PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 1 संख्याएँ Ex 1.4

Punjab State Board PSEB 5th Class Maths Book Solutions Chapter 1 संख्याएँ Ex 1.4 Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Maths Chapter 1 संख्याएँ Exercise 1.4

1. निम्न संख्याओं का नज़दीक दहाई में निकटीकरण कीजिए :

प्रश्न (क).
270
हल:
270 में इकाई का अंक 0 है, जो 5 से कम है। इसलिए 270 का नज़दीक दहाई में निकटीकरण 270 है।

प्रश्न (ख).
809
हल:
809 में इकाई का अंक 9 है, जो 5 से अधिक है। इसलिए 809 का नज़दीक दहाई में निकटीकरण 810 है।

प्रश्न (ग).
6465
हल:
6465 में इकाई का अंक 5 है। इसलिए 6465 का नज़दीक दहाई में निकटीकरण 6470 है।

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 1 संख्याएँ Ex 1.4

प्रश्न (घ).
9782
हल:
9782 में इकाई का अंक 2 है, जो 5 से कम है। इसलिए 9782 का नज़दीक दहाई में निकटीकरण 9780 है।

प्रश्न (ङ).
908
हल:
908 में इकाई का अंक 8 है, जो 5 से अधिक है। इसलिए 908 का नज़दीक दहाई में निकटीकरण 910 है।

प्रश्न (च).
100
हल:
100 में इकाई का अंक 0 है, जो 5 से कम है। इसलिए 100 का नज़दीक दहाई में निकटीकरण 100 है।

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 1 संख्याएँ Ex 1.4

प्रश्न (छ).
25338
हल:
25338 में इकाई का अंक 8 है, जो 5 से अधिक है। इसलिए 25338 का नज़दीक दहाई में निकटीकरण 25340 है।

प्रश्न (ज).
1756.
हल:
1756 में इकाई का अंक 6 है, जो 5 से अधिक है। इसलिए 1756 का नज़दीक दहाई में निकटीकरण 1760 है।

प्रश्न 2.
निम्न संख्याओं का नज़दीक सैंकड़े में निकटीकरण कीजिए :
(क) 325
(ख) 875
(ग) 990
(घ) 4580
(ङ) 568
(च) 63535
(छ) 85972
(ज) 75069.
हल:
(क) 325 में दहाई का अंक 2 है, जो 5 से कम है। इसलिए 325 का नज़दीक सैंकड़े में निकटीकरण 300 है।
(ख) 875 में दहाई का अंक 7 है, जो 5 से अधिक है। इसलिए 875 का नज़दीक सैंकड़े में निकटीकरण 900 है।
(ग) 990 में दहाई का अंक 9 है, जो 5 से अधिक है। इसलिए 990 का नज़दीक सैंकड़े में निकटीकरण 1000 है
(घ) 4580 में दहाई का अंक 8 है, जो 5 से अधिक है। इसलिए 4580 का नज़दीक सैंकड़े में निकटीकरण 4600 है।
(ङ) 568 में दहाई का अंक 6 है, जो 5 से अधिक है। इसलिए 568 का नज़दीक सैंकड़े में निकटीकरण 600 है।
(च) 63535 में दहाई का अंक 3 है, जो 5 से कम है। इसलिए 63535 का नज़दीक सैंकड़े में निकटीकरण 63500
(छ) 85972 में दहाई का अंक 7 है, जो 5 से अधिक है। इसलिए 85972 का नज़दीक सैंकड़े में निकटीकरण 86000 है।
(ज) 75069 में दहाई का अंक 6 है, जो 5 से अधिक है। इसलिए 75069 का नज़दीक सैंकड़े में निकटीकरण 75100 है।

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 1 संख्याएँ Ex 1.4

प्रश्न 3.
निम्न संख्याओं का नज़दीक हज़ार में निकटीकरण कीजिए :
(क) 7890
(ख) 8901
(ग) 45982
(घ) 5650
(ङ) 63520
(च) 50460
(छ) 60008
(ज) 9999.
हल:
(क) 7890 में सैंकड़े का अंक 8 है, जो 51 से अधिक है। इसलिए 7890 का नज़दीक हज़ार में निकटीकरण 8000 है।
(ख) 8901 में सैंकड़े का अंक 9 है, जो 5 से अधिक है। इसलिए 8901 का नज़दीक हज़ार में निकटीकरण 9000
(ग) 45982 में सैंकडे का अंक 9 है, जो 5 से अधिक है। इसलिए 45982 का नज़दीक हज़ार में निकटीकरण 46000 है।
(घ) 5650 में सैंकड़े का अंक 6 है, जो 5 से अधिक है। इसलिए 5650 का नज़दीक हज़ार में निकटीकरण 6000 है।
(ङ) 63520 में सैंकड़े का अंक 5 है। इसलिए 63520 का नज़दीक हज़ार में निकटीकरण 64000 है।
(च) 50460 में सैंकडे का अंक 4 है, जो 5 से कम है। इसलिए 50460 का नज़दीक हज़ार में निकटीकरण 50000 है।
(छ) 60008 में सैंकड़े का अंक 0 है, जो 5 से कम है। इसलिए 60008 का नज़दीक हज़ार में निकटीकरण 60000 है।
(ज) 9999 में सैंकडे का अंक 9 है. जो 5 से अधिक है। इसलिए 9999 का नज़दीक हज़ार में निकटीकरण 10000 है।

