PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 10 जन्म दिन

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 10 जन्म दिन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 10 जन्म दिन (2nd Language)

जन्म दिन अभ्यास

नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ो और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करो :

  • ਜਨਮਦਿਨ = जन्मदिन
  • ਸਹਿਪਾਠੀ = सहपाठी
  • ਅਨਾਥ ਆਸ਼ਰਮ = अनाथाश्रम
  • ਮੋਮਬੱਤੀ = मोमबत्ती
  • ਗੁਬਾਰੇ = गुब्बारे
  • ਕੋਕ = केक
  • ਛੁੱਟੀ = छुट्टी
  • ਹਲਵਾ = हलवा

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 10 जन्म दिन

नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ो और हिंदी शब्दों को लिखो :

  • ਭੈਣ = बहन
  • ਧੰਨਵਾਦ = धन्यवाद
  • ਨਾਚ = नृत्य
  • ਤਾੜੀਆਂ = तालियाँ
  • ਵਿਦਾਇਗੀ = अलविदा
  • ਹੌਸਲਾ = उत्साह

पढ़ो, समझो और लिखो

(क) न् + म = न्म = जन्म
स् + व = स्व = स्वागत
क् + र = क्र = आइसक्रीम
र् + वी = र्वी = चार्वी
स् + त = स्त = बिस्तर, दोस्त, मस्ती
न् + द = न्द = सुन्दर
र् + टी = र्टी = पार्टी
स् + क = स्क = स्कूल
न् + य = न्य = धन्यवाद
त् + स = त्स = उत्साहित
म् + ह + म्ह = तुम्हारा

(ख) श् + र = श्र = आश्रम

(ग) म् + म = म्म= मम्मी
ब् + ब + ब्ब = गुब्बारा
त् + य + त्य = नृत्य
ट् + ट + ट्ट = छुट्टी

किसने कहा

प्रश्न 1.
“चार्वी बेटी उठो! आज तुम्हारा जन्मदिन है।”
उत्तर :
चार्वी की माँ ने कहा है।

प्रश्न 2.
“अनाथाश्रम जाकर बच्चों को मिठाई भी तो बाँटनी है।”
उत्तर :
चावी के पापा ने कहा है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 10 जन्म दिन

प्रश्न 3.
“तुम्हारे जन्मदिन के लिए केक और हलवा मैंने अपने हाथों से बनाया है।”
उत्तर :
चा की माँ ने कहा है।

प्रश्न 4.
“सात मोमबत्तियों को बुझा दो और आठवीं मोमबत्ती को जलती रहने दो।”
उत्तर :
चावी की माँ ने कहा है।

बताओ

प्रश्न 1.
चार्वी क्यों खुश है?
उत्तर :
चार्वी इसलिए खुश है क्योंकि आज उसका जन्मदिन है।।

प्रश्न 2.
चार्वी की बहन का क्या नाम है?
उत्तर :
चार्वी की बहन का नाम एलीका है।

प्रश्न 3.
चार्वी को जन्मदिन की बधाई सबसे पहले किसने दी?
उत्तर :
चार्वी को जन्मदिन की बधाई सबसे पहले माँ ने दी।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 10 जन्म दिन

प्रश्न 4.
चार्वी और एलीका ने जन्मदिन की क्या-क्या तैयारी की?
उत्तर :
चार्वी और एलीका ने सारे घर को गुब्बारों और झिलमिलाती झंडियों से सजा दिया।

प्रश्न 5.
चार्वी ने अपना जन्मदिन कैसे मनाया?
उत्तर :
चार्वी ने अपने जन्मदिन पर अनाथाश्रम जाकर बच्चों को मिठाई बॉटी, स्कूल में सहपाठियों को टाफियाँ बाँटी फिर घर पर पार्टी में केक काटा और सभी को केक, हलवा, गुलाब जामुन और समोसे खिलाए।

पढ़ो, समझो और लिखो।

(क) टॉफी = टॉफियाँ
झंडी = झंडियाँ
मिठाई = मिठाइयाँ
मोमबत्ती = मोमबत्तियाँ
ताली = तालियाँ
सहेली = सहेलियाँ
उत्तर :
उपरोक्त रेखांकित शब्दों के बहुवचन रूप सामने दर्शाए गए हैं।

(ख) माता = पिता
बहन = भाई
मामा = मामी
बेटा – बेटी
चाचा = चाची
नाना = नानी
उत्तर :
उपरोक्त रेखांकित शब्दों के विपरीत लिंगी शब्द सामने दर्शाये गए हैं।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 10 जन्म दिन

