PSEB 10th Class Hindi Vyakaran वाक्य शुद्धि

Punjab State Board PSEB 10th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar vakya shuddhi वाक्य शुद्धि Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 10th Class Hindi Grammar वाक्य शुद्धि

निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए

PSEB 10th Class Hindi Vyakaran वाक्य शुद्धि 1
उत्तर:
PSEB 10th Class Hindi Vyakaran वाक्य शुद्धि 2

शुद्ध वाक्य छाँट कर लिखिए

प्रश्न 1. (क) महादेवी विद्वान् स्त्री थी।
(ख) महादेवी विद्वान् विदुषी थी।
(ग) महादेवी विदुषी स्त्री थी।
(घ) महादेवी विदुषी थी।
उत्तर:
(घ) महादेवी विदुषी थी

प्रश्न 2. (क) सौन्दर्यता सबको मोह लेती है।
(ख) सौन्दर्य सबको मोह लेता है।
(ग) सौन्दर्यत्व सबको मोहता है।
(घ) सौन्दर्यत्व मोहक होता है।
उत्तर:
(ख) सौन्दर्य सबको मोह लेता है

PSEB 10th Class Hindi Vyakaran वाक्य शुद्धि

प्रश्न 3. (क) वहाँ करोड़ों रुपये संकलित हो गए।
(ख) वहाँ करोड़ों रुपये एकत्र हो गए।
(ग) वहाँ करोड़ों रुपये मिलकर एक साथ हो गए।
(घ) वहाँ करोड़ों रुपये जमा हो गए।
उत्तर:
(घ) वहाँ करोड़ों रुपये जमा हो गए

प्रश्न 4. (क) मेरा रुमाल मेरी जेब ही में है।
(ख) मेरा रुमाल अपनी ही जेब में है।
(ग) मेरा रुमाल जेब ही में है।
(घ) मेरा रुमाल अपनी ही जेब में है।
उत्तर:
(क) मेरा रुमाल मेरी जेब में है

निम्नलिखित वाक्यों के निर्देशानुसार उत्तर दीजिए

प्रश्न 1.
प्रतिदिन दाँत साफ करो। (सही या गलत लिख कर उत्तर दें)
उत्तर:
सही

प्रश्न 2.
सर्दियों में लोग गुनगुने गर्म पानी से नहाते हैं। (सही या गलत लिख कर उत्तर दें)
उत्तर:
गलत

प्रश्न 3.
धन का प्रयोग समझकर करो। (सही या गलत लिख कर उत्तर दें)
उत्तर:
गलत

प्रश्न 4.
सिपाही को देखते ही चोर सात चार ग्यारह हो गया। (हाँ या नहीं में उत्तर दें)
उत्तर:
नहीं

प्रश्न 5.
अच्छे विचारों को ग्रहण करो। (हाँ या नहीं लिखकर उत्तर दें)
उत्तर:
हाँ

प्रश्न 6.
आप ग्रह-प्रवेश पर निमंत्रित हैं। (हाँ या नहीं लिखकर उत्तर दें)
उत्तर:
नहीं।

निम्नलिखित में से किसी एक अशुद्ध वाक्य को शुद्ध करके लिखिए-

वर्ष
(क) उसने भूख लगी है।
(ख) दूध में कौन गिर गया है?
उत्तर:
(क) उसे भूख लगी है।
(ख) दूध में क्या गिर गया है?

PSEB 10th Class Hindi Vyakaran वाक्य शुद्धि

(क) लड़का ने पत्र लिखा।
(ख) बच्चे को काटकर सेब खिलाओ।
उत्तर:
(क) लड़के ने पत्र लिखा।
(ख) सेब काटकर बच्चे को खिलाओ।

(क) मेरी बहन ने मुझे कहानी सुनाया।
(ख) कॉपियाँ ये किसकी हैं?
उत्तर:
(क) मेरी बहन ने मुझे कहानी सुनाई।
(ख) ये कॉपियाँ किसकी हैं?

