PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 8 भोजन पकाना

Punjab State Board PSEB 9th Class Home Science Book Solutions Chapter 8 भोजन पकाना Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 9 Home Science Chapter 8 भोजन पकाना

PSEB 9th Class Home Science Guide भोजन पकाना Textbook Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
खाना पकाना क्यों ज़रूरी है? कोई एक कारण लिखो।
उत्तर-
भोजन को पचने लायक बनाने के लिए पकाया जाता है। भोजन में निशास्ते के कणों के इर्द-गिर्द सैलूलोज़ की कोर परत होती है जिसे हमारा शरीर किसी भी तरह हज्म रहीं कर सकता है। भोजन पकाने से यह परत टूट जाती है तथा भोजन पचने योग्य हो जाता है।

प्रश्न 2.
एक ही भोजन में पकाने से भिन्नता लायी जा सकती है। उदाहरण दो।
उत्तर-
एक भोजन पदार्थ को एक ढंग से पका कर खाया जाये तो मन भर जाता है। इसलिए एक ही भोजन पदार्थ को विभिन्न ढंगों से पका कर विभिन्नता लाई जा सकती है।
जैसे-आलुओं के परौंठे, आलू चिप्स, आलू के पकौड़े, आलू चाट आदि। घीये की सब्जी, घीये के कोफ्ते, घीये का रायता।

प्रश्न 3.
पकाने से कीटाण कैसे नष्ट हो जाते हैं?
उत्तर-
बैक्टीरिया की 40°C पर वृद्धि रुक जाती है तथा 60°C से अधिक तापमान पर भोजन पकाने से जीवाणुओं के स्पोरज़ भी मर जाते हैं। इसीलिए बीमारी की हालत में पानी को भी उबाल कर पीने की सलाह दी जाती हैं।

PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 8 भोजन पकाना

प्रश्न 4.
क्या पकाने से भोजन अधिक समय के लिये सुरक्षित रखा जा सकता है? यदि हां तो कैसे?
उत्तर-
भोजन पदार्थों के खराब होने का साधारण कारण बैक्टीरिया अथवा कीटाणु होते हैं। जब भोजन को पकाया जाता है तो तापमान काफ़ी बढ़ जाता है तथा इतने तापमान पर कीटाणु आदि समाप्त हो जाते हैं तथा भोजन को अधिक समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। इसलिए उबला हुआ दूध अधिक समय तक सुरक्षित रहता है।

प्रश्न 5.
पकाने से भोजन की पौष्टिकता कैसे बढ़ाई जा सकती है?
उत्तर-
दो अथवा अधिक भोजन पदार्थ मिलाकर पकाए जाने से पौष्टिक तत्त्वों की मात्रा में वृद्धि होती है। क्योंकि एक भोजन पदार्थ की कमी को दूसरा भोजन पदार्थ पूरा करता है।

प्रश्न 6.
भोजन पकाने के ढंगों की बांट किस आधार पर की जाती है?
उत्तर-
भोजन को सीधे आग पर अथवा तेल में अथवा पानी में पकाया जा सकता है। भोजन पकाने के ढंगों की बांट माध्यम के अनुसार की जाती है।

प्रश्न 7.
भोजन पकाने के कौन-कौन से ढंग हैं? नाम लिखो।
उत्तर-
भोजन पकाने के तीन ढंग हैं-
(i) सूखे सेंक से पकाना।
(ii) घी अथवा तेल में पकाना।
(iii) पानी अथवा गीले सेंक से पकाना।

  1. सूखे सेंक से पकाना-भोजन को सीधे आग पर रख कर पकाया जाता है।
  2. घी अथवा तेल में पकाना-घी अथवा तेल को गर्म करके इसमें भोजन पकाने के . ढंग को तलना कहते हैं।
  3. पानी अथवा गीले सेंक से पकाना-जब भोजन को नमी की मौजूदगी में पकाया जाता है तो इसे गीले सेंक से पकाना चाहिए।

प्रश्न 8.
बेक करने और सेंकने में क्या अन्तर है?
उत्तर –

प्रश्न 9.
गीले सेंक से पकाने से आप क्या समझते हो?
उत्तर-
जब भोजन को नमी की मौजूदगी में पकाया जाता है तो इसे गीले सेंक से पकाना कहते हैं। यह काम तीन ढंगों से किया जा सकता है
उबालना, धीमी आग पर थोड़े पानी में पकाना तथा भाप से पकाना।

प्रश्न 10.
गीले सेंक से पकाने का सबसे उत्तम तरीका कौन-सा है?
उत्तर-
भाप से पकाने का ढंग सबसे बढ़िया है।

PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 8 भोजन पकाना

प्रश्न 11.
उबालने और धीमी-धीमी आग पर पकाने में क्या अन्तर है?
उत्तर-

उबालना धीमी आग पर पकाना
1. इसमें भोजन पदार्थों को उबलते पानी में अच्छी तरह डुबो कर तेज़ आग पर पकाया जाता है। 1. इसमें भोजन पदार्थ को थोड़े पानी में धीमी-धीमी आंच पर पकाया जाता है।
2. इस ढंग से पकाया भोजन बहुत स्वादिष्ट होता है। 2. इस ढंग से पकाया भोजन बहुत स्वादिष्ट नहीं होता है।

प्रश्न 12.
दाल पकाने का उत्तम तरीका कौन-सा है?
उत्तर-
दालों को उबालकर बनाना बढ़िया तरीका है। इस तरीके से चावल तथा सब्जियों को भी पकाया जाता है।
पहले घरों में अंगीठी होती थी धीमी आंच पर दालों को पकाना बढ़िया समझा जाता था।

प्रश्न 13.
भाप से खाना पकाने से आप क्या समझते हो?
उत्तर-
यह भोजन पकाने का सबसे बढ़िया ढंग है। इसमें भोजन को उबलते पानी की भाप से पकाया जाता है। इसके तीन तरीके हैं प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष तथा दबाव में भाप से पकाना।

प्रश्न 14.
दबाव द्वारा भाप से खाना कैसे बनाया जाता है?
उत्तर-
दबाव में भाप से खाना पकाना भाप से खाना पकाने का सबसे उत्तम तरीका है। इस तरीके से खाना पकाने के लिए प्रैशर कुक्कर का प्रयोग किया जाता है। प्रैशर कुक्कर में थोड़े पानी में भोजन डालकर कुक्कर को बन्द करके आग पर रख दिया जाता है। इस तरह प्रैशर में भाप की गर्मी से खाना पकाया जाता है।

प्रश्न 15.
तलने से आप क्या समझते हो ? तलने के कौन-कौन से तरीके हैं , नाम बताओ।
उत्तर-
घी अथवा तेल को गर्म करके इसमें भोजन पकाने के तरीका को तलना कहते हैं। तलने के तीन तरीके हैं

  1. सूखा भूनना तलना।
  2. कम घी में तलना।
  3. खुले घी में तलना।

प्रश्न 16.
तलते समय बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर-
तेल का उबाल दर्जा पानी से बहुत ही अधिक होता है। यदि शरीर के किसी अंग पर गर्म तेल गिर जाए तो वह अंग बुरी तरह जल जाता है। इसलिए तलने के समय बहुत सावधानी की ज़रूरत होती है।

प्रश्न 17.
तले भोजन के लाभ तथा हानि बताओ।
उत्तर-
हानि-

  1. यह शीघ्र हज़म नहीं होता।
  2. इसमें पौष्टिक तत्त्व भी काफ़ी कम होते हैं।
  3. यह स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होते।

लाभ-

  1. खाना जल्दी पक जाता है।
  2. खाना स्वादिष्ट बनता है।

प्रश्न 18.
मरीज़ को खाना देने के लिए खाना पकाने के कौन-कौन से तरीकों का प्रयोग किया जा सकता है?
उत्तर-

  1. बीमारों के लिए उबला हुआ खाना ठीक रहता है।
  2. अप्रत्यक्ष भाप से पकाने वाले तरीके से खाना पकाकर भी रोगियों को दिया जा सकता है।

प्रश्न 19.
पकाते समय फल और सब्जियों का रंग कैसे कायम रखा जा सकता है?
उत्तर-
फल तथा सब्जियों को ढककर पकाना चाहिए। भोजन इतने समय के लिए पकाओ कि गलकर खाने योग्य हो जाएं। इन्हें तेज़ाबी मादे में न पकाओ। सोडा अथवा खारा माध्यम हरी सब्जियों का रंग बरकरार रखने में मदद करता है।

PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 8 भोजन पकाना

लय उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 20.
भोजन पकाने के क्या कारण हैं?
उत्तर-
भोजन पकाने के निम्नलिखित कारण हैं –

  1. भोजन को पचने योग्य बनाने के लिए।
  2. स्वाद, सुगन्ध तथा स्वरूप सुधारने के लिए।
  3. भोजन में विभिन्नता लाने के लिए।
  4. अधिक समय के लिए सुरक्षित रखने के लिए।
  5. कीटाणुओं को नष्ट करने के लिए।
  6. पौष्टिक तत्त्वों की मात्रा बढ़ाने के लिए।

1. कीटाणुओं को नष्ट करने के लिए-पकाने से भोजन को खराब करने वाले हानिकारक बैक्टीरिया तथा सूक्ष्मदर्शी जीवाणु मर जाते हैं क्योंकि 40°C से अधिक तापमान पर बैक्टीरिया की वृद्धि रुक जाती है तथा 60°C से अधिक तापमान पर भोजन पकाने से जीवाणुओं के स्पोरज़ भी मर जाते हैं। इसीलिए जब कोई महामारी फैलती है तो पीने वाला पानी भी उबाला जाता है। इस तरह भोजन पदार्थों को पकाने से इनके अन्दर वाले जर्म मर जाते हैं तथा इस तरह भोजन स्वास्थ्य के पक्ष से भी लाभदायक हो जाता है।

2. अधिक समय तक सुरक्षित रखने के लिए पका हुआ भोजन प्रायः कच्चे भोजन से अधिक समय तक सुरक्षित रह सकता है जैसे उबाला हुआ दूध अधिक समय के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है। इसी सिद्धान्त के आधार पर ही दूध को पॉस्चुराइज़ भी किया जाता है। इसीलिए मक्खन से घी तथा कच्चे पनीर से तला हुआ पनीर काफ़ी समय तक सुरक्षित रहते हैं।

3. पौष्टिक तत्त्वों की मात्रा बढ़ाने के लिए-पकाते समय दो अथवा अधिक भोजन पदार्थों को मिलाकर पकाया जा सकता है। इस तरह भोजन की पौष्टिकता में सुधार लाया जा सकता है। जैसे दो अथवा तीन दालें इकट्ठी मिलाकर बनाई जाएं अथवा कई सब्जियां आलू-गाजर-मटर, बंद गोभी, मटर-आलू, पालक गाजर, आलू आदि की सब्जी को बनाने से भोजन के पौष्टिक तत्त्वों में वृद्धि होती है। आटे में यदि बेसन अथवा सोयाबीन का आटा मिला लिया जाये अथवा आटा गूंथते समय मूली, मेथी आदि मिला लिए जायें तो ऐसे आटे के परौंठे अधिक पौष्टिक हो जाते हैं। इसी तरह एक भोजन के पौष्टिक तत्त्वों की कमी दूसरा भोजन पूरी कर देता है। इसी तरह अनाज तथा दालें इकट्ठी खाने से बढ़िया प्रोटीन प्राप्त हो जाते हैं।

प्रश्न 21.
खाना पकाने की विधियों को पकाने वाले माध्यम के अनुसार कौन-कौन से भागों में बांट सकते हो?
उत्तर-
माध्यम के अनुसार खाना पकाने की विधियों को तीन भागों में बांटा जा सकता है

  1. सूखे सेंक से पकाना- भोजन को सीधे आग पर रखकर पकाने के ढंग को सूखे सेंक से पकाना कहा जाता है। इसके भी आगे तीन ढंग हैं
    (i) सेंकना (ii) भूनना (iii) बेक करना।
  2. गीले सेंक अथवा पानी से पकाना-जब भोजन को नमी की मौजूदगी में पकाया जाता है तो इसे गीले सेंक से पकाना कहते हैं। यह काम तीन ढंगों से किया जा सकता है
    उबालना, धीमी आंच पर थोड़े पानी में पकाना तथा भाप से पकाना। इनमें से भाप से पकाने का ढंग सबसे बढ़िया है।
  3. घी अथवा तेल में पकाना-घी अथवा तेल को गर्म करके इसमें भोजन पकाने के ढंग को तलना कहते हैं। तलने के तीन तरीके हैं
    (i) सूखा भूनना तलना (ii) कम घी में तलना (iii) खुले घी में तलना।

प्रश्न 22.
सूखे सेंक से पकाने के कौन-कौन से तरीके हैं?
उत्तर-
सूखे सेंक से पकाने के निम्नलिखित तरीके हैं
(i) सेंकना (ii) भूनना तथा (iii) बेक करना।

  1. सेंकना-भोजन पदार्थ को सीधे ही आग पर रखकर पकाने को सेंकना कहते हैं। जैसे- मांस, मुर्गा आदि को लोहे की सलाखों पर लगाकर सीधी आग पर रखकर सेंके जाते हैं।
  2. भूनना-भोजन पदार्थों को किसी धातु के बर्तन में डालकर आग पर रखकर अप्रत्यक्ष सेंका जाता है। इसे भूनना कहते हैं। जैसे कड़ाही में रेत को गर्म करके इसमें दाने भूने जाते हैं।
  3. बेक करना- भोजन पदार्थ को किसी भट्ठी अथवा भोजन ओवन में बन्द करके गर्म हवा से पकाने को बेक करना कहते हैं। जैसे-बिस्कुट, ब्रेड, केक, खताइयां आदि को इसी तरह पकाया जाता है।

प्रश्न 23.
गीले सेंक से खाना पकाने के कौन-कौन से तरीके हैं?
उत्तर-
गीले सेंक से खाना पकाने के तीन तरीके हैं
(i) उबालना
(ii) धीमी आग पर थोड़े पानी में पकाना
(iii) भाप से पकाना।

  1. उबालना-भोजन पदार्थों को उबलते पानी में पूरी तरह डुबो कर तेज़ आग पर पकाने को उबालना कहते हैं। चावल, कई दालें तथा सब्जियों को इसी तरीके से पकाया जाता है।
  2. धीमी आंच पर पकाना-किसी बर्तन में थोड़े पानी में भोजन पदार्थ को डालकर धीमी-धीमी आंच पर रखकर पकाया जाता है। पहले दालों आदि को इसी तरीके से पकाया जाता था।
  3. भाप से पकाना-इस तरीके से में भोजन पदार्थ को उबलते पानी की भाप से पकाया जाता है। इसके आगे तीन तरीके हैं
    (क) प्रत्यक्ष (ख) अप्रत्यक्ष (ग) दबाव में भाप से पकाना।

प्रश्न 24.
कौन-कौन से तरीकों द्वारा भोजन तला जा सकता है?
उत्तर-
भोजन को तीन तरीकों द्वारा तला जा सकता है
(i) सूखा भूनना तलना (ii) कम घी में तलना (iii) खुले घी में तलना।

  1. सूखा भूनना तलना-थोड़ा-सा घी बर्तन को लगाकर भोजन पदार्थ को इसमें पकाकर आग पर रखकर पकाया जाता है तथा भोजन पदार्थ को जल्दी-जल्दी हिलाया जाता है। घी को भोजन पदार्थ सोख लेता है।
  2. कम घी में तलना-इसमें फ्राइंग पैन अथवा तवे पर थोड़ा सा घी डालकर भोजन पदार्थ को तला जाता है। परौंठे, आमलेट आदि इसी तरह तले जाते हैं।
  3. खुले घी में तलना-इस ढंग में खुले मुंह वाले बर्तन अथवा कड़ाही में काफ़ी सारा घी अथवा तेल लेकर इसे गर्म करके भोजन पदार्थ को इसमें तला जाता है। घी इतना होता है कि सारा भोजन पदार्थ इसमें डूब जाये।
    पकौड़े, जलेबियां आदि इसी ढंग से बनाये जाते हैं।

प्रश्न 25.
मरीज़ को भोजन तलकर देना चाहिए या उबालकर?
उत्तर-
बीमारों को भोजन पदार्थ उबालकर देने चाहिएं न कि तल कर। उबला हुआ भोजन शीघ्र पचने लायक होता है जबकि तला हुआ भोजन जल्दी हज्म नहीं होता तथा इसमें पौष्टिक तत्त्वों की भी कमी होती है।

PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 8 भोजन पकाना

प्रश्न 26.
धीमी आंच पर पकाने और भाप से पकाने में क्या अन्तर है?
उत्तर

धीमी आंच पर पकाना भाप से पकाना
1. इसमें भोजन पदार्थ को थोड़े पानी में धीमी-धीमी आंच पर पकाया जाता है। 1. इसमें भोजन को उबलते पानी की भाप से पकाया जाता है।
2. इसमें समय अधिक लगता है। 2. इसमें समय कम लगता है।
3. फलों की स्टियू बनाने के लिए इस ढंग से पकाया जाता है। 3. इडली, पुडिंग, दालों आदि को इस ढंग का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 27.
तलते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?
उत्तर-
तलते समय निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखना चाहिए

  1. भोजन को उस समय तलना चाहिए जब घी अथवा तेल अच्छी तरह गर्म हो जाये तथा इसमें से हल्का नीला धुआँ निकलने लगे।
  2. तला हुआ भोजन कड़ाही से निकालने से पहले इसमें से घी अथवा तेल निचोड़ लेना चाहिए।
  3. तले जाने वाले भोजन के छोटे-छोटे टुकड़े कड़ाही में इकट्ठे हो जाते हैं, इन्हें निकाल देना चाहिए।
  4. भोजन को अधिक सेंक पर न पकाएं क्योंकि इस तरह बाहर से भोजन जल जायेगा पर अन्दर से कच्चा ही रह जाता है।
  5. भोजन को बाहर निकालकर सोखने वाले कागज़ पर रख लेना चाहिए ताकि अतिरिक्त तेल निचुड़ जाये।
  6. खाना पकाने के पश्चात् बचे हुए तेल को मलमल के टुकड़े अथवा बारीक छाननी से छान लेना चाहिए।

प्रश्न 28.
क्या पकाते समय पौष्टिक तत्त्वों को बचाया जा सकता है?
उत्तर-
भोजन पकाते समय निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखना चाहिए

  1. सब्जियों के छिलके उतारे बिना अथवा बहुत पतला छिलका उतारकर सब्जी बनानी चाहिए।
  2. अनाज, दालों तथा सब्जियों को अधिक नहीं धोना चाहिए।
  3. बिना छाना हुआ आटा प्रयोग करना चाहिए।
  4. भोजन को ज़रूरत से ज्यादा सेंकना अथवा तलना नहीं चाहिए।
  5. जिस पानी में भोजन को उबाला जाए उसे फेंकना नहीं चाहिए।
  6. सब्जियों को काटने अथवा फलियों से दाने, खाना पकाते समय ही निकालने चाहिएं।
  7. प्रेशर कुक्कर में भोजन पकाने से तत्त्वों का कम-से-कम नुकसान होता है।
  8. भोजन को उतने समय के लिए ही पकाओं ताकि यह गलकर खाने योग्य हो जाये।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 29.
भोजन क्यों पकाया जाता है?
उत्तर-
भोजन पकाने के निम्नलिखित कारण हैं

  1. भोजन को पचने योग्य बनाने के लिए।
  2. स्वाद, सुगन्ध तथा स्वरूप सुधारने के लिए।
  3. भोजन में विभिन्नता लाने के लिए।
  4. अधिक समय के लिए सुरक्षित रखने के लिए।
  5. कीटाणुओं को नष्ट करने के लिए।
  6. पौष्टिक तत्त्वों की मात्रा बढ़ाने के लिए।

1. भोजन को पचने योग्य बनाने के लिए भोजन पदार्थों में निशास्ते के कणों के इर्दगिर्द साधारणतया सख्त परत होती है। इस परत को मानवीय पाचन तन्त्र नहीं तोड़ सकता। जब भोजन को पकाया जाता है तो निशास्ते के कण पानी सोख लेते हैं और फूल जाते हैं। इस तरह यह सख्त परत फट जाती है। अब इस पर पाचक रस आसानी से असर कर सकते हैं। जैसे चावल, दालें, अनाज और मीट पकाने से नर्म हो जाते हैं और इनको चबाना भी आसान हो जाता है।

2. स्वाद, सुगन्ध और स्वरूप सुधारने के लिए-पकाने से भोजन पदार्थों का स्वाद, सुगन्ध और स्वरूप सुधारा जा सकता है जैसे भूना हुआ मीट, अण्डे का आमलेट, बैंगन का भुरथा आदि बनाने से इन भोजनों का स्वाद, सुगन्ध और स्वरूप ही बदल जाता है और इन को खाने से मज़ा भी आता है। भोजन पकाते समय मसालों का प्रयोग भी भोजन के स्वरूप, स्वाद और सुगन्ध पर अच्छा प्रभाव डालता है। कई भोजन जैसे करेले, जिमींकद आदि में प्राकृतिक रूप में कड़वाहट या लेसलापन होता है। पकाने से यह भोजन पदार्थ खुशबूदार हो जाते हैं और इन में से लेस या कड़वाहट भी दूर हो जाती है। __कुछ पदार्थों जैसे बासमती चावल में अंदरूनी खुशबू होती है जो पकाने से बाहर आ जाती है।

3. भोजन में भिन्नता लाने के लिए-पकाने से भोजन में भिन्नता लाई जा सकती है। एक ही तरह का भोजन खाने से मन भर जाता है, परन्तु पकाने के भिन्न-भिन्न ढंगों से एक भोजन को भिन्न-भिन्न रूप दिए जा सकते हैं। आलू के परौंठे, आलू चिप्स, आलू के पकौड़े, आलू चाट आदि आलू को भिन्न-भिन्न ढंगों से पका कर लाई भिन्नता की निशानी है। पकाते समय एक भोजन को भिन्न-भिन्न भोजनों से मिलाकर भी भिन्नता लाई जा सकती है।

4. अधिक समय तक सुरक्षित रखने के लिए-पका हुआ भोजन प्रायः कच्चे भोजन से अधिक समय तक सुरक्षित रह सकता है। जैसे उबाला हुआ दूध अधिक समय के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है। इसी सिद्धान्त के आधार पर ही दूध को पास्चराइज़ भी किया जाता है। इसीलिए मक्खन से घी तथा कच्चे पनीर से तला हुआ पनीर काफ़ी समय तक सुरक्षित रहते हैं।

5. कीटाणुओं को नष्ट करने के लिए-पकाने से भोजन को खराब करने वाले हानिकारक बैक्टीरिया तथा सूक्ष्मदर्शी जीवाणु मर जाते हैं क्योंकि 40°C से अधिक तापमान पर बैक्टीरिया की वृद्धि रुक जाती है तथा 60°C से अधिक तापमान पर भोजन पकाने से जीवाणुओं के स्पोरज़ भी मर जाते हैं। इसीलिए जब कोई महामारी फैलती है तो पीने वाला पानी भी उबाला जाता है। इस तरह भोजन पदार्थों को पकाने से इनके अन्दर वाले कीटाणु मर जाते हैं तथा इस तरह भोजन स्वास्थ्य के पक्ष से भी लाभदायक हो जाता है।

6. पौष्टिक तत्त्वों की मात्रा बढ़ाने के लिए-पकाते समय दो अथवा अधिक भोजन पदार्थों को मिलाकर पकाया जा सकता है। इस तरह भोजन की पौष्टिकता में सुधार लाया जा सकता है। जैसे दो अथवा तीन दालें इकट्ठी मिलाकर बनाई जाएं अथवा कई सब्जियां आलूगाजर-मटर, बंद गोभी, मटर-आलू, पालक गाजर, आलू आदि की सब्जी को बनाने से भोजन के पौष्टिक तत्त्वों में वृद्धि होती है। आटे में बेसन अथवा सोयाबीन का आटा मिला लिया जाये अथवा आटा गूंथते समय मूली, मेथी आदि मिला लिए जाए तो ऐसे आटे के परौंठे अधिक पौष्टिक हो जाते हैं। इसी तरह एक भोजन के पौष्टिक तत्त्वों की कमी दूसरा भोजन पूरी कर देता है। इसी तरह अनाज तथा दालें इकट्ठी खाने से बढ़िया प्रोटीन प्राप्त हो जाते हैं।

प्रश्न 30.
खाना पकाने के कौन-कौन से तरीके हैं? किन्हीं दो के बारे में बताओ।
उत्तर-
भोजन पकाने के तीन तरीके हैं

  1. सूखे सेंक से पकाना
  2. गीले सेंक अथवा पानी से पकाना
  3. घी तथा तेल में पकाना।

1. सूखे सेंक से पकानासूखे सेंक से पकाने के निम्नलिखित तरीके हैं(i) सेंकना (i) भूनना तथा (iii) बेक करना।

  1. सेंकना- भोजन पदार्थ को सीधे ही आग पर रखकर पकाने को सेंकना कहते हैं। जैसे- मांस, मुर्गा आदि को लोहे की सलाखों पर लगाकर सीधी आग पर रखकर सेंके जाते हैं।
  2. भूनना-भोजन पदार्थों को किसी धातु के बर्तन में डालकर आग पर रखकर अप्रत्यक्ष सेंका जाता है। इसे भूनना कहते हैं। जैसे कड़ी में रेत को गर्म करके इसमें दाने भूने जाते हैं।
  3. बेक करना-भोजन पदार्थ को किसी भट्ठी अथवा ओवन में बन्द करके गर्म हवा से पकाने को बेक करना कहते हैं। जैसे-बिस्कुट, ब्रेड, केक, खताइयां आदि को इसी तरह पकाया जाता है।

2. घी तथा तेल में पकानाभोजन को तीन तरीकों द्वारा तला जा सकता है
(i) सूखा भूनना तलना (ii) कम घी में तलना (iii) खुले घी में तलना।

  1. सूखा भूनना तलना-थोड़ा-सा घी बर्तन को लगाकर भोजन पदार्थ को इसमें पकाकर आग पर रखकर पकाया जाता है तथा भोजन पदार्थ को जल्दी-जल्दी हिलाया जाता है। घी को भोजन पदार्थ सोख लेता है।
  2. कम घी में तलना-इसमें फ्राइंग पैन अथवा तवे पर थोड़ा सा घी डालकर भोजन पदार्थ को तला जाता है। परौंठे, आमलेट आदि इसी तरह तले जाते हैं।
  3. खुले घी में तलना-इस तरीके से में खुले मुंह वाले बर्तन अथवा कड़ाही में काफ़ी सारा घी अथवा तेल लेकर इसे गर्म करके भोजन पदार्थ को इसमें तला जाता है। घी इतना होता है कि सारा भोजन पदार्थ इसमें डूब जाये।
    पकौड़े, जलेबियां आदि इसी ढंग से बनाये जाते हैं।

PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 8 भोजन पकाना

प्रश्न 31.
किस तरीके से पकाया भोजन सबसे स्वादिष्ट होता है?
उत्तर-
भाप से भोजन पकाना एक उत्तम तरीका है। इसमें भोजन को उबलते पानी को भाप से पकाया जाता है। भाप से पकाने के तीन तरीके हैं प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष तथा दबाव में भाप से पकाना।

  1. प्रत्यक्ष-किसी खुले पतीले में पानी डालकर इसको उबालकर भाप बनाई जाती है तथा भोजन पदार्थ को किसी छननीदार बर्तन में डालकर इस पतीले पर रख दिया जाता है। इस तरह भोजन पदार्थ सीधे भाप के सम्पर्क में आता है तथा पककर तैयार हो जाता है। परन्तु इस ढंग से भोजन पकाते समय भोजन के कई आवश्यक खाद्य तत्त्व पानी में गिरते रहते हैं तथा विटामिन ऑक्सीकरण द्वारा नष्ट हो जाते हैं। इस ढंग से ईंधन का खर्च भी अधिक होता है। परन्तु इस तरह पका हुआ भोजन आसानी से पचने योग्य होता है। इडली इसी तरह बनाई जाती है।
    हानियां-इस तरीके से भोजन पकाते समय भोजन के कई आवश्यक खुराकी तत्त्व पानी में गिरते रहते हैं और विटामिन ऑक्सीकरण द्वारा नष्ट हो जाते हैं, इस ढंग से ईंधन का खर्च अधिक होता है।
  2. अप्रत्यक्ष- इस तरीके से भोजन पदार्थ को किसी डिब्बे में बंद करके भाप के सम्पर्क में लाया जाता है तथा भाप का सीधा सम्पर्क भोजन पदार्थ से नहीं होता। इसलिए इसे भाप द्वारा भोजन पकाने का अप्रत्यक्ष ढंग कहा जाता है। इस ढंग में भोजन के खाद्य तत्त्व नाम मात्र नष्ट होते हैं तथा सुगन्ध भी कायम रहती है। कई तरह के कस्टर्ड तथा पुडिंग इस ढंग से तैयार किये जाते हैं। इस तरीके से, पकाए खाने को गर्म भी किया जा सकता है।
    भाप से पकाये भोजन हल्के होते हैं इसलिए रोगियों को देने की सिफ़ारिश की जाती है।
  3. दबाव में भाप से पकाना-भाप से भोजन पकाने का यह सबसे बढ़िया तरीका है। इस ढंग में प्रैशर कुक्कर का प्रयोग करके खाना पकाया जाता है। प्रैशर कुक्कर में थोड़ा-सा पानी डालकर प्रैशर में भाप की गर्मी से इसमें खाना पकाया जाता है।
    प्रेशर कुक्कर पर एक भार लगा होता है जो प्रैशर (दबाव) को नियन्त्रित करता है। जब भाप अधिक बन जाती है तो भार ऊपर उठ जाता है तथा भाप बाहर निकल जाती है। प्रैशर कुक्कर के प्रयोग से समय तथा ईंधन की काफ़ी बचत होती है। प्रेशर कुक्कर को कभी भी दो तिहाई (2/3) से अधिक न भरें। इस ढंग में भोजन पदार्थों के पौष्टिक तत्त्व नष्ट नहीं होते तथा भोजन आसानी से पचने योग्य होता है।

प्रश्न 32.
पकाते समय पौष्टिक तत्त्वों को बचाने के लिए किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?
उत्तर-

  1. फलों तथा हरी सब्जियों के छिलके के नीचे वाली परत में विटामिन तथा खनिज पदार्थ होते हैं। इसलिए जहां तक हो सके इन्हें छिलके समेत पकाया जाना चाहिए अथवा फिर छिलका बहुत बारीक उतारना चाहिए।
  2. सब्जियों को काटने से पहले अच्छी तरह धो लेना चाहिए। पकाने के लिए सब्जियों के टुकड़े बहुत बारीक न करो क्योंकि जितने टुकड़े अधिक होंगे उतना ही विटामिनों तथा खनिज पदार्थों का नुकसान भी अधिक होगा।
  3. सब्जियों को काटने अथवा फलियों से दाने निकालने का काम खाना पकाते समय ही करें।
  4. भोजन पकाने के लिए कम-से-कम पानी का प्रयोग करना चाहिए अथवा फिर जिस पानी में भोजन पकाया जाये उसे फेंकने की जगह किसी दूसरे पकवान में प्रयोग कर लेना चाहिए।
  5. खाने वाले भोजन पदार्थों को कम-से-कम समय के लिए इतना पकाओ कि वह गलकर खाने योग्य हो जाएं। अधिक समय तक पकाने से पौष्टिक तत्त्व नष्ट हो जाते हैं।
  6. विटामिन तथा खनिज पदार्थ अनाजों की ऊपरि परत में ही होते हैं इसलिए बिना छाने आटे तथा बिना पॉलिश किये चावल अथवा दालों आदि का ही प्रयोग करो।
  7. भोजन को सदा ढककर ही पकाएं क्योंकि खुले बर्तन में पकाने से भी उड़ने वाले खाद्य तत्त्व नष्ट हो जाते हैं।
  8. प्रैशर कुक्कर के प्रयोग से तत्त्वों का कम-से-कम नुकसान होता है तथा समय तथा ईंधन की बचत भी होती है।
  9. भोजन को जल्दी पकाने के लिए सोडा तथा बेकिंग पाऊडर का प्रयोग न करें क्योंकि इनके प्रयोग से भी पौष्टिक तत्त्व नष्ट हो जाते हैं।
  10. तलने के लिए घी बहुत ज्यादा गर्म न करें।

प्रश्न 33.
धीमी आंच पर खाना पकाने और सूखे सेंक से खाना पकाने में क्या अन्तर है? इन तरीकों में से सबसे उत्तम तरीका कौन-सा है और क्यों?
उत्तर-

सूखे सेंक से पकाना धीमी आंच पर पकाना
(i) इसमें भोजन पदार्थ को सीधे ही आंच मौजूदगी पर रख कर पकाया जाता है। (i) इसमें भोजन पदार्थ को पानी की में पकाया जाता है।
(ii) इस तरीके से भोजन पकाने के तीन धीमी ढंग हैं-सेंकना, भूनना तथा बेक पकाया करना। (ii) इस तरीके से भोजन पकाने के लिए आंच पर थोड़े पानी में पकाना भोजन जाता है।
(iii) इसमें भोजन पदार्थों के खुराकी से-कम नष्ट होते हैं। (iii) इसमें भोजन के खुराकी तत्त्व कमतत्त्व नष्ट हो जाते हैं।
(iv) इस तरीके से पकाया भोजन रोगियों के के लिए बढ़िया नहीं होता। (iv) इस तरके से पकाया भोजन रोगियों लिए बढ़िया होता है।

धीमी आंच पर गीले सेंक से खाना पकाने का ढंग बढ़िया है क्योंकि इस तरह पकाये भोजन में से खुराकी तत्त्व नष्ट नहीं होते तथा भोजन पचने योग्य भी होता है।

प्रश्न 34.
खाना पकाने का भोजन के तत्त्वों पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर-
खाद्य पदार्थों में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, चर्बी, विटामिन तथा खनिज लवण आदि खाद्य तत्त्वों पर ताप का अलग-अलग तरीके से प्रभाव पड़ता है।

  1. कार्बोहाइड्रेट्स
    1. निशास्ते के कण पानी में पकाने पर पानी सोख कर फूल जाते हैं तथा फट जाते हैं तथा पानी में घुल जाते हैं तथा फिर पचने योग्य हो जाता है।
    2. सेंकने से निशास्ता डैक्सिट्रन तथा फिर शर्करा में बदल जाता है जिसको पचाना आसान होता है।
    3. चीनी गर्म करने पर पिघलती है। बिना पानी के पकाई चीनी भूरे रंग की हो जाती है। इसको कैरामलाइज्ज़ चीनी कहा जाता है तथा इससे कस्टर्ड, पुडिंग आदि का रंग तथा स्वाद अच्छा हो जाता है।
  2. प्रोटीन-गर्म करने पर प्रोटीन जम तथा सिकुड़ जाता है तथा कुछ हानिकारक एन्ज़ाइम जोकि विटामिनों को नष्ट करते हैं, पकाने से नष्ट हो जाते हैं। पशु प्रोटीन अधिक पकाने पर सख्त हो जाते हैं। इसलिए इन्हें कम ताप पर धीरे-धीरे पकाना चाहिए ताकि वे जल्दी पच सकें परन्तु पौधों से मिलने वाली प्रोटीन (चने, मटर, सोयाबीन आदि) को पानी में अधिक ताप पर पकाना चाहिए। इससे यह जल्दी पच जाते हैं तथा स्वादिष्ट भी बनते हैं।
  3. चर्बी-अधिक देर तक चर्बी को गर्म करने पर इसका विघटन हो जाता है तथा यह अम्लों में बदल जाती है तथा इसका स्वाद तथा सुगन्ध भी खराब हो जाते हैं तथा चर्बी जल्दी नहीं पचती। इसीलिए बार-बार एक ही तेल में नहीं तलना चाहिए। इसी तरह कम ताप पर चर्बी को गर्म करने पर खाद्य पदार्थ अधिक चर्बी सोख लेते हैं तथा इन्हें पचाना कठिन है।
  4. विटामिन-अधिक देर तक तेज़ आग पर पकाने से विटामिन ‘बी’ की काफ़ी मात्रा तथा विटामिन ‘सी’ नष्ट हो जाते हैं। उबलते पानी में सब्जियां पकाई जाएं तो कम विटामिन नष्ट होते हैं। तलने तथा भूनने से भी विटामिन नष्ट हो जाते हैं। विटामिन ‘ए’ तथा ‘डी’ पर गर्मी का अधिक प्रभाव नहीं होता। सोडा डालकर भोजन पकाने से भी विटामिन नष्ट हो जाते हैं।
  5. खनिज लवण-खनिज लवण पकाते समय पानी में घुल जाते हैं। इसीलिए इस पानी को तरी की तरह प्रयोग कर लेना चाहिए, फेंकना नहीं चाहिए। उबालने से सोडियम भी नष्ट हो जाता है। इसकी कमी नमक डालकर पूरी की जा सकती है। दूध उबालने पर थोड़ी कैल्शियम भी नष्ट होती है।

Home Science Guide for Class 9 PSEB भोजन पकाना Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

रिक्त स्थान भरें

  1. भाप से पकाने के ……………. ढंग हैं।
  2. अधिक समय तक भोजन पकाया जाए तो …………. तत्त्व नष्ट हो जाते हैं।
  3. बैक्टीरिया की …………….. °C पर वृद्धि रुक जाती है।
  4. बीमारों के लिए …………………. खाना ठीक रहता है।
  5. इडली को …………………. ढंग से पकाया जाता है।

उत्तर-

  1. तीन,
  2. पौष्टिक,
  3. 40,
  4. उबला,
  5. भाप।

PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 8 भोजन पकाना

एक शब्द में उत्तर दें

प्रश्न 1.
बेक करके पकाई जाने वाली एक वस्तु बताएं।
उत्तर-
केक।

प्रश्न 2.
तले भोजन की एक हानि बताएं।
उत्तर-
शीघ्र पचता नहीं।

प्रश्न 3.
जीवाणुओं के स्पोरज़ कितने तापमान पर मर जाते हैं?
उत्तर-
60°C.

प्रश्न 4.
कौन-से विटामिन पर गर्मी का प्रभाव नहीं पड़ता?
उत्तर-
विटामिन ‘ए’ तथा ‘डी’।

प्रश्न 5.
बिना पानी के पकाई चीनी को क्या कहते हैं?
उत्तर-
कैरेमालाइज़ड।

ठीक/ग़लत बताएं

  1. बैक्टीरिया की 40°C पर वृद्धि रुक जाती है।
  2. सूखे सेंक से पकाने के तीन ढंग होते हैं।
  3. ज्यादा समय तक पकाना अच्छा है।
  4. दो या अधिक भोजन मिला कर पकाना अच्छा है।
  5. तले भोजन स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे हैं।

उत्तर-

  1. ठीक,
  2. ठीक,
  3. ग़लत,
  4. ग़लत,
  5. ग़लत।

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
तलने के ढंग हैं
(A) सूखा भूनना तलना
(B) कम घी में तलना ।
(C) खुले घी में तलना
(D) सभी ठीक।
उत्तर-
(D) सभी ठीक।

प्रश्न 2.
ठीक तथ्य हैं
(A) रोगी के लिए उबला हुआ भोजन ठीक रहता है
(B) तले भोजन जल्दी पचते नहीं
(C) भाप से बना खाना पकाना सबसे अच्छा ढंग है
(D) सभी ठीक।
उत्तर-
(D) सभी ठीक।

प्रश्न 3.
सूखे सेंक से पकाने के ढंग हैं
(A) सेंकना
(B) भूनना
(C) वेक करना
(D) सभी ठीक।
उत्तर-
(D) सभी ठीक।

प्रश्न 4.
भोजन पकाने के कारण हैं
(A) भोजन को पचने योग्य बनाना
(B) भोजन में भिन्नता लाना
(C) कीटाणुओं को नष्ट करना
(D) सभी ठीक।
उत्तर-
(A) भोजन को पचने योग्य बनाना

PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 8 भोजन पकाना

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
सम्पूर्ण भोजन क्या होता है? किन्हीं दो सम्पूर्ण भोजन पदार्थों के नाम लिखो।
उत्तर-
सम्पूर्ण भोजन वह होता है जिसमें शरीर के लिए आवश्यक सभी पौष्टिक तत्त्व होते हैं। दूध तथा अण्डे को सम्पूर्ण भोजन माना जाता है।

प्रश्न 2.
दाने कौन-सी विधि द्वारा पकाये जाते हैं ? इस विधि द्वारा और क्या बनाया जाता है?
उत्तर-
दानों को कढ़ाही में रेत गर्म करके भूना जाता है। बैंगन को गर्म राख में भूना जाता है तथा शकरकंदी को भी इसी तरह भूना जाता है।

प्रश्न 3.
सीधी तेज़ आंच पर रखकर पकाने का क्या नुकसान है?
उत्तर-
सीधी तेज़ आंच पर रखकर पकाने से बाहरी परत जल जाती है तथा कई पौष्टिक तत्त्व नष्ट हो जाते हैं।

प्रश्न 4.
जिस पानी में भोजन पकाया जाये, उसे फेंकना क्यों नहीं चाहिए?
उत्तर-
जिस पानी में भोजन पकाया जाये उसे इसलिए नहीं फेंकना चाहिए क्योंकि उसमें खनिज लवण घुल जाते हैं तथा पानी फेंकने से यह पौष्टिक तत्त्व नष्ट हो जाते हैं।

प्रश्न 5.
कौन-से भोजन पदार्थों को बिना पकाये खाया नहीं जा सकता? सूची बनाओ।
उत्तर-
निम्नलिखित भोजन पदार्थों को बिना पकाये नहीं खाया जा सकता, जैसेअनाज, दालें, मांस, मछली, अण्डा आदि।

प्रश्न 6.
भोजन को प्रैशर कुक्कर में पकाने के क्या लाभ हैं?
उत्तर-
प्रैशर कुक्कर में पका हुआ भोजन पौष्टिक होता है तथा इससे ईंधन की भी बचत होती है।

प्रश्न 7.
फल तथा सब्जियों के छिलके क्यों नहीं उतारने चाहिएं?
उत्तर-
फल तथा सब्जियों के छिलके की निचली परत में पौष्टिक तत्त्व अधिक होते हैं। इसलिए फल तथा सब्जियों को बिना छीले ही प्रयोग में लाना चाहिए।

प्रश्न 8.
बिना छना आटा क्यों प्रयोग करना चाहिए?
उत्तर-
भोजन की पौष्टिकता बनाये रखने के लिए बिना छना आटा प्रयोग करना चाहिए क्योंकि छान बूरे को निकालने से विटामिन तथा खनिज नष्ट हो जाते हैं।

प्रश्न 9.
तले हुए भोजन से क्या नुकसान होते हैं?
उत्तर-
तले हुए भोजन से मोटापा होता है तथा अधिक तलने से विटामिन भी नष्ट हो जाते हैं तथा तला हुआ भोजन पचाना कठिन हो जाता है।

प्रश्न 10.
भट्ठी में भोजन पकाते समय क्या सावधानियां रखनी चाहिएं?
उत्तर-
भट्ठी में भोजन पकाने के लिए भट्ठी पहले से तपी होनी चाहिए तथा एक बार भोजन रखकर उसे बार-बार नहीं खोलना चाहिए।

प्रश्न 11.
भाप द्वारा भोजन पकाने का अप्रत्यक्ष ढंग से अभिप्राय है?
उत्तर-
इस ढंग से भोजन पदार्थ को किसी डिब्बे में बन्द कर दिया जाता है तथा डिब्बे को भाप से गर्म करके बीच के पदार्थ को पकाया जाता है।

प्रश्न 12.
सब्जियों के छोटे टुकड़े क्यों नहीं काटने चाहिएं?
उत्तर-
क्योंकि छोटे-छोटे टुकड़ों से खनिज पदार्थों तथा विटामिनों की अधिक हानि होगी।

PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 8 भोजन पकाना

प्रश्न 13.
कैरामालाइज्ड चीनी क्या होती है?
उत्तर-
चीनी को जब बिना पानी के पकाया जाता है तो यह भूरे रंग की हो जाती है, इसको कैरामालाइज्ड चीनी कहते हैं।

प्रश्न 14.
कौन-कौन से भोजन पदार्थों को भूना जा सकता है?
उत्तर-
निम्नलिखित भोजन पदार्थों को भूना जा सकता है

  1. आलू
  2. बैंगन
  3. माँस के टुकड़े
  4. मुर्गा
  5. मक्की की छल्ली
  6. रोटी
  7. मछली
  8. दाने।

प्रश्न 15.
फलों का स्टियू बनाने के लिए कौन-सी विधि का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर-
फलों का स्टियू बनाने के लिए सेब अथवा नाशपाती को थोड़े पानी में चीनी डालकर धीमी आंच पर रखकर पकाया जाता है।

प्रश्न 16.
भोजन पदार्थों को कैसे भूना जा सकता है? कोई दो उदाहरणे दो।
उत्तर-
किसी धातु के बर्तन को आग पर रखकर अथवा अप्रत्यक्ष सेंक से भोजन पदार्थों को भूना जाता है। जैसे कड़ाही में रेत डालकर दाने भूने जाते हैं तथा बैंगन को गर्म राख में रखकर भूना जाता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
पके हुए भोजन तथा कच्चे भोजन में क्या अन्तर है?
उत्तर-

पका हुआ भोजन कच्चा भोजन
(i) पका हुआ भोजन नर्म हो जाता है, तथा चबाने तथा पचाने में आसान होता है। (i) कच्चा भोजन कठोर होता है। इसलिए इसे चबाना, पचाना कठिन होता है।
(ii) पके हुए भोजन का रंग-रूप, स्वाद तथा खुशबू अच्छे हो जाते हैं। (ii) बिना पकाये भोजन देखने अथवा खाने तथा खुशबू में अच्छे नहीं होते।
(iii) पकाने से अधिक तापमान के कारण कई हानिकारक कीटाणु मर जाते हैं। (iii) कच्चे भोजन में कई हानिकारक कीटाणु होते हैं जो स्वास्थ्य को हानि पहँचाते हैं।
(iv) पकाने से एक ही वस्तु को विभिन्न तरीकों से बनाया जा सकता है। (iv) यदि भोजन को न पकाया जाए तथा इसे एक ही रूप में खाया जाये तो उससे जल्दी मन भर जाता है।
(v) पकाने से भोजन को अधिक देर तक सुरक्षित रखा जा सकता है। (v) कच्चा भोजन जल्दी खराब हो जाता है। उसमें जीवाणु पैदा हो जाते हैं।

प्रश्न 2.
उबालने तथा तलने के लाभ तथा हानियां लिखो।
उत्तर-
उबालने तथा तलने के निम्नलिखित लाभ तथा हानियां हैंउबालने के लाभ —

  1. उबला हुआ भोजन आसानी से पचने योग्य होता है।
  2. इस विधि में भोजन के पौष्टिक तत्त्व कम नष्ट होते हैं।
  3. यह विधि सरल तथा कम खर्चीली है।
  4. प्रैशर कुक्कर में खाद्य पदार्थ उबालने से समय तथा ईंधन की भी बचत होती है।

उबालने की हानियां —

  1. अधिक तेजी से पानी शीघ्र सूख जाता है तथा अधिक ईंधन खर्च होता है।
  2. इस विधि में वस्तु जल्दी नहीं पकती।

तलने के लाभ —

  1. तला हुआ भोजन अधिक स्वादिष्ट हो जाता है।
  2. भोजन पदार्थों का चिकनाहट से संयोग होने के कारण कैलोरी भार अधिक बढ़ जाता है।
  3. तले हुए पदार्थ शीघ्र खराब नहीं होते।

तलने के दोष —

  1. अधिक तलने-भूनने से कुछ पौष्टिक तत्त्व नष्ट हो जाते हैं।
  2. भोजन भारी हो जाता है।
  3. भोजन पचने योग्य न होने के कारण कभी-कभी पाचन बिगड़ जाता है।

प्रश्न 3.
बेक करने तथा भूनने में क्या अन्तर है?
उत्तर-
बेक करने तथा भूनने में निम्नलिखित अन्तर हैं —

बेक करना भूनना
(i) इसमें पदार्थ को बन्द गर्म भट्ठी में रखकर गर्मी से पकाया जाता है। (i) इसमें पदार्थ को थोड़ी-सी चिकनाहट लगाकर सेंका जाता है।
(ii) भोजन वाले बर्तन को पहले अधिक तथा फिर कम सेंक पर रखा जाता है। (ii) इसमें भोजन पदार्थ को सीधा ही आंच पर पकाया जाता है।
(iii) इसमें भट्ठी का तापमान बराबर चाहिए। (iii) इसमें भट्ठी का तापमान सदा मद्धम रहना रहना चाहिए।
(iv) इसमें पानी के बिना भोजन के सभी जाते हैं0964 (iv) इसमें भोजन के तत्त्व भी आग में गिर तत्त्व सुरक्षित रहते हैं।
(v) इसमें कच्चे केले तथा अन्य फलों को भी मसाला लगाकर पकाया जाता है। (v) इसमें दाने भट्ठी तथा कढ़ाही में रेत डाल कर भूने जाते हैं।

PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 8 भोजन पकाना

प्रश्न 4.
उबालते समय कौन-सी बातों को ध्यान में रखोगे?
उत्तर-

  1. भोजन पदार्थों को उबालने से पहले अच्छी तरह धो लेना चाहिए।
  2. बर्तन अथवा पतीला ऐसा हो जिसका ढक्कन अच्छी तरह फिट हो जाये ताकि भाप कम-से-कम बाहर निकले तथा भोजन सूख कर न जले।
  3. ज़रूरत से अधिक न उबालें क्योंकि अधिक पका भोजन रंग, स्वाद तथा आकार के पक्ष से बिगड़ जाता है।
  4. आल या जड़ों वाली सब्जियों को छिलका उतारे बिना ही उबालना चाहिए।

प्रश्न 5.
टेबल सैट करने के लिए ध्यान रखने योग्य कौन-सी बातें हैं?
उत्तर-

  1. जिस कमरे में तथा मेज़ पर भोजन खाना होता है उनकी सफ़ाई सबसे ज़रूरी है। थालियां, कटोरियां, गिलास, चम्मच तथा अन्य सभी तरह के बर्तन अच्छी तरह से साफ़ किये होने चाहिएं। इन्हें सुखा कर रख लेना चाहिए। मेज़पोश तथा सभी टेबल नैप्किन भी अच्छी तरह साफ़ तथा प्रेस किये होने चाहिएं।
  2. मेज़ पर पड़ी चीजें इतनी दूर हों कि खाने वालों की पहुंच में हों। टेबल के एक ही तरफ सभी चीजें इकट्ठी नहीं कर लेनी चाहिएं।
  3. सभी प्लेटें तथा बर्तन इस ढंग से रखो कि खाने वालों को कोई कठिनाई न आये।
  4. मेज पर एक व्यक्ति के खाने के लिए इतनी जगह ज़रूर हो कि दूसरे व्यक्ति को कोई रुकावट न हो।
  5. टेबल सैट करने के लिए सरल तरीकों का प्रयोग करना चाहिए।

प्रश्न 6.
फैमिली स्टाइल मेज़ सैट करने के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर-
फैमिली स्टाइल में सभी व्यक्ति एक मेज़ पर बैठकर खाना खाते हैं। प्रत्येक की के आगे एक व्यक्ति के लिए आवश्यक बर्तन रख दिये जाते हैं। भोजन की योजनाबन्दी अनुसार मेज़ सैट किया जाता है। फैमिली स्टाइल में मेज़ सैट करने के लिए साधारण नियम निम्नलिखित अनुसार हैं

  1. टेबल पर जितने व्यक्तियों ने भोजन ग्रहण करना हो, उस अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्लेटें, गिलास, कटोरियां, चम्मच आदि इकट्ठे करके पोंछ कर रख दो तथा मेज़ पर उतने ही टेबल मैट्स भी बिछा दो।
  2. टेबल मैट मेज़ के किनारे के साथ बिछाकर किनारे से 2.5 सेंटीमीटर स्थान छोड़कर टेबल मैट के बीच एक बड़ी प्लेट रखी जाती है।
  3. प्लेट के दाईं ओर चम्मच तथा छुरी रखो तथा बाईं और हाथ का कांटा रखो। छुरी का तीखा सिरा प्लेट की ओर रखना चाहिए। सभी चीजों का डण्डी वाला हिस्सा टेबल के किनारे की ओर अर्थात् व्यक्ति की ओर रखना चाहिए। इन्हें प्लेट से 2.5 सेंटीमीटर स्थान छोड़कर बिल्कुल सीधा रखना चाहिए।
  4. नैप्किन प्लेट के दाईं ओर सादा सी परत लगा के रखा जाता है।
  5. पानी का गिलास चम्मच के सिरे पर रखा जाता है।
  6. सभी पकवान मेज़ के बीच एक लाइन में रखे जाते हैं। कड़छियां प्रत्येक सब्जी के साथ दाईं ओर रखी जाती हैं तथा इनकी डण्डी वाला हिस्सा जिस तरफ मेहमान बैठे हों उस तरफ होना चाहिए।
  7. मेज़ सजाने के लिए मेज़ के बीच में अथवा एक कोने पर एक छोटा-सा फूलों का गुलदस्ता रखना चाहिए। परन्तु फूल खुशबूदार नहीं होने चाहिएं क्योंकि फूलों की गहरी सुगन्ध में भोजन की सुगन्ध दब जाएगी।
  8. पकवान मेज़ पर रखते समय यह ध्यान रखो कि मेहमान की तरफ सबसे पहले स्लाद, फिर चपातियां अथवा चावल, फिर सब्जियां, दही, अचार आदि रखा जाये।

प्रश्न 7.
बुफे स्टाइल में मेज़ सैट करने के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर-
इस प्रकार की सैटिंग तब की जाती है जब बड़ी चाय पार्टी अथवा बहुत सारे लोगों को खाने की दावत देनी हो। इसमें मेहमान मेज़ से खाने वाली चीजें प्लेटों में डालकर, खड़े होकर अथवा किसी अन्य स्थान पर बैठ कर खाते हैं। इसका तरीका निम्नलिखित है

  1. मेहमानों की संख्या के अनुमान अनुसार उतनी ही संख्या में प्लेटें, चम्मच, कप, गिलास तथा नैप्किन ले लें।
  2. एक बड़े टेबल पर खाने-पीने वाली चीजें रखने का इन्तज़ाम कर लेना चाहिए।
  3. एक तरफ नैप्किन, फिर प्लेटें तथा चम्मच रखने चाहिएं। यदि चाय पार्टी हो तो छोटी प्लेटें रखनी चाहिएं। यदि भोजन खिलाना हो तो बड़ी प्लेटें रखनी चाहिएं।
  4. फिर मेज़ के बीच एक लाइन में सभी खाने वाली चीजें रख देनी चाहिएं। मेहमानों को नैप्किनों वाली तरफ आरम्भ करने के लिए कहना चाहिए। कमरे के बाकी हिस्से में दीवारों के साथ-साथ मेहमानों के बैठने का प्रबन्ध किया जा सकता है। यदि कमरा छोटा हो तो बुफे स्टाइल की सैटिंग बाहर बरामदे में अथवा किसी खुली जगह पर की जा सकती है।

PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 8 भोजन पकाना

प्रश्न 8.
भोजन परोसने के तरीके के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर-

  1. गृहिणी को अपनी कुर्सी, मेज़ के एक तरफ लेनी चाहिए तथा उसकी कुर्सी रसोई की तरफ होनी चाहिए।
  2. एक तरफ से एक चीज़ का प्रयोग आरम्भ करने का संकेत गृहिणी को करना चाहिए। आरम्भ होने के बाद एक व्यक्ति इसको लेकर अगले व्यक्ति को देता है। इसी तरह करतेकरते एक खाने वाली चीज़ सभी व्यक्तियों में घूम जानी चाहिए।
  3. सभी चीजें सभी के पास पहुंच जाने के पश्चात् ही सभी को खाना आरम्भ करना चाहिए। इससे पहले किसी व्यक्ति को खाना आरम्भ नहीं करना चाहिए।
  4. कभी भी दूसरे व्यक्ति के आगे बाजू लम्बी करके वस्तु नहीं उठानी चाहिए।
  5. प्लेट एक बार ही वस्तुओं से नहीं भरनी चाहिए।
  6. जिस बर्तन में पकवान डालकर रखा जाता है वह साफ़-सुथरा होना चाहिए। बर्तन के किनारों पर सब्जी बिल्कुल नहीं लगी होनी चाहिए।
  7. फलों को काटकर बांटना चाहिए।
  8. टेबल पर सूप वितरण के पश्चात् खाना बांटना चाहिए।
  9. सजी हुई प्लेट को अन्य खाने वाली चीज़ों से पहले परोसना चाहिए।
  10. गृहिणी को प्रत्येक सदस्य का ध्यान रखना चाहिए कि किस व्यक्ति को किस चीज़ की जरूरत है।
  11. टेबल पर बैठकर उदासी भरी बातें नहीं अपितु खुशी भरी बातें करनी चाहिएं।
  12. सभी व्यक्ति खाना समाप्त कर लें, तभी मेज़ से उठना चाहिए।
  13. गृहिणी को खाने वाली चीजें बाईं तरफ से तथा पानी दाईं तरफ से बांटना चाहिए।

प्रयोगी

कुछ भोजन नुस्खे

रोटी (चपाती) बनाना

प्राय: गेहूँ के आटे की रोटी बनाई जाती है। पर सर्दियों में मक्की की तथा बेसन की रोटी भी बनाई जाती है।

गेहूं के आटे की रोटी बनाना

सामान —

  1. आटा — 200 ग्राम
  2. पानी — 175 मिली लिटर
  3. घी अथवा मक्खन — लगाने के लिए

विधि —

  1. थाली अथवा परात में आटे को विरल छननी से छानो ताकि छान कम-से-कम निकले। बारीक तथा साफ़-सुथरे आटे को छानने की कोई ज़रूरत नहीं होती।
  2. थोड़ा-सा आटा रखकर बाकी को थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर ग्रंथो।
  3. परात अथवा थाली में गीला हाथ फेरकर दबावों से आटा गूंथो ताकि यह एक सा हो जाये।
  4. फिर इसे मलमल के गीले कपड़े से 15-20 मिनट के लिए ढक कर रख दो।
  5. एक बार फिर परात में गीला हाथ फेरकर दबावों से आटा गूंथों तथा ढककर रख लो।
  6. तवे को साफ़ करके गर्म होने के लिए आग पर रख दो।
  7. आटे के छोटे-छोटे पेड़े करें।
  8. पेड़े को सूखा आटा लगाकर दोनों हाथों की उंगलियों से दबा कर चपटा करें।
  9. फिर से पलाथी लगाकर चपटे किये पेड़े को चकले पर रख कर बेलन से पतली रोटी बेल लो।
  10. बेली हुई रोटी को गर्म तवे पर डाल दो।
  11. ऊपर से शुष्क हो जाये तो रोटी को उल्टा दो।
  12. दूसरी तरफ से थोड़ा-सा अधिक सेंक देना चाहिए। जब बादामी रंग के दाग पड़ जायें तो रोटी को उल्टा कर पहली तरफ फिर सेंके।।
  13. रोटी को कपड़े से थोड़ा-थोड़ा दबाते रहो तकि रोटी फल जाये।
  14. तवे से उतार कर इच्छानुसार घी अथवा मक्खन से इसको चुपड़ लो।

सादा परांठा

सामान —

  1. आटा — 200 ग्राम
  2. पानी — 175 मिली लीटर
  3. नमक — स्वादानुसार
  4. घी — 50 ग्राम

विधि —

  1. आटे में नमक डालकर गूंथो।
  2. पेड़े बनाकर रोटी बेल लो।
  3. बेली हुई रोटी के ऊपर की तरफ थोड़ा घी लगाओ।
  4. अब रोटी का एक तिहाई हिस्सा मोड़ लो तथा अब दूसरी तरफ से भी एक हिस्सा इस मुड़े हुए हिस्से ऊपर मोड़ो।
  5. इस रोटी को लम्बाई वाले दोनों सिरों को अन्दर की ओर इस तरह मोड़ो कि यह वर्गाकार बन जाये।
  6. इस को सूखा आटा लगाकर फिर से बेलें।
  7. इसको गर्म तवे पर डालकर चुपड़ दें।
  8. हल्का सेंकने के पश्चात् उल्टा दें तथा दूसरी तरफ से भी चुपड़ दो।
  9. परांठे को उल्टा-उल्टा कर सेंको तथा दोनों तरफ से करारा कर लो।
  10. सब्जी रायते आदि से गर्म-गर्म परोसो।

मेथी का परांठा

सामान —

  1. गेहूं का आटा — 225 ग्राम (तीन हिस्से)
  2. मक्की का आटा — 75 (1 हिस्सा)
  3. प्याज़ — 10 ग्राम
  4. हरी मेथी — 20 ग्राम
  5. हरी मिर्चे — 2
  6. नमक — स्वादानुसार

विधि —

  1. मेथी चुनकर तथा धोकर बारीक काटो।
  2. प्याज तथा हरी मिर्च को भी बारीक-बारीक काटो।
  3. आटे में नमक, मिर्च, मेथी तथा प्याज़ मिलाकर गूंथ लो।
  4. पेड़ा बनाकर रोटी बेलो तथा गर्म तवे पर डालकर चुपड़ दो।
  5. हल्का सेंकने के पश्चात् दूसरी तरफ पलटें तथा इसे भी चुपड़े दो।
  6. इसको दही अथवा मक्खन से गर्म-गर्म परोसो।

आलुओं का परांठा

सामान—

  1. गेहूं — 200 ग्राम
  2. आलू — 100 ग्राम
  3. छोटा प्याज़ — 1
  4. हरी मिर्चे — 2
  5. धनिया — कुछ पत्ते
  6. अदरक — एक टुकड़ी
  7. घी — तलने के लिए
  8. नमक — स्वादानुसार

विधि—

  1. आटा गूंथ कर तैयार कर लो।
  2. आलू उबाल कर छील लो तथा ठण्डे होने के पश्चात् इन्हें मसल लो।
  3. प्याज़, हरी मिर्च, अदरक तथा धनिया को धोकर छोटा-छोटा काट लो। यह सभी कुछ तथा स्वादानुसार नमक मसाले आलुओं में डालकर अच्छी तरह मिला लो।
  4. आटे का पेड़ा लो तथा थोड़ी-सी मोटी रोटी बेलो तथा घी लगाओ।
  5. आलुओं का पेड़ा बनाकर बेली हुई रोटी में आलुओं का पेड़ा रखकर रोटी में आलू छिपा दो तथा फिर से पेड़ा बना लो।
  6. गोल परांठा बेल कर गर्म तवे पर डाल दो।
  7. परांठा दोनों तरफ से घी तलकर करारा कर लो।
  8. इसको दही, मक्खन, लस्सी अथवा चाय के साथ गर्म-गर्म परोसें।

नोट-गोभी, मूली के परांठे अथवा किसी अन्य तरह के परांठे बनाने के लिए उपरोक्त विधि का प्रयोग किया जा सकता है।

PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 8 भोजन पकाना

चावल उबालना

सामान —

  1. चावल — 1 गिलास
  2. पानी — 2 गिलास

विधि —

  1. चावलों को चुनो तथा धो लो तथा पानी को उबलने के लिए रख दो।
  2. जब पानी उबल रहा हो तो इनमें चावल डालो तथा इन्हें कड़छी से हिलाकर अच्छी तरह ढक दो।
  3. एक उबाला आने पर दोबारा हिलाओ तथा फिर अच्छी तरह ढक दो।
  4. सेंक हल्का करो, कुछ मिनटों के पश्चात् चावल खाने योग्य हो जायेंगे।
  5. चावलों को तरी वाली सब्जी के साथ परोसो।
  6. चावलों में इच्छानुसार नमक तथा घी भी डाला जा सकता है।

नोट-पुराने चावल नये चावलों से अच्छे रहते हैं पर इनमें नए चावलों से थोड़ा अधिक पानी पड़ता है। नमकीन चावलों को जीरे का तड़का लगाया जा सकता है।

मटर का पुलाव

सामान —

  1. पानी — 2 गिलास
  2. चावल — 1 गिलास
  3. मटर निकाले हुए — 100 ग्राम
  4. प्याज़ — 1 छोटा
  5. लौंग — 4
  6. दाल चीनी — 2 छोटे टुकड़े
  7. घी — 50 ग्राम
  8. नमक — स्वादानुसार
  9. काली मिर्च — 10-12

विधि—

  1. चावलों को चुनो तथा धो लो।
  2. घी गर्म करो तथा इसमें लम्बे काटे हुए प्याज भूनो तथा इन्हें किसी कटोरी आदि में निकाल लो।
  3. फिर उसी घी में दालचीनी, लौंग, काली मिर्च तथा मटर डालकर दो-तीन मिनट तक भूनो।
  4. धोए हुए चावलों को भी एक मिनट के लिए भूनो तथा नमक तथा पानी डालकर हिलाओ।
  5. एक उबाल आने के पश्चात् एक बार फिर हिलाओ तथा अच्छी तरह से ढक दो, हल्के सेंक पर बनने दो।
  6. भुने हुए प्याज़ों से सजाकर परोसो।

नोट-इसी तरह गोभी, आलू, गाजर, फ्रैंच बींस, आलू, धनिया आदि सब्जियां डालकर पुलाव बनाया जा सकता है तथा सब्जियां भी प्रयोग की जा सकती हैं।

राज मांह

सामान —

  1. राज मांह — 250 ग्राम
  2. टमाटर — 100 ग्राम
  3. प्याज़ — 100 ग्राम
  4. अदरक — एक टुकड़ा
  5. लहसुन — 6 तुरियां
  6. गर्म मसाला — 1 चम्मच
  7. लाल मिर्च तथा नमक — स्वादानुसार
  8. घी — 100 ग्राम
  9. पानी — 500 मिली लिटर

विधि —

  1. राजमांह चुनो तथा रातभर इन्हें पानी में भिगोकर रख दो।
  2. प्याज़ों को चाकू से बारीक-बारीक काट लो अथवा कद्दू-कस कर लो।
  3. अदरक तथा लहसुन बारीक-बारीक काट लें तथा टमाटर और हरी मिर्चों को भी काट लो।
  4. कुक्कर में घी डालकर प्याज़ को भून कर बादामी रंग का कर लो।
  5. अब इसमें टमाटर, हरी मिर्चे, लहसुन तथा अदरक डालकर तब तक भूनो जब तक कि टमाटर न गल जाएं।
  6. भीगे हुए राजमांह, मिर्च, नमक तथा पानी कुक्कर में डालकर इन्हें 35 मिनट तक पकने दो।
  7. अब गर्म मसाले से सजा कर परोसो।

साबुत मूंगी की दाल

सामान —

  1. मूंगी की दाल — 200 ग्राम
  2. टमाटर — 100 ग्राम
  3. पानी — 600 मिलीलिटर
  4. घी — 100 ग्राम
  5. अदरक — एक टुकड़ा
  6. लहसुन — 6 तुरियां
  7. प्याज़ — 1
  8. हरी मिर्च — 2
  9. गर्म मसाला — 1 चम्मच
  10. हल्दी — 1 चम्मच

विधि —

  1. दाल को चुनो तथा धो लो।
  2. अदरक तथा लहसुन बारीक काट लो तथा टमाटर, हरी मिर्च तथा प्याज़ को भी काटो।
  3. कुक्कर में दाल, लहसुन, अदरक, नमक तथा पानी को डालकर सेंक कर रखो तथा पूरा दबाव बनने के पश्चात् 8 मिनट के लिए पकायो।
  4. घी गर्म करें प्याज़ भूनो तथा इसके पश्चात् टमाटर तथा हरी मिर्च डालकर पकाओ जब तक कि टमाटर गल न जाएं।
  5. इस मसाले को दाल में मिलाओ तथा गर्म मसाला डालकर परोसो।

नोट-अन्य दालें जैसे साबुत मसूर तथा धुली मुंगी की दाल आदि भी कुक्कर में इसी विधि से बनाई जा सकती है। पर पूरा दबाव बनने के पश्चात् केवल तीन मिनट के लिए पकाओ। दालों को कुक्कर के बिना धीमी आंच पर भी पकाया जाता है परन्तु इस तरह पानी और ईंधन अधिक लगता है। साबुत माह के लिए 55 मिनट तक पकाओ।

PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 8 भोजन पकाना

दम आलू

सामान —

  1. आलू — 500 ग्राम (बहुत छोटे-छोटे)
  2. घी — 100 ग्राम
  3. टमाटर — 250 ग्राम
  4. जीरा — 1/2 चम्मच
  5. इलायची — 2
  6. दालचीनी — 1 छोटा टुकड़ा
  7. अदरक — 1 छोटा टुकड़ा
  8. हरी मिर्च — 1
  9. लाल मिर्च — 1 चम्मच अथवा स्वादानुसार
  10. हल्दी — 1/2 चम्मच
  11. नमक — स्वादानुसार

विधि —

  1. उबाल कर आलुओं को छील लो तथा साबुत ही रखो।
  2. हरी मिर्च तथा टमाटर काट लो।
  3. अब जीरा, दाल चीनी, इलायची तथा पीसा हुआ अदरक घी में भून लो।
  4. इस मसाले में हरी मिर्च, टमाटर तथा नमक डालकर भूनो जब तक कि टमाटर गल न जाए।
  5. इसमें आलू डालकर अच्छी तरह हिलाओ।
  6. रोटी के साथ इन्हें गर्म-गर्म परोसो।

मटर पनीर

सामान —

  1. मटर — 500 ग्राम
  2. पनीर — 200 ग्राम
  3. घी— 60 ग्राम
  4. अदरक — 1 टुकड़ा
  5. प्याज़ — 2
  6. हल्दी — 1/2 चम्मच
  7. जीरा — 1/2 चम्मच
  8. मसाला — 1/2 चम्मच
  9. हरा धनिया — कुछ पत्ते
  10. टमाटर — 2
  11. नमक — स्वादानुसार

विधि—

  1. पनीर को चौकोर टुकड़ों में काटो तथा तल लें।
  2. प्याज़ कद्दूकस करो तथा अदरक और हरा धनिया बारीक काट लो।
  3. घी में प्याज़ भूनो तथा टमाटर, अदरक तथा अन्य मिर्च-मसालों को भी इसमें डाल दो।
  4. अब इसमें मटर डालो तथा थोड़ी देर पश्चात् इसमें कच्चा अथवा तला हुआ पनीर डालो।
  5. दो मिनट के लिए पकाओ तथा आग से उतार कर धनिये के हरे पत्तों से सजाकर परोसो।

नोट-आलू मटर, रसमिसे आलू अथवा तरी वाली सब्जियां इसी विधि से ही बनाई जाती हैं।

भिण्डी की सब्जी

सामान —

  1. भिण्डी — 300 ग्राम
  2. घी अथवा तेल — 60 ग्राम
  3. आमचूर — 1/2 चम्मच
  4. पिसा हुआ धनिया — 1/2चम्मच
  5. गर्म मसाला — 1/2 चम्मच
  6. नींबू — 1/2
  7. प्याज़ — 2
  8. हरी मिर्च — 2
  9. नमक मिर्च — स्वादानुसार

विधि —

  1. भिण्डियों को धोकर तथा सुखाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटो तथा प्याज़ तथा हरी मिर्च को भी काट लो।
  2. घी अथवा तेल को कड़ाही में डालकर अच्छी तरह गर्म करो तथा बीच में भिण्डियां डाल दो।
  3. भिण्डियों को थोड़ा सेंक लगाने के पश्चात् प्याज़ भी डाल दो।
  4. कुछ समय के लिए तलो तथा भिण्डी में लेस होने पर इसमें नींबू निचोड़ दो।
  5. नमक, मिर्च, आमचूर, हल्दी, धनिया डालकर हल्के सेंक पर तब तक पकाओ जब तक भिण्डी गल न जाये।
  6. उतारने से पहले इसमें गर्म मसाला डाल दो तथा गर्म-गर्म परोसो।

नोट-साबुत भिण्डी बनानी हो तो भिण्डी को लम्बे रुख चीरा देकर मसाला भर कर तला जाता है।

आलू गोभी

सामान —

  1. गोभी — 1 किलोग्राम
  2. आलू — 400 ग्राम
  3. टमाटर — 150 ग्राम
  4. घी — 60 ग्राम
  5. अदरक — 1 टुकड़ा
  6. प्याज़ — 2
  7. गर्म मसाला — 1 चम्मच
  8. हरा धनिया — कुछ पत्ते
  9. नमक मिर्च — स्वादानुसार

विधि —

  1. गोभी धोकर सुखा लो और इसके डण्ठल काट दो और धोकर फूल के टुकड़े काट लो और आलुओं को छीलकर काट लो।
  2. टमाटर, अदरक, हरी मिर्च, प्याज, हरा धनिया काट लो।
  3. घी में प्याज को भूनो और भूनने के पश्चात् टमाटर, हरी मिर्च और अदरक इस में डाल दो।
  4. अब इसमें आलू और गोभी डाल कर कड़छी से हिलाओ और पकने के लिए ढक दो।
  5. जब आलू गल जाएं तो गर्म मसाला और हरा धनिया डाल कर उतार लो। गर्म-गर्म परोसो।

नोट-आलू-गाजर, आलू-मेथी, बेंगन-आलू, बन्दगोभी-मटर आदि सब्जियां बनाने की भी यही विधि है। यदि सब्जी में पानी रह जाए तो पानी सुखा लेना चाहिए।

भरी हुई शिमला मिर्च

सामान —

  1. शिमला मिर्च — 250 ग्राम
  2. मटर निकाले हुए — 60 ग्राम
  3. आलू — 100 ग्राम
  4. गाजर — 50 ग्राम
  5. टमाटर — 100 ग्राम
  6. घी — 50 ग्राम
  7. जीरा — 1/2 चम्मच
  8. अदरक — 1 टुकड़ा
  9. प्याज — 1 टुकड़ा
  10. हरी मिर्च — 2
  11. नमक, मिर्च — स्वादानुसार

विधि —

  1. शिमला मिर्चों को धो लो और ऊपर से काट लो तथा मटर भी छील लो।
  2. आलुओं की छील उतार लो तथा बारीक काट लो।
  3. प्याज़ को कद्दूकस करो, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च काट लो तथा थोड़े से घी में इन सभी सब्जियों को भून कर पका लो तथा नमक, मिर्च, मसाले भी इस में मिला लो तथा पानी सूख जाने दो।
  4. यह सब कुछ शिमला मिर्च में भर दो।
  5. घी को कड़ाही में डालकर गर्म करो तथा शिमला मिर्चों को इसमें तलो।
  6. पक जाने पर आग से उतारकर रोटी के साथ परोसो। नोट-करेले तथा भरे हुए बैंगन बनाने की यही विधि है।

कोफ्ते

सामान —

  1. घीआ (नर्म) — 250 ग्राम
  2. बेसन — 50 ग्राम
  3. टमाटर — 150 ग्राम
  4. हल्दी — 1/2 चम्मच
  5. काली मिर्च — 1/2 चम्मच
  6. सूखा धनिया — 1/2 चम्मच
  7. प्याज़ — 3
  8. अदरक — एक टुकड़ा
  9. हरी मिर्च — 2
  10. हरा धनिया — कुछ पत्ते
  11. गर्म मसाला — 1 चम्मच
  12. नमक मिर्च — स्वादानुसार
  13. घी — तलने के लिए

विधि —

  1. घीआ छील कर धो लो तथा कद्दूकस कर लो।
  2. कद्दूकस किये घीये में बेसन, सूखा धनिया, काली मिर्च, थोड़ा-सा नमक पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लो।
  3. कड़ाही में घी डालकर गर्म करो तथा जब घी में से धुआँ निकलने लगे तो उपरोक्त घोल के गोल-गोल कोफ्ते बना कर गर्म घी में डालो तथा कोफ्तों को थोड़ा-सा तल कर बाहर निकाल लो।
  4. प्याज़ तथा अदरक कद्दूकस कर लो तथा हरी मिर्च, हरा धनिया तथा टमाटर बारीक-बारीक काट कर घी में भून कर तरी बना लो।
  5. नमक, मिर्च, मसाला, पानी डालकर उबाल लो तथा कोफ्ते डालकर कुछ समय तक पकने दो तथा हरे धनिये से सजा कर परोसो।

PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 8 भोजन पकाना

मीठे पकवान

खीर

सामान —

  1. दूध — 1 लिटर
  2. चीनी — 2 बड़े चम्मच
  3. चावल — 2 बड़े चम्मच
  4. छोटी इलायची — 1/4 चम्मच
  5. सूखे मेवे — आवश्यकतानुसार

विधि —

  1. चावलों को चुन लो तथा धोकर 15 मिनट तक भिगो कर रखो।
  2. दूध उबालो तथा उबले हुए दूध में चावल डालकर धीमी-धीमी आंच पर पकाते जाओ।
  3. अच्छी तरह चावल घुल जाएं तो चीनी तथा इलायची डालकर कुछ देर के लिए पकने
  4. बादाम, किशमिश तथा पिस्ता आदि खीर पर डालकर परोसो।

कस्टरड

सामान —

  1. दूध — 1/2 लिटर
  2. कस्टरड पाऊडर — 2 बड़े चम्मच
  3. चीनी — 4 बड़े चम्मच

विधि —

  1. कस्टरड को आधा कप दूध में घोलो तथा बाकी दूध को उबाल लो।
  2. उबले दूध में चीनी तथा कस्टरड वाला दूध धीरे-धीरे डालो तथा दूसरे हाथ से चम्मच से अच्छी तरह दूध को हिलाते जाओ ताकि गिल्टियां न बन जायें। उबाला आ जाये तो आंच से उतार लो। इसको गर्म अथवा ठण्डा करके परोसा जा सकता है। ऋतु अनुसार कस्टरड में फल जैसे केला, आम, अंगूर, सेब तथा सूखे मेवे डाले जा सकते हैं। यदि फल पकाने हों तो कस्टरड को फ्रिज में रखकर अच्छी तरह ठण्डा कर लो। ठण्डे कस्टरड को जैली के साथ परोसा जा सकता है।

सूजी का हलवा

सामान —

  1. सूजी — 100 ग्राम
  2. घी — 100 ग्राम
  3. चीनी — 100 ग्राम
  4. पानी — 35 मिलीलिटर
  5. बादाम तथा पिस्ता बारीक कटे हुए — 25 ग्राम
  6. इलायची — 2
  7. केसर — 1/4 चाय का चम्मच

विधि —

  1. चीनी तथा इलायची के छिलकों को पानी में डालकर उबाल लो ताकि चाश्नी बन जाये।
  2. चाश्नी को पतले कपड़े अथवा बारीक छाननी से छान लो।
  3. थोड़ा-सा गर्म पानी लेकर केसर घोलो।
  4. घी को गर्म करो तथा सूजी को धीमी आग पर भूनो।
  5. जब सूजी हल्की लाल हो जाए तो घी छोड़ दे तो इसमें चाश्नी डाल दो। धीरे-धीरे पकाओ ताकि पानी खुश्क हो जाये।
  6. इलायची, बादाम, पिस्ता तथा किशमिश मिला दो तथा गर्म-गर्म परोसो।

PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 8 भोजन पकाना

भोजन पकाना PSEB 9th Class Home Science Notes

  • प्रायः शरीर के लिए आवश्यक तत्त्व किसी एक भोजन पदार्थ में नहीं पाये जाते परन्तु अण्डे तथा दूध को सम्पूर्ण भोजन समझा जाता है।
  • भोजन पकाने के निम्नलिखित कारण हैं —
    भोजन को पकाने योग्य बनाने के लिए स्वाद, सुगन्ध तथा स्वरूप सुधारने के लिए, भोजन में विभिन्नता लाने के लिए, कीटाणुओं को नष्ट करने के लिए, अधिक समय के लिए भोजन सुरक्षित रखने के लिए, पौष्टिक तत्त्वों की मात्रा बढ़ाने के लिए।
  • भोजन पकाने के लिए निम्नलिखित मुख्य ढंग हैं —
    सूखे सेंक के साथ पकाना, गीले सेंक अथवा पानी से पकाना, घी अथवा तेल में पकाना।
  • सूखे सेंक से पकाने के तीन ढंग हैं —
    सेंकना, भूनना तथा बेक करना।
  • गीले सेंक अथवा पानी से पकाने के लिए तीन ढंग हैं — उबालना, धीमी च पर थोड़े पानी में पकाना, भाप से पकाना। भाप से पकाने के आगे फिर तीन ढंग हैं — प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, दबाव में भाप से पकाना।
  • घी अथवा तेल में पकाने के तीन ढंग हैं — सूखा भूनना ,तलना, कम घी में तलना, खुले घी में तलना।
  • अधिक समय तक भोजन पकाया जाए तो खुराकी तत्त्व नष्ट हो जाते हैं।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज

Punjab State Board PSEB 12th Class Sociology Book Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 12 Sociology Chapter 2 ग्रामीण समाज

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न (TEXTUAL QUESTIONS)

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न

A. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
ग्रामीण समाज दो वर्गों में विभाजित है-
(क) स्वामी एवं दास
(ख) शोषक वर्ग तथा शोषित वर्ग
(ग) उच्च वर्ग तथा निम्न वर्ग
(घ) पूँजीपति तथा मज़दूर।
उत्तर-
(ख) शोषक वर्ग तथा शोषित वर्ग।

प्रश्न 2.
अधिक अनाज पैदावार हेतु नई तकनीकों के परिचय में सहायक है।
(क) श्वेत क्रान्ति
(ख) नीली क्रान्ति
(ग) पीत क्रान्ति
(घ) हरित क्रान्ति।
उत्तर-
(घ) हरित क्रान्ति।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज

प्रश्न 3.
समूह में ही साथी का चुनाव कहलाता है
अथवा
समूह के अन्दर साथी के चुनाव को कहते हैं
(क) बहिर्विवाह
(ख) अन्तर्विवाह
(ग) समूह विवाह
(घ) एकल विवाह।
उत्तर-
(ख) अन्तर्विवाह।

प्रश्न 4.
जजमानी व्यवस्था किसके संबंध पर आधारित है ?
(क) जजमान
(ख) कामीन
(ग) जजमान तथा कामीन
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) जजमान तथा कामीन।

प्रश्न 5.
ग्रामीण समाज में ऋणग्रस्तता का कारण है
(क) विकास
(ख) गरीबी तथा घाटे वाली व्यवस्था
(ग) आत्मनिर्भरता
(घ) जीविका अर्थव्यवस्था।
उत्तर-
(ख) गरीबी तथा घाटे वाली व्यवस्था।

प्रश्न 6.
नवीन कृषि तकनीक ने किसानों को बना दिया है-
(क) बाज़ारोन्मुख
(ख) श्रमिक वर्ग
(ग) आत्मपर्याप्त
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) बाज़ारोन्मुख।

B. रिक्त स्थान भरें-

1. ग्राम के मुखिया को …………… जाना जाता था।
2. ग्रामीण समाज आकार में …………. है।
3. …………. व्यवस्था कमीन के शोषण पर आधारित है।
4. ग्रामीण समाज में सामाजिक नियन्त्रण ………… प्रकृति में है।
5. ………. तथा ………… ग्रामीण समाज में सामाजिक अपेक्षा के उदाहरणों में प्रयोग किया जाता है।
उत्तर-

  1. ग्रामिणी
  2. छोटा
  3. जजमानी
  4. अनौपचारिक
  5. जाति पंचायत तथा ग्राम पंचायत।

C. सही/गलत पर निशान लगाएं-

1. ग्राम भारत की सामाजिक व राजनीतिक संगठन की इकाई है।
2. ग्रामीण ऋणग्रस्तता कमज़ोर वित्तीय ढाँचे की सूचक है।
3. कृषि में साधनों तथा खादों, कीटनाशकों, कृषि संयंत्रों इत्यादि का प्रयोग किया जाता है।
4. ग्रामों में पंचायतों की स्थापना से राजनीतिक जागृति में वृद्धि हुई है।
5. नई तकनीक अपनाने से कृषि रोज़गार के प्रोत्साहन को तीव्रता प्रदान की है।
उत्तर-

  • सही
  • सही
  • सही
  • सही
  • गलत।

D. निम्नलिखित शब्दों का मिलान करें-

कॉलम ‘ए’ — कॉलम ‘बी’
प्रत्यक्ष सम्बन्ध — ऋणग्रस्तता
परिवार का मुखिया — उच्च पैदावार विविधता बीज
समूह के अन्दर विवाह — प्रगाढ़ सम्बन्ध
मुकद्दमेबाज़ी — कर्ता
गेहूँ, चावल व अन्य फसलें — अन्तर्विवाह।
उत्तर-
कॉलम ‘ए’ — कॉलम ‘बी’
प्रत्यक्ष सम्बन्ध — प्रगाढ़ सम्बन्ध
परिवार का मुखिया — कर्ता
समूह के अन्दर विवाह — अन्तर्विवाह।
मुकद्दमेबाज़ी — ऋणग्रस्तता
गेहूँ, चावल व अन्य फसलें — उच्च पैदावार विविधता बीज

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज

II अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1. “वास्तविक भारत गाँवों में बसता है।” किसका कथन है ?
उत्तर-महात्मा गाँधी का।

प्रश्न 2. भारत में पूंजीवादी कृषि की वृद्धि में किस क्रान्ति ने सहायता प्रदान की?
उत्तर- हरित क्रान्ति ने।

प्रश्न 3. किस कमीशन ने ठीक कहा है कि, “भारतीय किसान ऋण में पैदा होता है, ऋण में रहता है तथा ऋण में मर जाता है।”
उत्तर-रॉयल कमीशन (Royal Commission) ने।

प्रश्न 4. उच्च पैदावार विविधता उत्पादों के कृषि उत्पादन में कौन-सी क्रान्ति पैदा की है?
उत्तर-हरित क्रान्ति।

प्रश्न 5. अपने समूह से बाहर विवाह क्या कहलाता है ?
उत्तर-बहिर्विवाह।

प्रश्न 6. प्राचीन समय के दौरान गाँव के मुखिया को कैसे जाना जाता था?
उत्तर-प्राचीन समय में गाँव के मुखिया को ग्रामीणी कहते थे।

प्रश्न 7. किसने कहा “वास्तविक भारत इसके गाँवों में बसता है।”
उत्तर-यह शब्द महात्मा गाँधी के थे।

प्रश्न 8. जजमानी व्यवस्था किसके मध्य संबंधों पर आधारित है ?
उत्तर-जजमानी व्यवस्था जजमानी तथा कमीन के बीच रिश्तों पर आधारित है।

प्रश्न 9. HYV’s का पूर्ण रूप क्या है ?
उत्तर-HYV’s का पूरा अर्थ है High Yielding Variety Seeds.

