PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

Punjab State Board PSEB 10th Class Social Science Book Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 10 Social Science History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

SST Guide for Class 10 PSEB पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव Textbook Questions and Answers

(क) नीचे लिखे प्रत्येक प्रश्न का उत्तर एक शब्द/ एक पंक्ति (1-15 शब्दों) में लिखें

प्रश्न 1.
पंजाब किस भाषा के शब्द-जोड़ से बना है? इसके अर्थ भी लिखें।
उत्तर-
‘पंजाब’ फ़ारसी के दो शब्दों-‘पंज’ तथा ‘आब’ के मेल से बना है। जिसका अर्थ है-पांच पानियों अर्थात् पांच दरियाओं (नदियों) की धरती।

प्रश्न 2.
भारत के बंटवारे का पंजाब पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर-
भारत के बंटवारे से पंजाब भी दो भागों में बंट गया।

प्रश्न 3.
पंजाब को ‘सप्तसिन्धु’ किस काल में कहा जाता था तथा क्यों?
उत्तर-
पंजाब को वैदिक काल में ‘सप्तसिन्धु’ कहा जाता था क्योंकि उस समय यह सात नदियों का प्रदेश था।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 4.
हिमालय की पश्चिमी पहाड़ी-श्रृंखला में स्थित चार दरों के नाम लिखिए।
उत्तर-
हिमालय की पश्चिमी पहाड़ी-श्रृंखला में स्थित चार दर्रे हैं-खैबर, कुर्रम, टोची तथा बोलान।

प्रश्न 5.
अगर पंजाब के उत्तर में हिमालय न होता तो यह कैसा इलाका होता?
उत्तर-
अगर पंजाब के उत्तर में हिमालय न होता तो यह इलाका शुष्क तथा ठण्डा बन कर रह जाता।

प्रश्न 6.
‘दोआबा’ शब्द से क्या भाव है?
उत्तर-
दो दरियाओं के बीच के भाग को दोआबा कहते हैं।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 7.
दरिया सतलुज तथा दरिया घग्गर के बीच के इलाके को क्या कहा जाता है तथा यहां के निवासियों को क्या कहते हैं?
उत्तर-
दरिया सतलुज तथा दरिया घग्गर के बीच के इलाके को ‘मालवा’ कहा जाता है। यहां के निवासियों को मलवई कहते हैं।

प्रश्न 8.
दोआबा बिस्त का यह नाम क्यों पड़ा ? इसके किन्हीं दो प्रसिद्ध शहरों के नाम लिखिए।
उत्तर-
दोआबा बिस्त ब्यास तथा सतलुज नदियों के बीच का प्रदेश है जिनके नाम के पहले अक्षरों के जोड़ से ही इस दोआबा का नाम बिस्त पड़ा है। जालन्धर तथा होशियारपुर इस दोआबे के दो प्रसिद्ध शहर हैं।

प्रश्न 9.
दोआबा बारी को ‘माझा’ क्यों कहा जाता है तथा यहां के निवासियों को क्या कहते हैं?
उत्तर-
दोआबा बारी पंजाब के मध्य में स्थित होने के कारण माझा कहलाता है। इसके निवासियों को ‘मझैल’ कहते हैं।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

(ख) नीचे लिखे प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 30-50 शब्दों में लिखिए

प्रश्न 1.
हिमालय की पहाड़ियों के कोई तीन लाभ लिखिए।
उत्तर-
हिमालय की पहाड़ियों के मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं —

  1. हिमालय से निकलने वाली नदियां सारा साल बहती हैं। ये नदियां पंजाब की भूमि को उपजाऊ बनाती हैं।
  2. हिमालय की पहाड़ियों पर घने वन पाये जाते हैं। इन वनों से जड़ी-बूटियां तथा लकड़ी प्राप्त होती है।
  3. इस पर्वत की ऊंची बर्फीली चोटियां शत्रु को भारत पर आक्रमण करने से रोकती हैं। (कोई तीन लिखें)
  4. हिमालय पर्वत मानसून पवनों को रोक कर वर्षा लाने में सहायता करते हैं।

प्रश्न 2.
किन्हीं तीन दोआबों का संक्षिप्त वर्णन करो।
उत्तर-

  1. दोआबा सिन्ध सागर-इस दोआबे में दरिया सिन्ध तथा दरिया जेहलम के मध्य का प्रदेश आता है। यह भाग अधिक उपजाऊ नहीं है।
  2. दोआबा चज-चिनाब तथा जेहलम नदियों के मध्य क्षेत्र को चज दोआबा के नाम से पुकारते हैं। इस दोआब के प्रसिद्ध नगर गुजरात, भेरा तथा शाहपुर हैं।
  3. दोआबा रचना-इस भाग में रावी तथा चिनाब नदियों के बीच का प्रदेश सम्मिलित है जो काफ़ी उपजाऊ है। गुजरांवाला तथा शेखपुरा इस दोआब के प्रसिद्ध नगर हैं।

