PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय

Punjab State Board PSEB 7th Class Science Book Solutions Chapter 13 गति तथा समय Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Science Chapter 13 गति तथा समय

PSEB 7th Class Science Guide गति तथा समय Textbook Questions and Answers

1. खाली स्थान भरें :-

(i) किसी वस्तु की सीधी रेखा में गति को ……………………. .
उत्तर-
सरल रेखी

(ii) एक घड़ी का प्रयोग ……………………. मापने के लिए किया जाता है।
उत्तर-
समय

(iii) एक समान गति के लिए तय की गयी दूरी तथा लगे समय में बनाया गया ग्राफ एक ……………………… रेखा है।
उत्तर-
सीधी

(iv) एक साधारण पेंडुलम की गति को …………………… गति कहते हैं।
उत्तर-
दोलन।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय

2. निम्नलिखित के लिए ठीक या गलत लिखें :-

(i) प्रति इकाई समय में तय की गई दूरी को गति कहते हैं।
उत्तर-
ठीक

(ii) गति की S.I. इकाई Km/s है।
उत्तर-
ग़लत

(iii) पेंडुलम द्वारा एक दोलन के लिए लगाए गए समय को इसका आवर्तकाल कहते हैं।
उत्तर-
ठीक

(iv) चलते हुए वाहनों की गति मापने के लिए प्रयोग किए जाने वाले यंत्र को स्पीडोमीटर कहते हैं।
उत्तर-
ठीक।

3. कॉलमों का मिलान करें :-
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 1
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 2
उत्तर-
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 3

4. बहु वैकल्पिक उत्तरों वाले प्रश्न :-

प्रश्न (i)
निम्नलिखित में से कौन दूरी-समय ग्राफ वस्तु की विराम अवस्था को दर्शाता है ?
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 4
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 5
उत्तर-
(क) विराम अवस्था में दूरी-समय ग्राफ X-अक्ष (समय अक्ष) के समानांतर एक सीधी रेखा होती है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय

प्रश्न (ii)
निम्नलिखित में कौन-सा समीकरण गति पता करने के लिए ठीक संबंध दर्शाता है ?
(क) गति = दूरी × समय ।
(ख) गति = दूरी/समय
(ग) गति = समय/दूरी ।
(घ) गति = 1/दूरी × समय
उत्तर-
(ख) चाल = दूरी/समय।

प्रश्न (iii)
यह ………………………. गति की उदाहरण है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 6
(क) सरल रेखीय गति
(ख) दोलन गति
(ग) आवर्ती गति
(घ) चक्राकार गति।
उत्तर-
(ग) आवर्ती गति।

प्रश्न (iv)
एक कार 40 किमी/घंटा की गति के साथ 15 मिनट के लिए चलती है तथा अगले 15 मिनट के लिए इसकी गति 60 किमी/घंटा हो जाती है । कार द्वारा तय की गई कुल दूरी पता करो ।
(क) 100 किमी
(ख) 25 किमी
(ग) 15 किमी
(घ) 10 किमी
उत्तर-
(ख) 25 किमी

5. अति लघूत्तर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
गति की परिभाषा लिखें । इसकी S.I. इकाई क्या है ?
उत्तर-
गति – इकाई समय में तय की गई दूरी को उस वस्तु की गति कहते हैं।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 7
इकाई – गति को मापने की S.I. इकाई मीटर/सैकण्ड (m/s) है।

प्रश्न (ii)
पुराने समय में लोग समय मापने के लिए किन उपकरणों का प्रयोग करते थे ?
उत्तर-
पुराने (प्राचीन) समय में लोग प्राकृतिक घटनाओं द्वारा समय का माप करते थे। समय बीतने में समय मापने के लिए कुछ उपकरणों की खोज की गयी। उनमें से कुछ निम्नलिखित हैं-

  1. सूर्य घड़ी – सूरज की स्थिति में परिवर्तन के कारण परछायीं की स्थिति में परिवर्तन को सूर्य घड़ी द्वारा मापा जाता
  2. रेत घड़ी – इस घड़ी में रेत को एक बल्ब से दूसरे बल्ब में एक घंटे बहने का समय मापने के लिए प्रयोग किया जाता है।
  3. जल घड़ी – एक बर्तन से दूसरे बर्तन में खास समय में जल के बहने की समय मापने के लिए प्रयुक्त किया जाता था।
  4. पेंडुलम – साधारण पेंडुलम प्रत्येक दोलन के लिए बराबर समय लेता है। इस काल को आवर्तकाल कहते हैं।

प्रश्न (iii)
इनका माप पता करने के लिए प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों के नाम लिखें।
(क) चलते हुए वाहनों की गति।
(ख) वाहनों द्वारा तय की गई दूरी।
उत्तर-
(क) चलते वाहन की चाल मापने के लिए उपकरण – स्पीडोमीटर।
(ख) वाहनों द्वारा तय की गई दूरी – ओडोमीटर।

प्रश्न (iv)
ग्राफ क्या होता है ? इसकी किस्मों के नाम लिखें।
उत्तर-
ग्राफ – ग्राफ एक मात्रा की दूसरी मात्रा से तुलना को चित्र रूप में दर्शाता है। एक मात्रा को बदलने से दूसरी मात्रा अपने आप बदल जाती है।

ग्राफ की किस्में/प्रकार-ग्राफ की कई किस्में हैं-

  1. रेखीय ग्राफ
  2. छड़ ग्राफ
  3. पाई चार्ट या चक्कर ग्राफ।

6. लघूत्तर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
मंद तथा तेज़ गति में अंतर बताएं। इनके उदाहरण दें।
उत्तर-
मंद गति – यदि कोई वस्तु थोड़ी दूरी तय करने में बहुत लम्बा समय लगाती है तो उसकी गति मंद गति होती है।
उदाहरण – कछुआ तथा घोंघा की गति।
तेज़ गति – यदि कोई वस्तु उसी दूरी को तय करने में कम समय लगाती है तो उसकी गति तेज़ होती है।
उदाहरण – रेसिंग कार तथा चीते की गति।

प्रश्न (ii)
एक समान तथा असमान गतियों में अंतर बताएं। इनके उदाहरण दें।
उत्तर-
समान गति – यदि कोई वस्तु समान समय में समान दूरी तय करती है भले ही कालांतर कितना भी छोटा क्यों न हो, तो उस वस्तु की गति समान गति कहलाती है।

उदाहरण – मान लो एक बस 10 km की दूरी पहले 15 मिनट में तय करती है तथा अगले 15 मिनटों में 10 km की दूरी, फिर इससे अगले 15 मिनटों में भी 10 km की दूरी तय करती है, तो उस बस की गति समान गति होगी।

असमान गति – यदि कोई वस्तु समान समय में समान दूरी न तय करे तो उस वस्तु की गति असमान गति कहलाती है।

उदाहरण – मान लो एक कार सीधी सड़क पर 10 मिनटों में 25 km की दूरी तय करती है तथा अगले 10 मिनटों में 30 km तथा इससे अगले 10 मिनटों में 20 km की दूरी तय करती है, तो उस कार की गति असमान गति होगी।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय

प्रश्न (iii)
अजय अपने घर से 600 मीटर दूर अपने स्कूल जाता है। यदि उसे अपने घर से पैदल स्कूल तक जाने के लिए 5 मिनट लगते हैं, तो उसकी गति मीटर/सैकण्ड में पता करें।
हल :
अजय के स्कूल की घर से दूरी = 600 मीटर
स्कूल से घर की दूरी तय करने में लगा समय = 5 मिनट
= 300 सैकण्ड
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 8
= 2 मी०/सैं०

प्रश्न (iv)
दो स्टेशनों के बीच 216 किलोमीटर की दूरी है। 20 मीटर/सेकंड की गति के साथ चल रही एक रेलगाड़ी कितने घंटे में एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक पहुंचेगी ?
हल :
दो स्टेशनों के बीच दूरी = 216 किलोमीटर
रेलगाड़ी की चाल = 20 मी०/सैं०
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 9
= 3 घण्टे उत्तर

प्रश्न (v)
एक साधारण पेंडुलम 20 सैकंड में 50 दोलनें पूरी करता है । इसका आवर्तकाल पता करें ।
हल :
साधारण पेंडुलम के दोलनों की संख्या = 50
50 दोलनों को पूरा करने में लगा समय = 20 सैकण्ड
पेंडुलम का आवर्तकाल = ?
हम जानते हैं कि आवर्तकाल = 1 दोलन को लगा समय
\(\frac{20}{50}\)
= \(\frac{2}{5}\) सैकण्ड
= 0.4 सैकण्ड उत्तर

7. निबंधात्मक प्रश्न :-

प्रश्न (i)
एक साधारण पेंडुलम का आवर्तकाल पता करने की विधि लिखें।
उत्तर-
विधि-चित्र में दिखाए अनुसार लगभग 1 मीटर लम्बें धागे से एक धातु के गोले को बांधकर साधारण पेंडुलम बनाओ। यदि आस-पास कोई पंखा चल रहा हो तो उसे बंद कर दो। जब पेंडुलम को मध्य स्थिति पर विराम अवस्था में आने दो। मध्य स्थिति को फर्श पर चाक से अंकित करो। पेंडुलम का आवर्तकाल मापने के लिए एक विराम घड़ी या मोबाइल ले लो। गोले को एक तरफ ले जाओ। ध्यान रहे कि धागा खींचा होना चाहिए। अब गोले को धीरे से छोड़ दो। जब गोल अंतिम स्थिति पर हो तो विराम घड़ी शुरू कर दो। दोलनों की गिनती करो। पेंडुलम द्वारा 20 दोलनों को पूरा करने के लिए लिया गया समय नोट करो। अपने निरीक्षण को दी हुई सारणी में लिखो। 20 दोलनों के लिए लगे समय को दोलनों की गिनती (20) से भाग करो ताकि जो एक दोलन में लगे समय का पता चल सके। पेंडुलम द्वारा एक दोलन के लिए लगे समय को इसका आवर्तकाल कहते हैं।
इस क्रिया को 3-4 बार दोहराओ तथा नीचे दी गई सारणी में नोट करो ।
निरीक्षण

क्रम संख्या 20 दोलनों के लिए लगा समय आवर्तकाल
1.
2.
3.

आप देखोगे कि हर बार आवर्तकाल का माप लगभग एक समान होगा।

प्रश्न (ii)
एक कार पहले घंटे में 60 किलोमीटर, दूसरे घंटे में 75 किलोमीटर, तीसरे घंटे में 55 किलोमीटर तथा चौथे घंटे में 50 किलोमीटर दूरी तय करती है। कार की गति के लिए दूरी-समय ग्राफ बनाएं।
(क) पूरे सफर के लिए कार की गति पता करें ।
(ख) पहले घंटे से तीसरे घंटे के बीच कार की गति पता करें ।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 10

हल :
(क) पूरे सफर में तय की गई दूरी = 60 कि०मी० + 75 कि०मी० + 55 कि०मी०
+ 50 कि०मी०
= 240 कि०मी०
कुल लगा समय = 4 घण्टे
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 11
= 60 कि०मी०/घण्टा उत्तर

(ख) पहले घण्टे से लेकर तीसरे घण्टे तक तय की गयी दूरी
= 75 कि०मी० + 55 कि०मी०
= 130 मि०मी०
समय = 2 घण्टे
पहले घण्टे से तीसरे घण्टे तक कार की चाल = PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 12
= 65 कि०मी०/घण्टा उत्तर

प्रश्न (ii)
चित्र में दो वाहनों A तथा B की गति के लिए दूरी-समय ग्राफ दिया गया है। दोनों में से किसकी चाल अधिक है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 13
उत्तर-
दोनों वाहनों के दूरी – समय ग्राफ के अध्ययन से यह पता चलता है कि वाहन A की दूरी तथा समय के ग्राफ का अनुपात वाहन B की तुलना में अधिक है, इसलिए A वाहन की चाल वाहन B के मुकाबले अधिक है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय

Science Guide for Class 7 PSEB गति तथा समय Intext Questions and Answers

सोचें तथा उत्तर दें:-(पेज 157)

प्रश्न 1.
साधारण पेंडुलम क्या है ?
उत्तर-
साधारण पेंडुलम – एक धागे से बाँधकर किसी स्थिर बिंदु से लटकाए गए भारी पुंज (धातु के गोले) को साधारण पेंडुलम कहते हैं।

प्रश्न 2.
साधारण पेंडुलम की इधर-उधर की गति को क्या कहते हैं ?
उत्तर-
साधारण पेंडुलम की इधर-उधर की गति को दोलन गति कहते हैं।

प्रश्न 3.
पेंडुलम की एक दोलन के लिए लगे समय को इसका ……………….. कहते हैं।
उत्तर-
आवर्तकाल।

प्रश्न 4.
प्रति इकाई समय में किए गए दोलनों की संख्या को ………………………. कहते हैं।
उत्तर-
आवृत्ति।

सोचें तथा उत्तर दें :-(पेज 158)

प्रश्न 1.
हम विराम घड़ी के साथ क्या मापते हैं ?
उत्तर-
छोटे समय अंतराल को मापने के लिए विराम घडी प्रयोग की जाती है।

प्रश्न 2.
दूरी को मापने की इकाई क्या है ?
उत्तर-
मीटर ।

PSEB Solutions for Class 7 Science गति तथा समय Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(i) किसी वस्तु द्वारा इकाई समय में तय की गई दूरी को ………………….. कहते हैं।
उत्तर-
चाल

(ii) पेंडुलम द्वारा एक दोलन के लिए लगे समय को इसका ………………….. कहते हैं।
उत्तर-
आवर्त काल

(iii) वाहनों द्वारा तय की गई दूरी मापने के लिए प्रयोग होने वाले यंत्र को …………………. कहते हैं।
उत्तर-
ओडोमीटर

(iv) चलते हुए वाहनों की चाल मापने वाले यंत्र को ………………….. कहते हैं।
उत्तर-
स्पीडोमीटर

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय

(v) एक समान गति के लिए तय की गई दूरी तथा लगे समय में बनाया गया ग्राफ
उत्तर-
सीधी रेखा।

प्रश्न 2.
कॉलम A में दिए शब्दों को कॉलम B में दिए गए चित्रों से मिलाइए चित्रों-
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 14
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 15
उत्तर-
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 16
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 17
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 18

प्रश्न 3.
सही विकल्प चुनें-

(i) समय का मूल मात्रक है-
(क) मिनट
(ख) घंटा
(ग) सैकण्ड
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) सैकण्ड।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय

(ii) रेलगाड़ी की चाल व्यक्त की जाती है-
(क) m/h
(ख) km/h
(ग) cm/h
(घ) mm/h.
उत्तर-
(ख) km/h

(iii) चाल का S.I. मात्रक है-
(क) m/s
(ख) km/s
(ग) cm/s
(घ) mm/s.
उत्तर-
(क) m/s.

(iv) निम्न में से कौन-सा संबंध सही है ?
(क) चाल = दूरी × समय
(ख) चाल = PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 19
(ग) चाल = PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 20
(घ) इनमें से कोई नहीं।
दूरी
उत्तर-
(ख) चाल = PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 19

(v) गति जो एक समानांतर समय के बाद अपने आप को दोहराती है-
(क) दोलन गति
(ख) आवर्ती गति
(ग) आवर्त गति
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) आवर्ती गति।

(vi) तय की गई दूरी को मापने वाली युक्ति है-
(क) चाल मापी
(ख) ओडोमीटर (पथमापी)
(ग) लोलक
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) ओडोमीटर (पथमापी)।

(vii) सरल लोलक द्वारा एक दोलन पूरा करने में लगा समय-
(क) आवर्तकाल
(ख) दोलन गति
(ग) समय-चाल
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) आवर्तकाल।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय

(vii) नीचे दिखाए दूरी-समय ग्राफ़ों में से कौन-सा वस्तु की विराम अवस्था को दर्शाता है ?
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 21
(क) a
(ख) b
(ग) c
(घ) कोई नहीं ।
उत्तर-
(क) a.

(ix) निम्नलिखित में कौन-सा संबंध सही है ?
(क) चाल = दूरी × समय
(ख) चाल = PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 22
(ग) चाल = PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 23
(घ) चाल = PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 24
उत्तर-
(ख) चाल = PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 22

(x) चाल का मूल मात्रक है-
(क) km/min
(ख) m/min
(ग) km/h
(घ) m/s
उत्तर-
(घ) m/s.

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में कौन-सा कथन सही नहीं है ?

(क) समय का मूल मात्रक सेकंड है।
उत्तर-
सही

(ख) प्रत्येक वस्तु नियत चाल से गति करती है।
उत्तर-
गलत

(ग) दो शहरों के बीच की दूरियां किलोमीटर में मापी जाती हैं।
उत्तर-
सही

(घ) किसी दिए गए लोलक का आवर्तकाल नियत नहीं होता।
उत्तर-
गलत

(ङ) रेलगाड़ी की चाल-m/h में व्यक्त की जाती है।
उत्तर-
गलत।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
दूरी को तय करने की दर को क्या कहते हैं गति या चाल ?
उत्तर-
चाल।

प्रश्न 2.
विस्थापन की दर को क्या कहते हैं-गति या चाल ?
उत्तर-
गति।

प्रश्न 3.
औसत चाल का सूत्र क्या है ?
उत्तर-
औसत चाल = PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 25

प्रश्न 4.
दो प्रकार की गतियों के नाम लिखें।
उत्तर-

  1. एक समान गति और
  2. असमान गति।

प्रश्न 5.
घड़ियों की चाल किस गति पर निर्भर करती है ?
उत्तर-
दोलन गति पर।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय

प्रश्न 6.
काल अंतराल के मापन के लिए कौन-सा यंत्र उपयोग किया जाता है ?
उत्तर-
घड़ियां।

प्रश्न 7.
लोलक के धातु के गोले को क्या कहते हैं ?
उत्तर-
गोलक।

प्रश्न 8.
साधारण या सरल लोलक कौन-सी गति दर्शाता है ?
उत्तर-
आवर्ती (किसी बिंदु के इर्द-गिर्द की गति)।

प्रश्न 9.
समय का मात्रक क्या है ?
उत्तर-
सैकण्ड।

प्रश्न 10.
समय के बड़े मात्रक क्या हैं ?
उत्तर-
मिनट और घंटे।

प्रश्न 11.
ओडोमीटर (पथमापी) क्या है ?
उत्तर-
ओडोमीटर – ओडोमीटर एक ऐसी युक्ति है, जो वाहन द्वारा तय की गई दूरी को मापती है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय

प्रश्न 12.
चालमापी का क्या काम है ?
उत्तर-
यह चाल को km/h में मापती है।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
दोलन घड़ियों से पहले समय अंतराल का मापन क्या था ?
उत्तर-

  1. धूप घड़ी
  2. जल घड़ी
  3. रेत घड़ी।

प्रश्न 2.
ग्राफ़ खींचने के लिए पैमाने के चयन समय किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है ?
उत्तर-
ग्राफ़ खींचने के लिए पैमाने के चयन करते समय ध्यान देने योग्य बातें

  1. प्रत्येक राशि के अधिकतम और न्यूनतम मान के बीच अंतर।
  2. प्रत्येक राशि के मध्यवर्ती मान का अनुमान होना।
  3. ग्राफ़ पेपर के अधिकतम भाग का उपयोग करना।

प्रश्न 3.
सरल लोलक क्या है ?
उत्तर-
सरल लोलक – यह धातु के छोटे गोले अथवा पत्थर के टुकड़े को किसी दृढ़ स्टैंड से धागे द्वारा निलंबित करके बनाया जाता है।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित गतियों का वर्गीकरण सरल रेखा के अनुदिश, वर्तुल तथा दोलन गति में कीजिए-
(क) दौड़ते समय आपके हाथों की गति
(ख) सीधी सड़क पर गाड़ी को खींचते घोड़े की गति
(ग) ‘मैरी गो राउंड’ झूले में बच्चे की गति।
(घ) ‘सी-सॉ’ झूले पर बच्चे की गति
(च) विद्युत घंटी के हथौड़े की गति
(छ) सीधे पुल पर रेलगाड़ी की गति।
उत्तर-
(क) दोलन गति
(ख) सरल रेखा के अनुदिश
(ग) वर्तुल गति
(घ) दोलन गति
(च) दोलन गति
(छ) सरल रेखा के अनुदिश।

प्रश्न 5.
कोई सरल लोलक 20 दोलन पूरे करने में 32s लेता है। लोलक का आवर्तकाल क्या है ?
हल :
दोलनों की संख्या = 20
दोलनों को पूरा करने में लगा समय = 32s
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 26
(लोलक को एक दोलन पूरा करने में लगा समय)
= \(\frac{32}{20}\)
= 1.6s

प्रश्न 6.
दो स्टेशनों के बीच की दूरी 200 km है। कोई रेलगाड़ी इस दूरी को तय करने में 4 घंटे लेती है। रेलगाड़ी की चाल परिकलित कीजिए।
हल :
दो स्टेशनों के बीच की दूरी (s) = 200 Km
दूरी तय करने में लगा समय (t) = 4 h
∴ चाल = \(\frac{S}{t}\)
= \(\frac{200}{4}\)
= 50 km/h.

प्रश्न 7.
सलमा अपने घर से साइकिल पर विद्यालय पहुँचने में 15 मिनट लेती है। यदि साइकिल की चाल 2 m/s है, तो घर से विद्यालय की दूरी परिकलित कीजिए।
हल-
लगा समय = 15 मिनट
= 15 × 60 = 900 सैकण्ड
साइकि की चाल = 2 m/s
तय की गई दूरी = चाल × समय
= 2 × 900
= 1800 मीटर
= \(\frac{1800}{1000}\) कि०मी०
= 1.8 कि० मी० उत्तर

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
परिभाषित करें-
(i) आवर्ती गति
(ii) दोलन गति
(ii) दोलन
(iv) आवर्त काल ।
उत्तर-
(i) आवर्ती गति – वह गति जो एक समान समय अंतराल के बाद अपने आपको दोहराती है, आवर्ती गति कहलाती है।

(ii) दोलन गति – किसी स्थिर बिंदु के इधर-उधर वस्तु की बार-बार दोहराई जाने वाली गति, दोलन गति कहलाती है।

(iii) दोलन – वस्तु का बार-बार इधर-उधर गति करना दोलन कहलाता है। जब पत्थर एक छोर से दूसरे छोर तक जाकर वापस पहले छोर तक पहुँचता है तो दोलन पूरा होता है।

(iv) आवर्त काल – सरल लोलक द्वारा एक दोलन को पूरा करने में लगा समय सरल लोलक का आवर्त काल कहलाता है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति तथा समय 27

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 4 एम एस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-1)

Punjab State Board PSEB 7th Class Computer Book Solutions Chapter 4 एम एस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-1) Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Computer Chapter 4 एम एस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-1)

Computer Guide for Class 7 PSEB एम एस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-1) Textbook Questions and Answers

1. रिक्त स्थान भरो –

1. पूरे वर्ड चुनने के लिए उस पर ………… क्लिक करो।
(क) सिंगल
(ख) डबल
(ग) ट्रिपल
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) ट्रिपल

2. ……………. ग्रुप को हम टैक्सट फोंट, स्टाइल, साइज, रंग तथा कई चीज़ों को बदलने की इजाजत देता है।
(क) फोंट
(ख) पैराग्राफ
(ग) स्टाइल
(घ) एडिटिंग।
उत्तर-
(क) फोंट

3. …………….. का अर्थ है-अक्षर को लिखते वक्त उसके नीचे लाइन खींचना।
(क) बोल्ड
(ख) इटैलिक
(ग) अंडरलाइन
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) अंडरलाइन

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 4 एम एस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-1)

4. ………… ऑपशन का प्रयोग करके टैक्सट एक हाइलाइटर पैन के साथ मार्क किया नज़र आता है।
(क) फोंट कलर
(ख) टैक्सट कलर
(ग) टैक्सट हाइलाइट कलर
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(ग) टैक्सट हाइलाइट कलर

5. शेप को दाखिल करने के बाद एक नया टैव दिखाई देता है जिसे ………….. कहते हैं।
(क) ड्राइंग टूल फारमैट
(ख) शेप टूल फारमैट
(ग) ड्राइंग शेप फारमैट
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) शेप टूल फारमैट|

2. सही या ग़लत बताएँ-

1. हम क्लिप आर्ट की मदद से अपने डाक्यूमैंट में टैक्सट को स्पैशल इफैक्ट दे सकते हैं।
उत्तर-
ग़लत

2. एक टैक्सट बॉक्स एक आवजैक्ट होता है जिसकी मदद से हम अपनी फाइल में कहीं भी रख कर टाइप कर सकते हैं।
उत्तर-
सही

3. टैक्सट इफैक्ट में Outline, Shadow, Glou तथा Reflection होती है।
उत्तर-
सही

4. बोल्ड टैक्सट का अर्थ है अक्षरों को तिरछा करके लिखना।
उत्तर-
ग़लत

5. कीअ-बोर्ड से Ctrl [ तथा Ctrl +] कीअ को इकट्ठा दबा कर टैक्सट को बड़ा या छोटा कर सकते हैं।
उत्तर-
ग़लत।

3. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
एम एस वर्ड में टैक्सट चुनने के कोई दो तरीके बताएं।
उत्तर-
वर्ड में टैक्सट निम्न ढंग से सिलैक्ट किया जा सकता है।

  1. कीअ-बोर्ड द्वारा
  2. माऊस द्वारा।

प्रश्न 2.
अन डू कमांड के बारे में लिखों।
उत्तर-
अन डू कमांड हमारे द्वारा किये गए कार्य के प्रभाव को खत्म करके पहले वाले प्रभाव तक ले आती है। हम अपने किये गए कई कार्यों के प्रभाव को खत्म कर सकते हैं। ग़लती होने पर यह कमांड काफी फायदेमंद होती है।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 4 एम एस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-1)

प्रश्न 3.
तीन मुख्य फोंट स्टाइल कौन-से हैं ?
उत्तर-
तीन मुख्य फोंट स्टाइल निम्न हैं :

  1. बोल्ड
  2. इटालिक
  3. अंडरलाइन।

प्रश्न 4.
अपने टैक्सट इफैक्ट को किस प्रकार हटा सकते हैं ?
उत्तर-
अपने टैक्सट इफैक्ट को हम Clear कमांड द्वारा हटा सकते हैं।

प्रश्न 5.
एम एस वर्ड में केस बदलने के कितने विकल्प हैं ? उनके नाम बताओ।
उत्तर-
वर्ड में केस बदलने के निम्न पांच विकल्प हैं ।

  1. UPPER Case
  2. lower Case
  3. Title Case
  4. Sentence case
  5. Toggle

प्रश्न 6.
एम एस वर्ड में कितने अलाइनमैंट होते हैं ? उनके नाम तथा शार्टकट की बताओ।
उत्तर-
वर्ड में चार अलाइनमैंट हैं। उनके नाम तथा शार्टकट इस प्रकार हैं।
नाम – शार्टकट
1. लैफ्ट – Ctrl + 1
2. राइट – Ctrl + r
3. सैंटर – Ctrl + e
4. जस्टीफाई – Ctrl + j

प्रश्न 7.
हम एम एस वर्ड में पेज बरेक किस प्रकार दाखिल कर सकते हैं ?
उत्तर-
वर्ड में पेज बरेक Insert टैब के Pages ग्रुप में Page Break कमांड पर क्लिक करके दाखिल की जा सकती है।

4. बड़े उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
हम एम एस वर्ड में हैडर तथा फुटर को किस प्रकार लगा तथा हटा सकते हैं।
उत्तर-
वर्ड में हैडर प्रत्येक पेज पर ऊपर तथा फुटर नीचे दिखाई देते हैं। हैडर या फुटर डालने के लिए पग :

  1. दस्तावेज़ खोलें।
  2. Insert टैब पर क्लिक करें।
  3. Header & Footer ग्रुप में Header या Footer पर क्लिक करें।
  4. अपनी आवश्यकता अनुसार विकल्प का चुनाव करें।
  5. ज़रूरत अनुसार Header या Footer का टैक्सट टाइप करें।
  6. दस्तावेज़ में पेज पर कहीं भी दो बार क्लिक करें। (Header या Footer लग जाएगा।)

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 4 एम एस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-1) 1

हैडर या फुटर हटाने के पग :

  1. अपना दस्तावेज़ खोले।
  2. Insert टैब पर क्लिक करें।
  3. Header & Footer ग्रुप में Header या Footer पर क्लिक करें। (एक मीनू दिखाई देगा)
  4. Remove Header

या
Remove Footer पर क्लिक करें। (Header या Footer हट जाएगा।)

प्रश्न 2.
शेपस के बारे में लिखो। शेप दाखिल करने के पग लिखो।
उत्तर-
शेप वर्ड में बनी बनाई आकृतियां हैं जिसका प्रयोग अपने दस्तावेज़ में किया जा सकता है। वर्ड में Line Rectangle, Basic Shapes, Block Arrows, Equation Shapes, Flow Charts, Starts and Banners तथा Callout आदि कैटागरी की शेपस उपलब्ध होती है।
शेप दाखिल करने के पग : शेप दाखिल करने के निम्न पग हैं-
1. अपना दस्तावेज़ खोलें।
2. वहां क्लिक करें जहां शेप दाखिल करनी है।
PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 4 एम एस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-1) 2
3. Insert टैब को Illustrations ग्रुप के Shapes बटन पर क्लिक करें।
4. अपनी ज़रूरत अनुसार शेप पर क्लिक करें। (शेप दाखिल हो जाएगी।)

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 4 एम एस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-1)

प्रश्न 3.
स्मार्ट आर्ट ग्राफिक्स क्या होती है ? हम इसे किस प्रकार दाखिल कर सकते हैं ?
उत्तर-
स्मार्ट आर्ट पहले से बनी आकृतियां हैं जिसका प्रयोग दस्तावेज़ में किया जा सकता है। वर्ड में आठ प्रकार के स्मार्ट आर्ट हैं। जिनके नाम निम्न हैं
1. List
2. Process
3. Cycle
4. Hierarchy
5. Relationship
PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 4 एम एस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-1) 3
6. Matrix
7. Pyramid
8. Picture.
प्रत्येक में आगे कई प्रकार के स्मार्ट आर्ट होते हैं।

स्मार्ट आर्ट दाखिल करने के पग :

  1. अपना दस्तावेज़ पेज़ खोलें।
  2. वहां क्लिक करें जहां स्मार्ट आर्ट दाखिल करना है।
  3. Insert टैब के Illustration ग्रुप के Smartart बटन पर क्लिक करें। (एक डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा।) .

