PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 2 भूमि

Punjab State Board PSEB 6th Class Agriculture Book Solutions Chapter 2 भूमि Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Agriculture Chapter 2 भूमि

PSEB 6th Class Agriculture Guide भूमि Textbook Questions and Answers

(क) इन प्रश्नों के उत्तर एक-दो शब्दों में दीजिए –

प्रश्न 1.
किस प्रकार की भूमि में कम पानी लेने वाली फसलों की पैदावार की जा जाती है ?
उत्तर-
रेतीली भूमि में।

प्रश्न 2.
किस प्रकार की मिट्टी नदियों और नहरों के पानी द्वारा बिछाए गए मिट्टी के कणों से बनती है ?
उत्तर-
कछारी मिट्टी।

प्रश्न 3.
सेम की समस्या पंजाब के किस भाग में अधिक पाई जाती है ?
उत्तर-
केन्द्रीय पंजाब में।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 2 भूमि

प्रश्न 4.
कपास किस प्रकार की मिट्टी में अधिक पैदा की जाती है ?
उत्तर-
काली मिट्टी में।

प्रश्न 5.
किस प्रकार की भूमि में अधिक पानी सोखने की क्षमता होती है ?
उत्तर-
रेतीली भूमि।

प्रश्न 6.
धरती की कौन-सी पर्त पौधों के फलने-फूलने में सहायक होती है ?
उत्तर-
धरती की ऊपरी सतह।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 2 भूमि

प्रश्न 7.
भूमि की सबसे ऊपरी पर्त को क्या कहते हैं ?
उत्तर-
‘ऐ’ होरीजन।

प्रश्न 8.
किस प्रकार की भूमि में बड़े कणों की मात्रा अधिक होती है ?
उत्तर-
रेतीली भूमि में।

प्रश्न 9.
किस प्रकार की मिट्टी अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पाई जाती है ?
उत्तर-
लैटराइट मिट्टी।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 2 भूमि

प्रश्न 10.
सेम, खारेपन और लवण की समस्या पंजाब के किन क्षेत्रों में पाई जाती
उत्तर-
केन्द्रीय क्षेत्र जैसे-संगरूर, लुधियाना, बरनाला आदि।

(ख) इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में दीजिए

प्रश्न 1.
भूमि की परिभाषा दीजिए।
उत्तर-
धरती की ऊपरी सतह जिसमें खेती हो सकती है। यह चट्टानों के बारीक कणों तथा अन्य जैविक तथा अजैविक वस्तुओं का मिश्रण है।

प्रश्न 2.
भूमि की संरचना में कौन-कौन से कारक सहायता करते हैं ?
उत्तर-
भूमि की रचना में चट्टानें तथा जलवायु के कारक सहायता करते हैं।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 2 भूमि

प्रश्न 3.
भूमि को प्रभावित करने वाले कारक कौन-से हैं ?
उत्तर-
हवा, वर्षा, तापमान भूमि को प्रभावित करने वाले कारक हैं।

प्रश्न 4.
भूमि होरीजन (Soil Horizen) के बारे में संक्षेप में लिखें।
उत्तर-
भूमि की भिन्न-भिन्न पर्तों को भूमि होरीजन कहा जाता है। इन पर्तों का रंग, बनावट तथा रासायनिक गुण भिन्न-भिन्न होते हैं। सबसे ऊपरी पर्त को ‘ऐ’ होरीजन कहा जाता है। इस पर्त में मल्लड़ की मात्रा अधिक होने के कारण इसका रंग गहरा होता है।

प्रश्न 5.
रेतीली और डाकर मिट्टी में क्या अंतर है ?
उत्तर –
रेतीली मिट्टी –

  1. इसमें कणों का आकार बड़ा होता है।
  2. इसके कणों में हवा अधिक होती है।
  3. इसमें पानी जल्दी रिस जाता है

डाकर मिट्टी –

  1. इसमें छोटे कणों की मात्रा अधिक होती है।
  2. इसमें हवा की मात्रा कम होती है।
  3. इसमें पानी की मात्रा को रोकने की अधिक समर्था होती है।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 2 भूमि

प्रश्न 6.
मल्लड़ किसे कहते हैं ?
उत्तर-
पौधों के अवशेष, पत्तों आदि का भूमि में गल-सड़ जाना तथा अन्य जैविक पदार्थों का भूमि में होना इसको मल्लड़ कहते हैं।

प्रश्न 7.
भूमि की विभिन्न पर्ते एक-दूसरे से किस आधार पर भिन्न होती हैं ?
उत्तर-
भूमि की भिन्न-भिन्न पर्ते एक-दूसरे से रंग, बनावट (texture) तथा रासायनिक दृष्टिकोण से भिन्न होती हैं।

प्रश्न 8.
मैरा भूमि कृषि के दृष्टिकोण से बेहतर क्यों मानी जाती है ?
उत्तर-
मैरा भूमि कृषि के दृष्टिकोण से बेहतर इसलिए मानी जाती है क्योंकि इसमें पानी सोखने की समर्था अधिक होता है।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 2 भूमि

प्रश्न 9.
भूमि की ऊपरी सतह का रंग गहरा क्यों होता है ?
उत्तर-
भूमि की ऊपरी सतह का रंग इसलिए गहरा होता है क्योंकि इसमें मल्लड़ तथा खनिजों की मात्रा अधिक होती है।

प्रश्न 10.
समय के साथ-साथ मिट्टी से सम्बन्धित कौन-सी समस्याएं सामने आ रही हैं ?
उत्तर-
मिट्टी की उपजाऊ शक्ति कम होना, भूमि कटाव तथा सेम आदि समस्याएं सामने आ रही हैं।

(ग) इन प्रश्नों के उत्तर पाँच या छः वाक्यों में दीजिए –

प्रश्न 1.
भूमि में मौजूद कणों के आकार के आधार पर इसको कितने भागों में विभाजित किया जा सकता है ? विस्तारपूर्वक लिखें।
उत्तर-
भूमि में मौजूद कणों के आकार के आधार पर भूमि को तीन भागों में बांटा जा सकता है
1. रेतीली भूमि (Sandy Soil)—इसमें बड़े आकार के कण अधिक होते हैं। इस भूमि में हवा अधिक होती है तथा पानी जल्दी समा जाता है।

2. डाकर चिकनी भूमि (Clay Soil)-इस भूमि में छोटे कणों की अधिक मात्रा होती है। इसमें पानी सोखने का सार्थय अधिक होता है तथा इसमें हवा की मात्रा कम होती है। इसको भारी भूमि भी कहा जाता है।

3. मैरा भूमि (Loam Soil)—इस भूमि में रेत, डाकर तथा सिल्ट के कण होते हैं। इस तरह यह इनका मिश्रण है। यह भूमि कृषि के दृष्टिकोण से अच्छी मानी जाती है क्योंकि इनमें पानी को सोखने का सार्थय अधिक होता है।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 2 भूमि

प्रश्न 2.
पंजाब प्रांत को कौन-कौन से भागों में विभाजित किया जा सकता है ?
उत्तर-
भूमि की किस्म के अनुसार पंजाब प्रांत को तीन भागों में बांटा जा सकता है-
1. दक्षिणी-पश्चिमी पंजाब-इस भाग में रेतीली भूमि होती है। यह साधारणतः रेतीली मैरा तथा सिल्ट कणों से बनी होती है। इस भूमि में नाइट्रोजन, फास्फोरस तथा पोटाश की कमी होती है। पंजाब के फ़ाजिल्का, मानसा, बठिण्डा, फिरोज़पुर तथा मुक्तसर के कुछ हिस्से इस क्षेत्र में आते हैं। इन क्षेत्रों में हवा द्वारा भूमि कटाव मुख्य समस्या है। यह भूमि गेहूँ, धान, कपास आदि फसलों के लिए उचित है।

2. केन्द्रीय पंजाब-इस भूमि में रेतीली मैरा तथा चिकनी मिट्टी मिलती है। पंजाब के केन्द्रीय ज़िले जैसे लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब आदि इस हिस्से में आते हैं। यहां कई भागों में सेम, खारापन तथा लवण आदि समस्याएं होती हैं। यह गेहूँ, सब्जी, धान आदि फसलों के लिए उपयोगी है।

3. उत्तर-पूर्वी-इस क्षेत्र में अर्ध-पर्वतीय क्षेत्र जैसे गुरदासपुर के पूर्वी भाग, होशियारपुर तथा रोपड़ के क्षेत्र आते हैं। इनमें मैरा तथा चिकनी मिट्टी मिलती है। यहां पानी द्वारा भूमि कटाव की समस्या अधिक है। यह गेहूँ, मक्का, धान, फलों आदि के लिए उपयोगी है।

प्रश्न 3.
भारत में कितने प्रकार की मिट्टी पाई जाती है ?
उत्तर-
भारत में मिट्टी की भिन्न-भिन्न किस्में हैं-
1. लैटराइट मिट्टी (Laterite Soil)-यह अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में मिलती है जैसे-दक्षिणी महाराष्ट्र, उड़ीसा, केरल, असम आदि। इनमें तेज़ाबी मादा अधिक होता है।

2. काली मिट्टी (Black Soil)-इसको कपास मिट्टी भी कहा जाता है। यह महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश में मिलती है। इसका रंग गहरा काला इसलिए होता है क्योंकि इसमें मल्लड़ की मात्रा तथा लवण की मात्रा अधिक होती है।

3. पठारी मिट्टी (Mountain Soil)—यह मिट्टी उत्तरी भारत के ठण्डे तथा शुष्क क्षेत्रों में होती है।

4. कछारी मिट्टी (Alluvial Soil)-यह नदियों तथा नहरों द्वारा बिछाई गई मिट्टी की पों से बनती है। यह उत्तरी भारत के क्षेत्रों में जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि में मिलती है।

5. रेतीली मिट्टी (Desert Soil) यह राजस्थान तथा इससे लगते पंजाब तथा हरियाणा में मिलती है।

6. लाल मिट्टी (Red Soil)-यह मिट्टी कम वर्षा वाले क्षेत्रों जैसे कर्नाटक के कुछ भाग, दक्षिणी पूर्वी महाराष्ट्र, पूर्वी आंध्र प्रदेश में मिलती है। इसमें आयरन ऑक्साइड की मात्रा अधिक होती है।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 2 भूमि

प्रश्न 4.
भूमि से सम्बन्धित कौन-कौन सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ?
उत्तर-
भूमि एक प्राकृतिक स्रोत है परन्तु इसका बेसमझी से उपयोग करने के कारण कई समस्याएं पैदा हो रही हैं ; जैसे इसकी उपजाऊ शक्ति का कम होना, हवा, पानी के कारण भूमि कटाव होना, सेम की समस्या आदि। अधिक उपज लेने के लिए मिट्टी में आवश्यकता से अधिक रासायनिक खादों तथा कीटनाशकों के प्रयोग से मिट्टी में विषैले पदार्थों की मात्रा बढ़ती जा रही है जो मिट्टी द्वारा हमारे खाने-पीने की वस्तुओं में शामिल हो जाते हैं।

प्रश्न 5.
भूमि के प्रकार के आधार पर इसमें होने वाली फसलों के बारे में बताओ।
उत्तर-
भूमि के प्रकार के आधार पर इनमें होने वाली फसलें हैं –

  1. लैटराइट मिट्टी-चाय, नारियल।
  2. कछारी मिट्टी-गेहूँ, धान, गन्ना, कपास आदि।
  3. लाल मिट्टी-गेहूँ, कपास, तंबाकू, धान आदि।
  4. काली मिट्टी -गेहूँ, कपास, अलसी।
  5. रेतीली मिट्टी-गेहूँ, मक्की, जौ, कपास।
  6. पठारी मिट्टी-गेहूँ, मक्का, बाजरा, फलदार पौधे, चाय, कोको।

Agriculture Guide for Class 6 PSEB भूमि Important Questions and Answers

बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
होरीजन ‘ऐ’ का रंग गहरा क्यों होता है ?
उत्तर-
मल्लड़ तथा खनिजों की मात्रा अधिक होने के कारण।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 2 भूमि

प्रश्न 2.
भूमि में मौजूद कणों के आधार पर भूमि कितने प्रकार की है ?
उत्तर–
तीन प्रकार की।

प्रश्न 3.
भारी भूमि किस को कहा जाता है ?
उत्तर-
डाकर चिकनी भूमि को।

प्रश्न 4.
ज्यादा वर्षा वाले क्षेत्रों जैसे उड़ीसा में किस तरह की भूमि होती है ?
उत्तर-
लैटराइट मिट्टी।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 2 भूमि

प्रश्न 5.
आयरन आक्साइड की मात्रा कौन-सी मिट्टी में अधिक है ?
उत्तर-
लाल मिट्टी में।

प्रश्न 6.
हिमालय के क्षेत्र में कौन-सी मिट्टी मिलती है ?
उत्तर-
पठारी मिट्टी।

प्रश्न 7.
भूमि की किस्म के अनुसार पंजाब को कितने भागों में बांटा गया है ?
उत्तर-
तीन भागों में।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 2 भूमि

प्रश्न 8.
काली मिट्टी देश के लगभग कितने भाग में मिलती है ?
उत्तर-
16.6 प्रतिशत।

प्रश्न 9.
कछारी मिट्टी देश के लगभग कितने हिस्से में मिलती है ?
उत्तर-
45 प्रतिशत।

प्रश्न 10.
कणों के आकार के आधार पर मिट्टी कितने प्रकार की होती है ?
उत्तर-
चिकनी मिट्टी, रेतीली या मैरा मिट्टी।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 2 भूमि

प्रश्न 11.
मैरा रेतीली भूमि में कितने प्रतिशत रेत होती है ?
उत्तर-
इसमें 70-85 प्रतिशत रेत होती है।

प्रश्न 12.
भूमि के भौतिक गुण कौन-से हैं ?
उत्तर-
भूमि की बनावट, भूमि में पानी सोखने की शक्ति तथा भूमि में पानी रोकने की शक्ति आदि भूमि के भौतिक गुण हैं।

प्रश्न 13.
कौन-सी भूमि में जैविक मादा अधिक होता है ?
उत्तर-
मैरा भूमि में।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 2 भूमि

छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
मैरा भूमि के बारे में आप क्या जानते हो ?
उत्तर-
यह भूमि रेतीली, डाकर तथा सिल्ट कणों के मिश्रण से बनती है। यह भूमि कृषि के लिए अच्छी मानी जाती है। इसमें पानी सोखने की समर्था अधिक होती है।

प्रश्न 2.
कपास मिट्टी के बारे में क्या जानते हो ?
उत्तर-
काली मिट्टी को कपास की मिट्टी कहा जाता है। यह महाराष्ट्र, कर्नाटक तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश में मिलती है। देश के लगभग 16.6 प्रतिशत हिस्से में यह मिट्टी मिलती है। इस मिट्टी में मल्लड़ तथा लवण की मात्रा अधिक होती है। इसलिए इसका रंग काला होता है।

प्रश्न 3.
रेतीली भूमि कम उपजाऊ क्यों होती है ?
उत्तर-
रेतीली भूमि में मोटे कणों की मात्रा 85 प्रतिशत से अधिक होती है। चिकनी मिट्टी तथा मल्लड़ 15 प्रतिशत से कम होते हैं। इसमें पोषक तत्त्व, पानी रोकने की शक्ति तथा जैविक पदार्थ भी कम होते हैं। इसलिए रेतीली भूमि कम उपजाऊ होती है।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 2 भूमि

प्रश्न 4.
समय के साथ मिट्टी से संबंधित कौन-सी समस्याएँ सामने आ रही हैं ?
उत्तर-
यह समस्याएँ हैं- उपजाऊ शक्ति का कम होना, भूमि क्षरण तथा सेम आदि। मिट्टी में रसायनों के प्रयोग के कारण यह जहरीले पदार्थ हमारे खाने में भी आ चुके हैं।

बड़े उत्तर वाला प्रश्न

प्रश्न-
जीवांश क्या होता है ? संक्षेप में लिखो।
उत्तर-
धरती पर उगे वृक्ष तथा पौधों के पत्तों, शाखाओं तथा घास आदि गल-सड़ कर धरती में मिल जाते हैं। इसी प्रकार अन्य जीव-जन्तु अपना जीवन चक्र पूरा करके धरती में ही गल कर मिल जाते हैं। वनस्पति तथा जीव जंतुओं के इस गले-सड़े हुए अंश को जीवांश कहते हैं।

किसी भी भूमि में जीवांश की मात्रा वहां की हवा, पानी तथा वातावरण पर निर्भर करती है। घास वाले मैदानों तथा घने जंगलों वाले क्षेत्रों में भूमि के अन्दर जीवांश की मात्रा अधिक होती है, परन्तु मरुस्थल तथा गर्म शुष्क क्षेत्रों की भूमि में बहुत कम जीवांश होता है।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 2 भूमि

भूमि PSEB 6th Class Agriculture Notes

  • धरती की ऊपरी सतह जिसमें खेती की जाती है, को भूमि कहा जाता है।
  • भूमि की भिन्न-भिन्न परतों को भूमि होरीजन कहा जाता है।
  • भूमि की ऊपरी पर्त को ‘ऐ’ होरीजन कहा जाता है।
  • कणों के आकार के अनुसार भूमि रेतीली, डाकर या चिकनी तथा मैरा होती है।
  • भारत में लैटराइट मिट्टी अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में होती है ; जैसे महाराष्ट्र, केरल, असम।
  • कछारी मिट्टी उत्तरी भारत के मैदानी क्षेत्रों में होती है ; जैसे पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा।
  • काली मिट्टी को कपास मिट्टी भी कहा जाता है। यह गुजरात, कर्नाटक आदि में होती है।
  • लाल मिट्टी कम वर्षा वाले क्षेत्रों पूर्वी आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के कुछ भागों आदि में है।
  • पठारी मिट्टी हिमालय के क्षेत्रों में होती है।
  • रेतीली मिट्टी राजस्थान तथा इसके साथ लगते क्षेत्रों में मिलती है।
  • भूमि की किस्म के अनुसार पंजाब को तीन भागों में बांटा गया है।
  • यह तीन भाग हैं दक्षिणी-पश्चिमी पंजाब, केन्द्रीय पंजाब, उत्तर-पूर्वी पंजाब ।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 9 प्रभावशाली संचार

Punjab State Board PSEB 10th Class Welcome Life Book Solutions Chapter 9 प्रभावशाली संचार Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 10 Welcome Life Chapter 9 प्रभावशाली संचार

PSEB 10th Class Welcome Life Guide प्रभावशाली संचार Textbook Questions and Answers

गतिविधि – I

स्थान: कक्षा का कमरा, सामग्री-एक पानी का आधा भरा गिलास। छात्र अपनी नोटबुक में इस भरे हुए गिलास पर एक वाक्य लिखें।
प्रश्न-क्या आपने यह लिखा है कि —
1. पानी का गिलास आधा खाली है?
उत्तर-नहीं, हमने यह नहीं लिखा है।
2. पानी का गिलास आधा भरा है?
उत्तर-जी हाँ, हमने यह लिखा है।
3. क्या आपने कुछ अलग लिखा है?
उत्तर-नहीं।

सोचिए और बताएं

प्रश्न 1.
कक्षा में आपका सबसे प्रिय दोस्त कौन है?
उत्तर-
कक्षा के अन्य सभी छात्रों में रितेश चोपड़ा मेरा सबसे प्रिय मित्र है।

प्रश्न 2.
आपका प्यारा मित्र आपको कौन से गुणों के कारण अच्छा लगता है?
उत्तर-
मेरे दोस्त का व्यवहार काफी अच्छा है। वह दूसरों के साथ नरमी से बात करता है। कभी भी गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं करता है। हमेशा दूसरों के साथ सहयोग करता है और जब भी मुझे उसकी आवश्यकता होती है, वह मेरे साथ खड़ा होता हैं। इसलिए मैं उसे बहुत पसंद करता हूँ।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 9 प्रभावशाली संचार

प्रश्न 3.
कौन है जिसे आप पसंद नहीं करते?
उत्तर-
मुझे नील पसंद नहीं है, क्योंकि वह हमेशा दूसरों का मज़ाक बनाता है।

पाठ पर आधारित प्रश्न

गतिविधि-I

इंटरव्यू कक्षा के सामने होगी। कुछ इस तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे

प्रश्न 1.
यदि आप कक्षा के C.R./मानीटर होंगे, तो आप क्या करेंगे?
उत्तर-
यदि मुझे कक्षा का C.R./मानीटर बनाया जाएगा, तो मैं कक्षा के अनुशासन को सही करूँगा क्योंकि मुझे पता है कि कई बच्चे कक्षा के अनुशासन को खराब करते हैं। इसके साथ ही मैं कक्षा की स्वच्छता का ध्यान रखूगा और यह सुनिश्चित करूँगा कि कोई भी विद्यार्थी कक्षा में कचरा न फेंके। कक्षा को सुंदर बनाने के लिए मैं अन्य छात्रों की मदद लूँगा और कई प्रयत्न करूंगा।

प्रश्न 2.
आप अपने आप में कौन-सा सुधार लाना चाहते हैं?
उत्तर-
सबसे पहले मैं खुद को अनुशासन में लाऊंगा ताकि दूसरे बच्चे मुझसे शिक्षा ले सकें। यदि कक्षा का मानीटर अनुशासन में नहीं रहेगा, तो अन्य छात्र अनुशासन में कैसे रहेंगे। मैं अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए कठिन अध्ययन करूंगा और अपने शिक्षकों और माता-पिता को खुश करूंगा।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 9 प्रभावशाली संचार

प्रश्न 3.
आप कक्षा में कैसे सुधार करेंगे?
उत्तर-

  1. मैं लगातार विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने की याद दिलाऊंगा।
  2. मैं उन्हें कक्षा को साफ रखने के फायदे बताऊंगा और गंदी कक्षा होने के नुकसान बताऊंगा।
  3. मैं लगातार छात्रों को कठिन अध्ययन करने और अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित करूँगा।

Welcome Life Guide for Class 10 PSEB प्रभावशाली संचार Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

(क) बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
…………. का अर्थ है अपने विचारों, भावनाओं इत्यादि को व्यक्त करना।
(a) अभिव्यक्ति
(b) साक्षात्कार
(c) प्रशंसा
(d) व्यक्तित्व।
उत्तर-
(a) अभिव्यक्ति।

प्रश्न 2.
अभिव्यक्ति से हम अपने ………….
(a) विचार
(b) भावनाएं
(c) पक्ष
(d) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(d) उपरोक्त सभी।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 9 प्रभावशाली संचार

प्रश्न 3.
खुद को सही तरीके से पेश नहीं करने से ……….. प्रभाव पड़ता है।
(a) सकारात्मक
(b) नकारात्मक
(c) दुख वाला
(d) सुख वाला।
उत्तर-
(b) नकारात्मक।

प्रश्न 4.
मेहनत करने से ही
(a) शाबाश मिलती है
(b) लक्ष्य प्राप्त होते हैं
(c) कामयाबी मिलती है
(d) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(d) उपरोक्त सभी।

प्रश्न 5.
शिक्षक द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देने में विद्यार्थी क्यों संकोच करते हैं?
(a) आत्मविश्वास की कमी
(b) सवाल का जवाब नहीं जानते
(c) पता नहीं कैसे जवाब देना है
(d) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(d) उपरोक्त सभी।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 9 प्रभावशाली संचार

प्रश्न 6.
नौकरी देने से पहले सवाल पूछने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
(a) इंटरव्यू
(b) अनुसूची
(c) प्रश्नावली
(a) अवलोकन।
उत्तर-
(a) इंटरव्यू।

प्रश्न 7.
किसी के साथ बात करते समय …………. का बहुत महत्त्व है।
(a) व्यक्तित्व
(b) कपड़े
(c) भाषा
(a) हाव-भाव।
उत्तर-
(c) भाषा।

प्रश्न 8.
दूसरों को प्रभावित करने के लिए क्या आवश्यक है?
(a) आवाज़
(b) चेहरे के हाव-भाव
(c) शरीर की मुद्रा
(d) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(d) उपरोक्त सभी।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 9 प्रभावशाली संचार

प्रश्न 9.
कैसे व्यावहारिक जीवन में कुशल बनें?
(a) निरंतर अभ्यास से
(b) बोलने के बेहतर तरीकों के साथ
(c) शारीरिक हाव-भाव का सही इस्तेमाल
(d) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(d) उपरोक्त सभी।

(ख) खाली स्थान भरें

  1. अभिव्यक्ति से हमारे ……………. का अन्दाज़ा हो जाता है।
  2. शिक्षक द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर न देने का मुख्य कारण ………. की कमी है।
  3. हर किसी के पास चीज़ों को देखने का अपना ………… होता है।
  4. व्यक्ति को हमेशा ……………… सोच रखनी चाहिए।
  5. ……… देने का हमेशा उचित तरीका होता है।
  6. बोलने वाले की ……….. का बहुत महत्त्व है।

उत्तर-

  1. व्यक्तित्व,
  2. आत्मविश्वास,
  3. दृष्टिकोण,
  4. सकारात्मक,
  5. इंटरव्यू,
  6. भाषा।

(ग) सही/ग़लत चुनें

  1. यदि हम अपने आप को सही तरीके से पेश नहीं कर सकते तो उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  2. अभिव्यक्ति के उचित तरीके से हमारी कई समस्याओं को हल किया जा सकता है।
  3. अन्य चीजों को देखने के लिए सभी का दृष्टिकोण समान है।
  4. हमारा दृष्टिकोण ही हमारे आस-पास को परिभाषित करता है।
  5. आशावादी लोगों को हर जगह पसंद किया जाता है।

उत्तर-

  1. ग़लत,
  2. सही,
  3. ग़लत,
  4. सही,
  5. सही।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 9 प्रभावशाली संचार

(घ) कॉलम से मेल करें

कॉलम ए — कॉलम बी
(a) संचार — (i) मधुरता
(b) हानि — (ii) परीक्षण
(c) अभिव्यक्ति — (iii) बोलने का तरीका
(d) चैकिंग — (iv) प्रगटावा
(e) आवाज़ — (v) क्षति।
उत्तर-
कॉलम ए — कॉलम बी
(a) संचार — (iii) बोलने का तरीका
(b) हानि — (v) क्षति।
(c) अभिव्यक्ति — (iv) प्रगटावा
(d) चैकिंग — (ii) परीक्षण
(e) आवाज़ — (i) मधुरता

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
अभिव्यक्ति का क्या अर्थ है?
उत्तर-
अभिव्यक्ति का अर्थ है अपने भावों, विचारों और अपने पक्ष को किसी के सामने पेश करना।

प्रश्न 2.
हम किसी पर नकारात्मक प्रभाव कब डालते हैं?
उत्तर-
जब हम खुद को उस व्यक्ति के सामने व्यक्त करने में असमर्थ होते हैं।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 9 प्रभावशाली संचार

प्रश्न 3.
बेहतर तरीके से अभिव्यक्त करने का क्या फायदा है?
उत्तर-
इससे व्यक्ति जीवन में बहुत उन्नति करता है।

प्रश्न 4.
मास्टर जी ने छात्रों से किस राज्य के ज़िले लिखने के लिए कहा?
उत्तर-
उन्होंने छात्रों से पंजाब के जिलों को लिखने के लिए कहा।

प्रश्न 5.
रविंदर ने किससे कॉपी मांगी थी?
उत्तर-
रविंदर ने परगट से अपना काम करने के लिए कॉपी मांगी।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 9 प्रभावशाली संचार

प्रश्न 6.
सभी जिलों के नाम सही तरीके से किसने बताएँ?
उत्तर-
परगट सिंह ने सभी जिलों के नाम सही ढंग से बताएँ और उसको शिक्षक की तरफ से शाबाशी भी मिली।

प्रश्न 7.
परगट को डांट पड़ने का मुख्य कारण क्या था?
उत्तर-
परगट को डांट पड़ने का मुख्य कारण उसमें अपना पक्ष न रख सकने की असमर्थता थी।

प्रश्न 8.
परेशानी से बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर-
हमें परेशानी से बचने के लिए अपना पक्ष मजबूती से रखना आना चाहिए।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 9 प्रभावशाली संचार

प्रश्न 9.
छात्र शिक्षक द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं देते हैं? क्यों?
उत्तर-
क्योंकि उनमें आत्मविश्वास की कमी होती है, जवाब नहीं जानते या खुद को व्यक्त करने का तरीका नहीं जानते।

प्रश्न 10.
छात्रों में आत्म अभिव्यक्ति का कौशल कैसे विकसित किया जा सकता है?
उत्तर-
उन्हें इस कौशल को विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए कहा जाना चाहिए।

प्रश्न 11.
किसी के व्यक्तित्व के बारे में कैसे जाना जा सकता है?
उत्तर-
किसी वस्तु को देखने के दृष्टिकोण से हम आसानी से किसी के व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं।

प्रश्न 12.
मनुष्य का दृष्टिकोण कैसा होना चाहिए?
उत्तर-
मनुष्य का दृष्टिकोण सकारात्मक होना चाहिए।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 9 प्रभावशाली संचार

