PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे

Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 14 कीट भक्षी पौधे

EVS Guide for Class 5 PSEB कीट भक्षी पौधे Textbook Questions and Answers

पृष्ठ-90

क्रिया 1.
अध्यापक से किसान द्वारा बकरी, घास और चीते को नदी पार करवाने वाली कहानी सुनो।
उत्तर :
स्वयं करें।

पृष्ठ-91

प्रश्न 1.
भोजन श्रृंखला क्या होती है ?
उत्तर :
प्रकृति में एक जीव किसी दूसरे जीव को खाता है तथा कोई तीसरा जीव, इस दूसरे जीव को खाता है। कोई अन्य जीव इस तीसरे जीव को खा जाता है। इसी प्रकार एक भोजन श्रृंखला बनती है।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे

क्रिया 2.
अपने आस-पास के जीवों को देखें। उनके एक-दूसरे को खा लेने और खाए जाने से संबंधित एक भोजन श्रृंखला बनाएँ।
उत्तर :
1. अनाज → टिड्डा → चूहा → उल्लू
2. घास → खरगोश → भेड़िया → शेर
3. घास → कीट → मेंढक → सांप → बाज

स्वयं करें। भोजन श्रृंखला में शामिल जीवों के चित्र चिपकाएँ।

क्रिया 3.
यदि किसी भोजन श्रृंखला में से कोई जीव लुप्त हो जाए तो सोचो कि भोजन श्रृंखला के शेष जीवों का क्या होगा ? कक्षा में इस संबंधित चर्चा करें और लिखें।
उत्तर :
स्वयं चर्चा करें।

एक उदाहरण : एक भोजन श्रृंखला जिसमें घास, कीट, मेंढक, सांप तथा बाज़ हैं। मान लो किसी कारण से सांप समाप्त हो जाएं तो बाज़ क्या खाएंगे। इस तरह बिना भोजन के सारे बाज़ समाप्त हो जाएंगे। मेंढक को खाने के लिए भी जीव नहीं हैं। इससे मेंढकों की जनसंख्या अत्यधिक बढ़ जाएगी। वे शीघ्र ही सभी कीटों को खा जाएंगे तथा मेंढकों का भोजन भी समाप्त हो जाएगा। धीरे-धीरे सभी मेंढक भी समाप्त हो जाएंगे।

पृष्ठ-92

क्रिया 4.
अध्यापक विद्यार्थियों को अलगअलग जीवों के नाम के कार्ड बांट दें। इसके पश्चात कौन किसको खाता है, उसको धागे की सहायता से जोड़ो। इस तरह से एक भोजन श्रृंखला बन जाएगी।
उत्तर :
स्वयं करें।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे

प्रश्न 2.
भोजन श्रृंखला क्या होती है ?
उत्तर :
जब एक भोजन श्रृंखला का जीव किसी अन्य भोजन श्रृंखला में भी शामिल हो जाता है तो भोजन श्रृंखलाएं एक-दूसरे के साथ जुड़ जाती हैं। इस प्रकार भोजन जाल बन जाता है।

पृष्ठ-93

क्रिया 5.
एक पौधे को गमले में लगाएं। उस पर एक तरफ छेद किया हुआ गत्ते का डिब्बा रखें। कुछ दिनों के बाद देखें, आप पौधे में परिवर्तनों को नोट करें।
उत्तर :
यह क्रिया स्वयं करें। पौधे को भोजन तैयार करने के लिए सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता होती है इसलिए पौधे प्रकाश की तरफ झुक जाते हैं। इसलिए यह छेद की तरफ झुक जाएगा।

पृष्ठ-94

क्रिया 6.
अपने घर में ज़मीन या गमले में एक पौधा लगाएं। पता करें कि उसे फलने-फूलने के लिए क्या कुछ आवश्यक है और वह अपनी आवश्यकताएं कहां से पूरी करता है। इसमें आप के बड़े या अध्यापक आप की मदद करेंगे?

पौधे की आवश्यकताएँ पौधा इसको कैसे पूर्ण करता है

उत्तर :

पौधे की आवश्यकताएँ पौधा इसको कैसे पूर्ण करता है
1. कार्बन इऑक्साइड वायुमंडल में से
2. पानी भूमि में से
3. प्रकाश सर्य से
4. पौष्टिक तत्त्व मिट्टी में से।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे

पृष्ठ-95

प्रश्न 3.
खाली स्थान भरें : (गले-सड़े, कार्बन-डाइऑक्साइड, भोजन श्रृंखला, हरे, सूरज, भोजन जाल, घड़ा-बूटी, सनड्यू)
(क) ……………………………………. में एक जीव कई जीवों को खा सकता है।
(ख) ……………………………………. में एक जीव एक जीव को ही खा जाता है।
(ग) पौधे ……………………………………. की रोशनी में अपना भोजन तैयार करते हैं।
(घ) पौधे भोजन बनाने के लिए हवा में से ……………………………………. गैस सोखते हैं।
(ङ) ……………………………………. और ……………………………………. कीट आहारी पौधे हैं।
(च) खुम्भे अपना भोजन ……………………………………. पदार्थों से प्राप्त करती हैं।
उत्तर :
(क) भोजन जाल,
(ख) भोजन श्रृंखला,
(ग) सूरज,
(घ) कार्बन-डाइऑक्साइड,
(ङ) घड़ा-बूटी, सनड्यू,
(च) गले सड़े।

प्रश्न 4.
सही कथन के आगे (✓) और गलत के आगे (✗) का चिह्न लगाएं:
(क) भोजन श्रृंखलाएं आपस में मिलकर भोजन श्रृंखला बनाती हैं।
(ख) क्लोरोफिल वर्णक के कारण पत्ते हरे दिखाई देते हैं।
(ग) पौधे भोजन के रूप में ग्लुकोज पैदा करते
(घ) पौधे वातावरण दूषित करते हैं।।
(ङ) सनड्यू पौधे के पत्ते सूर्य जैसे होते हैं।
उत्तर :
(क) ✓
(ख) ✓
(ग) ✓
(घ) ✗
(ङ) ✓

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे

प्रश्न 5.
प्रकाश संश्लेषण क्रिया क्या होती है ?
उत्तर :
हरे पत्ते सूर्य के प्रकाश में हवा में से कार्बन-डाइऑक्साइड तथा भूमि में से पानी तथा खनिज सोख लेते हैं तथा भोजन तैयार करते हैं। इस विधि को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।

प्रश्न 6.
घड़ा बूटी अपनी नाइट्रोजन और फास्फोरस की आवश्यकता को कैसे पूरी करता
उत्तर :
यह कीट पतंगों को अपने घड़े जैसे पत्तों के अन्दर पकड़ लेता है तथा इनसे ही घड़ा बूटी की नाइट्रोजन तथा फास्फोरस की आवश्यकता पूरी होती है।

PSEB 5th Class EVS Guide कीट भक्षी पौधे Important Questions and Answers

1. ठीक पर (✓) लगाएं

(i) …………………………….. पौधा कीट पतंगे खाता है।
(क) घड़ा बूटी
(ख) छूई मूई
(ग) गेंदा
(घ) कोई नहीं।
उत्तर :
(क) घड़ा बूटी

(ii) …………………………….. की जीभ लम्बी होती है।
(क) चींटी
(ख) कुत्ता
(ग) गिरगिट
(घ) कोई नहीं।
उत्तर :
(ग) गिरगिट

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे

(iii) भोजन श्रृंखला का चित्र देख कर उचित कथन पर ठीक लगाएँ-
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे 1
(क) बाज घास खाता है
(ख) खरगोश बाज को खाता है
(ग) खरगोश घास खाता है
(घ) घास खरगोश को खाता है।
उत्तर :
(ग) खरगोश घास खाता है

(iv) भोजन श्रृंखलाएँ आपस में मिलकर बनाती हैं।
(क) जंगल
(ख) मिश्रण
(ग) भोजन जाल
(घ) जंतुओं का समूह।
उत्तर :
(ग) भोजन जाल

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें-

प्रश्न 1.
जब एक भोजन श्रृंखला का जंतु किसी दूसरी भोजन श्रृंखला का घटक बन जाता है तो इसे क्या कहते हैं ?
उत्तर :
इसे भोजन जाल कहते हैं।

प्रश्न 2.
पौधे भोजन कैसे तैयार करते हैं ?
उत्तर :
पौधे सूर्य की रोशनी में तथा हवा से कार्बन-डाइऑक्साइड द्वारा भोजन तैयार करते हैं।

प्रश्न 3.
पौधों द्वारा भोजन तैयार करने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं ?
उत्तर :
इसे प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे

प्रश्न 4.
पौधे पौष्टिक तत्त्व कैसे सोखते
उत्तर :
पौधे, जड़ों द्वारा मिट्टी से पौष्टिक तत्त्व सोखते हैं।

प्रश्न 5.
घड़ा बूटी का नाम ऐसा क्यों हैं ?
उत्तर :
घड़ा बूटी के पत्ते घड़े जैसे होते हैं इसलिए इसका नाम घड़ा बूटी है।

3. रिक्त स्थान भरें

(i) गिरगिट की जीभ ……… होती है।
(ii) पौधे …….. में अपना भोजन तैयार करते हैं।
(iii) पौधे ………. गैस लेते हैं।
(iv) घड़ा बूटी कीड़ों से नाइट्रोजन तथा ………. लेती है।
(v) ……….. पौधा अपने बालों जैसी रचना से कीट पकड़ता है।
उत्तर :
(i) लम्बी,
(ii) सूर्य की रोशनी,
(iii) कार्बन-डाइऑक्साइड,
(iv) फॉस्फोरस,
(v) सनड्यू।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे

4. ठीक/गलत

(i) गिरगिट की जीभ लम्बी होती है।
(ii) मेंढक की जीभ लम्बी होती है।
(iii) सभी पौधे कीट-पतंगे नहीं खाते हैं।
(iv) मनी प्लांट कीट-पतंगे खाता है।
उत्तर :
(i) ठीक,
(ii) ठीक,
(iii) गलत,
(iv) ग़लत।

5. मिलान करें

(i) कीट-पतंगे खाने (क) मेंढक वाला पौधा
(ii) लम्बी जीभ (ख) सनड्यू
(iii) प्रकाश संश्लेषण (ग) पौधे
उत्तर :
(i) (ख),
(ii) (क),
(iii) (ग)।

6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे 2.
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे 3

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे

7. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
जानवर भोजन खाने की आदतों के अनुसार कितनी प्रकार के होते हैं ?
उत्तर :
जानवर भोजन खाने की आदतों के अनुसार तीन प्रकार के होते हैं। –

  • शाकाहारी-ऐसे जानवर केवल घास, पत्ते, फल आदि ही खाते हैं; जैसे-हिरण, बकरी, गाय आदि।
  • मासाहारी-ऐसे जानवर, अन्य जानवरों का मास खाते हैं; जैसे-शेर, चीता आदि।
  • सर्वाहारी-ऐसे जानवर पौधों से प्राप्त। भोजन तथा मास भी खा लेते हैं; जैसे-रीछ।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 13 त्रुटि रोग

Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 13 त्रुटि रोग Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 13 त्रुटि रोग

EVS Guide for Class 5 PSEB त्रुटि रोग Textbook Questions and Answers

पृष्ठ – 84

प्रश्न 1.
शरीर में रक्त की कमी के कारण कौन – सा रोग हो जाता है?
उत्तर :
शरीर में खून की कमी के कारण अनीमिया रोग हो जाता है।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 13 त्रुटि रोग

