PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 19 शिष्टाचार

Punjab State Board PSEB 3rd Class Hindi Book Solutions Chapter 19 शिष्टाचार Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 Hindi Chapter 19 शिष्टाचार

Hindi Guide for Class 3 PSEB शिष्टाचार Textbook Questions and Answers

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर ।

I. बताओ

1. शिष्टाचार क्या होता है ?
उत्तर-
दूसरे लोगों के साथ सभ्य और अच्छा व्यवहार ही शिष्टाचार है।

2. शिष्ट व्यक्तियों से जब कोई गलती हो जाती है तो वे क्या करते हैं ?
उत्तर-
शिष्ट व्यक्तियों से जब कोई गलती हो जाती है तो वे खेद प्रकट करते हुए सहज ही अपनी गलती स्वीकार करते हैं।

3. स्कूल बस में किस तरह चढ़ना और उतरना चाहिए ?
उत्तर-
स्कूल बस में चढ़ते और उतरते समय धक्का मुक्की नहीं करनी चाहिए बल्कि लाइन बनाकर चढ़ना और उतरना चाहिए।

4. कक्षा में किस तरह बैठना चाहिए ?
उत्तर-
कक्षा में सीधा और ध्यानपूर्वक बैठना चाहिए।

5. प्रार्थना सभा में हमें कैसे खड़े होना चाहिए ?
उत्तर-
प्रार्थना सभा में हमें पंक्ति बनाकर तथा हाथ जोड़कर खड़े होना चाहिए।

II. सही शब्द चुनो और वाक्य पूरे करो

कृपया, मिलकर, झूठ, क्षमा, पंक्ति

1. अपनी गलती मान लेने वाले को ………….. कर देना चाहिए।

2. अच्छे बच्चे किसी से कोई चीज़ माँगते समय …………….. शब्द का प्रयोग करते हैं।

3. अच्छे बच्चे सबसे ………………… रहते हैं।

4. हमें …………… नहीं बोलना चाहिए।

5. हमें प्रार्थना सभा में ………………. बनाकर चलना चाहिए।
उत्तर-
(1) क्षमा
(2) कृपया
(3) मिलकर
(4) झूठ
(5) पंक्ति ।

III. सही शब्दों के जोड़े मिलाओ

माँगी वस्तु मानना
हाथ बैठना।
प्रणाम सुनना
धीरे रखना
शान्तिपूर्वक बोलना।
ध्यानपूर्वक जोड़ना
सफ़ाई लौटाना
आज्ञा करना

उत्तर-

माँगी वस्तु लौटाना।
हाथ जोड़ना।
प्रणाम करना।
धीरे बोलना।
शान्तिपूर्वक बैठना।
ध्यानपूर्वक सुनना।
सफ़ाई रखना।
आज्ञा बैठना

IV. श्रुत लेख
धन्यवाद, व्यवहार, वापिस, पेंसिल, अहसास, धक्कामुक्की, उंगलियाँ, शिकायत, शिष्टाचार, उत्तर, बिल्कुल।
उत्तर-
विद्यार्थी इन शब्दों को अपनी उत्तरपुस्तिका में लिखने का अभ्यास करें।

V. संयुक्त अक्षर से नया शब्द बनाओ –

शब्द संयुक्त अक्षरनया शब्द
अक्सर क्स बक्सा
तुम्हारी म्ह ……………………………………..
व्यवहार व्य ……………………………………..
छुट्टी दद ……………………………………..
जल्दबाजी ल्द ……………………………………..
धक्का क्क ……………………………………..

उत्तर –

 शब्द संयुक्त अक्षर नया शब्द
(i) अक्सर क्स बक्सा ।
(ii) तुम्हारी म्ह लम्हें।
(iii) व्यवहार व्य व्यापार।
(iv) छुट्टी दद भट्टी।
(v) जल्दबाजी ल्द हल्दी।
(vi) धक्का क्क पक्का ।

चौकोर खाने में दिए गए शब्दों/ शब्दांशों की सहायता से समान अर्थ वाले शब्दों को लिखो। बाएँ से दाएँ –

1. मौका
3. बिना कुछ कहे सुने अर्थात् मौन रहकर
7. अन्दर का विपरीत शब्द
4. स्कूल।

ऊपर से नीचे
1. पढ़ाने वाला
2. कृपा करके
5. बहानेबाज़ी
6. जिसे स्कूल में चपड़ासी बजाता है।
PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 19 शिष्टाचार 1
उत्तर
PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 19 शिष्टाचार 2

शिष्टाचार Summary & Translation in Hindi

पाठ का सार

सभ्य आचरण और अच्छा व्यवहार ही शिष्टाचार कहलाता है। जीवन में इसका बहुत महत्त्व है। बातचीत करते समय सभी को एक-दूसरे से शिष्टाचार से बात करनी चाहिए। छोटों को बड़ों से और बड़ों को छोटों से बात करते समय शिष्टाचार का ध्यान रखना चाहिए। यदि किसी से कोई वस्तु लेनी हो तो कृपया’ शब्द का प्रयोग करें और जब वस्तु मिल जाए तो ‘धन्यवाद’ करना चाहिए। किसी से कोई चीज़ लेकर उसे वापिस न करना, टालमटोल करना, झूठ बोलना और किसी की कोई चीज़ चुराना, बुरी बातें हैं। अपनी गलती को मान लेना शिष्टाचार की मुख्य निशानी है।

छुट्टी या आधी छुट्टी के समय कुछ बच्चे धक्का मुक्की करते हैं। स्कूल बस में चढ़ते या उतरते समय भी कुछ बच्चे एक-दूसरे को धक्का मारते हुए भागते हैं। यह शिष्टाचार नहीं है। बस में लाइन बनाकर चढ़ना व उतरना चाहिए। बस के अन्दर भी शान्तिपूर्वक बैठना चाहिए। उंगलियाँ चटकाना या नाखून चबाना अच्छी बात नहीं है। जब अध्यापक पढ़ा रहे हों तो उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए।

बेकार में ही इधर-उधर देखना या बातें करना ठीक नहीं। कक्षा में ध्यानपूर्वक और सीधा बैठना चाहिए। जब कभी अध्यापक आपसे कोई प्रश्न पूछे जिसका उत्तर आपको आता हो तो अपना हाथ खड़ा करना चाहिए और जब अध्यापक आपसे पूछे तभी उत्तर देना चाहिए। एक साथ ऊँची आवाज़ में बोलना भी शिष्टाचार नहीं है। बच्चो ! एक बात याद रखना कि शिष्टाचार का पालन करने वाले को ही सभी पसन्द करते हैं।

कठिन शब्दों के अर्थ

व्यवहार = बर्ताव।
सर = श्रीमान।
शिष्टाचार = शिष्ट अर्थात् अच्छा व्यवहार।
उम्र = आयु।
वस्तु = चीज़।
झूठ = मिथ्या, असत्य।
वापिस करना = लौटा देना।
कक्षा = क्लास, अध्यापन का कमरा।
टालमटोल करना = बहाने बनाना।
क्षमा = माफ।
अहसास = आभास, महसूस होना, लगना।
खेद = दुःख, अफसोस।
सहज = आसानी से।
स्वीकार = मानना।
धमा चौकड़ी = उछलकूद, खेलना-कूदना।
धक्का-मुक्की करना = धक्का मारते हुए आगे बढ़ना।
लाइन = कतार, पंक्ति।
व्यर्थ = बेकार।
अवसर = मौका।
शिकायत = उलाहना, असंतोष दूर करने के लिए किया गया आवेदन।
आज्ञा = हुक्म।
शोरगुल = हल्ला-गुल्ला।
मेधावी = बुद्धिमान, ज्ञानी, तीव्र बुद्धि वाला।

PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 18 रॉक गार्डन

Punjab State Board PSEB 3rd Class Hindi Book Solutions Chapter 18 रॉक गार्डन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 Hindi Chapter 18 रॉक गार्डन

Hindi Guide for Class 3 PSEB रॉक गार्डन Textbook Questions and Answers

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

I. बताओ

1. चार्वी छुट्टियाँ मनाने किसके घर और कहाँ गयी थी ?
उत्तर-
चार्वी छुट्टियाँ मनाने मामा-मामी जी के पास दिल्ली गई थी।

2. चार्वी की सहेली ने दिल्ली में उसे कहाँकहाँ घुमाया ?
उत्तर-
चार्वी की सहेली ने दिल्ली में उसे लाल किला, कुतुबमीनार, चाँदनी चौक में घुमाया और मेट्रो ट्रेन का सफर भी करवाया।

3. चण्डीगढ़ में क्या-क्या देखने योग्य है ?
उत्तर-
चण्डीगढ़ में रोज गार्डन, रॉक गार्डन. सुखना झील और आर्ट गैलरी आदि देखने योग्य स्थल हैं।

4. चार्वी को चण्डीगढ़ में सबसे अच्छा स्थान कौन-सा लगा ?
उत्तर-
चार्वी को चण्डीगढ़ में सबसे अच्छा स्थान रॉक गार्डन लगा।

5. रॉक गार्डन का निर्माण किसने किया ?
उत्तर-
रॉक गार्डन का निर्माण श्री नेकचन्द सैनी ने किया।

6. रॉक गार्डन में किन चीज़ों से कलाकृतियों का निर्माण किया गया है ?
उत्तर-
श्री नेकचन्द सैनी ने बेकार की चीज़ों जैसे फ्यूज़ हुई ट्यूब-लाइटों, टूटी हुई टाइलों, टूटी चूड़ियों, वृक्षों के तनों, बोतलों के ढक्कनों, खराब प्लास्टिकों, पुराने घिसे टायरों आदि से सुन्दर कलाकृतियों का निर्माण किया है।

II. शब्दों के भीतर शब्द को ढूँढ़ो

निम्नलिखित शब्दों को ध्यान से देखो। बच्चो आपको इनके भीतर ही दो और शब्द बने मिलेंगे। उन्हें ढूँढ़ो और लिखो-

मूल शब्द शब्दों में छिपे शब्द
1. निस्सन्देह संदेह। देह।
2. सजीव ……………………….. ………………………..
3. नेकचन्द ……………………….. ………………………..
4. सुन्दरता ……………………….. ………………………..
5. आनन्द ……………………….. ………………………..