प्रश्न 13.
हमारे शिक्षक हमसे क्या उम्मीद करते हैं?
उत्तर-
वे हमसे सकारात्मक दृष्टिकोण की उम्मीद रखते हैं।

प्रश्न 14.
नकारात्मक सोच वाले व्यक्ति किस प्रकार के होते हैं?
उत्तर-
वे हमेशा दूसरों में कमियां और दोष खोजने की कोशिश करते हैं।

प्रश्न 15.
आशावादी होने का व्यक्ति को क्या फायदा है?
उत्तर-
आशावादी व्यक्ति का सभी सम्मान करते हैं और वह सभी के बीच लोकप्रिय हो जाते हैं।

प्रश्न 16.
साक्षात्कार से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
जब किसी से किसी मुद्दे पर कुछ सवाल पूछे जाते हैं और वह उन सवालों का जवाब देता है, तो उसे साक्षात्कार (इंटरव्यू) कहते है।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 9 प्रभावशाली संचार

प्रश्न 17.
आपके सामने बोलने वाले व्यक्ति को क्या प्रभावित करता है?
उत्तर-
हमारी भाषा आपके सामने बोलने वाले व्यक्ति को बहुत प्रभावित करती है।

प्रश्न 18.
किसी को प्रभावित करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर-
हमारी भाषा और शरीर की भाषा अर्थात् हाव-भाव का।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
अभिव्यक्ति के महत्त्व पर नोट लिखो।
उत्तर-
अभिव्यक्ति का अर्थ है अपने विचारों और भावनाओं को किसी के सामने व्यक्त करना। हमारी अभिव्यक्ति का तरीका हमारे व्यक्तित्व के बारे में बताता है। यदि हम अपने व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाना चाहते है, तो स्वयं में क्षमता होना आवश्यक है। कई बार, यह गुण स्वयं में होता है लेकिन हम इसके बारे में शायद ही जानते हैं और इसलिए हम स्वयं को व्यक्त करने में असमर्थ हैं। व्यक्ति अभिव्यक्ति के बेहतर तरीके बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है। इसलिए हमारे जीवन में अभिव्यक्ति का बहुत महत्त्व है।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 9 प्रभावशाली संचार

प्रश्न 2.
आमतौर पर छात्र शिक्षकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं देते हैं। इसके क्या कारण हैं?
उत्तर-

  1. आत्म-विश्वास की कमी-छात्रों में आत्म-विश्वास की कमी हो सकती है और वे अपने विचार व्यक्त करने में असमर्थ होते हैं।
  2. सही उत्तर नहीं जानते-हो सकता है कि छात्रों ने अध्याय नहीं पढ़ा हो और सही उत्तर नहीं जानते।
  3. खुद को अभिव्यक्त कर ना नहीं जानते-हो सकता है कि वह जवाब जानता हो, लेकिन खुद को व्यक्त करने का तरीका शायद ही जानता हो। इसलिए वह जवाब नहीं देता।

प्रश्न 3.
सकारात्मक दृष्टिकोण पर एक नोट लिखें।
उत्तर-
हर किसी के पास चीज़ों को देखने का अपना नजरिया होता है। यदि कोई व्यक्ति किसी वस्तु को पसंद करता है और उसमें कई गुण ढूंढ लेता है तो इसे सकारात्मक दृष्टिकोण कहा जाता है। लेकिन यदि वह वस्तु में कमियां देखता है और उसे पसंद नहीं करता है, तो उसे नकारात्मक रवैया कहा जाता है। जिस तरह से एक व्यक्ति किसी वस्तु को देखता है वह उसके व्यक्तित्व का वर्णन करता है। यदि किसी व्यक्ति का नकारात्मक रवैया है, तो वह जीवन में प्रगति नहीं कर सकता है। लेकिन यदि जीवन के बारे में उसका दृष्टिकोण सकारात्मक है, तो वह निश्चित रूप से जीवन में प्रगति करेगा।

प्रश्न 4.
“हमारा दृष्टिकोण हमारे परिवेश को परिभाषित करता है।” टिप्पणी स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
इस तथ्य से इन्कार नहीं किया जाता है कि हमारा दृष्टिकोण हमारे परिवेश को परिभाषित करता है। उदाहरण के लिए एक गिलास पानी आधा खाली है या आधा भरा हुआ है। यह एक व्यक्ति के दृष्टिकोण को निर्धारित करता है। यदि कोई व्यक्ति आधा खाली गिलास देखता है, तो वह एक नकारात्मक सोच वाला व्यक्ति है। लेकिन यदि गिलास आधा भरा हुआ है, तो वह एक सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति है। सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति हमेशा दूसरों में गुणों को पाता है लेकिन एक नकारात्मक सोच वाला व्यक्ति हमेशा दूसरों के बीच कमियों को खोजने की कोशिश करता है। यह सही या गलत व्यक्तित्व के विकास में मदद करता है और हम उसी के अनुसार प्रगति करते हैं या नहीं करते हैं।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 9 प्रभावशाली संचार

प्रश्न 5.
हमारे सकारात्मक या नकारात्मक रवैये का परिणाम क्या है?
उत्तर-
हमारे सकारात्मक या नकारात्मक रवैये के कारण हम कुछ लोगों को पसंद या नापसंद करते हैं। यदि हमारे पास सकारात्मक दृष्टिकोण है, तो हमें दूसरों में गलतियाँ नहीं मिलती और हम तुच्छ मुद्दों की भी अनदेखी करते हैं। इसके विपरीत नकारात्मक दृष्टिकोण वाला व्यक्ति हमेशा दूसरों में गलतियां खोजने की कोशिश करता है। सकारात्मक दृष्टिकोण वाले लोग हमेशा सम्मानित होते हैं, लोकप्रिय होते हैं और जीवन में प्रगति करते हैं।

प्रश्न 6.
हमारी भाषा दूसरे लोगों को कैसे प्रभावित करती है?
उत्तर-
जब हम दूसरों के साथ संवाद करते हैं, तो हमारी भाषा दूसरों को प्रभावित करती हैं। यदि हम अपने व्यक्तित्व का अच्छा प्रभाव चाहते हैं तो हमें बहुत ही नरमी वाले शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। हमारी आवाज़ में मधुरता, कोमलता और मिठास होनी चाहिए। यह सब हमारे व्यक्तित्व के विकास पर बहुत प्रभाव डालते हैं। हमारी बात करने का तरीका हमारे व्यक्तित्व और दूसरों के साथ संबंधों को प्रभावित करता हैं।

प्रश्न 7.
प्रभावी ढंग से संवाद करने के दो प्रभावी तरीके क्या हैं?
उत्तर-

  1. भाषा-दूसरों के साथ संवाद स्थापित करने में भाषा सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यदि हमारी भाषा में कोमलता है तो निश्चित रूप से दूसरे लोग प्रभावित होंगे। लेकिन यदि हमारी भाषा ग़लत है, तो दूसरे हमसे नफरत करेंगे।
  2. शारीरिक भाषा-प्रभावी संचार में हमारी शारीरिक भाषा भी महत्त्वपूर्ण है। हम दूसरों से बात करते समय किस प्रकार के चेहरे के भाव रखते हैं। हम किस प्रकार के इशारे करते हैं हम कैसे इशारों से चीज़ों को समझाते हैं इसका भी दूसरों पर प्रभाव पड़ता है।

PSEB 10th Class Welcome Life Solutions Chapter 9 प्रभावशाली संचार

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न-इंटरव्यू करते समय किन प्रभावी तरीकों का इस्तेमल करना चाहिए?
उत्तर-
इंटरव्यू के समय निम्नलिखित चरणों का प्रयोग किया जाना चाहिए

  1. प्रश्न सरल और स्पष्ट होना चाहिए।
  2. प्रश्न की भाषा सरल होनी चाहिए और सवाल दोबारा न बोले जाएं।
  3. यदि इंटरव्यू नौकरी के लिए है, तो नौकरी से संबंधित गुणों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
  4. प्रश्न करते समय सम्मान दिया जाना चाहिए।
  5. उत्तर विश्वास के साथ देना चाहिए।
  6. उत्तर हल्की मुस्कुराहट से दिए जाएं।
  7. टिककर सीधा बैठे।
  8. विनम्रता से बात करें और जाते समय धन्यवाद कहें।
  9. यदि आपको उत्तर नहीं पता, तो विनम्रता से बताएं कि आपको उत्तर नहीं पता।

प्रभावशाली संचार PSEB 10th Class Welcome Life Notes

  • अभिव्यक्ति का अर्थ है अपनी भावनाओं, विचारों या दृष्टिकोण किसी के सामने रखना या बताना। हमारी अभिव्यक्तियों का तरीका हमारे व्यक्तित्व के बारे में बताता है। बेहतर अभिव्यक्ति का तरीका हमें सफल बना सकता है।
  • यदि किसी में किसी मामले को सही तरीके से दूसरों के सामने रखने की क्षमता नहीं है, तो वह व्यक्ति जीवन में असफलताओं का सामना भी कर सकता है। इसलिए यह आवश्यक है कि हम अपने आप में अपने विचारों का सही तरीके से अभिव्यक्त करने का गुण विकसित करें।
  • प्रत्येक व्यक्ति के पास कुछ देखने का एक अलग दृष्टिकोण होता है और यह नज़रिया ही उस व्यक्ति के व्यक्तित्व को बताता है। यदि किसी व्यक्ति का दृष्टिकोण सकारात्मक है, तो किसी भी चीज़ पर उसका दृष्टिकोण अच्छा होगा। इसीलिए किसी व्यक्ति का सकारात्मक दृष्टिकोण होना चाहिए।
  • हमारा दृष्टिकोण हमारे परिवेश को परिभाषित करता है क्योंकि सकारात्मक विचार वाले व्यक्ति का दृष्टिकोण सब कुछ बेहतर बनाता है।
  • हमारे दृष्टिकोण के कारण ही कुछ लोगों को हम पसंद करते हैं और कुछ हमें बुरे लगते हमसे नफरत करते हैं। कभी-कभी हम दूसरों की गलतियों को नज़र अंदाज कर देते हैं क्योंकि हम उनमें दोष नहीं देखते है। इस आशावादी सोच के कारण लोग उनका सम्मान करते हैं।
  • कैरियर बनाने या नौकरी पाने के लिए इंटरव्यू बहुत महत्त्वपूर्ण है। इसलिए हमारे पास बोलने की क्षमता होनी चाहिए ताकि हम उस व्यक्ति को प्रभावित कर सके जो इंटरव्यू ले रहा है।
  • हमारी भाषा का दूसरों पर बहुत प्रभाव पड़ता है। यदि हमारी भाषा में मिठास और कोमलता है तो निश्चित रूप से दूसरे लोग बहुत प्रभावित होंगे। इसलिए हमारी भाषा हमारे व्यक्तित्व के निर्धारण में महत्त्वपूर्ण रोल अदा करती है।
  • प्रत्येक छात्र को अपनी आवाज़, चेहरे के हाव-भाव और इशारों, शरीर की मुद्रा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इससे वे दूसरों को आसानी से प्रभावित कर सकेंगे। इसे बॉडी लैंग्वेज के नाम से जाना जाता है।

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 2 पैमाना

Punjab State Board PSEB 11th Class Geography Book Solutions Practical Geography Chapter 2 पैमाना.

PSEB 11th Class Practical Geography Chapter 2 पैमाना

प्रश्न 1.
पैमाना किसे कहते हैं ?
उत्तर-
पैमाना (Scale)-पैमाना नक्शे और धरती के बीच एक अनुपात है। नक्शे पर किन्हीं दो स्थानों के बीच की दूरी और धरती पर स्थित उन्हीं दो स्थानों के बीच की वास्तविक दूरी के अनुपात को पैमाना कहते हैं।

(The scale of a map is the ratio of a distance on the map to the corrosponding distance on the ground.)
उदाहरण (Example)–यदि किसी नक्शे का पैमाना 1 सैं०मी० : 5 किलीमीटर है, तो इसका अर्थ है कि नक्शे पर 1 सैं०मी० की दूरी धरती के 5 किलोमीटर की दूरी को प्रकट करती है।।

प्रश्न 2.
पैमाने की क्या आवश्यकता है ?
उत्तर-
पैमाने की आवश्यकता-

  • हर नक्शे के लिए पैमाना ज़रूरी होता है। पैमाने के बिना नक्शा एक स्कैच (Sketch) या रेखाचित्र (Diagram) ही रह जाता है। पैमाने के बिना अलग-अलग स्थानों की दूरी का अनुमान नहीं हो सकता।
  • धरती का वास्तविक विस्तार बहुत बड़ा है। नक्शे पर इसका विस्तार वास्तविक विस्तार से कम होता है, इसलिए बड़े क्षेत्र को छोटे रूप में दिखाने के लिए पैमाने का प्रयोग जरूरी होता है।
  • अलग-अलग स्थानों के नक्शे पर सापेक्ष स्थिति दिखाने के लिए पैमाना ज़रूरी होता है।

PSEB 11th Class Geography Practical Chapter 2 पैमाना

प्रश्न 3.
छोटे पैमाने और बड़े पैमाने में अंतर बताएँ।
उत्तर-
छोटे पैमाने (Small Scale)-

  1. इस पैमाने में 1 सैं०मी० के द्वारा एक से अधिक किलोमीटर की दूरी प्रकट की जाती है।
  2. उदाहरण के रूप में 1 सैं०मी० : 10 कि०मी० 1 इंच : 60 मील।
  3. Small Scales are Scales of miles to the inch.
  4. एटलस नक्शे, दीवारी नक्शे छोटे पैमाने पर बनाए जाते हैं।
  5. इन नक्शों पर अधिक वर्णन नहीं दिखाए जा सकते।
  6. नक्शे पर दिखाई दूरी कम होने के कारण इन्हें छोटे पैमाने के नक्शे कहा जाता है।

बड़ा पैमाना (Large Scale)-

  1. इस पैमाने में 1 किलोमीटर की दूरी एक से अधिक सैंटीमीटरों के द्वारा प्रकट की जाती है।
  2. उदाहरण के रूप में 10 सैं०मी० : 1 कि०मी० 6 इंच : 1 मील।
  3. Large Scales are scales of inches to the mile.
  4. जायदाद के नक्शे बड़े पैमाने पर बनाए जाते हैं।
  5. इन नक्शों पर अधिक वर्णन दिखाया जा सकता है।
  6. इन नक्शों पर दिखाई गई दूरी तुलना में अधिक होने के कारण इन्हें बड़े पैमाने के नक्शे कहा जाता है।

प्रश्न 4.
पैमाने के महत्त्व का उल्लेख करें।
उत्तर-
पैमाने का महत्त्व (Importance of Scale)-पैमाना मानचित्र कला (Cartography) का एक ज़रूरी अंग है-

  1. पैमाना एक उपयोगी तकनीक है, जिसके द्वारा बड़े क्षेत्र को संक्षेप रूप में दिखाया जा सकता है।
  2. पैमाने के बिना कोई भी नक्शा एक स्कैच (Sketch) या तस्वीर ही होता है।
  3. पैमाने की मदद से दो स्थानों के बीच की वास्तविक दूरी का पता लगता है।
  4. किसी नक्शे का क्षेत्रफल पैमाने की सहायता से पता लगाया जा सकता है।
  5. पैमाने की सहायता से एक ही क्षेत्र के नक्शे छोटे (Reduce) या बड़े (Enlarge) किए जा सकते हैं।

PSEB 11th Class Geography Practical Chapter 2 पैमाना

प्रश्न 5.
पैमाने की विधियों का वर्णन करें।
उत्तर-
पैमाना (Scale)-साधारण शब्दों में दो स्थानों के बीच की नक्शे पर दूरी (Map Distance) और धरती पर वास्तविक दूरी (Actual Distanc) के अनुपात को पैमाना कहा जाता है। नक्शे पर पैमाना नीचे लिखे तीन रूपों में दिखाया जाता है-

  1. कथनीय पैमाना या वर्णनात्मक पैमाना (Statement Scale)
  2. प्रतिनिधि भिन्न (Representative Fraction)
  3. रेखीय पैमाना या साधारण पैमाना (Linear Scale or Plain Scale)

1. कथनीय पैमाना (Statement Scale)-पैमाना प्रकट करने का यह सबसे आसान तरीका है। इससे पैमाने को शब्दों में प्रकट किया जाता है, इसलिए इसे शाब्दिक या वर्णनात्मक पैमाना भी कहते हैं।

जैसे-1 सैं०मी० : 5 कि०मी० ।
नोट-कथनीय पैमाना सदा अनुपात (:) के द्वारा ही लिखा जाता है, बराबर (=) का प्रयोग नहीं होता। 1 इंच : 6 मील।

गुण (Merits)—

  1. यह सबसे आसान और सरल तरीका है, जिसे एक साधारण मनुष्य भी समझ सकता है।
  2. इससे तुरंत ही स्पष्ट हो जाता है कि एक इंच कितने मील की दूरी नक्शे पर प्रकट करता है।
  3. यह पैमाने का संक्षिप्त रूप है।
  4. इसका अभ्यास जल्दी हो जाता है।

दोष (Demerits)-

  1. इस तरीके से माप की एक ही इकाई का प्रयोग किया जा सकता है।
  2. इस पैमाने को केवल उसी देश के लोग ही समझ सकते हैं, जिस देश की माप प्रणाली नक्शे पर प्रयोग की गई हो।
  3. इस पैमाने के द्वारा नक्शे पर दूरी नापी जा सकती है।

2. प्रतिनिधि भिन्न (Representative Fraction) -पैमाने को नक्शे पर प्रकट करने के लिए एक भिन्न का प्रयोग किया जाता है, जिसे प्रतिनिधि भिन्न या अनुपाती भिन्न या प्रदर्शक भिन्न कहा जाता है। इसे संक्षिप्त रूप में R.F. लिखा जाता है। प्रतिनिधि भिन्न एक ऐसी भिन्न होती है, जिसका अंश (Numerator) सदा एक ही होता है और वह नक्शे पर दूरी (Map Distance) को प्रकट करता है, परंतु उसका हर Denominator धरती पर वास्तविक दूरी (Ground Distance) को प्रकट करता है। इसको नीचे लिखे नियम (Rule) द्वारा लिखा जाता है-

PSEB 11th Class Geography Practical Chapter 2 पैमाना 1

उदाहरण (Example) यदि किसी नक्शे की प्रतिनिधि भिन्न 1/50,000 है, तो इसका अर्थ है कि नक्शे पर दूरी की एक इकाई, धरती पर 50,000 इकाइयों की दूरी को प्रकट करती है। नक्शे पर 1 सैं०मी० की दूरी धरती पर 50,000 सैं०मी० की दूरी को दर्शाती है।

नियम (Rule) –

  1. प्रतिनिधि भिन्न का अंश सदा एक होना चाहिए।
  2. अंश और प्रत्येक दूरी की माप इकाई सदा एक होनी चाहिए और छोटी-से-छोटी हो।

गुण (Merits)-

  • इस पैमाने में एक इकाई कई इकाइयों को प्रकट करती है, इसलिए इसे प्रतिनिधि भिन्न कहा जाता है।
  • इस पैमाने को संख्यक पैमाना (Numerical Scale) भी कहा जाता है। यह एक प्राकृतिक पैमाना (Natural Scale)
  • प्रतिनिधि भिन्न में दूरी की किसी भी इकाई (Unit) का प्रयोग किया जा सकता है। दूरी इंच या सैंटीमीटरों में भी लिखी जा सकती है। (R.F. is independent of units.)
  • यह एक अंतर्राष्ट्रीय पैमाना (International Scale) है। इसका प्रयोग विश्व के सभी देशों में किया जा सकता है। यदि किसी नक्शे का कथनीय पैमाना 1″ = 1 मील हो, तो इसे केवल इंग्लैंड के लोग ही समझ सकते हैं। परंतु यदि इस पैमाने को प्रतिनिधि भिन्न के रूप में लिखा जाए, तो R.E. = 1/63,360 होगा। इसे मीट्रिक प्रणाली में भारत और फ्रांस के लोग आसानी से समझ सकते हैं कि नक्शे पर 1 सैं०मी० की दूरी धरती पर 63,360 सैं०मी० की दूरी प्रकट करती है।
  • प्रतिनिधि भिन्न को कथनीय पैमाने में बदला जा सकता है।

दोष (Demerits)-

  • इस पैमाने से नक्शे पर सीधी दूरियाँ नहीं मापी जा सकतीं।
  • गणित के प्रयोग के कारण इसे साधारण मनुष्य नहीं समझ सकता।
  • रेखीय पैमाना (Linear Scale)-इस पैमाने को रेखीय पैमाना या साधारण पैमाना (Plain Scale) या ग्राफिक पैमाना (Graphic Scale) भी कहा जाता है। इसमें एक सरल रेखा को मुख्य भागों और उपभागों में विभाजित करके पैमाने को प्रकट किया जाता है। इसकी लंबाई 15 सैं०मी० या 6 इंच होती है। इस रेखा को समान मुख्य भागों (Primary Division) और उपभागों (Secondary Divisions) में बाँटा जाता है। कुल संख्या एक पूर्ण अंक (Round Number) होती है, जिसके आसानी से उपभाग किए जा सकते हैं।

गुण (Merits)-

  1. इस पैमाने से सीधे रूप में दूरी मापी जा सकती है।
  2. दूरी मापने के लिए किसी हिसाब की ज़रूरत नहीं होती।
  3. नक्शे को फोटोग्राफी की विधि से बड़ा या छोटा करने पर पैमाने की रेखा उसी अनुपात में छोटी या बड़ी हो जाती है।
  4. इस पैमाने के प्रयोग के लिए अभ्यास की आवश्यकता होती है।

PSEB 11th Class Geography Practical Chapter 2 पैमाना

पैमाने का परिवर्तन
(CONVERSION OF SCALE)
कथनीय पैमाने से प्रतिनिधि भिन्न ज्ञात करना ।

प्रश्न 1.
यदि कथनीय पैमाना 1 सैंटीमीटर : 3 किलोमीटर हो, तो प्रतिनिधि भिन्न बताएँ। (If the statement of scale is 1 cm : 3 km, find out the R.F.)
उत्तर-
PSEB 11th Class Geography Practical Chapter 2 पैमाना 2

\(\frac{1}{3,00,000}\)(दोनों तरफ माप इकाई समान होनी चाहिए, इसलिए किलोमीटर के सैंटीमीटर बनाएँ)
अथवा 1 : 3,00,000
नोट-प्रतिनिधि भिन्न केवल भिन्न होती है। इसके अंश या हरेक के साथ सैंटीमीटर या इंच आदि माप नहीं लिखे जाते।

प्रश्न 2.
यदि कथनीय पैमाना 1 सैंटीमीटर : 50 मीटर हो, तो प्रतिनिधि भिन्न बताएँ। (If the statement of the scale is 1 cm = 50 m, find out the R.F.)
उत्तर-
कथनीय पैमाना = 1 cm = 50 m.
PSEB 11th Class Geography Practical Chapter 2 पैमाना 3
\(\frac{1}{5000}\) या 1 : 5000.

प्रश्न 3.
यदि कथनीय पैमाना 1 इंच : 2 मील हो, तो प्रतिनिधि भिन्न बताएँ। (If the statement of scale is 1 inch : 2 miles, find out the R.F.)
उत्तर-
कथनीय पैमाना = 1 inch = 2 railes.
PSEB 11th Class Geography Practical Chapter 2 पैमाना 4
(दोनों तरफ माप इकाई समान होनी चाहिए, इसलिए मीलों के इंच बनाएँ)
= \(\frac{1}{1,26,720}\) या 1 : 1,26,720.

PSEB 11th Class Geography Practical Chapter 2 पैमाना

प्रश्न 4.
यदि कथनीय पैमाना 6 इंच : 1 मील हो, तो प्रतिनिधि भिन्न बताएँ। (If the statement of scale is 6 inches : 1 mile, find out the R.F.)
उत्तर-
कथनीय पैमाना = 6 inch : 1 miles.
PSEB 11th Class Geography Practical Chapter 2 पैमाना 5
= \(\frac{1}{10,560}\) या 1 : 10,560.
नोट-प्रतिनिधि भिन्न का अंश सदा (1) होता है।

QUESTIONS TYPE-II

प्रतिनिधि भिन्न से कथनीय पैमाना ज्ञात करना

प्रश्न 5.
यदि प्रतिनिधि भिन्न 1/5,00,000 हो, तो कथनीय पैमाना किलोमीटरों में बताएँ। (If R.F. of a map is 1/5,00,000, find out the statement of the scale in kilometers.)
उत्तर-
प्रतिनिधि भिन्न (R.F.) = \(\frac{\text { Map Distance }}{\text { Ground Distance }}\)
R.F. = \(\frac{1}{5,00,000}\)
∴ 1 cm : 5,00,000 (क्योंकि किलोमीटर दूरी की मूल इकाई सैंटीमीटर होती है।)
1 cm : \(\frac{5,00,000}{1,00,000}\) km (क्योंकि 1 km = 1,00,000 cm)
कथनीय पैमाना = 1 cm = 5 km.

PSEB 11th Class Geography Practical Chapter 2 पैमाना

प्रश्न 6.
यदि प्रतिनिधि भिन्न 1/1,90,080 हो, तो कथनीय पैमाना मीलों में बताएँ। (If R.F. of a map is 1/1,90,080, find out the statement scale in miles.)
उत्तर-
प्रतिनिधि भिन्न (R.F.) = \(\frac{\text { Map Distance }}{\text { Ground Distance }}\)
R.F. = \(\frac{1}{1,90,080}\)
1 inch = 1,90,080 inches (क्योंकि मीलों की मूल इकाई इंच होती है।)
1 inch = \(\frac{1,90,080}{63,360}\) miles
= 3 miles (क्योंकि 1 मील = 63,360 इंच)
कथनीय पैमाना = 1 inch : 3 miles.

प्रश्न 7.
यदि प्रतिनिधि भिन्न 1/1,000,000 हो, तो कथनीय पैमाना मीलों में और किलोमीटरों में बताएं।
(If R.F. of a map is 1/1,000,000, find out the statement of the scale in both miles and kilometres.)
उत्तर-
(i) मीलों में (In miles)
R.F. = \(\frac{\text { Map Distance }}{\text { Ground Distance }}\)
R.F. = \(\frac{1}{1,000,000}\)
1 inch = 1,000,000 inches
1 inch = \(\frac{1,000,000}{63,360}\) miles (∵1 mile = 63,360 inches)
= 15.78 miles approximately
कथनीय पैमाना = 1 inch : 15.78 miles.

(ii) किलोमीटरों में (In kms)
R.F. = \(\frac{1}{1,000,000}\)
1 cm. = 1,000,000 cms.
1.cm. = \(\frac{1,000,000}{1,00,000}\)
= 10 kms.
कथनीय पैमाना = 1 cm : 10 km.

PSEB 11th Class Geography Practical Chapter 2 पैमाना

QUESTIONS TYPE III

प्रतिनिधि भिन्न और वास्तविक दूरी ज्ञात करना

प्रश्न 8.
दो स्थानों के बीच वास्तविक दूरी 40 kms है और नक्शे पर यह दूरी 5 cm रेखा से प्रकट की गई है। नक्शे की प्रतिनिधि भिन्न बताएँ।
उत्तर-
नक्शे पर 5 सैं.मी. दूरी प्रकट करती है = 40 कि०मी० भूमि पर दूरी
नक्शे पर 1 सें.मी. दरी प्रकट करती है = \(\frac{40 \times 1,00,000 \mathrm{~cm}}{5}\)
= 8,00,000 cm
= \(\frac{1}{8,00,000}\)
अथवा दूसरे ढंग से R.F. = \(\frac{\text { Map Distance }}{\text { Ground Distance }}\)
= \(\frac{5 \mathrm{cms}}{40,00,000 \mathrm{~cm}}\)
= \(\frac{1}{8,00,000}\)

प्रतिनिधि भिन्न के नियम-

  • R.F. का अंश सदा एक (1) होना चाहिए।
  • अंश और हरेक की दूरी एक ही इकाई में होनी चाहिए।

प्रश्न 9.
दो स्थानों की नक्शे पर आपसी दूरी 5 सें.मी. है। नक्शे की प्रतिनिधि भिन्न 1/200,000 है। उन दो स्थानों की भूमि पर वास्तविक दूरी बताएँ।
उत्तर-
प्रतिनिधि भिन्न (R.F.) = \(\frac{1}{2,00,000}\)
नक्शे पर 1 सैं०मी० की दूरी प्रकट करता है = 2,00,000 सैं.मी. भूमि पर
नक्शे पर 5 सैं०मी० की दूरी प्रकट करता है = \(\frac{2,00,000 \times 5}{1,00,000}\) kms
= 10 kms.

