PSEB 9th Class SST Solutions Civics Chapter 1 वर्तमान लोकतंत्र का इतिहास, विकास एवं विस्तार

Punjab State Board PSEB 9th Class Social Science Book Solutions Civics Chapter 1 वर्तमान लोकतंत्र का इतिहास, विकास एवं विस्तार Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 9 Social Science Civics Chapter 1 वर्तमान लोकतंत्र का इतिहास, विकास एवं विस्तार

SST Guide for Class 9 PSEB वर्तमान लोकतंत्र का इतिहास, विकास एवं विस्तार Textbook Questions and Answers

(क) रिक्त स्थान भरें :

  1. चोल शासकों के समय प्रशासन की सबसे छोटी इकाई ………. थी।
  2. ………….. ने चिल्ली में सोशलिस्ट पार्टी का मार्गदर्शन किया।

उत्तर-

  1. उरर
  2. साल्वाडोर एलैंडे।

(ख) निम्नलिखित कथनों में सही के लिए तथा गलत के लिए चिन्ह लगाएं :

  1. भारत संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् का स्थायी सदस्य है। ( )
  2. हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में लोकतंत्र निरंतर चल रहा है। ( )

उत्तर-

  1. (✗)
  2. (✗)

(ग) बहुविकल्पीय प्रश्न :

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में किस देश ने दुनिया के देशों को संसदीय लोकतंत्र प्रणाली अपनाने की प्रेरणा दी :-
(अ) जर्मनी
(आ) फ्रांस
(इ) इंग्लैंड
(ई) चीन।
उत्तर-
(इ) इंग्लैंड

PSEB 9th Class SST Solutions Civics Chapter 1 वर्तमान लोकतंत्र का इतिहास, विकास एवं विस्तार

प्रश्न 2.
निम्नलिखित देशों में ‘वीटो शक्ति’ किस देश के पास नहीं है ?
(अ) भारत
(आ) अमेरिका
(इ) फ्रांस
(ई) चीन।
उत्तर-
(अ) भारत

अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
आजकल विश्व के अधिकांश राष्ट्रों में कौन-सी शासन प्रणाली अपनाई जा रही है ?
उत्तर-
आजकल विश्व के अधिकांश राष्ट्रों में लोकतंत्र को अपनाया जा रहा है।

प्रश्न 2.
प्रथम विश्व युद्ध के पश्चात् इटली व जर्मनी में प्रचलित विचारधाराओं के नाम लिखें जिनके कारण लोकतंत्र को भीषण झटका लगा।
उत्तर–
इटली में फासीवाद तथा जर्मनी में नाजीवाद।

प्रश्न 3.
एलैंडे चिल्ली का राष्ट्रपति कब चुना गया ?
उत्तर-
एलैंडे 1970 में चिल्ली का राष्ट्रपति चुना गया।

प्रश्न 4.
चिल्ली में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना कब हुई थी ?
उत्तर-
चिल्ली में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना 1988 में हुई थी।

प्रश्न 5.
पोलैंड में लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग के लिए हड़ताल की कार्यवाही किसने की ?
उत्तर-
लेक वालेशा (Lek Walesha) ने तथा सोलिडैरिटी (Solidarity) ने पोलैंड में हड़ताल की कार्यवाही की।

प्रश्न 6.
पोलैंड में राष्ट्रपति पद के लिए प्रथम बार चुनाव कब हुआ तथा राष्ट्रपति पद के लिए कौन निर्वाचित हुआ ?
उत्तर-
पोलैंड में राष्ट्रपति पद के लिए प्रथम बार चुनाव 1990 में हुए तथा लेक वालेशा राष्ट्रपति बने।

प्रश्न 7.
भारत में सर्वव्यापक वयस्क मताधिकार कब दिया गया ?
उत्तर-
1950 में संविधान के लागू होने के साथ।

प्रश्न 8.
कौन-से दो बड़े महाद्वीप उपनिवेशवाद का शिकार रहे हैं ?
उत्तर-
एशिया तथा अफ्रीका उपनिवेशवाद का शिकार रहे हैं।

प्रश्न 9.
दक्षिणी अफ्रीका महाद्वीप के देश घाना को स्वतंत्रता कब प्राप्त हुई ?
उत्तर-
घाना को 1957 में स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

PSEB 9th Class SST Solutions Civics Chapter 1 वर्तमान लोकतंत्र का इतिहास, विकास एवं विस्तार

प्रश्न 10.
हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में किस सैनिक कमांडर ने 1999 में निर्वाचित सरकार की सत्ता पर अधिकार कर लिया ?
उत्तर-

जनरल परवेज मुशर्रफ ने।

प्रश्न 11.
दो अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के नाम लिखें।
उत्तर-
संयुक्त राष्ट्र संघ, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष।

प्रश्न 12.
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष कार्य करती है ?
उत्तर-
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष अलग-अलग देशों को विकास के लिए धन कर्जे के रूप में देती है।

प्रश्न 13.
संयुक्त राष्ट्र संघ में कितने राष्ट्र सदस्य हैं ?
उत्तर-

संयुक्त राष्ट्र संघ में 193 राष्ट्र सदस्य हैं।

प्रश्न 14.
विश्व भर में प्रचलित शासन प्रणालियों के नाम लिखें।
उत्तर-
राजतंत्र, सत्तावादी, सर्वसत्तावादी, तानाशाही, सैनिक तानाशाही तथा लोकतंत्र।

लघु उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
सर्वव्यापक वयस्क मताधिकार से आपका क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
देश के सभी नागरिकों को जाति, लिंग, जन्म, वर्ण, प्रजाति के भेदभाव के बिना एक निश्चित आयु प्राप्त करने के पश्चात् चुनाव में वोट देने का अधिकार दिया जाता है जिसे सर्वव्यापक वयस्क मताधिकार कहते हैं। भारत में 18 वर्ष की आयु होने के पश्चात् सभी को बिना किसी भेदभाव के वोट या मत देने का अधिकार प्रदान किया गया है।

प्रश्न 2.
चौल वंश के शासकों के समय स्थानीय स्तर के लोकतंत्र पर नोट लिखें।
उत्तर-
चोल शासकों ने शासन को ठीक ढंग से चलाने के लिए राज्य को कई इकाइयों में विभाजित किया था तथा इन प्रशासनिक इकाइयों को स्वायत्तता का अधिकार प्रदान किया था। उन्होंने स्थानीय व्यवस्था को चलाने के लिए समिति प्रणाली शुरू की जिसे ‘वरियाम व्यवस्था’ कहते थे। अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग समितियां गठित की जाती थीं। प्रशासन की सबसे छोटी इकाई (उर्र) का प्रबंध चलाने के लिए 30 सदस्यों की समिति को उरी के वयस्कों द्वारा एक वर्ष के लिए चुना जाता था। प्रत्येक उरी को खंडों में विभाजित किया जाता था जिनके उम्मीदवारों का चुनाव जनता द्वारा किया जाता था।

प्रश्न 3.
वीटो शक्ति से क्या अभिप्राय है ? संयुक्त राष्ट्र संघ में वीटो शक्ति किन राष्ट्रों के पास है ?
उत्तर-
वीटो शक्ति का अर्थ है ‘न कहने की शक्ति’। इसका अर्थ यह है कि जिसे वीटो शक्ति प्रयोग करने का अधिकार हो तो उसकी मर्जी के बिना कोई प्रस्ताव पारित नहीं हो सकता। संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् के पांच स्थायी सदस्यों को वीटो शक्ति का अधिकार प्राप्त है। अगर इन पांच सदस्यों में से कोई भी सदस्य वीटो के अधिकार का प्रयोग करता है तो वह प्रस्ताव परिषद् में पारित नहीं किया जा सकता। वह देश जिन्हें वीटो अधिकार प्राप्त है वह है-संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, इंग्लैंड, फ्रांस तथा चीन।

प्रश्न 4.
हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में लोकतंत्र के इतिहास पर नोट लिखें।
उत्तर–
पाकिस्तान 1947 में भारत को विभाजित करके बनाया गया था तथा वहां पर लोकतंत्र का इतिहास काफी अच्छा नहीं है। पाकिस्तान में सेना काफी शक्तिशाली है तथा उसका राजनीति में काफी प्रभुत्व है। 1958 में प्रधानमंत्री फिरोज़ खान नून को हटा कर सेना प्रमुख जनरल अयूबखान को देश का प्रमुख बना दिया गया। इसके पश्चात् 1977 में जनता द्वारा चुने गए प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को सेना प्रमुख जनरल जिया उल हक ने हटा दिया तथा स्वयं को देश का राष्ट्रपति बना दिया। 1999 में इसी प्रकार प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ को सेना प्रमुख जनरल परवेज़ मुशर्रफ ने हटा दिया तथा 2002 में स्वयं को राष्ट्रपति घोषित कर दिया। इस प्रकार वहां पर समय समय पर सेना द्वारा लोकतंत्र का गला घोटा गया है।

प्रश्न 5.
चिल्ली के लोकतंत्र के इतिहास पर नोट लिखें।
उत्तर-
चिल्ली दक्षिण अमेरिकी देश है जहां पर साल्वाडोर एलैंडे की सोशलिस्ट पार्टी को 1970 में राष्ट्रपति चुनाव में विजय प्राप्त हुई। इसके पश्चात् एलैंडे ने निर्धन लोगों के कल्याण, शिक्षा में सुधार तथा कई अन्य कार्य किए जिसका विदेशी कंपनियों ने विरोध किया। 11 सितंबर 1973 को सैनिक जनरल पिनोशे ने षड्यंत्र रच कर तख्ता पलट किया जिसमें एलैंडे की मृत्यु हो गई। सत्ता पिनोशे के हाथों में आ गई। 17 वर्ष तक राज करने के पश्चात् पिनोशे ने जनमत संग्रह करवाया जो उसके विरोध में गया। 1990 में वहां पर चुनाव हुए तथा लोकतंत्र स्थापित हुआ।

प्रश्न 6.
अफ्रीका महाद्वीप के देश ‘घाना’ की स्वतंत्रता के लिए किस व्यक्ति ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई? घाना की स्वतंत्रता का अफ्रीका के अन्य देशों पर क्या प्रभाव पड़ा ?
उत्तर-
घाना को 1957 में अंग्रेजों से स्वतंत्रता प्राप्त हुई। उसकी स्वतंत्रता प्राप्ति में कवामे नकरूमाह (Kwame Nkrumah) नामक व्यक्ति ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसने स्वतंत्रता के संघर्ष का नेतृत्व किया तथा अपने देश को स्वतंत्र करवाया। वह घाना का प्रथम प्रधानमंत्री तथा बाद में राष्ट्रपति बन गया। घाना की स्वतंत्रता का अफ्रीका के अन्य देशों पर काफी प्रभाव पड़ा तथा वह भी स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए प्रेरित हुए तथा उन्हें समय के साथसाथ स्वतंत्रता प्राप्त हो गई।

प्रश्न 7.
चोल वंश के शासकों के समय स्थानीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए अपनाई गई निर्वाचन पद्धति का वर्णन करें।
उत्तर-
चोल वंश के शासकों में शासन की सबसे छोटी इकाई उरी थी जो आजकल के गांवों के समान हुआ करते थे। उर का प्रबंध चलाने के लिए 30 सदस्यों की समिति बनाई जाती थी जिसे एक वर्ष के लिए उरी के वयस्कों द्वारा चुना जाता था। प्रत्येक उरी 30 खंडों में विभाजित होता है तथा प्रत्येक खंड में से एक से अधिक उम्मीदवार की सिफारिश जनता द्वारा की जाती थी। इन उम्मीदवारों के नाम ताड़ के पत्तों पर लिख कर एक डिब्बे में डाल दिए जाते थे जिनके नाम बालिगों द्वारा डिब्बे में से बाहर निकाले जाते थे। उन्हें सदस्य मान लिया जाता था। इस निर्वाचन के ढंग को कदूबलाय का नाम दिया जाता था।

दीर्घ उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
‘अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष’ पर संक्षिप्त निबंध लिखें।
उत्तर-
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तथा वर्ल्ड बैंक को ब्रैटन वुड संस्थाएं कहा जाता है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (Internatinal Monetary Fund) ने 1947 में अपने आर्थिक कार्य करने शुरू किए। इन संस्थाओं में निर्णय लेने की प्रक्रिया पर पश्चिमी देशों का अधिकार होता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के पास IMF तथा वर्ल्ड बैंक में वोट करने का मुख्य अधिकार है।
यह संस्था संसार भर के देशों को कर्जा देती है। इस संस्था के 188 देश सदस्य हैं तथा प्रत्येक देश के पास मत देने का अधिकार है। प्रत्येक देश के मत की शक्ति उस देश द्वारा संस्था को दी गई राशि के अनुसार निश्चित की जाती है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में 52% मत शक्ति केवल 10 देशों-अमेरिका, जापान, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, चीन, इटली, साऊदी अरब, कैनेडा तथा रूस के पास है। इस प्रकार अन्य 178 देशों के पास संस्था में निर्णय लेने का अधिकार काफी कम होता है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि इन देशों में निर्णय लेने की प्रक्रिया लोकतांत्रिक नहीं बल्कि अलोकतांत्रिक है।

PSEB 9th Class SST Solutions Civics Chapter 1 वर्तमान लोकतंत्र का इतिहास, विकास एवं विस्तार

प्रश्न 2.
संयुक्त राष्ट्र संघ पर संक्षिप्त निबंध लिखें।
उत्तर-
संयुक्त राष्ट्र संघ एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है जिसे 24 अक्तूबर, 1945 को द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात् बनाया गया था। इसके प्राथमिक सदस्यों की संख्या 51 थी तथा भारत भी इन 51 देशों में से था। संयुक्त राष्ट्र उन प्रयासों का परिणाम था जिसमें विश्व शांति को सामने रख कर युद्धों को रोकने का प्रयास किया गया था। इस समय इसके 193 देश सदस्य हैं।
संयुक्त राष्ट्र की एक संसद् है जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा कहते हैं। यहां प्रत्येक देश को एक मत, एक समान मताधिकार प्राप्त है तथा महासभा में सभी देश विश्व की समस्याओं से संबंधित विचार विमर्श करते हैं। महासभा का एक प्रधान होता है जिसे चेयरमैन कहा जाता है। संयुक्त राष्ट्र का एक सचिवालय होता है जिसके प्रमुख को महासचिव कहते हैं। सभी निर्णय अलग-अलग देशों से परामर्श करके किए जाते हैं। इसके कुछेक अंग हैं-जैसे कि महासभा, सुरक्षा परिषद्, आर्थिक एवं सामाजिक परिषद, ट्रस्टीशिप कौंसिल, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय तथा सचिवालय।

प्रश्न 3.
यूनान व रोम में प्राचीनकाल में लोकतंत्र के विकास पर संक्षेप नोट लिखें।
उत्तर-
अगर हम संपूर्ण विश्व में लोकतंत्र के आरंभ को देखें तो यह यूनान तथा रोमन गणराज्यों में हुआ था। प्राचीन समय में यूनान में नगर राज्यों में सीधा तथा प्रत्यक्ष लोकतंत्र लागू था। इन राज्यों की जनसंख्या काफी कम थी। राज्य के प्रशासनिक निर्णय नागरिक प्रत्यक्ष रूप से लेते थे। राज्य के सभी नागरिक अपने राज्य की आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक समस्याओं को हल करने के लिए कानून बनाने, राज्य के वार्षिक बजट को पास करने तथा सार्वजनिक नीतियों के निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेते थे।
परंतु यह लोकतंत्र एक सीमित लोकतंत्र था क्योंकि इन नगर राज्यों की जनसंख्या का बहुत बड़ा हिस्सा गुलामों का होता था। गुलामों का प्रशासनिक कार्यों में भाग लेना वर्जित था। रोमन राज्यों में राजा को चाहे लोगों के द्वारा निर्वाचित किया जाता था। परंतु यहां पर राजा अपनी इच्छा से राज्य का प्रशासन चलाता था। सैद्धांतिक रूप से तो राजा संपूर्ण जनता का प्रतिनिधित्व करता था परंतु वास्तविक रूप में वह अपनी इच्छा से शासक प्रबंध चलाता था।

प्रश्न 4.
बहुराष्ट्रीय कंपनियां आधुनिक युग में लोकतंत्र को खतरा हैं-इसकी व्याख्या करें।
उत्तर-
आजकल का समय विश्वव्यापीकरण का समय है जब जहां अलग-अलग देशों की एक-दूसरे के ऊपर निर्भरता बढ़ गई है। बहुत सी बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी सामने आई हैं जो बहुत से देशों में अपना व्यापार करती हैं। परंतु प्रश्न यह उठता है कि क्या ये कंपनियां लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। आजकल लगभग सभी विकासशील तथा पिछड़े देशों ने वैश्वीकरण तथा खुली प्रतिस्पर्धा की नीति को अपना लिया है। इस नीति के अनुसार ही बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपना व्यापार कर रही हैं। इन कंपनियों का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लाभ कमाना होता है जिस कारण यह अपनी वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ाते रहते हैं। ये कंपनियां किसी न किसी ढंग से जनता का शोषण करती हैं जो कि लोकतंत्र की आत्मा के विरुद्ध है।

हमारी सरकारें चाहे स्वयं को लोकतांत्रिक कह लें परंतु इन्हें देश के व्यापारिक परिवार ही चला रहे हैं। इन व्यापारिक परिवारों का उन कंपनियों पर एकाधिकार होता है तथा यह सरकार से अपने पक्ष में नीतियां बनवा लेते हैं। इस कारण यह और अमीर तथा गरीब और गरीब हो रहा है। यह सब सच्चे लोकतंत्र की आत्मा के विरुद्ध है। इस प्रकार बहुराष्ट्रीय कंपनियां लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।

PSEB 9th Class Social Science Guide वर्तमान लोकतंत्र का इतिहास, विकास एवं विस्तार Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न :

प्रश्न 1.
चिल्ली (Chile) में 11 सितंबर, 1973 को सेना ने सरकार का तख्ता बदला तब चिली का राष्ट्रपति कौन था ?
(क) गोर्वाचेव
(ख) अगस्टो पिनोशे
(ग) स्टालिन
(घ) सालवेडर एलैंडे।
उत्तर-
(घ) सालवेडर एलैंडे।

प्रश्न 2.
चिल्ली में सैनिक तानाशाही कब समाप्त हुई ?
(क) 1973
(ख) 1989
(ग) 1988
(घ) 1998.
उत्तर-
(ग) 1988

प्रश्न 3.
1980 में पौलेंड में निम्न में से किस पार्टी का शासन था ?
(क) साम्यवादी पार्टी
(ख) पोलिश संयुक्त श्रमिक पार्टी
(ग) पौलिश श्रम पार्टी
(घ) पोलिश प्रगतिशील पार्टी।
उत्तर-
(ख) पोलिश संयुक्त श्रमिक पार्टी

प्रश्न 4.
लेनिन शिपयार्ड (Shipyard) के श्रमिकों ने कब हड़ताल की ?
(क) 14 अगस्त, 1973
(ख) 14 अगस्त, 1980
(ग) 14 अगस्त, 1998
(घ) 14 अगस्त 1988.
उत्तर-
(ख) 14 अगस्त, 1980

प्रश्न 5.
पोलैंड में प्रथम राष्ट्रपति चुनाव कब हुआ जिसमें एक से अधिक दलों को हिस्सा लेने का अधिकार प्राप्त था ?
(क) अक्तूबर, 1990
(ख) अक्तूबर, 1992
(ग) जनवरी, 1998
(घ) अक्तूबर, 1988.
उत्तर-
(क) अक्तूबर, 1990

प्रश्न 6.
सोलिडेरिटी (Solidarity) ट्रेड यूनियन की स्थापना किस देश में की गई थी ?
(क) पोलैंड
(ख) फ्रांस
(ग) नेपाल
(घ) रूमानिया।
उत्तर-
(क) पोलैंड

प्रश्न 7.
पोलैंड में लेक वालेशा (Walesa) की सरकार की महत्त्वपूर्ण विशेषता थी
(क) राजनीतिक सत्ता सेना के पास थी
(ख) लोगों को कुछ मूल राजनीतिक स्वतंत्रताएं प्राप्त थीं
(ग) सरकार की आलोचना करना मना था
(घ) शासक जनता द्वारा नहीं चुने गए थे।
उत्तर-
(ख) लोगों को कुछ मूल राजनीतिक स्वतंत्रताएं प्राप्त थीं

रिक्त स्थान भरें:

  1. लोकतंत्र का आरंभ ……………. तथा …………………. गणराज्यों में हुआ।
  2. चोल शासकों के समय स्थानीय प्रबंध चलाने वाली प्रणाली को …………………. प्रणाली कहते थे।
  3. ………………… ने कहा था कि लोकतंत्रीय सरकार लोगों द्वारा, लोगों के लिए और लोगों द्वारा निर्वाचित होती है।
  4. भारत से एक नया राष्ट्र …………………. 1947 में बना था।
  5. ……………. में एलैंडे चिल्ली के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
  6. पोलैंड में …. ……. को 1976 में अधिक वेतन की मांग करने पर नौकरी से निकाल दिया गया था।
  7. ……………….. ने संविधान लागू होते ही जनता को सर्वव्यापक वयस्क मताधिकार प्रदान कर दिया था।

उत्तर-

  1. यूनानी, रोमन
  2. वरियाम
  3. अब्राहम लिंकन
  4. पाकिस्तान
  5. 1970
  6. लेक वालेशा
  7. भारत

PSEB 9th Class SST Solutions Civics Chapter 1 वर्तमान लोकतंत्र का इतिहास, विकास एवं विस्तार

सही/गलत :

  1. इराक 1932 में अमेरिकी उपनिवेशवाद से स्वतंत्र हुआ।
  2. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की 52% मत शक्ति केवल 10 देशों के पास है।
  3. 1991 में सोवियत संघ के विघटन के कारण अमेरिका महाशक्ति बन गया।
  4. सुरक्षा परिषद के 15 सदस्यों के पास वीटो शक्ति है।
  5. संयुक्त राष्ट्र के 100 प्राथमिक सदस्य थे।
  6. संयुक्त राष्ट्र संघ के 193 सदस्य हैं। .

उत्तर-

  1. (✗)
  2. (✓)
  3. (✓)
  4. (✗)
  5. (✗)
  6. (✓)

अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
चिल्ली में राष्ट्रपति सालवेडर एलैंडे (Salvader Allende) का तख्ता कब पलटा गया और सैनिक क्रांति किसके नेतृत्व में हुई ?
उत्तर-
11 सितंबर, 1973 को सैनिक क्रांति हुई और सेना का नेतृत्व जनरल अगस्टो पिनोशे (Augusto Pinnochet) ने किया। राष्ट्रपति सालवेडर एलैंडे सैनिक आक्रमण में मारा गया।

प्रश्न 2.
क्या सेना को किसी नागरिक को कैद करने का अधिकार है ?
उत्तर-
सेना को नागरिकों को कैद करने का अधिकार नहीं है।

प्रश्न 3.
चिल्ली में जनरल अगस्टो पिनोशे ने अपने शासन के संबंध में कब जनमत संग्रह (Referendum) करवाया ?
उत्तर-
1988 में जनमत संग्रह करवाया गया और लोगों ने स्पष्ट रूप से जनरल पिनोशे के शासन के विरुद्ध मतदान किया।

प्रश्न 4.
चिल्ली में राजनीतिक स्वतंत्रता पुनः कब स्थापित की गई ?
उत्तर-
1988 में जनमत संग्रह के बाद जनरल पिनोशे की सत्ता समाप्त होने के बाद चिल्ली में राजनीतिक स्वतंत्रता पुनः स्थापित की गई।

प्रश्न 5.
1980 में पोलैंड में किस पार्टी का शासन था ?
उत्तर-
1980 में पोलैंड में पौलिश संयुक्त श्रमिक पार्टी (Polish United Workers Party) का शासन था।

प्रश्न 6.
पोलैंड में संयुक्त श्रमिक पार्टी के शासन में क्या और राजनीतिक दल थे ?
उत्तर-
पोलैंड में 1980 में संयुक्त श्रमिक पार्टी के अतिरिक्त और कोई राजनीतिक दल नहीं था। पोलैंड में किसी और राजनीतिक दल को कार्य करने नहीं दिया जाता था।

प्रश्न 7.
जनवरी 2006 में चिली का राष्ट्रपति कौन चुना गया ?
उत्तर-
मिशेल बेशलेट (Michelle Bachelet) चिली की प्रथम महिला राष्ट्रपति निर्वाचित हुई।

प्रश्न 8.
1988 में पोलैंड में किस ट्रेड यूनियन के नेतृत्व में हड़ताल हुई ?
उत्तर-
सोलिडेरिटी (Solidarity) के नेतृत्व में हड़ताल हुई।

प्रश्न 9.
अलोकतांत्रिक सरकार की एक विशेषता लिखें।
उत्तर-
अलोकतांत्रिक शासन प्रणाली में सरकार जनता द्वारा निर्वाचित नहीं की जाती।

प्रश्न 10.
19वीं शताब्दी में किस देश में लोकतंत्र को कई बार बदला गया और पुनः स्थापित किया गया ?
उत्तर-
19वीं शताब्दी में फ्रांस में उथल-पुथल होती रही।

प्रश्न 11.
किन्हीं दो देशों का नाम लिखें जहाँ पर अलोकतांत्रिक शासन प्रणाली पाई जाती है ?
उत्तर-

  1. उत्तरी कोरिया
  2. साम्यवादी चीन।

प्रश्न 12.
समकालीन विश्व में कौन-सी शासन प्रणाली संसार के अधिकांश देशों में पाई जाती है ?
उत्तर-
संसार के अधिकांश देशों में लोकतांत्रिक शासन प्रणाली पाई जाती है।

प्रश्न 13.
अफ्रीका में कौन-सा देश सबसे पहले स्वतंत्र हुआ ?
उत्तर-
घाना 1957 में स्वतंत्र हुआ।

प्रश्न 14.
विश्व में किस महान् देश का विघटन हुआ और सभी प्रांत स्वतंत्र देश बन गए।
उत्तर-
1991 में सोवियत संघ का विघटन हुआ और 15 स्वतंत्र देशों का उदय हुआ।

प्रश्न 15.
एशिया के किस देश में 2005 में निर्वाचित सरकार को अपदस्थ कर दिया गया ?
उत्तर-
2005 में नेपाल में नए सम्राट ने निर्वाचित सरकार को अपदस्थ कर दिया और लोगों की राजनीतिक स्वतंत्रता छीन ली गई।

प्रश्न 16.
संयुक्त राष्ट्र संघ की कब स्थापना की गई ?
उत्तर-
24 अक्तूबर, 1945.

PSEB 9th Class SST Solutions Civics Chapter 1 वर्तमान लोकतंत्र का इतिहास, विकास एवं विस्तार

प्रश्न 17.
संयुक्त राष्ट्र के अंगों के नाम लिखें।
उत्तर–
महासभा, सुरक्षा परिषद्, आर्थिक तथा सामाजिक परिषद्, ट्रस्टीशिप कौंसिल, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय तथा सचिवालय।

प्रश्न 18.
संयुक्त राष्ट्र का कोई एक मूलभूत सिद्धांत लिखिए।
उत्तर-
संयुक्त राष्ट्र की स्थापना राष्ट्रों की समानता के आधार पर की गई है।

प्रश्न 19.
संयुक्त राष्ट्र के स्थायी सदस्यों के नाम लिखें।
उत्तर-
इंग्लैंड, अमेरिका, चीन, रूस और फ्रांस।

प्रश्न 20.
संयुक्त राष्ट्र के कितने सदस्य हैं ?
उत्तर-
193.

प्रश्न 21.
संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों को कौन ऋण देता है जब उन्हें धन की आवश्यकता पड़ती है ?
उत्तर-

  1. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund)
  2. विश्व बैंक (World Bank)।

प्रश्न 22.
संयुक्त राष्ट्र की वास्तविक शक्ति किस अंग के पास है ?
उत्तर-
संयुक्त राष्ट्र की वास्तविक शक्ति सुरक्षा परिषद् के पांच स्थायी देशों के पास है।

प्रश्न 23.
जनमत संग्रह किसे कहते हैं ?
उत्तर-
जनमत संग्रह द्वारा संसद् के बनाए कानूनों को जनता की राय जानने के लिए जनता के सामने रखे जाते हैं। वे कानून तभी समझे जाते हैं यदि मतदाताओं का बहुमत उसके पक्ष में हो, नहीं तो वह कानून रद्द हो जाते हैं।

प्रश्न 24.
मिली-जुली सरकार किसे कहते हैं ?
उत्तर-
जब अनेक राजनीतिक दल मिलकर एक समझौता करके सरकार बनाएं तो उसे मिली-जुली सरकार कहा जाता है।

प्रश्न 25.
कूप (Coup) किसे कहते हैं ?
उत्तर-
जब किसी सरकार को अचानक एक दम गैर-कानूनी ढंग से हटा दिया जाए तो उसे कूप कहते हैं।

प्रश्न 26.
हड़ताल से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
जब श्रमिक अथवा कर्मचारी अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए काम बंद कर दें तो उसे हड़ताल कहा जाता है।

प्रश्न 27.
‘ट्रेड यूनियन’ से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-
श्रमिकों के संघ को ट्रेड यूनियन कहा जाता है। ट्रेड यूनियन का उद्देश्य श्रमिकों के हितों की रक्षा करना है।

प्रश्न 28.
‘लेनिन जहाज़ कारखाना’ के मजदूरों ने किस कारणवश हड़ताल की ?
उत्तर-
मजदूरों ने एक क्रेन चालक महिला को गलत ढंग से नौकरी से निकाले जाने के खिलाफ हड़ताल शुरू की थी।

प्रश्न 29.
वर्तमान समय में नेपाल में किस प्रकार की सरकार स्थापित है ?
उत्तर-
वर्तमान समय में नेपाल में लोकतांत्रिक सरकार स्थापित है।

प्रश्न 30.
वर्तमान समय में पाकिस्तान में किस प्रकार की सरकार पाई जाती है ?
उत्तर-
वर्तमान समय में पाकिस्तान में लोकतांत्रिक सरकार पाई जाती है।

लघ उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
1980 में पोलैंड में पौलिश संयुक्त श्रमिक पार्टी के शासनकाल में आप कौन-सी राजनीतिक गतिविधियां पोलैंड में नहीं कर सकते पर अपने देश में कर सकते हैं ?
उत्तर-
1980 में पोलैंड में पौलिश संयुक्त श्रमिक पार्टी के शासनकाल में निम्नलिखित राजनीतिक गतिविधियां मना थीं

  1. पोलैंड में किसी राजनीतिक दल का संगठन नहीं किया जा सकता था। एक ही दल का शासन था।
  2. लोगों को अपनी इच्छा से साम्यवादी पार्टी का नेता चुनने का अधिकार नहीं था।
  3. लोगों को स्वतंत्रता से सरकार चुनने व सरकार की आलोचना करने का अधिकार प्राप्त नहीं था।
  4. लोगों को भाषण देने तथा विचार प्रकट करने की स्वतंत्रता नहीं थी।

प्रश्न 2.
आपके विचार में किसी को आजीवन काल के लिए राष्ट्रपति चुनना अच्छा है अथवा कुछ वर्षों के पश्चात् नियमित चुनाव करना ?
उत्तर-
किसी भी व्यक्ति को आजीवन काल के लिए राष्ट्रपति चुनना ठीक नहीं है। ये लोकतांत्रिक नहीं है। आजीवन काल के लिए चुना हुआ राष्ट्रपति शीघ्र ही तानाशाह बन जाता है और भ्रष्ट हो जाता है। जैसा कि घाना में राष्ट्रपति नकरुमाह (Nkrumah) ने किया। राष्ट्रपति का चुनाव कुछ वर्षों (4 या पांच) के पश्चात् नियमित रूप से होना चाहिए। लोकतंत्र के लिए नियमित चुनाव होना अनिवार्य है ताकि लोग अपने शासकों का चुनाव कर सकें।

PSEB 9th Class SST Solutions Civics Chapter 1 वर्तमान लोकतंत्र का इतिहास, विकास एवं विस्तार

प्रश्न 3.
आपके विचार में अमेरिका का ईराक पर आक्रमण लोकतंत्र को बढ़ावा देता है ? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए।
उत्तर-

  1. अमेरिका का ईराक पर आक्रमण लोकतंत्र को बढ़ावा नहीं देता।
  2. किसी देश को दूसरे देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। आक्रमण करके लोकतंत्र की स्थापना नहीं होती।
  3. कोई बाहरी शक्ति किसी दूसरे राज्य में लोकतंत्र की स्थापना अधिक समय तक नहीं कर सकती। लोकतंत्र की स्थापना के लिए उस देश के लोगों को स्वयं संघर्ष करना होगा।

प्रश्न 4.
लोकतंत्र की महत्त्वपूर्ण दो विशेषताएं लिखें।
उत्तर-

  1. जनता द्वारा चुने गए नेताओं को ही देश का शासन चलाना चाहिए।
  2. लोगों को भाषण देने, विचार प्रकट करने, संगठन बनाने इत्यादि की स्वतंत्रता होनी चाहिए।

प्रश्न 5.
आंग सान सू की के जीवन पर संक्षिप्त निबंध लिखें।
उत्तर-
आंग सान सू की पिछले कई वर्षों से म्यांमार में लोकतंत्र के आंदोलन की अगुवा बनी हुई है। उनका जन्म 19 फरवरी, 1945 को रंगून शहर में हुआ। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र का अध्ययन किया तथा बाद में आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में भी अपनी शिक्षा जारी रखी। आंग सान सू की म्यांमार के सैनिक शासन के विरुद्ध हैं। अतः उन्होंने म्यांमार में लोकतंत्र के आंदोलन के साथ अपने आपको पूरी तरह जोड़ा हुआ है। म्यांमार की सैनिक सरकार ने कई बार उन पर देश छोड़ने का दबाव बनाया, परंतु आंग सान सू ची अपने देश से बाहर नहीं गई। 13 दिसंबर, 2010 को आंग सान सू की को म्यांमार की सैनिक सरकार ने 15 साल बाद नजरबंदी से रिहा किया। म्यांमार की अधिकांश जनता इस नेता के साथ है, तथा आंदोलन में उनके साथ भागीदार है। आंग सान सू ची ने म्यांमार में लोगों को लोकतांत्रिक सरकार एवं अधिकार देने के लिए एक बड़ा लोकतांत्रिक आंदोलन चला रखा है।

प्रश्न 6.
“19वीं शताब्दी तथा 20वीं शताब्दी के प्रारंभ में कुछ देश पूर्ण रूप से लोकतांत्रिक नहीं थे।” इस कथन के पक्ष में कोई दो तर्क दें।
उत्तर-
निम्नलिखित तर्कों के आधार पर कहा जा सकता है कि 19वीं शताब्दी तथा 20वीं शताब्दी के प्रारंभ में कुछ देश पूर्ण रूप से लोकतांत्रिक नहीं थे-

  1. स्विट्ज़रलैंड, इंग्लैंड तथा फ्रांस जैसे देशों में महिलाओं को मताधिकार प्राप्त नहीं था।
  2. संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देश में भी अश्वेतों को मताधिकार प्राप्त नहीं था।

प्रश्न 7.
चिल्ली में पुनः किस प्रकार लोकतंत्र स्थापित किया गया?
उत्तर-

  1. चिल्ली के सैनिक तानाशाह पिनोशे ने सन् 1988 में अपनी सत्ता को बनाए रखने के लिए जनमत संग्रह करने का फैसला किया।
  2. जनमत संग्रह में पिनोशे की हार हुई।
  3. पिनोशे की राजनीतिक सत्ता सदैव के लिए समाप्त हो गई।
  4. चिल्ली में इसके बाद कई बार चुनाव हो चुके हैं।

प्रश्न 8.
पोलैंड में लोकतंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया का वर्णन करो।
उत्तर-

  1. 1980 में मजदूरों की हड़ताल के कारण सरकार ने विवश होकर मजदूरों के हड़ताल करने के अधिकार को मान्यता प्रदान की।
  2. मज़दूरों ने सोलिडैरिटी नामक एक संगठन बनाया।
  3. मज़दूरों द्वारा सन् 1988 में की गई हड़ताल द्वारा सरकार पर काफ़ी दबाव पड़ा।
  4. अतः सरकार ने विवश होकर चुनाव कराने का निर्णय किया, जिसमें साम्यवादी सरकार का पतन हो गया।

प्रश्न 9.
सोलिडैरिटी के विषय में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर-

  1. सोलिडैरिटी पोलैंड के मजदूरों द्वारा बनाया गया एक मजदूर संगठन है।
  2. इस संगठन का निर्माण उंडास्क संधि के बाद किया गया।
  3. अपने गठन के एक वर्ष के अंतराल में ही इसकी सदस्य संख्या एक करोड़ पहुंच गई।
  4. पोलैंड में सन् 1989 में हुए चुनावों में इस संगठन ने 100 सीटों में से 99 सीटें जीतीं।

प्रश्न 10.
शीत युद्ध के पश्चात् अधिकांश नव स्वतंत्रता प्राप्त देशों पर उपनिवेशवाद के अंत का क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर-

  1. नव स्वतंत्रता प्राप्त देशों को अपनी सरकार एवं राजनैतिक संस्थाएं स्थापित करने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
  2. अधिकांश नव स्वतंत्रता प्राप्त देशों ने लोकतंत्र को अपनाया, परंतु इन देशों में लोकतंत्र सफल नहीं हो पाया।
  3. अधिकांश नव स्वतंत्रता प्राप्त देशों में गृह युद्ध शुरू हो गया।
  4. अधिकांश देशों में सैनिक शासन स्थापित हो गया।

प्रश्न 11.
सोवियत संघ के पतन के विषय में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर-

  1. सोवियत संघ 1991 में 15 स्वतंत्र गणराज्यों में विभाजित हो गया।
  2. इन गणराज्यों ने साम्यवादी शासन को समाप्त करने के लिए लोकतांत्रिक शासन स्थापित किया।
  3. अधिकांश गणराज्यों में बहुदलीय शासन को मान्यता प्रदान की गई।
  4. पूर्वी यूरोप से सोवियत संघ का नियंत्रण समाप्त हो गया।

प्रश्न 12.
वैश्विक स्तर पर लोकतांत्रिक शासन की स्थापना के संबंध में उपाय बताएं।
उत्तर-

  1. विश्व स्तर पर लोकतांत्रिक शासन की स्थापना के लिए अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं को अधिक लोकतांत्रिक बनाने की आवश्यकता है।
  2. लोगों को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक अधिकार प्रदान किये जाने चाहिए।
  3. समय-समय में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने चाहिए।
  4. लोगों को भाषण देने एवं विचार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान होनी चाहिए।

प्रश्न 13.
राष्ट्रपति एलैंडे बार-बार मजदूरों की बात क्यों करते हैं? अमीर लोग उनसे नाखुश क्यों थे? .
उत्तर-
राष्ट्रपति मज़दूरों के हितैषी थे। उन्होंने बहुत-से ऐसे कानून बनाए थे, जो मज़दूरों के हित में थे, जैसे शिक्षा पद्धति में संशोधन, किसानों में भूमि का पुनर्वितरण तथा बच्चों के लिए नि:शुल्क दूध की व्यवस्था करना इत्यादि। मज़दूरों के अधिक-से-अधिक कल्याण के लिए ही उन्होंने बार-बार मजदूरों की बात की । अमीर लोग राष्ट्रपति एलैंडे से इसलिए नाखुश थे, क्योंकि उन्हें राष्ट्रपति की नीतियां पसंद नहीं थीं।

PSEB 9th Class SST Solutions Civics Chapter 1 वर्तमान लोकतंत्र का इतिहास, विकास एवं विस्तार

प्रश्न 14.
अधिकांश देशों में महिलाओं को पुरुष की तुलना में काफ़ी देर से मताधिकार क्यों मिला? भारत में ऐसा क्यों नहीं हुआ?
उत्तर-
अधिकांश देशों में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में काफ़ी देर से मताधिकार इसलिए मिला क्योंकि महिलाओं को पुरुषों के समान नहीं माना जाता था। भारत में आजादी के आंदोलन में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया था। इसी दौरान भारत में सकारात्मक लोकतांत्रिक मूल्यों ने जन्म लिया था। उन मूल्यों में महिलाएं समान समझी जाती थीं। अतः भारत में पुरुषों के साथ ही महिलाओं को भी मताधिकार प्राप्त हुआ था।

प्रश्न 15.
पोलैंड में एक स्वतंत्र मजदूर संघ क्यों इतना महत्त्वपूर्ण था? मज़दूर संघों की ज़रूरत क्यों थी?
उत्तर-
पोलैंड में एक स्वतंत्र मजदूर संघ इसलिए महत्त्वपूर्ण था, क्योंकि किसी साम्यवादी शासन वाले देश में पहली बार एक स्वतंत्र मजदूर संघ का निर्माण हुआ था। मज़दूर संघों की आवश्यकता इसलिए होती थी, ताकि मालिकों के असंवैधानिक एवं अनुचित व्यवहार को नियंत्रित किया जा सके।

प्रश्न 16.
आधुनिक युग में प्रत्यक्ष लोकतंत्र क्यों नहीं संभव है ?
उत्तर-
आधुनिक युग में प्रत्यक्ष लोकतंत्र संभव नहीं है। इसका कारण यह है कि आधुनिक राज्य आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टियों में विशाल है। भारत, चीन, अमेरिका, रूस आदि देशों की जनसंख्या करोड़ों में है। इन देशों में प्रत्यक्ष लोकतंत्र को अपनाना संभव नहीं है। भारत में जनमत-संग्रह करवाना आसान कार्य नहीं है और न ही प्रस्तावाधिकार या उपक्रमण (Initiative) द्वारा जनता की इच्छानुसार कानून बनाए जा सकते हैं। भारत में आम चुनाव करवाने पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं और चुनाव व्यवस्था पर बहुत अधिक समय लगता है। अतः प्रत्यक्ष लोकतंत्र की संस्थाओं को लागू करना संभव नहीं है। आधुनिक युग में लोकतंत्र का अर्थ लोगों द्वारा अप्रत्यक्ष शासन ही है।

प्रश्न 17.
वयस्क मताधिकार से आपका क्या अर्थ है ?
उत्तर-
सार्वभौम वयस्क मताधिकार का अभिप्राय यह है कि एक निश्चित आयु के वयस्क नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के मत देने का अधिकार देना है। वयस्क होने की आयु राज्य द्वारा निश्चित की जाती है। इंग्लैंड में पहले 21 वर्ष के नागरिक को मताधिकार प्राप्त था, परंतु अब यह 18 वर्ष है। रूस और अमेरिका में वयस्क मताधिकार की आयु 18 वर्ष है। भारत में मताधिकार की आयु पहले 21 वर्ष थी, परंतु 61वें संशोधन एक्ट द्वारा यह आयु 18 वर्ष कर दी गई है।

प्रश्न 18.
सार्वजनिक वयस्क (बालिग) मताधिकार के पक्ष में कोई तीन तर्क दीजिए।
उत्तर-
वयस्क मताधिकार के पक्ष में मुख्य निम्नलिखित तर्क दिए जाते हैं-

  1. प्रभुसत्ता जनता के पास है-लोकतंत्र में प्रभुसत्ता जनता के पास होती है और जनता की इच्छा तथा कल्याण के लिए शासन चलाया जाता है। इसलिए मत डालने का अधिकार सबको समानता के साथ मिलना चाहिए। यदि वयस्क मताधिकार का सिद्धांत लागू न किया जाए तो जनता की प्रभुसत्ता की बात सत्य सिद्ध नहीं होती।
  2. कानून का प्रभाव सब पर पड़ता है-राज्य में जो भी कानून बनते हैं उनका प्रभाव राज्य में रहने वाले सभी नागरिकों पर पड़ता है। इसीलिए उन कानूनों को बनाने का अधिकार भी सबको समान रूप से मिलना चाहिए।
  3. व्यक्ति के विकास के लिए मताधिकार आवश्यक-लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन का विकास करने के लिए कई प्रकार के अधिकार मिलते हैं। उन अधिकारों में मताधिकार भी आवश्यक है और इसके बिना कोई भी व्यक्ति अपना, विकास नहीं कर सकता। दूसरे अधिकारों की रक्षा के लिए मताधिकार आवश्यक है।

प्रश्न 19.
वयस्क मताधिकार के विपक्ष में तीन तर्क दीजिए।
उत्तर-
वयस्क मताधिकार के विरुद्ध मुख्य तर्क निम्नलिखित दिए जाते हैं-

  1. शिक्षित व्यक्तियों को ही मताधिकार मिलना चाहिए-बहुत से लोगों का कहना है कि शिक्षित व्यक्तियों को ही मताधिकार मिलना चाहिए। शिक्षित व्यक्ति अपने मत का ठीक प्रयोग कर सकता है। मिल का कहना है कि वयस्क मताधिकार से पहले शिक्षा को अनिवार्य बनाना आवश्यक है। जिसे लिखना-पढ़ना नहीं आता उसे वोट देने का अधिकार कभी नहीं मिलना चाहिए।
  2. मूरों का शासन-वयस्क मताधिकार द्वारा मूल् का शासन स्थापित हो जाता है, क्योंकि समाज में अनपढ़ और मूल् की संख्या अधिक होती है।
  3. मत का दुरुपयोग–यदि अशिक्षित और निर्धन व्यक्तियों को भी मताधिकार दे दिया जाए तो वे इसका ठीक प्रयोग नहीं करेंगे। अशिक्षित व्यक्ति बिना सोचे-समझे अपने मत का प्रयोग कर अयोग्य व्यक्तियों का शासन स्थापित करेंगे और निर्धन व्यक्ति कुछ पैसों के लालच में आकर अपना वोट बेचने को भी तैयार हो जाएंगे।

