PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 6 रेखाएँ और कोण Ex 6.2

Punjab State Board PSEB 9th Class Maths Book Solutions Chapter 6 रेखाएँ और कोण Ex 6.2 Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 9 Maths Chapter 6 रेखाएँ और कोण Ex 6.2

प्रश्न 1.
आकृति में, x और y के मान ज्ञात कीजिए और फिर दर्शाइए कि AB || CD है।
हल :
मान लीजिए तिर्यक रेखा l, AB और CD को क्रमश: P और Q पर प्रतिच्छेदित करती है।
PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 6 रेखाएँ और कोण Ex 6.2 - 1
दी गई आकृति में,
50° + x = 180° (रैखिक युग्म)
⇒ x = 180° -50°
⇒ x = 130° …………. (i)
y= 130°
(शीर्षाभिमुख कोण)…….(ii)
(i) और (ii), से हम देखते हैं कि
x = y
यह दर्शाता है कि अंत: एकांतर कोण बराबर हैं।
जैसा कि हम जानते हैं कि यदि एक तिर्यक रेखा (मान लीजिए l) दो रेखाओं को इस प्रकार प्रतिच्छेदित करती है कि अंत: एकांतर कोणों के युग्म बराबर हों, तो दो रेखाएँ समांतर होती हैं।
अत: AB || CD.

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 6 रेखाएँ और कोण Ex 6.2

प्रश्न 2.
आकृति में, यदि AB || CD, CD || EF और y : z = 3 : 7 है, तोx का मान ज्ञात कीजिए।
PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 6 रेखाएँ और कोण Ex 6.2 - 2
हल:
AB || CD
∴ x + y = 180° ……….(i)
[∵ दो समांतर रेखाओं के बीच एक तिर्यक रेखा के एक ओर के अंत: कोणों का योग 180° होता है।]
दिया है कि
AB || CD, CD||EF
∴ AB || EF [∵ एक ही रेखा के समांतर खींची गई दो रेखाएँ परस्पर समांतर होती हैं।]
अत: x = z (समांतर रेखाओं के लिए एकांतर अंतः कोण बराबर होते हैं।) …(ii)
(ii) से x का मान (i) में प्रतिस्थापित करने पर हमें प्राप्त होता है :
z + y = 180° ….(iii)
दिया है कि y : z = 3 : 7
मान लीजिए कि y = 3k ∴ z = 7k
जहाँ अचर k > 0
y और z के मान (iii) में प्रतिस्थापित करने पर हमें प्राप्त होता है :
7k + 3k = 180°
⇒ 10k = 180°
⇒ k = \(\frac {180°}{10}\)
⇒ k=18°
अत: y = 3k
⇒ y = 3 × 18°
⇒ y= 54°
⇒ z = 7k
⇒ z = 7 × 18°
⇒ z = 126°
(ii) से हमें प्राप्त होता है : x = z
∴ x = 126°

प्रश्न 3.
आकृति में, यदि AB ||CD, EF ⊥ CD और ∠GED = 126° है, तो ∠AGE, ∠GEF और ∠FGE ज्ञात कीजिए।
PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 6 रेखाएँ और कोण Ex 6.2 - 3
हल :
AB || CD और GE एक तिर्यक रेखा है.
∵ ∠AGE = ∠GED [एकांतर कोण]
⇒ ∠AGE = 126°
[∵ ∠GED = 126° (दिया है)]
∠GED = 126° (दिया है)
या ∠GEF + ∠FED = 126°
⇒ ∠GEF + 90° = 126°
[∵ EF ⊥ CD (दिया है)]
[∵ ∠FED = 90°]
⇒ ∠GEF = 126° – 90°
⇒ ∠GEF = 36°
अब ∠AGE + ∠FGE = 180° (रैखिक युग्म)
⇒ 126° + ∠FGE = 180°
[∵ ∠AGE = 126° (ऊपर प्राप्त किया है)]
⇒ ∠FGE = 180° – 126°
⇒ ∠FGE = 54°.

