PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 15 झंडा ऊँचा रहे हमारा

Punjab State Board PSEB 3rd Class Hindi Book Solutions Chapter 15 झंडा ऊँचा रहे हमारा Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 Hindi Chapter 15 झंडा ऊँचा रहे हमारा

Hindi Guide for Class 3 PSEB झंडा ऊँचा रहे हमारा Textbook Questions and Answers

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर ।

I. बताओ

1. हमारे देश के झण्डे को क्या कहते हैं ?
उत्तर-
हमारे देश के झंडे को तिरंगा कहते हैं।

2. इसे तिरंगा क्यों कहते हैं ?
उत्तर-
हमारा झंडा तीन रंगों का होने के कारण तिरंगा कहलाता है।

3. केसरी रंग की पट्टी किन शहीदों की याद दिलाती है ?
उत्तर-
केसरी रंग की पट्टी हमें उन शहीदों की याद दिलाती है जिन्होंने अपने देश को आजाद करवाने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।

4. सफेद रंग किसका प्रतीक है ?
उत्तर-
सफेद रंग शान्ति और सत्य का प्रतीक

5. नीले रंग का चक्र किस सम्राट् का धर्म चक्र है ?
उत्तर-
नीले रंग का चक्र अशोक सम्राट् का धर्म चक्र है।

6. नीले रंग के चक्र में कितने तार हैं ?
उत्तर-
नीले रंग के चक्र में 24 तार हैं.

7. हरा रंग किसका प्रतीक है ?
उत्तर-
हरा रंग हरियाली और समृद्धि का प्रतीक है।

8. सबसे पहले राष्ट्रीय झंडे को किसने, कब और कहाँ फहराया था ?
उत्तर-
स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री पं० जवाहर लाल नेहरू जी ने सर्वप्रथम 15 अगस्त, सन् 1947 को राष्ट्रीय झण्डे को दिल्ली के लाल किले से फहराया था।

9. हमें राष्ट्रीय झण्डे का सम्मान कैसे करना चाहिए ?
उत्तर-
जब भी राष्ट्रीय-ध्वज फहराया जाये या राष्ट्रीय गान गाया जाये, तब हमें इसका सम्मान करते हुए शान्तिपूर्वक खड़े रहना चाहिए।

II. वाक्य पूरे करो

(i) झण्डे में तीन रंग की बराबर ……………………. की पट्टियाँ हैं।
(ii) हम सबके साथ ………………. और …………….. चाहते हैं।
(iii) नीला रंग ……………… आकाश और ………….. समुद्र का प्रतीक है।
(iv) चक्र के 24 तार ……………. और …………….. की ओर संकेत करते हैं।
(v) हमें राष्ट्रीय ध्वज की सदैव …. करनी चाहिए।
उत्तर-
(i) झण्डे में तीन रंगों की बराबर अनुपात की पट्टियाँ हैं।
(ii) हम सबके साथ शान्ति और मित्रता चाहते हैं।
(iii) नीला रंग विशाल आकाश और गहरे समुद्र का प्रतीक है।
(iv) चक्र के 24 तार निरन्तर गति और विकास की ओर संकेत करते हैं।
(v) हमें राष्ट्रीय ध्वज की सदैव रक्षा करनी चाहिए। |

III. पढ़ो, समझो और लिखो

(क) राष्ट + ईय = राष्ट्रीय।
भारत + ईय = …………………………
देश + ईय = …………………………

(ख) मित्र + ता = …………………………
वीर + ता = …………………………
दास + ता = ……………
स्वतन्त्र + ता = …………………………
उत्तर-
‘ईय’ और ‘ता’ प्रत्यय से बने शब्द –
(क)
(i) राष्ट्र + ईय = राष्ट्रीय।
(ii) भारत + ईय = भारतीय।
(ii) देश + ईय = देशीय।

(ख)
(i) मित्र + ता = मित्रता।
(ii) वीर + ता = वीरता।
(iii) दास + ता = दासता।
(iv) स्वतन्त्र + ता = स्वतन्त्रता।

IV. ‘इक’ लगाकर नये शब्द बनाओ

(i) उद्योग + इक = …………………………
(ii) संकेत + इक = …………………………
(iii) व्यापार + इक = …………………………
(iv) धर्म + इक = …………………………
उत्तर-
(i) उद्योग + इक = औद्योगिक।
(ii) संकेत + इक = सांकेतिक।
(iii) व्यापार + इक = व्यापारिक।
(iv) धर्म + इक = धार्मिक।

V. विलोम शब्द मिलान करो

आज़ाद गुप्त युद्ध अनेकता उन्नति अवनति प्रकट गुलाम एकता शान्ति
उत्तर-
विलोम शब्द मिलानआज़ाद गुलाम युद्ध शान्ति उन्नति अवनति प्रकट गुप्त एकता अनेकता

VI. ‘राष्ट्र’ शब्द में ‘ट’ के नीचे ‘र’ का रूप ध्यान से देखें। ‘राष्ट्र’ शब्द से अन्य शब्द बनाओ –

राष्ट्र + पति = राष्ट्रपति।
राष्ट्र + ईय = …………………………
राष्ट्र + पिता = …………………………
राष्ट्र + गान = …………………………
उत्तर
(i) राष्ट्र + पति = राष्ट्रपति।
(ii) राष्ट्र + ईय = राष्ट्रीय।
(iii) राष्ट्र + पिता = राष्ट्रपिता।
(iv) राष्ट्र + गान = राष्ट्रगान।

VII. नीचे राष्ट्रीय और धार्मिक पर्व घुल मिल गए हैं। उन्हें अलग-अलग करके सही स्थान पर लिखो।

दशहरा, पन्द्रह अगस्त, ईद, गणतन्त्र दिवस, गाँधीजयन्ती, दीवाली, होली, वैशाखी।
उत्तर-
राष्ट्रीय पर्व धार्मिक पर्व
1. पन्द्रह अगस्त।
1. दशहरा
2. गणतन्त्र दिवस।
2. ईद
3. गांधी जयन्ती।
3. दीवाली
4. होली।
5. वैशाखी।

VIII. नए शब्द बनाओ-

शान्ति + प्रिय = …………………………
शान्ति + पूर्वक = …………………………
सम्मान + पूर्वक = …………………………
प्रधान + मन्त्री = …………………………
स्व + अभिमान = …………………………
सर्व + प्रथम = …………………………
राष्ट्र + गान = …………………………
राष्ट्रीय + पर्व = …………………………
प्रति + वर्ष =…………………………
उत्तर
(i) शान्ति + प्रिय = | शान्तिप्रिय।
(ii) शान्ति + पूर्वक = शान्तिपूर्वक।
(iii) सम्मान + पूर्वक = सम्मानपूर्वक।
(iv) प्रधान + मन्त्री = प्रधानमन्त्री।
(v) स्व + अभिमान = स्वाभिमान।
(vi) सर्व + प्रथम = सर्वप्रथम।
(vii) राष्ट्र + गान = राष्ट्रगान।
(viii) राष्ट्रीय + पर्व = राष्ट्रीय पर्व।
(ix) प्रति + वर्ष = प्रतिवर्ष।

IX. झण्डे पर एक नारा लिखो

जैसे-
1. झण्डा ऊँचा रहे हमारा, यह है हमें प्राणों से प्यारा।
2. तिरंगा है भारत की शान, रखेंगे हम इसका मान।
उदाहरणस्वरूप उत्तर
मेरा तिरंगा है बड़ा न्यारा। ‘
मुझे है अपनी जान से भी प्यारा॥ (विद्यार्थी इसी प्रकार कुछ और भी नारे लिखने का प्रयास कर सकते हैं।)
करो:-1. राष्ट्रीय झण्डे का चित्र बनाओ। उसमें | रंग भरो और उस पर पाँच वाक्य लिखो।
2. भारत के पड़ोसी देशों के नाम पता करो और उनके झण्डे चिपकाओ।
निर्देश-विद्यार्थी उपरोक्त दोनों कार्य अपने अध्यापक और अभिभावक की सहायता से इन्हें पूरा कर सकते हैं। अध्यापन निर्देश-अध्यापक बच्चों को समझाएं कि ‘इक’ जुड़ने पर पहला स्वर दीर्घ हो जाता है; जैसे ‘अ’ आ में और ‘उ’ औ में बदल जाता है।

झंडा ऊँचा रहे हमारा Summary & Translation in Hindi

पाठ का सार

प्रत्येक देश का अपना एक झंडा होता है। हमारे देश के झंडे का नाम तिरंगा है। सबसे ऊपर की पट्टी का रंग केसरी है। यह रंग वीरता और त्याग का सूचक है। मध्य की पट्टी का रंग सफेद है। यह रंग शान्ति और सत्य का प्रतीक है। सफेद पट्टी के मध्य एक नीले रंग का चक्र है। यह चक्र सम्राट अशोक के धर्म चक्र से लिया गया है। इस चक्र में 24 तार हैं जो निरन्तर गति और विकास की ओर संकेत करते हैं। तीसरी पट्टी हरे रंग की है। यह रंग हरियाली और समृद्धि का सूचक है।

पन्द्रह अगस्त हमारा स्वतंत्रता दिवस है। इस दिन’ हमारा देश अंग्रेज़ों की गुलामी से आज़ाद हुआ था। हमारे देश के पहले प्रधानमन्त्री पं० जवाहर लाल नेहरू ने दिल्ली के लाल किले से तिरंगा 15 अगस्त, सन् 1947 को फहराया था। हर वर्ष 15 अगस्त और राष्ट्रीय पर्वो पर लाल किले तथा पूरे देश में तिरंगा | झंडा फहराया जाता है। हम सबका यह कर्त्तव्य है कि हम सब इसका सम्मान करें। जब राष्ट्र ध्वज फहराया जाए या राष्ट्रगान गाया जाए तब हमें सम्मान देने के लिए शान्तिपूर्वक खड़े रहना चाहिए।

हमारा झण्डा हमारी आज़ादी, हमारी एकता व सम्मान का प्रतीक है। यह तिरंगा हम सबका है। हमारा कर्त्तव्य है कि हम इसकी शान में कोई कमी न आने दें।

कठिन शब्दों के अर्थ

तिरंगा = तीन रंगों का समूह ।
सम्राट अशोक = मौर्य वंश का एक राजा।
महात्मा बुद्ध = बौद्ध धर्म को चलाने वाले।
प्रत्येक = हर-एक, सभी।
बराबर = समान।
शहीदों = देश पर बलिदान होने वाले।
प्राण = जान।
न्यौछावर = बलिदान ।
युद्ध = लड़ाई।
मित्रता = दोस्ती।
शान्तिप्रिय = शान्ति को चाहने वाला।
प्रतीक = चिह्न ।
शरण = आश्रय, पनाह।
निरन्तर = लगातार।
विकास = उन्नति, तरक्की।
मार्ग = रास्ता।
समृद्धि = खुशहाली, उन्नति, तरक्की।
सर्वप्रथम = सबसे पहले।
पर्व = त्योहार।
फहराया = लहराया।
दासता = गुलामी।
स्मृति = याद।
प्रतिवर्ष = हर वर्ष।
मुक्त = आज़ाद।
राष्ट्र-ध्वज = देश का झंडा।
सम्मान = इज़्ज़त।
असीम = सीमा रहित।
स्रोत = धारा।
विकास = उन्नति, प्रगति।
प्रधानमंत्री = किसी देश का सबसे बड़ा मंत्री।
स्वर्गीय = मृत्यु को प्राप्त।
राष्ट्रीय पर्व = देश का त्योहार