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 4 एम एस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-1) 4
4. अपनी पसंद अनुसार स्मार्ट आर्ट चुनें (स्मार्ट आर्ट दाखिल हो जाएगा।)
5. उसमें अपना टैक्सट टाइप करें।

प्रश्न 4.
वर्ड आर्ट के बारे में लिखो। वर्ड आर्ट दाखिल करने के स्टैप बताओ।
उत्तर-
वर्ड आर्ट में टैक्सट को बढ़िया ढंग से पेश करने का ढंग है। इसके द्वारा टैक्सट को कई डिजाइनों में दिखा सकते है। इनमें रंगों का भी बढ़िया प्रयोग किया गया होता है।
PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 4 एम एस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-1) 5
वर्ड आर्ट दाखिल करने के पग –

  1.  अपना दस्तावेज खोलें।
  2. Insert टैब के Text ग्रुप में Wordart बटन पर क्लिक करें।
  3. अपनी आवश्यकता अनुसार Wordart चुनें।
  4. अपना टैक्सट टाइप करें।
    (टैक्सट दाखिल हो जाएगा।)

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 4 एम एस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-1) 6

प्रश्न 5.
सिंबल क्या होते हैं ? सिंबल किस प्रकार दाखिल किए जाते है ?
उत्तर-
सिंबल विभिन्न प्रकार के चिन्ह होते हैं। जिनको हम टाइप या कीअ-बोर्ड द्वारा दाखिल नहीं कर सकते। इनको माऊस द्वारा सिलैक्ट करके दाखिल किया जा सकता है। सिंबल कई प्रकार के होते हैं।
PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 4 एम एस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-1) 7
सिंबल दाखिल करने के पग –

  1. अपना दस्तावेज़ खोलें।
  2. वहां क्लिक करें जहां सिंबल दाखिल करना है।
  3. Insert टैब के Symbols ग्रुप में Symbols पर क्लिक करें। (एक मीनू दिखाई देगा)
  4. अपनी ज़रूरत अनुसार सिंबल चुनें। यदि सिंवल दिखाई नहीं दे रहा है तो More Symbols पर क्लिक करें। एक डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा। उसमें अपनी ज़रूरत का सिंबल ढूंढ़े तथा Insert पर क्लिक करें। (सिंबल दाखिल हो जाएगा।)

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 4 एम एस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-1) 8

PSEB 7th Class Computer Guide एम एस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-1) Important Questions and Answers

खाली स्थान भरें –

1. ………. का प्रयोग दस्तावेज़ बनाने में, एडिट करने तथा प्रिन्ट करने में किया जाता है।
(क) विंडो
(ख) कम्प्यूटर
(ग) डास
(घ) वर्ड प्रोसैसिंग साफ्टवेयर।
उत्तर-
(घ) वर्ड प्रोसैसिंग साफ्टवेयर।

2. वर्ड परफैक्ट एक ………………. साफ्टवेयर है।
(क) विंडो
(ख) कम्प्यू टर
(ग) डास
(घ) वर्ड प्रोसैसिंग।
उत्तर-
(घ) वर्ड प्रोसैसिंग।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 4 एम एस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-1)

3. सारा दस्तावेज़ ……………….. के द्वारा सिलैक्ट किया जा सकता है।
(क) Ctrl + A
(ख) Ctrl + B
(ग) Ctrl + C
(घ) Ctrl + D.
उत्तर-
(क) Ctrl + A,

4. प्रिंटिंग जैसे दृश्य देखने के लिए . प्रयोग किया जाता है।
(क) फाईल
(ख) विंडो
(ग) प्रिंटिंग
(घ) प्रिन्ट प्रिवियू।
उत्तर-
(घ) प्रिन्ट प्रिवियू।

5. नई फाइल …. मीनू से खोली जाती है।
(क) File → New
(ख) New → File
(ग) File → Open
(घ) File → View.
उत्तर-
(क) File → New.

सही या ग़लत बताएँ

1. वर्ड पैड एक वर्ड प्रोसैसिंग साफ्टवेयर है।
उत्तर-
सही

2. वर्ड स्पेसिंग की सुविधा देता है।
उत्तर-
सही

3. पेज सैटअप में पेपर का आकार तथा मारजिन सैट किये जाते हैं।
उत्तर-
सही

4. प्रिन्ट करने के लिए Ctrl + S की दबाई जाती है।
उत्तर-
ग़लत

5. टैक्सट एडिट करने में टैक्सट की कांट-छांट नहीं की जाती।
उत्तर-
ग़लत।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
टैक्सट एडिट करने से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
टैक्सट एडिट करने से अभिप्राय है इसकी कांट-छांट करना। इसमें डिलीट करना, नया टैक्सट डालना, कट, कापी, पेस्ट करना आदि शामिल होता है।

प्रश्न 2.
प्रिन्ट प्रिवियू का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
प्रिन्ट प्रिवियू का अर्थ है प्रिन्ट करके दस्तावेज़ कैसा नज़र आएगा, उस दृश्य को देखना।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 4 एम एस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-1)

प्रश्न 3.
टैक्सट को एडिट करने से क्या अभिप्राय है ? .
उत्तर-
टैक्सट को एडिट करने से अभिप्राय है टैक्सट में बदलाव करना। इसमें कट, कॉपी, पेस्ट, डिलीट तथा नया टैक्सट डालना आदि शामिल होता है।

प्रश्न 4.
टैक्सट ढूंढ़ने वाली फंक्शन क्या है ?
उत्तर-
कई बार हमारा दस्तावेज काफ़ी बड़ा हो जाता है तथा हमें उस दस्तावेज़ में कोई शब्द ढूंढ़ने की आवश्यकता होती है। यदि हम उस शब्द को ढूंढने लगें तो काफी समय लग जाता है। साथ ही यह कार्य काफ़ी मुश्किल भी है। यह कार्य भी वर्ड कर सकता है। इसके लिए एक फंक्शनं बनी हुई है जिसे टैक्सट ढूंढ़ना कहते हैं।
PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 4 एम एस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-1) 9

प्रश्न 5.
लाइन स्पेसिंग किसे कहते हैं ?
उत्तर-
लाइन स्पेसिंग टैक्सट की लाइनों की बीच की दूरी को कहते हैं। दो लाइनों में जो खाली स्थान होता है वह लाइन स्पेस है। इसको कम या अधिक किया जा सकता है। वर्ड में इस कार्य को करने को लाइन स्पेसिंग ठीक करना कहते हैं।
PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 4 एम एस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-1) 10

प्रश्न 6.
वर्ड में सिधाई कितने प्रकार की होती है ?
उत्तर-
वर्ड में सिधाई चार प्रकार की होती है –

  1. बाईं तरफ की (Left Alignment)-इसमें सारी पंक्तियां बाईं तरफ से बराबर की जाती हैं।
  2. दाईं तरफ की (Right Alignment)-इसमें सारी पंक्तियां दाईं तरफ से बराबर की जाती हैं।
  3. केन्द्र सिधाई (Centerd Alignment)-सभी पंक्तियां स्क्रीन के मध्य में सिधाई जाती हैं।
  4. उचित ढंग की (Justify Alignment)-यह सिधाई बाईं तथा दाईं दोनों तरफ से की जाती

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 4 एम एस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-1) 11

प्रश्न 7.
हैडर तथा फुटर क्या होते हैं ? इनका प्रयोग कहां किया जाता है?
उत्तर-
कई बार किसी दस्तावेज़ के प्रत्येक पेज़ के सबसे ऊपर या सबसे नीचे पुस्तक का टाईटल, लेखक का नाम या कोई अन्य ऐसी जानकारी देना अच्छा लगता है। इसलिए प्रत्येक बार पेज़ के टाप या बाटम पर इसको टाइप करना आवश्यक नहीं है। ‘वर्ड’ में एक बार ही इस टैक्सट को टाइप करें तथा स्थान बताएं। यह अपने आप बताई जगह पेज़ दर पेज़ या केवल किसी विशेष पेज़ पर आ जाएगा। ‘वर्ड’ में यह सुविधा हैडर तथा फुटर ऑप्शन द्वारा मिलती है।
PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 4 एम एस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-1) 12

प्रश्न 8.
वर्ड में हैडर तथा फुटर कैसे दाखिल करवाए जाते हैं ? कदमपलिखें।
उत्तर-
1. मीनू बार में वीऊ को क्लिक करें। वीऊ मीनू प्रदर्शित होगा।
2. वीऊ मीनू में हैडर तथा फुटर ऑप्शन को क्लिक करें।
3. हैडर बॉक्स में टैक्सट को टाइप करें जो कि सभी पेजों के टाप पर या किसी विशेष पेज़ पर इच्छित है।
PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 4 एम एस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-1) 13
4. हैडर फुटर बटन के बीच स्विच को क्लिक करें। फुटर बॉक्स प्रदर्शित होगा। फुटर बॉक्स में टैक्सट को टाइप करें जो कि सारे पेजों के बाटम पर या किसी विशेष पेज़ पर इच्छित है।
5. हैडर तथा फुटर बॉक्स में क्लोज़ बटन को क्लिक करें।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन

Punjab State Board PSEB 7th Class Science Book Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Science Chapter 12 पौधों में प्रजनन

PSEB 7th Class Science Guide पौधों में प्रजनन Textbook Questions and Answers

1. खाली स्थान भरें :-

(i) परागकोष तथा तंतु मिलकर फूल का ……………………. बनाते हैं।
उत्तर-
पुंकेसर

(ii) …………………. प्रजनन में बीज बनते हैं।
उत्तर-
द्विलिंगी

(iii) जिस फूल में हरी पत्तियाँ, पंखुड़ियाँ, पुंकेसर तथा स्त्रीकेसर के घेरे हों, उस फूल को ……………….. फूल कहते हैं।
उत्तर-
द्विलिंगी

(iv) …………. अलैंगिक प्रजनन की एक विधि है।
उत्तर-
कायिक प्रजनन।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन

2. निम्नलिखित में ठीक या गलत लिखें :-

(i) खमीर में लैंगिक तथा अलैंगिक ढंगों से प्रजनन होता है।
उत्तर-
गलत

(ii) परागकण फूल के नर युग्मक होते हैं।
उत्तर-
ठीक

(iii) अदरक एक तना है जिसमें गाँठे तथा पोरियाँ या अंतरगाँठे होती हैं।
उत्तर-
ठीक

(iv) कलमें लगाना तथा प्योंद चढ़ाना, प्रजनन के प्राकृतिक ढंग हैं।
उत्तर-
गलत

3. उपयुक्त/उचित विकल्पों का मिलान करें :-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) शकरकंदी (क) सूक्ष्म प्रजनन
(ii) आलू (ख) पत्थर चट्ट
(iii) पत्तों की मुकुलन द्वारा कायिक प्रजनन (ग) कृत्रिम प्रजनन
(iv) प्योंद चढ़ाना (घ) खमीर
(v) टिशु कल्चर (ङ) स्पाइरोगायरा
(vi) मुकुलन (च) रेशेदार जड़ें
(vii) खंडन विखंडन (छ) पौधा गाँठ

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) शकरकंदी (च) रेशेदार जड़ें
(ii) आलू (छ) पौधा गाँठ
(iii) पत्तों की मुकुलन द्वारा कायिक प्रजनन (ख) पत्थर चट्ट
(iv) प्योंद चढ़ाना (ग) कृत्रिम प्रजनन
(v) टिशु कल्चर (क) सूक्ष्म प्रजनन
(vi) मुकुलन (घ) खमीर
(vii) खंडन विखंडन (ङ) स्पाइरोगायरा

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन

4. अति लघूतर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
प्रजनन के उस ढंग को क्या कहते हैं जिसमें केवल एक जनक से नये पौधे पैदा होते हैं ?
उत्तर-
कायिक प्रजनन – कलमें लगाना, दाब लगाना, टिशु कल्चर बनावटी ।

प्रश्न (ii)
फूल का कौन-सा भाग फल बनता है ?
उत्तर-
निषेचन के पश्चात् अंडकोष फल बन जाता है।

प्रश्न (iii)
खमीर में प्रजनन कैसे होता है ?
उत्तर-
कायिक वृद्धि का खमीर में सबसे साधारण ढंग अलैंगिक प्रजनन है जहाँ जनक सैल पर एक छोटी कली बनती है। जनक सैल टूट कर डॉटर न्यूक्लियस बनाता है जो डॉटर सैल में चला जाता है।

प्रश्न (iv)
एक उदाहरण दें जहां हवा परागण में सहायता करती है।
उत्तर-
जब परागकोष पक कर तैयार हो जाते हैं तो ये फट जाते हैं तथा परागकण इनसे बाहर आ जाते हैं परागकण बहुत हल्के होते हैं। इसलिए जब हवा बहती है तो यह हवा के साथ उड़ जाने पर दूर तक चले जाते हैं। यह परागकण उसी पौधे के दो फूलों के या उसी प्रजाति के दूसरे फूल के स्त्री केसर की परागकण ग्राही तक पहुँचते हैं जिससे परागकण क्रिया होती है।

प्रश्न (v)
फूल के लैंगिक भागों के नाम लिखें। उत्तर-फूल के लैंगिक भाग-

  1. पुंकेसर,
  2. स्त्री केसर।

5. लघूत्तर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
पौधों में लैंगिक प्रजनन के भिन्न-भिन्न ढंगों के नाम लिखें।
उत्तर-
पौधों में लैंगिक प्रजनन – अलिंगी प्रजनन ऐसी विधि है जिसमें नये पौधे उगाने के लिए बीजों की आवश्यकता नहीं होती। एक ही जनक से नया पौधा तैयार हो जाता है। लैंगिक प्रजनन निम्नलिखित तरीकों से होता है-

  1. दो-खण्डन विधि
  2. कलियों द्वारा
  3. विखण्डन
  4. बीजाणु द्वारा
  5. पुनर्जनन।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन

प्रश्न (ii)
पौधों में कृत्रिम प्रजनन क्या है ?
उत्तर-
पौधों में कृत्रिम प्रजनन – लाभदायक पौधों की संख्या बढ़ाने के लिए कायिक प्रजनन के बनावटी ढंग को अपनाया जाता है। अलैंगिक प्रजनन की इन विधियों में न तो जनन अंग हिस्सा लेता है तथा न ही बीज पैदा होता है। इस बनावटी प्रजनन में जड़ों, तने, डालियों या पत्तों द्वारा नये पौधे होते हैं। कुछ बनावटी ढंग ये हैं-

  1. कलम लगाना (तने और जड़ों की कलम)
  2. दाब लगाना
  3. प्योंद
  4. टिशु कल्चर।

प्रश्न (iii)
टिशु कल्चर का सूक्ष्म प्रजनन क्या है ?
उत्तर-
टिशु कल्चर का सूक्ष्म प्रजनन – इस विधि में पौधे की टहनी के शिखर के नुकीले हिस्से में से टिशुओं का कुछ पुंज लिया जाता है क्योंकि इसमें तेजी से विभाजित हो रहे कम विकसित तथा अविभेदित सैल होते हैं। इस पुंज को जरूरी पोषकों तथा हार्मोन युक्त माध्यम में रखा जाता है। इस टिशु एक अविभेदित पुंज में विकसित हो जाता है। इन टिशुओं का कुछ भाग किसी माध्यम में उस समय तक रखा जाता है जब तक यह अंकुरित होने लगे। इन अंकुरों को गीली मिट्टी में उगाया जाता है। इस विधि को सूक्ष्म प्रसार भी कहते हैं।

प्रश्न (iv)
बीज प्रकीर्णन के लाभ लिखें।
उत्तर-
बीज प्रकीर्णन के लाभ-

  1. बीज प्रकीर्णन से पौधे अधिक क्षेत्रों में फैल जाते हैं।
  2. एक ही स्थान पर पौधों के घने होने की संभावना कम हो जाती है।
  3. पौधों की सही/उचित वृद्धि होती है तथा पौधों का आपस में सूर्य की रोशनी, पानी, खनिजों की प्राप्ति के लिए मुकाबला कम हो जाता है।

प्रश्न (v)
अंकुरित होना क्या है ? अंकुरित होने के लिए आवश्यक परिस्थितियाँ कौन-सी हैं ?
उत्तर-
गीली मिट्टी पर पहुँच कर बीज पानी अवशोषित कर फूल जाते हैं। अब भ्रूण अंकुरित होना आरंभ कर देता है तथा इसका रैडीकल (जड़ अंकुर) मिट्टी के अंदर धंस जाता है तथा जड़ बनती है। तना अंकुर (प्लयूमर) ऊपर हवा की ओर बढ़ता है तथा पत्ते निकल आते हैं। यह छोटे पौधे का रूप है।

अंकुरित होने के लिए आवश्यक स्थितियाँ – सभी बीजों को अंकुरित होने के लिए पानी, ऑक्सीजन (हवा) और उचित तापमान को आवश्यकता होती है ! कुछ बीजों को प्रकाश की उचित मात्रा की भी आवश्यकता होती है। जब बीज को उचित स्थितियाँ मिलती हैं तो वह पानी तथा ऑक्सीजन को बाहरी परत से अंदर की ओर ले जाकर एंजाइम को क्रियाशील बनाता है तथा अंकुरित होता है तथा बीज की जड़ बनती है जो भूमि के नीचे से पानी प्राप्त करता है तथा इसका तना बनता है जो ऊपर हवा की ओर बढ़ता है तथा तने में पत्ते निकलते हैं जिससे सूर्य प्रकाश में भोजन बनाता है।

6. निबंधात्मक प्रश्न :-

प्रश्न (i)
उदाहरणों सहित अलैंगिक प्रजनन के भिन्न-भिन्न ढंगों का वर्णन करें।
उत्तर-
अलैंगिक प्रजनन के विभिन्न ढंग-
1. दो-खण्डन विधि – यह अलिंगी प्रजनन का आम ढंग है जिसमें एक जीव, दो जीवों में बंट जाता है। यह पौधे तथा कुछ एक कोशी जीवों जैसे फफूंदी, कुछ कायी में सामान्य होता है। प्रजनन की इस विधि में जीव दो समान भागों में बाँटा जाता है। न्यूक्लियस दो हिस्सों में बाँटा जाता है तथा दोनों भाग विकसित होकर दो नये | जनक जीव उत्पन्न करते हैं।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन 1

2. कलियों (मुकुलन) द्वारा – ऐसा प्रजनन हाइड्रा में देखा जाता है। अलैंगिक प्रजनन कलियों या बड्ड द्वारा होता है। जनक पौधे लीव पर बल्ब जैसे आकार बनते हैं जिन्हें कली कहा जाता है, यह कली अपने आप को मुख्य पौधे से अलग करके एक नये पौधे में विकसित (स्वयं) होती है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन 2

3. विखंडन – यह छप्पड़, झीलों या अन्य रुके जल भंडारों में हरे धब्बों के रूप में काई दिखाई देती है। जब भरपूर मात्रा में पानी तथा पोषण उपलब्ध होता है तो विखण्डन की विधि द्वारा इनकी संख्या में वृद्धि होती है। इस विधि में काई दो या अधिक टुकड़ों में बंट जाती है। प्रत्येक टुकड़ा पूर्ण काई में विकसित हो जाता है। यह प्रक्रिया कई बार दुहराई जाती है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन 3

4. बीजाणु द्वारा – बीजाणु बहुत छोटे, गोल आकार की अलैंगिक प्रजनन की रचनाएँ होती हैं। बीजाणुओं की बाहरी परत सख्त होती है तथा यह हवा में लंबा समय रह सकते हैं। अनुकूल स्थितियों के दौरान, प्रत्येक बीजाणु अंकुरित होकर एक नये जीव के रूप में विकसित हो जाता है। डबल रोटी पर पैदा हुई फफूंदी राइजोपस, बीजाणुओं द्वारा अलैंगिक प्रजनन से पैदा होती है। मौस, फरन जैसे पौधे भी बीजाणुओं द्वारा पैदा होते हैं।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन 4

5. पुनर्जनन – जीव किसी-न-किसी रूप में अपने टूटे-फूटे अंग की मुरम्मत तथा वृद्धि करता है। पुराने या मृत कोशिका के जगह नए कोशिका बनाते हैं। जीवों की अपने आप (स्वयं) को मुरम्मत करने तथा टूटे-फूटे अंग वापिस द्वारा पैदा करने की योग्यता को पुनर्जनन कहते हैं। पौधों में पुनर्जनन की क्षमता जंतुओं की तुलना में अधिक होती है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन

प्रश्न (ii)
उदाहरणों सहित उन ढंगों का वर्णन करें जिनके द्वारा पौधे कायिक प्रवर्धन के कृत्रिम ढंगों के द्वारा प्रजनन करते हैं।
उत्तर-
कायिक प्रवर्धन के कृत्रिम ढंग – मनुष्य ने लाभदायक पौधों की संख्या में अधिकता के लिए कायिक प्रजनन के कृत्रिम ढंग अपनाए हैं।
इनमें से कुछ ढंग निम्नलिखित हैं-
1. कलमें लगाना-(क) तने की कलमें लगाना – कलमें, तने या टहनी के गांठ वाले छोटे भाग होते हैं, जब इन्हें गीली मिट्टी में दबाया जाता है तो अनुकूल स्थितियों के दौरान इनमें जड़ें तथा पत्ते अंकुरित होते हैं तथा यह भिन्न पौधे के रूप में विकसित होते हैं। बोगनवेलिया, गन्ना, कैक्टस तथा गुलाब आदि कलमों द्वारा उगाये जाते हैं।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन 5
(ख) जड़ों की कलमें (Root Cuttings) – नींबू, इमली जैसे पौधों की जड़ों के टुकड़ों को जब गीली मिट्टी में दबाया जाता है तो यह नये पौधों में विकसित हो जाती हैं।

2. दाब लगाना – पौधे की एक टहनी को मोड़ कर मिट्टी में दबाया जाता है। दबे हुए भाग में जड़ें विकसित हो जाती हैं तथा एक स्वतन्त्र पौधा तैयार हो जाता है क्योंकि इस टहनी का ऊपरी सिरा पहले ही हवा में होता है। इस प्रकार विकसित हुए पौधे को मूल पौधे से काट कर नयी जगह पर उगाया जाता है। जैसमीन, स्ट्राबेरी, बोगनवेलिया जैसे पौधे लेयरिंग या दाब द्वारा उगाये जाते
चित्र-दाब लगाना हैं।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन 6

3. प्योंद – प्योंद दो भिन्न-भिन्न पौधों से तैयार की जाती है। एक पौधे के जड़ वाला हिस्सा तने सहित चुना जाता है जिसको (स्टॉक) कहते हैं, जबकि दूसरे पौधे (आवश्यक गुणों वाला) से तने वाला भाग लिया जाता है जिसे शाखा (scion) कहा जाता है। शाखा ऐसे पौधे की लगायी जाती है जिसके गुणों वाला पौधा आवश्यक होता है। मूल तथा शाखा दोनों को तिरछा काट कर आमने-सामने जोड़ा जाता है। फिर दोनों सिरों को कसकर बाँध दिया जाता है। बाँधे हुए हिस्से को किसी कपडे या पालीथीन से लपेट दिया जाता है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन 7

4. टिशु कल्चर – इस विधि में पौधे की टहनी के शिखर के नुकीले भाग में से टिशु का पुंज लिया जाता है क्योंकि इसमें तेजी से विभाजित हो रहे, कम विकसित तथा अविभेदित सैल होते हैं। टिशु के पुंज को ज़रूरी पोषकों तथा हार्मोन युक्त माध्यम में रखा जाता है, जब तक उनमें से अंकुर न निकल आए। इन छोटे पौधों को मिट्टी या गमले में गीली मिट्टी में उगाया जाता है। इस विधि को सूक्ष्म प्रसार भी कहते हैं।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन 8

इस विधि द्वारा बहुत ही कम समय में बहुत सारे पौधे उगाये जा सकते हैं। इस तकनीक का प्रयोग बीमारी-रहित आरकिड (archids), कार्नेशन (Carnation), गलैडीओलस (Gladiolus), गुलदाउदी, आलू, गन्ना आदि के पौधों उगाने के लिए किया जाता है।

प्रश्न (iii)
परागण क्रिया क्या है ? दो तरह की परागण क्रिया कौन-सी है ? परागण के कारकों का उदाहरण सहित वर्णन करें।
उत्तर-
परागण (Pollination) – पके हुए परागकणों का परागकोष से परागकण-ग्राही तक स्थानांतरण, परागण क्रिया कहलाता है। परागकण हल्के होते हैं इसलिए यह हवा, पानी, कीटों या जंतुओं द्वारा दूर-दूर तक चले जाते हैं तथा उसे फूल के या दूसरे फूल के स्त्री केसर की परागकण ग्राही तक पहुँचते हैं। परागकणों का परागकोष से परागकण ग्राही तथा स्थनांतरण परागण क्रिया कहलाती है।

परागण की किस्में-परागण क्रिया निम्नलिखित दो प्रकार का होती हैं-

1. स्व:परागण – दो लैंगिक फूलों में परागकण, परागकोष में जब उसी फूल के स्त्री केसर की परागकण-ग्राही तक जाते हैं तो इस क्रिया को स्व:परागण कहते हैं, क्योंकि इनके जीन की रचना समान होती है। उदाहरण बैंगन, टमाटर, सरसों ।

2. पर-परागण-पर-परागण क्रिया में परागकण एक फूल के पुंकेसर (परागकोष) से किसी दूसरे फूल की परागकता-ग्राही (स्त्री केसर) तक जाते हैं। पर-परागण क्रिया एक ही पौधे के दो फूलों (पुष्पों) या उसी प्रजाति के दो पौधों के फूलों के मध्य होता है। पौधों में पर-परागण हवा, कीट, पानी तथा जन्तुओं द्वारा होता है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन 9

परागण के विभिन्न कारक-

1. वायु द्वारा परागण – कई पौधों में हवा द्वारा परागण होता है। तेज हवा चलने से किसी फूल के हल्के परागण दूसरे फूल के स्त्री केसर तक पहुँच जाते हैं। उदाहरण-गेहूँ, कपास, सूरजमुखी, ज्वार, करोंदा, चीड़, दो–फूल आदि।

2. कीट द्वारा परागण – फूलों के रंग तथा खुशबू के कारण कीट (तितली तथा भँवरे) फूलों की ओर खींचे आते हैं। इन फूलों पर स्त्री केसर साधारण रूप से चिपचिपे होते हैं। जब कीट इन फूलों पर आकर बैठते हैं तो उनके पैरों तथा पंखों में परागकण चिपक जाते हैं। जब यह कीट किसी दूसरे फूल पर बैठते हैं तो वहाँ स्त्री केसर पर परागकण छोड़ देते हैं। उदाहरण-अंजीर, आक, गूलर आदि।

3. पानी द्वारा परागण – पानी में उगने वाले पौधों के फूलों के परागकण पानी में बहते हुए दूसरे फूल को स्त्री केसर तक पहुंचाते हैं क्योंकि परागकणों की सघनता इतनी है कि वह पानी पर तैरते हैं तथा मादा फूल के संपर्क में आ सके। उदाहरण-कमल का फूल, जल-लिली, वेलसनेरिया आदि।