प्रश्न 3.
पंजाब के दरियाओं ने इसके इतिहास पर क्या प्रभाव डाला है?
उत्तर-
पंजाब के दरियाओं (नदियों) ने सदा शत्रु के बढ़ते कदमों को रोका। बाढ़ के दिनों में तो यहां के दरिया (नदियां) समुद्र का रूप धारण कर लेते हैं और उन्हें पार करना असम्भव हो जाता है। यहां के दरिया (नदियां) जहां आक्रमणकारियों के मार्ग में बाधा बने, वहां ये उनके लिए मार्ग-दर्शक भी बने। लगभग सभी आक्रमणकारी अपने विस्तार क्षेत्र का अनुमान इन्हीं नदियों की दूरी के आधार पर ही लगाते थे। पंजाब के दरियाओं (नदियों) ने प्राकृतिक सीमाओं का काम भी किया। मुग़ल शासकों ने अपनी सरकारों, परगनों तथा सूबों की सीमाओं का काम इन्हीं दरियाओं (नदियों) से ही लिया। यहाँ के दरियाओं (नदियों) ने पंजाब के मैदानों को उपजाऊ बनाया और लोगों को समृद्धि प्रदान की।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 4.
विभिन्न कालों में पंजाब की सीमाओं की जानकारी दीजिए।
उत्तर-
पंजाब की सीमाएं समय-समय पर बदलती रही हैं —

  1. ऋग्वेद में बताए गए पंजाब में सिन्ध, जेहलम, रावी, चिनाब, ब्यास, सतलुज तथा सरस्वती नदियों का प्रदेश सम्मिलित था।
  2. मौर्य तथा कुषाण काल में पंजाब की पश्चिमी सीमा हिन्दुकुश के पर्वतों तक चली गई थी तथा तक्षशिला इसका एक भाग बन गया था।
  3. सल्तनत काल में पंजाब की सीमाएं लाहौर तथा पेशावर तक थीं जबकि मुग़ल काल में पंजाब दो प्रान्तों में बंट गया था-लाहौर तथा मुल्तान।
  4. महाराजा रणजीत सिंह के समय पंजाब (लाहौर) राज्य का विस्तार सतलुज नदी से पेशावर तक था।
  5. लाहौर राज्य के अंग्रेजी साम्राज्य में विलय के पश्चात् इसका नाम पंजाब रखा गया।
  6. भारत विभाजन के समय पंजाब के मध्यवर्ती प्रदेश पाकिस्तान में चले गए।
  7. पंजाब भाषा के आधार पर तीन राज्यों में बंट गया-पंजाब, हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश।

प्रश्न 5.
पंजाब के इतिहास को हिमालय पर्वत ने किस तरह से प्रभावित किया?
उत्तर-
हिमालय पर्वत ने पंजाब के इतिहास पर निम्नलिखित प्रभाव डाले हैं —

  1. पंजाब भारत का द्वार पथ-हिमालय की पश्चिमी शाखाओं के कारण पंजाब अनेक युगों से भारत का द्वार पथ रहा। इन पर्वतीय श्रेणियों में स्थित दरों को पार करके अनेक आक्रमणकारी भारत पर आक्रमण करते रहे।
  2. उत्तर-पश्चिमी सीमा की समस्या-पंजाब का उत्तर-पश्चिमी भाग भारतीय शासकों के लिए सदा एक समस्या बना रहा। जो शासक इस भाग में स्थित दरों की उचित रक्षा नहीं कर सके, उन्हें पतन का मुंह देखना पड़ा।
  3. विदेशी आक्रमणों से रक्षा-हिमालय पर्वत ऊंचा है तथा हमेशा बर्फ से ढका रहता है। इस लिये इसे पार करना बड़ा कठिन था। परिणामस्वरूप पंजाब उत्तर की ओर से एक लम्बे समय तक आक्रमणकारियों से सदा सुरक्षित रहा।
  4. आर्थिक समृद्धि-हिमालय के कारण पंजाब एक समृद्ध प्रदेश बना। हिमालय की नदियां प्रत्येक वर्ष नई मिट्टी ला-लाकर पंजाब के मैदानों में बिछाती रहीं। परिणामस्वरूप पंजाब का मैदान संसार के उपजाऊ मैदानों में गिना जाने लगा।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

(ग) नीचे लिखे प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 100-120 शब्दों में लिखिए