प्रश्न 2.
बच्चों को माँ का दूध मिलना बंद हो जाने के कारण होने वाले त्रुटि रोगों के नाम लिखो।
उत्तर :
मैरासमस और क्वाशीआर्कर।

पृष्ठ – 87

क्रिया 1.
अपने दादा जी से पुराने समय में पड़ी किसी भी भूखमरी के बारे में जानकारी प्राप्त करें तथा स्कूल में अपने अध्यापक व मित्रों से सांझा करें।
उत्तर :
स्वयं करें।

प्रश्न 3.
सही या गलत चुनें :
(क) विटामिन – डी की कमी से अंधराता हो जाता है।
(ख) पोषक तत्त्व लोहे की कमी के कारण अंधराता हो जाता है।
(ग) खट्टे फलों में विटामिन – डी होता है।
(घ) गिल्लड़ रोग के कारण टाँगें सूज जाती
(ङ) माँ का दूध बच्चे के लिए सम्पूर्ण खुराक
उत्तर :
(क) ✗
(ख) ✗
(ग) ✗
(घ) ✗
(ङ) ✓

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 13 त्रुटि रोग

पृष्ठ – 88

प्रश्न 4.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें : (दूध, समुद्री भोजन, आयोडीन, विटामिनसी, हड्डियों)
(क) रिकेट्स और क्वाशीआर्कर के रोग हैं।
(ख) ……………. की कमी के कारण मसूड़ों में से खून आता है।
(ग) गिल्लड़ रोग ……………. की कमी के कारण होता है।
(घ) आयोडीन की कमी ……………. से पूरी की जाती है।
उत्तर :
(क) हड्डियों,
(ख) विटामिन – सी,
(ग) आयोडीन,
(घ) समुद्री भोजन।

प्रश्न 5.
त्रुटि रोग क्या होते हैं?
उत्तर :
शरीर में किसी आवश्यक पोषक तत्त्व की कमी के कारण होने वाले रोग को त्रुटि रोग कहा जाता हैं। जैसे – लोहे की कमी से एनिमिया रोग हो जाता है।

प्रश्न 6.
संतुलित भोजन में कौन – कौन से पोषक तत्त्व होते हैं?
उत्तर :
संतुलित भोजन में सारे ही पोषक तत्त्व होते हैं ; जैसे – चर्बी, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन, खनिज आदि।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 13 त्रुटि रोग

प्रश्न 7.
नाखूनों में धब्बे कौन – से रोग की निशानी है?
उत्तर :
अनीमिया।

पृष्ठ – 88

क्रिया 2.
विद्यार्थी अपने घर में खाने की एक सप्ताह की सूची बनाएं।

तिथि सुबह दोपहर रात

उत्तर :
स्वयं करें।

क्रिया 3.
इस पाठ में पढ़े त्रुटि रोगों से संबंधित निम्नलिखित रिक्त स्थान पूरे करें –

रोगों का नाम  किस तत्त्व की कमी के कारण  मुख्य लक्षण

उत्तर :

रोग का नाम  किस तत्व की कमी के कारण  मुख्य लक्षण
गिल्लड़  आयोडीन  गले का नीचे वाला भाग फूला हुआ
अनीमिया  लोहा  नाखूनों पर सफेद दाग़
मरास्मस  प्रोटीन ऊर्जा  कमज़ोर शरीर
रिक्टस  विटामिन डी, कैल्शियम  कमज़ोर दाँत तथा हड्डियाँ
स्कर्वी  विटामिन सी  सूजे मसूड़े तथा खून निकलना

PSEB 5th Class EVS Guide त्रुटि रोग Important Questions and Answers

1. ठीक पर (✓) लगाएं

(i) नाखूनों पर सफेद दाग पड़ना ……………………………… निशानी है।
(क) अनीमिया की
(ख) गिल्लड़ की
(ग) स्कर्वी
(घ) मरास्मस।
उत्तर :
(क) अनीमिया की

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 13 त्रुटि रोग

(ii) विटामिन A की त्रुटि से ……………………………… होती है।
(क) दाँतों की
(ख) आँखों की
(ग) हड्डियों की मिली
(घ) कोई नहीं।
उत्तर :
(ख) आँखों की

(iii) एक बच्चे की हड्डियां कुछ तत्वों की कमी के कारण टेड़ी तथा कमज़ोर थीं। उसे कौनसा रोग हो सकता है?
(क) घेघा
(ख) अनीमिया
(ग) रिकेट्स
(घ) स्कर्वी।
उत्तर :
(ग) रिकेट्स

(iv) निम्न में कौन – सा वाक्य गलत है
(क) विटामिन हमें रोगों से बचाते हैं
(ख) दूध एक सम्पूर्ण आहार है
(ग) चावल तथा गेहूँ में विटामिन होते हैं
(घ) चीनी तथा स्टार्च मुख्य कार्बोहाइड्रेट्स
उत्तर :
(ग) चावल तथा गेहूँ में विटामिन होते हैं

(v) कौन – सा विटामिन सूर्य की रोशनी में मिलता है?
(क) ए
(ख) बी
(ग) सी
(घ) डी।
उत्तर :
(घ) डी।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 13 त्रुटि रोग

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
लोहे की कमी के लक्षण बताएं।
उत्तर :
नाखूनों पर सफेद धब्बे।

प्रश्न 2.
एनिमिया वाले रोगी को डॉक्टर क्या सलाह देता है?
उत्तर :
आयरन तथा फोलिक एसिड की गोलियाँ सप्ताह में दो बार भोजन के बाद।

प्रश्न 3.
यदि बच्चों को दाँतों तथा हड्डियों में समस्या है तो किस की कमी हो सकती है?
उत्तर :
यह विटामिन डी, कैल्शियम तथा फॉस्फोरस की कमी के कारण हो सकती है।

3. रिक्त स्थान भरें

(i) 9 माह से 5 वर्ष तक, आँखें ठीक रखने के लिए ………………………………………… की आवश्यक खुराकें पिलवाई जानी चाहिए।
(ii) ………………………………………… प्रोटीन ऊर्जा कुपोषण के रोग हैं।
(iii) यदि कोई धूप में बैठता है, तो वह ………………………………………… की त्रुटि से बच जाता है।
(iv) आयोडीन की कमी से ………………………………………… रोग हो जाता है।
उत्तर :
(i) विटामिन – A,
(ii) मरास्मस तथा क्वाशीआर्कर,
(iii) विटामिन – D,
(iv) गिल्लड़।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 13 त्रुटि रोग

4. ठीक/गलत

(i) यदि किसी को अनीमिया हो तो, यह आयोडीन की कमी होती है।
(ii) खट्टे फलों में विटामिन सी होता है।
(iii) लोहे की कमी से एनिमिया होता है।
(iv) विटामिन ए की कमी से नज़र कमज़ोर होती है।
उत्तर :
(i) गलत,
(ii) ठीक,
(iii) ठीक,
(iv) ठीक।

5. मिलान करें

(i) विटामिन A (क) गिल्लड़
(ii) लोहा – (ख) मरास्मस
(iii) प्रोटीन ऊर्जा (ग) नज़र
(iv) विटामिन D (घ) हड्डियाँ
(v) आयोडीन (ङ) अनीमिया
उत्तर :
(i) (ग),
(ii) (ङ),
(iii) (ख),
(iv) (घ),
(v) (क)।

6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

PSEaB 5th Class EVS Solutions Chapter 13 त्रुटि रोग 1
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 13 त्रुटि रोग 2

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 13 त्रुटि रोग

7. पाँच/छ: वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
त्रुटि रोगों के लिए सारणी बनाएं तथा कारण भी लिखें।
उत्तर :

रोग कारण
अन्धराता विटामिन ए की कमी
गले का नीचे वाला भाग फूलना आयोडीन की कमी
स्कर्वी विटामिन सी
रिकेट्स विटामिन डी
एनिमिया लोहा

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 12 भोजन खायें और पचायें

Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 12 भोजन खायें और पचायें Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 12 भोजन खायें और पचायें

EVS Guide for Class 5 PSEB भोजन खायें और पचायें Textbook Questions and Answers

पृष्ठ-77

क्रिया 1.
बच्चो! संतरा या मौसमी के कुछ टुकड़ों को तब तक चबाएं जब तक सारा जूस नहीं निकल जाता। जूस के बाद मुँह में बाकी बचते पदार्थ को जांचें। इस रेशेदार पदार्थ को मोटा आहार कहते हैं।
उत्तर :
स्वयं करें।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 12 भोजन खायें और पचायें

क्रिया 2.
अलग-अलग समय पर खाए उन भोजनों के नाम लिखो जिनमें प्रोटीन होता है।
उत्तर :
सुबह का भोजन – दूध, अंडा, दही
दोपहर का भोजन – मटर,दालें, सोयाबीन, राजमांह, चने
रात का भोजन – दालें, मीट, पनीर।

पृष्ठ-78

प्रश्न 1.
रिक्त स्थान भरो : (ऊर्जा, पानी, विटामिन-डी, खनिज पदार्थ, प्रोटीन)
(क) ……………………… शरीर बनाने वाला पोषक तत्त्व है।
(ख) दाँतों, हड्डियों और खून बनाने में ……………………… मदद करते हैं।
(ग) चर्बी हमारे शरीर को ……………………… देती है।
(घ) ……………………… हमारे शरीर का तापमान ठीक रखता है।
(ङ) ……………………… हमें सूर्य की रोशनी में से मिलता है।
उत्तर :
(क) प्रोटीन,
(ख) खनिज पदार्थ,
(ग) ऊर्जा,
(घ) पानी,
(ङ) विटामिन-डी।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 12 भोजन खायें और पचायें

प्रश्न 2.
ठीक या गलत चुनें :
(क) चावल, गेहूँ और आलुओं में विटामिन होते हैं।
(ख) मोटा आहार शरीर में से अतिरिक्त पदार्थों लो- को बाहर निकालने में मदद करता है।
(ग) चीनी और स्टार्च मुख्य कार्बोहाइड्रेट हैं।
(घ) विटामिन हमें बिमारियों से बचाते हैं।
(ङ) दूध एक सम्पूर्ण खुराक है।
उत्तर :
(क) ✗
(ख) ✓
(ग) ✓
(घ) ✓
(ङ) ✓

प्रश्न 3.
हमें भोजन खाने की ज़रूरत क्यों होती है ?
उत्तर :
भोजन शरीर को ऊर्जा देता है। शरीर की वृद्धि के लिए भी ज़रूरी है तथा भोजन हमें रोगों से भी बचाता है।

प्रश्न 4.
ऊर्जा देने वाले भोजन में कौन-कौन से पौष्टिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं ?
उत्तर :
कार्बोहाइड्रेट्स तथा चर्बी।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 12 भोजन खायें और पचायें

प्रश्न 5.
शारीरिक वृद्धि करने वाले भोजन के अलग-अलग स्रोत लिखें।
उत्तर :
अंडा, दूध, मछली, मांस, पनीर, मटर, दालें आदि से प्रोटीन मिलता है जो शरीर के विकास के लिए आवश्यक है।

पृष्ठ-80

क्रिया 1.
जुबान से अलग-अलग भोजनों का स्वाद लेकर उनका नाम और स्वाद लिखें।
उत्तर :

भोजन का नाम स्वाद
जलेबी, चीनी, बर्फी केला, सेब, खीर मीठा
पकौड़े, पकी सब्जी समोसे नमकीन
मिर्च का आचार कड़वा
नींबू, इमली खट्टा
संतरा आंवला-खट्टा मीठा

