PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 4 कार्निवल का चक्कर

Punjab State Board PSEB 7th Class Hindi Book Solutions Chapter 4 कार्निवल का चक्कर Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Hindi Chapter 4 कार्निवल का चक्कर

Hindi Guide for Class 7 PSEB कार्निवल का चक्कर Textbook Questions and Answers

(क) भाषा-बोध

1. शब्दार्थ

कार्निवल = मेला, आनन्दोत्सव
नवरत्न = नौ रत्नों से बनी वस्तु
स्पर्श = छूना
नवग्रह = नौ ग्रह-सूर्य, चन्द्रमा, मंगल, बुध, शुक्र, बृहस्पति, शनि, राहु, केतु
तोड़ = बचाव
पगार = वेतन
तरकारी = सब्जी
पुनर्जीवित = दुबारा जीवित करना
मरुस्थल का जहाज़ = ऊँट
शुल्क = फीस
ड्राइव = गोता लगाना
सैम्पल – नमूना
क्रैश – दुर्घटनाग्रस्त
पेय = पीने का पदार्थ
विस्फारित = अच्छी तरह से खोला हुआ
हूटर = चेतावनी सूचक, ध्वनि यंत्र
कैमल राइडिंग = ऊँट की सवारी
ऊहापोह = दुविधा
उधेड़बुन = सोच-विचार

2. लिंग बदलो

लाला = ललाइन
बाबू = ……………
नाई = …………..
पंडित = …………..
चौधरी = …………..
गुरु = ……………
माली = …………..
धोबी = …………..
सुनार = ………….
ग्वाला = ………….
नौकर = ………….
उत्तर:
लाला = ललाइन
बाबू = बबुआइन
नाई = नाइन
पंडित = पंडिताइन
चौधरी = चौधरानी
गुरु = गुरुआइन
माली = मालिन
धोबी = धोबिन
सुनार = सुनारिन
ग्वाला = ग्वालिन
नौकर = नौकरानी

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 4 कार्निवल का चक्कर

3. इन शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द लिखें:

विदेशी = ………………..
विद्वान = ………………..
महंगा = ………………..
स्वाद = ………………..
प्रवेश = ………………..
नई = …………………
उत्तर:
शब्द विपरीत शब्द
विदेशी = देशी
विद्वान = मुर्ख
महंगा = सस्ता
प्रवेश =  निकास
नई = पुरानी

4. इन शब्दों के शुद्ध रूप लिखें:

इस्कूटर = ……………
सन्नाटा = …………..
पटरोल = …………..
कारनीवल = ……………..
विसफारित = …………….
जूनिवरसिटी = …………….
कमकपी = ……………
टिककीयाँ = ……………..
बुद्दी = ……………..
उत्तर:
अशुद्ध शुद्ध
इस्कूटर = स्कूटर
सन्नाटा = सन्नाटा
पटरोल = पैट्रोल
कारनीवल = कार्निवल
विसफारित = विस्फारित
जूनिवरसिटी = यूनिवर्सिटी
कमकपी = कँपकँपी
टिककीयाँ = टिक्कियाँ
बुद्दी = बुद्धि

5. इन शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखें:

पगार = …………….
आसमान = ……………..
आग = ……………
पवन = …………….
घोड़ा = ………………
उत्तर:
शब्द पर्यायवाची शब्द
पगार = वेतन, पारिश्रमिक, तनख्वाह
आसमान = गगन, आकाश, नभ
आग = पावक, अनल, बह्नि
पवन = समीर, वायु, हवा
घोड़ा = अश्व, तुरंग, हय।

6. (क) निम्नलिखित मुहावरों, लोकोक्तियों के अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग करें

उकता जाना, हाथ पसारना, अक्ल घास चरने जाना, टेढ़ी खीर होना, कान पर जूं न रेंगना, आँखें तरेरना, दुम दबा कर भागना, हवा से बातें करना, चेहरे पर चमक आना।।
उत्तर:
उकता जाना (तंग होना) – मनजीत की फालतू बातें सुन-सुनकर सिमरन उकता गई।
हाथ पसारना (मांगना) – कौशल्या के पास इतना कुछ है फिर भी भाई के आगे हमेशा हाथ पसारती रहती है।
अक्ल घास चरने जाना (समझ नहीं आना) – हरदीप को चाहे कितना समझा लो, वह नहीं समझेगा क्योंकि उसकी तो अक्ल घास चरने गई है।
टेढ़ी खीर होना (बहुत कठिन कार्य) – एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ना कोई बच्चों का खेल नहीं, टेढी खीर है।
कान पर जूं न रेंगना (कोई असर न होना) – रेहाना को कितना भी डाँट लो उस के तो कान पर जूं भी नहीं रेंगती।
आँखें तरेरना (क्रोध से देखना) – कक्षा में शोर सुन कर जैसे ही अध्यापक ने आँखें तरेरी कि कक्षा में सन्नाटा छा गया।
दुम दबा कर भागना (चुपचाप चले जाना) – मुख्याध्यापक को आते देखकर राम और श्याम आपस में लड़ना छोड़ दुम दबा कर भाग गए।
हवा से बातें करना (तेज़ भागना) – राणा प्रताप का घोड़ा चेतक संकेत मिलते ही हवा से बातें करने लगता था।
चेहरे पर चमक आना (प्रसन्न होना)-अपने नाम लॉटरी निकलने का समाचार सुनते ही सुरेन्द्र के चेहरे पर चमक आ गई।

(ख) विचार-बोध

1. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें:

प्रश्न 1.
लेखक बच्चों को कहाँ घुमाने ले गए ?
उत्तर:
लेखक बच्चों को कार्निवल घमाने ले गए।

प्रश्न 2.
लेखक ने अपने आप को अमीर क्यों समझा ?
उत्तर:
लेखक ने अपने आप को अमीर इसलिए समझा क्योंकि उसे वेतन मिले दोचार दिन हुए थे तथा अभी तक उसने किसी का उधार नहीं चुकाया था।

प्रश्न 3.
कार्निवल घूमना टेढ़ी खीर क्यों था ?
उत्तर:
कार्निवल घूमना टेढ़ी खीर इसलिए था क्योंकि वहाँ बहुत रुपए खर्च हो जाते हैं तथा वह महंगा स्थान होता है।

प्रश्न 4.
बच्चों ने अपने पिता के आगे क्या-क्या फ़रमाइशें रखीं ?
उत्तर:
बच्चों ने पिता को बर्गर, गोलगप्पे खिलाने, कोल्ड ड्रिंक पिलाने, टिक्की खिलाने और झूला झुलवाने के लिए कहा।

प्रश्न 5.
गोलगप्पे खाते हुए लेखक का श्वास क्या सुनकर अटक गया ?
उत्तर:
गोलगप्पे खाते हुए लेखक का श्वास यह सुनकर अटक गया कि एक गोलगप्पे का मूल्य पाँच रुपये है।

प्रश्न 6.
टिक्की खाते हुए लेखक को कहाँ की याद आ गई ?
उत्तर:
टिक्की खाते हुए लेखक को नयी-नयी शादी पर कचौरी की खायी टिक्कियाँ याद आ गईं।

2. इन प्रश्नों के उत्तर चार-पाँच वाक्यों में लिखें:

प्रश्न 1.
झूले वाली घटना को अपने शब्दों में लिखें।
उत्तर:
बच्चों ने झूला झूलने के लिए कहा तो लेखक तुरन्त अकड़ते हुए झूले वाले के पास रौब से पाँच टिकट देने के लिए कहा। जब झूले वाले ने पाँच टिकट के चार सौ रुपये मांगे तो वह धम्म से नीचे गिर गया। उसके चेहरे पर हवाइयाँ उड़ने लगी और सिर चक्कर खाने लगा। आस-पास के लोगों ने कहा दौरा पड़ गया, कोई बोला मिर्गी है चप्पल-जूता सुंधाओ तो किसी ने कहा कि हृदयघात लगता है। इस पर लेखक ने उन्हें कांपते हाथों से अपने परिवार की ओर संकेत किया। तब सब लोग उसे उसके बच्चों के पास पटक गए।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 4 कार्निवल का चक्कर

प्रश्न 2.
इस पाठ में लेखक ने महंगाई पर व्यंग्य के बाण छोड़े हैं। कोई एक उदाहरण लिखें।
उत्तर:
लेखक बच्चों को घुमाने कार्निवल ले गया था पर उन्हें वहाँ कोल्ड ड्रिंक आदि नहीं पिलवा सका क्योंकि वहाँ वे सब बहुत महँगे थे। वह बच्चों को बहलाने के लिए कह देता है कि घर चलकर तुम्हें बादाम नींबू का शीतल पेय पिलाएंगे परन्तु मन-ही-मन सोचता है कि बच्चों से नाहक वायदा कर लिया क्योंकि नींबू दो सौ रुपए किलो और बादाम पाँच सौ रुपए किलो हैं। इस प्रकार लेखक ने महँगाई पर व्यंग्य किया है।

प्रश्न 1.
क्या आप कहीं घूमने गए हैं ? यदि हाँ, तो अपने शब्दों में लिखें कि वहाँ आपने क्या-क्या देखा? क्या खाया? क्या आनन्द लिया?
उत्तर:
मैं अपने माता-पिता के साथ जालन्धर में लगी ‘भारत-दर्शन’ प्रदर्शनी देखने गई थी। हमारे साथ हमारा छोटा भाई हरप्रीत भी था। वहाँ हमने भारत के विभिन्न प्रदेशों की सांस्कृतिक झलक देखी, जिसमें कहीं गुजरात दर्शन, कहीं उत्तराखंड, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि के दर्शनीय स्थलों के सचित्र विवरण थे तो कहीं पृथ्वी के स्वर्ग कश्मीर का नज़ारा था। इससे मुझे विभिन्न प्रान्तों के सामाजिक तथा सांस्कृतिक जीवन का पता चला। वहाँ इन प्रदेशों के फूड स्टाल भी थे, जहाँ से हमने गुजराती डोकला (ढोकला) तथा तमिलनाडु का डोसा खाया। बंगाल के रसगुल्ले ने तो हमारा मन मोह लिया था। हमने झूले झूलने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने का आनन्द भी लिया।

(ग) रचना-बोध

प्रश्न 1.
नगरपालिका/नगर निगम/पंचायत के प्रधान को अपने गाँव/शहर की सड़कों की स्थिति बताते हुए उनकी मुरम्मत करवाने के लिए पत्र लिखें।
उत्तर:
1. बलवन्त सिंह संधू
सचिव, नागरिक रक्षा सभा,
रेलवे रोड, जालन्धर शहर।
दिनांक 25 जुलाई, 20…
सेवा में
अध्यक्ष,
नगर निगम,
जालन्धर।
महोदय,

निवेदन यह है कि जालन्धर शहर की सभी मुख्य सड़कों की बुरी हालत हो गई है। जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। कई स्थानों पर तो सड़क की जगह मिट्टी और गिट्टियां ही दिखाई देती हैं। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के पास तो बहुत बुरा हाल है। आए दिन इन से वाहन टकरा कर टूटते हैं और लोगों को चोट लगती रहती है। वर्षा के कारण तथा रात में दशा और भी दुखदायी हो जाती है क्योंकि इन खतरों का पता ही नहीं चलता और दुर्घटना हो जाती है।

आप शीघ्र ही इनकी मुरम्मत करवाने की कृपा करें।

धन्यवाद,
भवदीय,
बलवन्त सिंह संधू
सचिव, नागरिक रक्षा सभा।

प्रश्न 2.
बढ़ती हुई महँगाई विषय पर अपने विचार लिखें।
उत्तर:
आजकल बढ़ती हुई महँगाई ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। आम आदमी रोज़ की चीजों के बढ़ते दामों से परेशान है। उसे अपना घर चलाना मुश्किल लग रहा है। दूध, सब्जियों, अन्न, दालों, पैट्रोल, गैस, डीज़ल आदि सबके दाम आकाश को छू रहे हैं। सरकार इन सब से लापरवाह बनी हुई है तथा केवल शब्दों से जनता को मूर्ख बना रही है। जमाखोरों, काला बज़ारियों और नेताओं की नकेल नहीं कसी जा रही। अनाज सड़ रहा है पर भूखों को नहीं मिलता। वितरण प्रणाली दोषपूर्ण है। सब तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है। अमीर तथा शासक वर्ग मौज उड़ा रहा है। मध्यमवर्ग तथा गरीब पिस रहे हैं। इससे असन्तोष बढ़ेगा तथा समाज में गृह-कलह तक की स्थिति बन सकती है। इसलिए सरकार को जाग कर महँगाई रोकने के लिए कठोर कदम उठाने चाहिए।

PSEB 7th Class Hindi Guide कार्निवल का चक्कर Important Questions and Answers

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर उचित विकल्प चुनकर लिखिए

प्रश्न 1
‘कार्निवल का चक्कर’ किस प्रकार का लेख है ?
(क) कहानी
(ख) नाटक
(ग) व्यंग्यात्मक
(घ) चित्रात्मक
उत्तर:
(घ) व्यंग्यात्मक

प्रश्न 2.
किसके छूने से लेखक चौंक गया था ?
(क) पत्नी के
(ख) बेटे के
(ग) बेटी के
(घ) माँ के
उत्तर:
(क) पत्नी के

प्रश्न 3.
स्कूटर कैसे चला ?
(क) किक मारने से
(ख) धक्का मारने से
(ग) गिराने से
(घ) फूंक मारने से
उत्तर:
(ख) धक्का मारने से

प्रश्न 4.
लेखक ने स्कूटर स्टैंड वाले को कितने रुपये दिए ?
(क) दस रुपये
(ख) बीस रुपये
(ग) तीस रुपये
(ख) पंद्रह रुपये
उत्तर:
(क) दस रुपये

प्रश्न 5.
कार्निवल में प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क कितना था ?
(क) दस रुपए
(ख) बीस रुपये
(ग) पंद्रह रुपए
(घ) तीस रुपए
उत्तर:
(ख) बीस रुपए

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 4 कार्निवल का चक्कर

2. निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित विकल्पों से कीजिए

प्रश्न 1.
लेखक ने गोल गप्पे वाले को ……….. दिए।
(क) 100 रुपए
(ख) पचास रुपए
(ग) पचहत्तर रुपए
(घ) अस्सी रुपए
उत्तर:
(क) पचास रुपए

प्रश्न 2.
पाँच के चार सौ रुपए सुनकर लेखक ………………
(क) नाचने लगा
(ख) दौड़ने लगा
(ग) धम्म से गिर गया
(घ) कोई नहीं
उत्तर:
(ग) धम्म से गिर गया

प्रश्न 3.
बेटी ने ……. वाला कोल्ड ड्रिंक पीने की जिद्द की थी।
(क) गाँगुली वाला
(ख) सचिन वाला
(ग) गावस्कर वाला
(घ) कपिल वाला
उत्तर:
(ख) सचिन वाला

प्रश्न 4.
लेखक ने टिक्कियाँ का भुगतान …………………… रूपए किया था |
(का) दो सौ पचास
(खा) तीन सौ पचास
(ग) पाँच सौ
(घ) चार सौ
उत्तर:
(का) दो सौ पचास

प्रश्न 5.
लेखक ने टिक्कियों का भुगतान ………. रुपए किया था ।
(क) दो सौ पचास
(ख) तीन सौ पचास
(ग) पाँच सौ
(घ) चार सौ
उत्तर:
(क) दो सौ पचास

प्रश्न 6.
लेखक ने मुन्नू को घर चलकर ……… का शीतल पेय पीने को कहा।
(क) शिंकजी
(ख) संतरे
(ग) बादाम नीबूं
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ग) बादाम नीबूं

3. निम्नलिखित दिए गए शब्द के सही अर्थ से मिलान कीजिए

प्रश्न 1.
पचहत्तर:
85
75
74
उत्तर-75.

प्रश्न 2.
उहापोह:
दुविधा
देनदारी
उत्तर:
दुविधा।

प्रश्न 3.
पगार:
परिर्वतन
परिक्रमा
पारिश्रमिक
उत्तर:
पारिश्रमिक।

प्रश्न 4.
पेय:
खाने का पदार्थ
सोने की जगह
पीने का पदार्थ
उत्तर:
पीने का पदार्थ।

कार्निवल का चक्कर Summary

कार्निवल का चक्कर पाठ का सार

‘कार्निवल का चक्कर’ लेखक का बढ़ती हुई महंगाई पर एक व्यंग्यात्मक लेख है। लेखक नाश्ता करने के बाद अखबार पढ़ने बैठा ही था कि उसकी पत्नी ने उसे छुआ तो वह चौंक गया। पत्नी ने उसे बच्चों सहित कार्निवल घूमने के लिए कहा। वह मान गया परन्तु सोचने लगा कि आज के ज़माने में दाल-रोटी चलाना मुश्किल हो रहा है और उस ने कार्निवल घूमने के लिए हाँ कर दी है। उसे वेतन मिले अभी दो-चार दिन ही हुए थे; इसलिए जेब गर्म थी तथा दूध, धोबी, चौकीदार आदि का भुगतान अभी किया नहीं था।

कार्निवल चलने के लिए लेखक ने स्कूटर को हिलाकर देखा तो उसमें पेट्रोल था। चुन्नू-मुन्नू स्कूटर साफ करने के लिए कपड़ा ले आए। किक मारने पर भी स्कूटर नहीं चला। जब बच्चों ने उसे धक्का लगाया तो वह चल पड़ा। बच्चों और पत्नी को स्कूटर पर बैठा कर लेखक बजरंगबली का नाम लेकर कार्निवल की ओर पवन वेग से स्कूटर को उड़ाता हुआ चल पड़ा। वहाँ स्कूटर स्टैंड वाले को दस रुपए और कार्निवल में प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति बीस रुपए की दर से सौ रुपए देने पड़े।

कार्निवल में प्रवेश करते ही उनके बच्चों ने बर्गर-गोलगप्पा तथा पत्नी ने गोलगप्पे खाने के लिए कहा तो लेखक को हाँ करनी पड़ी परन्तु पाँच रुपए की एक….. सुन कर गोलगप्पे का जल लेखक की श्वास नली में अटक गया और गोलगप्पे वाले को पिचहत्तर की बजाय पचास रुपए देकर आगे बढ़ गए। आगे चल कर बच्चे झूले पर सवारी करने के लिए कहने लगे तो पाँच के चार सौ रुपए सुनकर लेखक धम्म से नीचे गिर गए तो लोगों ने दौरा पड़ने, मिर्गी आने, हृदयघात की बात कही तो लेखक ने कांपते हाथों से अपने परिवार की ओर संकेत किया। लोग उन्हें उठा कर वहाँ पटक कर चले गए।