वर्ष
(क) पेड़ों में मत चढ़ो।
(ख) मेले में बच्ची गुम हो गया।
उत्तर:
(क) पेड़ों पर मत चढ़ो।
(ख) मेले में बच्ची गुम हो गई।

(क) लड़का ने पत्र लिखा।
(ख) बंदर छत में बैठा है।
उत्तर:
(क) लड़के ने पत्र लिखा।
(ख) बंदर छत पर बैठा है।

(क) उसने यह काम करा।
(ख) महात्मा लोग पधारें हैं।
उत्तर:
(क) उसने यह काम किया।
(ख) महात्मा पधारें हैं।

वर्ष
(i) मेरे को मंदिर जाना है।
(ii) मेधावी मेरी अनुज है।
उत्तर:
(i) मुझे मंदिर जाना है।
(ii) मेधावी मेरी अनुजा है।

सार्थक एवं पूर्ण विचार व्यक्त करने वाले शब्द समूह को वाक्य कहा जाता है। प्रत्येक भाषा का मूल ढांचा वाक्यों पर ही आधारित होता है। इसलिए यह अनिवार्य है कि वाक्य रचना में पद-क्रम और अन्वय का विशेष ध्यान रखा जाए। इनके प्रति सावधान न रहने से वाक्य रचना में कई प्रकार की भूलें हो जाती हैं। वाक्य रचना के लिए अभ्यास की परम आवश्यकता होती है।

निर्देश-
(क) हिंदी में समाचार, होश, लोग, दर्शन, प्राण, आँसू, मुक्का, हस्ताक्षर, आदि शब्द सदा पुल्लिग रहते हैं और इनका प्रयोग सदा बहुवचन में होता है।
(ख) जब जातिवाचक पदार्थ, जैसे-जलेबी, मछली, कोयला, पेड़ा आदि, का परिमाण वाचक (किलो, पाव, क्विटल आदि के रूप में) विशेषण के साथ प्रयोग होता है तब बहुवचन का प्रयोग नहीं होता। किंतु जब संख्या का अलग उल्लेख करना हो तो बहुवचन में प्रयोग हो सकता है।
(ग) कोई, प्रत्येक और हर एक के साथ एक वचन तथा सब कोई के साथ बहुवचन क्रिया आती है।
(घ) मुहावरों का रूप बदलना नहीं चाहिए।
(ङ) भाववाचक संज्ञाओं का बहुवचन में प्रयोग नहीं होता। आगे कुछ ऐसे वाक्य दिए जा रहे हैं जिनमें सामान्य अशुद्धियों की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया है।

PSEB 10th Class Hindi Vyakaran वाक्य शुद्धि

1. संज्ञा संबंधी अशुद्धियां

अशुद्ध वाक्य
1. महात्मा पधार रहे हैं।
2. लड़के ने पत्र लिखा।
3. आपकी पत्नी का क्या नाम है?
4. माली पौधों को सींचता है।
5. वह रविवार को तुम्हारे घर आएगा।
6. उसने सभा में रोष प्रकट किया।
7. मैं अपने दादा के घर जाऊँगी।
8. वह माता-पिता की सेवा में लगा हुआ है।
9. राम ने मोहन की मत्यु पर दुःख प्रकट किया।
10. बढ़ई ने दरवाज़े का निर्माण किया।
11. ये विपत्तियां स्थायी नहीं हैं।

शद्ध वाक्य
1. महात्मा लोग पधार रहे हैं।
2. लड़का ने पत्र लिखा।
3. आपकी नारी का क्या नाम है?
4. माली जल से पौधों को सींचता है।
5. वह रविवार के दिन तुम्हारे घर आएगा।
6. उसने सभा में क्रोध प्रकट किया।
7. मैं अपने दादे के घर जाऊँगी।
8. वह माता-पिता की परिचर्या में लगा हुआ है।
9. राम ने मोहन की मृत्यु पर खेद प्रकट किया।
10. बढ़ई ने दरवाज़े की रचना की।
11. ये विपत्तियां टिकाऊ नहीं हैं।

2. परसर्ग संबंधी अशुद्धियाँ

अशुद्ध वाक्य
1. रानी युद्ध में वीरता के साथ लड़ी।
2. मैं पुस्तक को पढ़ता हूँ।
3. पूनम यातनाओं को सहती है।
4. सब्जी को खूब पकी हुई चाहिए।
5. छाते को कहाँ से उड़ाया है?
6. पेड़ों में मत चढ़ो।
7. मुकेश ने पुस्तक पढ़ता है।
8. अरविंद स्कूल को जा रहा है।
9. हम पढ़ने को स्कूल जाते हैं।
10. उसने भूख लगी है।
11. मैं मेरी दीदी के पास जा रहा हूँ।
12. पिंकी से हमें उसकी माता जी के स्वर्गवास की होने की खबर मिली।