उत्तर-

मूल शब्द शब्दों में छिपे शब्द
1. निस्सन्देह संदेह। देह।
2. सजीव सजी जीव।
3. नेकचन्द नेक चन्द।
4. सुन्दरतासुन्दर सुन्दर  दर।
5. आनन्द  आनन्द नन्द।

बच्चो ! हर एक का कोई न कोई नाम ज़रूर होता है। दुनिया में कुछ भी ऐसा नहीं जिसका कोई नाम न हो। नाम भी तरह-तरह के होते हैं-व्यक्तियों के नाम, पशु-पक्षियों के नाम, चीज़ों के नाम, शहर, देशों के नाम, जगहों के नाम, पेड़-पौधों के नाम, फलों, सब्जियों, फूलों के नाम आदि।

बच्चो ! इस पाठ में आए नामों को ढूँढ़कर लिखो –

(1) व्यक्तियों के नाम : मेधावी चार्वी रिदम
(2) महीनों के नाम: …………………………………… …………………………………… ……………………………………
(3) रिश्तों के नाम: …………………………………… …………………………………… ……………………………………
(4) शहरों के नाम: …………………………………… …………………………………… ……………………………………
(5) जगहों के नाम: …………………………………… …………………………………… ……………………………………
(6) चीज़ों के नाम: …………………………………… …………………………………… ……………………………………
(7) पशु-पक्षियों के नाम : …………………………………… …………………………………… ……………………………………
(8) शरीर के अंगों के नाम : …………………………………… …………………………………… ……………………………………

उत्तर –

(1) व्यक्तियों के नाम : मेधावी चार्वी रिदम
(2) महीनों के नाम: मई जून दिसम्बर।
(3) रिश्तों के नाम: मामा-मामी बहन पिता।
(4) शहरों के नाम: दिल्ली चण्डीगढ़ रोपड़।
(5) जगहों के नाम: लाल किला कुतुबमीनार रॉक गार्डन।
(6) चीज़ों के नाम: प्लास्टिक ईंट चूड़ियाँ
(7) पशु-पक्षियों के नाम : हिरण भालू मोर।
(8) शरीर के अंगों के नाम : नाक मुँह  चेहरा।

रॉक गार्डन Summary & Translation in Hindi

पाठ का सार

प्रिय सहेली मेधावी, तुमने अपने पत्र में मुझसे पूछा था कि चण्डीगढ़ में क्या-क्या देखने योग्य है ?
सचमुच! गज़ब का शहर है चण्डीगढ़। यहाँ रोज़ गार्डन, आर्ट गैलरी, सुखना झील आदि अनेक देखने योग्य स्थल हैं किन्तु यहाँ के रॉक गार्डन ने मुझे अत्यधिक प्रभावित किया। रॉक गार्डन को देखकर मुझे ऐसा लगा कि निस्संदेह यह दुनिया किसी अजूबे से कम नहीं। इस अद्भुत रॉक गार्डन का निर्माण श्री नेकचन्द सैनी ने किया। उन्होंने बेकार की चीज़ों जैसे फ्यूज़ हुई ट्यूब लाइटों, टूटी टाइलों, बोतलों के ढक्कनों, मिट्टी के बेकार फैंके घड़ों तथा पुराने घिसे टायरों से तरह-तरह की सुन्दर आकृतियों को बनाया।

इस रॉक गार्डन को तीन भागों में बाँटा गया है। पहले दो भागों में गाँवों की संस्कृति झलकती है। सिर पर घड़े उठाए स्त्रियों, पी०टी० करते बच्चों आदि की कला-कृतियां बहुत ही सुन्दर हैं। पशुपक्षियों जैसे हिरन, भालू, बिल्लियाँ, मोर आदि भी | बड़े सजीव लगते हैं। इनके साथ-साथ पानी के झरने और सुन्दर बाग़ इसकी सुन्दरता को और बढ़ा देते हैं। यहाँ बरामदे में कुछ अद्भुत से आकार दिखाने वाले शीशे भी लगे हुए हैं जिनमें व्यक्ति का कद कभी लम्बा, कभी छोटा, कभी मोटा दिखता है। लोग यहाँ पर लगे झूलों का आनन्द भी लेते हैं। सखी मैं चाहती हूँ कि इस बार की दिसम्बर की छुट्टियों में तुम चण्डीगढ़ मेरे पास चले आओ। मैं तुम्हें इस रॉक गार्डन को दिखाने ले जाऊँगी। अपनी बहन रिदम को भी साथ ले आना।

तुम्हारी प्यारी
सहेली।
चार्वी।

कठिन शब्दों के अर्थ ।

पत्र = चिट्ठी।
अति प्रसन्न = बहुत अधिक खुशी।
रोज़ाना = प्रतिदिन, हर-रोज़।
गज़ब = अद्भुत, निराला।
स्थल = जगह, स्थान।
अत्यधिक = बहुत ज्यादा।
निस्सन्देह = कोई शक नहीं।
भव्य = सुन्दर।
आकृतियों = शक्लों, आकारों।
निर्माण किया = बनाया।
कलाकृतियाँ = सुन्दर आकृतियाँ।
अद्भुत = अनोखा, निराला।
मनोहर = मन को हरने वाली, सुन्दर।
कमाल = अद्भुत, निराला।
अनूठी = निराली।
प्रतीक्षा = इंतज़ार।

PSEB 9th Class Maths MCQ Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय

Punjab State Board PSEB 9th Class Maths Book Solutions Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय MCQ Questions with Answers

PSEB Solutions for Class 9 Maths Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय MCQ Questions

बहुविकल्पीय प्रश्न :

नीचे प्रत्येक प्रश्न के चार उत्तर दिए गए हैं। सही उत्तर का चयन कीजिए।

प्रश्न 1.
दिए हुए दो भिन्न बिन्दुओं से होकर
(A) एक अद्वितीय रेखा खींची जा सकती है।
(B) अनेक रेखाएं खींची जा सकती है।
(C) दो रेखाएं खींची जा सकती है।
(D) पांच रेखाएं खींची जा सकती हैं।
उत्तर-
(A) एक अद्वितीय रेखा खींची जा सकती है।

प्रश्न 2.
दिए हुए एक बिन्दु से
(A) एक अद्वितीय रेखा खींची जा सकती है।
(B) असंख्य रेखाएं खींची जा सकती हैं।
(C) कोई रेखा नहीं खींची जा सकती।
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(B) असंख्य रेखाएं खींची जा सकती हैं।

PSEB 9th Class Maths MCQ Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय

प्रश्न 3.
एक समकोण सम्पूर्ण कोण का
(A) एक आधा होता है
(B) एक तिहाई होता है।
(C) एक चौथाई होता है।
(D) दो तिहाई होता है।
उत्तर-
(C) एक चौथाई होता है।

प्रश्न 4. समभुज की
(A) दो भुजाएं बराबर होती हैं।
(B) सभी भुजाएं बराबर होती हैं
(C) एक भुजा बराबर होती हैं।
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(B) सभी भुजाएं बराबर होती हैं

PSEB 9th Class Maths MCQ Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय

प्रश्न 5.
न्यून कोण
(A) समकोण से बड़ा होता है।
(B) समकोण के बराबर होता है।
(C) समकोण से छोटा है।
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(C) समकोण से छोटा है।

प्रश्न 6.
लम्ब रेखाओं में
(A) प्रत्येक बराबर कोण समकोण होता है।
(B) प्रत्येक बराबर कोण अधिक कोण होता है।
(C) प्रत्येक बराबर कोण न्यून कोण होता है।
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(A) प्रत्येक बराबर कोण समकोण होता है।

प्रश्न 7. समबाहु त्रिभुज की
(A) तीनों भुजाएं बराबर होती हैं।
(B) दो भुजाएं बराबर होती हैं।
(C) कोई भुजा बराबर नहीं होती।
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(A) तीनों भुजाएं बराबर होती हैं।

PSEB 9th Class Maths MCQ Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय

प्रश्न 8.
समद्विबाहु त्रिभुज की
(A) सभी भुजाएं बराबर होती हैं।
(B) दो भुजाएं बराबर होती हैं।
(C) कोई भुजा बराबर नहीं होती।
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(B) दो भुजाएं बराबर होती हैं।

प्रश्न 9.
समकोण त्रिभुज में
(A) एक कोण समकोण होता है।
(B) दो कोण समकोण होते हैं।
(C) तीन कोण समकोण होते हैं
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(A) एक कोण समकोण होता है।

PSEB 9th Class Maths MCQ Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय

प्रश्न 10.
वर्ग
(A) समभुज और समकोणिक होता है।
(B) दो भुजाएं और दो कोण बराबर होते हैं।
(C) सम्मुख भुजाएं और कोण बराबर होते हैं।
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(A) समभुज और समकोणिक होता है।

प्रश्न 11.
समचतुर्भुज के
(A) सभी कोण और भुजाएं बराबर होती है।
(B) सम्मुख कोण और सम्मुख भुजाएं समान होती हैं।
(C) a और b दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(B) सम्मुख कोण और सम्मुख भुजाएं समान होती हैं।

 

प्रश्न 12.
एक समकोण त्रिभुज में एक कोण होता है
(A) 180°
(B) 90°
(C) 30°
(D) 60°
उत्तर-
(B) 90°

प्रश्न 13.
एक अधिक कोण त्रिभुज में
(A) एक अधिक कोण होता है।
(B) दो अधिक कोण होते हैं।
(C) कोई अधिक कोण नहीं होता।
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(A) एक अधिक कोण होता है।

प्रश्न 14.
दो रेखाएं तभी समान्तर कही जाती हैं जब उनका प्रतिच्छेदी बिन्दु
(A) एक बिन्दु हो
(B) एक रेखा हो
(C) कोई न हो
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(C) कोई न हो

प्रश्न 15.
समान्तर चतुर्भुज में सम्मुख कोण
(A) असमान होते हैं।
(B) समान होते हैं।
(C) 90° से कम होते हैं।
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(B) समान होते हैं।

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय Ex 5.2

Punjab State Board PSEB 9th Class Maths Book Solutions Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय Ex 5.2 Textbook Exercise Questions and Answers

PSEB Solutions for Class 9 Maths Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय Ex 5.2

प्रश्न 1.
यूक्लिड की पाँचवी अभिधारणा को किस प्रकार लिखेंगे ताकि वह सरलता से समझी जा सके ?
हल :
यूक्लिड की अभिधारणा पाँच के अनेक समतुल्य रूपांतरण हैं। इनमें से एक प्लेफेयर का अभिगृहीत है जो कि सरलता से समझा जा सकता है। इसके अनुसार : – प्रत्येक रेखा और उस पर न स्थित प्रत्येक बिंदु P के लिए, एक अद्वितीय रेखा m ऐसी होती है जो P से होकर जाती है और l के समांतर है।

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय Ex 5.2 1

स्पष्टतया P से होकर जाने वाली सभी रेखाओं में केवल m ही रेखा के समांतर है।

प्रश्न 2.
क्या यूक्लिड की पाँचवी अभिधारणा से समांतर रेखाओं के अस्तित्व का औचित्य निर्धारित होता है ? स्पष्ट कीजिए।
हल :
हां, यूक्लिड की पाँचवी अभिधारणा समांतर रेखाओं के अस्तित्व का औचित्य निर्धारित करती हैं, क्योंकि

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय Ex 5.2 2

यदि कोई रेखा ! दो सरल रेखाओं m और n पर पड़ती हो कि l की एक ओर के अंत: कोणों का योग दो समकोण हो, तो यूक्लिड के पाँचवें अभिगृहीत के अनुसार यह रेखा l के इस ओर नहीं मिलेगी। अब आप जानते हैं कि रेखा । की दूसरी ओर के अंत: कोणों का योग भी दो समकोण होगा। अतः दूसरी ओर भी ये नहीं मिलेंगे। अतः रेखाएँ 1 l और n कभी भी नहीं मिलेंगे और इसलिए ये समांतर हैं।

