PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 सहयोग

Punjab State Board PSEB 5th Class Welcome LifeBook Solutions Chapter 7 सहयोग Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Welcome Life Chapter 7 सहयोग

Welcome Life Guide for Class 5 PSEB सहयोग Textbook Questions and Answers

(क) सहायता करो, अच्छे बनो

प्रश्नोत्तरी 1.

प्रश्न 1.
पिता जी ने अपने बच्चों का किस बात का इम्तिहान लेना चाहा?
ਉੱਤਰ :
अच्छाई का।

प्रश्न 2.
बड़े बेटे ने क्या काम किया?
ਉੱਤਰ :
उसने दुकान खोल ली और बहुत पैसा कमाया।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 सहयोग

प्रश्न 3.
छोटे बेटे ने क्या काम किया?
ਉੱਤਰ :
उसने एक वृद्ध-वृद्धा की सेवा की और उनकी कृषि की संभाल की।

प्रश्न 4.
पिता जी को किस बेटे का काम पसन्द आया और क्यों?
ਉੱਤਰ :
छोटे बेटे का काम पसन्द आया क्योंकि उसने एक वृद्ध-वृद्धा की सेवा करके दुआएं एवं आशीर्वाद कमाया था।

(ख) मैं कैसे सहायता करता हूँ।

प्रश्नोत्तरी 2.

प्रश्न 1.
क्या आपने कभी किसी की सहायता की है?
ਉੱਤਰ :
हाँ जी की है।

प्रश्न 2.
बच्चो आपके द्वारा किसी की भी की गई कोई एक सहायता बताओ।
ਉੱਤਰ :
मैंने एक वृद्ध माता जी को सड़क पार करवाई थी और उनके फोन से उनके घर सन्देश दिया था कि माता जी ठीक-ठाक हैं और उनको उनके नज़दीक की गली में उनके घर छोड़ दिया था।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 सहयोग

प्रश्न 3.
आप सहयोग कैसे करते हो?
ਉੱਤਰ :
अपने मित्रों के साथ खेल में, यदि कोई गिर जाए तो उसको उठा कर, किसी छोटे बच्चे को सड़क पार करवा कर और बुजुर्गों को जो चाहिए वह ला देता हूँ और उनका कहना मानता हूँ। घर में जो भी काम माता-पिता करने को कहते हैं वह कर देता हूँ।

प्रश्नोत्तरी 3.

प्रश्न 1.
बच्चा घर में कैसे सहयोग करता
ਉੱਤਰ :
मम्मी को बर्तन पकड़ा कर, पिता जी को पानी पिला कर।

प्रश्न 2.
बच्चा स्कूल में किस प्रकार सहयोग करता है?
ਉੱਤਰ :
ऊँचे स्वर में पढ़ कर कक्षा को पाठ सुनाता है।

प्रश्न 3.
वह दादा जी की किस प्रकार सेवा करता है?
ਉੱਤਰ :
दादा जी के सिर में तेल मालिश करता है, उनको कपड़े पकड़ाता है।

प्रश्न 4.
वह केवल घरवालों का ही सहयोग करता है या सबका सहयोग करता है?
ਉੱਤਰ :
वह सबका सहयोग करता है बेशक वह पराए हों या रिश्तेदार।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 सहयोग

(ग) आप कैसे सहायता करते हो

प्रश्न 1.
आप अपनी मम्मी की सहायता कैसे करते हो?
ਉੱਤਰ :
जब मम्मी खाना बनाती है तो मैं बर्तन पकड़ाता हूं।

प्रश्न 2.
आप कक्षा में किस तरह सहायता करते हो?
ਉੱਤਰ :
मैं कक्षा में पाठ पढ़कर सुना देता हूं।

प्रश्न 3.
आप दादा जी की सहायता कैसे करते हो?
ਉੱਤਰ :
मैं उनके सिर पर तेल लगा देता हूं, उनको कपड़े पकड़ा देता हूं।

PSEB 5th Class Welcome Life Guide सहयोग Important Questions and Answers

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

बहुविकल्पीय प्रश्न :

1. सहयोग पाठ में बड़े पुत्र ने क्या सोचा?
(क) पैसे कमाने के बारे में
(ख) विदेश जाने के बारे में
(ग) खाली रहने के बारे में
(घ) कोई नहीं।
ਉੱਤਰ :
(क) पैसे कमाने के बारे में।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 सहयोग

2. वृद्ध और वृद्धा का पुत्र किस तरह मर गया था?
(क) बीमार होकर
(ख) सांप के डसने से
(ग) दुर्घटना में
(घ) सभी गलत।
ਉੱਤਰ :
(ख) सांप के डसने से।

3. दो लड़कियां क्यों खड़ी रह गईं?
(क) उनके पास स्वेटर नहीं थे
(ख) उनका घर दूर थे
(ग) वह घर जाने से डरती थीं
(घ) सभी गलत।
ਉੱਤਰ :
(क) उनके पास स्वेटर नहीं थे।

4. जो बच्चे स्वेटर नहीं डालकर आए थे उनको
(क) घर भेजा गया
(ख) सज़ा दी गई
(ग) कक्षा में से बाहर निकाल दिया गया
(घ) सभी ठीक।
ਉੱਤਰ :
(क) घर भेजा गया।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 सहयोग

रिक्त स्थान भरें :

1. पहले पुत्र ने बहुत …………………………. के बारे में सोचा।
2. वह लड़का वृद्ध-वृद्धा को …………………………. ले गया।
3. अगले दिन मैंने उन लड़कियों को सबसे सुन्दर दो …………………………. लाकर दिए।
ਉੱਤਰ :
1. पैसे कमाने
2. उनके घर
3. स्वेटर।

सही/ग़लत का चिन्ह लगाएं :

1. बड़े पुत्र ने कोई काम नहीं किया।
2. छोटे पुत्र ने वृद्ध-वृद्धा की फसल-बाड़ी की।
3. पिता जी दूसरे पुत्र के कार्य से अधिक प्रसन्न
4. बड़े बच्चों को छोटे बच्चों की पढ़ाई में सहायता करनी चाहिए।
ਉੱਤਰ :
1. ग़लत
2. सही
3. सही
4. सही।

माईंड मैपिंग :

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 सहयोग 1
ਉੱਤਰ :
PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 सहयोग 2

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 सहयोग

मिलान करें:

1. बड़ा पुत्र (क) वृद्ध-वृद्धा की सेवा
2. छोटा पुत्र (ख) बच्चों का घर जाना
3. वर्षा होना (ग) स्वेटर न होना
4. दो लड़कियां (घ) पैसा कमाना।
ਉੱਤਰ :
1. (घ)
2. (क)
3. (ख)
4. (ग)

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
पिता जी ने अपने दोनों पुत्रों को कितना समय दिया?
ਉੱਤਰ :
उनको एक वर्ष का समय दिया।

प्रश्न 2.
बड़े पुत्र ने क्या करने के बारे में सोचा?
ਉੱਤਰ :
उसने बहुत पैसे कमाने के बारे में सोचा।

प्रश्न 3.
बड़े पुत्र ने पैसे कमाने के लिए क्या काम किया?
उत्तर :
उसने दुकान खोल ली।

प्रश्न 4.
रास्ते में वृद्ध-वृद्धा क्यों रो रहे थे?
ਉੱਤਰ :
उनके युवक पुत्र की सांप के डसने से मृत्यु हो गई थी।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 सहयोग

प्रश्न 5.
पिता जी ने अच्छाई के बारे में क्या कहा?
ਉੱਤਰ :
उन्होंने कहा कि पैसा तो सारा संसार कमा लेता है पर वास्तविक कमाई तो आपकी अच्छाई है।

प्रश्न 6.
निम्न तस्वीरों में की जाने वाली सहायता के बारे में कुछ वाक्य लिखो।
ਉੱਤਰ :

  • पहली तस्वीर में एक बच्चा एक वृद्ध व्यक्ति को सड़क पार करने में उनकी मदद कर रहा है।
  • दूसरी तस्वीर में दो वृद्ध व्यक्तियों को उनकी ज़रूरत का सामान देकर उनकी सहायता की जा रही है।

PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 9 आयतन

Punjab State Board PSEB 5th Class Maths Book Solutions Chapter 9 आयतन MCQ Questions and Answers.