4. जन्तुओं द्वारा परागकण – कुछ पौधों में परागण पंछियों, चमगादड़ तथा घोघों की मदद द्वारा होता है। उदाहरण-यूरेना, अँबीयम सेमल, बिगोनीयम आदि।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन

प्रश्न (iv)
निषेचन क्रिया का वर्णन करो।
उत्तर-
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन 10
निषेचन क्रिया – परागकण-ग्राही पर पहुँचने के बाद परागकण में से एक छोटी-सी ट्यूब निकलती है, जिसे परागनली कहते हैं। यह स्त्री केसर की पराग वाहिनी या वर्तीकाग्र में से होते हुए अंडकोष तक पहुंचती है तथा फिर अंडाणु (Ovule) में दाखिल होती है। यहाँ नर तथा मादा युग्मक का मेल होता है। नर युग्मक तथा मादा युग्मक के सुमेल को निषेचन क्रिया कहते हैं।

निषेचन के बाद फल की पंखुड़ियां पुंकेसर, टाइल तथा स्टिगमा गिर जाते हैं बाहरी दल सूख जाता है तथा अंडकोश पर लगा रहता है। अंडकोश तेजी से वृद्धि करता है और इन में मौजूद सैल विभाजित होकर वृद्धि करते हैं तथा बीज का बनना शुरू हो जाता है। बीज में एक भ्रूण होता है। भ्रूण में एक छोटी जड़, (मूल जड़) एक प्रांकुर तथा बीज पत्र होते हैं। बीज पत्र में भोजन संचित रहता है। समय अनुसार बीज सख्त होकर सूख जाता है। यह बीज प्रतिकूल हालतों में जीवित रह सकता है। अंडकोश की दीवार भी सख्त हो सकती है और एक फली बन जाती है। निषेचन के बाद सारे अंडकोश को फल कहते हैं।

प्रश्न (v)
फल तथा बीज की प्रक्रिया के दौरान भिन्न-भिन्न पड़ावों का वर्णन करो।
उत्तर-
फल तथा बीज बनना-

  1. निषेचन के पश्चात् अंडकोष; फल में तथा अंडाणु; बीज में परिवर्तित हो जाते हैं । फूल के बाकी हिस्से मुरझा कर झड़ जाते हैं।
  2. बीज एक विकसित अंडाणु होता है जिससे भ्रूण तथा पोषण उपस्थित होता है। यह एक सुरक्षित परत से ढका होता है। इसे बीज का छिलका कहते हैं।
  3. फल गुद्देदार तथा रस से भरे हुए या फिर सूखे तथा सख्त हो सकते हैं। आम, सेब, संतरा, गुद्देदार तथा रस भरे फल होते हैं जबकि बादाम, अखरोट सूखे तथा सख्त फल होते हैं।

प्रश्न (vi)
प्रकीर्णन (बिखरना) क्या है ? उदाहरण सहित उन ढंगों का वर्णन करें जिनके द्वारा बीज प्रकीर्णित (बिखरते) हैं।
उत्तर-
प्रकीर्णन (बिखरना) – बीज का एक स्थान से दूसरे स्थान तक किसी साधन/कारक-हवा, पानी, कीट, पंछी, मनुष्यों तथा जन्तुओं द्वारा पहुँचना जिससे बीज का अस्तित्व कायम रहे, बीज़ का प्रकीर्णन कहलाता है।

बीज प्रकीर्णन (बिखरने) की विधियाँ-

  1. हवा द्वारा बिखराव
  2. पानी द्वारा प्रकीर्णन
  3. जन्तुओं द्वारा प्रकीर्णन
  4. मनुष्यों द्वारा प्रकीर्णन
  5. विस्फोटक प्रक्रिया द्वारा।

1. हवा द्वारा प्रकीर्णन – हवा से बिखरने वाले बीज हल्के तथा छोटे होते हैं। दोफल (Maple); करोंदा ड्रमस्टिकस के बीजों के पंख होते हैं। इसलिए यह हवा में उड़ कर दूर चले जाते हैं। घास के हल्के बीज, आक, कपास (Cotton) जैसे पौधों के बालों वाले बीज तथा सूरजमुखी के बालों वाले फल हवा में उड़ कर दूर चले जाते हैं।

2. पानी द्वारा प्रकीर्णन – जल लिली, कमल तथा नारियल के फल तथा बीज पानी में तैरते रहते हैं। पानी की लहरें इन्हें दूर ले जाती हैं।

Science Guide for Class 7 PSEB पौधों में प्रजनन Intext Questions and Answers

सोचें तथा उत्तर दें :-(पेज 144)

प्रश्न 1.
पुनर्जनन (Regeneration) विधि में क्या होता है ?
उत्तर-
पनर्जनन विधि – इस विधि में जीव (पौधे तथा जंत) अपने आप की मुरम्मत करते हैं या फिर टूटे फूटे अंगों को वापिस पैदा करते हैं। इस प्रकार वह अपने पुराने या मृत सेलों के स्थान पर नये सेल बनते हैं। पौधों में पुनर्जनन की क्षमता जंतुओं के मुकाबले में अधिक होती है।

प्रश्न 2.
दो-खण्डन विधि (Binary Fission) के द्वारा अलैंगिक प्रजनन करने वाले दो जीवों के नाम लिखो।
उत्तर-
दो-खण्डन विधि द्वारा अलैंगिक प्रजनन करने वाले जीव-

  1. काई,
  2. फफूंदी।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन

PSEB Solutions for Class 7 Science पौधों में प्रजनन Important Questions and Answers

वस्तनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(i) जनक पादप के कायिक भागों से नए पादप के उत्पादन का प्रक्रम ……………….. कहलाता है।
उत्तर-
कायिक प्रवर्धन

(ii) ऐसे पुष्पों को, जिनमें केवल नर अथवा मादा जनन अंग होता है ……………….. पुष्प कहते हैं।
उत्तर-
एकलिंगी पुष्प

(iii) परागकणों का उसी अथवा उसी प्रकार के अन्य पुष्प के परागकोश से वर्तिकाग्र पर स्थानांतरण का प्रक्रम …………….. कहलाता है।
उत्तर-
स्वः परागण

(iv) नर और मादा युग्मकों का युग्मन ……………….. कहलाता है।
उत्तर-
निषेचन

(v) बीज प्रकीर्णन ………………………….. ,………………. के द्वारा होता है।
उत्तर-
जल, वायु, जंतु।

प्रश्न 2.
कॉलम ‘A’ में दिए गए शब्दों का कॉलम ‘B’ में दिए गए जीवों से मिलान कीजिए :-

का कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
(क) कली/मुकुल (i) मैपिल
(ख) आँख (ii) स्पाइरोगाइरा
(ग) खंडन (iii) यीस्ट
(घ) पंख (iv) डबलरोटी की फफूंद
(च) बीजाणु (v) आलू

उत्तर-

का कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
(क) कली/मुकुल (iii) यीस्ट
(ख) आँख (v) आलू
(ग) खंडन (ii) स्पाइरोगाइरा
(घ) पंख (i) मैपिल
(च) बीजाणु (iv) डबल रोटी की फफूंद।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन

प्रश्न 3.
सही विकल्प चुनें-

(i) माता-पिता से संतान की उत्पत्ति को ………………… कहते हैं।
(क) परिवहन
(ख) उत्सर्जन
(ग) प्रजनन
(घ) श्वसन।
उत्तर-
(ग) प्रजनन।

(ii) निम्न में से कौन-सा पादप का कायिक अंग है ?
(क) तना
(ख) पत्ते
(ग) जड़
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

(iii) निम्न में से कौन-सा पादप का जनन अंग है ?
(क) जड़
(ख) फूल
(ग) पत्ता
(घ) तना।
उत्तर-
(ख) फूल।

(iv) नर तथा मादा युग्मकों के मेल को …………………….. कहते हैं।
(क) निषेचन
(ख) परागण
(ग) युग्मनज
(घ) प्रजनन।
उत्तर-
(क) निषेचन।

(v) एक कोशिकीय यीस्ट में जनन के लिए कौन-सी विधि अपनाई जाती है ?
(क) खंडन
(ख) मुकुलन
(ग) बीजाणु निर्माण
(घ) द्विखंडन।
उत्तर-
(ख) मुकुलन।

(vi) ब्रायोफिलम अपने ………………………… भाग द्वारा जनन करता है।
(क) पत्ती
(ख) जड़
(ग) तना
(घ) फल।
उत्तर-
(क) पत्ती।

(vii) गुलाब और गन्ने में कौन-सी कायिक विधि का उपयोग होता है ?
(क) खंडन
(ख) मुकुलन
(ग) द्विखंडन
(घ) कलम लगाना।
उत्तर-
(घ) कलम लगाना।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन

प्रश्न 4.
निम्नलिखित कथनों में से ठीक/गलत बताएं-

(i) अलैंगिक प्रजनन, लैंगिक प्रजनन के मुकाबले बहुत आम हैं ?
उत्तर-
ग़लत

(ii) वैक्टीरिया तथा खमीर अलैंगिक प्रजनन विधि द्वारा प्रजनन करते हैं।
उत्तर-
ठीक

(iii) बहुत-से जीवों में पुनर्जनन की क्षमता किसी न किसी विधि द्वारा होती है।
उत्तर-
ग़लत

(iv) एक निषेचित अंग बीत बनता है।
उत्तर-
ठीक

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
जनन क्या है ?
उत्तर-
जनन (Reproduction) – यह जोवों का एक गुण है जिसके द्वारा वे अपने जैसे जीव उत्पन्न कर सकते हैं।

प्रश्न 2.
जनन का क्या उद्देश्य है ?
उत्तर-
जनन का उद्देश्य :

  1. वंश को बढ़ावा
  2. प्रजातियों की उत्पत्ति ।

प्रश्न 3.
दो प्रकार की जनन विधियां.कौन-सी हैं ?
उत्तर-

  1. लैंगिक जनन
  2. अलैंगिक जनन।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन

प्रश्न 4.
पादपों में विभिन्न कायिक प्रवर्धन विधियां कौन-सी हैं ?
उत्तर-

  1. कलम लगाकर
  2. कायिक कलिकाएं दबाकर
  3. मूल या जड़ से।

प्रश्न 5.
गुलाब और गन्ने में कौन-सी कायिक विधि का उपयोग होता है ?
उत्तर-
कलम लगाना।

प्रश्न 6.
स्पाइरोगायरा और मुकूर में कौन-सी कायिक विधि उपयोग होती है ?
उत्तर-
स्पाइरोगायरा-खंडन
मुकूर-बीजाणु उत्पत्ति।

प्रश्न 7.
बेगोनिया और पुदीना में अलैंगिक जनन कैसे होता है ?
उत्तर-
बेगोनिया – पत्ता मुकुलन
पुदीना – जड़ें (मूल)।

प्रश्न 8.
यीस्ट, स्पंज और हाइड्रा में अलैंगिक जनन कैसे होता है ?
उत्तर-
तीनों में मुकुलन विधि से जनन होता है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन

प्रश्न 9.
पत्थरचट्ट (Bryophyllum) का कौन-सा कायिक अंग जनन में सहायक है ?
उत्तर-
पत्ती।

प्रश्न 10.
एक-एक उदाहरण दीजिए-
कायिक जनन
(i) मूल से
(ii) तने से।
उत्तर-
(i) मूल से कायिक जनन-शक्करकंदी
(i) तने से कायिक जनन-आलू।

प्रश्न 11.
परागण क्या है ?
उत्तर-
परागण (Pollination) – परागकणों का वर्तिकाग्र पर स्थानांतरण परागण कहलाता है।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
जनन क्या है ? यह कितनी प्रकार का है ?
उत्तर-
जनन (Reproduction) – सभी जीव जो इस धरती पर उत्पन्न हुए हैं उनके जीवन की विशेषताएं हैं जैसे जन्म वृद्धि, जनन, मृत्यु।

जनन की किस्में – यह एक ऐसा प्रक्रम है जिससे जाति पीढ़ी दर पीढ़ी वृद्धि करती है। पुराने और बूढ़े जीवों को जगह नए और जवान जीव ले लेते हैं। साधारणतया जनन दो प्रकार का होता है-

  1. अलैंगिक जनन (Asexual Reproduction)
  2. लैंगिक जनन (Sexual Reproduction)।

प्रश्न 2.
अलैंगिक और लैंगिक जनन को परिभाषित करें।
उत्तर-
अलैंगिक जनन – वृद्धि की इस विधि में संतान (नया पादप) किसी भी विशेष अथवा सामान्य भाग से उत्पन्न हो सकती है। इसमें जनन अंग से उत्पन्न युग्मकों का युग्मन आवश्यक नहीं है।

लैंगिक जनन – इस विधि में नर और मादा युग्मकों के युग्मन से युग्मनज़ बनता है। इस विधि के दो चरण हैं-

  1. अर्ध-सूत्री विभाजन-इसमें गुण सूत्रों की संख्या आधी हो जाती है।
  2. निषेचन-युग्मकों के युग्मन से गुण सूत्रों की संख्या पूरी हो जाती है।

प्रश्न 3.
डबलरोटी पर फफूंदी कहां से आती है ?
उत्तर-
फफूंदी के बीजाणु वायु में उपस्थित होते हैं। अनुकूलित परिस्थितियों में यह डबलरोटी पर जम जाते हैं और वृद्धि करते हैं।

प्रश्न 4.
एकलिंगी और द्विलिंगी पुष्पों के उदाहरण देते हए परिभाषाएं लिखिए।
उत्तर-
एकलिंगी पुष्प – ऐसे पुष्प जिनमें स्त्रीकेसर और पुंकेसर अलग-अलग पुष्पों में हो अर्थात् केवल पुंकेसर अथवा केवल स्त्रीकेसर हो, उन्हें एकलिंगी पुष्प कहते हैं। उदाहरण-मक्का, पपीता, ककड़ी।

द्विलिंगी पुष्प – एक ही पुष्प में दोनों स्त्रीकेसर और पुंकेसर का होना, द्विलिंगी पुष्प कहलाता है। उदाहरण-सरसों, गुलाब।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन

प्रश्न 5.
पुष्प के जनन अंगों का संक्षिप्त वर्णन करो।
उत्तर-
पुष्प के जनन अंग-

  1. पुंकेसर – इसमें एक लंबा तंतु और एक परागकोष होता है। परागकोष में परागकण होते हैं। परागकण नर युग्मक बनाते हैं।
  2. स्त्रीकेसर – इसमें तीन भाग होते हैं। वर्तिकाग्र, वर्तिका, अंडाशय।

वर्तिकाग्र सबसे ऊपर वाला भाग, वर्तिका एक सीधी नली जैसा भाग है और अंडाशय सबसे नीचे वाला फूला हुआ भाग है। बीजांड अंडाशय में होते हैं। बीजांड से मादा युग्मक बनते हैं।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन 11

प्रश्न 6.
बीजांड और अंडाशय में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर-
बीजांड – अंडाशय की एक संरचना, जो निषेचन के पश्चात् बीज में परिवर्तित हो जाती है।
अंडाशय – स्त्रीकेसर के आधार का फूला हुआ भाग, जिसमें बीजांड होता है।

प्रश्न 7.
अलैंगिक जनन की विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए। प्रत्येक का उदाहरण दीजिए।
उत्तर-
(i) मुकुलन
(ii) खंडन
(iii) बीजाणु उत्पत्ति
(iv) कायिक प्रवर्धन।

(i) मुकुलन – स्पंज और हाइड्रा में आमतौर पर यही जनन प्रक्रम है। इस प्रक्रिया में जनक पादप पर नया पादप एक प्रवर्ध के रूप में विकसित होता है। यह कुछ समय बाद जनक कोशिका से अलग हो जाता है और वृद्धि करता है।

(ii) खंडन – जब शैवाल, फीता कृमि, एनिलिड्ज़ और चपटे कमि दो या अधिक खंडों में विभाजित हो जाते हैं और प्रत्येक खंड नए जीवों में वृद्धि करते हैं, तो विधि खंडन कहलाती है।

(ii) बीजाणु उत्पत्ति – कवक, म्यूकर आदि बीजाणु पैदा करते हैं, जो उच्च ताप और निम्न आर्द्रता जैसी परिस्थितियों में एक कठोर सुरक्षात्मक आवरण से ढके रहते हैं और अनुकूल परिस्थितियों में नए जीव विकसित करते हैं।

(iv) कायिक प्रवर्धन – पादप का एक भाग जो जनन अंग नहीं है, नए पादप में विकसित हो जाता है तो विधि को कायिक प्रवर्धन कहते हैं। जैसे गुलाब की कलम नए पौधे को उत्पन्न करती है।

प्रश्न 8.
पादपों में लैंगिक जनन के प्रक्रम को समझाइए।
उत्तर-
लैंगिक जनन (Sexual Reproduction) – पादपों में नर आर मादा जनन अंग पुंकेसर और स्त्रीकेसर है। पुंकेसर, नर युग्मक पैदा करता है। स्त्रीकेसर, मादा युग्मक उत्पन्न करती है। यह दोनों जनन अंग एक ही पुष्प अथवा अलग-अलग पुष्पों में हो सकते हैं।
पादपों में लैंगिक जनन बीजों द्वारा होता है।

प्रश्न 9.
अलैंगिक और लैंगिक जनन के बीच प्रमुख अंतर बताइए।
उत्तर-
अलैंगिक और लैंगिक जनन में अंतर-

अलैंगिक जनन (Asexual Reproduction) लैंगिक जनन (Sexual Reproduction)
(i) इस प्रक्रिया में एक जनक की आवश्यकता है। (i) इस प्रक्रिया में दोनों जनकों की आवश्यकता है।
(ii) जनन का सारा शरीर, एक कोशिका या एक प्रवर्ध जनन कर सकता है। (ii) युग्मक जो एक कोशिकीय होते हैं जनन इकाइयां है।
(iii) जनन अंग विकसित नहीं होते। (iii) जनन अंगों का विकसित होना अनिवार्य है।
(iv) पादप बीजों के बिना नए पौधे विकसित करते हैं। (iv) नए पादप बीजों द्वारा विकसित होते हैं।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन

प्रश्न 10.
स्व:परागण और पर-परागण के बीच अंतर बताइए।
उत्तर-
स्वःपरागण और पर-परागण में अंतर-

स्व:परागण (Self Polination) पर-परामण (Cross Pollination)
(i) यह एक ही पुष्प या एक ही पौधों के विभिन्न पुष्पों के बीच होता है। (i) यह दो पुष्पों के बीच होने वाली क्रिया है।
(ii) परागण के लिए किसी अन्य वस्तु की ज़रूरत नहीं। (ii) परागण संपूर्ण करने के लिए वायु, जल, जंतु आदि कारकों की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 11.
पुष्पों में निषेचन का प्रक्रम किस प्रकार संपन्न होता है ?
उत्तर-

  1. परागण द्वारा पुष्प के वर्तिकाग्र पर परागकणों का स्थानांतरण होता है।
  2. परागकण वर्तिकान पर पराग नली बनाते हैं जिसमें नर युग्मक होते हैं।
  3. अंडाशय वृद्धि करता है और बड़ी माता कोशिका का रूप ले लेता है।
  4. यह कोशिका अर्ध सूत्री विभाजन से चार बीजाणु बनाती है।
  5. इनमें से एक विकसित होकर भ्रूण थैला बनाता है।
  6. नर युग्मक और मादा युग्मक के संयोग से युग्मनज बनता है। यह क्रिया निषेचन कहलाती है।
  7. एंजियो स्पर्मज़ में दोहरी निषेचन क्रिया होती है।

दीर्य उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
परागण से लेकर बीज बनने की प्रक्रिया के विभिन्न चरणों का विवरण दीजिए।
उत्तर-
परागकणों का वर्तिकाग्र पर स्थानांतरण, परागण कहलाता है। पुष्प के पुंकेसर पर परागकोष होते हैं, जो परागकण उत्पन्न करते हैं। स्त्रीकेसर के तीन भाग हैं-वर्तिकाग्र, वर्तिका, अंडाशय, परागण के पश्चात् परागकणों की पराग नली विकसित होती है। पराग नली में केंद्रक दो केंद्रकों में बंट जाता है-कायिक केंद्रक और जनन केंद्रक। जनन केंद्रक दो नए युग्मक उत्पन्न करता है। परराग नली वर्तिका में से होते हुए अंडाशय तक पहुंचती है। एक नर युग्मक बीजांड से युग्मक करके युग्मनज बनाता है तो दूसरा नर युग्मक दो ध्रुवीय केंद्रकों से युग्मक करके केंद्रक बनाता है जो एंडोस्पर्म (Endosperm) को जन्म देता है। इस तरह उच्च स्तरीय पादपों में दोहरी निषेचन क्रिया होती है।

निषेचन के पश्चात् अंडाशय फल में विकसित हो जाता है और पुष्प के अन्य भाग मुरझाकर गिर जाते हैं। बीजांड से बीज विकसित होते हैं। बीजों में भ्रूण होता है जो सुरक्षात्मक बीजावरण में रहता है। बीजावरण में संग्रहित भोजन होता है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 12 पौधों में प्रजनन 12

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 3 स्टोरेज डिवाइसज़

Punjab State Board PSEB 7th Class Computer Book Solutions Chapter 3 स्टोरेज डिवाइसज़ Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Computer Chapter 3 स्टोरेज डिवाइसज़

Computer Guide for Class 7 PSEB स्टोरेज डिवाइसज़ Textbook Questions and Answers

1. रिक्त स्थान भरो –

1. प्राइमरी मैमरी को ……………. भी कहा जाता है।
(क) इंटरनल मैमरी
(ख) एक्सटरनल मैमरी
(ग) फिजीकल मैमरी
(घ) एगजलरी मैमरी।
उत्तर-
(क) इंटरनल मैमरी

2. ………….. मैमरी रीड ओनली मैमरी नहीं होती।
(क) ROM
(ख) PROM
(ग) EPROM
(घ) RAM.
उत्तर-
(घ) RAM

3. …………….. एक पोर्टेबल स्टोरेज़ डिवाइस नहीं है।
(क) एक्सटरनल हार्ड डिस्क
(ख) पैन ड्राइव
(ग) हार्ड डिस्क ड्राइव
(घ) मैमरी कार्ड।
उत्तर-
(ग) हार्ड डिस्क ड्राइव

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 3 स्टोरेज डिवाइसज़

4. मैमरी के छोटे-छोटे भागों को ……………. कहते हैं।
(क) सैल
(ख) एरिया
(ग) इंटरसैक्शन
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(क) सैल

5. USB का ……………. अर्थ है।
(क) यूनिफार्म सर्विस बस
(ख) यूनिवर्सल सीरियल बस
(ग) यूनिवर्सल स्टेटस बस
(घ) यूनिफार्म सीरियल बस।
उत्तर-
(घ) यूनिफार्म सीरियल बस।

2. सही या ग़लत बताएँ

1. आम तौर पर फ्लापी 3.5″ की होती है तथा इसमें 1.44 M.B. डाटा स्टोर होता है।
उत्तर-
सही

2. कम्पैक्ट डिस्क (CD) एक पोर्टेवल डिस्क होती है जिसमें 650-700 MB तक डाटा स्टोर करने की क्षमता होती है।
उत्तर-
सही

3. पर्सनल कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क की स्टोरेज क्षमता 20 GB से 500 GB तक होती है।
उत्तर-
सही

4. DVD की स्टोरेज क्षमता CD के मुकाबले कम है।
उत्तर-
ग़लत

5. CD/DVD के चमकीले पेन पर पैन या पैंसिल से लिखना चाहिए।
उत्तर-
ग़लत।

3. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
प्राइमरी मैमरी की किस्मों के नाम बताओ।
उत्तर-
प्राइमरी मैमरी दो प्रकार की होती है।

  1. RAM
  2. ROM.

प्रश्न 2.
किन्हीं चार सैकेण्डरी मैमरी के नाम बताओ।
उत्तर-

  1. हार्ड डिस्क
  2. फ्लापी डिस्क
  3. सी० डी०
  4. डी० वी० डी०।

प्रश्न 3.
CD/DVD प्रयोग करते समय प्रयोग होने वाली सावधानियों के बारे में बताएं।
उत्तर-
CD/DVD प्रयोग करते समय निम्न बातों का ध्यान रखें-

  1. सी० डी० को हमेशा कवर में रखो।
  2. इसके चमकदार हिस्से को मत छुओ।
  3. इस पर तीखे पैन की सहायता से मत लिखो।
  4. सी० डी० को धूप में ज़्यादा तापमान में मत रखो।
  5. सी० डी० को मरोड़ो मत।
  6. सी० डी० को हमेशा मुलायम कपड़े से साफ करो। इसको पानी के साथ धो सकते हैं।
  7. सी० डी० को धूल मिट्टी से बचा कर रखो।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 3 स्टोरेज डिवाइसज़

प्रश्न 4.
मैमरी की मुख्य दो श्रेणियों के नाम लिखो।
उत्तर-
मैमरी दो प्रकार की होती है-

  1. प्राइमरी मैमरी
  2. सैकेंडरी मैमरी।

प्रश्न 5.
पैन ड्राइव क्या होती है ?
उत्तर-
पैन ड्राइव सैकेंडरी स्टोरेज डिवाइस है जिसका प्रयोग डाटा को एक कम्प्यूटर से दूसरे कम्प्यूटर तक पहुंचाने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह एक पोर्टेवल स्टोरेज डिवाइस है।

बड़े उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
मैमरी क्या है ? इसके प्रयोग के बारे में बताओ।
उत्तर-
डाटा स्टोर करने की क्षमता वाले किसी भी माध्यम को मैमरी कहा जाता है। कम्प्यूटर मैमरी एक इलैक्ट्रॉनिक स्पेस होता है, जो मैगनैटिक, सिलीकॉन या ऑप्टीकल माध्यम से बना होता है। इसमें डाटा तथा स्टोरेज डिवाइसज़ निर्देश को अस्थायी रूप में स्टोर किया जाता है। मैमरी बहुत छोटे-छोटे भागों से बनी होती है जिन्हें सैल कहते मैमरी का प्रयोग : कम्प्यूटर में डाटा स्टोर करने के लिए मैमरी का प्रयोग होता है। इसमें डाटा तथा निर्देश स्टोर करके रखे जाते हैं ताकि उन्हें प्रोसैस किया जा सके। कम्प्यूटर डाटा को डिजीटल फारमेट में स्टोर करता है|

प्रश्न 2.
मैमरी कार्ड क्या होता है ? विस्तार से बताएं।
उत्तर-
मैमरी कार्ड एक स्टोरेज मीडिया है। इसका प्रयोग डिजीटल कैमरा, हैंड हैल्ड कम्प्यूटर, MP3 प्लेयर, फोन, गेम, प्रिंटर आदि में किया जाता है। इनको फ्लैश मैमरी कार्ड भी कहा जाता है। इनका प्रयोग करने के लिए मैमरी कार्ड रीडर का | प्रयोग किया जाता है। इनकी क्षमता विभिन्न होती है। इनमें किसी भी प्रकार का डाटा स्टोर किया जा सकता है।
PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 3 स्टोरेज डिवाइसज़ 1

प्रश्न 3.
फ्लापी डिस्क क्या है ? विस्तार से बताओ।
उत्तर-
फ्लापी डिस्क एक सैकेंडरी स्टोरेज उपकरण है। यह एक प्लास्टिक की डिस्क होती है। इसके अन्दर गोलाकार डिस्क होती है जिसमें डाटा स्टोर होता है। इसकी भण्डारण क्षमता 1.44 MB होती है। यह तीन आकार की होती है। बड़ी आकार की फ्लापी का प्रयोग बंद हो गया है। आजकल सिर्फ 3.5 इंच की फ्लापी का प्रयोग होता है। इसका प्रयोग भी नाममात्र ही होता है। इसकी बहुत ज्यादा सम्भाल करनी पड़ती है। इसमें रखा डाटा जल्दी नष्ट हो जाता है।
PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 3 स्टोरेज डिवाइसज़ 2

प्रश्न 4.
सी० डी० क्या होती है ? इसकी किस्मों का वर्णन करें।
उत्तर-
CDROM का पूरा नाम Compact Disk Read Only Memory है। यह एक चमकदार डिस्क होती है। इसमें काफ़ी ज़्यादा मात्रा में डाटा स्टोर किया जा सकता है। इसकी एक सतह चमकदार होती है। इस सतह पर ही डाटा स्टोर किया जाता है। इस पर डाटा स्टोर करने के लिए लेज़र लाइट का प्रयोग किया जाता है। लेज़र लाइट की सहायता से इसमें छोटे-छोटे पिट्स बनाए जाते हैं। इस डिस्क की भण्डारण क्षमता 700MB होती है। सी०डी० आमतौर पर दो प्रकार की होती है –
1. CD-R
2. CD-RW
PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 3 स्टोरेज डिवाइसज़ 3
CD-R का अर्थ है Compact Disk-Read इस प्रकार की डिस्क में डाटा सिर्फ एक बार लिखा जाता है। उसको बार-बार पढ़ा जा सकता है। इसको फिर मिटाया नहीं जा सकता।
CD-RW का अर्थ है Compact Disk-Read Write इस प्रकार की डिस्क में डाटा लिखा तथा पढ़ा जा सकता है। इसका प्रयोग बार-बार किया जा सकता है। सी०डी० का प्रयोग करते समय निम्न सावधानियों का प्रयोग किया जाता है-

