PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 10 तनाव प्रबंधन

Punjab State Board PSEB 10th Class Welcome Life Book Solutions Chapter 10 तनाव प्रबंधन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 10 Welcome Life Chapter 10 तनाव प्रबंधन

PSEB 10th Class Welcome Life Guide तनाव प्रबंधन Textbook Questions and Answers

अभ्यास-I

प्रश्न 1.
तनाव हमारे लिए कैसे उपयोगी हो सकता है?
उत्तर-
आमतौर पर कहा जाता है कि तनाव हमारे लिए हानिकारक है लेकिन कभी कभी यह उपयोगी भी हो सकता है। तनाव हमें प्रतिकूल परिस्थितियों से लड़ना सिखाता है, हमारी एकाग्रता को बढ़ाता है, हमारी कार्य क्षमता और आत्म सम्मान को बढ़ाता है। इस प्रकार तनाव हमारे लिए एक उपयोगी पहलू भी है।

प्रश्न 2.
तनाव ग्रस्त होने पर कौन-से शारीरिक और मानसिक परिवर्तन महसूस होते हैं?
उत्तर-
आंतरिक रूप से, तनाव का शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। व्यक्ति का दिल तेज़ी से धड़कता है, हृदय रोग होता है, सिरदर्द शुरू होता है और सांस लेने में समस्या शुरू हो जाती है। यह शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को भी कम करता है। बाहरी रूप से शरीर कई बदलावों से गुज़रता है। व्यक्ति का वज़न बढ़ना शुरू हो जाता है, बाल झड़ने लगते हैं, पसीना निकलने लगता है। व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार हो जाता है, जिसका असर उसके चेहरे पर साफ दिखता है और उसके चेहरे पर चिंताएँ हमेशा दिखाई देती हैं।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 10 तनाव प्रबंधन

प्रश्न 3.
तनाव ग्रस्त व्यक्ति का चेहरा कैसा होता है?
उत्तर-
तनाव ग्रस्त व्यक्ति का चेहरा मुरझा जाता है, वह हमेशा ही बीमार दिखने लगता है और उसके माथे पर हमेशा चिंता के भाव रहते हैं।

प्रश्न 4.
आपके लिए कौन-सी बातें तनाव देने वाली हैं?
उत्तर-
यदि हम छात्र के दृष्टिकोण से देखें, तो तनाव का मुख्य कारण कक्षा में कम अंक लाना, पीछे रह जाना तथा फेल होने का डर इत्यादि तनाव के मुख्य कारण होते हैं। एक पिता या पति के रूप में तनाव के मुख्य कारण नौकरी या व्यवसाय की चिंताएं, आय और व्यय की चिंता, परिवार की चिंता, बच्चों के सैट होने की चिंता तनाव के कारण हैं। इस प्रकार अलग-अलग परिस्थितियों तनाव के कारण अलग-अलग होते हैं।

व्यायाम-II

प्रश्न 1.
क्या इंसान जीव-जन्तुओं के बिना धरती पर रह सकता है?
उत्तर-
नहीं, इंसान जीव-जन्तुओं के बिना धरती पर जीवित नहीं रह सकता। इसका कारण यह है कि प्रकृति ने एक जीवन चक्र बनाया है जिसके अनुसार एक प्राणी दूसरों पर जीने के लिए निर्भन करता है। उसी तरह, मानव अपने अस्तित्व के लिए दूसरे जानवरों पर निर्भर करता है। उनकी अनुपस्थिति में, मानव अस्तित्व खतरे में होगा। यही कारण है कि मनुष्य दूसरे जीव-जन्तुओं पर निर्भर करता है।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 10 तनाव प्रबंधन

प्रश्न 2.
प्राकृतिक वनस्पति को नष्ट करने से क्या नुकसान हैं?
उत्तर-

  1. प्राकृतिक वनस्पति वर्षा लाने में मदद करती है। इसके अभाव में वर्षा की कमी होगी।
  2. प्राकृतिक वनस्पति मिट्टी के कटाव को रोकती है। इसके अभाव में मिट्टी का कटाव कभी नहीं रुकेगा?
  3. प्राकृतिक वनस्पतियाँ लकड़ी की हमारी ज़रूरतों को पूरा करती हैं, और इसके अभाव में ऐसी ज़रूरतें पूरी नहीं होंगी।
  4. यदि प्राकृतिक वनस्पति नहीं होगी तो वन्य जीवों के लिए कोई निवास स्थान नहीं होगा।

प्रश्न 3.
प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए हम छात्रों के रूप में क्या कर सकते हैं?
उत्तर-

  1. हम प्राकृतिक वनस्पति के संरक्षण के लिए दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं।
  2. प्राकृतिक वनस्पति की संभाल के लिए सैमिनार आयोजित किया जा सकता है।
  3. छात्र प्राकृतिक वनस्पति बढ़ाने के लिए नए पौधे लगा सकते हैं।

पाठ पर अधारित प्रश्न

प्रश्न 1.
तनाव हमारे शरीर को कैसे प्रभावित करता है?
उत्तर-
अभ्यास-I का प्रश्न 2 देखें।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 10 तनाव प्रबंधन

प्रश्न 2.
तनाव कम करने के लिए हम क्या कर सकते हैं?
उत्तर-

  1. जब भी आप तनाव में हों, धीरे-धीरे अपनी आँखें बंद करें। पांच मिनट के बाद अपनी आँखें खोलें। यह आपके तनाव को कम करेगा।
  2. जब भी आप तनाव में हों, गहरी सांस लें और धीरे-धीरे सांस छोड़ें।
  3. हमें सुबह की सैर के लिए बाहर जाने या योग करने की आवश्यकता है।
  4. संतुलित आहार लेने से तनाव को कम किया जा सकता है।
  5. तनाव कम करने के लिए आपको अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों से बात करते रहना चाहिए।
  6. व्यक्ति को अपने शौक पूरे करने चाहिएं।

प्रश्न 3.
दूसरों को तनाव मुक्त रखने के लिए हम क्या कर सकते हैं?
उत्तर-
देखें पिछला प्रश्न।

प्रश्न 4.
क्या तनाव हमारे लिए उपयोगी भी हो सकता है?
उत्तर-
अभ्यास-I का प्रश्न नं0 1 देखें।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 10 तनाव प्रबंधन

Welcome Life Guide for Class 10 PSEB तनाव प्रबंधन Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

(क) बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
………. वह स्थिति जो हमारे तन, मन की उम्मीद के अनुसार नहीं हो रही होती।
(a) तनाव
(b) खुशी
(c) घृणा
(d) द्वेश।
उत्तर-
(a) तनाव।

प्रश्न 2.
मन की वह स्थिति जिसको हम ………. मान लेते हैं उसे ही हम तनाव कहते हैं।
(a) घृणा
(b) बोझ
(c) खुशी
(d) अत्याचार।
उत्तर-
(d) यह सभी।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 10 तनाव प्रबंधन

प्रश्न 3.
इनमें से तनाव का कारण क्या है?
(a) अधिक आकांक्षाएं
(b) हमारा प्राकृतिक स्वभाव
(c) काम का दबाव
(d) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(d) उपरोक्त सभी।

प्रश्न 4.
तनाव से हमारी ……… शक्ति कमजोर होती है।
(a) शारीरिक
(b) मानसिक
(c) दोनों (a) और (b)
(d) कोई नहीं।
उत्तर-
(c) दोनों (a) और (b)।

प्रश्न 5.
तनाव के कारण इनमें से कौन-सी बीमारी होती है?
(a) एड्स
(b) दिल का रोग
(c) कैंसर
(d) टी० बी०।
उत्तर-
(b) दिल का रोग।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 10 तनाव प्रबंधन

प्रश्न 6.
तनाव का गलत पहलू क्या है?
(a) व्यक्ति काम करना बंद कर देता है।
(b) व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों से दूर भागता है।
(c) तनाव कई बीमारियों का कारण बनता है।
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर-
(d) उपरोक्त सभी।

प्रश्न 7.
तनाव कम करने के लिए छात्र क्या कर सकते हैं?
(a) सुबह की सैर या योग करके
(b) हम दोस्तो के साथ खेल सकते हैं
(c) हम परिवार के सदस्यों से बात कर सकते हैं
(d) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(d) उपरोक्त सभी।

(ख) खाली स्थान भरें

  1. पृथ्वी पर ………… और जीव-जन्तु रहने के लिए एक-दूसरे पर निर्भर हैं।
  2. ………….. वनस्पति को संरक्षित किया जाना चाहिए।
  3. ………….. करने से तनाव को कम किया जा सकता है।
  4. ………. के कारण दिल की बीमारी हो सकती है।
  5. तनाव हमारे जीवन की ……….. घटना है।
  6. तनाव हमारे लिए ………. भी हो सकता और ……… भी।

उत्तर-

  1. मनुष्य,
  2. प्राकृतिक,
  3. सुबह की सैर,
  4. तनाव,
  5. प्राकृतिक,
  6. लाभदायक, नुकसानदायक।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 10 तनाव प्रबंधन

(ग) सही/ग़लत

  1. तनाव के बोझ के कारण एड्स हो सकता है।
  2. तनाव दिमाग पर बोझ डाल देता है।
  3. काम के भोझ से तनाव नहीं होता।
  4. तनाव से मानसिक शक्ति कमज़ोर होती है।
  5. तनाव के कारण कई लोग ज़िम्मेदारियों से दूर भागते हैं।
  6. इंसान और जीव-जन्तु एक-दूसरे के मददगार हैं।

उत्तर-

  1. ग़लत,
  2. सही,
  3. ग़लत,
  4. सही,
  5. सही,
  6. सही।

(घ) कॉलम से मेल करें

कॉलम ए — कॉलम बी
(a) तनाव — (i) तनाव का नतीजा
(b) काम का दबाव — (ii) प्रकृति का संतुलन
(c) हृदय रोग — (iii) तनाव को दूर करने का तरीका
(d) गहरी सांस लेना — (iv) मन की स्थिति
(e) जीव-जंतु — (v) तनाव का कारण।
उत्तर-
कॉलम ए — कॉलम बी
(a) तनाव — (iv) मन की स्थिति
(b) काम का दबाव — (v) तनाव का कारण
(c) हृदय रोग — (i) तनाव का नतीजा
(d) गहरी सांस लेना — (iii) तनाव को दूर करने का तरीका
(e) जीव-जंतु — (ii) प्रकृति का संतुलन

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 10 तनाव प्रबंधन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
तनाव क्या है?
उत्तर-
वह मन की अवस्था जिसे हम बोझ मान लेते हैं, तनाव होता है।

प्रश्न 2.
तनाव को कैसे कम किया जा सकता है?
उत्तर-
इसके कारण को समझ उसका समाधान करके से तनाव को कम किया जा सकता है।

प्रश्न 3.
हम तनावग्रस्त क्यों हो जाते हैं?
उत्तर-
जब हम किसी समस्या को बोझ मानने लगते हैं, तो हम तनावग्रस्त हो जाते हैं।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 10 तनाव प्रबंधन

प्रश्न 4.
तनाव का एक कारण दीजिए।
उत्तर-
हम तब तनाव में आते हैं जब हमारी आकांक्षाएं पूरी नहीं होती हैं।

प्रश्न 5.
दूसरों से तुलना करके हम तनाव में कैसे आ जाते हैं?
उत्तर-
जब हम देखते हैं कि अन्य लोग अधिक सफल हो रहे हैं, तो हम तनाव में आ जाते हैं।

प्रश्न 6.
तनाव का हम पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर-
तनाव हमारी शारीरिक और मानसिक स्थिति को कमज़ोर करता है।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 10 तनाव प्रबंधन

प्रश्न 7.
तनाव से कौन-सी बीमारी हो जाती है?
उत्तर-
तनाव से हृदय रोग होता है और रक्तचाप भी बढ़ सकता है।

प्रश्न 8.
तनाव का गलत पहलू क्या है?
उत्तर-
यह हमें काम करने से रोकता है और हमें कभी भी अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा नहीं करने देता है।

प्रश्न 9.
छात्र तनाव में क्यों आते हैं?
उत्तर-
असफलता का डर, कम अंक प्राप्त करने का डार, कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त न करने का डर इत्यादि ऐसे कारण हैं जिनके कारण छात्र तनाव में आते हैं।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 10 तनाव प्रबंधन

प्रश्न 10.
तनाव कम करने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर-
धीरे-धीरे अपनी आँखें बंद करें, पाँच सैकेंड के बाद आँखें खोलें या तनाव को कम करने के लिए लंबी साँसें लें।

प्रश्न 11.
छात्र तनाव को कैसे कम कर सकते है?
उत्तर-
सुबह की सैर या योग करने से छात्र तनाव को कम कर सकते हैं।

प्रश्न 12.
प्रकृति का संतुलन क्या हैं?
उत्तर-
यह कि मनुष्य और अन्य जीव-जन्तु एक-दूसरे पर निर्भर हैं।

प्रश्न 13.
प्रकृति का संतुलन कैसे बनाए रखा जा सकता है?
उत्तर-
यदि हम सभी प्राकृतिक चीज़ों की परवाह करते हैं, तो प्रकृति का संतुलन बनाए रखा जा सकता है।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 10 तनाव प्रबंधन

प्रश्न 14.
प्राकृतिक वनस्पति का एक लाभ दें।
उत्तर-
प्राकृतिक वनस्पति से हमें ऑक्सीजन मिलती है।

प्रश्न 15.
प्राकृतिक वनस्पतियों को नष्ट करने का नुकसान कया है?
उत्तर-
इससे हमारी लकड़ी की ज़रूरत नहीं पूरी होगी और वर्षा भी कम होगी।

प्रश्न 16.
प्राकृतिक वनस्पति को कैसे बचाया जा सकता है?
उत्तर-
नए पौधे लगाकर, प्राकृतिक वनस्पति को बचाया जा सकता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
तनाव की स्थिति पर एक नोट लिखें।
उत्तर-
तनाव एक प्रकार की वह स्थिति है जो हमारे मन के अनुसार नहीं है। यह मन की वह स्थिति है जिसे हम बोझ समझते हैं और उसे तनाव का नाम देते हैं। उदाहरण के लिए यदि हमें किसी काम को करने में देर हो जाती है, तो हम तनाव में आ जाते हैं। तनाव सकारात्मक और साथ ही व्यक्ति के लिए नकारात्मक स्थिति भी पैदा कर सकता है। यदि हमें तनाव के कारण के बारे में पता चल जाए, तो हम आसानी से इसका समाधान पा सकते हैं। लेकिन यदि कारण का पता न चले तो यह समस्या हमारे लिए बोझ बन जाती है। यह हम पर निर्भर करता है कि हम तनाव को एक सहायक या समस्या के रूप में कैसे ले सकते हैं।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 10 तनाव प्रबंधन

प्रश्न 2.
तनाव के चार कारण बताइए।
उत्तर-

  1. हमारी कई आकांक्षाएं हैं और यदि वे पूरी नहीं होती हैं, तो हम तनाव में आ जाते हैं।
  2. कुछ लोगों का तनाव में रहना स्वाभाविक प्रवृत्ति है। वे हमेशा तनाव में रहते हैं।
  3. लोग काम के दबाव में होते हैं और अपने बॉस के गुस्से का शिकार हो जाते हैं। इसलिए वे तनाव में आते हैं।
  4. कई व्यक्तियों की पारिवारिक स्थिति अच्छी नहीं है और वे हमेशा तनाव में रहते हैं।

प्रश्न 3.
तनाव के प्रभाव क्या हैं?
उत्तर-

  1. तनाव हमारी शारीरिक और मानसिक शक्ति को कमज़ोर करता है और दिल की धड़कन तेज़ हो जाती है।
  2. व्यक्ति सो नहीं पाता और अधिक पसीना आने लगता है। वह मोटा हो जाता है। कई बीमारियां हो सकती हैं जैसे पेट में दर्द, सिरदर्द, दिल की बीमारियां, रक्तचाप बढ़ना इत्यादि।
  3. हम बीमारियों से लड़ने में बहुत अधिक ऊर्जा खो देते हैं और हम तनाव से राहत नहीं ले पाते।
  4. तनाव का सबसे बुरा हिस्सा यह है कि यह हमें अपनी ज़िम्मेदारियों से दूर भगाता है, और हमें काम करने से रोकता है।

प्रश्न 4.
तनाव से बचने के लिए छात्र क्या कर सकते हैं?
उत्तर-

  1. तनाव कम करने के लिए हम अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ खेल सकते हैं।
  2. तनाव को कम करने के लिए प्राकृतिक वातावरण में सैर के लिए निकल सकते हैं।
  3. हम परिवार के सदस्यों के साथ काम कर सकते हैं, उनके साथ सहयोग कर सकते हैं, तनाव को दूर करने में उनकी मदद ले सकते हैं।
  4. सुबह की सैर के लिए बाहर जा सकते हैं, योग कर सकते हैं और तनाव कम करने के लिए संतुलित आहार ले सकते हैं।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 10 तनाव प्रबंधन

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न-तनाव के कारण क्या हैं?
उत्तर-

  1. हम अपनी पारिवारिक स्थितियों या पड़ोस की स्थितियों के कारण तनाव में आ जाते हैं।
  2. यदि किसी को छोटे कद या शरीर के किसी हिस्से के बारे में साथियों द्वारा चिढ़ाया जाता है, तो वह तनाव में आ सकता है।
  3. देश में विपरीत परिस्थितियों के कारण भी व्यक्ति तनाव में आ सकता है।
  4. हमारी कई आकांक्षाएँ हैं और यदि वे पूरी नहीं होती हैं तो हम तनाव में आ जाते हैं।
  5. कुछ लोग स्वाभाविक रूप से तनाव में रहते हैं।
  6. कुछ लोग काम के दबाव में और प्रबंधन के दबाव के कारण तनाव में रहते हैं।
  7. यदि कोई किसी बीमारी से पीड़ित है या किसी ने किसी से का लिया है, तो वह तनाव में रहता है।
  8. यदि हम दूसरों के साथ अपनी तुलना करते हैं तो हम तनाव में आ जाते हैं।

तनाव प्रबंधन PSEB 10th Class Welcome Life Notes

  • यदि कोई भी स्थिति हमारे मन के अनुरूप नहीं है या हमारे मन के अनुसार नहीं है, तो यह तनाव की स्थिति है। ज्यादातर तनाव हानिकारक होता है लेकिन कई बार यह फलदायक भी हो सकता है।
  • तनाव के कई कारण हो सकते हैं जैसे हमारा प्राकृतिक व्यवहार, अधिक आकांक्षाएं, बीमारी, कर्जा, काम का बोझ इत्यादि।
  • सकारात्मक दृष्टिकोण वाले लोग अपने लाभ के लिए भी तनावपूर्ण स्थिति का उपयोग करते हैं। तनाव का समाधान खोजने के दौरान वह एक नई चीज़ की खोज करते हैं या स्थिति से बहुत लाभ प्राप्त करते हैं।
  • तनाव से अनिद्रा, सिरदर्द, सांस लेने में तकलीफ, हृदय रोग इत्यादि जैसे गलत प्रभाव हो सकते हैं। तनाव से लड़ने में बहुत ऊर्जा खर्च होती है और इसीलिए लोग अपनी ज़िम्मेदारियों से दूर भागते हैं।
  • हालांकि तनाव किसी के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है लेकिन इसे कम करने के प्रयास किए जाने चाहिए। गहरी साँस लेना, आँखें बंद करके बैठना, चिंताओं के बारे में न सोचना यह कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे हम तनाव को कम कर सकते हैं।
  • धरती पर इंसान और जानवर एक-दूसरे का साथ देते हैं। यह प्राकृतिक प्रणाली को संतुलित करने में मदद करता है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 2 ग्लोब – पृथ्वी का मॉडल

Punjab State Board PSEB 6th Class Social Science Book Solutions Geography Chapter 2 ग्लोब – पृथ्वी का मॉडल Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 2 ग्लोब – पृथ्वी का मॉडल

SST Guide for Class 6 PSEB ग्लोब – पृथ्वी का मॉडल Textbook Questions and Answers

I. नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

प्रश्न 1.
ग्लोब को पृथ्वी का मॉडल (नमूना) क्यों कहा जाता है?
उत्तर-
ग्लोब पृथ्वी का बिल्कुल सही प्रतिरूप है। यह पृथ्वी की तरह गोल होता है। इस पर पृथ्वी के महाद्वीपों तथा महासागरों को उनके ठीक आकार में दिखाया जाता है। इस पर दूरियाँ तथा दिशाएं भी सही-सही दर्शायी जाती हैं। इसीलिए ग्लोब को पृथ्वी का मॉडल कहा जाता है।

प्रश्न 2.
ग्लोब की कील के किनारों को क्या नाम दिया जाता है?
उत्तर-
इन्हें क्रमशः उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी किनारे को दक्षिणी ध्रुव कहा जाता है।

प्रश्न 3.
दोनों ध्रुवों को मिलाने वाली अर्द्धगोलाकारों को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर-
देशान्तर रेखाएं।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 2 ग्लोब – पृथ्वी का मॉडल

प्रश्न 4.
गोलार्द्ध का क्या अर्थ है? उस रेखा का नाम बताओ जो पृथ्वी को दो भागों में बांटती है?
उत्तर-
पृथ्वी (गोले) के आधे भाग को गोलार्द्ध कहते हैं। भूमध्य रेखा पृथ्वी को दो समान भागों में बांटती है।

प्रश्न 5.
मुख्य मध्यन (मध्यान्तर) रेखा किसको कहते हैं और यह कहां से गुज़रती
उत्तर-
0° देशान्तर को मुख्य मध्यन रेखा कहते हैं। यह इंग्लैण्ड के ग्रीनविच नामक स्थान से गुज़रती है।

प्रश्न 6.
अक्षांश और देशान्तर में अन्तर बताओ।
उत्तर-

  1. किसी स्थान की भूमध्य रेखा से कोणीय दूरी को अक्षांश कहते हैं। इसके विपरीत देशान्तर किसी स्थान की मुख्य मध्यान्तर रेखा से दूरी को दर्शाते हैं।
  2. अक्षांशों की संख्या 180 है जबकि देशान्तरों की संख्या 360 है।
  3. अक्षांशों के साथ उ० अथवा द० लिखा जाता है, परन्तु देशान्तरों के साथ पू० अथवा प० लिखा जाता है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 2 ग्लोब – पृथ्वी का मॉडल

प्रश्न 7.
पृथ्वी या ग्लोब को कितने देशान्तरों में बांटा गया है?
उत्तर-
360 देशान्तरों में।

प्रश्न 8.
ग्लोब का सबसे बड़ा चक्र कौन-सा है? नाम बताओ।
उत्तर-
0° अक्षांश का चक्र ग्लोब का सबसे बड़ा चक्र है। इसे भूमध्य रेखा कहा जाता है।

प्रश्न 9.
अक्षांश रेखाओं और देशान्तर रेखाओं में अन्तर बताओ।
उत्तर-
अक्षांश रेखाएं तथा देशांतर रेखाएं ग्लोब (पृथ्वी) पर खींची गई काल्पनिक रेखाएं हैं इनमें निम्नलिखित अंतर है:

अक्षांश रेखाएं

  1. ये भूमध्यरेखा के समानांतर हैं।
  2. ये पूर्व से पश्चिम की ओर जाती हैं।
  3. पूर्व ग्लोब पर 180° अक्षांश हैं। 90° उत्तरी गोलार्द्ध में तथा 90° दक्षिणी गोलार्द्ध में।
  4. भूमध्य रेखा को 0° अक्षांश माना गया है। यह पृथ्वी के मध्य से गुज़रती है।
  5. ये वृत्ताकार हैं।

देशांतर रेखाएं

  1. ये समानान्तर नहीं हैं। ये धुवों पर आपस में मिल जाती हैं।
  2. ये ध्रुवों को आपस में मिलाती हैं।
  3. इनकी संख्या 360 है।
  4. लंदन के समीप ग्रीनविच से गुजरने वाली देशांतर रेखा को 0° देशान्तर माना गया है। इसे प्रधान देशांतर भी कहते हैं।
  5. ये अर्द्ध वृत्ताकार हैं।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 2 ग्लोब – पृथ्वी का मॉडल

प्रश्न 10.
देशान्तर का क्या महत्त्व है?
उत्तर-
देशान्तरों का निम्नलिखित महत्त्व है –
1. स्थिति का ज्ञान-देशान्तरों की सहायता से हम किसी स्थान की स्थिति का पता लगा सकते हैं। उदाहरण के लिए लुधियाना 76° पू० देशान्तर पर स्थित है। इसका अर्थ यह है कि लुधियाना मुख्य मध्यान्तर रेखा से 76° पू० में है।

2. समय का ज्ञान-देशान्तरों की सहायता से हम किसी स्थान के समय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक दो देशान्तरों के बीच 4 मिनट के समय का अन्तर होता है। जो स्थान ग्रीनविच के पूर्व में स्थित हैं उनका समय 4 मिनट प्रति देशान्तर आगे होता है। परन्तु जो स्थान ग्रीनविच के पश्चिम दिशा में स्थित हैं उनका समय 4 मिनट प्रति देशान्तर पीछे होता है।

प्रश्न 11.
कौन-सी रेखाएँ तापखंड बनाने में सहायता करती हैं? तापखंड क्यों बनाए जाते हैं? कारण बताओ।
उत्तर-
तापखंड बनाने में अक्षांश रेखाएँ सहायता करती हैं। तापखंड निम्नलिखित कारणों से बनाए जाते हैं –

1. सूर्य की सीधी और तिरछी किरणें-सूर्य की सीधी किरणें पृथ्वी पर कम स्थान घेरती हैं। इसलिए उनमें गर्म करने की शक्ति अधिक होती है। इसके विपरीत सूर्य की तिरछी किरणें अधिक स्थान घेरती हैं। अत: उनमें गर्म करने की शक्ति कम होती है।

2. पृथ्वी का गोल आकार-तापखंड बनाने का दूसरा कारण पृथ्वी का गोल आकार है। पृथ्वी का मध्य भाग उभरा हुआ है। यह अधिक सूर्यातप प्राप्त करता है। ध्रुवों की ओर जाने पर सूर्यातप की तीक्षणता कम होती जाती है। इसलिए कम ऊष्मा का तापखंड बन जाता है।

प्रश्न 12.
स्थानीय तथा भारतीय प्रमाणिक (मानक) समय में अंतर बताओ।
उत्तर-
स्थानीय समय किसी स्थान विशेष के मध्याहन (दोपहर, 12 बजे) के सूर्य के अनुसार होता है। परन्तु भारतीय प्रमाणिक समय ग्रीनविच से गुजरने वाली मुख्य मध्याह्न (देशान्तर) रेखा के अनुसार निश्चित किया गया है। यह समय 82½° पू० देशान्तर रेखा के अनुसार है। यह ग्रीनविच के समय से 5 घंटे 30 मिनट आगे है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 2 ग्लोब – पृथ्वी का मॉडल

II. रिक्त स्थान भरो

  1. उष्ण-खण्ड कर्क रेखा और ………… रेखाओं के साथ दर्शाया जाता है।
  2. मकर रेखा ……….. अक्षांश रेखा द्वारा दर्शायी जाती है।
  3. अक्षांश और देशान्तर ग्लोब पर ………… बनाते हैं।
  4. दो समानान्तर रेखाओं के बीच दूरी हमेशा ………… होती है।
  5. ………. को शून्य देशान्तर कहते हैं।
  6. भारत में ………… देशान्तर को प्रमाणिक देशान्तर माना गया है।
  7. ग्रीनविच के औसत समय और भारतीय प्रमाणिक समय में ……….. का अन्तर है।

उत्तर-

  1. मकर
  2. 23½° द०
  3. ग्रिड या जाल
  4. एक समान
  5. मध्यन रेखा
  6. 82½° पू०
  7. 5 घण्टे 30 मिनट।

III. नीचे लिखे तथ्य सहीं है या ग़लत –

प्रश्न 1.
हरेक देशान्तर अर्द्ध-गोला होता है।
उत्तर-
सही

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 2 ग्लोब – पृथ्वी का मॉडल

प्रश्न 2.
जैसे-जैसे भूमध्य रेखा से दूर जाएं, तापमान बढ़ता जाता है।
उत्तर-
ग़लत

प्रश्न 3.
उष्ण-तापखंड कर्क रेखा तथा मकर रेखा के बीच होता है।
उत्तर-
सही

प्रश्न 4.
पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है।
उत्तर-
सही

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 2 ग्लोब – पृथ्वी का मॉडल

PSEB 6th Class Social Science Guide ग्लोब – पृथ्वी का मॉडल Important Questions and Answers

कम से कम शब्दों में उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
ग्लोब पर उत्तर से दक्षिण तक अनेक अर्द्ध गोलाकार रेखाएं खिंची दिखाई देती हैं। क्या आप बता सकते हैं कि इन्हें क्या नाम दिया जाता है?
उत्तर-
देशांतर रेखाएँ।

प्रश्न 2.
आप दो देशांतरों के मध्य दूरी मापने के लिए किस इकाई (Unit) का प्रयोग करेंगे?
उत्तर-
डिग्री।

प्रश्न 3.
भारत तथा इंग्लैंड के बीच भारतीय समय के अनुसार सायं 3.30 बजे मैच शुरू हुआ। उस समय इंग्लैंड में क्या समय होगा?
उत्तर-
प्रातः 10.00
नोट-भारत का मानक समय इंग्लैंड के समय से साढ़े पांच घंटे आगे है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 2 ग्लोब – पृथ्वी का मॉडल

बहु-विकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
भूमध्य रेखा पृथ्वी को दो बराबर भागों में बांटती है। इनमें से ऊपर वाला भू-भाग क्या कहलाता है?
(क) दक्षिणी गोलार्द्ध
(ख) उत्तरी गोलार्द्ध
(ग) उष्ण तापखंड।
उत्तर-
(ख) उत्तरी गोलार्द्ध

प्रश्न 2.
पृथ्वी को कितने तापखंडों में बांटा जाता है?
(क) पांच
(ख) चार
(ग) तीन।
उत्तर-
(ग) तीन

प्रश्न 3.
किस देशान्तर को अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहते हैं?
(क) 0°
(ख) 90°
(ग) 180° पू० या प० ।
उत्तर-
(ग) 180° पू० या प० ।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 2 ग्लोब – पृथ्वी का मॉडल

सही (✓) या गलत (✗) कथन

  1. भूमध्य रेखा पृथ्वी पर पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गई एक कल्पित रेखा है।
  2. उष्ण तापखंड धुत्रों के निकट पाये जाते हैं।
  3. पृथ्वी को देशान्तरों की सहायता से तापखंडों में बांटा जाता है।

उत्तर-

  1. (✓)
  2. (✗)
  3. (✗)

सही जोड़े

  1. ग्लोब – (क) लुधियाना
  2. 0° देशान्तर – (ख) पृथ्वी का मॉडल
  3. 82 ½° देशान्तर – (ग)भारतीय मानक समय
  4. 76° पू० देशान्तर – (घ) प्रमुख याम्योत्तर।

उत्तर-

  1. ग्लोब-पृथवी का मॉडल,
  2. 0° देशान्तर–प्रमुख याम्योत्तर,
  3. 82½° देशान्तर-भारतीय मानक समय,
  4. 76° पू० देशान्तर-लुधियाना।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 2 ग्लोब – पृथ्वी का मॉडल

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-
पृथ्वी के अक्ष पर उत्तरी बिन्दु को उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी बिन्दु को दक्षिणी ध्रुव कहते हैं।

प्रश्न 2.
उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव के अक्षांश बताओ।
उत्तर-
क्रमश: 90° उ० तथा 90° द०।

प्रश्न 3.
कर्क वृत्त (रेखा) किस गोलार्द्ध में स्थित है?
उत्तर-
उत्तरी गोलार्द्ध में।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 2 ग्लोब – पृथ्वी का मॉडल

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रत्येक वाक्य के लिए कोई एक पारिभाषिक शब्द लिखो –
(क) पृथ्वी के वे ताप कटिबन्ध जिनके एक ओर कर्क या मकर वृत्त हो और दूसरी ओर आर्कटिक या अंटार्कटिक वृत्त हो।
(ख) ग्रीनविच से गुजरने वाली 0° देशान्तर रेखा।
(ग) 66° 30′ दक्षिण अक्षांश।
उत्तर-
(क) शीतोष्ण कटिबन्ध।
(ख) प्रधान मध्याह्न रेखा।
(ग) अंटार्कटिक वृत्त।

प्रश्न 5.
किसी दिए गए बिन्दु की विषुवत् वृत्त से उत्तर या दक्षिण की कोणीय दूरी के माप को क्या कहते हैं?
उत्तर-
अक्षांश।

प्रश्न 6.
कर्क और मकर वृत्त का जो क्षेत्र सबसे अधिक गर्मी प्राप्त करता है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर-
उष्ण तापखंड।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 2 ग्लोब – पृथ्वी का मॉडल

प्रश्न 7.
अंटार्कटिक वृत्त किस गोलार्द्ध में है?
उत्तर-
दक्षिणी गोलार्द्ध में।

प्रश्न 8.
0° देशान्तर रेखा कहाँ से गुज़रती है?
उत्तर-
ग्रीनविच।

प्रश्न 9.
पृथ्वी 24 घंटे में कितने देशान्तर घूम जाती है?
उत्तर-
360°

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 2 ग्लोब – पृथ्वी का मॉडल

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
हम उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव को 90° से ही क्यों व्यक्त करते हैं?
उत्तर-
पृथ्वी गोल है। इसे एक वृत्त भी कहा जा सकता है। एक वृत्त में 360° होते हैं। यदि विषुवत् वृत्त से सीधे चलकर उत्तरी ध्रुव तक जाएं तो पृथ्वी का ¼ भाग (90°) तय हो जाएगा। इसी प्रकार विषुवत् वृत्त से दक्षिणी ध्रुव तक भी 90° का सफ़र तय करना पड़ता है। इसीलिए हम उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव को 90° से व्यक्त करते हैं।

प्रश्न 2.
अक्षांश रेखाओं को समानान्तर रेखाएँ क्यों कहते हैं?
उत्तर-
अक्षांश रेखाएँ, विषुवत् वृत्त के समानान्तर खींची हुई मानी गई हैं। इसलिए इन्हें समानान्तर रेखाएँ भी कहते हैं।

प्रश्न 3.
प्रधान देशान्तर (मध्याहन ) रेखा किसे कहते हैं?
उत्तर-
0° देशान्तर रेखा को प्रधान देशान्तर रेखा कहते हैं। यह रेखा लन्दन के समीप ग्रीनविच नामक स्थान से गुज़रती है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 2 ग्लोब – पृथ्वी का मॉडल

प्रश्न 4.
उत्तरी गोलार्द्ध और दक्षिणी गोलार्द्ध से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
विषुवत वृत्त (भूमध्य रेखा) पृथ्वी को दो बराबर भागों में विभाजित करता है। विषुवत् वृत्त के उत्तरी भाग को उत्तरी गोलार्द्ध और दक्षिणी भाग को दक्षिणी गोलार्द्ध कहते हैं।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
देशान्तर रेखाओं और समय में क्या सम्बन्ध है? स्पष्ट करो।
उत्तर-
देशान्तर रेखाओं तथा समय में बड़ा गहरा सम्बन्ध है। यदि हमें किसी स्थान के देशान्तर का पता हो तो हम वहाँ का समय ज्ञात कर सकते हैं। पृथ्वी अपने अक्ष पर सूर्य के सामने घूमती है, जिसके कारण प्रत्येक देशान्तर बारी-बारी से दिन में एक बार सूर्य के सामने आता है। अतः एक देशान्तर पर सूर्य एक ही समय पर उदय होगा और एक ही समय पर अस्त होगा। इसीलिए एक देशान्तर पर स्थित सभी स्थानों का समय एक ही होता है। इस समय को स्थानीय समय कहते हैं। जब किसी समय किसी देशान्तर पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं तो उस समय वहाँ दोपहर होती है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 2 ग्लोब – पृथ्वी का मॉडल 1

पृथ्वी अपने अक्ष पर 24 घण्टों में एक चक्कर पूरा कर लेती है। दूसरे शब्दों में, हम कह सकते हैं कि अक्ष पर घूमती हुई पृथ्वी की 24 घण्टों में 360 देशान्तर रेखाएँ सूर्य के सामने से गुज़र जाती हैं। इस प्रकार 1° देशान्तर घूमने में समय लगेगा :
24 × 60 = 1440 मिनट ÷ 360 = 4 मिनट।

इसका अर्थ यह है कि किन्हीं दो देशान्तरों के बीच 4 मिनट का अन्तर पड़ जाता है क्योंकि पृथ्वी पश्चिम से पूर्व को घूमती है, इसलिए पूर्वी देशान्तर पर सूर्य पहले उदय होता है और पश्चिमी देशान्तरों पर सूर्य बाद में उदय होता है। दो देशान्तरों के बीच 4 मिनट का अन्तर होने के कारण किसी देशान्तर पर इससे पश्चिम वाले देशान्तर की अपेक्षा सूर्य 4 मिनट पहले उदय होगा और इससे पूर्व वाले देशान्तर की अपेक्षा सूर्य 4 मिनट बाद उदय होगा। उदाहरण के लिए एक स्थान 84° पूर्वी देशान्तर पर स्थित है और वहाँ प्रातः के 10 बजकर 20 मिनट हुए हैं तो 85° पूर्वी देशान्तर पर उस समय 10 बजकर 24 मिनट होंगे और 83° पूर्वी देशान्तर पर उस समय 10 बजकर 16 मिनट होंगे।

इस नियम के आधार पर यदि हमें किन्हीं दो स्थानों के देशान्तरों का पता हो और उनमें से किसी एक स्थान का समय ज्ञात हो, तो हम दूसरे स्थान का समय बड़ी सरलता से ज्ञात कर सकते हैं।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 2 ग्लोब – पृथ्वी का मॉडल

प्रश्न 2.
अक्षांश और देशान्तर रेखाओं के क्या लाभ हैं?
अथवा
ग्रिड का क्या महत्त्व है?
उत्तर-
ग्लोब पर अक्षांश और देशान्तर रेखाएं एक जाल बनाती हैं। इस जाल को ग्रिड कहा जाता है। इसका निम्नलिखित महत्त्व है –
1.  किसी स्थान की स्थिति ज्ञात करना-ग्रिड की सहायता से हम ग्लोब पर किसी स्थान की सही स्थिति का पता लगा सकते हैं। इस प्रकार हम किसी नदी, पर्वत या चोटी को आसानी से ढूँढ़ सकते हैं।

2. तापमान का ज्ञान-अक्षांशों की सहायता से हम किसी स्थान का तापमान जान सकते हैं। यह नियम है कि भूमध्य रेखा के समीप तापमान अधिक होता है। जो स्थान भूमध्य रेखा से दूर उत्तर या दक्षिण अक्षांश पर स्थित होते हैं वहाँ का तापमान कम होता है।

3. स्थानों की दूरी ज्ञात करने में सहायता-अक्षांशों की सहायता से हम दो स्थानों के बीच की दूरी ज्ञात कर सकते हैं। दो अक्षांशों के बीच 111 किलोमीटर की दूरी होती है। यदि कोई स्थान भूमध्य रेखा से 5° उत्तर में है तो उसकी भूमध्य रेखा से दूरी 555 किलोमीटर होगी।

4. समय का ज्ञान देशान्तरों की सहायता से हम किसी स्थान के समय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक दो देशान्तरों के बीच 4 मिनट प्रति देशान्तर का अन्तर होता है। जो देश ग्रीनविच के पूर्व में स्थित हैं उनका समय 4 मिनट प्रति देशान्तर आगे होता है। परन्तु जो स्थान ग्रीनविच से पश्चिम दिशा में स्थित है उनका समय 4 मिनट प्रति देशान्तर पीछे होता है।

5. मानचित्र बनाने में सहायता-इन रेखाओं की सहायता से हम विभिन्न देशों के मानचित्र तथा एटलस तैयार कर सकते हैं और बनाए हुए मानचित्र को पढ़ सकते हैं।

6. सीमा ज्ञान-ये रेखाएँ भिन्न-भिन्न देशों की सीमाओं को भी निश्चित करती हैं। हम यह आसानी से जान सकते हैं कि कौन-सा देश किस रेखा से आरम्भ हो रहा है और उसका विस्तार कहाँ तक है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 2 ग्लोब – पृथ्वी का मॉडल

प्रश्न 3.
तीन ताप कटिबन्धों (तापखंडों) का उनकी निश्चित सीमाओं के साथ नाम लिखिए।
उत्तर-
तीन ताप कटिबन्ध (तापखंड) निम्नलिखित हैं –
1. उष्ण कटिबन्ध- यह कटिबन्ध कर्क और मकर वृत्त के उत्तरी शीत कटिबन्ध बीच स्थित है। यह क्षेत्र सबसे अधिक गर्मी प्राप्त करता है।

2. शीतोष्ण कटिबन्ध-यह कटिबन्ध कर्क वृत्त के उत्तर में और मकर वृत्त के दक्षिण में फैला हुआ है। उत्तरी गोलार्द्ध में आर्कटिक वृत्त तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में अंटार्कटिक वृत्त इसकी सीमा बनाते हैं। यहाँ न तो अधिक गर्मी पड़ती है और न अधिक सर्दी। इसे शीतोष्ण कटिबन्ध कहते हैं।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 2 ग्लोब – पृथ्वी का मॉडल 2

3. शीत कटिबन्ध-यह कटिबन्ध उत्तरी गोलार्द्ध में आर्कटिक वृत्त और उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में अंटार्कटिक वृत्त और दक्षिणी ध्रुव के बीच स्थित है। यह कटिबन्ध विश्व का सबसे अधिक ठंडा भाग है।

प्रश्न 4.
प्रमुख अक्षांश रेखाओं की जानकारी दीजिए।
उत्तर-
ग्लोब की प्रमुख अक्षांश रेखाएं निम्नलिखित हैं –
(क) भूमध्य रेखा-इसका अक्षांश 0° है। यह पृथ्वी के ठीक मध्य में स्थित है और पृथ्वी को दो समान गोलार्डों में बांटती है। इस रेखा पर सूर्य की किरणें सारा वर्ष सीधी पड़ती हैं।

(ख) कर्क रेखा-23½°- उत्तर की अक्षांश रेखा को कर्क रेखा कहते हैं। 12 जून की अवस्था में इस रेखा पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं।
(ग) मकर रेखा-23½°- दक्षिण की अक्षांश रेखा मकर रेखा कहलाती है। 22 दिसम्बर की अवस्था में सूर्य की किरणें इस रेखा पर लम्ब रूप में पड़ती हैं।

(घ) आर्कटिक वृत्त-66½°- उत्तरी अक्षांश रेखा को आर्कटिक वृत्त कहते हैं। 21 जून को इस रेखा पर सूर्य की किरणें उत्तरी ध्रुव को पार करके पड़ती हैं।

(ङ) अंटार्कटिक वृत्त-66½°, दक्षिणी अक्षांश को अंटार्कटिक वृत्त कहते हैं। 22 दिसम्बर को इस रेखा पर सूर्य की किरणें दक्षिण ध्रुव को पार करके पड़ती हैं।

(च) उत्तरी ध्रुव-90° उत्तरी अक्षांश रेखा को उत्तरी ध्रुव कहते हैं। यहां सूर्य की किरणें सारा साल तिरछी पड़ती हैं।

(छ) दक्षिणी ध्रुव-90° दक्षिणी अक्षांश रेखा को दक्षिणी ध्रुव कहते हैं। इस पर सूर्य की किरणें सारा साल तिरछी पड़ती हैं।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 11 बायोगैस

Punjab State Board PSEB 7th Class Agriculture Book Solutions Chapter 11 बायोगैस Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Agriculture Chapter 11 बायोगैस

PSEB 7th Class Agriculture Guide बायोगैस Textbook Questions and Answers

(क) एक-दो शब्दों में उत्तर दें :

प्रश्न 1.
बायोगैस में निहित कोई दो गैसों के नाम लिखो।
उत्तर-
मीथेन, कार्बन-डाइऑक्साइड।

प्रश्न 2.
बायोगैस में मीथेन गैस कितने प्रतिशत होती है ?
उत्तर-
50-60%.

प्रश्न 3.
बायोगैस में कार्बन-डाइऑक्साइड गैस कितने प्रतिशत होती है ?
उत्तर-
30-40%.