PSEB 5th Class Maths Chapter 9 आयतन MCQ Questions

1. सही उत्तर के सामने ठीक (✓) का निशान लगाएँ :

प्रश्न (क).
9 सें.मी. भुजा वाले घन का आयतन होगा।
(क)81 घन सें.मी.
(ख)90 घन सें.मी.
(ग) 729 घन सें.मी.
(घ) 8 घन सें.मी.
हल:
(ग) 729 घन सें.मी.

PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 9 आयतन

प्रश्न (ख).
एक धनाभ का आयतन ज्ञात करो जिसकी लम्बाई 6 सें.मी., चौड़ाई 4 सें.मी. और ऊँचाई 2 सें.मी. है।
(क) 24 घन सें.मी.
(ख) 28 धन सें.मी.
(ग) 64 घन सें.मी.
(घ) 48 घन सें.मी.
हल:
(घ) 48 घन सें.मी.

प्रश्न (ग).
आयतन की मूल इकाई कौन सी नहीं है ?
(क) घन सें०मी०
(ख) वर्ग मी०
(ग) घन मि०मी०
(घ) घन मी०
हल:
(ख) वर्ग मी०

PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 9 आयतन

प्रश्न (घ).
अगर एक धनाभ के सभी किनारे बराबर हों उसे कहा जाता है :
(क) वर्ग
(ख) घन
(ग) घनाभ
(घ) आयत।
हल:
(ख) घन

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 9 आयतन Intext Questions

Punjab State Board PSEB 5th Class Maths Book Solutions Chapter 9 आयतन InText Questions and Answers.

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 9 आयतन InText Questions

पृष्ठ संख्या : 197

प्रश्न (क).
अधिक जगह घेरने वाली वस्तु के सामने सही (✓) का निशान लगाएँ।
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 9 आयतन Intext Questions 1
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 9 आयतन Intext Questions 2
हल:
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 9 आयतन Intext Questions 3
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 9 आयतन Intext Questions 4

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 9 आयतन Intext Questions

प्रश्न (ख).
वस्तुओं को उनकी जगह घेरने के अनुसार बढ़ते क्रम में लिखें।
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 9 आयतन Intext Questions 5
हल:
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 9 आयतन Intext Questions 6

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 9 आयतन Ex 9.1

Punjab State Board PSEB 5th Class Maths Book Solutions Chapter 9 आयतन Ex 9.1 Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Maths Chapter 9 आयतन Exercise 9.1

प्रश्न 1.
निम्न अंकित चित्रों में घनों की गिनती करें और उनका आयतन लिखें।
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 9 आयतन Ex 9.1 1
हल:
(क) 4 सें.मी.3
(ख) 30 सें.मी.3
(ग) 36 सें.मी.3

प्रश्न 2.
सारणी पूरी करो :
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 9 आयतन Ex 9.1 2
हल:
(क) 6 सें.मी.3
(ख) 24 मि.मी.3
(ग) 6000 मी.3
(घ) 343 से.मी.3
(ङ) 400 मी.3

3. निम्नलिखित कुछ घनों की भुजाओं की लम्बाई निम्नलिखित अनुसार है, प्रत्येक घन का आयतन ज्ञात करें।

प्रश्न (क).
6 सें.मी.
हल:
भुजा की लम्बाई = 6 सें.मी.
घन का आयतन = भुजा × भुजा × भुजा
= 6 सें.मी. × 6 सें.मी. × 6 सें.मी.
= 216 सें.मी.3

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 9 आयतन Ex 9.1

प्रश्न (ख).
8 मी.
हल:
भुजा की लम्बाई = 8 मी.
घन का आयतन = भुजा × भुजा × भुजा
= 8 मी. × 8 मी. × 8 मी.
= 512 मी.3

प्रश्न (ग).
15 मि.मी.
हल:
भुजा की लम्बाई = 15 मि.मी.
घन का आयतन = भुजा × भुजा × भुजा
= 15 मि.मी. × 15 मि.मी. × 15 मि.मी.
= 3375 मि.मी.3

प्रश्न (घ).
21 मी.।
हल:
भुजा की लम्बाई = 21 मी.
घन का आयतन = भुजा × भुजा × भुजा
= 21 मी. × 21 मी. × 21 मी.
= 9261 मी.3

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 9 आयतन Ex 9.1

4. उस घनाभ का आयतन पता करें, जिसकी लम्बाई चौड़ाई और ऊँचाई निम्नलिखित अनुसार है।

प्रश्न (क).
9 सें.मी., 6 सें.मी., 3 सें.मी.
हल:
घनाभ की लम्बाई = 9 सें.मी.
घनाभ की चौड़ाई = 6 सें.मी.
घनाभ की ऊँचाई = 3 सें.मी.
घनाभ का आयतन = लम्बाई × चौड़ाई × ऊँचाई
= 9 सें.मी. × 6 सें.मी. × 3 सें.मी.
= 162 सें.मी.3

प्रश्न (ख).
12 मि.मी., 9 मि.मी., 4 मि.मी.
हल:
घनाभ की लम्बाई = 12 मि.मी.
घनाभ की चौड़ाई = 9 मि.मी.
घनाभ की ऊँचाई = 4 मि.मी.
घनाभ का आयतन = लम्बाई × चौडाई × ऊँचाई
= 12 मि.मी. × 9 मि.मी. × 4 मि.मी.
= 432 मि.मी.3

प्रश्न (ग).
15 मी., 13 मी., 12 मी.
हल:
घनाभ की लम्बाई = 15 मी.
घनाभ की चौड़ाई = 13 मी.
घनाभ की ऊँचाई = 12 मी.
घनाभ का आयतन = लम्बाई × चौड़ाई × ऊँचाई
= 15 मी. × 13 मी. × 12 मी.
= 2340 मी. 3

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 9 आयतन Ex 9.1

प्रश्न (घ).
22 मि.मी., 16 मि.मी., 12 मि.मी.
हल:
घनाभ की लम्बाई = 22 मि.मी.
घनाभ की चौड़ाई = 16 मि.मी.
घनाभ की ऊँचाई = 12 मि.मी.
घनाभ का आयतन = लम्बाई × चौड़ाई × ऊँचाई
= 22 मि.मी. × 16 मि.मी. × 12 मि.मी.
= 4224 मि.मी.3

प्रश्न (ङ).
25 मी., 23 मी., 21 मी.
हल:
घनाभ की लम्बाई = 25 मी.
घनाभ की चौड़ाई = 23 मी.
घनाभ की ऊँचाई = 21 मी.
घनाभ का आयतन = लम्बाई × चौड़ाई × ऊँचाई
= 25 मी. × 23 मी. × 21 मी.
= 12075 मी.3