शुद्ध वाक्य
1. रानी युद्ध में वीरता से लडी।
2. मैं पुस्तक पढ़ता हूँ।
3. पूनम यातनाएं सहती है।
4. सब्जी खूब पकी होनी चाहिए।
5. छाता कहाँ से उड़ाया है?
6. पेड़ों पर मत चढ़ो।
7. मुकेश पुस्तक पढ़ता है।
8. अरविंद स्कूल जा रहा है।
9. हम पढ़ने के लिए स्कूल जाते हैं।
10. उसे भूख लगी है।
11. मैं अपनी दीदी के पास जा रहा हूँ।
12. पिंकी के द्वारा हमें उसकी माता जी के स्वर्गवास होने खबर मिली।

3. लिंग संबंधी अशुद्धियां

अशुद्ध वाक्य
1. सारा देश उसके लिए थाती था।
2. उन्होंने मुझे मुंबई घुमाई।
3. यह ट्रंक बहुत भारा है।
4. महादेवी विद्वान् स्त्री थी।
5. मेरा निकर मैला है।
6. रुचि मेरी अनुज है।
7. वह अध्यापिका विद्वान है।
8. कवि महादेवी वर्मा को सब जानते हैं।
9. चांदी महंगा हो गया है।
10. दूध गिर गई थी।
11. रेखा अच्छा गाता है।
12. आद्या गा रहा था।
13. चाची जी आया है।
14. पापा जी ज़ोर से चीखी।

शुद्ध वाक्य
1. सारा देश उसके लिए एक थाती था।
2. उसने मुझे मुंबई में घुमाया।
3. यह ट्रंक बहुत भारी है
4. महादेवी विदुषी थी।
5. मेरी नेकर मैली है।
6. रुचि मेरी अनुजा है।
7. वह अध्यापिका विदूषी है।
8. कवयित्री महादेवी वर्मा को सब जानते हैं।
9. चांदी महंगी हो गई है।
10. दूध गिर गया था।
11. रेखा अच्छा गाती है।
12. आद्या गा रही था।
13. चाची जी आई हैं।
14. पापा जी ज़ोर से चीखे।

PSEB 10th Class Hindi Vyakaran वाक्य शुद्धि

4. वचन संबंधी अशुद्धियां

अशुद्ध वाक्य
1. दस आदमी के लिए चाय बनी है।
2. हम आपकी कृपाओं को कभी नहीं भूल सकते।
3. सैनिक ने युद्ध में प्राण की बाजी लगा दी।
4. अनुज ने हस्ताक्षर कर दिया है।
5. नीरजा के बाल बहुत लंबा है।
6. युद्ध में अनेकों सिपाही मारे गए।
7. सतीश और नीलम जा रही है।
8. वे सब आप की कृपाएँ हैं।
9. मेरा तो प्राण निकल गया।
10. उसे दो रोटी दे दो।

शुद्ध वाक्य
1. दस आदमियों के लिए चाय बनी है।
2. हम आपकी कृपा को कभी नहीं भूल सकते।
3. सैनिक ने युद्ध में प्राणों की बाजी लगा दी।
4. अनुज ने हस्ताक्षर कर दिये हैं।
5. नीरजा के बाल बहुत लंबे हैं।
6. युद्ध में अनेक सिपाही मारे गए।
7. सतीश और नीलम जा रहे हैं।
8. यह आप की कृपा है।
9. मेरे तो प्राण निकल गए।
10. उसे दो रोटियां दे दो।