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 11 बायोगैस

प्रश्न 4.
बायोगैस संयंत्र गैस क्षमता के अनुसार कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर-
यह तीन प्रकार के हैं।

प्रश्न 5.
बायोगैस उत्पन्न करने का सबसे बड़ा स्त्रोत क्या है ?
उत्तर-
पशुओं का. गोबर।

प्रश्न 6.
एक घन मीटर बायोगैस जलने से कितने किलोग्राम उपलों के बराबर ऊर्जा प्राप्त होती है ?
उत्तर-
12.30 किलोग्राम उपलों के बराबर।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 11 बायोगैस

प्रश्न 7.
बायोगैस का प्रयोग किस काम के लिए किया जा सकता है ?
उत्तर-
खाना बनाने, प्रकाश पैदा करने तथा डीजल इंजन चलाने के लिए।

प्रश्न 8.
बायोगैस संयंत्र से निकलने वाली स्लरी किस काम के लिए उपयोग में आती है ?
उत्तर-
स्लरी खाद के लिए उपयोग होती है।

प्रश्न 9.
बायोगैस संयंत्र मकान की नींव से कम-से-कम कितनी दूरी पर बनाना चाहिए ?
उत्तर-
6 फुट की दूरी पर।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 11 बायोगैस

प्रश्न 10.
बायोगैस संयंत्र का सस्ता आधुनिक डिज़ाइन किस कृषि विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किया गया है ?
उत्तर-
पजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना।

(ख) एक-दो वाक्यों में उत्तर दें:

प्रश्न 1.
प्राकृतिक ऊर्जा संसाधन कितनी प्रकार के होते हैं ? उदाहरण सहित स्पष्ट करें।
उत्तर-
प्राकृतिक ऊर्जा स्रोत दो प्रकार के होते हैं।
(1) रिवायती परम्परागत
(2) गैर-रिवायती गैर-परम्परागत ऊर्जा स्रोत।

  1. रिवायती स्रोत–पेट्रोलियम पदार्थ, कोयला आदि।
  2. गैर-रिवायती स्रोत-गोबर गैस, सौर ऊर्जा आदि।

प्रश्न 2.
बायोगैस की रचना के बारे में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर-
बायोगैस में 50-60% मीथेन, 30-40% कार्बन-डाइऑक्साइड तथा कुछ मात्रा में नाइट्रोजन, हाइड्रोजन सल्फाइड तथा जलवाष्प होते हैं।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 11 बायोगैस

प्रश्न 3.
बायोगैस के कोई तीन लाभ लिखो।
उत्तर-

  1. यह धुंआ रहित गैस है। इसे जलाने से धुआँ पैदा नहीं होता।
  2. इस गैस में एल०पी०जी० गैस की तरह धमाके से कोई हादसा होने का डर नहीं रहता।
  3. यह गैस सस्ती पड़ती है।
  4. इसकी स्लरी को खाद के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है।

प्रश्न 4.
बायोगैस के पश्चात् निकलने वाली स्लरी के क्या गुण होते हैं ?
उत्तर-
गैस बनने के पश्चात् बचे पदार्थ जिसको स्लरी कहते हैं, में से बदबू नहीं आती तथा मक्खियां भी भिनभिनाती नहीं।
साथ ही स्लरी एक खाद का कार्य करती है। इसमें नाइट्रोजन तथा फॉस्फोरस वाले खाद्य तत्त्व होते हैं।

प्रश्न 5.
बायोगैस संयंत्र का आकार किन बातों पर निर्भर करता है ?
उत्तर-
गोबर की उपलब्ध मात्रा तथा गैस की आवश्यकता के अनुसार बायोगैस प्लांट (संयंत्र) का आकार होता है, जैसे-50 किलोग्राम गोबर की प्राप्ति 3-4 पशुओं से होती है तथा 2 घन मीटर आकार का प्लांट तैयार किया जा सकता है।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 11 बायोगैस

प्रश्न 6.
दीनबंधु मॉडल बायोगैस संयंत्र पर संक्षेप नोट लिखें।
उत्तर-
यह प्लांट वर्ष 1984 में अस्तित्व में आया तथा पंजाब में 1991 से लगने शुरू हुए। यह प्लांट बहुत सस्ते थे। यह प्लांट दो गोलाकार टुकड़ों (भिन्न-भिन्न व्यास वाले) को आपस में आधार से जोड़कर अण्डाकार आकार का बनाया जाता है। इसको अण्डे के आकार का डायजैस्टर (गोबर गलाने वाला कुंआ) कहते हैं। यह चैंबर (गैस होल्डर) गैस एकत्र करने के काम आता है। इसके दोनों तरफ इनलैट पाइप पर आऊटलैट चैंबर बने होते हैं। गुंबद के ऊपर पाइप लगी होने के कारण गैस को प्रयोग के स्थान पर आसानी से ले जाया जा सकता है।
PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 11 बायोगैस 1
चित्र-दीनबन्धु बायोगैस प्लांट

प्रश्न 7.
बायोगैस संयंत्र लगाने के लिए स्थान का चुनाव करते समय कौन-सी सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए ?
उत्तर-

  1. संयंत्र के आस-पास वाला स्थान थोड़ा ऊंचा होना चाहिए ताकि इस जगह पानी एकत्र न हो सके।
  2. प्लांट, रसोई तथा पशु बांधने वाली जगह के पास होना चाहिए।
  3. प्लांट वाली जगह पर अधिक-से-अधिक धूप पड़नी चाहिए तथा पास वृक्ष नहीं होने चाहिएं।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 11 बायोगैस

प्रश्न 8.
बायोगैस संयंत्र के काम-काज के समय ध्यान रखने योग्य सावधानियां लिखें।
उत्तर-

  1. जिस पाइप द्वारा गैस रसोई की तरफ जाती है उसकी ढलान गैस प्लांट की तरफ होनी चाहिए।
  2. यदि पाइप में से किसी स्थान पर गैस लीक हो रही हो उसके पास जलती हुई कोई वस्तु नहीं ले जानी चाहिए।
  3. गैस पाइप में मोड़ तथा जोड़ कम-से-कम होने चाहिएं।

प्रश्न 9.
रसोई में उपलों का प्रयोग क्यों नहीं करना चाहिए ?
उत्तर-
उपले जलाने से धुआँ पैदा होता है जो आंखों को नुकसान पहुंचाता है। इनसे ऊर्जा भी कम प्राप्त होती है। गोबर में मौजूद खाद्य तत्त्व सड़ जाते हैं जोकि खेतों में खाद के तौर पर प्रयोग किए जा सकते हैं।

प्रश्न 10.
जनता बायोगैस संयंत्र के सम्बन्ध में संक्षिप्त जानकारी दें।
उत्तर-
इस संयंत्र में कच्चा गड्ढा (डायजैस्टर) खोदा जाता है जो गोबर गलाने के लिए होता है तथा इसको पक्का नहीं किया जाता है मतलब इसकी चिनाई नहीं की जाती। इस गड्डे के ऊपर गैस एकत्र करने के लिए गुंबद तथा स्लरी इकट्ठी करने के लिए आऊटलैट चैंबर की ही चिनाई की जाती है। यह दूसरे प्लाटों से 25-40% सस्ता होता है।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 11 बायोगैस

(ग) पाँच-छ: वाक्यों में उत्तर दें :

प्रश्न 1.
बायोगैस संयंत्र लगाने के क्या लाभ हैं ?
उत्तर-
1. गोबर गैस बनाने के लिए सूखे पत्ते, मूंगफली के छिलके, बचा-खुचा चारा आदि भी मिलाकर प्रयोग किया जा सकता है जिससे हमारा आस-पास साफ़ रहता

2. गैस बनने के पश्चात् जो स्लरी (तरल) बाहर निकलती है, उसमें से दुर्गन्ध नहीं आती तथा इस पर मक्खियां भी नहीं भिनभिनाती। इस तरह गन्दगी फैलने की भी कोई समस्या नहीं रहती तथा वातावरण सुखद बना रहता है।

3. बचे हुए घोल, स्लरी से प्राप्त हुई खाद से पौधों को सभी खाद्य तत्त्व प्राप्त हो जाते हैं|

4. स्लरी वाली खाद में नदीनों के बीजों के बढ़ने की शक्ति समाप्त हो जाती है। इसलिए खाद के प्रयोग से गुडाई तथा नदीननाशक दवाइयों पर खर्च नहीं होता।

5. प्लांट से निकली खाद ट्यूबवैल के पानी से ही खेतों तक पहुंचाकर तथा इस खाद को उठाकर खेतों में ले जाने की मेहनत से भी बचा जा सकता है।

6. ईंधन की पूर्ति तो प्लांट से ही हो जाती है इसलिए ईंधन के लिए जन्तर तथा अरहर आदि फसलें बोने की ज़रूरत नहीं रहती तथा दूसरी फसलें बोकर अतिरिक्त लाभ लिया जा सकता।

7. बायोगैस प्लांट के लिए देसी खाद के लिए आवश्यक स्थान से कम स्थान चाहिए तथा इसमें खाद गड्डे भी बनाए जा सकते हैं।

8. प्लांट पर वर्षा का कोई प्रभाव नहीं होता। इसलिए वर्षा में भी बढ़िया ईंधन मिलता रहता है तथा गीली लकड़ियों, उपलों आदि जैसी समस्या नहीं आती।

9. बायोगैस प्लांट में से प्राप्त स्लरी में ह्यूमस काफ़ी मात्रा में होता है। यह भूमि के भौतिक गुणों को बनाए रखने में सहायक होता है तथा भूमि की पानी को अधिक देर तक सम्भालने की शक्ति को बढ़ाता है।

10. प्लांट के साथ लैटरीन भी जोड़ी जा सकती है। इस तरह अलग सैप्टिक टैंक बनाने का खर्च बच जाता है।

प्रश्न 2.
बायोगैस संयंत्र कितने प्रकार के होते हैं ? दीनबंधु बायोगैस संयंत्र का वर्णन करें।
उत्तर-
बायोगैस प्लांट दो तरह के होते हैंपी०ए०यू० कच्चा पक्का जनता माडल गैस प्लांट तथा दीनबंधु बायोगैस प्लांट।
यह प्लांट वर्ष 1984 में अस्तित्व में आया तथा पंजाब में 1991 से लगने शुरू हुए। यह प्लांट बहुत सस्ते थे। यह प्लांट दो गोलाकार टुकड़ों (भिन्न-भिन्न व्यास वाले) को आपस में आधार से जोड़कर अण्डाकार आकार का बनाया जाता है। इसको अण्डे के आकार का डायजैस्टर (गोबर गलाने वाला कुंआ) कहते हैं। यह चैंबर (गैस होल्डर) गैस एकत्र करने के काम आता है। इसके दोनों तरफ इनलैट पाइप पर आऊटलैट चैंबर बने होते हैं। गुंबद ऊपर पाइप लगी होने के कारण गैस को प्रयोग के स्थान पर आसानी से ले जाया जा सकता

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 11 बायोगैस

प्रश्न 3.
बायोगैस बनने की विधि लिखें।
उत्तर-
पशुओं के मल-त्याग, गोबर आदि को ऑक्सीजन रहित कुएँ में इकट्ठा करके उसमें उतना ही पानी मिला दिया जाता है। गोबर तथा पानी 1:1 अनुपात में मिलाना आवश्यक है। इस घोल को ऑक्सीजन रहित स्थान पर गलने के लिए डाल दिया जाता है। इस कुएं को बायोगैस प्लांट कहा जाता है। गोबर को 15-20 दिनों के लिए कुएं में गलने के लिए छोड़ दिया जाता है। इस तरह इसमें कीटाणु पैदा हो जाते हैं जो बायोगैस बनाते हैं। गैस इकट्ठा करने वाले होल्डर से कुएं को ढक दिया जाता है, ताकि तापमान 25°C से 30°C पर खमीर उठाकर गैस के प्रैशर को पाइपों द्वारा दूर-दूर तक प्रयोग में लाने के लिए भेजा जा सके।

प्रश्न 4.
जनता बायोगैस संयंत्र का विस्तार सहित वर्णन करें।
उत्तर-
बायोगैस प्लांटों के परम्परागत माडलों जैसे लोहे के ड्रमों वाले प्लांट काफ़ी महंगे होते हैं। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना ने एक सस्ता बायोगैस प्लांट डिजाइन किया है जो सस्ता पड़ता है। इस को पी०ए०यू० कच्चा पक्का जनता मॉडल बायोगैस प्लांट कहा जाता है। इस प्लांट में कच्चा गड्ढा (डायजैस्टर) गोबर गलाने के लिए खोदा जाता है तथा इसको पक्का अर्थात् इसकी चिनाई नहीं की जाती। इस गड्डे के ऊपर गैस इकट्ठी करने के लिए गुबंद तथा स्लरी इकट्ठी करने के लिए आऊटलैट चैंबर की ही चिनाई की जाती है। यह दूसरे संयंत्रों से 25-40% सस्ता होता है।
PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 11 बायोगैस 2

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 11 बायोगैस

प्रश्न 5.
बायोगैस संयंत्र को पहली बार चालू करने का सही तरीका लिखो।
उत्तर-

  1. गैस प्लांट की पहली भराई के लिए अधिक मात्रा में गोबर की आवश्यकता होती है। इसलिए काफ़ी दिन पहले ही आवश्यकता अनुसार गोबर इकट्ठा कर लेना चाहिए।
  2. गोबर इकट्ठा कर लेने के बाद ध्यान रखें कि यह सूख कर सख्त न हो जाए।
  3. ताजा गोबर डेयरी से भी लाया जा सकता है तथा गैस प्लांट की भराई 2-4 दिनों में कर लेनी चाहिए।
  4. गोबर तथा पानी का अनुपात 1:1 होना आवश्यक होता है। इस घोल को मिट्टी, लकड़ी के बूरे, साबुन के पानी तथा फिनाइल की मिलावट से बचाएं।
  5. पहली बार शुरू किए गोबर गैस प्लांट में पुराने चलते गोबर गैस प्लांट से निकली कुछ स्लरी की बाल्टियां इसमें डाल देनी चाहिए। इस तरह गैस जल्दी बनती है।
  6. शुरू में पैदा हुई गैस में कार्बन-डाइऑक्साइड गैस की मात्रा अधिक होती है तथा मीथेन गैस की मात्रा कम होती है परन्तु कुछ दिनों में यह ठीक हो जाती है।
  7. इस प्लांट में प्रतिदिन आवश्यकता अनुसार गोबर डालते रहना चाहिए।

Agriculture Guide for Class 7 PSEB बायोगैस Important Questions and Answers

बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग लगभग कितना गोबर ईंधन के रूप में प्रयोग करते हैं ?
उत्तर-
50%.

प्रश्न 2.
देश में वार्षिक कितना गोबर पैदा होता है ?
उत्तर-
9800 लाख टन।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 11 बायोगैस

प्रश्न 3.
देश में पैदा वार्षिक गोबर पर कितने बायोगैस प्लांट लगाए जा सकते
उत्तर-
4,11,600.

प्रश्न 4.
1 घन मीटर बायोगैस कितनी बिजली ऊर्जा के बराबर है ?
उत्तर-
0.47 किलोवाट बिजली।

प्रश्न 5.
बायोगैस बनाने के लिए गोबर तथा पानी का अनुपात कितना लेना चाहिए ?
उत्तर-
बराबर अनुपात (1:1).

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 11 बायोगैस

प्रश्न 6.
दीनबंधु गैस प्लांट कब अस्तित्व में आया ?
उत्तर-
1984 में।

प्रश्न 7.
कच्चा पक्का जनता गैस प्लांट कितना सस्ता पडता है ?
उत्तर-
अन्य प्लांटों से 25%-40% सस्ता पड़ता है।

प्रश्न 8.
गैस प्लांट से जो पाइप रसोई घर में जाती है उसकी ढलान किस ओर होनी चाहिए ?
उत्तर-
गैस प्लांट की तरफ ताकि पानी रसोई की तरफ न जाए।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 11 बायोगैस

प्रश्न 9.
1 घन मीटर बायोगैस के जलने से पैदा ऊर्जा कितनी लकड़ी से प्राप्त होती है ?
उत्तर-
3.5 किलोग्राम लकड़ी से।

प्रश्न 10.
2 घन मीटर बायोगैस संयंत्र से कितने व्यक्तियों का खाना बन सकता है ?
उत्तर-
4-5 व्यक्ति प्रतिदिन।

छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
हमारे देश में वार्षिक कितना गोबर पैदा होता है तथा कितने बायोगैस प्लांट तैयार हो सकते हैं ?
उत्तर-
हमारे देश में 9800 लाख टन गोबर प्रतिवर्ष पैदा होता है तथा इसके तीसरे भाग से 100 लाख बायोगैस प्लांट तैयार हो सकते हैं।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 11 बायोगैस

प्रश्न 2.
बायोगैस प्लांटों का आकार क्या होता है ?
उत्तर-
बायोगैस प्लांटों का आकार साधारणत: 2 घन मीटर होता है। इनके लिए पशुओं की संख्या 3-4 तक हो सकती है। इस प्लांट के लिए 50 किलो गोबर की ज़रूरत होती है।

प्रश्न 3.
एक घन मीटर गोबर गैस के जलने से पैदा हुई ऊर्जा की तुलना विभिन्न ईंधनों से प्राप्त ऊर्जा से करो।
उत्तर-
0.52 लीटर डीज़ल, 0.62 लीटर मिट्टी का तेल, 0.4 किलो पेट्रोलियम गैस, 1.6 किलो कोयला तथा 4.7 किलोवाट बिजली, 12.30 किलो उपले आदि से प्राप्त ऊर्जा एक घन मीटर गोबर गैस के जलने से प्राप्त ऊर्जा के बराबर होती है।

प्रश्न 4.
गोबर गैस कैसे बनती है ?
उत्तर-
पशुओं के गोबर, मानवीय मल-मूत्र, पत्ते, सब्जियों के छिलके, बचे-खुचे चारे, सूअरों की लीद, मुर्गियों की बीठे आदि के ऑक्सीजन रहित वातावरण में गलने-सड़ने से गोबर गैस पैदा होती है।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 11 बायोगैस

प्रश्न 5.
बायोगैस प्लांट को गैस पैदा करने की समर्था अनुसार कौन-सी श्रेणियों में बांटा जा सकता है ?
उत्तर-

  1. पारिवारिक बायोगैस प्लांट
  2. संस्थापक बायोगैस प्लांट
  3. सामुदायिक बायोगैस प्लांट।

बड़े उत्तर वाला प्रश्न

प्रश्न-
अलग-अलग आकार के बायोगैस संयंत्रों के लिए कम से कम ज़रूरी पशुओं की संख्या बताएं।
उत्तर-

संयंत्र का आकार पशुओं की संख्या
2 घन मीटर 3-4
3 घन मीटर 5-6
4 घन मीटर 7-8
6 घन मीटर 10-12

 

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 11 बायोगैस

बायोगैस PSEB 7th Class Agriculture Notes

  • गांव में रहने वाले लोग लगभग 50% पशुओं के गोबर का प्रयोग ईंधन के रूप में करते हैं।
  • बायोगैस से ईंधन के योग्य धुंआ रहित गैस तथा खेतों में डालने के लिए (स्लरी) खाद भी मिल जाती है।
  • गोबर गैस पशुओं के गोबर, मानवीय मल-मूत्र, बचे-खुचे चारे, पत्ते, सब्जियों के छिलके, मुर्गियों का मलमूत्र, सूअरों की लीद आदि के ऑक्सीजन रहित वातावरण में गलने-सड़ने से पैदा होती है।
  • गोबर गैस में 50-60% मीथेन, 30-40% कार्बन-डाइऑक्साइड, कुछ मात्रा में नाइट्रोजन, हाइड्रोजन सल्फाइड तथा जल वाष्प होते हैं।
  • हमारे देश में लगभग 9800 लाख टन गोबर उपलब्ध है।
  • इस गोबर के तीसरे भाग से 100 लाख बायोगैस प्लांट लगाए जा सकते हैं।
  • यह गोबर वार्षिक 4,10,000 लाख टन से अधिक बायोगैस पैदा कर सकता है।
  • इससे 196 मैगावाट बिजली की बचत की जा सकती है तथा 2,95,000 लाख लीटर पेट्रोल की बचत हो सकती है।
  • पारिवारिक स्तर पर पंजाब में 4,11,600 बायोगैस प्लांट लगाए जा सकते हैं।
  • एक घन मीटर गोबर गैस के जलने से प्राप्त हुई ऊर्जा 0.52 लीटर डीज़ल या 1.6 किलो कोयला या 0.43 किलो पेट्रोलियम गैस से प्राप्त ऊर्जा या 0.62 मिट्टी का तेल या 3.5 किलो ग्राम लकड़ी या 0.47 किलोवाट बिजली के बराबर होती है।
  • गोबर गैस बनाने के लिए गोबर तथा पानी का अनुपात 1:1 होता है।
  • इस घोल को ऑक्सीजन रहित स्थान पर गलने के लिए रख दिया जाता है। 15 – 20 दिन में गोबर गल जाता है।
  • दो तरह के गैस प्लांटों का प्रयोग किया जाता है-
    • दीनबंधु बायोगैस संयंत्र
    • पी०ए०यू० कच्चा पक्का जनता मॉडल बायोगैस संयंत्र।
  • 2 घन मीटर आकार वाले प्लाटों के लिए पशुओं की संख्या 3-4 हो सकती है।
  • इन साइज़ों के लिए 50 किलो गोबर की आवश्यकता है।
  • इससे 4-5 व्यक्तियों का खाना बनाया जा सकता है।
  • इस प्रकार 6 घन मीटर वाले प्लांट के लिए पशुओं की संख्या 10 से 12 होती है तथा इसके लिए 150 किलोग्राम गोबर की आवश्यकता होती है।
  • गोबर गैस प्लांट के आकार से भाव है कि 24 घण्टों में कितने घन मीटर या घन फुट गैस प्राप्त की जा सकती है।
  • एक पशु से प्रतिदिन लगभग 15 किलोग्राम ताजा गोबर प्राप्त हो जाता है तथा 25 किलोग्राम गोबर से 1 घन मीटर गैस पैदा होती है।
  • बायोगैस प्लांट को गैस पैदा करने की समर्था अनुसार तीन श्रेणियों में बांटा जा सकता है-पारिवारिक, संस्थापक, सामुदायिक बायोगैस प्लांट आदि।
  • गोबर गैस खाना पकाने, प्रकाश पैदा करने तथा डीज़ल इंजन चलाने के लिए प्रयोग होती है।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

Punjab State Board PSEB 10th Class Social Science Book Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 10 Social Science History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

SST Guide for Class 10 PSEB स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान Textbook Questions and Answers

(क) निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर एक शब्द/एक पंक्ति (1-15 शब्दों) में लिखें

प्रश्न 1.
1857 ई० के स्वतन्त्रता संग्राम के समय पंजाब की किन-किन छावनियों में विद्रोह हुआ?
उत्तर-
1857 ई० के स्वतन्त्रता संग्राम के समय पंजाब की लाहौर, फिरोजपुर, पेशावर, अम्बाला, मियांवाली आदि छावनियों में विद्रोह हुआ।

प्रश्न 2.
सरदार अहमद खां खरल ने आजादी की लड़ाई में क्या योगदान दिया?
उत्तर-
सरदार अहमद खां खरल ने कई स्थानों पर अंग्रेजों से टक्कर ली और अंत में वह पाकपटन के निकट अंग्रेज़ों का विरोध करते हुए शहीद हो गया।

प्रश्न 3.
श्री सतगुरु राम सिंह जी ने अंग्रेज़ सरकार का असहयोग क्यों किया?
उत्तर-
क्योंकि श्री सतगुरु राम सिंह जी विदेशी सरकार, विदेशी संस्थाओं तथा विदेशी माल के कट्टर विरोधी थे।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

प्रश्न 4.
ग़दर लहर क्यों असफल रही?
उत्तर-
क्योंकि अमृतसर के एक सिपाही कृपाल सिंह के धोखा देने के कारण गदर लहर की योजना की पोल समय से पहले ही खुल गई और अंग्रेज़ सरकार तुरन्त सक्रिय हो उठी।

प्रश्न 5.
अकाली लहर के अस्तित्व में आने के दो कारण बताओ।
उत्तर-
गुरुद्वारों को चरित्रहीन महंतों से मुक्त करवाना तथा गुरुद्वारों के प्रबन्ध में सुधार लाना।

प्रश्न 6.
चाबियाँ वाला मोर्चा क्यों लगाया गया?
उत्तर-
अंग्रेजी सरकार ने दरबार साहिब अमृतसर की गोलक की चाबियां अपने पास दबा रखी थीं जिन्हें प्राप्त करने के लिए सिक्खों ने चाबियों वाला मोर्चा लगाया।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

प्रश्न 7.
‘गुरु का बाग’ मोर्चे का कारण बताओ।
उत्तर-
सिक्खों ने गुरुद्वारा ‘गुरु का बाग’ (जिला अमृतसर) को महंत सुन्दर दास के अधिकार से मुक्त कराने के लिए गुरु का बाग मोर्चा लगाया।

प्रश्न 8.
साइमन कमीशन कब भारत आया और इसका बहिष्कार क्यों किया गया?
उत्तर-
साइमन कमीशन 1928 में भारत आया। इसमें एक भी भारतीय सदस्य सम्मिलित नहीं था जिसके कारण भारत में इसका बहिष्कार किया गया।

(ख) निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 30-50 शब्दों में दो

प्रश्न 1.
श्री सतगुरु राम सिंह जी की कैसी गतिविधियों से अंग्रेजों को डर लगता था?
उत्तर-

  1. श्री सतगुरु राम सिंह जी जहां भी जाते, उनके साथ घुड़सवारों की टोली अवश्य जाती थी। इससे अंग्रेज़ सरकार यह सोचने लगी कि नामधारी किसी विद्रोह की तैयारी कर रहे हैं। .
  2. अंग्रेज़ श्री सतगुरु राम सिंह जी के डाक प्रबन्ध को संदेह की दृष्टि से देखते थे।
  3. श्री सतगुरु राम सिंह जी ने प्रचार की सुविधा को सम्मुख रखकर पंजाब को 22 प्रांतों में बांटा हुआ था। प्रत्येक प्रांत का एक सेवादार होता था जिसे सूबेदार कहा जाता था। नामधारियों की यह कार्यवाही भी अंग्रेजों को डरा रही थी।
  4. 1869 ई० में नामधारियों या कूकों ने कश्मीर के शासक के साथ सम्पर्क स्थापित किया। उन्होंने नामधारियों (कूकों) को फौजी प्रशिक्षण देना भी आरम्भ कर दिया।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

प्रश्न 2.
नामधारियों और अंग्रेजों के मध्य मलेरकोटला में हुई दुर्घटना का वर्णन करो।
उत्तर-
नामधारी लोगों ने गौ-रक्षा का कार्य आरम्भ कर दिया था। गौ-रक्षा के लिए वे कसाइयों को मार डालते थे। जनवरी, 1872 को 150 कूकों (नामधारियों) का एक जत्था कसाइयों को दण्ड देने मालेरकोटला पहुंचा। 15 जनवरी, 1872 ई० को ककों और मालेरकोटला की सेना के बीच घमासान लड़ाई हुई। दोनों पक्षों के अनेक व्यक्ति मारे गए। अंग्रेजों ने कूकों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए अपनी विशेष सेना मालेरकोटला भेजी। 68 कूकों ने स्वयं अपनी गिरफ्तारी दी। उनमें से 49 कूकों को 17 जनवरी, 1872 ई० को तोपों से उड़ा दिया गया। सरकारी मुकद्दमों के पश्चात् 16 कूकों को मृत्यु दण्ड दिया गया। बाबा राम सिंह को देश निकाला देकर रंगून भेज दिया गया।

प्रश्न 3.
पंजाब में आर्य समाज द्वारा किए गए कार्यों का वर्णन करो।
उत्तर-
पंजाब में आर्य समाज ने निम्नलिखित कार्य किए

  1. इसने पंजाबियों की राष्ट्रीय भावना को जागृत किया।
  2. इसने लाला लाजपत राय, सरदार अजीत सिंह, श्रद्धानंद, भाई परमानंद तथा लाला हरदयाल जैसे महान् देशभक्तों को उभारा।
  3. इसने पंजाब में शिक्षा का विस्तार किया।
  4. इसने पंजाब में स्वदेशी लहर को बढ़ावा दिया।

प्रश्न 4.
ग़दर पार्टी ने पंजाब में आजादी के लिए क्या-क्या यत्न किए?
उत्तर-
ग़दर पार्टी द्वारा पंजाब में आजादी के लिए किए गए कार्यों का वर्णन इस प्रकार है

  1. रास बिहारी बोस ने लाहौर, फिरोजपुर, मेरठ, अम्बाला, मुलतान, पेशावर तथा कई अन्य छावनियों में अपने प्रचारक भेजे। इन प्रचारकों ने सैनिकों को विद्रोह के लिए तैयार किया।
  2. करतार सिंह सराभा ने कपूरथला के लाला रामसरन दास के साथ मिल कर ‘गदर’ नामक साप्ताहिक पत्र को छापने का प्रयास किया। परन्तु वह सफल न हो सका। फिर भी वह ‘गदर-गूंज’ प्रकाशित करता रहा।
  3. सराभा ने फरवरी, 1915 में फिरोजपुर में सशस्त्र विद्रोह करने का यत्न किया। परन्तु कृपाल सिंह नामक एक सिपाही की धोखेबाज़ी के कारण उसका भेद खुल गया।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

प्रश्न 5.
बाबा गुरदित्त सिंह ने कैनेडा जाने वाले लोगों के लिए क्या क्या कार्य किए?
उत्तर-
पंजाब के अनेक लोग रोजी-रोटी की खोज में कैनेडा जाना चाहते थे। परन्तु कैनेडा सरकार की भारत विरोधी गतिविधियों के कारण कोई भी जहाज़ उन्हें कैनेडा ले जाने को तैयार न था। 1913 में जिला अमृतसर के बाबा गुरदित्त सिंह ने ‘गुरु नानक नेवीगेशन’ नामक कम्पनी स्थापित की। 24 मार्च, 1914 को उसने ‘कामागाटामारू’ नामक एक जहाज़ किराये पर लिया और इसका नाम ‘गुरु नानक जहाज़’ रखा। इस जहाज़ में उसने कैनेडा जाने के इच्छुक लोगों को कैनेडा ले जाने का प्रयास किया। परन्तु वहां पहुंचते ही उन्हें वापिस जाने का आदेश दे दिया गया।

प्रश्न 6.
जलियांवाला बाग़ की दुर्घटना के क्या कारण थे?
उत्तर-
जलियांवाला बाग़ की दुर्घटना निम्नलिखित कारणों से हुई

  1. रौलेट बिल-1919 में अंग्रेज़ी सरकार ने ‘रौलेट बिल’ पास किया। इस के अनुसार पुलिस को जनता के दमन के लिए विशेष शक्तियां दी गईं। अत: लोगों ने इनका विरोध किया।
  2. डॉ० सत्यपाल तथा डॉ० किचलू की गिरफ्तारी-रौलेट बिल के विरोध में पंजाब तथा अन्य स्थानों पर हड़ताल हुई। कुछ नगरों में दंगे भी हुए। अतः सरकार ने पंजाब के दो लोकप्रिय नेताओं डॉ० सत्यपाल तथा डॉ० किचलू को गिरफ्तार कर लिया। इससे जनता और भी भड़क उठी।
  3. अंग्रेजों की हत्या-भड़के हुए लोगों पर अमृतसर में गोली चलाई गई। जवाब में लोगों ने पांच अंग्रेजों को मार डाला। अत: नगर का प्रबन्ध जनरल डायर को सौंप दिया गया।
    इन सब घटनाओं के विरोध में अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में एक आम सभा हुई जहां भीषण हत्याकांड हुआ।

प्रश्न 7.
सरदार ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग़ दुर्घटना का बदला कैसे लिया?
उत्तर-
सरदार ऊधम सिंह पक्का देश भक्त था। जलियांवाला बाग़ में हुए नरसंहार से उसका युवा खून खौल उठा। उसने इस घटना का बदला लेने का दृढ़ निश्चय कर लिया। उसे यह अवसर 21 वर्ष पश्चात् मिला। उस समय वह इंग्लैण्ड में था। वहां उसने सर माइकल ओडायर (लैफ्टिनेंट गवर्नर) को गोली से उड़ा दिया। जलियांवाला बाग़ हत्याकाण्ड के लिए यही अधिकारी उत्तरदायी था।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

प्रश्न 8.
खिलाफ़त लहर पर नोट लिखो।
उत्तर-
खिलाफ़त आन्दोलन प्रथम विश्व-युद्ध के पश्चात् मुसलमानों ने ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध चलाया। युद्ध में तुर्की की पराजय हुई और विजयी राष्ट्रों ने तुर्की साम्राज्य को छिन्न-भिन्न कर डाला। इससे मुस्लिम जनता भड़क उठी क्योंकि तुर्की के साथ उसकी धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई थीं। इसी कारण मुसलमानों ने खिलाफ़त आन्दोलन आरम्भ कर दिया। परन्तु यह आन्दोलन भारत के राष्ट्रवादी आन्दोलन का एक अंग बन गया और इसमें कांग्रेस के भी अनेक नेता सम्मिलित हुए। उन्होंने इसे पूरे देश में फैलाने में सहायता दी।

प्रश्न 9.
बब्बरों की गतिविधियों का वर्णन करो।
उत्तर-
बब्बरों का मुख्य उद्देश्य सरकारी पिठुओं तथा मुखबिरों का अंत करना था। इसे वे ‘सुधार करना’ कहते थे। इसके लिए उन्हें शस्त्रों की आवश्यकता थी और शस्त्रों के लिए उन्हें धन चाहिए था। अतः उन्होंने सरकारी पिठ्ठओं से धन तथा हथियार भी छीने। उन्होंने पंजाबी सैनिकों से अपील की कि वे शस्त्रों की सहायता से स्वतन्त्रता प्राप्ति के लिए कार्य करें। अपने कार्यों के विस्तार के लिए उन्होंने ‘बब्बर अकाली दुआबा’ नामक समाचार-पत्र निकाला। उन्होंने अनेक सरकारी पिळुओं को मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने अपना बलिदान देकर पंजाबियों को स्वतन्त्रता प्राप्ति के लिए अपनी जान पर खेल जाने का पाठ पढ़ाया।

प्रश्न 10.
नौजवान भारत सभा पर नोट लिखो।
उत्तर-
नौजवान भारत सभा की स्थापना सरदार भगत सिंह ने 1925 ई० में लाहौर में की। वह स्वयं इसका जनरल सचिव बना। इस संस्था ने लाला लाजपतराय की मृत्यु का बदला लिया तथा नवयुवकों को जागृत किया। इसे गर्म दल के कांग्रेसी नेताओं का भी समर्थन प्राप्त था। शीघ्र ही यह संस्था क्रांतिकारियों का केन्द्र बन गई। समय समय पर यह संस्था लाहौर में सभा करके मार्क्स और लेनिन के विचारों पर वाद-विवाद करती थी। यह सभा दूसरे देशों में घटित हुई क्रान्तियों पर भी विचार करती थी।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

प्रश्न 11.
साइमन कमीशन पर एक नोट लिखो।
उत्तर-
1928 ई० में एक सात सदस्यीय कमीशन भारत में आया। इसके अध्यक्ष सर जॉन साइमन थे। इस कमीशन में कोई भी भारतीय सदस्य नहीं था। इसी कारण भारत में इसका स्थान-स्थान पर विरोध किया गया। यह कमीशन जहां भी गया वहीं इसका स्वागत काली झण्डियों से किया गया। स्थान-स्थान पर ‘साइमन कमीशन वापिस जाओ’ के नारे लगाये गये। जनता के इस शान्त प्रदर्शन को सरकार ने बड़ी कठोरता से दबाया। लाहौर में इस कमीशन का विरोध करने के कारण लाला लाजपतराय पर लाठियाँ बरसायी गईं जिससे वह शहीदी को प्राप्त हुए।

प्रश्न 12.
प्रजामंडल के कार्यों का वर्णन करो।
उत्तर-
पंजाब प्रजामण्डल तथा रियासती प्रजामण्डल ने सेवा सिंह ठीकरी वाला की अध्यक्षता में जन-जागृति के लिए महत्त्वपूर्ण कार्य किया।

  1. इसने किसानों तथा साधारण लोगों की समस्याओं पर विचार करने के लिए सभाएं कीं।
  2. इसने रियासत पटियाला में हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध आवाज़ उठाई।
  3. इसने बाबा हीरा सिंह महल, तेजा सिंह स्वतन्त्र, बाबा सुंदर सिंह तथा अन्य कई मरजीवड़ों के सहयोग से रियासती शासन तथा अंग्रेजी साम्राज्य का डटकर विरोध किया।

(ग) निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 100-120 शब्दों में लिखो

प्रश्न 1.
श्री सतगुरु राम सिंह ने भारत की आज़ादी के लिए क्या-क्या यत्न किए?
उत्तर-
श्री सतगुरु राम सिंह एक महान् देश भक्त थे। उन्होंने बाबा बालक सिंह के पश्चात् पंजाब में नामधारी अथवा कूका लहर का नेतृत्व किया। बाबा राम सिंह ने 1857 ई० में कुछ लोगों को अमृत छका कर नामधारी लहर को संगठित रूप प्रदान किया। भले ही इस लहर का मुख्य उद्देश्य धार्मिक एवं सामाजिक सुधार के लिए कार्य करना था, तो भी इसने अंग्रेजी शासन का विरोध किया और उसके प्रति असहयोग की नीति अपनाई।
बाबा राम सिंह की गतिविधियां-

  1. बाबा राम सिंह जहां भी जाते, उनके साथ घुड़सवारों की टोली अवश्य जाती थी। इससे अंग्रेज़ सरकार यह सोचने लगी कि नामधारी किसी विद्रोह की तैयारी कर रहे हैं।
  2. अंग्रेज़ बाबा राम सिंह के डाक प्रबन्ध को सन्देह की दृष्टि से देखते थे।
  3. बाबा राम सिंह ने प्रचार की सुविधा को सम्मुख रख कर पंजाब को 22 प्रांतों में बांटा हुआ था। प्रत्येक प्रांत का एक सेवादार होता था जिसे सूबेदार कहा जाता था। नामधारियों की यह कार्यवाही भी अंग्रेजों को डरा रही थी।
  4. 1869 में नामधारियों या कूकों ने कश्मीर के शासक के साथ सम्पर्क स्थापित किया। उन्होंने नामधारियों (कूकों) को सैनिक प्रशिक्षण देना भी आरम्भ कर दिया।
  5. नामधारी लोगों ने गौ-रक्षा का कार्य आरम्भ कर दिया था। गौ-रक्षा के लिए वे कसाइयों को मार डालते थे। 1871 ई० में उन्होंने रायकोट (अमृतसर) के कुछ बूचड़खानों पर आक्रमण करके कई कसाइयों को मार डाला।
  6. जनवरी, 1872 में 150 कूकों (नामधारियों) का एक जत्था कसाइयों को दण्ड देने मालेरकोटला पहुंचा। 15 जनवरी, 1872 ई० को कूकों और मालेरकोटला की सेना के बीच घमासान लड़ाई हुई ! दोनों पक्षों के अनेक व्यक्ति मारे गए। अंग्रेजों ने कूकों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए अपनी विशेष सेना मालेरकोटला भेजी। 68 कूकों ने स्वयं अपनी गिरफ्तारी दी। उनमें से 49 कूकों को 17 जनवरी, 1872 ई० को तोपों से उड़ा दिया गया। सरकारी मुकद्दमों के पश्चात् 16 कूकों को मृत्यु दण्ड दिया गया। बाबा राम सिंह को देश निकाला देकर रंगून भेज दिया गया।
    सच तो यह है कि बाबा राम सिंह के नेतृत्व में नामधारी अपने प्राणों की परवाह न करते हुए अपने उद्देश्य पर डटे रहे।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

प्रश्न 2.
आर्य समाज ने पंजाब में स्वतन्त्रता संग्राम में क्या योगदान दिया?
उत्तर-
आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती (1824-1883) थे। इसकी स्थापना उन्होंने 1875 ई० में की। 1877 ई० में उन्होंने आर्य समाज की एक शाखा लाहौर में खोली।
स्वतन्त्रता संग्राम में योगदान-आर्य समाज ने जहां सामाजिक तथा धार्मिक क्षेत्र में अपना योगदान दिया वहीं इसने स्वतन्त्रता लहर में भी बहुमूल्य भूमिका निभाई। स्वतन्त्रता संग्राम में इसके योगदान का वर्णन इस प्रकार है —

  1. राष्ट्रीय भावना जागृत करना-स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज के माध्यम से पंजाबियों की राष्ट्रीय भावना को जागृत किया और उन्हें स्वतन्त्रता प्राप्ति के लिए तैयार किया।
  2. महान् देशभक्तों का उदय-स्वामी दयानंद सरस्वती ने भारतीयों को अपने देश और सभ्यता पर गर्व करने को शिक्षा दी। इस बात का प्रभाव पंजाबियों पर भी पड़ा। लाला लाजपतराय, सरदार अजीत सिंह और श्रद्धानंद जैसे महान् देशभक्त आर्य समाज की ही देन थे। भाई परमानंद और लाला हरदयाल भी प्रसिद्ध आर्य समाजी थे।
  3. असहयोग आन्दोलन में भाग-इस संस्था ने अंग्रेजों के विरुद्ध असहयोग आन्दोलन में भाग लिया। इसने स्कूल तथा कॉलेज खोलकर स्वदेशी लहर को बढ़ावा दिया।
  4. सरकारी विरोध का सामना-आर्य समाजियों की राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए अंग्रेजी सरकार ने उन पर कड़ी नज़र रखनी आरम्भ कर दी। जो आर्य समाजी सरकारी नौकरी में थे, उन्हें सन्देह की दृष्टि से देखा जाने लगा। यहाँ तक कि उन्हें वांछित तरक्कियां भी न दी गईं। फिर भी उन्होंने अपना कार्य जारी रखा।
    1892 ई० में आर्य समाज दो भागों में बंट गया-कॉलेज पार्टी और गुरुकुल पार्टी। इनमें से कॉलेज पार्टी के नेता लाला लाजपतराय तथा महात्मा हंसराज थे। वे वेदों की शिक्षा के साथ-साथ पश्चिमी विज्ञान की शिक्षा देने के भी पक्ष में थे। इस कारण अंग्रेजों और आर्य समाजियों के बीच तनाव लगभग समाप्त हो गया। फिर भी आर्य समाजी देश में स्वतन्त्रता सेनानियों को अपना पूरा सहयोग देते रहे। आर्य समाजियों के समाचार-पत्र भी पंजाब की स्वतन्त्रता लहर में पूरी तरह सक्रिय रहे।

प्रश्न 3.
ग़दर पार्टी ने स्वतन्त्रता प्राप्ति के लिए क्या क्या यत्न किए?
उत्तर-
ग़दर पार्टी की स्थापना 1913 ई० में सान फ्रांसिस्को (अमेरिका) में हुई। इसका प्रधान बाबा सोहन सिंह भकना थे। लाला हरदयाल इसके मुख्य सचिव तथा कांशी राम सचिव एवं खजांची थे।
इस संस्था ने सान फ्रांसिस्को से उर्दू में एक साप्ताहिक पत्र ‘ग़दर’ निकालना आरम्भ किया। इसका सम्पादन कार्य करतार सिंह सराभा को सौंपा गया। उसके परिश्रम से यह समाचार-पत्र हिंदी, पंजाबी, पश्तो, नेपाली आदि अनेक भाषाओं में प्रकाशित होने लगा। इस समाचार-पत्र के नाम पर ही इस संस्था का नाम ग़दर पार्टी रखा गया।
उद्देश्य-ग़दर पार्टी का मुख्य उद्देश्य भारत को सशस्त्र क्रांति द्वारा स्वतन्त्र करवाना था। इसलिए इस पार्टी ने अग्रलिखित कार्यों पर बल दिया

  1. सेना में विद्रोह का प्रचार
  2. सरकारी पिट्ठओं की हत्या
  3. जेलें तोड़ना
  4. सरकारी खज़ाने और थाने लूटना
  5. क्रान्तिकारी साहित्य छापना और बांटना
  6. अंग्रेजों के शत्रुओं की सहायता करना
  7. शस्त्र इकट्ठे करना
  8. बम बनाना
  9. डाक-तार व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करना तथा रेल मार्गों की तोड़-फोड़ करना।
  10. क्रान्तिकारियों का झंडा फहराना
  11. क्रान्तिकारी नवयुवकों की सूची तैयार करना।
    स्वतन्त्रता प्राप्ति के प्रयास-कामागाटामारू की घटना के पश्चात् काफ़ी संख्या में भारतीय अपने देश वापिस आ गए। वे ग़दर द्वारा अंग्रेजों को भारत से बाहर निकालना चाहते थे। अंग्रेजी सरकार भी बड़ी सतर्क थी। बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की छान-बीन होती थी। संदेह होने पर व्यक्ति को नज़रबंद कर दिया जाता था। परन्तु जो व्यक्ति बच निकलता था, वह क्रान्तिकारियों से मिल जाता था। – भारत में ग़दर पार्टी और विदेश से लौटे क्रान्तिकारियों का नेतृत्व रास बिहारी बोस ने किया। अमेरिका से वापिस आए करतार सिंह सराभा ने भी बनारस में श्री रास बिहारी बोस के गुप्त अड्डे का पता लगाकर उनसे सम्पर्क स्थापित किया। ग़दर पार्टी द्वारा आज़ादी के लिए किए गए कार्य-ग़दर पार्टी द्वारा पंजाब में आज़ादी के लिए किए गए कार्यों का वर्णन इस प्रकार है

    1. रास बिहारी बोस ने लाहौर, फिरोज़पुर, मेरठ, अम्बाला, मुलतान, पेशावर तथा कई अन्य छावनियों में अपने प्रचारक भेजे। इन प्रचारकों ने सैनिकों को विद्रोह के लिए तैयार किया।
    2. करतार सिंह सराभा ने कपूरथला के लाला रामसरन दास के साथ मिल कर ‘ग़दर’ नामक साप्ताहिक पत्र को छापने का प्रयास किया परन्तु वह सफल न हो सका। फिर भी वह ‘ग़दर-गूंज’ प्रकाशित करता रहा।
    3. ग़दर पार्टी ने लाहौर तथा कुछ अन्य स्थानों पर बम बनाने का कार्य भी आरम्भ किया।
    4. ग़दर दल ने स्वतन्त्र भारत के लिए एक झंडा तैयार किया। करतार सिंह सराभा ने इस झंडे को स्थान-स्थान पर लोगों में बांटा।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