दीर्घ उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
’20वीं शताब्दी में लोकतंत्र का निरंतर विकास हुआ है।’ व्याख्या करें।
उत्तर-
वर्तमान युग लोकतंत्र का युग है। संसार के अधिकांश देशों में लोकतंत्र 20वीं शताब्दी में विकसित हुआ है। विश्व का कोई भाग ऐसा नहीं है जहां लोकतंत्र का प्रसार न हुआ हो। यूरोप, एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका इत्यादि सभी भागों में एक-एक करके लोकतंत्र की स्थापना हुई है।

  1. ग्रेट ब्रिटेन में कहने को तो लोकतंत्र 1688 की शानदार क्रांति के बाद स्थापित हो गया था। परंतु वास्तव में लोकतंत्र 20वीं शताब्दी में स्थापित हुआ। इंग्लैंड में वयस्क मताधिकार 1928 में लागू किया गया।
  2. फ्रांस में क्रांति 1789 में हुई परंतु लोकतंत्र की स्थापना धीरे-धीरे हुई। 18वीं तथा 19वीं शताब्दी में फ्रांस में धीरे-धीरे राजतंत्र और ज़मींदारों की शक्तियां कम हुईं। वोट डालने का अधिकार अधिक-से-अधिक लोगों को दिया गया। पर वयस्क मताधिकार 1944 में लागू होने पर वास्तविक लोकतांत्रिक शासन प्रणाली की स्थापना हुई।
  3. संयुक्त राज्य अमेरिका-नार्थ अमेरिका ने 1776 में अपने आपको स्वाधीन घोषित किया। अन्य राज्यों के स्वतंत्र होने पर संयुक्त राज्य अमेरिका की स्थापना हुई। संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान 1787 में लागू किया गया और लोकतंत्र की स्थापना की गई। संयुक्त राज्य अमेरिका में वयस्क मताधिकार 1965 में लागू किया गया।
  4. न्यूजीलैंड-न्यूजीलैंड में व्यस्क मताधिकार 1893 में लागू किया गया।
  5. उपनिवेशवाद का अंत-द्वितीय विश्व युद्ध के बाद एशिया और अफ्रीका के अनेक देशों को ब्रिटिश साम्राज्यवाद से मुक्ति मिली। भारत 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्र हुआ और लोकतंत्र की स्थापना की गई। पाकिस्तान, श्रीलंका, घाना इत्यादि देशों में भी लोकतंत्र की स्थापना हुई।
  6. सोवियत संघ का विघटन–1991 में सोवियत संघ का विघटन हो गया। सोवियत संघ के 15 यूनियन रिपब्लिक स्वतंत्र राज्य बन गए और इनमें लोकतंत्र की स्थापना की गई।
    वर्तमान समय में लगभग 140 देशों में लोकतांत्रिक शासन प्रणाली पाई जाती है। परंतु आज भी कई देशों में एक दलीय या सैनिक तानाशाही पाई जाती है। चीन में साम्यवादी दल का शासन है जबकि म्यांमार इत्यादि देशों में सैनिक तानाशाही पाई जाती है।

प्रश्न 2.
ऑगस्टो पिनोशे ने चिल्ली का राष्ट्रपति बनने के पश्चात् किस प्रकार के कार्य किये ?
उत्तर-
ऑगस्टो पिनोशे ने चिल्ली का राष्ट्रपति बनने के पश्चात् बहुत गैर-लोकतांत्रिक कार्य किए-

  1. पिनोशे ने चिल्ली में अपनी तानाशाही स्थापित कर ली।
  2. पिनोशे ने एलैंडे के बहुत से समर्थकों को मरवा डाला।
  3. पिनोशे ने जनरल बैशलेट की पत्नी एवं बेटी को जेल में डाल दिया।
  4. पिनोशे ने वायुसेना के जनरल बैशलेट तथा अन्य अधिकारियों की हत्या कर दी।
  5. पिनोशे ने लगभग 3000 बेकसूर लोगों की हत्या करवा दी।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब : आकार व स्थिति

Punjab State Board PSEB 9th Class Social Science Book Solutions Geography Chapter 1b पंजाब : आकार व स्थिति Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 9 Social Science Geography Chapter 1b पंजाब : आकार व स्थिति

SST Guide for Class 9 PSEB पंजाब : आकार व स्थिति Textbook Questions and Answers

(क) नक्शा कार्य (Map Work):

प्रश्न 1.
पंजाब के रेखा मानचित्र में अंकित करें :
उत्तर-
(i) अंतर्राष्ट्रीय हद (सीमा) के साथ सटे 6 ज़िले
(ii) राज्य के 22 जिला मुख्यालय (Head quarters) व राजधानी।
नोट-विद्यार्थी यह प्रश्न अध्याय में दिए गए मानचित्र की सहायता से स्वयं करें।

(ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो शब्दों से एक वाक्य तक दें:

प्रश्न 1.
पंजाब शब्द का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
पंजाब फ़ारसी भाषा के दो शब्दों पंज + आब से मिलकर बना है जिनका अर्थ है-पांच दरियाओं (नदियों) की धरती।

प्रश्न 2.
पैप्सू का पूरा नाम क्या है ?
उत्तर-
पटियाला एंड ईस्ट पंजाब स्टेट्स यूनियन (Patiala and East Punjab States Union)।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब : आकार व स्थिति

प्रश्न 3.
पंजाब का अक्षांशीय व देशांतरीय विस्तार क्या है ?
उत्तर-
पंजाब का अक्षांशीय विस्तार 29°30′ उ० से लेकर 32°33′ उ० तक तथा देशांतरीय विस्तार 73°55′ पू० से 76°50′ पू० तक है।

प्रश्न 4.
रावी, ब्यास व सतलुज के पुरातन नाम क्या हैं ?
उत्तर-
रावी, ब्यास व सतलुज के पुराने नाम क्रमशः पुरुषनी, विपासा तथा सुतुदरी थे।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से कौन-सा जिला अंतर्राष्ट्रीय सरहद से सटा नहीं है ?
(i) पठानकोट
(ii) फ़रीदकोट
(iii) फ़ाज़िल्का
(iv) तरनतारन।
उत्तर-
(ii) फ़रीदकोट।

प्रश्न 6.
कौन-सा जोड़ा सही नहीं है ?
(i) बटाला : कृषि के सामान के कारखाने
(ii) जालंधर : खेलों के सामान के कारखाने
(ii). अबोहर : संगीत साज़ों के सामान के कारखाने
(iv) गोबिंदगढ़ : लोहे की ढलाई के कारखाने।
उत्तर-
(iii) अबोहर : संगीत साज़ों के सामान के कारखाने

(ग) निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप उत्तर दें :

प्रश्न 1.
पंजाब के कोई 6 विश्वविद्यालयों (Universities) के नाम व स्थान लिखें जो प्राइवेट न हों।
उत्तर-

  1. गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी-अमृतसर।
  2. आई० के० गुजराल पंजाब टैकनीकल यूनिवर्सिटी-कपूरथला।
  3. पंजाब यूनिवर्सिटी-चंडीगढ़।
  4. पंजाबी यूनिवर्सिटी-पटियाला।
  5. एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (कृषि विश्वविद्यालय)-लुधियाना।
  6. सैंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ पंजाब-बठिंडा।

प्रश्न 2.
वर्तमान पंजाब की भौगोलिक स्थिति व पड़ोस के विषय में लिखें।
उत्तर-
वर्तमान पंजाब 29°30′ उ० अक्षांश से 32°33′ उ० अक्षांशों तथा 73°55′ पू० से 76°50′ पू० देशांतरों के बीच फैला हुआ है। पंजाब का कुल क्षेत्रफल 50,362 वर्ग किमी० है। यह क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का 1.6 प्रतिशत है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारतीय राज्यों (प्रांतों) में इसे 10वां स्थान प्राप्त है।
वर्तमान पंजाब भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान तथा उत्तर पूर्व में हिमाचल प्रदेश स्थित है। इसके दक्षिण तथा दक्षिण-पश्चिम में स्थित राज्यों में क्रमशः हरियाणा तथा राजस्थान शामिल हैं।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब : आकार व स्थिति

प्रश्न 3.
पंजाब में कितने मंडल, जिले, तहसीलें व ब्लॉक हैं ?
उत्तर-
पंजाब में कुल 5 मंडल, 22 जिले, 86 तहसीलें तथा 145 ब्लॉक हैं।
PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब आकार व स्थिति (1)

प्रश्न 4.
पैप्सू के विषय में विस्तृत जानकारी दें।
उत्तर-
पैप्सू राज्य का पूरा नाम Patiala and East Punjab States Union (पटियाला एंड ईस्ट पंजाब स्टेट्स यूनियन) था। इसका गठन 15 जुलाई, 1948 को पंजाब की रियासतों पटियाला, नाभा, मालेरकोटला, जींद, कपूरथला, फरीदकोट, नालागढ़ तथा कलसिया को मिलाकर किया गया।
1956 में पूरे भारत के राज्यों का पुनर्गठन किया गया। इसमें पैप्सू प्रांत को समाप्त करके इसे पंजाब में मिला दिया गया।

प्रश्न 5.
अगर पठानकोट से फ़ाज़िल्का जाने के लिए बीच में कोई सरहद का ज़िला न छूना हो तो, कौनसा रास्ता लेना होगा ?
उत्तर-
इसके लिए निम्नलिखित जिलों में से होकर जाना होगा
पठानकोट-होशियारपुर-कपूरथला-मोगा-फ़रीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब-फ़ाज़िल्का।

(घ) निम्नलिखित प्रश्नों के विस्तृत उत्तर दें :

प्रश्न 1.
पंजाब के भौगोलिक इतिहास से जान-पहचान करवायें।
उत्तर-
पंजाब फ़ारसी के दो शब्दों-‘पंज’ तथा ‘आब’ के मेल से बना है। इसका अर्थ है-पांच पानियों अर्थात् पांच दरियाओं की धरती। ये पांच दरिया हैं-सतलुज, ब्यास, रावी, चिनाब व जेहलम।
पंजाब के बदलते नाम-पंजाब के विभिन्न कालों में अलग-अलग नाम रहे

  1. वैदिक काल में पंजाब को पांच दरियाओं की धरती नहीं बल्कि सात दरियाओं की धरती अथवा सप्त सिंधु कहा जाता था। उस समय पांच दरियाओं के साथ-साथ सीमावर्ती पश्चिम में सिंध दरिया तथा पूर्व में दरिया सरस्वती (जोकि आजकल लुप्त हो चुका है) का वर्णन भी वैदिक साहित्य में मिलता है। इसलिए इन सात दरियाओं द्वारा घिरा सारा मैदान ‘सप्त सिंधु’ कहलाता था।
  2. पुराणों में पंजाब को ‘पंच-नद’ कहा गया था।
  3. यूनानी इतिहासकारों ने पंजाब को पैंटापोटेमिया (Pentapotamia) का नाम दिया जिसका अर्थ है-पांच दरियाओं की धरती।
  4. कुछ समय के लिए यहां रहने वाले एक वीर कबीले ‘टक्की’ के नाम पर पंजाब का नाम टक्क प्रदेश भी प्रचलित रहा है।
  5. सिंध व ब्यास के बीच की धरती तथा पहाड़ों की तलहटी से ‘पांच-नद’ तक के इलाके को चीनी यात्री यून सांग ने ‘सेकिया’ का नाम दिया।
  6. महाराजा रणजीत सिंह के शासनकाल में पंजाब की सीमाएं उत्तर-पश्चिम में अफ़गानिस्तान के काबुल से लेकर गंगा नदी तक फैली हुई थीं। उस समय यह सारा प्रदेश ‘लाहौर’ सूबे के नाम से जाना जाता था।

प्रश्न 2.
मालवा क्षेत्र के कोई 5 जिलों का संक्षेप वर्णन करें।
उत्तर-
मालवा क्षेत्र के मुख्य जिलों का वर्णन इस प्रकार है :

  1. बरनाला-यह शहर कभी पटियाला रियासत का एक भाग था। इसे 2006 में एक अलग ज़िला बनाया गया। 2011 की जनगणना के अनुसार यह पंजाब का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला था।
  2.  बठिंडा-बठिंडा ‘मालवा क्षेत्र का दिल’ कहलाता है। इस शहर का उल्लेख प्रसिद्ध यात्री इब्नबतूता के लेखों में भी मिलता है। सबसे पहली मुस्लिम शासिका रजिया बेग़म भी कुछ समय के लिए बठिंडा में ठहरी थी। आज बठिंडा एक बहुत बड़ा रेलवे जंक्शन है।
  3. फ़रीदकोट-फ़रीदकोट 1972 में प्रसिद्ध सूफी संत बाबा फ़रीद के नाम पर जिला बना। 1995 में इसमें से दो अन्य ज़िले बनाए गए।
  4. फ़ज़िल्का-यह पंजाब का 21वां ज़िला है जो कपास पट्टी में स्थित है। अपनी भूमध्य सागरीय जलवायु के कारण यह जिला किन्नू तथा अन्य रसदार फ़ल पैदा करने के लिए संसार भर में प्रसिद्ध है।
  5. फिरोजपुर-फिरोजपुर एक ऐतिहासिक शहर है और बहुत पुराना जिला है। आजादी से पहले भी यह एक ज़िला था।
  6. लुधियाना-इस शहर को 1480 ई० में लोधी शासकों ने बसाया था। आज यह हौज़री का सामान बनाने तथा पंजाब के कृषि विश्वविद्यालय के लिए प्रसिद्ध है।
  7. मानसा-मानसा 1992 ई० में जिला बना। कपास की अत्यधिक पैदावार के कारण इस जिले को ‘सफ़ेद सोने की धरती’ कहा जाता है।
  8. मोगा-यह 1995 में पंजाब का 17वां जिला बना। अंग्रेजी शासन के समय लुधियाना के बाद मोगा इसाइयों का दूसरा बड़ा केंद्र था।
  9. श्री मुक्तसर साहिब-यह ज़िला एक ऐतिहासिक नगर है। इसका नाम दशम पातशाही के इतिहास से जुड़ा है। यह 1995 में अस्तित्व में आया।
  10. संगरूर-विभिन्नताओं से भरा यह शहर जींद रियासत की राजधानी रहा है। इसका दक्षिणी प्रदेश पुआध प्रदेश से मेल खाता है।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब : आकार व स्थिति

प्रश्न 3.
पंजाब के कौन-कौन से स्थान छोटे उद्योगों के नाम से जाने गये हैं, पहचान करवाएं।
उत्तर-
पंजाब उद्योगों की दृष्टि से एक विकासशील राज्य है। यहां उद्योगों का निरंतर विस्तार हो रहा है। यहां के कई शहरों/स्थानों का महत्त्व यहां स्थापित छोटे उद्योगों के कारण हुआ। इस स्थानों की संक्षिप्त जानकारी नीचे दी गई है

  1. बटाला-बटाला गुरदासपुर जिले का एक शहर है। इसका विकास यहां स्थापित खेती के औजार बनाने के उद्योग से हुआ।
  2. माहिलपुर-यह होशियारपुर जिले का एक शहर है। यह फुटबाल की नर्सरी के रूप में जाना जाता है।
  3. टांडा-यह भी होशियारपुर जिले का एक शहर है। यह फर्नीचर तथा संगीत यंत्र बनाने के लिए प्रसिद्ध है।
  4. संसारपुर-यह जालंधर जिले का एक गांव है। यह हाकी की नर्सरी के रूप में प्रसिद्ध है।
  5. साहिबजादा अजीत सिंह नगर-यह नगर मोहाली के नाम से अधिक प्रसिद्ध है। यह छोटे-बड़े उद्योगों का बहुत बड़ा केंद्र है।
  6. लुधियाना-यह पंजाब का बहुत बड़ा ज़िला है। इसका विकास हौजरी तथा साइकिल निर्माण उद्योगों के कारण हुआ था।
  7. जालंधर-यह भी पंजाब का प्रमुख ज़िला है। इस शहर का विकास फर्नीचर तथा खेलों का सामान बनाने के उद्योग से हुआ। आज भी यह उद्योग जालंधर में फलफूल रहा है।

नोट : विद्यार्थी कोई पाँच करें।

PSEB 9th Class Social Science Guide पंजाब : आकार व स्थिति Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न :

प्रश्न 1.
महाराजा रणजीत सिंह के समय पंजाब किस नाम से जाना जाता था ?
(क) पैप्सू सूबा
(ख) टक प्रदेश
(ग) लाहौर सूबा
(घ) पंचनद।
उत्तर-
(ग) लाहौर सूबा

प्रश्न 2.
पंजाब के पश्चिम में कौन-सा देश स्थित है ?
(क) पाकिस्तान
(ख) चीन
(ग) म्यांमार
(घ) भूटान।
उत्तर-
(क) पाकिस्तान

प्रश्न 3.
पंजाब के दोआबा क्षेत्र में कौन-सा जिला शामिल नहीं है ?
(क) जालंधर
(ख) श्री अमृतसर साहिब
(ग) होशियारपुर
(घ) कपूरथला।
उत्तर-
(ख) श्री अमृतसर साहिब

प्रश्न 4.
पंजाब का कौन-सा ज़िला 1947 से पहले भी एक ज़िला था ?
(क) फ़रीदकोट
(ख) लुधियाना
(ग) पटियाला
(घ) फ़िरोज़पुर।
उत्तर-
(घ) फ़िरोज़पुर।

प्रश्न 5.
पंजाब का सबसे छोटा जिला कौन-सा है ?
(क) संगरूर
(ख) पटियाला
(ग) पठानकोट
(घ) फ़ाज़िल्का।
उत्तर-
(ग) पठानकोट

रिक्त स्थान भरो:

1. पंजाब में ………………… प्रशासनिक मंडल हैं।
2. पंजाब में ……………… जिले हैं ?
3. रूपनगर का पुराना नाम ………….. था।
4. साहिबजादा अजीत सिंह नगर …………… के नाम से अधिक जाना जाता है।
5. पंजाब का कुल क्षेत्रफल …………… वर्ग कि०मी० है।
उत्तर-

  1. 1.5
  2. 22
  3. रोपड़
  4. मोहाली
  5. 50,3621

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब : आकार व स्थिति

मिलान करो:

1. कपूरथला – (i) सफेद सोने (कपास) की भूमि
2. मुक्तसर – (ii) रजिया बेग़म
3. फ़ाज़िल्का – (iii) रियासती शहर
4. मानसा – (iv) दशम पातशाह
5. बठिंडा – (v) रसदार फल।
उत्तर-

  1. रियासती शहर
  2. दशम पातशाह
  3. रसदार फल
  4. सफेद सोने (कपास) की भूमि
  5. रजिया बेगम।

अति छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
पंजाब को किस प्राचीन सभ्यता का निवास स्थान कहा जाता है ?
उत्तर-
हड़प्पा अथवा सिंधु घाटी की सभ्यता।

प्रश्न 2.
आर्यों के ग्रंथ ऋग्वेद में पंजाब को किस नाम से पुकारा गया है ?
उत्तर-
सप्त सिंधु अर्थात् सात दरियाओं की धरती।

प्रश्न 3.
पंजाब को पैंटापोटामिया का नाम किसने दिया ?
उत्तर-
यूनानियों ने।

प्रश्न 4.
पैंटापोटामिया का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
पांच दरियाओं की धरती।

प्रश्न 5.
आज पंजाब कितने तथा कौन-कौन से दरियाओं की धरती है ?
उत्तर-
आज पंजाब तीन दरियाओं-सतलुज, ब्यास तथा रावी-की धरती है।

प्रश्न 6.
पैप्सू प्रांत का गठन कब हुआ ?
उत्तर-
15 जुलाई, 1948 को।

प्रश्न 7.
महाराजा रणजीत सिंह के समय पंजाब राज्य का विस्तार बताओ।
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह के समय पंजाब उत्तर-पश्चिम में काबुल (अफ़गानिस्तान) से लेकर गंगा नदी तक फैला हुआ था।

प्रश्न 8.
कनिंघम के अनुसार पंजाब को ‘टक प्रदेश’ क्यों कहा जाता था ?
उत्तर-
पंजाब में टक कबीले का निवास होने के कारण।

प्रश्न 9.
आज के पंजाब का उदय कब हुआ ?
उत्तर-
1 नवंबर, 1966 को।

प्रश्न 10.
शाह कमीशन की सिफ़ारिशों के आधार पर पंजाब के विभाजन से किन दो नये राज्यों का निर्माण हुआ ?
उत्तर-
हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश।

प्रश्न 11.
पूरे भारत में राज्यों का पुनर्गठन कब हुआ ?
उत्तर-
1956 में।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब : आकार व स्थिति

प्रश्न 12.
1956 में राज्यों के पुनर्गठन का पैप्सू प्रांत पर क्या प्रभाव पड़ा ?
उत्तर-
1956 में पैप्सू प्रांत को पंजाब में मिला दिया गया।

लघु उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
पंजाब की भौगोलिक स्थिति का भारतीय उपमहाद्वीप के लिए क्या महत्त्व है ? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
पंजाब पांच दरियाओं की धरती का एक भाग है। इसकी भौगोलिक स्थिति का भारतीय उपमहाद्वीप के लिए विशेष महत्त्व है। पंजाब को भारतीय इतिहास तथा सभ्यता का निर्माता कहा जाता है। यह हड़प्पा अथवा सिंधु घाटी की सभ्यता का निवास स्थान रहा है जो संसार की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक थी। आर्यों, यूनानियों, कुषाणों, तुर्कों, मुग़लों तथा अफ़गानों ने पंजाब के मार्ग से ही भारत में प्रवेश किया। इन लोगों ने भारतीय इतिहास तथा सभ्यता एवं संस्कृति का रूप ही बदल डाला।

प्रश्न 2.
पंजाब के माझा क्षेत्र तथा दोआबा क्षेत्र में शामिल जिलों के नाम लिखो।
उत्तर-
माझा क्षेत्र के ज़िले-

  1. श्री अमृतसर साहिब
  2. गुरदासपुर
  3. पठानकोट तथा
  4. तरनतारन साहिब।

दोआबा क्षेत्र के जिले-

  1. होशियारपुर
  2. जालंधर
  3. कपूरथला तथा
  4. शहीद भगत सिंह नगर।

प्रश्न 3.
पुआध क्षेत्र में शामिल जिलों के नाम लिखो तथा साहिब अजीत सिंह नगर (मोहाली) की संक्षिप्त जानकारी दीजिए।
उत्तर-ज़िले-

  1. फतेहगढ़ साहिब
  2. पटियाला
  3. रूपनगर
  4. साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली)।

साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली)-यह नगर 2006 में जिला बना जो पंजाब का 18वां ज़िला था। पहले इसका नाम मोहाली था। आज भी यह नगर मोहाली के नाम से अधिक प्रसिद्ध है।।

प्रश्न 4.
पुआध क्षेत्र के किन्हीं दो जिलों के बारे में लिखो।
उत्तर-
फतेहगढ़ साहिब तथा पटियाला पुआध क्षेत्र के दो महत्त्वपूर्ण जिले हैं। इनका संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है :
फतेहगढ़ साहिब-यह नगर 1992 में जिला बना। इसका नाम सबसे छोटे साहिबजादे बाबा फतेह सिंह के नाम पर रखा गया है।
पटियाला-यह एक रियासती शहर है। 1955 ई० तक यह पैप्सू प्रांत की राजधानी रहा है। यह शिक्षा केंद्रों के लिए प्रसिद्ध है। इसमें से दो नये जिले भी बनाये गए।

प्रश्न 5.
रूपनगर का पुराना नाम क्या था ? इस जिले का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर-
रूपनगर का पुराना नाम रोपड़ था। यह एक प्राचीन शहर है। इसका अस्तित्व 11वीं सदी में भी था। सतलुज के किनारे बसा यह शहर महाराजा रणजीत सिंह के राज्य का एक सीमावर्ती शहर था।

प्रश्न 6.
माझा क्षेत्र के किन्हीं दो महत्त्वपूर्ण जिलों के बारे में लिखो।
अथवा
पंजाब के किन्हीं दो उत्तर-पश्चिमी सीमावर्ती जिलों का वर्णन करो।
उत्तर-
श्री अमृतसर साहिब तथा तरनतारन साहिब माझा क्षेत्र के दो महत्त्वपूर्ण जिले हैं। ये पंजाब की उत्तरपश्चिमी सीमा पर स्थित हैं।

  1. श्री अमृतसर साहिब-अमृतसर से भाव है-अमृत का सरोवर। इस शहर का पुराना नाम चक रामदास था। वर्षों तक यह शहर एक व्यापारिक केंद्र के रूप में प्रसिद्ध रहा।
  2. तरनतारन साहिब-तरनतारन साहिब 2006 ई० में जिला बना। इस शहर को पांचवीं पातशाही श्री अर्जन देव जी ने बसाया था।

प्रश्न 7.
गुरदासपुर तथा पठानकोट पंजाब के किस क्षेत्रीय खंड में स्थित हैं ? इनके बारे में संक्षेप में लिखो।
उत्तर-
गुरदासपुर तथा पठानकोट जिले पंजाब के माझा क्षेत्र में स्थित हैं।
गुरदासपुर-इस शहर को 16वीं शताब्दी में बसाया गया। गुरदासपुर जिले के एक शहर कलानौर में मुग़ल बादशाह अकबर की ताजपोशी हुई थी। इस जिले का एक अन्य शहर बटाला भी काफ़ी प्रसिद्ध रहा है।
पठानकोट-ज़िला पठानकोट जुलाई, 2011 ई० में अस्तित्व आया। यह एक तराई प्रदेश है और पंजाब राज्य का सबसे छोटा ज़िला है।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब : आकार व स्थिति

प्रश्न 8.
पंजाब के होशियारपुर तथा जालंधर ज़िलों पर संक्षिप्त नोट लिखो।
उत्तर-

  1. होशियारपुर-दोआबा क्षेत्र में स्थित यह ज़िला अर्द्ध-पहाड़ी तथा मैदानी प्रदेश का मिश्रण है। इस जिले का शहर माहिलपुर फुटबाल की नर्सरी के रूप में जाना जाता है। एक अन्य शहर टांडा फर्नीचर तथा संगीत के सामान के लिए प्रसिद्ध है।
  2. जालंधर-जिला जालंधर पंजाब राज्य का एक ऐतिहासिक शहर है। यह एक मीडिया केंद्र है और खेलों का सामान बनाने के लिए प्रसिद्ध रहा है। जालंधर जिले का गांव संसारपुर हॉकी की नर्सरी के रूप में जाना जाता है।

प्रश्न 9.
दोआबा क्षेत्र के किन्हीं दो जिलों के बारे में लिखो।
उत्तर-
निम्नलिखित दो ज़िले पंजाब के दोआबा क्षेत्र में शामिल हैं
कपूरथला-कपूरथला एक रियासती शहर है। 1947 के बाद जे० सी० टी० मिल्ज़ तथा पुष्पा गुजराल साईंस सिटी कपूरथला की पहचान बन गई।
शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर)-1955 में नवांशहर को जिला बनाया गया। बाद में इस जिले को शहीद भगत सिंह नगर का नाम दिया गया।

प्रश्न 10.
पंजाब का बठिंडा जिला क्यों प्रसिद्ध है ?
उत्तर-
बठिंडा पंजाब के मालवा क्षेत्र का दिल कहलाता है। इस शहर का उल्लेख प्रसिद्ध यात्री इब्न बतूता के लेखों में भी मिलता है। सबसे पहली मुस्लिम शासिका रज़िया बेग़म भी कुछ समय के लिए बठिंडा में ठहरी थी। आज यह एक बहुत बड़ा रेलवे जंक्शन है।

प्रश्न 11.
पंजाब के सबसे कम जनसंख्या (2011 की जनगणना) वाले तथा रसदार फल पैदा करने वाले जिलों के बारे में लिखो।
उत्तर-
इन जिलों के नाम क्रमशः बरनाला तथा फ़ाज़िल्का हैं।
बरनाला-यह शहर कभी पटियाला रियासत का एक भाग था। इसे 2006 में एक अलग ज़िला बनाया गया। 2011 की जनगणना के अनुसार यह पंजाब का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला था।
फ़ाज़िल्का-यह पंजाब का 21वां जिला है जो कपास पट्टी में स्थित है। अपनी भूमध्य सागरीय जलवायु के कारण यह जिला किन्नू तथा अन्य रसदार फल पैदा करने के लिए संसार भर में प्रसिद्ध है।

प्रश्न 12.
पंजाब के ऐसे दो जिलों की संक्षेप में जानकारी दीजिए जो कभी रियासतों से संबंध रखते थे।
उत्तर-
संगरूर-विभिन्नताओं से भरा यह शहर जींद रियासत की राजधानी रहा है। इसका दक्षिणी प्रदेश पुआध प्रदेश से मेल खाता है।
पटियाला-यह एक रियासती शहर है। 1955 ई० तक यह पैप्सू प्रांत की राजधानी रहा है। यह शिक्षा केंद्रों के लिए प्रसिद्ध है। इसमें से दो नये ज़िले भी बनाये गए।

प्रश्न 13.
पंजाब के दो जिलों के नाम बताओ जिनका नाम दो साहिबजादों के नाम पर रखा गया है ? संत फ़रीद से जुड़े जिले के बारे में संक्षेप में लिखो।
उत्तर-
पुआध क्षेत्र में स्थित फतेहगढ़ साहिब तथा साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर जिलों के नाम दो साहिबजादों के नाम पर रखा गया है।
फरीदकोट-1972 में प्रसिद्ध सूफी संत बाबा फ़रीद के नाम पर फरीदकोट ज़िला बना। 1995 में इसमें से दो अन्य ज़िले बनाए गए।

प्रश्न 14.
गुरदासपुर जिले की तहसीलों/सब डिवीज़नों तथा सब तहसीलों के नाम लिखो।
उत्तर-
तहसीलें-

  1. गुरदासपुर
  2. बटाला
  3. डेरा बाबा नानक।

सब-तहसीलें-

  1. काहनूवान
  2. कलानौर
  3. दीना नगर
  4. नौशहरा मझा सिंह
  5. धारीवाल
  6. श्री हरगोबिंदपुर
  7. कादियां
  8. फतेहगढ़ चूड़ियां।

प्रश्न 15.
जिला अमृतसर की सब-तहसीलों तथा विकास खंडों (Blocks) के नाम लिखिए।
उत्तर-
सब-तहसीलें-मजीठा, अटारी, तरसिक्का, लोपोके, रमदास। विकास खंड-तरसिक्का, रइया, अजनाला, चोगावां, मजीठा, वेरका, जंडियाला गुरु, हरषा छीना, अटारी।

प्रश्न 16.
पंजाब के जालंधर जिला की सब तहसीलों के नाम लिखो। इनमें से कौन-सी तहसीलें विकास खंड भी हैं ?
उत्तर-
सब-तहसीलें-

  1. आदमपुर
  2. भोगपुर
  3. करतारपुर
  4. महितपुर
  5. लोहियां
  6. नूरमहल
  7. गोराया।

इनमें से भोगपुर, महितपुर तथा नूरमहल विकास खंड भी हैं।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब : आकार व स्थिति

प्रश्न 17.
पंजाब के लुधियाना जिले की सब-डिवीजनों (तहसीलों) के नाम लिखो। इस जिले के कोई चार विकास खंड भी लिखो।
उत्तर-
तहसीलें-

  1. लुधियाना पूर्वी
  2. लुधियाना पश्चिमी
  3. जगराओं
  4. पायल
  5. समराला
  6. रायकोट
  7. खन्ना

विकास खंड-

  1. पाछीवाड़ा
  2. दोराहा
  3. रायकोट
  4. खन्ना।

दीर्घ उत्तरों वाले प्रश्न।।

प्रश्न 1.
1947 से 1966 तक पंजाब के राजनीतिक इतिहास का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
स्वतंत्रता से पूर्व पंजाब एक विशाल प्रांत था। 1947 में भारत-विभाजन के साथ ही पंजाब का विभाजन भी दो भागों में हो गया। भारतीय पंजाब पूर्वी पंजाब कहलाया। विभाजन के कारण पंजाब का अधिकतर उपजाऊ भाग पाकिस्तान में चला गया। इसका केवल 34% भाग ही भारत में रहा। नहरों का भी अधिकतर भाग पाकिस्तान के हिस्से में आया।
पेप्स प्रांत की स्थापना तथा समाप्ति-15 जुलाई, 1948 को पंजाब की रियासतों पटियाला, नाभा, मलेरकोटला, जींद, कपूरथला, फरीदकोट, नालागढ़ तथा कलसिया को मिलाकर पैप्सू प्रांत (Patiala and East Punjab States Union) का गठन किया गया। 1956 में पूरे भारत के राज्यों का पुनर्गठन किया गया। इसमें पैप्सू प्रांत को समाप्त करके इसे पंजाब में मिला दिय गया।
पंजाब का पुनः विभाजन-1 नवंबर, 1966 को शाह कमीशन की सिफ़ारिशों के आधार पर पंजाब के फिर से टुकड़े कर दिये गए। इस विभाजन से हिमाचल प्रदेश तथा हयिाणा नामक दो नए राज्यों का निर्माण हुआ।

प्रश्न 2.
माझा क्षेत्र के जिलों तथा शहरों का विस्तृत वर्णन कीजिए।
उत्तर-
माझा क्षेत्र के मुख्य जिले श्री अमृतसर साहिब, गुरदासपुर, पठानकोट तथा तरनतारन साहिब हैं।

  1. श्री अमृतसर सा हेब-अमृतसर से भाव है-अमृत का सरोवर। इस शहर का पुराना नाम चक रामदास था। वर्षों तक यह शहर एक यापारिक केंद्र के रूप में प्रसिद्ध रहा है।
  2. गुरदासपुर-इस शहर को 16वीं शताब्दी में बसाया गया। गुरदासपुर जिले के एक शहर कलानौर में मुग़ल बादशाह अकबर की ता पोशी हुई थी। इस जिले का एक अन्य शहर बटाला भी काफी प्रसिद्ध रहा है। यहां खेती के यंत्र बनाए जाते हैं। .
  3. पठानकोट-ज़िला पठानकोट जुलाई 2011 ई० में अस्तित्व में आया। यह एक तराई प्रदेश है और पंजाब राज्य का सबसे छोटा जिला है।
  4. तरनतारन साहिब-तरनतारन साहिब 2006 ई० में जिला बना। इस शहर को पांचवीं पातशाही श्री अर्जन देव जी ने बसाया था।

प्रश्न 3.
पंजाब के दोआबा क्षेत्र में शामिल ज़िलों का विस्तृत वर्णन कीजिए।
उत्तर-
दोआबा क्षेत्र में होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला तथा शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) नामक जिले शामिल हैं। इनका वर्णन इस प्रकार है-

  1. होशियारपुर-यह ज़िला अर्द्ध-पहाड़ी तथा मैदानी प्रदेश का मिश्रण है। इस जिले का शहर माहिलपुर फुटबाल की नर्सरी के रूप में जाना जाता है। एक अन्य शहर टांडा फर्नीचर तथा संगीत के सामान के लिए प्रसिद्ध है।
  2. जालंधर-जिला जालंधर पंजाब राज्य का एक ऐतिहासिक शहर है। यह एक मीडिया केंद्र है और खेलों का सामान बनाने के लिए प्रसिद्ध रहा है। जालंधर जिले के गांव संसारपुर को हॉकी की नर्सरी के रूप में जाना जाता है।
  3. कपूरथला-कपूरथला एक रियासती शहर है। 1947 के बाद जे० सी० टी० मिल्ज़ तथा पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला की पहचान बन गई।
  4. शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर)-1955 में नवांशहर को जिला बनाया गया। बाद में इस जिले को शहीद भगत सिंह नगर का नाम दिया गया।

सारणी-प्रशासनिक ढांचा (2012)
नोट-विद्यार्थी नीचे दी गई सारणी के तथ्यों को याद करें। इनमें से किसी प्रकार का कोई भी प्रश्न पूछा जा सकता है।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब आकार व स्थिति (2)
PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब आकार व स्थिति (3)
PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब आकार व स्थिति (4)
PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब आकार व स्थिति (5)
PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब आकार व स्थिति (6)

पंजाब ; प्रशासनिक मंडल 5 (जालंधर, पटियाला, फ़िरोज़पुर, फ़रीदकोट और रूपनगर)
जिले-22
तहसील/उप-मंडल-86
ब्लॉक-145
स्त्रोत: पंजाब आंकड़ा सार 2012

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 4 सौर-ऊर्जा

Punjab State Board PSEB 8th Class Agriculture Book Solutions Chapter 4 सौर-ऊर्जा Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Agriculture Chapter 4 सौर-ऊर्जा

PSEB 8th Class Agriculture Guide सौर-ऊर्जा Textbook Questions and Answers

(अ) एक-दो शब्दों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
सौर (सौर्य) वाटर हीटर का मुख्य लाभ क्या है ?
उत्तर-
यह 100 डिग्री सैल्सियस से कम तापमान पर पानी गर्म करने के काम आता है।

प्रश्न 2.
परम्परागत ऊर्जा के स्रोतों के दो उदाहरण दें।
उत्तर-
कोयला, पेट्रोलियम पदार्थ आदि।

प्रश्न 3.
गैर-परम्परागत ऊर्जा के स्रोतों के दो उदाहरण दें।
उत्तर-
सूर्य की ऊर्जा, बायोगैस।

प्रश्न 4.
सौर ड्रायर कितने प्रकार के हैं ?
उत्तर-
प्रयोग के आधार पर दो प्रकार के होते हैं-व्यापारिक तथा पारिवारिक।

प्रश्न 5.
सौर ड्रायर में सुखाई जाने वाली दो सब्जियों के नाम बताएं।
उत्तर-
पालक, मेथी, मिर्च, टमाटर।

प्रश्न 6.
व्यापारिक स्तर पर सौर ड्रायर में कृषि पदार्थों की कितनी मात्रा एक बार में सुखाई जा सकती है?
उत्तर-
20 से 30 किलो कृषि पदार्थ।

प्रश्न 7.
सौर-कुकर का मुख्य लाभ क्या है?
उत्तर-
यह भोजन पकाने के काम आता है।

प्रश्न 8.
सौर-कुकर के प्रयोग से कितने प्रतिशत परम्परागत ईंधन बच सकता है?
उत्तर-
20% से 50% तक परम्परागत ईंधन बच जाता है।

प्रश्न 9.
सौर लालटेन का प्रयोग कितने घण्टे तक किया जा सकता है?
उत्तर-
3-4 घण्टे तक।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 4 सौर-ऊर्जा

प्रश्न 10.
सौर जल तापक (वाटर हीटर) कितनी प्रकार के होते हैं ?
उत्तर-
यह दो प्रकार के होते हैं-स्टोरेज़ कम कुलैक्टर सोलर वाटर हीटर तथा थर्मोसाइफिन सोलर वाटर हीटर।

(आ) एक-दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
प्राकृतिक ऊर्जा स्रोत कितनी प्रकार के हैं ? उदाहरण सहित स्पष्ट करो।
उत्तर-
प्राकृतिक ऊर्जा स्रोत दो प्रकार हैं—
(i) परम्परागत
(ii) गैर-परम्परागत

  1. परम्परागत ऊर्जा स्रोत के उदाहरण-बिजली, कोयला, पेट्रोलियम वस्तुएँ ये अत्यन्त मूल्यवान् एवम् प्रकृति में सीमित मात्रा में होते हैं।
  2. गैर-परम्परागत ऊर्जा स्रोत के उदाहरण हैं-बायोगैस, सौर ऊर्जा, रासायनिक ऊर्जा आदि।

ये स्रोत बेहद मात्रा में उपलब्ध है तथा मूल्य में सस्ते हैं।

प्रश्न 2.
सौर-ड्रायर से सुखाई जाने वाली वस्तुओं के नाम बताएं।
उत्तर-
पालक, टमाटर, मेथी, सरसों का साग, आलू, हल्दी, मिर्च, आलूचे, आड़, अंगूर आदि।

प्रश्न 3.
सौर-कुकर से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
सौर-कुकर एक ऐसा यन्त्र है जिसके प्रयोग से सूर्य की गर्मी के उपयोग से भोजन पकाया जाता है तथा इस तरह 20% से 50% तक परम्परागत ईंधन की बचत हो जाती है।

प्रश्न 4.
सौर स्ट्रीट लाइट के विषय में संक्षेप में जानकारी दें।
उत्तर-
इस लाइट को सूर्य की ऊर्जा द्वारा बैटरी को चार्ज करके सूर्य अस्त के बाद गलियों, सड़कों पर प्रकाश करने के लिए प्रयोग किया जा ा है। यह अन्धेरा होने पर स्वतः ही जल जाती हैं।
PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 4 सौर-ऊर्जा (1)
चित्र-सौर स्ट्रीट लाइट सिस्टम

प्रश्न 5.
सौर-कुकर द्वारा भोजन पकाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर-

  1. पहले सौर-कुक्कर को सूर्य की धूप में रखकर गर्म करो।
  2. जिस भोजन को पकाना हो उसमें थोड़ा-सा पानी डालकर कुक्कर में रखो।
  3. सब्जियां, अण्डे आदि में पानी नहीं डालना चाहिए, अपितु सब्जियों के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर पकाने के लिए सौर कुक्कर में रखने चाहिएं।
  4. भोजन पकाने वाले बर्तन को भोजन तथा पानी से आधे से अधिक नहीं भरना चाहिए।

प्रश्न 6.
सौर-होम लाइटिंग सिस्टम पर संक्षिप्त जानकारी दें।
उत्तर-
इस सिस्टम में सूर्य के प्रकाश से इनवर्टर को चार्ज करके हम घर में बिजली न होने की सूरत में 2 ट्यूब लाइटस तथा 2 पंखे 5 से 6 घण्टे तक चला सकते हैं।
PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 4 सौर-ऊर्जा (2)
चित्र-सौर होम लाइटिंग सिस्टम

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 4 सौर-ऊर्जा

प्रश्न 7.
सौर जल पम्प क्या होता है?
उत्तर-
ऐसे ट्यूबवैल जिनमें पानी का स्तर 35-40 फुट होता है, को सोलर वाटर पम्प की सहायता से चलाया जा सकता है।
PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 4 सौर-ऊर्जा (3)
चित्र-सौर जल पम्प

प्रश्न 8.
सौर-लालटेन की कार्य प्रणाली पर टिप्पणी करें।
उत्तर-
यह एमरजैंसी लाइट है जिसको सूर्य के प्रकाश से चार्ज किया जाता है। इससे 3-4 घण्टे तक प्रकाश लिया जा सकता है।
PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 4 सौर-ऊर्जा (4)
चित्र-सौर लालटेन

प्रश्न 9.
पारिवारिक स्तर पर सौर ड्रायर किस तरह काम करते हैं?
उत्तर-
यह छोटे आकार का ड्रायर होता है इसमें दो से तीन किलो ताजे पदार्थ को 2 से 3 दिन में सुखाया जा सकता है। इसमें ऐसे पदार्थ सुखाए जाते हैं जिनको हम खाना तैयार
PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 4 सौर-ऊर्जा (5)
चित्र-पारिवारिक स्तर पर सौर ड्रायर
करने के लिए पाऊडर बना कर प्रयोग करते हैं, जैसे-लाल मिर्च, प्याज, लहसुन, आम का चूर्ण, अदरक, पालक के पत्ते आदि।

प्रश्न 10.
व्यापारिक स्तर पर सौर ड्रायर के विषय में संक्षेप में जानकारी दें।
उत्तर-
कृषि पदार्थ को हवा से कम तापमान पर सुखाना होता है ताकि इन पदार्थों के गण नष्ट न हो जाएं। इस ड्रायर में हवा का अधिक-से-अधिक तापमान जो कि किसी पदार्थ के सूखने के लिए आवश्यक है। इस तापमान से कम रखकर ही पदार्थों को इसमें सुखाया जाता है। इसमें एक ही समय में 20 से 30 किलो कृषि पदार्थ सुखाए जा सकते हैं।
PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 4 सौर-ऊर्जा (6)
चित्र-व्यापारिक स्तर पर सौर डायर

(इ) पांच-छ: वाक्यों में उत्तर दें—

प्रश्न 1.
भोजन पकाने के लिए सौर कुकर का प्रयोग किस प्रकार किया जाता है?
उत्तर-
भोजन पकाने के लिए कुकर को सैट करके रखने के लिए निम्नलिखित विधि का प्रयोग करो

  1. पहले सोलर कुकर को सूर्य की धूप में रखकर गर्म करो।
  2. जिस भोजन को पकाना हो उसमें थोड़ा-सा पानी डालकर कुकर में रखो।
    PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 4 सौर-ऊर्जा (7)
    चित्र-बॉक्स टाइप कुकर
    चित्र-दोहरे शीशे वाले सौर कुकर
  3. सब्जियां, अण्डे आदि में पानी नहीं डालना चाहिए, अपितु सब्जियों के छोटेछोटे टुकड़े काटकर पकाने के लिए सोलर कुकर में रखने चाहिएं।
  4. भोजन पकाने वाले बर्तन को भोजन तथा पानी से आधे से अधिक नहीं भरना चाहिए।
  5. कुकर का ऊपरी हिस्सा सूर्य की ओर करके रखें।
  6. कुकर को बार-बार न खोलें। ऐसा करने से भोजन पकाने में देरी होगी।
  7. भोजन पकाने के पश्चात् बर्तन का ढक्कन आराम से खोलें ताकि भाप आपके शरीर को न लगे।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 4 सौर-ऊर्जा

