PSEB 8th Class Hindi Vyakaran अविकारी शब्द (अव्यय)

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Avikari Shabd (Avyay) अविकारी शब्द (अव्यय) Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 8th Class Hindi Grammar अविकारी शब्द (अव्यय)

प्रश्न 1.
अव्यय किसे कहते हैं ? ये कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर:
जिन शब्दों का लिंग, वचन, कारक, काल आदि के कारण कोई रूप नहीं बदलता उन्हें अव्यय कहते हैं। अव्यय का दूसरा नाम अविकारी शब्द है।
अव्यय चार प्रकार के होते हैं-
(1) क्रिया विशेषण
(2) सम्बन्ध बोधक
(3) समुच्चय बोधक
(4) विस्मयादि बोधक।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran अविकारी शब्द (अव्यय)

1. क्रिया विशेषण

प्रश्न 1.
क्रिया विशेषण का लक्षण (परिभाषा) लिखकर उसके भेदों का वर्णन करो।
अथवा
क्रिया विशेषण किसे कहते हैं ? उसके कितने भेद हैं ?
उत्तर:
वे शब्द जो क्रिया की विशेषता प्रकट करें, उसे क्रिया विशेषण कहते हैं; जैसे-धीरे-धीरे, यहाँ से, कल, आज, ऊँचे से ऊँचाई आदि। क्रिया विशेषण के चार भेद हैं
1. कालवाचक :
जो क्रिया विशेषण शब्द क्रिया के होने का समय सूचित करते हैं उन्हें कालवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं; जैसे-आज, कल, परसों, जब, तब, कब, साय, प्रात: आदि।
उदाहरण :
(i) मैं प्रातः व्यायाम करता हूँ।
(ii) आजकल वर्षा हो रही है।
(iii) परसों मेला देखने चलेंगे।

2. स्थानवाचक :
जो क्रिया विशेषण क्रिया के स्थान या दिशा के विषय में बोध कराएँ उन्हें स्थानवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं; जैसे–यहाँ, वहाँ, आगे, पीछे, मध्य, ऊपर, नीचे, इधर, किधर, दाहिने, बाएँ, सामने आदि।
उदाहरण :
(i) इधर-उधर मत देखो।
(ii) भीतर जा कर पढ़ो।
(ii) यहाँ बैठो।

3. परिमाणवाचक :
जो क्रिया विशेषण क्रिया के परिमाण को प्रकट करें उन्हें परिमाणवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं; जैसे-अधिक, जितना, थोड़ा, बहुत, कम आदि।
उदाहरण :
(i) कम बोलो, अधिक सोचो।
(ii) तनिक हँसो भी।
(iii) चाय में दूध काफी है, चीनी थोड़ी है।

4. रीतिवाचक :
जो क्रिया विशेषण क्रिया की रीति या विधि का बोध कराएँ उन्हें रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं; जैसे-धीरे-धीरे, जल्दी, शीघ्र, तेज़ आदि।
उदाहरण :
(i) दिन जल्दी-जल्दी ढलता है।
(ii) मैं तो ठीक पढ़ रहा था।
(iii) क्या तुम पैदल चलोगे ?

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran अविकारी शब्द (अव्यय)

2. संबंध बोधक

प्रश्न 1.
संबंध बोधक अव्यय किसे कहते हैं ? उदाहरण देकर स्पष्ट करो।
उत्तर:
जो संज्ञा और सर्वनाम के आगे-पीछे आ कर वाक्यों के दूसरे शब्दों से उसका सम्बन्ध बताते हैं, उन्हें सम्बन्ध बोधक अव्यय कहा जाता है; जैसे-ऊपर, भीतर, आगे, पीछे, ऊँचे, नीचे, समीप, दूर, बाहर, सहित आदि।
उदाहरण:
(i) डर के मारे उसका चेहरा पीला पड़ गया।
(ii) मेरा घर विद्यालय के पीछे है।

3. समुच्चय बोधक

प्रश्न 1.
समुच्चय बोधक अथवा योजक अव्यय किसे कहते हैं ?
अथवा
योजक की परिभाषा लिखें।
उत्तर:
जो दो शब्दों, वाक्यांशों या वाक्यों को मिलाते हैं, उन्हें समुच्चय बोधक या योजक अव्यय कहते हैं; जैसे-और, भी, तथा, कि, अथवा, अतः, किन्तु, परन्तु, इसलिए, मानो आदि।
उदाहरण :
(i) मोहन ने कहा कि मैं आपकी प्रतीक्षा करूँगा।
(ii) मैंने तो बहुत कहा किन्तु वह नहीं माना।

4. विस्मयादि बोधक

प्रश्न 1.
विस्मयादि बोधक किसे कहते हैं ? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जो शब्द विस्मय हर्ष, शोक, घृणा आदि भावों को प्रकट करते हैं, उन्हें विस्मयादि बोधक कहते हैं; जैसे-ओहो, आह, हाय, बाप रे, खूब, वाह-वाह, धन्य, अरे, अजी इत्यादि।
उदाहरण :
(i) हाय ! मैं मारा गया।
(ii) वाह ! क्या फिल्म थी।
(iii) धन्य ! गुरुदेव जो आप यहाँ पधारे।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran अविकारी शब्द (अव्यय)

आति लघत्तरात्मक प्रश्न

1. निम्नलिखित वाक्यों में से क्रिया विशेषण शब्द छाँटो

प्रश्न 1.
(क) रवि आज भोजन नहीं करेगा।
(ख) धीरे-धीरे चलो।
(ग) इतना मत पढ़ो।
(घ) वहाँ घोर अंधेरा है।।
(ङ) उस दिन वर्षा सुबह से हो रही थी।
(च) गुफा में रुक-रुक कर पानी टपक रहा था।
(छ) धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।
(ज) शेषनाग नामक स्थान पर रात भर टिकना अनिवार्य होता है।
(झ) वीर पुरुष किसी से नहीं डरता।
(ज) मोहन आज भोजन नहीं करेगा।
उत्तर:
(क) आज
(ख) धीरे-धीरे
(ग) इतना
(घ) वहाँ
(ङ) सुबह
(च) रुक-रुक
(छ) धीरे-धीरे
(ज) रात भर
(झ) किसी से
(ज) आज।

2. निम्नलिखित वाक्यों में से सम्बन्ध बोधक शब्द छाँटो

प्रश्न 1.
(क) तुम्हारे अतिरिक्त यहाँ कोई नहीं है।
(ख) गाँव से परे मठ में एक पुजारी रहता था।
(ग) मैं अध्यापक के विरुद्ध गवाही नहीं दूंगा।
(घ) पेड़ के नीचे छाया का आनंद लो।
उत्तर:
(क) तुम्हारे अतिरिक्त,
(ख) परे,
(ग) के विरुद्ध
(घ) नीचे।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran अविकारी शब्द (अव्यय)

3. निम्नलिखित वाक्यों में समुच्चय बोधक (योजक) शब्द छाँटो

प्रश्न 1.
(क) नित्य भजन कीजिए, ताकि मन शांत रहे।
(ख) योगेश और अवधेश दोनों साथी हैं।
(ग) रवि गाता ही नहीं, अपितु नाचता भी है।
(घ) यदि इस समय ओले पड़े, तो फसल नष्ट हो जाएगी।
(ङ) जो करेगा सो भरेगा।
(च) मेरे लिए जैसा रमेश वैसे ही तुम।
उत्तर:
(क) ताकि,
(ख) और,
(ग) अपितु,
(घ) यदि, तो,
(ङ) जो, सो,
(च) जैसा, वैसे।

4. निम्नलिखित वाक्यों में से विस्मयादि बोधक शब्द छाँटो

प्रश्न 1.
(क) छिः छिः मोहिनी ! तुम कितनी गन्दी हो।
(ख) ओह, कितना बड़ा साँप है।
(ग) हाय ! हाय ! दुष्ट पुत्र ने मुझे बर्बाद कर दिया।
(घ) शाबाशं ! कैप्टन तुम्हारी टीम जीत गई।
(ङ) वाह! कितना सुन्दर दृश्य है।
उत्तर:
(क) छिः छिः
(ख) ओह !
(ग) हाय ! हाय !
(घ) शाबाश
(ङ) वाह!

