PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 1 Numbers Ex 1.1

Punjab State Board PSEB 5th Class Maths Book Solutions Chapter 1 Numbers Ex 1.1 Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Maths Chapter 1 Numbers Ex 1.1

Question 1.
Read the abacus and write the numbers:
(a)
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 1 Numbers Ex 1.1 1
Solution:
In words: Forty six thousand three hundred five

(b)
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 1 Numbers Ex 1.1 2
Solution:
In words: Seventy thousand five hundred thirty three

(c)
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 1 Numbers Ex 1.1 3
Solution:
In words: Eighty four thousand three hundred forty nine

(d)
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 1 Numbers Ex 1.1 4
Solution:
In words: Thirty three thousand seven.

Question 2.
Write the following numbers using place value chart:
(a) 3868
(b) 17605
(c) 41123
(d) 92856
(e) 20203
(f) 99728.
Solution:
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 1 Numbers Ex 1.1 5

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 1 Numbers Ex 1.1

Question 3.
Write in words:
(a) 2462
(b) 8988
(c) 19050
(d) 33006
(e) 20198
(f) 59045
(g) 68390.
Solution:
(a) 2462 = Two thousand four hundred sixty two
(b) 8988 = Eight thousand nine hundred eighty eight
(e) 19050 = Nineteen thousand fifty
(d) 33006 = Thirty three thousand six
(e) 20198 = Twenty thousand one hundred ninety eight
(f) 59045 = Fifty nine thousand fourty five
(g) 68390 = Sixty eight thousand three hundred ninety.

Question 4.
Write the following numbers in figures:
(a) One thousand seven hundred forty five.
(b) Thirty three thousand eight hundred seventy five.
(c) Seventy seven thousand seventy seven.
(d) Fifty thousand five hundred five.
(e) Ninety thousand eight hundred six.
(f) Eighty thousand eight hundred eighty.
(g) One lakh.
Solution:
(a) 1745
(b) 33875
(c) 77077
(d) 50505
(e) 90806
(f) 80880
(g) 100000.

Question 5.
Write the successor of the following numbers :
(a) 998
(b) 10000
(c) 2018
(d) 99999
(e) 48675
(f) 40009.
Solution:
(a) Successor of 998 = 998 + 1
= 999
(b) Successor of 10000 = 10000+ 1
= 10001
(c) Successor of 2018 = 2018 + 1
= 2019
(d) Successor of 99999 = 99999 + 1
= 100000
(e) Successor of 48675 = 48675 +1
= 48676
(f) Successor of 40009 = 40009 + 1
= 40010

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 1 Numbers Ex 1.1

Question 6.
Write the predecessor of the following numbers :
(a) 24855
(b) 99999
(c) 39999
(d) 79890
(e) 50000
(f) 23456.
Solution:
(a) Predecessor of 24855 = 24855 – 1
= 24854
(b) Predecessor of 99999 = 99999 – 1
= 99998
(c) Predecessor of 39999 = 39999 – 1
= 39998
(d) Predecessor of 79890 = 79890 – 1
= 79889
(e) Predecessor of 50000 = 50000- 1
= 49999
(f) Predecessor of 23456 = 23456 – 1
= 23455

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 11 Patterns Ex 11.1

Punjab State Board PSEB 5th Class Maths Book Solutions Chapter 11 Patterns Ex 11.1 Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Maths Chapter 11 Patterns Ex 11.1

1. Study the patterns carefully and fill the boxes :

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 11 Patterns Ex 11.1 1
Solution:
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 11 Patterns Ex 11.1 2

2. See the given pattern and write the next two terms :

(a) (9 – 1) ÷ 8 = 1
(98 – 2) ÷ 8 = 12
(987 – 3) ÷ 8 = 123
Solution:
(9876 – 4) ÷ 8 = 1234
(98765 – 5) ÷ 8 = 12345

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 11 Patterns Ex 11.1

(b) 9 × 9 + 7 = 88
98 × 9 + 6 = 888
987 × 9 + 5 = 8888
Sol.
9876 × 9 + 4 = 88888
98765 × 9 + 3 = 888888

3. Make triangular patterns with the help of the following numbers :

(a) 15
Solution:
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 11 Patterns Ex 11.1 3
1 + 2 + 3 + 4 + 5 = 15

(b) 21
Solution:
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 11 Patterns Ex 11.1 4
1 + 2 + 3 + 4 + 5 + 6 = 21

Question 4.
Make dotted patterns using square numbers 5 × 5 = 25 and 6 × 6 = 36.
Solution:
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 11 Patterns Ex 11.1 5

Question 5.
Fill the numbers from 21 to 29 in such a manner In the given box that sum of rows/columns is 75.
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 11 Patterns Ex 11.1 6
Solution:
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 11 Patterns Ex 11.1 7

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 11 Patterns Ex 11.1

Question 6.
Fill the following hexagon in such a way that number which comes in square must be the multiplication of its adjoining two circles.
a)
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 11 Patterns Ex 11.1 8
Solution:
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 11 Patterns Ex 11.1 9

b)
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 11 Patterns Ex 11.1 10
Solution:
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 11 Patterns Ex 11.1 11

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 11 Patterns Ex 11.1

Question 7.
Look at these number series and complete the blanks.
(a) 6, 13, 20, ………., …………, ………….
(b) 86, 80, 74, ………., …………, ………….
(e) 1600, 800, 400, ………., …………, ………….
(d) 28Z, 27Y, 26X, ………., …………, ………….
(e) ED, FE, GF, ………., …………, ………….
(f) 8, 108, 208, ………., …………, ………….
(g) 2, 6, 18, ………., …………, ………….
(h) 1, 8, 27, ………., …………, ………….
(j) 729, 243, 81, ………., …………, ………….
Solution:
(a) 27, 34, 41
(b) 68, 62, 56
(e) 200, 100, 50
(d) 25W, 24V, 23U
(e) HG, IH, JI
(1) 308, 408, 508
(g) 54, 162, 486
(h) 64, 125, 216
(i) 27, 9, 3.

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 21 तेंदुए से मुठभेड़

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 21 तेंदुए से मुठभेड़ Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 21 तेंदुए से मुठभेड़

Hindi Guide for Class 5 PSEB तेंदुए से मुठभेड़ Textbook Questions and Answers

I. बताओ

प्रश्न 1.
छवि के गाँव का नाम बताएँ।
उत्तर:
छवि के गाँव का नाम है-खटूखाल।

प्रश्न 2.
छवि पर किसने हमला किया ?
उत्तर:
छवि पर नरभक्षी तेंदुए ने हमला किया।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 21 तेंदुए से मुठभेड़

प्रश्न 3.
छवि ने तेंदुए पर कहाँ वार किया ?
उत्तर:
छवि ने तेंदुए के पेट पर वार किया।

प्रश्न 4.
तेंदुआ अपने शिकार को छोड़कर क्यों भाग गया ?
उत्तर:
छवि द्वारा अचानक किए गए वार से तेंदुआ घबरा गया और वह अपने शिकार को छोड़कर भाग गया।

प्रश्न 5.
गाँव वाले उसे सबसे पहले किस अस्पताल में लेकर गए?
उत्तर:
गाँव वाले उसे सबसे पहले गाँव के प्राथमिक अस्पताल में लेकर गए।

प्रश्न 6.
किस अस्पताल के डॉक्टरों ने छवि की जान बचायी और कैसे ?
उत्तर:
पी० जी० आई० चण्डीगढ़ के अस्पताल के डॉक्टरों ने आप्रेशन करके छवि की जान बचाई।

II. निम्नलिखित मुहावरों के वाक्य बनाएँ

मुहावरा – अर्थ – वाक्य
1. मन में लड्डू फूटना = खुश होना ……………..
2. फूला न समाना = खुश होना – ……………
3. पैरों तले जमीन खिसक जाना = होश हवास न रहना – ………….
4. मौत सिर पर खेलना = मौत करीब होना – ………………
उत्तर:
(1) मन में लड्डू फूटना = खुश होना – शिकार को अपने सामने पाकर तेंदुए के मन में लड्डू फूटने लगे।
(2) फूला न समाना = खुश होना-कक्षा में प्रथम आने का समाचार पाकर सुरेश तो फूला नहीं समा रहा था।
(3) पैरों तले जमीन खिसक जाना = होशहवास न रहना-अचानक हुए प्रहार से तेंदुआ घबरा गया उसके तो जैसे पैरों तले से ज़मीन खिसक गई।
(4) मौत सिर पर खेलना = मौत करीब होनाछवि को अहसास हो गया कि मौत उसके सिर पर खेल रही है।

III. पढ़ो, समझो और लिखो

1. वर्तमानकाल: उसका शिकार उसके सामने है।
भूतकाल: उसका शिकार उसके सामने था।
भविष्यकाल: उसका शिकार उसके सामने होगा।

2. वर्तमान काल : ……………
भूतकाल : छवि बुरी तरह से घबरा गई थी।
भविष्यकाल : ………….
उत्तर:
वर्तमान काल : छवि बुरी तरह से घबरा रही है।
भूतकाल : छवि बुरी तरह से घबरा गई थी।
भविष्यत् काल : छवि बुरी तरह से घबरा जाएगी।

3. वर्तमान काल: …………..
भूतकाल: ………….
भविष्यकाल: तेंदुआ जानवरों और लोगों को अपना शिकार बनाएगा।
उत्तर:
वर्तमान काल : तेंदुआ जानवरों और लोगों को अपना शिकार बनाता है।
भूतकाल : तेंदुए ने जानवरों और लोगों को अपना शिकार बनाया।
भविष्यत् काल : तेंदुआ जानवरों और लोगों को अपना शिकार बनाएगा।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 21 तेंदुए से मुठभेड़

IV. नीचे दिए गए शब्दों के बहुवचन रूप लिखें

(i) झोंपड़ी = झोंपड़ियाँ।
(ii) बात = बातें।
(iii) बेटी = ………….
(iv) औरत = ……………
(v) कहानी = …………….
(vi) भैंस = …………..
(vii) छुट्टी = …………..
(vii) गर्दन = …………..
उत्तर:
बहुवचन
(i) झोंपड़ी = झोंपड़ियाँ।
(ii) बात = बातें।
(iii) बेटी = बेटियाँ।
(iv) औरत = औरतें।
(v) कहानी = कहानियाँ।
(vi) भैंस = भैंसें।
(vii) छुट्टी = छुट्टियाँ
(vii) गर्दन = गर्दनें।

V. शुद्ध शब्द पर गोला लगाएँ-

(1) परिचय/परीचय/परीचै
(2) कब्जे/कबजे/कब्जे
(3) हिमत/हीमत/हिम्मत।
(4) झोंपड़ी/झोंपड़ी/झोंपड़ी
(5) पराथमिक/प्राथमिक/प्राथमीक
(6) आप्रेशन/ओपरेशन/आपरेशन।
उत्तर:
(1) परिचय।
(2) कब्जे।
(3) हिम्मत।
(4) झोंपड़ी।
(5) प्राथमिक।
(6) आप्रेशन।

VI. निम्नलिखित प्रत्येक शब्द समूह में से सबसे जो अलग हो, उस पर गोला लगाएँ।

(1) हिम्मत, बहादुरी, ताकत, घबराहट
(2) पेट, खेल, मुँह, गर्दन
(3) वार, चोट, बात, प्रहार
(4) भागना, छुट्टी, दौड़ना, रुकना।
(5) चण्डीगढ़, गाँव, देहरादून, खटूखाल
(6) अस्पताल, डॉक्टर, कल्पना, आप्रेशन।
उत्तर:
(1) घबराहट
(2) खेल
(3) बात
(4) छुट्टी
(5) गाँव
(6) कल्पना।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 21 तेंदुए से मुठभेड़

VII. पाठ में आए निम्नलिखित अव्यवस्थित शब्दों को व्यवस्थित करके लिखें

चा क अ न, बो क द र च, ड़ क फा र,
अचानक, …………. , …………..
……….., …………., …………
ता अ स प ल, जू बा द व, याँ क नि हा .
…………. , …………….. , ………..
…………. , …………….. , ………..
…………. , …………….. , ………..
उत्तर:
(1) अचानक।
(2) दबोचकर।
(3) फाड़कर।
(4) अस्पताल।
(5) बावजूद।
(6) कहानियाँ।

VIII. निम्नलिखित में से संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया शब्द छाँटें-

प्रश्न 1.
उसकी गर्दन से खून बह रहा था
उत्तर:
संज्ञा – गर्दन, खून
सर्वनाम – उसकी
क्रिया – बह रहा था

प्रश्न 2.
बहादुर छवि के आगे उसको भागना पड़ा …………. , …………..
उत्तर:
संज्ञा – छवि।
सर्वनाम – उसको
क्रिया – भागना।

प्रश्न 3.
उसने तेंदुए के पेट पर लगातार लात मारनी शुरू कर दी …………. , …………….
उत्तर:
संज्ञा – तेंदुए, पेट, लात।
सर्वनाम – उसने
क्रिया – मारनी।

प्रश्न 4.
छवि ने उसके जबड़े को चीर दिया। ……………. , ……………..
उत्तर:
संज्ञा – छवि, जबड़े।
सर्वनाम – उसके
क्रिया – चीर दिया।

प्रश्न 5.
वह नरभक्षी तेंदुए के चंगुल से बच गयी। …………. , …………..
उत्तर:
संज्ञा – तेंदुए।
सर्वनाम – वह
क्रिया – बच गई।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) निशान लगाएं

प्रश्न 1.
छवि के गांव का नाम क्या है?
(क) खटूखाल
(ख) देशवाल
(ग) नैनीताल
(घ) देहरादून।
उत्तर:
(क) खटूखाल

प्रश्न 2.
छवि पर किसने हमला किया ?
(क) शेर
(ख) चीता
(ग) तेंदुआ
(घ) बाघ
उत्तर:
(ग) तेंदुआ

प्रश्न 3.
छवि ने तेंदुए को क्या मारा.?
(क) लात
(ख) मुक्के
(ग) लाठी
(घ) तलवार।
उत्तर:
(क) लात

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 21 तेंदुए से मुठभेड़

प्रश्न 4.
छवि ने तेंदुए का क्या किया ?
(क) भगा दिया
(ख) मार दिया
(ग) जला दिया
(घ) छोड़ दिया।
उत्तर:
(क) भगा दिया