प्रश्न 1.
हिमालय तथा उत्तरी-पश्चिमी पहाडियों का वर्णन करो।
उत्तर-
पंजाब का धरातल अनेक विशेषताओं से सम्पन्न है। इस प्रदेश का आकार त्रिकोण है। यह उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में सिन्ध तथा राजस्थान तक फैला हुआ है। पश्चिम में इसकी सीमा सुलेमान तथा पूर्व में यमुना नदी को छूती हैं। अपनी सीमाओं के भीतर पंजाब अंगड़ाइयां लेता हुआ दिखाई देता है।
‘हिमालय तथा उत्तर-पश्चिमी पहाड़ियां-पंजाब के इस भौतिक भाग का वर्णन इस प्रकार है.
1. हिमालय-हिमालय की पहाड़ियां पंजाब में श्रृंखलाबद्ध हैं। इन पहाड़ियों को ऊंचाई के अनुसार तीन भागों में बांटा जाता है-महान् हिमालय, मध्य हिमालय तथा बाहरी हिमालय।

  1. महान् हिमालय-महान् हिमालय की पहाड़ियां पूर्व में नेपाल तथा तिब्बत की ओर चली जाती हैं। पश्चिम में भी इन्हें महान् हिमालय कहा जाता है। यह श्रृंखला पंजाब के लाहौल-स्पीति तथा कांगड़ा ज़िला को कश्मीर से अलग करती है। इन पहाड़ी इलाकों में कुल्लू की रमणीक घाटी तथा रोहतांग दर्रा है। इस श्रृंखला की ऊंचाई लगभग 5851 मीटर से लेकर 6718 मीटर के बीच है। ये पहाड़ियां सदैव बर्फ से ढकी रहती हैं।
  2. मध्य हिमालय-मध्य हिमालय को प्रायः पांगी पहाड़ियों की श्रृंखला कहा जाता है। ये पहाड़ियां रोहतांग दर्रे से आरम्भ होती हैं। ये चम्बा में से निकलती हुई चिनाब तथा रावी दरियाओं की घाटियों को अलग करती हैं। इन पहाड़ियों की ऊंचाई लगभग 2155 मीटर है।
  3. बाहरी हिमालय-बाहरी हिमालय की पहाड़ियां चम्बा तथा धर्मशाला के बीच से गुज़रती हैं। ये कश्मीर से रावलपिंडी, जेहलम तथा गुजरात जिलों के प्रदेश तक जा पहुंचती हैं। इन पहाड़ियों की ऊंचाई लगभग 923 मीटर है। इन पहाड़ियों को ‘धौलाधार की पहाड़ियां’ भी कहा जाता है।

2. उत्तर-पश्चिमी पहाड़ियां-पंजाब के उत्तर-पश्चिम में हिमालय की पश्चिमी शाखाएं स्थित हैं। इन शाखाओं में किरथार तथा सुलेमान की पर्वत-श्रेणियां सम्मिलित हैं। इन पर्वतों की ऊंचाई अधिक नहीं है। इनकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इनमें अनेक रॆ हैं इन दरों में खैबर का दर्रा महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। अधिकतर आक्रमणकारियों के लिए यही दर्रा प्रवेश-द्वार बना रहा।

प्रश्न 2.
पंजाब के मैदानी क्षेत्र का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
पंजाब का मैदानी भाग जितना विस्तृत है उतना समृद्ध भी है। यह पंजाब का रंगमंच था जिस पर इतिहास रूपी नाटक खेला गया। यह उत्तर-पश्चिम में सिन्धु नदी से लेकर दक्षिण-पूर्व में यमुना नदी तक फैला हुआ है। इस मैदान की गणना संसार के सबसे अधिक उपजाऊ मैदानों में की जाती है।