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 9 आयतन Ex 9.1

प्रश्न 5.
चॉक का एक डिब्बा 8 सें.मी. लम्बा 6 सें.मी. चौड़ा और 10 सें.मी. ऊँचा है। इसका आयतन कितना होगा ?
हल:
चॉक के डिब्बे की लम्बाई = 8 सें.मी.
चॉक के डिब्बे की चौड़ाई = 6 सें.मी.
चॉक के डिब्बे की ऊँचाई = 10 सें.मी.
चॉक के डिब्बे का आयतन = लम्बाई × चौड़ाई × ऊँचाई
= 8 सें.मी. × 6 सें.मी. × 10 सें.मी.
= 480 सें.मी.3

प्रश्न 6.
गत्ते की एक पेटी की लम्बाई 50 सें.मी. चौड़ाई 40 सें.मी. और ऊँचाई 24 सें.मी. है। इसका आयतन ज्ञात करो।
हल:
गत्ते की एक पेटी की लम्बाई = 50 सें.मी.
गत्ते की एक पेटी की चौड़ाई = 40 सें.मी.
गत्ते की एक पेटी की ऊँचाई = 24 सें.मी.
गत्ते की एक पेटी का आयतन = लम्बाई × चौड़ाई × ऊँचाई
= 50 सें.मी. × 40 सें.मी. × 24 सें.मी.
= 48000 सें.मी.3

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 9 आयतन Ex 9.1

प्रश्न 7.
जशन के टिफिन की लम्बाई 15 सें.मी., चौड़ाई 10 सें.मी. और ऊँचाई 8 सें.मी. है और गुरविंदर के टिफिन बॉक्स की लम्बाई 12 सें.मी., चौड़ाई 10 सें.मी. और ऊँचाई 10 सें.मी. है। इनका आयतन पता करो। इनमें से किसके टिफिन बॉक्स का आयतन अधिक है।
हल:
जशन
टिफिन बॉक्स की लम्बाई = 15 सें.मी.
टिफिन बॉक्स की चौड़ाई = 10 सें.मी.
टिफिन बॉक्स की ऊँचाई = 8 सें.मी.
जश्न के टिफिन बॉक्स का आयतन = लम्बाई × चौड़ाई × ऊँचाई
= 15 सें.मी. × 10 सें.मी. × 8 सें.मी.
= 1200 सें.मी.3
गुरविंदर
टिफिन बॉक्स की लम्बाई = 12 सें.मी.
टिफिन बॉक्स की चौड़ाई = 10 सें.मी.
टिफिन बॉक्स की ऊँचाई = 10 सें.मी.
गुरविंदर के टिफिन बॉक्स का आयतन = लम्बाई × चौड़ाई × ऊँचाई
= 12 सें.मी. × 10 सें.मी. × 10 सें.मी.
= 1200 सें.मी.3
दोनों के टिफिन बॉक्स का आयतन बराबर है।

प्रश्न 8.
12 सें.मी. लम्बाई, 9 सें.मी. चौड़ाई तथा 6 सें.मी. ऊँचाई वाले 25 घनाभाकार डिब्बों का कुल आयतन ज्ञात करो।
हल:
डिब्बे की लम्बाई = 12 सें.मी.
डिब्बे की चौड़ाई = 9 सें.मी.
डिब्बे की ऊँचाई = 6 सें.मी.
डिब्बे का आयतन = लम्बाई × चौड़ाई × ऊँचाई
= 12 सें.मी. × 9 सें.मी. × 6 सें.मी.
= 648 सें.मी.3
25 घनाभाकार डिब्बों का कुल आयतन
= 648 × 25 सें.मी.3
= 16200 सें.मी.3

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 9 आयतन Ex 9.1

प्रश्न 9.
बाज़ार में दो प्रकार के पाऊडर के डिब्बे मिलते हैं। एक 8 सें.मी. किनारे के घन का आकार और दूसरा 15 सें.मी. लम्बा, 8 सें.मी. चौड़ा और 4 सें.मी. ऊँचाई वाला घनाभाकार डिब्बा है। बताओ कि किस डिब्बे में अधिक पाऊडर आयेगा और कितना ? अगर दोनों की कीमत एक समान है, तो आप कौन सा डिब्बा लेना पसंद करेंगे ?
हल:
घनाकार किनारे की भुजा = 8 सें.मी.
घनाकार किनारे का आयतन = भुजा × भुजा × भुजा
= 8 सें.मी. × 8 सें.मी. × 8 सें.मी.
= 512 सें.मी.3
घनाभाकार डिब्बे की लम्बाई = 15 सें.मी.
घनाभाकार डिब्बे की चौड़ाई = 8 सें.मी.
घनाभाकार डिब्बे की ऊंचाई = 4 सें.मी.
घनाभाकार डिब्बे का आयतन = लम्बाई × चौड़ाई × ऊँचाई
= 15 सें.मी. × 8 सें.मी. × 4 सें.मी.
= 480 सें.मी.3
घनाकार डिब्बे में 512 सें.मी.3 – 480 सें.मी.3
= 32 सें.मी.3 अधिक पाऊडर आएगा।
यदि दोनों की कीमत एक समान है, तो हम घनाकार डिब्बा लेना पसंद करेंगे।

प्रश्न 10.
एक 12 मीटर लंबी, 3 मी. ऊँची और 24 सें.मी. ऊँची दीवार को बनाने के लिए 24 सें.मी. लम्बाई, 12 सें.मी. चौड़ाई और 8 सें.मी. मोटाई वाली कितनी ईंटें लगेंगी ?
हल:
दीवार की लम्बाई = 12 मी.
= 12 × 100 सें.मी.
= 1200 सें.मी.
दीवार की ऊँचाई = 3 मी.
= 3 × 100 सें.मी.
= 300 सें.मी.
दीवार की मोटाई = 24 सें.मी.
दीवार का आयतन = लम्बाई × चौडाई × ऊँचाई
= 1200 सें.मी. × 300 सें.मी. × 24 सें.मी.
= 8640000 सें.मी.3
एक ईंट की लम्बाई = 24 सें.मी.
एक ईंट की चौड़ाई = 12 सें.मी.
एक ईंट की ऊंचाई = 8 सें.मी.
एक ईंट का आयतन = लम्बाई × चौड़ाई × ऊँचाई
= 24 सें.मी. × 12 सें.मी. × 8 सें.मी.
= 2304 सें.मी.3
दीवार को बनाने के लिये जितनी ईंटें लगेंगी
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 9 आयतन Ex 9.1 3
= 3750

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 9 आयतन Ex 9.1

प्रश्न 11.
बिस्कुटों के एक पैकेट की लम्बाई 15 सें.मी., चौड़ाई 9 सें.मी. और ऊँचाई 6 सें.मी. है। अगर एक पैकेट में कुल 30 बिस्कुट हों, तो प्रत्येक बिस्कुट का आयतन ज्ञात करो।
हल:
बिस्कुट के एक पैकेट की लम्बाई = 15 सें.मी.
बिस्कुट के एक पैकेट की चौड़ाई = 9 सें.मी.
बिस्कुट के एक पैकेट की ऊँचाई = 6 सें.मी.
बिस्कुट के एक पैकेट का आयतन = लम्बाई × चौड़ाई × ऊँचाई
= 15 सें.मी. × 9 सें.मी. × 6 सें.मी.
= 810 सें.मी.3
एक पैकेट में कुल बिस्कुट = 30
पत्येक विस्कट का आयतन = PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 9 आयतन Ex 9.1 4
= 27 सें.मी.3