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 6 रेखाएँ और कोण Ex 6.2

प्रश्न 4.
आकृति में, यदि PQ || ST, ∠PQR = 110° और ∠RST = 130° है, तो ∠QRS ज्ञात कीजिए।
PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 6 रेखाएँ और कोण Ex 6.2 - 4
हल :
बिंदु R से होकर ST के समांतर एक रेखा RN खींचिए।
अब ST || RN
⇒ ∠RST + ∠SRN = 180°
PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 6 रेखाएँ और कोण Ex 6.2 - 5
[∵ दो समांतर रेखाओं के बीच एक तिर्यक रेखा के एक ओर के अंत:कोणों का योग 180° होता है।]
⇒ 130° + ∠SRN = 180°
⇒ ∠SRN = 180° – 130°
⇒ ∠SRN = 50° …(i)
अब PQ || ST (दिया है)
ओर RN || ST (रचना)
∴ PQ || RN [∵ दो रेखाएँ जो एक ही रेखा के समांतर हों परस्पर समांतर हैं]
अब PQ || RN और QR एक तिर्यक रेखा है।
∴ ∠QRN = ∠PQR (एकांतर कोण)
⇒ ∠QRN = 110°
[∵ ∠PQR = 110° (दिया है)]
∠QRN = 110°
⇒ ∠QRS + ∠SRN= 110°
⇒ ∠QRS + 50° = 110°
[(i) का प्रयोग करने पर]
⇒ ∠QRS = 110° – 50°
⇒ ∠QRS = 60°.

प्रश्न 5.
आकृति में, यदि AB || CD, ∠APQ = 50° और ∠PRD = 127° है, तो x और y ज्ञात कीजिए।
PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 6 रेखाएँ और कोण Ex 6.2 - 6
हल :
AB || CD; PQ एक तिर्यक रेखा है
∴ x = ∠APQ (एकांतर कोण)
⇒ x = 50°
[∵ ∠APQ = 50° (दिया है)]
AB || CD; PR एक तिर्यक रेखा है।
∴ ∠APR = ∠PRD (एकांतर कोण)
⇒ ∠APQ + ∠QPR = ∠PRD
⇒ 50° + y = 127°
⇒ y = 127° – 50°
⇒ y = 77°

PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 6 रेखाएँ और कोण Ex 6.2

प्रश्न 6.
आकृति में, PQ और RS दो दर्पण हैं जो एक दूसरे के समांतर रखे गए हैं। एक आपतन किरण (incident ray) AB, दर्पण PQ से B पर टकराती है और परवर्तित किरण (Reflected ray) पथ BC पर चल कर दर्पण RS से C पर टकराती हैं तथा पुन: CD के अनुदिश परावर्तित हो जाती है। सिद्ध कीजिए कि AB || CD है।
PSEB 9th Class Maths Solutions Chapter 6 रेखाएँ और कोण Ex 6.2 - 7
हल :
दी गई आकृति के अनुसार PQ और RS दो दर्पण हैं जो एक दूसरे के समांतर हैं। एक आपतन किरण AB, दर्पण PQ से B पर टकराती है। CD एक परावर्तित किरण है जो दर्पण RS से परावर्तित होती है।
हमने सिद्ध करना है
AB || CD
उपपति : जैसा कि हम जानते हैं कि
आपतन कोण = परावर्तित कोण
∴ ∠1 = ∠2 और ∠3 = ∠4 ………….(i)
[∴ ∠1 आपाती किरण AB और अभिलंब BL]
∴ ∠1 एक आपतन कोण है, ∠2 परावर्तित किरण BC और अभिलंब BL के बीच स्थित है। इसलिए ∠2 परावर्तित कोण है। इसी तरह ∠3 और ∠4 क्रमश: आपतन कोण और परावर्तित कोण हैं।
∴ PQ || RS और BL ⊥ PQ
और CM ⊥ RS
BL || CM
अब समांतर रेखाएँ BL और CM हैं। एक तिर्यक रेखा BC इन्हें प्रतिच्छेद करती है।
∴ ∠2 = ∠3 (एकांतर कोण) …(ii)
अब ∠ABC = ∠1 + ∠2
⇒ ∠ABC = ∠2 + ∠2 [∵ ∠1 = ∠2]
⇒ ∠ABC = 2∠2
और ∠BCD = ∠3 + ∠4
⇒ ∠BCD = ∠3 + ∠3
⇒ [∵ ∠3 = ∠4]
⇒ ∠BCD = 2∠3
परंतु (ii), से हमें प्राप्त होता है
⇒ ∠2 = ∠3
⇒ 2∠2 = 2∠3
⇒ ∠ABC = ∠BCD
ये एकांतर कोण हैं। BC एक तिर्यक रेखा है।
अत: AB || CD.

Leave a Comment