PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 22 उम्मीद का अन्तिम पत्ता

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Chapter 22 उम्मीद का अन्तिम पत्ता Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Hindi Chapter 22 उम्मीद का अन्तिम पत्ता

Hindi Guide for Class 8 PSEB उम्मीद का अन्तिम पत्ता Textbook Questions and Answers

(क) भाषा-बोध

I. शब्दार्थ :

फुसफुसाना = धीमी, अस्फुट आवाज़ में बोलना।
लता = बेल।
आग्रह = किसी बात पर बार-बार ज़ोर देना।
खनिक = खोदने वाला।
ज्वर = बुखार, ताप।
सर्वश्रेष्ठ = सबसे उत्तम।
कलाकृति = कलामयी रचना।
निमोनिया = सर्दी से फेफड़े में श्लेष्मा के जमा हो जाने से होने वाली सूजन या प्रदाह ।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 22 उम्मीद का अन्तिम पत्ता

II. इन शब्दों के अर्थ समझते हुए वाक्य बनायें :लता, आग्रह, अनचाहा, चित्र, मूर्ति, सर्वश्रेष्ठ, कलाकृति।

उत्तर:
लता-स्वीटपी की लता फूलों से लदी हुई थी। आग्रह-आप मेरे आग्रह को मत ठुकराइए और सभा में अवश्य आइए। अनचाहा-अनचाहा मेहमान किसी को भी अच्छा नहीं लगता। चित्र-अनीता ने गांधी जी का सुंदर चित्र बनाया था। मूर्ति-गणेश जी की मूर्ति बहुत ही सुंदर है। सर्वश्रेष्ठ-प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ वक्ता को पुरस्कार दिया गया। कलाकृति-प्राचीन मंदिरों में अनेक कलाकृतियाँ बड़ी ही भव्य हैं।

(ख) विषय – बोध

I. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें :

प्रश्न (क)
स्यू और जॉनसी कौन थीं ?
उत्तर;
स्यू और जॉनसी दोनों सहेलियाँ थीं और दोनों ही अच्छी कलाकार थीं।

प्रश्न (ख)
जॉनसी को क्या हो गया था ?
उत्तर;
जॉह्नसी को निमोनिया हो गया था।

प्रश्न (ग)
उसके मन में क्या बात बैठ गई थी ?
उत्तर:
उसके मन में बैठ गया था कि आईवीलता का आखिरी पत्ता गिर जाएगा तो वह भी मर जाएगी।

प्रश्न (घ)
जॉनसी का मन बहलाने के लिए स्यू ने क्या किया ?
उत्तर:
जॉनसी का मन बहलाने के लिए उसने फैशन और कपड़ों की बातें कीं और उनके कमरे में ही चित्र बनाने का कार्य किया।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 22 उम्मीद का अन्तिम पत्ता

प्रश्न (ङ)
आईवी लता से गिरते पत्ते को देखकर उसने स्यू से क्या कहा ?
उत्तर:
आईवी लता के गिरते पत्ते को देखकर उसने स्यू से कहा कि उसके आखिरी पत्ते गिरने के बाद वह भी मर जाएगी।

प्रश्न (च)
बहरमैन कौन था ?
उत्तर:
बहरमैन साठ साल का बूढ़ा कलाकार था जो चित्र बनाया करता था।

प्रश्न (छ)
उसकी सर्वश्रेष्ठ कलाकृति क्या थी ?
उत्तर:
बहरमैन की सर्वश्रेष्ठ कलाकृति वह हरे-पीले रंग का पत्ता था जिसे उसने आई वी लता पर लगाया था।

प्रश्न (ज)
अन्तिम पत्ते को लता पर लगा देखकर जॉनसी को क्या विश्वास हो गया था ?
उत्तर:
अन्तिम पत्ते को लता पर लगे देखकर जॉनसी को विश्वास हो गया था कि वह अभी नहीं मरेगी। वह अभी और जियेगी।

II. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें :

प्रश्न (क)
जॉनसी में जीने की चाह क्यों नहीं थी ?
उत्तर:
जॉनसी को निमोनिया था। बिस्तर पर लेटे-लेटे उसने बाहर लगी आईवी लता से गिरते पत्ते देखे थे तो उसे वहम हो गया था कि जिस प्रकार पत्ते गिर रहे थे वह भी उसी तरह मौत की ओर जा रही थी। बेल के आखिरी पत्ते के गिरने के बाद वह भी मर जाएगी। निराशा और हताशा के कारण उसमें जीने की चाह नहीं रही थी।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 22 उम्मीद का अन्तिम पत्ता

प्रश्न (ख)
स्यू ने अपनी सहेली के लिए क्या-क्या काम किये ?
उत्तर:
स्यू ने अपनी सहेली के लिए वे सब काम किए जो कोई भी बहुत अच्छी सहेली कर सकती थी। उसने उसके मानसिक वहम को दूर करने के लिए उसे समझायाबुझाया। उसका ध्यान बदलने के लिए फैशन और वस्त्रों की बातें कीं। उसके कमरे में ही चित्रकला की। डॉक्टर और बहरमैन से उसके बारे में बातचीत की। उसे दुलारा, प्यार किया और सब प्रकार से उसकी सेवा-सुश्रुषा की।

प्रश्न (ग)
बहरमैन ने जॉनसी के लिए ऐसा क्या किया जिससे उसके मन में जीने की चाह उत्पन्न हो गई ?
उत्तर:
बहरमैन एक अच्छा चित्रकार था। जब उसे स्यू से पता चला कि जॉनसी के मन में एक वहम घर कर गया था कि लता पर लगा आखिरी-पत्ता जब गिर जाएगा तब वह भी मर जाएगी तो उसने आखिरी पत्ते के गिर जाने के बाद तूफ़ानी रात में एक पत्ता बनाकर बेल पर लगा दिया जो दूर से असली लगता था। उसे तुफ़ान में भी गिरता न देखकर उसके मन में जीने की चाह उत्पन्न हो गई थी।

(घ) व्यावहारिक व्याकरण

I. इन शब्दों में से मूल शब्द अलग करके लिखें :

1. चिन्तित = ………………..
2. तूफ़ानी = ………………..
3. दिलचस्पी = ………………..
4. बर्फीली = ………………..
5. शान्ति = ………………..
6. स्वास्थ्य = ………………..
7. उत्सुकता = ………………..
8. परेशानी = ………………..
9. अन्तिम = ………………..
उत्तर:
मूल शब्द
1. चिन्ता
2. तूफ़ान
3. दिल
4. बर्फ
5. शान्त
6. स्वस्थ
7. उत्सुक
8. परेशान
9. अन्त।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 22 उम्मीद का अन्तिम पत्ता

II. विपरीत शब्द लिखें :

स्वस्थ = ………………..
सहयोग = ………………..
अन्धेरा = ………………..
इच्छा = ………………..
निराश = ………………..
दुर्व्यवहार = ………………..
परेशानी = ………………..
उत्सुकता = ………………..
उत्तर:
स्वस्थ = अस्वस्थ
सहयोग = असहयोग
अन्धेरा = उजाला
इच्छा = अनिच्छा
निराश = आशावान
दुर्व्यवहार = सद्व्यवहार
परेशानी = आसानी
उत्सुकता = अनौत्सुकता

III. पर्यायवाची शब्द लिखें :

उम्मीद = ………………..
लता = …………………
बारिश = ………………..
पत्ता = ………………..
उत्तर:
उम्मीद = आशा , अपेक्षा
लता = बेल , वल्लरी।
बारिश = वर्षा , बरखा
पत्ता = पत्र , पर्ण

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 22 उम्मीद का अन्तिम पत्ता

IV. ‘अनचाहा’ में ‘अन’ और दुर्व्यवहार में ‘दुर’ उपसर्ग है। ‘अन’ और ‘दुर’ लगाकर नये शब्द बनायें :

अन + जान = ………………..
अन + ……. = ………………..
अन + ………. = ………………..
दुर् + दशा = ………………..
दुर् + …………… = ………………..
दुर् + …………… = ………………..
उत्तर
अन + जान = अनजान
अन + होनी = अनहोनी
अन + मेल = अनमेल
दुर् + दशा = दुर्दशा
दुर् + भाग्य = दुर्भाग्य
दुर् + गम = दुर्गम।

(घ) रचना – बोध

आपको सहेली/मित्र का पत्र मिला है जिससे आपको मालूम हुआ कि उसके पिता/माता दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। उनकी स्थिति गम्भीर है। ऐसे में पत्र लिखकर उसका उत्साह बढ़ायें।

उत्तर:
810-प्रेम नगर,
पटियाला।
28 नवम्बर, 20……….
प्रिय नीरजा,

नमस्ते। मुझे अभी कुछ मिनट पहले ही पंजाब केसरी में छपे समाचार से पता लगा है कि तुम्हारे पापा दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। उनके बाईक को पीछे से एक कार वाले ने टक्कर मार दी। उनका नाम और घर का पता पढ़कर एक बार तो मैं सिर से पाँव तक काँप गई थी। मेरी आँखें सोचने मात्र से आँसुओं से भर गई थीं। मैं तुम्हारी और आंटी की स्थिति की कल्पना भलीभांति कर सकती हूँ। समाचार-पत्र में जिस अस्पताल का नाम छपा है वह अच्छा है और वहाँ के डॉक्टर भी बहुत कुशल हैं। ईश्वर अंकल को निश्चित रूप से ठीक करेंगे। ईश्वर बहुत दयालु हैं। वह गम्भीर से गम्भीर स्थिति को भी पल भर में ठीक कर देते हैं। तुम हौंसला बनाए रखना। अपनी मम्मी को सहारा देना। मैं भी अपने पापा के साथ शीघ्र तुम्हारे पास आऊंगी। तुम चिन्ता न करना। चाची जी को नमस्कार।
तुम्हारी सखी,
अनुराधा

चिन्तन एवं मनन :
जीवन में कई बार ऐसे क्षण आते हैं जब मन निराशा से भर जाता है। ऐसे क्षणों में भी हमें छोटी-छोटी चीजों में आशा की एक किरण दिखाई दे सकती है। अत: निराश होने की कोई आवश्यकता नहीं है। ऐसे सुख के छोटे-छोटे क्षण ढूंढें।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 22 उम्मीद का अन्तिम पत्ता

PSEB 8th Class Hindi Guide उम्मीद का अन्तिम पत्ता Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें

प्रश्न 1.
स्यू और जॉनसी छोटे से घर की किस मंजिल पर रहती थी ?
(क) पहली
(ख) दूसरी
(ग) तीसरी
(घ) चौथी।
उत्तर:
तीसरी।

प्रश्न 2.
जॉनसी को कौन-सी बीमारी थी ?
(क) निमोनिया
(ख) कैंसर
(ग) टी०वी०
(घ) डायरिया।
उत्तर:
निमोनिया।

प्रश्न 3.
स्यू और जॉनसी क्या थी ?
(क) कलाकार
(ख) डॉक्टर
(ग) नर्स
(घ) अध्यापक।
उत्तर:
कलाकार।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 22 उम्मीद का अन्तिम पत्ता

प्रश्न 4.
जॉह्नसी किस लता को देख रही थी ?
(क) आईवी
(ख) सीवी
(ग) जीवी
(घ) ओवी।
उत्तर:
आईवी।

प्रश्न 5.
स्यू क्या बना रही थी ?
(क) सूप
(ख) चित्र
(ग) दवा
(घ) टीका।
उत्तर:
चित्र।

प्रश्न 6.
बहरमैन की उम्र कितनी थी ?
(क) पचास वर्ष
(ख) साठ वर्ष
(ग) पैंसठ वर्ष
(घ) चालीस वर्ष।
उत्तर;
साठ वर्ष।

प्रश्न 7.
बहरमैन ने आईवी लता पर क्या लगाया था ?
(क) झंडा
(ख) तूफ़ान से बचाने के लिए तिरपाल
(ग) हरे-पीले रंग का आईवी लता के पत्ते का चित्र
(घ) छतरी।
उत्तर:
हरे-पीले रंग का आईवी लता के पत्ते का चित्र।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 22 उम्मीद का अन्तिम पत्ता

प्रश्न 8.
बहरमैन कैसे मरा ?
(क) निमोनिया से
(ख) डायरिया से
(ग) कैंसर से
(घ) टी० वी० से।
उत्तर:
निमोनिया से।

उम्मीद का अन्तिम पत्ता Summary

उम्मीद का अन्तिम पत्ता कहानी का सार

मन में उत्पन्न होने वाले आशा के भाव किसी में भी नया जीवन भर देने की ताकत रखते हैं। स्यू और जॉनसी दो सहेलियां थीं। वे कलाकार थीं और एक साथ एक पुराने मकान की तीसरी मंजिल पर रहती थीं। नवम्बर महीने में जॉनसी को निमोनिया हो गया था। वह बिना हिले-डुले बिस्तर पर लेटी रहती थी। डॉक्टर उसका इलाज कर रहा था पर उस पर दवाई का कोई असर ही नहीं हो रहा था। एक दिन डॉक्टर ने स्यू से कहा कि उसे लगता था कि उसकी सहेली ने अपने दिमाग में यह बात बिठा ली थी कि वह अब ठीक नहीं हो सकती थी। ऐसा होने के कारण दवाइयाँ उस पर असर नहीं कर रही थीं। स्यू ने अपनी सहेली के ध्यान बंटाने के लिए फैशन, वस्त्रों, चित्रकला आदि से जुड़ी हुई बातें कीं लेकिन उसने कोई उत्तर नहीं दिया। वह अपना ड्राइंग बोर्ड भी उसके कमरे में ले आई थी। एक दिन स्यू ने जॉनसी को खिड़की के बाहर लेटे-लेटे आइवी-लता के झड़ते पत्तों को गिनते देखा। वह बेल खिड़की के सामने ईंटों की दीवार के मध्य तक चढ़ी हुई थी।

बाहर लगातार बढ़ती ठंड के कारण बेल के पत्ते गिर रहे थे। जब स्यू ने उससे इस बारे में पूछा तो जानसी ने उत्तर दिया कि तीन दिन पहले वहाँ लगभग सौ पत्ते थे। अब केवल पाँच पत्ते शेष रह गए थे। जब अन्तिम पत्ता गिर जाएगा तो वह भी मर जाएगी। स्यू ने उसे समझाया कि झड़ते पत्तों का उसके जीवन से कोई सम्बन्ध नहीं था लेकिन वह भी कुछ नहीं बोली। अब बेल पर केवल तीन पत्ते शेष रह गए थे। जाह्नसी अन्धेरा होने से पहले पके हुए अन्तिम पत्ते को भी गिरते हुए देखना चाहती थी और सोचती थी कि उसके बाद वह भी सदा के लिए सो जाएगी। स्यू ने उसे दुलारा, प्यार किया और उसे समझाया। उसने उससे कहा कि जब तक वह चित्र पूरा नहीं बना लेती तब तक वह खिड़की के बाहर उस पत्ते की ओर न देखे। वह बूढ़े खनिक का चित्र बनाने के लिए सबसे नीचे वाली मंजिल की ओर चली गई जहां बहरमैन नामक बूढ़ा चित्रकार रहता था। वह उसे अपने चित्र का मॉडल बनाना चाहती थी। वह बूढ़ा चित्रकार एक सर्वश्रेष्ठ कलाकृति बनाना चाहता था। स्य ने अपनी सहेली से सम्बन्धित सारी परेशानियाँ बहरमैन को बताईं। वे दोनों जब कमरे में आए तो जाह्नसी सो रही थी। बेल पर अब केवल एक पत्ता शेष बचा था, बाहर तेज़ बारिश हो रही थी और बर्फीली हवा चल रही थी, ऐसा लगता था कि आखिरी पत्ता भी गिर जाएगा। बहरमैन बिना कुछ बोले वापस अपने कमरे में चला गया।

अगली सुबह जब पर्दा हटाया तो तेज़ हवाओं के बावजूद आखिरी पत्ता नहीं गिरा था। वह काफी हरा और स्वस्थ लग रहा था। कुछ-कुछ देर बाद जाह्नसी अपनी आँखें खोलकर उस पत्ते की ओर देख लेती थी। शाम को एक बार फिर तूफ़ान आया वह पत्ता फिर भी नहीं गिरा। कुछ देर बाद उसने स्यू से कहा कि उसके विचार ठीक नहीं थे। वह जान गई थी कि मौत की चाह रखना पाप था। दोपहर बाद डॉक्टर साहब ने उसे जाँच कर कहा कि अब ठीक थी और शीघ्र पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएगी। उसने यह भी बताया कि बहरमैन को भी निमोनिया हो गया था और कोई उम्मीद नहीं थी कि वह जिन्दा रह पाएगा। अगली सुबह स्यू ने जॉनसी को बताया कि बहरमैन की मृत्यु हो गई थी। उसे दो दिन से निमो िथा। चौकीदार ने बताया कि वह गीले कपड़े और गीले जूते पहने हुए बिस्तर पर पड़ा काँप रहा था। वह तूफ़ानी रात में बाहर निकला था। उसने आईवीलता का आखिरी पत्ता गिर जाने के बाद हरे-पीले रंगों का पत्ता बनाकर वहां लगाया था जो फड़फड़ाता नहीं था। वह उसकी सर्वश्रेष्ठ कलाकृति थी।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 21 हरी-हरी दूब पर

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Chapter 21 हरी-हरी दूब पर Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Hindi Chapter 21 हरी-हरी दूब पर

Hindi Guide for Class 8 PSEB हरी-हरी दूब पर Textbook Questions and Answers

(क) भाषा ज्ञान

I. शब्दार्थ

उत्तर:
दूब = प्यास।
ओस = वाष्प का रूप।
क्वाँर = आश्विन (कुआर) का महीना।
फूटा = उगा।
बालसूर्य = प्रात:कालीन सूर्य।
पाँव फैलाना = निकलना, उदित होना।
बगीची = छोटी बगिया।
ताप = गरमी।
भाप = जल का वाष्पीय रूप।
सत्य = सच्चाई।
क्षणिक = पल भर रहने वाली, कम आयु की।
सौन्दर्य = सुन्दरता।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 21 हरी-हरी दूब पर

(ख) विषय-बोध

I. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें

प्रश्न (क)
ओस की बूंदें अभी थीं, अब नहीं हैं’-इस पंक्ति में कवि क्या कहना चाहता है ?
उत्तर:
कवि कहता है कि ओस की बूंदें कुछ देर पहले तो थीं पर धूप की गर्मी से अब वे भाप बन कर उड़ गई हैं।

प्रश्न (ख)
हमारी खुशियों के बारे में कवि ने क्या कहा है ?
उत्तर:
हमारी खुशियों के बारे में कहा कि वे सदा नहीं रहतीं। वे कभी आती हैं और कभी नष्ट हो जाती हैं।

प्रश्न (ग)
प्रातःकालीन सूर्य से बगीचे की सुन्दरता का वर्णन करें।
उत्तर:
प्रात:कालीन सूर्य से हर पौधे का एक-एक पत्ता जगमगा उठता है। उनमें चमक-सी आ जाती है।

प्रश्न (घ)
क्यों न मैं क्षण-क्षण को जीऊँ’ में कवि क्या कहना चाहता है ?
उत्तर:
कवि कहना चाहता है कि ओस की आयु चाहे बहुत छोटी है पर उसकी सुन्दरता को हर पल वह महसूस करना चाहता है। उसका आनन्द पाना चाहता है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 21 हरी-हरी दूब पर

II. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें

प्रश्न (क)
जीवन की वास्तविकता को स्वीकार करने में कवि कहाँ तक सफल हो पाया है ?
उत्तर:
कवि ने माना है कि जीवन के तरह-तरह के रंग होते हैं। वे सुख भी देते हैं और दुःख भी। सभी के लिए सुख की प्राप्ति के भिन्न-भिन्न आधार होते हैं। कवि को घास पर पड़ी ओस की छोटी-छोटी बूंदें आकर्षक लगती हैं। वह उन्हें वास्तविकता मानता है पर सूर्य की गर्मी उन्हें भाप में बदल कर मिटा देती है। ओस की बूंदें कवि के जीवन की वास्तविकता हैं पर वे क्षणिक हैं, लेकिन सूर्य का हर रोज पूरब दिशा से प्रकट होना भी वास्तविकता है।

प्रश्न (ख)
शाश्वत खुशियों के सन्दर्भ में कवि की क्या धारणा है ?
उत्तर:
शाश्वत का अर्थ है-जो सदा रहे। जो पहले भी था, अब भी है और आगे भी होगा। जीवन में खुशियाँ सभी को प्राप्त होती हैं पर वे क्षणिक होती हैं। कोई भी ऐसा प्राणी नहीं हो सकता जिसकी खुशियाँ शाश्वत हों। हर व्यक्ति के जीवन में सुखों के बाद दु:ख और दुःखों के बाद सुख अवश्य आते हैं।

(ग) व्यावहारिक व्याकरण

I. पर्यायवाची शब्द लिखें

(क) दूब = …………………
(ख) ओस = …………………
(ग) पाँव = …………………
(घ) क्षण = …………………
(ङ) पत्ता = …………………
(च) सौन्दर्य = ………….
(छ) सूर्य = …………………
(ज) सत्य = …………………
उत्तर:
(क) दूब = घास, दूर्वा
(ख) ओस = शबनम, तुहिनकण
(ग) पाँव = पाद, पैर
(घ) क्षण = पल, अवसर
(ङ) पत्ता = पत्र, पर्ण
(च) सौन्दर्य = सुन्दरता, लावण्य
(छ) सूर्य = सूरज, दिवाकर
(ज) सत्य = सच, यथार्थ।