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय Ex 5.1

Punjab State Board PSEB 9th Class Maths Book Solutions Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय Ex 5.1 Textbook Exercise Questions and Answers

PSEB Solutions for Class 9 Maths Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय Ex 5.1

प्रश्न 1.
निम्नलिखित कथनों में से कौन-से कथन सत्य हैं और कौन-से असत्य हैं ? अपने उत्तरों के लिए कारण दीजिए।
(i) एक बिंदु से होकर केवल एक ही रेखा खींची जा सकती है।
(ii) दो भिन्न बिंदुओं से होकर जाने वाली असंख्य रेखाएँ हैं।
(iii) एक सांत रेखा दोनों ओर अनिश्चित रूप से बढ़ाई जा सकती है।
(iv) यदि दो वृत्त बराबर हैं, तो उनकी त्रिज्याएँ बराबर होती हैं।
(v) आकृति में यदि AB = PQ और PQ = XY है, तो AB = XY होगा।

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय Ex 5.1 1

हल :
(i) असत्य :
सही कथन :
एक बिंदु से होकर असीमित रूप से अनेक रेखाएँ खींची जा सकती हैं। यह स्वयं सिद्ध है और इसे छात्र अपने आँखों से देख सकते हैं जैसा कि नीचे आकृति दी है :

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय Ex 5.1 2

(ii) असत्य :
क्योंकि दिया गया कथन यूक्लिड के अभिगृहित 1 का अंतर्विरोध करता है जिसके अनुसार दिए हुए दो भिन्न बिंदुओं से होकर एक अद्वितीय रेखा खींची जा सकती है।
दो बिंदुओं P और Q में से एक अद्वितीय रेखा खींची जा सकती है।

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय Ex 5.1 3

(iii) सत्य
यूक्ल्डि की अभिधारणा 2 के अनुसार एक सांत रेखा (terminated line) को अनिश्चित रूप से बढ़ाया जा सकता है।

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय Ex 5.1 4

(iv) सत्य
प्रमाण :
यूक्लिड के अभिगृहीत 4 के अनुसार वे वस्तुएँ जो परस्पर संपाती हों एक-दूसरे के बराबर होती हैं। यदि एक वृत्त से परिबद्ध प्रदेश को दूसरे प्रदेश पर अध्यारोपित करें, तो वे संपाती होंगे। अत: इनके केंद्र और परिसीमाएँ संपाती होती हैं। अतः इनकी त्रिज्या संपाती होती है।

(v) सत्य
प्रमाण :
यूक्लिड की अभिगृहीत 1 का कथन है कि वे वस्तुएँ जो एक ही वस्तु के बराबर हो। एक दूसरे के बराबर होती हैं।

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय Ex 5.1

प्रश्न 2.
निम्नलिखित पदों में से प्रत्येक की परिभाषा दीजिए। क्या इनके लिए कुछ ऐसे पद हैं, जिन्हें परिभाषित करने की आवश्यकता है? वे क्या हैं और आप इन्हें कैसे परिभाषित कर पाएँगे?
(i) समांतर रेखाएँ
(ii) लंब रेखाएँ
(iii) रेखाखंड
(iv) वृत्त की त्रिज्या
(v) वर्ग
हल :
(i) समांतर रेखाएँ : समांतर रेखाएँ वे सीधी रेखाएँ हैं जोकि एक तल पर होती हैं और दोनों दिशाओं में असीमित रूप से बढ़ाने पर एक-दूसरे को किसी भी दिशा में नहीं मिलती। अन्य पद जो इसमें आता है, वह है समतल, हम समतल को एक अपरिभाषित पद लेते हैं। इसे हम केवल अन्तः प्रेरणा से स्पष्ट कर सकते हैं या भौतिक माडल की सहायता से इसकी व्याख्या कर सकते हैं। _

(ii) लंब रेखाएँ : जब एक सीधी रेखा, किसी अन्य सीधी रेखा पर इस प्रकार खड़ी हो कि आसन्न कोण एकदूसरे के बराबर बने, तो प्रत्येक समान कोण समकोण होता है और सीधी रेखा जो दूसरी पर खड़ी है, उस पर लंब (perpendicular) कहलाती है जिस पर यह खड़ी है। अन्य पद जिन्हें पहले परिभाषित करने की आवश्यकता है, वे हैं (1) कोण, (2) आसन्न कोण, (3) समकोण। आइए हम इन्हें परिभाषित करें :
(1) कोण (Angle) : एक समतल कोण (plane angle) समतल में मिलने वाली दो रेखाओं का एक-दूसरे के साथ झुकाव है जो एक-दूसरे को मिलती हैं और एक | सीधी रेखा में स्थित नहीं होती।

(2) आसन्न कोण (Adjacent angles) : दो कोण, जिनका एक ही शीर्ष होता है, एक भुजा उभयनिष्ठ होती है और दूसरी भुजा उभनिष्ठ भुजा के विपरीत दिशाओं में होती हैं, आसन्न कोण कहलाते हैं।

(3) समकोण (Right angle) : यह कोण जो कि संपूर्ण कोण का एक चौथाई होता है, समकोण कहलाता

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय Ex 5.1

(iii) रेखाखंड (Line segment) : एक रेखाखंड जो दोनों दिशाओं में असीमित रूप से बढ़ाने पर रेखा देती है। एक अन्य पद रेखा है। हम रेखा को अपरिभाषित पद रहने देते हैं। हम इसे केवल अन्तः प्रेरणा से स्पष्ट कर सकते हैं या भौतिक माडल की सहायता से इसकी व्याख्या कर सकते हैं।

(iv) वृत्त की त्रिज्या (Radius) : एक रेखाखंड जो वृत्त के किसी बिंदु को केंद्र से मिलाता है, वृत्त की त्रिज्या कहलाता हैं।
अन्य पद जिन्हें पहले परिभाषित करने की आवश्यकता हैं।
(1) वृत्त (Circle),
(2) केंद्र (Centre)
आइए इन्हें परिभाषित करें
(1) वृत्त (Circle). वृत्त तल में बनी वह बंद आकृति है, जिसके तल में स्थित सभी बिंदु एक निश्चित बिंदु से समान दूरी पर होते हैं।
(2) वृत्त का केंद्र (Centre of circle) : वह स्थिर बिंदु जिससे वृत्त पर स्थित सभी बिंदु एक समान दूरी पर हो, वृत्त का केंद्र कहलाता है।

(v) वर्ग (Square). वर्ग वह चतुभुर्जी आकृति है, जो समभुज और समकोणिक दोनों ही हों। अन्य पद जिनको परिभाषित करने की आवश्यकता है : (1) समभुज, (2)
समकोण
(1) समभुज (Equilateral) : एक आकृति जिसकी सभी भुजाएँ बराबर हों समभुज या समबाहु कहलाती हैं।
(2) समकोण (Right angle) : एक कोण जो संपूर्ण कोण का एक चौथाई होता है, वह समकोण कहलाता है।

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय Ex 5.1

प्रश्न 3.
इस प्रकार नीचे दी हुई दो अभिधारणाओं पर विचार कीजिए :
(i) दो भिन्न बिंदु A और B दिए रहने पर, एक तीसरा बिंदु C ऐसा विद्यमान है जो A और B के बीच स्थित होता है।
(ii) यहाँ कम से कम ऐसे तीन बिंदु विद्यमान हैं कि वे एक रेखा पर स्थित नहीं हैं।
क्या इन अभिधारणाओं में कोई अपरिभाषित शब्द हैं? क्या ये अभिधारणाएँ अविरोधी हैं ? क्या ये यूक्लिड की अभिधारणाओं से प्राप्त होती हैं ? स्पष्ट कीजिए।
हल :
ऐसे अनेक अपरिभाषित शब्द हैं जिनकी जानकारी छात्र को होनी चाहिए। ये दो अभिधारणाएँ (i) और (ii) संगत हैं क्योंकि इनमें दो अलग-अलग स्थितियों का
अध्ययन किया जाता है। अभिधारणा (i) का कथन है कि यदि दो बिंदु A और B दिए हुए हों, तो उनके बीच में स्थित एक बिंदु C होता है।

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय Ex 5.1 5

अभिधारणा (ii) का कथन है कि दो दिए हुए बिंदुओं A और B के लिए हम एक बिंदु C ले सकते हैं। जो A और B से होकर जाने वाली रेखा पर स्थित नहीं होता।

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय Ex 5.1 6

अतः हम देखते हैं कि ये अभिगृहीत यूक्लिड के अभिगृहीतों का अनुसरण नहीं करते। फिर भी ये अभिगृहीत (1) का अनुसरण करते हैं जिसके अनुसार दिए गए दो बिंदुओं के लिए भिन्न एक अद्वितीय रेखा होती है जो उनमें से होकर जाती है।

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय Ex 5.1 7

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय Ex 5.1

प्रश्न 4.
यदि दो बिंदुओं A और B के बीच एक बिंदु C ऐसा स्थित है कि AC = BC है, तो सिद्ध कीजिए कि AC = \(\frac{1}{2}\) AB है। एक आकृति खींच कर इसे स्पष्ट कीजिए।
हल:

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय Ex 5.1 8

दिया है कि C, A और B के बीच स्थित है।
और AC = BC
इसलिए AC + AC = BC + AC
यूक्लिड की परिभाषा के अनुसार बराबरों को बराबरों में जोड़ा गया है।
अर्थात् 2AC = AB
[BC + AC, AB के संपाती है।]
अत: AC = \(\frac{1}{2}\) AB

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय Ex 5.1

प्रश्न 5.
प्रश्न 4 में, C रेखाखंड AB का एक मध्य बिंदु कहलाता है। सिद्ध कीजिए कि एक रेखाखंड का एक और केवल एक ही मध्य-बिंदु होता है।
हल:
मान लीजिए कि AB के दो मध्य-बिंदु C और D हैं।
इसलिए, यूक्लिड की अभिगृहीत (4) के अनुसार जब रेखा को बिंदु C पर मोड़ा जाता है तो हम देखते हैं कि भाग BC भाग AC पर अध्यारोपित होता है।
⇒ AC = BC ……………(i)
इसी प्रकार D, AB का मध्य बिंदु है।
⇒ AD = BD …………….(ii)
हमें प्राप्त है AB = AB
या AC + BC = AD + BD
AC + AC = AD + AD
[(i) और (ii) का प्रयोग करने पर]
2AC = 2AD
AC = AD ……………(iii)

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय Ex 5.1 9

जब हम AD को AC पर और BD को BC पर अध्यारोपित करते हैं तो हम देखते हैं कि D पूरी तरह CB के ऊपर आता है। इससे परिणाम निकलता है कि D और C दो भिन्न बिंदु नहीं हैं परंतु एक ही हैं। अतः, हम इस निष्कर्ष पर पहुंचते हैं कि एक रेखा-खंड का एक ही मध्य-बिंदु होता है।