PSEB 11th Class Geography Practical Chapter 2 पैमाना

QUESTIONS TYPE IV

रेखीय पैमाने की रचना-विधि (Drawing of a Linear or Plain Scale)

इस विधि में नक्शे की दूरी को एक सरल रेखा के द्वारा प्रकट किया जाता है। इस रेखा को कुछ मुख्य समान भागों (Primary Divisions) में बाँटा जाता है। प्रत्येक मुख्य भाग को गौण भागों (Secondary Divisions) में बाँटा जाता है।

पहली विधि-मान लो कि किसी सरल रेखा AB को पाँच समान भागों में बाँटना है। A बिंदु पर एक न्यून कोण (Acute angle) ∠OAB बनाएँ। रेखा AO पर A से 0 की ओर बराबर दूरी पर पाँच बिंदु a, b, c, d, e लगाएँ। बिंदु e और b को एक सरल रेखा से मिलाएँ। सैट स्कवैर की सहायता से बिंदु d, c, b और a से समानांतर रेखाएँ खींचें। ये रेखाएँ AB को पाँच बराबर भागों में बांटती हैं।

PSEB 11th Class Geography Practical Chapter 2 पैमाना 6

दूसरी विधि-मान लो कि किसी सरल रेखा AB को पाँच बराबर भागों में बाँटना है। AB रेखा के दोनों सिरों A और B पर विपरीत दिशा में दो लंब कोण बनाएँ। अब बिंदु A से बराबर दूरी पर A से C की ओर पाँच चिहन 1, 2, 3,4,5 लगाएँ। इसी प्रकार बिंदु B से पाँच बराबर चिह्न D की ओर लगाएँ। चित्र के अनुसार इन बिंदुओं को मिलाकर समानांतर रेखाएँ खींचे। ये रेखाएँ AB रेखा को पाँच बराबर भागों में बाँटेंगी।

PSEB 11th Class Geography Practical Chapter 2 पैमाना 7

सावधानियाँ-
1. सरल रेखा की लंबाई-सरल रेखा की आदर्श लंबाई लगभग 6 इंच या 15 सें.मी. हो, ताकि मुख्य भाग और उपभाग आसानी से पढ़े जा सकें।

2. पूर्ण अंक-रेखीय पैमाने के मुख्य भाग और उपभाग पर दिखाई गई दूरी पूर्ण अंक (Round Number) में होनी चाहिए, जैसे-5, 10, 15, 20.

3. मुख्य भाग और उपभाग-रेखीय भाग को मुख्य भाग और उपभाग में बाँटा जाए।

4. कथनीय और प्रतिनिधि भिन्न-रेखीय पैमाने के ऊपर कथनीय पैमाना और सरल रेखा के नीचे प्रतिनिधि भिन्न लिखना चाहिए।

5. पैमाने का शून्य (जीरो)-सरल रेखा पर दायीं ओर मुख्य भाग और बायीं ओर उपभाग शुरू होते हैं। बायीं ओर के पहले भाग से ज़ीरो शुरू होता है।

6. माप इकाई-रेखीय पैमाने पर दूरी अंकों में लिखी जाती है और माप इकाई शब्दों में जैसे-किलोमीटर या मील।

7. शेड करना-पैमाने के आधे भाग पर एक सरल रेखा खींच कर पैमाने के दो भाग हो जाते हैं। एक भाग को छोड़कर ऊपर नीचे शेड किया जाता है।

QUESTIONS TYPE-V

कथनीय पैमाने से रेखीय पैमाना बनाना

प्रश्न 10.
यदि कथनीय पैमाना 1 सैं.मी. : 10 कि.मी. हो, तो रेखीय पैमाना बनाएँ।
(Draw a plain scale for a map whose scale is 1 cm: 10 km.)
उत्तर-
नक्शे पर 1 cm दूरी भूमि पर प्रकट करती है = 10 km.
नक्शे पर 15 cm दूरी भूमि पर प्रकट करती है = 10 x 15
= 150 km.
∴ सरल रेखा की दूरी 15 cm. चाहिए।
(नोट – 150 km. एक पूर्ण अंक है।)
PSEB 11th Class Geography Practical Chapter 2 पैमाना 8

रचना (Construction)-15 सैं०मी० लंबी रेखा के 15 मुख्य भाग करें। हर मुख्य भाग 10 कि०मी० की दूरी प्रकट करता है। सबसे बायीं ओर की तरफ मुख्य भाग को दो उपभागों में बाँटें, तो हर एक उपभाग 5 कि०मी० दूरी को दर्शाएगा।

PSEB 11th Class Geography Practical Chapter 2 पैमाना

प्रश्न 11.
1 सैं०मी० : 7 कि०मी० के कथनीय पैमाने के लिए रेखीय पैमाना बनाएँ।
(Draw a plain scale for a map whose scale is 1 cm. : 7 km.)
उत्तर-
कथनीय पैमाने से स्पष्ट है
1 सैं०मी० प्रकट करता है = 7 कि०मी० दूरी
15 सैं०मी० प्रकट करता है = 7 x 15
= 105 कि०मी०
परंतु 105 पूर्ण अंक नहीं है। इसके निकट की पूर्ण संख्या 100 कि०मी० है। इसलिए 100 कि०मी० की दूरी पर नक्शे की दूरी खोजें।
7 कि०मी० की दूरी प्रकट की जाती है = 1 सैं०मी० से
1 कि०मी० की दूरी प्रकट की जाती है = 1/7 सैं०मी० से.
100 कि०मी० की दूरी प्रकट की जाती है = 100/7 सैं०मी० से = 14.3 सैं०मी० (लगभग)

रचना (Construction)-14.3 सैं०मी० लंबी रेखा लेकर इसे पाँच मुख्य भागों में बाँटें । हर मुख्य भाग 20 कि०मी० की दूरी प्रकट करता है सबसे बायीं ओर वाले मुख्य भाग को चार उपभागों में बाँटें, तो हर एक उपभाग 5 कि०मी० की दूरी को दर्शाएगा।

PSEB 11th Class Geography Practical Chapter 2 पैमाना 9

प्रश्न 12.
4 इंच : 1 मील के कथनीय पैमाने के लिए रेखीय पैमाना बनाएँ, जिस पर गज दिखाए जा सकें।
(Draw a plain scale to show yards for a map whose scale is 4 inches : 1 mile)
उत्तर-
4 इंच की दूरी प्रकट करती है = 1 मील
= 1760 गज
1 इंच की दूरी प्रकट करती है = \(\frac{1760}{4}\) गज
6 इंच की दूरी प्रकट करती है = \(\frac{1760}{4}\) x 6
= 2640 गज परंतु 2640 पूर्ण अंक नहीं हैं। इसके निकट की पूर्ण संख्या 3000 गज हैं।
1760 गज की दूरी प्रकट की जाती है = 4 इंच
1 गज की दरी प्रकट की जाती है = \(\frac{4}{1760}\)
3000 गज की दूरी प्रकट की जाती है = \(\frac{4}{1760}\) x 3000
= 6.8 इंच

PSEB 11th Class Geography Practical Chapter 2 पैमाना 10

रचना (Construction) : 6.8 इंच लंबी रेखा को 6 मुख्य भागों में बाँटें। हर एक मुख्य भाग 500 गज की दूरी प्रकट करेगा। बायीं ओर वाले मुख्य भाग को पाँच उपभागों में बाँटे। हर एक उपभाग 100 गज की दूरी को प्रकट करेगा।

PSEB 11th Class Geography Practical Chapter 2 पैमाना

QUESTIONS TYPE VI

प्रतिनिधि भिन्न से रेखीय पैमाना बनाना

प्रश्न 13.
यदि प्रतिनिधि भिन्न \(\frac{1}{100000}\) हो, तो रेखीय पैमाना बनाएँ।
(Draw a plain scale to show kilometers for a map whose R.F. is \(\frac{1}{100000}\)).
उत्तर-
1 सैं०मी० प्रकट करता है = 1,00,000 सैं०मी०
= 1 कि०मी०
15 सैं०मी० प्रकट करता है = 15 कि०मी०

PSEB 11th Class Geography Practical Chapter 2 पैमाना 11

रचना (Construction)-15 सैं०मी० रेखा को पाँच मुख्य भागों में बाँटें। हर-एक मुख्य भाग 3 कि०मी० की दूरी को प्रकट करेगा। बायीं ओर वाले मुख्य भाग को तीन उपभागों में बाँटें। हर-एक उपभाग 1 कि०मी० की दूरी को प्रकट करेगा।

प्रश्न 14.
यदि प्रतिनिधि भिन्न \(\frac{1}{50000}\) हो, तो रेखीय पैमाना बनाएँ, जिसमें कि०मी० और मी० प्रकट किए जा सकें। इस पैमाने पर 4 कि०मी० और 600 मीटर की दूरी प्रकट करें।
(Draw a plain scale to show kilometers and meters for a map. Whose scale is \(\frac{1}{50000}\))
Show a distance of 4 km. and 60 meters on this scale.)
उत्तर-
1 सैं०मी० की दूरी प्रकट करता है = 50,000 सैं०मी०
= \(\frac{50000}{100000}\)
= \(\frac{1}{2}\)कि०मी०
16 सै०मी० की दूरी प्रकट करता है = \(\frac{1}{2}\) x 16
= 8 कि०मी०

PSEB 11th Class Geography Practical Chapter 2 पैमाना 12

रचना (Construction)-16 सैं०मी० लंबी रेखा लें। इसे 8 मुख्य भागों में बाँटें। हर एक भाग 1 कि०मी० को प्रकट करेगा। बायीं ओर वाले मुख्य भाग को पाँच उपभागों में बाँटें। हर एक भाग 200 मीटर को प्रकट करेगा ।
रेखीय पैमाने पर 4 कि०मी० और 600 मी० की दूरी = 4 कि०मी० + 600 मी०
= 4 मुख्य भाग + 3 उपभाग
चिह्न लगाकर यह दूरी चित्र के अनुसार दिखाएँ।

PSEB 11th Class Geography Practical Chapter 2 पैमाना

प्रश्न 15.
अमृतसर और जालंधर की वास्तविक दूरी 78 कि०मी० है, जिसे नक्शे पर 5.2 सैं०मी० द्वारा दर्शाया गया है। नक्शे का पैमाना बताएँ।
(The distance between Amritsar and Jalandhar is 78 km. It is shown by a distance of 5.2 cm. on the map. Find out the scale of the map.)
उत्तर-
\(\frac{52}{10}\)
1 सैं॰मी॰ दूरी प्रकट करती है =\(\frac{78 \times 10}{52}\)
= 15 कि०मी०
इसलिए पैमाना = 1 cm. : 15 कि०मी०

प्रश्न 16.
यदि प्रतिनिधि भिन्न \(\frac{1}{100000}\) हो, तो रेखीय पैमाना (मीलों में) बनाएँ।
(Draw a plain scale to show miles for a map whose R.F. is \(\frac{1}{100000}\))
उत्तर-
1 इंच दूरी प्रकट करती है = 1,000,000 इंच
\(\frac{100000}{63,360}\) मील
6 इंच दूरी प्रकट करती है =
\(\frac{100000}{63,360}\) x 6
= \(\frac{100,000}{1056}\)
= \(\frac{12500}{132}\)
= \(\frac{3125}{33}\) मील
= 94.69 मील

परंतु \(\frac{3125}{33}\) या 94.69 मील पूर्ण अंक नहीं है।
इसके निकट की पूर्ण संख्या 100 मील है। 100 मील के लिए नक्शे पर दूरी बताएँ। \(\frac{100000}{63360}\)
मील प्रकट किए जाते हैं = 1 इंच से
1 मील प्रकट किया जाता है = \(\frac{63,360 \times 1}{1,000,000}\) इंच
100 मील प्रकट किए जाते हैं = \(\frac{63,360 \times 100}{1,000,000}\)
= \(\frac{6336}{1000}\)
= 6.336 इंच
= 6.3 इंच (लगभग)

PSEB 11th Class Geography Practical Chapter 2 पैमाना 13

रचना (Construction)–6.3 इंच सरल रेखा लें। इसको 10 भागों में बाँटें। हर एक मुख्य भाग 10 मील की दूरी को प्रकट करता है। बायीं ओर वाले मुख्य भाग को 5 उपभागों में बाँटें। हर एक उपभाग 2 मील की दूरी को प्रकट करता है।

बाक्सिंग (मुक्केबाज़ी) (Boxing) Game Rules – PSEB 10th Class Physical Education

Punjab State Board PSEB 10th Class Physical Education Book Solutions बाक्सिंग (मुक्केबाज़ी) (Boxing) Game Rules.

बाक्सिंग (मुक्केबाज़ी) (Boxing) Game Rules – PSEB 10th Class Physical Education

मुक्केबाजी में याद रखने योग्य बातें

  1. रिंग का आकार = वर्गाकार
  2. एक भुजा की लम्बाई = 20 फुट
  3. रस्सों की संख्या = तीन अथवा पांच
  4. भारों की संख्या = 11
  5. पट्टी की लम्बाई = 8’4″
  6. पट्टी की चौड़ाई = \(1 \frac{1}{4}\)
  7. रिंग की फर्श से ऊंचाई = 3’4″
  8. सीनियर प्रतियोगिता का समय = 3-1-3-1-3
  9. जुनियर के लिए समय = 2-1-2-2
  10. अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए समय = 2-1-2-1-2-1–2-1-2
  11. कोर्नर का रंग = लाल और नीला
  12. अधिकारी = 1 रैफरी, 3 या 5 जज

खेल सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण जानकारी

  1. बाक्सिग में रिंग का आकार वर्गाकार और एक भुजा की लम्बाई 20 फुट होती है।
  2. रिंग में रस्सों की गिनती तीन होती है और साइडों का रंग एक नीला तथा दूसरा लाल होता है।
  3. बाक्सिग के लिए भार के वर्गों की गिनती 12 होती है।
  4. दस्तानों का भार 10 औंस से अधिक नहीं होना चाहिए।
  5. पट्टी की लम्बाई 8 फुट 4 इंच और चौड़ाई \(1 \frac{3}{4}\) इंच 4.4 सैं० मी० होनी चाहिए।
    बाक्सिंग (मुक्केबाज़ी) (Boxing) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 1

बाक्सिंग (मुक्केबाज़ी) (Boxing) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education

प्रश्न
बाक्सिग में भार अनुसार कितने प्रकार की प्रतियोगिताएं होती हैं ?
उत्तर-
मुक्केबाज़ी के भारों का वर्गीकरण
(Weight Categories in Boxing)

  1. लाइट फलाई वेट (Light Fly Weight) = 48 kg
  2. फलाई वेट (Fly Weight) = 51 kg
  3. बैनटम वेट (Bentum Weight) = 54 kg
  4. फ़ैदर वेट (Feather Weight) = 57 kg
  5. लाइट वेट (Light Weight) = 60 kg
  6. लाइट वैल्टर वेट (Light Welter Weight) = 63.5 kg
  7. वैल्टर वेट (Welter Weight) = 67 kg
  8. लाइट मिडल वेट (Light Middle Weight) = 71 kg
  9. मिडल वेट (Middle Weight) = 75 kg
  10. लाइट हैवी वेट (Light Heavy Weight) = 81 kg से 91 kg तक
  11. हैवी वेट (Heavy Weight) = 91 kg से अधिक 100 kg तक
  12. सुपर हैवी वेट (Super Heavy Weight) = 100 kg से ऊपर

प्रश्न
बाक्सिग में रिंग, रस्सा, प्लेटफ़ार्म, अंडर-कवर, पोशाक और पट्टियों के बारे में लिखें।
उत्तर-
रिंग (Ring)-सभी प्रतियोगिताओं में रिंग का आन्तरिक माप 12 फुट से 20 फुट (3 मी० 66 सैं० मी० से 6 मी० 10 सैं० मी०) वर्ग में होगा। रिंग की सतह से सबसे ऊपरी रस्से की ऊंचाई 16”, 28”, 40”, 50” होगी।
रस्सा (Rope)-रिंग चार रस्सों के सैट से बना होगा जोकि लिनन या किसी नर्म पदार्थ से ढका होगा।

प्लेटफ़ार्म (Platform)-प्लेटफार्म सुरक्षित रूप में बना होगा। यह समतल तथा बिना किसी रुकावटी प्रक्षेप के होगा। यह कम-से-कम 18 इंच रस्सों की लाइन से बना रहेगा उस पर चार कार्नर पोस्ट लगे होंगे जो इस प्रकार बनाए जाएंगे कि कहीं चोट न लगे।
अंडर-कवर (Under-cover)-फर्श एक अण्डर-कवर से ढका होगा जिस पर कैनवस बिछाई जाएगी।

पोशाक (Costumes)-प्रतियोगी एक बनियान (Vest) पहन कर बाक्सिग करेंगे जोकि पूरी तरह से छाती और पीठ ढकी रखेगी। शार्ट्स उचित लम्बाइयों की होगी जोकि जांघ के आधे भाग तक जाएगी। बूट या जूते हल्के होंगे। तैराकी वाली पोशाक पहनने की आज्ञा नहीं दी जाएगी। प्रतियोगी उन्हें भिन्न-भिन्न दर्शाने वाले रंग धारण करेंगे जैसे कि कमर के गिर्द लाल या नीले कमर-बन्द, दस्ताने (Gloves) स्टैंडर्ड भार के होंगे। प्रत्येक दस्ताना 8 औंस (227 ग्राम) भारी होगा।

पट्टियां (Bandages)-एक नर्म सर्जिकल पट्टी जिसकी लम्बाई 8 फुट 4 इंच (2.5 मी०) से अधिक तथा चौड़ाई \(1 \frac{3}{4}\) इंच (4.4 सैं० मी०) से अधिक न हो या एक वैल्यियन टाइप पट्टी जो 6 फुट 6 इंच से अधिक लम्बी तथा \(1 \frac{3}{4}\) इंच (4.4 सैं० मी०) से अधिक चौड़ी नहीं होगी, प्रत्येक हाथ पर पहनी जा सकती है।
अवधि (Duration)-सीनियर मुकाबलों तथा प्रतियोगिताओं के लिए खेल की अवधि निम्नलिखित होगी—
बाक्सिंग (मुक्केबाज़ी) (Boxing) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 2
प्रतियोगिताएं (Competitions)—
Senior National Level 3-1-3-1-3 तीन-तीन मिनट के तीन राऊण्ड
Junior National Level
2-1-2-1-2 दो-दो मिनट के तीन राऊण्ड
International Level
2-1-2-1-2-1-2 दो-दो मिनट के पांच राऊण्ड

बाक्सिंग (मुक्केबाज़ी) (Boxing) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education

प्रश्न
बाक्सिग में ड्रा, बाई, वाक ओवर के बारे में लिखें।
उत्तर-
ड्रा, बाई, वाक ओवर (The Draw, Byes and Walk-over)

  1. सभी प्रतियोगिताओं के लिए भार तोलने तथा डॉक्टरी निरीक्षण के बाद ड्रा किया जाएगा।
  2. वे प्रतियोगिताओं में जिनसे चार से अधिक प्रतियोगी हैं, पहली सीरीज़ में बहुतसी बाई निकाली जाएंगी ताकि दूसरी सीरीज़ में प्रतियोगियों की संख्या कम रह जाए।
  3. पहली सीरीज़ में जो मुक्केबाज़ (Boxer) बाई में आते हैं वे दूसरी सीरीज़ में पहले बाक्सिग करेंगे। यदि बाइयों की संख्या विषय हो तो अन्तिम बाई का बाक्सर दूसरी सीरीज़ में पहले मुकाबले के विजेता के साथ मुकाबला करेगा।
  4. कोई भी प्रतियोगी पहली सीरीज़ में बाई ओर दूसरी सीरीज़ में वाक ओवर नहीं प्राप्त कर सकता या दो प्रतियोगियों के नाम ड्रा निकाला जाएगा जोकि अब भी मुकाबले में हों। इसका अर्थ इन प्रतियोगियों के लिए विरोधी प्रदान करना है जोकि पहली सीरीज़ में पहले ही वाक ओवर ले चुके हैं।

सारणी-बाऊट से बाइयां निकालना
बाक्सिंग (मुक्केबाज़ी) (Boxing) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 3
प्रतियोगिता की सीमा (Limitation of Competitors)-किसी भी प्रतियोगिता में 4 से लेकर 8 प्रतियोगियों को भाग लेने की आज्ञा है। यह नियम किसी ऐसोसिएशन द्वारा आयोजित किसी चैम्पियनशिप पर लागू नहीं होता। प्रतियोगिता का आयोजन करने वाली क्लब को अपना एक सदस्य प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मनोनीत करने का अधिकार है, परन्तु शर्त यह है कि वह सदस्य प्रतियोगिता में सम्मिलित न हो।

नया ड्रा (Fresh Draw)–यदि किसी एक ही क्लब के दो सदस्यों का पहली सीरीज़ में ड्रा निकल जाए तो उनमें एक-दूसरे के पक्ष में प्रतियोगिता से निकलना चाहे तो नया ड्रा किया जाएगा।
वापसी (Withdrawl)-ड्रा किए जाने के बाद यदि प्रतियोगी बिना किसी सन्तोषजनक कारण के प्रतियोगिता से हटना चाहे तो इन्चार्ज अधिकारी इन दशाओं में एसोसिएशन को रिपोर्ट करेगा।

रिटायर होना (Retirement)-यदि कोई प्रतियोगी किसी कारण प्रतियोगिता से रिटायर होना चाहता है तो उसे इन्चार्ज अधिकारी को सूचित करना होगा।
बाई (Byes)—पहली सीरीज़ के बाद उत्पन्न होने वाली बाइयों के लिए निश्चित समय के लिए वह विरोधी छोड़ दिया जाता है जिससे इन्चार्ज अधिकारी सहमत हो।
सैकिण्ड (Second)—प्रत्येक प्रतियोगी के साथ एक सैकिण्ड (सहयोगी) होगा तथा राऊंड के दौरान वह सैकिण्ड प्रतियोगी को कोई निर्देश या कोचिंग नहीं दे सकता।
केवल पानी की आज्ञा (Only water allowed)–बाक्सर को बाऊट से बिल्कुल पहले या मध्य में पानी के अतिरिक्त कोई अन्य पीने वाली चीज़ नहीं दी जा सकती।

बाक्सिंग (मुक्केबाज़ी) (Boxing) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education

प्रश्न
बाक्सिग में बाऊट को नियन्त्रण कैसे किया जाता है ?
उत्तर-
बाऊट का नियन्त्रण
(Bout’s Control)

  1. सभी प्रतियोगिताओं के मुकाबले एक रैफ़री, तीन जजों, एक टाइम कीपर द्वारा निश्चित किए जाएंगे। रैफ़री रिंग में होगा। जब तीन से कम जज होंगे तो रैफ़री स्कोरिंग पेपर को पूरा करेगा। प्रदर्शनी ब्राऊट एक रैफ़री द्वारा कण्ट्रोल किए जाएंगे।
  2. रैफ़री एक स्कोर पैड या जानकारी सलिप का प्रयोग बाक्सरों के नाम तथा रंगों का रिकार्ड रखने के लिए करेगा। इन सब स्थितियों को जब बाऊट चोट लगने के कारण या किसी अन्य कारणवश स्थगित हो जाए तो रैफ़री इस पर कारण रिपोर्ट करके इंचार्ज अधिकारी को देगा।
  3. टाइम कीपर रिंग के एक ओर बैठेगा तथा जज अन्य तीन ओर बैठेंगे। सीटें इस प्रकार की होंगी कि वे बाक्सिग को सन्तोषजनक ढंग से देख सकें। ये दर्शकों से अलग होंगी। रैफ़री बाऊट को नियमानुसार कण्ट्रोल करने के लिए अकेला ही उत्तरदायी होगा तथा जज स्वतन्त्रतापूर्वक प्वाइंट देंगे।
  4. प्रमुख टूर्नामैंट में रैफ़री सफेद कपड़े धारण करेगा। प्वाईंट देना (Awarding of Points)
    • सभी प्रतियोगिताओं में जज प्वाईंट देगा।
    • प्रत्येक राऊंड के अन्त में प्वाईंट स्कोरिंग पेपर पर लिखे जाएंगे तथा बाऊंट के अन्त में जमा किए जाएंगे, भिन्नों का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
    • प्रत्येक जज को विजेता मनोनीत करना होगा या उसे अपने स्कोरिंग पेपर पर हस्ताक्षर करने होंगे। जज का नाम बड़े अक्षरों (Block Letters) में लिखा जाएगा। उसे स्कोरिंग स्लिपों पर हस्ताक्षर करने होंगे।

प्रश्न
बाक्सिग में स्कोर कैसे मिलते हैं ?
उत्तर-
स्कोरिंग (Scoring)

  1. जो बाक्सर अपने विरोधी को सबसे अधिक मुक्के मारेगा उसे प्रत्येक राऊंड के अन्त में 20 प्वाईंट दिए जाएंगे। दूसरे बाक्सर को उसी अनुपात में अपने स्कोरिंग मुक्कों में कम प्वाईंट मिलेंगे।
  2. जब जज यह देखता है कि दोनों बाक्सरों ने एक जितने मुक्के मारे हैं तो प्रत्येक प्रतियोगी को 20 प्वाईंट दिए जाएंगे।
  3. यदि बाक्सरों को मिले प्वाईंट बाऊट के अन्त में बराबर हों तो जज अपना निर्णय उस बाक्सर के पक्ष में देगा जिसने अधिक पहल दिखाई हो, परन्तु यदि समान हो उस बाक्सर के पक्ष में जिसने बेहतर स्टाइल दिखाया हो। यदि वह सोचे कि वह इन दोनों पक्षों में बराबर हैं तो वह अपना निर्णय उस बाक्सर के पक्ष में देगा जिसने अच्छी सुरक्षा (Defence) का प्रदर्शन किया हो।

परिभाषाएं (Definitions)-उपर्युक्त नियम निम्नलिखित परिभाषाओं द्वारा लागू होता है—

  1. स्कोरिंग मुक्के या प्रहार (Scoring Blows)-वे मुक्के जो किसी भी दस्ताने के नक्कल से रिंग के सामने या साइड की ओर या शरीर के बैल्ट के ऊपर मारे जाएं।
  2. नान-स्कोरिंग मुक्के (Non-Scoring Blows)
    • नियम का उल्लंघन करके मारे गए मुक्के।
    • भुजाओं या पीठ पर मारे गए मुक्के।
    • हल्के मुक्के या बिना ज़ोर की थपकियां।
  3. पहल करना (Leading Off)-पहला मुक्का मारना या पहला मुक्का मारने की कोशिश करना। नियमों का उल्लंघन पहल करने के स्कोरिंग मूल्य को समाप्त कर देता है।
  4. सुरक्षा (Defence)–बाक्सिग, पैरिंग, डकिंग, गार्डिंग, साइड स्टैपिंग द्वारा प्रहरों से बचाव करना।.