  1. इसको हमेशा कवर में रखो।
  2. इसको मरोड़ो मत।
  3. इसको मिट्टी, धूल आदि से बचा कर रखो।
  4. सी०डी० को हमेशा मुलायम कपड़े से साफ़ करो।
  5. सी०डी० को धूप से बचा कर रखो।
  6. सी०डी० पर नुकीले पैन से मत लिखो।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 3 स्टोरेज डिवाइसज़

प्रश्न 5.
एक्सटरनल हार्ड डिस्क ड्राइव क्या है ? इसके लाभ लिखो।
उत्तर-
एक्सटरनल हार्ड डिस्क एक स्टोरेज डिवाइस है। जिसका प्रयोग ज्यादा डाटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है, ताकि उसे दूसरे कम्प्यूटर तक आसानी से भेजा जा सके। यह एक पोर्टेबल स्टोरेज डिवाइस होता है। इसकी स्टोरेज क्षमता हार्ड डिस्क जैसी ही होती है। इसको कभी भी कम्प्यूटर से हटाकर कहीं भी रखा जा सकता है। इसको कम्प्यूटर से USB द्वारा जोड़ा जाता है। यह प्रयोग में काफ़ी आसान होती है। इसका प्रयोग अक्सर बैकअप लेने के लिए किया जाता है।
PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 3 स्टोरेज डिवाइसज़ 4
एक्सटरनल हार्ड डिस्क ड्राइव के लाभ

  1. यह पोर्टेबल होती है।
  2. इसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा सकता है।
  3. यह पल्ग एंड प्ले आधार पर कार्य करता है।
  4. इसके द्वारा काफी बैकअप लिया जा सकता है।
  5. इसमें डाटा सुरक्षित रखा जा सकता है।

PSEB 7th Class Computer Guide स्टोरेज डिवाइसज़ Important Questions and Answers

खाली स्थान भरें

1. …………. का प्रयोग सूचना सम्भालने में होता है।
(क) सीपीयू
(ख) कीअ-बोर्ड
(ग) स्टोरेज (मैमरी)
(घ) माऊस।
उत्तर-
(ग) स्टोरेज (मैमरी)

2. …………. तथा ……………… मुख्य मैमरी की किस्में हैं।
(क) सी०डी०, डी०बी०डी०
(ख) RAM, ROM
(ग) प्राइमरी, सैकेंडरी
(घ) HDD, FDD.
उत्तर-
(ख) RAM, ROM

3. फ्लापी डिस्क ……………. की बनी होती है।
(क) लोहे
(ख) को पले
(ग) खड
(घ) प्लास्टिक।
उत्तर-
(घ) प्लास्टिक।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 3 स्टोरेज डिवाइसज़

4. डी० वी० डी० की स्टोरेज क्षमता सी० डी० से …………….. होती है।
(क) कम
(ख) ज़्यादा
(ग) बराबर
(घ) जीरो।
उत्तर-
(ख) ज़्यादा

5. डी० वी० डी० का अर्थ ………………….. है।
(क) डिजीटल वर्क डिस्क
(ख) डिजीटल वियू डिस्क
(ग) डिजीटल वरस्टाइल डिस्क या डिजीटल वीडियो डिस्क
(घ) डिजीटल वर्ड डिस्क।
उत्तर-
(ग) डिजीटल वरस्टाइल डिस्क या डिजीटल वीडियो डिस्क |

सही या ग़लत बताएँ

1. रैम तथा रोम सैकेंडरी मैमरी है।
उत्तर-
ग़लत

2. सी० डी० की भण्डारण क्षमता फ्लापी से ज्यादा है।
उत्तर-
सही

3. रीड ओनली सी.डी. पर सिर्फ एक बार लिखा जा सकता है।
उत्तर-
सही

4. हार्ड डिस्क में चुम्बकीय प्लेट होती है।
उत्तर-
सही

5. सी०डी० का अर्थ है क्लोज़ड डिस्क।
उत्तर-
ग़लत।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
मैमरी क्या है ?
उत्तर-
मैमरी एक इलैक्ट्रोनिक चिप होती है जिसका प्रयोग कम्प्यूटर पर सूचना सम्भालने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 2.
प्रोसैसर क्या है ?
उत्तर-
प्रोसैसर एक चिप होती है जो कम्प्यूटर का सारा कार्य करती है। इसको कम्प्यूटर का दिमाग़ भी कहते हैं।

प्रश्न 3.
बिट किसे कहते हैं ?
उत्तर-
मैमरी की सबसे छोटी इकाई को बिट कहते हैं। इसमें वाइनरी का एक अक्षर स्टोर होता है।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 3 स्टोरेज डिवाइसज़

प्रश्न 4.
मैमरी कितने प्रकार की होती है ?
उत्तर-
मैमरी दो प्रकार की होती है

  1. प्राइमरी मैमरी
  2. सैकेडरी मैमरी।

प्रश्न 5.
प्राइमरी मैमरी क्या होती है ?
उत्तर-
वह मैमरी जो प्रोसैसर के साथ पक्के तौर पर जुड़ी होती है उसे प्राइमरी मैमरी कहते हैं।

प्रश्न 6.
मैमरी को मापने के कौन-कौन से यूनिट होते हैं ?
उत्तर-
मैमरी के मुख्य यूनिट बिट तथा बाइट हैं। कम्प्यूटर में किसी भी चीज़ को 0 से 1 में लिखा जाता है। मैमरी के यूनिट निम्न हैं

  1. बिट
  2. बाइट = 8 बिट्स (Bytes)
  3. 1 किलोबाइट = 1024 बाइट (Bytes)
  4. 1 मैगाबाइट = 1024 किलोबाइट (KB)
  5. 1 गीगाबाइट = 1024 मैगाबाइट। (MB)
  6. 1 टैराबाइट = 1024 गीगा बाईट। (GB)

प्रश्न 7.
ROM को कितने भागों में बांटा जा सकता है ?
उत्तर-
ROM को निम्न भागों में बांटा जा सकता है-

  1. ROM (प्रोग्रामेवल रीड ओनली मैमरी)
  2. EPROM (एरेजेवल प्रोग्रामेवल रीड ओनली मैमरी)
  3. EEPROM (इलैक्ट्रीकल एरेजेवल प्रोग्रामेवल रीड ओनली मैमरी) |

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 11 जंतुओं और पादपों में परिवहन

Punjab State Board PSEB 7th Class Science Book Solutions Chapter 11 जंतुओं और पादपों में परिवहन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Science Chapter 11 जंतुओं और पादपों में परिवहन

PSEB 7th Class Science Guide जंतुओं और पादपों में परिवहन Textbook Questions and Answers

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :-

(i) पादपों में जल तथा खनिजों का परिवहन ……………….. द्वारा किया जाता है।
उत्तर-
जड़ों

(ii) शरीर की आन्तरिक ध्वनियों को सुनने के लिए चिकित्सक …………………….. का प्रयोग करते हैं।
उत्तर-
स्टेथोस्कोप

(iii) पसीने में जल एवं …………………….. होता है।
उत्तर-
लवण

(iv) रक्त की नाड़ियाँ जिनको भित्तियाँ मोटी एवं लचीली होती हैं, उन्हें ……………………. कहते हैं।
उत्तर-
धमनियां

(v) हृदय के लयबद्ध संकुचन एवं विश्रांति (फैलाव) को …………….. कहते हैं।
उत्तर-
धड़कन।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 11 जंतुओं और पादपों में परिवहन

2. निम्नलिखित में से सही या गलत बताओ :-

(i) पौधों में फ्लोएम वाहिनियाँ भोज्य पदार्थों का स्थानान्तरण करती हैं।
उत्तर-
ग़लत

(ii) ऑक्सीजन रहित रक्त शिराओं द्वारा वापिस हृदय को भेज दिया जाता है।
उत्तर-
सही

(iii) शिराओं की भित्तियां मोटी होती हैं।
उत्तर-
ग़लत

(iv) प्लाज्मा रक्त का ठोस भाग होता है।
उत्तर-
ग़लत

(v) रक्त का लाल रंग रक्त में विद्यमान प्लाज्मा के कारण होता है।
उत्तर-
ग़लत

3. उचित विकल्पों का मिलान कीजिए :-

कॉलम क कॉलम ख
(i) जल का परिवहन (क) स्टोमैटा
(ii) लाल रंग (ख) जाइलम
(iii) गैसों की अदला-बदली (ग) हीमोग्लोबिन
(iv) रक्त का थक्का (घ) फ्लोएम
(v) भोजन का स्थानान्तरण (ङ) प्लेटलेट्स।

उत्तर-

कॉलम क कॉलम ख
(i) जल का परिवहन (ख) ज़ाइलम
(ii) लाल रंग (ग) हीमोग्लोबिन
(iii) गैसों की अदला-बदली (क) स्टोमैटा
(iv) रक्त का थक्का (ङ) प्लेटलेट्स
(v) भोजन का स्थानान्तरण (घ) फ्लोएम।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 11 जंतुओं और पादपों में परिवहन

4. सही उत्तर चुनिए :-

प्रश्न (i)
रक्त कोशिकाओं के जमने में सहायता करता है –
(क) प्लाज्मा
(ख) श्वेत रक्त कोशिकाएँ
(ग) लाल रक्त कोशिकाएँ
(घ) प्लेटलेट्स।
उत्तर-
(घ) प्लेटलेट्स।

प्रश्न (ii)
हृदय के निचले दो खानों को कहते हैं –
(क) अलिन्द
(ख) वाल्व
(ग) शिराएँ
(घ) निलय (वैटरीकल)।
उत्तर-
(घ) निलय (वैटरीकल)।

प्रश्न (iii)
मल निकास प्रणाली में होते हैं-
(क) गुर्दे
(ख) मूत्राशय
(ग) मूत्र-द्वार
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

प्रश्न (iv)
वह मांसपेशी अंग जो निरन्तर पम्प की भाँति कार्य करने के लिए धड़कता रहता है –
(क) धमनियाँ
(ख) गुर्दे
(ग) हृदय
(घ) शिराएँ।
उत्तर-
(ग) हृदय।

प्रश्न (v)
रक्त में शामिल होते हैं –
(क) प्लाज्मा
(ख) लाल रक्त कोशिकाएँ
(ग) श्वेत रक्त कोशिकाएँ
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

5. अति लघूत्तर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
रक्त का रंग लाल क्यों होता है ?
उत्तर-
रक्त का लाल रंग – होमोग्लोबिन नाम का वर्णक जो एक प्रोटीन है। यह लोहे के अणुओं से मिलकर एक जटिल यौगिक बनाता है तथा ऑक्सीजन को लेकर शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों की ओर जाता है। लोहे की अधिक मात्रा होने के कारण यह लाल रंग को परावर्तित करता है, जिससे रक्त लाल रंग का दिखाई देता है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 11 जंतुओं और पादपों में परिवहन

प्रश्न (ii)
स्थानान्तरण की परिभाषा लिखो।
उत्तर-
स्थानान्तरण – पत्तों में तैयार भोजन पदार्थों को पौधे के अन्य हिस्सों तक पहुँचाने की प्रक्रिया को स्थानान्तरण कहते हैं।

प्रश्न (iii)
डायलाइसिस क्या होता है ?
उत्तर-
डायलाइसिस – यदि किसी व्यक्ति के दोनों गुर्दे खराब हो जाएं तो रक्त अच्छी प्रकार साफ़ नहीं होता, जिससे हानिकारक ठोस तथा द्रव व्यर्थ पदार्थ शरीर में जमा होने शुरू हो जाते हैं। ऐसा व्यक्ति अधिक देर तक जीवित नहीं रह सकता जब तक कि उसके रक्त को समय-समय पर बनावटी गुर्दे द्वारा फिल्टर न किया जाए। किसी मशीन द्वारा रक्त में से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने की प्रक्रिया को डायलाइसिस कहते हैं।

6. लघूत्तर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
रक्त के तीन कार्य बताओ।
उत्तर-
रक्त के कार्य-

  1. रक्त ऑक्सीजन तथा पोषकों का स्थानान्तरण फेफड़ों तथा टिशुओं तक करता है।
  2. रक्त अपशिष्ट पदार्थों को गुर्दो तथा जिगर तक ले जाता है।
  3. रक्त संक्रमण का मुकाबला करने के लिए ऐंटीबाडीज़ को लेकर जाता है।
  4. रक्त शरीर के तापमान को कन्ट्रोल करता है।

प्रश्न (ii)
धमनियों में वाल्व क्यों नहीं होते ?
उत्तर-
धमनियों में वाल्व का मुख्य काम है कि रक्त को वापिस आने से रोकना क्योंकि इनमें रक्त दबाव कम होता है। अर्थात् यह सुनिश्चित किया जाता है कि रक्त एक दिशा में बह रहा है। धमनियों में लगे वाल्व गुरुत्वाकर्षण के उल्ट (विपरीत) दिशा में रक्त को वापिस हृदय तक बहने में सहायता करते हैं।

प्रश्न (iii)
मानवीय मल-त्याग प्रणाली के भागों के नाम लिखो।
उत्तर-
मानवीय मल-त्याग प्रणाली के भाग – मानवीय मल-त्याग प्रणाली के निम्नलिखित मुख्य भाग हैं :

  1. गुर्दे,
  2. मूत्रवाहिनी,
  3. मूत्राशय,
  4. मूत्र-मार्ग।

7. निबंधात्मक प्रश्न :-

प्रश्न (i)
रक्त के विभिन्न अंशों का विस्तारपूर्वक वर्णन करो।
उत्तर-
रक्त के अंश – रक्त एक तरल संयोगी टिशु है, जोकि निम्नलिखित मुख्य अंशों से मिलकर बना है :

  1. लाल रक्त सैल,
  2. सफेद रक्त सैल,
  3. प्लेटलेट्स तथा
  4. प्लाज्मा।

1. लाल रक्त सैल (R.B.C.) – इनमें हीमोग्लोबिन नाम का प्रोटीन होता है। जो श्वसन क्रिया में ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड का परिवहन करता है।
2. सफेद रक्त सैल (W.B.C.) – ये हानिकारक बैक्टीरिया तथा मृत सैलों को नष्ट कर देते हैं, जिससे संक्रमण से शरीर की रक्षा होती है।
3. प्लेटलेट्स (Platelets) – ये रक्त का थक्का बनाने में सहायक हैं। इस तरह ये अनमोल (अमूल्य) रक्त नष्ट होने से बचाते हैं।
4. प्लाज्मा (Plasma) – यह रक्त का द्रवीय भाग है, जिसमें प्रोटीन, हार्मोन, ग्लूकोस, फैटी एसिड, अमीनो ऐसिड, खनिज लवण, भोजन के पचने योग्य तथा उत्सर्जी पदार्थ होते हैं। यह रक्त के परिवहन का मुख्य अंश है। यह रक्त का \(\frac{2}{3}\) हिस्सा बनाता है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 11 जंतुओं और पादपों में परिवहन

प्रश्न (ii)
हृदय के कार्य के बारे में बताओ।
उत्तर-
हृदय की कार्यप्रणाली – मुज्य धमनी फेफड़ों से ऑक्सीजन युक्त रक्त हृदय के दाएँ आरीकल में दाखिल होता है। फिर दाएँ आरीकल के सिकुड़ने से रक्त दाएँ वैंटरीकल में दाखिल होता है। जब दायाँ टरीकल सिकुड़ता है तो रक्त शरीर में दाखिल होता है। शरीर में से
ऑक्सीजन रहित रक्त बाएं आरीकल में दाखिल होता है।

जब बायाँ आरीकल सिकुड़ता है, दायां आरीकल तो यह रक्त को बाएं वैंटरीकल में भेज देता है। बायाँ सैंटरीकल इस रक्त को फेफडे धमनी के द्वारा पम्प करके फेफड़ों में आक्सीजन प्राप्त करने के लिए भेज देता है । हृदय में मौजूद वाल्व रक्त को केवल एक दिशा में ही जाने की आज्ञा देते हैं तथा रक्त को पीछे की ओर बहने से रोकते हैं।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 11 जंतुओं और पादपों में परिवहन 1

प्रश्न (iii)
मानव उत्सर्जन-तन्त्र का चित्र बनाओ।
उत्तर-
मानव उत्सर्जन तन्त्र का चित्र-
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 11 जंतुओं और पादपों में परिवहन 2

प्रश्न (iv)
धमनियों तथा शिराओं में अन्तर बताओ।
उत्तर-
धमनियों तथा शिराओं में अन्तर-

धमनियों (Arteries) शिराएँ (Veins)
(1) धमनियाँ हृदय से रक्त का संवहन शरीर के विभिन्न भागों तक करती हैं। (1) शिराएँ शरीर के विभिन्न हिस्सों से रक्त को एकत्रित करके उसका संवहन हृदय तक करती हैं।
(2) इनमें कपाट (वाल्व) नहीं होते हैं। (2) इनमें कपाट (वाल्व) होते हैं।
(3) इनकी दीवारें मोटी होती हैं। (3) इनकी दीवारें पतली होती हैं।
(4) फेफड़ा धमनी को छोड़कर अन्य सभी धमनियाँ शुद्ध रक्त का परिवहन करती हैं। (4) फेफड़ा शिरा को छोड़कर अन्य सभी शिराएँ कार्बन-डाइऑक्साइड युक्त अशुद्ध रक्त का परिवहन करती हैं।
(5) चमड़ी नीचे गहराई में मौजूद होती हैं। (5) चमड़ी के नीचे कम गहराई में मौजूद होती है।
(6) रक्त का बहाव तेज़ और झटके से होता है। (6) रक्त का बहाव धीमी चाल से होता है।

प्रश्न (v)
पौधों में पदार्थों के स्थानान्तरण की व्याख्या करो।
उत्तर-
पौधों में पदार्थों का परिवहन – पौधे सूरज की रोशनी की मौजूदगी में वायुमण्डल में से कार्बनडाइऑक्साइड तथा जल लेकर क्लोरोफिल की सहायता से अपना भोजन तैयार करते हैं। जड़ों द्वारा जल तथा खनिज लवण अवशोषित कर पत्तों तक पहुंचाए जाते हैं जहाँ प्रकाश संश्लेषण की क्रिया होती है।

पौधों में जल तथा खनिजों का परिवहन – पौधे मिट्टी में से जल तथा खनिज प्राप्त करते हैं। यह सामान्य रूप से जडों के द्वारा किया जाता है। जड़ों के ऊपर जड़ बाल होते हैं जो जड़ की सतह के क्षेत्रफल को बढ़ा देते हैं जिससे जड़ को जल तथा इसमें घुले हुए खनिजों को अवशोषित करने में सहायता मिलती है।

पत्तों में जल के उत्सर्जन के कारण एक खिंचाव बल पैदा हो जाता है जो जल तथा पौष्टिक तत्वों को पौधे के शिखर तक पहँचाने में सहायक होता है। पौधों में मिट्टी से जल तथा पोशक तत्त्वों के परिवहन के लिए पाइप जैसी वाहिनियाँ होती हैं। वाहिनियाँ विशेष प्रकार के मृत सैलों से बनी होती हैं जिन्हें वाहिनी उत्तक कहते हैं।

भोजन का परिवहन – पौधे पत्तों में प्रकाश संश्लेषण द्वारा तैयार हुए भोजन को पौधे के प्रत्येक भाग तक पहुँचाने की आवश्यकता होती है। पौधों में भोजन के परिवहन के लिए ज़िम्मेदार उत्तक को फ्लोएम कहा जाता है। फ्लोएम, पत्तों में पैदा हुए ग्लूकोज़ को पौधों के सभी भागों तक पहुंचाता है। पत्तों में तैयार भोजन पदार्थों को पौधे के अन्य भागों तक पहुंचाने की प्रक्रिया को स्थानान्तरण कहते हैं।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 11 जंतुओं और पादपों में परिवहन

Science Guide for Class 7 PSEB जंतुओं और पादपों में परिवहन Intext Questions and Answers

सोचें तथा उत्तर दें:-(पृष्ठ 128)

प्रश्न 1.
स्पंदन (नब्ज़) दर क्या होती है ?
उत्तर-
नब्ज दर – किसी व्यक्ति की एक मिनट में जितनी बार नब्ज़ धक-धक करे, वह उसकी नब्ज़ दर कहलाती है।

प्रश्न 2.
आप नब्ज़ कहाँ अनुभव कर सकते हैं ?
उत्तर-
आप गर्दन पर, घुटनों के पीछे तथा टखनों के जोड़ के समीप नब्ज अनुभव कर सकते हैं।

सोचें तथा उत्तर दें:-(पृष्ठ 131)

प्रश्न 1.
स्टेथोस्कोप क्या है ?
उत्तर-
डॉक्टर, मरीज़ की स्थिति की जाँच करते समय उसके शरीर के अन्दर हृदय तथा फेफड़ों की आवाजें सुनने के लिए स्टेथॉस्कोप का प्रयोग करते हैं। स्टेथॉस्कोप के एक सिरे पर चैस्ट पीस तथा दूसरे सिरे पर इअर पीस होता है। यह दोनों पीस रबड़ की नली द्वारा जुड़े होते हैं।

प्रश्न 2.
क्या दिल की धड़कन और नब्ज (पल्ज) में कोई सम्बन्ध है ?
उत्तर-
नब्ज़ दर तथा हृदय धड़कन की दर दोनों एक समान होते हैं क्योंकि दिल (हृदय) का सिकुड़ना धमनियों में खून का दबाव बढ़ाता है जिस का पता नब्ज की धक-धक से लगता है। इसलिए नब्ज की जाँच सीधे दिल की धड़कन दर का माप है।

सोचें तथा उत्तर दें:-(पृष्ठ 133)

प्रश्न 1.
परासरण क्या होता है ?
उत्तर-
परासरण – यह वह प्रक्रिया है जिसमें घोलक एक अर्ध-पारगामी झिल्ली द्वारा कम सघनता वाले घोल से अधिक सघनता वाले घोल की ओर जाता है तथा झिल्ली के दोनों तरफ में घोलों की सघनता बराबर हो जाती है।

प्रश्न 2.
अर्ध-पारगम्य झिल्ली क्या होती है ?
उत्तर-
अर्ध-पारगम्य झिल्ली – यह एक प्रकार की जैविक या संश्लिष्ट, पालीमर से बनी झिल्ली होती है जिस में परासरण क्रिया द्वारा कुछ अणु या चार्जित कण गुज़र सकते हैं।

आलू की दीवार अर्ध-पारगम्य झिल्ली जैसी काम करती है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 11 जंतुओं और पादपों में परिवहन

PSEB Solutions for Class 7 Science जंतुओं और पादपों में परिवहन Important Questions and Answers

वस्तनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) हृदय से रक्त का शरीर के सभी अंगों में परिवहन ………………… के द्वारा होता है।
उत्तर-
धमनियों

(ख) हीमोग्लोबिन …………………… कोशिकाओं में पाया जाता है।
उत्तर-
लाल रक्त

(ग) धमनियां और शिराएं …………………… के जाल द्वारा जुड़ी रहती हैं।
उत्तर-
केशिकाओं

(घ) हृदय का लयबद्ध विस्तार और संकुचन …………………. कहलाता है।
उत्तर-
हृदय स्पंदन

(ङ) मानवीय शरीर की मुख्य मल उपज …………………………है।
उत्तर-
मूत्र ।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 11 जंतुओं और पादपों में परिवहन

प्रश्न 2.
कॉलम ‘A’ में दी गई संरचनाओं का कॉलम ‘B’ में दिए गए प्रक्रमों से मिलान कीजिए।

कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
(क) रंध्र (i) जल का अवशोषण
(ख) जाइलम (ii) वाष्पोत्सर्जन
(ग) मूल रोम (iii) भोजन का परिवहन
(घ) फ्लोएम (iv) जल का परिवहन

उत्तर-

कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
(क) रंध्र (ii) वाष्पोत्सर्जन
(ख) जाइलम (iv) जल का परिवहन
(ग) मूल रोम (i) जल का अवशोषण
(घ) फ्लोएम (ii) भोजन का परिवहन

प्रश्न 3.
सही विकल्प चुनें-

(i) मनुष्य के हृदय में कितने कक्ष होते हैं ?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार।
उत्तर-
(घ) चार।

(ii) हृदय स्पंद मापने वाले यंत्र का नाम बताओ।
(क) स्टेथोस्कोप
(ख) हारोस्कोप
(ग) माइक्रोस्कोप
(घ) टैलीस्कोप।
उत्तर-
(क) स्टेथोस्कोप।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 11 जंतुओं और पादपों में परिवहन

(iii) मनुष्य का उत्सर्जन अंग कौन-सा है ?
(क) फेफड़े
(ख) गुर्दा
(ग) आमाशय
(घ) हृदय।
उत्तर-
(ख) गुर्दा।

(iv) रक्त के घटक कौन-कौन से हैं ?
(क) लाल रक्त कोशिकाएं
(ख) श्वेत रक्त कोशिकाएं
(ग) पट्टिकाणु
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

(v) हृदय स्पंदन की दर प्रति मिनट कितनी है ?
(क) 72-80 बार
(ख) 52-60 बार
(ग) 92-100 बार
(घ) 62-70 बार।
उत्तर-
(क) 72-80 बार।

(vi) निम्न में से कौन-सा उत्सर्जन तंत्र का अंग नहीं है ?
(क) वृक्क
(ख) फेफड़े
(ग) मूत्राशय
(घ) मूत्र मार्ग।
उत्तर-
(ख) फेफड़े।

प्रश्न 4.
दिए गये कथनों में सही तथा ग़लत कथन बताइए-

(i) स्पाइरोगायरा में पदार्थों का परिवहन, परासरण विधि द्वारा होता है।
उत्तर-
सही

(ii) खून का थक्का बनने के लिए प्लेटलेट्स की आवश्यकता नहीं होती है।
उत्तर-
ग़लत

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 11 जंतुओं और पादपों में परिवहन

(iii) हाइड्रा में उत्सर्जन विसरण विधि द्वारा नहीं होती है।
उत्तर-
ग़लत

(iv) जायलम तथा फ्लोयम वहिनी उत्तक हैं।
उत्तर-
सही

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
पादपों में मुख्य संवहन उत्तक कौन-कौन से हैं ?
उत्तर-
पादपों में संवहन उत्तक, जाइलम और फ्लोएम हैं।

प्रश्न 2.
हृदय में वाल्वों का क्या कार्य है ?
उत्तर-
हृदय में वाल्वों के कारण रक्त का परिवहन एक मार्ग में होता है।

प्रश्न 3.
कृत्रिम वृक्क में कौन-सी विधि कार्य करती है ?
उत्तर-
डायलाइसिस।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 11 जंतुओं और पादपों में परिवहन

प्रश्न 4.
मूत्र नालियों द्वारा मूत्र कहां जाता है ?
उत्तर-
मूत्राशय में।

प्रश्न 5.
मूत्राशय क्या है ?
उत्तर-
मूत्राशय – यह एक पेशीय थैले जैसी संरचना है, जिसमें मूत्र अस्थाई रूप में संग्रहित होता है और मूत्र मार्ग द्वारा शरीर से बाहर निकाला जाता है।

प्रश्न 6.
फेफड़ों द्वारा कौन-सा अपशिष्ट बाहर निकाला जाता है ?
उत्तर-
कार्बन डाइऑक्साइड।

प्रश्न 7.
डायलाइसिस क्या है ?
उत्तर-
डायलाइसिस (Dialysis) – वह विधि जिसमें कृत्रिम वृक्क द्वारा अपशिष्ट फिल्टर किए जाते हैं, डायलाइसिस कहलाती है।

प्रश्न 8.
वाष्पोत्सर्जन क्या है ?
उत्तर-
वाष्पोत्सर्जन (Transpiration) – पादपों की पत्तियों की सतह से जल का वाष्पित होना वाष्पोत्सर्जन है।

प्रश्न 9.
रक्त में लाल वर्णक कौन-सा है ?
उत्तर-
हिमोग्लोबिन (Haemoglobin)।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 11 जंतुओं और पादपों में परिवहन