प्रश्न 2.
‘स्टोरेज-कम-कुलैक्टर सौर जल तापक (हीटर)’ के विषय में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर-
स्टोरेज-कम-कुलैक्टर हीटर में ऊर्जा सोखने वाले तथा पानी गर्म करने वाले दोनों तरह के यूनिट लगे होते हैं। इनके लिए पानी स्टोर करने के लिए कोई अलग टैंक अथवा पाइपें नहीं होती। इसलिए ऐसे वाटर हीटरों को थर्मोसाइफीन सोलर वाटर हीटर से अधिक बढ़िया माना गया है। सोलर वाटर हीटरों को पक्की तरह दक्षिण की ओर मुँह करके एक ही स्थिति में रखा जाता है। इन्हें सूर्य की धूप लगने के लिए बार-बार हिलाया-डुलाया नहीं जाता। इन्हें ज़मीन पर तथा खिड़की के पास भी रखा जा सकता है। ऐसे हीटर मकान की छत पर पक्के भी लगाये जा सकते हैं।
PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 4 सौर-ऊर्जा (8)
चित्र-स्टोरेज-कम-कुलैक्टर सौर जल हीटर
सोलर वॉटर हीटर साधारणतः जल्दी खराब नहीं होते। परन्तु फिर भी यह आवश्यक हो जाता है कि इस पर लगे शीशे को साफ़ रखना चाहिए, क्योंकि शीशे पर धूल के कण आदि जमें हों तो इस तरह सूर्य की किरणें पानी को गर्म नहीं कर सकतीं।

प्रश्न 3.
सौर ड्रायर के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दें।
उत्तर-
इनका प्रयोग फलों तथा सब्जियों आदि को सुखाने के लिए किया जाता है। यह दो प्रकार के होते हैं—

1. कैबिनेट ड्रायर—यह एक लकड़ी का बक्सा होता है जो अन्दर से काला होता है। इसके ऊपरी हिस्से पर शीशा लगा होता है। सुखाने वाली वस्तु को छिद्रों वाली ट्राली पर एक स्तर पर रखा जाता है। इस यन्त्र में दो तरह के छिद्र होते हैं। ऊपरी सतह में जो छिद्र होते हैं उनमें से हवा निकलती रहती है तथा निचली परत वाले छिद्रों से ताज़ा हवा अन्दर आती रहती है। इस तरह हवा का आवागमन होता रहता है।

2. परतदार डायर-यह यन्त्र लकडी तथा लोहे की शीटों अथवा फाइबर ग्लास का बना होता है। बक्से में हवा के आवागमन के लिए ऊपरी तथा निचले हिस्से में कई छिद्र किए होते हैं। बक्से के दोनों तरफ सुखाने वाली वस्तु को निकालने का प्रबन्ध होता है। ट्रेओं पर सौर किरणों को सोखने वाले चमकीले डण्डे लगे होते हैं। बक्से के ऊपर वाले हिस्से पर इकहरा शीशा फिट होता है। जिन थालियों में सुखाने के लिए चीजें रखनी होती हैं उनमें बहुत से छिद्र होते हैं। थालियों की ऊंचाई 3-4 सेंटीमीटर होती है। इनमें कटी सब्जियां तथा फल आसानी से सुखाने के लिए रखे जा सकते हैं। सूख रही वस्तुओं को छाया करने के लिए काली चमकती प्लेटें लगी होती हैं। क्योंकि यह यन्त्र सूर्य की किरणों को प्राप्त करके कार्य करते हैं इसको दिन में धूप में रखा जाता है। इन यन्त्रों का शीशा हमेशा दक्षिण दिशा की ओर रखा जाता है।

प्रश्न 4.
‘सौर जल तापक’ (Solar Water Heater) से पानी की निरंतर पूर्ति के लिए कौन-सी सावधानियां रखना चाहिए?
उत्तर-
सूर्य से प्राप्त ऊर्जा से पानी गर्म करने वाले हीटरों को पक्की तरह एक स्थान पर ही रखा जाता है। इन्हें छत पर भी पक्के तौर पर फिट किया जा सकता है। इसके लिए ठण्डे पानी की पाइप लगानी पड़ती है। इसके ऊपर लगे शीशे को अच्छी तरह साफ रखना चाहिए ताकि सूर्य का प्रकाश पहुंचने में कोई रुकावट न आए। इसको पानी की सप्लाई लगातार बनाए रखनी आवश्यक है। हीटर का मुंह दक्षिण की तरफ रखा जाता है।

प्रश्न 5.
सौर ऊर्जा से हम भिन्न-भिन्न ढंगों से कैसे लाभ उठा सकते हैं?
उत्तर-
सूर्य सारे विश्व को चलाने वाला अकेला ही ऊर्जा स्रोत है। इसकी ऊर्जा से पौधे भोजन बनाते हैं जिनसे हम अपना भोजन प्राप्त करते हैं। हवा-पानी का चक्कर भी सूर्य के कारण ही चलता है परन्तु यह सभी कुछ प्रकृति में अपने आप हो रहा है। हम अपनी मेहनत से सूर्य से प्राप्त ऊर्जा से अन्य लाभ भी ले सकते हैं, जैसे—

  1. सूर्य के ताप के प्रयोग से हम पानी गर्म कर सकते हैं, खाना पका सकते हैं, बिजली पैदा कर सकते हैं। सब्जियों फलों को सुखा सकते हैं।
  2. सोलर सैल का प्रयोग करके सूर्य की ऊर्जा से बिजली पैदा कर सकते हैं।
  3. सूर्य की ऊर्जा का प्रयोग करके हम पारम्परिक ऊर्जा स्रोतों को बचा सकते हैं।

Agriculture Guide for Class 8 PSEB सौर-ऊर्जा Important Questions and Answers

बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
प्राकृतिक ऊर्जा स्रोतों को कितने भागों में बांटा गया है?
उत्तर-
दो भागों में।

प्रश्न 2.
कोयले से पैदा होने वाली बिजली कैसा ऊर्जा स्रोत है?
उत्तर-
पारम्परिक ऊर्जा स्रोत।

प्रश्न 3.
कौन-से ऊर्जा स्रोत सीमित हैं ?
उत्तर-
पारम्परिक।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 4 सौर-ऊर्जा

प्रश्न 4.
कौन-से ऊर्जा स्रोत अधिक मात्रा में हैं ?
उत्तर-
और-पारम्परिक।

प्रश्न 5.
पारिवारिक स्तर वाले सोलर ड्रायर से कितने ताजे पदार्थ को कितने दिनों में सुखाया जा सकता है?
उत्तर-
2-3 किलो ताजे पदार्थ को 2 से 3 दिनों में।

प्रश्न 6.
क्या सोलर कुकर में रोटी बनाई जा सकती है?
उत्तर-
नहीं।

प्रश्न 7.
सोलर बाटर हीटर का मुंह किस तरफ होता है?
उत्तर-
दक्षिण की तरफ।

प्रश्न 8.
सोलर होम लाइटिंग सिस्टम से कितने पंखे तथा लाइटें चला सकते हैं?
उत्तर-
2 ट्यूब, 2 पंखे, 5 से 6 घण्टे के लिए।

प्रश्न 9.
सौर ऊर्जा से किस हीटर द्वारा पानी गर्म होता है?
उत्तर-
थर्मोसाइफीन सोलर वाटर हीटर तथा स्टोरेज-कम-कुलैक्टर सोलर वाटर हीटर दोनों से।

प्रश्न 10.
ऊर्जा के किसी एक औपचारिक स्रोत का नाम बताओ।
उत्तर-
कोयला।

प्रश्न 11.
सोलर कुकर के उपयोग से कितने प्रतिशत औपचारिक ईंधन की बचत होती है?
उत्तर-
20% से 50% तक।

प्रश्न 12.
तहदार ड्रायर में वस्तु रखने वाली थालियों का फ्रेम किस पदार्थ का बना होता है?
उत्तर-
जी० आई० शीटों का।

छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
सौर ऊर्जा को कौन-कौन से कार्यों के लिए प्रयोग किया जा सकता है ?
उत्तर-
सौर ऊर्जा को पानी गर्म करने, फलों, सब्जियों को सुखाने, भोजन पकाने आदि के लिए प्रयोग किया जा सकता है।

प्रश्न 2.
सीधी धूप में फल तथा सब्जियों को सुखाने का क्या नुकसान है ?
उत्तर-
इस तरह कीड़े, पंछी तथा धूल से फल तथा सब्जियां खराब होते हैं तथा इनके रंग में भी अन्तर आ जाता है।

प्रश्न 3.
सौर हीटर क्या होता है ?
उत्तर-
यह एक उपकरण है जो सौर ऊर्जा को सोखकर गर्मी ऊर्जा में बदल देता है।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 4 सौर-ऊर्जा

प्रश्न 4.
सोलर वाटर हीटर के कांच की सफ़ाई करना क्यों ज़रूरी है ?
उत्तर-
कांच पर धूल कण आदि जम जाते हैं जिससे सूर्य की किरणें पानी को अच्छी तरह गर्म नहीं कर सकतीं।

प्रश्न 5.
सौर ऊर्जा किस प्रकार एकत्रित की जा सकती है ?
उत्तर-
इसे कई प्रकार के लैंसों द्वारा एकत्रित किया जाता है।

बड़े उत्तर वाला प्रश्न

प्रश्न-
सोलर कुकर के प्रयोग से कितने रिवायती ईंधन की बचत होती है ? सोलर कुकर कितनी प्रकार के हैं ? उनमें क्या कमियां हैं ?
उत्तर-
सोलर कुकर के प्रयोग से 20% से 50% तक रिवायती ईंधन बच सकता है, जो भोजन पकाने के लिए प्रयोग किया जाता है। सौर ऊर्जा गर्मी की शक्ल में कई प्रकार के लैंसों द्वारा एकत्रित की जाती है, जोकि भोजन पकाने के लिए प्रयोग की जाती है।
साधारणतः यह दो तरह के होते हैं—

  1. साधारण सोलर कुकर।
  2. बॉक्सनुमा सोलर कुकर।

कमियां-सोलर कुक्कर को हमेशा सूर्य की तरफ मुख करके रखना पड़ता है तथा बार-बार सैट करना पड़ता है। इनका प्रयोग रोटी पकाने के लिए नहीं किया जा सकता ।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

ठीक/गलत

  1. पानी गर्म करने के लिए सौर हीटर होता है।
  2. सौर-कुकर भोजन पकाने के काम आता है।
  3. पारम्परिक ऊर्जा स्रोत असीमित हैं।

उत्तर-

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
पारम्परिक ऊर्जा स्रोत हैं—
(क) कोयला
(ख) वायु
(ग) पानी
(ग) सूर्य।
उत्तर-
(क) कोयला

प्रश्न 2.
गैर-पारम्परिक ऊर्जा स्रोत हैं—
(क) बायोगैस
(ख) सौर ऊर्जा
(ग) रसायनिक ऊर्जा
(घ) सभी ठीक
उत्तर-
(घ) सभी ठीक

प्रश्न 3.
सोलर ड्रायर में सुखाई जाने वाली सब्जियां हैं—
(क) पालक
(ख) मेथी
(ग) मिर्च
(घ) सभी ठीक
उत्तर-
(घ) सभी ठीक

रिक्त स्थान भरें

  1. बायोगैस ……………. स्रोत है।
  2. सोलर लालटेन एक ……………. लाइट है।
  3. सोलर वाटर हीटर ……….. प्रकार के होते हैं।

उत्तर-

  1. गैर-पारम्परिक,
  2. एमरजैंसी,
  3. दो।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 4 सौर-ऊर्जा

सौर-ऊर्जा PSEB 8th Class Agriculture Notes

  • प्राकृतिक ऊर्जा के स्रोतों को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है-परम्परागत तथा गैर-परम्परागत ऊर्जा स्रोत।
  • परम्परागत स्रोत प्रकृति में सीमित हैं। यह हैं-कोयला, बिजली, पैट्रोलियम पदार्थ आदि।
  • गैर-परम्परागत ऊर्जा स्रोत हैं-बायोगैस, सौर-ऊर्जा, रासायनिक ऊर्जा आदि।
  • सूर्य की किरणों से सोलर (सौर) सैल के द्वारा बिजली पैदा की जा सकती है।
  • सोलर (सौर) ड्रायर की सहायता से सब्जियों, फलों को सुखाया जाता है।
  • सोलर (सौर) ड्रायर दो प्रकार के होते हैं—पारिवारिक प्रयोग के लिए, व्यापारिक प्रयोग के लिए।
  • सोलर (सौर) कुकर से सूर्य के प्रकाश में भोजन पकाया जा सकता है।
  • पानी गर्म करने के लिए सोलर हीटर (सौर-जल तापक) होते हैं।
  • पानी गर्म करने वाले सोलर हीटर दो प्रकार के हैं-थर्मोसाइफन सोलर वाटर हीटर, स्टोरेज़ कम-कलैक्टर सोलर वाटर हीटर।
  • सोलर (सौर) लालटैन एमरजैंसी लाइट होती है इसको सूर्य के प्रकाश में चार्ज किया जाता है तथा इसे 3-4 घंटे तक प्रयोग किया जा सकता है।
  • सूर्य प्रकाश से सोलर होम लाइटिंग सिस्टम तथा सोलर स्ट्रीट लाइट आदि भी चलते हैं।
  • सोलर वाटर पंप (सौर जल पम्प) 35-40 फुट पानी के स्तर से पानी निकालने के लिए प्रयोग होते हैं।

PSEB 8th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 खेल भावना

Punjab State Board PSEB 8th Class Welcome Life Book Solutions Chapter 7 खेल भावना Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Welcome Life Chapter 7 खेल भावना

Welcome Life Guide for Class 8 PSEB खेल भावना InText Questions and Answers

बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
बढ़िया खेल भावना सीखने का सही समय कौन-सा है?
उत्तर-
बढ़िया खेल भावना अमूल्य गुण है जिसे हमें अपने जीवन के आरम्भिक दिनों में सीखना चाहिए।

प्रश्न 2.
जब हम हार जाएं तो क्या हमें चिल्लाना चाहिए?
उत्तर-
नहीं, जब हम हार जाएं तो हमें चिल्लाना नहीं चाहिए।

प्रश्न 3.
यदि विरोधी खिलाड़ी जीत जाए तो क्या हमें उसे बधाई देनी चाहिए?
उत्तर-
हाँ, हमें विरोधी खिलाड़ी को जीत की बधाई देनी चाहिए।

PSEB 8th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 खेल भावना

प्रश्न 4.
वास्तव में विजेता कौन है?
उत्तर-
वास्तव में विजेता वह है जो जानता है कि कैसे हारना है, नहीं तो आप जीत कर भी हार जाएंगे।

प्रश्न 5.
क्या जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में शान के साथ हारने और जीतने के लिए हमारे लिए खेल भावना आवश्यक है?
उत्तर-
हाँ, जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में खेल भावना हमारे लिए जीतने और शान से हारने के लिए आवश्यक है।

प्रश्न 6.
क्या हमेशा ईमानदारी हमारे लिए बढ़िया है?
उत्तर-
हाँ, ईमानदारी हमारे लिए हमेशा बढ़िया है।

प्रश्न 7.
क्या हमें हारने वालों का मजाक उड़ाना चाहिए?
उत्तर-
नहीं, हमें हारने वालों का मज़ाक नहीं उड़ाना चाहिए।

प्रश्न 8.
क्या हमें विजेता के साथ लड़ना चाहिए?
उत्तर-
नहीं, हमें विजेता को बधाई देनी चाहिए।

प्रश्न 9.
क्या निर्णय लेने से पूर्व हमें सभी सम्भावित विकल्पों पर विचार करना चाहिए?
उत्तर-
हां, निर्णय लेने से पूर्व हमें सभी सम्भावित विकल्पों पर विचार करना चाहिए।

प्रश्न 10.
क्या हमें हमारी कमजोरी और हार के लिए बहाना बनाना चाहिए?
उत्तर-
नहीं, हमें हमारी कमजोरी और हार के लिए बहाना नहीं बनाना चाहिए।

प्रश्न 11.
क्या प्रत्येक विकल्प/समाधान सम्बन्धी पूर्ण जानकारी एकत्र करना बढ़िया है?
उत्तर-
हाँ, प्रत्येक विकल्प/समाधान सम्बन्धी पूर्ण जानकारी एकत्र करना बढ़िया है।

प्रश्न 12.
क्या हमें लगातार जीत पर अभिमानी बनना चाहिए?
उत्तर-
नहीं, अगर हम लगातार जीत रहे हैं तो हमें अभिमानी नहीं बनना चाहिए क्योंकि भविष्य में हमें हराया भी जा सकता है।

प्रश्न 13.
यदि हम हार जाएं तो क्या हमें प्रेरणाहीन अनुभव करना चाहिए?
उत्तर-
नहीं, यदि हम हार जाएं तो भी हमें प्रेरणाहीन अनुभव नहीं करना चाहिए।

प्रश्न 14.
यदि हम जीतने में असफल हों तो क्या हमें खेल रोक देना चाहिए?
उत्तर-
नहीं, हमें अपनी गलतियों और असफलताओं से सीखना चाहिए और अगली बार जीतने के लिए कठिन प्रयास करना चाहिए।

PSEB 8th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 खेल भावना

प्रश्न 15.
हमें जीत के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर-
हमें जीत के लिए सर्वोत्तम खेलना चाहिए। यदि हमारा खेल सर्वोत्तम नहीं है तो हमें अपने आप को सुधारने का यत्न करना चाहिए।

प्रश्न 16.
यदि हमें लगता है कि रैफरी या अम्पायर का निर्णय हमारे विरुद्ध है तो क्या हमारा रैफरी या अम्पायर से लड़ना उचित है?
उत्तर-
नहीं, हमारा रैफरी या अम्पायर के साथ लड़ना उचित नहीं है चाहे हमें लगता है कि उसका निर्णय हमारे विरुद्ध है।

प्रश्न 17.
क्या सभी परिस्थितियों में हमें खेल के नियमों का पालन करना चाहिए?
उत्तर-
हाँ, हमें सभी परिस्थितियों में खेल के नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए।

प्रश्न 18.
बढ़िया खिलाड़ी की बढ़िया पहचान क्या है?
उत्तर-
शान से हार को स्वीकार करना बढ़िया खिलाड़ी की पहचान है।

प्रश्न 19.
क्या हमें सभी समाधानों के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार करना चाहिए?
उत्तर-
हाँ, हमें सभी समाधानों के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार करना चाहिए।

प्रश्न 20.
क्या हमें जीतने के लिए गलत ढंगों का उपयोग करना चाहिए?
उत्तर-
नहीं, हमें जीतने के लिए गलत ढंगों का उपयोग नहीं करना चाहिए।

छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
बढ़िया खेल भावना को संक्षेप में परिभाषित करें।
उत्तर-
बढ़िया खेल भावना एक अमूल्य गुण है जो विद्यार्थी जीवन के दौरान सीखा जाना चाहिए। यह एक पाठ है जो हम खेल के मैदान में सीखते हैं परन्तु जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में हमारा मार्गदर्शन करता है।

प्रश्न 2.
बढ़िया खेल भावना दिखाने के लिए हमें क्या चाहिए?
उत्तर-
बढ़िया खेल भावना दिखाने के लिए हमें यह करना चाहिए

  1. हमें शान के साथ हार को स्वीकार करना चाहिए।
  2. हमें हारने वाले व्यक्ति का मज़ाक नहीं उड़ाना चाहिए।
  3. हमें हमारी हार के लिए बहाने नहीं बनाने चाहिए।
  4. हमें हमारी हार की डींग हांकनी चाहिए।

प्रश्न 3.
हार के पश्चात् आपको अपनी भावनाओं को किस प्रकार प्रकट करना चाहिए?
उत्तर-
हमें जीत और हार को सिक्के के दो पहलुओं की भान्ति लेना चाहिए। जब कभी भी मैच होता है तो केवल एक ही जीत सकता है। जो व्यक्ति बढ़िया खेलता है वही जीतता है। हमें खेलते समय सोचना चाहिए कि हमने कोई गलती की है जिसके कारण हमें हार का सामना करना पड़ा। हमें अपने आप से प्रण करना चाहिए कि अगली बार हम अपने प्रयत्नों में सुधार करेंगे और गलतियों को पुनः नहीं दुहराएंगे ताकि जीत सकें।

प्रश्न 4.
हमें अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए अपने आप से क्या प्रतिज्ञा करनी चाहिए?
उत्तर-
हम अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए निम्नलिखित प्रतिज्ञा कर सकते हैं

  1. हम शान के साथ हार को स्वीकार करेंगे।
  2. हम हमेशा खेल के नियमों का पालन करेंगे।
  3. हम जीत के लिए बढ़िया प्रयत्न करेंगे।
  4. हम जीतने के लिए गलत ढंगों का उपयोग नहीं करेंगे।

PSEB 8th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 खेल भावना

प्रश्न 5.
दो बातें लिखो जो तुम्हें तब करनी चाहिए जब आप (i) जीतते हैं और (ii) हारते हैं।
उत्तर-
जीतने पर मैं

  1. हारने वाले का मजाक नहीं उड़ाऊँगा
  2. मैं घमंडी नहीं बनूंगा और स्नेही जैसे कि सभी के लिए विनीत रहूँगा।

हारने पर मैं

  1. हार को शान से स्वीकार करूँगा
  2. मैं अपने आप में हार के लिए बहाने बनाने के स्थान पर सुधार करने का यत्न करूँगा।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित शब्दों को अच्छी और बुरी खेल भावना में बांटो, ईमानदारी, मज़ाक उड़ाना, बधाई देना, लड़ना, चिल्लाना, हाथ मिलाना, खुशी मनाना, धोखा देना, शोर करना, विनम्रता, आदर, शान्ति, तर्क वितर्क, डींग हांकना, निर्देशों का पालन, आलोचना करना।
उत्तर-
अच्छी खेल भावना-ईमानदारी, बधाई देना, हाथ मिलाना, खुशी मनाना, विनम्रता, आदर, शान्ति, निर्देशों का पालन।
बुरी खेल भावना-मज़ाक उड़ाना, लड़ना, चिल्लाना, धोखा देना, शोर करना, तर्क-वितर्क, डींग हांकना, आलोचना करना।

बड़े उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
व्यक्ति के जीवन में खेल भावना के महत्त्व का वर्णन करें।
उत्तर-
खेल भावना एक गुण है जो न केवल हमें अच्छा खिलाड़ी बनाती है बल्कि हमें अच्छा व्यक्ति बनने में सहायता करती है।

  1. अच्छी खेल भावना हमें सिखाती है कि सामुदायिक कार्य हमेशा व्यक्तिगत यत्नों से बढ़िया होता है।
  2. अच्छी खेल भावना हमें नैतिकता सिखाती है।
  3. अच्छी खेल भावना हमें सबसे शान्त और विनीत रहना सिखाती है चाहे हम जीत न पाएं।
  4. अच्छी खेल भावना हमें सभी परिस्थितियों में अनुशासित रहना सिखाती है।
  5. अच्छी खेल भावना हमें सिखाती है कि हमें जीत पर दूसरों को बधाई देना और हारने वालों का कभी भी मज़ाक नहीं उड़ाना चाहिए।
  6. अच्छी खेल भावना हमें आत्म-विश्लेषण करने और अपने आप को सुधारने के लिए यत्न करने में सहायता करती है।

प्रश्न 2.
अच्छे खिलाड़ी में कौन-कौन से गुण होते हैं?
उत्तर-
अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए इन गुणों की आवश्यकता होती है

  1. आत्म-विश्वास
  2. आत्म-अनुशासन और आत्म-नियन्त्रण
  3. लक्ष्य का होना
  4. सम्मिलित कार्य
  5. बढ़िया समय प्रबन्ध
  6. लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करना और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अच्छे यत्न करना
  7. अपनी और दूसरों की उन्नति के लिए कार्य करने की भावना
  8. हार का सामना करने का साहस और कभी साहस न छोड़ना।

प्रश्न 3.
अच्छा खिलाड़ी बनने के क्या लाभ हैं?
उत्तर-
अच्छा खिलाड़ी बनने के निम्नलिखित लाभ हैं

  1. हम अच्छे खिलाड़ी बनकर स्वस्थ और बलवान ही नहीं बनते बल्कि हम अच्छे व्यक्ति बनते हैं।
  2. यदि हम अच्छे खिलाड़ी बनते हैं तो हम अच्छे और बुरे समय का सामना करना सीखते हैं। हम कठिन परिस्थितियों में शांत बने रहना भी सीखते हैं।
  3. हम दूसरों की सफलता में खुश होना सीखते हैं।
  4. हम घमण्डी और बेईमान बनना नहीं सीखते।
  5. हम दूसरों की खुशी के लिए त्याग करना सीखते हैं।
  6. हम सबसे प्यार और सम्मान करना शुरू कर देते हैं।
  7. हम उन्नति करने वाले बनते हैं और उन्नति करना कभी बन्द नहीं करते और प्रगतिशील रहते हैं।

प्रश्न 4.
दी गई स्थिति का विश्लेषण करो और पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दें।
आप क्रिकेट के खिलाड़ी हो। अन्तर-स्कूल खेल प्रतियोगिता में, आपकी टीम का फाईनल मैच चल रहा है। यह मैच की अन्तिम गेंद है। आपके कोच को एक खिलाड़ी को मैदान में भेजना है। उसने आप पर विश्वास न करके दूसरे खिलाड़ी को भेज दिया। यदि आपका साथी खिलाड़ी चार दौड़ बनाने के योग्य है तो आप जीत जाओगे। परन्तु वह आऊट हो गया और आप मैच हार गए। अपनी भावनाओं और परिस्थितियों को दर्शाते हुए बताओ कि आप निम्न व्यक्तियों को क्या कहोगे?

  1. अपने साथी खिलाड़ी को
  2. कोच को
  3. विजेता टीम के कप्तान को
  4. अपने मित्रों को
  5. परिजनों को।

उत्तर-
ऊपर दी गई स्थिति को पढ़ने के पश्चात् प्रश्नों के मेरे उत्तर निम्नानुसार हैं

  1. अपने साथी खिलाड़ी से-मैं अपने साथी खिलाड़ी का मज़ाक नहीं उड़ाऊँगा जो जीतने में हमारी सहायता न कर सका। मैं उसका हौंसला बढ़ाऊँगा और उसे भविष्य में बढ़िया करने के लिए उत्साहित करूँगा।
  2. कोच को-मैं अपने कोच का अनादर नहीं करूंगा और कहूंगा कि यदि मैं बिना किसी स्कोर के आऊट हो जाता। अतः दूसरे व्यक्ति को भेजने का उसका निर्णय समय की मांग थी।
  3. विजेता टीम के कप्तान को-मैं विजेता टीम के कप्तान को बधाई दूंगा कि आपकी टीम ने हमारी टीम से अच्छा खेला।
  4. अपने मित्रों को-मैं अपने मित्रों और साथी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाऊंगा कि आज का दिन हमारा नहीं था। हम अच्छा खेलें परन्तु भाग्य ने हमारा साथ नहीं दिया। हम अवश्य ही अगला मैच जीतेंगे।
  5. परिजनों को-मैं अपने परिजनों को कहूंगा कि हमारी टीम ने अच्छा खेला परन्तु हम हार गए। हम आत्मनिरीक्षण करेंगे और अपनी कमियों को सुधारेंगे ताकि अगली बार जीत सकें।

PSEB 8th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 खेल भावना

वस्तनिष्ठ प्रश्न

बहविकल्पीय प्रश्न:

प्रश्न 1.
विद्यार्थी जीवन के समय कौन-सा गुण सीखना चाहिए?
(क) बहस करना
(ख) जीतना
(ग) बढ़िया खेल भावना
(घ) ये सभी।
उत्तर-
(ग) बढ़िया खेल भावना।

प्रश्न 2.
वह कौन-सी शिक्षा है जो हम खेल के मैदान में सीखते हैं परन्तु जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में हमारा नेतृत्व करती है?
(क) बढ़िया खेल भावना
(ख) जीतना
(ग) लड़ना
(घ) ये सभी।
उत्तर-
(क) बढ़िया खेल भावना।

प्रश्न 3.
बढ़िया खिलाड़ी वह है जो
(क) केवल जीतने के लिए खेलता है।
(ख) हार को खेल के भाग के अतिरिक्त स्वीकार करता है।
(ग) बदलापूर्ण सोच रखता है।
(घ) ये सभी सही हैं।
उत्तर-
(ख) हार को खेल के भाग के अतिरिक्त स्वीकार करता है।

प्रश्न 4.
वास्तविक विजेता जानता है कि किसे स्वीकार करना है?
(क) चुनौतियों को
(ख) आत्म-प्रशंसा को
(ग) दूसरों के क्रोध को
(घ) हार को।
उत्तर-
(घ) हार को।

प्रश्न 5.
हमें खेलना चाहिए और खेल को जीतने का कैसे यत्न करना चाहिए?
(क) धोखा दिए बिना
(ख) किसी भी कीमत पर
(ग) दोनों (क) तथा (ख) सही हैं
(घ) कोई भी सही नहीं है।
उत्तर-
(क) धोखा दिए बिना।

प्रश्न 6.
बढ़िया खिलाड़ी हमेशा हारी हुई टीम के यत्नों की प्रशंसा करता है।
(क) सही
(ख) ग़लत
(ग) कभी-कभी सही और कभी-कभी गलत
(घ) कभी भी सही नहीं।
उत्तर-
(क) सही।

PSEB 8th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 खेल भावना

प्रश्न 7.
……….. से हारना और …….. से जीतना खेल भावना के मुख्य लक्ष्य हैं।
(क) नम्रता, नम्रता
(ख) नम्रता, सम्मान
(ग) सम्मान, नम्रता
(घ) सम्मान, सम्मान।
उत्तर-
(ग) सम्मान, नम्रता।

प्रश्न 8.
बढ़िया खिलाड़ी
(क) कभी भी अपनी असफलता के लिए बहाना नहीं बनाता बल्कि अपनी जीत की डींग हांकता है।
(ख) अपनी जीत की कभी डींग नहीं हांकता बल्कि अपनी हार के लिए बहाना बनाता है।
(ग) अपनी हार के लिए न तो बहाना बनाता है और न ही जीत पर डींग हांकता है।
(घ) कोई भी सही नहीं।
उत्तर-
(ग) अपनी हार के लिए न तो बहाना बनाता है और न ही जीत पर डींग हांकता है।

प्रश्न 9.
बढ़िया खिलाड़ी वह है जो
(क) अपनी और विरोधी टीम के प्रति स्नेह और सम्मान रखता है।
(ख) केवल अपनी टीम के प्रति स्नेह और सम्मान रखता है।
(ग) केवल विरोधी टीम के प्रति स्नेह और सम्मान रखता है।
(घ) कभी भी अपनी या विपक्षी टीम के प्रति स्नेह और सम्मान नहीं रखता।
उत्तर-
(क) अपनी और विरोधी टीम के प्रति स्नेह और सम्मान रखता है।

प्रश्न 10.
कथन क : बढ़िया खिलाड़ी अपनी और विपक्षी टीम के प्रति स्नेह और सम्मान रखता है।
कथन ख : एक व्यक्ति जो अपनी हार के लिए कभी बहाना नहीं बनाता और कभी अपनी जीत की डींग नहीं हांकता। निम्न विकल्पों में से कौन-सा सही है?
(क) कथन क सही है और कथन ख गलत है
(ख) कथन क गलत है और कथन ख सही है
(ग) दोनों कथन सही हैं
(घ) इनमें से कोई भी नहीं।
उत्तर-
(ग) दोनों कथन सही हैं।

प्रश्न 11.
निम्न में से कौन-सा बढ़िया खिलाड़ी का लक्षण नहीं है?
(क) विजेता टीम को मुबारकबाद देना
(ख) हारी हुई टीम का मज़ाक उड़ाना
(ग) किसी भी कीमत पर जीतना
(घ) खेल के नियमों की पालना न करना।
उत्तर-
(ख) हारी हुई टीम का मजाक उड़ाना।

प्रश्न 12.
खेल में हम सब को क्या करना चाहिए?
(क) खेल को बढ़िया खिलाड़ी की भांति खेलना चाहिए
(ख) बढ़िया खिलाड़ी के साथ खेलना चाहिए
(ग) खेल के नियमों का पालन करना चाहिए
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

PSEB 8th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 खेल भावना

रिक्त स्थान भरो:

  1. बढ़िया खिलाड़ी हमेशा ……………. अपनी टीम के प्रत्येक सदस्य के साथ खेलता है।
  2. बढ़िया खिलाड़ी हमें संयमी बनाता है और हमारे व्यवहार को …………… नियंत्रित करता है।
  3. सम्मान से हारना और ……………… से जीतना खेल भावना का मुख्य बिन्दु है।
  4. बढ़िया खिलाड़ी कभी भी अपनी हार के लिए …………… नहीं बनाता।
  5. बढ़िया खिलाड़ी अपनी जीत की ……………… कभी नहीं हांकता।
  6. बढ़िया खिलाड़ी हमेशा अपनी और विपक्षी टीम के लिए ……………….. और सम्मान रखता है।
  7. किसी भी कीमत पर जीतना ………….. खिलाड़ी का लक्षण नहीं है।
  8. ………………… से जीतना खेल भावना के विरुद्ध है।
  9. बढ़िया खिलाड़ी नियमों की …………… द्वारा दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करता है।
  10. हमें जीत और ……. को सिक्के के दो पहलुओं की भांति समझना चाहिए।

उत्तर-

  1. सहकारिता से
  2. अनुशासित
  3. नम्रता
  4. बहाना
  5. डींग
  6. स्नेह
  7. बढ़िया
  8. धोखे
  9. पालना
  10. हार।

सही/ग़लत:

  1. हमें किसी भी कीमत पर जीतने के लिए खेलना चाहिए।
  2. धोखे से जीतना और दूसरों को दु:खी करना बढ़िया समझा जाता है।
  3. हमें दूसरी टीम के खिलाड़ियों के प्रति स्नेह और सम्मान नहीं रखना चाहिए।
  4. हमें खेल के नियमों का पालन तब तक करना चाहिए जब तक हम जीत नहीं जाते।
  5. हमें विपक्षी टीम के खिलाड़ियों के प्रति नहीं परन्तु अपनी टीम के सदस्यों के प्रति भी आक्रमक होना चाहिए।
  6. बढ़िया खिलाड़ी टीम की प्राप्ति से ज्यादा व्यक्तिगत प्राप्ति को पहल देता है।
  7. बढ़िया खिलाड़ी कभी भी अपनी असफलता के लिए विभिन्न बहाने नहीं बनाता और न ही अपनी जीत की डींग हांकता है।
  8. एक व्यक्ति जो अपनी टीम के साथ सहकारिता के साथ खेलता है, ईमानदारी से पूर्ण समर्पण के साथ नियमों का पालन करता है, वास्तविक विजेता है।
  9. हमें दूसरे खिलाड़ियों के साथ लड़ना चाहिए या खेलते समय अभद्र भाषा का उपयोग करना चाहिए।
  10. जब हार निश्चित हो तब भी हमें खेल खत्म करना चाहिए।

उत्तर-

  1. ग़लत
  2. ग़लत
  3. ग़लत
  4. ग़लत
  5. ग़लत
  6. ग़लत
  7. सही
  8. सही
  9. ग़लत
  10. सही।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 11 फलों एवम् सब्जियों से अचार, मुरब्बे एवम् शर्बत बनाना

Punjab State Board PSEB 8th Class Agriculture Book Solutions Chapter 11 फलों एवम् सब्जियों से अचार, मुरब्बे एवम् शर्बत बनाना Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Agriculture Chapter 11 फलों एवम् सब्जियों से अचार, मुरब्बे एवम् शर्बत बनाना

PSEB 8th Class Agriculture Guide फलों एवम् सब्जियों से अचार, मुरब्बे एवम् शर्बत बनाना Textbook Questions and Answers

(अ) एक-दो शब्दों में उत्तर दें—

प्रश्न 1.
भारत में फलों एवम् सब्जियों की कुल उपज कितनी है ?
उत्तर-
भारत का फलों तथा सब्जियों की उपज के हिसाब से दुनिया में दूसरा स्थान है

प्रश्न 2.
पंजाब में सब्जियों की वार्षिक उपज कितनी है ? एवम् इसके अन्तर्गत कितना क्षेत्रफल है ?
उत्तर-
सब्जियों की उपज 40.11 लाख टन है तथा इसकी काश्त के अन्तर्गत क्षेत्रफल 203.7 हज़ार हैक्टेयर है।

प्रश्न 3.
पंजाब में फलों की वार्षिक उपज कितनी है एवम् इसके अन्तर्गत कितना क्षेत्रफल है ?
उत्तर-
फलों की पैदावार 15.41 लाख टन है तथा इनकी कृषि के अन्तर्गत क्षेत्रफल 76.5 हज़ार हैक्टेयर है।

प्रश्न 4.
नींबू के आचार में कितने प्रतिशत नमक पाया जाता है ?
उत्तर-
\(\frac{1}{5}\) भाग अर्थात् 20%.

प्रश्न 5.
टमाटरों की चटनी में कौन-सा प्रिज़रवेटिव (परिरक्षक) कितनी मात्रा में डाला जाता है ?
उत्तर-
सोडियम बैन्जोएट की 700 मि० ग्राम मात्रा को 1 किलो के हिसाब से।

प्रश्न 6.
आम के शर्बत में कौन-सा परिरक्षक कितनी मात्रा में डाला जाता है ?
उत्तर-
एक किलो आम के गुद्दे के लिए 2.8 ग्राम पोटाशियम मैटावाइसल्फाइट प्रिजेरवेटिव डाला जाता है।

प्रश्न 7.
पंजाब के मुख्य फल का नाम बताएं।
उत्तर-
पंजाब में किन्नू की कृषि सभी फलों से अधिक होती है। इसके लिए मुख्य फल किन्नू है।

प्रश्न 8.
आंवले का मुरब्बा बनाने के लिए आँवलों को कितने प्रतिशत नमक के घोल में रखा जाता है ?
उत्तर-
2 प्रतिशत सादा नमक के घोल में।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 11 फलों एवम् सब्जियों से अचार, मुरब्बे एवम् शर्बत बनाना

प्रश्न 9.
भारत में फलों की वार्षिक उपज कितनी है ?
उत्तर-
लगभग 320 लाख टन से अधिक।

प्रश्न 10.
भारत में सब्जियों की वार्षिक उपज कितनी है ?
उत्तर-
लगभग 700 लाख टन से अधिक।

(आ) एक-दो वाक्यों में उत्तर दें—

प्रश्न 1.
सब्ज़ियों एवम् फलों के कौन-कौन से पदार्थ बनाए जाते हैं ?
उत्तर-
फलों तथा सब्जियों से शर्बत, जैम, अचार, चटनी आदि पदार्थ बनाए जाते हैं; जैसे-नींबू का शर्बत, आंवले का मुरब्बा, टमाटर की चटनी (कैचअप), सेब का जैम आदि।

प्रश्न 2.
फल एवम् सब्जियों के संसाधन के किसानों को क्या लाभ हैं ?
उत्तर-
फलों तथा सब्जियों के संसाधन के नीचे लिखे लाभ हैं—

  1. इनकी तुड़वाई, कटाई, स्टोर करते समय दर्जाबंदी करते समय, ढुलाई आदि कार्यों में उपज की बहुत हानि होती है। इस हानि को संसाधन करके घटाया जा सकता है। यह हानि लगभग 30-35% होता है।
  2. संसाधन किए पदार्थ से अधिक आय प्राप्त की जा सकती है।

प्रश्न 3.
टमाटर के रस एवम् चटनी में क्या अंतर है ?
उत्तर-
टमाटर के रस में केवल टमाटर, चीनी तथा नमक ही होते हैं तथा यह पतला होता है। टमाटरों की चटनी में टमाटर के अलावा प्याज, लहसुन, मिर्च तथा अन्य मसाले भी होते हैं तथा यह सांद्र होता है।

प्रश्न 4.
फल एवम् सब्ज़ियों को सुखाने के कौन-कौन से ढंग हैं ?
उत्तर-
फलों एवम् सब्जियों को धूप में तथा सोलर ड्रायर की सहायता से सुखाया जाता है। व्यापारिक स्तर पर मशीनी यूनिट लगाने पड़ते हैं।

प्रश्न 5.
फल एवम् सब्जियों को किस तापमान पर सुखाया जाता है और क्यों ?
उत्तर-
साधारणत: 50 से 70 डिग्री सैल्सियस तापमान पर सुखाया जाता है। शुरू में सुखाने के लिए 70 डिग्री तथा अंतिम समय पर 50 डिग्री तापमान पर सुखाया जाता है।

प्रश्न 6.
आंवले के मुरब्बे में कितनी चीनी डाली जाती है और क्यों ?
उत्तर-
एक किलो आंवले में कुल एक किलो चीनी डाली जाती है। एक तो यह मिठास पैदा करती है तथा अधिक चीनी प्रिजेरवेटिव का काम भी करती है तथा आंवले के मुरब्बे को कई माह तक संभाल कर रखने में सहायक है।

प्रश्न 7.
टमाटर का रस बनाने की विधि लिखो।
उत्तर-
एलमीनीयम या स्टील के बर्तन में डालकर पके टमाटरों को उबाल लें। उबले हुए टमाटरों का रस निकाल लें। फिर रस को 0.7 प्रतिशत नमक, 4 प्रतिशत चीनी, 0.02 प्रतिशत सोडियम बैन्जोएट तथा 0.1 प्रतिशत सिट्रिक अमल मिला कर अच्छी तरह उबाल लें। रस को साफ बोतलों में भर कर अच्छी तरह हवा बंद ढक्कन लगा दें। गर्म बन्द बोतलों को पहले उबलते पानी में 20 मिन्टों के लिए उबालें तथा फिर थोड़ा-थोड़ा ठण्डा पानी डाल कर ठण्डा करें। इस रस को ठण्डा करके पीने के लिए, सब्जी में टमाटरों के स्थान पर डालने तथा सूप आदि बनाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है।

प्रश्न 8.
नींबू, आम एवम् जौं के शर्बत में कितनी-कितनी मात्रा में कौन-सा प्रिज़रवेटिव डाला जाता है ?
उत्तर-
नींबू के शर्बत में 1 किलो नींबू का रस होने पर 3.5 ग्राम पोटाशियम मैटावाइसल्फेट के घोल का प्रयोग किया जाता है।
आम के शर्बत में एक किलो आम के गुद्दे के लिए 2.8 ग्राम पोटाशियम मैटावाइसल्फाइट मिलाया जाता है।
नींबू, जौ के शर्बत में भी 3 ग्राम पोटाशियम मैटावाइसल्फाइट डाला जाता है।

प्रश्न 9.
भारत की फलों एवम् सब्जियों की उपज में सबसे विलक्षण विशेषता क्या है ?
उत्तर-
फलों तथा सब्जियों को संसाधन करके कई प्रकार के पदार्थ बनाए जाते हैं ; जैसे-शर्बत, चटनी, जैम, मुरब्बा आदि। कुछ उदाहरण हैं-नींबू का शर्बत, आम का शर्बत, सत्तु का शर्बत, मालटे, संगतरे का शर्बत, टमाटरों का रस, नींबू का अचार, आम का अचार, आंवले का अचार, गाजर का अचार, नींबू, हरी मिर्च तथा अदरक का अचार, टमाटरों की चटनी, आंवले का मुरब्बा, सेब का जैम आदि।।

प्रश्न 10.
फल एवम् सब्जियों की पैकिंग के क्या ढंग हैं ?
उत्तर-
फल एवम् सब्जियों को उनके प्रकार के अनुसार लकड़ी की पेटियों, बांस की टोकरियों, बोरियों, प्लास्टिक के क्रेट, गत्ते के डिब्बे, सरिक/कलिंग फिल्मों का प्रयोग करके पैक किया जाता है।

(इ) पाँच-छः वाक्यों में उत्तर दें—

प्रश्न 1.
पंजाब में फल एवम् सब्जियों की कृषि पर टिप्पणी लिखें।
उत्तर-
पंजाब में फलों तथा सब्जियों की कृषि करने की बहुत संभावनाएं हैं। फलों के बाग एक बार लगाकर तथा कई-कई वर्षों तक उपज देते रहते हैं। सब्जियां कम समय में ही तैयार हो जाती हैं तथा उपज बेच कर लाभ लिया जा सकता है। पंजाब में फलों की कृषि के अधीन क्षेत्रफल 78 हज़ार हैक्टेयर है तथा इससे 14 लाख टन पैदावार हो रही है। इसी तरह सब्जियों की कृषि के अधीन क्षेत्रफल 109 हज़ार हैक्टेयर है तथा इससे 36 लाख टन पैदावार होती है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 300 ग्राम सब्जियां तथा 80 ग्राम फलों की आवश्यकता होती है। यह तथ्य भारतीय मैडीकल खोज संस्था के अनुसार है। जब कि भारत में अभी केवल 30 ग्राम फल तथा 80 ग्राम सब्जियां ही प्रति व्यक्ति हिस्से आती हैं। इस लिए सारे भारत में तथा पंजाब में भी सब्जियों तथा फलों की अधिक कृषि करने की आवश्यकता है।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 11 फलों एवम् सब्जियों से अचार, मुरब्बे एवम् शर्बत बनाना

प्रश्न 2.
फल एवम् सब्जियों के संसाधन की क्या महत्ता है?
उत्तर-
फलों तथा सब्जियों के संसाधन के निम्नलिखित लाभ हैं—

  1. इनकी तुड़वाई, कटाई, स्टोर करते समय दर्जाबंदी करते समय, ढुलाई आदि कार्यों में उपज की बहुत हानि होती है। इस हानि को प्रोसेसिंग करके कम किया जा सकता है। यह हानि लगभग 30-35% होती है।
  2. संसाधन किए पदार्थों से अधिक आय प्राप्त की जा सकती है। केवल 2% उपज को ही पदार्थ बनाने के लिए संसाधन की जाती है। बिना मौसम प्राप्ति तथा भण्डारीकरण करने के लिए फलों तथा सब्जियों के संसाधन की बहुत आवश्यकता है ताकि इस व्यवसाय को छोटे तथा बड़े स्तर पर अपना कर अधिक कमाई की जा सके। संसाधन करके बनाए गए पदार्थ हैं-शर्बत, जैम, अचार, चटनी आदि।

प्रश्न 3.
भारत में फल एवम् सब्जियों की उपज पर नोट लिखो।
उत्तर-
भारत फलों तथा सब्जियों की पैदावार के हिसाब से दुनिया में दूसरे स्थान पर है। सब्जियों की फसल थोड़े समय में तैयार हो जाती है तथा वर्ष में दो से चार फसलें मिल जाती हैं। पैदावार अधिक होती है तथा कमाई भी अधिक होती है तथा प्रतिदिन हो जाती है। फलों की कृषि करने के लिए बाग लगाए जाते हैं जो कई वर्षों तक थोड़ी संभाल, देख रेख पर ही अच्छी उपज दे देते हैं। भारत में फलों तथा सब्जियों की पैदावार काफी हो रही है, परन्तु बढ़ती जन-संख्या के कारण इनकी मांग पूरी नहीं हो सकती, इसलिए इन फलों तथा सब्जियों की पैदावार को बढ़ाने की बहुत आवश्यकता है।

प्रश्न 4.
भारत में फलों एवम् सब्जियों का प्रसंस्करण कैसे किस स्तर पर किया जाता है ?
उत्तर-
भारत में फलों तथा सब्जियों का प्रसंस्करण छोटे स्तर से लेकर बड़े व्यापारिक स्तर पर किया जाता है। फलों तथा सब्जियों की पैदावार में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है। परन्तु कुल उपज के केवल 2% को ही तैयार पदार्थ बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसलिए भारत में फलों तथा सब्जियों के प्रसंस्करण की तरफ विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। किसान गांव स्तर पर इनका प्रसंस्करण करके अच्छा लाभ ले सकते हैं तथा कई बड़ी कम्पनियों के साथ संबंध बनाए जा सकते हैं तथा अपनी उपज को प्रसंस्करण के लिए भी दे सकते हैं।

प्रश्न 5.
फल एवम् सब्जियों की खराबी के क्या कारण हैं ?
उत्तर-
सब्जियों तथा फलों की खराबी के कई कारण हैं। सब्जियां तथा फलों की तुड़वाई, कटाई, इनको भण्डार करना, इनकी दर्जाबंदी करना, इनकी डिब्बाबंदी करना तथा ढुलाई करना ऐसे कई काम हैं जो सब्जियों तथा फलों के खेत से हमारे घर तक पहुंचने के समय किए जाते हैं। इन कार्यों में फलों तथा सब्जियों की 30-35% हामि हो जाती है।
भण्डार किए फलों तथा सब्जियों को कोई बीमारी या कीड़े-मकौड़े भी खराब कर सकते हैं। कई बार सूक्ष्म जीव तथा उल्लियां भी उपज को खराब करती हैं। कई पक्षी या जानवर फलों आदि को वृक्षों पर ही कुतर देते हैं। इस तरह सब्जियों तथा फलों की खराबी के भिन्न-भिन्न कारण हैं।

Agriculture Guide for Class 8 PSEB फलों एवम् सब्जियों से अचार, मुरब्बे एवम् शर्बत बनाना Important Questions and Answers

बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
आम का अचार कितने सप्ताह में तैयार हो जाता है ?
उत्तर-
2-3 हफ्तों में।

प्रश्न 2.
सब्जियों को धूप में सुखाना चाहिए या छाया में ?
उत्तर-
धूप में।

प्रश्न 3.
सेब को सुरक्षित रखने की एक विधि बताओ।
उत्तर-
सेब का मुरब्बा, जैम आदि।

प्रश्न 4.
कुल उपज के कितने प्रतिशत की प्रोसेसिंग की जा रही है ?
उत्तर-
2%.