5. सर्वनाम संबंधी अशुद्धियां

अशुद्ध वाक्य
1. इस संबंध में मेरा मत मैं पहले ही प्रकट कर चुका हूँ।
2. मेरा ध्यान मेरे मित्र में था।
3. उसे अपनी विद्वत्ता का अभिमान था, रमेश ने जोरदार शब्दों में ग़लत बात का खंडन किया।
4. उसने दृष्टि उसके चेहरे पर गड़ दी और शीला से कहा।
5. प्रशान्त ने भारती से कहा, “हम तुरन्त आ रहे हैं।”
6. मेरा रूमाल अपनी जेव में है।
7. मैं लिप्स्टिक को उनकी चीज़ समझकर समझकर उनके लिए छोड़ देता हूँ।
8. बहुत से झमेले हैं, जिसे निपटाना है।
9. डाकू मर भी जाए तो उनके लिए कौन रोता है।
10. नेता जी के जन्मदिवस पर भारत की स्वतंत्रता के लिए दिए गए उसके योगदान को स्मरण किया जाता है।
11. जब तक इन हाथों में ताकत है वह मेवाड़ मेवाड़ की रक्षा करेंगे।
12. मैं मेरे घर जा रहा हूं।
13. हम दूध पिऊँगा।
14. आप कहाँ गया था?
15. वे वहाँ खड़ा था।

शुद्ध वाक्य
1. इस संबंध में अपना मत मैं पहले ही प्रकट कर चुका हूँ।
2. मेरा ध्यान अपने मित्र की ओर था।
3. रमेश को अपनी विद्वत्ता का अभिमान था, इसलिए उसने जोरदार शब्दों में ग़लत बात का खंडन किया।
4. उसने दृष्टि शीला के चेहरे पर गड़ा दी और उसे कहा।
5. प्रशान्त ने भारती से कहा, “मैं तुरन्त आ रहा हूँ।”
6. मेरा रूमाल मेरी जेब में है।
7. मैं लिप्स्टिक को स्त्रियों की चीज़ स्त्रियों के लिए छोड़ देता हूँ।
8. बहुत-से झमेले हैं, जिन्हें निपटाना है।
9. डाकू मर भी जाए तो उसके लिए कौन रोता है।
10. नेता जी के जन्मदिवस पर, भारत की स्वतंत्रता के लिए उनके योगदान को स्मरण किया जाता है।
11. जब तक इन हाथों में ताकत है, ये मेवाड़ की रक्षा करेंगे।
12. मैं अपने घर जा रहा हूँ।
13. मैं दूध पिऊँगा।
14. आप कहाँ गए थे?
15. वे वहाँ खड़े थे?

6. विशेषण संबंधी अशुद्धियां

अशुद्ध वाक्य
1. प्रेमचंद बड़े अच्छे कहानीकार थे।
2. रागिनी सुंदरतम् नाचती है।
3. मैं मधुरतम गाती हूँ।
4. नरेश ने झूठ बात कही।
5. गंगा को भारी प्यास लगी थी।
6. प्रत्येक व्यक्ति को चार-चार रोटी दे दो।
7. डाकुओं ने खूखार अस्त्रों-शस्त्रों का प्रयोग किया।
8. ये लड़के बहुत बुरा है।
9. तुम्हारे दायां हाथ में क्या है?
10. युद्ध में खूखार अस्त्रों-शस्त्रों का प्रयोग होता है।
11. कर्ण महान दायक थे।
12. नेता जी की मृत्यु से देश को अपूर्व क्षति हुई।

शुद्ध वाक्य
1. प्रेमचंद बहुत अच्छे कहानीकार थे।
2. रागिनी सुंदर नाचती है।
3. मैं मधुर गाती हूँ।
4. नरेश ने झूठी बात कही।
5. गंगा को बहुत प्यास लगी थी।
6. प्रत्येक व्यक्ति को चार रोटी दे दो।
7. डाकुओं ने विनाशकारी अस्त्रों-शस्त्रों का प्रयोग किया।
8. ये लड़के बहुत बुरे हैं।
9. तुम्हारे दायें हाथ में क्या है?
10. युद्ध में विनाशकारी अस्त्रों-शस्त्रों का का प्रयोग होता है।
11. कर्ण महान् दानी थे।
12. नेता जी की मृत्यु से देश को महान् क्षति हुई।

PSEB 10th Class Hindi Vyakaran वाक्य शुद्धि

7. क्रिया संबंधी अशुद्धियां

अशुद्ध वाक्य
1. वह चिल्ला उठा।
2. देश की अर्थ व्यवस्था उत्पादन पर निर्भर करती है।
3. वहाँ गहन अंधकार घिरा हुआ था।
4. बुरी भावना का जन्म होते ही उसे दबा दो।
5. उसका मूल्य आप नहीं नाप सकते।
6. उसको अभिनन्दन-पत्र प्रदान किया।
7. धन का प्रयोग समझकर करो।
8. वह कल तुम्हारे घर आऊँगा।
9. सभी को हरी सब्जियाँ खाना चाहिए।
10. मास्टर जी ने अच्छा भाषण किया।
11. मेरी माँ ने मुझे एक कहानी सुनाया।
12. वह औरत विलाप करके रोने लगी।