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
केशिकाएं क्या हैं ? इनके कार्य लिखिए।
उत्तर-
केशिकाएं – बहुत ही बारीक और महीन नलियां जो शिराओं और धमनियों के अंतिम छोर पर जाल-सा बनाती हैं, केशिकाएं कहलाती हैं। खाद्य पदार्थों, गैसों, जल, हार्मोनों आदि का विनिमय इनमें से होता है।

प्रश्न 2.
मानवीय परिसंचरण तंत्र के अंगों के नाम लिखिए।
उत्तर-
मानवीय परिसंचरण तंत्र के अंग-

  1. हृदय – पंप
  2. रक्त – द्रव्य उत्तक
  3. धमनियां – शरीर के विभिन्न भागों तक शुद्ध रक्त पहुंचाने वाली नलियां।
  4. शिराएं – शरीर के विभिन्न भागों से अशुद्ध रक्त एकत्रित करने वाली नलियां।

प्रश्न 3.
हृदय स्पंदन और नब्ज़ क्या है ?
उत्तर-
हृदय स्पंदन (Heart beat) – हृदय की पेशियों के लयबद्ध संकुचन और लयबद्ध विश्रांति को हृदय स्पंदन कहते हैं। इसको स्टेथोस्कोप द्वारा मापा जाता है। विश्राम की स्थिति में मनुष्य का हृदय स्पंदन 72 बार/मिनट है।
नब्ज़ – धमनियों में प्रवाहित रक्त कारण उत्पन्न स्पंदन (धक्-धक्) को नाड़ी स्पंद या नब्ज कहते हैं।

प्रश्न 4.
कारण बताइए-
(i) शिराओं में वाल्व होते हैं।
(ii) निलयों की भित्तियां मोटी क्यों होती हैं ?
(iii) दाएं निलय से रक्त फुस्फुस धमनी में जाता है परंतु धमनी से वापस निलय में नहीं जा पाता।
(iv) बायां अलिंद ऑक्सीजन युक्त रक्त ग्रहण करता है।
(v) लाल रक्त कोशिकाएं विभाजित नहीं हो सकतीं।
(vi) फुस्फुस धमनी में अशुद्ध रक्त होता है।
(vii) अलिंदों की भित्ति पतली होती है।
(viii) दायां निलय, बाएं निलय से अधिक पेशीय और मोटी भित्ति वाला है।
उत्तर-
(i) शिराएं पतली भित्ति वाली और संकुचनशील है। वे शरीर के सभी भागों से अशुद्ध रक्त एकत्रित करती हैं और हृदय में वापस लाती है। रक्त को उल्टी दिशा में बहने से रोकने के लिए इनमें वाल्व होते हैं।

(ii) निलय सभी भागों तक रक्त पहुंचाने का कार्य करते हैं, इसलिए इनकी भित्ति मोटी होती है क्योंकि मोटी भित्ति
से रक्त पर अधिक दबाव पड़ता है।

(iii) दाएं निलय और फुस्फुस धमनी के बीच एक वाल्व है जो रक्त को निलय में से धमनी तक जाने देता है।
परंतु धमनी में से वापस निलय में नहीं आने देता।

(iv) दाएं अलिंद में रक्त फेफड़ों से आता है इसलिए ऑक्सीजन युक्त अर्थात् शुद्ध होता है।

(v) लाल रक्त कोशिकाओं में नाभिक (न्यूक्लियस) नहीं होता, इसलिए ये विभाजित नहीं हो सकती।

(vi) दाएं निलय से अशुद्ध रक्त फुस्फुस धमनी द्वारा फेफड़ों में ऑक्सीजन युक्त होने के लिए जाता है।

(vii) अलिंद रक्त का संग्रह करते हैं। इसलिए इनकी भित्ति पतली होती है और आयतन अधिक होता है।

(viii) दाएं निलय को पूरे शरीर में रक्त पंप करना होता है। इसलिए यह अधिक पेशीय और मोटी भित्ति वाला होता है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 11 जंतुओं और पादपों में परिवहन

प्रश्न 5.
उत्सर्जन तंत्र के विभिन्न अंगों के नाम लिखिए।
उत्तर-
उत्सर्जन तंत्र के विभिन्न अंग-

  1. वृक्क
  2. मूत्र वाहिनियां
  3. मूत्राशय
  4. मूत्र मार्ग
  5. मूत्र छिद्र।

प्रश्न 6.
पादपों में वस्तुओं का परिवहन क्यों आवश्यक है ?
उत्तर-
पादप के प्रत्येक भाग को भोजन ऊर्जा के लिए और वृद्धि के लिए आवश्यक है। क्योंकि भोजन पत्तों में संश्लेषित होता है और जल और लवण मूलों द्वारा अवशोषित किए जाते हैं इसलिए इन सबका परिवहन पादपों में बहुत आवश्यक है।

प्रश्न 7.
पादपों अथवा जंतुओं में पदार्थों का परिवहन क्यों आवश्यक है ? समझाइए।
उत्तर-
पादपों और जंतुओं में परिवहन की आवश्यकता – पादप और जंतुओं के शरीर के सभी भागों को ऊर्जा की आवश्यकता होती है। यह ऊर्जा भोजन से प्राप्त होती है। शरीर के सभी भागों तक जल, ऑक्सीजन और भोजन पहंचना आवश्यक है और वहां उत्पन्न हुए अपशिष्ट पदार्थ दूर करने की भी ज़रूरत है। इसलिए परिसंचरण बहुत लाभकारी है।

प्रश्न 8.
क्या होगा यदि रक्त में पट्टिकाणु नहीं होंगे ?
उत्तर-
पटिकाणु की अनुपस्थिति में रक्त का थक्का नहीं बनेगा।

प्रश्न 9.
रक्त के घटकों के नाम बताइए।
उत्तर-
रक्त के घटक-

  1. श्वेत रक्त कोशिकाएं (White Blood Corpuscles)
  2. लाल रक्त कोशिकाएं (Red Blood Corpuscles)
  3. पट्टिकाणु (Blood Platelets)
  4. रक्त द्रव्य-प्लाज्मा (Fluid Matrix-Plasma)।

प्रश्न 10.
शरीर के सभी अंगों को रक्त की आवश्यकता क्यों होती है ?
उत्तर-
रक्त की आवश्यकता-

  1. यह ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का परिवहन करता है।
  2. यह थक्का जमाने में सहायक है।
  3. यह पोषक तत्त्व, अपशिष्टों, हार्मोनों और एंजाइमों के परिवहन में सहायक है।
  4. यह उत्सर्जन में सहायक है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 11 जंतुओं और पादपों में परिवहन

प्रश्न 11.
रक्त लाल रंग का क्यों दिखाई देता है ?
उत्तर-
रक्त लाल है, क्योंकि लाल रक्त कोशिकाओं में हिमोग्लोबिन (Haemoglobin) नामक एक वर्णक होता है।

प्रश्न 12.
हृदय के कार्य बताइए।
उत्तर-
हृदय के कार्य-

  1. हृदय का मुख्य काम शरीर के सभी भागों तक रक्त को पंप करना है।
  2. इसमें अशुद्ध रक्त एकत्रित होता है।
  3. यह अशुद्ध रक्त को फेफड़ों में शुद्ध करने के लिए भेजता है।
  4. शरीर को ऑक्सीजन पहुँचाने का काम हृदय के पंप कारण ही होता है।

प्रश्न 13.
शरीर द्वारा अपशिष्ट पदार्थों को उत्सर्जित करना क्यों आवश्यक है ?
उत्तर-
अपशिष्टों के उत्सर्जन की आवश्यकता-शरीर के कई कार्यों द्वारा कई अपशिष्ट उत्पन्न होते हैं। इन अपशिष्टों का संग्रह ज़हर पैदा करता है। इसलिए इनके उत्पन्न होने के साथ ही इनका उत्सर्जन आवश्यक है।

प्रश्न 14.
हृदय स्पंद और नब्ज दर में क्या अंतर है ?
उत्तर-
हृदय स्पंद और नब्ज़ में अंतर-

हृदय स्पंद (Heart Beat) नब्ज (Pulse Rate)
(1) हृदय की पेशियों का क्रमबध संकुचन और क्रमबद्ध विश्रांति है। (1) यह महाधमनी (Aorta) और विभिन्न धमनियों की संकुचन और विश्रांति है।
(2) एक हृदय स्पंदन 0.8 सैकिंड तक रहता है। (2) नब्ज एक क्रमबद्ध संकुचन और विश्रांति का झटका है जो हृदय स्पंदन की दर पर निर्भर करता है।

प्रश्न 15.
वाष्पोत्सर्जन और पसीना आने (स्वेदन) में क्या अंतर है ?
उत्तर-
वाष्पोत्सर्जन और पसीना आने (स्वेदन) में अंतर-

वाष्पोत्सर्जन (Transpiration) पसीना आना (Perspiration)
(1) यह पादपों में होता है। (1) यह जंतुओं में होता है।
(2) जल वाष्पित होता है। (2) पसीना जिसमें यूरिया, यूरिक अम्ल और लवण होते हैं, वाष्पित होता है।
(3) यह पत्तों और तनों के स्टोमैटा और वात रंध्रों द्वारा होता है। (3) यह त्वचा में स्थित पसीना ग्रंथियों के छिद्रों द्वारा स्रावित होता है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 11 जंतुओं और पादपों में परिवहन

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
मानवीय उत्सर्जन तंत्र की संरचना की व्याख्या करें।
उत्तर-
उत्सर्जन तंत्र के अंग-

  1. वृक्क
  2. मूत्र वाहिनियां
  3. मूत्राशय
  4. मूत्र मार्ग।

(i) वृक्क – वृक्क दो लाल और राजमाह के आकार के होते हैं। यह पेट में रीढ़ की हड्डी के दोनों तरफ पाए जाते हैं। यह बहुत कोमल अंग हैं।

(ii) मूत्र वाहिनियां – यह दो नलियां 30 सें०मी० लंबी होती हैं, जो वृक्क में से निकलकर मूत्राशय तक पहुंच जाती हैं।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 11 जंतुओं और पादपों में परिवहन 4
(iii) मूत्राशय – यह मूत्र का संग्रह करता है। यह एक पेशीय अंग है, जिसका आयतन 500 ml है।

(iv) मूत्र मार्ग – मूत्र मार्ग एक नली है जो मादा और नर में भिन्न होती है। नर में मूत्र मार्ग 20 से०मी० लंबा होता है।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 2 विंडोज़ एक्सपलोरर

Punjab State Board PSEB 7th Class Computer Book Solutions Chapter 2 विंडोज़ एक्सपलोरर Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Computer Chapter 2 विंडोज़ एक्सपलोरर

Computer Guide for Class 7 PSEB विंडोज़ एक्सपलोरर Textbook Questions and Answers

1. खाली स्थान भरें

1. विंडोज़ एक्सपलोरर के दो पैन होते हैं, ये हैं ……………… तथा …………………………… .
(क) पहला, दूसरा
(ख) दायां, बायां
(ग) ऊपर, नीचे
(घ) फाइल, फोल्डर।
उत्तर-
(ख) दायां,बायां

2. …………. वियू एक फाइल का साइज़, किस्म तथा तिथि बताता है।
(क) डिटेल
(ख) टाइटल
(ग) लिस्ट
(घ) कंटेंट।
उत्तर-
(क) डिटेल

3. …………. ऑपशन का प्रयोग फाइलों तथा फोल्डरों को ढूंढ़ने के लिए किया जाता है।
(क) फाइल
(ख) सिलैक्ट
(ग) सर्च
(घ) डिलीट।
उत्तर-
(ग) सर्च

4. कैल्क्यू लेटर को रन बॉक्स में ………… टाइप करके खोला जाता है।
(क) Calculator
(ख) Cal
(ग) Calc
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) Calc

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 2 विंडोज़ एक्सपलोरर

5. ……………….. कमांड का प्रयोग किसी आइटम को उसके स्थान से काटने के लिए किया जाता है।
(क) कॉपी
(ख) पेस्ट
(ग) कट
(घ) डिलीट।
उत्तर-
(ग) कट।

2. सही या ग़लत बताएँ-

1. विंडोज़ एक्सपलोरर का प्रयोग फाइल का उचित प्रबंध करने के लिए किया जाता है।
उत्तर-
सही,

2. एक फाइल में कई फाइल तथा फोल्डर आ सकते हैं।
उत्तर-
ग़लत,

3. विंडोज़ एक्सपलोरर को खोलने का तरीका है। – विंडोज़ कीअ + R दबाओ रन बॉक्स में एक्सपलोरर टाइप करो।
उत्तर-
ग़लत,

4. विंडोज़ एक्सपलोरर एक आपरेटिंग सिस्टम है।
उत्तर-
ग़लत,

5. कॉपी ऑपश्न का प्रयोग किसी आइटम को डुप्लीकेट बनाने के लिए किया जाता है।
उत्तर-
सही।

3. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
विंडोज़ एक्सपलोरर में कितने पेन होते हैं ? उनके नाम लिखो।
उत्तर-
विंडोज़ एक्सपलोरर में दो पेन होते हैं, ये हैं –
1. दायाँ पेन
2. बायाँ पेन।
PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 2 विंडोज़ एक्सपलोरर 1

प्रश्न 2.
विंडोज़ एक्सपलोरर के भागों की सूची बनाओ।
उत्तर-
विंडोज़ एक्सपलोरर के निम्न भाग हैं

  1. टाइटल बार
  2. बैक तथा फारवर्ड बटन
  3. एडरैस बार
  4. सर्च बॉक्स
  5. मीनू बार
  6. टूल बार
  7. स्टेटस बार।

प्रश्न 3.
कीअ-बोर्ड की मदद से नया फोल्डर किस प्रकार बना सकते हैं ?
उत्तर-
की-बोर्ड द्वारा हम Ctrl + Shift + N कीअ दबाकर नया फोल्डर बना सकते हैं।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 2 विंडोज़ एक्सपलोरर

प्रश्न 4.
कॉपी तथा पेस्ट का प्रयोग कर हम किसी आइटम को किस प्रकार कॉपी कर सकते
उत्तर-
किसी आइटम को कॉपी करने के लिए उस पर दायाँ माउस क्लिक करें। फिर कॉपी विकल्प का प्रयोग करें। उस स्थान पर जाएं जहां आइटम रखनी है। वहां राइट क्लिक करें। पेस्ट विकल्प का चुनाव करें। आइटम कॉपी हो जाएगी।

प्रश्न 5.
बैकग्राऊंड पर नोट लिखें।
उत्तर-
बैकग्राऊंड कम्प्यूटर स्क्रीन के पीछे वाली तस्वीर को कहते हैं। इसी तस्वीर के ऊपर हमें आइकन दिखाई देते हैं। इस बैकग्राउंड पर हम अपनी आवश्यकता अनुसार कोई भी तस्वीर लगा सकते हैं।

प्रश्न 6.
स्क्रीन सेवर के बारे में बताओ।
उत्तर-
स्क्रीन सेवर वह आइटम होती है जो हमारे द्वारा कम्प्यूटर का कुछ देर तक प्रयोग न होने तक अपने आप चलने लगता है। यह हमारी स्क्रीन को खराब होने तथा दूसरे लोगों से भी बचाता है। इसके कारण किसी को यह नहीं पता चलता कि हम क्या कार्य कर रहे थे।

4. बड़े उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
विंडोज़ एक्सपलोरर क्या है ? विंडोज़ एक्सपलोरर को खोलने के विभिन्न पग लिखें।
उत्तर-
विंडोज़ एक्सपलोरर विंडोज़ की एक एप्लीकेशन है। इसका प्रयोग अपने कम्प्यूटर के ड्राइव, फोल्डर फाइल आदि को संभालने के लिए प्रयोग किया जाता है। विंडोज़ एक्सपलोरर में हम अपनी फाइल्ज़ को कट, कॉपी, पेस्ट तथा खोल सकते हैं। विंडोज़ एक्सपलोरर खोलने के पग-विंडोज़ एक्सपलोरर को खोलने के कई ढंग हैं –

  1. Start बटन पर क्लिक करें।
  2. All Programs पर क्लिक करें।
  3. Windows Explorer पर क्लिक करें। (विंडोज एक्सपलोरर खुल जाएगा।)

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 2 विंडोज़ एक्सपलोरर 2
या

  1. Start बटन पर क्लिक करें।
  2. Run कमांड पर क्लिक करें।
  3. Explorer टाइप करें।
  4. एंटर कीअ दबाएं।

प्रश्न 2.
विंडोज़ एक्सपलोरर के विभिन्न वियूज़ लिखें।
उत्तर-
विंडोज़ एक्सपलोरर में निम्नलिखित पाँच वियू होते हैं

  1. थंबनेलज़ (Thumbnails) : इस वियू में फाइलें तथा फोल्डर छोटे-छोटे आइकन के रूप में नज़र आते हैं। इनमें छोटी-छोटी तस्वीरें नज़र आती हैं।
  2. टाइलज़ (Tiles) : इस वियू में फाइलों तथा फोल्डर के साथ उनकी किस्म तथा आकार भी नज़र आता है।
  3. आइकन (Icons) : इस वियू में फाइलें तथा फोल्डर एक-एक आइकन के रूप में नज़र आते हैं। हरेक आइकन के नीचे उस फाइल का नाम नज़र आता है। इनके आइकनज़ टाइलज़ वियू से छोटे होते हैं।
  4. लिस्ट (List) : इस वियू में फाइलें तथा फोल्डर एक लिस्ट के रूप में नज़र आते हैं। अगर आप के कम्प्यूटर पर बहुत सारी फाइलें हों तो यह वियू काफ़ी फायदेमंद होता है।
  5. डिटेल (Detail) : इस वियू में फाइलें तथा फोल्डर के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है। किसी फाइल, फोल्डर का नाम, आकार, किस्म तथा आखिरी बार सुधाई करने का समय तथा तारीख होती है।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 2 विंडोज़ एक्सपलोरर 3

प्रश्न 3.
किसी आइटम को कट तथा पेस्ट द्वारा कैसे मूव कर सकते हैं ?
उत्तर-
विंडोज एक्सपलोरर द्वारा हम अपनी आइटम को मूव कर सकते हैं। इसके निम्न पग हैं –

  1. विंडोज एक्सपलोरर खोलें।
  2. अपनी आइटम वाला फोल्डर खोलो।
  3. आइटम को चुनें।
  4. Edit में Cut पर क्लिक करें।
  5. उस फोल्डर को खोलें जहां आइटम रखनी है।
  6. Edit में Paste टाइप करो। आइटम मूव हो जाएगी।

प्रश्न 4.
Send to ऑपशन प्रयोग कर किसी आइटम को किस प्रकार कॉपी किया जा सकता है। बताएं।
उत्तर-
Send to विकल्प का प्रयोग किसी आइटम को कॉपी करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए निम्न पग हैं

  1. आइटम पर Right Click करें। (एक पापअप मीनू दिखाई देगा।)
  2. Send to पर माऊस क्लिक करें। (एक नया मीनू दिखाई देगा।)
  3. अपने स्थान का चुनाव करें। (आइटम कॉपी हो जाएगी।)

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 2 विंडोज़ एक्सपलोरर 4

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 2 विंडोज़ एक्सपलोरर

प्रश्न 5.
निम्नलिखित की व्याख्या करो। रन कमांड, सर्च कमांड, कैल्क्यू लेटर।
उत्तर-
1. रन कमांड : रन कमांड का प्रयोग किसी भी प्रोग्राम को चलाने के लिए किया जाता है| यदि हमें उस प्रोग्राम को चलाने के लिए कमांड का पता हो तो हम Run कमांड का प्रयोग कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर कैल्क्यू लेटर चलाने के लिए Run कमांड में Calc टाइप करें।
PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 2 विंडोज़ एक्सपलोरर 5

2. सर्च कमांड : सर्च कमांड का प्रयोग कम्प्यूटर पर किसी फाइल या फोल्डर को ढूंढने में किया जाता है। यदि हमें अपने कम्प्यूटर पर किसी फाइल या फोल्डर का पता नहीं है तो हम उस को सर्च कर सकते हैं |
PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 2 विंडोज़ एक्सपलोरर 6
3. कैल्क्यूलेटर : कैल्क्यूलेटर एक प्रोग्राम है जो आम प्रयोग वाले कैल्क्यूलेटर की तरह होता है। इस पर गणनाएं की जाती हैं। इसमें काफ़ी सारी सुविधाएं होती हैं। हम इसको साधारण तथा वैज्ञानिक दोनों प्रकार से प्रयोग कर सकते हैं।
PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 2 विंडोज़ एक्सपलोरर 7

प्रश्न 6.
बैकग्राऊंड बदलने के स्टैप लिखो।
उत्तर-
बैकग्राऊंड बदलने के स्टैप निम्न हैं –

  1. डेस्कटॉप के खाली स्थान पर Right Click करें। (एक मीनू दिखाई देगा।)
  2. Display Properties का चुनाव करें। (एक डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा।
  3. इसमें Background का चुनाव करें।
  4. अपनी पसंद की बैकग्राऊंड पिक्चर का चुनाव करें।
  5. OK पर क्लिक करें। (Background बदल जाएगी।)

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 2 विंडोज़ एक्सपलोरर 8

प्रश्न 7.
स्क्रीन सेवर सैट करने के स्टैप लिखो।
उत्तर-
स्क्रीन सेवर सैट करने के निम्नलिखित पग हैं –

  1. डेस्कटॉप के खाली स्थान पर क्लिक करें। (एक मीनू दिखाई देगा।)
  2. Display Properties पर क्लिक करें। (एक डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा।)
  3. Screen Saver पर क्लिक करें।
  4. अपनी पसंद का Screen Saver चुनें।
  5. अपनी आवश्यकता अनुसार दूसरी सैटिंग का चुनाव करें। (स्क्रीन सेवर लग जाएगा।)

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 2 विंडोज़ एक्सपलोरर 9

PSEB 7th Class Computer Guide विंडोज़ एक्सपलोरर Important Questions and Answers

खाली स्थान भरें –

1. विंडोज़ एक्सपलोरर के ……………… वियू होते हैं ।
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पांच।
उत्तर-
(घ) पांच।

2……………………….. कमांड का प्रयोग प्रोग्राम चलाने के लिए किया जाता है।
(क) कैल्क्यू लेटर
(ख) बिंडो
(ग) वियू
(घ) रन।
उत्तर-
(घ) रन।

3. …………………. वियू फाइल लिस्ट रूप में दिखती है।
(क) टाईल
(ख) कंटेंट
(ग) लारज
(घ) लिस्ट।
उत्तर-
(घ) लिस्ट।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 2 विंडोज़ एक्सपलोरर

4. ………………………….. आपशन का प्रयोग फाइलों तथा फोल्डरों को कापी के लिए किया जाता है।
(क) Cut
(ख) Copy
(ग) Paste
(घ) Run.
उत्तर-
(ख) Copy

5. एक्सपलोरर को रन बाक्स में ………………………… टाइप कर चलाया जा सकता है।
(क) Exp
(ख) Explorer
(ग) Command
(घ) Cmd.
उत्तर-
(ख) Explore.

सही या ग़लत बताएँ

1. एक्सपलोरर का प्रयोग फोल्डर का प्रबंध करने में होता है।
उत्तर-
सही

2. फोल्डर में कई फाइलें तथा फोल्डर हो सकते हैं।
उत्तर-
ग़लत

3. एक्सपलोरर खोलने का तरीका Start → All Programs → Accessories → Windows Explorer.
उत्तर-
सही

4. एक्सपलोरर एक सिस्टम साफ्टवेयर है।
उत्तर-
ग़लत

5. कट की गई फाइल पुरानी जगह से हट कर नई जगह पर चली जाती है।
उत्तर-
सही।

सही का मिलान करो :

A B
एक्सपलोरर के वियू लिस्ट
कैल्क्यू लेटर डीलीट की फाइलें
डैस्कटाप पिक्चर, म्यूज़िक
माई डाक्यूमैंट बैकग्राउंड
रीसाईकल बिन गणनाएँ।

उत्तर-

A B
एक्सलोरर के वियू लिस्ट
कैल्क्यू लेटर गणनाएँ
डैस्कटाप बैकग्राऊंड
माई डाक्यूमैंट पिक्चर, म्यूज़िक
रीसाईकल बिन डीलीट की फाइलें।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
विंडोज़ एक्सपलोरर क्या है?
उत्तर-
विंडोज़ एक्सपलोरर एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण एप्लीकेशन है। यह हमारी फाइलों तथा फोल्डरों की संभाल करता है। यह हमें फाइलों तथा फोल्डरों को कट, कापी, पेस्ट तथा डीलीट करने में मदद करता है।
PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 2 विंडोज़ एक्सपलोरर 10

प्रश्न 2.
फाइलों तथा फोल्डरों को किस प्रकार मिटाया जा सकता है?
उत्तर-
किसी फाइल या फोल्डर को मिटाने के लिए डीलीट कमांड का प्रयोग किया जाता है।
स्टैप :

  1. डीलीट की जाने वाली फाइल या फोल्डर को स्लैक्ट करो।
  2. कीअ-बोर्ड पर डीलीट दबाओ। (एक डायलाग बाक्स दिखाई देगा जो डीलीट की जाने की पुष्टि मांगेगा।)
  3. Yes पर क्लिक करो।

प्रश्न 3.
एक नई फाइल बनाने के स्टैप लिखो।
उत्तर-
एक्सपलोरर में कोई फाइल बनाने के निम्न स्टैप होते हैं –

  1. बायें पेन में ड्राईव तथा फोल्डर चुनो जहाँ पर नई फाइल बनानी है।
  2. File → New → File पर क्लिक करो।
  3. फाइल का नाम टाइप करो तथा ऐंटर की दबाओ।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 2 विंडोज़ एक्सपलोरर

प्रश्न 4.
फाइल या फोल्डर को रीस्टोर किस प्रकार किया जाता है?
उत्तर-
जब किसी फाइल या फोल्डर को डीलीट किया जाता है तो वह रीसाईकल बिन में चला जाता है। उस को अगर ज़रूरत पड़े तो वापिस बुलाया जा सकता है। इसको फाइल रीस्टोर करना कहते हैं। किसी फाइल या फोल्डर के रीस्टोर करने के निम्न स्टैप होते हैं –

  1. रीसाईकल बिन पर डबल क्लिक करो। (रीसाईकल बिन की विंडो खुल जाएगी।)
  2. रीस्टोर की जाने वाली फाइल को चुनो।
  3. File → Restore पर क्लिक करो।

प्रश्न 5.
फाइल, फोल्डर तथा ड्राइव क्या होते हैं ?
उत्तर-
फाइल: किसी भी प्रकार का डाटा सम्भालने वाले यूनिट को फाइल कहते हैं।
फोल्डर: फोल्डर फाइलों को एक स्थान पर रखने का एक साधन है। इसमें फाइलों से सम्बन्धित जानकारी होती है।
ड्राइव: हार्डडिस्क को विभिन्न भागों में विभक्त किया जाता है। इसको ड्राइव कहते हैं। ये असल में हार्डडिस्क के लाजिकल भाग होते हैं।

प्रश्न 6.
एक्सपलोरर के कितने पेन होते हैं ?
उत्तर-
एक्सपलोरर के दो पेन होते हैं

  1. दायां पेन
  2. बायां पेन।

दायें पेन में फाइलें तथा फोल्डर दिखाई देते हैं। बायें पेन में ड्राईव तथा फोल्डर एक ट्री रूप में नज़र आते हैं।

प्रश्न 7.
एक्सपलोरर के विभिन्न वियूज़ के नाम लिखो।
उत्तर-

  1. थंव नेलज़
  2. टाइलज़
  3. आइकन
  4. लिस्ट
  5. डिटेल।

प्रश्न 8.
वालपेपर क्या होता है ?
उत्तर-
डेस्कटाप पर लगने वाली तस्वीर को वालपेपर कहते हैं।

प्रश्न 9.
स्क्रीन सेवर किसे कहते हैं?
उत्तर-
कई बार हम जब कम्प्यूटर पर कोई कार्य नहीं करते तो स्क्रीन पर अपने आप कुछ तस्वीरें आनी शुरू हो जाती हैं। इन चलती तस्वीरों को ही स्क्रीन सेवर कहते हैं।

प्रश्न 10.
डिलीट तथा रीनेम में क्या अन्तर है?
उत्तर-
डिलीट : किसी फाइल या फोल्डर को खत्म करने की क्रिया को डिलीट कहते हैं। रीनेम : किसी फाइल या फोल्डर का नाम बदलने की क्रिया को रीनेम कहते हैं।

प्रश्न 11.
रीसाईकल बिन क्या होता है?
उत्तर-
रीसाईकल बिन एक ऐसा स्टोरेज स्थान है जहाँ पर डिलीट की गई फाइलें रखी जाती हैं। आवश्यकता पड़ने पर इनको वापिस बुलाया जा सकता है या फिर पक्के तौर पर डिलीट किया जा सकता है।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 2 विंडोज़ एक्सपलोरर