प्रश्न 12.
एक ट्राली ईंटों से पूरी भरी हुई है, इस ट्राली की लम्बाई 4 मीटर, चौड़ाई 2 मीटर और गहराई 60 सें.मी. है। अगर एक ईंट की लम्बाई 20 सें.मी., चौड़ाई 10 सें.मी. और ऊँचाई 6 सें.मी. है, तो ट्राली में कुल कितनी ईंटें आयेंगी ?
हल:
ट्राली की लम्बाई = 4 मी. = 4 × 100 सें.मी.
= 400 सें.मी.
ट्राली की चौड़ाई = 2 मी. = 2 × 100 सें.मी.
= 200 सें.मी.
ट्राली को गहराई = 60 सें.मी.
ट्राली का आयतन = लम्बाई × चौड़ाई × ऊँचाई
= 400 सें.मी. × 200 सें.मी. × 60 सें.मी.
= 4800000 सें.मी.3
एक ईंट की लम्बाई = 20 सें.मी.
एक ईंट की चौड़ाई = 10 सें.मी.
एक ईंट की ऊँचाई = 6 सें.मी.
एक ईंट का आयतन = लम्बाई × चौड़ाई × ऊँचाई
= 20 सें.मी. × 10 सें.मी. × 6 सें.मी.
= 1200 सें.मी.3
ट्राली में जितनी ईंटें आएंगी
= \(\frac{4800000}{1200}\)
= 4000

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 9 आयतन Ex 9.1

प्रश्न 13.
रिक्त स्थान भरें—
(क) धन का आयतन = …………… × …………… × ……………
(ख) घनाभ का आयतन = ………… × ………… × …………
(ग) किसी ठोस द्वारा घेरी गई जगह को उस ठोस का ………….. कहते हैं।
हल:
(क) भुजा × भुजा × भुजा
(ख) लम्बाई × चौड़ाई × ऊँचाई
(ग) आयतन

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 6 सबका समान सम्मान

Punjab State Board PSEB 5th Class Welcome LifeBook Solutions Chapter 6 सबका समान सम्मान Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Welcome Life Chapter 6 सबका समान सम्मान

Welcome Life Guide for Class 5 PSEB सबका समान सम्मान Textbook Questions and Answers

(क) सामाजिक मेल-मिलाप

प्रश्न 1.
अभ्यास :

मिलान करो :
लकड़ी का कार्य करने वाला – लोहार
जूते बनाने वाला – किसान
सोने-चांदी के गहने बनाने वाला – भठियारन
लोहे का कार्य करने वाला – बढ़ई
कृषि करने वाला – मोची
दाने भूनने वाली – सुनार
उत्तर :
PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 6 सबका समान सम्मान 3

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 6 सबका समान सम्मान

प्रश्न 2.
लोक-व्यवसाय – सामग्री
बढ़ई का कार्य – लकड़ी
लोहार का कार्य – ………………….
सुनार – ………………….
जूते बनाना – ………………….
उत्तर :
लोक-व्यवसाय – सामग्री
बढ़ई का कार्य – लकड़ी
लोहार का कार्य – लोहा
सुनार – सोना
जूते बनाना – चमड़ा

(ख) हम सब समान हैं

प्रश्नोत्तरी

प्रश्न 3.
अभ्यास :
1. आरंभिक मनुष्य ……………….. में रहता था। (गुफा, झोंपड़ी)
2. आरंभिक मनुष्य ………………… पहनता था। (वस्त्र, खाल)
3. रिक्त स्थान भरें : …………….. की खोज के बाद मनुष्य मास को पका कर खाने लगा। (आग, पानी)
4. मनुष्य घोगे सिप्पियों से लेकर हड्डियों तक को अपने शृंगार के लिए इस्तेमाल करता रहा था। (ठीक अथवा ग़लत)
5. रिक्त स्थान भरें : मनुष्य ज़रूरत जितना ……………… साफ़ करके उस साफ़ स्थान पर …………… करने लगा। (कृषि, जंगल)
ਉੱਤਰ :
1. गुफ़ा
2. खाल
3. आग
4. ठीक
5. जंगल, कृषि।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 6 सबका समान सम्मान

प्रश्न 4.
अभ्यास :
1. आग की खोज-मास को पका कर खाने लगे।
2. पहिए की खोज-यात्रा की शुरुआत।
3. सुन्दर दिखना-सोने-चांदी के आभूषण, कपड़ा बुनना, लोहे के औज़ार और हथियार, लकड़ी की वस्तुएं, मिट्टी के बर्तन, पशुओं के चमड़े के जूते आदि की अपने फ़ायदे के लिए खोज की, गुफ़ाओं के स्थान पर झोंपड़ी और फिर घर बना लिए।

PSEB 5th Class Welcome Life Guide सबका समान सम्मान Important Questions and Answers

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

बहुविकल्पीय प्रश्न :

1. सोने का कार्य करने वाला होता है।
(क) लोहार
(ख) सुनार
(ग) कुम्हार
(घ) कोई नहीं।
ਉੱਤਰ :
(ख) सुनार।

2. लोहे का कार्य करने वाला होता है।
(क) लोहार
(ख) भठियारन
(ग) कुम्हार
(घ) कोई नहीं।
ਉੱਤਰ :
(क) लोहार।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 6 सबका समान सम्मान

3. लकड़ी का कार्य करने वाला होता है।
(क) बढ़ई
(ख) सुनार
(ग) कुम्हार
(घ) कोई नहीं।
ਉੱਤਰ :
(क) बढ़ई।

4. भठियारन के लिए मूल सामग्री है।
(क) लकड़ी
(ख) मकई के दाने
(ग) सोना
(घ) लोहा
ਉੱਤਰ :
(ख) मकई के दाने।

5. पहले मनुष्य कहां रहता था?
(क) गुफ़ा में
(ख) झोंपड़ी में
(ग) महलों में
(घ) पक्के घरों में
ਉੱਤਰ :
(क) गुफ़ा में।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 6 सबका समान सम्मान

प्रश्न 5.
भिन्न-भिन्न व्यवसायों संबंधी कौनसा कथन सही है?
(क) कोई भी व्यवसाय अच्छा नहीं होता।
(ख) अधिक कमाई वाले व्यवसाय ही उत्तम होते हैं।
(ग) हमें सभी व्यवसाओं का सम्मान करना चाहिए।
(घ) उपरोक्त सभी कथन सही हैं।
ਉੱਤਰ :
(ग) हमें सभी व्यवसाओं का सम्मान करना चाहिए।

रिक्त स्थान भरें:

1. मनुष्य आग के आविष्कार के बाद …………………………….. पका कर खाने लग पड़ा।
2. सुनार …………………………….. के आभूषण बनाता
3. …………………………….. कृषि का कार्य करता है।
ਉੱਤਰ :
1. मास
2. सोना
3. किसान।

सही/ग़लत का चिन्ह लगाएं :

1. कुम्हार जूते बनाता है।
2. पहिए के आविष्कार के बाद मनुष्य ने यात्रा शुरू कर दी।
3. नंगे पैरों में मनुष्य ने चमड़े के जूते पहन लिए।
ਉੱਤਰ :
1. ग़लत
2. ग़लत
3. सही

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 6 सबका समान सम्मान

माईंड मैपिंग :

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 6 सबका समान सम्मान 1
ਉੱਤਰ :
PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 6 सबका समान सम्मान 2

मिलान करें :

1. आग की खोज – (क) सोने-चांदी के आभूषण
2. सुन्दर दिखावट – (ख) मास पका कर खाना
3. पहिए की खोज – (ग) कुम्हार
4. मिट्टी के बर्तन वाला – (घ) यात्रा की शुरुआत।
ਉੱਤਰ :
1. (ख)
2. (क)
3. (घ)
4. (ग)

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 6 सबका समान सम्मान

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कुछ व्यवसायियों के नाम लिखें।
ਉੱਤਰ :
सुनार, किसान, भठियारन, लोहार, बढ़ई।

प्रश्न 2.
लोहार का क्या कार्य होता है?
ਉੱਤਰ :
वह लोहे का सामान बनाता है।

प्रश्न 3.
सुनार का क्या कार्य होता है?
ਉੱਤਰ :
वह सोने-चांदी के आभूषण बनाता है।

प्रश्न 4.
आरम्भ में मनुष्य कहाँ रहता था?
ਉੱਤਰ :
गुफ़ाओं में और वृक्षों पर।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 6 सबका समान सम्मान

प्रश्न 5.
कितने वर्षों के सफर के बाद मनुष्य आज के मुकाम पर पहुँचा है?
ਉੱਤਰ :
करोड़ों वर्षों का सफर करके मनुष्य आज के मुकाम पर पहुंचा है।

PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल

Punjab State Board PSEB 5th Class Maths Book Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल MCQ Questions and Answers.