II. (क) निम्नलिखित अनेकार्थक शब्दों के विभिन्न अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयुक्त करें

मगर – लेकिन – वह आ तो सकता था मगर आया नहीं।
मगर – घड़ियाल – मैंने चिड़ियाघर में एक मगर देखा।
बाल, हरी, हर, पूरब

उत्तर:
बाल – केश = रेवा की दादी जी के बाल बिल्कुल सफेद हैं।
बाल – बच्चा = कृष्ण का बाल-रूप कितना सुन्दर और आकर्षक था।
हरी – एक रंग = आप की साड़ी पर हरी कढ़ाई सुन्दर है।
हरी – हरण करना = कौरवों ने भरी सभा में द्रौपदी की लाज हरी थी।
हर – प्रत्येक = हर सोमवार हमारी गणित की परीक्षा हुआ करती थी।
हर – भगवान शिव = हर-हर गंगे करते हुए सब आगे बढ़ गए थे।
पूरब – एक दिशा का नाम = सूर्य पूरब दिशा से निकलता है।
पूरब – पहले = इससे पूरब तो आप को कभी इस गली में नहीं देखा गया।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 21 हरी-हरी दूब पर

(घ) रचनात्मक व्याकरण

(i) आप प्रात:कालीन और सायंकालीन सैर करने के लिए बाग़ में जाते होंगे। प्रात:कालीन सूर्य की लालिमा, पक्षियों का कलरव, ओस के कणों पर सतरंगी इन्द्रधनुषी आभा, फूलों की खुशबू और सुन्दरता, तालाब में खिला कमल आदि प्राकृतिक सुन्दरता का आपने अनुभव किया होगा। इस तरह के अनुभवों को अपनी डायरी में लिखने का प्रयत्न करें।
(ii) सुमित्रानंदन पंत की किरणों का खेल’ डॉ० राम कुमार वर्मा द्वारा रचित ‘ये गजरे तारों वाले’ तथा ‘जयशंकर प्रसाद की ‘बीती विभावरी जाग री’ कविताएँ पढ़कर प्राकृतिक सुन्दरता का आनन्द लें।
(iii) श्री अटल बिहारी वाजपेयी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री हैं। वे कविताएँ, गीत, व्यंग्यात्मक रचनाएँ, मुक्तक छंद लिखने में सिद्धहस्त हैं। उनकी अन्य रचनाएँ पुस्तकालय से लेकर पढ़ें।
(iv) ‘ओस का मोती’ एक मुहावरा है जिसका अर्थ है-‘क्षणिक अस्तित्व की वस्तु एवं बात।
उत्तर:
अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से स्वयं कीजिए।

PSEB 8th Class Hindi Guide हरी-हरी दूब पर Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें

प्रश्न 1.
ओस की बूंदें क्या बन कर उड़ गईं ?
(क) पानी
(ख) भाप
(ग) ताप
(घ) धूल।
उत्तर:
भाप।

प्रश्न 2.
ओस की बूंदों को किस ने सुखा दिया ?
(क) सूर्य ने
(ख) हवा ने
(ग) धूल ने
(घ) बादल ने।
उत्तर:
सूर्य ने।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 21 हरी-हरी दूब पर

प्रश्न 3.
किस की कोख से बाल सूर्य निकला ?
(क) क्वॉर
(ख) ज्वार
(ग) बाजरा
(घ) मक्का ।
उत्तर:
क्वॉर।

प्रश्न 4.
बाल सूर्य किस की गोद में पाँव फैलाने लगा ?
(क) पूर्व
(ख) उत्तर
(ग) पश्चिम
(घ) दक्षिण।
उत्तर:
पूर्व।

प्रश्न 5.
कवि उगते सूर्य को नमस्कार करने के स्थान पर किसे ढूँढ रहा है ?
(क) ओस की बूंद को
(ख) क्वॉर को
(ग) पत्ते को
(घ) भाप को।
उत्तर:
ओस की बूंद को।

प्रश्न 6.
कवि के अनुसार सूर्य क्या है ?
(क) एक सत्य
(ख) एक झूठ
(ग) एक चमत्कार
(घ) एक नक्षत्र।
उत्तर:
एक सत्य।

प्रश्न 7.
ओस का जीवन कैसा है ?
(क) स्थाई
(ख) क्षणिक
(ग) रंगीन
(घ) बदरंग।
उत्तर;
क्षणिक।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 21 हरी-हरी दूब पर

प्रश्न 8.
कवि के अनुसार हर मौसम में क्या नहीं मिलती ?
(क) धूप
(ख) वर्षा
(ग) ओस की बूंद
(घ) चाँदनी।
उत्तर:
ओस की बूंद।

सप्रसंग व्याख्या

1. हरी-हरी दूब पर
ओस की बूंदें
अभी थीं,
अब नहीं हैं।
ऐसी खुशियाँ
जो हमेशा हमारा साथ दें
कभी नहीं थीं,
कहीं नहीं हैं।

शब्दार्थ : दूब = प्यास। ओस = वाष्प का रूप।

प्रसंग:
प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक में संकलित कविता ‘हरी-हरी दूब पर’ से ली गई हैं। कवि ने प्रकृति में आने वाले परिवर्तन से अपने जीवन के सुख-दुखों को जोड़कर प्रकट किया है।

व्याख्या:
कवि कहता है कि अभी कुछ देर पहले प्रातः के समय हरी-हरी घास पर ओस की कुछ बूंदें थीं पर वे अब वहाँ नहीं हैं। ऐसी खुशियाँ जो साथ रहें, मन को प्रसन्नता देती रहें, वे सदा हमारे साथ नहीं रहतीं। न तो वे पहले कभी रही थीं और न कभी वर्तमान में रही हैं। भाव है कि जीवन में सुख आते हैं, लेकिन वे क्षणिक होते हैं। वे कुछ देर तक तो हमारे साथ रहते हैं पर समय के साथ वे भी समाप्त हो जाते हैं।

विशेष:

  1. कवि ने जीवन में आने वाले सुखों की अस्थिरता को प्रकट किया है।
  2. भाषा सरल और सरस है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 21 हरी-हरी दूब पर

2. क्वाँर की कोख से
फूटा बाल सूर्य,
जब पूरब की गोद में
पाँव फैलाने लगा,
तो मेरी बगीची का
पत्ता-पत्ता जगमगाने लगा,
मैं उगते सूर्य को नमस्कार करूँ
या उसके ताप से भाप बनी,
ओस की बूंदों को ढूँढूँ ?

शब्दार्थ:
क्वाँर = आश्विन (कुआर) का महीना। फूटा = उगा। बालसूर्य = प्रात:कालीन सूर्य। पाँव फैलाना = निकलना, उदित होना। बगीची = छोटी बगिया। ताप = गरमी। भाप = जल का वाष्पीय रूप। .

प्रसंग:
यह पद्यांश हिन्दी की पाठ्य-पुस्तक में संकलित ‘हरी हरी दब पर’ नामक कविता से लिया गया है। इसमें कवि ने सुबह के समय सूर्य के पूर्व दिशा से निकलने का वर्णन किया है जिसका सारी प्रकृति पर प्रभाव पड़ा है।

व्याख्या:
कवि कहता है कि आश्विन (कुआर) का महीना था। उसकी कोख से बाल सूर्य प्रकट हुआ। जब वह बाल सूर्य पूर्व दिशा की गोद में धीरे-धीरे अपने पाँव फैलाने लगा तो मेरी छोटी-सी बगिया में पौधों का एक-एक पत्ता जगमगाने लगा था। प्रातः की कोमल धूप में हरे-भरे पत्ते चमकने लगे थे। कवि कहता है कि मुझे अब समझ नहीं आ रहा है कि मैं सुबह के समय आकाश में प्रकट होने वाले सूर्य को प्रणाम करूँ या कुछ देर पहले घास पर जगमगाने वाली ओस की बूंदों को ढूँढूँ जो हल्की धूप के आने से भाप बनकर पता नहीं उड़ गई हैं। भाव है कि कवि का प्रकृति-प्रेम बदलते समय के कारण आए परिवर्तन को स्वीकार नहीं कर पा रहा। उसे ओस की बूंदों का सौन्दर्य अधिक प्रिय था।

विशेष:

  1. कवि ने प्रकृति के रूप की परिवर्तनशीलता की ओर संकेत किया है।
  2. भाषा सरल, सरस और भावपूर्ण है।

3. सूर्य एक सत्य है
जिसे झुठलाया नहीं जा सकता
मगर ओस भी तो एक सच्चाई है
यह बात अलग है कि ओस क्षणिक है
क्यों न मैं क्षण-क्षण को जीऊँ ?
कण-कण में बिखरे सौन्दर्य को पीऊँ ?
सूर्य तो फिर भी उगेगा,
धूप तो फिर भी खिलेगी,
लेकिन मेरी बगीची की हरी-हरी दूब पर,
ओस की बूंद
हर मौसम में नहीं मिलेगी।

शब्दार्थ : सत्य = सच्चाई। क्षणिक = पल भर रहने वाली, कम आयु की। सौन्दर्य = सुन्दरता।

प्रसंग:
प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य-पुस्तक में संकलित कविता ‘हरी हरी दूब पर’ से ली गई हैं। कवि प्रकृति में विद्यमान कोमलता को प्रेम करता है पर परिवर्तन तो कठोर भी होता है। कवि उस कठोरता को सहन नहीं कर पा रहा।

व्याख्या:
कवि कहता है कि सूर्य का उगना और संसार को धूप देना एक ऐसी सच्चाई है जिसे किसी भी अवस्था में झुठलाया नहीं जा सकता। पर यह भी सच है कि घास पर ओस की बूंदें प्रकट हुई थीं। यह अलग बात है कि ओस पलभर के लिए रहने वाली है। मैं ओस की उज्ज्वलता, सुन्दरता और कोमलता के हर पल को क्यों न पीऊँ। कण-कण में बिखरी उस सुन्दरता को मैं क्यों मन से प्राप्त करूँ। सूर्य तो फिर भी उगेगा। वह बार-बार प्रकट होगा। धूप हर रोज़ खिलेगी पर मेरी बगीची की हरी-हरी घास पर ओस की बूंदें तो हर मौसम में मुझे नहीं मिलेंगी। भाव है कि ओस तो केवल सर्दी की ऋतु में ही घास पर दिखाई देती है और उसकी अपनी ही सुन्दरता है। उसे भी किसी प्रकार से नकारा नहीं जा सकता।

विशेष:

  1. कवि ने माना है कि प्रकृति के हर रंग में सुन्दरता है, लेकिन हर इन्सान की पसन्द अलग-अलग है। किसी को प्रकृति का कोई रूप अच्छा लगता है तो किसी को कोई।
  2. भाषा सरल और सरस है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 21 हरी-हरी दूब पर

हरी-हरी दूब पर Summary

हरी-हरी दूब पर कविता का सार

कवि ने अपनी कविता में प्रकृति में आने वाले परिवर्तनों को सूक्ष्मता से देखा है और उन्हें प्रकट किया है। सुबह-सवेरे हरी-हरी घास ओस की बूंदें अभी कुछ देर पहले तो दिखाई दे रही थीं पर अब वे वहाँ नहीं हैं। हमारे जीवन में भी खुशियाँ आती हैं। वे पलभर रहती हैं और फिर हमारा साथ छोड़ जाती हैं। आश्विन महीने में सुबह सूर्य पूर्व दिशा में जब प्रकट हुआ तो मेरी बगीची का पत्ता-पत्ता जगमगा उठा था। मुझे समझ नहीं आ रहा कि अब मैं सूर्य देव को प्रकाश देने के लिए प्रणाम करूँ या उस धूप के कारण भाप बन गई ओस को ढूँढूँ। सूर्य एक सच्चाई है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता पर ओस की बूंद भी तो सच है। हाँ, इतना ठीक है कि ओस का जीवन पलभर का है और पल-पल की खुशी को पीने का मुझे अधिकार है। मैं उसे प्राप्त क्यों न करूँ ? सूर्य तो फिर उगेगा, धूप भी निकलेगी पर मेरी बगीची में हर मौसम में ओस की बूंदें तो दिखाई नहीं देंगी।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Hindi Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

Hindi Guide for Class 8 PSEB सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा Textbook Questions and Answers

(क) भाषा-बोध

I. शब्दार्थ:

अन्यथा = नहीं तो।
हेलमेट = सिर की रक्षा करने वाला टोप।
सेफ्टी बैल्ट = सुरक्षा बैल्ट।
निर्धारित = नियत, निश्चित किया हुआ।
संकेत = इशारा।
पार्क = गाड़ी खड़ा करना।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

(ख) विषय बोध

I. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें :

(क) सड़क पर दिनों-दिन बढ़ती दुर्घटनाओं का लेखक ने क्या कारण बताया
उत्तर:
लापरवाही और सुरक्षा नियमों का पालन न करना ही दिनों दिन बढ़ती दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है।

(ख) सड़क-सुरक्षा-जीवन रक्षा से लेखक का क्या अभिप्राय है ?
उत्तर:
सड़कों पर अपनी और दूसरों की सुरक्षा से ही जीवन की सुरक्षा की जा सकती

(ग) स्कूटर तथा कार चलाने के लिए कम-से-कम कितनी उम्र होनी चाहिए ?
उत्तर:
स्कूटर तथा कार चलाने के लिए कम से कम उम्र 16 वर्ष होनी चाहिए।

(घ) वाहन चलाते समय मोबाइल सुनना क्यों खतरनाक हो सकता है ?
उत्तर:
वाहन चलाते समय मोबाइल सुनने से ध्यान बंट जाता है जिससे दुर्घटना होने की सम्भावना बढ़ जाती है। इसलिए यह खतरनाक हो सकता है।

(ङ) निश्चित स्थान पर वाहन पार्किंग का क्या फायदा है ?
उत्तर:
निश्चित स्थान पर वाहन पार्किंग से किसी को भी असुविधा नहीं होती।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

(च) चौराहे में लाल-हरी बत्ती के पास सड़क पर काली-सफेद लकीरें क्या दर्शाती हैं ?
उत्तर:
चौराहे में लाल-हरी बत्ती के पास काली-सफेद लकीरें यह दर्शाती हैं कि पैदल सड़क पार करने वाले वहाँ से जाएँ।

II. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें :

(क) वाहन चलाते समय सेफ्टी बैल्ट लगाना क्यों अनिवार्य है ?
उत्तर:
वाहन चलाते समय चालक और अगली सीट पर बैठे दूसरे व्यक्ति को सेफ्टी बैल्ट लगानी अनिवार्य है। अचानक किसी कारण ब्रेक लगाने पर उनके सिर का भाग आगे को तेजी से झुकते हैं जो वाहन में सामने की किसी भी वस्तु से टकरा सकते हैं। दुर्घटना हो जाने की स्थिति में सिर और चेहरे पर गम्भीर चोट लग सकती है। सेफ्टी बेल्ट लगाने से शरीर और छाती आगे गति नहीं कर पाते जिससे व्यक्ति की सुरक्षा बढ़ जाती है।

(ख) कौन-से वाहनों पर काले रंग के शीशे और लाल रंग की बत्ती लगायी जा सकती है ?
उत्तर:
विशेष अधिकार प्राप्त लोगों के द्वारा ही अपने वाहनों पर काले रंग के शीशे और लाल रंग की बत्ती लगवाई जा सकती है। इसके लिए अधिकार प्राप्त व्यक्ति ट्रैफिक विभाग से लिखित आज्ञा प्राप्त करते हैं। बिना आज्ञा के ऐसा नहीं किया जा सकता। बिना आज्ञा काले रंग के शीशे और लाल बत्ती का प्रयोग करने वालों को दण्डित किया जा सकता है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

(ग) हमें सड़क पर दुर्घटना से बचने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
उत्तर:
हमें सड़क पर दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहन की गति कम और नियन्त्रित रखनी चाहिए। सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। सड़क पर लाल-हरी बत्तियों का ध्यान रखना चाहिए। सड़कों का प्रयोग करने के लिए बनाए गए नियमों का पालन करना चाहिए। स्कूटर-मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

(ग) व्यावहारिक व्याकरण

I. शुद्ध करके लिखें :

पराथना = …………….
चारट = …………….
टरैफिक = …………….
दाँयी = …………….
मंतर = …………….
सिखना = …………….
किन्तू = …………….
रफतार = …………….
मोबाईल = …………….
रूकावट = …………….
मतबल = …………….
निचित = …………….
उबड़-खबड़ = …………….
रस्ते = …………….
धन्यावाद = …………….
उत्तर:
पराथना = प्रार्थना
चारट = चार्ट
टरैफिक = ट्रैफिक
दाँयी = दायीं
मंतर = मंत्र
सिखना = सीखना
किन्तू = किंतु
रफतार = रफ़्तार
मोबाईल = मोबाइल
रूकावट = रुकावट
मतबल = मतलब
निचित = निश्चित
उबड़-खबड़ = ऊबड़-खाबड़
रस्ते = रास्ते
धन्यावाद = धन्यवाद

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

II. रिक्त स्थान में उचित सम्बन्धबोधक शब्द भरकर वाक्य पूरे करें

(क) इसे अन्य नियमों ……. कठोरता से लागू नहीं किया जा सका है। (की ओर, की अपेक्षा)
(ख) आज्ञा ……….. किसी को ऐसा नहीं करना चाहिए। (के लिए, के बिना)
(ग) सड़क ………… काली सफ़ेद लकीरें लगाई गयी हैं। (के पास, पर)
(घ) हमें भारी गाड़ियों …….. से नहीं गुज़रना चाहिए। (के बीच, के बदले)
(ङ) चालक …….. बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना चाहिए। (के बगैर, के पीछे)
उत्तर:
(क) इसे अन्य नियमों की अपेक्षा कठोरता से लागू नहीं किया जा सका है।
(ख) आज्ञा के बिना किसी को ऐसा नहीं करना चाहिए।
(ग) सड़क पर काली सफ़ेद लकीरें लगाई गयी हैं।
(घ) हमें भारी गाड़ियों के बीच से नहीं गुज़रना चाहिए।
(ङ) चालक के पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना चाहिए।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

III. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखें

(i) स्कूल का सर्वप्रमुख अध्यापक
(ii) स्कूल में सुबह आयोजित की जाने वाली सभा
(iii) स्कूटर चलाने वाला व्यक्ति
(iv) विद्या प्राप्त करने वाला
(v) जो बीमार हो
(vi) जहाँ बीमारों का इलाज हो
(vii) चौराहे में लाल बत्ती के पास सड़क पर लगी काली सफेद लाइनें
उत्तर:
(i) मुख्याध्यापक
(ii) प्रार्थना सभा
(iii) स्कूटर चालक
(iv) विद्यार्थी
(v) रोगी/बीमार/रुग्ण
(vi) अस्पताल
(vii) जैबरा लाइनें

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

IV. एक शब्द में अलग-अलग अक्षरों व मात्राओं के प्रयोग से कई शब्द बना सकते हैं। ‘खतरनाक’ शब्द से बनने वाले विविध शब्द कैसे बनते हैं। देखो

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा 1
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं इसका अभ्यास करें।

V. इस तरह निम्नलिखित शब्दों में अलग-अलग अक्षरों व मात्राओं के प्रयोग से नए शब्द बनायें

अचानक, जानकारी
अचानक = अचकन, चना, आक, नाच, कन, चाक।
जानकारी = जान, जारी, कान, कार, जनक, करी।

इन्हें भी याद रखिये-
1. स्कूटर चालक के साथ-साथ पीछे बैठे व्यक्ति को भी बढ़िया किस्म का हेलमे पहनना चाहिए।
2. महिलाओं को भी अपनी सुरक्षा हेतु हेलमेट पहनना चाहिए।
3. यदि लाल बत्ती हुई हो और उस समय किसी भी तरफ से कोई न आता जाता | दिखाई दे तो भी हमें लाल बत्ती पर खड़े रहना चाहिए।
4. केवल हरी बत्ती पर ही चलना चाहिए।
5. हमें हरी बत्ती दिखाई देने पर जल्दी लाँघने के लिए अपने वाहन की गति बढ़ा नहीं देनी चाहिए। इससे जल्दबाजी में दुर्घटना घट सकती है।
6. हमें हेलमेट सुरक्षा के लिए पहनना है न कि नियमों का पालन करने के लिए। हेलमेट होते हुए भी उसे सिर पर न पहन कर हाथ में पकड़ना या स्कूटर पर लटका कर रखना नियमों की अवहेलना के साथ-साथ बेवकूफी है।
7. हमें सड़क पर अपने वाहन से किसी से रेस नहीं लगानी चाहिए।
8. हमें अपना वाहन निश्चित जगह पर ही खड़ा करना चाहिए।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

PSEB 8th Class Hindi Guide सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें

प्रश्न 1.
हमें सड़क पर किस ओर चलना चाहिए ?
(क) दायीं
(ख) बायीं
(ग) किसी भी दिशा में
(घ) बीच में।
उत्तर:
बायीं।

प्रश्न 2.
वाहन कहाँ खड़े करने चाहिए ?
(क) कहीं भी
(ख) फुटपाथ पर
(ग) सड़क पर
(घ) निश्चित स्थान पर।
उत्तर:
निश्चित स्थान पर।

प्रश्न 3.
‘P’ के दोनों ओर तीर (2) क्या दर्शाते हैं ?
(क) वाहन दायीं ओर खड़ा करें
(ख) वाहन बायीं ओर खड़ा करें
(ग) वाहन खड़ा नहीं करें
(घ) वाहन दोनों ओर खड़ा करें
उत्तर:
वाहन दोनों ओर खड़ा करें

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

प्रश्न 4.
चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल की कितनी बत्तियाँ होती हैं ?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच।
उत्तर:
तीन।

प्रश्न 5.
स्कूटर/कार चलाने के लिए कम-से-कम कितनी आयु होनी चाहिए ?
(क) 14
(ख) 15
(ग) 16
(घ) 18.
उत्तर:
16.