प्रश्न 10. क्या गरीबी ऋणग्रस्तता का मुख्य कारण है ?
उत्तर-जी हाँ, निर्धनता ऋणग्रस्तता के मुख्य कारणों में से एक है।

III. लघु उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
संयुक्त परिवार क्या है ?
उत्तर-
संयुक्त परिवार, परिवार का वह प्रकार है जिसमें कम-से-कम तीन पीढ़ियों के लोग इकट्ठे मिल कर एक ही छत के नीचे रहते हैं। वह एक ही रसोई में बना खाना खाते हैं तथा एक ही कार्य-कृषि करते हैं। वह सभी साझी सम्पत्ति का प्रयोग करते हैं तथा घर के मुखिया का कहना मानते हैं।

प्रश्न 2.
ऋणग्रस्तता क्या है ?
उत्तर-
जब एक व्यक्ति किसी कार्य को करने के लिए दूसरे व्यक्ति से कुछ पैसे ब्याज पर उधार लेता है तो इसे ऋण कहते हैं। जब पहला व्यक्ति ऋण वापस नहीं कर पाता तथा ब्याज लग कर ऋण बढ़ता जाता है तो इसे ऋणग्रस्तता कहते हैं।

प्रश्न 3.
ग्रामीण ऋणग्रस्तता के दो कारण लिखिए।
उत्तर-

  • निर्धनता के कारण ऋण बढ़ता है। कम वर्षा के कारण या जब बारिश नहीं होती तो किसान को नई फसल तैयार करने के लिए ऋण लेना पड़ता है।
  • किसानों का अपने रिश्तेदारों के साथ भूमि के लिए मुकद्दमा चलता रहता है जिस कारण उन्हें साहूकारों से ऋण लेना पड़ता है।

प्रश्न 4.
मुकद्दमेबाजी के बारे आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
गाँव के लोग साधारणतया किसी मुसीबत में फंसे रहते हैं जैसे कि पारिवारिक विवाद, फसल की चोरी, भूमि का विभाजन। इस कारण उन्हें अदालत में मुकद्दमे करने पड़ते हैं, इसे ही मुकद्दमेबाज़ी कहते हैं। इस कारण भी ऋणग्रस्तता की समस्या बढ़ती है।

प्रश्न 5.
हरित क्रान्ति क्या है ? ।
उत्तर-
1960 के दशक में कृषि का उत्पादन बढ़ाने के लिए एक कार्यक्रम चलाया गया जिसे हरित क्रान्ति कहते हैं। इसमें HYV बीजों का प्रयोग, कीटनाशकों तथा नए उर्वरकों का प्रयोग, आधुनिक मशीनों का प्रयोग तथा सिंचाई के आधुनिक साधनों का प्रयोग शामिल था।

प्रश्न 6.
ग्रामीण समाज में हुए दो परिवर्तनों के बारे लिखो।
उत्तर-

  1. अब ग्रामीण समाजों में संयुक्त परिवार खत्म हो रहे हैं तथा उनके स्थान पर केन्द्रीय परिवार सामने आ रहे हैं।
  2. अब ग्रामीण लोग अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं जिस कारण वे धीरे-धीरे नगरों की तरफ बढ़ रहे हैं।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज

IV. दीर्घ उत्तरों वाले प्रश्न –

प्रश्न 1.
ग्रामीण समाज।
उत्तर-
ग्रामीण समाज एक ऐसा क्षेत्र होता है जहाँ तकनीक का कम प्रयोग, प्राथमिक सम्बन्धों की प्रधानता, छोटा आकार होता है तथा जहाँ की अधिकतर जनसंख्या कृषि पर निर्भर करती है। इस प्रकार ग्रामीण समुदाय वे समुदाय होते हैं जो एक निश्चित स्थान पर रहते हैं, आकार में बहुत छोटे होते हैं, जहाँ नज़दीक के तथा प्राथमिक सम्बन्ध पाए जाते हैं। लोग एक-दूसरे को नज़दीक से जानते हैं तथा लोगों का मुख्य पेशा कृषि या कृषि से सम्बन्धित होता है।

प्रश्न 2.
ग्रामीण समाज की तीन विशेषताएं लिखिए।
उत्तर-

  • ग्रामीण समाज का मुख्य पेशा कृषि या उस पर आधारित कार्य होते हैं क्योंकि ग्रामीण समाज प्रकृति के काफ़ी नज़दीक होता है। लगभग सभी लोग ही कृषि या सम्बन्धित कार्यों में लगे होते हैं।
  • ग्रामीण लोगों का जीवन काफ़ी साधारण तथा सरल होता है क्योंकि उनका जीवन प्रकृति से गहरे रूप से जुड़ा होता है। __ (iii) गांवों की जनसंख्या नगरों की तुलना में काफ़ी कम होती है। लोग दूर-दूर तक छोटे-छोटे समूह बना कर बसे होते हैं तथा इन समूहों को ही गाँव का नाम दिया जाता है।

प्रश्न 3.
ऋणग्रस्तता के लिए उत्तरदायी तीन कारण लिखिए।
उत्तर-

  1. निर्धनता-गाँव के लोग निर्धन होते हैं तथा उन्हें बीज, मशीनें, जानवर इत्यादि खरीदने के लिए ऋण लेना पड़ता है तथा वे ऋणग्रस्त हो जाते हैं।
  2. बुजुर्गों का ऋण-कई लोगों को अपने पिता या दादा द्वारा लिया गया ऋण भी उतारना पड़ता है जिस कारण वे निर्धन ही रह जाते हैं।
  3. कृषि का पिछड़ापन-भारतीय कृषि मानसून पर आधारित है तथा अभी भी कृषि की पुरानी तकनीक का प्रयोग किया जाता है। इस कारण कृषि का उत्पादन कम होता है तथा किसान अधिक पैसा नहीं कमा सकते।

प्रश्न 4.
पंजाब में हरित क्रान्ति पर लघु टिप्पणी लिखिए।
उत्तर-
देश में कृषि के विकास के मामले में पंजाब ने असाधारण प्रगति की है। पंजाब की कृषि में विकास मुख्य रूप से हरित क्रान्ति से गहरे रूप से सम्बन्धित है। इसमें गेहूँ, चावल तथा अन्य फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए अधिक उत्पादन वाले बीजों (HYV Seeds) का उत्पादन तथा प्रयोग किया गया। इस कारण ही 1966 के बाद पंजाब में गेहूँ तथा चावल का उत्पादन काफ़ी अधिक बढ़ गया। पंजाब की आर्थिक प्रगति कई चीजों में प्रयोग, तकनीकी आविष्कारों के कारण हुई जिनमें अधिक उत्पादन वाले बीजों का प्रयोग, रासायनिक उर्वरक, कीटनाशक, ट्यूबवैल, डीज़ल पम्प, ट्रैक्टर कंबाइन इत्यादि शामिल हैं।

प्रश्न 5.
हरित क्रान्ति के दो सकारात्मक कारणों तथा व नकारात्मक कारणों के बारे में लिखिए।
अथवा
हरित क्रान्ति के कोई दो प्रभाव लिखो।
उत्तर-
सकारात्मक परिणाम-

  1. हरित क्रान्ति की प्रमुख सफलता यह थी कि इससे गेहूँ व चावल के उत्पादन में असाधारण बढ़ौतरी हुई।
  2. हरित क्रान्ति के कारण खेतों में मजदूरों की माँग काफ़ी बढ़ गई जिस कारण बहुत से लोगों को कृषि के क्षेत्र में रोजगार मिल गया।
    नकारात्मक परिणाम-(i) हरित क्रान्ति का लाभ केवल अमीर किसानों को हुआ जिन्होंने अपने पैसे के बल पर आधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया। निर्धन किसानों को इसका काफ़ी कम लाभ हुआ।
  3. हरित क्रान्ति के कारण लोगों की आय में काफ़ी अन्तर बढ़ गया। अमीर अधिक अमीर हो गए तथा निर्धन और निर्धन हो गए।

अति दीर्घ उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
ग्रामीण समाज से आपका क्या आशय है ? इसकी विशेषताओं का विस्तृत विवेचन करें।
अथवा
ग्रामीण समाज को परिभाषित कीजिए। ग्रामीण समाज की विशेषताओं की व्याख्या कीजिए।
अथवा
ग्रामीण समाज को परिभाषित कीजिए।
उत्तर-
भारत एक ग्रामीण देश है जहां की अधिकतर जनसंख्या गांवों में रहती है। ग्रामीण क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र होता है जहां तकनीक का कम प्रयोग, प्राथमिक सम्बन्धों की प्राथमिकता, आकार में छोटा होता है तथा जहां पर अधिकतर जनसंख्या कृषि पर निर्भर करती है। ग्रामीण संस्कृति शहरी संस्कृति से बिल्कुल ही अलग होती है। चाहे ग्रामीण तथा शहरी संस्कृति एक सी नहीं होती परन्तु फिर भी इन में अन्तर्सम्बन्धता ज़रूर होती है। यह कई कारणों के कारण शहरी समाज से अलग होता है। चाहे यह सम्पूर्ण समाज का ही हिस्सा होता है। इसमें मिलने वाले कई प्रकार के कारक जैसे कि आर्थिक, भौगोलिक, सामाजिक इत्यादि इसे शहरी समाज से अलग करते हैं। कई विद्वानों ने ग्रामीण समाज को परिभाषित करने का प्रयास किया है जिनका वर्णन इस प्रकार है :

  • ए० आर० देसाई (A.R. Desai) के अनुसार, “ग्रामीण समाज गांव की एक इकाई होता है। यह एक थियेटर है, जिसमें ग्रामीण जीवन अधिक मात्रा में अपने आप को तथा कार्यों को प्रकट करता है।”
  • आर० एन० मुखर्जी (R.N. Mukherjee) के अनुसार, “गांव वह समुदाय है जिसके विशेष लक्षण सापेक्ष, एकरूपता, सादगी, प्राथमिक समूहों की प्रधानता, जनसंख्या की कम घनता तथा कृषि मुख्य पेशा होता है।”
  • पीक (Peake) के अनुसार, “ग्रामीण समुदाय सम्बन्धित तथा असम्बन्धित व्यक्तियों का समूह है जो एक परिवार से बड़ा विस्तृत एक बहुत बड़े घर में या परस्पर साथ-साथ स्थित घरों में या कभी अनियमित रूप से तथा कभी एक गली में रहता है, जो मूल रूप से कृषि योग्य भूमि पर साधारण तौर पर कृषि करता है। मैदानी भूमि को आपस में बांटता है तथा इर्द-गिर्द की बेकार भूमि पर पशु चरवाता है तथा जिसके ऊपर निकटवर्ती समुदायों की सीमाओं तक वह अपने अधिकार का दावा करता है।”

इस तरह इन परिभाषाओं के आधार पर हम कह सकते हैं कि ग्रामीण समुदाय वह समुदाय होते हैं जो एक निश्चित स्थान पर रहते हैं, आकार में बहुत छोटे-छोटे होते हैं, निकट सम्बन्ध पाए जाते हैं तथा प्राथमिक सम्बन्ध पाए जाते हैं। लोग एक-दूसरे को नज़दीक से जानते हैं तथा लोगों का मुख्य पेशा कृषि या कृषि से सम्बन्धित होता है।

ग्रामीण समाज की विशेषताएं (Characteristics of Rural Society)-

1. कृषि-मुख्य पेशा (Agriculture-Main Occupation)—ग्रामीण समाज का मुख्य व्यवसाय कृषि पेशा या उस पर आधारित कार्य होते हैं क्योंकि ग्रामीण समाज प्रकृति के बहुत ही नज़दीक होता है। क्योंकि इनमें प्रकृति के साथ बहुत ही नज़दीकी के सम्बन्ध होते हैं इस कारण यह जीवन को एक अलग ही दृष्टिकोण से देखते हैं। चाहे गांवों में और पेशों को अपनाने वाले लोग भी होते हैं जैसे कि बढ़ई, लोहार इत्यादि परन्तु यह बहुत कम संख्या में होते हैं तथा यह भी कृषि से सम्बन्धित चीजें ही बनाते हैं। ग्रामीण समाज में भूमि को बहुत ही महत्त्वपूर्ण समझा जाता है तथा लोग यहीं पर रहना पसन्द करते हैं क्योंकि उनका जीवन भूमि पर ही निर्भर होता है। यहां तक कि लोगों तथा गांव की आर्थिक व्यवस्था तथा विकास कृषि पर निर्भर करता है।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज

2. साधारण जीवन (Simple Life)-गांव के लोगों का जीवन बहुत ही सादा तथा सरल होता है। प्राचीन ग्रामीण समाजों में लोग अपनी ज़रूरतें पूर्ण करने के लिए कड़ा परिश्रम करते थे तथा इस परिश्रम के कारण वह ऐशो-आराम से बहुत दूर थे। लोग अपने बच्चों को भी कृषि के कार्यों में ही लगा देते थे क्योंकि वह शिक्षा ग्रहण नहीं करते थे। उनमें मानसिक संघर्ष भी नहीं होता था। गांव के लोग आज भी एक-दूसरे से बहुत प्यार से रहते हैं। एक-दूसरे के सुख-दुःख में वह एक-दूसरे की पूरी मदद करते हैं। किसी की बहू-बेटी को गांव की बहू-बेटी माना जाता है। लोगों की ज़रूरतें भी सीमित होती हैं क्योंकि उनकी आय भी सीमित होती है। लोग साधारण तथा सादा जीवन जीते हैं।

3. कम जनसंख्या तथा एकरूपता (Scarcity of Population and Homogeneity)-गांव की जनसंख्या शहरों की तुलना में काफ़ी कम होती है। लोग दूर-दूर तक छोटे-छोटे समूह बनाकर बसे होते हैं तथा इन समूहों को ही गांव का नाम दे दिया जाता है। गांव में कृषि के अलावा और पेशे कम ही होते हैं जिस कारण लोग शहरों की तरफ भागते हैं तथा जनसंख्या भी कम ही होती है। लोगों के बीच नज़दीकी के सम्बन्ध होते हैं तथा समान पेशा, कृषि, होने के कारण उनके दृष्टिकोण भी एक जैसे ही होते हैं। गांव के लोगों की लोक रीतियां, रूढ़ियां, परम्पराएं इत्यादि एक जैसी ही होती हैं तथा उनके आर्थिक, नैतिक, धार्मिक जीवन में कोई विशेष अंतर नहीं होता है। गांव में लोग किसी दूर के इलाके से रहने नहीं आते बल्कि यह तो गांव में रहने वाले मूल निवासी ही होते हैं या फिर नज़दीक रहने वाले लोग होते हैं। इस कारण लोगों में एकरूपता पायी जाती है।

पड़ोस का महत्त्व (Importance of Neighbourhood) ग्रामीण समाज में पड़ोस का बहुत महत्त्व होता है। लोगों का मुख्य पेशा कृषि होता है जिसमें काफ़ी समय खाली मिल जाता है। इस पेशे में ज्यादा समय नहीं लगता है। इस कारण लोग एक-दूसरे से मिलते रहते हैं, बातें करते रहते हैं, एक-दूसरे से सहयोग करते रहते हैं। लोगों के अपने पड़ोसियों से बहुत गहरे सम्बन्ध होते हैं। पड़ोस में जाति समानता होती है जिस कारण उनकी स्थिति बराबर होती है। लोग वैसे भी पड़ोसियों का सम्मान करना, उनको सम्मान देना अपना फर्ज समझते हैं। एक दूसरे के सुख-दुःख में पड़ोसी ही सबसे पहले आते हैं, रिश्तेदार तो बाद में आते हैं। इस कारण पड़ोस का बहुत महत्त्व होता है।

5. परिवार का नियन्त्रण (Control of Family)-ग्रामीण समाजों में परिवार का व्यक्ति पर पूरा नियन्त्रण होता है। गांवों में ज्यादातर पितृसत्तात्मक परिवार होते हैं तथा परिवार का प्रत्येक छोटा बड़ा निर्णय परिवार का मुखिया ही लेता है। गांवों में तथा परिवार में श्रम विभाजन लिंग के आधार पर होता है। आदमी कृषि करते हैं या फिर घर से बाहर जाकर पैसा कमाते हैं तथा औरतें घर में रहकर घर की देखभाल करती हैं। गांवों में संयुक्त परिवार प्रथा होती है तथा व्यक्ति परिवार के परम्परागत पेशे को अपनाता है। सभी व्यक्ति परिवार में मिल कर कार्य करते हैं जिस कारण उनमें सामुदायिक भावना भी होती है। परिवार को प्राथमिक समूह कहा जाता है। छोटे बड़ों का आदर करना अपना फर्ज समझते हैं। एक ही पेशा होने के कारण उनमें सहयोग भी काफी होता है। परिवार के सभी सदस्य त्योहारों, धार्मिक क्रियाओं इत्यादि में मिलकर भाग लेते हैं। व्यक्ति को कोई भी कार्य करने से पहले परिवार की सलाह लेनी पड़ती है। इस तरह उस पर परिवार का सम्पूर्ण नियन्त्रण होता है।

6. समान संस्कृति (Common Culture)-गांवों के लोग कहीं बाहर से रहने नहीं आते बल्कि गाँव के ही मूल निवासी होते हैं जिस कारण उनकी संस्कृति एक ही होती है। उनकी संस्कृति, रीति-रिवाज, परम्पराएं इत्यादि भी समान ही होती हैं।

7. सामुदायिक भावना (Community Feeling)-ग्रामीण समाज में लोगों के बीच आपसी सम्बन्ध सहयोग पर आधारित होते हैं जिस कारण वहां पर सामुदायिक भावना पायी जाती है। गांव के सभी व्यक्ति ज़रूरत पड़ने पर एक-दूसरे की मदद करने को तैयार रहते हैं। यहां पर लोगों में एकता की भावना होती है क्योंकि लोगों के बीच सीधे तथा प्रत्यक्ष सम्बन्ध होते हैं। अगर गांव के ऊपर तथा गांव के किसी व्यक्ति पर कोई मुश्किल आती है तो सभी व्यक्ति उसका इकट्ठे होकर सामना करते हैं। सभी गांव के रीति-रिवाजों और परम्पराओं का सम्मान करते हैं तथा एक-दूसरे के सुख-दुःख में शामिल होते हैं।

8. स्थिरता (Stability) ग्रामीण समाज एक स्थिर समाज होता है क्योंकि यहां पर गतिशीलता बहुत ही कम होती है। ग्रामीण समाज के भौगोलिक अथवा बहुत-से ऐसे कारण हैं जिनके कारण यह और समाजों से बिल्कुल ही अलग होता है। यह स्थिर समाज होते हैं क्योंकि यह अपने आप में स्व: निर्भर होते हैं।

प्रश्न 2.
ऋणग्रस्तता क्या है ? ऋणग्रस्तता के लिए उत्तरदायी कारक कौन से हैं ?
अथवा
ग्रामीण ऋणग्रस्तता क्या है ? ग्रामीण ऋणग्रस्तता के लिए जिम्मेवार कारण लिखो।
उत्तर-
ग्रामीण आर्थिक व्यवस्था में आढ़ती का बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान होता है। अधिकतर क्षेत्रों में साहूकार शब्द उस व्यक्ति के लिए प्रयोग किया जाता है जो ब्याज पर पैसे अथवा ऋण देता है। अलग-अलग स्थानों पर इसे अलगअलग नामों से पुकारा जाता है। प्राचीन भारतीय समाज में ऋण लेने तथा देने की व्यवस्था कानूनों पर आधारित नहीं थी। इस प्रकार ऋण लेने वाले तथा देने वाले के बीच बहुत अच्छे आपसी रिश्ते होते थे। अंग्रेज़ों के आने के बाद जब समझौतों (agreements) के लिए नए कानून बनें तो ऋण देने वालों को जल्दी अमीर बनने का मौका प्राप्त हुआ। अब ऋण लेने तथा देने वाले के रिश्ते व्यक्तिगत न रहे। यह कानून तथा पैसे पर आधारित हो गए।

चाहे प्राचीन भारतीय समाज में किसानों की स्थिति बहुत अच्छी थी परन्तु अंग्रेज़ी राज्य के दौरान उनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हो गई तथा आज भी हालात उसी प्रकार चल रहे हैं। साधारणतया भारत में किसान ग़रीब होते हैं। परन्तु इसके साथ ही वह समाज में अपनी स्थिति तथा इज्ज़त बना कर रखना चाहते हैं जिसके लिए वह कुछ मौकों पर, विशेषतया विवाहों पर, अपनी हैसियत से अधिक भी खर्च कर देते हैं। इस प्रकार ऋणग्रस्तता भारत में आवश्यक रूप में मौजूद है। भारत के लगभग सभी राज्यों में ऐसे किसान हैं जो सदियों से कर्जे के बोझ के नीचे दबे चले आ रहे हैं। इसके साथ ही खर्च भी बढ़ रहे हैं। जनसंख्या में हरेक बढ़ौतरी के साथ उसी अनुपात में भूमि पर भी बोझ बढ़ता है। आमतौर पर लोग अपनी लड़कियों के विवाह के लिए कर्जा लेते हैं तथा उनमें से अधिकतर वह कर्जा वापिस नहीं कर पाते हैं। भारत में कृषि वर्षा पर आधारित है तथा अगर वर्षा कम हो तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। कम वर्षा के कारण उत्पादन कम होता है जिस कारण किसान को ऋण लेना पड़ता है तथा वह और कर्जे के नीचे दब जाता है।

ऋणग्रस्तता की समस्या (Problem of Indebtedness)-आमतौर पर ऋण व्यक्तिगत सम्बन्धों के आधार पर दिए जाते है। परन्तु अब ऋण किसान की भूमि पर दिया जाता है। Indian Agreement Act तथा Civil Procedure Code से ऋण देने वाले के हाथ मज़बूत हुए हैं। इससे साहूकार को न केवल उस किसान की भूमि पर कब्जा करने का अधिकार प्राप्त हुआ जोकि निश्चित समय में ऋण वापिस न कर सके तथा साथ ही साथ उसको किसान के घर की वस्तुओं पर भी कब्जा लेने का अधिकार प्राप्त हुआ। साहूकार उन पर केस चलवाकर जेल भी करवा सकता है। इस प्रकार The Registration of Document Act of 1864 तथा The Transfer of Property Act of 1882 ने साहूकारों की काफ़ी मदद की। इन कानूनों के पास होने के बाद साहूकार और अमीर होते गए तथा ऋणग्रस्तता की भूमि साहूकारों के हाथों में जाने लग गई। इसके साथ ही साहूकारों की संख्या तथा ऋण में भी बढ़ौतरी हो गई। 1911 में ग्रामीण ऋण लगभग 300 करोड़ रुपये था। सर एम० एल० डार्लिंग (Sir. M. L. Darling) के अनुसार 1924 में यह 600 करोड़ के लगभग था जो 1930 में 900 करोड़ रुपये में लगभग हो गया। डॉ० राधा कमल मुखर्जी के अनुसार 1955 में यह 1200 करोड़ रुपये था। उन आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि अंग्रेज़ी राज्य के दौरान यह ऋण तेज़ी से बढ़ा है। उसके बाद तो इसमें तेजी से बढ़ौतरी हुई है।

ऋणग्रस्तता के कारण (Causes of Indebtedness):
ऋणग्रस्तता के बढ़ने के कई कारण हैं जिनका वर्णन इस प्रकार हैं

1. आवश्यक कानूनों की कमी (Absence of Necessary Laws)-ऋणग्रस्तता का सबसे बड़ा कारण है ऋण के बोझ के नीचे दबे व्यक्ति की सुरक्षा के लिए आवश्यक कानूनों की कमी। अपनी उच्च स्थिति के कारण साहूकार किसी भी ऋणग्रस्तता को अपने ऋण में से नहीं निकलने देते जिसने उन से ऋण लिया होता है। गांवों में अगर कोई व्यक्ति एक बार ऋण ले लेता है वह अपनी तमाम उम्र के दौरान ऋण के चक्र में से नहीं निकल सकता है।

2. सरकार द्वारा बेरुखी (Neglect by Government)-ब्रिटिश सरकार ने किसानों को साहूकारों के हाथों में से बचाने के लिए अधिक कोशिशें नहीं की, चाहे बहुत-से समाज सुधारकों ने सरकार को इसके बारे में कई बार चेताया। स्वतन्त्रता के बाद भारत सरकार ने कई कानून इस मामले में बनाए ताकि किसानों को साहूकारों के हाथों से बचाया जा सके। परन्तु इन कानूनों की कुछ कमियों के कारण तथा साहूकारों द्वारा अपने पैसे की मदद से इन कानूनों का ही शोषण होता रहा। किसान इस प्रकार साहूकारों में ऋण के नीचे दबे रहे।

3. आर्थिक अस्थिरता (Economic Disturbances)-1929 में आर्थिक अस्थिरता आई जिससे किसानों की स्थिति और खराब हो गई तथा वह ऋण के नीचे दबे रहे। इसके बाद वह कभी भी ऋण में से बाहर न निकल सके। स्वतन्त्रता के बाद कृषि की लागत बढ़ने के कारण, महंगाई के कारण, बिजली के न होने के कारण तथा डीज़ल पर निर्भर होने के कारण भी वह हमेशा ही साहूकारों में ऋण के नीचे ही दबे रहे।

4. आवश्यकता से अधिक खर्चे (More Expenditure)-चाहे बहुत-से किसान निर्धन होते हैं तथा ऐशो आराम की चीजें खरीदना उनकी हैसियत में नहीं होता है परन्तु फिर भी वह आराम की चीजें खरीदते हैं। इसके अतिरिक्त ग्रामीण समाजों में अपनी हैसियत से बढ़कर खर्च करने की आदत होती है। वह विवाहों विशेषतया लड़की के विवाह पर ज़रूरत से अधिक खर्च करते हैं तथा अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज भी देते हैं। इसलिए उनको ऋण लेना पड़ता है। इस तरह इस कारण भी उन पर ऋण बढ़ता है।

5. ऋण लेने की सहूलियत (Facility in taking Loans)-जिस आसानी से गांव के लोगों को ऋण प्राप्त हो जाता है उससे भी किसान ऋण लेने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। अगर हम किसी बैंक के पास ऋण लेने चले जाएं तो हमें बैंक की बहुत-सी Formalities पूरी करनी पड़ती हैं। परन्तु साहूकारों से ऋण लेते समय ऐसी कोई समस्या नहीं आती है। वहां केवल व्यक्तिगत जान-पहचान तथा अंगूठा लगा देने से ही ऋण प्राप्त हो जाता है। इस प्रकार ऋण मिलने में आने वाली आसानी भी ऋण लेने के लिए प्रोत्साहित करती है।

6. साहूकारों की चालाकियां (Tricks of Money-lenders)-साहूकारों की चालाकियों ने भी ऋणग्रस्तता की प्रथा को हमारे देश में बढ़ाया है। आमतौर पर साहूकार ऋण पर बहुत अधिक ब्याज लेते हैं जिस कारण व्यक्ति उस को वापिस नहीं कर सकता है। कई बार तो ऋण देते समय साहूकार पहले ही मूल धन में से ब्याज काट लेते हैं जिस कारण किसान को बहुत ही कम पैसे प्राप्त होते हैं। इस प्रकार कुछ ही समय में ऋण ब्याज से दोगुना अथवा तीन गुना हो जाता है जिस कारण किसानों के लिए ब्याज देना ही मुश्किल हो जाता है।

इसके साथ ही ग्रामीण लोगों में एक आदत होती है कि वह अपने बुजुर्गों द्वारा लिए ऋण को वापस करना अपना फर्ज़ समझते हैं। इस प्रकार ऋण पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहता है। ग्रामीण लोगों की अनपढ़ता भी ऋणग्रस्तता का महत्त्वपूर्ण कारण है। साहूकार ऋण तो कम देते हैं तथा पैसे अधिक लिख लेते हैं तथा उसकी अनपढ़ता का लाभ उठाते हैं। वह किसान से एक कोरे कागज़ पर अंगूठा लगवा लेते हैं तथा इसकी मदद से कुछ समय बाद किसान का सारा कुछ अपने नाम कर लेते हैं। भारतीय गांवों में साहूकार आमतौर पर उच्च जातियों से सम्बन्धित होते हैं तथा अन्य जातियों के लोग में इतनी शक्ति नहीं होती कि वह उच्च जाति के लोगों का विरोध कर सकें इस तरह इन कारणों के कारण भी ऋणग्रस्तता की समस्या बढ़ती है।

प्रश्न 3.
हरित क्रान्ति की परिभाषा दें। इसके घटकों का विस्तार से विवेचन करें।
उत्तर-
हरित क्रान्ति कृषि उत्पादन को बढ़ाने का एक नियोजित तथा वैज्ञानिक तरीका है। पंचवर्षीय योजनाओं का मूल्यांकन करने के पश्चात् यह साफ हो गया कि अगर हमें फसलों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करनी है तो उत्पादन सम्बन्धी नए तरीकों तथा तकनीकों का प्रयोग करना पड़ेगा। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए भारत में 1966-67 में कृषि में तकनीकी परिवर्तन शुरू हुए। इसमें अधिक उत्पादन वाले बीजों, सिंचाई के विकसित साधनों, रासायनिक उर्वरकों तथा कीटनाशकों का प्रयोग किया जाने लगा। कृषि में विकसित साधनों के प्रयोग को ही हरित क्रान्ति का नाम दिया गया। यहां शब्द ‘हरित’ को ग्रामीण क्षेत्रों के हरे-भरे खेतों के लिए प्रयोग किया गया तथा ‘क्रान्ति’ शब्द बहुपक्षीय परिवर्तन को दर्शाता है। हरित क्रान्ति के प्रथम भाग में ‘गहन कृषि जिला कार्यक्रम’ शुरू किए गए जिसमें पहले तीन ज़िलों तथा बाद में 16 जिलों को शामिल किया गया। चुने हुए जिलों में कृषि की उन्नत विधियों, उर्वरक, बीजों, सिंचाई के साधनों का प्रयोग किया गया।

1967-68 में इस कार्यक्रम को देश के अन्य भागों में भी लागू कर दिया गया। इस कार्यक्रम में किसानों में कृषि सम्बन्धी नई तकनीक, ज्ञान व उत्पादन के नए साधन बांटे गए ताकि उत्पादन में बढ़ौतरी की जा सके। सरकार ने इस कार्यक्रम को पूर्णतया सहायता दी तथा यह कामयाब हो गया। देश गेहूँ तथा चावल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो गया।
हरित क्रान्ति के मुख्य तत्त्व (Major Elements of Green Revolution) हरित क्रान्ति के मुख्य तत्त्वों का वर्णन इस प्रकार है-

  • अधिक उत्पादन वाले बीजों के प्रयोग से फसलों का उत्पादन बढ़ गया।
  • रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों के प्रयोग ने भी कृषि उत्पादन को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका अदा की।
  • आधुनिक कृषि की मशीनें जैसे कि ट्रैक्टर, थ्रेशर, कंबाइन, पंप सैट, स्परेयर (Eprayer) इत्यादि ने भी उत्पादन बढ़ाने में योगदान दिया।
  • कृषि के बढ़िया ढंगों विशेषतया जापानी ढंग के प्रयोग ने भी उत्पादन बढ़ाया।
  • किसानों को नई सिंचाई सुविधाओं के बारे में बताया गया जिससे कृषि उत्पादन बढ़ गया।
  • एक वर्ष में कई बार फसल बीजने तथा काटने की प्रक्रिया ने भी उत्पादन बढ़ाने में योगदान दिया।
  • किसानों को सस्ते ब्याज पर ऋण देने के लिए कई संस्थाओं की स्थापना की गई ; जैसे कि को-आप्रेटिव सोसायटी, ग्रामीण बैंक, इत्यादि। इनसे ऋण लेकर किसान कृषि उत्पादन बढ़ा सकते हैं।
  • सरकार द्वारा किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने का विश्वास दिलाया गया जिस कारण किसानों ने उत्पादन बढ़ाया।
  • Soil Conservation जैसे कार्यक्रमों ने भूमि की उत्पादन शक्ति को संभालने तथा बढ़ाने में सहायता की।
  • कृषि के सामान की बिक्री के लिए मार्किट कमेटियों, को-आप्रेटिव मार्केटिंग सोसायटियां बनाई गईं ताकि उत्पादन बढ़ाया जा सके।
  • सरकार ने भूमि सुधारों पर काम किया ताकि बिचौलियों का खात्मा, कार्य की सुरक्षा, किसानों को मालिकाना अधिकार, भूमि की चकबन्दी इत्यादि ने भी उत्पादन बढ़ाने में सहायता दी।
  • सरकार ने ग्रामीण समाज से सम्बन्धित कई प्रकार के कार्यक्रम चलाए ताकि उत्पादन बढ़ाया जा सके।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज

प्रश्न 4.
हरित क्रान्ति क्या है ? इसके प्रभावों का विस्तार से विवेचन करें।
उत्तर-
हरित क्रान्ति कृषि उत्पादन को बढ़ाने का एक नियोजित तथा वैज्ञानिक तरीका है। पंचवर्षीय योजनाओं का मूल्यांकन करने के पश्चात् यह साफ हो गया कि अगर हमें फसलों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करनी है तो उत्पादन सम्बन्धी नए तरीकों तथा तकनीकों का प्रयोग करना पड़ेगा। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए भारत में 1966-67 में कृषि में तकनीकी परिवर्तन शुरू हुए। इसमें अधिक उत्पादन वाले बीजों, सिंचाई के विकसित साधनों, रासायनिक उर्वरकों तथा कीटनाशकों का प्रयोग किया जाने लगा। कृषि में विकसित साधनों के प्रयोग को ही हरित क्रान्ति का नाम दिया गया। यहां शब्द ‘हरित’ को ग्रामीण क्षेत्रों के हरे-भरे खेतों के लिए प्रयोग किया गया तथा ‘क्रान्ति’ शब्द बहुपक्षीय परिवर्तन को दर्शाता है। हरित क्रान्ति के प्रथम भाग में ‘गहन कृषि जिला कार्यक्रम’ शुरू किए गए जिसमें पहले तीन ज़िलों तथा बाद में 16 जिलों को शामिल किया गया। चुने हुए जिलों में कृषि की उन्नत विधियों, उर्वरक, बीजों, सिंचाई के साधनों का प्रयोग किया गया।

1967-68 में इस कार्यक्रम को देश के अन्य भागों में भी लागू कर दिया गया। इस कार्यक्रम में किसानों में कृषि सम्बन्धी नई तकनीक, ज्ञान व उत्पादन के नए साधन बांटे गए ताकि उत्पादन में बढ़ौतरी की जा सके। सरकार ने इस कार्यक्रम को पूर्णतया सहायता दी तथा यह कामयाब हो गया। देश गेहूँ तथा चावल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो गया।
हरित क्रान्ति के मुख्य तत्त्व (Major Elements of Green Revolution) हरित क्रान्ति के मुख्य तत्त्वों का वर्णन इस प्रकार है-

  • अधिक उत्पादन वाले बीजों के प्रयोग से फसलों का उत्पादन बढ़ गया।
  • रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों के प्रयोग ने भी कृषि उत्पादन को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका अदा की।
  • आधुनिक कृषि की मशीनें जैसे कि ट्रैक्टर, थ्रेशर, कंबाइन, पंप सैट, स्परेयर (Eprayer) इत्यादि ने भी उत्पादन बढ़ाने में योगदान दिया।
  • कृषि के बढ़िया ढंगों विशेषतया जापानी ढंग के प्रयोग ने भी उत्पादन बढ़ाया।
  • किसानों को नई सिंचाई सुविधाओं के बारे में बताया गया जिससे कृषि उत्पादन बढ़ गया।
  • एक वर्ष में कई बार फसल बीजने तथा काटने की प्रक्रिया ने भी उत्पादन बढ़ाने में योगदान दिया।
  • किसानों को सस्ते ब्याज पर ऋण देने के लिए कई संस्थाओं की स्थापना की गई ; जैसे कि को-आप्रेटिव सोसायटी, ग्रामीण बैंक, इत्यादि। इनसे ऋण लेकर किसान कृषि उत्पादन बढ़ा सकते हैं।
  • सरकार द्वारा किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने का विश्वास दिलाया गया जिस कारण किसानों ने उत्पादन बढ़ाया।
  • Soil Conservation जैसे कार्यक्रमों ने भूमि की उत्पादन शक्ति को संभालने तथा बढ़ाने में सहायता की।
  • कृषि के सामान की बिक्री के लिए मार्किट कमेटियों, को-आप्रेटिव मार्केटिंग सोसायटियां बनाई गईं ताकि उत्पादन बढ़ाया जा सके।
  • सरकार ने भूमि सुधारों पर काम किया ताकि बिचौलियों का खात्मा, कार्य की सुरक्षा, किसानों को मालिकाना अधिकार, भूमि की चकबन्दी इत्यादि ने भी उत्पादन बढ़ाने में सहायता दी।
  • सरकार ने ग्रामीण समाज से सम्बन्धित कई प्रकार के कार्यक्रम चलाए ताकि उत्पादन बढ़ाया जा सके।

हरित क्रान्ति के प्रभाव-हरित क्रान्ति के प्रभावों को हम दो भागों में बाँट सकते हैं-सकारात्मक व नकारात्मक। इनका वर्णन इस प्रकार है-

1. सकारात्मक प्रभाव-

  • अनाज के उत्पादन में बढ़ौतरी-इस कार्यक्रम की सबसे प्रमुख सफलता यह थी कि इसने अनाज, विशेषतया चावल तथा गेहूँ के उत्पादन में काफ़ी अधिक बढ़ौतरी कर दी। चाहे चावल का उत्पादन पहले भी अच्छा हो रहा था परन्तु गेहूँ के उत्पादन में बेतहाशा वृद्धि हुई। हरित क्रान्ति में मक्की, ज्वार, बाजरा, रागी तथा अन्य फसलों को शामिल नहीं किया गया।
  • व्यापारिक फसलों में उत्पादन में बढ़ौतरी-हरित क्रान्ति को लाने का मुख्य उद्देश्य अनाज के उत्पादन में बढ़ौतरी करना था। शुरू में इस क्रान्ति से व्यापारिक फसलों के उत्पादन में कोई बढ़ौतरी नहीं हुई जैसे कि गन्ना, कपास, जूट, तेल के बीज, आलू इत्यादि। परन्तु 1973-74 के बाद गन्ने के उत्पादन में काफ़ी बढ़ौतरी हुई। इस तरह तेल के बीजों तथा आलू के उत्पादन में बाद में काफ़ी बढ़ौतरी हुई।
  • फसलों की संरचना में परिवर्तन-हरित क्रान्ति के कारण फसलें बीजने की संरचना में भी बहुत बड़ा परिवर्तन आया। सबसे पहले तो अनाज के उत्पादन में 3%-4% प्रतिवर्ष की दर से बढ़ौतरी होने लग गई परन्तु दाल का उत्पादन या तो वहीं रह गया या कम हो गया। दूसरा अनाज उत्पादन में चावल का हिस्सा कम हो गया तथा गेहूँ का हिस्सा काफ़ी बढ़ गया।
  • रोज़गार को बढ़ावा-नई तकनीक के प्रयोग के कारण कृषि से सम्बन्धित रोज़गार में भी काफ़ी बढ़ौतरी हो गई। इससे कई प्रकार की तथा प्रत्येक वर्ष में कई फसलें बीजने के कारण नई नौकरियां बढ़ गईं। साथ ही मशीनों के प्रयोग से कृषि से सम्बन्धित मजदूरों को भी काम से निकाल दिया गया।

2. नकारात्मक प्रभाव-

  • भारत में पूँजीपति कृषि की शुरुआत-नए कृषि के कार्यक्रम में काफ़ी अधिक पैसे में निवेश की आवश्यकता थी जैसे कि बीज, उर्वरक, कीटनाशक, सिंचाई के साधनों पर। यह निवेश छोटे तथा मध्यम किसान नहीं कर सकते थे। इस प्रकार इसने देश में पूँजीपति कृषि की शुरुआत की। निर्धन तथा छोटे किसानों को हरित क्रान्ति का कोई सीधा लाभ न हुआ।
  • भारतीय कृषि का संस्थागत सुधारों से दूर होना-नई कृषि के प्रोग्राम में कृषि के संस्थागत सुधारों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। बहुत बड़ी संख्या में किसानों के पास भूमि की मलकियत नहीं थी। बड़े स्तर पर भूमि को खाली करवाया गया। इस कारण किसानों को फसल को बाँटने की स्थिति माननी पड़ी।
  • आय में अन्तर का बढ़ना-कृषि में तकनीकी परिवर्तनों ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की आय में अन्तर बढ़ा दिया। बड़े किसानों ने नई तकनीकों का प्रयोग करके अपनी आय कई गुणा बढ़ा ली परन्तु छोटे किसान ऐसा न कर सके। इस प्रकार मजदूरों की स्थिति और भी खराब हो गई।
  • श्रमिकों को उजाड़ने की समस्या-हरित क्रान्ति के साथ-साथ देश में उद्योग लगाने पर भी बल दिया गया। कृषि वाली भूमि पर उद्योग लगाए गए जिस कारण कृषि श्रमिक बेरोज़गार हो गए। इस बेरोज़गारी की समस्या ने आर्थिक व राजनीतिक मोर्चे पर कई प्रकार की नई समस्याएं उत्पन्न की। देश के कई भागों में चल रहा नक्सली आन्दोलन इसका ही परिणाम है।

प्रश्न 5.
ग्रामीण समाज की परिभाषा दें। ग्रामीण समाज में हो रहे विविध परिवर्तनों का विवेचन करें।
अथवा
ग्रामीण समाज में आ रहे परिवर्तनों को बताइए।
अथवा
ग्रामीण समाज में आ रहे परिवर्तनों को दर्शाइए।
उत्तर-
ग्रामीण समाज की परिभाषा-देखें प्रश्न 1-अति दीर्घ उत्तरों वाले प्रश्न।
परिवर्तन-परिवर्तन प्रकृति का नियम है। इसे कोई नहीं बदल सकता है। संसार की प्रत्येक वस्तु में परिवर्तन आता है। इस प्रकार ही ग्रामीण समाज भी परिवर्तन की प्रक्रिया में से गुज़र रहा है। आधुनिक समाज तथा तकनीक ने ग्रामीण समाज के प्रत्येक पक्ष में परिवर्तन ला दिया है। इन परिवर्तनों का वर्णन इस प्रकार है-

1. कम होते ग्रामीण शहरी अन्तर (Decreasing Rural-Urban Differences)—पहले ग्रामीण समाज तथा शहरी समाज में बहुत अन्तर हुआ करते थे। परन्तु अब दोनों समाजों में धीरे-धीरे अन्तर कम हो रहे हैं। यह इस कारण नहीं है कि ग्रामीण लोग शहरी लोगों की नकल करते हैं बल्कि इस कारण है कि खुली मण्डी व्यवस्था के कारण ग्रामीण लोगों के शहरों के लोगों के साथ सम्बन्ध बढ़ रहे हैं। वह अपना उत्पादन शहर में जाकर बेचते हैं तथा वह नए पेशे अपना रहे हैं जिस कारण उनके बाहर के लोगों से सम्पर्क बढ़ रहे हैं। इस कारण ही ग्रामीण लोगों के रहने-सहने, खानेपीने, सोचने, जीवन जीने के ढंग शहरी लोगों की तरह बनते जा रहे हैं। यातायात तथा संचार के साधनों के कारण गांव शहरों में मिलने वाली हरेक सहूलियत को प्राप्त कर रहे हैं। पेशों की गतिशीलता के कारण शहरों जैसा वातावरण बढ़ रहा है तथा ग्रामीण शहरी अन्तर कम हो रहे हैं।

2. कम होता अन्तर (Decreasing difference of area)-ग्रामीण समाज में सबसे महत्त्वपूर्ण परिवर्तन यह आ रहा है कि गांवों तथा शहरों में अन्तर धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। शहर धीरे-धीरे बढ़कर गांवों की तरफ जा रहे हैं तथा गांव शहरों के नज़दीक आ रहे हैं। यातायात के साधन, पक्की सड़कें, शिक्षा के प्रसार तथा संचार के साधनों ने गांव को शहरों के काफ़ी नज़दीक ला दिया है। अब ग्रामीण लोग भी शहरों की तरफ तेज़ी से बढ़ रहे हैं। वह शहरों में अपना कार्य करके एक ही दिन में गांव में वापस चले जाते हैं।

3. कृषि के ढांचे में परिवर्तन तथा कृषि का व्यापारीकरण (Change in the structure of agriculture and marketization of Agriculture)-अगर हम प्राचीन समय की तरफ देखें तो हमें पता चलता है कि हमारे देश में कृषि का उत्पादन केवल अपनी आवश्यकताएं पूर्ण करने के लिए होता था। उत्पादन के साधन बहुत ही साधारण तथा प्रकृति के नज़दीक थे। कृषि का कार्य हल तथा बैल की मदद से होता था। कृषि के सभी कार्य हाथों से ही होते थे। यहां तक कि नहरों का, कुओं आदि को खुदवाने का कार्य बेगार (forced labour) से ही पूर्ण होता था। लोग स्थानीय स्तर पर ही अपनी ज़रूरतें पूर्ण कर लेते हैं तथा चीज़ों और सेवाओं का लेन-देन ही होता था।

परन्तु तकनीक तथा विज्ञान के आने से तथा कृषि से सम्बन्धित संस्थाओं के शुरू होने से कृषि का ढांचा ही बदल गया है। नई मशीनों जैसे कि ट्रैक्टर, थ्रेशर इत्यादि के आने से सिंचाई की सहूलियतें बढ़ने से, नहरों तथा Drip irrigation के बढ़ने से नए बीजों तथा रासायनिक उर्वरकों के आने से तथा मण्डियों के बढ़ने से कृषि अब जीवन निर्वाह के स्तर से व्यापारिक स्तर अथवा मण्डी के स्तर पर पहुँच गई है। अब कृषि केवल आवश्यकताएं पूर्ण करने के लिए नहीं होती बल्कि लाभ कमाने के लिए होती है। अब चीज़ों के विनिमय की जगह पैसे की मदद से लेन-देन होने लग गया है। अब साल में लोग 4-4 फसलें पैदा कर लेते हैं। उत्पादन बहुत बढ़ गया है। पहले अनाज आयात होता था अब निर्यात होता है।

विज्ञान की मदद से कृषि का कार्य आसान हो गया है। अब कृषि का कार्य शारीरिक शक्ति से नहीं बल्कि मशीनों से होना शुरू हो गया है। कृषि के संस्थात्मक ढांचे जैसे कि ज़मींदारी, रैय्यतवाड़ी, महलवाड़ी इत्यादि खत्म हो गए हैं। कृषि से सम्बन्धित सहायक पेशे जैसे कि डेयरी, पिगरी, पोलट्री, मछली पालन इत्यादि खुल गए हैं।

4. धर्म का कम होता प्रभाव (Decreasing effect of Religion)-प्राचीन समय में ग्रामीण लोगों पर धर्म का बहुत प्रभाव होता था। कृषि की प्रत्येक गतिविधि के ऊपर धर्म का प्रभाव होता था जोकि अब खत्म हो चुका है। पहले कई पेड़ों, पक्षियों, जानवरों इत्यादि को पवित्र समझा जाता था परन्तु आजकल के समय में यह कम हो गया है। ग्रामीण लोगों के धार्मिक विश्वासों, रस्मों-रिवाजों में बहुत परिवर्तन आया है। आजकल के मशीनी युग में ग्रामीण समाज का रोज़ाना जीवन मन्दिरों, गुरुद्वारों इत्यादि के प्रभाव से दूर होता जा रहा है।

5. ग्रामीण सामाजिक संरचना में परिवर्तन (Change in Rural Social Structure)—मार्क्स का कहना था कि आर्थिक ढांचे में परिवर्तन से सामाजिक परिवर्तन होता है। यह बात आजकल ग्रामीण समाज में देखी जा सकती है। कृषि के व्यापारीकरण तथा मशीनीकरण से न केवल आर्थिक खुशहाली आई है बल्कि पुराने रिश्तों में भी परिवर्तन आ रहा है। संयुक्त परिवार टूट रहे हैं। माता-पिता के अधिकार तथा सम्मान कम हो रहा है, तर्कशील सोच के कारण नयी तथा पुरानी पीढ़ी में टकराव बढ़ रहा है, कृषि के कार्यों के विभाजन में परिवर्तन आ रहा है, सामाजिक कद्रों-कीमतों में गिरावट आ रही है, मानसिक तनाव बढ़ रहा है, औरतों की स्थिति में परिवर्तन इत्यादि जैसे कई पक्ष हैं जिन में हम परिवर्तन देख रहे हैं।

जन्म, विवाह, मृत्यु से सम्बन्धित रस्मों का समय भी बहुत कम हो रहा है। जजमानी व्यवस्था खत्म हो रही है, सामाजिक नातेदारी का प्रभाव कम हो रहा है, प्राथमिक समूहों का महत्त्व भी कम हो रहा है। लोग रिश्तों की जगह पदार्थक खुशी की तरफ बढ़ रहे हैं। जातियों के सम्बन्धों में भी बहुत परिवर्तन आ गए हैं। ब्राह्मणों की सर्वोच्चता खत्म हो गई है। लोग परम्परागत पेशों को छोड़ कर और पेशों को अपना रहे हैं। अस्पृश्यता खत्म हो गई है। जाति व्यवस्था के खत्म होने के कारण पेशों की गतिशीलता भी बढ़ रही है। अब ग्रामीण लोग अपनी मर्जी से पेशा बदलते हैं।

6. विज्ञान का बढ़ता प्रभाव (Increasing effect of Science)-प्राचीन समय में ऋतुओं, वातावरण सम्बन्ध विश्वास प्रकृति पर निर्धारित होते थे तथा ग्रामीण जीवन का आधार होते थे। भूमि को पवित्र माना जाता था। फसल की बिजाई समय को सामने रख कर की जाती थी परन्तु आजकल प्राचीन लोक विश्वास खत्म हो रहे हैं। किसान चाहे वैज्ञानिक नहीं हैं परन्तु फिर भी वैज्ञानिक ढंगों के प्रयोग के कारण वह प्राचीन विश्वास भूलते जा रहे हैं। पहले लोग अपनी भूमि पर रासायनिक उर्वरक डालने से कतराते थे, अब वह अधिक-से-अधिक उर्वरकों तथा मशीनों का प्रयोग करते हैं ताकि उत्पादन को बढ़ाया जा सके।

7. प्रकृति पर कम होती निर्भरता (Decreasing dependency on Nature)—प्राचीन समय में किसान कृषि के उत्पादन के लिए केवल प्रकृति पर ही निर्भर रहता था। जैसे अगर किसी वर्ष बारिश नहीं पड़ती थी तो भूमि से उत्पादन लेना असम्भव होता था। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक शक्तियों से व्यक्ति संघर्ष नहीं कर सकता था परन्तु आजकल के समय में ऐसा नहीं है। आजकल लोग सिंचाई के लिए वर्षा की जगह नहरों, ट्यूबवैल इत्यादि का प्रयोग कर रहे हैं। फसलों से उत्पादन नए ढंगों से लिया जा रहा है। अब लोगों में गर्मी, सर्दी, बाढ़ इत्यादि से बचने का सामर्थ्य है। अब मौसम विभाग पहले ही बाढ़, सूखे, कम, अधिक वर्षा के बारे में पहले से ही सूचना दे देता है जिस कारण किसान उससे निपटने के लिए पहले ही तैयार हो जाता है। .

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज

8. ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार (Change in the level of Rural Life)-ग्रामीण समाज में एक महत्त्वपूर्ण परिवर्तन देखने में आया है तथा वह है ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार। आंकड़े बताते हैं कि कुछ वर्गों को छोड़कर सम्पूर्ण ग्रामीण जीवन में सुधार आया है। शिक्षा के प्रसार से, विज्ञान के आने से तथा सरकारी और गैर-सरकारी कोशिशों से मनुष्य का जीवन लम्बा हो गया है तथा बहुत-सी बीमारियां तो खत्म हो गई हैं। रहने-सहने के स्थानों में भी सुधार हुआ है। पक्के मकान, पक्की नालियां, गलियां, सड़कें, स्ट्रीट लाइटें, स्कूल, डिस्पेंसरियां इत्यादि आम गांव में भी देखी जा सकती हैं। मनोरंजन के साधन बढ़ रहे हैं तथा खेलों की सहूलियतें बढ़ रही हैं। निरक्षरता कम हो रही है। इस तरह ग्रामीण जीवन में सकारात्मक परिवर्तन हुआ है।

9. खाने-पीने तथा पहरावे में परिवर्तन (Change in Feeding and Wearing)-प्राचीन समय में जाति व्यवस्था के प्रभाव के कारण कुछ जातियां कुछ विशेष वस्तुओं का सेवन नहीं करती थीं तथा पहरावा भी सादा तथा विशेष प्रकार का पहनते थे। आजकल के समय में जाति प्रथा के प्रभाव के घटने के कारण लोगों की खाने-पीने तथा पहनने की आदतों में परिवर्तन आ गया है। आजकल ब्राह्मण भी मीट अथवा शराब का प्रयोग करते हैं। लोग अब सादे खाने की जगह बनावटी खाना जैसे कि बर्गर, पिज़्ज़ा, हाट डॉग, नूडल्ज़ इत्यादि का प्रयोग कर रहे हैं। पहले लोग धोती तथा कुर्ते पहनते थे परन्तु अब पैंटें, जीन्स, कमीजें इत्यादि पहनते हैं। अब स्त्रियां आधुनिक गहने डालती हैं। पर्दे की प्रथा तो लगभग खत्म हो गयी है।

प्रश्न 6.
ग्रामीण समाज पर एक नोट लिखें।
उत्तर-
ग्रामीण सामाजिक संरचना में परिवार का बहुत ही महत्त्वपूर्ण स्थान है क्योंकि कृषि प्रधान समाजों में परिवार का बहुत महत्त्व होता है। वैसे तो गांवों में परिवार के कई स्वरूप देखने को मिलते हैं परन्तु संयुक्त परिवार ही ऐसा परिवार है जो सभी ग्रामीण समाजों में पाया जाता है। भारत के बहुत-से क्षेत्रों में पितृ प्रधान संयुक्त परिवार पाए जाते हैं। इसलिए हम ग्रामीण समाज में मिलने वाले संयुक्त परिवार का वर्णन करेंगे।
संयुक्त परिवार एक ऐसा समूह है जिसमें कई पुश्तों के सदस्य इकट्ठे रहते हैं। इसका अर्थ है कि दादा-दादी, माता-पिता, चाचा-चाची, उनके बच्चे, लड़कों की पत्नियां तथा बिन ब्याहे बच्चे इत्यादि सभी एक ही निवास स्थान पर रहते हैं।

कार्वे (Karve) के अनुसार, “संयुक्त परिवार उन व्यक्तियों का समूह होता है जिसमें साधारणतया सभी एक ही घर में रहते हैं, जोकि साझी रसोई में पका भोजन खाते हैं तथा साझी जायदाद के मालिक होते हैं तथा जो किसी न किसी प्रकार से दूसरे व्यक्ति के रक्त से सम्बन्धित होते हैं।”

आई०पी० देसाई (I.P. Desai) के अनुसार, “हम उस परिवार को संयुक्त परिवार कहते हैं जिसमें मूल परिवार से अधिक पीढ़ियों के सदस्य शामिल होते हैं तथा यह सदस्य आपकी जायदाद, आय तथा आपसी अधिकारों और फर्जी से सम्बन्धित हों।”

इस प्रकार इन परिभाषाओं को देखकर हम संयुक्त परिवार के निम्नलिखित लक्षणों के बारे में बता सकते हैं:

  1. इनका आकार बड़ा होता है।
  2. इस परिवार के सदस्यों में सहयोग की भावना होती है।
  3. परिवार में जायदाद पर सभी का समान अधिकार होता है।
  4. परिवार के सभी सदस्य एक ही निवास स्थान पर रहते हैं।
  5. परिवार के सभी सदस्यों की आर्थिक, सामाजिक तथा धार्मिक गतिविधियां एक जैसी ही होती हैं।

देसाई का कहना है कि जिस किसी भी समाज में कृषि से सम्बन्धित पेशे बहुत अधिक होते हैं वहां पितृ प्रधान संयुक्त परिवार होते हैं। कृषि प्रधान समाजों में संयुक्त परिवार एक आर्थिक सम्पत्ति की तरह कार्य करता है। पितृ प्रधान ग्रामीण संयुक्त परिवार के बहुत-से ऐसे पहलू हैं, जैसे कि क्रियात्मक, राजनीतिक, मनोवैज्ञानिक इत्यादि जो इसको शहरी परिवार व्यवस्था से अलग करते हैं।
इस तरह इस चर्चा से स्पष्ट है कि ग्रामीण समाजों में साधारणतया पितृ प्रधान संयुक्त परिवार ही पाए जाते हैं। इन परिवारों की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं :

ग्रामीण परिवार की विशेषताएं (Characteristics of Rural Family)-

  1. बड़ा आकार।
  2. कृषि पर निर्भरता।
  3. अधिक सामूहिक भावना अथवा एकता।
  4. अधिक अन्तर्निर्भरता तथा अनुशासन।
  5. पारिवारिक अहं का अधिक होना।
  6. पिता का अधिक अधिकार।।
  7. पारिवारिक कार्यों में अधिक हिस्सेदारी। अब हम इनका वर्णन विस्तार से करेंगे।

1. बड़ा आकार (Large in Size) ग्रामीण परिवार की सबसे पहली विशेषता यह है कि यह आकार में काफ़ी बड़े होते हैं क्योंकि इसमें कई पीढ़ियों के सदस्य एक ही जगह पर इकट्ठे रहते हैं। हमारे देश की बढ़ती जनसंख्या भी इस बड़े आकार के लिए उत्तरदायी है। कई स्थानों पर तो कई परिवारों के सदस्यों की संख्या 60-70 तक भी पहुंच जाती है। परन्तु साधारणतया एक ग्रामीण परिवार में 6 से 15 तक सदस्य होते हैं जिस कारण यह आकार में बड़े होते हैं।

2. कृषि पर निर्भरता (Dependency upon Agriculture) ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का मुख्य पेशा कृषि होता है जिस कारण ग्रामीण परिवार के सभी सदस्य कृषि के कार्यों में लगे रहते हैं। उदाहरण के लिए खेत में हल चलाने का कार्य कोई और करता है तथा पशुओं का चारा काटने के लिए कोई और कार्य करता है। ग्रामीण परिवार में स्त्रियां खेतों में कार्य करती हैं जिस कारण ही ग्रामीण परिवार शहरी परिवार से अलग होता है। बहुत-सी स्त्रियां खेतों में अपने पतियों की मदद करने के लिए तथा मजदूरों की कमी को पूरा करने के लिए कार्य करती हैं। इसके साथ ही घर में रहने वाली स्त्रियां भी बिना किसी कार्य के नहीं बैठती हैं। वह पशुओं को चारा डालने तथा पानी पिलाने का कार्य करती रहती हैं। खेतों में इकट्ठे कार्य करने के कारण उनकी सोच तथा विचार एक जैसे ही हो जाते हैं।

3. अधिक एकता (Greater Unity)-ग्रामीण परिवार की एक और महत्त्वपूर्ण विशेषता इस में एकता का होना है। ग्रामीण परिवारों में शहरी परिवारों की तुलना में अधिक एकता होती है। जैसे पति-पत्नी, दादा-पोता, माता-पिता में अधिक भावनात्मक तथा गहरे रिश्ते पाए जाते हैं। अगर ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ ध्यान से देखें तो यह पता चलता है कि ग्रामीण लोग समहों में रहना अधिक पसन्द करते हैं तथा उनमें एकता किसी खुशी अथवा दु:ख के मौके पर देखी जा सकती है। ग्रामीण परिवार के सदस्यों की इच्छाएं, विचार, कार्य, गतिविधियां तथा भावनाएं एक जैसी ही होती हैं। वह लगभग एक जैसे कार्य करते हैं तथा एक जैसा ही सोचते हैं। सदस्य के निजी जीवन का महत्त्व परिवार से कम होता है। सभी सदस्य एक ही सूत्र में बन्धे होते हैं तथा परिवार के आदर्शों और परम्पराओं के अनुसार ही अपना जीवन जीते हैं।

4. अधिक अन्तर्निर्भरता तथा अनुशासन (More Inter-dependency and Discipline)-शहरी परिवारों के सदस्यों की तुलना में ग्रामीण परिवार के सदस्य एक-दूसरे पर अधिक निर्भर होते हैं। शहरों में मनुष्य की बहुत-सी आवश्यकताएं परिवार से बाहर ही पूर्ण हो जाती हैं। परन्तु ग्रामीण परिवार में मनुष्य की आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक, मनोवैज्ञानिक इत्यादि आवश्यकताएं परिवार में ही पूर्ण होती हैं। इसका कारण यह है कि इन आवश्यकताओं की पूर्ति गांवों में परिवार के अतिरिक्त और कोई साधन नहीं कर सकता है तथा व्यक्ति अकेले ही अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर सकता है। जैसे गांव में कोई लड़का तथा लड़की अपने आप ही विवाह नहीं करवा सकते बल्कि उनके परिवार ही विवाह का प्रबन्ध करते हैं। अधिक अन्तर्निर्भरता के कारण परिवार के सदस्य अपने बड़ों के नियन्त्रण के अन्तर्गत तथा अनुशासन में रहते हैं। परिवार का छोटा सदस्य बड़े सदस्य की प्रत्येक बात मानता है चाहे बड़ा सदस्य गलत ही क्यों न हो।

5. पारिवारिक अहं का अधिक होना (More Pride of Family)-ग्रामीण परिवार का एक और महत्त्वपूर्ण लक्षण परिवार के अहं का अधिक होना है। परिवार के सदस्यों की अधिक अन्तर्निर्भता तथा एकता के कारण ग्रामीण परिवार एक ऐसी इकाई का रूप ले लेता है जिसमें एक सदस्य की जगह परिवार का अधिक महत्त्व होता है। साधारण शब्दों में ग्रामीण परिवार में परिवार का महत्त्व अधिक तथा एक सदस्य का महत्त्व कम होता है। परिवार के किसी भी सदस्य की तरफ से किया गया कोई भी अच्छा या गलत कार्य परिवार के सम्मान या कलंक का कारण बनता है। परिवार के प्रत्येक सदस्य से यह आशा की जाती है कि वह परिवार के सम्मान को बरकरार रखे। पारिवारिक अहं की उदाहरण हम देख सकते हैं कि परिवार के सम्मान के लिए कई बार गांव के अलग-अलग परिवारों में झगड़े भी हो जाते हैं तथा कत्ल भी हो जाते हैं।

6. पिता के अधिक अधिकार (More Powers of Father)-ग्रामीण परिवारों में पिता के अधिकार अधिक होते हैं। पिता ही पूर्ण परिवार का कर्ता-धर्ता होता है। परिवार के सदस्यों को लिंग तथा उम्र के आधार पर कार्यों के विभाजन, बच्चों के विवाह करने, आय का ध्यान रखना, सम्पूर्ण घर को सही प्रकार से चलाना इत्यादि कई ऐसे कार्य हैं जो पिता अपने ढंग से करता है। पिता का ग्रामीण परिवार पर इतना अधिक प्रभाव होता है कि परिवार का कोई भी सदस्य उसके आगे बोल नहीं सकता है। ग्रामीण परिवार शहरी परिवारों के बिल्कुल ही विपरीत होते हैं जहां परिवार के प्रत्येक सदस्य का अपना ही महत्त्व होता है।

7. पारिवारिक कार्यों में अधिक भागीदारी (More participation in Household Affairs)-ग्रामीण परिवार की एक और महत्त्वपूर्ण विशेषता यह है कि परिवार के सभी सदस्य परिवार के कार्यों में गहरे रूप से शामिल होते हैं। कृषि ढांचा होने के कारण परिवार के सभी सदस्य अपना अधिकतर समय एक-दूसरे के साथ व्यतीत करते हैं जिस कारण परिवार के सदस्य घर की प्रत्येक गतिविधि तथा कार्य में भाग लेते हैं। दिन के समय खेतों में इकट्ठे कार्य करने के कारण तथा रात के समय घर के कार्य इकट्ठे करने के कारण सभी सदस्य एक-दूसरे के बहुत ही नज़दीक होते हैं।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज

इन विशेषताओं के अतिरिक्त ग्रामीण परिवार की और भी विशेषताएं हो सकती हैं जैसे कि :

  1. धर्म का अधिक महत्त्व।
  2. स्त्रियों की निम्न स्थिति।
  3. पूर्वजों की पूजा।
  4. संयुक्त परिवारों का महत्त्व। इस प्रकार ऊपर ग्रामीण परिवार की विशेषताओं का वर्णन किया गया है।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (OTHER IMPORTANT QUESTIONS)

v. वस्तुनिष्ठ प्रश्न

A. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
ग्रामीण समाज का किससे सीधा सम्बन्ध होता है ?
(क) प्रकृति
(ख) पड़ोस
(ग) नगर
(घ) महानगर।
उत्तर-
(क) प्रकृति।

प्रश्न 2.
हमारे देश की कितनी जनसंख्या गाँवों तथा नगरों में रहती है ?
(क) 70% व 30%
(ख) 32% व 68%
(ग) 68% व 32%
(घ) 25% व 75%.
उत्तर-
(ग) 68% व 32%.

प्रश्न 3.
ग्रामीण समाज का मुख्य पेशा क्या होता है ?
(क) उद्योग
(ख) अलग-अलग पेशे
(ग) तकनीक
(घ) कृषि।
उत्तर-
(घ) कृषि।

प्रश्न 4.
जजमानी व्यवस्था में सेवा देने वाले को क्या कहते हैं ?
(क) जजमान
(ख) प्रजा
(ग) कमीन
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) कमीन।

प्रश्न 5.
जजमानी व्यवस्था में सेवा लेने वाले को क्या कहते हैं ?
(क) राजा
(ख) जजमान
(ग) प्रजा
(घ) कमीन।
उत्तर-
(ख) जजमान।

प्रश्न 6.
किसने कहा था कि, “वास्तविक भारत गाँव में बसता है।”
(क) महात्मा गाँधी
(ख) जवाहर लाल नेहरू
(ग) बी० आर० अम्बेदकर
(घ) सरदार पटेल।
उत्तर-
(क) महात्मा गाँधी।

B. रिक्त स्थान भरें-

1. गाँव के मुखिया को …………. कहते थे।
2. 2011 में ………… करोड़ लोग गाँवों में रहते थे।
3. ……..ई० में ग्रामीण समाजशास्त्र की प्रथम पुस्तक छपी थी।
4. ग्रामीण समाज के लोगों का मुख्य पेशा ……….. होता है।
5. ग्रामीण समाज में ………….. परिवार पाए जाते हैं।
उत्तर-

  1. ग्रामिणी
  2. 83.3
  3. 1916
  4. कृषि
  5. संयुक्त ।

C. सही/ग़लत पर निशान लगाएं-

1. ग्रामीण लोग उद्योगों में अधिक कार्य करते हैं।
2. जजमान सेवा ग्रहण करता है।
3. हरित् क्रान्ति 1956 में शुरू हुई थी।
4. ऋणग्रस्तता के कारण बहुत से किसान आत्महत्या कर रहे हैं।
5. ग्रामीण समाज में बहुत से परिवर्तन आ रहे हैं।
6. पंचायत गांव की सरकार का कार्य करती है।
उत्तर-

  1. ग़लत,
  2. सही,
  3. ग़लत,
  4. सही,
  5. सही,
  6. सही।

II. एक शब्द/एक पंक्ति वाले प्रश्न उत्तर-

प्रश्न 1. भारत की कितने प्रतिशत जनसंख्या गाँवों में रहती है ?
उत्तर-भारत की 68.84% जनसंख्या गांवों में रहती है।

प्रश्न 2. राबर्ट रैडफील्ड ने ग्रामीण समाज की कितनी विशेषताएं दी हैं ?
उत्तर-राबर्ट रैडफील्ड के अनुसार ग्रामीण समाज की मुख्य विशेषताएँ हैं-छोटा आकार, अलगपन, समानता व स्व: निर्भरता।

प्रश्न 3. गाँवों की कितने प्रतिशत जनसंख्या कृषि या सम्बन्धित कार्यों में लगी हुई है ?
उत्तर-गाँवों की कम-से-कम 75% जनसंख्या कृषि या सम्बन्धित कार्यों में लगी हुई है।

प्रश्न 4. 2011 में गाँवों में कितने लोग रहते थे ?
उत्तर-2011 में 83.3 करोड़ लोग गाँवों में रहते थे।

प्रश्न 5. ग्रामीण समाजशास्त्र के इतिहास की महत्त्वपूर्ण घटना क्या थी ?
उत्तर-अमेरिका में Country Life कमीशन की स्थापना ग्रामीण समाजशास्त्र के इतिहास की महत्त्वपूर्ण घटना थी।

प्रश्न 6. ग्रामीण समाजशास्त्र की सबसे प्रथम पुस्तक किसने तथा कब छापी थी ?
उत्तर-ग्रामीण समाजशास्त्र की सबसे प्रथम पुस्तक J.N.Gillettee ने 1916 में छापी थी।

प्रश्न 7. ग्रामीण समाजशास्त्र से सम्बन्धित कुछ महत्त्वपूर्ण समाजशास्त्रियों के नाम बताएं।
उत्तर-एस० सी० दूबे, ऑस्कर लेविस, एम० एन० श्रीनिवास, मैरीयट, बैली, गॅफ, के० एल० शर्मा, आन्द्रे बेते इत्यादि।

प्रश्न 8. ग्रामीण समाज की जनसंख्या कैसी होती है ?
उत्तर-ग्रामीण समाज की जनसंख्या नगरों की तुलना में काफ़ी कम होती है।

प्रश्न 9. ग्रामीण समाज के लोगों के बीच किस प्रकार के सम्बन्ध होते हैं ?
उत्तर–ग्रामीण समाज के लोगों में काफ़ी गहरे व आमने-सामने के सम्बन्ध पाए जाते हैं।

प्रश्न 10. ग्रामीण समाज में किस प्रकार के परिवार मिलते हैं ?
उत्तर-ग्रामीण समाज में संयुक्त परिवार मिलते हैं।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज

प्रश्न 11. संयुक्त परिवार क्या है ?
उत्तर-वे परिवार जिसमें तीन या अधिक पीढ़ियों के लोग एक ही छत के नीचे रहते तथा एक ही रसोई में खाना खाते हैं।

प्रश्न 12. गांवों में कौन-सा विवाह सबसे अधिक मिलता है ?
उत्तर-गांवों में एक विवाह सबसे अधिक मिलता है।

प्रश्न 13. 73वां संवैधानिक संशोधन कब हआ था ?
उत्तर-73वां संवैधानिक संशोधन 1992 में हुआ था।

प्रश्न 14. ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे छोटी राजनीतिक इकाई कौन-सी है?
उत्तर-ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे छोटी राजनीतिक इकाई पंचायत है।

प्रश्न 15. पंचायती राज्य के तीन स्तरों के नाम बताएं।
उत्तर-पंचायत-ग्राम स्तर पर, ब्लॉक समिति-ब्लॉक स्तर पर तथा जिला परिषद्-जिला स्तर पर।

प्रश्न 16. ग्रामीण समाज में सामने आए दो मुख्य मुद्दे क्या हैं ?
उत्तर- गाँव में सामने आए दो मुख्य मुद्दे हैं-ऋणग्रस्तता की समस्या तथा हरित क्रान्ति के प्रभाव।

प्रश्न 17. ऋणग्रस्तता क्या है ?
उत्तर-जब एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से किसी कार्य के लिए पैसे लेता है तो इसे ऋणग्रस्तता कहते हैं।

प्रश्न 18. HYV बीज का क्या अर्थ है ?
उत्तर-अधिक उत्पादन देने वाले बीजों को HYV बीज कहते हैं।

प्रश्न 19. किसे भारत में हरित क्रान्ति का पिता कहा जाता है ?
उत्तर-प्रो० स्वामीनाथन को भारत में हरित क्रान्ति का पिता कहा जाता है।

प्रश्न 20. IADP का क्या अर्थ है ?
उत्तर-IADP का अर्थ है Intensive Agriculture District Programme.