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 12 भोजन खायें और पचायें

क्रिया 2.
मनुष्य की पाचन प्रणाली के अंगों के नाम लिखें।
1. ………………….
2. ………………….
3. ………………….
4. ………………….
5. ………………….
6. ………………….
7. ………………….
8. ………………….
उत्तर :
1. मुँह,
2. अमाशय,
3. अग्नाश्य,
4. छोटी आंत,
5. बड़ी आंत,
6. गाल ब्लैडर,
7. यकृत,
8. गुर्दा।

पृष्ठ-81

प्रश्न 6.
भोजन धीरे-धीरे चबा कर खाना क्यों ज़रूरी है ?
उत्तर :
धीरे-धीरे तथा चबा-चबा कर खाना इसलिए आवश्यक है क्योंकि भोजन बारीक टुकड़ों में बंट जाता है, नर्म हो जाता है तथा लार ग्रंथियों से लार भोजन के साथ मिल जाती है जिससे भोजन का पाचन शीघ्रता से होता है।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 12 भोजन खायें और पचायें

प्रश्न 7.
ठीक उत्तर पर (✓) चिह्न लगाएं :
(क) स्वाद का पता किस अंग से लगता है ?
जुबान
दांत
नाक
मुँह
उत्तर :
जुबान

(ख) मुँह में बीच वाला कौन-सा पदार्थ भोजन को मीठा करता है ?
जुबानमा
लार
भोजन नली
दांत
उत्तर :
लार

(ग) भोजन का पचना किस अंग से शुरू होता
मेहदा
बड़ी आंत
छोटी आंत
मुँह
उत्तर :
मुँह

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 12 भोजन खायें और पचायें

(घ) संतुलित भोजन में कौन-कौन से अंश होते हैं ?
प्रोटीन
कार्बोहाइड्रेटस
खनिज पदार्थ
सारे
उत्तर :
सारे

(ङ) खिलाड़ी एकदम ऊर्जा प्राप्त करने के लिए क्या खाते हैं ?
मक्खन
ग्लुकोज़
मीट
उत्तर :
ग्लुकोज़

प्रश्न 8.
सही कथन के आगे (✓) और गलत के आगे (✗) का चिह्न लगाएं :
(क) शरीर को चर्बी की तुलना में कार्बोहाइड्रेटस से ज़्यादा ऊर्जा मिलती है।
(ख) हमें भोजन चबा कर धीरे-धीरे खाना चाहिए।
(ग) अनपचा भोजन मल द्वारा शरीर से बाहर निकल जाता है।
(घ) हमें हर रोज़ 8-10 ग्लास पानी पीना चाहिए।
(ङ) मुँह के बीच की लार भोजन को सख्त कर देती है।
उत्तर :
(क) ✓
(ख) ✓
(ग) ✓
(घ) ✓
(ङ) ✗

PSEB 5th Class EVS Guide भिन्न-भिन्न प्रकार के भोजन Important Questions and Answers

1. ठीक पर (✓) लगाएं

(i) पेट में ………….. तेजाब बनता है।
(क) एसीटिक
(ख) हाइड्रोक्लोरिक
(ग) सल्फ्यूरिक
(घ) कोई नहीं।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 12 भोजन खायें और पचायें

(ii) भोजन के पौषक तत्व है
(क) कार्बोहाइड्रेटस
(ख) प्रोटीन
(ग) खनिज पदार्थ
(घ) सभी ठीक।

(iii) चर्बी…………… से ज्यादा ऊर्जा देती है।
(क) कार्बोहाइड्रेटस
(ख) प्रोटीन
(ग) खनिज पदार्थ
(घ) कोई नहीं।
उत्तर :
(i) (ख) (1),
(ii) (घ) (1),
(iii) (क)(V)

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
हमें कितना पानी पीना चाहिए ?
उत्तर :
8-10 गिलास।

प्रश्न 2.
भोजन में कितने पोषक तत्व होते हैं ?
उत्तर :
पाँच।

प्रश्न 3.
कौन-से पोषक तत्वों से ऊर्जा मिलती है?
उत्तर :
चरबी, कार्बोहाइड्रेटस।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 12 भोजन खायें और पचायें

प्रश्न 4.
शरीर बनाने वाला पोषक तत्व कौन सा है ?
उत्तर :
प्रोटीन।

प्रश्न 5.
कौन-सा विटामिन सूरज की रोशनी से प्राप्त होता है ?
उत्तर :
विटामिन डी।

3. रिक्त स्थान भरें

(i) भोजन हमारे …………………………………………… रहने के लिए जरूरी है ।
(ii) भोजन में पाँच …………………………………………… होते हैं।
(iii) हमें हर रोज़ 8-10 गिलास ……………………………………………
(iv) पिताशय में …………………………………………… तेज़ाब बनता है।
(v) जल्दी-जल्दी खाए जाने वाले भोजन को ……………………………………………
हज़म करना …………………………………………… है।
उत्तर :
(i) जीवित
(ii) पौषक तत्व
(iii) पानी
(iv) हाइड्रोक्लोरिक
(v) कठिन

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 12 भोजन खायें और पचायें

4. ठीक/गलत

(i) मुँह में लार ग्रंथियां होती हैं।
(ii) भोजन पेट में भी पचता है।
(iii) विटामिन तथा खनिज पदार्थ सुरक्षात्मक भोजन हैं।
उत्तर :
(i) ठीक
(ii) ठीक
(iii) ठीक।

5. मिलान करें

(i) ऊर्जा देने वाले भोजन – (क) फल सब्जियां
(ii) शरीर का निर्माण करने वाला भोजन – (ख) ऊर्जा
(iii) विटामिन – (ग) चर्बी
(iv) ग्लूकोज़ – (घ) प्रोटीन
उत्तर :
(i) (ग),
(ii) (घ),
(iii) (क),
(iv) (g)

6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 11 भिन्न-भिन्न प्रकार के भोजन 3
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 11 भिन्न-भिन्न प्रकार के भोजन 4

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 12 भोजन खायें और पचायें

7. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न-
चित्र को लेबल करो
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 11 भिन्न-भिन्न प्रकार के भोजन 1
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 11 भिन्न-भिन्न प्रकार के भोजन 2

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 11 भिन्न-भिन्न प्रकार के भोजन

Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 11 भिन्न-भिन्न प्रकार के भोजन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 11 भिन्न-भिन्न प्रकार के भोजन

EVS Guide for Class 5 PSEB भिन्न-भिन्न प्रकार के भोजन Textbook Questions and Answers

पृष्ठ – 68

क्रिया 1.
अपने गाँव के किसानों के अलगअलग कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करके लिखो।

किसान का नाम काम की किस्म

उत्तर :
स्वयं करें।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 11 भिन्न-भिन्न प्रकार के भोजन

पृष्ठ – 69

क्रिया 2.
अपने पिता जी से को – आप्रेटिव सोसाइटियों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करें।

सुविधा का नाम लाभ

उत्तर :
स्वयं करें।

पृष्ठ – 70

प्रश्न 1.
किसानों को नये बीजों संबंधी जानकारी कहां से मिलती है ?
उत्तर :
टेलीविज़न से।

प्रश्न 2.
खेती के सहायक धंधों के नाम लिखो।
उत्तर :
दूध बेचना, आचार, चटनी बना कर बेचना, पशु पालना, मछली पालना, खंबे उगाना, मधुमक्खी पालना आदि।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 11 भिन्न-भिन्न प्रकार के भोजन

पृष्ठ – 71

प्रश्न 3.
किसान औरतें क्या – क्या काम करती हैं?
उत्तर :
वह पशुओं की देख – भाल करती है। आचार, चटनियां, मसाले और मुरब्बे बना कर बेचती है।

प्रश्न 4.
दूसरे राज्यों के किसान फ़सल तबाह होने पर अपने परिवार का पालन – पोषण करने के लिए क्या करते हैं ?
उत्तर :
दूसरे राज्यों के किसान फ़सल तबाह होने के बाद अपने परिवार के पालन – पोषण के लिए अपने परिवार के साथ पंजाब और अन्य राज्यों में जाकर खेती से संबंधित कार्य करके धन कमाते हैं।

क्रिया 3.
अपने आस – पास के किसानों से बातचीत करके पता करो कि उनको खेती के कामों में कौन – कौन सी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है ?
उत्तर :
स्वयं करें।

पृष्ठ – 73

क्रिया 4.
अपने सहपाठी बच्चों की खाने – पीने की आदतों के बारे में जानकारी इकट्ठी करें और नीचे लिखें कि वह क्या खाते हैं ?

सहपाठी का नाम खाने-पीने की वस्तुएं

सहपाठी का नाम – खाने – पीने की वस्तुएं
उत्तर :

सहपाठी का नाम खाने-पीने की वस्तुएं
1. महमूद सेवियां, सेब, चाकलेट, टॉफी
2. राजेश कुमार अमरूद, दलिया, संतरा, गुड़, अण्डा
3. बलजिन्दर कौर खीर, केला, चीकू, बेर, चिप्स, टॉफी
4. सुनीता रानी बिस्कुट, जैली, कुरकरे, खिचड़ी, पिस्ता
5. राहुल अखरोट, सौंफ, मुरमुरा, मुंगफली
6. इमैनुअल चाकलेट, अण्डा, दूध, गाजर का हलवा
7. जस्सी सिंह खीर, चाकलेट, टॉफी, चिप्स, आम।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 11 भिन्न-भिन्न प्रकार के भोजन

क्रिया 5.
तुम्हारे दादा जी बचपन में क्या खाते थे और अब क्या खाते हैं ? इस बारे में जानकारी प्राप्त करें और लिखें।
खाद्य पदार्थ की सूची – भोजन का नाम
बचपन
अब
उत्तर :
स्वयं करें।

क्रिया 6.
तुम्हारे परिवार के अलग – अलग सदस्य खाने के लिए क्या – क्या पसंद करते हैं ? उनसे जानकारी लेकर सूची बनाएं।

परिवार के सदस्य  नाम  मनपसंद भोजन
भाई
 बहन
पिता जी
माता जी
दादा जी
दादी जी

उत्तर :
स्वयं करें।

प्रश्न 5.
तुम्हें ऐसी कौन – कौन – सी वस्तुएँ खानी चाहिए जो तुम्हारे स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद हों ?
उत्तर :
हमें दूध, घी, मक्खन, बादाम, दही, अनाज आदि का अधिक प्रयोग करना चाहिए। ये वस्तुएँ स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद हैं।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 11 भिन्न-भिन्न प्रकार के भोजन

प्रश्न 6.
अपने सहपाठियों की खाने – पीने की आदतों के बारे में जानकारी एकत्रित करें और लिखें कि वे क्या – क्या खाना पसन्द करते हैं ?
उत्तर :
स्वयं करें।

PSEB 5th Class EVS Guide भिन्न-भिन्न प्रकार के भोजन Important Questions and Answers

1. ठीक पर (✓) लगाएं

(i) पहले समय में लोग स्वस्थ रहने के लिए ………… लेते थे।
(क) दूध
(ख) बादाम
(ग) मक्खन
(घ) सभी।
उत्तर :
(घ) सभी।

(ii) आजकल के बच्चे ………..पसंद करते हैं।
(क) कैंडी
(ख) चिप्स
(ग) आईसक्रीम
(घ) सभी।
उत्तर :
(घ) सभी।

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
दादा जी को कैसे पता चला गुरजीत ने आईसक्रीम खानी है ?
उत्तर :
क्योंकि गुरजीत ने दादा जी को आईसक्रीम खाने के लिए कहा।

प्रश्न 2.
खाना खाने के बाद गुड़ खाने की आदत किस को है ?
उत्तर :
गुरजीत के पिता जी को।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 11 भिन्न-भिन्न प्रकार के भोजन