प्रश्न 6.
चौराहे पर लगी काली-सफेद लकीरों वाले क्षेत्र का प्रयोग कौन करते हैं ?
(क) कार चालक
(ख) स्कूटर चालक
(ग) पैदल यात्री
(घ) ट्रक चालक।
उत्तर:
पैदल यात्री।

प्रश्न 7.
अस्पताल के पास हार्न के कटे हुए निशान का क्या अर्थ है ?
(क) हार्न बजायें
(ख) हार्न न बजायें
(ग) हार्न ज़ोर से बजायें
(घ) हार्न बार-बार बजायें।
उत्तर:
हार्न न बजायें।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

प्रश्न 8.
वाहन चलाते समय मोबाइल सुनने से क्या हो सकता है ?
(क) कुछ नहीं
(ख) दुर्घटना
(ग) कान का फटना
(घ) मोबाइल का गिरना।
उत्तर:
दुर्घटना।

प्रश्न 9.
ट्रैफिक सिग्नल पर कौन-सी बत्ती जल रही हो तो वाहन चलाना चाहिए ?
(क) लाल
(ख) पीली
(ग) हरी
(घ) कोई भी नहीं।
उत्तर:
हरी।

प्रश्न 10.
वाहन किस बत्ती के जलने पर चलाना नहीं चाहिए ?
(क) हरी
(ख) पीली
(ग). नीली
(घ) लाल।
उत्तर:;
लाल।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा Summary

सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा पाठ का सार

स्कूल में ट्रैफिक पुलिस अधिकारी आमन्त्रित किए गए थे। प्रधानाचार्य ने उनका परिचय देते हुए स्कूल में आने के लिए स्वागत किया। सभी विद्यार्थी यातायात के नियमों को जानना चाहते थे। स्टेज पर लगे यातायात नियमों तथा चिह्नों से सम्बन्धित चार्यों को समझना चाहते थे। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि यातायात के नियमों का पालन न करने और सड़क पर लापरवाही के कारण दुर्घटनाओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इनसे बचने का एक ही मूल तरीका है कि हमें स्वयं सड़क पर सुरक्षित ढंग से चलना चाहिए और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। विद्यार्थियों की जानकारी बढ़ाते हुए उन्होंने बताया कि हमें हमेशा सड़क के बायीं ओर ही चलना चाहिए। यदि सड़क पार करनी हो तो दायीं-बायीं ओर देखकर सावधानी से ऐसा करना चाहिए।

हमें सड़क के किनारे फुटपाथ पर ही चलना चाहिए। तेज़ रफ्तार से वाहन नहीं चलाना चाहिए। पुरुषों और महिलाओं को हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। वाहन चलाते समय सुरक्षा बैल्ट का प्रयोग करना चाहिए। यदि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन की घण्टी बज जाती है तो वाहन को सड़क के किनारे रोककर बात करनी चाहिए। ट्रैफिक पुलिस ने जगह-जगह सड़क किनारे बोर्ड लगवाए हुए हैं। स्कूल के सामने बोर्ड पर जो बैग ले जाते बच्चे का चित्र बना होता है उसका अर्थ होता है कि यहाँ स्कूल है इसलिए वाहन की गति कम करो। अस्पताल के पास हार्न के कटे हुए निशान का अर्थ होता है कि व्यर्थ में हार्न न बजाया जाए क्योंकि ऊँची आवाज़ से रोगियों को परेशानी होती है।

पार्किंग के लिए अलग-अलग तीर लगे होते हैं। ‘P’ के नीचे दायीं ओर लगा तीर यह दर्शाता है कि वाहन दायीं ओर खड़ा करें। यही तीर का चिह्न बाईं ओर लगा हो तो वाहन को बाईं तरफ खड़ा करना चाहिए। ‘P’ के दोनों तरफ लगे तीर यह दर्शाते हैं कि वाहन दोनों तरफ खड़े किए जा सकते हैं। यदि ‘P’ के नीचे ‘साइकिल’ या ‘कार’ का चिह्न लगा हो तो वहाँ वहीं सम्बन्धित वाहन ही खड़ा करना चाहिए। सड़क पर लगी काली-सफेद लाइनों को ज़ेबरा लाइनें कहते हैं। पैदल चलने वालों को सदा उन्हीं पर चलते हुए सड़क पार करनी चाहिए। ऊबड़-खाबड़ सड़क की चेतावनी भी बोर्ड पर अंकित की जाती है। सड़क पर बायें, दायें या घूमने के संकेत बोर्डों द्वारा चालकों को दिए जाते हैं। हमें सड़क पर न तो खेलना चाहिए और न कूड़ा-कर्कट फेंकना चाहिए। भारी गाड़ियों के बीच में से हमें नहीं निकलना चाहिए। यातायात के नियम हमें और दूसरों को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 19 भारत रत्न-डॉ० अब्दुल कलाम

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Chapter 19 भारत रत्न-डॉ० अब्दुल कलाम Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Hindi Chapter 19 भारत रत्न-डॉ० अब्दुल कलाम

Hindi Guide for Class 8 PSEB भारत रत्न-डॉ० अब्दुल कलाम Textbook Questions and Answers

(क) विषय – बोध

I. शब्दार्थ:

लक्ष्य = उद्देश्य।
अब्बू = पिता।
अन्तरिक्ष विज्ञान = अन्तरिक्ष में स्थित, ग्रहों, उपग्रहों आदि की स्थिति स्वरूप जानकारी से सम्बन्धित विज्ञान।
कर्मठता = काम में कुशलता।
विभूति = विभव, अधिकता, बढ़ती, ऐश्वर्य।
सजग = जागरूक।
नजरअन्दाज = अनदेखा।
अथक = कभी न थकने वाला।
मशगूल = लीन।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 19 भारत रत्न-डॉ० अब्दुल कलाम

II. इन शब्दों के अर्थ लिखकर वाक्य बनायें :

उपाधि = ………………..
अथक = ………………..
मिसाइल = ………………..
लक्ष्य = ………………..
अन्तरिक्ष = ………………..
सपना = ………………..
टूटना = ………………..
उत्तर:
उपाधि = पदवी – हमारे अध्यापक के पास पीएच०डी० की उपाधि भी है।
अथक = बिना थके हुए – आपने अपने जीवन में यह पद प्राप्त करने के लिए अथक प्रयत्न किए हैं।
मिसाइल = दूर तक वार करने वाला एक हथियार – भारत ने अपने बलबूते पर अनेक प्रकार की मिसाइलें तैयार कर शत्रु के हृदय में डर पैदा कर दिया है।
लक्ष्य = मंजिल – अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मनोज कुछ भी कर सकता है।
अन्तरिक्ष = आकाश – पिछले सप्ताह भारत ने अपना एक रॉकेट अन्तरिक्ष में सफलतापूर्वक छोड़ा।
सपना टूटना = इच्छा अधूरी रह जाना – पति के देहान्त के कारण कल्पना का बड़ी कोठी बनाने का सपना टूट गया था।

(ख) विषय – बोध

I. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें :

(क) भारत का प्रथम नागरिक किसे कहा जाता है ?
उत्तर:
भारत का प्रथम नागरिक राष्ट्रपति जी को कहा जाता है।

(ख) राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का पूरा नाम लिखें।
उत्तर:
डॉ० अबुल पकीर जैनुलाबुदीन अब्दुल कलाम।

(ग) इन्होंने अपने पिता का हाथ बंटाने के लिए क्या काम लिया ?
उत्तर:
इन्होंने घर-घर अखबार बांट कर अपने पिता का हाथ बंटाया था।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 19 भारत रत्न-डॉ० अब्दुल कलाम

(घ) इन्होंने वैमानिकी इंजीनियरी (एयरोनॉटिक्स इंजीनियरिंग) की डिग्री कहाँ से प्राप्त की ?
उत्तर:
इन्होंने वैमानिकी इंजीनियरी की डिग्री मद्रास तकनीकी संस्थान से प्राप्त की थी।

(ङ) इनके प्रेरणास्त्रोत कौन-कौन थे ?
उत्तर:
इनके प्रेरणास्रोत प्रो० विक्रम साराभाई, प्रो० सतीश धवन, प्रो० ब्रह्म प्रकाश, प्रो० एम०जी० मेनन, डॉ० राजा रमन्ना आदि प्रसिद्ध विभूतियाँ थीं।

(च) एस०एल०वी० 3 क्या है ?
उत्तर:
यह उपग्रह का अन्तरिक्ष में छोड़ने वाला प्रक्षेपण यन्त्र है।

(छ) आपको ‘मिसाइल मैन’ क्यों कहा जाता है ?
उत्तर:
आपने नाग, अग्नि, पृथ्वी, आकाश, त्रिशूल आदि मिसाइलें देश को प्रदान की जिस कारण आपको मिसाइल मैन कहा जाता है।

(ज) अपंग बच्चों के लिए आपने क्या बनाया और उसमें कौन-सी धातु प्रयोग की जाती है ?
उत्तर:
अपंग बच्चों के लिए आपने चलने की छड़ी बनाई। उनमें धातु कार्बन का प्रयोग किया जाता है।

(झ) आपको कौन-कौन से सम्मान, कब-कब प्राप्त हुए ?
उत्तर:
आपको सन् 1981 में पद्मभूषण, सन् 1990 में पद्म विभूषण और सन् 1997 में भारत रत्न नामक सम्मान प्राप्त हुए थे।

(ञ) किस गुण के कारण आप चाचा नेहरू की याद करा देते हैं ?
उत्तर:
बच्चों में घुल-मिल जाने के कारण आप चाचा नेहरू की याद करा देते हैं।

(त) हर इन्सान के बारे में आपकी क्या राय है ?
उत्तर:
हर इन्सान में कोई न कोई अनोखा गुण अवश्य होता है जिसे उभारने की आवश्यकता होती है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 19 भारत रत्न-डॉ० अब्दुल कलाम

II. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें :

(क) उस घटना का वर्णन करो जिससे प्रेरित होकर उन्होंने उड़ान को अपना लक्ष्य बनाया।
उत्तर:
रामेश्वरम् ऐलिमैंटरी स्कूल के अध्यापक श्री शिवा सुब्रमण्यम ने पांचवीं कक्षा के अपने छात्रों को रामेश्वरम् के तट पर समझाया था कि पक्षी को उड़ने की इच्छा अपनी इच्छा से मिलती है। डॉ० कलाम उस समय छात्र के रूप में उस कक्षा में थे। उनके मन में अपने अध्यापक की बात सुनकर पक्षी की उड़ान एक प्रेरणा बन गई थी। कठोर परिश्रम से वे अपने लक्ष्य में पूर्ण रूप से सफल रहे थे।

(ख)’सपने टूट जायें तो निराश न हों।’ ऐसा उन्होंने क्यों कहा ?
उत्तर:
डॉ० कलाम के जीवन का लक्ष्य वायुसेना में पायलट बनने का था। उन्होंने इसके लिए प्रयत्न किया था पर उन्हें अन्तिम चयन प्रक्रिया में सफलता की प्राप्ति नहीं हुई थी। उन्होंने तब ऐसा कहा था कि सपने टूट जायें तो निराश न हों। वे अपने प्रयत्न से उड़ान प्रणाली में काम आने वाले यन्त्र बनाने में काम करने लगे थे।

(ग) युवा वर्ग के लिए उनका क्या सन्देश है ?
उत्तर:
युवा वर्ग के लिए उनका सन्देश है कि वे सब अपने ज्ञान का सदुपयोग करें। अपने खाली समय में वे जरूरतमन्द बच्चों में अपना ज्ञान बांटें। पर्यावरण सुधारने के लिए अधिक-से-अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें। वे समाज को खुशहाल बनाने के लिए प्रयत्न करें।

(घ) अब्दुल कलाम की जीवनी से आपने क्या-क्या सीखा ?
उत्तर:
अब्दुल कलाम अति बुद्धिमान और सचेत थे। बचपन में अपने अध्यापक के द्वारा कही गई बात को मन में रखकर वे देश के सर्वोच्च स्थान पर पहुंचने में सफल हुए। अधिक सम्पन्न न होने के बावजूद उन्होंने अपने मन में हताशा नहीं आने दी थी। छुटपन से ही अपने पिता की सहायता करने के लिए प्रयत्न करते थे। अपने जीवन के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त न करने पर भी वे हताश नहीं हुए थे। सर्वोच्च शिखर पर पहुँच कर भी वे संगीत, कविता-लेखन और पढ़ने में अपना ध्यान लगाते हैं।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 19 भारत रत्न-डॉ० अब्दुल कलाम

(ङ) अपने विद्यालय के पुस्तकालय से इनकी जीवनी लेकर पढ़ें। अच्छी बातें/गुण अपनी डायरी में नोट करें।
उत्तर:
अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से स्वयं कीजिए।

(ग) व्यावहारिक व्याकरण

I. इन शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखें :

पक्षी = ………………..
इच्छा = ………………..
आकाश = ………………..
अध्यापक = ………………..
लक्ष्य = ………………..
समुद्र = ………………..
अब्बू = ………………..
उत्तर:
पक्षी = खग, पंछी
इच्छा = चाह , कामना
आकाश = नभ , आसमान
अध्यापक = गुरु , शिक्षक
लक्ष्य = उद्देश्य , मंजिल
समुद्र = सागर , उद्धि
अब्बू = पिता , तात।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 19 भारत रत्न-डॉ० अब्दुल कलाम

II. इन शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द लिखें :

आमदनी = ………………..
गुण = ………………..
असफल = ………………..
इच्छा = ………………..
विकसित = ………………..
मिलन = ………………..
विश्वास = ………………..
युवा = ………………..
सदुपयोग = ………………..
बुराई = ………………..
उत्तर:
आमदनी = खर्चा
गुण = अवगुण/दोष
असफल = सफल
इच्छा = अनिच्छा
विकसित = अविकसित
मिलन = वियोग
विश्वास = अविश्वास
युवा = वृद्ध
सदुपयोग = दुरुपयोग
बुराई = अच्छाई।

III. इन शब्दों में से मूल शब्द अलग करें :

सुशोभित = ………………..
नागरिक = ………………..
निर्मित = ………………..
सम्मानित = ………………..
विकसित = ………………..
परिवर्तित = ………………..
उत्तर:
सुशोभित = शोभा
नागरिक = नगर
निर्मित = निर्माण
सम्मानित = मान
विकसित = विकास
परिवर्तित = वृत

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 19 भारत रत्न-डॉ० अब्दुल कलाम

IV. ‘ता’ लगाकर भाववाचक संज्ञा बनायें :

नैतिक = ………………..
कर्मठ = ………………..
विनम्र = ………………..
सफल = ………………..
आवश्यक = ………………..
मिलनसार = ………………..
सजग = ………………..
नागरिक = ………………..
उत्तर:
नैतिक = नैतिकता
कर्मठ = कर्मठता
विनम्र = विनम्रता
सफल = सफलता
आवश्यक = आवश्यकता
मिलनसार = मिलनसारता
सजग = सजगता
नागरिक = नागरिकता।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 19 भारत रत्न-डॉ० अब्दुल कलाम

PSEB 8th Class Hindi Guide भारत रत्न-डॉ० अब्दुल कलाम Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें

प्रश्न 1.
डॉ० कलाम कब से कब तक भारत के राष्ट्रपति रहे ?
(क) 2002 से 2007 तक
(ख) 2000 से 2005 तक
(ग) 2001 से 2006 तक
(घ) 2003 से 2008 तक।
उत्तर:
2002 से 2007 तक।।

प्रश्न 2.
डॉ० कलाम का जन्म कब हुआ था ?
(क) 15-8-1931
(ख) 5-9-1931
(ग) 15-10-1931
(घ) 15-11-1931.
उत्तर:
15-10-1931.

प्रश्न 3.
डॉ० कलाम का जन्म किस स्थान पर हुआ था ?
(क) धनुष पुर
(ख) धनुष कोटी
(ग) धनुष बाणी
(घ) धनुष नगर।
उत्तर:
धनुष कोटी।

प्रश्न 4.
डॉ० कलाम ने मद्रास तकनीकी संस्थान से किस विषय में डिग्री प्राप्त की थी ?
(क) कंप्यूटर विज्ञान
(ख) सिविल इंजीनियरिंग पर
(ग) वैज्ञानिकी इंजीनियरिंग
(घ) मकैनिकल इंजीनियरिंग।
उत्तर:
वैज्ञानिकी इंजीनियरिंग।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 19 भारत रत्न-डॉ० अब्दुल कलाम

प्रश्न 5.
डॉ० कलाम को किस नाम से जाना जाता है ?
(क) राकेट मैन
(ख) त्रिशूल मैन
(ग) मिसाइल मैन
(घ) उपग्रह मैन।
उत्तर:
मिसाइल मैन।

प्रश्न 6.
डॉ० कलाम को कौन-सा सर्वोच्च सम्मान दिया गया ?
(क) देशरत्न
(ख) रॉकेट रत्न
(ग) भारत रत्न
(घ) विज्ञान रस।
उत्तर:
भारत रत्न।

भारत रत्न-डॉ० अब्दुल कलाम Summary

भारत रत्न-डॉ० अब्दुल कलाम पाठ का सार

भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ० अब्दुल कलाम उच्च कोटि के वे वैज्ञानिक हैं जिन्होंने भारत के नाम को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में ला खड़ा किया है। वे जुलाई, सन् 2002 से जुलाई, सन् 2007 तक देश के राष्ट्रपति पद को सुशोभित करने वाले महान् व्यक्तित्व के स्वामी हैं। इनका जन्म 15 अक्तूबर, सन् 1931 में रामेश्वरम् के धनुष कोटि गाँव में एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। अपने पिता की सहायता करने के लिए प्रतिदिन ये अपने बचपन में ही सुबह चार बजे उठ जाते थे। नमाज़ पढ़ने के बाद अपने गणित के अध्यापक से पढ़ने के बाद पैदल तीन किलोमीटर रामेश्वरम् रेलवे स्टेशन से अखबार के बण्डल लाकर घर-घर बांटते और फिर पाठशाला जाते थे। गाँव से प्राथमिक शिक्षा परी करने के पश्चात् रामनाथपुरम् से मैट्रिक परीक्षा पास की। इन्होंने मद्रास तकनीकी संस्थान से वैमानिकी इंजीनियरी में डिग्री प्राप्त की तथा अंतरिक्ष विज्ञान में कुशलता प्राप्त की। माता-पिता के अतिरिक्त प्रो० विक्रम साराभाई, प्रो० सतीश धवन, प्रो० ब्रह्म प्रकाश, प्रो० एम०जी० मेनन, डॉ० राजा रमन्ना आदि इनके प्रेरणा स्रोत थे। ये एयरफोर्स में पायलट बनना चाहते थे पर ऐसा न कर पाने के बाद इन्होंने उड़ान प्रणाली में काम आने वाले यन्त्र बनाने में अपना पूरा ध्यान लगा दिया। इन्होंने सन् 1963 में भारत की पहली राकेट उड़ान और अन्य उड़ानों में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। रोहिणी उपग्रह को अन्तरिक्ष में छोड़ने वाले प्रक्षेपण यन्त्र एस०एल०वी० 3 की सफलता के बाद ये प्रधानमन्त्री के विज्ञान एवं तकनीकी सलाहकार बन गए थे। नाग, अग्नि, पृथ्वी, आकाश, त्रिशूल आदि मिसाइलों की सफलता के बाद इन्हें ‘मिसाइल मैन’ का नाम मिल गया था। इन्होंने मिसाइलों में प्रयुक्त होने वाली धातु कार्बन को विकसित किया। इसी से हैदराबाद निजाम संस्थान के अपंग बच्चों के चलने के लिए इन्होंने छड़ी तैयार की। इनके महान् योगदान के लिए इन्हें पदम् भूषण, पदम् विभूषण और भारत रत्न की उपाधियों से सम्मानित किया गया। इनका देश के युवा वर्ग में दृढ़ विश्वास है और मानना है कि यदि युवा वर्ग अपनी क्षमता से कार्य करे तो भारत सन् 2020 से पहले एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। आज का युवा वर्ग बहुत सजग और सचेत है। उसे एकदूसरे के साथ ज्ञान, धन, खुशी और मुस्कान बांटनी चाहिए। सभी को एक-दूसरे की बुराइयों को नजरअंदाज करना चाहिए और अच्छाइयों से पाठ सीखना चाहिए।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 लघु कथाएँ (i) सीख (ii) स्वाभिमान (iii) मेहनत का करिश्मा

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Chapter 18 लघु कथाएँ (i) सीख (ii) स्वाभिमान (iii) मेहनत का करिश्मा Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Hindi Chapter 18 लघु कथाएँ (i) सीख (ii) स्वाभिमान (iii) मेहनत का करिश्मा

Hindi Guide for Class 8 PSEB लघु कथाएँ (i) सीख (ii) स्वाभिमान (iii) मेहनत का करिश्मा Textbook Questions and Answers

(क) भाषा बोध

I.शब्दार्थ :-

उत्सुकता = जानने की इच्छा।
कंपकंपाती सर्दी = कंपकंपी पैदा करने वाली ठंड।
करिश्मा = चमत्कार।
जर्जर = जीर्ण, टूटा-फूटा।
सतरंगी = सात रंगों वाला।
नुक्कड़ = नोक, मोड़, छोर।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 लघु कथाएँ (i) सीख (ii) स्वाभिमान (iii) मेहनत का करिश्मा

II. इन मुहावरे/लोकोक्तियों का अर्थ समझते हुए वाक्य बनायें :

साफ-साफ कहना = ……………..
टालमटोल करना = ……………..
अपना सा मुँह लेकर रह जाना = ……………..
पाँव जमाना = ……………..
दिल मचलना = ……………..
औंधे मुँह गिरना = ……………..
हाथ में थमाना = ……………..
अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत = ……………..
गहरी सोच में डूबना = ……………..
उत्तर:
1. साफ-साफ कहना = स्पष्ट रूप से कहना।
वाक्य – मकान मालिक ने किरायेदार को घर छोड़ देने के लिए आज साफ-साफ कह दिया है।

2. टालमटोल करना = बहाने बनाना।
वाक्य – तुम मेरा उधार चुकाने में टालमटोल क्यों कर रहे हो ?