पत्नी ने पूछा कि क्या हुआ तो इन्होंने भीड़ के दम घुटने की बात कह कर खुले में चलने के लिए कहा। बेटी ने सचिन वाला कोल्ड ड्रिंक पीने की जिद की तो उसे डांट दिया और घर जाकर नींबू-पानी पीने के लिए कहा। पत्नी ने टिक्की खाने के लिए कहा तो पाँच प्लेट टिक्कियाँ खाईं और इन का भुगतान दो सौ पचास रुपए करते हुए घबरा गए। मुन्नू कुछ कहने लगा तो उसे घर चल कर बादाम नींबू का शीतल पेय पीने के लिए कहा और सोचने लगे नींबू दौ सौ रुपए किलो, बादाम पाँच सौ रुपए बच्चों से वायदा बेकार ही किया।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 3 मास्टर ब्लास्टर : सचिन तेंदुलकर

Punjab State Board PSEB 7th Class Hindi Book Solutions Chapter 3 मास्टर ब्लास्टर : सचिन तेंदुलकर Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Hindi Chapter 3 मास्टर ब्लास्टर : सचिन तेंदुलकर

Hindi Guide for Class 7 PSEB 3 मास्टर ब्लास्टर : सचिन तेंदुलकर Textbook Questions and Answers

(क) भाषा-बोध

1. शब्दार्थ

लोकोक्ति = कहावत
चरितार्थ = सार्थक
मुगरी = कपड़े धोने का डंडा, थापी
दिनचर्या = रोज़ का काम
लक्षण = विशेषता, लच्छन
सम्मान = आदर
ग्रहण = लेना
आत्मीयता = अपनापन
संस्कार = मर्यादा की शिक्षा
श्रीगणेश = आरम्भ करना
सान्निध्य = निकटता
कार्यकुशलता = कार्य करने में निपुणता
आश्वस्त = भरोसा
चुनौती = ललकार
अविजित = जिसे कोई न जीत सके
खिलाफ = विरुद्ध
सर्वाधिक = सब से ज्यादा
शतक = सौ
कीर्तिमान = यशस्वी, विख्यात, नेकनाम
फितरत = आदत
कायल = प्रशंसक
अहंकार = घमंड
प्रेरणास्रोत = प्रेरणा देने वाले
लक्ष्य = उद्देश्य
समर्पण = श्रद्धापूर्वक देना
प्रयास = कोशिश
प्रदर्शन = दिखाने का काम
सम्मानित = सम्मान देना, आदर देना
कार्यरत = काम में लगे रहना
अढ़ाई = ढाई

2. लोकोक्ति एवं मुहावरों के अर्थ बताकर वाक्य बनाएँ:

(1) होनहार बिरवान के होत चीकने पात ____________ _________________________
(2) श्रीगणेश करना _______________ _____________________
(3) घुटने टेकना _______________ ____________________
(4) मुँह बन्द होना ______________ ____________________
उत्तर:

(1) होनहार बिरवान के होत चीकने पात – प्रतिभावान की प्रतिभा और योग्यता का ज्ञान बचपन से ही हो जाता है।
आठ वर्ष की आयु में ही शंकराचार्य ने जब संन्यास लेने का निर्णय किया तो लगा कि वे अवश्य ही बहुत महान् संन्यासी बनेंगे और वे आदि शंकराचार्य कहलाए। इसलिए कहते हैं कि होनहार बिरवान के होत चीकने पात।

(2) श्रीगणेश करना – आरंभ करना।
हरप्रीत ने अपनी नई दुकान का श्रीगणेश नवरात्रों में करना है।

(3) घुटने टेकना – हार मानना।
शत्रु सेना ने भारतीय सेना के सम्मुख घुटने टेक दिए।

(4) मुँह बन्द होना – चुप होना।
कक्षा में खूब शोर हो रहा था परन्तु अध्यापक जी के आते ही सब के मुँह बन्द हो गए।

3. निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त हुए अंकों के स्थान पर शब्द लिखें:

  1. सचिन का जन्म 24 अप्रैल, सन् ………………….. (चौबीस अप्रैल उन्नीस सौ तिहतर ईस्वी) को राजापुर (मुम्बई) में हुआ।
  2. बचपन के 11 ……………… (शब्दों में) वर्षों तक सचिन, उनके भाई अजीत, नितिन और बहन सविता का लालन-पालन उनकी नानी ने किया।
  3. सन् 1988 …………….. (शब्दों में) स्कूल स्तर के मैच में सचिन ने विनोद काम्बली के साथ मिलकर 664 ……………… (शब्दों में) दौड़ें बनायीं।
  4. सन् 1995 ………….. (शब्दों में) में इनका विवाह अंजली से हुआ।
  5. 38 ……………… (शब्दों में) वर्षीय सचिन ने अपने बल्ले से उम्र को मात दी है।
  6. सन् 1994 …………… (शब्दों में) में इन्हें अर्जुन पुरस्कार, सन् 1999 (शब्दों में) में पद्मश्री तथा सन् 2008 ……….. (शब्दों में) में इन्हें पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया।

उत्तर:

  1. सचिन का जन्म 24 अप्रैल, सन् 1973 ई० (चौबीस अप्रैल उन्नीस सौ तिहतर ईस्वी) को राजापुर (मुम्बई) में हुआ।
  2. बचपन के 11 ग्यारह वर्षों तक सचिन, उनके भाई अजीत, नितिन और बहन सविता का लालन-पालन उनकी नानी ने किया।
  3. सन् 1988 उन्नीस सौ अठासी में स्कूल स्तर के मैच में सचिन ने विनोद काम्बली के साथ मिलकर 664 छ: सौ चौंसठ दौड़ें बनायीं।
  4. सन् 1995 उन्नीस सौ पचानवें में इनका विवाह अंजली से हुआ।
  5. 38 अड़तीस वर्षीय सचिन ने अपने बल्ले से उम्र को मात दी है।
  6. सन् 1994 उन्नीस सौ चौरानवें में इन्हें अर्जुन पुरस्कार, सन् 1999 (उन्नीस सौ निन्यानवें) में पद्मश्री तथा सन् 2008 दो हजार आठ में इन्हें पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 3 मास्टर ब्लास्टर : सचिन तेंदुलकर

(ख) विचार-बोध

1. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें:

प्रश्न 1.
सचिन तेंदुलकर की नानी का क्या नाम था ?
उत्तर:
सचिन तेंदुलकर की नानी का नाम लक्ष्मीबाई गिजे था।

प्रश्न 2.
सचिन तेंदुलकर के माता-पिता का क्या नाम है ?
उत्तर:
सचिन तेंदुलकर की माता का नाम रजनी तेंदुलकर तथा पिता का नाम रमेश तेंदुलकर है।

प्रश्न 3.
कितने वर्ष की आयु में इन्होंने क्रिकेट जीवन का आरम्भ किया?
उत्तर:
सचिन तेंदुलकर ने चौदह वर्ष की आयु में क्रिकेट जीवन का आरम्भ किया था।

प्रश्न 4.
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जीवन की शुरुआत कब और कहाँ से की ?
उत्तर:
सचिन तेंदुलकर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जीवन की शुरुआत सन् 1989 ई० में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ़ की थी।

प्रश्न 5.
सचिन की शादी कब और किससे हुई?
उत्तर:
सचिन तेंदुलकर की शादी सन् 1995 ई० में अंजली से हुई थी।

प्रश्न 6.
सचिन किस हाथ से लिखते और किस हाथ से खेलते हैं ?
उत्तर:
सचिन तेंदुलकर बाएँ हाथ से लिखते और दाएँ हाथ से खेलते हैं।

प्रश्न 7.
इनके व्यक्तित्व पर कौन-सी उक्ति पूरी तरह सार्थक होती है?
उत्तर:
सचिन तेंदुलकर के ऊपर ‘होनहार बिरवान के होत चीकने पात’ उक्ति पूरी तरह सार्थक होती है।

प्रश्न 8.
सचिन अपना आदर्श किसे मानते हैं?
उत्तर:
सचिन तेंदुलकर अपना आदर्श भारतीय सैनिकों को मानते हैं।

प्रश्न 9.
अपने जीवन लक्ष्य तय करने के बाद हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर:
अपना जीवन लक्ष्य तय करने के बाद हमें उसे पाने के लिए तन, मन एवं समर्पण के भाव से परिश्रम और कोशिश करनी चाहिए।

2. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें:

प्रश्न 1.
सचिन अपना जीवन गुरु किसे मानते हैं और क्यों ?
उत्तर:
सचिन अपना जीवन गुरु अपनी नानी लक्ष्मीबाई गिजे को मानते हैं क्योंकि क्रिकेट के प्रति उनके लगाव को देखकर उनकी नानी ने उन्हें उनके तीसरे जन्मदिन पर गेंद-बल्ला दिया था और वे उन के साथ क्रिकेट खेलती थी। उन्होंने सचिन को क्रिकेट से लगाव, बड़ों के प्रति सम्मान, सबसे अच्छे गुण लेना, मित्रों के प्रति अपनापन आदि संस्कार भी दिए थे।

प्रश्न 2.
सचिन तेंदुलकर के कोच का क्या नाम है और वे क्या चुनौती दिया करते थे ?
उत्तर:
सचिन के कोच का नाम रमाकांत अचरेकर था। वे सचिन के खेल पर बहुत गर्व करते थे। वे अभ्यास के समय स्टम्प्स पर सिक्का रख देते थे और गेंदबाजों को चुनौती दे कर कहते थे कि जो सचिन को आऊट कर देगा, यह सिक्का उसे मिलेगा और आऊट नहीं होने पर सिक्का सचिन का होगा।

प्रश्न 3.
सचिन को जीवन में आज भी क्या बहुत प्रिय है ?
उत्तर:
सचिन को कोच द्वारा दी गई चुनौती के रूप में खेल का बढ़िया प्रदर्शन करके जीते हुए तेरह सिक्के आज भी बहुत प्रिय हैं।

प्रश्न 4.
सचिन का सर्वोत्तम गुण कौन-सा है, विस्तार से बताएँ।
उत्तर:
सचिन की विशेषता उनकी विनम्रता है। अहंकार तो उन्हें छू भी नहीं पाया है। वे साहस, सूझबूझ, धैर्य एवं विवेकशील हैं। जब कभी आलोचक इनकी आलोचना करते हैं तो वे धैर्य एवं विवेक से काम लेते हैं और मौन रहकर अपने खेल का अच्छा प्रदर्शन करते हुए आलोचकों के मुँह बन्द कर देते हैं। यही उनके व्यक्तित्व का सर्वोत्तम गुण है।

प्रश्न 5.
सचिन के जीवन से आपको क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर:
सचिन के जीवन से हमें यह शिक्षा मिलती है कि यदि हम अपने जीवन का कोई लक्ष्य निश्चित करते हैं तो उसे पाने के लिए हमें तन, मन और समर्पण के भाव से परिश्रम और कोशिश करनी चाहिए।

प्रश्न 6.
सचिन ने सैनिक के जीवन से क्या शिक्षा ली है ?
उत्तर:
सचिन ने अपना आदर्श देश के सैनिकों को माना है। उन्होंने सैनिकों से अपनी ज़िम्मेदारी समझना और अन्त तक संघर्ष करना सीखा है।

प्रश्न 7.
सचिन को कौन-कौन से पुरस्कार मिले और कब ?
उत्तर:
सचिन को उन के इक्कीस वर्ष के प्रशंसनीय खेल प्रदर्शनों के लिए अनेक सम्मान दिए गए। सन् 1994 में इन्हें अर्जुन पुरस्कार में क्रिकेट जगत से राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया। सन् 1999 में इन्हें पद्मश्री और सन् 2008 ई० में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

प्रश्न 8.
क्रिकेट के अलावा सचिन और क्या-क्या कार्य करते हैं ?
उत्तर:
क्रिकेट के अतिरिक्त सचिन एक गैर सरकारी संगठन ‘अपनालय’ के दो सौ बच्चों का पालन-पोषण करते हैं और एक रेस्टोरेंट भी सफलतापूर्वक चला रहे हैं।

3. रिक्त स्थानों की पूर्ति करो :

  1. सचिन का पूरा नाम ……………… है।
  2. इनका जन्म …………… को ………….. में हुआ।
  3. इनकी पुत्री …………….. व पुत्र ……………. है।
  4. सचिन ने ………………. से उम्र को मात दी है।
  5. …………………. तो इन्हें कभी छू तक नहीं पाया।
  6. सचिन ……………. में अपना लक्ष्य ………….. प्राप्त करने में सफल हो गए।
  7. सन् 1999 में ……………. और सन् 2008 में इन्हें ………….. से सम्मानित किया गया।

उत्तर:

  1. सचिन का पूरा नाम सचिन रमेश तेंदुलकर है।
  2. इनका जन्म 24 अप्रैल, सन् 1973 ई० को राजापुर, मुंबई में हुआ।
  3. इनकी पुत्री सारा व पुत्र अर्जुन है।
  4. सचिन ने बल्ले से उम्र को मात दी है।
  5. अहंकार तो इन्हें कभी छू तक नहीं पाया।
  6. सचिन 2 अप्रैल, सन् 2011 में अपना लक्ष्य विश्वकप-2011 प्राप्त करने में सफल हो गए।
  7. सन् 1999 में पद्मश्री और सन् 2008 में इन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

(ग) कुछ करो

  1. महान् क्रिकेट खिलाड़ियों के चित्र एकत्रित कर अपनी कापी पर चिपकाएँ।
  2. अपनी कक्षा को दो टीमों में बाँट कर खेलों की घंटी में क्रिकेट मैच खेलें।
  3. स्कूल के पी०टी०आई० या डी०पी०ई० अध्यापकों से क्रिकेट की तकनीकी जानकारी प्राप्त करें।
  4. क्रिकेट की गेंद व बल्ला कापी/चार्ट पर बनाकर मनपसन्द रंग भरें फिर कक्षा में टाँगें।
  5. आप जीवन में क्या बनना चाहते हैं, अपना लक्ष्य अपने अभिभावकों एवं अध्यापकों की मदद से निर्धारित करें और अभी से उसमें लग जाएं।

उत्तर:
विद्यार्थी शिक्षक के सहयोग से स्वयं करें।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 3 मास्टर ब्लास्टर : सचिन तेंदुलकर

(घ) रचना वाक्य

प्रश्न 1.
मेरे जीवन का लक्ष्य पर दस वाक्य लिखें।
उत्तर:

  1. मैं एक पुलिस अधिकारी बनना चाहता हूँ।
  2. मैं खूब मेहनत से पढ़कर आई०पी०एस० परीक्षा उत्तीर्ण करूँगा।
  3. पुलिस अधिकारी बनकर पुलिस में फैले भ्रष्टाचार को दूर करूँगा।
  4. मैं समाज को अनुशासित बनाने के लिए स्वयं अनुशासन का पालन करूँगा।
  5. मैं मन-प्राण से अपने कर्त्तव्य का पालन करूँगा।
  6. मैं अपराधियों को दंड दिलाने के लिए कानून की सहायता करूँगा।
  7. मैं समाज के उपेक्षित वर्ग के प्रति पूरी सहानुभूति रखते हुए उन्हें समाज के शोषक वर्ग से सुरक्षा प्रदान करूँगा।
  8. मैं अपने अधीन काम करने वाले पुलिसवालों को जनता का सच्चा सेवक बनाऊँगा।
  9. मैं किसी प्रकार के दबाव में काम नहीं करूँगा।
  10. मैं सदा अपने-पराये, ऊँच-नीच, निर्धन-धनवान, अधिकारी-कर्मचारी का भेद-भाव भुलाकर ही-न्यायपूर्ण उचित निर्णय करूँगा।

PSEB 7th Class Hindi Guide मास्टर ब्लास्टर : सचिन तेंदुलकर Important Questions and Answers

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर उचित विकल्प चुनकर लिखिए

प्रश्न 1.
सचिन की बहन का नाम क्या है ?
(क) सविता
(ख) गीता
(ग) सुनीता
(घ) रीटा।
उत्तर:
(क) सविता।

प्रश्न 2.
सचिन को अपने तीसरे जन्मदिन पर नानी से क्या उपहार मिला था ?
(क) मोटर
(ख) किताब
(ग) कलम
(घ) गेंद-बल्ला
उत्तर:
(घ) गेंद-बल्ला

प्रश्न 3.
सचिन का जन्म कहाँ हुआ था ?
(क) गाजीपुर
(ख) मुंबई
(ग) राजापुर मुंबई
(घ) देहरादून।
उत्तर:
(ग) राजापुर मुंबई।

प्रश्न 4.
सचिन को सन् 2008 में कौन-सा सम्मान मिला था ?
(क) भारत रत्न
(ख) पद्म विभूषण
(ग) अर्जुन पुरस्कार
(घ) राजीव गांधी खेल रत्न।
उत्तर:
(ख) पद्म विभूषण।

प्रश्न 5.
सचिन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट किस सन् में खेलना शुरू किया ?
(क) सन् 1989
(ख) सन् 1988
(ग) सन् 1990
(घ) सन् 1987
उत्तर:
(क) सन् 1989

प्रश्न 6.
सचिन अपना जीवन गुरु किसे मानते थे ?
(क) अपनी नानी को
(ख) अपनी दादी को
(ग) अपनी माँ को
(घ) अपने पिता को।
उत्तर:
(क) अपनी नानी को।

2. निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित विकल्पों से कीजिए

प्रश्न 1.
सचिन के बड़े भाई का नाम …………. था।
(क) अजित
(ख) रोहन
(ग) मोहन
(घ) सोहन
उत्तर:
(क) अजित

प्रश्न 2.
सचिन का पूरा नाम ……………. था।
(क) सचित तेंदुलकर
(ख) सचिन रमेश तेंदुलकर
(ग) मास्टर ब्लास्टर
(घ) सचिन रमेश।
उत्तर:
(ख) सचिन रमेश तेंदुलकर।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 3 मास्टर ब्लास्टर : सचिन तेंदुलकर

प्रश्न 3.
सचिन ने पहला प्रथम श्रेणी मैच ………….. में खेला।
(क) सन् 1986 में
(ख) सन् 1989 में
(ग) सन् 1988 में
(घ) सन् 1987 में।
उत्तर:
(ग) सन् 1988 में।

प्रश्न 4.
सचिन के कोच का नाम ………….. था ।
(क) उमाकांत
(ख) कपिलदेव
(ग) सुनील गावस्कर
(घ) रमाकांत अचरेकर।
उत्तर:
(घ) रमांकात अचरेकर।