  1. मैदानी क्षेत्र के दो मुख्य भाग-पंजाब के मैदानी क्षेत्र को दो भागों में बांटा गया है-पूर्वी मैदान तथा पश्चिमी मैदान। यमुना तथा रावी के मध्य स्थित भाग को ‘पूर्वी मैदान’ कहते हैं। यह प्रदेश अधिक उपजाऊ है। यहां की जनसंख्या भी घनी है। रावी तथा सिंध के मध्य वाले भाग को ‘पश्चिमी मैदान’ कहते हैं। यह प्रदेश पूर्वी मैदान की तुलना में कम समृद्ध है।
  2. पाँच दोआब-दो नदियों के बीच की भूमि को दोआब कहते हैं। पंजाब का मैदानी भाग निम्नलिखित पाँच दोआबों से घिरा हुआ है।
    1. सिन्ध सागर दोआब-जेहलम तथा सिन्ध नदियों के बीच के प्रदेश को सिन्ध सागर दोआब कहा जाता है। यह प्रदेश अधिक उपजाऊ नहीं है। जेहलम तथा रावलपिंडी यहां के प्रसिद्ध नगर हैं।
    2. रचना दोआब-इस भाग में रावी तथा चिनाब नदियों के बीच का प्रदेश सम्मिलित है जो काफ़ी उपजाऊ है। गुजरांवाला तथा शेखूपुरा इस दोआब के प्रसिद्ध नगर हैं।
    3. बिस्त-जालन्धर दोआब-इस दोआब में सतलुज तथा ब्यास नदियों के बीच का प्रदेश सम्मिलित है। यह प्रदेश बड़ा उपजाऊ है। जालन्धर और होशियारपुर इस दोआब के प्रसिद्ध नगर हैं।
    4. बारी दोआब-ब्यास तथा रावी नदियों के बीच के प्रदेश को बारी दोआब कहा जाता है। यह अत्यन्त उपजाऊ क्षेत्र है। पंजाब के मध्य में स्थित होने के कारण इसे ‘माझा’ भी कहा जाता है। पंजाब के दो सुविख्यात नगर लाहौर तथा अमृतसर इसी दोआब में स्थित हैं। घज दोआब-चिनाब तथा जेहलम नदियों के मध्य क्षेत्र को चज दोआब के नाम से पुकारा जाता है। इस दोआब के प्रसिद्ध नगर गुजरात, भेरा तथा शाहपुर हैं।
  3. मालवा तथा बांगर-पांच दोआबों के अतिरिक्त पंजाब के मैदानी भाग में सतलुज तथा यमुना के मध्य का विस्तृत मैदानी क्षेत्र भी सम्मिलित है। इसको दो भागों में बांटा जा सकता है-मालवा तथा बांगर।
    1. मालवा-सतलुज तथा घग्घर नदियों के मध्य में फैले प्रदेश को ‘मालवा’ कहते हैं। लुधियाना, पटियाला, नाभा, संगरूर, फरीदकोट, भटिंडा आदि प्रसिद्ध नगर इस भाग में स्थित हैं।
    2. बांगर अथवा हरियाणा-यह प्रदेश घग्घर तथा यमुना नदियों के मध्य में स्थित है। इसके मुख्य नगर अम्बाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, जीन्द, रोहतक, करनाल, गुड़गांव तथा हिसार हैं। यह भाग एक ऐतिहासिक मैदान भी है जहां अनेक निर्णायक युद्ध लड़े गए।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

PSEB 10th Class Social Science Guide पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

I. उत्तर एक शब्द अथवा एक लाइन में

प्रश्न 1.
किस मुगल शासक ने पंजाब को दो प्रान्तों में बांटा?
उत्तर-
मुग़ल शासक अकबर ने पंजाब को दो प्रान्तों में बांटा।

प्रश्न 2.
महाराजा रणजीत सिंह के अधीन पंजाब को किस नाम से पुकारा जाने लगा था?
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह के अधीन पंजाब को ‘लाहौर राज्य’ के नाम से पुकारा जाने लगा था।

प्रश्न 3.
पंजाब को अंग्रेजी राज्य में कब मिलाया गया?
उत्तर-
पंजाब को अंग्रेजी राज्य में 1849 ई० में मिलाया गया।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 4.
पंजाब को भाषा के आधार पर कब बांटा गया?
उत्तर-
पंजाब को भाषा के आधार पर 1966 ई० में बांटा गया।

प्रश्न 5.
हिमालय के पश्चिमी दरों के मार्ग से पंजाब पर आक्रमण करने वाली किन्हीं चार जातियों के नाम बताओ।
उत्तर-
इन दरों के मार्ग से पंजाब पर आक्रमण करने वाली चार जातियां थीं-आर्य, शक, यूनानी तथा कुषाण।

प्रश्न 6.
पंजाब के मैदानी क्षेत्र को कौन-कौन से दो भागों में विभक्त किया जाता है?
उत्तर-
पंजाब के मैदानी क्षेत्र को पूर्वी मैदान.तथा पश्चिमी मैदान में विभक्त किया जाता है।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 7.
भारतीय पंजाब में अब कौन-से दो दरिया रह गये हैं?
उत्तर-
सतलुज तथा ब्यास।

प्रश्न 8.
रामायण तथा महाभारत काल में पंजाब को क्या कहा जाता था?
उत्तर-
सेकिया।

प्रश्न 9.
दिल्ली को भारत की राजधानी किस गवर्नर-जनरल ने बनाया?
उत्तर-
लार्ड हार्डिंग ने।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 10.
हिमालय की पश्चिमी श्रृंखलाओं में स्थित किन्हीं दो दरों के नाम बताओ।
उत्तर-
खैबर तथा टोची।