प्रश्न 3.
कैंडी को खाना स्वास्थ्यकारक क्यों नहीं है ?
उत्तर :
इनमें अत्यधिक चीनी होती है। इसके कारण दाँतों का क्षय होता है।

3. रिक्त स्थान भरें

(i) गांव के किसानों के पास कृषि योग्य …………………………… भूमि बहुत …………………………… है।
(ii) हमारे देश में …………………………… राज्य हैं।
(iii) भोजन …………………………… करना ठीक नहीं।
(iv) …………………………… की तरफ लोग पत्तों पर भोजन करते हैं।
उत्तर :
(i) कम
(ii) 28
(iii) व्यर्थ
(iv) दक्षिण।

4. ठीक/गलत

(i) पत्ते पीले न हो इसलिए यूरिया खाद का प्रयोग किया जाता है।
(ii) हमें ताजे फल खाने चाहिए।
(iii) गोली/टॉफियों में चीनी की ज्यादा मात्रा दांतों के क्षय का कारण है।
उत्तर :
(i) ठीक
(ii) ठीक
(iii) ठीक।

5. मिलान करें

(i) स्वास्थ्यवर्द्धक भोजन नहीं – (क) स्वास्थ्य के लिए अच्छा
(ii) भोजन को – (ख) बुरी आदत चबाना
(iii) फास्ट फूड – (ग) दूध
(iv) प्लेट में भोजन छोड़ना – (घ) पाचन में सहायक।
उत्तर :
(i) (ग),
(ii) (घ),
(iii) (क),
(iv) (ख)।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 11 भिन्न-भिन्न प्रकार के भोजन

6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 11 भिन्न-भिन्न प्रकार के भोजन 1
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 11 भिन्न-भिन्न प्रकार के भोजन 2

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 11 भिन्न-भिन्न प्रकार के भोजन

7. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
दादा जी ने गुरजीत को कृषि की देश में स्थिति के बारे में क्या बताया ?
उत्तर :
दादा जी ने बताया पंजाब एक कृषि प्रधान प्रदेश है तथा पंजाब में आधुनिक औज़ार, सिंचाई के साधन तथा उपजाऊ मिट्टी उपलब्ध है। इसलिए पंजाब में कृषि करना सरल है। परंतु अन्य राज्यों जैसे महाराष्ट्र तथा आंध्र प्रदेश में कृषि करना मुश्किल है। यहां कई बार अधिक वर्षा तथा कई बार सूखे के कारण फसल नष्ट हो जाती है।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल

Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल

EVS Guide for Class 5 PSEB खाद्य पदार्थो की संभाल Textbook Questions and Answers

पृष्ठ – 61

क्रिया 1.
अलग-अलग प्रकार के भोजन पदार्थ जैसे-ब्रैड, रोटी, दालें, गेहूँ, सब्जियां आदि खुले में रखो। 5-6 दिनों के बाद इसकी जांच करने के बाद इसके बारे में चर्चा करें।
उत्तर :
स्वयं करें।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल

पृष्ठ – 62

प्रश्न 1.
किस प्रकार के भोजन पदार्थ जल्दी खराब हो जाते हैं ?
उत्तर :
ब्रैड, रोटी, सब्जियाँ।

प्रश्न 2.
किस प्रकार के भोजन पदार्थ जल्दी खराब नहीं होते हैं ?
उत्तर :
दालें, गेहूँ आदि।

पृष्ठ – 63

क्रिया 1.
अपने घर में भोजन को सुरक्षित रखने के लिए ढंगों के नाम लिखो।
उत्तर :
1. ठंडा रखना,
2. अचार बना कर,
3. मुरबा बना कर,
4. तेल डाल कर,
5. डिब्बा बंद करके,
6. सुखा कर।

पृष्ठ – 63

क्रिया 2.
आप अपने घर में भोजन को सुरक्षित रखने के लिए प्रयोग की जाने वाली युक्तियों के बारे में माता जी से पूछ कर नीचे लिखें :

भोजन संरक्षण के तरीके

उत्तर :

भोजन संरक्षण के तरीके
गेहूँ कीटनाशकों, दवाइयों का प्रयोग, नीम के सूखे पत्ते डालकर।
दालें धूप में सुखाकर
फल, फ्रिज में रखकर, जैम सब्जियाँ बनाकर, मुरब्बा बनाकर
अचार तेल में रख कर उबाल कर।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल

पृष्ठ – 63

प्रश्न 3.
दूध को उबालना क्यों ज़रूरी होता है ?
उत्तर :
दूध में कुछ बैकटीरिया होते हैं जो उबालने से मर जाते हैं तथा दूध कुछ समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

प्रश्न 4.
तुमने कौन-कौन सा मुरब्बा खाया
उत्तर :
आंवले का, सेब का, गाजर का।

प्रश्न 5.
भोजन के खराब होने का पता कैसे लगाया जा सकता है ?
उत्तर :
उस का रंग बदल जाता है, बदबू आने लगती है।

पृष्ठ-64

प्रश्न 6.
फ्रिज में कौन-कौन सा भोजन कुछ दिनों के लिए संभाल कर रखा जा सकता है ?
उत्तर :
दूध, हरी सब्जियां, फल, मांस, ब्रैड आदि।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल

क्रिया 3.
बाज़ार में मिलने वाले डिब्बा बंद – भोजन या दवाइयों के ऊपर बनने और प्रयोग की तिथि तथा समय के बारे में जानकारी इकट्ठी करके लिखें।
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल 1
उत्तर :
स्वयं करें।

पृष्ठ-66-67

प्रश्न 7.
घरों में अनाज को खराब होने से बचाने के लिए बताए गए ढंगों में से कौन-सा ढंग ठीक लगा ? उसके बारे में लिखें।
उत्तर :
मुझे, अनाज को धूप में सुखा कर ड्रम में रखने वाला ढंग अच्छा लगा।

प्रश्न 8.
दालों को सुरक्षित रखने के लिए विषैले पदार्थों का प्रयोग किस प्रकार अधिक हानिकारक है?
उत्तर :
दालों में प्रोटीन होता है तथा प्रोटीन विष को जल्दी सोख लेता है। इसलिए दालों को सुरक्षित रखने के लिए विषैले पदार्थों का प्रयोग अधिक हानिकारक है।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल

प्रश्न 9.
फल और सब्जियां कोल्ड स्टोर में क्यों रखी जाती हैं?
उत्तर :
कोल्ड स्टोर में फ्रिज से अधिक स्थान होता है तथा यह ठंडे भी अधिक होते हैं। यह बहुत बड़े घर जैसा फ्रिज होता है। कम तापमान पर फल तथा सब्जियों को लम्बे समय तक संभाल कर रख सकते हैं। इसलिए इनको कोल्ड स्टोर में रखा जाता है।

प्रश्न 10.
सही मिलान करें:
1. दूध – (क) सुखा कर
2. नींबू का आचार – (ख) अधिक चीनी डालकर
3. पुदीने के पत्ते (ग) ठंडा रख कर
4. जामुन तथा अंगूर (घ) उबाल कर
5. आंवले का मुरब्बा (ङ) तेल में रख कर
उत्तर :
1. (घ),
2. (ङ),
3. (क),
4. (ग),
5. (ख)

PSEB 5th Class EVS Guide खाद्य पदार्थो की संभाल Important Questions and Answers

1. ठीक पर (✓) लगाएं

(i) अनाज को ……………………………. में स्टोर करते हैं।
(क) सुखा कर ड्रम में
(ख) बोरियों में
(ग) दोनों ठीक
(घ) कोई नहीं।
उत्तर :
(ग) दोनों ठीक

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल

(ii) दूध को खराब होने से बचाने के लिए ……………………………. .
(क) धूप में रखते हैं
(ख) उबालते हैं
(ग) फ्रिज में रखते हैं
(घ) दोनों (ख) तथा (ग)
उत्तर :
(घ) दोनों (ख) तथा (ग)

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
हमें कैसे पता चलता है कि गेहूँ के दाने सूख गए हैं ?
उत्तर :
जब दाँतों से तोड़ते हैं तो कड़क की आवाज़ सुनाई देती है।

प्रश्न 2.
अचार के संरक्षण के लिए इसमें क्या डाला जाता है ?
उत्तर :
तेल तथा सिरका का प्रयोग होता है।

3. रिक्त स्थान भरें

(i) गोदामों में अनाज की बोरियों के बीच …………………………………… मारने की दवाइयाँ रखी जाती हैं।
(ii) दूध को संभालने के लिए इसे …………………………………… जाता है।
(iii) सब्जियों को खराब होने से बचाने के लिए …………………………………… तापमान पर रखा जाता है।
(iv) आचार को संभालने के लिए इसमें …………………………………… डाला जाता है।
उत्तर :
(i) चूहे,
(ii) उबाला,
(iii) कम,
(iv) तेल।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल

4. ठीक/गलत :

(i) ड्रमों में अनाज संभालने के लिए इसमें की मार दवाई मिलाई जाती है।
(ii) बोरियों में अनाज भर कर दीवारों के साथ रखा जाता है।
(iii) किसान उन्नत किस्म की अधिक उपज देने वाली फ़सलों को उगाकर खुशहाल हो सकते हैं।
उत्तर :
(i) ठीक,
(ii) गलत,
(iii) ठीक।

5. मिलान करें :

1. उबाल कर संभालना (क) अंजीर
2. तेल डाल कर संभालना (ख) मुरब्बा
3. सुखा कर संभालना (ग) दूध
4. चीनी डाल कर (घ) आम का आचार
उत्तर :
1. (ग),
2. (घ),
3. (क),
4. (ख)

6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल 2
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल 3

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल

7. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
पाश्चुराईजेशन से क्या भाव है ?
उत्तर :
यह एक विधि है जिसमें दूध को उच्च तापमान पर गर्म करके तुरंत ठण्डा करके पैकटों में भर कर सील बंद किया जाता है। इस दूध का प्रयोग कई दिनों तक किया जा सकता है तथा दूध को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाना ले जाना भी सरल हो जाता है। पंजाब में वेरका मिल्क प्लांट में बड़े स्तर पर दूध की मार्किटिंग इसी विधि द्वारा पैक करके की जाती है।

प्रश्न 2.
भोजन पदार्थों की अधिक समय के लिए संभाल के ढंग बताएं –
भोजन – संभाल का ढंग
दूध – ………………………….
आंवला – ………………………….
मेथी – ………………………….
गेहूँ – ………………………….
उत्तर :
भोजन – संभाल का ढंग
दूध – उबाल कर
आंवला – मुरब्बा बनाकर
मेथी – सुखा कर
गेहूँ – सुखाकर, ड्रम में नीम के पत्ते डालकर

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 9 जंगल और जीवन

Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 9 जंगल और जीवन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 9 जंगल और जीवन

EVS Guide for Class 5 PSEB जंगल और जीवन Textbook Questions and Answers

पृष्ठ – 56

क्रिया 1.
आपने बाँस का पौधा अवश्य देखा होगा। नीचे दिए गए खाली स्थान में बाँस का चित्र बनाएँ।

अपने अध्यापक और बुजुर्गों से पता करके लिखें कि बाँस से क्या – क्या बनता है ?
(क) ……………………….
(ख) ……………………….
(ग) ……………………….
अपने अध्यापक और बुजुर्गों के साथ बाँस के फूलों और जड़ों के बारे में बातचीत करें।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 9 जंगल और जीवन