बाक्सिंग (मुक्केबाज़ी) (Boxing) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education

प्रश्न
बाक्सिग में कोई दस त्रुटियां लिखें।
उत्तर-
त्रुटियां (Fouls)-जजों या रैफ़री का फ़ैसला अन्तिम होगा। रैफ़री को निम्नलिखित कार्य करने पर बाक्सर को चेतावनी देने या अयोग्य घोषित करने का अधिकार है—

  1. खुले दस्ताने से चोट करना, हाथ के आन्तरिक भाग या बट के साथ चोट करना, कलाइयों से चोट करना या बन्द दस्ताने के नक्कल वाले भाग को छोड़कर किसी अन्य भाग से चोट करना।
  2. कुलनी से मारना।
  3. बैल्ट के नीचे मारना।
  4. किडनी पंच (Kidney Punch) का प्रयोग करना।
  5. पिवट ब्लो (Pivot Blow) का प्रयोग करना।
  6. गर्दन या सिर के नीचे जानबूझ कर चोट करना।
  7. नीचे पड़े प्रतियोगी को मारना।
  8. पकड़ना।
  9. सिर या शरीर के भार लेटना।
  10. बैल्ट के नीचे किसी ढंग से डकिंग (Ducking) करना जोकि विरोधी के लिए खतरनाक हो।
  11. बाक्सिग का सिर पर खतरनाक प्रयोग। (12) रफिंग (Roughing)
  12. कन्धे मारना।
  13. कुश्ती करना।
  14. बिना मुक्का लगे जान-बूझ कर गिरना।
  15. निरन्तर ढक कर रखना।
  16. रस्सों का अनुचित प्रयोग करना।
  17. कानों पर दोहरी चोट करना।

ब्रेक (Break) जब रैफ़री दोनों प्रतियोगियों को ब्रेक (To Break) की आज्ञा देता है तो दोनों बाक्सरों को पुनः बाक्सिग शुरू करने से पहले एक कदम पीछे हटना ज़रूरी है। ‘ब्रेक’ के समय एक बाक्सर को विरोधी को मारने की आज्ञा नहीं होती।
डाऊन तथा गिनती (Doun and Count)-एक बाक्सर को डाऊन (Doun) समझा जाता है जब शरीर का कोई भाग सिवाए उसके पैरों के फर्श पर लग जाता है या जब वह रस्सों से बाहर या आंशिक रूप में बाहर होता है या वह रस्सी पर लाचार लटकता है।
बाऊट रोकना (Stopping the Bout)—

  1. यदि रैफ़री के मतानुसार एक बाक्सर चोट लगने के कारण खेल जारी नहीं रख सकता या वह बाऊट बन्द कर देता है तो उसके विरोधी को विजेता घोषित कर दिया जाता है। यह निर्णय करने का अधिकार रैफ़री को होता है जोकि डॉक्टर का परामर्श ले सकता है।
  2. रैफ़री को बाऊट रोकने का अधिकार है यदि उसकी राय में प्रतियोगी को मात हो गई है या वह बाऊट जारी रखने के योग्य नहीं है।

बाऊट पुनः शुरू करने में असफल होना (Failure to resume Bout) सभी बाऊटों में यदि कोई प्रतियोगी समय कहे जाने पर बाऊट को पुनः शुरू करने में असमर्थ होता है तो वह बाऊट हार जाएगा।

नियमों का उल्लंघन (Breach of Rules)-बाक्सर या उसके सैकिण्ड (Second) द्वारा इन नियमों के किसी भी उल्लंघन से उसे अयोग्य घोषित किया जाएगा। एक प्रतियोगी जो अयोग्य घोषित किया गया हो उसे कोई ईनाम नहीं मिलेगा।

शंकित फाऊल (Suspected Foul)–यदि रैफ़री को किसी फ़ाऊल का सन्देह हो जाए जिसे उसने स्वयं साफ नहीं देखा, वह जजों की सलाह ले सकता है तथा उसके अनुसार अपना फैसला दे सकता है।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 7 राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान

Punjab State Board PSEB 6th Class Physical Education Book Solutions Chapter 7 राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Physical Education Chapter 7 राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान

PSEB 6th Class Physical Education Guide राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
राष्ट्रीय गान ‘जन-गण-मन’ लिखो।
उत्तर-
राष्ट्रीय गीत जन-गण-मन –
जन-गण-मन अधिनायक जय हे
भारत भाग्य विधाता।
पंजाब, सिन्ध, गुजरात, मराठा
द्राविड़, उत्कल, बंग,
विन्ध्य, हिमाचल, यमुना, गंगा,
उच्छल जलधि तरंग।
तब शुभ नामे जागे
तब शुभ आशिष मांगे
गाये तब जय गाथा,
जन-गण-मंगल दायक जय हे
भारत भाग्य विधाता।
जय हे, जय हे, जय हे,
जय, जय, जय हे।

प्रश्न 2.
राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ लिखो।
उत्तर-
राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’
वन्दे मातरम्, वन्दे मातरम्।
सुजलां, सुफलां, मलयज शीतलां, शस्य श्यामला, मातरम्।
वन्दे मातरम्।।
शुभ्र ज्योत्सना पुलकित यामिनीम्, फुल्ल कुसुमित द्रुमदल शोभिनिम्।
सुहासिनी सुमधुर भाषिणीम्, सुखदां वरदां मातरम्।
वन्दे मातरम्। सप्तकोटि कंठ कलकल निनाद कराले, द्वि सप्तकोटि भुजैधुतखर कर वाले, अमला केनो मां एतो भले।
बहु भलधारिणी, नमामि तारिणी, रिपुदलवारिणी, मातरम्।
वन्दे मातरम्।
तुमि विद्या तुमि धर्म, तुमि हृदि तुमि मर्म, त्वंहिं प्राणाः शरीरे।
बाहुते तुमि मा शक्ति, हृदये तुमि मा भक्ति, तोमारह प्रतिमा गडि मंदिरे मंदिरे।
त्वंहि दुर्गा दशप्रहरणधारिणी, कमला-कमल-दल विहारिणी, वाणी विद्यादायिनी,
नमामि त्वां, निमामि कमलाम्, अमलां अतुलाम्, सुजलां, सुफलाम् मातरम्।
वन्दे मातरम्।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 7 राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान

प्रश्न 3.
जन-गण-मन गान से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
जन-गण-मन का अर्थ-हे ईश्वर त असंख्य लोगों के मन का स्वामी है और भारत का भाग्य बनाने वाला है। हमारे प्रान्तों पंजाब, सिन्ध, गुजरात, महाराष्ट्र उड़ीसा, बंगाल और द्रविड़ के लोग, हमारे पहाड़ विन्ध्याचल, हिमालय और पवित्र नदियां, गंगा, यमुना और विशाल समुद्र से उठने वाली लहरें तुम्हारे नाम का जाप करती हैं। हम तुम्हारे शुभ आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए प्रार्थना करते हैं और तुम्हारे अनन्त गुणों की महिमा के गीत गा रहे हैं।
हे ईश्वर ! तू सब लोगों को सुख देने वाला है। तुम्हारी सदा ही जय हो। तू ही भारत का भाग्य बनाने वाला है। हम सदा ही तुम्हारे गुण गाते हैं।

प्रश्न 4.
‘वन्दे मातरम्’ गीत का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
हे भारत माता ! हम तुम्हें नमस्कार करते हैं। तेरा पानी बहुत पवित्र है। तू सुन्दर फूलों से लदी हुई है। दक्षिण की ठण्डी हवा हमारे मन को मोहित करती है। हे मातृभूमि ! मैं तुझे बार-बार नमस्कार करता हूं।

हे मां ! तेरी रातें चंद्रमा के समान सफेद खिले हुए प्रकाश से शोभित होती हैं और हम इससे प्रसन्नता प्राप्त करते हैं। तू पूरे खिले हुए फूलों से लदी हुई है और हरे-भरे वृक्षों के कारण बहुत शोभा दे रही है। तेरी मुस्कान और वाणी हमें मिठास और वरदान देती है। तुझे हम बार-बार नमस्कार करते हैं।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 7 राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान

प्रश्न 5.
निम्नलिखित रिक्त स्थान भरो –
(क) जन-गण-मन ……… ने लिखा है। (महात्मा गांधी, रवीन्द्र नाथ टैगोर, सुभाष चन्द्र बोस) .
(ख) वन्दे मातरम् ………. ने लिखा है। (सरोजिनी नायडू, जवाहर लाल नेहरू, बंकिम चन्द्र चटर्जी)
उत्तर-
(क) रवीन्द्र नाथ टैगोर
(ख) बंकिम चन्द्र चटर्जी।

प्रश्न 6.
राष्ट्रीय गान की धुन किन-किन अवसरों पर बजाई जाती है ?
उत्तर-
राष्ट्रीय गान की धुन निम्नलिखित अवसरों पर बजाई जाती है –

  1. 15 अगस्त को राष्ट्रीय झण्डा लहराते समय।
  2. 26 जनवरी को राष्ट्रीय झण्डा लहराते समय।
  3. राष्ट्रपति तथा राज्यपाल को सलामी देते समय।
  4. अन्तर्राष्ट्रीय खेल मुकाबलों में विजयी भारतीय खिलाड़ियों को पुरस्कार देते समय।
  5. किसी विशाल राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन के समय।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 7 राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान

Physical Education Guide for Class 6 PSEB राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान Important Questions and Answers

बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
हमारे दो राष्ट्रीय गीत कौन-से हैं ?
उत्तर-
जन-गण-मन और ‘वन्दे मातरम्’।

प्रश्न 2.
राष्ट्रीय गीत जन-गण-मन की रचना किसने की थी ?
उत्तर-
राष्ट्रीय गीत जन-गण-मन की रचना प्रसिद्ध कवि रवीन्द्र नाथ टैगोर ने की थी।

प्रश्न 3.
राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ की रचना किसने की थी ?
उत्तर-
बंकिम चन्द्र चटर्जी।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 7 राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान

प्रश्न 4.
राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् कब और कौन-सी पुस्तक में छपा था ?
उत्तर-
1882, आनन्द मठ।

प्रश्न 5.
राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् की संगीत रचना किस ने की थी ?
उत्तर-
रवीन्द्र नाथ टैगोर ने।

प्रश्न 6.
राष्ट्रीय गीत जन-गण-मन सबसे पहले कब गाया गया ?
उत्तर-
27 दिसम्बर, 1911 ई० को।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 7 राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान

प्रश्न 7.
जन-गण-मन को राष्ट्रीय गान की मान्यता कब प्राप्त हुई ?
उत्तर-
26 जनवरी, 1950 को।

प्रश्न 8.
राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् सबसे पहले किस वर्ष कांग्रेस अधिवेशन में गाया गया था ?
उत्तर-
1896 ई० में।

छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् पर संक्षेप नोट लिखो।
उत्तर-
राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ की रचना श्री बंकिम चन्द्र चटर्जी ने की थी। यह गीत 1982 ई० में उनकी पुस्तक आनन्द मठ में छपा। 1896 ई० में यह सबसे पहले इण्डियन नैशनल कांग्रेस के अधिवेशन में गाया गया। इसकी संगीत रचना श्री रवीन्द्र नाथ टैगोर ने की।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 7 राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान

प्रश्न 2.
राष्ट्रीय गीत जन-गण-मन पर संक्षेप नोट लिखो।
उत्तर-
राष्ट्रीय गीत जन-गण-मन की रचना प्रसिद्ध कवि रवीन्द्र नाथ टैगोर ने की। यह 27 दिसम्बर, 1911 ई० को कांग्रेस अधिवेशन में गाया गया। इसे 24 जनवरी, 1950 ई० को संविधान ने राष्ट्रीय गीत के रूप में मान्यता दी। इस गीत के पूरे पाठ में 48 सैकिण्ड से 52 सैकिण्ड का समय लगना चाहिए। इसके संक्षेप पाठ में 20 सैकिण्ड से अधिक समय नहीं लगना चाहिए।

प्रश्न 3.
राष्ट्रीय गीत अथवा इसकी धुन बजाते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए ?
उत्तर-

  1. हमें सावधान अवस्था में खड़े रहना चाहिए।
  2. हिलना-डुलना व बातें नहीं करनी चाहिए।

प्रश्न 4.
राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ पर संक्षेप नोट लिखो।
उत्तर-
राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ की रचना श्री बंकिम चन्द्र चटर्जी ने की। यह गीत 1882 में उनकी पुस्तक ‘आनन्द मठ’ में छपा। 1896 ई० में यह सबसे पहले इण्डियन नैशनल कांग्रेस के अधिवेशन में गाया गया। इसकी संगीत रचना श्री रविन्द्र नाथ टैगोर ने की।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 7 राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान

प्रश्न 5.
राष्ट्रीय गीत जन-गण-मन पर संक्षेप नोट लिखो।
उत्तर-
राष्ट्रीय गीत जन-गण-मन की रचना प्रसिद्ध कवि रवीन्द्र नाथ टैगोर ने की। यह 27 दिसम्बर, 1911 ई० को कांग्रेस अधिवेशन में गाया गया। इसे 24 जनवरी, 1950 ई० को संविधान ने राष्ट्रीय गीत के रूप में मान्यता दी। इस गीत के पूरे पाठ में 48 सैकिण्ड से 52 सैकिण्ड का समय लगना चाहिए। इसके संक्षेप पाठ में 20 सैकिण्ड से अधिक समय नहीं लगना चाहिए।

रिक्त स्थानों की पूर्ति –

प्रश्न-
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठकों में दिए गए शब्दों से करो –

  1. राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ ………. नाटक पुस्तक में छपा। (गोदान, आनन्द मठ)
  2. 1896 ई० में कांग्रेस अधिवेशन में ……… पहली बार गाया गया। (वन्दे मातरम्, जन-गण-मन)
  3. ‘जन-गण-मन’ को ………. की संविधान द्वारा राष्ट्रीय गीत के रूप में मान्यता प्राप्त हुई। (15 अगस्त, 1947, 24 जनवरी, 1950)
  4. राष्ट्रीय गीत ‘जन-गण-मन’ ……… को कांग्रेस की राजनीतिक सभा में गाया गया। (26 जनवरी, 1950, 27 दिसम्बर, 1911)
  5. जन-गण-मन के पूरे गीत को ………. में गाया जाना चाहिए। (20-48 सैकिण्ड, 48-52 सैकिण्ड)
  6. जन-गण-मन के संक्षेप पाठ को ………. नहीं लगाने चाहिए। (20 सैकिण्ड से अधिक/ 25 सैकिण्ड से अधिक)
  7. राष्ट्रीय गीत गाने और सुनने वालों को …….. खड़ा होना चाहिए। (सावधान, आराम से)
  8. जन-गण-मन की संगीत रचना ………. ने की। (आर० डी० बर्मन, रवीन्द्रनाथ टैगोर)

उत्तर-

  1. आनन्द मठ
  2. वन्दे मातरम्
  3. 24 जनवरी, 1950
  4. 27 दिसम्बर, 1911
  5. 48-52 सैकिण्ड
  6. 20 सैकिण्ड से अधिक
  7. सावधान
  8. रवीन्द्रनाथ टैगोर।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य

Punjab State Board PSEB 10th Class Social Science Book Solutions History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 10 Social Science History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य

SST Guide for Class 10 PSEB अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य Textbook Questions and Answers

(क) निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर एक शब्द/एक पंक्ति (1-15 शब्दों) में लिखें

प्रश्न 1.
महाराजा रणजीत सिंह के बाद कौन उसका उत्तराधिकारी बना?
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह के बाद खड़क सिंह उसका उत्तराधिकारी बना।

प्रश्न 2.
मुदकी की लड़ाई में सिक्खों की हार क्यों हुई?
उत्तर-
(1) सिक्ख सरदार लाल सिंह ने गद्दारी की और युद्ध के मैदान से भाग निकला।
(2) अंग्रेजों की तुलना में सिक्ख सैनिकों की संख्या कम थी।

प्रश्न 3.
सभराओं की लड़ाई कब हुई और इसका परिणाम क्या निकला?
उत्तर-
सभराओं की लड़ाई 10 फरवरी, 1846 ई० को हुई। इसमें सिक्ख पराजित हुए और अंग्रेजी सेना बिना किसी बाधा के सतलुज नदी को पार कर गई।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य

प्रश्न 4.
सुचेत सिंह के खजाने का मामला क्या था?
उत्तर-
डोगरा सरदार सुचेत सिंह द्वारा छोड़े गए ख़ज़ाने पर लाहौर सरकार अपना अधिकार समझती थी, परन्तु अंग्रेज़ी सरकार इस मामले को अदालती रूप देना चाहती थी।

प्रश्न 5.
गौओं सम्बन्धी झगड़े के बारे में जानकारी दो।
उत्तर-
21 अप्रैल, 1846 ई० को गौओं के एक झुंड पर एक यूरोपियन तोपची ने तलवार चला दी जिससे हिन्दू और सिक्ख अंग्रेजों के विरुद्ध भड़क उठे।

प्रश्न 6.
पंजाब को अंग्रेजी साम्राज्य में कब शामिल किया गया ? (P.B. 2014) उस समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?
उत्तर-
पंजाब को अंग्रेजी साम्राज्य में 1849 ई० में सम्मिलित किया गया। उस समय भारत का गवर्नर जनरल लॉर्ड डल्हौज़ी था।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य

(ख) निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 30-50 शब्दों में लिखो

प्रश्न 1.
भैरोंवाल की सन्धि क्यों की गई?
उत्तर-
लाहौर की संधि के अनुसार महाराजा और नागरिकों की सुरक्षा के लिए लाहौर में एक वर्ष के लिए अंग्रेजी सेना रखी गई थी। अवधि समाप्त होने पर लॉर्ड हार्डिंग ने इस सेना को वहां स्थायी रूप से रखने की योजना बनाई। परन्तु महारानी जिंदां को यह बात मान्य नहीं थी। इसलिए 15 दिसम्बर, 1846 ई० को लाहौर दरबार के मंत्रियों और सरदारों की एक विशेष सभा बुलाई गई। इस सभा में गवर्नर जनरल की केवल उन्हीं शर्तों का उल्लेख किया गया जिनके आधार पर सिक्ख 1846 ई० के बाद लाहौर में अंग्रेजी सेना रखने के लिए सहमत हुए थे। इस प्रकार महारानी जिंदा तथा प्रमुख सिक्ख सरदारों ने 16 दिसंबर, 1846 को भैरोंवाल के संधि पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए।

प्रश्न 2.
भैरोंवाल की सन्धि की कोई चार धाराएं बताओ।
उत्तर-
भैरोंवाल की संधि की चार मुख्य धाराएं निम्नलिखित थीं

  1. लाहौर में एक ब्रिटिश रैजीडेंट रहेगा जिसकी नियुक्ति गवर्नर जनरल करेगा।
  2. महाराजा दलीप सिंह के बालिग (वयस्क) होने तक राज्य का शासन प्रबन्ध आठ सरदारों की कौंसिल ऑफ़ रीजैंसी द्वारा चलाया जाएगा।
  3. कौंसिल ऑफ़ रीजैंसी ब्रिटिश रैजीडेंट के परामर्श से प्रशासन का कार्य करेगी।
  4. महारानी जिंदां को राज्य प्रबंध से अलग कर दिया गया। उसे डेढ़ लाख रुपये वार्षिक पेंशन दे दी गई।

प्रश्न 3.
भैरोंवाल की सन्धि का क्या महत्त्व है?
उत्तर-
भैरोंवाल की संधि पंजाब और भारत के इतिहास में बड़ा महत्त्व रखती है

  1. इस सन्धि द्वारा अंग्रेज़ पंजाब के स्वामी बन गए। लाहौर राज्य के प्रशासनिक मामलों में ब्रिटिश रैजीडेंट को असीमित अधिकार तथा शक्तियाँ प्राप्त हो गईं। हैनरी लारेंस को पंजाब में पहला रैजीडेंट नियुक्त किया गया।
  2. इस सन्धि द्वारा महारानी जिंदां को राज्य प्रबन्ध से अलग कर दिया गया। पहले उसे शेखुपुरा भेज दिया गया। परन्तु बाद में उसे देश निकाला देकर बनारस भेज दिया गया।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य

प्रश्न 4.
पहले आंग्लो-सिक्ख युद्ध के बाद अंग्रेजों ने पंजाब को अपने कब्जे में क्यों नहीं किया? कोई दो कारण बताओ।
उत्तर-
पहले आंग्ल-सिक्ख युद्ध के पश्चात् अंग्रेजों ने निम्नलिखित कारणों से पंजाब पर अपना अधिकार नहीं किया

  1. सिक्ख मुदकी, फिरोजशाह और सभराओं की लड़ाइयों में अवश्य पराजित हुए थे, परन्तु लाहौर, अमृतसर, पेशावर आदि स्थानों पर अभी भी सिक्ख सैनिक तैनात थे। यदि अंग्रेज़ उस समय पंजाब पर अधिकार करते तो उन्हें इन सैनिकों का सामना भी करना पड़ता।
  2. अंग्रेजों को पंजाब में शान्ति व्यवस्था स्थापित करने के लिए आय से अधिक व्यय करना पड़ता।
  3. सिक्ख राज्य अफ़गानिस्तान तथा ब्रिटिश साम्राज्य के बीच मध्यस्थ राज्य का कार्य करता था। इसलिए अभी पंजाब पर अधिकार करना अंग्रेजों के लिए उचित नहीं था।
  4. लॉर्ड हार्डिंग पंजाबियों के साथ एक ऐसी संधि करना चाहता था, जिससे पंजाब कमजोर हो जाए, ताकि वे जब चाहे पंजाब पर अधिकार कर सकें। इसलिए उन्होंने लाहौर सरकार के साथ केवल ऐसी सन्धि की जिसके कारण लाहौर (पंजाब) राज्य आर्थिक और सैनिक दृष्टि से कमजोर हो गया। (कोई दो लिखें)

प्रश्न 5.
भैरोंवाल की सन्धि के पश्चात् अंग्रेजों ने रानी जिंदां के साथ कैसा व्यवहार किया?
उत्तर-
भैरोंवाल की सन्धि के अनुसार महारानी जिंदां को सभी राजनीतिक अधिकारों से वंचित कर दिया गया। उसका लाहौर के राज्य प्रबंध से कोई संबंध न रहा। यही नहीं उसे अनुचित ढंग से कैद कर लिया गया और उसे शेखुपुरा के किले में भेज दिया गया। उसकी पेंशन डेढ़ लाख से घटा कर 48 हज़ार रु० कर दी गई। तत्पश्चात् उसे देश निकाला देकर बनारस भेज दिया गया। इस प्रकार महारानी जिंदां से बहुत ही बुरा व्यवहार किया गया। परिणामस्वरूप पंजाब के देशभक्त सरदारों की भावनाएं अंग्रेजों के विरुद्ध भड़क उठीं।

प्रश्न 6.
महाराजा दलीप सिंह के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर-
महाराजा दलीप सिंह पंजाब (लाहौर राज्य) का अंतिम सिक्ख शासक था। प्रथम ऐंग्लो-सिक्ख युद्ध के समय वह नाबालिग था। अत: 1846 ई० की भैरोंवाल की सन्धि के अनुसार लाहौर-राज्य के शासन प्रबन्ध के लिए एक कौंसिल ऑफ़ रीजैंसी की स्थापना की गई। इसे महाराजा के बालिग होने तक कार्य करना था। परन्तु दूसरे ऐंग्लो-सिक्ख युद्ध में सिक्ख पुनः पराजित हुए। परिणामस्वरूप महाराजा दलीप सिंह को राजगद्दी से उतार दिया गया और उसकी 4-5 लाख रु० के बीच वार्षिक पेंशन निश्चित कर दी गई। पंजाब अंग्रेजी साम्राज्य का अंग बन गया।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य

(ग) निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 100-120 शब्दों में लिखो

प्रश्न 1.
अंग्रेजों और सिक्खों की पहली लड़ाई के कारण लिखो।
उत्तर-
अंग्रेजों तथा सिक्खों के बीच पहली लड़ाई 1845-46 ई० में हुई। इसके मुख्य कारण निम्नलिखित थे

  1. अंग्रेजों की लाहौर राज्य को घेरने की नीति — अंग्रेजों ने महाराजा रणजीत सिंह के जीवन काल से ही लाहौर राज्य को घेरना आरम्भ कर दिया था। इसी उद्देश्य से उन्होंने 1835 ई० में फिरोजपुर पर अधिकार कर लिया। 1838 ई० में उन्होंने वहां एक सैनिक छावनी स्थापित कर दी। लाहौर दरबार के सरदारों ने अंग्रेजों की इस नीति का विरोध किया।
  2. पंजाब में अशांति और अराजकता — महाराजा रणजीत सिंह की मृत्यु के पश्चात् पंजाब में अशांति और अराजकता फैल गई। इसका कारण यह था कि उसके उत्तराधिकारी खड़क सिंह, नौनिहाल सिंह, रानी जिंदां कौर, शेर सिंह आदि निर्बल थे। अत: लाहौर दरबार में सरदारों ने एक दूसरे के विरुद्ध षड्यंत्र रचने आरम्भ कर दिये। अंग्रेज़ इस स्थिति का लाभ उठाना चाहते थे।
  3. प्रथम अफ़गान युद्ध में अंग्रेजों की कठिनाइयां और असफलताएं — प्रथम ऐंग्लो-अफ़गान युद्ध के समाप्त होते ही अफ़गानों ने दोस्त मुहम्मद खां के पुत्र मुहम्मद अकबर खां के नेतृत्व में विद्रोह कर दिया। अंग्रेज़ विद्रोहियों को दबाने में असफल रहे। अंग्रेज सेनानायक बर्नज़ और मैकनाटन को मौत के घाट उतार दिया गया। वापस जा रहे अंग्रेज सैनिकों में से केवल एक सैनिक ही बच पाया। अंग्रेजों की इस असफलता को देखकर सिक्खों का अंग्रेजों के विरुद्ध युद्ध छेड़ने के लिए उत्साह बढ़ गया।
  4. अंग्रेजों द्वारा सिन्ध को अपने राज्य में मिलाना — 1843 ई० में अंग्रेजों ने सिन्ध पर आक्रमण करके उसे अपने राज्य में मिला लिया। इस घटना ने उनकी महत्त्वाकांक्षा को बिल्कुल स्पष्ट कर दिया। सिक्खों ने यह जान लिया कि साम्राज्यवादी अंग्रेज़ सिन्ध की भान्ति पंजाब के लिए भी काल बन सकते हैं। वैसे भी पंजाब पर अधिकार किए बिना सिन्ध पर अंग्रेजी नियन्त्रण बने रहना असम्भव था। फलतः सिक्ख अंग्रेजों के इरादों के प्रति और भी चौकन्ने हो गए।
  5. ऐलनबरा की पंजाब पर अधिकार करने की योजना — सिन्ध को अंग्रेजी साम्राज्य में मिला लेने के पश्चात् लॉर्ड ऐलनबरा ने पंजाब पर अधिकार करने की योजना बनाई। इस योजना को वास्तविक रूप देने के लिए उसने सैनिक तैयारियां आरम्भ कर दी। इसका पता चलने पर सिक्खों ने भी युद्ध की तैयारी आरम्भ कर दी।
  6. लॉर्ड हार्डिंग की गवर्नर जनरल के पद पर नियुक्ति — जुलाई, 1844 ई० में लॉर्ड ऐलनबरा के स्थान पर लॉर्ड हार्डिंग भारत का गवर्नर जनरल बना। वह एक कुशल सेनानायक था। उसकी नियुक्ति से सिक्खों के मन में यह शंका उत्पन्न हो गई कि हार्डिंग को जान-बूझकर भारत भेजा गया है, ताकि वह सिक्खों से सफलतापूर्वक युद्ध कर सके।
  7. अंग्रेजों की सैनिक तैयारियां — पंजाब में फैली अराजकता ने अंग्रेजों को पंजाब पर आक्रमण करने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने सैनिक तैयारियां करनी आरम्भ कर दीं। शीघ्र ही अंग्रेज़ी सेनाएं सतलुज नदी के आस-पास इकट्ठी होने लगीं। उन्होंने सिन्ध में भी अपनी सेनाओं की वृद्धि कर ली तथा सतलुज को पार करने के लिए एक नावों का पुल बना लिया। अंग्रेजों की ये गतिविधियां प्रथम सिक्ख युद्ध का कारण बनीं।
  8. सुचेत सिंह के खजाने का मामला — डोगरा सरदार सुचेत सिंह लाहौर दरबार की सेवा में था। अपनी मृत्यु से पूर्व वह 15 लाख रुपये की धन राशि छोड़ गया था। परंतु उसका कोई पुत्र नहीं था। इसलिए लाहौर सरकार इस राशि पर अपना अधिकार समझती थी। दूसरी ओर अंग्रेज़ इस मामले को अदालती रूप देना चाहते थे। इससे सिक्खों को अंग्रेजों की नीयत पर संदेह होने लगा।
  9. मौड़ा गांव का मामला — मौड़ा गांव नाभा प्रदेश में था। वहां के भूतपूर्व शासक ने यह गांव महाराजा रणजीत सिंह को दिया था जिसे महाराजा ने धन्ना सिंह को जागीर में दे दिया। परन्तु 1843 ई० के आरम्भ में नाभा के नये शासक तथा धन्ना सिंह में मतभेद हो जाने के कारण नाभा के शासक ने यह गांव वापस ले लिया। जब लाहौर सरकार ने इस पर आपत्ति की तो अंग्रेजों ने नाभा के शासक का समर्थन किया। इस घटना ने अंग्रेजों तथा लाहौर दरबार एवं सिक्ख सेना के आपसी सम्बन्धों को और भी बिगाड़ दिया।
  10. ब्राडफुट की सिक्ख विरोधी गतिविधियां — नवम्बर, 1844 ई० में मेजर ब्राडफुट लुधियाना का रैजीडेंट नियुक्त हुआ। वह सिक्खों के प्रति घृणा-भाव रखता था। उसने सिक्खों के विरुद्ध कुछ ऐसे कार्य किए जिससे सिक्ख अंग्रेजों के विरुद्ध हो गए।
  11. लाल सिंह और तेज सिंह का सेना को उकसाना — सितम्बर, 1845 ई० में लाल सिंह लाहौर राज्य का प्रधानमन्त्री बना। उसी समय तेज सिंह को प्रधान सेनापति बनाया गया। अब तक सिक्ख सेना की शक्ति काफ़ी बढ़ चुकी थी। अत: लाल सिंह और तेज सिंह सिक्ख सेना से भयभीत थे। अपनी सुरक्षा के लिए ये दोनों गुप्त रूप से अंग्रेज़ी सरकार से मिल गए। सिक्ख सेना को कमजोर करने के लिए उन्होंने सिक्ख सेना को अंग्रेज़ों के विरुद्ध भड़काया।
    युद्ध का वातावरण तैयार हो चुका था। 13 दिसम्बर, 1845 ई० को लॉर्ड हार्डिंग ने सिक्खों के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी।