प्रश्न 11.
दिल्ली भारत की राजधानी कब बनी?
उत्तर-
1911 में।

प्रश्न 12.
सिकंदर ने भारत पर कब आक्रमण किया?
उत्तर-
326 ई० पू० में।

प्रश्न 13.
शाह जमान ने भारत (पंजाब) पर आक्रमण कब किया?
उत्तर-
1798 ई० में।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 14.
अंग्रेजों तथा महाराजा रणजीत सिंह के बीच कौन-सा दरिया सीमा का काम करता था?
उत्तर-
सतलुज।

प्रश्न 15.
आज किस दरिया का कुछ भाग हिन्द-पाक सीमा का काम करता है?
उत्तर-
रावी।

प्रश्न 16.
महाराजा रणजीत सिंह के समय पंजाब की राजधानी कौन-सी थी?
उत्तर-
लाहौर।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 17.
पंजाब के मैदानी क्षेत्र को वास्तविक पंजाब’ क्यों कहा गया है? कोई एक कारण बताओ।
उत्तर-
यह क्षेत्र अत्यन्त उपजाऊ है और समस्त पंजाब की समृद्धि का आधार है।

प्रश्न 18.
पंजाब के मैदानी क्षेत्र के किन्हीं चार दोआबों के नाम लिखो।
उत्तर-
पंजाब के मैदानी क्षेत्र के चार दोआब हैं-बिस्त-जालन्धर दोआब, बारी दोआब, रचना दोआब तथा चज दोआब।

प्रश्न 19.
मालवा प्रदेश किन नदियों के बीच स्थित है?
उत्तर-
मालवा प्रदेश सतलुज और घग्घर नदियों के बीच में स्थित है।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 20.
पंजाब के मालवा प्रदेश का नाम किसके नाम पर पड़ा?
उत्तर-
पंजाब के मालवा प्रदेश का नाम यहां बसने वाले मालव कबीले के नाम पर पड़ा।

प्रश्न 21.
पंजाब के किन्हीं चार नगरों के नाम बताओ जहां निर्णायक ऐतिहासिक युद्ध हुए।
उत्तर-
तराइन, पानीपत, पेशावर तथा थानेसर में निर्णायक युद्ध हुए।

प्रश्न 22.
पाकिस्तानी पंजाब को किस नाम से पुकारा जाता है?
उत्तर-
पश्चिमी पंजाब।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 23.
हिंदी-बाखत्री तथा हिन्दी-पारथी राजाओं के अधीन पंजाब की राजधानी कौन-सी थी?
उत्तर-
साकला (सियालकोट)।

प्रश्न 24.
‘सप्तसिंधु’ शब्द से क्या भाव है?
उत्तर-
‘सप्तसिंधु’ शब्द से भाव सात नदियों के प्रदेश अर्थात् वैदिक काल के पंजाब से है।

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति

  1. पंजाब को …………… काल में सप्तसिंधु कहा जाता था।
  2. दो दरियाओं के बीच के भाग को …………. कहते हैं।
  3. मुग़ल शासक अकबर ने पंजाब को ………… प्रांतों में बांटा।
  4. महाराजा रणजीत सिंह के अधीन पंजाब को ………….. राज्य के नाम से पुकारा जाने लगा।
  5. रामायण तथा महाभारत काल में पंजाब को ………. कहा जाता था।
  6. सिकंदर ने भारत पर ………………. ई० पू० में आक्रमण किया।

उत्तर-

  1. वैदिक,
  2. दोआबा,
  3. दो,
  4. लाहौर,
  5. सेकिया,
  6. 326.

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

III. बहुविकल्पीय

प्रश्न 1.
पंजाब को अंग्रेजी राज्य में मिलाया गया
उत्तर-
(A) 1947 ई० में
(B) 1857 ई० में
(C) 1849 ई० में
(D) 1889 ई० में।
उत्तर-
(C) 1849 ई० में

प्रश्न 2.
पंजाब को भाषा के आधार पर दो भागों में बांटा गया
(A) 1947 ई० में
(B) 1966 ई० में
(C) 1950 ई० में
(D) 1971 ई० में।
उत्तर-
(B) 1966 ई० में

प्रश्न 3.
अंग्रेजों तथा महाराजा रणजीत सिंह के बीच सीमा का काम करता था-
(A) सतलुज दरिया
(B) चिनाब दरिया
(C) रावी दरिया
(D) ब्यास दरिया।
उत्तर-
(A) सतलुज दरिया

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 4.
आज हिन्द-पाक सीमा का काम कौन-सा दरिया करता है?
(A) रावी दरिया
(B) चिनाब दरिया
(C) ब्यास दरिया
(D) सतलुज दरिया।
उत्तर-
(A) रावी दरिया