प्रश्न 4.
कामागाटामारू दुर्घटना का वर्णन करो।
उत्तर-
पृष्ठभूमि-अंग्रेजी सरकार के आर्थिक कानूनों से पंजाबियों की आर्थिक दशा बहुत शोचनीय हो गई थी। अत: 1905 ई० में कुछ लोग रोजी-रोटी की खोज में विदेशों में जाने लगे। इनमें से कई पंजाबी लोग कैनेडा जा रहे थे। परन्तु कैनेडा सरकार ने 1910 ई० में एक कानून पास किया। इसके अनुसार केवल वही भारतीय कैनेडा में प्रवेश कर सकते थे, जो अपने देश की किसी बंदरगाह से बैठकर सीधे कैनेडा जाते थे। परंतु 24 जनवरी, 1913 ई० को कैनेडा के हाई कोर्ट ने इस कानून को रद्द कर दिया। यह समाचार पाकर पंजाब के बहुत से लोग कैनेडा जाने के लिए कलकत्ता (कोलकाता), सिंगापुर तथा हांगकांग की बंदरगाहों पर पहुँच गए। परन्तु कैनेडा सरकार द्वारा भारतीयों से किए जाने वाले दुर्व्यवहार को देखते हुए कोई भी जहाज़ कम्पनी उन्हें कैनेडा पहुँचाने के लिए तैयार न हुई।

बाबा गुरदित्त सिंह के प्रयास-अमृतसर निवासी बाबा गुरदित्त सिंह सिंगापुर तथा मलाया में ठेकेदारी करता था। उसने 1913 ई० में ‘गुरु नानक नेवीगेशन कम्पनी’ स्थापित की। 24 मार्च, 1914 ई० को इस कम्पनी ने कामागाटामारू नामक एक जहाज़ किराये पर ले लिया जिसका नाम ‘गुरु नानक जहाज़’ रखा गया। उसे हांगकांग से 500 यात्री भी मिल गए। परन्तु हांगकांग की अंग्रेजी सरकार इस बात को सहन न कर सकी। उसने बाबा गुरदित्त सिंह को बंदी बना लिया। भले ही उसे अगले दिन रिहा कर दिया, फिर भी विघ्न पड़ जाने के कारण यात्रियों की संख्या घटकर केवल 135 रह गई।

गुरु नानक जहाज़ 23 मई, 1914 ई० को वेनकुवर (कैनेडा) की बंदरगाह पर पहुंचा, परन्तु यात्रियों को बंदरगाह पर न उतरने दिया गया। बाबा गुरदित्त सिंह प्रीवी कौंसिल में अपील करना चाहता था। परन्तु अंत में भारतीयों ने वापिस आना ही मान लिया। कामागाटामारू की दुर्घटना-23 जुलाई, 1914 ई० को जहाज़ वेनकुवर से वापिस भारत की ओर चल पड़ा। जब जहाज़ हुगली नदी में पहुंचा, तो लाहौर का डिप्टी कमिश्नर पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गया। यात्रियों की तलाशी लेने के पश्चात् जहाज़ को 27 किलोमीटर दूर बजबज घाट पर खड़ा कर दिया गया। यात्रियों को यह बताया गया कि उन्हें वहां से रेलगाड़ी द्वारा पंजाब ले जाया जाएगा। यात्री कलकत्ता (कोलकाता) में ही कोई काम धंधा करना चाहते थे। परन्तु उनकी किसी ने एक न सुनी और उन्हें जहाज़ से नीचे उतार दिया गया। शाम के समय रेलवे स्टेशन पर इन यात्रियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने गोली चला दी। इस गोलीकांड में 40 व्यक्ति शहीद हो गए तथा बहुत से घायल हुए।

बाबा गुरदित्त सिंह बचकर पंजाब पहुंच गया। 1920 ई० में उसने गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस पर ननकाना साहिब में स्वयं को पुलिस के हवाले कर दिया। उसे 5 वर्ष के कारावास का दंड दिया गया।

प्रश्न 5.
जलियांवाला बाग़ दुर्घटना का वर्णन करो।
उत्तर-
जलियांवाला बाग़ अमृतसर (पंजाब) में है। यहां 13 अप्रैल, 1919 को एक निर्मम हत्याकाण्ड हुआ। इसका वर्णन इस प्रकार है —
पृष्ठभूमि-1919 ई० में केन्द्रीय विधान परिषद ने दो बिल पास किए। इन्हें रौलेट बिल (Rowlatt Bill) कहते हैं। इन बिलों द्वारा पुलिस और मैजिस्ट्रेट को षड्यन्त्र आदि को दबाने के लिए विशेष शक्तियां दी गईं। इनके विरुद्ध 13 मार्च, 1919 ई० को महात्मा गाँधी ने हड़ताल कर दी। परिणामस्वरूप अहमद नगर, दिल्ली और पंजाब के कुछ नगरों में दंगे आरम्भ हो गए। स्थिति को सम्भालने के लिए.पंजाब के दो प्रसिद्ध नेताओं डॉ० सत्यपाल तथा डॉ० किचलू को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके विरोध में नगर में हड़ताल कर दी गई। प्रदर्शनकारियों का एक दल शान्तिपूर्वक ढंग से डिप्टी कमिश्नर की कोठी की ओर चल दिया। परन्तु उन्हें हाल दरवाज़े के बाहर ही रोक लिया गया। सैनिकों ने उन पर गोली भी चलाई। परिणामस्वरूप कुछ लोग मारे गए तथा अनेक घायल हो गए। नगरवासियों ने क्रोध में आकर पाँच अंग्रेजों को मौत के घाट उतार दिया। एक अंग्रेज़ महिला कुमारी शेरवुड भी नगरवासियों के क्रोध का शिकार हो गई। इस पर सरकार ने नगर का प्रबन्ध जनरल डायर को सौंप दिया।

जलियांवाला बाग़ में सभा तथा हत्याकाण्ड-अशांति और क्रोध के इस वातावरण में अमृतसर नगर तथा आस-पास के गाँवों के लगभग 25,000 लोग 13 अप्रैल, 1919 ई० को (वैसाखी वाले दिन) जलियांवाला बाग़ में सभा करने के लिए एकत्रित हुए। जनरल डायर ने ऐसे जुलूसों को गैर-कानूनी घोषित कर दिया था और अपने 150 सैनिकों सहित जलियांवाला बाग़ के दरवाजे के आगे आ डटा। बाग़ में आने-जाने के लिए एक ही तंग मार्ग था। जनरल डायर ने लोगों को तीन मिनट के अन्दर-अन्दर तितर-बितर हो जाने का आदेश दिया। इतने कम समय में लोगों के लिए वहां से निकल पाना असम्भव था। तीन मिनट के पश्चात् जनरल डायर ने गोली चलाने का आदेश दे दिया। इस गोलीकाण्ड में लगभग 1000 लोग मारे गए और 1500 से भी अधिक लोग घायल हो गए।
महत्त्व-जलियांवाला बाग़ की घटना ने भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में एक नया मोड़ ला दिया। इससे पहले यह संग्राम गिने चुने लोगों तक ही सीमित था। अब यह जनता का संग्राम बन गया। इसमें श्रमिक, किसान, विद्यार्थी आदि भी शामिल होने लगे। दूसरे, इसके साथ स्वतन्त्रता आन्दोलन में नया जोश भर गया तथा संघर्ष की गति बहुत तीव्र हो गई।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

प्रश्न 6.
अकाली लहर ने स्वतन्त्रता संग्राम में क्या योगदान दिया?
उत्तर-
अकाली लहर का जन्म अकाली लहर में से हुआ। इसका संस्थापक किशन सिंह गड़गज था। इसका उदय गुरुद्वारों में बैठे चरित्रहीन महंतों का सामना करने के लिए हुआ। सरकार के पिठुओं से टक्कर लेने के लिए ‘चक्रवर्ती’ जत्था बनाया गया। कुछ समय के पश्चात् अकालियों ने ‘बब्बर अकाली’ नामक समाचार-पत्र निकाला। तभी से इस लहर का नाम बब्बर अकाली पड़ गया। महंतों के साथ अन्य सरकारी पिटाओं से निपटना भी इसका उद्देश्य था।
स्वतन्त्रता संग्राम में योगदान-बब्बर अकालियों ने मुखबिरों तथा सरकारी पिठुओं का अंत करने की योजना बनाई। बावरों की भरमा इस ‘सुधार करना कहते थे। बब्बरो को विश्वास था कि यदि सरकारी मुखाबरों का सफाया कर दिया जाये तो अंग्रेजी सरकार असफल हो जाएगी और भारत छोड़कर चली जायेगी। उनकी मुख्य गतिविधियों का वर्णन इस प्रकार है —

  1. शस्त्रों की प्राप्ति– बब्बर अकाली अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए शस्त्र प्राप्त करना चाहते थे। उनके अपने सदस्य भी शस्त्र बनाने का यत्न कर रहे थे। शस्त्रों के लिए धन की आवश्यकता थी। धन इकट्ठा करने के लिए बब्बरों ने सरकारी पिठ्ठओं से धन और शस्त्र छीने।
  2. सैनिकों से अपील-बब्बरों ने पंजाबी सैनिकों से अपील की कि वे अपने शस्त्र धारण करके स्वतन्त्रता प्राप्ति का प्रयास करें।
  3. समाचार-पत्र-बब्बरों ने साइक्लोस्टाइल मशीन की सहायता से अपना समाचार-पत्र ‘बब्बर अकाली दुआबा’ निकाला। इस समाचार-पत्र का चंदा यह था कि इसे पढ़ने वाला, इस समाचार-पत्र को आगे पाँच अन्य व्यक्तियों को पढ़ाता था।
  4. सरकारी पिठुओं की हत्या-बब्बरों ने अपने समाचार-पत्रों में उन 179 व्यक्तियों की सूची प्रकाशित की जिनका उन्हें ‘सुधार’ करना था। सूची में सम्मिलित जिस व्यक्ति का अंतिम समय आ जाता, उसके बारे में वे अपने समाचार-पत्र द्वारा ही उस व्यक्ति को सूचित कर देते थे। दो-तीन बब्बर उस व्यक्ति के गाँव जाते और उसे मौत के घाट उतार देते। वे खुलेआम वध करने की जिम्मेवारी भी लेते थे। उन्होंने पुलिस से भी डटकर टक्कर ली।
  5. सरकारी अत्याचार–सरकार ने भी बब्बरों को समाप्त करने का निश्चय कर लिया। उनका पीछा किया जाने लगा। उनमें से कुछ को पकड़ लिया गया और कुछ मारे गए ! सौ से भी अधिक बब्बरों पर मुकद्दमा चलाया गया। 27 फरवरी, 1926 ई० को जत्थेदार किशन सिंह, बाबू संता सिंह, धर्म सिंह हयातपुरा तथा कुछ अन्य बब्बरों को फांसी का दण्ड दिया गया।
    इस प्रकार बब्बर लहर अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में असफल रही। फिर भी इस लहर ने पंजाबियों को देश की स्वतन्त्रता के लिए अपनी जान पर खेल जाने का पाठ पढ़ाया।

प्रश्न 7.
जैतों के मोर्चे का वर्णन करो।
उत्तर-
जैतों का मोर्चा 1923 ई० में हुआ। इसके कारणों तथा घटनाओं का वर्णन इस प्रकार है —
कारण-नाभा का महाराजा सरदार रिपुदमन सिंह सिक्खों का बहुत बड़ा हितैषी था। इससे न केवल सिक्खों में अपितु पूरे देश में उसका सम्मान होने लगा। यह बात अंग्रेज़ सरकार को अच्छी न लगी। अतः अंग्रेज़ सरकार किसी न किसी बहाने उसे अपमानित करना चाहती थी। अंग्रेजों को यह अवसर प्रथम विश्व युद्ध के समय मिला। क्योंकि इस युद्ध में महाराजा ने अपनी सेना भेजने से इन्कार कर दिया। उधर पटियाला के महाराजा भूपेन्द्र सिंह और रिपुदमन सिंह के बीच झगड़ा उठ खड़ा हुआ। स्थिति का लाभ उठाते हुए अंग्रेजों ने महाराजा पटियाला की सहायता से रिपुदमन सिंह पर अनेक मुकद्दमे दायर कर दिए और झूठे आरोप लगा कर उसे गद्दी से उतार दिया।

घटनाएं-सिक्ख महाराजा के साथ हुए इस दुर्व्यवहार के कारण क्रोधित हो उठे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्ध कमेटी के नेतृत्व में सिक्खों ने रोष दिवस मनाने का निर्णय किया। परन्तु पुलिस ने अनेक लोगों को बन्दी बना लिया और जैतों के गुरुद्वारे गंगसर पर अधिकार कर लिया। उस समय गुरुद्वारे में अखंड पाठ चल रहा था। पुलिस कार्यवाही के कारण पाठ खंडित हो गया। इस घटना से सिक्ख और भी भड़क उठे और उन्होंने अंग्रेज़ों से टक्कर लेने के लिए वहां अपना मोर्चा लगा लिया।

15 सितम्बर, 1923 ई० को 25 सिक्खों का एक जत्था जैतों भेजा गया। इसके पश्चात् छ: महीने तक 25-25 सिक्खों के जत्थे लगातार जैतों जाते रहे। सरकार इन जत्थों पर अत्याचार करती रही। मोर्चा लम्बा होता देखकर शिरोमणि कमेटी ने 500-500 के जत्थे भेजने का कार्यक्रम बनाया। 500 सिक्खों का पहला जत्था जत्थेदार ऊधम सिंह के नेतृत्व में अकाल तख्त से चला। हज़ारों लोग जत्थे के साथ माझे और मालवे से होते हुए नाभा रियासत की सीमा पर जा पहुंचे। __यह जत्था अभी गुरुद्वारा गंगसर से एक फलाँग की दूरी पर ही था कि अंग्रेज़ी सरकार की मशीनगनों ने सिक्खों पर गोलियां बरसानी आरम्भ कर दीं। परन्तु सिक्ख गोलियों की बौछार की परवाह न करते हुए अपने मोर्चे पर डटे रहे। इसी गोलीबारी में अनेक सिक्ख शहीद हो गए।

जैतों का मोर्चा दो वर्ष तक चलता रहा। 500-500 में जत्थे आते रहे और अपना बलिदान देते रहे। पंजाब से बाहर कलकत्ता (कोलकाता), शंघाई और हांगकांग से भी जत्थे जैतों पहुंचे। अन्त में विवश होकर पुलिस ने गुरुद्वारा से पहरा हटा लिया और 1925 ई० में सरकार को गुरुद्वारा एक्ट पास करना पड़ा। अत: अकालियों ने जैतों का मोर्चा समाप्त कर दिया।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

प्रश्न 8.
आजाद हिन्द फ़ौज पर विस्तारपूर्वक नोट लिखो।
उत्तर-
आजाद हिन्द सेना की स्थापना की पृष्ठभूमि-आजाद हिन्द सेना की स्थापना रास बिहारी बोस ने जापान में की थी। द्वितीय विश्व युद्ध के समय जापान ब्रिटिश सेना को पराजित करके बहुत-से सैनिकों को कैदी बना कर जापान ले गया था। उनमें अधिकांश सैनिक भारतीय थे। इन सैनिकों को लेकर रास बिहारी बोस ने कैप्टन मोहन सिंह की सहायता से ‘आज़ाद हिन्द सेना’ बनाई।

रास बिहारी बोस आज़ाद हिन्द सेना का नेतृत्व सुभाष चन्द्र बोस को सौंपना चाहते थे। उस समय सुभाष जी जर्मनी में थे। अतः रास बिहारी बोस ने उन्हें जापान आने का आमन्त्रण दिया। जापान पहुंचने पर सुभाष बाबू ने आज़ाद हिन्द सेना का नेतृत्व सम्भाला। तभी से वह नेताजी सुभाषचन्द्र के नाम से लोकप्रिय हुए।
आज़ाद हिन्द सेना का स्वतन्त्रता संघर्ष-

  1. 21 अक्तूबर, 1943 को नेता जी ने सिंगापुर में ‘आज़ाद हिन्द सरकार’ की स्थापना की। उन्होंने भारतीयों का ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ कह कर आह्वान किया। शीघ्र ही उन्होंने अमेरिका तथा इंग्लैंड के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी।
  2. नवम्बर, 1943 ई० में जापान ने अन्दमान निकोबार नामक भारतीय द्वीपों को जीत कर आजाद हिन्द सरकार को सौंप दिया। नेता जी ने इन द्वीपों के नाम क्रमशः ‘शहीद’ और ‘स्वराज्य’ रखे।
  3. इस सेना ने 1 मार्च, 1944 ई० को असम स्थित मावडॉक चौकी को जीत लिया। इस प्रकार उसने भारत की धरती पर पाँव रखे और वहां आज़ाद हिन्द सरकार का ध्वज फहराया।
  4. तत्पश्चात् असम की कोहिमा चौकी पर भी आज़ाद हिन्द सेना का अधिकार हो गया।
  5. अब आज़ाद हिन्द सेना ने इम्फाल की महत्त्वपूर्ण चौकी जीतने का प्रयास किया, परन्तु वहाँ की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण उसे सफलता न मिल सकी।
    आजाद हिन्द सेना की असफलता (वापसी)-आजाद हिन्द सेना को जापान से मिलने वाली सहायता बन्द हो गई । सैन्य सामग्री के अभाव के कारण आज़ाद हिन्द सेना को पीछे हटने के लिए बाध्य होना पड़ा। पीछे हटने पर भी आजाद हिन्द सेना का मनोबल कम नहीं हुआ। परन्तु 18 अगस्त, 1945 ई० को फार्मोसा में एक विमान दुर्घटना में नेता जी का निधन हो गया। अगस्त, 1945 ई० में जापान ने भी आत्म-समर्पण कर दिया। इसके साथ ही आज़ाद हिन्द सेना द्वारा प्रारम्भ किया गया स्वतन्त्रता का संघर्ष समाप्त हो गया।
    आज़ाद हिन्द सेना के अधिकारियों की गिरफ्तारी एवं मुकद्दमा-ब्रिटिश सेना ने आजाद हिन्द सेना के कुछ अधिकारियों तथा सैनिकों को इम्फाल के मोर्चे पर पकड़ लिया। पकड़े गए तीन अधिकारियों पर दिल्ली के लाल किले में देशद्रोह का मुकद्दमा चलाया गया। न्यायालय ने निर्णय दिया कि तीनों दोषियों को फांसी के तख्ते पर चढ़ाया जाए, परन्तु जनता के जोश को देख कर सरकार घबरा गई। अतः उन्हें बिना कोई दण्ड दिये रिहा कर दिया गया। यह रिहाई भारतीय राष्ट्रवाद की एक महान् विजय थी।

PSEB 10th Class Social Science Guide स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Ouestions)

I. उत्तर एक शब्द अथवा एक लाइन में

प्रश्न 1.
(i) ग़दर विद्रोह का मुखिया कौन था?
(ii) उसने ‘कामागाटामारू’ घटना के बाद कहां मीटिंग बुलाई?
उत्तर-
(i) ग़दर विद्रोह दल का मुखिया सोहन सिंह भकना था।
(ii) उसने कामागाटामारू घटना के बाद अमेरिका में एक विशेष मीटिंग बुलाई।

प्रश्न 2.
19 फरवरी, 1915 के आन्दोलन में पंजाब में शहीद होने वाले चार ग़दरियों के नाम लिखो।
उत्तर-
करतार सिंह सराभा, जगत सिंह, बलवंत सिंह और अरूढ़ सिंह।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

प्रश्न 3.
पंजाब में अकाली आन्दोलन किस वर्ष शुरू हुआ और कब समाप्त हुआ?
उत्तर-
पंजाब में अकाली आन्दोलन 1921 ई० में शुरू हुआ और 1925 ई० में समाप्त हुआ।

प्रश्न 4.
(i) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी की स्थापना कब हुई?
(ii) इसके सदस्यों की संख्या कितनी थी?
उत्तर-
(i) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी की स्थापना 1920 में हुई।
(ii) इसके सदस्यों की संख्या 175 थी।

प्रश्न 5.
लोगों ने इसे (रौलेट एक्ट) को किस नाम से पुकारा?
उत्तर-
लोगों ने इसे “काले कानून” कह कर पुकारा।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

प्रश्न 6.
(i) लाहौर में ‘साइमन कमीशन’ के विरोध में किए गए प्रदर्शन में किस महान् नेता पर लाठी के भीषण प्रहार हुए?
(ii) इसके लिए कौन-सा अंग्रेज़ पुलिस अधिकारी ज़िम्मेदार था?
उत्तर-
(i) लाहौर में ‘साइमन कमीशन’ के विरोध में किए गए प्रदर्शन में लाला लाजपत राय पर लाठी के भीषण प्रहार हुए।
(ii) इसके लिए अंग्रेज़ पुलिस अफ़सर सांडर्स ज़िम्मेदार था।

प्रश्न 7.
(i) नामधारी लहर के संस्थापक कौन थे?
(ii) उन्होंने अपने धार्मिक विचारों का प्रचार पंजाब के कौन-से दोआब में किया?
उत्तर-
(i) नामधारी लहर के संस्थापक बाबा बालक सिंह जी थे।
(ii) इन्होंने अपने धार्मिक विचारों का प्रचार पंजाब के सिन्ध सागर दोआब में किया।

प्रश्न 8.
नामधारियों ने मलेरकोटला पर हमला कब किया?
उत्तर-
1872 ई० में।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

प्रश्न 9.
पूर्ण स्वराज्य का प्रस्ताव कब और क्यों पास किया गया?
उत्तर-
पूर्ण स्वराज्य का प्रस्ताव 31 दिसम्बर, 1929 को लाहौर के कांग्रेस अधिवेशन में पास हुआ। इस अधिवेशन के अध्यक्ष पं० जवाहर लाल नेहरू थे। इस प्रस्ताव के परिणामस्वरूप 26 जनवरी, 1930 का दिन पूर्ण स्वराज्य दिवस के रूप में मनाया गया।

प्रश्न 10.
1857 के स्वतन्त्रता संग्राम की पहली लड़ाई कब और कहां से शुरू हुई?
उत्तर-
10 मई को मेरठ से।

प्रश्न 11.
नामधारी या कूका लहर की नींव कब पड़ी?
उत्तर-
12 अप्रैल, 1857 को।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

प्रश्न 12.
श्री सतगुरु राम सिंह जी ने अंतर्जातीय विवाह की कौन-सी नई नीति चलाई?
उत्तर-
आनन्द कारज।

प्रश्न 13.
आर्य समाज के संस्थापक कौन थे?
उत्तर-
स्वामी दयानन्द सरस्वती।

प्रश्न 14.
आर्य समाज की स्थापना कब हुई?
उत्तर-
1875 ई० में।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

प्रश्न 15.
देश भक्ति के प्रसिद्ध गीत ‘पगड़ी संभाल जट्टा’ के लेखक कौन थे?
उत्तर-
बांके दयाल।

प्रश्न 16.
ग़दर पार्टी का जन्म कब और कहां हुआ?
उत्तर-
1913 ई० में सॉन फ्रांसिस्को में।

प्रश्न 17.
ग़दर लहर के साप्ताहिक पत्र ‘ग़दर’ का सम्पादक कौन था?
उत्तर-
करतार सिंह सराभा।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

प्रश्न 18.
‘कामागाटामारू’ नामक जहाज़ किसने किराए पर लिया था?
उत्तर-
बाबा गुरदित्त सिंह ने।

प्रश्न 19.
जलियांवाला बाग़ की घटना कब घटी?
उत्तर-
13 अप्रैल, 1919 को।

प्रश्न 20.
जलियांवाला बाग़ में गोलियां किसने चलवाईं?
उत्तर-
जनरल डायर ने।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

प्रश्न 21.
माइकल ओ’डायर की हत्या किसने की और क्यों?
उत्तर-
माइकल ओ’डायर की हत्या शहीद ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग़ हत्याकाण्ड का बदला चकाने के लिए की।

प्रश्न 22.
बब्बर अकाली जत्थे की स्थापना कब हुई?
उत्तर-
अगस्त 1922 ई० में।

प्रश्न 23.
सरदार रिपुदमन सिंह कहां का महाराजा था?
उत्तर-
नाभा का।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

प्रश्न 24.
साइमन कमीशन कब भारत आया?
उत्तर-
1928 में।

प्रश्न 25.
साइमन कमीशन का प्रधान कौन था?
उत्तर-
सर जॉन साइमन।

प्रश्न 26.
लाला लाजपत राय कब शहीद हुए?
उत्तर-
17 नवम्बर, 1928 को।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

प्रश्न 27.
‘नौजवान भारत सभा’ की स्थापना कब और कहां हुई?
उत्तर-
1925-26 में लाहौर में।

प्रश्न 28.
भगत सिंह और उसके साथियों को फांसी कब दी गई?
उत्तर-
23 मार्च, 1931 को।

प्रश्न 29.
पूर्ण स्वराज प्रस्ताव के अनुसार भारत में पहली बार स्वतन्त्रता दिवस कब मनाया गया?
उत्तर-
26 जनवरी, 1930 को।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

प्रश्न 30.
आजाद हिन्द फ़ौज की स्थापना कब और किसने की?
उत्तर-
1943 में सुभाष चन्द्र बोस ने।

प्रश्न 31.
‘आप मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का नारा किसने दिया?
उत्तर-
सुभाष चन्द्र बोस ने।

प्रश्न 32.
आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारियों पर मुकद्दमा कहां चलाया गया?
उत्तर-
दिल्ली के लाल किले में।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति

  1. सरदार अहमद खां खरल अंग्रेजों के हाथों ……….. के निकट शहीद हुआ।
  2. गदर लहर अमृतसर के एक सिपाही ………… के धोखा देने के कारण असफल हो गई।
  3. साइमन कमीशन …………. ई० में भारत आया।
  4. गदर विद्रोह दल का मुखिया …………….. था।
  5. लोगों ने रौलेट एक्ट को ………………. के नाम से पुकारा।
  6. पूर्ण स्वराज्य का प्रस्ताव ……………. ई० को लाहौर के कांग्रेस अधिवेशन में पास हुआ।

उत्तर-

  1. पाकपटन,
  2. कृपाल सिंह,
  3. 1928,
  4. सोहन सिंह भकना,
  5. काले कानून,
  6. 31 दिसंबर, 1929।

III. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
19 फरवरी, 1915 के आंदोलन में पंजाब में शहीद होने वाला गदरिया था
(A) करतार सिंह सराभा
(B) जगत सिंह
(C) बलवंत सिंह
(D) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(D) उपरोक्त सभी।

प्रश्न 2.
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की स्थापना हुई
(A) 1920 ई० में
(B) 1921 ई० में
(C) 1915 ई० में
(D) 1928 ई० में।
उत्तर-
(A) 1920 ई० में

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

प्रश्न 3.
लाहौर में ‘साइमन कमीशन’ के विरोध में किए गए प्रदर्शन के परिणामस्वरूप किस भारतीय नेता को अपनी जान गंवानी पड़ी?
(A) बांके दयाल
(B) लाला लाजपत राय
(C) भगत सिंह
(D) राज गुरु।
उत्तर-
(B) लाला लाजपत राय

प्रश्न 4.
पूर्ण स्वराज्य प्रस्ताव के अनुसार पहली बार कब पूर्ण स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया?
(A) 31 दिसंबर, 1929
(B) 15 अगस्त, 1947
(C) 26 जनवरी, 1930
(D) 15 अगस्त, 1857
उत्तर-
(C) 26 जनवरी, 1930

प्रश्न 5.
देश भक्ति के प्रसिद्ध गीत ‘पगड़ी संभाल जट्टा’ के लेखक थे
(A) बांके दयाल
(B) भगत सिंह
(C) राज गुरु
(D) अजीत सिंह।
उत्तर-
(A) बांके दयाल

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

प्रश्न 6.
‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का नारा दिया
(A) शहीद भगत सिंह ने
(B) शहीद उधम सिंह ने
(C) शहीद राजगुरु ने
(D) सुभाष चंद्र बोस ने।
उत्तर-
(D) सुभाष चंद्र बोस ने।

IV. सत्य-असत्य कथन ।

प्रश्न-सत्य/सही कथनों पर (✓) तथा असत्य/ग़लत कथनों पर (✗) का निशान लगाएं

  1. गदर लहर सशस्त्र विद्रोह के पक्ष में नहीं थी।
  2. 1857 का विद्रोह 10 मई को मेरठ से आरम्भ हुआ।
  3. 1913 में स्थापित गुरु नानक नेवीगेशन कम्पनी के संस्थापक सरदार वरियाम सिंह थे।
  4. 1929 के लाहौर कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता पं० जवाहर लाल नेहरू ने की।
  5. पंजाब सरकार के 1925 के कानून द्वारा सभी गुरुद्वारों का प्रबन्ध सिखों के हाथ में आ गया।

उत्तर-

  1. (✗),
  2. (✓),
  3. (✗),
  4. (✓),
  5. (✓).

V. उचित मिलान

  1. ग़दर विद्रोह दल का मुखिया — श्री सतगुरु राम सिंह जी
  2. नामधारी लहर के संस्थापक — बांके दयाल
  3. आनंद कारज — बाबा बालक सिंह जी
  4. पगड़ी संभाल जट्टा — सोहन सिंह भकना।

उत्तर-

  1. ग़दर विद्रोह दल का मुखिया — सोहन सिंह भकना,
  2. नामधारी लहर के संस्थापक — बाबा बालक सिंह जी,
  3. आनंद कारज — श्री सतगुरु राम सिंह जी,
  4. पगड़ी संभाल जट्टा — बांके दयाल।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

छोटे उत्तर वाले प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
‘कामागाटामारू’ की घटना का वर्णन करो।
उत्तर-
कामागाटामारू एक जहाज़ का नाम था। इस जहाज़ को एक पंजाबी वीर नायक बाबा गुरदित्त सिंह ने किराए पर ले लिया। बाबा गुरदित्त सिंह के साथ कुछ और भारतीय भी इस जहाज़ में बैठ कर कैनेडा पहुंचे, परन्तु उन्हें न तो वहां उतरने दिया गया और न ही वापसी पर किसी नगर हांगकांग, शंघाई, सिंगापुर आदि में उतरने दिया। कलकत्ता (कोलकाता) पहुंचने पर यात्रियों ने जुलूस निकाला। जुलूस के लोगों पर पुलिस ने गोली चला दी जिससे 40 व्यक्ति शहीद हुए और बहुत से घायल हुए। इस घटना से विद्रोहियों को विश्वास हो गया कि राजनीतिक क्रान्ति ला कर ही देश का उद्धार हो सकता है। इसीलिए उन्होंने ग़दर नाम की पार्टी बनाई और क्रान्तिकारी आन्दोलन आरम्भ कर दिया।

प्रश्न 2.
रास बिहारी बोस के ग़दर आन्दोलन में योगदान का वर्णन करो।
उत्तर-
ग़दर आन्दोलन से सम्बन्धित नेताओं को पंजाब पहंचने के लिए कहा गया। देश के अन्य क्रान्तिकारी भी पंजाब में पहुंचे। इनमें बंगाल के रास बिहारी बोस भी थे। उन्होंने स्वयं पंजाब में ग़दर आन्दोलन की बागडोर सम्भाली। उनके द्वारा घोषित क्रान्ति दिवस का सरकार को पता चल गया। अनेक विद्रोही नेता पुलिस के हाथों में आ गए। कुछ को प्राण दण्ड दिया गया। रास बिहारी बोस बच कर जापान पहुंच गए।

प्रश्न 3.
ग़दर आन्दोलन के भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर क्या प्रभाव पड़े?
उत्तर-
यद्यपि ग़दर आन्दोलन को सरकार ने कठोरता के साथ दबा दिया परन्तु इसका प्रभाव हमारे राष्ट्रीय आन्दोलन पर अधिक पड़ा। ग़दर आन्दोलन के कारण कांग्रेस के दोनों दलों में एकता आई। कांग्रेस-मुस्लिम लीग समझौता हुआ। इसके अतिरिक्त इस आन्दोलन ने सरकार को अन्ततः भारतीय समस्या के विषय में सहानुभूतिपूर्वक सोचने के लिए विवश कर दिया। 1917 ई० में बर्तानवी शासन के भारत-मन्त्री लॉर्ड मान्टेग्यू ने इंग्लैंड की भारत सम्बन्धी नीति की घोषणा की, जिसमें उन्होंने प्रशासन में भारतीयों की भागीदारी पर बल दिया।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

प्रश्न 4.
गुरुद्वारों से सम्बन्धित सिक्खों तथा अंग्रेज़ों में बढ़ते रोष पर नोट लिखो।
उत्तर-
अंग्रेज़ गुरुद्वारों के महंतों को प्रोत्साहन देते थे। यह बात सिक्खों को प्रिय नहीं थी। महंत सेवादार के रूप में गुरुद्वारों में प्रविष्ट हुए थे। परन्तु अंग्रेज़ी राज्य में वे यहां के स्थायी अधिकारी बन गए। वे गुरुद्वारों की आय को व्यक्तिगत सम्पत्ति समझने लगे। महंतों को अंग्रेज़ों का आशीर्वाद प्राप्त था। इसलिए उन्हें विश्वास था कि उनकी गद्दी सुरक्षित है। अतः वे ऐश्वर्यपूर्ण जीवन व्यतीत करने लगे। सिक्ख इस बात को सहन नहीं कर सकते थे।

प्रश्न 5.
‘जलियांवाला बाग़ की घटना’ कब, क्यों और कैसे हुई? एक संक्षिप्त नोट लिखो।
उत्तर-
जलियांवाला बाग़ की दुर्घटना अमृतसर में 1919 ई० में बैसाखी वाले दिन हुई। इस दिन अमृतसर की जनता जलियांवाला बाग़ में एक सभा कर रही थी। यह सभा अमृतसर में लागू मार्शल ला के विरुद्ध की जा रही थी। जनरल डायर ने बिना किसी चेतावनी के इस शान्तिपूर्ण सभा पर गोली चलाने की आज्ञा दे दी। इससे सैकड़ों निर्दोष व्यक्तियों की जानें गईं और अनेक लोग घायल हुए। परिणामस्वरूप सारे देश में रोष की लहर दौड़ गई और स्वतन्त्रता संग्राम ने एक नया मोड़ ले लिया। अब यह सारे राष्ट्र की जनता का संग्राम बन गया।

प्रश्न 6.
जलियांवाला बाग़ की घटना ने भारत के स्वतन्त्रता संग्राम को कैसे नया मोड़ दिया?
उत्तर-
जलियांवाला बाग़ की घटना (13 अप्रैल, 1919 ई०) के कारण कई लोग शहीद हुए। इस घटना में हुए रक्तपात ने भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में एक नया मोड़ ला दिया। यह संग्राम इससे पहले गिने-चुने लोगों तक ही सीमित था। अब यह जनता का संग्राम बन गया। इसमें श्रमिक, किसान, विद्यार्थी आदि भी शामिल होने लगे। दूसरे, इसके साथ स्वतन्त्रता आन्दोलन में बहुत जोश भर गया तथा संघर्ष की गति बहुत तीव्र हो गई।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

प्रश्न 7.
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी तथा शिरोमणि अकाली दल किस प्रकार अस्तित्व में आए?
उत्तर-
पंजाब में पहले गुरुद्वारों के ग्रन्थी भाई मनी सिंह जैसे चरित्रवान् तथा महान् बलिदानी व्यक्ति हुआ करते थे। परन्तु 1920 ई० तक ये गुरुद्वारे चरित्रहीन महन्तों के अधिकार में आ गए। ये महंत अंग्रेज़ी सरकार के पिठू थे। महन्तों की अनैतिक कार्यवाहियों से तंग आकर लोग गुरुद्वारों के प्रबन्ध में सुधार लाना चाहते थे। इस कार्य में उन्होंने अंग्रेजी सरकार की सहायता लेनी चाही, परन्तु असफल रहे। नवम्बर, 1920 ई० को सिक्खों ने यह निर्णय लिया कि गुरुद्वारों की देखभाल के लिए सिक्खों के प्रतिनिधियों की एक कमेटी बनाई जाये। फलस्वरूप 16 नवम्बर, 1920 ई० को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी अस्तित्व में आई और 14 दिसम्बर, 1920 ई० को शिरोमणि अकाली दल की स्थापना हुई।

प्रश्न 8.
अखिल भारतीय किसान सभा पर नोट लिखो।
उत्तर-
अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना 11 अप्रैल, 1936 को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में हुई। 1937 में इस संगठन की शाखाएं देश के अन्य प्रान्तों में फैल गईं। इसके अध्यक्ष स्वामी सहजानंद थे। इसके दो मुख्य उद्देश्य थे

  1. किसानों को आर्थिक शोषण से बचाना।
  2. ज़मींदारी तथा ताल्लुकेदारी प्रथा का अंत करना।

इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए इसने ये मांगें की-

  1. किसानों को आर्थिक संरक्षण दिया जाए।
  2. भू-राजस्व में कटौती की जाए।
  3. किसानों के ऋण स्थगित किए जाएं।
  4. सिंचाई की उत्तम व्यवस्था की जाए तथा
  5. खेतिहर श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी निर्धारित की जाए।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 9 स्वतन्त्रता संघर्ष में पंजाब का योगदान

बड़े उत्तर वाला प्रश्न (Long Answer Type Question)

प्रश्न
पंजाब में गुरुद्वारा सुधार के लिए अकालियों द्वारा किए गए संघर्ष पर एक निबन्ध लिखिए।
अथवा
अकाली आन्दोलन किन कारणों से आरम्भ हुआ? इसके बड़े-बड़े मोर्चों का संक्षेप में वर्णन करो।
उत्तर-
ग़दर आन्दोलन के बाद पंजाब में अकाली आन्दोलन चला। यह 1921 ई० में आरम्भ हुआ और 1925 ई० तक चलता रहा। इसके प्रमुख कारण अग्रलिखित थे —

  1. गुरुद्वारों का प्रबन्ध महंतों के हाथ में था। वे अंग्रेजों के पिट्ठ थे। वे गुरुद्वारों की आय को ऐश्वर्य में उड़ा रहे थे। सिक्खों को यह बात स्वीकार नहीं थी।
  2. अंग्रेज़ों ने ग़दर सदस्यों पर बड़े अत्याचार किए थे। इनमें से 99% सिक्ख थे। इसलिए सिक्खों में अंग्रेजों के प्रति रोष था।
  3. 1919 ई० के कानून से भी सिक्ख असन्तुष्ट थे। इसमें जो कुछ उन्हें दिया गया वह उनकी आशा से बहुत था।

इन बातों के कारण सिक्खों ने एक आन्दोलन आरम्भ कर दिया जिसे अकाली आन्दोलन कहा जाता है। प्रमुख घटनाएं अथवा प्रमुख मोर्चे

  1. ननकाना साहिब की घटना-ननकाना साहिब का महंत नारायण दास बड़ा ही चरित्रहीन व्यक्ति था। उसे गुरुद्वारे से निकालने के लिए 20 फरवरी, 1921 ई० के दिन एक शान्तिमय जत्था ननकाना साहिब पहुंचा। महंत ने जत्थे के साथ बड़ा बुरा व्यवहार किया। उसके पाले हुए गुण्डों ने जत्थे पर आक्रमण कर दिया। जत्थे के नेता भाई लक्ष्मणदास तथा उसके साथियों को जीवित जला दिया गया।
  2. हरमंदर साहिब के कोष की चाबियों की समस्या-हरमंदर साहिब के कोष की चाबियां अंग्रेजों के पास थीं। शिरोमणि कमेटी ने उनसे गुरुद्वारे की चाबियां माँगी, परन्तु उन्होंने चाबियां देने से इन्कार कर दिया। अंग्रेजों के इस कार्य के विरुद्ध सिक्खों ने बहुत-से प्रदर्शन किए। अंग्रेजों ने अनेक सिक्खों को बन्दी बना लिया। कांग्रेस तथा खिलाफ़त कमेटी ने भी सिक्खों का समर्थन किया। विवश होकर अंग्रेजों ने कोष की चाबियां शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी को सौंप दीं।
  3. ‘गुरु का बाग’ का मोर्चा-गुरुद्वारा ‘गुरु का बाग’ अमृतसर से लगभग 13 मील दूर अजनाला तहसील में स्थित है। यह गुरुद्वारा महंत सुन्दरदास के पास था जो एक चरित्रहीन व्यक्ति था। शिरोमणि कमेटी ने इस गुरुद्वारे को अपने हाथों में लेने के लिए 23 अगस्त, 1921 ई० को दान सिंह के नेतृत्व में एक जत्था भेजा। अंग्रेजों ने इस जत्थे के सदस्यों को बन्दी बना लिया। इस घटना से सिक्ख और भी भड़क उठे। उन्होंने और अधिक संख्या में जत्थे भेजने आरम्भ कर दिए। इन जत्थों के साथ भी बुरा व्यवहार किया गया। इनके सदस्यों को लाठियों से पीटा गया। परंतु अंत में सिक्खों ने गुरु का बाग मोर्चा शांतिपूर्ण ढंग से जीत लिया।
  4. पंजा साहिब की घटना-‘गुरु का बाग’ गुरुद्वारा आन्दोलन में भाग लेने वाले एक जत्थे को अंग्रेज़ों ने रेलगाड़ी द्वारा अटक जेल में भेजने का निर्णय किया। इस गाड़ी को हसन अब्दाल स्टेशन से गुज़रना था। पंजा साहिब के सिक्खों ने सरकार से प्रार्थना की कि रेलगाड़ी को हसन अब्दाल में रोका जाए ताकि वे जत्थे के सदस्यों को भोजन दे सकें। परन्तु सरकार ने जब सिक्खों की इस प्रार्थना को स्वीकार न किया तो भाई कर्म सिंह तथा भाई प्रताप सिंह नामक दो सिक्ख रेलगाड़ी के आंगे लेट गए और शहीदी को प्राप्त हुए। यह घटना 30 अक्तूबर, 1922 ई० की है।
  5. जैतों का मोर्चा-जुलाई, 1923 ई० में अंग्रेजों ने नाभा के महाराजा रिपुदमन सिंह को बिना किसी दोष के गद्दी से हटा दिया। शिरोमणि कमेटी तथा अन्य सभी देश-भक्त सिक्खों ने सरकार के विरुद्ध गुरुद्वारा गंगसर (जैतों) में बड़ा भारी जलसा करने का निर्णय किया। 21 फरवरी, 1924 ई० को पाँच सौ अकालियों का एक जत्था गुरुद्वारा गंगसर के लिए चल पड़ा। नाभा की रियासत में पहुंचने पर उसका सामना अंग्रेज़ी सेना से हुआ। सिक्ख निहत्थे थे। फलस्वरूप 100 से भी अधिक सिक्ख शहीदी को प्राप्त हुए और 200 के लगभग सिक्ख घायल हुए।
    सिक्ख गुरुद्वारा अधिनियम-1925 ई० में पंजाब सरकार ने सिक्ख गुरुद्वारा कानून पास कर दिया। इसके अनुसार गुरुद्वारों का प्रबन्ध और उनकी देखभाल सिक्खों के हाथ में आ गई। धीरे-धीरे बन्दी सिक्खों को मुक्त कर दिया गया।
    इस प्रकार अकाली आन्दोलन के अन्तर्गत सिक्खों ने महान् बलिदान दिए। एक ओर तो उन्होंने गुरुद्वारों जैसे पवित्र स्थानों से अंग्रेजों के पिट्ठ महंतों को बाहर निकाला और दूसरी ओर सरकार के विरुद्ध एक ऐसी अग्नि भड़काई जो स्वतन्त्रता प्राप्ति तक जलती रही।

फुटबाल (Football) Game Rules – PSEB 11th Class Physical Education

Punjab State Board PSEB 11th Class Physical Education Book Solutions फुटबाल (Football) Game Rules.