प्रश्न 2.
पहले आंग्लो-सिक्ख युद्ध की घटनाएं लिखो।
उत्तर-
सिक्ख सेना ने लाहौर से प्रस्थान किया और 11 दिसम्बर, 1845 ई० को सतलुज नदी को पार करना आरम्भ कर दिया। अंग्रेज़ तो पहले ही इसी ताक में थे कि सिक्ख सैनिक कोई ऐसा पग उठाएं जिससे उन्हें सिक्खों के विरुद्ध युद्ध छेड़ने का अवसर मिल सके। अत: 13 दिसम्बर को लॉर्ड हार्डिंग ने सिक्खों के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी। इस युद्ध की मुख्य घटनाओं का वर्णन इस प्रकार है

  1. मुदकी की लड़ाई-अंग्रेज़ी सेना फिरोज़शाह से 15-16 कि० मी० की दूरी पर मुदकी के स्थान पर आ पहुंची। जिसका नेतृत्व सरहयूग गफ्फ कर रहा था। 18 दिसम्बर, 1845 ई० के दिन अंग्रेज़ों व सिक्खों में इसी स्थान पर पहली . लड़ाई हुई। यह एक खूनी युद्ध था। योजना के अनुसार लाल सिंह ने अपनी सेना के साथ विश्वासघात किया और सैनिकों . को अकेला छोड़ कर रणक्षेत्र से भाग निकला। तेज सिंह ने भी ऐसा ही किया। परिणामस्वरूप सिक्ख पराजित हुए।
  2. बद्दोवाल की लड़ाई-21 जनवरी, 1846 ई० को फिरोजशाह की लड़ाई के पश्चात् अंग्रेज सेनापति लॉर्ड गफ… ने अम्बाला तथा देहली से सहायक सेनाएं बुला भेजीं। जब खालसा सेना को अंग्रेज़ सेनाओं के आगमन की सूचना मिली. तो रणजोध सिंह तथा अजीत सिंह लाडवा ने 8000 सैनिकों तथा 70 तोपों सहित सतलुज नदी को पार किया और : लुधियाना से 7 मील की दूरी पर बरां हारा के स्थान पर डेरा डाल दिया। उन्होंने लुधियाना की अंग्रेज़ चौकी में आग लगा दी। सर हैरी स्मिथ (Harry Smith) को फिरोजपुर से लुधियाना की सुरक्षा के लिए भेजा गया। बद्दोवाल के स्थान पर दोनों पक्षों में एक भयंकर युद्ध हुआ। रणजोध सिंह व अजीत सिंह ने अंग्रेजी सेना के पिछले भाग पर धावा बोल कर उनके शस्त्र तथा खाद्य सामग्री लूट ली। फलस्वरूप यहां अंग्रेजों को पराजय का मुंह देखना पड़ा।
  3. अलीवाल की लड़ाई-28 जनवरी, 1846 को बुद्दोवाल की विजय के पश्चात् रणजोध सिंह ने उस गांव को. खाली करा लिया तथा सतलुज के मार्ग से जंगरांव, घुगरांना इत्यादि पर आक्रमण करके अंग्रेज़ों के मार्ग को रोकना चाहा। इसी बीच हैरी स्मिथ ने बुद्दोवाल पर अधिकार कर लिया। इतने में फिरोजपुर से भी एक सहायक सेनाःस्मिथ की सहायता के लिए आ पहुंची। सहायता पाकर उसने सिक्खों पर धावा बोल दिया। 28 जनवरी, 1846 ई० के दिन अलीवाल के स्थान पर एक भीषण लड़ाई हुई जिसमें सिक्खों की पराजय हुई।
  4. सभराओं की लड़ाई-अलीवाल की पराजय के कारण लाहौर दरबार की सेनाओं को अपनी सुरक्षा की चिन्ता पड़ गई। आत्म रक्षा के लिए उन्होंने सभराओं के स्थान पर खाइयां खोद लीं। परन्तु यहां उन्हें 10 फरवरी, 1846 ई० के दिन एक बार फिर शत्रु का सामना करना पड़ा। यह खूनी लड़ाई थी। कहते हैं कि यहां वीरगति को प्राप्त होने वाले सिक्ख सैनिकों के रक्त से सतलुज का पानी भी लाल हो गया। अंग्रेजों की सभराओं विजय निर्णायक सिद्ध हुई। डॉ० स्मिथ के अनुसार, इस विजय से अंग्रेज़ सबसे वीर और सबसे सुदृढ़ शत्रुओं के विरुद्ध युद्ध की गम्भीर स्थिति में अपमानित होने से बच गए। इस विजय के पश्चात् अंग्रेजी सेनाओं ने सतलुज को पार (13 फरवरी, 1846 ई०) किया और 20 फरवरी, 1846 ई० को लाहौर पर अधिकार कर लिया।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य

प्रश्न 3.
लाहौर की पहली संधि की धाराएं लिखो।
उत्तर-
प्रथम ऐंग्लो-सिक्ख युद्ध के घातक परिणाम निकले। सभराओं के युद्ध में तो इतना खून बहा कि. संतलुज नदी का पानी भी लाल हो गया। इस विजय के पश्चात् यदि लॉर्ड हार्डिंग चाहता तो पंजाब को अंग्रेजी साम्राज्य में मिला सकता था, परन्तु कई कारणों से उसने ऐसा न किया। 9 मार्च, 1846 ई० को अंग्रेज़ों तथा सिक्खों के बीच एक सन्धि हो गई जो लाहौर की पहली सन्धि कहलाती है। इसकी मुख्य धाराएं निम्नलिखित थीं

  1. सतलुज तथा ब्यास नदियों के बीच के सारे मैदानी तथा पर्वतीय प्रदेश पर अंग्रेज़ों का अधिकार मान लिया गया।
  2. युद्ध की क्षति पूर्ति के रूप में लाहौर दरबार ने अंग्रेज़ी सरकार को डेढ़ करोड़ रुपये की धन राशि देना स्वीकार किया।
  3. दरबार की सैनिक संख्या 20,000 पैदल तथा 12,000 घुड़सवार सैनिक निश्चित कर दी गई।
  4. लाहौर दरबार ने युद्ध में अंग्रेजों से छीनी गई सभी तोपें तथा 36 अन्य तोपें अंग्रेजी सरकार को देने का वचन दिया।
  5. सिक्खों ने ब्यास तथा सतलुज के बीच दोआब के समस्त प्रदेश तथा दुर्गों पर से अपना अधिकार छोड़ दिया और उन्हें अंग्रेज़ी सरकार के हवाले कर दिया।
  6. लाहौर राज्य ने यह वचन दिया कि वह अपनी सेना में किसी भी अंग्रेज़ अथवा अमरीकन को भर्ती नहीं करेगा।
  7. लाहौर राज्य अंग्रेज़ सरकार की पूर्व स्वीकृति लिये बिना अपनी सीमाओं में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं करेगा।
  8. कुछ विशेष प्रकार की परिस्थितियों में अंग्रेज़ सेनाएं लाहौर राज्य के प्रदेशों से बिना रोकथाम के गुज़र सकेंगी।
  9. सतलुज के दक्षिण पूर्व में स्थित लाहौर राज्य के प्रदेश ब्रिटिश साम्राज्य में मिला लिए गए।
  10. अवयस्क दलीप सिंह को महाराजा स्वीकार कर लिया गया। रानी जिन्दां उसकी प्रतिनिधि बनी और लाल सिंह प्रधानमन्त्री बना।
  11. अंग्रेजों ने यह विश्वास दिलाया कि वे लाहौर राज्य के आन्तरिक मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे। परन्तु अवयस्क महाराजा की रक्षा के लिए लाहौर में एक विशाल ब्रिटिश सेना की व्यवस्था की गई। सर लारेंस हैनरी को लाहौर में ब्रिटिश रैजीडेन्ट नियुक्त किया गया।

प्रश्न 4.
भैरोंवाल की सन्धि के बारे में जानकारी दो।
उत्तर-
लाहौर की सन्धि के अनुसार महाराजा और नागरिकों की सुरक्षा के लिए लाहौर में एक वर्ष के लिए अंग्रेज़ी सेना रखी गई थी। अवधि समाप्त होने पर लॉर्ड हार्डिंग ने इस सेना को वहां स्थायी रूप से रखने की योजना बनाई। इसी उद्देश्य से उन्होंने लाहौर सरकार से भैरोंवाल की सन्धि की। इस संधि पत्र पर महारानी जिंदां तथा प्रमुख सरदारों ने 16 दिसम्बर, 1846 को हस्ताक्षर कर दिए।
धाराएं-भैरोंवाल की सन्धि की मुख्य धाराएं निम्नलिखित थीं

  1. लाहौर में एक ब्रिटिश रैजीडेंट रहेगा जिसकी नियुक्ति गवर्नर जनरल करेगा।
  2. महाराजा दलीप सिंह के बालिग (वयस्क) होने तक राज्य का शासन प्रबन्ध आठ सरदारों की कौंसिल ऑफ़ रीजैंसी द्वारा चलाया जाएगा।
  3. कौंसिल ऑफ़ रीजैंसी ब्रिटिश रैजीडेंट के परामर्श से प्रशासन का कार्य करेगी।
  4. महारानी जिंदां को राज्य प्रबन्ध से अलग कर दिया गया। उसे डेढ़ लाख रुपये वार्षिक पेंशन दे दी गई।
  5. महाराजा की सुरक्षा तथा लाहौर राज्य में शान्ति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए ब्रिटिश सेना लाहौर में रहेगी।
  6. यदि गवर्नर जनरल आवश्यक समझे तो उसके आदेश पर ब्रिटिश सरकार लाहौर राज्य के किसी किले या सैनिक छावनी को अपने अधिकार में ले सकती है।
  7. ब्रिटिश सेना के व्यय के लिए लाहौर राज्य ब्रिटिश सरकार को 22 लाख रुपये वार्षिक देगी।
  8. इस सन्धि की शर्ते महाराजा दलीप सिंह के वयस्क होने (4 सितम्बर, 1854 ई०) तक लागू रहेंगी।

महत्त्व-भैरोंवाल की सन्धि पंजाब और भारत के इतिहास में बड़ा महत्त्व रखती है —

  1. इस सन्धि द्वारा अंग्रेज़ पंजाब के स्वामी बन गए। लाहौर राज्य के प्रशासनिक मामलों में ब्रिटिश रैजीडेंट को असीमित अधिकार तथा शक्तियां प्राप्त हो गईं। हैनरी लारेंस (Henery Lawrence) को पंजाब में पहला रैजीडेंट नियुक्त किया गया।
  2. इस सन्धि द्वारा महारानी जिंदां को राज्य प्रबन्ध से अलग कर दिया गया। पहले उसे शेखुपुरा भेज दिया गया। परन्तु बाद में उसे देश निकाला देकर बनारस भेज दिया गया।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य

प्रश्न 5.
दूसरे आंग्लो-सिक्ख युद्ध के कारण बताओ।
उत्तर-
दूसरा आंग्ल-सिक्ख युद्ध 1848-49 ई० में हुआ। इसमें भी अंग्रेजों को विजय प्राप्त हुई और पंजाब को अंग्रेज़ी साम्राज्य में मिला लिया गया। इस युद्ध के कारण निम्नलिखित थे —

  1. सिक्खों के विचार–पहले आंग्ल-सिक्ख युद्ध में सिक्खों की पराजय अवश्य हुई थी परन्तु उनके साहस में कोई कमी नहीं आई थी। उनको अब भी अपनी शक्ति पर पूरा विश्वास था। उनका विचार था कि वे पहली लड़ाई में अपने साथियों की गद्दारी के कारण हार गए थे। अतः अब वे अपनी शक्ति को एक बार फिर आज़माना चाहते थे।
  2. अंग्रेज़ों की सुधार नीति-अंग्रेज़ों के प्रभाव में आकर लाहौर दरबार ने अनेक प्रगतिशील पग (Progressive measures) उठाये। एक घोषणा द्वारा सती प्रथा, कन्या वध, दासता, बेगार तथा ज़मींदारी प्रथा की घोर निन्दा की गई। पंजाब के लोग अपने धार्मिक तथा सामाजिक जीवन में इस प्रकार के हस्तक्षेप को सहन न कर सके। अत: उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध हथियार उठा लिये।
  3. रानी जिन्दां तथा लाल सिंह से कठोर व्यवहार-रानी जिंदां का सिक्ख बड़ा आदर करते थे, परन्तु अंग्रेजों ने उसे षड्यन्त्रकारिणी उहराया और उसे निर्वासित करके शेखपुरा भेज दिया। अंग्रेजों के इस कार्य से सिक्खों के क्रोध की सीमा न रही। इसके अतिरिक्त वे अपने प्रधानमन्त्री लाल सिंह के विरुद्ध अंग्रेजों के कठोर व्यवहार को भी सहन न कर सके और उन्होंने अपनी रानी तथा अपने प्रधानमन्त्री के अपमान का बदला लेने का निश्चय कर लिया।
  4. अंग्रेज़ अफसरों की उच्च पदों पर नियुक्ति-भैंरोवाल की सन्धि से पंजाब में अंग्रेजों की शक्ति काफ़ी बढ़ गई थी। अब उन्होंने पंजाब को अपने नियन्त्रण में लेने के लिए धीरे-धीरे सभी उच्च पदों पर अंग्रेज़ अफसरों को नियुक्त करना आरम्भ कर दिया था। सिक्खों को यह बात बहुत बुरी लगी और वे पंजाब को अंग्रेजों से मुक्त कराने के विषय में गम्भीरता से सोचने लगे।
  5. सिक्ख सैनिकों की संख्या में कमी-लाहौर की सन्धि के अनुसार सिक्ख सैनिकों की संख्या घटा कर 20 हज़ार पैदल तथा 12 हजार घुड़सवार निश्चित कर दी गई थी। इसका परिणाम यह हुआ कि हजारों सैनिक बेकार हो गए। बेकार सैनिक अंग्रेजों के घोर विरोधी हो गए। इसके अतिरिक्त अंग्रेजों ने उन सैनिकों के भी वेतन घटा दिये जो कि सेना में काम कर रहे थे। परिणामस्वरूप उन में भी असन्तोष फैल गया और वे भी अंग्रेज़ों को पंजाब से बाहर निकालने के लिए तैयारी करने लगे।
  6. मुलतान के दीवान मूलराज का विद्रोह-मूलराज मुल्तान का गवर्नर था। अंग्रेजों ने उसके स्थान पर काहन सिंह को मुलतान का गवर्नर नियुक्त कर दिया। इस पर मुलतान के सैनिकों ने विद्रोह कर दिया और मूलराज ने फिर मुलतान पर अधिकार कर लिया। धीरे-धीरे इस विद्रोह की आग सारे पंजाब में फैल गई।
  7. भाई महाराज सिंह का विद्रोह-भाई महाराज सिंह नौरंगबाद के संत भाई वीर सिंह का शिष्य था। उसने सरकार-ए-खालसा को बचाने के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह कर दिया। अतः ब्रिटिश रैजीडेंट हैनरी.लारेंस ने उसे बंदी बनाने के आदेश जारी किए। परन्तु उसे पकड़ा न जा सका। उसने अपने अधीन सैंकड़ों लोग इकट्ठे कर लिए। मूलराज की प्रार्थना पर वह उसकी सहायता के लिए 400 घुड़सवारों सहित मुलतान भी गया। परन्तु अनबन हो जाने के कारण वह मूलराज को छोड़ कर चतर सिंह अटारीवाला तथा उसके पुत्र शेर सिंह से जा मिला।
  8. हज़ारा के चतर सिंह का विद्रोह-चतर सिंह अटारीवाला को हज़ारा का गवर्नर नियुक्त किया गया था। उसकी सहायता के लिए कैप्टन ऐबट को रखा गया था। परन्तु ऐबट के अभिमानपूर्ण व्यवहार के कारण चतर सिंह को अंग्रेजों पर संदेह होने लगा। इसी बीच कैप्टन ऐबट ने चतर सिंह पर यह आरोप लगाया कि उसकी सेनाएं मुलतान के विद्रोहियों से जा मिली हैं। चतर सिंह इसे सहन न कर सका और उसने अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह कर दिया।
  9. शेर सिंह का विद्रोह-जब शेर सिंह को यह पता चला कि उसके पिता चतर सिंह को हज़ारा के नाज़िम (गवर्नर) के पद से हटा दिया गया है, तो उसने भी अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह कर दिया। वह अपने सैनिकों सहित मूलराज के साथ जा मिला। शेर सिंह ने एक घोषणा के अनुसार ‘सब अच्छे सिक्खों’ से अपील की कि वे अत्याचारी और धोखेबाज़ फिरंगियों को पंजाब से बाहर कर दें। अतः अनेक पुराने सैनिक अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह में शामिल हो गए।
  10. पंजाब पर अंग्रेजों का हमला-मूलराज, चतर सिंह और शेर सिंह द्वारा विद्रोह कर देने के बाद लॉर्ड डल्हौज़ी ने अपनी पूर्व निश्चित योजना को कार्यकारी रूप देना आरम्भ कर दिया। डल्हौज़ी के आदेश पर ह्यूग गफ (Hugh Gough) के नेतृत्व में अंग्रेज़ी सेना नवम्बर, 1848 ई० को लाहौर पहुंच गई। यह सेना आते ही विद्रोहियों का दमन करने में जुट गई।
    यह द्वितीय आंग्ल-सिक्ख युद्ध का आरम्भ था।

प्रश्न 6.
दूसरे आंग्लो-सिक्ख युद्ध की घटनाएं बताओ।
उत्तर-
द्वितीय आंग्ल-सिक्ख युद्ध नवम्बर, 1848 ई० में अंग्रेज़ी सेना द्वारा सतलुज नदी को पार करने के पश्चात् आरम्भ हुआ। इस युद्ध की प्रमुख घटनाओं का वर्णन इस प्रकार है

  1. रामनगर की लड़ाई-दूसरे आंग्ल-सिक्ख युद्ध में अंग्रेज़ों तथा सिक्खों के बीच पहली लड़ाई रामनगर की थी। अंग्रेज़ सेनापति जनरल गफ (General Gough) ने 16 नवम्बर, 1848 ई० के दिन रावी नदी पार की तथा 22. नवम्बर को रामनगर पहुंचा। वहां पहले से ही शेर सिंह अटारीवाला के नेतृत्व में सिक्ख सेना एकत्रित थी। रामनगर के स्थान पर दोनों सेनाओं में युद्ध हुआ, परन्तु इसमें हार-जीत का कोई फैसला न हो सका।
  2. चिलियांवाला की लड़ाई-13 जनवरी, 1849 ई० को जनरल गफ के नेतृत्व में अंग्रेज़ी सेनाएं चिलियांवाला गांव में पहुँची जहां सिक्खों की एक शक्तिशाली सेना थी। जनरल गफ ने आते ही अंग्रेज सेनाओं को शत्रु पर आक्रमण करने का आदेश जारी कर दिया। दोनों सेनाओं में घमासान युद्ध हुआ परन्तु हार-जीत का कोई फैसला इस बार भी न हो सका। इस युद्ध में अंग्रेजों के 602 व्यक्ति मारे गए तथा 1651 घायल हुआ। सिक्खों के भी बहुत-से लोग मारे गए और उन्हें 12 तोपों से हाथ धोना पड़ा।
  3. मुलतान की लड़ाई-अप्रैल 1848 में दीवान मूलराज ने मुलतान पर दोबारा अधिकार कर लिया था। इस पर अंग्रेजों ने एक सेना भेज कर मुलतान को घेर लिया। मूलराज ने डट कर मुकाबला किया परन्तु एक दिन अचानक एक गोले के फट जाने से उसके सारे बारूद में आग लग गई। परिणामस्वरूप मूलराज और अधिक दिनों तक अंग्रेजों के विरुद्ध युद्ध जारी न रख सका। 22 जनवरी, 1849 ई० को उसने हथियार डाल दिए। मुलतान की विजय से अंग्रेजों का काफ़ी मान बढ़ा।
  4. गुजरात की लड़ाई-अंग्रेज़ों और सिक्खों के बीच निर्णायक लड़ाई गुजरात में हुई। इस लड़ाई से पहले शेर सिंह और चतर सिंह आपस में मिल गए। महाराज सिंह तथा अफ़गानिस्तान के अमीर दोस्त मुहम्मद ने भी सिक्खों का साथ दिया। परंतु गोला बारूद समाप्त हो जाने तथा शत्रु की भारी सैनिक संख्या के कारण सिक्ख पराजित हुए।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य

प्रश्न 7.
दूसरे आंग्लो-सिक्ख युद्ध के परिणाम लिखो।
उत्तर-
दूसरा आंग्ल-सिक्ख युद्ध लाहौर के सिक्ख,राज्य के लिए घातक सिद्ध हुआ। इसके निम्नलिखित परिणाम निकले —

  1. पंजाब का ब्रिटिश साम्राज्य में विलय-युद्ध में सिक्खों की पराजय के पश्चात् 29 मार्च, 1849 ई० को गवर्नर जनरल लॉर्ड डल्हौज़ी ने एक आदेश जारी किया। इसके अनुसार पंजाब राज्य को समाप्त कर दिया गया। महाराजा दलीप सिंह को गद्दी से उतार दिया गया और पंजाब को अंग्रेजी साम्राज्य में मिला लिया गया।
  2. मूलराज और महाराज सिंह को दण्ड-मूलराज को ऐग्न्यु और ऐंडरसन नामक अंग्रेज़ अफसरों के वध के अपराध में काले पानी की सज़ा दी गई। 29 दिसम्बर, 1849 ई० में महाराज सिंह को भी बंदी बना लिया गया। उसे आजीवन कारावास का दंड देकर सिंगापुर भेज दिया गया।
  3. खालसा सेना को भंग करना-खालसा सेना को भंग कर दिया गया। उससे सभी शस्त्र छीन लिए गए। नौकरी से हटे सिक्ख सैनिकों को ब्रिटिश सेना में भर्ती कर लिया गया।
  4. प्रमुख सरदारों की शक्ति का दमन-लॉर्ड डल्हौज़ी के आदेश से जॉन लारेंस ने पंजाब में प्रमुख सरदारों की शक्ति को समाप्त कर दिया। फलस्वरूप वे सरदार जो पहले धनी ज़मींदार थे और सरकार में ऊंचे पदों पर थे, अब साधारण लोगों के समान हो गए।
  5. पंजाब में अंग्रेज अफसरों की नियुक्ति-दूसरे ऐंग्लो-सिक्ख युद्ध के परिणामस्वरूप राज्य के उच्च पदों पर सिक्खों, हिन्दुओं या मुसलमानों के स्थान पर अंग्रेजों तथा यूरोपियनों को नियुक्त किया गया। उन्हें भारी वेतन तथा भत्ते भी दिए गए।
  6. उत्तरी-पश्चिमी सीमा को शक्तिशाली बनाना-पंजाब को ब्रिटिश साम्राज्य में सम्मिलित करने के बाद अंग्रेजों ने उत्तरी-पश्चिमी सीमा को शक्तिशाली बनाने के लिए सड़कों तथा छावनियों का निर्माण किया। सैनिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण किलों की मुरम्मत की गई। कई नए किले भी बनाए गए। उत्तरी-पश्चिमी कबीलों को नियंत्रित करने के लिए विशेष सैनिक दस्ते भी बनाए गए।
  7. पंजाब के राज्य प्रबन्ध की पुनर्व्यवस्था-पंजाब पर अंग्रेजों का अधिकार हो जाने के पश्चात् प्रशासन समिति (Board of Administration) की स्थापना की गई। इसका प्रधान हैनरी लारेंस था। पंजाब प्रांत के प्रबन्धकीय ढाँचे को पुनः संगठित किया गया। न्याय प्रणाली, पुलिस प्रबन्ध और भूमि कर प्रणाली में सुधार किए गए। डाक का समुचित प्रबन्ध किया गया।
  8. पंजाब की देशी रियासतों के प्रति नीति में परिवर्तन-दूसरे आंग्ल-सिक्ख युद्ध में पटियाला, जींद, नाभा, कपूरथला तथा फरीदकोट के राजाओं ने अंग्रेजों की सहायता की थी। बहावलपुर तथा मलेरकोटला के नवाबों ने भी अंग्रेज़ों का साथ दिया था। अतः अंग्रेजों ने प्रसन्न होकर इनमें से कई देशी शासको का पुरस्कार दिए। उन्होंने देशी रियासतों को ब्रिटिश साम्राज्य में सम्मिलित न करने का निर्णय भी किया।

प्रश्न 8.
अंग्रेजों ने पंजाब पर कब्जा कैसे किया?
उत्तर-
1839 ई० में महाराजा रणजीत सिंह की मृत्यु हो गई। इसके पश्चात् सिक्खों का नेतृत्व करने वाला कोई योग्य नेता न रहा। शासन की सारी शक्ति सेना के हाथ में आ गई। अंग्रेजों ने इस अवसर का लाभ उठाया और सिक्खों से दो युद्ध किये। दोनों युद्धों में सिक्ख सैनिक बड़ी वीरता से लड़े, परन्तु अपने अधिकारियों की गद्दारी के कारण वे पराजित हुए। 1849 ई० में दूसरे सिक्ख युद्ध की समाप्ति पर लॉर्ड डल्हौजी ने पूरे पंजाब को अंग्रेजी राज्य में मिला लिया।
अंग्रेज़ों की पंजाब विजय का संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है

  1. पहला आंग्ल-सिक्ख युद्ध-अंग्रेज़ काफ़ी समय से पंजाब को अपने राज्य में मिलाने का प्रयास कर रहे थे। रणजीत सिंह की मृत्यु के पश्चात् अंग्रेज़ों को अपनी इच्छा पूरी करने का अवसर मिल गया। उन्होंने सतलुज के किनारे अपने किलों को मजबूत करना आरम्भ कर दिया। सिक्ख नेता अंग्रेज़ों की सैनिक तैयारियों को देखकर भड़क उठे। अतः 1845 ई० में सिक्ख सेना सतलुज को पार करके फिरोजपुर के निकट आ डटी। कुछ ही समय पश्चात् अंग्रेज़ों और सिक्खों में लड़ाई आरम्भ हो गई। इसी समय सिक्खों के मुख्य सेनापति तेज सिंह और वज़ीर लाल सिंह अंग्रेजों से मिल गये। उनके इस विश्वासघात के कारण मुदकी तथा फिरोजशाह के स्थान पर सिक्खों की हार हुई।
    सिक्खों ने साहस से काम लेते हुए 1846 ई० में सतलुज को पार करके लुधियाना के निकट अंग्रेज़ों पर धावा बोल दिया। यहाँ अंग्रेज़ बुरी तरह से पराजित हुए और उन्हें पीछे हटना पड़ा। परन्तु गुलाब सिंह के विश्वासघात के कारण अलीवाल और सभराओं के स्थान पर सिक्खों को एक बार फिर हार का मुँह देखना पड़ा। मार्च, 1846 ई० में गुलाब सिंह के प्रयत्नों से सिक्खों और अंग्रेजों के बीच एक सन्धि हो गई। सन्धि के अनुसार सिक्खों को अपना काफ़ी सारा प्रदेश और डेढ़ करोड़ रुपया अंग्रेजों को देना पड़ा। दिलीप सिंह के युवा होने तक पंजाब में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए एक अंग्रेज़ी सेना रख दी गई।
  2. दूसरा आंग्ल-सिक्ख युद्ध और पंजाब का अंग्रेजी राज्य में विलय-1848 ई० में अंग्रेजों और सिक्खों में पुनः युद्ध छिड़ गया। अंग्रेजों ने मुलतान के लोकप्रिय गवर्नर दीवान मूलराज को ज़बरदस्ती हटा दिया था। यह बात वहाँ के नागरिक सहन न कर सके और उन्होंने अनेक अंग्रेज अफसरों को मार डाला। अत: लॉर्ड डल्हौजी ने सिक्खों के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी। इस युद्ध की महत्त्वपूर्ण लड़ाइयाँ रामनगर (22 नवम्बर, 1848 ई०), मुलतान (दिसम्बर, 1848 ई०) चिलियांवाला। (13 जनवरी, 1849 ई०) और गुजरात (फरवरी, 1849 ई०) में लड़ी गईं। रामनगर की लड़ाई में कोई निर्णय न हो सका। परन्तु मुलतान, चिलियांवाला और गुजरात के स्थान पर सिक्खों की हार हुई। सिक्खों ने 1849 ई० में पूरी तरह अपनी पराजय स्वीकार कर ली। इस विजय के पश्चात् अंग्रेजों ने पंजाब को अंग्रेजी राज्य में मिला लिया।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य

(घ) मानचित्र संबंधी प्रश्न

  1. मुदकी, फिरोजपुर, बद्दोवाल, अलीवाल और सभराओं को पंजाब के मानचित्र में अंकित करो (पहला आंग्लो-सिक्ख युद्ध)
  2. पंजाब के मानचित्र में दूसरे आंग्लो-सिक्ख युद्ध की लड़ाइयों के स्थानों को प्रदर्शित करो।
    उत्तर-विद्यार्थी अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

अन्य परीक्षा शैली प्रश्न (OTHER EXAMINATION STYLE QUESTIONS)