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran अविकारी शब्द (अव्यय)

प्रश्न 2.
‘ओह’ शब्द को विस्मयादिबोधक वाक्य में प्रयोग कीजिए।
उत्तर:
ओह ! यह क्या हुआ।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran क्रिया

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Kriya क्रिया Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 8th Class Hindi Grammar क्रिया

प्रश्न 1.
क्रिया की परिभाषा लिखकर कर्म के आधार पर क्रिया के भेद लिखो।
अथवा
क्रिया की परिभाषा सोदाहरण दें।
अथवा
क्रिया किसे कहते हैं ? कर्म के आधार पर क्रिया के कितने भेद हैं ?
उत्तर:
जिस शब्द के द्वारा किसी कार्य के करने या होने का बोध होता है, उसे क्रिया कहते हैं; जैसे-
(i) भगवान् की पूजा करो।
(ii) कृष्ण राधा को देखता है,
(iii) किसान बैल को हाँकता है,
(iv) पानी बहता है।
इन वाक्यों में पूजा करना, देखना, हाँकना तथा बहना क्रियाएँ हैं कि क्योंकि इनसे कार्य करने या होने का बोध होता है।

कर्म के अनुसार क्रिया के दो भेद हैं-
1. अकर्मक :
जिस क्रिया के व्यापार का फल कर्ता पर ही पड़े (कर्म न हो) अकर्मक क्रिया कहलाती है। जैसे-कृष्ण रोता है। मोहन भागता है।

2. सकर्मक :
जिस क्रिया के व्यापार का फल कर्ता को छोड़ कर कर्म पर ही पड़े, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं; जैसे-श्याम पुस्तक पढ़ता है। मोहन पेंसिल देता है।

सकर्मक क्रिया के भेद :
(i) एककर्मक क्रिया-जिन क्रियाओं का एक कर्म होता है, वे एककर्मक क्रियाएँ कहलाती हैं; जैसे-शोभा फूल तोड़ती है। सतीश पुस्तक पढ़ता है। ‘फूल’ तथा ‘पुस्तक’ इन वाक्यों में कर्म हैं।
(ii) द्विकर्मक क्रियाएँ-कुछ सकर्मक क्रियाएँ ऐसी होती हैं जिनमें दो कर्म आ जाते है, उन्हें द्विकर्मक क्रियाएँ कहते हैं; जैसे-राम मुझे पुस्तक देता है। ‘मुझे’ तथा ‘पुस्तक’ दोनों ही वाक्य में कर्म हैं। अतः ‘उक्त वाक्य में’ द्विकमर्क क्रिया है।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran क्रिया

प्रश्न 2.
रचना की दृष्टि से क्रिया के भेद लिखो।
उत्तर:
रचना की दृष्टि से क्रिया के निम्नलिखित भेद हैं
1. सामान्य क्रिया : जहाँ केवल एक क्रिया का प्रयोग किया जाए वह सामान्य क्रिया कहलाती है; जैसे-अनिल आया। सोहन ने पढ़ा। मैंने खाया।
2. संयुक्त क्रिया : दो या दो से अधिक धातुओं से मिलकर बनने वाली क्रियाएँ संयुक्त क्रियाएँ कहलाती हैं; जैसे-लिखना चाहता है, पढ़ सकता है, जा सकता है।
3. नामधातु क्रिया : संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण से बनने वाली क्रियाओं को नाम धातु क्रिया कहते हैं; जैसे-हथियाना, बतियाना, लतियाना आदि।
4. प्रेरणार्थक क्रिया : जो क्रिया या कर्ता स्वयं क्रिया न करके किसी अन्य को क्रिया करने की प्रेरणा देता है, उस क्रिया को प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं; जैसे-सुनाना, लिखाना, पढ़ाना, कराना।

प्रेरणार्थक क्रियाएँ
मूल धातु
Img 1

5. पूर्वकालिक क्रिया : जब कोई क्रिया मुख्य क्रिया से पूर्व ही समाप्त हो जाए तो उसे पूर्वकालिक क्रिया कहते हैं; जैसे-सीता खाना खा कर स्कूल जाएगी। यहाँ पर ‘जाएगी’ मुख्य क्रिया है और ‘खा कर’ पूर्वकालिक क्रिया है।

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

1. निम्नलिखित क्रियाओं में से सकर्मक और अकर्मक क्रियाएँ छाँट कर लिखो

प्रश्न 1.
तोड़ना, रोना, मरना, मारना, उबालना, लड़ना, गिरना।
उत्तर:
अकर्मक – तोड़ना, मारना, उबालना।
सकर्मक – रोना, मरना, लड़ना, गिरना।

2. नीचे लिखे वाक्यों में जो क्रियाएँ हैं, उन्हें छाँट कर लिखो

प्रश्न 1.
(क) राम ने पत्र लिखा।
(ख) मोहन अपनी जगह से उठ बैठा।
(ग) रमा पुस्तक पढ़ रही है।
(घ) वह देखो, चन्द्रमा निकल आया।
उत्तर:
(क) लिखा
(ख) उठ बैठा
(ग) पढ़ रही है
(घ) देखो, निकल आया।

3. निम्नलिखित शब्दों के नाम धातु रूप को वाक्यों में प्रयोग करें-

हाथ, बात, दुःख, आप, शर्म।
उत्तर:
1. हाथ = हथियाना – उसने मेरी पुस्तक हथिया ली।
2. बात = बतियाना – शिमला आने से पूर्व मुझे बतिया देना।
3. दुःख = दुखाना – कभी किसी का दिल नहीं दुखाना चाहिए।
4. आप = अपनाना – सदा सद्गुणों को अपनाना चाहिए।
5. शर्म = शर्माना – पेट भर कर खाओ, शर्माओ मत।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran क्रिया

बहुविकल्पीय प्रश्न निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें

प्रश्न 1.
क्रिया के कितने भेद हैं ?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार।
उत्तर:
दो।

प्रश्न 2.
क्रियापद चुन कर लिखें
(क) राम
(ख) ने
(ग) पत्र
(घ) लिखा।
उत्तर:
लिखा।

प्रश्न 3.
श्याम पुस्तक पढ़ता है-में कौन-सी क्रिया है ?
(क) अकर्मक
(ख) सकर्मक
(ग) द्विकर्मक
(घ) प्रेरणार्थक।
उत्तर:
सकर्मक।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran क्रिया

प्रश्न 4.
पूजा सोती है-में कौन-सी क्रिया है ?
(क) अकर्मक
(ख) सकर्मक
(ग) द्विकर्मक
(घ) प्रेरणार्थक।
उत्तर:
अकर्मक।

प्रश्न 5.
पूनम ने आद्या को हलवा दिया-में कौन-सी क्रिया है ?
(क) सकर्मक
(ख) प्रेरणार्थक
(ग) द्विकर्मक
(घ) अकर्मक।
उत्तर:
द्विकर्मक।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran विशेषण

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Visheshan विशेषण Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 8th Class Hindi Grammar विशेषण

प्रश्न 1.
विशेषण किसे कहते हैं ? विशेषण के कितने भेद हैं ?
उत्तर:
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता प्रकट करे, विशेषण कहलाता है; जैसे-वीर पुरुष। इसमें वीर शब्द पुरुष की विशेषता प्रकट करता है। इसलिए यह विशेषण है। विशेषण के चार भेद हैं
(1) गुणवाचक
(2) परिमाणवाचक
(3) संख्यावाचक
(4) निर्देशक या सार्वनामिक।
1. गुणवाचक : जो शब्द किसी पदार्थ के गुण, दोष, आकार, रंग, अवस्था, समय आदि का बोध कराए, उसे ‘गुणवाचक विशेषण’ कहते हैं; जैसे-भला मनुष्य, काला घोड़ा, निचला कमरा।

2. परिमाणवाचक :
जो शब्द किसी संज्ञा या सर्वनाम की माप या तोल सम्बन्धी विशेषता को प्रकट करें, उन्हें ‘परिमाणवाचक विशेषण’ कहते हैं; जैसे-दो मीटर कपड़ा, चार किलो मिठाई। इसके दो भेद हैं
(i) निश्चित परिमाणवाचक-जिस विशेषण से संज्ञा या सर्वनाम के निश्चित परिमाण का बोध हो; जैसे-दो क्विटल, चार लिटर।
(ii) अनिश्चित परिमाणवाचक-जिस विशेषण से संज्ञा या सर्वनाम के निश्चित परिमाण का बोध न हो; जैसे-कुछ दूध, थोड़ा घी, बहुत मिठाई।

3. संख्यावाचक :
जो शब्द किसी संज्ञा या सर्वनाम की संख्या (गिनती) का ज्ञान कराए, उसे ‘संख्यावाचक विशेषण’ कहते हैं; जैसे-एक पुस्तक, दस लड़के। इसके भी दो भेद निम्नलिखित हैं
(i) निश्चित संख्यावाचक-जो निश्चित संख्या का ज्ञान कराए; जैसे-पाँच लड़कियाँ, दुगुना बोझ।
(ii) अनिश्चित संख्यावाचक-जो निश्चित संख्या का बोध न कराए; जैसे-सभी छात्र, कुछ लोग, कई दिन।

4. निर्देशन या सार्वनामिक :
जो सर्वनाम संज्ञा के साथ उसके संकेत या निर्देश के रूप में आता है, वह विशेषण बन जाता है; जैसे-यह घोड़ा, वह पुस्तक। निर्देशक विशेषण को निर्देशवाचक, संकेतवाचक, सांकेतिक और सार्वनामिक विशेषण भी कहा जाता है।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran विशेषण

प्रश्न 2.
विशेषण और विशेष्य किसे कहते हैं ?
उत्तर:
विशेषण जिस शब्द की विशेषता बताता है उसे विशेष्य कहते हैं। विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता प्रकट करने वाले शब्द को कहते हैं।
जैसे-मुर्ख लड़का’ में मुर्ख विशेषण है तथा लड़का विशेष्य।