प्रश्न 5.
शाह ज़मान ने भारत (पंजाब) पर आक्रमण किया
(A) 1811 ई० में
(B) 1798 ई० में
(C) 1757 ई० में
(D) 1794 ई० में।
उत्तर-
(B) 1798 ई० में

IV. सत्य-असत्य कथन

प्रश्न-सत्य/सही कथनों पर (✓) तथा असत्य/ग़लत कथनों पर (✗) का निशान लगाएं

  1. पंजाब को वैदिक काल में ‘सप्तसिंधु’ कहा जाता था।
  2. लार्ड हार्डिंग ने दिल्ली को भारत की राजधानी बनाया।
  3. महाराजा रणजीत सिंह के समय पंजाब की राजधानी अमृतसर थी।
  4. मालवा प्रदेश सतलुज और घग्गर नदियों के बीच में स्थित है।
  5. पंजाब को भाषा के आधार पर 1947 में बांटा गया।

उत्तर-

  1. (✓),
  2. (✓),
  3. (✗),
  4. (✓),
  5. (✗).

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

V. उचित मिलान

  1. दो दरियाओं के बीच का भाग – बिस्त दोआब
  2. महाराजा रणजीत सिंह के अधीन पंजाब – सेकिया
  3. जालंधर तथा होशियारपुर – दोआबा
  4. रामायण तथा महाभारत काल में पंजाब – लाहौर राज्य।

उत्तर-

  1. दो दरियाओं के बीच का भाग – दोआबा,
  2. महाराजा रणजीत सिंह के अधीन पंजाब – लाहौर राज्य,
  3. जालंधर तथा होशियारपुर – बिस्त दोआब,
  4. रामायण तथा महाभारत काल में पंजाब – सेकिया।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
पंजाब ने भारतीय इतिहास. में क्या भूमिका निभाई है?
उत्तर-
पंजाब ने अपनी अद्वितीय भौगोलिक स्थिति के कारण भारत के इतिहास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह प्रदेश भारत में सभ्यता का पालना बना। भारत की सबसे प्राचीन सभ्यता (सिन्धु घाटी की सभ्यता) इसी क्षेत्र में फलीफूली। आर्यों ने भी अपनी सत्ता का केन्द्र इसी प्रदेश को बनाया। उन्होंने वेद, पुराण, महाभारत, रामायण आदि महत्त्वपूर्ण कृतियों की रचना की। पंजाब ने भारत के प्रवेश द्वार के रूप में भी कार्य किया। मध्यकाल तक भारत में आने वाले सभी आक्रमणकारी पंजाब के मार्ग से ही भारत आये। अतः पंजाब वासियों ने बार-बार आक्रमणकारियों के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए बार-बार उनसे युद्ध किए। इसके अतिरिक्त पंजाब हिन्दू तथा सिक्ख धर्म की जन्म-भूमि भी रहा है। गुरु नानक देव जी ने अपना पावन सन्देश इसी धरती पर दिया। यहीं रहकर गुरु गोबिन्द सिंह जी ने खालसा पन्थ की स्थापना की और मुग़लों के धार्मिक अत्याचारों का विरोध किया। बन्दा बहादुर तथा महाराजा रणजीत सिंह के कार्य भी भारत के इतिहास में महत्त्वपूर्ण स्थान रखते हैं। निःसन्देह पंजाब ने भारत के इतिहास में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 2.
पंजाब के इतिहास को दृष्टि में रखते हुए पंजाब के भौतिक भागों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर-
पंजाब के इतिहास को दृष्टि में रखते हुए पंजाब को मुख्य रूप से तीन भौतिक भागों में बांटा जा सकता है-

  1. हिमालय तथा उत्तरी-पश्चिमी पर्वतीय श्रेणियां
  2. तराई प्रदेश तथा
  3. मैदानी क्षेत्र। पंजाब के उत्तर में विशाल हिमालय पर्वत फैला है। इसकी ऊंची-ऊंची चोटियां सदैव बर्फ से ढकी रहती हैं। हिमालय की तीन श्रेणियां हैं जो एक-दूसरे के समानान्तर फैली हैं। हिमालय की उत्तर-पश्चिमी शाखाओं में अनेक महत्त्वपूर्ण दर्रे हैं जो प्राचीन काल में आक्रमणकारियों, व्यापारियों तथा धर्म प्रचारकों को मार्ग जुटाते रहे। पंजाब का दूसरा भौतिक भाग तराई (तलहटी) प्रदेश है। यह पंजाब के पर्वतीय तथा उपजाऊ मैदानी भाग के मध्य में विस्तृत है। इस भाग में जनसंख्या बहुत कम है। पंजाब का सबसे महत्त्वपूर्ण भौतिक भाग इसका उपजाऊ मैदानी प्रदेश है। यह उत्तर-पश्चिम में सिन्धु नदी से लेकर दक्षिण-पूर्व में यमुना नदी तक फैला हुआ है। यह हिमालय से निकलने वाली नदियों द्वारा लाई गई उपजाऊ मिट्टी से बना है और आरम्भ से ही पंजाब की समृद्धि का आधार रहा है।