फुटबाल (Football) Game Rules – PSEB 11th Class Physical Education

याद रखने योग्य बातें (TIPS TO REMEMBER)

  1. फुटबाल मैदान की लम्बाई = 100 गज़ से 130 गज़ (90 मी. से 120 मी.)
  2. फुटबाल मैदान की चौड़ाई = 50 गज़ से 100 गज़, 45-90 मीटर
  3. मैदान का आकार = आयताकार
  4. खिलाड़ियों की गिनती = 18 (11 खिलाडी + 7 वैकल्पिक खिलाड़ी)
  5. फुटबाल की परिधि = 27″ से 28″, 68 सैं०मी० 70 सैं०मी०
  6. फुटबाल का भार = 14 से 16 औंस, 410 ग्राम से 450 ग्राम
  7. खेल का समय = 45—45 मिनट के दो हाफ
  8. आराम का समय = 15 मिनट
  9. मैच में बदले जा सकने वाले खिलाड़ी = 3
  10. मैच के अधिकारी = एक टेबल आफिशल, एक रैफ़री और दो लाइन मैन
  11. अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए मैदान का आकार = अधिक-से-अधिक 110 × 75 मीटर 100 × 64 मीटर कम-से-कम
  12. अन्तर्राष्ट्रीय मैचों में मैदान का माप = अधिकतम 110 मी० × 75 मीटर (120 गज़ × 80 गज़) कम-से-कम 100 मी० × 64 मी० (100 गज़ × 70 गज़)
  13. गोल पोस्ट की ऊँचाई = 2.44 मीटर
  14. कार्नर फ्लैग की ऊँचाई = कम-से-कम 5 फीट

फुटबाल खेल की संक्षेप रूप-रेखा (Brief outline of the Football Game)

  1. मैच दो टीमों के बीच होता है। प्रत्येक टीम में ग्यारह-ग्यारह खिलाड़ी होते हैं। एक टीम में 16 खिलाड़ी होते . हैं जिनमें से 11 खेलते हैं और 5 खिलाड़ी स्थानापन्न (Substitutes) होते हैं। इनमें से एक गोलकीपर होता
  2. एक टीम मैच में तीन से अधिक खिलाड़ी और एक गोलकीपर बदल सकती है।
  3. एक बदला हुआ खिलाड़ी दोबारा नहीं बदला जा सकता।
  4. खेल का समय 45-5-45 मिनट का होता है। मध्यान्तर का समय 5 मिनट का होता है।
  5. मध्यान्तर या अवकाश के बाद टीमें अपनी साइडें बदलती हैं।
  6. खेल का आरम्भ खिलाड़ी एक-दूसरे की सैंटर लाइन की निश्चित जगह से पास देकर शुरू करते हैं और साइडों का फैसला टॉस द्वारा किया जाता है।
  7. मैच खिलाने के लिए एक टेबल अधिकारी, एक रैफरी और दो लाइनमैन होते हैं।
  8. गोलकीपर की वर्दी अपनी टीम से भिन्न होती है।
  9. खिलाड़ी को कोई ऐसी वस्तु नहीं पहननी चाहिए जो दूसरे खिलाड़ियों के लिए घातक हो।
  10. मैदान के बाहरी भाग से कोचिंग नहीं होनी चाहिए।
  11. जब गेंद गोल रेखा या साइड लाइन को पार कर जाए तो खेल रुक जाता है।
  12. रैफ़री स्वयं भी किसी वजह से खेल बन्द कर सकता है।

फुटबाल (Football) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education

PSEB 11th Class Physical Education Guide फुटबाल (Football) Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
फुटबाल के मैदान का आकार कैसा होता है ?
उत्तर-
आयताकार।

प्रश्न 2.
फुटबाल के मैच में मैदान की लम्बाई कितनी होती है ?
उत्तर-
100 गज़ से 130 गज़ (90 मी. से 120 मी.)।

प्रश्न 3.
फुटबाल मैच का समय कितना होता है ?
उत्तर-
45-45 मिनट में दो हाफ।

फुटबाल (Football) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education

प्रश्न 4.
फुटवाल के मैच में कुल खिलाड़ियों की संख्या कितनी होती है ?
उत्तर-
18 (11 खिलाड़ी +7 वैकल्पिक खिलाड़ी)।

प्रश्न 5.
फुटबाल के मैच में कुल वैकल्पिक खिलाड़ी कितने होते हैं ?
उत्तर-
सात खिलाड़ी।

प्रश्न 6.
फुटबाल का भार कितना होता है ?
उत्तर-
14 से 16 औंस।

फुटबाल (Football) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education

Physical Education Guide for Class 11 PSEB फुटबाल (Football) Important Questions and Answers

प्रश्न 1.
फुटबाल का मैदान, गोल क्षेत्र, गोल, पैनल्टी क्षेत्र, कार्नर क्षेत्र, रेखाएं और गेंद के बारे में बताइए।
उत्तर-
खेल का मैदान
(Playing Field)
आकार-फुटबॉल का मैदान आयताकार होता है। इसकी लम्बाई 100 m से कम और 120 m से अधिक न होगी। इसकी चौड़ाई 55 m से कम और 90 m से अधिक न होगी। अन्तर्राष्ट्रीय मैचों में इसकी लम्बाई 90 से 120 m तक चौड़ाई 50 से 90 m होगी।
रेखांकन (Lining)-खेल का मैदान स्पष्ट रेखाओं द्वारा अंकित होना चाहिए। लम्बी रेखाएं स्पर्श रेखाएं या पक्ष रेखाएं कहलाती हैं और छोटी रेखाओं को गोल रेखाएं कहा जाता है। मैदान के प्रत्येक कोने पर 1.50 m ऊँचे खम्बे पर झंडी (कार्नर फ्लैग) लगाई जाएगी। यह केन्द्रीय रेखा पर कम-से-कम एक गज़ पर होनी चाहिए। मैदान के मध्य में एक वृत्त लगाया जाता है जिसका अर्द्धव्यास 9.15 m गज़ होगा।
FOOTBALL GROUND
फुटबाल (Football) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education 1
कार्नर क्षेत्र-प्रत्येक कार्नर क्षेत्र पोस्ट से खेल के क्षेत्र के अन्दर एक गज़ के अर्द्धव्यास का चौथाई वृत्त खींचा – जाएगा।
गोल क्षेत्र-खेल के मैदान में दोनों सिरों पर रेखाएं खींची जाएंगी जो गोल रेखा पर लम्ब होंगी। ये मैदान में 5.5 m की दूरी तक फैली रहेंगी और गोल रेखा के समानान्तर एक रेखा से मिला दी जाएंगी। इन रेखाओं तथा गोल रेखाओं द्वारा घिरे मध्य क्षेत्र को गोल क्षेत्र कहते हैं।

पैनल्टी क्षेत्र-खेल के मैदान में दोनों सिरों पर प्रत्येक गोल पोस्ट से 16.50 m की दूरी पर गोल रेखा के समकोण पर दो रेखाएं खींची जाएंगी। ये मैदान में 16.50 m की दूरी तक फैली होंगी। इन्हें गोल रेखा के समानान्तर एक रेखा खींच कर मिलाया जाएगा। इन रेखाओं तथा गोल रेखाओं से घिरे हुए क्षेत्र को पैनल्टी क्षेत्र कहा जाएगा।

गोल-गोल रेखा के मध्य में से 7.32 m की दूरी पर दो पोल (डंडे) गाड़े जाएंगे। इनके सिरों को एक क्रासबार द्वारा मिलाया जाएगा जिसका निचला सिरा भूमि से 2.44 m ऊंचा होगा। गोल पोस्टों तथा क्रासबार की चौड़ाई और गहराई 5 इंच से अधिक नहीं होगी। देखें खेल के मैदान का चित्र।
फुटबाल (Football) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education 2
गेंद-गेंद का आकार गोल होगा। यह चमड़े या किसी अन्य स्वीकृत वस्तु की बनी होनी चाहिए। इसकी परिधि 27″ से 28″ तक होगी। इसका भार 14 औंस से 16 औंस तक होगा। रैफ़री की आज्ञा के बिना खेल के दौरान गेंद बदली नहीं जा सकती।

खिलाड़ी और उसकी पोशाक
खिलाड़ी प्रायः जर्सी या कमीज़, निक्कर, जुराबें तथा बूट पहन सकता है। गोल कीपर की कमीज़ या जर्सी का रंग बाक़ी खिलाड़ियों से भिन्न होगा। बूट पहनने आवश्यक हैं। कोई भी खिलाड़ी ऐसी वस्तु नहीं पहन सकता जो अन्य खिलाड़ियों के लिए हानिकारक हो।

फुटबाल (Football) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education

प्रश्न 2.
निम्नलिखित से आप क्या जानते हैं ?
उत्तर-
खिलाड़ियों की संख्या, अधिकारियों की गिनती, खेल की अवधि, स्कोर अथवा गोल। खिलाड़ियों की संख्या-फुटबॉल का खेल दो टीमों के बीच होता है। प्रत्येक टीम में ग्यारह-ग्यारह तथा अतिरिक्त (Extra) 5 खिलाड़ी होते हैं। एक मैच में किसी टीम को तीन से अधिक खिलाड़ियों को बदलने की आज्ञा नहीं होती। बदले हुए खिलाड़ी को पुनः इस मैच में भाग लेने का अधिकार नहीं दिया जाता। मैच में गोलकीपर बदल सकते हैं।

अधिकारी-एक रैफ़री, दो लाइनमैन, एक टाइम कीपर रैफ़री खेल के नियमों का पालन करवाता है और किसी भी झगड़े वाले प्रश्न का निर्णय करता है। खेल में क्या हुआ और परिणाम क्या निकला इस पर उसका निर्णय अन्तिम होता है। . खेल की अवधि-खेल 45-45 मिनट की दो समान अवधियों में खेला जाएगा। पहले 45 मिनट के खेल के बाद 10 मिनट का मध्यान्तर (Interval) या इससे अधिक होगा।

गोल्डन गोल (Golden Goal) फुटबॉल खेल में यदि समय समाप्ति पर दोनों टीमें बराबर रहती हैं तो बराबर की स्थिति में फालतू समय 15-15 मिनट का खेल होगा। इस समय के खेल में जहां भी गोल हो जाए तो खेल समाप्त हो जाता है। गोल करने वाली टीम विजयी घोषित की जाती है। उसके बाद यदि फिर भी गोल न हो तो दोनों टीमों को 5-5 पैनल्टी किक उस समय तक दिए जाते रहेंगे जब तक फैसला नहीं हो जाता परन्तु यदि लीग विधि से टूर्नामैंट हो रहा हो तो बराबर रहने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक (Point) दिया जाएगा।

खेल का आरम्भ-खेल के प्रारम्भ में टॉस द्वारा किक मारने और साइड (पक्ष) चुनने का निर्णय किया जाता है। टॉस जीतने वाली टीम को किक लगाने या साइड चुनने की छूट होती है।
गेंद खेल से बाहर-गेंद खेल से बाहर मानी जाएगी—

  1. जब गेंद भूमि या हवा में गोल रेखा या स्पर्श रेखा पूरी तरह पार कर जाए।
  2. जब रैफरी खेल को रोक दे।

स्कोर (फलांकन) या गोल-जब गेंद नियमानुसार गोल पोस्टों के बीच क्रास बार के नीचे और गोल रेखा के पार चली जाए तो गोल माना जाता है। जो भी टीम अधिक गोल बना लेगी उसे विजयी माना जाएगा। यदि कोई गोल नहीं होता या बराबर संख्या में गोल होते हैं तो खेल बराबर माना जाएगा। परन्तु यदि लीग विधि से टूर्नामैंट हो रहा हो तो बराबर रहने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक (Point) दिया जाएगा।

प्रश्न 3.
फुटबाल खेल में ऑफ साइड, फ्री किक, पैनल्टी किक, कार्नर किक और गोल किक क्या होते हैं ?
उत्तर-
ऑफ साइड-कोई भी खिलाड़ी अपने मध्य में ऑफ साइड नहीं होता। ऑफ साइड उस समय होता है जब वह विरोधी टीम के मध्य में हो और उसके पीछे दो विरोधी खिलाड़ी न हों।

  1. उसकी अपेक्षा विरोधी खिलाड़ी अपनी गोल रेखा के निकट न हों।
  2. वह मैदान में अपने अर्द्ध-क्षेत्र में न हो।
  3. गेंद अन्तिम बार विरोधी को न लगी हो या उसके द्वारा खेली न गई हो।
  4. उसे गोल-किक, कार्नर किक, थ्रो-इन द्वारा गेंद सीधी न मिली हो या रैफ़री ने न फेंका हो।

दण्ड-इस नियम का उल्लंघन करने पर विरोधी खिलाड़ी को उस स्थान से फ्री किक दी जाएगी, जहां पर नियम का उल्लंघन हुआ हो।
फ्री किक-फ्री किक दो प्रकार की होती है-प्रत्यक्ष फ्री किक (Direct Kick) तथा अप्रत्यक्ष फ्री किक (Indirect Kick)। प्रत्यक्ष फ्री किक वह है जहां से सीधा गोल किया जा सकता है। जब तक कि गेंद किसी और खिलाड़ी को छू न जाए।

जब कोई खिलाड़ी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष फ्री किक लगाता है तो अन्य खिलाड़ी गेंद से कम से कम दस गज़ की दूरी पर होंगे। वे अपने परिधि पथ और पैनल्टी क्षेत्र को पार करते ही गेंद फौरन खेलेंगे। यदि गेंद पैनल्टी क्षेत्र से परे सीधे खेल में किक नहीं लगाई गई तो किक पुनः लगाई जाएगी।

दण्ड-इस नियम का उल्लंघन करने पर रक्षक टीम को उल्लंघन वाले स्थान से अप्रत्यक्ष फ्री किक लगाने को मिलेगी। फ्री किक लगाने वाला खिलाड़ी गेंद को दूसरी बार उस समय तक नहीं छू सकता जब तक इसे किसी अन्य खिलाड़ी ने न छू लिया हो।

पैनल्टी किक-पैनल्टी किक पैनल्टी निशान से लगाई जाएगी। पैनल्टी किक लगाने के समय किक मारने वाला (प्रहारक) तथा गोल रक्षक ही पैनल्टी क्षेत्र में होंगे। बाकी खिलाड़ी पैनल्टी क्षेत्र से बाहर और पैनल्टी के निशान से कम से कम 10 गज़ दूर होंगे। गेंद को किक लगने तक गोल रक्षक गोल रेखा पर स्थिर खड़ा रहेगा। किक मारने वाला गेंद को दूसरी बार छू नहीं सकता जब तक कि उसे गोल कीपर छू नहीं लेता।
दण्ड-इस नियम के उल्लंघन पर—

  1. यदि रक्षक टीम द्वारा उल्लंघन होता है और यदि गोल न हुआ हो तो किक दूसरी बार ली जाएगी।
  2. यदि आक्रामक टीम द्वारा उल्लंघन होता है तो गोल हो जाने पर भी दोबारा किक दी जाएगी।
  3. यदि पैनल्टी किक लेने वाले खिलाड़ी से अथवा उसके साथी से गोल उल्लंघन होता है तो विरोधी खिलाड़ी उल्लंघन वाले स्थान से अप्रत्यक्ष गोल किक लगाएगा।

थ्रो-इन-जब गेंद भूमि पर या हवा में पार्श्व रेखाओं (Side Lines) से बाहर चली जाती है तो विरोधी टीम का एक खिलाड़ी उस स्थान से जहां से गेंद पार हुई होती है, खड़ा होकर गेंद मैदान के अन्दर फैंकता है।

गेंद अन्दर फेंकने वाला खिलाड़ी मैदान की ओर मुंह करके दोनों पांवों का कोई भाग स्पर्श रेखा या स्पर्श रेखा से बाहर ज़मीन पर रख कर खड़ा हो जाता है। वह हाथों से गेंद पकड़ कर सिर के ऊपर से घुमा कर अन्दर मैदान में फेंकेगा। वह उस समय तक गेंद को नहीं छू सकता जब तक किसी दूसरे खिलाड़ी ने इसे न छू लिया हो।
दण्ड—

  1. यदि थ्रो-इन उचित ढंग से न हो तो विरोधी टीम का खिलाड़ी थ्रो-इन करेगा।
  2. यदि थ्रो-इन करने वाला खिलाड़ी गेंद को किसी दूसरे खिलाड़ी द्वारा छुए जाने से पहले ही स्वयं छू लेता है तो विरोधी टीम को एक अप्रत्यक्ष किक लगाने को दी जाएगी।

फुटबाल (Football) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education 3
गोल किक-किसी आक्रामक टीम के खिलाड़ी द्वारा खेले जाने पर जब गेंद भूमि के साथ हवा में गोल रेखा को पार कर जाए तो रक्षक टीम का खिलाड़ी इसे गोल क्षेत्र से बाहर किक करता है। यदि वह गोल क्षेत्र से बाहर नहीं निकलती और सीधे खेल के मैदान में नहीं पहुंच पाती तो किक दोबारा लगाई जाएगी। किक करने वाला खिलाड़ी गेंद को उस समय तक पुनः नहीं छू सकता जब तक इसे किसी दूसरे खिलाड़ी द्वारा छू न लिया जाए।

दण्ड-यदि किक लगाने वाला खिलाड़ी गेंद को किसी अन्य खिलाड़ी द्वारा छूने से पहले पुनः छू ले तो विरोधी को उसी स्थान से एक अप्रत्यक्ष फ्री किक दी जाएगी जहां कि उल्लंघन हुआ है।

कार्नर किक-जब रक्षक टीम के किसी खिलाड़ी द्वारा खेले जाने पर गेंद भूमि पर या हवा में गोल रेखा पार कर जाए तो आक्रामक टीम का खिलाड़ी निकटतम कार्नर फ्लैग पोस्ट के चौथाई वृत्त के भीतर से गेंद को किक लगाएगा। ऐसी किक से प्रत्यक्ष गोल भी किया जा सकता है। जब तक कार्नर किक न ले ली जाए, विरोधी टीम के खिलाड़ी 10 गज़ दूर रहेंगे। किक करने वाला खिलाड़ी भी उस समय तक गेंद को दुबारा नहीं छू सकता जब तक किसी अन्य खिलाड़ी ने उसे छू न लिया हो।
दण्ड-इस नियम के उल्लंघन पर विरोधी टीम को उल्लंघन वाले स्थान से अप्रत्यक्ष फ्री किक दी जाएगी।

फुटबाल (Football) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education

प्रश्न 4.
फुटबाल खेल में कौन-कौन से फाऊल हो सकते हैं ?
उत्तर-
फाऊल तथा त्रुटियां
फुटबाल (Football) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education 4
(क) यदि कोई भी खिलाड़ी निम्नलिखित अवज्ञा या अपराधों में से कोई भी जान-बूझ कर करता है तो विरोधी दल को अवज्ञा अथवा अपराध वाले स्थान से प्रत्यक्ष फ्री किक दी जाएगी।

  1. विरोधी खिलाड़ी को किक मारे या किक मारने की कोशिश करे।
  2. विरोधी खिलाड़ी पर कूदे या धक्का या मुक्का मारे अथवा कोशिश करे।
  3. विरोधी खिलाड़ी पर भयंकर रूप से आक्रमण करे।
  4. विरोधी खिलाड़ी पर पीछे से आक्रमण करे।
  5. विरोधी खिलाड़ी को पकड़े या उसके वस्त्र पकड़ कर खींचे।
  6. विरोधी खिलाड़ी को चोट लगाए या लगाने की कोशिश करे।
  7. विरोधी खिलाड़ी के रास्ते में बाधा बने या टांगों के प्रयोग से उसे गिरा दे या गिराने की कोशिश करे।
  8. विरोधी खिलाड़ी को हाथ या भुजा के किसी भाग से धक्का दे।
  9. गेंद को हाथ से पकड़ता है।

यदि रक्षक टीम का खिलाड़ी इन अपराधों में से कोई एक अपराध पैनल्टी क्षेत्र में जान-बूझकर करता है तो आक्रामक टीम को पैनल्टी किक दी जाएगी।

(ख) यदि निम्नलिखित अपराधों में से कोई एक अपराध करता है तो विरोधी टीम को अपराध वाले स्थान से अप्रत्यक्ष फ्री किक दी जाएगी—

  1. जब गेंद को खतरनाक ढंग से खेलता है।
  2. जब गेंद कुछ दूर हो तो दूसरे खिलाड़ी को कन्धे मारे।
  3. गेंद खेलते समय विरोधी खिलाड़ी को जान-बूझ कर रोकता है।
  4.  गोलकीपर पर आक्रमण करना, केवल उन स्थितियों को छोड़कर जब वह—
    • विरोधी खिलाड़ी को रोक रहा हो।
    • गेंद पकड़ रहा हो।
    • गोल क्षेत्र से बाहर निकल गया हो।
  5.  गोल रक्षक के रूप में गेंद भूमि पर बिना टप्पा मारे चार कदम आगे को जाना।
    • गोल रक्षक के रूप में ऐसी चालाकी में लग जाना जिससे खेल में बाधा पड़े, समय नष्ट करे और अपने पक्ष को अनुचित लाभ पहुंचाने की कोशिश करे।

(ग) खिलाड़ी को चेतावनी दी जाएगी और विरोधी टीम को अप्रत्यक्ष फ्री किक दी जाएगी जब कोई खिलाड़ी—

  1. खेल के नियमों का लगातार उल्लंघन करता है।
  2. दुर्व्यवहार का अपराधी होता है।
  3. शब्दों या प्रक्रिया द्वारा रैफरी के निर्णय से मतभेद प्रकट करता है।

(घ) खिलाड़ी को खेल के मैदान से बाहर निकाल दिया जाएगा यदि—

  1. वह गाली-गलौच करता है या फाऊल करता है।
  2. चेतावनी मिलने पर भी बुरा व्यवहार करता है।
  3. वह गम्भीर फाऊल खेलता है या दुर्व्यवहार करता है।

फुटबाल (Football) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education

प्रश्न 5.
फुटबाल की महत्त्वपूर्ण तकनीकों के बारे में लिखें।
उत्तर-
किकिंग-किकिंग वह ढंग है जिसके द्वारा बॉल को इच्छित दिशा में पांवों की सहायता से इच्छित गति से, यह देखते हुए कि बॉल इच्छित स्थान पर पहुंच जाए, आगे बढ़ाया जाता है। किकिंग की कला में सही निशाना, गति, दिशा एवं अन्तर केवल एक पांव, बाएं या दहने में नहीं बल्कि दोनों पांवों से काम किया जाता है। शायद नवसिखयों को सिखलाई जाने वाली सबसे जरूरी बात दोनों पांवों से खेल को खेलने पर बल देने की जरूरत है। युवकों और नवसिखयों को दोनों पांवों से खेलना सिखाना आसान है। इसके बगैर खेल के किसी सफलता के मरतबे पर पहुंच पाना असम्भव है।

  1. पांवों को अंदरूनी भाग से किक मारना—
  2. पावों का बाहरी भाग—

जब बॉल को नज़दीक दूरी पर किक किया जाता है तो इन दोनों परिवर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। ताकत कम लगाई जाती है, परन्तु इस में अधिक शुद्धता होती है और नतीजे के तौर पर यह ढंग गोलों का निशाना बनाते समय अधिक इस्तेमाल किया जाता है।
फुटबाल (Football) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education 5
हॉफ़ वाली तथा वॉली किक—
जब बॉल खिलाड़ी के पास उछलता हुआ या हवा में आ रहा हो तो उस समय एक अस्थिरता होती है, न केवल फुटबाल के क्रीड़ा स्थल की सतह के कारण इसके उछलन की दिशा के बारे, बल्कि इसकी ऊंचाई और गति के बारे में भी। इसको प्रभावशाली ढंग से साफ करने हेतु जो बात ज़रूरी है वह है शुद्ध समय और मार रहे पांव के चलने का तालमेल और शुद्ध ऊंचाई तक उठाना।
फुटबाल (Football) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education 6

ओवर हैड किक—
इस किक का उद्देश्य तीन पक्षीय होता है
फुटबाल (Football) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education 7

  1. सामने मुकाबला कर रहे खिलाड़ी से बॉल की और दिशा में मोड़ना,
  2. बॉल को किक की पहली दिशा में ही आगे बढ़ाना और
  3. बॉल को वापिस उसी दिशा में मोड़ना जहां से वह आया होता है। ओवर हैड किक संशोधित वॉली किक है और इसका इस्तेमाल आमतौर पर ऊंचे उछलते हुए बॉल को मारने हेतु किया जाता है।।

पास देना—
फुटबॉल में पास देने का काम टीम वर्क का आधार है। पास टीम को, समन्वय । बढ़ाते हुए और टीम वर्क को अहसास कराते हुए जोड़ता है। पास खेल की स्थिति से जुड़ी हुई खेल की सच्चाई है तथा एक मौलिक तत्त्व है, जिसके लिए टीम की सिखलाई और अभ्यास के दौरान अधिक समय और विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। गोलों में प्रवीणता के लिए टीम का पास व्यक्तिगत खिलाड़ी का शुद्ध आलाम है। यह कहा जाता है कि एक सफल पास तीन किकों से अच्छा होता है। पास देना तालमेल का एक अंग है, व्यक्तिगत बुद्धिमता को खेल में आक्रमण करते समय या सुरक्षा समय खिलाड़ियों में हिलडुल के पेचीदा ढांचे को एक सुर करना है। पास में पास देने वाला, बॉल और पास हासिल करने वाला शामिल होते हैं।
पास देने की क्रिया को आमतौर पर दो भागों में बांटा गया है—लम्बे पास तथा छोटे पास।

  1. लम्बे पास-ऐसे पास का इस्तेमाल खेल की तेज़ गति की स्थिति में किया जाता है, जहां कि लम्बे पास गुणकारी होते हैं और पास दाएं-बाएं या पीछे की ओर भी दिया जा सकता है। सभी लम्बे पासों में पांवों में पांव के ऊपरी हिस्से का इस्तेमाल किया जाता है। लम्बे सुरक्षा पास को मज़बूत करते हैं तथा छोटे पास देने को आसान करते हैं।
  2. छोटे पास-छोटे पास 15 गज़ या इतनी-सी ही दूरी तक पास देने में इस्तेमाल किए जाते हैं। ये पास लम्बे पासों से अधिक तेज़ एवं शुद्ध होते हैं।

पुश पास—
पुश पास का इस्तेमाल आमतौर पर जब दूसरी टीम का खिलाड़ी अधिक नज़दीक न हो, नज़दीक से गोलों में बॉल डालने के लिए और बॉल को बाएं-दाएं ओर फेंकने हेतु किया जाता है।
लॉब पास—
यह पुश पास से छोटा होता है। मगर इसमें बॉल को ऊपर उठाया जाता है या उछाला जाता है। लॉब पास का इस्तेमाल दूसरी टीम का खिलाड़ी जब पास में हो या थ्रो बॉल लेने की कोशिश कर रहा हो तो उसके सिर के ऊपर से बॉल को आगे बढ़ाने हेतु किया जाता है।

पांव का बाहरी भाग…….फलिक या जॉब पास—
पहले बताए गए दो पासों के विपरीत फलिक पास से पाँव को भीतर की ओर घुमाते हुए बॉल को फलिक किया जाता है या पुश किया जाता है। इस तरह के पास का पीछे की ओर पास देने हेतु बॉल को नियन्त्रण में रखते हुए और धरती पर ही आगे रेंगते हुए इस्तेमाल किया जाता है।
ट्रैपिंग—
ट्रैपिंग बॉल को नियन्त्रण में रखने का आधार है। बॉल को ट्रैप करने का अर्थ बॉल को खिलाड़ी के नियन्त्रण से बाहर जाने से रोकना है। यह केवल बॉल को रोकने या गतिहीन करने की ही क्रिया नहीं बल्कि आ रहे बॉल को मज़बूत नियन्त्रण में करने के लिए अनिवार्य तकनीक भी है। रोकना तो बॉल नियन्त्रण का पहला अंग है और दूसरा अंग जो खिलाड़ी इससे उपरान्त अपने एवं टीम के लाभ हेतु करता है, भी बराबर अनिवार्य है।
नोट-ट्रैप की सिखलाई

  1. रेंगते बॉल तथा
  2. उछलते बॉल के लिए दी जानी चाहिए।

पांव के निचले भाग से ट्रैप—
यदि कोई शीघ्रता नहीं होती और जिस वक्त काफ़ी स्वतन्त्र अंग होता है खिलाड़ी के आस-पास कोई नहीं होता तो इस तरह की ट्रैपिंग बहुत गुणकारी होती है।
फुटबाल (Football) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education 8

पांव के भीतरी भाग से ट्रैप—
फुटबाल (Football) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education 9
यह सबसे प्रभावशाली और आम इस्तेमाल किया जाता ट्रैप है। इस तरह का ट्रैप न केवल खिलाड़ी को बॉल ट्रैप करने के योग्य बनाता है, बल्कि उसको किसी भी दिशा में जाने के लिए सहायता करता है और अक्सर उसी गति में ही। यह ट्रैप दाएं-बाएं ओर से या तिरछे आ रहे बॉल के लिए अच्छा है। यदि बॉल सीधा सामने से आ रहा है तो बदन को उसी दिशा में घुमाया जाता है जिस ओर बॉल ने जाना होता है।

पांव के बाहरी भाग से ट्रैप—
यह पहले जैसा ही है, मगर कठिन है, क्योंकि हरकत में खिलाड़ी को बदन का भार बाहर की तथा केन्द्र से बाहर सन्तुलन करने के लिए ज़रूरी होता है।
पेट तथा सीना ट्रैप—
फुटबाल (Football) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education 10
यदि बॉल कमर से ऊंचा हो और पांव से असरदार ढंग से ट्रैप न हो सकता हो तो बॉल को पेट तथा सीने पर सीधा या धरती से उछलता हुआ लिया जाता है।
हैड ट्रैप—
यह अनुभवी खिलाड़ियों के लिए है और उसके लिए है जो हैडिंग में अपने को अच्छी तरह स्थापित कर चुके हैं।
फुटबाल (Football) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education 11
फुटबाल (Football) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education 12
(क) सामने की ओर हैडिंग
फुटबाल (Football) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education 13
(ख) बाईं तथा दाईं ओर हैडिंग
फुटबाल (Football) Game Rules - PSEB 11th Class Physical Education 14
(ग) नीचे की ओर हैडिंग

तालमयी क्रियाएँ (Rhythmic Activities) Game Rules – PSEB 10th Class Physical Education

Punjab State Board PSEB 10th Class Physical Education Book Solutions तालमयी क्रियाएँ (Rhythmic Activities) Game Rules.

तालमयी क्रियाएँ (Rhythmic Activities) Game Rules – PSEB 10th Class Physical Education

प्रश्न
तालमयी क्रियाओं के नाम लिखो।
उत्तर-
तालमयी क्रियाओं में निम्नलिखित क्रियाएं सम्मिलित हैं!
तालमयी क्रियाएँ (Rhythmic Activities) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 1

  1. लोक नृत्य (Folk Dance)
  2. रस्सी कूदना (Skipping)
  3. डम्बल्ज़ (Dumbles)
  4. पी० टी० कसरतें (Calesthenics)
  5. लेज़ियम (Lezium)
  6. टिपरी (Tipri)

तालमयी क्रियाएँ (Rhythmic Activities) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education

प्रश्न
लोक नृत्य के नाम लिखें।
उत्तर-
लोक नृत्य
(Folk Dances)
लोक नृत्यों को निम्नलिखित दो भागों में विभाजित किया जा सकता है—
1. प्रादेशिक लोक नृत्य (Regional Folk Dances)-जैसे—

  1. गुजराती टिपरी नृत्य गुजरात
  2. महाराष्ट्र का मछुआ नृत्य
  3. राजस्थानी नृत्य पकी फसल की कटाई पर किया जाता है।
  4. कुम्भी
  5. तमिल का कोलाहम नृत्य
  6. बंगाल देश का प्रशंसा नृत्य
  7. पंजाब का भंगड़ा और गिद्दा ।

2. पश्चिमी लोक नृत्य (Western Folk Dances)

  1. कुछ कदम (Few steps) जैसे—
    • Do sido
    • Heal Toe-steps
    • हाप (Hop)
    • पोलका (Polka)
    • स्लाइड इत्यादि (Slide)
  2. कुछ नृत्य (Few Dances) जैसे—
    • जेसीया पोलका (Jessia Polka)
    • नयोम (Nayim)
    • मिकोल ओराडिया (Mechol Oradya)
    • शू-मेकर (Shoemaker)
    • वे-डेविड नृत्य (Ve-David Dance)।

तालमयी क्रियाएँ (Rhythmic Activities) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education

प्रश्न
लेज़ियम क्या है ?
उत्तर-
लेज़ियम (Lezium)—इसमें 15″ से 18″ लकड़ी का एक लम्बा हैंडल होता है जिसके हाथ लोहे की चेन लगी होती है जो लकड़ी के दोनों सिरों से जुड़ी होती है। बीच में 15″ की छड़ होती है जिसको पकड़ कर लेज़ियम से तालयुक्त झंकार व ध्वनि उत्पन्न की जा सकती है। इसका भार लगभग एक किलोग्राम होता है।
लेजियम का भारतवर्ष के ग्रामीण क्षेत्र में प्रयोग तालयुक्त क्रिया के लिए किया जाता है। इसके साथ ढोल पर ताल दी जाती है। स्कूलों के बच्चे इसमें बड़े उत्साह से भाग लेते हैं। इसलिए लेज़ियम से बच्चों का मनोरंजन बहुत अधिक होता है। शारीरिक व्यायाम के रूप में भी लेज़ियम का बहुत महत्त्व है क्योंकि इसमें भाग लेने वालों को काफ़ी व्यायाम करना पड़ता है।

प्रश्न
लेज़ियम की मूलभूत अवस्थाएं लिखो।
उत्तर-
मूलभूत अवस्थाएं
(Fundamental Positions)

  1. लेज़ियम स्कन्ध
  2. पवित्र
  3. आराम
  4. होशियार
  5. चार आवाज़
    तालमयी क्रियाएँ (Rhythmic Activities) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 2
    लेजियम
  6. एक जगह
  7. आधी लगाओ
  8. आरम्भिक अवस्था पवित्र
  9. दो रुख
  10. आगे फलाग
  11. पीछे फलाग
  12. (12) आगे को झुकना।

तालमयी क्रियाएँ (Rhythmic Activities) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education

प्रश्न
निम्नलिखित पर नोट लिखो—
(क) डम्बल
(ख) टिपरी
(ग) रस्सी कूदना।
उत्तर-डम्बल (Dumble)—यह दो तरह के होते हैं-लोहे के तथा लकड़ी के। इसमें एक हैंडल होता है। इसके दोनों सिरे गोल और मोटे होते हैं। हैंडल से पकड़ कर दोनों सिरों को टकराया जाता है जिससे काफ़ी ऊंची आवाज़ पैदा होती है। इसमें पहली अवस्था, दूसरी अवस्था, तीसरी अवस्था और चौथी अवस्था की जाती है।
तालमयी क्रियाएँ (Rhythmic Activities) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 3
डम्बल
टिपरी (Tipri) यह 15 से 18 इंच लम्बाई का लकड़ी का डंडा होता है। इसकी मोटाई 20 से 25 सैं० मी० होती है। इसका भार 100 ग्राम होता है। इसको दोनों हाथों में पकड़कर संगीत की धुनों पर टकराया और नाचा जाता है।
रस्सी कूदना (Skipping)—सूत की तीन मीटर लम्बी रस्सी होती है। उसकी मोटाई 20 मि० मी० तक हो सकती है। इसको दोनों हाथों में पकड़कर या अलग-अलग सिरे से पकड़कर घुमाया जाता है और ज़मीन से टकराया जाता है। उसी समय इस को कूदा जाता है।

  1. एक आदमी एक रस्सी को पकड़कर आगे पीछे कूदना,
  2. साथी के साथ रस्सी कूदना,
  3. स्टंट करना,
  4. रस्सी के दोनों सिरों को पकड़कर कूदना,
  5. अन्दर जाना, बाहर आना,
  6. एक पैर पर रस्सी कूदना।
  7. स्कैट पुजीशन में रस्सी कूदना।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 12 हित तथा दबाव समूह

Punjab State Board PSEB 12th Class Political Science Book Solutions Chapter 12 हित तथा दबाव समूह Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 12 Political Science Chapter 12 हित तथा दबाव समूह

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
दबाव समूह की परिभाषा लिखो। दबाव समूहों की मुख्य विशेषताओं का वर्णन करो।। (Define Pressure Groups and explain its main characteristics.)
अथवा
“प्रभावक’ गुटों को परिभाषित कीजिए और उनकी विशेषताओं की चर्चा करें।। (Define Prssure Groups and discuss their characteristics.)

उत्तर-
वर्तमान राजनीतिक युग की महत्त्वपूर्ण देन दबाव समूहों (Pressure Groups) का विकास है जो आजकल सभी लोकतन्त्रीय देशों में पाए जाते हैं। कार्ल जे० फ्रेडरिक ने दबाव समूहों को “दल के पीछे सकिय जन” (“The living Public behind the Parties”) कहा है। पहले इन समूहों को घृणा की दृष्टि से देखा जाता था। उन्हें एक बुरी शक्ति माना जाता था जो लोकतन्त्र की जड़ों पर प्रहार करती है, किन्तु अब स्थिति बदल गई है। अब उन्हें आवश्यक बुराई के रूप में राजनीतिक क्रियाशीलता के लिए आवश्यक समझा जाने लगा है। राजनीतिक क्षेत्र में नीति निर्धारण और प्रशासन में दिन-प्रतिदिन इनके बढ़ते हुए प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष प्रभाव के कारण विश्व के सभी देशों में इनका अध्ययन किया जा रहा है।

दबाव समूह का अभिप्राय (Meaning of Pressure Groups)—साधारण भाषा में दबाव समूह विशेष हितों से सम्बन्धित व्यक्तियों के ऐसे समूह होते हैं जो विधायकों को प्रभावित करके अपने उद्देश्यों और हितों के पक्ष में समर्थन प्राप्त करते हैं। ये राजनीतिक दल अथवा संगठन नहीं होते हैं बल्कि ये राजनीतिक दलों से भिन्न होते हैं।

1. ओडीगार्ड (Odegard) ने दबाव समूह का अर्थ बताते हुए कहा है, “एक दबाव समूह ऐसे लोगों का औपचारिक संगठन है जिनके एक अथवा अनेक सामान्य उद्देश्य और स्वार्थ हैं और जो घटनाओं के क्रम में विशेष रूप में सार्वजनिक नीति के निर्माण और शासन को इस प्रकार प्रभावित करने का प्रयत्न करे कि उनके अपने हितों की रक्षा और वृद्धि हो सके।

2. सी० एच० ढिल्लों (C. H. Dhillon) के अनुसार, “हित समूह ऐसे व्यक्तिों का समूह है जिनके उद्देश्य समान होते हैं। जब हित समूह अपने इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सरकार की सहायता चाहने लगते हैं, तब इन्हें दबाव समूह कहा जाता है।” (“An Interest Group is an association of people having a mutual concern. They become in turn a pressure group as they seek government aid in accomplishing what is advantageous of them.”)

3. मैनर वीनर (Myron Weiner) के अनुसार, “दबाव अथवा हित समूह से हमारा अभिप्राय ऐसे किसी ऐच्छिक रूप से संगठित समूह से होता है जो सरकार के संगठन से बाहर रह कर सरकारी अधिकारियों की नियुक्ति, सरकार की नीति, इसका प्रशासन तथा इसके निर्णय को प्रभावित करने का यत्न करता है।”

4. एन० सी० हण्ट (N. C. Hunt) के अनुसार, “दबाव समूह ऐसा संगठन है जो सार्वजनिक पद की ज़िम्मेदारी स्वीकार किए बिना सरकार की नीतियों को प्रभावित करने का प्रयत्न करता है।” : “A pressure group is an organisation which seeks to influence governmental policies without at the same time being willing to accept the responsibility of public office.”)

5. वी० ओ० की (V.O. Key) के अनुसार, “हित समूह ऐसे असार्वजनिक संगठन (Private Associations) है जिनका निर्माण सार्वजनिक नीति को प्रभावित करने के लिए किया जाता है। यह उम्मीदवारों के उत्तरदायित्व की अपेक्षा सरकार को प्रभावित करने का प्रयत्न करके अपने हित साधन में लगे रहते हैं।”

इन परिभाषाओं में संगठन शब्द पर बल दिया गया है, जिससे ये परिभाषाएं सीमित हो गई हैं क्योंकि इन परिभाषाओं के आधार पर उन्हीं समूहों को हित समूह स्वीकार किया जा सकता है जिनका औपचारिक संगठन हो। अतः जिन समूहों का औपचारिक संगठन नहीं है उन्हें हित समूहों में सम्मिलित नहीं किया जा सकता। आर्थर बेण्टले (Arthur Bentley) का विचार है कि हित समूह की परिभाषा संगठन के आधार पर न करके, क्रिया के आधार पर की जानी चाहिए। उसके अनुसार, “समूह समाज के लोगों का कोई एक भाग है, जिसे किसी ऐसे भौतिक पुंज के रूप में नहीं जोकि व्यक्तियों के अन्य पुंजों से पृथक् हो (Not as a physical mass cut off from other masses of men) बल्कि सामूहिक क्रिया के रूप में (As a mass activity) माना गया है जो कि अपने में भाग लेने वाले व्यक्तियों पर इसी प्रकार की अन्य सामूहिक क्रियाओं में भाग लेने पर कोई रुकावट उत्पन्न नहीं करता।”

दबाव समूह की उपर्युक्त परिभाषाओं के आधार पर हम इस परिणाम पर पहुंचते हैं कि दबाव समूह राजनीतिक दलों की भान्ति किसी कार्यक्रम के आधार पर निर्वाचकों को प्रभावित नहीं करते हैं बल्कि वे किन्हीं विशेष हितों से सम्बन्धित होते हैं। वे राजनीतिक संगठन नहीं होते हैं और न ही चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार खड़े करते हैं। वे तो अपने समूह विशेष के लिए सरकारी नीति और सरकारी ढांचे को प्रभावित करते हैं, राजनीतिक दल न होते हुए भी दलों के समान संगठित होते हैं, जिनकी सदस्यता, उद्देश्य, संगठन, एकता, प्रतिष्ठा और साधन होते हैं। इन समूहों का निर्माण विशेष हितों के लिए होता है। वे अपने उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए जनता की सहानुभूति अपने पक्ष में करने का प्रयत्न करते हैं। वे सरकार पर ऐसी किसी नीति को न अपनाने के लिए जो उनके हितों के प्रतिकूल हो समाचार-पत्र, पुस्तकों, रेडियो तथा सार्वजनिक सम्बन्ध आदि माध्यमों द्वारा प्रभाव डालते हैं।

दबाव समूहों के लक्षण विशेषताएँ अथवा प्रकृति (CHARACTERISTICS OR NATURE OF PRESSURE GROUPS)-

दबाव समूहों की विभिन्न परिभाषाओं से स्पष्ट पता चलता है कि ये न तो हित समूहों की भान्ति पूर्ण रूप से अराजनीतिक होते हैं और न ही राजनीतिक दलों की भान्ति पूर्णतः राजनीतिक होते हैं। दबाव समूह के मुख्य लक्षण निम्नलिखित हैं-

1. औपचारिक संगठन (Formal Organisation)-दबाव समूह का प्रथम लक्षण यह है कि वह औपचारिक रूप से संगठित व्यक्तियों के समूह होते हैं। व्यक्तियों के इस समूह को बिना संगठन के दबाव समूह नहीं कहा जा सकता। दबाव समूह के लिए औपचारिक संगठन का होना अनिवार्य है। दबाव समूह का अपना संविधान, अपने उद्देश्य और अपने पदाधिकारी होते हैं। हो सकता है कि कोई समूह बिना औपचारिक संगठन के बहुत प्रभावशाली हो, परन्तु ऐसे समूह को दबाव समूह के स्थान पर शक्ति गुट (Power Group) कहना अधिक उचित होता है।

2. विशेष स्व-हित (Special Self-interest)-दबाव समूहों की स्थापना का आधार किसी विशेष स्व-हित की सिद्धि होता है। परन्तु इसका अर्थ यह नहीं कि दबाव समूहों के सामान्य उद्देश्य नहीं होते हैं। अनेक दबाव समूह विशेष कर पेशेवर समूह सामान्य हित का ही लक्ष्य रखते हैं, परन्तु फिर भी इस बात में सच्चाई है कि विशेष स्वहित विभिन्न व्यक्तियों को एक समूह में बांध कर रखता है। दबाव समूह की एकता का आधार ही इसके सदस्यों में एक जैसे हित का होना है। जिन व्यक्तियों के हितों की समानता होती है वे ही दबाव समूह का रूप ले लेते हैं ताकि सरकार को प्रभावित करके अपने हितों की रक्षा कर सकें।

3. ऐच्छिक सदस्यता (Voluntary Membership)-दबाव समूह की सदस्यता ऐच्छिक होती है। दबाव समूह का सदस्य बनना या न बनना व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर करता है। किसी व्यक्ति को किसी विशेष दबाव समूह का सदस्य बनने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। यदि कोई व्यक्ति किसी दबाव समूह का सदस्य बनने के बाद यह महसूस करे कि उसके हित इस समूह विशेष के द्वारा पूरे नहीं होते हैं तो वह इस समूह की सदस्यता छोड़ सकता है।

4. सर्वव्यापक प्रकृति (Universal in Nature)-दबाव समूह सभी प्रकार की राजनीतिक व्यवस्थाओं में पाए जाते हैं। यह ठीक है कि लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था में दबाव समूह अधिक पाए जाते हैं और उनकी भूमिका भी सर्वाधिकार व स्वेच्छाचारी शासन व्यवस्था की अपेक्षा अधिक महत्त्वपूर्ण होती है। परन्तु सर्वाधिकारवादी व्यवस्था में भी दबाव समूह पाए जाते हैं। चीन में दबाव समूह पाए जाते हैं। अफ्रीका व लेटिन अमेरिका के अनेक स्वेच्छाधारी राज्यों में दबाव समूह पाए जाते हैं।

5. राजनीतिक क्रिया अभिमुखी (Political action Oriented)-दबाव समूह स्वयं राजनीतिक संगठन नहीं होते परन्तु ये राजनीतिक क्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं। ये चुनावों में प्रत्यक्ष तौर पर भाग नहीं लेते और शासन व्यवस्था से अलग रहते हैं परन्तु ये राजनीतिक दलों और राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावित करते हैं।

6. उत्तरदायित्व का अभाव (Lack of Responsibility)-दबाव समूहों की एक अन्य विशेषता यह है कि समूह सत्ता का लाभ तो उठाते हैं परन्तु उत्तरदायित्व का वहन नहीं करते। दबाव समूह सत्तारूढ़ दल पर दबाव डालते हैं ताकि नीतियों का निर्माण उनके पक्ष में हो। परन्तु दबाव समूह किसी भी कार्य के लिए जनता के प्रति उत्तरदायी नहीं होते।