PSEB 9th Class Maths MCQ Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण

Punjab State Board PSEB 9th Class Maths Book Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण MCQ Questions with Answers

PSEB Solutions for Class 9 Maths Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण MCQ Questions

बहुविकल्पीय प्रश्न

दिये गए चार विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

प्रश्न 1.
समीकरण x – 2y = 4 का हल है :
(A) (0, 2)
(B) (4, 0)
(C) (1, 1)
(D) (2, 0).
उत्तर:
(B) (4, 0)

प्रश्न 2.
y = – 4 के आलेखीय रूप में रेखा :
(A) x-अक्ष के समांतर है
(B) y-अक्ष के समांतर है
(C) मूल बिंदु में से गुजरती है
(D) कुछ भी नहीं।
उत्तर:
(A) x-अक्ष के समांतर है

PSEB 9th Class Maths MCQ Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण

प्रश्न 3.
समीकरण 2x + 1 = x + 3 का हल है :
(A) 3
(B) 4
(C) 2
(D) 1
उत्तर:
(C) 2

प्रश्न 4.
समीकरण x – y = 0 आलेख किस बिंदु में से गुजरता है :
(A) (2, 3)
(B) (3, 4)
(C) (5, 6)
(D) (0, 0)
उत्तर:
(D) (0, 0)

प्रश्न 5.
समीकरण x + y = 7 का आलेख x-अक्ष को किस बिंदु पर काटता है ?
(A) (7, 0)
(B) (0, 7)
(C) (- 7, 0)
(D) (0, – 7)
उत्तर:
(A) (7, 0)

PSEB 9th Class Maths MCQ Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण

प्रश्न 6.
बिंदु (4, 1) किस रेखा के समीकरण को संतुष्ट
करता है ?
(A) x + 2y = 5
(B) x + 2y = – 6
(C) x + 2y = 6
(D) x + 2y = 16
उत्तर:
(C) x + 2y = 6

प्रश्न 7.
x = 2 का आलेख निरूपण :
(A) x-अक्ष के समांतर है
(B) y-अक्ष के समांतर है
(C) मूल बिंदु में से गुजरता है
(D) कुछ नहीं।
उत्तर:
(B) y-अक्ष के समांतर है

प्रश्न 8.
रैखिक समीकरण 2x – 5y = 7
(A) का एक अद्वितीय हल है
(B) के दो हल हैं
(C) के अपरिमित रूप से अनेक हल हैं
(D) का कोई हल नहीं है।
उत्तर:
(C) के अपरिमित रूप से अनेक हल हैं

PSEB 9th Class Maths MCQ Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण

प्रश्न 9.
रैखिक समीकरण 2x + 5y = 7 का एक अद्वितीय हल है, यदि x, y है
(A) प्राकृत संख्याएँ
(B) धनात्मक वास्तविक संख्याएँ
(C) वास्तविक संख्याएँ
(D) परिमेय संख्याएँ।
उत्तर:
(A) प्राकृत संख्याएँ

प्रश्न 10.
यदि (2, 0) रैखिक समीकरण 2x + 3y = k का एक हल है, तो k का मान है
(A) 4
(B) 6
(C) 5
(D) 2
उत्तर:
(A) 4

प्रश्न 11.
दो चरों वाली रैखिक समीकरण 2x + 0y + 9 = 0 के किसी भी हल का रूप होता है
(A) (- \(\frac{9}{2}\), m)
(B) (n, – \(\frac{9}{2}\))
(C) (0, – \(\frac{9}{2}\))
(D) (- 9, 0)
उत्तर:
(A) (- \(\frac{9}{2}\), m)

PSEB 9th Class Maths MCQ Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण

प्रश्न 12.
रैखिक समीकरण 2x + 3y = 6 का आलेख y अक्ष को निम्नलिखित में से किस बिंदु पर काटता
(A) (2, 0)
(B) (0, 3)
(C) (3, 0)
(D) (0, 2)
उत्तर:
(D) (0, 2)

प्रश्न 13.
समीकरण x = 7 को दो चरों में इस प्रकार लिखा जा सकता है
(A) 1.x + 1.y = 7
(B) 1.x + 0.y = 7
(C) 0.x + 1.y = 7
(D) 0.x + 0.y = 7
उत्तर:
(B) 1.x + 0.y = 7

प्रश्न 14.
x-अक्ष पर स्थित किसी बिंदु का रूप होता है
(A) (x, y)
(B) (0, y)
(C) (x, 0)
(D) (x, x)
उत्तर:
(C) (x, 0)

PSEB 9th Class Maths MCQ Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण

प्रश्न 15.
रेखा y = x पर स्थित किसी बिंदु का रूप होता
(A) (a, a)
(B) (0, a)
(C) (a, 0)
(D) (a, – a)
उत्तर:
(A) (a, a)

प्रश्न 16.
x-अक्ष की समीकरण का रूप है
(A) x = 0
(B) y = 0
(C) x + y = 0
(D) x = y.
उत्तर:
(B) y = 0

प्रश्न 17.
y = 6 का आलेख एक रेखा है, जो
(A) x-अक्ष के समांतर है और मूलबिंदु से 6 मात्रक की दूरी पर है
(B) y-अक्ष के समांतर है और मूलबिंदु से 6 मात्रक की दूरी पर है
(C) x-अक्ष पर अंत:खंड 6 काटती है
(D) दोनों अक्षों पर अंत-खंड 6 काटती है।
उत्तर:
(A) x-अक्ष के समांतर है और मूलबिंदु से 6 मात्रक की दूरी पर है

PSEB 9th Class Maths MCQ Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण

प्रश्न 18.
x = 5, y = 2 निम्नलिखित रैखिक समीकरण का एक हल है
(A) x + 2y = 7
(B) 5x + 2y = 7
(C) x + y = 7
(D) 5x + y = 7
उत्तर:
(C) x + y = 7

प्रश्न 19.
यदि किसी रैखिक समीकरण के हल (- 2, 2), (0, 0) और (2, – 2) हैं, तो इसका रूप होता है
(A) y – x = 0
(B) x + y = 0
(C) – 2x + y = 0
(D) – x + 2y = 0
उत्तर:
(B) x + y = 0

प्रश्न 20.
समीकरण ax + by +c = 0 के धनात्मक हल सदैव निम्नलिखित में स्थित होते हैं
(A) प्रथम चतुर्थांश
(B) द्वितीय चतुर्थंश
(C) तृतीया चतुर्थांश
(D) चतुर्थ चतुर्थांश।
उत्तर:
(A) प्रथम चतुर्थांश

PSEB 9th Class Maths MCQ Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण

प्रश्न 21.
रैखिक समीकरण 2x + 3y = 6 का आलेख . एक रेखा है जो x-अक्ष को निम्नलिखित बिंदु पर मिलती है
(A) (0, 2)
(B) (2, 0)
(C) (3, 0)
(D) (0, 3)
उत्तर:
(C) (3, 0)

प्रश्न 22.
रैखिक समीकरण y = x का आलेख निम्नलिखित बिंदु से होकर जाता है
(A) (\(\frac{3}{2}\), – \(\frac{3}{2}\))
(B) (0, \(\frac{3}{2}\))
(C) (1, 1)
(D) (- \(\frac{1}{2}\), \(\frac{1}{2}\))
उत्तर:
(C) (1, 1)

प्रश्न 23.
यदि हम किसी रैखिक समीकरण को एक शून्येतर संख्या से गुणा करें या भाग दें तो उस रैखिक समीकरण का हल
(A) बदल जाता है
(B) वही रहता है
(C) हकेवल गुणा की स्थिति में बदल जाता है
(D) केवल भाग की स्थिति में बदल जाता है।
उत्तर:
(B) वही रहता है

PSEB 9th Class Maths MCQ Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण

प्रश्न 24.
x = 1 और y = 2 द्वारा x और y में कितनी रैखिक समीकरण संतुष्ट होती हैं ?
(A) केवल एक
(B) दो
(C) अपरिमित रूप से अनेक
(D) तीन।
उत्तर:
(C) अपरिमित रूप से अनेक

PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 14 रास्ते का पत्थर

Punjab State Board PSEB 3rd Class Hindi Book Solutions Chapter 14 रास्ते का पत्थर Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 Hindi Chapter 14 रास्ते का पत्थर

Hindi Guide for Class 3 PSEB रास्ते का पत्थर Textbook Questions and Answers

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

I. बताओ

1. राजा पेड़ के पीछे क्यों छिप गया ?
उत्तर-
राजा पेड़ के पीछे यह देखने के लिए छिप गया था कि रास्ते के पत्थर को कौन हटाता है।

2. किसान ने पत्थर देखकर क्या किया ?
उत्तर-
किसान ने पत्थर देखकर अपने बैलों का मुँह दूसरी ओर मोड़ लिया और आगे निकल आया।

3. लड़का पहले पत्थर क्यों नहीं हटा सका?
उत्तर-
लड़का पहले पत्थर इसलिए नहीं हटा सका, क्योंकि वह अकेला था।

4. पत्थर रास्ते से कैसे हटा ?
उत्तर-
पत्थर रास्ते से लड़के और राजा के मिलकर ज़ोर लगाने से हटा।

5. राजा ने लड़के को इनाम क्यों दिया ?
उत्तर-
राजा ने लड़के को इनाम इसलिए दिया, क्योंकि केवल उसने ही पत्थर को रास्ते से हटाने का प्रयत्न किया था।

II. किसने कहा ? किससे कहा ? क्यों कहा ?

1. “देखता हूँ, इसे कौन हटाता है ?”
उत्तर-
राजा ने अपने आप से कहा, क्योंकि बहुत दिनों से रास्ते पर पड़े उस पत्थर को किसी हटाया नहीं था।

2. “यहाँ के लोग बहुत आलसी हैं।”
उत्तर-
घोड़े पर बैठे सिपाही ने अपने आप में कहा, क्योंकि घोड़े को ठोकर लगने से उसने देख कि रास्ते में पत्थर पड़ा था।

3. “बाबा, कहीं चोट तो नहीं लगी ?”
उत्तर-
लड़के ने बूढ़े आदमी से कहा, क्योंकि पत्थर से ठोकर खाकर वह गिर पड़ा था।

4. “बेटा, तुम कौन हो ?”
उत्तर-
राजा ने लड़के से कहा, क्योंकि वह उन जानता नहीं था।

III. पढ़ो, समझो और लिखो

(क) न्यायप्रिय = न्याय + प्रिय
राजकुमार = ……………………………….
राजमहल = ……………………………….
राष्ट्रपति = ……………………………….
पाठशाला = ……………………………….
उत्तर-
(क) राजकुमार = राज + कुमार
राजमहल = राज + महल
राष्ट्रपति = राष्ट्र + पति
पाठशाला = पाठ + शाला