PSEB 5th Class Maths Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल MCQ Questions

सही उत्तर के सामने ठीक (✓) का निशान लगाएं।

प्रश्न 1.
कॉपी का पेज़ किस प्रकार की आकृति है ? |
(क) वर्गाकार
(ख) आयताकार
(ग) त्रिकोणाकार
(घ) पाँचभुज।
हल:
(ख) आयताकार

प्रश्न 2.
वर्ग का परिमाप कितना होगा अगर उसकी एक भुजा 6 सेंटीमीटर हो।
(क)36 सें.मी.
(ख) 18 सें.मी.
(ग) 24 सें.मी.
(घ) 21 सें.मी.।
हल:
(ग) 24 सें.मी.

PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल

प्रश्न 3.
वर्ग की चारों भुजाएँ …………. होती हैं ?
(क) असमान
(ख) बराबर
(ग) 2-2 जोड़े बराबर
(घ) इनमें से कोई भी नहीं।
हल:
(ख)बराबर

प्रश्न 4.
एक आयत की लम्बाई 6 मीटर और चौड़ाई 4 मीटर है, तो आयत का परिमाप कितना होगा ?
(क) 36 मी.
(ख) 16 मी.
(ग) 20 मी.
(घ) 10 मी.।
हल:
(ग) 20 मी.

PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल

प्रश्न 5.
एक आयताकार पार्क की लम्बाई 65 मीटर है और चौड़ाई 35 मीटर है। मुकेश इस पार्क के चारों ओर चार चक्र लगाता है। बताओ, कि उसने कितनी दूरी तय की ?
(क) 100 मी.
(ख) 200 मी.
(ग) 400 मी.
(घ) 800 मी.
हल:
(घ) 800 मी.

प्रश्न 6.
13 सेंटीमीटर भुजा वाले वर्ग का क्षेत्रफल होगा :
(क) 169 सें.मी.
(ख) 169 वर्ग सें.मी.
(ग) 52 वर्ग सें.मी.
(घ) 26 वर्ग सें.मी. ।
हल:
(ख) 169 वर्ग सें.मी.

PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल

प्रश्न 7.
एक चॉर्ट की लम्बाई 125 सें.मी. और चौड़ाई 8 सें.मी. है। इसका क्षेत्रफल है।
(क) 100 वर्ग सें.मी.
(ख) 1000 वर्ग सें.मी.
(ग) 1250 वर्ग सें.मी.
(घ) 1100 वर्ग सें.मी.।
हल:
(ख) 1000 वर्ग सें.मी.

प्रश्न 8.
एक आयत की लम्बाई और चौड़ाई बराबर हो, तो उसे हम ……….. कहते हैं।
(क) आयत
(ख) लम्बाई
(ग) वर्ग
(घ) घेरा।
हल:
(ग) वर्ग

PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल

प्रश्न 9.
भुजा × भुजा …………… का क्षेत्रफल है।
(क) वर्ग का
(ख) आयत का
(ग) चौड़ाई का
(घ) चक्र का।
हल:
(क) वर्ग का

प्रश्न 10.
एक आयत का क्षेत्रफल 96 वर्ग से.मी. है, जिसकी लम्बाई 12 सें.मी. है, तो उसकी चौड़ाई होगी।
(क) 8 सें.मी.
(ख) 9 सें.मी.
(ग) 10 सें.मी.
(घ) 108 सें.मी.।
हल:
(क) 8 सें.मी.

PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल

प्रश्न 11.
दी गई आयत का क्षेत्रफल ज्ञात करें।
PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल 1
(क) 10 वर्ग सैं.मी.
(ख) 10 सैं.मी.
(ग) 8 वर्ग सैं.मी.
(घ) 12 वर्ग सें.मी.
हल:
(क) 10 वर्ग सैं.मी.

प्रश्न 12.
निम्न दिए दो चित्रों को ध्यानपूर्वक देखें और ठीक उत्तर चुनें।
PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल 2
(क) चित्र 1 का क्षेत्रफल चित्र 2 के क्षेत्रफल से अधिक है
(ख) चित्र 1 का क्षेत्रफल चित्र 2 के क्षेत्रफल से कम है
(ग) चित्र 1 का क्षेत्रफल चित्र 2 के क्षेत्रफल के समान है
(घ) दोनों चित्रों का क्षेत्रफल बराबर है।
हल:
(ख) चित्र 1 का क्षेत्रफल चित्र 2 के क्षेत्रफल से कम है

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 8.2

Punjab State Board PSEB 5th Class Maths Book Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 8.2 Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Maths Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Exercise 8.2

1. नीचे कुछ आयतों की लम्बाई और चौड़ाई दी हुई है, सूत्र की मदद से उनका क्षेत्रफल ज्ञात करें।

प्रश्न (क).
9 मी. और 7 मी.
हल:
आयत की लम्बाई = 9 मी.
आयत की चौड़ाई = 7 मी.
आयत का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौडाई
= 9 मी. × 7 मी.
= 63 मी.2

प्रश्न (ख).
85 सें.मी. और 76 सें.मी.
हल:
आयत की लम्बाई = 85 सें.मी.
आयत की चौड़ाई = 76 सें.मी.
आयत का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
= 85 सें.मी. × 76 सें.मी.
= 6460 सें.मी.2

प्रश्न (ग).
23 मि.मी. और 18 मि.मी.
हल:
आयत की लम्बाई = 23 मि.मी.
आयत की चौड़ाई = 18 मि.मी.
आयत का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
= 23 मि.मी. × 18 मि.मी.
= 414 मि.मी.2

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 8.2

प्रश्न (घ).
5 मी. और 85 सें.मी.
हल:
आयत की लम्बाई = 5 मी. = 5 × 100 सें.मी.
= 500 सें.मी.
[∵ 1 मी. = 100 सेंमी.]
आयत की चौड़ाई = 85 सें.मी.
आयत का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
= 500 सेंमी. × 85 सेंमी.
= 42500 सें.मी.2

प्रश्न (ङ).
840 सें.मी. और 7 मी.
हल:
आयत की लम्बाई = 840 सें.मी.
आयत की चौड़ाई = 7 मी. = 7 × 100 सें.मी.
= 700 सें.मी.
आयत का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
= 840 सें.मी. × 700 सें.मी.
= 588000 सें.मी.2

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 8.2

2. वर्ग का क्षेत्रफल ज्ञात करें जिसकी भुजा नीचे दिए अनुसार हो : —

प्रश्न (क).
25 सें.मी.
हल:
वर्ग की भुजा = 25 सें.मी.
वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा
= 25 सें.मी. × 25 सें.मी.
= 625 सें.मी.2