तेंदुए से मुठभेड़ Summary

तेंदुए से मुठभेड़ पाठ का सार

उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी में खटूखाल नाम के एक छोटे से गाँव की यह एक सच्ची घटना है। 18 जुलाई, सन् 2010 की घटना है। छवि नामक एक औरत अपनी बेटी के साथ सो रही थी। अचानक रात के समय एक नरभक्षी तेंदुआ वहाँ आ गया। उसने भैंसों को बंधे हुए देखा तो दूसरी ओर सोई हुई छवि और उसकी बेटी को देखा। इतने सारे शिकार एक साथ देखकर तेंदुआ बहुत खुश हुआ। वह बिना किसी आवाज़ के धीरे-धीरे छवि के पास पहुँचा। उसने छवि की गर्दन पर वार किया और उसे अपने मुँह में दबाकर वहाँ से दौड़ पड़ा। छवि बुरी तरह घबरा गई थी। उसे इस बात का पता चल गया कि अब मृत्यु उसके समीप ही है। अचानक उसमें इतनी ताकत आ गई कि उसने अपने आप को छुड़ाने के लिए तेंदुए के पेट पर लात मारनी शुरू कर दी। तेंदुए ने इसकी कल्पना भी नहीं की थी। वह अप्रत्याशित मार से घबरा गया और एक पल के लिए रुका।

उसी पल छवि ने उससे छूटने की कोशिश करते हुए उसके जबड़े को अपने दोनों हाथों से पकड़ कर चीर दिया। तेंदुआ इस प्रहार से घबरा गया और छवि को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। छवि तेंदुए के चंगुल से बच गई थी। उसकी गर्दन से खून बह रहा था। उसने अपने पहने हुए कपड़े का एक हिस्सा फाड़कर गर्दन पर बाँधा और घायल हालत में घर पहँची। उसकी बेटी ने गाँव वालों को सारी बात बताई तो गाँव वाले उसे लेकर गाँव के प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र ले गए, परन्तु वहाँ इसका इलाज सम्भव न था। गाँव वाले उसे लेकर देहरादून के जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन वहाँ के डॉक्टरों ने उसे चण्डीगढ़ पी० जी० आई० ले जाने के लिए कह दिया। अब तक छवि की हालत काफ़ी बिगड़ गई थी। पी० जी० आई० तक पहुँचते-पहुँचते घटना को बीस घण्टे हो चुके थे और छवि की हालत बहुत गम्भीर हो गई थी। पी० जी० आई० के डॉक्टरों ने हिम्मत जुटाते हुए आप्रेशन करके छवि को बचा लिया। तीन हफ्तों के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

छवि अपनी हिम्मत और साहस के बल पर तेंदुए से बच गई। लोगों को जब इस घटना का पता चला तो वे इससे मिलने आने लगे। छवि के मुँह से उसकी वीरता की कहानी सुनकर सभी हैरान हो जाते। सारे गाँव में छवि की बहादुरी का किस्सा सभी की जुबान पर था।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 21 तेंदुए से मुठभेड़

कठिन शब्दों के अर्थ:

कारनामा = काम। नरभक्षी = नर (मनुष्य) को खाने वाला। लड्डू फूटना = बहुत खुश होना। व्याकुल = परेशान। आहट = आवाज़, शोर। वार = हमला। दबोचकर = दबाकर। फूला नहीं समा रहा था = बहुत प्रसन्न हो रहा था। अहसास = मालूम, आभास। कल्पना = सोच। पैरों तले जमीन खिसकना = घबरा जाना। चंगुल = पकड़। अचंभित = हैरान। दिक्कत = परेशानी, कठिनाई। नाजुक = पतली। किस्सा = कहानी, कथा।

PSEB 5th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar muhavare मुहावरे Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 5th Class Hindi Grammar मुहावरे

1. अन्धे की लकड़ी – एकमात्र सहारा।
प्रयोग – रमेश ही बुढ़ापे में मुझ अन्धे की लकड़ी है।

2. अंगूठा दिखाना – साफ़ इन्कार करना।
प्रयोग – जब मैंने सुरेश से दस रुपये मांगे तो उसने मुझे अंगूठा दिखा दिया।

3. अपना उल्लू सीधा करना – अपना मतलब निकालना।
प्रयोग – आजकल हर कोई अपना उल्लू सीधा करना चाहता है।

PSEB 5th Class Hindi Grammar मुहावरे

4. अगर – मगर करना टाल मटोल करना।
प्रयोग – जब मैंने राजेश से पचास रुपए मांगे तो वह अगर मगर करने लगा।

5. अंग – अंग ढीला होना थक जाना।
प्रयोग – दिन भर मेहनत करने से मजदूरों का अंग अंग ढीला हो जाता है।

6. आँखों का तारा – बहुत प्यारा।
प्रयोग – सुनील तो अपने माता पिता की आँखों का तारा है।

7. ईंट से ईंट बजाना – नष्ट करना।
प्रयोग – बन्दा बहादुर ने सरहिन्द की ईंट से ईंट बजा दी।

8. ईद का चाँद होना – बहुत दिनों बाद दिखाई देना।
प्रयोग – अरे सुरेश ! तुम तो ईद का चाँद हो गए हो, कहाँ रहते हो?

9. कान पर जूं न रेंगना – कोई असर न होना।
प्रयोग – मेरे कहने पर तो उसके कान पर जूं तक नहीं रेंगी।

10. कमर कसना – तैयार होना।
प्रयोग – आज से मैंने पढ़ने के लिए कमर कस ली है।

11. काम तमाम करना – मार डालना।
प्रयोग – तलवार के एक ही वार में महाराणा प्रताप ने अपने शत्रु का काम तमाम कर दिया।

12. खाक छानना – मारे मारे फिरना।
प्रयोग – बचपन में बलदेव ने पढ़ाई नहीं की और अब खाक छानता फिरता है।

13. गाढ़े पसीने की कमाई को तीली लगानामेहनत से कमाई दौलत को बुरी तरह उजाड़ देना।
प्रयोग – मूर्ख बेटे ने बाप की गाढ़े पसीने की कमाई को तीली लगा दी।

14. खदेड़ देना – भगा देना।
प्रयोग – शीघ्र ही भारतीय सैनिकों ने शत्रु को खदेड़ दिया।

15. खून खौलना – बहुत जोश आना।
प्रयोग – सुरेश की जली कटी बातें सुनकर मेरा तो खून खौलने लगा।

16. घी के दीये जलाना – बहुत खुशी मनाना।
प्रयोग – जब अयोध्या में श्री रामचन्द्र जी वापस पहुँचे तो लोगों ने घी के दीये जलाये।

17. घोड़े बेच कर सोना-बे – फिक्र होकर सोना।
प्रयोग – परीक्षा के बाद सब विद्यार्थी घोड़े बेच कर सोते हैं।

18. चकमा देना – धोखा देना।
प्रयोग – डाकू पुलिस को चकमा देकर भाग गया।

PSEB 5th Class Hindi Grammar मुहावरे

19. छक्के छुड़ाना – बुरी तरह हराना।
प्रयोग – युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना के छक्के छुड़ा दिये।

20. छीना झपटी करना – लेने के लिये भिड़ना।
प्रयोग – छीना झपटी मत करो, सबको प्रसाद मिलेगा।

21. दाँत खट्टे करना – बुरी तरह हराना।
प्रयोग – हमने हर बार दुश्मन के दाँत खट्टे किए हैं।

22. डींग मारना – शेखी बघारना।
प्रयोग – डींग मारने वालों पर विश्वास मत कीजिए।

23. नमक – मिर्च लगाना छोटी सी बात को बढ़ाचढ़ा कर कहना।
प्रयोग – हरीश के स्कूल से भागने पर सुरेश ने मुख्याध्यापक से खूब नमक-मिर्च लगाकर उसकी शिकायत की।

24. ताक में रहना – टोह में रहना।
प्रयोग – रमेश हमेशा इसी ताक में रहता था कि कब चोरी करने का मौका मिले।

25. लोहे के चने चबाना – भारी कठिनाई में डालना।
प्रयोग – भारतीय सैनिकों ने शत्रु को लोहे के चने चबवा दिये।

26. धमा-चौकड़ी – ऊधम मचाना।
प्रयोग – अध्यापक की अनुपस्थिति में छात्रों ने खूब धमा चौकड़ी मचाई।

27. मुँह की खाना – बुरी तरह हारना।
प्रयोग – हर बार पाकिस्तान ने मुँह की खाई है।

28. तलवार की भेंट होना – लड़ते-लड़ते मरना।
प्रयोग – युद्ध में पंजाब के बहुत-से जवान तलवार की भेंट चढ़ गए।

29. नाकों चने चबाना – खूब तंग करना।
प्रयोग – सुभाष चन्द्र बोस जैसे वीरों ने अंग्रेज़ी सेना से टक्कर लेकर उनको नाकों चने चबवा दिए थे।

30. नानी याद आना – संकट में पड़ना, घबराना।
प्रयोग – जब भीम की गदा की चोटें दुर्योधन को सहनी पड़ी तो उसे नानी याद आ गई।

31. नौ-दो ग्यारह होना – भाग जाना।
प्रयोग – सिपाही को देखते ही चोर नौ-दो ग्यारह हो गया।

PSEB 5th Class Hindi Grammar मुहावरे

32. पानी-पानी होना – बहुत लज्जित होना।
प्रयोग – सच्चाई सामने आने पर बलदेव पानीपानी हो गया।

33. लाल-पीला होना – क्रुद्ध होना, गुस्से में आना।
प्रयोग – पहले बात तो सुन लो, व्यर्थ में क्यों लाल-पीले हो रहे हो ?

34. लोहा-लेना – युद्ध करना।
प्रयोग – अधिकतर मुग़ल सम्राट राजपूतों से लोहा नहीं लेना चाहते थे।

35. टूट पड़ना – एकदम हमला करना।
प्रयोग – शत्रु-सेना को देखते ही भारतीय सैनिक उन पर टूट पड़े।

36. हवा से बातें करना – बहुत तेज़ दौड़ना।
प्रयोग – महाराणा प्रताप का घोड़ा हवा से बातें करता था।

37. सुख-दुःख का साथी – हमेशा साथ देने वाला।।
प्रयोग – अच्छा मित्र सुख-दुःख का साथी होता

38. शोक के बादल छाना – गहरा दुःख आना।
प्रयोग – इकलौते पुत्र की मृत्यु पर सारे परिवार में शोक के बादल छा गए।

39. प्रसन्नता की लहर दौड़ना – सब ओर खुशी छाना।
प्रयोग – मैच में जीत पर सारे शहर में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई।

40. जान हथेली पर लेना – भारी मुसीबत सहना।
प्रयोग – सैनिक जान हथेली पर लेकर सीमा की रक्षा करते हैं।

41. चार चाँद लगाना – भारतीय सैनिकों ने कारगिल में शत्रु को खदेड़ कर वीरता को चार चाँद लगा दिए।
मन उचाट होना – विद्यार्थी को पढ़ाई से मन उचाट नहीं करना चाहिए।

PSEB 5th Class Hindi Grammar मुहावरे

42. मुँह दिखाना – रमेश ने चोरी क्या की, अब उसे मित्रों को भी मुँह दिखाना कठिन हो गया।
वीरगति को प्राप्त होना – कारगिल युद्ध में सैंकड़ों जवान वीरगति को प्राप्त हो गए।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 11 क्राँतिजोत : सावित्रीबाई फुले

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 11 क्राँतिजोत : सावित्रीबाई फुले Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 11 क्राँतिजोत : सावित्रीबाई फुले

Hindi Guide for Class 5 PSEB क्राँतिजोत : सावित्रीबाई फुले Textbook Questions and Answers

I. बताओ

प्रश्न 1.
सावित्रीबाई फुले का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर:
सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी, सन् 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के नैगाँव, तहसील खण्डाला में हुआ।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 11 क्राँतिजोत : सावित्रीबाई फुले

प्रश्न 2.
सावित्रीबाई फुले के माता-पिता व पति का क्या नाम था?
उत्तर:
सावित्रीबाई फुले की माता का नाम लक्ष्मी और पिता का नाम खंदोजी नैवसे तथा पति का नाम ज्योतिबा राव फुले था।

प्रश्न 3.
सबसे पहले सावित्रीबाई फुले ने लड़कियों के स्कूल की स्थापना कब की?
उत्तर:
सावित्रीबाई फुले ने सन् 1848 में सबसे पहले लड़कियों के स्कूल की स्थापना की।

प्रश्न 4.
ब्रिटिश सरकार ने उन्हें व उनके पति को कब सम्मानित किया?
उत्तर:
ब्रिटिश सरकार ने सावित्री और उनके पति को सन 1852 में सम्मानित किया।

प्रश्न 5.
सावित्रीबाई फुले की मृत्यु कब और |किस बीमारी की चपेट में आने से हुई?
उत्तर:
सावित्रीबाई फुले की मृत्यु 10 मार्च, सन् 1897 में प्लेग के कारण हुई।

प्रश्न 6.
सावित्रीबाई फुले को पढ़ने व पढ़ाई के कार्य में किन समस्याओं का सामना करना पड़ा?
उत्तर:
सावित्रीबाई को पढ़ने के लिए घर में ही काफ़ी विरोध का सामना करना पड़ा था, लेकिन वह अडिग अपने लक्ष्य-पथ पर चलती रही। पढ़ाई के कार्य में चलते हुए भी उन्हें लोगों का विरोध सहना पड़ता। लोग उन्हें कई कुछ भला-बुरा कहते और उसके कपड़ों पर कीचड़ आदि फेंकते। लेकिन सावित्री बाई इन बातों से घबराई नहीं और अपने रास्ते पर चलती रही।

प्रश्न 7.
भारत सरकार ने सावित्रीबाई फुले का डाक टिकट कब जारी किया?
उत्तर:
भारत सरकार ने 10 मार्च, सन् 1998 को उनके नाम का डाक टिकट जारी किया।

II. शुद्ध शब्द पर गोला लगाओ

1. तहसील/तहिसील/तहसिल
2. अध्यापीका/अध्यिापिका/अध्यापिका
3. सावित्री/सावितरी/सावीत्री
4. महतवपूर्ण/महत्त्वपूर्ण/महत्वपूरण
5. सथापना/स्थापना/स्थाप्ना
6. समानित/सम्मानित/सम्मानीत
7. प्रेरणादायक/प्रेरणादाइक/प्ररेनादायक
8. सरानीय/सराहनीय/सराहनिय
9. प्रकाशित/प्ररकाशित/प्रकासित
उत्तर:
1. तहसील
2. अध्यापिका
3. सावित्री
4. महत्त्वपूर्ण
5. स्थापना
6. सम्मानित
7. प्रेरणादायक
8. सराहनीय
9. प्रकाशित।