3. अपना-सा मुँह लेकर रह जाना = अपमानित होना।
वाक्य – दुकान से चोरी करते हुए पकड़े जाने पर राघव अपना-सा मुँह ले कर रह गया।

4. पाँव जमाना = पकड़ मज़बूत करना।
वाक्य – गीली जमीन पर जरा अपने पाँव जमा कर रखना, नहीं तो फिसल जाओगे।

5. दिल मचलना = ललचाना।
वाक्य – प्रत्येक बच्चे का खिलौनों के लिए दिल मचलता ही है।

6. औंधे मुँह गिरना = उलट कर गिरना, लज्जित होना।
वाक्य – अन्ना जी को झूठा सिद्ध करने की कोशिश में नेता जी को खुद ही औंधे मुँह गिरना पड़ा था।

7. हाथ में थमाना = देना।
वाक्य – मांगने पर मैंने अपना प्रमाण पत्र उनके हाथ में थमा दिया था।

8. अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत = नुकसान हो जाने के बाद पछताने का कोई लाभ नहीं होता।
वाक्य – जब परीक्षाएँ चल रही थीं तुम तब भी क्रिकेट खेलते रहे इसलिए तुम्हें फेल तो होना ही था और इसे ही तो कहते हैं कि अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत।

9. गहरी सोच में डूबना = चिन्तित होना।
वाक्य – बेटे की आवारागर्दी की बातें सुनकर बेचारा रामदीन गहरी सोच में डूब गया था।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 लघु कथाएँ (i) सीख (ii) स्वाभिमान (iii) मेहनत का करिश्मा

(ख) विषय बोध

I. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें :

(क) रमेश और सुरेश में किस बात की समस्या थी ?
उत्तर:
उन दोनों में माँ को रखने के लिए पैसे देने की समस्या थी। रमेश अपने भाई से माँ को अपने साथ रखने के पैसे प्राप्त करना चाहता था।

(ख) चौधरी साहब ने रमेश और सुरेश को क्या समझाया ?
उत्तर:
चौधरी साहब ने उन्हें समझाया कि माँ जन्म देकर बच्चों को अपने पास रखती है न कि बच्चे उसे अपने पास रखते हैं।

(ग) दोनों भाइयों को क्या सीख मिली ?
उत्तर:
दोनों भाइयों को सीख मिली कि उन्हें माँ को सम्मानपूर्वक अपने साथ रखना चाहिए।

(घ) स्वाभिमान का क्या अर्थ है ?
उत्तर:
स्वाभिमान का अर्थ है-अपनी क्षमता पर अभिमान।

(ङ) छोटा-सा लड़का क्या काम करता था ?
उत्तर:
छोटा-सा लड़का नौवीं में पढ़ता था और बीमार पिता की सहायता के लिए अखबार बांटता था।

(च) लेखक ने जब उसे कापियाँ देनी चाहीं तो उसने क्या उत्तर दिया ?
उत्तर:
लेखक ने जब उसे कापियाँ देनी चाहीं तो उसने उत्तर दिया कि जो कापियां नहीं ले सकते वे उन्हें कापियाँ दे दें।

(छ) चुन्नू ने माँ की अलमारी से क्या निकाला ?
उत्तर:
चुन्नू ने माँ की अलमारी से पचास रुपए का एक नोट निकाला।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 लघु कथाएँ (i) सीख (ii) स्वाभिमान (iii) मेहनत का करिश्मा

(ज) पचास के नोट का उसने क्या किया ?
उत्तर:
पचास के नोट से उसने पटाखे खरीदे और घण्टा भर चलाए।

(झ) चुन्नू ने माँ की दवाई के लिए पैसे कैसे जुटाये ?
उत्तर:
चुन्नू ने कागज के फूल बेचकर दवाई के लिए पैसे जुटाये।

(ब) उसकी खुशी का ठिकाना क्यों न था ?
उत्तर:
माँ के बच जाने से उसकी खुशी का ठिकाना न था।

(ग) व्यावहारिक व्याकरण

I. निम्नलिखित शब्दों में उपसर्ग/प्रत्यय लगाकर नए शब्द बनायें :

उपसर्ग + मूल शब्द = नया शब्द
बे + रोक = ……………..
बे + काबू = ……………..
बे + शर्म = ……………..
बे + कार = ……………..

मूल शब्द + प्रत्यय = नया शब्द
खुश + ई = ……………..
निर्भीक + ता = ……………..
कोमल + ता = ……………..
नम्र + ता = ……………..
उत्तर:
उपसर्ग + मूल शब्द = नया शब्द
बे + रोक = बेरोक
बे + काबू = बेकाबू
बे + शर्म = बेशर्म
बे + कार = बेकार

मूल शब्द + प्रत्यय = नया शब्द
खुश + ई = खुशी
निर्भीक + ता = निर्भीकता
कोमल + ता = कोमलता
नम्र + ता = नम्रता।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 लघु कथाएँ (i) सीख (ii) स्वाभिमान (iii) मेहनत का करिश्मा

II. पर्यायवाची शब्द लिखें :

अखबार = …………..
खुद = ……………..
मदद = ……………..
बीमार = ……………..
फूल = ……………..
जेब = ……………..
माँ = ……………..
उत्तर:
अख़बार = समाचार-पत्र
खुद = स्वयं
मदद = सहायता
बीमार = रुग्ण।
फूल = पुष्प
जेब = खीसा
माँ = मातृ

II. ‘कलाकार’ शब्द कला + कार से मिलकर बना है। इसी प्रकार अन्य शब्द बनायें :

चित्र + कार = ……………..
मूर्ति + कार = ……………..
नाटक + कार = ……………..
संगीत + कार = ……………..
साहित्य + कार = ……………..
उत्तर:
चित्र + कार = चित्रकार
मूर्ति + कार = मूर्तिकार
नाटक + कार = नाटककार
संगीत + कार = संगीतकार
साहित्य + कार = साहित्यकार।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 लघु कथाएँ (i) सीख (ii) स्वाभिमान (iii) मेहनत का करिश्मा

IV. बहुवचन रूप लिखें :

कॉपी = कापियाँ
दवाई = ……………..
पोटली = ……………..
चारपाई = ……………..
अलमारी = ……………..
चिड़िया = ……………..
गुड़िया = ……………..
लुटिया = ……………..
बुढ़िया = ……………..
उत्तर:
कॉपी = कापियाँ
दवाई = दवाइयाँ
पोटली = पोटलियाँ
चारपाई = चारपाइयाँ
अलमारी = अलमारियाँ
चिड़िया = चिड़ियाँ
गुड़िया= गुड़ियाँ
लुटिया = लुटियाँ
बुढ़िया = बुढ़ियाँ।

(घ) आत्म बोध

आपने एक मुहावरा सुना होगा ‘अपना हाथ जगन्नाथ’। जिसका अर्थ है-अपने हाथ से काम करना सबसे अच्छा है। दूसरी तथा तीसरी लघु कथायें इसी मुहावरे को चरितार्थ करती हैं। अतः हमेशा याद रखें : कार्य कोई भी छोटा नहीं होता, उसके पीछे मन की भावना महान् होनी चाहिए।

(छ) रचना बोध

आप अपने परिवार/पड़ोस/मित्र/सम्बन्धी की क्या सहायता कर सकते हैं ? सोचिये और लिखिये।
उत्तर:
अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से स्वयं कीजिए।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 लघु कथाएँ (i) सीख (ii) स्वाभिमान (iii) मेहनत का करिश्मा

PSEB 8th Class Hindi Guide लघु कथाएँ (i) सीख (ii) स्वाभिमान (iii) मेहनत का करिश्मा Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें

प्रश्न 1.
रमेश के साथ उसकी माँ कितने महीनों से रह रही थी ?
(क) पाँच
(ख) सात
(ग) आठ
(घ) नौ।
उत्तर:
आठ।

प्रश्न 2.
रमेश के बड़े भाई का क्या नाम है ?
(क) सुरेश
(ग) गणेश
(घ) राकेश।
उत्तर:
सुरेश।

प्रश्न 3.
मुखिया चौधरी किस के साथ रह रहे थे ?
(क) भाई
(ख) मौसी
(ग) माँ
(घ) मामी।
उत्तर:
माँ।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 लघु कथाएँ (i) सीख (ii) स्वाभिमान (iii) मेहनत का करिश्मा

प्रश्न 4.
सुरेश माँ को अपने पास क्यों नहीं रखना चाहता था ?
(क) पत्नी के कारण
(ख) बच्चों के कारण
(ग) छोटा घर था
(घ) आर्थिक तंगी।
उत्तर:
आर्थिक तंगी।

प्रश्न 5.
लड़का कौन-सी कक्षा में पढ़ता था ?
(क) सातवीं
(ख) आठवीं
(ग) नौवीं
(घ) दसवीं।
उत्तर:
नौवीं।

प्रश्न 6.
लड़का क्या बांटता था ?
(क) अखबार
(ख) कापियाँ
(ग) पुस्तकें
(घ) भोजन।
उत्तर:
अखबार।

प्रश्न 7.
चुन्नू का मन क्या कर रहा था ?
(क) खेलने जाना है।
(ख) मिठाई खानी है
(ग) पटाखे चलाने हैं
(घ) साइकिल लेनी है।
उत्तर:
पटाखे चलाने हैं।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 लघु कथाएँ (i) सीख (ii) स्वाभिमान (iii) मेहनत का करिश्मा

प्रश्न 8.
चुन्नू ने कितने रुपए चुराए ?
(क) बीस
(ख) तीस
(ग) चालीस
(घ) पचास।
उत्तर:
पचास।

प्रश्न 9.
चुन्नू क्यों पछता रहा था ?
(क) मिठाई खाने पर
(ख) चोरी करने पर
(ग) खेलने जाने पर
(घ) माँ की चिंता न करने पर।
उत्तर:
चोरी करने पर।

प्रश्न 10.
चुन्नू के फूल कितने में बिके ?
(क) पचास रुपए में
(ख) एक सौ रुपए में
(ग) एक सौ दस रुपए में
(घ) एक सौ सात रुपए में।
उत्तर:
एक सौ सात रुपए में।

लघु कथाएँ-सीख,स्वाभिमान, मेहनत का करिश्मा Summary

लघु कथाएँ-सीख,स्वाभिमान, मेहनत का करिश्मा कथाओं का सार

1. सीख

सुरेश और रमेश दो भाई थे। उनकी माँ रमेश के साथ पिछले आठ महीने से रह रही थी। सुरेश अपनी माँ से मिलने और छोटे भाई को आर्थिक सहायता देने के लिए इस दौरान कभी नहीं आया था। एक बार सुरेश जब आया तो रमेश ने उससे साफ-साफ कह दिया कि माँ को उसके पास रखने के लिए खर्चे के कुछ पैसे भेजा करे। सुरेश ने अपनी कमज़ोर आर्थिक स्थिति के कारण ऐसा करने से मना कर दिया। उनमें यह भी बात हुई कि माँ छहछह महीनों के लिए बारी-बारी दोनों भाइयों के पास रहे। रमेश माँ को अपने पास रखना तो चाहता था पर बड़े भाई से माँ के खर्चे के लिए पैसे पाना चाहता था। जब वे आपस में मिल कर कोई निर्णय नहीं कर पा रहे थे तब उन्हें गाँव के मुखिया चौधरी जी दिखाई दिए। उन्होंने उनसे झगड़े को निपटाने के लिए कहा क्योंकि चौधरी साहब का भी एक भाई था पर उनकी माँ चौधरी साहब के साथ रहती थी। चौधरी साहब ने उन दोनों भाइयों से पूरी बात सुन कर कहा कि सच बात तो यह थी कि वे अपनी माँ के साथ रह रहे थे, न कि माँ उनके साथ रह रही थी। जब से उनका जन्म हुआ वे अपनी माँ के साथ रह रहे थे और यह उनका सौभाग्य था। उनकी बात सुन दोनों भाई सुरेश और रमेश ने शर्म से अपना सिर झुका लिया। इसके बाद रमेश ने कभी भी सुरेश से इस बात के लिए पैसे नहीं मांगे।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 18 लघु कथाएँ (i) सीख (ii) स्वाभिमान (iii) मेहनत का करिश्मा

2. स्वाभिमान

पिछले कुछ दिन से अखबार बांटने वाले की जगह एक छोटा-सा लड़का साइकिल पर आने लगा था। कंपकंपाती सर्दी में सुबह-सवेरे उसका आना लोगों को अजीब-सा लगा था। उन्हें विचार आया कि शायद वह पढ़ने स्कूल न जाता हो। एक सुबह उसने उसे रोक कर पूछा कि क्या पढ़ने के लिए स्कूल नहीं जाता। उसने बताया कि वह नौवीं में पढ़ता था। पिता जी के बीमार होने के कारण वह उनकी मदद के लिए आ रहा था। लेखक ने उसे कुछ कॉपियाँ सहायता के रूप में देने की बात कही तो उसने कहा कि वह खुद अपने लिए कॉपियाँ ले सकता था। जो नहीं ले सकते थे, वे कापियां उन्हें दे दें।

3. मेहनत का करिश्मा

दीवाली का दिन था। गली के सब बच्चे पटाखे चला रहे थे। चुन्नू का मन भी पटाखे चलाने का था पर उसके पास पैसे नहीं थे। उसकी माँ बीमार थी। वह दबे पाँव माँ के कमरे में गया। उसने माँ की अलमारी में फटे-पुराने कपड़ों के नीचे से एक पोटली निकाली। उसमें पचास रुपये का एक ही नोट था जो कुछ कागज़ों के साथ बंधा हुआ था। उसने उस नोट को चुपके से जेब में रखा और बाज़ारं से उनके पटाखे खरीदे। घंटा भर बाद जब वह वापस घर आया तो माँ चारपाई पर औंधे मुंह पड़ी थी। बुलाने पर भी वह बोल नहीं रही थी। वह डॉक्टर को बुला लाया। डॉक्टर ने उसे कुछ दवाइयों के नाम लिख कर दिए और कहा कि माँ के जीवन के लिए उसे दो घंटे में दवाइयाँ अवश्य मिल जानी चाहिए थी। घर में एक पैसा भी नहीं था। वह पछता रहा था कि उसने चोरी क्यों की और क्यों उन पैसों से पटाखे चला दिए। वह गहरी सोच में था। अचानक उसे याद आया कि स्कूल में कुछ दिन पहले कागज़ के फूल बनाना सिखाया था। उसने झट से अलमारी में से सतरंगी कागज़ निकाले। तेज़ी से उनके फूल बनाने आरम्भ किए। एक डलिया में भर कर वह गली की नुक्कड़ में बैठ कर उन्हें बेचने लगा। फूल सुंदर थे। वे सभी शीघ्र ही एक सौ सात रुपये में बिक गए। वह माँ की दवाई लाया और उसकी माँ खतरे से बाहर हो गई।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 17 नीरज के दोहे

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Chapter 17 नीरज के दोहे Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Hindi Chapter 17 नीरज के दोहे

Hindi Guide for Class 8 PSEB नीरज के दोहे Textbook Questions and Answers

(क) भाषा – बोध

I. शब्दार्थ:

उत्तर:
विषय विकार = लोभ, मोह, अहंकार आदि विषय वासनाएँ। शूल = काँटा, चुभन। प्रभु = भगवान । कृपा = दया। निर्मूल = बिना जड़ का, बिना कष्टों और दुखों का। मर्यादा = सदाचार। रम गया = लग गया। निष्काम = इच्छा से रहित। जग = संसार। अनूप = बेजोड़, अति सुंदर। दीखे = दिखाई देता है। भीतर = अंदर। लोभ = लालच। क्रोध = गुस्सा। मुक्ति = छुटकारा। धन = पैसा, दौलत, संपत्ति। मात्र = केवल। मनुज = मनुष्य। ध्येय = उद्देश्य। अगर = यदि। हेय = हीन, तुच्छ। अमरत्व = सदा बने रहना। हित = भला, कल्याण। सर्व-भूत-हित-रत = सब के कल्याण में लीन। सदा = हमेशा। डसे = डसना, डंक मारना। त्यागे = छोड़े। दुष्टता = बुराई। मसलो = कुचलो, दोनों हाथों के बीच रगड़ो। स्नेह = प्रेम। निवास = रहने का स्थान, रहना। निष्ठा = कौशल। श्रद्धा = एकाग्रता, आधार।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 17 नीरज के दोहे

(ख) विषय – बोध

I. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें :

(क) इन दोहों के कवि का नाम लिखें।
उत्तर:
इन दोहों के कवि का नाम श्री नीरज है।

(ख) कवि ने प्रभु से क्या प्रार्थना की है ?
उत्तर:
कवि ने प्रभु से प्रार्थना की है कि वे उसके हृदय में विद्यमान सभी बुराइयों और विषय विकारों को सदा के लिए दूर कर दें।

(ग) हमें अपना मन किस में और किस भाव से रमाना चाहिए ?
उत्तर:
हमें अपना मन मर्यादा और त्याग के प्रतीक श्री राम में रमाना चाहिए।

(घ) कवि ने जग के रंग की तुलना किस रंग से की है ?
उत्तर:
कवि ने जग के रंग की तुलना इंद्रधनुष के रंगों से की है।

(ङ) हम अपने को कब पहचान सकते हैं ?
उत्तर:
जब हमारे मन में लोभ और क्रोध न हो तो हम अपने को पहचानते हैं।

(च) जीवन में महत्त्व किस बात का है ?
उत्तर:
जीवन का महत्त्व इस बात में छिपा है कि हम अपना जीवन किस प्रकार जीते हैं। जीवन का महत्त्व लंबी आयु से नहीं है।

(छ) सभी देशों में भारत की विशेष पहचान क्या है ?
उत्तर:
भारत अन्य देशों के समान स्वार्थी आधार पर कार्य नहीं करता बल्कि सभी देशों के कल्याण की दिशा में कार्य करता है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 17 नीरज के दोहे

(ज) दृष्ट व्यक्ति की तुलना किससे की गई है ?
उत्तर:
दुष्ट व्यक्ति की तुलना साँप से की गई है।

(झ) फूल की क्या विशेषता है ?
उत्तर:
फूल की विशेषता है कि वह मसले जाने पर भी सुगंध ही देता है।

(ञ) घर की सुख-शान्ति किस में निहित है ?
उत्तर:
घर की सुख-शान्ति माता-पिता के गुणों और व्यवहार में निहित है।

II. इन दोहों की सप्रसंग व्याख्या करें :

(क) लोभ न जाने……………पहचान।
उत्तर:
देखिए, सप्रसंग व्याख्या भाग।

(ख) स्नेह, शान्ति……………..विश्वास।
उत्तर:
देखिए सप्रसंग व्याख्या भाग।

(ग) साँप’ और ‘फूल’ के उदाहरण द्वारा कवि क्या कहना चाहता है ? स्पष्ट करें।
उत्तर:
‘साँप’ और ‘फूल’ के उदाहरण देकर कवि ने मानव के स्वभाव को स्पष्ट करना चाहा है। दुष्ट और बुरे लोग साँप जैसे होते हैं जो उनका भला करना वालों का भी बुरा ही करते हैं। अच्छे स्वभाव के लोग फूल की तरह सब को सुगंध ही प्रदान करते हैं। जिस प्रकार फूल मसला जाने के बाद भी सुगंध ही प्रदान करता है उसी प्रकार अच्छे स्वभाव का व्यक्ति बुरे और दुष्ट लोगों का भी कल्याण करना चाहता है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 17 नीरज के दोहे

(घ) जीवन की पहचान क्या है ? पठित दोहे के आधार पर उत्तर दें।
उत्तर:
जीवन की पहचान बुराइयों से दूर रहकर परिश्रम करते हुए ईमानदारी से जीना है। सभी का हित चाहते हुए लोभ और क्रोध से दूर रहकर अच्छी भावना को धारण करना ही इसकी पहचान है।

(ङ) कवि ने धर्म/अध्यात्म से सम्बन्धित दोहों में क्या-क्या कहा है ?
उत्तर:
कवि ने धर्म और अध्यात्म से संबंधित दोहों में कहा है कि इन्सान को केवल अपने स्वार्थ के लिए काम न करते हुए परोपकार की भावना को महत्त्व देना चाहिए। मर्यादा और त्याग के द्वारा समाज को एक साथ जोड़ा जा सकता है। ईश्वर सर्वत्र है और उसे कभी नहीं भुलाना चाहिए। ईश्वर ही हमारे विषय विकारों को दूर करते हैं।