प्रश्न 5.
पोटाशियम मैटावाइसल्फाइट का क्या काम है ?
उत्तर-
यह एक प्रिज़ेरवेटिव है।

प्रश्न 6.
नींबू का अचार कितने दिनों में तैयार हो जाता है ?
उत्तर-
2-3 सप्ताह में।

प्रश्न 7.
आम के अचार में कौन-सा तेल प्रयोग होता है ?
उत्तर-
सरसों का तेल।

प्रश्न 8.
एक किलो गाजर के आचार के लिए कितने ग्राम सरसों का तेल ठीक है ?
उत्तर-
250 ग्राम।

इस छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
नींबू का शर्बत बनाने का तरीका बताओ।
उत्तर-
बाज़ार से सस्ते नींबू खरीद लेने चाहिएं तथा इनका शर्बत बनाकर महंगे दाम पर बेचा जा सकता है। शर्बत बनाने के लिए नींबू निचोड़ कर इनका रस निकालकर चीनी के बर्तन में रख लो। चीनी का घोल बनाने के लिए 1 लिटर पानी में दो किलो चीनी डालकर गर्म करो तथा सारी चीनी घुल जाने के पश्चात् घोल को बारीक तथा साफ़ कपड़े से छानें। ठण्डा होने पर इसमें एक लिटर नींबू का रस तथा 4 ग्राम एसेंस तथा 3.5 ग्राम पोटाशियम मैटाबाइसल्फाइट घोल भी मिला लो। शर्बत को बोतलों में भर लें तथा बोतलों के मुँह को मोम से हवाबन्द कर लो।

प्रश्न 2.
माल्टे अथवा संगतरे का शर्बत कैसे तैयार किया जाता है ?
उत्तर-
माल्टे अथवा संगतरे का शर्बत तैयार करने के लिए ताजे फल लेकर मशीन से इनका रस साफ़-सुथरे बर्तन में निकालो। 2 किलो चीनी तथा 25-30 ग्राम सिट्रिक एसिड को एक लिटर पानी में डालकर गर्म करो तथा घोल को बारीक कपड़े अथवा छननी से छानें। जब घोल ठण्डा हो जाए तो इसमें एक लीटर माल्टे का रस, 2-3 ग्राम एसेंस तथा 5 ग्राम पोटाशियम मैटाबाइसल्फाइट का घोल भी मिलाओ। शर्बत को बोतलों में भरकर बोतलों के मुँह पिघले हुए मोम में डुबो कर हवाबन्द करके सम्भाल लो।

प्रश्न 3.
आम का शर्बत कैसे तैयार किया जाता है ?
उत्तर-
आम का शर्बत बनाने के लिए अच्छी तरह पके हुए रसदार फल लेकर चाकू से इसका गूदा उतार लें। कड़छी आदि से इस गूदे को अच्छी तरह पीस कर बारीक छननी अथवा कपड़े से छान लो। 1.4 किलो चीनी को 1.6 लिटर पानी में डालकर गर्म करो तथा घोल को बारीक कपड़े से छानो। ठण्डा हो जाने पर इसमें एक किलो आम का गूदा तथा 20-30 ग्राम सिट्रिक एसिड मिला दो। इसके बाद इसमें 2-3 ग्राम पोटाशियम मैटाबाइसल्फाइट भी मिला दो। शर्बत को बोतलों में भरकर बोतलों के मुँह को मोम से सील कर दो।

प्रश्न 4.
नींबू तथा जौ का शर्बत कैसे बनाया जाता है ?
उत्तर-
पके हुए नींबू लेकर तथा दो-दो टुकड़ों में काटकर नींबू-निचोड़ से इनका रस निकाल के छान लें। जौ के 15 ग्राम आटे में 0.3 लिटर पानी डालकर लेटी सी बनाएं। 50-60 मिलीलिटर लेटी को एक लिटर पानी में डालकर थोड़ासा गर्म करें, फिर लेटी को छानो तथा ठण्डा होने के लिए रख दो। अतिरिक्त पानी में 1.70 किलो चीनी डालकर गर्म करो तथा फिर घोल को छानो तथा ठण्डा करने के लिए रख दो। अब आटे की लेटी, चीनी के घोल तथा नींबू के 1 लिटर रस को इकट्ठा करके अच्छी तरह मिलाओ। शर्बत में 3.5 ग्राम पोटाशियम मैटाबाइसल्फाइट भी डाल कर मिलाओ। बोतलों में गले तक शर्बत भरकर मोम से बोतलों का मुँह बंद कर दो।

प्रश्न 5.
आम का अचार बनाने का तरीका बताएं।
उत्तर-
पूरे तैयार कच्चे, खट्टे तथा सख्त आम लेकर इन्हें धो लो तथा लम्बी तरफ टुकड़े करके गुठलियां बाहर निकाल लो तथा कटे टुकड़ों को धूप में सुखा लो। फिर अचार के लिए आवश्यक सामग्री इकट्ठी करो जैसे आम के टुकड़े 1 किलो, नमक 250 ग्राम, मेथी 50 ग्राम, सौंफ 65 ग्राम, कलौंजी 30 ग्राम, लाल मिर्च 25 ग्राम तथा हल्दी 30 ग्राम लो। अब टुकड़ों तथा नमक को मिलाओ तथा एक कांच के मर्तबान में डाल दो। बाद में बाकी सामग्री भी डाल दो तथा सरसों का तेल इतनी मात्रा में डालें कि एक पतली सी परत आम. के टुकड़ों के ऊपर आ जाए। फिर मर्तबान को धूप में रख दो, 2-3 हफ्तों में अचार तैयार हो जाएगा।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 11 फलों एवम् सब्जियों से अचार, मुरब्बे एवम् शर्बत बनाना

प्रश्न 6.
आंवले का अचार बनाने का तरीका बताओ।
उत्तर-
1 किलो ताज़ा तथा.साफ़ आंवले लेकर रात भर पानी में डुबो कर रखो। फिर इनको साफ़ कपड़े पर बिछा कर सुखा लो। आंवलों को 100 मिलीलिटर तेल में पाँच मिनट तक पकाओ तथा इनमें 100 ग्राम नमक तथा 50 ग्राम हल्दी डालकर और 5 मिनट के लिए पकाएं, फिर आग से उतार कर इन्हें ठण्डा होने के लिए रख दो, अचार तैयार है। फिर इन्हें साफ़ हवाबन्द बर्तनों में भरकर सम्भाल लें।

प्रश्न 7.
गाजर का अचार कैसे बनता है ?
उत्तर-
एक किलो गाजरों को खुले तथा साफ़ पानी से धोकर इनकी हल्की छील उतार लें। टुकड़े काटकर 2 घण्टे तक सुखा लो। इन कटी हुई गाजरों को कुछ मिनट के लिए 250 ग्राम सरसों के तेल में पकाओ। पकी गाजरों में 100 ग्राम नमक तथा 20 ग्राम लाल मिर्च डाल दो तथा फिर आग से उतार लें। ठण्डा होने पर पिसे हुए 100 ग्राम राई के बीज इसमें मिला दो। अचार तैयार है। इसको बर्तनों में सम्भाल लो।

प्रश्न 8.
फल तथा सब्जियों को तोड़ने के पश्चात् सम्भाल के विषय में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर-
फल तथा सब्जियों को उनके भरे मौसम में सम्भाल कर रख लेना चाहिए। इस तरह करने से फलों तथा सब्जियों को खराब होने से तो बचाया जा सकता है साथ ही उन्हें बे-मौसम में बेचकर मुनाफा भी लिया जा सकता है तथा इनका स्वाद लिया जा सकता है। इसीलिए फल तथा सब्जियों को शर्बत, अचार, मुरब्बा, जैम, जैली, चटनी आदि रूप में सम्भाल लिया जाता है।

प्रश्न 9.
नींबू का अचार तैयार करने की विधि का वर्णन करो।
उत्तर-
अचार डालने के लिए साफ़-सुथरे तथा पके हुए नींबुओं को धोकर साफ़ कपड़े से सुखा लो। जितने नींबू हों उनसे चौथा हिस्सा नमक ले लें। एक किलो नींबू के अचार के लिए 7 ग्राम जीरा, 2 ग्राम लौंग तथा 20 ग्राम अजवाइन लो। प्रत्येक नींबू को एक ही रखते हुए चार-चार हिस्सों में काटो तथा फिर इस मिश्रण को चार-चार हिस्से किए नींबुओं में भर दो। बाकी बची हुई सामग्री मर्तबान में अचार पर डाल दो। नींबुओं को मर्तबान में डालकर धूप में रखकर हिलाते रहें तथा इस तरह 2-3 हफ्ते में आचार तैयार हो जाएगा।

प्रश्न 10.
पोटाशियम मैटावाइस्लफाइट कई पदार्थ बनाने में प्रयोग किया जाता है, इसका महत्त्व बताओ। .
उत्तर-
पोटाशियम मैटावाइसल्फाइट एक प्रिजेरवेटिव का काम करता है। यह तैयार किए पदार्थों को कई महीने तक खराब होने से बचाता है। इस प्रकार हम फलों, सब्जियों से बने पदार्थों का प्रयोग लम्बे समय तक कर सकते हैं। इस तरह तैयार पदार्थों को कई महीनों तक दुकानों पर बेचा जा सकता है।

बड़े उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
नींबू, हरी मिर्च तथा अदरक का अचार कैसे बनाते हैं ?
उत्तर-
हरी मिर्चे, नींबू तथा अदरक को खुले साफ पानी में अच्छी तरह धोकर सुखाने के पश्चात् 250 ग्राम नींबूओं को दो अथवा चार टुकड़ों में काटो, 300 ग्राम अदरक को छीलकर बराबर लम्बे टुकड़ों में काटो, 200 ग्राम हरी मिर्चों में हल्का सा कटाव लगा दें। अब इन सभी को इकट्ठा करके 250 ग्राम नमक डालकर हिलाओ। अब इस सामग्री को खुले मुँह वाले साफ़ मर्तबानों में डालो। बाकी बचे 250 ग्राम नींबूओं का रस निकाल कर नमक वाले नींबू, अदरक तथा हरी मिर्चों पर डाल दो। ध्यान रखें कि यह सारी सामग्री रस से ढकी जाए। मर्तबान को हवा बन्द ढक्कनों से बन्द करके एक सप्ताह धूप में रखें। जब मिर्गों तथा नींबूओं का रंग हल्का भूरा तथा अदरक का रंग गुलाबी हो जाए तो अचार खाने के लिए तैयार है।

प्रश्न 2.
टमाटरों की चटनी कैसे बनाई जाती है ?
उत्तर-
पके टमाटरों को धोने के पश्चात् छोटे-छोटे टुकड़ों में काटो तथा फिर आग पर गर्म कर के छान कर जूस निकाल लें। निम्नलिखित विधि अनुसार अन्य सामग्री इकट्ठी करो टमाटरों का रस (1 लिटर), कटे हुए प्याज (15 ग्राम), कटा हुआं लहसुन (2-3 टुकड़े), बिना सर के लौंग (4-5), काली मिर्च (2-3 मि.), इलायची (2), जीरा (1-2 ग्राम), बिना पिसी जलवत्री (1-2 ग्राम), दालचीनी (टूटी हुई) (3-4 ग्राम); सिरका (40 मिलीलिटर), चीनी (30 ग्राम), नमक (12-15 ग्राम), लाल मिर्च (1-2 ग्राम) अथवा आवश्यकतानुसार।

सिरका, चीनी तथा नमक को छोड़ कर अन्य सारी सामग्री को एक मलमल की पोटली में बांधो। रस में आधी चीनी डालकर इसे धीमी आग पर गर्म करो तथा इसमें मसाले की पोटली रख दो। रस को तब तक गर्म करो जब तक कि आवश्यक गाढ़ापन न आ जाए। इस तरह रस का लगभग आधा हिस्सा ही बाकी बचता है। मसाले वाली पोटली निकालकर इसमें रस निचोड़ दो। अब अतिरिक्त चीनी, नमक तथा सिरका भी इसमें डाल दो। अगर सिरके से पतलापन आ जाए तो थोड़ी देर और गर्म करें, परन्तु अब देर तक इसे आग पर न रखें। गर्म-गर्म चटनी को साफ़ की हुई बोतलों में भर लो।

प्रश्न 3.
सब्जियों को सुखाने के बारे में आप क्या जानते हैं ? किन्हीं चार सब्जियों को सुखाने का तरीका बताओ।
उत्तर-

  1. सब्जी को धोकर इसके चाकू से टुकड़े कर लेने चाहिएं।
  2. सब्जी के टुकड़ों को मलमल के कपड़े में बांध कर 2-3 मिनट तक उबलते पानी में डुबो कर रखो।
  3. उबलते पानी में से निकालने के पश्चात् सब्जी के इन टुकड़ों को 0.25% पोटाशियम मैटाबाइसल्फाइट के घोल (एक लिटर पानी में अढाई ग्राम दवाई) में 10 मिनट तक रखो। इस तरह सब्जी के खराब होने का कोई डर नहीं रहता। एक किलो सब्जी के लिए एक लिटर घोल का प्रयोग करो।
  4. सब्जी को घोल में से निकालकर एल्यूमीनियम की ट्रेओं को सुखाने के लिए रख देना चाहिए।
  5. बाद में सब्जी वाली ट्रेओं को सुखाने के लिए रख देना चाहिए।

सब्जियों को सुखाना—

  1. गाजर-गाजर को छील कर एक सें० मी० मोटे टुकड़े काटकर धूप में तीन दिन के लिए सुखाया जाता है।
  2. प्याज़-प्याज़ को छीलकर साफ करके अच्छी तरह बारीक काट कर धूप में सुखाओ।
  3. लहसुन-इसकी तुरियां (गांठों) को छील कर बारीक-बारीक काटकर दो दिन तक धूप में सुखाओ।
  4. भिण्डी नं0 2 तथा करेला-उन्हें छोटे आकार की होने की सूरत में इनके दोनों सिरे चाकू से उतार दें तथा बारीक काट लें।

फिर उबलते पानी में 6-7 मिनट के लिए ब्लीच तथा फिर 0.25% पोटाशियम मैटाबाइसल्फाइट के घोल से सुधारें तथा दो दिन के लिए धूप में सुखाएं।

प्रश्न 4.
आंवले का मुरब्बा कैसे तैयार किया जाता है ?
उत्तर-
मुरब्बे के लिए बनारसी किस्म के बड़े-बड़े साफ़-सुथरे आंवले ठीक रहते हैं। एक रात के लिए इन्हें 2% सादा नमक के घोल में डुबो कर रखो। आंवलों को अगले दिन इस घोल से निकालकर फिर से 2% नमक के सादा घोल में फिर रात भर के लिए रखो। इसी तरह तीसरे दिन भी करो। चौथे दिन आंवलों को घोल से निकालकर अच्छी तरह धो लो। स्टील के कांटे से फलों में कई स्थानों पर छिद्र कर दें। इन आंवलों को साफ मलमल के कपड़े में बांधो। एक लिटर पानी में 2 ग्राम फिटकड़ी घोल कर बंधे हुए आंवलों को इस पानी में उबालो। इस तरह आंवले अच्छी तरह नर्म हो जाएंगे।
एक किलो फलों के लिए डेढ़ किलो चीनी लो तथा इसमें से आधी चीनी 750 ग्राम को एक लिटर पानी में घोलो। इसे उबालकर मलमल के कपड़े में छान लो। इस चीनी के घोल में उबले हुए आंवले डालो तथा रात भर पड़े रहने दो। अगले दिन चीनी का घोल निकाल लो तथा इसमें बाकी 750 ग्राम चीनी डालकर उबालो। मलमल के कपड़े से उसे छानें। अब इसमें फिर आंवले डाल दें। दो दिन पश्चात् फिर उबालो ताकि चीनी का घोल गाढ़ा हो जाए। फिर ठण्डा करके बर्तन में डालकर सम्भाल लो।

प्रश्न 5.
गाजर का अचार बनाने का तरीका बताएं।
उत्तर-
गाजर को छील कर, धोकर इनके छोटे-छोटे पतले टुकड़े काट लें। इन्हे धूप में सुखा लें। एक किलो गाजर को 250 ग्राम सरसों के तेल में पकाएं। इनमें 100 ग्राम नमक तथा 20 ग्राम लाल मिर्च डालें। ठण्डा होने पर इसमें 100 ग्राम राई पीस कर मिलाएं। बोतल में डाल कर संभाल लें।

प्रश्न 6.
आंवले का अचार तथा मुरब्बा बनाने का ढंग बताएं।
उत्तर-
स्वयं करें।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 11 फलों एवम् सब्जियों से अचार, मुरब्बे एवम् शर्बत बनाना

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

ठीक/गलत

  1. पंजाब में आम की पैदावार सबसे अधिक होती है।
  2. भारत में फलों की वार्षिक पैदावार 500 लाख टन है।
  3. पोटाशियम मैटावाइसल्फाइट एक प्रिज़रवेटिव है।

उत्तर-

बहुविकल्पीय

प्रश्न 1.
पंजाब में कौन-सी सब्जी की पैदावार सबसे अधिक है ?
(क) भिण्डी
(ख) आलू
(ग) पालक
(घ) प्याज़
उत्तर-
(ख) आलू

प्रश्न 2.
निंबू का अचार कितने दिनों में तैयार हो जाता है ?
(क) 2-3 सप्ताह
(ख) 6-7 सप्ताह
(ग) 10 सप्ताह
(घ) 15-16 सप्ताह।
उत्तर-
(क) 2-3 सप्ताह

प्रश्न 3.
एक किलो गाजर के अचार के लिए कितने ग्राम सरसों का तेल ठीक है?
(क) 100 ग्राम
(ख) 250 ग्राम
(ग) 500 ग्राम
(घ) 1000 ग्राम।
उत्तर-
(ख) 250 ग्राम

रिक्त स्थान भरें

  1. पोटाशियम मैटावाइसल्फाइट एक ……………है।
  2. नींबू के अचार में ……………. प्रतिशत नमक डाला जाता है।
  3. पंजाब में …………… की कृषि सभी फलों से अधिक होती है।

उत्तर-

  1. प्रिज़रवेटिव,
  2. 20,
  3. किन्नू।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 11 फलों एवम् सब्जियों से अचार, मुरब्बे एवम् शर्बत बनाना

फलों एवम् सब्जियों से अचार, मुरब्बे एवम् शर्बत बनाना PSEB 8th Class Agriculture Notes

  • भारत में फल तथा सब्जियों की पैदावार बड़े स्तर पर होती है तथा भारत दुनिया में इसलिए दूसरे स्थान पर है।
  • पंजाब में फलों की पैदावार के नीचे 76.5 हज़ार हैक्टेयर क्षेत्रफल है।
  • पंजाब में फलों की पैदावार 15.41 लाख टन है।
  • पंजाब में सब्जियों की पैदावार के लिए 203.7 हज़ार हैक्टेयर क्षेत्रफल है।
  • पंजाब में सब्जियों की पैदावार 36 लाख टन है।
  • पंजाब में फलों में किन्नू की पैदावार सबसे अधिक तथा सब्जियों में आलू की पैदावार सबसे अधिक है।
  • लगभग 2% पैदावार को ही पदार्थ बनाने के लिए प्रोसेस किया जाता है।
  • फलों सब्जियों को भिन्न-भिन्न तरह के पदार्थ बनाने के लिए प्रोसेस किया जाता है।
  • भिन्न-भिन्न पदार्थ जो बनाए जा सकते हैं-नींबू का शर्बत, आम का शर्बत, माल्टे, संगतरे या किन्नू का शर्बत, सत्तु का शर्बत, टमाटरों का रस, नींबू का अचार, आम का अचार, आंवले का अचार, गाजर का अचार, नींबू, हरी मिर्च तथा अदरक, टमाटरों का कैचअप, आंवले का मुरब्बा।
  • गोभी, शलगम, गाजर, आलू, करेला, मेथी, पालक आदि को पतले-पतले टुकड़ों में काट कर सुखा कर रखा जाता है।
  • सुखाने के लिए सोलर ड्रायर का प्रयोग किया जा सकता है।
  • फलों सब्जियों की तुड़ाई या कटाई के बाद प्रोसेसिंग करने से अधिक कमाई की जा सकती है।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 23 स्वतन्त्रता के पश्चात् का भारत

Punjab State Board PSEB 8th Class Social Science Book Solutions History Chapter 23 स्वतन्त्रता के पश्चात् का भारत Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 23 स्वतन्त्रता के पश्चात् का भारत

SST Guide for Class 8 PSEB स्वतन्त्रता के पश्चात् का भारत Textbook Questions and Answers

I. नीचे लिखे प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लिखें:

प्रश्न 1.
संविधान सभा की स्थापना कब हुई तथा इसके कितने सदस्य थे ?
उत्तर-
संविधान सभा की स्थापना 1946 ई० में हुई। इसके 389 सदस्य थे।

प्रश्न 2.
भारतीय संविधान कब पास तथा लागू हुआ ?
उत्तर-
भारतीय संविधान 26 नवम्बर, 1949 ई० को पारित हुआ, तथा 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ।

प्रश्न 3.
देशी रियासतों का एकीकरण करने का श्रेय किसके सिर है ?
उत्तर-
देशी रियासतों का एकीकरण करने का श्रेय सरदार वल्लभ भाई पटेल के सिर है।

प्रश्न 4.
हैदराबाद रियासत को भारत के साथ कैसे शामिल किया गया ?.
उत्तर-
हैदराबाद रियासत को पुलिस कार्रवाही द्वारा भारत के साथ शामिल किया गया। वहां 13 सितम्बर, 1948 को भारतीय पुलिस भेजी गई तथा 17 सितम्बर, 1948 को इस रियासत को भारत संघ में शामिल कर लिया गया।

प्रश्न 5.
जूनागढ़ रियासत को कैसे भारत के साथ शामिल किया गया ?
उत्तर-
जूनागढ़ रियासत का नवाब पाकिस्तान में शामिल होना चाहता था। परन्तु 20 फरवरी, 1948 ई० को वहां जनमत संग्रह हुआ जिसमें जनता ने भारत के साथ मिलने की इच्छा व्यक्त की। इसलिये जूनागढ़ रियासत को भारतीय संघ में शामिल कर लिया गया।

प्रश्न 6.
राज्यों का पुनर्गठन करने के लिए नियुक्त किये गये कमीशन के कितने सदस्य थे ?
उत्तर-
इस कमीशन के 3 सदस्य थे।

प्रश्न 7.
पंचशील के कोई दो सिद्धान्त लिखो।
उत्तर-
(1) शान्तिमय सह-अस्तित्व (2) एक-दूसरे पर आक्रमण न करना।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 23 स्वतन्त्रता के पश्चात् का भारत

प्रश्न 8.
गुट-निरपेक्ष आन्दोलन की पहली कान्फ्रेंस कब तथा कहां हुई ?
उत्तर-
आन्दोलन की पहली कान्फ्रेंस 1961 ई० में बेलग्रेड में हुई।

प्रश्न 9.
गुट-निरपेक्ष आन्दोलन पर नोट लिखो।
उत्तर-
दूसरे विश्व युद्ध के शीघ्र पश्चात् संसार दो विरोधी गुटों में बंट गया था। एक गुट का नेता अमेरिका था। इसे पश्चिमी ब्लॉक कहा जाता था। दूसरे गुट का नेता रूस था। इसे पूर्वी ब्लॉक कहा जाता था। इनके बीच भयंकर शीत युद्ध चलने लगा। नाटो तथा वारसा पैक्ट जैसी सैनिक संधियों तथा समझौतों ने वातावरण को और भी तनावपूर्ण बना दिया। भारत अपनी स्वतन्त्रता की रक्षा के लिए किसी भी गुट में शामिल नहीं होना चाहता था। इसलिए भारत ने दूसरे देशों के साथ मिलकर नान-अलाइंड आन्दोलन शुरू किया। इस आन्दोलन के पितामह पण्डित जवाहर लाल नेहरू, यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति टीटो तथा मिस्र के राष्ट्रपति नासिर थे।
नान-अलाइंड आन्दोलन 1961 ई० में आरम्भ हुआ। यह पंचशील के सिद्धान्तों पर आधारित था। भारत की तरह इसके सभी सदस्य किसी भी शक्ति गुट में शामिल नहीं होना चाहते थे। इसका पहला सम्मेलन 1961 ई० में बेलग्रेड में हुआ। आरम्भ में 25 देश इसके सदस्य थे। परन्तु आज 100 से अधिक देश इसके सदस्य हैं।

प्रश्न 10.
विदेश नीति (भारत की) के बारे में आपका क्या भाव है ?
उत्तर-
किसी देश द्वारा संसार के अन्य देशों के साथ संबंधों के लिए अपनाई गई नीति को उस देश की विदेश नीति कहते हैं। भारत ने स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् शान्तिपूर्ण सह-अस्तित्व के सिद्धान्त पर आधारित विदेश नीति अपनाई है। इसकी मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं –

  1. भारत विश्व के सभी देशों की प्रभुसत्ता तथा स्वतन्त्रता का सम्मान करता है।
  2. भारत इस बात में विश्वास रखता है कि सभी धर्मों, राष्ट्रों तथा जातियों के लोग बराबर हैं।
  3. भारत उन देशों का विरोधी है जिसकी सरकारें रंग, जाति या श्रेणी के आधार पर लोगों के साथ भेद-भाव करती हैं। उदाहरण के लिए भारत दक्षिण अफ्रीका की सरकार का अफ्रीका के मूल निवासियों तथा एशियाई लोगों के साथ भेद-भाव पूर्ण व्यवहार का विरोध करता रहा।
  4. भारत इस बात में भी विश्वास रखता है कि सभी अन्तर्राष्ट्रीय झगड़ों का समाधान शान्तिपूर्ण तरीकों से किया जाना चाहिए।

प्रश्न 11.
साम्प्रदायिकता (भारत में) पर नोट लिखें।
उत्तर-
भारत एक धर्म-निरपेक्ष देश है। यहां संसार के लगभग सभी धर्मों के लोग रहते हैं, जिनके अलग-अलग धार्मिक विश्वास हैं। कुछ लोगों में धार्मिक संकीर्णता के कारण देश में समय-समय पर साम्प्रदायिक दंगे-फसाद होते रहते हैं। इनमें से 2002 ई० में गुजरात में घटित घटना सबसे अधिक भयंकर थी। बहुत से लोगों का विचार है कि सरकार को अल्पसंख्यकों की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसलिये भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने १ दिसम्बर, 2006 ई० को अपने भाषण में कहा था, “हम देश के विकास के फल का एक बड़ा भाग कम संख्या वाले लोगों को देने के लिये योजनाओं में परिवर्तन करने का प्रयास करेंगे।”

प्रश्न 12.
भारत तथा पाकिस्तान के सम्बन्धों का संक्षेप वर्णन करें।
उत्तर-
भारत संसार के सभी देशों विशेषकर अपने पड़ोसी देशों के साथ मित्रतापूर्ण सम्बन्ध स्थापित करने का इच्छुक है। पाकिस्तान भारत का एक महत्त्वपूर्ण पड़ोसी देश है। उसके साथ भारत के सम्बन्धों का वर्णन इस प्रकार है

भारत तथा पाकिस्तान-पाकिस्तान के साथ भारत आरम्भ से ही मित्रतापूर्ण सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयत्न कर रहा है। देशी रियासत कश्मीर (जम्मू एवं कश्मीर) के भारत के साथ विलय को पाकिस्तान ने मान्यता नहीं दी थी। तभी से कश्मीर भारत तथा पाकिस्तान के बीच विवाद का कारण बना हुआ है। कश्मीर समस्या के कारण भारत ने पाकिस्तान के साथ तीन प्रमुख तथा अनेक छोटे-मोटे युद्ध लड़े हैं। इनमें 1999 ई० का कारगिल युद्ध भी शामिल है।

1971 ई० के भारत-पाकिस्तान युद्ध के पश्चात् भारत की प्रधानमन्त्री श्रीमती इन्दिरा गांधी तथा पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री जुल्फीकार अली भुट्टो के बीच 1972 ई० में शिमला में समझौता हुआ। इस समझौते का उद्देश्य भारत और पाकिस्तान के बीच सभी विवादों का शान्तिपूर्वक समाधान करना था। इसी उद्देश्य से भारत के प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा पाकिस्तान प्रधानमन्त्री नवाज़ शरीफ के मध्य लाहौर में समझौता हुआ। कुछ साल पहले दोनों देशों के मध्य बस तथा रेल सेवाएं आरम्भ की गई हैं। इन सेवाओं द्वारा दोनों देशों के लोग एक-दूसरस् के निकट आये हैं। हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री भारत आए और भारत के प्रधानमन्त्री पाकिस्तान गए।

हमें विश्वास है कि आने वाले समय में दोनों देशों के मध्य की समस्याओं का शान्तिपूर्वक समाधान कर लिया जायेगा।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 23 स्वतन्त्रता के पश्चात् का भारत

प्रश्न 13.
देशी रियासतों के एकीकरण सम्बन्धी वर्णन करें।
उत्तर-
स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् भारत को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा। इनमें से एक समस्या देशी रियासतों की थी। इनकी संख्या 562 थी और इन पर भारतीय राजाओं का शासन था। 1947 ई० के एक्ट के अनुसार इन रियासतों को यह अधिकार प्राप्त था कि वे अपनी स्वतन्त्र सत्ता सुरक्षित रख सकती हैं अथवा भारत या पाकिस्तान में से किसी भी देश में शामिल हो सकती हैं। इस कारण इन देशी रियासतों के राजा स्वतन्त्र रहना ही पसन्द करते थे। परन्तु स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मन्त्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने बुद्धि-कौशल से काम लेते हुए सभी देशी रियासतों के राजाओं को भारतीय संघ में सम्मिलित होने के लिए सहमत कर लिया।

इनमें से छोटी-छोटी रियासतों को प्रान्तों में मिला दिया गया। कुछ अन्य रियासतें सांस्कृतिक रूप से एक-दूसरे के साथ मेल रखती थीं तथा उनकी सीमाएँ भी आपस में मिलती थीं। इन्हें इकट्ठा करके राज्य बना दिये गये। उदाहरण के लिए काठियावाड़ की रियासतों को सौराष्ट्र के साथ मिला दिया गया, जबकि पटियाला, नाभा, फरीदकोट, जीन्द तथा मलेर-कोटला रियासतों को इकट्ठा करके पेप्सू राज्य बना दिया गया। अब केवल तीन रियासतें ऐसी रह गईं जो भारत के साथ मिलने को तैयार नहीं थीं। ये थीं-हैदराबाद, जूनागढ़ तथा कश्मीर।

हैदराबाद-हैदराबाद रियासत के निज़ाम उस्मान अली खान ने भारतीय संघ में सम्मिलित होने से इन्कार कर दिया। अतः 13 सितम्बर, 1948 ई०,को हैदराबाद में भारतीय पुलिस भेजी गई। इस प्रकार 17 सितम्बर, 1948 ई० को हैदराबाद की रियासत को भारतीय संघ में सम्मिलित कर लिया गया।

जूनागढ़-जूनागढ़ रियासत का नवाब पाकिस्तान के साथ मिलना चाहता था। परन्तु 20 फरवरी, 1948 ई० को वहां जनमत संग्रह हुआ, जिसमें जनता ने भारत में मिलने की इच्छा व्यक्त की। अत: जूनागढ़ रियासत को भारत संघ में मिला लिया गया। · कश्मीर-कश्मीर का राजा भी स्वतन्त्र रहना चाहता था। परन्तु पाकिस्तान कश्मीर पर अधिकार करना चाहता था। अत: कश्मीर के शासक ने भारत से सहायता मांगी तथा अपने राज्य को भारत में मिलाने का प्रस्ताव रखा। भारत सरकार ने कश्मीर के शासक की प्रार्थना स्वीकार कर ली और अपनी सेनाएं कश्मीर भेज दीं। भारत तथा पकिस्तान के बीच युद्ध हुआ, परन्तु पाकिस्तान ने कश्मीर के बहुत से क्षेत्र पर अपना अधिकार कर लिया।

अन्य रियासतें-इन रियासतों के अतिरिक्त कुछ अन्य छोटे-छोटे राज्य भी थे जिन्हें साथ लगते राज्यों में मिला दिया गया। बड़ौदा को बम्बई (मुम्बई) प्रान्त में मिलाया गया। अनेक छोटे-छोटे राज्यों को इकट्ठा करके एकीकृत राज्य की स्थापना की गई। उदाहरण के लिए मार्च, 1948 ई० में भरतपुर, धौलपुर, अलर तथा करौली आदि रियासतों को इकट्ठा करके एक संघ बनाया गया। इसके पश्चात् राजस्थान संघ भी बनाया गया, जिसमें बूंदी, तलवाड़ा, प्रतापगढ़, शाहपुर, बांसवाड़ा, कोटा, किशनगढ़ आदि रियासतें शामिल की गईं।

प्रश्न 14.
आज़ादी के बाद भारत के आर्थिक तथा औद्योगिक विकास का वर्णन करें।
उत्तर-
देश के विभाजन ने भारत के लिए अनेक आर्थिक समस्याएं पैदा कर दीं। भारत का गेहूँ तथा चावल पैदा करने वाला बहुत बड़ा क्षेत्र पाकिस्तान के हिस्से में आ गया। बहुत बड़ा सिंचाई-योग्य भू-क्षेत्र भी पाकिस्तान में चला गया। अतः भारत में अनाज की कमी हो गई। इसी प्रकार पटसन तथा कपास उगाने वाला बहुत बड़ा क्षेत्र भी पाकिस्तान को मिल गया। इससे भारत में पटसन तथा कपड़ा उद्योग के लिए कच्चे माल की कमी हो गई। अतः स्वतन्त्रता के पश्चात् भारत सरकार ने देश की आर्थिक व्यवस्था को सुधारने के उपाय आरम्भ किये। इस उद्देश्य से 1950 ई० में भारत सरकार ने योजना आयोग स्थापित किया। इस प्रकार भारत के आर्थिक विकास की प्रक्रिया आरम्भ हुई जो आज भी जारी है। इसकी झलक कृषि तथा उद्योग के क्षेत्रों में हुए विकास में देखी जा सकती है।

कृषि-(1) भारत एक कृषि-प्रधान देश है। हमारी कृषि योग्य भूमि के 75% भाग पर खाद्यान्न की फसलें उगाई जाती हैं। इनमें से चावल, गेहूँ, मक्का, सरसों, मूंगफली, गन्ना आदि महत्त्वपूर्ण खाद्यान्न फसलें हैं। (2) भारत ने कृषि के विकास के लिए कई मुख्य नदियों पर बांध बनाए हैं। ये बांध शुष्क क्षेत्रों की कृषि-योग्य भूमि को पानी देते हैं तथा बाढ़ों को रोकते हैं। ये बांध बिजली पैदा करने में सहायक हैं। इन्हें नदी-घाटी परियोजना कहा जाता है। इन परियोजनाओं में नंगल परियोजना, दामोदर-घाटी परियोजना, हरिके परियोजना, तुंगभद्रा परियोजना तथा नागार्जुन सागर परियोजना प्रमुख हैं। (3) कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए सरकार द्वारा विशेष प्रयास किये गये हैं। कृषकों को खेती करने के नये-नये ढंग सिखाए गए हैं। सरकार किसानों को उत्तम बीज तथा खादें देती है। निर्धन किसानों को कृषि के सुधार के लिए बैंकों द्वारा ऋण दिया जाता है। इस प्रकार सरकार किसानों की दशा सुधारने का प्रयास कर रही है।

उद्योग-भारत में अंग्रेज़ी शासन काल में ही उद्योगों का विकास आरम्भ हो गया था। उस काल में कपड़ा, लोहा, चीनी, माचिस, शोरा तथा सीमेंट से सम्बन्धित उद्योगों की स्थापना हुई। परन्तु उस समय ये उद्योग अधिक उन्नति न कर सके, क्योंकि अंग्रेज़ भारत के औद्योगिक विकास में रुचि नहीं लेते थे। अतः स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् भारत ने अपने औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार करना आरम्भ किया। (1) इंजीनियरिंग के उपकरण बिजली का सामान, कम्प्यूटर तथा इससे सम्बन्धित सामान, दवाइयां बनाने तथा कृषि यन्त्र बनाने के नये कारखाने आरम्भ किये गये। (2) भारत में अनेक विदेशी कम्पनियों ने बड़ी-बड़ी फैक्टरियां स्थापित कर ली हैं। ये फैक्टरियां भारत के अनेक निपुण तथा अर्द्ध-निपुण कामगारों को रोज़गार दे रही हैं। (3) भारत सरकार ने वैज्ञानिक तथा औद्योगिक आविष्कारों एवं खोजों में विशेष रुचि ली है। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक खोज कौंसिल ने विश्वविद्यालयों तथा अन्य उच्च शिक्षा केन्द्रों में वैज्ञानिक खोजों का समर्थन किया है।

प्रश्न 15.
भारत के अमेरिका के साथ सम्बन्धों का वर्णन करें।
उत्तर-
विश्व की महान् शक्तियों में से संयुक्त राज्य अमेरिका सर्वोच्च है। भारत के साथ इसके सम्बन्ध सामान्य एवं साधारण नहीं रहे हैं। इन सम्बन्धों में समय-समय पर बदलाव आता रहा। भारत की स्वतन्त्रता के पश्चात् कश्मीर तथा अन्य कई प्रश्नों पर इन दोनों देशों के बीच कटु सम्बन्धों का दौर आरम्भ हुआ। दोनों देशों के सम्बन्ध विकृत होने के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं-

  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को आवश्यकता से अधिक सैनिक सहायता देनी आरम्भ कर दी। भारत ने इसका कड़ा विरोध किया, परन्तु अमेरिका ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
  • अमेरिका द्वारा बनाये गये सैनिक गुटों का पाकिस्तान तो सदस्य बना, परन्तु भारत ने इन गुटों में सम्मिलित होने से इन्कार कर दिया।
  • 1971 ई० में भारत-पाकिस्तान युद्ध के परिणामस्वरूप बंगला देश अस्तित्व में आया। इस युद्ध अमेरिका ने पाकिस्तान के पक्ष में हस्तक्षेप करने का प्रयत्न किया। भारत ने इसका बहुत बुरा माना।
  • अमेरिका ने पाकिस्तान में सैनिक अड्डे स्थापित किये हैं। हिन्द महासागर में डीगो-गार्शिया (दियागो-गर्शिया) द्वीप पर अमेरिका ने सैनिक छावनियां बना रखी हैं। भारत अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन छावनियों का प्रबल विरोधी है।
  • भारत तथा अमेरिका में परमाणु शक्ति के सम्बन्ध में मौलिक मत-भेद हैं। भारत परमाणु शक्ति का विकास कर रहा है परन्तु अमेरिका इसका विरोध करता है। इसलिए अमेरिका ने भारत को परमाणु ईंधन देना बन्द कर दिया था। परंतु अब दोनों देशों के बीच एक नया परमाणु समझौता हुआ है।
  • भारत ने परमाणु-अप्रसार (परमाणु गैर-पर्सन) सन्धि पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं क्योंकि यह सन्धि भेद-भावपूर्ण है। यह सन्धि उन देशों को परमाणु शक्ति बनने की मनाही करती है जिनके पास परमाणु-शक्ति नहीं है। इसके विपरीत परमाणु-शक्ति सम्पन्न देशों पर कोई प्रतिबन्ध नहीं है।

सच तो यह है कि ऊपर दिये कारणों से भारत तथा अमेरिका के आपसी सम्बन्धों में कटुता आई है। परन्तु फिर भी हाल ही में देवयानी मामले में भी दोनों देशों के सम्बन्धों में अधिक तनाव आया है। आर्थिक, तकनीकी, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक क्षेत्रों में दोनों देशों ने एक-दूसरे को भारी सहयोग दिया है। हमें निकट भविष्य में और भी अच्छे सम्बन्धों की आशा है।

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें :

1. …………. को भारतीय संविधान तैयार करने वाली कमेटी का प्रधान बनाया गया।
2. डॉ० राजेन्द्र प्रसाद भारत के प्रथम …………. थे।
3. 1954 ई० में …………. ने पांडिचेरी, चन्द्रनगर तथा माही आदि क्षेत्र भारत को सौंप दिए।
उत्तर-

  1. डॉ० अम्बेदकर
  2. राष्ट्रपति
  3. फ्रांस।

III. प्रत्येक वाक्य के सामने ‘सही’ (✓) या ‘गलत’ (✗) का चिन्ह लगाएं

1. स्वतंत्रता के पश्चात् भारत के संविधान के निर्माण के लिए एक सात सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। – (✓)
2. 1948 ई० के अंत तक भारत ने फ्रांसीसी तथा पुर्तगाली बस्तियां जो भारत में थीं, पर अपना अधिकार स्थापित कर लिया।- (✗)
3. स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् भारत ने अपने औद्योगिक विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। – (✗)

IV. सही जोड़े बनाएं :

  1. भारत के प्रथम गृहमंत्री –
  2. भारतीय संविधान कमेटी के सदस्य –
  3. कारगिल का युद्ध –

उत्तर-

  1. भारत के प्रथम गृहमंत्री – सात थे। ।
  2. भारतीय संविधान कमेटी के सदस्य – 1999 ई० में हुआ।
  3. कारगिल का युद्ध – सरदार वल्लभ भाई पटेल थे।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 23 स्वतन्त्रता के पश्चात् का भारत

PSEB 8th Class Social Science Guide स्वतन्त्रता के पश्चात् का भारत Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Multiple Choice Questions)

(क) सही विकल्प चुनिए :