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

I. उत्तर एक शब्द अथवा एक लाइन में

प्रश्न 1.
प्रथम सिक्ख युद्ध की चार प्रमुख लड़ाइयां कहां-कहां लड़ी गईं?
उत्तर-
प्रथम सिक्ख युद्ध की चार लड़ाइयां मुदकी, फिरोज़शाह, अलीवाल तथा सभराओं में लड़ी गईं।

प्रश्न 2.
(i) प्रथम सिक्ख युद्ध किस सन्धि के परिणामस्वरूप समाप्त हुआ?
(ii) यह सन्धि कब हुई?
उत्तर-
(i) प्रथम सिक्ख युद्ध लाहौर की सन्धि के परिणामस्वरूप समाप्त हुआ।
(ii) यह सन्धि मार्च, 1846 ई० को हुई।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य

प्रश्न 3.
द्वितीय सिक्ख युद्ध की चार प्रमुख घटनाएं कौन-कौन सी थीं?
उत्तर-
(i) रामनगर की लड़ाई
(ii) मुलतान की लड़ाई
(iii) चिलियांवाला की लड़ाई
(iv) गुजरात की लड़ाई।

प्रश्न 4.
पंजाब को अंग्रेजी राज्य में कब मिलाया गया?
उत्तर-
29 मार्च, 1849 ई० को।

प्रश्न 5.
पहला आंग्ल-सिक्ख युद्ध कब हुआ?
उत्तर-
1845-46 में।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य

प्रश्न 6.
अंग्रेजों ने फिरोजपुर पर कब कब्जा किया?
उत्तर-
1835 ई० में।

प्रश्न 7.
अकबर खां के नेतृत्व में अफ़गान विद्रोहियों ने किन दो अंग्रेज सेनानायकों को मौत के घाट उतारा?
उत्तर-
बर्नज़ तथा मैकनाटन।

प्रश्न 8.
अंग्रेजों ने सिंध पर कब अधिकार किया?
उत्तर-
1843 ई० में।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य

प्रश्न 9.
लार्ड हार्डिंग को भारत का गवर्नर जनरल कब नियुक्त किया गया?
उत्तर-
1844 ई० में।

प्रश्न 10.
लाल सिंह लाहौर राज्य का प्रधानमन्त्री कब बना?
उत्तर-
1845 ई० में।

प्रश्न 11.
प्रथम आंग्ल-सिक्ख युद्ध की किस लड़ाई में सिक्खों की जीत हुई?
उत्तर-
बद्दोवाल की लड़ाई में।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य

प्रश्न 12.
बद्दोवाल की लड़ाई में सिक्ख सेना का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर-
सरदार रणजोध सिंह मजीठिया ने।

प्रश्न 13.
लाहौर की पहली सन्धि कब हुई?
उत्तर-
9 मार्च, 1846 को।

प्रश्न 14.
लाहौर की दूसरी सन्धि कब हुई?
उत्तर-
11 मार्च, 1846 को।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य

प्रश्न 15.
भैरोंवाल की सन्धि कब हुई?
उत्तर-
26 दिसम्बर, 1846 को।

प्रश्न 16.
दूसरा अंग्रेज़-सिक्ख युद्ध कब हुआ?
उत्तर-
1848-49 में।

प्रश्न 17.
महारानी जिंदां को देश निकाला देकर कहां भेजा गया?
उत्तर-
बनारस।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य

प्रश्न 18.
लार्ड डल्हौज़ी भारत का गवर्नर जनरल कब बना?
उत्तर-
जनवरी 1848 में।

प्रश्न 19.
दीवान मूलराज कहां का नाज़िम था?
उत्तर-
मुलतान का।

प्रश्न 20.
राम नगर की लड़ाई ( 22 नवम्बर, 1848) में किस की हार हुई?
उत्तर-
अंग्रेजों की।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य

प्रश्न 21.
दूसरे अंग्रेज़-सिक्ख युद्ध की अन्तिम तथा निर्णायक लड़ाई कहां लड़ी गई?
उत्तर-
गुजरात में।

प्रश्न 22.
पंजाब को अंग्रेजी राज्य में कब मिलाया गया?
उत्तर-
1849 ई० में।

प्रश्न 23.
पंजाब को अंग्रेजी राज्य में किसने मिलाया?
उत्तर-
लार्ड डल्हौज़ी ने।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य

प्रश्न 24.
दूसरे अंग्रेज़-सिक्ख युद्ध के समय पंजाब का शासक कौन था?
उत्तर-
महाराजा दलीप सिंह।

प्रश्न 25.
दूसरे अंग्रेज़-सिक्ख युद्ध के परिणामस्वरूप कौन-सा बहुमूल्य हीरा अंग्रेजों के हाथ लगा?
उत्तर-
कोहिनूर।

प्रश्न 26.
पंजाब विजय के बाद अंग्रेज़ों ने वहां का प्रशासन किसे सौंपा?
उत्तर-
हैनरी लारेंस को।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य

प्रश्न 27.
अंग्रेजों ने पंजाब से प्राप्त कोहिनूर हीरा किसके पास भेजा?
उत्तर-
इंग्लैंड की महारानी के पास।

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति

  1. अकबर खां के नेतृत्व में अफ़गान विद्रोहियों ने …………. और ……………. अंग्रेज़ सेनानायकों को मौत के घाट उतार दिया।
  2. अंग्रेजों ने ………. ई० में सिंध पर अधिकार कर लिया।
  3. ………….. ई० में लाल सिंह लाहौर राज्य का प्रधानमंत्री बना।
  4. बद्धोवाल की लड़ाई में सिक्खों का नेतृत्व ……… ने किया।
  5. ………. ई० से ……….. ई० तक दूसरा अंग्रेज़ सिक्ख युद्ध हुआ।
  6. दूसरे अंग्रेज़-सिक्ख युद्ध के समय पंजाब का शासक …………. था।
  7. दूसरे अंग्रेज़-सिक्ख युद्ध के परिणामस्वरूप …………. हीरा अंग्रेजों को मिला।

उत्तर-

  1. बर्नज़, मैकनाटन,
  2. 1843,
  3. 1845,
  4. सरदार रणजोध सिंह मजीठिया,
  5. 1848; 1849,
  6. महाराजा दलीप सिंह,
  7. कोहिनूर।

III. बहुविकल्पीय

प्रश्न 1.
महाराजा रणजीत सिंह का उत्तराधिकारी बना-
(A) मोहर सिंह
(B) चेत सिंह
(C) खड़क सिंह
(D) साहिब सिंह।
उत्तर-
(C) खड़क सिंह

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य

प्रश्न 2.
मुदकी की लड़ाई में किस सिक्ख सरदार ने गद्दारी की?
(A) चेत सिंह
(B) लाल सिंह ने
(C) साहिब सिंह
(D) मोहर सिंह।
उत्तर-
(B) लाल सिंह ने

प्रश्न 3.
सभराओं की लड़ाई हुई
(A) 10 फरवरी, 1846 ई०
(B) 10 फरवरी, 1849 ई०
(C) 20 फरवरी, 1846 ई०
(D) 10 फरवरी, 1830 ई०
उत्तर-
(A) 10 फरवरी, 1846 ई०

प्रश्न 4.
पंजाब को 1849 ई० में अंग्रेजी साम्राज्य में शामिल करने वाला भारत का गवर्नर जनरल था
(A) लॉर्ड कर्जन
(B) लॉर्ड डल्हौज़ी
(C) लॉर्ड वैलजली
(D) लॉर्ड माउंटबेटन।
उत्तर-
(B) लॉर्ड डल्हौज़ी

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य

प्रश्न 5.
प्रथम अंग्रेज़-सिक्ख युद्ध के परिणामस्वरूप लाहौर की संधि हुई
(A) मार्च, 1849 ई० में
(B) मार्च, 1843 ई० में
(C) मार्च, 1846 ई० में
(D) मार्च, 1835 ई० में।
उत्तर-
(C) मार्च, 1846 ई० में

प्रश्न 6.
पहला आंग्ल-सिक्ख युद्ध हुआ
(A) 1843-44 ई० में
(B) 1847-48 ई० में
(C) 1830-31 ई० में
(D) 1845-46 ई० में।
उत्तर-
(D) 1845-46 ई० में।

IV. सत्य-असत्य कथन

प्रश्न-सत्य/सही कथनों पर (✓) तथा असत्य/ग़लत कथनों पर (✗) का निशान लगाएं

  1. 1849 में पंजाब को लार्ड हेस्टिंग्ज़ ने अंग्रेजी साम्राज्य में मिलाया।
  2. अंग्रेजों को पंजाब विजय के लिए सिखों के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा।
  3. कौंसिल ऑफ़ रीजैंसी लाहौर राज्य का शासन चलाने के लिए बनाई गई थी।
  4. मुदकी की लड़ाई में सिख सरदार लाल सिंह ने सिखों से गद्दारी की।
  5. दूसरे आंग्ल-सिख युद्ध में सिखों ने पंजाब को अंग्रेजों से मुक्त करवा लिया।

उत्तर-

  1. (✗),
  2. (✗),
  3. (✓),
  4. (✓),
  5. (✗)

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य

V. उचित मिलान

  1. सरदार रणजोध सिंह मजीठिया गुजरात
  2. दीवान मूलराज दूसरे आंग्ल-सिक्ख युद्ध के समय पंजाब का शासक
  3. दूसरे आंग्ल-सिक्ख युद्ध की अंतिम तथा निर्णायक लड़ाई – बद्दोवाल की लड़ाई
  4. महाराजा दलीप सिंह – मुलतान।

उत्तर-

  1. सरदार रणजोध सिंह मजीठिया-बद्दोवाल की लड़ाई,
  2. दीवान मूलराज-मुलतान,
  3. दूसरे आंग्लसिक्ख युद्ध की अंतिम तथा निर्णायक लड़ाई-गुजरात,
  4. महाराजा दलीप सिंह-दूसरे आंग्ल-सिक्ख युद्ध के समय पंजाब का शासक।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
प्रथम सिक्ख युद्ध का वर्णन करें।
उत्तर-
रणजीत सिंह की मृत्यु के पश्चात् अंग्रेजों ने अपनी सैनिक तैयारियों की गति तीव्र कर दी। इस बात पर सिक्खों का भड़कना स्वाभाविक था। 1845 ई० में फिरोज़पुर के निकट सिक्खों और अंग्रेजों में लड़ाई आरम्भ हो गई। सिक्खों के मुख्य सेनापति तेज सिंह और वज़ीर लाल सिंह के विश्वासघात के कारण मुदकी तथा फिरोज़शाह नामक स्थान पर सिक्खों की हार हुई। 1846 ई० में सिक्खों ने लुधियाना के निकट अंग्रेजों को बुरी तरह पराजित किया। परन्तु गुलाब सिंह के विश्वासघात के कारण अलीवाल और सभराओं नामक स्थान पर सिक्खों को एक बार फिर हार का मुंह देखना पड़ा। मार्च, 1846 ई० में गुलाब सिंह के प्रयत्नों से सिक्खों और अंग्रेजों के बीच एक सन्धि हो गई। सन्धि के अनुसार सिक्खों को अपना बहुत-सा प्रदेश और डेढ़ करोड़ रुपये अंग्रेजों को देने पड़े। दिलीप सिंह के युवा होने तक पंजाब में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए एक अंग्रेजी सेना रख दी गई।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य

प्रश्न 2.
द्वितीय सिक्ख युद्ध पर नोट लिखें।
उत्तर-
1848 ई० में अंग्रेज़ों और सिक्खों में पुनः युद्ध छिड़ गया। अंग्रेजों ने मुलतान के लोकप्रिय गवर्नर दीवान मूलराज को ज़बरदस्ती हटा दिया था। यह बात वहां के नागरिक सहन न कर सके और उन्होंने अनेक अंग्रेज़ अफसरों को मार डाला। अत: लॉर्ड डल्हौजी ने सिक्खों के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी। इस युद्ध की महत्त्वपूर्ण लड़ाइयां रामनगर (22 नवम्बर, 1848 ई०), मुलतान (दिसम्बर, 1848 ई०), चिलियांवाला (13 जनवरी, 1849 ई०) और गुजरात (पंजाब) (फरवरी, 1849 ई०) में लड़ी गईं। रामनगर की लड़ाई में कोई निर्णय न हो सका। परन्तु मुलतान, चिलियांवाला और गुजरात (पंजाब) नामक स्थानों पर सिक्खों की हार हुई। सिक्खों ने 1849 ई० में पूरी तरह अपनी पराजय स्वीकार कर ली। इस विजय के पश्चात् अंग्रेजों ने पंजाब को अंग्रेज़ी राज्य में मिला लिया।

प्रश्न 3.
पंजाब विलय पर एक टिप्पणी लिखें।
उत्तर-
1839 ई० में महाराजा रणजीत सिंह की मृत्यु हो गई। इसके पश्चात् सिक्खों का नेतृत्व करने वाला कोई योग्य नेता न रहा। शासन की सारी शक्ति सेना के हाथ में आ गई। अंग्रेजों ने इस अवसर का लाभ उठाया और सिक्ख सेना के प्रमुख अधिकारियों को लालच देकर अपने साथ मिला लिया। इसके साथ-साथ उन्होंने पंजाब के आस-पास के इलाकों में अपनी सेनाओं की संख्या बढ़ानी आरम्भ कर दी और सिक्खों के विरुद्ध युद्ध की तैयारी करने लगे। उन्होंने सिक्खों से दो युद्ध किये। दोनों युद्धों में सिक्ख सैनिक बड़ी वीरता से लड़े। परन्तु अपने अधिकारियों की गद्दारी के कारण वे पराजित हुए। प्रथम युद्ध के बाद अंग्रेजों ने पंजाब का केवल कुछ भाग अंग्रेज़ी राज्य में मिलाया और वहां सिक्ख सेना के स्थान पर अंग्रेज़ सैनिक रख दिये गये। परन्तु 1849 ई० में दूसरे सिक्ख युद्ध की समाप्ति पर लॉर्ड डल्हौजी ने पूरे पंजाब को अंग्रेजी राज्य में मिला लिया।

प्रश्न 4.
प्रथम ऐंग्लो-सिक्ख युद्ध के चार कारण लिखें।
उत्तर-

  1. खालसा सेना की शक्ति इतनी बढ़ गई थी कि रानी जिन्दां और लाल सिंह इस सेना का ध्यान अंग्रेज़ों की ओर आकर्षित करना चाहते थे।
  2. लाल सिंह और रानी जिन्दां ने खालसा सेना को यह समझाने का प्रयास किया कि सिन्ध विलय के पश्चात् अंग्रेज़ पंजाब को अपने राज्य में मिलाना चाहते हैं।
  3. अंग्रेजों ने सतलुज के पार 35000 से भी अधिक सैनिक एकत्रित कर लिए थे।
  4. अंग्रेजों ने सिन्ध में भी अपनी सेना में वृद्धि की और सिन्धु नदी पर एक पुल बनाया। इन उत्तेजित कार्यों से प्रभावित होकर सिक्ख सेना ने सतलुज नदी पार की और प्रथम ऐंग्लो-सिक्ख युद्ध आरम्भ किया।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य

प्रश्न 5.
प्रथम ऐंग्लो-सिक्ख युद्ध के क्या परिणाम निकले?
उत्तर-

  1. दोआब बिस्त जालन्धर पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया।
  2. दिलीप सिंह को महाराजा बनाया गया और एक कौंसिल स्थापित की गई जिसमें आठ सरदार थे।
  3. सर हैनरी लारेंस को लाहौर का रैजीडेंट नियुक्त कर दिया गया।
  4. सिक्खों को 1 करोड़ रुपया दण्ड के रूप में देना था, लेकिन उनके कोष में केवल 50 लाख रुपया था। बाकी रुपया उन्होंने जम्मू और कश्मीर का प्रान्त गुलाब सिंह को बेच कर पूरा किया।
  5. लाहौर में एक अंग्रेज़ी सेना रखने की व्यवस्था की गई। इस सेना के 22 लाख रुपया वार्षिक खर्चे के लिए खालसा दरबार उत्तरदायी था।
  6. सिक्ख सेना पहले से घटा दी गई। अब उसकी सेना में केवल 20 हज़ार पैदल सैनिक रह गये थे।

प्रश्न 6.
द्वितीय सिक्ख युद्ध के चार कारण लिखो।
उत्तर-

  1. लाहौर और भैरोंवाल की सन्धि ने सिक्खों के सम्मान पर एक करारी चोट की। वे अंग्रेजों से इस अपमान का बदला लेना चाहते थे।
  2. 1847 और 1848 ई० में ऐसे सुधार किए गए जो सिक्खों के हितों के विरुद्ध थे। सिक्ख इस बात से बड़े उत्तेजित हुए।
  3. जिन सिक्ख सैनिकों को सेना से निकाल दिया गया वे अपने वेतन तथा अन्य भत्तों से वंचित हो गए थे। अतः वे भी अंग्रेजों से बदला लेने का अवसर खोज रहे थे।
  4. युद्ध का तात्कालिक कारण मुलतान के गवर्नर मूलराज का विद्रोह था।

प्रश्न 7.
द्वितीय सिक्ख युद्ध के क्या परिणाम निकले?
उत्तर-
इस युद्ध के निम्नलिखित परिणाम निकले

  1. 29 मार्च, 1849 ई० को पंजाब अंग्रेजी साम्राज्य में मिला लिया गया और इसके शासन प्रबन्ध के लिए तीन अधिकारियों का एक बोर्ड स्थापित किया गया।
  2. दिलीप सिंह की पचास हज़ार पौंड वार्षिक पेंशन नियत कर दी गई और उसे इंग्लैंड भेज दिया गया।
  3. मूल राज पर मुकद्दमा चला कर उसे काला पानी भिजवा दिया गया।

सच तो यह है कि द्वितीय आंग्ल-सिक्ख युद्ध के परिणामस्वरूप अंग्रेजों का सबसे प्रबल शत्रु पंजाब उनके साम्राज्य का भाग बन गया। अब अंग्रेज़ नि:संकोच अपनी नीतियों को कार्यान्वित कर सकते थे और भारत के लोगों को दासता के चंगुल में जकड़ सकते थे।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 8 अंग्रेजों और सिक्खों के युद्ध और पंजाब पर अंग्रेजों का आधिपत्य

प्रश्न 8.
पंजाब में सिक्ख राज्य के पतन के चार कारण लिखो।
उत्तर-

  1. महाराजा रणजीत सिंह का शासन स्वेच्छाचारिता पर आधारित था। इस शासन को चलाने के लिए महाराजा रणजीत सिंह जैसे योग्य व्यक्ति की ही आवश्यकता थी। अतः महाराजा रणजीत सिंह की मृत्यु के पश्चात् इस राज्य को कोई भी न सम्भाल सका।
  2. महाराजा रणजीत सिंह की दुर्बल नीति के परिणामस्वरूप अंग्रेजों का साहस बढ़ता चला गया। धीरे-धीरे अंग्रेज़ पंजाब की स्थिति को पूरी तरह समझ गए और अन्ततः उन्होंने पंजाब पर अधिकार कर लिया।
  3. महाराजा रणजीत सिंह का शासन शक्तिशाली सेना पर आधारित था। उसकी मृत्यु के पश्चात् यह सेना राज्य की वास्तविक शक्ति बन बैठी। अतः सिक्ख सरदारों ने इस सेना को समाप्त करने के अनेक प्रयास किए।
  4. पहले तथा दूसरे सिक्ख युद्ध में ऐसे अनेक अवसर आये जब अंग्रेज़ पराजित होने वाले थे, परन्तु अपने ही साथियों के कारण सिक्खों को पराजय का मुंह देखना पड़ा।

योग (Yoga) Game Rules – PSEB 10th Class Physical Education

Punjab State Board PSEB 10th Class Physical Education Book Solutions योग (Yoga) Game Rules.

योग (Yoga) Game Rules – PSEB 10th Class Physical Education

प्रश्न
योग का इतिहास और नियम लिखें।
उत्तर-
योग का इतिहास
(History of Yoga)
‘योग’ का इतिहास वास्तव में बहुत पुराना है। योग के उद्भव के बारे में दृढ़तापूर्वक व स्पष्टता से कुछ भी नहीं कहा जा सकता। केवल यह कहा जा सकता है कि योग का उद्भव भारतवर्ष में हुआ था। उपलब्ध तथ्य यह दर्शाते हैं कि योग सिन्धु घाटी सभ्यता से सम्बन्धित है। उस समय व्यक्ति योग किया करते थे। गौण स्रोतों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि योग का उद्भव भारतवर्ष में लगभग 3000 ई० पू० हुआ था। 147 ई० पू० पतंजलि (Patanjali) के द्वारा योग पर प्रथम पुस्तक लिखी गई थी। वास्तव में योग संस्कृत भाषा के ‘युज्’ शब्द से लिया गया है। जिसका अभिप्राय है ‘जोड़’ या ‘मेल’। आजकल योग पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो चुका है। आधुनिक युग को तनाव, दबाव व चिंता का युग कहा जा सकता है। इसलिए अधिकतर व्यक्ति खुशी से भरपूर व फलदायक जीवन नहीं गुजार रहे हैं। पश्चिमी देशों में योग जीवन का एक भाग बन चुका है। मानव जीवन में योग बहुत महत्त्वपूर्ण है।

यौगिक व्यायाम के नये नियम
(New Rules of Yogic Exercise)

  1. यौगिक व्यायाम करने का स्थान समतल होना चाहिए। ज़मीन पर दरी या कम्बल डाल कर यौगिक व्यायाम करने चाहिए।
  2. यौगिक व्यायाम करने का स्थान एकान्त, हवादार और सफाई वाला होना चाहिए।
  3. यौगिक व्यायाम करते हुए श्वास और मन को शान्त रखना चाहिए।
  4. भोजन करने के बाद कम-से-कम चार घण्टे के पश्चात् यौगिक आसन करने चाहिए।
  5. यौगिक आसन धीरे-धीरे करने चाहिए और अभ्यास को धीरे-धीरे बढ़ाना चाहिए।
  6. अभ्यास प्रतिदिन किसी योग्य प्रशिक्षक की देख-रेख में करना चाहिए।
  7. दो आसनों के मध्य में थोड़ा विश्राम शव आसन द्वारा कर लेना चाहिए।
  8. शरीर पर कम-से-कम कपड़े पहनने चाहिए, लंगोट, निक्कर, बनियान आदि, और सन्तुलित भोजन करना चाहिए।

बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम में निम्नलिखित यौगिक व्यायाम सम्मिलित किए गए हैं जिनके दैनिक अभ्यास द्वारा एक साधारण व्यक्ति का स्वास्थ्य बना रहता है—

  1. ताड़ासन
  2. अर्द्धचन्द्रासन
  3. भुजंगासन
  4. शलभासन
  5. धनुरासन
  6. अर्द्धमत्स्येन्द्रासन
  7. पश्चिमोत्तानासन
  8. पद्मासन
  9. स्वास्तिकासन
  10. सर्वांगासन
  11. मत्स्यासन
  12. हलासन
  13. योग मुद्रा
  14. मयूरासन
  15. उड्डियान
  16. प्राणायाम : अनुलोम विलोम
  17. सूर्य नमस्कार
  18. शवासन

योग (Yoga) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education

प्रश्न
ताड़ासन और भुजंगासन की विधि बताकर इनके लाभ लिखें।
उत्तर-
ताड़ासन (Tarasan) इस आसन में खड़े होने की स्थिति में धड़ को ऊपर की ओर खींचा जाता है।
ताड़ासन की स्थिति (Position of Tarasan)—इस आसन में स्थिति ताड़ के वृक्ष जैसी होती है।
ताड़ासन की विधि (Technique of Tarasan)-खड़े होकर पांव की एड़ियों और अंगुलियों को जोड़ कर भुजाओं को ऊपर सीधा करें। हाथों की अंगुलियां एक-दूसरे हाथ में फंसा लें। हथेलियां ऊपर और नज़र सामने हो। अपना पूरा सांस अन्दर की ओर खींचें। एड़ियों को ऊपर उठा कर शरीर का सारा भार पंजों पर ही डालें। शरीर को ऊपर की ओर खींचे। कुछ समय के बाद सांस छोड़ते हुए शरीर को नीचे लाएं। ऐसा दस पन्द्रह बार करो।
योग (Yoga) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 1
ताड़ासन ताड़ासन के लाभ (Advantages of Tarasan)-

  1. इससे शरीर का मोटापा दूर होता है।
  2. इससे कब्ज दूर होती है।
  3. इससे आंतों के रोग नहीं लगते।
  4. प्रतिदिन ठण्डा पानी पी कर इस आसन को करने से पेट साफ रहता है।

भुजंगासन (Bhujangasana)-इसमें चित्त लेट कर धड़ को ढीला किया जाता है।
भुजंगासन की विधि (Technique of Bhujangasana)-इसे सर्पासन भी कहते हैं। इसमें शरीर की स्थिति सर्प के आकार जैसी होती है। सासन करने के लिए भूमि पर पेट के बल लेटें। दोनों हाथ कन्धों के बराबर रखो। धीरे-धीरे टांगों को अकड़ाते हुए हथेलियों के बल छाती को इतना ऊपर उठाएं कि भुजाएं बिल्कुल सीधी हो जाएं। पंजों को अन्दर की ओर करो और सिर को धीरे-धीरे पीछे की ओर लटकाएं। धीरे-धीरे पहली स्थिति में लौट आएं। इस आसन को तीन से पांच बार करें।
लाभ (Advantages)—

  1. भुजंगासन से पाचन शक्ति बढ़ती है।
  2. जिगर और तिल्ली के रोगों से छुटकारा मिलता है।
  3. रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियां मज़बूत बनती हैं।
  4. कब्ज दूर होती है।
  5. बढ़ा हुआ पेट अन्दर को धंसता है।
  6. फेफड़े शक्तिशाली होते हैं।
    योग (Yoga) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 2
    भुजंगासन

योग (Yoga) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education

प्रश्न
धनुरासन, अर्द्धमत्स्येन्द्रासन और पश्चिमोत्तानासन की विधि और लाभ लिखें।
उत्तर-
धनुरासन (Dhanurasana)-इसमें चित्त लेट कर और टांगों को ऊपर खींच कर पांवों को हाथों से पकड़ा जाता है।
धनुरासन की विधि (Technique of Dhanurasana)-इससे शरीर की स्थिति कमान की तरह होती है। धनुरासन करने के लिए पेट के बल भूमि पर लेट जाएं। घुटनों को पीछे की ओर मोड़ कर रखें। टखनों के समीप पांवों को हाथ से पकड़ें। लम्बी सांस
योग (Yoga) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 3
धनुरासन
लेकर छाती को जितना हो सके ऊपर की ओर उठाएं। अब पांव अकड़ायें जिससे शरीर का आकार कमान की तरह बन जाए। जितने समय तक सम्भव हो ऊपर वाली स्थिति में रहें। सांस छोड़ते समय शरीर को ढीला रखते हुए पहले वाली स्थिति में आ जाएं। इस आसन को तीन-चार बार करें। भुजंगासन और धनुरासन दोनों ही आसन बारी-बारी करने चाहिए।
लाभ (Advantages)—

  1. इस आसन से शरीर का मोटापा कम होता है।
  2. इससे पाचन शक्ति बढ़ती है।
  3. गठिया और मूत्र रोगों से छुटकारा मिलता है।
  4. मेहदा तथा आंतें अधिक ताकतवर बनती हैं।
  5. रीढ़ की हड्डी तथा मांसपेशियां मज़बूत और लचकीली बनती हैं।

अर्द्धमत्स्येन्द्रासन (Ardhmatseyandrasana)-इसमें बैठने की स्थिति में धड़ को पाश्र्यों की ओर धंसा जाता है।
विधि-ज़मीन पर बैठकर बाएं पांव की एड़ी को दाईं ओर नितम्ब के पास ले जाओ। जिससे एड़ी का भाग गुदा के निकट लगे। दायें पांव को ज़मीन पर बायें पांव के घुटने के निकट रखो फिर वक्षस्थल के निकट बाईं भुजा को लाएं, दायें पांव के घुटने के नीचे अपनी जंघा पर रखें, पीछे की ओर से दायें हाथ द्वारा कमर को लपेट कर नाभि को स्पर्श करने का यत्न करें। फिर पांव बदल कर सारी क्रिया को दोहराएँ।
योग (Yoga) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 4
अर्द्धमत्स्येन्द्रासन
लाभ—

  1. इस आसन द्वारा मांसपेशियां और जोड़ अधिक लचीले रहते हैं और शरीर में शक्ति आती है।
  2. यह आसन वायु विकार और मधुमेह दूर करता है तथा आन्त उतरने (Hernia) में लाभदायक है।
  3. यह आसन मूत्राशय, अमाशय, प्लीहादि के रोगों में लाभदायक है।
  4. इस आसन के करने से मोटापा दूर रहता है।
  5. छोटी तथा बड़ी आन्तों के रोगों के लिए बहुत उपयोगी है।।