7. अमान्य संवैधानिक संगठन (Extra Constitutional Bodies) ‘दबाव समूहों को संवैधानिक मान्यता प्राप्त नहीं होती क्योंकि इनका वर्णन संविधान में नहीं किया गया होता। परन्तु दबाव समूह देश की राजनीति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और शासन को प्रभावित करते हैं।

8. राजनीतिक सत्ता प्राप्ति का उद्देश्य नहीं (Aim is not to acquire Political Power)-दबाव समूहों का उद्देश्य राजनीतिक सत्ता प्राप्त करना नहीं होता अर्थात् इनका उद्देश्य सरकार बनाना नहीं होता। इनका उद्देश्य अपने हितों की रक्षा करना होता है।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 12 हित तथा दबाव समूह

प्रश्न 2.
दबाव समूहों से आपका क्या अभिप्राय है? लोकतन्त्रीय शासन प्रणाली में इनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की व्याख्या कीजिए।
(What do you understand by Pressure Groups. Discuss the various functions of Pressure Groups which they perform in a Democratic Political System.)
उत्तर-
दबाव समूह की परिभाषा-इसके लिए प्रश्न संख्या नं० 1 देखो।
दबाव समूह के कार्य-दबाव समूहों के कार्यों की स्थाई सूची तैयार करना कठिन कार्य है, क्योंकि विभिन्न दबाव समूहों के उद्देश्य भिन्न-भिन्न होते हैं। अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए दबाव समूह भिन्न-भिन्न कार्य करते हैं और अलग-अलग भूमिका निम्न हैं। इसके अतिरिक्त दबाव समूहों के कार्य देश की शासन प्रणाली और परिस्थितियों पर निर्भर करते हैं। दबाव समूह मुख्य निम्नलिखित कार्य करते हैं-

1. सदस्यों के हितों की रक्षा करना (Protection of the Interests of Members)-दबाव समूह का सबसे महत्त्वपूर्ण कार्य अपने सदस्यों के हितों की रक्षा करना तथा विकास करना है। दबाव समूहों की स्थापना वास्तव में किसी विशेष हित की पूर्ति के लिए की जाती है और अपने हितों की रक्षा के लिए व्यक्ति दबाव समूहों के सदस्य बनते हैं। अतः सदस्यों के हितों की रक्षा करना दबाव समूहों का प्रथम कर्तव्य है। उदाहरणस्वरूप विद्यार्थी संघ का प्रथम कार्य विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना है। सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए भिन्न-भिन्न दबाव समूहों द्वारा भिन्न-भिन्न साधन अपनाए जाते हैं।

2. सार्वजनिक नीतियों तथा कानूनों के निर्माण को प्रभावित करना (To Influence the making of Public Policies and Laws) सरकार की नीतियां और कानून सभी को प्रभावित करते हैं। दबाव समूह सार्वजनिक नीतियों और कानूनों के हितों को प्रभावित करते हैं ताकि ऐसी नीतियों और कानूनों का निर्माण हो, जो उनके हितों के अनुकूल हों और उनके हितों को बढ़ावा दे। यद्यपि दबाव समूह सार्वजनिक नीतियों के निर्माण एवं कानून के निर्माण में प्रत्यक्ष रूप से भाग नहीं लेते तथापि वे प्रार्थना-पत्र में सरकारी शिष्टमण्डल भेजकर, सार्वजनिक सभाओं द्वारा, वार्ता द्वारा, प्रदर्शनों इत्यादि द्वारा कानून निर्माण और नीति-निर्माण को प्रभावित करते हैं।

3. अधिकारियों के साथ सम्पर्क स्थापित करना (To establish Contact with Bureaucracy)-दबाव समूहों के महत्त्वपूर्ण कार्य सरकारी अधिकारियों के साथ सम्पर्क स्थापित करना होता है। निकट के सम्पर्कों से ही दबाव समूहों को सरकारी नीतियों का पता चलता है और वे उन नीतियों को अपने अनुकूल बनाने के लिए प्रयास करते हैं। दबाव समूह अधिकारियों से सम्पर्क स्थापित करने के लिए अधिकारियों, मन्त्रियों और विधायकों के रिश्तेदारों को अपने व्यवसाय में नौकरियां प्रदान करते हैं और सरकारी द्वारा अपने काम करवाते हैं।

4. चुनाव के समय उम्मीदवारों की सहायता करना (To help the Candidates at the time of Election)प्रभावित दबाव समूह चुनाव के दिनों में उन उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करके उनको सफल बनाने का प्रयत्न करते हैं जिनसे उनको उम्मीद होती है कि वे विधानमण्डल में जाकर या सरकार में जाकर उनके हितों की सुरक्षा करेंगे। दबाव समूह राजनीतिक दलों की धन से सहायता करके उनको सफल बनाने की कोशिश करते हैं ताकि बाद में वे अपने कार्य उनसे करवा सकें।

5. प्रचार तथा प्रसार के साधन (Propaganda and Means of Communication)-अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए, जनता में अपने पक्ष के लिए सद्भावना पैदा करने के लिए तथा प्रशासन को अपने अनुकूल बनाने के लिए, दबाव समूह, भिन्न-भिन्न प्रचार व प्रसार के साधन अपनाते हैं। प्रचार व प्रसार के लिए रेडियो, प्रेस, टेलीविज़न व सार्वजनिक सम्बन्धों के विशेषज्ञों की सेवाओं आदि का उपयोग किया जाता है। जनमत को अपने पक्ष में उभार कर दबाव समूह कई बार आन्दोलन पैदा कर देते हैं, प्रदर्शनों का आयोजन करते हैं तथा इस प्रकार के उद्दण्ड व्यवहार प्रशासन व्यवस्था में भारी दबाव डालते हैं। यदि भिन्न-भिन्न दबाव समूह भिन्न-भिन्न और विपरीत दिशाओं में प्रचार अभियान चलाते रहें तो प्रशासन कार्य बहुत कठिन व जटिल हो जाए।

6. आंकड़ों का प्रकाशन-अपनी बातों की महत्ता प्रकट करने के लिए दबाव समूह आंकड़े प्रकाशित करने का साधन भी अपनाते हैं। इस उपाय से वे लोकमत को अपने पक्ष में जागृत करते हुए अधिकारियों पर दबाव डालने में समर्थ होते हैं।

7. गोष्ठियां आयोजित करना-साधनयुक्त अनेक दबाव समूह विचार-विमर्श व वाद-विवाद के लिए समयसमय पर गोष्ठियों, भाषण, वार्तालाप, वार्ताओं व सेमीनारों (Seminar) आदि का आयोजन करते रहते हैं। इन आयोजनों में प्रशासकों व विधायकों इत्यादि को आमन्त्रित किया जाता है। इन गोष्ठियों के द्वारा वस्तुतः दबाव समूह जनता व सरकार के समक्ष अपना प्रभाव प्रस्तुत करते हैं।

8. विधान सभाओं की लॉबियों में सक्रिय भाग लेना-लॉबिंग (Lobbying) का अर्थ है कि दबाव एवं हित समूहों के सदस्य संसद् में जाकर प्रत्यक्ष रूप से विधायकों से सम्पर्क स्थापित करते हैं और उन पर दबाव व प्रभाव डालने की कोशिश करते हैं कि विधायक ऐसे विधान का निर्माण करें, जिससे उनके हितों की रक्षा हो सके। अनेक आर्थिक रूप से संगठित दबाव समूह योग्य व चतुर वकीलों को भी संसद् में नियुक्त करवातें हैं ताकि ये वकील विधायकों को तार्किक ढंग से अनुभव करवाएं कि अमुक विधेयक सार्वजनिक हित में हैं अथवा अहित में है। दबाव समूहों के सदस्य विधायकों पर पैनी नज़र रखते हुए कई बार उन्हें रिश्वत देकर अथवा बदनामी का भय आदि देकर अनेक अनुचित ढंगों से भी प्रभावित करने की कोशिश करते हैं।

9. जनमत को प्रभावित करना (Influencing the Public Opinion)—दबाव समूह सरकार को प्रभावित करने में जनमत को प्रभावित करना आवश्यक समझते हैं। अतः ये समूह जनता को अपने पक्ष में करने के लिए जनमत से सम्पर्क बनाए रखते हैं। ये समूह अपने समाचार-पत्रों, सार्वजनिक सम्मेलनों तथा प्रचार के अन्य साधनों द्वारा जनमत को अपने विचारों के अनुसार ढालने की कोशिश करते हैं, क्योंकि ये समूह जानते हैं कि लोकतन्त्र में जनमत ही सब कुछ है।

10. राजनीतिक दलों के साथ सम्बन्ध स्थापित करना (To establish relations with Political Parties)दबाव समूह अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए राजनीतिक दलों के साथ सम्बन्ध स्थापित करते हैं। दबाव समूह राजनीतिक दलों से सम्बन्ध स्थापित करने के लिए राजनीतिक दलों को धन देते हैं, चुनाव के समय राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों का समर्थन करते हैं और उनके पक्ष में मतदान करवाते हैं। बड़े-बड़े दबाव समूह राजनीतिक दलों के माध्यम से अपने उम्मीदवार चुनाव में खड़े करते हैं। दबाव समूह राजनीतिक दलों से यह उम्मीद रखते हैं कि वे उनके हितों की रक्षा में उनकी सहायता करें।

11. सलाहकारी कार्य (Advisory Functions)-कई देशों में दबाव समूह अपने व्यवसायों से सम्बन्धित नीतिनिर्माण के कार्य में सरकार को सलाह देते हैं। सरकार का सम्बन्धित विभाग जब नीति-निर्माण करता है तो विभाग से सम्बन्धित दबाव समूहों से सूचना प्राप्त करता है तथा उनसे विचार-विमर्श करता है। इंग्लैण्ड में दबाव समूहों के प्रतिनिधियों को जांचकारी समितियों और सरकारी आयोगों के सामने बुलाया जाता है ताकि विभिन्न समस्याओं पर उनके विचारों को जाना जा सके।

12. संसदीय समितियों के सम्मुख उपस्थित होना (To appear befoer Parliamentary Committees)लोकतन्त्रीय राज्यों में कानून निर्माण के कार्य में बिल या विधेयक संसदीय समिति के पास अवश्य भेजा जाता है। जब संसदीय समिति बिल पर विचार करती है तो सम्बन्धित पक्षों के विचारों को सुनती है। दबाव समूहों के प्रतिनिधि कई बार संसदीय समिति के सामने पेश होते हैं और बिल को प्रभावित करने वाले विचार प्रकट करते हैं। इस प्रकार दबाव समूह कानून प्रक्रिया में भाग लेते हैं।

13. न्यायपालिका की शरण (Shelter of Judiciary)-कई बार दबाव समूह विधान-मण्डल द्वारा बनाए गए ऐसे कानून रद्द करवाने के लिए या कार्यपालिका द्वारा निर्मित किसी ऐसी नीति को अवैध घोषित करवाने के लिए जिनसे उसके किसी हित को आघात पहुंचता है न्यायपालिका की शरण भी लेते हैं। बैंकों के राष्ट्रीयकरण तथा प्रिवीपर्स कानूनों के विरुद्ध इन समूहों ने न्यायपालिका के पास अपील की है।
निष्कर्ष (Conclusion)-उपर्युक्त विवरण से स्पष्ट है कि दबाव समूह सरकार की नीतियों को प्रभावित करने के भरसक प्रयत्न करते हैं। विशेष कर व्यापारिक संगठनों का सरकार पर काफ़ी प्रभाव पड़ता है, क्योंकि सत्तारूढ़ दल को चुनाव में धन की आवश्यकता होती है जो मुख्यतः इन दबाव समूहों द्वारा ही दिया जाता है।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 12 हित तथा दबाव समूह

प्रश्न 3.
दबाव समूहों की कार्यविधि के तरीकों का वर्णन कीजिए।
(Discuss the methods of the Working of Pressure Groups.)
अथवा
दबाव समूहों की कार्य प्रणाली के ढंगों का वर्णन कीजिए। (Describe the methods of the working of Pressure Groups.)
उत्तर-
दबाव समूहों की कार्यविधि के ढंग-प्रत्येक दबाव समूह का लक्ष्य होता है और अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए दबाव समूह अनेक साधनों को अपनाते हैं। दबाव समूह मुख्यत: जिन साधनों या तकनीकों को राजनीतिक व्यवहार में अपनाते हैं वे इस प्रकार हैं

1. चुनाव (Election)–दबाव समूह चुनावों द्वारा अपने हितों के संरक्षण का प्रयास करते हैं। प्रभावशाली दबाव समूह चुनाव के दिनों में उन उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करके उनको सफल बनाने का प्रयत्न करते हैं जिन से उनको यह उम्मीद होती है कि वे विधानमण्डल में जाकर या सरकार में जाकर उनके हितों की सुरक्षा करेंगे। दबाव समूह राजनीतिक दलों की धन से सहायता करके उनको सफल बनाने की कोशिश करते हैं ताकि बाद में वे अपने कार्य उनसे करवा सकें।

2. प्रार्थना-पत्र भेजना (To Send Petitions)-दबाव समूह को इस बात का पता होता है कि किस अधिकारी या मन्त्री या संस्था पर दबाव डाल कर अपने हितों की रक्षा की जा सकती है। इसलिए दबाव समूह समय-समय पर उन अधिकारियों या मन्त्रियों के पास प्रार्थना-पत्र भेजते रहते हैं। प्रार्थना-पत्र में दबाव.समूहों की मांगों का उल्लेख होता है। कई बार दबाव समूह मांगों के समर्थन में अपने सभी सदस्यों से तारें, पत्र इत्यादि भिजवाते हैं। इस प्रकार हज़ारों तारें, पत्र इत्यादि सम्बन्धित अधिकारी के पास पहुंच जाते हैं और अधिकारी निर्णय लेते समय इन तारों आदि से अवश्य प्रभावित होते हैं।

3. प्रचार तथा प्रसार के साधन (Propaganda and Means of Communication)-अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए, जनता को अपने पक्ष में करने के लिए तथा प्रशासन को अपने अनुकूल बनाने के लिए भिन्न-भिन्न दबाव समूह, भिन्न-भिन्न प्रचार व प्रसार के साधन अपनाते हैं। प्रचार व प्रसार के लिए रेडियो, प्रेस, टेलीविज़न व सार्वजनिक सम्बन्धों के विशेषज्ञों की सेवाओं आदि का उपयोग किया जाता है। जनमत को अपने पक्ष में उभार कर दबाव समूह कई बार आन्दोलन पैदा कर देते हैं, प्रदर्शनों का आयोजन करते हैं तथा इस प्रकार के उद्दण्ड व्यवहार प्रशासन व्यवस्था में भारी दबाव डालते हैं। यदि भिन्न-भिन्न दबाव समूह भिन्न-भिन्न और विपरीत दिशाओं में प्रचार अभियान चलाते रहें तो प्रशासन कार्य बहुत कठिन व जटिल हो जाए।

4. आंकड़ा प्रकाशन-अपनी बातों की महत्ता प्रकट करने के लिए दबाव समूह आंकड़े प्रकाशित करने का साधन भी अपनाते हैं। इस उपाय से वे लोकमत को अपने पक्ष में जागृत करते हुए अधिकारियों पर दबाव डालने में समर्थ होते हैं।

5. गोष्ठियां आयोजित करना-साधन युक्त अनेक दबाव समूह विचार-विमर्श व वाद-विवाद के लिए समयसमय पर गोष्ठियों, भाषण, वार्तालाप, वार्ताओं व सेमीनारों (Seminars) आदि का आयोजन करते रहते हैं। इन आयोजनों में प्रशंसकों व विधायकों इत्यादि को आमन्त्रित किया जाता है। इन गोष्ठियों के द्वारा वस्तुतः दबाव समूह जनता व सरकार के समक्ष अपना प्रभाव प्रस्तुत करते हैं।

6. विधान-सभाओं की लॉबियों में सक्रिय भाग लेना-लॉबिइंग (Lobbing) का अर्थ है कि दबाव एवं हित समूहों के सदस्य संसद् में जाकर प्रत्यक्ष रूप से विधायकों से सम्पर्क स्थापित करते हैं और उन पर दबाव व प्रभाव डालने की कोशिश करते हैं कि विधायक ऐसे विधान का निर्माण करे, जिससे उनके हितों की रक्षा हो सके। अनेक आर्थिक रूप से संगठित दबाव समूह योग्य व चतुर वकीलों को भी संसद् में नियुक्त करवाते हैं ताकि ये वकील विधायकों को तार्किक ढंग से अनुभव करवायें कि अमुक विधेयक सार्वजनिक हित में है अथवा अहित में है। दबाव समूहों के सदस्य विधायकों पर पैनी नज़र रखते हुए कई बार उन्हें रिश्वत देकर या उन्हें बदनामी का भय आदि देकर अनेक अनुचित ढंगों से भी प्रभावित करने की कोशिश करते हैं।

7. रिश्वत, बेईमानी, बदनामी तथा अन्य उपाय-अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए दबाव समूह रिश्वत, घूस व अन्य अनुचित ढंग को अपनाने से भी हिचकिचाते नहीं हैं। बेईमानी व बदनामी के उपकरणों द्वारा वे स्वार्थ सिद्ध करते हैं। प्रत्येक राष्ट्र में ये दबाव समूह सक्रिय रूप से गतिशील रहते हैं, परन्तु व्यावसायिक दबाव समूह धन खर्च करके आधुनिक उपायों के प्रयोग में अन्य दबाव समूहों की तुलना में आगे बढ़ कर रहते हैं।

8. जनमत को अपने पक्ष में करना (To win Public Opinion on their side)-दबाव समूह सरकार को प्रभावित करने के लिए जनमत को अपने पक्ष में करना आवश्यक समझते हैं। अतः ये समूह जनता को अपने पक्ष में करने के लिए जनता से सम्पर्क बनाए रखते हैं। ये समूह अपने समाचार-पत्रों, सार्वजनिक सम्मेलनों तथा प्रचार के अन्य साधनों द्वारा जनमत को अपने विचारों के अनुसार ढालने की कोशिश करते हैं, क्योंकि ये समूह जानते हैं कि लोकतन्त्र में जनमत ही सब कुछ है। ,

9. हड़ताल, बन्द और प्रदर्शन (Strike, Bandh and Demonstration)-दबाव समूह कई बार अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए हड़ताल, बन्द, घेराव और प्रदर्शन का भी सहारा लेते हैं। हड़ताल और प्रदर्शन का प्रयोग तो राष्ट्रीय आन्दोलन के हितों में किया जाता था, परन्तु घेराव और बन्द का प्रयोग स्वतन्त्रता के पश्चात् किया जाने लगा है। इन साधनों द्वारा दबाव समूह एक तो असन्तोष उत्पन्न करना चाहते हैं और दूसरा जनमत को अपने पक्ष में करने का प्रयत्न करते हैं। इन साधनों का कई बार सरकार पर बड़ा प्रभाव पड़ता है और इन समूहों की बात मान ली जाती है।

10. उच्च पद देकर (By giving high jobs)-बड़े-बड़े व्यापारी और उद्योगपति जैसे टाटा, बिरला, डालमिया, मोदी आदि ने शिक्षा संस्थाएं, अस्पताल और अन्य सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाएं स्थापित कर रखी हैं। मन्त्रियों, विधायकों तथा उच्च सरकारी अधिकारियों के बच्चे तथा रिश्तेदार इन समूहों में काम करते हैं। कई बार सरकारी कर्मचारियों को यह लालच भी दिया जाता है कि उन्हें रिटायर होने के पश्चात् नियुक्त कर लिया जाएगा। इस लालच का काफ़ी प्रभाव पड़ता है।

11. भूख हड़ताल या मरण व्रत (Hunger Strikes or Fast upto Death)-दबाव समूह अपनी मांगें मनवाने के लिए कई बार भूख हड़ताल या मरण व्रत का भी सहारा लेते हैं। भारत में दबाव समूहों के लिए भूख हड़ताल करना या मरण व्रत रखना महत्त्वपूर्ण और प्रभावशाली साधन है।

12. संसदीय समितियों के सामने पेश होना (To appear before Parliamentary Commitees)संसदीय समितियां कानून निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। दबाव समूहों के प्रतिनिधि संसदीय समितियों के सामने प्रस्तुत होते हैं और उन्हें प्रभावित करके अपने हितों की रक्षा करते हैं।

13. न्यायपालिका की शरण (Shelter of Judiciary) कई बार दबाव समूह विधानमण्डल द्वारा बनाए गए ऐसे कानून को रद्द करवाने के लिए या कार्यपालिका द्वारा निर्मित किसी ऐसी नीति को अवैध घोषित करवाने के लिए जिनसे उनके किसी हित पर आघात पहुंचता है, न्यायपालिका की शरण भी लेते हैं। बैंकों के राष्ट्रीयकरण तथा प्रिवीपों के कानूनों के विरुद्ध इन समूहों ने न्यायपालिका के पास अपील की थी।

निष्कर्ष (Conclusion)-उपर्युक्त विवरण से स्पष्ट है कि दबाव समूह सरकार की नीतियों को प्रभावित करने में भरसक प्रयत्न करते हैं और विशेषकर व्यापारिक संगठनों का सरकार पर काफ़ी प्रभाव पड़ता है, क्योंकि सत्तारूढ़ दल को चुनाव में धन की आवश्यकता होती है जो मुख्यतः इन दबाव समूहों द्वारा ही दिया जाता है।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 12 हित तथा दबाव समूह

लघु उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
दबाव समूह से आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
साधारण भाषा में दबाव समूह विशेष हितों से सम्बन्धित व्यक्तियों के ऐसे समूह होते हैं जो विधायकों तथा शासन को प्रभावित करके अपने उद्देश्यों और हितों के पक्ष में समर्थन प्राप्त करते हैं। दबाव समूह लोगों का औपचारिक संगठन है। दबाव समूह अपने उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए जनता की सहानुभूति अपने पक्ष में करने का प्रयत्न करते हैं। वे सरकार पर किसी ऐसी नीति को न अपनाने के लिए जो उनके हितों के प्रतिकूल हो, प्रचार के साधनों, सार्वजनिक सम्बन्धों, टेलीविज़न तथा प्रेस द्वारा प्रभाव डालते हैं।

प्रश्न 2.
दबाव समूहों की कोई दो परिभाषाएं लिखें।
उत्तर-

  • सी० एच० ढिल्लों के अनुसार, “हित समूह ऐसे व्यक्तियों का समूह है जिनके उद्देश्य समान होते हैं। जब हित समूह अपने इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सरकार की सहायता चाहने लगते हैं, तब उन्हें दबाव समूह कहा जाता है।”
  • मैनर वीनर के अनुसार, “दबाव समूह अथवा हित समूह से हमारा अभिप्राय ऐसे किसी ऐच्छिक रूप से संगठित समूह से होता है जो सरकार के संगठन से बाहर रहकर सरकारी अधिकारियों की नियुक्ति, सरकार की नीति, इसका प्रशासन तथा इसके निर्णय को प्रभावित करने का प्रयत्न करता है।”

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 12 हित तथा दबाव समूह

प्रश्न 3.
दबाव समूह की चार विशेषताएं लिखो।
उत्तर-
दबाव समूह के मुख्य लक्षण निम्नलिखित हैं-

  • औपचारिक संगठन-दबाव समूह का प्रथम लक्षण यह है कि ये औपचारिक रूप से संगठित व्यक्तियों के समूह होते हैं । व्यक्तियों के समूह को बिना संगठन के दबाव समूह नहीं कहा जा सकता। दबाव समूह के लिए औपचारिक संगठन का होना अनिवार्य है। दबाव समूह का अपना संविधान, अपने उद्देश्य और अपने पदाधिकारी होते हैं।
  • विशेष स्व-हित-दबाव समूहों की स्थापना का आधार किसी विशेष स्व-हित की सिद्धि होती है परन्तु इसका अर्थ यह नहीं है कि दबाव समूहों के सामान्य उद्देश्य नहीं होते हैं। अनेक दबाव समूह विशेषकर पेशेवर दबाव समूह सामान्य हित का ही लक्ष्य रखते हैं, फिर भी इस बात में सच्चाई है कि विशेष स्व-हित विभिन्न व्यक्तियों को एक समूह में बांध कर रखता है। दबाव समूह की एकता का आधार ही इसके सदस्यों में एक से हित का होना है।
  • ऐच्छिक सदस्यता-दबाव समूह की सदस्यता ऐच्छिक होती है। दबाव समूह का सदस्य बनना या न बनना व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर करता है। किसी व्यक्ति को किसी विशेष दबाव समूह का सदस्य बनने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।
  • दबाव समूह सभी प्रकार की राजनीतिक व्यवस्था में पाए जाते हैं।

प्रश्न 4.
दबाव समूहों की कार्यविधि के कोई चार ढंग लिखो।
अथवा
दबाव समूहों की कार्यविधि के कोई चार तरीके लिखो।
अथवा
दबाव समूहों की कार्य प्रणाली के चार ढंगों (तरीकों) का वर्णन करें।
उत्तर-
दबाव समूह अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए मुख्यतः निम्नलिखित साधनों को अपनाते हैं

  • चुनाव-दबाव समूह चुनावों द्वारा अपने हितों के संरक्षण का प्रयास करते हैं। प्रभावशाली दबाव समूह चुनाव के दिनों में उन उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करके उनको सफल बनाने का प्रयत्न करते हैं जिनसे उनको यह उम्मीद होती है कि वे विधानमण्डल में जाकर उनके हितों की रक्षा करेंगे। दबाव समूह राजनीतिक दलों की धन से सहायता करके उनको सफल बनाने की कोशिश करते है ताकि बाद वे अपने कार्य उनसे करवा सकें।
  • प्रार्थना-पत्र भेजना-इसलिए दबाव समूह समय-समय पर उन अधिकारियों या मन्त्रियों के पास प्रार्थना-पत्र भेजते रहते हैं। प्रार्थना-पत्रों में दबाव समूहों की मांगों का उल्लेख होता है। कई बार दबाव में समूह मांगों के समर्थन में अपने सभी सदस्यों से तारें, पत्र इत्यादि भिजवाते हैं।
  • प्रचार तथा प्रसार के साधन-अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए जनता में अपने पक्ष के लिए सद्भावना की भावना पैदा करने के लिए तथा प्रशासन को अपने अनुकूल बनाने के लिए भिन्न-भिन्न दबाव समूह, भिन्न-भिन्न प्रचार तथा प्रसार के साधन अपनाते हैं।
  • अपनी बातों की महत्ता प्रकट करने के लिए दबाव समूह आंकड़े प्रकाशित करने का साधन भी अपनाते हैं।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 12 हित तथा दबाव समूह

प्रश्न 5.
हित समूहों और दबाव समूहों में अन्तर लिखो।
अथवा
दबाव समूह और हित समूह में अन्तर कीजिए।
उत्तर-
हित समूह और दबाव समूह समान प्रकृति और प्रवृत्ति के होते हुए भी एक-दूसरे से भिन्न हैं। इन दोनों में निम्नलिखित अन्तर पाए जाते हैं-

  • दोनों में पहला अन्तर कार्य-विधि का है। हित समूह अपने हितों की वृद्धि या रक्षा के लिए मुख्यतः अनुनयनी साधनों का प्रयोग करते हैं जबकि दबाव समूह दबाव डालने की तकनीकों का सहारा लेते हैं।
  • हित समूह अपने हितों की रक्षा के लिए शासन क्रिया को प्रभावित करने का लक्ष्य नहीं रखते परन्तु दबाव समूह राजनीतिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए विशेष रूप से प्रयत्नशील रहते हैं। हित समूह अन्य हित समूहों या सामाजिक संरचनाओं को प्रभावित करने के लिए विशेष रूप से प्रयत्नशील रहते हैं।
  • हित समूह तथा दबाव समूह में तीसरा अन्तर प्रकृति का है। हित समूह का प्रत्यक्ष रूप से राजनीति से सम्बन्ध नहीं होता जबकि दबाव समूह का राजनीति से प्रत्यक्ष सम्बन्ध होता है।

प्रश्न 6.
दबाव समूह की कोई चार किस्में लिखिए।
उत्तर-
वर्तमान समय में कई तरह के दबाव समूह पाए जाते हैं जिनमें से मुख्य निम्नलिखित हैं

  • विशेष हित समूह-जिन लोगों के हितों में समानता नहीं होती है वे अपने विशेष हितों की रक्षा के लिए आपस में मल कर दबाव समूहों का गठन कर लेते हैं। ऐसे दबाव समूह विशेष हित समूह कहलाते हैं। इनमें श्रमिक संघ, किसान संगठन आदि शामिल हैं। ‘
  • साम्प्रदायिक हित समूह-ऐसे हित समूह किसी विशेष समुदाय या धर्म को प्रोत्साहित करने के लिए बनाए जाते हैं जैसे कि रिपब्लिकन दल, हिन्दू महासभा और अकाली दल।
  • सरकारी कर्मचारियों के समह-सरकारी कर्मचारियों ने अपने हितों की रक्षा के लिए अनेक संघों की स्थापना की हुई है। इनमें रेलवे कर्मचारी संघ, डाक-तार कर्मचारी संघ आदि शामिल हैं।
  • साहचर्य हित समूह-ये हित समूह विशेष व्यक्तियों के हितों का प्रतिनिधित्व करने के लिए औपचारिक रूप से संगठित होते हैं, जैसे श्रमिक संगठन एवं व्यापारिक संगठन।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 12 हित तथा दबाव समूह

प्रश्न 7.
दबाव समूहों के चार गुणों अथवा लाभों का वर्णन करें।
उत्तर-

  • दबाव समूह का पहला लाभ यह है कि वे अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए जनता में अपना साहित्य वितरित करके जनमत को शिक्षित करते हैं।
  • इन दबाव समूहों के पास अपने नेता होते हैं जो विभिन्न तथ्यों को एकत्र करने के बाद जनता के सामने पेश करते
  • दबाव समूहों के अपने संगठन होते हैं जो कई तरह की लाभकारी सूचनाओं व आंकड़ों को एकत्र करते हैं। (4) कुछ दबाव समूह सामाजिक बुराइयों को दूर करने में प्रयासरत रहते हैं।

प्रश्न 8.
दबाव समूह के कोई चार अवगुण लिखो।
उत्तर-

  • इन दबाव समूहों के आपसी विरोध के कारण सामान्य हितों को हानि पहुंचने की सम्भावना होती है।
  • इन दबाव समूहों में कुछ शक्तिशाली तथा अच्छी प्रकार से संगठित होते हैं तथा उनकी सदस्य संख्या भी अधिक होती है जबकि कुछ दबाव समूह छोटे होते हैं तथा इनके पास अधिक पास अधिक धन भी नहीं होता है। इस कारण बड़े शक्तिशाली दबाव समूह सरकार से अपनी बात मनवाने में सफल हो जाते हैं।
  • कई बार व्यक्ति किसी दबाव समूह में शामिल नहीं होते हैं जिस कारण उनके हितों की उपेक्षा होती रहती है। (4) दबाव समूह राष्ट्रीय विकास में बाधा उत्पन्न करते हैं। .

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 12 हित तथा दबाव समूह

प्रश्न 9.
दबाव समूह और राजनीतिक दलों के बीच कोई चार अन्तर लिखें।
उत्तर-
राजनीतिक दल और दबाव समूह में निम्नलिखित अन्तर पाए जाते हैं-

  • संगठन के स्वरूप में अन्तर-राजनीतिक दल एक राजनीतिक संगठन होता है जो समाज के सामान्य हितों का प्रतिनिधित्व करता है, परन्तु दबाव समूह कोई राजनीतिक संगठन नहीं है। वह किसी विशेष अथवा कुछ समान उद्देश्यों को लेकर चलता है।
  • कार्यक्रम में अन्तर-राजनीतिक दलों का एक राजनीतिक कार्यक्रम होता है। जिसके आधार पर राजनीतिक समस्याओं को सुलझाने का प्रयत्न करते हैं, परन्तु दबाव समूहों का कोई निश्चित कार्यक्रम नहीं होता है। इस कारण कार्य क्षेत्र विशिष्ट और संकीर्ण होता है।
  • व्यापक एवं संकुचित संगठन-राजनीतिक दल विस्तृत एवं व्यापक संगठन होता है जिसका उद्देश्य देश के सभी मतदाताओं का समर्थन प्राप्त करना होता है। इसके विपरीत दबाव समूह एक छोटा संगठन होता है जिसे जनता के एक विशेष वर्ग का समर्थन प्राप्त होता है।
  • राजनीतिक दल चुनाव में भाग लेते हैं, जबकि दबाव समूह चुनावों में भाग नहीं लेते।

प्रश्न 10.
दबाव समूहों के कोई चार कार्य लिखो।
उत्तर-
दबाव समूह अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कई तरह के कार्य करते हैं। दबाव समूह मुख्यत: निम्नलिखित कार्य करते हैं-

  • सदस्यों के हितों की रक्षा करना-दबाव समूहों का सबसे महत्त्वपूर्ण कार्य अपने सदस्यों के हितों की रक्षा करना तथा विकास करना है। अपने सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए भिन्न-भिन्न दबाव समूहों द्वारा भिन्न-भिन्न साधन अपनाए जाते हैं।
  • सार्वजनिक नीतियों तथा कानूनों को प्रभावित करना-दबाव समूह सरकार की नीतियों तथा कानूनों को प्रभावित करते हैं । वे नीतियों और कानूनों के निर्माण को प्रभावित करते हैं ताकि ऐसी नीतियों और कानूनों का निर्माण हो, जो उनके हितों के अनुकूल हों और उन्हें बढ़ावा दें।
  • अधिकारियों के साथ सम्पर्क स्थापित करना-दबाव समूहों का एक महत्त्वपूर्ण कार्य अधिकारियों के साथ सम्पर्क स्थापित करना है। निकट सम्पर्क से ही दबाव समूह को सरकार की नीतियों का पता चलता है और वे उन नीतियों को अपने अनुकूल बनाने का प्रयास करते हैं।
  • दबाव समूह चुनावों के समय उम्मीदवारों की सहायता करते हैं, ताकि सफल होकर वे दबाव समूहों के हितों की पूर्ति कर सकें।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 12 हित तथा दबाव समूह

प्रश्न 11.
हित समूह से क्या भाव है ?
अथवा
हित समूह से आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
समाज में अनेक वर्ग पाए जाते हैं और उन वर्गों के अलग-अलग हित हैं। उदाहरण के लिए समाज में श्रमिक, किसान, विद्यार्थी, अध्यापक, भूमिपति, मिल मालिक, उद्योगपति आदि के विभिन्न प्रकार के हित पाए जाते हैं। जब कोई छोटा अथवा बड़ा हित संगठित रूप धारण कर लेता है, तो उसे हित समूह कहा जाता है। हित समूह के उद्देश्य अपने समाज के सदस्यों के सामाजिक आर्थिक और व्यावसायिक हितों की रक्षा होता है। जब कोई हित समूह अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए किसी दबाव माध्यम से राज्य की किसी निर्णय प्रक्रिया को प्रभावित करता है तो वह दबाव समूह में बदल जाता है। सभी दबाव समूह हित समूह होते हैं।

प्रश्न 12.
लॉबिंग से आपका क्या भाव है ?
अथवा
लॉबिंग से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
लॉबिंग एक ऐसी विधि है जिसका प्रयोग दबाव समूहों द्वारा विकसित देशों में किया जाता है। लॉबिंग का अर्थ है कि दबाव एवं हित समूहों के सदस्य संसद् में जाकर प्रत्यक्ष रूप से विधायकों से सम्पर्क स्थापित करते हैं और उन पर दबाव व प्रभाव डालने की कोशिश करते हैं कि विधायक ऐसे विधान (कानून) का निर्माण करें जिससे उनके हितों की रक्षा हो सके। दबाव समूहों के सदस्य सरकार को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप में सहयोग और सहायता का विश्वास देकर सरकारी नीतियों को अपने पक्ष में प्रभावित करने का प्रयत्न करते हैं। अनेक आर्थिक रूप से संगठित दबाव समूह योग्य व चतुर वकीलों को भी संसद् में नियुक्त करवाते हैं ताकि ये वकील तार्किक ढंग से अनुभव करवाएं कि अमुक विधेयक सार्वजनिक हित में है अथवा अहित में है। दबाव समूहों के सदस्य विधायकों पर पैनी नज़र रखते हुए कई बार उन्हें रिश्वत देकर या उन्हें बदनामी के भय आदि देकर अनेक अनुचित ढंगों से भी प्रभावित करने की कोशिश करते हैं।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 12 हित तथा दबाव समूह

प्रश्न 13.
दबाव समूह कानून निर्माण में कैसे सहायता करते हैं ?
उत्तर-
वर्तमान समय में दबाव समूह सरकार की कानून निर्माण में काफ़ी सहायता करते हैं। जब संसद् की विभिन्न समितियों किसी बिल पर विचार-विमर्श कर रही होती हैं, तब से अलग-अलग दबाव समूहों को अपना पक्ष रखने के लिए कहती हैं। दबाव समूह उस बिल के कारण उन पर पड़ने वाले सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव की बात कहते हैं। इस प्रकार अपने दृढ़ पक्ष से दाबव समूह कानून निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संसद् की विभिन्न समितियां भी इनके विचारों, तर्कों एवं आंकड़ों से महत्त्व देती हैं।

प्रश्न 14.
दबाव समूहों का सलाहकारी कार्य क्या है ?
उत्तर-
कई देशों में दबाव समूह अपने व्यवसायों से सम्बन्धित नीति-निर्माण के कार्य में सरकार को सलाह देते हैं। सरकार का सम्बन्धित विभाग जब.नीति-निर्माण करता है तो विभाग से सम्बन्धित दबाव समूहों से सूचना प्राप्त करता है तथा उनसे विचार-विमर्श करता है। इंग्लैण्ड में दबाव समूहों के प्रतिनिधियों को जांचकारी समितियों और सरकारी आयोगों के सामने बुलाया जाता है ताकि विभिन्न समस्याओं पर उनके विचारों को जाना जा सके।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 12 हित तथा दबाव समूह

प्रश्न 15.
जाति दबाव समूह क्या होते हैं ?
उत्तर-
भारत में अनेक जातियां पाई जाती हैं। जब कोई जाति अपने हितों की.रक्षा के लिए दबाव समूह बनाती है तब उस दबाव समूह को जाति दबाव समूह कहा जाता है। भारत में जाति दबाव समूह बड़े सक्रिय हैं और उन्होंने न केवल सरकार को ही प्रभावित किया है बल्कि वे भारतीय राजनीति में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । जाति दबाव समूह में प्रमुख हैं मारवाड़ी एसोसिएशन, वैश्य महासभा, जाट सभा, राजपूत तथा, ब्राह्मण सभा, रोड सभा, नादर जाति संघ (Nadar Caste Association), गुज्जर सम्मेलन इत्यादि।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
दबाव समूह से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-
दबाव समूह विशेष हितों से सम्बन्धित व्यक्तियों के ऐसे समूह होते हैं जो विधायकों तथा शासन को प्रभावित करके अपने उद्देश्यों और हितों के पक्ष में समर्थन प्राप्त करते हैं। दबाव समूह लोगों का औपचारिक संगठन है। दबाव समूह अपने उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए जनता की सहानुभूति अपने पक्ष में करने का प्रयत्न करते हैं।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 12 हित तथा दबाव समूह

प्रश्न 2.
दबाव समूह की दो विशेषताएं लिखो।
उत्तर-

  1. औपचारिक संगठन-दबाव समूह का प्रथम लक्षण यह है कि ये औपचारिक रूप से संगठित व्यक्तियों के समूह होते हैं।
  2. विशेष स्व-हित-दबाव समूहों की स्थापना का आधार किसी विशेष स्व-हित की सिद्धि होती है।

प्रश्न 3.
दबाव समूह की कार्य-विधि के कोई दो ढंगों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-

  1. चुनाव-दबाव समूह चुनावों द्वारा अपने हितों के संरक्षण का प्रयास करते हैं।
  2. प्रार्थना-पत्र भेजना-दबाव समूह को इस बात का पता होता है किस अधिकारी या मन्त्री या संस्था पर दबाव डाल कर अपने हितों की रक्षा की जा सकती है।

प्रश्न 4.
दबाव समूहों की कोई दो किस्में लिखें।
उत्तर-

  • विशेष हित समूह-जिन लोगों के हितों में समानता होती है वे अपने विशेष हितों की रक्षा के लिए आपस में मिल कर दबाव समूहों का गठन कर लेते हैं। ऐसे दबाव समूह विशेष हित समूह कहलाते हैं। इनमें श्रमिक संघ, किसान संगठन आदि शामिल हैं।
  • साम्प्रदायिक हित समूह-ऐसे हित समूह किसी विशेष समुदाय या धर्म को प्रोत्साहित करने के लिए बनाए जाते हैं।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 12 हित तथा दबाव समूह

प्रश्न 5.
लॉबिइंग से आपका क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
लॉबिइंग एक ऐसी विधि है जिसका प्रयोग दबाव समूहों द्वारा विकसित देशों में किया जाता है। लॉबिइंग का अर्थ है कि दबाव एवं हित समूहों के सदस्य संसद् में जाकर प्रत्यक्ष रूप से विधायकों से सम्पर्क स्थापित करते हैं और उन पर दबाव व प्रभाव डालने की कोशिश करते हैं कि विधायक ऐसे विधान (कानून) का निर्माण करें जिससे उनके हितों की रक्षा हो सके।

प्रश्न 6.
दबाव समूहों के कोई दो कार्य बताएं।
उत्तर-

  • दबाव समूह अपने सदस्यों के हितों की रक्षा करते हैं।
  • दबाव समूह सार्वजनिक नीतियों तथा कानूनों के निर्माण को प्रभावित करते हैं।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 12 हित तथा दबाव समूह

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

प्रश्न I. एक शब्द/वाक्य वाले प्रश्न-उत्तर-

प्रश्न 1.
किन्हीं दो प्रमुख व्यावसायिक दबाव समूहों के नाम बताएं।
उत्तर-
व्यावसायिक हित समूह जैसे अखिल भारतीय रेलवे कर्मचारी संघ, अखिल भारतीय मेडिकल परिषद् आदि।

प्रश्न 2.
दबाव समूह का कोई एक लाभ बताएं।
उत्तर-
दबाव समूह विभिन्न वर्गों के हितों की रक्षा करते हैं।

प्रश्न 3.
भारत में कितने मजदूर संघ हैं ? किन्हीं दो के नाम लिखें।
उत्तर-
भारत में छ: मज़दूर संघ हैं-इनमें अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस और भारतीय मजदूर संघ प्रमुख हैं।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 12 हित तथा दबाव समूह

प्रश्न 4.
हित समूह तथा दबाव समूह में कोई एक अन्तर लिखें।
उत्तर-
हित समूह का प्रत्यक्ष रूप से राजनीति से सम्बन्ध नहीं होता जबकि दबाव समूह का राजनीति से प्रत्यक्ष सम्बन्ध होता है।

प्रश्न 5.
किन्हीं दो हित समूहों के नाम बताएं।
उत्तर-

  1. अखिल भारतीय महिला सम्मेलन।
  2. भारतीय किसान यूनियन।

प्रश्न 6.
किसी एक अखिल भारतीय छात्र संगठन का नाम बताएं।
उत्तर-
(1) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 12 हित तथा दबाव समूह

प्रश्न 7.
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का सम्बन्ध किस दल से है ?
उत्तर-
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का सम्बन्ध भारतीय जनता पार्टी से है।

प्रश्न 8.
स्वतन्त्रता के बाद अखिल भारतीय स्तर पर स्थापित किसी एक कृषक संगठन का नाम लिखिए।
उत्तर-
अखिल भारतीय किसान यूनियन।

प्रश्न II. खाली स्थान भरें-

1. ………………. ने दबाव समूहों को दल के पीछे सक्रिय जन कहा है।
2. दबाव समूह ………….. हितों से सम्बन्धित व्यक्तियों का समूह होते हैं।
3. दबाव समूह के लिए ……….. संगठन का होना अनिवार्य है।
4. दबाव समूहों में …………. का अभाव होता है।
5. दबाव समूहों का उद्देश्य …………… प्राप्त करना नहीं होता।
उत्तर-

  1. कार्ल जे० फ्रेडरिक
  2. विशेष
  3. औपचारिक
  4. उत्तरदायित्व
  5. राजनीतिक सत्ता।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 12 हित तथा दबाव समूह

प्रश्न III. निम्नलिखित वाक्यों में से सही या ग़लत का चुनाव करें

1. दबाव समूह चुनावों द्वारा अपने हितों के संरक्षण का प्रयास करते हैं।
2. राजनीतिक दल दबाव समूहों की धन से सहायता करके उनको सफल बनाने की कोशिश करते हैं।
3. दबाव समूह समय-समय पर अधिकारियों या मन्त्रियों के पास प्रार्थना-पत्र भेजते रहते हैं।
4. दबाव समूह अपने हितों की पूर्ति के लिए लॉबिंग का सहारा लेते हैं।
5. दबाव समूह सरकार को प्रभावित करने के लिए जनमत को अपने पक्ष में करना आवश्यक नहीं समझते।
उत्तर-

  1. सही
  2. ग़लत
  3. सही
  4. सही
  5. ग़लत।

प्रश्न IV. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
दबाव समूह अपनाते हैं-
(क) शांतिपूर्ण साधन’
(ख) केवल हिंसात्मक साधन
(ग) शांतिपूर्ण और हिंसात्मक साधन
(घ) कोई साधन नहीं अपनाते।
उत्तर-
(ग) शांतिपूर्ण और हिंसात्मक साधन