प्रश्न 3.
पंजाब की भौतिक विशेषताओं ने पंजाब के इतिहास को किस प्रकार प्रभावित किया है?
उत्तर-
पंजाब की भौतिक विशेषताओं ने पंजाब के इतिहास को अपने-अपने ढंग से प्रभावित किया है।

  1. हिमालय की पश्चिमी शाखाओं के दरों ने अनेक आक्रमणकारियों को मार्ग दिया। अतः पंजाब के शासकों के लिए उत्तरी-पश्चिमी सीमा की सुरक्षा सदा एक समस्या बनी रही। इसके साथ-साथ हिमालय की बर्फ से ढकी ऊंचीऊंची चोटियां पंजाब की आक्रमणकारियों (उत्तर की ओर से) से रक्षा भी करती रहीं।
  2. हिमालय के कारण पंजाब में अपनी एक विशेष संस्कृति का भी विकास हुआ।
  3. पंजाब का उपजाऊ एवं धनी प्रदेश आक्रमणकारियों के लिए सदा आकर्षण का कारण बना रहा। फलस्वरूप इस धरती पर बार-बार युद्ध हुए।
  4. तराई प्रदेश ने संकट के समय सिक्खों को शरण दी। यहां रहकर सिक्खों ने अत्याचारी शासकों का विरोध किया और अपने अस्तित्व को बनाए रखा। अतः स्पष्ट है कि पंजाब का इतिहास वास्तव में इस प्रदेश के भौतिक तत्त्वों की ही देन है।

प्रश्न 4.
पंजाब को अंग्रेजी राज्य में कब और किसने मिलाया ? स्वतन्त्रता आन्दोलन में पंजाब के योगदान का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
पंजाब को 1849 में लॉर्ड डल्हौज़ी ने अंग्रेजी राज्य में मिलाया। स्वतन्त्रता आन्दोलन में पंजाब का योगदान अद्वितीय था। पंजाब में ही भाई राम सिंह ने कूका आन्दोलन की नींव रखी। 20वीं शताब्दी में सिंह सभा लहर, गदर पार्टी, गुरुद्वारा सुधार आन्दोलन, बब्बर अकाली आन्दोलन, नौजवान सभा तथा अकाली दल के माध्यम से यहां के वीरों ने स्वतन्त्रता आन्दोलन को सक्रिय बनाया। भगत सिंह ने मातृभूमि की जंजीरें तोड़ने के लिए फांसी के फंदे को चूम लिया। करतार सिंह सराभा तथा सरदार ऊधम सिंह जैसे पंजाबी वीरों ने भी हँसते-हँसते भारत माता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। अन्ततः 1947 में भारत की स्वतन्त्रता के साथ पंजाब भी अंग्रेजों की दासता से मुक्त हो गया।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 5.
पंजाब की पर्वतीय तलहटी अथवा तराई प्रदेश की मुख्य विशेषताएं बताओ।
उत्तर-
तराई प्रदेश हिमाचल प्रदेश के उच्च प्रदेशों और पंजाब के मैदानी प्रदेशों के मध्य स्थित है। इसकी ऊंचाई 308 से 923 मीटर तक है। यह भाग अनेक घाटियों के कारण हिमालय पर्वत श्रेणियों से अलग-सा दिखाई देता है। इस भाग में सियालकोट, कांगड़ा, होशियारपुर, गुरदासपुर तथा अम्बाला का कुछ क्षेत्र सम्मिलित है। सामान्य रूप से यह एक पर्वतीय प्रदेश है। अतः यहां उपज बहुत कम होती है। वर्षा के कारण यहां अनेक रोग फैलते हैं। यहां आने-जाने के साधनों का भी पूरी तरह से विकास नहीं हो पाया है। इसलिए यहां की जनसंख्या कम है। यहां के लोगों को अपना जीवन-निर्वाह करने के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ता है। इस परिश्रम ने उन्हें बलवान् तथा हृष्ट-पुष्ट बना दिया है।

प्रश्न 6.
पंजाब के मैदानी प्रदेश ने पंजाब के इतिहास को कहां तक प्रभावित किया है?
उत्तर-
पंजाब के इतिहास पर पंजाब के मैदानी प्रदेश की स्पष्ट छाप दिखाई देती है।

