PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 13 किसान

Punjab State Board PSEB 3rd Class Hindi Book Solutions Chapter 13 किसान Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 Hindi Chapter 13 किसान

Hindi Guide for Class 3 PSEB किसान Textbook Questions and Answers

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

I. बताओ

1. किसान कब उठ जाता है ?
उत्तर-
चिड़ियों के जगने से पहले ही किसान उठ जाता है।

2. किसान की दिनचर्या क्या है ?
उत्तर-
सूर्य के उदय होने से पहले किसान उठ कर बैलों को चारा खिलाकर खेतों में चला जाता है।

3. गर्मियों में धरती की क्या दशा होती है ?
उत्तर-
गर्मियों में धरती तवे के समान गर्म तपती है।

4. सर्दियों में किसान अपने खेतों की रखवाली कैसे करता है ?
उत्तर-
सर्दियों में किसान आग जला कर अपने खेतों की रखवाली करता है।

5. किसान को चैन क्यों नहीं मिलता ?
उत्तर-
किसान को आराम नहीं काम पसन्द है। दिन-रात उसे अपने खेतों और फसलों का ध्यान रहता है। इसीलिए उसे चैन नहीं मिलता।

II. पंक्तियाँ पूरी करो

1. चिड़ियों के जगने से पहले ……………………………… .
उत्तर-
चिड़ियों के जगने से पहले खाट छोड़ उठ गया किसान

2. नहीं कभी त्योहार, न ………………………. है उसको आराम ……………………..
उत्तर-
नहीं कभी त्योहार, न छुट्टी है उसको आराम हराम

3. फिर भी आग जला, खेतों की …………………….. |
उत्तर-
फिर भी आग जला, खेतों की रखवाली करता वह मौन

III. सही अर्थ ढूँढ़ो –

(क) नीचे लिखे (क) और (ख) वाक्यों को पढ़ो और उसके आगे दिए गए सही अर्थ वाले खाने (वाक्य) पर सही (✓) का निशान लगाओ-

(क) धरती जलती तवा समान ………………. धरती बहुत गरम हो जाती है। …………….. धरती पर आग जलने लगती है।

(ख) हाथ-पाँव ठिठुरे जाते हैं। ………….. हाथ-पाँव काम करना बन्द कर देते हैं। ……………… बहुत सर्दी लगती है।
उत्तर-
(क) धरती जलती तवा समान।
धरती बहुत गरम हो जाती है। (✓)
धरती पर आग जलने लगती है।

(ख) हाथ-पाँव ठिठुरे जाते हैं।
हाथ-पाँव काम करना बन्द कर देते
बहुत सर्दी लगती है। (✓)

(ख) किसका सम्बन्ध किसके साथ है। इनके जवाब बैल के पेट में छिपे हैं। उन्हें ढूँढ़ो और सही जगह पर लिखो –

किसका सम्बन्ध किससे
किसान खेत
बादल …………………………….
धरती …………………………….
मूसलाधार …………………………….
बिजली …………………………….
पूरब सर्दी …………………………….

PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 13 किसान 1
उत्तर-

किसका सम्बन्ध किससे
किसान खेत
बादल गरज
धरती जलती
मूसलाधार बारिश
बिजली चमक
पूरब लाली
सर्दी ठिठुरना

(ग) शब्दों के तीन-तीन समान अर्थ वाले शब्द नीचे बहते हुए पानी में दिए गए हैं, उन्हें ढूँढ़कर सही जगह लिखिए-
PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 13 किसान 2
शब्द : समान अर्थ वाले शब्द

(i) खाट : शय्या चारपाई पलंग
(ii) बिजली : ……………….. ……………….. ………………..
(iii) आग : ……………….. ……………….. ………………..
(iv) धरती: ……………….. ……………….. ………………..
(v) पानी: ……………….. ……………….. ………………..
(vi) कमल : ……………….. ……………….. ………………..
(vii) बादल : ……………….. ……………….. ………………..
(viii) समुद्र : ……………….. ……………….. ………………..

उत्तर-
शब्द समान अर्थ वाले (पर्यायवाची) शब्द

(i) खाट : शय्या चारपाई पलंग
(ii) बिजली : चंचला चपला तड़ित।
(iii) आग : अग्नि अनल पावक।
(iv) धरती : भू भूमि वसुधा।
(v) पानी : नीर जल वारि।
(vi) कमल : नीरज पंकज जलज।
(vii) बादल : वारिद जलद नीरद।
(viii) समुद्र : नीरधि वारिधि उदधि।

(घ) क्या आप दिशाओं के नाम जानते हैं ? यदि आप नहीं जानते तो अपने अध्यापक/ अभिभावक से जानकारी प्राप्त करके नीचे बने चित्र में लिखिए
PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 13 किसान 3
उत्तर-
PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 13 किसान 4

किसान Summary & Translation in Hindi

पद्यांशों के सरलार्थ

1. नहीं हुआ है अभी सवेरा, पूरब की लाली पहचान। चिड़ियों के जगने से पहले, खाट छोड़ उठ गया किसान।
सरलार्थ-
इसमें कवि किसान के जीवन के बारे में बता रहा है कि अभी सुबह नहीं हुई है, लेकिन पूर्व दिशा में सूरज की लाली को देख कर, चिड़ियों के जागने से पहले ही किसान अपनी चारपाई छोड़कर उठ गया है।

2. खिला-पिलाकर, बैलों को ले करने चला खेत पर काम। नहीं कभी त्योहार, न छुट्टी है उसको आराम हराम।
सरलार्थ-
किसान बैलों को खिला-पिलाकर खेतों पर काम करने के लिए ले चला है। उसके लिए कोई त्योहार नहीं और न ही छुट्टी है। उसके लिए आराम हराम है।

3. गरम-गरम लू चलती सन-सन धरती जलती तवा समान। तब भी करता काम खेत पर बिना किए आराम किसान।
सरलार्थ-
कवि कहता है कि जब सन-सन करती हुई गर्म हवाएँ चलती हैं, धरती तवे के समान जल रही होती है तब भी किसान बिना आराम किए खेत पर काम करता है।

4. बादल गरज रहे गड़-गड़-गड़ बिजली चमक रही चम-चम। मूसलाधार बरसता पानी ज़रा न रुकता लेता दम।
सरलार्थ-
कवि कहता है कि चाहे बादल गरज रहे हों, बिजली चमक रही हो, बहुत तेज़ वर्षा हो रही हो तब भी किसान काम करता रहता है, आराम नहीं करता।

5. हाथ-पाँव ठिठुरे जाते हैं | घर से बाहर निकले कौन ? फिर भी आग जला, खेतों की रखवाली करता वह मौन।
सरलार्थ-
सर्दी में जब हाथ-पैर ठिठुरते हैं, कोई बाहर नहीं निकलना चाहता तब भी किसान आग जलाकर चुपचाप खेतों की रखवाली करता है।

6. है किसान को चैन कहाँ, वह करता रहता हरदम काम। सोचा नहीं कभी भी उसने घर पर रह करना आराम।
सरलार्थ-
किसान को कभी भी आराम नहीं मिलता। वह हर समय काम ही करता रहता है। वह कभी भी यह नहीं सोचता कि घर पर रह कर आराम करे।

कठिन शब्दों के अर्थ

सवेरा = सुबह, प्रात:काल।
पूरब = पूर्व दिशा।
खाट = खटिया, चारपाई।
मूसलाधार = बहुत अधिक वर्षा ।
ठिठुरे जाते = काँप जाते।
हरदम = हर समय।
रखवाली = देख-रेख।
मौन = चुपचाप।
लू = गर्म हवा।

Leave a Comment