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय Ex 5.1

प्रश्न 6.
आकृति में यदि AC = BD है, तो सिद्ध कीजिए कि AB = CD है।

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय Ex 5.1 10

हल :
दिया है कि AC = BD …………..(1)
AC = AB + BC
[बिंदु B, A और C के बीच स्थित है] …………..(2)
BD = BC + CD [बिंदु C, B और D के बीच स्थित है] ………………..(3)
(2) और (3) को (1) में प्रतिस्थापित करने पर हम प्राप्त करते हैं
AB + BC = BC + CD
दोनों ओर से BC घटाने पर हम प्राप्त करते हैं।
AB + BC – BC = BC + CD – BC
= BC – BC + CD
इसलिए AB = CD
[∵ बराबरों में से बराबरों को घटाने पर शेषफल भी बराबर होता है।]

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 5 युक्लिड के ज्यामिति का परिचय Ex 5.1

प्रश्न 7.
यूक्लिड की अभिगृहीतों की सूची में दिया हुआ अभिगृहीत 5 एक सर्वव्यापी सत्य क्यों माना जाता है ?
हल :
यूक्लिड अभिगृहीत 5 का कथन है कि ‘एक पूर्ण अपने भाग से बड़ा होता है’ क्योंकि विश्व के किसी भाग में किसी भी वस्तु के लिए यह सत्य होता है, इसलिए इसे सार्वभौमिक सत्य माना जाता है।

PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 17 हमारे त्योहार

Punjab State Board PSEB 3rd Class Hindi Book Solutions Chapter 17 हमारे त्योहार Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 Hindi Chapter 17 हमारे त्योहार

Hindi Guide for Class 3 PSEB हमारे त्योहार Textbook Questions and Answers

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

I. बताओ

1. सर्दी में हम कैसे कपड़े पहनते हैं ?
उत्तर-
सर्दी में हम ऊनी तथा गर्म कपड़े पहनते

2. लोहड़ी का त्योहार किस मास में आता है ?
उत्तर-
लोहड़ी का त्योहार माघ महीने के आरम्भ में आता है।

3. आप होली कैसे मनाते हो ?
उत्तर-
हम एक-दूसरे पर गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाते हैं।

4. वैशाखी आने पर किसान खुश क्यों हो जाता है ?
उत्तर-
वैशाखी आने पर किसान इसलिए खुश हो जाता है कि अब उसे फसलों की रखवाली नहीं करनी पड़ेगी।

5. आप राखी का त्योहार कैसे मनाते हो ?
उत्तर-
हम अपनी बहनों से अपनी कलाइयों पर राखी बंधवा कर राखी का त्योहार मनाते हैं।

6. दीवाली पर आप क्या-क्या करते हो ?
उत्तर-
दीवाली पर हम नए-नए कपड़े पहनते हैं, मिठाइयाँ खाते हैं और पटाखे चलाते हैं।

II. कविता की पंक्तियाँ पूरी करो

मौसम बदले ………………. |
हर मौसम लाए ………………. |
अब देखो आई …………. |
फसलों की अब निपटी. ……….. |
छुट्टियों में फिर मौज ………………. |
नये साल की दी ………………. |
उत्तर-
(i) मौसम बदले बारम्बार।
(ii) हर मौसम लाए त्योहार।
(iii) अब देखो आई वैशाखी।
(iv) फसलों की अब निपटी राखी। ..
(v) छुट्टियों में फिर मौज उड़ाई।
(vi) नये साल की दी बधाई।

III. वाक्यों में प्रयोग करो

मास = ………………………………
परीक्षा = ………………………………
राखी = ………………………………
सजीली = ………………………………
रंग-बिरंगी = ………………………………
उत्तर –
(i) मास = जनवरी मास में बहुत सर्दी पड़ती है।
(ii) परीक्षा = मेरी वार्षिक परीक्षा आने वाली है।
(iii) राखी = सावन महीने में राखी का त्योहार आता है।
(iv) सजीली = बहन सजीली राखी लेकर आई।
(v) रंग-बिरंगी = रंग-बिरंगी होली आई लेकर खुशियाँ अपार।

IV. विलोम शब्द लिखो

दिन = ………
सर्दी = ………
सच = ………
जीत = ………
नया = ………
आगे = ………
उत्तर
(i) दिन = रात।
(ii) सर्दी = गर्मी।
(iii) सच = झूठ।
(iv) जीत = हार।
(v) नया = पुराना।
(vi) आगे = पीछे।

V. अन्तर समझो

राखी – मेरी बहन राखी लाई है। (बहन द्वारा भाई को बाँधे जाने वाला सूत्र, धागा।)
फसलों की राखी समाप्त हो गयी है (रक्षा)
सिर – मेरे सिर में दर्द है। (शरीर का एक भाग) मेरी परीक्षा सिर पर है। (निकट)
सदा – सच बोलो।
आप सचमुच आ गए।
पूरी – मैं पूरी खाऊँगा।
मैंने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
बदला – मैंने उससे बदला लिया।
हमने अपना मकान बदला। उपरोक्त शब्दों में एक से अधिक अर्थ पाए जाने के कारण इन्हें भिन्नार्थक शब्द कहा जाता है।

VI. समान अर्थ वाले शब्द मिलाओ

मास – वर्ष।
परीक्षा – तोहफा।
जीत – महीना।
साल – इम्तिहान।
उपहार – विजय।
उत्तर-
(i) मास – महीना।
(ii) परीक्षा – तोहफा।
(iii) जीत – विजय।
(iv) साल – इम्तिहान।
(v) उपहार – तोहफा।

VII. करो

1. अपने अध्यापक की सहायता से सभी देशी महीनों के नाम लिखो।
2. देशी महीनों के साथ-साथ चलने वाले अंग्रेज़ी महीनों के नाम लिखो।
3. दिनों के नाम लिखो।
निर्देश-विद्यार्थी उपरोक्त तीनों कार्यों के लिए अपने अध्यापक की सहायता लें।
4. त्योहारों के नाम ढूँढकर लिखो
PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 17 हमारे त्योहार 1
उत्तर-
(i) लोहड़ी
(ii) राखी
(iii) क्रिसमिस
(iv) गुरुपर्व
(v) तीज
(vi) दीवाली
(vii) होली
(viii) दशहरा
(ix) ईद
(x) हई

हमारे त्योहार Summary & Translation in Hindi

पद्यांशों के सरलार्थ

1. बदले दिन फिर बदले रात,
बदले मास और बदले वार।
मौसम बदले बारम्बार,
हर मौसम लाए त्योहार।

सरलार्थ-
प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी हिन्दी पाठ्यपुस्तक से कविता ‘हमारे त्योहार’ से ली गई हैं। इसमें कवि ने प्रत्येक मौसम में आने वाले त्योहारों के बारे में बताया है। कवि कहता है कि दिन बदलते हैं और रातें बदलती हैं। इनके बदलने से सप्ताह और महीने बदलते जाते हैं। इसी प्रकार बार-बार मौसम बदलते हैं और हर मौसम त्योहार लेकर आता है। भावार्थ-कवि के विचारानुसार प्रत्येक मौसम में कोई न कोई त्योहार आता है।

2. पौष मास में सर्दी आयी,
ऊनी कपड़े पहनो भाई।
माघ मास में आगे-आगे,
लोहड़ी रानी दौड़ी आयी।

सरलार्थ-
प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी हिन्दी पाठ्यपुस्तक से कविता ‘हमारे त्योहार’ से ली गई हैं। इसमें कवि ने प्रत्येक मौसम में आने वाले त्योहारों के बारे में बताया है। कवि कहता है कि पौष मास आने पर सर्दी का मौसम आ जाता है। इस मौसम में ऊनी कपड़े पहनने चाहिएं। पौष मास के बाद माघ महीने के आते ही ‘लोहड़ी’ का त्योहार आ जाता है।

3. फाल्गुन आया, होली आयी,
रंग-बिरंगी खूब मनायी।
अरे परीक्षा सिर पर आयी,
चुपके से फिर गर्मी आयी॥

सरलार्थ-प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी हिन्दी पाठ्यपुस्तक से कविता ‘हमारे त्योहार’ से ली गई हैं। इसमें कवि ने प्रत्येक मौसम में आने वाले त्योहारों के बारे में बताया है। कवि बताता है कि फाल्गुन का महीना रंगों का त्योहार होली लेकर आता है। हम सब रंगों से भरे इस त्योहार को मनाते हैं। इसके साथ ही हमारी परीक्षा भी आ जाती है और परीक्षा के चलते-चलते धीरे-धीरे गर्मी का मौसम भी चला आता है।

4. अब देखो आयी वैशाखी,
फसलों की निपटी अब राखी।
हुआ दाखिला, छुट्टी पायी,
पूरी गर्मी मौज मनायी॥

सरलार्थ-प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी हिन्दी पाठ्यपुस्तक से कविता ‘हमारे त्योहार’ से ली गई हैं। इसमें कवि ने प्रत्येक मौसम में आने वाले त्योहारों के बारे में बताया है। कवि बताता है कि अब देखो गर्मी के आते ही वैशाखी का त्योहार आ गया। इस त्योहार के आते ही किसानों की अब फसलों की रखवाली का काम भी पूरा हो गया। अब स्कूलों में
नई कक्षा में दाखिला भी हो गया और छुट्टियाँ पाकर पूरी गर्मियों में मौज-मस्ती की। विशेष-कवि ने वैशाखी के त्योहार और गर्मियों के आनन्द का वर्णन किया है।

5. रिमझिम-रिमझिम वर्षा आयी,
सावन का उपहार है लायी।
भादों में प्रिय बहना आयी,
संग सजीली राखी लायी॥

सरलार्थ-प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी हिन्दी पाठ्यपुस्तक से कविता ‘हमारे त्योहार’ से ली गई हैं। इसमें कवि ने प्रत्येक मौसम में आने वाले त्योहारों के बारे में बताया है। कवि बताता है कि गर्मियों के बाद अब बरसात का मौसम आ गया है। रिमझिमरिमझिम करती वर्षा की बूंदें पड़ रही हैं। यह वर्षा सावन के महीने का एक सुन्दर तोहफा है। सावन के बाद भादों का महीना आ गया है। इस मौसम में राखी का सुन्दर त्योहार आया है। बहन अपने साथ सुन्दर सजी हुई राखी लेकर आयी है।

6. फिर दशहरा, दीवाली आयी,
सच की जीत, हुई रे भाई।
सबने मिलकर की सफाई,
घर-घर बँटी खूब मिठाई।