3 .निम्नलिखित दिए गए शब्द के सही अर्थ से मिलान कीजिए

प्रश्न 1.
बल्ला:
बला
बैट
बेला
उत्तर:
बैट।

प्रश्न 2.
मुगरी:
थापी
मूँग
मूंगफली
उत्तर:
थापी।

प्रश्न 3.
धैय:
धर
धीरज
धरा
उत्तर:
धीरज।

प्रश्न 4.
उत्तीर्ण:
फेल होना
गिर जाना
पास होना।
उत्तर:
पास होना।

मास्टर ब्लास्टर : सचिन तेंदुलकर Summary

मास्टर ब्लास्टर : सचिन तेंदुलकर पाठ का सार

‘होनहार बिरवान के होत चीकने पात’ उक्ति को पूरी तरह सिद्ध करने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अढ़ाई वर्ष की आयु में ही मुगरी का बल्ला बना कर प्लास्टिक की गेंद से अपनी नानी और बड़े भाई अजित के साथ खेलते थे। उनकी नानी लक्ष्मी बाई गिजे ने इन्हें इन के तीसरे जन्मदिन पर गेंद-बल्ला उपहार में दिया तो रोज़ क्रिकेट खेलना उनका नियम ही बन गया था। इनका पूरा नाम सचिन रमेश तेंदुलकर, माता का नाम रजनी तेंदुलकर तथा पिता का नाम रमेश तेंदुलकर है। इनका जन्म 24 अप्रैल, सन् 1973 ई० को राजापुर, मुंबई में हुआ था। इनके माता-पिता नौकरी करते थे, इसलिए ग्यारह वर्ष तक इनका तथा इनके भाई अजीत, नितिन तथा बहन सविता का पालन-पोषण इनकी नानी ने किया था। सन् 1995 ई० में इनका विवाह अंजली से हुआ। इनकी पुत्री सारा तथा पुत्र अर्जुन है। सचिन अपनी नानी को अपना क्रिकेट और जीवन गुरु मानते हैं।

शारदाश्रम विद्या मंदिर में पढ़ते हुए इन्होंने क्रिकेट खेलना प्रारंभ किया। कोच रमाकांत अचरेकर इन्हें घण्टों अभ्यास कराते थे और स्टम्प्स पर सिक्का रखकर गेंदबाजों को कहते थे, जो सचिन को आऊट करेगा, सिक्का उसे मिलेगा तथा आऊट नहीं होने पर सिक्का सचिन का होगा। सचिन के पास ऐसे जमा किए हुए तेरह सिक्के हैं। सचिन ने पहला प्रथम श्रेणी मैच सन् 1988 ई० में चौदह वर्ष की आयु में मुंबई के लिए विनोद काम्बली के साथ मिलकर खेला और दोनों ने मिलकर 664 दौड़ों की अविजित पारी खेली, जिसे देखकर विरोधी टीम ने आगे खेलने से मना कर दिया था।

सचिन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सन् 1989 ई० में पाकिस्तान के विरुद्ध कराची में खेला था। अब तक वे अपने नाम अनेक रिकार्ड कर चुके हैं। वे बाएँ हाथ से लिखते और दाएँ हाथ से खेलते हैं। वे ऑफ स्पिन, लेग स्पिन, गुगली गेंदबाजी भी करते हैं। वे भारतीय सैनिकों को अपना आदर्श मान कर संघर्ष करना सीखे हैं। वे बहुत विनम्र, धैर्यवान, संयमी एवं विवेकी हैं। वे अपनालय के बच्चों का पालन-पोषण करते हैं तथा एक रेस्टोरेंट के मालिक भी हैं। उन्होंने 2 अप्रैल, सन् 2011 ई० को विश्वकप-2011 जिताया। इन्हें सन् 1994 में अर्जुन पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, सन् 1999 में पद्मश्री और सन् 2008 में पद्म विभूषण सम्मान दिया गया था।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 2 धूल का फूल

Punjab State Board PSEB 7th Class Hindi Book Solutions Chapter 2 धूल का फूल Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Hindi Chapter 2 धूल का फूल

Hindi Guide for Class 7 PSEB धूल का फूल Textbook Questions and Answers

(क) भाषा-बोध

1. शब्दार्थ

सरपट – तेज़ चाल से
खलिहान = कटी हुई फसल रखने का स्थान
विपन्नता = गरीबी
मजूरी = मज़दूरी
व्यर्थ = बेकार
मुटियार = नवयुवती
उत्थान = उन्नति, बढ़ती
जन्नत = स्वर्ग
निहारते = देखते
प्रांगण = आंगन
पुष्प-गुच्छ = फूलों का गुलदस्ता
गुंजायमान = गूंजता हुआ

2. इन मुहावरों के अर्थ लिखते हुए वाक्य प्रयोग करें:

खुशी के आँसू छलकना ________________ ___________________________
मन बल्लियों उछलना _____________ _________________________
नाम रोशन करना __________________ ______________________
गले लगाना ________________ _______________________
फूले न समाना _______________ __________________________
उत्तर:
खुशी के आँसू छलकना (बहुत अधिक प्रसन्न होना) – परीक्षा में प्रथम आने का समाचार मिलते ही नीलम की आँखों में खुशी के आँसू छलकने लगे।
मन बल्लियों उछलना(बहुत प्रसन्न होना) – बहुत दिनों बाद गाँव जाते हुए प्रशांत का मन बल्लियों उछलने लगा।
नाम रोशन करना (प्रसिद्धि मिलना) – कलक्टर बन कर प्रशांत ने अपने माता-पिता का नाम रोशन कर दिया।
गले लगना (प्रेम से भेंटना)  -माता ने पुत्र को आशीर्वाद देते हुए बाँहों में भरकर गले लगा लिया।
फूले न समना (बहुत प्रसन्न होना) – एशिया-कप हॉकी में विजय प्राप्त कर भारतीय खिलाड़ी फूले न समा रहे थे।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 2 धूल का फूल

3. विपरीत शब्द लिखें: 

मौन = ……………..
ऊबड़-खाबड़ = ……………
ज़रूरी = ……………..
शहर = …………….
सुनसान = ……………….
मजदूर = ……………..
आमदन = ………………
उत्थान = ……………
उत्तर:
शब्द विपरीत शब्द
मौन = मुखर
ऊबड़-खाबड़ = सीधी-सपाट
ज़रूरी = गैर-ज़रूरी
शहर = गाँव
सुनसान = आबाद
मजदूर = मालिक
आमदन = खर्च
उत्थान = पतन

4. दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखें :

तरक्की = ……………
शिक्षा = ……………
अध्यापक = ……………
मेहनत = …………….
शिष्य = …………….
उत्तर:
शब्द पर्यायवाची शब्द
तरक्की = वृद्धि, बढ़ती
शिक्षा = परामर्श, सलाह, तालीम, सबक
अध्यापक = शिक्षक, गुरु
मेहनत = परिश्रम, श्रम
शिष्य = चेला, विद्यार्थी

प्रयोगात्मक व्याकरण

गुरु की शरण = गुरुशरण
माँ और बाप = माँ-बाप

उपर्युक्त पदों में गुरु की शरण को गुरुशरण तथा माँ और बाप को माँ-बाप रूप में संक्षेप में लिख सकते हैं। इस प्रकार शब्दों के मेल से नए शब्द बन जाते हैं।
अतः परस्पर सम्बन्ध रखने वाले दो या दो से अधिक शब्दों के मेल से जब कोई नया सार्थक शब्द बनता है तो उस मेल को समास कहते हैं।

समास करने के बाद जो शब्द बनता है उसे समस्तपद कहते हैं। समस्तपद को इसके शब्द खण्डों में अलग-अलग करने की विधि को विग्रह कहते हैं। जैसे :

गुरुशरण (समस्त पद) = गुरु की शरण (विग्रह)

विशेष:
समस्त पद के दो पद होते हैं- पूर्व पद और उत्तर पद। पहले पद को पूर्व पद तथा बाद को उत्तर पद कहते हैं। जैसे-गुरु (पूर्व पद), शरण (उत्तर पद)

पदों की प्रधानता के आधार पर समास के चार भेद होते हैं :

  1. अव्ययीभाव समास
  2. तत्पुरुष समास
  3. द्वंद्व समास
  4. बहुब्रीहि समास
(क) समस्त पद विग्रह जिस अर्थ में अव्यय यहाँ प्रयुक्त हुआ
(1) बेरोज़गार रोज़गार के बिना ‘बे’ का प्रयोग के बिना’ अर्थ में हुआ है।
(2) आजीवन जीवन तक ‘आ’ का प्रयोग तक के अर्थ में हुआ है।
(3) यथानियम नियम के अनुसार ‘यथा’ का प्रयोग ‘अनुसार’ के अर्थ में हुआ है।

यहाँ समस्त पद में ‘बे’, ‘आ’ तथा ‘यथा’ अव्यय हैं तथा इसके मेल से पूर्ण पद ही अव्यय बन गया है।

अतएव जिस समस्त पद में पूर्वपद प्रधान हो और अव्यय हो और समास होने पर पूर्ण पद ही अव्यय बन जाए, वह अव्ययी भाव समास कहलाता है।
अन्य उदाहरण-आमरण-मरने तक, निडर-डर के बिना, भरपेट-पेट भर कर, आजन्म-जन्म भर, प्रति पल-हर पल, बेखबर-बिना खबर के, अनजान-जाने बिना आदि।
तत्पुरुष समास को समझने के लिए कारक का ज्ञान अपेक्षित है। अत: पहले कारकों को समझते हैं।

हमें साहब ने रहने के लिए घर दिया।

यदि इस वाक्य को इस ढंग से लिखें-‘हमें साहब रहने घर दिया’ तो वाक्य में आए शब्दों का एक-दूसरे से सम्बन्ध नहीं प्रकट होता और न ही अर्थ स्पष्ट होता है।
इसलिए वाक्य में आए ने, के लिए चिह्न वाक्य के अन्य शब्दों का परस्पर सम्बन्ध जोड़ते हैं।

अतएव संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उनका सम्बन्ध क्रिया तथा वाक्य के दूसरे शब्दों में जाना जाए, उसे कारक कहते हैं।

विशेष :- वाक्य में प्रयुक्त ‘के, ने, से, के लिए’ कारक चिह्नों को परसर्ग भी कहते हैं।

(1) शरण ने क्षमा माँगी।
इस वाक्य में क्षमा माँगने का काम शरण ने किया अर्थात् कर्ता शरण है। अतः शरण ने में कर्ता कारक है।

(2) प्रशांत उच्च पद को प्राप्त हुआ।
इस वाक्य में प्राप्त हुआ क्रिया है, प्रशांत कर्ता है तथा क्रिया का फल पद पर पड़ रहा है। अतः पद को में कर्म कारक है।

अतएव वाक्य में जिस संज्ञा या सर्वनाम पर क्रिया का फल पड़ता है, उसे कर्म कारक कहते हैं।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 2 धूल का फूल

(3) प्रशांत गाड़ी से गाँव आया।
इस वाक्य में गया क्रिया का साधन गाड़ी है। अतः गाड़ी से में करण कारक है।

अतएव कर्ता जिस साधन की मदद से क्रिया सम्पन्न करता है, उसे करण कारक कहते हैं।

(4) हम पढ़ने के लिए विद्यालय जाते थे।
इस वाक्य में जाना क्रिया का कार्य पढ़ने के लिए है, अतः यहाँ सम्प्रदान कारक है।

अतएव जिस संज्ञा या सर्वनाम के लिए कुछ किया जाए उसे सम्प्रदान कारक कहते हैं।

(5) हमारा पूरा परिवार गाँव से शहर आ गया।
इस वाक्य में गाँव से पद से अलग होने का अर्थ स्पष्ट हो रहा है, इसलिए यहाँ अपादान कारक है।

अतः जिस संज्ञा से पृथक्ता अर्थात् अलग होने का भाव प्रकट हो, उसे अपादान कारक कहते हैं।

इसके अतिरिक्त किसी से सीखने, लगाने, डरने, बचाने, तुलना करने, माँगने, निकलने तथा दूरी का भाव दर्शाने में भी अपादान कारक होता है।

(6) नसीब का लड़का कलक्टर बन गया।
इस वाक्य में नसीब का लड़का से पिता-पुत्र का सम्बन्ध प्रकट हो रहा है अतः यहाँ सम्बन्ध कारक है।

अतएव जहाँ दो संज्ञाओं या सर्वनामों का आपस में सम्बन्ध प्रकट हो, वहाँ सम्बन्ध कारक होता है।

(7) प्रशांत पहले गाँव में रहता था।
इस वाक्य में गाँव में पद में रहना क्रिया के आधार का पता चलता है, यहाँ अधिकरण कारक है।

अतएव जहाँ संज्ञा या सर्वनाम शब्द के आधार का पता चले उसे अधिकरण कारक कहते हैं।

(8) अरे शरण गाड़ी जल्दी चलाओ।
इस वाक्य में अरे शरण ! को सम्बोधन किया गया है, इसलिए यहाँ सम्बोधन कारक है।

अतएव संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से किसी को पुकारने, बुलाने, सुनाने या सावधान करने का भाव प्रकट हो, वहाँ सम्बोधन कारक होता है। आइए, अब तत्पुरुष समास को समझते हैं।

(ख) समस्त पद विग्रह
पदप्राप्त पद को प्राप्त

उपर्युक्त समास में समस्त पद बनाते समय पूर्वपद (पद) के साथ आए परसर्ग (को) का लोप हो गया है। इसके उत्तरपद (प्राप्त) प्रधान है।
अतएव जिस समास में उत्तर पद प्रधान हो उसे तत्पुरुष समास कहते हैं। पद बनाते समय पूर्वपद के साथ आने वाले परसर्ग का लोप हो जाता है।

अन्य उदाहरण

समस्त पद = विग्रह
यशप्राप्त = यश को प्राप्त
समस्त पद = विग्रह
भावविह्वल = भाव से विह्वल
पाठशाला = पढ़ने के लिए शाला
धनहीन = धन से हीन
विद्याभ्यास = विद्या का अभ्यास
सिरदर्द = सिर में दर्द

(ख) विचार-बोध

1. प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें:

प्रश्न 1.
प्रशान्त का मन बल्लियों क्यों उछल रहा था ?
उत्तर:
प्रशान्त का मन बल्लियों इसलिए उछल रहा था क्योंकि वह कई वर्षों के बाद अपने गाँव जा रहा था।

प्रश्न 2.
गाँव की ओर जाते हुए उसे किन-किन लोगों की याद आने लगी ?
उत्तर:
गाँव की ओर जाते हुए पंच जी के खेत, दीनू ग्वाले की गाय-भैंसें, सब्बू कुम्हार के चाक की याद आने लगी।

प्रश्न 3.
उसके अध्यापक का क्या नाम था ?
उत्तर:
उस के अध्यापक का नाम मास्टर आदित्य प्रकाश था।

प्रश्न 4.
हर माँ-बाप का क्या सपना होता है ?
उत्तर:
हर माँ-बाप का यह सपना होता है कि उसकी संतान पढ़-लिखकर कुछ बन जाए।

प्रश्न 5.
प्रशान्त का क्या सपना था? यह सपना उसने कैसे पूरा किया ?
उत्तर:
प्रशान्त का सपना था कि एक दिन ज़रूर वह कुछ बनेगा। यह सपना उस ने खूब पढ़ कर पूरा किया।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 2 धूल का फूल

प्रश्न 6.
लड़कियों की शिक्षा के सम्बन्ध में उसके क्या विचार थे ?
उत्तर:
लड़कियों की शिक्षा के सम्बन्ध में उसके विचार थे कि लड़कियाँ घर का श्रृंगार होती हैं। उन्हें खूब पढ़ाना चाहिए, क्योंकि वे परिवार का आधार होती हैं।

प्रश्न 7.
प्रशान्त गाँव में क्यों आया था ?
उत्तर:
प्रशान्त गाँव में गाँव की पाठशाला का दर्जा बढ़ाने का आदेश लेकर आया था।

2. इन प्रश्नों के उत्तर चार-पाँच वाक्यों में लिखें:

प्रश्न 1.
गरीबी में रहते हुए भी प्रशान्त ने अपने लक्ष्य को कैसे प्राप्त किया?
उत्तर:
प्रशान्त गरीबी में रहते हुए भी पढ़ाई की तरफ बहुत ध्यान देता था। वह मास्टर आदित्य प्रकाश जी की बातें सुनकर धन्य हो जाता था। पढ़ाई का खर्च चलाने के लिए वह छुट्टियों में छोटा-मोटा आमदनी वाला काम कर लेता था। वह खूब पढ़ कर अफसर बनना चाहता था। उसे विश्वास था कि बड़े बनने की कुंजी विद्या है। इसलिए वह मेहनत से पढ़ता था और कर्म को पूजा मानता था। इस प्रकार परिश्रमपूर्वक पढ़-लिख कर उसने अपना लक्ष्य प्राप्त किया और कलक्टर बन गया।

प्रश्न 2.
आपका क्या लक्ष्य है ? अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप क्या करेंगे?
उत्तर:
मेरे जीवन का लक्ष्य आदर्श अध्यापक बनना है, जो अपने विद्यार्थियों को विद्या के प्रति सच्ची लगन पैदा करके उन्हें भावी भारत का सच्चा एवं अनुशासित नागरिक बना सके। इसके लिए मैं खूब मेहनत से पढंगा। बी०ए० करने के बाद अध्यापक के प्रशिक्षण के लिए बी०एड्० की परीक्षा उत्तीर्ण करके किसी अच्छे विद्यालय में शिक्षक का पद ग्रहण कर विद्यार्थियों को सर्वगुण सम्पन्न बनाने का प्रयास करूँगा।

3. इस कहानी में कई बिन्दुओं को छुआ गया है जैसे :

…………………… गाँवों से शहर की ओर पलायन
…………………… ग्रामीण लोगों की दशा/गरीबी/यथास्थिति
…………………… लक्ष्य प्राप्त करना
…………………… लड़कियों की शिक्षा के प्रति सोच
…………………… गाँव के प्रति प्यार
…………………… सम्बन्धों की आत्मीयता
…………………… अध्यापकों का सम्मान
…………………… इन बिंदुओं पर विचार-विमर्श करें।
उत्तर:
विद्यार्थी आपस में विचार-विमर्श करें।

PSEB 7th Class Hindi Guide धूल का फूल Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर उचित विकल्प चुनकर लिखिए

प्रश्न 1.
‘धूल का फूल’ किसकी कहानी है ?
(क) खेत मज़दूर के पुत्र की
(ख) खेत की
(ग) खेत मजदूर की पुत्री की
(घ) नाले की
उत्तर:
(क) खेत मज़दूर के पुत्र की

प्रश्न 2.
खेत मजदूर का लड़का पढ़-लिखकर क्या बनता है ?
(क) चपड़ासी
(ख) कलक्टर
(ग) अध्यापक
(घ) पुलिस कप्तान
उत्तर:
(ख) कलक्टर