प्रश्न 21. हरित क्रान्ति कब शुरू हुई थी ?
उत्तर-हरित क्रान्ति 1966 में शुरू हुई थी।

प्रश्न 22. हरित क्रान्ति के कुछ महत्त्वपूर्ण तत्त्व बताएं।
उत्तर-HYV बीज, उर्वरक, कीटनाशक, मशीनें, नए सिंचाई के साधनों का प्रयोग इत्यादि।

प्रश्न 23. ग्रामीण समाज की एक विशेषता बताएँ।
उत्तर-ग्रामीण समाज आकार में छोटे होते हैं तथा वहाँ पर सामाजिक एकरूपता होती है।

प्रश्न 24. पन्निकर ने किसे भारतीय सामाजिक व्यवस्था का सशक्त आधार माना है?
उत्तर-जाति व्यवस्था, ग्रामीण जीवन व्यवस्था व संयुक्त परिवार व्यवस्था को पन्निकर ने भारतीय सामाजिक व्यवस्था का आधार माना है।

प्रश्न 25. किसे ग्रामीण क्षेत्रों में अनाचार के लिए जाना जाता है?
उत्तर-साहूकारों को ग्रामीण क्षेत्रों में अनाचार के लिए जाना जाता है।

प्रश्न 26. ऋणग्रस्तता का एक परिणाम बताएँ।
उत्तर–किसान ऋण के जाल में फंस जाता है तथा अंत में उसकी जमीन साहूकार के कब्जे में चली जाती है।

प्रश्न 27. पंजाब में हरित क्रान्ति से किन फ़सलों का उत्पादन काफ़ी बढ़ गया?
उत्तर-पंजाब में हरित क्रान्ति के कारण गेहूँ तथा चावल का उत्पादन काफ़ी बढ़ गया।

III. अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न-

प्रश्न 1.
ग्रामीण समाज।
उत्तर-
ग्रामीण समाज वह समाज होता है जो प्रकृति के काफ़ी नज़दीक होता है, जिसमें लोगों का मुख्य पेशा कृषि होता है, जहाँ के लोगों के बीच नज़दीक के सम्बन्ध तथा समानता होती है, जो एक विशेष क्षेत्र में रहते हैं तथा काफ़ी हद तक आत्मनिर्भर होते हैं।

प्रश्न 2.
ग्रामीण समाज की दो विशेषताएं।
उत्तर-

  1. ग्रामीण समाज नगरीय समाज की तुलना में छोटे आकार के होते हैं तथा इनकी जनसंख्या भी कम होती है।
  2. यहाँ रहने वाले लोगों के बीच गहरे व सीधे सम्बन्ध होते हैं।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज

प्रश्न 3.
जाति पंचायत।
उत्तर-
पुराने समय की जाति व्यवस्था में प्रत्येक जाति की एक पंचायत होती थी जो जाति के सदस्यों के बीच के मामले सुलझाती थी। इसके पास प्रत्येक प्रकार की न्याय करने की तथा जुर्माना लगाने की शक्ति होती थी।

प्रश्न 4.
संयुक्त परिवार।
उत्तर-
संयुक्त परिवार ऐसा परिवार होता है जिसमें तीन या अधिक पीढ़ियों के लोग इकट्ठे मिलकर एक ही छत के नीचे रहते हैं, एक ही साझी रसोई में खाना खाते हैं तथा परिवार की सम्पत्ति पर समान अधिकार होता है।

प्रश्न 5.
पंचायत।
उत्तर-
गाँव के स्तर पर जिस स्थानीय सरकार का गठन किया गया है, उसे पंचायत कहते हैं। इसके सदस्यों का चुनाव गाँव की ग्राम सभा करती है तथा इसे निश्चित समय अर्थात् 5 वर्ष के लिए चुना जाता है। यह गाँव का विकास करती है।

प्रश्न 6.
अन्तर्विवाह।
उत्तर-
जब व्यक्ति को एक विशेष समूह में ही विवाह करवाना पड़ता है तथा इस प्रकार के विवाह को अन्तर्विवाह कहते हैं। पुराने नियमों के अनुसार व्यक्ति को अपनी ही जाति या उपजाति में ही विवाह करवाना पड़ता था नहीं तो उसे जाति से बाहर निकाल दिया जाता था।

प्रश्न 7.
बहिर्विवाह।
उत्तर-
जब व्यक्ति को एक विशेष समूह से बाहर विवाह करवाना पड़ता है तो इस प्रकार के व्यक्ति को बहिर्विवाह कहते हैं। इस नियम के अनुसार व्यक्ति को अपने परिवार, रिश्तेदारी, गोत्र इत्यादि से बाहर विवाह करवाना पड़ता है।

IV. लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
ग्रामीण समाज।
उत्तर-
ग्रामीण समाज एक ऐसा क्षेत्र होता है जहां तकनीक का कम प्रयोग, प्राथमिक सम्बन्धों की प्राथमिकता, छोटा आकार होता है तथा जहां अधिकतर जनसंख्या कृषि पर निर्भर करती है। इस प्रकार ग्रामीण समुदाय वह समुदाय होते हैं जो एक निश्चित स्थान पर रहते हैं, आकार में बहुत छोटे होते हैं, नज़दीक के सम्बन्ध पाए जाते हैं तथा प्राथमिक सम्बन्ध पाए जाते हैं। लोग एक-दूसरे को नज़दीक से जानते हैं तथा लोगों का मुख्य पेशा कृषि अथवा कृषि से सम्बन्धित होता है।

प्रश्न 2.
ग्रामीण समाज की दो परिभाषाएं।
उत्तर-
ए० आर० देसाई (A. R. Desai) के अनुसार, “ग्रामीण समाज गांव की एक इकाई है। यह एक थियेटर है जिसमें ग्रामीण जीवन अधिक मात्रा में अपने आपको तथा कार्यों को प्रकट करता है।”
आर० एन० मुखर्जी (R. N. Mukherjee) के अनुसार, “गांव वह समुदाय है जिसके विशेष लक्षण सापेक्ष एकरूपता, सादगी, प्राथमिक समूहों की प्रधानता, जनसंख्या का कम घनत्व तथा कृषि मुख्य पेशा होता है।”

प्रश्न 3.
ग्रामीण समुदाय-मुख्य पेशा कृषि।
उत्तर-
ग्रामीण समाज का मुख्य पेशा कृषि अथवा कृषि पर आधारित कार्य होते हैं क्योंकि ग्रामीण समाज प्रकृति के काफ़ी नज़दीक होते हैं। यह प्रकृति के काफ़ी नज़दीक होते हैं इसलिए यह जीवन को अलग ही दृष्टि से देखते हैं। चाहे गांवों में और भी पेशे होते हैं परन्तु वह काफ़ी कम संख्या में होते हैं तथा वह कृषि से सम्बन्धित चीजें भी बनाते हैं। ग्रामीण समाज में भूमि को बहुत ही महत्त्वपूर्ण वस्तु समझा जाता है तथा लोग यहां ही रहना पसन्द करते हैं क्योंकि उनका जीवन भूमि पर ही निर्भर होता है। यहां तक कि लोगों तथा गांवों की आर्थिक व्यवस्था तथा विकास भी कृषि पर ही निर्भर करता है।

प्रश्न 4.
ग्रामीण समुदाय-कम जनसंख्या तथा एकरूपता।
उत्तर-
गांवों की जनसंख्या शहरों की तुलना में बहुत कम होती है। लोग दूर-दूर तक छोटे-छोटे समूह बना कर बसे होते हैं तथा इन समूहों को गांव का नाम दिया जाता है। गांव में कृषि के अतिरिक्त और पेशे कम ही होते हैं जिस कारण लोग शहरों की तरफ भागते हैं तथा जनसंख्या भी कम ही होती है। लोगों के बीच नज़दीक के सम्बन्ध होते हैं तथा एक जैसा पेशा, कृषि होने के कारण उनके विचार भी एक जैसे ही होते हैं। गांव के लोगों की लोक-रीतियां, रूढ़ियां, परम्पराएं इत्यादि भी एक जैसे ही होते हैं तथा उनके आर्थिक, नैतिक, धार्मिक जीवन में कोई विशेष अन्तर नहीं होता है। गांव में लोग किसी दूर के क्षेत्र से रहने नहीं आते हैं, बल्कि यह तो गांव में रहने वाले मूल निवासी ही होते हैं अथवा नज़दीक रहने वाले लोग होते हैं। इस कारण लोगों में एकरूपता होती है।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज

प्रश्न 5.
ग्रामीण समुदाय-पड़ोस का महत्त्व।
उत्तर-
ग्रामीण समाज में पड़ोस का बहुत महत्त्व होता है। लोगों का मुख्य पेशा कृषि होता है जिसमें उन्हें काफ़ी समय खाली मिल जाता है। कृषि के पेशे में अधिक समय नहीं लगता है। इस कारण लोग एक-दूसरे से मिलते रहते हैं, बातें करते हैं, एक-दूसरे से सहयोग करते रहते हैं। लोगों के अपने पड़ोसियों से बहुत गहरे सम्बन्ध होते हैं। पड़ोस में जातीय समानता होती है जिस कारण उनकी स्थिति भी समान होती है। लोग वैसे तो पड़ोसियों का सम्मान, उनका आदर करना अपना फर्ज़ समझते हैं परन्तु इसके साथ ही एक-दूसरे के सुख-दुःख में पड़ोसी ही सबसे पहले आते हैं, रिश्तेदार तो बाद में आते हैं। इस कारण पड़ोस का काफ़ी महत्त्व होता है।

प्रश्न 6.
ग्रामीण समाज में परिवार का नियन्त्रण।
उत्तर-
ग्रामीण समाजों में परिवार का व्यक्ति पर पूर्ण नियन्त्रण होता है। गांवों में अधिकतर पितृसत्तात्मक परिवार होते हैं तथा परिवार का प्रत्येक छोटा-बड़ा निर्णय परिवार का मुखिया ही लेता है। गांव में तथा परिवार में श्रम विभाजन लिंग के आधार पर होता है। मर्द कृषि करते हैं अथवा घर से बाहर जाकर पैसा कमाते हैं तथा स्त्रियां घर में रह कर घर की देखभाल करती हैं। गांवों में संयुक्त परिवार प्रथा होती है। सभी व्यक्ति परिवार में मिल कर कार्य करते हैं। परिवार के सभी सदस्य त्योहारों, धार्मिक क्रियाओं इत्यादि में मिलकर भाग लेते हैं। व्यक्ति को कोई भी कार्य करने से पहले परिवार की सलाह लेनी पड़ती है। इस प्रकार उसके ऊपर परिवार का पूर्ण नियन्त्रण होता है।

प्रश्न 7.
ग्रामीण समाज तथा प्रकृति से निकटता।
उत्तर-
गांवों में लोग कृत्रिम वातावरण से दूर रहते हैं इसलिए इनका प्रकृति से गहरा सम्बन्ध होता है। इनका मुख्य पेशा कृषि होता है इसलिए यह प्रकृति से प्रत्यक्ष रूप से सम्बन्धित होते हैं। इनका जीवन प्रकृति पर ही निर्भर करता है इसलिए यह सूर्य, वरुण, इन्द्र देवता इत्यादि की पूजा करते हैं। यह लोग प्राकृतिक शक्तियों जैसे कि वर्षा, बाढ़, सूखा इत्यादि से बहुत डरते हैं क्योंकि इन पर ही कृषि निर्भर करती है। यह प्राकृतिक शक्तियां इनके पूर्ण वर्ष के परिश्रम को तबाह कर सकती हैं। इस कारण ही यह लोग रूढ़िवादी होते हैं तथा इनका दृष्टिकोण भी सीमित होता है। इस तरह यह प्रकृति के निकट होते हैं। .

प्रश्न 8.
ग्रामीण समाज-स्त्रियों की निम्न स्थिति।
उत्तर-
गांवों में स्त्रियों की स्थिति काफ़ी निम्न होती है क्योंकि स्त्रियां केवल घरेलू कार्य करने तक ही सीमित होती हैं। प्राचीन समय में तो गांवों में श्रम विभाजन लिंग के आधार पर ही होता था। स्त्रियां घर का कार्य करती थीं तथा मर्द घर से बाहर का कार्य करते थे। उनको घर से बाहर निकलने की आज्ञा नहीं थी। उसको कोई भी अधिकार नहीं थे। घर के निर्णय करते समय उनसे पूछा भी नहीं जाता था। उसको केवल पैर की जूती समझा जाता था। चाहे अब समय बदल रहा है तथा लोग अपनी लड़कियों को पढ़ा रहे हैं परन्तु स्त्रियों के प्रति उनका दृष्टिकोण अब भी वही है।

प्रश्न 9.
ग्रामीण समाज में आ रहे परिवर्तन।
उत्तर-

  • ग्रामीण समाज तथा शहरी समाजों में अन्तर कम हो रहे हैं।
  • कृषि के ढांचे में परिवर्तन तथा कृषि का व्यापारीकरण।
  • धर्म का कम होता प्रभाव।
  • विज्ञान का प्रभाव बढ़ रहा है।
  • प्रकृति पर किसानों की निर्भरता कम हो रही है।
  • शिक्षा का स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

प्रश्न 10.
ग्रामीण समाज-धर्म का कम होता प्रभाव।
उत्तर-
प्राचीन समय में ग्रामीण लोगों पर धर्म का बहुत प्रभाव होता था। कृषि की प्रत्येक गतिविधि पर धर्म का प्रभाव होता था परन्तु अब यह खत्म हो चुका है। पहले कई पेड़ों, पक्षियों तथा जानवरों इत्यादि को पवित्र समझा जाता था परन्तु आजकल के समय में यह कम हो गया है। ग्रामीण लोगों के धार्मिक विश्वासों, रस्मों-रिवाजों में बहुत परिवर्तन आ गया है तथा नई पीढ़ी ने इन्हें मानना बन्द कर दिया है। आजकल के मशीनी युग में ग्रामीण समाज का रोज़ाना जीवन मन्दिरों, गुरद्वारों के प्रभाव से दूर होता जा रहा है।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज

प्रश्न 11.
ग्रामीण परिवार।
अथवा
संयुक्त परिवार।
उत्तर-
ग्रामीण परिवार आमतौर पर पितृसत्तात्मक तथा संयुक्त परिवार होते हैं। ग्रामीण परिवारों में पिता की सत्ता चलती है तथा परिवार के सभी सदस्य एक ही घर में रहते हैं। एक ही घर में रहने के कारण एक ही चूल्हे में खाना बनता है तथा सामुदायिक भावना बहुत अधिक होती है। इस प्रकार ग्रामीण समाजों में संयुक्त परिवार पाए जाते हैं जिस में कई पीढ़ियों के सदस्य इकट्ठे रहते हैं। यह आकार में बड़े होते हैं तथा इनमें सम्पत्ति पर भी सभी का बराबर अधिकार होता है।

प्रश्न 12.
ग्रामीण परिवार-पितृसत्तात्मक परिवार।
अथवा ग्रामीण परिवारों में पिता का अधिक अधिकार।
उत्तर-
ग्रामीण परिवारों में पिता के अधिकार अधिक होते हैं। पिता ही पूर्ण परिवार का कर्ता-धर्ता होता है। परिवार के सदस्यों को लिंग तथा आयु के आधार पर कार्यों का विभाजन, बच्चों के विवाह करने, आय का ध्यान रखना, सारे घर को ठीक ढंग से चलाना इत्यादि जैसे कई कार्य हैं जो पिता अपने तरीके से करता है। पिता का ग्रामीण परिवार पर इतना अधिक प्रभाव होता है कि परिवार का कोई भी सदस्य उसके आगे बोल नहीं सकता है। ग्रामीण परिवार शहरी परिवारों के बिल्कुल विपरीत होते हैं। इनमें तो पिता की इच्छा का ही महत्त्व होता है।

प्रश्न 13.
ग्रामीण परिवार की विशेषताएं।
अथवा संयुक्त परिवार की चार विशेषताएं लिखिए।
उत्तर-

  1. ग्रामीण परिवार आकार में बड़े होते हैं।
  2. ग्रामीण परिवार कृषि पर निर्भर करते होते हैं।
  3. ग्रामीण परिवारों में अधिक सामूहिक भावना अथवा एकता होती है।
  4. ग्रामीण परिवारों में अधिक अन्तर्निर्भरता तथा अनुशासन होता है।
  5. पिता को अधिक अधिकार प्राप्त होते हैं।
  6. पारिवारिक कार्यों में व्यक्ति की अधिक भागीदारी होती है।

प्रश्न 14.
ग्रामीण परिवारवाद।
उत्तर-
गांवों में मिलने वाली प्रत्येक प्रकार की संस्था के ऊपर ग्रामीण परिवार का काफ़ी प्रभाव होता है। इस कारण ही ग्रामीण समाज में परिवार को अधिक महत्त्व प्राप्त होता है तथा व्यक्ति को कम। इसको ही परिवारवाद कहते हैं। जब एक या दो व्यक्तियों की जगह पूरे परिवार को महत्त्व दिया जाए तो उसको परिवारवाद कहते हैं। पारिवारिक गुणों के सामाजिक, राजनीतिक संगठनों पर प्रभाव को भी परिवारवाद कहा जाता है।

प्रश्न 15.
ग्रामीण विवाह।
उत्तर-
कृषि प्रधान समाजों में विवाह को काफ़ी आवश्यक समझा जाता है क्योंकि इसे धार्मिक संस्कारों को पूरा करने तथा खानदान को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक समझा जाता है। इस प्रकार ग्रामीण विवाह आदमी तथा औरत के बीच बनाया गया रिश्ता है जिसका उद्देश्य परिवार बनाना, घर बसाना, बच्चे पैदा करना, समाज को आगे बढ़ाना तथा धार्मिक संस्कारों को पूर्ण करना है। ग्रामीण विवाह में दो परिवार इकट्ठे होते हैं तथा लड़का-लड़की की सहायता से एक-दूसरे से सम्बन्ध बनाते हैं। ग्रामीण समाज में गोत्र से बाहर तथा जाति के अन्दर विवाह करवाना आवश्यक समझा जाता है।

प्रश्न 16.
ग्रामीण विवाह एक धार्मिक संस्कार होता है।
उत्तर-
ग्रामीण समाजों में विवाह को धार्मिक संस्कार माना जाता है क्योंकि इसका उद्देश्य धार्मिक होता है। धार्मिक ग्रन्थों में लिखा हुआ है कि व्यक्ति विवाह करके अपना घर बसाएगा, सन्तान पैदा करके समाज को आगे बढ़ाएगा तथा अपने ऋण उतारेगा। व्यक्ति अपने ऋण केवल विवाह करके तथा सन्तान पैदा करके ही उतार सकता है। ग्रामीण समाज में व्यक्ति को जन्म से लेकर मृत्यु तक कई संस्कारों में से निकलना पड़ता है। इस कारण ही इसे धार्मिक संस्कार माना गया है।

प्रश्न 17.
व्यवस्थित विवाह।
उत्तर-
ग्रामीण समाजों में विवाह को एक मर्द तथा स्त्री का मेल नहीं, बल्कि दो परिवारों, दो समूहों अथवा दो गांवों का मेल समझा जाता है। इस कारण माता-पिता अपने बच्चों का साथी ढूंढ़ने के लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस प्रकार जो विवाह माता-पिता द्वारा निश्चित किया जाए उसे व्यवस्थित विवाह कहते हैं। विवाह निश्चित करने के लिए परिवार के आकार, स्थिति, नातेदारी तथा आर्थिक स्थिति को काफ़ी महत्त्व दिया जाता है। इसके साथ-साथ बच्चे के निजी गुणों को भी ध्यान में रखा जाता है। यदि बच्चे में कोई निजी कमी है तो उसका विवाह करने में काफ़ी समस्या आती है। माता-पिता ही बच्चों का विवाह करते हैं तथा धूमधाम से विवाह करने का प्रयास करते हैं।

प्रश्न 18.
ग्रामीण क्षेत्र में साथी के चुनाव की कसौटियां।
उत्तर-
ग्रामीण क्षेत्रों में साथी के चुनाव के लिए कपाड़िया ने तीन नियम दिए हैं तथा वे निम्नलिखित हैं(i) चुनाव का क्षेत्र (The field of selection) (ii) चुनाव करने के लिए विरोधी पार्टी (Parties for selection) (iii) चुनाव की कसौटियां (Criteria of selection)।

प्रश्न 19.
गांव बहिर्विवाह।
अथवा ग्रामीण विजातीय विवाह।
उत्तर-
गांव बहिर्विवाह के नियम के अनुसार एक गांव के व्यक्ति आपस में विवाह नहीं करवा सकते। व्यक्ति को अपने गांव से बाहर विवाह करवाना पड़ता है। यह समझा जाता है कि गांव में रहने वाले सभी व्यक्ति एक ही मातापिता की सन्तान हैं। एक गांव के व्यक्तियों को आपस में सगे-सम्बन्धी समझा जाता है। पंजाब के गांवों में यह शब्द आम सुने जा सकते हैं कि गांव की बेटी, बहन सब की साझी बेटी, बहन होती है। इसलिए व्यक्ति को अपने गांव से बाहर विवाह करना पड़ता है। इसे ही गांव बहिर्विवाह कहते हैं।

प्रश्न 20.
दहेज।
उत्तर-
परम्परागत भारतीय समाज में विवाह के समय लड़की को दहेज देने की प्रथा चली आ रही है। विवाह के समय माता-पिता लड़की को लड़के के घर भेजते समय लड़के तथा उसके माता-पिता को कुछ उपहार भी देते हैं। इन उपहारों को ही दहेज का नाम दिया जाता है। प्रत्येक परिवार अपनी आर्थिक स्थिति तथा लड़के वालों की सामाजिक स्थिति के अनुसार दहेज देता है। जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है वह अधिक दहेज देते हैं तथा जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति कमज़ोर होती है वह कम दहेज देते हैं। आजकल के समय में यह प्रथा काफ़ी बढ़ गई है तथा सभी भारतीय समाजों में समान रूप से प्रचलित है।

प्रश्न 21.
ग्रामीण अर्थव्यवस्था।
उत्तर-
ग्रामीण अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित होती है तथा कृषि भूमि पर निर्भर होती है। इसलिए ग्रामीण समाज तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भूमि का सबसे अधिक महत्त्व होता है। हमारे देश की लगभग 70% जनसंख्या कृषि अथवा
कृषि से सम्बन्धित पेशों में लगी हुई है। चाहे और पेशे भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था में होते हैं परन्तु कृषि का महत्त्व सबसे . अधिक होता है। लोग भूमि पर फसल उत्पन्न करके उत्पादन करते हैं। उत्पादन की विधि अभी भी प्राचीन है। चाहे देश
के कुछ भागों में मशीनों तथा आधुनिक तकनीक की सहायता से कृषि हो रही है परन्तु फिर भी देश के अधिकतर भागों में कृषि के लिए पुराने ढंगों का प्रयोग होता है।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज

प्रश्न 22.
ऋणग्रस्तता।
उत्तर-
ग्रामीण अर्थव्यवस्था की एक मुख्य विशेषता किसानों का ऋणग्रस्त होना है। ग्रामीण परिवार आकार में बड़े होते हैं। उनकी आय चाहे कम होती है परन्तु बड़ा परिवार होने के कारण खर्चे बहुत अधिक होते हैं। खर्चे पूरे करने के लिए उन्हें ब्याज पर साहूकार से कर्जा लेना पड़ता है। इस तरह वह ऋणग्रस्त हो जाते हैं। वैसे भी आजकल कृषि पर खर्चा बहुत बढ़ गया है जैसे कि उर्वरकों तथा बीजों के बढ़े हुए दाम, डीज़ल का खर्चा, पानी के लिए पम्पों का प्रयोग, उत्पादन का कम मूल्य इत्यादि। इन सबके कारण उसके खर्चे पूर्ण नहीं हो पाते हैं तथा उन्हें बैंकों अथवा साहूकारों से ऋण लेना पड़ता है।

प्रश्न 23.
जजमानी व्यवस्था।
उत्तर-
ग्रामीण अर्थव्यवस्था में जजमानी व्यवस्था का काफ़ी महत्त्वपूर्ण स्थान है। जजमान का अर्थ है सेवा करने वाला अथवा यज्ञ करने वाला। समय के साथ-साथ यह शब्द उन लोगों के लिए प्रयोग किया जाने लगा जो दूसरे लोगों से सेवाएं ग्रहण करते हैं। इस सेवा को ग्रहण करने तथा सेवा करने के अलग-अलग जातियों के पुश्तैनी सम्बन्धों को ही जजमानी व्यवस्था कहते हैं। इस व्यवस्था के अनुसार पुजारी, दस्तकार तथा और निम्न जातियों के लोग उच्च जातियों को अपनी सेवाएं देते थे। इनकी सेवाओं की एवज में उस घर अथवा किसान से उत्पादन में से हिस्सा ले लेते हैं। इस तरह मनुष्यों के जीवन की ज़रूरतें स्थानीय स्तर पर ही पूर्ण हो जाती हैं। इस तरह जजमानी व्यवस्था से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सही ढंग से चलती रहती है।

प्रश्न 24.
ग्रामीण अर्थव्यवस्था की विशेषताएं।
उत्तर-

  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था में लोगों का मुख्य पेशा कृषि होता है तथा लोगों का जीवन है इस पर ही आधारित होता है।
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उत्पादन कृषि से होता है तथा उत्पादन के ढंग अभी प्राचीन ही हैं।
  • ग्रामीण समाज में भूमि ही सभी प्रकार के सम्बन्धों का आधार होती है तथा भूमि पर किसान का अधिकार होता है।
  • ग्रामीण जनसंख्या अधिक होती है जिस कारण भूमि पर अधिक उत्पादन करने के लिए दबाव बढ़ता है। (v) ग्रामीण अर्थव्यवस्था में कर्जे की बहुत समस्या होती है तथा किसान हमेशा ही कर्जे में डूबे रहते हैं।

प्रश्न 25.
ग्रामीण समाज में ऋणग्रस्तता के कारण।
उत्तर-

  • किसानों की आय के साधन अस्थिर होते हैं जिस कारण उन्हें आवश्यकता पड़ने पर ऋण लेना पड़ता है।
  • किसानों के परिवारों की जनसंख्या अधिक परन्तु आय सीमित ही होती है जिस कारण उन्हें ऋण लेना पड़ता है।
  • किसानों को दिखावा करने की आदत होती है जिस कारण वह आवश्यकता से अधिक खर्च करते हैं। इसलिए उन्हें ऋण लेना पड़ता है।
  • किसानों को साहूकारों से आसानी से ऋण प्राप्त हो जाता है जिस कारण वह ऋण लेने के लिए उत्साहित होते हैं।
  • साहूकार भी ऋणग्रस्त किसान को आसानी से अपने चंगुल से निकलने नहीं देते। इस कारण भी किसान इस चक्र में फंसे रहते हैं।

प्रश्न 26.
ज़मींदारी प्रथा।
उत्तर-
भारत की स्वतन्त्रता से पहले हमारे देश के ग्रामीण समाज में ज़मींदारी प्रथा चल रही थी। इस प्रथा में भूमि के बहुत ही बड़े टुकड़े का स्वामी एक व्यक्ति अर्थात् ज़मींदार होता था। वह स्वयं तो ऐश करता था तथा स्वयं कोई भी कार्य नहीं करता था। परन्तु वह अपनी भूमि छोटे किसानों को काश्त करने के लिए दे देता था। उत्पादन का थोड़ा-सा हिस्सा वह उन छोटे किसानों को दे देता था। इस प्रकार बिना परिश्रम किए वह बहुत साधन प्राप्त कर लेता था तथा ऐश करता था। स्वतन्त्रता के बाद इस प्रथा को खत्म कर दिया गया था।

प्रश्न 27.
मज़दूरी से सम्बन्धित सुधार।
उत्तर-
पंचवर्षीय योजनाओं में मजदूरी से सम्बन्धित सुधारों के मुख्य उद्देश्य थे-(i) मज़दूरों की सुरक्षा। (ii) किराए को कम करना (iii) मज़दूर की मल्कीयत। ज़मींदारी प्रथा के खात्मे के बाद भी बहुत बड़े क्षेत्र पर मज़दूरी ही चलती रही। इसलिए कई राज्यों में इससे सम्बन्धित कदम उठाए गए जिन्हें Tenancy Reforms कहा जाता है। उदाहरण के तौर पर मजदूरों की सुरक्षा तथा सही किराए को निश्चित करना जिस से मज़दूर प्रत्यक्ष रूप से राज्य के सम्पर्क में आ गए। इन सुधारों को नवम्बर, 1969 तथा सितम्बर, 1970 में हुई मुख्यमन्त्रियों की बैठकों में Revive किया गया तथा यह सिफ़ारिश की गई कि सरकारी प्रयास अधिक होने चाहिएं ताकि मजदूरों की स्थिति में सुधार हो सके।

प्रश्न 28.
पंचायती राज्य संस्थाएं।
उत्तर-
हमारे देश में स्थानीय क्षेत्रों का विकास करने के लिए दो प्रकार के ढंग हैं। शहरी क्षेत्रों का विकास करने के लिए स्थानीय सरकारें होती हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करने के लिए पंचायती राज्य संस्थाएं होती हैं। हमारे देश की लगभग 70% जनता ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करने के लिए जो संस्थाएं बनाई गई हैं उन्हें पंचायती राज्य संस्थाएं कहते हैं। इसमें तीन स्तर होते हैं। ग्राम स्तर पर विकास करने के लिए पंचायत होती है, ब्लॉक स्तर पर विकास करने के लिए ब्लॉक समिति होती है तथा जिला स्तर पर विकास करने के लिए जिला परिषद् होती है। इन सभी के सदस्य चुने भी जाते हैं तथा मनोनीत भी होते हैं।

प्रश्न 29.
ग्राम सभा।
उत्तर-
गांव की पूरी जनसंख्या में से बालिग व्यक्ति जिस संस्था का निर्माण करते हैं उसे ग्राम सभा कहते हैं। गांव के सभी वयस्क व्यक्ति इसके सदस्य होते हैं तथा यह गांव की पूर्ण जनसंख्या की एक सम्पूर्ण इकाई है। यह वह मूल इकाई है जिस पर हमारे लोकतन्त्र का ढांचा टिका हुआ है। जिस गांव की जनसंख्या 250 से अधिक होती है वहां ग्राम सभा बन सकती है। यदि एक गांव की जनसंख्या कम है तो दो गांव मिलकर ग्राम सभा बनाते हैं। ग्राम सभा में गांव का प्रत्येक वह बालिग अथवा वयस्क व्यक्ति सदस्य होता है जिसे वोट देने का अधिकार प्राप्त होता है। प्रत्येक ग्राम सभा का एक प्रधान तथा कुछ सदस्य होते हैं जो 5 वर्ष के लिए चुने जाते हैं।

प्रश्न 30.
ग्राम पंचायत।
उत्तर-
प्रत्येक ग्राम सभा अपने क्षेत्र में से एक ग्राम पंचायत का चुनाव करती है। इस प्रकार ग्राम सभा एक कार्यकारी संस्था है जो ग्राम पंचायत के सदस्यों का चुनाव करती है। इस में एक सरपंच तथा 5 से 13 तक पंच होते हैं। यह 5 वर्ष के लिए चुनी जाती है परन्तु यदि यह अपने अधिकारों का गलत प्रयोग करे तो उसे 5 वर्ष से पहले भी भंग किया जा सकता है। पंचायत में पिछड़ी श्रेणियों तथा स्त्रियों के लिए स्थान आरक्षित हैं। ग्राम पंचायत में सरकारी कर्मचारी तथा मानसिक तौर पर बीमार व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकते। ग्राम पंचायत गांव में सफाई, मनोरंजन, उद्योग तथा यातायात के साधनों का विकास करती है तथा गांव की समस्याएं दूर करती है।

प्रश्न 31.
ग्राम पंचायत के कार्य।
उत्तर-

  • ग्राम पंचायत का सबसे पहला कार्य गांव के लोगों के सामाजिक तथा आर्थिक जीवन के स्तर को ऊँचा उठाना होता है।
  • गांव की पंचायत गांव में स्कूल खुलवाने तथा लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करती है।
  • ग्राम पंचायत ग्रामीण समाज में मनोरंजन के साधन जैसे कि फिल्में, मेले लगवाने तथा लाइब्रेरी खुलवाने का भी प्रबन्ध करती है।
  • पंचायत लोगों को कृषि की नई तकनीकों के बारे में बताती है, नए बीजों, उन्नत उर्वरकों का भी प्रबन्ध करती है।
  • यह गांव में कुएं, ट्यूबवैल इत्यादि लगवाने का प्रबन्ध करती है तथा नदियों के पानी की भी व्यवस्था करती है।
  • यह गांवों का औद्योगिक विकास करने के लिए गांव में उद्योग लगवाने का भी प्रबन्ध करती है।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज

प्रश्न 32.
न्याय पंचायत।
उत्तर-
गांवों के लोगों में झगड़े होते रहते हैं जिस कारण उनके झगड़ों का निपटारा करना आवश्यक होता है। इसलिए 5-10 ग्राम सभाओं के लिए एक न्याय पंचायत का निर्माण किया जाता है। न्याय पंचायत लोगों के बीच होने वाले झगड़ों को खत्म करने में सहायता करती है। इसके सदस्य चुने जाते हैं तथा सरपंच पांच सदस्यों की एक कमेटी बनाता है। इन सदस्यों को पंचायत से प्रश्न पूछने का भी अधिकार होता है।

प्रश्न 33.
पंचायत समिति अथवा ब्लॉक समिति।
उत्तर-
पंचायती राज्य संस्थाओं के तीन स्तर होते हैं। सबसे निचले गांव के स्तर पर पंचायत होती है। दूसरा स्तर ब्लॉक का होता है जहां पर ब्लॉक समिति अथवा पंचायत समिति का निर्माण किया जाता है। एक ब्लॉक में आने वाली पंचायतें, पंचायत समिति के सदस्य होते हैं तथा इन पंचायतों के प्रधान अथवा सरपंच इसके सदस्य होते हैं।

पंचायत समिति के इन सदस्यों के अतिरिक्त और सदस्यों का चुनाव प्रत्यक्ष तौर पर किया जाता है। पंचायत समिति अपने क्षेत्र में आने वाली पंचायतों के कार्यों का ध्यान रखती है। यह गांवों के विकास के कार्यक्रमों को चैक करती है तथा पंचायतों को गांव के कल्याण करने के लिए निर्देश देती है। यह पंचायती राज्य के दूसरे स्तर पर है।

प्रश्न 34.
जिला परिषद्।
उत्तर-
पंचायती राज्य के सबसे ऊंचे स्तर पर है ज़िला परिषद् जो कि जिले के बीच आने वाली पंचायतों के कार्यों का ध्यान रखती है। यह भी एक प्रकार की कार्यकारी संस्था होती है। पंचायत समितियों के चेयरमैन चुने हुए सदस्य, उस क्षेत्र के लोक सभा, राज्य सभा तथा विधान सभा के सदस्य सभी जिला परिषद् के सदस्य होते हैं। यह सभी जिले में आने वाले गांवों के विकास का ध्यान रखते हैं। जिला परिषद् कृषि में सुधार, ग्रामीण बिजलीकरण, भूमि सुधार, सिंचाई, बीजों तथा उर्वरकों को उपलब्ध करवाना, शिक्षा, उद्योग लगवाने जैसे कार्य करती है।

V. बड़े उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
ग्रामीण परिवार क्या होता है ? इसकी विशेषताओं का वर्णन करो।
उत्तर-
ग्रामीण सामाजिक संरचना में परिवार का बहुत ही महत्त्वपूर्ण स्थान है क्योंकि कृषि प्रधान समाजों में परिवार का बहुत महत्त्व होता है। वैसे तो गांवों में परिवार के कई स्वरूप देखने को मिलते हैं परन्तु संयुक्त परिवार ही ऐसा परिवार है जो सभी ग्रामीण समाजों में पाया जाता है। भारत के बहुत-से क्षेत्रों में पितृ प्रधान संयुक्त परिवार पाए जाते हैं। इसलिए हम ग्रामीण समाज में मिलने वाले संयुक्त परिवार का वर्णन करेंगे।
संयुक्त परिवार एक ऐसा समूह है जिसमें कई पुश्तों के सदस्य इकट्ठे रहते हैं। इसका अर्थ है कि दादा-दादी, माता-पिता, चाचा-चाची, उनके बच्चे, लड़कों की पत्नियां तथा बिन ब्याहे बच्चे इत्यादि सभी एक ही निवास स्थान पर रहते हैं।

कार्वे (Karve) के अनुसार, “संयुक्त परिवार उन व्यक्तियों का समूह होता है जिसमें साधारणतया सभी एक ही घर में रहते हैं, जोकि साझी रसोई में पका भोजन खाते हैं तथा साझी जायदाद के मालिक होते हैं तथा जो किसी न किसी प्रकार से दूसरे व्यक्ति के रक्त से सम्बन्धित होते हैं।”

आई०पी० देसाई (I.P. Desai) के अनुसार, “हम उस परिवार को संयुक्त परिवार कहते हैं जिसमें मूल परिवार से अधिक पीढ़ियों के सदस्य शामिल होते हैं तथा यह सदस्य आपकी जायदाद, आय तथा आपसी अधिकारों और फर्जी से सम्बन्धित हों।”

इस प्रकार इन परिभाषाओं को देखकर हम संयुक्त परिवार के निम्नलिखित लक्षणों के बारे में बता सकते हैं:

  1. इनका आकार बड़ा होता है।
  2. इस परिवार के सदस्यों में सहयोग की भावना होती है।
  3. परिवार में जायदाद पर सभी का समान अधिकार होता है।
  4. परिवार के सभी सदस्य एक ही निवास स्थान पर रहते हैं।
  5. परिवार के सभी सदस्यों की आर्थिक, सामाजिक तथा धार्मिक गतिविधियां एक जैसी ही होती हैं।

देसाई का कहना है कि जिस किसी भी समाज में कृषि से सम्बन्धित पेशे बहुत अधिक होते हैं वहां पितृ प्रधान संयुक्त परिवार होते हैं। कृषि प्रधान समाजों में संयुक्त परिवार एक आर्थिक सम्पत्ति की तरह कार्य करता है। पितृ प्रधान ग्रामीण संयुक्त परिवार के बहुत-से ऐसे पहलू हैं, जैसे कि क्रियात्मक, राजनीतिक, मनोवैज्ञानिक इत्यादि जो इसको शहरी परिवार व्यवस्था से अलग करते हैं।
इस तरह इस चर्चा से स्पष्ट है कि ग्रामीण समाजों में साधारणतया पितृ प्रधान संयुक्त परिवार ही पाए जाते हैं। इन परिवारों की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं :

ग्रामीण परिवार की विशेषताएं (Characteristics of Rural Family)-

  1. बड़ा आकार।
  2. कृषि पर निर्भरता।
  3. अधिक सामूहिक भावना अथवा एकता।
  4. अधिक अन्तर्निर्भरता तथा अनुशासन।
  5. पारिवारिक अहं का अधिक होना।
  6. पिता का अधिक अधिकार।।
  7. पारिवारिक कार्यों में अधिक हिस्सेदारी। अब हम इनका वर्णन विस्तार से करेंगे।

1. बड़ा आकार (Large in Size) ग्रामीण परिवार की सबसे पहली विशेषता यह है कि यह आकार में काफ़ी बड़े होते हैं क्योंकि इसमें कई पीढ़ियों के सदस्य एक ही जगह पर इकट्ठे रहते हैं। हमारे देश की बढ़ती जनसंख्या भी इस बड़े आकार के लिए उत्तरदायी है। कई स्थानों पर तो कई परिवारों के सदस्यों की संख्या 60-70 तक भी पहुंच जाती है। परन्तु साधारणतया एक ग्रामीण परिवार में 6 से 15 तक सदस्य होते हैं जिस कारण यह आकार में बड़े होते हैं।

2. कृषि पर निर्भरता (Dependency upon Agriculture) ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का मुख्य पेशा कृषि होता है जिस कारण ग्रामीण परिवार के सभी सदस्य कृषि के कार्यों में लगे रहते हैं। उदाहरण के लिए खेत में हल चलाने का कार्य कोई और करता है तथा पशुओं का चारा काटने के लिए कोई और कार्य करता है। ग्रामीण परिवार में स्त्रियां खेतों में कार्य करती हैं जिस कारण ही ग्रामीण परिवार शहरी परिवार से अलग होता है। बहुत-सी स्त्रियां खेतों में अपने पतियों की मदद करने के लिए तथा मजदूरों की कमी को पूरा करने के लिए कार्य करती हैं। इसके साथ ही घर में रहने वाली स्त्रियां भी बिना किसी कार्य के नहीं बैठती हैं। वह पशुओं को चारा डालने तथा पानी पिलाने का कार्य करती रहती हैं। खेतों में इकट्ठे कार्य करने के कारण उनकी सोच तथा विचार एक जैसे ही हो जाते हैं।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज

3. अधिक एकता (Greater Unity)-ग्रामीण परिवार की एक और महत्त्वपूर्ण विशेषता इस में एकता का होना है। ग्रामीण परिवारों में शहरी परिवारों की तुलना में अधिक एकता होती है। जैसे पति-पत्नी, दादा-पोता, माता-पिता में अधिक भावनात्मक तथा गहरे रिश्ते पाए जाते हैं। अगर ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ ध्यान से देखें तो यह पता चलता है कि ग्रामीण लोग समहों में रहना अधिक पसन्द करते हैं तथा उनमें एकता किसी खुशी अथवा दु:ख के मौके पर देखी जा सकती है। ग्रामीण परिवार के सदस्यों की इच्छाएं, विचार, कार्य, गतिविधियां तथा भावनाएं एक जैसी ही होती हैं। वह लगभग एक जैसे कार्य करते हैं तथा एक जैसा ही सोचते हैं। सदस्य के निजी जीवन का महत्त्व परिवार से कम होता है। सभी सदस्य एक ही सूत्र में बन्धे होते हैं तथा परिवार के आदर्शों और परम्पराओं के अनुसार ही अपना जीवन जीते हैं।

4. अधिक अन्तर्निर्भरता तथा अनुशासन (More Inter-dependency and Discipline)-शहरी परिवारों के सदस्यों की तुलना में ग्रामीण परिवार के सदस्य एक-दूसरे पर अधिक निर्भर होते हैं। शहरों में मनुष्य की बहुत-सी आवश्यकताएं परिवार से बाहर ही पूर्ण हो जाती हैं। परन्तु ग्रामीण परिवार में मनुष्य की आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक, मनोवैज्ञानिक इत्यादि आवश्यकताएं परिवार में ही पूर्ण होती हैं। इसका कारण यह है कि इन आवश्यकताओं की पूर्ति गांवों में परिवार के अतिरिक्त और कोई साधन नहीं कर सकता है तथा व्यक्ति अकेले ही अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर सकता है। जैसे गांव में कोई लड़का तथा लड़की अपने आप ही विवाह नहीं करवा सकते बल्कि उनके परिवार ही विवाह का प्रबन्ध करते हैं। अधिक अन्तर्निर्भरता के कारण परिवार के सदस्य अपने बड़ों के नियन्त्रण के अन्तर्गत तथा अनुशासन में रहते हैं। परिवार का छोटा सदस्य बड़े सदस्य की प्रत्येक बात मानता है चाहे बड़ा सदस्य गलत ही क्यों न हो।

5. पारिवारिक अहं का अधिक होना (More Pride of Family)-ग्रामीण परिवार का एक और महत्त्वपूर्ण लक्षण परिवार के अहं का अधिक होना है। परिवार के सदस्यों की अधिक अन्तर्निर्भता तथा एकता के कारण ग्रामीण परिवार एक ऐसी इकाई का रूप ले लेता है जिसमें एक सदस्य की जगह परिवार का अधिक महत्त्व होता है। साधारण शब्दों में ग्रामीण परिवार में परिवार का महत्त्व अधिक तथा एक सदस्य का महत्त्व कम होता है। परिवार के किसी भी सदस्य की तरफ से किया गया कोई भी अच्छा या गलत कार्य परिवार के सम्मान या कलंक का कारण बनता है। परिवार के प्रत्येक सदस्य से यह आशा की जाती है कि वह परिवार के सम्मान को बरकरार रखे। पारिवारिक अहं की उदाहरण हम देख सकते हैं कि परिवार के सम्मान के लिए कई बार गांव के अलग-अलग परिवारों में झगड़े भी हो जाते हैं तथा कत्ल भी हो जाते हैं।

6. पिता के अधिक अधिकार (More Powers of Father)-ग्रामीण परिवारों में पिता के अधिकार अधिक होते हैं। पिता ही पूर्ण परिवार का कर्ता-धर्ता होता है। परिवार के सदस्यों को लिंग तथा उम्र के आधार पर कार्यों के विभाजन, बच्चों के विवाह करने, आय का ध्यान रखना, सम्पूर्ण घर को सही प्रकार से चलाना इत्यादि कई ऐसे कार्य हैं जो पिता अपने ढंग से करता है। पिता का ग्रामीण परिवार पर इतना अधिक प्रभाव होता है कि परिवार का कोई भी सदस्य उसके आगे बोल नहीं सकता है। ग्रामीण परिवार शहरी परिवारों के बिल्कुल ही विपरीत होते हैं जहां परिवार के प्रत्येक सदस्य का अपना ही महत्त्व होता है।

7. पारिवारिक कार्यों में अधिक भागीदारी (More participation in Household Affairs)-ग्रामीण परिवार की एक और महत्त्वपूर्ण विशेषता यह है कि परिवार के सभी सदस्य परिवार के कार्यों में गहरे रूप से शामिल होते हैं। कृषि ढांचा होने के कारण परिवार के सभी सदस्य अपना अधिकतर समय एक-दूसरे के साथ व्यतीत करते हैं जिस कारण परिवार के सदस्य घर की प्रत्येक गतिविधि तथा कार्य में भाग लेते हैं। दिन के समय खेतों में इकट्ठे कार्य करने के कारण तथा रात के समय घर के कार्य इकट्ठे करने के कारण सभी सदस्य एक-दूसरे के बहुत ही नज़दीक होते हैं।

इन विशेषताओं के अतिरिक्त ग्रामीण परिवार की और भी विशेषताएं हो सकती हैं जैसे कि :

  1. धर्म का अधिक महत्त्व।
  2. स्त्रियों की निम्न स्थिति।
  3. पूर्वजों की पूजा।
  4. संयुक्त परिवारों का महत्त्व। इस प्रकार ऊपर ग्रामीण परिवार की विशेषताओं का वर्णन किया गया है।

प्रश्न 2.
ग्रामीण परिवारवाद के बारे में आप क्या जानते हैं ? वर्णन करो।
उत्तर-
ग्रामीण सामाजिक संरचना में परिवार एक महत्त्वपूर्ण इकाई होता है। गांवों में मिलने वाली प्रत्येक प्रकार की संस्था के ऊपर ग्रामीण परिवार का बहुत अधिक प्रभाव होता है। इस कारण ही ग्रामीण समाज में परिवार को अधिक महत्त्व प्राप्त होता है तथा व्यक्ति को कम महत्त्व प्राप्त होता है। इसको ही परिवारवाद कहते हैं। जब एक या दो व्यक्तियों की जगह पूर्ण परिवार को महत्त्व दिया जाए तो इसको परिवारवाद कहते हैं। ___ समाजशास्त्रियों का कहना है कि कृषि प्रधान समाजों में सामाजिक तथा राजनीतिक संगठनों में परिवार के गुण पाए जाते हैं जोकि ग्रामीण समाज की प्राथमिक तथा सबसे महत्त्वपूर्ण इकाई है। पारिवारिक गुणों के सामाजिक, राजनीतिक संगठनों पर प्रभाव को ही परिवारवाद कहा जाता है।

सोरोकिन (Sorokin) के अनुसार, “क्योंकि परिवार ग्रामीण समाज की प्राथमिक सामाजिक संस्था है, इसलिए स्वाभाविक ही यह आशा की जाती है कि कृषि समूहों के ऊपर सामाजिक संस्थाओं तथा ग्रामीण परिवारों की विशेषताओं की छाप हो। दूसरे शब्दों में ग्रामीण समाज के सभी सामाजिक संगठनों के प्राथमिक सामाजिक सम्बन्धों के नमूने, ग्रामीण पारिवारिक सम्बन्धों के अनुसार बने होते हैं। परिवारवाद शब्द ऐसे ही सामाजिक संगठनों के लिए प्रयोग किया गया है।”
इस प्रकार जब गांव की राजनीतिक तथा सामाजिक संस्थाओं के ऊपर परिवार का प्रभाव हो तो इसको परिवारवाद कहते हैं। परिवारवाद की विशेषताएं इस प्रकार हैं :

1. परिवार एक आदर्श के रूप में (Family in the form of an Ideal)-परिवार को समाज के एक आदर्श के रूप में देखा जाता है। परिवार में नैतिक माप दण्ड, धार्मिक विश्वास, सामाजिक धारणाएं होती हैं तथा अगर कोई इनको तोड़ने तथा परिवार की स्थिरता को कमजोर करने की कोशिश करता है तो उसकी निन्दा की जाती है।

2. परिवार सामाजिक उत्तरदायित्व की इकाई (Family a unit of Social Responsibility)-किसी भी ग्रामीण समाज की प्राथमिक इकाई परिवार होता है। इसकी सभी ज़िम्मेदारियां परिवार ही निभाता है तथा परिवार ही सामूहिक रूप से कर अदा करता है। गांव में किसी व्यक्ति की पहचान भी उसके परिवार से ही होती है। किसी भी व्यक्ति को निजी तौर पर पहचाना नहीं जाता है।

3. परिवार का राजनीतिक संस्थाओं पर प्रभाव (Effect of family on Political Institutions)-कृषि प्रधान समाजों में राजनीतिक संस्थाओं का रूप भी ग्रामीण परिवारों जैसा ही होता है। शासक तथा आम लोगों के बीच का रिश्ता परिवार के मुखिया तथा सदस्यों के बीच के रिश्ते जैसा होता है। राजा, शासक इत्यादि को पिता प्रधान परिवार के मुखिया के जैसा ही समझा जाता है। गांव की राजनीतिक गतिविधियों में परिवार का मुखिया ही परिवार का प्रतिनिधि होता है। परिवार जहां पर भी कह दे सदस्य वहीं पर ही वोट भी डालते हैं।

4. सहयोग से भरपूर रिश्ते (Relations full of Co-operation)-शहरी समाजों में रिश्ते सहयोग वाले नहीं बल्कि समझौते पर आधारित होते हैं। व्यक्ति कार्य खत्म होने के बाद रिश्ता भी खत्म कर देता है। परन्तु कृषि प्रधान तथा ग्रामीण समाजों में रिश्ते समझौते पर आधारित न होकर बल्कि सहयोग, हमदर्दी, प्यार तथा मेल मिलाप वाले होते हैं। इकट्ठे रहने, इकट्ठे कार्य करने, एक जैसे विचारों तथा विश्वासों को मानने तथा परिवार के प्रति निष्ठा और एकता के कारण सहयोग से भरपूर रिश्ते सामने आते हैं।

5. परिवार-उत्पादन, उपभोग तथा विभाजन की इकाई (Family a unit of Production, Consumption and Exchange) ग्रामीण समाज के आर्थिक ढांचे में भी ग्रामीण परिवार के गुण पाए जाते हैं। ग्रामीण परिवार में ही उत्पादन होता है तथा उपभोग भी। इसका अर्थ है कि परिवार की आवश्यकताओं के अनुसार ही उत्पादन किया जाता है तथा परिवार ही उस उत्पादन का उपभोग करता है। गांव में विभाजन बहुत ही साधारण तरीके से होता है। पैसे के लेन-देन की जगह चीज़ों का लेन-देन कर लिया जाता है। परिवार ही विनिमय का आधार होता है।

6. बहुत अधिक प्रथाएं (Many Customs)-कृषि प्रधान समाजों में सभी ही ग्रामीण जीवन की प्रक्रियाएं प्रथाओं के इर्द-गिर्द ही चलती हैं। जीवन के प्रत्येक पक्ष से सम्बन्धित प्रथाएं ग्रामीण समाज में मौजूद होती हैं तथा यह व्यक्ति के जीवन में हरेक पक्ष को प्रभावित करती रहती हैं।

7. पितृ पूजा की प्रमुखता (Dominance of Ancestoral Worship)-ग्रामीण समाज में धर्म का बहुत अधिक महत्त्व होता है। परिवार के सभी सदस्यों को परिवार की प्रथाओं, परम्पराओं इत्यादि को मानना ही पड़ता है। ग्रामीण परिवारों में पूजा बहुत होती है। बुजुर्गों की पूजा ग्रामीण समाज का महत्त्वपूर्ण अंग है। लोग देवी-देवताओं की पूजा के साथ-साथ पूर्वजों की पूजा भी कर लेते हैं।
इस प्रकार जिन समाजों में परिवारवाद की प्रधानता होती है वहां परिवार की अपनी ही कुछ विशेषताएं होती हैं।

प्रश्न 3.
ग्रामीण विवाह क्या होता है ? इसकी विशेषताओं का वर्णन करो।
उत्तर-
साधारणतया किसी भी समाज में विवाह करवाना आवश्यक समझा जाता है क्योंकि समाज को आगे बढ़ाने के लिए विवाह करवाना आवश्यक है। विवाह के बिना पैदा हई सन्तान को समाज की तरफ से मान्यता प्राप्त नहीं होती है। कृषि प्रधान समाजों में तो इसको बहुत ही आवश्यक समझा जाता है। ग्रामीण समाजों में बच्चों का विवाह करना आवश्यक समझा जाता है। लड़की को तो एक बोझ ही समझा जाता है। इस कारण ही लड़की का विवाह जल्दी कर दिया जाता है। इस प्रकार विवाह पुरुष तथा स्त्री के बीच बनाया गया रिश्ता है जिसका उद्देश्य परिवार बनाना, घर बसाना, बच्चे पैदा करना तथा समाज को आगे बढ़ाना है।।

विवाह व्यक्ति के जीवन का बहुत महत्त्वपूर्ण पड़ाव है। भारतीय समाज काफ़ी हद तक एक ग्रामीण समाज है जिस कारण ग्रामीण विवाह में विवाह को पारिवारिक मामला समझा जाता है। विवाह से दो परिवार इकट्ठे होते हैं तथा लड़का-लड़की एक दूसरे से सम्बन्ध बनाते हैं। ग्रामीण समाज में गोत्र से बाहर विवाह करवाना तथा जाति के अंदर विवाह करवाना आवश्यक समझा जाता है। विवाह से दो परिवारों की स्थिति का पता चलता है।
ग्रामीण समाजों में विवाह को एक समझौता नहीं बल्कि धार्मिक संस्कार समझा जाता है। गांवों में विवाह परम्परागत ढंग से तथा पूर्ण रीति-रिवाजों से किए जाते हैं। विवाह से पहले देवी-देवताओं की पूजा होती है। लड़की के घर बारात जाती है, विवाह से सम्बन्धित कई प्रकार की रस्में पूर्ण की जाती हैं तथा विवाह सम्पन्न होता है। चाहे शहरों में रस्में कम होती जा रही हैं परन्तु ग्रामीण समाजों में विवाह पूर्ण संस्कारों तथा रीति-रिवाजों के साथ होते हैं। ग्रामीण विवाह में शहरों जैसी तड़क-भड़क (Pomp and Show) तो नज़र नहीं आती परन्तु यह होता पूर्ण परम्परा से है।
इस प्रकार ग्रामीण समाजों में जो विवाह पूर्ण धार्मिक संस्कारों, रीति-रिवाजों, परम्पराओं इत्यादि के साथ होता है उसको ग्रामीण विवाह का नाम दिया जाता है। इस विवाह से न केवल धर्म की पालना की जाती है बल्कि यौन सन्तुष्टि तथा सन्तान पैदा करना भी इसके उद्देश्य हैं।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज

ग्रामीण विवाह की विशेषताएँ (Characteristics of Rural Marriage)-

1. धार्मिक संस्कार (Religious Sacrament) ग्रामीण समाजों में विवाह को धार्मिक संस्कार माना जाता है क्योंकि इसका उद्देश्य धार्मिक होता है। धार्मिक ग्रन्थों में लिखा हुआ है कि व्यक्ति विवाह करके अपनी गृहस्थी बसाएगा, सन्तान पैदा करके समाज को आगे बढ़ाएगा तथा अपने ऋण उतारेगा। व्यक्ति अपने ऋण केवल विवाह करके तथा सन्तान पैदा करके ही उतार सकता है। ग्रामीण समाज में व्यक्ति को जन्म से लेकर मृत्यु तक कई संस्कारों में से गुजरना पड़ता है। इस कारण ही इसे धार्मिक संस्कार माना जाता है।

2. धर्म से सम्बन्धित (Related with Religion)-ग्रामीण विवाह हमेशा धर्म से सम्बन्धित होता है क्योंकि ग्रामीण विवाह पूर्ण धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूर्ण किया जाता है। चाहे शहरों में धार्मिक रीति-रिवाज कम हो गए हैं परन्तु ग्रामीण समाजों में यह अभी भी चल रहे हैं। धार्मिक रीति-रिवाज पूर्ण करने के कारण व्यक्ति के बहुत-से कर्तव्य बन जाते हैं। उदाहरण के तौर पर व्यक्ति ने अपने जीवन में कई ऋण उतारने हैं तथा कई प्रकार के यज्ञ करने हैं। यज्ञ पूर्ण करने के लिए विवाह करना आवश्यक होता है क्योंकि विवाह के बिना व्यक्ति यज्ञ नहीं कर सकता है। इस प्रकार ग्रामीण विवाह धर्म से सम्बन्धित होता है।

3. परम्पराओं से विवाह करना (Marriage to be done with full Traditions)-ग्रामीण समाज में परम्परागत रूप से तथा पूर्ण परम्पराएं निभा कर विवाह किया जाता है। परम्पराएं जैसे कि लड़के का घोड़ी पर चढ़ कर बारात लेकर लड़की के घर जाना, बारातियों का नाचते हुए जाना, लड़की से फेरे लेने, लड़की का डोली में बैठकर लड़के के घर जाना, वहां कई प्रकार की रस्में पूर्ण करना इत्यादि हैं जिनसे कि ग्रामीण विवाह पूर्ण होता है। ये प्रथाएं तथा परम्पराएं न केवल ग्रामीण विवाह में बल्कि हिंदू विवाह में भी मौजूद होती हैं। इन परम्पराओं तथा रीति-रिवाजों को पूर्ण किए बिना ग्रामीण समाजों में विवाह को पूर्ण नहीं समझा जाता है।

4. विवाह टूट नहीं सकता है (Marriage cannot be Broken)-ग्रामीण समाज में विवाह को समझौता नहीं बल्कि धार्मिक संस्कार समझा जाता है। अगर इसको समझौता समझा जाए तो इसको कभी भी तोड़ा जा सकता है जैसे कि शहरी समाजों में होता है। परन्तु ग्रामीण समाजों में विवाह को धार्मिक संस्कार समझा जाता है जिसको कभी भी तोड़ा नहीं जा सकता। विवाह को तो सात जन्मों का बन्धन समझा जाता है जो कि कभी भी तोड़ा नहीं जा सकता।

5. विवाह आवश्यक है (Marriage is Necessary) ग्रामीण समाजों में विवाह को बहुत ही आवश्यक समझा जाता है क्योंकि बिन ब्याहे बच्चों को माता-पिता पर बोझ समझा जाता है। विशेषतया लड़कियों के लिए तो विवाह बहुत ही आवश्यक है क्योंकि अगर लड़की का विवाह नहीं होता तो यह समझा जाता है कि माता-पिता अपना फर्ज़ पूर्ण नहीं कर रहे हैं। ग्रामीण समाजों में यह समझा जाता है कि स्त्रियों के लिए मां बनना बहुत ज़रूरी होता है क्योंकि इसके साथ ही समाज आगे चलता है। लड़के के विवाह से लड़की का विवाह आवश्यक समझा जाता है क्योंकि लड़के के चाल चलन के बारे में कोई डर नहीं होता परन्तु लड़की के बारे में यह डर होता है तथा लड़की के गलत चाल चलन से परिवार की स्थिति निम्न हो सकती है।

6. माता-पिता द्वारा व्यवस्थित विवाह (Arranged marriage by Parents)-ग्रामीण समाजों में विवाह को एक पुरुष तथा स्त्री का मेल नहीं बल्कि दो परिवारों, दो समूहों अथवा दो गांवों का मेल समझा जाता है। इस कारण माता-पिता अपने बच्चे का साथी ढूंढ़ने के लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विवाह निश्चित करने के लिए परिवार के आकार, परिवार की स्थिति, नातेदारी तथा परिवार की आर्थिक स्थिति को बहुत महत्त्व दिया जाता है। इसके साथसाथ बच्चे के निजी गुणों को भी ध्यान में रखा जाता है। अगर बच्चे में कोई व्यक्तिगत कमी है तो उसका विवाह करने में काफ़ी मुश्किल आती है। माता-पिता ही बच्चे का विवाह करते हैं तथा कोशिश यह ही होती है कि विवाह धूमधाम से किया जाए।

7. धार्मिक व्यक्ति की भूमिका (Role of Priest)—विवाह में पण्डित की बहुत बड़ी भूमिका होती है। लगभग सभी समाजों में ही विवाह को निश्चित करने से पहले लड़के तथा लड़की की जन्म पत्री पण्डित को दिखाई जाती है। अगर कुण्डली मिलती है तो विवाह पक्का कर दिया जाता है। परन्तु अगर कुण्डली नहीं मिलती है तो विवाह पक्का नहीं किया जाता है। विवाह पक्का करने के बाद शगुन लेने-देने, मंगनी के समय तथा विवाह करवाने में पण्डित की बहुत बड़ी भूमिका होती है क्योंकि पण्डित ने ही सभी धार्मिक क्रियाओं को पूर्ण करने के बाद ही विवाह करवाना है। पण्डित मन्त्र पढ़कर तथा पूर्ण विधि विधान से विवाह करवाता है। इस प्रकार ग्रामीण विवाह में पण्डित या धार्मिक व्यक्ति की बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है।

इसके साथ ही एक महत्त्वपूर्ण चीज़ यह है कि गांव में मंगनी के बाद तथा विवाह से पहले लड़के लड़की को मिलने की इजाजत नहीं होती है। चाहे शहरों में यह बात आम हो गई है। इस समय को बहुत ही नाजुक समझा जाता है क्योंकि लड़का-लड़की में किसी बात पर तकरार होने पर रिश्ता टूट भी सकता है। इस तरह ग्रामीण समाज में विवाह से पहले लड़का तथा लड़की पर बहुत पाबन्दियां होती हैं।

प्रश्न 4.
ग्रामीण समाज में साथी के चुनाव के कौन-कौन से नियम हैं ? उनका वर्णन करो।
उत्तर-
किसी भी समाज में बुजुर्ग माता-पिता के सामने सबसे बड़ा प्रश्न अपने बच्चों के विवाह करने का होता है। विवाह के लिए साथी की आवश्यकता होती है तथा साथी का चुनाव ही सबसे बड़ी मुश्किल होती है। साथी चुनाव का अर्थ होने वाले जीवन-साथी के चुनाव से है। साथी के चुनाव के लिए यह आवश्यक है कि चुनाव के क्षेत्र का निर्धारण हो कि कहां पर विवाह करना है तथा कहां पर विवाह नहीं करना है। साथी के चुनाव के लिए हमारे समाजों में कुछ नियम बनाए गए हैं कि गोत्र, सपिण्ड इत्यादि में विवाह नहीं करना है परन्तु जाति अथवा उपजाति के अन्दर ही विवाह करना है। वैसे तो नियम प्रत्येक समाज के अलग-अलग होते हैं तथा यह समय तथा समाज के अनुसार बदलते रहते हैं। साथी का चुनाव व्यक्ति की इच्छा पर ही आधारित नहीं होता बल्कि समाज द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार . भी होता है। इसलिए कपाडिया (Kapadia) ने साथी के चुनाव को तीन भागों में बांटा है

  1. चुनाव का क्षेत्र (The field of Selection)
  2. चुनाव करने के लिए दूसरा पक्ष (Parties for Selection)
  3. चुनाव की कसौटियां (Criteria of Selection)! अब हम इसका वर्णन विस्तार से करेंगे

1. चुनाव का क्षेत्र (Field of Selection)-हिन्दू समाज में विवाह करने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं जैसे कि अन्तर्विवाह तथा बहिर्विवाह। इन नियमों को मानने के साथ विवाह का क्षेत्र सीमित हो जाता है। अन्तर्विवाह तथा बहिर्विवाह के नियम इस प्रकार हैं

(i) अन्तर्विवाह (Endogamy)-अन्तर्विवाह के नियम के द्वारा व्यक्ति को अपनी जाति में ही विवाह करवाना पड़ता था। जाति आगे उपजातियों में (Sub-caste) बंटी हुई थी। व्यक्ति को उपजाति में ही विवाह करवाना पड़ता था। जाति प्रथा के समय अन्तर्विवाह के इस नियम को बहुत सख्ती से लागू किया गया था। यदि कोई व्यक्ति इस नियम की उल्लंघना करता था तो उसको जाति में से बाहर निकाल दिया जाता था व उससे हर तरह के सम्बन्ध तोड़ लिए जाते थे। धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार समाज को चार जातियों में बांटा हुआ था तथा ये जातियां आगे उप-जातियों में बंटी हुई थीं। प्रत्येक व्यक्ति अपनी उप-जाति में ही विवाह करवाता था। होइबल (Hoebal) के अनुसार, “आन्तरिक विवाह एक सामाजिक नियम है जो यह मांग करता है कि व्यक्ति अपने सामाजिक समूह में जिसका वह सदस्य है विवाह करवाए।”

अन्तर्विवाह के भारत में पाए जाने वाले रूप(1) कबाइली अन्तर्विवाह। (2) जाति अन्तर्विवाह। (3) वर्ग-अन्तर्विवाह। (4) उप-जाति अन्तर्विवाह। (5) नस्ली अन्तर्विवाह।

(ii) बहिर्विवाह (Exogamy)-विवाह की संस्था एक महत्त्वपूर्ण सामाजिक संस्था है। कोई भी समाज किसी जोड़े को बिना विवाह के पति-पत्नी के सम्बन्धों को स्थापित करने की स्वीकृति नहीं देता। इसी कारण प्रत्येक समाज विवाह स्थापित करने के लिए कुछ नियम बना लेता है। सबसे महत्त्वपूर्ण कार्य साथी का चुनाव करना होता है। बहिर्विवाह में भी साथी के चुनाव करने का नियम होता है। कई समाजों में जिन व्यक्तियों में खून के सम्बन्ध होते हैं या अन्य किसी किस्म से वह एक-दूसरे से सम्बन्धित हों तो ऐसी अवस्था में उन्हें विवाह करने की स्वीकृति नहीं दी जाती। इस प्रकार बहिर्विवाह का अर्थ यह होता है कि व्यक्ति को अपने समूह में विवाह करवाने की मनाही होती है। एक ही माता-पिता के बच्चों को आपस में विवाह करने से रोका जाता है। मुसलमानों में माता-पिता के रिश्तेदारों में विवाह करने की इजाज़त दी जाती है। इंग्लैंड के रोमन कैथोलिक चर्च (Roman Catholic Church) में व्यक्ति को अपनी पत्नी की मौत के पश्चात् अपनी साली से विवाह करने की आज्ञा नहीं दी जाती। ऑस्ट्रेलिया में लड़का अपने पिता की पत्नी से विवाह कर सकता है यदि वह उसकी सगी मां नहीं है।

बहिर्विवाह के नियम अनुसार व्यक्ति को अपनी जाति, गोत्र, स्पर्वर, सपिण्ड आदि में विवाह करवाने की आज्ञा नहीं दी जाती। इसके कुछ प्रकार निम्नलिखित हैं

  • गोत्र बहिर्विवाह।
  • स्पर्वर बहिर्विवाह।
  • सपिण्ड बहिर्विवाह।
  • गांव से बहिर्विवाह।
  • टोटम बहिर्विवाह।

2. चुनाव करने के लिए दूसरा पक्ष (Parties for Selection)–विवाह करने के लिए साथी के चुनाव के क्षेत्र के नियम तो समाज ने बना दिए हैं परन्तु विवाह करने के लिए दूसरे पक्ष का होना भी आवश्यक है। दूसरा पक्ष ढूंढ़ने के लिए कई प्रकार के ढंग प्रचलित हैं। सबसे पहला ढंग तो यह है कि विवाह के लिए साथी का चुनाव लड़के अथवा लड़की के रिश्तेदार करें। वह अपने लड़के या लड़की के लिए रिश्ते ढूंढें, घर-बार देखने के बाद ही रिश्ता पक्का करें। इस को व्यवस्थित विवाह (Arranged marriage) भी कहा जाता है। दूसरी प्रकार में विवाह के लिए साथी का चुनाव अपने मित्रों, रिश्तेदारों की सलाह से किया जाता है। भारतीय समाज की उच्च श्रेणी में इस प्रकार का विवाह प्रचलित है। तीसरी प्रकार में लड़का या लड़की अपनी पसन्द का साथी चुनते हैं तथा उससे विवाह करते हैं। इसको प्रेम विवाह (Love Marriage) भी कहा जाता है।

विवाह के साथी का चुनाव करने में रिश्तेदार तथा मित्र बहुत ही महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तो विवाह के लिए माता-पिता किसी मध्यस्थ अथवा रिश्तेदार को भी कह देते हैं ताकि वह उनके बच्चों के लिए साथी चुन सके। नाई अथवा ब्राह्मण भी इस समय महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकि वह अलग-अलग गांवों में जाते रहते हैं तथा उनको गांव के बिन ब्याहे लड़के तथा लड़कियों के बारे में पता होता है। घर के मर्दो का इस सम्बन्ध में निर्णय अन्तिम होता है। अगर कोई मध्यस्थ विवाह करवाने में सफल हो जाता है तो उसको दोनों परिवारों की तरफ से ईनाम दिया जाता है। क्योंकि ग्रामीण समाजों में गांव में विवाह करवाना मना होता है इसलिए वह गांव, गोत्र, स्पर्वर इत्यादि से बाहर ही रिश्ता ढूंढ़ते हैं। यह प्रक्रिया काफ़ी समय तक चलती रहती है। चाहे आजकल मध्यस्थों का महत्त्व कम हो गया है तथा यातायात और संचार के साधनों के बढ़ने के कारण माता-पिता अपने आप ही रिश्ता तथा उनके बारे में पूछताछ करने लग गए हैं। · वैसे तो आजकल के समय में माता-पिता बच्चे से पूछ कर उसकी पसन्द के अनुसार विवाह करवाना ही पसन्द करते हैं। आजकल लड़का तथा लड़की अपनी मर्जी से विवाह करवाना ही पसन्द करते हैं जिस कारण प्रेम विवाहों का चलन भी बढ़ रहा है। प्रेम विवाह के कारण अन्तर्जातीय विवाह आगे आ रहे हैं।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज

3. चुनाव की कसौटियां (Criteria of Selection)-यह ठीक है कि विवाह के लिए साथी का चुनाव करने के नियम भी हैं तथा पक्ष भी हैं परन्तु इन पक्षों को निश्चित करने के लिए कुछ कसौटियां भी होती हैं। ये कसौटियां दूसरे पक्ष से सम्बन्धित होती हैं। जैसे कि दूसरे पक्ष का परिवार, व्यक्तिगत, गुण, दहेज इत्यादि। उनका वर्णन इस प्रकार है-

(i) परिवार (Family)—प्राचीन समय में विवाह करने के लिए लड़का-लड़की को कम बल्कि परिवार को अधिक महत्त्व दिया जाता था। यह देखा जाता था कि परिवार अपने धार्मिक कर्तव्यों को पूर्ण कर रहा है अथवा नहीं। अगर परिवार अपने धार्मिक कर्त्तव्यों को पूर्ण कर रहा होता था तो उस परिवार को विवाह के लिए सही माना जाता था तथा विवाह हो जाता था नहीं तो उस परिवार को विवाह के लिए शुभ नहीं समझा जाता था। इसके साथ ही इस बात का ध्यान भी रखा जाता था कि परिवार की समाज में कोई स्थिति भी हो।

ग्रामीण समाजों में विवाह को केवल लड़के तथा लड़की के बीच ही रिश्ता नहीं समझा जाता बल्कि इसको दो परिवारों, दो समूहों तथा दो गांवों में रिश्ता समझा जाता है। परिवार के बड़े बुजुर्ग विवाह में बहुत ही महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लड़के लड़की की अपनी पसन्द को बहुत ही कम महत्त्व दिया जाता है। विवाह केवल सामाजिक तथा धार्मिक कर्त्तव्य पूर्ण करने के लिए किए जाते हैं। इस कारण ही विवाह में व्यक्तिगत पसन्द का महत्त्व कम तथा बड़े बुजुर्गों की मर्जी अधिक होती है। विवाह के लिए साथी के चुनाव के समय दूसरे पक्ष के परिवार की सामाजिक स्थिति, आर्थिक स्थिति, परिवार का आकार, परिवार की रिश्तेदारी इत्यादि को मुख्य रखा जाता है। इसके साथ ही यह भी देखा जाता है कि दूसरे पक्ष के पास कृषि योग्य कितनी भूमि है।

(ii) साथी के व्यक्तिगत गुण (Individual abilities of the Mate)-जीवन साथी के चुनाव के लिए परिवार देखने के साथ-साथ साथी के व्यक्तिगत गुणों को भी देखा जाता है। आजकल के समय में ग्रामीण समाजों में भी बच्चे पढ़-लिख रहे हैं जिस कारण वह होने वाले साथी के व्यक्तिगत गुणों को भी बहुत महत्त्व देते हैं। यह गुण हैं जैसे कि साथी का चरित्र, उसकी उम्र, शिक्षा का स्तर, आय, रंग, ऊंचाई, सुन्दरता, स्वभाव, घर के कार्य करने आना इत्यादि। अगर लड़का ढूंढ़ना होता है तो यह देखा जाता है कि वह कोई नशा तो नहीं करता है अथवा उसकी दोस्ती ठीक है अथवा नहीं। अगर लड़के अथवा लड़की की सुन्दरता कम है अथवा रंग काला है, अपाहिज है, बहुत गुस्सा आता है तो ऐसे हालातों में साथी ढूंढ़ने के मौके बहुत कम हो जाते हैं।

(iii) दहेज (Dowry)-परम्परागत भारतीय समाज में विवाह के समय लड़की को दहेज देने की प्रथा चली आ रही है। विवाह के समय माता-पिता लड़की को लड़के के घर भेजते समय लड़की, लड़के तथा लड़के के माता-पिता को कुछ उपहार भी देते हैं। इन उपहारों को ही दहेज का नाम दिया जाता है। हरेक परिवार अपनी आर्थिक स्थिति तथा लड़के वालों की सामाजिक स्थिति के अनुसार दहेज देता है। जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है वह अधिक दहेज देते हैं तथा जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति कमज़ोर होती है वह कम दहेज देते हैं।

आजकल के समय में यह प्रथा काफ़ी बढ़ गई है तथा यह सम्पूर्ण भारतीय समाज में समान रूप से प्रचलित है। चाहे 1961 के Dowry Prohibition Act के अनुसार दहेज लेना तथा देना गैर-कानूनी है तथा दहेज लेने तथा देने वाले को सज़ा भी हो सकती है परन्तु यह प्रथा ज़ोर-शोर से चल रही है। इस प्रथा के कारण साथी के चुनाव का क्षेत्र काफ़ी सीमित हो गया है। इसका कारण यह है कि सभी लोग अधिक-से-अधिक दहेज प्राप्त करना चाहते हैं तथा सभी लोग अधिक दहेज दे नहीं सकते हैं। इस दहेज प्रथा के कारण सैकड़ों लड़कियां प्रत्येक वर्ष मर जाती हैं। ग्रामीण समाजों में दहेज लेने का चलन भी काफ़ी अधिक है। साथी का चुनाव करते समय यह देखा जाता है कि कौन-सा परिवार कितना दहेज दे सकता है। . इस प्रकार इन आधारों के आधार पर ग्रामीण समाजों में साथी का चुनाव किया जाता है। चाहे अब बढ़ती शिक्षा के कारण, कई प्रकार के कानूनों के कारण तथा पश्चिमीकरण के प्रभाव के कारण इन नियमों का महत्त्व कम हो रहा है तथा अन्तर्जातीय विवाह बढ़ रहे हैं परन्तु फिर भी यह नियम विवाह के समय बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रश्न 5.
ग्रामीण अर्थव्यवस्था के बारे में आप क्या जानते हैं ? वर्णन करें।
अथवा ग्रामीण अर्थव्यवस्थाओं की विशेषताओं का वर्णन करो।
उत्तर-
अगर हम ग्रामीण समाज का अध्ययन करना चाहते हैं तो हमें सबसे पहले ग्रामीण अर्थव्यवस्था के बारे में समझना पड़ेगा क्योंकि ग्रामीण समाजों में सम्बन्धों के आर्थिक आधार का बहुत महत्त्व है। ग्रामीण समाज में भूमि को बहुत महत्त्व दिया जाता है क्योंकि ग्रामीण आर्थिकता का मुख्य आधार ही भूमि होती है। हमारे देश की लगभग 70% के करीब जनसंख्या कृषि अथवा कृषि से सम्बन्धित कार्यों में लगी हुई है तथा कृषि प्रत्यक्ष रूप से भूमि से सम्बन्धित कार्यों में लगी हुई है। भूमि का ग्रामीण समाज की आर्थिक तथा सामाजिक संरचना पर सीधा प्रभाव पड़ता है।

देश की अधिकतर जनसंख्या के कृषि में लगे होने के कारण हमारे देश की आर्थिकता भी मुख्य रूप से कृषि पर ही निर्भर करती है। देश की लगभग आधी आय कृषि से सम्बन्धित कार्यों से ही आती है। चाहे गांवों में और बहुत-से पेशे होते हैं परन्तु वह प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से कृषि से सम्बन्धित होते हैं। गांव की कई जातियां कई और जातियों को अपनी सेवाएँ भी देती हैं तथा उसकी एवज़ में उन्हें पैसा अथवा उत्पादन में से हिस्सा मिलता है। गांवों में अगर शारीरिक तौर पर कार्य करते हैं तो वह भी कृषि से ही सम्बन्धित होते हैं जैसे कि कृषि क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूर। इस प्रकार हम देख सकते हैं कि गांवों में लगभग सभी कार्य कृषि से सम्बन्धित होते हैं इसलिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था की विशेषताएं भी कृषि अथवा भूमि से सम्बन्धित होती हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की विशेषताओं का वर्णन इस प्रकार है :

1. मुख्य पेशा-कृषि (Main occupation-Agriculture) हमारे देश में ग्रामीण लोगों का मुख्य पेशा कृषि है तथा कृषि ही शहरी तथा ग्रामीण समाजों की आर्थिकता का मुख्य अन्तर है। साधारण ग्रामीण लोगों के लिए जीने का ढंग भी कृषि है। ग्रामीण लोगों के रहने सहने, रोज़ाना के कार्य, विचार, आदतें, सोच इत्यादि सभी कुछ कृषि पर आधारित होते हैं। ग्रामीण समाज में उत्पादन का मुख्य साधन कृषि ही है तथा भूमि को सामाजिक स्थिति का निर्धारण समझा जाता है। भूमि के साथ-साथ पशुओं को भी सम्पत्ति के रूप में गिना जाता है। कई प्रकार के और पेशे जैसे कि बढ़ई, लोहार, दस्तकारी के कार्य इत्यादि भी ग्रामीण समाज की आर्थिकता का हिस्सा हैं।

2. उत्पादन तथा उत्पादन की विधि (Production and Method of Production)—चाहे प्राचीन समय में ग्रामीण समाजों में कृषि का कार्य हल तथा बैलों की मदद से होता था परन्तु आजकल कृषि का कार्य ट्रैक्टरों, थ्रेशरों, कम्बाइनों इत्यादि से होता है। किसान गेहूँ, ज्वार, मकई, चावल, कपास इत्यादि का उत्पादन करते हैं परन्तु अब किसान और कई प्रकार की फसलें उगाने लग गए हैं। इनके साथ ही वह कई प्रकार की सब्जियां तथा फल भी उत्पन्न करने लग गए हैं। लोग अब सहायक पेशे जैसे कि पिगरी, पोलट्री, डेयरी, मछली पालन इत्यादि जैसे कार्य कर रहे हैं। सिंचाई के लिए नहरों, ट्यूबवैल इत्यादि का प्रयोग किया जाता है। वैसे तो बहुत-से किसान अपनी भूमि पर कृषि करते हैं परन्तु कई किसान अपनी भूमि को और किसानों को ठेके पर कृषि करने के लिए दे देते हैं। हरित क्रान्ति से पहले भूमि से उत्पादन काफ़ी कम था परन्तु हरित क्रान्ति के आने के बाद नए बीजों तथा उर्वरकों के प्रयोग से उत्पादन काफ़ी बढ़ गया है। अब किसान रासायनिक उर्वरकों तथा नए बीजों का प्रयोग कर रहे हैं।

3. भूमि की मल्कियत (Ownership of Land)—प्राचीन समय में भारत में जमींदारी, रैय्यतवाड़ी तथा महलवाड़ी प्रथाएं प्रचलित थीं जिन के अनुसार किसान केवल भूमि पर कृषि करते थे। वह भूमि के मालिक नहीं थे। परन्तु स्वतन्त्रता के पश्चात् इन प्रथाओं को खत्म कर दिया गया। अब किसान स्वयं ही मालिक तथा स्वयं ही काश्तकार हैं। बड़े किसान बहुत ही कम जनसंख्या में हैं जिनके पास बहुत अधिक भूमि है। सीमान्त अथवा छोटे किसानों की संख्या बहुत अधिक है जिनके पास भूमि के छोटे-छोटे टुकड़े हैं। जनसंख्या के बढ़ने के कारण किसानों की भूमि उनके बच्चों में बँटती जा रही है। कई किसानों के पास तो इतनी कम भूमि रह गई है कि उनके लिए अपने जीवन का निर्वाह करना मुश्किल हो गया है। इनके लिए सरकार ने बहुत-से कार्यक्रम चलाए हैं ताकि उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सके।

4. अधिक जनसंख्या (More Population)-ग्रामीण समाजों में बहुत ही अधिक जनसंख्या होती है। हमारे देश की लगभग 2/3 जनसंख्या गांवों में रहती है। सम्पूर्ण संसार में जनसंख्या के हिसाब से हमारा देश चीन के बाद दूसरे स्थान पर आता है। क्योंकि बहुत-से लोग ग्रामीण समाजों में रहते हैं तथा कृषि पर निर्भर करते हैं इसलिए देश की आर्थिकता भी कृषि पर निर्भर करती है। हमारे देश की लगभग आधी आय कृषि अथवा उससे सम्बन्धित पेशों पर निर्भर करती है। जनसंख्या के अधिक होने के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में विकास हमें न के बराबर ही नज़र आता है।

5. ऋण (Indebtedness)-भारतीय ग्रामीण समाज की आर्थिकता की एक और मुख्य विशेषता किसानों के ऊपर ऋण का होना है। किसानों के ऊपर ऋण होने के बहुत-से कारण है। ग्रामीण परिवार आकार में बड़े होते हैं। उनकी आय तो चाहे कम होती है परन्तु बड़ा परिवार होने के कारण खर्चे बहुत ही अधिक होते हैं। खर्चे पूर्ण करने के लिए उनको साहूकारों से ब्याज पर पैसा लेना पड़ता है जिस कारण वह ऋणग्रस्त हो जाते हैं। आजकल कृषि करने में व्यय भी काफ़ी बढ़ गया है जैसे आधुनिक उर्वरकों तथा नए बीजों के मूल्य बढ़ गए हैं, बिजली के न होने के कारण उन्हें डीज़ल के पंपों से पानी का प्रबन्ध करना पड़ता है, वर्षा न होने के कारण कृषि का खर्चा बढ़ जाता है, फसल के अच्छे दामों पर न बिकने के कारण घाटा अथवा उत्पादन की गुणवत्ता अच्छी न होने के कारण कम मूल्य मिलना इत्यादि ऐसे कारण है जिन की वजह से किसान अपने खर्चे पूर्ण नहीं कर सकता है। इस कारण उनको बैंकों से अथवा साहूकारों से ऋण लेना पड़ता है। वह ब्याज अधिक होने के कारण ऋण वापिस नहीं कर सकते तथा धीरे-धीरे ऋण में फँस जाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा इत्यादि जैसे प्रदेशों में किसानों में ऋण के कारण आत्म हत्या करने की प्रवृत्ति तथा संख्या बढ़ रही है। इस प्रकार ग्रामीण आर्थिकता में ऋण एक महत्त्वपूर्ण विशेषता है।