(ख) भला = भलाई
बुरा = ……………………………….
लम्बा = ……………………………….
चौड़ा गहरा = ……………………………….
उत्तर-
(ख) बुरा = बुराई
लम्बा = लम्बाई
चौड़ा = चौड़ाई
गहरा = गहराई
उपरोक्त शब्द विशेषण शब्द हैं।

IV. श्रुतलेख

प्रजा, भ्रमण, न्यायप्रिय, भलाई, विद्यार्थियों, आशीर्वाद, प्रातः, पुरस्कार, अध्यापक, प्रशंसा, पत्थर, वृद्ध।
नोट-विद्यार्थी इन्हें सुन्दर लिखाई करते हुए अपनी कॉपियों पर लिखें।

V. निम्नलिखित शब्दों के विपरीत शब्द सामने बने घड़े में दिए गए हैं। घड़े में से विपरीत शब्द ढूँढ़कर सही जगह लिखो –

भलाई = बुराई
दयालु = ……………………………….
पीछे = ……………………………….
प्रातःकाल = ……………………………….
मुश्किल = ……………………………….
रुकिए = ……………………………….
वृद्ध = ……………………………….
आशीर्वाद = ……………………………….
प्रशंसा = ……………………………….
पुरस्कार = ……………………………….
PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 14 रास्ते का पत्थर 1
उत्तर –
शब्द
विपरीत शब्द
(i) भलाई बुराई।
(ii) दयालु निर्दय।
(iii) पीछे आगे।
(iv) प्रातःकाल सायंकाल।
(v) मुश्किल सरल।
(vi) रुकिए = चलिए।
(vii) वृद्ध = जवान।
(vii) आशीर्वाद = श्राप।
(ix) प्रशंसा निन्दा।
(x) पुरस्कार = दंड।

VI. वाक्यों को पाठ के आधार पर शुद्ध करके लिखो-

1. थोड़ी देर में किसान को एक राजा दिखाई दिया।
उत्तर-
थोड़ी देर में राजा को एक किसान दिखाई दिया।

2. अचानक पत्थर को घोड़े से ठोकर लगी।
उत्तर-
अचानक घोड़े को पत्थर से ठोकर लगी।

3. वृद्ध का आशीर्वाद देते हुए बालक चला गया।
उत्तर-
बालक को आशीर्वाद देते हुए वृद्ध चला गया।

4. एक बूढ़ा दौड़ता हुआ आया और लड़के को उठाते हुए बोला, कहीं चोट तो नहीं लगी।
उत्तर-
एक लड़का दौड़ता हुआ आया और बूढ़े को उठाते हुए बोला, ‘कहीं चोट तो नहीं लगी ?’

5. दूसरे दिन शंकर अस्पताल पहुँचा।
उत्तर-
दूसरे दिन शंकर पाठशाला पहुँचा।

6. राजा लंगड़ाता हुआ अपने रास्ते चला गया।
उत्तर-
राजा आराम से अपने रास्ते चला गया।

VII. शब्दों के दो-दो छोटे और शब्द बनाएँ-

PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 14 रास्ते का पत्थर 2

मोड़कर, बड़बड़ाता, सुनाई, सहायता।
उत्तर-

  • मोड़कर = मोड़, मोर।
  • बड़बड़ाता = बड़, बड़बड़ा।
  • सुनाई = सुन, सुई।
  • सहायता = सहा, हाय।

VIII. (क) पाठ में आए इन संयुक्त अक्षरों से एक-एक शब्द बनाओ- 

प्र + र = प्र → प्रजा
भ् + र = भ्र → ……………………….
ग् + र = ग्र → ……………………….
ग् + व = ग्व → ……………………….
स् + व = स्व → ……………………….
प् + य = प्य → ……………………….
स् + त = स्त → ……………………….
द् + ध = द्ध → ……………………….
उत्तर –
(i) प्र + र = प्र → प्रजा
(ii) भ् + र = भ्र → भ्रम।
(iii) ग् + र = ग्र → ग्रह।
(iv) ग् + व = ग्व → ग्वाला।
(v) स् + व = स्व → स्वर।
(vi) प् + य = प्य → प्यार।
(vii) स् + त = स्त → स्तर।
(vii) द् + ध = द्ध→ वृद्ध ।

(ख) पाठ में आए इन संयुक्त अक्षरों को छाँटकर अलग करके लिखो-

प्रातः → प्र
पत्थर: → ……………………….
मस्ती: → ……………………….
वृद्ध : → ……………………….
पुरस्कार : → ……………………….
क्या : → ……………………….
उत्तर
(i) प्रातः → प्र
(ii) पत्थर : →त्थ
(iii) मस्ती : → स्त।
(iv) वृद्ध : → द्ध।
(v) पुरस्कार : → स् + क।
(vi) क्या : → क् + य।

(ग) सही शब्दों पर (✓) लगाओ –

1. उसने देखा की कि रास्ते में पत्थर पड़ा है।
2. बूढ़ा आदमी अपने सिर पर फलों कि/की टोकरी लिए आया।
3. उसने पत्थर नहीं देखा और/ओर ठोकर खाकर गिर पड़ा।
4. उन्होंने पत्थर को रास्ते से हटाकर एक और/ ओर कर दिया।
उत्तर-
(i) उसने देखा कि रास्ते में पत्थर पड़ा है।
(ii) बूढ़ा आदमी अपने सिर पर फलों की टोकरी लिए आया।
(iii) उसने पत्थर नहीं देखा और ठोकर खाकर गिर पड़ा।
(iv) उन्होंने पत्थर को रास्ते से हटाकर एक ओर कर दिया।

IX. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखो-

PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 14 रास्ते का पत्थर 3

उत्तर-
1. सुबह का समय = प्रातःकाल।
2. खेती बाड़ी करने वाला = किसान।
3. जहाँ विद्यार्थियों को पढ़ना-लिखना सिखाया जाता है = पाठशाला।
4.स्कूल का प्रधान अध्यापक = प्रधानाध्यापक।
5.जो पढ़ना-लिखना सिखाता है = अध्यापक।
6. दूसरों पर दया करने वाला = दयालु।
7. जो निकम्मा और सुस्त हो = आलसी।
8. जो आसान न हो = कठिन।
9. दूध दुहने वाला = ग्वाला।
10. घोड़े पर सवार = घुड़सवार।

रास्ते का पत्थर Summary & Translation in Hindi

पाठ का सार

प्राचीन काल में एक राजा था। उसे अपनी प्रजा से बहुत प्यार था। वह दयालु और न्यायप्रिय भी था। एक दिन जब वह प्रातः भ्रमण के लिए निकला तो अचानक उसे ठोकर लगी। उसने देखा कि रास्ते में पत्थर पड़ा था। उस रास्ते से कई लोग आते जाते थे। राजा ने सोचा कि देखता हूँ कौन इस पत्थर को यहाँ से हटाता है। इस उद्देश्य से वह एक पेड़ के पीछे छिप गया।

थोड़ी देर बाद राजा ने देखा कि एक किसान | अपने हल-बैल के साथ उस रास्ते से जा रहा था, लेकिन पत्थर को देखकर उसने अपने बैलों को मोड़ | लिया और आगे निकल गया। उसके जाने के बाद एक ग्वाला डिब्बे में दूध लेकर उधर से निकला। वह पत्थर से ठोकर खाकर गिर पड़ा और उसका | सारा दूध गिर पड़ा, लेकिन उसने भी उसे हटाया नहीं। इतने में घोड़े पर बैठा एक सिपाही वहाँ आया। घोड़े को पत्थर से टकराने पर वह सिपाही गिरते-गिरते बचा, लेकिन वह भी इतना कह कर आगे चल दिया कि यहाँ के लोग बहुत आलसी हैं।

कुछ ही देर में एक बूढ़ा आदमी अपने सिर पर फलों की टोकरी लिए आया और पत्थर से ठोकर खाकर गिर पड़ा। उसके सारे फल बिखर गए। इतने में एक लड़का वहाँ आया। उसने सभी फल उठाकर वृद्ध की टोकरी में रख दिए और रास्ते का पत्थर हटाने लगा। राजा ने भी उसकी सहायता की और पत्थर एक ओर हट गया। वह लड़का शंकर था। राजा ने उसे इनाम दिया।

कठिन शब्दों के अर्थ

मुख्य = प्रधान, बड़ा।
प्रजा = जनता।
दयालु = दया करने वाला।
न्यायप्रिय = न्याय से प्यार करने वाला।
प्रातःकाल = सुबह के समय।
भ्रमण = सैर।
ग्वाला = दूध बेचने वाला।
ग्राहक = खरीदने वाला।
टाप = घोड़े के पैर की आवाज़।
ऊँचे स्वर = ज़ोर से।
आलसी = सुस्त।
वृद्ध = बूढ़ा।
आशीर्वाद = आशीष।
प्रयत्न = कोशिश।
पाठशाला = स्कूल, विद्यालय।
प्रशंसा = तारीफ़।

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.4

Punjab State Board PSEB 9th Class Maths Book Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.4 Textbook Exercise Questions and Answers

PSEB Solutions for Class 9 Maths Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.4

प्रश्न 1.
(i) एक चर वाले
(ii) दो चर वाले
समीकरण के रूप में y = 3 का ज्यामितीय निरूपण कीजिए।
हल :
(i) एक चर वाले समीकरण के रूप में y = 3 को संख्या रेखा पर निरूपित किया गया है।

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.4 1

(ii) दो चर वाले समीकरण के रूप में y = 3 को कार्तीय निर्देशांक पद्धति से निरूपण इस प्रकार है :

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.4 2

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.4

प्रश्न 2.
(i) एक चर वाले
(ii) दो चर वाले
समीकरण के रूप में 2x + 9 = 0 का ज्यामितीय निरूपण कीजिए।
हल :
(i) एक चर वाले समीकरण के रूप में 2x + 9 = 0 को संख्या रेखा पर निरूपण किया जाता है।
2x + 9 = 0
2x = – 9
x = – \(\frac{9}{2}\)

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.4 3

(ii) 2x + 9 = 0 अर्थात् x = – \(\frac{9}{2}\) को दो चर वाले समीकरण के रूप में कार्तीय निर्देशांक पद्धति में निरूपित किया जाता है।

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.4 4

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3

Punjab State Board PSEB 9th Class Maths Book Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 Textbook Exercise Questions and Answers

PSEB Solutions for Class 9 Maths Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3

प्रश्न 1.
दो चरों वाले निम्नलिखित रैखिक समीकरणों में से प्रत्येक का आलेख खींचिएँ :
(i) x + y = 4
(ii) x – y = 2
(ii) y = 3x
(iv) 3 = 2x + y
हल :
(i) x + y = 4
⇒ y = 4 – x
x के मानों के संगत y के मानों को दर्शाती सारणी इस प्रकार है|

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 1

बिंदुओं A (0, 4), B (2, 2) और C (4, 0) को आलेख कागज़ पर आलेखित कीजिए। इन बिंदुओं को मिलाइए और रेखा प्राप्त कीजिए।

पैमाना (Scale chosen) :
X-अक्ष (X-axis) पर 5 भाग = 1 एकक
Y-अक्ष (Y-axis) पर 5 भाग = 1 एकक

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 2

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3

(ii) x – y = 2
⇒ – y = 2 – x
या y = x – 2
x के मानों के संगत y के मानों को दर्शाती सारणी इस प्रकार है. :