प्रश्न 3.
गाड़ी चलाते हुए कौन सोच रहा था ?
(क) करण
(ख) गुरचरण
(ग) गुरशरण
(घ) गौरव
उत्तर:
(ग) गुरशरण

प्रश्न 4.
कुम्हार का क्या नाम था ?
(क) सब्बू
(ख) चौधरी
(ग) कब्बू
(घ) चेतन
उत्तर:
(क) सब्बू

प्रश्न 5.
बड़ा बनने की कुंजी क्या है ?
(क) शरीर की ताकत
(ख) ज़मीन
(ग) धन
(घ) विद्या
उत्तर:
(घ) विद्या

प्रश्न 6.
कलक्टर प्रशांत क्या आदेश लेकर आया था?
(क) गाँव खाली कराने का
(ख) गाँव के विद्यालय का दर्जा बढ़ाने का
(ग) ज़मीन लेने का
(घ) ज़मीन देने का
उत्तर:
(ख) गाँव के विद्यालय का दर्जा बढ़ाने का

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 2 धूल का फूल

निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित विकल्पों से कीजिए

प्रश्न 1.
कलक्टर के चाचा का नाम ………… था ।
(क) चरण सिंह
(ख) विक्रम सिंह
(ग) करण सिंह
(घ) चेतन सिंह
उत्तर:
(क) चरण सिंह

प्रश्न 2.
कलक्टर का नाम …………… था।
(क) अविरल
(ख) प्रशांत
(ग) चहल
(घ) वेदांत
उत्तर:
(ख) प्रशांत

प्रश्न 3.
प्रशांत के पिता का नाम …………. था ।
(क) अब्दुल्ला
(ख) कासिम
(ग) सुजान सिंह
(घ) नसीब
उत्तर:
(घ) नसीब

प्रश्न 4.
प्रशांत के मास्टर का नाम ………… था ।
(क) आदित्य
(ख) विश्वास
(ग) विवेक शर्मा
(घ) कर्म सिंह
उत्तर:
(क) आदित्य

दिए गए शब्दों का सही अर्थ मिलान कीजिए

प्रश्न 1.
सरपट:
साँप का पेट
सिर का पेट
तेज चाल से
उत्तर:
तेज़ चाल से

प्रश्न 2.
प्रांगण:
आंगन
पराग का कण
परात
उत्तर:
आंगन

प्रश्न 3.
मजूरी:
मंजूरी
मज़दूरी
मंजर
उत्तर:
मजदूरी

प्रश्न 4.
उत्थान:
उनका
उन्नति
उतना
उत्तरः
उन्नति

धूल का फूल Summary

धूल का फूल पाठ का सार

‘धूल का फूल’ एक ऐसे खेत-मज़दूर गरीब पिता के पुत्र की कहानी है, जो अपने परिश्रम तथा इच्छा शक्ति के बल पर पढ़-लिखकर कलक्टर बन जाता है। ऊबड़-खाबड़ सड़क पर गाड़ी चलाते हुए गुरशरण सोच रहा था कि न मालूम क्यों साहब इधर दौरे पर आए हैं ? जब उसने साहब से पूछा कि अभी और कितनी दूर जाना है तो साहब ने उसे चलते रहने को कहा।

साहब का मन बहुत प्रसन्न था। वे बरसों बाद अपने गाँव जा रहे थे। वे बीस-पच्चीस साल पहले के पंच जी के खेत, दीनू ग्वाले की गाय-भैंसें, सब्बू कुम्हार के चाक आदि की बातें सोच कर भाव-विभोर हो रहे थे। उन्हें गन्ने का रस पीना, गर्म गुड़ खाना, ऊधम मचाना, ककड़ियाँ-खरबूजे खाना, पाठशाला में आदित्य मास्टर जी से पढ़ना आदि याद आ रहा था। उसके पिता दूसरों के खेतों में मजदूरी करते थे तथा माँ के साथ वह खेतों पर खाना ले जाता था। उसके पिता को शहर में चपरासी की नौकरी मिली तो सारा परिवार गाँव से शहर आ गया। जहाँ आकर गाड़ी में बैठे अफसर को देखकर उसका मन भी उन जैसा बनने की इच्छा करता और वह सोचता कि जब लाल बहादुर शास्त्री, लिंकन, एडीसन जैसे बड़े बन सकते हैं, तो वह क्यों नहीं?

सरकारी स्कूल दूर थे फिर भी वह पढ़ता गया क्योंकि उसे विश्वास था कि बड़े बनने की कुंजी विद्या ही है और विद्याधन मेहनत के बिना नहीं मिलता। वह कर्म को पूजा मानने लगा। वह शरण को गाड़ी धीरे चलाने के लिए कहता है और शरण से यह जान कर कि उसका लड़का तो पढ़ने जाता है परन्तु वह अपनी लड़की को स्कूल नहीं भेजता तो उसे समझाता है कि लड़की को भी पढ़ाओ क्योंकि लड़कियाँ घर का श्रृंगार होती हैं, वे ही परिवार का आधार हैं। उसने गाड़ी की खिड़की से मुटियारों को सिर पर बोझ लेकर जाते, खेतों में कम्बाइन चलाते तथा स्त्रियों-बच्चों को झोला लिए अनाज की बालियाँ चुनते देखा तो सोचने लगा कि आजादी के इतने सालों बाद भी गरीब की वही दशा है जो उस के ज़माने में थी। तभी उसे एक बुजुर्ग दिखाई दिए। उस ने गाड़ी रुकवाई और उनके पैर स्पर्श किए। वे चाचा चरण सिंह थे।

उन्होंने उसे नहीं पहचाना तो उसने स्वयं ही अपना परिचय दिया कि वह उनका प्रशांत है। चाचा को भी याद आया नसीब का पुत्र प्रशांत। वह आज यहाँ गाँव के विद्यालय का दर्जा बढ़ाने का आदेश लेकर आया था। पाठशाला रंगोली, रंग-बिरंगी झंडियों से सजी हुई थी। पुष्प-गुच्छों से उसका स्वागत हुआ। अपने प्रिय अध्यापक आदित्य प्रकाश के पैरों को स्पर्श करने के लिए जैसे ही प्रशांत झुका कि उन्होंने उसे बाँहों में भरकर गले लगा लिया और वे फूले नहीं समा रहे थे कि उनका गरीब प्रशांत कलक्टर प्रशांत बन गया है। वही सरकार की ओर से पाठशाला का दर्जा बढ़ाने का आदेश लाया है।

PSEB 9th Class English Vocabulary Antonyms

Punjab State Board PSEB 9th Class English Book Solutions English Vocabulary Antonyms Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 9th Class English Vocabulary Antonyms

Match the Antonyms correctly :

A — B
admit — destroy
public — straight
junior — conclude
bent — stale
defend — senior
dark — private
fresh — well-lit
create — descend
ascend — dangerous
safe — attack
start — modern
ancient — deny
Answer:
admit → deny; public → private ; junior → senior; bent → straight; defend → attack; dark → well-lit; fresh → stale ; create → destroy; ascend → descend; safe → dangerous; start → conclude ; ancient → modem.

PSEB 9th Class English Vocabulary Antonyms

Complete the following sentences with the Antonyms given in the box. The italicized words will help you to choose the right words:

modern;  spend; withdraw; vacant; remember; success; punctual; expensive; plus; import

1. Ramesh, you are always ………… but why are you late today?
2. We will not ………… all the money now. We will save it for the rainy day.
3. Seven seats are still ………… They were all full by now last year.
4. I will deposit the whole amount. I can ………… it at any time I want to.
5. The Goyals ………… wool from Australia, make garments and export them to the U.K.
6. Don’t forget your sweater here ………….. to wear it when it is cold in Srinagar.
7. ……….. and failure go hand in hand in life.
8. This umbrella is very ……… I need a cheap one.
9. Rome has both ancient and ……….. buildings.
10. Can you tell me the minus and ……….. points of this proposal?
Answer:
1. punctual
2. spend
3. vacant
4. withdraw
5. import
6. Remember
7. Success
8. expensive
9. modem
10. plus.

PSEB 9th Class English Vocabulary Antonyms

Antonyms

जिन दो शब्दों के अर्थ एक-दूसरे के विपरीत हों, उन्हें Antonyms कहते हैं; जैसे
clean → dirty
deep → shallow
sorrow → joy

List Of Antonyms

PSEB 9th Class English Vocabulary Antonyms 1
PSEB 9th Class English Vocabulary Antonyms 2

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 1 कामना

Punjab State Board PSEB 7th Class Hindi Book Solutions Chapter 1 कामना Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Hindi Chapter 1 कामना

Hindi Guide for Class 7 PSEB कामना Textbook Questions and Answers

(क) भाषा-बोध:

1. शब्दार्थ

शब्दार्थ-शब्दों के अर्थ सरलार्थ के साथ दे दिए गए हैं।
कामना = इच्छा
आधार = सहारा
ज्योतिर्मय = प्रकाशमन
अमित = अत्यधिक
भार = बोझ
मृक्त = आजाद
करुणामय = (करुणा + मय ) दयालु
पतवार = चपपू
संहार = नाश
सुखद = सुख देने वाली
गुणागार = (गुण + आगार ) सब गुणों वाला
निर्द्धद्व = ( द्वन्द रहित) समरस शान्तु स्तिति

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 1 कामना

2. ‘विपरीतार्थक शब्द लिखें:

आधार = निराधार
दुःखी = ……………
गुणी = ……………
मानवता = …………….
सद्गुण = …………….
सुखद = ……………
मुक्त = …………….
द्वन्द्व = …………….
उत्तर:
शब्द विपरीत शब्द
आधार = निराधार
दु:खी = सुखी
गुणी = निर्गुणी
मानवता = दानवता
सद्गुण = दुर्गुण
सुखद = दुःखद
मुक्त   = बद्ध
द्वन्द्व    = निर्द्वन्द्व

3. पर्यायवाची शब्द लिखें:

कामना = ………………
दुःख = ……………….
गुणी = ………………
नौका = ……………..
इन्सान = …………………
उत्तर:
शब्द पर्यायवाची शब्द
कामना = इच्छा, अभिलाषा
दुःख = कष्ट, क्लेश
नौका = नाव, तरणि
इन्सान = मानव,मनुष्य
माँ = माता, जननी

4. नये शब्द बनाएँ:

करुणा+मय = करुणामय
प्रकाश+मय = ……………
ज्योतिः +मय = …………….
अन्धकार+मय = ……………..
दुःख+मय = ……………..
सुख+मय = …………….
पाप+मय = …………….
उत्तर:
नये     शब्द
करुणा+मय = करुणामय
प्रकाश+मय = प्रकाशमय
ज्योतिः+मय = ज्योतिर्मय
अन्धकार+मय = अन्धकारमय
दुःख+मय = दुःखमय
सुख+मय = सुखमय
पाप+मय = पापमय

5. शुद्ध रूप लिखें:

करूणा = ………….
विदवान = ………….
निरदवन्द = ………….
उत्तर
अशुद्ध शुद्ध
करूणा = करुणा
विदवान = विद्वान्
निरदवन्द = निर्द्वन्द्व

6. मानव जातिवाचक संज्ञा शब्द है। इसके अन्त में ‘ता’ लगाने से मानवता भाववाचक संज्ञा शब्द बना ।।

वीर = ……………..
दीन = ……………..
सुन्दर = ………….
मित्र = …………..
दास = …………..
एक = …………..
अमर = …………..
दानव = …………….
उत्तर:
वीर = वीरता
दीन = दीनता
सुन्दर = सुन्दरता
मित्र = मित्रता
दास – दासता
एक = एकता
अमर = अमरता
दानव = दानवता

(ख) विचार-बोध:

1. रिक्त स्थानों में समुचित शब्द भरें:

  1. दुखियों का …………….. बनूँ। (नेता, बन्धु, आसरा)
  2. मैं …………….. इन्सान बनूँ। (मजबूत, सच्चा, ईमानदार)
  3. जग में …………. सुगन्ध भरूं। (सुखद, भारी, मीठी)
  4. शक्तिमान दो …………… शक्ति। (बहुल, भारी, अमित)

उत्तर:

  1. आसरा
  2. सच्चा
  3. सुखद
  4. अमित

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 1 कामना

2. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें:

(1) कवि करुणा का वरदान किस लिए माँगता है ?
उत्तर:
कवि करुणा का वरदान इसलिए माँगता है कि वह दीन-दुखियों का सहारा बनकर उनकी सहायता करे और उन के दुःखों को दूर कर सके।

(2) वह सच्चा इन्सान क्यों बनना चाहता है ?
उत्तर:
कवि सच्चा इन्सान बन कर मनुष्य मात्र की सेवा करना चाहता है।

(3) कवि शक्तिमान बनाकर कौन-से तीन काम करना चाहता है ?
उत्तर:
कवि शक्तिमान बन कर दुष्टों का नाश, दीन-दुखियों की सहायता तथा भारत माता के कष्टों के भार को दूर करना चाहता है।

(4) वह सद्गुणों की कामना क्यों करता है ?
उत्तर:
कवि सद्गुणों की कामना इसलिए करता है, जिससे वह संसार में सब को सुखी तथा चिन्ताओं से मुक्त कर सके।

3. इन काव्य-पंक्तियों की सप्रसंग व्याख्या करें:

(1) हे ज्योतिर्मय ज्ञान ज्योति दो,
गुणी और विद्वान बनूं।
मानवता की सेवा करके,
मैं सच्चा इन्सान बनूँ।
उत्तर:
सप्रसंग व्याख्या के लिए सरलार्थ क्रमांक दो देखिए।

(2) कवि की कामनाओं को अपने शब्दों में व्यक्त करें।
उत्तर:
कवि कामना करता है कि परमात्मा उसे करुणा से भर दे, उसे ज्ञान का प्रकाश
दे, उसे बहुत शक्ति दे और उसे सद्गुणों से भर दें; जिससे वह संसार के दीन
दुखियों के दुःख-दर्द को दूर करके उन्हें सुखी कर सके।

(3) भगवान एक है। कवि ने उसे किन-किन नामों से पुकारा है?
उत्तर:
कवि ने भगवान को करुणामय, ज्योतिर्मय, शक्तिमान और गुणागार नामों से पुकारा है।

(ग) आत्म-बोध:

(1) नित्य प्रार्थना करें। भगवान से जो भी माँगें, प्राप्त होने पर उस परम सत्ता का धन्यवाद अवश्य करें।
(2) आप भगवान से क्या मांगेंगे? अपनी कल्पना से लिखें।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

PSEB 7th Class Hindi Guide कामना Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर उचित विकल्प चुनकर लिखिए

प्रश्न 1.
कवि स्वयं में क्या भरने को कहता है ?
(क) दया
(ख) खून
(ग) पसीना
(घ) अकड़
उत्तर:
(क) दया

प्रश्न 2.
‘कामना’ शब्द का क्या अर्थ है ?
(क) अच्छा
(ख) इच्छा
(ग) करुणा
(घ) काम
उत्तर:
(ख) इच्छा

प्रश्न 3.
कवि मानवता की सेवा करके क्या बनना चाहता है ?
(क) पुलिस
(ख) सैनिक
(ग) सच्चा इंसान
(घ) कोई नहीं।
उत्तर:
(ग) सच्चा इंसान

प्रश्न 4.
कवि सारे संसार को किससे भरना चाहता है ?
(क) पानी से
(ख) काले बादलों से
(ग) दुःख की सुगंध से
(घ) सुख की सुगंध से
उत्तर:
(घ) सुख की सुगंध से

प्रश्न 5.
मनुष्य किससे परेशान है ?
(क) चिंता से
(ख) सुख से
(ग) सैर से
(घ) घर से
उत्तर:
(क) चिंता से

निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित विकल्पों से कीजिए

प्रश्न 1.
जीवन नाव डूब रही लोगों के लिए कवि ……….. बनना चाहता है ?
(क) चप्पू
(ख) बम्बू
(ग) कलम
(घ) दवात
उत्तर:
(क) चप्पू

प्रश्न 2.
कवि ज्ञानी और गुणी बनकर ………. की सेवा करना चाहता है।
(क) कायरता
(ख) मानवता
(ग) बच्चों
(घ) घायलों
उत्तर:
(ख) मानवता

प्रश्न 3.
कवि ………… का नाश करना चाहता है।
(क) कष्टों
(ख) नेत्रों
(ग) दुष्टों
(घ) नाखूनों
उत्तर:
(ग) दुष्टों

प्रश्न 4.
कवि चिंता से परेशान मनुष्य को ………. जीवन व्यतीत करने में मदद करना चाहता है।
(क) आज़ाद
(ख) अमीर
(ग) गरीब
(घ) घायल
उत्तर:
(क) आज़ाद

कामना सप्रसंग व्याख्या

1. हे करुणामय! करुणा भर दो,
दुखियों का आधार बनें।
डूब रही हो जिनकी नौका,
मैं उनकी पतवार बनूँ॥

शब्दार्थ:
करुणामय = दयालु। करुणा = दया। आधार = सहारा । नौका = नाव। पतवार = चप्पू।

प्रसंग:
प्रस्तुत पद्यांश ‘कामना’ नामक कविता से लिया गया है। इसमें कवि परमात्मा से प्रार्थना करते हुए उन्हें अपनी इच्छा बताता है।

सरलार्थ:
कवि परमात्मा को कहता है कि हे दयालु! मुझे दया से भर दो जिससे मैं दुखियों का सहारा बनूँ। जिन की जीवन की नाव डूब रही हो उन के लिए मैं चप्पू बन जाऊँ।

भाव:
कवि दुखी और जीवन से निराश लोगों का सहारा बन कर उनकी सहायता करने की कामना परमात्मा से करता है।

2. हे ज्योतिर्मय! ज्ञान ज्योति दो,
गुणी और विद्वान बनूँ।
मानवता की सेवा करके,
मैं सच्चा इन्सान बनूँ॥

शब्दार्थ:
ज्योतिर्मय = प्रकाशमान, प्रकाश देने वाले। ज्ञान = जानकारी, बोध। ज्योति = प्रकाश। गुणी = गुणों वाला।

प्रसंग:
यह पद्यांश ‘कामना’ नामक कविता से लिया गया है। इसमें कवि ने परमात्मा से प्रार्थना करते हुए उन्हें अपने मन की इच्छा बताई है।

सरलार्थ:
कवि परमात्मा से प्रार्थना करता है कि हे प्रकाश देने वाले! मुझे ज्ञान का प्रकाश दीजिए, जिससे मैं गुणी और ज्ञानी बनकर मानवता की सेवा करके सच्चा इन्सान बन जाऊँ।