शुद्ध वाक्य
1. वह चिल्ला पड़ा।
2. देश की अर्थ-व्यवस्था उत्पादन पर निर्भर है।
3. वहाँ गहन अंधकार छाया हुआ था।
4. बुरी भावना को जन्म लेते ही दबा दो।
5. उसका मूल्य आप नहीं आंक सकते।
6. उसको अभिनंदन-पत्र भेंट किया।
7. धन का प्रयोग समझ-बूझकर करो।
8. वह कल तुम्हारे घर आएगा।
9. सभी को हरी सब्जियाँ खानी चाहिए।
10. मास्टर जी ने अच्छा भाषण दिया।
11. मेरी माँ ने मुझे एक कहानी सुनाई।
12. वह औरत विलाप करने लगी।

8. क्रिया विशेषण संबंधी अशुद्धियाँ

अशुद्ध वाक्य
1. मैं तो आपके आदेशों के अनुकूल चल रहा चल रहा हूँ।
2. रवींद्र नाथ टैगोर ने नोबेल पुरस्कार विजय किया।
3. प्रत्येक काम अपने अपने समय पर करो।
4. उसकी गर्दन शर्म से नीचे थी।
5. यह संभव नहीं हो सकता।
6. वहाँ करोड़ों रुपये संकलित हो गये।

शुद्ध वाक्य
1. मैं तो आपके आदेशों के अनुसार हूँ।
2. रवींद्रनाथ टैगोर ने नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया।
3. प्रत्येक काम अपने समय पर करो।
4. उसकी गर्दन शर्म से नीची थी।
5. यह संभव नहीं है।
6. वहाँ करोड़ों रुपये जमा हो गए।

9. अव्यय संबंधी अशुद्धियां

अशुद्ध वाक्य
1. यदि वह मोटी न होती तब और भी तेज़ दौड़ती।
2. वहाँ अपार जनसमूह एकत्रित था।
3. जाकर कोई रोटी खा लो।
4. कल हम तुम्हारे सब कुछ थे, और आज कोई भी नहीं।
5. तुम्हारी बात का कोई अर्थ नहीं निकलता।

शुद्ध वाक्य
1. यदि वह मोटी न होती तो और भी तेज़ दौड़ती।
2. वहाँ अपार जनसमूह एकत्र था।
3. जाकर थोड़ी-सी रोटी खा लो।
4. कल हम तुम्हारे सब कुछ थे, आज कुछ भी नहीं।
5. तुम्हारी बात का कुछ भी अर्थ नहीं निकलता।

10. बेमेल अशुद्धियां

अशुद्ध वाक्य
1. वह प्रति पग-पग पर ठोकरें खाता है।
2. मोरनी को खुश करने के लिए मादा मोर नाचता है।
3. बात तो यह है कि तुम बहुत भोले हो।
4. प्रति रोज़ दाँत साफ़ करो।।
5. शरीफ पुरुष की सभी इज्जत करते हैं।
6. बॉल को फर्श पर लुढ़का दो।
7. मैं दसवीं कक्षा का स्टूडेंट हूँ।
8. समय को व्यर्थ वेस्ट न करो।
9. मेरा ब्रदर आया है।

शुद्ध वाक्य
1. वह पग-पग पर ठोकरें खाता है।
2. मोरनी को खुश करने के लिए मोर नाचता है।
3. बात यह है कि तुम बहुत भोले हो।
4. प्रतिदिन दाँत साफ करो।
5. शरीफ आदमी की सभी इज्जत करते हैं।
6. गेंद को फर्श पर लुढ़का दो।
7. मैं दसवीं कक्षा का विद्यार्थी हूँ।
8. समय को व्यर्थ न गंवाओ।
9. मेरा भाई आया है।