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 3

बिंदुओं P (0, – 2), Q (1, – 1) और R (2, 0) आलेख कागज़ पर आलेखित कीजिए। इन बिंदुओं को मिलाइए और रेखा प्राप्त कीजिए।
पैमाना (Scale chosen) :
X-अक्ष (X-axis) पर :
5 भाग = 1 एकक
Y-अक्ष (Y-axis) पर :
5 भाग = 1 एकक

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 4

(iii) y = 3x
xके मानों के संगत । के मानों को दर्शाती सारणी इस प्रकार है

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 5

बिंदुओं P (- 1, – 3), Q (0, 0) और R (1, 3) को आलेख कागज़ पर आलेखित कीजिए।
इन बिंदुओं को मिलाइए और रेखा प्राप्त कीजिए।

पैमाना (Scale chosen) :
X-अक्ष (X-axis) पर :
5 भाग = 1 एकक
Y-अक्ष (Y-axis) पर :
5 भाग = 1 एकक

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 6

(iv) 3 = 2x + y
⇒ 3 – 2x = y
या y = 3 – 2x
x के मानों के संगत y के मानों को दर्शाती सारणी इस प्रकार है :

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 7

बिंदुओं L (0, 3), M (1, 1) और N (2, – 1) को आलेख कागज़ पर आलेखित कीजिए। इन बिंदुओं को मिलाइए और रेखा प्राप्त कीजिए।

पैमाना (Scale chosen) :
X-अक्ष (X-axis) पर :
5 भाग = 1 एकक
Y-अक्ष (Y-axis) पर :
5 भाग = 1 एकक

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 8

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3

प्रश्न 2.
बिंदु (2, 14) से होकर जाने वाली दो रेखाओं के समीकरण लिखिए। इस प्रकार की और कितनी रेखाएं हो सकती हैं, और क्यों ?
हल :
हम जानते हैं कि एक बिंदु में से असीमित रूप से अनेक रेखाएँ खींची जा सकती हैं। इनमें से कोई दो रैखिक समीकरण जो बिंदु (2, 14) द्वारा संतुष्ट होते हैं। निम्न अनुसार हैं :
मान लीजिए x और y में रैखिक समीकरण में ax + by = c बिंदु (2, 14) द्वारा संतुष्ट होता हैं।
अतः, बिंदु (2, 14) इस पर स्थित हैं।
∴ 2a + 14b = c
समीकरण में c का मान भरने पर, हमें प्राप्त होता है
ax + by = 2a + 14b
⇒ a(x – 2) + b (y – 14) = D
⇒ b (y – 14) = – a (x – 2)
⇒ \(\frac{y-14}{x-2}=-\frac{a}{b}\)
a और b के विभिन्न मानों का प्रयोग करके हम अभीष्ट अनेक समीकरण प्राप्त कर सकते हैं।
यदि a = 2, b = 1
तो \(\frac{y-14}{x-2}=\frac{-2}{1}\)
⇒ y – 14 = – 2x + 4
⇒ 2x + y = 18
यदि a = 7, b = – 1
तो \(\frac{y-14}{x-2}=-\left(\frac{7}{-1}\right)\)
⇒ y – 14 = 7x – 14
⇒ 7x – y = 0

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3

प्रश्न 3.
यदि बिंदु (3, 4) समीकरण 3y = ax + 7 के आलेख पर स्थित है, तो a का मान ज्ञात कीजिए।
हल :
यह दिया है कि बिंदु (3, 4) निम्नलिखित आलेख पर स्थित हैं :
3y = ax + 7
अतः, बिंदु (3, 4) इस समीकरण को संतुष्ट करता
∴ 3 × 4 = a × 3 + 7
⇒ 12 = 3a + 7
⇒ 12 – 7 = 3a
⇒ 5 = 3a
⇒ 3a = 5
⇒ a = \(\frac{3}{5}\)
अतः, a का अभीष्ट \(\frac{3}{5}\) है

स्पष्टीकरण :
दिए गए समीकरण में a = \(\frac{3}{5}\) प्रतिस्थापित करने पर हमें प्राप्त होता है :
⇒ 3y = \(\frac{3}{5}\) x + 7
9y = 5x + 21
⇒ y = \(\frac{5 x+21}{9}\)
x के मानों के संगत y के मानों को दर्शाती सारणी निम्न अनुसार है :

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 9

बिंदुओं P(- 6, – 1) और Q (12, 9) को आलेख पेपर पर आलेखित कीजिए। इन बिंदुओं को मिलाइए और एक रेखा प्राप्त कीजिए।
आलेख से हम देखते हैं कि बिंदु (3, 4) रेखा पर स्थित हैं।
अतः, यह समीकरण 3y = \(\frac{5}{3}\) x + 7 को संतुष्ट करता है।
अतः, a का प्राप्त किया गया मान सही है।

पैमाना x-अक्ष पर
5 भाग = 2 एकक
y-अक्ष पर
5 भाग = 1 एकक

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 10

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3

प्रश्न 4.
एक नगर में टैक्सी का किराया निम्नलिखित पहले किलोमीटर का किराया 8 रु है और उसके बाद की दूरी के लिए प्रति किलोमीटर का किराया 5 रु है। यदि तय की गई दूरी x किलोमीटर हो, और कुल किरायाy रु हो, तो इसका एक रैखिक समीकरण लिखिए और उसका आलेख खींचिए।
हल :

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 11

तय की गई कुल दूरी x लेने पर पहले किलोमीटर का किराया = 8 रु
पहले किलोमीटर के बाद के प्रत्येक किमी का किराया = 5 रु
कुल किराया = y रु
∴ 8 रु + 5 (x – 1) रु = y रु
⇒ 8 + 5 (x – 1) = y
⇒ 8 + 5x – 5 = y
⇒ 5x + 3 = y
⇒ 5x – y + 3 = 0 …………..(1)
यह दी गई सूचना का एक रैखिक समीकरण है।
समीकरण (1) का आलेख खींचने के लिए x के मानों के संगत y के मानों की दर्शाती समीकरण निम्न अनुसार है :

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 12

बिंदुओं P(1.8) और 0 (2, 13) को ग्राफ पेपर पर आलेखित कीजिए। इन बिंदुओं को मिलाइए और रेखा प्राप्त कीजिए।

पैमाना
x-अक्ष पर 5 भाग = 1 किमी
y-अक्ष पर 5 भाग = 1 रु

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 13

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3

प्रश्न 5.
निम्नलिखित आलेखों में से प्रत्येक के लिए दिए गए विकल्पों से सही समीकरण का चयन कीजिए :
आकृति (क) के लिए आकृति (ख) के लिए
(i) y = x
(ii) x + y = 0
(iii) y = 2r
(iv) 2 + 3y = 7x

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 14

(i) y = x + 2
(ii) y = x -2
(ii) y = -x + 2
(iv) x + 2y = 6

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 15

हल :
आलेख (क) पर स्थित प्रत्येक बिंदु समीकरण (ii) x + y = 0 को संतुष्ट करता है।
अतः, आलेख (क) के लिए चारों समीकरणों में से सही समीकरण है :
x + y = 0
∵ x + y = 0
y = – x
x = 0 के लिए y = 0
x = 1 के लिए y = – 1.
x = – 1 के लिए y = 1 .
अब आलेख (ख) का प्रत्येक बिंदु समीकरण

(iii) y = – x + 2 में संतुष्ट है।
अतः, आलेख (ख) के लिए चारों समीकरणों में से सही समीकरण है :
y = – x + 2
∵ y = – x + 2 में
x = 2 के लिए y = – 2 + 2
⇒ y = 0
x = 0 के लिए y = – 0 = 2
⇒ y = 2
x = – 1 के लिए y = – (-1) + 2
⇒ y = 1 + 2
⇒ y = 3

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3

प्रश्न 6.
एक अचर बल लगाने पर एक पिंड द्वारा किया गया कार्य पिंड द्वारा तय की गई दूरी के अनुक्रमानुपाती होता है। इस कथन को दो चरों वाले एक समीकरण के रूप में व्यक्त कीजिए और अचर बल 5 मात्रक लेकर इसका आलेख खींचिए। यदि पिंड द्वारा तय की गई दूरी
(i) 2 मात्रक
(ii) 0 मात्रक
हो, तो आलेख से किया हुआ कार्य ज्ञात कीजिए।
हल :
मान लीजिए स्थिर बल (माना k मात्रक) द्वारा किया गया कार्य y मात्रक है और पिंड द्वारा तय की गई दूरी x मात्रक है।
हम जानते हैं कि बल द्वारा किया गया कार्य पिंड द्वारा तय की गई दूरी के अनुक्रमानुपाती होता है।
अनुपात और समानुपात से, हम इस तथ्य को इस प्रकार व्यक्त कर सकते हैं :
y = kx
k = 5 मात्रक लेने पर
y = 5x …………(1)
जो कि दो चलों में रैखिक समीकरण है।
समीकरण (1) का आलेख खींचने के लिए ; x के मानों के संगत y के मानों को दर्शाती सारणी निम्न अनुसार है :

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 16

बिंदुओं P(1/2, 5/2) , Q (1, 5) और R(3, 15) को ग्राफ पेपर पर आलेखित कीजिए। इन बिंदुओं को मिलाइए और रेखा प्राप्त कीजिए।
पैमाना
x-अक्ष पर
5 भाग = 1 मात्रक तय की गई दूरी
y-अक्ष पर
5 भाग = 1 मात्रक किया गया कार्य।
आलेख से हम देखते हैं कि
(i) जब x = 2 मात्रक, तो y = 10 मात्रक
अतः जब पिंड द्वारा तय की गई दूरी 2 मात्रक हो, तो किया गया कार्य 10 मात्रक है।

(ii) जब x = 0 मात्रक
तब y = 0 मात्रक
अतः, जब कोई दूरी तय न की गई हो तब कोई कार्य नहीं होता।

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 17

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3

प्रश्न 7.
एक विद्यालय की कक्षा IX की छात्राएँ यामिनी और फातिमा ने मिलकर भूकंप पीड़ित व्यक्तियों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 100 रु अंशदान दिया। एक रैखिक समीकरण लिखिए जो इन आंकड़ों को संतुष्ट करती हो। (आप उनका अंशदान : रु और y रु मान सकते हैं)। इस समीकरण का आलेख खींचिए।
हल :
मान लीजिए दामिनी ने x रु और फातिमा ने y रु प्रधानमंत्री राहत कोष में अंशदान दिया
दोनों का कुल अंशदान = 100 रु
⇒ x + y = 100 …………(1)
जो कि दो चरों में एक रैखिक समीकरण है।
समीकरण (1) का आलेख खींचने के लिए हम x के मानों के संगत y के मानों को दर्शाती सारणी खींचते हैं।

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 18

बिंदुओं P (40, 60), Q(50, 50) और P(70, 30) को ग्राफ पेपर पर आलेखित कीजिए। इन बिंदुओं को मिलाइए और रेखा प्राप्त कीजिए।