प्रश्न 4.
निम्न संख्याओं का नज़दीक दस हज़ार में निकटीकरण कीजिए :
(क) 27900
(ख) 80901
(ग) 46580
(घ) 12550
(ङ) 99998
(च) 10001
(छ) 23235
(ज) 23568.
हल:
(क) 27900 में हज़ार का अंक 7 है, जो 5 से अधिक है। इसलिए 27900 का नज़दीक दस हज़ार में निकटीकरण 30000 है।
(ख) 80901 में हज़ार का अंक 0 है, जो 5 से कम है। इसलिए 80901 का नज़दीक दस हज़ार में निकटीकरण 80000 है।
(ग) 46580 में हज़ार का अंक 6 है, जो 5 से अधिक है। इसलिए 46580 का नज़दीक दस हज़ार में निकटीकरण 50000 है।
(घ) 12550 में हज़ार का अंक 2 है, जो 5 से कम है। इसलिए 12550 का नज़दीक दस हज़ार में निकटीकरण 10000 है।
(ङ) 99998 में हज़ार का अंक 9 है, जो 5 से अधिक है। इसलिए 99998 का नज़दीक दस हज़ार में निकटीकरण 100000 है।
(च) 10001 में हज़ार का अंक 0 है, जो 5 से कम है। इसलिए 10001 का नज़दीक दस हज़ार में निकटीकरण 10000 है।
(छ) 23235 में हज़ार का अंक 3 है, जो 5 से कम है। इसलिए 23235 का नज़दीक दस हज़ार में निकटीकरण 20000 है।
(ज) 23568 में हज़ार का अंक 3 है, जो 5 से कम है। इसलिए 23568 का नज़दीक दस हज़ार में निकटीकरण 20000 है।

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 1 संख्याएँ Ex 1.4

प्रश्न 5.
निम्न संख्याओं का नज़दीक की दहाई, सैंकड़े तथा हज़ार में निकटीकरण कीजिए :
(क) 1625
(ख) 1982
(ग) 25200
(घ) 21218
(ङ) 35462
(च) 39126
(छ) 65915
(ज) 99199.
हल:
(क) 1625 का दहाई में निकटीकरण = 1630, 1625 का नज़दीक सैंकड़े में निकटीकरण = 1600, 1625 का नज़दीक हज़ार में निकटीकरण = 2000
(ख) 1982 का दहाई में निकटीकरण = 1980, 1982 का नज़दीक सैंकड़े में निकटीकरण = 2000, 1982 का नज़दीक हज़ार में निकटीकरण = 2000
(ग) 25200 का दहाई में निकटीकरण = 25200, 25200 का नज़दीक सैंकड़े में निकटीकरण = 25200, 25200 का नज़दीक हज़ार में निकटीकरण = 25000
(घ) 21218 का दहाई में निकटीकरण = 21220, 21218 का नज़दीक सैंकड़े में निकटीकरण = 21200, 21218 का नज़दीक हज़ार में निकटीकरण = 21000
(ङ) 35462 का दहाई में निकटीकरण = 35460, 35462 का नज़दीक सैंकड़े में निकटीकरण = 35500, 35462 का नज़दीक हज़ार में निकटीकरण = 35000
(च) 39126 का दहाई में निकटीकरण = 39130, 39126 का नज़दीक सैंकड़े में निकटीकरण = 39100, 39126 का नज़दीक हज़ार में निकटीकरण = 39000
(छ) 65915 का दहाई में निकटीकरण = 65920, 65915 का नज़दीक सैंकड़े में निकटीकरण = 65900, 65915 का नज़दीक हज़ार में निकटीकरण = 66000
(ज) 99199 का दहाई में निकटीकरण = 99200, 99199 का नज़दीक सैंकड़े में निकटीकरण = 99200, 99199 का नज़दीक हजार में निकटीकरण = 99000

प्रश्न 6.
वह छोटी से छोटी संख्या तथा बड़ी से बड़ी संख्या लिखिए, जिसका हज़ार में निकटीकरण करने के पश्चात् 5000 प्राप्त हो।
हल:
छोटी से छोटी संख्या जिसका हज़ार में निकटीकरण करने पर 5000 प्राप्त होता है
= 4500
बड़ी से बड़ी संख्या जिसका हज़ार में निकटीकरण करने पर 5000 प्राप्त होता है
= 5499

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 1 संख्याएँ Ex 1.4

प्रश्न 7.
यदि संख्या 341 का नज़दीक दहाई में निकटीकरण 340 हो, तो वो सारी संख्याएं लिखिए, जिनका नज़दीक दहाई में निकटीकरण 340 होगा।
हल:
संख्याएं जिनका नज़दीक दहाई में निकटीकरण 340 होता है = 335, 336, 337, 338, 339, 340, 341, 342, 343, 344

Leave a Comment