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 12 हित तथा दबाव समूह

प्रश्न 2.
दबाव समूहों के संबंध में निम्न गलत है
(क) राजनीतिक सत्ता प्राप्त करने की इच्छा
(ख) सीमित उद्देश्य
(ग) सामान्य उद्देश्य
(घ) लॉबिंग।
उत्तर-
(क) राजनीतिक सत्ता प्राप्त करने की इच्छा

प्रश्न 3.
निम्न में से कौन-सी दबाव-समूह की विशेषता है-
(क) ऐच्छिक सदस्यता
(ख) सीमित उद्देश्य
(ग) औपचारिक संगठन का न होना
(घ) सत्ता प्राप्त करने का लक्ष्य ।
उत्तर-
(क) ऐच्छिक सदस्यता

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 12 हित तथा दबाव समूह

प्रश्न 4.
दबाव समूह का आधार होता है-
(क) संयुक्त संस्कृति
(ख) संयुक्त भाषा
(ग) एक धर्म
(घ) सामूहिक हित।
उत्तर-
(घ) सामूहिक हित।

प्रश्न 5.
नीचे लिखे में से कौन-सा कार्य दबाव समूह का नहीं है ?
(क) विशेष हितों की रक्षा
(ख) चुनाव लड़ना
(ग) सरकार पर दबाव डालना
(घ) सरकार को ज़रूरी जानकारी प्रदान करना।
उत्तर-
(ख) चुनाव लड़ना

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

Punjab State Board PSEB 12th Class History Book Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 12 History Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

निबंधात्मक प्रश्न (Essay Type Questions)

रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध (Ranjit Singh’s Relations with Afghanistan)

प्रश्न 1.
महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानों के साथ संबंधों का संक्षिप्त वर्णन करें। (Briefly describe Maharaja Ranjit Singh’s relations with the Afghans.)
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंधों के मुख्य चरणों का संक्षिप्त विवरण दें।
(Give a brief account of the main stages of relations of Maharaja Ranjit Singh with Afghanistan.)
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानों के साथ संबंधों को चार चरणों में बाँटा जा सकता है—
(क) सिख-अफ़गान संबंधों का प्रथम चरण 1797-1812 ई०
(ख) सिख-अफ़गान संबंधों का द्वितीय चरण 1813-1834 ई०
(ग) सिख-अफ़गान संबंधों का तृतीय चरण 1834-1837 ई० (घ) सिख-अफ़गान संबंधों का चतुर्थ चरण 1838-1839 ई० ।

(क) सिख-अफ़गान संबंधों का प्रथम चरण 1797-1812 ई० (First Stage of Sikh-Afghan Relations 1797-1812 A.D)
1. रणजीत सिंह तथा शाह ज़मान (Ranjit Singh and Shah Zaman)-जब 1797 ई० में रणजीत सिंह ने शुकरचकिया मिसल की बागडोर संभाली उस समय अफ़गानिस्तान का बादशाह शाह ज़मान था। वह पंजाब पर अपना पैतृक स्वामित्व समझता था। इसका कारण यह था कि इस पर उसके दादा अहमद शाह अब्दाली ने 1752 ई० में अधिकार किया था। अतः शाह ज़मान ने 27 नवंबर, 1798 ई० को लाहौर पर अधिकार कर लिया। भंगी सरदार शाह ज़मान का सामना किए बिना शहर छोड़कर भाग गए। उसी समय अफ़गानिस्तान में हुए विद्रोह के कारण शाह ज़मान को काबुल जाना पड़ा। इस पर भंगी सरदारों ने जनवरी, 1799 ई० को लाहौर पर पुनः अधिकार कर लिया। रणजीत सिंह ने भंगी सरदारों को पराजित करके 7 जुलाई , 1799 ई० को लाहौर पर अपना अधिकार कर लिया। इसके पश्चात् रणजीत सिंह ने शाह ज़मान की 12 अथवा 15 तोपें जो जेहलम नदी में गिर पड़ी थीं, निकलवाकर काबुल भेजी । इस पर प्रसन्न होकर शाह ज़मान ने रणजीत सिंह द्वारा लाहौर पर किए गए अधिकार को मान्यता प्रदान कर दी।

2. अफ़गानिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता (Political instability in Afghanistan)-1800 ई० में काबुल में राज्य सिंहासन की प्राप्ति के लिए एक गृह युद्ध आरंभ हो गया। शाह ज़मान को सिंहासन से उतार दिया गया तथा शाह महमूद अफ़गानिस्तान का नया सम्राट् बना। 1803 ई० में शाह शुजा ने शाह महमूद से सिंहासन छीन लिया। वह बहुत अयोग्य शासक सिद्ध हुआ। इस कारण अफ़गानिस्तान में अशांति फैल गई। यह स्वर्ण अवसर देखकर अटक, कश्मीर, मुलतान व डेराजात इत्यादि के अफ़गान सूबेदारों ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा कर दी। महाराजा रणजीत सिंह ने भी काबुल सरदार की दुर्बलता का पूरा लाभ उठाया तथा कसूर, झंग, खुशाब तथा साहीवाल नामक अफ़गान प्रदेशों पर अधिकार कर लिया।

(ख) सिख-अफ़गान संबंधों का द्वितीय चरण 1813-1834 ई० (Second Stage of Sikh-Afghan Relations 1813–1834 A.D.)
1. रणजीत सिंह व फ़तह खाँ में समझौता 1813 ई० (Alliance between Ranjit Singh and Fateh Khan 1813 A.D.)-1813 ई० में अफ़गान वज़ीर फ़तह खाँ ने कश्मीर विजय की योजना बनाई। उसी समय पंजाब का महाराजा रणजीत सिंह भी कश्मीर को विजित करने की योजनाएँ बना रहा था। इसलिए 18 अप्रैल, 1813 ई० को रोहतासगढ़ में महाराजा रणजीत सिंह तथा फ़तह खाँ के बीच एक समझौता हो गया। इस समझौते के अनुसार महाराजा रणजीत सिंह तथा फ़तह खाँ की संयुक्त सेनाओं ने 1813 ई० में कश्मीर पर आक्रमण कर दिया। शेरगढ़ में हुई लड़ाई में कश्मीर के शासक अत्ता मुहम्मद खाँ की पराजय हुई। इस विजय के पश्चात् फ़तह खाँ अपने वायदे से मुकर गया तथा उसने महाराजा रणजीत सिंह को न तो कश्मीर का कोई प्रदेश दिया तथा न ही लूट के माल में से कोई भाग।

2. अटक पर अधिकार 1813 ई० (Occupation of Attock 1813 A.D.)-महाराजा रणजीत सिंह ने फ़तह खाँ द्वारा किए गए कपट के कारण उसे पाठ पढ़ाने का निर्णय किया । उसकी कूटनीति के फलस्वरूप अटक के शासक जहाँदद खाँ ने एक लाख रुपये की जागीर के स्थान पर अटक का क्षेत्र महाराजा के सुपुर्द कर दिया। जब फ़तह खाँ को इसके संबंध में ज्ञात हुआ तो वह अटक में से सिखों को निकालने के लिए चल दिया। 13 जुलाई, 1813 ई० को हज़रो अथवा हैदरो के स्थान पर हुई लड़ाई में महाराजा रणजीत सिंह ने फ़तह खाँ को एक कड़ी पराजय दी। यह अफ़गानों एवं सिखों के मध्य लड़ी गई प्रथम लड़ाई थी। इसमें सिखों की विजय के कारण सिखों के मान-सम्मान में बहुत वृद्धि हुई।

3. कश्मीर की विजय 1819 ई० (Conquest of Kashmir 1819 A.D.)-महाराजा रणजीत सिंह ने 1819 ई० में कश्मीर को विजित करने की योजना बनाई। मुलतान के विजयी मिसर दीवान चंद के अधीन एक विशाल सेना कश्मीर की ओर भेजी गई। यह सेना कश्मीर के शासक ज़बर खाँ को पराजित करने तथा कश्मीर पर अधिकार करने में सफल रही। इस महत्त्वपूर्ण विजय के कारण अफ़गान शक्ति को एक और कड़ी चोट लगी।

4. नौशहरा की लड़ाई 1823 ई० (Battle of Naushera 1823 A.D.) शीघ्र ही फ़तह खाँ के भाई अज़ीम खाँ ने अयूब खाँ को अफ़गानिस्तान का नया सम्राट् बनाया तथा स्वयं उसका वज़ीर बन गया। अफ़गानिस्तान में फैली अराजकता का लाभ उठाकर महाराजा रणजीत सिंह ने 1818 ई० में पेशावर पर आक्रमण कर दिया। पेशावर के शासकों ने महाराजा रणजीत सिंह का आधिपत्य स्वीकार कर लिया। अज़ीम खाँ यह कभी सहन नहीं कर सकता था। परिणामस्वरूप 14 मार्च, 1823 ई० को नौशहरा अथवा टिब्बा टेहरी के स्थान पर दोनों सेनाओं में एक निर्णायक युद्ध हुआ। यह युद्ध बहुत भयंकर था। इस युद्ध में सिखों ने अफ़गानों को लोहे के चने चबवा दिए। डॉक्टर बी० जे० हसरत के अनुसार, “नौशहरा में सिखों की विजय ने सिंध नदी की दूसरी ओर अफ़गानों की सर्वोच्चता सदा के लिए समाप्त कर दी।”1

5. सैय्यद अहमद का विद्रोह 1827-31 ई० (Revolt of Sayyed Ahmad 1827-31 A.D.)-1827 ई० से 1831 ई० के मध्य सैय्यद अहमद नामक एक व्यक्ति ने अटक तथा पेशावर के प्रदेशों में सिखों के विरुद्ध विद्रोह किए रखा था। उसका कहना था अल्लाह ने उसे अफ़गान प्रदेशों से सिखों को निकालकर उन्हें समाप्त करने के लिए भेजा है। उसकी बातों में आकर अनेक अफ़गान सरदार उसके अनुयायी बन गए। उसे सिख सेनाओं ने पहले सैदू के स्थान पर तथा फिर पेशावर में पराजित किया था, परंतु वह बच निकलने में सफल रहा। आखिर 1831 ई० में वह बालाकोट में शहज़ादा शेर सिंह से लड़ता हुआ मारा गया। इस प्रकार सिखों की एक बड़ी सिरदर्दी दूर हुई।

6. शाह शुजा से संधि 1833 ई० (Treaty with Shah Shuja 1833 A.D.)-12 मार्च, 1833 ई० को महाराजा रणजीत सिंह तथा शाह शुज़ा के मध्य एक संधि हुई। इसके अनुसार शाह शुजा ने महाराजा रणजीत सिंह द्वारा सिंधु नदी के उत्तर पश्चिम में विजित सभी प्रदेशों पर महाराजा के अधिकार को स्वीकार कर लिया। इसके बदले महाराजा रणजीत सिंह ने दोस्त मुहम्मद खाँ के विरुद्ध लड़ने के लिए शाह शुजा को सहायता दी।

7. पेशावर का लाहौर राज्य में विलय 1834 ई० (Annexation of Peshawar to Lahore Kingdom 1834 A.D.)-महाराजा रणजीत सिंह ने 1834 ई० में पेशावर को लाहौर राज्य में शामिल करने का निर्णय किया। इस उद्देश्य से शहज़ादा नौनिहाल सिंह, हरी सिंह नलवा तथा जनरल वेंतूरा के नेतृत्व में एक विशाल सेना पेशावर भेजी गई। 6 मई, 1834 ई० को पेशावर को सिख राज्य में सम्मिलित कर लिया गया। हरी सिंह नलवा को वहाँ का पहला गवर्नर नियुक्त किया गया।

1. “The Sikh victory at Naushera sounded the deathknell of Afghan supremacy beyond the river Indus.” Dr. B.J. Hasrat, Life and Times of Ranjit Singh (Hoshiarpur : 1977) p. 121.

(ग) सिख-अफ़गान संबंधों का तीसरा चरण 1834-37 ई० (Third Stage of Sikh-Afghan Relations 1834-37 A.D.)
1. दोस्त महम्मद खाँ द्वारा पेशावर वापिस लेने के यत्न 1835 ई०(Efforts to Recapture Peshawar by Dost Muhammad Khan 1835 A.D.)-1834 ई० में जब महाराजा रणजीत सिंह ने पेशावर को अपने साम्राज्य में सम्मिलित कर लिया तो दोस्त मुहम्मद खाँ क्रोधित हो उठा। बहुसंख्या में अफ़गान कबीले उसके झंडे तले एकत्रित हो गए। उसने अपने भाई सुल्तान मुहम्मद को भी अपने साथ मिला लिया। महाराजा रणजीत सिंह ने फकीर अजीजुद्दीन तथा हरलान को बातचीत करने के लिए काबुल भेजा। इस मिशन का एक अन्य उद्देश्य दोस्त मुहम्मद खाँ तथा सुल्तान मुहम्मद खाँ में फूट डालना था। यह मिशन अपने उद्देश्यों में सफल रहा। जब दोनों सेनाएँ आमने-सामने पहुंची तो सुल्तान मुहम्मद अपने सैनिकों सहित सिख सेनाओं के साथ जा मिला। यह देखकर दोस्त मुहम्मद खाँ बिना युद्ध किए ही 11 मई, 1835 ई० को अपने सैनिकों सहित वापिस काबुल भाग गया। इस प्रकार महाराजा रणजीत सिंह ने बिना युद्ध किए ही एक शानदार विजय प्राप्त की।

2. जमरौद की लड़ाई 1837 ई० (Battle of Jamraud 1837 A.D-हरी सिंह नलवा ने अफ़गानों के आक्रमणों को रोकने के लिए जमरौद में एक सुदृढ़ दुर्ग का निर्माण आरंभ करवाया। हरी सिंह नलवा की कार्यवाई को रोकने के लिए दोस्त मुहम्मद खाँ ने अपने पुत्र मुहम्मद अकबर तथा शमसुद्दीन के नेतृत्व में एक विशाल सेना भेजी। इस सेना ने 28 अप्रैल, 1837 ई० को जमरौद दुर्ग पर आक्रमण कर दिया। इस लड़ाई में यद्यपि हरि सिंह नलवा शहीद हो गया किंतु सिखों ने अफ़गान सेनाओं को ऐसी कड़ी पराजय दी कि उन्होंने स्वप्न में भी कभी पेशावर का नाम न लिया।

(घ) सिख-अफ़गान संबंधों का चतुर्थ चरण 1838-39 ई० (Fourth Stage of Sikh-Afghan Relations 1838-39 A.D.)

त्रिपक्षीय संधि 1838 ई० (Tripartite Treaty 1838 A.D.)-1837 ई० में रूस बहुत तीव्रता के साथ एशिया की ओर बढ़ रहा था। रूस के किसी संभावित आक्रमण को रोकने के लिए अंग्रेजों ने अफ़गानिस्तान के शासक दोस्त मुहम्मद खाँ के साथ मैत्री के लिए बातचीत की। यह बातचीत असफल रही। अब अंग्रेजों ने शाह शुज़ा को अफ़गानिस्तान का नया शासक बनाने की योजना बनाई। अंग्रेजों ने महाराजा रणजीत सिंह को इस समझौते में शामिल होने के लिए विवश किया। इस प्रकार 26 जून, 1838 ई० को अंग्रेजों, शाह शुजा तथा महाराजा रणजीत सिंह में एक त्रिपक्षीय संधि हुई।
त्रिपक्षीय संधि की मुख्य शर्ते थीं—

  1. शाह शुजा को अंग्रेज़ों एवं महाराजा रणजीत सिंह के सहयोग से अफ़गानिस्तान का सम्राट् बनाया जाएगा।
  2. शाह शुजा ने महाराजा रणजीत सिंह द्वारा विजित किए समस्त अफ़गान क्षेत्रों पर उसका अधिकार मान लिया।
  3. सिंध के संबंध में अंग्रेजों व महाराजा रणजीत सिंह के मध्य जो निर्णय होंगे, शाह शुज़ा ने उन्हें मानने का वचन दिया।
  4. शाह शुज़ा अंग्रेज़ों एवं सिखों की आज्ञा लिए बिना विश्व की किसी अन्य शक्ति के साथ संबंध स्थापित नहीं करेगा।
  5. एक देश का शत्रु दूसरे दो देशों का भी शत्रु माना जाएगा।
  6. शाह शुजा को सिंहासन पर बिठाने के लिए महाराजा रणजीत सिंह 5,000 सैनिकों सहित सहायता करेगा तथा शाह शुज़ा इसके स्थान पर महाराजा को 2 लाख रुपए देगा।

त्रिपक्षीय संधि रणजीत सिंह की एक और कूटनीतिक पराजय थी। इस संधि ने रणजीत सिंह की सिंध एवं शिकारपुर पर अधिकार करने की सभी इच्छाओं पर पानी फेर दिया था।
त्रिपक्षीय संधि के अनुसार जनवरी, 1839 ई० में सिखों एवं अंग्रेज़ों की संयुक्त सेनाओं ने अफ़गानिस्तान पर आक्रमण कर दिया। दोस्त मुहम्मद खाँ के विरुद्ध अभी कार्यवाई जारी ही थी कि 27 जून, 1839 ई० को महाराजा रणजीत सिंह स्वर्ग सिधार गया।
इस प्रकार हम देखते हैं कि सिख-अफ़गान संबंधों में महाराजा रणजीत सिंह का पलड़ा हमेशा भारी रहा। उसने अजेय कहे जाने वाले अफ़गानों को कई निर्णायक लड़ाइयों में पराजित किया। इन शानदार विजयों के कारण महाराजा के मान-सम्मान में भी भारी वृद्धि हुई।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

महाराजा रणजीत सिंह की उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति (North-West Frontier Policy of Maharaja Ranjit Singh)

प्रश्न 2.
रणजीत सिंह की उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति का वर्णन कीजिए।
(Discuss the North-West Frontier Policy of Ranjit Singh.)
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह की उत्तर-पश्चिमी सीमांत नीति की मुख्य विशेषताओं का निरीक्षण करें। इसका क्या महत्त्व था ?
[Examine the main features of the North-West (N.W.) Frontier Policy of Ranjit Singh. What was its significance ?]
अथवा
रणजीत सिंह की उत्तर-पश्चिमी सीमा से संबंधित नीति की आलोचनात्मक चर्चा कीजिए। उसकी यह नीति किस सीमा तक सफल रही ?
(Critically examine the North-West Frontier Policy of Ranjit Singh. To what extent was his policy successful ?)
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह की उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति की व्याख्या करो। (Explain the North-West Frontier Policy of Maharaja Ranjit Singh.)
उत्तर-
पश्चिमी सीमा की समस्या पंजाब तथा भारत के शासकों के लिए सदैव एक सिरदर्दी का कारण बनी रही है। इसका कारण यह.था कि इस ओर से विदेशी आक्रमणकारी पंजाब तथा भारत में आकर विनाशलीला करते रहे। इसके अतिरिक्त इस प्रदेश के खूखार कबीले स्वभाव से ही अनुशासन के विरोधी थे। महाराजा रणजीत सिंह ऐसा प्रथम शासक था जिसने अपनी राजनीतिक सूझ-बूझ द्वारा इन कबीलों पर विजय प्राप्त की।
उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति की मुख्य विशेषताएँ (Main Features of the North-West Frontier Policy)
महाराजा रणजीत सिंह की उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित थीं—

1. उत्तर-पश्चिमी प्रदेशों की विजयें (Conquests of North-Western Territories)-महाराजा रणजीत सिंह की उत्तर-पश्चिमी प्रदेशों की विजयों के दो चरण थे। उसने अटक, मुलतान तथा कश्मीर की विजयों के पश्चात् दरिया सिंध के आसपास के प्रदेशों की ओर ध्यान दिया । उसने 1818 ई० में पेशावर, 1820 ई० में बहावलपुर तथा 1821 ई० में डेरा इस्माइल खाँ तथा मनकेरा नामक प्रदेशों पर विजय प्राप्त की। महाराजा रणजीत सिंह ने सूझ-बूझ से काम लेते हुए इन प्रदेशों को वार्षिक कर के बदले में मुसलमानों के अधीन ही रहने दिया। 1827 ई० से 1831 ई० तक महाराजा रणजीत सिंह की शक्ति बहुत बढ़ गई थी। इसलिए उसने इन प्रदेशों को अपने राज्य में सम्मिलित करने का निर्णय किया। अतः महाराजा ने 1831 ई० में डेरा गाजी खाँ, 1832 ई० में टंक, 1833 ई० में बन्नू, 1834 ई० में पेशावर और 1836 ई० में डेरा इस्माइल खाँ को अपने राज्य में शामिल कर लिया।

2. अफ़गानिस्तान पर अधिकार न करने का निर्णय (Decision of not conquering Afghanistan)महाराजा रणजीत सिंह बड़ा सूझवान था। इसलिए उसने अफ़गानिस्तान पर अधिकार करने का कभी कोई निर्णय न किया। उत्तर-पश्चिमी सीमा के क्षेत्रों में ही उसे बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसी स्थिति में वह अफ़गानिस्तान पर अधिकार करके अपने लिए कोई नई सिरदर्दी मोल नहीं लेना चाहता था। संभवतः एक बार ही उसने गंभीरता से अफ़गानिस्तान पर आक्रमण करने के संबंध में सोचा था। यह विचार अपने महान् योद्धा हरी सिंह नलवा की मृत्यु का प्रतिशोध लेने के लिए किया था, परंतु शीघ्र ही उसने अफ़गानिस्तान पर आक्रमण करने का विचार त्याग दिया। यह सही है कि महाराजा जून, 1838 ई० की त्रिपक्षीय संधि में शामिल हुआ था। परंतु वह इस संधि में इसलिए शामिल हुआ था ताकि अंग्रेजों की ओर से उसके हितों को कोई क्षति न पहुँचे।

3. कबीलों को कुचलने के प्रयत्न (Efforts to Crush the Tribes)-महाराजा रणजीत सिंह के अधीन उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में अनेक अफ़गान कबीले रहते थे। उनका मुख्य धंधा लूटपाट करना था। वे कभी भी किसी के अधीन नहीं रह सकते थे। 1827 ई० से 1831 ई० के मध्य सैय्यद अहमद ने इन प्रदेशों में रहने वाले कबीलों को सिखों के विरुद्ध भड़काया। महाराजा रणजीत सिंह ने इन कबाइलियों के दमन के लिए कई सैनिक अभियान भेजे। सैय्यद अहमद 1831 ई० में बालाकोट के स्थान पर शहज़ादा शेर सिंह से लड़ता हुआ अपने 500 साथियों सहित मारा गया था। 1834 ई० में जब पेशावर को सिख राज्य में शामिल कर लिया गया तो हरी सिंह नलवा को वहाँ का गवर्नर नियुक्त किया गया। हरी सिंह नलवा ने इन कबीलों के दमन के लिए बहुत कड़ी नीति धारण की।

4. उत्तर-पश्चिमी सीमा की सुरक्षा के लिए पग (Measures for the defence of the North-West Frontiers)-महाराजा रणजीत सिंह ने उत्तर-पश्चिमी सीमा को सुरक्षित बनाने के लिए कई महत्त्वपूर्ण पग उठाए। उसने कई नए दुर्गों जैसे अटक, खैराबाद, जहाँगीरा, जमरौद तथा फतेहगढ़ इत्यादि का निर्माण करवाया। इनके अतिरिक्त पुराने दुर्गों को मज़बूत किया गया। इन दुर्गों में विशेष प्रशिक्षित सेना रखी गई। गश्ती दस्ते स्थापित किए गए जो विद्रोही कबीलों के विरुद्ध कार्यवाई करते थे। इन दस्तों ने अफ़गान कबीलों में इतना भय उत्पन्न कर दिया था कि वे धीरे-धीरे बग़ावत करना भूल गए।

5. उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रदेश का शासन प्रबंध (Administration of North-West Frontier Territories)-इन प्रदेशों में बसे कबीलों को नियंत्रण में रखने के लिए महाराजा रणजीत सिंह ने वहाँ सैनिक गवर्नरों की नियुक्ति की। उसने इस प्रदेश के शासन प्रबंध में कोई परिवर्तन न किया। उसने प्रचलित कानूनों तथा रस्म-रिवाजों को बनाए रखा। प्रत्येक खाँ अपने कबीले के लोगों से कर एकत्र करता था। उसे लाहौर सरकार की सर्वोच्चता को स्वीकार करना तथा कर संबंधी माँगों को पूरा करना होता था। कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में नहरें बनवाई गईं तथा कुएँ खुदवाए गए। भू-राजस्व की दरों को काफ़ी कम किया गया। यातायात के साधनों का विकास किया गया। इन सभी प्रयत्नों से महाराजा ने यहाँ के लोगों का विश्वास प्राप्त करने का यत्न किया। गड़बड़ी करने वाले कबीलों के विरुद्ध कड़े पग उठाए गए।

उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति का महत्त्व (Importance of N.W.F. Policy)
महाराजा रणजीत सिंह अपनी उत्तर-पश्चिमी सीमा की नीति में काफ़ी सीमा तक सफल रहा था। यह सचमुच ही महाराजा रणजीत सिंह की महान् उपलब्धियों में से एक थी। महाराजा रणजीत सिंह ने मुलतान, कश्मीर, पेशावर इत्यादि के प्रदेशों पर कब्जा करके वहाँ अफ़गानिस्तान के प्रभाव को समाप्त कर दिया था। उसने उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रदेशों में होने वाले विद्रोहों को कुचल कर वहाँ शाँति की स्थापना की। कृषि को उन्नत करने के लिए विशेष पग उठाए गए। परिणामस्वरूप न केवल वहाँ के लोग आर्थिक दृष्टि से संपन्न हुए, अपितु महाराजा रणजीत सिंह के व्यापार को एक नया प्रोत्साहन मिला। डॉक्टर जी० एस० नय्यर का यह कथन बिल्कुल ठीक है,
“अनंगपाल के पश्चात् प्रथम बार उत्तर-पश्चिमी सीमा से होने वाले आक्रमणों को रोका तथा कबाइलों पर शासन किया जा सका।”2

2. “It was the first time after Anangpal that the series of invasions from the North-West were checked and the tribesmen were ruled.” Dr. G.S. Nayyar, Life and Achievements of Sardar Hari Singh Nalwa (Amritsar : 1997) p. 42.

संक्षिप्त उत्तर वाले प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
हज़रो अथवा हैदरो अथवा छछ की लड़ाई के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दें। (Give a brief account of the battle of Hazro or Haidro or Chachh.)
उत्तर-
मार्च, 1813 ई० में महाराजा रणजीत सिंह ने जहाँदाद खाँ से एक लाख रुपये के बदले अटक का किला प्राप्त कर लिया था। जब फ़तह खाँ को इस संबंध में ज्ञात हुआ तो वह भड़क उठा। वह एक विशाल सेना लेकर कश्मीर से अटक की ओर चल पड़ा। महाराजा रणजीत सिंह और फ़तह खाँ की सेनाओं में 13 जुलाई, 1813 ई० को हज़रो अथवा हैदरो अथवा छछ के स्थान पर भारी युद्ध हुआ। इस युद्ध में रणजीत सिंह की सेनाओं ने फ़तह खाँ को कड़ी पराजय दी।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

प्रश्न 2.
शाह शुजा तथा महाराजा रणजीत सिंह के संबंधों पर एक संक्षिप्त नोट लिखें।
(Give a brief account of Shah Shuja’s relations with Maharaja Ranjit Singh.)
अथवा
शाह शुजा पर एक नोट लिखें।
(Write a note om Shah Shuja.)
उत्तर-
शाह शुज़ा 1803 ई० से 1809 ई० तक अफ़गानिस्तान का बादशाह रहा। 1809 ई० में शाह महमूद ने उससे गद्दी छीन ली। शाह शुजा को कश्मीर के अफ़गान सूबेदार अत्ता मुहम्मद खाँ ने 1812 ई० में गिरफ्तार कर लिया। 1813 ई० में महाराजा रणजीत सिंह की सेना ने शाह शुजा को रिहा करवा दिया। 26 जून, 1838 ई० को अंग्रेज़ों, शाह शुज़ा और महाराजा रणजीत सिंह के मध्य त्रिपक्षीय संधि हुई। इस संधि के अनुसार शाह शुजा को अफ़गानिस्तान का सम्राट् बनाने का निश्चय किया गया किंतु यह प्रयास विफल रहा।

प्रश्न 3.
महाराजा रणजीत सिंह के दोस्त मुहम्मद के साथ संबंधों का संक्षेप वर्णन करें।
(Give a brief account of the relations between Maharaja Ranjit Singh and Dost Mohammad.)
उत्तर-
दोस्त मुहम्मद खाँ 1826 ई० में अफ़गानिस्तान का शासक बना था। वह महाराजा रणजीत सिंह के उत्तर-पश्चिमी सीमा क्षेत्रों में बढ़ते हुए प्रभाव से परेशान था। महाराजा रणजीत सिंह ने 6 मई, 1834 ई० को पेशावर पर विजय प्राप्त कर ली थी। दोस्त मुहम्मद खाँ ने 1837 ई० में अपने पुत्र अकबर के अधीन एक विशाल सेना भेजी। जमरौद के स्थान पर हुई एक भयंकर लड़ाई में यद्यपि हरी सिंह नलवा वीरगति को प्राप्त हुआ था तथापि सिख सेना विजयी हुई। इसके पश्चात् दोस्त मुहम्मद खाँ ने पेशावर की ओर फिर कभी मुख नहीं किया।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

प्रश्न 4.
सैय्यद अहमद पर एक संक्षेप नोट लिखो। (Write a brief note on Sayyed Ahmad.)
अथवा
सैय्यद अहमद के धर्म युद्ध पर एक नोट लिखो।
[Write a note on the ‘Jihad’ (Religious War) of Sayyed Ahmad.]
उत्तर-
सैय्यद अहमद ने 1827 ई० से 1831 ई० के समय अटक तथा पेशावर के प्रदेशों के विरुद्ध जिहाद कर रखा था। वह बरेली का रहने वाला था। उसका कहना था, “अल्ला ने मुझे पंजाब और हिंदुस्तान को विजय करने और अफ़गान प्रदेशों में से सिखों को निकालकर खत्म करने के लिए भेजा है।” उसकी बातों में आकर कई अफ़गान उसके शिष्य बन गए। उसने एक बहुत बड़ी सेना संगठित कर ली। 1831 ई० में वह बालाकोट में शहज़ादा शेर सिंह से लड़ते हुए मारा गया।

प्रश्न 5.
अकाली फूला सिंह पर एक संक्षिप्त नोट लिखें।
(Write a brief note on Akali Phula Singh.)
अथवा
अकाली फूला सिंह की सैनिक सफलताओं पर एक नोट लिखो। (Write a note on the achievements of Akali Phula Singh.)
उत्तर-
अकाली फूला सिंह ने महाराजा रणजीत सिंह के काल में सिख राज्य की नींव को मजबूत करने तथा उसका विस्तार करने में बहुमूल्य योगदान दिया। 1807 ई० में महाराजा ने आपके सहयोग से कसूर पर विजय प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की। 1818 ई० में मुलतान की विजय के समय भी आपने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1819 ई० में कश्मीर की विजय के समय भी वह महाराजा रणजीत सिंह के साथ थे। वह 14 मार्च, 1823 ई० को अफ़गानों के साथ हुई नौशहरा की भयंकर लड़ाई में वारगति को प्राप्त हुए।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

प्रश्न 6.
जमरौद की लड़ाई पर एक संक्षिप्त नोट लिखो। (Write a short note on the battle of Jamraud.)
उत्तर-
हरी सिंह नलवा ने जमरौद में एक शक्तिशाली किले का निर्माण करवाया था। अफ़गानिस्तान के शासक दोस्त मुहम्मद खाँ के लिए यह एक चुनौती थी। उसने अपने पुत्र अकबर खाँ के नेतृत्व में एक विशाल सेना जमरौद की ओर भेजी। उसकी सेना ने 28 अप्रैल, 1837 ई० को जमरौद के किले को घेरा डाल दिया। हरी सिंह नलवा ने अफ़गानों पर तीव्र आक्रमण किया, परंतु अचानक दो गोलियाँ लगने से उसकी मृत्यु हो गई। इसके बावजूद सिखों ने अफ़गानों को 30 अप्रैल, 1837 ई० में एक करारी हार दी। इसके बाद अफ़गान सेनाओं ने पेशावर को पुनः जीतने का कभी साहस न किया।

प्रश्न 7.
हरी सिंह नलवा पर एक संक्षिप्त नोट लिखो। (Write a brief note on Hari Singh Nalwa.)
अथवा
हरी सिंह नलवा के बारे में आप क्या जानते हैं ? (What do you know about Hari Singh Nalwa ?)
अथवा
सरदार हरी सिंह नलवा पर संक्षिप्त नोट लिखें।
(Write a note on Sardar Hari Singh Nalwa.)
उत्तर-
हरी सिंह नलवा महाराजा रणजीत सिंह के एक महान् योद्धा तथा सेनापति थे। हरी सिंह नलवा ने महाराजा रणजीत सिंह के अनेक सैनिक अभियानों में भाग लिया। वह 1820-21 में कश्मीर तथा 1834 ई० से 1837 ई० तक पेशावर के नाज़िम रहे। इस पद पर कार्य करते हुए हरी सिंह नलवा से न केवल इन प्रांतों में शांति की स्थापना की अपितु अनेक महत्त्वपूर्ण सुधार लागू किए। वह 30 अप्रैल, 1837 ई० को जमरौद के स्थान पर अफ़गानों से मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

प्रश्न 8.
रणजीत सिंह की उत्तर-पश्चिमी सीमांत नीति की मुख्य विशेषताओं के बारे में लिखिए।
(Write down main features of the North-West Frontier Policy of Ranjit Singh.) .
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह की उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति की कोई तीन विशेषताएँ बताएँ।
(Describe any three features of North-West Frontier Policy of Maharaja Ranjit Singh.)
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह की उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति की तीन मुख्य विशेषताओं के बारे में लिखें।
(Write down the three main features of the North-West Frontier Policy of Maharaja Ranjit Singh.)
उत्तर-

  1. महाराजा रणजीत सिंह ने उत्तर-पश्चिमी सीमा को सुरक्षित करने के लिए कई नये किलों का निर्माण किया तथा पुराने किलों को मजबूत करवाया।
  2. विद्रोहियों को कुचलने के लिए चलते-फिरते दस्ते कायम किए गए।
  3. महाराजा ने इस प्रदेश में प्रचलित रस्म-रिवाजों को कायम रखा।
  4. कबाइली लोगों के मामलों में अनुचित दखल न दिया गया।
  5. शासन प्रबंध की देख-रेख के लिए सैनिक गवर्नर नियुक्त किए गए।

प्रश्न 9.
महाराजा रणजीत सिंह की उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति का क्या महत्त्व है ?
(What is the significance of North-West Frontier Policy of Maharaja Ranjit Singh ?)
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह की उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति से महाराजा की कूटनीति तथा राजनीतिक योग्यता का प्रमाण मिलता है। महाराजा ने मुलतान, कश्मीर, पेशावर इत्यादि के प्रदेशों पर कब्जा करके वहाँ अफ़गानिस्तान के प्रभाव को समाप्त कर दिया था। उसने इन प्रदेशों में होने वाले विद्रोहों को कुचल कर वहाँ शाँति की स्थापना की। वहाँ यातायात के साधनों को विकसित किया गया। कृषि को उन्नत करने के लिए विशेष प्रयास किए गए। इनके अतिरिक्त महाराजा अपने साम्राज्य को अफ़गानों के आक्रमणों से सुरक्षित रखने में भी सफल रहा।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

(i) एक शब्द से एक पंक्ति तक के उत्तर (Answer in One Word to One Sentence) .

प्रश्न 1.
महाराजा रणजीत सिंह के शासनकाल के समय अफ़गानिस्तान के किसी एक सम्राट् का नाम बताएँ।
उत्तर-
शाह शुजा।

प्रश्न 2.
किन्हीं दो बरकज़ाई भाइयों के नाम बताएँ।
उत्तर-
दोस्त मुहम्मद खाँ तथा यार मुहम्मद खाँ।

प्रश्न 3.
शाह ज़मान कौन था ?
अथवा
शाह शुजा कौन था ?
उत्तर-
अफ़गानिस्तान का सम्राट्।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

प्रश्न 4.
शाह ज़मान ने लाहौर पर कब अधिकार किया था ?
उत्तर-
27 नवंबर, 1798 ई०।।

प्रश्न 5.
शाह ज़मान के लाहौर पर 1798.ई० में अधिकार करने के समय किसका शासन था ?
उत्तर-
तीन भंगी सरदारों का।

प्रश्न 6.
फ़तह खाँ कौन था ?
उत्तर-
अफ़गानिस्तान के सम्राट् शाह महमूद का वज़ीर।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

प्रश्न 7.
महाराजा रणजीत सिंह और फ़तह खाँ के मध्य समझौता कब हुआ था ?
उत्तर-
1813 ई० में।

प्रश्न 8.
कश्मीर पर अधिकार करने के लिए महाराजा रणजीत सिंह और फ़तह खाँ के बीच समझौता कहाँ पर हुआ था ?
उत्तर-
रोहतास।

प्रश्न 9.
हज़रो अथवा हैदरो की लड़ाई कब हुई थी ?
उत्तर-
13 जुलाई, 1813 ई०।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

प्रश्न 10.
हज़रो की लड़ाई का कोई एक महत्त्व बताएँ।
उत्तर-
अफ़गानों की शक्ति को गहरा आघात पहुँचा।

प्रश्न 11.
महाराजा रणजीत सिंह ने कश्मीर को कब अपने अधिकार में किया ?
उत्तर-
1819 ई०।

प्रश्न 12.
नौशहरा की लड़ाई कब लड़ी गई थी ?
उत्तर-
14 मार्च, 1823 ई०।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

प्रश्न 13.
नौशहरा की लड़ाई में किसकी पराजय हुई ?
उत्तर-
आज़िम खाँ।

प्रश्न 14.
अकाली फूला सिंह कौन था ?
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह का एक प्रसिद्ध सेनापति।

प्रश्न 15.
अकाली नेता फूला सिंह किस लड़ाई में शहीद हुआ ?
अथवा
उस लड़ाई का नाम लिखें जिसमें अकाली फूला सिंह मारा गया।
उत्तर-
नौशहरा की लड़ाई में।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

प्रश्न 16.
सैय्यद अहमद कौन था?
उत्तर-
सैय्यद अहमद स्वयं को मुसलमानों का खलीफा कहलाता था।

प्रश्न 17.
सैय्यद अहमद ने कब सिखों के विरुद्ध विद्रोह किया था ?
उत्तर-
1827 ई० में से 1831 ई० के समय के दौरान।

प्रश्न 18.
महाराजा रणजीत सिंह ने पेशावर को कब अपने साम्राज्य में सम्मिलित किया ?
उत्तर-
1834 ई०

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

प्रश्न 19.
महाराजा रणजीत सिंह ने किसे पेशावर का प्रथम गवर्नर नियुक्त किया ?
उत्तर-
हरी सिंह नलवा।

प्रश्न 20.
जमरौद की लड़ाई कब हुई ?
उत्तर-
1837 ई०।

प्रश्न 21.
हरी सिंह नलवा कौन था?
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह का प्रसिद्ध सेनापति।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

प्रश्न 22.
त्रिपक्षीय संधि कब हुई थी ?
उत्तर-
26 जून, 1838 ई०।

प्रश्न 23.
त्रिपक्षीय संधि की कोई एक मुख्य शर्त क्या थी ?
उत्तर-
शाह शुजा को अफ़गानिस्तान का सम्राट् बनाया जाए।

प्रश्न 24.
महाराजा रणजीत सिंह की उत्तर-पश्चिमी सीमा के संबंध में किसी एक समस्या का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
पश्चिमी क्षेत्रों के कबीलों से निपटने की समस्या।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

प्रश्न 25.
महाराजा रणजीत सिंह की उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति की कोई एक मुख्य विशेषता बताएँ।
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह ने अफ़गानिस्तान पर अधिकार करने का कभी प्रयास न किया।

प्रश्न 26.
महाराजा रणजीत सिंह के समय उत्तर-पश्चिमी प्रदेशों में स्थित किसी एक बर्बर कबीले का नाम बताएँ।
उत्तर-
यूसुफजई।

प्रश्न 27.
महाराजा रणजीत सिंह की उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति का कोई एक प्रभाव बताएँ।
उत्तर-
इस कारण उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रदेशों में शांति की स्थापना हुई।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

(ii) रिक्त स्थान भरें (Fill in the Blanks)

प्रश्न 1.
महाराजा रणजीत सिंह के सिंहासन पर बैठने समय अफ़गानिस्तान का शासक……………..था।
उत्तर-
(शाह जमान)

प्रश्न 2.
1800 ई० में……….अफ़गानिस्तान का नया शासक बना।
उत्तर-
(शाह महमूद)

प्रश्न 3.
1813 ई० में महाराजा रणजीत सिंह और फ़तह खाँ के मध्य……………..में समझौता हुआ।
उत्तर-
(रोहतास)

प्रश्न 4.
महाराजा रणजीत सिंह ने 1813 ई० में जहाँदाद खाँ से…………………का प्रदेश प्राप्त किया।
उत्तर-
(अटक)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

प्रश्न 5.
महाराजा रणजीत सिंह और अफ़गानों के मध्य नौशहरा की लड़ाई……………..में हुई।
उत्तर-
(1823 ई०)

प्रश्न 6.
महाराजा रणजीत सिंह पेशावर को………………में सिख साम्राज्य में सम्मिलित कर लिया।
उत्तर-
(1834 ई०)

प्रश्न 7.
1838 ई० में महाराजा रणजीत सिंह, अंग्रेजों और………………के मध्य त्रिपक्षीय संधि हुई थी।
उत्तर-
(शाह शुजा)

प्रश्न 8.
हरी सिंह नलवा की मृत्यु……..में हुई।
उत्तर-
(1837 ई०

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

(iii) ठीक अथवा गलत (True or False)

नोट-निम्नलिखित में से ठीक अथवा गलत चुनें—

प्रश्न 1.
महाराजा रणजीत सिंह के सिंहासन पर बैठते समय अफ़गानिस्तान का शासक शाह ज़मान था।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 2.
शाह महमूद 1805 ई० में अफ़गानिस्तान का नया शासक बना।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 3.
महाराजा रणजीत सिंह और फ़तह खाँ के बीच 1813 ई० में रोहतास में समझौता हुआ।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 4.
हज़रो की लड़ाई 13 जुलाई, 1813 ई० में हुई।
उत्तर-
ठीक

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

प्रश्न 5.
1818 ई० में महाराजा रणजीत सिंह ने मुलतान पर कब्जा कर लिया था।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 6.
महाराजा रणजीत सिंह ने 1819 ई० में कश्मीर पर विजय प्राप्त की थी।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 7.
1820 ई० में हरी सिंह नलवा को. कश्मीर का नया गवर्नर नियुक्त किया गया था।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 8.
सरदार हरी सिंह नलवा को जफरजंग का खिताब दिया गया था।
उत्तर-
गलत

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

प्रश्न 9.
नौशहरा की लड़ाई 14 मार्च, 1828 ई० में हुई थी।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 10.
महाराजा रणजीत सिंह ने पेशावर को 1834 ई० में अपने साम्राज्य में शामिल किया था।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 11.
जमरौद की लड़ाई 1838 ई० में हुई थी।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 12.
महाराजा रणजीत सिंह उत्तर-पश्चिमी सीमा की समस्याओं को हल करने में काफी हद तक सफल रहा था।
उत्तर-
ठीक

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

(iv) बहु-विकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

नोट-निम्नलिखित में से ठीक उत्तर का चयन कीजिए—

प्रश्न 1.
शाह ज़मान ने लाहौर पर कब अधिकार कर लिया था ?
(i) 1796 ई० में
(ii) 1797 ई० में
(iii) 1798 ई० में
(iv) 1799 ई० में।
उत्तर-
(iii)

प्रश्न 2.
फ़तह खाँ कौन था ?
(i) अफ़गानिस्तान का वज़ीर
(ii) रणजीत सिंह का वज़ीर
(ii) ईरान का वज़ीर
(iv) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 3.
कश्मीर पर अधिकार करने के लिए महाराजा रणजीत सिंह और फ़तह खाँ के बीच समझौता कब हुआ ?
(i) 1803 ई० में
(ii) 1805 ई० में
(ii) 1809 ई० में
(iv) 1813 ई० में।
उत्तर-
(iv)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

प्रश्न 4.
महाराजा रणजीत सिंह और फ़तह खाँ के बीच समझौता कहाँ हुआ था ?
(i) रोहतास में
(ii) रोहतांग में
(iii) सुपीन में
(iv) हज़रो में।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 5.
अकाली फूला सिंह अफ़गानों के साथ लड़ते हुए कब शहीद हो गया ?
(i) 1813 ई० में
(ii) 1815. ई० में
(iii) 1819 ई० में
(iv) 1823 ई० में।
उत्तर-
(iv)

प्रश्न 6.
सैय्यद अहमद ने कौन-से प्रदेशों में सिखों के विरुद्ध विद्रोह किया था ?
(i) अटक और पेशावर
(ii) पेशावर और कश्मीर
(iii) कश्मीर और मुलतान
(iv) मुलतान और अटक।
उत्तर-
(i)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

प्रश्न 7.
सैय्यद अहमद ने सिखों के विरुद्ध कब विद्रोह किया था ?
(i) 1823 ई० में
(ii) 1825 ई० में
(iii) 1827 ई० में
(iv) 1831 ई० में।
उत्तर-
(iii)