(ग) व्यावहारिक व्याकरण

I. दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखें :

जग = ………………..
मुक्ति = ………………..
ध्येय = ………………..
मनुज = ………………..
हित = ………………..
हाथ = ………………..
साँप = ………………..
खुशबू = ………………..
फूल = ………………..
स्नेह = ………………..
उत्तर:
जग = संसार, जगत
मुक्ति = मोक्ष, निर्वाण
ध्येय = उद्देश्य, लक्ष्य
मनुज = मानव, मनुष्य
हित = कल्याण, भलाई
हाथ = हस्त, कर
दूध = दुग्ध, क्षीर
साँप = सर्प, नाग
खुशबू = सुगंध, महक
फूल = पुष्प, प्रसून
स्नेह = प्रेम, प्यार।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 17 नीरज के दोहे

II. ‘जीवित’ में ‘इत’, ‘महत्त्व’ में त्व’ और ‘दुष्टता’ में ‘ता’ प्रत्यय लगे हैं। इन तीनों प्रत्ययों से नये शब्द बनायें :

मर्यादा + इत = ————–
अमर + त्व = ————–
मनुज + ता = ————–
क्रोध + इत = ————–
—– + —— = ————–
—– + —— = ————–
—– + —— = ————–
—– + —— = ————–
—– + —— = ————–
—– + —— = ————–
उत्तर:
मर्यादा + इत = मर्यादित
क्रोध + इत = क्रोधित
सुगन्ध + इत = सुगन्धित
अमर + त्व = अमरत्व
कवि + त्व = कवित्व
मनुष्य + त्व = मनुष्यत्व
मनुज + ता = मनुजता
महान + ता = महानता
मानव + ता = मानवता

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 17 नीरज के दोहे

PSEB 8th Class Hindi Guide नीरज के दोहे Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें :

प्रश्न 1.
मर्यादा और त्याग के नाम से किसे स्मरण करते हैं ?
(क) राम को
(ख) परशुराम को
(ग) अहिराम को
(घ) जगराम को।
उत्तर:
राम को।

प्रश्न 2.
संसार का रंग किसके समान अनुपम है ?
(क) इंद्रधनुष
(ख) अर्जुनधनुष
(ग) राम धनुष
(घ) शिव धनुष।
उत्तर:
इंद्रधनुष।

प्रश्न 3.
लोभ किसे नहीं जानता ?
(क) त्याग को
(ख) प्रेम को
(ग) दान को
(घ) मान को।
उत्तर:
दान को।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 17 नीरज के दोहे

प्रश्न 4.
दुष्ट क्या नहीं त्यागता ?
(क) प्रेम
(ख) संबंध
(ग) मित्रता
(घ) दुष्टता।
उत्तर:
दुष्टता।

प्रश्न 5.
फूल को मसल देने पर भी वह क्या नहीं त्यागता ?
(क) आकार
(ख) पंखुड़ियाँ
(ग) पराग
(घ) सुगंध।
उत्तर:
सुगंध।

सप्रसंग व्याख्या

1. मेरे विषय विकार जो, बने हृदय के शूल।
हे प्रभु, मुझ पर कृपा कर, करो उन्हें निर्मूल॥

शब्दार्थ:
विषय विकार = लोभ, मोह, अहंकार आदि विषय वासनाएँ। शूल = काँटा, चुभन। प्रभु = भगवान । कृपा = दया। निर्मूल = बिना जड़ का, बिना कष्टों और दुखों का।

प्रसंग:
यह दोहा कविवर ‘नीरज’ द्वारा रचित ‘नीरज के दोहे’ नामक कविता से लिया गया है। इसमें कवि ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे उनके हृदय को विकारों से रहित बना

व्याख्या:
कवि कहता है हे भगवन् ! मेरे हृदय में तरह-तरह के विषय-विकार काँटा बनकर चुभे हुए हैं। लोभ, मोह, अहंकार आदि बुराइयाँ मेरे भीतर चुभ कर मुझे सदा कष्ट देते रहते हैं। आप कृपा करके मेरे इन कष्टों और दुखों को सदा के लिए दूर कर दीजिए। भाव है कि कवि अपने जीवन को विषय विकारों से मुक्त करना चाहता है जिससे हृदय में पवित्रता का भाव बना रहे।

विशेष:

  1. कवि ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह उसे तरह-तरह की बुराइयों से दूर रखे।
  2. तत्सम शब्दों का प्रयोग अधिक किया गया है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 17 नीरज के दोहे

2. मर्यादा और त्याग का, एक नाम है राम।
उसमें जो मन रम गया, रहा सदा निष्काम।।

शब्दार्थ: मर्यादा = सदाचार। रम गया = लग गया। निष्काम = इच्छा से रहित।

प्रसंग:
प्रस्तुत दोहा हमारी पाठ्य पुस्तक में संकलित कविता ‘नीरज के दोहे’ से लिया गया है। कवि ने इसमें श्री राम के महत्त्व को प्रकट किया और माना है कि उनके नाममात्र से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

व्याख्या:
कवि ने श्री राम के गुणों को प्रकट करते हुए कहा है कि सदाचार का पालन और त्याग देने की अपार शक्ति ही श्री राम का एक नाम है। जो भी प्राणी उस नाम में एक बार लीन हो गया वह सदा-सदा के लिए किसी भी प्रकार की इच्छा से रहित हो गया। भाव है कि श्री राम की भक्ति का फल भक्त को यह मिलता है कि उसकी सभी इच्छाएँ अपने आप ही पूरी हो जाती हैं और वह किसी अतिरिक्त इच्छा को प्रकट ही नहीं करता।

विशेष:

  1. कवि ने श्री राम के प्रति आस्था और उनकी अपार शक्ति को प्रकट किया है।
  2. तत्सम शब्दों का अधिकता से प्रयोग किया गया है।

3. इन्द्रधनुष के रंग-सा जग का रंग अनूप।
बाहर से दीखे अलग, भीतर एक स्वरूप।

शब्दार्थ : जग = संसार। अनूप = बेजोड़, अति सुंदर। दीखे = दिखाई देता है। भीतर = अंदर।

प्रसंग:
यह दोहा हमारी पाठ्य पुस्तक में संकलित पाठ ‘नीरज के दोहे’ से लिया गया है। यह कवि नीरज द्वारा रचित है। कवि ने ईश्वर के द्वारा बनाई इस सृष्टि के अद्भुत रूप को प्रकट किया है।

व्याख्या :
कवि कहता है कि यह संसार इन्द्रधनुष के सात रंगों की तरह अति सुंदर और अनूठा है। इसमें पूरी तरह से सुंदरता छिपी हुई है। यह बाहर से अलग तरह का दिखाई देता है, पर इसके भीतर ईश्वर का एक स्वरूप ही विद्यमान है। भाव है कि माया से युक्त इस सतरंगी दुनिया की रचना करने वाले ईश्वर ही हैं।

विशेष:

  1. कवि ने ईश्वर के प्रति अपनी आस्था को व्यक्त किया है।
  2. भाषा सरस और भावपूर्ण है। तत्सम शब्दों की अधिकता है। |

4. लोभ न जाने दान को, क्रोध न जाने ज्ञान।
हो दोनों से मुक्ति जब, हो अपनी पहचान॥

शब्दार्थ : लोभ = लालच। क्रोध = गुस्सा। मुक्ति = छुटकारा।

प्रसंग:
प्रस्तुत दोहा हमारी पाठ्य पुस्तक में संकलित पाठ ‘नीरज के दोहे’ से लिया गया है। कवि ने स्पष्ट किया है कि इस संसार में रहने वाले अपनी वास्तविक पहचान प्रकट कर सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें प्रयत्न करना पड़ेगा।

व्याख्या:
कवि कहता है कि मनुष्य के हृदय में जब लालच और जमाखोरी का भाव आ जाता है तो वह दूसरों को दान नहीं दे सकता। वह औरों की सहायता नहीं करता। गुस्सा करने पर वह अपना ज्ञान भूल जाता है, वह अज्ञानी और मूर्ख-सा व्यवहार करने लगता है। जब लालच और गुस्से से वह मुक्ति पा जाता है तो वह अपनी पहचान बना पाता है भाव है कि अवगुणों के समाप्त हो जाने के बाद ही वह समाज में अपना नाम और पहचान को बना सकता है।

विशेष:

  1. कवि ने जीवन की वास्तविकता को प्रकट किया है।
  2. भाषा सरल, सरस और भावपूर्ण है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 17 नीरज के दोहे

5. धन तो साधन मात्र है, नहीं मनुज का ध्येय।
ध्येय बनेगा धन अगर, जीवन होगा हेय॥

शब्दार्थ : धन = पैसा, दौलत, संपत्ति। मात्र = केवल। मनुज = मनुष्य। ध्येय = उद्देश्य। अगर = यदि। हेय = हीन, तुच्छ।

प्रसंग:
प्रस्तुत दोहा हमारी पाठ्य पुस्तक में संकलित पाठ ‘नीरज के दोहे’ से लिया गया है। कवि ने इस में धन को मनुष्य की आवश्यकता तो माना है लेकिन उसे अपना सब कुछ न मानने की शिक्षा दी है।

व्याख्या:
कवि कहता है कि हम सब मनुष्यों के लिए धन केवल एक साधन है। यह किसी भी प्रकार से मनुष्य के जीवन का उद्देश्य नहीं है। यदि धन-संपत्ति को जीवन का उद्देश्य मान लिया तो हमारा जीवन हीन हो जाएगा, वह व्यर्थ हो जाएगा। कवि का भाव है कि मनुष्य के जीवन में धन का महत्त्व अवश्य है पर वह उसका उद्देश्य नहीं मान लिया जाना चाहिए।

विशेष:

  1. कवि ने मानव-जीवन में धन की स्थिति को प्रकट किया है जो किसी भी प्रकार सब कुछ नहीं माना जाना चाहिए।
  2. कवि की भाषा सरल, सरस और भावपूर्ण है। तत्सम शब्दों की अधिकता है।

6. हम कितना जीवित रहे, इसका नहीं महत्त्व।
हम कैसे जीवित रहे, यही तत्त्व अमरत्व।

शब्दार्थ : अमरत्व = सदा बने रहना।

प्रसंग:
प्रस्तुत दोहा हमारी पाठ्य पुस्तक में संकलित ‘नीरज के दोहे’ नामक कविता से लिया गया है। कवि ने जीवन के लंबे होने को महत्त्वपूर्ण नहीं माना बल्कि जीवन जीने के ढंग को महत्त्वपूर्ण माना है।

व्याख्या:
कवि कहता है मनुष्य के जीवन में इस बात का महत्त्व नहीं है कि हम कितना लंबा जीवन जीते हैं। हम किस प्रकार जीवित रहते हैं-यही महत्त्वपूर्ण है और यही किसी व्यक्ति के अमरत्व तत्व को प्रकट करता है। भाव है कि छोटी-सी अच्छे ढंग से जी हुई, मानव की जिंदगी लंबे जीवन से कई गुना अच्छी होती है जो उसे सेवा, कल्याण, भक्ति और श्रेष्ठता के कारण समाज में ऊँचा नाम प्रदान कर देती है। उसके मर जाने के लंबे समय बाद भी उस का सम्मानपूर्वक नाम लिया जाता है, उसे याद किया जाता है।

विशेष:

  1. कवि ने मनुष्य को जीवित अवस्था में श्रेष्ठ कार्य करने की प्रेरणा देते हुए लंबे जीवन को महत्त्वपूर्ण नहीं माना है।
  2. भाषा सरल, सरस और भावपूर्ण है। तत्सम शब्दावली की अधिकता है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 17 नीरज के दोहे

7. अपना ही हित साधते, सारे देश विशेष।
सर्व-भूत-हित-रत सदा, वो है भारत देश।

शब्दार्थ : हित = भला, कल्याण। सर्व-भूत-हित-रत = सब के कल्याण में लीन। सदा = हमेशा।

प्रसंग:
प्रस्तुत दोहा हमारी पाठ्य पुस्तक में संकलित पाठ ‘नीरज के दोहे’ से लिया या है। इसके कवि श्री नीरज हैं। कवि ने भारत देश की महत्ता को प्रकट किया है और माना है कि वह अपने गुणों के कारण अन्य देशों से भिन्न है।

व्याख्या:
कवि कहता है कि संसार के अन्य देश विशेष रूप से अपने स्वार्थों को पूरा करने के लिए ही कार्य करते हैं, वे केवल अपना ही हित साधते हैं। वे दूसरे देशों के कल्याण की बात नहीं सोचते। वह केवल भारत देश ही है जो सदा सब के कल्याण के लिए कार्य करने में लगा रहता है।

विशेष:

  1. कवि ने भारतवासियों की परोपकारिता और कल्याणकारी प्रकृति को प्रकट किया है।
  2. भाषा में तत्सम शब्दावली की अधिकता है।

8. दूध पिलाये हाथ जो, डसे उसे भी साँप।
दुष्ट न त्यागे दुष्टता, कुछ भी कर लें आप॥

शब्दार्थ : डसे = डसना, डंक मारना। त्यागे = छोड़े। दुष्टता = बुराई।

प्रसंग:
प्रस्तुत दोहा हमारी पाठ्य पुस्तक में श्री नीरज के द्वारा रचित ‘नीरज के दोहे’ नामक कविता से लिया गया है। कवि ने दुष्ट स्वभाव वाले व्यक्ति के बारे में अपने भाव प्रकट किये हैं।

व्याख्या:
कवि कहता है कि साँप उस हाथ को भी डस लेता है जो उसे दूध पिलाता है। वह उसके प्रति भी अहित ही करता है जो उसे जीवन देना चाहता है। दुष्ट प्राणी कभी भी अपनी दुष्टता को नहीं छोड़ता चाहे कोई उसके हित के लिए कुछ भी कर ले। भाव है कि दुष्ट व्यक्ति किसी भी अवस्था में अपनी दुष्टता को नहीं त्यागता। वह किसी का कैसा भी एहसान नहीं मानता, चाहे कोई कुछ भी कर ले।

विशेष:

  1. कवि ने दुष्ट स्वभाव वाले प्राणियों के स्वभाव का सटीक चित्रण किया
  2. भाषा सरल, सरस और भावपूर्ण है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 17 नीरज के दोहे

9. तोड़ो मसलो या कि तुम, उस पर डालो धूल।
बदले में लेकिन तुम्हें खुशबू ही दे फूल।

शब्दार्थ : मसलो = कुचलो, दोनों हाथों के बीच रगड़ो।

प्रसंग:
प्रस्तुत दोहा हमारी पाठ्य पुस्तक में संकलित ‘नीरज के दोहे’ नामक कविता से लिया गया है जिसमें कवि ने अच्छे स्वभाव वाले लोगों की विशेषता को प्रकट किया है।

व्याख्या:
कवि कहता है कि अच्छे स्वभाव के लोग हानि पहुँचाने वालों के प्रति भी बुरा व्यवहार नहीं करते। वे उनके लिए भी कल्याण का भाव ही अपने मन में रखते हैं। यदि किसी फूल को तोड़ो, दोनों हाथों के बीच मसलो या उस पर धूल डालो तो भी बदले में कभी नुकसान नहीं पहुंचाते। वे बदले में तुम्हें खुशबू ही देते हैं। अच्छे लोग विपरीत व्यवहार करने पर भी अहित का भाव मन में कभी नहीं लाते। भाव है कि अच्छे लोग हर स्थिति में अच्छे ही रहते हैं।

विशेष:

  1. कवि ने अच्छे स्वभाव के लोगों को हर स्थिति में अच्छा व्यवहार करने वाला ही माना है।
  2. भाषा सरल, सरस और भावपूर्ण है।

10. स्नेह, शान्ति, सुख सदा ही, करते वहाँ निवास।
निष्ठा जिस घर माँ बने, पिता बने विश्वास॥

शब्दार्थ : स्नेह = प्रेम। निवास = रहने का स्थान, रहना। निष्ठा = कौशल। श्रद्धा = एकाग्रता, आधार।

प्रसंग:
प्रस्तुत दोहा हमारी पाठ्य पुस्तक में संकलित पाठ ‘नीरज के दोहे’ से लिया गया है। इसके रचयिता श्री नीरज हैं। कवि ने किसी भी अच्छे घर के गुणों को माता-पिता के गुणों के आधार पर प्रकट किया है।

व्याख्या:
कवि कहता है कि किसी भी घर की सुख-शांति और प्रेम की नींव की मज़बूती उसके माता-पिता के गुण होते हैं। जिस भी घर में श्रद्धा, एकाग्रता और कौशल की आधार माँ होती है और पिता विश्वास के आधार बनते हैं। उस घर में सदा ही स्नेह, शांति और सुख का निवास होता है। उस घर में सब प्रकार का आनंद होता है। भाव है कि किसी भी घर की खुशियाँ उसमें रहने वाले माता-पिता के उच्च संस्कारों और गुणों पर निर्भर करती हैं। बच्चे उन्हीं अच्छे गुणों को प्राप्त करके अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं।

विशेष:

  1. कवि ने किसी भी परिवार के संस्कारों की श्रेष्ठता को माता-पिता के कारण माना है जो परिवार की सुख-शांति के आधार बनते हैं।
  2. भाषा में सरलता, सरसता और सहजता के गुण विद्यमान है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 17 नीरज के दोहे

नीरज के दोहे Summary

नीरज के दोहे दोहों का सार

कवि ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहता है कि हे भगवन् ! तरह-तरह की बुराइयाँ मेरे हृदय में काँटे की तरह चुभ रही हैं। कृपा कर के उन्हें सदा के लिए मिटा दो। मर्यादा और त्याग ही तो राम का नाम है। जिसका मन इन दोनों में लग जाता है वह सदा बुराइयों से दूर हो जाता है। यह सारा संसार इंद्रधनुष के रंग जैसा दिखाई देता है। यह बाहर से अलगअलग तरह का दिखाई देता है पर इसके अंदर तो परमात्मा का एक स्वरूप ही विद्यमान है। लालच का भाव कभी दान नहीं करने देता और गुस्सा मनुष्य को ज्ञान से दूर करता है। इन दोनों से जब मुक्ति मिल जाती है तभी अपनी पहचान बनती है। धन केवल साधन है। यह मनुष्य के जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं होता। यदि जीवन का लक्ष्य केवल धन बन जाएगा तो यह तुच्छ और व्यर्थ हो जाएगा। हम मनुष्य कितना लंबा जीवन जीते हैं इसका कोई अर्थ नहीं है। वास्तविकता तो इस बात में है कि हम किस प्रकार जीवित रहते हैं। इस संसार के सारे देश अपना-अपना स्वार्थ पूरा करते हैं। केवल भारत देश ही ऐसा है जो प्राणी मात्र के लिए प्रयत्न करता रहता है। जो हाथ दूध पिलाते हैं साँप तो उन्हें भी डसता है। आप कुछ भी कर लीजिए दुष्ट व्यक्ति कभी भी अपनी दुष्टता नहीं छोड़ सकता। अच्छा व्यक्ति हर स्थिति में अपने गुणों को ही प्रकट करता है। आप किसी फूल को तोड़ो या मसल डालो पर बदले में वह सदा सुगंध ही देता है। जिस घर में माँ निष्ठावान होती है और इसे किसी भी तरह पिता विश्वास का रूप बन जाते हैं वहाँ सदा प्रेम, शांति और सुख ही निवास करते हैं।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 16 तुम भी ऊँचे उठ सकते हो

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Chapter 16 तुम भी ऊँचे उठ सकते हो Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Hindi Chapter 16 तुम भी ऊँचे उठ सकते हो

Hindi Guide for Class 8 PSEB तुम भी ऊँचे उठ सकते हो Textbook Questions and Answers

(क) भाषा बोध

I. शब्दार्थ:

पथिक = यात्री।
आँच = आग।
हाँडी = मिट्टी का बरतन।
तट = किनारा।
व्यर्थ = बेकार।
नभ = आकाश।
अवैध = गैर-कानूनी।
विश्राम = आराम।
कदाचित् = कभी भी।
खटास = खट्टापन।
ताड़ी = शराब।
शुष्क = सूखा।
औषिधि = दवा।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 16 तुम भी ऊँचे उठ सकते हो

II. निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग करें-

विश्राम – ………………………
पथिक – ………………………
विजयश्री – ………………………
मरुस्थल – ………………………
अवैध – ………………………
उत्तर:
विश्राम – बीमार व्यक्ति को दिन के समय भी विश्राम करना ही पड़ता है।
पथिक – पथिक पेड़ के नीचे विश्राम करने के लिए रुका।
विजयश्री – हमारे सैनिकों ने शत्रु सेना पर शानदार विजयश्री प्राप्त की।
मरुस्थल – खजूर की लकड़ी खुरदरी और टेढ़ी-मेढ़ी होने पर भी मरुस्थल में उपयोगी वस्तु है।
अवैध – पेड़ों की अवैध कटाई के कारण बाढ़ें आने का खतरा रहता है।

(ख) विषय – बोध

I. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें :

(क) खजूर का पेड़ मनुष्य को क्या एहसास दिलाता है ?
उत्तर:
खजूर का पेड़ हमें ऊँचा उठने का एहसास दिलाता है।

(ख) खजूर की लकड़ी किस काम आती है ?
उत्तर:
खजूर की लकड़ी घर बनाने के काम आती है। इससे नौकाएँ भी बनाई जाती

(ग) महाराष्ट्र और बंगाल के गाँवों में खजूर का रस कैसे इकट्ठा किया जाता है ?
उत्तर:
महाराष्ट्र और बंगाल में लोग खजूर के तने को छीलकर और तेज़ चाक से इसमें कटाव लगाकर हांडी बाँध देते हैं।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 16 तुम भी ऊँचे उठ सकते हो

(घ) ताड़ी किसे कहते हैं और यह कैसे बनती है ?
उत्तर:
खजूर के रस को कुछ देर रख दिया जाता है। फिर उससे ताड़ी बनाई जाती