प्रश्न (ख).
48 सें.मी.
हल:
वर्ग की भुजा = 48 सें.मी.
वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा
= 48 सें.मी. × 48 सें.मी.
= 2304 सें.मी.2

प्रश्न (ग).
27 मि.मी.
हल:
वर्ग की भुजा = 27 मि.मी.
वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा
= 27 मि.मी. × 27 मि.मी.
= 729 मि.मी.2

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 8.2

प्रश्न (घ).
87 मी.
हल:
वर्ग की भुजा = 87 मी.
वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा
= 87 मी. × 87 मी.
= 7569 मी.2

प्रश्न 3.
एक आयताकार पार्क का क्षेत्रफल ज्ञात करें जिसकी लम्बाई 62 मीटर और चौड़ाई 38 मीटर है।
हल:
आयताकार पार्क की लम्बाई = 62 मी.
आयताकार पार्क की चौड़ाई = 38 मी.
आयताकार पार्क का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई.
= 62 मी. × 38 मी.
= 2356 मी.2

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 8.2

प्रश्न 4.
एक कैरम बोर्ड की भुजा 60 सें.मी. है, उसका क्षेत्रफल. पता करें।
हल:
कैरम बोर्ड की भुजा = 60 सें.मी.
कैरम बोर्ड का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा
= 60 सें.मी. × 60 सें.मी.
= 3600 सें.मी.2

प्रश्न 5.
एक आयताकार मैदान की लम्बाई 100 मीटर और चौड़ाई 45 मीटर है, इस मैदान को समतल करने के लिए ₹ 8 प्रति वर्ग मीटर की दर से कितना खर्चा आयेगा ?
हल:
आयताकार मैदान की लम्बाई = 100. मी.
आयताकार मैदान की चौड़ाई = 45 मी.
आयताकार मैदान का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
= 100 मी. × 45 मी.
= 4500 मी.2
मैदान को समतल करने के लिए ₹ 8 प्रति वर्ग मी. की दर से खर्च = ₹ 8 × 4500
= ₹ 36000

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 8.2

प्रश्न 6.
एक चटाई की लम्बाई 8 मीटर और चौड़ाई 5 मीटर है, ऐसी 125 चटाइयाँ बिछाई गई। हैं, जो कि पंडाल के तल को पूरी तरह ढक लेती हैं। पंडाल के तल का क्षेत्रफल ज्ञात करें।
हल:
चटाई की लम्बाई = 8 मी.
चटाई की चौड़ाई = 5 मी.
चटाई का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
= 8 मी. × 5 मी.
= 40 मी.2
125 चटाइयों का क्षेत्रफल = 125 × 40 मी.2
= 5000 मी.2
∴ पंडाल के तल का क्षेत्रफल = 5000 मी.2

प्रश्न 7.
गुरप्रीत के घर का आंगन 52 मीटर लंबा और 32 मीटर चौड़ा है और पंकज के घर का आंगन वर्गाकार है, जिसकी भुजा 41 मीटर है। दोनों में से किसके घर का आंगन बड़ा है और दूसरे के आंगन से कितना बड़ा है ?
हल:
गुरप्रीत के घर के आंगन की लम्बाई = 52 मी.
गुरप्रीत के घर के आंगन की चौड़ाई = 32 मी.
गुरप्रीत के आंगन का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
= 52 मी. × 32 मी.
= 1664 मी.2
पंकज के वर्गाकार घर के आंगन की भुजा = 41 मी.
पंकज के वर्गाकार घर के आंगन का क्षेत्रफल
= भुजा × भुजा
= 41 मी. × 41 मी.
= 1681 मी.2
पंकज के घर का आंगन जितना बड़ा है।
= 1681 मी.2 – 1664 मी.2
= 17 मी.2

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 8.2

प्रश्न 8.
अमरजीत के घर की छत कच्ची है। जिसकी लम्बाई 9 मीटर और चौड़ाई 6 मीटर है। बारिश के दिनों में छत से पानी का रिसाव होता है। इसलिए वह बारिश से बचने के लिए छत के ऊपर 30 सें.मी. लम्बी और 20 सें.मी. चौड़ी टाइलें लगाना चाहता है। बताओ, उसको कितनी टाइलों की ज़रूरत पड़ेगी ?
हल:
घर की छत की लम्बाई = 9 मी.
= 9 × 100 सें.मी. = 900 सें.मी.
घर की छत की चौड़ाई = 6 मी.
= 6 × 100 सें.मी. = 600 सें.मी.
घर की छत का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
= 900 सें.मी. × 600 सें.मी.
= 540000 सें.मी.2
एक टाइल की लम्बाई = 30 सें.मी.
एक टाइल की चौड़ाई = 20 सें.मी.
एक टाइल का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
= 30 सें.मी. × 20 सें.मी.
= 600 सें.मी.2
टाइलों की संख्या
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 8.2 1

प्रश्न 9.
रिक्त स्थान भरें:
(क) आयत का क्षेत्रफल = ………… × …………..
(ख) वर्ग का क्षेत्रफल = …………. × ………….
(ग) 1 वर्ग मीटर = ……………….. वर्ग सेंटीमीटर
(घ) एक बंद आकृति द्वारा घेरे गये क्षेत्र के माप को उसका ……………. कहते हैं।
हल:
(क) लम्बाई × चौड़ाई
(ख) भुजा × भुजा,
(ग) 10000
(घ) क्षेत्रफल।

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 8.2

प्रश्न 10.
सारणी को पूरा करें।
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 8.2 2
हल:
(क) 56 मी.2
(ख) 2 सें.मी.
(ग) 6 मि. मि.
(घ) 700 सें.मी. 2

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 8.1

Punjab State Board PSEB 5th Class Maths Book Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 8.1 Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Maths Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Exercise 8.1

1. परिमाप ज्ञात करें।

प्रश्न (क).
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 8.1 1
हल:
आयत का परिमाप = लंबाई + चौड़ाई + लंबाई + चौड़ाई
= 2 (लंबाई + चौड़ाई)
= 2 (8 मी. + 3 मी.)
= 2 × 11 मी.
= 22 मी.

प्रश्न (ख).
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 8.1 2
हल:
वर्ग का परिमाप = भुजा + भुजा + भुजा + भुजा
= 4 × भुजा
= 4 × 5 सें.मी.
= 20 सें.मी.

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 8.1

2. आयत का परिमाप ज्ञात करें जिसकी लम्बाई और चौड़ाई निम्नलिखित अनुसार है:

प्रश्न (क).
3 सें.मी., 2 सें.मी.
हल:
आयत की लम्बाई = 3 सें.मी.
आयत की चौड़ाई = 2 सें.मी.
आयत का परिमाप = 2 (लम्बाई + चौड़ाई)
= 2 (3 सें.मी. + 2 सें.मी.)
= 2 × 5 सें.मी.
= 10 सें.मी.

प्रश्न (ख).
12 मी. 10 मी.
हल:
आयत की लम्बाई = 12 मी.
आयत की चौड़ाई = 10 मी.
आयत का परिमाप = 2 (लम्बाई + चौड़ाई)
= 2 (12 मी. + 10 मी.)
= 2 × 22 मी.
= 44 मी.

प्रश्न (ग).
15 सें.मी., 8 सें.मी.।
हल:
आयत की लम्बाई = 15 सें.मी.
आयत की चौड़ाई = 8 सें.मी.
आयत का परिमाप = 2 (लम्बाई + चौड़ाई)
= 2 (15 सें.मी. + 8 सें.मी.)
= 2 × 23 सें.मी.
= 46 सें.मी.