11. वाक्यगत सामान्य अशुद्धियां

अशुद्ध वाक्य
1. वह चित्र मैं जब दसवीं का छात्र था तब का है।
2. उसने अनेकों ग्रंथ लिखे।
3. इस पुस्तक में साधारण लेखकों से जो हैं, उनका इस पुस्तक में अच्छा विवेचन है।
4. दादा की मृत्यु से बड़ा दुःख हुआ।
5. मेरी आयु बीस की है।
6. इस परिश्रम के बदले अपने कार्य से मनुष्य हैं, उनका इस पुस्तक में अच्छा विवेचन है।

शुद्ध वाक्य
1. यह चित्र तब का है, जब मैं दसवीं का छात्र था।
2. उसने अनेक ग्रंथ लिखे।
3. साधारण लेखकों से जो ग़लतियाँ होती गल्तियाँ होती है, उनका अच्छा विवेचन है।
4. दादा की मृत्यु से बड़ा शोक हुआ।
5. मेरी अवस्था बीस वर्ष की है।
6. अपने कार्य से मनुष्य को जो संतोष होता है, वही उसके परिश्रम का बदला है।

PSEB 10th Class Hindi Vyakaran वाक्य शुद्धि

12. पुनरुक्ति संबंधी अशुद्धियां

अशुद्ध वाक्य
1. मेरे पिता सज्जन पुरुष हैं।
2. बेफिजूल बोल रहे हो।
3. उन लोगों में कुछ लोग धर्म के प्रति बड़े कट्टर होते हैं।।
4. सर्दियों में प्राय: लोग गुनगुने गर्म पानी से नहाते हैं।
5. आप में जिन आवश्यक गुणों की आवश्यकता है।
6. परिश्रम से अपने आगामी भविष्य को उज्ज्वल बनाया जा सकता है।
7. कृपया यहाँ पधारने की कृपा करें।
8. यह पठनीय कविता पढ़ने योग्य है।
9. यह उपवन केवल मात्र आपके लिए नहीं है।
10. शिमला में अनेक दर्शनीय स्थल देखने योग्य हैं।
11. वह सादर सहित सिर झुका रहा है।
12. वह निरंतर लगातार गाता रहता है।
13. यह गीत सुनने योग्य श्रव्य है।
14. राधा सप्रेम सहित नमस्ते कर रही है।

शुद्ध वाक्य
1. मेरे पिता सज्जन हैं।
2. फिजूल बोल रहे हैं।
3. उनमें से कुछ लोग धर्म के प्रति बड़े कट्टर होते हैं।
4. सर्दियों में प्रायः लोग गुनगुने पानी से नहाते हैं।
5. आप में जिन गुणों की आवश्यकता है।
6. परिश्रम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाया जा सकता है।
7. कृपया यहाँ पधारें।
8. यह कविता पढ़ने योग्य है।
9. यह उपवन केवल आपके लिए नहीं है।
10. शिमला में अनेक दर्शनीय स्थल हैं।
11. वह सादर सिर झुका रहा है।
12. वह निरंतर गाता रहता है।
13. यह गीत सुनने योग्य है।
14. राधा सप्रेम नमस्ते कर रही है।

13. सामान्य अशुद्धियां

अशुद्ध वाक्य
1. लड़के पड़ रहे हैं।
2. मैं माता का दर्शन करने आया हूँ।
3. अत्यधिक किया कार्य भी थका देता है।
4. उत्तर दिशा जाने पर तुम्हें मेरा मकान मिल जाएगा।
5. आप ग्रह प्रवेश पर निमंत्रित हैं।
6. आपकी पेन बहुत तेज़ दौड़ती है।
7. स्लेट में लिखो।
8. तुम्हारी बात समझ नहीं आती।
9. अच्छे विचारों का ग्रहण करो।
10. सौंदर्य सबको मोह लेती है।
11. एडीसन प्रसिद्ध विज्ञानी था।
12. तुम्हारी चातुर्यता हर बार कामयाब न होगी।

शुद्ध वाक्य
1. लड़के पढ़ रहे हैं।
2. मैं माता के दर्शन करने आया हूँ।
3. अत्यधिक कार्य भी थका देता है।
4. उत्तर दिशा में जाने पर तुम्हें मेरा मकान मिल जाएगा।
5. आप गृह-प्रवेश पर आमंत्रित हैं।
6. आपका पेन तेज़ी से लिखता है।
7. स्लेट पर लिखो।
8. तुम्हारी बात समझ में नहीं आती।
9. अच्छे विचारों को ग्रहण करो।
10. सौंदर्य सबको मोह लेता है।
11. एडीसन प्रसिद्ध वैज्ञानिक था।
12. तुम्हारा चातुर्य हर बार कामयाब न होगा।