III. समान अर्थ वाले शब्द ढूँढ़कर लिखो

कल्याण, अंधेरा, लगातार, इरादा, पहली, हौसला, स्वयं, शिक्षिका, खेमा।
प्रथम – ……………
शिविर – ……………
धैर्य – ……………
अंधकार – ……………
अध्यापिका -. …………..
निश्चय – ……………
उद्धार – ……………
निरन्तर – ……………
खुद – ……………
उत्तर:
प्रथम – पहली
शिविर – खेमा
धैर्य – हौसला
अंधकार – अंधेरा
अध्यापिका – शिक्षिका
उद्धार – कल्याण
निश्चय – इरादा
निरन्तर – लगातार
खुद – स्वयं

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 11 क्राँतिजोत : सावित्रीबाई फुले

IV. बहुवचन रूप लिखो

स्त्री = स्त्रियाँ
बच्चा = बच्चे
लड़की = ……………
कपड़ा = ……………
बेटी = …………..
बेटा = ……………
उत्तर:
स्त्री = स्त्रियाँ
बच्चा = बच्चे
लड़की = लड़कियाँ
बेटी = बेटियाँ
बेटा = बेटे
कपड़ा = कपड़े

पढ़ो, समझो और लिखो-

शिक्षक = शिक्षिका
औरत = मर्द
कवि = कवयित्री
विधवा = सधवा।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) निशान लगाएं

प्रश्न 1.
सावित्रीबाई फुले का जन्म कब हुआ ?
(क) 3 जनवरी 1831 को
(ख) 3 जनवरी 1852 को
(ग) 3 जनवरी 1833 को
(घ) 3 जनवरी 1834 को।
उत्तर:
(क) 3 जनवरी 1831 को

प्रश्न 2.
सावित्रीबाई का जन्म कहां हुआ ?
(क) पंजाब में
(ख) महाराष्ट्र में
(ग) हरियाणा में
(घ) राजस्थान में।
उत्तर:
(ख) महाराष्ट्र में

प्रश्न 3.
सावित्रीबाई का विवाह किसके साथ हुआ ?
(क) ज्योतिबा राव
(ख) ज्योति प्रसाद
(ग) ज्योति सिंह
(घ) ज्योति भारती।
उत्तर:
(क) ज्योतिबा राव

प्रश्न 4.
ज्योतिबा राव किसके पक्षधर थे ?
(क) धर्म के
(ख) सम्प्रदाय के
(ग) स्त्री-शिक्षा के
(घ) स्त्री-प्रथा
उत्तर:
(ग) स्त्री-शिक्षा के

प्रश्न 5.
सावित्रीबाई ने पति के साथ मिलकर पुणे में लड़कियों के लिए स्कूल कब खोला ?
(क) 1845 ई० में
(ख) 1846 ई० में
(ग) 1847 ई० में
(घ) 1848 ई० में।
उत्तर:
(घ) 1848 ई० में।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 11 क्राँतिजोत : सावित्रीबाई फुले

प्रश्न 6.
भारत सरकार ने सावित्रीबाई के नाम पर क्या जारी किया ?
(क) डाक टिकट
(ख) डाक पार्सल
(ग) डाक गाड़ी
(घ) डाकपाल।
उत्तर:
(क) डाक टिकट

क्राँतिजोत : सावित्रीबाई फुले Summary

क्राँतिजोत : सावित्रीबाई फुले पाठ का सार

सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी, सन् 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के नैगाँव, तहसील खण्डाला में हुआ। इनके पिता जी का नाम खंदोजी नैवसे तथा माता का नाम लक्ष्मी था। 9 वर्ष की आयु में ही इनका विवाह ज्योतिबा राव फुले के साथ हुआ। ज्योतिबा राव स्त्री-शिक्षा के पक्षधर थे। उन्होंने औरतों को पढ़ाने का बीड़ा उठाया क्योंकि वे समझते थे कि स्त्री शिक्षा से ही समाज में फैले अज्ञानअन्धकार को दूर किया जा सकता है। इसलिए सबसे पहले उन्होंने सावित्री फुले को पढ़ाने का निश्चय किया। ज्योतिबा ने खाली समय में सवित्रीबाई को पढ़ाना शुरू किया। हालांकि परिवार में इस बात का बहुत विरोध भी हुआ, लेकिन ज्योतिबा अपने रास्ते पर चलते रहे। पढ़ाई के कार्यों में भी सावित्री को बहुत-सी समस्याओं का सामना करना पड़ा। मार्ग में चलते हुए लोग न जाने उन्हें क्या-क्या कहते, कपड़ों पर कीचड़ आदि फेंकते, लेकिन सावित्री बाई इन सब की परवाह न करते हुए अपने लक्ष्य पर अडिग चलती रही और लड़कियों को पढ़ाती रही।

सन् 1848 में उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर पुणे में लड़कियों के लिए एक स्कूल खोला। इस स्कूल की पहली मुख्याध्यापिका सावित्रीबाई बनी। इसी प्रकार उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर और भी कई स्कूल खोले। इनके इन कार्यों से प्रसन्न होकर ब्रिटिश सरकार ने सन् 1852 में उन्हें और ज्योतिबा राव. को सम्मानित किया।

ज्योतिबा राव ने ग़रीबों, अनाथों और विधवाओं की भलाई के लिए जो भी कार्य किए, सावित्री जी ने उन्हें अपना पूरा सहयोग दिया। उन्होंने एक ग़रीब औरत को सहारा दिया, उसे अपनी बेटी के समान -घर पर रखा। सावित्रीबाई ने उसके बेटे का पालनपोषण किया और उसे पढ़ा-लिखाकर डॉक्टर बनाया। ज्योतिबा के निधन के पश्चात् इन्होंने उनके द्वारा स्थापित सत्यशोधक मंडल का दायित्व स्वयं सम्भाल लिया।

प्लेग फैलने पर सावित्रीबाई ने प्लेग-पीड़ितों की खूब सेवा की। उन्होंने उनके लिए शिविर लगवाए तथा उनके भोजन का प्रबन्ध किया। इसी प्रकार एक प्लेग पीड़ित बालिका की सेवा करते हुए वह स्वयं
भी इसका शिकार हो गई और इसी बीमारी के चलते 10 मार्च, सन् 1897 को उन्होंने प्राण त्याग दिए। निश्चय ही महिलाओं की मुक्ति के लिए सावित्री जी का योगदान सराहनीय है। भारत सरकार ने 10 मार्च, | सन् 1998 को उनके नाम पर डाक-टिकट जारी किया।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 11 क्राँतिजोत : सावित्रीबाई फुले

कठिन शब्दों के अर्थ:

अधिकार = हक। अन्याय = न्याय न होना। ताल्लुक = सम्बन्ध। उद्धार = कल्याण। अन्धकार = अन्धेरा। दृढ़ निश्चय = पक्का इरादा। विद्या = शिक्षा। बीड़ा उठाया = दायित्व लिया। निश्चय = इरादा। निरन्तर = लगातार। समस्याएँ = मुश्किलें। अडोल = बिना डगमगाए, स्थिर। अडिग = स्थिर। डगमगाई = लड़खड़ाई, डोली। धैर्य = हौंसला। कथनी = कहना। आश्रय = सहारा। लालन-पालन = पालना-पोसना, परवरिश। बखूबी = बड़ी अच्छी तरह। फर्ज = कर्त्तव्य। निधन = मृत्यु। दायित्व = ज़िम्मेदारी। खुद = स्वयं। सराहनीय = प्रशंसा के योग्य।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 12 श्रद्धा और अभ्यास

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 12 श्रद्धा और अभ्यास Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 12 श्रद्धा और अभ्यास

Hindi Guide for Class 5 PSEB श्रद्धा और अभ्यास Textbook Questions and Answers

I. बताओ

प्रश्न 1.
पाँच पाँडवों के नाम लिखो।
उत्तर:
पाँच पाँडवों के नाम हैं-युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव।

प्रश्न 2.
कौरव-पांडव के गुरु कौन थे?
उत्तर:
कौरव-पांडव के गुरु द्रोणाचार्य थे।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 12 श्रद्धा और अभ्यास

प्रश्न 3.
गुरु शिष्यों को कौन-सी विद्या सिखा रहे थे?
उत्तर;
गुरु द्रोणाचार्य अपने शिष्यों को धनुर्विद्या सिखा रहे थे।

प्रश्न 4.
अर्जुन किस विद्या में निपुण था?
उत्तर;
अर्जुन धनुर्विद्या में निपुण था।

प्रश्न 5.
बनवासी बालक क्या कर रहा था?
उत्तर:
बनवासी बालक धनुर्विद्या का अभ्यास कर रहा था।

प्रश्न 6.
आश्रम में कुत्ते को देखकर सभी क्यों चकित हो गए?
उत्तर:
कुत्ते का मुँह बाणों से भरा हुआ था। यह देखकर आश्रम में सभी चकित हो गए।

प्रश्न 7.
गुरु द्रोणाचार्य प्रतिमा देखकर क्यों हैरान हो गए?
उत्तर:
गुरु द्रोणाचार्य प्रतिमा देखकर हैरान इसलिए हो गए क्योंकि वह प्रतिमा उन्हीं की थी।

प्रश्न 8.
एकलव्य का गुरु कौन था?
उत्तर:
एकलव्य ने गुरु द्रोणाचार्य को अपना गुरु माना था।

प्रश्न 9.
श्रद्धा और अभ्यास का एकलव्य पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:
श्रद्धा और अभ्यास के बल पर एकलव्य धनुर्विद्या में कुशल हो गया।

प्रश्न 10.
इस कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर:
इस कहानी से हमें शिक्षा मिलती है कि श्रद्धा, विश्वास, लगन और परिश्रम से कोई भी कार्य कठिन नहीं रह सकता।

II. वाक्य पूरे करो

1. अर्जुन का निशाना अन्य ………………. से सर्वश्रेष्ठ था।
2. ………… उन्हें धनुष विद्या सिखा रहे थे।
3. अचानक एक …………… वहाँ आया।
4. कुत्ते का मुँह ……………. से भरा था।
5. वह बालक ………………. था।
6. मैंने मन से आपको ……………….. मान लिया था।
7. बालक सभी को ………………… के सम्मुख ले गया।
उत्तर:
(1) शिष्यों
(2) गुरु द्रोणाचार्य
(3) कुत्ता
(4) बाणों
(5) एकलव्य
(6) गुरु
(7) मूर्ति।

III. बनवासी शब्द वन + वासी शब्द जोड़ कर बना है नीचे कुछ शब्द जोड़ दिए गए हैं इनसे शब्द बनाओ और अर्थ लिखो

शब्दजोड़ – शब्द – अर्थ
(i) वन + चर …………… , …………….
(ii) वन + राज …………… , …………….
(iii)वन + मानुष …………… , …………….
(iv) वन + माली ………………… , वनमाला धारण करने वाला, कृष्ण
(v) वन + रोपण …………… , …………….
(vi) वन + पाल ………….., वन की रक्षा करने वाला सरकारी कर्मचारी
उत्तर:
(i) वन + चर = वनचर-वन में घूमनेफिरने वाला।
(ii) वन + राज = वनराज-वन (जंगल) में राज करने वाला।
(iii) वन + मानुष = वनमानुष-जंगली।
(iv) वन + माली = वनमाली-पौधों की देखभाल करने वाला/वनमाला धारण करने वाला, कृष्ण।
(v) वन + रोपण = वनरोपण-वन (पौधों) का लगाना।
(vi) वन + पाल = वनपाल-वन (पौधों) का पालन-पोषण, देख-रेख करने वाला/वन की रक्षा करने वाला सरकारी कर्मचारी।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 12 श्रद्धा और अभ्यास

IV. निम्न मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग करो.

मुहावरा = अर्थ
1. गद्गद् होना = प्रसन्न होना
वाक्य – पुत्र का परीक्षा-परिणाम देखते ही माँ गद्गद् हो गई।

2. एकटक देखना = लगातार देखना
वाक्य – बच्चा चन्द्रमा की ओर एकटक देखता रहा।

3. मुँह से शब्द न निकलना = चुप्पी साध लेना
वाक्य – पुलिस के सामने रघु के मुँह से शब्द तक नहीं निकला।

4. चकित होना = हैरान होना
वाक्य – अरे, मैं तो तुम्हारा यह रूप देखकर चकित रह गया हूँ।

5. एक पंथ दो काज = एक कार्य करते समय दूसरा कार्य भी हो जाना
वाक्य – इधर आकर खरीदारी हो गई और तुम्हें भी मिल लिया। यह तो एक पंथ दो काज हो गए।

6. मन में बसना = प्रिय लगना, पसंद आना
वाक्य – प्रत्येक बच्चा अपने माँ-बाप के मन में बसता है।

7. आश्चर्य का ठिकाना न रहना = बहुत हैरान
होना वाक्य – तीन फुट ऊँचे पेड़ को आमों से लदा देख मेरे आश्चर्य का ठिकाना न रहा।

8. नतमस्तक होना = नम्र बनना
वाक्य – अपने गुरु जी को देखते ही मैं नतमस्तक हो गया।

इनको भी जानो

(1) महान विद्वान् वरदराज जिसे गुरु ने मूढ़ समझ आश्रम से निकाल दिया था, परन्तु अभ्यास के बल पर एक दिन विद्वान् बन गया तभी तो कहा है-
करत करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान।
रसरी आवत जात ते सिल पर परत निसान॥

(2) राजा ब्रूस की कहानी अपने अध्यापक से सुनें और उससे शिक्षा लेते हुए अपने जीवन के उद्देश्य की ओर बढ़ें।

VI. निम्नलिखित शब्दों के एक से अधिक शब्द बनाएँ.

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 12 श्रद्धा और अभ्यास 1

प्रयोगात्मक व्याकरण

I. (क) क्रिया
(1) गुरु द्रोणाचार्य अपने शिष्यों को धनुर्विद्या की शिक्षा दे रहे थे।
(2) मैं आपकी प्रतिमा के सम्मुख प्रतिदिन -अभ्यास करता हूँ।
(3) गुरु शिष्यों से तीर चलवाते थे।
(4) अचानक एक कुत्ता आश्रम में आया।
(5) गुरु के प्रति ऐसी श्रद्धा देख कर सभी चकित