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 8.1

3. वर्ग का परिमाप ज्ञात करें जिसकी भुजा निम्नलिखित अनुसार है।

प्रश्न (क).
4 सें.मी.
हल:
वर्ग की भुजा = 4 सें.मी.
वर्ग का परिमाप = 4 × भुजा
= 4 × 4 सें.मी.
= 16 सें.मी.

प्रश्न (ख).
8 सें.मी.
हल:
वर्ग की भुजा = 8 सें.मी.
वर्ग का परिमाप = 4 × भुजा
= 4 × 8 सें.मी.
= 32 सें.मी.

प्रश्न (ग).
10 सें.मी.
हल:
वर्ग की भुजा = 10 सें.मी.
वर्ग का परिमाप = 4 × भुजा
= 4 × 10 सें.मी.
= 40 सें.मी.

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 8.1

प्रश्न (घ).
72 मि.मी.
हल:
वर्ग की भुजा = 72 मि.मी.
वर्ग का परिमाप = 4 × भुजा
= 4 × 72 मि.मी.
= 288 मि.मी.

4. वर्ग की भुजा ज्ञात करें जिसका परिमाप निम्नलिखित अनुसार है।

प्रश्न (क).
48 सें.मी.
हल:
वर्ग का परिमाप = 48 सें.मी.
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 8.1 3
= \(\frac{48}{4}\) सें. मी.
= 12 सें.मी.

प्रश्न (ख).
80 मी.
हल:
वर्ग की परिमाप = 80 मी.
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 8.1 4
= \(\frac{80}{4}\) मी.
= 20 मी.

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 8.1

प्रश्न (ग).
24 मी.
हल:
वर्ग का परिमाप = 24 मी.
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 8.1 5
= \(\frac{24}{6}\) मी.
= 6 मी.

प्रश्न 5.
एक आयताकार खेत की लम्बाई 96 मीटर और चौड़ाई 64 मीटर है। तार की लम्बाई ज्ञात करें जिससे आयताकार खेत के चारों ओर बाड लगाई जा सके।
हल:
आयताकार खेत की लम्बाई = 96 मी.
आयताकार खेत की चौड़ाई = 64 मी.
आयताकार खेत का परिमाप = 2 (लम्बाई + चौड़ाई)
= 2 (96 मी. + 64 मी.)
= 2 × 160 मी.
= 320 मी.
∴ आयताकार खेत के चारों ओर बाड़ लगाने के लिए 320 मी. तार लगेगी।

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 8.1

प्रश्न 6.
एक आयताकार पार्क का घेरा 84 मीटर है। चौड़ाई ज्ञात करें यदि उसकी लम्बाई 24 मीटर हो।
हल:
आयताकार पार्क का घेरा = 84 मी.
आयताकार पार्क की लम्बाई = 24 मी.
आयताकार पार्क की चौड़ाई =
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 8.1 6
= 42 मी. – 24 मी.
= 18 मी.

प्रश्न 7.
एक खिलाड़ी 50 मीटर भुजा वाले वर्गाकार ट्रैक के चारों तरफ दौड़ता है। 2000 मीटर दौड़ पूरी करने के लिए उसे ट्रैक के आस पास कितने चक्कर लगाने पड़ेंगे।
हल:
वर्गाकार ट्रैक की भुजा = 50 मी.
वर्गाकार ट्रैक का परिमाप = 4 × भुजा
= 4 × 50 मी.
= 200 मी.
जितनी दौड़ पूरी करनी है = 2000 मी.
चक्करों की संख्या = \(\frac{2000}{200}\)
= 10

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 8.1

प्रश्न 8.
रिक्त स्थान भरें(क) आयत का परिमाप = 2 × (लम्बाई + ………………)
(ख) वर्ग का परिमाप = ………… × भुजा
(ग) रेखाखंडों द्वारा बनी बंद आकृति का परिमाप उसकी चारों भुजाओं के …………….. के समान होता है।
हल:
(क) चौड़ाई,
(ख) 4,
(ग) योग।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम

Punjab State Board PSEB 5th Class Welcome LifeBook Solutions Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Welcome Life Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम

Welcome Life Guide for Class 5 PSEB प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम Textbook Questions and Answers

(क) मोमजामे के लिफ़ाफों के इस्तेमाल से परहेज़

मौखिक प्रश्न-उत्तर :

प्रश्न 1.
अध्यापक कपड़े का थैला क्यों इस्तेमाल करता था?
ਉੱਤਰ :
क्योंकि प्लास्टिक अथवा मोमजामे के लिफ़ाफों के बहुत से नुकसान हैं।

प्रश्न 2.
मोमजामे के लिफ़ाफ़ों के क्या नुकसान
ਉੱਤਰ :

  • इनको खाकर पशु मर सकते हैं।
  • यह मिट्टी में दब कर मिट्टी की उपजाऊ शक्ति घटाते हैं।
  • यह नालियों में जाकर पानी का बहाव रोकते हैं जिससे गलियों में पानी भर जाता है और मच्छर पैदा होते हैं।
  • इनको आग लगाने पर विषैली गैसें पैदा होती

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम

प्रश्न 3.
क्या सब्जियों के छिलके, बासी रोटियां और गुंथा हुआ आटा लिफ़ाफ़ों में डालकर फेंक देना चाहिए?
ਉੱਤਰ :
नहीं, इनको पशु लिफ़ाफ़ों सहित निगल कर मर सकते हैं क्योंकि लिफ़ाफ़े पशुओं को पचते नहीं।

प्रश्न 4. हमें प्लास्टिक का सामान क्यों नहीं लेना चाहिए?
ਉੱਤਰ :
प्लास्टिक का सामान प्राकृतिक स्रोतों को प्रदूषित करता है।

प्रश्न 5.
इस कहानी में अध्यापक की कौनसी बातें अच्छी लगी हैं?
ਉੱਤਰ :
अध्यापक जी ने बताया कि हमें प्लास्टिक का सामान और मोमजामे से बनी वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह हमारे प्राकृतिक स्रोतों को प्रदूषित करते हैं और उन्होंने बताया कि हमें सारा सामान कपड़े के थैलों में लेकर आना चाहिए।

प्रश्न 6.
मोमजामे के लिफ़ाफ़ों से कैसे बचा जा सकता है?
ਉੱਤਰ :
मोमजामे के लिफ़ाफ़ों से बचाव के लिए हमें कपड़े के थैले अपने साथ बाज़ार लेकर जाने चाहिए।

प्रश्न 7.
मोमजामे के लिफ़ाफ़ों से मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है अथवा घटती है?
ਉੱਤਰ :
घटती है।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम

प्रश्न 8.
प्लास्टिक के इस्तेमाल से हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है अथवा हम बीमार हो जाते
ਉੱਤਰ :
प्लास्टिक के इस्तेमाल से हम बीमार हो सकते हैं।

प्रश्न 9.
नालियों, खाल और सीवरेज के पानी का निकास मोमजामे के लिफ़ाफ़ों से ठीक रहता है अथवा नहीं?
ਉੱਤਰ :
नहीं, इनके कारण पानी का निकास रुक जाता है।

प्रश्न 10.
उपरोक्त कहानी से हम क्या समझे
ਉੱਤਰ :
उपरोक्त कहानी से हम समझे हैं कि प्लास्टिक का सामान और मोमजामे से बने लिफ़ाफ़ों का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

(ख) वृक्षों से प्रेम

प्रश्न 11.
वृक्षों से प्रेम से क्या भाव है?
ਉੱਤਰ :
वृक्ष हमारे जीवन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और यह हमें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन देते हैं और हमारे द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाइआक्साइड को सोखते हैं। इसलिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए और इनको परिवारों के सदस्यों की तरह प्रेम करना चाहिए।