प्रश्न 8.
महाराजा रणजीत सिंह ने पेशावर को कब अपने साम्राज्य में सम्मिलित किया था ?
(i) 1823 ई० में
(ii) 1831 ई० में
(iii) 1834 ई० में
(iv) 1837 ई० में।
उत्तर-
(iii)

प्रश्न 9.
हरी सिंह नलवा किस प्रसिद्ध लड़ाई में मारा गया था ?
(i) जमरौद की लड़ाई
(ii) नौशहरा की लड़ाई
(iii) हज़रो की लडाई
(iv) सुपीन की लड़ाई।
उत्तर-
(i)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

प्रश्न 10.
त्रिपक्षीय संधि के अनुसार किसको अफ़गानिस्तान का नया बादशाह बनाने की योजना बनाई ?
(i) शाह ज़मान
(ii) शाह शुजा
(iii) शाह महमूद
(iv) दोस्त मुहम्मद खाँ।
उत्तर-
(ii)

Long Answer Type Question

प्रश्न 1.
महाराजा रणजीत सिंह ने अटक पर कैसे विजय प्राप्त की ? इस विजय का महत्त्व भी बताएँ। (How did Maharaja Ranjit Singh conquer Attock ? What was its significance ?)
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह की अटक विजय तथा हजरो की लड़ाई का संक्षेप में वर्णन करें।
(Give a brief account of Maharaja Ranjit Singh’s conquest of Attock and the battle of Hazro.)
उत्तर-
अटक का किला भौगोलिक दृष्टि से बहुत महत्त्वपूर्ण था। महाराजा रणजीत सिंह के समय यहाँ अफ़गान गवर्नर जहाँदाद खाँ का शासन था। कहने को तो वह काबुल सरकार के अधीन था, परंतु वास्तव में वह स्वतंत्र रूप से शासन कर रहा था। 1813 ई० में जब काबुल के वज़ीर फ़तह खाँ ने कश्मीर पर आक्रमण करके उसके भाई अता मुहम्मद खाँ को पराजित कर दिया तो वह घबरा गया। उसे यह विश्वास था कि फ़तह खाँ का अगला आक्रमण अटक पर होगा। इसलिए उसने एक लाख रुपए की वार्षिक जागीर के बदले अटक का किला महाराजा रणजीत सिंह को सौंप दिया। जब फ़तह खाँ को इस संबंध में ज्ञात हुआ तो वह आग-बबूला हो गया। उसने अटक के किले पर अधिकार करने के लिए अपनी सेना के साथ अटक की ओर कूच किया। 13 जुलाई, 1813 ई० को हजरो अथवा हैदरो के स्थान पर हुई एक भयंकर लड़ाई में महाराजा रणजीत सिंह की सेनाओं ने फ़तह खाँ को कड़ी पराजय दी। यह अफ़गानों तथा सिखों में लड़ी गई पहली लड़ाई थी। इस विजय के कारण जहाँ अटक पर रणजीत सिंह का स्थायी अधिकार हो गया, वहाँ उसकी ख्याति भी दूर-दूर तक फैल गई।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

प्रश्न 2.
हज़रो अथवा हैदरो अथवा छछ की लड़ाई के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दें। (Give a brief account of the battle of Hazro or Haidro or Chuch.)
उत्तर-
मार्च, 1813 ई० में महाराजा रणजीत सिंह ने जहाँदाद खाँ से एक लाख रुपये के बदले अटक का किला प्राप्त कर लिया था। यह किला भौगोलिक दृष्टि से बहुत महत्त्वपूर्ण था। जब फ़तह खाँ को इस संबंध में ज्ञात हुआ तो वह भड़क उठा। वह एक विशाल सेना लेकर कश्मीर से अटक की ओर चल पड़ा। उसने सिखों के विरुद्ध धर्म युद्ध का नारा लगाया। फ़तह खाँ की सहायता के लिए अफ़गानिस्तान से कुछ सेना भेजी गई। दूसरी ओर महाराजा रणजीत सिंह ने भी अटक के किले की रक्षा के लिए एक विशाल सेना अपने विख्यात सेनापतियों-हरी सिंह नलवा, जोध सिंह रामगढ़िया और दीवान मोहकम चंद के नेतृत्व में भेजी। 13 जुलाई, 1813 ई० को हजरो अथवा हैदरो अथवा छछ के स्थान पर दोनों सेनाओं में भारी युद्ध हुआ। इस युद्ध में रणजीत सिंह की सेनाओं ने फ़तह खाँ को कड़ी पराजय दी। इस कारण जहाँ अटक पर रणजीत सिंह का अधिकार पक्का हो गया, वहाँ उसकी ख्याति दूरदूर तक फैल गई।

प्रश्न 3.
शाह शुजा तथा महाराजा रणजीत सिंह के संबंधों पर एक संक्षेप नोट लिखें। (Give a brief account of Shah Shuja’s relations with Maharaja Ranjit Singh.)
उत्तर-
शाह शुजा अफ़गानिस्तान का बादशाह था। उसने 1803 ई० से 1809 ई० तक शासन किया। वह बड़ा अयोग्य शासक सिद्ध हुआ। 1809 ई० में वह सिंहासन छोड़कर भाग गया। उसे कश्मीर के अफ़गान सूबेदार अता मुहम्मद खाँ ने गिरफ्तार कर लिया। 1813 ई० में कश्मीर के पहले अभियान के दौरान महाराजा रणजीत सिंह की सेना शाह शुजा को रिहा करवा कर लाहौर ले आई थी। इसके बदले में महाराजा रणजीत सिंह ने शाह शुजा की पत्नी वफ़ा बेगम से विश्व प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा प्राप्त किया था। 1833 ई० में शाह शुजा ने सिंहासन फिर प्राप्त करने के उद्देश्य से महाराजा के साथ एक संधि की, परंतु शाह शुजा को अपने इन यत्नों में सफलता नहीं मिली। 26 जून, 1838 ई० को अंग्रेजों, शाह शुजा और महाराजा रणजीत सिंह के मध्य त्रिपक्षीय संधि हुई। इस संधि के अनुसार शाह शुजा को अफ़गानिस्तान का सम्राट् बनाने का निश्चय किया गया। अंग्रेजों के यत्नों से 1839 ई० में शाह शुजा अफ़गानिस्तान का सम्राट् तो बन गया, परंतु जल्दी ही उसके विरुद्ध विद्रोह हो गया जिसमें शाह शुजा मारा गया।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

प्रश्न 4.
महाराजा रणजीत सिंह के दोस्त मुहम्मद के साथ संबंधों का संक्षेप वर्णन करें।
(Give a brief account of the relations between Maharaja Ranjit Singh and Dost Mohammad.)
उत्तर-
दोस्त मुहम्मद खाँ 1826 ई० में अफगानिस्तान का शासक बना था। वह महाराजा रणजीत सिंह के उत्तर-पश्चिमी सीमा क्षेत्रों में बढ़ते हुए प्रभाव को कभी सहन करने के लिए तैयार न था। पेशावर के मामले पर दोनों के परस्पर मतभेदों में अधिक दरार आ गई थी। 1833 ई० में अफ़गानिस्तान के भूतपूर्व शासक शाह शुजा तथा दोस्त मुहम्मद के मध्य राजगद्दी को प्राप्त करने के लिए युद्ध आरंभ हो गया था। इस स्थिति का लाभ उठाकर महाराजा रणजीत सिंह ने 6 मई, 1834 ई० को पेशावर पर सहजता से विजय प्राप्त कर ली थी। शाह शुजा को पराजित करने के पश्चात् दोस्त मुहम्मद खाँ ने पेशावर पर पुनः अधिकार करने का प्रयास किया पर उसे सफलता प्राप्त न हुई। 1837 ई० में दोस्त मुहम्मद खाँ ने अपने पुत्र अकबर के अधीन एक विशाल सेना पेशावर की ओर भेजी। जमरौद के स्थान पर हुई एक भयंकर लड़ाई में यद्यपि हरी सिंह नलवा वीरगति को प्राप्त हुआ तथापि सिख सेना इस लड़ाई में विजयी हुई। इसके पश्चात् दोस्त मुहम्मद खाँ ने पेशावर की ओर फिर कभी मुँह नहीं किया।

प्रश्न 5.
सैय्यद अहमद पर एक संक्षेप नोट लिखो। (Write a brief note on Sayyad Ahmed.)
अथवा
सैय्यद अहमद के धर्म युद्ध पर एक नोट लिखो। [Write a note on the ‘Zihad’ (Religious War) of Sayyad Ahmed.]
उत्तर-
1827 ई० से 1831 ई० के समय में सैय्यद अहमद ने अटक तथा पेशावर के प्रदेशों में सिखों के विरुद्ध जिहाद कर रखा था। वह बरेली का रहने वाला था। उसका कहना था, “अल्ला ने मुझे पंजाब और हिंदुस्तान को विजय करने और अफ़गान प्रदेशों में से सिखों को निकाल कर खत्म करने के लिए भेजा है।” उसकी बातों में आकर कई अफ़गान सरदार उसके शिष्य बन गए। कुछ ही समय में उसने एक बहुत बड़ी सेना संगठित कर ली। यह महाराजा रणजीत सिंह की शक्ति के लिए एक चुनौती थी। उसको सिख सेनाओं ने पहले सैद्र में और फिर पेशावर में पराजित किया था, परंतु भाग्यवश वह दोनों बार बच निकलने में सफल हुआ। इन पराजयों के बावजूद भी सैय्यद अहमद ने सिखों के विरुद्ध अपना संघर्ष जारी रखा। अंत में 1831 ई० में वह बालाकोट में शहज़ादा शेर सिंह से लड़ते हुए मारा गया। इस तरह सिखों की एक बहुत बड़ी सिरदर्दी दूर हुई।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

प्रश्न 6.
अकाली फूला सिंह पर एक संक्षिप्त नोट लिखें। (Write a brief note on Akali Phula Singh.)
अथवा
अकाली फूला सिंह की सैनिक सफलताओं पर एक नोट लिखो। (Write a note on the achievements of Akali Phula Singh.)
उत्तर-
अकाली फूला सिंह सिख राज्य के एक फौलादी स्तंभ थे। उन्होंने सिख राज्य की नींव को मज़बूत करने तथा उसकी सीमा का विस्तार करने में बहुमूल्य योगदान दिया। आपकी शूरवीरता, निर्भीकता, पंथ से प्यार तथा उज्वल चरित्र के कारण महाराजा रणजीत सिंह आपका बहुत सम्मान करता था। 1807 ई० में महाराजा रणजीत सिंह ने अकाली फूला सिंह के सहयोग से कसूर पर विजय प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की। इसी वर्ष अकाली फला सिंह ने झंग को अपने अधीन कर लिया। आपके सहयोग के कारण 1816 ई० में मुलतान तथा बहावलपुर में मुसलमानों द्वारा सिख राज्य के विरुद्ध की गई बगावतों का दमन किया जा सका। 1818 ई० में मुलतान की विजय के समय भी अकाली फूला सिंह ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी वर्ष पेशावर पर आक्रमण के समय भी महाराजा रणजीत सिंह ने अकाली फूला सिंह की सेवाएँ प्राप्त की। 1819 ई० में कश्मीर की विजय के समय भी वह महाराजा रणजीत सिंह की सेना के साथ थे। वह 14 मार्च, 1823 ई० को नौशहरा में अफ़गानों के साथ हुई एक भयंकर लड़ाई में वीरगति को प्राप्त हुए। निस्संदेह अकाली फूला सिंह सिख राज्य के एक महान् रक्षक थे।

प्रश्न 7.
जमरौद की लड़ाई पर एक संक्षिप्त नोट लिखो। (Write a short note on the Battle of Jamraud.)
उत्तर-
दोस्त मुहम्मद खाँ 1835 ई० में सिखों के हाथों हुए अपने अपमान का प्रतिशोध लेना चाहता था। दूसरी ओर सिख भी पेशावर में अपनी स्थिति को दृढ़ करने में व्यस्त थे। हरी सिंह नलवा ने अफ़गानों के आक्रमणों को रोकने के लिए जमरौद में एक शक्तिशाली दुर्ग का निर्माण करवाया। दोस्त मुहम्मद खाँ सिखों की पेशावर में बढ़ती हुई शक्ति को सहन नहीं कर सकता था। इसलिए उसने अपने पुत्र मुहम्मद अकबर तथा शमसुद्दीन के अधीन 20,000 सैनिकों को जमरौद पर आक्रमण करने के लिए भेजा। इस सेना ने 28 अप्रैल, 1837 ई० को जमरौद पर आक्रमण कर दिया। सरदार महा सिंह ने दो दिन तक अपने केवल 600 सैनिकों सहित अफ़गान सेनाओं का डट कर सामना किया। उस समय हरी सिंह नलवा पेशावर में बहुत बीमार पड़ा हुआ था। जब उसे अफ़गान आक्रमण का समाचार मिला तो वह शेर की भाँति गर्जना करता हुआ अपने 10,000 सैनिकों को साथ लेकर जमरौद पहुँच गया। उसने अफ़गान सेनाओं के छक्के छुड़ा दिए। अचानक दो गोले लग जाने से 30 अप्रैल, 1837 ई० को हरी सिंह नलवा शहीद हो गए। इस बलिदान का प्रतिशोध लेने के लिए सिख सेनाओं ने अफ़गान सेनाओं पर इतना शक्तिशाली आक्रमण किया कि वे गीदड़ों की भाँति काबुल की ओर भाग गये। इस प्रकार सिख जमरौद की इस निर्णयपूर्ण लड़ाई में विजयी रहे। जब महाराजा रणजीत सिंह को अपने महान् जरनैल हरी सिंह नलवा की मृत्यु के विषय में ज्ञात हुआ तो उनकी आँखों से कई दिन तक आँसू बहते रहे। जमरौद की लड़ाई के पश्चात् दोस्त मुहम्मद खाँ ने कभी भी पेशावर पर पुनः आक्रमण करने का यत्न न किया। उसे विश्वास हो गया कि सिखों से पेशावर लेना असंभव है।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

प्रश्न 8.
हरी सिंह नलवा पर एक संक्षिप्त नोदे लिखो। (Write a brief note on Hari Singh Nalwa.)
अथवा
हरी सिंह नलवा के बारे में आप क्या जानते हैं ? संक्षेप में लिखें। (What do you know about Hari Singh Nalwa ? Give a brief account.)
उत्तर-
हरी सिंह नलवा महाराजा रणजीत सिंह का सबसे महान् तथा निर्भीक सेनापति था। घुड़सवारी, तलवार चलाने तथा निशाना लगाने में वे बहुत दक्ष थे। महान् योद्धा होने के साथ-साथ वह एक कुशल शासन प्रबंधक भी थे। उनकी वीरता से प्रभावित होकर महाराजा रणजीत सिंह ने उन्हें अपनी सेना में भर्ती कर लिया था। बहुत शीघ्र वह उन्नति करते हुए सेनापति के उच्च पद पर पहुँच गए। एक बार हरी सिंह ने एक शेर को जिसने उन पर आक्रमण कर दिया था अपने हाथों से मार डाला जिस कारण महाराजा ने उन्हें ‘नलवा’ की उपाधि से सम्मानित किया। वह इतने वीर थे कि दुश्मन उनके नाम से ही थर-थर काँपते थे। हरी सिंह नलवा ने महाराजा रणजीत सिंह के अनेक सैनिक अभियानों में भाग लिया तथा प्रत्येक अभियान में सफलता प्राप्त की। वह 1820-21 ई० में कश्मीर तथा 1834 से 1837 ई० तक पेशावर के नाज़िम (गवर्नर) रहे। इस पद पर कार्य करते हुए हरी सिंह नलवा ने न केवल इन प्रांतों में शांति की स्थापना की अपितु अनेक महत्त्वपूर्ण सुधार भी लागू किए। वह 30 अप्रैल, 1837 ई० को जमरौद के स्थान पर अफ़गानों से मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। उसकी मृत्यु से महाराजा रणजीत सिंह को इतना गहरा धक्का लगा कि वह उसकी याद में कई दिनों तक आँसू बहाते रहे। निस्संदेह महाराजा रणजीत सिंह के राज्य को शक्तिशाली बनाने तथा उसका विस्तार करने में हरी सिंह नलवा ने बहुमूल्य योगदान दिया।

प्रश्न 9.
महाराजा रणजीत सिंह की उत्तर-पश्चिमी सीमांत क्षेत्र की नीतियों की विशेषताएँ बताएँ।
(Explain the features of the North-west Frontier policy of Maharaja Ranjit Singh.)
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह की उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति की कोई पाँच विशेषताएँ बताएँ।
(Describe any five features of North-West Frontier Policy of Maharaja Ranjit Singh.)
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह की उत्तर-पश्चिमी सीमा संबंधी नीति की पाँच विशेषताएँ लिखें।
(Describe the five features of North-West Frontier Policy of Maharaja Ranjit Singh.)
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह ने अटक, मुलतान, कश्मीर, डेरा गाज़ी खाँ, डेरा इस्माइल खाँ, पेशावर आदि उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रदेशों पर विजय प्राप्त की और इन्हें अपने साम्राज्य में शामिल कर लिया। महाराजा रणजीत सिंह ने दूर-दृष्टि से काम लेते हुए कभी अफ़गानिस्तान पर अपना अधिकार करने की कोशिश न की। उन्हें पहले ही उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रदेश में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए वह अफ़गानिस्तान पर कब्जा करके कोई नई सिरदर्दी मोल लेना नहीं चाहता था। महाराजा रणजीत सिंह ने उत्तर-पश्चिमी सीमा को सुरक्षित करने के लिए कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाये। उसने कई नये किलों का निर्माण करवाया तथा कई पुराने किलों को मजबूत करवाया। इन किलों में बड़ी प्रशिक्षित सेना रखी गई। विद्रोहियों को कुचलने के लिए चलते-फिरते दस्ते कायम किये गये। महाराजा ने इस प्रदेश का शासन प्रबंध बड़ी सूझ-बूझ से किया। उसने इस प्रदेश में प्रचलित रस्म-रिवाजों को कायम रखा। कबाइली लोगों के मामलों में अनुचित दखल न दिया गया। शासन प्रबंध की देख-रेख के लिए सैनिक गवर्नर नियुक्त किए गए।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

प्रश्न 10.
महाराजा रणजीत सिंह की उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति का क्या महत्त्व है ? (What is the significance of North-West Frontier Policy of Maharaja Ranjit Singh ?)
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह की उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति का पंजाब के इतिहास में विशेष महत्त्व है। इससे महाराजा की दूर-दृष्टि, कूटनीति तथा राजनीतिक योग्यता का प्रमाण मिलता है। उसने मुलतान, कश्मीर, पेशावर इत्यादि के प्रदेशों पर कब्जा करके वहाँ अफ़गानिस्तान के प्रभाव को समाप्त कर दिया था। यह रणजीत सिंह की एक महान् सफलता थी कि उसने उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रदेशों में होने वाले विद्रोहों को कुचल कर वहाँ शाँति की स्थापना की। महाराजा रणजीत सिंह ने कबीलों के प्रचलित कानूनों तथा रस्म-रिवाजों को बनाए रखा। वह अकारण उनके मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता था। महाराजा रणजीत सिंह ने वहाँ यातायात के साधनों को विकसित किया। कृषि को उन्नत करने के लिए विशेष पग उठाए गए। परिणामस्वरूप न केवल वहाँ के लोग आर्थिक दृष्टि से संपन्न हुए अपितु महाराजा रणजीत सिंह के व्यापार को एक नया उत्साह मिला। इनके अतिरिक्त महाराजा रणजीत सिंह अपने साम्राज्य को अफ़गानों के आक्रमणों से सुरक्षित रखने में सफल रहा। इस प्रकार महाराजा रणजीत सिंह की उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति काफी सफल रही।

Source Based Questions

नोट-निम्नलिखित अनुच्छेदों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनके अंत में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
1
1800 ई० में काबुल में राज्य सिंहासन की प्राप्ति के लिए गृह युद्ध आरंभ हो गया। शाह ज़मान को सिंहासन से उतार दिया गया तथा शाह महमूद अफ़गानिस्तान का नया सम्राट् बना। उसने केवल तीन वर्ष (1800-03) तक शासन किया। 1803 ई० में शाह शुज़ा ने शाह महमूद से सिंहासन छीन लिया। उसने 1809 ई० तक शासन किया। वह बहुत अयोग्य शासक सिद्ध हुआ। इस कारण अफ़गानिस्तान में अशांति फैल गई। यह स्वर्ण अवसर देखकर अटक, कश्मीर, मुलतान व डेराजात इत्यादि के अफ़गान सूबेदारों ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा कर दी। महाराजा रणजीत सिंह ने भी काबुल सरदार की दुर्बलता का पूरा लाभ उठाया तथा कसूर, झंग, खुशाब तथा साहीवाल नामक अफ़गान प्रदेशों पर अधिकार कर लिया। 1809 ई० में शाह शुज़ा को सिंहासन से उतार दिया गया तथा उसके स्थान पर शाह महमूद अफ़गानिस्तान का दुबारा सम्राट बना। क्योंकि राज्य-सिंहासन प्राप्त करने में शाह महमूद को फ़तह खाँ ने प्रत्येक संभव सहायता दी थी, इसलिए उसे शाह महमूद ने अपना वज़ीर (प्रधानमंत्री) नियुक्त कर लिया।

  1. …………… में काबुल में राज्य सिंहासन की प्राप्ति के लिए गृह युद्ध आरंभ हो गया था।
  2. शाह महमूद अफ़गानिस्तान का पहली बार बादशाह कब बना ?
  3. शाह शुजा कैसा शासक था ?
  4. फ़तह खाँ कौन था ?
  5. शाह शुजा को कब गद्दी से उतारा गया था ?

उत्तर-

  1. 1800 ई०।
  2. शाह महमूद पहली बार 1800 ई० में अफगानिस्तान का बादशाह बना था।
  3. शाह शुजा एक अयोग्य शासक था।
  4. फ़तह खाँ शाह महमूद का वज़ीर था।
  5. शाह शुज़ा को 1809 ई० में गद्दी से उतार दिया गया था।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

2
महाराजा रणजीत सिंह ने फ़तह खाँ द्वारा किए गए कपट के कारण उसे माठ पढ़ाने का निर्णय किया। उसने शीघ्र ही फ़कीर अजीजुद्दीन को अटक पर अधिकार करने के लिए भेजा। अटक के शासक जहाँदाद खाँ ने एक लाख रुपये की जागीर के स्थान पर अटक का क्षेत्र महाराजा के सुपुर्द कर दिया। जब फ़तह खाँ को इसके संबंध में ज्ञात हुआ तो वह आग बबूला हो उठा। उसने कश्मीर की शासन व्यवस्था अपने भाई आज़िम खाँ को सौंप दी तथा स्वयं एक विशाल सेना लेकर अटक में से सिखों को निकालने के लिए चल दिया। 13 जुलाई, 1813 ई० को हज़रो अथवा हैदरो के स्थान पर हुई एक घमासान की लड़ाई में महाराजा रणजीत सिंह की सेनाओं ने फ़तह खाँ को एक कड़ी पराजय दी। यह अफ़गानों एवं सिखों के मध्य लड़ी गई प्रथम लड़ाई थी। इस लड़ाई में सिखों की विजय के कारण अफ़गानों की शक्ति को एक ज़बरदस्त धक्का लगा तथा सिखों के मान-सम्मान में बहुत वृद्धि हुई।

  1. फ़तह खाँ कौन था ?
  2. महाराजा रणजीत सिंह के समय अटक का शासक कौन था ?
  3. सिखों तथा अफ़गानों के मध्य लड़ी गई पहली लड़ाई कौन-सी थी ?
  4. हज़रो की लड़ाई कब हुई थी ?
    • 1811 ई०
    • 1812 ई०
    • 1813 ई०
    • 1814 ई०
  5. हज़रो की लड़ाई में कौन विजयी रहा ?

उत्तर-

  1. फ़तह खाँ अफ़गानिस्तान के शासक शाह महमूद का वज़ीर था।
  2. महाराजा रणजीत सिंह के समय अटक का शासक जहाँदाद खाँ था।
  3. सिखों तथा अफ़गानों के मध्य लड़ी गई पहली लड़ाई हज़रों की थी।
  4. 1813 ई०।
  5. हज़रो की लड़ाई में सिख विजयी रहे।

3
1827 ई० से 1831 ई० के मध्य सैय्यद अहमद नामक एक व्यक्ति ने अटक तथा पेशावर के प्रदेशों में सिखों के विरुद्ध विद्रोह किए रखा था। वह बरेली का रहने वाला था। उसका कहना था अल्लाह ने मुझे पंजाब तथा हिंदुस्तान को विजित करने तथा अफ़गान प्रदेशों से सिखों को निकाल कर उन्हें समाप्त करने के लिए भेजा है। उसकी बातों में आकर अनेक अफ़गान सरदार उसके अनुयायी बन गए। कुछ ही अवधि में उसने एक बहुत बड़ी सेना संगठित कर ली। यह महाराजा रणजीत सिंह की शक्ति के लिए एक चुनौती थी। उसे सिख सेनाओं ने पहले सैदू के स्थान पर तथा फिर पेशावर में पराजित किया था, परंतु वह दोनों बार बच निकलने में सफल रहा। इन पराजयों के बावजूद सैय्यद अहमद ने सिखों के विरुद्ध संघर्ष जारी रखा। आखिर 1831 ई० में वह बालाकोट में शहज़ादा शेर सिंह से लड़ता हुआ मारा गया। इस प्रकार सिखों की एक बड़ी शिरोवेदना समाप्त हो गई।

  1. सैय्यद अहमद कौन था ?
  2. सैय्यद अहमद कहाँ का रहने वाला था ?
  3. सिख फौजों ने सैय्यद अहमद को किन दो स्थानों से पराजित किया था ?
  4. सैय्यद अहमद कहाँ तथा किस प्रकार लड़ते हुए मारा गया था ?
  5. सैय्यद अहमद कब मारा गया था ?
    • 1813 ई०
    • 1821 ई०
    • 1827 ई०
    • 1831 ई०।

उत्तर-

  1. सैय्यद अहमद मुसलमानों का एक धार्मिक नेता था।
  2. सैय्यद अहमद बरेली का रहने वाला था।
  3. सिख फ़ौजों ने सैय्यद अहमद को सैदू तथा पेशावर से पराजित किया।
  4. सैय्यद अहमद बालाकोट में शहज़ादा शेर सिंह के साथ लड़ते हुए मारा गया था।
  5. 1831 ई०।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 19 महाराजा रणजीत सिंह के अफ़गानिस्तान के साथ संबंध तथा उसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा नीति

4
दोस्त मुहम्मद खाँ सिखों के हाथों हुए अपने अपमान का प्रतिशोध लेना चाहता था। दूसरी ओर सिख भी पेशावर में अपनी स्थिति को दृढ़ करना चाहते थे। हरी सिंह नलवा ने अफ़गानों के आक्रमणों को रोकने के लिए जमरौद में एक सुदृढ़ दुर्ग का निर्माण आरंभ करवाया। हरी सिंह नलवा की कार्यवाई को रोकने के लिए दोस्त मुहम्मद खाँ ने अपने पुत्र मुहम्मद अकबर तथा शमसुद्दीन के नेतृत्व में 20,000 सैनिकों की एक विशाल सेना भेजी। इस सेना ने 28 अप्रैल, 1837 ई० को जमरौद दुर्ग पर आक्रमण कर दिया। हरी सिंह नलवा उस समय पेशावर में बहुत बीमार पड़ा था। जब उसे अफ़गानों के इस आक्रमण का समाचार मिला तो उन्हें पाठ पढ़ाने के लिए अपने 10,000 सैनिकों को साथ लेकर जमरौद में अफ़गानों पर आक्रमण कर दिया। इस लड़ाई में यद्यपि हरी सिंह नलवा शहीद हो गया किंतु सिखों ने अफ़गान सेनाओं का ऐसा विनाश किया कि उन्होंने पुनः कभी पेशावर की ओर अपना मुख न किया।

  1. दोस्त मुहम्मद खाँ कौन था ?
  2. जमरौद किले का निर्माण किसने करवाना था ?
  3. जमरौद दुर्ग पर आक्रमण ……………… को किया गया।
  4. जमरौद की लड़ाई में महाराजा रणजीत सिंह का कौन-सा जरनैल शहीद हुआ ?
  5. जमरौद की लड़ाई में कौन विजयी रहा ?

उत्तर-

  1. दोस्त मुहम्मद खाँ पेशावर का शासक था।
  2. जमरौद किले का निर्माण सरदार हरी सिंह नलवा ने करवाया था।
  3. 28 अप्रैल, 1837 ई०।
  4. जमरौद की लड़ाई में महाराजा रणजीत सिंह का जरनैल हरी सिंह नलवा शहीद हुआ था।
  5. जमरौद की लड़ाई में सिख विजयी रहे।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 1 स्वास्थ्य शिक्षा

Punjab State Board PSEB 11th Class Physical Education Book Solutions Chapter 1 स्वास्थ्य शिक्षा Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 11 Physical Education Chapter 1 स्वास्थ्य शिक्षा

PSEB 11th Class Physical Education Guide स्वास्थ्य शिक्षा Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
स्वास्थ्य शिक्षा की परिभाषा लिखें।
(Define Health Education.)
उत्तर-
स्वास्थ्य शिक्षा की परिभाषाएं
(Definitions of Health Education) डॉ० थॉमस वुड के शब्दों में, “स्वास्थ्य शिक्षा उन अनुभवों का योग है जो व्यक्ति, समुदाय या सामाजिक स्वास्थ्य से सम्बन्धित आदतों, दृष्टिकोण और ज्ञान को ठीक तरह प्रभावित करते हैं।”
(In the words of Dr. Thomas Wood, “Health Education is the sum of experience which favourably influence habit, attitude and knowledge relating to individual, community and social health.”)
ग्राउंट की दृष्टि में, “स्वास्थ्य शिक्षा शैक्षिक प्रक्रिया के माध्यम से स्वास्थ्य विषयक जानकारी को व्यक्ति और सामाजिक व्यवहार के नमूनों में अनूदित करना है।”
(In the views of Grount. “Health Education is the translation of what is known about health into desirable individual and community behaviour pattern by means of educational process.”)
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के अनुसार, “स्वास्थ्य से अभिप्राय है-शरीर या मन की नीरोगता। यह वह स्थिति है जिसमें शरीर और मन के कार्य सुचारु रूप से हों।”
(According to Oxford dictionary, “Health refers to a disease free body and mind. It is such a condition in which the work of body and mind is accomplished in the best way.”)
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1984 ई० में स्वास्थ्य की परिभाषा इस प्रकार दी है, “शरीर केवल रोग और निर्बलता से मुक्त ही न हो बल्कि उसका मानसिक तथा भावनात्मक शक्तियों का पूर्ण विकास भी हो तथा साथ ही सामाजिक रूप से वह एक कुशल व्यक्ति हो।”
(In 1984, WHO defined the word health in the following words, “Health is a dynamic state of complete physical, mental, social and spiritual well being and not merely the absence of disease or infirmity.”)
जॉन लॉक के अनुसार, “स्वस्थ मन एक स्वस्थ शरीर में ही रह सकता है।”
(John Lock says, “healthy mind can live in a healthy body.”)

प्रश्न 2.
W.H.O. से क्या अभिप्राय है ?
(What is the meaning of W.H.O.?)
उत्तर-
विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation)

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 1 स्वास्थ्य शिक्षा

प्रश्न 3.
स्वास्थ्य शिक्षा की कितनी किस्में हैं ?
(How many types of Health Education are there?)
उत्तर-
स्वास्थ्य शिक्षा की किस्में—

  1. शारीरिक स्वास्थ्य (Physical Health)
  2. मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health)
  3. सामाजिक स्वास्थ्य (Social Health)
  4. आत्मिक स्वास्थ्य (Spiritual Health)
  5. वातावरणीय स्वास्थ (Environmental Health)

प्रश्न 4.
स्वास्थ्य शिक्षा की किस्मों को विस्तारपूर्वक लिखें।
(Give detailed description of various types of Health Education.)
उत्तर-
1. शारीरिक स्वास्थ्य (Physical Health)-स्वास्थ्य कुल शिक्षा का एक महत्त्वपूर्ण भाग है। इसमें शरीर के अलग-अलग भाग जैसे कि चमड़ी, बाल, दांत, आँखें, कान, हाथ, पैर, आराम और नींद, कसरत, मनोरंजन तथा मुद्रा, साँस, कार्डियोवैस्कुलर और शरीर के दूसरे भागों की देखभाल कैसे रखी जाए, के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है। ये हमें ये भी सिखाता है कि सर्वोत्तम स्वास्थ्य के राज्य को कैसे बना के रखा जा सकता है।

2. मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health)–ये स्वास्थ्य के कुल भाग का हिस्सा है। मानसिक स्वास्थ्य का अर्थ मानसिक बिमारी के रोग की पहचान और इलाज से नहीं है, बल्कि एक अच्छे मानसिक स्वास्थ्य को कैसे बना के रखना चाहिए, के बारे में भी सिखाता है। मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों का आपस में गहरा सम्बन्ध है। एक मशहूर कहावत के अनुसार स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निकास होता है। मानसिक तौर पर स्वस्थ व्यक्ति आत्म विश्वास शांत और खुशहाल, व्यवस्थित, स्वै-नियन्त्रित और भावनात्मक होता है। वह डर, गुस्से, प्यार, ईर्ष्या, द्वेष या चिन्ताओं से आसानी से प्रभावित नहीं होता और वह हर प्रकार की मुश्किलों का सामना आसानी से कर लेता है।

3. सामाजिक स्वास्थ्य (Social Health)—मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है प्रत्येक मानव समाज में अपनी अच्छी पहचान बनाने के लिए भरसक प्रयास करता है। एक व्यक्ति की समाज में पहचान उसके सामाजिक सम्बन्धों पर निर्भर करती है। वह अपनी क्रियाओं और बौद्धिक सामर्थ्य के साथ समाज में अपनी पहचान बनाता है। वह समाज द्वारा बनाए नियमों का पालन करते हुए अपने तालमेल को समुचित रखने के लिए यत्नशील रहता है। यदि किसी व्यक्ति का समाज के साथ तालमेल ठीक न हो तो उसे बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

4. आत्मिक स्वास्थ्य (Spritual Health)- इसे एक धार्मिक विश्वास, संस्कार, विश्वास, नैतिकता के तौर पर परिभाषित किया जा सकता है। यह मनुष्यों में माफी और सुलह जैसे भाव पैदा करता है। यह व्यक्तियों के जीवन में प्रतिदिन आने वाली चुनौतियों को पूरा करने में भी लाभदायक होता है। मनुष्य के जीवन में अलग-अलग पक्षों में बढ़ रहे दबाव के कारण व्यक्तिगत स्वार्थ तथा कई तरह की त्रुटियां पैदा हुई हैं जिसे आत्मिक स्वास्थ मनुष्य को दुबारा उसके स्वै-चिन्तन से जोड़ता है। यह हमारी जागरूकता को खोलता तथा हमें उसे महसूस करने की समर्था प्रदान करता है।

5. वातावरणीय स्वास्थ्य (Environmental Health)-स्वास्थ्य शिक्षा हमें वातावरण तथा स्वस्थ जीवन के महत्त्व के बारे में सिखाती है। कई तरह की खराब आदतें हमें बिमारी की तरफ ले जाती हैं। प्रदूषित पानी का प्रयोग, मिट्टी, कूड़ा-कर्कट, मल-निकास, खराब रहन-सहन, वास्तव में कई बिमारियों के लिए बहुत ज़िम्मेदार है। स्वास्थ्यवर्धक वातावरण का ज्ञान रोगों की रोकथाम, व्यक्तिगत और समाज के स्वास्थ्य को उत्साहित करने में सहायक सिद्ध होता है।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 1 स्वास्थ्य शिक्षा

प्रश्न 5.
स्वास्थ्य शिक्षा के सिद्धांत के बारे में विस्तारपूर्वक लिखें।
(Give detailed account of the principles of Health Education.)
उत्तर-
स्वास्थ्य शिक्षा के सिद्धान्त
(Principles of Health Education)

1. स्वास्थ्य शिक्षा का ज्ञान प्रत्येक नागरिक में उच्च स्तर का स्वास्थ्य लाभ बनाए रखता है ताकि वह स्वस्थ होने के साथ-साथ अपने जीवन की दैनिक क्रियाओं को ठीक ढंग से कर सकें।

2. अन्य कार्यक्रमों के साथ-साथ स्वास्थ्य सुधार का कार्यक्रम भी आवश्यक रूप में चलाना चाहिए जिसके द्वारा लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हो।

3. स्वास्थ्य सुधार का कार्यक्रम बच्चों की रुचि, आवश्यकता, सामर्थ्य एवं वातावरण के अनुकूल होना चाहिए ताकि बच्चे स्वास्थ्य शिक्षा सम्बन्धी ज्ञान प्राप्त कर सकें और प्राप्त किये गये ज्ञान का प्रयोग अपने जीवन में प्रयुक्त करें।

4. प्रयोगात्मक शिक्षा अधिक प्रभावशाली होती है और इससे अधिक लाभ पहुंच सकता है। इस तरह के कार्यक्रम का प्रबन्ध होना आवश्यक है जिसमें सभी बच्चों को भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सके।

5. प्रत्येक बच्चे में कुछ-न-कुछ गुण मौजूद होते हैं। इसलिए स्वास्थ्य शिक्षा का कार्यक्रम इस प्रकार का होना चाहिए जिसमें बालक को अपने अन्दर मौजूद गुणों को विकसित करने का अवसर मिल सके जिसके परिणामस्वरूप स्वास्थ्य शिक्षा का महत्त्व बढ़े।

6. स्वास्थ्य शिक्षा को पढ़ने-लिखने तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए अपितु इसकी ठोस उपलब्धियों के लिए कार्यक्रम चलाने चाहिए।

7. स्वास्थ्य शिक्षा के कार्यक्रमों को केवल स्कूलों तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए अपितु घर-घर जाकर समाज के प्रत्येक अंग विशेषकर माता-पिता को इसकी शिक्षा से प्राप्त होने वाले लाभों तथा लापरवाही से होने वाली हानियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करनी चाहिए ताकि वह अपने परिवार के प्रति लापरवाही न बरतें और सदा जागरूक रहें।

8. स्वास्थ्य से सम्बन्धित कार्यक्रमों में इस प्रकार की समस्याएं शामिल की जानी चाहिए जिनसे वह कुछ शिक्षा प्राप्त कर सकें और इसके साथ-साथ उनका मनोरंजन भी हो सके।

प्रश्न 6.
स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई दो उपाय लिखें।
(Write about any two Health measures.)
उत्तर-
बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए स्वास्थ्य सम्बन्धी उपाय निम्नलिखित है :

  1. योग (Yoga)—बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए योग का बहुत महत्व है, इसीलिए इसका निरन्तर अभ्यास करवाना चाहिए। योग के द्वारा शरीर की बाहरी तथा आंतरिक अशुद्धियों से छुटकारा मिल जाता है। योग व्यक्ति के मानसिक तथा भावनात्मक पहलुओं को प्रभावित करता है।
  2. साफ़-सुथरा वातावरण (Healthy Environment)-स्कूल में बच्चों को साफ़-सुथरा वातावरण प्रदान करना चाहिए। ताकि उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव न पड़े और वह साफ़-सुथरे वातावरण में पढ़ सकें।
  3. संतुलित भोजन (Balanced diet)
  4. शुद्ध हवा, पानी और प्रकाश (Pure Air, Water and Light)
  5. समुचित फर्नीचर (Adequate Furniture)
  6. बच्चों की चिकित्सीय जांच (Medical examination of children)

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 1 स्वास्थ्य शिक्षा

प्रश्न 7.
स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दीजिए।
(Give detailed account of the area of Health Education.)
उत्तर-
स्वास्थ्य शिक्षा का क्षेत्र
(Scope of Health Education)
स्वास्थ्य प्रकृति की तरफ से दिया गया मनुष्य को एक वरदान है। मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए और स्वास्थ्य का स्तर ऊंचा रखने के लिए अपने स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। केवल एक मनुष्य को ही नहीं बल्कि सारे अकेले-अकेले और सारे मिल कर समाज के सेहत का स्तर ऊंचा उठाने के लिए उपाय करें तो हम जीवन की खुशियां और आनन्द ले सकते हैं। स्वास्थ्य शिक्षा का क्षेत्र बहुत विशाल है। इनको चार भागों में बांटा जा सकता है

1. शारीरिक बनावट और शारीरिक क्रिया का प्राथमिक ज्ञान
(Elementary Knowledge of Anatomy and Physiology)
हर एक मनुष्य को अपने शरीर की बनावट के बारे में पूरा ज्ञान होना चाहिए कि उसके शरीर की बनावट कैसी है और शरीर के अलग-अलग अंग अपनी शारीरिक क्रियाएं किस तरह कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर आपको साइकिल की बनावट का पता होगा तो आप उसको ठीक कर सकते हैं या किसी साइकिल ठीक करने वाले को इसकी खराबी को बता कर ठीक करवा लेंगे। लेकिन अगर साइकिल की क्रिया में कोई खराबी हो जाए जैसे कि साइकिल के कुत्ते मर जाएं तो हम साइकिल पर बैठ कर उसके पैडल को पैरों से अवश्य घुमाएंगे लेकिन साइकिल अपना आगे जाने का काम नहीं करेगा, क्योंकि उस साइकिल की क्रिया में खराबी आ गई है। इसलिए साइकिल आगे नहीं जाता। लेकिन अकेले पैडल ही घूमता रहता है। इस तरह अगर साइकिल की क्रिया के बारे में जानकारी होगी तब ही उसको साइकिल के कारीगर के पास ले जा कर उसको फ्राइबल के नए कुत्ते डलवा लेंगे नहीं तो वहां खड़े हो कर पैडल मार-मार कर बिना वजह परेशान होते रहेंगे। इसलिए साइकिल की तरह मनुष्य को भी अपनी सेहत की बनावट और शारीरिक क्रिया के बारे में पूरा ज्ञान होना चाहिए। जैसे शरीर में रक्त संचार कैसे हो रहा है। हम आगे-पीछे कैसे आते-जाते हैं, हिलतेडुलते कैसे हैं। इसमें हमारी मांसपेशियों का क्या काम है। हम भोजन कैसे खाते हैं। वह कैसे हमारी शरीर को ताकत देता है और किस तरह हमारे भोजन से ताकत निकल कर बाकी का मल-त्याग और कैसे किन-किन हालतों में निकल कर बाहर आता है।

इस तरह अगर हमारे शरीर की बनावट और शारीरिक क्रिया का ज्ञान हमें होगा तो हम अपने शरीर को निरोग रखने में सफल हो सकते हैं, अपने स्वास्थ्य का ऊंचा स्तर कायम कर सकते हैं, जिससे हमारे काम करने की क्षमता बढ़ेगी। हम अपना जीवन काल खुशियों भरा बिता सकेंगे, परन्तु दूसरी तरफ यदि हमें अपने शरीर की बनावट और शारीरिक क्रिया के बारे में पता नहीं होगा तो हम अपने साइकिल की तरह अन्धेरे में ही रहेंगे और शान्त, सुखी और आनन्दमय जीवन नहीं बिता सकेंगे। इसलिए अब प्रत्येक व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य शिक्षा एक महत्त्वपूर्ण विषय बन गया है। इसके ज्ञान की ज़रूरत प्रत्येक प्राणी महसूस कर रहा है।

2. स्वास्थ्य सम्बन्धी निर्देश
(Instruction Regarding Health)
स्वास्थ्य सम्बन्धी निर्देशों का व्यक्ति के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यदि उसको अपने स्वास्थ्य के बारे में ज्ञान और स्वास्थ्य सम्बन्धी निर्देश की जानकारी हो तो वह उन निर्देशों को अपनी सेहत को बनाए रखने के लिए अपना कर्त्तव्य समझेगा और अपने आप में अच्छा सेहत बनाए रखने की आदतें डालेगा जैसे प्रातः समय पर उठना और रात को समय पर सोना तथा रात को पूरी नींद लेना। प्रात: उठकर ब्रुश करना और प्रतिदिन स्नान करना, अपने आपकी सफ़ाई रखना, अपने घर, मुहल्ले और गांव की सफ़ाई की तरफ ध्यान देना, नालियों की सफ़ाई रखना, कूड़े के ढेर अपनी गली, मुहल्ले में जमा नहीं होने देना। उनको शीघ्र उठवा देना या ज़मीन में खोद कर उसमें दबा देना। यह सभी स्वास्थ्य सम्बन्धी निर्देश हैं। इनकी तरफ पूरा-पूरा ध्यान देना चाहिए।

अपने स्वास्थ्य का डॉक्टर से साल में दो बार निरीक्षण करवाना, बच्चों को बी० सी० जी०, पोलियो, डी० पी० टी० इत्यादि के समय पर टीके लगवाए जिससे वह छूत आदि बीमारियों से बच सके। पूरा पका हुआ भोजन खाना और सन्तुलित भोजन खाना, साफ़ पानी पीना, साफ़-सुथरे और स्वास्थ्यवर्द्धक वातावरण में रहना। इन सभी निर्देशों और आदतों पर चल कर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य का स्तर ऊंचा कर सकता है और अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी प्रत्येक खुशी और आनन्द प्राप्त कर सकता है। इस तरह स्वास्थ्य सम्बन्धी निर्देशों को ध्यान में रख कर मनुष्य अपनी आदतें इस तरह की बना लेता है जिससे वह अपने आप स्वास्थ्यवर्द्धक बन जाता है। यह स्वास्थ्य सम्बन्धी निर्देश स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र का एक अंग बन गए हैं।