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 19

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3

प्रश्न 8.
अमरीका और कनाडा जैसे देशों में तापमान फारेनहाइट में मापा जाता है, जबकि भारत जैसे देशों में तापमान सेल्सियस में मापा जाता है। यहाँ फारेनहाइट को सेल्सियस में रूपांतरित करने वाला एक रैखिक समीकरण दिया गया है :
F = (\(\frac{9}{5}\)) C + 32
(i) सेल्सियस को -अक्ष और फारेनहाइट को yअक्ष मानकर ऊपर दिए गए रैखिक समीकरण का आलेख खींचिए।।
(ii) यदि तापमान 30°C है, तो फारेनहाइट में तापमान क्या होगा?
(iii) यदि तापमान 95°F है, तो सेल्सियस में तापमान क्या होगा ?
(iv) यदि तापमान 0°C है, तो फारेनहाइट में तापमान क्या होगा और यदि तापमान 0°F है, तो सेल्सियस में तापमान क्या होगा ?
(v) क्या ऐसा भी कोई तापमान है जो फारेनहाइट और सेल्सियस दोनों के लिए संख्यात्मकतः समान है। यदि हाँ, तो उसे ज्ञात कीजिए।
हल :
दो चरों °F और °C में रैखिक समीकरण है :
F = (\(\frac{9}{5}\)) C + 32 ……………..(1)
समीकरण (1) का आलेख खींचने के लिए हम C के संगत F के मानों को दर्शाती सारणी खींचते हैं।

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 20

बिंदुओं (0, 32) और (- 20, – 4) को ग्राफ पेपर पर आलेखित कीजिए। इन बिंदुओं को मिलाइए और रेखा प्राप्त कीजिए।
(ii)आलेख से, यदि तापमान 30°C है तो फारेनहाइट में तापमान 86°F है।
(iii)आलेख से, यदि तापमान 95°F है, तो सेल्सियस में यह 35°C है।
(iv)आलेख से, यदि तापमान 0°C हो तो फारेनाहाइट में 32°F है।
यदि तापमान 0°F हो, तो सेल्सियस में यह तापमान – 17.8°C (लगभग) है।
(v) हाँ, ऐसा भी तापमान है जो फारेनहाइट और सेल्सियस दोनों के लिए संख्यात्मकतः समान है। आलेख से हम देखते हैं कि बिंदु (-40, – 40) रेखा पर स्थित
अतः, – 40 (दोनों F और C पर) संख्यात्मकतः समान तापमान है।

PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 13 किसान

Punjab State Board PSEB 3rd Class Hindi Book Solutions Chapter 13 किसान Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 Hindi Chapter 13 किसान

Hindi Guide for Class 3 PSEB किसान Textbook Questions and Answers

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

I. बताओ

1. किसान कब उठ जाता है ?
उत्तर-
चिड़ियों के जगने से पहले ही किसान उठ जाता है।

2. किसान की दिनचर्या क्या है ?
उत्तर-
सूर्य के उदय होने से पहले किसान उठ कर बैलों को चारा खिलाकर खेतों में चला जाता है।

3. गर्मियों में धरती की क्या दशा होती है ?
उत्तर-
गर्मियों में धरती तवे के समान गर्म तपती है।

4. सर्दियों में किसान अपने खेतों की रखवाली कैसे करता है ?
उत्तर-
सर्दियों में किसान आग जला कर अपने खेतों की रखवाली करता है।

5. किसान को चैन क्यों नहीं मिलता ?
उत्तर-
किसान को आराम नहीं काम पसन्द है। दिन-रात उसे अपने खेतों और फसलों का ध्यान रहता है। इसीलिए उसे चैन नहीं मिलता।

II. पंक्तियाँ पूरी करो

1. चिड़ियों के जगने से पहले ……………………………… .
उत्तर-
चिड़ियों के जगने से पहले खाट छोड़ उठ गया किसान

2. नहीं कभी त्योहार, न ………………………. है उसको आराम ……………………..
उत्तर-
नहीं कभी त्योहार, न छुट्टी है उसको आराम हराम

3. फिर भी आग जला, खेतों की …………………….. |
उत्तर-
फिर भी आग जला, खेतों की रखवाली करता वह मौन

III. सही अर्थ ढूँढ़ो –

(क) नीचे लिखे (क) और (ख) वाक्यों को पढ़ो और उसके आगे दिए गए सही अर्थ वाले खाने (वाक्य) पर सही (✓) का निशान लगाओ-

(क) धरती जलती तवा समान ………………. धरती बहुत गरम हो जाती है। …………….. धरती पर आग जलने लगती है।

(ख) हाथ-पाँव ठिठुरे जाते हैं। ………….. हाथ-पाँव काम करना बन्द कर देते हैं। ……………… बहुत सर्दी लगती है।
उत्तर-
(क) धरती जलती तवा समान।
धरती बहुत गरम हो जाती है। (✓)
धरती पर आग जलने लगती है।

(ख) हाथ-पाँव ठिठुरे जाते हैं।
हाथ-पाँव काम करना बन्द कर देते
बहुत सर्दी लगती है। (✓)

(ख) किसका सम्बन्ध किसके साथ है। इनके जवाब बैल के पेट में छिपे हैं। उन्हें ढूँढ़ो और सही जगह पर लिखो –

किसका सम्बन्ध किससे
किसान खेत
बादल …………………………….
धरती …………………………….
मूसलाधार …………………………….
बिजली …………………………….
पूरब सर्दी …………………………….

PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 13 किसान 1
उत्तर-

किसका सम्बन्ध किससे
किसान खेत
बादल गरज
धरती जलती
मूसलाधार बारिश
बिजली चमक
पूरब लाली
सर्दी ठिठुरना

(ग) शब्दों के तीन-तीन समान अर्थ वाले शब्द नीचे बहते हुए पानी में दिए गए हैं, उन्हें ढूँढ़कर सही जगह लिखिए-
PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 13 किसान 2
शब्द : समान अर्थ वाले शब्द

(i) खाट : शय्या चारपाई पलंग
(ii) बिजली : ……………….. ……………….. ………………..
(iii) आग : ……………….. ……………….. ………………..
(iv) धरती: ……………….. ……………….. ………………..
(v) पानी: ……………….. ……………….. ………………..
(vi) कमल : ……………….. ……………….. ………………..
(vii) बादल : ……………….. ……………….. ………………..
(viii) समुद्र : ……………….. ……………….. ………………..

उत्तर-
शब्द समान अर्थ वाले (पर्यायवाची) शब्द

(i) खाट : शय्या चारपाई पलंग
(ii) बिजली : चंचला चपला तड़ित।
(iii) आग : अग्नि अनल पावक।
(iv) धरती : भू भूमि वसुधा।
(v) पानी : नीर जल वारि।
(vi) कमल : नीरज पंकज जलज।
(vii) बादल : वारिद जलद नीरद।
(viii) समुद्र : नीरधि वारिधि उदधि।

(घ) क्या आप दिशाओं के नाम जानते हैं ? यदि आप नहीं जानते तो अपने अध्यापक/ अभिभावक से जानकारी प्राप्त करके नीचे बने चित्र में लिखिए
PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 13 किसान 3
उत्तर-
PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 13 किसान 4

किसान Summary & Translation in Hindi

पद्यांशों के सरलार्थ

1. नहीं हुआ है अभी सवेरा, पूरब की लाली पहचान। चिड़ियों के जगने से पहले, खाट छोड़ उठ गया किसान।
सरलार्थ-
इसमें कवि किसान के जीवन के बारे में बता रहा है कि अभी सुबह नहीं हुई है, लेकिन पूर्व दिशा में सूरज की लाली को देख कर, चिड़ियों के जागने से पहले ही किसान अपनी चारपाई छोड़कर उठ गया है।

2. खिला-पिलाकर, बैलों को ले करने चला खेत पर काम। नहीं कभी त्योहार, न छुट्टी है उसको आराम हराम।
सरलार्थ-
किसान बैलों को खिला-पिलाकर खेतों पर काम करने के लिए ले चला है। उसके लिए कोई त्योहार नहीं और न ही छुट्टी है। उसके लिए आराम हराम है।

3. गरम-गरम लू चलती सन-सन धरती जलती तवा समान। तब भी करता काम खेत पर बिना किए आराम किसान।
सरलार्थ-
कवि कहता है कि जब सन-सन करती हुई गर्म हवाएँ चलती हैं, धरती तवे के समान जल रही होती है तब भी किसान बिना आराम किए खेत पर काम करता है।

4. बादल गरज रहे गड़-गड़-गड़ बिजली चमक रही चम-चम। मूसलाधार बरसता पानी ज़रा न रुकता लेता दम।
सरलार्थ-
कवि कहता है कि चाहे बादल गरज रहे हों, बिजली चमक रही हो, बहुत तेज़ वर्षा हो रही हो तब भी किसान काम करता रहता है, आराम नहीं करता।

5. हाथ-पाँव ठिठुरे जाते हैं | घर से बाहर निकले कौन ? फिर भी आग जला, खेतों की रखवाली करता वह मौन।
सरलार्थ-
सर्दी में जब हाथ-पैर ठिठुरते हैं, कोई बाहर नहीं निकलना चाहता तब भी किसान आग जलाकर चुपचाप खेतों की रखवाली करता है।

6. है किसान को चैन कहाँ, वह करता रहता हरदम काम। सोचा नहीं कभी भी उसने घर पर रह करना आराम।
सरलार्थ-
किसान को कभी भी आराम नहीं मिलता। वह हर समय काम ही करता रहता है। वह कभी भी यह नहीं सोचता कि घर पर रह कर आराम करे।

कठिन शब्दों के अर्थ

सवेरा = सुबह, प्रात:काल।
पूरब = पूर्व दिशा।
खाट = खटिया, चारपाई।
मूसलाधार = बहुत अधिक वर्षा ।
ठिठुरे जाते = काँप जाते।
हरदम = हर समय।
रखवाली = देख-रेख।
मौन = चुपचाप।
लू = गर्म हवा।

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.2

Punjab State Board PSEB 9th Class Maths Book Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.2 Textbook Exercise Questions and Answers

PSEB Solutions for Class 9 Maths Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.2

प्रश्न 1.
निम्नलिखित विकल्पों में कौन-सा विकल्प सत्य है, और क्यों ? y = 3x + 5 का
(i) एक अद्वितीय हल है
(ii) केवल दो हल हैं।
(iii) अपरिमित रूप से अनेक हल हैं
हल :
कथन (iii) सत्य है। क्योंकि x, के प्रत्येक मान के लिए, y का एक संगत मान होता है और विलोमतः भी।
(ii) जाँच-पड़ताल :
मान लीजिए कि
(i) x = 0 तो y = 3 × 0 + 5
⇒ y = 0 + 5
⇒ y = 5
इसलिए x = 0, y = 5 एक हल है।

(ii) x = 1; तो y = 3 x 1 + 5
⇒ y = 3 + 5
⇒ y = 8
इसलिए x = 1, y = 8 भी एक हल है।

(iii) x = – 2 तो y = 3 ( – 2) + 5
⇒ y = – 6 + 5
⇒ y = – 1
इसलिए x = – 2, y = – 1 भी एक हल है।
इसी प्रकार x (या y) के मान प्रतिस्थापित करके उसके संगत y (या x) का मान ज्ञात करके हम दी गई समीकरण के अपरिमित रूप से अनेक हल प्राप्त कर सकते हैं जितने हम चाहते हैं।

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.2

प्रश्न 2.
निम्नलिखित समीकरणों में से प्रत्येक समीकरण के चार हल लिखिए:
(i) 2x + y = 7
(ii) πx + y = 9
(iii) x = 4y
हल :
(i) 2x + y = 7
हम समीकरण को इस प्रकार लिख सकते हैं :
y = 7 – 2x
जब x = 0; y = 7 – 2 × 0
⇒ y = 7 – 0
⇒ y = 7

जब x = 1;
y = 7 – 2 × 1
⇒ y = 7 – 2
⇒ y = 5

जब x = 2;
⇒ y = 7 – 2
⇒ y = 7 – 2
⇒ y = 3

जब x = – 1;
y = 7 – 2 ( – 1)
⇒ y = 7 + 2
⇒ y = 9
अतः, समीकरण 2x + y = 7 के अपरिमित रूप से अनेक हलों में चार हल ये हैं
(0, 7), (1, 5), (2, 3) और (- 1, 9)

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.2

(ii) x + y = 9 हम इस समीकरण को इस प्रकार लिख सकते हैं :
y = 9 – πx

जब x = 0;
y = 9 – 0
0 = y = 9

जब x = 2,
y = 9 – 2π

जब x = \(\frac{9}{\pi}\)
y = 9 – 9
⇒ y = 0

जब x = – 1;
y = 9 – ( – 1) 1
⇒ y = 9 + π
अत: समीकरण x + y = 9 को अपरिमित रूप से अनेक हलों में से चार हल ये हैं :
(0, 9), (2, 9 – 2π), (\(\frac{9}{\pi}\), 0) और (- 1, 9 + π).