6. ग्रामीण उद्योग (Rural Industries)—ग्रामीण आर्थिकता का एक और महत्त्वपूर्ण पहलू है ग्रामीण उद्योगों का होना। यह ग्रामीण उद्योग छोटे-छोटे होते हैं। प्राचीन समय में छोटे उद्योग तो जाति पर आधारित होते थे परन्तु आजकल के ग्रामीण उद्योग विज्ञान पर आधारित होते हैं। जनसंख्या के बढ़ने के कारण तथा गरीबों की बढ़ रही जनसंख्या को देखते हुए सरकार भी ग्रामीण समाजों में लोगों को स्वैः रोज़गार देने के लिए छोटे तथा लघु उद्योगों को प्रोत्साहित कर रही है। दरियां, खेस तथा और कपड़ों की बुनाई, सिलाई, कढ़ाई तथा और कई प्रकार के उद्योग हैं जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था का हिस्सा बन गए हैं।

7. उत्पादन सम्बन्ध (Production Relations)-कृषि उत्पादन में संस्थात्मक सम्बन्धों का विशेष स्थान है। अच्छे सम्बन्ध उत्पादन को बढ़ा सकते हैं तथा खराब सम्बन्ध उत्पादन को कम कर सकते हैं। चाहे आजकल के समय में कृषि के संस्थात्मक सम्बन्धों में बहुत परिवर्तन आ गए हैं परन्तु फिर भी भारतीय ग्रामीण आर्थिकता में इन सम्बन्धों का बहुत महत्त्व है। इन सम्बन्धों में जजमानी व्यवस्था सबसे महत्त्वपूर्ण है।

जजमान का अर्थ है सेवा करने वाला अथवा यज्ञ करने वाला। समय के साथ-साथ यह शब्द उन लोगों के लिए प्रयोग किया जाने लग गया जो दूसरे लोगों से सेवाएं ग्रहण करते थे। इस सेवा ग्रहण करने तथा सेवा करने के अलगअलग जातियों में पुश्तैनी सम्बन्धों को ही जजमानी व्यवस्था कहते हैं। इस व्यवस्था के अनुसार पुजारी, दस्तकार तथा और छोटी जातियों के लोग उच्च जातियों के लोगों को अपनी सेवाएं देते हैं। जैसे कोई पण्डित किसी विशेष जाति के लिए पुरोहित अथवा पुजारी का कार्य करता है, नाई उसकी दाढ़ी बनाता तथा बाल काटता है तथा धोबी उस जाति के कपड़े धोता है। इस तरह उस जाति के सभी सदस्य उस ब्राह्मण, धोबी तथा नाई के जजमान हैं।

जजमानी व्यवस्था में सम्पूर्ण ग्रामीण आर्थिकता कृषि तथा किसान के इर्द-गिर्द घूमती हैं। किसान का ग्रामीण आर्थिकता में सबसे महत्त्वपूर्ण स्थान है तथा और जातियों के सहायक पेशे किसानों के सहायक जैसे होते हैं। किसान तो भूमि को कृषि के योग्य बनाता है परन्तु दूसरी जातियां कृषि के कार्यों को पूर्ण करने के लिए अपनी सेवाएँ देती हैं। बदले में उन्हें किसान से उत्पादन में से हिस्सा मिलता है। लोहार कृषि से सम्बन्धित औजार बनाता है, चर्मकार जूते बनाता है इत्यादि। जजमानी व्यवस्था की मुख्य विशेषता यह है कि मनुष्य के जीवन की आवश्यकताएं स्थानीय स्तर पर ही पूर्ण हो जाती हैं। इस प्रकार जजमानी व्यवस्था से ग्रामीण अर्थव्यवस्था ठीक प्रकार से चलती रहती है।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज

ग्रामीण अर्थव्यवस्था में किसान-आढ़ती अथवा किसान-बनिए का सम्बन्ध भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। इतिहास को देखने से हमें पता चलता है कि भारतीय किसान सदियों से आढ़तियों के कर्जे के नीचे दबा हुआ है। किसान को अलग-अलग कार्यों जैसे कि विवाह, मृत्यु इत्यादि के लिए पैसे की ज़रूरत पड़ती है तथा उसकी यह आवश्यकता आढ़ती पूर्ण करता है। यह कहा जाता है कि किसान आढ़ती के कर्जे के नीचे पैदा होता है, पलता है, बड़ा होता है तथा मरता भी कर्जे के नीचे ही है। इस प्रकार ग्रामीण आर्थिकता में यह सम्बन्ध भी बहुत महत्त्वपूर्ण है।

इसके साथ-साथ किसान तथा मजदूर का सम्बन्ध भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। पहले मज़दूर जातियां जजमानी व्यवस्था के अनुसार अपने जजमानों के लिए मजदूरी करती थीं तथा किसान उनकी मज़दूरी के लिए उत्पादन में से कुछ हिस्सा उनको देते थे। परन्तु अब जजमानी व्यवस्था के कम होते प्रभाव तथा पैसे से सम्बन्धित आर्थिकता के बढ़ने के कारण इन सम्बन्धों में बहुत परिवर्तन आया है। आजकल मज़दूर किसान के पास कार्य करने के लिए नकद पैसे लेता है। अब जजमानी व्यवस्था की जगह समझौते की भावना वाले सम्बन्ध आगे आ चुके हैं।

ग्रामीण आर्थिकता का प्रकृति से भी बहुत गहरा सम्बन्ध है। उदाहरण के लिए अगर वर्षा अच्छी हो जाती है तो उत्पादन भी काफ़ी अच्छा हो जाता है। परन्तु अगर वर्षा कम होती है तो सूखे जैसी स्थिति पैदा हो जाती है और उत्पादन भी कम होता है। यहां तक कि विज्ञान भी किसान की प्रकृति के ऊपर निर्भरता कम नहीं कर सका है। इस प्रकार ग्रामीण आर्थिकता में इन सम्बन्धों का महत्त्वपूर्ण स्थान है। – इस प्रकार इन विशेषताओं को देख कर हम कह सकते हैं कि ग्रामीण समाज की आर्थिकता मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर करती है। ग्रामीण समाज में मिलने वाले सभी प्रकार के सम्बन्ध कृषि से ही सम्बन्धित होते हैं।

प्रश्न 6.
ऋणग्रस्तता के परिणामों तथा इसे दूर करने के तरीके बताएं।
उत्तर-
ऋणग्रस्तता के परिणाम (Results of Indebtedness)-भारत के बहुत-से गांवों में हम बढ़ती ऋणग्रस्तता के परिणामों को देख सकते हैं। ऋणग्रस्तता के कुछ परिणामों का वर्णन इस प्रकार है-

1. गुलामी (Slavery)-ऋणग्रस्तता का सबसे बुरा परिणाम देखने को मिलता है भूमिहीन मज़दूरों की बढ़ती संख्या में। साहूकार अनपढ़ तथा लाचार किसानों की अज्ञानता का लाभ उठाते हैं तथा उनकी भूमि छीन लेते है। इस प्रकार एक किसान मज़दूर बन जाता हैं तथा अपनी ही भूमि दर साहूकार के पास अपना ऋण उतारने के लिए कार्य करना पड़ता हैं तथा यह स्थिति नौकर से ऊपर नहीं होती है। कई गांवों में तो यह प्रथा है कि माता-पिता साहूकारों से कर्जा लेते हैं तथा अपने बच्चे को कार्य करने के लिए साहूकारों के पास भेज देते हैं। इन बच्चों की स्थिति गुलामों के जैसे होती है। इस प्रकार इस ऋणग्रस्तता की समस्या ने हज़ारों किसानों को गुलामी का जीवन जीने के लिए मजबूर किया है।

2. निर्धनता का बढ़ना (Increase in Poverty)-ऋणग्रस्तता का सबसे बुरा परिणाम लोगों की निर्धनता के बढ़ने में देखने को मिलता है। अगर एक व्यक्ति एक बार ऋण के चक्र में फंस गया तो वह जितने मर्जी प्रयास कर ले, ऋण के चक्र में से निकल नहीं सकता तथा वह हमेशा निर्धन ही रहेगा। उसके लिए ऋण उतारना बहुत ही मुश्किल होता है। कई परिवारों में तो दादा का ऋण उसका पौत्र उतारता है।

3. कृषि का नुकसान (Deterioration of Agriculture)-ऋणग्रस्तता के परिणामस्वरूप कृषि की स्थिति भी दयनीय होती है क्योंकि किसान को साहूकार की भूमि पर नौकर बन कर कार्य करना पड़ता है। इस कारण किसान कृषि की तरफ अधिक ध्यान नहीं देते जोकि वह अपनी भूमि पर कार्य करते हुए देते हैं। इससे उत्पादन भी कम होता है तथा भूमि की उत्पादन शक्ति भी कम होती है।

4. आत्महत्याएं (Suicides) अगर एक किसान ऋण के नीचे आ जाता है तो वह दिन-प्रतिदिन कमज़ोर होता जाता है क्योंकि उसे हमेशा ऋण वापिस करने की चिन्ता लगी रहती है। कई लोग तो ऋण उतारने के लिए ज़रूरत से अधिक परिश्रम करते हैं। परन्तु जब उन्हें मनचाहा परिणाम नहीं मिलता तो उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ जाती है। इस प्रकार ऋणग्रस्तता से व्यक्ति आत्महत्या भी कर लेते हैं।

ऋणग्रस्तता दूर करने के उपाय (Ways to Remove Indebtedness)-

ऋणग्रस्तता की समस्या को दूर करने के लिए कई प्रकार के सुझाव आगे आए हैं जिन का वर्णन इस प्रकार है:

  • कम ब्याज पर सरकारी ऋण (Governmental loans at Low Interest)-सरकार को कम ब्याज पर सरकारी कर्जे उपलब्ध करवाने चाहिएं ताकि किसान ऊँचे ब्याज वाले साहूकारों के ऋण वापिस कर सकें। सरकारी ऋण को वापिस करने के लिए भी छोटी-छोटी किश्तें बाँध देनी चाहिए ताकि किसान आसानी से सरकारी ऋण उतार सकें।
  • सहकारी संस्थाएं तथा बैंक (Co-operative Societies and Banks)-गांव के स्तर पर ही सरकारी ऋण उपलब्ध करवाने के लिए गांव में ही सहकारी संस्थाएं तथा सहकारी बैंक खुलवाने चाहिएं। इससे किसानों को कम ब्याज पर आसानी से गांव में ही ऋण प्राप्त हो सकता है।
  • दिवालिया घोषित करने का प्रबन्ध (Arrangement for declaration of Bankruptcy)-कई बार किसानों पर ऋण, ऋण का ब्याज तथा ऋण पर ब्याज इतना अधिक हो जाता है कि उसके लिए अपना ऋण लगभग असम्भव हो जाता है। इसलिए उनको दिवालिया घोषित करने का भी प्रबन्ध किया जाना चाहिए ताकि किसान से उसकी भूमि न छीनी जा सके तथा वह कम-से-कम अपनी रोजी-रोटी कमा सके।
  • भूमि का कब्जा लेने से रोकने के लिए कानून (Law for preventing possession of Land)-सरकार को ऐसे कानून बनाने चाहिएं कि अगर कोई साहूकार किसी किसान की भूमि पर ऋण के कारण कब्जा करने की कोशिश करता है तो उसको कानून की मदद से रोका जा सके।
  • ब्याज की दर पर नियन्त्रण (Control over Rate of Interest) साहूकार किसानों से बहुत अधिक ब्याज लेते हैं। कई स्थितियों में तो यह 5-10% प्रति माह भी हो जाता है। सरकार को गांवों में अधिक-से-अधिक लेने वाली ब्याज दर को निश्चित करना चाहिए। जो साहूकार अधिक ब्याज लेते हैं उनसे सख्ती से पेश आना चाहिए।
  • साहकारों की किताबें चैक करना (Checking of accounts of the Money-lenders) सरकार को साहूकारों को अपने खाते तथा किताबें सही प्रकार से बना कर रखने के लिए कानून बनाने चाहिएं तथा समय-समय पर उनके खातों तथा किताबों को चैक करना चाहिए। अगर किसी भी साहूकार के खाते में हेर-फेर हो तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
    इस प्रकार इन ढंगों की सहायता से वह काफ़ी हद तक ऋणग्रस्तता की समस्या को नियन्त्रण में रख सकते हैं।

प्रश्न 7.
पंचायती राज्य की धारणा के बारे में आप क्या जानते हैं ? विस्तार से लिखें।
उत्तर-
हमारे देश में स्थानीय क्षेत्रों के विकास के लिए दो प्रकार की पद्धतियां हैं। शहरी क्षेत्रों का विकास करने के लिए स्थानीय सरकारें होती हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करने के लिए पंचायती राज्य की संस्थाएं होती हैं। स्थानीय सरकार की संस्थाएं श्रम विभाजन के सिद्धान्त पर आधारित होती हैं क्योंकि इनमें सरकार तथा स्थानीय समूहों में कार्यों को बांटा जाता है। हमारे देश की 70% जनता ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों को जिस स्थानीय सरकार की संस्था द्वारा शासित किया जाता है उसे पंचायत कहते हैं। पंचायती राज्य सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों के संस्थागत ढांचे को ही दर्शाता है।

जब भारत में अंग्रेजी राज्य स्थापित हुआ था तो सारे देश में सामन्तशाही का बोलबाला था। 1935 में भारत सरकार ने एक कानून पास किया जिसने प्रान्तों को पूर्ण स्वायत्तता दी तथा पंचायती कानूनों को एक नया रूप दिया गया। पंजाब में 1939 में पंचायती एक्ट पास हुआ जिसका उद्देश्य पंचायतों को लोकतान्त्रिक आधार पर चुनी हुई संस्थाएं बना कर ऐसी शक्तियां प्रदान करना था जो उनके स्वः शासन की इकाई के रूप में निभायी जाने वाली भूमिका के लिए ज़रूरी थीं। 2 अक्तूबर, 1961 ई० को पंचायती राज्य का तीन स्तरीय ढांचा औपचारिक रूप से लागू किया गया। 1992 में 73वां संवैधानिक संशोधन हुआ जिनमें शक्तियों का स्थानीय स्तर तक विकेन्द्रीकरण कर दिया गया। इससे पंचायती राज्य को बहुत-सी वित्तीय तथा अन्य शक्तियां दी गईं।

भारत के ग्रामीण समुदाय में पिछले 50 सालों में बहुत-से परिवर्तन आए हैं। अंग्रेजों ने भारतीय पंचायतों से सभी प्रकार के अधिकार छीन लिए थे। वह अपनी मर्जी के अनुसार गांवों को चलाना चाहते थे जिस कारण उन्होंने गांवों में एक नई तथा समान कानून व्यवस्था लागू की। आजकल की पंचायतें तो आजादी के बाद ही कानून के तहत सामने आयी हैं।

ए० एस० अलटेकर (A.S. Altekar) के अनुसार, “प्राचीन भारत में सुरक्षा, लगान इकट्ठा करना, कर लगाने तथा लोक कल्याण के कार्यक्रमों को लागू करना इत्यादि जैसे अलग-अलग कार्यों की ज़िम्मेदारी गांव की पंचायत की होती थी। इसलिए ग्रामीण पंचायतें विकेन्द्रीकरण, प्रशासन तथा शक्ति की बहुत ही महत्त्वपूर्ण संस्थाएं हैं।”

के० एम० पानीकर (K.M. Pannikar) के अनुसार, “ये पंचायतें प्राचीन भारत के इतिहास का पक्का आधार हैं। इन संस्थाओं ने देश की खुशहाली को मज़बूत आधार प्रदान किया है।”

संविधान के Article 30 के चौथे हिस्से में कहा गया है कि, “गांव की पंचायतों का संगठन-राज्य को गांव की पंचायतों के संगठन को सत्ता तथा शक्ति प्रदान की जानी चाहिए ताकि ये स्वः सरकार की इकाई के रूप में कार्य कर सकें।”
गांवों की पंचायतें गांव के विकास के लिए बहुत-से कार्य करती हैं जिस लिए पंचायतों के कुछ मुख्य उद्देश्य रखे गए हैं जिनका वर्णन इस प्रकार है-

पंचायतों के उद्देश्य (Aims of Panchayats) :

  • पंचायतों को स्थापित करने का सबसे पहला उद्देश्य है लोगों की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर ही हल करना। ये पंचायतें लोगों के बीच के झगड़ों तथा समस्याओं को हल करती हैं।
  • गांव की पंचायतें लोगों के बीच सहयोग, हमदर्दी, प्यार की भावनाएं पैदा करती हैं ताकि सभी लोग गांव की प्रगति में योगदान दे सकें।
  • पंचायतों को गठित करने का एक और उद्देश्य है लोगों को तथा पंचायत के सदस्यों को पंचायत का प्रशासन ठीक प्रकार से चलाने के लिए शिक्षित करना ताकि सभी लोग मिल कर गांव की समस्याओं के हल निकाल सकें। इस तरह लोक कल्याण का कार्य भी पूर्ण हो जाता है।

गांवों की पंचायतों का संगठन (Organisation of Village Panchayats)-गांवों में दो प्रकार की पंचायतें होती हैं। पहली प्रकार की पंचायतें वे होती हैं जो सरकार द्वारा बनाए कानूनों अनुसार चुनी जाती हैं तथा ये औपचारिक होती हैं। दूसरी पंचायतें वे होती हैं जो अनौपचारिक होती हैं तथा इन्हें जाति पंचायतें भी कहा जाता है। इनकी कोई कानूनी स्थिति नहीं होती है परन्तु यह सामाजिक नियन्त्रण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

पंचायतों में तीन तरह का संगठन पाया जाता है-

  1. ग्राम सभा (Gram Sabha)
  2. ग्राम पंचायत (Gram Panchayat)
  3. न्याय पंचायत (Nyaya Panchayat)।

1. ग्राम सभा (Gram Sabha)–गांव की सम्पूर्ण जनसंख्या में से बालिग व्यक्ति इस ग्राम सभा का सदस्य होता है तथा यह गांव की सम्पूर्ण जनसंख्या की एक सम्पूर्ण इकाई है। यह वह मूल इकाई है जिसके ऊपर हमारे लोकतन्त्र का ढांचा टिका हुआ है। जिस ग्राम की जनसंख्या 250 से अधिक होती है वहां ग्राम सभा बन सकती है। अगर एक गांव की जनसंख्या कम है तो दो गांव मिलकर ग्राम सभा का निर्माण करते हैं। ग्राम सभा में गांव का प्रत्येक वह बालिग़ सदस्य होता है जिस को वोट देने का अधिकार होता है। प्रत्येक ग्राम सभा का एक प्रधान तथा कुछ सदस्य होते हैं। यह पांच वर्षों के लिए चुने जाते हैं।

ग्राम सभा के कार्य (Functions of Gram Sabha)—पंचायत के सालाना बजट तथा विकास के लिए किए जाने वाले कार्यक्षेत्रों को ग्राम सभा पेश करती है तथा उन्हें लागू करने में मदद करती है। यह समाज कल्याण के कार्य, प्रौढ़ शिक्षा के कार्यक्रम तथा परिवार कल्याण के कार्यों को करने में मदद करती है। यह गांवों में एकता रखने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

2. ग्राम पंचायत (Gram Panchayat) हर एक ग्राम सभा अपने क्षेत्र में से एक ग्राम पंचायत को चुनती है। इस तरह ग्राम सभा एक कार्यकारिणी संस्था है जो ग्राम पंचायत के लिए सदस्य चुनती है। इनमें 1 सरपंच तथा 5 से लेकर 13 पंच होते हैं। पंचों की संख्या गांव की जनसंख्या के ऊपर निर्भर करती है। पंचायत में पिछड़ी श्रेणियों तथा औरतों के लिए स्थान आरक्षित होते हैं। यह 5 वर्ष के लिए चुनी जाती है। परन्तु अगर पंचायत अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करे तो राज्य सरकार उसे 5 वर्ष से पहले भी भंग कर सकती है। अगर किसी ग्राम पंचायत को भंग कर दिया जाता है तो उसके सभी पद भी अपने आप ही समाप्त हो जाते हैं। ग्राम पंचायत के चुनाव तथा पंचों को चुनने के लिए गांव को अलग-अलग हिस्सों में बांट लिया जाता है। फिर ग्राम सभा के सदस्य पंचों तथा सरपंच का चुनाव करते हैं। ग्राम पंचायत में स्त्रियों के लिए आरक्षित सीटें कुल सीटों का एक तिहाई (1/3) होती हैं तथा पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित सीटें गांव या उस क्षेत्र में उनकी जनसंख्या के अनुपात के अनुसार होती हैं। ग्राम पंचायत में सरकारी नौकर तथा मानसिक तौर पर बीमार व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकते । ग्राम पंचायतें गांव में सफ़ाई, मनोरंजन, उद्योग, संचार तथा यातायात के साधनों का विकास करती हैं तथा गांव की समस्याओं का समाधान करती हैं।

पंचायतों के कार्य (Functions of Panchayats)-ग्राम पंचायत गांव के लिए बहुत-से कार्य करती है जिनका वर्णन इस प्रकार है

  • ग्राम पंचायत का सबसे पहला कार्य गांव के लोगों के सामाजिक तथा आर्थिक जीवन के स्तर को ऊँचा उठाना होता है। गांव में बहुत-सी सामाजिक बुराइयां भी पायी जाती हैं। पंचायत लोगों को इन बुराइयों को दूर करने के लिए प्रेरित करती है तथा उनके परम्परागत दृष्टिकोण को बदलने का प्रयास करती हैं।
  • किसी भी क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास के लिए यह आवश्यक है कि उस क्षेत्र से अनपढ़ता ख़त्म हो जाए तथा भारतीय समाज के पिछड़ेपन का सबसे बड़ा कारण भी यही है। भारतीय गांव भी इसी कारण पिछड़े हुए हैं। गांव की पंचायत गांव में स्कूल खुलवाने तथा लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करती है। बालिगों को पढ़ाने के लिए प्रौढ़ शिक्षा केन्द्र खुलवाने का भी प्रबन्ध करती है।
  • गांव की पंचायत गांव की स्त्रियों तथा बच्चों की भलाई के लिए भी कार्य करती है। वह औरतों को शिक्षा दिलाने का प्रबन्ध करती है। बच्चों को अच्छी खुराक तथा उनके मनोरंजन के कार्य का प्रबन्ध भी पंचायत ही करती है।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में मनोरंजन के साधन नहीं होते हैं। इसलिए पंचायतें ग्रामीण समाजों में मनोरंजन के साधन उपलब्ध करवाने का प्रबन्ध भी करती है। पंचायतें गांव में फिल्मों का प्रबन्ध, मेले लगवाने तथा लाइब्रेरी इत्यादि खुलवाने का प्रबन्ध करती हैं।
  • कृषि प्रधान देश में उन्नति के लिए कृषि के उत्पादन में बढ़ोत्तरी होनी ज़रूरी होती है। पंचायतें लोगों को नई तकनीकों के बारे में बताती है, उनके लिए नए बीजों, उन्नत उर्वरकों का भी प्रबन्ध करती है ताकि उनके कृषि उत्पादन में भी बढ़ौतरी हो सके।
  • गांवों के सर्वपक्षीय विकास के लिए गांवों में छोटे-छोटे उद्योग लगवाना भी जरूरी होता है। इसलिए पंचायतें गांव में सरकारी मदद से छोटे-छोटे उद्योग लगवाने का प्रबन्ध करती हैं। इससे गांव की आर्थिक उन्नति भी होती है तथा लोगों को रोज़गार भी प्राप्त होता है।
  • कृषि के अच्छे उत्पादन में सिंचाई के साधनों का अहम रोल होता है। ग्राम पंचायत गांव में कुएँ, ट्यूबवैल इत्यादि लगवाने का प्रबन्ध करती है तथा नहरों के पानी की भी व्यवस्था करती है ताकि लोग आसानी से अपने खेतों की सिंचाई कर सकें।
  • गांव में लोगों में आमतौर पर झगड़े होते रहते हैं। पंचायतें उन झगड़ों को ख़त्म करके उनकी समस्याओं को हल करने का प्रयास करती हैं।

इन कार्यों के अलावा पंचायत और बहुत-से कार्य करती है जैसे कि

  1. डेयरी, पशुपालन तथा मुर्गीखाने से सम्बन्धित कार्य।
  2. छोटे उद्योगों की स्थापना।
  3. घरेलू दस्तकारी।
  4. सड़कों तथा यातायात के साधनों का प्रबन्ध।
  5. अनौपचारिक तथा औपचारिक शिक्षा का प्रबन्ध ।
  6. सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रबन्ध इत्यादि।

भारत में 21 अप्रैल, 1994 को पंचायती राज्य अधिनियम लागू किया गया। इस एक्ट से तीन स्तरीय पंचायती राज्य लागू हुआ। इन से ग्रामीण समुदाय में बहुत-से परिवर्तन आए। पंचायती राज्य से गांवों की आर्थिकता का काफ़ी सुधार हुआ। पंचायतें गांव की भलाई के प्रत्येक प्रकार के कार्य करती हैं।

3. न्याय पंचायत (Nayaya Panchayat)-गांव के लोगों में झगड़े होते रहते हैं। न्याय पंचायत लोगों के बीच होने वाले झगड़ों का निपटारा करती है। 5-10 ग्राम सभाओं के लिए एक न्याय पंचायत बनायी जाती है। इसके सदस्य चुने जाते हैं तथा सरपंच 5 सदस्यों की एक कमेटी बनाता है। इन को पंचायतों से प्रश्न पूछने का भी अधिकार होता है।

पंचायत समिति (Panchayat Samiti)-एक ब्लॉक में आने वाली पंचायतें पंचायत समिति की सदस्य होती हैं तथा इन पंचायतों के सरपंच इसके सदस्य होते हैं। पंचायत समिति के सदस्यों का सीधा-चुनाव होता है। पंचायत समिति अपने क्षेत्र में आने वाली पंचायतों के कार्यों का ध्यान रखती है, गांवों के विकास कार्यों को चैक करती है तथा पंचायतों को गांव के कल्याण के लिए निर्देश भी देती है। यह पंचायती राज्य के दूसरे स्तर पर है।

जिला परिषद् (Zila Parishad)—पंचायती राज्य का सबसे ऊँचा स्तर है जिला परिषद् जोकि जिले में आने वाली पंचायतों के कार्यों का ध्यान रखती है। यह भी एक कार्यकारी संस्था होती है। पंचायत समितियों के चेयरमैन, चुने हुए सदस्य, लोक सभा, राज्य सभा, विधान सभा के सदस्य सभी जिला परिषद् के सदस्य होते हैं। यह सभी जिले में पड़ते गांवों के विकास कार्यों का ध्यान रखते हैं। जिला परिषद् कृषि में सुधार, ग्रामीण बिजलीकरण, भूमि सुधार, सिंचाई बीजों तथा उर्वरकों को उपलब्ध करवाना, शिक्षा, उद्योग लगवाने इत्यादि जैसे कार्य करती है।

PSEB 12th Class Sociology Solutions Chapter 2 ग्रामीण समाज

प्रश्न 8.
73वें संवैधानिक संशोधन में पंचायती राज्य सम्बन्धी विशेषताओं का वर्णन करो।
उत्तर-
दिसम्बर, 1992 में 73वां संवैधानिक संशोधन संसद् में पास हुआ तथा अप्रैल, 1993 में राष्ट्रपति ने इस संशोधन को मान्यता दे दी। इस संवैधानिक संशोधन द्वारा जो पंचायती राज्य प्रणाली स्थापित की गयी, उसकी विशेषताएं निम्नलिखित हैं

  • 73वीं संवैधानिक संशोधन से पहले स्थानीय स्तर पर स्वः-शासन के सम्बन्ध में संविधान में कोई व्यवस्था नहीं थी। इस संशोधन से संविधान में नयी अनुसूची तथा नया भाग जोड़ा गया। इस अनुसूची तथा भाग में सम्पूर्ण व्यवस्थाएं पंचायती राज्य प्रणाली से सम्बन्धित हैं कि नयी व्यवस्था में किस तरह की व्यवस्थाएं हैं।
  • इस संशोधन से संविधान में ग्राम सभा की परिभाषा दी गई है जिसके अनुसार पंचायत के क्षेत्र में आने वाले गांव या गांव के जिन लोगों का नाम वोटर सूची में दर्ज है, वह सभी लोग ग्राम सभा के सदस्य होंगे। राज्य विधानमण्डल कानून द्वारा ग्राम सभा की व्यवस्था कर सकता है तथा उसको कुछ कार्य सौंप सकता है। इस तरह ग्राम सभा की स्थापना राज्य विधानमण्डल की तरफ से पास किए गए कानून के द्वारा होगी तथा वह ही उसके कार्य भी निश्चित करेगा।
  • ग्राम सभा की परिभाषा के साथ ही पंचायत की परिभाषा दी गयी है तथा कहा गया कि पंचायत स्व:-शासन पर आधारित ऐसी संस्था है जिस की स्थापना ग्रामीण क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा की जाती है।
  • इस संवैधानिक संशोधन द्वारा संविधान में यह व्यवस्था की गई है कि अब ग्रामीण क्षेत्र में स्व:-शासन की तीन स्तरीय पंचायती राज्य प्रणाली की स्थापना की जाएगी। सबसे निम्न स्तर गांव पर पंचायत, बीच के स्तर ब्लॉक पर ब्लॉक समिति तथा जिला स्तर पर जिला परिषद् होगी परन्तु राज्य सरकार इन को कोई और नाम भी दे सकती है।
  • इस संवैधानिक संशोधन में यह कहा गया है कि नयी प्रणाली के अन्तर्गत सम्पूर्ण जिले को पंचायती स्तर पर चुनाव क्षेत्रों में बाँटा जाएगा तथा पंचायतों, ब्लॉक समिति तथा जिला परिषद् के सदस्यों का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से होगा अर्थात् वह प्रत्यक्षं तौर पर लोगों द्वारा बालिग वोट अधिकार के आधार पर चुने जाएंगे।
  • इस संशोधन के अनुसार पंचायत के अलग-अलग स्तरों पर चुनाव के लिए, वोटरों की संख्या तथा सूची तैयार करवाने की ज़िम्मेदारी राज्य चुनाव आयोग की होगी। इस आयोग में राज्य चुनाव कमिश्नर को राज्य का राज्यपाल नियुक्त करेगा। उसका कार्यकाल, सेवा की शर्ते इत्यादि भी राज्य विधान मण्डल की तरफ से बनाए गए नियमों के अनुसार निश्चित किए जाएंगे। राज्य चुनाव कमिश्नर को उस तरीके से हटाया जा सकता है जैसे उच्च न्यायालय के जज को हटाया जा सकता है।
  • गाँव की पंचायत के प्रधान के बारे में 73वीं शोध में यह व्यवस्था की गई है कि गाँव की पंचायत के प्रधान का चुनाव सीधे तौर पर लोगों द्वारा किया जाएगा।
  • गाँव की पंचायत के प्रधान का चुनाव करने के साथ-साथ यह भी व्यवस्था की गई है कि पंचायत के प्रधान को उसके कार्यकाल खत्म होने से पहले भी हटाया जा सकता है और उसको हटाने का अधिकार ग्राम सभा को दिया गया है।
  • ग्राम सभा सरपंच को तब ही उसके पद से हटा सकती है यदि उस क्षेत्र की पंचायत इस बात की सिफारिश करे। इस प्रकार की सिफ़ारिश के लिए यह ज़रूरी है कि उस सिफ़ारिश के पीछे पंचायत के सभी सदस्यों का बहुमत
    और मौजूदगी अनिवार्य है। इसके लिए एक विशेष बैठक बुलाई जाएगी और इस बैठक में ग्राम सभा के 50% सदस्य होने ज़रूरी हैं। यदि इस बैठक में ग्राम सभा उस सिफ़ारिश को मौजूद सदस्यों के बहुमत के साथ पास कर दे तो सरपंच या प्रधान को हटाया जा सकता है।
  • इसी तरह पंचायती समिति या ब्लॉक समिति और जिला परिषद् के सदस्य भी लोगों द्वारा चुने जाएंगे और इनके प्रधान इनके सदस्यों द्वारा और उनके बीच में से ही चुने जाएंगे। पंचायत की तरह इनके प्रधानों को भी हटाया जा सकता है। प्रधान को दो-तिहाई बहुमत से हटाया जा सकता है।

इन तीनों स्तरों पर स्थान भी आरक्षित रखे गए हैं।

  • निम्न जातियों एवं कबीलों में प्रत्येक पंचायत में स्थान आरक्षित रखे गए हैं। आरक्षित करने की गिनती उनके उस क्षेत्र की उपज के अनुपात में होगी।
  • इन आरक्षित स्थानों में एक-तिहाई सीटें औरतों के लिए आरक्षित रखी जाएंगी।
  • पंचायतों, ब्लॉक समितियों और जिला परिषदों में भी स्त्रियों के लिए एक-तिहाई स्थान आरक्षित रखे जाएंगे। इसके साथ-साथ इन संस्थाओं के प्रधानों के लिए भी स्थान औरतों के लिए आरक्षित रखे जाएंगे।

(11) इस शोध के अनुसार इन सभी संस्थाओं का कार्यकाल 5 सालों के लिए निश्चित कर दिया गया। किसी भी संस्था का कार्यकाल 5 साल से ज्यादा नहीं हो सकता। यदि राज्य सरकार को किसी पंचायत के अव्यवस्थित प्रबंधन के बारे में पता चले तो वह उसको 5 साल से पहले ही भंग कर सकती है परन्तु 6 महीने के अंदर उसका दोबारा चुनाव किया जाना जरूरी है। यदि कोई पंचायत 5 साल से पहले भंग हो तो नई चुनी गई पंचायत बाकी रहता कार्यकाल पूरा
करेगी।

(12) यदि कोई व्यक्ति राज्य के कानून अधीन राज्य विधान सभा का चुनाव नहीं लड़ सकता तो वह पंचायत का चुनाव भी नहीं लड़ सकता परन्तु यहां उम्र में फ़र्क है। राज्य विधान सभा का चुनाव लड़ने हेतु 25 साल की उम्र होना आवश्यक है परन्तु पंचायत के चुनाव के लिए 21 वर्ष की आयु निश्चित की गई है।

(13) राज्य विधान मण्डल के कानून के अधीन पंचायत को कुछ अधिकार एवं ज़िम्मेदारियाँ दी जाएंगी। पंचायत को आर्थिक विकास एवं सामाजिक न्याय हेतु योजनाएं तैयार करने और लागू करने के अधिकार दिए गए हैं।

(14) इसके साथ-साथ राज्य विधान मण्डल कानून पास करके पंचायत को कुछ छोटे-छोटे टैक्स लगाने की शक्ति भी दे सकता है ताकि वह अपनी आमदनी में भी वृद्धि कर सकें। इसके साथ राज्य सरकार अपने द्वारा लगाए टैक्सों अथवा शुल्कों में से कुछ हिस्सा पंचायतों को भी देगी और साथ ही उनको गांवों के विकास के लिए सहायता के रूप में ग्रांट देने की व्यवस्था भी करेगी। – इस प्रकार हम देख सकते हैं कि 73वीं संवैधानिक शोध द्वारा पंचायती राज के लिए कई महत्त्वपूर्ण व्यवस्थाएं की गई हैं जिसके साथ पंचायती राज्य की महत्ता काफ़ी बढ़ गई है। नई व्यवस्था को प्रभावशाली बनाने हेतु कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं और अब पंचायती राज्य प्रणाली काफ़ी प्रभावशाली बन गई है।

ग्रामीण समाज PSEB 12th Class Sociology Notes

  • भारत एक कृषि प्रधान देश है जिसकी लगभग 70% (68.84%) जनसंख्या गाँवों में रहती है। गाँव में रहने वाले
    लोग साधारण जीवन व्यतीत करते हैं, एक-दूसरे से काफ़ी कुछ साझा करते हैं तथा उनमें काफ़ी समानताएँ होती हैं। महात्मा गांधी ने भी कहा था कि, “वास्तविक भारत तो गांवों में रहता है।”
  • ग्रामीण समाज की कई विशेषताएँ होती हैं, जैसे कि छोटा आकार, सामाजिक समानता, एक-दूसरे से नज़दीक
    के रिश्ते, संयुक्त परिवार प्रथा, कम सामाजिक गतिशीलता, कृषि मुख्य पेशा, धर्म का अधिक प्रभाव इत्यादि।
  • ग्रामीण समाजों में संयुक्त परिवार की प्रधानता होती है जिसमें कम-से-कम तीन पीढ़ियों के लोग इकट्ठे मिल कर रहते हैं। ये परिवार आकार में बड़े होते हैं तथा एक ही छत के नीचे रहते हैं।
  • 1992 में 73वां संवैधानिक संशोधन हुआ तथा देश में तीन स्तरीय पंचायती राज्य व्यवस्था लागू की गई। यह तीन स्तर हैं – गाँव के स्तर पर पंचायत, ब्लॉक के स्तर पर ब्लॉक समिति तथा जिले के स्तर पर जिला परिषद् । इनका प्रमुख कार्य ग्रामीण क्षेत्रों का बहुपक्षीय विकास करना है।
  • 1960 के दशक में देश में हरित क्रान्ति लाई गई ताकि किसानों को अपने खेतों से उत्पादन बढ़ाने में सहायता मिल सके। इस क्रान्ति में काफ़ी सकारात्मक परिणाम सामने आए जैसे कि इसका लाभ केवल अमीर किसानों को हुआ, अमीर तथा गरीब किसानों में अन्तर बढ़ गया इत्यादि।
  • गांवों के किसान आजकल एक बहुत ही गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं तथा वह है ऋणग्रस्तता की समस्या। बहुत से किसान ऋणग्रस्तता के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। ऋणग्रस्तता के कई कारण हैं, जैसे कि निर्धनता, पिता की ऋणग्रस्तता, मुकद्दमे, कृषि का पिछड़ापन, आवश्यकता से अधिक खर्चा, ऋण पर अधिक ब्याज इत्यादि।
  • आजकल ग्रामीण समाज परिवर्तन के दौर से निकल रहा है। अब पुराने रिश्ते-नाते खत्म हो रहे हैं, जाति पंचायतों
    का नियन्त्रण खत्म हो रहा है, अपराध बढ़ रहे हैं, जजमानी व्यवस्था तो खत्म ही हो गई है, शिक्षा बढ़ने के कारण लोग नगरों की तरफ बढ़ रहे हैं इत्यादि।
  • ग्रामीण समाज (Rural Society) वह समाज जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहता है तथा जिसकी कुछ विशेषताएं होती हैं जैसे कि छोटा आकार, जनसंख्या का कम घनत्व, कृषि-मुख्य पेशा, जनसंख्या में समानता, जाति आधारित स्तरीकरण, संयुक्त परिवार इत्यादि।
  • अन्तर्विवाह (Endogamy) विवाह का वह प्रकार जिसमें व्यक्ति को अपने समूह में ही विवाह करवाना पड़ता है जैसे कि जाति या उपजाति। समूह से बाहर विवाह करवाने की आज्ञा नहीं होती है।
  • बहिर्विवाह (Exogamy) विवाह का वह प्रकार जिसमें व्यक्ति को एक विशेष समूह से बाहर ही विवाह करवाना पड़ता है; जैसे कि परिवार, गोत्र, रिश्तेदारी इत्यादि। व्यक्ति अपने समूह में विवाह नहीं करवा सकता।
  • हरित क्रान्ति (Green Revolution)-अधिक उत्पादन वाले बीजों की सहायता से कृषि के उत्पादन में जो बढ़ौतरी हुई है उसे हरित् क्रान्ति कहते हैं।
  • ऋणग्रस्तता (Indebtedness) कृषि अथवा अन्य किसी कारण की वजह से किसी व्यक्ति से पैसे उधार लेने ‘ को ऋणग्रस्तता कहते हैं। किसान कृषि के अतिरिक्त अन्य कार्यों के लिए भी ऋण लेते हैं, जैसे कि जन्म, विवाह तथा मृत्यु पर होने वाले खर्चे के कारण, मुकद्दमा लड़ने के लिए। इस ऋणों के कारण ही उत्पादन में बढ़ौतरी नहीं होती जिस कारण ग्रामीण लोग इस समस्या में फंस जाते हैं।
  • संयुक्त परिवार (Joint Family)—वह परिवार जिसमें कम-से-कम तीन पीढ़ियों के लोग रहते हैं, जैसे कि दादा-दादी, माता-पिता व उनके बच्चे। वह एक ही छत के नीचे रहते हैं, एक ही रसोई में खाना खाते हैं तथा एक ही प्रकार के आर्थिक कार्य करते हैं।
    पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न (TEXTUAL QUESTIONS)

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 2 पनीरियाँ तैयार करना

Punjab State Board PSEB 8th Class Agriculture Book Solutions Chapter 2 पनीरियाँ तैयार करना Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Agriculture Chapter 2 पनीरियाँ तैयार करना

PSEB 8th Class Agriculture Guide पनीरियाँ तैयार करना Textbook Questions and Answers

(अ) एक-दो शब्दों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
सब्जियों के बीजों की शोध किस औषधि से की जाती है ?
उत्तर-
कैप्टान या थीरम।

प्रश्न 2.
टमाटर की पनीरी की बिजाई बोआई का उपयुक्त समय बताएं।
उत्तर-
नवम्बर का पहला सप्ताह, जुलाई का पहला पखवाड़ा।

प्रश्न 3.
मिर्च की पनीरी कब बोनी चाहिए ?
उत्तर-
अक्तूबर के आखिरी सप्ताह से आधे नवम्बर।

प्रश्न 4.
ग्रीष्म ऋतु के दो फूलों के नाम बताएँ।
उत्तर-
सूरजमुखी, जीनिया।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 2 पनीरियाँ तैयार करना

प्रश्न 5.
शर्द ऋतु के दो फूलों के नाम बताएँ।
उत्तर-
गुलेअशरफी, बरफ

प्रश्न 6.
सफैदे की नर्सरी लगाने का उपयुक्त समय कौन-सा है ?
उत्तर-
फरवरी-मार्च या सितम्बर-अक्तूबर।

प्रश्न 7.
पापलर की नर्सरी लगाने के लिए कलमों की लम्बाई कितनी होनी चाहिए ?
उत्तर-
20-25 सैं०मी०

प्रश्न 8.
उस विधि का नाम बताएँ जिससे एक जैसी फलदार प्रजाति के पौधे तैयार किए जा सकते हैं ?
उत्तर-
वनस्पति द्वारा; जैसे-कलमों के साथ।

प्रश्न 9.
प्याज की एक एकड़ की पनीरी तैयार करने के लिए कितना बीज बीजना चाहिए ?
उत्तर-
4-5 किलो बीज प्रति एकड़।

प्रश्न 10.
दो फलों के नाम बताओ जो कि प्योंद आरोपन से तैयार किए जा सकते हैं ?
उत्तर-
आम, अमरूद, सेब, नाशपाती।

(आ) एक-दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
कौन-कौन सी सब्जियाँ पनीरी द्वारा लगाई जा सकती हैं ?
उत्तर-
शिमला मिर्च, बैंगन, प्याज, टमाटर, बंदगोभी, बरोकली, चीनी बंदगोभी, मिर्च आदि।

प्रश्न 2.
टमाटर तथा मिर्च की पनीरी की तैयारी के लिए बोआई का समय व प्रति एकड़ बीज की मात्रा के संबंध में बताएँ ।
उत्तर-

सब्जी बिजाई का समय प्रति एकड़ बीज की मात्रा
टमाटर नवम्बर का पहला सप्ताह, जुलाई का पहला पखवाड़ा (प्रथम पक्ष) 100 ग्राम
मिर्च अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से अर्द्ध नवम्बर तक 200 ग्राम

 

प्रश्न 3.
सर्दी के कौन-कौन से दो फूल हैं और उनकी बोआई कब हो सकती है ?
उत्तर-
गेंदा, गुलअशर्फी समय सितम्बर से मार्च का है।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 2 पनीरियाँ तैयार करना

प्रश्न 4.
सब्जियों की नर्सरी में पनीरी की जीवन रक्षा के लिए कौन-सी दवा डालनी चाहिए ?
उत्तर-
पनीरी को मरने से बचाने के लिए कैपटान या थीरम दवाई का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 5.
वनस्पति द्वारा कौन-कौन से फलयुक्त (फलदार) पौधे तैयार किए जाते
उत्तर-
वनस्पति द्वारा निम्नलिखित फलदार पौधे तैयार किए जाते हैं-आम, अमरूद, आलूचा, नींबू जाति, आड़, अंगूर, अनार, अंजीर, सेब, नाशपाती आदि।

प्रश्न 6.
बीज द्वारा कौन-कौन से फलयुक्त (फलदार) पौधे अच्छी तरह तैयार होते हैं ?
उत्तर-
बीज के द्वारा फलदार पौधे जैसे- पपीता, करौंदा, जामुन, फालसा आदि तैयार किए जाते हैं।

प्रश्न 7.
पापलर की पनीरी तैयार करने हेतु उपयुक्त विधि बताएँ।
उत्तर-
इसकी नर्सरी एक साल के पौधों से तैयार करनी चाहिए। कलमें 20-25 सैं०मी० लम्बाई वाली हों और 2-3 सैं०मी० मोटाई वाली हो। दीमक और बीमारियों से बचाने के लिए कलमों को क्लोरपेरीफास और एमिसान के साथ सुधाई कर लें। इन्हें अर्द्ध जनवरी से अर्द्ध मार्च तक लगाया जाना चाहिए। कलमों की एक आँख ऊपर रखकर शेष को भूमि में दबा दें तथा भूमि को गीला रखें जब तक कलम अंकुरित न हो जाए।

प्रश्न 8.
धरेक की नर्सरी तैयार करने हेतु बीज कैसे एकत्र करना चाहिए ?
उत्तर-
डेक की नर्सरी के लिए सेहतमंद अच्छे बढ़ने वाले और सीधे जाने वाले वृक्षों से ही बीज इकट्ठे करने चाहिए। गटोलियों को नवम्बर-दिसम्बर के महीने में इकट्ठा करना चाहिए।

प्रश्न 9.
फलयुक्त पौधों की नर्सरी किन विधियों से तैयार की जाती है ?
उत्तर-
फलदार पौधों की नर्सरी बीज के द्वारा और वनस्पति के द्वारा तैयार की जाती है। वनस्पति के द्वारा तैयार करने के ढंग हैं-कलमों द्वारा, दाब के साथ पौधे तैयार करना, प्योंद चढ़ाना, जड़ मूढ़ पर आँख फिट करना।

प्रश्न 10.
कलम के द्वारा पौधे तैयार करने के क्या लाभ हैं ?
उत्तर-
कलम द्वारा पौधे कम समय में आसानी से तथा सस्ते तैयार हो जाते हैं। पौधे एकसार और एक ही नसल तथा आकार के तैयार किए जाते हैं।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 2 पनीरियाँ तैयार करना

(इ) पाँच-छ: वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
पनीरी तैयार करने के क्या लाभ हैं ?
उत्तर-

  1. बीज कीमती हैं और पनीरी तैयार करने के लिए इनकी ज़रूरत होती है।
  2. कई बीज बहुत ही छोटे आकार के होते हैं। इनको सीधा खेत में बीजना मुश्किल होता है।
  3. नर्सरी कम जगह में तैयार हो जाती है। इसलिए इसकी देखभाल अच्छी तरह से की जा सकती है।
  4. भूमि का अच्छा प्रयोग हो जाता है, पनीरी तैयार होने तक, खाली जमीन को किसी अन्य फसल के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
  5. कमज़ोर और खराब पौधों को खेत में लगाने से पहले ही निकाला जा सकता है।
  6. कम जगह होने के कारण पनीरी को गर्मी और सर्दी की मार से आसानी से बचाया जा सकता है।
  7. पनीरी को कीड़ों और बीमारियों से बचाना आसान है और खर्चा भी कम होता
  8. पनीरी आवश्यकता अनुसार अगेती तथा पछेती बोई जा सकती है तथा फसल से अधिक लाभ लिया जाता है।

प्रश्न 2.
सब्जियों की पनीरी तैयार करने के लिए भूमि की शुद्धि के विषय में बताएँ।
उत्तर-
सब्जियों की पनीरी तैयार करने के लिए भूमि का चुनाव करके आवश्यकता अनुसार उचित क्यारियाँ बनाई जाती हैं। इन क्यारियों की मिट्टी को बीज बोने से पहले शुद्ध पनीरियाँ तैयार करना किया जाता है। ताकि पनीरी को मिट्टी से कोई बीमारी न लग सके। मिट्टी को फार्मालीन दवाई 15-20% ताकत के घोल के साथ शुद्ध किया जाता है। ये घोल एक लीटर पानी में तैयार करना हो तो 15-20 मिलीलीटर दवाई का प्रयोग किया जाता है। परन्तु एक वर्ग की ज़मीन के लिए 2-3 लीटर घोल की ज़रूरत होती है। इस घोल से भूमि की 15 सैं०मी० ऊपरी सतह को अच्छी तरह से गीला (लबालब) किया जाता है। फिर इस मिट्टी को पालीथीन की शीट से ढक के शीट के किनारों को मिट्टी में दबा दिया जाता है। इसको 72 घण्टों के लिए ढक के रखा जाता है और इस तरह दवाई में से निकलने वाली गैस बाहर नहीं निकलती और इससे अच्छा असर हो जाता है। इसके बाद 3-4 दिनों तक क्यारियों की मिट्टी को पलटा दीजिए ताकि फार्मालीन का प्रभाव समाप्त हो जाए और क्यारियों में बुआई कर दो।

प्रश्न 3.
दाब से फलयुक्त (फलदार) पौधे कैसे तैयार किए जा सकते हैं ?
उत्तर-
इस ढंग में माँ पौधे से नया पौधा अलग किए बगैर पहले ही उसके ऊपर जड़ें पैदा की जाती हैं। फलदार पौधे की एक शाख खींच कर इसको भूमि के पास लाकर बांध दिया जाता है। इसके निचले हिस्से में एक कट लगा कर इसको मिट्टी के साथ ढक दिया जाता है। इस तरह जड़ें जल्दी बनती हैं। इस शाख के पत्तों वाला भाग हवा में ही रखा जाता है। कुछ सप्ताह बाद जब इसकी जड़ें निकल आएं तो नए पौधे को काट कर गमले में या नर्सरी में लगा दिया जाता है।

प्रश्न 4.
सफैदे की नर्सरी तैयार करने संबंधी संक्षिप्त जानकारी दें।
उत्तर-
सफैदे की नर्सरी तैयार करने के लिए अच्छे ढंग के साथ कृषि किए गए 4 साल की आयु से बड़े सफैदों में से सेहतमंद और ज्यादा तने वाले 2-3 पेड़ चुन के इनमें से बीज लिया जाता है। बीज लेने के लिए पौधे के ऊपर से शाख काटकर उससे लेने चाहिए न कि बीज ज़मीन से उठाने चाहिए। अच्छे पौधे से इकट्ठा किया गया बीज ही अच्छी पैदावार करता है। नर्सरी बोने का उपयुक्त समय फरवरी-मार्च से सितम्बर-अक्तूबर का है। नर्सरी गमलों में या उभरी क्यारियों में बोनी चाहिए।

प्रश्न 5.
प्योंद चढ़ाने की विधि बताएँ।
उत्तर-
इस तरीके में माँ पौधे की एक शाख जिस के ऊपर 2-3 आँखें हों, को जड़मुढ पौधे के ऊपर प्योंद किया जाता है। यह ध्यान रखना चाहिए कि आँख उस पौधे से ली जाए जो अच्छा फल या फूल दे रहा हो और बीमारी से रहित हो। स्वस्थ आँख को चाकू की मदद से माँ पौधे से उतार दिया जाता है। जड़-मुढ़ पौधे के मुढ़ के ऊपर छील में इस प्रकार से कट लगाया जाता है ताकि आँख इसमें फिट हो सके। आँख को फिट करके इसके चारों तरफ से लपेट दिया जाता है तांकि कट बंद हो जाए। इस विधि का प्रयोग बसंत ऋतु में या बरसात में किया जाता है। आम, सेब, नाशपती, गुलाब आदि के लिए यह तरीका आजमाया जाता है।

प्रश्न 6.
शीशम की नर्सरी तैयार करने के लिए संक्षेप में जानकारी दें।
उत्तर-
टाहली (शीशम) की नर्सरी तैयार करने के लिए इसकी पकी हुई फलियों को दिसम्बर से जनवरी के महीने में सेहतमंद और सीधे तने वाले पेड़ों से इकट्ठी करनी चाहिए। नर्सरी गमलों, लिफाफों या क्यारियों में तैयार की जा सकती है। नर्सरी तैयार करने का सही समय जनवरी-फरवरी और जुलाई-अगस्त है। बोवाई से पहले फलियों या बीजों को 48 घण्टों के लिए ठंडे पानी में डूबो कर रखना चाहिए। बीज को 1 से 1.5 सैं० मी० गहरा बीजना चाहिए। 10-15 दिनों बाद बीज अंकुरित होने शुरू हो जाते हैं। जब पौधे 5-10 सैं०मी० ऊँचे हो जाएं तो इनको 15 × 10 सैं०मी० दूरी पर खुला रखना चाहिए। एक एकड़ में नर्सरी की क्यारियाँ तैयार करने के लिए 2-3.5 किलो फलियों की ज़रूरत होती है। इसमें से 60,000 पौधे तैयार हो सकते हैं।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 2 पनीरियाँ तैयार करना

प्रश्न 7.
फूलों की पनीरी तैयार करने की विधि बताएँ।
उत्तर-
फूलों की पनीरी तैयार करने के लिए ऊँची क्यारियाँ या गमलों का प्रयोग किया जाता है। फूलों की पनीरी तैयार करने के लिए एक घन मीटर के हिसाब के साथ एक हिस्सा मिट्टी, एक हिस्सा पत्तों की खाद और एक हिस्सा रूड़ी की खाद में 45 ग्राम मियूरेट ऑफ़ पोटाश, 75 ग्राम किसान खाद, 75 ग्राम सुपरफास्फेट का मिश्रण मिलाओ। पनीरी तैयार करने के लिए बनाई क्यारियों के ऊपर तैयार खाद के मिश्रण की 2-3 सैं०मी० परत डालो। फिर इस सतह के ऊपर बीज बिखेर दो और इसी मिश्रण के साथ इसको ढक दो। तुरन्त फव्वारे के साथ पानी दीजिए। यदि ये बीज नंगे हो जाएं तो इसे फिर मिश्रण के साथ ढक दीजिए। क्यारियों को लगातार गीला रखना चाहिए। पनीरी तैयार होने को 30-40 दिन लगते हैं।

प्रश्न 8.
क्यारियाँ तैयार करने के विषय में संक्षेप में लिखें।
उत्तर-
सब्जियों की पनीरी तैयार करने के लिए क्यारियाँ तैयार की जाती हैं। इसलिए खेत की अच्छी तरह से जुताई की जाती है और इसमें 1-1.25 मीटर चौड़ाई वाली क्यारियाँ तैयार की जाती हैं। यह ज़मीन से 15 सैं०मी० ऊँची बनाई जाती है। अगर खेत समतल हो तो इनको 3-4 मीटर से भी लम्बा बनाया जाता है, नहीं तो 3-4 मीटर लम्बी तो बनाई जाती हैं। क्यारियाँ तैयार करने से पहले ज़मीन में 3-4 क्विंटल गली-सड़ी गोबर की खाद प्रति मरले के हिसाब के साथ मिला देनी चाहिए। क्यारियों में बोवाई से कम-से-कम 10 दिन पहले पानी दो ताकि नदीनों को उगने का मौका मिल जाए, इस तरह बाद में नर्सरी में नदीनों की समस्या नहीं आएगी।

प्रश्न 9.
भूमि का चुनाव करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
उत्तर-
पनीरी तैयार करने के लिए जमीन का चुनाव करते समय ध्यान रखने योग्य बातें—

  1. जगह ऐसी हो जहाँ कम-से-कम 8 घंटे सूरज की रोशनी पड़ती हो।
  2. यहाँ पेड़ों की छाया नहीं होनी चाहिए।
  3. ज़मीन में पत्थर-रोड़े नहीं होने चाहिए।
  4. पानी का उचित प्रबन्ध होना।
  5. पानी निकास का उचित प्रबन्ध हो।
  6. रेतीली मैरा ज़मीन या चिकनी मैरा ज़मीन नर्सरी तैयार करने के लिए अच्छी मानी जाती है।

प्रश्न 10.
फलदार पौधों की नर्सरी किन विधियों से तैयार करनी चाहिए ?
उत्तर-
फलदार पौधों की नर्सरी को दो तरीकों के साथ तैयार किया जा सकता है(—
(1) बीज द्वारा
(2) वनस्पति द्वारा।

  1. बीज द्वारा नर्सरी तैयार करना-बीज द्वारा पौधे तैयार करना आसान और सस्ता तरीका है, पर इस तरीके के साथ तैयार किए पौधे एकसार नसल के नहीं होते और आकार
  2. वनस्पति द्वारा इस विधि द्वारा पौधे तैयार करने के तरीके हैं—
    • कलमों द्वारा
    • दाब के साथ पौधे तैयार करना
    • प्योंद चढ़ाना
    • जड़-मुढ़ पर आँख चढ़ाना।

इस तरीके के साथ पौधे एकसार नसल और आकार के होते हैं। फल भी जल्दी देते हैं। इसलिए वनस्पति द्वारा नर्सरी तैयार करने को पहल दी जाती है।

Agriculture Guide for Class 8 PSEB पनीरियाँ तैयार करना Important Questions and Answers

बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
सब्जियों की पनीरी तैयार करने का कमाई पक्ष के हिसाब से भविष्य कैसा है ?
उत्तर-
बहुत अच्छा है।

प्रश्न 2.
पनीरी वाली जगह पर सूरज की रोशनी कितने घंटे पड़नी चाहिए ?
उत्तर-
कम-से-कम 8 घण्टे।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 2 पनीरियाँ तैयार करना

प्रश्न 3.
पनीरी तैयार करने के लिए कौन-सी मिट्टी अच्छी है ?
उत्तर-
रेतीली मैरा या चिकनी मैरा।

प्रश्न 4.
सब्जी की पनीरी के लिए क्यारी की चौड़ाई बताओ।
उत्तर-
1.0-1.25 मीटर चौड़ाई।

प्रश्न 5.
सब्जी की पनीरी के लिए क्यारियाँ ज़मीन से कितनी ऊँची होनी चाहिए ?
उत्तर-
15 सैं०मी०।

प्रश्न 6.
सब्जी की पनीरी के लिए क्यारी की लम्बाई बताओ।
उत्तर-
कम-से-कम 3-4 मीटर।

प्रश्न 7.
सब्जी की पनीरी के लिए तैयार क्यारियों की शोध के लिए कौन-सी दवाई है?
उत्तर-
फार्मालीन 15-20% ताकत।

प्रश्न 8.
सब्जी की पनीरी के बीज की शोध कौन-सी दवाई के साथ की जाती है ?
उत्तर-
कैप्टान या थीरम।

प्रश्न 9.
बैंगन की पनीरी लगाने का समय बताओ।
उत्तर-
अक्तूबर-नवम्बर, फरवरी-मार्च और जुलाई।

प्रश्न 10.
अगेती फूलगोभी की पनीरी लगाने का समय बताओ।
उत्तर-
मई-जून।

प्रश्न 11.
मुख्य फसल के लिए फूलगोभी की पनीरी लगाने का समय बताओ।
उत्तर-
जुलाई-अगस्त।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 2 पनीरियाँ तैयार करना

प्रश्न 12.
पिछेती फूलगोभी के लिए पनीरी लगाने का समय बताओ।
उत्तर-
सितम्बर-अक्तूबर।

प्रश्न 13.
आषाढ़ी के प्याज की पनीरी लगाने का समय बताओ।
उत्तर-
मध्य अक्तूबर से मध्य जून तक।

प्रश्न 14.
सावनी के प्याज लगाने का समय बताओ।
उत्तर-
मध्य मार्च से मध्य जन तक।

प्रश्न 15.
बैंगन, शिमला मिर्च की पनीरी लगाने के लिए बीज की मात्रा बताओ।
उत्तर-
एक एकड़ के लिए बीज की मात्रा 400 ग्राम मात्रा और इसी तरह मिर्च के लिए 200 ग्राम है।

प्रश्न 16.
फूलगोभी के लिए बीज की मात्रा बताओ।
उत्तर-
500 ग्राम प्रति एकड़।

प्रश्न 17.
फूलगोभी का मुख्य और पछेती फसल के लिए बीज की मात्रा बताओ।
उत्तर-
250 ग्राम प्रति एकड़ दोनों के लिए।

प्रश्न 18.
अच्छा फायदा देने वाले फूल कौन-से हैं ?
उत्तर-
गलदाऊदी, डेलिया, मौसमी फूल।

प्रश्न 19.
फूलों की पनीरी कितने दिनों में तैयार हो जाती है ?
उत्तर-
30-40 दिनों में।

प्रश्न 20.
कलमों द्वारा तैयार किए जाने वाले फलदार पौधे कौन-से हैं ?
उत्तर-
अनार, मिट्ठा, आलूचा, अंजीर आदि।

प्रश्न 21.
कलम की लम्बाई और आँखों की गिनती बताओ।
उत्तर-
लम्बाई 6-8 ईंच और आँखों की गिनती 3-5.

प्रश्न 22.
उस पौधे को क्या कहते हैं? जिसके ऊपर प्योंद की जाती है।.
उत्तर-
जड़ मुढ़।

प्रश्न 23.
कौन-से फूल को प्योंद चढ़ा कर तैयार किया जाता है ?
उत्तर-
गुलाब।

प्रश्न 24.
वन खेती वाले पौधे कौन-से हैं ?
उत्तर-
पापलर, सफेदा, डेक, टाहली।

प्रश्न 25.
पापलर की कलम की लम्बाई तथा मोटाई बताओ।
उत्तर-
20-25 सैं०मी० लम्बी और 2-3 सैं०मी० मोटी।

प्रश्न 26.
पापलर की कलमों को दीमक और बीमारियों से बचाने के लिए कौन-सी दवाई है ?
उत्तर-
क्लोरपेरीफास और एमीसान।

प्रश्न 27.
पापलर की नर्सरी के लिए अच्छा समय बताओ।
उत्तर-
मध्य जनवरी से मध्य मार्च।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 2 पनीरियाँ तैयार करना

प्रश्न 28.
पापलर के कितने साल वाले पौधे खेत में लगाने के लिए तैयार हो जाते हैं ?
उत्तर-
एक साल के।

प्रश्न 29.1
सफेदे की पनीरी लगाने के लिए सही समय बताएं।
उत्तर-
फरवरी-मार्च या सितम्बर-अक्तूबर।

प्रश्न 30.
डेक की गटोलियाँ कब इकट्ठी की जाती हैं ?
उत्तर-
नवम्बर-दिसम्बर में।

प्रश्न 31.
डेक की नर्सरी बीजने का समय बताओ।
उत्तर-
फरवरी-मार्च।

प्रश्न 32.
डेक के बीज कितने समय में अंकुरित होने शुरू हो जाते हैं ?
उत्तर-
तीन सप्ताह के बाद।

प्रश्न 33.
पंजाब का राज्य वृक्ष कौन-सा है ?
उत्तर-
टाहली।

प्रश्न 34.
टाहली के बीजों को बोने से पहले कितने घंटे पानी में डूबो कर रखना चाहिए ?
उत्तर-
48 घंटों के लिए ठंडे पानी में।

प्रश्न 35.
एक एकड़ के लिए नर्सरी बोने के लिए टाहली की कितनी फलियां चाहिए ?
उत्तर-
2.0 से 3.5 किलो फलियां।

छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
किस तरह की सब्जी की पनीरी तैयार की जा सकती है ?
उत्तर-
ऐसी सब्जियां जो उखाड़ कर दोबारा लगाने का झटका सह सकती हैं, उनकी पनीरी सफलतापूर्वक तैयार की जा सकती है।

प्रश्न 2.
सब्जियों की पनीरी के लिए कैसी भूमि का चुनाव करना चाहिए?
उत्तर-
जहाँ पर कम-से-कम 8 घंटे सूरज की रोशनी उपलब्ध हो और वृक्ष की छांव न हो और भूमि में पत्थर न हों।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 2 पनीरियाँ तैयार करना

प्रश्न 3.
पनीरी के लिए रेतीली मैरा या चिकनी मैरा मिट्टी बढ़िया क्यों है ?
उत्तर-
इस मिट्टी में मल्ल और चिकनी मिट्टी ठीक मात्रा में होती है इसलिए।

प्रश्न 4.
सब्जियों की पनीरी के लिए क्यारियों के आकार के बारे में बताओ।
उत्तर–
क्यारियों की चौड़ाई 1.0 से 1.25 मीटर भूमि से 15 सैंमी० ऊँचाई और 3-4 मीटर लम्बी बनाओ।

प्रश्न 5.
भूमि की शुद्धि के बाद फार्मालीन का असर कैसे खत्म किया जाता है ?
उत्तर-
3-4 दिनों के लिए एक से दो बार क्यारियों की मिट्टी पलट कर फार्मालीन का असर खत्म किया जाता है।

प्रश्न 6.
सब्जियों के बीज की गहराई तथा पंक्तियों में फासला बताओ।
उत्तर-
बीज को 1-2 सैं०मी० गहराई और पंक्तियों में फासला 5 सैं०मी० रखकर बुवाई कीजिए।

प्रश्न 7.
सब्जियों की पनीरी को उखाड़ कर खेत में लगाने के लिए कुछ महत्त्वपूर्ण बातें बताइए।
उत्तर-

  1. जब सब्जियों की पनीरी 4-6 सप्ताह की हो जाए तो उखाड़ने के योग्य हो जाती है।
  2. पनीरी को उखाड़ने के 3-4 दिन पहले नर्सरी को पानी नहीं देना चाहिए।
  3. पनीरी को हमेशा शाम को उखाड़ कर खेतों में लगाना चाहिए।
  4. पनीरी खेत में लगाने के बाद तुरन्त पानी लगा देना चाहिए।

प्रश्न 8.
मौसमी फूलों की पनीरी तैयार करने के लिए खादों का विवरण दें।
उत्तर-
75 ग्राम किसान खाद, 75 ग्राम सुपरफास्फेट, 45 ग्राम म्यूरेट ऑफ़ पोटाश का मिश्रण, एक हिस्सा मिट्टी, एक हिस्सा पत्तों की खाद और एक हिस्सा रूढ़ी खाद प्रति घन मीटर के हिसाब से मिलाया जाता है।

प्रश्न 9.
बीज द्वारा तैयार फलदार पौधों में क्या समस्या आती है ?
उत्तर-
बीज से तैयार पौधे एक जैसे नहीं होते, आकार में भी बड़े हो जाते हैं और इनकी देखभाल मुश्किल होती है।

प्रश्न 10.
वनस्पति द्वारा तैयार पौधों का क्या लाभ है ?
उत्तर-
यह एक जैसे नसल और एक आकार के होते हैं। यह फल भी जल्दी देते हैं। इनके फलों के आकार, रंग और गुण भी एक जैसे होते हैं।

प्रश्न 11.
पापलर की कलमों के बारे में बताओ।
उत्तर–
पापलर की कलमें एक साल की आयु में पौधों से तैयार करनी चाहिए न कि कांट-छांट और टहनियों से। यह 20-25 सैं०मी० लम्बी और 2-3 सैं०मी० मोटी होनी चाहिए।

प्रश्न 12.
पापलर की कलमों को दीमक और बीमारियों से बचाने का क्या तरीका है ?
उत्तर-
कलमों को 0.5 प्रतिशत क्लोरपेरीफास, 20 ताकत के घोल में 10 मिनट डुबोने के बाद 0.5% एमिसान पाऊडर के घोल में 10 मिनट के लिए डूबो कर प्रयोग किया जाता

बड़े उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
विभिन्न फलों के लिए पत्ते लेने की विधि बताओ।
उत्तर-

फल पत्ते लेने की विधि
आम मार्च-अप्रैल में 5-7 महीनों के 30 पत्ते लो। जिन शाखों से पत्ते लेने हैं उन्हें फल तथा फूल न लगे हों।
आलूचा उसी वर्ष की शाखों (फोट) के बीच से मध्य मई से मध्य जुलाई तक में 3-4 महीने के 100 पत्ते लो।
आडू उसी वर्ष की शाखों (फोट) के बीच से मध्य मई से मध्य जुलाई में 3-4 महीने के 100 पत्ते लो।
अमरूद 5-7 महीने पुरानी बीच वाली शाखों से (जहां फल न लगे हों) अगस्तअक्तूबर में 50-60 पत्ते लो।
नींबू जाति फल के बिल्कुल पीछे से 4-8 महीने पुराने 100 पत्ते जुलाई-अक्तूबर तक लो।
बेर उसी वर्ष की शाखों (फोट) के बीच से 5-7 महीने के 70-80 पत्ते नवम्बर-जनवरी में लो।
नाशपाती उसी वर्ष की शाखों (फोट) के बीच से 4-6 महीने के 50-60 पत्ते जुलाई-सितम्बर में लो।

 

प्रश्न 2.
आम की प्योंद करने के बारे आप क्या जानते हैं ?
उत्तर-
आमों की कृषि प्योंद द्वारा की जाती है। इस उद्देश्य के लिए अच्छी तरह तैयार किए खेत में आम की गुठलियों को अगस्त महीने में बो देना चाहिए। इन्हें उगने में 2 हफ्ते लगते हैं। उगने के पश्चात् जब पत्ते हल्के रंग के ही हों तथा पत्ते का आकार साधारण से 1/4 हिस्सा हो तो यह पौधे उखाड़ लें। पौध के लिए पौधे अप्रैल तक पूरी तरह तैयार हो जाते हैं। प्योंद करने से पहले साफ-सुथरी तथा मज़बूत आंख तैयार कर लेनी चाहिए। प्योंद डाली का चुनाव करके उसके पत्ते उतार दें। 7-10 दिनों में डंडियां सूख कर गिर जाएंगी तथा आंखें थोड़ा ऊपर आ जाती हैं। इस प्योंद डाली को काट कर प्योंद कर दें। इस तरह प्योंद हुई डाली के निचले सिरे पर भी तिरछी कट लगा दें तथा उससे भी छील उतार दो। इस डाली की लम्बाई 8 सें० मी० से अधिक भी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि अधिक लम्बाई से प्योंद डाली टूट सकती है। तैयार की हुई प्योंद काटे हुए छिलके के नीचे फंसा दी जाती है। बाद में कटे हुए छिलके को उसकी वास्तविक स्थिति में लाया जाता है। प्योंद किए भाग को 150200 गेज की पॉलीथीन पट्टियों से कस कर बांध दो। प्योंद करने के पश्चात् पौधे का ऊपरी सिरा वहीं रहने दिया जाता है तथा प्योंद की आंख फूट पड़ने के बाद पौधे का उससे ऊपरी हिस्सा काट दिया जाता है। इस विधि से आम की प्योंद मार्च से अक्तूबर महीने तक करनी चाहिए पर मई से अक्तूबर के महीने इसकी सफलता कम होती है।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 2 पनीरियाँ तैयार करना

प्रश्न 3.
नाशपाती, आड़ तथा अलूचे की पनीरी तैयार करने के बारे में आप क्या जानते हो ?
उत्तर-

  1. नाशपाती-इसकी प्योंद जंगली नाशपाती अथवा कैंथ के पौधों से की जाती है। टंग ग्राफ्टिंग जनवरी-फरवरी के महीने जबकि टी-बडिंग तरीके से पौध जून से अगस्त महीने में की जाती है। एक वर्ष से तीन वर्ष तक के पौधे सर्दियों में मध्य फरवरी तक तथा बड़ी आयु के पौधे दिसम्बर के अन्त तक लगाने चाहिएं।
  2. आलूचा-आलूचा जनवरी के मध्य तक लगाने चाहिएं। इन दिनों में पौधे सुप्तावस्था में होते हैं। आलूचे को सीधा काबल ग्रीन गेज की कलम पर ग्राफ्ट करके लगाओ। उनके निचले 5-7.5 सें० मी० हिस्से को आई० ऐ० 100 पी० पी० एम० के घोल में 24 घण्टे के लिए डुबो कर रखना चाहिए।
  3. आड़-उनकी वृद्धि पौध द्वारा अथवा आंख चढ़ा कर की जाती है। आडुओं की नस्ली वृद्धि के लिए शर्बती अथवा देसी किस्म के आड़ जैसे खुमानी के बीजों से तैयार हुई पौधों की जाती है। क्योंकि फ्लोरिडाशन किस्म के बीज कम होते हैं, इसलिए नस्लीय वृद्धि के लिए इनका प्रयोग नहीं किया जाता।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

ठीक/गलत

  1. शीशम पंजाब का राज्य वृक्ष है
  2. सब्जियों के बीज की सुधाई कैपटान से की जाती है।
  3. सूर्यमुखी सर्दी का फूल है।

उत्तर-

बहुविकल्पीय

प्रश्न 1.
सर्दी का फूल है—
(क) गेंदा
(ख) बर्फ
(ग) फलोक्स
(घ) सभी ठीक
उत्तर-
(घ) सभी ठीक

प्रश्न 2.
अगेती फूल गोभी की पनीरी लगाने का समय है—
(क) मई-जून
(ख) जनवरी
(ग) दिसंबर
(घ) कोई नहीं
उत्तर-
(क) मई-जून

प्रश्न 3.
वन्य कृषि वाला पौधा है—
(क) पापलर
(ख) पीपल
(ग) अमरूद
(घ) आम।
उत्तर-
(क) पापलर

रिक्त स्थान भरें

  1. गुलशर्फी ………. ऋतु का फूल है।
  2. शिमला मिर्च की सब्जी ………… द्वारा लगाई जाती है।
  3. फूलगोभी की मुख्य फसल के लिए बीज की मात्रा है …………… ग्राम प्रति एकड़ है।

उत्तर-

  1. सर्दी,
  2. पनीरी,
  3. 250

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 2 पनीरियाँ तैयार करना

पनीरियाँ तैयार करना PSEB 8th Class Agriculture Notes

  • पनीरी कम भूमि में तैयार हो जाती है और यह एक लाभदायक व्यवसाय है।
  • सब्ज़ियाँ, फूलों, फलों और वनस्पति के पौधों की पनीरी तैयार करके अच्छी आय ली जा सकती है।
  • बीज मूल्यवान होते हैं और पनीरी तैयार करके इनका समुचित प्रयोग किया जा सकता है।
  • छोटे किसान स्वयं पनीरी उगा कर सब्जी की फसल की तुलना में कई गुणा ज़्यादा फायदा ले सकते हैं।
  • उन सब्जियों की ही पनीरी सफलता से उगाई जा सकती है, जो ऊखाड़ कर फिर दोबारा लगाए जाने के झटके (आघात) को सहन कर सके।
  • पनीरी लगाई जाने वाले स्थान पर कम-से-कम 8 घंटे सूरज की रोशनी पड़नी चाहिए।
  • पनीरी वाली क्यारियाँ भूमि से 15 सैं०मी० ऊँची होनी चाहिए।
  • क्यारियों की मिट्टी को बीज बोने से पहले फारमालीन दवाई से शुद्ध कर लेना चाहिए।
  • पनीरी वाले बीज को कैप्टान या थीरम से शुद्ध करके बोना चाहिए।
  • सब्जियों की पनीरी जब 4-6 सप्ताह की हो जाए तो उन्हें उखाड़ कर मुख्य खेत में लगा दीजिए।
  • गर्मी ऋतु के फूल हैं-सूरजमुखी, जीनिया, कोचिया आदि।
  • शर्द ऋतु के फूल हैं-गेंदा, गुलशर्फी, बरफ, गार्डन पी, फलोक्स आदि।
  • मौसमी फूलों की पनीरी 30-40 दिनों में तैयार हो जाती है।
  • फलयुक्त पौधे जैसे कि पपीता, जामुन, फालसा, करौंदा को जड़ आधार पद्धति से तैयार किए जाते हैं।
  • कलमों द्वारा तैयार किए जाते पौधे हैं-बारामासी नींबू, मिठा, आलूचा, अनार और अंजीर।
  • फलों के पौधे जैसे-किन्नू, आम, अमरूद, नाशपाती, आड़, सेब आदि को प्योंद द्वारा तैयार किया जाता है।
  • वन कृषि में पापलर, सफैदा, डेक (धरक) और (टाहली) आदि लगाए जाते हैं।
  • डेक की नर्सरी बीजों द्वारा तैयार की जाती है।
  • टाहली (शीशम) पंजाब का राज्य वृक्ष है।
  • कलमों को दीमक और बीमारियों से बचाने के लिए क्लोरपेरीफास और एमिसान का प्रयोग किया जाता है।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 12 ग्रामीण जीवन तथा समाज

Punjab State Board PSEB 8th Class Social Science Book Solutions History Chapter 12 ग्रामीण जीवन तथा समाज Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 12 ग्रामीण जीवन तथा समाज

SST Guide for Class 8 PSEB ग्रामीण जीवन तथा समाज Textbook Questions and Answers

I. नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखें:

प्रश्न 1.
स्थायी बन्दोबस्त किसने, कब तथा कहां आरंभ किया ?
उत्तर-
स्थायी बन्दोबस्त लार्ड कार्नवालिस ने 1793 ई० में बंगाल में आ म किया। बाद में यह व्यवस्था बिहार, उड़ीसा, बनारस तथा उत्तरी भारत में भी लागू की गई।

प्रश्न 2.
रैयतवाड़ी व्यवस्था किसने, कब तथा कहां-कहां शुरू की गई ? (P.B. 2009 Set-B)
उत्तर-
रैयतवाड़ी व्यवस्था 1820 ई० में अंग्रेज़ अधिकारी थॉमस मुनरो ने मद्रास (चेन्नई) तथा बम्बई (मुम्बई) में शुरू की।

प्रश्न 3.
महलवाड़ी व्यवस्था कौन-से तीन क्षेत्रों में लाग की गयी?
उत्तर-
महलवाड़ी व्यवस्था उत्तर प्रदेश, पंजाब तथा मध्य भारत के कुछ प्रदेशों में लागू की गयी।

प्रश्न 4.
कृषि का वाणिज्यीकरण कैसे हुआ ?
उत्तर-
अंग्रेजी शासन से पूर्व कृषि गांव के लोगों की जरूरतों को ही पूरा करती थी। परन्तु अंग्रेजों द्वारा नई भूमिकर प्रणालियों के बाद किसान मण्डी में बेचने के लिए फसलें उगाने लगे ताकि अधिक-से-अधिक धन कमाया जा सके। इस प्रकार गांवों में कृषि का वाणिज्यीकरण हो गया।

प्रश्न 5.
वाणिज्यीकरण की मुख्य फ़सलें कौन-सी थीं ?
उत्तर-
वाणिज्यीकरण की मुख्य फ़सलें गेहूँ, कपास, तेल के बीज, गन्ना, पटसन आदि थीं।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 12 ग्रामीण जीवन तथा समाज

प्रश्न 6.
कृषि के वाणिज्यीकरण के दो मुख्य लाभ बतायें।
उत्तर-

  1. कृषि के वाणिज्यीकरण के कारण भिन्न-भिन्न प्रकार की फ़सलें उगाई जाने लगीं। इससे पैदावार में भी वृद्धि हुई।
  2. फ़सलों को नगर की मण्डियों तक ले जाने के लिए यातायात के साधनों का विकास हुआ।

प्रश्न 7.
कृषि के वाणिज्यीकरण के दो मुख्य दोष लिखें।
उत्तर-

  1. भारतीय किसान पुराने ढंग से कृषि करते थे। अतः मण्डियों में उनकी फ़सलें विदेशों में मशीनी कृषि द्वारा उगाई गई फ़सलों का मुकाबला नहीं कर पाती थीं। परिणामस्वरूप उन्हें अधिक लाभ नहीं होता था।
  2. मण्डी में किसान को अपनी फ़सल आढ़ती की सहायता से बेचनी पड़ती थी। आढ़ती मुनाफ़े का एक बड़ा भाग अपने पास रख लेते थे।

प्रश्न 8.
स्थायी बन्दोबस्त क्या था तथा उसके क्या आर्थिक प्रभाव पड़े ?
उत्तर-
स्थायी बन्दोबस्त एक भूमि प्रबन्ध था। इसे 1793 ई० में लार्ड कार्नवालिस ने बंगाल में लागू किया था। बाद में इसे बिहार, उड़ीसा, बनारस तथा उत्तरी भारत में लागू कर दिया गया। इसके अनुसार ज़मींदारों को सदा के लिए भूमि का स्वामी बना दिया गया। उनके द्वारा सरकार को दिया जाने वाला लगान निश्चित कर दिया गया। वे लगान की निश्चित राशि सरकारी खजाने में जमा करवाते थे। परन्तु किसानों से वे मनचाहा लगान वसूल करते थे। यदि कोई ज़मींदार लगान नहीं दे पाता था तो सरकार उसकी ज़मीन का कुछ भाग बेच कर लगान की राशि पूरी कर लेती थी।