प्रश्न 12.
रन तथा सर्च कमांड का क्या प्रयोग होता है ?
उत्तर-
रन कमांड : किसी भी प्रोग्राम को चलाने के लिए रन कमांड का प्रयोग किया जाता है। सर्च कमांड : किसी फाइल या फोल्डर को ढूंढने के लिए सर्च कमांड का प्रयोग किया जाता है।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 1 टाइपिंग टयूटर

Punjab State Board PSEB 7th Class Computer Book Solutions Chapter 1 टाइपिंग टयूटर Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Computer Chapter 1 टाइपिंग टयूटर

Computer Guide for Class 7 PSEB टाइपिंग टयूटर Textbook Questions and Answers

1. रिक्त स्थान भरो –

1. नंबर पैड का प्रयोग करने के लिए ……………. कीअ ऑन करनी पड़ती है। .
(क) Num Lock
(ख) Caps Lock
(ग) Scroll Lock
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(क) Num Lock

2. होम रोअ में बायें हाथ की सबसे छोटी उंगली से …………………………… कीअ दबाई जा सकती है।
(क) A
(ख) S
(ग) D
(घ) F.
उत्तर-
(क) A

3. होम रोअ में दायें हाथ की बीच वाली उंगली से ……………………………….. कीअ दबाई जाती है।
(क) J
(ख) K
(ग) L
(घ) ;
उत्तर-
(ख) K

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 1 टाइपिंग टयूटर

4. दूसरी रोअ बायें हाथ की रिंग उंगली से ……………………………….. कीअ दबाई जाती है।
(क) Q
(ख) w
(ग) E
(घ) R.
उत्तर-
(ख) w

5. तीसरी रोअ में, दायें हाथ की इंडेक्स उंगली से ………………………………… कीअ दबाई जाती है।
(क) B
(ख) N
(ग) M
(घ) ,.
उत्तर-
(ख) N

2. सही या ग़लत –

1. टाइपिंग करने के लिए कीअ-बोर्ड को दो भागों में बांटा जाता है। पहला भाग बायां तथा दूसरा दायां भाग।
उत्तर-
सही

2. टच टाइपिंग एक ऐसी तकनीक है जिसके द्वारा हम कीअ-बोर्ड को बिना देखे तेज़ी से टाइप कर सकते हैं।
उत्तर-
सही

3. अनमोल लिपी फोंट द्वारा हम पंजाबी की टाइपिंग कर सकते हैं।
उत्तर-
सही

4. स्पेस बार दबाने के लिए हम दायें हाथ के अंगुठे का प्रयोग करते हैं।
उत्तर-
ग़लत

5. एंटर कीअ अगली लाइन में जाने के लिए प्रयोग की जाती है।
उत्तर-
सही।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 1 टाइपिंग टयूटर

3. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
टच टाइपिंग क्या होती है ?
उत्तर-
टच टाइपिंग एक ऐसी साफ्टवेयर तकनीक है। इसका प्रयोग अपनी टाइपिंग को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। इसके द्वारा हम तेज़ी से सही टाइप करना सीखते हैं।

प्रश्न 2.
होम रोअ पर उंगलियों की स्थिति के बारे में बताओ।
उत्तर-
होम रोअ में बायें तरफ से A पर सबसे छोटी उंगली से शुरुआत की जाती है। S पर अगली उंगली रखी जाती है। इसी प्रकार दायें तरफ ; से शुरुआत करके उंगलियां रखी जाती हैं।
PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 1 टाइपिंग टयूटर 1

प्रश्न 3.
दूसरी रोअ पर उंगलियों की स्थिति के बारे में बताओ।
उत्तर-
दूसरी रोअ होम रोअ के ऊपर होती है। इसमें भी बायें तरफ Q से शुरुआत करके उंगलियां रखी जाती हैं तथा दायीं तरफ P से शुरू करके उंगलियां रखी जाती हैं।

प्रश्न 4.
तीसरी रोअ पर उंगलियों की स्थिति के बारे में बताओ।
उत्तर-
तीसरी रोअ में Z से बायीं तरफ की उंगलियां रखी जाती हैं तथा पर दायीं तरफ की उंगलियां से शुरुआत की जाती है।

प्रश्न 5.
न्यूमैरिक कीअ-पैड पर अंक टाइप करने के लिए किस हाथ का प्रयोग किया जाना चाहिए तथा न्यूमैरिक कीअ-पैड पर उंगलियों की स्थिति स्पष्ट करें।
उत्तर-
न्यूमैरिक कीअ-पैड पर अंक टाइप करने के लिए दायें हाथ का प्रयोग करना चाहिए। न्यूमैरिक कीअ-पैड पर उंगलियां नंबरों पर रखनी चाहिए।
PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 1 टाइपिंग टयूटर 2

बड़े उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
अनमोल लिपी कीअ-पैड बनाएं।
उत्तर-
अनमोल लिपी फोंट द्वारा हम आसानी से पंजाबी टाइपिंग कर सकते हैं। हम अंग्रेज़ी भाषा की वर्णमाला के लिए प्रयोग होने वाली उंगलियों की स्थिति का प्रयोग करके पंजाबी टाइप कर सकते हैं। पहले हमें अनमोल लिपी फोंट का चुनाव करना पड़ेगा। अनमोल लिपी कीअ-पैड निम्न अनुसार होता है।
PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 1 टाइपिंग टयूटर 3

प्रश्न 2.
टाइपिंग स्पीड को किस प्रकार बढ़ाया जा सकता है ?
उत्तर-
टाइपिंग स्पीड को निम्न हिदायतों का प्रयोग कर बढ़ाया जा सकता है-

  1. हमारे हाथ की उंगलियां होम रोअ पर होनी चाहिए।
  2. हमें हमेशा यहीं से शुरू कर वापिस आना चाहिए।
  3. होम रोअ की पोजीशन से बाकी कीज़ तक पहुंचो।
  4. अपना ध्यान सही कीअ दबाने पर रखो।
  5. कीअ-बोर्ड को मत देखो।
  6. लगातार, आराम से तथा सही टाइप करने की तरफ ध्यान रखें।
  7. जिस भी कीअ को दबाओ उसको मन में दोहराओ।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 1 टाइपिंग टयूटर

प्रश्न 3.
टाइपिंग करते समय बैठने के सही तरीके के बारे में बताओ।
उत्तर-
टाइपिंग करते समय निम्न बातों पर ध्यान दें-

  1. बिल्कुल सीधे तथा कीअ-बोर्ड की सीध में बैठे।
  2. पैर ज़मीन पर सीधे रखें।
  3. कम्प्यूटर के मॉनीटर को आँखों के बराबर रखें।
  4. अपनी नज़र मॉनीटर या कॉपी पर रखें।
  5. अपनी उंगलियों को होम कीअ पर रखो।
  6. प्रत्येक कीअ को दबा कर वापिस होम रोअ पर आओ।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 1 टाइपिंग टयूटर 4

PSEB 7th Class Computer Guide टाइपिंग टयूटर Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. खाली स्थान भरें1. टाइप मास्टर ……………. सिखाने के लिए प्रयोग होता है।
(क) प्रोग्रामिंग
(ख) कम्प्यू टर
(ग) प्रिंटिंग
(घ) टाइपिंग।
उत्तर-
(घ) टाइपिंग।

2. कीअ-बोर्ड ………….. भागों में बांटा जाता है।
(क) तीन
(ख) चार
(ग) दो
(घ) पांच।
उत्तर-
(ग) दो

3. न्यूमैरिक पैड …………………. तरफ होते हैं।
(क) दायें
(ख) वायें
(ग) ऊपर
(घ) नीचे।
उत्तर-
(क) दायें

4. …………….. की, कीअ-बोर्ड के दोनों तरफ होती है।
(क) फंक्शन
(ख) स्पैशल
(ग) ऐरो
(घ) शिफ्ट।
उत्तर-
(घ) शिफ्ट।

सही या ग़लत बताएँ-

1. टाइप मास्टर टाइप की गति में सुधार करने में मदद करता है।
उत्तर-
सही

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 1 टाइपिंग टयूटर

2. टच टाइपिंग में हम कीअ-बोर्ड को बगैर छुए टाइप कर सकते हैं।
उत्तर-
ग़लत

3. न्यूमैरिक पैड कीअ-बोर्ड के दाईं तरफ होता है।
उत्तर-
सही

4. न्यूमैरिक पैड की सहायता से टैक्सट टाइप किया जाता है।
उत्तर-
ग़लत

5. शिफ्ट कीअ सिर्फ एक होती है।
उत्तर-
ग़लत।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
कीअ-बोर्ड के प्रयोग के लिए निर्देश लिखें।
उत्तर-

  1. कीज़ को जल्दी-जल्दी न दबाएं।
  2. कीज़ को बराबर तथा सही ढंग से दबाएं।
  3. कीज़ को हल्का दबाने की आदत डालें।
  4. प्रत्येक शब्द टाइप करने के बाद दायें अँगूठे से स्पेस दबाएं।
  5. टाइप के दौरान आपकी आँखें, हाथों तथा दिमाग का सही तालमेल होना चाहिए।

प्रश्न 2.
टाइप मास्टर क्या है ?
उत्तर-
टाइप मास्टर एक प्रोग्राम है जो हमें सही तथा तीव्र गति से टाइप करना सीखने में मदद करता है। इसकी सहायता से हम बगैर कीअ-बोर्ड देखे टाइप कर सकते हैं।

प्रश्न 3.
न्यूमैरिक की पैड क्या होता है ?
उत्तर-
यह कीअ बोर्ड के दाईं तरफ न्यूमैरिक कीज़ का ग्रुप होता है। इसका प्रयोग अंक टाइप करने में होता है।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 1 टाइपिंग टयूटर

प्रश्न 4.
शिफ्ट-कीअ की परिभाषा दो।
उत्तर-
शिफ्ट-कीअ वह कीअ है जिसका प्रयोग ऊपर वाले चिन्ह तथा बड़े अक्षर टाइप करने के लिए किया जाता है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन

Punjab State Board PSEB 7th Class Science Book Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Science Chapter 10 जीवों में श्वसन

PSEB 7th Class Science Guide जीवों में श्वसन Textbook Questions and Answers

1. रिक्त स्थानों को भरो :-

(i) ………………… श्वसन क्रिया दौरान लैक्टिक अम्ल पैदा होता है।
उत्तर-
अवायवीय

(ii) ऑक्सीजन समृद्ध वायु प्राप्त करने को ………………….. कहते हैं।
उत्तर-
साँस लेना

(iii) कोई व्यक्ति एक मिनट में जितनी बार साँस लेता है वह उसकी ……………………. होती है।
उत्तर-
साँस दर

(iv) पादपों में गैसों का विनिमय …………………… द्वारा होता है।
उत्तर-
स्टोमैटा

(v) स्पर्श करने पर केंचुए की त्वचा ……………………… और ……………………… अनुभव होती है।
उत्तर-
सिल्ली, फिसलती।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन

2. सही या गलत बताइए :-

(i) मेंढ़क त्वचा तथा फेफड़ों द्वारा श्वास लेते हैं।
उत्तर-
सही

(ii) हम अपने शरीर के भीतर श्वास अनुभव नहीं कर सकते।
उत्तर-
ग़लत

(iii) अवायवीय-श्वसन की तुलना में वायवीय श्वसन क्रिया के दौरान अधिक ऊर्जा उत्पन्न होती है।
उत्तर-
सही

(iv) व्यायाम करते समय व्यक्ति की श्वास दर कम हो जाती है।
उत्तर-
सही

(v) कीटों में श्वसन अंगों को श्वास नाल कहते हैं।
उत्तर-
सही।

3. उचित विकल्पों का मिलान कीजिए :-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) लैंटीसँल (क) गिल
(ii) खमीर (ख) पुराना तना
(iii) मछली (ग) त्वचा
(iv) रंध्र (घ) एल्कोहल
(v) केंचुए (ङ) पत्ते

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) लैंटीसँल (ख) पुराना तना
(ii) खमीर (घ) एल्कोहल
(iii) मछली (क) गिल
(iv) रंध्र (ङ) पत्ते
(v) केंचुए (ग) त्वचा

4. सही उत्तर चुनिए :-

प्रश्न (i)
केंचुए के श्वसन अंग हैं-
(क) श्वसन नाल
(ख) गिल
(ग) फेफड़े
(घ) त्वचा।
उत्तर-
(घ) त्वचा।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन

प्रश्न (ii)
श्वसन क्रिया सहायक होती है-
(क) पाचन
(ख) ऊर्जा उत्पादन
(ग) गति
(घ) मल त्याग।
उत्तर-
(ख) ऊर्जा उत्पादन।

प्रश्न (iii)
कॉकरोच में हवा इन के द्वारा आती है-
(क) त्वचा
(ख) रंध्र
(ग) फेफड़े
(घ) गिल।
उत्तर-
(ख) रंध्र।

प्रश्न (iv)
पुराने तथा सख्त तनों में गैसों का विनिमय इनके द्वारा होता है-
(क) रंध्र
(ख) लैंटीसँल
(ग) जड़ रोम
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) लैंटीसैंला

प्रश्न (v)
भारी व्यायाम करने से हमें थकावट होती है, उसका कारण है-
(क) ग्लूकोस
(ख) ऑक्सीजन
(ग) लैक्टिक एसिड
(घ) एल्कोहल।
उत्तर-
(ग) लैक्टिक एसिड।

5. अति लघूत्तर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
श्वसन दर (Breathing Rate) की परिभाषा लिखें।
उत्तर-
श्वसन दर – कोई व्यक्ति एक मिनट में जितनी बार श्वास लेता है, उसे श्वास दर कहते हैं। एक बार श्वास लेने से अभिप्राय है कि एक बार श्वास अंदर खींचना तथा एक बार श्वास छोड़ना।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन

प्रश्न (ii)
श्वसन क्रिया क्या है ? दो प्रकार की श्वसन क्रियाओं के नाम लिखें।
उत्तर-
श्वसन क्रिया – यह एक सरल भौतिक क्रिया है जिस दौरान वातावरण की ऑक्सीजन युक्त हवा श्वास अंगों (फेफड़ों) में खींची जाती है। श्वसन क्रिया के इस भाग को श्वास लेना कहते हैं तथा श्वास लेने के पश्चात् कार्बन डाइऑक्साइड युक्त हवा श्वास अंगों से वातावरण में बाहर निकाली जाती है, को श्वास छोड़ना कहते हैं। श्वसन क्रिया निम्नलिखित दो प्रकार की होती है-

  1. वायवीय श्वसन क्रिया
  2. अवायवीय श्वसन क्रिया।

6. लघूत्तर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
भारी व्यायाम करने के बाद हमें थकान क्यों हो जाती है ?
उत्तर-
भारी व्यायाम के बाद मांसपेशियों में थकावट महसूस होती है। ऐसा अवायवीय श्वसन क्रिया के कारण होता है। इस क्रिया में ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में ग्लूकोस की आंशिक ऑक्सीकरण क्रिया से लैक्टिक ऐसिड उत्पन्न होता है। लैक्टिक ऐसिड के माँसपेशियों में जमा होने के कारण थकावट तथा अकड़न महसूस होती है।

प्रश्न (ii)
अधिक पानी डालने से गमले वाला पौधा क्यों मुरझा जाता है ?
उत्तर-
जब पौधे को आवश्यकता से अधिक पानी देते हैं तो वह मर जाता है। ऐसा इस कारण होता है कि अधिक पानी देने से मिट्टी के कणों में मौजूद हवा आने जाने वाली जगह पानी से भर जाती है। जिस कारण पौधों की जड़ों को आवश्यक ऑक्सीजन प्राप्त नहीं होती।

प्रश्न (iii)
जब हम धूल भरी वायु में सांस लेते हैं तो हमें छीकें क्यों आती हैं ?
उत्तर-
जब हम धूल भरे वातावरण. में श्वास लेते हैं तो यह धूल के अनावश्यक कण नाक के अंदर, नाक के अंदरूनी बालों तथा म्यूकस में फंस जाते हैं जिस कारण नाक में जलन या खुजली (irritation) पैदा हो जाती है जिस कारण छीकें आती हैं। छीकें आने से धूल के कण बाहर निकल जाते हैं तथा स्वच्छ हवा हमारे फेफड़ों में अंदर जाने लगती है।

7. निबंधात्मक प्रश्न :-

प्रश्न (i)
श्वास क्रिया, श्वसन से कैसे भिन्न है ?
उत्तर-
श्वसन क्रिया तथा श्वास क्रिया में अंतर-

श्वसन क्रिया श्वास लेना/श्वास क्रिया
(i) यह क्रिया सैंलो (कोशिका) में होती है। (i) यह क्रिया सैंलों (कोशिका) से बाहर होती है।
(ii) इस क्रिया में ऊर्जा उत्पन्न होती है। (ii) इस क्रिया में ऊर्जा उत्पन्न नहीं होती है।
(iii) यह एक रासायनिक क्रिया है। (iii) यह एक भौतिक क्रिया है जिस में गैसों का आदान-प्रदान (विनिमय) होता है।
(iv) इस क्रिया में श्वास अंगों की आवश्यकता नहीं होती। (iv) इस क्रिया में श्वास अंगों (फेफड़ों) की आवश्यकता होती है।
(v) इसमें एंजाइमों की आवश्यकता होती है। (v) इस क्रिया में एंजाइमों की आवश्यकता नहीं होती।
(vi) इस क्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड तथा ऊर्जा पैदा होती है। (vi) इसमें कार्बनडाइऑक्साइड बाहर छोड़ी जाती है।
(vii) इसमें ग्लूकोस का ऑक्सीकरण होता है। (vii) इसमें ऑक्सीजन अंदर खींची जाती है।

प्रश्न (ii)
मनुष्य की श्वसन प्रणाली का अंकित चित्र बनाओ।
उत्तर-
मनुष्य की श्वसन प्रणाली का अंकित चित्र-
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन 1

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन

प्रश्न (iii)
वायवीय श्वसन क्रिया तथा अवायवीय श्वसन क्रिया में समानताएँ एवं असमानताएँ लिखिए।
उत्तर-
वायवीय श्वसन क्रिया तथा अवायवीय श्वसन क्रिया में अन्तर-

वायवीय श्वसन क्रिया अवायवीय श्वसन क्रिया
(i) यह क्रिया ऑक्सीजन की उपस्थिति में होती है। (i) यह क्रिया ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होती है।
(ii) यह क्रिया सँलों के जीव द्रव तथा माइटोकाँडिया दोनों में पूर्ण होता है। (ii) यह क्रिया केवल जीव द्रव में ही पूर्ण होती है।
(iii) इस क्रिया में ग्लूकोस का पूर्ण रूप से ऑक्सीकरण होता है। (iii) इस क्रिया में ग्लूकोस का अपूर्ण ऑक्सीकरण होता है।
(iv) इस क्रिया में CO2 तथा पानी बनता है। (iv) इस क्रिया में एल्कोहल तथा कार्बनडाइआक्साइड बनती है।
(v) इस क्रिया में ग्लूकोज़ के एक अणु में से 38 ATP अणु मुक्त होते हैं। (v) इस क्रिया में ग्लूकोज़ के एक अणु में से 2 ATP अणु मुक्त होते हैं।
(vi) ग्लूकोज़ के एक अणु के पूरी तरह ऑक्सीकरण से 673 किलो-कैलोरी ऊर्जा मुक्त होती है। (vi) ग्लूकोज़ के एक अणु के अधूरे ऑक्सीकरण से 21 किलो-कैलोरी ऊर्जा मुक्त होती है।

Science Guide for Class 7 PSEB जीवों में श्वसन Intext Questions and Answers

सोचें तथा उत्तर दें:-(पेज 114)

प्रश्न 1.
आप अपना श्वास कितनी देर तक रोक सकते हैं ?
उत्तर-
35 सैकण्ड तक।

प्रश्न 2.
हम अपना श्वास अधिक देर तक क्यों नहीं रोक सकते ?
उत्तर-
हमें हर समय ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। ज्यादा देर तक साँस रोकने से शरीर के अंदर कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाएगी जोकि यह घातक साबित हो सकती है।

सोचें तथा उत्तर दें:-(पेज 115)

प्रश्न 1.
किस अवस्था में श्वसन दर सबसे कम होती है ?
उत्तर-
आराम करने के बाद साँस दर सबसे कम 12 से 20 साँस प्रति मिनट होती है। इससे कम दर होना कोई शारीरिक समस्या की ओर संकेत है।

प्रश्न 2.
आपकी सामान्य श्वसन दर कितनी है ?
उत्तर-
20 साँस प्रति मिनट है।

सोचें तथा उत्तर दें:-(पेज 118)

प्रश्न 1.
रबड़ की परत किस अंग को दर्शाती है ?
उत्तर-
रबड़ शीट पेट पर्दा को दर्शाती है।

प्रश्न 2.
दो गुब्बारे किन अंगों को दर्शाते हैं ?
उत्तर-
दो गुब्बारे फेफड़ों को दर्शाते हैं।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन

प्रश्न 3.
क्या आप इस मॉडल से श्वसन की क्रिया विधि को समझ सकते हैं ?
उत्तर-
हाँ, क्योंकि यह उसका प्रतिरूप है इसलिए यह श्वास लेने की प्रक्रिया को पूरी तरह समझाएगा।

सोचें तथा उत्तर दें:-(पेज 118)

प्रश्न 1.
चूने का पानी दूधिया क्यों हो जाता है ?
उत्तर-
जब हम चूने के पानी में फूंक मारते हैं तो साँस द्वारा बाहर निकाली गयी कार्बनडाइऑक्साइड चूने के पानी के साथ क्रिया करके चूने के पानी को दूधिया बना देती है।

प्रश्न 2.
चूने के पानी का सूत्र लिखिए।
उत्तर-
चूने के पानी का सूत्र : Ca(OH)2.

PSEB Solutions for Class 7 Science जीवों में श्वसन Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(i) जिन जीवों को श्वसन क्रिया के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं होती, उन्हें ……………………. कहते हैं।
उत्तर-
अन-ऑक्सी जीव

(ii) ……………….. के जमा होने से मांसपेशियों में अकड़न पैदा होती है।
उत्तर-
लैक्टिक एसिड

(iii) जब हम कसरत अथवा मेहनत वाला काम करते हैं तो उस समय हमारी सांस दर ………………… होती है।
उत्तर-
अधिक

(iv) पौधों के पत्तों में गैसों की अदला-बदली …………………. द्वारा होती है।
उत्तर-
स्टोमैटा

(v) मछलियां सांस लेने के लिए ……………….. का प्रयोग करती है।
उत्तर-
गलफड़ों या गिल।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन

प्रश्न 2.
कॉलम ‘A’ में दिए गए शब्दों का कॉलम ‘B’ के साथ मिलान कीजिए-

कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
(क) यीस्ट (i) केंचुआ
(ख) डायाफ्राम (मध्यपट) (ii) क्लोम
(ग) त्वचा (iii) ऐल्कोहॉल
(घ) पत्तियाँ (iv) वक्ष-गुहा
(ङ) मछली (v) रंध्र
(च) मेंढक (vi) फेफड़े और त्वचा

उत्तर-

कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
(क) यीस्ट (iii) ऐल्कोहॉल
(ख) डायाफ्राम (मध्यपट) (iv) वक्ष-गुहा
(ग) त्वचा (i) केंचुआ
(घ) पत्तियाँ (v) रंध्र
(ङ) मछली (ii) क्लोम
(च) मेंढक (vi) फेफड़े और त्वचा

प्रश्न 3.
सही विकल्प चुनें-

(i) निम्न में से कौन-सा अवायवीय जीव है ?
(क) गाय
(ख) खमीर
(ग) मेंढक
(घ) तितली।
उत्तर-
(ख) खमीर

(ii) उच्छ्वसनित वायु में CO2 की मात्रा होती है-
(क) 0.4%
(ख) 4%
(ग) 4.4%
(घ) 14.4%.
उत्तर-
(ग) 4.4%.

(iii) अवायवीय श्वसन के उत्पाद हैं-
(क) कार्बोहाइड्रेट तथा O2
(ख) इथाइल एल्कोहल तथा CO2
(ग) कार्बोहाइड्रेट तथा CO2
(घ) इथाइल एल्कोहल तथा O2.
उत्तर-
(ख) इथाइल एल्कोहल तथा CO2.

(iv) मछली के श्वसन अंग हैं-
(क) त्वचा
(ख) फेफडे
(ग) गलफड़े
(घ) स्टोमेटा।
उत्तर-
(ग) गलफड़े।

(v) पादपों में प्रकाश-संश्लेषण का समय है-
(क) रात
(ख) दिन
(ग) दिन तथा रात
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) दिन।

(vi) मेंढक के श्वसन अंग हैं-
(क) फेफड़े तथा त्वचा
(ख) गलफड़े
(ग) केवल त्वचा
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) फेफड़े तथा त्वचा।

(vii) सजीवों का महत्त्वपूर्ण जैविक प्रक्रम है-
(क) पाचन
(ख) जनन
(ग) उत्सर्जन
(घ) श्वसन।
उत्तर-
(घ) श्वसन।

(viii) कौन-सा जीव सांस लेने के लिए एक से अधिक अंगों का प्रयोग करता है ?
(क) मछली
(ख) काकरोच
(ग) मनुष्य
(घ) मेंढक।
उत्तर-
(घ) मेंढ़क।

(ix) कॉकरोच के शरीर में हवा प्रवेश करती है, उनके-
(क) फेफड़ों द्वारा
(ख) गल्फड़ों द्वारा
(ग) स्पाइरेक्लों द्वारा
(घ) त्वचा द्वारा।
उत्तर-
(ग) स्पाइरेक्लों द्वारा।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन

प्रश्न 4.
बताइए कि निम्नलिखित वक्तव्य ‘सत्य’ हैं अथवा ‘असत्य’-

(i) अत्यधिक व्यायाम करते समय व्यक्ति की श्वसन दर धीमी हो जाती है।
उत्तर-
असत्य

(ii) पादपों में प्रकाश संश्लेषण केवल दिन में, जबकि श्वसन केवल रात्रि में होता है।
उत्तर-
असत्य

(iii) मेंढ़क अपनी त्वचा के अतिरिक्त अपने फेफड़ों से भी श्वसन करते हैं।
उत्तर-
सत्य

(iv) मछलियों में श्वसन के लिए फेफड़े होते हैं।
उत्तर-
असत्य

(v) अंतःश्वसन के समय वक्ष-गुहा. का आयतन बढ़ जाता है।
उत्तर-
सत्य ।

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
ऊर्जा देने वाली क्रियाओं के नाम लिखिए।
उत्तर-
पाचन और श्वसन क्रिया।

प्रश्न 2.
वायवीय श्वसन के उत्पाद क्या हैं ?
उत्तर-
कार्बनडाइऑक्साइड, जल और ऊर्जा ।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन

प्रश्न 3.
अवायवीय श्वसन के उत्पाद क्या हैं ?
उत्तर-
C2H5OH (एल्कोहॉल) और कार्बनडाइऑक्साइड ।

प्रश्न 4.
श्वसन क्रिया की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-
श्वसन क्रिया – साँस द्वारा ऑक्सीजन-युक्त वायु को शरीर के अंदर ले जाना और साँस छोड़ते हुए कार्बन डाइऑक्साइड युक्त वायु शरीर से बाहर निकालने के प्रक्रम को श्वसन क्रिया कहते हैं।

प्रश्न 5.
श्वसन प्रक्रम के चरण कौन-से हैं ?
उत्तर- श्वसन प्रक्रम के दो चरण हैं

  1. श्वास लेना
  2. O2 को कोशिका में उपयोग।

प्रश्न 6.
अवायवीय जीव कौन-से हैं ?
उत्तर-
वे जीव जो ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में जीवित रह सकते हैं, अवायवीय जीव कहलाते हैं।

प्रश्न 7.
एक अवायवीय जीव का उदाहरण दें।
उत्तर-
यीस्ट (Yeast)।

प्रश्न 8.
कोशिकीय श्वसन क्या है ?
उत्तर-
कोशिकीय श्वसन-कोशिका में होने वाले श्वसन को कोशिकीय श्वसन कहते हैं।

प्रश्न 9.
कोशिका को किन कार्यों के लिए ऊर्जा की आवश्यकता है ?
उत्तर-
पाचन, संवहन, उत्सर्जन, प्रजनन आदि के लिए।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन

प्रश्न 10.
टाँगों में ऐंठन का क्या कारण है ?
उत्तर-
लैक्टिक अम्ल का निर्माण ।

प्रश्न 11.
टाँगों की पेशियों को राहत कैसे महसूस होती है ?
उत्तर-
गर्म पानी से स्नान करके या शरीर की मालिश करवाने से।