भाव:
कवि परमात्मा से उसे सद्गुणी तथा ज्ञानी बनाने की प्रार्थना करता है, जिससे वह मानव मात्र की सेवा कर सके।

3. शक्तिमान! दो अमित शक्ति,
मैं दुष्टों का संहार करूँ।
दीन-दुःखी का बनूं आसरा,
भारत माँ का भार हरूँ॥

शब्दार्थ-शक्तिमान = ताकतवाला। अमित = बहुत अधिक। संहार = नाश । दीन = गरीब। भार = बोझ, कष्ट।

प्रसंग:
प्रस्तुत पद्यांश ‘कामना’ नामक कविता में से लिया गया है। इसमें कवि ने परमात्मा से प्रार्थना करते हुए उन्हें अपनी इच्छा बताई है।

सरलार्थ:
कवि परमात्मा से कहता है कि हे शक्तिशाली! आप मुझे बहुत अधिक शक्ति दो, जिससे मैं दुष्टों का नाश करूँ, गरीबों और दुखियों का सहारा बनूँ और भारत माता के कष्टों को दूर कर सकूँ।

भाव:
कवि परमात्मा से उसे शक्ति प्रदान करने के लिए कहता है, जिससे वह दीनदुखियों की सहायता करते हुए भारत माता के कष्टों को भी दूर कर सके।

4. गुणागार! सब सद्गुण भर दो,
जग में सुखद सुगन्ध भरूँ।
चिन्ता में घुलते मानव को,
मुक्त और निर्द्वन्द्व करूँ॥

शब्दार्थ:
गुणागार = गुणों का भण्डार। सद्गुण = अच्छे गुण। सुखद = सुख देने वाला। सुगन्ध = खुशबू। चिन्ता में घुलते = चिन्ता से परेशान । मानव = मनुष्य। मुक्त = आज़ाद, स्वच्छंद। निर्द्वन्द्व = द्वन्द्व रहित, संघर्ष से रहित, शान्त।

प्रसंग:
यह पद्यांश ‘कामना’ नामक कविता में से लिया गया है। इसमें कवि ने परमात्मा से प्रार्थना करते हुए उन्हें अपनी इच्छा बताई है।

सरलार्थ:
कवि कहता है कि हे गुणों के भंडार! मुझ में सभी अच्छे गुण भर दो जिससे मैं सारे संसार को सुख की सुगन्ध से भर दूं। मैं चिन्ता से परेशान मनुष्य को आज़ाद और शान्त जीवन व्यतीत करने में सहायता कर सकूँ।

भाव:
कवि परमात्मा से अच्छे गुण प्राप्त कर मानव को सुखी बनाना चाहता है।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 1 कामना

कामना Summary

कामना कविता का सार

‘कामना’ शब्द का अर्थ है-‘इच्छा’। कवि परमात्मा से प्रार्थना करते हुए कहता है कि हे दयालु! आप मेरे हृदय में दया भर दो जिससे मैं दुखियों का सहारा बन सकूँ। हे प्रकाशमान! आप मुझे ज्ञान दो जिससे मैं गुणी और ज्ञानी बनकर सच्चा इन्सान बन कर मानवता की सेवा कर सकूँ। हे शक्तिशाली ! मुझे असीम शक्ति दो जिससे मैं दुष्टों को नष्ट करके दीनदुखियों का सहारा बनूँ तथा भारत माता के संतापों का भार दूर कर सकूँ। हे गुणों के भंडार! मुझ में अच्छे गुणों को भर दो जिससे मैं संसार में सुख रूपी सुगन्ध भर सकूँ तथा चिन्ताओं से परेशान लोगों को स्वतन्त्र और शान्त जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा दे सकूँ।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran लोकोक्तियाँ

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Lokoktiyan लोकोक्तियाँ Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 8th Class Hindi Grammar लोकोक्तियाँ

वाक्य प्रयोग सहित लोकोक्तियाँ

1. अन्धों में काना राजा = मूों में थोड़ा पढ़ा (सयाना) ।
प्रयोग – हमारे गाँव की अनपढ़ जनता को पोस्टमैन ही पत्र पढ़कर और सुनाकर आदर पाते हैं क्यों न हो ‘अन्धों में काना राजा’।

2. अधजल गगरी छलकत जाए = कम ज्ञान या धन वाला दिखावा अधिक करता है।
प्रयोग-कृष्णलाल है तो कमेटी में चपरासी लेकिन बातें ऐसी करता है, जैसे कहीं सचिव हो। ठीक है ‘अधजल गगरी छलकत जाए’।

3. अन्त भले का भला = अच्छे काम का फल अच्छा होता है।
प्रयोग – मैं तो सच्चाई और ईमानदारी पर चलने वाला हूँ। मेरा ‘अन्त भले का भला’ में दृढ़ विश्वास है।

4. अन्धी पीसे कुत्ता खाए = कमाए कोई, खाए कोई। प्रयोग-लाला सोहन लाल दिन-रात कोल्हू के बैल की तरह पिसते रहते हैं
और थोड़ी – सी पूँजी जमा करते हैं लेकिन उनके सम्बन्धी हितैषी वनकर गुलछर्रे उड़ाते हैं। ठीक ही कहा है अँधी पीसे कुत्ता खाए।

5. अक्ल बड़ी या भैंस = शारीरिक बल से बुद्धि बल बड़ा होता है।
प्रयोग – मोहन चाहे शारीरिक रूप से हृष्ट-पुष्ट है, परन्तु परीक्षा में सुधा के मुकाबले में उसे बहुत कम नम्बर मिलते हैं। इसीलिए कहा गया है कि अक्ल बड़ी या भैंस।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran लोकोक्तियाँ

6. अब पछताए क्या होत जब चिड़ियाँ चुग गई खेत = हानि होने पर पछताने से क्या लाभ।
प्रयोग – भाई मोहन परिश्रम करते तो पास होते। अब रोने से क्या होगा ? सच है ‘अब पछताए क्या होत जब चिड़िया चुग गई खेत।’

7. आम के आम गुठलियों के दाम = सब प्रकार से लाभदायक सौदा।
प्रयोग – रामदास हरिद्वार जाकर पुराने कपड़े भी बेच आया और गंगा स्नान भी कर आया। इसे कहते हैं-आम के आम गुठलियों के दाम।

8. आँख का अन्धा नाम नयन सुख = काम के प्रतिकूल नाम होना।
प्रयोग – उसका नाम तो भीमसेन है लेकिन है हड्डियों का ढाँचा। इसे कहते हैं ‘आँख का अन्धा नाम नयन सुख’।

9. आ बैल मुझे मार = जान बूझकर मुसीबत मोल लेना।
प्रयोग – अगले स्टेशन पर टी० टी० टिकट चैक कर रहा है। तुम बिना टिकट यात्रा करने की सोच रहे हो। इसे कहते हैं ‘आ बैल मुझे मार’।

10. आसमान से गिरा और खजूर पर अटका = एक मुसीबत से बचकर दूसरी मुसीबत में फँसना।
प्रयोग – चोर ने जब पुलिस को आते देखा तो अन्धेरे की ओर भागा और गड्ढे में गिर जाने से उसकी टाँग टूट गई। बेचारा ‘आसमान से गिरा और खजूर में अटका’।

11. आगे कुआँ पीछे खाई = दोनों ओर मुसीबत।
प्रयोग – सोहन ने आगे शेर आते देखा, पीछे साँप फुकारता, उसकी दशा तो ‘आगे कुआँ पीछे खाई’ वाली हो गई।

12. उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे = स्वयं का अपराध अन्य निर्दोष पर लगाना।
प्रयोग – राम की किताब रमेश ने चुराई तो रमेश उल्टे राम पर चोरी का इल्जाम लगाता है। ठीक है ‘उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे’।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran लोकोक्तियाँ

13. ऊँट के मुँह में जीरा = अधिक खाने वाले को कम मिलना,
प्रयोग – उस पहलवान के लिए एक चपाती ऊँट के मुँह में जीरे के समान ही है।

14. ऊँची दुकान फीका पकवान = बड़ा दिखावा पर भीतर से खोखला।
प्रयोग – स्कूल का नाम तो रखा ‘तक्षशिला विद्यालय’ परन्तु वहाँ जाकर देखा तो तीन-चार टूटे-फूटे कमरे थे। वही बात है ‘ऊँची दुकान फीका पकवान’।

15. एक अनार सौ बीमार = वस्तु एक, ग्राहक अनेक।
प्रयोग – गाँव में डॉक्टर तो एक है परन्तु बीमारी घर-घर फैली है। वहाँ एक अनार सौ बीमार’ वाली हालत है।

16. एक हाथ से ताली नहीं बजती = दो लड़ने वालों के कारण ही लड़ाई आरम्भ होती है।
प्रयोग – सुधा ने सारा दोष जब अपनी सास पर लगाया तो उसके पति ने कहा यह कैसे हो सकता है, भला एक हाथ से ताली बजती है।

17. एक पंथ दो काज = एक ही उपाय से दो काम निकालना।
प्रयोग – मैं गुरु नानक देव विश्वविद्यालय से फार्म लेने अमृतसर गया था और वहाँ दरबार साहिब और दुर्याणा मन्दिर भी देख आया। इस प्रकार ‘एक पंथ दो काज’ हो गए।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran लोकोक्तियाँ

18. एक ही थैली के चट्टे-बट्टे = सब एक जैसे बुरे।
प्रयोग – इस विभाग के सभी कर्मचारी एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं, तुम किसी को भी रिश्वत देकर काम निकाल सकते हो।

19. एक करेला दूसरा नीम चढ़ा = एक बुराई स्वाभाविक हो, दूसरी संगतिजन्य बुराई और इकट्ठी हो जाए।
प्रयोग – दिलीप पढ़ता-लिखता तो था नहीं अब सोहन जुआरिये के साथ जुआ भी खेलने लग पड़ा है। उस पर यह लोकोक्ति चरितार्थ होती है कि “एक करेला, दूसरा नीम चढ़ा।”

20. एक मछली सारे तालाब को गन्दा करती है = एक बुरा व्यक्ति सारे परिवार और समाज को बदनाम कर देता है।
प्रयोग-हमारे स्कूल का नाम सारे राज्य में है लेकिन राम बेकार की शरारतें करता है। वही नहीं जानता कि “एक मछली सारे तालाब को गन्दा करती है।”

21. ओखली में सिर दिया तो मसल से क्या डर = कठिन काम में कष्टों को सहना पड़ता है।
प्रयोग – कृपाराम ने जब चोरी कर ही ली है तो पुलिस का क्या डर ? क्योंकि “ओखली में सिर दिया तो मूसल से क्या डर ?”

22. कंगाली में आटा गीला = एक कष्ट पर दूसरा कष्ट।
प्रयोग – जगदीश पहले तो कठिनाई से गुजारा करता था। अब उसका लड़का बीमार हो गया है। सच है ‘कंगाली में आटा गीला’।

23. करनी और कथनी में अन्तर = कहने और करने में अन्तर।
प्रयोग – आतंकवादियों के विरुद्ध की जाने वाली कार्यवाही में पाकिस्तान के मन्त्री की करनी और कथनी में अन्तर साफ दिखाई पड़ता है।

24. काला अक्षर भैंस बराबर = अनपढ़ व्यक्ति।
प्रयोग – भारत के अधिकतर-ग्रामीणों के लिए काला अक्षर भैंस बराबर है।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran लोकोक्तियाँ

25. काठ की हाँडी बार-बार नहीं चढ़ती = छल-कपट का काम सदा सम्भव नहीं होता।
प्रयोग – मोहन मुझसे रुपए लेकर मुकर गया। जब दुबारा माँगने आया तो मैंने उसे साफ़ कह दिया भाई ‘काठ की हाँडी बार-बार नहीं चढ़ती’।

26. कोयले की दलाली में मुँह काला = बुरी संगति का बुरा प्रभाव।
प्रयोग – जगदीश ने दुष्ट प्रमोद से दोस्ती करके बदनामी प्राप्त की। उसे क्या मालूम था कि ‘कोयले की दलाली में मुँह काला’ होता है।

27. कुत्ते को घी हज़म नहीं होता = नीच आदमी उच्च पदवी मिल जाने पर इतराने लगता है।
प्रयोग – जब से आवारा देव की लाटरी निकली है उसने नौकरी छोड़कर जुआ खेलना शुरू कर दिया है क्योंकि ‘कुत्ते को घी हज़म नहीं होता’।

28. कौआ चला हंस की चाल अपनी चाल भी भूल गया = दूसरों की नकल में अपना गुण भी खो देना।
प्रयोग – धनी राम की नकल करके गरीबू अपनी थोड़ी-सी पूंजी भी गवां बैठा। इसलिए किसी ने कहा है ‘कौआ चला हंस की चाल अपनी चाल भी भूल गया।

29. खोदा पहाड़ निकली चुहिया = परिश्रम अधिक किन्तु लाभ थोड़ा।
प्रयोग – जब हम कांगड़ा का किला देखने चार किलोमीटर पैदल चलकर गए तो वहाँ पर देखा कि सब कुछ खंडहर हो चुका है। तब सब ने कहा कि ‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया’।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran लोकोक्तियाँ

30. गंगा गए गंगाराम, जमुना गए जमुनादास = परिस्थिति के अनुसार बदलना।
प्रयोग – आजकल के विधायक तो लोभवश दल बदल लेते हैं। उनकी हालत तो ‘गंगा गए गंगाराम, जमुना गए जमुनादास’ जैसी ही है।

31. धूप में बाल सफ़ेद करना = अनुभव प्राप्त करना।
प्रयोग – बड़ों ने धूप में बाल सफ़ेद नहीं किए होते, हमें उनकी बात माननी चाहिए।

32. घर की मुर्गी दाल बराबर = अपने घर की वस्तु या चीज़ का आदर न होना।
प्रयोग – राम के घर तो पकौड़े भी देसी घी के बनते हैं, घर में चार दुधारू भैंसें हैं। ठीक ही कहा है ‘घर की मुर्गी दाल बराबर’।

33. चिराग तले अन्धेरा = खुद की बुराई नहीं देखना।
प्रयोग-मास्टर जी कहते हैं कि भाइयों से प्रेम करो और खुद भाइयों को पीटते हैं। इसे कहते हैं ‘चिराग तले अन्धेरा’।

34. चार दिन की चाँदनी फिर अन्धेरी रात = सुख सदैव नहीं रहता।
प्रयोग – धन सदा स्थिर नहीं रहता लाला जी, यह तो ‘चार दिन की चाँदनी फिर अन्धेरी रात, सिद्ध होता है।

35. जल में रहकर मगर से वैर = जिस जगह पर रहना हो वहाँ के अधिकारियों से बिगाड़ लेना।
प्रयोग – मैंने मोहन से कहा कि भाई, तूने तो सोहन से झगड़ा करके नौकरी खतरे में डाल ली है। इस तरह ‘जल में रहकर मगर से वैर’ नहीं हो सकता।

36. जिस थाली में खाना उसी में छेद करना = कृतघ्न व्यक्ति।
प्रयोग – सेठ जी ने अपने नौकर की लड़की की शादी के लिए चार हज़ार रुपए तो दे दिए किन्तु जाते समय वह हार भी चुरा कर ले गया। इस प्रकार ‘जिस थाली में खाया, उसी में छेद किया।

37. जिसकी लाठी उसकी भैंस = शक्तिशाली की जीत होती है।
प्रयोग – शिवाजी के शक्तिशाली होने पर उन्होंने दक्षिणी प्रदेश जीत लिया। इसको कहते हैं ‘जिसकी लाठी उसकी की भैंस’।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran लोकोक्तियाँ

38. जहाँ चाह वहाँ राह = तीव्र इच्छा हो तो काम बन जाता है।
प्रयोग – अरे बलदेव, पैसों की परवाह न करो, दिल से मेहनत करो सफलता तुम्हारे कदम चूमेगी, क्योंकि कहा है कि ‘जहाँ चाह वहाँ राह’।

39. जो गरजते हैं वे बरसते नहीं = डींग मारने वाले कुछ करते नहीं।
प्रयोग – अरे जाओ, बड़-बड़ न करो, मैंने बहुत देखे हैं तुम्हारे जैसे जो गरजते हैं, वे बरसते नहीं।

40. झोंपड़ी में रहकर महलों से नाता जोड़ना = अपनी पहुंच से बाहर की इच्छा करना।
प्रयोग – आज मध्यम वर्गीय लोग झोंपड़ी में रहकर महलों से नाता जोड़ने की बात सोच रहे हैं अमीर वे हो नहीं सकते, ग़रीब वे कहाना नहीं चाहते।

41. थोथा चना बाजे घना = कम योग्यता वाला ज्यादा डींगें मारता है।
प्रयोग – मोहन है तो पाँचवीं पास, पर कहता है अपने को साहित्यकार। सच है ‘थोथा चना बाजे घना’।

42. दूर के ढोल सुहावने = बिन देखी वस्तु प्रिय लगती है।
प्रयोग – हमने मंसूरी के बारे में खूब सुन रखा था कि यह तो पहाड़ों की रानी है लेकिन जब उसे देखने गए तो ऐसा कुछ भी न दिखाई दिया जिससे हम भी कह सकें कि मंसूरी बहुत सुन्दर नगर है। सच है ‘दूर के ढोल सुहावने’ लगते हैं।

43. दूध का जला छाछ को फूंक-फूंक कर पीता है = एक बार धोखा खाने वाला हमेशा आशंकित रहता है।
प्रयोग – रामचन्द्र ने जब से लोहे में घाटा खाया, तब से होशियारी से काम करता है। सच है कि ‘दूध का जला छाछ को फूंक-फूंक कर पीता है’।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran लोकोक्तियाँ

44. दूध का दूध पानी का पानी = सच्चा न्याय।
प्रयोग – न्यायाधीश ने प्रवीण और गौतम के झगड़े में निर्णय देते हुए ‘दूध का दूध, पानी का पानी’ करके दिखला दिया।

45. धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का = अस्थिर चित्त का व्यक्ति कहीं का नहीं रहता।
प्रयोग – इधर तो तुमने व्यापार में भी घाटा खा लिया और उधर नौकरी भी गई। तुम्हारी तो वही हालत है, ‘धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का।

46. न रहेगा बाँस न बजेगी बाँसुरी = कारण को ही समाप्त कर देना।
प्रयोग – अभिमन्यु की वीरता देखकर दुर्योधन ने कहा कि इसे जान से मार डालो। ‘न रहेगा बांस न बजेगी बाँसुरी’।

47. न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी = अपनी असमर्थता को छिपाने के लिए असम्भव शर्त लगाना।
प्रयोग – सुधा को गीत सुनाने को कहा गया तो वह कहने लगी-आर्केस्ट्रा, हारमोनियम, तबला बजाने वाले हों तो गा सकती हूँ। इस पर सबके मुँह से निकला ‘न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी’।