प्रश्न 1.
गुट निरपेक्ष की पहली कांफ्रेंस (1961) कहां हुई ?
(i) बम्बई
(ii) गोआ
(iii) बेलग्रेड
(iv) मैड्रिड।
उत्तर-
बेलग्रेड

प्रश्न 2.
पंचशील समझौता चीन के किस प्रधानमंत्री के साथ हुआ ?
(i) किम जोंग
(ii) चिन पांग
(iii) माओ
(iv) चाउ-इन-लाई।
उत्तर-
चाउ-इन-लाई

प्रश्न 3.
स्वतंत्रता के समय भारत के किस क्षेत्र पर पुर्तगाली शासन करते थे ?
(i) गोआ
(ii) दमन
(iii) दिऊ
(iv) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
उपरोक्त सभी ।

अति छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
भारतीय संविधान का दस्तावेज तैयार करने वाली कमेटी के कितने सदस्य थे ? इस कमेटी का प्रधान कौन था ?
उत्तर-
भारतीय संविधान का दस्तावेज़ तैयार करने वाली कमेटी के सात सदस्य थे। इस कमेटी के प्रधान डॉ० अम्बेदकर थे।

प्रश्न 2.
भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर-
डॉ० राजेन्द्र प्रसाद।

प्रश्न 3.
भारत ने छोटे राज्यों को साथ लगते राज्यों में क्यों मिला दिया ?
उत्तर-
भारत सरकार ने अनुभव किया कि छोटे राज्यों का उचित विकास नहीं हो पायेगा। इसलिए उन्हें साथ लगते राज्यों में मिला दिया गया।

प्रश्न 4.
स्वतन्त्रता के समय भारत के कौन-कौन से प्रदेश पुर्तगालियों के अधीन थे ? इन्हें भारत संघ में कब सम्मिलित किया गया ?
उत्तर-
स्वतन्त्रता के समय गोआ, दमन तथा दिऊ के प्रदेश पुर्तगाल के अधीन थे। इन्हें 20 दिसम्बर, 1961 ई० को भारत संघ में सम्मिलित किया गया।

प्रश्न 5.
भारत में कितने राज्य तथा कितने केन्द्र शासित प्रदेश हैं ?
उत्तर-
भारत में 29 राज्य तथा 7 केन्द्र शासित प्रदेश हैं।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 23 स्वतन्त्रता के पश्चात् का भारत

प्रश्न 6.
राज्यों का पुनर्गठन कब किया गया तथा कितने राज्यों और कितने केन्द्र शासित प्रदेशों का निर्माण किया गया ?
उत्तर-
राज्यों का पुनर्गठन नवम्बर 1956 में किया गया। उस समय 14 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों का निर्माण किया गया।

प्रश्न 7.
भारत तथा पाकिस्तान के प्रथम गवर्नर-जनरल कौन-कौन थे ?
उत्तर-
क्रमशः लार्ड माऊंटबेटन तथा मुहम्मद अली जिन्नाह।

प्रश्न 8.
भारत विभाजन का बंगाल तथा पंजाब के लोगों पर क्या कुप्रभाव पड़ा ?
उत्तर-
भारत के विभाजन से बंगाल तथा पंजाब के लाखों लोग मारे गये तथा लाखों लोग बेघर हो गए। पूर्वी तथा पश्चिमी पंजाब में लगभग 80 लाख लोगों को अपनी भूमि, दुकानों तथा अन्य सम्पत्तियां छोड़नी पड़ी।

प्रश्न 9.
भारत की विदेश नीति का मुख्य आधार क्या है ?
उत्तर-
शान्तिपूर्ण सहयोग।

प्रश्न 10.
इंडोनेशिया में 1955 की एफ्रो-एशियाई कान्फ्रेंस कहां हुई ? इसमें भाग लेने वाले तीन एशियाई नेताओं के नाम बताओ।
उत्तर-
इंडोनेशिया में 1955 की एफ्रो-एशियाई कान्फ्रेंस बंदूग में हुई। इसमें भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री पं० जवाहर लाल नेहरू, चीन के चाउ-एन-लाई तथा इंडोनेशिया के सुकार्नो ने भाग लिया।

प्रश्न 11.
नान-अलाइड आन्दोलन के पितामह कौन-कौन थे ?
उत्तर-
इस आन्दोलन के पितामह भारत के पं० जवाहर लाल नेहरू, यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति टीटो तथा मिस्र के राष्ट्रपति नासिर थे।

प्रश्न 12.
नान-अलाइंड आन्दोलन कब शुरू किया गया? यह किन सिद्धान्तों पर आधारित था ?
उत्तर-
नान-अलाइंड आन्दोलन 1961 ई० में शुरू किया गया। यह पंचशील के सिद्धान्तों पर आधारित था।

प्रश्न 13.
सार्क की संक्षिप्त जानकारी दीजिए।
उत्तर-
सार्क की स्थापना 1985 ई० में हुई। इसका पूरा नाम है ‘प्रादेशिक (क्षेत्रीय) सहयोग के लिए दक्षिणएशियाई सभा।” इसका उद्देश्य दक्षिण-एशियाई देशों के बीच शान्ति तथा आर्थिक सहयोग उत्पन्न करना है।

प्रश्न 14.
भारत की प्रमुख सामाजिक तथा आर्थिक समस्याएं कौन-सी हैं ?
उत्तर-
साम्प्रदायिकता, जातिवाद, भाषावाद, गरीबी, बेरोजगारी, निरक्षरता, जनसंख्या वृद्धि आदि।

प्रश्न 15.
भाषावाद की समस्या क्या है ?
उत्तर-
हमारे देश में अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोग रहते हैं। इस सम्बन्ध में समस्या यह है कि कुछ लोग अपनी भाषा को अन्य भाषाओं से अच्छा मानते हैं।

प्रश्न 16.
बढ़ती हुई जनसंख्या के कोई दो कुप्रभाव बताओ।
उत्तर-

  1. बढ़ती हुई जनसंख्या गरीबी तथा बेरोज़गारी का मूल कारण बनती है।
  2. इसके कारण सरकार की विकास योजनाएं असफल हो जाती हैं या फिर उनकी गति मंद पड़ जाती है।

प्रश्न 17.
भारत तथा पाकिस्तान के बीच झगड़े का मूल कारण कौन-सा प्रदेश है ?
उत्तर-
कश्मीर।

प्रश्न 18.
शिमला समझौता कब और किस-किस के मध्य हुआ ?
उत्तर-
शिमला समझौता 1972 ई० में भारत की प्रधानमन्त्री श्रीमती इंदिरा गांधी तथा पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री जुल्फीकार अली भुट्टो के मध्य हुआ।

प्रश्न 19.
भारत तथा चीन के बीच कब तथा किस कारण युद्ध हुआ ?
उत्तर-
भारत तथा चीन के मध्य 1962 ई० में सीमान्त झगड़ों के कारण युद्ध हुआ।

प्रश्न 20.
लाहौर समझौता किस-किस के मध्य हुआ ? इसका क्या उद्देश्य था ?
उत्तर-
लाहौर समझौता भारत के प्रधानमत्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री नवाज़ शरीफ़ के मध्य हुआ। इसका उद्देश्य भारत तथा पाकिस्तान के आपसी झगड़ों को शान्तिपूर्ण ढंग से सुलझाना था।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
भारतीय संविधान का निर्माण किस प्रकार हुआ ?
उत्तर-
स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् भारत ने संविधान का निर्माण करने के लिए सात सदस्यों की एक समिति स्थापित की। इसे संविधान का प्रारूप तैयार करने का काम सौंपा गया। डॉ० अम्बेदकर को इस समिति का प्रधान बनाया गया। इस समिति ने 21 फ़रवरी, 1948 ई० को संविधान का प्रारूप तैयार करके सभा में प्रस्तुत किया। इस प्रारूप पर 4 नवंबर, 1948 ई० से तर्क-वितर्क आरम्भ हुआ। इसके लिए सभा को 11 बैठकें करनी पड़ी। इस तर्क-वितर्क काल में 2473 संशोधन प्रस्तुत किये गये जिनमें से कुछ एक स्वीकार कर लिए गए। 26 नवम्बर, 1949 ई० को संविधान पारित हो गया, जिसे 26 जनवरी, 1950 ई० को लागू किया गया।

प्रश्न 2.
भारत की विदेश नीति की मुख्य विशेषताएं बताओ।
उत्तर-
भारत ने स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् शान्तिपूर्ण सह-अस्तित्व के सिद्धान्त पर आधारित विदेश नीति अपनाई है। इसकी मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं

  1. भारत विश्व के सभी देशों की प्रभुसत्ता तथा स्वतन्त्रता का सम्मान करता है।
  2. भारत इस बात में विश्वास रखता है कि सभी धर्मों, राष्ट्रों तथा जातियों के लोग बराबर हैं।
  3. भारत उन देशों का विरोधी है जिसकी सरकारें रंग, जाति या श्रेणी के आधार पर लोगों के साथ भेद-भाव करती हैं। उदाहरण के लिए भारत दक्षिण अफ्रीका की सरकार का अफ्रीका के मूल निवासियों तथा एशियाई लोगों के साथ भेद-भाव पूर्ण व्यवहार का विरोध करता रहा।
  4. भारत इस बात में भी विश्वास रखता है कि सभी अन्तर्राष्ट्रीय झगड़ों का समाधान शान्तिपूर्ण तरीकों से किया जाना चाहिए।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 23 स्वतन्त्रता के पश्चात् का भारत

प्रश्न 3.
पंचशील पर एक नोट लिखो।
उत्तर-
भारत ने 1954 ई० में चीन के प्रधानमन्त्री चाउ-इन-लाई के साथ एक समझौता किया। यह समझौता पंचशील के पांच सिद्धान्तों पर आधारित था। ये सिद्धान्त निम्नलिखित हैं

  1. शान्तिपूर्ण सह-अस्तित्व को स्वीकार करना।
  2. एक-दूसरे पर आक्रमण न करना।
  3. एक-दूसरे के मामलों में हस्तक्षेप न करना।
  4. आपसी हितों के लिए समानता तथा सहयोग के सिद्धान्त का पालना करना।
  5. एक-दूसरे की प्रभुसत्ता तथा प्रादेशिक अखण्डता का आदर करना।

प्रश्न 4.
भारत ने स्वतन्त्रता के पश्चात् फ्रांसीसियों तथा पुर्तगालियों के अधीन अपने क्षेत्रों को किस तरह मुक्त कराया ?
उत्तर-
भारत के गोआ, दमन तथा दिऊ क्षेत्रों पर पुर्तगालियों का शासन था। इसी प्रकार पांडिचेरी, चन्द्रनगर तथा माही के क्षेत्रों पर फ्रांस का शासन था। 1954 ई० में फ्रांस ने अपने भारतीय क्षेत्र भारत को सौंप दिये, परन्तु पुर्तगाल ने ऐसा नहीं किया। अत: भारत सरकार को पुर्तगालियों के विरुद्ध सैनिक कार्यवाही करनी पड़ी। परिणामस्वरूप 20 दिसम्बर, 1961 ई० को गोआ, दमन तथा दिऊ, दादरा तथा नगर हवेली की पुर्तगाली बस्तियों को भारत संघ में सम्मिलित कर लिया गया। 30 मई, 1987 ई० को गोआ को एक राज्य बना दिया गया जबकि दमन तथा दिऊ को केन्द्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया।

प्रश्न 5.
स्वतन्त्रता के पश्चात् राज्यों का पुनर्गठन क्यों और कैसे किया गया ?
उत्तर-
भारतीयों ने अंग्रेज़ी शासन काल में ही भाषा तथा संस्कृति के आधार पर राज्यों के पुनर्गठन की मांग करनी आरम्भ कर दी थी। भारत के स्वतन्त्र हो जाने के पश्चात् तेलगु भाषा भाषी रामुलू नाम के एक व्यक्ति ने भाषा के आधार पर राज्यों के पुनर्गठन की मांग पूरी कराने के लिये आमरण-व्रत रखा, जिसकी भूख के कारण मृत्यु हो गई। अतः संविधान में संशोधन करके तेलगु भाषा बोलने वाले क्षेत्र को मद्रास से अलग करके उसका नाम आन्ध्र प्रदेश रख दिया गया। शेष राज्यों का पुनर्गठन करने के लिए एक कमीशन नियुक्त किया गया, जिसके तीन सदस्य थे। कमीशन की सिफ़ारिशों के आधार पर नवम्बर, 1956 ई० में राज्यों का पुनर्गठन करके 6 केन्द्र शासित प्रदेश तथा 14 राज्य बनाये गये।

प्रश्न 6.
नान-अलाइंड (गुट-निरपेक्ष) आन्दोलन पर एक टिप्पणी लिखो।
उत्तर-
दूसरे विश्व युद्ध के शीघ्र पश्चात् संसार दो विरोधी गुटों में बंट गया था। एक गुट का नेता अमेरिका था। इसे पश्चिमी ब्लॉक कहा जाता था। दूसरे गुट का नेता रूस था। इसे पूर्वी ब्लॉक कहा जाता था। इनके बीच भयंकर शीत युद्ध चलने लगा। नाटो तथा वारसा पैक्ट जैसी सैनिक संधियों तथा समझौतों ने वातावरण को और भी तनावपूर्ण बना दिया। भारत अपनी स्वतन्त्रता की रक्षा के लिए किसी भी गुट में शामिल नहीं होना चाहता था। इसलिए भारत ने दूसरे देशों के साथ मिलकर नान-अलाइंड आन्दोलन शुरू किया। इस आन्दोलन के पितामह पण्डित जवाहर लाल नेहरू, यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति टीटो तथा मिस्र के राष्ट्रपति नासिर थे।

नान-अलाइंड आन्दोलन 1961 ई० में आरम्भ हुआ। यह पंचशील के सिद्धान्तों पर आधारित था। भारत की तरह इसके सभी सदस्य किसी भी शक्ति गुट में शामिल नहीं होना चाहते थे। इसका पहला सम्मेलन 1961 ई० में बेलग्रेड में हुआ। आरम्भ में 25 देश इसके सदस्य थे। परन्तु आज 100 से अधिक देश इसके सदस्य हैं।

प्रश्न 7.
यू० एन० ओ० में भारत की भूमिका का वर्णन कीजिए।
उत्तर-

  • भारत यू० एन० ओ० का एक सक्रिय सदस्य है। भारत सरकार ने यू० एन० ओ० के कोरिया तथा अन्य कई देशों में शान्ति स्थापित करने वाले मिशनों में अपनी सेनाएं भेजी।
  • भारत ने यू० एन० ओ० की बहुत सी विशेष संस्थाओं तथा एजेंसियों में भी अपना योगदान दिया है। उदाहरण के लिए 1963 ई० में विजय लक्ष्मी पंडित यू० एन० ओ० की जनरल एसेंबली की सदस्य थीं। शशी थारूर कम्युनिकेशन तथा पब्लिक इन्फार्मेशन के अंडर सैक्रटरी रहे। उन्होंने 2001 में पब्लिक इन्फार्मेशन विभाग का नेतृत्व किया। भारत सुरक्षा कौंसल का भी सदस्य है। भारत ने भी यू० एन० ओ० से बहुत सहायता प्राप्त की है।

प्रश्न 8.
भारत में साम्प्रदायिकता की समस्या बारे लिखो।
उत्तर-
भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है। यहां संसार के लगभग सभी धर्मों के लोग रहते हैं, जिनके अलग-अलग धार्मिक विश्वास हैं। कुछ लोगों में धार्मिक संकीर्णता के कारण देश में समय-समय पर साम्प्रदायिक दंगे-फसाद होते रहते हैं। इनमें से 2002 ई० में गुजरात में घटित घटना सबसे अधिक भयंकर थी। बहुत से लोगों का विचार है कि सरकार को अल्पसंख्यकों की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसलिये भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 9 दिसम्बर, 2006 ई० को अपने भाषण में कहा था, “हम देश के विकास के फल का एक बड़ा भाग कम संख्या वाले लोगों को देने के लिये योजनाओं में परिवर्तन करने का प्रयास करेंगे।”

प्रश्न 9.
भारत में जातिवाद तथा गरीबी की समस्या पर नोट लिखो।
उत्तर-
जातिवाद की समस्या-जातिवाद की समस्या हमारी राष्ट्रीय एकता के मार्ग में बाधा बनी हुई है। कुछ लोग सदैव अन्य जातियों के लोगों को घृणा की दृष्टि से देखते हैं। यहां तक कि राजनीतिज्ञ तथा राजनीतिक दल जनता का समर्थन प्राप्त करने के लिये जाति का सहारा लेते हैं। हमें चाहिए कि हम लोगों के साथ समान व्यवहार करें। संविधान की 17वीं धारा के अन्तर्गत किसी भी रूप में छूत-छात करने की मनाही की गई है। – ग़रीबी की समस्या-गरीबी की समस्या भारत की उन्नति के मार्ग में एक बहुत बड़ी बाधा है। देश में बहुत से लोग इतने गरीब हैं कि उन्हें एक दिन का भरपेट भोजन भी नहीं मिल पाता। गरीबी के मुख्य कारण बढ़ती हुई जनसंख्या, कम कृषि उत्पादन तथा बेरोज़गारी है। स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् से सरकार गरीबी समाप्त करने के अनेक प्रयास कर रही है।

प्रश्न 10.
भारत में बेरोज़गारी की समस्या का संक्षिप्त वर्णन करें।
उत्तर-
भारत में बेरोज़गारी की समस्या गम्भीर होती जा रही है, क्योंकि देश में बेरोज़गारों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। अधिकतर बेरोज़गारी शिक्षित लोगों में पाई जाती है। इस समस्या के समाधान के लिये सरकार की ओर से कई प्रयास किये जा रहे हैं। सेवानिवृत्त सैनिकों, शिक्षित बेरोजगारों आदि को सरकार ऋण देती है, ताकि वे अपना रोज़गार खोल सकें। नौकरी में सेवानिवृत्त होने की आयु सीमा को कम किया जा रहा है, ताकि अधिक-से-अधिक लोगों को रोजगार मिल सके। गांवों में भैंसे, मुर्गियां, सूअर, शहद की मक्खियां आदि पालने के सहायक व्यवसायों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए प्रशिक्षण तथा ऋण की सुविधायें दी जा रही हैं।

प्रश्न 11.
भारत में महंगाई की समस्या पर नोट लिखो।
उत्तर-
आज महंगाई एक विश्वव्यापी समस्या है। परन्तु भारत में इसने एक विकराल रूप धारण कर लिया है। आज प्रत्येक वस्तु बहुत महंगी बिक रही है। वस्तुओं के मूल्य प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। परिणामस्वरूप हमारे देश में अधिकतर लोग जीवन की मूल आवश्यकताओं को पूरा करने में भी असमर्थ हैं । इसलिये महंगाई पर नियन्त्रण करने के लिये सरकार तथा लोगों को मिलकर ठोस कदम उठाने चाहिएं। सरकार को चाहिये कि वह देश में ऐसी योजनाएं लागू करे जिससे आम लोगों को महंगाई से राहत मिले।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 23 स्वतन्त्रता के पश्चात् का भारत

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत में निरक्षरता तथा बढ़ती हुई जनसंख्या की समस्याओं का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
उत्तर-
1. निरक्षरता- भारत के लगभग 23 करोड़ से भी अधिक लोग निरक्षर हैं। प्रति 100 महिलाओं में से 60 महिलाएं निरक्षर हैं। निरक्षरता बेरोज़गारी को जन्म देती है जोकि निर्धनता का कारण बनती है। निरक्षर व्यक्ति भारत तथा अन्य देशों में विकास तथा उन्नति के अवसरों से अनभिज्ञ रहता है। इसके अतिरिक्त लोकतन्त्र प्रणाली तभी सफल होगी यदि नागरिक पढ़े-लिखे होंगे। निरक्षर नागरिक अपने अधिकारों तथा कर्त्तव्यों के प्रति भी जागरूक नहीं हो सकता।

सरकारी प्रयास- भारत सरकार देश से निरक्षरता दूर करने के लिए कई पग उठा रही है।

  • हमारे संविधान में 14 साल तक की आयु के बच्चों को निःशुल्क तथा अनिवार्य शिक्षा देने की व्यवस्था है।
  • भारत सरकार देश के निर्धन तथा कुशल छात्रों को छात्रवृत्ति देती है।
  • भारत सरकार प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम भी आयोजित करती है। 2 अक्तूबर, 1978 ई० को राष्ट्रीय प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया था। 1988 ई० में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आरम्भ किया गया था। इसके अन्तर्गत देश के अनेक क्षेत्रों में प्रौढ़ शिक्षा केन्द्र स्थापित किये गये।
  • निरक्षर प्रौढ़ों के हित के लिए ऑल इंडिया रेडियो तथा दूरदर्शन द्वारा अनेक शिक्षा-सम्बन्धी कार्यक्रम प्रसारित किये जाते हैं। इन सब का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को साक्षर तथा शिक्षित बनाना है।

2. बढ़ती हुई जनसंख्या-आज भारत को बढ़ती हुई जनसंख्या की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भारत की जनसंख्या इतनी तीव्र गति से बढ़ रही है कि सरकार के लिए इस बढ़ोत्तरी को रोक पाना कठिन हो रहा है। 2001 ई० के आंकड़ों के अनुसार भारत की जनसंख्या 102.7 करोड़ थी। हमारी जनसंख्या में प्रति वर्ष 1 करोड़ 60 लाख से भी अधिक लोगों की वृद्धि हो रही है।
कारण-सरकारी रिपोर्टों के अनुसार जनसंख्या वृद्धि के कई कारण हैं-

  • चिकित्सा की सुविधाएँ बढ़ जाने से मृत्यु-दर कम हो गयी है। आज से 25 साल पूर्व वार्षिक मृत्यु-दर 33 प्रति हज़ार थी। परन्तु अब यह कम हो कर 14 प्रति हज़ार रह गयी है। पहले प्लेग, हैजा तथा संक्रामक रोगों को रोकने के चिकित्सा सम्बन्धी साधन बहुत कम होते थे जिस कारण इन रोगों से अनेकों मौतें हो जाती थीं। परन्तु अब इन रोगों को फैलने से रोका जा सकता है।
  • कम आयु में विवाह करना बढ़ती हुई आबादी का एक अन्य कारण है। अनेक भारतीय परिवारों के, विशेषतया ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत से बच्चे होते हैं।
  • अज्ञानता तथा धार्मिक कारणों से बहुत से लोग परिवार नियोजन को नहीं अपनाते।
  • अनेक निर्धन माता-पिता सोचते हैं कि बच्चे खेतों या कारखानों में काम करके परिवार की आय में वृद्धि कर सकते हैं। अत: ऐसे माता-पिता अधिक बच्चे पैदा करने के इच्छुक होते हैं।

हानियां तथा समाधान-जनसंख्या वृद्धि निर्धनता, बेरोज़गारी सहित अन्य अनेक समस्याओं का मूल कारण बनती है। सरकार की सभी विकास-योजनाएं जनसंख्या वृद्धि के कारण निष्फल हो जाती हैं।
जनसंख्या वृद्धि से पैदा होने वाली समस्याओं का समाधान सरकारी स्तर पर किया जा रहा है। डॉक्टरों के नेतृत्व में लोगों को जनसंख्या वृद्धि की हानियों से अवगत कराया जा रहा है तथा छोटे परिवार के पक्ष में प्रचार किया जा रहा है।

प्रश्न 2.
भारत के पाकिस्तान तथा चीन के साथ सम्बन्धों का वर्णन करो।
उत्तर-
भारत संसार के सभी देशों विशेषकर अपने पड़ोसी देशों के साथ मित्रतापूर्ण सम्बन्ध स्थापित करने का इच्छुक है। पाकिस्तान तथा चीन भारत के दो महत्त्वपूर्ण पड़ोसी देश हैं। इनके साथ भारत के सम्बन्धों का वर्णन इस प्रकार है
भारत तथा पाकिस्तान-पाकिस्तान के साथ भारत आरम्भ से ही मित्रतापूर्ण सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयत्न कर रहा है। देशी रियासत कश्मीर (जम्मू एवं कश्मीर) के भारत के साथ विलय को पाकिस्तान ने मान्यता नहीं दी थी। तभी से कश्मीर भारत तथा पाकिस्तान के बीच विवाद का कारण बना हुआ है। कश्मीर समस्या के कारण भारत ने पाकिस्तान के साथ तीन प्रमुख तथा अनेक छोटे-मोटे युद्ध लड़े हैं। इनमें 1999 ई० का कारगिल युद्ध भी शामिल है।

1971 ई० के भारत-पाकिस्तान युद्ध के पश्चात् भारत की प्रधानमन्त्री श्रीमती इन्दिरा गांधी तथा पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री जुल्फीकार अली भुट्टो के बीच 1972 ई० में शिमला में समझौता हुआ। इस समझौते का उद्देश्य भारत और पाकिस्तान के बीच सभी विवादों का शान्तिपूर्वक समाधान करना था। इसी उद्देश्य से भारत के तत्कालीन प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमन्त्री नवाज़ शरीफ के मध्य लाहौर में समझौता हुआ। अभी कुछ साल पहले ही दोनों देशों के मध्य बस तथा रेल सेवाएं आरम्भ की गई हैं। इन सेवाओं द्वारा दोनों देशों के लोग एक-दूसरे के निकट आये हैं। अब तीर्थ यात्री दोनों देशों में स्थित धार्मिक स्थानों की यात्रा कर सकते हैं। भारतीय तथा पाकिस्तानी समाज-सेवक तथा लेखक एक-दूसरे देश में आ-जा सकते हैं। अत: दोनों देशों के मध्य आरम्भ की गई बस तथा रेल सेवाएं दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण सम्बन्धों को मज़बूती प्रदान कर सकती हैं।

हमें विश्वास है कि आने वाले समय में दोनों देशों के मध्य की समस्याओं का शान्तिपूर्वक समाधान कर लिया जायेगा।

भारत तथा चीन-भारत और चीन के बीच प्राचीन काल से ही मित्रतापूर्ण सम्बन्ध बने हुए हैं। व्यापार तथा बौद्धधर्म के कारण ये दोनों देश आपस में जुड़े हैं। 1949 ई० में, जब चीन में साम्यवादी क्रान्ति आई, तब नई सरकार को मान्यता देने वाले देशों में से भारत पहला देश था। भारत ने यू० एन० ओ० के सदस्य के रूप में चीन का समर्थन किया। 1954 में भारत ने चीन के साथ पंचशील के सिद्धान्तों पर आधारित एक समझौता किया परन्तु 1962 ई० में सीमा-विवाद के कारण भारत तथा चीन के बीच एक युद्ध हुआ था। इस युद्ध के पश्चात् कई वर्षों तक दोनों देशों के सम्बन्ध कटुतापूर्ण बने रहे। इसके बाद 1980 ई० में भारत तथा चीन के सम्बन्धों में सुधार आया। भारत तथा चीन के प्रधानमन्त्रियों ने निरन्तर बैठकें करके अनेक छोटी-बड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। आज दोनों देश अपने सीमा विवादों को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1a भारत : आकार व स्थिति

Punjab State Board PSEB 9th Class Social Science Book Solutions Geography Chapter 1a भारत : आकार व स्थिति Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 9 Social Science Geography Chapter 1a भारत : आकार व स्थिति

SST Guide for Class 9 PSEB भारत : आकार व स्थिति Textbook Questions and Answers

(क) नक्शा कार्य (Map Work) :

प्रश्न 1.
भारत के रेखा मानचित्र में अंकित करें:
उत्तर-
(i) भारतीय मानक देशांतर (821/2° पू०)
(ii) कर्क रेखा
(iii) पंजाबी भाषा बोलने वाले राज्य तथा क्षेत्र
(iv) दो पड़ोसी देश जिन्हें सागर नहीं छूता
(v) भारत का पड़ोसी द्वीपीय देश।
संकेत :
(iii) पंजाब, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली तथा चंडीगढ़
(iv) नेपाल, भूटान
(vi) श्रीलंका।
नोट : मानचित्र कार्य अध्याय में दिए गए मानचित्रों की सहायता से स्वयं करें।
PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1a भारत आकार व स्थिति (1)

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1a भारत : आकार व स्थिति

प्रश्न 2.
कक्षा क्रिया (Class Activity) :
(i) भारत के पड़ोसी सार्क (SAARC) देशों को अलग-अलग रंगों से अंकित करें और कक्षा में लगायें।
(ii) भारत के 28 राज्यों तथा 8 केंद्रीय शासित प्रदेशों को राजधानियों सहित दो रेखाचित्रों में भरें।
नोट : विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

(ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो शब्दों से एक वाक्य में दें:

प्रश्न 1.
क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का तृतीय स्थान का देश कौन-सा है ?
उत्तर-
चीन (China).

प्रश्न 2.
कौन-सा देश क्षेत्रफल और आबादी, दोनों पक्षों से ही विश्व में पांचवां स्थान रखता है ?
उत्तर-
ब्राज़ील।

प्रश्न 3.
सौराष्ट्र, निम्न में से कौन-से राज्य का हिस्सा है ?
(i) मनीपुर
(ii) गुजरात
(iii) महाराष्ट्र
(iv) नागालैंड।
उत्तर-
(i) गुजरात।

प्रश्न 4.
कौन-सा शहर किसी राज्य की राजधानी नहीं है ?
(i) रायपुर
(ii) अहमदाबाद
(iii) रांची
(iv) पणजी।
उत्तर-
(ii) अहमदाबाद।

प्रश्न 5.
भारत का कौन-सा अक्षांशीय प्रसार सही है ?
(i) 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तर तक
(ii) 6°2′ उत्तर से 35°2′ उत्तर तक
(iii) 8°4′ दक्षिण से 37°6′ दक्षिण तक
(iv) 6°2′ दक्षिण से 35°2′ उत्तर तक।
उत्तर-
(i) 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तर तक।।

प्रश्न 6.
भारत का संवैधानिक नाम क्या है ?
उत्तर-
भारत गणराज्य/गणतंत्र।

(ग) निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप उत्तर दें :

प्रश्न 1.
भारत के उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी व पश्चिमी किनारों के नाम लिखें।
उत्तर-
उत्तरी सिरा – दफ़दार (Dafdar)
दक्षिणी सिरा – कन्याकुमारी (कोप केमोरिन) पूर्वी सिरा – किबिथू (Kibithu)
पश्चिमी सिरा – गुहार मोती (कच्छ)।

प्रश्न 2.
भारत के मानक देशांतर पर एक नोट लिखें।
उत्तर-
भारत का मानक देशांतर 82%° पू० है। यह देशांतर रेखा उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के निकट मिर्जापुर से गुजरती है। सारे भारत में समय की गणना इसी रेखा के आधार पर होती है। इस रेखा का समय ग्रीनविच के समय से 5.30 घंटे आगे है। इसके अनुसार जब ग्रीनविच में दोपहर के 12 बजते हैं उस समय भारत में शाम के 5.30 बजे होते हैं।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1a भारत : आकार व स्थिति

प्रश्न 3.
अरुणाचल प्रदेश और गुजरात के समय में 2 घंटे का अंतर क्यों है ?
उत्तर-
अरुणाचल प्रदेश भारत के पूर्व तथा गुजरात पश्चिम में स्थित है। सूर्य सबसे पहले पूर्व में उदय होता है। पूर्व से पश्चिम की ओर जाते हुए समय 4° (मिनट) प्रति देशांतर की दर से घटता जाता है। इसलिए अरुणाचल का समय गुजरात से आगे रहता है जो लगभग 2 घंटे है। जब अरुणाचल में सूर्य अस्त हो रहा होता है गुजरात में शाम की धूप खिली होती है। इस बात को हम यूं भी कह सकते हैं कि जब अरुणाचल प्रदेश में सूर्य निकल रहा होता है, उस समय गुजरात में अभी रात होती है।

प्रश्न 4.
जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना में कौन-कौन सी भाषाएं प्रयोग होती हैं ?
उत्तर-
जम्मू-कश्मीर-उर्दू, कश्मीरी, डोगरी, गुजरी, दादरी तथा पंजाबी। तेलंगाना-तेलुगु तथा उर्दू।

प्रश्न 5.
सार्क (SAARC) के विषय में संक्षिप्त नोट लिखें।
उत्तर-
सार्क (SAARC) दक्षिण एशिया के देशों का एक संगठन है जो आपसी सहयोग के लिए बनाया गया है। इसका पूरा नाम दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (South Asian Association for Regional Co-operation) है। इसमें देश-भारत, पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालद्वीप, नेपाल तथा श्रीलंका शामिल हैं। इसमें भारत को सबसे महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त है।

(घ) निम्नलिखित प्रश्नों के विस्तृत उत्तर दें:

प्रश्न 1.
भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का विषय विस्तृत रूप में लिखें।
उत्तर-
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की दृष्टि से भारत की स्थिति बहुत ही अनुकूल है। निम्नलिखित तथ्य इस बात की पुष्टि करते हैं :
PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1a भारत आकार व स्थिति (2)

चित्र-व्यापार और वाणिज्य के अंतर्राष्ट्रीय महामार्ग पर भारत की स्थिति
1. दक्षिण भारत तीनों ओर से समुद्र से घिरा है। इसलिए देश का 96 प्रतिशत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार समुद्री मार्ग से होता है।
2. पूर्व एवं दक्षिण एशिया तथा ऑस्ट्रेलिया को जाने वाले समुदी – भी हिंद महासागर से होकर गुज़रते हैं।
3. भारत स्वेज़ मार्ग तथा आशा अंतरीप मार्ग द्वारा यूरोप, उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिणी अमेरिका से जुड़ा हुआ है।
4. भारत के लगभग सभी देशों से व्यापारिक संबंध हैं। हमारा देश संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, यूरोप महाद्वीप, दक्षिण अमेरिका तथा दक्षिण-पूर्वी एशिया के लगभग सभी देशों से व्यापार करता है।
5. 1869 में स्वेज नहर के खुलने से यूरोप तथा अमेरिकी देशों के साथ भारत के व्यापारिक संबंध और भी गहरे हो गए।

प्रश्न 2.
भारत के कोई 10 राज्यों तथा 5 केंद्रीय शासित प्रदेशों व राजधानियों के नाम लिखें।
उत्तर-
भारत के 10 राज्यों तथा 5 केंद्रीय शासित प्रदेशों की सूची निम्नलिखित है :

राज्य राजधानियां
1. अरुणाचल प्रदेश ईटानगर
2. असम  दिसपुर
3. बिहार पटना
4. गुजरात गांधीनगर
5. हरियाणा चंडीगढ़
6. हिमाचल प्रदेश शिमला
7. महाराष्ट्र मुंबई
8. कर्नाटक बंगलुरु
9. पंजाब चंडीगढ़
10. राजस्थान जयपुर

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1a भारत : आकार व स्थिति

केंद्र शासित प्रदे राजधानियां
1. अंडमान व निकोबार द्वीप समूह पोर्ट ब्लेयर
2. चंडीगढ़ चंडीगढ़
3. दादरा व नगर हवेली तथा दमन-दीव दमन
4. लक्षद्वीप कवारत्ति
5. दिल्ली (N.C.T.) दिल्ली

प्रश्न 3.
भारत को राजनीतिक पक्ष से बांटें और क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़े और छोटे राज्यों पर नोट लिखें।
उत्तर-
भारत राज्यों का संघ है। राजनीतिक अथवा प्रशासनिक दृष्टि से इसे दो मुख्य भागों में बांटा गया है :

  1.  राज्य
  2.  केन्द्र शासित क्षेत्र।

राज्यों की संख्या 28 और केंद्र शासित क्षेत्रों की संख्या 8 है। इन राज्यों की राजधानियों तथा क्षेत्रफल की तालिका नीचे दी गई है
1. भारत के राज्य
PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1a भारत आकार व स्थिति (3) PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1a भारत आकार व स्थिति (4) PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1a भारत आकार व स्थिति (5) PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1a भारत आकार व स्थिति (6)

2. केंद्रीय शासित क्षेत्र

क्षेत्र राजधानी
1. अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह पोर्ट ब्लेयर
2. चंडीगढ़ चंडीगढ़
3. चंडीगढ़ दादरा, नगर हवेली तथा दमन-दीव दमन
4. दिल्ली (नैशनल कैपीटल टैरीटरी) दिल्ली
5. लक्षद्वीप कवारत्ति
6. पांडिचेरी (पुड्डुचेरी) पांडिचेरी (पुड्डुचेरी)
7. जम्मू-कश्मीर श्रीनगर
8. लद्दाख लेह

सबसे बड़ा राज्य-क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। देश के उत्तर-पश्चिम में स्थित इसका क्षेत्रफल लगभग 3 लाख 42 हज़ार वर्ग कि०मी० है। इसकी राजधानी जयपुर है। इसका अधिकतर भाग मरुस्थलीय/रेतीला है।
सबसे छोटा राज्य-क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य गोआ (गोवा) है। इसका क्षेत्रफल 3702 कि०मी० है। इस तटीय राज्य की राजधानी पणजी है।
लेह

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1a भारत : आकार व स्थिति

PSEB 9th Class Social Science Guide भारत : आकार व स्थिति Important Questions and Answers

बहु-विकल्पीय प्रश्न :

प्रश्न 1.
अक्षांशीय दृष्टि से भारत स्थित है
(क) दक्षिणी गोलार्द्ध में
(ख) पूर्वी गोलार्द्ध में
(ग) उत्तरी गोलार्द्ध में
(घ) पश्चिमी गोलार्द्ध में।
उत्तर-
(ग) उत्तरी गोलार्द्ध में

प्रश्न 2.
भारत का सबसे दक्षिणी सिरा क्या कहलाता है ?
(क) मलक्का
(ख) इंदिरा प्वाइंट
(ग) केरल तट
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) इंदिरा प्वाइंट

प्रश्न 3.
भारत का कुल क्षेत्रफल है-
(क) 42.87 लाख वर्ग कि० मी०
(ख) 22.87 लाख वर्ग कि० मी०
(ग) 30.87 लाख वर्ग कि० मी०
(घ) 32.87 लाख वर्ग कि० मी०।
उत्तर-
(घ) 32.87 लाख वर्ग कि० मी०

प्रश्न 4.
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में स्थान है-
(क) चौथा
(ख) पांचवां
(ग) छठा
(घ) सातवां।
उत्तर-
(घ) सातवां।

प्रश्न 5.
भारत भू-भाग एशिया महाद्वीप के जिस भाग में स्थित है
(क) पूर्वी
(ख) उत्तरी
(ग) दक्षिणी
(घ) पश्चिमी।
उत्तर-
(ग) दक्षिणी

प्रश्न 6.
उस राज्य का नाम बताओ जो अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा समुद्र को स्पर्श नहीं करता-
(क) मध्य प्रदेश
(ख) राजस्थान
(ग) उत्तर प्रदेश
(घ) पश्चिम बंगाल।
उत्तर-
(क) मध्य प्रदेश

प्रश्न 7.
भारत के दक्षिण में स्थित द्वीपीय देश है-
(क) नेपाल
(ख) लक्षद्वीप समूह
(ग) मालदीव
(घ) बांग्लादेश।
उत्तर-
(ग) मालदीव

प्रश्न 8.
स्वेज नहर खुली थी-
(क) 1869 ई० में
(ख) 1852 ई० में
(ग) 1937 ई० में
(घ) 1879 ई० में।
उत्तर-
(क) 1869 ई० में

प्रश्न 9.
मिजोरम की राजधानी है-
(क) इंफाल
(ख) कोहिमा
(ग) अगरतला
(घ) आइजोल।
उत्तर-
(घ) आइजोल।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1a भारत : आकार व स्थिति

प्रश्न 10.
क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे छोटा राज्य है-
(क) गोवा
(ख) त्रिपुरा
(ग) राजस्थान
(घ) हरियाणा।
उत्तर-
(क) गोवा

प्रश्न 11.
भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश है-
(क) 37°6′ उ०
(ख) 97025′ उ०
(ग) 6807′ उ०
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) 37°6′ उ०

प्रश्न 12.
तेलंगाना राज्य की राजधानी है-
(क) चंडीगढ़
(ख) बेंगलुरु
(ग) हैदराबाद
(घ) इटानगर।
उत्तर-
(ग) हैदराबाद

रिक्त स्थानों की पूर्ति :

1.जनसंख्या के हिसाब से विश्व में ………………. को पहला स्थान प्राप्त है।
2.भारत को ……………. रेखा दो समान भागों में बांटती है। .
3. क्षेत्रफल की दृष्टि से …………. संसार का सबसे बड़ा देश है।
4. भारत ………………. महाद्वीप में स्थित है।
5. ……………….. उत्तराखंड की राजधानी है।
6. जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और …………. राज्यों की सीमा पाकिस्तान से लगती है।
7. ………….. तेलंगाना की राजधानी है।
8. …………….. पंजाब तथा हरियाणा की राजधानी है। |
उत्तर-

  1. चीन
  2. कर्क
  3. रूस
  4. एशिया
  5. देहरादून
  6. गुजरात
  7. हैदराबाद
  8. चंडीगढ़

अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न।

प्रश्न 1.
2011 की जनगणना के अनुसार विश्व की कितने प्रतिशत जनसंख्या भारत में निवास करती है ?
उत्तर-
17.5%

प्रश्न 2.
भारत के कौन-से उपजाऊ मैदान भारत को अनाज की सुरक्षा प्रदान करते हैं ?
उत्तर-
गंगा, ब्रह्मपुत्र के मैदान।

प्रश्न 3.
क्षेत्रफल की दृष्टि से संसार का सबसे बड़ा देश कौन-सा है ?
उत्तर-
रूस। प

प्रश्न 4.
भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है ?
उत्तर-
लगभग 32.87 लाख वर्ग कि०मी०।

प्रश्न 5.
भारत का कौन-सा भू भाग खनिजों का भंडार है ?
उत्तर-
प्रायद्वीपीय पठार।

प्रश्न 6.
अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूहों के नाम बताइए।
उत्तर-
अरब सागर में लक्षद्वीप समूह तथा बंगाल की खाड़ी में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह।

प्रश्न 7.
उन देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं।
उत्तर-
ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा तथा रूस।

प्रश्न 8.
भारत के तीनों ओर स्थित सागरों के नाम बताओ।
उत्तर-
भारत के पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर तथा दक्षिण में हिंद महासागर स्थित है।
PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1a भारत आकार व स्थिति (7)

प्रश्न 9.
भारत को कौन-सा अक्षांश वृत्त अथवा कौन-सी अक्षांश रेखा लगभग दो समान भागों में बांटती है ? इसका अक्षांश कितना है ?
उत्तर-
भारत को कर्क वृत्त अथवा कर्क रेखा लगभग दो समान भागों में बांटती है। इसका अक्षांश 23°30′ उ० है।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1a भारत : आकार व स्थिति

प्रश्न 10.
दक्षिण भारत के दो पड़ोसी द्वीपीय राज्यों के नाम लिखिए।
उत्तर-
भारत के दो पड़ोसी द्वीपीय राज्य श्रीलंका तथा मालदीव हैं।

प्रश्न 11.
पूर्व में स्थित भारत के दो पड़ोसी देश कौन-कौन से हैं ?
उत्तर-
भारत के पूर्व में स्थित दो पड़ोसी देश बंगलादेश तथा म्यानमार हैं।

प्रश्न 12.
उत्तर में भारत की सीमा किन-किन देशों से लगती है ?
उत्तर-
उत्तर में भारत की सीमा चीन, नेपाल तथा भूटान से लगती है।

प्रश्न 13.
उपमहाद्वीप किसे कहते हैं ?
उत्तर-
एक बड़ी भौगोलिक इकाई जो शेष महाद्वीप से स्पष्ट रूप से अलग दिखाई पड़ती है, उसे उपमहाद्वीप कहते हैं। हिमालय पर्वत भारतीय उपमहाद्वीप को शेष एशिया से अलग करता है।

प्रश्न 14.
भारत में कितने राज्य तथा केंद्रशासित क्षेत्र हैं ?
उत्तर-
28 राज्य और 8 केंद्र शासित क्षेत्र।

प्रश्न 15.
भारत के किन्हीं चार प्रांतों के नाम बताओ जिनकी सीमा दूसरे देशों के साथ लगती है।
उत्तर-
पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर तथा पश्चिमी बंगाल चार ऐसे प्रांत हैं जिनकी सीमा दूसरे देशों के साथ लगती है।

प्रश्न 16.
भारत के पूर्वी तट पर स्थित चार राज्यों के नाम बताएं।
उत्तर-
भारत के पूर्वी तट पर स्थित चार राज्य हैं-तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा तथा पश्चिमी बंगाल।

प्रश्न 17.
इंदिरा प्वाइंट किस द्वीप समूह में स्थित है ?
उत्तर-
इंदिरा प्वाइंट अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में स्थित है।

प्रश्न 18.
भारत की स्थलीय सीमा की लंबाई कितनी है ?
उत्तर-
भारत की स्थलीय सीमा की लंबाई लगभग 15,200 कि०मी है।

प्रश्न 19.
भारत की तटरेखा की कुल लंबाई कितनी है ?
उत्तर-
भारत की तटरेखा की कुल लंबाई 7516 कि०मी० है।

प्रश्न 20.
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का संसार में कौन-सा स्थान है ?
उत्तर-
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का संसार में सातवां स्थान है।
PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1a भारत आकार व स्थिति (8)

चित्र-विश्व के सात सबसे बड़े देश

प्रश्न 21.
भारत के पूर्व तथा पश्चिम में स्थित सागरों के नाम बताओ।
उत्तर-
क्रमशः बंगाल की खाड़ी तथा अरब सागर।

प्रश्न 22.
भारत की सबसे अधिक तथा सबसे कम स्थल सीमा क्रमशः किस-किस देश के साथ लगती है ?
उत्तर-
सबसे अधिक (4096 कि.मी.) बंगला देश के साथ तथा सबसे कम (80 कि.मी.) अफ़गानिस्तान के साथ।