आर्थिक प्रभाव-स्थायी बन्दोबस्त से सरकार की आय तो निश्चित हो गई, परन्तु किसानों पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ा। ज़मींदार उनका शोषण करने लगे। ज़मींदार भूमि-सुधार की ओर कोई ध्यान नहीं देते थे। फलस्वरूप किसान की पैदावार दिन-प्रतिदिन घटने लगी।

प्रश्न 9.
कृषि वाणिज्यीकरण पर एक संक्षिप्त नोट लिखें।
उत्तर-
भारत में अंग्रेज़ी राज्य की स्थापना से पहले गांव आत्मनिर्भर थे। लोग कृषि करते थे जिसका उद्देश्य गांव की ज़रूरतों को पूरा करना होता था। फ़सलों को बेचा नहीं जाता था। गांव के अन्य कामगार जैसे कुम्हार, बुनकर, चर्मकार, बढ़ई, लुहार, धोबी, बारबर आदि सभी मिलकर एक-दूसरे की ज़रूरतों को पूरा करते थे। परन्तु अंग्रेज़ी शासन की स्थापना के बाद गांवों की आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था समाप्त हो गई। नई भूमि-कर प्रणालियों के अनुसार किसानों को लगान की निश्चित राशि निश्चित समय पर चुकानी होती थी। पैसा पाने के लिए किसान अब मण्डी में बेचने के लिए फ़सलें उगाने लगे ताकि समय पर लगान चुकाया जा सके। इस प्रकार कृषि का उद्देश्य अब धन कमाना हो गया। इसे कृषि का वाणिज्यीकरण कहा जाता है। इंग्लैण्ड में औद्योगिक क्रान्ति के बाद भारत में कृषि के वाणिज्यीकरण की प्रक्रिया और भी जटिल हो गई। अब किसानों को ऐसी फ़सलें उगाने के लिए विवश किया गया जिनसे इंग्लैण्ड के कारखानों को कच्चा माल मिल सके।

प्रश्न 10.
नील विद्रोह पर एक नोट लिखें।
उत्तर-
नील विद्रोह नील की खेती करने वाले किसानों द्वारा नील उत्पादन पर अधिक लगान के विरोध में किये गये। 1858 ई० से 1860 ई० के बीच बंगाल तथा बिहार के एक बहुत बड़े भाग में नील विद्रोह हुआ। यहां के किसानों ने नील उगाने से इन्कार कर दिया। सरकार ने उन्हें बहुत डराया-धमकाया। परन्तु वे अपनी जिद्द पर अड़े रहे। जब सरकार ने कठोरता से काम लिया तो वे अंग्रेज़ काश्तकारों की फैक्टरियों पर हमला करके लूटमार करने लगे। उन्हें रोकने के लिए सभी सरकारी प्रयास असफल रहे।

1866-68 ई० में नील की खेती के विरुद्ध बिहार के चम्पारण जिले में विद्रोह हुआ। यह विद्रोह 20वीं शताब्दी के आरम्भ तक जारी रहा। उनके समर्थन में गांधी जी आगे आए। तभी समस्या का समाधान हो सका।

प्रश्न 11.
महलवाड़ी व्यवस्था पर एक संक्षिप्त नोट लिखें।
उत्तर-
महलवाड़ी व्यवस्था रैयतवाड़ी प्रबन्ध के दोषों को दूर करने के लिए की गयी। इसे उत्तर प्रदेश, पंजाब तथा मध्य भारत के कुछ प्रदेशों में लागू किया गया। इस प्रबन्ध की विशेषता यह थी कि इसके द्वारा भूमि का सम्बन्ध न तो किसी बड़े ज़मींदार के साथ जोड़ा जाता था और न ही किसी कृषक के साथ। यह प्रबन्ध वास्तव में गांव के समूचे भाईचारे के साथ होता था। भूमि-कर देने के लिए गांव का समूचा भाईचारा ही उत्तरदायी होता था। भाई-चारे में यह निश्चित कर दिया गया था कि प्रत्येक किसान को क्या कुछ देना है। यदि कोई किसान अपना भाग नहीं देता था तो उसकी प्राप्ति गांव के भाई-चारे से की जाती थी। … इस प्रबन्ध को सबसे अच्छा प्रबन्ध माना जाता है क्योंकि इसमें पहले के दोनों प्रबन्धों के गुण विद्यमान थे। इस प्रबन्ध में केवल एक ही दोष था कि इसके अनुसार लोगों को बहुत अधिक भूमि-कर (लगान) देना पड़ता था।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 12 ग्रामीण जीवन तथा समाज

प्रश्न 12.
रैयतवाड़ी व्यवस्था के लाभ लिखें।
अथवा
रैयतवाड़ी प्रबन्ध पर एक नोट लिखो।
उत्तर-
1820 ई० में थॉमस मुनरो मद्रास (चेन्नई) का गवर्नर नियुक्त हुआ। उसने भूमि का प्रबन्ध एक नये ढंग से किया, जिसे रैयतवाड़ी व्यवस्था के नाम से पुकारा जाता है। इसे मद्रास तथा बम्बई में लागू किया गया। इसके अनुसार सरकार ने भूमि-कर उन लोगों से लेने का निश्चय किया जो स्वयं कृषि करते थे। अतः सरकार तथा कृषकों के बीच जितने भी मध्यस्थ थे उन्हें हटा दिया गया। यह प्रबन्ध स्थायी प्रबन्ध की अपेक्षा अधिक अच्छा था। इसमें कृषकों को भूमि का स्वामी बना दिया गया। उनका लगान निश्चित कर दिया गया जो उपज का 40% से 55% तक था। इससे सरकारी आय में भी वृद्धि हुई।

इस प्रथा में कुछ दोष भी थे। इस प्रथा के कारण गांव का भाई-चारा समाप्त होने लगा और गांव की पंचायतों का महत्त्व कम हो गया। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा किसानों का शोषण होने लगा। कई ग़रीब किसानों को लगान चुकाने के लिए साहूकारों से धन उधार लेना पड़ा। इसके लिए उन्हें अपनी ज़मीनें गिरवी रखनी पड़ी।

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें :

1. ठेकेदार किसानों को अधिक-से-अधिक …………… थे।
2. स्थायी बंदोबस्त के कारण …………… भूमि के मालिक बन गए।
3. ज़मींदार किसानों पर ………….. करते थे।
4. भारत में अंग्रेज़ी शासन की स्थापना से पूर्व भारतीय लोगों का प्रमुख कार्य………….करना था।
उत्तर-

  1. लूटते,
  2. ज़मींदार,
  3. बहुत जुल्म/अत्याचार,
  4. कृषि।

III. प्रत्येक वाक्य के आगे ‘सही’ (✓) या ‘गलत’ (✗) का चिन्ह लगाएं :

1. भारत में अंग्रेज़ी शासन हो जाने से गांवों की आत्मनिर्भर व्यवस्था को बहुत लाभ हुआ। (✗)
2. महलवाड़ी प्रबन्ध गांव के सामूहिक भाईचारे से किया जाता था। (✓)
3. बंगाल के स्थायी बन्दोबस्त अनुसार अंग्रेज़ों ने बिक्री कानून लागू किया। (✓)

IV. सही जोड़े बनाएं:

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 12 ग्रामीण जीवन तथा समाज 1

PSEB 8th Class Social Science Guide ग्रामीण जीवन तथा समाज Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Multiple Choice Questions)

सही विकल्प चुनिए:

प्रश्न 1.
महलवाड़ी व्यवस्था कहां लागू की गई ?
(i) उत्तर प्रदेश
(ii) पंजाब
(iii) मध्य भारत
(iv) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
उपरोक्त सभी

प्रश्न 2.
थामस मुनरो द्वारा लागू भूमि व्यवस्था कौन-सी थी ?
(i) रैय्यतवाड़ी
(ii) महलवाड़ी
(iii) स्थायी बंदोबस्त
(iv) ठेका व्यवस्था।
उत्तर-
रैय्यतवाड़ी

प्रश्न 3.
नील विद्रोह कहाँ फैला ?
(i) पंजाब तथा उत्तर प्रदेश
(ii) बंगाल तथा बिहार
(iii) राजस्थान तथा मध्य भारत
(iv) दक्षिणी भारत।
उत्तर-
बंगाल तथा बिहार।

अति छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
अंग्रेजों द्वारा अपनाई गई आर्थिक नीतियों से भारतीय उद्योग क्यों तबाह हो गए ?
उत्तर-
अंग्रेज़ों ने भारत में कुछ नये उद्योग स्थापित किए। इनका उद्देश्य अंग्रेजी हितों को पूरा करना था। परिणामस्वरूप भारतीय उद्योग तबाह हो गए।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 12 ग्रामीण जीवन तथा समाज

प्रश्न 2.
अंग्रेजों ने भारत में लगान (भूमि-कर) के कौन-कौन से तीन नए प्रबन्ध लागू किए ?
उत्तर-
(1) स्थायी बन्दोबस्त (2) रैयतवाड़ी प्रबन्ध तथा (3) महलवाड़ी प्रबन्ध।

प्रश्न 3.
अंग्रेज़ों की भूमि सम्बन्धी नीतियों का मुख्य उद्देश्य क्या था ? .
उत्तर-
भारत से अधिक-से-अधिक धन इकट्ठा करना।

प्रश्न 4.
अंग्रेजों को बंगाल, बिहार तथा उड़ीसा की दीवानी कब प्राप्त हुई ? वहां लगान इकट्ठा करने का काम किसे सौंपा गया ?
उत्तर-
अंग्रेजों को बंगाल, बिहार तथा उड़ीसा की दीवानी 1765 ई० में प्राप्त हुई। वहां से लगान इकट्ठा करने का काम आमिलों को सौंपा गया।

प्रश्न 5.
इज़ारेदारी किसने लागू की थी ? इसका क्या अर्थ है ?
उत्तर-
इज़ारेदारी लॉर्ड वारेन हेस्टिंग्ज़ ने लागू की थी। इसका अर्थ है-ठेके पर भूमि देने का प्रबन्ध।

प्रश्न 6.
रैयतवाड़ी प्रबन्ध में लगान की राशि कितने वर्षों बाद बढ़ाई जाती थी ?
उत्तर-
20 से 30 वर्षों बाद।

प्रश्न 7.
महलवाड़ी प्रबन्ध का मुख्य दोष क्या था ?
उत्तर-
इसमें किसानों को बहुत अधिक लगान देना पड़ता था।

प्रश्न 8.
कृषि का वाणिज्यीकरण कौन-कौन से पांच क्षेत्रों में सबसे अधिक हुआ ?
उत्तर-
पंजाब, बंगाल, गुजरात, खानदेश तथा बरार में।

प्रश्न 9.
बंगाल में स्थायी बन्दोबस्त के अनुसार लागू किया गया बिक्री कानून क्या था ?
उत्तर-
बिक्री कानून के अनुसार जो ज़मींदार हर साल 31 मार्च तक लगान की राशि सरकारी खज़ाने में जमा नहीं करवाता था, उसकी ज़मीन किसी दूसरे ज़मींदार को बेच दी जाती थी।

प्रश्न 10.
किसान विद्रोहों का मुख्य कारण क्या था ?
उत्तर-
किसान विद्रोहों का मुख्य कारण अधिक लगान तथा इसे कठोरता से वसूल करना था। इससे किसानों की दशा खराब हो गई। इसलिए उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह कर दिया।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
लॉर्ड वारेन हेस्टिग्ज़ द्वारा लागू इजारेदारी प्रथा पर एक नोट लिखो।
उत्तर-
इज़ारेदारी का अर्थ है-ठेके पर भूमि देने का प्रबन्ध। यह प्रथा वारेन हेस्टिग्ज़ ने आरम्भ की। इसके अनुसार भूमि का पांच साला ठेका दिया जाता था। जो ज़मींदार भूमि की सबसे अधिक बोली देता था उसे उस भूमि से पांच साल तक लगान वसूल करने का अधिकार दे दिया जाता था। 1777 ई० में पांच साला ठेके के स्थान पर एक साला ठेका दिया जाने लगा। परन्तु ठेके पर भूमि देने का प्रबन्ध बहुत ही दोषपूर्ण था। ज़मींदार (ठेकेदार) किसानों को बहुत अधिक लूटते थे। इसलिए किसानों की आर्थिक दशा खराब हो गई।

प्रश्न 2.
स्थायी बन्दोबस्त से किसानों की अपेक्षा ज़मींदारों को अधिक लाभ कैसे पहुंचा ?
उत्तर-
स्थायी बन्दोबस्त के कारण ज़मींदारों को बहुत लाभ हुआ। अब वे भूमि के स्थायी स्वामी बन गए। उनको भूमि बेचने या बदलने का अधिकार मिल गया। वे निश्चित लगान कम्पनी को देते थे परन्तु वे किसानों से अपनी इच्छानुसार लगान वसूल करते थे। यदि कोई किसान लगान न दे पाता तो उससे भूमि छीन ली जाती थी। अधिकतर जमींदार शहरों में विलासी जीवन बिताते थे जबकि किसान ग़रीबी और भूख के वातावरण में अपने दिन बिताते थे। अत: हम कह सकते थे कि स्थायी बन्दोबस्त से किसानों की अपेक्षा ज़मींदारों को अधिक लाभ पहुंचा।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 12 ग्रामीण जीवन तथा समाज

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
अंग्रेजों द्वारा लागू की गई नई भू-राजस्व व्यवस्थाओं के क्या प्रभाव पड़े ?
उत्तर-
अंग्रेजों द्वारा लागू की गई नई भू-राजस्व व्यवस्थाओं के बहुत बुरे प्रभाव पड़े-

  • ज़मींदार किसानों का बहुत अधिक शोषण करते थे। लगान वसूल करते समय उन पर तरह-तरह के अत्याचार भी किये जाते थे। सरकार उन्हें अत्याचार करने से नहीं रोकती थी।
  • ज़मींदार सरकार को निश्चित लगान देकर भूमि के स्वामी बन गए। वे किसानों से मनचाहा कर वसूल करते थे। इससे ज़मींदार तो धनी होते गए, जबकि किसान दिन-प्रतिदिन ग़रीब होते गए।
  • जिन स्थानों पर रैयतवाड़ी तथा महलवाड़ी प्रबन्ध लागू किए गए, वहां सरकार स्वयं किसानों का शोषण करती थी। इन क्षेत्रों में उपज का 1/3 भाग से लेकर 1/2 भाग तक भूमि-कर के रूप में वसूल किया जाता था। लगान की दर हर साल बढ़ती जाती थी।
  • भूमि के निजी सम्पत्ति बन जाने के कारण इसका परिवार के सदस्यों में बंटवारा होने लगा। इस प्रकार भूमि छोटे-छोटे टुकड़ों में बंटती गई।
  • किसानों को निश्चित तिथि पर लगान चुकाना होता था। अकाल, बाढ़, सूखे आदि की दशा में भी उनका लगान माफ़ नहीं किया जाता था। इसलिए लगान चुकाने के लिए उन्हें अपनी ज़मीन साहूकार के पास गिरवी रख कर धन उधार लेना पड़ता था। इस प्रकार वे अपनी ज़मीनों से भी हाथ धो बैठे और उनका ऋण भी लगातार बढ़ता गया जिसे वे जीवन भर नहीं उतार पाये।
  • सच तो यह है कि अंग्रेज़ी सरकार की कृषि-भूमि सम्बन्धी नीतियों का मुख्य उद्देश्य अधिक-से-अधिक धन प्राप्त करना तथा अपने प्रशासनिक हितों की पूर्ति करना था। अतः इन नीतियों ने किसानों को ग़रीबी तथा ऋण की जंजीरों में जकड़ लिया।

प्रश्न 2.
भारत में अंग्रेजों के शासन के समय लागू किये गए स्थायी बन्दोबस्त, रैयतवाड़ी प्रबन्ध ( व्यवस्था) तथा महलवाड़ी प्रबन्ध (व्यवस्था) का संक्षिप्त वर्णन करें।
उत्तर-
स्थायी बन्दोबस्त, रैयतवाड़ी तथा महलवाड़ी प्रबन्ध अंग्रेजों द्वारा लागू नई लगान प्रणालियां थीं। इनका संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है :
1. स्थायी बन्दोबस्त- भूमि का स्थायी बन्दोबस्त 1793 ई० में लार्ड कार्नवालिस ने बंगाल में लागू किया था। बाद में इसे बिहार, उड़ीसा, बनारस तथा उत्तरी भारत में भी लागू कर दिया गया। इसके अनुसार ज़मींदारों को सदा के लिए भूमि का स्वामी मान लिया गया। उनके द्वारा सरकार को दिया जाने वाला लगान निश्चित कर दिया गया। वे लगान की निश्चित राशि सरकारी खजाने में जमा करवाते थे। परन्तु किसानों से वे मनचाहा लगान वसूल करते थे। यदि कोई ज़मींदार लगान नहीं दे पाता था तो सरकार उसकी ज़मीन का कुछ भाग बेच कर लगान की राशि पूरी कर लेती थी।
स्थायी बन्दोबस्त से सरकार की आय तो निश्चित हो गई, परन्तु किसानों पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ा। ज़मींदार उनका शोषण करने लगे।

2. रैयतवाड़ी व्यवस्था-1820 ई० में थॉमस मुनरो मद्रास (चेन्नई) का गवर्नर नियुक्त हुआ। उसने भूमि का प्रबन्ध एक नये ढंग से किया, जिसे रैयतवाड़ी व्यवस्था के नाम से पुकारा जाता है। इसे मद्रास तथा बम्बई में लागू किया गया। सरकार ने भूमि-कर उन लोगों से लेने का निश्चय किया जो स्वयं कृषि करते थे। अतः सरकार तथा कृषकों के बीच जितने भी मध्यस्थ थे उन्हें हटा दिया गया। यह प्रबन्ध स्थायी प्रबन्ध की अपेक्षा अधिक अच्छा था। इसमें कृषकों के अधिकार बढ़ गये तथा सरकारी आय में भी वृद्धि हुई।

इस प्रथा में कुछ दोष भी थे। इस प्रथा के कारण गांव का भाई-चारा समाप्त होने लगा और गांव की पंचायतों का महत्त्व कम हो गया। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा किसानों का शोषण होने लगा। कई गरीब किसानों को लगान चुकाने के लिए साहूकारों से धन उधार लेना पड़ा। इसके लिए उन्हें अपनी ज़मीनें गिरवी रखनी पड़ी।

3. महलवाड़ी व्यवस्था (प्रबंध)-महलवाड़ी प्रबन्ध रैयतवाड़ी व्यवस्था के दोषों को दूर करने के लिए किया गया। इसे उत्तर प्रदेश, पंजाब तथा मध्य भारत के कुछ प्रदेशों में लागू किया गया। इस प्रबन्ध की विशेषता यह थी कि इसके द्वारा भूमि का सम्बन्ध न तो किसी बड़े ज़मींदार के साथ जोड़ा जाता था और न ही किसी कृषक के साथ। यह प्रबन्ध वास्तव में गांव के समूचे भाई-चारे के साथ होता था। भूमि-कर देने के लिए गांव का समूचा भाई-चारा ही उत्तरदायी होता था। भाई-चारे में यह निश्चित कर दिया गया था कि प्रत्येक किसान को क्या कुछ देना है। यदि कोई किसान अपना भाग नहीं देता था तो उसकी प्राप्ति गांव के भाई-चारे से की जाती थी। इस प्रबन्ध को सबसे अच्छा प्रबन्ध माना जाता है क्योंकि इसमें पहले के दोनों प्रबन्धों के गुण विद्यमान थे। इस प्रबन्ध में केवल एक ही दोष था कि इसके अनुसार लोगों को बहुत अधिक भूमि कर (लगान) देना पड़ता था।

प्रश्न 3.
स्थायी बन्दोबस्त क्या है तथा इसके मुख्य लाभ तथा हानियां भी बताएं।
उत्तर-
स्थायी बन्दोबस्त एक भूमि प्रबन्ध था। इसे 1793 ई० में लार्ड कार्नवालिस ने बंगाल में लागू किया था। बाद में इसे बिहार, उड़ीसा, बनारस तथा उत्तरी भारत में लागू कर दिया गया। इसके अनुसार ज़मींदारों को सदा के लिए भूमि का स्वामी बना दिया गया। उनके द्वारा सरकार को दिया जाने वाला लगान निश्चित कर दिया गया। वे लगान की निश्चित राशि सरकारी खज़ाने में जमा करवाते थे, परन्तु किसानों से वे मनचाहा लगान वसूल करते थे। यदि कोई ज़मींदार लगान नहीं दे पाता था तो सरकार उसकी ज़मीन का कुछ भाग बेच कर लगान की राशि पूरी कर लेती थी। इससे किसान की पैदावार दिन-प्रतिदिन घटने लगी।

स्थायी बन्दोबस्त के लाभ-स्थायी बंदोबस्त का लाभ मुख्यतः सरकार तथा ज़मींदारों को पहुंचा –

  1. इस बन्दोबस्त द्वारा ज़मींदार भूमि के स्वामी बन गए।
  2. अंग्रेजी सरकार की आय निश्चित हो गई।
  3. ज़मींदार धनी बन गए। उन्होंने अपना धन उद्योग स्थापित करने तथा व्यापार के विकास में लगाया।
  4. भूमि का स्वामी बना दिए जाने के कारण ज़मींदार अंग्रेजों के वफ़ादार बन गए। उन्होंने भारत में अंग्रेज़ी शासन की नींव को मज़बूत बनाने में सहायता की।
  5. लगान को बार-बार निश्चित करने की समस्या न रही।
  6. ज़मींदारों के प्रयत्नों से कृषि का बहुत विकास हुआ।

हानियां अथवा दोष-स्थायी बन्दोबस्त में निम्नलिखित दोष थे-

  1. ज़मींदार किसानों पर बहुत अधिक अत्याचार करने लगे।
  2. सरकार की आय निश्चित हो गई थी, परन्तु उसका खर्चा लगातार बढ़ रहा था। इसलिए सरकार को लगातार हानि होने लगी।
  3. करों का बोझ उन लोगों पर पड़ने लगा जो खेती नहीं करते थे।
  4. सरकार का किसानों के साथ कोई सीधा सम्पर्क न रहा।
  5. इस बन्दोबस्त ने बहुत से ज़मींदारों को आलसी तथा ऐश्वर्यप्रिय बना दिया।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 12 ग्रामीण जीवन तथा समाज

प्रश्न 4.
किसान विद्रोहों का वर्णन करो।
उत्तर–
किसान विद्रोहों के निम्नलिखित कारण थे-

1. अधिक लगान-अंग्रेजों ने भारत के जीते हुए प्रदेशों में अलग-अलग लगान-प्रणालियां लागू की थीं। इनके अनुसार किसानों को बहुत अधिक लगान देना पड़ता था। इसलिए वे साहूकारों के ऋणी हो गए जिससे उनकी आर्थिक दशा खराब हो गई।

2. बिक्री कानून-बंगाल के स्थायी बन्दोबस्त के अनुसार सरकार ने बिक्री कानून लागू किया। इसके अनुसार जो जमींदार हर साल अपना लगान मार्च तक सरकारी खजाने में जमा नहीं करवाता था, उस की भूमि छीन कर किसी और ज़मींदार को बेच दी जाती थी। इसके कारण ज़मींदारों तथा उनकी भूमि पर खेती करने वाले किसानों में रोष फैला हुआ था।

3. ज़मीनें जब्त करना-मुग़ल बादशाहों द्वारा राज्य के जागीरदारों को कुछ ज़मीनें ईनाम में दी गई थीं। ये ज़मीनें कर-मुक्त थीं। परन्तु अंग्रेजों ने ये ज़मीनें जब्त कर ली और इन पर फिर से कर लगा दिया। इतना ही नहीं लगान में वृद्धि भी कर दी गई। उनसे लगान वसूल करते समय कठोरता से काम लिया जाता था।

मुख्य किसान विद्रोह-

(1) अंग्रेज़ी राज्य की स्थापना के पश्चात् शीघ्र ही बंगाल में एक विद्रोह हुआ। इसमें किसानों, संन्यासियों तथा फ़कीरों ने भाग लिया। उन्होंने शस्त्र धारण करके जत्थे बना लिये। इन जत्थों ने अंग्रेजी सैनिक टुकड़ियों को बहुत अधिक परेशान किया। इस विद्रोह को दबाने में अंग्रेज़ी सरकार को लगभग 30 वर्ष लग गये।

(2) 1822 ई० में रामोसी किसानों ने चित्तौड़, सतारा तथा सूरत में अधिक लगान के विरुद्ध विद्रोह कर दिया। 1825 में सरकार ने सेना तथा कूटनीति के बल पर विद्रोह को दबा दिया। उनमें से कुछ विद्रोहियों को पुलिस में भर्ती कर लिया गया, जबकि अन्य विद्रोहियों को ग्रांट में ज़मीनें देकर शांत कर दिया गया।

(3) 1829 में सेंडोवे जिले के किसानों ने अंग्रेज़ी सरकार के विरुद्ध विद्रोह कर दिया। उन्होंने अपने नेता के नेतृत्व में अंग्रेज़ी पुलिस पर हमले किये और बड़ी संख्या में उन्हें मार डाला।

(4) 1835 ई० में गंजम जिले के किसानों ने धनंजय के नेतृत्व में विद्रोह किया। यह विद्रोह फरवरी, 1837 ई० तक चलता रहा। विद्रोहियों ने वृक्ष गिरा कर अंग्रेज़ी सेना के रास्ते बन्द कर दिए। अन्त में सरकार ने एक बहुत बड़े सैनिक बल की सहायता से विद्रोह का दमन कर दिया।

(5) 1842 ई० में सागर में अन्य किसान विद्रोह हुआ। इसका नेतृत्व बुन्देल ज़मींदार माधुकर ने किया। इस विद्रोह में किसानों ने कई पुलिस अफसरों को मौत के घाट उतार दिया तथा अनेक कस्बों में लूटमार की।

सरकार द्वारा अधिक लगान लगाने तथा ज़मीनें जब्त करने के विरोध में देश के अन्य भागों में भी किसान विद्रोह हुए। इन विद्रोहों में पटियाला तथा रावलपिंडी (आधुनिक पाकिस्तान में) के किसान विद्रोहों का नाम लिया जा सकता है।

प्रश्न 5.
भारत में अंग्रेजों के राज्य के समय हुए कृषि के वाणिज्यीकरण के बारे में लिखो।
उत्तर-
भारत में अंग्रेजी राज्य की स्थापना से पहले गांव आत्मनिर्भर थे। लोग कृषि करते थे जिसका उद्देश्य गांव की ज़रूरतों को पूरा करना होता था। फ़सलों को बेचा नहीं जाता था। गांव के अन्य कामगार जैसे कुम्हार, जुलाहे, चर्मकार, बढ़ई, लुहार, धोबी, बार्बर आदि सभी मिलकर एक-दूसरे की ज़रूरतों को पूरा करते थे। परन्तु अंग्रेज़ी शासन की स्थापना के बाद गांवों की आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था समाप्त हो गई। नई भूमि-कर प्रणालियों के अनुसार किसानों को लगान की निश्चित राशि निश्चित समय पर चुकानी होती थी। पैसा पाने के लिए किसान अब मंडी में बेचने के लिए फ़सलें उगाने लगे ताकि समय पर लगान चुकाया जा सके। इस प्रकार कृषि का उद्देश्य अब धन कमाना हो गया। इसे कृषि का वाणिज्यीकरण कहा जाता है। इंग्लैंड में औद्योगिक क्रांति के बाद भारत में कृषि के वाणिज्यीकरण की प्रक्रिया और भी जटिल हो गई। अब किसानों को ऐसी फ़सलें उगाने के लिए विवश किया गया जिनसे इंग्लैंड के कारखानों को कच्चा माल मिल सके।

वाणिज्यीकरण के प्रभाव –
लाभ-

  1. भिन्न-भिन्न प्रकार की फ़सलें उगाने से उत्पादन बढ़ गया।
  2. फ़सलों को नगरों की मण्डियों तक ले जाने के लिए यातायात के साधनों का विकास हुआ।
  3. नगरों में जाने वाले किसान कपड़ा तथा घर के लिए अन्य ज़रूरी वस्तुएँ सस्ते मूल्य पर खरीद कर ला सकते थे।
  4. शहरों के साथ सम्पर्क हो जाने से किसानों का दृष्टिकोण विशाल हुआ। परिणामस्वरूप उनमें धीरे-धीरे राष्ट्रीय जागृति उत्पन्न होने लगी।

हानियां-

  1. भारतीय किसान पुराने ढंग से कृषि करते थे। अतः मण्डियों में उनकी फ़सलें विदेशों में मशीनी कृषि द्वारा उगाई गई फ़सलों का मुकाबला नहीं कर पाती थीं। परिणामस्वरूप उन्हें अधिक लाभ नहीं मिल पाता था।
  2. मण्डी में किसान को अपनी फ़सल आढ़ती की सहायता से बेचनी पड़ती थी। आढ़ती मुनाफ़े का एक बड़ा भाग अपने पास रख लेते थे। इसके अतिरिक्त कई बिचौलिए भी थे। इस प्रकार किसान को उसकी उपज का पूरा मूल्य नहीं मिल पाता था।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 11 प्रशासकीय संरचना, बस्तीवादी सेना तथा सिविल प्रशासन का विकास

Punjab State Board PSEB 8th Class Social Science Book Solutions History Chapter 11 प्रशासकीय संरचना, बस्तीवादी सेना तथा सिविल प्रशासन का विकास Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 11 प्रशासकीय संरचना, बस्तीवादी सेना तथा सिविल प्रशासन का विकास

SST Guide for Class 8 PSEB प्रशासकीय संरचना, बस्तीवादी सेना तथा सिविल प्रशासन का विकास Textbook Questions and Answers

I. नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दो :

प्रश्न 1.
ईस्ट इण्डिया कम्पनी के कार्यों का निरीक्षण करने के लिए कब तथा कौन-सा एक्ट पारित किया गया?
उत्तर-
ईस्ट इण्डिया कम्पनी के कार्यों का निरीक्षण करने के लिए 1773 ई० में रेग्यूलेटिंग एक्ट पारित किया गया।

प्रश्न 2.
बोर्ड ऑफ़ कन्ट्रोल कब तथा किस एक्ट के अधीन बना? इसके कितने सदस्य थे ?
उत्तर-
बोर्ड ऑफ़ कन्ट्रोल 1784 में पिट्स इण्डिया एक्ट के अधीन बना। इसके 6 सदस्य थे।

प्रश्न 3.
भारत में सिविल सर्विस का संस्थापक कौन था? ।
उत्तर-
सिविल सर्विस का संस्थापक लार्ड कार्नवालिस था।

प्रश्न 4.
कब तथा कौन-सा पहला भारतीय सिविल सर्विस की परीक्षा पास कर सका था?
उत्तर-
सिविल सर्विस की परीक्षा पास करने वाला पहला भारतीय सतिन्द्रनाथ टैगोर था। उसने 1863 ई० में यह परीक्षा पास की थी।

प्रश्न 5.
सेना में भारतीय सैनिकों को दी जाने वाली सबसे बड़ी पदवी कौन-सी थी?
उत्तर-
सेना में भारतीय सैनिकों को दी जाने वाली सबसे बड़ी पदवी सूबेदार थी।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 11 प्रशासकीय संरचना, बस्तीवादी सेना तथा सिविल प्रशासन का विकास

प्रश्न 6.
कौन-से गवर्नर-जनरल ने पुलिस विभाग में सुधार किए तथा क्यों?
उत्तर-
पुलिस विभाग में लार्ड कार्नवालिस ने सुधार किए। इसका उद्देश्य राज्य में कानून व्यवस्था तथा शान्ति स्थापित करना था।

प्रश्न 7.
इण्डियन ला-कमीशन की स्थापना कब तथा क्यों की गई?
उत्तर-
इण्डियन ला-कमीशन की स्थापना 1833 ई० में की गई। इसकी स्थापना कानूनों का संग्रह करने के लिए की गई थी।

प्रश्न 8.
रेग्यूलेटिंग एक्ट से क्या भाव है?
उत्तर-
1773 ई० में भारत में अंग्रेज़ी ईस्ट कम्पनी के कार्यों की जांच करने के लिए एक एक्ट पास किया गया। इसे रेग्यूलेटिंग एक्ट कहते हैं। इस एक्ट के अनुसार

  • ब्रिटिश संसद् को भारत में अंग्रेज़ी ईस्ट इण्डिया कम्पनी के कार्यों की जांच करने का अधिकार मिल गया।
  • बंगाल में गवर्नर-जनरल तथा चार सदस्यों की एक कौंसिल स्थापित की गई। इसे शासन-प्रबन्ध के सभी मामलों के निर्णय बहुमत से करने का अधिकार प्राप्त था।
  • गवर्नर-जनरल तथा उसकी कौंसिल को युद्ध, शान्ति तथा राजनीतिक संधियों के मामलों में बम्बई तथा मद्रास की सरकारों पर नियन्त्रण रखने का अधिकार था।

प्रश्न 9.
पिट्स इण्डिया एक्ट पर नोट लिखो।
उत्तर-
पिट्स इण्डिया एक्ट 1784 में रेग्यूलेटिंग एक्ट के दोषों को दूर करने के लिए पास किया गया। इसके अनुसार

  • कम्पनी के व्यापारिक प्रबन्ध को इसके राजनीतिक प्रबन्ध से अलग कर दिया गया।
  • कम्प के कार्यों को नियन्त्रित करने के लिए इंग्लैण्ड में एक बोर्ड ऑफ़ कन्ट्रोल की स्थापना की गई। इसके 6 सदस्य थे।
  • गवर्नर-जनरल की परिषद् में सदस्यों की संख्या चार से घटा कर तीन कर दी गई।
  • मुम्बई तथा चेन्नई में भी इसी प्रकार की व्यवस्था की गई। वहां के गवर्नर की परिषद् में तीन सदस्य होते थे। ये गवर्नर पूरी तरह गवर्नर-जनरल के अधीन हो गए।

प्रश्न 10.
1858 ई० के बाद सेना में कौन-से परिवर्तन किए गए?
उत्तर-
1857 के महान् विद्रोह के पश्चात् सेना का नये सिर से गठन करना आवश्यक हो गया। अंग्रेज़ यह नहीं चाहते थे कि सैनिक फिर से कोई विद्रोह करें। इस बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना में निम्नलिखित परिवर्तन किए गए

  • अंग्रेज़ सैनिकों की संख्या में वृद्धि की गई।
  • तोपखाने में केवल अंग्रेजों को ही नियुक्त किया जाने लगा।
  • मद्रास (चेन्नई) तथा बम्बई (मुम्बई) की सेना में भारतीय तथा यूरोपियनों को 2 : 1 में रखा गया।
  • भौगोलिक तथा सैनिक दृष्टि से सभी महत्त्वपूर्ण स्थानों पर यूरोपियन टुकड़ियां रखी गईं।
  • अब एक सैनिक टुकड़ी में विभिन्न जातियों तथा धर्मों के लोग भर्ती किए जाने लगे ताकि यदि एक धर्म अथवा जाति के लोग विद्रोह करें तो दूसरी जाति के लोग उन पर गोली चलाने के लिए तैयार रहें।
  • अवध, बिहार तथा मध्य भारत के सैनिकों ने 1857 ई० के विद्रोह में भाग लिया था। अतः उन्हें सेना में बहुत कम भर्ती किया जाने लगा। सेना में अब गोरखों, सिक्खों तथा पठानों को लड़ाकू जाति मानकर अधिक संख्या में भर्ती किया जाने लगा।

प्रश्न 11.
न्याय व्यवस्था (अंग्रेज़ी शासन के अधीन) पर नोट लिखो।
उत्तर-
अंग्रेज़ों ने भारत में महत्त्वपूर्ण न्याय व्यवस्था स्थापित की। लिखित कानून इसकी मुख्य विशेषता थी।

  • वारेन हेस्टिंग्ज़ ने जिलों में दीवानी तथा सदर निज़ामत अदालतें स्थापित की।
  • 1773 के रेग्युलेटिंग एक्ट द्वारा कलकत्ता में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना की गई। इसके न्यायाधीशों के मार्ग दर्शन के लिए लार्ड कार्नवालिस ने कार्नवालिस कोड नामक एक पुस्तक तैयार करवाई।
  • 1832 में लार्ड विलियम बैंटिंक ने बंगाल में ज्यूरी प्रथा की स्थापना की।
  • 1833 ई० के चार्टर एक्ट द्वारा कानूनों का संग्रह करने के लिए ‘इण्डियन ला कमीशन’ की स्थापना की गई। सभी कानून बनाने का अधिकार गवर्नर जनरल को दिया गया।
  • देश में कानून का शासन लागू कर दिया गया। इसके अनुसार सभी भारतीयों को बिना किसी भेदभाव के कानून की नज़र में बराबर समझा जाने लगा।

इतना होने पर भारतीयों के प्रति भेदभाव जारी रहा और उन्हें कुछ विशेष अधिकारों से वंचित रखा गया। उदाहरण के लिए भारतीय जजों को यूरोपियनों के मुकद्दमे सुनने का अधिकार नहीं था। 1883 ई० में लार्ड रिपन ने इल्बर्ट बिल द्वारा भारतीय जजों को यह अधिकार दिलाने का प्रयास किया, परन्तु असफल रहा।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 11 प्रशासकीय संरचना, बस्तीवादी सेना तथा सिविल प्रशासन का विकास

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें :

1. 1886 ई० में लार्ड …………….. ने 15 सदस्यों का पब्लिक सर्विस कमीशन नियुक्त किया।
2. भारतीय एवं यूरोपियों की संख्या में 2:1 का अनुपात………………..ई० के विद्रोह के उपरान्त किया गया।
3. 1773 ई० के रेग्यूलेटिंग एक्ट के अनुसार …………. में सर्वोच्च अदालत की स्थापना की गई।
उत्तर-

  1. रिपन,
  2. 1857,
  3. कलकत्ता।

III. प्रत्येक वाक्य के सामने ‘सही’ (✓) या ‘गलत’ (✗) का चिन्ह लगाएं :

1. अंग्रेजों की भारत में नई नीतियों का उद्देश्य भारत में केवल अंग्रेजों के हितों की रक्षा करना था। (✓)
2. कार्नवालिस के समय भारत में प्रत्येक थाने पर दरोगा का नियन्त्रण होता था। (✓)
3. 1773 ई० के रेग्यूलेटिंग एक्ट के अनुसार कलकत्ता में सर्वोच्च अदालत (न्यायालय) की स्थापना की गई। (✓)

PSEB 8th Class Social Science Guide प्रशासकीय संरचना, बस्तीवादी सेना तथा सिविल प्रशासन का विकास Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Multiple Choice Questions)

(क) सही विकल्प चुनिए :

प्रश्न 1.
पिट्स इंडिया एक्ट कब पारित हुआ ?
(i) 1773 ई०
(ii) 1784 ई०
(iii) 1757 ई०
(iv) 1833 ई०।
उत्तर-
1784 ई०

प्रश्न 2.
इंग्लैंड में हैली बरी कॉलेज की स्थापना कब हुई ?
(i) 1833 ई०
(ii) 1853 ई०
(iii) 1806 ई०
(iv) 1818 ई०।
उत्तर-
1806 ई०

प्रश्न 3.
बंगाल में ज्यूरी प्रथा की स्थापना किसने की ?
(i) लार्ड हार्डिंग
(ii) लार्ड कार्नवालिस
(iii) वारेन हेस्टिंग्ज़
(iv) लार्ड विलियम बैंटिंक।
उत्तर-
लार्ड विलियम बैंटिंक।

(ख) सही जोड़े बनाइए :

1. केन्द्रीय लोक सेवा कमीशन की स्थापना – 1935 ई०
2. संघीय लोक सेवा कमीशन की स्थापना – 1926 ई०
3. पृथक् विधानपालिका की स्थापना । – 1832 ई०
4. बंगाल में ज्यूरी प्रथा की स्थापना – 1853 ई०
उत्तर-

  1. 1926 ई०
  2. 1935 ई०
  3. 1853 ई०
  4. 1832 ई०

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 11 प्रशासकीय संरचना, बस्तीवादी सेना तथा सिविल प्रशासन का विकास

अति छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
अंग्रेजों की प्रशासनिक नीतियों का मुख्य उद्देश्य क्या था ?
उत्तर-
भारत में अपने हितों की रक्षा करना।

प्रश्न 2.
भारत में अंग्रेज़ी प्रशासन के मुख्य अंग (आधार ) कौन-कौन से थे ?
उत्तर-
सिविल सर्विस, सेना, पुलिस तथा न्याय व्यवस्था।

प्रश्न 3.
रेग्यूलेटिंग तथा पिट्स इंडिया एक्ट कब-कब पास हुए ?
उत्तर-
क्रमश: 1773 ई० तथा 1784 ई० में।

प्रश्न 4.
इंग्लैंड में बोर्ड ऑफ़ कंट्रोल’ की स्थापना क्यों की गई ? इसके कितने सदस्य थे?
उत्तर-
इंग्लैंड में बोर्ड ऑफ़ कंट्रोल की स्थापना कम्पनी के कार्यों पर नियंत्रण करने के लिए की गई। इसके 6 सदस्य थे।

प्रश्न 5.
हेलिबरी कॉलेज कब, कहां और क्यों खोला गया ?
उत्तर-
हेलिबरी कॉलेज 1806 ई० में इंग्लैंड में खोला गया। यहां भारत आने वाले सिविल सर्विस के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता था।

प्रश्न 6.
ली कमीशन की स्थापना कब की गई ? इसने क्या सिफारिश की ?
उत्तर-
ली कमीशन की स्थापना 1923 ई० में की गई। इसने केंद्रीय लोक सेवा कमीशन तथा प्रांतीय लोक सेवा कमीशन स्थापित करने की सिफ़ारिश की।

प्रश्न 7.
अंग्रेजों की भारतीयों के प्रति नीति भेदभावपूर्ण थी। इसके पक्ष में कोई दो तर्क दीजिए।
उत्तर-

  1. सिविल सर्विस, सेना तथा पुलिस में भारतीयों को उच्च पद नहीं दिए जाते थे।
  2. भारतीयों को अंग्रेजों की तुलना में बहुत कम वेतन दिया जाता था।

प्रश्न 8.
इल्बर्ट बिल क्या था ?
उत्तर-
इल्बर्ट बिल 1883 में भारत के वायसराय लार्ड रिपन ने पेश किया था। इसके द्वारा भारतीय जजों को यूरोपियनों के मुकद्दमें सुनने का अधिकार दिलाया जाना था। परन्तु यह बिल पारित न हो सका।

प्रश्न 9.
कलकत्ता में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना किस एक्ट द्वारा की गई ?
उत्तर-
कलकत्ता में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना 1773 ई० के रेग्यूलेटिंग एक्ट द्वारा की गई।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 11 प्रशासकीय संरचना, बस्तीवादी सेना तथा सिविल प्रशासन का विकास

प्रश्न 10.
बंगाल की ज्यूरी प्रथा की स्थापना कब और किसने की ?
उत्तर-
बंगाल की ज्यूरी प्रथा की स्थापना 1832 ई० में लार्ड विलियम बैंटिंक ने की।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
बंगाल में 1858 ई० से पहले सिविल सेवाओं का वर्णन करें।
उत्तर-
1858 ई० से पहले कम्पनी के अधिकतर कर्मचारी भ्रष्ट थे। वे निजी व्यापार करते थे और घूस, उपहारों आदि द्वारा खूब धन कमाते थे। क्लाइव तथा वारेन हेस्टिंग्ज़ ने इस भ्रष्टाचार को समाप्त करना चाहा, परन्तु वे अपने उद्देश्य में सफल न हुए। वारेन हेस्टिंग्ज़ के पश्चात् कार्नवालिस भारत आया। उसने व्यक्तिगत व्यापार पर प्रतिबन्ध लगा दिया और घूस तथा उपहार लेने की मनाही कर दी। उसने कर्मचारियों के वेतन बढ़ा दिए ताकि वे घूस आदि के लालच में न पड़ें। 1853 ई० तक भारत आने वाले अंग्रेज़ी कर्मचारियों की नियुक्ति कम्पनी के डायरैक्टर ही करते थे, परन्तु 1853 के चार्टर एक्ट के पश्चात् कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षा शुरू कर दी गई। इस समय तक सिविल सर्विस की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि भारतीयों को इससे बिल्कुल वंचित रखा गया।

प्रश्न 2.
लॉर्ड कार्नवालिस को सिविल सेवाओं का प्रवर्तक (मुखी) क्यों कहा जाता है ?
उत्तर-
कार्नवालिस से पहले भारत के अंग्रेज़ी प्रदेशों में शासन सम्बन्धी सारा कार्य कम्पनी के संचालक ही करते थे। वे कर्मचारियों की नियुक्ति अपनी मर्जी से करते थे, परन्तु कार्नवालिस ने प्रबन्ध कार्य के लिए सिविल कर्मचारियों की नियुक्ति की। उसने उनके वेतन बढ़ा दिए। लोगों के लिए सिविल सेवाओं का आकर्षण इतना बढ़ गया कि इंग्लैण्ड के ऊंचे घरों के लोग भी इसमें आने लगे। इसी कारण ही लॉर्ड कार्नवालिस को भारत में सिविल सेवाओं का प्रवर्तक कहा जाता है।

प्रश्न 3.
अंग्रेजी सेना में भारतीय और अंग्रेजों के बीच की जाने वाली भेदभावपूर्ण नीति पर नोट लिखें।
उत्तर-
कम्पनी की सेना में नियुक्त अंग्रेजों तथा भारतीयों के बीच भेदभावपूर्ण नीति अपनाई जाती थी। अंग्रेज़ सैनिकों की तुलना में भारतीयों को बहुत कम वेतन मिलता था। उनके आवास तथा भोजन का प्रबन्ध भी घटिया किस्म का होता था। भारतीय सैनिकों का उचित सम्मान नहीं किया जाता था। उन्हें बात-बात पर अपमानित भी किया जाता था। भारतीय अधिक-से-अधिक उन्नति करके सूबेदार के पद तक ही पहुंच सकते थे। इसके विपरीत अंग्रेज़ सीधे ही अधिकारी पद पर भर्ती होकर आते थे।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत में अंग्रेज़ी सरकार द्वारा किए गए संवैधानिक परिवर्तनों का संक्षिप्त वर्णन करो।
उत्तर-
अंग्रेज़ी सरकार ने भारत में निम्नलिखित संवैधानिक परिवर्तन किए-

1. रेग्युलेटिंग एक्ट-1773 ई० में भारत में अंग्रेज़ी ईस्ट कम्पनी के कार्यों की जांच करने के लिए एक एक्ट पास किया गया। इसे रेग्यूलेटिंग एक्ट कहते हैं। इस एक्ट के अनुसार

  • ब्रिटिश संसद् को भारत में अंग्रेज़ी ईस्ट इण्डिया कम्पनी के कार्यों की जांच करने का अधिकार मिल गया।
  • बंगाल में गवर्नर-जनरल तथा चार सदस्यों की एक कौंसिल स्थापित की गई। इसे शासन-प्रबन्ध के सभी मामलों के निर्णय बहुमत से करने का अधिकार प्राप्त था।
  • गवर्नर-जनरल तथा उसकी कौंसिल को युद्ध, शान्ति तथा राजनीतिक संधियों के मामलों में बम्बई तथा मद्रास की सरकारों पर नियन्त्रण रखने का अधिकार था।

2. पिट्स इण्डिया एक्ट-पिट्स इण्डिया एक्ट 1784 में रेग्यूलेटिंग एक्ट के दोषों को दूर करने के लिए पास किया गया। इसके अनुसार

  • कम्पनी के व्यापारिक प्रबन्ध को इसके राजनीतिक प्रबन्ध से अलग कर दिया गया।
  • कम्पनी के कार्यों को नियन्त्रित करने के लिए इंग्लैण्ड में एक बोर्ड ऑफ़ कन्ट्रोल की स्थापना की गई। इसके 6 सदस्य थे।
  • गवर्नर-जनरल की परिषद् में सदस्यों की संख्या चार से घटा कर तीन कर दी गई।
  • बम्बई (मुम्बई) तथा मद्रास (चेन्नई) में भी इसी प्रकार की व्यवस्था की गई। वहां के गवर्नर की परिषद् में तीन सदस्य होते थे। ये गवर्नर पूरी तरह गवर्नर-जनरल के अधीन हो गए।

3. चार्टर एक्ट, 1833-

  • 1833 के चार्टर एक्ट द्वारा कम्पनी को व्यापार करने से रोक दिया गया, ताकि वह अपना पूरा ध्यान शासन-प्रबन्ध की ओर लगा सके।
  • बंगाल के गवर्नर जनरल तथा उसकी कौंसिल को भारत का गवर्नर जनरल तथा कौंसिल का नाम दिया गया।
  • देश के कानून बनाने के लिए गवर्नर जनरल की कौंसिल में कानूनी सदस्य को शामिल किया गया। प्रेजीडेंसी सरकारों से कानून बनाने का अधिकार छीन लिया गया।

इस प्रकार केन्द्रीय सरकार को बहुत ही शक्तिशाली बना दिया गया।

4. चार्टर एक्ट, 1853-1853 में एक और चार्टर एक्ट पास किया गया। इसके अनुसार कार्यपालिका को विधानपालिका से अलग कर दिया गया। विधानपालिका में कुल 12 सदस्य थे। अब कम्पनी के प्रबन्ध में केन्द्रीय सरकार का हस्तक्षेप बढ़ गया। अब वह कभी भी कम्पनी से भारत का शासन अपने हाथ में ले सकती थी।

प्रश्न 2.
भारत में अंग्रेजों के साम्राज्य के समय सिविल सर्विस व्यवस्था के बारे में संक्षिप्त वर्णन करें।।
उत्तर-
भारत में सिविल सर्विस का प्रवर्तक लार्ड कार्नवालिस को माना जाता है। उसने रिश्वतखोरी को समाप्त करने के लिए अधिकारियों के वेतन बढ़ा दिए। उन्हें निजी व्यापार करने तथा भारतीयों से भेंट (उपहार) लेने से रोक दिया गया। उसने उच्च पदों पर केवल यूरोपियनों को ही नियुक्त किया।
लार्ड कार्नवालिस के बाद 1885 तक सिविल सर्विस का विकास-

(1) 1806 ई० में लार्ड विलियम बैंटिंक ने इंग्लैण्ड में हेलिबरी कॉलेज की स्थापना की। यहां सिविल सर्विस के नव-नियुक्त अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता था। प्रशिक्षण के बाद ही उन्हें भारत भेजा जाता था।

(2) 1833 ई० के चार्टर एक्ट में कहा गया था कि भारतीयों को धर्म, जाति या रंग के भेदभाव के बिना सरकारी नौकरियां दी जायेंगी। परन्तु उन्हें सिविल सर्विस के उच्च पदों से वंचित रखा गया।

(3) 1853 ई० तक भारत आने वाले अंग्रेज़ कर्मचारियों की नियुक्ति कम्पनी के डायरेक्टर ही करते थे, परन्तु 1853 के चार्टर एक्ट के पश्चात् कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षा शुरू कर दी गई। यह परीक्षा इंग्लैण्ड में होती थी और इसका माध्यम अंग्रेज़ी था। परीक्षा में भाग लेने के लिए अधिकतम आयु 22 वर्ष निश्चित की गई। यह आयु 1864 में 21 वर्ष तथा 1876 में 19 वर्ष कर दी गई। सतिन्द्रनाथ टैगोर सिविल सर्विस की परीक्षा पास करने वाला पहला भारतीय था। उसने 1863 ई० में यह परीक्षा पास की थी।

(4) कम आयु में भारतीयों के लिए अंग्रेजी की यह परीक्षा दे पाना कठिन था और वह भी इंग्लैण्ड में जाकर। अतः भारतीयों ने परीक्षा में प्रवेश की आयु बढ़ाने की मांग की। उन्होंने यह मांग भी की कि परीक्षा इंग्लैंड के साथ-साथ भारत में भी ली जाये। लार्ड रिपन ने इस मांग का समर्थन किया। परंतु भारत सरकार ने यह मांग स्वीकार न की।

1886 के बाद सिविल सर्विस का विकास-

(1) 1886 ई० में वायसराय लार्ड रिपन ने 15 सदस्यों का पब्लिक सर्विस कमीशन नियुक्त किया। इस कमीशन ने सिविल सर्विस निम्नलिखित तीन भागों में बांटने की सिफारिश की

  • इंपीरियल अथवा इंडियन सिविल सर्विस-इसके लिए परीक्षा इंग्लैंड में हो।
  • प्रांतीय सर्विस-इसकी परीक्षा अलग-अलग प्रांतों में हो।
  • प्रोफैशनल सर्विस-इसके लिए कमीशन परीक्षा में प्रवेश की आयु 19 वर्ष से बढ़ा कर 23 वर्ष करने की सिफ़ारिश की।
    1892 ई० में भारत सरकार ने इन सिफ़ारिशों को मान लिया।

(2) 1918 में माँटेग्यू-चैम्सफोर्ड रिपोर्ट द्वारा यह सिफ़ारिश की गई कि सिविल सर्विस में 33% स्थान भारतीयों को दिए जाएं और धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ाई जाये। इस रिपोर्ट को भारत सरकार, 1919 द्वारा लागू किया गया।

(3) 1926 में केंद्रीय लोक सेवा कमीशन और 1935 में संघीय लोक सेवा कमीशन तथा कुछ प्रांतीय लोक सेवा कमीशन स्थापित किए गए।
यह सच है कि इंडियन सिविल सर्विस में भारतीयों को बड़ी संख्या में नियुक्त किया गया। फिर भी कुछ उच्च पदों पर प्रायः अंग्रेज़ों को ही नियुक्त किया जाता था।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 11 प्रशासकीय संरचना, बस्तीवादी सेना तथा सिविल प्रशासन का विकास

प्रश्न 3.
भारत में अंग्रेज़ी साम्राज्य के समय सैनिक, पुलिस तथा न्याय प्रबंध के बारे में संक्षिप्त वर्णन करें।
उत्तर-
अंग्रेज़ी साम्राज्य में भारत में सैनिक, पुलिस तथा न्याय प्रबंध का संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है :
1. सैनिक प्रबंध-सेना अंग्रेजी प्रशासन का एक महत्त्वपूर्ण अंग थी। इसने भारत में अंग्रेजी साम्राज्य की स्थापना तथा विस्तार में उल्लेखनीय योगदान दिया था। 1856 में अंग्रेज़ी सेना में 2,33,000 भारतीय तथा लगभग 45,300 यूरोपीय सैनिक शामिल थे। भारतीय सैनिकों को अंग्रेज़ सैनिकों की अपेक्षा बहुत कम वेतन तथा भत्ते दिए जाते थे। वे अधिक से अधिक सूबेदार के पद तक पहुंच सकते थे। अंग्रेज़ अधिकारी भारतीय सैनिकों से बहुत बुरा व्यवहार करते थे। इसी कारण 1857 में भारतीय सैनिकों ने अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह कर दिया।

1857 के महान् विद्रोह के पश्चात् सेना का नये सिरे से गठन करना आवश्यक हो गया। अंग्रेज़ यह नहीं चाहते थे कि सैनिक फिर से कोई विद्रोह करें। इस बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना में निम्नलिखित परिवर्तन किए गए’

  • अंग्रेज़ सैनिकों की संख्या में वृद्धि की गई।
  • तोपखाने में केवल अंग्रेज़ों को ही नियुक्त किया जाने लगा।
  • उदास (चेन्नई) तथा बम्बई (मुम्बई) की सेना में भारतीय तथा यूरोपियनों को 2:1 में रखा गया।
  • भौगोलिक तथा सैनिक दृष्टि से सभी महत्त्वपूर्ण स्थानों पर यूरोपियन टुकड़ियां रखी गईं।
  • अब एक सैनिक टुकड़ी में विभिन्न जातियों तथा धर्मों के लोग भर्ती किए जाने लगे ताकि यदि एक धर्म अथवा जाति के लोग विद्रोह करें तो दूसरी जाति के लोग उन पर गोली चलाने के लिए तैयार रहें।
  • अवध, बिहार तथा मध्य भारत के सैनिकों ने 1857 ई० के विद्रोह में भाग लिया था। अतः उन्हें सेना में बहुत कम भर्ती किया जाने लगा। सेना में अब गोरखों, सिक्खों तथा पठानों को लड़ाकू जाति मानकर अधिक संख्या में भर्ती किया जाने लगा।

2. पुलिस-साम्राज्य में शांति एवं कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए पुलिस व्यवस्था को लॉर्ड कार्नवालिस ने एक नया रूप दिया था। उसने प्रत्येक जिले में एक पुलिस कप्तान की नियुक्ति की। जिले को अनेक थानों में बांटा गया और प्राचीन थाना-प्रणाली को नये रूप में ढाला गया। प्रत्येक थाने का प्रबंध एक दरोगा को सौंपा गया। गांवों में पुलिस का कार्य गांव के चौकीदार ही करते थे। पुलिस विभाग में भारतीयों को उच्च पदों पर नहीं लगाया जाता था। उनके वेतन भी अंग्रेजों की अपेक्षा बहुत कम थे। अंग्रेज़ पुलिस कर्मचारी भारतीयों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे।

3. न्याय-व्यवस्था-अंग्रेजों ने भारत में यह महत्त्वपूर्ण न्याय-व्यवस्था स्थापित की। लिखित कानून इसकी मुख्य विशेषता थी।

  • वारेन हेस्टिंग्ज़ ने जिलों में दीवानी तथा सदर निज़ामत अदालतें स्थापित की।
  • 1773 के रेग्यूलेटिंग एक्ट द्वारा कलकत्ता में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना की गई। इसके न्यायाधीशों के मार्गदर्शन के लिए लार्ड कार्नवालिस ने ‘कार्नवालिस कोड’ नामक एक पुस्तक तैयार करवाई।
  • 1832 ई० में लार्ड विलियम बैंटिंक ने बंगाल में ज्यूरी प्रथा की स्थापना की।
  • 1833 ई० के चार्टर एक्ट द्वारा कानूनों का संग्रह करने के लिए ‘इंडियन ला कमीशन’ की स्थापना की गई। सभी कानून बनाने का अधिकार गवर्नर जनरल को दिया गया।
  • देश में कानून का शासन लागू कर दिया गया। इसके अनुसार सभी भारतीयों को बिना किसी भेदभाव के कानून की नज़र में बराबर समझा जाने लगा।

इतना होने पर भारतीयों के प्रति भेदभाव जारी रहा और उन्हें कुछ विशेष अधिकारों से वंचित रखा गया। उदाहरण के लिए भारतीय जजों को यूरोपियनों के मुकद्दमें सुनने का अधिकार नहीं था। 1883 ई० में लार्ड रिपन ने इल्बर्ट बिल द्वारा भारतीय जजों को यह अधिकार दिलाने का प्रयास किया परंतु असफ़ल रहा।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 10 भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना

Punjab State Board PSEB 8th Class Social Science Book Solutions History Chapter 10 भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 10 भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना

SST Guide for Class 8 PSEB भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना Textbook Questions and Answers

I. नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखें :

प्रश्न 1.
भारत में पहुंचने वाला प्रथम पुर्तगाली कौन था ?
उत्तर-
भारत में पहुंचने वाला प्रथम पुर्तगाली वास्को-डि-गामा था।

प्रश्न 2.
भारत में पुर्तगालियों की चार बस्तियों के नाम लिखें।
उत्तर-
गोआ, दमन, सालसेट तथा बसीन।

प्रश्न 3.
डच लोगों ने भारत में कहां-कहां बस्तियों की स्थापना की?
उत्तर-
डच लोगों ने भारत में अपनी बस्तियां कोचीन, सूरत, नागापट्टम, पुलिकट तथा चिन्सुरा में स्थापित की।

प्रश्न 4.
अंग्रेजों को बंगाल में बिना चुंगी-कर के व्यापार करने का अधिकार किस मुग़ल सम्राट से तथा कब मिला ?
उत्तर-
अंग्रेजों को बंगाल में बिना चुंगी कर के व्यापार करने का अधिकार मुग़ल सम्राट् फर्रुखसियर से 1717 ई० में मिला।

प्रश्न 5.
कर्नाटक का पहला युद्ध कौन-सी यूरोपीयन कम्पनियों के मध्य हुआ तथा इस युद्ध में किस की विजय हुई ?
उत्तर-
कर्नाटक का पहला युद्ध अंग्रेज़ों और फ्रांसीसियों के बीच हुआ। इस युद्ध में फ्रांसीसियों की विजय हुई।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 10 भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना

प्रश्न 6.
प्लासी का युद्ध कब तथा किसके मध्य हुआ ?
उत्तर–
प्लासी का युद्ध 23 जून, 1757 ई० को अंग्रेजों तथा बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के मध्य हुआ।

प्रश्न 7.
बक्सर का युद्ध कब तथा किसके मध्य हुआ ?.
उत्तर-
बक्सर का युद्ध 1764 ई० में अंग्रेज़ों तथा बंगाल के नवाब मीर कासिम के मध्य हुआ। इस लड़ाई में अवध के नवाब शुजाउद्दौला तथा मुग़ल सम्राट शाह आलम द्वितीय ने मीर कासिम का साथ दिया।

प्रश्न 8.
कर्नाटक के तीसरे युद्ध पर नोट लिखो।
उत्तर-
कर्नाटक का तीसरा युद्ध 1756 ई० से 1763 ई० तक लड़ा गया। दूसरे युद्ध की भान्ति इस युद्ध में फ्रांसीसी पराजित हुए और अंग्रेज़ विजयी रहे।
कारण-1756 ई० में इंग्लैण्ड और फ्रांस के बीच यूरोप में सप्तवर्षीय युद्ध छिड़ गया। परिणाम यह हुआ कि भारत में भी फ्रांसीसियों और अंग्रेजों के बीच युद्ध आरम्भ हो गया

घटनाएं-फ्रांस की सरकार ने भारत में अंग्रेज़ी शक्ति को कुचलने के लिए काउंट डि कोर्ट लाली को भेजा। परन्तु वह असफल रहा। 1760 ई० में एक अंग्रेज़ सेनापति आयरकूट ने वंदिवाश की लड़ाई में भी फ्रांसीसियों को बुरी तरह हराया। 1763 ई० में पेरिस की सन्धि के अनुसार यूरोप में सप्तवर्षीय युद्ध बन्द हो गया। परिणामस्वरूप भारत में दोनों जातियों में युद्ध समाप्त हो गया।

परिणाम-

  • फ्रांसीसियों की शक्ति लगभग नष्ट हो गई। उनके पास अब व्यापार के लिए केवल पाण्डिचेरी, माही तथा चन्द्रनगर के प्रदेश रह गये। उन्हें इन प्रदेशों की किलेबन्दी करने की अनुमति नहीं थी।
  • अंग्रेज़ भारत की सबसे बड़ी शक्ति बन गए।

प्रश्न 8A.
अंग्रेजों द्वारा बंगाल की विजय का संक्षिप्त वर्णन करो।
उत्तर-
अंग्रेजों ने बंगाल पर अधिकार करने के लिए बंगाल के नवाब से दो युद्ध लड़े–प्लासी का युद्ध तथा बक्सर का युद्ध । प्लासी का युद्ध 1757 ई० में हुआ। उस समय बंगाल का नवाब सिराजुद्दौला था। अंग्रेज़ों ने षड्यन्त्र द्वारा उसके सेनापति मीर जाफ़र को अपनी ओर मिला लिया, जिसके कारण सिराजुद्दौला की हार हुई। इसके पश्चात् अंग्रेजों ने मीर जाफ़र को बंगाल का नवाब बना दिया। कुछ समय पश्चात् अंग्रेज़ों ने मीर जाफ़र को गद्दी से उतार दिया और मीर कासिम को नवाब बनाया, परन्तु थोड़े ही समय में अंग्रेज़ उसके भी विरुद्ध हो गए। बक्सर के स्थान पर मीर कासिम और अंग्रेजों में युद्ध हुआ। इस युद्ध में मीर कासिम हार गया और बंगाल अंग्रेजों के अधिकार में आ गया।

प्रश्न 9.
प्लासी के युद्ध पर नोट लिखो।
उत्तर-
प्लासी का युद्ध 23 जून, 1757 ई० को अंग्रेज़ी ईस्ट :ण्डिया कम्पनी तथा बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के मध्य लड़ा गया। नवाब कई कारणों से अंग्रेज़ों से नाराज़ था। उसने कासिम बाज़ार पर हमला करके अंग्रेज़ों को बड़ी हानि पहुंचाई। इसका बदला लेने के लिए क्लाइव ने षड्यन्त्र द्वारा बंगाल के सेनापति मीर जाफ़र को अपनी ओर मिला लिया। जब लड़ाई आरम्भ हुई तो मीर जाफ़र युद्ध के मैदान में एक ओर खड़ा रहा। इस विश्वासघात के कारण सिराजुद्दौला का साहस टूट गया और वह युद्ध भूमि से भाग गया। मीर जाफ़र के पुत्र मीरेन ने उसका पीछा किया और उसका वध कर दिया। ऐतिहासिक दृष्टि से यह युद्ध अंग्रेजों के लिए बड़ा महत्त्वपूर्ण सिद्ध हुआ। अंग्रेज़ बंगाल के वास्तविक शासक बन गए और उनके लिए भारत विजय के द्वार खुल गए।
PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 10 भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना 1

प्रश्न 10.
बंगाल में दोहरी शासन प्रणाली पर नोट लिखो।
उत्तर-
क्लाइव ने बंगाल में शासन की एक नयी प्रणाली आरम्भ की। इसके अनुसार बंगाल का शासन दो भागों में बांट दिया गया। कर इकट्ठा करने का काम अंग्रेजों के हाथ में रहा, परन्तु शासन चलाने का कार्य नवाब को दे दिया गया। शासन चलाने के लिए उसे एक निश्चित धनराशि दी जाती थी। इस तरह बंगाल में दो प्रकार का शासन चलने लगा। इसी कारण यह प्रणाली दोहरी (द्वैध) शासन प्रणाली के नाम से प्रसिद्ध है। इस प्रणाली द्वारा बंगाल की वास्तविक शक्ति तो अंग्रेजों के हाथ में आ गई। परंतु उनकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं थी। दूसरी ओर नवाब के पास न तो कोई वास्तविक शक्ति थी और न ही आय का कोई साधन । परन्तु शासन की सारी ज़िम्मेदारी उसी की थी। इसलिए बंगाल के लोगों के लिए यह शासन प्रणाली मसीबत बन गई।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 10 भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना

प्रश्न 11.
सहायक सन्धि से क्या भाव है ?
उत्तर-
सहायक सन्धि 1798 ई० में लॉर्ड वैलजली ने चलाई थी। वह भारत में कम्पनी राज्य का विस्तार करके कम्पनी को भारत की सबसे बड़ी शक्ति बनाना चाहता था। यह काम तभी हो सकता था, जब सभी देशी राजा तथा नवाब शक्तिहीन होते। उन्हें शक्तिहीन करने के लिए ही उसने सहायक सन्धि का सहारा लिया।

सन्धि की शर्ते-सहायक सन्धि कम्पनी और देशी राजा के बीच होती थी। कम्पनी सन्धि स्वीकार करने वाले राजा को आन्तरिक तथा बाहरी खतरे के समय सैनिक सहायता देने का वचन देती थी। इसके बदले में देशी राजा को निम्नलिखित शर्तों का पालन करना पड़ता था

  • उसे कम्पनी को अपना स्वामी मानना पड़ता था। वह कम्पनी की आज्ञा के बिना कोई युद्ध अथवा सन्धि नहीं कर सकता था।
  • उसे अपनी सहायता के लिए अपने राज्य में एक अंग्रेज़ सैनिक टुकड़ी रखनी पड़ती थी, जिसका व्यय उसे स्वयं देना पड़ता था।
  • उसे अपने दरबार में एक अंग्रेज़ रेजीडेण्ट रखना पड़ता था।

प्रश्न 12.
लैप्स की नीति पर नोट लिखो।
उत्तर-
लैप्स की नीति लॉर्ड डलहौज़ी ने अपनायी। इसके अनुसार यदि कोई देशी राजा निःसन्तान मर जाता था, तो उसका राज्य अंग्रेजी साम्राज्य में मिला लिया जाता था। वह अंग्रेज़ों की आज्ञा के बिना पुत्र गोद लेकर उसे अपना उत्तराधिकारी नहीं बना सकता था। डलहौज़ी के शासनकाल में पुत्र गोद लेने की स्वीकृति नहीं दी जाती थी। इस प्रकार बहुत-से देशी राज्य अंग्रेज़ी राज्य में मिला लिए गए।

लैप्स के सिद्धान्त का सतारा, सम्भलपुर, जैतपुर, उदयपुर, झांसी, नागपुर आदि राज्यों पर प्रभाव पड़ा। इन सभी राज्यों के शासक निःसन्तान मर गए और उनके राज्य को अंग्रेजी साम्राज्य में मिला लिया गया।

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें :

1. अंग्रेज़ों, शुजाऊद्दौला एवं मुग़ल बादशाह आलम के मध्य………के युद्ध के पश्चात् 1765 ई० में इलाहाबाद की संधि हुई।
2. 1772 ई० में बंगाल में ………….. प्रणाली समाप्त कर दी गई।
3. लॉर्ड वैलज़ली ने अंग्रेज़ी साम्राज्य का विस्तार करने के लिए ……….. प्रणाली शुरू की।
उत्तर-

  1. बक्सर
  2. दोहरी शासन
  3. सहायक संधि।

III. प्रत्येक वाक्य के आगे ‘सही’ (✓) या ‘गलत’ (✗) का चिन्ह लगाएं :

  1. पुर्तगाली कप्तान वास्को-डि-गामा 27 मई, 1498 ई० को भारत में कालीकट नामक स्थान पर पहुंचा। – (✓)
  2. अंग्रेज़ों तथा फ्रांसीसियों के मध्य कर्नाटक के दो युद्ध लड़े गए। – (✗)
  3. अंग्रेजों के साथ प्लासी के युद्ध के समय बंगाल का नवाब मीर जाफ़र था। – (✓)

PSEB 8th Class Social Science Guide भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Multiple Choice Questions)

(क) सही उत्तर चुनिए:

प्रश्न 1.
लैप्स की नीति (लार्ड डल्हौज़ी) द्वारा अंग्रेज़ी राज्य में मिलाई गई रियासत थी
(i) झांसी
(ii) उदयपुर
(iii) सतारा
(iv) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
उपरोक्त सभी

प्रश्न 2.
अवध को अंग्रेज़ी राज्य में कब मिलाया गया ?
(i) 1828 ई०
(ii) 1843 ई०
(iii) 1846 ई०
(iv) 1849 ई०।
उत्तर-
1843 ई०

प्रश्न 3.
पंजाब को अंग्रेज़ी साम्राज्य में किसने मिलाया ?
(i) लार्ड हेस्टिग्ज़
(ii) लार्ड हार्डिंग
(iii) लार्ड डल्हौज़ी
(iv) लार्ड विलियम बैंटिंक।
उत्तर-
लार्ड डल्हौज़ी।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 10 भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना

(ख) सही जोड़े बनाइए :

1. प्लासी का युद्ध – लार्ड हेस्टिंग्ज़
2. बक्सर का युद्ध – सिराजुद्दौला
3. अराकाट पर हमला – मीर कासिम
4. अंग्रेज़ गोरखा युद्ध – राबर्ट क्लाइव।
उत्तर-

  1. सिराजुद्दौला
  2. मीर कासिम
  3. राबर्ट क्लाइव
  4. लार्ड हेस्टिंग्ज़।

अति छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
यूरोप से भारत पहुंचने के नये समुद्री मार्ग की खोज किसने की ?
उत्तर-
यूरोप से भारत पहुंचने के नये समुद्री मार्ग की खोज पुर्तगाली नाविक (कप्तान) वास्को-डि-गामा ने की।

प्रश्न 2.
वास्को-डि-गामा भारत में कब और किस बन्दरगाह पर पहुंचा ?
उत्तर-
27 मई, 1498 ई० को कालीकट की बन्दरगाह पर।

प्रश्न 3.
अंग्रेज़ी ईस्ट इण्डिया कम्पनी की स्थापना कब हुई ?
उत्तर-
31 दिसम्बर, 1600 ई० को।

प्रश्न 4.
फ्रांसीसी ईस्ट इण्डिया कम्पनी की स्थापना कब हुई ?
उत्तर-
1664 ई० में।

प्रश्न 5.
भारत में दो फ्रांसीसी गवर्नरों के नाम बताओ जिनके अधीन फ्रांसीसी शक्ति का विस्तार हुआ।
उत्तर-
डूमा तथा डुप्ले।

प्रश्न 6.
अंग्रेज़ों ने व्यापार में रियायतें लेने के लिए मुग़ल बादशाह जहांगीर के दरबार में कौन-से दो प्रतिनिधि भेजे थे ?
उत्तर-
विलियम हाकिन्स तथा सर टामस रो।

प्रश्न 7.
चेन्नई (मद्रास) और कोलकाता (कलकत्ता) के नज़दीक फ्रांसीसी बस्तियों के नाम बतायें।
उत्तर-
चेन्नई के निकट पाण्डिचेरी तथा कोलकाता के नज़दीक चन्द्रनगर फ्रांसीसी बस्तियां थीं।

प्रश्न 8.
कर्नाटक का तीसरा युद्ध कौन-सी यूरोपियन कम्पनियों के मध्य हुआ ?
उत्तर-
यह युद्ध फ्रांस की ईस्ट इण्डिया कम्पनी तथा इंग्लैण्ड की ईस्ट इण्डिया कम्पनी के मध्य हुआ।.