प्रश्न 12.
डायाफ्राम क्या है ?
उत्तर-
डायाफ्राम (Diaphragm) – वक्ष गुहा का आधार एक पेशीय परत है, जिसे डायाफ्राम (मध्यपट) कहते हैं।

प्रश्न 13.
श्वास दर कब बढ़ती है ?
उत्तर-
व्यायाम करते समय या दौड़ते समय।

प्रश्न 14.
उच्छ्वसन के समय वक्ष गुहा में आयतन का क्या होता है ?
उत्तर-
आयतन कम हो जाता है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन

प्रश्न 15.
वक्ष गुहा में आयतन कब बढ़ता है ?
उत्तर-
अंत: श्वसन के समय।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
अवायवीय श्वसन क्या है ?
उत्तर-
अवायवीय श्वसन – कुछ कोशिकाएँ, जैसे बैक्टीरिया और यीस्ट ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में ग्लूकोज़ को एल्कोहॉल और CO2 में विखंडित कर सकते हैं। इस क्रिया को अवायवीय श्वसन कहते हैं।

प्रश्न 2.
रंध्र क्या है ? इनके दो कार्य बताएँ।
उत्तर-
रंध्र – पौधे की पत्ती की निचली सतह पर छोटे-छोटे छिद्र, रंध्र कहलाते हैं। इनके इर्द-गिर्द गुर्दे के आकार की रक्षात्मक कोशिकाएँ होती हैं। इनका खुलना या बंद होना प्रकाश पर निर्भर करता है।
कार्य-

  1. गैसों का आदान-प्रदान
  2. वाष्पोत्सर्जन का नियंत्रण।

प्रश्न 3.
पादपों में श्वसन समझाइए।
उत्तर-
पादपों में श्वसन – प्रकाश संश्लेषण क्रिया द्वारा पादप ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जो श्वसन द्वारा उपयोग कर ली जाती है। रंध्र पत्तियों की निचली सतह पर छोटे-छोटे छिद्र हैं, जो गैसों के आदान-प्रदान में सहायक होते हैं।

प्रश्न 4.
क्या श्वसन श्वास लेने के समान है ?
उत्तर-
नहीं, दोनों क्रियाएँ समान नहीं हैं। श्वसन एक रासायनिक क्रिया है। इसमें भोजन का ऑक्सीकरण होता हैं और ऊर्जा निर्मुक्त होती है। यह कोशिकीय श्वसन है।

श्वास लेना एक भौतिक क्रिया है, जिसमें अतःश्वसन और उच्छ्वसन द्वारा ऑक्सीजन अंदर और CO2 बाहर निकलती है अर्थात् गैसों का केवल आदान-प्रदान होता है।

प्रश्न 5.
पौधों में श्वसन की क्या महत्ता है ?
उत्तर-
पौधों में श्वसन की महत्ता – पौधों में श्वसन अंग में श्वास क्रिया द्वारा आक्सीजन छोड़ते हैं, जो श्वास क्रिया द्वारा उपयोग कर ली जाती है। रंध्र पत्तों की निचली सतह पर छोटे-छोटे छेद होते हैं, जो गैसों के आदान-प्रदान में सहायक होते हैं।

प्रश्न 6.
वायवीय श्वसन की रासायनिक समीकरण लिखें।
उत्तर-
ग्लूकोज़ + ऑक्सीजन → कार्बन डाइऑक्साइड + जल

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन

प्रश्न 7.
उच्छ्वसन और अतःश्वसन हेतू वक्ष गुहा में परिवर्तन क्या होता है ?
उत्तर-
वक्ष गुहा में परिवर्तन-

  1. अतःश्वसन में – पसलियाँ ऊपर और बाहर की ओर निकलती हैं, ताकि वक्ष गुहा का आयतन बढ़ जाए।
  2. उच्छ्व सन में – पसलियाँ नीचे और अंदर की ओर गति करती हैं, जिससे वक्ष गुहा का आयतन कम हो जाता क्लोम

प्रश्न 8.
मछलियों में श्वसन कैसे होता है ?
उत्तर-
मछलियों में श्वसन – मछलियाँ जलीय जंतु हैं। इनके श्वसन अंग क्लोन (गिल्ज़) हैं। क्लोम पानी से भीगे रहते हैं और घुली हुई ऑक्सीजन पानी में से ले लेते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड पानी में सरल विसरन विधि द्वारा छोड़ते हैं। क्लोम रक्त वाहिनियों से भरपूर होते हैं।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन 2

दीर्य उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न-सिद्ध करो कि उच्छ्वसत वायु में CO2 की उपलब्धता होती है ?
उत्तर-
उच्छ्वसित वायु में कार्बन डाइऑक्साइड की उपलब्धता
प्रयोग-दो साफ़ काँच की परखनलियाँ लो। दोनों में ताज़ा चूने का पानी डालो। कार्क के ढक्कनों से दोनों नलियाँ बंद करो। कार्क के दो छिद्रों में से नालियाँ डालो जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। अब साँस उच्छ्वसन क्रिया से नली में फंको। काँच की परखनलियों में चूने का पानी दूधिया हो जाएगा जिससे पता चलता है कि उच्छ्वसित वायु में CO2 की मात्रा होती है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन 3

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 9 मृदा

Punjab State Board PSEB 7th Class Science Book Solutions Chapter 9 मृदा Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Science Chapter 9 मृदा

PSEB 7th Class Science Guide मृदा Textbook Questions and Answers

1. खाली स्थान भरो :-

(i) धरती की ऊपरी 30 से 40 सेंटीमीटर परत जिसमें फसलें उग सकें, उसे ……………………. कहते हैं।
उत्तर-
मृदा

(ii) धरती का काट चित्र मृदा की ……………………… दर्शाता है।
उत्तर-
पर्ते

(iii) मृदा का अम्लीय गुण या क्षारीय गुण ………………… का प्रयोग करके जाँचा जा सकता है।
उत्तर-
pH पेपर

(iv) के बहुत बारीक कण होते हैं जो कि मलमल के कपड़े में से छन सकते हैं।
उत्तर-
चिकनी मृदा

(v) ……………………. मृदा का जल रोकने का सामर्थ्य सबसे कम होता है।
उत्तर-
चिकनी

(vi) …………………. मृदा फसलें उगाने के लिए सबसे अच्छी होती है।
उत्तर-
दोमट

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 9 मृदा

(vii) भारत के गुजरात तथा महाराष्ट्र जैसे पश्चिमी राज्यों की मृदा ……………………. रंग की होती है।
उत्तर-
काले

(viii) …………………… का प्रयोग कुम्हार मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए करता हैं।
उत्तर-
चिकनी मिट्टी

(ix) ………………… मृदा का प्रयोग सीमेंट बनाने के लिए किया जाता है।
उत्तर-
चिकनी

(x) ईटों का निर्माण ………………….. में किया जाता है।
उत्तर-
चिकनी मिट्टी।

2. निम्नलिखित में ठीक है या गलत बताएं :-

(i) मृदा के अम्लीय या क्षारीय गुण की जाँच pH पेपर के साथ की जाती है।
उत्तर-
ठीक

(ii) 100 सेंटीमीटर गहराई से नीचे की मृदा को भू/भूमि कहते हैं।
उत्तर-
ग़लत

(iii) सारी फसलें रेतीली मृदा में बढ़िया उगती हैं।
उत्तर-
ग़लत

(iv) चारागाह को पशुओं के द्वारा अधिक चरने के कारण भी भूमि अपरदन होता है।
उत्तर-
ठीक

(v) खाने खोदने से भी भूमि अपरदन होता है।
उत्तर-
ग़लत

(vi) चिकनी मृदा के द्वारा जल आसानी से रिस (Percolate) जाता है।
उत्तर-
ग़लत।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 9 मृदा

3. उचित विकल्पों का मिलान करें :-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) जल आसानी से रह जाता है। (क) मृदा का प्रदूषण
(ii) यह मृदा कपास उगाने के लिए सबसे बढ़िया होती है। (ख) भूमि-अपरदन
(iii) पॉलीथीन, प्लास्टिक तथा कीटनाशकों के कारण होता है। (ग) चिकनी मृदा
(iv) खाने खोदने, अधिक चराने तथा वृक्ष काटने से होता है। (घ) काली मृदा
(v) इस मृदा का प्रयोग सीमेंट बनाने में किया जाता है। (ङ) रेतीली मृदा

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) जल आसानी से रह जाता है। (ङ) रेतीली मृदा
(ii) यह मृदा कपास उगाने के लिए सबसे बढ़िया होती है। (घ) काली मृदा
(iii) पॉलीथीन, प्लास्टिक तथा कीटनाशकों के कारण होता है। (क) मिट्टी का प्रदूषण
(iv) खाने खोदने, अधिक चराने तथा वृक्ष काटने से होता है। (ख) भूमि-अपरदन
(v) इस मृदा का प्रयोग सीमेंट बनाने में किया जाता है। (ग) चिकनी मृदा

4. सही विकल्प चुनें :-

प्रश्न (i)
किस क्रिया से भूमि-अपरदन नहीं होता ?
(क) वृक्ष काटने के साथ
(ख) चैंक डैम बनाने के साथ
(ग) पशु चराने के साथ
(घ) खाने खोदने के साथ।
उत्तर-
(ख) चैंक डैम बनाने के साथ।

प्रश्न (ii)
मृदा का प्रदूषण होता है-
(क) फसलों की अदला-बदली के साथ
(ख) रूडी खाद डालने से
(ग) कीटनाशक तथा रासायनिक खाद डालने से
(घ) हरी खाद डालने से।
उत्तर-
(ग) कीटनाशक तथा रासायनिक खाद डालने से।

प्रश्न (iii)
मृदा का प्रयोग नहीं होता –
(क) कीटनाशक बनाने के लिए
(ख) बैंक डैम बनाने के लिए
(ग) शीशे बनाने के लिए
(घ) मृदा के घड़े तथा बर्तन बनाने के लिए।
उत्तर-
(क) कीटनाशक बनाने के लिए।

प्रश्न (iv)
भूमि-अपरदन रुकता है-
(क) वृक्ष काटने से
(ख) वृक्ष उगाने से
(ग) पशु चराने से
(घ) खानें खोदने से।
उत्तर-
(ख) वृक्ष. उगाने से।

प्रश्न (v)
मृदा का प्रयोग होता है-
(क) सीमेंट बनाने के लिए
(ख) बाँध बनाने के लिए
(ग) फसलें उगाने के लिए
(घ) उपर्युक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपर्युक्त सभी।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 9 मृदा

5. अति लघूत्तर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
ह्यूमस क्या होता है ?
उत्तर-
ह्यूमस – पौधो के मृत तथा गले-सड़े पत्ते या पौधे, कीट या मृत जंतुओं के मृदा में दबे शरीर, पशुओं का गोबर आदि मिलकर ह्यूमस बनता है।

प्रश्न (ii)
मृदा के जैविक घटकों के नाम लिखिए।
उत्तर-
मृदा के जैविक घटक-

  1. पौधों के मृत तथा गले सड़े पत्ते
  2. मृत जन्तुओं के शरीर
  3. पशुओं का गोबर आदि।

प्रश्न (iii)
मृदा के अजैविक घटकों के नाम लिखिए।
उत्तर-
मृदा के अजैविक घटक-

  1. रेत
  2. कंकर पत्थर
  3. चिकनी मृदा
  4. खनिज मृदा।

प्रश्न (iv)
दोमट (दुमटी) मृदा क्या होती है ?
उत्तर-
दोमट मृदा – ऐसी मृदा जिसके कणों का आकार रेतीली मृदा तथा चिकनी मृदा के कणों के आकार का मध्य होता है, दोमट मृदा कहलाती है। यह मृदा फसलों के लिए सबसे अच्छी होती है।

प्रश्न (v)
भूमि अपरदन क्या होता है ?
उत्तर-
भूमि अपरदन – तेज़ आँधी, तेज़ वर्षा, बाढ़ या अन्य कारकों द्वारा मृदा की ऊपरी सतह (पर्त) के नष्ट हो जाने को भूमि-अपरदन कहते हैं।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 9 मृदा

6. लघूत्तर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
मृदा का खाका (Soil Profile) क्या होता है ?
उत्तर-
मृदा का खाका – मृदा की विभिन्न पर्तों में से गुजरती समतल काट मृदा का खाका कहलाती है। मृदा के खाके (परिछेदिका) की परतें इस प्रकार हैं

  1. ह्यूमस
  2. ऊपरी मृदा
  3. निचली मृदा
  4. चट्टानी टुकड़े
  5. पथरीला ठोस तल।

प्रश्न (ii)
मृदा के खाके का अंकित चित्र बनाएं।
उत्तर-
मृदा के खाके का अंकित चित्र-
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 9 मृदा 1

प्रश्न (iii)
मृदा प्रदूषित कैसे होती है ?
उत्तर-
मृदा का प्रदूषण – मृदा में अनावश्यक तथा हानिकारक वस्तुओं के शामिल होने के कारण मृदा का प्रदूषण होता है। निम्नलिखित क्रियाकलापों द्वारा मृदा प्रदूषित होती है।

1. कीटनाशकों तथा रासायनिक खादों का अधिक प्रयोग – फसल की अधिक उपज के लिए कीटनाशकों तथा रासायनिक खादों का अधिक प्रयोग करते हैं। यह सारी कीटनाशक तथा रासायनिक खादें जैविक-अविघटनशील होने के कारण स्थायी रूप से मृदा में मौजूद रहती हैं जिससे मृदा प्रदूषित हो जाती है।

2. उद्योगों के व्यर्थ पदार्थ – कई कारखाने अपना जहरीला कचरा अपने इर्द-गिर्द के क्षेत्रों में फेंक देते हैं, जिससे मृदा का प्रदूषण होता है।

3. पॉलिथीन तथा प्लास्टिक कचरा – प्लास्टिक तथा पॉलिथीन के निर्माण में कई रसायन प्रयोग किए जाते हैं। प्लास्टिक तथा पॉलिथीन जैविक-अविघटनशील हैं। जब फालतू या बेकार प्लास्टिक या पॉलिथीन कचरे को हम इधरउधर फेंक देते हैं तो यह मृदा में पड़े रहते हैं जिससे प्रदूषित हो जाती है।

प्रश्न (iv)
हमें बाँस के पौधे अधिक क्यों लगाने चाहिए ?
उत्तर-
पहाड़ी तथा अर्द्ध-पहाड़ी क्षेत्रों में पशुओं को घास चराने की आवश्यकता पड़ती है। चरागाहों को पशु बारबार चरते हैं। जिसके फलस्वरूप मृदा के ऊपर की परत नंगी तथा नरम हो जाती है। इसलिए वह मृदा जल्दी ही अपरदित हो जाती है। भूमि-अपरदन को रोकने के लिए बांस के पौधे बहुत सहायक होते हैं। इसलिए भूमि अपरदन को रोकने के लिए बांस के पौधे लगाने चाहिए।

प्रश्न (v)
रेतीली मृदा तथा चिकनी मृदा के मध्य अंतर बताएं।
उत्तर-
चिकनी मृदा तथा रेतीली मृदा में अंतर-

रेतीली मृदा रेतीली मृदा
(i) चिकनी मृदा के कणों का आकार 0.005 mm से कम होता है। (i) रेतीली मिट्टी के कणों का आकार 0.05 mm से 2 mm होता है।
(ii) इसमें ह्यूमस होता है। (ii) इसमें ह्यूमस नहीं होता।
(iii) इसके कणों में कोई खाली स्थान नहीं होता है। (iii) इसके कणों में खाली स्थान होता है।
(iv) जल का अंतरिसाव नहीं होता। (iv) पानी का अंतर्रिसाव होता है।
(v) इसका प्रयोग खिलौने, बर्तन, मूर्तियाँ बनाने के लिए किया जाता है। (v) इसके खिलौने, बर्तन तथा मूर्तियाँ नहीं बनते।
(vi) यह चिपचिपी होती है। (vi) यह चिपचिपी नहीं होती।

प्रश्न (vi)
चैंक डैम क्या होता है ? यह क्यों बनाया जाता है ?
उत्तर-
चैंक डैम – पहाड़ी क्षेत्रों में गड्ढे तथा नालों के ऊपर अस्थायी या छोटे-छोटे डैम बनाये जाते हैं ताकि तीव्र गति के जल को रोक कर सिंचाई के लिए प्रयोग कर सकें। ऐसा करने से भूमि-अपरदन को रोका जा सकता है जिससे भूमि की उपजाऊ शक्ति कायम रहती है। इसके अतिरिक्त मानसून के दौरान जल को रोककर बिना वर्षा के दिनों में सिंचाई के लिए जल इकट्ठा किया जाता है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 9 मृदा

7. निबंधात्मक प्रश्न :-

प्रश्न (i)
भूमि (Soil) का निर्माण कैसे होता है ? व्याख्या करें।
उत्तर-
भूमि का निर्माण – कई वर्षा पूर्व पृथ्वी सख्त तथा पथरीली थी। समय गुजरने के साथ भूचालों द्वारा चट्टानें छोटे टुकड़ों में टूट गयी। ज्वालामुखी फटने से चट्टानें टुकड़े-टुकड़े हो गई। चट्टानों में जल जमा होने से दरारें पैदा हो गईं तथा यह भी चट्टानों को तोड़ने में सहायक हुईं। वर्षा तथा नदियों के जल ने इन छोटे कणों को अधिक बारीक कणों में परिवर्तित कर दिया तथा अपने साथ बहा कर दूर ले गया। इस प्रकार मृदा का निर्माण हुआ।

प्रश्न (ii)
भूमि-अपरदन (Soil Erosion) के लिए उत्तरदायी अलग-अलग कारकों को कैसे रोका जाता है ? वर्णन करो।
उत्तर-
भूमि/मृदा-अपरदन के लिए निम्नलिखित कारक जिम्मेदार होते हैं-

  1. बाढ़ – बाढ़ से भूमि की ऊपरी उपजाऊ सतह बह जाती है। कभी-कभी तो फसलें भी बाढ़ के कारण बह जाती हैं।
  2. आँधी तथा तूफ़ान – बहुत तेज़ हवा, आँधी तथा तूफ़ान मृदा की ऊपरी पर्त को उड़ा ले जाते हैं तथा भूमिअपरदन का कारण बनते हैं।
  3. जंगलों की कटाई – जब जंगली वृक्षों की कटाई होती है या वृक्ष जड़ों से उखाड़े जाते हैं तो मृदा नरम हो कर बह जाती है।
  4. घास चराना -जब किसी घास के मैदान या चरागाह को पशु बार-बार चरते हैं तो मृदा नर्म होकर अपर्दित हो जाती हैं।
  5. खदानें खोदना – रेत, बजरी या खनिजों की प्राप्ति के लिए पहाड़, ज़मीन या खदानें खोदे जाने से भूमि-अपरदन होता है।

प्रश्न (iii)
भूमि-अपरदन (Soil Erosion) कैसे रोका जाता है ? वर्णन करो।
उत्तर-
भूमि-अपरदन को रोकने के लिए निम्नलिखित तरीके अपनाए जाते हैं-

  1. वृक्ष लगाना – बंजर पहाड़ियों पर अधिक से अधिक स्थानक वृक्ष लगाने चाहिए तथा समतल भूमि पर घास उगानी चाहिए। भूमि-अपरदन रोकने के लिए बांस बहुत सहायक सिद्ध होते हैं। इसलिए पहाड़ी तथा अर्द्ध-पहाड़ी क्षेत्रों में बांस के पौधे लगाने चाहिए।
  2. खदानों की खुदाई को कंट्रोल करना – खदानें खोदने (खनन) पर नियंत्रण रखना चाहिए। खनन का काम इस ढंग से होना चाहिए कि खनन वाले क्षेत्र भूमि-अपरदन से प्रभावित न हो।
  3. अदला – बदली करके पशु चराना-पशुओं को लगातार एक ही चरागाह में नहीं चराना चाहिए। कुछ समय पश्चात् चरागाहों को खाली छोड़ना चाहिए। पशुओं को कुछ समय के लिए अन्य स्थान पर चराना चाहिए।
  4. चैंक डैम का निर्माण – पहाड़ी क्षेत्रों में गड्ढों तथा नालों पर चैक डैम बनाने चाहिए। ऐसा करने से भूमिअपरदन रुक जाता है।

प्रश्न (iv)
कणों के आधार पर मृदा का वर्गीकरण कैसे किया जाता है ?
उत्तर-
कणों के आकार के आधार पर मृदा का वर्गीकरण-कणों के आकार के आधार पर मृदा चिकनी, रेतीली, पथरीली तथा दोमट हो सकती है।

1. चिकनी मृदा – ऐसी मृदा जिसके कण बहुत बारीक, धूल जैसे होते हैं, चिकनी मृदा कहलाती है। इसके कण मलमल के कपड़े में से भी गुज़र सकते हैं। ऐसी मृदा का प्रयोग मृदा के घड़े तथा चीनी मृदा के बर्तन बनाने के लिए किया जाता है। जल डालने से यह कीचड़ में बदल जाती है तथा सूखने पर सख्त हो जाती है।

2. रेतीली मृदा – रेत के कण चिकनी मृदा के कणों से बड़े होते हैं। यह कण मलमल के कपड़े में से नहीं निकल सकते। रेगिस्तान की मृदा सामान्य रूप से रेतीली होती है। इस प्रकार की मिट्टी में जल नहीं रुकता।

3. पथरीली मृदा – ऐसी मृदा के कण बहुत बड़े होते हैं तथा इन्हें हाथों से चुना जा सकता है। ऐसे कण छाननी में से भी नहीं निकल पाते।

4. दोमट मृदा-दोमट मृदा के कणों का आकार रेतीली तथा चिकनी मृदा के कणों के आकार के बीच (मध्य) का होता है। यह फसलों के लिए उत्तम होती है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 9 मृदा

Science Guide for Class 7 PSEB मृदा Intext Questions and Answers

सोचें तथा उत्तर दें :-(पेज 101)

प्रश्न 1.
जिस मृदा की pH3 हो, उसका रासायनिक गुण कैसा होता है ?
उत्तर-
जिस मृदा का pH मूल्य 3 है, उस मृदा/मृदा का रासायनिक गुण अम्लीय है।

प्रश्न 2.
जिस मृदा की pH10 हो, उसका रासायनिक गुण कैसा होता है ?
उत्तर
-जिस मृदा का pH मूल्य 10 है, उस मृदा का रासायनिक गुण क्षारीय होगा।

प्रश्न 3.
उदासीन मृदा का pH कितना होता है ?
उत्तर-
उदासीन मृदा का pH7 होता है।

सोचें तथा उत्तर दें :-(पेज 102)

प्रश्न 1.
किस मृदा में जल रिसाव की दर सबसे अधिक है ?
उत्तर-
रेतीली मृदा में जल के रिसने की दर सबसे अधिक है।

प्रश्न 2.
किस मृदा में जल को रोकने का सर्वाधिक सामर्थ्य है ?
उत्तर-
चिकनी मृदा में जल को रोकने की क्षमता सबसे अधिक होती है।

सोचें तथा उत्तर दें :-(पेज 103)

प्रश्न 1.
मृदा पर हल क्यों चलाया जाता है ?
उत्तर-
मृदा को हल से जोता जाता है ताकि मृदा नर्म या मुसामदार बन जाए।

प्रश्न 2.
मृदा में विद्यमान हवा का क्या लाभ है ?
उत्तर-
पौधों की जड़ें मृदा में मौजूद हवा का प्रयोग करती हैं।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 9 मृदा

PSEB Solutions for Class 7 Science मृदा Important Questions and Answers

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) पृथ्वी की सबसे ……………………… परत जिसमें फसलें उग सकती हैं, मिट्टी कहलाती है।
उत्तर-
ऊपरी

(ख) दोमट मिट्टी के कणों के आकार रेतीली तथा चिकनी मिट्टी के कणों के आकार के …………………. होते हैं।
उत्तर-
मध्याकार की

(ग) ……………. मिट्टी की PH8 से 14 होती है।
उत्तर-
क्षारकीय

(घ) मिट्टी के ऊपरी परत के नष्ट होने को ………………. कहते हैं।
उत्तर-
भूमि-अपरदन

प्रश्न 2.
कॉलम A में दी गई वस्तुओं का कॉलम B में दिए गुणों से मिलान कीजिए-

कॉलम A कॉलम B
(क) जीवों को आवास देने वाली (i) बड़े कण
(ख) मृदा की ऊपरी परत (ii) सभी प्रकार की मृदा
(ग) बलुई मृदा (iii) गहरे रंग की
(घ) मृदा की मध्य परत (iv) सघन छोटे कण
(च) मृण्मय मृदा (v) ह्यूमस की कम मात्रा

उत्तर-

कॉलम A कॉलम B
(क) जीवों को आवास देने वाली (ii) सभी प्रकार की मृदा
(ख) मृदा की ऊपरी परत (iii) गहरे रंग की
(ग) बलुई मृदा (i) बड़े कण
(घ) मृदा की मध्य परत (v) ह्यूमस की कम मात्रा
(च) मृण्मय मृदा (iv) सघन छोटे कण मात्रा

प्रश्न 3.
सही उत्तर चुनें-

(i) जल, पवन द्वारा मृदा की ऊपरी सतह के हटने को क्या कहते हैं ?
(क) मृदा प्रदूषण
(ख) मृदा अपरदन
(ग) मृदा परिच्छेदिका
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) मृदा अपरदन।

(ii) कौन-सी मृदा कृषि के लिए सबसे अधिक लाभकारी है ?
(क) दुमटी
(ख) बलुई
(ग) मृण्मय
(घ) बालु और दुमट का मिश्रण।
उत्तर-
(क) दुमटी।

(iii) दालों के लिए कौन-सी मृदा अच्छी होती है ?
(क) मृण्मय
(ख) बालु
(ग) बालु और दोमट का मिश्रण
(घ) दुमटी।
उत्तर-
(घ) दुमटी।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 9 मृदा

(iv) इनमें से कौन-सी परत खनिजों से भरपूर होती है ?
(क) संस्तर स्थिति A
(ख) संस्तर स्थिति B
(ग) संस्तर स्थिति C
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) संस्तर स्थिति B.