3. स्वास्थ्य सेवाएं
(Health Services)
स्वास्थ्य सेवा से भाव यह है कि स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाएं जो हम किसी अच्छे पढ़े-लिखे योग्य व्यक्ति से. अपनी सेहत का स्तर ऊंचा करने के लिए प्राप्त करते हैं उनको हम स्वास्थ्य सेवाएं कहते हैं। जैसे-डॉक्टर, नर्स, कम्पाऊंडर और हकीम हमारे स्वास्थ्य का निरीक्षण करके आवश्यकतानुसार हमें दवाई देते हैं। वह उनकी हमारे प्रति स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाएं हैं।

आम जनता को स्वास्थ्य सेवाएं अस्पतालों, डिस्पेंसरियों, स्वास्थ्य केन्द्रों एवं डॉक्टरों के निजी दवाखानों से प्राप्त हो जाती हैं। जब कोई व्यक्ति अपने आपको ठीक न समझे या बीमार हो जाए तो वह उन केन्द्रों से स्वास्थ्य सेवा करवाता है। डॉक्टर इस बीमारी को ठीक करने के लिए दवाई देता है और कुछ निर्देश देता है। जैसे-कोई वस्तु खाने से बीमारी बढ़ जाती है। इस तरह की वस्तुओं का सेवन करने से मना करता है और उन वस्तुओं को खाने का परामर्श देता है जो उसको जल्दी बीमारी से ठीक होने में सहायक हों।

बच्चों के स्वास्थ्य का निरीक्षण स्कूल के डॉक्टर द्वारा किसी क्षण भी किया जाता है। यह सुविधा अभी तक अंग्रेज़ी स्कूलों में ही है, लेकिन सरकारी स्कूलों में इस तरह की कोई सुविधा नहीं है। वर्ष में दो बार प्रत्येक बच्चे का निरीक्षण किया जाना चाहिए। यदि बच्चे में बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो उनके माता-पिता को उसके रोग के बारे में जानकारी दी जाती है जिससे समय पर बीमारी का इलाज हो सके। इस तरह यह स्वास्थ्य सेवाएं स्वास्थ्य शिक्षा के केन्द्र का अभिन्न अंग बन गई हैं।

4. स्वास्थ्यवर्द्धक वातावारण
(Healthful Atmosphere)
जैसे व्यक्ति की बोलचाल, बातचीत करने के ढंग से उसकी योग्यता पहचानी जाती है, उसी तरह ही व्यक्ति के स्वास्थ्य से पता चल जाता है कि वह कैसे वातावरण में रहता है। अगर उसका स्वास्थ्य अच्छा है तो वह अच्छे वातावरण में रह रहा होगा लेकिन यदि स्वास्थ्य अच्छा नहीं है तो उससे पता चल जाएगा कि वह किसी साफ़-सुथरे वातावरण में नहीं रह रहा है।

अच्छी सेहत के लिए स्वास्थ्यवर्द्धक वातावरण बहुत ज़रूरी है। यदि हम स्वयं अपनी सफ़ाई रखें तथा अपने आसपास की भी जैसे घर, गली, मुहल्ला, गांव, कस्बा और शहर तो हम एक स्वास्थ्यवर्द्धक वातावरण कायम करने में सफल अवश्य हो जाएंगे। जैसे-हम स्कूल की सफ़ाई करके कूड़ा-कर्कट दूर फेंक कर, कमरों की प्रतिदिन सफ़ाई करके, अपनी कुर्सियां, मेज़ साफ़ करके, स्कूल के बच्चों और स्टाफ के लिए बनाए गए शौचालय की सफ़ाई रखें और स्कूल में वृक्ष लगाएं तथा फूल लगा कर स्कूल का वातावरण स्वास्थ्यवर्द्धक ही नहीं बल्कि सुन्दर भी बनाने में सफल हो जाएंगे। इस तरह ही हमें अपने घर व समाज के वातावरण को स्वास्थ्यवर्द्धक बनाने के लिए उसकी तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ्यवर्द्धक वातावरण में ही अपने स्वास्थ्य को तन्दुरुस्त और आरोग्य बना सकते हैं। इसलिए स्वास्थ्यवर्द्धक वातावरण स्वास्थ्य के क्षेत्रों में एक है।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 1 स्वास्थ्य शिक्षा

Physical Education Guide for Class 11 PSEB स्वास्थ्य शिक्षा Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

प्रश्न 1.
“स्वास्थ्य शिक्षा शैक्षिक प्रक्रिया के माध्यम से स्वास्थ्य जानकारी को व्यक्ति और सामाजिक व्यवहार के नमूने में अनुदित करना है।” किसका कथन है ?
उत्तर-
ग्राउंट का।

प्रश्न 2.
“शरीर केवल रोग तथा निर्बलता से मुक्त ही न हो बल्कि उसकी मानसिक तथा भावनात्मक शक्तियों का पूर्ण विकास भी हो तथा साथ ही सामाजिक रूप से वह एक कुशल व्यक्ति हो।” कथन किसका है ?
उत्तर-
विश्व स्वास्थ्य संगठन।

प्रश्न 3.
‘यह एक वह स्थिति है जिसमें मनुष्य अपनी बौधिक तथा भावनात्मक विशेषताओं द्वारा अपनी दैनिक ज़िन्दगी को हरकत में लाने के समर्थ हो।” किसका कथन है ?
उत्तर-
इनसाइक्लोपीडिया।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 1 स्वास्थ्य शिक्षा

प्रश्न 4.
“स्वस्थ मन एक स्वस्थ शरीर में ही रह सकता है।” यह किसका कथन है ?
(a) जानॅ लॉक
(b) डॉ० थामस वुड
(c) ग्राउंट
(d) विश्व स्वास्थ्य संगठन।
उत्तर-
(a) जॉन लॉक।

प्रश्न 5.
स्वास्थ्य शिक्षा की किस्में हैं।
(a) शारीरिक स्वास्थ्य
(b) मानसिक स्वास्थ्य
(c) सामाजिक स्वास्थ्य
(d) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(d) उपरोक्त सभी।

प्रश्न 6.
स्वास्थ्य शिक्षा का लक्ष्य क्या है ?
उत्तर-
स्वास्थ्य शिक्षा का लक्ष्य लोगों के स्वास्थ्य के स्तर को ऊँचा करना है।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 1 स्वास्थ्य शिक्षा

प्रश्न 7.
स्वास्थ्य शिक्षा के सिद्धांत हैं
(a) बच्चे में विशेष गुण होने चाहिए।
(b) स्वास्थ्य शिक्षा की प्राप्तियों के लिए प्रोग्राम होने चाहिए।
(c) स्वास्थ्य शिक्षा के कार्यक्रम को केवल स्कूलों तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए।
(d) स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यक्रमों में इस तरह की समस्याएं शामिल की जानी चाहिए जिनसे वे कुछ शिक्षा प्राप्त कर सकें।
उत्तर-
(d) स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यक्रमों में इस तरह की समस्याएं शामिल की जानी चाहिए जिनसे वे कुछ शिक्षा प्राप्त कर सकें।

प्रश्न 8.
स्वास्थ्य शिक्षा का क्षेत्र है
(a) शारीरिक बनावट और शारीरिक क्रिया का प्राथमिक ज्ञान
(b) स्वास्थ्य सम्बन्धी निर्देश
(c) स्वास्थ्य सेवाएं
(d) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(d) उपरोक्त सभी।

प्रश्न 9.
स्वास्थ्य शिक्षा क्या है ?
उत्तर-
स्वास्थ्य शिक्षा वह ज्ञान है जो मनुष्य के स्वास्थ्य के उच्च स्तर को बनाने के लिए आवश्यक है।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 1 स्वास्थ्य शिक्षा

प्रश्न 10.
“स्वास्थ्य शिक्षा उन अनुभवों का योग है जो व्यक्ति, समुदाय या सामाजिक स्वास्थ्य से सम्बन्धित आदतों, दृष्टिकोण और ज्ञान को ठीक तरह प्रभावित करते हैं।” किसका कथन है ?
(a) डॉ० थामस वुड
(b) ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी
(c) विश्व स्वास्थ्य संगठन
(d) जॉन लॉक।
उत्तर-
(a) डॉ० थामस वुड।

प्रश्न 11.
स्वास्थ्य शिक्षा के दो उद्देश्य लिखो।
उत्तर-

  1. लोगों के स्वास्थ्य का स्तर ऊँचा करना।
  2. शारीरिक विकास में वृद्धि।

प्रश्न 12.
“स्वास्थ्य से भाव है शरीर या मन की निरोगता। यह वह स्थिति है जिसमें शरीर तथा मन के कार्य सम्पूर्ण तथा सुचारू रूप से पूर्ण हों।” यह किसका कथन है ?
उत्तर-
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 1 स्वास्थ्य शिक्षा

प्रश्न 13.
“स्वास्थ्य केवल बीमारियों या शारीरिक योग्यताओं की हाजरी नहीं बल्कि पूर्ण रूप से शारीरिक, मानसिक और सामाजिक तन्दरुस्ती की हालत है।” किसकी परिभाषा है ?
उत्तर-
विश्व स्वास्थ्य संगठन की।

अति छोटे उत्तरों वाले प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
शारीरिक शिक्षा के बारे में स्वामी विवेकानन्द के विचार लिखो।
उत्तर-
स्वामी विवेकानन्द ने शरीर के बारे में इस तरह लिखा है, “कमज़ोर मनुष्य अगर शरीर से हो या मन से हो, कभी भी आत्मा को प्राप्त नहीं कर सकता।”

प्रश्न 2.
स्वास्थ्य शिक्षा की कौन-सी किस्में हैं ?
उत्तर-
स्वास्थ्य शिक्षा की चार किस्में हैं—

  1. शारीरिक स्वास्थ्य
  2. मानसिक स्वास्थ्य
  3. सामाजिक स्वास्थ्य
  4. आत्मिक स्वास्थ्य।
  5. वातावरणीय स्वास्थ्य

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 1 स्वास्थ्य शिक्षा

प्रश्न 3.
शारीरिक शिक्षा का क्षेत्र बताओ।
उत्तर-

  1. शारीरिक बनावट और शारीरिक शिक्षा का अधिक ज्ञान।
  2. स्वास्थ्य सम्बन्धी हिदायतें, स्वास्थ्य सेवाएं और वातावरण।

प्रश्न 4.
स्वास्थ्य शिक्षा के कोई दो उपाय लिखो।
उत्तर-

  1. बच्चों की चिकित्सा जांच (Medical Examination of Children)
  2. समुचित फर्नीचर (Adequate Furniture)

छोटे उत्तरों वाले प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
स्वास्थ्य शिक्षा का उद्देश्य और लक्ष्य क्या है ?
उत्तर-

  1. लोगों की सेहत का स्तर ऊंचा करना (To raise the standard of health of people)
  2. शारीरिक विकास में वृद्धि (Physical Development)
  3. अच्छी आदतों और मनोवृत्तियों का विकास (Development of Good habits and Attitude.)
  4. स्वास्थ्य सम्बन्धी लोगों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को पैदा करना। (To create a spirit of civic responsibility among people about health.)
  5. स्वास्थ्य सम्बन्धी अनपढ़ लोगों को ज्ञान देना। (To educate Illiterate people about health.)
  6. रोगों की रोकथाम और उन पर नियन्त्रण पाना। (Prevention and Control Disease.)

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 1 स्वास्थ्य शिक्षा

प्रश्न 2.
स्वास्थ्य शिक्षा का कोई एक उद्देश्य विस्तारपूर्वक लिखें।
उत्तर-
शारीरिक विकास में वृद्धि (Physical Development)-शिक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्र के प्रत्येक पक्ष का एक साथ विकास करना है। स्वास्थ्य शिक्षा जहां व्यक्ति के मानसिक विकास में वृद्धि करती है वहां वह उसके शारीरिक विकास में वृद्धि करने में बहुत योगदान देती है। क्योंकि प्रत्येक पक्ष की वृद्धि एक सन्तुलन में होनी चाहिए। शारीरिक विकास में वृद्धि करने के लिए स्वास्थ्य शिक्षा विद्यार्थी अथवा मनुष्य को अच्छे आदर्शों और आदतों पर चलने के लिए प्रेरित करती है और अच्छी सन्तुलित खुराक खाने का ज्ञान देती है, जिससे मनुष्य के शारीरिक विकास में वृद्धि होती है तो वह स्वस्थ तथा शक्तिशाली बन जाता है।

प्रश्न 3.
स्वास्थ्य शिक्षा के कोई चार सिद्धान्त लिखो।
उत्तर-

  1. स्वास्थ्य शिक्षा का ज्ञान प्रत्येक नागरिक में उच्च स्तर का स्वास्थ्य लाभ बनाए रखता है ताकि वह स्वस्थ्य होने के साथ-साथ अपने जीवन की दैनिक क्रियाओं को ठीक ढंग से कर सकें।
  2. अन्य कार्यक्रमों के साथ-साथ स्वास्थ्य सुधार का कार्यक्रम भी आवश्यक रूप में चलाना चाहिए जिसके द्वारा लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हो।
  3. स्वास्थ्य सुधार का कार्यक्रम बच्चों की रुचि, आवश्यकता, सामर्थ्य एवं वातावरण के अनुकूल होना चाहिए ताकि बच्चे स्वास्थ्य शिक्षा सम्बन्धी ज्ञान प्राप्त कर सकें और प्राप्त किये गये ज्ञान का प्रयोग अपने जीवन में प्रयुक्त करें।
  4. प्रयोगात्मक शिक्षा अधिक प्रभावशाली होती है और इससे अधिक लाभ पहुंच सकता है। इस तरह के कार्यक्रम का प्रबन्ध होना आवश्यक है जिसमें सभी बच्चों को भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सके।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 1 स्वास्थ्य शिक्षा

प्रश्न 4.
स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र के बारे में लिखो।
उत्तर-
स्वास्थ्य प्रकृति की तरफ से दिया गया मनुष्य को एक वरदान है। मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए और स्वास्थ्य का स्तर ऊंचा रखने के लिए अपने स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। केवल एक मनुष्य को ही नहीं बल्कि सारे अकेले-अकेले और सारे मिल कर समाज की सेहत का स्तर ऊंचा उठाने के लिए उपाय करें तो हम जीवन की खुशियां और आनन्द ले सकते हैं। स्वास्थ्य शिक्षा का क्षेत्र बहुत विशाल है। इनको चार भागों में बांटा जा सकता है :—

  1. शारीरिक बनावट और शारीरिक क्रिया का प्राथमिक ज्ञान (Elementary Knowledge of Anatomy and Physiology.)
  2. स्वास्थ्य सम्बन्धी निर्देश (Instruction Regarding Health)
  3. स्वास्थ्य सेवाएं (Health Services)
  4. स्वास्थ्यवर्द्धक वातावरण (Healthful Atmosphere)

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 1 स्वास्थ्य शिक्षा

बड़े उत्तर वाला प्रश्न (Long Answer Type Question)

प्रश्न-
स्वास्थ्य शिक्षा के लक्ष्य और उद्देश्य क्या हैं ?
उत्तर-
स्वास्थ्य शिक्षा के उद्देश्य और लक्ष्य
(Aim and Objectives of Health Education)
स्वास्थ्य शिक्षा के प्रमुख उद्देश्य व लक्ष्य निम्नलिखित हैं—

1. लोगों की सेहत का स्तर ऊंचा करना (To Raise the Standard of Health of People)
स्वास्थ्य शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य का स्तर ऊंचा करना है। उनको अपनी सेहत को तन्दरुस्त तथा हृष्ट-पुष्ट बनाने के लिए ज्ञान देना जिससे लोगों के स्वास्थ्य का स्तर अच्छा हो और उनकी काम करने की क्षमता बढ़े। अधिक देर तक लगातार काम करने पर भी उन्हें थकावट नहीं होगी या बहुत कम होगी तो वह भी ज्यादा काम करने के योग्य ही नहीं हो जाएंगे बल्कि करेंगे भी। इस तरह ज्यादा काम करने के साथ उनको ज्यादा पैसे मिलेंगे तो वह अपनी खुराक पर आवश्यकता से अधिक पैसा खर्च करने के योग्य हो जाएंगे। वह अच्छी सन्तुलित खुराक खाएंगे जिससे उनका स्वास्थ्य अच्छा बनेगा जिसके फलस्वरूप उनकी सेहत का स्तर ऊंचा होगा जो कि स्वास्थ्य शिक्षा का मुख्य उद्देश्य गिना जाता है, वह पूरा हो जाएगा।

2. शारीरिक विकास में वृद्धि
(Physical Development)
शिक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्र के प्रत्येक पक्ष का एक साथ विकास करना है। स्वास्थ्य शिक्षा जहां व्यक्ति के मानसिक विकास में वृद्धि करती है वहां वह उसके शारीरिक विकास में भी वृद्धि करने में बहुत योगदान देती है, क्योंकि प्रत्येक पक्ष की वृद्धि एक सन्तुलन में होनी चाहिए। शारीरिक विकास में वृद्धि करने के लिए स्वास्थ्य शिक्षा विद्यार्थी अथवा मनुष्य को अच्छे आदर्शों और आदतों पर चलने के लिए प्रेरित करती है और अच्छी सन्तुलित खुराक खाने का ज्ञान देती है जिससे मनुष्य के शारीरिक विकास में वृद्धि होती है तो वह स्वस्थ तथा शक्तिशाली बन जाता

3. अच्छी आदतें और मनोवृत्तियों का विकास
(Development of Good Habits and Attitude)
स्वास्थ्य शिक्षा के द्वारा विद्यार्थी और लोगों में अच्छी आदतें ग्रहण करने में मदद मिलती है। जैसे अपने शरीर की सफ़ाई रखना, प्रतिदिन दांत साफ़ रखना, नाखून काटकर रखना, प्रतिदिन स्नान करना, आंखों को प्रतिदिन साफ़ पानी से धोना, बालों को प्रति दिन साफ़-सुथरा रखना और कंघी करना इत्यादि आदतें स्वास्थ्य को सुधारने में योगदान देती हैं। अंग्रेजी की एक कहावत स्वास्थ्य सम्बन्धी बहुत प्रचलित है जो स्वास्थ्य सम्बन्धी आदतों को बताती है“Early to bed, early to rise makes a man healthy, wealthy and wise.” “समय पर सोने और समय पर उठने वाला व्यक्ति स्वस्थ, धनवान् और समझदार होता है।” इस तरह अच्छी आदतें और प्रवृत्तियां स्वास्थ्य शिक्षा का उद्देश्य पूरा करने में बहुत सहायक होती हैं।

4. स्वास्थ्य सम्बन्धी लोगों में सामाजिक ज़िम्मेदारी की भावना को पैदा करना :
(To Create a Spirit of Civic Responsibility among People about Health)
गन्दगी सभी बीमारियों की जननी मानी गई है, क्योंकि गन्दगी वाले ढेर या स्थान से बीमारियां अथवा रोगों के कीटाण पैदा होते हैं। मक्खियां, मच्छर या अन्य कीड़े-मकौड़ों के द्वारा यह कीटाणु हम लोगों तक पहुंचते हैं और हम लोगों के शरीर में बीमारी फैलाने का मुख्य स्थान बनाते हैं।

इसलिए सभी लोगों के स्वास्थ्य को सामने रखकर अपने आप में ज़िम्मेदारी की भावना पैदा करनी चाहिए जिससे हम अपनी और अपने आस-पास की सफ़ाई रखें। जैसे-सार्वजनिक स्थान, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, पार्क और सार्वजनिक शौचालय। इस तरह के स्थानों को साफ़-सुथरा रखना अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारी समझनी चाहिए और इन उपायों से समाज की सेवा की भावना पैदा करनी चाहिए जिससे स्वास्थ्य शिक्षा का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रखने में पूरा हो सकता है।

5. स्वास्थ्य सम्बन्धी अनपढ़ लोगों को ज्ञान देना
(To Educate Iliterate People about Health)
हमारे समाज में जो लोग पढ़े-लिखे नहीं हैं उनको स्वास्थ्य सम्बन्धी ज्ञान इस तरह से दिया जाए ताकि वह स्वास्थ्य के ज्ञान को आसानी से जल्दी समझ सकें। जैसे-तस्वीरों के द्वारा, चार्ट बनाकर, मॉडल बनाकर, उनके आवासों में जा कर उनको स्वास्थ्य सम्बन्धी भाषण देकर, अच्छे स्वास्थ्य के द्वारा होने वाले लाभों को बता कर, बीमारी को किस तरह रोकना और स्वास्थ्य सम्बन्धी कई तरह के निर्देश देकर उन लोगों को स्वास्थ्य का ज्ञान देना जिससे वह अपने स्वास्थ्य में सुधार ही न ला सकें बल्कि एक अच्छी सेहत का स्तर प्राप्त करने में सफल हो जाएं।

6. रोगों की रोकथाम और उन पर नियन्त्रण पाना
(Prevention and Control of Diseases)
जब भयानक रोग हों तो उन रोगों या बीमारियों का लोगों के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए स्वास्थ्य शिक्षा का एक यह भी उद्देश्य है कि किस तरह से भयानक बीमारियों जैसे मलेरिया, हैजा, प्लेग, चेचक आदि को फैलने से रोकने के उपाय किए. जाएं। यदि कोई बीमारी फैल गई है तो उस पर नियन्त्रण किया जाए जिससे अन्य लोगों में बीमारी को फैलने से रोका जाए। इस तरह की बीमारियों को रोकने के लिए पहले से ही टीके लगवाए जाएं। जैसेछोटे बच्चों को टीके छोटी उम्र में ही लगाए जाते हैं। पहले निर्देशों के अनुसार दवाई खाई जाए ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके। अगर यह भी पता लग जाए कि यह बीमारी किस तरह फैलती है तो इस बीमारी के फैलने को ठीक समय पर रोकने की कोशिश की जाए तभी हम स्वास्थ्यवर्द्धक और हृष्ट-पुष्ट जीवन व्यतीत कर सकते हैं और स्वास्थ्य शिक्षा का यह उद्देश्य पूरा हो सकता है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 1 पृथ्वी : सूर्य परिवार का अंग

Punjab State Board PSEB 6th Class Social Science Book Solutions Geography Chapter 1 पृथ्वी : सूर्य परिवार का अंग Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 1 पृथ्वी : सूर्य परिवार का अंग

SST Guide for Class 6 PSEB पृथ्वी : सूर्य परिवार का अंग Textbook Questions and Answers

I. नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए

प्रश्न 1.
ब्रह्माण्ड का क्या अर्थ है? ब्रह्माण्ड प्रतिरूपों की सूची तैयार करो।
उत्तर-
सभी तारों, ग्रहों, उपग्रहों, धूलकणों और गैसों के समूह को ब्रह्माण्ड कहते हैं। ब्रह्माण्ड इतना विशाल है कि इसके आकार का अनुमान ही नहीं लगाया जा सकता।
ब्रह्माण्ड प्रतिरूप-

  1. गेलैक्सी अथवा आकाश गंगा
  2. सूर्य
  3. ग्रह तथा उपग्रह
  4. क्षुद्रग्रह अथवा छोटे ग्रह
  5. पुच्छल तारे अथवा धूमकेतु
  6. उल्का तथा उल्का पिण्ड।

प्रश्न 2.
ग्रह और उपग्रह में क्या अन्तर है?
उत्तर-
ग्रह तथा उपग्रह सौर परिवार के सदस्य हैं। इनमें निम्नलिखित अंतर हैं
ग्रह:

  1. ये खगोलीय पिण्ड सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं।
  2. सूर्य परिवार के ग्रहों की संख्या आठ है।

उपग्रह:

  1. ये खगोलीय पिण्ड अपने-अपने ग्रह के चारों ओर चक्कर लगाते हैं।
  2. सूर्य परिवार के उपग्रहों की संख्या बहुत अधिक है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 1 पृथ्वी : सूर्य परिवार का अंग

प्रश्न 3.
सूर्य परिवार (सौर मण्डल) के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर-
सूर्य, उसके ग्रह, ग्रहों के उपग्रह, क्षुद्रग्रह आदि मिलकर एक परिवार बनाते हैं। इसी परिवार को सूर्य परिवार अथवा सौरमण्डल कहते हैं। सूर्य इस परिवार के केन्द्र में स्थित है। ग्रह अपने-अपने उपग्रहों सहित सूर्य के चारों ओर घूमते रहते हैं।

प्रश्न 4.
भिन्न-भिन्न ग्रहों की सूर्य से दूरी की सूची तैयार करो और बताओ कि कौन-सा ग्रह (सबसे) दूर है और कौन-सा ग्रह (सबसे) निकट है?
उत्तर-

  1. बुध-580 लाख कि० मी०
  2. शुक्र-1080 लाख कि० मी०
  3. पृथ्वी-1490 लाख कि० मी०
  4. मंगल-2270 लाख कि० मी०
  5. बृहस्पति-7780 लाख कि० मी०
  6. शनि-14260 लाख कि० मी०
  7. यूरेनस-28700 लाख कि० मी०
  8. नेपच्यून-44970 लाख कि० मी०

नेपच्यून ग्रह सूर्य से सबसे दूर है और बुध सबसे निकट है।

प्रश्न 5.
आकार के अनुसार ग्रहों की सूची तैयार करो और बताओ कि कौन-सा ग्रह सबसे बड़ा है?
उत्तर-
घटते आकार के अनुसार ग्रहों का क्रम इस प्रकार है-बृहस्पति, शनि, यूरेनस, नेपच्यून, पृथ्वी, शुक्र, मंगल तथा बुध।
बृहस्पति ग्रह सबसे बड़ा है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 1 पृथ्वी : सूर्य परिवार का अंग

प्रश्न 6.
आप ऐसे कौन-से तथ्य जानते हो जिनके द्वारा आप पृथ्वी की आकृति और आकार के बारे में बता सकते हो?
उत्तर-
(1) अन्तरिक्ष से पृथ्वी के जो चित्र लिए गए हैं, उनमें यह गोल दिखाई देती है।

(2) पृथ्वी का चक्कर लगाने वाले नाविकों ने भी यह सिद्ध किया था कि पृथ्वी गोल है। परन्तु पृथ्वी पूरी तरह गोल नहीं है। ध्रुवों पर यह कुछ चपटी है।

(3) आकार के अनुसार पृथ्वी का ग्रहों में पांचवां स्थान है।

प्रश्न 7.
निम्नलिखित पर नोट लिखो-उपग्रह, उल्का, गोलार्द्ध, भूमध्य रेखा, पुच्छल तारा, अक्ष, छोटे ग्रह, चन्द्र-ग्रहण।
उत्तर-
1. उपग्रह-उपग्रह वे आकाशीय गोले हैं जो अपने-अपने ग्रह की परिक्रमा करते हैं। उदाहरण के लिए चन्द्रमा पृथ्वी का उपग्रह है। यह पृथ्वी की परिक्रमा करता है।

2. उल्का-उल्काएं सौर मण्डल के छोटे-छोटे पदार्थ हैं जिनके पीछे प्रकाश की एक लकीर सी दिखाई देती है। यह लकीर तब बनती है जब इनमें से कोई पदार्थ पृथ्वी के वायुमण्डल में प्रवेश करता है और रगड़ खाकर जलने लगता है। इसे टूटा हुआ तारा भी कहते हैं।

3. गोलार्द्ध- भूमध्य रेखा पृथ्वी को दो बराबर भागों में बांटती है। ये भाग गोलार्द्ध कहलाते हैं। उत्तरी भाग को उत्तरी गोलार्द्ध तथा दक्षिणी भाग को दक्षिणी गोलार्द्ध कहा जाता है।

4. भूमध्य रेखा-0° अक्षांश रेखा को भूमध्य रेखा कहते हैं। यह पृथ्वी के बीचों-बीच गुजरती है और पूर्वी तथा पश्चिमी किनारों को मिलाती है। यह पृथ्वी को दो समान भागों में बांटती है।

5. पुच्छल तारा-पुच्छल तारा गैसीय पदार्थ से बना होता है। सूर्य के निकट आने पर यह चमकने लगता है और इसकी पूंछ विकसित हो जाती है।

6. अक्ष-अक्ष पृथ्वी के मध्य से गुजरने वाली एक काल्पनिक रेखा है। यह उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव को आपस में मिलाती है। पृथ्वी अपने अक्ष पर ही सूर्य के सामने घूमती है। अक्ष को पृथ्वी का धुरा भी कहते हैं।

7. छोटे ग्रह-मंगल तथा बृहस्पति ग्रहों के बीच अनेक छोटे-छोटे पिण्ड पाये जाते हैं। इन्हें छोटे ग्रह कहा जाता है।

8. चन्द्र-ग्रहण-पृथ्वी सूर्य के गिर्द घूमती है और चन्द्रमा पृथ्वी के गिर्द घूमता है। घूमते हुए जब कभी पृथ्वी सूर्य और चन्द्रमा के बीच आ जाती है। ऐसी अवस्था में पृथ्वी की परछाई चन्द्रमा पर पड़ती है। इसे चन्द्र-ग्रहण कहते हैं।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 1 पृथ्वी : सूर्य परिवार का अंग

II. निम्नलिखित में रिक्त स्थान भरो

  1. हमारी पृथ्वी चपटा गोला है, इसे ………….. कहते हैं।
  2. पृथ्वी का घेरा लगभग ………….. किलोमीटर है।
  3. पृथ्वी का भूमध्य रेखा पर व्यास ………….. किलोमीटर है और ध्रुवों पर इसका व्यास ………….. किलोमीटर कम है।

उत्तर-

  1. स्थल-गोला
  2. 40,000
  3. 12,756, 44.

PSEB 6th Class Social Science Guide पृथ्वी : सूर्य परिवार का अंग Important Questions and Answers

कम से कम शब्दों में उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
सूर्य के आठ उपग्रह हैं? घटते आकार के अनुसार पृथ्वी किन दो उपग्रहों के बीच आती है?
उत्तर-
नेप्चयून तथा शुक्र।

प्रश्न 2.
पृथ्वी पूरी तरह गोल नहीं है। यह अपने किस भाग में कुछ चपटी है?
उत्तर-
ध्रुवों पर।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 1 पृथ्वी : सूर्य परिवार का अंग

प्रश्न 3.
सभी-खगोलीय पिंडों को मिलाकर आप एक सामूहिक नाम देना चाहते हैं। वह क्या होगा?
उत्तर-
ब्रह्माण्ड।

बहु-विकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
उपग्रह किस आकाशीय पिंड के गिर्द घूमते हैं?
(क) सूर्य
(ख) अपने ग्रह
(ग) पुच्छल तारा।
उत्तर-
(ख) अपने ग्रह

प्रश्न 2.
दर्शाए गए चित्र में पृथ्वी के साथ एक छोटा खगोलीय पिंड दर्शाया गया है जो पृथ्वी की परिक्रमा करता है। बताइए यह क्या है?
PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 1 पृथ्वी सूर्य परिवार का अंग 1
(क) यह पृथ्वी की परछाई है।
(ख) यह पृथ्वी का उपग्रह चाँद है।
(ग) यह पृथ्वी. पर गिरा एक उल्का पिंड है।
उत्तर-
(ख) यह पृथ्वी का उपग्रह चाँद है

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 1 पृथ्वी : सूर्य परिवार का अंग

प्रश्न 3.
स्थल की अधिकता के कारण आकाशीय पिंड को कहा जाता है?
(क) पृथ्वी
(ख) चांद
(ग) उल्का पिंड।
उत्तर-
(क) पृथ्वी

प्रश्न 4.
किस खगोलीय पिंड के पीछे प्रकाश की एक लकीर होती है?
(क) ग्रह
(ख) उल्का
(ग) पृथ्वी का धुरा।
उत्तर-
(ख) उल्का

सही (✓) या गलत (✗) कथन

  1. उल्का पिंड के गिरने से पृथ्वी पर बहुत बड़े गड्ढे बन जाते हैं।
  2. पृथ्वी के अपने धुरे पर घूमने से दिन-रात बनते हैं।
  3. पृथ्वी का अक्ष बिल्कुल सीधा है।

उत्तर-

  1. (✓)
  2. (✓)
  3. (✗)

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 1 पृथ्वी : सूर्य परिवार का अंग

सही जोड़े

(1) शनि – (क) 88 दिन में परिक्रमा
(2) हैले का पुच्छल तारा – (ख) दूसरा सबसे बड़ा ग्रह
(3) बुध – (ग) उपग्रह
(4) चाँद – (घ) 76 वर्ष।
उत्तर-
(1) शनि-दूसरा सबसे बड़ा ग्रह,
(2) हैले का पुच्छल तारा-76 वर्ष,
(3) बुध-88 दिन में परिक्रमा,
(4) चाँद-उपग्रह।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
तारामण्डल (नक्षत्रमण्डल) किसे कहते हैं?
उत्तर-
एक विशेष आकृति वाले तारा-समूह को तारामण्डल कहते हैं।

प्रश्न 2.
सप्तऋषि क्या है?
उत्तर-
सप्तऋषि एक तारामण्डल है जो सात तारों का समूह है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 1 पृथ्वी : सूर्य परिवार का अंग

प्रश्न 3.
सप्तऋषि तारामण्डल की आकृति कैसी है?
उत्तर-
सप्तऋषि की आकृति एक बड़े रीछ जैसी है।

प्रश्न 4.
खगोल विज्ञान क्या है?
उत्तर-
तारों, ग्रहों तथा अन्य आकाशीय पिण्डों का अध्ययन करने वाले विज्ञान को खगोल विज्ञान कहते हैं।

प्रश्न 5.
प्राचीन लोग दिशाओं की जानकारी कैसे प्राप्त करते थे?
उत्तर-
प्राचीन लोग दिशाओं की जानकारी ध्रुव तारे को देखकर प्राप्त करते थे। यह तारा उत्तर दिशा को बताता है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 1 पृथ्वी : सूर्य परिवार का अंग

प्रश्न 6.
हमारा सौरमण्डल किस ग्लैक्सी का सदस्य है?
उत्तर-
आकाशगंगा।

प्रश्न 7.
नेबुला (Nebula) का अर्थ स्पष्ट करें।
उत्तर-
वैज्ञानिकों का मत है कि सूर्य तथा ग्रहों की उत्पत्ति गैसों के बादलों से हुई है। . इन बादलों को नेबुला कहते हैं।

प्रश्न 8.
क्षुद्रग्रह किसे कहते हैं?
उत्तर-
मुख्य ग्रहों के अतिरिक्त अनेक छोटे-छोटे पिण्ड सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। इन्हें क्षुद्रग्रह कहते हैं।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 1 पृथ्वी : सूर्य परिवार का अंग

प्रश्न 9.
उल्का पिण्ड क्या है?
उत्तर-
क्षुद्रग्रह कभी-कभी आपस में टकरा कर टूट जाते हैं और इनके टुकड़े पृथ्वी पर आ गिरते हैं। इन्हें उल्का पिण्ड कहा जाता है।

प्रश्न 10.
सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर लगभग कितने समय में पहुंचता है?
उत्तर-
लगभग 8 मिनट में।

प्रश्न 11.
‘ग्रह’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर-
‘ग्रह’ शब्द यूनानी शब्द प्लेनटाई (Planetai) से निकला है। इसका अर्थ हैघूमने वाला।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 1 पृथ्वी : सूर्य परिवार का अंग

प्रश्न 12.
हमारी पृथ्वी सूर्य से कितनी दूर है?
उत्तर-
हमारी पृथ्वी सूर्य से लगभग 15 करोड़ कि० मी० दूर है।

प्रश्न 13.
सूर्य की किस शक्ति ने ग्रहों को नियन्त्रित किया हुआ है?
उत्तर-
सूर्य की गुरुत्वाकर्षण शक्ति ने ग्रहों को नियन्त्रित किया हुआ है।

प्रश्न 14.
ग्रह की ‘कक्षा’ अथवा ‘ग्रह-पथ’ से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
सभी ग्रह एक निश्चित मार्ग पर सूर्य की परिक्रमा करते हैं। ग्रह का यह मार्ग उसकी कक्षा अथवा ग्रह-पथ कहलाता है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 1 पृथ्वी : सूर्य परिवार का अंग

प्रश्न 15.
किस ग्रह के उपग्रहों की संख्या सबसे अधिक है?
उत्तर-
शनि।

प्रश्न 16.
आकार की दृष्टि से पृथ्वी ग्रहों में कौन-सा स्थान रखती है?
उत्तर–
पाँचवाँ।

प्रश्न 17.
पृथ्वी को अद्वितीय ग्रह क्यों कहते हैं?
उत्तर-
आठ ग्रहों में से केवल पृथ्वी पर ही जीवन पाया जाता है। इसलिए पृथ्वी को अद्वितीय ग्रह कहा जाता है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 1 पृथ्वी : सूर्य परिवार का अंग

प्रश्न 18.
चन्द्रमा को पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरी करने में कितना समय लगता
उत्तर-
27 दिन, 7 घण्टे।

प्रश्न 19.
हमें चन्द्रमा का सदा एक ही भाग क्यों दिखाई देता है?
उत्तर-
चन्द्रमा अपनी धुरी पर चक्कर लगाने तथा पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरी करने में एक समान समय लेता है। इसलिए हमें चन्द्रमा का सदा एक ही भाग दिखाई देता है।

प्रश्न 20.
चन्द्रमा तथा पृथ्वी के बीच की दूरी लगभग कितनी है?
उत्तर-
लगभग 384,400 कि० मी०।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 1 पृथ्वी : सूर्य परिवार का अंग

प्रश्न 21.
चन्द्रमा का अपना प्रकाश नहीं है, फिर भी यह हमें चमकता हुआ क्यों दिखाई देता है?
उत्तर-
चन्द्रमा सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करता है।

प्रश्न 22.
प्रकाश वर्ष (साल) क्या होता है?
उत्तर-
प्रकाश एक वर्ष में जितनी दूरी तय करता है, उसे प्रकाश वर्ष कहते हैं।

प्रश्न 23.
सौरमण्डल के ग्रहों के नाम सूर्य से उनकी दूरी के क्रम में लिखिए।
उत्तर-
बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस तथा नेपच्यून। बुध सूर्य के सबसे निकट तथा नेपच्यून सबसे दूर है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 1 पृथ्वी : सूर्य परिवार का अंग

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
सूर्य तथा ग्रहों का निर्माण कैसे हुआ?
उत्तर-
वैज्ञानिकों का मत है कि सूर्य तथा ग्रहों का निर्माण घूमते हुए गैसों के एक बादल से हुआ। इस बादल को नेबुला (Nebula) कहा जाता है। यह क्रिया सूर्य की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण हुई।

प्रश्न 2.
क्या कारण है कि भिन्न-भिन्न ग्रह सूर्य के गिर्द एक चक्कर पूरा करने में भिन्न समय लेते हैं?
उत्तर-
सभी ग्रह अपने-अपने निश्चित मार्ग पर सूर्य की परिक्रमा करते हैं। उनकी कक्षा की लम्बाई तथा उनकी गति अलग-अलग है। इसी कारण वे सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में अलग-अलग समय लेते हैं।

प्रश्न 3.
ग्रह क्या हैं?
उत्तर-
ग्रह सूर्य के गिर्द चक्कर लगाने वाले आकाशीय पिण्ड हैं। ये एक निश्चित मार्ग पर सूर्य की परिक्रमा करते हैं। इनका अपना ताप और प्रकाश नहीं होता। ये सूर्य से ताप और प्रकाश प्राप्त करते हैं।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 1 पृथ्वी : सूर्य परिवार का अंग

प्रश्न 4.
पृथ्वी को ‘नीला ग्रह’ क्यों कहा जाता है?
उत्तर-
पृथ्वी का केवल एक तिहाई भाग स्थल है। इसका शेष दो-तिहाई भाग जल से ढका हुआ है। जल की अधिकता के कारण अन्तरिक्ष से देखने पर पृथ्वी नीली दिखाई देती है। इसलिए पृथ्वी को ‘नीला ग्रह’ कहा जाता है।

प्रश्न 5.
उपग्रह किस प्रकार तारे से भिन्न होता है?
उत्तर-
उपग्रह:

  1. उपग्रह अपने ग्रह के चारों ओर चक्कर लगाते हैं।
  2. उपग्रहों का अपना ताप और प्रकाश नहीं होता।
  3. उपग्रहों की संख्या सीमित है।
  4. उपग्रह टिमटिमाते नहीं हैं।

तारे:

  1. तारे केवल अपनी धुरी पर घूमते हैं।
  2. तारों का अपना ताप और प्रकाश होता है।
  3. तारों की संख्या असीमित है।
  4. तारे टिमटिमाते हैं।

प्रश्न 6.
ग्लैक्सी किसे कहते हैं?
उत्तर-
आकाश में कुछ ऐसे तारा-मण्डल हैं जो हम से 200 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर हैं। इन तारामण्डलों को ग्लैक्सी कहते हैं। एक ग्लैक्सी में लगभग एक लाख मिलियन तारे तथा ग्रह होते हैं।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 1 पृथ्वी : सूर्य परिवार का अंग

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
सौरमण्डल का वर्णन कीजिए। चित्र भी बनाएं।
उत्तर-
सौरमण्डल की रचना-सूर्य (तारा) के परिवार को सौरमण्डल (सौर परिवार) कहते हैं। सौरमण्डल में स्वयं सूर्य, उसके 8 ग्रह, उनके उपग्रह, अनेक क्षुद्रग्रह, धूमकेतु तथा उल्काएं शामिल हैं। सौरमण्डल के विभिन्न सदस्यों का वर्णन इस प्रकार है

सूर्य-सूर्य सौरमण्डल का सबसे बड़ा सदस्य है। यह हमारी पृथ्वी से लगभग तेरह लाख गुना बड़ा है। इसकी पृथ्वी से दूरी लगभग 15 करोड़ किलोमीटर है। यह जलती हुई गैसों का एक विशाल गोला है। यह सौरमण्डल के लिए प्रकाश तथा ताप का स्रोत है। इसका प्रकाश पृथ्वी पर लगभग 8 मिनट में पहुंचता है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 1 पृथ्वी सूर्य परिवार का अंग 2

ग्रह-सौरमण्डल में आठ ग्रह हैं। इनके नाम क्रमशः ये हैं-बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस तथा नेपच्यून। बुध सबसे छोटा तथा बृहस्पति सबसे बड़ा ग्रह है। शनि ग्रह सबसे सुन्दर है। इसके चारों ओर कई छल्ले हैं। ग्रह अपना ताप और प्रकाश सूर्य से प्राप्त करते हैं और उसी के चारों ओर चक्कर लगाते रहते हैं।

उपग्रह-उपग्रह अपने-अपने ग्रह की परिक्रमा करते हैं। ग्रहों की भाँति उपग्रह भी अपना ताप और प्रकाश सूर्य से प्राप्त करते हैं। शनि के सबसे अधिक उपग्रह हैं। चन्द्रमा पृथ्वी का उपग्रह है।

क्षुद्रग्रह-ये किसी टूटे हुए ग्रह के टुकड़े हैं जो मंगल तथा बृहस्पति ग्रहों के बीच घूमते रहते हैं।

अन्य सदस्य-सूर्य, ग्रहों तथा उपग्रहों के अतिरिक्त सौरमण्डल के अन्य सदस्य हैंधूमकेतु, उल्काएँ और क्षुद्रग्रह। धूमकेतु को पुच्छल तारा भी कहा जाता है। धूमकेतु कई सालों में एक बार ही दिखाई देता है। टूटते तारों को उल्काएं कहते हैं।

प्रश्न 2.
चन्द्रमा की संक्षिप्त जानकारी दीजिए तथा इसकी कलाओं (बदलते चेहरों) की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
चन्द्रमा हमारी पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह है। यह हमारी पृथ्वी से लगभग 3 लाख, 84 हज़ार, 400 कि० मी० दूर है। इस पर जीवन नहीं पाया जाता।

चन्द्र-कलाएं-चन्द्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है। ऐसा करते हुए सूर्य के सन्दर्भ में इसकी स्थिति हर रात बदलती रहती है। परिणामस्वरूप हमें ऐसा प्रतीत होता है कि चन्द्रमा की आकृति बदल रही है। चन्द्रमा की बदलती हुई आकृतियों को ही चन्द्र-कलाएं कहा जाता है। इनका संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है –

1. नया चन्द्रमा अथवा अमावस्या-जब चन्द्रमा का दूर वाला भाग भी सूर्य के सामने होता है, तब चंद्रमा चमकता तो है, परंतु यह हमें चमकता हुआ दिखाई नहीं देता। अतः हमें चन्द्रमा दिखाई नहीं देता। इस स्थिति को ‘नया चन्द्रमा’ अथवा ‘अमावस्या’ कहते हैं।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 1 पृथ्वी सूर्य परिवार का अंग 3

2. पूर्ण चन्द्रमा अथवा पूर्णिमा-धीरे-धीरे चन्द्रमा एक पतली-सी चाप की भांति दिखाई देने लगता है। 15 दिन तक बढ़ते-बढ़ते यह गोलाकार रूप धारण कर लेता है। इस स्थिति को पूर्ण चन्द्रमा अथवा पूर्णिमा कहते हैं। इसके बाद चन्द्रमा घटने लगता है और पुनः अमावस्या की स्थिति में पहुंच जाता है। ये दोनों चरण पूरे करने में चन्द्रमा 29 दिन 12 घंटे का समय लेता है।