प्रश्न 3.
सर्वनाम और सार्वनामिक विशेषण में क्या अंतर है ? उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर-संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द ‘सर्वनाम’ कहलाते हैं परन्तु यदि वाक्य में वे किसी संज्ञा से पहले प्रयुक्त होकर उसकी ओर संकेत करते हैं तो वे सर्वनाम न रह कर विशेषण बन जाते हैं; जैसे-यह चुप बैठा है। वह रोटी खाता है। (यह, वहसर्वनाम)। ये कपड़े मेरे हैं। वह पुस्तक किसकी है ? (ये, यह–सार्वनामिक विशेषण)।

प्रश्न 4.
विशेषणों की तुलना से क्या अभिप्राय है ? तुलना की दृष्टि से विशेषण की कितनी अवस्थाएँ होती हैं ?
उत्तर-संज्ञाओं के गुण-दोषों की न्यूनता-अधिकता का बोध कराए जाने को विशेषण की तुलना कहा जाता है। तुलना के विचार से विशेषण की तीन अवस्थाएँ हैं
(1) मूलावस्था
(2) उत्तरावस्था
(3) उत्तमावस्था।

1. मूलावस्था : इसमें विशेष्य की किसी से तुलना नहीं की जाती; जैसे–मोहन सुन्दर
2. उत्तरावस्था : इसमें दो पदार्थों की तुलना की जाती है और एक की अधिकता या न्यूनता दिखाई जाती है; जैसे-राम श्याम से अधिक चतुर है।
3. उत्तमावस्था : इसमें एक की तुलना दो से अधिक वस्तुओं से की जाती है और इसे सबसे ऊँचा या सबसे नीचा दर्शाया जाता है; जैसे-राम अपनी श्रेणी में सबसे चतुर है।

आवश्यक जानकारी :
विशेषण की पहली अवस्था (मूलावस्था) में विशेषण शब्द के साथ कोई प्रत्यय नहीं लगता जबकि उत्तरावस्था में ‘तर’ और उत्तमावस्था में ‘तम’ प्रत्यय लगते हैं। कुछ उदाहरण-
मूलावस्था – उत्तरावस्था – उत्तमावस्था
योग्य – योग्यतर – योग्यतम
प्रिय – प्रियतर – प्रियतम
अधिक – अधिकतर – अधिकतम
निकट – निकटतर – निकटतम

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran विशेषण

प्रश्न 5.
परिमाण वाचक विशेषण किसे कहते हैं और ये कितने प्रकार के हैं ?
उत्तर:
परिमाण वाचक विशेषण-जो शब्द किसी संज्ञा या सर्वनाम की मापतोल सम्बन्धी विशेषता को प्रकट करे उन्हें परिमाण वाचक विशेषण कहते हैं; जैसे-दो मीटर कपड़ा, चार किलो मिठाई। इसके दो भेद हैं
(1) निश्चित परिमाण वाचक।
(2) अनिश्चित परिमाण वाचक।

प्रश्न 6.
सार्वनामिक विशेषण किसे कहते हैं ? उदाहरण देकर लिखिए।
उत्तर:
सार्वनामिक विशेषण-जो सर्वनाम संज्ञा के साथ उसके संकेत या निर्देश के रूप में आता है, वह विशेषण बन जाता है; जैसे-यह घोड़ा, वह पुस्तक। इनमें ‘यह’ और ‘वह’ सार्वनामिक विशेषण है।

अति लघुत्तरात्मक प्रश्न

1. निम्नलिखित वाक्यों में से सार्वनामिक विशेषण छाँटिए

प्रश्न 1.
(क) वे विद्यार्थी लगातार परिश्रम करते हैं।
(ख) यह भारत का सर्वप्रिय फल है।
(ग) वह बच्चा खेल रहा है।
उत्तर:
(क) वे
(घ) यह
(ग) वह।

2. नीचे लिखे वाक्यों में से विशेषण चुनिए

प्रश्न 1.
(1) काला घोड़ा सबसे आगे निकल गया।
(2) मनोहर के घर सफ़ेद गाय है।
(3) वीर पुरुष किसी से नहीं डरता।
(4) पर्वत से भारी चट्टान नीचे जा गिरी।
(5) हमेशा बुरे लोगों से दूर रहो।
(6) हमें अब पता चला कि हममें क्या कमी है ?
(7) वह विकराल डाकू सामने आ खड़ा हुआ।
(8) उसका भाई बहुत निपुण है।
उत्तर:
(1) काला
(2) सफ़ेद
(3) वीर
(4) भारी
(5) बुरे
(6) कमी
(7) विकराल
(8) निपुण।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran विशेषण

3. नीचे लिखे सन्दर्भ में से विशेषण छांटो

प्रश्न 1.
सहसा उन्हें किसी की कठोर आवाज़ सुनाई दी-“ठहरो”। वृद्ध ने रुक कर और पीछे मुड़कर देखा तो जंगल की झाड़ियाँ चीरता हुआ वह विकराल डाकू सामने आ खड़ा हुआ। ऊँचा कद, काला शरीर, विकराल चेहरा, लाल आँखें, उठे हुए केश, बड़ी-बड़ी मूंछे और हाथ में तेज़ कटार। निश्चय ही वह मनुष्य नहीं दैत्य दिखाई देता था।
उत्तर:
कठोर, विकराल, ऊँचा, काला, लाल, बड़ी-बड़ी तेज़।

4. नीचे दिए गए कोष्ठक में से उपयुक्त विशेषण शब्द चुनकर रिक्त स्थानों में भरो

प्रश्न 1.
(उत्साही, क्रूर, हज़ारों, धर्म के रक्षक, विरक्त, निर्भीक) ।
मालाधारी………….. व्यक्ति भी तलवार उठा लेता है। खालसा धर्म के प्रवर्तक तथा ………… गुरु गोबिन्द सिंह जी ने बन्दा बैरागी को तत्कालीन………….. मुग़ल सरकार से …………. बेगुनाहों के खून का बदला लेने के लिए आशीर्वाद देकर भेजा। वह बचपन से ही …………. और …………… प्रकृति का था।
उत्तर:
विरक्त, धर्म के रक्षक, क्रूर, हज़ारों, उत्साही, निर्भीक।

5. निम्नलिखित शब्दों में से संज्ञा, सर्वनाम तथा विशेषण अलग-अलग करें

प्रश्न 1.
कर्तव्य, हम, अधिकार, वे, वृद्ध, अचल।
उत्तर:
संज्ञा – कर्त्तव्य, अधिकार, वृद्ध।
सर्वनाम – हम, वे।
विशेषण – अचल।

6. नीचे लिखे गद्यांश में से संज्ञा, सर्वनाम तथा विशेषण शब्द चुनो

प्रश्न 1.
महापुरुषों के जीवन के आलोक में जब हम अपने आपको पढ़ते हैं तब हमें पता चलता है कि हम में क्या कमी है, हमारी कमजोरियाँ क्या हैं, हमारा जीवन इतना आलोकहीन क्यों है ? हम इस सत्य से परिचित होते हैं कि हमारे अन्दर भी उतनी ही शक्ति छिपी है, जितनी कि महापुरुषों के पास थी।
उत्तर:
संज्ञाएँ-महापुरुषों, शक्ति, जीवन, सत्य। सर्वनाम-हम, अपने। विशेषण-कमी, आलोकहीन।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran विशेषण

बहुविकल्पीय प्रश्न निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें

प्रश्न 1.
विशेषण के कितने भेद हैं ?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार।
उत्तर:
चार।

प्रश्न 2.
विशेषण छाँट कर लिखें
(क) काला
(ख) घोड़ा
(ग) भाग
(घ) गया।
उत्तर:
काला।

प्रश्न 3.
‘इतिहास’ शब्द का विशेषण क्या है ?
(क) इतिहासिक
(ख) ऐतिहासिक
(ग) इतिहासता
(घ) ऐतिहासिकता।
उत्तर:
ऐतिहासिक।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran विशेषण

प्रश्न 4.
‘साहसी’ का विशेषण नहीं है
(क) साहसिक
(ख) साहस
उत्तर:
साहस।

प्रश्न 5.
चार किलो दूध लाना में रेखांकित विशेषण है
(क) संख्यावाचक
(ख) गुणवाचक
(ग) परिमाणवाचक
(घ) सार्वनाम वाचक।
उत्तर:
परिमाणवाचक।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran सर्वनाम

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Sarvanam सर्वनाम Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 8th Class Hindi Grammar सर्वनाम

प्रश्न 1.
सर्वनाम किसे कहते हैं ? सर्वनाम के कितने भेद हैं ? भेदों के नाम लिखो।
अथवा
सर्वनाम की परिभाषा लिखो और उसके भेद भी बताओ।
उत्तर:
वाक्य में संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले विकारी शब्दों को सर्वनाम कहते हैं; जैसे-सोहन, मोहन के साथ उनके घर गया। इस वाक्य में ‘उसके’ सर्वनाम मोहन के स्थान पर प्रयुक्त हुआ है। सर्वनाम के छः भेद हैं

1. पुरुष वाचक – जिससे वक्ता (बोलने वाला), श्रोता (सुनने वाला) और जिसके सम्बन्ध में चर्चा हो रही है उसका ज्ञान प्राप्त हो।
जैसे- अन्य पुरुष – वह, वे
मध्यम पुरुष – तू, तुम
उत्तम पुरुष – मैं, हम

2. निश्चय वाचक – इस सर्वनाम से वक्ता के समीप या दूर की वस्तु का निश्चय होता है; जैसे-यह, ये, वह, वे।

3. अनिश्चय वाचक – इस सर्वनाम से किसी पुरुष एवं वस्तु का निश्चित ज्ञान नहीं होता है; जैसे-कोई, कुछ।

4. संबंध वाचक – इस सर्वनाम से दो संज्ञाओं में परस्पर संबंध का ज्ञान होता है; जैसे-जो, सो। जो करेगा, सो भरेगा।

5. प्रश्न वाचक – इस सर्वनाम का प्रयोग प्रश्न पूछने और कुछ जानने के लिए होता है; जैसे-कौन, क्या। आप कौन हैं ? मैं क्या करूंगा ?