सरलार्थ-प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी हिन्दी पाठ्यपुस्तक से कविता ‘हमारे त्योहार’ से ली गई हैं। इसमें कवि ने प्रत्येक मौसम में आने वाले त्योहारों के बारे में बताया है। कवि बताता है कि राखी के त्योहार के बाद फिर दशहरा और फिर दीपावली का त्योहार आ जाता है। ये दोनों ही त्योहार हमें बताते हैं कि सदा सत्य की ही जीत होती है। दशहरा और दीवाली आने पर सभी मिलकर अपने-अपने घरों की सफाई करते हैं और घर-घर में सब मिठाई बाँटते हैं। भाव विशेष-त्योहारों के अवसर पर लोगों की खुशियों का वर्णन इन पंक्तियों में कवि ने किया है।

7. ईद बाद फिर क्रिसमिस आयी,
केक, मिठाई सबने खायी।
छुट्टियों में फिर मौज़ उड़ायी,
नये साल की दी बधाई।

सरलार्थ-
प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी हिन्दी पाठ्य पुस्तक से कविता ‘हमारे त्योहार’ से ली गई हैं। इसमें कवि ने प्रत्येक मौसम में आने वाले त्योहारों | के बारे में बताया है। कवि बताता है कि ईद का त्योहार आता है और ईद के पश्चात् क्रिसमिस का त्योहार आता है। इन त्योहारों में सभी केक और मिठाई मिलकर खाते हैं। इसके बाद दिसम्बर महीने की सर्दियों की छुट्टियों का मज़ा लेते हैं और उसके साथ ही नया वर्ष आ जाता है। सब मिलकर एकदूसरे को नए साल की बधाई देते हैं। | विशेष-कवि ने भारत देश में प्रत्येक महीने में आने वाले त्योहारों का वर्णन किया है।

कठिन शब्दों के अर्थ

मास = महीने।
वार = दिनों के वार, जैसे सोमवार, मंगलवार।
बारम्बार = बार-बार।
परीक्षा = इम्तिहान।
निपटी = पूरी हुई।
रिमझिम = वर्षा की बूंदों का गिरना।
उपहार = तोहफा, भेंट।
संग = साथ।
सजीली = सजी हुई, सुन्दर।
राखी = रक्षा, एक त्योहार।

PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 16 चालीस मुक्ते

Punjab State Board PSEB 3rd Class Hindi Book Solutions Chapter 16 चालीस मुक्ते Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 Hindi Chapter 16 चालीस मुक्ते

Hindi Guide for Class 3 PSEB चालीस मुक्ते Textbook Questions and Answers

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर ॥

I. बताओ ।

(क) कुछ शिष्य किला छोड़कर जाने के लिए तैयार क्यों हो गए ?
उत्तर-
मुग़ल सेनाओं ने आनन्दपुर साहिब का किला घेर रखा था। किले के अंदर रसद न रही। सैनिकों को वृक्षों के पत्ते और छाल खाकर लड़ना पड़ता था। इसलिए गुरु गोबिन्द सिंह जी के कुछ शिष्य किला छोड़कर जाने के लिए तैयार हो गए।

(ख) शिष्यों की पत्नियों ने घर लौटने पर उनसे कैसा व्यवहार किया ?
उत्तर-
शिष्यों की पत्नियों ने घर लौटने पर उन्हें बहुत धिक्कारा, क्योंकि वे गुरु जी का साथ छोड़कर आए थे। संकट की घड़ी में उन्हें गुरु जी के साथ रह कर, उनकी आज्ञानुसार चलना चाहिए था।

(ग) कराह रहे शिष्य की अंतिम इच्छा क्या थी ?
उत्तर-
कराह रहे शिष्य ने गुरु जी से कहा कि महाराज! वह बेदावा फाड़ दें, जिस पर हस्ताक्षर करके हम आपको छोड़ आए थे। यही उसकी अंतिम इच्छा थी।

(घ) चालीस मुक्ते किन्हें कहा जाता है ?
उत्तर-
आनन्दपुर साहिब के किले से जो सिक्ख गुरु जी का साथ छोड़ गए थे, उन की संख्या चालीस थी। वे मुक्तसर के निकट मुग़ल सेना से डट कर लड़े और घायल होकर युद्ध स्थल पर गिर गए। गुरु जी वहाँ पहुँचे तो वहाँ एक सिक्ख कराह रहा था। उसने प्रार्थना की कि महाराज! वह बेदावा फाड़ डालें, जिस पर दस्तखत करके हम आपको छोड़ आए थे। गुरु जी ने बेदावा फाड़ कर उन चालीस शिष्यों को मुक्त कर दिया। यही चालीस मुक्ते इतिहास में प्रसिद्ध हैं।

II. वाक्य पूरे करो

वीर, घेरा, शिष्य, दसवें, मुग़ल
(क) गुरु गोबिन्द सिंह सिक्खों के ……………………………………… गुरु थे।
उत्तर-
गुरु गोबिन्द सिंह सिक्खों के दसवें गुरु थे।

(ख) मुग़ल सेनाओं ने चारों ओर से ……………………………………… डाल रखा था।
उत्तर-
मुग़ल सेनाओं ने चारों ओर से घेरा डाल रखा था।

(ग) न वे मेरे ……………………………………… हैं न मैं उनका गुरु हूँ।
उत्तर-
न वे मेरे शिष्य हैं न मैं उनका गुरु हूँ।

(घ) ……………………………………… सेना उनका पीछा कर रही थी।
उत्तर-
मुग़ल सेना उनका पीछा कर रही थी।

(ङ) उन चालीस ……………………………………… पुरुषों को चालीस मुक्ते कहा गया। –
उत्तर-
उन चालीस वीर पुरुषों को चालीस मुक्ते कहा गया।

III. वाक्यों में प्रयोग करो

घेरा, किला, मैदान, आशीर्वाद
उत्तर-
घेरा-सेना ने किले को चारों ओर से घेरा हुआ था।
किला-लाल किला दिल्ली में है।
मैदान-मैदान में बच्चे गेंद से खेल रहे हैं।
आशीर्वाद-गुरु गोबिन्द सिंह जी ने शिष्यों को आशीर्वाद दिया।

IV. श्रुतलेख

सिक्खों, बलिदान, नौबत, मुक्तसर, आशीर्वाद, हस्ताक्षर, धिक्कार।
नोट-विद्यार्थी इन शब्दों को लिख कर अपने अध्यापक को दिखाएँ।

V. पढ़ो, समझो और लिखो

सिक्ख – सिक्खों
मुग़ल ……………………………………
संकट ……………………………………
चार ……………………………………
वृक्ष ……………………………………
पुरुष ……………………………………
उत्तर-
मुग़ल-मुग़लों
संकट-संकटों।
चार-चारों।
वृक्ष-वृक्षों।
पुरुष–पुरुषों।

VI. नीचे दिए गए उदाहरण की तरह बॉक्स में दिए गए शब्दों से नए शब्द बनाइए –

बलि + दान = बलिदान
PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 16 चालीस मुक्ते 1

PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 16 चालीस मुक्ते 2
प्र, पाठ, देश, युद्ध, सेना, धर्म, पति, शाला, स्थल, वीर।
उत्तर
(i) बलि + दान = बलिदान।
(ii) प्र + देश = प्रदेश।
(iii) पाठ + शाला = पाठशाला।
(iv) युद्ध + वीर = युद्धवीर।
(v) सेना + पति = सेनापति।
(vi) धर्म + स्थल = धर्मस्थल।

VII. नीचे दिए गए शब्दों में ‘अ’ जोड़कर नए शब्द बनाइए और उनके अर्थ लिखिए

धर्म अधर्म अर्थ
संभव …………………………………. ………………………………….
भद्र …………………………………. ………………………………….
समर्थ …………………………………. ………………………………….
ज्ञान …………………………………. ………………………………….
हिंसा …………………………………. ………………………………….

उत्तर-
(i) धर्म → अधर्म → धर्म के विरुद्ध, अन्याय, पाप।
(ii) संभव → असंभव → मुश्किल, दुश्कर, संभव न होना।
(iii) भद्र → अभद्र → बुरा, अशुभ, असभ्य, अच्छा न लगना।
(iv) समर्थ → असमर्थ -→ अयोग्य, दुर्बल, अशक्त।
(v) ज्ञान → अज्ञान → ज्ञान का न होना, अनजान।
(vi) हिंसा → अहिंसा → हिंसा न करना, दुःख न देना।

VIII. नीचे दिए गए शब्दों के समान अर्थ वाले शब्दों की सहायता से वर्ग पहेली पूरी कीजिए –

1. पंजाब के एक शहर का नाम (ऊपर से नीचे)
2. आज़ाद (बाएं से दाएं)
3. श्वास (बाएं से दाएं)
4. मुसीबत (ऊपर से नीचे)
PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 16 चालीस मुक्ते 3
उत्तर-
PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 16 चालीस मुक्ते 4

IX. इन अक्षरों से नया शब्द बनाओ

शब्द अक्षर नया शब्द
1. गोबिन्द न्द ……………………………….
2. प्यास प्य ……………………………….
3. टक्कर क्क ……………………………….
4. मुक्तसर क्त ……………………………….
5. प्रेरित प्रे ……………………………….
6. हस्ताक्षर स्त ……………………………….

उत्तर-

शब्द अक्षर नया शब्द
1. गोबिन्द न्द आनन्द।
2. प्यास प्य प्यारा।
3. टक्कर क्क पक्का ।
4. मुक्तसर क्त वक्त।
5. प्रेरित प्रे प्रेरणा।
6. हस्ताक्षर स्त पुस्तक।

चालीस मुक्ते Summary & Translation in Hindi

पाठ का सार

गुरु गोबिन्द सिंह जी सिक्खों के दसवें गुरु थे। वे धर्म के रक्षक थे। नौ वर्ष की आयु में ही उन्होंने अपने पिता श्री गुरु तेग़ बहादुर जी को धर्म की ख़ातिर बलिदान देने के लिए प्रेरित किया। धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने आजीवन मुग़लों से टक्कर ली। एक बार गुरु गोबिन्द सिंह जी और उनके साथी आनन्दपुर साहिब के किले में घिरे हुए थे। मुग़ल सेना ने चारों ओर से घेरा हुआ था। बाहर से कोई रसद आ नहीं रही थी जो रसद किले के अन्दर थी वह भी कम पड़ने लगी। ऐसे में गुरु जी के कुछ शिष्य कठिनाई न सहते हुए किला छोड़ कर जाने को तैयार हो गए। गुरु जी के समझाने पर भी वे न माने तो गुरु जी ने कहा कि जाने से पहले लिख कर दे जाएँ कि न वे मेरे शिष्य हैं और न ही मैं उनका |

गुरु हूँ उनके शिष्यों ने कष्टों से छुटकारा पाने के लिए ऐसा ही लिख दिया और किला छोड़कर चले गए। उनके घर पहुँचने पर जब उनकी पत्नियों को पता चला तो उन्होंने अपने-अपने पतियों को बहुत फटकारा। फटकार सुनकर वे फिर से गुरु जी के पास लौट गए। गुरु जी तब मुक्तसर के इलाके में थे। मुग़ल सेना उनका पीछा कर रही थी। ये शिष्य मुक्तसर जाकर मुग़ल सेना से लड़े और मारे गए। जब गुरु गोबिन्द सिंह जी को इस बात का पता चला तो वे युद्ध स्थल पर पहुँचे।