(iii) x = 4y हम इस समीकरण को इस प्रकार लिख सकते हैं
जब y = \(\frac{x}{4}\)
जब x = 0, y = \(\frac{0}{4}\)
⇒ y = 0

जब x = 1
y = 4

जब x = 4, y = \(\frac{4}{4}\) = 1
जब x = – 4, y = – \(\frac{4}{4}\), y = – 1
अतः, समीकरण x = 4y के अपरिमित रूप से अनेक हलों में से चार हल ये हैं :
(0, 0), (1, \(\frac{1}{4}\)), (4, 1) (- 4, – 1)

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.2

प्रश्न 3.
बताइए कि निम्नलिखित हलों में कौन-कौन समीकरण x – 2y = 4 के हल हैं और कौन-कौन हल नहीं हैं :
(i) (0, 2)
(ii) (2, 0)
(iii) (4, 0)
(iv) (√2, 4√2)
(v) (1, 1)
हल :
(i) समीकरण x – 2y = 4 में x = 0 और y = 2 प्रतिस्थापित कीजिए।
L.H.S. = x – 2y
= 0 – 2×2
= 0 – 4 = – 4
R.H.S. = 4
स्पष्टतया L.H.S.≠ R.H.S.
∴ x = 0 और y = 2 समीकरण x – 2y = 4 का हल नहीं है।

(ii) समीकरण x – 2y = 4 में x = 2 और y = 0 प्रतिस्थापित कीजिए।
L.H.S. = x – 2y
= 2 – 2 (0)
= 2 + 0
R.H.S. = 4
स्पष्टतया L.H.S. ≠ R.H.S.
∴ x = 2 और y = 0 समीकरण x – 2y = 4 का हल नहीं है।

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.2

(iii) x – 2y = 4 में x = 4 और y = 0 प्रतिस्थापित कीजिए।
L.H.S., = x – 2y
= 4 – 2 × 0
= 4 – 0 = 4
R.H.S. = 4
स्पष्टतया L.H.S. = R.H.S.
∴ x = 4 और y = 0 समीकरण x – 2y =4.का हल है।

(iv) समीकरण x – 2y = 4 में x = √2 और y = 4√2 को प्रतिस्थापित कीजिए।
L.H.S,= x – 2y = √2 – 2 × 4√2
= √2 – 8√2
= – 7√2
R.H.S. = 4
∴ L.H.S. ≠ R.H.S.
∴ x = √2, y = 4√2 समीकरण x – 2y = 4 का हल नहीं है।

(v) समीकरण x – 2y = 4 में x = 1, y = 1 प्रतिस्थापित कीजिए
L.H.S. = x – 2y = 1 – 2 ≠ 1
= 1 – 2
= – 1
R.H.S. = 4
स्पष्टतया L.H.S. ≠ R.H.S.
∴ x = 1, y = 1 समीकरण x – 2y = 4 का हल नहीं है।

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.2

प्रश्न 4.
k का मान ज्ञात कीजिए जबकि x = 2, y = 1 समीकरण 2x + 3y = k का एक हल हो।
हल :
यदि x = 2, y = 1 समीकरण 2x + 3y = k, का हल हो, तो यह निश्चय ही समीकरण को संतुष्ट करता है।
∴ 2 × 2 + 3 × 1 = k
(x = 2, y = 1 को समीकरण में प्रतिस्थापित करने पर)
⇒ 4 + 3 = k
⇒ 7 = k
k = 7
अतः k का अभीष्ट मान 7 है।

PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 12 एडीसन

Punjab State Board PSEB 3rd Class Hindi Book Solutions Chapter 12 एडीसन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 एडीसन

Hindi Guide for Class 3 PSEB एडीसन Textbook Questions and Answers

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

I. बताओ

1. बल्ब का आविष्कार किसने किया और उसका जन्म कब हुआ ?
उत्तर-
बल्ब का आविष्कार थामस एलवा एडीसन ने किया था और एडीसन का जन्म 11 फरवरी, सन् 1847 ई० को हुआ।

2. थॉमस एडीसन कहाँ का रहने वाला था ?
उत्तर-
वह अमेरिका का रहने वाला था। 3. थामस एडीसन का स्वभाव कैसा था ?
उत्तर-
थामस एडीसन बचपन से ही विचारशील था। कक्षा में हो या घर में, वह सदा अपने विचारों में ही खोया रहता था। एडीसन के अध्यापक उसे बुद्ध समझते लेकिन उसकी माँ उसे बुद्धिमान समझती थी।

4. खोज करने के लिए थॉमस एडीसन पैसा कहाँ से लाता था ?
उत्तर-
वह रेलगाड़ी में अख़बार बेचता और सब्जी आदि बेचकर जो भी पैसा कमाता उन्हें वह अपनी खोजों में लगा देता।

5. थामस एडीसन की माँ उसे कैसा बालक समझती थी ?
उत्तर-
एडीसन की माँ उसे बुद्धिमान बालक समझती थी।

6. थामस एडीसन की मृत्यु कब हुई ?
उत्तर-
18 अक्तूबर, सन् 1931 को महान् वैज्ञानिक थामस एडीसन की मृत्यु हुई।

II. समान अर्थ वाले शब्दों को चुनकर सही| जगह लिखो।

PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 12 एडीसन 1

उत्तर-
(i) शौक – पसंद।
(ii) रोज़ – प्रतिदिन।
(iii) अखबार – समाचार पत्र।
(iv) परिश्रम – मेहनत।
(v) तस्वीर – चित्र।
(vi) धैर्य – हाँसला।
(vii) बुद्धिमान – समझदार
(viii) दृढ़ – मज़बूत।
(ix) अधिक – ज्यादा।

III. विपरीत अर्थ वाले वाक्यों का मिलान करो।

1. वह मूर्ख बालक है। 1. वह धैर्यहीन बालक है।
2. वह परिश्रमी बालक है। 2. वह कामचोर बालक है।
3. वह काम में ध्यान लगाने वाला बालक है। 3. वह आलसी बालक है।
4. वह धैर्यवान बालक है। 4. वह सफल बालक है।
5. वह असफल बालक है। 5. वह बुद्धिमान बालक है।

उत्तर-
विपरीत अर्थ वाले वाक्य –
1. वह मूर्ख बालक है = वह बुद्धिमान बालक है। 
2. वह परिश्रमी बालक है = वह आलसी बालक है।
3. वह काम में ध्यान लगाने वाला बालक है = वह कामचोर बालक है।
4. वह धैर्यवान बालक है = वह धैर्यहीन बालक है।
5. वह असफल बालक है = वह सफल बालक है।

IV. संयुक्त अक्षर से बने शब्द पाठ में से चुनकर लिखो –

प् + र = प्र = प्रयोग
ल् + ब = ल्ब = ………………………….
न् + ध = न्ध = ………………………….
ग् + न = ग्न = ………………………….
ध् + य = ध्य = ………………………….
क् + य = क्य = ………………………….
ट् + र = ट्र = ………………………….
ष् + ट = ष्ट = ………………………….
द् + व = द्व = ………………………….
उत्तर-
(i) प् + र = प्र = प्रयोग
(ii) ल् + ब = ल्ब = बल्ब
(iii) न् + ध = न्ध = अन्धेरा
(iv) ग् + न = ग्न = मग्न
(v) ध् + य = ध्य = ध्यान
(vi) क् + य = क्य = क्या
(vii) ट् + र = ट्र = ट्रक
(viii) ष् + ट = ष्ट = इष्ट
(ix) द् + व = व = द्वारा।

एडीसन Summary & Translation in Hindi

 

पाठ का सार

उदय को नई-नई बातें जानने का बड़ा शौक था। वह रात को खाना खाकर दादा जी के पास चला जाता और कहानियाँ सुनता। एक दिन जैसे ही वह दादा जी के कमरे में गया तो एकदम बिजली चली गई। दादा जी ने उदय से पछा कि क्या तुमने कभी सोचा कि बिजली का बल्ब किसने बनाया ? दादा जी ने ही बताया कि बल्ब बनाने वाले का नाम था-थॉमस एलवा एडीसन। वह अमेरिका का रहने वाला था। वह बचपन से ही विचारों में खोया रहता था।

अध्यापक उसे बुद्ध समझते थे। लेकिन उसकी माँ ही उसे बुद्धिमान समझती थी। वह सबको कहती कि मेरा बेटा एक दिन बड़ा व्यक्ति बनेगा। इससे एडीसन को बहुत हिम्मत मिलती। वह रेलगाड़ी में अख़बार बेचता, सब्जी आदि बेचता और जो भी पैसे बचाता उसे अपनी खोजों में लगा देता। उदय ने पूछा कि क्या वह इतना होशियार और | मेहनती था ?  इस पर उसके दादा जी ने कहा कि वह होशियार और मेहनती ही नहीं बल्कि वह अपनी धुन का भी पक्का था।

वह लगातार अपने काम में ही लगा रहता था। आराम तो वह जानता ही नहीं था। एडीसन ने ही बिजली को प्रकाश में बदलने का आविष्कार किया। इसके साथ-साथ ग्रामोफोन तथा मूक सिनेमा में आवाज़ भरने का आविष्कार भी किया। इस महान् वैज्ञानिक का जन्म 11 फरवरी, सन् 1847 ई० को हुआ और 18 अक्तूबर, सन् 1931 ई० में उस महान् वैज्ञानिक का देहान्त हो गया।