बाँस की ही तरह अपने अध्यापक और बुजुर्गों के साथ खजूर के पौधों के बारे में चर्चा करें।
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 9 जंगल और जीवन 1
चित्र – बांस के पौधे
1. बांस घास परिवार का सदस्य है।
2. यह 10 फुट तक लम्बा हो सकता है, इसकी कुछ प्रजातियां एक दिन में 90 cm तक लम्बी हो सकती हैं।
3. बांस को घर, फ़र्नीचर, कागज आदि बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है।
4. बांस के कुछ भागों को खाया जाता है जैसे- बांस का आचार आदि।
जड़ें – बांस को काटने के बाद भी इसकी जड़ें भूमि क्षरण को रोकती हैं।
फूल – इसकी कुछ प्रजातियों में 65 से 120 वर्ष के बाद फूल उगते हैं।

पृष्ठ – 58 – 59

प्रश्न 1.
रिक्त स्थान भरें : (निवास स्थान, मिट्टी, 70, आदिवासी)
(क) ………………………. लोग जंगलों में रहते हैं।
(ख) पृथ्वी के लगभग ………………………. प्रतिशत जीव – जन्तु और पौधे जंगलों में रहते हैं।
(ग) पेड़ों की जड़ें ………………………. को बांध कर रखती हैं।
(घ) जंगलों की कटाई से जीवों के ………………………. नष्ट हो रहे हैं।
उत्तर :
(क) आदिवासी,
(ख) 70,
(ग) मिट्टी,
(घ) निवास स्थान।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 9 जंगल और जीवन

प्रश्न 2.
सही कथन के आगे (✓) और गलत कथन के आगे (✗) का चिह्न लगाएं :
(क) पंजाब में बहुत ज्यादा जंगल हैं।
(ख) हमें जंगलों को नहीं काटना चाहिए।
(ग) आदिवासी जड़ी – बूटियों से बीमारियों का इलाज करते हैं।
(घ) जंगलों की कटाई के कारण से जल चक्र भी प्रभावित हो रहा है।
(ङ) सफेदे के वृक्ष के फलने – फूलने के लिए बहुत कम पानी की ज़रूरत होती है।
उत्तर :
(क) ✗
(ख) ✓
(ग) ✓
(घ) ✓
(ङ) ✗

प्रश्न 3.
मिलान करें:
राज्य – आदिवासी
1. आसाम – (क) मुंडा
2. राजस्थान – (ख) भील
3. मध्य प्रदेश – (ग) बोडोज़
4. झारखण्ड – (घ) गोंड
उत्तर :
1. (ग),
2. (ख),
3. (घ),
4. (क)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 9 जंगल और जीवन

प्रश्न 4.
जंगलों से क्या अभिप्राय है?
उत्तर :
यह भूमि का एक बहुत बड़ा क्षेत्र होता है जिसमें बहुत से वृक्ष, हरियाली, झाड़ियाँ, जड़ीबूटियाँ तथा इन पर निर्भर करने वाले जानवर, जीवजन्तु होते हैं।

प्रश्न 5.
आदिवासी कौन हैं ?
उत्तर :
ऐसे लोग जो जंगलों में रहते हैं उन्हें आदिवासी कहते हैं।

प्रश्न 6.
पंजाब में जंगलों की कमी पूरी करने के लिए हम क्या उपाय कर सकते हैं ?
उत्तर :

  • व्यर्थ पड़ी भूमि पर पेड़ उगा सकते हैं तथा खेतों के किनारों पर भी पेड़ उगाए जा सकते हैं।
  • हमें कागज़ के प्रयोग को कम करना चाहिए तथा प्रयोग किए गए कागज़ का पुन: चक्रण करना चाहिए।
  • लकड़ी से बनी चीज़ों का प्रयोग कम या नहीं करना चाहिए।

पृष्ठ – 60

प्रश्न 7.
कोई पौधा लगाने से पहले कौन – सी बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
उत्तर :

  • हमें व्यर्थ पड़ी भूमि पर पेड़ लगाने चाहिए।
  • क्षेत्र के वातावरण के अनुकूल ही पेड़ लगाने चाहिए।
  • ऐसे पौधे लगाएं जिनका लोगों को लाभ हो।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 9 जंगल और जीवन

प्रश्न 8.
जंगलों को बचाने के लिए हम क्या कर सकते हैं ?
उत्तर :

  • हमें कागज़ का पुनः चक्रण करना चाहिए क्योंकि कागज़ पेड़ों के गुददे से बनता है।
  • हमें लकड़ी का प्रयोग सोच – समझ कर करना चाहिए।
  • रहने के लिए तथा फैक्ट्रियों के भूमि विस्तार के लिए जंगल नहीं काटने चाहिए।
  • हमें खाद्य पदार्थों को व्यर्थ नहीं फेंकना चाहिए।

क्रिया – चित्र में रंग भरें
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 9 जंगल और जीवन 2
उत्तर :
स्वयं करें।

PSEB 5th Class EVS Guide जंगल और जीवन Important Questions and Answers

1. ठीक पर (✓) लगाएं

(i) गोंडज़ …………………………………. में रहते हैं।
(क) मणिपुर
(ख) आसाम
(ग) मध्य प्रदेश
(घ) राजस्थान।
उत्तर :
(ग) मध्य प्रदेश

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 9 जंगल और जीवन

(ii) विशाल जंगल …………………………………. में है।
(क) मणिपुर
(ख) उड़ीसा
(ग) बिहार
(घ) सभी।
उत्तर :
(घ) सभी।

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
पौधे भू – क्षरण’ कैसे रोकते हैं ?
उत्तर :
जड़ें मिट्टी को बांध कर रखती हैं तथा इस प्रकार पौधे ‘भू – क्षरण’ को रोकते हैं।

प्रश्न 2.
सफेदा मूलतः कहाँ का है ?
उत्तर :
सफेदा मूलत: ऑस्ट्रेलिया देश में पाया जाता है।

3. रिक्त स्थान भरें

(i) बोडोज़ …………………………………. में एक आदिवासी जाति
(ii) हमें …………………………………. स्थान पर पेड़ उगाने चाहिए।
(iii) सफेदा के वृक्षों की …………………………………. किस्में हैं।
(iv) सफेदा के वृक्षों को …………………………………. वाले क्षेत्रों में उगाना चाहिए।
उत्तर :
(i) आसाम,
(ii) खाली,
(iii) 700,
(iv) सेम।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 9 जंगल और जीवन

4. ठीक/गलत

(i) आदिवासी जाति भील राजस्थान में होती है।
(ii) सफेदा पंजाब के लिए हानिकारक है।
(iii) मुंडा जाति झारखंड में होती है।
उत्तर :
(i) ठीक,
(ii) गलत,
(ii) ठीक।

5. मिलान करें

(क) (i) मणिपुर (क) भील
(ii) आसाम (ख) मुंडा
(iii) राजस्थान (ग) मर्म तथा चीरू
(iv) झारखण्ड (घ) बोडोज़।
उत्तर :
(i) (ग),
(ii) (घ),
(iii) (क),
(iv) (ख)

6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 9 जंगल और जीवन 3
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 9 जंगल और जीवन 4

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 9 जंगल और जीवन

7. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
आदिवासी लोगों के संबंध में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर :
इन लोगों का जीवन जंगलों के साथ जुड़ा होता है। ये लोग अपने रोगों का इलाज भी जंगली जड़ी – बूटियों से करते हैं। भोजन भी जंगलों से ही प्राप्त करते हैं। इन लोगों के शस्त्र भाले, तीर – कमान आदि हैं। अपनी आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति भी जंगलों से ही करते हैं।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 8 बीज का सफर

Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 8 बीज का सफर Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 8 बीज का सफर

EVS Guide for Class 5 PSEB बीज का सफर Textbook Questions and Answers

पृष्ठ-48

प्रश्न 1.
अपने परिवार के सदस्यों की सहायता से निम्नलिखित सूची पूरी करें :

(क) मसाले के तौर पर प्रयोग किए जाने वाले बीज
1. जीरा
2. …………………………….
3. …………………………….
4. …………………………….
उत्तर :
1. जीरा
2. धनिया
3. अजवायन
4. सौंफ।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 8 बीज का सफर

(ख) आटा तैयार करने के लिए प्रयोग किए जाने वाले बीज
1. गेहूँ
2. …………………………….
3. …………………………….
4. …………………………….
उत्तर :
1. गेहूँ
2. बाजरा
3. मक्की
4. जवी।

(ग) तेल निकालने के लिए प्रयोग किए जाने वाले बीज

1. सरसों
2. …………………………….
3. …………………………….
4. …………………………….
उत्तर :
1. सरसों
2. मूंगफली
3. सूर्यमुखी
4. तिल।

पृष्ठ-49-50

क्रिया 1.
आओ बीजों से पौधे उगाने की क्रिया की जानकारी लें:
1. गेहूँ या चने के कुछ बीज लें।
2. खेत में से थोड़ी सी उपजाऊ मिट्टी लें।
3. चार गमले 1, 2, 3, 4 लें।
4. गमले 1 में बीज डाल के धूप में रख दें।
5. गमल 2 में मिट्टी डालो और बीज बोयो और धूप में रख दें।
6. गमले 3 में मिट्टी, बीज रख कर अंधेरे में रख दें।
7. गमले 4 में मिट्टी डालकर, बीज दबा दो, पानी डालो और धूप में रख दें।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 8 बीज का सफर

कुछ दिनों के बाद देखो कौन-से गमले में बीज अंकुरित हो गया है। गमले 4 में बीज अच्छी तरह अंकुरित हो जाएंगे।

क्या आप शेष गमलों में बीजों को अंकुरित न होने और पौधे न उगने का कारण जानते हैं?
उत्तर :
बीजों को अच्छी प्रकार से उगाने के लिए पानी, हवा, मिट्टी तथा सूर्य की रोशनी सभी की आवश्यकता होती है। केवल 4 नम्बर गमले को ये तीनों प्राप्त हुई इसलिए इसमें बीज अंकुरित हुए।

क्रिया 2.
आप सब अपने-अपने घर में 4 नम्बर गमले वाले तरीके से ऋतु अनुसार मनपसन्द बीज बीजें तथा उससे संबंधित निम्नलिखित तालिका पूरी करें :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 8 बीज का सफर 1
उत्तर :
स्वयं करें।

क्रिया 3.
अपने अध्यापक की सहयता से अपने इर्द-गिर्द होने वाले ऐसे बीजों की सूची बनाने का प्रयास करें जो किसी-न-किसी ढंग से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँच जाते हैं।
उत्तर :
स्वयं करें।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 8 बीज का सफर

पृष्ठ-51-52

प्रश्न 2.
सही उत्तर के आगे (V) का निशान लगाएं:

(क) किस बीज से आटा तैयार किया जाता
सरसों
गेहूँ
धनिया
उत्तर :
गेहूँ

(ख) किस बीज का इस्तेमाल मसाले के तौर पर किया जाता है?
हल्दी
मक्की
बाजरा
उत्तर :
हल्दी

(ग) किस पौधे के पत्तों से नया पौधा तैयार किया जाता है?
मूली
गोभी
पत्थरचट्ट
उत्तर :
पत्थरचट्ट

(घ) कौन-सा पौधा कलम लगा कर उगाया जाता है?
गेंदा
गुलाब
पत्थरचट्ट
उत्तर :
गुलाब

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 8 बीज का सफर

प्रश्न 3.
दिमागी कसरत।
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 8 बीज का सफर 2
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 8 बीज का सफर 3

प्रश्न 4. रिक्त स्थान भरें : (आक, तेल, बीज)
(क) सरसों के बीजों से …………………………………… तैयार किया जाता है।
(ख) गेंदे का पौधा …………………………………… से तैयार किया जाता है।
(ग) …………………………………… के बीज हवा में उड़कर एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँच जाते हैं।
उत्तर :
(क) तेल,
(ख) बीज,
(ग) आक।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 8 बीज का सफर