उपर्युक्त वाक्यों में ‘दे रहे थे’, ‘करता हूँ’, से काम का करना, ‘चलवाते थे’, से काम करवाना तथा ‘आया’ और थे में काम का होना प्रकट हो रहा हैं।

परिभाषा-वाक्य में जिस पद से किसी काम का ‘करना’, ‘करवाना’ या ‘होना’ प्रकट हो, उसे क्रिया कहते हैं।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 12 श्रद्धा और अभ्यास

(ख) निम्नलिखित वाक्यों में से क्रिया शब्दों को छाँटिए

(1) बालक गुरु द्रोण को श्रद्धा से देख रहा था।
(2) उसकी आवाज़ तक नहीं निकल रही थी।
(3) उसने मिट्टी की एक मूर्ति बनायी।
(4) वह एकटक गुरु को निहारता रहा।
(5) मेरे गुरु आप हैं।
(6) मेरी एकाग्रता भंग हो रही थी।
उत्तर:
(1) देख रहा था।
(2) निकल रही थी।
(3) बनायी।
(4) निहारता रहा।
(5) हैं। (होना)
(6) भंग हो रही थी।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) निशान लगाएं

प्रश्न 1.
महाभारत किन-किन के बीच हुआ ?
(क) कौरव-पांडवों के
(ख) कौरव-यक्षों के
(ग) पांडव-सेना के
(घ) कौरव-दिल्ली।
उत्तर:
(क) कौरव-पांडवों के

प्रश्न 2.
कौरव-पांडवों को किसने शिक्षा दी ?
(क) गुरु द्रोणाचार्य
(ख) गुरु वशिष्ट
(ग) गुरु परशुराम
(घ) गुरु आचार्य।
उत्तर:
(क) गुरु द्रोणाचार्य

प्रश्न 3.
अर्जुन किस विद्या में निपुण थे ?
(क) गदा विद्या
(ख) धनुर्विद्या
(ग) तलवार विद्या
(घ) पास विद्या।
उत्तर:
(ख) धनुर्विद्या

प्रश्न 4.
कुत्ते का मुँह वाणों से किसने भर दिया ?
(क) एकलव्य ने
(ख) एकत्नय ने
(ग) एकरस ने
(घ) एक लता ने।
उत्तर:
(क) एकलव्य ने

प्रश्न 5.
एकलव्य के गुरु कौन थे ?
(क) गुरु वशिष्ट
(ख) गुरु अर्जुन देव
(ग) गुरु द्रोणाचार्य
(घ) गुरु वशिष्ट।
उत्तर:
(ग) गुरु द्रोणाचार्य

श्रद्धा और अभ्यास Summary

श्रद्धा और अभ्यास पाठ का सार

महाभारत के समय की बात है। पाँचों पाण्डव और कौरव पत्र दुर्योधन तथा दुशासन आदि गुरु द्रोणाचार्य के पास दूर जंगल में उनके आश्रम में शिक्षा ग्रहण करते थे। एक दिन जब वे सभी गुरु द्रोणाचार्य के साथ धनुर्विद्या प्राप्त कर रहे थे तो एक बनवासी बड़ी श्रद्धा से उन्हें देख रहा था। बनवासी बालक ने अर्जुन की धनुर्विद्या देखकर प्रण किया कि वह भी अर्जुन की तरह महान् धनुर्धर बनेगा। वह चुपचाप अपनी कुटिया में लौट आया। उसने मिट्टी की एक मूर्ति बनाई और वह रोज़ उस मूर्ति को प्रणाम करता और फिर धनुष चलाने का अभ्यास करता।

समय बीतता गया फिर एक दिन द्रोणाचार्य अपने आश्रम में शिष्यों को शिक्षा दे रहे थे कि अचानक एक कुत्ता आश्रम में आया जिसका मुँह बाणों से भरा हुआ था और उसकी आवाज़ भी नहीं निकल रही थी। सभी यह देखकर हैरान रह गए। सभी के मन में उस धनुर्धारी को देखने की इच्छा हुई। सभी उसे देखने के लिए जंगल में निकल पड़े। कुछ दूरी पर जाकर उन्होंने देखा कि एक बालक अपने अभ्यास में लीन था। वह इतना मग्न था कि उसे इनके आने का पता भी नहीं चला। द्रोणाचार्य ने उस बालक से पूछा कि तुम कौन हो? बालक गुरु द्रोणाचार्य को सामने देखकर मुंह से कुछ न बोल सका बस उन्हें . एकटक देखता रह गया। गुरु ने फिर पूछा कि बालक तुम कौन हो? तुम्हारा गुरु कौन है? उस कुत्ते को तुमने दंड क्यों दिया? बालक ने उन्हें प्रणाम किया और कहा कि गुरुवर मैं एक साधारण बनवासी हूँ। मेरे गुरु आप हैं। गुरु द्रोणाचार्य ने हैरान होते हुए कहा कि मैंने तो तुम्हें शिक्षा नहीं दी है? फिर मैं कैसे तुम्हारा गुरु हआ? बालक ने उत्तर दिया कि मैंने आपको मन में अपना गुरु मानकर आपकी एक प्रतिमा बनाई और उसी के सामने मैं अभ्यास करता हूँ। कुत्ते के बारे में पूछने पर उसने बताया कि यह कुत्ता भौंक-भौंक कर मेरे कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा था इसलिए मैंने उसका मुँह ही बन्द कर दिया।

गुरु के प्रति ऐसी श्रद्धा और अपने काम के प्रति इतनी लगन देखकर सभी हैरान थे। यह बालक था एकलव्य जो अपने अभ्यास और श्रद्धा के बल पर महान् बना। सच है कि श्रद्धा, विश्वास और लगन तथा परिश्रम से कोई भी कार्य कठिन नहीं रह जाता।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 12 श्रद्धा और अभ्यास

कठिन शब्दों के अर्थ:

काल = समय। आश्रम = साधु, संन्यासियों के रहने का स्थान। धनुर्विद्या = धनुष चलाने की शिक्षा। सर्वोत्तम = सबसे अच्छा। गद्गद् = खुश। बनवासी = जंगल में वास (रहने) करने वाला। कुटिया = झोंपड़ी। एकांत = जहाँ कोई न हो, अकेले में। सानिध्य = पास। सम्मुख = सामने। प्रमाण = सबूत। प्रबल = तेज़। तल्लीन = मग्न। एकाग्रता = एकचित्त होना, एक केन्द्र पर मन लगना। धन्य = आनन्दित। एकटक = बिना पलक झपके, लगातार। निहारता = देखता। दण्ड = सजा। दण्डवत = लेट कर प्रणाम करना। जिज्ञासा = जानने की इच्छा। प्रतिमा = मूर्ति। समर्पण = त्याग। चकित = हैरान। परिश्रम = मेहनत।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 13 अनाथ

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 13 अनाथ Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 13 अनाथ

Hindi Guide for Class 5 PSEB अनाथ Textbook Questions and Answers

I. बताओ

प्रश्न 1.
मनोहर कौन था? मंजरी ने उसे क्या काम दिया?
उत्तर:
मनोहर एक आठ वर्ष का बालक था जो मंजरी के घर में नौकर था। मंजरी ने उसे अपने बेटे वैभव के साथ स्कूल जाने का काम दिया।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 13 अनाथ

प्रश्न 2.
वैभव ने मंजरी से क्या जिद्द की?
उत्तर:
वैभव ने मंजरी से जिद्द की कि वह मनोहर से कहे कि वह भी मंजरी को मम्मी कहा करे।

प्रश्न 3.
मनोहर स्कूल में कैसे दाखिल हुआ?
उत्तर:
मनोहर स्कूल में लिए गए टैस्ट में अच्छे अंकों से पास हो गया। शपथ-पत्र आदि दाखिल करके मनोहर भी स्कूल में दाखिल हो गया।

प्रश्न 4.
घर आकर मनोहर क्या-क्या काम करता?
उत्तर:
घर आकर मनोहर घर के सारे काम करता, फिर अपनी पढ़ाई भी करता।

प्रश्न 5.
मोनू रात को वैभव को क्यों जगाता रहता?
उत्तर:
मोनू रात को वैभव को पढ़ाई करने के लिए जगाता रहता। वह चाहता था कि पढ़ाई करके कक्षा में अच्छे नम्बर प्राप्त करे।

प्रश्न 6.
वैभव की पढ़ाई के पीछे किसका हाथ था?
उत्तर:
वैभव की पढ़ाई के पीछे मनोहर का हाथ था।

प्रश्न 7.
प्रिंसिपल ने देवेन्द्र को स्कूल क्यों बुलाया?
उत्तर:
परीक्षा में मनोहर के प्रथम आने पर और वैभव के अच्छे अंक लेकर पास होने पर प्रिंसिपल ने देवेन्द्र को स्कूल बुलाया था।

प्रश्न 8.
देवेन्द्र स्कूल जाकर क्यों गद्गद् हो उठे?
उत्तर:
स्कूल के प्रिंसिपल के हाथों सम्मान पाकर देवेन्द्र गद्गद् हो उठे। प्रिंसिपल ने तालियों से उनका स्वागत करते हुए शाल व सरस्वती की काँस्य प्रतिमा देकर उनका सम्मान किया।

प्रश्न 9.
प्रिंसिपल ने मोनू को क्या इनाम दिया और क्यों?
उत्तर:
प्रिंसिपल ने मोनू को मण्डल में सर्वश्रेष्ठ छात्र होने का ईनाम दिया क्योंकि उसने अपनी प्रतिभा तथा कला कौशल और अपनी लगन से न केवल स्कूल में ही बल्कि मण्डलीय स्तर पर आयोजित प्रत्येक प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर स्कूल का और अपना नाम रोशन किया था।

प्रश्न 10.
मनोहरको देवेन्द्र-मंजरी ने क्या इनाम दिया?
उत्तर:
मनोहर की प्रतिभा से खुश होकर देवेन्द्र और मंजरी ने कहा कि मोनू हमारा बेटा बनकर रहेगा। वह जितना भी पढ़ेगा, पढ़ाया जाएगा। वह आज से हम दोनों को मम्मी और पापा कहा करेगा।

II. निम्नलिखित मुहावरों के वाक्य बनाओ

मुहावरा – अर्थ – वाक्य।
1. रोड़े अटकाना : रुकावटें पैदा करना – कभी किसी की राह में रोड़े नहीं अटकाने चाहिएं।
2. गद्गद् होना : खुश होना – पुरस्कार पाकर मैं तो गद्गद् हो गया।
3. मूंछे खड़ी करना : मान रखना – बेटे की तरक्की ने पिता की मूंछे खड़ी कर दी थीं।
4. गुपचुप बातें करना : चोरी छिपे बातें करना – गुपचुप बातें बन्द करो और जाकर सो जाओ।
5. दंग रह जाना : हैरान रह जाना – छोटे से बच्चे के करतब देख मैं दंग रह गया था।

III. नीचे लिखे अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखें

1. साथ पढ़ने वाला : सहपाठी
2. आठ साल का : …………..
3. स्कूल का प्रधान अध्यापक : …………..
4. माता-पिता, रक्षा एवं देखभाल करने वाला : ……………
5. संस्कृति से सम्बन्धित : ……………
6. समाज से सम्बन्धित : …………….
7. सबसे श्रेष्ठ करना : ………….
उत्तर:
1. साथ पढ़ने वाला = सहपाठी।
2. आठ साल का = अष्टायु।
3. स्कूल का प्रधान अध्यापक = प्रिंसिपल (प्राचार्य)।
4. माता-पिता, रक्षा एवं देखभाल करने वाला = अभिभावक।
5. संस्कृति से सम्बन्धित = सांस्कृतिक।
6. समाज से सम्बन्धित = सामाजिक।
7. सबसे श्रेष्ठ = सर्वश्रेष्ठ।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 13 अनाथ

IV. पढ़ो, समझो और लिखो

(क) (i) वर्ष : …………….
(ii) सप्ताह : ………………
(iii) समाज : …………….
(iv) संस्कृति : ………………
(v) अर्थ : ………….
उत्तर:
(i) वर्ष – वार्षिक।
(ii) सप्ताह – साप्ताहिक।
(iii) समाज – सामाजिक।
(iv) संस्कृति – सांस्कृतिक।
(v) अर्थ – आर्थिक।
विशेष- भाग में ‘इक’ प्रत्यय का प्रयोग मूल शब्द में हुआ है।

(ख) (i) अभिनन्दन : अभिनंदित
(ii) सम्मान : ……………
(iii) आयोजन : ………….
(iv) स्थापना : ………….
उत्तर:
(i) अभिनन्दन – अभिनन्दित।
(ii) सम्मान – सम्मानित।
(iii) आयोजन – आयोजित।
(iv) स्थापना – स्थापित।
विशेष- भाग में ‘इत’ प्रत्यय का प्रयोग मूल शब्द के साथ हुआ है।

V. शुद्ध करके लिखो

वरषीय, सलाना, छुटी, स्कुल, दौडकर, प्रिंसीपल, समारो, परितियोगता, कीरतीमान, मूछे, शाबश, सतर।
उत्तर:
शुद्ध रूप-
वर्षीय।
सालाना।
छुट्टी।
स्कू ल।
दौड़कर।
प्रिंसिपल।
समारोह।
प्रतियोगिता।
कीर्तिमान।
मूंछे।
शाबाश।
सत्र।

VI. (क) नीचे अंग्रेजी और हिन्दी के शब्द घुलमिल गए हैं अतः अंग्रेजी के साथ सही हिन्दी

शब्द चुनकर लिखें-
अंग्रेजी शब्द – हिन्दी शब्द
बाउंड्री चारदीवारी
उत्तर:
अंग्रेजी शब्द – हिन्दी शब्द
(1) बाउंड्री – चारदीवारी।
(2) कलास – कक्षा
(3) स्कूल – विद्यालय।
(4) मम्मी – माँ/माता जी।
(5) मेम साहिब – मालकिन।
(6) बाथरूम – स्नानगृह।
(7) टैस्ट – परीक्षण।
(8) रिपोर्ट – प्रतिवेदन।
(9) सर – श्रीमान।
(10) प्रिंसिपल – प्रधानाचार्य।
(11) नम्बर – अंक।
(12) शाल – ओढ़नी।