6. निज वाचक – जिन वाक्यों में सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर्ता स्वयं अपने लिए करता है, उसे निज वाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे-मैं अपने विद्यालय गया। यह अपनी पुत्री है। मोहन ने अपना पाठ याद किया।
यहाँ पर ‘अपने’, ‘अपनी’ और ‘अपना’ शब्द निज वाचक सर्वनाम के रूप में प्रयोग किए गए हैं। इसलिए ये शब्द निज वाचक सर्वनाम कहलाएंगे।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 2.
निजवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
निजवाचक सर्वनाम-जिन वाक्यों में सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर्ता स्वयं अपने लिए करता है, उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे-मैं अपने विद्यालय गया। उसने अपना पाठ याद कर लिया है।

प्रश्न 3.
पुरुष वाचक सर्वनाम किसे कहते हैं ? और ये कितने प्रकार के हैं ? उदाहरण देकर स्पष्ट करें।
उत्तर:
पुरुष वाचक सर्वनाम-जिन सर्वनाम शब्दों के द्वारा वक्ता, श्रोता और जिसके सम्बन्ध में चर्चा हो रही है, उसका ज्ञान प्राप्त हो, वह पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाता है। यह तीन प्रकार के हैं-
(1) उत्तम पुरुष : जैसे-मैं, तुम।
(2) मध्यम पुरुष : जैसे-तू, तुम।
(3) अन्य पुरुष : जैसे, वह, वे आदि।

बहुविकल्पीय प्रश्न सही शब्द चुन कर उत्तर लिखें

प्रश्न 1.
सर्वमान के कितने भेद हैं ?
(क) दो
(ख) चार
(ग) छः
(घ) आठ।
उत्तर:
छः।

प्रश्न 2.
‘यह’ कौन सा सर्वनाम है ?
(क) निजवाचक
(ख) निश्चयवाचक
(ग) संबंधवाचक
(घ) प्रश्नवाचक।
उत्तर:
निश्चयवाचक।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 3.
संबंधवाचक सर्वनाम का वाचक है
(क) जो
(ख) कौन
(ग) कोई
(घ) यह।
उत्तर:
जो।

प्रश्न 4.
सर्वनाम छाँट कर लिखें
(क) हम
(ख) कल
(ग) घूमने
(घ) गए।
उत्तर:
हम।

अति लघुत्तरात्मक प्रश्न

1. नीचे लिखे वाक्यों में से सर्वनाम चुनिए

(क) मैं खेलने जा रहा था।
(ख) हम कल घूमने गए।
(ग) मैं स्कूल जाता हूँ।
(घ) हरीश ने कहा कि वह आज स्कूल नहीं जाएगा।
(ङ) सोहन मोहन के साथ उसके घर को गया।
(च) पूनम तथा उसकी माता अमृतसर गए हैं।
(छ) माता जी ने पुत्रों से कहा, “तुम यहीं बैठे रहो।”
(ज) मुख्याध्यापक जी ने कहा, “हमें सत्य पर डटे रहना चाहिए।”
(झ) मैं छोटा बच्चा थोड़े ही हूँ।
(ञ) हम कल दिल्ली गए।
उत्तर:
(क) मैं
(ख) हम
(ग) मैं
(घ) वह
(ङ) उसके
(च) उसकी
(छ) तुम
(ज) हमें
(झ) मैं
(ञ) हम।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran सर्वनाम

2. नीचे के रिक्त स्थानों में सर्वनाम की पूर्ति करें

(क) हरि ने …………माँ से कहा कि …………. आज व्रत रमूंगा।
(ख) मोहन ने …………… मित्र से कहा कि ………….. आज घर पर रहेगा।
(ग) दुष्ट ………… दुष्टता नहीं छोड़ता।
(घ) पिता ने …………. पुत्र से कहा बेटा ………….. सच बोलना चाहिए।
(ङ) सेठ ने …………… नौकर को डाँटकर कहा …………… सीधे हो जाओ।
उत्तर:
(क) अपनी, मैं
(ख) अपने, वह
(ग) अपनी
(घ) अपने, तुम्हें
(ङ) अपने, तुम।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा के विकार (लिंग, वचन, करक)

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Sangya ke Vikar (ling, vachan, karak) संज्ञा के विकार (लिंग, वचन, करक) Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 8th Class Hindi Grammar संज्ञा के विकार (लिंग, वचन, करक)

प्रश्न 1.
संज्ञा शब्दों में विकार किनके कारण होता है ?
उत्तर:
लिंग, वचन और कारक के कारण संज्ञा शब्दों में विकार होता है। इनको विकारक तत्व भी कहते हैं।

(अ) लिंग

प्रश्न 1.
लिंग किसे कहते हैं ? उसके भेद बताओ।
उत्तर:
संज्ञा के जिस रूप से स्त्री या पुरुष जाति का बोध हो उसे लिंग कहते हैं। हिन्दी में दो लिंग हैं-
(i) पुल्लिग
(ii) स्त्रीलिंग।
1. पुल्लिग : संज्ञा के जिस रूप से पुरुष जाति का बोध हो, उसे पुल्लिग कहते हैं; जैसे-लड़का, शेर, धोबी।
2. स्त्रीलिंग : संज्ञा के जिस रूप से स्त्री जाति का बोध हो, उसे स्त्रीलिंग कहते हैं; जैसे-लड़की, शेरनी, धोबिन।
आवश्यक निर्देश-लिंग परिवर्तन और उसके नियम स्मरण तालिका (Memory Chart) में देखें।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा के विकार (लिंग, वचन, करक)

(आ) वचन

प्रश्न 1.
वचन किसे कहते हैं और वचन कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर:
संज्ञा के जिस रूप से किसी वस्तु के एक अथवा अनेक होने का बोध हो, उसे वचन कहते हैं।
हिन्दी में दो वचन हैं-
(i) एकवचन
(ii) बहुवचन।

1. एकवचन : संज्ञा का जो रूप एक ही वस्तु का बोध कराए, उसे एकवचन कहते हैं; जैसे-लड़का, घोड़ा, बहन आदि।
2. बहवचन : संज्ञा का जो रूप एक से अधिक वस्तुओं का बोध कराए, उसे बहुवचन कहा जाता है; जैसे-लड़कियाँ, घोड़े, बहनें आदि।
आवश्यक निर्देश : वचन परिवर्तन सम्बन्धी नियम स्मरण तालिका (Memory Chart) में विस्तार से देखिए।

(इ) कारक

प्रश्न 1.
कारक किसे कहते हैं ? इसके कितने भेद हैं ? उदाहरण सहित लिखें।
उत्तर:
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उस वाक्य का दूसरे शब्दों से सम्बन्ध जाना जाता है उस रूप को कारक कहते हैं; जैसे-मोहन ने पुस्तक को मेज़ पर रख दिया।
विभक्ति : कारक प्रकट करने के लिए संज्ञा अथवा सर्वनाम के साथ ‘ने’, ‘को’, ‘से’ आदि जो चिह्न लगाए जाते हैं, उन्हें विभक्ति कहा जाता है। हिन्दी में आठ कारक हैं। इनके नाम और विभक्ति चिह्न इस प्रकार हैं
कारक – विभक्ति चिह्न
(1) कर्ता – ने
(2) कर्म – को
(3) करण – से, के द्वारा, के साथ
(4) सम्प्रदान – को, के लिए, वास्ते
(5) अपादान – से (पृथक्त्व बोधक)
(6) सम्बन्ध – का, के, की
(7) अधिकरण – में, पर
(8) सम्बोधन – हे, अरे, रे।
1. कर्ता : संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया के करने वाले का बोध होता है, उसे कर्ता कारक कहा जाता है; जैसे-(i) मोहन पुस्तक पढ़ता है। (ii) सोहन ने दूध पीया।
2. कर्म : संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप पर क्रिया के व्यापार का फल पड़ता हो, उसे कर्म कारक कहते हैं; जैसे-श्याम पाठशाला जाता है।
3. करण : संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से कर्ता के काम करने के साधन का बोध हो उसे करण कारक कहा जाता है; जैसे-राम ने बाण से बाली को मारा।
4. सम्प्रदान : संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप के लिए क्रिया की जाए, उसे सम्प्रदान कारक कहा जाता है; जैसे-अध्यापक विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें लाया।
5. अपादान : संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से पृथक्कता, आरम्भ, भिन्नता आदि का बोध होता हो, उसे अपादान कारक कहा जाता है; जैसे-वृक्ष से पत्ते गिरते हैं।
6. सम्बन्ध : संज्ञा या सर्वनाम का जो रूप एक वस्तु का दूसरी वस्तु के साथ सम्बन्ध प्रकट करे, उसे सम्बन्ध कारक कहते हैं; जैसे-यह मोहन का घर है।
7. अधिकरण : संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया के आधार का बोध हो उसे अधिकरण कारक कहते हैं; जैसे-वीर सैनिक युद्ध भूमि में मारा गया।
8. सम्बोधन : संज्ञा का जो रूप चेतावनी या किसी को पुकारने का सूचक हो; जैसेहे ईश्वर ! हमारी रक्षा करो। .