अन्तर समझो

(क) थोड़ी देर [में] मेहमान आते ही होंगे।
आज [मैं] टॉफियाँ लेकर स्कूल जाऊँगी।
[उसने] नयी पोशाक पहनी।
चार्वी [उन] का धन्यवाद कर रही थी।
उत्तर :
उपरोक्त रेखांकित शब्द युग्म शब्द कहलाते हैं।

इनसे नये शब्द बनाओ
क्र, श्र
उत्तर :
(i) क्र = क्रम, विक्रय।
(ii) ‘f = बर्फी, सर्दी।
(ii) श्र = श्रम, विश्राम।

रचनात्मक कौशल
जन्मदिन से संबंधित चित्र बनाओ और उसमें अलग-अलग रंग भरो।

रचनात्मक अभिव्यक्ति

  1. आज मेरा …………………………………. है।
  2. मैंने नयी …………………………………. पहनी है।
  3. मेरे माता-पिता …………………………………. लाये हैं।
  4. मैंने सबके साथ मिलकर …………………………………. काटा।
  5. सभी ने मिलकर …………………………………. गाया।

उत्तर :

  1. आज मेरा जन्मदिन है।
  2. मैंने नयी पोशाक पहनी है।
  3. मेरे माता-पिता उपहार लाए हैं।
  4. मैंने सबके साथ मिलकर केक काटा।
  5. सभी ने मिलकर गाना गाया।

अध्यापन निर्देश

  1. अध्यापक बच्चों को जन्मदिन की भाँति घर में होने वाले समारोहों को मिलकर मनाने की ओर प्रेरित करे। स्कूल में होने वाले समारोहों में सभी बच्चे मिलजुल कर काम करें। जिससे उनमें यह भावना विकसित हो कि खुशी के अवसर मिलजुल कर मनाने से मन खुश रहता है, सहयोग की भावना उत्पन्न होती है तथा किसी से भी कोई वस्तु लेते/ देते समय वे उसका धन्यवाद अवश्य करें।
  2. ‘र’ व्यंजन को संयुक्त करने के विभिन्न रूप पाठ संख्या 3 में समझाए गये हैं। अध्यापक उनका बार बार अभ्यास करवाये।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 10 जन्म दिन

जन्म दिन बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
पंजाबी शब्द ‘मठमरिठ’ का हिन्दी अर्थ है : जन्म दिवस/जन्मदिन/जन्मपत्री/जन्मीपत्र
उत्तर :
जन्मदिन

प्रश्न 2.
‘टॉफी’-टाफियाँ है तो मोमबत्ती है :
(i) मोमबत्तियाँ
(ii) मोमबत्ती
(iii) मोमबत्तीय
(iv) मोम की बत्तिया।
उत्तर :
(i) मोमबत्तियाँ,

प्रश्न 3.
‘ताली’-तालियाँ है तो मिठाई है
(i) मीठा
(ii) मिठावाला
(iii) मिठाइयाँ
(iv) मिठाइयों।
उत्तर :
(iii) मिठाइयाँ।

जन्म दिन Summary in Hindi

आज चार्वी का जन्मदिन है। अभी वह सो ही रही थी कि उसके माता-पिता और बहन ने उसे जगाकर जन्मदिन की बधाई दी। माँ से उसने कहा कि वह आज स्कूल में अपने सहपाठियों के लिए टॉफियाँ ले जाएगी। माँ ने उसे पहले अनाथाश्रम में बच्चों को मिठाई बाँटने को कहा।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 10 जन्म दिन 1

स्कूल जाकर चार्वी ने अपने सहपाठियों को टाफियाँ बाँटीं। उसके घर आने पर उसके जन्मदिन की पार्टी मनाने की तैयारियाँ होने लगीं। समय पर चार्वी के रिश्तेदार, मेहमान और दोस्त आ गए। आज चार्वी का आठवाँ जन्म दिन था। उसने केक काटा। सब ने तालियाँ बजाकर उसे जन्मदिन की बधाई दी।

पार्टी में सब ने खूब मौज मस्ती की। उन्हें आज का दिन सदा याद रहेगा।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 10 जन्म दिन

जन्म दिन शब्दार्थ :

  • सहपाठी = साथ पढ़ने वाला
  • उपहार = तोहफा
  • अनाथाश्रम = वह स्थान जहाँ बिना माँ-बाप के बच्चे रखे जाते हैं।
  • मेहमान = अतिथि
  • नृत्य = नाच
  • अलविदा = विदा होते समय कहा जाने वाला एक पद- अच्छा, अब चलते हैं।
  • धन्यवाद = कृतज्ञता प्रकट करने का एक शब्द

Leave a Comment