(ख) नीचे फ़ारसी और हिन्दी के शब्द घुलमिल गए हैं अतः फ़ारसी के साथ सही हिन्दी शब्द चुनकर लिखें-

सालाना, प्रवेश, हर, जलसा, विशेष, ज़रूर, वार्षिक, दाखिला, अंदर, खास, व्याकुल, नहीं तो, सभा, रोज़ाना, परेशान, भीतर, नित्य, प्रत्येक, वरना, अवश्य।

फ़ारसी शब्द – हिन्दी शब्द
सालाना वार्षिक
उत्तर:
फ़ारसी शब्द – हिन्दी शब्द
(1) सालाना – वार्षिक।
(2) दाखिला – प्रवेश।
(3) हर – प्रत्येक
(4) जलसा – सभा।
(5) खास विशेष।
(6) ज़रूर – अवश्य।।
(7) वरना – नहीं तो।
(8) रोज़ाना – नित्य।
(9) परेशान – व्याकुल।
(10) अंदर – भीतर।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 13 अनाथ

बहुवैकल्पिक प्रश्न

पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) निशान लगाएं

प्रश्न 1.
मनोहर कितने वर्ष का बालक था ?
(क) आठ
(ख) नौ
(ग) दस
(घ) सात।
उत्तर:
(क) आठ

प्रश्न 2.
वैभव की पढ़ाई के पीछे किसका हाथ था ?
(क) मन का
(ख) मनोहर का
(ग) गुरु का
(घ) माँ का।
उत्तर:
(ख) मनोहर का

प्रश्न 3.
प्रिंसीपल के हाथों कौन सम्मानित हुए ?
(क) वैभव
(ख) देवेन्द्र
(ग) सुरेन्द्र
(घ) मनेन्द्र।
उत्तर:
(ख) देवेन्द्र

प्रश्न 4.
मोनू किस में सर्वश्रेष्ठ छात्र रहा ?
(क) मंडल में
(ख) स्कूल में
(ग) कॉलेज में
(घ) घर में।
उत्तर:
(क) मंडल में

अनाथ Summary

अनाथ पाठ का सार

एकांकी में तीन दृश्य हैं। पहले दृश्य में मंजरी अपने इकलौते पुत्र वैभव के आग्रह पर अपने नौकर मनोहर को समझाती है कि वह उसे मम्मी कहकर सम्बोधित किया करे। मनोहर गाँव में रहने वाला अनाथ बच्चा था जिसकी आयु लगभग वैभव के बराबर थी। मंजरी ने ममोहर को मोनू नाम देकर बताया कि उसे वैभव के साथ प्रतिदिन स्कूल जाना था और उसके साथ छुट्टी हो जाने के बाद वापिस आ जाना था। मंजरी मोनू को वैभव की तरह साफ़स्वच्छ रहने के लिए भी कहती है। दूसरे दृश्य में वैभव ने अपने मित्र राजन को बताया कि मोनू गाँव से आया है और अब वह भी उनके साथ मांटेसरी स्कूल में पढ़ा करेगा। मोनू स्कूल का टेस्ट पास कर चौथी कक्षा में दाखिला प्राप्त कर लेता है। मोनू दिन भर स्कूल में पढ़ाई के बाद मंजरी को घर के कामों में सहायता देता है और रात को देर तक पढ़ता है। वह वैभव को भी पढ़ने की प्रेरणा देता रहता है। तीसरे दृश्य में स्कूल के प्रिंसिपल पत्र लिखकर वैभव के पिता देवेन्द्र को वार्षिक समारोह में आमन्त्रित करते हैं। स्कूल के जलसे में वे वैभव और मोनू की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हैं और बताते हैं कि मोनू ने स्कूल में ही नहीं बल्कि मंडलीय स्तर पर भी अनेक प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर स्कूल के नाम को रोशन किया है। मोनू की प्रेरणा के कारण वैभव ने भी अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। ऐसे पुत्रों के पिता देवेन्द्र सिंह को प्रिंसिपल ने माला पहनाकर शाल और कांस्य प्रतिमा से सम्मानित किया था। घर लौटकर प्रसन्नता भरे देवेन्द्र ने मंजरी के सामने घोषणा की कि मोनू अब उन का नौकरः नहीं बल्कि पुत्र की तरह ही घर में रहेगा।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 13 अनाथ

कठिन शब्दों के अर्थ:

अधिकारी = अफ़सर। बांउड्री = चार-दीवारी। मोटर गैराज = गाड़ियों के रखने का स्थान। वार्तालाप = बातचीत। परेशान = दुःखी; चिन्तित। गुपचुप = धीरे-धीरे। बाथरूम = नहाने का कमरा। टैस्ट = परीक्षण। घरेलू = घर का। अध्ययन = पढ़ाई। जागरूक = सचेत। प्रगति = तरक्की, विकास। सर्वश्रेष्ठ = सबसे अच्छे। रोड़े मत अटकाना = रुकावट न डालना। हरदम = हर समय। बिल्कुल = ज़रा भी। सालाना = वार्षिक। जलसा = समारोह। अभिभावक = माता-पिता। अभिनन्दन = स्वागत। प्रतिभा = कौशल, विलक्षण बौद्धिक क्षमता। कीर्तिमान = यशस्वी कार्य, रिकार्ड। मण्डलीय = सामूहिक। वाग्देवी = सरस्वती देवी। काँस्य = कांसे की मूर्ति। अनाथ = जिसके माता-पिता न हों।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 14 मैं झरना

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 14 मैं झरना Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 14 मैं झरना

Hindi Guide for Class 5 PSEB मैं झरना Textbook Questions and Answers

I. बताओ

प्रश्न 1.
झरना कहाँ से निकलता है?
उत्तर:
झरना पहाड़ों की चोटियों से निकलता है।

प्रश्न 2.
झरने के रास्ते में कौन-कौन सी बाधाएँ आती हैं ?
उत्तर:
झरने के रास्ते में छोटे-बड़े पहाड़, चट्टानें आदि बाधाएँ आती हैं।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 14 मैं झरना

प्रश्न 3.
झरना किन-किन की प्यास बुझाता है?
उत्तर:
झरना प्यासे पौधों, पंछियों, यात्रियों आदि सभी की प्यास बुझाता है।

प्रश्न 4.
झरना कहाँ पर बहता है?
उत्तर:
झरना पहाड़ों से होता हुआ धरती पर आकर बहता है।

प्रश्न 4.
बहता झरना आपको क्या प्रेरणा देता है?
उत्तर:
बहता झरना प्रेरणा देता है कि जीवन के रास्ते पर आने वाली बाधाओं, मुश्किलों से डरना नहीं चाहिए बल्कि हिम्मत से काम लेते हुए मुश्किलों पर विजय पाते हुए आगे बढ़ते जाना चाहिए।

II. सरलार्थ लिखो

नहीं जानता हूँ मैं रोना,
हँसता हर पल गाता हूँ।
प्यासे पौधे, पंछी, पंथी,
सबकी प्यास बुझाता हूँ।
उत्तर:
झरना कहता है-मैं कभी रोना नहीं जानता। मैं हर क्षण हँसता और गाता रहता हूँ। प्यासे पौधे, पक्षी और मुसाफिर की मैं सबकी प्यास बुझा देता हूँ।

III. (क) समानार्थक शब्द लिखो

(i) पहाड़ : ………………
(ii) राह : …………….
(iii) सूरज : …………..
(iv) धरती : ……………..
(v) चंदा : …………..
(vi) अम्बर : …………
उत्तर:
समानार्थक शब्द-
(i) पहाड़ = नग, अचल।
(ii) राह = रास्ता, मार्ग।
(iii) सूरज = सूर्य, रवि।
(iv) धरती = धरा, भू।
(v) चंदा = चाँद, राकेश।
(vi) अम्बर = आकाश, नभ।

(ख) बहुवचन रूप लिखो

(i) पहाड़ : …………….
(ii) शिखर : …………..
(iii) चट्टान : ……………
(iv) पौधा : ……………
(v) तारा : ……………
उत्तर:
(i) पहाड़ = पहाड़ों।
(ii) शिखर = शिखरों।
(iii) चट्टान = चट्टानों।
(iv) पौधा = पौधों।
(v) तारा = तारों।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 14 मैं झरना

जानिए
1. जब नदी का पानी चट्टानों के ऊपर से नीचे गिरता है तो झरना बनता है।
2. यदि झरना बहुत बड़ा हो तो उसे जल प्रपात कहा जाता है।
3. विश्व के तीन सबसे प्रसिद्ध जल प्रपात हैं अमेरिका का नियाग्रा फॉल्स अफ्रीका का विक्टारिया फॉल्स अर्जेंटीना, ब्राजील और पेराग्वे का इगूआसू फॉल्स।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) निशान लगाएं

प्रश्न 1.
झरना कहाँ से निकलता है ?
(क) पहाड़ों की चोटियों से
(ख) नदियों से
(ग) बादलों से
(घ) हिमालय से।
उत्तर:
(क) पहाड़ों की चोटियों से

प्रश्न 2.
झरने के रास्ते में क्या-क्या आता है ?
(क) पहाड़
(ख) चट्टानें
(ग) पहाड़ और चट्टानें
(घ) नदी।
उत्तर:
(ग) पहाड़ और चट्टानें

प्रश्न 3.
झरना किनकी प्यास बुझाता है ?
(क) पौधों
(ख) पक्षियों
(ग) यात्रियों
(घ) सभी की।
उत्तर:
(घ) सभी की।

मैं झरना Summary

मैं झरना पाठ का सार

झरना अपनी कहानी सुनाते हुए कहता है कि वह पहाड़ों की चोटियों से झर-झर की आवाज़ करता हुआ झरता है। वह छोटे-बड़े पहाड़ों के बीच से चट्टानों को चीरते हुए अपना रास्ता बनाता जाता है। बिना थके वह अपने रास्ते की सारी रुकावटों को हटाता जाता है। बिना रोये-चिल्लाए वह सदा हंसते हुए दूसरों की प्यास बुझाता हुआ धरती पर बहता रहता है। सूर्य चाँद-तारे उस की गोदी में खेलते से प्रतीत होते हैं तो वह आकाश को भी गले लगाता है।

पद्यांशों के सरलार्थ

1. उछल पहाड़ों के शिखरों से
झर झर झर झर झरता हूँ।
आओ सुनो कहानी मेरी
झरना मैं खुद को कहता हूँ।

कठिन शब्दों के अर्थ:
शिखरों = चोटियों। खुद = अपने आप।

प्रसंग:
प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक में संकलित कवि सुरेश द्वारा लिखित कविता ‘मैं झरना’ में से लिया गया है।

सरलार्थ:
झरना कहता है-मैं पहाड़ों की चोटियों में ‘झर-झर’ करता हुआ गिर रहा हूँ। आओ, मेरी कहानी सुनो-मैं अपने आपको झरना कहता है।

भावार्थ:
झरना उत्साह से भरा हुआ अपनी कहानी स्वयं सुनाता है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 14 मैं झरना

2. छोटे बड़े पहाड़ों में से,
अपनी राह बनाता हूँ,
चीर-चीर चट्टानों को मैं,
आगे बढ़ता जाता हूँ।

कठिन शब्दों के अर्थ:
राह = रास्ता। चट्टानों = बड़े-बड़े पत्थरों।

सरलार्थ:
झरना कहता है-मैं छोटे-बड़े पहाड़ों में से अपना रास्ता बना लेता हूँ। मैं बड़े-बड़े पहाड़ों को चीर-चीर कर आगे ही आगे बढ़ता जाता हूँ।

भावार्थ:
झरना अपनी वीरता और धैर्य से प्रेरणा देना चाहता है कि सब परिश्रम करें।

3. पथ की सारी बाधाओं से,
खेल-खेल कर भिड़ता हूँ,
थकता हूँ मैं नहीं कभी भी,
पीछे कभी न हटता हूँ।

कठिन शब्दों के अर्थ:
पथ = रास्ता। बाधाओं = रुकावटों।

सरलार्थ:
झरना कहता है-मैं अपने रास्ते की सभी रुकावटों से खेल-खेल में भिड़ जाता हूँ। मुझे कभी भी थकान नहीं होती और न कभी पीछे हटता हूँ।

भावार्थ:
झरने के उत्साह से पथ की रुकावटों को दूर करने की प्रेरणा प्राप्त होती है।

4. नहीं जानता हूँ मैं रोना,
हंसता हर पल गाता हूँ,
प्यासे पौधे, पंछी, पंथी,
सबकी प्यास बुझाता हूँ।

कठिन शब्दों के अर्थ:
हर पल = हर क्षण। पंछी = पक्षी। पंथी = मुसाफिर।।

सरलार्थ:
झरना कहता है-मैं कभी रोना नहीं जानता। मैं हर क्षण हँसता और गाता रहता हूँ। प्यासे पौधे, पक्षी और मुसाफिर की मैं सबकी प्यास बुझा देता हूँ।

भावार्थ:
झरने के परोपकारी स्वभाव को प्रकट किया गया है।

5. सूरज-चंदा ताराओं को,
गोदी में दुलारता हूँ,
बहता हूँ धरती पर,
पर अंबर को गले लगाता हूँ।

कठिन शब्दों के अर्थ:
ताराओं = तारों। दुलारता = प्यार करता। अंबर = आकाश।

सरलार्थ:
झरना कहता है-मैं सूर्य, चन्द्रमा और तारों को अपनी गोद में बैठा कर उनसे प्यार करता हूँ। मैं चाहे धरती पर बहता हूँ परन्तु आकाश को अपने गले लगाता हूँ।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 14 मैं झरना

भावार्थ:
झरने के पानी में सूर्य, चाँद, तारों और आकाश के प्रतिबिंब बनने की कल्पना सुन्दर है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 15 एक दीवाली ऐसी भी

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 15 एक दीवाली ऐसी भी Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 15 एक दीवाली ऐसी भी

Hindi Guide for Class 5 PSEB एक दीवाली ऐसी भी Textbook Questions and Answers

I. बताओ

प्रश्न 1.
स्कूल से आते ही दीपक ने माँ से क्या जिद्द की ?
उत्तर:
स्कूल से आते ही दीपक ने माँ से पटाखे लेने की जिद्द की।

प्रश्न 2.
स्कूल का काम समाप्त करने के बाद दीपक क्या करने लगा ?
उत्तर:
स्कूल का काम समाप्त करने के बाद दीपक अपने पिता जी के आने का इंतजार करने लगा।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 15 एक दीवाली ऐसी भी