(ङ) खजूर के पत्तों का क्या उपयोग है ? .
उत्तर:
खजूर के पत्तों से चटाइयाँ, झोंपड़ियाँ और हस्तशिल्प की सुन्दर चीजें बनती हैं।

(च) खजूर के फल देखने में कैसे लगते हैं ?
उत्तर:
खजूर के फल देखने में गहरे भूरे और हल्के पीले रंग के कुछ लम्बे तथा खाने में बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं।

II. इन के उत्तर चार-पाँच वाक्यों में लिखें।

(क) खजूर के क्या-क्या लाभ हैं ?
उत्तर:
खजूर के अनेक लाभ हैं। यह व्यक्ति को अपनी तरह ऊँचा उठने का सन्देश देती है। इसकी लकड़ी से घर बनाए जाते हैं। इसके फल स्वादिष्ट होते हैं। पत्तों से चट्टाइयाँ, झोंपड़ियाँ और हस्त शिल्प की सुंदर वस्तुएँ बनाई जाती हैं। इसके रस को इकट्ठा कर गुड़ तैयार किया जाता है। इसके तने से नौकाएं तैयार की जाती हैं। सूखी खजूर औषधियों में काम आती है। (ख) खजूर का पेड़ हमें क्या सीख देता है ?
उत्तर-खजूर का पेड़ हमें ऊँचा उठने, निर्भीक रहने, संकट सहने, परोपकार करने की सीख देता है। यह हमें सिखाता है कि कठोर जीवन ही सुख का आधार बनता है। कठिन जीवन ही मुसीबतों से टकराने की प्रेरणा देता है। विपरीत परिस्थितियों में भी जीने की राह खजूर ही दिखाता है।

(ग) व्यावहारिक व्याकरण

I. शुद्ध रूप लिखो

बलकि – ………………………
छतर – ………………………
सवाद – ………………………
अनन्द – ………………………
दुपहर – ………………………
उत्तर:
अशुद्ध रूप – शुद्ध रूप
बलकि – बल्कि
छतर – छत्र
सवाद – स्वाद
अनन्द – आनन्द
दुपहर – दोपहर।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 16 तुम भी ऊँचे उठ सकते हो

II. अन्, अनु, कु, दुर उपसर्ग लगाकर विपरीत शब्द बनाओ

शासन – ………………………
उपयोगी – ………………………
आवश्यकता – ………………………
आस्था – ………………………
रूप – ………………………
मति – ………………………
उपयोग – ………………………
दैव – ………………………
बल – ………………………
उत्तर:

अन् अनु कु दुर
अनावश्यकता कुशासन दुरुपयोग
अनास्था कुरूप दुर्दैव
कुमति दुर्बल
अनुपयोगी

III. परन्तु, कि, इसलिए, एवं योजकों का वाक्यों में प्रयोग करें।

उत्तर:
(क) परन्तु-तुम आ जाओ परन्तु मोहन को साथ मत लाना।
(ख) कि-वह जाएगा कि नहीं।
(ग) इसलिए-वहाँ जाकर तूने धोखा दिया इसलिए अब घर बैठो।
(घ) एवं-राम एवं श्याम दोनों भाई हैं।

IV. अति + अन्त = अत्यन्त। इसी प्रकार इन शब्दों के सन्धि विच्छेद करें।

अत्यधिक = ………………………
अत्याचार = ………………………
इत्यादि = ………………………
उत्तर:
अत्यधिक = अति + अधिक।
इत्यादि = इति + आदि।
अत्याचार = अति + आचार।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 16 तुम भी ऊँचे उठ सकते हो

PSEB 8th Class Hindi Guide तुम भी ऊँचे उठ सकते हो Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें

प्रश्न 1.
खजूर का पेड़ कैसा होता है ?
(क) बहुत ऊँचा
(ख) नाटा
(ग) सामान्य
(घ) मध्यम।
उत्तर:
बहुत ऊँचा।

प्रश्न 2.
खजूर के पेड़ की किस कवि ने निंदा की है ?
(क) कबीर
(ख) रहीम
(ग) रैदास
(घ) वृंद।
उत्तर:
रहीम।

प्रश्न 3.
खजूर की लकड़ी से कहाँ घर बनाए जाते हैं ?
(क) मरुस्थलों में
(ख) पहाड़ों में
(ग) समुद्र के किनारे
(घ) अधिक वर्षा के क्षेत्र में।
उत्तर:
मरुस्थल में।

प्रश्न 4.
खजूर के तनों से किन का निर्माण होता है ?
(क) नौकाओं का
(ख) छत्तों का
(ग) हथियारों का
(घ) हलों का।
उत्तर:
नौकाओं का।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 16 तुम भी ऊँचे उठ सकते हो

प्रश्न 5.
सूखी खजूर किस काम आती है ?
(क) औषधि के रूप में
(ख) जलाने के
(ग) पानी में भिगोने के
(घ) खेलने के।
उत्तर:
औषधि के रूप में।

प्रश्न 6.
खजूर की गुठलियाँ पीसकर किन्हें खुराक में मिलाकर खिलाते हैं ?
(के) ऊँटों को
(ख) घोड़ों को
(ग) गधों को
(घ) बैलों को।
उत्तर:
ऊँटों को।

तुम भी ऊँचे उठ सकते हो Summary

तुम भी ऊँचे उठ सकते हो पाठ का सार

खजूर का पेड़ बहुत ऊँचा होता है। वह न जीव-जगत् को छाया प्रदान करता है न ही उसकी लकड़ी अच्छी मानी जाती है। शायद इसी कारण रहीम ने खजूर की निन्दा की है। खजूर का एक उज्ज्वल पक्ष भी है। इसका भी अपना विशेष योगदान है। खजूर के पेड़ का लम्बा-ऊँचा आकार मनुष्य को उसके बौनेपन का आभास कराता है। इसके शिखर को देखने के लिए मनुष्य को अपनी टोपी और पगड़ी सम्भालनी पड़ती है। ये मनुष्य के लिए ऊँचा उठने का सन्देश देता है।

खजूर की जड़ और पत्ते मनुष्य की भलाई में प्रयुक्त होते हैं। अरब देशों में इसकी जड के स्वादिष्ट व्यंजन बनते हैं। मरुस्थल के लोग इसकी लकड़ी से घर बनाते हैं। इसके तनों से नौकाओं का भी निर्माण होता है। इसके वृक्ष से मीठा रस भी निकलता है। इसके रस से गुड़ भी बनाया जाता है। ताड़ी (शराब) भी बनती है।

खजूर के पत्तों से चटाइयाँ बनती हैं। पत्तों से झोंपड़ियाँ और विभिन्न प्रकार की हस्त शिल्प की सुन्दर वस्तुएँ भी तैयार होती हैं। खजूर के फल तो बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। इन्हें स्वास्थ्यवर्धक भी माना जाता है। खजूर की गुठलियाँ पीस कर ऊँटों की खुराक में मिलाई जाती हैं। अधिकतर खजूर के पेड़ शुष्क जलवायु, कड़ी धूप और अल्प वर्षा वाले तथा मरुस्थलीय क्षेत्रों में उगते हैं। इस दृष्टि से भी यह व्यक्ति को विपरीत परिस्थितियों में भी प्रसन्न रहने की प्रेरणा देता है। अतः खजूर एक सर्वगुण सम्पन्न पेड़ है। व्यक्ति को सन्देश देता है कि तुम भी ऊँचे उठ सकते हो।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 15 साइंस सिटी

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Chapter 15 साइंस सिटी Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Hindi Chapter 15 साइंस सिटी

Hindi Guide for Class 8 PSEB साइंस सिटी Textbook Questions and Answers

(क) भाषा – बोध

I. शब्दार्थ:

प्रयोगशाला = वह स्थान जहाँ पदार्थ विज्ञान, रसायन शास्त्र आदि विषयक तथ्यों को समझने, जानने या नयी बातों का पता लगाने के लिए प्रयोग किये जाते हैं।
प्रयत्न = कोशिश।
शिलान्यास = नींव पत्थर रखना।
अनिवार्य = आवश्यक।
बेमिसाल = अद्भुत, अतुलनीय।
रेटीना = आँख का भीतरी परदा।
अहम् = महत्त्वपूर्ण।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 15 साइंस सिटी

II. इन शब्दों के अर्थ लिखकर वाक्य प्रयोग करें

शिलान्यास – …………………..
भूमिका – …………………..
ग्लोब – …………………..
गैलरी – …………………..
प्रदर्शनी – …………………..
उत्तर:
शिलान्यास – नींव पत्थर रखना-साइंस सिटी का शिलान्यास 17 अक्तूबर, सन् 1997 को किया गया था।
भूमिका – रोल-साइंस सिटी वैज्ञानिक सोच पैदा करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
ग्लोब – धरती का रूप-ग्लोब से किसी देश की स्थिति आसानी से पता चल जाती
गैलरी – दर्शकदीर्घा-कल हम आर्ट गैलरी देखने जाएंगे।
प्रदर्शनी – नुमाइश-प्रदर्शनी देखकर बच्चे बहुत प्रसन्न हुए।

(ख) विषय : बोध

I. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें

(क) साइंस सिटी कहाँ पर स्थापित किया गया है ?
उत्तर:
साइंट सिटी पंजाब में जालन्धर-कपूरथला सड़क पर स्थापित किया गया है।

(ख) इसका शिलान्यास किसने, कब और किसके नाम पर किया था ? :
उत्तर:
इसका शिलान्यास 17 अक्तूबर, सन् 1997 में तत्कालीन प्रधानमन्त्री इन्द्र कुमार गुजराल के द्वारा उनकी माता श्रीमती पुष्पा गुजराल के नाम पर किया गया था।

(ग) स्पेस थियेटर और आम थियेटर में क्या अन्तर है ?
उत्तर:
स्पेस थियेटर गोलाकार है और इसमें आम थियेटर से 10 गुणा बड़ी स्क्रीन है। इसमें सूई गिरने की आवाज़ से बादल गरजने तक की आवाज़ साफ सुनाई देती है जबकि आम थियेटर में ऐसा नहीं होता।

(घ) लेज़र की खोज किसने की थी ?
उत्तर:
लेज़र की खोज इंजीनियर थोडर मेमाईन ने की थी।

(ङ) दिल का मॉडल कहाँ पर रखा हुआ है ?
उत्तर:
दिल का मॉडल साइंस एक्स पलोरियम नाम की इमारत की गैलरी अमेजिंग लिविंग मशीन में रखा हुआ है।

(च) पारदर्शी मनुष्य के थियेटर की क्या विशेषता है ?
उत्तर:
इसमें मानव शरीर की सभी क्रियाओं का पता लगता है और सी०टी० स्कैन तथा ऑपरेशन भी मॉडलों के जरिये खुद कर सकते हैं।

(छ) वरचुअल रिएलटी गैलरी में मनोरंजन कैसे होता है ?
उत्तर:
इसमें तितलियाँ सामने खड़े दर्शक की हिलजुल के साथ हिलती हैं तथा मेकअप द्वारा केवल दो मिनट में बूढे को जवान और जवान को बूढ़ा बनाया जा सकता है।

(ज) डायनासोर पार्क में डायनासोर के कितने मॉडल हैं ?
उत्तर:
डायनासोर पार्क में डायनासोर के 45 मॉडल हैं।

(झ) ऊर्जा पार्क में किन-किन शक्तियों का प्रदर्शन किया गया है ?
उत्तर:
ऊर्जा पार्क में सूर्य, जल, परमाणु शक्तियों का प्रदर्शन किया गया है।

(अ) डिफैंस गैलरी में कौन-कौन से टैंक हैं ?
उत्तर:
डिफैंस गैलरी में विजैन्ता टैंक है।

(त) टेलीस्कोप का प्रयोग किस लिए किया गया है ?
उत्तर:
टेलीस्कोप का प्रयोग दूर की वस्तु को साफ़ स्पष्ट देखने के लिए किया जाता है।

(थ) रेलवे गैलरी की क्या विशेषता है ?
उत्तर:
रेलवे गैलरी में दिल्ली की मैट्रो, जापान की बुलेट ट्रेन और कालका-शिमला रेल के मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 15 साइंस सिटी

II. इन-प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें

(क) फ्लाइट सिमुलेटर और अर्थक्यूक सिमूलेटर में क्या अन्तर है ?
उत्तर:
फ्लाइट सिमुलेटर एक ऐसी मशीन है जिस पर बैठ कर ऐसा लगता है जैसे हम आकाश में उड़ रहे हैं। यह मशीन वास्तव में उड़ती नहीं है। यह कहीं जाती भी नहीं है। यह अपनी जगह पर ही झूलती रहती है। क्यूक सिमूलेटर नामक मशीन पर बैठ कर भूकम्प के झटकों जैसा अहसास होता है। इसके सामने लगी स्क्रीन से रिक्टर स्केल पर अलगअलग प्रकार के झटके महसूस कर सकते हैं।

(ख) साइंस सिटी को देखने के बाद वैज्ञानिक सोच को ठोस आधार मिलता है ? क्या यह सही है ? अपने उत्तर की पुष्टि किसी एक उदाहरण द्वारा करें।
उत्तर:
साइंस सिटी को देखने के बाद वैज्ञानिक सोच को ठोस आधार निश्चित रूप से मिलता है। केवल कल्पना से ही किसी बात को ठीक प्रकार से नहीं समझा जा सकता। आकाश में सूर्य, चन्द्रमा, तारे आदि हम सब अपने बचपन से देखते आ रहे हैं लेकिन इनका अपने अक्ष के चारों ओर घूमते हुए सूर्य के इर्द-गिर्द घूमने के विषय में सब जानकर भी सच में वैसी कल्पना नहीं कर सकते जैसी पलैनिटेरियम के माध्यम से दिखाई दे जाती है। साइंस सिटी तो वैज्ञानिक तथ्यों को एकदम स्पष्ट कर देती है।

(ग) साइंस सिटी पंजाब का गौरव है। इसने पंजाब राज्य का मान बढ़ाया है। अपने उत्तर की पुष्टि करें।
उत्तर:
साइंस सिटी ने वास्तव में ही पंजाब का गौरव बढ़ाया है। पूरे देश में ऐसी राष्ट्रीय प्रयोगशालाएँ गिनी-चुनी ही हैं। देश के छात्र-छात्राएँ ही नहीं बल्कि सभी आयु वर्गों के लोग इससे ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। वे प्रकृति के उन रहस्यों से इससे परिचित हो सकते हैं जिनकी कल्पना भी सरल नहीं थी। यह ज्ञान के साथ-साथ मनोरंजन का आधार भी है।

(घ) साइंस सिटी में आपको सबसे अच्छा क्या लगा ? संक्षेप में लिखें।
उत्तर:
साइंस सिटी अपने आप में अनूठी है जिसका हर हिस्सा ज्ञान से भरा हुआ है पर मुझे इसमें बनाई गई झील के बीचों बीच टापू सबसे अच्छा लगा जिस पर तरह-तरह के छोटे-बडे डायनोसोर मॉडल स्थापित किए गए हैं। वे सभी को अपनी ओर आकृष्ट करते हैं। डायनासोर के अंत को दर्शाने वाला ज्वालामुखी भी बहुत सुन्दर है। आवाज़ों के आधार पर हिलते-डुलते डायनासोर बहुत प्रभावशाली और आकर्षक हैं।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 15 साइंस सिटी

(ग) व्यावहारिक व्याकरण

I. इन शब्दों के विपरीतार्थक शब्द लिखें

आज़ाद = …………………..
अनिवार्य = …………………..
दायें = …………………..
साफ = …………………..
असली = …………………..
मिसाल = …………………..
विस्तार = …………………..
उत्तर:
आज़ाद = गुलाम
अनिवार्य = ऐच्छिक
दायें = बायें
साफ = गंदा
असली = नकली
मिसाल = बेमिसाल
विस्तार = संकुचन।

II. इन शब्दों में बतायें कि ‘र’ रेफ है या ‘र’ पदेन

प्रदर्शनी = …………………..
ग्रह = …………………..
आकर्षण = …………………..
सिर्फ = …………………..
अनिवार्य = …………………..
स्क्रीन = …………………..
उत्तर:
प्रदर्शनी = रेफ
ग्रह = रेफ
आकर्षण = रेफ
सिर्फ = रेफ
अनिवार्य = रेफ
स्क्रीन = पदेन।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 15 साइंस सिटी

III. निम्नलिखित समास शब्दों का विग्रह करें

समास – विग्रह
प्रयोगशाला = …………………..
समाज सेवा = …………………..
पंजाब = …………………..
बेमिसाल = …………………..
परमाणु शक्ति = …………………..
उत्तर:
प्रयोगशाला = प्रयोग के लिए शाला
समाज सेवा = समाज की सेवा
पंजाब = पाँच (पंज) आबों का समाहार
बेमिसाल = मिसाल नहीं है जिसकी
परमाणु शक्ति = परमाणु की शक्ति।

IV. निम्नलिखित शब्दों को शुद्ध करके लिखें-

विज्ञानिक, अनीवार्य, आकरषण, अधारित, अवाज़, विषेश, केन्दर, वायू, परदर्शनी, जलवायू, उदेश्य, नजदीक, सिदाँध, जाहज, आजाद, शुरूआत।

उत्तर
विज्ञानिक = वैज्ञानिक
अनीवार्य = अनिवार्य
आकरषण = आकर्षण
अधारित = आधारित
अवाज़ = आवाज़
विषेश = विशेष
केन्दर = केन्द्र
वायू = वायु
परदर्शनी = प्रदर्शनी
जलवायू = जलवायु
उदेश्य = उद्देश्य
नजदीक = नज़दीक
सिदाँध = सिद्धांत
जाहज = जहाज़
आजाद = आजाद
शुरूआत = शुरुआत।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 15 साइंस सिटी

V. इन शब्दों में से मूल शब्द अलग करके लिखें

वैज्ञानिक = …………………..
राष्ट्रीय = …………………..
स्थापित = …………………..
स्वास्थ्य = …………………..
प्रदर्शनी = …………………..
आकाशीय = …………………..
ऊर्जा = …………………..
उत्तर:
वैज्ञानिक = ज्ञान
राष्ट्रीय = राष्ट्र
स्थापित = स्था
स्वास्थ्य = स्वस्थ
प्रदर्शनी = दर्शन
आकाशीय = आकाश
ऊर्जा = ऊर्ज

(घ) रचना बोध

I. अपने मित्र/सहेली को साइंस सिटी देखने के लिए उत्साहित करते हुए. पत्र लिखें।

उत्तर:
18, मॉडल टाऊन,
जालन्धर।
10 अगस्त, 20….
प्रिय मनप्रीत,

आशा है कि तू ठीक होगी। मुझे पता है कि तेरी मासिक परीक्षाएँ पिछले सप्ताह समाप्त हो गई थीं। तू अपने स्वभाव के अनुसार फिर से किताबों में डूबने ही वाली होगी पर मैंने तझे एक विशेष कारण से यह पत्र लिखा है। जालन्धर-कपूरथला सड़क पर बहुत बड़े क्षेत्रफल में बने साइंस सिटी को एक बार अवश्य देख कर आ। जिस दिन भी तुझे समय मिले तु माता-पिता जी को साथ लेकर वहाँ जा। जो कुछ तुमने अब तक अपनी किताबों में पढ़ा है उसे अपनी आँखों से वहाँ देख कर जो मज़ा आएगा उसे जुबान से प्रकट नहीं किया जा सकेगा। पूरे एक सौ करोड़ रुपये की लागत से बना यह अपने आप में अनूठा है। इसका गोलाकार थियेटर इतना अद्भुत है कि दिखाई जाने वाली फिल्म में तू एक सूई गिरने की आवाज़ तक सुन सकेगी। तारामंडल, ग्रह-उपग्रह और मंदाकनियाँ अद्भुत ढंग से घूमती दिखाई देती हैं। साइंस और भूगोल की पुस्तकों में जो पढ़ा है उसे अपनी आँखों से देखना अद्भुत-सा लगता है। एक मशीन पर बैठ कर तो ऐसा लगता है जैसे हम आकाश में उड़ रहे हों जबकि मशीन कहीं नहीं उड़ती और न कहीं जाती है। भूकंप के झटके को भी एक मशीन महसूस करा देती है। रंगबिरंगी लेज़र किरणों का शो तो मन को मोह लेता है। ‘अमेजिंग लिविंग मशीन’ के द्वारा मानव शरीर की संरचना की वैसी झलक मिल जाती है जैसी हमारी किताबों में नहीं लिखी हुई। एक गैलरी में तितलियाँ ऐसे लगती हैं जैसे हमारी इच्छा से हिल रही हों। वे तो हमारे ऊपर आ कर बैठती-सी लगती हैं। डायनासोर पार्क के मॉडल तो जूरैसिक पार्क फ़िल्म को याद करा देते हैं। तरह-तरह के हवाई जहाज़ टैंक हमारे ज्ञान को बढ़ाते ही नहीं बल्कि मोह लेते हैं। मेरे कहने या लिखने से तुझे वह मज़ा नहीं आ सकता जितना तुझे इसे देखने से आएगा। तू यहाँ जरूर जाना। जब मैं इसे देख रही थी तब तू मुझे बार-बार याद आ रही थी। इसे देखने के बाद तू मुझे पत्र लिखना और बताना कि वहाँ तुझे सब से अच्छा क्या लगा। माता-पिता जी को मेरी ओर से नमस्ते कहना।

तुम्हारी सखी,
सिमरन।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 15 साइंस सिटी

II. अपने विज्ञान के अध्यापक को साथ लेकर साइंस सिटी देखकर आयें और अपने अनुभव डायरी में लिखें।

उत्तर:
अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से स्वयं कीजिए।

PSEB 8th Class Hindi Guide साइंस सिटी Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें

प्रश्न 1.
‘साइंस सिटी’ का निर्माण कहाँ हुआ है ?
(क) जालंधर-कपूरथला सड़क पर
(ख) जालंधर-अमृतसर सड़क पर
(ग) जालंधर-लुधियाना सड़क पर
(घ) जालंधर-फिरोजपुर सड़क पर।
उत्तर:
जालंधर-कपूरथला सड़क पर।

प्रश्न 2.
साइंस सिटी कितने एकड़ भूमि पर बनाया गया है ?
(क) 70
(ख) 71
(ग) 72
(घ) 73.
उत्तर:
72.