प्रश्न 23.
भारत का मानक समय ग्रीनविच के समय से कितना आगे है ?
उत्तर-
साढ़े पांच घंटे।

प्रश्न 24.
अरब सागर से लगते चार भारतीय राज्यों के नाम बताओ।
उत्तर-

  1. गुजरात
  2. महाराष्ट्र
  3. कर्नाटक
  4. केरल।

प्रश्न 25.
बंगलादेश की सीमा से मिलते किन्हीं चार भारतीय राज्यों के नाम लिखो।
उत्तर-

  1. पश्चिमी बंगाल
  2. असम
  3. मेघालय
  4. मिज़ोरम।

प्रश्न 26.
उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ तथा झारखंड की राजधानियों के नाम बताओ।
उत्तर-
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर तथा झारखंड की राजधानी रांची है।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1a भारत : आकार व स्थिति

लघु उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
“भारत का अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार लगभग 30° है, फिर भी भारत का उत्तर-दक्षिण विस्तार पूर्व-पश्चिम के विस्तार से अधिक है।” कारण बताइए।
उत्तर-
इसमें कोई संदेह नहीं कि भारत का उत्तर-दक्षिण अक्षांशीय विस्तार 30° है और इतना ही इसका पूर्वपश्चिम देशांतरीय विस्तार है। परंतु जब इस विस्तार को किलोमीटर में मापते हैं तो.वह दूरी बराबर नहीं आती। देश का पूर्व-पश्चिम विस्तार लगभग 2933 किलोमीटर और उत्तर-दक्षिण विस्तार लगभग 3214 किलोमीटर है। इसका कारण यह है कि देशांतर रेखाएं अक्षांश रेखाओं की भांति एक-दूसरे के समानांतर नहीं हैं। सभी देशांतर रेखाएं ध्रुवों पर आकर आपस में मिल जाती हैं और जैसे-जैसे विषुवत् रेखा से दूर होते जाते हैं देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी घटती जाती है। परिणामस्वरूप भारत का पूर्व-पश्चिम विस्तार (भूमध्य) (किलोमीटरों में) कम है।

प्रश्न 2.
भारत को उपमहाद्वीप का दर्जा क्यों दिया जाता है ? भारतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिलकर बनता है ?
उत्तर-
भारत एशिया महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है। एशिया का भाग होते हुए भी यह एक विशिष्ट भौगोलिक इकाई है। इसे हिमालय पर्वत शेष एशिया से अलग करते हैं। भारत की इसी विशेषता के कारण भारत को उपमहाद्वीप का दर्जा दिया गया है।
भारतीय उप-महाद्वीप भारत के अतिरिक्त पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बंगलादेश, श्रीलंका, मालदीव आदि देशों से मिलकर बनता है।

प्रश्न 3.
कर्क वृत्त भारत को लगभग दो समान भागों में बाँटता है। इन भागों की संक्षिप्त भौतिक जानकारी दीजिए।
उत्तर-
कर्क वृत्त भारत को लगभग दो समान भागों में बाँटता है-उत्तरी भाग तथा दक्षिणी भाग।
उत्तरी भाग-कर्क वृत्त के उत्तर में फैला भू-भाग एक विशाल क्षेत्र है। यह पूर्व से पश्चिम की ओर फैला हुआ है। इसमें ऊंचे पर्वत तथा विशाल मैदान स्थित हैं।
दक्षिणी भाग-कर्क वृत्त के दक्षिण में फैला भू-भाग त्रिभुजाकार है। इस त्रिभुज का आधार उत्तर की ओर है। दक्षिण की ओर जाते हुए यह भू-भाग तंग होता जाता है। इसमें मुख्य रूप से प्रायद्वीप पठार तथा पूर्वी एवं पश्चिमी तटीय मैदान सम्मिलित हैं।

प्रश्न 4.
भारत के लिए हमें एक मानक मध्याह्न रेखा (देशांतर रेखा) की आवश्यकता क्यों है ? बताइए।
उत्तर-
मानक मध्याह्न रेखा अथवा मानक देशांतर किसी देश के मानक समय को निर्धारित करती है। पूरे देश में सभी कार्य इसी रेखा के समय के अनुसार होते हैं। यदि ऐसा न हो तो देश की परिवहन एवं संचार व्यवस्था, कार्यालयों में होने वाले कार्य तथा अन्य सभी गतिविधियों में गड़बड़ी उत्पन्न हो जाएगी। अतः भारत के लिए भी मानक देशांतर रेखा का होना अनिवार्य है। हमारे देश में 82°30 पू० की देशांतर रेखा को मानक देशांतर निर्धारित किया गया है।

प्रश्न 5.
बताइए कि अहमदाबाद तथा कोलकाता में मध्याहून (दोपहर) का सूर्य वर्ष में दो बार ठीक सिर के ऊपर क्यों होता है जबकि दिल्ली में ऐसा नहीं होता ?
उत्तर-
अहमदाबाद तथा कोलकाता कर्क वृत्त के निकट दक्षिण में स्थित हैं। इसके विपरीत दिल्ली कर्क वृत्त से दूर उत्तर में स्थित है। कर्क वृत्त पर वर्ष में दो बार मध्याह्न का सूर्य सीधा सिर के ऊपर होता है, परंतु इसके उत्तर में एक बार भी ऐसा नहीं होता। यही कारण है कि अहमदाबाद तथा कोलकाता में मध्याह्न का सूर्य वर्ष में दो बार ठीक सिर के ऊपर होता है जबकि दिल्ली में ऐसा नहीं होता है।

प्रश्न 6.
भारत का देशांतरीय विस्तार कितना है ? इसका क्या महत्त्व है ?
उत्तर-
भारत का देशांतरीय विस्तार लगभग 30° है। इसका सबसे बड़ा महत्त्व यह है कि इस देश में सूर्य उदय के समय में काफ़ी अंतर पाया जाता है, अर्थात् देश के सभी भागों में सूर्य एक ही समय पर उदय नहीं होता। उदाहरण के लिए अरुणाचल प्रदेश और गुजरात क्रमशः भारत के पूर्व और पश्चिम में स्थित हैं। दोनों राज्यों में 30° देशांतर का अंतर है। प्रत्येक दो देशांतरों के बीच चार मिनट के समय का अंतर होता है। इस प्रकार अरुणाचल प्रदेश तथा गुजरात के समय में दो घंटे का अंतर आ जाता है।

प्रश्न 7.
कन्याकुमारी की अपेक्षा कश्मीर में दिन रात की अवधि में अधिक अंतर क्यों है ?
उत्तर-
देश का उत्तर-दक्षिणी विस्तार भारत के विभिन्न भागों में दिन-रात की लंबाई में अंतर डालता है। कन्याकुमारी (लगभग 8° उ० अक्षांश) भूमध्य रेखा के निकट है। यहाँ दिन-रात लगभग समान अवधि के होते हैं। परंतु कश्मीर (लगभग 37° उ० अक्षांश) भूमध्य रेखा से दूर है। यहाँ सारा वर्ष सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती हैं, परिणामस्वरूप यहाँ दिन रात की अवधि में पाँच घंटे का अंतर होता है। पृथ्वी के अक्ष के झुकाव के कारण भी भूमध्य रेखा से दूर स्थित भागों में दिन और रात अवधि में अंतर आ जाता है।

दीर्घ उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत के आकार एवं विस्तार की मुख्य विशेषताएँ बताओ।
उत्तर-
भारत एक विशाल देश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह विश्व में सातवें स्थान पर आता है। इसकी स्थिति एवं विस्तार की मुख्य विशेषताओं का वर्णन इस प्रकार है

  1. भारत की मुख्यभूमि 8°4′ उ० से 37°6′ उ० अक्षांशों के बीच फैली हुई है। इसका देशांतरीय विस्तार 68°7′ पू० से 97°25′ पू० देशांतरों के बीच है। ___ इस प्रकार देश का अक्षांशीय तथा देशांतरीय विस्तार लगभग समान (30°) है। फिर भी किलोमीटरों में देश का उत्तरदक्षिणी विस्तार इसके पूर्वी-पश्चिमी विस्तार से अधिक है।
  2. विषुवत् वृत्त के संदर्भ में भारत उत्तरी गोलार्द्ध में तथा प्रधान देशांतर (मध्याह्न) रेखा के संदर्भ में पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है।
  3. कर्क वृत्त (23°30′ उ०) भारत को लगभग दो समान भागों में बाँटता है। देश का उत्तरी भाग पर्वतीय तथा मैदानी है, जबकि दक्षिणी भाग पठारी है।
  4. भारत का क्षेत्रफल लगभग 32.7 लाख वर्ग किलोमीटर है। यह विश्व के कुल भू-भाग का 2.4 प्रतिशत है।

PSEB 9th Class Physical Education Solutions Chapter 6 भारतीय ओलंपिक संघ

Punjab State Board PSEB 9th Class Physical Education Book Solutions Chapter 6 भारतीय ओलंपिक संघ Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 9 Physical Education Chapter 6 भारतीय ओलंपिक संघ

PSEB 9th Class Physical Education Guide भारतीय ओलंपिक संघ Textbook Questions and Answers

बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन की स्थापना कब हुई ?
उत्तर-
सन् 1925 में।

प्रश्न 2.
भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन के पहले प्रधान कौन बने ?
उत्तर-
श्री दोराव जी टाटा।

प्रश्न 3.
भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन के प्रथम सहायक सचिव कौन थे ?
उत्तर-
श्री जी० डी० सोंधी।

प्रश्न 4.
भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन के पदाधिकारी पाँच वर्ष के बाद चुने जाते हैं। सही अथवा ग़लत ?
उत्तर-
ग़लत।

प्रश्न 5.
भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन का कोई मुख्य कार्य लिखो।
उत्तर-
भारत में भिन्न-भिन्न खेलों के मुकाबले करवाना और इसके बारे अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी को जानकारी देना है।

प्रश्न 6.
I.O.A. का क्या भाव है ?
उत्तर-
भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन।

प्रश्न 7.
I.O.C. का भाव लिखो।
उत्तर-
अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी।

प्रश्न 8.
अपनी मनपसन्द खेल एसोसिएशन का नाम लिखें।
उत्तर-
बास्केटबाल फैडरेशन ऑफ़ इण्डिया।

प्रश्न 9.
किसी दो भारतीय खेल फैडरेशनों के नाम लिखें जो भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन से सम्बन्धित हों।
उत्तर-

  • इण्डियन हॉकी फैडरेशन
  • सर्व भारतीय फुटबाल एसोसिएशन।

प्रश्न 10.
भारतीय ओलम्पिक कमेटी का कोई एक उद्देश्य लिखें।
उत्तर-
ओलम्पिक अन्दोलन व एमेच्योर (Amateur) खेलों की प्रगति करना।

प्रश्न 11.
पहली मॉडल ओलम्पिक खेलें कहां हुई ?
उत्तर-
यह खेलें 1891 में एथेन्स (Greek) में हुईं।

छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन के विषय में विस्तारपूर्वक लिखो।
(Write in detail about Indian Olympic Association.)
उत्तर-
आधुनिक ओलम्पिक खेलों का आरम्भ 1896 ई० में एथन्ज़ (यूनान) में हुआ। इस काम में बैरन दि कुबर्रिटन ने विशेष भूमिका निभाई। भारत ने सबसे पहले इन खेलों में 1900 ई० में भाग लिया। भारत में ओलम्पिक एसोसिएशन की स्थापना 1927 ई० में हुई। इसके संगठन का श्रेय वाई० एम० सी० ए० नामक संस्था को ही जाता है। डॉ० ए० सी० नोहरान तथा एच० सी० बक ने इसकी स्थापना में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। श्री दोराव जी० टाटा को भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन का प्रथम अध्यक्षं होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसका सचिव पद डॉ० ए० सी० नोहरान ने सम्भाला जबकि श्री जी० डी० सोंधी इसके प्रथम सहायक सचिव बने। 1927 में यह अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक एसोसिएशन की सदस्य बनी।

भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन, सर्विसिज़, कण्ड्रोल बोर्ड तथा रेलवे स्पोर्टस कण्ट्रोल बोर्ड का संघ है। प्रान्त स्तर पर प्रान्त की सभी खेल एसोसिएशने मिलकर इसे स्थापित करती हैं। इस प्रकार जिला स्तर की सभी एसोसिएशनें इसकी सदस्य हैं। भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन का चुनाव चार वर्षों में एक बार होता है। इस संस्था के निम्नलिखित पदाधिकारी होते हैं

1. अध्यक्ष (एक) 2. उपाध्यक्ष (सात) 3. सचिव (एक) 4. सहायक सचिव (दो) 5. कोषाध्यक्ष (एक) 6. प्रान्तीय ओलम्पिक एसोसिएशनों के 5 सदस्य 7. नौ सदस्य राष्ट्रीय खेल एसोसिएशन, रेलवे स्पोर्टस कण्ट्रोल बोर्ड तथा सर्विसिज़ कण्ट्रोल बोर्ड।
इन सभी सदस्यों का चुनाव 4 वर्ष के लिए किया जाता है। ये 8 वर्ष से अधिक सदस्य नहीं रह सकते।

प्रश्न 2.
भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन के मुख्य उद्देश्य लिखें। (Deseribe the main objectives of Indian Olympic Association.)
उत्तर-
उद्देश्य (Objectives) यह संघ निम्नलिखित उद्देश्यों को सामने रख कर गठित किया गया –

  • ओलम्पिक आन्दोलन व एमेच्योर (Amateur) खेलों की प्राप्ति के लिए।
  • नवयुवकों की शारीरिक, नैतिक व सभ्याचार की शिक्षा को उत्साहित करने व बढ़ाने के लिए ताकि नवयुवक अच्छे व्यक्तित्व वाले स्वस्थ व अच्छे नागरिक बन सकें।
  • अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक संघ के सभी नियम लागू करने के लिए।
  • इस अधिकार को बचाने व लागू करने के लिए संघ ही ओलम्पिक झण्डे के निशान का प्रयोग कर सकता है। यह देखता है कि ये दोनों ओलम्पिक खेलों से ही सम्बन्धित हैं।
  • पूरी तरह एक सरकारी संगठन के तौर पर काम करना व देश के सारे ओलम्पिक खेलों सम्बन्धी विषयों का सारा काम-काज अपने हाथ में लेना।
  • सभी देशवासियों को खेलों के एमेच्योर (Amateur) की कीमत (Value) बारे – अवगत कराना।
  • राष्ट्रीय स्पोर्ट्स संघ व महासंघ में तालमेल के साथ उन सभी भारतीय टीमों व उनके संगठन को नियन्त्रित करना जो टीमें ओलम्पिक खेलों व अन्य खेलों जो कि अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी के तहत होती हैं, में भाग लेती हैं, को नियन्त्रित करना।
  • राष्ट्रीय खेल संघ व महासंघ के तालमेल के साथ नियमों को लागू करना।
  • कला प्रतियोगिता में ऊंचे आदर्शों को बनाए रखना और लोगों में ओलम्पिक खेलों और दूसरी खेलें जो कि अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी की सर्वसम्मति द्वारा की जाती हैं, के लिए रुचि बढ़ाना।
  • ओलम्पिक खेलों और दूसरी खेलें जो कि अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी ही सर्वसम्मति द्वारा की जाती हैं, में भारत के भाग लेने सम्बन्धी सारे विषयों पर पूरा नियन्त्रण रखना।
  • जो भारतीय टीमें अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी की सर्वसम्मति के अधीन ही ओलम्पिक खेलों और अन्य खेलों में भाग लेती हैं, उन टीमों का राष्ट्रीय स्पोर्टस फैडरेशन और एसोसिएशनों की सहायता से वित्त प्रबन्ध, आवागमन देख-रेख और कल्याण बारे प्रबन्ध करना।
  • अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबले के लिए यह भारतीय खिलाड़ियों को प्रमाणित करती है कि वे एमेच्योर (Amateur) स्तर के हों। अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबले में ये प्रमाण स्तर ज़रूरी होते हैं।
  • यह भारतीय लोगों में ओलम्पिक खेलों के लिए अधिक शौक बढ़ाती है और इस मन्तव्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक राज्य में राज्य ओलम्पिक एसोसिएशन और राष्ट्रीय एमेच्योर खेल फैडरेशन बनाती है।
  • यह राष्ट्रीय स्पोर्टस फैडरेशन और भारत सरकार में फैडरेशन की वित्तीय सहायता के लिए काम करती है।
  • यह राज्य की ओलम्पिक एसोसिएशन और राष्ट्रीय एमेच्योर स्पोर्टस फैडरेशन को दाखिल करती है। राज्य की ओलम्पिक एसोसिएशन और राष्ट्रीय एमेच्योर स्पोर्ट्स फैडरेशन अपनी सालाना रिपोर्टों के कार्य की जांच-पड़ताल की सूचना अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक एसोसिएशन को देगी।
  • यदि कोई फैडरेशन कोई गलत काम करके बदनामी लेता है तो उस के विरुद्ध अनुशासन सम्बन्धी कार्यवाही करती है।
  • एमेच्योर स्पोर्ट्स (Amateur Sports) और खेलों की उन्नति सम्बन्धी कोई भी काम करेगी।

प्रश्न 3.
ओलम्पिक चार्ट के बारे में आप क्या जानते हैं ? लिखें। (What do you know about Olympic Chart ?).
उत्तर-
ओलम्पिक चार्ट (Olympic Chart) सभी खेल मुकाबले राष्ट्रीय स्तर पर व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय खेल संघ व भारतीय ओलम्पिक संघ के नियन्त्रण अधीन करवाए जाते हैं। इस में किसी तरह का राजनीतिक, धार्मिक, जाति या रंगभेद का भेदभाव नहीं किया जाता है, लेकिन ओलम्पिक चार्ट में यह वर्णन नहीं किया गया कि अगर राष्ट्रीय खेल संघ व भारतीय ओलम्पिक संघ इस तरह काम करे जिस से खेलों को क्षति पहुंचे या देश के सम्मान को चोट लगे तो क्या सरकार हस्तक्षेप कर सकती है या नहीं। लेकिन अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी के सदस्यों ने कई बार अपना यह विचार पेश किया है कि जहां सरकार इन संस्थाओं को ऋण देती है वहां सरकार को यह भी चाहिए कि वह इस बात की जानकारी रखे कि कोष ठीक तरह खर्च किया जा रहा है या नहीं। इन संस्थाओं के कार्यों के बारे में भी सरकार पूछताछ प्राप्त कर सकती है।

जब राष्ट्रीय खेल संघ (N.S.F.) व भारतीय ओलम्पिक संघ (I.0.A.) काम करने में असफल रहे या विरोधी संघ पैदा हो जाए तो अन्तर्राष्ट्रीय संघ देश की सरकार से राय पूछती है।

जब किसी देश में अन्तर्राष्ट्रीय खेल (International Games) हो रही हों जैसे कि एशियाई खेलें, तो उस देश की सरकार की भी बहुत ज़िम्मेदारी होती है।
सरकार संघों को भरपूर सुविधाएं दे ताकि खेलें सफलतापूर्वक करवाई जा सकें। इस तरह अगर राष्ट्रीय खेल संघ (N.S.F.) व भारतीय ओलम्पिक संघ (I.O.A.) अपनी जिम्मेवारी (जैसे कि कार्यों का चयन व उनका प्रशिक्षण इत्यादि) में असफल हो जाए तो सरकार मूक दर्शक (Silent Spectator) नहीं बन सकती। इस को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इन संस्थाओं के लिए कुछ लाभदायक संकेत (Guidelines) भी बनाए हैं ताकि ये इनके अनुसार काम करें। लेकिन कितने दुःख की बात है कि इन मार्गदर्शन संकेतों (Guidelines) का पूरी तरह पालन नहीं किया जाता है।

प्रश्न 4.
भारत के मुख्य खेल मुकाबलों पर नोट लिखो। (Write a note on sports competitions in India.)
उत्तर–
प्रत्येक व्यक्ति में मुकाबले की भावना होती है। यही भावना उसे उन्नति के मार्ग पर आगे कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है। यही भावना उसे सम्मान पाने में सहायता प्रदान करती है। पुरातन काल में खेल मुकाबले बहुत ही घातक होते थे। खेल में विरोधी खिलाड़ी की जान ले ली जाती थी। परन्तु समय की गति के साथ खेल मुकाबलों में मैत्री भाव ने स्थान ग्रहण कर लिया। आज के युग की मुकाबले की भावना से व्यक्ति के मनोभावों की तृप्ति होती है। इससे व्यक्ति को न केवल अपने कौशल (Skills) की प्राप्ति होती है बल्कि वह इसमें दक्षता भी प्राप्त करता है।

इस प्रकार वह सर्वोत्तम खेल का प्रदर्शन करने में सफल होता है। खेल मुकाबले न केवल मनोरंजन ही प्रदान करते हैं बल्कि ये व्यक्ति को स्वस्थ एवं नीरोग भी बनाते हैं। प्राचीन काल में घुड़सवारी, तीरअन्दाजी, नेज़ा फेंकना तथा मल्ल युद्ध आदि खेलें ही लोकप्रिय थीं और इन्हीं खेलों के मुकाबलों का आयोजन किया जाता था। परन्तु समय की करवटों के साथ भारतीयों के अंग्रेज़ों के सम्पर्क में आने से हॉकी, फुटबाल, क्रिकेट आदि खेलें इतनी लोकप्रिय हो गई हैं कि इन्हीं खेलों के मुकाबलों का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन किया जाता है।

प्रश्न 5.
सन 1927 में चुनी गई भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव और सहायक सचिव कौन थे ?
(Who were the President, Secretary and Assistant Secretary of the Indian Olympic Association selected in 1927 ?)
उत्तर-
भारत में ओलम्पिक एसोसिएशन की स्थापना 1927 में ई० में हुई। इस के संगठन का सेहरा बाई० एम ०सी० ए० नामी संस्था के सिर है। डॉ. ए० सी० नोहरान
और एच० सी० बैंक ने इसकी स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्री दोराव जी टाटा ने भारतीय ओलम्पिक संघ का पहला अध्यक्ष होने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस का सचिव पद डॉ० ए० सी० नोहरान ने संभाला जबकि श्री जी० डी० सोंधी इस के पहले सहायक सचिव बने।
(नोट-भारत में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न खेल मुकाबलों के विवरण के लिए अगले प्रश्न देखें।)

बड़े उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
राष्ट्रीय खेल संघ व प्रदेश खेल संघ के कार्य लिखें।
(Describe the functions of National Sports Federation or State Sports Association.)
उत्तर-
राष्ट्रीय खेल संघ व प्रदेश खेल संघ (National Sports Federation and State Sports Association)-राष्ट्रीय खेल संघ व प्रदेश खेल संघ अपनीअपनी खेलों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय महासंघ से जुड़ी (Affiliated) हैं। राष्ट्रीय संघ के अपनी-अपनी खेलों के राज्य स्तर पर भी अंग हैं, जैसे प्रदेश ओलम्पिक संघ इत्यादि। ये प्रदेश में टूर्नामैंट (Tournament) इत्यादि करवाना तय करते हैं।

कार्य (Functions) –

  • मुकाबले करवाना (To conduct competitions)—ज़िला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर व सीनियर स्तर के मुकाबले प्रत्येक वर्ष करवाना।
  • योजनाएं बनाना (Planning)-राष्ट्रीय टीम तैयार करने के लिए एक वर्ष या चार वर्ष की योजनाएं बनाना।
  • सामान का प्रबन्ध करना (To make arrangement for equipment)खेलों का स्तर ऊंचा उठाने के लिए खेलों के सामान व अन्य ज़रूरी समान का प्रबन्ध करना। अगर कोई सामान विदेशों से मंगवाना है तो केन्द्रीय शिक्षा मन्त्रालय (Union Education Ministry) की मदद से भारतीय ओलम्पिक संघ या नेता जी सुभाष चन्द्र खेल राष्ट्रीय संस्थान पटियाला की सहायता से प्राप्त करना।
  • चुनाव करने वालों की उपस्थिति (Attendance of selectors)—यह देखता है कि इनके चुनाव कार्यकर्ता राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर व सीनियर के मुकाबलों में हाज़िर रहें। Probabilities की सूची बनाई जाए और उसको प्रदर्शित किया जाए। सम्भावना की सूची बनाना व छपवाना, राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय सम्भावनाओं का पता लगाना।
  • राष्ट्रीय प्रशिक्षक नियुक्त करना (To appoint national coach) प्रत्येक राष्ट्रीय खेल संघ/महासंघ एक राष्ट्रीय प्रशिक्षक (Natioanl Coach) नियुक्त करेगा।
  • राष्ट्रीय टीम के चयन में मदद (Help in selection of national team)अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबलों के लिए राष्ट्रीय टीम व मुकाबलों के चयन के लिए यह भारतीय ओलम्पिक संघ (I.O.A.) व अखिल भारतीय खेल समिति (A.I.S.C.) की मदद करेगी।
  • खेलों के नियम तय करना (To frame rules of Games)-नेता जी सुभाष चन्द्र राष्ट्रीय खेल संस्थान के सहयोग (Co-operation) से खेलों के नियम बनाती है।
  • अम्पायर व प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण (Tranning of Impires and coaches)-यह नेता जी सुभाष खेल संस्थान व भारतीय ओलम्पिक संघ की अम्पायर व प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए मदद करती है।
  • चयनकर्ताओं की सूची तैयार करना (To prepare a list of sciectors)यह शुद्ध योग्यता (Purely merit) के आधार पर चयनकर्ताओं की सूची (Panel of selectors) तैयार करती है।
  • पदाधिकारियों का चुनाव (Selection of officers)-इसके पदाधिकारियों का चुनाव संघ के संविधान के अनुसार होना चाहिए। चुनाव के समय इसे भारतीय ओलम्पिक संघ (I.O.A.) व अखिल भारतीय खेल समिति (A.I.S.C.) के एक-एक निरीक्षक (Observer) भी बुलाने चाहिएं।
  • विवाद का निर्णय करना (To settle dispute) अगर किसी संघ में विवाद पैदा हो जाए तो आई० ए० ओ० या ए० ओ० या ए० आई० एस० एफ० को भेजा जाता है। इनका फैसला मानना ज़रूरी होता है। अगर भारतीय ओलम्पिक संघ (I.O.A.) व राष्ट्रीय खेल संघ (N.S.F.) में कोई विवाद (Dispute) पैदा हो जाए तो उसका निर्णय अखिल भारतीय खेल समिति (A.I.S.C.) करती है।
  • खातों की जांच (Audit of accounts)—यह संघ की ज़िम्मेवारी होती है कि अपने हिसाब-किताब की जांच रिपोर्ट समय पर पेश करे।

प्रश्न 2.
भारतीय ओलम्पिक संघ से जो भिन्न-भिन्न खेल संघ सम्बन्धित हैं, उनके नाम लिखें।
(Write the names of different Associations of India which are affiliated with Indian Olympic Association.)
उत्तर-
अलग-अलग खेलों के सम्बन्ध, संघ (Federations regarding different games or sports)–अलग-अलग खेलों की एसोसिएशनें व संघ इस तरह हैं

  1. भारतीय हॉकी संघ (The Indian Hockey Federation 1925)
  2. अखिल भारतीय फुटबाल संघ (The All Indian Football Federation 1937)
  3. भारतीय तैराकी संघ (The Swimming Federation of India 1940)
  4. एमेच्योर एथलैटिक्स फैडरेशन ऑफ़ इण्डिया (The Amateur Athlelic Federation of India 1944)
  5. भारतीय कुश्ती संघ (The Wrestling Federation of India 1948)
  6. भारतीय वालीबाल संघ (The Volley Ball Federation of India 1951)
  7. भारतीय बास्केट बाल संघ (Basket Ball Federation India 1950)
  8. राष्ट्रीय राइफल संघ (The National Rifle Association 1953)
  9. भारतीय जिम्नास्टिक संघ (The Gymnastic Federation of India 1951)
  10. इण्डियन एमेच्योर बॉक्सिग फैडरेशन (The Indian Amateur Boxing Federation 1951)
  11. राष्ट्रीय साइकिल फैडरेशन (The National Cycle Federation 1938)
  12. भारतीय क्रिकेट नियन्त्रण बोर्ड (Cricket Control Board of India 1926)
  13. भारतीय लॉन टेनिस संघ (The Indian Lawn Tennis Federation 1920)
  14. भारतीय टेबल टेनिस संघ (The Table Tennis Federation of India 1938)
  15. अखिल भारतीय बैडमिंटन संघ (The All India Badminton Association 1934)
  16. हैंडबाल संघ (The Indian Hand ball Association 1969-70)
  17. तीरंदाजी संघ (The Archery Association 1969)
  18. भारतीय कबड्डी संघ (The Kabaddi Federation of India 1951-52)
  19. भारतीय पोलो संघ (The Indian Polo Federation 1935)
  20. भारतीय भारत्तोलक संघ (Indian Weightlifting Federation 1935)
  21. भारतीय बिलियर्डस संघ (The Indian Billiards Association 1910)
  22. भारतीय स्कवैश रैकेट संघ (The Indian Squash Racket Association 1953)

ऊपरलिखित संघ व एसोसिएशनों के अतिरिक्त राष्ट्रीय स्तर पर कुछ अन्य भी खेल संस्थाएं (Game bodies) हैं, जिनका अपना अलग अस्तित्व है।

  1. सर्विस खेल नियन्त्रण बोर्ड (The Service Sports Control Board 1919) इस का 1945 में पुनर्गठन किया गया।
  2. भारतीय स्कूल खेल संघ (School Games Federation of India 1954)
  3. अन्तर्विश्वविद्यालय खेल नियन्त्रण बोर्ड (Inter-Unviersities Sports Control Board)
  4. रेलवे खेल नियन्त्रण बोर्ड (Railway Sports Control Board)
  5. अखिल भारतीय पुलिस खेल परिषद् बोर्ड (All India Police Sports Board 1950)

इसी तरह अलग-अलग प्रदेशों में अलग-अलग खेलों के अपने संघ हैं जो कि राष्ट्रीय खेल संघ के साथ जुड़े हैं व प्रदेश ओलम्पिक संघ से भी सम्बन्धित हैं। इनका काम अपने प्रदेश में अन्तर-जिला मुकाबले करवाना, प्रशिक्षण शिविर लगाना व प्रदेशों की टीमों को राष्ट्रीय स्तर पर शामिल करवाना है।

  • भारत में अव्यावसायिक खेल मुकाबलों का आयोजन करना तथा अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी को इसकी पुष्टि करना।
  • भारत में अव्यावसायिक खिलाड़ियों के लिए विशेष खेल प्रबन्ध करना।
  • भारत की ओर से ओलम्पिक झण्डे तथा मोहर का प्रयोग करना, देश में ओलम्पिक मामलों को निपटाना तथा ओलम्पिक चार्टर का पालन करना।
  • भारत के विभिन्न प्रान्तों में प्रान्तीय ओलम्पिक एसोसिएशनों की स्थापना करना तथा इनके खर्चों की निगरानी करना।
  • विभिन्न भारतीय खेल एसोसिएशनों को अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबलों में भाग लेने की आज्ञा देना तथा इन मुकाबलों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • प्रति वर्ष अगस्त मास में ओलम्पिक सप्ताह मनाना तथा देशवासियों को इस बारे में जानकारी देना।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित पर नोट लिखो –
(क) रंगास्वामी कप ( 1980 M)
(ख) आगाखान कप (1984 E)
(ग) मुम्बई स्वर्ण कप (1984 M)
(घ) अखिल भारतीय नेहरू सीनियर हॉकी प्रतियोगिता।
(ङ) अखिल भारतीय नेहरू जूनियर हॉकी प्रतियोगिता।
[Write notes on the following (a) Ranga Swami Cup (National Hockey Championship) (b) Agha Khan Cup (c) Mumbai Gold Cup (d) All India Nehru Senior Hockey Competition (e) All India Nehru Junior Hockey Competition.]
उत्तर-
(क) रंगास्वामी कप राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता (Rangaswami Cup National Hockey Championship) – भारतीय हॉकी एसोसिएशन ने प्रथम राष्ट्रीय मुकाबले 1927 ई० में करवाये। ये मुकाबले राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के नाम से विख्यात हैं। 1935 ई० में मोरिस (Morris) नामक एक न्यूजीलैंड के निवासी ने प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए एक शील्ड भेंट की। 1928-1944 तक यह प्रतियोगिता 2 वर्ष में एक बार करवाई जाती थी। 1946 में पंजाब ने यह प्रतियोगिता जीती थी और असली शील्ड पंजाब हॉकी एसोसिएशन के सचिव बख्शीश अली के पास थी। इसलिए 1947 में देश का विभाजन होने से यह शील्ड पाकिस्तान में ही रह गई क्योंकि शेख साहिब पाकिस्तान में ही रहे।

भारत के विभाजन के पश्चात् चेन्नई के समाचार-पत्र ‘हिन्दू’ तथा ‘स्पोर्टस एण्ड पासटाईम’ के स्वामियों ने अपने सम्पादक श्री रंगास्वामी के नाम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए एक नया कप दिया। इस कारण अब यह प्रतियोगिता ‘रंगास्वामी कप’ के नाम से प्रसिद्ध है। 1947 ई० के बाद यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष होने लगी। सबसे पहले इस प्रतियोगिता को उत्तर प्रदेश ने जीता और पंजाब ने इसे जीतने का पहली बार श्रेय 1949 में प्राप्त किया। पहले यह प्रतियोगिता नाक-आऊट स्तर पर करवाई जाती थी परन्तु आजकल यह प्रतियोगिता लीग-कम-नाक-आऊट स्तर पर होती है।

(ख) आगा खान कप (Agha Khan Cup) –
सर आगा खान ने 1896 ई० में पहली बार इस प्रतियोगिता के लिए कप दिया। उन्हीं के नाम से यह प्रतियोगिता आगा खां कप के नाम से प्रसिद्ध हुई। 1912 में चैशायर रेजीमैंट ने इसे पक्की तरह जीत लिया। इस पर सर आगा खान ने एक अन्य कप इस प्रतियोगिता के लिए दिया। आज तक विजेता टीम को यही कप दिया जाता है। इस कप को सर्वप्रथम जीतने का श्रेय मुम्बई ‘जिमखाना’ को प्राप्त हुआ। 1949 में इसे पंजाब पुलिस ने पहली बार जीता। इस प्रतियोगिता का आयोजन आगा खाँ टूर्नामैंट कमेटी करती है। इसमें भारत की प्रसिद्ध टीमें भाग लेती हैं। आजकल यह प्रतियोगिता नाक-आऊट स्तर पर करवाई जाती है।

(ग) मुम्बई स्वर्ण कप (Mumbai Gold Cup) –
मुम्बई प्रान्त ने अपने प्रान्तीय फण्ड में से 10,000 रु० का स्वर्ण कप तैयार करवा कर इस प्रतियोगिता के लिए दिया जो मुम्बई स्वर्ण कप प्रतियोगिता के नाम से प्रसिद्ध हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रति वर्ष मुम्बई हॉकी एसोसिऐशन द्वारा किया जाता है। सर्वप्रथम इस प्रतियोगिता को मुम्बई की ‘लूसीटेनियन’ नामक क्लब ने जीता। 1958 में इस प्रतियोगिता को पंजाब टीम ‘पंजाब हॉक्स’ ने जीता। यह प्रतियोगिता नाक-कमलीग के आधार पर होती है।

(घ) अखिल भारतीय नेहरू सीनियर हॉकी प्रतियोगिता (All India Nehru Senior Hockey Competition)-
1964 में स्व० प्रधान मन्त्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्य स्मृति में नई दिल्ली में यह टूर्नामेंट आरम्भ हुआ। उन्हीं के नाम पर इसका नाम नेहरू हॉकी प्रतियोगिता रखा गया। यह प्रतियोगिता नाक-आऊट-कम-लीग के आधार पर होती है। इस प्रतियोगिता में श्रेष्ठ टीमें भाग लेती हैं। सर्व-प्रथम उत्तर प्रदेश ने इसे जीतने का श्रेय प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के पुरस्कारों का वितरण भारत के राष्ट्रपति करते हैं।

(ङ) अखिल भारतीय नेहरू जूनियर हॉकी प्रतियोगिता (All India Nehru Junior Hockey Competition) –
इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष नई दिल्ली में नेहरू हॉकी टूर्नामेंट कमेटी द्वारा किया जाता है। इस प्रतियोगिता में 16 वर्ष की आयु तक के खिलाड़ी भाग लेते हैं। देश के विभिन्न प्रान्तों से टीमें इसमें भाग लेने के लिए आती हैं। भारत सरकार का शिक्षा विभाग श्रेष्ठ खिलाड़ियों को वजीफ़े देता है। यह प्रतियोगिता लीग-कम-नाक-आऊट के आधार पर खेली जाती है। इसका फाइनल मुकाबला स्व० प्रधानमन्त्री नेहरू के जन्म दिन 14 नवम्बर को होता है।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित पर नोट लिखो
(क) डूरांड कप (ख) रोवर्ज़ कप (1984 E) (ग) सुबरोटो मुकर्जी कप (घ) सन्तोष ट्राफी (ङ) रणजी ट्राफी (च) सी० के० नायडू ट्राफी (1984 E)। [Write notes on the following(a) Durand Cup (b) Rovers cup (c) Subroto Mukerjee Cup (d) Santosh Trophy (e) Ranji Trophy () C.K. Naidu Trophy.]
उत्तर-
(क) डरांड कप (Durand Cup) –
यह कप ब्रिटिश इण्डिया के विदेश सचिव (Foreign Secretary) सर मोर्टीमोर डूरांड ने 1895 में ब्रिटिश सैनिकों के मुकाबलों के लिए दिया। पहले यह टूर्नामैंट शिमला में ‘शिमला टूर्नामैंट’ के नाम से खेला जाता है। 1950 से प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली में होने लगा। 1899 ई० में इस कप को ‘ब्लैक वाच रैजिमैंट’ ने स्थायी रूप से जीत लिया। इसके पश्चात् सर मोर्टीमोर ने एक और कप दिया। यह कप आज तक इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को दिया जाता है। 1931 में इस प्रतियोगिता में सेना के अतिरिक्त असैनिक (Civil) टीमें भी भाग लेने लगीं। सबसे पहले इस प्रतियोगिता में भाग लेने का सौभाग्य ‘पटियाला टाईगर’ को प्राप्त हुआ। यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष नाकआऊट-कम-लीग स्तर पर करवाई जाती है। इसमें देश-विदेश की उच्चकोटि की टीमें भी लेती हैं।

(ख) रोवर्ज़ कप (Rovers Cup) –
यह फुटबाल मुकाबला रोवर्ज कप टूर्नामैंट कमेटी की ओर से प्रति वर्ष करवाया जाता है। इसमें भारत के विभिन्न भागों से टीमें भाग लेने के लिए आती हैं।

(ग) सुबरोटो मुकर्जी कप (Subroto Mukerjee Cup) –
इसे जूनियर डूरांड मुकाबला कहा जाता है। इस प्रतियोगिता का आयोजन एयर मार्शल सुबरोटो मुकर्जी की स्मृति में किया गया। इस को डूरांड कमेटी प्रति वर्ष नई दिल्ली में आयोजित करती है। इसमें 16 वर्ष की आयु तक के खिलाड़ी भाग लेते हैं। इस प्रतियोगिता,में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारत सरकार द्वारा वजीफ़े दिए जाते हैं।

(घ) सन्तोष ट्राफी (Santosh Trophy) –
महाराजा सन्तोष जो कूच बिहार के राजा थे, उनके नाम पर राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए एक ट्राफी दी गई , जो सन्तोष ट्राफी के नाम से प्रसिद्ध हो गई है। यह प्रतियोगिता भारतीय फुटबाल एसोसिऐशन द्वारा प्रति वर्ष अपने किसी मैम्बर एसोसिएशन की तरफ से करवाई जाती है। इस प्रतियोगिता में भारत के भिन्न-भिन्न प्रान्तों की टीमें, रेलवे और सैनिकों की टीमें भाग लेती हैं।
ये मुकाबले नाक-आऊट कम लीग स्तर पर करवाए जाते हैं। बंगाल ने सबसे अधिक बार इस प्रतियोगिता को जीता है और पंजाब ने पहली बार 1970 में जालन्धर में यह ट्राफी जीती।

(ङ) रणजी ट्रा की (Ranji Trophy) –
1934 में सर सिकन्दर हयात खां की अध्यक्षता में क्रिकेट प्रेमियों की शिमला में एक सभा हुई। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट मुकाबले करवाने का प्रस्ताव रखा गया। फलस्वरूप पटियाला के महाराजा सर भूपेन्द्र सिंह ने क्रिकेट के महान् खिलाड़ी रणजीत सिंह के नाम पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता के लिए एक ट्राफी भेंट की। यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है। यह अन्तरप्रान्तीय स्तर पर करवाई जाती है। ये मुकाबले लीग-स्तर पर होते हैं। क्षेत्रीय मुकाबलों में विजेता प्रान्त आगे-नाक-आऊट स्तर पर खेलता है। मुम्बई की टीम ने इस प्रतियोगिता को सबसे अधिक बार अर्थात् 15 बार जीता। इस प्रतियोगिता में प्रान्तों की टीमों के अतिरिक्त रेलवे स्पोर्टस कण्ट्रोल बोर्ड तथा सर्विसिज़ कण्ट्रोल बोर्ड भी भाग लेते हैं।

(च) सी० के० नायडू ट्राफी (C.K. Naidu Trophy) –
इस प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल गेम्ज़ फैडरेशन की ओर से प्रति वर्ष किया जाता है। इस ट्राफी का नाम भारत के सुप्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी सी० के० नायडू के नाम पर रखा गया है। यह प्रतियोगिता स्कूल के बच्चों के लिए है और नाक-आऊट स्तर पर होती है। जो टीम एक बार हार जाती है उसे टूर्नामेंट से बाहर जाना पड़ता है।

भारतीय ओलंपिक संघ PSEB 9th Class Physical Education Notes

  • भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन-भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन की स्थापना 1927 ई० में हुई, जिसके प्रथम प्रधान दोराव जी टाटा थे। इसका कार्य अव्यावसायिक खेल प्रतियोगिता का प्रबन्ध करना और भारतीय खेल एसोसिएशनों को आर्थिक सहायता देना है।
  • भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन के उद्देश्य-खेलों की प्रगति के लिए कार्य करना, अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक एसोसिएशन के नियमों को लागू करना और अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी के अधीन होने वाली खेलों में भाग लेने वाली टीमों का वित्तीय प्रबन्ध और दूसरी देखभाल करना होता है।
  • भारत में मुख्य खेल प्रतियोगिता-खेल प्रतियोगिता केवल मनोरंजन का ही साधन नहीं, यह मनुष्य को स्वस्थ और निरोग बनाती है। प्राचीन समय में घुड़सवारी, तीर अंदाजी, नेजा फेंकना और मल्ल युद्ध ही प्रिय खेलें थीं। अब हॉकी, फुटबाल, क्रिकेट, वॉलीबाल, बॉस्कटवाल खेलें लोकप्रिय हैं।
  • रंगा स्वामी कप-यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के नाम से प्रसिद्ध है।
  • ड्ररांग कप-1950 से यह फुटबाल प्रतियोगिता नई दिल्ली में करवाई जाने लगी और प्रतिवर्ष नाक आऊट कम लीग स्तर पर करवाई जाती है। इस प्रतियोगिता में देश की उच्च स्तरीय टीमें भाग लेती हैं।
  • संतोष ट्राफी-यह प्रतियोगिता भारतीय फुटबाल एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष अपने किसी मैंबर एसोसिएशन की तरफ से करवाई जाती है। इस प्रतियोगिता में भारत की भिन्न प्रान्तों की टीमें, रेलवे और सैनिक टीमें भाग लेती हैं।
  • रणजीत ट्राफी-यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है। यह अन्तर प्रांतीय लीग स्तर पर करवाई जाती है।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 22 भारत का स्वतन्त्रता संग्राम : 1919-1947

Punjab State Board PSEB 8th Class Social Science Book Solutions History Chapter 22 भारत का स्वतन्त्रता संग्राम : 1919-1947 Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 22 भारत का स्वतन्त्रता संग्राम : 1919-1947

SST Guide for Class 8 PSEB भारत का स्वतन्त्रता संग्राम : 1919-1947 Textbook Questions and Answers

I. नीचे लिखे प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लिखें

प्रश्न 1.
महात्मा गांधी जी किस देश से तथा कब वापिस आए ?
उत्तर-
महात्मा गांधी जी 1891 ई० में इंग्लैण्ड से तथा 1915 ई० में दक्षिणी अफ्रीका से भारत वापिस आए।

प्रश्न 2.
सत्याग्रह आन्दोलन से क्या भाव है ?
उत्तर-
सत्याग्रह महात्मा गांधी का बहुत बड़ा शस्त्र था। इसके अनुसार वह अपनी बात मनवाने के लिए धरना देते थे या व्रत रखते थे। कभी-कभी वह आमरण व्रत भी रखते थे।

प्रश्न 3.
खिलाफ़त आन्दोलन से क्या भाव है ?
उत्तर-
भारत के मुसलमान तुर्की के सुल्तान को अपना खलीफ़ा तथा धार्मिक नेता मानते थे। प्रथम विश्वयुद्ध के पश्चात् अंग्रेज़ों ने उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। इसलिए मुसलमानों ने अंग्रेजों के विरुद्ध आन्दोलन आरम्भ कर दिया जिसे खिलाफ़त आन्दोलन कहते हैं।