सभी चालीस शिष्य मैदान में गिरे पड़े थे उनमें से एक अभी भी कराह | रहा था। गुरु जी से उसने हाथ जोड़कर विनती की कि महाराज आप उस कागज़ को फाड़ डालें जिस पर हस्ताक्षर करके हम आपको दे आए थे। गुरु साहिब ने उसकी अन्तिम इच्छा पूरी कर दी और उन सबको मुक्त होने का आशीर्वाद दिया। तभी उसने प्राण छोड़ दिए। उन चालीस वीर पुरुषों को ‘चालीस मुक्ते’ कहा जाने लगा।

कठिन शब्दों के अर्थ

संकटों = मुसीबतों।
रक्षक = रखवाले, रक्षा करने वाले।
महान् = बड़े।
सेनानी = योद्धा, बहादुर।
संस्कृति = अच्छे संस्कार या विचार ।
बलिदान = कुर्बानी।
प्रेरित = उत्साहित, जोश देना।
रसद = खाने-पीने का सामान।
वृक्षों = पेड़ों।
असंभव = जो संभव न हो।
कष्ट = दुःख।
शिष्य = चेला।
संकटों = मुसीबतों।
असमर्थ = कमज़ोर ।
धिक्कारा = बुरा-भला कहना।
फलस्वरूप = परिणाम के रूप में।
धराशायी = घायल हो कर धरती पर गिरना।
युद्ध स्थान = लड़ाई का मैदान।
वीरता = बहादुरी।
आशीर्वाद = आशीष।
अंतिम इच्छा = आखिरी चाह ।
हस्ताक्षर = दस्तख़त।
मुक्त = आज़ाद।

PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 15 झंडा ऊँचा रहे हमारा

Punjab State Board PSEB 3rd Class Hindi Book Solutions Chapter 15 झंडा ऊँचा रहे हमारा Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 Hindi Chapter 15 झंडा ऊँचा रहे हमारा

Hindi Guide for Class 3 PSEB झंडा ऊँचा रहे हमारा Textbook Questions and Answers

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर ।

I. बताओ

1. हमारे देश के झण्डे को क्या कहते हैं ?
उत्तर-
हमारे देश के झंडे को तिरंगा कहते हैं।

2. इसे तिरंगा क्यों कहते हैं ?
उत्तर-
हमारा झंडा तीन रंगों का होने के कारण तिरंगा कहलाता है।

3. केसरी रंग की पट्टी किन शहीदों की याद दिलाती है ?
उत्तर-
केसरी रंग की पट्टी हमें उन शहीदों की याद दिलाती है जिन्होंने अपने देश को आजाद करवाने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।

4. सफेद रंग किसका प्रतीक है ?
उत्तर-
सफेद रंग शान्ति और सत्य का प्रतीक

5. नीले रंग का चक्र किस सम्राट् का धर्म चक्र है ?
उत्तर-
नीले रंग का चक्र अशोक सम्राट् का धर्म चक्र है।

6. नीले रंग के चक्र में कितने तार हैं ?
उत्तर-
नीले रंग के चक्र में 24 तार हैं.

7. हरा रंग किसका प्रतीक है ?
उत्तर-
हरा रंग हरियाली और समृद्धि का प्रतीक है।

8. सबसे पहले राष्ट्रीय झंडे को किसने, कब और कहाँ फहराया था ?
उत्तर-
स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री पं० जवाहर लाल नेहरू जी ने सर्वप्रथम 15 अगस्त, सन् 1947 को राष्ट्रीय झण्डे को दिल्ली के लाल किले से फहराया था।

9. हमें राष्ट्रीय झण्डे का सम्मान कैसे करना चाहिए ?
उत्तर-
जब भी राष्ट्रीय-ध्वज फहराया जाये या राष्ट्रीय गान गाया जाये, तब हमें इसका सम्मान करते हुए शान्तिपूर्वक खड़े रहना चाहिए।

II. वाक्य पूरे करो

(i) झण्डे में तीन रंग की बराबर ……………………. की पट्टियाँ हैं।
(ii) हम सबके साथ ………………. और …………….. चाहते हैं।
(iii) नीला रंग ……………… आकाश और ………….. समुद्र का प्रतीक है।
(iv) चक्र के 24 तार ……………. और …………….. की ओर संकेत करते हैं।
(v) हमें राष्ट्रीय ध्वज की सदैव …. करनी चाहिए।
उत्तर-
(i) झण्डे में तीन रंगों की बराबर अनुपात की पट्टियाँ हैं।
(ii) हम सबके साथ शान्ति और मित्रता चाहते हैं।
(iii) नीला रंग विशाल आकाश और गहरे समुद्र का प्रतीक है।
(iv) चक्र के 24 तार निरन्तर गति और विकास की ओर संकेत करते हैं।
(v) हमें राष्ट्रीय ध्वज की सदैव रक्षा करनी चाहिए। |

III. पढ़ो, समझो और लिखो

(क) राष्ट + ईय = राष्ट्रीय।
भारत + ईय = …………………………
देश + ईय = …………………………

(ख) मित्र + ता = …………………………
वीर + ता = …………………………
दास + ता = ……………
स्वतन्त्र + ता = …………………………
उत्तर-
‘ईय’ और ‘ता’ प्रत्यय से बने शब्द –
(क)
(i) राष्ट्र + ईय = राष्ट्रीय।
(ii) भारत + ईय = भारतीय।
(ii) देश + ईय = देशीय।

(ख)
(i) मित्र + ता = मित्रता।
(ii) वीर + ता = वीरता।
(iii) दास + ता = दासता।
(iv) स्वतन्त्र + ता = स्वतन्त्रता।

IV. ‘इक’ लगाकर नये शब्द बनाओ

(i) उद्योग + इक = …………………………
(ii) संकेत + इक = …………………………
(iii) व्यापार + इक = …………………………
(iv) धर्म + इक = …………………………
उत्तर-
(i) उद्योग + इक = औद्योगिक।
(ii) संकेत + इक = सांकेतिक।
(iii) व्यापार + इक = व्यापारिक।
(iv) धर्म + इक = धार्मिक।

V. विलोम शब्द मिलान करो

आज़ाद गुप्त युद्ध अनेकता उन्नति अवनति प्रकट गुलाम एकता शान्ति
उत्तर-
विलोम शब्द मिलानआज़ाद गुलाम युद्ध शान्ति उन्नति अवनति प्रकट गुप्त एकता अनेकता

VI. ‘राष्ट्र’ शब्द में ‘ट’ के नीचे ‘र’ का रूप ध्यान से देखें। ‘राष्ट्र’ शब्द से अन्य शब्द बनाओ –

राष्ट्र + पति = राष्ट्रपति।
राष्ट्र + ईय = …………………………
राष्ट्र + पिता = …………………………
राष्ट्र + गान = …………………………
उत्तर
(i) राष्ट्र + पति = राष्ट्रपति।
(ii) राष्ट्र + ईय = राष्ट्रीय।
(iii) राष्ट्र + पिता = राष्ट्रपिता।
(iv) राष्ट्र + गान = राष्ट्रगान।

VII. नीचे राष्ट्रीय और धार्मिक पर्व घुल मिल गए हैं। उन्हें अलग-अलग करके सही स्थान पर लिखो।

दशहरा, पन्द्रह अगस्त, ईद, गणतन्त्र दिवस, गाँधीजयन्ती, दीवाली, होली, वैशाखी।
उत्तर-
राष्ट्रीय पर्व धार्मिक पर्व
1. पन्द्रह अगस्त।
1. दशहरा
2. गणतन्त्र दिवस।
2. ईद
3. गांधी जयन्ती।
3. दीवाली
4. होली।
5. वैशाखी।

VIII. नए शब्द बनाओ-

शान्ति + प्रिय = …………………………
शान्ति + पूर्वक = …………………………
सम्मान + पूर्वक = …………………………
प्रधान + मन्त्री = …………………………
स्व + अभिमान = …………………………
सर्व + प्रथम = …………………………
राष्ट्र + गान = …………………………
राष्ट्रीय + पर्व = …………………………
प्रति + वर्ष =…………………………
उत्तर
(i) शान्ति + प्रिय = | शान्तिप्रिय।
(ii) शान्ति + पूर्वक = शान्तिपूर्वक।
(iii) सम्मान + पूर्वक = सम्मानपूर्वक।
(iv) प्रधान + मन्त्री = प्रधानमन्त्री।
(v) स्व + अभिमान = स्वाभिमान।
(vi) सर्व + प्रथम = सर्वप्रथम।
(vii) राष्ट्र + गान = राष्ट्रगान।
(viii) राष्ट्रीय + पर्व = राष्ट्रीय पर्व।
(ix) प्रति + वर्ष = प्रतिवर्ष।

IX. झण्डे पर एक नारा लिखो

जैसे-
1. झण्डा ऊँचा रहे हमारा, यह है हमें प्राणों से प्यारा।
2. तिरंगा है भारत की शान, रखेंगे हम इसका मान।
उदाहरणस्वरूप उत्तर
मेरा तिरंगा है बड़ा न्यारा। ‘
मुझे है अपनी जान से भी प्यारा॥ (विद्यार्थी इसी प्रकार कुछ और भी नारे लिखने का प्रयास कर सकते हैं।)
करो:-1. राष्ट्रीय झण्डे का चित्र बनाओ। उसमें | रंग भरो और उस पर पाँच वाक्य लिखो।
2. भारत के पड़ोसी देशों के नाम पता करो और उनके झण्डे चिपकाओ।
निर्देश-विद्यार्थी उपरोक्त दोनों कार्य अपने अध्यापक और अभिभावक की सहायता से इन्हें पूरा कर सकते हैं। अध्यापन निर्देश-अध्यापक बच्चों को समझाएं कि ‘इक’ जुड़ने पर पहला स्वर दीर्घ हो जाता है; जैसे ‘अ’ आ में और ‘उ’ औ में बदल जाता है।

झंडा ऊँचा रहे हमारा Summary & Translation in Hindi

पाठ का सार

प्रत्येक देश का अपना एक झंडा होता है। हमारे देश के झंडे का नाम तिरंगा है। सबसे ऊपर की पट्टी का रंग केसरी है। यह रंग वीरता और त्याग का सूचक है। मध्य की पट्टी का रंग सफेद है। यह रंग शान्ति और सत्य का प्रतीक है। सफेद पट्टी के मध्य एक नीले रंग का चक्र है। यह चक्र सम्राट अशोक के धर्म चक्र से लिया गया है। इस चक्र में 24 तार हैं जो निरन्तर गति और विकास की ओर संकेत करते हैं। तीसरी पट्टी हरे रंग की है। यह रंग हरियाली और समृद्धि का सूचक है।