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा के विकार (लिंग, वचन, करक)

प्रश्न 2.
कर्ता कारक की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया के करने वाले का बोध होता है, उसे कर्ता कारक कहा जाता है; जैसे-मोहन पुस्तक पढ़ता है-इस वाक्य में कर्ता कारक है।

प्रश्न 3.
नीचे लिखे कारकों में क्या भेद हैं ? स्पष्ट कीजिए
(क) कर्ता और कर्म।
(ख) करण और अपादान में अन्तर।
(ग) संबंध और सम्प्रदान।
उत्तर:
(क) कर्ता और कर्म कर्ता :

कर्ता कर्म
(1) कर्ता कारक में संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया को करने वाले का बोध कराया जैसे-देव ने कविता पढ़ी। (1) कर्म कारक में किसी वस्तु या व्यक्ति पर क्रिया के व्यापार का फल पड़ता है; जैसे-अध्यापक छात्र को पढ़ाता है|
(2) कर्ता कारक का सामान्य विभक्ति चिह्न ‘ने’ होता है। (2) कर्म कारक का विभक्ति चिह्न ‘को’ होता है।

(ख) करण और अपादान :

करण अपादान
(1) करण कारक क्रिया के साधन का बोध कराने वाले संज्ञा के रूप को कहते हैं; जैसे-सुनील कलम से लिखता है। (1) अपादान कारक संज्ञा के किसी रूप से किसी वस्तु के दूसरी वस्तु से अलग होने का बोध कराता है; जैसे-वृक्ष से पत्ता गिरता है।
(2) इसके विभक्ति चिह्न ‘से’, ‘के साथ’, ‘के द्वारा’ आदि होते हैं। (2) इसका विभक्ति चिह्न ‘से’ है।

(ग) संबंध और सम्प्रदान :

संबंध सम्प्रदान
(1) संबंध कारक में संज्ञा के किसी रूप का दूसरी वस्तु से संबंध सूचित किया जाता है; जैसेराम चरित मानस तुलसी कृत महाकाव्य है। (1) सम्प्रदान कारक में किसी वस्तु के लिए कोई क्रिया की जाती है; जैसे-वह स्नान के लिए नदी पर जाता है।
(2) इसके विभक्ति चिह्न ‘के’, ‘की’, ‘रा’, ‘रे’, ‘री’, ‘ना’, ‘ने’, ‘नी’ आदि हैं। (2) इसके विभक्ति चिहन ‘का’, ‘को’ तथा ‘के लिए’ हैं।
(3) संबंध कारक का रूप, लिंग और वचन आदि के कारण बदल जाता है। (3) सम्प्रदान कारक का रूप, लिंग और वचन आदि के कारण नहीं बदलता है।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा के विकार (लिंग, वचन, करक)

प्रश्न 4.
सम्प्रदान और कर्म कारक में क्या अंतर है ? उदाहरण देकर स्पष्ट करें।
उत्तर:
सम्प्रदान कारक-सम्प्रदान कारक में किसी वस्तु के लिए’ क्रिया की जाती है; जैसे-वह पढ़ने के लिए विद्यालय गया। इसका विभक्ति चिह्न ‘के लिए’ है।
कर्म कारक : कर्म कारक में किसी व्यक्ति या वस्तु पर क्रिया के व्यापार का फल पड़ता है; जैसे-पुलिस ने चोर को पकड़ा। इसका विभक्ति चिहन ‘को’ है।

प्रश्न 5.
करण और अपादान कारक में अंतर बताइए। उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
करण और अपादान कारक में अंतर :
करण कारक : करण कारक क्रिया के साधन का बोध कराने वाले संज्ञा के रूप को कहते हैं; जैसे-वह साइकिल से स्कूल गया। सोहन कलम से लिखता है। इसका विभक्ति चिह्न ‘से’ है लेकिन इसका अर्थ के साथ या के द्वारा होता है।
अपादान कारक : अपादान कारक संज्ञा के किसी रूप से किसी वस्तु के दूसरी वस्तु से अलग होने का बोध कराता है; जैसे-वृक्षों से पत्ते गिरते हैं। इसका विभक्ति चिह्न ‘से’ है लेकिन इसका अर्थ वस्तु से अलग होने का भाव दर्शाता है।

प्रश्न 6.
अपादान कारक किसे कहते हैं ? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
संज्ञा का सर्वनाम के जिस रूप से पृथक्कता, आरम्भ, भिन्नता आदि का बोध होता हो, उसे अपादान कारक कहा जाता है। जैसे-वृक्ष से पत्ते गिरते हैं-इस वाक्य में से अपादान कारक है।

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

1. प्रत्येक का सही उत्तर छाँट कर लिखिए

प्रश्न (क)
नदी का बहुवचन क्या है ?
(क) नदियाँ
(ख) नदीयाँ
(ग) नदियों।
उत्तर:
(क) नदियाँ

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा के विकार (लिंग, वचन, करक)

प्रश्न (ख)
नीति का बहुवचन क्या है ?
(क) नीतीयाँ
(ख) नीतियों
(ग) नीतियाँ।
उत्तर:
(ख) नीतियाँ

प्रश्न (ग)
खिड़की का बहुवचन क्या है ?
(क) खिड़कियों
(ख) खिड़कीयाँ
(ग) खिड़कियाँ।
उत्तर:
(ग) खिड़कियाँ।

2. निम्नलिखित के स्त्रीवाचक रूप बनाओ और उस स्त्रीवाचक रूप को बहुवचन में बदलो-

शब्द – स्त्रीवाचक – बहुवचन
कवि – …………….. – ………….
नर – …………….. – ………….
चूहा – …………….. – ………….
वर – …………….. – ………….
बेटा – …………….. – ………….
लड़का – …………….. – ………….
पति – …………….. – ………….
छात्र – …………….. – ………….
उत्तर:
शब्द – स्त्रीवाचक – बहुवचन
(i) कवि – कवयित्री – कवयित्रियाँ
(ii) नर – नारी – नारियाँ
(ii) चूहा – चुहिया – चुहियाँ
(iv) वर – वधू – वधुएँ
(v) बेटा – बेटी – बेटियाँ
(vi) लड़का – लड़की – लड़कियाँ
(vii) पति – पत्नी – पत्नियाँ
(viii) छात्र – छात्रा – छात्राएँ

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा के विकार (लिंग, वचन, करक)

3. नीचे लिखे वाक्यों को कारक चिहनों से भरो

(क) उस ……………अपनी बेटी ऋतु के लिए पुस्तकें खरीदीं।
(ख) पेड़………….. पत्ता गिरता है।
(ग) दूध ………… सेहत अच्छी रहती है।
(घ) अध्यापक कुर्सी………………. बैठता है।
(ङ) तुम यह कोट लेकर किस ………… देना चाहते हो ? ।
उत्तर:
(क) ने
(ख) से
(ग) से
(घ) पर
(ङ) को।

4. निम्नलिखित वाक्यों में से कारक छाँटिये तथा कारक का नाम भी लिखिए

(i) मनुष्य धन के लिए देश विदेश भटकता है।
(ii) चोर चलती गाड़ी से कूद गया।
(iii) राम ने मोहन को पुस्तक दी।
(iv) वह घोड़े से गिर गया।
(v) वृक्ष से पत्ते गिरते हैं।
(vi) हे वीरो ! देश की रक्षा करो।
(vii) प्रकाश से अन्धकार नष्ट होता है।
(viii) रोगियों की सेवा करो।
(ix) समुद्र में लहरें उठती हैं।
(x) पीड़ितों को दान दो।
(xi) मोहन का ज्वर उतर गया।
(xii) भिखारी को भिक्षा दे दो।
(xiii) भिखारी को भगा दो।
(xiv) बच्चे छत पर खेल रहे हैं।
उत्तर:
(i) धन के लिए-सम्प्रदान कारक।
(ii) गाड़ी से-अपादान कारक।।
(iii) राम ने-कर्ता कारक, मोहन को-कर्म कारक।
(iv) घोड़े से-अपादान कारक।
(v) वृक्ष से-अपादान कारक।
(vi) हे वीरो-संबोधन कारक, देश की-संबंध कारक।
(vii) प्रकाश से-करण कारक।
(viii) रोगियों की-संबंध कारक।
(ix) समुद्र में-अधिकरण कारक।
(x) पीड़ितों को-कर्म कारक।
(xi) मोहन का संबंध कारक।
(xii) भिखारी को-कर्मकारक।
(xiii) भिखारी को-कर्मकारक।
(xiv) छत पर-अधिकरण।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा के विकार (लिंग, वचन, करक)