प्रश्न 3.
अचानक दीपक की नज़र कहाँ पड़ी ?
उत्तर:
अचानक दीपक की नज़र कुर्ता पायजामा पहने, काला बैग उठाए हुए एक नौजवान पर पड़ी।

प्रश्न 4.
कुछ लोग देश में आतंक क्यों फैलाते हैं?
उत्तर:
पर्वो, त्योहारों आदि के अवसर पर कुछ असामाजिक तत्व अपने स्वार्थ की पर्ति के लिए भीड़ में बम आदि चला कर लोगों में आतंक फैलाने का प्रयास करते हैं। ऐसा करके वे देश की एकता और अखण्डता को हानि पहुँचाना चाहते हैं।

प्रश्न 5.
हमें किनसे सतर्क रहना चाहिए?
उत्तर:
हमें असामाजिक तत्वों से सदैव सतर्क रहना चाहिए।

प्रश्न 6.
दीपक ने लावारिस वस्तु मिलने पर क्या किया?
उत्तर:
लावारिस वस्तु देखकर दीपक ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इससे लोग सतर्क हो गए और वह नौजवान भी पकड़ा गया और जान-माल का नुकसान भी होने से बच गया।

प्रश्न 7.
बम फट जाने से क्या नुकसान होता?
उत्तर:
बम फट जाने से जान-माल का भारी नुकसान होता।

प्रश्न 8.
दीवाली पर लोग आमतौर पर क्याक्या खरीदते हैं ?
उत्तर:
दीवाली पर लोग आमतौर पर पटाखे और मिठाइयाँ खरीदते हैं।

प्रश्न 9.
दीपक का फ़ोटो अखबार में क्यों छपा ?
उत्तर:
दीपक की सतर्कता ने भारी जान-माल का नुकसान होने से बचाया था। इसी सतर्कता और बुद्धिमत्ता के कारण उसका फ़ोटो अखबार में छपा था।

II. वाक्य पूरे करो

1. सब तरफ से………………की आवाजें आ रही थीं।
2. देखते ही देखते बाज़ार में…………..जलने लगीं।
3. दीपक चिल्लाया, …………….वाले को पकड़ो-पकड़ो।”
4…………..सुनकर दीपक की माँ…………..की ओर लपकी।
5. तभी वायरलैस फोन पर……………को बुलाया गया।
6. हमारी थोड़ी सी……….और…………….ही स्वार्थी लोगों को………..फैलाने का अवसर देती है।
7. वह……………लेना ही भूल गया।
उत्तर;
(1) हॉकरों
(2) बत्तियाँ.
(3) कुर्ते-पायजामे
(4) शोर, बरामदे
(5) बम एक्सपर्ट
(6) लापरवाही, चूक, आतंक
(7) पटाखे।

III. पढ़ो, समझो और लिखो

स्वतन्त्र स्वतन्त्रता
जागरूक ………….
अखण्ड …………..
विशेष ………….
सजग …………
तर्क …………..
उत्तर:
स्वतन्त्र – स्वतन्त्रता
अखण्ड – अखण्डता
सजग – संजगता
जागरूक – जागरूकता।
विशेष – विशेषता। .
सतर्क – सतर्कता

विशेष – उपरोक्त शब्दों में ता प्रत्यय लगाया गया है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 15 एक दीवाली ऐसी भी

IV. विराम चिह्न लगाएँ

अपने बेटे को पुलिस के पास खड़ा देखकर उनके पाँव तले जमीन खिसक गई तभी इन्स्पेक्टर दीपक के सिर पर हाथ फेरते हुए कहने लगा आज आपके बेटे की सतर्कता, जागरूकता एवं बुद्धिमत्ता के कारण बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया यह शब्द सुनते ही माता-पिता का मन गद्गद् हो उठा
उत्तर:
अपने बेटे को पुलिस के पास खड़ा देखकर उनके पाँव तले जमीन खिसक गई। तभी इन्स्पेक्टर दीपक के सिर पर हाथ फेरते हुए कहने लगा, “आज आपके बेटे की सतर्कता, जागरूकता एवं बुद्धिमत्ता के कारण बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया।” यह शब्द सुनते ही माता-पिता का मन गद्गद् हो उठा।

V. वाक्य बनाओ अर्थ वाक्य

1. लालायित होना …………….
2. नज़र बचाना …………..
3. मोल भाव करना ……………
4. अफ़रा-तफ़री मचना …………….
5. राहत की साँस लेना …………….
6. बाँहों में भरना ……………
7. श्मशान में तबदील होना ……………
8. मन गद्गद् हो उठना …………….
9. आँखों का तारा …………
10. दुआएँ देना …………….
11. छा जाना …………
उत्तर:
1. लालायित होना-ललचाना।
बच्चा रंग-बिरंगे गुब्बारों को पाने के लिए
लालायित हो उछल रहा था।

2. नज़र बचाना-छिपना।
चोर नज़र बचा कर भाग निकला था।

3. मोल भाव करना-दाम घटाने-बढ़ाने की
चेष्टा करना। औरत रेहड़ी वाले से सब्जी का मोल-भाव कर रही है।

4. अफरा-तफरी मचना-भाग-दौड़ मचना।
भीड़ में सांड के घुसते ही अफरा-तफ़री मच गई थी।

5. राहत की साँस लेना-सुख-चैन अनुभव करना।
अपने खोये हुए पुत्र को पा कर माँ ने राहत की साँस ली।

6. बाँहों में भरना-दुलारना।
वर्षों से बिछुड़ी बेटी को माँ ने बाँहों में भर लिया था।

7. श्मशान में तबदील होना-नष्ट हो जाना।
आतंकवादियों के बम विस्फोट से चौराहा तो श्मशान में तबदील हो गया था।

8. मन गद्गद् हो उठना-प्रसन्न हो जाना।
लंबे समय के बाद मित्र से मिलकर मन गद्गद् हो उठा था। .

9. आँखों का तारा-बहुत प्यारा।
प्रत्येक बच्चा अपने माता-पिता की आँखों का तारा होता है।

10. दुआएँ देना-आसीस देना।
भीख पाते ही भिखारी ने मोहनीश को दुआएँ दीं।

11. छा जाना-प्रभावित करना, प्रसिद्धि पाना।
अपने काम से नेता जी तो आजकल छाये हुए हैं।

VI. करो

प्रश्न 1.
दीवाली पर बाज़ार के दृश्य पर दस पंक्तियाँ लिखो।
उत्तर:

  1. दीवाली पर्व पर सारा बाजार सजा हुआ होता है।
  2. कहीं पटाखे सजे हैं तो कहीं मिठाइयाँ और खिलौनों की दुकानें सजी होती हैं।
  3. लोग नए-नए कपड़े पहन कर खरीदारी करते हैं।
  4. बच्चे पटाखे की दुकानें देखकर खुश होते हैं।
  5. बाजारों में बड़ी चहल पहल होती है।
  6. दुकानदार अपनी वस्तुओं को बेचने के लिए ऊँचे-ऊँचे चिल्लाते हैं।
  7. मोमबत्तियाँ और अगरबत्ती बेचने वाले भी बाज़ारों में फड़ी लगाए बैठे रहते हैं।
  8. फल बेचने वाले अपने फलों की रेहड़ियाँ लगाए रहते हैं।
  9. हर व्यक्ति को सामान खरीदने की जल्दी मची रहती है।
  10. इन दिनों बाज़ारों में जेबकतरे और चोर भी खूब सक्रिय रहते हैं।

प्रश्न 2.
आप दीवाली कैसे मनाते हैं ? लिखो।
उत्तर:
दीवाली हमारा एक पवित्र त्योहार है। यह रोशनी का पर्व माना जाता है। हमारे घर में दीवाली मनाने की परम्परा आरम्भ से है। इस दिन हम सब मिल कर घर की सफ़ाई करते हैं। घर को सजाते हैं। शाम के समय हम बाज़ार से मिठाइयाँ, पटाखे, मोमबत्तियाँ, फल आदि लेकर आते हैं। संध्या समय लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। इस समय हम सब परिवार के सदस्य इकट्ठे बैठ कर पूजा करते हैं। माता जी लक्ष्मी पूजा करते हैं। पूजा के पश्चात् सारे घर पर रोशनी सजाई जाती है। मोमबत्तियाँ जलाते हैं। मिठाइयां खाते हैं और फिर मित्रों के साथ पटाखे चलाते हैं।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 15 एक दीवाली ऐसी भी

प्रश्न 3.
आप दीपक की जगह होते, तो क्या करते ?
उत्तर:
यदि दीपक की जगह मैं होता तो यह दृश्य देखकर चिल्लाता नहीं बल्कि चुपचाप नीचे आकर फिर शोर मचाते हुए उसे स्वयं ही पकड़ने की कोशिश करता ताकि चिल्लाने से कहीं भीड़ का फायदा उठाकर वह भाग न जाए। उसे पकड़कर लोगों की सहायता से उसकी जम कर पिटाई करता और पुलिस के हवाले करता।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) निशान लगाएं

प्रश्न 1.
हमें किन-से सतर्क रहना चाहिए ?
(क) चोरों से
(ख) असामाजिक तत्वों से
(ग) तत्वों से
(घ) गुंडों से।
उत्तर:
(ख) असामाजिक तत्वों से

प्रश्न 2.
लावारिस वस्तु मिलने पर दीपक ने क्या किया ?
(क) चिल्लाया
(ख) रोया
(ग) भागा
(घ) गिर पड़ा।
उत्तर:
(क) चिल्लाया

प्रश्न 3.
बम फट जाने से किसकी हानि होती है ?
(क) जान-माल की
(ख) धर्म की।
(ग) पैसे की
(घ) सबकी।
उत्तर:
(क) जान-माल की

प्रश्न 4.
स्कूल से आते ही दीपक ने माँ से क्या जिद्द की ?
(क) पटाखे लाने की
(ख) नई पोशाक लाने की
(ग) मिठाइयाँ लाने की
(घ) नई किताबे लाने की।
उत्तर:
(क) पटाखे लाने की

एक दीवाली ऐसी भी Summary

क दीवाली ऐसी भी पाठ का सार

दीवाली को केवल दो दिन बाकी थे। दीपक स्कूल से घर आकर पटाखे के लिए ज़िद्द करने लगा। उसकी माँ ने उसे समझाया कि तुम हाथ-मुँह धोकर खाना खाओ। तुम्हारे पिता जी शाम को दफ्तर से आकर तुम्हें पटाखे और नई पोशाक भी दिलवा देंगे। दीपक उत्साह से भर कर खाना खाकर, गृहकार्य करके पिता जी की राह देखने लगा। दीपक का घर बाज़ार में ही था। उसने ऊपर से देखा, बाज़ार में बड़ी रौनक थी। लोगों की भीड़ सामान वगैरह खरीद रही थी। दुकानदारों की आवाजें आ रही थीं। अचानक उसकी नज़र कुर्ता-पायजामा पहने कन्धे पर काले रंग का बैग लटकाए नौजवान पर पड़ी। उसने अपना मुँह ढका हुआ था। वह एक पटाखे के स्टाल के पास पहुँचा और अपना बैग नीचे रखकर पटाखों के मोल-भाव करने लगा, साथ ही पैर से अपना बैग भी अन्दर सरका रहा था। वह बिना कुछ खरीदे अपना बैग वहीं छोड़ कर जल्दी से निकल कर जाने लगा। दीपक को अपने अध्यापक की कही बातें याद आने लगीं कि पर्वो, त्योहारों, मेलों आदि के समय पर बहुत सतर्क रहना चाहिए। असामाजिक तत्व इन मौकों का फायदा उठाकर देश की एकता और अखण्डता को नुकसान पहुंचाते हैं।

दीपक को भी किसी अनहोनी की आशंका होने लगी। दीपक चिल्लाया, “कुर्ते-पायजामे वाले को पकड़ो।” यह सनते ही वह नौजवान लगभग दौड़ने लगा। लोग इधर-उधर देखने लगे। दीपक फिर चिल्लाया। वह सीढ़ियों से दौड़ता हुआ नीचे आया और बाहर आकर चिल्लाने लगा। लोगों ने मिलकर नौजवान को पकड़ लिया। पुलिस सहायता कक्ष पर तैनात पुलिस भी सहायता के लिए आ गई। उन्होंने वायरलैस द्वारा बम विशेषज्ञ को बुला लिया। पुलिस ने लोगों को घर जाने के लिए कहा। बम को निष्क्रिय कर दिया गया। लोगों ने राहत की साँस ली। दीपक की माँ ने दीपक को प्यार से अपनी बाहों में भर लिया। इतने में दीपक के पिता जी भी आ पहुँचे। दीपक को पुलिस वाले के साथ खड़ा देखकर उनके पिता जी तो घबरा गए। पुलिस वाले ने प्यार से उसके सिर पर हाथ फेरते हुए कहा कि आज तुम्हारे बेटे की सतर्कता और जागरूकता के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया नहीं तो कई लोगों की जान चली जातीं। यह ख़बर सुनते ही अख़बारों के प्रेस रिपोर्टर भी वहाँ आ गए। वे दीपक और उसके माता-पिता का फोटो और इन्टरव्यू लेने लगे। आज दीपक सबकी आँखों का तारा बना हुआ था। अगले दिन समाचारपत्र के मुख्य पृष्ठ पर दीपक छाया हुआ था।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 15 एक दीवाली ऐसी भी

कठिन शब्दों के अर्थ:

शेष = बाकी। पोशाक = कपड़े। निपटाया = समाप्त किया। गृहकार्य = घर का कार्य। उत्साहित = उत्साह, खुशी से भरा हुआ। गिफ्ट = उपहार। चहल-पहल = रौनक, लोगों का आना-जाना। दृश्य = नज़ारा। हॉकर = दुकानदार, फड़ी वाले। लालायित = इच्छुक, चाहवान। बैग = थैला। सतर्क = सचेत। अवसर = मौका। वायरलैस = बेतार। एक्सपर्ट = विशेषज्ञ। परामर्श = सलाह। निष्क्रिय = नकारा। पाँव तले ज़मीन खिसकना = घबरा जाना। सिर पर हाथ फेरना = प्यार करना। तबदील = बदलना। चूक = ग़ल्ती। स्वार्थी = मतलबी। आतंक = दहशत, भय, डर। गद्गद् = प्रसन्न। इन्टरव्यू = साक्षात्कार। आँखों का तारा = प्यारा।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Vyakaran Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 1.
व्याकरण किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जिस शास्त्र के द्वारा हमें भाषा के शुद्ध या अशुद्ध होने का ज्ञान प्राप्त हो, उसे व्याकरण कहते हैं।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 2.
हिन्दी व्याकरण के कितने भाग हैं ?
उत्तर:
हिन्दी व्याकरण के तीन भाग हैं-