कठिन शब्दों के अर्थ

मग्न = तल्लीन।
ढेरों = बहुत सारी।
गौर से = ध्यान से।
एकदम = अचानक।
स्वभाव = आदत।
विचारशील = विचारों में खोए रहना।
मग्न = लीन।
बुद्ध = नासमझ, मूर्ख।
बुद्धिमान = समझदार।
व्यक्ति = आदमी।
उत्साह = हौसला।
परिश्रमी = मेहनती।
धुन का पक्का = पक्के इरादों वाला।
आविष्कार = खोज।
समाचार = खबरें।
मूक = मौन।
असफल = सफल न होना, फेल।
दृढ़ संकल्प = पक्का इरादा।
मानवता = मनुष्यता, लोगों।
देहावसान = मृत्यु।
वैज्ञानिक = आविष्कारक, खोजी।
धैर्य = हौंसला।
दृष्टिकोण = देखने और सोचने का तरीका।
तथास्तु = ऐसा ही हो।
ग्रामोफोन = एक यंत्र जिसमें शब्द ध्वनि भरकर जब चाहे प्रायः ठीक उसी रूप में सुन सकते हैं।

PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 11 रहना जरा संभल के

Punjab State Board PSEB 3rd Class Hindi Book Solutions Chapter 11 रहना जरा संभल के Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 Hindi Chapter 11 रहना जरा संभल के

Hindi Guide for Class 3 PSEB रहना जरा संभल के Textbook Questions and Answers

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

I. बताओ

1. बड़ दादा अपनी खुशी कैसे प्रकट कर रहे थे ?
उत्तर-
बड़ दादा अपनी बड़ी-बड़ी पत्तियाँ लहरा कर अपनी खुशी प्रकट कर रहे थे।

2. पेड़-पौधों का अस्तित्व क्यों ख़तरे में पड़ गया है ?
उत्तर-
नगरीकरण और बढ़ती जनसंख्या के कारण पेड़-पौधों का अस्तित्व ख़तरे में पड़ गया है।

3. पेड़-पौधों से हमें क्या लाभ हैं ?
उत्तर-
पेड़-पौधे न केवल हमें फल प्रदान करते हैं बल्कि इनकी लकड़ी हमारे घर के दरवाज़ों, खिड़कियों व अन्य वस्तुएँ आदि बनाने के काम आती है। इनके फूलों से इत्र और तेल आदि बनते हैं। पेड़-पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करके हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं बल्कि कई पेड़ तो औषधि के काम भी आते हैं।

4. पत्तलों का क्या उपयोग होता है ?
उत्तर-
पेड़ों-पौधों के पत्तों से बने पत्तलों का उपयोग भोजन खाने में किया जाता है।

5. नीम गुणकारी कैसे है ?
उत्तर-
नीम बहुत गुणकारी है। इसकी पत्तियाँ, छाल व फल दवा बनाने के काम आते हैं। इससे चमड़ी के रोगों का इलाज होता है। इसकी सूखी पत्तियाँ कीटनाशक के रूप में काम आती हैं। इसकी दातुन करने से कभी दाँतों को कीड़े नहीं लगते।

6. तुलसी के पत्ते कैसे लाभकारी हैं ?
उत्तर-
तुलसी का पौधा पवित्र माना जाता है। कोई भी पावन कार्य इसकी पत्तियों के बिना अधूरा | माना जाता है। तुलसी की पत्तियों का रस शहद में मिलाकर पीने से सर्दी-जुकाम, खाँसी और बुखार दूर होते हैं।

II. वाक्य पूरे करो

मेरी मज़बूत डालियों पर युवतियों ने ………………………. डाला है।
हम मानव को ………………………. ऑक्सीजन देते हैं।
तुम्हारी झब्बेदार जड़ धरती से लग पुनः ………………………. बन जाती है।
नीम रक्त विकार औषधि का ………………………. है।
छुटकी तुलसी ………………………. की मूर्ति है।
उत्तर-
(i) मेरी मज़बूत डालियों पर युवतियों ने झूला डाला है।
(ii) हम मानव को जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं।
(iii) तुम्हारी झब्बेदार जड़ धरती से लग पुनः तना बन जाती है।
(iv) नीम रक्त-विकार औषधि का खजाना है।
(v) छुटकी तुलसी पवित्रता की मूर्ति है।

III. वाक्य बनाओ

फूले नहीं समाना = बहुत खुश होना = ……………………….
आँखों के तारे = बहुत प्यारे = ……………………….
जाल में फँसाना = बन्धन में डालना = ……………………….
अक्ल का कच्चा = बुद्धू, मूर्ख = ……………………….
ज़िदद का पक्का = दृढ़ इरादा = ……………………….
उत्तर-
(i) फूले नहीं समाना = बहुत खुश होना = कक्षा में अध्यापक से अपनी प्रशंसा सुनकर महेश फूले नहीं समाया।
(ii) आँखों के तारे = बहुत प्यारे = बच्चे अपनी माता-पिता की आँखों के तारे होते हैं।
(iii) जाल में फँसाना = बन्धन में डालना = सेठ ने अपनी चिकनी चुपड़ी बातों से रामू को अपने जाल में फँसा लिया।
(iv) अक्ल का कच्चा = बुद्ध, मूर्ख = महेश से अपने मन की बात मत कहना, वह तो अक्ल का कच्चा है।
(v) ज़िद्द का पक्का = दृढ़ इरादा = राजा अपनी ज़िद्द का पक्का है।

IV. विराम चिह्न लगाओ –

1. अरे वाह दादा पोती में क्या गपशप हो रही
उत्तर-
अरे वाह ! दादा-पोती में क्या गपशप हो रही है ?

2. अरे तुम्हारी निम्मी दीदी क्या कम गुणकारी
उत्तर-
अरे, तुम्हारी निम्मी दीदी क्या कम गुणकारी है।

3. बेटी ये बच्चे ही धरती पर अच्छे हैं मन के सच्चे हैं ज़िदद के पक्के हैं|
उत्तर-
‘बेटी ! ये बच्चे ही धरती पर अच्छे हैं, मन के सच्चे हैं, ज़िद्द के पक्के हैं।

V. दिए गए शब्दों के विलोम शब्द गोले में से ढूँढ़कर सही स्थान पर लिखो –

(1) जीवन = ……………………….
(2) उजाड़ = ……………………….
(3) पढ़ना = ……………………….
(4) गमी = ……………………….
(5) पाप = ……………………….
(6) गुण = ……………………….
(7) समझदार = ……………………….
(8) सुखी = ……………………….
(9) खुशी = ……………………….
(10) दिन = ……………………….
(11) पुरानी = ……………………….
(12) शुद्ध = ……………………….
PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 11 रहना जरा संभल के 1
उत्तर-
(1) जीवन = मृत्यु।
(2) उजाड़ = आबाद।
(3) पढ़ना = लिखना।
(4) गर्मी = सर्दी।
(5) पाप = पुण्य।
(6) गुण = अवगुण।
(7) समझदार = नासमझ।
(8) सुखी = दुःखी।
(9) खुशी = गमी।
(10) दिन = रात।
(11) पुरानी = नई।
(12) शुद्ध = अशुद्ध।

VI. नए शब्द बनाओ-

पत्ती = पत्ती = त्त = ……………………….
निम्मी = म्म = ……………………….
चच्चू = च्च = ……………………….
पक्का = क्क = ……………………….
झब्बेदार = ब्ब = ……………………….
ज़िद्द = द्द = ……………………….
उत्तर –
(i) त्त = पत्तल, पत्ता।
(ii) म्म = जुम्मन, चम्मच।
(iii) च्च = सर्वोच्च, बच्चा।
(iv) क्क = धक्का, चक्का।
(v) ब्ब = डिब्बा, अब्बा।
(vi) द्द = दद्दा, भद्दा।

VII. श्रुत लेख

हम मानव को जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं। कुछ पेड़ों से रात में कार्बनडाइ-ऑक्साइड निकलती है। बच्चो हमको रखना याद। हमसे है-जीवन आबाद।
उत्तर-
विद्यार्थी उपरोक्त पंक्तियों का श्रुतलेख लिखने का अभ्यास करें।

VIII. करो

(i) पेड़ों पर नारे लिखकर कक्षा में लगाओ।
(ii) पेड़ों की रक्षा करने का व्रत लो।
(iii) इस पाठ का अभिनय सही वेशभूषा धारण कर करो।
उत्तर-
निर्देश-विद्यार्थी उपरोक्त कार्यों को करने का प्रयास करें।

IX. सम्बन्ध जोड़ो

दादा फूफा
मामा चाची
चाचा बहन
बुआ मौसी
भाई दादी
मौसा मामी

उत्तर-
(i) दादा = दादी।
(ii) मामा = मामी।
(iii) चाची = चाचा।
(iv) बुआ = फूफा।
(v) भाई = बहन।
(vi) मौसा = मौसी।

अध्यापन निर्देश-अध्यापक बच्चों को समझाए कि जब किसी शब्द में एक अक्षर आधा और दूसरा वही अक्षर पूरा हो तो, ऐसे शब्दों को ‘द्वित्व शब्द’ कहते हैं। जैसे–’पत्ती’ में एक ‘त्’ आधा और उसके बाद ‘त’ पूरा है। इसी प्रकार अन्य शब्द लेकर समझाएं।

रहना जरा संभल के Summary & Translation in Hindi

कठिन शब्दों के अर्थ

लहरा कर = हिला कर।
अवसर = मौका।
फूला नहीं समाना = बहुत खुश होना।
चहलपहल = लोगों की रौनक, भीड़।
पंचायत = पंचों की मंडली।
सैंकड़ों = कई सौ।
नगरीकरण = शहरों में बसना।
अस्तित्व = विद्यमानता।
आँखों के तारे = प्रिय, प्यारे।
जीवनदायिनी = जीवन-देने वाले।
स्वार्थी = मतलबी।
मानव = मनुष्य।
दूषित = गन्दा।
नासमझ = नादान, मूर्ख।
पत्तल = पत्तों को जोड़कर बनाई गई थाली।
सर्वाधिक = सबसे अधिक।
गुणकारी = लाभकारी।
रक्त विकार = खून के रोग।
औषधि = दवाई।
निबौलियों = नीम के फल।
कोमल = नर्म ।
शाखाएँ = टहनियाँ।
कीटनाशक = कीड़ों का नाश करने वाली दवा।
अनाज = गेहूँ, दालें आदि।
पावन = पवित्र, शुद्ध ।
मूर्ति = तस्वीर, छवि।
अक्ल के कच्चे = नादान, नासमझ।
फुलवारी = वाटिका, बगीचा।
कीटनाशक = कीटों को नष्ट करने वाली दवा।

PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 10 चौराहे का दीया

Punjab State Board PSEB 3rd Class Hindi Book Solutions Chapter 10 चौराहे का दीया Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 Hindi Chapter 10 चौराहे का दीया

Hindi Guide for Class 3 PSEB चौराहे का दीया Textbook Questions and Answers

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

I. बताओ

1. दीवाली के दिन बच्चों को किन वस्तुओं का चाव अधिक रहता है ?
उत्तर-
दीवाली के दिन बच्चों को फल और मिठाइयाँ खाने का चाव अधिक रहता है।

2. दादी माँ मिठाई और फल खाने को क्यों मना करती थी ?
उत्तर-
दादी माँ मिठाई और फल पूजा के लिए मंगवाती थी इसीलिए पूजा से पहले वह मिठाई और फल खाने को मना करती थी।