बहुविकल्पीय प्रश्न निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें

प्रश्न 1.
संज्ञा के कितने भेद हैं ?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार।
उत्तर:
तीन।

प्रश्न 2.
लिंग कितने होते हैं ?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार।
उत्तर:
दो।

प्रश्न 3.
वचन कितने होते हैं ?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार।
उत्तर:
दो।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा के विकार (लिंग, वचन, करक)

प्रश्न 4.
कारक के कितने भेद हैं ?
(क) दो
(ख) चार
(ग) सात
(घ) आठ।
उत्तर:
आठ।

प्रश्न 5.
वृक्ष से पत्ते गिरते हैं, रेखांकित में कारक है
(क) संप्रदान
(ख) अपादान
(ग) करण
(घ) कर्म।
उत्तर:
अपादान।

प्रश्न 6.
‘नदी’ का बहुवचन है
(क) नदियाँ
(ख) नदीयाँ
(ग) नदियों
(घ) नदीयों
उत्तर:
नदियाँ।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा के विकार (लिंग, वचन, करक)

प्रश्न 7.
‘शेर’ का स्त्रीलिंग है
(क) शेरि
(ख) शेरी
(ग) शेरिनी
(घ) शेरनी।
उत्तर:
शेरनी।

प्रश्न 8.
संज्ञा शब्द चुनें
(क) घोड़ा
(ख) बहुत
(ग) तेज़
(घ) दौड़ा।
उत्तर;
घोड़ा।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Sangya संज्ञा Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 8th Class Hindi Grammar संज्ञा

प्रश्न 1.
संज्ञा की परिभाषा लिखो और उसके भेद बताओ।
अथवा
संज्ञा किसे कहते हैं ? उसके कितने भेद हैं ?
उत्तर:
किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु, जाति, गुण या भाव का बोध कराने वाले शब्द को संज्ञा कहते हैं; जैसे-राम, कृष्ण, दिल्ली, सिंह, पुस्तक, गर्मी, सुन्दरता, दया आदि।
संज्ञा के तीन भेद हैं-
(1) व्यक्तिवाचक
(2) जातिवाचक
(3) भाववाचक।
1. व्यक्तिवाचक : जो शब्द किसी विशेष व्यक्ति, स्थान आदि का बोध कराए, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे-कृष्ण, दिल्ली, गंगा आदि।
2. जातिवाचक : जो शब्द किसी सम्पूर्ण जाति का बोध कराए, उसे जातिवाचक संज्ञा कहा जाता है; जैसे-स्त्री, पुरुष, पशु, नगर आदि।
3. भाववाचक : जो शब्द किसी धर्म, अवस्था, भाव, गुण, दोष आदि प्रकट करे, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे-मिठास, मानवता, सत्यता आदि।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा

प्रश्न 2.
भाववाचक संज्ञा का निर्माण किस प्रकार होता है ?
उत्तर:
भाववाचक संज्ञा जातिवाचक संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया-विशेषण और निरर्थक शब्द से बनती है।
(i) जातिवाचक संज्ञा से मनुष्य से मनुष्यता, शिशु से शैशव, लड़का से लड़कपन आदि।
(ii) सर्वनाम से-अपना से अपनापन, सर्व से सर्वस्व, स्व से स्वत्व, अहं से अहंकार आदि।
(iii) विशेषण से-अच्छा से अच्छाई, सुन्दर से सौन्दर्य, भला से भलाई, उष्ण से उष्णीय आदि।
(iv) क्रिया से:-दौड़ना से दौड़, हँसना से हँसी, हँसाई, लड़ना से लड़ाई, पुकारना से पुकार, सजाना से सजावट आदि।
(v) क्रिया-विशेषण से-दूर से दूरी, समीप से समीपता, शीघ्र से शीघ्रता आदि।
(vi) निरर्थक शब्दों से-चरचराहट, सरसराहट, भिनभिनाहट आदि।

प्रश्न 3.
जातिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं ? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जातिवाचक संज्ञा-जो शब्द किसी सम्पूर्ण जाति का बोध कराए, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं; जैसे-स्त्री, पुरुष, पशु, नगर आदि।

प्रश्न 4.
व्यक्तिवाचक संज्ञा जातिवाचक संज्ञा कैसे बन जाती है ? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
व्यक्तिवाचक संज्ञा का प्रयोग सदा एकवचन में होता है, परन्तु जब कोई व्यक्तिवाचक संज्ञा व्यक्ति विशेष का बोध न करा कर उस व्यक्ति जैसे गुणों या दोषों से युक्त अनेक व्यक्तियों का बोध कराती है तब वह व्यक्तिवाचक न रहकर जातिवाचक हो जाती है; जैसे-विभीषणों से बचकर रहो।

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
नीचे लिखे वाक्यों में से संज्ञा शब्द चुनकर लिखें
(क) राम पढ़ता है।
(ख) खिलाड़ी खेलता है।
(ग) गाय घास चरती है।
(घ) सिंह दहाड़ता है।
(ङ) पक्षी उड़ते हैं।
उत्तर:
(क) राम
(ख) खिलाड़ी
(ग) गाय, घास
(घ) सिंह
(ङ) पक्षी।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran संज्ञा

प्रश्न 2.
नीचे लिखे वाक्यों में से भाववाचक संज्ञा चुनकर लिखें
(क) शीला की पढ़ाई कैसी चल रही है।
(ख) यह जानकर मुझे प्रसन्नता हुई।
(ग) सुंदरता एक आभूषण है।
(घ) हमेशा सच्चाई की जीत होती है।
(ङ) आवश्यकता आविष्कार की जननी है।
(च) निर्धनता उसका रास्ता रोक रही थी।
उत्तर:
(क) पढ़ाई
(ख) प्रसन्नता
(ग) सुंदरता
(घ) सच्चाई
(ङ) आवश्यकता
(च) निर्धनता।

प्रश्न 3.
नीचे लिखे वाक्यों की भाववाचक संज्ञाएँ बदलो-
उत्तर:
(क) गन्ना मीठा होता है। – गन्ने में मिठास होती है।
(ख) हर व्यक्ति अच्छा होना चाहिए। – हर व्यक्ति में अच्छाई होनी चाहिए।
(ग) फूल बहुत सुंदर है। – फूल में बहुत सुंदरता है।
(घ) मनुष्य को कृतघ्न नहीं होना चाहिए। – मनुष्य में कृतघ्नता नहीं होनी चाहिए।
(ङ) यह बात उचित है। – इस बात में औचित्य है।
(च) हमारे देश में विषम परिस्थितियाँ हैं। – हमारे देश में विषमता पूर्ण परिस्थितियाँ हैं।
(छ) कच्चा आम खट्टा होता है। – कच्चे आम में खटास होती है।
(ज) देश में अनेक प्राकृतिक स्रोत हैं। – देश में प्राकृतिक स्रोतों की अनेकता है।
(झ) वह बड़ा कुरूप आदमी है। – उस आदमी में बड़ी कुरूपता है।
(ञ) सत्य एक उत्तम गुण है। – सत्यता एक उत्तम गुण है।
(ट) साँप एक मीटर लम्बा था। – साँप की लम्बाई एक मीटर थी।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran शब्द प्रकरण

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Shabd Prakaran शब्द प्रकरण Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 8th Class Hindi Grammar शब्द प्रकरण

प्रश्न 1.
शब्द किसे कहते हैं ?
उत्तर:
दो या दो से अधिक सार्थक वर्णों के मेल को शब्द कहते हैं; जैसे-राम, लक्ष्मण, सूर्य, गुरु आदि।

प्रश्न 2.
शब्द किसे कहते हैं ? अर्थ के आधार पर इसके कितने भेद हैं ?
उत्तर:
शब्द : दो या दो से अधिक सार्थक वर्णों के मेल को शब्द कहते हैं; जैसेराम, लक्ष्मण, सूर्य, गुरु आदि। अर्थ के आधार पर शब्द के दो भेद हैं-सार्थक और निरर्थक।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran शब्द प्रकरण

प्रश्न 3.
व्युत्पत्ति (रचना या बनावट) के विचार से शब्द के कितने भेद हैं ?
उत्तर:
व्युत्पत्ति के विचार से शब्द के तीन भेद हैं-
(1) रूढ़ि
(2) यौगिक
(3) योग रूढ़ि।
1. रूढ़ि : जिन शब्दों के खण्ड का कोई अर्थ नहीं होता, वे रूढ़ि शब्द कहलाते हैं। जैसे-कमल (क + म + ल), दवात (द + वा + त)।

2. यौगिक : जो दो शब्दों के योग से बनते हैं, उन्हें यौगिक शब्द कहा जाता है। जैसे-पाठशाला (पाठ + शाला), विद्यालय (विद्या + आलय), महात्मा (महा + आत्मा) आदि।