48. नाच न जाने आँगन टेढ़ा = कार्यविधि न जानने पर इधर-उधर के बहाने करना।
प्रयोग – तुलसीदास की चौपाइयों का अर्थ नन्दलाल को आता नहीं। कहने लगे यहाँ श्रोता ही बहुत कम हैं। वाह ! ‘नाच न जाने आँगन टेढ़ा’।

49. नौ नकद न तेरह उधार = ज्यादा उधार की बजाय थोड़ा नकद ही अच्छा है।
प्रयोग – लोभवश रमेश अधिक लाभ लेकर माल उधार बेचता है और लोग पैसे देते नहीं। इससे अच्छा है-नकद बेचो चाहे थोड़ा बेचो। सच है ‘नौ नकद न तेरह उधार’।

50. पाँचों उँगलियाँ बराबर नहीं होती = सब लोग एक जैसे नहीं होते।
प्रयोग – राम ने तो गंगू तेली की लड़की की शादी के लिए उसे तीन हजार रुपए दिए, लेकिन उसके भाई ने श्याम का मकान कुर्क करा लिया । तभी तो कहा है कि ‘पाँचों उँगलियाँ बराबर नहीं होतीं’।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran लोकोक्तियाँ

51. बन्दर क्या जाने अदरक का स्वाद = कदर करने की योग्यता न होना।
प्रयोग – जब मैंने कलावती को खाने के लिए काजू दिए तो उसने फीके हैं कहकर फेंक दिए। सच है, ‘बन्दर क्या जाने अदरक का स्वाद’।

52. भैंस के आगे बीन बजाना = मूर्ख को ज्ञानोपदेश देना।
प्रयोग – कवि सम्मेलन में कविताओं का स्तर बहुत अच्छा था मगर श्रोताओं में आधे व्यक्ति तो अनपढ़ ही थे, तो मुझे लगा कि यहाँ पर तो ‘भैंस के आगे बीन बजाना’ है।

53. मान न मान मैं तेरा मेहमान = जबरदस्ती मेहमान बनना।
प्रयोग – मेरा मित्र महीने भर से मेरे घर ठहरा हुआ है जाने का नाम ही नहीं लेता। इसे कहते हैं मान न मान मैं तेरा मेहमान।

54. मन चंगा तो कठौती में गंगा = यदि मन शुद्ध है, तो तीर्थ घर में ही है।
प्रयोग – पिता जी ने भीम से कहा कि बेटा मन्दिर में जाकर आडम्बर करने से तो अच्छा है कि घर में ही पूजा कर लो और माँ-बाप का आदर करो। जानते हो कि ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’।

55. मुद्दई सुस्त गवाह चुस्त = खुद तो कुछ भी न करना और साथियों से अधिक मदद मिलना।
प्रयोग – रवीन्द्र ने स्वयं तो आवेदन-पत्र तक नहीं भरा था कि चाचा जी उसकी नौकरी के लिए मुख्याध्यापक महोदय से मिल आए। वहीं बात सुनी हुई कि ‘मुद्दई सुस्त गवाह चुस्त’।

56. रस्सी जल गई पर बल न गया = दुर्दशा होने पर भी घमण्डी रहना।
प्रयोग – कत्ल के आरोप में नन्द किशोर की नौकरी तो छूट गई, पर अब भी घर वालों पर पैसे लेने के लिए रौब डालता है। सच है कि ‘रस्सी तो जल गई, पर बल नहीं गया।

57. सहज पके सो मीठा होय = धीरे-धीरे किया जाने वाला काम दृढ़ तथा फलदायक होता है।
प्रयोग – अरे महेश ! परीक्षा की शुरू से ही तैयारी करोगे, तब ही प्रथम स्थान प्राप्त कर सकोगे क्योंकि ‘सहज पके सो मीठा होय’।

58. साँप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे = काम भी हो जाए और हानि भी न हो।
प्रयोग – पिता जी ने दिनेश से कहा कि बेटा, उससे झगड़ा करना ठीक नहीं। कुछ ऐसी तरकीब सोचो कि ‘साँप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे’।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran लोकोक्तियाँ

59. सावन हरे न भादों सूखे = सदा एक-सी अवस्था में रहना।।
प्रयोग – सुरेश निर्धन होने के कारण पाई-पाई के लिए मरता था। लेकिन अब जबकि उसका व्यापार चमक उठा है, अब भी उसकी पाई-पाई के लिए मरने की आदत नहीं गई। उसकी तो ‘सावन हरे न भादों, सूखे’ वाली बात है।

60. सौ सुनार की एक लोहार की = कमज़ोर की सौ चोटों से बलवान की एक चोट ही करारी होती है।
प्रयोग – प्रतिदिन तंग किये जाने पर प्रमोद ने बलदेव से कहा-ध्यान से सुन लो किसी दिन इतना पीढूँगा कि नानी याद आ जाएगी। तुम शायद जानते नहीं कि “सौ सुनार की, एक लोहार की” होती है।

61. होनहार बिरवान के होत चीकने पात = योग्य व्यक्ति की योग्यता का बचपन में ही पता चल जाता है।
प्रयोग – भारत केसरी विजय का बचपन से ही कुश्ती में इतना लगाव था कि गुरु गिरधारी ने कह दिया था कि यह कभी भारत का सर्वश्रेष्ठ पहलवान होगा, क्योंकि ‘होनहार बिरवान के होत चीकने पात’।

62. हाथी के दाँत, खाने के और दिखाने के और = कपटी व्यक्ति।
प्रयोग – आजकल के नेताओं की कथनी और करनी में दिन-रात का अन्तर होता है, क्योंकि वे तो ‘हाथी के दाँत, खाने के और दिखाने के और’ की लोकोक्ति को चरितार्थ करते हैं।

63. हाथ कंगन को आरसी क्या = प्रत्यक्ष को प्रमाण की क्या आवश्यकता है
प्रयोग – कठोर परिश्रम सफलता की गारंटी है आज से ही परिश्रम करना शुरू करें और परिणाम स्वयं देख लें- हाथ कंगन को आरसी क्या’।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Muhavare  मुहावरे Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 8th Class Hindi Grammar मुहावरे

मुहावरे :
जब कोई वाक्य या वाक्यांश अपने साधारण अर्थ को छोड़कर विलक्षण अर्थ प्रकट करे, उसे मुहावरा या वाग्धारा कहा जाता है।
वाक्य प्रयोग सहित मुहावरे

1. अपनी खिचड़ी अलग पकाना = सबसे अलग रहना,
प्रयोग – सबके साथ मिलकर रहना चाहिए, अपनी खिचड़ी अलग पकाने से कोई लाभ नहीं होता।

2. अन्धे की लकड़ी = एकमात्र सहारा,
प्रयोग – राकेश ही बुढ़ापे में मुझ अन्धे की लकड़ी है।

3. अन्धेरे घर का उजाला = इकलौता बेटा,
प्रयोग – रमन अन्धेरे घर का उजाला है, उसका ध्यान रखो।

4. अंग-अंग ढीला होना = थक जाना,
प्रयोग – दिन भर के परिश्रम से मजदूरों का अंग-अंग ढीला हो जाता है।

5. अन्तिम दीपक बुझना = आखिरी सहारा भी खत्म होना,
प्रयोग – पहले बड़े पुत्र की मौत हो गई और अब छोटे की, लाला राम नाथ का अन्तिम दीपक भी बुझ गया।

6. अँगूठा दिखाना = इन्कार कर देना,
प्रयोग – नेता लोग चुनाव के दिनों में बीसों वायदे करते हैं, परन्तु बाद में अँगूठा दिखा देते हैं।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

7. अंगुली उठाना = दोष लगाना, निन्दा करना,
प्रयोग – कर्त्तव्यपरायण व्यक्ति पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता।

8. अंगारे उगलना = क्रोध में जली-कटी बातें कहना,
प्रयोग – रावण को जब अंगद ने खरी-खरी सुनाई तो वह भरी सभा में अंगारे उगलने लगा।

9. अपना उल्लू सीधा करना = स्वार्थ निकालना,
प्रयोग-आज हर कोई अपना उल्लू सीधा करना चाहता है।

10. अगर-मगर करना = टाल मटोल करना,
प्रयोग-कभी भी अगर-मगर नहीं करना चाहिए सदैव हाँ या नहीं में उत्तर देना ही उचित है।

11. अपना खून देना = कुर्बानी करना,
प्रयोग – आजादी के लिए अनेक देशभक्तों ने अपना खून दिया था।

12. आँख उठाना-बुरी नज़र से देखना,
प्रयोग – पाकिस्तान की क्या हिम्मत जो भारत की ओर आँख उठा सके।

13. आँख मूंदना = मर जाना,
प्रयोग – लम्बी बीमारी के बाद बिन्दा ने सदा के लिए आँख मूंद ली।

14. आँखें बिछाना = प्रेम से स्वागत करना,
प्रयोग – प्रधानमन्त्री के आगमन पर नगरवासियों ने आँखें बिछा दीं।

15. आँखें मलना = जागना,
प्रयोग – पिता के उठाने पर मनोहर आँखें मलता हुआ बाहर आया तो दिन चढ़ चुका था।

16. आकाश से बातें करना = बहुत ऊँचे होना,
प्रयोग – राजधानी दिल्ली के कई भवन आकाश से बातें करते दिखाई देते हैं।

17. आड़े हाथों लेना = खरी-खरी सुनाना,
प्रयोग – सोहन के लगातार बोलने पर मैंने उसे आड़े हाथों लिया।

18. आग बबूला होना = बहुत कुद्ध होना,
प्रयोग – अंगद की खरी-खोटी सुनकर रावण आग-बबूला हो गया।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

19. आँखों का तारा = बहुत प्यारा,
प्रयोग – सुनील तो अपनी माता-पिता की आँखों का तारा है।

20. आकाश-पाताल एक करना = बहुत प्रयत्न करना,
प्रयोग – चोर ने बचने के लिए आकाश-पाताल एक कर दिया लेकिन उसकी एक न चली।

21. आँखों में खून उतरना = बहुत गुस्सा आना-नौकर को अपने साथ जुबान लड़ाते देख सेठ जी की आँखों में खून उतर आया।

22. आग भड़क उठना = फैल जाना,
प्रयोग – छोटी-सी बात पर मुरादाबाद में साम्प्रदायिक दंगों की आग भड़क उठी।

23. आगे-पीछे घूमना = चापलूसी करना,
प्रयोग – आजकल बहुत से नेता मन्त्रियों के आगे-पीछे घूमते हैं।

24. आँखों में धूल झोंकना = धोखा देना,
प्रयोग – ठग राम की आँखों में धूल झोंक कर पाँच सौ रुपए ले गया।

25. आँखों में रात काटना = चिन्ता के कारण सो न सकना,
प्रयोग – कब तक आँखों में रात काटोगे ? यह मत भूलो कि हर रात के बाद सवेरा होता है।

26. आँखें भर आना = आँसू निकलना,
प्रयोग – भिखारी की दर्द भरी कहानी सुनकर मेरी आँखें भर आईं।

27. आँखें फेर लेना = बदल जाना, प्रतिकूल होना,
प्रयोग – अक्सर काम निकल जाने पर लोग आँखें फेर लेते हैं।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

28. आँखों में चर्बी छा जाना = बहुत घमण्ड होना,
प्रयोग – लाटरी निकलने पर हर किसी की आँखों में चर्बी छा जाती है।

29. आँधी की भाँति बढ़ना = बड़ी तेजी से आगे जाना,
प्रयोग – स्यालकोट क्षेत्र में भारतीय सेना, आँधी की भाँति आगे बढ़ गई थी।

30. इधर-उधर की हाँकना = व्यर्थ की गप्पें मारना,
प्रयोग – राम सदैव इधर-उधर की हाँकता रहता है।

31. ईद का चाँद होना = बहत दिनों के बाद दिखाई देना,
प्रयोग – अरे सुरेश ! तुम तो ईद के चाँद हो गए हो, कहाँ रहते हो ?

32. उत्साह मन्द पड़ जाना = हौसला ठण्डा पड़ना,
प्रयोग – परीक्षा में एक बार असफल रहने पर दिनेश का उत्साह मन्द पड़ गया।

33. उल्टी गंगा बहाना = उल्टी बातें करना,
प्रयोग – आजकल माता-पिता बच्चों से डरने लगे हैं, अब उल्टी गंगा बह रही है।

34. उड़ती चिड़िया पहचानना-चालाक होना, दूर की बात जान लेना,
प्रयोग – मोहन ने धूप में बाल सफ़ेद नहीं किए, वह उड़ती चिड़िया पहचानता है।

35. उन्नीस-बीस का अन्तर = बहुत कम अन्तर,
प्रयोग – मोहन तथा सोहन के कद में उन्नीस-बीस का अन्तर है।

36. एक न चलना = कोई युक्ति सफल न होना,
प्रयोग – रावण की श्री रामचन्द्र के आगे युद्ध में एक न चली।

37. एक आँख से देखना = बराबर का बर्ताव,
प्रयोग – माता-पिता अपने सभी बच्चों को एक आँख से देखते हैं।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

38. एड़ी चोटी का जोर लगाना = पूरा जोर लगाना।
प्रयोग – औरंगज़ेब ने शिवाजी को पकड़ने के लिए एडी चोटी का जोर लगा दिया, लेकिन सफल न हो सका।

39. कमर कसना = तैयार होना,
प्रयोग – आज देश की ग़रीबी दूर करने के लिए सबको कमर कसनी चाहिए।

40. काम आना = युद्ध में मारा जाना,
प्रयोग – कारगिल के युद्ध में अनेक भारतीय वीर काम आए।

41.कान में तेल डालना = किसी बात को न सुनना,
प्रयोग – अरे राकेश, क्या तूने कान में तेल डाल रखा है, जो इतना ऊँचा बोलने पर भी नहीं सुनता।

42. कोलाहल मचाना = बहुत शोर करना,
प्रयोग – स्कूल में छुट्टी होते ही बच्चे कोलाहल मचाने लगते हैं।

43. नकोरा जवाब देना = साफ़ इन्कार करना,
प्रयोग – जब मैंने सोहन से साइकिल माँगी तो उसने मुझे कोरा जवाब दे दिया।

44. कसौटी पर कसना = बहुत परखना,
प्रयोग – मैं पहले व्यक्ति को कसौटी पर कस लेने के पश्चात् ही मित्र बनाता

45. कुत्ते की मौत मरना = बुरी हालत में मरना,
प्रयोग – बुरे कार्यों में लिप्त रहने वाले सदैव कुत्ते की मौत मरते हैं।

46. कोल्हू का बैल – रात-दिन काम करने वाला,
प्रयोग – कोल्हू का बैल बनने पर भी आजकल निर्वाह कठिनता से होता है।

47. खून खौलना = बहुत क्रोधित होना,
प्रयोग – भरी सभा में द्रौपदी का अपमान होते देखकर भीम का खून खौलने लगा।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

48. खून का प्यासा = कट्टर शत्रु,
प्रयोग – आज भाई-भाई के खून का प्यासा बन गया है।

49. खून का घूट पीना = क्रोध को दिल में दबाए रखना,
प्रयोग – हरगोपाल की पुत्रवधू उसकी गालियाँ सुनकर खून का चूंट पीये रहती है।

50. खून की नदियाँ बहाना = बहुत मार काट करना,
प्रयोग – सरहिन्द में बन्दा बहादुर ने खून की नदियाँ बहा दीं।

51. खून पसीना एक करना = बहुत परिश्रम करना,
प्रयोग – इस महँगाई के ज़माने में खून पसीना एक करना पड़ता है, तब कहीं जाकर निर्वाह होता है।

52. खाला जी का घर = आसान काम,
प्रयोग – दसवीं श्रेणी उत्तीर्ण करना खाला जी का घर नहीं है।

53. खरी-खरी सुनाना = सच्ची बात कहना,
प्रयोग – अंगद ने रावण को खरी-खरी सुनाई तो वह अंगारे उगलने लगा।

54. खेल बिगाड़ना = बने काम को खराब करना,
प्रयोग – अनिल तुमने बीच में पकड़कर हमारा सारा खेल बिगाड़ दिया। वह अभी मेरे साथ चलने वाला था।

55. खाक छानना = मारे-मारे फिरना,
प्रयोग – बचपन में राम पढ़ा नहीं, अब खाक छानता फिरता है।

56. गुदड़ी का लाल = बहुत प्यारा
प्रयोग-सचमुच सुनील गुदड़ी का लाल है। निर्धनता की अवस्था में भी
परीक्षा में जिले भर में प्रथम आया है।

57. गले लगाना = बहुत प्यार करना, आलिंगन करना,
प्रयोग – बुढ़िया ने देर से बिछुड़े पुत्र के मिलने पर उसे गले लगा लिया।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

58. गले का हार = बहुत प्रिय,
प्रयोग – रीता इकलौती बेटी होने के कारण अपने माता-पिता के गले का हार है।

59. गागर में सागर भरना-संक्षेप में बहुत कुछ कह देना,
प्रयोग – रीतिकालीन कवि बिहारी जी ने अपने दोहों में गागर में सागर भर दिया है।

60. घर में गंगा = सहज प्राप्ति,
प्रयोग – अरे सुरेश ! तुम्हें पढ़ाई की क्या चिन्ता ? तुम्हारा भाई अध्यापक है, तुम्हारे घर में गंगा बहती है।

61. घुटने टेकना = आत्म-समर्पण करना,
प्रयोग – सन् 1971 के भारत-पाक युद्ध में पकिस्तान की सेना ने शीघ्र ही भारतीय सेना के आगे घुटने टेक दिए थे।

62. घाव पर नमक छिड़कना = दुःखी को और दुखाना,
प्रयोग – उसने मुझसे ऐसी बातें कह-कह कर मेरे दुःख को कम नहीं किया बल्कि मेरे घावों पर नमक छिड़क दिया है।

63. घी के दीये जलाना = खुशी मनाना,
प्रयोग – जब अयोध्या में श्री रामचन्द्र वापस पहुँचे तो लोगों ने घी के दीये
जलाए।

64. घाट-घाट का पानी पीना = अनुभवी होना,
प्रयोग – अनिल को कोई धोखा नहीं दे सकता क्योंकि उसने तो घाट-घाट का पानी पीया है।

65. चेहरे पर हवाइयाँ उड़ना = भयभीत होना,
प्रयोग-पुलिस को पहुँचा देखकर चोर के चेहरे पर हवाइयाँ उड़ गईं।