3. दादी माँ ने कहाँ-कहाँ दीए जलाने का आदेश दिया ?
उत्तर-
दादी माँ ने बच्चों को आदेश देते हुए कहा कि एक दीया मन्दिर में, एक गुरुद्वारा में और एक दीया चौराहे पर जला कर रख आना।

4. चौराहे पर दीया जलाना लेखक को बेकार क्यों लगता ?
उत्तर-
चौराहे पर रखा जलता दीया जरा-सी हवा के झोंकों से बुझ जाएगा, किसी वाहन या राहगीर की ठोकर से यह टूट जाएगा। इसीलिए लेखक को चौराहे पर दीया जलाना बेकार लगता।

5. दादी माँ के अनुसार चौराहे पर दीया जलाना क्यों जरूरी है ?
उत्तर-
दादी माँ के अनुसार चौराहे पर दीया जलाना सबसे ज़रूरी है। इससे भटकने वाले मुसाफिरों को मंजिल मिल सकती है।

II. इन विशेष शब्दों के अर्थ समझते हुए वाक्य बनाओ –

(i) मुँह से लार टपकना = किसी वस्तु को देखकर मन में खाने की इच्छा होना।
(ii) उत्साह काफूर होना = हौंसला ढह जाना।
(iii) जीभ पर ताला लगना = मन को काबू में रखना।
(iv) ऊब जाना = काम में मन न लगना।
(v) सिरदर्द लगना = झंझट लगना।
उत्तर-
(i) मुँह से लार टपकना = किसी वस्तु को देखकर मन में खाने की इच्छा होना – पके हुए अंगूरों के गुच्छे देखकर लोमड़ी के मुँह से लार | टपकने लगी।
(ii) उत्साह काफूर होना = हौंसला ढह जानावर्षा से मैदान गीला होने के कारण हमारे खिलाड़ियों का मैच जीतने का सारा उत्साह काफूर हो गया।
(iii) जीभ पर ताला लगना = मन को काबू में रखना – फल खाने के इच्छुक बच्चे शाम तक जीभ पर ताला लगाए रखते।
(iv) ऊब जाना = काम में मन न लगना – मोहन जल्दी ही अपने काम से ऊब गया।
(v) सिरदर्द लगना = झंझट लगना -चौराहे पर दीया जलाकर रखना बच्चों को सिरदर्द लगता।

III. पढ़ो, समझो और लिखो –

मिठाई = मिठाइयाँ = मिठाइयों
दादी = दादियाँ = दादियों।
दीया = दीये = दीयों।
बच्चा = बच्चे = बच्चों।
टोकरा = टोकरे = टोकरों।
चौराहा = चौराहे = चौराहों।
डिब्बा = डिब्बे = डिब्बों।
उत्तर-
विद्यार्थी एकवचन से बने बहुवचन के रूपों को समझें और लिखने का अभ्यास करें।

IV. वाक्य बनाओ

मन्दिर, गुरुद्वारा, महक, नालायक, विचलित, ज्योति।
उत्तर-
(i) मन्दिर = हम शाम को मन्दिर जाते हैं।

(ii) गुरुद्वारा = हमारे घर के पास ही गुरुद्वारा
.
(iii) महक = फूलों की महक अच्छी लगती है।

(iv) नालायक = नालायक बच्चों का मन | शरारतों में खूब लगता है।
अथवा
दिनेश की गिनती नालायक बच्चों में होती है।

(v) विचलित = कितनी भी मुश्किलें आएं, वीर कभी विचलित नहीं होते।

(vi) ज्योति = मन्दिर में पवित्र ज्योति जलती

V. ‘ना’ और ‘अ’ अक्षर लगाकर विपरीत शब्द बनाओ

ना + लायक = …………………………..
ना + लायक = …………………………..
ना + समझ = …………………………..
अ + ज्ञान = ………………………….
अ + धर्म = …………………………..
उत्तर-
(i) ना + लायक = नालायक
(ii) ना + समझ = नासमझ
(ii) अ + ज्ञान = अज्ञान
(iv) अ + धर्म = अधर्म।

VI. बायीं ओर के चित्र में से दिए गए शब्दों के विपरीत शब्द ढूँढ़ कर लिखो

दिन = …………………………..
सुबह = …………………………..
बेकार = …………………………..
रोना = …………………………..
अंधकार = …………………………..
एक = …………………………..
हार = …………………………..
सवाल = …………………………..
PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 10 चौराहे का दीया 1
उत्तर
शब्द विपरीतार्थक
(i) दिन = रात।
(ii) अंधकार = प्रकाश।
(iii) सुबह = शाम।
(iv) एक = अनेक।
(v) बेकार = ज़रूरी।
(vi) हार = जीत।
(vii) रोना = हँसना।
(viii) सवाल = जवाब।

VII. दिये गए शब्द जोड़ों के अर्थ दिए गए हैं। शब्द के अर्थ को समझते हुए वाक्य बनाओ

दीया = दीपक = हमने चौराहे पर दीया जलाया।
दिया = देना = दादी माँ ने गरीबों को दान दिया।
दिन = दिवस = …………………………..
दीन = असहाय = …………………………..
हंस = एक पक्षी = …………………………..
हँस = हँसना = ……………………………
जान = प्राण = …………………………..
जान = पता लगना = …………………………..
मान = इज्ज़त = …………………………
मान = मान जाना = …………………………..
खोया = दूध से बनी वस्तु/मिठाई = …………………………..
खोया = गुम हो जाना = …………………………..
मिल = कारखाना = …………………………..
मिल = मिलना = …………………………..
मील = सड़क पर दूरी मापने का एक पैमाना = …………………………..
उत्तर-
(i) दीया = दीपक = हमने चौराहे पर दीया जलाया।
दिया = देना = दादी माँ ने गरीबों को दान दिया।

(ii) दिन = दिवस = मेरा आज का दिन अच्छा रहा।
दीन = असहाय = दीन-दुखियों की सेवा करो।

(iii) हंस = एक पक्षी = तालाब में हंस तैर रहे हैं।
हँस = हँसना = वे भिखारी पर हँस रहे थे।

(iv) जान = प्राण = मोहन और सोहन तो जान बचा कर भागे।
जान = पता लगना = मैं आपके सारे भेद जान गया हूँ।

(v) मान = इज्ज़त = वह मेरा बहुत मान करता है।
मान = मान जाना = वह मेरी बात मान गया।

(vi) खोया = दूध से बनी वस्तु/मिठाई = मुझे खोया बहुत भाता है।
खोया = गुम हो जाना = मेरा खोया पेन कल मुझे मिल गया।

(vii) मिल = कारखाना = मेरे पिता जी एक मिल में काम करते हैं।
मिल = मिलना = मुझे मेरी पुस्तक मिल नहीं रही।
मील = सड़क पर दूरी मापने का एक पैमाना = मुझे पाँच मील पैदल चलना पड़ा।

VIII. दिए गए शब्दों का मिलान करो

PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 10 चौराहे का दीया 2
उत्तर-
(i) बच्चा = बचपन।
(ii) बूढ़ा = बुढ़ापा।
(iii) मुस्कराना = मुस्कराहट।
(iv) भोला = भोलापन।
(v) महकना = महक।

IX. इन शब्दों के स्थान पर एक शब्द लिखो

जहाँ चार राह मिलते हों = चौराहा।
सिक्खों का पूजा का स्थान = …………………………..
हिन्दुओं का पूजा का स्थान = …………………………..
मुसलमानों का पूजा का स्थान = …………………………..
ईसाइयों का पूजा का स्थान = …………………………..
उत्तर-
वाक्यांश के लिए एक शब्द –
(i) जहाँ चार राह मिलते हों = चौराहा।
(ii) सिक्खों का पूजा का स्थान = गुरुद्वारा।
(iii) हिन्दुओं का पूजा का स्थान = मन्दिर।
(iv) मुसलमानों का पूजा का स्थान = मस्जिद।
(v) ईसाइयों का पूजा का स्थान = गिरजाघर ।

X. दिए गए चित्र को ध्यान से देखो। दीवाली पर पाँच वाक्य लिखो।
PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 10 चौराहे का दीया 3

  1. दीपावली रोशनी का त्योहार है।
  2. बच्चे इस दिन खूब पटाखे चलाते हैं।
  3. बच्चे नए-नए कपड़े पहनते हैं।
  4. बच्चे मिठाइयाँ और फल खाते हैं।
  5. इस दिन लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

चौराहे का दीया Summary & Translation in Hindi

पाठ का सार

‘चौराहे का दीया’ पाठ के लेखक कमलेश भारतीय अपने बचपन की दीपावली को याद करते कहते हैं कि दीपावली से कुछ दिन पहले ही मिठाइयों और फूलों की दुकानें सज जाती थीं। कब मिठाइयाँ खरीदने जाएंगे ? यह पूछते-पूछते दीवाली का दिन भी आ जाता। दीवाली में मिठाइयों को देखकर हमारे मुँह में पानी आ जाता लेकिन दादी माँ का हुक्म रहता कि पूजा से पहले कुछ नहीं मिलेगा।

हम जीभ पर ताला लगाए शाम तक का इन्तज़ार करते कि कब शाम हो और पूजा हो। लेकिन दादी माँ पूजा करने से पहले कई दीयों में तेल डालकर हमें समझाने लगती कि यह दीया मन्दिर में जलाना, यह दीया गुरुद्वारे में और यह एक दीया किसी चौराहे पर जलाना। हमें कुछ समझ में नहीं आता कि इन दीयों को जलाने से क्या होगा? हमें रहता कि जल्दी से जल्दी दीए जलाने का काम पूरा हो और हम फल और मिठाइयाँ खाएँ।

दादी से इन दीयों को जलाने के बारे में पूछने पर वह हमें बताती कि ये दीये इसलिए जलाए जाते हैं ताकि मन्दिर और गुरुद्वारों से तुम एक-सी रोशनी, एक-सा ज्ञान प्राप्त करो। “और चौराहे का दीया किसलिए दादी माँ ?” हम पूछते। दादी माँ हमें समझाती, “मेरे भोले बच्चो! चौराहे का दीया सबसे ज्यादा ज़रूरी है। इससे भटकने वाले मुसाफिरों को मंज़िल मिल सकती है और मन्दिरगुरुद्वारे को जोड़ने वाली एक ही ज्योति की पहचान भी।”

कठिन शब्दों के अर्थ

खोया हुआ = मग्न हुआ।
आदेश = हुक्म, आज्ञा।
महक = खुशबू।
उत्साह = जोश।
दीया = दीपक।
चौराहा = जहाँ चार रास्ते आपस में मिलते हों।
लुभाना = ललचाना।
काफूर होना = उड़ जाना।
सनकी = धुन, दीवानगी।
नालायक = ना समझदार।
आग्रह = अनुनय, विनती।
हासिल = प्राप्त।
खीझकर = चिढ़कर।
बेकार = व्यर्थ ।
राहगीर = यात्री, पैदल चलने वाला।
विचलित = डगमगाना।
मंज़िल = लक्ष्य।
मुसाफिरों = यात्रियों।
वाहन = गाड़ियाँ।