(ग) वृक्ष लगाओ और जीवन बचाओ

प्रश्न 12.
वृक्ष लगा कर जीवन कैसे बचता है?
ਉੱਤਰ :
मनुष्य उन्नति के नाम पर अंधाधुंध वृक्षों को काटता जा रहा है जिससे पृथ्वी पर ऐसी गैसों की मात्रा बढ़ रही है जो हमारे लिए हानिकारक हैं। इसलिए अधिक-से-अधिक वृक्ष लगाने से हमारे लिए ऑक्सीजन की उचित मात्रा उपलब्ध होगी और जहरीली गैसों को वृक्ष सोख लेंगे और वृक्ष शोर प्रदूषण को भी कम करने में सहायक हैं। अधिक वृक्ष होंगे तो कई जीव-जंतुओं का बसेरा भी बचा रहेगा और पृथ्वी पर जीवन बचा रहेगा।

PSEB 5th Class Welcome Life Guide प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम Important Questions and Answers

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

बहुविकल्पीय प्रश्न :

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम

1. कितने दिनों से बच्चे आपस में फुस फुसा रहे थे?
(क) 7 दिनों से
(ख) 3 दिनों से
(ग) 2 दिनों से
(घ) 10 दिनों से।
ਉੱਤਰ :
(ख) 3 दिनों से।

2. मोमजामे के लिफ़ाफ़ों के नुकसान हैं :
(क) नालियों को रोकते हैं।
(ख) मिट्टी की उपजाऊ शक्ति कम करते
(ग) पशु इनको खा कर मर सकते हैं
(घ) सभी ठीक।
ਉੱਤਰ :
(घ) सभी ठीक।

3. कौन-से विद्यार्थी होशियार इंसान बनते
(क) जो कभी प्रश्न पूछने से नहीं झिझकते
(ख) जो चुप-चाप बैठे रहते हैं
(ग) जो स्कूल नहीं जाते
(घ) सभी ठीक।
ਉੱਤਰ :
(क) जो कभी प्रश्न पूछने से नहीं झिझकते।

4. ठीक तथ्य नहीं है :
(क) मोमजामे के लिफ़ाफ़े बहुत लाभदायक हैं
(ख) मोमजामे के लिफ़ाफ़े पशु खाकर मर सकते हैं
(ग) मोमजामे के लिफ़ाफ़े मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को कम करते हैं
(घ) सभी ग़लत।
ਉੱਤਰ :
(क) मोमजामे के लिफ़ाफ़े बहुत लाभदायक हैं।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम

5. प्राकृतिक स्रोत नहीं है :
(क) पेट्रोल
(ख) बायु
(ग) पानी
(घ) धूप।
ਉੱਤਰ :
(क) पेट्रोल।

रिक्त स्थान भरें :

1. प्रश्न पूछने वाले …………… ही होशियार इंसान बनते हैं।
2. मोमज़ामे के लिफ़ाफ़े बहुत …………. होते हैं।
3. ………….. का सामान हमारे प्राकृतिक स्रोतों को प्रदूषित करता है।
ਉੱਤਰ :
1. विद्यार्थी,
2. खतरनाक,
3. प्लास्टिक।

सही/ग़लत का चिन्ह लगाएं :

1. पांच दिनों से बच्चे आपस में फुस-फुसा रहे थे।
2. मोमजामे के लिफ़ाफ़े एक-दो दिनों में गल जाते हैं।
3. मोमजामे के लिफ़ाफ़ों का पशुओं को कोई नुकसान नहीं होता।
4. मोमजामे के लिफ़ाफ़ों इस्तेमाल करने के बहुत नुकसान हैं।
ਉੱਤਰ :
1. ग़लत,
2. ग़लत,
3. ग़लत,
4. सही।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम

माईंड मैपिंग :

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम 1
ਉੱਤਰ :
PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम 2

मिलान करो :

1. आपस में फुस – (क) प्रदूषण
2. मोमजामे का गलना (ख) तीन दिन
3. प्राकृतिक स्रोत (ग) हज़ारों वर्ष
4. प्लास्टिक का सामान (घ) वायु।
ਉੱਤਰ :
1. (ख)
2. (ग)
3. (घ)
4. (क)

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कौन-से विद्यार्थी होशियार इंसान बनते
ਉੱਤਰ :
जो प्रश्न पूछने से झिझकते नहीं हैं।

प्रश्न 2.
मोमजामे के लिफ़ाफ़ों को आग लगाने का क्या नुकसान है?
ਉੱਤਰ :
इनको आग लगाने पर बहुत विषैली गैसें पैदा होती हैं और पर्यावरण को प्रदूषित करती हैं।

प्रश्न 3.
मोमजामे के लिफ़ाफ़ों को मिट्टी में दबा देने की क्या हानि है?
ਉੱਤਰ :
यह कई हज़ारों वर्ष तक गलते नहीं और हमारी मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को कम कर देंगे।

प्रश्न 4.
मोमजामे के लिफ़ाफ़ों का पशुओं को क्या नुकसान है?
ਉੱਤਰ :
यह उनको पचते नहीं और वह इनको खाकर मर सकते हैं।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम

प्रश्न 5.
प्राकृतिक स्रोत कौन-से हैं?
ਉੱਤਰ :
प्राकृतिक स्रोत हैं-वायु, पानी, मिट्टी, धूप।

प्रश्न 6.
हमें वृक्ष क्यों लगाने चाहिए?
ਉੱਤਰ :
हमें वायु को शुद्ध करने के लिए वृक्ष लगाने चाहिए।

प्रश्न 7.
उस गैस का नाम बताएं जो सांस लेने के लिए प्रयोग की जाती है।
ਉੱਤਰ :
ऑक्सीजन सांस लेने के लिए आवश्यक है।

प्रश्न 8.
वृक्षों से संबंधित एक माटो बताएं।
ਉੱਤਰ :
वृक्ष बचाओ, पर्यावरण बचाओ।

प्रश्न 9.
हम पौधों की संभाल कैसे कर सकते
उत्तर :
हम ठीक समय पर पौधों को पानी और खाद देकर इनकी संभाल कर सकते हैं।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम

प्रश्न 10.
हमें कूड़ा क्यों नहीं जलाना चाहिए?
ਉੱਤਰ :
हमें कूड़ा इसलिए नहीं जलाना चाहिए क्योंकि यह प्रदूषण पैदा करता है।

PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 7 रेखा गणित

Punjab State Board PSEB 5th Class Maths Book Solutions Chapter 7 रेखा गणित MCQ Questions and Answers.

PSEB 5th Class Maths Chapter 7 रेखा गणित MCQ Questions

प्रश्न 1.
पुस्तक पर अंकित किया गया कोण कौन-सा कोण है ?
PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 7 रेखा गणित 1
(क) समकोण
(ख) न्यूनकोण
(ग) अधिक कोण
(घ) सीधा कोण।
हल:
(क) समकोण।

PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 7 रेखा गणित

प्रश्न 2.
90° के कोण को कहते हैं :
(क) समकोण
(ख) अधिक कोण
(ग) न्यूनकोण
(घ) ऋजु कोण।
हल:
(क) समकोण।

प्रश्न 3.
90° से अधिक कोण को कहते है :
(क) न्यून कोण
(ख) समकोण
(ग) अधिक कोण
(घ) ऋजु कोण।
हल:
(ग) अधिक कोण।

PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 7 रेखा गणित

प्रश्न 4.
किस घड़ी की सूइयों द्वारा बना कोण न्यून कोण नहीं है ?
PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 7 रेखा गणित 2
हल:
PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 7 रेखा गणित 3