  1. इस प्रदेश की भूमि अत्यन्त उपजाऊ है जिसके कारण यह प्रदेश सदा समृद्ध रहा। पंजाब के मैदानों की यह सम्पन्नता बाह्य शत्रुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गई।
  2. पंजाब निर्णायक युद्धों का केन्द्र बना रहा। पेशावर, कुरुक्षेत्र, करी, थानेश्वर, तराइन, पानीपत आदि नगरों में घमासान युद्ध हुए। केवल पानीपत के मैदान में तीन बार निर्णायक युद्ध हुए।
  3. अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण जहां पंजाबियों ने अनेक युद्धों का सामना किया, वहां निर्मम अत्याचारों का सामना भी किया। उदाहरण के लिए तैमूर ने पंजाब के लोगों पर अनगिनत अत्याचार किए थे।
  4. निरन्तर युद्धों में उलझे रहने के कारण पंजाब के लोगों में वीरता एवं निर्भीकता के विशेष गुण उत्पन्न हुए।
  5. पंजाब के मैदानी प्रदेश में आर्यों ने हिन्दू धर्म का विकास किया। इसी प्रदेश ने मध्यकाल में गुरु नानक साहिब जैसे महान् सन्त को जन्म दिया जिनकी सरल शिक्षाएं सिक्ख धर्म के रूप में प्रचलित हुई। इन सब तथ्यों से स्पष्ट है कि पंजाब के मैदानी प्रदेश ने पंजाब के इतिहास में अनेक अध्यायों का समावेश किया।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

बड़े उत्तर वाला प्रश्न (Long Answer Type Question)

प्रश्न
“हिमालय पर्वत ने पंजाब के इतिहास पर गहरा प्रभाव डाला है।” इस कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर-
हिमालय पर्वत पंजाब के उत्तर में एक विशाल दीवार की भान्ति स्थित है। इस पर्वत ने पंजाब के इतिहास को पूरी तरह प्रभावित किया है —

  1. पंजाब भारत का द्वार पथ — हिमालय की-पश्चिमी शाखाओं के कारण पंजाब अनेक युगों में भारत का द्वार पथ रहा। आर्यों से लेकर ईरानियों तक सभी आक्रमणकारी इन्हीं मार्गों द्वारा भारत पर आक्रमण करते रहे। परन्तु सर्वप्रथम उन्हें पंजाब के लोगों से संघर्ष करना पड़ा। इस प्रकार पंजाब भारत के लिए द्वार की भूमिका निभाता रहा है।
  2. उत्तर-पश्चिमी सीमा की समस्या — पंजाब का उत्तर-पश्चिमी भाग भारतीय शासकों के लिए सदा एक समस्या बना रहा। भारतीय शासकों को इनकी रक्षा के लिए काफ़ी धन व्यय करना पड़ा। डॉ० बुध प्रकाश ने ठीक ही कहा है, “जब कभी शासकों का इस प्रदेश (उत्तर-पश्चिमी सीमा) पर नियन्त्रण ढीला पड़ गया, तभी उनका साम्राज्य छिन्न-भिन्न होकर अदृश्य हो गया।”
  3. विदेशी आक्रमणों से रक्षा — हिमालय पर्वत बहुत ऊंचा है और सदा बर्फ से ढका रहता है। परिणामस्वरूप यह प्रदेश उत्तर की ओर से एक लम्बे समय तक आक्रमणकारियों से सुरक्षित रहा।
  4. आर्थिक समृद्धि — हिमालय के कारण पंजाब एक समद्ध प्रदेश बना। इसकी नदियां प्रत्येक वर्ष नई मिट्टी लाकर पंजाब के मैदानों में बिछाती रहीं। परिणामस्वरूप पंजाब का मैदान संसार के उपजाऊ मैदानों में गिना जाने लगा। उपजाऊ भूमि के कारण यहां अच्छी फसल होती रही और यहां के लोग समद्ध होते चले गए।
  5. विदेशों से व्यापारिक सम्बन्ध — उत्तर-पश्चिमी पर्वत श्रेणियों में स्थित दरों के कारण पंजाब के विदेशों से व्यापारिक सम्बन्ध स्थापित हुए। एशिया के देशों के व्यापारी इन्हीं दरों के मार्ग से यहां आया करते थे और पंजाब के व्यापारी उन देशों में जाया करते थे।
  6. पंजाब की विशेष संस्कृति — हिमालय की पश्चिमी शाखाओं के दरों द्वारा यहां ईरानी, अरब, तुर्क, मुग़ल, अफ़गान आदि जातियां आईं और यहां अनेक भाषाओं जैसे संस्कृत, अरबी, फारसी, तुर्की आदि का संगम हुआ। इस मेल-मिलाप से पंजाब में एक विशिष्ट संस्कृति का जन्म हुआ जिसमें देशी तथा विदेशी तत्त्वों का संगम था।

Leave a Comment