66. चकमा देना = धोखा देना,
प्रयोग – डाकू पुलिस को चकमा देकर चम्पत हो गए।

67. चलती गाड़ी में रोड़ा अटकाना = बनते काम में रुकावट डालना,
प्रयोग – आजकल चलती गाड़ी में रोड़ा अटकाने वाले बहुत हैं।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

68. चल बसना = मर जाना,
प्रयोग – श्याम के पिता दो वर्ष की लम्बी बीमारी के बाद चल बसे।

69. चार चाँद लगना = मान बढ़ना,
प्रयोग – नवनीत ने आठवीं की परीक्षा में सर्वप्रथम आकर अपने कुल को चार चाँद लगा दिए।

70. चाँदी होना-बहुत लाभ होना,
प्रयोग – जब से तुमने व्यापार आरम्भ किया है, तुम्हारी तो चाँदी हो गई है।

71. चाल में आना = धोखे में फँसना,
प्रयोग – तुम्हें राम की चाल में नहीं आना चाहिए, वह ठग है।

72. चम्पत होना = खिसक जाना,
प्रयोग – सिपाही का जैसे ही ध्यान दूसरी तरफ हुआ कि चोर चम्पत हो गया।

73. चादर से बाहर पैर पसारना = आमदनी से बढ़ कर खर्चा करना,
प्रयोग – चादर से बाहर पैर पसारने वाले लोग अन्त में पछताते हैं।

74. चीत्कार कर उठना = ज़ोर से चीखना,
प्रयोग – कलिंग के युद्ध में भीषण मार-काट देखकर महाराजा अशोक चीत्कार कर उठा।

75. चुल्लू भर पानी में डूब मरना = बहुत लज्जित होना,
प्रयोग – अरे अनिल ! इस छोटे से पिट गए , चुल्लू भर पानी में डूब मरो।

76. छाती पर पत्थर रखना = चुपचाप दुःख सहना,
प्रयोग – शीला जिस दिन से अपने ससुराल आई थी, उसी दिन से उसने अपनी छाती पर पत्थर रख लिया था।

77. छक्के छूटना = हिम्मत हारना, घबरा जाना,
प्रयोग – महात्मा गाँधी के आन्दोलनों के समय अंग्रेजों के छक्के छूट गए।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

78. छक्के छुड़ाना = बुरी तरह हराना,
प्रयोग – सन् 1971 के युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना के छक्के छुड़ा दिए।

79. छठी का दूध याद आना = भारी संकट पड़ना, कठिनाई अनुभव होना,
प्रयोग – श्री रामचन्द्र ने तीक्ष्ण बाणों के प्रहार से रावण को छठी का दूध याद दिला दिया।

80. जंगल में मंगल होना = निर्जन स्थान में रौनक होना,
प्रयोग – जब से विद्यार्थियों की टोली ने इस स्थान पर अपना कैम्प लगाया है, तब से यहाँ जंगल में मंगल हो गया है।

81. जूतियाँ चाटना = खुशामद करना,
प्रयोग – मोहन दूसरों की जूतियाँ चाटकर अपना काम निकालने में निपुण है।

82. जूं तक न रेंगना = कुछ प्रभाव न होना,
प्रयोग – मैंने मोहन को कई बार चोरी करने से मना किया, लेकिन उस पर जूं तक न रेंगी।

83. जान हथेली पर रखना = मरने की बिल्कुल परवाह न करना,
प्रयोग – रणक्षेत्र में भारत के वीर सदा जान हथेली पर रख कर लड़ते हैं।

84. जलती आग में घी डालना = क्रोध को अथवा लड़ाई को बढ़ाना,
प्रयोग – अनि पहले से ही सोहन से नाराज़ था ऊपर से कमल ने सोहन के विरुद्ध भड़का कर जलती आग में घी डाल दिया।

85. ज़हर का पूंट पीना = क्रोध को दबाना,
प्रयोग – देवर की बातें सुन कर शीला को क्रोध तो बहुत आया लेकिन वह ज़हर का चूंट पीकर रह गई।

86. जादू का सा प्रभाव पड़ना-अच्छा प्रभाव पड़ना,
प्रयोग- महात्मा जी की बातों का श्रद्धालुओं पर जादू का सा प्रभाव पड़ा।

87. जान पर खेलना = खुशी से जान देना, प्राणों की परवाह न करना,
प्रयोग-भगत सिंह जैसे देशभक्त भारत की स्वतन्त्रता के लिए जान पर खेल गए।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

88. जिगर का टुकड़ा = बहुत प्यारा,
प्रयोग – इकलौता बेटा अपने माँ-बाप के जिगर का टुकड़ा होता है।

89. जी चुराना = परिश्रम से भागना,
प्रयोग – अच्छे विद्यार्थी कभी भी पढ़ाई से जी नहीं चुराते।

90. टाँग अड़ाना = व्यर्थ दखल देना, रुकावट डालना,
प्रयोग – अरे प्रमोद ! अगर तुम सुरेश की सहायता नहीं कर सकते तो उसके काम में टाँग क्यों अड़ाते हो ?

91. टका-सा जवाब देना = साफ इन्कार कर देना,
प्रयोग – मैंने जब सुनील से 20 रुपए उधार माँगे तो उसने मुझे टका-सा जवाब दे दिया।

92. टेढ़ी खीर = कठिन कार्य,
प्रयोग – आजकल शिक्षित के लिए भी सरकारी नौकरी ढूँढ़ना टेढ़ी खीर है।

93. टक्कर लेना = मुकाबला करना,
प्रयोग – महाराणा प्रताप ने मुग़लों से टक्कर ली।

94. टस से मस न होना = ज़रा भी प्रभाव न होना, बात पर डटे रहना,
प्रयोग – बहुत समझाने पर भी जब वह टस से मस न हुआ तो मैंने उससे बोलना बन्द कर दिया।

95. ठोकरें खाना = धक्के खाना,
प्रयोग – प्रमोद पहले बचपन में पढ़ा नहीं और अब ठोकरें खाता फिरता है।

96. ठिकाने लगाना = मार देना, नाश कर देना,
प्रयोग-शिवाजी ने कितने ही मुग़लों को ठिकाने लगा दिया।

97. ठन-ठन गोपाल = जेब खाली होना,
प्रयोग – तुझे पैसे कहाँ से दूँ आज तो मैं भी ठन-ठन गोपाल हूँ।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

98. डींग मारना = शेखी मारना,
प्रयोग – राकेश डींगें मारता है लेकिन वैसे पाई-पाई के लिए मरता है।

99. डंका बजना = प्रभाव होना, अधिकार होना, विजय पाना,
प्रयोग – आज विश्व भर में रूस की शक्ति का डंका बज रहा है।

100. डूबते को तिनके का सहारा = संकट में थोड़ी-सी सहायता मिलना,
प्रयोग – इस मुसीबत में तुम्हारे दस रुपए ही मेरे लिए डूबते को तिनके का सहारा सिद्ध होंगे।

101. ढाढस बंधाना = हौसला देना,
प्रयोग – शाम के पिता की मृत्यु पर सभी उसे ढाढस बंधाने लगे।

102. तलवे चाटना = चापलूसी करना,
प्रयोग – मुनीश दूसरों के तलवे चाट कर काम निकालने में बड़ा चुस्त है।

103. ताक में रहना = अवसर देखते रहना,
प्रयोग – डाकू सदैव डाका मारने की ताक में रहते हैं।

104. तिल का ताड़ बनाना = बात बढ़ाना,
प्रयोग – क्यों तिल का ताड़ बनाते हो ? इतनी छोटी-सी लड़ाई पर मुख्याध्यापक के पास जाकर शिकायत करना ठीक नहीं है।

105. तिल धरने की जगह न होना = बहुत अधिक भीड़ होना,
प्रयोग – वार्षिक परीक्षा के नतीजे के दिन पाठशाला में इतनी भीड़ थी कि तिल धरने की जगह न थी।

106. तिलाञ्जलि देना = त्याग देना, छोड़ना,
प्रयोग – तुम्हें मोहन जैसे स्वार्थी तथा शरारती मित्र को दूर से ही तिलाञ्जलि दे देनी चाहिए।

107. तूती बोलना = प्रभाव होना, बात का माना जाना,
प्रयोग – आजकल धनी व्यक्ति की प्रत्येक स्थान पर तूती बोलती है।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

108. थाह लेना = पता लगाना, रहस्य पाना,
प्रयोग – किसी के दिल की थाह लेना बहुत कठिन काम है।

109. दम घुटने लगना = श्वास लेने में कठिनाई होना,
प्रयोग – आजकल यात्रा के समय इतनी भीड़ का सामना करना पड़ता है कि कई बार दम घुटने लगता है।

110. दंग रह जाना = हैरान रह जाना,
प्रयोग – अनिल के द्वारा चोरी किए जाने का समाचार सुनकर सभी दंग रह गए।

111. दिन में तारे नज़र आना = कोई अनहोनी घटना होने से घबरा जाना,
प्रयोग – जंगल में शेर को अपनी ओर लपकते देखकर प्रमोद को दिन में तारे नज़र आ गए।

112. दिन फिरना = अच्छे दिन आना,
प्रयोग – मित्रवर ! निर्धनता में इतना घबराओ नहीं, दिन फिरते देर नहीं लगती।

113. दाँत खट्टे करना = हराना,
प्रयोग – महाराणा प्रताप ने युद्ध में कई बार मुग़लों के दाँत खट्टे किए।

114. दिन दुगुनी रात चौगुनी = अत्यधिक,
प्रयोग – भूतपूर्व प्रधानमन्त्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के नेतृत्व में भारत ने दिन दुगुनी रात चौगुनी उन्नति की।

115. दाल न गलना = वश न चलना,
प्रयोग – सुधीर ने अनिल तथा सुनील की मित्रता तो तोड़ने के लिए उनको लड़ाने का बहुत प्रयास किया लेकिन उसकी दाल न गली।

116. दांतों तले उंगली दबाना = आश्चर्य प्रकट करना,
प्रयोग – ताजमहल की सुन्दरता देखकर विदेशी दांतों तले उंगली दबा लेते

117. दौड़ धूप करना = खूब परिश्रम करना,
प्रयोग – बहुत दौड़-धूप की, तब कहीं छोटी-सी नौकरी मिल सकी।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

118. दिल बाग-बाग होना = प्रसन्न होना,
प्रयोग – परीक्षा में प्रथम श्रेणी पाने पर मेरा दिल बाग-बाग हो गया।

119. धाक जमाना = रौब या प्रभाव पैदा करना,
प्रयोग – सिकन्दर की वीरता की धाक शीघ्र ही सारे संसार में जम गई।

120. धावा बोलना = हमला करना, .
प्रयोग – शिवाजी की सेना ने एकदम मुग़लों पर धावा बोल दिया।

121. धज्जियाँ उड़ाना = पूरी तरह खंडन करना,
प्रयोग – महात्मा गाँधी ने अंग्रेज़ों के अत्याचारों की धज्जियाँ उड़ा दीं।

122. धूप में बाल सफ़ेद न करना = अनुभवी होना,
प्रयोग – इस विषय में मेरी भी राय लेनी चाहिए थी; मैंने भी दुनिया देखी है, धूप में बाल सफ़ेद नहीं किये।

123. नाक में दम करना = बहुत तंग करना,
प्रयोग – वर्षा ने नाक में दम कर दिया है, कहीं जाना भी कठिन हो गया है।

124. नाक कट जाना = बदनामी होना, मान नष्ट होना,
प्रयोग – बेटे के कुकर्मों ने पिता की नाक कटवा दी। अथवा यदि तुम इस उत्सव में शामिल न हुए तो मेरी नाक कट जाएगी।

125. नाम कमाना = प्रसिद्ध होना,
प्रयोग – घर बैठे-बैठे नाम नहीं कमाया जा सकता।

126. नमक-मिर्च लगाना = छोटी बात को बढ़ा-चढ़ा कर कहना,
प्रयोग – हरीश के स्कूल से भागने पर सुरेश ने मुख्याध्यापक के सम्मुख खूब नमक मिर्च लगाकर उसकी शिकायत की।

127. नाकों चने चबाना = खूब तंग करना, भारी कष्ट पहुँचाना,
प्रयोग – सुभाष चन्द्र बोस जैसे वीरों ने अंग्रेज़ी सेना से टक्कर लेकर उनको नाकों चने चबा दिए थे।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

128. नाक भौं सिकोड़ना = घृणा करना,
प्रयोग – युवतियों को आधुनिक ढंग के कपड़े पहने देख बुजुर्ग नाक भौं सिकोड़ते हैं।

129. नौ दो ग्यारह होना = भाग जाना,
प्रयोग – सिपाही को देखते ही चोर नौ दो ग्यारह हो गया।

130. नीचा दिखाना = हराना, घमंड तोड़ना,
प्रयोग – पाकिस्तान सदैव भारत को नीचा दिखाने की ताक में रहता है।

131. प्राण पखेरू उड़ना = मृत्यु होना,
प्रयोग – मोटर के नीचे आकर लड़के के प्राण पखेरू उड़ चुके थे।

132. पासा पलटना = उलटफेर होना,
प्रयोग – राम ने यह चाल सोच समझकर चली थी, परन्तु पासा पलट गया।

133. पैरों में पर लगना = बहुत तेज़ भागना,
प्रयोग – अपने चाचा के अमेरिका से आने का समाचार पाकर वह उनसे मिलने ऐसे दौड़ा जैसे उसके पैरों में पंख लग गए हों।

134. पैरों पर गिरना = क्षमा माँगना,
प्रयोग – सेठ का क्रोध बढ़ता देखकर नौकर उसके पैरों पर गिर पड़ा।

135. पानी में आग लगाना = क्रोध दिलवाना,
प्रयोग – अपने बॉस से राजेश की शिकायत करके मोहन ने तो पानी में आग लगाने का काम किया।

136. पेट में चूहे कूदना = बड़े ज़ोरों की भूख लगना,
प्रयोग – जल्दी से खाना दे दो भई, पेट में तो चूहे कूद रहे हैं।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

137. पाँचों उंगलियाँ घी में होना = खूब फायदे में होना,
प्रयोग – भाई रमेश ! आजकल तो तुम्हारा व्यापार खूब चल रहा है, तुम्हारी तो पाँचों उंगलियाँ घी में हैं।

138. पानी-पानी होना = बहुत लज्जित होना,
प्रयोग – मेरे द्वारा सच्ची बात कहने पर राकेश पानी-पानी हो गया।

139. पानी फेरना = मेहनत बरबाद कर देना,
प्रयोग – बड़ी मेहनत से लेख लिखा था, मधु ने स्याही गिराकर उस पर पानी फेर दिया।

140. पीठ पर हाथ होना = पूरा सहायक होना,
प्रयोग – मोहन से झगड़ा मोल न लो, उसकी पीठ पर एक मन्त्री का हाथ

141. पीठ दिखाना = युद्ध से भाग जाना,
प्रयोग – युद्ध में पीठ दिखाना कायरों का काम है, वीरों का नहीं।

142. पट्टी पढ़ाना = बुरी सलाह देना,
प्रयोग – शीला ने अपने पति को ऐसी पट्टी पढ़ाई है कि वह अपने माता पिता की एक नहीं सुनता।

143. पलकें बिछाना = प्रेम से स्वागत करना,
प्रयोग – प्रधानमन्त्री के आगमन पर नगरवासियों ने पलकें बिछा दीं।

144. पसीना छूटना = घबरा जाना,
प्रयोग – कठिन प्रश्न-पत्र देखकर परीक्षार्थियों के पसीने छूट गए।

145. पगड़ी उछालना = अपमान करना,
प्रयोग – बड़ों की पगड़ी उछालना सज्जन पुरुषों को शोभा नहीं देता।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

146. पाँव की जूती = गुलाम, तुच्छ वस्तु,
प्रयोग – नारी को पाँव की जूती समझना बड़ी मूर्खता है।

147. पत्थर की लकीर = अटल बात,
प्रयोग – श्री जयप्रकाश नारायण का कथन पत्थर की लकीर सिद्ध हुआ था।

148. पापड़ बेलना = कई तरह के काम करना,
प्रयोग-कमल कान्त ने कई पापड़ बेले हैं लेकिन टिक कर कहीं भी काम नहीं किया।

149. प्राणों के लाले पड़ना = जान जोखिम में होना,
प्रयोग – दुर्घटनाग्रस्त बस के सभी यात्रियों को अपने-अपने प्राणों के लाले पड़े थे।

150. प्राणों पर खेल जाना = बलिदान देना,
प्रयोग – देश को स्वतन्त्र कराने के लिए सैंकड़ों देश-भक्त प्राणों पर खेल गए।

151. फूला न समाना = बहुत प्रसन्न होना,
प्रयोग- श्री रामचन्द्र जी के अयोध्या लौटने पर उनका छोटा भाई भरत फूला न समाया।

152. बाट जोहना = प्रतीक्षा करना,
प्रयोग – अरे मोहन । तुमने बहुत देर कर दी, मैं कब से तुम्हारी बाट जोह रहा

153. बात का धनी = वचन का पक्का ,
प्रयोग – सतीश बात का धनी है। वह अवश्य आपकी सहायता करेगा।

154. बन्दर घुड़की = प्रभावहीन धमकी,
प्रयोग-भगत सिंह जैसे वीर अंग्रेजों की बन्दर घुड़कियों से डरने वाले नहीं थे।

155. बहती गंगा में हाथ धोना = सुधरी हालत में लाभ उठाना,
प्रयोग – जनता पार्टी के राज में अनेक लोग बहती गंगा में हाथ धोकर मालामाल हो गए।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

156. बगुला भगत = कपटी,
प्रयोग – मोहन को अपनी कोई बात न बताना; वह धोखा देने वाला बगुला भगत है।

157. बांछे खिल जाना = बहुत खुश होना,
प्रयोग – अपने पास होने का समाचार सुनकर उसकी बांछे खिल गईं।

158. बाल की खाल निकालना = बहुत छानबीन करना, बहुत अधिक तर्क।
प्रयोग – विद्यार्थी को अपनी पढ़ाई में दत्तचित्त होना चाहिए। उसे बाल की खाल नहीं निकालनी चाहिए।

159. बाएँ हाथ का खेल = आसान काम,
प्रयोग – पी एच० डी० की उपाधि प्राप्त करना बाएँ हाथ का खेल नहीं है।

160. बाल बांका न करना = हानि न पहुँचाना,
प्रयोग – मेरे होते हुए कोई रमा का बाल बांका नहीं कर सकता।

161. बीड़ा उठाना-ज़िम्मेवारी लेना,
प्रयोग – श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने किसानों को ऊँचा उठाने का बीड़ा उठाया था।

162. बाल-बाल बच जाना = बड़ी कठिनाई से बचना,
प्रयोग – टक्कर तो बड़ी भयानक हुई थी पर रमेश बाल-बाल बच गया।