प्रश्न 5.
सही कथन के आगे (✓) और गलत कथन के आगे (✗) का निशान लगाएं :

(क) सारे पौधे बीजों से उगते हैं।
(ख) गन्ने की बिजाई के लिए गन्ने के छोटेछोटे टुकड़े ज़मीन में दबाए जाते हैं।
(ग) गुलाब का पौधा कलम से उगाया जाता है।
(घ) जीरे का बीज़ मसाले की तरह में प्रयोग किया जाता है।
(ङ) जलकुंभी हवा द्वारा दूसरे स्थानों पर पहुंच जाती है।
उत्तर :
(क) ✗
(ख) ✓
(ग) ✓
(घ) ✓
(ङ) ✗

प्रश्न 6.
गन्ने की बिजाई कैसे की जाती है?
उत्तर :
गन्ने के छोटे-छोटे टुकड़े भूमि में दबा दिए जाते हैं।

पृष्ठ-53

प्रश्न 7.
कलम से पौधा कैसे तैयार किया जाता है?
उत्तर :
तैयार पौधे से दातुन जैसी मोटी शाखा काट ली जाती है तथा इसको भूमि में लगा दिया जाता है। कुछ दिनों में पत्ते निकल आते हैं।

प्रश्न 8.
छत के ऊपर पौधे कैसे उग आते हैं?
उत्तर :
जब पक्षी किसी फल को वृक्ष से तोड़ कर छत पर ले जा कर खाते हैं तो बीज छत पर ही रह जाता है तथा कई बार पक्षी की विष्ठा से बीज छत पर आ जाते हैं। कई बीज हवा से उड़ कर छत पर पहुंच जाते हैं।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 8 बीज का सफर

प्रश्न 9.
बीज को उगने के लिए क्या ज़रूरी
उत्तर :
हवा, पानी, सूर्य का प्रकाश, उपजाऊ मिट्टी।

प्रश्न 10.
पुठ कंडा और गुत-पटना के बीज एक स्थान से दूसरे स्थान पर कैसे जाते हैं?
उत्तर :
पुठ कंडा और गुत-पटना आम करके जानवरों के शरीर से चिपक कर अन्य स्थानों तक सफर करते हैं।

PSEB 5th Class EVS Guide बीज का सफर Important Questions and Answers

1. ठीक पर (✓) लगाएं :

(i) ………………………… को कलम द्वारा उगाया जाता है।
(क) गुलाब
(ख) गेंदा
(ग) शक्करकंद
(घ) कोई नहीं।
उत्तर :
(क) गुलाब

(ii) ………………………… के बीज जानवरों द्वारा दूसरे स्थान पर ले जाए जाते हैं।
(क) आक
(ख) पुठकण्डा
(ग) जल लिली
(घ) कोई नहीं।
उत्तर :
(ख) पुठकण्डा

(iii) कमल का पत्ता कैसा होता है?
(क) त्रिकोण
(ख) रोटी जैसा गोल
(ग) डिब्बे जैसा
(घ) धागे जैसा।
उत्तर :
(ख) रोटी जैसा गोल

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 8 बीज का सफर

(iv) पुठकण्डे का बीज एक स्थान से दूसरे स्थान पर कैसे पहुँचता है?
(क) पक्षियों द्वारा
(ख) जानवरों के शरीर से चिपक कर
(ग) वायु द्वारा उड़कर
(घ) पानी द्वारा।
उत्तर :
(ख) जानवरों के शरीर से चिपक कर

(v) जैसे शक्करकंद जड़ से उगाया जाता है उसी तरह-
(क) पत्थर चट्ट पत्ते से उगता है।
(ख) गेहूँ का पौधा कलम से उगता है
(ग) गुलाब का पौधा बीज से उगता है
(घ) सरसों का पौधा पत्ते से उगता है।
उत्तर :
(क) पत्थर चट्ट पत्ते से उगता है।

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
गन्ने को कैसे उगाया जाता है?
उत्तर :
गन्ने के छोटे टुकड़ों को जमीन में दबा दिया जाता है।

प्रश्न 2.
कलम लगाना क्या है?
उत्तर :
एक अच्छे विकसित पौधे से पेन्सिल के आकार की डण्डी लेकर भूमि में दबा दी जाती है। इसे कलम लगाना कहते हैं।

प्रश्न 3.
ऐसे बीज जो पानी द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं?
उत्तर :
जल लिली, जलकुम्भी।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 8 बीज का सफर

प्रश्न 4.
कौन-सा पौधा कलम लगा कर उगाया जाता है?
उत्तर :
गुलाब का पौधा कलम लगा कर उगाया जाता है।

3. रिक्त स्थान भरें

(i) सरसों के बीज से …………………………… तेल प्राप्त होता है।
(ii) गुलाब को …………………………… द्वारा उगाया जाता है।
(iii) …………………………… को जड़ों से उगाया जाता है।
(iv) …………………………… के बीजों पर बाल होते हैं तथा हवा से उड़ कर दूसरी जगह चले जाते हैं।
(v) …………………………… घास के बीज हवा से उड़ कर दूसरी जगह चले जाते हैं।
उत्तर :
(i) सरसों का,
(ii) कलमों,
(iii) शक्करकंद,
(iv) आक,
(v) कांग्रेस।

4. ठीक/गलत

(i) गन्ने के छोटे-छोटे टुकड़ों को खेत में बोआ जाता है।
(ii) पत्थरचट्ट को पत्तों से उगाया जाता है।
(iii) बीजों को अंकुरित होने के लिए सूर्य का प्रकाश आवश्यक नहीं है।
(iv) जल लिली पानी द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाता है।
उत्तर :
(i) ठीक,
(ii) ठीक,
(iii) गलत,
(iv) ठीक।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 8 बीज का सफर

5. मिलान करें

(i) गुलाब (क) बीज
(ii) शक्करकंद (ख) पत्ते
(iii) गेंदा (ग) कलम
(iv) पत्थरचट्ट (घ) जड़ें।
उत्तर :
(i) (ग),
(ii) (घ),
(iii) (क),
(iv)(ख)

6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 8 बीज का सफर 4
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 8 बीज का सफर 5

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 8 बीज का सफर

7. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
कौन-से फूलों वाले पौधे बीज द्वारा बोए जाते हैं तथा कौन-से कलम द्वारा।
उत्तर :
गेंदे के फूल का पौधा बीज से तैयार होता है जबकि गुलाब के पौधे कलम से तैयार किए जाते हैं।

गुलाब के तैयार पौधे से लगभग दातुन जैसी मोटी शाख काट कर भूमि में लगा दी जाती है कुछ दिनों बाद इस कलम के पत्ते निकल आते हैं।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु

Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु

EVS Guide for Class 5 PSEB मानव के मित्र-जंतु Textbook Questions and Answers

पृष्ठ – 42

प्रश्न 1.
किन – किन गुणों के कारण कुत्ता मनुष्य का सर्वाधिक प्यारा पालतू जानवर है?
उत्तर :
वफ़ादारी तथा रक्षा करने जैसे गुणों के कारण कुत्ता मनुष्य का सर्वाधिक प्यारा पालतू जानवर है।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु

प्रश्न 2.
रूसी अन्तरिक्ष – यान ‘स्पुत्निक’ द्वारा अन्तरिक्ष में भेजे गए पहले जीव का क्या नाम था?
उत्तर :
वर्ष 1957 में रूसी अन्तरिक्ष – यान । ‘स्पुत्निक’ द्वारा अन्तरिक्ष में भेजा गया पहला जीव लाइका नाम की कुत्तिया थी।

प्रश्न 2.
(क) क्या आप जानते हैं कि कौन से जन्तु हमें ऊन देते हैं?
उत्तर :
ऊन भेड़ों से, अंगोरा खरगोश, ऊँट तथा पश्मीना बकरी आदि से प्राप्त होती है।

प्रश्न 2.
(ख) मनुष्य ऊँट के मोटे व मुलायम बालों से न केवल ऊन प्राप्त करता है बल्कि और कई कारणों से भी वह उस पर निर्भर है। क्या आप बता सकते हैं कैसे?
उत्तर :
मरुस्थल में ऊँट को यातायात के साधन के रूप में प्रयोग किया जाता है। यह कई दिनों तक प्यासा रह सकता है तथा रेतीले इलाके में दौड सकता है।

पृष्ठ – 43

प्रश्न 2.
(ग) क्या आपने यह चिह्न देखा है?
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु 1
चित्र – वूलमार्क चिह्न
उत्तर :
इसका प्रयोग ऊन की शुद्धता को दर्शाने के लिए किया जाता है। इसे वूलमार्क कहते हैं।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु

प्रश्न 2.
(घ) पता लगाएं कि यह चिह्न किस प्रकार की वस्तुओं के लिए प्रयोग किया जाता है? यह क्या दर्शाता है?
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु 2
उत्तर :
यह चिह्न AGMARK अंग्रेज़ी के दो शब्दों Agricultural Marketing का लघु रूप है। इसे वनस्पती घी, मसालों, हिंग, दालों, घी, मक्खन, शहद आदि के पैकटों पर लगाया जाता है।

पृष्ठ – 44

प्रश्न 3.
निम्नलिखित चिह्नों का मिलान उस वस्तु से करें जिसकी शुद्धता दिखाने के लिए वे प्रयोग किये जाते हैं?

वस्तु – चिह्न
सोना – एगमार्क
ऊन – आई०एस०आई०
विद्युत यंत्र – बी०आई०एस०
मसाले – वूलमार्क
उत्तर :
वस्तु – चिह्न
सोना – बी०आई०एस०
ऊन – वूलमार्क
विद्युत् यंत्र – आई०एस०आई०
मसाले – एगमार्क

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु

पृष्ठ – 44 – 45

क्रिया 1.
आपने जाना कि बहुत से कारणों के कारण हम जन्तुओं पर निर्भर हैं। आओ एक सूची बनाएँ जिसमें जन्तुओं के नाम तथा उन पर निर्भरता के कारण को लिखें:

कारण – जन्तु
दूध – ………………………..
शहद – ………………………..
ऊन – ………………………..
रेशम – ………………………..
सवारी – ………………………..
सुरक्षा – ………………………..
माल ढोना – ………………………..
अंडे – ………………………..
मांस – ………………………..
उत्तर :
कारण – जन्तु
दूध – गाय, बकरी, भैंस
शहद – मधुमक्खी
ऊन – भेड़, खरगोश
रेशम – रेशम का कीड़ा
सवारी – घोड़ा, ऊंट
सुरक्षा – कुत्ता
माल ढोना – हाथी, गधा
अंडे – मुर्गी
मांस – बकरा, मुर्गी।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु

प्रश्न 4:
घरों में कौन – कौन से जानवर पाले जाते हैं? किसी एक के बारे में पाँच वाक्य लिखें।
उत्तर :
हम घरों में कुत्ता तथा बिल्ली को पाल सकते हैं।
1. कुत्ते कई प्रकार; नस्ल, रंग तथा ऊंचाई वाले होते हैं।
2. कुत्ते वफ़ादार तथा रक्षा करने वाले होते हैं।
3. वे दूध, ब्रैड तथा मीट खाते हैं।
4. कुत्तों में सूंघने तथा सुनने की शक्ति मनुष्य से अधिक होती है।
5. पुलिस तथा फौज़ वाले कुत्तों की सहायता से नशीली दवाई, विस्फोटक आदि ढूंढ़ते हैं।