पश्चिमोत्तानासन (Paschimotanasana)—इसमें पांवों के अंगूठों को अंगुलियों से पकड़ कर इस प्रकार बैठा जाता है कि धड़ एक ओर ज़ोर से चला जाए।
पश्चिमोत्तानासन की स्थिति (Position of Paschimotanasana)-इस आसन में सारे शरीर को फैला कर मोड़ा जाता है।
पश्चिमोत्तानासन की विधि (Technique of Paschimotansana)—दोनों टांगें आगे की ओर फैला कर भूमि पर बैठ जाएं। दोनों हाथों से पांवों के अंगूठे पकड़ कर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए घुटनों को छूने की कोशिश करो। फिर धीरे-धीरे सांस लेते हुए सिर को ऊपर उठाएं और पहले वाली स्थिति में आ जाएं। यह आसन हर रोज़ 10-15 बार करना चाहिए।
योग (Yoga) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 5
पश्चिमोत्तानासन

लाभ (Advantages)—

  1. इस आसन से जंघाओं को शक्ति मिलती है।
  2. नाड़ियों की सफाई होती है।
  3. पेट के अनेक प्रकार के रोगों से छुटकारा मिलता है।
  4. शरीर की बढ़ी हुई चर्बी कम होती है।
  5. पेट की गैस समाप्त होती है।

प्रश्न
पद्मासन, मयूरासन, सर्वांगासन और मत्स्यासन की विधि और लाभ बताएं।
उत्तर-
1. पद्मासन (Padamasana)—इसमें टांगों की चौंकड़ी लगा कर बैठा जाता है।
पद्मासन की विधि (Technique of Padamasana)-चौकड़ी मार कर बैठने के बाद दायां पांव बाईं जांघ पर इस तरह रखें कि दायें पांव की एड़ी बाईं जांघ पर पेड्र हड्डी को छुए। इसके पश्चात् बायें पांव को उठा कर उसी प्रकार दायें पांव की जांघ पर रख लें। रीढ़ की हड्डी बिल्कुल सीधी रहनी चाहिए। बाजुओं को तान कर हाथों को घुटनों पर रखो। कुछ दिनों के अभ्यास द्वारा इस आसन को बहुत ही आसानी से किया जा सकता है।
योग (Yoga) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 6
पद्मासन
लाभ (Advantages)—

  1. इस आसन में पाचन शक्ति बढ़ती है।
  2. यह आसन मन की एकाग्रता के लिए सर्वोत्तम है।
  3. कमर दर्द दूर होता है।
  4. दिल के तथा पेट के रोग नहीं लगते।
  5. मूत्र के रोगों को दूर करता है।

2. मयूरासन (Mayurasana)
विधि (Technique)—पेट के बल ज़मीन पर लेट कर दोनों पांवों के पंजों को मिलाओ। दोनों कहनियों को आपस में मिला कर ज़मीन पर ले जाओ। सम्पूर्ण शरीर का भार कुहनियों पर दे कर घुटनों और पैरों को जमीन से उठाए रखो।
योग (Yoga) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 7
मयूरासन

लाभ (Advantages)—

  1. यह आसन फेफड़ों की बीमारी दूर करता है। चेहरे को लाली प्रदान करता है।
  2. पेट की सभी बीमारियां इससे दूर होती हैं और बांहों तथा हाथों को बलवान बनाता है।
  3. इस आसन से आंखों की नज़र पास की व दूर की ठीक रहती है।
  4. इस आसन से मधुमेह रोग नहीं होता यदि हो जाए तो दूर हो जाता है।
  5. यह आसन रक्त संचार को नियमित करता है।

3. सर्वांगासन (Sarvangasana)—इसमें कन्धों पर खड़ा हुआ जाता है।
सर्वांगासन की विधि (Technique of Sarvangasana)-सर्वांगासन में शरीर की स्थिति अर्द्ध हल आसन की भान्ति होती है। इस आसन के लिए शरीर को सीधा करके पीठ के बल ज़मीन पर लेट जाएं। हाथों को जंघाओं के बराबर रखें। दोनों पांवों को एक बार उठा कर हथेलियों द्वारा पीठ को सहारा देकर कुहनियों को ज़मीन पर टिकाएँ। सारे
योग (Yoga) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 8
सर्वांगासन
शरीर को सीधा रखें। शरीर का भार कन्धों और गर्दन पर रहे। ठोडी कण्ठकूप से लगी रहे। कुछ समय इस स्थिति में रहने के पश्चात् धीरे-धीरे पहली स्थिति में आएं। आरम्भ में आसन का समय बढ़ा कर 5 से 7 मिनट तक किया जा सकता है। जो व्यक्ति किसी कारण शीर्षासन नहीं कर सकते उन्हें सर्वांगासन करना चाहिए।
लाभ (Advantages)—

  1. इस आसन से कब्ज दूर होती है, भूख खूब लगती है।
  2. बाहर को बढ़ा हुआ पेट अन्दर धंसता है।
  3. शरीर के सभी अंगों में चुस्ती आती है।
  4. पेट की गैस नष्ट होती है।
  5. रक्त का संचार तेज़ और शुद्ध होता है।
  6. बवासीर के रोग से छुटकारा मिलता है।

4. मत्स्यासन (Matsyasana)-इसमें पद्मासन में बैठकर Supine लेते हुए और पीछे की ओर arch बनाते हैं।
विधि (Technique)—पद्मासन लगा कर सिर को इतना पीछे ले जाओ जिससे सिर की चोटी का भाग ज़मीन पर लग जाए और पीठ का भाग ज़मीन से ऊपर उठा हो। दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे पकड़ें।
योग (Yoga) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 9
मत्स्यासन
लाभ (Advantages)—

  1. वह आसन चेहरे को आकर्षक बनाता है। चर्म रोग को दूर करता है।
  2. यह आसन टांसिल, मधुमेह, घुटनों तथा कमर दर्द के लिए लाभदायक है। शुद्ध रक्त का निर्माण तथा संचार करता है।
  3. इस आसन द्वारा मेरूदण्ड में लचक आती है, कब्ज दूर होती है, भूख बढ़ती है, पेट की गैस को नष्ट करके भोजन पचाता है।
  4. यह आसन फेफड़ों के लिए लाभदायक है, श्वास सम्बन्धी रोग जैसे खांसी, दमा, श्वास नली की बीमारी आदि दूर करता है। नेत्र दोषों को दूर करता है।
  5. यह आसन टांगों और भुजाओं की शक्ति को बढ़ाता है और मानसिक दुर्बलता को दूर करता है।

योग (Yoga) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education

प्रश्न
हलासन और शवासन की विधि और लाभ बताएं।
उत्तर-
हलासन (Halasana)—इसमें Supine लेते हुए, टांगें उठा कर और सिर से परे रखी जाती हैं।
योग (Yoga) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 10
हलासन
विधि (Technique)-दोनों टांगों को ऊपर उठाएं, सिर को पीछे रखें और दोनों पांवों को सिर के पीछे ज़मीन पर रखें। पैरों के अंगूठे जमीन को छू लें। यह स्थिति जब तक हो सके रखें। इसके पश्चात् अपनी टांगें पहले वाले स्थान पर लाएं जहां से आरम्भ किया था।
लाभ (Advantages)—

  1. हल आसन औरतों और मर्दो के लिए हर आयु में लाभदायक है।
  2. यह आसन रक्त के दबाव अधिक और कम के लिए भी फायदेमंद है। जिस व्यक्ति को दिल की बीमारी हो उसके लिए भी लाभदायक है।
  3. रक्त का दौरा नियमित हो जाता है।
  4. इस आसन को करने से व्यक्ति की वसा कम हो जाती है और कमर व पेट पतले हो जाते हैं।
  5. रीढ़ की हड्डी लचकदार हो जाती है।

शवासन (Shavasana)-चित्त लेट कर मीटर को ढीला छोड़ दें।
शवासन की विधि (Technique of Shavasana)-शवासन में पीठ के बल सीधा लेट कर शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ा जाता है। शवासन करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाओ और शरीर के अंगों को ढीला छोड़ दें। धीरे-धीरे लम्बे सांस लो। बिल्कुल चित्त लेट कर सारे शरीर के अंगों को ढीला छोड़ दो। दोनों पांवों के बीच एक डेढ़ फुट की दूरी होनी चाहिए। हाथों की हथेलियों को आकाश की ओर करके शरीर से दूर रखो। आंखें बन्द कर अन्तर्ध्यान हो कर सोचो कि शरीर ढीला हो रहा है। अनुभव करो कि शरीर विश्राम की स्थिति में है। यह आसन 3 से 5 मिनट तक करना चाहिए। इस आसन का अभ्यास प्रत्येक आसन के शुरू या अन्त में करना ज़रूरी है।
योग (Yoga) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 11
शवासन
महत्त्व (Importance)—

  1. शवासन से उच्च रक्त चाप और मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है।
  2. यह दिल और दिमाग को ताज़ा करता है।
  3. इस आसन द्वारा शरीर की थकावट दूर होती है।

योग मुद्रा (Yog Mudra)—इसमें व्यक्ति पद्मासन में बैठता है, धड़ को झुकाता है और भूमि पर सिर को विश्राम देता है।
मयूरासन (Mayurasana)-इसमें शरीर को क्षैतिज रूप में कुहनियों पर सन्तुलित किया जाता है। हथेलियां भूमि पर टिकाई होती हैं।
उड्डियान (Uddiyan)-पांवों को अलग-अलग करके खड़ा होकर धड़ को आगे की ओर झुकाएं। हाथों को जांघों पर रखें। सांस बाहर निकालें और पसलियों के नीचे अन्दर को सांस खींचने की नकल करें।
प्राणायाम : अनुलोम विलोम (Pranayam : Anulom Vilom)-बैठकर निश्चित अवधि के लिए बारी-बारी सांस को अन्दर खींचें, ठोडी की सहायता से सांस रोकें और सांस बाहर निकालें।
लाभ (Advantages—प्राणायाम आसन द्वारा रक्त, नाड़ियों और मन की शुद्धि होती है।
सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar)—सूर्य नमस्कार के 16 अंग हैं परन्तु 16 अंगों वाला सूर्य सम्पूर्ण सृष्टि के लय होने के समय प्रकट होता है। साधारणतया इसके 12 अंगों का ही अभ्यास किया जाता है।
लाभ (Advantages)—यह श्रेष्ठ यौगिक व्यायाम है। इससे व्यक्ति को आसन, मुद्रा और प्राणायाम के लाभ प्राप्त होते हैं। अभ्यासी का शरीर सूर्य के समान चमकने लगता है। चर्म सम्बन्धी रोगों से बचाव होता है। कोष्ठ बद्धता दूर होती है। मेरूदण्ड और कमर लचकीली होती है। गर्भवती स्त्रियों और हर्निया के रोगियों को इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए।

योग (Yoga) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education

प्रश्न
वज्रासन, शीर्षासन, चक्रासन, और गरुड़ासन की विधि एवं लाभ लिखें।
उत्तर-
वज्रासन (Vajur Asana)-पैरों को पीछे की ओर मोड़ कर बैठना और हाथों को घुटनों पर रखना इसकी स्थिति है।
विधि (Technique)—

  1. घुटने मोड़ कर पैरों को पीछे की ओर करके पैरों के तलुओं के भार बैठो।
  2. नीचे पैर इस प्रकार हों कि पैर के अंगूठे एक दूसरे से मिले हों।
  3. दोनों घुटने भी मिले हों और कमर तथा पीठ दोनों एकदम सीधे रहें।
  4. दोनों हाथों को तान कर घुटनों के पास रखो।
  5. सांसें लम्बी-लम्बी और साधारण हों।
  6. यह आसन प्रतिदिन 3 मिनट से लेकर 20 मिनट तक करना चाहिए।

लाभ (Advantages)—
योग (Yoga) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 12
वज्रासन

  1. शरीर में स्फूर्ति आती है।
  2. शरीर का मोटापा दूर हो जाता है।
  3. शरीर स्वस्थ रहता है।
  4. मांसपेशियां मज़बूत होती हैं।
  5. इससे स्वप्न दोष दूर हो जाता है।
  6. पैरों का दर्द दूर हो जाता है।
  7. मानसिक शांति प्राप्त होती है।
  8. मनुष्य निश्चिंत हो जाता है।
  9. इससे मधुमेह की बीमारी में लाभ पहुंचता है।
  10. पाचन क्रिया ठीक रहती है।

शीर्षासन (Shirsh Asana)-इस आसन में सिर नीचे और पैर ऊपर की ओर होते
विधि (Technique)—

  1. एक दरी या कम्बल बिछा कर घुटनों के भार बैठो।
  2. दोनों हाथों की अंगुलियां कस कर बांध लो। दोनों हाथों को कोणदार बना कर कम्बल या दरी पर रखो।
  3. सिर का सामने वाला भाग हाथों में इस प्रकार जमीन पर रखो कि दोनों अंगूठे सिर के पिछले हिस्से को दबाएं।
  4. टांगों को धीरे-धीरे अन्दर की ओर मोड़ते हुए शरीर को सिर और दोनों हाथों के सहारे आसमान की ओर उठाओ।
  5. पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाओ। पहले एक यंग को सीधा करो, फिर दूसरी को।
  6. शरीर को बिल्कुल सीधा रखो।
  7. शरीर का सारा भार बांहों और सिर पर बराबर पड़े।
  8. दीवार या साथी का सहारा लो।

लाभ (Advantages)—
योग (Yoga) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 13
शीर्षासन

  1. यह आसन भूख बढ़ाता है।
  2. इससे स्मरण-शक्ति बढ़ती है।
  3. मोटापा दूर हो जाता है।
  4. जिगर ठीक प्रकार से कार्य करता है।
  5. पेशाब की बीमारियां दूर हो जाती हैं।
  6. बवासीर आदि बीमारियां दूर हो जाती हैं।
  7. इस आसन का प्रतिदिन अभ्यास करने से कई मानसिक बीमारियां दूर हो जाती हैं।

सावधानियां (Precautions)-

  1. जब आंखों में लाली आ जाए तो बन्द कर दो।
  2. सिर चकराने लगे तो आसन बन्द कर दें।
  3. कानों में सां-सां की ध्वनि सुनाई दे तो शीर्षासन बन्द कर दें।
  4. नाक बन्द हो जाए तो यह आसन बन्द कर दें।
  5. यदि शरीर भार सहन न कर सके तो आसन बन्द कर दें।
  6. पैरों व बांहों में कम्पन होने लगे तो आसन बन्द कर दो।
  7. यदि दिल घबराने लगे तो भी आसन बन्द कर दो।
  8. शीर्षासन सदैव एकान्त स्थान पर करना चाहिए।
  9. आवश्यकता होने पर दीवार का सहारा लेना चाहिए।
  10. यह आसन केवल एक मिनट से पांच मिनट तक करो। इससे अधिक शरीर के लिए हानिकारक है।

चक्रासन (Chakar Asana) की स्थिति-इस आसन में शरीर को गोल चक्र जैसा बनाना पड़ता है।
योग (Yoga) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 14
चक्रासन
विधि (Technique)—

  1. पीठ के भार लेट कर, घुटनों को मोड़ कर, पैरों के तलवों को ज़मीन से लगाओ। दोनों पैरों के बीच में एक से डेढ़ फुट का अन्तर रखो।
  2. हाथों को पीछे की ओर ज़मीन पर रखो। तलवों और अंगुलियों को दृढ़ता के साथ ज़मीन से लगाए रखो।
  3. अब हाथ-पैरों के सहारे पूरे शरीर को चक्रासन या चक्र की शक्ल में ले जाओ।
  4. सारे शरीर की स्थिति गोलाकार होनी चाहिए।
  5. आंखें बन्द रखो ताकि श्वास की गति तेज़ हो सके।

लाभ (Advantages)—

  1. शरीर की सारी कमजोरियां दूर हो जाती हैं।
  2. शरीर के सारे अंगों को लचीला बनाता है।
  3. हर्निया तथा गुर्दो के रोग दूर करने में लाभदायक होता है।
  4. पाचन शक्ति को बढ़ाता है।
  5. पेट की वायु विकार आदि बीमारियां दूर हो जाती हैं।
  6. रीढ़ की हड्डी मज़बूत हो जाती है।
  7. जांघ तथा बाहें शक्तिशाली बनती हैं।
  8. गुर्दे की बीमारियां घट जाती हैं।
  9. कमर दर्द दूर हो जाता है।
  10. शरीर हल्कापन अनुभव करता है।

गरुड़ आसन (Garur Asana) की स्थिति- गरुड़ आसन में शरीर की स्थिति गरुड़ पक्षी की भांति पैरों पर सीधे खड़ा होना होता है।
विधि (Technique)—
योग (Yoga) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education 15
गरुड़ासन

  1. सीधे खड़े होकर बायें पैर को उठा कर दाहिनी टांग में बेल की तरह लपेट लो।
  2. बाईं जांघ दाईं जांघ पर आ जायेगी तथा बाईं जांघ पिंडली को ढांप देगी।
  3. शरीर का सारा भार एक ही टांग पर कर दो।
  4. बाएं बाजू को दायें बाजू से दोनों हथेलियों को नमस्कार की स्थिति में ले जाओ।
  5. इसके बाद बाईं टांग को थोड़ा सा झुका कर शरीर को बैठने की स्थिति में ले जाओ। इस प्रकार शरीर की नसें खिंच जाती हैं। अब शरीर को सीधा करो और सावधान की स्थिति में हो जाओ।
  6. अब हाथों और पैरों को बदल कर पहली वाली स्थिति में पुनः दोहराओ।

लाभ (Advantages)—

  1. शरीर के सभी अंगों को शक्तिाली बनाता है।
  2. शरीर स्वस्थ हो जाता है।
  3. यह बांहों को ताकतवर बनाता है।
  4. यह हर्निया रोग से मनुष्य को बचाता है।
  5. टांगें शक्तिशाली हो जाती हैं।
  6. शरीर हल्कापन अनुभव करता है।
  7. रक्त संचार तेज़ हो जाता है।
  8. गरुड़ आसन करने से मनुष्य बहुत-सी बीमारियों से बच जाता है।

योग (Yoga) Game Rules - PSEB 10th Class Physical Education

प्रश्न
प्राणायाम क्या है ? प्राणायाम के भेद और करने की विधियां लिखें।
उत्तर-
प्राणायाम
(Pranayama)
प्राणायाम दो शब्दों के मेल से बना है “प्राण” का अर्थ है ‘जीवन’ और ‘याम’ का अर्थ है, ‘नियन्त्रण’ जिससे अभिप्राय है जीवन पर नियन्त्रण अथवा सांस पर नियन्त्रण।
प्राणायाम वह क्रिया है जिससे जीवन की शक्ति को बढ़ाया जा सकता है और इस पर नियन्त्रण किया जा सकता है।
मनु-महाराज ने कहा है, “प्राणायाम से मनुष्य के सभी दोष समाप्त हो जाते हैं और कमियां पूरी हो जाती हैं।”

प्राणायाम के आधार
(Basis of Pranayama)
सांस को बाहर की ओर निकालना तथा फिर अन्दर की ओर करना और अन्दर ही कुछ समय रोक कर फिर कुछ समय के बाद बाहर निकालने की तीनों क्रियाएं ही प्राणायाम का आधार हैं।
रेचक-सांस बाहर को छोड़ने की क्रिया को ‘रेचक’ कहते हैं।
पूरक-जब सांस अन्दर खींचते हैं तो इसे पूरक कहते हैं।
कुम्भक-सांस को अन्दर खींचने के बाद उसे वहां ही रोकने की क्रिया को कुम्भक कहते हैं।

प्राण के नाम
(Name of Prana)
व्यक्ति के सारे शरीर में प्राण समाया हुआ है। इसके पांच नाम हैं—

  1. प्राण-यह गले से दिल तक है। इसी प्राण की शक्ति से सांस शरीर में नीचे जाता है।
  2. अप्राण-नाभिका से निचले भाग में प्राण को अप्राण कहते हैं। छोटी और बडी आन्तों में यही प्राण होता है। यह टट्टी, पेशाब और हवा को शरीर में से बाहर निकालने के लिए सहायता करता है।
  3. समान-दिल और नाभिका तक रहने वाली प्राण क्रिया को समान कहते हैं। यह प्राण पाचन क्रिया और एडरीनल ग्रन्थि की कार्यक्षमता में वृद्धि करता है।
  4. उदाना- गले से सिर तक रहने वाले प्राण को उदान कहते हैं। आंखों, कानों, नाक, मस्तिष्क इत्यादि अंगों का काम इसी प्राण के कारण होता है।
  5. ध्यान-यह प्राण शरीर के सभी भागों में रहता है और शरीर का अन्य प्राणों से मेल-जोल रखता है। शरीर के हिलने-जुलने पर इसका नियन्त्रण होता है।

प्राणायाम के भेद
(Kinds of Pranayama)
शास्त्रों में प्राणायाम कई प्रकार के दिये गए हैं, परन्तु प्राय: यह आठ होते हैं—

  1. सूर्य-भेदी प्राणायाम
  2. उजयी प्राणायाम
  3. शीतकारी प्राणायाम
  4. शीतली प्राणायाम
  5. भस्त्रिका प्राणायाम
  6. भ्रमरी प्राणायाम
  7. मुर्छा प्राणायाम
  8. कपालभाती प्राणायाम

प्राणायाम करने की विधि
(Technique of doing Pranayama)
प्राणायाम श्वासों पर नियन्त्रण करने के लिए किया जाता है। इस क्रिया से श्वास अन्दर की ओर खींच कर रोक लिया जाता है और कुछ समय रोकने के बाद फिर छोड़ा जाता है। इस प्रकार सांस धीरे-धीरे नियन्त्रण करने के समय को बढ़ाया जा सकता है। अपनी दाईं नासिका को बन्द करके, बाईं से आठ गिनते समय तक सांस खींचो। फिर नौ और दस गिनते हुए सांस रोको। इससे पूरा सांस बाहर निकल जाएगा। फिर दाईं नासिका से गिरते हुए सांस खींचो। नौ-दस तक रोके। फिर दाईं नासिका बन्द करके बाईं से आठ तक गिनते हुए सांस बाहर निकालो तथा नौ-दस तक रोको।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 1 पंजाब में कृषि-एक झलक

Punjab State Board PSEB 6th Class Agriculture Book Solutions Chapter 1 पंजाब में कृषि-एक झलक Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Agriculture Chapter 1 पंजाब में कृषि-एक झलक

PSEB 6th Class Agriculture Guide पंजाब में कृषि-एक झलक Textbook Questions and Answers

(क) एक-दो शब्दों में उत्तर दीजिए

प्रश्न 1.
पंजाब की कुल जी० डी० पी० (Gross Domestic Product) का कितने प्रतिशत खेती में आता है ?
उत्तर-
14 प्रतिशत।

प्रश्न 2.
पंजाब में कितने भूमि क्षेत्रफल पर कृषि होती है ?
उत्तर-
40 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल।

प्रश्न 3.
पंजाब में कितनी भूमि पर कपास की खेती होती है ?
उत्तर-
दक्षिणी-पश्चिमी पंजाब में। (5.60 लाख हेक्टेयर वर्ष 2011-12)

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 1 पंजाब में कृषि-एक झलक

प्रश्न 4.
पंजाब की कृषि को नई दिशा किसने दी ?
उत्तर-
पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी बनने के बाद हरित क्रांति ने।

प्रश्न 5.
पंजाब के कितने क्षेत्रफल पर सिंचाई होती है ?
उत्तर-
98 प्रतिशत क्षेत्रफल।

प्रश्न 6.
पंजाब दूध के उत्पादन में पूरे भारत में कौन-से स्थान पर है ?
उत्तर-
चौथे स्थान पर है।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 1 पंजाब में कृषि-एक झलक

प्रश्न 7.
पंजाब के कितने प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर हैं ?
उत्तर-
दो तिहाई लोग।

(ख) एक-दो वाक्यों में उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
पिछले चार दशकों से पंजाब का भारत के अन्न भंडार में क्या योगदान रहा है ?
उत्तर-
पिछले चार दशकों में पंजाब भारत के अन्न भंडार में 22-60 प्रतिशत चावल और 33-75 प्रतिशत गेहूँ का योगदान डाल रहा है।

प्रश्न 2.
पंजाब की कृषि में ठहराव आने का मुख्य कारण क्या है ?
उत्तर-
गेहूँ-धान के फसली चक्र में फंस कर पंजाब के प्राकृतिक स्रोतों, पानी और मिट्टी का भी ज़रूरत से ज्यादा प्रयोग किया गया है जिससे पानी का स्तर नीचे चला गया है और मिट्टी की उपजाऊ शक्ति भी कम हो गई है तथा जलवायु प्रदूषित हो गई है। इन कारणों से पंजाब की कृषि वृद्धि दर कम हो गई है और कृषि में एक ठहराव आ गया है।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 1 पंजाब में कृषि-एक झलक

प्रश्न 3.
कृषकों को सिंचाई के लिए गहरे ट्यूबवैलों और सबमरसीबल पम्पों का क्यों सहारा लेना पड़ रहा है ?
उत्तर-
हरित क्रांति लाने के लिए और अधिक कमाई के लिए पंजाब में पानी का प्रयोग बहुत ज्यादा किया गया जिससे भूमिगत पानी का स्तर बहुत नीचे चला गया है। पंजाब में लगभग 50 प्रतिशत क्षेत्रफल में पानी का स्तर 20 मीटर से नीचे हो गया है इसलिए सिंचाई के लिए गहरे ट्यूबवैल और सबमरसीबल पम्प का सहारा लेना पड़ रहा है।

प्रश्न 4.
भूमि को विषैला कौन बना रहा है ?
उत्तर-
कीटनाशकों, खादों, नदीननाशकों आदि रसायनों का अनावश्यक प्रयोग फसल काटने के बाद ; जैसे-धान की पराली को आग लगाना आदि जैसे काम हैं जो मिट्टी को विषैला बना रहे हैं।

प्रश्न 5.
पंजाब के प्राकृतिक स्रोतों को बनाने के लिए क्या आवश्यक है ?
उत्तर-
पंजाब के कुदरती स्रोतों को बचाने के लिए कृषि चक्रों को बदलने और कृषि में विभिन्नता लाने की ज़रूरत है। गेहूँ-धान फसली चक्र के स्थान पर दालें, तेल बीज, सब्जियों और फलों आदि की कृषि की जानी चाहिए।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 1 पंजाब में कृषि-एक झलक

प्रश्न 6.
कृषकों की आर्थिक स्थिति क्यों गंभीर हो रही है ?
उत्तर-
मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ाने के लिए खादों के प्रयोग पर हो रहा खर्च, नदीननाशकों, कीटनाशकों आदि का खर्च, पानी का स्तर नीचे जाने के कारण सबमरसीबल के प्रयोग पर खर्च, इसको चलाने के लिए बिजली का खर्च आदि बहुत बढ़ गए हैं। ऐसा एक ही फसली चक्र में फँसने के कारण हुआ है। गेहूँ-धान के अलावा अन्य फसलों के मण्डीकरण में किसान इतना निपुण नहीं हुआ है और इस कारण उसको फसल का पूरा मूल्य नहीं मिलता। इस तरह किसान का कुल लाभ बहुत ही कम रह गया है और उसकी आर्थिक स्थिति बहुत ही गंभीर हो गई है।

प्रश्न 7.
पंजाब के महत्त्वपूर्ण कृषि सहायक व्यवसाय कौन-से हैं ?
उत्तर-
पशु पालना जैसे गाय, भैंसें दूध के लिए, मुर्गी पालना, खुम्बों की काशत, मधुमक्खी पालना, मछली पालना आदि महत्त्वपूर्ण कृषि सहायक धन्धे हैं।

प्रश्न 8.
धान की पराली को खेतों में आग लगाने से क्या नुकसान होते हैं ?
उत्तर-
धान की पराली को खेतों में आग लगाने से मिट्टी के उपजाऊ तत्त्व समाप्त हो जाते हैं और कई मित्र कीट भी मर जाते हैं और इसके साथ पानी-हवा का प्रदूषण भी होता है।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 1 पंजाब में कृषि-एक झलक

प्रश्न 9.
मण्डीकरण की समस्या का समाधान कैसे किया जा सकता है ?
उत्तर-
मण्डीकरण की समस्या किसान अपने संगठन बना कर हल कर सकते हैं।

प्रश्न 10.
कृषकों पर ऋण का बोझ क्यों बढ़ रहा है ?
उत्तर-
कृषि से सम्बन्धित रसायनों जैसे खाद, नदीननाशकों, कीटनाशकों आदि के अनावश्यक प्रयोग के कारण किसानों का खर्च बढ़ा है और किसानों पर कों का बोझ बढ़ता जा रहा है।

(ग) पाँच-छः वाक्यों में उत्तर दीजिए –

प्रश्न 1.
पंजाब में हरित क्रांति का श्रेय किसे जाता है ?
उत्तर-
पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी बनने के बाद हरित क्रांति ने पंजाब की कृषि को एक नई दिशा दी। इस हरित क्रांति का श्रेय मेहनतकश किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि नीतियों जैसे कम-से-कम निश्चित मूल्य और यकीनी मण्डीकरण, कर्जे की आसान उपलब्धता, रासायनिक खादों, कीटनाशकों, सिंचाई साधनों के प्रसार ने भी इसमें बहुत योगदान डाला है। हरित क्रांति के कारण किसानों की आमदन में बहुत फायदा हुआ है। इसमें गेहूँ-चावल की अधिक पैदावार वाली उन्नत किस्मों का भी योगदान है।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 1 पंजाब में कृषि-एक झलक