163 बैल के से दीदे निकालना = क्रोध से देखना,
प्रयोग – मालकिन ने नौकरानी से कहा, “अरी, बैल के से दीदे क्यों निकाल रही हो ? जाकर अपना काम करो।”

164. भंडा फोड़ना = भेद प्रकट करना, भेद खोलना,
प्रयोग – प्रवीण के वास्तविक बात न बतलाने पर राजेश ने उसका भंडा फोड़ दिया।

165. भूत सवार होना = धुन-सवार होना,
प्रयोग – उस कंजूस सेठ को तो धन कमाने का ही भूत सवार रहता है।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

166. भाड़े के टट्ट = किराये का आदमी,
प्रयोग – आजकल सच्चा देशभक्त मिलना कठिन है। सभी भाड़े के टट्ट हैं।

167. मात खाना = हारना,
प्रयोग – कारगिल के युद्ध में पाकिस्तान को बुरी तरह मात खानी पड़ी।

168. मात देना = हरा देना,
प्रयोग – भारत ने अपने पड़ोसी देश को सभी क्षेत्रों में मात दी है।

169. मन में लड्डू फूटना = काल्पनिक आनन्द,
प्रयोग – भाई के विदेश से आने की खबर सुनकर सुधा के मन में लड्डू फूटने लगे।

170. माथा ठनकना = संदेह उत्पन्न होना,
प्रयोग – उसके घर पर ताला देख मेरा माथा ठनक गया।

171. मोती चुगना = अच्छी बात ग्रहण करना,
प्रयोग – सज्जनों की संगति से व्यक्ति मोती चुगना सीखता है।

172. मन मारना = इच्छा रोकना, मन को काबू में करना,
प्रयोग – सच्चा देशभक्त बनने के लिए मन मारना पड़ता है।

173. मिट्टी का माधो = निरा-मूर्ख,
प्रयोग – सभी विद्यार्थी रमेश को मिट्टी का माधो समझते थे लेकिन वह बहुत चालाक निकला।

174. मिट्टी खराब करना = बेइज्जत करना,
प्रयोग – अरे भाई साधारण-सी बात पर किसी की मिट्टी खराब करना अच्छा नहीं।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

175. मुँह की खानी = बुरी तरह हारना,
प्रयोग – सन् 1971 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान को मुँह की खानी पड़ी थी।

176. मैदान मारना = जीतना,
प्रयोग – भारतीय फ़ौज ने देखते ही देखते छम्ब क्षेत्र में मैदान मार लिया।

177. रंग लाना = प्रभाव दिखलाना,
प्रयोग – विद्यार्थी की मेहनत एक-न-एक दिन रंग अवश्य लाती है।

178. रंग जमना = प्रभाव पड़ना,
प्रयोग – मुकेश के गीतों ने महफिल में रंग जमा दिया।

179. रंग उड़ना = डर जाना, हैरान होना,
प्रयोग – रीछ को देखते ही दोनों का रंग उड़ गया।

180. रंगा सियार = धोखेबाज़,
प्रयोग – तुम्हें सतीश की बातों में नहीं आना चाहिए, वह तो निरा रंगा सियार है।

181. रंग में भंग पड़ना = मजा किरकिरा होना,
प्रयोग – जलसा शुरू ही हुआ था कि रंग में भंग पड़ गया।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

182. राई का पहाड़ बनाना = ज़रा-सी बात को बहुत बढ़ा-चढ़ा कर कहना,
प्रयोग – अपनी चालाकी से राई का पहाड़ बनाना तो कोई लीला से ही सीखे।

183. रोंगटे खड़े होना = रोमांच होना,
प्रयोग – सर्कस में शेर को दहाड़ता देख हमारे रोंगटे खड़े हो गए।

184. रफूचक्कर होना = भाग जाना,
प्रयोग – डाकू पुलिस को देखते ही रफूचक्कर हो गए।

185. लपेट में आना = वश में आना, घिर जाना,
प्रयोग – बेचारा निर्दोष राम चोरी की लपेट में आ गया।

186. लोहा लेना = मुकाबला करना,
प्रयोग – पाकिस्तानी सेना से लोहा लेने को हमारी सेना सदा तैयार रहती है।

187. लात पर लात रखना = बेकार बैठे रहना,
प्रयोग – इस कार्यालय में सब कर्मचारी लात पर लात रख कर बैठे रहते हैं।

188. लाल पीला होना = क्रुद्ध होना,
प्रयोग – अरे सुरेश ! क्यों लाल पीले हो रहे हो? कसूर तुम्हारा ही है।

189. लोहा लेना = युद्ध करना, मुकाबला करना,
प्रयोग – अधिकतर मुग़ल सम्राट राजपूतों से लोहा लेना नहीं चाहते थे।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

190. लोहा मानना = शक्ति मानना,
प्रयोग – सम्पूर्ण एशिया भारत का लोहा मानता है।

191. लेने के देने पड़ जाना = लाभ के बदले हानि होना,
प्रयोग – भारत पर आक्रमण करके पाकिस्तान को लेने के देने पड़ गए।

192. लोहे के चने चबाना = अति कठिन काम, कष्ट अनुभव करना,
प्रयोग – भारत पर आक्रमण करके चीन को लोहे के चने चबाने पड़े।

193. लहू पसीना एक करना = बहुत परिश्रम करना,
प्रयोग – आजकल अच्छी तरह जीवन निर्वाह करने के लिए लहू पसीना एक करना पड़ता है।

194. सोने पर सुहागा = दोहरी अच्छाई या गुण,
प्रयोग – रमेश की पत्नी सुन्दर भी है और पढ़ी-लिखी भी उसके लिए सोने पर सुहागा वाली उक्ति ठीक बैठती है।

195. सिर पर भूत सवार होना = अत्यधिक क्रोध में आ जाना,
प्रयोग – अरे सुनील राम के तो सिर पर भूत सवार है, तुम्हारी वह एक न मानेगा।

196. सिंहासन डोल जाना = राज्य जाने का खटका होना,
प्रयोग – महात्मा गाँधी के आन्दोलन से अंग्रेज़ों का सिंहासन डोल गया।

197. हवा लगना = बुरा प्रभाव पड़ना,
प्रयोग – अब तो सुधा को भी शहर की हवा लग गई है, उसने बाल तराश लिए हैं।

198. हवा से बातें करना = तेज़ भागना,
प्रयोग – शीघ्र ही हमारी गाड़ी हवा से बातें करने लगी।

199. हक्का बक्का रह जाना = हैरान रह जाना,
प्रयोग – संजय गाँधी की मौत का समाचार सुनकर सभी लोग हक्के बक्के रह गए।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

200. हँसी-खेल नहीं = आसान काम नहीं,
प्रयोग – इस नदी को तैर कर पार करना कोई हँसी-खेल नहीं।

201. हवा हो जाना = भाग जाना,
प्रयोग – पहरेदार को अपनी तरफ आते देखकर चोर हवा हो गया।

202. हृदय पर साँप लोटना = ईर्ष्या में जलना,
प्रयोग – हरीश की लाटरी निकलने का समाचार सुनकर सुरेश के हृदय पर साँप लोटने लगा।

203. हृदय टूट जाना = हताश हो जाना,
प्रयोग – पुत्र की मृत्यु पर वृद्ध का हृदय टूट गया।

204. हाथों के तोते उड़ जाना = बुरा समाचार सुनकर डर जाना,
प्रयोग – कारखाने में आग लगने की खबर सुनकर सेठ हरिदत्त के हाथों के तोते उड़ गए।

205. हाथ तंग होना = पैसे का अभाव होना,
प्रयोग – हमारा आजकल हाथ बहुत तंग है, कृपया नकद रुपया दें।

206. हाथ मलना = पछताना,
प्रयोग – अब फेल होने पर हाथ मलने से क्या लाभ, पहले डटकर परिश्रम करते।

207. हाथ धो बैठना = खो देना, छिन जाना,
प्रयोग – पाकिस्तान युद्ध में कई युद्धपोतों तथा पनडुब्बियों से हाथ धो बैठा।

208. हाथ पैर मारना = प्रयत्न करना,
प्रयोग – आजकल बहुत हाथ पैर मारने पर भी कठिनता से निर्वाह होता है।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

209. हाथ पसारना = माँगना,
प्रयोग – स्वाभिमान शून्य व्यक्ति हर किसी के सामने हाथ पसारने लगता है।

210. हथियार डालना = हार मान लेना,
प्रयोग – बंगलादेश में पाकिस्तानी सेना ने साधारण युद्ध के बाद हथियार डाल दिए।

211. आँख लगना = नींद आना,
प्रयोग – वह ज्यों ही बिस्तर पर लेटा उसकी आँख लग गई।

212. आँखों से ओझल होना = गायब होना,
प्रयोग – देखते ही देखते चोर पुलिस की आँखों से ओझल हो गया।

213. ईंट से ईंट बजाना = नष्ट करना,
प्रयोग – युद्ध में भारत ने दुश्मन की ईंट से ईंट बजायी।

214. साँस फूलना = हाँफना,
प्रयोग – इतनी सीढ़ियाँ चढ़कर मेरी साँस फूलने लगी।

PSEB 9th Class English Vocabulary Synonyms

Punjab State Board PSEB 9th Class English Book Solutions English Vocabulary Synonyms Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 9th Class English Vocabulary Synonyms

Match the words in column A with their synonyms in column B :

A — B
just — reach
leave — wrath
permit — refuge
brave — fearless
certain — vanish
disappear — sure
anger — prevent
forbid — fair
shelter — inactive
attempt — depart
lazy — allow
arrive — try
Answer:
just = fair ; leave = depart ; permit = allow ; brave = fearless ; certain = sure ; disappear = vanish; anger = wrath ; forbid = prevent; shelter = refuge; attempt = try; lazy = inactive; arrive = reach.

PSEB 9th Class English Vocabulary Synonyms

Complete the sentences with the words given in the box. The italicized words will help you to choose the right words 

inactive ; pouring ; bright ; finish ; annoyed ; enormous ; collect ; wear ; try

1. Is the new student intelligent ? Yes, he is very ……………..
2. It was raining heavily. In fact, it was ………………
3. The show stopped at 10 p.m. because the policemen asked us to ………….. early.
4. She was very angry with my brother. I don’t know why she was so …………….. with him.
5. It was a very huge animal. We had never seen such an ……………. animal before.
6. He likes to assemble photographs. He has decided to …………….. about one thousand rare ones.
7. Don’t put on the red cap, …………….. the black one.
8. She is quite lazy. I don’t know why she is so ……………..
Answer:
1. bright
2. pouring
3. finish
4. annoyed
5. enormous
6. collect
7. wear
8. inactive.

Synonyms

जिन शब्दों का अर्थ एक ही हो अथवा मिलता-जुलता हो, उन्हें Synonyms कहते हैं; जैसे
hard = difficult
pray = request
fact = truth

PSEB 9th Class English Vocabulary Synonyms

List Of Synonyms

PSEB 9th Class English Vocabulary Synonyms 1
PSEB 9th Class English Vocabulary Synonyms 2

PSEB 9th Class English Vocabulary Words as different Parts of Speech

Punjab State Board PSEB 9th Class English Book Solutions English Vocabulary Words as different Parts of Speech Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 9th Class English Vocabulary Words as different Parts of Speech

Write n’ for noun, ‘adj.’ for adjective, ‘adv.’ for adverb and ‘ for verb for the italicized word given in the sentences :

1. One must travel light while travelling by air.
2. This clock is ten minutes fast.
3. The chief guest’s speech was brief and to the point.
4. The officer was briefed about the facts of the case.
5. This bicycle cost him twelve hundred rupees.
6. Manvinder ran fast enough to reach the school in time.
7. What is your examiner’s schedule for tomorrow ?
8. You can buy many fancy items from Meena Bazar.
9. That tastes real good. Where did you get it from ?
10. What is the cost of this pair of socks ?
Answer:
1. adv.
2. adj.
3. adj.
4. v
5. v
6. adv.
7. n
8. adj.
9. adv.
10. n.

PSEB 9th Class English Vocabulary Words as different Parts of Speech

Use the given words in sentences as directed :

1. Fare (noun) – He has not paid the bus fare.
Fare (verb) – Ram has fared well in the examination.

2. Bear (noun) – There are many types of bear in the zoo.
Bear (verb) – He has borne much suffering in his life.

3. Wound (noun) – My wound has healed.
Wound (verb) – He was wounded seriously.

4. Round (adjective) – The earth is round.
Round (preposition)- The earth goes round the sun.
Round (adverb) – Everybody joins hands and dances round.

5. Fast (adjective) – He is a fast friend of mine.
Fast (adverb) – She is running very fast.
Fast (noun) – I observe fast on every Monday.

6. Stand (noun) – I saw him near the cycle-stand.
Stand (verb) – Will you please stand up?

7. Produce (noun) – This shop sells only fresh local produce.
Produce (verb) – She produced a hot meal for us within 20 minutes.

PSEB 9th Class English Vocabulary Words as different Parts of Speech

एक ही शब्द को भाषा के विभिन्न रूपों में इस्तेमाल किया जा सकता है। उदाहरण के रूप में निम्नलिखित वाक्यों को देखिए

They fought to the last. (Noun)
The war lasted one month. (Verb)
He was the last man to come. (Adjective)
He spoke last at the meeting. (Adverb)

यहां शब्द ‘last’ को पहले वाक्य में Noun के रूप में, दूसरे वाक्य में एक Verb के रूप में, तीसरे वाक्य में एक Adjective तथा चौथे वाक्य में एक Adverb के रूप में इस्तेमाल किया गया है।
Examples :

Act
Verb : He acted upon my advice.
Noun : It was an act of kindness.

All
Noun : I lost my all in this business.
Adjective : All the boys reached the playground.

Bail
Verb : He will be bailed out today.
Noun : He was set free on bail.

Back
Verb : He becked my proposal.
Noun: He has pain in his back.
Adjective : He came through the back door.

PSEB 9th Class English Vocabulary Words as different Parts of Speech

Better
Adjective : This book is better than that.
Adverb: He fared better in the test than he had hoped.
Verb : We hope to better the conditions of our workers.
Noun (pl.) : Follow your betters.

Book
Verb : Get your luggage booked.
Noun : I have read this book.

Close
Noun : The meeting came to a close in time.
Verb : The school is closed for summer vacation.

Dawn
Verb : The truth dawned upon him yesterday.
Noun : I always get up before dawn.

Drive
Verb : Suresh is driving the car at top speed.
Noun : He had a good drive in the morning.

Effect
Verb : The prisoner effected his escape.
Noun : My advice had the desired effect.

Fare
Verb : I have fared badly in my test.
Noun : We paid the bus fare.

Fix
Noun : We are in a fix now.
Verb : Let us fix the programme.

Face :
Verb: He has faced many difficulties in his life.
Noun Wash your face.

Fast
Noun: They keep a fast every Friday.
Adjective: This is a fast train.
Verb: I fast once every week.

PSEB 9th Class English Vocabulary Words as different Parts of Speech

Hand
Verb: The thief was handed over to the police.
Noun: Wash your hands.

Iron
Verb: Iron your clothes.
Noun: Iron is a useful metal.
Adjective: This knife has an iron handle.

Idle :
Verb: Do not idle away your precious time.
Noun: The idle fail in their life.
Adjective: Sohan is an idle boy.

Like
Verb: I like her ways.
Noun: Everybody has his likes and dislikes.
Adjective: Like poles repel each other.

Light
Noun: There was no light in the room.
Adjective: Always take a light diet to keep fit.
Verb: Light the lamp.
Adverb: Travel light if you must.

Less
Adjective: He is paying less attention to studies these days.
Verb: He is less intelligent than his brother.
Noun: He won’t be satisfied with less.

Near :
Adjective: He is a near relation of the headmaster.
Verb: He is nearing his end.
Adverb: Come near

Right
Noun: We must fight for our rights.
Adjective: This is my right hand.
Verb: Every wrong should be righted.

Round
Noun: Let us have a round of cards.
Adjective: The earth is round.
Verb: He rounded his lips in anger.
Adjective: He turned round.
Preposition: She wore a necklace round her neck.

Second :
Verb: I will second your proposal.
Noun: I will come back in a second.
Adjective: February is the second month of the year.

Still
Noun: In the still of the night, a thief entered our house.
Adjective: The night was still.

PSEB 9th Class English Vocabulary Words as different Parts of Speech

Stone
Adjective: It is a stone wall.
Verb: The boys stoned the dog to death.
Noun: The boys threw stones at the beggar.

Time
Noun: What is the time by your watch ?
Verb: The train is timed to reach here at 5 p.m.

Well
Noun: We have a well in our garden.
Adjective: The patient is now well.
Adverb: He has fared well in the examination.
Verb: Tears welled up in her eyes.

While
Noun: Rest a little while.
Verb: He is whiling away his time.

Will
Noun: Where there is a will, there is a way.
Verb: Have what you will.

PSEB 9th Class English Vocabulary Nature of Words

Punjab State Board PSEB 9th Class English Book Solutions English Vocabulary Nature of Words Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 9th Class English Vocabulary Nature of Words

Read the words and phrases that convey different meanings of the word ‘set given below :

Fixed, started, a group of same things, arranged, written or done, a piece of equipment, put. Now write the word / group of words that give the meaning of ‘set’ against each sentence.

1. My mother gifted a set of handkerchiefs to my younger sister.
2. The jewels were set beautifully in gold.
3. Raghu is well set in his new job.
4. Several TV sets have been stolen from his shop.
5. Let’s start wearing woollen clothes; the winter has set in.
6. The date of the test has not been set yet.
7. She has set the alarm for 5 o’clock, so that she is not late.
8. The surgeon who set my uncle’s hip bone is very popular.
9. Old people have set views about everything.
10. The table has been set for the tea party.
Answer:
1. a group of same things
2. fixed
3. settled
4. a piece of equipment
5. started
6. fixed
7. put fixed
9. fixed
10. arranged.

PSEB 9th Class English Vocabulary Nature of Words)

किसी एक शब्द के विभिन्न प्रयोगों के विभिन्न अर्थ हो सकते हैं। उदाहरण के रूप में नीचे दिए वाक्यों में run शब्द के आथों को देखिए

1. He can run very fast and win the prize. (race)
2. Don’t you think that the film will run at least for 6 weeks? (continue)
3. Suman runs from one table to another to finish her work in time. (hurries)
4. It is strange that Mr. Sahay is able to run two businesses effortlessly. (manages)
5. Our school will run Spoken English classes during the summer vacation. (provide)
6. Trains often run late in winter. (travel)
7. I can’t run on my small salary. (afford)
8. When she peels onions, tears run down her cheeks. (flow)