PSEB 7th Class Home Science Practical एल्यूमीनियम, स्टील, पीतल और शीशे की सफाई

Punjab State Board PSEB 7th Class Home Science Book Solutions Practical एल्यूमीनियम, स्टील, पीतल और शीशे की सफाई Notes.

PSEB 7th Class Home Science Practical एल्यूमीनियम, स्टील, पीतल और शीशे की सफाई

1. एल्यूमीनियम के बर्तनों की सफ़ाई

आवश्यक सामग्री-पानी, साबुन, नींबू का रस, सिरका, स्टील वूल।
सफ़ाई की विधियां-

  1. एल्यूमीनियम के बर्तन सस्ते होते हैं। इनकी सफ़ाई के लिए गर्म पानी व साबुन का प्रयोग किया जाना चाहिए।
  2. बर्तन में यदि धब्बे हों तो धब्बों पर नींबू का रस लगाएँ और फिर साफ़ गर्म पानी से धोकर मुलायम कपड़े से पोंछ लें।
  3. यदि बर्तन का रंग खराब हो जाए तो उबलते पानी में सिरका डालकर उसमें बर्तन डाल दें। बर्तन चमक जायेंगे।
  4. इनमें चमक लाने के लिए स्टील वूल (steel wool) का प्रयोग भी कर सकते हैं।

नोट-

  1. एल्यूमीनियम के बर्तनों को साफ़ करने के लिए किसी भी अम्ल का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  2. इनके लिए सोडे का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे धातु काली पड़ जाती है।

PSEB 7th Class Home Science Practical एल्यूमीनियम, स्टील, पीतल और शीशे की सफाई

2. स्टेनलेस स्टील के बर्तनों की सफाई

आवश्यक सामग्री-पानी, साबुन, विम जैसा पाउडर, झाड़न सफ़ाई की विधियां-

  1. इन्हें पानी और साबुन के घोल से साफ़ किया जाता है।
  2. इनकी सफ़ाई के लिए बाज़ार में विम जैसे पाउडर उपलब्ध हैं। ये पाउडर इन बर्तनों की सफाई के लिए बहुत अच्छे रहते हैं।
  3. धोने के बाद इन्हें एक सूखे स्वच्छ कपड़े से पोंछकर ही रखना चाहिए।

नोट-

  1. स्टेनलेस स्टील के बर्तनों की सफ़ाई राख आदि से नहीं करनी चाहिए क्योंकि इनमें खरोंचें पड़ जाती हैं।
  2. स्टेनलेस स्टील के बर्तनों को स्वच्छ व मुलायम कपड़े से अच्छी प्रकार रगड़ने से उनमें चमक आ जाती है।

3. पीतल के बर्तनों की सफाई

आवश्यक सामग्री-राख, मिट्टी, इमली, नींबू या आम की खटाई, पानी, साबुन, सिरका, नमक, ब्रासो।
सफ़ाई की विधियां-

  1. घर के रोज उपयोग किए जाने वाले बर्तनों को राख व मिट्टी से माँज कर साफ़ किया जा सकता है।
  2. अधिक गन्दे बर्तनों की सफाई के लिए इमली, नींबू या आम की खटाई का प्रयोग करना उचित रहता है।
  3. पीतल की सजावटी वस्तुओं को साफ़ करने के लिए निम्न विधि अपनाते हैं,
    • वस्तु को गर्म साबुन के घोल में डालें।
    • छोटे ब्रुश या पुराने टूथ ब्रुश से अच्छी प्रकार साफ़ करें जिससे कोनों तथा डिज़ाइन आदि में घुसी गन्दगी भी साफ़ हो जाये।
    • इसे अब साफ़ पानी में धोएँ।
    • सूखे कपड़े से पोंछकर सुखाएँ।
    • बाज़ार मे उपलब्ध ब्रासो (Brasso) नामक पॉलिश लगाकर रगड़ें ताकि यह
      चमक जाये।
  4. पीतल की वस्तुओं पर यदि दाग-धब्बे लगे हों तो पॉलिश करने से पहले सिरका तथा नमक का प्रयोग करें।

PSEB 7th Class Home Science Practical एल्यूमीनियम, स्टील, पीतल और शीशे की सफाई

4. काँच, चीनी मिट्टी और शीशे की वस्तुओं की सफाई

आवश्यक सामग्री-साबुन का घोल, कपड़ा (मुलायम), नमक, सिरका, चाय की पत्ती, अख़बार, ब्रुश, स्प्रिट, चूने का पाउडर।
सफ़ाई की विधियां-

  1. साबुन का घोल लेकर कपड़े से काँच की वस्तु या बर्तन को धीरे-धीरे रगड़ें। ऐसा करने से गन्दगी छूट जायेगी। अब साफ़ गुनगुने पानी में से खंगालकर मुलायम कपड़े से पोंछने पर बर्तन चमक जाते हैं।
  2. यदि बर्तन अधिक चिकना है तो नमक, सिरका, चाय की पत्ती या अख़बार के टुकड़े या स्याही सोखता इनमें से कोई भी एक उस बर्तन में भरकर रगड़ें। ऐसा करने से बर्तन से गन्दगी छूट जायेगी। इसके बाद इस बर्तन को फिर साबुन के घोल या विम के घोल में साफ़ करें। अब इसे साफ़ गुनगुने पानी में खंगालें। इसके बाद साफ़ मुलायम कपड़े से पोंछे।
  3. डिज़ाइनर बर्तनों को साफ़ करने के लिए मुलायम ब्रुश का प्रयोग करें।
  4. खिड़कियों तथा दरवाजों के शीशों की सफ़ाई के लिए कपड़े में स्प्रिट लगाकर रगड़ें। इन्हें चूने का पाउडर तथा अमोनिया के गाढ़े घोल से रगड़कर भी साफ़ किया जा सकता है।

Leave a Comment