  1. वर्ण विचार।
  2. शब्द विचार।
  3. वाक्य विचार।

प्रश्न 3.
भाषा किसे कहते हैं? इसके कितने प्रकार हैं ?
उत्तर:
वह साधन जिसके माध्यम से हम अपने मन के विचार दूसरों पर प्रकट करते हैं तथा दूसरों के विचार समझते हैं भाषा कहलाती है। जैसेहिन्दी, पंजाबी, मराठी, बंगला आदि। भाषा के दो प्रकार हैं-
(क) मौखिक
(ख) लिखित।

प्रश्न 4.
लिपि किसे कहते हैं ? हिन्दी की लिपि का नाम लिखो।
उत्तर:
जिन वर्ण चिह्नों के द्वारा भाषा लिखी जाती है, उसे लिपि कहते हैं। हिन्दी भाषा की लिपि का नाम देवनागरी है।

प्रश्न 5.
वर्ण या अक्षर किसे कहते हैं ?
उत्तर:
उस छोटी-से-छोटी ध्वनि को जिसके टुकड़े न हो सकें, वर्ण या अक्षर कहा जाता है।
जैसे-अ, इ, उ, ऋ, क्, च्, ट्, त्, प् आदि।

प्रश्न 6.
हिन्दी वर्णमाला में कितने वर्ण (अक्षर) हैं ?
उत्तर:
हिन्दी वर्णमाला में कुल 44 वर्ण हैं।। इनमें से 11 स्वर और 33 व्यंजन हैं।

प्रश्न 7.
शब्द किसे कहते हैं ? इसके कितने प्रकार हैं ?
उत्तर:
दो या दो से अधिक वर्षों के मेल से बनी सार्थक ध्वनि को शब्द कहते हैं। जैसे-र् + आ, म् + अ = राम।
शब्द दो प्रकार के होते हैं-सार्थक और निरर्थक।

प्रश्न 8.
संज्ञा की परिभाषा लिखो और उसके भेद बताओ।
उत्तर:
किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु, स्थान, नगर आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं। जैसे-रमेश, सोहन, मेज, कुर्सी, दिल्ली, जालन्धर आदि। संज्ञा के प्रायः तीन भेद माने जाते हैं-

  1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
  2. जातिवाचक संज्ञा
  3. भाववाचक संज्ञा।

प्रश्न 9.
सर्वनाम की परिभाषा लिखो। उसके कितने भेद हैं ?
उत्तर:
वाक्य में संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले विकारी शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे सोहन, मोहन के साथ उसके घर गया। इस वाक्य में ‘उसके’ सर्वनाम मोहन के स्थान पर प्रयुक्त हुआ है। सर्वनाम के छ: भेद हैं-पुरुषवाचक, निश्चय-वाचक, अनिश्चयवाचक, प्रश्नवाचक, सम्बन्धवाचक और निजवाचक।

प्रश्न 10.
विशेषण किसे कहते हैं और उसके भेद बताओ।
उत्तर:
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता प्रकट करते हैं, उन्हें विशेषण कहा जाता है। जैसेवीर पुरुष। इसमें ‘वीर’ शब्द पुरुष की विशेषता प्रकट करता है। इसलिए यह विशेषण है। विशेषण के भेद

  1. गुणवाचक विशेषण
  2. परिमाण वाचक विशेषण
  3. संख्यावाचक विशेषण
  4. सार्वनामिक विशेषण।

प्रश्न 11.
क्रिया किसे कहते हैं? क्रिया के कितने भेद हैं?
उत्तर:
जिन शब्दों के द्वारा किसी काम का करना, होना, सहना आदि पाया जाए, उसे क्रिया कहते हैं। जैसे-मोहन पढ़ता है। कमला लिखती है। क्रिया के भेद-क्रिया के दो भेद माने जाते हैं-

  1. अकर्मक क्रिया
  2. सकर्मक क्रिया।

प्रश्न 12.
वचन किसे कहते हैं और वचन कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर:
शब्दों के जिस रूप में किसी वस्तु के एक अथवा अनेक होने का बोध हो, उसे वचन कहते हैं। हिन्दी में दो वचन हैं-

  1. एकवचन
  2. बहुवचन।

1. एकवचन-संज्ञा का जो रूप एक ही वस्तु का बोध कराए, उसे एकवचन कहते हैं। जैसेलड़की, बहन आदि।
2. बहुवचन-संज्ञा का जो रूप एक से अधिक वस्तुओं का बोध कराए, उसे बहुवचन कहते हैं। जैसे-लड़कियाँ, घोड़े, बहनें आदि।

प्रश्न 13.
कारक किसे कहते हैं ?
उत्तर:
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप में उस वाक्य का दूसरे शब्दों से सम्बन्ध जाना जाए, उस रूप को कारक कहते हैं। जैसे–मोहन ने पुस्तक को मेज़ पर रख दिया।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 14.
काल किसे कहते हैं और काल के भेद लिखो।
उत्तर:
क्रिया के जिस रूप से उसके होने या करने के समय का बोध हो, उसे काल कहते हैं। काल के मुख्य भेद हैं-

  1. भूतकाल-जिससे क्रिया के बीते हुए समय में होने का बोध हो, उसे भूतकाल कहते हैं।
  2. वर्तमान काल-जिससे क्रिया के चल रहे अथवा वर्तमान समय में होने का बोध हो, उसे वर्तमान काल कहते हैं।
  3. भविष्यत् काल-जिससे क्रिया के आने वाले समय में होने का बोध हो, उसे भविष्यत् काल कहते हैं।

विराम चिह्न

प्रश्न 1.
विराम चिह्न से क्या अभिप्राय है? हिन्दी में प्रचलित विराम चिह्नों को स्पष्ट करें।
उत्तर:
बातचीत करते समय हम अपने भावों को स्पष्ट करने के लिए कहीं-कहीं ठहरते हैं। लिखने में भी ठहराव प्रकट करते हैं। ठहराव को प्रकट करने के लिए जो चिह्न लगाए जाते हैं, वे विराम चिह्न कहलाते हैं।

निर्धारित विराम चिह्न

(क) पूर्ण विराम (।)- वाक्य की पूर्ति की सूचना देने वाले चिह्न को पूर्ण विराम कहते हैं। जैसे-अनुशासनहीनता देश के लिए घातक है।

(ख) अर्द्ध विराम (:)- वाक्य की पूर्ण समाप्ति न होने पर भी जहां बीच में समाप्ति सी लगे। अगले वाक्य से जोड़ने वाले अव्यय का अभाव हो, तब इसका प्रयोग होता है। जैसे-आजकल शिक्षा का उद्देश्य नौकरी है; इसलिए उसका वास्तविक महत्त्व जाता रहा है।

(ग) प्रश्न सूचक (?)- वाक्य को प्रश्नवाचक सूचित करने के लिए इसका प्रयोग होता है। जैसे-क्या मूर्ख को समझाना सरल है?

(घ) विस्मयादि बोधक (!)- मानसिक आवेगों के लिए इसका प्रयोग होता है। जैसे-हाय ! मैं मारा गया। उफ़ ! इतनी पीड़ा।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों में विराम चिह्न लगाइए

  1. राम पढ़ कर आ गया है
  2. सुधा अब तुम उठ जाओ मोहन आने वाला
  3. क्या आज वर्षा होगी
  4. ओह अब मैं थक गया हूँ
  5. जीत ही मेरा लक्ष्य है इसलिए दिन-रात एक कर दिया है
  6. मारिया ने कहा अहा कैसा अद्भुत प्रकाश है अन्त में हमने इसे पा ही लिया

उत्तर:

  1. राम पढ़ कर आ गया है। (पूर्ण विराम)
  2. सुधा अब तुम उठ जाओ; मोहन आने वाला है। (अर्द्ध विराम, पूर्ण विराम)
  3. क्या आज वर्षा होगी ? (प्रश्नवाचक)
  4. ओह ! अब मैं थक गया हूँ। (विस्मयादि बोधक, पूर्ण विराम)
  5. जीत ही मेरा लक्ष्य है; इसलिए दिन-रात एक कर दिया है। (अर्द्ध विराम, पूर्ण विराम)
  6. मारिया ने कहा-“अहा ! कैसा अद्भुत प्रकाश है। अन्त में हमने इसे पा ही लिया।”.
    (विस्मयादि बोधक, पूर्ण विराम)

व्यावहारिक व्याकरण चार्ट

चार्ट नं० 1
अशुद्ध-शुद्ध

अशुद्ध – शुद्ध
अनीवार्य – अनिवार्य
सनान – स्नान
अधिआपक – अध्यापक
इश्वर – ईश्वर
आग्या – आज्ञा
दुख – दुःख
बुद्धीमान – बुद्धिमान्
परार्थना – प्रार्थना
दुश्ट – दुश्ट
शरत – शर्त
उदयोग – उद्योग
सबजी – सब्जी
सर्मपित – समर्पित
असमरथ – असमर्थ
चौकनना – चौकन्ना
चुनोती – चुनौती
चकव्यूह – चक्रव्यूह
कृश्ण – कृष्ण
युधिष्ठर – युधिष्ठिर

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

महातमा – महात्मा
परिक्षा – परीक्षा
प्रतीख्शा – प्रतीक्षा
पंडित – पण्डित
मीठाई – मिठाई
मन्दर – मन्दिर
प्रन्तु – परन्तु
हिरदे – हृदय
शरन – शरण
मिठाईयां – मिठाइयाँ
सुरेन्दर – सुरेन्द्र
अनन्द – आनन्द
जित – जीत
कवि – कवी
पेंसिल – पैंसल
तैयारी – त्यारी
गनेष – गणेश
लक्षमी – लक्ष्मी
प्रतिग्या – प्रतिज्ञा
विग्यान – विज्ञान
रितु – ऋतु
|रिण – ऋण
रिषि – ऋषि
किरपा – कृपा
ऐक – एक
एसा – ऐसा.
म्रित्यु – मृत्यु
पृथ्वी – प्रिथ्वी
इस्री – स्त्री
स्वामि – स्वामी
हिन्दु – हिन्दू
आँसू – आंसु
भुमि – भूमि
बूढ़ा – बूड़ा
प्रशन – प्रश्न
पुन्य – पुण्य
किरन – किरण
पियार – प्यार
दुरदशा – दुर्दशा
धरम – धर्म
हिमांचल – हिमाचल
दृष्टी – दृष्टि
सेनापती – सेनापति
निरभय – निर्भय
अभीवादन – अभिवादन
रूचि – रुचि
लिपी – लिपि
उपस्थति – उपस्थित
गतवय – गंतव्य
आविश्कार – आविष्कार
मनुश्य – मनुष्य
समून्द्र – समुद्र
समीत – समर्पित
सवरगीय – स्वर्गीय
राजिसथान – राजस्थान
वयायाम – व्यायाम
मधया अवकाश – मध्यावकाश
तीतलीयाँ – तितलियाँ
पराचीनकाल – प्राचीनकाल
परतयेक – प्रत्येक
हसपताल – अस्पताल
समजदार – समझदार
मसतिषक – मस्तिष्क
सवासथिय – स्वास्थ्य
पौशटिक – पौष्टिक
परियाप्त – पर्याप्त
परिकर्मा – परिक्रमा
चर्कव्यूह – चक्रव्यूह
मरुसथल – मरुस्थल
उतेजित – उत्तेजित
मनुश्य – मनुष्य
दूरदरशन – दूरदर्शन
श्रीमति – श्रीमती
कलपना – कल्पना
ग्रहकार्य – गृहकार्य
दृष्टीहीन – दृष्टिहीन
परभावी – प्रभावी
विगयापन – विज्ञापन
विशेष – विषेश
उदयोग – उद्योग
गरव – गर्व
द्रिष्टि – दृष्टि
प्रसिद – प्रसिद्ध
रिषि – ऋषि
परबत – पर्वत
निरमल – निर्मल
दुरगम – दुर्गम
विषेश – विशेष
अभिलाशा – अभिलाषा
अर्पन – अर्पण
साइकल – साइकिल
परदूषण – प्रदूषण

चार्ट नं० 2
लिंग परिवर्तन

पुंल्लिग – स्त्रीलिंग
आदमी – औरत
भाई – बहन
पिता – माता
वर – वधू
सेवक – सेविका
ससुर – सास
बुद्धिमान् – बुद्धिमती
साधु – साध्वी
कवि – कवयित्री
चिड़ा – चिड़िया
बैल – गाय
शिष्य – शिष्या.
विधुर – विधवा
नायक – नायिका
बूढ़ा – बुढ़िया
बालक – बालिका
पाठक – पाठिका
अध्यापक – अध्यापिका
बन्दर – बन्दरिया
अभिनेता – अभिनेत्री
चूहा – चुहिया
बछड़ा – बछिया
कुत्ता – कुतिया
भैंसा – भैंस
युवा – युवती
मित्र – मित्रा, सहेली
महाराजा – महारानी
मामा – मामी
लोटा – लुटिया
दादा – दादी
चाचा – चाची
वीर – वीरांगना
सखा – सखी
स्त्री – पुरुष
हाथी – हथिनी
बकरा – बकरी
घोड़ा – घोड़ी
मोर – मोरनी
देव – देवी
नर – नारी
नाना – नानी
विद्वान् – विदुषी
लड़का – लड़की
पुत्र – पुत्री
पुजारी – पुजारिन
शेर – शेरनी
सुनार – सुनारिन
बेटा – बेटी
देवर – देवरानी
जेठ – जेठानी
नौकर – नौकरानी
राजपूत – राजपूतानी
छात्र – छात्रा
श्रीमान् – श्रीमती
दास – दासी
सयाना – सयानी
हिरन – हिरनी
लेखक – लेखिका
बिलाव – बिल्ली
माली – मालिन
राजा – रानी
गायक – गायिका
मछुआरा – मछुआरिन
पति – पत्नी
नौकर – नौकरानी
मुर्गी – मुर्गा
राजकुमार – राजकुमारी