3. योग रूढ़ि : जो यौगिक शब्दों की भान्ति दो शब्दों के योग से तो बनें परन्तु किसी विशेष अर्थ को प्रकट करें, उन्हें योग रूढ़ि कहा जाता है। जैसे-पीताम्बर (पीत = पीला, अम्बर = कपड़ा) पीताम्बर शब्द का अर्थ पीला कपड़ा न होकर इसका विशेष अर्थ कृष्ण (भगवान् कृष्ण) है। पंकज (पंक = कीचड़, ज = उत्पन्न होने वाला) पंकज का अर्थ कीचड़ में उत्पन्न होने वाला मेंढक, कछुआ आदि नहीं बल्कि इसका अर्थ कमल है।

प्रश्न 4.
शब्द भण्डार या उत्पत्ति के विचार से शब्द के कितने भेद हैं ?
उत्तर:
उत्पत्ति के विचार से हिन्दी में चार प्रकार के शब्द हैं-
(1) तत्सम
(2) तद्भव
(3) देशज
(4) विदेशज।
1. तत्सम : जो शब्द संस्कृत भाषा से बिना किसी परिवर्तन के हिन्दी में प्रयुक्त होते हैं; जैसे-माता, पिता, ज्ञान, सुन्दर आदि।
2. तद्भव : संस्कृत के वे शब्द जो कुछ बिगाड़ कर हिन्दी में प्रयुक्त होते हैं; जैसेहस्त से हाथ, ग्राम से गाँव, अग्नि से आग।
3. देशज : जो शब्द स्थानीय भाषाओं में से हिन्दी में प्रयुक्त होते हों; जैसे-रोड़ा, बैंगन, आलू, सेब आदि।
4. विदेशज : जो शब्द अंग्रेजी, उर्दू, फ़ारसी आदि विदेशी भाषाओं से हिन्दी में प्रयुक्त होते हैं; जैसे-स्टेशन, स्कूल, आदमी, वकील, बाज़ार आदि।

प्रश्न 5.
अर्थ के अनुसार शब्द के कितने भेद हैं ? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
अर्थ के अनुसार शब्द के दो भेद हैं-
(1) सार्थक और
(2) निरर्थक।
1. सार्थक : जिन शब्दों का कोई अर्थ हो; जैसे-कुर्सी, गाय, घोड़ा आदि।
2. निरर्थक : जिन शब्दों का कोई अर्थ न हो; जैसे-घोड़ा-घाड़ा (घाड़ा), आलूशालू आदि।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran शब्द प्रकरण

प्रश्न 6.
प्रयोग के अनुसार शब्द के कितने भेद हैं ?
उत्तर:
प्रयोग के अनुसार शब्द के आठ भेद हैं
विकारी
(1) संज्ञा
(2) सर्वनाम
(3) विशेषण
(4) क्रिया
अविकारी
(5) क्रिया विशेषण
(6) सम्बन्ध बोधक
(7) समुच्चय बोधक
(8) विस्मयादि बोधक
विकारी : जिन शब्दों का पुरुष, लिंग, वचन आदि के कारण रूप बदल जाता है, उन्हें विकारी कहा जाता है; जैसे-पर्वत-पर्वतों। बादल-बादलों। विद्वान्-विदुषी आदि।
अविकारी : जिन शब्दों का रूप नहीं बदलता; जैसे-और, यहाँ, वहाँ, या, अथवा आदि।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran वर्ण प्रकरण

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Varn Prakaran वर्ण प्रकरण Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 8th Class Hindi Grammar वर्ण प्रकरण

प्रश्न 1.
वर्ण या अक्षर को परिभाषित करो।
उत्तर:
वह छोटी-से-छोटी मूल ध्वनि को जिसके टुकड़े न हो सकें, वर्ण या अक्षर कहा जाता है ; जैसे-अ, इ, उ, ऋ, क्, च्, ट्, त्, प् आदि।

प्रश्न 2.
उच्चारण किसे कहते हैं ? भाषा के वर्गों का शुद्ध उच्चारण क्यों आवश्यक है ?
उत्तर:
बोलते समय जब वायु कंठ से लेकर होठों तक किसी उच्चारण अवयव द्वारा व्यक्त की जाती है तो विशेष प्रकार की ध्वनि पैदा होती है जिसे उच्चारण कहते हैं। किसी भाषा के सम्यक् ज्ञान के लिए उसके वर्णों का शुद्ध उच्चारण बहुत आवश्यक है।

प्रश्न 3.
वर्णमाला किसे कहते हैं ? हिन्दी वर्णमाला में कितने वर्ण (अक्षर) हैं ?
उत्तर:
वर्णों के क्रमानुसार समूह को वर्णमाला कहते हैं। हिन्दी वर्णमाला में 44 वर्ण हैं-ग्यारह स्वर तथा तैंतीस व्यंजन।

प्रश्न 4.
वर्ण के कितने भेद हैं ?
उत्तर:
वर्ण के दो भेद हैं-स्वर और व्यंजन।

प्रश्न 5.
स्वर किसे कहते हैं ? उसके कितने भेद हैं ?
उत्तर:
जो बिना किसी अन्य वर्ण की सहायता से बोले जाते हैं, उन्हें स्वर कहा जाता है। जैसे-अ, इ, उ, ऋ आदि ग्यारह स्वर हैं।
स्वर के तीन भेद हैं:
(i) ह्रस्व
(ii) दीर्घ
(iii) प्लुत।
(i) ह्रस्व : जिनके बोलने में कम समय लगे। जैसे-अ, इ, उ, ऋ। इन्हें एक मात्रिक स्वर भी कहा जाता है।
(ii) दीर्घ : जिनके बोलने में ह्रस्व स्वर से दुगुना समय लगे। जैसे-आ, ई, ऋ, ए, ओ, औ।
(iii) प्लुत : जिनके बोलने में ह्रस्व स्वर से तिगुना समय लगे। जैसे-ओ३म्, हे राम ! आदि।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran वर्ण प्रकरण

प्रश्न 6.
अनुनासिक और निरनुनासिक में अंतर स्पष्ट कीजिए।
अथवा
उच्चारण के अनुसार स्वरों के भेद बताओ।
उत्तर:
उच्चारण के अनुसार सभी प्रकार (ह्रस्व, दीर्घ, प्लुत) स्वरों के दो भेद हैं
1. अनुनासिक : जब स्वरों का उच्चारण मुख और नासिका से होता है, तब वे ‘अनुनासिक’ कहलाते हैं। इस स्वर के ऊपर चन्द्रबिन्दु (ँ) या अनुस्वार ( . ) लगाया जाता है। जैसे-हँसना, दाँत, हंस आदि।।

2. निरनुनासिक : जब स्वरों का उच्चारण केवल मुख से होता है, तब वे ‘निरनुनासिक’ कहलाते हैं। इनके ऊपर चन्द्र बिन्दु नहीं लगता है। जैसे-अ, आ, इ, ई आदि स्वर।
इसी तरह नाग, अमर, मगर, जाग, भाग आदि शब्दों में आए हुए स्वर भी निरनुनासिक हैं।

प्रश्न 7.
व्यंजन किसे कहते हैं और इसके कितने भेद हैं ?
उत्तर:
जो वर्ण स्वरों की सहायता से बोले जाएँ, उन्हें व्यंजन कहते हैं। जैसे – क (क् + अ), च (च् + अ), ट (ट् + अ), त (त् + अ), प (प् + अ) आदि।

व्यंजन के भेद :
(i) स्पर्श
(ii) अन्तस्थ
(iii) ऊष्म।
स्पर्श वर्ण : क से ले र म तक = 25 वर्ण।
अन्तस्थ वर्ण : य, र, ल, व।
ऊष्म वर्ण : श, ष, स, ह।

प्रश्न 8.
संयुक्त व्यंजन किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जो दो या दो से अधिक व्यंजनों से मिलकर बनते हैं, उन्हें संयुक्त व्यंजन कहते हैं, देवनागरी लिपि में ये चार हैं
(i) क्ष = क् + ष् + अ।
(ii) त्र = त् + र् + अ।
(iii) ज्ञ = ज् + ञ् + अ।
(iv) श्र = श् + र् + अ।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran वर्ण प्रकरण

प्रश्न 9.
वर्गों के उच्चारण स्थान लिखो।
उत्तर:
वर्णों के उच्चारण स्थान निम्नलिखित हैं
उच्चारण स्थान तालिका

वर्ण स्थान नाम
अ, आ, कवर्ग (क, ख, ग, घ, ङ), ह, विसर्ग ( : ) कण्ठ कण्ठ्य
इ, ई, चवर्ग (च, छ, ज, झ, ञ), य, श तालु तालव्य
ऋ, टवर्ग (ट, ठ, ड, ढ, ण), र, ष मूर्धा मूर्धन्य
तवर्ग (त, थ, द, ध, न), ल, स दन्त दन्त्य
उ, ऊ, पवर्ग (प, फ, ब, भ, म) ओष्ठ ओष्ठ्य
ङ, ञ, ण, न, म, अनुस्वार नासिका नासिक्य
ए, ऐ कण्ठ-तालु कण्ठ-तालव्य
ओ, औ कण्ठ-ओष्ठ कण्ठौष्ठ्य
दन्त-ओष्ठ दान्तौष्ठ्य