प्रश्न 9.
कर्नाटक के प्रथम युद्ध (1746-48) का कोई एक कारण लिखो।
उत्तर-
यूरोप में ऑस्ट्रिया के उत्तराधिकार के प्रश्न पर इंग्लैण्ड और फ्रांस के मध्य युद्ध आरम्भ हो गया। इसके परिणामस्वरूप भारत में भी अंग्रेजों और फ्रांसीसियों के मध्य युद्ध आरम्भ हो गया।

प्रश्न 10.
कर्नाटक का प्रथम युद्ध कब समाप्त हुआ ? इसका एक परिणाम लिखो।
उत्तर-
कर्नाटक का प्रथम युद्ध 1748 ई० में समाप्त हुआ। शान्ति सन्धि के अनुसार अंग्रेज़ों को मद्रास (वर्तमान चेन्नई) का प्रदेश वापस मिल गया।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 10 भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना

प्रश्न 11.
कर्नाटक के दूसरे युद्ध का कोई एक कारण लिखो।
उत्तर-
फ्रांसीसियों ने हैदराबाद तथा कर्नाटक में अपने प्रभाव के उत्तराधिकारियों अर्थात् हैदराबाद में नासिर जंग को और कर्नाटक में चन्दा साहब को वहां का शासन सौंप दिया। अंग्रेज़ इसे सहन नहीं कर सके। उन्होंने विरोधी उत्तराधिकारियों को मान्यता देकर युद्ध आरम्भ कर दिया।

प्रश्न 12.
कर्नाटक के दूसरे युद्ध का क्या परिणाम निकला ?
उत्तर-
कर्नाटक के दूसरे युद्ध में फ्रांसीसी पराजित हुए। इससे भारत में अंग्रेज़ी शक्ति की धाक जम गई।

प्रश्न 13.
कर्नाटक के दूसरे युद्ध में कौन-सी भारतीय शक्तियां लपेट में आईं ?
उत्तर-
कर्नाटक के दूसरे युद्ध में अग्रलिखित शक्तियां लपेट में आईं

  • कर्नाटक राज्य के उत्तराधिकारी।
  • हैदराबाद राज्य के उत्तराधिकारी।

प्रश्न 14.
कर्नाटक के तीसरे युद्ध (1756-1763) का कोई एक कारण लिखो।
उत्तर-
1756 ई० में इंग्लैण्ड और फ्रांस के बीच सपावर्षीय युद्ध छिड़ गया। परिणामस्वरूप भारत में अंग्रेजों और फ्रांसीसियों के बीच युद्ध आरम्भ हो गया। यह कर्नाटक का दूसरा युद्ध था।

प्रश्न 15.
कर्नाटक का तीसरा युद्ध कब हुआ ? इसमें कौन पराजित हुआ ?
उत्तर-
कर्नाटक का तीसरा युद्ध 1756 ई० में आरम्भ हुआ। इसमें फ्रांसीसी पराजित हुए।

प्रश्न 16.
कर्नाटक के तीसरे युद्ध का क्या परिणाम निकला ?
उत्तर-
कर्नाटक के तीसरे युद्ध के परिणामस्वरूप भारत में फ्रांसीसी शक्ति का सूर्यास्त हो गया। अंग्रेज़ भारत की सबसे बड़ी शक्ति बन गए।

प्रश्न 17.
डुप्ले कौन था ? उसकी योजना क्या थी ?
उत्तर-
डुप्ले भारत में एक फ्रांसीसी गवर्नर था। उसने सारे दक्षिणी भारत पर फ्रांसीसी प्रभाव बढ़ाने की योजना बनाई।

प्रश्न 18.
डुप्ले को वापस क्यों बुलाया गया ?
उत्तर-
डुप्ले को इसलिए वापस बुलाया गया क्योंकि कर्नाटक के दूसरे युद्ध में फ्रांसीसियों की पराजय हुई थी।

प्रश्न 19.
राबर्ट क्लाइव कौन था ? उसने कर्नाटक के दूसरे युद्ध में क्या भूमिका निभाई ?
उत्तर-
राबर्ट क्लाइव बड़ा ही योग्य अंग्रेज़ सेनापति था। उसने कर्नाटक के दूसरे युद्ध में चन्दा साहब की राजधानी अर्काट पर अधिकार करके चन्दा साहिब को त्रिचनापल्ली छोड़ने के लिए विवश कर दिया। इसी के परिणामस्वरूप इस युद्ध में अंग्रेजों की विजय हुई।

प्रश्न 20.
पारस की सन्धि कब और किस-किस के बीच हुई ? भारत पर इस सन्धि का क्या प्रभाव पड़ा ?
उत्तर-
पेरिस की सन्धि 1763 ई० में फ्रांस और इंग्लैण्ड के बीच हुई। इस सन्धि के परिणामस्वरूप भारत में अंग्रेज़ों तथा फ्रांसीसियों के बीच कर्नाटक का तीसरा युद्ध समाप्त हो गया।

प्रश्न 21.
कर्नाटक के युद्ध में फ्रांसीसियों के विरुद्ध अंग्रेज़ों की सफलता का कोई एक कारण लिखो।
उत्तर-
अंग्रेज़ों के पास एक शक्तिशाली समुद्री बेड़ा था। वे इस बेड़े की सहायता से अपनी सेना को एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से पहुंचा सकते थे।

प्रश्न 22.
प्लासी का युद्ध किस-किस के मध्य में हुआ ?
उत्तर-
अंग्रेज़ी ईस्ट इण्डिया कम्पनी तथा बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के मध्य। ।

प्रश्न 23.
प्लासी के युद्ध का कोई एक कारण बताओ।
उत्तर-
अंग्रेज़ अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए कलकत्ता (कोलकाता) की किलेबन्दी कर रहे थे। कलकत्ता (कोलकाता) नवाब के राज्य का एक भाग था। इसलिए अंग्रेजों और नवाब के बीच शत्रुता उत्पन्न हो गई।

प्रश्न 24.
प्लासी के युद्ध का कोई एक परिणाम लिखो।
उत्तर-
इस युद्ध में नवाब सिराजुद्दौला पराजित हुआ और मीर जाफर बंगाल का नया नवाब बना। मीर जाफ़र ने अंग्रेजों को बहुत-सा धन और 24 परगने का प्रदेश दिया।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 10 भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना

प्रश्न 25.
प्लासी के युद्ध का अंग्रेजों के लिए क्या महत्त्व था ?
उत्तर-
इस युद्ध में अंग्रेजों की शक्ति और प्रतिष्ठा में बड़ी वृद्धि हुई। वे अब भारत के सबसे बड़े और धनी प्रान्त बंगाल के स्वामी बन गए। परिणामस्वरूप भारत विजय की कुंजी अंग्रेजों के हाथ में आ गई।

प्रश्न 26.
बक्सर के युद्ध का कोई एक कारण लिखो।
उत्तर-
अंग्रेजी कम्पनी को बंगाल में कर मुक्त व्यापार करने का अनुमति-पत्र मिला हुआ था। परन्तु कम्पनी के कर्मचारी इसकी आड़ में निजी व्यापार कर रहे थे। इससे बंगाल के नवाब को आर्थिक क्षति पहुंच रही थी।

प्रश्न 27.
“क्लाइव को भारत में अंग्रेज़ी राज्य का संस्थापक माना जाता है।” इसके पक्ष में एक तर्क दो।
उत्तर-
क्लाइव ने भारत में अंग्रेजों के लिए कर्नाटक का दूसरा युद्ध जीता और प्लासी की लड़ाई जीती। ये दोनों विजयें अंग्रेजी साम्राज्य की स्थापना के लिए आधारशिला सिद्ध हुईं।

प्रश्न 28.
मीर जाफ़र कौन था ? वह कब-से-कब तक बंगाल का नवाब रहा ?
उत्तर-
मीर जाफ़र बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला का विश्वासघाती सेनापति था। वह 1757 ई० से 1760 ई० तक बंगाल का नवाब रहा।

प्रश्न 29.
इलाहाबाद की सन्धि कब और किस-किस के बीच में हुई ?
उत्तर-
इलाहाबाद की सन्धि 3 मई, 1765 ई० को हुई। यह सन्धि क्लाइव (अंग्रेज़ों) और अवध के नवाब तथा मुग़ल सम्राट् शाह आलम के बीच में हुई।

प्रश्न 30.
इलाहाबाद की सन्धि की कोई एक शर्त लिखो।
उत्तर-
अंग्रेज़ी कम्पनी को मुग़ल सम्राट शाह आलम से बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी प्राप्त हुई। इस तरह अंग्रेज़ बंगाल के वास्तविक शासक बन गए।

प्रश्न 31.
“बक्सर ने प्लासी के काम को पूरा किया।” इस कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर-
बक्सर की लड़ाई के पश्चात् अंग्रेज़ बंगाल के वास्तविक शासक बन गए। अवध का नवाब शुजाउद्दौला और मुग़ल सम्राट शाह आलम भी पूरी तरह अंग्रेजों के अधीन हो गए। इसलिए यह कहा जाता है कि बक्सर ने प्लासी के काम को पूरा किया।

प्रश्न 32.
लॉर्ड वैलज़ली ने अपनी विस्तारवादी नीति के लिए किस सन्धि को लागू किया ?
उत्तर-
लॉर्ड वैलज़ली ने अपनी विस्तारवादी नीति के लिए सहायक सन्धि को लागू किया।

प्रश्न 33.
लैप्स सिद्धान्त के अधीन प्रभावित दो राज्यों के नाम बताओ।
उत्तर-
लैप्स सिद्धान्त से झांसी तथा नागपुर के राज्य प्रभावित हुए। इन्हें अंग्रेजी साम्राज्य में मिला लिया गया।

प्रश्न 34.
अंग्रेजों ने अवध पर अधिकार कब किया ?
उत्तर-
अंग्रेजों ने अवध पर 1856 ई० में अधिकार किया।

प्रश्न 35.
सहायक सन्धि की एक शर्त लिखिए।
उत्तर-
सहायक सन्धि के अनुसार देशी राजा कम्पनी की अनुमति के बिना किसी बाहरी शक्ति अथवा अन्य देशी राजा से किसी प्रकार का राजनीतिक सम्बन्ध नहीं रख सकता था।

प्रश्न 36.
सहायक व्यवस्था के अन्तर्गत अंग्रेजी कम्पनी देशी राजाओं को क्या वचन देती थी ?
उत्तर-
सहायक व्यवस्था के अन्तर्गत अंग्रेजी कम्पनी देशी राजा को सुरक्षा प्रदान करने का वचन देती थी। उसने राज्य में आन्तरिक विद्रोह अथवा बाहरी आक्रमण के समय देशी राजा की रक्षा की जिम्मेदारी का वचन दिया।

प्रश्न 37.
सहायक-व्यवस्था से अंग्रेज़ी कम्पनी को क्या लाभ पहुंचा ? कोई एक लाभ लिखो।
उत्तर-
सहायक व्यवस्था के परिणामस्वरूप भारत में अंग्रेजी कम्पनी की राजनीतिक स्थिति काफ़ी मज़बूत हो गई।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 10 भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना

प्रश्न 38.
सहायक व्यवस्था का देशी राज्यों पर क्या प्रभाव पड़ा ? कोई एक प्रभाव लिखो।
उत्तर-
देशी राजा आन्तरिक और बाहरी खतरों से निश्चिन्त होकर भोग-f:लास का जीवन व्यतीत करने लगे। उन्हें अपनी निर्धन जनता की कोई चिन्ता न रही।

प्रश्न 39.
बंगाल में दोहरी शासन प्रणाली कब समाप्त हुई ?
उत्तर-
1772 ई० में।

प्रश्न 40.
उन तीन गवर्नर-जनरलों के नाम बताओ जिनके अधीन अंग्रेज़ी साम्राज्य का सबसे अधिक विस्तार हुआ।
उत्तर-
लॉर्ड वैलज़ली, लॉर्ड हेस्टिंग्ज़ तथा लॉर्ड डलहौज़ी।

प्रश्न 41.
स्वतन्त्र मैसूर राज्य की स्थापना कब और किसने की ?
उत्तर-
स्वतन्त्र मैसूर राज्य की स्थापना 1761 ई० में हैदरअली ने की।

प्रश्न 42.
पहला मैसूर युद्ध कब हुआ ? इसमें किसकी विजय हुई ?
उत्तर-
पहला मैसूर युद्ध 1767-1769 ई० में हुआ। इसमें हैदरअली की विजय हुई।

प्रश्न 43.
हैदरअली की मृत्यु कब हुई ? उसके बाद मैसूर का सुल्तान कौन बना ?
उत्तर-
हैदरअली की मृत्यु 1782 में हुई। उसके बाद उसका पुत्र टीपू सुल्तान मैसूर का सुल्तान बना।

प्रश्न 44.
टीपू सुल्तान की मृत्यु कब और किस प्रकार हुई ?
उत्तर-
टीपू सुल्तान की मृत्यु 1799 ई० में हुई। वह मैसूर के चौथे युद्ध में अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ता हुआ मारा गया।

प्रश्न 45.
बसीन तथा देवगांव की सन्धियां कब-कब हुई ?
उत्तर-
क्रमशः 1802 ई० तथा 1803 ई० में।।

प्रश्न 46.
देवगांव की सन्धि किस-किस के बीच हुई ? इस सन्धि से अंग्रेजों को कौन-कौन से दो प्रदेश प्राप्त हुए ?
उत्तर-
देवगांव की सन्धि मराठा सरदार भौंसले तथा अंग्रेजों के बीच हुई। इस सन्धि से अंग्रेजों को कटक तथा बलासौर के प्रदेश प्राप्त हुए।

प्रश्न 47.
लॉर्ड हेस्टिंग्ज के समय राजस्थान की कितनी रियासतों ने अंग्रेज़ों की अधीनता स्वीकार की ? इनमें से चार मुख्य रियासतों के नाम बताओ।
उत्तर-
लॉर्ड हेस्टिंग्ज के समय राजस्थान की 19 रियासतों ने अंग्रेज़ों की अधीनता स्वीकार की। इनमें से चार मुख्य रियासतें जयपुर, जोधपुर, उदयपुर तथा बीकानेर थीं।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत में यूरोप की व्यापारिक कम्पनियों के बीच टकराव क्यों हुआ और इसका क्या परिणाम निकला ?
उत्तर-
टकराव के कारण-भारत में कई यूरोपियन कम्पनियां व्यापार करने के लिए आई थीं। इन कम्पनियों के व्यापारी बड़े लालची, स्वार्थी और महत्त्वाकांक्षी थे। सभी कम्पनियां भारत के व्यापार पर पूरी तरह अपना अधिकार स्थापित करना चाहती थीं। अतः उनके हित आपस में टकराते थे, जिसके कारण उनमें भयंकर टकराव होने लगा।

टकराव और उनके परिणामः-सबसे पहले पुर्तगालियों को डचों ने हरा कर सारा व्यापार अपने हाथों में ले लिया। इसी बीच अंग्रेजों ने अपनी गतिविधियां तेज़ की। उन्होंने डचों को पराजित किया और व्यापार पर अपना अधिकार कर लिया। डेन्स स्वयं भारत छोड़ कर चले गए। इस तरह भारत में केवल अंग्रेज़ और फ्रांसीसी ही रह गए। इन दोनों जातियों के बीच एक लम्बा संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में अंग्रेज़ विजयी रहे और भारत के व्यापार पर उनका एकाधिकार स्थामित हो गया। धीरे-धीरे उन्होंने भारत में अपनी राजनीतिक सत्ता भी स्थापित कर ली।

प्रश्न 2.
कर्नाटक के पहले युद्ध का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
यूरोप में 1740-48 के बीच में ऑस्ट्रिया क सिंहासन के लिए युद्ध आरम्भ हुआ। इस युद्ध में इंग्लैण्ड और फ्रांस एक-दूसरे के विरुद्ध लड़े। परिणामस्वरूप 1746 ई० में भारत में भी इन दोनों जातियों के बीच युद्ध आरम्भ हो गया। फ्रांसीसियों ने अंग्रेजों के व्यापारिक केन्द्र फोर्ट सेंट जॉर्ज (चेन्नई) को लूटा। कर्नाटक के नवाब ने जब उनके विरुद्ध अपनी सेना भेजी, तो उसे भी फ्रांसीसियों के हाथों पराजित होना पड़ा। उन दिनों डुप्ले फ्रांसीसियों का गवर्नर था। भारत में फ्रांसीसियों की प्रतिष्ठा को चार चांद लग गए। 1748 में यूरोप में फ्रांस और इंग्लैण्ड के बीच युद्ध बन्द हो गया। इसी वर्ष भारत में भी दोनों पक्षों में सन्धि हो गई। इस सन्धि के अनुसार फ्रांसीसियों ने मद्रास (चेन्नई) अंग्रेज़ों को लौटा दिया।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 10 भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना

प्रश्न 3.
द्वितीय कर्नाटक युद्ध के क्या परिणाम निकले ?
उत्तर-

  • चन्दा साहब मारा गया और अर्काट पर अंग्रेज़ों का अधिकार हो गया।
  • अंग्रेजों ने महम्मद अली को कर्नाटक का शासक घोषित किया।
  • हैदराबाद में फ्रांसीसी प्रभाव बना रहा। वहां उन्हें राजस्व वसूल करने का अधिकार मिल गया और उन्होंने वहां अपनी सेना की टुकड़ी रख दी।
  • इस युद्ध के परिणामस्वरूप क्लाइव नामक एक अंग्रेज़ उभर कर सामने आया। यही बाद में अंग्रेजी राज्य का संस्थापक बना।

प्रश्न 4.
कर्नाटक के तीसरे युद्ध के क्या परिणाम हुए ?
उत्तर-
कर्नाटक का तीसरा युद्ध 1756 ई० में आरम्भ हुआ और 1763 ई० में समाप्त हुआ। इसके निम्नलिखित परिणाम निकले

  • फ्रांसीसियों के हाथों से हैदराबाद निकल गया और वहां अंग्रेज़ों का प्रभुत्व स्थापित हो गया।
  • अंग्रेज़ों को उत्तरी सरकार का प्रदेश मिला।
  • भारत में फ्रांसीसी शक्ति का अन्त हो गया और अब अंग्रेजों के लिए भारत को विजय करना सरल हो गया।

प्रश्न 5.
18वीं शताब्दी में अंग्रेज़ों और फ्रांसीसियों के मध्य शत्रुता के क्या कारण थे ?
उत्तर-
18वीं शताब्दी में दोनों जातियों के मध्य शत्रुता के तीन मुख्य कारण थे-

  • इंग्लैण्ड और फ्रांस काफ़ी समय से एक-दूसरे के शत्रु बने हुए थे।
  • भारत में दोनों जातियों के मध्य व्यापारिक प्रतियोगिता चल रही थी।
  • दोनों जातियां भारत में राजनीतिक सत्ता स्थापित करना चाहती थीं।
    वास्तव में जब कभी इंग्लैण्ड और फ्रांस का यूरोप में युद्ध आरम्भ होता था, तो भारत में भी दोनों जातियों का संघर्ष आरम्भ हो जाता था।

प्रश्न 6.
इलाहाबाद की संन्धि की क्या शर्ते थीं ?
उत्तर-
इलाहाबाद की सन्धि (1765 ई०) की शर्ते निम्नलिखित थीं-

  • अंग्रेज़ों और अवध के नवाब ने युद्ध के समय एक-दूसरे की सहायता करने का वचन दिया।
  • युद्ध की क्षति-पूर्ति के लिए बंगाल के नवाब ने अंग्रेजों को 50 लाख रुपये देने का वचन दिया।
  • मुग़ल सम्राट् शाह आलम ने अंग्रेजों को बंगाल, बिहार तथा उड़ीसा की दीवानी सौंप दी। बदले में अंग्रेजों ने शाह आलम को 26 लाख रुपये वार्षिक पेन्शन देना स्वीकार कर लिया।.
  • अवध के नवाब ने यह वचन दिया कि वह मीर कासिम को अपने राज्य में आश्रय नहीं देगा।

प्रश्न 7.
कर्नाटक के तीन युद्धों में सबसे महत्त्वपूर्ण युद्ध क्रौन-सा था और क्यों ?
उत्तर-
कर्नाटक के तीन युद्धों में दूसरा युद्ध सबसे महत्त्वपूर्ण था। यह युद्ध अंग्रेजों की कूटनीतिक विजय का प्रतीक
काफ़ी मज़बूत हो गई थी। कर्नाटक के दूसरे युद्ध में भी अंग्रेज़ पराजय की कगार पर थे। परन्तु रॉबर्ट क्लाइव ने अपनी चतुराई से युद्ध की स्थिति ही बदल दी। उसने फ्रांसीसियों की युद्ध योजना को पूरी तरह विफल बना दिया। इस युद्ध के बाद फ्रांसीसी शक्ति कभी भी पूरी तरह न उभर सकी। परिणामस्वरूप अंग्रेज़ों ने कर्नाटक के तीसरे युद्ध में फ्रांसीसियों को आसानी से हरा दिया। यदि अंग्रेज़ कर्नाटक के दूसरे युद्ध में हार जाते तो उन्हें न केवल भारतीय व्यापार से ही हाथ – धोना पड़ता, बल्कि पुर्तगालियों तथा डचों की भान्ति भारत छोड़कर भी भागना पड़ता।

प्रश्न 8.
प्लासी के युद्ध में सिराजुद्दौला क्यों हारा ?
उत्तर-
प्लासी के युद्ध में सिराजुद्दौला की हार के निम्नलिखित कारण थे-

  • क्लाइव का षड्यन्त्र-क्लाइव ने अपने षड्यन्त्र से सिराजुद्दौला की कमर तोड़ दी। उसने सेनापति मीर जाफ़र को अपने साथ मिलाकर सिराजुद्दौला को आसानी से हरा दिया।
  • सिराजुद्दौला में दूरदर्शिता का अभाव-सिराजुद्दौला दूरदर्शी शासक नहीं था। यदि वह दूरदर्शी होता तो अंग्रेज़ों की गतिविधियों तथा विरोधियों पर पूरी नज़र रखता और षड्यन्त्र का पहले से ही पता लगा लेता। अत: उसकी अदूरदर्शिता भी उसकी पराजय का कारण बनी।
  • सैनिक त्रुटियां-सिराजुद्दौला का सैनिक संगठन त्रुटिपूर्ण था। उसके सैनिक न तो अंग्रेज़ी सैनिकों जैसे प्रशिक्षित थे और न ही उनके पास अंग्रेज़ों जैसे आधुनिक शस्त्र थे। युद्ध में नवाब के सैनिक एक भीड़ की भान्ति लड़े। उनमें अनुशासन बिल्कुल भी नहीं था।

प्रश्न 9.
भारत में अंग्रेज़ों एवं फ्रांसीसियों के टकराव में अंग्रेजों की सफलता के क्या कारण थे ?
उत्तर-
भारत में फ्रांसीसियों के विरुद्ध अंग्रेजों की सफलता के मुख्य कारण निम्नलिखित थे

  • अंग्रेजों की शक्तिशाली नौ सेना-अंग्रेज़ी नौ सेना फ्रांसीसी नौ सेना से अधिक शक्तिशाली थी। अंग्रेज़ों के पास एक शक्तिशाली समुद्री बेड़ा था। इसकी सहायता से वे आवश्यकता के समय इंग्लैण्ड से सैनिक और युद्ध का सामान मंगवा सकते थे।
  • अच्छी आर्थिक दशा-अंग्रेजों की आर्थिक दशा काफ़ी अच्छी थी। वे युद्ध के समय भी अपना व्यापार जारी रखते थे। परन्तु फ्रांसीसी राजनीति में अधिक उलझे रहते थे जिसके कारण उनके पास धन का अभाव रहता था।
  • अंग्रेजों की बंगाल विजय-बंगाल विजय के कारण भारत का एक धनी प्रान्त अंग्रेजों के हाथ आ गया। युद्ध जीतने के लिए धन की बड़ी आवश्यकता होती है। युद्ध के दिनों में अंग्रेज़ों का बंगाल में व्यापार चलता रहा। यहां से प्राप्त धन के कारण उन्हें दक्षिण के युद्धों में विजय मिली।
  • अच्छी स्थल सेना और योग्य सेनानायक-अंग्रेजों की स्थल सेना फ्रांसीसी स्थल सेना से काफ़ी अच्छी थी। अंग्रेज़ों में क्लाइव, सर आयरकूट और मेजर लारेंस आदि अधिकारी बड़े योग्य थे। इसके विपरीत फ्रांसीसी सेनानायक डुप्ले, लाली और बुसे इतने योग्य नहीं थे। यह बात भी अंग्रेजों की विजय का कारण बनी।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 10 भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना

प्रश्न 10.
सिराजुद्दौला की अंग्रेज़ों से (प्लासी की) लड़ाई के क्या कारण थे ?
उतर-
सिराजुद्दौला तथा अंग्रेजों के बीच टकराव (लड़ाई) के निम्नलिखित कारण थे-

  • अंग्रेज़ों ने सिराजुद्दौला को बंगाल का नवाब बनने पर कोई भेंट नहीं दी थी। इस कारण वह अंग्रेजों से नाराज़ था।
  • अंग्रेज़ों ने नवाब के एक विद्रोही अधिकारी को अपने यहां शरण दी। नवाब ने अंग्रेजों से मांग की कि वे इस देशद्रोही को वापस लौटा दें। परन्तु अंग्रेज़ों ने उसकी एक न सुनी।।
  • अंग्रेजों ने कलकत्ते (कोलकाता) में किलेबन्दी आरम्भ कर दी। नवाब के मना करने पर भी वे किलेबन्दी करते रहे। इसलिए नवाब उनसे नाराज़ हो गया।
  • नवाब के ढाका के खजाने से गबन हुआ था। नवाब का विचार था कि गबन की राशि अंग्रेजों के पास है। उसने अंग्रेजों से यह राशि वापस मांगी, परन्तु उन्होंने इसे लौटाने से इन्कार कर दिया।

प्रश्न 11.
भारतीय इतिहास में बक्सर की लड़ाई का क्या महत्त्व है ?
उत्तर-
बक्सर की लड़ाई का भारत के इतिहास में प्लासी की लड़ाई से भी अधिक महत्त्व है। इस लड़ाई के कारण बंगाल, बिहार तथा उड़ीसा में अंग्रेजों की स्थिति मजबूत हो गई। यहां तक कि उनका प्रभाव दिल्ली तक पहुंच गया। अवध का नवाब शुजाउद्दौला और मुग़ल सम्राट् शाह आलम भी पूरी तरह अंग्रेजों के अधीन हो गये। इस प्रकार अंग्रेजों के लिए समस्त भारत पर अधिकार करने का रास्ता साफ हो गया।

प्रश्न 12.
बक्सर की लड़ाई के क्या कारण थे ?
उत्तर-
बक्सर के युद्ध के कारण निम्नलिखित हैं-

  • अंग्रेजी कम्पनी के कर्मचारी अपनी व्यापारिक सुविधाओं का दुरुपयोग कर रहे थे, जिसके कारण बंगाल के नवाब की आय में कमी हो रही थी।
  • मीर कासिम ने अपनी सेना को मज़बूत बनाया, शस्त्रों का कारखाना स्थापित किया और खज़ाना कलकत्ता (कोलकाता) से मुंगेर ले गया। अंग्रेजों को ये बातें पसन्द नहीं थीं।
  • मीर कासिम ने अंग्रेज़ों के साथ-साथ भारतीय व्यापारियों को भी बिना कर दिए व्यापार करने की आज्ञा दे दी। परिणामस्वरूप अंग्रेज़ों तथा नवाब के बीच शत्रुता बढ़ गई।

प्रश्न 13.
टीपू सुल्तान कौन था ? उसके अंग्रेजों के साथ संघर्ष का वर्णन करो।
उत्तर-
टीपू सुल्तान मैसूर के शासक हैदर अली का पुत्र था। वह 1782 में हैदर अली की मृत्यु के बाद मैसूर का सुल्तान बना। उस समय मैसूर का दूसरा युद्ध चल रहा था। टीपू ने युद्ध को जारी रखा। आरम्भ में तो उसे कुछ सफलता मिली, परन्तु मैसूर के तीसरे युद्ध (1790-92 ई०) में वह पराजित हुआ। उसे अपने राज्य का काफ़ी सारा प्रदेश अंग्रेज़ों को देना पड़ा। इस पराजय का बदला लेने के लिए उसने अंग्रेज़ों से एक बार फिर यद किया। इस युद्ध (1799 ई०) में टीपू सुल्तान मारा गया और राज्य का बहुत-सा भाग अंग्रेजी राज्य में मिला लिया गया। राज्य का शेष भाग मैसूर के पुराने राजवंश के राजकुमार कृष्णराव को दे दिया गया!

प्रश्न 14.
अंग्रेज़-गोरखा युद्ध (1814-1816 ई०) पर एक नोट लिखो।
उत्तर-
नेपाल के गोरखों ने सीमावर्ती क्षेत्र में अंग्रेजों के कुछ प्रदेशों पर अधिकार कर लिया था। अतः लॉर्ड हेस्टिग्ज़ ने गोरखों की शक्ति को कुचलने के लिए एक विशाल सेना भेजी। इसका नेतृत्व अरन्तरलोनी ने किया। इस युद्ध में गोरखों की हार हुई। अतः उन्हें बहुत-से प्रदेश अंग्रेज़ों को देने पड़े। इसके अतिरिक्त नेपाली सरकार ने अपनी राजधानी काठमाण्डू में एक ब्रिटिश रेजीडेंट रखना स्वीकार कर लिया।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
व्यापारवाद तथा व्यापार युद्धों का संक्षिप्त वर्णन करो।
उत्तर-
भारत तथा यूरोप के बीच प्राचीनकाल से ही व्यापारिक सम्बन्ध थे। इस व्यापार के तीन मुख्य मार्ग थे-

  1. पहला उत्तरी मार्ग था। यह मार्ग अफगानिस्तान, कैस्पियन सागर तथा काला सागर से होकर जाता था।
  2. दूसरा मध्य मार्ग था जो ईरान, इराक तथा सीरिया से होकर जाता था।
  3. तीसरा दक्षिणी मार्ग था। यह मार्ग हिन्द महासागर, अरब सागर, लाल सागर तथा मित्र से होकर जाता था।

15वीं शताब्दी में पश्चिमी एशिया तथा दक्षिण-पूर्वी यूरोप के प्रदेशों पर तुर्कों का अधिकार हो गया। इससे भारत तथा यूरोप के बीच व्यापार के पुराने मार्ग बन्द हो गये। इसलिए यूरोपीय देशों ने भारत पहुंचने के लिए नए समुद्री मार्ग ढूंढ़ने आरम्भ कर दिए। सर्वप्रथम पुर्तगाली नाविक वास्को-डि-गामा 27 मई, 1498 को भारत की कालीकट बन्दरगाह पर पहुंचा। अत: पुर्तगालियों ने भारत के साथ व्यापार करना आरम्भ कर दिया। इस प्रतिमा को व्यापारवाद कहा जाता है जिसका उद्देश्य धन कमाना था।

व्यापार युद्ध-पुर्तगालियों को धन कमाते देख डचों, अंग्रेज़ों तथा फ्रांसीसियों ने भी भारत के साथ व्यापार सम्बन्ध स्थापित कर लिए। भारतीय व्यापार पर अपना अधिकार करने के लिए उनके बीच युद्ध आरम्भ हो गये। इन युद्धों को व्यापार युद्ध कहा जाता है। धीरे-धीरे उन्होंने भारत में अपनी बस्तियां स्थापित कर ली।

  • भारत में पुर्तगालियों की प्रमुख बस्तियां गोआ, दमन, सालसेट, बसीन, बम्बई, सैंट-टोम तथा हुगली थीं।
  • डचों की मुख्य बस्तियां कोचीन, सूरत, नागापट्टम, पुलिकट तथा चिनसुरा थीं।
  • अंग्रेजों की मुख्य बस्तियां सूरत, अहमदाबाद, बलोच (भड़ौच), आगरा, बम्बई तथा कलकत्ता थीं।
  • फ्रांसीसियों की मुख्य बस्तियां थीं-पांडिचेरी, चन्द्रनगर तथा कारीकल।

समय बीतने के साथ-साथ इन चारों यूरोपीय शक्तियों के बीच एक-दूसरे की बस्तियों पर अधिकार करने के लिए संघर्ष छिड़ गया। इस संघर्ष के परिणामस्वरूप 17वीं शताब्दी तक भारत में पुर्तगालियों तथा डचों का प्रभाव कम हो गया। अब भारत में केवल अंग्रेज़ और फ्रांसीसी ही रह गये। इनके बीच भी काफ़ी समय तक भारतीय व्यापार पर एकाधिकार के लिए संघर्ष होता रहा। इस संघर्ष में अंग्रेज़ों को अन्तिम विजय प्राप्त हुई।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 10 भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना

प्रश्न 2.
अंग्रेज़ी ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना का वर्णन करो।
उत्तर-
कम्पनी की स्थापना-पुर्तगालियों और डचों के लाभदायक व्यापार को देखकर अंग्रेजों ने भी भारत के साथ व्यापार करने का निश्चय किया। 31 दिसम्बर, 1600 ई० को इंग्लैण्ड के व्यापारियों के मर्चेट एडवेंचर्स नामक एक समूह ने ईस्ट इण्डिया कम्पनी की स्थापना की। इस कम्पनी को इंग्लैण्ड की महारानी ऐलिज़ाबेथ ने भारत के साथ 15 वर्षों तक व्यापार करने का एकाधिकार प्रदान किया। कम्पनी ने पहले पूर्वी द्वीप समूह के साथ व्यापारिक सम्बन्ध स्थापित
ला।

करने चाहे। परन्तु पूर्वी द्वीप समूहों पर डचों का अधिकार था। डचों ने ब्रिटिश व्यापारियों का विरोध किया। इसलिए वे वहां अपने उद्देश्य में सफल न हो सके।मुग़ल सम्राट् से सुविधाएं-1607 ई० में अंग्रेज़ी कप्तान विलियम हाकिन्स ने मुग़ल सम्राट जहांगीर से व्यापारिक सुविधाएं प्राप्त करने का प्रयास किया, परन्तु वह असफल रहा। 1615 ई० में सर टामस रो इंग्लैण्ड के सम्राट जेम्स प्रथम का राजदूत बनकर जहांगीर के दरबार में आया। उसने जहांगीर से सूरत में कोठियां बनाने की अनुमति लेने के साथसाथ और भी कई प्रकार की सुविधाएं प्राप्त कर लीं। इस प्रकार सूरत अंग्रेजों का व्यापारिक केन्द्र बन गया। अंग्रेज़ों ने अहमदाबाद, भड़ौच तथा आगरा में भी अपनी बस्तियां स्थापित की।

कम्पनी की शक्ति का विकास-

  • 1640 ई० में अंग्रेज़ों ने मद्रास (चेन्नई) के निकट कुछ भूमि मोल लेकर मद्रास (चेन्नई) नगर की स्थापना की और एक फैक्टरी का निर्माण किया।
  • 1674 में सूरत के स्थान पर बम्बई (मुम्बई)को कम्पनी का मुख्य केन्द्र बना लिया गया।
  • 1690 ई० में अंग्रेजों ने कलकत्ता (कोलकाता) में अपनी बस्ती स्थापित की और वहां फोर्ट विलियम नामक किले का निर्माण करवाया।
  • 1717 ई० में ईस्ट इण्डिया कम्पनी को मुग़ल सम्राट फर्रुखसियर से 3000 रुपए वार्षिक के बदले बिहार, बंगाल तथा उड़ीसा में बिना चुंगी दिए व्यापार करने का अधिकार मिल गया।

अंग्रेज़ भारत में कलई, पारा, सिक्का तथा कपड़ा भेजते थे। बदले में वे भारत से सूती तथा रेशमी कपड़ा, गर्म मसाले, नील तथा अफ़ीम मंगवाते थे। धीरे-धीरे उन्होंने भारत के राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप करना आरम्भ कर दिया। इस तरह उन्होंने भारत में बहुत अधिक शक्ति पकड़ ली।

प्रश्न 3.
ऐंग्लो-फ्रांसीसी संघर्ष का वर्णन करो।
उत्तर-
अंग्रेजों तथा फ्रांसीसियों के बीच संघर्ष दक्षिण भारत में हुआ। यह संघर्ष कर्नाटक के युद्धों के नाम से विख्यात है। इस संघर्ष में अग्रलिखित पड़ाव आए कर्नाटक का पहला युद्ध-कर्नाटक का पहला युद्ध 1746 ई० से 1748 ई० तक हुआ। इस युद्ध का वर्णन इस प्रकार है
कारण-

  • अंग्रेज़ और फ्रांसीसी भारत के सारे व्यापार पर अपना-अपना अधिकार करना चाहते थे। इसलिए उनमें शत्रुता बनी हुई थी।
  • इसी बीच यूरोप में इंग्लैण्ड और फ्रांस के बीच युद्ध छिड़ गया। इसके परिणामस्वरूप भारत में अंग्रेजों और फ्रांसीसियों में लड़ाई शुरू हो गई।

घटनाएं-1746 ई० में फ्रांसीसियों ने अंग्रेजों पर आक्रमण करके मद्रास (वर्तमान चेन्नई) पर अधिकार कर लिया। क्योंकि मद्रास (चेन्नई) कर्नाटक राज्य में स्थित था, इसलिए अंग्रेजों ने कर्नाटक के नवाब से रक्षा की प्रार्थना की। नवाब ने दोनों पक्षों के युद्ध को रोकने के लिए 10 हजार सैनिक भेज दिए। इस सेना का सामना फ्रांसीसियों की एक छोटीसी सैनिक टुकड़ी से हुआ। फ्रांसीसी सेना ने नवाब की सेनाओं को बुरी तरह पराजित कर दिया। 1748 ई० में यूरोप में युद्ध बन्द हो गया। परिणामस्वरूप भारत में दोनों जातियों के बीच युद्ध समाप्त हो गया।

परिणाम-

  • इस युद्ध में फ्रांसीसी विजयी रहे और भारत में उनकी शक्ति की धाक जम गई।
  • शान्ति सन्धि के अनुसार चेन्नई (मद्रास) अंग्रेजों को वापस मिल गया।

कर्नाटक का दूसरा युद्ध-कर्नाटक का दूसरा युद्ध 1748 ई० से 1755 ई० तक हुआ।
कारण-कर्नाटक का दूसरा युद्ध हैदराबाद तथा कर्नाटक राज्यों की स्थिति के कारण हुआ। इन दोनों राज्यों में राजगद्दी के लिए दो-दो प्रतिद्वन्द्वी खड़े हो गये। हैदराबाद में नासिर जंग तथा मुजफ्फर जंग और कर्नाटक में अनवरुद्दीन तथा चन्दा माहिब । फ्रांसीसी सेना नायक डुप्ले ने मुजफ्फर जंग और चन्दा साहिब का साथ दिया और उन्हें राजगद्दी पर बिठा दिया। अीज़ भी शान्त न रहे। उन्होंने हैदराबाद में नासिर जंग तथा कर्नाटक में अनवरुद्दीन के पुत्र मुहम्मद अली का साथ दिया और युद्ध में उतर आए।

घटनाएं-युद्ध के आरम्भ में फ्रांसीसियों को सफलता मिली। चन्दा साहिब ने फ्रांसीसियों की सहायता से त्रिचनापल्ली में अपने शत्रुओं को घेर लिया। परन्तु अंग्रेज़ सेनापति रॉबर्ट क्लाइव ने युद्ध की स्थिति बदल दी। उसने चन्दा साहिब की राजधानी अर्काट पर घेरा डाल दिया। चन्दा साहिब अपनी राजधानी की रक्षा के लिए त्रिचनापल्ली से भाग गया। परन्तु न तो वह अपनी राजधानी को बचा पाया और न ही अपने आपको। इस प्रकार कर्नाटक पर अंग्रेज़ों का अधिकार हो गया।

परिणाम-

  • 1755 ई० में दोनों पक्षों में सन्धि हो गई। दोनों ने यह निर्णय किया कि वे देशी राजाओं के झगड़ों में भाग नहीं लेंगे।
  • इस युद्ध से अंग्रेजों की साख बढ़ गई। कर्नाटक का तीसरा युद्ध-कर्नाटक का तीसरा युद्ध 1756 से 1763 ई० तक हुआ।

कारण-1756 ई० में यूरोप में सप्तवर्षीय युद्ध छिड़ गया। इस युद्ध में फ्रांस और इंग्लैण्ड एक-दूसरे के विरुद्ध लड़ रहे थे। अत: भारत में भी इन दोनों शक्तियों में युद्ध आरम्भ हो गया।

घटनाएं-फ्रांसीसी सरकार ने 1758 में काऊण्ट लाली को भारत में फ्रांसीसियों का गवर्नर-जनरल तथा सेनापति बना कर भेजा। फ्रांसीसी सरकार ने उसे आदेश दिया कि वह भारत के तटीय प्रदेशों को ही विजय करने का प्रयास करे। परन्तु वह असफल रहा। 1760 ई० में अंग्रेज सेनापति आयरकूट ने बंदिवाश के स्थान पर फ्रांसीसियों को बुरी तरह हराया। बुस्से को बन्दी बना लिया गया। 1761 ई० में अंग्रेजों ने पाण्डिचेरी पर भी अपना अधिकार कर लिया। 1763 ई० में पेरिस की सन्धि के अनुसार यूरोप में सप्तवर्षीय युद्ध बन्द हो गया। इसके साथ ही भारत में भी दोनों शक्तियों में युद्ध समाप्त हो गया।

परिणाम-हैदराबाद में फ्रांसीसियों के प्रभाव का अन्त हो गया। अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को चन्द्रनगर, माही, पाण्डिचेरी और कुछ अन्य प्रदेश लौटा दिये। वे अब इन प्रदेशों में केवल व्यापार ही कर सकते थे। इस प्रकार भारत में राज्य स्थापित करने की उनकी सभी आशाओं पर पानी फिर गया।

प्रश्न 4.
लॉर्ड वैलज़ली के शासनकाल के समय अंग्रेजों के साम्राज्य विस्तार का वर्णन करें।
उत्तर-
लॉर्ड वैलज़ली 1798 ई० में गवर्नर-जनरल बनकर भारत आया। वह भारत में अंग्रेज़ी राज्य का विस्तार करना चाहता था। अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए उसने भिन्न-भिन्न साधन अपनाये और अनेक प्रदेशों को अपने राज्य में मिला लिया। संक्षेप में, उसने निम्नलिखित ढंग से भारत में अंग्रेजी राज्य का विस्तार किया-

1. युद्धों द्वारा-1799 ई० में वैलज़ली ने टीपू सुल्तान को मैसूर के चौथे युद्ध में हरा कर काफ़ी सारा क्षेत्र अंग्रेज़ी राज्य में मिला लिया। 1802 ई० में उसने मराठों को भी पराजित किया और दिल्ली, आगरा, कटक, बलासोर, भड़ौच, बुन्देलखण्ड आदि को अंग्रेजी राज्य में सम्मिलित कर लिया। वेलज़ली ने मराठा सरदार जसवंत राव होल्कर की राजधानी इंदौर पर भी अधिकार कर लिया।

2. सहायक सन्धि द्वारा-वैलज़ली ने अंग्रेजी राज्य का विस्तार करने के लिए अधीन मित्र राज्य अथवा सहायक सन्धि की नीति अपनाई। इस सन्धि को स्वीकार करने वाले राजा या नवाब के लिए यह आवश्यक था कि वह अपने आपको कम्पनी के अधीन समझे। वह अपने राज्य में अंग्रेजों की एक सैनिक टुकड़ी रखे और अंग्रेज़ों की आज्ञा के बिना किसी से युद्ध या सन्धि न करे। ये शर्ते मानने वाले देशी शासक की आन्तरिक तथा बाहरी खतरे से रक्षा की ज़िम्मेदारी
अंग्रेज़ों पर होती थी।

इस सन्धि को सबसे पहले 1798 ई० में निज़ाम हैदराबाद ने स्वीकार किया। उसने अपने कुछ प्रदेश भी अंग्रेजों को दे दिए। निज़ाम के बाद अवध के नवाब ने इस सन्धि को स्वीकार किया। सेना का खर्च चलाने के लिए उसने रुहेलखण्ड तथा गंगा-यमुना के दोआब का क्षेत्र कम्पनी को दे दिया।

3. पेंशनों द्वारा-1800 ई० में वैलज़ली ने सूरत के राजा को पेन्शन देकर सूरत को अंग्रेज़ी राज्य में सम्मिलित कर लिया। 1801 ई० में कर्नाटक के नवाब की मृत्यु हो गई। अंग्रेज़ों ने उसके पुत्र की भी पेन्शन निश्चित कर दी और उसके राज्य को अपने राज्य में मिला लिया।
इस प्रकार लॉर्ड वैलज़ली ने भारत में अंग्रेजी राज्य का खूब विस्तार किया।

प्रश्न 5.
लॉर्ड डलहौज़ी के शासनकाल के समय अंग्रेजी साम्राज्य के विस्तार का वर्णन करो।
उत्तर-
लॉर्ड डलहौजी ने भारत में निम्नलिखित चार तरीकों से अंग्रेज़ी साम्राज्य का विस्तार किया – 1. विजयों द्वारा 2. लैप्स की नीति द्वारा 3. कुशासन के आधार पर 4. पदवियां तथा पेन्शनें समाप्त करके

1. युद्धों अथवा विजयों द्वारा-

  • 1848 में उसने पंजाब में मूलराज तथा चतर सिंह के विरोध का लाभ उठाकर लाहौर दरबार के विरुद्ध युद्ध छेड़ दिया। इसे दूसरा अंग्रेज़-सिक्ख युद्ध (1848-49 ई०) कहा जाता है। इसमें अंग्रेज़ों की विजय हुई। परिणामस्वरूप 29 मार्च, 1849 को पंजाब को अंग्रेजी साम्राज्य में मिला लिया गया।
  • 1850 ई० में लॉर्ड डलहौजी ने सिक्किम पर आक्रमण करके वहां के शासक को पराजित किया। इस प्रकार सिक्किम को भी अंग्रेजी राज्य में शामिल कर लिया गया।
  • सिक्किम के बाद बर्मा की बारी आई। 1852 ई० में दूसरे अंग्रेज़ बर्मा युद्ध में अंग्रेज़ विजयी रहे। अत: डलहौज़ी ने बर्मा के परोम तथा पेगू प्रदेश अंग्रेजी साम्राज्य में मिला लिये।

2. लैप्स की नीति-लॉर्ड डलहौज़ी ने भारतीय रियासतों को अंग्रेज़ी साम्राज्य में मिलाने के लिए लैप्स की नीति अपनाई। इसके अनुसार जिन भारतीय शासकों की कोई संतान नहीं थी, उन्हें पुत्र गोद लेने की अनुमति नहीं दी जाती थी। ऐसे शासकों की मृत्यु के बाद उनके राज्य को अंग्रेजी साम्राज्य में मिला लिया जाता था। इस नीति द्वारा लॉर्ड डलहौज़ी ने सतारा, सम्भलपुर, बघाट, उदयपुर, झांसी आदि कई रियासतों को अंग्रेजी साम्राज्य में मिला लिया।

3. कुशासन के आधार पर-1856 में लॉर्ड डलहौज़ी ने अवध के ना कशासन (ख़राब शासन) का आरोप लगाया और उसके राज्य को अंग्रेजी साम्राज्य में शामिल कर लिया। डलहौज़ा का यह कार्ग बिल्कुल अनुचित था।

4. पदवियां तथा पेंशनें समाप्त करके-लॉर्ड डलहौज़ी ने कर्नाटक, पूना, तंजौर तथा सूरत रियासतों के शासकों की पदवियां छीन ली और उनकी पेंशनें बन्द कर दीं। इन रियासतों को भी अंग्रेज़ी राज्य में मिला लिया गया।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 10 भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना

प्रश्न 6.
1823 से 1848 ई० तक भारत में अंग्रेजी साम्राज्य के विस्तार का वर्णन करो।
उत्तर-
1823 से 1848 ई० तक अंग्रेजी साम्राज्य का विस्तार लॉर्ड एमहर्ट, लॉर्ड विलियम बैंटिंक, लॉर्ड ऑकलैण्ड, लॉर्ड एलनबरो तथा लॉर्ड हार्डिंग ने किया जिसका वर्णन इस प्रकार है-

  • लॉर्ड एमहर्ट ने पहले अंग्रेज़-बर्मा युद्ध (1824-26 ई०) में विजय प्राप्त की और अराकान तथा असम के प्रदेश अंग्रेजी साम्राज्य में मिला लिये।
  • इसके पश्चात् लॉर्ड विलियम बैंटिंक ने कच्छ, मैसूर तथा कुर्ग पर अधिकार कर लिया। 1832 में उसने सिन्ध के अमीरों के साथ एक व्यापारिक सन्धि की। इससे महाराजा रणजीत सिंह का इस दिशा में विस्तार रुक गया।
  • लॉर्ड ऑकलैण्ड ने 1839 ई० में सिन्ध के अमीरों के साथ सहायक सन्धि करके अंग्रेजी साम्राज्य का विस्तार किया।
  • लॉर्ड एलनबरो के समय में चार्ल्स नेपियर ने 1843 ई० में सिन्ध पर अधिकार कर लिया और इसे अंग्रेज़ी साम्राज्य में मिला लिया।
  • लॉर्ड हार्डिंग ने पहले अंग्रेज़-सिक्ख युद्ध में सिखों को हराया। परिणामस्वरूप जालन्धर, कांगड़ा तथा कश्मीर के प्रदेशों पर अंग्रेज़ों का अधिकार हो गया।

प्रश्न 7.
मराठों के इलाकों को अंग्रेज़ों ने कैसे जीत लिया ?
उत्तर-
1772 ई० तक मराठों का मुखिया पेशवा शक्तिशाली रहा। उसके बाद मराठा सरदार नाना फड़नवीस ने मराठों की शक्ति को किसी-न-किसी प्रकार बनाए रखा। उस समय के बड़े-बड़े मराठा सरदार सिन्धिया, भौंसले, होल्कर तथा गायकवाड़ थे। अंग्रेजों ने बारी-बारी पेशवा तथा इन सरदारों की शक्ति को समाप्त किया।

1. पेशवा का पतन-1772 ई० में चौथे पेशवा माधव राव की मृत्यु पर उसका पुत्र नारायण राव पेशवा बना। परन्तु उसके चाचा राघोबा ने उसका वध करवा दिया। इस संकट की घड़ी में नाना फड़नवीस ने मराठों का नेतृत्व किया। उसने नारायण राव के शिशु पुत्र को पेशवा घोषित कर दिया और स्वयं उसका संरक्षक बन गया। उसने अंग्रेजों के साथ बड़े लम्बे समय तक युद्ध लड़ा, परन्तु सहायक सन्धि स्वीकार न की। उसकी मृत्यु के पश्चात् मराठा सरदारों में आपसी फूट पड़ गई। पेशवा, मराठा सरदार होल्कर से भयभीत था। इसलिए उसने 1802 ई० में अंग्रेजों की शरण ली और बसीन की सन्धि के अनुसार सहायक सन्धि स्वीकार कर ली।

2. सिन्धिया और भौंसले की शक्ति का अन्त-पेशवा द्वारा सहायक सन्धि स्वीकार करना सिन्धिया तथा भौंसले को अच्छा न लगा। उन्होंने इसे मराठा जाति का अपमान समझा। बदला लेने के लिए उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध युद्ध छेड़ दिया। गायकवाड़ ने अंग्रेज़ों का साथ दिया। लॉर्ड लेक ने सिन्धिया को पराजित करके दिल्ली, आगरा और अलीगढ़ पर अधिकार कर लिया। इधर कटक तथा बालासोर के क्षेत्र भी अंग्रेजों के अधीन हो गए। सिंधिया तथा भौंसले ने सहायक सन्धि स्वीकार कर ली।

3. अन्य मराठा सरदारों की शक्ति का अन्त-पेशवा ने एक बार फिर मराठों में एकता स्थापित करने का प्रयत्न किया। 1817 ई० में लॉर्ड हेस्टिंग्ज़ ने पेशवा, भौंसले तथा होल्कर की सेनाओं को पराजित किया। पेशवा को पेंशन देकर उसका पद समाप्त कर दिया गया। उसका सारा क्षेत्र अंग्रेज़ी राज्य में शामिल कर लिया गया। इसके बाद मराठा सरदारों ने भी अंग्रेजों की अधीनता स्वीकार कर ली। इस प्रकार अंग्रेजों ने मराठों के सभी इलाकों को जीत लिया।

प्रश्न 8.
अंग्रेज़-मैसूर युद्धों,का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर-
मैसूर राज्य काफ़ी शक्तिशाली था। हैदर अली के अधीन यह राज्य काफ़ी समृद्ध बना और राज्य की सैनिक शक्ति बढ़ी। अंग्रेजों ने इस राज्य की शक्ति को कुचलने के लिए हैदर अली के शत्रुओं-मराठों तथा हैदराबाद के निजाम के साथ गठजोड़ कर लिया। हैदर अली इसे सहन न कर सका। इसलिए उसका अंग्रेजों के साथ युद्ध छिड़ गया।

1. मैसूर का पहला युद्ध–यह युद्ध हैदर अली तथा अंग्रेजों के बीच 1767 ई० से 1769 ई० तक हुआ। इस युद्ध में हैदर अली बढ़ता हुआ मद्रास (चेन्नई) तक जा पहुंचा। 1769 ई० में दोनों पक्षों में एक रक्षात्मक सन्धि हो गई। इसके अनुसार दोनों ने एक-दूसरे के जीते हुए प्रदेश वापिस कर दिए।

2. मैसूर का दूसरा युद्ध-मैसूर के दूसरे युद्ध (1780-84) में भी हैदर अली ने बड़ी वीरता दिखाई। परन्तु फ्रांसीसियों से अपेक्षित सहायता न मिलने के कारण वह पोर्टोनोवा के स्थान पर पराजित हुआ। 1782 ई० में हैदर अली की मृत्यु हो गई और टीपू सुल्तान ने युद्ध को जारी रखा। आखिर 1784 ई० में मंगलौर की सन्धि के अनुसार दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के जीते हुए प्रदेश लौटा दिए।

3. मैसूर का तीसरा युद्ध-मैसूर के तीसरे युद्ध (1790-92 ई०) में टीपू सुल्तान ने अंग्रेज़ी सेना पर करारे प्रहार किए। परन्तु अन्त में वह लॉर्ड कार्नवालिस के हाथों पराजित हुआ। श्रीरंगापट्टनम की सन्धि के अनुसार टीपू सुल्तान को अपना आधा राज्य और 3 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में अंग्रेजों को देने पड़े।

4. मैसूर का चौथा युद्ध-मैसूर के चौथे युद्ध (1799 ई०) में टीपू सुल्तान अपनी राजधानी की रक्षा करते हुए मारा गया। उसकी मृत्यु के पश्चात् अंग्रेजों ने मैसूर राज्य का कुछ क्षेत्र वहां के पुराने राजवंश को तथा कुछ भाग हैदराबाद के निज़ाम को देकर शेष भाग अपने नियन्त्रण में ले लिया।
इस प्रकार अंग्रेज़ों ने हैदर अली और टीपू सुल्तान की शक्ति को पूरी तरह समाप्त कर दिया।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 9 कहाँ, कब तथा कैसे

Punjab State Board PSEB 8th Class Social Science Book Solutions History Chapter 9 कहाँ, कब तथा कैसे Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 9 कहाँ, कब तथा कैसे

SST Guide for Class 8 PSEB कहाँ, कब तथा कैसे Textbook Questions and Answers

I. नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दो :

प्रश्न 1.
इतिहासकारों ने भारतीय इतिहास को कौन-से तीन कालों में विभाजित किया है ? उनके नाम लिखो।
उत्तर-
(1) प्राचीन काल (2) मध्यकाल तथा (3) आधुनिक काल।

प्रश्न 2.
भारत में आधुनिक काल का आरम्भ कब हुआ ?
उत्तर-
भारत में आधुनिक काल का आरम्भ 18वीं शताब्दी में औरंगजेब की मृत्यु के बाद से माना जाता है।

प्रश्न 3.
हैदराबाद के स्वतन्त्र राज्य की नींव कब तथा किसने रखी ?
उत्तर-
हैदराबाद के स्वतन्त्र राज्य की नींव 1724 ई० में निज़ाम-उल-मुल्क ने रखी।

प्रश्न 4.
आधुनिक काल के समय में भारत में आई यूरोपीयन शक्तियों के नाम लिखो।
उत्तर-
पुर्तगाली, डच, फ्रांसीसी तथा अंग्रेज़।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 9 कहाँ, कब तथा कैसे

प्रश्न 5.
कब तथा किसने अवध राज्य को स्वतन्त्र राज्य घोषित किया ?
उत्तर-
अवध को 1739 ई० में सआदत खां ने स्वतन्त्र राज्य घोषित किया।

प्रश्न 6.
पुस्तकें ऐतिहासिक स्रोत के रूप में हमारी किस तरह से सहायता करती हैं ?
उत्तर-
आधुनिक काल में छापेखाने के आविष्कार के कारण भारतीय तथा अंग्रेज़ी भाषा में अनेक पुस्तकें छापी गईं।
इन पुस्तकों से हमें मनुष्य द्वारा साहित्य, कला, इतिहास, विज्ञान तथा संगीत आदि क्षेत्रों में की गई उन्नति का पता चलता है। इन पुस्तकों से हम और अधिक उन्नति करने की प्रेरणा ले सकते हैं।

प्रश्न 7.
ऐतिहासिक भवनों के बारे में संक्षेप जानकारी लिखें।
उत्तर-
आधुनिक काल में बने ऐतिहासिक भवन इतिहास के जीते-जागते उदाहरण हैं। इन इमारतों (भवनों) में इण्डिया गेट, संसद् भवन, राष्ट्रपति भवन, बिरला हाऊस तथा कई अन्य इमारतें शामिल हैं। ये भवन हमें भारत की भवन निर्माण कला के भिन्न-भिन्न पक्षों की जानकारी देते हैं।

प्रश्न 8.
समाचार-पत्र, पत्रिकाएं तथा सूचना पत्रिकाएं इतिहास लिखने के लिये कैसे सहायक होते हैं ?
उत्तर-
आधुनिक काल में भारत में भिन्न-भिन्न भाषाओं में बहुत-से समाचार-पत्र, रिसाले तथा पत्रिकाएं छापी गईं। इनमें से द ट्रिब्यून, द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया आदि समाचार-पत्र आज भी छपते हैं। ये समाचार-पत्र तथा पत्रिकाएं हमें आधुनिक काल की कई महत्त्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी देती हैं।

प्रश्न 9.
सरकारी दस्तावेज़ों पर नोट लिखो।
उत्तर-
सरकारी दस्तावेज़ आधुनिक भारतीय इतिहास के महत्त्वपूर्ण स्रोत हैं। इन दस्तावेज़ों से हमें भारत में विदेशी शक्तियों की गतिविधियों, अंग्रेजों द्वारा भारत-विजय तथा भारत में अंग्रेज़ी प्रशासन की जानकारी मिलती है। हमें यह भी पता चलता है कि अंग्रेजों ने किस प्रकार भारत का आर्थिक शोषण किया।

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें :

1. यूरोप में आधुनिक काल का आरम्भ …………. सदी में हुआ माना जाता है।
2. भारत में 16वीं सदी में …………. काल था।
3. 18वीं सदी में भारत में……………तथा पठान एवं राजपूत आदि नई शक्तियां अस्तित्व में आईं।
उत्तर-

  1. 16वीं,
  2. मध्य,
  3. मराठे, सिक्ख, रोहिल्ले।

III. प्रत्येक वाक्य के आगे ‘सही'(✓)या ‘गलत’ (x) का चिन्ह लगाएं :

1. 18वीं सदी में भारतीय समाज में अनेक सामाजिक बुराइयां प्रचलित थीं। – (✓)
2. पश्चिमी शिक्षा एवं साहित्य के साथ-साथ पश्चिमी विचारों ने भी भारतीयों को जागृत किया। – (✓)
3. 18वीं सदी में भारत में मुग़ल साम्राज्य अधिक शक्तिशाली था। – (✗)

PSEB 8th Class Social Science Guide कहाँ, कब तथा कैसे Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Multiple Choice Questions)

(क) सही उत्तर चुनिए :

प्रश्न 1.
दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक भवन नहीं है-
(i) संसद् भवन
(ii) इण्डिया गेट
(iii) लाल किला
(iv) गेटवे ऑफ इंडिया।
उत्तर-
गेटवे ऑफ इंडिया

प्रश्न 2.
यूरोप में आधुनिक युग का आरम्भ कब हुआ ?
(i) 16वीं सदी
(ii) 15वीं सदी
(iii) 18वीं सदी
(iv) 17वीं सदी।
उत्तर-
16वीं सदी

प्रश्न 3.
मध्य युग में भारत में किन शासकों का राज था ?
(i) गुप्त
(ii) मुगल
(iii) अंग्रेज़
(iv) पुर्तगाली।
उत्तर-
मुग़ल।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 9 कहाँ, कब तथा कैसे

(ख) सही जोड़े बनाइए :

1. सुआदत खान – यूरोपीय
2. निजाम-उल-मुल्क – अवध
3. बाबर – हैदराबाद
4. डच – मुग़ल।
उत्तर-

  1. अवध
  2. हैदराबाद,
  3. मुग़ल,
  4. यूरोपीय।

अति छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
संसार के इतिहास को कौन-कौन से तीन भागों में बांटा गया है ?
उत्तर-
प्राचीन काल, मध्य काल तथा आधुनिक काल।

प्रश्न 2.
यूरोप में आधुनिक काल का आरम्भ किस शताब्दी से माना जाता है ?
उत्तर-
16वीं शताब्दी से।

प्रश्न 3.
भारत में 18वीं शताब्दी में उदय होने वाली किन्हीं चार नई शक्तियों के नाम बताओ।
उत्तर-
मराठे, सिक्ख, रुहेले तथा पठान।

प्रश्न 4.
भारत किस वर्ष स्वतन्त्र हुआ ?
उत्तर-
1947 में।

प्रश्न 5.
यूरोप में आधुनिक काल का आरम्भ भारत से पहले क्यों हुआ ?
उत्तर-
संसार के जिन देशों ने तेजी से उन्नति की थी, वहां आधुनिक काल का आरम्भ अन्य देशों की तुलना में पहले हुआ। यूरोप के देशों ने भी तेज़ी से उन्नति की थी।

प्रश्न 6.
आधुनिक काल में भारतीय शासकों ने देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए क्या किया ?
उत्तर-
उन्होंने खेती, व्यापार तथा उद्योगों को बढ़ावा दिया।

प्रश्न 7.
कर्नाटक के युद्ध कब और किस-किसके बीच हुए ? इनमें किसकी विजयी हुई ?
उत्तर-
कर्नाटक के युद्ध 1746 से 1763 ई० तक अंग्रेज़ों तथा फ्रांसीसियों के बीच हुए। इनमें अंग्रेजों की विजय हुई।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
आधुनिक भारत में पश्चिमी शिक्षा तथा साहित्य ने भारत की स्वतन्त्रता का मार्ग कैसे प्रशस्त किया ?
उत्तर-
आधुनिक काल में भारत में बहुत-से स्कूल तथा कॉलेज स्थापित किए गए जहां पूर्वी (भारतीय) भाषाओं के साथ-साथ विदेशी भाषाओं की शिक्षा भी दी जाती थी। पश्चिमी शिक्षा तथा साहित्य के माध्यम से देश में पश्चिमी विचारों का प्रसार हुआ।

पश्चिमी सभ्यता, इतिहास तथा दर्शनशास्त्र की शिक्षा प्राप्त करने वाले भारतीयों में स्वतन्त्रता, समानता तथा भाईचारे की भावना का विकास हुआ। वे भारत में अंग्रेज़ी शासन तथा भारत के आर्थिक शोषण को सहन न कर सके। इसलिए उन्होंने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध राष्ट्रीय आन्दोलन आरम्भ कर दिया। उन्होंने बहुत-से कष्ट सहने तथा बलिदान देने के पश्चात् 1947 में देश को स्वतन्त्रता दिलाई।

प्रश्न 2.
आधुनिक काल में भारत में स्वतन्त्र राज्यों के उदय पर एक नोट लिखो।
उत्तर-
भारत के भिन्न-भिन्न भागों में बहुत-सी रियासतों ने मुग़ल साम्राज्य की कमज़ोरी का लाभ उठा कर स्वयं को स्वतन्त्र घोषित कर दिया। सबसे पहले 1724 ई० में निज़ाम-उल-मुल्क ने हैदराबाद राज्य की नींव रखी। इसके बाद मुर्शिद कुली खां तथा अलीवर्दी खां ने बंगाल को स्वतन्त्र राज्य बना दिया। 1739 ई० में सआदत खां ने अवध में स्वतन्त्र राज्य की नींव डाली। इसी प्रकार दक्षिण में हैदर अली के नेतृत्व में मैसूर राज्य की नींव पड़ी। हैदर अली तथा उसके पुत्र टीपू सुल्तान के अधीन मैसूर राज्य का बहुत अधिक विकास हुआ। मराठों ने भी स्थिति का लाभ उठाया। उन्होंने पेशवाओं के नेतृत्व में मुग़ल प्रदेशों पर आक्रमण करने आरम्भ कर दिए।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 9 कहाँ, कब तथा कैसे

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
आधुनिक भारतीय इतिहास के महत्त्वपूर्ण स्रोतों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
इतिहास तथ्यों पर आधारित होता है। इसलिए इतिहास की रचना के लिए इतिहासकारों को अलग-अलग स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता है। आधुनिक भारतीय इतिहास की जानकारी प्राप्त करने के भी अनेक स्रोत हैं। इनमें से मुख्य स्रोतों का वर्णन इस प्रकार है –

1. पुस्तकें-आधुनिक काल में छापेखाने के आविष्कार के कारण भारतीय तथा अंग्रेज़ी भाषा में अनेक पुस्तकें छापी गईं। इन पुस्तकों से हमें मनुष्य द्वारा साहित्य, कला, इतिहास, विज्ञान तथा संगीत आदि क्षेत्रों में की गई उन्नति का पता चलता है। इन पुस्तकों से हम और अधिक उन्नति करने की प्रेरणा ले सकते हैं।

2. सरकारी दस्तावेज़-सरकारी दस्तावेज़ आधुनिक काल के इतिहास के महत्त्वपूर्ण स्रोत हैं। इनके अध्ययन से हमें भारत में विदेशी शक्तियों की गतिविधियों, अंग्रेजों द्वारा भारत-विजय तथा भारत में अंग्रेज़ी प्रशासन की जानकारी मिलती है। हमें यह भी पता चलता है कि अंग्रेजों ने किस प्रकार भारत का आर्थिक शोषण किया।

3. समाचार-पत्र तथा पत्रिकाएं-आधुनिक काल में भारत में भिन्न-भिन्न भाषाओं में बहुत से समाचार-पत्र, उपन्यास तथा पत्रिकाएं छापी गईं। इनमें से द ट्रिब्यून, द टाइम्ज़ ऑफ़ इण्डिया आदि समाचार-पत्र आज भी छपते हैं। ये समाचार-पत्र तथा पत्रिकाएं हमें आधुनिक काल की कई महत्त्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी देती हैं।

4. ऐतिहासिक भवन-आधुनिक काल में बने ऐतिहासिक भवन इतिहास के जीते-जागते उदाहरण हैं। इन इमारतों (भवनों) में इण्डिया गेट, संसद् भवन, राष्ट्रपति भवन, बिरला हाऊस तथा कई अन्य इमारतें शामिल हैं। ये भवन हमें भारत की भवन निर्माण कला के भिन्न-भिन्न पक्षों की जानकारी देते हैं।

5. चित्रकारी तथा मूर्तिकला-बहुत से चित्र तथा मूर्तियां भी आधुनिक इतिहास के महत्त्वपूर्ण स्रोत हैं। ये स्रोत हमें राष्ट्रीय नेताओं तथा महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक व्यक्तियों की सफलताओं की जानकारी देते हैं।

6. विविध स्रोत-ऊपर दिए गए स्रोतों के अतिरिक्त आधुनिक भारतीय इतिहास के अन्य भी कई महत्त्वपूर्ण स्रोत हैं। इनमें सबसे महत्त्वपूर्ण फिल्में हैं जो समकालीन व्यक्तियों तथा उनकी जीवन शैली पर प्रकाश डालती हैं। इसके अतिरिक्त गांधी जी तथा पं० नेहरू आदि के पत्रों से हमें उनके व्यक्तित्व तथा उनकी सोच के बारे में पता चलता है।

प्रश्न 2.
भारतीय इतिहास के आधुनिक काल की मुख्य विशेषताएं बताएं।
उत्तर-
भारत में आधुनिक काल का आरम्भ 18वीं शताब्दी में औरंगज़ेब की मृत्यु (1707) के बाद हुआ। इस काल की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित थीं-

1. नई शक्तियों का उदय-इस काल में बहुत-सी पुरानी शक्तियां कमज़ोर हो गईं और उनका स्थान नई शक्तियों ने ले लिया। इन शक्तियों में मराठे, सिक्ख, रुहेले, पठान तथा राजपूत आदि शामिल थे।

2. विदेशी शक्तियों का आगमन-इन शक्तियों के आपसी झगड़ों ने अनेक विदेशी शक्तियों को भारत में अपनी सर्वोच्चता तथा सत्ता स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। इनमें पुर्तगाली, अंग्रेज़, डच तथा फ्रांसीसी शामिल थे। भारत में इन्हीं यरोपीय शक्तियों के आगमन के साथ ही आधुनिक काल का आरम्भ हुआ।

3. सामाजिक तथा आर्थिक सुधार-उस समय विदेशी समाजों की तुलना में भारतीय समाज में बहुत अधिक बुराइयां पाई जाती थीं। इन्हें जड़ से उखाड़ने के लिए भारतीय समाज सुधारकों ने बहुत अधिक प्रयास किये। उस समय आर्थिक क्षेत्र में भी बहुत-सी त्रुटियां पाई जाती थीं। इसलिए भारतीय शासकों ने खेती, व्यापार तथा उद्योगों की ओर विशेष ध्यान दिया और अर्थव्यवस्था की त्रुटियों को दूर करने के प्रयास किये।

4. शिक्षा का प्रसार-आधुनिक काल में भारत में अनेक स्कूल तथा कॉलेज स्थापित किए गए जहां पूर्वी (भारतीय) भाषाओं के साथ-साथ विदेशी भाषाओं की शिक्षा भी दी जाती थी। पश्चिमी शिक्षा तथा साहित्य के माध्यम से देश में पश्चिमी विचारों का प्रसार हुआ। फलस्वरूप देश में जागृति आई जो आधुनिक युग का प्रतीक थी।

5. राष्ट्रीय आन्दोलन का आरम्भ तथा भारत की स्वतन्त्रता-पश्चिमी सभ्यता, इतिहास तथा दर्शनशास्त्र का अध्ययन करने वाले भारतीयों में स्वतन्त्रता, समानता तथा भाईचारे की भावना का विकास हुआ। वे भारत में अंग्रेजी शासन तथा भारत के आर्थिक शोषण को सहन न कर सके। इसलिए उन्होंने अंग्रेज़ी शासन के विरुद्ध राष्ट्रीय आन्दोलन आरम्भ कर दिया। बहुत-से कष्ट सहने तथा बलिदान देने के पश्चात् उन्होंने 1947 में देश को स्वतन्त्रता दिलाई।

6. अर्थव्यवस्था का पुनर्गठन-स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् देश तथा देश की अर्थव्यवस्था के पुनर्गठन का कार्य आरम्भ हुआ। परिणामस्वरूप पिछले छः दशकों में भारत ने विश्व के महान् देशों में अपना स्थान बना लिया है।
इस प्रकार भारत का आधुनिक युग बहुत-से उतारों-चढ़ावों, तनावों तथा चुनौतियों से भरपूर है। फिर भी भारत आज प्रगति तथा समृद्धि की ओर बढ़ रहा है।

प्रश्न 3.
भारतीय इतिहास के आधुनिक काल में हुई प्रमुख प्रगति का वर्णन करो।
उत्तर-
भारत के इतिहास में आधुनिक काल के आरम्भ अथवा 18वीं शताब्दी के काल को अंधकार युग माना जाता है। इसका कारण यह है कि इस युग में मुग़ल साम्राज्य के पतन के बाद देश कमज़ोर हो गया। स्थानीय शक्तियों में आपसी संघर्ष के साथ-साथ उनका विदेशी शक्तियों के साथ भी संघर्ष आरम्भ हो गया। । स्वतन्त्र राज्यों का उदय-भारत के भिन्न-भिन्न भागों में बहुत-सी रियासतों ने मुग़ल साम्राज्य की कमज़ोरी का लाभ उठाकर स्वयं को स्वतन्त्र घोषित कर दिया।

  • सबसे पहले 1724 ई० में निज़ाम-उल-मुल्क ने हैदराबाद राज्य की नींव रखी।
  • इसके बाद मुर्शिद कुली खां तथा अलीवर्दी खां ने बंगाल को स्वतन्त्र राज्य बना दिया।
  • 1739 ई० में सआदत खां ने अवध में स्वतन्त्र राज्य की नींव डाली।
  • इसी प्रकार दक्षिण में हैदर अली के नेतृत्व में मैसूर राज्य की नींव पड़ी।
  • हैदर अली तथा उसके पुत्र टीपू सुल्तान के अधीन मैसूर राज्य का बहुत अधिक विकास हुआ।
  • मराठों ने भी स्थिति का लाभ उठाया। उन्होंने पेशवाओं के नेतृत्व में मुग़ल प्रदेशों पर आक्रमण करने आरम्भ कर दिए।

विदेशी शक्तियों में संघर्ष-पुर्तगालियों, डचों, फ्रांसीसियों, अंग्रेज़ों आदि यूरोपीय शक्तियों ने भी मुग़ल राज्य की कमज़ोरी का लाभ उठाते हुए भारत में अपनी सत्ता स्थापित करने के प्रयास आरम्भ कर दिये। अत: 1746 ई० से 1763 ई० तक अंग्रेजों तथा फ्रांसीसियों के बीच कर्नाटक में तीन युद्ध हुए। इनमें अंग्रेज़ विजयी रहे और भारत में अंग्रेज़ी सत्ता की स्थापना का मार्ग खुल गया।

भारत की अर्थव्यवस्था पर अंग्रेज़ों का अधिकार-मुग़ल साम्राज्य के पतन के बाद देश में फैली अशांति के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ा। भारतीय व्यापार पर अंग्रेजों ने अपना अधिकार कर लिया। इसलिए भारत के हस्तशिल्प तथा दस्तकार बर्बाद हो गए। इससे पहले भारत अपने हस्तशिल्पों के लिए संसारभर में प्रसिद्ध था।

PSEB 9th Class SST Solutions Economics Chapter 3 निर्धनता : भारत के सम्मुख एक चुनौती

Punjab State Board PSEB 9th Class Social Science Book Solutions Economics Chapter 3 निर्धनता : भारत के सम्मुख एक चुनौती Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 9 Social Science Economics Chapter 3 निर्धनता : भारत के सम्मुख एक चुनौती

SST Guide for Class 9 PSEB निर्धनता : भारत के सम्मुख एक चुनौती Textbook Questions and Answers

(क) वस्तुनिष्ठ प्रश्न

रिक्त स्थान भरें :

  1. विश्व की कुल निर्धन जनसंख्या के ………… से अधिक निर्धन -(ग़रीब) भारत में रहते है।
  2. निर्धनता निर्धन लोगों में ………… की भावना उत्पन्न करती है।
  3. ………… लोगों को ………….. से अधिक कैलोरी की आवश्यकता होती है।
  4. पंजाब राज्य उच्च …………… दर के विकास की सहायता से निर्धनता कम करने में सफल रहा है।
  5. जिंदगी की मुख्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए न्यूनतम आय को मापने के ढंग को………… कहते हैं।
  6. ………… निर्धनता के मापदंड का एक कारण है।

उत्तर-

  1. 1/5
  2. असुरक्षा
  3. ग्रामीण, शहरी
  4. कृषि
  5. निर्धनता रेखा
  6. सापेक्ष।

बहुविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत में निर्धनता में रहने वाले लोगों की संख्या कितनी है ?
(क) 20 करोड़
(ख) 26 करोड़
(ग) 26 करोड़
(घ) उपर्युक्त में कोई नहीं ।
उत्तर-
(घ) उपर्युक्त में कोई नहीं ।

प्रश्न 2.
ग़रीबी का अनुपात …………. में कम है।
(क) विकसित देशों में
(ख) विकासशील देशों में
(ग) अल्प विकसित देशों में
(घ) इनमें से कोई नहीं ।
उत्तर-
(क) विकसित देशों में

PSEB 9th Class SST Solutions Economics Chapter 3 निर्धनता : भारत के सम्मुख एक चुनौती

प्रश्न 3.
भारत में सबसे अधिक निर्धन राज्य कौन-सा है ?
(क) पंजाब
(ख) उत्तर प्रदेश
(ग) बिहार
(घ) राजस्थान।
उत्तर-
(ग) बिहार

प्रश्न 4.
राष्ट्रीय आय किसका सूचक है ?
(क) ग़रीबी रेखा
(ख) जनसंख्या
(ग) सापेक्ष निर्धनता
(घ) निरपेक्ष निर्धनता।
उत्तर-
(ग) सापेक्ष निर्धनता

सही/गलत :

  1. विश्वव्यापी ग़रीबी में तीव्र गति से कमी आई है।
  2. कृषि क्षेत्र में छिपी हुई बेकारी होती है।
  3. गांव में शिक्षित बेकारी अधिक होती है।
  4. राष्ट्रीय सैंपल सर्वेक्षण संगठन (NSSO) सर्वेक्षण करके जनसंख्या में हो रही वृद्धि का अनुमान लगाता हैं।
  5. सबसे अधिक ग़रीबी वाले राज्य बिहार और ओडिशा है।

उत्तर-

  1. सही
  2. सही
  3. ग़लत
  4. ग़लत
  5. सही।

अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
सापेक्ष ग़रीबी क्या है ?
उत्तर-
सापेक्ष ग़रीबी का अभिप्राय विभिन्न देशों की प्रति व्यक्ति आय की तुलना के आधार पर निर्धनता से है।

प्रश्न 2.
निरपेक्ष ग़रीबी क्या है ?
उत्तर-
निरपेक्ष ग़रीबी से अभिप्राय किसी देश की आर्थिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्धनता के माप से है।

प्रश्न 3.
सापेक्ष निर्धनता के दो निर्धारकों के नाम लिखें।
उत्तर-
प्रति व्यक्ति आय तथा राष्ट्रीय आय सापेक्ष निर्धनता के ही माप हैं।

PSEB 9th Class SST Solutions Economics Chapter 3 निर्धनता : भारत के सम्मुख एक चुनौती

प्रश्न 4.
ग़रीबी रेखा से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
ग़रीबी वह रेखा है जो उस क्रय शक्ति को प्रकट करती है जिसके द्वारा लोग अपनी न्यूनतम आवश्यकताओं को संतुष्ट कर सकते हैं।

प्रश्न 5.
ग़रीबी रेखा को निर्धारित करने के लिए भारत के योजना आयोग ने क्या मापदण्ड अपनाया है ?
उत्तर-
भारत का योजना आयोग ग़रीबी रेखा का निर्धारण आय व उपभोग स्तर पर सकता है।

प्रश्न 6.
ग़रीबी के दो मापदण्डों (निर्धारकों) के नाम लिखें।
उत्तर-
आय तथा उपभोग ग़रीबी के दो निर्धारक हैं।

प्रश्न 7.
ग़रीब परिवारों में सर्वाधिक दुःख किसे सहन करना पड़ता है ?
उत्तर-
गरीब परिवारों में बच्चे सबसे अधिक पीड़ित होते हैं।

प्रश्न 8.
भारत के दो सबसे अधिक ग़रीब राज्यों के नाम लिखें।
उत्तर-
ओडिशा तथा विहार दो निर्धन राज्य हैं।

प्रश्न 9.
केरल राज्य में निर्धनता को सबसे कम कैसे किया है ?
उत्तर-
केरल राज्य मानव संसाधन विकास पर ध्यान केंद्रित किया है।

प्रश्न 10.
पश्चिमी बंगाल को ग़रीबी कम करने में किसने सहायता की है ?
उत्तर-
भूमि सुधार उपायों ने पश्चिम बंगाल में ग़रीबी को कम करने में सहायता की है।

प्रश्न 11.
उच्च कृषि वृद्धि दर से ग़रीबी कम करने वाले दो राज्यों के नाम लिखें।
उत्तर-
पंजाब और हरियाणा।

प्रश्न 12.
चीन व दक्षिणी-पूर्वी एशियाई देश निर्धनता कम करने में सफल कैसे हुए ?
उत्तर-
चीन तथा दक्षिणी-पूर्वी एशियाई देशों ने तीव्र आर्थिक संबृद्धि तथा मानव संसाधन विकास में निवेश से निर्धनता को कम किया है।

प्रश्न 13.
निर्धनता के कोई दो कारण लिखें।
उत्तर-

  1. निम्न आर्थिक संवृद्धि
  2. उच्च जनसंख्या घनत्व।

प्रश्न 14.
निर्धनता कम करने वाले कोई दो कार्यक्रमों के नाम लिखें।
उत्तर-

  1. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम
  2. संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना।

प्रश्न 15.
राजकीय विद्यालयों में निःशुल्क भोजन प्रदान करने वाले कार्यक्रम का नाम क्या है ?
उत्तर-
न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम।

PSEB 9th Class SST Solutions Economics Chapter 3 निर्धनता : भारत के सम्मुख एक चुनौती

(रव) लघु उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
निर्धनता से क्या अभिप्राय है ? व्याख्या करें।
उत्तर-
निर्धनता से अभिप्राय है, जीवन, स्वास्थ्य तथा कार्यकुशलता के लिए न्यूनतम उपभोग आवश्यकताओं की प्राप्ति की अयोग्यता। इस न्यूनतम आवश्यकताओं में भोजन, वस्त्र, मकान, शिक्षा तथा स्वास्थ्य संबंधी न्यूनतम मानवीय आवश्यकताएं शामिल होती हैं। इस न्यूनतम मानवीय आवश्यकताओं के पूरा न होने से मनुष्यों को कष्ट उत्पन्न होता है। स्वास्थ्य तथा कार्यकुशलता की हानि होती है। इसके फलस्वरूप उत्पादन में वृद्धि करना तथा भविष्य में निर्धनता से छुटकारा पाना कठिन हो जाता है।

प्रश्न 2.
सापेक्ष व निरपेक्ष निर्धनता में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर-
निरपेक्ष निर्धनता से अभिप्राय किसी देश की आर्थिक अवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्धनता के माप से है। अर्थशास्त्रियों ने इस संबंध में निर्धनता की कई परिभाषाएं दी हैं, परंतु अधिकतर देशों में प्रति व्यक्ति उपभोग की जाने वाली कैलौरी तथा प्रति व्यक्ति न्यूनतम उपभोग व्यय स्तर द्वारा निर्धनता को मापने का प्रयत्न किया गया है जबकि दूसरी ओर, सापेक्ष निर्धनता से अभिप्राय विभिन्न देशों की प्रति व्यक्ति आय की तुलना के आकार पर निर्धनता से है। जिस देश की प्रति व्यक्ति आय-अन्य देशों की प्रति व्यक्ति आय की तुलना में काफी कम है वह देश सापेक्ष रूप से निर्धन है।

प्रश्न 3.
निर्धन लोगों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है ?
उत्तर-
निर्धन लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है; जैसे- सूखा, अपवर्जन, भूखमरी आदि। अपवर्जन से अभिप्राय उस प्रक्रिया से है जिसके द्वारा कुछ लोग कुछ सुविधाओं, लाभों के अपवर्जित हो जाते हैं जो कि लोग अभोग करते हैं।

प्रश्न 4.
भारत में ग़रीबी रेखा का अनुमान कैसे लगाया जाता है ?
उत्तर-
भारत में ग़रीबी रेखा का अनुमान करते समय जीवन निर्वाह के लिए खाद्य आवश्यकताओं, कपड़ों, जूतों, ईंधन और प्रकाश, शैक्षिक एवं चिकित्सा संबंधी आवश्यकताओं आदि पर विचार किया जाता है। इस भौतिक मात्राओं को रुपयों में उनकी कीमतों से गुणा कर दिया जाता है। निर्धनता रेखा का आकलन करते समय आवश्यकता के लिए वर्तमान सूत्र वांछित कैलोरी की आवश्यकताओं पर आधारित है।

प्रश्न 5.
निर्धनता के मुख्य निर्धारकों का वर्णन करें।
उत्तर-
निर्धनता के अनेक पहलू हैं, सामाजिक वैज्ञानिक उसे अनेक सूचकों के माध्यम से देखते हैं। सामान्यत प्रयोग किए जाने वाले सूचक वे हैं, जो आय और उपयोग के स्तर से संबंधित हैं, लेकिन अब निर्धनता को निरक्षरता स्तर, कुपोषण
के कारण रोग प्रतिरोधी क्षमता की कमी, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, रोज़गार के अवसरों की कमी, सुरक्षित पेयजल एवं स्वच्छता तक पहुंच की कमी आदि जैसे अन्य सामाजिक सूचकों के माध्यम से को भी देखा जाता है।

प्रश्न 6.
1993-94 ई० से भारत में निर्धनता के रूझान का वर्णन करें।
उत्तर-
पिछले दो दशकों से निर्धनता रेखा को नीचे रहने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। अतः शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में निर्धन लोगों की संख्या में काफी कमी आई है।
1993-94 में 4037 मिलियन लोग या 44.3% जनसंख्या निर्धनता रेखा को नीचे रह रही थी। निर्धनता रेखा से नीचे रहने वाले लेगों की संख्या जो 2004-05 में 37.2% थी वह 2011-12 में और कम होकर 21.7% रह गई।

प्रश्न 7.
भारत में निर्धनता (ग़रीबी) में अंतराज्य असमानताओं का संक्षेप में वर्णन करें।
उत्तर-
भारत में राज्यों के बीच निर्धनता का असमान रूप देखने को मिलता है। भारत में वर्ष 2011-12 में निर्धनता रेखा से नीचे रहने वाले लोगों का प्रतिशत कम होकर 21.7 हो गया है परंतु ओडिशा व बिहार दो ऐसे राज्य हैं जहां निर्धनता का प्रतिशत क्रमश: 32.6 तथा 33.7 है। इसके दूसरी ओर केरल, हिमाचल प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश तमिलनाडु, गुजरात, पंजाब, हरियाणा आदि कुछ ऐसे राज्य हैं जहां पर निर्धनता काफी कम हुई है। इन राज्यों ने कृषि संवृद्धि दर तथा मानव पूंजी संवृद्धि में निवेश करके निर्धनता को कम किया है।

PSEB 9th Class SST Solutions Economics Chapter 3 निर्धनता : भारत के सम्मुख एक चुनौती

प्रश्न 8.
भारत में निर्धनता के तीन प्रमुख कारण कौन-से हैं ?
उत्तर-
भारत में निर्धनता के कारण निम्न हैं

1. जनसंख्या का अधिक दबाव (Heavy Pressure of Population)-भारत में जनसंख्या में तीव्रता स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् अधिक हो गई। सन् 1951 के पश्चात् के समय को जनसंख्या विस्फोट का समय भी कहा जाता है क्योंकि उस समय जनसंख्या में तीव्रता आई। 1941-51 में जनसंख्या 1.0% थी जो 1981-91 में बढ़कर 2.1 प्रतिशत हो गई। 2011 में बढ़कर 121 करोड़ हो गई। शताब्दी के अंत तक हमारी जनसंख्या 100 करोड़ पहुंच चुकी है। देश की सम्पति का मुख्य भाग इस बढ़ती जनसंख्या की आवश्यकताओं की संतुष्टि में खर्च हो जाता है जिसके परिणामस्वरूप देश के विकास के लिए अन्य कार्यों में धन कम पड़ जाता है। यहीं नहीं निरंतर बढ़ती जनसंख्या से निर्भर जनसंख्या अधिक तथा कार्यशील जनसंख्या में कमी आ रही है जिस कारण उत्पादन के लिए कार्यशील जनसंख्या कम तथा निर्भर जनसंख्या अधिक है जो देश को और निर्धन बना देती है।