प्रश्न 3.
साइंस सिटी का शिलान्यास कब हुआ था ?
(क) 17-10-1997
(ख) 17-10-1996
(ग) 17-10-1995
(घ) 17-10-1994.
उत्तर:
17-10-1997.

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 15 साइंस सिटी

प्रश्न 4.
साइंस सिटी को जनता के लिए कब खोला गया ?
(क) 19-3-2001
(ख) 19-3-2003
(ग) 19-3-2005
(घ) 19-3-2007.
उत्तर:
19-3-2005.

प्रश्न 5.
पुष्पा-गुजराल साइंस सिटी में किस थियेटर का विशेष महत्त्व है ?
(क) अर्थ
(ख) स्पेस
(ग) नाट्य
(घ) गोष्ठी।
उत्तर:
स्पेस।

प्रश्न 6.
स्पेस थियेटर किस आकार का है ?
(क) गोल
(ख) आयताकार
(ग) चोकोर
(घ) तिकोन।
उत्तर:
गोल।

प्रश्न 7.
ग्लोब कितनी लाख विभिन्न रंगों की टाइलों से बना है ?
(क) बीस
(ख) पच्चीस
(ग) तीन
(घ) पैंतीस।
उत्तर:
पच्चीस।

प्रश्न 8.
साइंस सिटी में डायनासोर के कितने मॉडल हैं ?
(क) 45
(ख) 50
(ग) 40
(घ) 55.
उत्तर:
45.

प्रश्न 9.
जापान की किस ट्रेन का मॉडल साइंस सिटी में है ?
(क) मैट्रो
(ख) बुलेट
(ग) मिनी
(घ) स्पेस।
उत्तर:
बुलेट।

प्रश्न 10.
साइंस सिटी में रात के समय टेलीस्कोप से किन पिंडों को दिखाया जाता
(क) पर्यावरणीय
(ग) आकाशीय
(ख) खगोलीय
(घ) जलीय।
उत्तर:
आकाशीय।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 15 साइंस सिटी

साइंस सिटी Summary

साइंस सिटी पाठ का सार

हमारे देश की स्वतन्त्रता के बाद देशवासियों को वैज्ञानिक सोच प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय स्तर की अनेक प्रयोगशालाएं विभिन्न नगरों में स्थापित की गई थीं। पंजाब सरकार ने जालन्धर-कपूरथला सड़क पर पंजाब और केन्द्र सरकार ने संयुक्त रूप से 72 एकड़ भूमि पर एक सौ करोड़ रुपए की लागत से साइंस सिटी का निर्माण किया था। ‘पुष्पा गुजराल साइंस सिटी’ नामक इस प्रयोगशाला का शिलान्यास 17 अक्तूबर, सन् 1997 में किया गया था और इसे साधारण जनता के लिए 19 मार्च, सन् 2005 को खोल दिया गया था। इसमें स्पेस थियेटर विशेष महत्त्व का है। यह गोल आकार का है जिसके बाहर 25 लाख विभिन्न रंगों की टाइलों से ग्लोब बनाया गया है। इसमें सामान्य से 10 गुणा बड़ी स्क्रीन और अति उच्च क्षमता के ध्वनि यंत्र लगाए गए हैं। इसी में ग्रहों, तारा मंडल और मंदाकनियों की जानकारी दी जाती है। फ्लाइट सिम्यूलेटर नामक मशीन से आकाश में उड़ने का अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। इसमें अर्थक्यूक सिम्यूलेटर मशीन की सहायता से भूकम्प के असली झटकों का अहसास किया जा सकता है। भूकम्प आते ही किन सावधानियों का प्रयोग किया जाना चाहिए, उसे यहाँ अच्छे ढंग से सिखाया जाता है। विशेष किस्म की ऐनकों से थ्री डी फिल्म देखने का अनूठा अनुभव भी यहाँ किया जा सकता है। लेज़र किरणों से विशेष प्रकार का शो किया जाता है। सन् 1960 में थोडर मेमाईन के द्वारा खोजी गई लेज़र किरणों से आँख के उखड़े हुए रैटीना को भी वापस अपने स्थान पर जोड़ा जा सकता है। यहाँ बनाए गए ‘अमेजिंग लिविंग मशीन’ नामक गैलरी में प्रवेश करते ही 12 फुट ऊँचे दिल का मॉडल दिखाई देता है और हृदय की धड़कन सुनाई देती है। पारदर्शी मनुष्य के थियेटर में मानव शरीर के सभी अंमों की प्रक्रिया देखी और समझी जा सकती है। यहाँ सी०टी० स्कैन और ऑपरेशन भी मॉडलों की सहायता से किए जा सकते हैं। एच०आई०वी० एड्स से संबंधित एक अलग गैलरी बनाई गई है। ‘फन साइंस नाम’ की गैलरी में मूल वैज्ञानिक सिद्धान्तों को मनोरंजक ढंग से समझाया जाता है। वोर टैक्स की घूमन-धेरी से एक जगह खड़े रह कर भी घूमने का अनुभव किया जा सकता है। वरचुअल रिएलटी गैलरी और मेकअप के द्वारा अद्भुत अनुभव प्राप्त किए जा सकते हैं। यहाँ एक झील के बीचों-बीच टापू पर डायनासोर के 45 मॉडल भी हैं जो अपनी ओर खेलने के लिए बुलाते-से प्रतीत होते हैं। ज्वालामुखी का बहुत बड़ा मॉडल विशेष रूप से आकर्षक है।

‘साइंस सिटी’ के एक भाग में सौर ऊर्जा का ही प्रयोग किया जाता है। पनशक्ति केन्द्र में रणजीत सागर डैम से विद्युत् उत्पत्ति का तरीका दिखाने के साथ-साथ परमाणु शक्ति के उपयोगों को भी समझाया गया है। डिफैंस गैलरी में मिगन्टड, विजैन्ता टैंक, एल-टी स्वाति हवाई जहाज़ आदि रखे गए हैं। रात के समय आकाशीय पिंडों को टेलीस्कोप से दिखाने का प्रबन्ध किया गया है। पोलर सैटेलाइट लाँचिंग विहेकल का मॉडल उड़ान भरता हुआ दिखाई देता है। साइंस ऑफ़ स्पोर्ट्स विभिन्न खेलों के वैज्ञानिक सिद्धान्तों को प्रकट करता है। जापान की बुलेट ट्रेन, कालका-शिमला रेल, दिल्ली की मैट्रो आदि के मॉडल रेलवे गैलरी में प्रदर्शित किए गए हैं। लाइफ श्रू दी एजिज़ से मनुष्य की विकास यात्रा को दर्शाया जाता है। जलवायु परिवर्तन से संबंधित शो भी इसमें दिखाए जाते हैं। वास्तव में ही यह साइंस सिटी सभी के आकर्षण का केन्द्र बनता जा रहा है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 14 यूटा सागा

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Chapter 14 यूटा सागा Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Hindi Chapter 14 यूटा सागा

Hindi Guide for Class 8 PSEB यूटा सागा Textbook Questions and Answers

(क) भाषा – बोध

I. शब्दार्थ:

चकाचौंध = आँखों का झपकना, चुंधियाने वाली चमक।
भूकम्प = भूचाल।
बेतहाशा = अचानक और वेगपूर्वक, बिना सोचे समझे।
आगोश = गोद में लेना।
महाप्रलय = सम्पूर्ण सृष्टि का नाश।
कर्मठता = काम में कुशलता, कर्मनिष्ठता।
क्षतिग्रस्त = हानिप्राप्त।
संभावना = हो सकने का भाव, मुमकिन होना।
आपूर्ति संयंत्र = यंत्रों, औज़ारों का समूह, कारखाना।
भाग्यशाली = खुशकिस्मत।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 14 यूटा सागा

(ख) विचार – बोध

I. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें-

(क) यूटा सागा अपने माता-पिता के साथ कहाँ रहता है ?
उत्तर:
यूटा सागा अपने माता-पिता के साथ मियागी प्रांत के तटवर्ती क्षेत्र सेंदई में रहता है।

(ख) यूटा सागा के माता-पिता का क्या नाम है तथा वे क्या कार्य करते हैं ?
उत्तर:
यूटा सागा की माता का नाम अयूमी ऑसूगा और पिता का नाम ओसामु दाज़ाई था। उसकी माता यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थी और पिता फुकुशिमा न्यूक्लियर पावर प्लांट में काम करते थे।

(ग) रेडियो पर सुनामी की क्या चेतावनी जारी होती है ?
उत्तर:
रेडियो पर सुनामी के तटीय क्षेत्रों में केवल बारह मिनट में पहुँचने और लोगों को तबाही से बच निकलने की चेतावनी जारी की गई थी।

(घ) सुनामी से बचने के लिए यूटा सागा व माँ कहाँ जाते हैं ?
उत्तर:
वे दोनों जूनियभद हाई स्कूल की ऊँची इमारत में जाते हैं।

(ङ) स्कूल पहुँच कर यूटा सागा और अयूमी ऑसूगा क्या देखते हैं ?
उत्तर:
स्कूल पहुँच कर उन्होंने स्कूल की सीढ़ियों पर बूढ़े-बुजुर्गों को बेबस पड़े हुए देखा था जो ऊपर नहीं चढ़ पा रहे थे। बाद में उन्होंने सुनामी की तबाही को देखा था।

(च) ओसामु दाज़ाई अपने परिवार को कहाँ-कहाँ तलाशते हैं ?
उत्तर:
वह अपने परिवार को अपने घर, आसपास घरों, शरण स्थलों में तलाशते हैं।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 14 यूटा सागा

(छ) रेडिएशन से किस प्रकार की बीमारियाँ फैल सकती हैं ?
उत्तर:
इससे त्वचा का जलना, ठंड लगना, आँखों में जलन, बुखार, अस्थमा, खाँसी, बोन तथा फेफड़ों का कैंसर फैल सकता है।

(ज) देश और दुनिया को खतरे से बचाने के लिए फुकुशिमा संयंत्र में कितने कर्मचारी किस तरह से काम कर रहे थे ?
उत्तर:
फुकुशिमा संयंत्र में 200 कर्मचारी चार शिफ्ट में 50-50 की टीम में काम कर रहे थे।

(झ) फुकुशिमा का शाब्दिक अर्थ क्या होता है ?
उत्तर:
फुकुशिमा का शाब्दिक अर्थ है-भाग्यशाली द्वीप।

(ञ) यूटा प्लाँट पर जाने के लिए अपने पिता का साहस कैसे बढ़ाता है ?
उत्तर:
यूटा ने प्लांट पर जाने के लिए अपने पिता से कहा था कि परिवार से बड़ा देश होता है और देश से बड़ी दुनिया होती है। आप तो परमाणु योद्धा (न्यूक्लियर निंजा) हैं। आप जाइए……आप जाइए।

II. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में दें

(क) डरे सहमे लोगों द्वारा देखे गए महाप्रलय (सुनामी) के मंजर का वर्णन करें।
उत्तर:
सुनामी के भयंकर तांडव को लोगों ने डर से काँपते हुए हृदय से देखा था। महाप्रलय का मंजर ऐसा भयावह था कि तीस-तीस फुट ऊँची सागर की लहरों ने किसी को कुछ सोचने-समझने-संभलने का मौका ही नहीं दिया था। सेंदुई एयरपोर्ट में खड़े हवाई जहाज़, यात्रियों से भरी पूरी रेलगाड़ी, कारें, लोग आदि सब एक साथ बहे जा रहे थे। पूरा शहर डूबता-सा दिखाई दे रहा था।

(ख) फुकुशिमा न्यूक्लियर पावर प्लांट में विस्फोट कैसे हो गया ?
उत्तर:
फुकुशिमा न्यूक्लियर पावर प्लांट के कूलिंग सिस्टम सुनामी की हाहाकारी लहरों के कारण बिजली आपूर्ति से वंचित हो गए थे। इसमें परमाणु ईंधन को ठंडा नहीं रखा जा सका। रियेक्टरों का तापमान तेज़ी से बढ़ा। इससे उनमें विस्फोट हो गया।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 14 यूटा सागा

(ग) अयूमी पति ओसामु दाज़ाई का हौसला कैसे बढ़ाती है ?
उत्तर:
अयूमी ने अपने पति ओसामु दाज़ाई का हौसला बढ़ाते हुए कहा था कि जापानी भाषा में ‘फुकिशमा’ का शाब्दिक अर्थ ही ‘भाग्यशाली द्वीप’ होता है। वहाँ आई मुसीबत को दूर करने वाले वे तो भाग्यशाली थे। आपदाएँ तो एक अवसर की तरह आती हैं और फिर से उठ खड़ा होने की प्रेरणा देती हैं। आपदाएँ किसी भी प्रकार राष्ट्रीय चरित्र को नहीं तोड़ सकतीं-यही सबसे बड़ी सम्पत्ति है और यही देश प्रेम है।

(ग) व्यावहारिक व्याकरण

I. इन वाक्यों में सम्बन्ध बोधक अव्ययों को रेखांकित करें

1. तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के पास केवल 12 मिनट हैं।
2. यूटा व माँ घर से बाहर सड़क पर बेतहाशा भागे जा रहे हैं।
3. माँ, ज़िन्दगी और मौत के बीच केवल तीन मंज़िलों का फर्क है।
4. लोग सीढ़ियों से ऊपर नहीं चढ़ पा रहे हैं।
5. यूटा सागा माँ सहित तीसरी मंजिल पर पहुँच जाता है।
उत्तर:
1. तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के पास केवल 12 मिनट हैं।
2. यूटा व माँ घर से बाहर सड़क पर बेतहाशा भागे जा रहे हैं।।
3. माँ, ज़िन्दगी और मौत के बीच केवल तीन मंज़िलों का फर्क था।
4. लोग सीढ़ियों से ऊपर नहीं चढ़ पा रहे हैं।
5. यूटा सागा माँ सहित तीसरी मंजिल पर पहुँच जाता है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 14 यूटा सागा

II. वाक्यों में प्रयोग करें

तटवर्ती – ………………
सतर्क – ………………
चेतावनी – ………………
विस्फोट – ………………
संकल्प – ………………
तबाही – ………………
ऊर्जा – ………………
उत्तर:
तटवर्ती – समुद्र के तटवर्ती क्षेत्रों में न अधिक गर्मी होती है और न अधिक सर्दी।
सतर्क – सतर्क रहना क्योंकि आगे नदी गहरी है।
चेतावनी – आप को चेतावनी दी जाती है कि इसके बाद स्कूटर तेज़ मत चलाना।
विस्फोट – भयंकर विस्फोट ने कार के परखच्चे उड़ा दिए थे।
संकल्प – आप संकल्प कीजिए कि आप कभी कोई देश विरोधी बात नहीं करेंगे।
तबाही – बाढ़ ने सारे गाँव में भयंकर तबाही मचाई थी।
ऊर्जा – सौर ऊर्जा आज के युग में बहुत उपयोगी है।

II. एकवचन बनायें

बहुवचन – एकवचन
सीढ़ियाँ = ………………
बुजुर्गों = ………………
बच्चे = ………………
बीमारियाँ = ………………
स्थलों = ………………
जापानियों = ………………
इलाकों = ………………
मंज़िलों = ………………
इमारतों = ………………
आपदाएँ = ………………
लहरों = ………………
तटों = ………………
उत्तर:
बहुवचन – एकवचन
सीढ़ियाँ = सीढ़ी
बुजुर्गों = बुजुर्ग
बच्चे = बच्चा
बीमारियाँ = बीमारी
स्थलों = स्थल
जापानियों = जापानी
इलाकों = इलाका
मंज़िलों = मंज़िल
इमारतों = इमारत
आपदाएँ = आपदा
लहरों = लहर
तटों = तट।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 14 यूटा सागा

IV. भाववाचक संज्ञा बनायें

विनम्र = ………………
गहरा = ………………
चढ़ना = ………………
थकना = ………………
कर्मठ = ………………
उत्तर:
विनम्र = विनम्रता
गहरा = गहराई
चढ़ना = चढ़ाई
थकना = थकावट
कर्मठ = कर्मठता।

V. विशेषण बनायें

धर्म = ………………
परिवार = ………………
राष्ट्र = ………………
प्रकृति = ………………
अर्थ = ………………
चरित्र = ………………
शहर = ………………
उत्तर:
धर्म = धार्मिक
परिवार = पारिवारिक
राष्ट्र = राष्ट्रीय
प्रकृति = प्राकृतिक
घर = घरेलू
अर्थ = आर्थिक
चरित्र = चारित्रिक
शहर = शहरी।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 14 यूटा सागा

VI. पर्यायवाची शब्द लिखें

आँख = ………………
लहर = ………………
दुनिया = ………………
पानी = ………………
सम्पत्ति = ………………
हाथ = ………………
बिजली = ………………
तट = ………………
पिता = ………………
शक्ति = ………………
उत्तर:
आँख = नेत्र, चक्षु
लहर = उर्मि, तरंग
दुनिया = संसार, विश्व
पानी = नीर, जल
सम्पत्ति = धन, दौलत
हाथ = हस्त, कर
बिजली = तड़ित, विद्युत्
तट = किनारा, पुलिन
पिता = जनक, तात
शक्ति = ताकत, पराक्रम।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 14 यूटा सागा

VII. विपरीत शब्द लिखें

सुरक्षित = ………………
अस्थाई = ………………
सम्पन्नता = ………………
सामान्य = ………………
ज़िन्दगी = ………………
कमज़ोर = ………………
उत्तर:
सुरक्षित = असुरक्षित
अस्थाई = स्थाई
सम्पन्नता = विपन्नता
सामान्य = असामान्य
ज़िन्दगी = मौत
कमजोर = शक्तिशाली।

VIII. . अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखें

ऐसा स्थान जहाँ लोग शरण लेते हैं = ………………
चारों ओर समुद्र से घिरा भू-भाग = ………………
बिना घर का = ………………
देशानुरागी व्यक्ति = ………………
उत्तर:
ऐसा स्थान जहाँ लोग शरण लेते हैं = आश्रयस्थल
चारों ओर समुद्र से घिरा भू-भाग = टापू
बिना घर का = बेघर
देशानुरागी व्यक्ति = देशभक्त।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 14 यूटा सागा

IX. शुद्ध करें

परिक्षा – ………………
धनयवाद – ………………
परमाणू – ………………
शिवीर – ………………
वसतु – ………………
उत्तर:
अशुद्ध – शुद्ध
परिक्षा – परीक्षा
धनयवाद – धन्यवाद
परमाणू – परमाणु
शिवीर – शिविर
वसतु – वस्तु।

X. पढ़ो और समझो (हिन्दी में प्रयुक्त होने वाले अंग्रेजी शब्द)

यूनिवर्सिटी
प्रोफेसर
टेलीविज़न
टीम मिशन
कूलिंग
सिस्टम
वार्निंग
सेंटर
न्यूक्लियर
पावर
प्लांट
रिक्टर
रेडिएशन
शिफ्ट
बोन
कैंसर
एयरपोर्ट।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 14 यूटा सागा

(ग) आत्मबोध

(i) आप भी अपने परिवार में यूटा के परिवार की तरह देश-प्रेम की भावना को प्रमुख रखें।
(ii) आप अपने देश में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए क्या करेंगे ?
उत्तर:
अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से कीजिए।

(घ) रचना बोध

(i) प्राकृतिक आपदाओं की सूची बनायें।
(ii) जापान और जापानी संस्कृति की जानकारी एकत्रित करें।
उत्तर:
अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से कीजिए।

PSEB 8th Class Hindi Guide यूटा सागा Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें

प्रश्न 1.
‘यूटा सागा’ किस आपदा से जुड़ी कहानी है ?
(क) प्राकृतिक
(ख) मानवी
(ग) राक्षसी
(घ) आध्यात्मिक।
उत्तर:
प्राकृतिक।

प्रश्न 2.
कौन-से देश में भूकंप अधिक आते हैं ?
(क) जर्मनी
(ख) जापान
(ग) अफ्रीका
(घ) कनाडा।
उत्तर:
जापान।

प्रश्न 3.
यूटा सागा कितने वर्ष का है ?
(क) 12
(ख) 13
(ग) 14
(घ) 15.
उत्तर:
14.

प्रश्न 4.
टेलीविज़न पर किसकी चेतावनी जारी होती है ?
(क) सुनामी की
(ख) वर्षा की
(ग) सूखे की
(घ) अकाल की।
उत्तर:
सुनामी की।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 14 यूटा सागा

प्रश्न 5.
भूकंप की तीव्रता कितनी बताई गई ?
(क) 8.4
(ख) 8.6
(ग) 8.7
(घ) 8.9.
उत्तर:
8.9.

प्रश्न 6.
सुनामी की लहरें कितने फुट ऊँची थी ?
(क) 20
(ख) 25
(ग) 30
(घ) 35.
उत्तर:
30.