पन्द्रह अगस्त हमारा स्वतंत्रता दिवस है। इस दिन’ हमारा देश अंग्रेज़ों की गुलामी से आज़ाद हुआ था। हमारे देश के पहले प्रधानमन्त्री पं० जवाहर लाल नेहरू ने दिल्ली के लाल किले से तिरंगा 15 अगस्त, सन् 1947 को फहराया था। हर वर्ष 15 अगस्त और राष्ट्रीय पर्वो पर लाल किले तथा पूरे देश में तिरंगा | झंडा फहराया जाता है। हम सबका यह कर्त्तव्य है कि हम सब इसका सम्मान करें। जब राष्ट्र ध्वज फहराया जाए या राष्ट्रगान गाया जाए तब हमें सम्मान देने के लिए शान्तिपूर्वक खड़े रहना चाहिए।

हमारा झण्डा हमारी आज़ादी, हमारी एकता व सम्मान का प्रतीक है। यह तिरंगा हम सबका है। हमारा कर्त्तव्य है कि हम इसकी शान में कोई कमी न आने दें।

कठिन शब्दों के अर्थ

तिरंगा = तीन रंगों का समूह ।
सम्राट अशोक = मौर्य वंश का एक राजा।
महात्मा बुद्ध = बौद्ध धर्म को चलाने वाले।
प्रत्येक = हर-एक, सभी।
बराबर = समान।
शहीदों = देश पर बलिदान होने वाले।
प्राण = जान।
न्यौछावर = बलिदान ।
युद्ध = लड़ाई।
मित्रता = दोस्ती।
शान्तिप्रिय = शान्ति को चाहने वाला।
प्रतीक = चिह्न ।
शरण = आश्रय, पनाह।
निरन्तर = लगातार।
विकास = उन्नति, तरक्की।
मार्ग = रास्ता।
समृद्धि = खुशहाली, उन्नति, तरक्की।
सर्वप्रथम = सबसे पहले।
पर्व = त्योहार।
फहराया = लहराया।
दासता = गुलामी।
स्मृति = याद।
प्रतिवर्ष = हर वर्ष।
मुक्त = आज़ाद।
राष्ट्र-ध्वज = देश का झंडा।
सम्मान = इज़्ज़त।
असीम = सीमा रहित।
स्रोत = धारा।
विकास = उन्नति, प्रगति।
प्रधानमंत्री = किसी देश का सबसे बड़ा मंत्री।
स्वर्गीय = मृत्यु को प्राप्त।
राष्ट्रीय पर्व = देश का त्योहार

PSEB 9th Class Maths MCQ Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण

Punjab State Board PSEB 9th Class Maths Book Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण MCQ Questions with Answers

PSEB Solutions for Class 9 Maths Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण MCQ Questions

बहुविकल्पीय प्रश्न

दिये गए चार विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

प्रश्न 1.
समीकरण x – 2y = 4 का हल है :
(A) (0, 2)
(B) (4, 0)
(C) (1, 1)
(D) (2, 0).
उत्तर:
(B) (4, 0)

प्रश्न 2.
y = – 4 के आलेखीय रूप में रेखा :
(A) x-अक्ष के समांतर है
(B) y-अक्ष के समांतर है
(C) मूल बिंदु में से गुजरती है
(D) कुछ भी नहीं।
उत्तर:
(A) x-अक्ष के समांतर है

PSEB 9th Class Maths MCQ Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण

प्रश्न 3.
समीकरण 2x + 1 = x + 3 का हल है :
(A) 3
(B) 4
(C) 2
(D) 1
उत्तर:
(C) 2

प्रश्न 4.
समीकरण x – y = 0 आलेख किस बिंदु में से गुजरता है :
(A) (2, 3)
(B) (3, 4)
(C) (5, 6)
(D) (0, 0)
उत्तर:
(D) (0, 0)

प्रश्न 5.
समीकरण x + y = 7 का आलेख x-अक्ष को किस बिंदु पर काटता है ?
(A) (7, 0)
(B) (0, 7)
(C) (- 7, 0)
(D) (0, – 7)
उत्तर:
(A) (7, 0)

PSEB 9th Class Maths MCQ Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण

प्रश्न 6.
बिंदु (4, 1) किस रेखा के समीकरण को संतुष्ट
करता है ?
(A) x + 2y = 5
(B) x + 2y = – 6
(C) x + 2y = 6
(D) x + 2y = 16
उत्तर:
(C) x + 2y = 6

प्रश्न 7.
x = 2 का आलेख निरूपण :
(A) x-अक्ष के समांतर है
(B) y-अक्ष के समांतर है
(C) मूल बिंदु में से गुजरता है
(D) कुछ नहीं।
उत्तर:
(B) y-अक्ष के समांतर है

प्रश्न 8.
रैखिक समीकरण 2x – 5y = 7
(A) का एक अद्वितीय हल है
(B) के दो हल हैं
(C) के अपरिमित रूप से अनेक हल हैं
(D) का कोई हल नहीं है।
उत्तर:
(C) के अपरिमित रूप से अनेक हल हैं

PSEB 9th Class Maths MCQ Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण

प्रश्न 9.
रैखिक समीकरण 2x + 5y = 7 का एक अद्वितीय हल है, यदि x, y है
(A) प्राकृत संख्याएँ
(B) धनात्मक वास्तविक संख्याएँ
(C) वास्तविक संख्याएँ
(D) परिमेय संख्याएँ।
उत्तर:
(A) प्राकृत संख्याएँ

प्रश्न 10.
यदि (2, 0) रैखिक समीकरण 2x + 3y = k का एक हल है, तो k का मान है
(A) 4
(B) 6
(C) 5
(D) 2
उत्तर:
(A) 4

प्रश्न 11.
दो चरों वाली रैखिक समीकरण 2x + 0y + 9 = 0 के किसी भी हल का रूप होता है
(A) (- \(\frac{9}{2}\), m)
(B) (n, – \(\frac{9}{2}\))
(C) (0, – \(\frac{9}{2}\))
(D) (- 9, 0)
उत्तर:
(A) (- \(\frac{9}{2}\), m)

PSEB 9th Class Maths MCQ Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण

प्रश्न 12.
रैखिक समीकरण 2x + 3y = 6 का आलेख y अक्ष को निम्नलिखित में से किस बिंदु पर काटता
(A) (2, 0)
(B) (0, 3)
(C) (3, 0)
(D) (0, 2)
उत्तर:
(D) (0, 2)

प्रश्न 13.
समीकरण x = 7 को दो चरों में इस प्रकार लिखा जा सकता है
(A) 1.x + 1.y = 7
(B) 1.x + 0.y = 7
(C) 0.x + 1.y = 7
(D) 0.x + 0.y = 7
उत्तर:
(B) 1.x + 0.y = 7

प्रश्न 14.
x-अक्ष पर स्थित किसी बिंदु का रूप होता है
(A) (x, y)
(B) (0, y)
(C) (x, 0)
(D) (x, x)
उत्तर:
(C) (x, 0)

PSEB 9th Class Maths MCQ Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण

प्रश्न 15.
रेखा y = x पर स्थित किसी बिंदु का रूप होता
(A) (a, a)
(B) (0, a)
(C) (a, 0)
(D) (a, – a)
उत्तर:
(A) (a, a)

प्रश्न 16.
x-अक्ष की समीकरण का रूप है
(A) x = 0
(B) y = 0
(C) x + y = 0
(D) x = y.
उत्तर:
(B) y = 0

प्रश्न 17.
y = 6 का आलेख एक रेखा है, जो
(A) x-अक्ष के समांतर है और मूलबिंदु से 6 मात्रक की दूरी पर है
(B) y-अक्ष के समांतर है और मूलबिंदु से 6 मात्रक की दूरी पर है
(C) x-अक्ष पर अंत:खंड 6 काटती है
(D) दोनों अक्षों पर अंत-खंड 6 काटती है।
उत्तर:
(A) x-अक्ष के समांतर है और मूलबिंदु से 6 मात्रक की दूरी पर है

PSEB 9th Class Maths MCQ Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण

प्रश्न 18.
x = 5, y = 2 निम्नलिखित रैखिक समीकरण का एक हल है
(A) x + 2y = 7
(B) 5x + 2y = 7
(C) x + y = 7
(D) 5x + y = 7
उत्तर:
(C) x + y = 7

प्रश्न 19.
यदि किसी रैखिक समीकरण के हल (- 2, 2), (0, 0) और (2, – 2) हैं, तो इसका रूप होता है
(A) y – x = 0
(B) x + y = 0
(C) – 2x + y = 0
(D) – x + 2y = 0
उत्तर:
(B) x + y = 0

प्रश्न 20.
समीकरण ax + by +c = 0 के धनात्मक हल सदैव निम्नलिखित में स्थित होते हैं
(A) प्रथम चतुर्थांश
(B) द्वितीय चतुर्थंश
(C) तृतीया चतुर्थांश
(D) चतुर्थ चतुर्थांश।
उत्तर:
(A) प्रथम चतुर्थांश

PSEB 9th Class Maths MCQ Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण

प्रश्न 21.
रैखिक समीकरण 2x + 3y = 6 का आलेख . एक रेखा है जो x-अक्ष को निम्नलिखित बिंदु पर मिलती है
(A) (0, 2)
(B) (2, 0)
(C) (3, 0)
(D) (0, 3)
उत्तर:
(C) (3, 0)

प्रश्न 22.
रैखिक समीकरण y = x का आलेख निम्नलिखित बिंदु से होकर जाता है
(A) (\(\frac{3}{2}\), – \(\frac{3}{2}\))
(B) (0, \(\frac{3}{2}\))
(C) (1, 1)
(D) (- \(\frac{1}{2}\), \(\frac{1}{2}\))
उत्तर:
(C) (1, 1)

प्रश्न 23.
यदि हम किसी रैखिक समीकरण को एक शून्येतर संख्या से गुणा करें या भाग दें तो उस रैखिक समीकरण का हल
(A) बदल जाता है
(B) वही रहता है
(C) हकेवल गुणा की स्थिति में बदल जाता है
(D) केवल भाग की स्थिति में बदल जाता है।
उत्तर:
(B) वही रहता है

PSEB 9th Class Maths MCQ Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण

प्रश्न 24.
x = 1 और y = 2 द्वारा x और y में कितनी रैखिक समीकरण संतुष्ट होती हैं ?
(A) केवल एक
(B) दो
(C) अपरिमित रूप से अनेक
(D) तीन।
उत्तर:
(C) अपरिमित रूप से अनेक

PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 14 रास्ते का पत्थर

Punjab State Board PSEB 3rd Class Hindi Book Solutions Chapter 14 रास्ते का पत्थर Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 Hindi Chapter 14 रास्ते का पत्थर

Hindi Guide for Class 3 PSEB रास्ते का पत्थर Textbook Questions and Answers

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

I. बताओ

1. राजा पेड़ के पीछे क्यों छिप गया ?
उत्तर-
राजा पेड़ के पीछे यह देखने के लिए छिप गया था कि रास्ते के पत्थर को कौन हटाता है।

2. किसान ने पत्थर देखकर क्या किया ?
उत्तर-
किसान ने पत्थर देखकर अपने बैलों का मुँह दूसरी ओर मोड़ लिया और आगे निकल आया।