प्रश्न 4.
असहयोग आन्दोलन के अन्तर्गत वकालत छोड़ने वाले तीन व्यक्तियों के नाम बताएं।
उत्तर-
मोती लाल नेहरू, डॉ० राजेन्द्र प्रसाद, आर० सी० दास, सरदार पटेल, लाला लाजपत राय आदि।

प्रश्न 5.
साइमन कमीशन के विषय में आप क्या जानते हो ?
उत्तर-
अंग्रेज़ी सरकार ने 1919 ई० के सुधार एक्ट की जांच करने के लिए 1928 ई० में साइमन कमीशन भारत में भेजा। इस कमीशन के सात सदस्य थे, परन्तु इनमें कोई भी भारतीय सदस्य नहीं था। अतः इस कमीशन का काली झंडियों तथा ‘साइमन वापिस जाओ’ के नारों से जोरदार विरोध किया गया। पुलिस ने इन आन्दोलनकारियों पर लाठीचार्ज किया। परिणामस्वरूप लाला लाजपत राय घायल हो गए तथा बाद में उनकी मृत्यु हो गई।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 22 भारत का स्वतन्त्रता संग्राम : 1919-1947

प्रश्न 6.
सविनय अवज्ञा आन्दोलन के बारे में आप क्या जानते हो ?
उत्तर-
महात्मा गान्धी ने स्वतन्त्रता-प्राप्ति के लिए 1930 ई० से 1934 ई० तक सिविल अवज्ञा आन्दोलन चलाया। उन्होंने इस आन्दोलन को सफल बनाने के लिए नमक सत्याग्रह आरम्भ किया। 12 मार्च, 1930 ई० को गान्धी जी ने अपने 78 साथियों सहित साबरमती आश्रम से डांडी की ओर पद-यात्रा आरम्भ की। 15 अप्रैल, 1930 ई० को उन्होंने अरब सागर के तट पर स्थित डांडी गांव में समुद्र के खारे पानी से नमक बना कर नमक कानून का उल्लंघन किया। उनका अनुसरण करते हुए सारे भारत में लोगों ने स्वयं नमक बनाकर नमक कानून को भंग किया। जहां पर नमक नहीं बनाया जा सकता था। वहां पर अन्य कानूनों का उल्लंघन किया गया। हज़ारों छात्रों ने स्कूलों-कॉलेजों में जाना बन्द कर दिया। लोगों ने सरकारी नौकरियों का त्याग कर दिया। महिलाओं ने भी इस आन्दोलन में भाग लिया। उन्होंने शराब तथा विदेशी वस्तुएं बेचने वाली दुकानों के आगे धरने दिए। सरकार ने इस आन्दोलन को दबाने के लिए इण्डियन नैशनल कांग्रेस को अवैध घोषित कर दिया तथा कांग्रेस के नेताओं को बन्दी बना लिया। पुलिस ने अनेक स्थानों पर गोलियां चलाईं। परन्तु सरकार इस आन्दोलन का दमन करने में असफल रही।

प्रश्न 7.
भारत छोड़ो आन्दोलन क्या था ?
उत्तर-
द्वितीय विश्व युद्ध में इंग्लैण्ड जापान के विरुद्ध लड़ा था। अतः जापान ने भारत पर आक्रमण करने का निर्णय लिया क्योंकि भारत पर अंग्रेज़ों का शासन था। गान्धी जी का मानना था कि यदि अंग्रेज़ भारत छोड़ कर चले जाएं तो जापान भारत पर आक्रमण नहीं करेगा। अत: 8 अगस्त, 1942 ई० को गान्धी जी ने ‘भारत छोड़ो’ आन्दोलन आरम्भ किया। सरकार ने 9 अगस्त, 1942 को गान्धी जी तथा कांग्रेस के अन्य नेताओं को बन्दी बना लिया। क्रोध में आकर लोगों ने स्थान-स्थान पर पुलिस थानों, सरकारी भवनों, डाकखानों तथा रेलवे स्टेशनों आदि को भारी क्षति पहुंचाई। सरकार ने भी कठोरता की नीति अपनाई। परन्तु वह आन्दोलनकारियों को दबाने में सफल न हो सकी।

प्रश्न 8.
आज़ाद हिन्द फ़ौज पर नोट लिखो।
उत्तर-
आज़ाद हिन्द फ़ौज की स्थापना सुभाष चन्द्र बोस ने जापान में की। इसका उद्देश्य भारत को अंग्रेज़ी शासन से मुक्त कराना था। आज़ाद हिन्द फ़ौज में द्वितीय विश्व युद्ध में जापान द्वारा बन्दी बनाए गए भारतीय सैनिक शामिल थे। सुभाष चन्द्र बोस ने ‘दिल्ली चलो’, ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ तथा ‘जय हिन्द’ आदि नारे लगाए थे। परन्तु द्वितीय विश्व युद्ध में जापान की पराजय हो गई। अतः आज़ाद हिन्द फ़ौज भारत को आजाद कराने में असफल रही। सुभाष चन्द्र बोस की 1945 ई० में एक हवाई जहाज़ दुर्घटना में मृत्यु हो गई। अंग्रेज़ों ने आज़ाद हिन्द फ़ौज के सैनिकों को बन्दी बना लिया। इस कारण भारतीय लोगों ने सारे देश में हड़तालें कीं तथा जलसे किए। अन्त में अंग्रेज़ों ने आज़ाद हिन्द फ़ौज के सभी सैनिकों को मुक्त कर दिया।

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें :

1. महात्मा गांधी जी ने रौलेट एक्ट का विरोध करने के लिए पूरे देश में ………… आंदोलन शुरू किया।
2. महात्मा गांधी जी ने ……….. ई० में असहयोग आंदोलन को समाप्त कर दिया।
3. ननकाना साहिब गुरुद्वारे का महन्त ………… एक चरित्रहीन व्यक्ति था।
4. 1928 में भेजे गए साइमन कमीशन के …………. सदस्य थे।
5. 26 जनवरी, 1930 ई० को सम्पूर्ण भारत में …………. दिवस मनाया गया।
उत्तर-

  1. असहयोग
  2. 1922,
  3. नारायण दास,
  4. सात,
  5. स्वतंत्रता।

III. प्रत्येक वाक्य के सामने ‘सही’ (✓) या ‘गलत’ (✗) का चिन्ह लगाएं :

1. असहयोग आन्दोलन के अधीन महात्मा गांधी जी ने अपनी केसर-ए-हिंद की उपाधि सरकार को … वापिस कर दी।
2. स्वराज पार्टी की स्थापना महात्मा गांधी जी ने की थी।
3. नौजवान भारत सभा की स्थापना 1926 ई० में भगत सिंह तथा उसके साथियों ने की थी।
4. 5 अप्रैल, 1930 ई० को महात्मा गांधी जी ने डांडी (दांडी) गांव में समुद्री पानी से नमक तैयार करके नमक कानून की अवज्ञा की।
उत्तर-

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 22 भारत का स्वतन्त्रता संग्राम : 1919-1947

IV. सही जोड़े बनाएं :

1. अहिंसा – महाराजा रिपुदमन सिंह
2. भारत छोड़ो आंदोलन – महात्मा गांधी
3. क्रांतिकारी लहर – 8 अगस्त, 1942
4. जैतों का मोर्चा – सरदार भगत सिंह
उत्तर-
1. अहिंसा – महात्मा गांधी
2. भारत छोड़ो आंदोलन – 8 अगस्त, 1942
3. क्रांतिकारी लहर -सरदार भगत सिंह
4. जैतों का मोर्चा – महाराजा रिपुदमन सिंह

PSEB 8th Class Social Science Guide भारत का स्वतन्त्रता संग्राम : 1919-1947 Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Multiple Choice Questions)

सही विकल्प चुनिए :

प्रश्न 1.
साइमन कमीशन भारत आया-
(i) 1918 ई०
(i) 1919 ई०
(iii) 1928 ई०
(iv) 1920 ई०।
उत्तर-
1928 ई०

प्रश्न 2.
महात्मा गाँधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन चलाया-
(i) 1930 ई० से 1934 ई०
(ii) 1942 ई० से 1945 ई०
(iii) 1919 ई० से 1922 ई०
(iv) 1945 ई० से 1947 ई०
उत्तर-
1930 ई० से 1934 ई०

प्रश्न 3.
भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ –
(i) 15 अगस्त, 1947 ई०
(ii) 8 अगस्त, 1945 ई०
(iii) 8 अगस्त, 1942 ई०
(iv) 15 अगस्त, 1930 ई०
उत्तर-
8 अगस्त,1942 ई०

प्रश्न 4.
‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ नारा दिया –
(i) लाला लाजपत राय
(i) महात्मा गांधी
(iii) सरदार पटेल
(iv) सुभाष चन्द बोस।
उत्तर-
सुभाष चन्द्र बोस

प्रश्न 5.
मार्च 1946 में भारत आया –
(i) साइमन कमीशन
(ii) कैबिनेट मिशन
(iii) राम कृष्ण मिशन
(iv) जैतों मोर्चा।
उत्तर-
कैबिनेट मिशन

प्रश्न 6.
‘दिल्ली चलो’ तथा ‘जय हिन्द’ के नारे किसने दिए ?
(i) महात्मा गांधी
(ii) लाला लाजपत राय
(iii) सुभाष चन्द्र बोस
(iv) पं० नेहरू।
उत्तर-
सुभाष चन्द्र बोस

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 22 भारत का स्वतन्त्रता संग्राम : 1919-1947

प्रश्न 7.
चाबियों के मोर्चों का सम्बन्ध किस गुरुद्वारे से था ?
(i) श्री हरिमंदर साहिब
(ii) ननकाना साहिब
(iii) गुरु का बाग़
(iv) पंजा साहिब।
उत्तर-
श्री हरिमंदर साहिब।

अति छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
रौलेट एक्ट क्या था ? लोगों ने इसका विरोध क्यों किया ?
उत्तर-
‘रौलेट एक्ट’ जनता के आन्दोलन को कुचलने के लिए बनाया गया था। इसके अनुसार किसी भी व्यक्ति को केवल सन्देह के आधार पर गिरफ्तार किया जा सकता था। इसलिए लोगों ने इसका विरोध किया।

प्रश्न 2.
‘साइमन कमीशन’ भारत में कब आया और इसके विरोध में किए गए आन्दोलन में किस महान् नेता की मृत्यु हुई थी ?
उत्तर-
‘साइमन कमीशन’ भारत में 1928 ई० में आया। इसके विरोध में किए गए आन्दोलन में लाला लाजपत राय की मृत्यु हो गई।

प्रश्न 3.
भगत सिंह के सहयोगियों के नाम बतायें। उन्हें फांसी की सज़ा कौन-से वर्ष में दी गई थी ?
उत्तर-
भगत सिंह के सहयोगी थे-सुखदेव और राजगुरु। उन्हें 23 मार्च, 1931 ई० को फांसी दी गई।

प्रश्न 4.
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज्य की मांग कब और कहां की ?
उत्तर-
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज्य की मांग 1929 ई० में अपने लाहौर अधिवेशन में की।

प्रश्न 5.
‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ किस वर्ष शुरू हुआ ? .
उत्तर-
भारत छोड़ो आन्दोलन 1942 ई० में शुरू हुआ। सरकार ने इस आन्दोलन को पूर्ण कठोरता से दबाने का प्रयत्न किया।

प्रश्न 6.
भारतीय स्वतन्त्रता अधिनियम कब पास हुआ ?
उत्तर-
भारतीय स्वतन्त्रता अधिनियम 16 जुलाई, 1947 ई० को पास हुआ। परन्तु इसे अन्तिम स्वीकृति दो दिन बाद मिली।

प्रश्न 7.
क्रिप्स कहां का मन्त्री था तथा 1942 ई० में उसके भारत में आने का क्या कारण था ?
उत्तर-
क्रिप्स ब्रिटिश सरकार का एक मन्त्री था। भारतीयों को सन्तुष्ट करने तथा उनकी सहायता करने के लिए ब्रिटिश सरकार ने उसे 1942 ई० में भारत भेजा।

प्रश्न 8.
असहयोग आन्दोलन क्यों चलाया गया ?
उत्तर-
अमृतसर में जलियांवाला बाग़ में एक शान्त भीड़ पर गोलियां चलाई गईं। इस घटना के कारण गान्धी जी ने अंग्रेज़ी सरकार के विरुद्ध असहयोग आन्दोलन चलाने का निर्णय किया।

प्रश्न 9.
असहयोग आन्दोलन कब वापिस लिया गया तथा इसका क्या कारण था ?
उत्तर-
असहयोग आन्दोलन 1922 ई० में वापस लिया गया। इसका कारण था-उत्तर प्रदेश में चौरी-चौरा के स्थान पर हुई हिंसात्मक घटना।

प्रश्न 10.
स्वतन्त्रता संग्राम के संघर्ष में लाला लाजपत राय का क्या योगदान था ?
उत्तर-
लाला लाजपत राय एक महान् देशभक्त थे। उन्होंने बंगाल विभाजन का कड़ा विरोध किया। उन्होंने साइमन कमीशन का विरोध करने के लिए लाहौर में एक जुलूस का नेतृत्व किया। पुलिस ने इन पर लाठियां बरसाईं, जिसके कारण वह शहीदी को प्राप्त हुए।

प्रश्न 11.
आजादी की लड़ाई में सरदार भगत सिंह ने क्या योगदान दिया ?
उत्तर-
सरदार भगत सिंह एक महान् क्रान्तिकारी थे। उन्होंने अंग्रेजों तक जनता की आवाज़ पहुंचाने के लिए असेम्बली हाल में बम फेंका। वह उन क्रान्तिकारियों में भी शामिल थे जिन्होंने सांडर्स को गोली से उड़ाया था।

प्रश्न 12.
सविनय अवज्ञा आन्दोलन क्यों चलाया गया ?
उत्तर-
असहयोग आन्दोलन की असफलता के बाद सरकार ने अब ऐसे कानून पास किए जो जनता के हित में नहीं थे। करों की दर इतनी अधिक थी कि साधारण व्यक्ति उन्हें चुका नहीं सकता था। इन्हीं कानूनों के विरोध में सविनय अवज्ञा आन्दोलन चलाया गया।

प्रश्न 13.
स्वराज्य (स्वराज) पार्टी की स्थापना कब और किसने की ?
उत्तर-
स्वराज्य (स्वराज) पार्टी की स्थापना 1923 ई० में पं० मोती लाल नेहरू तथा सी० आर० दास ने की।

प्रश्न 14.
स्वराज्य (स्वराज) पार्टी का क्या उद्देश्य था ? क्या यह अपने उद्देश्य में सफल रही ?
उत्तर-
स्वराज्य (स्वराज) पार्टी का मुख्य उद्देश्य चुनावों में भाग लेना तथा स्वतन्त्रता प्राप्ति के लिए संघर्ष करना था। 1 नवम्बर, 1923 ई० को हुए केन्द्रीय असेम्बली तथा विधानसभाओं के चुनावों में स्वराज्य पार्टी को महत्त्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

प्रश्न 15.
पुणे (पूना) समझौता कब और किस के मध्य में हुआ ?
उत्तर-
पूना समझौता सितम्बर, 1932 ई० में महात्मा गान्धी तथा डॉ० अम्बेडकर के मध्य हुआ।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 22 भारत का स्वतन्त्रता संग्राम : 1919-1947

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
1915 ई० तक गान्धी जी के जीवन का वर्णन करो।
उत्तर-
महात्मा गान्धी का जन्म 2 अक्तूबर, 1869 ई० को दीवान कर्मचन्द गान्धी जी के घर काठियावाड़ (गुजरात) के नगर पोरबन्दर में हुआ था। उनकी माता का नाम पुतली बाई था। गान्धी जी दसवीं की परीक्षा पास करके उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए इंग्लैण्ड गये। 1891 ई० में इंग्लैण्ड से वकालत पास करने के बाद वह भारत लौट आये। 1893 ई० में गान्धी जी दक्षिण अफ्रीका में गये। वहां अंग्रेज़ लोग भारतीयों के साथ बुरा व्यवहार करते थे। गान्धी जी ने इसकी निन्दा की। उन्होंने सत्याग्रह आन्दोलन चलाया और भारतीयों को उनके अधिकार दिलाए। 1915 ई० में गान्धी जी भारत लौट आये।

प्रश्न 2.
मांटेग्यू-चैम्सफोर्ड रिपोर्ट के आधार पर कब और कौन-सा एक्ट पास किया गया ? इसकी प्रस्तावना में क्या कहा गया था ?
उत्तर-
प्रथम विश्वयुद्ध में भारतीयों ने अंग्रेज़ों की सहायता की। अतः अंग्रेज़ों ने उन्हें ख़ुश करने के लिए मांटेग्यूचैम्सफोर्ड रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के आधार पर. 1919 ई० में एक्ट पास किया। इस एक्ट की प्रस्तावना में ये बातें कही गयी थीं

  1. भारत ब्रिटिश साम्राज्य का ही एक अंग रहेगा।
  2. भारत में धीरे-धीरे उत्तरदायी शासन स्थापित किया जाएगा।
  3. राज प्रबन्ध के प्रत्येक विभाग में भारतीय लोगों को सम्मिलित किया जाएगा।

प्रश्न 3.
1919 के एक्ट की क्या धाराएं थीं ? इण्डियन नैशनल कांग्रेस ने इसका विरोध क्यों किया ?
उत्तर-
1919 ई० के एक्ट की मुख्य धाराएं निम्नलिखित थीं –

  1. इस एक्ट द्वारा केन्द्र तथा प्रान्तों के बीच विषयों का विभाजन कर दिया गया।
  2. प्रान्तों में दोहरी शासन प्रणाली स्थापित की गई।
  3. साम्प्रदायिक चुनाव प्रणाली का विस्तार किया गया।
  4. केन्द्र में दो सदनीय विधान परिषद् (राज्य परिषद् तथा विधानसभा) की व्यवस्था की गई।
  5. राज्य परिषद् की सदस्य संख्या 60 तथा विधानसभा के सदस्यों की संख्या 145 कर दी गई।
  6. सैक्रेटरी ऑफ़ स्टेट्स के अधिकार एवं शक्तियों को कम कर दिया गया। उसकी कौंसिल के सदस्यों की संख्या भी घटा दी गई।

1919 ई० के एक्ट के अनुसार किये गये सुधार भारतीयों को खुश नहीं कर सके। अत: इण्डियन नैशनल कांग्रेस ने इस एक्ट का विरोध करने के लिए महात्मा गांधी के नेतृत्व में सत्याग्रह आन्दोलन आरम्भ कर दिया।

प्रश्न 4.
रौलेट एक्ट पर एक नोट लिखो।
उत्तर-
भारतीय लोगों ने 1919 ई० के एक्ट के विरोध में सत्याग्रह आन्दोलन करना आरम्भ कर दिया था। अत: अंग्रेज़ी सरकार ने स्थिति पर नियन्त्रण पाने के लिये 1919 ई० में रौलेट एक्ट पास किया। इसके अनुसार ब्रिटिश सरकार बिना वारंट जारी किये या बिना किसी सुनवाई के किसी भी व्यक्ति को बन्दी बना सकती थी। बन्दी व्यक्ति अपने बन्दीकरण के विरुद्ध न्यायालय में अपील (प्रार्थना) नहीं कर सकता था। अतः इस एक्ट का जोरदार विरोध हुआ। पण्डित मोती लाल नेहरू ने ‘न अपील, न वकील, न दलील’ कह कर रौलेट एक्ट की निन्दा की। गान्धी जी ने रौलेट एक्ट का विरोध करने के लिए सारे देश में सत्याग्रह आन्दोलन आरम्भ किया।

प्रश्न 5.
असहयोग आन्दोलन पर एक नोट लिखो।
उत्तर-
असहयोग आन्दोलन गान्धी जी ने 1920 ई० में अंग्रेज़ी सरकार के विरुद्ध चलाया। अंग्रेज़ी सरकार को कोई सहयोग न दिया जाए-यह इस आन्दोलन का मुख्य उद्देश्य था। इस आन्दोलन की घोषणा कांग्रेस के नागपुर अधिवेशन में की गई। गान्धी जी ने जनता से अपील की कि वे किसी भी तरह सरकार को सहयोग न दें। एक निश्चित कार्यक्रम भी तैयार किया गया। इसके अनुसार लोगों ने सरकारी नौकरियां तथा उपाधियां त्याग दीं। महात्मा गान्धी ने अपनी केसरए-हिंद की उपाधि सरकार को लौटा दी। विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों में जाना बन्द कर दिया। वकीलों ने वकालत छोड़ दी। विदेशी वस्तुओं का भी त्याग कर दिया गया और लोग स्वदेशी माल का प्रयोग करने लगे। परन्तु चौरी-चौरा नामक स्थान पर कुछ लोगों ने एक पुलिस थाने में आग लगा दी जिससे कई पुलिस वाले मारे गए। हिंसा का यह समाचार मिलते ही गान्धी जी ने इस आन्दोलन को स्थगित कर दिया।

प्रश्न 6.
गुरुद्वारों के सम्बन्ध में सिक्खों तथा अंग्रेज़ों में बढ़ रहे तनाव पर नोट लिखें।
उत्तर-
अंग्रेज़ गुरुद्वारों के महन्तों को प्रोत्साहन देते थे। ये लोग सेवादार के रूप में गुरुद्वारों में प्रविष्ट हुए थे। परन्तु अंग्रेज़ी राज्य में वे यहां के स्थायी अधिकारी बन गए। वे गुरुद्वारों की आय को व्यक्तिगत सम्पत्ति समझने लगे। महन्तों को अंग्रेज़ों का आशीर्वाद प्राप्त था। इसलिए उन्हें विश्वास था कि उनकी गद्दी सुरक्षित है। अतः वे ऐश्वर्यपूर्ण जीवन व्यतीत करने लगे थे। सिक्ख इस बात को सहन नहीं कर सकते थे। इसलिए गुरुद्वारों के सम्बन्ध में सिक्खों तथा अंग्रेज़ों के बीच तनाव बढ़ रहा था।

प्रश्न 7.
‘गुरु का बाग मोर्चा’ की घटना का वर्णन करें।
उत्तर-
गुरुद्वारा ‘गुरु का बाग’ अमृतसर से लगभग 13 मील दूर अजनाला तहसील में स्थित है। यह गुरुद्वारा महन्त सुन्दरदास के पास था जो एक चरित्रहीन व्यक्ति था। शिरोमणि कमेटी ने इस गुरुद्वारे को अपने हाथों में लेने के लिए 23 अगस्त, 1921 ई० को दान सिंह के नेतृत्व में एक जत्था भेजा। अंग्रेजों ने इस जत्थे के सदस्यों को बन्दी बना लिया। इस घटना से सिक्ख और भी भड़क उठे। सिक्खों ने कई और जत्थे भेजे जिनके साथ अंग्रेजों ने बहुत बुरा व्यवहार किया। सारे देश के राजनीतिक दलों ने सरकार की इस कार्यवाही की कड़ी निन्दा की।

प्रश्न 8.
‘जैतों का मोर्चा’ की घटना पर नोट लिखें।
उत्तर-
जुलाई, 1923 ई० में अंग्रेज़ों ने नाभा के महाराजा रिपुदमन सिंह को बिना किसी दोष के गद्दी से हटा दिया। शिरोमणि अकाली कमेटी तथा अन्य सभी देश भक्त सिक्खों ने सरकार के इस कार्य की निन्दा की। 21 फरवरी, 1924 ई० को पांच सौ अकालियों का एक जत्था गुरुद्वारा गंगसर (जैतों) के लिए चल पड़ा। नाभा की रियासत में पहुंचने पर उसका सामना अंग्रेजी सेना से हुआ। इस संघर्ष में अनेक सिक्ख मारे गए तथा घायल हुए। अन्त में सिक्खों ने सरकार को अपनी मांग स्वीकार करने के लिए विवश कर दिया।

प्रश्न 9.
जलियांवाला बाग की घटना कब, क्यों और किस प्रकार हुई ? एक संक्षिप्त नोट लिखें।
उत्तर-
जलियांवाला बाग की घटना अमृतसर में 1919 ई० में वैसाखी वाले दिन हुई। इस दिन अमृतसर की जनता जलियांवाला बाग में एक सभा कर रही थी। यह सभा अमृतसर में लागू मार्शल लॉ के विरुद्ध की जा रही थी। जनरल डायर ने बिना किसी चेतावनी के इस शान्तिपूर्ण सभा पर गोली चलाने की आज्ञा दे दी। इससे सैंकड़ों निर्दोष व्यक्तियों की जानें गईं और अनेक लोग घायल हुए। परिणामस्वरूप सारे देश में रोष की लहर दौड़ गई और स्वतन्त्रता संग्राम ने एक नया मोड़ ले लिया। अब यह सारे राष्ट्र की जनता का संग्राम बन गया।

प्रश्न 10.
जलियांवाला बाग की घटना ने भारत के स्वतन्त्रता संग्राम को किस प्रकार नया मोड़ दिया ?
उत्तर-
जलियांवाला बाग की घटना (13 अप्रैल, 1919 ई०) के कारण कई लोग शहीद हुए। इस घटना में हुए रक्तपात ने भारत के स्वतन्त्रता-संग्राम में एक नया मोड़ ला दिया। यह संग्राम इससे पहले गिन चुने लोगों तक ही सीमित था। अब यह जनता का संग्राम बन गया। इसमें श्रमिक, किसान, विद्यार्थी आदि भी शामिल होने लगे। दूसरे, इसके साथ स्वतन्त्रता आन्दोलन में बहुत जोश भर गया तथा संघर्ष की गति बहुत तीव्र हो गई।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 22 भारत का स्वतन्त्रता संग्राम : 1919-1947

प्रश्न 11.
पूर्ण स्वराज्य (स्वराज) के प्रस्ताव पर एक नोट लिखो।
उत्तर-
31 दिसम्बर, 1929 ई० को इंडियन नैशनल कांग्रेस ने अपने वार्षिक सम्मेलन में पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पास किया। यह सम्मेलन लाहौर में रावी नदी के किनारे पं० जवाहर लाल नेहरू की अध्यक्षता में हुआ था। इस सम्मेलन में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि सरकार भारत को शीघ्र आज़ाद नहीं करती तो 26 जनवरी, 1930 ई० को सारे देश में स्वतन्त्रता दिवस मनाया जाये। सम्मेलन में स्वतन्त्रता प्राप्ति के लिए सत्याग्रह आन्दोलन आरम्भ करने का भी निर्णय लिया गया। 26 जनवरी, 1930 ई० को समस्त भारत में स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया।

प्रश्न 12.
गोलमेज़ सम्मेलन (कांफ्रेंस) कहां हुए थे ? इनका संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर-
गोलमेज़ सम्मेलन लंदन में हुए।
पहले दो सम्मेलन-पहला गोलमेज़ सम्मेलन 1930 ई० में ब्रिटिश सरकार ने साइमन कमीशन की रिपोर्ट पर विचार-विमर्श करने के लिए बुलाया। परन्तु यह सम्मेलन कांग्रेस द्वारा किये गये बहिष्कार के कारण असफल रहा।
5 मार्च, 1931 ई० में गान्धी जी तथा लॉर्ड इरविन के मध्य गान्धी-इरविन समझौता हुआ। इस समझौते में गान्धी जी ने सविनय अवज्ञा आन्दोलन बन्द करना तथा दूसरी गोलमेज़ कांफ्रेंस में भाग लेना स्वीकार कर लिया। दूसरी गोलमेज़ . कांफ्रेंस सितम्बर, 1931 ई० में लन्दन में हुई। इस कांफ्रेंस में गान्धी जी ने केन्द्र तथा प्रान्तों में भारतीयों का प्रतिनिधित्व करने वाले शासन को समाप्त करने की मांग की। परन्तु वह अपनी मांग मनवाने में असफल रहे। फलस्वरूप उन्होंने 3 जनवरी, 1931 ई० को फिर से सविनय अवज्ञा आन्दोलन आरम्भ कर दिया। अतः गान्धी जी को अन्य कांग्रेसी नेताओं सहित बन्दी बना लिया गया।
तीसरा सम्मेलन-यह सम्मेलन 1932 ई० में हुआ। गान्धी जी ने इसमें भी भाग नहीं लिया।

प्रश्न 13.
क्रिप्स मिशन को भारत में क्यों भेजा गया ? क्या वह कांग्रेस के नेताओं को सन्तुष्ट कर सका ?
उत्तर-
सितम्बर, 1939 ई० में द्वितीय विश्व युद्ध आरम्भ हुआ। भारत में अंग्रेज़ी सरकार ने कांग्रेस के नेताओं की सलाह लिए बिना ही भारत के इस युद्ध में भाग लेने की घोषणा कर दी। कांग्रेस के नेताओं ने इस घोषणा की निन्दा की तथा प्रान्तीय विधानमण्डलों से त्याग-पत्र दे दिए। समस्या के समाधान के लिये अंग्रेजी सरकार ने मार्च, 1942 ई० में सर स्टैफर्ड क्रिप्स की अध्यक्षता में क्रिप्स मिशन को भारत में भेजा। उसने कांग्रेस के नेताओं के समक्ष कुछ सुझाव रखे जो उन्हें सन्तुष्ट न कर सके।

प्रश्न 14.
मुस्लिम लीग द्वारा पाकिस्तान की मांग पर एक नोट लिखो।
उत्तर-
1939 ई० में कांग्रेस के नेताओं की ओर से प्रान्तीय विधानमण्डलों से त्याग-पत्र दे देने के कारण मुस्लिम लीग बहुत प्रसन्न हुई। इसलिए लीग के नेता मुहम्मद अली जिन्नाह ने 22 सितम्बर, 1939 ई० को मुक्ति दिवस मनाने का निर्णय किया। 23 मार्च, 1940 ई० को मुस्लिम लीग ने लाहौर में अपने सम्मेलन में हिन्दुओं तथा मुसलमानों को दो अलग राष्ट्र बताते हुए मुसलमानों के लिए स्वतन्त्र पाकिस्तान की मांग की। अंग्रेज़ों ने भी इस सम्बन्ध में मुस्लिम लीग को सहयोग दिया क्योंकि वे राष्ट्रीय आन्दोलन को कमजोर करना चाहते थे।

प्रश्न 15.
केबिनेट मिशन तथा इसके सुझावों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर-
मार्च, 1946 ई० में अंग्रेज़ी सरकार ने तीन सदस्यों वाला केबिनेट मिशन भारत में भेजा। इसका प्रधान लॉर्ड पैथिक लारेंस था। इस मिशन ने भारत को दी जाने वाली राजनीतिक शक्ति के बारे में भारतीय नेताओं के साथ विचारविमर्श किया। इसने भारत का संविधान तैयार करने के लिए एक संविधान सभा स्थापित करने तथा देश में अन्तरिम सरकार की स्थापना करने का सुझाव दिया। सुझाव के अनुसार सितम्बर, 1946 ई० में कांग्रेस के नेताओं ने जवाहर लाल नेहरू की अध्यक्षता में अन्तरिम सरकार की स्थापना की। 15 अक्तूबर, 1946 ई० को मुस्लिम लीग भी अन्तरिम सरकार में सम्मिलित हो गई।

प्रश्न 16.
1946 के पश्चात् भारत को स्वतन्त्रता अथवा विभाजन की ओर ले जाने वाली घटनाओं की संक्षिप्त जानकारी दीजिए।
उत्तर-
20 फरवरी, 1947 को इंग्लैण्ड के प्रधानमन्त्री लॉर्ड एटली ने घोषणा की कि 30 जून, 1948 ई० तक अंग्रेज़ी सरकार भारत को स्वतन्त्र कर देगी। 3 मार्च, 1947 ई० को लॉर्ड माऊंटबैटन भारत का नया वायसराय बन कर भारत आया। उसने कांग्रेस के नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया। उसने घोषणा की कि भारत को आजाद कर दिया जायेगा, परन्तु इसके दो भाग–भारत तथा पाकिस्तान बना दिये जायेंगे। कांग्रेस ने इस विभाजन को स्वीकार कर लिया क्योंकि वे साम्प्रदायिक दंगे तथा रक्तपात नहीं चाहते थे।

18 जुलाई, 1947 ई० को ब्रिटिश संसद् ने भारतीय स्वतन्त्रता एक्ट पास कर दिया। परिणामस्वरूप 15 अगस्त, 1947 ई० को भारत में अंग्रेज़ी शासन समाप्त हो गया तथा भारत स्वतन्त्र हो गया। परन्तु इसके साथ ही भारत के दो भाग बन गए। एक का नाम भारत तथा दूसरे का नाम पाकिस्तान रखा गया।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
महात्मा गांधी ने किन सिद्धान्तों के आधार पर स्वतन्त्रता प्राप्ति के लिए प्रयत्न किए ?
उत्तर-
प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद अंग्रेज़ों ने भारतीयों के साथ किये अपने वचनों को पूरा नहीं किया। अत: भारतीयों ने महात्मा गान्धी के नेतृत्व में अंग्रेजी शासन से मुक्ति पाने के लिए योजना बनाई। महात्मा गान्धी ने निम्नलिखित सिद्धान्तों के आधार पर स्वतन्त्रता प्राप्ति के लिए प्रयत्न किये-

  • अहिंसा-महात्मा गान्धी ने अंग्रेज़ों का मन जीतने के लिए शान्ति एवं अहिंसा की नीति अपनाई। वैसे भी गान्धी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे।
  • सत्याग्रह आन्दोलन-महात्मा गान्धी सत्याग्रह आन्दोलन में विश्वास रखते थे। इसके अनुसार वह अपनी बात मनवाने के लिए धरना देते थे या कुछ दिनों तक उपवास रखते थे। कभी-कभी वह आमरणव्रत भी रखते थे। ऐसा करने से सारे संसार का ध्यान उनकी ओर जाता था।
  • हिन्दू-मुस्लिम एकता-महात्मा गान्धी ने सभी भारतीयों विशेष रूप से हिन्दुओं तथा मुसलमानों की एकता पर बल दिया। जब कभी किसी कारण से लोगों में दंगे-फसाद हो जाते थे तो गांधी जी वहां पहुंच कर शान्ति स्थापित करने का प्रयास करते थे।
  • असहयोग आन्दोलन-महात्मा गान्धी ने अंग्रेजों द्वारा भारतीय लोगों के साथ किये जा रहे अन्यायं का विरोध करने के लिए असहयोग आन्दोलन आरम्भ किया। इसके अनुसार गान्धी जी ने भारतीय लोगों को सरकारी कार्यालयों, न्यायालयों, स्कूलों तथा कॉलेजों आदि का बहिष्कार करने को कहा।
  • खादी एवं चरखा-गान्धी जी ने ग्रामीण लोगों को खादी के वस्त्र पहनने तथा चरखे से सूत कात कर कपड़ा तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने प्रचार किया कि विदेशी वस्तुओं का उपयोग छोड़ कर स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग किया जाए।
  • समाज सुधार-महात्मा गान्धी ने समाज में प्रचलित बुराइयों जैसे कि अस्पृश्यता को समाप्त करने का प्रयास किया। उन्होंने महिलाओं के कल्याण के लिए भी प्रयत्न किये।

प्रश्न 2.
जलियांवाला बाग़ हत्याकांड तथा खिलाफ़त आन्दोलन का वर्णन करो।
उत्तर-
जलियांवाला बाग़ हत्याकांड-1919 ई० के रौलेट एक्ट के विरुद्ध रोष प्रकट करने के लिए गान्धी जी के आदेश पर पंजाब में हड़तालें हुईं, जलसे किये गये तथा जुलूस निकाले गये। 10 अप्रैल, 1919 ई० को अमृतसर में प्रसिद्ध नेताओं डॉ० किचलू तथा डॉ० सत्यपाल को बन्दी बना लिया गया। भारतीयों ने इसका विरोध करने के लिए जुलूस निकाला। सरकार ने इस जुलूस पर गोली चलाने का आदेश दिया। परिणामस्वरूप कुछ व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। अतः भारतीयों ने क्रोध में आकर 5 अंग्रेज़ अधिकारियों की हत्या कर दी। अंग्रेजी सरकार ने स्थिति पर नियन्त्रण करने के लिए अमृतसर शहर को सेना के हाथों में सौंप दिया।

13 अप्रैल, 1919 ई० को वैशाखी के दिन अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में रौलेट एक्ट का विरोध करने के लिए लगभग 20,000 लोग एकत्रित हुए। जनरल डायर ने इन लोगों पर गोली चलाने का आदेश दे दिया। लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना आरम्भ कर दिया, परन्तु इस बाग़ का मार्ग तीन ओर से बन्द था तथा चौथी ओर के मार्ग में सैनिक होने के कारण लोग वहीं पर ही घिर गये। थोड़े ही समय में सारा बाग़ खून और लाशों से भर गया। इस रक्त रंजित घटना में लगभग 1000 लोग मारे गये तथा 3,000 से अधिक लोग घायल हुए। इस हत्याकांड का समाचार सुन कर लोगों में अंग्रेजों के विरुद्ध रोष की भावना फैल गई।

ख़िलाफ़त आन्दोलन-प्रथम विश्व युद्ध में तुर्की ने अंग्रेजों के विरुद्ध जर्मनी की सहायता की। भारत के मुसलमान तुर्की के सुल्तान अब्दुल हमीद द्वितीय को अपना ख़लीफ़ा एवं धार्मिक नेता मानते थे। उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध में अंग्रेज़ों की सहायता इसलिए की थी कि युद्ध समाप्त होने के बाद तुर्की के ख़लीफ़ा को कोई क्षति नहीं पहुंचायी जायेगी। परन्तु युद्ध समाप्त होने पर अंग्रेजों ने तुर्की,को कई भागों में बांट दिया तथा ख़लीफ़ा को बन्दी बना लिया। अतः भारत के मुसलमानों ने अंग्रेजों के विरुद्ध एक ज़ोरदार आन्दोलन आरंभ कर दिया जिसे ख़िलाफ़त आन्दोलन कहा जाता है। इस आन्दोलन का नेतृत्व शौकत अली, मुहम्मद अली, अबुल कलाम आज़ाद तथा अजमल खां ने किया। महात्मा गांधी तथा बाल गंगाधर तिलक ने भी हिन्दुओं तथा मुसलमानों में एकता स्थापित करने के लिए इस आन्दोलन में भाग लिया।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 22 भारत का स्वतन्त्रता संग्राम : 1919-1947

प्रश्न 3.
महात्मा गान्धी युग का वर्णन करो।
उत्तर-
महात्मा गान्धी 1919 ई० में भारत की राजनीतिक गतिविधियों में सम्मिलित हुए। 1919 ई० से लेकर 1947 ई० तक स्वतन्त्रता प्राप्ति के लिए जितने भी आन्दोलन किए गए, उनका नेतृत्व महात्मा गान्धी ने किया। अत: इतिहास में 1919 ई० से 1947 ई० के समय को ‘गान्धी युग’ कहा जाता है। गान्धी जी के जीवन तथा कार्यों का वर्णन इस प्रकार है-

जन्म तथा शिक्षा-महात्मा गान्धी के बचपन का नाम मोहनदास था। उनका जन्म 2 अक्तूबर, 1869 ई० को काठियावाड़ में पोरबन्दर के स्थान पर हुआ। इनके पिता का नाम कर्मचन्द गान्धी था जो पोरबन्दर के दीवान थे। गान्धी जी ने अपनी आरम्भिक शिक्षा भारत में ही प्राप्त की। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्हें इंग्लैण्ड भेजा गया। वहां उन्होंने वकालत पास की और फिर भारत लौट आए।

राजनीतिक जीवन-गान्धी जी के राजनीतिक जीवन का आरम्भ दक्षिणी अफ्रीका से हुआ। उन्होंने इंग्लैण्ड से आने के बाद कुछ समय तक भारत में वकील के रूप में कार्य किया। परन्तु फिर वह दक्षिणी अफ्रीका चले गए।

गान्धी जी दक्षिणी अफ्रीका में- गान्धी जी जिस समय दक्षिणी अफ्रीका पहुंचे। उस समय वहां भारतीयों की दशा बहुत बुरी थी। वहां की गोरी सरकार भारतीयों के साथ बुरा व्यवहार करती थी। गान्धी जी इस बात को सहन न कर सके। उन्होंने वहां की सरकार के विरुद्ध सत्याग्रह आन्दोलन चलाया और भारतीयों को उनके अधिकार दिलाए।

गान्धी जी भारत में-1914 ई० में गान्धी जी दक्षिणी अफ्रीका से भारत लौटे। उस समय प्रथम विश्व-युद्ध छिड़ा हुआ था। अंग्रेज़ी सरकार इस युद्ध में उलझी हुई थी। उसे जन और धन की काफ़ी आवश्यकता थी। अतः गान्धी जी ने भारतीयों से अपील की कि वे अंग्रेज़ों को सहयोग दें। वह अंग्रेज़ी सरकार की सहायता करके उसका मन जीत लेना चाहते थे। उनका विश्वास था कि अंग्रेज़ी सरकार युद्ध जीतने के बाद भारत को स्वतन्त्र कर देगी। परन्तु अंग्रेज़ी सरकार ने युद्ध में विजय होने के बाद भारत को कुछ न दिया। उसके विपरीत उन्होंने भारत में रौलेट एक्ट लागू कर दिया। इस काले कानून के कारण गान्धी जी को बड़ी ठेस पहुंची और उन्होंने अंग्रेज़ी सरकार के विरुद्ध आन्दोलन चलाने का निश्चय कर लिया।

असहयोग आन्दोलन-1920 ई० में गान्धी जी ने असहयोग आन्दोलन आरम्भ कर दिया। जनता ने गान्धी जी का पूरा-पूरा साथ दिया। सरकार को गान्धी जी के इस आन्दोलन के सामने झुकना पड़ा। परन्तु कुछ हिंसक घटनाएं हो जाने के कारण गान्धी जी को अपना आन्दोलन वापस लेना पड़ा।

सविनय अवज्ञा आन्दोलन-1930 ई० में गान्धी जी ने सविनय अवज्ञा आन्दोलन आरम्भ कर दिया। उन्होंने डाण्डी यात्रा की और नमक कानून को भंग किया। सरकार घबरा गई। उसने भारतवासियों को नमक बनाने का अधिकार दे दिया। 1935 ई० में सरकार ने एक महत्त्वपूर्ण एक्ट भी पास किया।

भारत छोड़ो आन्दोलन-गान्धी जी का सबसे बड़ा उद्देश्य भारत को स्वतन्त्र कराना था। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए उन्होंने 1942 ई० में भारत छोड़ो आन्दोलन चलाया। भारत के लाखों नर-नारी गान्धी जी के साथ हो गए। इतने विशाल जन आन्दोलन से अंग्रेज़ी सरकार घबरा गई और उसने भारत छोड़ने का निश्चय कर लिया। आखिर 15 अगस्त, 1947 ई० को भारत स्वतन्त्र हुआ। इस स्वतन्त्रता का वास्तविक श्रेय गान्धी जी को ही जाता है।

अन्य कार्य-गान्धी जी ने भारतवासियों के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अनेक काम किए। भारत में गरीबी दूर करने के लिए उन्होंने लोगों को खादी पहनने का सन्देश दिया। अछूतों के उद्धार के लिए गान्धी जी ने उन्हें ‘हरिजन’ का नाम दिया। देश में साम्प्रदायिक दंगों को समाप्त करने के लिए गान्धी जी ने गांव-गांव घूमकर लोगों को भाईचारे का सन्देश दिया।

देहान्त-30 जनवरी, 1948 ई० की. संध्या को गान्धी जी की निर्मम हत्या कर दी गई। भारतवासी गान्धी जी की सेवाओं को कभी भुला नहीं सकते। आज भी उन्हें ‘राष्ट्रपिता’ के नाम से याद किया जाता है।

प्रश्न 4.
महात्मा गान्धी के असहयोग आन्दोलन का वर्णन करो।
उत्तर-
1920 ई० में महात्मा गान्धी ने अंग्रेजी सरकार के विरुद्ध असहयोग आन्दोलन आरम्भ किया। इस आन्दोलन के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित थे-

(1) पंजाब में लोगों पर किए जा रहे अत्याचारों तथा अनुचित नीतियों की निन्दा करना। (2) तुर्की के सुल्तान (खलीफ़ा) के साथ किए जा रहे अन्याय को समाप्त करना। (3) हिन्दुओं तथा मुसलमानों में एकता स्थापित करना। (4) अंग्रेजी सरकार से स्वराज (स्वतन्त्रता) प्राप्त करना।

असहयोग आन्दोलन का कार्यक्रम : (1) सरकारी नौकरियों का त्याग किया जाए। (2) सरकारी उपाधियों को लौटाया जाए। (3) सरकारी उत्सवों तथा सम्मेलनों में भाग न लिया जाए। (4) विदेशी वस्तुओं का उपयोग न किया जाए। इनके स्थान पर अपने देश में बनी वस्तुओं का उपयोग किया जाए। (5) सरकारी न्यायालयों का बहिष्कार किया जाए तथा अपने विवादों का निर्णय पंचायतों द्वारा करवाया जाए। (6) चरखे द्वारा बने खादी के कपड़े का उपयोग किया जाए।