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

चार्ट नं० 3
वचन बदलो

एकवचन – बहुवचन
बच्चा – बच्चे
लड़का – लड़के
रात – रातें
घोड़ा – घोड़े
कुत्ता – कुत्ते
रस्सा – रस्से
खिलौना – खिलौने
तिनका – तिनके
आँख – आँखें
भैंस – भैंसें
अंगूठा – अंगूठे
कपड़ा – कपड़े
पुस्तक – पुस्तकें
दवात – दवातें
पेंसिल – पेंसिलें
कलम – कलमें
रानी – रानियाँ
मछली – मछलियां
चिड़िया – चिड़ियाँ
डिबिया – डिबियाँ
गुड़िया – गुड़ियाँ
बुढ़िया – बुढ़ियाँ
तिथि – तिथियाँ
नदी – नदियाँ
टोपी – टोपियाँ
लड़की – लड़कियाँ
सखी – सखियाँ
कापी – कांपियाँ
कन्या – कन्याएँ
रानी – रानियाँ
नदी – नदियाँ
बच्चा – बच्चे
कन्या – कन्याएँ
लड़का – लड़के
वह – वे
घर – घरों
स्त्री – स्त्रियाँ
दासी – दासियाँ
औरत – औरतें
सब्जी – सब्ज़ियाँ
माला – मालाएँ
चिड़िया – चिड़ियाँ
वह – वे
दासी – दासियाँ
रस्सी – रस्सियाँ
जिसने – जिन्होंने
कुआँ – कुएँ
दवाई – दवाइयाँ
रचना – रचनाएँ

चार्ट नं० 4
भाववाचक संज्ञाएँ

शब्द – भाववाचक संज्ञा
अच्छा – अच्छाई
अधिक – अधिकता
अनुकूल – अनुकूलता
अपना – अपनत्व
अज्ञान – अज्ञानता
आलसी – आलस्य
आवश्यक – आवश्यकता
ईश्वर – ऐश्वर्य
ऊँचा – ऊँचाई
उदार – उदारता
उचित – औचित्य, उचितता।
उड़ना – उड़ान
एक – एकता
कठिन – कठिनता
कंजूस – कंजूसी
कायर – कायरता
कुशल – कुशलता
क्रूर – क्रूरता
खट्टा – खटाई
खेलना – खेल
खोदना – खुदाई
गहरा – गहराई
गिरना – गिरावट
गरम – गरमी
गुलाम – गुलामी
घबराना – घबराहट
चतुर – चतुराई
चालाक – चालाकी
चौड़ा – चौड़ाई
चढ़ना – चढ़ाई
चलना – चाल
चुनना – चुनाव
झुकना – झुकाव
ठण्डा – ठण्डक
ठगना – ठगी
तेज़ – तेजी
खेलना – खेल
चालाक – चालाकी
पीसना – पिसाई
बूढ़ा – बुढ़ापा
बहना – बहाव
भूखा – भूख
मित्र – मित्रता
मनुष्य – मनुष्यता.
मीठा – मिठास
वीर – वीरता
लड़ना – लड़ाई
स्वतन्त्र – स्वतन्त्रता
सरल – सरलता
बच्चा – बचपन
शीघ्र – शीघ्रता
मोटा – मोटापा
प्यासा – प्यास
दुर्बल – दुर्बलता
लम्बा – लम्बाई
हँसना – हँसी
पशु – पशुता
बुद्धिमान् – बुद्धिमत्ता

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

चार्ट नं० 5
विशेषण रचना

शब्द – भाववाचक संज्ञा
अर्थ – आर्थिक
अपमान – अपमानित
अभिमान – अभिमानी
अवश्य – आवश्यक
आदर – आदरणीय
आकर्षण – आकर्षक
इच्छा – इच्छुक
इतिहास – ऐतिहासिक
ईर्ष्या – ईर्ष्यालु
ईश्वर – ईश्वरीय
कपट – कपटी
कल्पना – काल्पनिक
केन्द्र – केन्द्रीय
कांटा – कंटीला
कुल – कुलीन
क्रोध – क्रोधी
कृपा – कृपालु
उद्योग – औद्योगिक
खोज – खोजी
खेलना – खिलाड़ी
ग्राम – ग्रामीण
गुण – गुणी, गुणवान्
गाना – गवैया
घर – घरेलू
घृणा – घृणित
चमक – चमकीला
जंगल – जंगली
जोश – जोशीला
झूठ – झूठी
झगड़ा – झगड़ालू
तेज – तेजस्वी
तप – तपस्वी
दया – दयालु
डर – डरावना
दान – दानी
दिन – दैनिक
दुध – दुधारू
देश – देशीय
धन – धनी
नमक – नमकीन
नशा – नशीला
बर्फ – बर्फीला
भार – भारी
रंग – रंगीन
मुख – मौखिक
विज्ञान – वैज्ञानिक
साहस – साहसिक
नगर – नागरिक
मास – मासिक
वर्ष – वार्षिक
मन – मनस्वी
तप – तपस्वी
विदेश – विदेशी
शरीर – शारीरिक
समय – सामयिक
स्वदेश – स्वदेशी
समाज – सामाजिक
हृदय – हार्दिक
पाप – पापी
नगर – नागरिक

चार्ट नं० 6
विपरीतार्थक या विलोम शब्द

शब्द – विपरीतार्थक
अर्थ – अनर्थ
अन्त – आरम्भ
अपना – पराया
अच्छा – बुरा
अधिक – कम
पूर्ण – अपूर्ण
अनुकूल – प्रतिकूल
अमृत – विष
असाध्य – साध्य
आदर – अनादर
आदि – अन्त
आय – व्यय
आदान – प्रदान
आकाश – पाताल
आना – जाना
आस्तिक – नास्तिक
आज्ञा – अवज्ञा
आलसी – उद्यमी
आशा – निराशा
इच्छा – अनिच्छा
ईश – अनीश
उदार – कृपण
उदय – अस्त
उधार – नकद
उन्नति – अवनति
उत्तर – प्रश्न
उठना – बैठना
उपकार – अपकार
उत्थान – पतन
उतार – चढ़ाव
उचित – अनुचित
उपस्थित – अनुपस्थित
उपयोगी – अनुपयोगी
एक – अनेक
कठिन – सरल
काला – सफेद
कायर – वीर
कोमल – कठोर
क्रोध – शान्ति
क्रय – विक्रय
कुरूप – सुरूप
खुशबू – बदबू
खूबसूरत – बदसूरत
गर्म – ठण्डा
गर्मी – सर्दी
गीला – सूखा
घर – बाहर
चालाक – सीधा
चतुर – मूर्ख
चढ़ना – उतरना
हार – जीत
जय – पराजय
जागरण – सुप्त
जागना – सोना
दृश्य – अदृश्य
दूषित – शुद्ध
दयालु – निर्दयी
दुश्मन – दोस्त
दुःख – सुख
दूर – पास
धर्म – अधर्म
पवित्र – अपवित्र
अंधेरा – उजाला
पतित – पवित्र
भयभीत – निर्भय
मित्र – शत्रु
मृत्यु – जीवन
मरण – जन्म
मूक – वाचाल
मूर्ख – बुद्धिमान
मूल्य – अमूल्य
मूल्यवान् – अमोल
मान – अपमान
मीठा – कड़वा
योग्य – अयोग्य
रात – दिन
राजा – रंक
राग – विराग
लाभ – हानि
लाभकारी – हानिकारक
लोभ – निर्लोभ
विजय – पराजय
विपरीत – समान
विशाल – लघु
व्यवस्था – अव्यवस्था
शीतल – गर्म
शान्त – अशान्त
समर्थ – असमर्थ
सजीव – निर्जीव
सरल – कठिन
सफल – असफल
समान – असमान
सुपूत – कपूत
सन्तुलित – असन्तुलित
साधारण – असाधारण
साक्षर – निरक्षर
सुर – असुर
सुविधा – असुविधा
सुस्त – चुस्त
सुगन्धि – दुर्गन्ध
श्याम – शुक्ल
श्याम – श्वेत
सुन्दर – कुरूप
हिंसक – अहिंसक

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

चार्ट नं० 7
पर्यायवाची या समानार्थक शब्द

अमृत – सोम, सुधा, पीयूष।
असुर – राक्षस, दैत्य, दानव, दनुज।
अग्नि – आग, अनल, पावक, दहन।
अन्धकार – अन्धेरा, तम, तिमिर।
आँख – नेत्र, चक्षु, नयन, लोचन।
आनन्द – हर्ष, खुशी, प्रसन्नता, मोद।
आकाश – नभ, अम्बर, आसमान, गगन।
इच्छा – अभिलाषा, कामना, लालसा।
ईश्वर – प्रभु, भगवान्, परमात्मा, जगदीश।
कपड़ा – वस्त्र, पट, वसन।
कमल – पंकज, सरोज, अरविन्द।
किनारा – तट, कूल, कगार, तीर।
गो – गाय, सुरभि, धेनु।
घर – गृह, सदन, भवन।
घोड़ा – अश्व, बाजी, घोटक, तुरंग।
चन्द्रमा – चाँद, इन्द, राकेश, शशि, चन्द्र।
जल – वारि, पानी, नीर, पय।
तलवार – खड्ग, कृपाण, असि।
तीर – बाण, शर, सायक।
दिन – दिवस, वार, अहन।
देवता – सुर, देव, अमर।
नदी – सरिता, तरंगिणी, नद, तटिनी।
नमस्कार – प्रणाम, नमस्ते, अभिवादन।
पृथ्वी – ज़मीन, धरती, भूमि।
पुत्र – बेटा, सुत, तनय।
पर्वत – गिरि, पहाड़, अचल, शैल।
पक्षी – खग, नभचर, विहग।
बादल – मेघ, घन, जलद, नीरद।
बिजली – विद्युत्, तड़ित, दामिनी।
फूल – सुमन, कुसुम, पुष्प।
माता – जननी, माँ, मैया।
राजा – नृप, नरेश, भूपति, भूप।
वायु – हवा, मारुत, पवन, अनिल।
रात – रात्रि, निशा, रजनी।
संसार – जग, जगत, दुनिया।
सूर्य – रवि, भानु, सूरज, दिनकर।
सरोवर – तालाब, तड़ाग, सर।
समुद्र – सिन्धु, सागर, उद्धि, जलधि।
शत्रु – वैरी, रिपु, अरि, दुश्मन।
डाली – शाखा, लता, टहनी।

चार्ट नं० 8
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

जो पढ़ा लिखा न हो – अशिक्षित, अनपढ़
जिसका आदि न हो – अनादि
जिसमें धैर्य न हो – अधीर
जो कुछ भी न जानता हो – अज्ञ
जो गिना न जा सके – अगणित, अगण्य
जहां कोई न जा सके – अगम्य, अगम
जहां अनाथ रहते हों – अनाथालय
जिसका कोई शत्रु पैदा न हुआ हो – अजातशत्रु
जो परीक्षा में पास न हो – अनुत्तीर्ण
जो थोड़ा जानता हो – अल्पज्ञ
जो बिना वेतन के काम करे – अवैतनिक
जिसका अन्त न हो – अनन्त
जो कभी बूढ़ा न हो – अजर
जो कभी न मरे – अमर
जिसे भेदा न जा सके – अभेध
जिसको कोई जीत न सके – अजेय
जिस पर विश्वास न किया जा सके। – अविश्वसनीय
जिसका कोई इलाज न हो सके – असाध्य
जिसका कोई मूल्य न हो – अमूल्य
जिसका कोई पार न हो – अपार
जो ईश्वर को मानता हो – आस्तिक
आलोचना करने वाला – आलोचक
अत्याचार करने वाला – अत्याचारी
जिसकी तुलना न हो – अतुलनीय
अन्याय करने वाला – अन्यायी
गाँव में रहने वाला – ग्रामीण
शहर में रहने वाला – शहरी
जिसका आकार न हो – निराकार
जिसका आकार हो – साकार
जिसमें बल न हो – निर्बल
दूसरों पर दया करने वाला – दयालु
दूसरों का उपकार करने वाला – परोपकारी
सदा सच बोलने वाला – सत्यवादी
साथ-साथ पढ़ने वाला – सहपाठी
साथ-साथ चलने वाला – सहचर
किए हुए उपकार को मानने वाला – कृतज्ञ
किए हुए उपकार को न मानने वाला – कृतघ्न
ईश्वर को न मानने वाला – नास्तिक
जो सब कुछ जानता हो – सर्वज्ञ
जो बहुत कम जानता हो – अल्पज्ञ
जो दिखाई न दे – अदृश्य

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

जो पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन करता हो – सम्पादक
जहाँ पोस्ट कार्ड लिफाफे आदि मिलते हैं – डाकघर
जो पाठशाला में पढ़ाए – अध्यापक
जो नई-नई बातों की खोज करे – शोधकर्ता
खेती सम्बन्धी पढ़ाई – कृषि शिक्षा
रेलगाड़ियों के रुकने का स्थान – रेलवे-स्टेशन
घोड़ों के बाँधने का स्थान – अस्तबल
जिस लिपि द्वारा अंधे पढ़ते-लिखते हैं – ब्रेल-लिपि
संगीत को जानने वाला – संगीतज्ञ
जहाँ बीमारों का इलाज होता है – अस्पताल
जिसका कोई पार न हो – अपार
जहाँ प्रयोग किए जाते हैं – प्रयोगशाला
जिसको दिखाई न देता हो – अन्धा
जहाँ पत्र-पत्रिकाएँ तथा पुस्तकें पढ़ने को मिलें – पुस्तकालय
जिसमें दया न हो – निर्दय
नीचे लिखा हुआ – निम्नलिखित
जहाँ विद्यार्थी पढ़ते हैं – विद्यालय
समाचार इकट्ठा करने वाला – संवाददाता
हाथी हाँकने वाला – महावत
टाइप पर प्राप्त समाचार – फैक्स
रिपोर्ट तैयार करने वाला – रिपोर्टर
हिंसा करने वाला – हिंसक
पहाड़ के आसपास का स्थान जहाँ नमी हो – तलहटी
सम्पादक की ओर से – सम्पादकीय
लम्बी आयु वाला – दीर्घायु
जिसकी आत्मा महान हो – महात्मा
दूर की बात सोचने वाला – दूरदर्शी
तेज़ गति से चलने वाला – तीव्रगामी
संदेश ले जाने वाला – संदेशवाहक
साथ पढ़ने वाला – सहपाठी