प्रश्न 5.
भेड़ों के अतिरिक्त और किन जानवरों से हमें ऊन मिलती है?
उत्तर :
अंगोरा खरगोश, ऊँट तथा पश्मीना बकरी।

पृष्ठ – 47

प्रश्न 6.
रिक्त स्थान भरो : (अंगोरा, ऊन, शिकारी, जन्तुओं, चालीस)
(क) सपेरे और तथा मदारी रोजी रोटी के लिए ……………………………….. पर निर्भर करते हैं।
(ख) जानवरों को मारने वालों को ……………………………….. कहते है।
(ग) कुत्ता पृथ्वी के लगभग ……………………………….. फुट नीचे की गंध पहचान सकता है।
(घ) ……………………………….. नसल के खरगोश से प्राप्त ऊन के रेशे बहुत कोमल होते हैं।
(ङ) वूलमार्क ……………………………….. की शुद्धता दर्शाता है।
उत्तर :
(क) जन्तुओं,
(ख) शिकारी,
(ग) चालीस,
(घ) अंगोरा,
(ङ) ऊन।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु

प्रश्न 7.
यातायात और सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में जानवरों की क्या भूमिका है?
उत्तर :
यातायात तथा भार ढोने में जानवरों का विशेष योगदान है.। घोड़ा, बैल, ऊँट, हाथी आदि माल को ढोने के लिए प्रयोग किए जाते हैं तथा टांगों, गाड़ियों में जानवरों की सहायता से लोग यातायात करते हैं।

प्रश्न 8.
हमें जानवरों की कौन – सी ज़रूरतों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर :
हमें जानवरों की प्रत्येक तरह की ज़रूरतों का ध्यान रखना चाहिए; जैसे – रिहाइश, खाना – पीना, दवाइयां, टीके आदि। इन्हें गर्मी, सर्दी, वर्षा आदि से बचाना चाहिए।

प्रश्न 9.
जानवरों की रक्षा के लिए कानून क्यों बनाए जाते हैं।
उत्तर :
यदि जानवरों की रक्षा के लिए कानून नहीं बनाए जाएंगे तो लोग इनको अपने लाभ के लिए मार देंगे तथा धरती पर वातावरण में असंतुलन पैदा हो जाएगा। भोजन श्रृंखला टूट जाएगी तथा दुनिया का नाश हो जाएगा।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु

PSEB 5th Class EVS Guide मानव के मित्र-जंतु Important Questions and Answers

1. ठीक पर (✓) लगाएं

(i) …………………………….. नाम की कुतिया को अन्तरिक्ष में भेजा गया।
(क) बेसेनजी
(ख) डालमीशियन
(ग) लाईका
(घ) कोई नहीं।
उत्तर :
(ग) लाईका

(ii) …………………………….. चिह्न का प्रयोग ऊन के वस्त्रों पर होता है।
(क) वी०आई०एस०
(ख) वूलमार्क
(ग) एगमार्क
(घ) आई०एस०आई०
उत्तर :
(ख) वूलमार्क

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
कुत्ते, झुंड से बिछुड़ी भेड़ – बकरियों को वापिस कैसे लाते हैं?
उत्तर :
कुत्ते, झुंड से बिछुड़ी भेड़ – बकरियों को घेर कर वापिस लाते हैं।

प्रश्न 2.
कौन – से लोग अपनी आजीविका के लिए जानवरों पर निर्भर हैं?
उत्तर :
‘मदारी’ तथा ‘सपेरे’ अपनी आजीविका के लिए जानवरों पर निर्भर करते हैं।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु

3. रिक्त स्थान भरें

(i) सन् 1957 में रूसी पुलाड़ यान सपूतनिक द्वारा पुलाड़ में भेजे जाने वाली कुतिया का नाम …………………………….. था।
(ii) सिकंदर के कुत्ते का नाम ……………………………. .
(iii) कुत्ते …………………………….. तथा …………………………….. होते हैं।
(iv) …………………………….. नसल के कुत्ते भौंकते नहीं हैं।
(v) कुत्ते भूमि के अन्दर …………………………….. तक सूंघ सकते
उत्तर :
(i) लाईका,
(ii) पैरीटॉस,
(iii) वफादार, रक्षक,
(iv) बेसेनजी
(v) 40 फुट

4. ठीक/गलत

(i) कुत्तों की सूंघने की शक्ति कम होती है।
(ii) बेसेनजी लम्बी तान जैसी आवाज़ निकालते
(iii) पश्मीना बकरी पंजाब में मिलती है।
(iv) एगमार्क का चिह्न कपड़ों पर लगता है।
(v) BIS का प्रयोग घी पर होता है।
उत्तर :
(i) गलत,
(ii) ठीक,
(iii) गलत,
(iv) गलत,
(v) गलत।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु

5. मिलान करें

(i) शुद्ध ऊन (क) स्पुत्निक
(ii) बेसेन जी (ख) एगमार्क
(iii) पैक घी (ग) वूलमार्क
(iv) लाईका (घ) तान
उत्तर :
(i) (ग),
(ii) (घ),
(iii) (ख),
(iv) (क)

6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु 3
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु 4

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु

7. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
कुत्ते के गुण/विशेषताएं बताएं।
उत्तर :
1. कुत्ता एक वफादार जानवर है।
2. कुत्ता भेड़ – बकरियों के झुण्ड की रक्षा करता है।
3. कुत्ते की सूंघने की शक्ति बहुत अधिक होती हैं। यह भूमि के अंदर लगभग 40 फुट नीचे की गंध को पहचान लेता है।
4. कुत्ता मनुष्य की तुलना में चार गुणा अधिक दूरी से आवाज़ के स्रोत को पहचान सकता है।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर

Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 6 धरती-हमारा भी घर

EVS Guide for Class 5 PSEB धरती-हमारा भी घर Textbook Questions and Answers

पृष्ठ-35

प्रश्न 1.
हमारे राष्ट्रीय जानवर और राष्ट्रीय पक्षी का नाम लिखो।
उत्तर
राष्ट्रीय जानवर – बाघ
राष्ट्रीय पक्षी – मोर

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर

प्रश्न 2.
खाली स्थान भरें :
(क) बाघ …………………………………. परिवार से संबंधित जीव है।
(ख) बाघ के शरीर पर …………………………………. और चीते के शरीर पर …………………………………. होती हैं।
(ग) सन् 2008 तक भारत में लगभग …………………………………. बाघ थे।
उत्तर :
(क) बिल्ली,
(ख) काली धारियां, काली चित्तियां,
(ग) 1411

क्रिया 1.
आप भी अपने राष्ट्रीय जानवर को बचाने के लिए अपना योगदान दे सकते हैं। कैसे ?
आप अपने विद्यालय में ‘टाइगर-क्लब’ बना कर बहुत से काम कर सकते हैं।
आप अपने माता-पिता, साथियों या अन्य लोगों से बातचीत करके उन्हें इस बात से सजग कर सकते हैं कि बाघ का अस्तित्व ख़तरे में है।
आप इस से संबंधित पत्र अभियान भी आरम्भ कर सकते हैं। लोगों को पत्र लिख कर बाघों की सुरक्षा के लिए और उनकी खाल से बनी वस्तुओं को न खरीदने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
आप सहायता फंड इकट्ठा करके भी ‘टाइगर परियोजना’ में अपना योगदान दे सकते हैं। टाइगर की तरह किसी और जन्तु के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए उसके नाम पर क्लब का गठन किया जा सकता है।
आप किस जानवर के बचाव के लिए एक क्लब का गठन करना चाहेंगे ?
उत्तर :
स्वयं उत्तर दें।

पृष्ठ-37

क्रियाकलाप-चित्र खंड पहेली में किसी तस्वीर को कई टुकड़ों में इस ढंग से काटा जाता है कि यदि उसके टुकड़ों को जोड़ कर दुबारा तस्वीर बनानी पड़े तो काफ़ी सोचना पड़ता है। किसी जन्तु की चित्र खंड पहेली बनाने के लिए उसकी तस्वीर को एक गत्ते पर चिपकाएं। फिर उसे बेतरतीब टुकड़ों में काट लें। इन टुकड़ों को सही क्रम से जोड़ना ही इस पहेली का हल है।
उत्तर :
स्वयं उत्तर दें।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर

क्रिया 3.
डाक-विभाग समय-समय पर कई जन्तुओं के चित्रों वाले डाक-टिकट जारी करता हैं। आप भी ऐसे कुछ डाक-टिकट इकट्ठे कर सकते हैं।
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर 1
चित्र-जन्तुओं के चित्र वाले डाक-टिकट

पृष्ठ-38

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें :
(क) बाघ …………………………………. परिवार से संबंधित जीव है।
(ख) बाघ के शरीर पर …………………………………. और चीते के शरीर पर …………………………………. होती है।
(ग) भारत में सन् 2008 में लगभग …………………………………. बाघ थे।
(घ) बाघ का भार …………………………………. किलोग्राम तक हो सकता है।
(ङ) बिल्लियों को …………………………………. स्वाद महसूस नहीं होता।
उत्तर :
(क) बिल्ली,
(ख) काली धारियां, काली चित्तियां,
(ग) 1411,
(घ) 300,
(ङ) मीठा।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर

प्रश्न 4.
नीचे दिए बाघ रिज़र्व का संबंधित राज्य से मिलान करें:
1. जिम कार्बेट (क) पश्चिमी बंगाल
2. सुंदरवन (ख) उत्तराखंड
3. बांदीपुर (ग) मध्य प्रदेश
4. कान्हा (घ) कर्नाटक
उत्तर :
1. (ख),
2. (क),
3. (घ),
4. (ग)

प्रश्न 5.
सही कथन के आगे (✓) के चिह्न लगाएं तथा गलत के आगे (✗) का चिह्न लगाएं :
(क) बाघ मनुष्य से छ: गुणा अधिक देख सकते
(ख) बिल्लियां सोते समय आस-पास के खतरे को महसूस नहीं कर सकतीं।
(ग) भूकम्प के खतरे को मनुष्य पक्षियों से पहले महसूस कर सकते हैं।
(घ) हमें बाघ की चमड़ी से बनी वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
(ङ) बाघ अपनी आवाज़ को मौके के अनुसार नहीं बदल सकता।
उत्तर :
(क) ✓
(ख) ✗
(ग) ✗
(घ) ✓
(ङ) ✗

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर

पृष्ठ-39

प्रश्न 6.
जंगली जीवन सुरक्षा सप्ताह मनाने का क्या महत्व है ?
उत्तर :
इसका उद्देश्य लोगों को जंगली जीवन सुरक्षा के बारे में जागरूक करना है। उन्हें जंगली जीव जन्तुओं के आलोप होने के बारे में बताना है। उनको समझाना है कि हमें कौन-कौन से ऐसे कार्य नहीं करने चाहिए जो कि जंगली जीवन को हानि पहुंचाएँ।

प्रश्न 7.
घरेलू चिड़िया की संख्या कम होने का मुख्य कारण क्या है ?
उत्तर :
घरेलू चिड़िया की संख्या कम होने का मुख्य कारण इनके निवास स्थान का नष्ट होना है। पहले कच्चे घरों में चिड़िया अपने घोंसलें बना लेती थी। अब तो अधिकतर घर पक्के हैं । वृक्षों की कमी भी होती जा रही है।

प्रश्न 8.
बाघ परियोजना क्या है ?
उत्तर :
बाघ परियोजना 1 अप्रैल, 1973 को शुरू की गई। इसका उद्देश्य बाघ के शिकार करने पर रोक लगाना है तथा उनके रहने के लिए उचित व सुरक्षित स्थान का प्रबन्ध करना शामिल है।