असहयोग आन्दोलन की प्रगति-महात्मा गान्धी ने अपनी केसर-ए-हिन्द की उपाधि सरकार को लौटा दी ! उन्होंने भारतीय लोगों से आन्दोलन में भाग लेने की अपील की। अनेकों भारतीयों ने गान्धी जी के कहने पर अपनी नौकरियां त्याग दी तथा उपाधियां सरकार को लौटा दीं। हजारों की संख्या में विद्यार्थियों ने स्कूलों तथा कॉलेजों में जाना बन्द कर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा-संस्थाओं जैसे कि काशी विद्यापीठ, गुजरात विद्यापीठ, तिलक विद्यापीठ आदि में पढ़ना आरम्भ कर दिया। देश के सैंकड़ों वकीलों ने अपनी वकालत छोड़ दी। इनमें मोतीलाल नेहरू, डॉ० राजेन्द्र प्रसाद, सी० आर० दास, परदार पटेल, लाला लाजपत राय आदि शामिल थे। लोगों ने विदेशी कपड़ों का त्याग कर दिया तथा चरखे द्वारा बने खादी के कपड़े का उपयोग करना आरम्भ कर दिया।

सरकार ने इस आन्दोलन के दमन के लिए हज़ारों की संख्या में आन्दोलनकारियों को बन्दी बना लिया। 1922 ई० में उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर के गांव चौरी-चौरा में कांग्रेस का अधिवेशन चल रहा था। इस अधिवेशन में लगभग 3000 किसान भाग ले रहे थे। यहां पर पुलिस ने उन पर गोलियां चलाईं। किसानों ने क्रोध में आकर पुलिस थाने पर आक्रमण कर दिया और उसे आग लगा दी। परिणामस्वरूप थाने में 22 सिपाहियों की मृत्यु हो गई। अतः गान्धी जी ने 12 फरवरी, 1922 ई० को बारदौली में असहयोग आन्दोलन को स्थगित कर दिया। . ___

महत्त्व-भले ही महात्मा गान्धी ने असहयोग आन्दोलन को स्थगित कर दिया था, फिर भी इसका राष्ट्रीय आन्दोलन के प्रसार में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

  • इस आन्दोलन में भारत के लगभग सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया था जिससे उनमें राष्ट्रीय भावना पैदा हुई।
  • महिलाओं ने भी इसमें भाग लिया। अतः उनमें भी आत्म-विश्वास पैदा हुआ।
  • इस आन्दोलन के कारण कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता बहुत अधिक बढ़ गई।
  • आन्दोलन वापिस लिए जाने के कारण कांग्रेस के कुछ नेता गान्धी जी से नाराज़ हो गए। इनमें पं० मोती लाल नेहरू तथा सी० आर० दास शामिल थे। उन्होंने स्वतन्त्रता प्राप्ति के लिए 1923 ई० में ‘स्वराज्य पार्टी’ की स्थापना की।

प्रश्न 5.
क्रान्तिकारी आन्दोलन (1919-1947 के दौरान) का वर्णन करो।
उत्तर-
भारत को अंग्रेज़ी शासन से मुक्ति दिलाने के लिए देश में कई क्रान्तिकारी आन्दोलन भी चले। इनका संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है –

1. बब्बर अकाली आन्दोलन-कुछ अकाली सिक्ख नेता गुरुद्वारा सुधार आन्दोलन को हिंसात्मक ढंग से चलाना चाहते थे। उन्हें बब्बर अकाली कहा जाता है। उनके नेता किशन सिंह ने चक्रवर्ती जत्था स्थापित करके होशियारपुर तथा जालन्धर में अंग्रेजों के दमन के विरुद्ध आवाज़ उठाई। 26 फरवरी, 1923 को उन्हें उनके 186 साथियों सहित बन्दी बना लिया गया। इनमें से 5 को फांसी दी गई।
2. नौजवान भारत सभा-नौजवान भारत सभा की स्थापना 1926 में लाहौर में हुई। इसके संस्थापक सदस्य भगत सिंह, राजगुरु, भगवतीचरण वोहरा, सुखदेव आदि थे।

मुख्य उद्देश्य-इस सभा के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित थे –

  • बलिदान की भावना का विकास करना।
  • लोगों को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत करना।
  • जनसाधारण में क्रान्तिकारी विचारों का प्रचार करना।

सदस्यता-इस सभा में 18 वर्ष से 35 वर्ष के सभी नर-नारी शामिल हो सकते थे। केवल वही व्यक्ति इसके सदस्य बन सकते थे जिनको इनके कार्यक्रम में विश्वास था। पंजाब की अनेक महिलाओं तथा पुरुषों ने इस सभा को अपना सहयोग दिया। दुर्गा देवी वोहरा, सुशीला मोहन, अमर कौर, पार्वती देवी तथा लीलावती इस सभा की सदस्या थीं।

गतिविधियां-इस सभा के सदस्य साइमन कमीशन के आगमन के समय पूरी तरह सक्रिय हो गए। पंजाब में लाला लाजपतराय के नेतृत्व में लाहौर में क्रान्तिकारियों ने साइमन कमीशन के विरोध में जुलूस निकाला। अंग्रेज़ी सरकार ने जुलूस पर लाठीचार्ज किया। इसमें लाला लाजपतराय बुरी तरह से घायल हो गए। 17 नवम्बर, 1928 ई० को उनका देहान्त हो गया। इसी बीच भारत के सभी क्रान्तिकारियों ने अपनी केन्द्रीय संस्था बनाई जिसका नाम रखा गयाहिन्दोस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक एसोसिएशन । नौजवान भारत सभा के सदस्य भी इस एसोसिएशन के साथ मिलकर काम करने लगे।

असेम्बली बम केस-8 अप्रैल, 1929 को दिल्ली में भगत सिंह तथा बटुकेश्वर दत्त ने विधानसभा में बम फेंक कर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने दो अन्य क्रान्तिकारियों सुखदेव तथा राजगुरु को भी बन्दी बना लिया।

23 मार्च, 1931 ई० को भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरु को पुलिस अधिकारी सांडर्स की हत्या के अपराध में फांसी दे दी गई।

सच तो यह है कि नौजवान भारत सभा के क्रान्तिकारी भगत सिंह ने अपना बलिदान देकर एक ऐसा उदाहरण पेश किया जिस पर आने वाली पीढ़ियां गर्व करेंगी।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 22 भारत का स्वतन्त्रता संग्राम : 1919-1947

प्रश्न 6.
गुरुद्वारा सुधार आन्दोलन के बारे में लिखो।
उत्तर-
1920 ई० से 1925 ई० तक के काल में पंजाब में गुरुद्वारों को महन्तों के अधिकार से मुक्त कराने के लिए ‘गुरुद्वारा सुधार लहर’ की स्थापना की गई। इस लहर को अकाली लहर भी कहा जाता है क्योंकि अकालियों द्वारा ही गुरुद्वारों को मुक्त कराया गया था।

गुरुद्वारा सुधार आन्दोलन को सफल बनाने के लिए अकाली दल ने कई मोर्चे लगाए जिनमें से कुछ मुख्य मोर्चों का संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है-

1. ननकाना साहिब का मोर्चा-ननकाना साहिब का महन्त नारायण दास बड़ा ही चरित्रहीन व्यक्ति था। उसे गुरुद्वारे से निकालने के लिए 20 फरवरी, 1921 ई० के दिन एक शान्तिमय जत्था ननकाना साहिब पहुंचा। महन्त ने जत्थे के साथ बड़ा जुरा व्यवहार किया। उसके पाले हुए गुण्डों ने जत्थे पर आक्रमण कर दिया। जत्थे के नेता भाई लक्ष्मण सिंह तथा इसके साथियों को जीवित जला दिया गया।

2. हरमन्दर साहिब के कोष की चाबियों का मोर्चा- हरमन्दर साहिब के कोष की चाबियां अंग्रेज़ों के पास थीं। शिरोमणि कमेटी ने उनसे गुरुद्वारे की चाबियां मांगीं, परन्तु उन्होंने चाबियां देने से इन्कार कर दिया। अंग्रेज़ों के इस कार्य के विरुद्ध सिक्खों ने बहुत से प्रदर्शन किए। अंग्रेजों ने अनेक सिक्खों को बन्दी बना लिया। कांग्रेस तथा खिलाफ़त कमेटी ने भी सिक्खों का समर्थन किया। विवश होकर अंग्रेज़ों ने कोष की चाबियां शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी को सौंप दीं।

3. ‘गुरु का बाग’ का मोर्चा-गुरुद्वारा ‘गुरु का बाग’ अमृतसर से लगभग 13 मील दूर अजनाला तहसील में स्थित है। यह गुरुद्वारा महन्त सुन्दरदास के पास था जो एक चरित्रहीन व्यक्ति था। शिरोमणि कमेटी ने इस गुरुद्वारे को अपने हाथों में लेने के लिए 23 अगस्त, 1921 ई० को दान सिंह के नेतृत्व में एक जत्था भेजा। अंग्रेजों ने इस जत्थे के सदस्यों को बन्दी बना लिया। इस घटना से सिक्ख और भी भड़क उठे। उन्होंने और अधिक संख्या में जत्थे भेजने आरम्भ कर दिए। इन जत्थों के साथ बुरा व्यवहार किया गया। इनके सदस्यों को लाठियों से पीटा गया।

4. पंजा साहिब की घठना-सरकार ने ‘गुरु का बाग’ के मोर्चे में बंदी बनाए गए सिक्खों को रेलगाड़ी द्वारा अटक जेल में भेजने का निर्णय किया। पंजा साहिब के सिक्खों ने सरकार से प्रार्थना की कि रेलगाड़ी को हसन अब्दाल में रोका जाए ताकि वे जत्थे के सदस्यों को भोजन दे सकें। परन्तु सरकार ने जब सिक्खों की इस प्रार्थना को स्वीकार न किया तो भाई कर्म सिंह तथा भाई प्रताप सिंह नामक दो सिक्ख रेलगाड़ी के आगे लेट गए और शहीदी को प्राप्त हुए। इन दोनों की शहीदी के अतिरिक्त दर्जनों सिक्खों के अंग कट गए।

5. जैतों का मोर्चा-जुलाई, 1923 ई० में अंग्रेज़ों ने नाभा के महाराजा रिपुदमन सिंह को बिना किसी दोष के गद्दी से हटा दिया। अकालियों ने सरकार के विरुद्ध गुरुद्वारा गंगसर (जैतों) में बड़ा भारी जलसा करने का निर्णय किया। 21 फरवरी, 1924 ई० को पांच सौ अकालियों का एक जत्था गुरुद्वारा गंगसर के लिए चल पड़ा। नाभा की रियासत में पहुंचने पर उनका सामना अंग्रेजी सेना से हुआ। सिक्ख निहत्थे थे। फलस्वरूप 100 से भी अधिक सिक्ख शहीदी को प्राप्त हुए और 200 के लगभग सिक्ख घायल हुए।

6. सिक्ख गुरुद्वारा अधिनियम-1925 ई० में पंजाब सरकार ने सिक्ख गुरुद्वारा कानून पास कर दिया। इसके अनुसार गुरुद्वारों का प्रबन्ध और उनकी देखभाल सिक्खों के हाथ में आ गई। सरकार ने धीरे-धीरे सभी बन्दी सिक्खों को मुक्त कर दिया।

इस प्रकार अकाली आन्दोलनों के अन्तर्गत सिक्खों ने महान् बलिदान दिए। एक ओर तो उन्होंने गुरुद्वारे जैसे पवित्र स्थानों से अंग्रेजों के पिट्ट महन्तों को बाहर निकाला और दूसरी ओर सरकार के विरुद्ध एक ऐसी अग्नि भड़काई जो स्वतन्त्रता प्राप्ति तक जलती रही।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 20 कलाएं-चित्रकारी, साहित्य, भवन-निर्माण कला आदि में परिवर्तन

Punjab State Board PSEB 8th Class Social Science Book Solutions History Chapter 20 कलाएं-चित्रकारी, साहित्य, भवन-निर्माण कला आदि में परिवर्तन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 20 कलाएं-चित्रकारी, साहित्य, भवन-निर्माण कला आदि में परिवर्तन

SST Guide for Class 8 PSEB कलाएं-चित्रकारी, साहित्य, भवन-निर्माण कला आदि में परिवर्तन Textbook Questions and Answers

कलाएं-चित्रकारी, साहित्य, भवन-निर्माण कला आदि में परिवर्तन Textbook Questions and Answers

I. नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखें :

प्रश्न 1.
‘आनन्दमठ’ उपन्यास की रचना किसने की थी ?
उत्तर-
बंकिमचन्द्र चटर्जी ने।

प्रश्न 2.
लघु-वार्ता के प्रसिद्ध लेखकों के नाम लिखें।
उत्तर-
लघु-वार्ता के प्रसिद्ध लेखक रवीन्द्रनाथ टैगोर, प्रेमचंद, यशपाल, जेतिंदर कुमार, कृष्ण चन्द्र आदि थे।

प्रश्न 3.
भारत में सबसे पहला छापाखाना कब तथा किसने शुरू किया ?
उत्तर-
भारत में सबसे पहला छापाखाना 1557 ई० में पुर्तगालियों ने शुरू किया।

प्रश्न 4.
बाल गंगाधर तिलक ने कौन-से दो अखबारों का प्रकाशन करवाया ?
उत्तर-
मराठी भाषा में ‘केसरी’ तथा अंग्रेज़ी भाषा में ‘मराठा’ नामक अखबारों का।

प्रश्न 5.
बड़ौदा यूनिवर्सिटी के आर्ट स्कूल के प्रसिद्ध चित्रकारों के नाम लिखें।
उत्तर-
जी० आर० सन्तोष, गुलाम शेख, शान्ति देव आदि।

प्रश्न 6.
मद्रास कला स्कूल के प्रसिद्ध कलाकारों के नाम लिखें।
उत्तर-
सतीश गुजराल, रामकुमार तथा के० जी० सुब्रामणियम।

प्रश्न 7.
19वीं सदी तथा 20वीं सदी के आरम्भ में साहित्य पर नोट लिखें।
उत्तर-
19वीं तथा 20वीं सदी के आरम्भ में साहित्य के हर क्षेत्र में विकास हुआ जिसका संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है
1. उपन्यास कहानी आदि कथा साहित्य-

  1. बंगाली साहित्य के प्रमुख लेखक बंकिम चन्द्र चटर्जी, माइकल मधुसूदन दत्त, शरत चन्द्र चटर्जी आदि थे। बंकिम चन्द्र चटर्जी के उपन्यास ‘आनन्द मठ’ को ‘बंगाली देश-प्रेम की बाइबल’ कहा जाता है।
  2. मुंशी प्रेमचन्द ने अपने उपन्यासों ‘गोदान’ तथा ‘रंगभूमि’ में अंग्रेजी सरकार द्वारा किसानों के शोषण पर प्रकाश डाला है। उन्होंने उर्दू तथा हिन्दी में और भी कई उपन्यास लिखे।
  3. हेमचन्द्र बैनर्जी, दीनबन्धु मित्र, रवीन्द्रनाथ टैगोर आदि लेखकों ने देश-प्रेम की रचनाएं लिखीं।

2. काव्य-रचना-यूरोप के साहित्य के सम्पर्क में आने के पश्चात् भारतीय काव्य-रचना में रोमांसवाद का आरम्भ हुआ। परन्तु भारतीय काव्य-रचना में राष्ट्रवाद तथा राष्ट्रीय आन्दोलन पर अधिक बल दिया गया। काव्य-रचना को समृद्ध बनाने वाले प्रसिद्ध कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर (बंगला), इकबाल (उर्दू), केशव सुत (मराठी), सुब्रह्मण्यम भारती (तमिल) आदि हैं।

3. नाटक तथा सिनेमा-भारतीय नाटककारों तथा कलाकारों ने पूर्वी तथा पश्चिमी शैली को एक करने का प्रयास किया। इस काल के प्रसिद्ध नाटककार थे-गिरीश कारनंद (कन्नड़), विजय तेंदुलकर (मराठी) और मुलखराज आनन्द तथा आर० के० नारायण (अंग्रेज़ी)। रवीन्द्रनाथ टैगोर ने अपनी रचनाओं में राष्ट्रीय जागृति तथा अन्तर्राष्ट्रीय मानववाद पर बल दिया।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 20 कलाएं-चित्रकारी, साहित्य, भवन-निर्माण कला आदि में परिवर्तन

प्रश्न 8.
19वीं सदी तथा 20वीं सदी के आरम्भ में चित्रकारी पर नोट लिखो।
उत्तर-
19वीं तथा 20वीं सदी के आरम्भ में विभिन्न कला स्कूलों तथा कला ग्रुपों द्वारा चित्रकारी को नया रूप मिला जिसका संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है-

  • राजा रवि वर्मा ने यूरोपीय प्रकृतिवाद को भारतीय पौराणिक कथाओं के साथ मिलाकर चित्रित किया।
  • बंगाल कला स्कूल के चित्रकारों रवीन्द्रनाथ टैगोर, हॉवैल कुमार स्वामी ने भारतीय पौराणिक कथाओं, महाकाव्यों तथा पुरातन साहित्य पर आधारित चित्र बनाये।।
  • अमृता शेरगिल तथा जार्ज कीट के चित्र आधुनिक यूरोपीय कला, आधुनिक जीव-आत्मा तथा हाव-भावों से अधिक प्रभावित हैं। जार्ज कीट द्वारा प्रयोग की गई रंग-योजना बहुत ही प्रभावशाली है।
  • रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जल रंगों तथा रंगदार चाक से सुन्दर चित्र बनाये। .
  • बम्बई के प्रसिद्ध कलाकारों के फूलों तथा स्त्रियों के चित्र अपने रंगों के कारण बहुत ही सुन्दर बन पड़े हैं। इन कलाकारों में फ्रांसिस न्यूटन सुजा, के० एच० अरा, एस० के० बैनर आदि के नाम लिए जा सकते हैं।
  • इसके अतिरिक्त बड़ौदा यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ आर्ट, मद्रास कला स्कूल तथा नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट का भी चित्रकला को लोकप्रिय बनाने में काफ़ी योगदान रहा।

प्रश्न 9.
कलाओं में परिवर्तन से क्या भाव है ?
उत्तर-
कलाओं में विशेष रूप से संगीत, नृत्य तथा नाटक आदि सम्मिलित हैं। अंग्रेजों के भारत में आने से पहले इन क्षेत्रों में भारत की धरोहर बहुत ही समृद्ध थी। हमारे देश का पुरातन संगीत, हिन्दुस्तानी तथा कर्नाटक संगीत स्कूल भारत की इस समृद्ध धरोहर के उदाहरण हैं।

  • हमारे देश के लोक संगीत तथा लोक नृत्य लोगों में उत्साह भर देते हैं। इनमें हमारा पुरातन भारतीय नृत्य, कथाकली, कुचिपुड़ी तथा कत्थक आदि के नाम लिए जा सकते हैं।
  • रंगमंचों पर मंचित हमारे नाटक तथा पुतलियों के नाच हमारी सांस्कृतिक परम्परा के महत्त्वपूर्ण अंग हैं।
  • भारत में भिन्न-भिन्न प्रकार के वाद्य यन्त्र जैसे कि सितार, ढोल, तूम्बी, सारंगी, तबला आदि प्रचलित हैं। बांसुरी, शहनाई, अलगोजे आदि हवा वाले वाद्य यन्त्र हैं।
  • भारत के महान् कलाकारों, जैसे कि कुमार गन्धर्व, रविशंकर, रुकमणी देवी, रागिनी देवी, उदय शंकर तथा पण्डित जसराज ने भारतीय संगीत तथा नृत्य के क्षेत्र में अत्यधिक प्रसिद्धि प्राप्त की।

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें :

1. ……………. में बंगाली भाषा में बहुत से साहित्य की रचना की गई।
2. ‘वन्देमातरम’ राष्ट्रीय गीत………… द्वारा रचा गया।
3. मुंशी प्रेमचन्द ने …………. तथा …………. भाषा में कई उपन्यास लिखे।
4. अमृता शेरगिल तथा …………. प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार थे।
उत्तर-

  1. 19वीं सदी
  2. बंकिम चंद्र चटर्जी
  3. उर्दू, हिन्दी
  4. जार्ज कीट।

III. प्रत्येक वाक्य के सामने ‘संही’ (✓) या ‘गलत’ (✗) का चिन्ह लगाओ :

1. प्रिंस ऑफ़ वेल्ज़ म्यूज़ियम को आजकल ‘छत्रपति शिवाजी महाराज वस्तु संग्रहालय’ भी कहा जाता है। – (✓)
2. मैरीना समुद्री तट 10 किलोमीटर लंबा है। – (✗)
3. वार मैमोरियल विश्व के प्रथम युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद में बनाया गया। – (✓)
4. आजकल फोर्ट सैंट जार्ज भवन में तमिलनाडु शासन की विधानसभा तथा सचिवालय के कार्यालय हैं। – (✗).

PSEB 8th Class Social Science Guide कलाएं-चित्रकारी, साहित्य, भवन-निर्माण कला आदि में परिवर्तन Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Multiple Choice Questions)

(क) सही विकल्प चुनिए :

प्रश्न 1.
‘आनन्दमठ’ उपन्यास की रचना की-
(i) इकबाल
(ii) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(iii) बंकिम चन्द्र चैटर्जी
(iv) मुंशी प्रेमचन्द।
उत्तर-
बंकिम चन्द्र चटर्जी

प्रश्न 2.
भारत में सबसे पहला छापाखाना स्थापित किया –
(i) पुर्तगालियों ने
(ii) फ्रांसीसियों ने
(iii) अंग्रेज़ों ने
(iv) डचों ने।
उत्तर-
पुर्तगालियों ने

प्रश्न 3.
बड़ौदा यूनिवर्सिटी के आर्ट स्कूल के प्रसिद्ध चित्रकार हैं-
(i) जी० आर० सन्तोष
(ii) गुलाम शेख
(iii) शान्ति देव
(iv) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
उपरोक्त सभी

प्रश्न 4.
गोदान तथा रंग भूमि के लेखक हैं-
(i) अवीन्द्र नाथ
(ii) रवीन्द्र नाथ टैगोर
(iii) बंकिम चन्द्र चैटजी
(iv) मुंशी प्रेमचन्द।
उत्तर-
मुंशी प्रेमचन्द

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 20 कलाएं-चित्रकारी, साहित्य, भवन-निर्माण कला आदि में परिवर्तन

प्रश्न 5.
दो शिल्पकारों जार्ज विलटेट तथा उसके मित्र जॉन बेग ने निम्न भवन का निर्माण किया –
(i) इंडिया गेट
(ii) चर्च गेट
(iii) लाहौरी गेट
(iv) गेटवे ऑफ़ इंडिया।
उत्तर-
गेटवे ऑफ इंडिया

प्रश्न 6.
वन्दे मातरम् गीत किसने लिखा ?
(i) मुंशी प्रेमचन्द
(ii) रविन्द्र नाथ टैगोर
(iii) बंकिम चन्द्र चैटर्जी
(iv) वीरसलिंगम।
उत्तर-
बंकिम चन्द्र चैटर्जी।

(ख) सही कथन पर (✓) तथा गलत कथन (✗) पर का निशान लगाएं :

1. रविन्द्रनाथ टैगोर ने शांति निकेतन में ‘कला भवन’ की स्थापना की।
2. फोर्ट सेंट जार्ज भारत में पहला अंग्रेज़ी किला था।
3. वंदे मातरम गीत ‘आनंद विवाह’ नामक उपन्यास में शामिल है।
उत्तर-

अति छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
‘वन्दे मातरम्’ नामक राष्ट्रीय गीत किस उपन्यास से लिया गया है ?
उत्तर-
‘आनन्दमठ’ से।

प्रश्न 2.
बंकिम चन्द्र चटर्जी के किस उपन्यास को ‘बंगाली देश-प्रेम की बाइबल’ कहा जाता है और क्यों ?
उत्तर-
बंगला उपन्यास ‘आनन्दमठ’ को, क्योंकि इसमें राष्ट्र-प्रेम के बहुत-से गीत हैं।

प्रश्न 3.
मुंशी प्रेमचन्द के किन्हीं दो प्रसिद्ध उपन्यासों के नाम बताओ।
उत्तर-
गोदान तथा रंगभूमि।।

प्रश्न 4.
राजा राममोहन राय द्वारा प्रकाशित दो अख़बारों के नाम लिखिए।
उत्तर-
संवाद कौमुदी तथा मिरत-उल-अख़बार।

प्रश्न 5.
राजा रवि वर्मा कौन था ?
उत्तर-
राजा रवि वर्मा आधुनिक भारत का एक प्रसिद्ध चित्रकार तथा मूर्तिकार था। उसके चित्र भारतीय महाकाव्यों तथा संस्कृत साहित्य से सम्बन्धित हैं।

प्रश्न 6.
रवीन्द्रनाथ टैगोर ने कलो-भवन की स्थापना कहां की ?
उत्तर-
शान्ति निकेतन में।

प्रश्न 7.
मद्रास कला स्कूल के दो प्रसिद्ध चित्रकारों के नाम बताओ।
उत्तर-
डी० आर० चौधरी तथा के० सी० एस० पानिकर।

प्रश्न 8.
हवा वाले (वात्) तीन वाद्य यन्त्रों के नाम लिखिए।
उत्तर-
(1) बांसुरी (2) शहनाई (3) अलगोज़ा।

प्रश्न 9.
‘मुम्बई के प्रिंस ऑफ़ वेल्ज़ म्यूज़ियम’ का आधुनिक नाम क्या है ? यह किस भवन के निकट स्थित
उत्तर-
मुम्बई के प्रिंस ऑफ वेल्ज़ म्यूज़ियम का आधुनिक नाम ‘छत्रपति शिवाजी महाराज वस्तु संग्रहालय’ है। यह गेटवे ऑफ़ इण्डिया के निकट स्थित है।

प्रश्न 10.
गेटवे ऑफ़ इंडिया को किन दो शिल्पकारों ने बनाया था ?
उत्तर-
जार्ज विलटेट तथा उसके मित्र जॉन बेग ने।

प्रश्न 11.
चेन्नई के दो प्रसिद्ध समुद्री तटों के नाम बताइए।
उत्तर-
मैरीना तथा वी० जी० बी० गोल्डन बीच।।

प्रश्न 12.
चेन्नई की ‘वार मैमोरियल’ नामक इमारत किसकी याद में बनाई गई थी ?
उत्तर-
प्रथम विश्व युद्ध में शहीद होने वाले सैनिकों की याद में।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
19वीं शताब्दी से लेकर 20वीं शताब्दी के आरम्भ तक उपन्यास के क्षेत्र में हुए विकास का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
आधुनिक काल में बंकिम चन्द्र चटर्जी, माइकल मधुसूदन दत्त तथा शरत् चन्द्र चटर्जी बंगाली साहित्य के प्रसिद्ध विद्वान् थे। बंकिम चन्द्र चटर्जी ने बंगला भाषा में एक प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनन्द मठ’ लिखा। इसमें कई गीत हैं। इनमें हमारा राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ भी शामिल है। इस उपन्यास को वर्तमान ‘बंगाली देश-प्रेम की बाइबल’ कहा गया है। ___मुंशी प्रेमचन्द ने उर्दू तथा हिन्दी भाषा में कई उपन्यास लिखे। उन्होंने अपने ‘गोदान’ तथा ‘रंगभूमि’ उपन्यासों में अंग्रेज़ी सरकार द्वारा किसानों के शोषण पर प्रकाश डाला है। हेमचन्द्र बैनर्जी, दीन बन्धु मित्र, रंग लाल, केशव चन्द्र सेन, रवीन्द्र नाथ टैगोर (ठाकुर) आदि विद्वानों की रचनाओं ने भी लोगों के दिलों में देश-प्रेम की भावनाएं कूट-कूट कर भर दी थीं।

प्रश्न 2.
19वीं शताब्दी से लेकर 20वीं शताब्दी तक काव्य-रचना के विकास का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
यूरोप के साहित्य के संपर्क में आने के पश्चात् भारतीय काव्य-रचना में रोमांसवाद का आरम्भ हुआ। परन्तु भारतीय काव्य रचना ने राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय आन्दोलन पर अधिक बल दिया। भारत के प्रसिद्ध कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर (बंगाली), इक़बाल (उर्दू), कॉज़ी नज़रुल इस्लाम (बंगाली), केशव सुत (मराठी), सुब्रह्मण्यम भारती (तमिल) आदि हैं। 1936 ई० के पश्चात् की काव्य-रचना में लोगों के दैनिक जीवन तथा उनके कष्टों का वर्णन मिलता है। फैज तथा मेज़ाज़ (उर्दू), जीवन नन्द दास (बंगाली), अज्ञेय तथा मुक्ति बोध (हिन्दी) आदि कवियों ने नई काव्य-रचना प्रस्तुत की। स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद नई काव्य-रचना रघुवीर सहाय, केदारनाथ सिंह (हिन्दी), शक्ति चट्टोपाध्याय (बंगाली) आदि कवियों द्वारा की गई।

प्रश्न 3.
19वीं शताब्दी से लेकर 20वीं शताब्दी तक नाटक तथा सिनेमा के क्षेत्र में क्या विकास हुआ ?
उत्तर-
19वीं शताब्दी से लेकर 20वीं शताब्दी के आरम्भ तक भारतीय कलाकारों तथा नाटककारों ने नाटक प्रस्तुति में पश्चिमी तथा पूर्वी शैलियों को मिश्रित करने का प्रयत्न किया। सिनेमा संगठन ने नाटक तथा सिनेमा में लोगों की रुचि पैदा करने के लिए महत्त्वपूर्ण योगदान किया। गिरीश कारनंद (कन्नड़), विजय तेंदुलकर (मराठी) आदि इस काल के प्रसिद्ध नाटककार हैं। मुलख राज आनन्द, राजा राऊ, आर० के० नारायण ने अंग्रेज़ी भाषा में नाटक लिखे।

रवीन्द्र नाथ टैगोर भी इस काल के प्रसिद्ध नाटककार थे। उनकी रचनाओं में प्राचीन भारतीय परम्पराओं तथा यूरोप की नव-जागृति का सुन्दर मिश्रण मिलता है। उन्होंने अपनी रचनाओं द्वारा राष्ट्रीय जागृति लाने तथा अन्तर्राष्ट्रीय मानववाद को विकसित करने का प्रयास किया।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 20 कलाएं-चित्रकारी, साहित्य, भवन-निर्माण कला आदि में परिवर्तन

प्रश्न 4.
फोर्ट सेंट जार्ज पर नोट लिखो।
उत्तर-
फोर्ट सेंट जार्ज चेन्नई में स्थित है। यह भारत में पहला अंग्रेज़ी किला था। इसका निर्माण 1639 ई० में हुआ था। इसका नाम सेंट जार्ज के नाम पर रखा गया था। शीघ्र ही यह किला अंग्रेज़ों की व्यापारिक गतिविधियों का केन्द्र बन गया। कर्नाटक क्षेत्र में अंग्रेजों का प्रभाव स्थापित करने में इसका काफ़ी योगदान रहा। आजकल इस भवन में तमिलनाडु राज्य की विधानसभा तथा सचिवालय (सेक्रेट्रिएट) के दफ़्तर स्थित हैं। इस किले की चारदीवारी पर टीपू सुल्तान के चित्र मौजूद हैं जो इसकी शोभा बढ़ाते हैं।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
19वीं तथा 20वीं सदी के आरम्भ में चित्रकारी कला के विकास का वर्णन करें।
उत्तर-
19वीं सदी तथा 20वीं सदी के आरम्भ में कला स्कूलों तथा कला ग्रुपों द्वारा भारतीय चित्रकारी के क्षेत्र में अनेक परिवर्तन आये। इनका संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है

1. राजा रवि वर्मा-राजा रवि वर्मा चित्रकला में अति निपुण था। वह केवल चित्रकला में ही नहीं अपितु मूर्तियाँ बनाने में भी प्रवीण था। उसने यूरोपियन प्रकृतिवाद को भारतीय पौराणिक कथा तथा किस्सों (कहानियों) के साथ मिला कर चित्रित किया। उसके द्वारा बनाये गये चित्र भारत में महाकाव्यों तथा संस्कृत साहित्य से सम्बन्धित हैं। उसने भारत के अतीतकाल को चित्रों के माध्यम से प्रकट किया है।

2. बंगाल का कला स्कूल-रवीन्द्रनाथ टैगोर तथा हावैल कुमार स्वामी ने बंगाल कला स्कूल को प्रफुल्लित करने के लिए अनेक प्रयत्न किये। इस स्कूल के प्रसिद्ध चित्रकारों ने भारतीय पौराणिक कथाओं, महाकाव्यों तथा पुरातन साहित्य पर आधारित चित्र बनाये। उन्होंने जल रंगों से छोटे चित्र बनाये। रवीन्द्र नाथ टैगोर ने जापानी तकनीक में जल रंगों का उपयोग किया। उन्होंने शान्ति-निकेतन में कला-भवन की स्थापना की।

3. अमृता शेरगिल तथा जॉर्ज कीट- अमृता शेरगिल तथा जॉर्ज कीट भी प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार थे। उन्हें आधुनिक यूरोपियन कला, आधुनिक जीव-आत्मा तथा हाव-भाव के बारे में अधिक जानकारी थी। अमृता शेरगिल के तैलचित्रों के शीर्षक भिन्न-भिन्न थे तथा उनके रंग विचित्र थे। परन्तु उनमें भारतीय नारियों की आकृतियां बनाई गई थीं। जॉर्ज कीट द्वारा पित्रों में प्रयुक्त रंग-शैली बहुत ही प्रभावशाली थी।

4. रवीन्द्र नाथ टैगोर-रवीन्द्र नाथ टैगोर के चित्र उनके अपने अनुभव पर आधारित थे। उन्होंने जल रंगों तथा रंगदार चाक से रेखांकित अनेक चित्र बनाए।

5. बम्बई के प्रसिद्ध कलाकार-फ्रांसिस न्यूटन सुज़ा इस स्कूल का एक प्रसिद्ध कलाकार था। उसने प्रभावशाली रंगों से विभिन्न नमूनों (मॉडलों) के चित्र बनाए। के० एच० अरा द्वारा बनाए गए फूलों तथा नारियों के चित्र अपने रंगों तथा विलक्षणता के कारण प्रसिद्ध हैं। एस० के० बेकर, एच० ए० गेड तथा एम० एफ० हुसैन आदि बम्बई के अन्य प्रसिद्ध चित्रकार हैं।

6. बड़ौदा (बड़ोदरा) यूनिवर्सिटी का आर्ट स्कूल-जी० आर० सन्तोष, गुलाम शेख, शान्ति देव आदि इस स्कूल के प्रसिद्ध चित्रकार हैं। प्रत्येक कलाकार का चित्र बनाने का अपना ही ढंग है; परन्तु प्रत्येक कलाकार के काम में आधुनिकता के दर्शन होते हैं।

7. मद्रास का कला स्कूल-यह स्कूल स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद डी० आर० चौधरी तथा के० सी० एस० पणिकर के मार्गदर्शन में प्रफुल्लित हुआ। इस स्कूल के अन्य प्रसिद्ध कलाकार सतीश गुजराल, राम कुमार, के० जी० सुब्रह्मण्यम
इन सब कला स्कूलों के अतिरिक्त नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में आधुनिक कला के नमूने देखने को मिलते हैं। ललित कला अकादमी ने वज़ीफ़े (छात्रवृत्तियां), ग्रांटें (अनुदान) आदि प्रदान करके कलाकारों को प्रोत्साहित किया है।

प्रश्न 2.
19वीं तथा 20वीं सदी के आरम्भ में प्रेस के विकास का वर्णन करें।
उत्तर-
अंग्रेजी राज से पूर्व भारत में कोई छापाखाना नहीं था। मुग़लों के शासन-काल में अख़बार (समाचार-पत्र) हाथ से लिखे होते थे, जिन्हें मुग़ल बादशाह तथा धनी व्यापारी अपने उपयोग के लिए तैयार करवाते थे। भारत में सर्वप्रथम छापाखाना 1557 ई० में पुर्तगालियों ने स्थापित किया। परन्तु उनका उद्देश्य केवल ईसाई साहित्य छाप कर ईसाई मत का प्रचार करना था।

1857 तक प्रेस का विकास-

(1) लॉर्ड हेस्टिंग्ज़ की प्रेस सम्बन्धी उदार नीति के कारण कलकत्ता तथा दूसरे नगरों में कई समाचार-पत्र छपने लगे। एक प्रसिद्ध पत्रकार जे० एस० ने 1818 ई० में ‘कलकत्ता जरनल’ नाम का समाचार-पत्र छापना आरम्भ किया। इसी समय ही सेरामपुर में जी० सी० मार्शमैन ने ‘दर्पण’ तथा ‘दिग्दर्शन’ नाम के समाचार-पत्र छापने आरम्भ किये।

(2) 1821 ई० में राजा राम मोहन राय ने बंगला भाषा में ‘संवाद-कौमुदी’ तथा 1822 ई० में फ़ारसी भाषा में ‘मिरत-उल-अख़बार’ नाम के दो समाचार-पत्र छापने आरम्भ किये। इसी समय फ़रदूनज़ी मुरज़बान ने गुजराती भाषा में ‘बंबे समाचार’ नाम का अख़बार छापना शुरू किया।

1857 ई० के बाद प्रेस का विकास-1857-58 ई० में भारत के भिन्न-भिन्न भागों में काफ़ी संख्या में नये समाचार-पत्र छपने लगे। तत्पश्चात् 1881-1907 ई० के काल में प्रेस का बहुत अधिक विकास हुआ। उदाहरण के लिए बाल गंगाधर तिलक ने मराठी भाषा में ‘केसरी’ तथा अंग्रेजी भाषा में ‘मराठा’ नामक अखबार छापने शुरू किये। बंगाल – में घोष भाइयों के प्रयत्नों से ‘युगान्तर’ तथा ‘वन्दे मातरम्’ नाम के समाचार-पत्र छपने आरम्भ हुए जो अंग्रेज़ी शासन के विरुद्ध आवाज़ उठाने लगे। इस काल में कई मासिक-पत्र भी छपने लगे। इनमें 1899 ई० से ‘दि-हिन्दुस्तान-रिव्यू’, 1900 ई० से ‘दि-इण्डियन रिव्यू’ तथा 1907 ई० से ‘दि-मॉडर्न-रिव्यू’ आदि शामिल थे।

प्रश्न 3.
विषय अध्ययन-मुम्बई तथा चेन्नई का वर्णन करें।
उत्तर-
बम्बई को आजकल मुम्बई तथा मद्रास को चेन्नई कहा जाता है। ये दोनों नगर अंग्रेज़ी शासन काल में प्रमुख प्रेजीडेंसियां बन गई थीं। शीघ्र ही ये नगर राजनीतिक, व्यापारिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के केन्द्र भी बन गये। इन दोनों नगरों ने ललित कलाओं (संगीत तथा नृत्य आदि) में बहुत अधिक उन्नति की।

1. मुम्बई-1668 ई० में ईस्ट इण्डिया कम्पनी के अधीन बम्बई राजनीतिक तथा व्यापारिक गतिविधियों के स्थान पर सांस्कृतिक गतिविधियों का केन्द्र बन गया था। इस नगर को शाही संरक्षण मिलने के कारण यहां कई नये स्कूल तथा कॉलेज खोले गये। सभी ललित कलाओं-संगीत, नृत्य तथा नाटक का सर्वपक्षीय विकास हुआ। नई लेखन-कला का विकास होने से साहित्य के क्षेत्र में तीव्र गति से वृद्धि हुई। इसके अतिरिक्त साहित्य, चित्रकला तथा भवन निर्माण कला की नई शैलियों का विकास हुआ।

मुंबई के भवन-मुम्बई के भवन-निर्माण कला के विभिन्न नमूने आज भी हमें उपनिवेशवादी (अंग्रेज़ी) शासकों की याद दिलाते हैं। ये सभी भवन भारतीय-यूरोपियन शैली में बने हुए हैं। इनका संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है

(i) प्रिंस ऑफ़ वेल्ज़ म्यूज़ियम-प्रिंस ऑफ़ वेल्ज़ म्यूज़ियम को आजकल ‘छत्रपति शिवाजी महाराज वस्तुसंग्रहालय’ कहा जाता है। यह गेटवे ऑफ़ इण्डिया के समीप दक्षिणी मुम्बई में स्थित है। इसे 20वीं शताब्दी के आरम्भ में प्रिंस ऑफ़ वेल्ज़ तथा ब्रिटेन के शासक एडवर्ड सातवें की भारत यात्रा की याद में बनाया गया था। इसे बनाने का काम 1909 ई० में एक प्रसिद्ध शिल्पकार जॉर्ज विलटेट को सौंपा गया था। यह भवन 1915 ई० में बनकर तैयार हुआ। इस अजायबघर की निर्माण कला में भवन-निर्माण सम्बन्धी कई तत्त्वों का सुन्दर मिश्रण है। इस प्रमुख भवन की तीन मंज़िलें हैं तथा सबसे ऊपर गुम्बद बना हुआ है। यह गुम्बद आगरे के ताजमहल के गुम्बद से मिलता-जुलता है। इसकी बाहर निकली हुई बाल्कोनियां तथा जुड़े हुए फर्श मुग़लों के महलों (प्रासादों) से मेल खाते हैं। इस अजायबघर में सिन्धु घाटी की सभ्यता की कारीगरी के नमूने तथा प्राचीन भारत के स्मारक देखे जा सकते हैं।

(ii) गेटवे ऑफ़ इण्डिया गेटवे ऑफ़ इण्डिया, अरब सागर के तट पर प्रिंस ऑफ़ वेल्ज़ म्यूज़ियम के समीप स्थित है। इसे जॉर्ज विलटेट तथा उसके मित्र जॉन बेग ने बनाया था। इसका निर्माण 1911 ई० में जॉर्ज पंचम तथा रानी मैरी की भारत में दिल्ली दरबार यात्रा की याद में किया गया था।

(iii) विक्टोरिया टर्मिनस-विक्टोरिया टर्मिनस 1888 ई० में बना था। अब यह छत्रपति शिवाजी के नाम से जाना जाता है। आरम्भ में इसका नाम ब्रिटेन की शासिका क्वीन विक्टोरिया के नाम पर रखा गया था। इसका नमूना प्रसिद्ध अंग्रेज़ शिल्पकार एफ० डब्ल्यू स्टारस (स्टीवन्स) द्वारा तैयार किया गया था। इसे बनाने में लगभग 10 साल का समय लगा था। मार्च 1996 ई० में इसे ‘छत्रपति शिवाजी टर्मिनस’ का नाम दिया गया। 2 जुलाई, 2004 ई० को इसे ‘यूनेस्को (UNESCO) विश्व धरोहर (विरासत)’ में सम्मिलित कर लिया गया।

(iv) मुम्बई के अन्य भवन-पीछे लिखे भवनों के अतिरिक्त मुम्बई में अन्य महत्त्वपूर्ण भवन-जनरल पोस्ट ऑफिस, म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन, राजाभाई टावर, बम्बई यूनिवर्सिटी, एल्फाइन स्टोन कॉलेज आदि हैं। ये सभी भवन 19वीं शताब्दी से 20वीं शताब्दी के आरम्भ में बनाए गए थे।

2. चेन्नई-चेन्नई (मद्रास) का निर्माण 1639 ई० में स्थानीय राजा से भूमि लेकर किया गया था। 1658 ई० में यह एक महानगर के रूप में विकसित हुआ और एक प्रेजीडेंसी बन गया। इस नगर में दक्षिण भारत की सभी प्रकार की कलाओं जैसे कि संगीत तथा नृत्य आदि का विकास हुआ। 19वीं शताब्दी से 20वीं शताब्दी के आरम्भ तक चेन्नई में .. बहुत-से भवनों का निर्माण किया गया। यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल निम्नलिखित हैं

(i) चेन्नई के समुद्री तट-चेन्नई के समुद्री तट बहुत प्रसिद्ध हैं। इनमें से मैरीना समुद्री तट विशेष रूप से विख्यात है। यह लगभग 6 किलोमीटर लम्बा है। इसके सामने कई प्रमुख भवन स्थित हैं। वी० जी० पी० गोल्डन बीच एक अन्य प्रसिद्ध बीच है। यहां खिलौना रेलगाड़ी होने के कारण प्रायः बच्चों की भीड़ लगी रहती है।

(ii) फ़ोर्ट सेंट जॉर्ज-फोर्ट सेंट जॉर्ज भारत में प्रथम अंग्रेज़ी किला था। इसका निर्माण 1639 ई० में किया गया था और इसका नाम सेंट जॉर्ज के नाम पर रखा गया। यह शीघ्र ही अंग्रेजों की व्यापारिक गतिविधियों का केन्द्र बन गया। अंग्रेज़ों का कर्नाटक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ाने में इस किले का विशेष योगदान रहा। आजकल इस भवन में तमिलनाडु राज्य की विधानसभा तथा सचिवालय के दफ्तर स्थित हैं। टीपू सुल्तान के चित्र इस किले की चारदीवारी की शोभा बढ़ाते हैं।

(iii) वार मेमोरियल-वार मेमोरियल भी एक सुन्दर भवन है जिसे चेन्नई में बनाया गया था। इसका निर्माण प्रथम विश्वयुद्ध में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में किया गया था।

(iv) हाईकोर्ट (उच्च न्यायालय)-चेन्नई में हाई कोर्ट का भवन 1892 ई० में बनाया गया था। यह संसार का दूसरा प्रसिद्ध न्यायिक काम्प्लेक्स है। इसके गुंबद तथा बरामदे भारत-यूरोपियन भवन-निर्माण कला के उत्तम नमूने हैं।

(v) अन्य प्रसिद्ध भवन-चेन्नई में बने ब्रिटिश काल के अन्य प्रसिद्ध भवन जॉर्ज टावर, सन्त टॉमस (थॉमस) कैथेडरल बैसीलिका (सेंट टॉमस कैथेडरल बेसीलिका), प्रेजीडेंसी कॉलेज, रिपन बिल्डिंग, चेन्नई सेंट्रल स्टेशन, दक्षिणी रेलवे हैडक्वार्टर्ज़ आदि हैं।