3. लड़का पहले पत्थर क्यों नहीं हटा सका?
उत्तर-
लड़का पहले पत्थर इसलिए नहीं हटा सका, क्योंकि वह अकेला था।

4. पत्थर रास्ते से कैसे हटा ?
उत्तर-
पत्थर रास्ते से लड़के और राजा के मिलकर ज़ोर लगाने से हटा।

5. राजा ने लड़के को इनाम क्यों दिया ?
उत्तर-
राजा ने लड़के को इनाम इसलिए दिया, क्योंकि केवल उसने ही पत्थर को रास्ते से हटाने का प्रयत्न किया था।

II. किसने कहा ? किससे कहा ? क्यों कहा ?

1. “देखता हूँ, इसे कौन हटाता है ?”
उत्तर-
राजा ने अपने आप से कहा, क्योंकि बहुत दिनों से रास्ते पर पड़े उस पत्थर को किसी हटाया नहीं था।

2. “यहाँ के लोग बहुत आलसी हैं।”
उत्तर-
घोड़े पर बैठे सिपाही ने अपने आप में कहा, क्योंकि घोड़े को ठोकर लगने से उसने देख कि रास्ते में पत्थर पड़ा था।

3. “बाबा, कहीं चोट तो नहीं लगी ?”
उत्तर-
लड़के ने बूढ़े आदमी से कहा, क्योंकि पत्थर से ठोकर खाकर वह गिर पड़ा था।

4. “बेटा, तुम कौन हो ?”
उत्तर-
राजा ने लड़के से कहा, क्योंकि वह उन जानता नहीं था।

III. पढ़ो, समझो और लिखो

(क) न्यायप्रिय = न्याय + प्रिय
राजकुमार = ……………………………….
राजमहल = ……………………………….
राष्ट्रपति = ……………………………….
पाठशाला = ……………………………….
उत्तर-
(क) राजकुमार = राज + कुमार
राजमहल = राज + महल
राष्ट्रपति = राष्ट्र + पति
पाठशाला = पाठ + शाला

(ख) भला = भलाई
बुरा = ……………………………….
लम्बा = ……………………………….
चौड़ा गहरा = ……………………………….
उत्तर-
(ख) बुरा = बुराई
लम्बा = लम्बाई
चौड़ा = चौड़ाई
गहरा = गहराई
उपरोक्त शब्द विशेषण शब्द हैं।

IV. श्रुतलेख

प्रजा, भ्रमण, न्यायप्रिय, भलाई, विद्यार्थियों, आशीर्वाद, प्रातः, पुरस्कार, अध्यापक, प्रशंसा, पत्थर, वृद्ध।
नोट-विद्यार्थी इन्हें सुन्दर लिखाई करते हुए अपनी कॉपियों पर लिखें।

V. निम्नलिखित शब्दों के विपरीत शब्द सामने बने घड़े में दिए गए हैं। घड़े में से विपरीत शब्द ढूँढ़कर सही जगह लिखो –

भलाई = बुराई
दयालु = ……………………………….
पीछे = ……………………………….
प्रातःकाल = ……………………………….
मुश्किल = ……………………………….
रुकिए = ……………………………….
वृद्ध = ……………………………….
आशीर्वाद = ……………………………….
प्रशंसा = ……………………………….
पुरस्कार = ……………………………….
PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 14 रास्ते का पत्थर 1
उत्तर –
शब्द
विपरीत शब्द
(i) भलाई बुराई।
(ii) दयालु निर्दय।
(iii) पीछे आगे।
(iv) प्रातःकाल सायंकाल।
(v) मुश्किल सरल।
(vi) रुकिए = चलिए।
(vii) वृद्ध = जवान।
(vii) आशीर्वाद = श्राप।
(ix) प्रशंसा निन्दा।
(x) पुरस्कार = दंड।

VI. वाक्यों को पाठ के आधार पर शुद्ध करके लिखो-

1. थोड़ी देर में किसान को एक राजा दिखाई दिया।
उत्तर-
थोड़ी देर में राजा को एक किसान दिखाई दिया।

2. अचानक पत्थर को घोड़े से ठोकर लगी।
उत्तर-
अचानक घोड़े को पत्थर से ठोकर लगी।

3. वृद्ध का आशीर्वाद देते हुए बालक चला गया।
उत्तर-
बालक को आशीर्वाद देते हुए वृद्ध चला गया।

4. एक बूढ़ा दौड़ता हुआ आया और लड़के को उठाते हुए बोला, कहीं चोट तो नहीं लगी।
उत्तर-
एक लड़का दौड़ता हुआ आया और बूढ़े को उठाते हुए बोला, ‘कहीं चोट तो नहीं लगी ?’

5. दूसरे दिन शंकर अस्पताल पहुँचा।
उत्तर-
दूसरे दिन शंकर पाठशाला पहुँचा।

6. राजा लंगड़ाता हुआ अपने रास्ते चला गया।
उत्तर-
राजा आराम से अपने रास्ते चला गया।

VII. शब्दों के दो-दो छोटे और शब्द बनाएँ-

PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 14 रास्ते का पत्थर 2

मोड़कर, बड़बड़ाता, सुनाई, सहायता।
उत्तर-

  • मोड़कर = मोड़, मोर।
  • बड़बड़ाता = बड़, बड़बड़ा।
  • सुनाई = सुन, सुई।
  • सहायता = सहा, हाय।

VIII. (क) पाठ में आए इन संयुक्त अक्षरों से एक-एक शब्द बनाओ- 

प्र + र = प्र → प्रजा
भ् + र = भ्र → ……………………….
ग् + र = ग्र → ……………………….
ग् + व = ग्व → ……………………….
स् + व = स्व → ……………………….
प् + य = प्य → ……………………….
स् + त = स्त → ……………………….
द् + ध = द्ध → ……………………….
उत्तर –
(i) प्र + र = प्र → प्रजा
(ii) भ् + र = भ्र → भ्रम।
(iii) ग् + र = ग्र → ग्रह।
(iv) ग् + व = ग्व → ग्वाला।
(v) स् + व = स्व → स्वर।
(vi) प् + य = प्य → प्यार।
(vii) स् + त = स्त → स्तर।
(vii) द् + ध = द्ध→ वृद्ध ।

(ख) पाठ में आए इन संयुक्त अक्षरों को छाँटकर अलग करके लिखो-

प्रातः → प्र
पत्थर: → ……………………….
मस्ती: → ……………………….
वृद्ध : → ……………………….
पुरस्कार : → ……………………….
क्या : → ……………………….
उत्तर
(i) प्रातः → प्र
(ii) पत्थर : →त्थ
(iii) मस्ती : → स्त।
(iv) वृद्ध : → द्ध।
(v) पुरस्कार : → स् + क।
(vi) क्या : → क् + य।

(ग) सही शब्दों पर (✓) लगाओ –

1. उसने देखा की कि रास्ते में पत्थर पड़ा है।
2. बूढ़ा आदमी अपने सिर पर फलों कि/की टोकरी लिए आया।
3. उसने पत्थर नहीं देखा और/ओर ठोकर खाकर गिर पड़ा।
4. उन्होंने पत्थर को रास्ते से हटाकर एक और/ ओर कर दिया।
उत्तर-
(i) उसने देखा कि रास्ते में पत्थर पड़ा है।
(ii) बूढ़ा आदमी अपने सिर पर फलों की टोकरी लिए आया।
(iii) उसने पत्थर नहीं देखा और ठोकर खाकर गिर पड़ा।
(iv) उन्होंने पत्थर को रास्ते से हटाकर एक ओर कर दिया।

IX. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखो-

PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 14 रास्ते का पत्थर 3

उत्तर-
1. सुबह का समय = प्रातःकाल।
2. खेती बाड़ी करने वाला = किसान।
3. जहाँ विद्यार्थियों को पढ़ना-लिखना सिखाया जाता है = पाठशाला।
4.स्कूल का प्रधान अध्यापक = प्रधानाध्यापक।
5.जो पढ़ना-लिखना सिखाता है = अध्यापक।
6. दूसरों पर दया करने वाला = दयालु।
7. जो निकम्मा और सुस्त हो = आलसी।
8. जो आसान न हो = कठिन।
9. दूध दुहने वाला = ग्वाला।
10. घोड़े पर सवार = घुड़सवार।

रास्ते का पत्थर Summary & Translation in Hindi

पाठ का सार

प्राचीन काल में एक राजा था। उसे अपनी प्रजा से बहुत प्यार था। वह दयालु और न्यायप्रिय भी था। एक दिन जब वह प्रातः भ्रमण के लिए निकला तो अचानक उसे ठोकर लगी। उसने देखा कि रास्ते में पत्थर पड़ा था। उस रास्ते से कई लोग आते जाते थे। राजा ने सोचा कि देखता हूँ कौन इस पत्थर को यहाँ से हटाता है। इस उद्देश्य से वह एक पेड़ के पीछे छिप गया।

थोड़ी देर बाद राजा ने देखा कि एक किसान | अपने हल-बैल के साथ उस रास्ते से जा रहा था, लेकिन पत्थर को देखकर उसने अपने बैलों को मोड़ | लिया और आगे निकल गया। उसके जाने के बाद एक ग्वाला डिब्बे में दूध लेकर उधर से निकला। वह पत्थर से ठोकर खाकर गिर पड़ा और उसका | सारा दूध गिर पड़ा, लेकिन उसने भी उसे हटाया नहीं। इतने में घोड़े पर बैठा एक सिपाही वहाँ आया। घोड़े को पत्थर से टकराने पर वह सिपाही गिरते-गिरते बचा, लेकिन वह भी इतना कह कर आगे चल दिया कि यहाँ के लोग बहुत आलसी हैं।

कुछ ही देर में एक बूढ़ा आदमी अपने सिर पर फलों की टोकरी लिए आया और पत्थर से ठोकर खाकर गिर पड़ा। उसके सारे फल बिखर गए। इतने में एक लड़का वहाँ आया। उसने सभी फल उठाकर वृद्ध की टोकरी में रख दिए और रास्ते का पत्थर हटाने लगा। राजा ने भी उसकी सहायता की और पत्थर एक ओर हट गया। वह लड़का शंकर था। राजा ने उसे इनाम दिया।

कठिन शब्दों के अर्थ

मुख्य = प्रधान, बड़ा।
प्रजा = जनता।
दयालु = दया करने वाला।
न्यायप्रिय = न्याय से प्यार करने वाला।
प्रातःकाल = सुबह के समय।
भ्रमण = सैर।
ग्वाला = दूध बेचने वाला।
ग्राहक = खरीदने वाला।
टाप = घोड़े के पैर की आवाज़।
ऊँचे स्वर = ज़ोर से।
आलसी = सुस्त।
वृद्ध = बूढ़ा।
आशीर्वाद = आशीष।
प्रयत्न = कोशिश।
पाठशाला = स्कूल, विद्यालय।
प्रशंसा = तारीफ़।