(v) इनमें से कौन-सी मृदा में वायु काफ़ी मात्रा में होती है ?
(क) मृण्मय
(ख) दोमट
(ग) दोमट और वायु का मिश्रण
(घ) बलुई।
उत्तर-
(घ) बलुई।

(vi) पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत ………………….. कहलाती है।
(क) मृदा
(ख) पवन
(ग) जल
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(क) मृदा।

प्रश्न 4.
दिए गये कथनों में सही तथा ग़लत कथन बताइए

(i) रासायनिक खाद मिट्टी को प्रदूषित करते हैं।
उत्तर-
ग़लत

(ii) मिट्टी की ऊपरी 30-40 सैंटीमीटर तक की गहरी परत जिसमें पौधे उग सकते हैं, को भूमि कहते हैं।
उत्तर-
सही

(iii) जिस मिट्टी में लोहे के नमक होते है वह कपास उगाने के लिए अच्छी होती है।
उत्तर-
सही

(iv) मिट्टी की ऊपरी परत को बनने में कुछ महीने लगते हैं?
उत्तर-
सही

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
मृदा क्या है ?
उत्तर-
मृदा (Soil)-पृथ्वी को सबसे ऊपरी परत मृदा कहलाती है।

प्रश्न 2.
क्या मृदा के सभी कणों का माप एक होता है ?
उत्तर-
नहीं, मृदा के कणों का माप एक समान नहीं होता। यहाँ तक कि रंग और आकार भी विभिन्न होते हैं।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 9 मृदा

प्रश्न 3.
मृदा परतों को किस आधार पर परिच्छेदित किया जाता है ?
उत्तर-
मृदा के गठन, रंग, गहराई और रासायनिक संरचना के आधार पर।

प्रश्न 4.
कुछ जीवों के नाम लिखो जो मृदा में पाए जाते हैं ?
उत्तर-
कीट, बैक्टीरिया, केंचुए, कृमि, छछंदर, कृतंक, भृगु आदि।

प्रश्न 5.
आधार शैल की प्रकृति क्या है ? .
उत्तर-
सख्त (कठोर)।

प्रश्न 6.
कौन-सी मृदा में वायु काफ़ी मात्रा में होती है ?
उत्तर-
बलुई (Sandy soil)।

प्रश्न 7.
चावल की खेती के लिए कौन-सी मृदा की आवश्यकता है ?
उत्तर-
मृत्तिका (Clayey soil)।

प्रश्न 8.
कौन-सी मृदा अधिक जल अवशोषित कर सकती है ?
उत्तर-
छिद्रयुक्त (मृत्तिका अथवा चिकनी)।

प्रश्न 9.
दालों के लिए कौन-सी मदा अच्छी है ?
उत्तर-
दुमटी (Loamy soil)।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
मृदा पौधों की वृद्धि का माध्यम है। कैसे ?
उत्तर-
पौधे वृद्धि के लिए जल और लवण मृदा में से जड़ों द्वारा अवशोषित करते हैं। मृदा जड़ों को जकड़ लेती है और पौधे को सहारा देती है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 9 मृदा

प्रश्न 2.
मृदा प्राकृतिक संसाधन कैसे है ?
उत्तर-
मृदा एक प्राकृतिक संसाधन – मृदा एक बहुत महत्त्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है। पृथ्वी पर हरियाली मृदा के कारण ही है। पादपों को वृद्धि, सहारे और पोषक तत्त्वों के लिए मृदा की आवश्यकता है।

मृदा जीवित जगत का एक सहारा है। यह आश्रय, ईंट और मोर्टार की इकाई है। मृदा लकड़ी, कागज़ आदि देती है। मृदा में से कई तत्त्व जैसे एलुमीनियम, पोटाशियम आदि मिलते हैं। यह कई जीवों का आवास भी है।

प्रश्न 3.
मृण्मय मृदा किस प्रकार फसलों के लिए उपयोगी है ?
उत्तर-
मृण्मय मृदा की जल को अवशोषित करने की शक्ति अधिक होती है, यह ह्यूमस से भरपूर और काफ़ी उर्वरित होती है। इसलिए यह फसलों के लिए उपयोगी है।

प्रश्न 4.
समझाइए कि मृदा प्रदूषण और मृदा अपरदन को किस प्रकार रोका जा सकता है ?
उत्तर-
मृदा प्रदूषण को रोकना-

  1. प्लास्टिक और पॉलीथीन की थैलियों के उपयोग पर रोक लगाकर।
  2. अपशिष्टों और रासायनों का उपचार मृदा निर्मुक्त करने से पहले करके।

मृदा अपरदन की रोकथाम-

  1. वृक्षारोपण द्वारा
  2. फसल चक्रण करके
  3. नदियों के किनारों पर बाढ़ लगाकर
  4. अधिक पेड़ उगा कर।

दीर्य उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
मदा के भिन्न-भिन्न उपयोग लिखो।
उत्तर-
मृदा के उपयोग – फसलें उगाने के अतिरिक्त मृदा अन्य कई कार्यों में भी उपयोग की जाती है, वह हैं-

  1. मृदा वृक्षों की जड़ों को जकड़ कर रखती है।
  2. पोषकों से युक्त मृदा में फसलें उगाई जाती हैं।
  3. चिकनी मृदा का प्रयोग सीमेंट तैयार करने के लिए किया जाता है।
  4. रेत को सीमेंट बजरी, में मिलाकर घरों, सड़कों पुलों फैक्टरियों आदि का निर्माण किया जाता है।
  5. मृदा का प्रयोग नदी, पहाड़ी नालों पर डैम या बांध बनाने के लिए किया जाता है।
  6. मृदा का प्रयोग ईंटों को बनाने में किया जाता है।
  7. बहुत बारीक चिकनी मृदा का प्रयोग मृदा के वर्तन बनाने के लिए किया जाता है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात

Punjab State Board PSEB 7th Class Science Book Solutions Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Science Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात

PSEB 7th Class Science Guide पवन, तूफ़ान और चक्रवात Textbook Questions and Answers

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :-

(i) हवा ………………. डालती है।
उत्तर-
दबाव

(ii) गतिशील हवा को ………………….. कहते हैं।
उत्तर-
पवन

(iii) धरती के पास …………………. वायु ऊपर उठती है और …………………….. वायु नीचे आती है।
उत्तर-
गर्म, ठंडी

(iv) धरती के …………… गर्म होने के कारण पवन धाराएं उत्पन्न होती हैं।
उत्तर-
अधिक

(v) चक्रवात के केन्द्र को इसकी …………… कहते हैं।
उत्तर-
आँख।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात

2. निम्नलिखित में से सही या गलत बताइए :-

(i) जब हम साइकिल की ट्यूब में हवा भरते हैं तो वह फैल जाती है।
उत्तर-
सही

(ii) वायु कम दाब वाले क्षेत्र से अधिक दाब वाले क्षेत्र की ओर बहती है।
उत्तर-
ग़लत

(iii) पवन की चाल मापने वाले यंत्र को पवन वेग मापी/एनीमोमीटर कहते हैं।
उत्तर-
सही

(iv) आसमानी बिजली से पैदा हुई कौंघने की ध्वनि को ‘गर्जना’ कहते हैं।
उत्तर-
सही

(v) हमें चक्रवात तूफ़ान की सूचना को नज़रअंदाज़ करना चाहिए।
उत्तर-
ग़लत।

3. उचित विकल्यों का मिलान करें :-

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात 1
उत्तर-
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात 2
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात 3

4. सही विकल्प चुनें :-

प्रश्न (i)
कौन-सी वायु दाब की उदाहरण नहीं है ?
(क) पतंग उड़ाना
(ख) साइकिल की ट्यूब में हवा भरना
(ग) गुब्बारे में हवा भरना
(घ) गर्म हवा वाला गुब्बारा।
उत्तर-
(घ) गर्म हवा वाला गुब्बारा।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात

प्रश्न (ii)
गतिशील वायु होती है –
(क) पवन
(ख) चक्रवात
(ग) आकाशीय बिजली
(घ) तूफ़ान।
उत्तर-
(क) पवन।

प्रश्न (iii)
कौन-सा वायु का गुण है ?
(क) ठंडा करने पर फैलती है ।
(ख) गर्म करने पर सिकुड़ती है
(ग) गर्म करने पर फैलती है ।
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) गर्म करने पर फैलती है।

प्रश्न (iv)
पवन धाराएं इस कारण पैदा होती हैं-
(क) गर्म हवा होने से
(ख) धरती ठंडी होने से
(ग) जल गर्म होने से
(घ) जल एवं धरती के असमान
रूप से गर्म होने पर।
उत्तर-
(घ) जल एवं धरती के असमान रूप से गर्म होने पर।

प्रश्न (v)
तेज़ वेग वाले पवन धाराओं के साथ आते हैं
(क) आकाशीय बिजली और गर्जन वाला
(ख) चक्रवात
(ग) टारनेडो
(घ) ये सभी।
उत्तर-
(ख) चक्रवात।

5. अति लघूत्तर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
वायु के साथ फूला गुब्बारा वायु का कौन-सा गुण दर्शाता है ?
उत्तर-
गतिशील हवा दबाव डालती है।

प्रश्न (ii)
ठंडी वायु या गर्म वायु में से कौन-सी हल्की होती है ?
उत्तर-
गर्म हवा ठंडी हवा के मुकाबले हल्की होती है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात

प्रश्न (iii)
पृथ्वी का कौन-सा क्षेत्र सूर्य से सबसे अधिक गर्मी प्राप्त करता है ?
उत्तर-
भूमध्य रेखा तथा इसके नज़दीक के क्षेत्रों पर बहुत समय तक सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं जिस कारण भूमध्य रेखा के समीप क्षेत्रों में अधिक गर्मी होती है।

प्रश्न (iv)
भारत में वर्षा कौन-सी पवन धाराओं के कारण होती है ?
उत्तर-
भारत में वर्षा मानसून पवनों के कारण होती है। यह पवन समुद्र के ऊपर से आती है तथा यह जलवाष्पों से युक्त होती है।

प्रश्न (v)
उस यंत्र का नाम लिखो जिससे पवन का वेग मापा जाता है ?
उत्तर-
पवन का वेग अनीमोमीटर यंत्र से मापा जाता है।

6. लघूत्तर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
लटकाए हए बैनरों तथा इश्तिहारों में छेद क्यों किए जाते हैं ?
उत्तर-
लटकाए बैनरों तथा इश्तिहारों में छेद किए जाते हैं ताकि जो तीव्र बहती हवा या पवन दबाव होने के कारण इन्हें उड़ा न ले जा सके। वायु/हवा छेद में से गुज़र जाएगी तथा बैनरों पर कोई दबाव नहीं पड़ेगा।

प्रश्न (ii)
किन अवस्थाओं में पृथ्वी के असमान रूप से गर्म होने पर पवन धाराएं बहती हैं ?
उत्तर-
सूर्य द्वारा धरती के भिन्न-भिन्न स्थानों को गर्म करने में समानता नहीं होती। इसलिए तापमान तथा दबाव में अंतर होता है। अधिक दबाव वाले स्थान से कम दबाव वाले स्थान की ओर हवा गतिशील होती है जिसे पवन कहते हैं। जितना दबाव अधिक होगा उतनी ही पवन की गति अधिक होगी।

प्रश्न (iii)
गर्मियों की ऋतु में समुद्र से पृथ्वी तल की ओर कौन-सी पवन धाराएं बहती हैं? इनका क्या महत्त्व है ?
उत्तर-
गर्मियों की ऋतु में धरती के तल के समीप वायु गर्म होकर हल्की हो जाती है तथा यह ऊपर की ओर उठती है। पृथ्वी की वायु के मुकाबले समुद्र के ऊपर की हवा ठंडी तथा भारी होती है। इसलिए हवा समुद्र से धरती की ओर चलती है। समुद्र से चलने वाली इस ठंडी हवा को जल समीर कहते हैं। इसलिए जल समीर के कारण तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए मौसम बहुत सुहावना हो जाता है।

प्रश्न (iv)
गर्जीले तूफ़ान एवं चक्रवात में क्या अंतर है ?
उत्तर-
गर्जीला तूफ़ान – आसमानी बिजली चमकने से हवा को उच्च तापमान तक गर्म कर देती है जिससे हवा तेजी से फैलती है तथा ऊँची ध्वनि पैदा होती है। इस ऊँची ध्वनि को गर्जन कहते हैं। वर्षा के साथ चलने वाली हवा को तूफ़ान कहते हैं। कभी-कभी तूफ़ान के साथ गर्जन होती है तो उसे गर्जन वाला तूफ़ान कहते हैं।

चक्रवात – जब बादलों के निर्माण के लिए पानी गर्मी को सोख कर जलवाष्पों में परिवर्तित हो जाता है। जलवाष्प ठंडे तथा संघनित होकर वर्षा की बूंदे बनाते हैं तथा अवशोषित की हुई गर्मी को छोड़ते हैं। इसी गर्मी के कारण इर्दगिर्द की हवा गर्म होकर ऊपर उठती है जिससे कम दबाव वाला क्षेत्र बन जाता है। इस कम दबाव वाले केन्द्र की तरफ तेज़ आँधी चलती है। ऐसी क्रिया कई बार दोहराई जाती हैं जिस कारण तेज़ चलती आँधी के केन्द्र पर कम दवाब क्षेत्र तथा घने बादल बनते हैं। तेज़ हवा की कई परतें कम दबाव केन्द्र के इर्द-गिर्द घूमने लगती हैं। ऐसी अवस्था को चक्रवात कहते हैं। चक्रवात का केन्द्र कम दबाव वाला शांत क्षेत्र होता है जिसे चक्रवात की आँख कहते हैं। आँख का क्षेत्र बादलों से मुक्त होता है। आँख के बाहर की ओर बादलों तथा गर्ज वाले तूफान का घेरा होता है। वहाँ 150 से 250 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा बहती है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात

प्रश्न (v)
जो क्षेत्र चक्रवातों के लिए संवेदनशील होते हैं, वहाँ अपनाए जाने वाले प्रभावशाली सुरक्षा उपाय लिखें।
उत्तर-
चक्रवात प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में अपनाए जाने वाले प्रभावशाली सुरक्षा उपाय-

1. सरकार द्वारा किए जाने वाले उपाय-

  • तटीय क्षेत्रों पर लंबे तथा स्थानक प्रजातियों के घने वृक्ष लगाने चाहिए जो आँधी की गति को कम कर सकें।
  • तटीय क्षेत्रों में छप्पड़, तालाब आदि का निर्माण करना चाहिए जो व्यर्थ पानी अवशोषित कर सकें।
  • चक्रवातों के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में चक्रवाती बसेरों का निर्माण करना चाहिए।
  • सूचना तकनीक अपनाकर प्रभावित क्षेत्र के लोगों को समय से पूर्व चेतावनी जारी करनी चाहिए।

2. लोगों द्वारा अपनाए जाने वाले उपाय-

  • चक्रवात की चेतावनी को अनदेखा न करना।
  • जिन क्षेत्रों में अक्सर चक्रवात आते हों उन्हें खाली कर देना चाहिए।
  • अपने पशुओं, कीमती सामान, घरों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए उचित प्रबंध करने चाहिए।

प्रश्न (vi)
टारनेडो क्या होता है ? इसके दो सुरक्षा उपाय लिखें।
उत्तर-
टारनेडो – यह एक बहुत ही तेज़ तूफ़ान होता है जिसमें कीप के आकार के बादलों वाली घूमती आंधी होती है। इसका व्यास एक मीटर से एक किलोमीटर तक हो सकता है। कीप के केन्द्र पर बहुत ही कम दबाव होने के कारण यह धूल, कचरा, लोगों तथा वाहनों को भी खींच लेता है।

टारनेडो के प्रति सुरक्षा उपाय-

  1. घर के किसी ऐसे कमरे में सहारा लें जिसमें खिड़कियां न हों। यदि बिना खिड़कियों वाला कमरा न हो तो सभी खिड़कियां तथा दरवाज़े बंद कर दें।
  2. यदि कोई व्यक्ति वाहन के अंदर है तो उसको वाहन में से निकल कर किसी नीची जगह पर लेट जाना चाहिए।
  3. यदि टारनेडो में कोई सहारा नहीं मिलता तो आप घुटनों के बल बैठकर अपना सिर घुटनों में लेकर, अपने हाथ तथा बाजु अपने सिर तथा गर्दन के गिर्द लपेट कर अपना बचाव करें।

7. निबंधात्मक प्रश्न :-

प्रश्न (i)
जब एक लोहे के डिब्बे में पानी उबाला जाता है, फिर ढक्कन बंद करके इस पर ठंडा पानी डाला जाता है, तो वह डिब्बा पिचक जाता है ? व्याख्या करो।
उत्तर-
जब लोहे के डिब्बे में पानी उबाला जाता है तो डिब्बे में उपस्थित सारी हवा गर्म होकर हल्की हो जाती है तथा ऊपर उठती है। इस प्रकार डिब्बे की सारी हवा बाहर निकल जाती है और गर्म करने से उबल रहा पानी भाप में बदल जाता है और डिब्बा भाप से भर जाता है। डिब्बे को ढक्कन से बंद करने पर डिब्बे के अंदर भाप कैद हो जाती है। जब डिब्बे के ऊपर ठंडा पानी डाला जाता है तो भाप ठंडी होकर पानी का रूप ले लेती है। इससे डिब्बे के अंदर की हवा का दबाव बाहरी वातावरण की हवा के मुकाबले कम होता है। इस प्रकार बाहरी हवा का दबाव अधिक होने के कारण डिब्बा अंदर की ओर पिचक जाता है।

प्रश्न (ii)
क्रिया कलाप के द्वारा समझाएँ कि गर्म करने पर वायु फैलती है।
उत्तर-
हवा गर्म करने पर फैलती है – इस तथ्य को निम्नलिखित क्रिया द्वारा सिद्ध किया जा सकता है-
क्रिया कलाप – एक मोटी कांच की उबालने योग्य परखनली लो। इसके मुँह पर एक गुब्बारा सैलो टेप से अच्छी प्रकार कस कर बाँध दो। एक बीकर में गर्म पानी लो। परखनली को इस प्रकार पानी में रखो कि गुब्बारा पानी से बाहर रहे। 3-4 मिनट के लिए गुब्बारे के आकार में परिवर्तन देखने के लिए निरीक्षण करो। परखनली बाहर निकालो तथा इसे साधारण तापमान तक ठंडा होने दो। एक और बीकर में थोड़ी मात्रा में बर्फ जैसा ठंडा पानी लो तथा गुब्बारे वाली परखनली को बीकर में 2-3 मिनट के लिए रखो। आकार में तबदीली का निरीक्षण करो।

आप देखोगे कि गर्म पानी में रखा गुब्बारा कुछ समय के बाद फूल जाता है तथा ठंडे पानी में रखा गुब्बारा सिकुड़ जाता है।

परिणाम – जब परखनली को गर्म पानी में रखा जाता है, तो गुब्बारे की हवा गर्म हो जाती है तथा फैल जाती है
जो कि गुब्बारे के फूलने के कारण होता है।

यह दर्शाता है कि गर्म करने पर हवा फैलती है। यदि परखनली को ठंडा किया जाता है तो गुब्बारा सिकुड़ जाता है। यह दर्शाता है कि ठंडा करने से हवा सिकुड़ती है।

प्रश्न (iii)
चक्रवात कैसे उत्पन्न होते हैं ? चक्रवात ने 1999 में उड़ीसा में कैसे तबाही मचाई, इसकी व्याख्या करें।
उत्तर-
चक्रवात का निर्माण-
चक्रवात के दौरान पड़ोसियों की मदद हेतु उठाए गए कदम-

  1. उनको चक्रवात आश्रयों पर ले जाना
  2. सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना
  3. डॉक्टरी सहायता उपलब्ध कराना।

चक्रवात से हुई उड़ीसा में तबाही – भारत के राज्य उड़ीसा (ओडिशा) में 18 अक्तूबर, 1999 को बहुत ही शक्तिशाली चक्रवात आया था। इसकी गति 200 किलोमीटर प्रति घण्टा से अधिक थी तथा इससे 45,000 घर तबाह हुए थे और 70,000 लोग बेघर हुए थे। दोबारा 29 अक्तूबर, 1999 को 260 किलोमीटर प्रति घण्टा की गति वाला एक अन्य चक्रवात आया, जिससे 9 मीटर ऊंची लहरें उठीं जिससे बहुत लोगों ने अपनी जान गंवा ली तथा करोड़ों रुपयों की सम्पत्ति को क्षति पहुंची थी।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात

Science Guide for Class 7 PSEB पवन, तूफ़ान और चक्रवात Intext Questions and Answers

सोचें तथा उत्तर दें :-(पेज 84)

प्रश्न 1.
भाप ठंडी होकर …………………. में बदल जाती है।
उत्तर-
पानी।

प्रश्न 2.
अधिक वायुमंडलीय दाब के कारण टीन का डिब्बा पिचक जाता है। (सही/ग़लत)
उत्तर-
ठीक।

सोचें तथा उत्तर दें :-(पेज 85)

प्रश्न 1.
गुब्बारे समान आकार के होने चाहिए। (सही/ग़लत)
उत्तर-
सही।

प्रश्न 2.
तेज़ वेग वाली पवन …………………….. दाब पैदा करती है।
उत्तर-
अधिक।

सोचें तथा उत्तर दें :-(पेज 86)

प्रश्न 1.
गर्म करने पर वायु ………………….. है।
उत्तर-
फैलती।

प्रश्न 2.
परखनली को ठंडा करने पर गुब्बारा फूलता है। (सही/ग़लत)
उत्तर-
ग़लत।

सोचें तथा उत्तर दें:-(पेज 87)

प्रश्न 1.
ठंडी वायु की अपेक्षा गर्म वायु …………………….. होती है।
उत्तर-
हल्की ।

प्रश्न 2.
जलती मोमबत्ती के ऊपर लटकाया कप/कागज़ की थैली नीचे गिरती है क्योंकि यह भारी हो जाती (सही/ग़लत)
उत्तर-
ग़लत।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात

PSEB Solutions for Class 7 Science पवन, तूफ़ान और चक्रवात Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) पवन …………………. वायु है।
उत्तर-
गतिशील

(ख) पवन पृथ्वी के …………………. तापन के कारण उत्पन्न होती है।
उत्तर-
असमान

(ग) पृथ्वी की सतह के निकट …………………. वायु ऊपर उठती है, जबकि …………………. वायु नीचे आती
उत्तर-
गर्म, ठंडी

(घ) वायु …………………. दाब के क्षेत्र से …………………. दाब के क्षेत्र की ओर गति करती है।
उत्तर-
उच्च, कम।

प्रश्न 2.
कॉलम A में दिए शब्दों को कॉलम B में दिए गए वाक्यों से मिलाइए-

कॉलम ‘A’ कालम ‘B’
(i) गर्म हवा (क) चक्रवात का कम दबाव वाला शांत क्षेत्र
(ii) वायुमंडलीय दबाव में परिवर्तन के कारण (ख) रोशनदान
(iii) चक्रवात की आँख (ग) छत उड़ा देती है
(iv) छत के ऊपर से तीव्र गति से गुजरती हवा। (घ) पवन, तूफ़ान तथा चक्रवात।

उत्तर-

कॉलम ‘A’ कालम ‘B’
(i) गर्म हवा (ख) रोशनदान
(ii) वायुमंडलीय दबाव में परिवर्तन के कारण (घ) पवन, तूफ़ान तथा चक्रवात
(iii) चक्रवात की आँख (क) चक्रवात का कम दबाव वाला शांत क्षेत्र
(iv) छत के ऊपर से तीव्र गति से गुजरती हवा। (ग) छत उड़ा देती है।

प्रश्न 3.
सही विकल्प चुनेंप्रश्न-

(i) निम्नलिखित में से किस स्थान पर चक्रवात आने की संभावना होती है ?
(क) अमृतसर
(ख) चेन्नई
(ग) दिल्ली
(घ) जयपुर।
उत्तर-
(ख) चेन्नई।

(ii) वायु के वेग को मापने वाले यंत्र को …………………. कहते हैं।
(क) वायुमापी
(ख) दाबमापी
(ग) तापमापी
(घ) दुग्धमापी।
उत्तर-
(क) वायुमापी।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात

(iii) उपग्रहों और रेडार की सहायता से चक्रवात की चेतावनी कितने घंटे पहले दी जाती है ?
(क) 72
(ख) 48
(ग) 96
(घ) 12.
उत्तर-
(ख) 48.

(iv) कौन-सी पवनें जल से भरी होती हैं और वर्षा लाती हैं ?
(क) असमान
(ख) समान
(ग) मानसून
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) मानसून।

(v) गहरे रंग के कीपदार बादल जो आकाश से पृथ्वी तल की ओर आते प्रतीत होते हैं, उन्हें क्या कहते हैं ?
(क) पवन
(ख) टारनेडो
(ग) चक्रवात
(घ) मानसून पवन।
उत्तर-
(ख) टोरनेडो।

(vi) अमेरिका का हरिकेन और जापान का टाइफून निम्न में से क्या है ?
(क) चक्रवात
(ख) टारनेडो
(ग) मानसून पवन
(घ) तड़ित झंझा।
उत्तर-
(क) चक्रवात।

(vii) उड़ीसा में किस साल चक्रवात आया था?
(क) 1999
(ख) 2000
(ग) 2001
(घ) 2004.
उत्तर-
(क) 1999.

प्रश्न 4.
दिए गये कथनों में सही तथा ग़लत कथन बताइए-

(क) वायु हमेशा कम दबाव वाले क्षेत्र से अधिक दबाव वाले क्षेत्र की ओर बहती है।
उत्तर-
गलत

(ख) हवा की गति अनीमोमीटर से मापी जाती है।
उत्तर-
सही

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात

(ग) तेज़ आँधी के साथ आने वाले भारी वर्षा को चक्रवात कहते हैं।
उत्तर-
गलत

(घ) कीप आकार के बादल के साथ घूमती तेज़ हवाओं वाले तूफान को आँधी कहते हैं।
उत्तर-
सही

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत में 18 अक्तूबर, 1999 में कौन-सी आपदा आई ?
उत्तर-
उड़ीसा में से चक्रवात पार हुआ।

प्रश्न 2.
दूसरे चक्रवात ने उड़ीसा को कब पार किया ?
उत्तर-
29 अक्तूबर, 1999.

प्रश्न 3.
चक्रवात द्वारा बेघर हुई जनसंख्या कितनी थी ?
उत्तर-
7,00,000 (लगभग)।

प्रश्न 4.
पवन क्या है ?
उत्तर-
पवन – गतिशील वायु को पवन कहते हैं।

प्रश्न 5.
वायु का एक गुण लिखिए।
उत्तर-
वायु दबाव डालती है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात

प्रश्न 6.
साइकिल की ट्यूब में हवा क्यों भरी जाती है ?
उत्तर-
ट्यूब को कसी हुई रखने के लिए क्योंकि कसी हुई ट्यूब आसानी से सतह पर चल सकती है।

प्रश्न 7.
वायु वेग बढ़ाने से वायु दबाव पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर-
वायु दबाव कम हो जाता है।

प्रश्न 8.
गर्म हवा ऊपर को क्यों उठती है ?
उत्तर-
गर्म हवा हल्की होती है।

प्रश्न 9.
मानसून पवन क्या है ?
उत्तर-
मानसून पवन – समुद्र और सागरों से आने वाली पवन, जिसमें जलवाष्प होते हैं और जो वर्षा लाती है, मानसून पवन कहलाती है।

प्रश्न 10.
वायु से होने वाली कुछ समस्याओं के नाम लिखिए।
उत्तर-
चक्रवात, तड़ित झंझा, टारनेडो आदि।

प्रश्न 11.
सर्दियों में पवन की दिशा क्या होती है ?
उत्तर-
थल से समुद्र की ओर।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात

ला उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
चक्रवात क्या है ? यह किन कारकों पर निर्भर करता है ?
उत्तर-
चक्रवात – निम्न दबाव का वह तंत्र जिसके इर्द-गिर्द उच्च वेग से चलने वाली पवन कई परतों में कुंडली के रूप में है तो उसे चक्रवात कहते हैं।
वायुवेग, वायु दिशा, आर्द्रता और ताप पर चक्रवात का बनना निर्भर करता है।

प्रश्न 2.
तड़ित झंझा के बनने पर संक्षिप्त नोट लिखो।
उत्तर-
तड़ित झंझा बनना – गर्म और आर्द्र जलवायु के कारण स्थलीय वायु गर्म हो जाती है। ताप वृद्धि से वायु प्रबल हो जाती है। यह अपने साथ जल वाष्पों को लेकर ऊपर उठती है, यह जलवाष्प ऊपर ताप कम होने के कारण जम जाते हैं और नीचे की ओर गिरने लगते हैं। नीचे गिरती बूंदें तीव्र वेग से ऊपर उठती पवन वेग से टकराकर तड़ित पैदा करती हैं और ध्वनि उत्पन्न होती है। इसी घटना को तड़ित झंझा कहते हैं।

प्रश्न 3.
बादल किसान के सहायक कैसे हैं ?
उत्तर-
बादलों का किसान के लिए महत्व-

  1. उपज के लिए
  2. वर्षा के लिए
  3. सुहावने मौसम के लिए
  4. खुशहाली के लिए।

प्रश्न 4.
यदि आपके गाँव अथवा शहर में चक्रवात आ जाए, तो आप अपने पड़ोसियों की सहायता कैसे करेंगे ?
उत्तर-
चक्रवात के दौरान पड़ोसियों की मदद हेतु उठाए गए कदम-

  1. उनको चक्रवात आश्रयों पर ले जाना
  2. सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना
  3. डॉक्टरी सहायता उपलब्ध कराना।

प्रश्न 5.
चक्रवात से उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए पहले से किस प्रकार की योजना तैयार करने की आवश्यकता होती है ?
उत्तर-
चक्रवात से उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने की योजनाएं

  1. घरेलू साज-समान, पालतू पशुओं और वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने का सकुशल प्रबंध।
  2. क्षतिग्रस्त सड़कों और जल मग्न सड़कों पर वाहन चलाने से परहेज।
  3. आपात्कालीन सेवाओं के दूरभाष नंबर की सूची तैयार करना।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
आप कैसे दर्शाओगे कि वायु गर्म करने पर प्रसार करती है ?
उत्तर-
वायु गर्म करने से प्रसार करती है-
प्रयोग – एक काँच की नली के सिरे पर कस कर एक गुब्बारा लगाओ। इस नली को गर्म पानी के बीकर में रखो। कुछ मिनटों बाद गुब्बारा फूलना शुरू हो जाएगा जिससे यह पता चलता है कि गर्म करने पर वायु प्रसार (फैलती) करती है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात 4

प्रश्न 2.
झंझा के साथ तड़ित गिरने पर कौन-सी सावधानियाँ बरतनी चाहिए ?
उत्तर-
झंझा के साथ तड़ित गिरने पर बरती जाने वाली सावधानियाँ हैं-

  1. किसी अलग थलग पेड़ के नीचे आश्रय न लें।
  2. खुली ज़मीन पर न लेंटे।
  3. धातु की डंडी वाले छाते का उपयोग न करें।
  4. खिड़की, खुले गैरज, भंडारण शेड, आश्रय के लिए सुरक्षित स्थान नहीं है।
  5. पानी में न रहें।
  6. कार और बस आश्रय के लिए सुरक्षित स्थान है।