14. व्यंजन की अशुद्धियां

अशुद्ध वाक्य
1. सबको समान अंस देना चाहिए।
2. उसका अंत्य निकट था।
3. कमल अंबु में उत्पन्न होता है।
4. मैं किसी अन्न व्यक्ति से बात नहीं करता।
5. अनु-अनु में भगवान् विराजमान है।

शुद्ध वाक्य
1. सबको समान अंश देना चाहिए।
2. उसका अंत निकट था।
3. कमल अंबु में खिलता है।
4. मैं किसी अन्य व्यक्ति से बात नहीं करता।
5. कण-कण में भगवान् विराजमान है।

15. मुहावरों के प्रयोग में अशुद्धियां

अशुद्ध वाक्य
1. यह काम चार-दो आदमियों का नहीं।
2. मुझे से पाँच-तीन न करना।
3. सिपाही को देखते ही चोर सात चार ग्यारह हो गया।।
4. कैसा निकम्मा नौकर पाले पड़ा है।
5. इकलौता पुत्र आँख का तारा होता है।

शुद्ध वाक्य
1. यह काम दो-चार आदमियों का नहीं।
2. मुझे से तीन-पाँच न करना।
3. सिपाही को देखते ही चोर नौ दो ग्यारह हो गया।
4. कैसा निकम्मा नौकर पल्ले पड़ा है।
5. इकलौता पुत्र आँखों का तारा होता है।

PSEB 10th Class Hindi Vyakaran वाक्य शुद्धि

16. पदक्रम संबंधी अशुद्धियाँ

अशुद्ध वाक्य
1. पुस्तकें ये किसकी हैं?
2. कुछ मालाएँ फूलों की ले आओ।
3. अशोक वर्मा (डॉ०) बहुत ही प्रसिद्ध है।
4. वह काम पर गया दूध पीकर।
5. अनुजा ने गाना गाया बहुत ही मधुर था।
6. मैं नहीं नहाने जाऊँगा।
7. डाकिया लाया है आज की डाक।
8. सुमित्रा पढ़ रही हिंदी की पुस्तक।
9. रघु नहीं सुनता बात किसी की भी।
10. बंदर छत से कूदा था नीचे।
11. गर्म काली गाय का दूध पिया करो।
12. खरगोश को काटकर गाजर खिलाओ।
13. धोकर फल-सब्जियां खानी चाहिए।
14. भौंकता कुत्ता इधर से नहीं गुजरा।

शुद्ध वाक्य
1. ये पुस्तकें किसकी हैं?
2. फूलों की कुछ मालाएँ ले आओ।
3. डॉ० अशोक वर्मा बहुत ही प्रसिद्ध है।
4. वह दूध पीकर काम पर गया।
5. अनुजा ने बहुत ही मधुर गाना गाया।
6. मैं नहाने नहीं जाऊँगा।
7. डाकिया आज की डाक लाया है।
8. सुमित्रा हिंदी की पुस्तक पढ़ रही है।
9. रघु किसी की भी बात नहीं सुनता।
10. बंदर छत से नीचे कूदा था।
11. काली गाय का गर्म दूध पिया करो।
12. गाजर काटकर खरगोश को खिलाओ।
13. फल-सब्जियां धोकर खाली चाहिए।
14. कुत्ता भौंकता हुआ इधर से नहीं गुजरा।

17. वाच्य संबंधी अशुद्धियाँ

अशुद्ध वाक्य
1. रेशमा द्वारा निबंध लिखा।
2. यह दोहा कबीर जी की पुस्तक से लिया है।
3. सेना द्वारा आतंकी को पकड़ा।
4. मैंने पतंग उड़ाया।

शुद्ध वाक्य
1. रेशमा द्वारा निबंध लिखा गया।
2. यह दोहा कबीर जी की पुस्तक से लिया गया है।
3. सेना द्वारा आतंकी को पकड़ा गया।
4. मेरे द्वारा पतंग उड़ाई गई।

Leave a Comment