प्रश्न 9.
बाघ तथा चीते में क्या अन्तर है ?
उत्तर :
बाघ के शरीर पर काली धारियां तथा चीते के शरीर पर काली चित्तियां होती हैं।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर

पृष्ठ-40

क्रिया 4.
आप अपने मनपसंद जन्तु से सम्बन्धित अलबम भी तैयार कर सकते हैं जिसमें उससे सम्बन्धित चित्र और डाक-टिकटें चिपकाने के साथ-साथ अन्य जानकारी भी हो जैसे उसका निवास-स्थान, भोजन, आदतें, लम्बाई तथा अन्य रोचक बातें। चाहें तो स्वयं भी तस्वीरें बनाकर रंग भर सकते हैं।
उत्तर :
डाक-टिकटें इकट्ठी करके चिपकाएँ।

नोट-डाक-टिकट इकट्ठा करने के शौक को फिलैटली (Philately) कहते हैं।

PSEB 5th Class EVS Guide धरती-हमारा भी घर Important Questions and Answers

1. ठीक पर (✓) लगाएं

(i) ……………………………. भारत का राष्ट्रीय जानवर है।
(क) कुत्ता
(ख) बिल्ली
(ग) बाघ
(घ) घोड़ा।
उत्तर :
(ग) बाघ

(ii) 1900 में दुनिया में ……………………………. बाघ थे।
(क) 550
(ख) 100000
(ग) 3200
(घ) 1411
उत्तर :
(ख) 100000

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
बाघ की सुनने की शक्ति के बारे में बताएं।
उत्तर :
बाघ की सुनने की शक्ति बहुत अधिक होती है। वह अपने दोनों कानों को भिन्न-भिन्न दिशाओं में घुमा सकता है।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर

प्रश्न 2.
बाघ परियोजना का उद्देश्य क्या है ?
उत्तर :
इसका उद्देश्य बाघ के शिकार करने पर रोक लगाना है तथा उनके रहने के लिए उचित व सुरक्षित स्थान का प्रबन्ध करना शामिल है।

प्रश्न 3.
बाघ परियोजना के अन्तर्गत कितने क्षेत्र आते हैं ?
उत्तर :
इसके अधीन 9 क्षेत्र थे परन्तु अब 39 हैं।

प्रश्न 4.
बाघ का भार कितने किलोग्राम तक हो सकता है ?
उत्तर :
300 किलोग्राम तक हो सकता है।

3. रिक्त स्थान भरें

(i) बाघ एक ……………………… शिकारी है।
(ii) बाघ देख सकने की शक्ति, मनुष्य से ……………………… गुणा अधिक है।
(iii) जिम कार्बेट ……………………… में है।
(iv) दुनिया में ……………………… टाईगर, सफेद टाईगर ……………………… के वंशज हैं।
(v) बिल्लियाँ ……………………… घंटे सोती हैं।
उत्तर :
(i) कुशल
(ii) छः
(iii) उत्तराखण्ड
(iv) सफेद, मोहन
(v) 16 से 18

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर

4. ठीक/गलत

(i) बाघ का भार 1000 किलोग्राम होता है।
(ii) बाघ के शरीर पर काली धारियाँ होती हैं।
(iii) दुनिया में बाघों की संख्या घट कर 3200 रह गई है।
(iv) सफेद बाघ का नाम मोहन है।
उत्तर :
(i) गलत,
(ii) ठीक,
(iii) गलत
(iv) ठीक।

5. मिलान करें

(i) कान्हा (क) आसाम
(ii) मानस (ख) उड़ीसा
(iii) सिमलीपाल (ग) कर्नाटक
(iv) बांदीपुर (घ) मध्य प्रदेश।
उत्तर :
(i) (घ),
(ii) (क),
(iii) (ख),
(iv) (ग)

6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर 2
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर 3

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर

7. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
बिल्लियों के बारे में कुछ वाक्य लिखें।
उत्तर :
बिल्लियाँ एक दिन में 16 से 18 घण्टे तक सोती हैं। उनको मीठे स्वाद का पता नहीं चलता है। उनकी देखने की शक्ति मनुष्यों के जैसे है परन्तु कम रोशनी में उनकी देखने की समर्था छः गुणा बढ़ जाती है। उनकी सूंघने की शक्ति बहुत अधिक होती है।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 5 खेल-खेल में

Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 5 खेल-खेल में Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 5 खेल-खेल में

EVS Guide for Class 5 PSEB खेल-खेल में Textbook Questions and Answers

पृष्ठ-28

क्रिया-क्या आपके गाँव या शहर में भी इस तरह के किसी खेल मेले या टूर्नामैंट का आयोजन किया जाता है? यदि हाँ, तो पता लगाओ कि उनमें किन खेलों की प्रतियोगिताएं होती हैं?
उत्तर :
हमारे गाँव में ऐसे टूर्नामैंट होते हैं। इनमें वालीबाल, खो-खो, फुटबाल, कबड्डी आदि के खेल करवाए जाते हैं जिनमें आस-पास के गाँव के खिलाड़ी भाग लेते हैं।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 5 खेल-खेल में

प्रश्न 1.
ठीक उत्तर के आगे सही (✓) का चिह्न लगाएं :

(क) योग की श्वास क्रिया है
शीर्ष आसन
प्राणायाम
फुटबॉल
उत्तर :
प्राणायाम

(ख) पंजाब के कौन-से गाँव का खेल मेला प्रसिद्ध है?
शाहकोट
संसारपुर
किला रायपुर
उत्तर :
किला रायपुर

(ग) बाजीगर के करतब किस खेल से मिलते
जिम्नास्टिक
फुटबॉल
हॉकी
उत्तर :
जिम्नास्टिक

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 5 खेल-खेल में

प्रश्न 2.
पुराने समय में लोग अपना खाली समय कैसे व्यतीत करते थे?
उत्तर :
पुराने समय में लोग व्यायाम करते थे, कुश्ती करते थे तथा बाजीगरों के कर्त्तव्य देखकर मनोरंजन करते थे।

प्रश्न 3.
खाली समय में क्या कुछ किया जा सकता है?
उत्तर :
खाली समय में कई कुछ किया जा सकता है, जैसे-खेलना, पेंटिग करना, कुकिंग करना, सिलाई-कढ़ाई, पढ़ाई, कहानी पढ़ना, नावल, कविता, कहानी लिखना, गाने सुनना आदि।

प्रश्न 4.
कौन-कौन से शौक आगे जा कर काम चुनने में हमारी सहायता कर सकते हैं?
उत्तर :
खेल, पेंटिग, कुकिंग, सिलाई-कढाई, लिखने का शौक, गाने लिखना आदि को व्यवसाय बनाया जा सकता है।

पृष्ठ-30-31

प्रश्न 5.
खाली स्थान भरें:
(क) ज़्यादा देर तक विडियो गेम खेलने से …………………………………….. कमज़ोर हो जाती है।
(ख) …………………………………….. मैदानों में प्लास्टिक के घास की परत बिछी होती है।
(ग) …………………………………….. अपनी रक्षा करने के लिए सीखा जाता है।
(घ) खेलने से हमारा …………………………………….. विकास होता है।
(ङ) पुलिस या फौज़ में भर्ती के समय …………………………………….. तथा छाती अवश्य मापी जाती है।
उत्तर :
(क) नज़र,
(ख) हॉकी,
(ग) गतका,
(घ) शारीरिक तथा मानसिक
(ङ) कद।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 5 खेल-खेल में

प्रश्न 6.
सुनील के विद्यालय में ऊँची और लम्बी छाल के मुकाबले होते हैं। आपके विद्यालय में कौन-कौन सी खेलों के मुकाबले होते हैं?
उत्तर :
हमारे स्कूल में ; दौड़ लगाना, खो-खो, वालीबाल, लम्बी छलांग आदि मुकाबले होते हैं।

प्रश्न 7.
आप कौन सी खेल में हिस्सा लेते हो?
उत्तर :
खो-खो खेल में।

प्रश्न 8.
‘ऐस्ट्रोटर्फ क्या है?
उत्तर :
यह एक बनावटी प्लास्टिक की घास होती है जिसे प्रायः हॉकी के मैदान में बिछाया जाता

प्रश्न 9.
मिलान करें: राज्य या देश प्रसिद्ध खेल
1. कोरिया (क) गतका
2. पंजाब (ख) ताइक्वांडो
3. मणिपुर (ग) कल्लरीपयट्टू
4. केरल (घ) कराटे
5. जापान (ङ) थाँग-ता
उत्तर :
1. (ख),
2. (क),
3. (ङ),
4. (ग),
5. (घ)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 5 खेल-खेल में

प्रश्न 10.
दिमागी कसरत।
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 5 खेल-खेल में 1
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 5 खेल-खेल में 2

PSEB 5th Class EVS Guide खेल-खेल में Important Questions and Answers

1. ठीक पर (✓) लगाएं

(i) अशरफ क्या ले के आया?
(क) सुन्दर पैन
(ख) सुन्दर कापी
(ग) सुन्दर चित्र
(घ) खिलौना।
उत्तर :
(ग) सुन्दर चित्र

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 5 खेल-खेल में

(ii) सुनीता को किससे प्यार है?
(क) कारों से
(ख) खेलों से
(ग) फूलों से
(घ) कोई नहीं।
उत्तर :
(ग) फूलों से

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
संदीप स्टेडियम में क्या करता है?
उत्तर :
वह वहाँ कबड्डी का अभ्यास करता है।

प्रश्न 2.
कुश्ती अखाड़ा क्या है?
उत्तर :
यह एक जगह होती है जहां पर पहलवान बनने के लिए कसरत करते हैं।

प्रश्न 3.
भारतीय युद्ध कला की शैलियाँ बताएं जैसे कि पंजाब में गतका।
उत्तर :
मणिपुर में थाँग-ता, केरला में कल्लरीपयटू।

3. रिक्त स्थान भरें

(i) योग में सांस के अभ्यास को …………………………… कहते
(ii) किला रायपुर, लुधियाना से …………………………… दूर है।
(iii) …………………………… एक युद्ध कला है।
उत्तर :
(i) प्राणायाम,
(ii) 15 km,
(iii) गतका।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 5 खेल-खेल में

4. ठीक/गलत

(i) ताइक्वांडो का संबंध भारत से है।
(ii) कल्लरीपयट्टू का संबंध केरला से है।
(iii) प्लास्टिक की घास को एस्ट्रोटर्फ कहते हैं।
उत्तर :
(i) गलत
(ii) ठीक
(iii) ठीक।

5. मिलान करें
1. वीडियो गेम (क) अच्छा स्वास्थ्य
2. फुटबाल (ख) गत्तका
3. एस्ट्रोट्रफ (ग) आंखें खराब
4. पंजाब (घ) बनावटी घास।
उत्तर :
1. (ग),
2. (क),
3. (घ),
4. (ख)

6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 5 खेल-खेल में 3
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 5 खेल-खेल में 4

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 5 खेल-खेल में

7. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
किला रायपुर की खेलों के बारे में बताओ।
उत्तर :
यह खेलें वर्ष 1933 में शुरू हुईं तथा इनको फरवरी के माह में करवाया जाता है। इनको ग्रामीण-ओलम्पिक-खेल कहा जाता है। कुश्ती, कबड्डी, रस्सा-कश्शी (खींचना) आदि खेलें करवाई जाती हैं। लोग अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हैं। वे अपने दाँतों से ट्रैक्टर तथा ट्रक खींचते हैं। कुछ अन्य खेलें ; जैसे-ऊँट दौड़, बैल-गाड़ियों की दौड़ आदि भी करवाई जाती हैं।