नोट : हिन्दी वर्णमाला में तीन संयुक्त अक्षर भी सम्मिलित किए गए हैं-क्ष, त्र, ज्ञ। जैसे-क् + ष् + अ = क्ष, त् + र् + अ = त्र, ज् + ञ् + अ = ज्ञ।

प्रश्न 10.
अयोगवाह किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जो बिना किसी अन्य वर्ण के आधार लिए नहीं बोले जा सकते। जैसे-
(i) अं (अनुस्वार) इसमें अनुस्वार का बिन्दु अ अक्षर का सहारा लिए हुए है।
(ii) अः (विसर्ग) दोनों बिन्दु ( : ) अ अक्षर का सहारा लिए हुए हैं।

प्रश्न 11.
अनुस्वार और अनुनासिक में क्या भेद ( अन्तर) है ?
उत्तर:
उत्तर:
अनुस्वार (अं) : इसका उच्चारण करते समय श्वास (साँस) केवल नाक से निकलती है। अनुस्वार सामने के व्यंजन पर आश्रित होता है, अत: कभी भी शब्द के अन्त में नहीं आ सकता ; जैसे-रंक, पंक, मंगल आदि।

अनुनासिक (अँ) : इसका उच्चारण मुख और नासिका दोनों से मिलकर होता है। जैसे-हँसना, पाँच, साँठ, गाँठ आदि। अनुनासिक पूर्व के स्वर पर आश्रित रहता है। अतः शब्द के अन्त में नासिका ध्वनि सदा अनुनासिक ही होती है। अनुस्वार नहीं, जैसेलड़कियाँ, जाएँ, आएँ आदि।

प्रश्न 12.
विसर्ग किसे कहते हैं ? इसका उच्चारण कैसे होता है ?
उत्तर:
विसर्ग दो बिन्दुओं ( : ) के चिह्न को कहते हैं। इसका उच्चारण ‘ह’ की ध्वनि के समान होता है।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran वर्ण प्रकरण

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों के वर्गों को अलग-अलग दर्शाइए
क्षत्रिय, प्रसिद्ध, परीक्षा, विज्ञान, विद्या, क्रान्ति, दीक्षा, हृदय, राष्ट्र, प्रत्येक, उज्ज्वल, उद्दण्ड, स्वास्थ्य, उत्कर्ष, कार्यक्रम।
उत्तर:
क्षत्रिय = क् + ष् + अ, त् + र् + इ, य् + अ।
प्रसिद्ध = प् + र् + अ, स् + इ, द् + ध् + अ।
परीक्षा = प् + अ, र् + ई, क् + ष् + आ।
विज्ञान = व् + इ, ज् + ञ् + आ, न् + अ।
विद्या = व् + इ, द् + य् + आ।
क्रान्ति = क् + र् + आ, न् + त् + इ।
दीक्षा = द् + इ, क् + ष् + आ।
हृदय = ह् + ऋ, द् + अ, य् + अ।
राष्ट्र = र् + आ + ष् + ट् + र् + अ।
प्रत्येक = प् + र् + अ + त् + य् + ए + क् + अ।
उज्व ल = उ + ज् + ज् + व् + अ + ल् + अ।
उद्दण्ड = उ + द् + द् + अ + ण् + ड् + अ।
स्वास्थ्य = स् + व् + आ + स् + थ् + य् + अ।
उत्कर्ष = उ + त् + क् + अ + र् + ष् + अ।
कार्यक्रम = क् + आ + र् + य् + अ + क् + र् + अ + म् + अ।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran भाषा और व्याकरण

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Bhasha aur Vyakaran भाषा और व्याकरण Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 8th Class Hindi Grammar भाषा और व्याकरण

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran भाषा और व्याकरण

प्रश्न 1.
भाषा किसे कहते हैं ? सोदाहरण बताओ।
अथवा
भाषा की परिभाषा सोदाहरण लिखिए।
उत्तर:
भाषा वह साधन है जिसके द्वारा हम अपने विचार (बोल कर या लिख कर) दूसरों तक प्रकट करते हैं। हिंदी, संस्कृत, अंग्रेज़ी, बांग्ला, उर्दू, पंजाबी, गुजराती, तमिल, तेलगू, मलयालम, कन्नड़ आदि भाषाएँ हैं। विश्व में बोली तथा लिखी जाने वाली भाषाएँ हिन्दी, अंग्रेज़ी, लेटिन, चीनी, रूसी तथा जर्मन हैं।

प्रश्न 2.
भाषा किसे कहते हैं और इसके कितने भेद हैं ?
उत्तर:
भाषा वह साधन है जिसके द्वारा हम अपने मन के विचार दूसरों तक प्रकट करते हैं और दूसरों के विचारों से परिचित होते हैं। इसके दो भेद होते हैं-
(1) मौखिक।
(2) लिखित।

प्रश्न 3.
लिपि किसे कहते हैं ? हिन्दी की लिपि का नाम लिखो।
उत्तर:
जिन वर्ण चिह्नों के द्वारा भाषा लिखी जाती है, उसे लिपि कहते हैं। हिंदी भाषा को लिपि का नाम देवनागरी है।

प्रश्न 4.
भाषा का प्रयोग कितने प्रकार से होता है ?
उत्तर:
भाषा का प्रयोग दो प्रकार से होता है
(i) मौखिक रूप से
(ii) लिखित रूप से।
(i) मौखिक रूप : जब हम अपने विचारों को मुख से बोल कर प्रकट करते हैं, उसे भाषा का मौखिक रूप कहते हैं।
(ii) लिखित रूप : जब हम अपने विचारों को लिखकर प्रकट करते हैं, उसे भाषा का लिखित रूप कहते हैं।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran भाषा और व्याकरण

प्रश्न 5.
भाषा की सार्थक इकाई क्या है ?
उत्तर:
भाषा की सार्थक इकाई वाक्य है।

प्रश्न 6.
भाषा की लघुत्तम इकाई क्या है ?
उत्तर:
भाषा की लघुत्तम इकाई शब्द है।

प्रश्न 7.
भाषा और बोली में मुख्य अंतर क्या है ?
उत्तर:
बोली जाने वाली शब्दावली को बोली कहते हैं, जबकि भाषा बोली का विकसित रूप है। विचारों के प्रकटीकरण में गहनता, स्पष्टता तथा अनेकता लाने के लिए भाषा की ज़रूरत पड़ती है। बोली का क्षेत्र सीमित होता है जबकि भाषा का क्षेत्र विस्तृत होता है।

प्रश्न 8.
व्याकरण से आपका क्या अभिप्राय है ?
उत्तर:
जिस शास्त्र के द्वारा हमें भाषा के शुद्ध या अशुद्ध होने का ज्ञान प्राप्त हो, उसे व्याकरण कहते हैं।

प्रश्न 9.
व्याकरण का ज्ञान क्यों आवश्यक है ?
अथवा
व्याकरण किस काम आता है ?
उत्तर:
व्याकरण के ज्ञान के बिना न तो किसी भाषा को ठीक ढंग से पढ़ा जा सकता है और न ही उसे शुद्ध रूप में लिखा जा सकता है। अतः भाषा की शुद्धि और अशुद्धि का विवेचन करने के लिए व्याकरण का ज्ञान आवश्यक है।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran भाषा और व्याकरण

प्रश्न 10.
हिन्दी व्याकरण के घटक कौन-से हैं ?
अथवा
हिन्दी व्याकरण के कितने भाग हैं ?
उत्तर:
हिन्दी व्याकरण के तीन भाग हैं
(1) वर्ण विचार
(2) शब्द विचार और
(3) वाक्य विचार।
1. वर्ण विचार : व्याकरण का वह भाग है जिसमें वर्गों के आकार, भेद, उच्चारण स्थान तथा उनके मेल से शब्द बनाने के नियमों पर विचार किया जाता है।
2. शब्द विचार : व्याकरण का वह भाग है जिसके अन्तर्गत शब्दों के निर्माण, भेद, रूप परिवर्तन, व्युत्पत्ति आदि विषयों पर विचार किया जाता है।
3. वाक्य विचार : व्याकरण के इस भाग में वाक्यों की रचना या संगठन, वाक्यों के भेद तथा लक्षण, वाक्य विश्लेषण और विराम चिह्नों पर विचार किया जाता है।

प्रश्न 11.
भाषा की तीन परस्पर सापेक्ष इकाइयाँ कौन-कौन सी हैं ?
उत्तर:
भाषा की तीन परस्पर सापेक्ष इकाइयाँ-वर्ण, शब्द और वाक्य हैं।

प्रश्न 12.
भाषा का मुख्य अंग क्या है ?
अथवा
भाषा का क्या मूल है ?
उत्तर:
भाषा का मुख्य अंग या मूल ‘वाक्य’ होता है। प्रत्येक व्यक्ति अपना अभिप्राय या विचार सदा वाक्य के रूप में ही प्रकट करता है।