2. बेरोज़गारी (Unemployment)-भारत में जिस तरह जनसंख्या बढ़ रही है उसी तरह बेरोज़गारी भी निरंतर बढ़ती जा रही है। यह बढ़ती बेरोज़गारी निर्धनता को जन्म देती है जो देश के लिए अभिशाप साबित हो रही है। भारत में न केवल शिक्षित बेरोज़गारी बल्कि अदृश्य बेरोज़गारी की समस्या भी पनपती जा रही है। भारत में 2011-12 में लगभग 234 करोड़ लोग बेरोज़गार थे। वर्ष 2016-17 तक 0.59 करोड़ बेरोज़गार रहने का अनुमान है।

3. विकास की धीमी गति (Slow Growth of Development) भारत का विकास जो धीमी गति से हो रहा है इस कारण से भी निर्धनता बढ़ती जा रही है। योजनाओं की अवधि में सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर लगभग 4 प्रतिशत रही है परंतु जनसंख्या की वृद्धि दर लगभग 1.76 प्रतिशत होने से प्रतिशित आय में वृद्धि केवल 2-3 प्रतिशत हो गई है। 2013-14 में विकास दर 4.7% के लगभग प्राप्त की गई। भारत में जनसंख्या की वृद्धि दर 1.76 प्रतिशत रही है। जनसंख्या की इस वृद्धि के अनुरूप विकास की गति धीमी है।

प्रश्न 9.
निर्धनता बेरोज़गारी को प्रकट करती है। स्पष्ट करें।
उत्तर-
जनसंख्या में होने वाली तीव्र वृद्धि से दीर्घकालिक बेरोज़गारी तथा अल्प रोज़गार की समस्या उत्पन्न हुई है। दोनों सरकारी तथा निजी क्षेत्र रोज़गार संभावनाएं उत्पन्न करने में असफल रहे हैं। अनियमित निम्न आय, निम्न आवास सुविधाएं निर्धनता को बढ़ा रही हैं। शहरी क्षेत्रों में शैक्षिक बेरोज़गारी पाई जाती है जबकि गांवों में अदृश्य बेरोज़गारी पाई जाती है जो कृषि क्षेत्र से संबंधित है। इस तरह निर्धनता, बेरोज़गारी का मात्र एक प्रतिबंब है।

प्रश्न 10.
आर्थिक वृद्धि में प्रोत्साहन निर्धनता उन्मूलन कार्यक्रम में सहायक है। स्पष्ट करें।
उत्तर-
भारत में निर्धनता को दूर करने का एक महत्त्वपूर्ण उपाय आर्थिक विकास की गति को तीव्रता से बढ़ाता है। जब संवृद्धि की दर को बढ़ावा दिया जाता है, तो कृषि तथा औद्योगिक दोनों क्षेत्रों में रोज़गार बढ़ते गए हैं, आर्थिक रोज़गार का अर्थ है कम निर्धनता। अस्सी के दशक से भारत की संवृद्धि दर विश्व में एक उभरती हुई संवृद्धि दर है। आर्थिक-संवृद्धि ने मानव विकास में निवेश द्वारा रोज़गार की संभावनाओं को बढ़ाया है।

प्रश्न 11.
राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार अधिनियम-2005 की मुख्य विशेषताएं कौन-सी हैं ?
उत्तर-
राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार अधिनियम (NREGA) 2005 वर्ष में 100 दिनों के रोज़गार की गारंटी देते हैं। यह ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रोज़गार की सुरक्षा देता है इसमें कुल रोज़गार का 1/3 भाग महिलाओं के लिए आरक्षित है। केंद्र व राज्य सरकारें मिलकर रोज़गार गारंटी के लिए कोष का निर्धारण करेंगी।

प्रश्न 12.
भारत सरकार द्वारा संचालित किन्हीं तीन ग़रीबी कम करने के कार्यक्रमों को स्पष्ट करें।
उत्तर-
भारत सरकार पंचवर्षीय योजनाओ के अंतर्गत निम्नलिखित उन्मूलन कार्यक्रम लागू कर रही है-

  1. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA)-इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा गरीबी उन्मूलन तथा रोजगार सृजन हेतु ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक परिवार के सदस्य को वर्ष में 100 दिन का रोज़गार प्रदान किया जाता है। इस कार्यक्रम के लिए ₹ 33.000 करोड़ खर्च किए जाएंगे। वर्ष 2013-14 में 475 करोड़ परिवारों को 219.72 करोड़ रोज़गार के व्यक्ति दिवस प्रदान किये गए।
  2. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM)-इस योजना का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2024-25 तक ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक ग़रीब परिवार को एक महिला सदस्य की स्वयं सहायता समूह (SHGs) का सदस्य बनाना है ताकि वे गरीबी रेखा से ऊपर रह सके। इस मिशन में 97.391 गाँवों को कवर करते हुए 20 लाख स्वयं सहायता समूह बनाए हैं जिसमें से 3.8 लाख नए SHGs हैं। वर्ष 2013-14 के दौरान ₹ 22121.18 करोड़ को बैंक शाख इन SHGs को प्रदान की जा चुकी है। वर्ष 2014-15 में NREM के लिए ₹ 3560 करोड़ की राशि आबंटित की गई है।
  3. राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (NULM) सितम्बर, 2013 में स्वर्ण जयंती शहरी रोज़गार योजना (SISRY) को बदलकर इसका नाम NULM रखा गया है। इसका मुख्य उद्देश्य शहरी गरीब परिवारों को कौशल निर्माण तथा प्रशिक्षण द्वारा लाभदायक रोज़गार के अवसर प्रदान करता है तथा शहरी बेघर लोगों को आश्रय प्रदान करना। वर्ष 201314 में NULM के अंतर्गत ₹720.43 करोड़ प्रदान किये गए हैं। इससे 6,83,542 लोगों का कौशल प्रशिक्षण हुआ है और 1,06,205 लोगों को स्वरोजगार प्रदान किया गया है।

अन्य अभ्यास के प्रश्न

आइए चर्चा करें :

प्रश्न 1.
चर्चा करें कि आपके गांव अथवा नगर में गरीब परिवार किन दशाओं में रहते हैं ?
उत्तर-
हमारे गांव अथवा नगर में निर्धन परिवारों को अनियमित रोज़गार अवसर, स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव, रहने की खराब दशाएं हैं तथा अपने बच्चे को पाठशालाओं में भी नहीं भेजते हैं।

प्रश्न 2.
ग्रामीण व नगरीय निर्धनता के दिए गए उदाहरणों के अध्ययन के पश्चात् निर्धनता के निम्नलिखित कारणों पर चर्चा करके मालूम करें कि कहानी में दिए गए परिवारों की निर्धनता का कारण निम्नलिखित कारणों में है अथवा कोई अन्य कारण है।

  • भूमिहीन परिवार
  • बेरोज़गारी
  • परिवार का दीर्घ (बड़ा आकार)
  • अशिक्षा
  • कमज़ोर स्वास्थ्य और कुपोषित।

उत्तर-
भूमिहीन परिवार-दोनों ही मामलों में परिवार भूमिहीन हैं। उनके पास कृषि के लिए भूमि नहीं है जिसके कारण वे गरीब हैं।
बेरोज़गारी-ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के दोनों ही मामलों में लोग बेरोज़गार हैं । वे बहुत ही कम मज़दूरी पर कार्य कर रहे हैं जिसमें उनका पेट भी नहीं भरता।
बड़ा परिवार-उनके परिवारों का आकार भी बड़ा है जो कि उनकी गरीबी का कारण है।
अशिक्षा-परिवार अशिक्षित हैं। वे अपने बच्चों को भी पाठशाला नहीं भेज पा रहे जिससे वे गरीबी में जकड़े हुए हैं।
कमज़ोर स्वास्थ्य और कुपोषित-गरीबी के कारण उनका स्वास्थ्य कमज़ोर है क्योंकि खाने को भरपेट नहीं मिलता। बच्चे कुपोषित हैं उनके लिए जूते, साबुन एवं तेल जैसी वस्तुएं भी आरामदायक वस्तुओं की श्रेणी में आती हैं।
ग्राफ 3.1 वर्ष 2011-12 दौरान चयन
PSEB 9th Class SST Solutions Economics Chapter 3 निर्धनता भारत के सम्मुख एक चुनौती
स्रोत : आर्थिक सर्वेक्षण 2013-14 वित मंत्रालय, भारत सरकार

आइए चर्चा करें

  1. ग्राफ 3.1 को देखिए, पांच सबसे अधिक निर्धन लोगों की प्रतिशतता वाले राज्यों के नाम लिखिए।
  2. उन राज्यों के नाम बताइए जहां निर्धनता के अनुमान 22% में कम तथा 15% से अधिक है।
  3. उन राज्यों के नाम बताइए जहां सबसे अधिक तथा सबसे कम निर्धनता प्रतिशतता है।

उत्तर-

  1. पांच राज्य जिनमें सबसे अधिक निर्धनता की प्रतिशतता है
    • बिहार
    • उड़ीसा
    • आसाम
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश।
  2.  ऐसे राज्य पश्चिमी बंगाल, महाराष्ट्र तथा गुजरात हैं।
  3. सबसे अधिक निर्धनता प्रतिशतता बिहार तथा सबसे कम केरल में है।

PSEB 9th Class Social Science Guide निर्धनता : भारत के सम्मुख एक चुनौती Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
1993-94 में भारत में निर्धनों का प्रतिशत था :
(क) 44.3%
(ख) 32%
(ख) 19.3%
(ग) 38.3%.
उत्तर-
(क) 44.3%

प्रश्न 2.
इनमें कौन निर्धनता निर्धारण का मापक है ?
(क) व्यक्ति गणना अनुपात
(ख) सेन का सूचकांक
(ग) निर्धनता अंतराल सूचकांक
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(ख) सेन का सूचकांक

PSEB 9th Class SST Solutions Economics Chapter 3 निर्धनता : भारत के सम्मुख एक चुनौती

प्रश्न 3.
किस देश में डॉलर में प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है ?
(क) U.S.A.
(ख) स्विट्ज़रलैंड
(ग) नार्वे
(घ) जापान।
उत्तर-
(ग) नार्वे

प्रश्न 4.
किस प्रकार की निर्धनता दो देशों में तुलना को संभव बनाती है ?
(क) निरपेक्ष
(ख) सापेक्ष
(ग) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) सापेक्ष

प्रश्न 5.
कौन-सा राज्य भारत में सबसे अधिक निर्धन राज्य है ?
(क) ओडिशा
(ख) बिहार
(ग) मध्य प्रदेश
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) ओडिशा

रिक्त स्थान भरें:

  1. ……….. से अभिप्राय है, जीवन, स्वास्थ्य तथा कार्यकुशलता के लिए न्यूनतम उपभोग आवश्यकताओं की प्राप्ति की अयोग्यता।
  2. ……….. निर्धनता से अभिप्राय किसी देश की आर्थिक अवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्धनता के माप से
  3. ………….. निर्धनता से अभिप्राय विभिन्न देशों की प्रति व्यक्ति-आय की तुलना के आधार पर निर्धनता से है।
  4. निर्धनता के ………….. प्रकार है।
  5. ………… वह है जो उस क्रय शक्ति को प्रकट करती है. जिसके द्वारा लोग अपनी न्यूनतम आवश्यकता को संतुष्ट कर सकते हैं।

उत्तर-

  1. निर्धनता
  2. सापेक्ष
  3. निरपेक्ष
  4. दो
  5. निर्धनता रेखा।

सही/गलत :

  1. निर्धनता के दो प्रकार हैं-सापेक्ष व निरपेक्ष निर्धनता।
  2. निर्धनता भारत की मुख्य समस्या है।
  3. व्यक्ति गणना अनुपात निर्धनता रेखा से नीचे रहने वाली जनसंख्या को दर्शाती है।
  4. बढ़ रही जनसंख्या बढ़ रही निर्धनता को प्रकट करती है।
  5. व्यक्ति गणना अनुपात तथा निर्धनता प्रमाण अनुपात समान मदें हैं।

उत्तर-

  1. सही
  2. सही
  3. सही
  4. सही
  5. सही।

अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न।

प्रश्न 1.
भारत में विश्व जनसंख्या का कितना भाग निवास करता है ?
उत्तर-
भारत में विश्व का \(\frac{1}{5}\) भाग निवास करता है।

प्रश्न 2.
UNICEF के अनुसार भारत में पांच वर्ष से कम आयु के मरने वाले बच्चों की संख्या क्या है ?
उत्तर-
लगभग 2.3 मिलियन बच्चे।

प्रश्न 3.
वर्ष 2011-12 में निर्धनता रेखा से नीचे रहने वाले लोगों का प्रतिशत क्या था ?
उत्तर-
21.7 प्रतिशत।

प्रश्न 4.
निर्धनता के प्रकार क्या हैं ?
उत्तर-

  1. निरपेक्ष निर्धनता
  2. सापेक्ष निर्धनता।

प्रश्न 5.
कैलोरी क्या होती है ?
उत्तर-
एक व्यक्ति एक दिन में जितना भोजन करता है उसमें प्राप्त शक्ति को कैलोरी करते हैं।

PSEB 9th Class SST Solutions Economics Chapter 3 निर्धनता : भारत के सम्मुख एक चुनौती

लघु उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत के सामने भावी चुनौती क्या है ?
उत्तर-
भारत में निर्धनता में निश्चित रूप में कमी आई है परंतु प्रगति के बावजूद निर्धनता उन्मूलन भारत की एक सबसे बाध्यकारी चुनौती है। भावी चुनौती निर्धनता की अवधारणा का विस्तार ‘मानव निर्धनता’ के रूप में होने से है। अतः भारत के सामने सभी को स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, रोज़गार सुरक्षा उपलब्ध कराना, लैंगिक समता तथा निर्धनों का सम्मान जैसी बड़ी चुनौतियां होंगी।

प्रश्न 2.
ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्र में कैलोरी में अंतर क्यों है ?
उत्तर-
यह अंतर इसलिए है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग शारीरिक काम अधिक करते हैं जिससे उन्हें अधिक थकावट होती है। नगरीय लोगों की तुलना में उन्हें अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 3.
निर्धनता दूर करने के लिए उपाय बताएं।
उत्तर-
निर्धनता को निम्नलिखित उपायों द्वारा दूर किया जा सकता है-

  1. लघु व कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन।
  2. भारी उद्योग व हरित क्रांति के लिए प्रोत्साहन
  3. जनसंख्या नियंत्रण
  4. गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करना।

प्रश्न 4.
राष्ट्रीय काम के बदले अनाज कार्यक्रम क्या है ?
उत्तर-
राष्ट्रीय काम के बदले अनाज कार्यक्रम’ को 2004 में सबसे पिछड़े 150 जिलों में निर्धनता उन्मूलन के लिए लागू किया गया था। यह कार्यक्रम उन सभी ग्रामीण निर्धनों के लिए है जिन्हें मज़दूरी पर रोज़गार की आवश्यकता है और जो अकुशल शारीरिक काम करने के इच्छुक हैं। इसका कार्यान्वयन शत-प्रतिशत केंद्रीय वित्त पोषण कार्यक्रमों के रूप में किया गया है और राज्यों को खाद्यान्न निःशुल्क उपलब्ध करवाये जा रहे हैं।

प्रश्न 5.
निर्धनताग्रस्त कौन लोग हैं ?
उत्तर-
अनुसूचित जनजातियां, अनुसूचित जातियां, ग्रामीण खेतिहर मज़दूर, नगरीय अनियमित मज़दूर, वृद्ध लोग, ढाबों में काम करने वाले बच्चे, झुग्गियों में रहने वाले लोग, भिखारी आदि निर्धनताग्रस्त लोग हैं।

प्रश्न 6.
राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम क्या है ?
उत्तर-
यह विधेयक सितंबर, 2005 में पारित किया गया है जो प्रत्येक वर्ष देश के 200 जिलों में प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 100 दिन के सुनिश्चित रोज़गार का प्रावधान करता है। बाद में इसका विस्तार 600 जिलों में किया जाएगा। इसमें एक तिहाई रोजगार महिलाओं के लिए आरक्षित है।

प्रश्न 7.
राष्ट्रीय काम के बदले अनाज कार्यक्रम क्या है ? ।
उत्तर-
इस कार्यक्रम को वर्ष 2004 में देश के सबसे पिछड़े 150 जिलों में लागू किया गया था। यह कार्यक्रम उन सभी ग्रामीण निर्धनों के लिए है, जिन्हें मज़दूरी पर रोज़गार की आवश्यकता है और जो अकुशल शारीरिक काम करने निर्धनता : भारत के सम्मुख एक चुनौती के इच्छुक हैं। इसका कार्यान्वयन शत-प्रतिशत केंद्रीय वित्त पोषण कार्यक्रम के रूप में किया गया है और राज्यों को खाद्यान्न निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

प्रश्न 8.
प्रधानमंत्री रोजगार योजना पर नोट लिखें।
उत्तर-
यह योजना वर्ष 1993 में आरंभ की गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित करना है। उन्हें लघु व्यवसाय और उद्योग स्थापित करने में सहायता दी जाती है।

प्रश्न 9.
ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम पर नोट लिखें।
उत्तर-
इसे वर्ष 1995 में आरंभ किया गया है जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों व छोटे शहरों में स्वरोजगार के अवसर सृजित करना है। दसवीं पंचवर्षीय योजना में इस कार्यक्रम के अंतर्गत 25 लाख नए रोज़गार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रश्न 10.
स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना का वर्णन करें।
उत्तर-
इसका आरंभ वर्ष 1999 में किया गया है जिसका उद्देश्य सहायता प्राप्त निर्धन परिवारों को स्वसहायता समूहों में संगठित कर बैंक ऋण और सरकारी सहायिकी के संयोजन द्वारा निर्धनता रेखा से ऊपर लाना है।

PSEB 9th Class SST Solutions Economics Chapter 3 निर्धनता : भारत के सम्मुख एक चुनौती

प्रश्न 11.
प्रधानमंत्री ग्रामोदय योजना क्या है ?
उत्तर-
इसे वर्ष 2000 में आरंभ किया गया है। इसके अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य, प्राथमिक शिक्षा, ग्रामीण आश्रय, ग्रामीण पेयजल और ग्रामीण विद्युतीकरण जैसी मूल सुविधाओं के लिए राज्यों को अतिरिक्त केंद्रीय सहायता प्रदान की जाती है।

प्रश्न 12.
वैश्विक निर्धन परिदृश्य पर नोट लिखें।
उत्तर-
विकासशील देशों में अत्यंत आर्थिक निर्धनता (विश्व बैंक की परिभाषा के अनुसार प्रतिदिन 1 डॉलर से कम पर जीवन-निर्वाह करना) में रहने वाले लोगों का अनुपात 1990 के 28.प्रतिशत से गिरकर 2001 में 21 प्रतिशत हो गया है। यद्यपि वैश्विक निर्धनता में उल्लेखनीय गिरावट आई है, लेकिन, इसमें बृहत्त क्षेत्रीय भिन्नताएं पाई जाती हैं।

प्रश्न 13.
भारत में गरीबी रेखा का निर्धारण कैसे होता है ?
उत्तर-
भारत में गरीबी रेखा का निर्धारण आय अथवा उपभोग स्तरों के आधार पर किया जाता है। आय आकलन के आधार पर 2000 में किसी व्यक्ति के लिए निर्धनता रेखा का निर्धारण ग्रामीण क्षेत्रों में ₹ 328 प्रतिमाह और शहरी क्षेत्रों में ₹ 454 प्रतिमाह किया गया था। उपभोग आकलन के आधार पर भारत में स्वीकृत कैलोरी आवश्यकता ग्रामीण क्षेत्रों में 2400 कैलोरी प्रति व्यक्ति प्रतिदिन एवं नगरीय क्षेत्रों में 2100 कैलोरी प्रति व्यक्ति प्रतिदिन है।

प्रश्न 14.
निर्धनता के मुख्य आयाम क्या हैं ?
उत्तर-
निर्धनता के मुख्य आयाम निम्नलिखित हैं-

  1. निर्धनता का अर्थ भूख एवं आवास का अभाव है।
  2. निर्धनता का अर्थ शुद्ध जल की कमी एवं और सफाई सुविधाओं का अभाव है।
  3. निर्धनता एक ऐसी स्थिति है, जब माता-पिता अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेज पाते या कोई बीमार आदमी इलाज नहीं करवा पाता।
  4. निर्धनता का अर्थ नियमित रोज़गार की कमी भी है तथा न्यूनतम शालीनता स्तर का अभाव भी है।
  5. निर्धनता का अर्थ असहायता की भावना के साथ जीना है।

प्रश्न 15.
अगले दस या पंद्रह वर्षों में निर्धनता के उन्मूलन में प्रगति होगी। इसके लिए उत्तरदायी कुछ कारण बताएं।
उत्तर-

  1. सार्वभौमिक निःशुल्क प्रारंभिक शिक्षा वृद्धि पर ज़ोर देना।
  2. आर्थिक संवृद्धि।
  3. जनसंख्या संवृद्धि में गिरावट।
  4. महिलाओं की शक्तियों में वृद्धि।

प्रश्न 16.
निर्धनता विरोधी कार्यक्रमों का परिणाम मिश्रित रहा है। कुछ कारण बताएं।
उत्तर-

  1. अति जनसंख्या।
  2. भ्रष्टाचार।
  3. कार्यक्रमों के उचित निर्धारण की कम प्रभावशीलता।
  4. कार्यक्रमों की अधिकता।

प्रश्न 17.
राष्ट्रीय काम के बदले अनाज कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य क्या हैं ?
उत्तर-

  1. राष्ट्रीय काम के बदले अनाज कार्यक्रम सन् 2004 में देश के 150 सबसे अधिक पिछड़े जिलों में शुरू किया गया।
  2. यह कार्यक्रम सभी ग्रामीण निर्धनों के लिए है, जिन्हें मज़दूरी पर रोज़गार की आवश्यकता है और जो अकुशल शारीरिक काम करने के इच्छुक हैं।
  3. इसका कार्यान्वयन शत-प्रतिशत केंद्रीय वित्तपोषित कार्यक्रम के रूप में किया गया है।

प्रश्न 18.
भारत में निर्धनता के कारण बताएं।
उत्तर-
भारत में निर्धनता के कारण निम्नलिखित हैं-

  1. ब्रिटिश औपनिवेशिक प्रशासन के दौरान आर्थिक विकास का निम्न स्तर।
  2. वैकल्पिक व्यवसाय न होने के कारण ग्रामीण लोगों की मात्र कृषि पर निर्भरता होना।
  3. आय की असमानताएं।
  4. जनसंख्या वृद्धि।
  5. सामाजिक कारण जैसे-निरक्षरता, बड़ा परिवार, उत्तराधिकार कानून और जाति-प्रथा आदि।
  6. सांस्कृतिक कारण जैसे-मेलों, त्योहारों आदि पर फिजूलखर्ची।
  7. आर्थिक कारण-ऋण लेकर उसे न चुका पाना।
  8. अक्षमता एवं भ्रष्टाचार के कारण निर्धनता उन्मूलन कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से न लागू होना।

PSEB 9th Class SST Solutions Economics Chapter 3 निर्धनता : भारत के सम्मुख एक चुनौती

प्रश्न 19.
निर्धनता उन्मूलन के कोई चार कार्यक्रमों का उल्लेख करें।
उत्तर-
ये निम्नलिखित हैं

  1. प्रधानमंत्री रोजगार योजना-इसे 1993 में प्रारंभ किया गया जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित करना है। .
  2. ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम-यह कार्यक्रम 1995 में आरंभ किया गया जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों में स्वरोजगार के अवसर सृजित करना है। दसवीं पंचवर्षीय योजना में इस कार्यक्रम के अंतर्गत 25 लाख नए रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है।
  3. स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना-इसका आरंभ 1999 में किया गया जिसका उद्देश्य सहायता प्राप्त निर्धन परिवारों को स्व-सहायता समूहों में संगठित कर बैंक ऋण और सरकारी सहायिकी के संयोजन द्वारा निर्धनता रेखा से ऊपर लाना है।
  4. प्रधानमंत्री ग्रामोदय योजना-इसका आरंभ 2000 में किया गया जिसके अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण, आश्रय, ग्रामीण पेयजल और ग्रामीण विद्युतीकरण जैसी मूल सुविधाओं के लिए राज्यों को अतिरिक्त केंद्रीय सहायता प्रदान की जाती है।

प्रश्न 20.
निर्धनता का सामाजिक अपवर्जन क्या है ?
उत्तर-
इस अवधारणा के अनुसार निर्धनता को इस संदर्भ में देखा जाना चाहिए कि निर्धनों को बेहतर माहौल और अधिक अच्छे वातावरण में रहने वाले संपन्न लोगों की सामाजिक समता से अपवर्जित रहकर केवल निकृष्ट वातावरण में दूसरे निर्धनों के साथ रहना पड़ता है। सामान्य अर्थ में सामाजिक अपवर्जन निर्धनता का एक कारण व परिणाम दोनों हो सकता है। मोटे तौर पर यह एक प्रक्रिया है जिसके माध्यम से व्यक्ति या समूह उन सुविधाओं, लाभों और अवसरों से अपवर्जित रहते हैं, जिनका उपभोग दूसरे करते हैं। इसका एक विशिष्ट उदाहरण भारत में जाति-व्यवस्था की कार्यशैली है, जिसमें कुछ जातियों के लोगों को समान अवसरों से अपवर्जित रखा जाता है।

प्रश्न 21.
निर्धनता की असुरक्षा धारणा से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
निर्धनता के प्रति असुरक्षा एक माप है जो कुछ विशेष समुदाय या व्यक्तियों के भावी वर्षों में निर्धन होने या निर्धन बने रहने की अधिक संभावना जताता है। असुरक्षा का निर्धारण परिसंपत्तियों, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के निर्धनता : भारत के सम्मुख एक चुनौती अवसरों के रूप में जीविका खोजने के लिए विभिन्न समुदायों के पास उपलब्ध विकल्पों से होता है। इसके अलावा, इसका विश्लेषण प्राकृतिक आपदाओं, आतंकवाद आदि मामलों में इन समूहों के समक्ष विद्यमान बड़े जोखिमों के आधार पर किया जाता है। अतिरिक्त विश्लेषण इन जोखिमों से निपटने की उनकी सामाजिक और आर्थिक क्षमता के आधार पर किया जाता है। वास्तव में, जब सभी लोगों के लिए बुरा समय आता है, चाहे कोई बाढ हो या भूकंप या फिर नौकरियों की उपलब्धता में कमी, दूसरे लोगों की तुलना में अधिक प्रभावित होने की बड़ी संभावना का निरूपण ही असुरक्षा है।

प्रश्न 22.
भारत में अंतर्राष्ट्रीय असमानताएं क्या हैं ?
उत्तर-
भारत में निर्धनता का एक और पहलू है। प्रत्येक राज्य में निर्धन लोगों का अनुपात एक समान नहीं है। यद्यपि 1970 के दशक के प्रारंभ से राज्य स्तरीय निर्धनता में सुदीर्घकालिक कमी हुई है, निर्धनता कम करने में सफलता की दर विभिन्न राज्यों में अलग-अलग है। हाल के अनुमान दर्शाते हैं कि 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में निर्धनता अनुपात राष्ट्रीय औसत से कम है। दूसरी ओर, निर्धनता अब भी उड़ीसा, बिहार, असम, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश की एक गंभीर समस्या है। इसकी तुलना में केरल, जम्मू व कश्मीर, आंध्र प्रदेश, गुजरात राज्यों में निर्धनता में कमी आई है।

प्रश्न 23.
राष्ट्रीय ग्रामीण बेरोज़गारी उन्मूलन विधेयक (NREGA) की, गरीबी उन्मूलन में सहायक प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
राष्ट्रीय बेरोज़गारी उन्मूलन विधेयक की मुख्य विशेषताएं हैं-

  1. यह विधेयक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 100 दिन के सुनिश्चित रोज़गार का प्रावधान करता है। यह विधेयक 600 जिलों में लागू करने का प्रस्ताव है जिससे निर्धनता को हटाया जा सके।
  2. प्रस्तावित रोज़गारों का एक तिहाई रोज़गार महिलाओं के लिए आरक्षित है।
  3. कार्यक्रम के अंतर्गत अगर आवेदक को 15 दिन के अंदर रोज़गार उपलब्ध नहीं कराया गया तो वह दैनिक बेरोज़गार भत्ते का हकदार होगा।

प्रश्न 24.
निर्धनता के समक्ष निरूपाय दो सामाजिक तथा दो आर्थिक समुदायों के नाम लिखिए। इस प्रकार के समुदाय के लिए और अधिक बुरा समय कब आता है ?
उत्तर-
निर्धनता के समक्ष निरूपाय दो सामाजिक समुदायों के नाम हैं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के परिवार जबकि आर्थिक समुदाय में ग्रामीण कृषि श्रमिक परिवार और नगरीय अनियप्त मज़दूर परिवार हैं। इन समुदायों के लिए और अधिक बुरा समय तब आता है जब महिलाओं, वृद्ध लोगों और बच्चियों को भी सुव्यवस्थित ढंग से परिवार के उपलब्ध संसाधनों तक पहुंच से वंचित किया जाता है।

प्रश्न 25.
भारत में निर्धनता को कम करने के किन्हीं तीन उपायों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर-
सरकार द्वारा निर्धनता को कम करने के लिए सरकार ने कई कार्यक्रम अपनाए हैं

  1. राष्ट्रीय ग्रामीण गारंटी योजना, 2005 को सितंबर में पारित किया गया। यह विधेयक प्रत्येक वर्ष देश के 200 जिलों में प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 100 दिन के सुनिश्चित रोज़गार का प्रावधान करता है।
  2. दूसरा, राष्ट्रीय काम के बदले अनाज कार्यक्रम है जिसे 2004 में देश के सबसे पिछड़े 150 जिलों में लागू किया गया था।
  3. प्रधानमंत्री रोजगार योजना एक रोजगार सृजन योजना है, जिसे 1993 में आरंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित करना है।

प्रश्न 26.
सार्वजनिक वितरण प्रणाली की किन्हीं तीन विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
सार्वजनिक वितरण प्रणाली की मुख्य विशेषताएं हैं-

  1. सार्वजनिक वितरण – प्रणाली भारतीय खाद्य निगम द्वारा अधिप्राप्त अनाज को सरकार विनियमित राशन की दुकानों के माध्यम से समाज के गरीब वर्गों में वितरित करती है।
  2. राशन कार्ड रखने वाला कोई भी परिवार प्रतिमाह अनाज की एक अनुबंधित मात्रा निकटवर्ती राशन की दुकानों से खरीद सकता है।
  3. सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लक्ष्य दूर-दराज और पिछड़े क्षेत्रों में सस्ता अनाज पहुंचाना था।

प्रश्न 27.
परिवारों के सदस्यों के मध्य आय की असमानता किस प्रकार प्रतिबिंबित होती है ? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
परिवार के विभिन्न सदस्यों की आय भिन्न-भिन्न होती है तो यह आय की असमानता को प्रतिबिंबित करती है। उदाहरण के लिए एक परिवार में 5 सदस्य हैं। उनकी आय का विवरण निम्नलिखित है-

परिवार के सदस्य मासिक आय (₹ में)
1 40,000
2 25,000
3 20,000
4 10,000
5 3,000

उपरोक्त तालिका में स्पष्ट है कि इस परिवार के सदस्यों के बीच आय की असमानता अधिक है। पहले सदस्य की आय जहां ₹ 40,000 मासिक है वहीं पाँचवें सदस्य की आय ₹ 3,000 मासिक है।

PSEB 9th Class SST Solutions Economics Chapter 3 निर्धनता : भारत के सम्मुख एक चुनौती

प्रश्न 28.
भारत में निर्धनता उन्मूलन के लिए विकसित किए गए किन्हीं पांच कार्यक्रमों पर नोट लिखिए।
उत्तर-
भारत में निर्धनता विरोधी पांच कार्यक्रम निम्नलिखित हैं-

  1. प्रधानमंत्री रोजगार योजना-इसे 1993 में प्रारंभ किया गया जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित करना है।
  2. ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम-यह कार्यक्रम 1995 में आरंभ किया गया जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों में स्वरोजगार के अवसर सृजित करना है।
  3. स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना-इसे 1999 में आरंभ किया गया जिसका उद्देश्य सहायता प्राप्त निर्धन परिवारों को स्वसहायता समूहों में संगठित कर बैंक ऋण और सरकारी सहायिकी के संयोजन द्वारा निर्धनता रेखा से ऊपर लाना है।
  4. प्रधानमंत्री ग्रामोदय योजना-इसे 2000 में आरंभ किया गया जिसके अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा, ग्रामीण आश्रय, ग्रामीण पेयजल और विद्युतीकरण जैसी मूल सुविधाओं के लिए राज्यों को अतिरिक्त केंद्रीय सहायता प्रदान की जाती है।
  5. अंत्योदय अन्न योजना-यह योजना दिसंबर, 2000 में शुरू की गई थी जिसके अंतर्गत लक्षित वितरण प्रणाली में आने वाली निर्धनता रेखा से नीचे के परिवारों में से एक करोड़ लोगों की पहचान की गई है।

प्रश्न 29.
“दो अग्रभागों पर असफलता : आर्थिक संवृद्धि को बढ़ाना तथा जनसंख्या नियंत्रण के कारण निर्धनता का चक्र स्थिर है।” इस कथन पर टिप्पणी कीजिए।
उत्तर-
निम्नलिखित कारणों से निर्धनता का चक्र स्थिर है।

  1. राज्यों की असमान वृद्धि दरें।
  2. औद्योगिक की दर का जनसंख्या वृद्धि दर से कम होना।
  3. शहरों की ओर प्रयास।
  4. ऋण-ग्रस्तता के ऊंचे स्तर।
  5. सामाजिक बंधन।
  6. भूमि का असमान वितरण।

दीर्घ उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत में निर्धनता रेखा का निर्धारण कैसे होता है ? .
उत्तर-
योजना आयोग ने “गरीबी रेखा की भौतिक उत्तरजीविता” (Physical survival) की संघटना को छठी योजना तक अपनाया, जिसके अनुसार उसने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक दिन में एक व्यक्ति के लिए 2400 कैलोरी तथा शहरी क्षेत्रों के लिए एक दिन में 2100 कैलोरी की न्यूनतम पौषिक आवश्यकताओं के आधार पर परिभाषित किया। इस कैलोरी अन्तर्ग्रहण को फिर मासिक प्रति व्यक्ति व्यय में परिवर्तित किया जाता है। योजना आयोग को एक विधि एक अध्ययन समूह, जिसमें डी० आर, गाडगिल, पी० एस० लोकनाथ, बी० एन० गांगुली और अशोक मेहता थे, ने सुझाई। इस समूह ने राष्ट्रीय गरीबी रेखा का निर्धारण किया और इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि 1960-61 कीमतों पर ₹ 20 प्रति व्यक्ति प्रति मास निजी उपभोग व्यय न्यूनतम निर्वाह स्तर है। यह राशि चौथी योजना के लिए निश्चित की गई। बाद की योजनाओं में कीमतों के बढ़ने से यह राशि ऊँचे स्तर पर निश्चित की गई जो उन योजनाओं में गरीबी रेखा निर्धारित की गई। छठी योजना में ₹ 77 प्रति व्यक्ति प्रति मास ग्रामीण जनसंख्या के लिए ₹ 88 प्रति व्यक्ति मास शहरी जनसंख्या के लिए गरीबी रेखा का स्तर निर्धारित किया। इस आधार पर 1977-78 में 50.82 प्रतिशत ग्रामीण तथा 38.19 शहरी जनसंख्या निर्धन थी। दोनों को इकट्ठा कर लेने पर कुल जनसंख्या 48.13 प्रतिशत निर्धन थी।

राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (NSSO) द्वारा अपने 55वें दौर के सर्वेक्षण (जुलाई 1999-जून 2000) में उपभोक्ता व्यय के सम्बन्ध में उपलब्ध कराए गए अद्यतन वृहद् नमूना सर्वेक्षण आँकड़ों के अनुसार 30 दिवसीय प्रत्यावहन के आधार पर देश में गरीबी अनुपात ग्रामीण क्षेत्रों में 27.09 प्रतिशत अनुमानित है। ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी की रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के अनुपात में वर्ष 1973-74 में 54.54% से निरन्तर गिरावट आई है जो वर्ष 1991-2000 में 27.09 प्रतिशत के स्तर तक पहँच गई। इस तरह, देश में अभी भी लगभग 20 करोड़ ग्रामीण जनसंख्या गरीबी की रेखा से नीचे का जीवन व्यतीत कर रही है। यद्यपि देश में गरीबी में व्यापक स्तर पर गिरावट आई है। फिर भी ग्रामीण गरीबी अनुपात अभी भी उड़ीसा, बिहार तथा उत्तरी पूर्व राज्यों में अपेक्षाकृत अधिक है।

प्रश्न 2.
निर्धनता को दूर करने के उपाय बताएं।
उत्तर-
ये उपाय निम्न हैं

1. पूँजी निर्माण की दर को बढ़ाना (High Rate of Capital Formation)-यह तो सब जानते हैं कि पूँजी निर्माण की दर जितनी ऊँची होगी, साधारणतया आर्थिक विकास भी उतनी ही तीव्र गति से सम्भव हो सकेगा। इसका कारण यह है कि विकास के प्रत्येक कार्यक्रम के लिए चाहे उसका सम्बन्ध कृषि की उत्पादकता में वृद्धि लाने से हो अथवा औद्योगीकरण या शिक्षा या स्वास्थ्य की व्यवस्था बढ़ने से हो, अधिकाधिक मात्रा में पूँजी की आवश्यकता होती है। यदि पर्याप्त मात्रा में पूँजी उपलब्ध है तो विकास का कार्य ठीक प्रकार से चल सकेगा अन्यथा नहीं। अतः देश में पूँजी निर्माण की ओर ध्यान देना अत्यन्त आवश्यक है। पूँजी निर्माण के लिए आवश्यक है कि लोग अपनी कुल आय को वर्तमान उपभोग पर व्यय न करके उसके एक भाग को बचाएँ और उसे उत्पादन कार्यों में विनियोग करें अथवा लगाएं। इस दृष्टि से हमें चाहिए कि हर ढंग से लोगों को प्रोत्साहित करें कि वे उपभोग के स्तर को सीमित करें। फिजूलखर्चों से बचें और आय के अधिकाधिक भागों को बचाकर उत्पादन क्षेत्र में लगाएँ। देश में साख मुद्रा और कर सम्बन्धी नीतियों में ठीक परिवर्तन लाकर पूँजी निर्माण की दर को ऊपर उठाया जा सकता है।

2. उत्पादन नीतियों में सुधार (Improved Methods of Production) उत्पादन की आधुनिक विधियाँ और साज समान को अपनाना चाहिए, तभी उत्पादन की मात्रा में अधिकाधिक वृद्धि लाकर लोगों का जीवन-स्तर ऊपर उठाया जा सकता है। लेकिन ऐसा करते समय हमें अपनी विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखना होगा। केवल उन्नत देशों की नकल से काम नहीं चलेगा। कारण, उनकी और हमारी परिस्थितियों में बहुत बड़ा अन्तर है। हमें चाहिए कि ऐसे नए तरीकों और साज-समान को अपनाएँ जिनमें अपेक्षाकृत बहुत अधिक मात्रा में पूँजी की आवश्यकता न पड़ती हो और श्रम की अधिक खपत हो सकती हो।

3. न्यायोचित वितरण (Better Distribution)-पूँजी-निर्माण की दर को ऊँचा करने तथा उत्पादन के नए तरीकों को अपनाने से उत्पादन को मात्रा में निश्चय ही भारी वृद्धि होगी। फलस्वरूप राष्ट्रीय आय में वृद्धि लाने से ही सर्वसाधारण की ग़रीबी दूर न होगी, उनका जीवन स्तर ऊपर न उठ सकेगा। साथ ही उसके ठीक विभाजन व वितरण के लिए भी आर्थिक व्यवस्था करना आवश्यक है जिससे आय और सम्पत्ति की विषमता घटे और देश में आर्थिक शक्ति का अधिक समान वितरण सम्भव हो सके। हमें ऐसी व्यवस्था करनी होगी जिससे जिन लोगों की आय बहुत कम है, उन की आय बढ़े और उन्हें अधिक लाभप्रद अवसर मिलें और साथ ही जिससे धन का संचय एक स्थान पर न होने पाए तथा समृद्धिशालियों के साधनों में अपेक्षाकृत कमी हो।

4. जनसंख्या पर नियन्त्रण (Population Control)-देश के तीव्र आर्थिक विकास के लिए हमें एक और कार्य करना होगा। वह है तेज़ी से बढ़ती हुई देश की भारी जनसंख्या पर नियन्त्रण करना। जब लोगों की आय और व्यय का स्तर नीचा होता है और जनसंख्या में वृद्धि का क्रम ऊँचा होता है तो आर्थिक विकास की गति में भारी रुकावट पैदा होती है। कारण, ऐसी परिस्थिति में श्रमिकों को बढ़ती हुई संख्या के लिए उपभोक्ता पदार्थों (Consumer’s goods) की आवश्यकताएँ और लाभप्रद रोज़गार की कमी है।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या

Punjab State Board PSEB 9th Class Social Science Book Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 9 Social Science Geography Chapter 6 जनसंख्या

SST Guide for Class 9 PSEB जनसंख्या Textbook Questions and Answers

(क) मानचित्र कार्य :

प्रश्न 1.
1. सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश।
2. सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश।
3. प्रति वर्ग किलोमीटर 1000 से अधिक जनसंख्या घनत्व वाले राज्य और केंद्र शासित प्रदेश।
4. प्रति वर्ग किलोमीटर 1000 से कम जनसंख्या घनत्व वाले राज्य और केंद्र शासित प्रदेश।
उत्तर-
यह प्रश्न विद्यार्थी MBD Map Master की सहायता से स्वयं करें।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या

(ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो शब्दों से एक वाक्य में दें:

प्रश्न 1.
पंजाब की जनसंख्या की कारोबारी बनावट का चार्ट अध्यापक की सहायता से तैयार करें और कक्षा के कमरे में लगाओ।
उत्तर-
यह प्रश्न विद्यार्थी अपने अध्यापकों की सहायता से स्वयं करें।

प्रश्न 2.
पंजाब की जनसंख्या का ज़िले अनुसार लिंग अनुपात की सूची तैयार करें और इस संबंधी अध्यापक जी से चर्चा करें।
उत्तर-
यह प्रश्न विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 3.
इनमें से कौन-से राज्य की जनसंख्या घनत्व 2011 की जनगणना अनुसार सबसे अधिक है ?
(i) उत्तर प्रदेश
(ii) बिहार
(iii) बंगाल
(iv) केरल।
उत्तर-
(ii) बिहार।

प्रश्न 4.
एक स्थान से नई जगह जाकर निवास की क्रिया को क्या कहते है ?
(i) आवास
(ii) स्वतंत्रता
(iii) नगरीकरण
(iv) प्रवास।
उत्तर-
(iv) प्रवास।

प्रश्न 5.
सन् 2011 की जनगणना के अनुसार पंजाब के कितने फीसदी लोग कृषि संबंधी कार्यों में हैं ?
(i) 35.5
(ii) 40.5
(iii) 30.5
(iv) 27.5.
उत्तर-
(i) 35.5.

प्रश्न 6.
मादा भ्रूण हत्या से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
माँ की कोख में ही मादा भ्रूण खत्म करने को मादा भ्रूण हत्या कहते हैं। इससे लिंग अनुपात कम हो जाता है।

प्रश्न 7.
देश का सामाजिक तथा आर्थिक विकास का पता लगाने के लिए जरूरी तत्त्व कौन-कौन से हैं ?
उत्तर-
साक्षरता, स्वास्थ्य, आय इत्यादि किसी देश के सामाजिक व आर्थिक विकास का पता करने के लिए आवश्यक तत्त्व हैं।

प्रश्न 8.
किसी स्थान की जनसंख्या बढ़ौतरी (फीसदी) कैसे पता की जाती है ?
उत्तर-
PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या (1) के फार्मूले से जनसंख्या बढ़ौतरी (फीसदी) का पता किया जाता है।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 9.
विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर-
विश्व जनसंख्या दिवस प्रति वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है।

(ग) इन प्रश्नों के संक्षेप उत्तर दें :

प्रश्न 1.
जनसंख्या के पक्ष से भारत की विश्व में स्थिति पर एक नोट लिखें।
उत्तर-
2011 की जनसंख्या गणना के अनुसार भारत की जनसंख्या 1,21,05,69,573 अर्थात् 121 करोड़ से कुछ अधिक थी। अगर हम 2016 के अनुमानित आँकड़ों की तरफ देखें तो यह 132 करोड़ तक पहुँच गई है। इस समय संपूर्ण संसार की जनसंख्या 742 करोड़ से अधिक है। भारत का क्षेत्रफल 32 लाख 87 हज़ार वर्ग किलोमीटर है जो क्षेत्रफल के पक्ष से संसार में सातवें स्थान पर आता है तथा यह 2.4% ही बनता है। परंतु अगर हम जनसंख्या के पक्ष से तुलना करें तो
हमारा संसार में दूसरा स्थान है तथा हमारे देश में संसार की कुल जनसंख्या का 16.7% बसता है। इस समय संसार के लगभग छः लोगों में से एक भारतीय है।

प्रश्न 2.
पंजाब का एक व्यस्क, जनसंख्या घनत्व, लिंग अनुपात और साक्षरता के पक्ष से कौन-से स्थान पर होगा ?
उत्तर-

  • जनसंख्या के पक्ष से पंजाब का भारत में 15वां स्थान है तथा इसकी जनसंख्या 2,77,43,338 है।
  • जनसंख्या घनत्व के पक्ष से पंजाब का जनसंख्या घनत्व 2011 में 551 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर था जो 2001 में 484 व्यक्ति था।
  • लिंग अनुपात के पक्ष से पंजाब का लिंग अनुपात 2011 में 1000 : 895 था जो काफी कम है। पंजाब में 2011 में बच्चा लिंग अनुपात 1000 : 846 था।
  • पंजाब की साक्षरता दर 75.8% है जो सम्पूर्ण देश में चौदहवें स्थान पर है।

प्रश्न 3.
प्रवास के मुख्य कारण क्या हो सकते हैं ?
उत्तर-

  1. रोजगार की तलाश में प्रवास करना।
  2. कृषि करने के लिए भूमि ढूँढने के लिए प्रवास करना।
  3. धार्मिक स्वतंत्रता के लिए प्रवास करना।
  4. अधिक आय की आशा में प्रवास करना।
  5. मजबूरी में प्रवास करना।
  6. राजनीतिक स्वतंत्रता के लिए प्रवास करना।
  7. विवाह करवाने के लिए अपना क्षेत्र छोड़ देना।
  8. बढ़िया सुविधाओं के लिए गाँव से नगरों को प्रवास करना।

प्रश्न 4.
साक्षरता दर कैसे पता चलती है ? साक्षरता पक्ष से पंजाब कौन-से मुख्य राज्यों से पिछड़ा हुआ है ?
उत्तर-
भारत में जनगणना के उद्देश्य से जो व्यक्ति किसी भी भारतीय भाषा में पढ़-लिख सकता है, वह साक्षर अथवा पढ़ा लिखा है। 1991 में यह निर्णय किया गया कि 7 वर्ष से कम आयु वाले सभी बच्चों को अनपढ़ माना जाएगा। यह निर्णय 2001 तथा 2011 की जनगणना में भी लागू किया गया। साक्षरता दर पता करने का एक सूत्र है :
PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या (2)
अगर हम भारत में पंजाब की साक्षरता दर की स्थिति देखें तो यह चौदहवें स्थान पर आता है। पंजाब की साक्षरता दर 75.8%, है। यह केरल (94%), मिज़ोरम (91.3%), गोवा (88.7%), त्रिपुरा (87.2%) इत्यादि राज्यों से काफी पीछे है।।

प्रश्न 5.
पंजाब के गांव-शहरी जनसंख्या विभाजन पर नोट लिखें।
उत्तर-
पंजाब की कुल जनसंख्या 2,77,43,338 है तथा इसमें से 1,03,99,146 व्यक्ति नगरों में तथा 1,73,44,192 व्यक्ति गांवों में रहते हैं। इस प्रकार 37.5% लोग नगरों में तथा 62.5% लोग गाँवों में रहते हैं। नगरों की जनसंख्या 2001 की जनगणना के अनुसार 33.9% थी जो 2011 में 37.5% हो गई है। वास्तव में नगरों में अधिक सुविधाओं, पढ़ाई-लिखाई तथा रोजगार के अधिक अवसर होते हैं जिस कारण नगरों की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। 2001 से 2011 के बीच साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिले में सबसे अधिक नगरीकरण हुआ है जहां 54.8% लोग नगरों में रहते हैं । तरनतारन में केवल 12.7% लोग ही नगरों में रहते हैं, बाकी 87.3% लोग गाँवों के वासी हैं। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि धीरे-धीरे नगरों की जनसंख्या बढ़ रही है।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 6.
राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 से अवगत कराएं।
उत्तर-
वर्ष 2000 में भारत सरकार ने कई उद्देश्यों को सामने रख कर राष्ट्रीय जनसंख्या नीति का निर्माण किया जिसके । उद्देश्य निम्नलिखित हैं :

  1. 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों को आवश्यक तथा निःशुल्क शिक्षा देना।
  2. प्राथमिक तथा सैकेंडरी स्तर पर पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों की संख्या कम करना।
  3. बाल मृत्यु दर को 30 प्रति 1000 तक लेकर आना।
  4. मातृ मृत्यु दर को एक लाख के पीछे 100 से कम करना।
  5. छोटे परिवार को प्राथमिक देना।
  6. लड़कियों को 18 वर्ष से पहले विवाह न करने के लिए प्रोत्साहित करना।
  7. बच्चों के जन्म को संस्थाओं तथा ट्रेंड व्यक्तियों से करवाने पर बल देना।
  8. 2045 तक स्थिर जनसंख्या का लक्ष्य प्राप्त करना।

(घ) निम्नलिखित प्रश्नों के विस्तृत उत्तर दें :

प्रश्न 1.
किशोर आयु वर्ग को क्या-क्या मुख्य कठिनाइयां हो सकती हैं ?
उत्तर-
जब एक बच्चा 10 वर्ष की आयु पार कर जाता है तो वह किशोरावस्था में शामिल हो जाता है। यह अवस्था 10 वर्ष से 19 वर्ष तक चलती है। इस अवस्था में बच्चे में काफी शारीरिक तथा मानसिक परिवर्तन आते हैं जिस कारण उन्हें बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जिनका वर्णन इस प्रकार है-

  1. बाल विवाह-देश के कई भागों में आज भी बाल विवाह प्रचलित है जिस कारण इस आयु में आते ही उनका विवाह कर दिया जाता है। इस कारण उनका शारीरिक व मानसिक विकास रुक जाता है तथा उन्हें पढ़ने का अवसर नहीं मिल पाता।
  2. बाल मजदूरी-देश की बहुत बड़ी जनसंख्या आज भी गरीबी रेखा से नीचे रहती है। इस कारण घर के बच्चों को घर का खर्चा चलाने के लिए मज़दूरी या कोई अन्य कार्य करना पड़ता है। इस प्रकार पढ़ने की आयु में उन पर घर चलाने का दबाव पड़ जाता है।
  3. नशीली दवाओं का प्रयोग-इस आयु में बच्चे काफी जल्दी गलत रास्ते पर चल पड़ते हैं तथा कई बच्चे और लोगों को देखकर नशा करने लग जाते हैं। इससे उनका भविष्य खराब हो जाता है।
  4. अच्छी खुराक न मिलना-इस आयु में शारीरिक व मानसिक विकास के लिए पौष्टिक आहार की आवश्यकता होती है जो निर्धनता के कारण उन्हें मिल नहीं पाती। उन्हें कम आहार पर गुजारा करना पड़ता है तथा इस कारण शारीरिक विकास नहीं हो पाता।
  5. स्कूल से हटाना-इस आयु में बच्चे पढ़ते-लिखते हैं तथा अपना भविष्य बनाते हैं। परंतु यह देखा गया है कि बहुत से लोग बच्चों को स्कूल से ही निकाल लेते हैं तथा कोई कार्य करने के लिए लगा देते हैं ताकि घर में पैसे आ सकें।
  6. रक्त की कमी-पौष्टिक आहार न मिलने के कारण उनके रक्त की कमी हो जाती है जिस कारण वह अपनी प्रतिभा का ठीक ढंग से उपयोग नहीं कर पाते।

प्रश्न 2.
जनसंख्या प्रवास संबंधी भारत और पंजाब की स्थितियों पर चर्चा करें।
उत्तर-
किसी भी क्षेत्र की जनसंख्या एक समान नहीं रहती। उसके घटने बढ़ने में जन्म दर तथा मृत्यु दर का काफी बड़ा हाथ होता है। परंतु इसके साथ-साथ प्रवास की भी इसमें काफी बड़ी भूमिका होती है। परंतु प्रश्न यह उठता है कि प्रवास होता क्या है ? वास्तव में प्रवास का अर्थ है जनसंख्या अथवा लोगों का एक भौगोलिक क्षेत्र को छोड़ कर दूसरे क्षेत्र में जाकर रहने लग जाना। यह गतिशीलता अथवा प्रवास स्थायी भी हो सकता है तथा अस्थायी भी।

1. भारत की स्थिति- इसमें कोई शंका नहीं है कि भारत के बहुत से लोग प्रत्येक वर्ष विदेशों की तरफ प्रवास कर जाते हैं। उत्तर भारत के लोगों के मुख्य देश जहां वह प्रवास करना पसंद करते हैं, वह हैं अमेरिका, कैनेडा, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी इत्यादि इसके साथ ही दक्षिण भारत विशेषतया केरल के लोग खाड़ी देशों में जाना पसंद करते हैं। वास्तव में प्रत्येक व्यक्ति अधिक से अधिक पैसे कमाना चाहता है जिस कारण वह पश्चिमी देशों की तरफ प्रवास कर जाते हैं। उन देशों की करंसी की कीमत हमारे देश की करंसी की कीमत से काफी अधिक है जिस कारण वह पश्चिमी देशों की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। डॉक्टर, इंजीनियर, आई.टी. से संबंधित व्यक्ति हमेशा इस प्रयास में रहते हैं कि कब बाहर के देश में जाकर पैसे कमा सकें। इससे भारतीय लोग अन्य देशों की तरफ आकर्षित हो जाते हैं।

2. पंजाब की स्थिति-अन्य भारतीयों की तरह बहुत से पंजाबी भी बाहर के देशों की तरफ प्रवास करना पसंद करते हैं। जालंधर दोआब के क्षेत्र के बहुत से गांवों के अधिकतर पुरुष पश्चिमी देशों की तरफ प्रवास कर गए हैं तथा धीरे-धीरे अपने परिवारों को भी वहां पर लेकर जा रहे हैं। उनके पसंदीदा देश हैं कैनेडा, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका तथा इंग्लैंड। पंजाबी वहां के डॉलरों के प्रति खींचे चले जाते हैं।

अगर पंजाबी बाहर के देशों की तरफ जा रहे हों तो बहुत से लोग पंजाब आ भी रहे हैं । यह वे प्रवासी मज़दूर हैं जो उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों से पंजाब आकर पैसे कमाते हैं। वे यहां के कारखानों में कार्य करते हैं, खेतों में कार्य करते हैं ताकि अधिक पैसे कमाए जा सकें। 2011 में 21,30,262 व्यक्ति पंजाब आए थे जो कि राज्य की जनसंख्या का 8.7% बनता है।

प्रश्न 3.
भारतीय जनसंख्या का घनत्व के आधार पर विभाजन करें।
उत्तर-
2011 की जनगणना के अनुसार भारत में जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग कि० मी० है। परंतु प्रादेशिक स्तर पर जनसंख्या घनत्व में भारी अंतर है। जनसंख्या घनत्व बिहार में सबसे अधिक है तो सबसे कम अरुणाचल प्रदेश में है। केंद्र शासित प्रदेशों में यह अन्तर और भी अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक (9340 व्यक्ति) है, जबकि अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह में यह मात्र 46 व्यक्ति प्रति वर्ग कि० मी० है।

1. अधिक जनसंख्या घनत्व-प्रादेशिक स्तर पर, अधिक जनसंख्या घनत्व (400 व्यक्ति प्रति वर्ग कि० मी० से अधिक) वाले क्षेत्र सतलुज, गंगा, ब्रह्मपुत्र, महानदी, गोदावरी, कृष्णा एवं कावेरी नदियों के डेल्टे हैं। यहां पर उपजाऊ मिट्टी तथा अच्छी वर्षा के कारण कृषि का विकास अच्छा है। इसके अतिरिक्त बड़े औद्योगिक एवं प्रशासनिक नगरों जैसे लुधियाना, गुड़गांव, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, कानपुर, पटना, कोलकाता, मुम्बई, चेन्नई, अहमदाबाद, बंगलौर (बंगलुरू) एवं हैदराबाद के आसपास भी अधिक जनसंख्या घनत्व पाया जाता है।
PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या (3)
2. कम जनसंख्या घनत्व-कम जनसंख्या घनत्व (200 व्यक्ति प्रति वर्ग कि० मी० से कम) वाले क्षेत्र ऐसे हैं जो भौतिक विकलांगता से ग्रस्त हैं। ऐसे क्षेत्र हैं-

  • उत्तर में हिमालय पर्वत श्रेणियों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तरांचल के पहाड़ी भाग,
  • पूर्व में अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, मेघालय तथा त्रिपुरा राज्यों में,
  • पश्चिमी राजस्थान के मरुस्थलीय भाग, गुजरात के दलदलीय क्षेत्रों तथा
  • दक्षिण आंतरिक प्रायद्वीपीय पठार में मध्य प्रदेश, पूर्वी महाराष्ट्र, पूर्वी कर्नाटक, तेलंगाना एवं तमिलनाडु का कुछ भाग शामिल हैं।

3. औसत जनसंख्या घनत्व-अधिक जनसंख्या घनत्व के क्षेत्रों के बाह्य भाग औसत जनसंख्या घनत्व (200 से 300 व्यक्ति प्रति वर्ग कि० मी०) के क्षेत्र कहलाते हैं। सामान्यतः ये क्षेत्र कम और अधिक जनसंख्या घनत्व के क्षेत्रों के बीच पड़ते हैं। ऐसे क्षेत्र संख्या में कम ही हैं।
इससे इस बात का आभास हो जाता है कि भारत में जनसंख्या वितरण एवं घनत्व में भारी प्रादेशिक असमानताएं हैं।

प्रश्न 4.
भारतीय जनसंख्या के स्वास्थ्य और कार्य पक्ष की चर्चा करें।
उत्तर-
1. स्वास्थ्य-स्वास्थ्य को जनसंख्या की संरचना का एक महत्त्वपूर्ण भाग माना जाता है जो विकास की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। सरकारों के लगातार प्रयासों के कारण भारत की जनसंख्या के स्वास्थ्य स्तर में महत्त्वपूर्ण सुधार हुआ है। मृत्यु दर जो 1951 में 25 प्रति हज़ार थी वह 2011 में कम होकर 7.9 प्रति हज़ार रह गई है। इस प्रकार औसत आयु जो 1951 में 36.7 वर्ष थी, वह 2011 में बढ़ कर 65.2 वर्ष हो गई है। यह महत्त्वपूर्ण सुधार बहुत से कारणों की वजह से ही मुमकिन हो पाया है जैसे कि जनता का स्वास्थ्य, संक्रामक बिमारियों से बचाव तथा बिमारियों के इलाज में आधुनिक तकनीकों का प्रयोग। सरकार ने हज़ारों अस्पताल, डिस्पेंसरियां तथा स्वास्थ्य केन्द्र खोले हैं ताकि जनता को बढ़िया स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सके परंतु फिर भी स्वास्थ्य का स्तर मुख्य चिंता का विषय है। प्रति व्यक्ति कैलोरी की खपत अभी भी कम है। हमारी जनसंख्या के एक बड़े भाग को अभी भी सही भोजन नहीं मिल पाता है। साफ पीने का पानी तथा मूल स्वास्थ्य सुविधाएं केवल एक तिहाई ग्रामीण जनता के लिए ही मौजूद हैं। इन मुश्किलों को दूर करने के लिए एक सही जनसंख्या नीति की आवश्यकता है।

2. पेशे-आर्थिक रूप से कार्यशील जनसंख्या का प्रतिशत विकास का एक महत्त्वपूर्ण सूचक होता है। अलग-अलग प्रकार के पेशों के अनुसार की गई जनसंख्या के विभाजन को पेशों की संरचना कहा जाता है। किसी भी देश में अलग-अलग पेशों को करने वाले लोग भी अलग-अलग होते हैं, पेशों को तीन भागों-प्राथमिक, द्वितीय तथा तृतीय श्रेणी में बाँटा जाता है।

    • प्राथमिक श्रेणी-इसमें कृषि, पशुपालन, वृक्ष लगाना, मछली पालना तथा खनन इत्यादि शामिल हैं।
    • द्वितीय श्रेणी-इसमें उद्योग, घर बनाना तथा निर्माण कार्य में लगे लोग शामिल होते हैं।
    • तृतीय श्रेणी-इसमें अपनी सेवा देने वाले लोग शामिल हैं जैसे कि प्रशासन, बैंकिंग, बीमा क्षेत्र इत्यादि।

विकसित तथा विकासशील देशों में अलग-अलग कार्यों में लगे लोगों का अनुपात भी अलग होता है। विकसित देशों में द्वितीय तथा तृतीय श्रेणी में अधिक लोग लगे होते हैं। विकासशील देशों में प्राथमिक क्षेत्र में अधिक लोग लगे होते हैं। भारत में 53% जनसंख्या प्राथमिक क्षेत्र में लगी हुई है। इस प्रकार द्वितीय तथा तृतीय श्रेणी में 13% तथा 20% लोग लगे हुए हैं। वर्तमान समय में औद्योगीकरण तथा नगरीकरण के बढ़ने के कारण द्वितीय तथा तृतीय श्रेणी में काफी परिवर्तन आया है।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या

PSEB 9th Class Social Science Guide जनसंख्या Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

प्रश्न 1.
जनसंख्या की दृष्टि भारत का विश्व में स्थान है-
(क) दूसरा
(ख) चौथा
(ग) पाँचवां
(घ) नौवां।
उत्तर-
(क) दूसरा

प्रश्न 2.
पंजाब में पूरे देश की लगभग जनसंख्या निवास करती है-
(क) 1.3%
(ख) 2.3%
(ग) 3.2%
(घ) 1.2%.
उत्तर-
(ख) 2.3%

प्रश्न 3.
देश की कितने प्रतिशत जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है ?
(क) 70%
(ख) 75%
(ग) 78%
(घ) 71%.
उत्तर-
(घ) 71%

प्रश्न 4.
2011 की जनगणना के अनुसार पंजाब में जनसंख्या घनत्व है-
(क) 888
(ख) 944
(ग) 551
(घ) 933.
उत्तर-
(ग) 551

प्रश्न 5.
2011 की जनगणना के अनुसार देश में प्रति 1000 पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या थी-
(क) 943
(ख) 933
(ग) 939
(घ) 894.
उत्तर-
(क) 943

प्रश्न 6.
देश के किस राज्य का जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक है ?
(क) उत्तर प्रदेश
(ख) बिहार
(ग) राजस्थान
(घ) तमिलनाडु।
उत्तर-
(ख) बिहार

प्रश्न 7.
देश के किस राज्य का जनसंख्या घनत्व सबसे कम है ?
(क) मिज़ोरम
(ख) सिक्किम
(ग) अरुणाचल प्रदेश
(घ) नागालैंड।
उत्तर-
(ग) अरुणाचल प्रदेश

प्रश्न 8.
पंजाब में 2011 में लिंग अनुपात कितना था ?
(क) 943
(ख) 866
(ग) 872
(घ) 895.
उत्तर-
(घ) 895.

प्रश्न 9.
देश के किस जिले की जनसंख्या सबसे अधिक है ?
(क) थाने
(ख) उत्तर चौबीस
(ग) दिबांग घाटी
(घ) अनजाह।
उत्तर-
(क) थाने

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 10.
इनमें से कौन-सा प्रवास का कारण है ?
(क) रोज़गार की तलाश
(ख) कमाई की आशा
(ग) धार्मिक स्वतंत्रता
(घ) उपर्युक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपर्युक्त सभी।

रिक्त स्थान की पूर्ति करें (Fill in the Blanks)

  1. 2001 की जनगणना के अनुसार भारत में कुल शहरी जनसंख्या लगभग ……… है।
  2. ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों का प्रतिशत …………… है।
  3. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में जनसंख्या घनत्व ………… प्रति वर्ग किलोमीटर है।
  4. देश में मुख्य श्रमिकों का प्रतिशत ……………. है।
  5. देश में मुख्य श्रमिकों का सबसे अधिक प्रतिशत …………. में है।
  6. देश में 15-65 आयु वर्ग में …………. प्रतिशत जनसंख्या है।

उत्तर-

  1. 1.35 करोड़,
  2. 40%
  3. 382,
  4. 37.50,
  5. आंध्रप्रदेश,
  6. 58.4

सही/गलत (True/False)

  1. जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में भारत का पहला स्थान है। ( )
  2. देश के पर्वतीय तथा मरुस्थलीय क्षेत्रों में जनसंख्या बहुत सघन है। ( )
  3. निर्धन देशों में बाल्य आयु वर्ग (0-14 वर्ष) की जनसंख्या का प्रतिशत अधिक है। ( )
  4. भारत में लिंग-अनुपात कम अर्थात् प्रतिकूल है। ( )
  5. जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि दर जन्म-दर तथा मृत्यु दर के अंतर पर निर्भर करती है। ( )

उत्तर-

  1. (✗)
  2. (✗)
  3. (✓)
  4. (✓)
  5. (✓)

अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
जनसंख्या घनत्व का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
किसी क्षेत्र के एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में रहने वाले लोगों की औसत संख्या को उस क्षेत्र का जनसंख्या घनत्व कहते हैं।

प्रश्न 2.
भारत के जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाला प्रमुख कारक कौन-सा है और क्यों ?
उत्तर-
कृषि उत्पादकता।

प्रश्न 3.
भारत के अति सघन आबाद दो भागों के नाम बताइए।
उत्तर-
भारत में ऊपरी गंगा घाटी तथा मालाबार में अति सघन जनसंख्या है।

प्रश्न 4.
भारत के किन प्रदेशों की जनसंख्या का घनत्व कम है ?
उत्तर-
भारत के उत्तरी पर्वतीय प्रदेश, घने वर्षा वनों वाले उत्तर-पूर्वी प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान के अत्यंत शुष्क क्षेत्र और गुजरात के कच्छ क्षेत्र में जन-घनत्व कम है।

प्रश्न 5.
नगरों में जनसंख्या के बहुत तेजी से बढ़ने से क्या दुष्परिणाम हुए हैं ?
उत्तर-
नगरों में जनसंख्या के बहुत तेजी से बढ़ने के कारण उपलब्ध संसाधनों और जन-सुविधाओं पर भारी दबाव पड़ा है।

प्रश्न 6.
स्त्री-पुरुष अथवा लिंग अनुपात से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-
प्रति हज़ार पुरुषों के पीछे स्त्रियों की संख्या को लिंग अनुपात कहते हैं।

प्रश्न 7.
अर्जक जनसंख्या से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
अर्जक जनसंख्या से अभिप्राय उन लोगों से है जो विभिन्न व्यवसायों में काम करके धन कमाते हैं।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 8.
आश्रित जनसंख्या क्या होती है ?
उत्तर-
आश्रित जनसंख्या में वे बच्चे तथा बूढ़े आते हैं जो काम नहीं कर सकते अपितु अर्जक जनसंख्या पर आश्रित रहते हैं।

प्रश्न 9.
मृत्यु-दर के तेज़ी से घटने का मुख्य कारण बताएं।
उत्तर-
मृत्यु-दर के तेज़ी से घटने का मुख्य कारण स्वास्थ्य सेवाओं का प्रसार है।

प्रश्न 10.
भारत में सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है ?
उत्तर-
सिक्किम।

प्रश्न 11.
भारत में जनसंख्या घनत्व कितना है ?
उत्तर-
382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर।

प्रश्न 12.
पश्चिमी बंगाल में जनसंख्या घनत्व कितना है ?
उत्तर-
1082 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर।

प्रश्न 13.
भारत में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाले राज्य का नाम बताइए।
उत्तर-
बिहार।

प्रश्न 14.
भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन-सा है ?
उत्तर-
उत्तर प्रदेश।

प्रश्न 15.
भारत में 2011 की जनगणना के अनुसार लिंग-अनुपात है ?
उत्तर-
943 स्त्रियां प्रति एक हज़ार पुरुष।

प्रश्न 16.
भारत में सबसे अधिक साक्षरता दर वाला राज्य कौन-सा है ?
उत्तर-
केरल।

प्रश्न 17.
भारत में सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य है ?
उत्तर-
अरुणाचल प्रदेश।

प्रश्न 18.
दिल्ली का जनसंख्या घनत्व क्या है ?
उत्तर-
11297 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर।

प्रश्न 19.
मानव संसाधन विकास का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-
मानव संसाधन विकास से तात्पर्य लोगों में इन चार बातों का विकास करने से है-

  1. शिक्षा
  2. तकनीकी कुशलता
  3. स्वास्थ्य
  4. पोषण।

प्रश्न 20.
आजादी से पहले देश की जनसंख्या धीरे-धीरे बढ़ने के क्या कारण थे ?
उत्तर-
महामारियों, लड़ाइयों तथा अकाल के कारण मृत्यु दर में वृद्धि।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 21.
वर्ष 1901 में भारत की जनसंख्या कितनी थी ?
उत्तर-
वर्ष 1901 में भारत की जनसंख्या 23,83,96,327 (23.8 करोड़) थी।

प्रश्न 22.
वर्ष 2001 में भारत की जनसंख्या कितनी थी ?
उत्तर-
वर्ष 2001 में भारत की जनसंख्या 102.7 करोड़ थी।

प्रश्न 23.
भारत का जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में कौन-सा स्थान है ?
उत्तर-
भारत का जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में (चीन के पश्चात्) दूसरा स्थान है।.

प्रश्न 24.
भारत के कितने राज्यों की जनसंख्या पांच करोड़ से अधिक है ?
उत्तर-
2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 10 राज्यों की जनसंख्या 5 करोड़ से अधिक है।

प्रश्न 25.
देश के सबसे अधिक और सबसे कम जनसंख्या वाले राज्यों के नाम बताइए।
उत्तर-
देश में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य उत्तर प्रदेश और सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य सिक्किम है।

प्रश्न 26.
पंजाब की जनसंख्या 2011 में कितनी थी और जनसंख्या की दृष्टि से पंजाब का राज्यों में कौन-सा स्थान है ?
उत्तर-

  1. वर्ष 2011 में पंजाब की जनसंख्या लगभग 2.77 करोड़ थी।
  2. जनसंख्या की दृष्टि से पंजाब का भारत के राज्यों में 15वां स्थान है।

प्रश्न 27.
पंजाब में पूरे देश की कितने प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है ?
उत्तर-
पंजाब में पूरे देश की लगभग 2.3 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।

प्रश्न 28.
एक लाख की आबादी से अधिक के भारत में कितने शहर हैं ?
उत्तर-
भारत में एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की संख्या 300 से अधिक है।

प्रश्न 29.
मैदानी भागों में देश की कितने प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है ?
उत्तर-
मैदानी भागों में देश की 40 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।

प्रश्न 30.
देश की कितने प्रतिशत जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है ?
उत्तर-
देश की लगभग 68% जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है।

प्रश्न 31.
देश में जनसंख्या का औसत घनत्व कितना है ?
उत्तर-
देश में जनसंख्या का औसत घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर (2011 में) है।

प्रश्न 32.
देश के सबसे अधिक व सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाले राज्यों के नाम बताओ।
उत्तर-
2011 की जनगणना के अनुसार देश का सबसे अधिक घनत्व वाला राज्य बिहार तथा सबसे कम घनत्व वाला राज्य अरुणाचल प्रदेश है।

प्रश्न 33.
पंजाब में जनसंख्या का घनत्व कितना है ?
उत्तर-
पंजाब में जनसंख्या का घनत्व 551 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर (2011 में) है।

प्रश्न 34.
किस केंद्र शासित प्रदेश का जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक है ?
उत्तर-
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक है।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 35.
आयु संरचना को निर्धारित करने वाले तत्त्वों के नाम बताइए।
उत्तर-

  1. जन्मता (fertility)
  2. मर्त्यता (mortality)
  3. प्रवास (migration)।

प्रश्न 36.
देश में 0-14 आयु वर्ग में कितने प्रतिशत जनसंख्या है ?
उत्तर-
देश में 0-14 आयु वर्ग में 37.2 प्रतिशत जनसंख्या है।

प्रश्न 37.
देश में 15-65 आयु वर्ग में कितने प्रतिशत जनसंख्या है ?
उत्तर-
देश में 15-65 आयु वर्ग में 58.4 प्रतिशत जनसंख्या है।

प्रश्न 38.
लिंग-अनुपात से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
लिंग-अनुपात से अभिप्राय प्रति एक हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या से है।

प्रश्न 39.
वर्ष 2011 में देश की जनसंख्या का लिंग अनुपात क्या था ?
उत्तर-
वर्ष 2011 में देश की जनसंख्या का लिंग-अनुपात 1000 : 943 था।

प्रश्न 40.
वर्ष 2001 में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों का अलग-अलग लिंग अनुपात क्या था ?
उत्तर-
वर्ष 2001 में ग्रामीण क्षेत्रों का लिंग अनुपात 939 तथा शहरों में 894 प्रति हजार पुरुष था।

प्रश्न 41.
देश के ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों में लिंग अनुपात तेजी से क्यों घट रहा है ?
उत्तर-
लिंग अनुपात के तेज़ी से घटने के कारण हैं

  1. स्त्रियों का दर्जा निम्न होना।
  2. जनगणना के समय स्त्रियों की अपेक्षाकृत कम गणना करना या पुरुषों की गणना बढ़ाकर करना।
  3. लड़कियों की जन्म दर कम होना।
  4. स्त्री भ्रूण-हत्या (Female foeticide)।

प्रश्न 42.
आर्थिक आधार पर भारत की जनसंख्या को किन दो भागों में बांट सकते हैं ?
उत्तर-
आर्थिक आधार पर जनसंख्या को दो भागों में बांट सकते हैं-

  1. श्रमिक जनसंख्या
  2. अश्रमिक जनसंख्या।

प्रश्न 43.
जन्म दर क्या होती है ?
उत्तर-
किसी विशेष क्षेत्र में 1000 व्यक्तियों के पीछे एक वर्ष में पैदा हुए बच्चों की संख्या को जन्म दर कहते हैं।

प्रश्न 44.
मृत्यु दर किसे कहते हैं ?
उत्तर-
किसी विशेष क्षेत्र में 1000 व्यक्तियों के पीछे एक वर्ष में मरे व्यक्तियों की संख्या को मृत्यु दर कहते हैं।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 45.
प्रवास क्या होता है?
उत्तर-
व्यक्तियों के एक भौगोलिक क्षेत्र को छोड़ कर दूसरे भौगोलिक क्षेत्र में जाकर रहने की प्रक्रिया को प्रवास कहते हैं।

प्रश्न 46.
किशोरावस्था क्या होती है ?
उत्तर-
10 वर्ष से 19 वर्ष तक की अवस्था को किशोरावस्था कहते हैं।

प्रश्न 47.
किशोरावस्था की एक समस्या बताएं।
उत्तर-
इस आयु में कई शारीरिक परिवर्तन आते हैं जो किशोरों को काफी अजीब लगता है।

प्रश्न 48.
पंजाब में प्रवासी मजदूरों के आने का एक कारण बताएं।
उत्तर-
पंजाब के उद्योगों तथा खेतों में कार्य करके पैसा कमाने के लिए प्रवासी मज़दूर पंजाब आते हैं।

प्रश्न 49.
पंजाब में कौन-से राज्यों से प्रवासी मजदूर आते हैं ?
उत्तर-
उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल इत्यादि।

प्रश्न 50.
देश के कौन-से जिलों में सबसे अधिक व सबसे कम जनसंख्या है ?
उत्तर-
अधिक जनसंख्या-थाने (महाराष्ट्र)- 1,10,60,148 व्यक्ति कम जनसंख्या-दिबांग घाटी (अरुणाचल प्रदेश)-8004 व्यक्ति।

प्रश्न 51.
देश की साक्षरता दर कितनी है ?
उत्तर-
2011 में देश की साक्षरता दर 74.04% थी।

प्रश्न 52.
पंजाब के किस जिले में लिंग अनुपात सबसे अधिक है ?
उत्तर-
होशियारपुर 1000 : 961.

प्रश्न 53.
पंजाब के किस जिले में सबसे अधिक साक्षरता दर है ?
उत्तर-
होशियारपुर-84.16%.