प्रश्न 7.
फुकुशिमा के कितने लाख लोग शहर छोड़ चुके थे
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच।
उत्तर:
पाँच।

प्रश्न 8.
न्यूक्लियर पावर प्लांट से किसका रिसाव हो रहा था ?
(क) रेडिएशन
(ख) कार्बन
(ग) हाइड्रोजन
(घ) नाइट्रोजन।
उत्तर:
रेडिएशन।

प्रश्न 9.
यूटा सागा किसे ऊपर लेकर गया ?
(क) बालक को
(ख) रेडियो को
(ग) वस्त्रों को
(घ) भोजन को।
उत्तर:
बालक को।

प्रश्न 10.
सबने कहाँ शरण ली ?
(क) अस्पताल में
(ख) स्कूल में
(ग) धर्मशाला में
(घ) होटल में।
उत्तर:
स्कूल में।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 14 यूटा सागा

यूटा सागा Summary

यूटा सागा पाठ का सार

‘यूटा सागा’ प्राकृतिक आपदा से जुड़ी हुई एक कहानी है। जापान में भूकम्प अधिक मात्रा में आते हैं और समुद्र तल में तीव्र भूकम्प आने से सुनामी उठती है। सुनामी के कारण समुद्री जल स्थल पर तबाही लेकर आता है।

जापान के मियागी प्रान्त के तटवर्ती क्षेत्र के संदुई शहर में चौदह वर्ष का एक लड़का यूटा सागा रहता है। उसकी माँ अयूमी आँसूगा यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है और पिता ओसामु दाज़ाई फुकुशिमा न्यूक्लियर पावर प्लांट में काम करते हैं। उनके घर में सम्पन्नता है। एक दिन अचानक भूकम्प आया। भूकम्प जोर से आया था। आसपास का सब कुछ हिलने लगा था। टेलीविज़न पर ‘सुनामी वार्निंग सेंटर’ से सुनामी से सम्बन्धित चेतावनी जारी करने की सूचना आ रही थी कि बिजली चली गई। यूटा ने रेडियो पर सुना। भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.9 थी जिसके कारण जान लेवा समुद्री लहरें तटीय क्षेत्रों की ओर तेजी से बढ़ रही थीं। तरंगों को तट तक पहुँचने में केवल बारह मिनट बचे थे। यूटा ने अपनी मां का हाथ पकड़ा। वह बोला कि उनका घर सुनामी से बचने के लिए सुरक्षित नहीं था। वे दोनों तेज़ी से सड़क पर जूनियर हाई स्कूल की इमारत की ओर भागने लगे। वह इमारत आसपास की इमारतों में सबसे ऊँची थी। स्कूल की सीढ़ियाँ उन वृद्ध लोगों से अटी पड़ी थीं जो ऊपर चढ़ नहीं पा रहे थे। सीढ़ियों पर गिरी एक औरत ने यूटा का हाथ थाम कर कहा कि वह कम-से-कम उसके छोटे बच्चे को तो ऊपर ले जाए। यूटा ने बच्चे को गोद में लिया और अपनी माँ के साथ तीसरी मंजिल पर सुरक्षित जा पहुँचा। फिर वह भाग कर नीचे गया और बच्चे की माँ को भी खींचता हुआ ऊपर की ओर लपका। उसी समय सुनामी की भयंकर लहरें वहां पहुंच गईं पर यूटा उस औरत को ऊपर ले आया था। बच्चा अब अपनी माँ की गोद में था। सुनामी की तीस फुट ऊँची लहरें सब कुछ लील गई थीं।

एयरपोर्ट पर खड़े हवाई जहाज, लोगों से भरी रेलगाड़ी, कारें और लोग सब एक साथ बहे जा रहे थे। सारा शहर डूबता-सा दिखाई दे रहा था। अगले दिन बचाव कर्मियों ने स्कूल की इमारत में सुरक्षित लोगों को अस्थाई शरण-स्थल में पहुँचा दिया था। लाखों लोग बेघर हो गए थे। वे रोटी-पानी के लिए परेशान थे। यूटा के पिता उन्हें ढूंढ़ते हुए उन तक पहुँच गए थे। यह उनके धैर्य और संकल्प की घड़ी थी। पिता को कुछ ही देर बाद वापस न्यूक्लियर पावर प्लांट में वापस जाना था। सुनामी के कारण प्लांट के रिएक्टरों के कूलिंग सिस्टम की बिजली आपूर्ति रुक गई थी जिससे परमाणु ईंधन ठंडा नहीं रह पाया। रिएक्टरों का तापमान तेजी से बढ़ने के कारण उनमें विस्फोट हो गया जिससे रेडिएशन सामान्य से कई गुणा निकलने लगा था। इससे जापान को ही नहीं बल्कि अन्य देशों को भी खतरा था। फुकुशिमा के पाँच लाख लोग शहर छोड़ चुके थे। एक लाख अस्सी हज़ार लोगों को शहर से दूर राहत शिविर में पहुँचाया गया था। परमाणु विकिरण से त्वचा पर जलन, ठंड लगना, आँखों में जलन, बुखार, अस्थमा, खाँसी, बोन तथा फेफड़ों के कैंसर का भय था। प्लांट में दो सौ कर्मचारी अपनी जान खतरे में डाल कर चार शिफ्ट में काम कर रहे थे। पिता ने यह भी कहा कि उन्हें पता नहीं था कि वे प्लांट से जीवित वापस आएंगे या नहीं। अयूमी ने अपने पति का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें पता ही था कि जापानी भाषा ‘फु कुशिमा’ का शाब्दिक अर्थ है ‘भाग्यशाली द्वीप’। इसलिए वहाँ आई मुसीबत से रक्षा करने वाले भाग्यशाली ही हुए। ऐसी आपदाएँ उनके राष्ट्रीय चरित्र को नहीं तोड़ सकती थीं। देश प्रेम ही उनकी सबसे बड़ी सम्पत्ति थी। यूटा ने भी अपने पिता को परमाणु योद्धा (न्यूक्लियर निंजा) कहते हुए उन्हें विदा किया।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 13 नवयुवकों के प्रति

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Chapter 13 नवयुवकों के प्रति Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Hindi Chapter 13 नवयुवकों के प्रति

Hindi Guide for Class 8 PSEB नवयुवकों के प्रति Textbook Questions and Answers

(क) भाषा – बोध

I. शब्दार्थ : देखिए

नवयुवाओ = नवयुवको, नौजवानों।
दृष्टि = नज़र।
मनुज = मनुष्य।
ज्योति = प्रकाश।
योग = सहायता, सहयोग।
देशोद्धार = देश का उद्धार करना।
कार्य = काम।
परिणत = बदलना, परिवर्तन करना।
भक्तवर = भक्तों में श्रेष्ठ।
निम्नोक्ति = नीचे लिखी उक्ति या कथन।
धरो = धारण करो, रखो।
कौमार = कुमार, यौवन की अवस्था।
भागवत = प्रभु का।
धर्माचरण = धर्म के अनुसार आचरण, व्यवहार करना।
नर-जन्म = इन्सान का जन्म।
दुर्लभ = कठिन।
अधिक = ज्यादा।
पथ = रास्ता।
असंयम = संयम से रहित, अनियन्त्रित।
अशुभ = बुरा।
शुभ = अच्छा, भला, कल्याणकारी, हितकारी।
प्रथम = पहले।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 13 नवयुवकों के प्रति

(ख) विषय – बोध

I. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें :

(क) इस कविता के कवि का नाम लिखें।
उत्तर:
इस कविता के कवि का नाम ‘नवयुवको’ के प्रति’ है।

(ख) यह कविता किन्हें सम्बोधित की गई है ?
उत्तर:
यह कविता देश के युवाओं को सम्बोधित की गई है।

(ग) जो कुछ पढ़ो तुम कार्य में भी साथ ही परिणत करो।’ इस काव्य-पंक्ति का अर्थ लिखें।
उत्तर:
इस पंक्ति का अर्थ है कि हम पुस्तक में जो कुछ पढ़ें उसे कार्य क्षेत्र और व्यावहारिक जीवन में भी स्थान दें तभी हम उसकी उपयोगिता को समझ पाएंगे।

(घ) नवयुवकों के सम्मुख कौन-से दो पथ हैं ? उन्हें किस पथ का चुनाव करना चाहिए ?
उत्तर:
नवयुवकों के सम्मुख दो पथ हैं-असंयम का पथ और संयम का पथ । असंयम का पथ कभी नहीं चुनना चाहिए क्योंकि वह अहितकर और बुरा है जबकि दूसरा पथ संयम का है। यह दूसरा पथ हितकर होता है।

II. इन काव्य-पंक्तियों की सप्रसंग व्याख्या करें :

दो पथ असंयम ………….. संभलोगे कभी।
उत्तर:
कवि कहता है कि हे युवाओ! तुम्हें जीवन में अब सदा ही असंयम और संयम नामक दो रास्ते मिलेंगे। कभी न भूलना कि पहला रास्ता बुरा और अकल्याणकारी है और दूसरा अच्छा और कल्याणकारी है। तुम्हारा मन सदा की तरह तुम्हें पहले रास्ते की ओर झुकायेगा। हर मनुष्य को बुरा रास्ता जल्दी आकृष्ट करता है पर ध्यान रखना कि यदि तुम अभी नहीं सम्भलोगे तो फिर तुम कभी नहीं सम्भल पाओगे। भाव है कि जब मनुष्य एक बार बुराई की राह पर बढ़ चलता है तो फिर आसानी से अच्छाई की राह की ओर नहीं बढ़ पाता।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 13 नवयुवकों के प्रति

III. नवयुवक देश के उत्थान में क्या-क्या योगदान दे सकते हैं ? चार-पाँच वाक्यों में उत्तर दें।

उत्तर:
नवयुवक ही तो देश के विकास को वास्तविक दिशा देने वाले होते हैं। उनमें नये युग के साथ कदम से कदम मिला कर आगे बढ़ने की क्षमता होती है। उनके पास साहस और क्षमता के साथ-साथ नया ज्ञान होता है। उनमें नई सोच होती है जिसके कारण वे रूढ़ियों को ठोकर मार कर नया रास्ता बना सकते हैं। वे अपनी शक्ति से विरोधी शक्तियों को परे धकेल सकते हैं। वे ही अच्छे शिल्पी, सैनिक, वैज्ञानिक, कलाकार, अध्यापक, चिकित्सक, इन्जीनियर और प्रत्येक क्षेत्र में मेहनतकश कर्मी बनने की क्षमता रखते हैं।

(ग) व्यावहारिक व्याकरण

I. इन शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखें :

मनुज = ………………..
ज्योति = ………………..
संसार = ………………..
पथ = ………………..
उत्तर:
मनुज = मनुष्य , मानव।
ज्योति = लौ , जोत।
संसार = विश्व , दुनिया
पथ = मार्ग , राह।

II. ‘अ’ लगाकर विपरीत शब्द बनायें :

अ + संयम = असंयम
अ + शुभ = ………………..
अ + धर्म = ………………..
अ + विश्वास = ………………..
उत्तर
अ + संयम = असंयम
अ + शुभ = अशुभ
अ + धर्म = अधर्म
अ + विश्वास = अविश्वास।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 13 नवयुवकों के प्रति

III. देश + उद्धार धर्म + आचरण इसी प्रकार नये शब्द बनायें

अ + उ = ओ
निम्न + उक्ति = निम्नोक्ति
चन्द्र + उदय = चन्द्रोदय
नव + उदय = नवोदय
सर्व + उत्तम = सर्वोत्तम
शुभ + उदय = शुभोदय
सूर्य + उदय = सूर्योदय
सर्व + उत्तम = सर्वोत्तम
भाग्य + उदय = भाग्योदय
मानव + उचित = मानवोचित
रोग + उपचार = रोगोपचार
हित + उपदेश = हितोपदेश

अ + आ = आ
कर्म + अनुसार = कर्मानुसार
सत्य + अग्रह = सत्याग्रह
युग + आदि = युगादि
मरण + आसन्न = मरणासन्न
न्याय + आलय = न्यायालय
विरह + आतुर = विरहातुर
शुभ + आरम्भ = शुभारम्भ
नव + आगत = नवागत
प्राण + आयाम = प्राणायाम
देव + आलय = देवालय
हिम + आलय = हिमालय।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 13 नवयुवकों के प्रति

PSEB 8th Class Hindi Guide नवयुवकों के प्रति Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें

प्रश्न 1.
‘नवयुवकों के प्रति’ कविता किस कवि की रचना है ?
(क) हरिवंशराय बच्चन
(ख) योगेंद्र बख्शी
(ग) मैथिलीशरण गुप्त ।
(घ) गोपाल दास नीरज।
उत्तर:
मैथिलीशरण गुप्त।

प्रश्न 2.
कवि किन्हें संबोधित कर रहा है ?
(क) बालकों को
(ख) युवाओं को
(ग) नेताओं को
(घ) कर्मचारियों को।
उत्तर:
युवाओं को।

प्रश्न 3.
कवि नवयुवकों को देश का क्या मानता है ?
(क) कर्मकार
(ख) कर्णधार
(ग) कर्मचारी
(घ) कर्मठ।
उत्तर:
कर्णधार।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 13 नवयुवकों के प्रति

प्रश्न 4.
नवयुवकों को कौन-सी आदत डाल लेनी चाहिए ?
(क) धर्माचरण की
(ख) राजनीति की
(ग) स्वार्थ की
(घ) परार्थ की।
उत्तर:
धर्माचरण की।

प्रश्न 5.
कवि ने किस मार्ग को शुभ बताया है ?
(क) असंयम
(ख) संयम
(ग) विकट
(घ) सरल।
उत्तर:
संयम।

प्रश्न 6.
कवि ने किस भक्त का उल्लेख किया है ?
(क) ध्रुव
(ख) प्रहलाद
(ग) नरसी
(घ) श्रवण।
उत्तर:
प्रहलाद

सप्रसंग व्याख्या

1. हे नवयुवाओ! देश भर की दृष्टि तुम पर ही लगी,
है मनुज जीवन की तुम्हीं में ज्योति सब से जगमगी।
दोगे न तुम तो कौन देगा योग देशोद्धार में ?
देखो, कहाँ क्या हो रहा है आजकल संसार में॥

शब्दार्थ:
नवयुवाओ = नवयुवको, नौजवानों। दृष्टि = नज़र। मनुज = मनुष्य। ज्योति = प्रकाश। योग = सहायता, सहयोग। देशोद्धार = देश का उद्धार करना।

प्रसंग:
प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य पुस्तक में संकलित कविता ‘नवयुवकों के प्रति’ से ली गई हैं। कवि ने देश के युवा वर्ग को सम्बोधित करते हुए उन्हें प्रेरणा दी है कि वे देश के विकास के लिए काम करे।

व्याख्या:
कवि कहता है कि देश के नवयुवको! सारे देश के लोगों की नज़र तुम्हारी ही ओर लगी है। मानव-जीवन ने अब तक जितनी भी विशेषताएँ समय के साथ-साथ प्राप्त की हैं वे सब प्रकाश तुम्हारे भीतर जगमगा रही हैं। तुम उन सभी गुणों और विशेषताओं से सम्पन्न हो। देश के उद्धार के लिए यदि तुम ही सहयोग नहीं दोगे तो फिर और कौन देगा ? देश का उद्धार तुम्हारे ही हाथ में है। तुम सजग और सचेत रहो। तुम देखो कि इस संसार में आजकल सभी जगह क्या हो रहा है और कैसे हो रहा है ? भाव है कि संसार की चाल को देख कर ही विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा जा सकता है।

विशेष:

  1. कवि ने युवावर्ग को प्रेरणा दी है कि वह समय की चाल को समझे और उसके अनुसार ही जीवन की राह में आगे बढ़े।
  2. भाषा सरल, सरस और भावपूर्ण है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 13 नवयुवकों के प्रति

2. जो कुछ पढ़ो तुम कार्य में भी साथ ही परिणत करो,
सब भक्तवर प्रह्लाद की निम्नोक्ति को मन में धरो”
कौमार में ही भागवत धर्माचरण कर लो यहाँ
नर-जन्म दुर्लभ और वह भी अधिक रहता है कहाँ॥

शब्दार्थ:
कार्य = काम। परिणत = बदलना, परिवर्तन करना। भक्तवर = भक्तों में श्रेष्ठ। निम्नोक्ति = नीचे लिखी उक्ति या कथन। धरो = धारण करो, रखो। कौमार = कुमार, यौवन की अवस्था। भागवत = प्रभु का। धर्माचरण = धर्म के अनुसार आचरण, व्यवहार करना। नर-जन्म = इन्सान का जन्म। दुर्लभ = कठिन। अधिक = ज्यादा।

प्रसंग:
प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य पुस्तक में संकलित कविता ‘नवयुवकों के प्रति’ से ली गई हैं। कवि ने नवयुवकों को प्रेरणा दी है कि वे देश के लिए परिश्रम करें और उसे विकास के मार्ग पर आगे ले चलें।

व्याख्या:
कवि कहता है कि हे नौजवानों! तुम जिस भी विषय को पढ़ो उसे केवल पुस्तक के ज्ञान तक सीमित न रखो बल्कि उसे उपयोगी कार्य में भी बदलो। उस शिक्षा को इस्तेमाल करना सीखो। सभी युवक भक्तों में श्रेष्ठ प्रहलाद की नीचे लिखी इस पंक्ति को भी ध्यान में रखो कि युवावस्था के आरम्भ में ही ईश्वर के नाम और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की आदत को अपना लो, ग्रहण कर लो। मानव जीवन प्राप्त करना बहुत कठिन होता है। वह आसानी से प्राप्त नहीं होता और बहुत अधिक देर तक रहता भी कहाँ है अथवा मनुष्य का जीवन छोटा होता है। भाव है कि मनुष्य को भगवान के द्वारा दिए गए अपने छोटे से जीवन में कार्यों के साथ-साथ ईश्वर के नाम की ओर भी बढ़ना चाहिए।

विशेष:

  1. कवि का मानना है कि युवाओं को पढ़ने और कार्य करने के साथ-साथ ईश्वर का नाम भी लेना चाहिए।
  2. भाषा सरल, सरस और भावपूर्ण है।

3. दो पथ, असंयम और संयम हैं तुम्हें अब सब कहीं॥
पहला अशुभ है, दूसरा शुभ है इसे भूलो नहीं”।
पर मन प्रथम की ओर ही तुम को झुकावेगा अभी,
यदि तुम न सम्भलोगे अभी तो फिर न संभलोगे कभी॥

शब्दार्थ:
पथ = रास्ता। असंयम = संयम से रहित, अनियन्त्रित। अशुभ = बुरा। शुभ = अच्छा, भला, कल्याणकारी, हितकारी। प्रथम = पहले।

प्रसंग:
यह अवतरण हिन्दी की पाठ्य पुस्तक में संकलित ‘नवुयवकों के प्रति’ नामक कविता से लिया गया है। इसमें कवि ने प्रेरणा दी है कि हमें अपने जीवन में उच्चता और श्रेष्ठता के लिए अच्छी राह को चुनना चाहिए।

व्याख्या:
कवि कहता है कि हे युवाओ! तुम्हें जीवन में अब सदा ही असंयम और संयम नामक दो रास्ते मिलेंगे। कभी न भूलना कि पहला रास्ता बुरा और अकल्याणकारी है और दूसरा अच्छा और कल्याणकारी है। तुम्हारा मन सदा की तरह तुम्हें पहले रास्ते की ओर झुकायेगा। हर मनुष्य को बुरा रास्ता जल्दी आकृष्ट करता है पर ध्यान रखना कि यदि तुम अभी नहीं सम्भलोगे तो फिर तुम कभी नहीं सम्भल पाओगे। भाव है कि जब मनुष्य एक बार बुराई की राह पर बढ़ चलता है तो फिर आसानी से अच्छाई की राह की ओर नहीं बढ़ पाता।

विशेष:

  1. कवि ने प्रेरणा दी है कि मनुष्य को सदा जीवन में अच्छी राह पर आगे बढ़ना चाहिए। उसे बुरी राह छोड़ देनी चाहिए।
  2. भाषा सरल, सरस और भावपूर्ण है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 13 नवयुवकों के प्रति

नवयुवकों के प्रति Summary

नवयुवकों के प्रति कविता का सार

कवि देश के युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहता है कि हे युवाओ! सारे देश की दृष्टि उन पर ही लगी हुई है। सारी मानव जाति के गुणों की चमक तुम्हीं में जगमगा रही है। तुम्हारे बिना देश के उद्धार में योगदान और कौन दे सकता है ? तुम जरा देखो तो सही कि इस संसार में आजकल क्या हो रहा है। तुम जो कुछ भी शिक्षा प्राप्त करो उसे कार्य के रूप में बदल दो। तुम सब भक्त प्रह्लाद की इस बात को मन में धारण कर लो कि युवावस्था में ही ईश्वर के प्रति अपने भक्ति भावों को मन में रखना है। प्राणियों का इन्सान का जन्म बहुत कठिनाई से प्राप्त होता है और जिनको प्राप्त होता भी है तो वह बहुत देर तक नहीं रहता। जीवन जीते हुए दो ही रास्ते मिलते हैं-असंयम और संयम। असंयम का रास्ता बुरा होता है और संयम का अच्छा। लेकिन मन प्रायः असंयम के रास्ते पर पहले चलने लगता है, इसका झुकाव उधर ही होता है। यदि इस रास्ते पर एक बार चलना शुरू कर दिया और तुम नहीं सम्भले तो फिर कभी भी नहीं सम्भल पाओगे। सदा सोच-विचार कर अच्छे और सही मार्ग पर ही चलना सीखो।