लघु उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
जनगणना से आप क्या समझते हैं ? इस पर एक नोट लिखें।
उत्तर-
भारत सरकार प्रत्येक दस वर्ष के पश्चात् जनसंख्या की गिनती करवाती है जिसे जनगणना (Census Survey) कहते हैं। इस गिनती के साथ-साथ लोगों की आयु, लिंग, घर, साक्षरता इत्यादि के बारे में भी जानकारी एकत्र की जाती है। देश में प्रथम बार जनगणना सन् 1872 में हुई थी तथा उसके पश्चात् प्रत्येक दशक के प्रथम वर्ष में जनगणना करवाई जाती है। 2011 की जनगणना देश की 15वीं जनगणना थी जिसमें 22 अरब रुपये खर्च हुए थे तथा 27 लाख अधिकारियों ने इसमें भाग लिया था।

प्रश्न 2.
जनसंख्या वितरण एवं जनसंख्या घनत्व के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
जनसंख्या वितरण का संबंध स्थान से तथा घनत्व का संबंध अनुपात से है। जनसंख्या वितरण का अर्थ यह है कि देश के किसी एक भाग में जनसंख्या का क्षेत्रीय प्रारूप (pattern) कैसा है। हम यह भी कह सकते हैं कि जनसंख्या वितरण में इस बात की जानकारी प्राप्त की जाती है कि जनसंख्या प्रारूप फैलाव लिए है या इसका एक ही । स्थान पर अधिक जमाव है। इसके विपरीत जनसंख्या घनत्व में, जिसका संबंध जनसंख्या आकार एवं क्षेत्र से होता है, मनुष्य तथा क्षेत्र के अनुपात पर ध्यान दिया जाता है।

प्रश्न 3.
भारत में जनसंख्या वितरण पर किन-किन तत्त्वों का सबसे अधिक प्रभाव है ?
उत्तर-
भारत में जनसंख्या का वितरण एक समान नहीं है। इसके लिए निम्नलिखित अनेक तत्त्व उत्तरदायी हैं

  1. भूमि का उपजाऊपन-भारत के जिन राज्यों में उपजाऊ भूमि का अधिक विस्तार है, वहां जनसंख्या का घनत्व अधिक है। उत्तर प्रदेश तथा बिहार ऐसे ही राज्य हैं।
  2. वर्षा की मात्रा अधिक वर्षा वाले भागों में प्राय: जनसंख्या का घनत्व अधिक होता है। उत्तरी भारत में पूर्व से पश्चिम को जाते हुए वर्षा की मात्रा कम होती जाती है। इसलिए जनसंख्या का घनत्व भी घटता जाता है।
  3. जलवायु-जहां जलवायु स्वास्थ्य के लिए अनुकूल है, वहां भी जनसंख्या का घनत्व अधिक होता है। इसके विपरीत ऐसे प्रदेशों में जनसंख्या का घनत्व कम होता है जहां की जलवायु स्वास्थ्य के लिए अच्छी न हो। असम में वर्षा अधिक होते हुए भी जनसंख्या का घनत्व कम है क्योंकि यहां अधिक नमी के कारण मलेरिया का प्रकोप अधिक रहता है।
  4. परिवहन के उन्नत साधन-परिवहन के साधनों के अधिक विकास के कारण व्यापार की प्रगति तीव्र हो जाती है जिससे जनसंख्या का घनत्व भी अधिक हो जाता है। उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बंगाल, बिहार, झारखंड इत्यादि राज्यों में अधिक जनसंख्या होने का एक कारण परिवहन के साधनों का विकास है।
  5. औद्योगिक विकास-जिन स्थानों पर उद्योग स्थापित हो जाते हैं, वहां जनसंख्या का घनत्व बढ़ जाता है। इसका कारण यह है कि औद्योगिक क्षेत्रों में आजीविका कमाना सरल होता है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता आदि नगरों में औद्योगिक विकास के कारण ही जनसंख्या अधिक है।

प्रश्न 4.
भारत को गांवों का देश क्यों कहा जाता है ?
उत्तर-
इसमें कोई संदेह नहीं कि भारत गांवों का देश है। निम्नलिखित तथ्यों से यह बात स्पष्ट हो जाएगी-

  1. देश की अधिकांश जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में बसी है।
  2. देश की कुल जनसंख्या का लगभग 71% भाग ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करता है।
  3. देश में 5 लाख 50 हजार से अधिक ग्रामीण अधिवासी (Rural Settlements) हैं जबकि कुल शहरी जनसंख्या का दो तिहाई भाग देश के बड़े नगरों में बसा हुआ है।
  4. देश में कुल मुख्य श्रमिकों का 40.1 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में तथा 30.2 प्रतिशत नगरों में निवास करता है।

प्रश्न 5.
भारत में जनसंख्या के क्षेत्रीय वितरण की महत्त्वपूर्ण विशेषताओं को लिखिए।
उत्तर-
भारत में जनसंख्या के क्षेत्रीय वितरण की कुछ महत्त्वपूर्ण विशेषताएं निम्नलिखित हैं-

  1. भारत में जनसंख्या का वितरण बहुत असमान है। नदियों की घाटियों और समुद्र तटीय मैदानों में जनसंख्या वितरण बहुत सघन है, परंतु पर्वतीय, मरुस्थलीय एवं अभाव-ग्रस्त क्षेत्रों में जनसंख्या वितरण बहुत ही विरल है।
  2. देश की कुल जनसंख्या का लगभग 71% भाग ग्रामीण क्षेत्रों में और 29% भाग शहरों में निवास करता है। शहरी जनसंख्या का भारी जमाव बड़े शहरों में है। कुल शहरी जनसंख्या का दो-तिहाई भाग एक लाख या इससे अधिक आबादी वाले प्रथम श्रेणी के शहरों में रहता है।
  3. देश के अल्पसंख्यक समुदायों का अति संवेदनशील एवं महत्त्वपूर्ण बाह्य सीमा क्षेत्रों में जमाव है। उदाहरण के लिए उत्तर-पश्चिमी भारत में भारत-पाक सीमा के पास पंजाब में सिक्खों तथा जम्मू-कश्मीर जो कि अब एक केन्द्र शासित प्रदेश है, में मुसलमानों का बाहुल्य है।

प्रश्न 6.
जनसंख्या घनत्व का क्या अर्थ है ? भारत में जनसंख्या घनत्व के बारे में बताएं।
उत्तर-
एक वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में जितने व्यक्ति रहते हैं, उसे जनसंख्या घनत्व कहते हैं। किसी क्षेत्र में कितने व्यक्ति रहते हैं यह केवल जनसंख्या घनत्व देख कर ही पता किया जा सकता है। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर था। देश के कई राज्य हैं जहां जनसंख्या घनत्व काफी अधिक है जैसे कि बिहार (1106), पश्चिम बंगाल (1028), केरल (860), उत्तर प्रदेश (829), पंजाब (551) इत्यादि। परंतु कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां का जनसंख्या घनत्व काफी कम है जैसे कि नागालैंड (119), सिक्किम (86), मिज़ोरम (52), अरुणाचल प्रदेश (17) इत्यादि। केंन्द्र शासित प्रदेशों में दिल्ली (11297) का जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक है।

प्रश्न 7.
जनसंख्या बढ़ौतरी पर एक नोट लिखें।
उत्तर-
किसी भी देश या स्थान की जनसंख्या एक समान नही रहती बल्कि इसमें समय के साथ-साथ परिवर्तन आते रहते हैं। इस कारण एक विशेष समय के दौरान किसी विशेष क्षेत्र में जनसंख्या में आए सकारात्मक परिवर्तन को जनसंख्या बढ़ौतरी कहा जाता है। जनसंख्या बढ़ौतरी कई कारणों की वजह से हो सकती है जैसे कि जन्म दर का बढ़ना, मृत्यु दर का कम होना, देश में विदेशों से लोगों का आकर रहना। 2001 से लेकर 2011 में भारत की जनसंख्या में 17.68% तथा पंजाब में यह 13.9% थी। जनसंख्या बढ़ौतरी को एक सूत्र से पता किया जा सकता है-
PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या (4)

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 8.
जनसंख्या बढ़ौतरी के लिए उत्तरदायी कुछ कारकों के नाम लिखें।
उत्तर-
जनसंख्या बढ़ौतरी के लिए कई कारक उत्तरदायी हैं जैसे कि-

  1. अगर जन्म दर अधिक हो तथा मृत्यु दर कम हो तो जनसंख्या बढ़ जाती है।
  2. अगर लड़कियों का विवाह कम आयु में हो जाए तो भी जनसंख्या बढ़ने का खतरा हो जाता है।
  3. अगर देश की जलवायु जीवन जीने के अनुकूल है तो भी जनसंख्या बढ़ जाती है।
  4. विवाह की सर्वव्यापकता भी जनसंख्या बढ़ने के लिए उत्तरदायी है।

प्रश्न 9.
आयु संरचना (Age Composition) पर एक नोट लिखें।
उत्तर-
किसी क्षेत्र, राज्य अथवा देश की जनसंख्या को अलग-अलग आयु वर्गों में बाँटने की प्रक्रिया को आयु संरचना कहते हैं। सम्पूर्ण जनता को साधारणतया तीन समूहों में बाँटा जाता है। प्रथम समूह में 0-14 वर्ष की आयु के व्यक्ति आते हैं जिन्हें बच्चा समूह कहा जाता है। द्वितीय समूह में 15-64 वर्ष के व्यक्ति आते हैं जिसे बालिग या कार्यशील समूह कहा जाता है। तृतीय तथा अंतिम समूह में 65 वर्ष या इससे अधिक आयु के व्यक्ति आते हैं जिसे वृद्ध समूह कहा जाता है। प्रथम तथा तृतीय समूह अपनी आवश्यकताओं के लिए द्वितीय समूह पर निर्भर करता है। इस कारण इन्हें निर्भर समूह भी कहा जाता है। निर्भरता अनुपात को एक सूत्र के द्वारा दर्शाया जाता है।
PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या (5)

प्रश्न 10.
लिंग अनुपात क्या है ? भारत में लिंग अनुपात का वर्णन करें।
उत्तर-
किसी विशेष क्षेत्र में 1000 पुरुषों के पीछे स्त्रियों की संख्या को ही लिंग अनुपात कहा जाता है। भारत में 2011 में लिंग अनुपात 1000 : 943 था अर्थात् 1000 पुरुषों के पीछे 943 स्त्रियां थीं। भारत में लिंग अनुपात कम है। केवल केरल (1084) तथा पुडुचेरी (1037) में स्त्रियां अधिक हैं। बाकी सभी राज्यों में यह काफी कम है। किसी भी देश में स्त्रियों की स्थिति का पता करने के लिए लिंग अनुपात देखना बहुत ज़रूरी है। पिछले कुछ समय से सरकार की कठोरता के कारण लिंग अनुपात में काफी सुधार हो रहा है।

प्रश्न 11.
भारत में लिंग अनुपात कम होने के क्या कारण हैं ?
उत्तर-
भारत में लिंग-अनुपात कम होने के कारणों के बारे में निश्चित तौर पर कुछ भी कहना संभव नहीं है। परंतु भारतीय समाज में स्त्री का दर्जा निम्न होना इसका एक प्रमुख कारण माना जाता है। परिवार व्यवस्था में उसे निम्न दर्जा दिया गया है और पुरुष को ऊँचा। इसी कारण कम आयु में लड़कियों के स्वास्थ्य, खान-पान तथा देख-भाल की ओर कम ध्यान दिया जाता है। परिणामस्वरूप निम्न आयु वर्ग (0-6 वर्ष) में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों की मृत्यु-दर अधिक है।
लिंग अनुपात कम होने के अन्य प्रमुख कारण हैं-जनगणना के समय स्त्रियों की अपेक्षाकृत कम गणना करना या पुरुषों की गणना बढ़ाकर करना, लड़कियों की जन्म दर कम होना तथा स्त्री भ्रूण-हत्या।

प्रश्न 12.
उत्तर भारत के राज्यों में लिंग अनुपात कितना है ?
उत्तर-
उत्तर भारत के राज्यों में लिंग अनुपात प्रतिकूल है। इसका अर्थ यह है कि इन राज्यों में प्रति हज़ार पुरुषों की तुलना में स्त्रियों की संख्या कम है। यह बात 2011 में भारत के 5 उत्तरी राज्यों में लिंग अनुपात से स्पष्ट हो जाती है, जो इस प्रकार है

  1. बिहार 912,
  2. राजस्थान 935,
  3. पंजाब 899,
  4. उत्तर प्रदेश 910 तथा
  5. हरियाणा 885.

प्रश्न 13.
जनसंख्या की आर्थिक संरचना का क्या महत्त्व है ?
उत्तर-
जनसंख्या की आर्थिक संरचना का विशेष महत्त्व है-

  1. इससे हमें पता चलता है कि देश की जनसंख्या का कितना भाग कार्यशील है और वह किस-किस व्यवसाय में जुटा हुआ है।
  2. यह संरचना किसी क्षेत्र की जनसांख्यिकीय तथा सांस्कृतिक लक्षणों को प्रकट करती है। इसी पर उस क्षेत्र के भविष्य का सामाजिक तथा आर्थिक विकास का प्रारूप आधारित होता है।
  3. आर्थिक संरचना से हमें पता चलता है कि देश किस आर्थिक क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। अतः हम उस क्षेत्र के विकास के लिए उचित योजना बना सकते हैं।

प्रश्न 14.
देश की जनसंख्या की संरचना का अध्ययन करना क्यों आवश्यक है ?
उत्तर-
किसी देश की जनसंख्या की संरचना को जानना क्यों आवश्यक है, इसके कई कारण हैं-

  1. सामाजिक एवं आर्थिक नियोजन के लिए किसी भी देश की जनसंख्या के विभिन्न लक्षणों जैसे जनसंख्या की आयु-संरचना, लिंगसंरचना, व्यवसाय संरचना आदि के आंकड़ों की आवश्यकता पड़ती है।
  2. जनसंख्या की संरचना के विभिन्न घटकों का देश के आर्थिक विकास से गहरा संबंध है। जहां एक ओर ये जनसंख्या संरचना घटक आर्थिक विकास से प्रभावित होते हैं, वहीं ये आर्थिक विकास की प्रगति एवं स्तर के प्रभाव से भी अछूते नहीं रह पाते। उदाहरण के लिए यदि किसी देश की जनसंख्या की आयु संरचना में बच्चों तथा बूढ़े लोगों का प्रतिशत बहत अधिक है तो देश को शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं पर अधिक-से-अधिक वित्तीय साधनों को खर्च करना पड़ेगा। दूसरी ओर, आयु संरचना में कामगार आयु-वर्गों (Working age-groups) का भाग अधिक होने से देश के आर्थिक विकास की दर तीव्र हो जाती है।

प्रश्न 15.
आयु संरचना के अध्ययन के क्या लाभ हैं ?
उत्तर-
आयु संरचना के अध्ययन के अनेक लाभ हैं

  1. बाल आयु वर्ग (0-14) की कुल जनसंख्या ज्ञात होने से सरकार को इन बातों का स्पष्ट पता लग सकता है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में कितनी सुविधाओं की आवश्यकता है। इसी के अनुसार नये स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक केंद्रों आदि का निर्माण कराया जाता है।
  2. साथ ही देश में कितने लोग मताधिकार वर्ग में हैं, इस बात की जानकारी भी हो सकती है। मताधिकार वर्ग के लोगों की जानकारी होना प्रजातंत्र में अत्यंत आवश्यक है। आयु संरचना के आंकड़ों के हिसाब से लगभग 58 प्रतिशत मतदाता होने चाहिएं, परंतु देश में 60 प्रतिशत मतदाता हैं।

प्रश्न 16.
किशोरावस्था में किशोरों की आवश्यकताओं के बारे में बताएं।
उत्तर-

  1. किशोरों को बढ़िया तथा संतुलित खुराक मिलनी चाहिए।
  2. उन्हें सही वातावरण में सही शिक्षा मिलनी चाहिए।
  3. उन्हें शारीरिक परिवर्तनों की सही जानकारी होनी चाहिए।
  4. माता-पिता तथा समाज की तरफ से उन्हें प्यार से सभी बातें समझानी चाहिए।
  5. उन्हें नशों से बचाने के प्रयास करने चाहिए। 6. उन्हें अच्छा भविष्य बनाने के लिए लगातार परामर्श दिए जाने चाहिए।

प्रश्न 17.
किशोरों का भविष्य बनाने में समाज, अध्यापकों व माता-पिता की क्या भूमिका है ?
उत्तर-

  1. माता-पिता अपने बच्चों का भविष्य बनाने के लिए उन्हें अच्छी शिक्षा तथा अच्छा वातावरण प्रदान कर सकते हैं।
  2. माता-पिता तथा बच्चों को ठीक रास्ते पर चलाने के लिए, नशों से दूर रहने तथा समाज के उत्तरदायी नागरिक बनने की तरफ रास्ता दिखा सकते हैं।
  3. अध्यापक किशोरों को सही शिक्षा देकर उन्हें समाज के अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
  4. समाज के अलग-अलग सामाजिक, धार्मिक तथा राजनीतिक नेता उन्हें सही रास्ता दिखा कर समाज के उत्तरदायी नागरिक बनने के रास्ते पर डाल सकते हैं।

प्रश्न 18.
पंजाब की लिंग आधारित संरचना पर एक नोट लिखें।
उत्तर-
पंजाब की कुल जनसंख्या 2,77,43,338 है जिसमें 1,46,39,465 पुरुष तथा 1,31,03873 स्त्रियां हैं। इनका लिंग अनुपात 1000 : 895 बनता है। इसका अर्थ है कि प्रत्येक 1000 पुरुषों के पीछे 895 स्त्रियां हैं जो काफी कम हैं। नगरों में यह 875 है तथा गांवों में 907 है जो 2001 की तुलना में थोड़ा-सा अधिक है। होशियारपुर जिले (861) का लिंग अनुपात सबसे अधिक है जबकि शहीद भगत सिंह नगर (954), जालंधर (915) तथा रूपनगर (915) इसके पश्चात् आते हैं। सबसे कम लिंग अनुपात बठिंडा (868) हैं। फिर फतेहगढ़ साहिब (871) का जिला आता है। पिछले दशकों में इसमें सुधार हो रहा है जो सरकारी प्रयासों का परिणाम है।
PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या (6)

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 19.
पंजाब की कारोबारी संरचना पर रोशनी डालें।
उत्तर-
पंजाब के लोगों का मुख्य पेशा कृषि है जिस कारण यहां की अधिकतर जनता कृषि या संबंधित कार्यों में लगी हुई है। पंजाब के कुल कार्यरत लोगों का 35.5% हिस्सा कृषि या संबंधित कार्यों में लगा हुआ है। 3.9% लोग घरेलू, उद्योगों में कार्य कर रहे हैं। बाकी 60.5% लोग अन्य कई प्रकार के कार्यों में लगे हुए हैं। मुक्तसर तथा मानसा जिलों में सबसे अधिक लोग कृषि में लगे हुए हैं परंतु लुधियाना तथा साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में काफी कम लोग कृषि में तथा बाकी लोग औद्योगिक क्षेत्र, सेवाओं इत्यादि में लगे हुए हैं। पंजाब में बहुत से लोग नौकरी की तलाश में देश-विदेश में भी गए हुए हैं।

प्रश्न 20.
मादा भ्रूण हत्या का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
लोगों में कई कारणों के कारण लड़की के स्थान पर लड़के को प्राप्त करने की इच्छा होती है। वह कई ढंगों का प्रयोग करते हैं ताकि लड़की के स्थान पर लड़के को प्राप्त किया जा सके। जब कोई स्त्री गर्भवती होती है तो पहले तीन-चार माह तक माँ के गर्भ में बच्चा पूर्णतया विकसित नहीं हुआ होता है। इसे अभी भी भ्रूण ही कहा जाता है। आजकल ऐसी मशीनें आ गई हैं जिनसे माता के पेट में ही टैस्ट करके पता कर लिया जाता है कि होने वाला बच्चा लड़का है या लड़की। अगर गर्भ में पल रहा बच्चा लड़का है तो ठीक है परंतु लड़की है तो उसका गर्भपात करवा दिया जाता है अर्थात् माता की कोख में ही लड़की को मार दिया जाता है। इसे ही मादा भ्रूण हत्या कहते हैं।

प्रश्न 21.
मादा भ्रूण हत्या के कारण बताएं।
उत्तर-

  1. लड़का प्राप्त करने की इच्छा मादा भ्रूण हत्या को जन्म देती है।
  2. तकनीकी सुविधाओं के बढ़ने के कारण अब गर्भ में ही बच्चे के लिंग का पता कर लिया जाता है जिस कारण लोग मादा भ्रूण हत्या की तरफ बढ़े हैं।
  3. लड़की के बड़े होने पर उसे दहेज देना पड़ता है तथा लड़का होने पर दहेज आता है। यह कारण भी लोगों को मादा भ्रूण हत्या करने के लिए प्रेरित करता है।
  4. यह कहा जाता है कि मृत्यु के बाद व्यक्ति का दाह संस्कार तथा और संस्कार बेटा ही पूर्ण करता है। इस कारण भी लोग लड़का प्राप्त करना चाहते हैं।
  5. लड़कों से यह आशा की जाती है कि वह बुढ़ापे में अपने माता-पिता की देखभाल करेंगे तथा लड़कियां विवाह के बाद अपने ससुराल चली जाएंगी। इस सामाजिक सुरक्षा की इच्छा के कारण भी लोग लड़का चाहते हैं।

प्रश्न 22.
मादा भ्रूण हत्या के परिणाम बताएं।
उत्तर-

  1. मादा भ्रूण हत्या के कारण समाज में लिंग अनुपात कम होना शुरू हो जाता है। भारत में यह 1000 : 940 है।
  2. कम होते लिंग अनुपात के कारण समाज में असंतुलन बढ़ जाता है क्योंकि पुरुषों की संख्या बढ़ जाती है तथा स्त्रियों की संख्या कम हो जाती है।
  3. इस कारण स्त्रियों के विरुद्ध हिंसा भी बढ़ जाती है। अपहरण, बलात्कार, छेड़छाड़ इत्यादि जैसी घटनाएं भी बढ़ जाती हैं।
  4. मादा भ्रूण हत्या के कारण स्त्रियों की सामाजिक स्थिति और निम्न हो जाती है क्योंकि स्त्री ही स्त्री की दुश्मन हो जाती है।

प्रश्न 23.
देश के मैदानी भागों में जनसंख्या घनत्व अधिक होने के क्या कारण हैं ?
उत्तर-
देश के मैदानी भागों में का घनत्व बहुत अधिक है। इसके मुख्य कारण अग्रलिखित हैं-

  1. भारत का उत्तरी मैदान विशाल और उपजाऊ है।
  2. यहां वर्षा भी पर्याप्त होती है। इसलिए कृषि के लिए उचित सुविधाएं उपलब्ध हैं।
  3. यहां उद्योग के भी बड़े-बड़े केंद्र हैं।
  4. यहां यातायात के साधन उन्नत हैं।
  5. तटीय मैदानी प्रदेशों में मछली पकड़ने तथा विदेशी व्यापार की सुविधाएं हैं। परिणामस्वरूप लोगों के लिए रोजी कमाना सरल है।

प्रश्न 24.
देश में कम जनसंख्या वाले क्षेत्र कौन-कौन से हैं ?
उत्तर-
भारत के थार मरुस्थल, पूर्वी हिमालय प्रदेश तथा छोटा नागपुर के पठार में जनसंख्या कम आबाद है। कारण-

  1. इन प्रदेशों की भूमि उपजाऊ नहीं है। यह या तो रेतीली है या पथरीली।
  2. यहां यातायात के साधनों का विकास नहीं हो सका है।
  3. यहां की जलवायु स्वास्थ्य के अनुकूल नहीं है। यह या तो अत्यधिक गर्म है या अत्यधिक ठंडी। हिमालय क्षेत्र में आवश्यकता से अधिक वर्षा होती है।
  4. छोटा नागपुर क्षेत्र को, छोड़कर अन्य भागों में निर्माण उद्योग विकसित नहीं है।

दीर्घ उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत में लिंग अनुपात के राज्य स्तरीय प्रारूप का विस्तार से वर्णन कीजिए।
उत्तर-
लिंग अनुपात से अभिप्राय है-प्रति हज़ार पुरुषों पर स्त्रियों की औसत संख्या। लिंग अनुपात को आजकल समाज में स्त्री के सम्मान को आंकने का पैमाना भी माना जाता है। अधिकतर धनी देशों में स्त्रियों की संख्या पुरुषों के बराबर है या उससे अधिक। विकसित देशों में 1050 स्त्रियां प्रति 1000 पुरुष हैं, जबकि विकासशील देशों में यह औसत 964 स्त्रियां प्रति 1000 पुरुष हैं। भारत में 2011 की जनगणना के अनुसार लिंग अनुपात 943 स्त्रियां प्रति हज़ार पुरुष हैं यह औसत विश्व की सबसे कम औसतों में से एक है।

राज्य स्तरीय प्रारूप-देश के सभी राज्यों में लिंग अनुपात एक समान नहीं है। भारत के केवल दो ही राज्य ऐसे हैं। जहां लिंग अनुपात स्त्रियों के पक्ष में है। ये राज्य हैं-केरल तथा तमिलनाडु। केरल में प्रति हज़ार पुरुषों पर 1084 स्त्रियां (2011 में) हैं। देश के अन्य राज्यों में अनुपात पुरुषों के पक्ष में है अर्थात् इन राज्यों में प्रति हज़ार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या कम है जो निम्नलिखित उदाहरणों से स्पष्ट है-

1. पंजाब 895
2. हरियाणा 879
3. राजस्थान 928
4. बिहार 918
5. उत्तर प्रदेश 912
6. तमिलनाडु 996

 

लिंग अनुपात से राज्य प्रारूप में से एक बात और भी स्पष्ट हो जाती है कि देश के उत्तर राज्यों में दक्षिणी राज्यों की तुलना में लिंग अनुपात कम है। यह बात समाज में स्त्री के निम्न स्थान को दर्शाती है। यह निःसन्देह एक चिंता का विषय है।
PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या (7)

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 2.
देश में जनसंख्या वितरण के प्रादेशिक प्रारूप की प्रमुख विशेषताओं को बताते हुए प्रारूप का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
भारत में जनसंख्या वितरण का प्रादेशिक प्रारूप तथा उसकी महत्त्वपूर्ण विशेषताएं निम्नलिखित हैं-

  1. भारत में जनसंख्या का वितरण बहुत असमान है। नदियों की घाटियों और समुद्र तटीय मैदानों में जनसंख्या बहुत सघन है, परंतु पर्वतीय, मरुस्थलीय एवं अभाव-ग्रस्त क्षेत्रों में जनसंख्या बहुत ही विरल है। उत्तर के पहाड़ी प्रदेशों में देश के 16 प्रतिशत भू-भाग पर मात्र 3 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है, जबकि उत्तरी मैदानों में देश के 18 प्रतिशत भूमि पर 40 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है। राजस्थान में देश के मात्र 6 प्रतिशत भू-भाग पर 6 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।
  2. अधिकांश जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में बसी है। देश की कुल जनसंख्या का लगभग 71% भाग ग्रामीण क्षेत्रों में और लगभग 29% भाग शहरों में निवास करता है। शहरी जनसंख्या का भारी जमाव बड़े शहरों में है। कुल शहरी जनसंख्या का दो-तिहाई भाग एक लाख या इससे अधिक आबादी वाले प्रथम श्रेणी के शहरों में रहता है।
  3. देश के अल्पसंख्यक समुदायों का जमाव अति संवेदनशील एवं महत्त्वपूर्ण बाह्य क्षेत्रों में है। उदाहरण के लिए उत्तर-पश्चिमी भारत में भारत-पाक सीमा के पास पंजाब में सिक्खों तथा जम्मू-कश्मीर में मुसलमानों का बाहुल्य है। इसी तरह उत्तर-पूर्व में चीन व बर्मा (म्यनमार) की सीमाओं के साथ ईसाई धर्म के लोगों का जमाव है। इस तरह के वितरण से अनेक सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक कठिनाइयां सामने आती हैं।
  4. एक ओर तटीय मैदानों एवं नदियों की घाटियों में जनसंख्या घनी है तो दूसरी ओर पहाड़ी, पठारी एवं रेगिस्तानी भागों में जनसंख्या विरल है। यह वितरण एक जनसांख्यिकी विभाजन (Demographic divide) जैसा लगता है।

प्रश्न 3.
भारत में जनसंख्या वृद्धि की समस्या पर लेख लिखिए जिसमें समस्या के समाधान के उपायों को भी बताएँ।
उत्तर-
जब किसी देश की जनसंख्या इसके प्राकृतिक साधनों की तुलना में अधिक तेज़ी से बढ़ती है तो उसका देश के साधनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
भारत में प्रत्येक 10 वर्ष के बाद जनगणना होती है। सन् 1921 तक भारत की जनसंख्या कुछ घटती-बढ़ती रही अथवा स्थिर रही, परंतु 1921 के पश्चात् जनसंख्या निरंतर बढ़ रही है। जनसंख्या की इस वृद्धि के कारण कई समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं, जिनका वर्णन इस प्रकार है

  1. निम्न जीवन स्तर-अन्य देशों के जीवन स्तर के मुकाबले में भारतीय लोगों का जीवन स्तर बहुत निम्न है। यह समस्या वास्तव में जनसंख्या की वृद्धि के कारण ही उत्पन्न हुई है।
  2. वनों की कटाई-बढ़ती हुई जनसंख्या का पेट भरने के लिए वनों को अंधाधुध तरीके से काटा जा रहा है ताकि अतिरिक्त भूमि प्राप्त की जा सके। परंतु वनों की कटाई के कारण और कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। जैसे-भूमि का कटाव, नदियों में बाढ़ों का अधिक आना, पर्यावरण का प्रदूषित होना तथा वन्य संपदा की हानि।
  3. पशुओं के लिए चारे का अभाव-भारत में केवल चार प्रतिशत क्षेत्र पर चरागाह हैं। जनसंख्या की समस्या के कारण यदि इन्हें भी कृषि अथवा आवासों के निर्माण के लिए प्रयोग किया गया तो पशुओं के लिए चारे की समस्याएं
    और भी जटिल हो जाएंगी।
  4. भूमि पर दबाव-जनसंख्या की वृद्धि का सीधा प्रभाव भूमि पर पड़ता है। भूमि एक ऐसा साधन है जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता। यदि भारत की जनसंख्या इस प्रकार बढ़ती रही तो भूमि पर भी दबाव पड़ेगा। इसके परिणामस्वरूप कृषि उत्पादों का और भी अधिक अभाव हो जाएगा।
  5. खनिजों का अभाव-हम बढ़ती हुई जनसंख्या की आवश्यकताओं को उद्योगों का विकास करके पूरा कर रहे हैं परंतु उद्योगों के विकास के लिए खनिजों की और भी अधिक आवश्यकता होगी। परिणामस्वरूप हमारे खनिजों के भंडार शीघ्र समाप्त हो जाएंगे।
  6. पर्यावरण की समस्या-जनसंख्या में वृद्धि के कारण पर्यावरण पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। अतः स्वच्छ जल, स्वच्छ वायु की आपूर्ति एक समस्या बन गई है। वनस्पति की कमी के कारण ऑक्सीजन की भी कमी हो रही है।
    समस्या का समाधान-जनसंख्या की वृद्धि की समस्या से निपटने के लिए निम्नलिखित उपाए किए जाने चाहिए-

    • सीमित परिवार योजनाओं को अधिक महत्त्व देना चाहिए।
    • लोगों को फिल्मों, नाटकों तथा अन्य साधनों द्वारा सीमित परिवार का महत्त्व समझाया जाए।
    • देश में अनपढ़ता को दूर करने का प्रयास किया जाए ताकि लोग स्वयं भी बढ़ती हुई जनसंख्या की हानियों को समझ सके। स्त्री शिक्षा पर विशेष बल दिया जाए।
    • विवाह की न्यूनतम आयु में वृद्धि की जाए ताकि विवाह छोटी आयु में न हो सके।

प्रश्न 4.
पंजाब के जनसंख्या विभाजन पर एक नोट लिखें।
उत्तर-
पंजाब की कुल जनसंख्या 2,77,43,338 है तथा यह जनसंख्या 12,581 गाँव तथा 217 छोटे बड़े नगरों में रहती है। पंजाब के कुछ भागों में जनसंख्या काफी अधिक है तथा कई भागों में काफी कम है। लुधियाना, अमृतसर जैसे नगरों की जनसंख्या काफी अधिक है जो कि क्रमशः 16 लाख तथा 11 लाख है। परंतु कई नगरों की जनसंख्या हजारों में ही है। जनसंख्या घनत्व के आधार पर पंजाब को चार भागों में बाँटा जाता है। जिसका वर्णन इस प्रकार है-
PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या (8)

  1. कम जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्र-प्रथम श्रेणी में वह जिले आते हैं जिनका जनसंख्या घनत्व 400 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर से कम है। मानसा, फिरोज़पुर तथा श्री मुक्तसर साहिब इस श्रेणी में शामिल हैं। श्री मुक्तसर साहिब का जनसंख्या घनत्व 348 है जो अन्य जिलों से काफी कम है।
  2. साधारण जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्र-दूसरी श्रेणी में पंजाब के वह जिले शामिल हैं जिनका जनसंख्या घनत्व 401 से 500 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। तरनतारन, होशियारपुर, फरीदकोट, शहीद भगत सिंह नगर, मोगा, बरनाला, बठिंडा, संगरूर इत्यादि जिले इस श्रेणी में शामिल हैं।
  3. अधिक जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्र-तीसरी श्रेणी में पटियाला, फतेहगढ़ साहिब तथा रूपनगर जिले शामिल हैं। इन ज़िलों का जनसंख्या घनत्व 501 से 600 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।
  4. बहुत अधिक जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्र-जिन क्षेत्रों का जनसंख्या घनत्व 600 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है वह इस श्रेणी में आते हैं। इस श्रेणी में अमृतसर, गुरदासपुर, लुधियाना, जालंधर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर आते हैं। लुधियाना का जनसंख्या घनत्व 978 है जो पंजाब में सबसे अधिक है। इसके पश्चात् अमृतसर (928), साहिबजादा अजीत सिंह नगर (909) तथा जालंधर (836) के जिले आते हैं।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 1 भूमि एवम् भूमि सुधार

Punjab State Board PSEB 8th Class Agriculture Book Solutions Chapter 1 भूमि एवम् भूमि सुधार Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Agriculture Chapter 1 भूमि एवम् भूमि सुधार

PSEB 8th Class Agriculture Guide भूमि एवम् भूमि सुधार Textbook Questions and Answers

(अ) एक-दो शब्दों में उत्तर दें—

प्रश्न 1.
कृषि की दृष्टि से भूमि का pH कितना होना चाहिए?
उत्तर-
6.5 से
8.7 तक pH होना चाहिए।

प्रश्न 2.
भूमि के दो मुख्य भौतिक गुण बताएँ।
उत्तर-
कणों का आकार, भूमि घनत्व, कणों के मध्य खाली जगह, पानी रोकने की ताकत और पानी विलय करने की ताकत आदि।

प्रश्न 3.
किस भूमि में पानी लगाने के फौरन बाद ही विलय हो जाता है?
उत्तर-
रेतली भूमि।

प्रश्न 4.
चिकनी मिट्टी में चिकने कणों की मात्रा बताएँ।
उत्तर-
कम-से-कम 40% चिकने कण होते हैं।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 1 भूमि एवम् भूमि सुधार

प्रश्न 5.
क्षारीय एवं अम्लीय को मापने का पैमाना बतलाएँ।
उत्तर-
क्षारीय और तेज़ाबीपन (अम्लीयता) को मापने का पैमाना pH है।

प्रश्न 6.
लवणी भूमि में किन लवणों की प्रचुरता (अधिकता) होती है ?
उत्तर-
इन भूमियों में कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटाशियम के क्लोराइड और सल्फेट लवणों की अधिकता होती है।

प्रश्न 7.
जिस भूमि में सोडियम के कार्बोनेट व बाइकार्बोनेट अत्यधिक मात्रा में हो, उस भूमि को किस श्रेणी में रखा जाता है ?
उत्तर-
क्षारीय भूमि।

प्रश्न 8.
हरी खाद के लिए दो फसलों के नाम बताएँ।
उत्तर-
सन अथवा लैंचा, जंतर।

प्रश्न 9.
चिकनी धरती किस फसल के लिए श्रेष्ठ है?
उत्तर-
धान की बुवाई के लिए।

प्रश्न 10.
क्षारीय धरती के सुधार के लिए कौन-सा पदार्थ प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर-
जिप्सम।

(आ) एक-दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
भू-विज्ञान के अनुसार मिट्टी से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार भूमि प्राकृतिक शक्तियों के प्रभाव के अधीन प्राकृतिक मादे से पैदा हुई एक प्राकृतिक वस्तु है।

प्रश्न 2.
भूमि के प्रमुख भौतिक गुण कौन-कौन से हैं ?
उत्तर-
कणों के आकार, भूमि घनत्व, कणों के मध्य खाली स्थान, पानी संजोए रखने की ताकत और पानी विलय करने की ताकत आदि।

प्रश्न 3.
चिकनी व रेतली मिट्टी की तुलना करें।
उत्तर-

रेतीली मिट्टी चिकनी मिट्टी
(1) उंगलियों में मिट्टी को रगड़ने से कणों का आकार खटकता है। (1) कण बहुत बारीक होते हैं।
(2) पानी बहुत जल्दी अवशोषित हो जाता है। (2) पानी बहुत देर तक खड़ा रहता है।
(3) दो कणों के मध्य खाली स्थान होता है। (3) दो कणों के मध्य खाली स्थान कम ज़्यादा होता है।

 

प्रश्न 4.
अम्लीय भूमि होने से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
जिन भूमियों में तेज़ाबी (अम्लीय) मादा ज़्यादा होता है उनको अम्लीय भूमि कहते हैं। इन भूमियों में ज्यादा बारिश होने के कारण क्षारीय लवण बह जाते हैं और पौधों आदि के पत्तों के गलने-सड़ने से तेज़ाबी मादा पैदा होता है।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 1 भूमि एवम् भूमि सुधार

प्रश्न 5.
कल्लर वाली भूमि किसे कहते हैं ?
उत्तर-
जिस भूमि में लवण की मात्रा बढ़ जाती है उनको कल्लर वाली भूमि कहते हैं। यह तीन तरह की होती है–लवणीय, क्षारीय और लवणीय-क्षारीय।

प्रश्न 6.
सेम वाली भूमि से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
उन भूमियों को जिन भूमियों के नीचे पानी का स्तर शून्य से लेकर 1.5 मीटर नीचे ही मिल जाए, उसको सेम वाली भूमि कहते हैं।

प्रश्न 7.
लवणीय भूमि का सुधार कैसे किया जा सकता है?
उत्तर-

  1. जिंदरा या ट्रैक्टर वाले कराहे के साथ भूमि की ऊपर वाली सतह खुरच कर किसी अन्य स्थान पर गहरे गड्ढे में दबा देनी चाहिए।
  2. भूमि को पानी के साथ भर कर इसमें हल चला दिया जाता है और फिर पानी बाहर निकाल दिया जाता है। इसके साथ लवण पानी में घुल कर बाहर निकल जाते हैं।

प्रश्न 8.
कल्लर भूमि को सुधारने के लिए अभीष्ट जानकारी दें।
उत्तर–
कल्लर भूमि को सुधारने के लिए कुछ जानकारी प्राप्त करनी ज़रूरी है, जैसे—

  1. भूमि के नीचे पानी की सतह।
  2. पानी की सिंचाई के लिए योग्यता किस तरह की है।
  3. नहर का पानी उपलब्ध है या नहीं।
  4. धरती में कंकर या अन्य सख्त परतें हैं या नहीं।
  5. ज्यादा पानी निकालने के लिए खालों का योग्य प्रबंध है कि नहीं।
  6. कल्लर की कौन-सी किस्म है।

प्रश्न 9.
मैरा भूमि के प्रमुख गुण बताएँ।
उत्तर-
मैरा भूमि के गुण रेतीले और चिकनी भूमियों के बीच में होते हैं। हाथों में डालने पर इसके कण पाउडर की तरह फिसलते हैं।

प्रश्न 10.
लवणीय क्षारीय भूमि से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
इन भूमियों में क्षारत्व और लवणों की मात्रा ज्यादा होती है। इनमें चिकने कणों के साथ जुड़ा सोडियम ज्यादा मात्रा में होता है और भूमि में अच्छे लवण भी बहुत ज़्यादा मात्रा में होते हैं।

(इ) पाँच-छ: वाक्यों में उत्तर दें—

प्रश्न 1.
रेतीली भूमि (धरती) के सुधार के लिए समुचित प्रबंध का वर्णन करें।
उत्तर-
रेतीली भूमियों के सुधार के लिए योग्य प्रबंध निम्नलिखित अनुसार हैं—

  1. हरी खाद को फूल पड़ने से पहले या दो महीने की फ़सल को ज़मीन में दबा दें। हरी खाद के लिए सन या ढेंचे की बुवाई की जा सकती है।
  2. अच्छी तरह गली-सड़ी रूड़ी को प्रयोग कर खेत में जुताई के द्वारा खेत में मिला देना चाहिए।
  3. मुर्गियों की खाद, सूअर की खाद, कंपोस्ट खाद आदि के प्रयोग से भी सुधारा जा सकता है।
  4. मई-जून के महीने में खेतों को खाली नहीं रखना चाहिए। कोई न कोई फसल बोकर रखें ताकि इनके जीवांश मादे को बचाया जा सके।
  5. फ़ली वाली फसलों की कृषि करनी चाहिए।
  6. सिंचाई के लिए छोटी क्यारियां बनाओ।
  7. ऊपर वाली रेतीली सतह को कराहे के साथ एक तरफ कर दो और नीचे की अच्छी मैरा मिट्टी की सतह का इस्तेमाल करें।
  8. तालाबों की चिकनी मिट्टी भी खेतों में डालकर लाभ मिलता है।

प्रश्न 2.
कणों के आकार के अनुपात भूमि के तीन प्रमुख प्रकारों का वर्णन करें।
उत्तर-
कणों के आकार के अनुपात अनुसार भूमि की तीन श्रेणियां हैं—
1. रेतीली भूमि
2. चिकनी भूमि
3. मैरा (दोमट) भूमि।।

  1. रेतीली भूमि-गीली मिट्टी का लड्डू बनाते तुरन्त ही टूट जाता है। इसके कण उंगलियों में रख कर महसूस किए जा सकते हैं। सिंचाई का पानी लगाते ही सोख लिया जाता है। इसके कणों में मध्य खाली स्थान अधिक होता है। इस मिट्टी की जुताई आसान है तथा इसको हल्की भूमि कहा जाता है। इसमें हवा तथा पानी का आवागमन सरल है।
  2. चिकनी भूमि-गीली मिट्टी का लड्डू सरलता से बन जाता है तथा टूटता नहीं है। इसके कणों का आकार रेत के कणों की तुलना में बहुत कम होता है। इसमें कम-सेकम 40% चिकने कण होते हैं। इसमें कई दिनों तक पानी रुका रहता है। जब नमी कम हो जाती है तो जुताई के समय मिट्टी ढीम बनके निकलती है। सूख जाने पर इसमें दरारें पड़ जाती हैं। भूमि जैसे फट जाती है। इनमें पानी रखने की शक्ति रेतीली भूमि से कहीं अधिक होती है।
  3. मैरा (दोमट) भूमि-यह भूमि रेतीली से चिकनी भूमि के बीच होती है। इसके कणों का आकार भी चिकनी तथा रेतीली भूमियों के कणों के मध्य होता है। इनमें रोगों की संरचना हवा तथा पानी का संचालन, पानी सम्भाल समर्था आहारीय तत्त्व की मात्रा आदि गुण अच्छी फसल की प्राप्ति के लिए उपयुक्त तथा उपजाऊ हैं। इस भूमि को कृषि के लिए उत्तम माना गया है। इसके कण हाथों में पाऊडर जैसे फिसलते हैं।

प्रश्न 3.
एक आँकड़ा आकृति के द्वारा भूमि के मुख्य भाग दर्शाएं।
उत्तर-
भूमि एक मिश्रण है जिसमें खनिज पदार्थ, जैविक पदार्थ, पानी तथा हवा होती है। इनकी मात्रा को नीचे दिए गए चित्र के अनुसार दर्शाया गया है। हवा तथा पानी की मात्रा आपस में कम अधिक हो सकती है।
PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 1 भूमि एवम् भूमि सुधार 1
चित्र-भूमि के मुख्य भाग

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 1 भूमि एवम् भूमि सुधार

प्रश्न 4.
रेतीली धरती के सुधार का उपाय विस्तारपूर्वक वर्णन करें।
उत्तर-
रेतीली भूमियों के सुधार के लिए योग्य प्रबंध निम्नलिखित अनुसार हैं—

  1. हरी खाद को फूल पड़ने से पहले या दो महीने की फ़सल को ज़मीन में दबा दें। हरी खाद के लिए सन या ढेंचे की बुवाई की जा सकती है।
  2. अच्छी तरह गली-सड़ी रूड़ी को प्रयोग कर खेत में जुताई के द्वारा खेत में मिला देना चाहिए।
  3. मुर्गियों की खाद, सूअर की खाद, कंपोस्ट खाद आदि के प्रयोग से भी सुधारा जा सकता है।
  4. मई-जून के महीने में खेतों को खाली नहीं रखना चाहिए। कोई न कोई फसल बोकर रखें ताकि इनके जीवांश मादे को बचाया जा सके।
  5. फ़ली वाली फसलों की कृषि करनी चाहिए।
  6. सिंचाई के लिए छोटी क्यारियां बनाओ।
  7. ऊपर वाली रेतीली सतह को कराहे के साथ एक तरफ कर दो और नीचे अच्छी मैरा मिट्टी की सतह का इस्तेमाल करें।
  8. तालाबों की चिकनी मिट्टी भी खेतों में डालकर लाभ मिलता है।

प्रश्न 5.
सेम वाली धरती में फसलों की प्रमुख समस्याएँ एवम् सेम की धरती को सधारने की विधि बतलाएँ।
उत्तर-
ऐसी भूमियाँ जिनमें भूमि के नीचे पानी की सतह ज़ीरो से 1.5 मीटर तक की गहराई पर हो तो उनको सेम वाली भूमियाँ कहा जाता है। यह पानी इतनी नज़दीक आ जाता है कि पौधों की जड़ों वाली स्थान पर भूमि के सुराख पानी के साथ भरे रहते हैं और भूमि एवम् भूमि सुधार भूमि हमेशा ही गीली रहती है। पौधे की जड़ों को हवा नहीं मिलती और हवा का आवागमन भी कम हो जाता है। भूमि में ऑक्सीजन कम हो जाती है और कार्बनडाइऑक्साइड ज़्यादा हो जाती है।
सेम की समस्या सुलझाने के लिए कई उपाय किए जाते हैं, जैसे-रुके हुए पानी का सेम नालियों द्वारा निकास, बहुत ट्यूबवैल लगा कर पानी का ज़्यादा प्रयोग, धान और गन्ने जैसी फसलों की कृषि करनी चाहिए, जंगलों के अधीन क्षेत्रफल बढ़ाना चाहिए।

Agriculture Guide for Class 8 PSEB भूमि एवम् भूमि सुधार Important Questions and Answers

बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
भूमि-विज्ञान के अनुसार धरती को निर्जीव वस्तु या जानदार वस्तु माना गया?
उत्तर-
जानदार वस्तु।

प्रश्न 2.
भूमि में कितने प्रतिशत खनिज तथा जैविक पदार्थ होता है?
उत्तर-
खनिज 45% और जैविक पदार्थ 0-5% है।

प्रश्न 3.
हल्की भूमि किसको कहा जाता है?
उत्तर-
रेतीली भूमि को।

प्रश्न 4.
पानी सम्भालने की शक्ति सबसे ज्यादा किस भूमि में है?
उत्तर-
चिकनी मिट्टी में।

प्रश्न 5.
खेती के लिए कौन-सी भूमि उत्तम मानी गई है?
उत्तर-
मैरा भूमि।

प्रश्न 6.
तेज़ाबी भूमियों की समस्या किस इलाके में ज्यादा है ?
उत्तर-
बारिश वाले इलाकों में।

प्रश्न 7.
कितने पी० एच० वाली भूमियाँ तेज़ाबी होती हैं ?
उत्तर-
पी० एच० 7 से कम वाली।

प्रश्न 8.
कितनी पी० एच० वाली भूमि खेती के लिए ठीक मानी जाती है?
उत्तर-
6.5 से 8.7 तक पी० एच० वाली।

प्रश्न 9.
लवणी भूमियों की पी० एच० कितनी होती है?
उत्तर-
8.7 से कम।

प्रश्न 10.
रेह, थूर या शोरे वाली भूमियाँ कौन-सी हैं ?
उत्तर-
लवणी भूमियाँ।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 1 भूमि एवम् भूमि सुधार

प्रश्न 11.
क्षारीय भूमियों में पानी समाने की क्षमता कितनी है?
उत्तर-
बहुत कम।

प्रश्न 12.
हरी खाद की फ़सल बताओ।
उत्तर-
सन जंतर।

प्रश्न 13.
रेतीली भूमियों में सिंचाई के लिए कैसा क्यारा बनाया जाता है ?
उत्तर-
छोटे आकार का।

प्रश्न 14.
तेज़ाबी भूमि में चूना डालने का सही समय बताओ।
उत्तर-
फसल बोने से 3-6 महीने पहले।

प्रश्न 15.
पंजाब में तेज़ाबी भूमियों की कितनी गम्भीर समस्या है ?
उत्तर-
पंजाब में तेज़ाबी भूमियों की समस्या नहीं है।

प्रश्न 16.
लवणीय भूमियों में कौन-से लवण अधिक होते हैं ?
उत्तर-
कैल्शियम, मैग्नीशियम तथा पोटाशियम के क्लोराइड।

प्रश्न 17.
सेम वाली भूमि में धरती के नीचे पानी का स्तर क्या है ?
उत्तर-
धरती के नीचे पानी का स्तर शून्य से डेढ़ मीटर तक होता है।

छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
रेतीली भूमि की पहचान के लिए दो तरीके बताएँ।
उत्तर-
रेतीली भूमि में पानी सिंचाई करने के साथ ही पानी समा जाता है। उँगलियों में इसके कण महसूस किए जा सकते हैं।

प्रश्न 2.
चिकनी मिट्टी में पानी सोखने और सम्भालने की शक्ति कैसे बढ़ाई जा सकती है?
उत्तर-
प्राकृतिक खादों का प्रयोग करना, जुताई करना और गोडी करने के साथ चिकनी मिट्टी की पानी सोख और सम्भालने की शक्ति बढ़ाई जा सकती है।

प्रश्न 3.
भूमि में तेज़ाबीपन बढ़ने का कारण बताएँ।
उत्तर-
बहुत बारिश कारण ज़्यादा हरियाली रहती है। पौधों आदि के पत्ते भूमि पर गिर कर गलते-सड़ते रहते हैं और वर्षा के पानी के बहाव से क्षारीय लवण बह जाते हैं, जिसके कारण भूमि में तेज़ाबीपन बढ़ जाता है।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 1 भूमि एवम् भूमि सुधार

प्रश्न 4.
लवणी भूमियों के दो गुण बताएँ।
उत्तर-

  1. इन भूमियों में कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटाशियम के क्लोराइड और सल्फेट लवणों की मात्रा बढ़ जाती है।
  2. इनमें पानी समाने की समर्था काफ़ी होती है और जुताई के लिए नर्म होती हैं।

प्रश्न 5.
क्षारीय भूमियों के दो गुण बताएँ।
उत्तर-

  1. इन भूमियों में सोडियम के कार्बोनेट और बाइकार्बोनेट वाले लवण बहुत मात्रा में होते हैं।
  2. waq पानी समाने की समर्था कम होती है। जुताई बहुत कठिन होती है।

प्रश्न 6.
तेज़ाबी भूमियों के सुधार के लिए दो तरीके बताएँ।
उत्तर-
चूने का प्रयोग करके और गन्ना मिल की मैल और लकड़ी की राख का प्रयोग किया जा सकता है। चूने के लिए कैल्शियम कार्बोनेट का प्रयोग होता है।

प्रश्न 7.
तेज़ाबी भूमि में चूना डालने के तरीके के बारे में बताएँ।
उत्तर-
चूना डालने का सही समय बुवाई से 3-6 महीने डाल कर जुताई कर देनी चाहिए।

बड़े उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
मलहड़ किसे कहते हैं? यह कैसे बनता है ?
उत्तर-
जीव-जन्तुओं तथा वनस्पति के अवशेष, मल-मूत्र तथा उनके गले सड़े अंग जो कि मिट्टी में समय-समय पर मिलते रहते हैं, को मलहड़ अथवा ह्यमस कहते हैं। घास-फूस, फसलें, वृक्ष, सुंडियां केंचुए, जीवाणु, कीटाणु ढेरों की रूढ़ि तथा घर का कूड़ा-कर्कट भी मलहड़ के हिस्से हो सकते हैं। इन पदार्थों के ज़मीन में मिलने से भूमि के गुणों में बहुत सुधार होता है। इससे प्राप्त होने वाली उपज पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है।

जब भी जैविक पदार्थ अथवा कार्बनिक चीजें मिट्टी में मिलाई जाती हैं, सूक्ष्म जीवाणुओं तथा बैक्टीरिया की क्रियाओं से इन पदार्थों का विघटन आरम्भ हो जाता है तथा यह पदार्थ गलना-सड़ना आरम्भ कर देते हैं। इनमें से कई प्रकार की गैसें पैदा होती हैं जो हवा में मिल जाती हैं। इसलिए गल-सड़ रही चीज़ों से हमें कई बार दुर्गन्ध भी आने लग जाती है। कार्बनिक पदार्थ टूट कर अकार्बनिक तत्त्वों जैसे कार्बन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, फॉस्फोरस तथा गन्धक में बदल जाते हैं। पानी, भू-ताप तथा भू-जीवों की क्रिया से यह तत्त्व पौधों के लिए प्राप्त योग्य रूप में परिवर्तित हो जाते हैं तथा यह दुबारा पौधों से शरीरों के अंग बनकर कार्बनिक पदार्थों में बदल जाते हैं तथा इस तरह यह बनने तथा टूटने का चक्र चलता रहता है इस तरह यह कहा जा सकता है कि मलहड़ जैविक पदार्थों की पौधों के लिए प्राप्ति योग्य अवस्था है।

प्रश्न 2.
भूमि-बनावट की कौन-सी किस्म कृषि के लिए सबसे अच्छी है तथा क्यों ? उदाहरण सहित बताओ।
उत्तर-
फसलें जड़ों द्वारा भूमि में से अपना भोजन प्राप्त करती हैं। फसलें आसानी से यह भोजन तभी प्राप्त कर सकती हैं यदि भूमि के टुकड़ों के आकार छोटे हों तथा यह बहुत कम शक्ति से टूट जाएं। ऐसी बनावट उसी हालत में सम्भव है अगर भूमि में मलहड़ अथवा जैविक पदार्थ की मात्रा काफ़ी अधिक हो। भूमि की ऐसी उचित तथा आवश्यक बनावट को भुरभुरी बनावट कहा जाता है। भुरभुरी बनावट वाली भूमि में ढेले नर्म तथा बहुत छोटे आकार के होते हैं। इन ढेलों को हाथों में मलकर आसानी से तोड़ा जा सकता है। ढेलों के कणों में आपस में जुड़कर रहने की शक्ति बहुत कम होती है। इसलिए वह टूट कर छोटे-छोटे कणों के रूप में भूमि का अंग बन जाती हैं। कणों के बीच जुड़ने की शक्ति का कम होना पानी तथा हवा के लिए काफ़ी स्थान उपलब्ध होने के कारण बनता है। जुड़ने की शक्ति कम होने से जीवाणुओं के लिए विघटन का कार्य करना काफ़ी आसान रहता है तथा उन्हें सांस लेने के लिए आवश्यक हवा भी मिल जाती है। भूमि नर्म होने से जड़ों को फैलने में कोई कठिनाई नहीं आती तथा वह अच्छी तरह फैलकर आवश्यक पौष्टिक तत्त्व प्राप्त कर सकती हैं।

प्रश्न 3.
भूमि के भौतिक गुणों की सूची बनाओ। इनमें से किसी एक गुण के बारे में तीन-चार लाइनें लिखो।
उत्तर-
विभिन्न भूमियों के भौतिक गुण भी अलग-अलग होते हैं। इसका कारण भूमियों में कणों के आकार, क्रम, जैविक पदार्थों की मात्रा तथा मुसामों में अन्तर होना है। भूमि में पानी का संचार तथा बहाव कैसे होता है, पौधों को खुराक देने की शक्ति तथा हवा की गति, यह बातें भूमि के भौतिक गुणों पर निर्भर करती हैं।
भूमि के भौतिक गुण निम्नलिखित हैं—

  1. कण-आकार
  2. प्रवेशता
  3. गहराई
  4. रंग
  5. घनत्व
  6. नमी सम्भालने की योग्यता
  7. तापमान।

कण-आकार- भूमि विभिन्न मोटाई के खनिज कणों की बनी होती है। भूमि का कण आकार इसमें मौजूद अलग-अलग मोटाई के कणों के आपसी अनुपात पर निर्भर करता है। भूमि की उर्वरा शक्ति कण-आकार पर निर्भर करती है। कण-आकार का प्रभाव भूमि की जल ग्रहण शक्ति तथा हवा के यातायात की मात्रा तथा गति पर भी पड़ता है।

प्रश्न 4.
पी० एच० अंक से क्या अभिप्राय है ? भूमि के पी० एच० अंक का उसकी तासीर पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर-
पी० एच० अंक-भूमि अम्लीय है, क्षारीय अथवा उदासीन है बताने के लिए एक अंक प्रणाली उपयोग की जाती है जिसे भूमि की पी० एच० मूल्य अथवा मात्रा कहा जाता है। वास्तव में पी० एच० मात्रा किसी घोल में हाइड्रोजन (H+) तथा हाइड्राक्सल (OH) आयनों के आपसी अनुपात को बताती है।

भूमि की पी० एच० मात्रा गुण
8.7 से अधिक क्षारीय भूमि
8.7 – 7 हल्का खारापन
7 उदासीन
7.5 – 5 तक हल्की अम्लीय
6.5 से कम अम्लीय भूमि

 

अधिकतर फसलें 6.5 से 7.5 पी० एच० तक वाली भूमियों में अच्छी तरह फलफूल सकती हैं। खाद्य तत्त्वों का पौधों को उचित रूप में प्राप्त होना भूमि को पी० एच० मात्रा पर निर्भर करता है। 6.5 से 7.5 पी० एच० मात्रा वाली भूमियों में से पौधे बहुत सारे खाद्य तत्त्वों को आसानी से उचित रूप में प्राप्त कर लेते हैं। कुछ सूक्ष्म तत्त्व जैसे मैंगनीज़, लोहा, तांबा, जिस्त आदि अधिक अम्लीय भूमियों में से अधिक मात्रा में पौधों को प्राप्त हो जाते हैं पर कई बार इनकी अधिक मात्रा पौधों के लिए जहर का कार्य भी करती है।

प्रश्न 5.
भूमि में नमी कैसे आ जाती है ? नमी का फसलों पर क्या प्रभाव पड़ता है तथा कैसे ?
उत्तर-
नमी का कारण स्थाई रूप से बहने वाली नहरों का पानी भूमि छिद्रों द्वारा आस-पास की भूमि में रिस-रिस कर पहुंच जाता है। पन्द्रह-बीस साल में धरती के खुले पानी का तट धरती की सतह के निकट आ जाता है, भूमि नमी की मार तले आ जाती है। इसके अतिरिक्त बाढ़ों का पानी, अच्छे जल निकास प्रबन्ध की कमी आदि भी नमी का कारण बन सकते हैं।

नमी का प्रभाव-पौधों के बढ़ने पर नमी के कई प्रभाव पड़ते हैं। बहुत सारे काश्त किये जाने वाले पौधों की जड़ें जल-तल के ऊपर वाली भूमि-तह में ही रह जाती हैं। पौधे अधिक समय पानी में खड़े रहकर मर जाते हैं। भूमि वायु की कमी हो जाती है। पानी की उच्च ताप योग्यता के कारण भूमि में तापमान परिवर्तन भी घट जाता है।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 1 भूमि एवम् भूमि सुधार

प्रश्न 6.
तेज़ाबी भूमियों में चूना डालने के लाभ बताओ।
उत्तर-
तेज़ाबी भूमियों में चूना डालने के लाभ—

  1. इससे भूमि का तेज़ाबीपन समाप्त हो जाता है।
  2. फॉस्फोरस पौधों को उचित रूप में प्राप्त होने वाले रूप में बदल जाती है।
  3. चूने में खाद्य तत्त्व मैग्नीशियम तथा कैल्शियम होते हैं।
  4. जैविक पदार्थों के गलने-सड़ने की क्रिया तेज़ हो जाती है तथा पौधों के लिए नाइट्रोजन योग्य रूप की मात्रा में बढ़ोत्तरी हो जाती है।
  5. सूक्ष्म जीव क्रियाएं तेज़ी से होने लगती हैं।

प्रश्न 7.
भू-आकार बांट पर विस्तारपूर्वक लिखें।
उत्तर-
मिट्टी के कणों का आकार एक-सा नहीं होता। कुछ बहुत मोटे तथा कुछ बहुत सूक्ष्म अथवा बारीक होते हैं। आकार के आधार पर मिट्टी के कणों की बांट को आकार बांट कहा जाता है। मिट्टी में साधारणतः तीन तरह के कण होते हैं—
रेत के कण, चिकनी मिट्टी के कण तथा भाल के कण।
इन कणों की मात्रा अनुसार भूमि के आकार की बांट की जाती है जिसे भू-आकार बांट कहा जाता है। भू-आकार बांट निम्नानुसार की गई है—

मात्रा बांट
40 से अधिक प्रतिशत चिकनी मिट्टी वाली भूमि भारी चिकनी
40-31 से अधिक प्रतिशत चिकनी मिट्टी वाली भूमि चिकनी
31-21 से अधिक प्रतिशत चिकनी मिट्टी वाली भूमि मैरा चिकनी
20-11 से अधिक प्रतिशत चिकनी मिट्टी वाली भूमि मैरा
10-06 से अधिक प्रतिशत चिकनी मिट्टी वाली भूमि रेतीली मैरा
05-00 से अधिक प्रतिशत चिकनी मिट्टी वाली भूमि रेतीली

 

अन्तर्राष्ट्रीय सोसाइटी अनुसार भूमि के कणों की आकार-बांट निम्नानुसार—

कण-आकार कण-आकार मिली मीटरों में देखना
चिकनी मिट्टी 0.002 से कम माइक्रोस्कोप से
भाल 0.002 तथा 0.02 के बीच माइक्रोस्कोप से
बारीक रेत 0.02 तथा 0.20 के बीच नंगी आंख से
मोटी रेत 0.20 तथा 2.00 के बीच नंगी आंख से
पत्थर, रोड़े अथवा कंकड़ 2.00 से अधिक नंगी आंख से

 

प्रश्न 8.
भूमि के मुख्य भौतिक गुणों के नाम लिखो तथा कोई दो की व्याख्या भी करो।
उत्तर-
विभिन्न भूमियों के भौतिक गुण भी अलग-अलग होते हैं। इसका कारण भमियों में कणों के आकार, क्रम, जैविक पदार्थों की मात्रा तथा मुसामों में अन्तर का होना है। भूमि में जल का संचार तथा बहाव कैसे होता है, पौधों को खुराक देने की शक्ति तथा हवा की गति यह बातें भूमि के भौतिक गुणों पर निर्भर करती हैं।
भूमि के भौतिक गुण निम्नलिखित हैं—

  1. कण-आकार
  2. प्रवेशता
  3. गहराई
  4. रंग
  5. घनत्व
  6. नमी सम्भालने की योग्यता
  7. तापमान

उपरोक्त गुणों की व्याख्या निम्नलिखित अनुसार है—

1. कण-आकार-भूमि विभिन्न मोटाई के खनिज कणों की बनी होती हैं। भूमि का कण-आकार इसमें मौजूद विभिन्न मूल कणों के आपसी अनुपात पर निर्भर करता है।
महत्त्व-भूमि की उर्वरा शक्ति कण के आकार पर निर्भर करती है। कण-आकार का प्रभाव भूमि की जल ग्रहण शक्ति तथा हवा के आवागमन की मात्रा तथा गति पर भी पड़ता है। अन्तर्राष्ट्रीय सोसाइटी अनुसार भूमि-कणों को निम्नलिखित भागों में बांटा गया है—

  1. पत्थर, रोड़े अथवा कंकड़
  2. मोटी रेत
  3. बारीक रेत
  4. भाल
  5. चिकनी मिट्टी।

कणों के आकार अनुसार भूमि को 12 श्रेणियों में बांटा जा सकता है। पर तीन मुख्य श्रेणियां हैं-रेतीली भूमियां, मैरा भूमियां तथा चिकनी भूमियां।
2. प्रवेशता-प्रवेशता से अभिप्राय है भूमि में पानी तथा हवा का संचार अथवा प्रवेश करना कितना आसान है। भूमि की जल अवशोषण की शक्ति, पानी सम्भालने की शक्ति तथा जड़ों की गहराई भूमि के इस गुण पर निर्भर है। प्रवेशता का गुण भूमि में मुसामों की मात्रा पर निर्भर करता है। बहुत ही बारीक छिद्रों को मुसाम कहा जाता है। मुसाम शरीर की त्वचा (चमड़ी) में भी होते हैं जिनके द्वारा हमें पसीना आता है। जिस भूमि में प्रवेशता गुण अधिक हो, वह भूमि फसलों के फलने-फूलने के लिए अच्छी रहती है। क्योंकि इस तरह की भूमि में जल तथा सम्भालने की शक्ति अधिक होती है तथा फसल की जड़ें भूमि में अधिक गहराई तक जाकर अधिक मात्रा में पौष्टिक तत्त्व तथा भोजन प्राप्त करने के समर्थ हो जाती हैं। कई बार तो भूमि के नीचे कठोर परत बन जाती है जिस कारण जड़ें नीचे नहीं जा सकतीं।

प्रश्न 9.
भूमि के कोई दो रासायनिक गुणों के नाम बारे विस्तार से लिखें।
उत्तर-
भूमि के रासायनिक गुणों का महत्त्व-भूमि के रासायनिक गुणों का पौधों के फलने-फूलने पर सीधा प्रभाव पड़ता है। खाद्य तत्त्व को पौधे प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त नहीं कर सकते।
1. पी० एच०-भूमि तेजाबी है, क्षारीय अथवा उदासीन है बताने के लिए एक अंक प्रणाली उपयोग की जाती है जिसे भूमि की पी० एच० मूल्य अथवा मात्रा कहा जाता है। वास्तव में पी० एच० मात्रा किसी घोल में हाइड्रोजन (H+) अथवा हाइड्राक्सल (OH) आयनों के आपसी अनुपात को बताती है।

भूमि की पी० एच० मात्रा गुण
8.7 से अधिक क्षारीय भूमि
8.7-7 हल्का क्षारीयपन
7 उदासीन
7-65 तक हल्की तेज़ाबी
6.5 से कम तेजाबी भूमि

 

अधिकतर फसलें 6.5 से 7.5 पी० एच० तक वाली भूमियों में ठीक तरह फल-फूल सकती है। खाद्य तत्त्वों का पौधों को उचित रूप में प्राप्त होना भी पी० एच० पर निर्भर करता है। 6.5 से 7.5 पी० एच० मात्रा वाली भूमियों में पौधे बहुत सारे खाद्य तत्त्वों को आसानी से उचित रूप में प्राप्त कर लेते हैं। कुछ सूक्ष्म तत्त्व जैसे मैगनीज़, लोहा, तांबा, जिस्त आदि अधिक तेज़ाबी भूमियों में से अधिक मात्रा में उचित रूप में पौधों को प्राप्त हो जाते हैं पर कई बार इनकी अधिक मात्रा पौधों के लिए ज़हर का कार्य भी करती है।

2. जैविक पदार्थ-ज़मीन में जैविक पदार्थ पौधों की जड़ों, पत्तों तथा घास-फूस के गलने-सड़ने से बनता है। भूमि में पाए जाते किसी भी जैविक पदार्थ पर बहत सारे सूक्ष्म जीव अपना असर करते हैं तथा जैविक पदार्थ विघटन करके उसको अच्छी तरह गला-सड़ा देते हैं। ऐसे पदार्थ को मलहड़ (ह्यूमस) का नाम दिया गया है। ह्यूमस खाद्य तत्त्वों फॉस्फोरस, गन्धक तथा नाइट्रोजन का विशेष स्रोत है। इसमें थोड़ी मात्रा में अन्य खाद्य तत्त्व भी हो सकते हैं। भूमि की जल ग्रहण योग्यता, हवा की गति तथा बनावट को ठीक रखने के लिए जैविक पदार्थ बहुत लाभदायक हैं। इससे भूमि की खाद्य तत्त्व सम्भालने की शक्ति भी बढ़ती है। पंजाब की जमीनों में जैविक पदार्थ की मात्रा साधारणत: 0.005 से 0.90 प्रतिशत है। जैविक तथा कम्पोस्ट डालने से भूमि में जैविक पदार्थों की मात्रा में बढ़ोत्तरी की जा सकती है।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 1 भूमि एवम् भूमि सुधार

प्रश्न 10.
मलहड़ की कृषि में महत्ता पर रोशनी डालो।
उत्तर-
मलहड़ की कृषि में महत्ता—

  1. शीघ्र गलने वाला मलहड़ डालने से मिट्टी के कण आपस में इस तरह जुड़ जाते हैं कि उनके छोटे तथा नर्म (भुरभुरी) ढेले बन जाते हैं। इस तरह का मलहड़ रेतीली तथा चिकनी किस्मों की भूमियों के लिए बढ़िया रहता है। मलहड़ रेतीली मिट्टी तथा खुरदरे कणों को आपस में जोड़ने में सहायता करता है तथा चिकनी मिट्टी को नर्म कर देता है जिससे इसका आयतन बढ़ जाता है। हवा का आवागमन आसान तथा तेज़ हो जाता है। इस तरह मलहड़ रेतीली तथा चिकनी दोनों प्रकार की भूमियों को अधिक भुरभुरी तथा उपजाऊ बना देता है।
  2. मलहड़ भूमि को नर्म कर देता है जिससे भूमि की पानी सोखने की शक्ति में बढ़ौत्तरी होती है तथा भूमि पानी को अधिक देर तक लम्बे समय तक अपने अन्दर सम्भाल कर रख सकती है।
  3. भूमि में मौजूद लाभदायक तथा उपयोगी जीवाणु मलहड़ से अपना भोजन भी प्राप्त करते हैं। मलहड़ के विघटन से जो कार्बन पैदा होती है वह इन जीवाणुओं के लिए भोजन का कार्य करती है। इससे यह अधिक शक्तिशाली रूप में क्रिया करने के योग्य हो जाते हैं।
  4. पौधों की जड़ें ज़मीन में छिद्र करके धरती को नर्म कर देती हैं। जड़ों के गलनेसड़ने के पश्चात् छिद्रों द्वारा पानी धरती के नीचे चला जाता है तथा ऑक्सीजन गैस के अन्दर जाने तथा कार्बन डाइऑक्साइड गैस के बाहर निकलने के लिए भी यह छिद्र मदद अथवा सहायता करते हैं।
  5. मलहड़ तथा कई पौष्टिक तत्त्व जैसे नाइट्रोजन, गन्धक, फॉस्फोरस आदि प्राप्त होते हैं। यह तत्त्व भूमि के कणों के साथ चिपके रहते हैं। आवश्यकता पड़ने पर पौधा इन तत्त्वों को प्रयोग कर सकता है।
  6. कई भूमियों की तासीर ऐसी होती है कि पौधे भूमि में मौजूद आवश्यक तत्त्व प्राप्त नहीं कर सकते। पर मलहड़ की मौजूदगी में तत्त्व पौधों के उपयोग लायक बन जाते हैं। उदाहरणतः अम्लीय ज़मीनों में फॉस्फोरस।
  7. मलहड़ के गलने-सड़ने से कई तरह के तेज़ाब पैदा होते हैं जो कि क्षारीय भूमियों का खारापन कम करते हैं। यह तेज़ाब तथा कार्बन गैसों (जो खुद भी अम्लीय गुण रखती हैं) पोटाशियम आदि से मिलकर भूमि के खारेपन को घटा कर उसके पौधों को बढ़ने तथा फलने-फूलने के अनुकूल तथा उचित बनाते हैं।
  8. मलहड़ भू-ताप को स्थिर रखने में मदद करता है। बाह्य तापमान में कमी या बढ़ौतरी मलहड़ वाली भूमि के तापमान पर बहुत प्रभाव नहीं डालता।
  9. कई तत्त्व पौधों को बहुत थोड़ी मात्रा में चाहिएं। ये तत्त्व रासायनिक खादों को प्राप्त नहीं होते। इनकी कमी से फसलों की पैदावार बहुत घट सकती है तथा किसान को काफी नुकसान हो सकता है। इनमें से काफ़ी तत्त्व मलहड़ से मिल जाते हैं।

प्रश्न 11.
मलहड़ कैसे समाप्त हो जाता है तथा भूमि में इसकी मात्रा बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए ?
उत्तर-
प्रत्येक फसल के साथ जड़ों, पत्तों, जीवाणुओं, कूड़ा-कर्कट, गोबर तथा हरी खाद द्वारा नया मलहड़ खेतों में मिलता रहता है। परन्तु साथ ही यह समाप्त भी होता
रहता है। पौधे तथा जीवाणु इसे प्रयोग कर लेते हैं। इसके कई तत्त्व गैसों के रूप में बदल जाते हैं तथा वायुमण्डल में मिल जाते हैं। कई स्थानों पर बहुत सख्त गर्मी पड़ती है जिससे मलहड़ के लाभदायक अंशों का नाश हो जाता है। इस तरह मलहड़ का फसल को कोई भी लाभ नहीं पहुंचता। जैसे कि पता ही है कि मलहड़ फसलों के लिए बहुत ‘लाभदायक होता है। इसलिए इसकी मात्रा भूमि में कम नहीं होने देनी चाहिए। इसलिए खेत में ऐसी फसल बो देनी चाहिए जिससे मलहड़ की मात्रा में बढ़ोत्तरी हो। इस मन्तव्य के लिए चने तथा अन्य फलीदार फसलें जिनकी जड़ों में नाइट्रोजन बांधने वाले बैक्टीरिया होते हैं, बो लेनी चाहिएं। इन फसलों की हरी खाद बनाकर जो उत्तम किस्म की मलहड़ होती है भूमि को अधिक उपजाऊ बनाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त ढेर की रूड़ी तथा कूड़ा मलहड़ की मात्रा बढ़ाने के लिए उपयोग किए जा सकते हैं।

प्रश्न 12.
भूमि की उर्वरा शक्ति की सम्भाल तथा प्रतिपूर्ति के लिए कौन-सी मुख्य बातों की ओर ध्यान देना आवश्यक है ?
उत्तर-
इसके लिए निम्नलिखित बातों की ओर ध्यान देना आवश्यक है—

1. धरती की भौतिक हालत-धरती की उचित भौतिक स्थिति अच्छी बुआई पर निर्भर करती है। अच्छी बुआई से अभिप्राय है इस तरह की बुआई जिससे धरती के कणों की बनावट ठीक तरह कायम रह सके अर्थात् ज़मीन में मिट्टी के ढेले भुरभुरे तथा नर्म हों। गीली बोई भूमि में वतर से पहले भूमि-कण अधिक अच्छी तरह जुड़ कर सख्त ढेलों का रूप धारण कर लेते हैं तथा यदि वतर में देरी हो जाए तो भी ज़मीन सूख जाती है तथा सख्त हो जाती है। ज़मीन के बीच वाला पानी बहुत सारी केशका नालियों द्वारा बाहर निकल जाता है तथा भूमि में नमी की कमी हो जाती है। फसल की अच्छी पैदावार के लिए हवा तथा पानी का धरती-छिद्रों में चलते रहना बहुत आवश्यक होता है। इसलिए बुआई समय पर करनी चाहिए। क्योंकि न तो इससे ढेले बनते हैं तथा न ही धरती की नमी बाहर निकलती है। अच्छी बुआई से भूमि की पानी जज़ब (अवशोषण) करने की शक्ति भी बढ़ जाती है तथा भूमि क्षरण से भी बची रहती है। भूमि की बनावट को ठीक रखने के लिए मलहड़ का अच्छा तथा उचित प्रयोग सहायक होता है। इसके अतिरिक्त अच्छे तथा उचित फसल-चक्र, जिसमें समय-समय पर गुच्छेदार जड़ों वाली तथा फलीदार फसलें आती रहें, साथ ही धरती की भौतिक हालत को ठीक रखने में सहायता मिलती है।

2. खेतों के नदीनों को साफ़ रखना-भूमि की उर्वरा शक्ति को कायम रखने के लिए खेत नदीनों से मुक्त हों, यह भी बहुत आवश्यक है। नदीन, खेत में बोई फसल के लिए आवश्यक पौष्टिक तत्त्वों को खुद ही खा जाते हैं। कम पौष्टिकता मिलने के कारण फसल कमज़ोर हो जाती है तथा अच्छी तरह फल-फूल नहीं सकती। इससे पैदावार कम हो जाती है। कई बार यदि नदीन अधिक मात्रा में हों तो वह छोटी फसल भूमि एवम् भूमि सुधार को पूरी तरह दबा लेते हैं तथा सारी फसल को नष्ट कर देते हैं। यदि नदीन फसल को फूल, फल लगने से पहले, न नष्ट किए जाएं तो पक जाने पर उनके बीज भूमि में मिल जाते हैं तथा अगली फसल के समय वह फसल से पहले ही उग कर अथवा उसके साथ बढ़कर उसे छोटी आयु में ही दबा लेते हैं तथा उसकी वृद्धि रोक देते हैं। इसलिए खेत को नदीनों से साफ़ रखने के लिए गुड़ाई तथा कई बार बुआई भी करनी पड़ती है। पंजाबी की प्रसिद्ध कहावत है-‘उठता वैरी, रोग दबाइये, बढ़ जाए तां फेर पछताइये’। नदीन भी किसान, फसल तथा धरती की उर्वरा शक्ति के रोग तथा वैरी हैं। इसलिए इन्हें भी पैदा होते ही नष्ट कर देना चाहिए। नदीनों को मारने के लिए वैज्ञानिकों ने नदीननाशी दवाइयों की खोज भी की है। पर इन रासायनिक दवाइयों का उपयोग बहुत सावधानी से करना चाहिए। इन दवाइयों को बच्चों की पहुँच से बहुत दूर रखना चाहिए, क्योंकि यह ज़हरीली होती हैं। इन दवाइयों के अधिक प्रयोग से वातावरण में प्रदूषण फैलता है। इसलिए इनका प्रयोग इस पक्ष से भी सावधानी से करना चाहिए।

3. कीड़ों तथा रोगों की रोकथाम-फंगस, निमाटोड तथा अन्य हानिकारक कीड़ेमकौड़े की कटाई के बाद भी ज़मीन पर ही पलते हैं। इस समय उन्हें समाप्त कर देना आसान रहता है। उनके खात्मे से ही धरती की उर्वरा शक्ति को सम्भाल कर रखना सम्भव होता है। इसलिए फसल की कटाई के पश्चात् समय पर ज़मीन की जुआई, बदल-बदल कर फसलों की बिजाई, एक से दूसरी फसल के बीच में समय का अन्तर, पराली को जलाना तथा जमीन में कीट तथा फंगस नाशक दवाइयों का उपयोग कुछ ऐसे साधन हैं, जिनसे रोगों तथा हानिकारक फंगस तथा कीटों को नष्ट करके काबू किया जा सकता है। इन्हें काबू करके ही ज़मीन की उर्वरा शक्ति को कायम रखा जा सकता है।

4. उचित तथा योग्य फसल-चक्र-विभिन्न फसलों के लिए अलग-अलग भोजन तत्त्वों की ज़रूरत होती है। कुछ ऐसे तत्त्व होते हैं जो प्रत्येक फसल द्वारा प्रयोग किए जाते हैं। परन्तु इनकी खपत की गई मात्रा तथा दर का अन्तर तो फिर भी होता है। इसलिए यह ज़रूरी हो जाता है कि एक खेत में एक फसल के पश्चात् दूसरी फसल वह बोई जाए जिसको पहली फसल से अलग प्रकार के तत्त्वों की ज़रूरत हो अथवा यह पहली फसल द्वारा हुए उर्वरा शक्ति के घाटे को कुछ हद तक पूरा करती हो। इस तरह भूमि की उपजाऊ शक्ति लम्बे समय तक कायम रखी जा सकती है।

प्रश्न 13.
सेम वाली भूमि पर नोट लिखें।
उत्तर-
स्वयं करें।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

ठीक/गलत

प्रश्न 1.

  1. भूमि में 45% खणिज पदार्थ हैं।
  2. लवणी भूमियों का पी.एच.मान 8.7 से कम होता है।
  3. तेज़ाबी भूमियों में चूना डाला जाता है।

उत्तर-

बहुविकल्पीय

प्रश्न 1.
तेज़ाबी भूमि का पी.एच. मान है—
(क) 7 के बराबर
(ख) 7 से कम
(ग) 7 से अधिक
(घ) 12.
उत्तर-
(ख) 7 से कम

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 1 भूमि एवम् भूमि सुधार

प्रश्न 2.
कौन-सी भूमि में पानी देर तक खड़ा रहता है ?
(क) चिकनी
(ख) मैरा
(ग) रेतीली
(घ) सभी ठीक
उत्तर-
(क) चिकनी

रिक्त स्थान भरो

  1. ……….. भूमि की समस्या अधिक वर्षा वाले क्षेत्र में होती है।
  2. कृषि के लिए ……………… पी०एच०वाली भूमि ठीक मानी जाती है ।
  3. …………. भूमि के लिए जिपस्म का प्रयोग किया जाता है।

उत्तर-

  1. तेज़ाबी,
  2. 6.5 से 8.7,
  3. क्षारीय।

भूमि एवम् भूमि सुधार PSEB 8th Class Agriculture Notes

  • भूमि धरती की ऊपर वाली मिट्टी की परत है, जिसमें फ़सल की जड़ें होती हैं और इसमें से फ़सल पानी और आहारीय तत्त्व प्राप्त करती है।
  • भूमि पौधे को खड़ा रखने में मदद करती है।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार भूमि प्राकृतिक शक्तियों के प्रभाव से प्राकृतिक मादे से पैदा हुई एक प्राकृतिक वस्तु है।
  • भू वैज्ञानिकों की दृष्टि से भूमि एक सजीव वस्तु है क्योंकि इसमें बहुत सारे असंख्य सूक्ष्मजीवों, कीटाणुओं, जीवाणुओं और छोटे-बड़े पौधों के पालन-पोषण की शक्ति है।
  • भूमि में 45% खनिज, 25% हवा, 25% पानी, 0 से 5% जैविक पदार्थों का मिश्रण . है जिसमें हवा पानी कम ज्यादा हो सकते हैं।
  • भूमि के मुख्य तौर पर दो तरह के गुण हैं-रासायनिक और भौतिक गुण।
  • भूमि के मुख्य भौतिक गुण हैं-कणों का आकार, भूमि घनत्व कम होना, कणों के मध्य में खाली जगह, पानी संजोए रखने की ताकत और पानी विलय करने की , ताकत आदि।
  • रेतीली भूमि के कण हाथों में रगड़ने पर खटकते हैं।
  • चिकनी मिट्टी में 40% चीकने कण होते हैं।
  • मैरा (दोमट) भूमि के लक्षण रेतीली और चिकनी भूमियों के बीच में होते हैं।
  • बहुत बारिश होने वाले खेतों में तेज़ाबी भूमि देखने को मिलती है।
  • pH का मूल्य 7 से कम होता है तो भूमि अम्लीय या तेज़ाबी होती है।
  • लवणों की किस्म के आधार पर कल्लर वाली भूमियां तीन तरह की होती हैं।
  • कल्लरी भूमियां हैं-लवणीय, क्षारीय और लवणीय-क्षारीय भूमि।
  • अम्लीय (तेज़ाबी) भूमियों का सुधार चूना डाल कर किया जा सकता है।
  • क्षारीय भूमियों में मिट्टी जांच के आधार पर जिप्सम का प्रयोग किया जा सकता है।
  • रेतली भूमि के सुधार के लिए हरी खाद, गली-सड़ी रूडी, फलीदार फसलों आदि की सहायता ली जाती है।
  • लवण वाली भूमि को पानी के साथ धोकर या फिर मिट्टी की ऊपर वाली परत को कराहे आदि के साथ खुरच कर साफ़ कर देते हैं।
  • चिकनी भूमियों में धान की बुवाई करनी लाभदायक रहती है।
  • सेम वाली भूमियों में भूमि के नीचे वाले पानी (भूमिगत जल) का स्तर बहुत ऊपर पौधों की जड़ों तक आ जाता है।
  • आमतौर पर जब भूमि के नीचे वाला पानी शून्य से डेढ़ मीटर होता है तो उस भूमि को सेम वाली भूमि कहते हैं।