प्रश्न 2.
पंजाब में दूध के मण्डीकरण के बारे में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर-
पंजाब में फसलों की पैदावार के अलावा पशु पालना और दुधारू पशुओं से भी आमदन प्राप्त की जा सकती है। पंजाब दूध की पैदावार में पूरे देश में से चौथे स्थान पर है। पंजाब में दूध के मण्डीकरण के लिए कई सहकारी संस्थाएं और निजी कंपनियां गांवों में अपनी सभाओं द्वारा दूध इकट्ठा करती हैं। मिल्कफैड एक ऐसी संस्था है। दूध की अधिक पैदावार के कारण एक सफेद क्रांति आई और किसान इससे अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।

प्रश्न 3.
बहुभांति कृषि से क्या भाव है ?
उत्तर-
पंजाब में गेहूँ-चावल की पैदावार बहुत हो रही है और किसानों को इससे अच्छी आमदन भी हो रही है, पर बार-बार एक ही फसली चक्र के कारण भूमि, पानी और हवा को बहुत हानि हो रही है और अब कृषि वृद्धि की दर में भी कमी आ रही है। कृषि में आई स्थिरता को दूर करने के लिए कृषि में विभिन्नता लाना समय की मुख्य ज़रूरत है।

कृषि विभिन्नता में कई तरह की फसलों को हर साल बदल-बदल कर बोना होता है। जैसे-दालें, तेल बीज, सब्जियां और फलों की कृषि की जा सकती है। वर्तमान समय में सब्जियों तथा फलों की मांग बढ़ गई है और इससे अच्छी आमदन हो सकती है।

प्रश्न 4.
कृषकों को किस-किस क्षेत्र में निपुणता प्राप्त करने की आवश्यकता
उत्तर-
गेहूँ-चावल की फसल से, दूध की पैदावार से तो कमाई हो रही है परन्तु गेहूँचावल के फसली चक्र से भूमि की उपजाऊ शक्ति कम हो रही है और पानी का स्तर भी नीचे हो रहा है। इसलिए किसानों को बदल-बदल कर साल दर साल विभिन्न-विभिन्न फसलों जैसे दालं, तेल बीज, सब्जियां और फलों की कृषि करनी चाहिए। यह तभी सम्भव है यदि किसान इन फसली पैदावार को बढ़ाने में निपुण हों और उनके मण्डीकरण में भी निपुण हों। रसायनों की सूझ-बूझ से प्रयोग की निपुणता भी ज़रूरी है।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 1 पंजाब में कृषि-एक झलक

प्रश्न 5.
पंजाब के प्राकृतिक स्रोतों को किससे खतरा है ?
उत्तर-
पंजाब एक कृषि प्रधान प्रदेश है और हरित क्रांति में भी पंजाब एक अग्रणी प्रदेश रहा है। पर इस दौर में पंजाब गेहूँ-चावल के फसली चक्र में ही फंस गया और कृषि विभिन्नता की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण पंजाब में 50 प्रतिशत जगह से पानी का स्तर लगभग 20 मीटर तक गहरा हो गया है। भूमि की उपजाऊ शक्ति भी कम हो रही है और अधिक उपज लेने के लिए रासायनिक खादें, कीटनाशकों आदि जैसे रसायनों के ज़्यादा प्रयोग के कारण पंजाब के प्राकृतिक स्रोतों का बहुत नुकसान हो रहा है। इन स्रोतों की अनावश्यक ज़रूरत से इनको बहुत खतरा है।

(घ) एक-दो वाक्यों में उत्तर दीजिए

प्रश्न 1.
पंजाब की कुल आय का कितने प्रतिशत कृषि से आता है ?
उत्तर-
14 प्रतिशत।

प्रश्न 2.
पंजाब में कपास कौन-से क्षेत्र में पाई जाती है ?
उत्तर-
दक्षिणी-पश्चिमी पंजाब में।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 1 पंजाब में कृषि-एक झलक

प्रश्न 3.
पंजाब में लगभग कितनी मात्रा में रासायनिक खुराकी तत्त्व कृषि में प्रयोग होते हैं ?
उत्तर-
250 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर।

प्रश्न 4.
पंजाब के प्राकृतिक स्रोतों को बचाने के लिए किस चीज़ की मुख्य आवश्यकता है ?
उत्तर-
कृषि विभिन्नता अथवा बहुभांति कृषि की।

प्रश्न 5.
पंजाब के कुल कृषि योग्य क्षेत्रफल पर कितने प्रतिशत में धान की फसल होती है ?
उत्तर-
60 प्रतिशत भाग।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 1 पंजाब में कृषि-एक झलक

Agriculture Guide for Class 6 PSEB पंजाब में कृषि-एक झलक Important Questions and Answers

बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
पंजाब की कृषि वृद्धि दर टिकाऊ क्यों नहीं है ?
उत्तर-
क्योंकि यह दर 1980 में 4.6 प्रतिशत थी तथा वर्ष 2000 में कम हो कर 2.3 प्रतिशत रह गई।

प्रश्न 2.
वर्ष 2011-12 में गेहूँ की औसतन पैदावार कितनी रही ?
उत्तर-
51 क्विटल प्रति हेक्टेयर।

प्रश्न 3.
वर्ष 2011-12 में धान का औसतन पैदावार बताओ।
उत्तर-
60 क्विटल प्रति हेक्टेयर।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 1 पंजाब में कृषि-एक झलक

प्रश्न 4.
कपास पंजाब के किस क्षेत्र की महत्त्वपूर्ण फसल है ?
उत्तर-
दक्षिणी-पश्चिमी पंजाब की।

प्रश्न 5.
1980 में पंजाब की कृषि वृद्धि दर कितनी थी और 2000 में कितनी रह गई ?
उत्तर-
1980 में 4.6 प्रतिशत थी जो 2000 में 2.3 प्रतिशत रह गई।

छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
खेतों में धान की पुआल को आग लगाने से क्या होता है ?
उत्तर-
इससे मिट्टी के उपजाऊ तत्त्व जल जाते हैं तथा वातावरण प्रदूषित हो जाता है।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 1 पंजाब में कृषि-एक झलक

प्रश्न 2.
कृषि सहायक व्यवसाय कौन-से हैं ?
उत्तर-
मुर्गी पालना, खुम्बों की काश्त, मधुमक्खी पालना, मछली पालना आदि।

प्रश्न 3.
हरित क्रान्ति में पदार्थों तथा तकनीकी के अलावा किन का योगदान रहा ?
उत्तर-
इस में किसानों का श्रम, प्रसार कामे तथा विज्ञानिकों का योगदान रहा।

बड़े उत्तर वाला प्रश्न

प्रश्न-
मण्डीकरण की समस्या कैसे हल की जा सकती है ?
उत्तर-
पंजाब में गेहूँ-धान को छोड़ कर अन्य फसलों के मण्डीकरण में बहुत बड़ी समस्याएं आती हैं। इन समस्याओं को सहकारी सभाएं खेती सम्बन्धी अच्छी नीतियां तथा किसान स्तर पर अपने संगठन बना कर समाधान कर सकते हैं। किसानों को मण्डीकरण में निपुण होने की आवश्यकता है तथा व्यापारिक सोच अपनाने की आवश्यकता है।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 1 पंजाब में कृषि-एक झलक

पंजाब में कृषि-एक झलक PSEB 6th Class Agriculture Notes

  • पंजाब एक कृषि प्रधान प्रदेश है। इस में दो तिहाई लोग कृषि पर निर्भर हैं।
  • पंजाब की कुल आय का 14 प्रतिशत हिस्सा कृषि से आता है।
  • पंजाब में 40 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल पर कृषि होती है जोकि देश की कुल कृषि योग्य भूमि का 1.5 प्रतिशत बनता है।
  • भारत में गेहूँ के कुल उत्पादन का 22 प्रतिशत और चावल के कुल उत्पादन का 11% भाग पंजाब का होता है।
  • वर्ष 2011-12 में गेहूँ की औसतन उपज 51 क्विटल और धान की औसतन उपज 60 क्विटल प्रति हेक्टेयर रही।
  • हरित क्रांति में पंजाब का बहुत योगदान रहा।
  • आज पंजाब के 98 प्रतिशत क्षेत्रफल में सिंचाई होती है और लगभग 250 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर रासायनिक खुराकी तत्त्व कृषि में प्रयोग होते हैं।
  • पूरे देश में पंजाब दूध के उत्पादन में चौथे स्थान पर है।
  • पंजाब में इस समय सहकारी संस्था मिल्कफैड और कई निजी कम्पनियां गांवों में अपनी सभाओं के द्वारा दूध लेती हैं।
  • पंजाब में कृषि वृद्धि दर 1980 में 4.6 प्रतिशत और 2000 के दशक में इसमें कमी आई तथा यह कम हो कर 2.3 प्रतिशत तक आ गई है।
  • पंजाब में 50 प्रतिशत से अधिक क्षेत्रफल में पानी का स्तर 20 मीटर से गहरा हो गया है।
  • पंजाब में उपजाऊ मिट्टी, बढ़िया सिंचाई साधन परिश्रमी कृषक हैं और समय अनुसार कृषि नज़रिया बदल कर कृषि में आए ठहराव को दूर किया जा सकता है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 18 भारत तथा विश्व

Punjab State Board PSEB 6th Class Social Science Book Solutions History Chapter 18 भारत तथा विश्व Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 18 भारत तथा विश्व

SST Guide for Class 6 PSEB भारत तथा विश्व Textbook Questions and Answers

I. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखें

प्रश्न 1.
रेशमी-मार्ग से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
चीन को यूरोप के साथ जोड़ने वाले मार्ग को रेशमी-मार्ग कहा जाता है। प्राचीन काल में इस मार्ग द्वारा सबसे अधिक रेशम का व्यापार होता था।

प्रश्न 2.
सातवाहन काल की कुछ महत्त्वपूर्ण बन्दरगाहों के नाम बताएं।
उत्तर-
सातवाहन काल में भारत के दक्षिणी तथा पश्चिमी समुद्री तट के साथ-साथ अनेक महत्त्वपूर्ण बन्दरगाहें थीं।
1. दक्षिणी तट की प्रमुख बन्दरगाहें- (1) कावेरीपट्टनम, (2) महाबलिपुरम, (3) पुहार, (4) कोरकई।
2. पश्चिमी तट की प्रमुख बन्दरगाहें-(1) शूरपारक, (2) भृगुकच्छ।

प्रश्न 3.
भारत के ईरान से सम्बन्ध कैसे स्थापित हुए?
उत्तर-
600 ई० पू० में ईरान के वेचेमिनीड वंश के शासकों ने आक्रमण करके भारत के उत्तर-पश्चिमी भागों पर अपना अधिकार जमा लिया। फलस्वरूप भारत के ईरान के साथ सम्बन्ध स्थापित हुए।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 18 भारत तथा विश्व

प्रश्न 4.
भारत से रोम को कौन-सी वस्तुएँ निर्यात की जाती थीं?
उत्तर-
भारत से रोम को मसाले, कीमती हीरे, बढ़िया कपड़ा, इत्र, हाथी दांत का सामान, लोहा, रंग, चावल, तोते तथा मोर आदि पक्षियों तथा बन्दर आदि जानवरों का निर्यात किया जाता था।

प्रश्न 5.
यूरोप से कौन-सी वस्तुएं आयात की जाती थीं?
उत्तर-
यूरोप से शीशा तथा शीशे की बनी वस्तुओं का आयात किया जाता था।

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें

  1. ……….. ई० पू० में ईरान के …………… वंश के शासकों ने भारत के उत्तरपश्चिमी भागों पर अधिकार कर लिया।
  2. अशोक तथा कनिष्क शासकों के राज्यकाल में बौद्ध भिक्षुओं को बौद्ध धर्म का प्रचार करने ………, ………, ……… तथा …………….. में भेजा गया।
  3. …………. तथा …………… शासकों ने जहाज़ बनाने तथा समुद्रं पार की खोजों को प्रोत्साहित किया।
  4. अरबों ने सिंध पर …………… ई० में अधिकार कर लिया।
  5. कम्पूचिया के …………… मंदिर में भारत के महाकाव्य ………… तथा ………… में से दृश्यों को मूर्ति कला में चित्रण किया गया है।

उत्तर-

  1. 600, वेचेमिनीड
  2. श्रीलंका, बर्मा/चीन/मध्य एशिया
  3. चेर, चोल तथा पाण्डेय
  4. 712
  5. अंगकोरवाट, रामायण, महाभारत।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 18 भारत तथा विश्व

III. सही जोड़े बनायें

  1. सोने के सिक्के – (क) शूरपारक
  2. बन्दरगाह – (ख) रेशम
  3. चीन – (ग) स्थल-मार्ग
  4. रेशमी-मार्ग – (घ) रोम

उत्तर-
सही जोड़े

  1. सोने के सिक्के – रोम
  2. बन्दरगाह – शूरपारक
  3. चीन – रेशम
  4. रेशमी-मार्ग – स्थल-मार्ग

IV. सही (✓) अथवा ग़लत (✗) बताएं

  1. भारतीय संस्कृति ने भारतीयों की पहचान बनाई।
  2. भारत के मिस्र के साथ कोई सम्बन्ध नहीं थे।
  3. बुद्ध की पाषाण-तराशी की बड़ी प्रतिमाएँ बामियान (अफ़गानिस्तान) में पाई गई थीं।
  4. भारतीय वस्तुएं रोम की मण्डियों में अधिक दामों पर बिकती थीं।
  5. चेर, चोल तथा पांड्य शासकों ने समुद्र पार जहाज़ बनाने तथा खोजों को प्रोत्साहित किया।

उत्तर-

  1. (✓)
  2. (✗)
  3. (✓)
  4. (✓)
  5. (✗)

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 18 भारत तथा विश्व

PSEB 6th Class Social Science Guide भारत तथा विश्व Important Questions and Answers

कम से कम शब्दों में उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
चीन को यूरोप के साथ जोड़ने वाला व्यापारिक मार्ग क्या कहलाता था?
उत्तर-
रेशमी मार्ग, सिल्क मार्ग।।

प्रश्न 2.
बामियान (अफगानिस्तान) में प्रसिद्ध बौद्ध स्मारकों को किसने नष्ट किया?
उत्तर-
तालिबान शासकों ने।

प्रश्न 3.
अरबों ने सिंध पर कब अधिकार किया?
उत्तर-
712 ई० में।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 18 भारत तथा विश्व

बहु-विकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
अंगकोरवाट का मंदिर कहां स्थित है?
(क) चम्पा
(ख) चीन
(ग) कम्पूचिया।
उत्तर-
(ग) कम्पूचिया

प्रश्न 2.
शून्य संख्या भारत की देन है। विश्व में इस संख्या का प्रसार निम्न में से किसने किया?
(क) हिन्दुओं ने
(ख) अरबों ने
(ग) बौद्धों ने।
उत्तर-
(ख) अरबों ने

प्रश्न 3.
प्राचीन काल में भारतीय राजाओं के प्रयत्नों से मध्य एशिया तथा एशिया के कुछ अन्य देशों में बौद्ध धर्म का प्रसार हुआ? इस कार्य में निम्न में से किस राजा का योगदान नहीं था?
(क) समुद्रगुप्त
(ख) कनिष्क
(ग) अशोक।
उत्तर-
(क) समुद्रगुप्त

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 18 भारत तथा विश्व

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत के दूसरे देशों के साथ सम्बन्धों का मुख्य कारण क्या था?
उत्तर
भारत के दूसरे देशों के साथ सम्बन्धों का मुख्य कारण व्यापार था।

प्रश्न 2.
अंगकोरवाट का मन्दिर कहां है तथा इसका निर्माण किसने करवाया?
उत्तर-
अंगकोरवाट का मन्दिर कम्बुज में है। इस मन्दिर का निर्माण राजा सूर्यवर्मा द्वितीय ने करवाया।

प्रश्न 3.
चम्पा (वियतनाम) के कोई दो भारतीय राजाओं के नाम बताएं।
उत्तर-
चम्पा (वियतनाम) के दो भारतीय राजा थे –

  1. भद्रवर्मा तथा
  2. रुद्रदमन।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 18 भारत तथा विश्व

प्रश्न 4.
चम्पा (वियतनाम) की राजधानी का नाम बताएं।
उत्तर-
चम्पा (वियतनाम) की राजधानी माइसन थी।

प्रश्न 5.
इण्डोनेशिया के प्रमुख द्वीपों के नाम लिखें जहां भारतीय सभ्यता का प्रचार हुआ।
उत्तर-
भारतीय सभ्यता का प्रचार इण्डोनेशिया के जावा, सुमात्रा, बाली तथा बोर्नियो द्वीपों में हुआ।

प्रश्न 6.
बोरबुदुर का मन्दिर कहां है?
उत्तर-
बोरबुदुर का मन्दिर जावा में है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 18 भारत तथा विश्व

प्रश्न 7.
चीन में कौन-से बौद्ध विद्वान् को कैद करके ले गए थे?
उत्तर-
चीन में बौद्ध विद्वान् कुमारजीव को कैद करके ले गए थे।

प्रश्न 8.
चीन में प्रमुख रूप से कौन-से भारतीय धर्म का प्रसार हुआ?
उत्तर–
चीन में प्रमुख रूप से बौद्ध धर्म का प्रसार हुआ।

प्रश्न 9.
अरबों के हमले के दो कारण बताएं।
उत्तर-

  1. अरब लोग अपने साम्राज्य का विस्तार करना चाहते थे।
  2. वे भारत में इस्लाम धर्म का प्रचार करना चाहते थे।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 18 भारत तथा विश्व

प्रश्न 10.
अरबों के आक्रमण के समय सिन्ध का राजा कौन था?
उत्तर-
अरबों के आक्रमण के समय सिन्ध का राजा दाहिर था।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कम्बोडिया के साथ भारतीय सम्बन्धों की जानकारी दीजिए।
उत्तर-
कम्बोडिया में चौथी शताब्दी में हिन्दू राज्य की स्थापना हुई। 357 ई० में यहां चन्द्रगुप्त नामक राजा सिंहासन पर बैठा। पांचवीं शताब्दी में यहां कौंडन्य नामक एक व्यक्ति ने अपना राज्य स्थापित किया। उसके प्रभावाधीन कम्बोडिया के बहुत-से लोगों ने भारतीय संस्कृति को अपना लिया। कम्बोडिया के एक शासक गुणवर्मन ने एक विष्णु मंदिर बनवाया।

प्रश्न 2.
प्राचीन काल में जावा के भारत के साथ क्या सम्बन्ध थे?
उत्तर-
जावा राज्य की स्थापना 56 ई० में एक हिन्दू राजा ने की। दूसरी शताब्दी में वहां भारतीय उपनिषदों का प्रचार हुआ। चीनी यात्री फाह्यान ने 418 ई० में जावा की यात्रा की। उसने देखा कि वहां हिन्दू धर्म का काफ़ी प्रभाव है। जावा में कई मन्दिर बनवाए गए थे। इन मन्दिरों में शिव, विष्णु तथा ब्रह्मा की पूजा होती थी। वहां हिन्दू धर्म के साथ-साथ बौद्ध धर्म भी लोकप्रिय हआ। वहां का बोरोबुदर का बौद्ध मन्दिर संसार भर में प्रसिद्ध है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 18 भारत तथा विश्व

प्रश्न 3.
बर्मा (म्यांमार) में भारतीय सभ्यता के प्रसार के बारे में बताएं।
उत्तर-
बर्मा (म्यांमार) के साथ भारत के सम्बन्ध महात्मा बुद्ध के समय से ही थे। हिन्दू उपनिवेश की स्थापना के पश्चात् यहां भारतीय सभ्यता तथा संस्कृति का प्रसार होने लगा। यहां के अधिकतर लोग बौद्ध धर्म की हीनयान शाखा के अनुयायी थे। 11वीं शताब्दी में अनिरुद्ध ने बर्मा (म्यांमार) में अपना राज्य स्थापित किया। उसके उत्तराधिकारियों ने यहां प्रसिद्ध आनन्द मन्दिर बनवाया। आज भी बर्मा (म्यांमार) में बौद्ध धर्म प्रचलित है।

प्रश्न 4.
अरबों के हमलों का तात्कालिक कारण क्या था?
उत्तर-
अरबों के कुछ व्यापारियों को देवल (सिन्ध राज्य) बन्दरगाह पर डाकुओं ने लूट लिया था। उनके खलीफा ने सिन्ध के राजा दाहिर से इस घटना का मुआवज़ा मांगा। परन्तु राजा दाहिर ने यह कह कर मुआवजा देने से इन्कार कर दिया कि देवल के डाकू उसके अधीन नहीं हैं। यह सुनकर बसरा के गवर्नर ने राजा दाहिर पर हमला कर दिया, जिसे दाहिर ने हरा दिया।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 18 भारत तथा विश्व

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
इण्डोनेशिया तथा भारत के सम्बन्धों के बारे में बताएं।
उत्तर-
इण्डोनेशिया में जावा, सुमात्रा, बाली, बोर्नियो आदि द्वीप शामिल थे। यहां प्रथम शताब्दी में भारतीयों का आगमन शुरू हो गया था।
1. जावा-जावा में 56 ई० में हिन्दु राज्य की स्थापना हुई थी। वहां कई मन्दिर बने जिनमें शिव, विष्णु, ब्रह्मा आदि भारतीय देवताओं की पूजा होती थी। जावा में 15वीं शताब्दी तक भारतीय संस्कृति का प्रचलन रहा।

2. सुमात्रा-सुमात्रा का पुराना हिन्दू राजा श्री विजय था। इसकी स्थापना चौथी शताब्दी में हुई। चीनी यात्री इत्सिंग लिखता है कि सुमात्रा बौद्ध ज्ञान का केन्द्र था। 684 ई० में सुमात्रा में एक बौद्ध राजा शासन करता था।

3. बाली-बाली भी हिन्दू उपनिवेश था। यहां भी हिन्दू मन्दिर थे। यहां के लोगों को वेदों, महाभारत तथा रामायण का ज्ञान था। समाज में चार जातियां थीं। चीनी वृत्तांत से पता चलता है कि बाली एक सभ्य तथा अमीर हिन्दू समाज था।

4. बोर्नियो-बोर्नियो भी हिन्दू उपनिवेश था। यहां के राजा मूलवर्मा का वर्णन मिलता है कि उसने एक यज्ञ में 20,000 गऊएं दान दी थीं। ब्राह्मणों का समाज में ऊंचा स्थान था। यहां भी मन्दिरों का निर्माण किया गया।

प्रश्न 2.
श्रीलंका, चीन तथा तिब्बत में बौद्ध धर्म का प्रचार किस प्रकार हुआ?
उत्तर-
श्रीलंका, चीन तथा तिब्बत में बौद्ध धर्म के प्रचार का वर्णन इस प्रकार है –
1. श्रीलंका-श्रीलंका में सबसे पहले अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए प्रचारक भेजे। उसने अपने पुत्र महेन्द्र तथा पुत्री संघमित्रा को वहां भेजा। इसके पश्चात् अन्य कई बौद्ध भिक्षु भी श्रीलंका गए तथा उन्होंने वहां बौद्ध धर्म का प्रचार किया। उन्होंने वहां पर कई बौद्ध ग्रन्थ भी लिखे। आज भी श्रीलंका में ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं।

2. चीन-चीन में बौद्ध भिक्षु प्रथम शताब्दी में गए। भिक्षु कुमारजीव ने यहां बौद्ध धर्म के प्रसार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसने कई बौद्ध ग्रन्थों का चीनी भाषा में अनुवाद किया। धीरे-धीरे यह धर्म सारे देश में फैल गया। इस धर्म से प्रभावित होकर कई चीनी यात्री बौद्ध धर्म के सिद्धान्तों का अध्ययन करने के लिए भारत आए। इनमें से फाह्यान तथा ह्यूनसांग प्रमुख थे।

3. तिब्बत-तिब्बत एक पहाड़ी प्रान्त है जो चीन तथा भारत के मध्य स्थित है। यहां बौद्ध धर्म का प्रचार सातवीं शताब्दी में शुरू हुआ। कुछ तिब्बती विद्वान् भारत आए तथा यहां उन्होंने बौद्ध धर्म का अध्ययन किया। दो भारतीय विद्वानों शांति रक्षक तथा पद्म संभव ने तिब्बत में जाकर बौद्ध धर्म का प्रचार किया। यहां की राजधानी ल्हासा में अनेक बौद्ध मठ बनवाए गए। आज भी तिब्बत के अधिकतर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 18 भारत तथा विश्व

प्रश्न 3.
अरबों के सिन्ध पर आक्रमण के कारण लिखें।
उत्तर-
मुहम्मद-बिन-कासिम ने 712 ई० में सिन्ध पर आक्रमण किया था।
कारण-
1. अरब के मुसलमान शासक भारत पर आक्रमण करके इसे अरब साम्राज्य का एक भाग बनाना चाहते थे।

2. उन्होंने भारत की अपार धन-दौलत के बारे में सुन रखा था। वे भारत पर हमला करके यहां का धन लूटना चाहते थे।

3. वे भारत में इस्लाम धर्म का प्रसार करना चाहते थे।

4. अरब के कुछ व्यापारी अपने जहाज़ लेकर देवल बन्दरगाह पर रुके। वहां कुछ समुद्री डाकुओं ने उनका माल लूट लिया। खलीफा को जब इस बात का पता चला तो उसे बहुत गुस्सा आया। उसने बसरा के गर्वनर को सिन्ध पर हमला करने की आज्ञा दी। बसरा के गर्वनर ने सिन्ध के राजा दाहिर से लूटेरों द्वारा लूटे गए माल का मुआवजा मांगा। परन्तु दाहिर ने यह कहकर मुआवजा देने से इन्कार कर दिया कि समुद्री लुटेरे उसके अधीन नहीं हैं। यह जवाब मिलते ही बसरा के गर्वनर ने सिन्ध पर आक्रमण कर दिया, लेकिन वह हार गया। इस पराजय के पश्चात् उसने एक विशाल सेना तैयार की तथा 712 ई० में मुहम्मदबिन-कासिम को सिन्ध पर आक्रमण करने के लिए भेज दिया।

प्रश्न 4.
अरबों के सिन्ध पर आक्रमण का क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर-
अरबों के सिन्ध पर आक्रमण का प्रभाव बहुत थोड़े समय के लिए ही रहा क्योंकि उनकी जीत स्थायी नहीं थी। लेकिन इस आक्रमण के कुछ अप्रत्यक्ष परिणाम निकले, जिनका वर्णन इस प्रकार है –

  1. अरब देशों को भारत की राजनीतिक कमज़ोरी का पता चल गया।
  2. भारत तथा पश्चिमी देशों के मध्य एक नवीन रास्ता खुल गया।
  3. भारत में इस्लाम धर्म का प्रवेश तथा प्रचार हुआ।
  4. अरब लोगों ने भारत से बहुत कुछ सीखा, जैसे तारों की विद्या, चित्रकारी, दवाइयां तथा संगीत आदि।
  5. कई भारतीय विद्वानों को बगदाद बुलाया गया। वहां उन्होंने भारतीय संस्कृति का प्रचार किया।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

Punjab State Board PSEB 11th Class Sociology Book Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 11 Sociology Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न (Textual Questions)

I. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 1-15 शब्दों में दीजिए :

प्रश्न 1.
सामाजिक परिवर्तन को परिभाषित कीजिए।
उत्तर-
सामाजिक संबंधों में कई प्रकार के परिवर्तन आते रहते हैं तथा इसे ही सामाजिक परिवर्तन कहते हैं।

प्रश्न 2.
सामाजिक परिवर्तन के मूल स्त्रोतों के नाम लिखिए।
उत्तर-
सामाजिक परिवर्तन के तीन मूल स्रोत हैं-Innovation, Discovery and Diffusion.

प्रश्न 3.
सामाजिक परिवर्तन की दो विशेषताएं बताइए।
उत्तर-

  1. सामाजिक परिवर्तन सर्वव्यापक प्रक्रिया है जो प्रत्येक समाज में आता है।
  2. सामाजिक परिवर्तन में तुलना आवश्यक है।

प्रश्न 4.
आन्तरिक परिवर्तन क्या है ?
उत्तर-
वह परिवर्तन जो समाज के अन्दर ही विकसित होते हैं, आन्तरिक परिवर्तन होते हैं।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

प्रश्न 5.
सामाजिक परिवर्तन के लिए जिम्मेदार कुछ कारकों के नाम लिखो।
उत्तर-
प्राकृतिक कारक, विश्वास तथा मूल्य, समाज सुधारक, जनसंख्यात्मक कारक, तकनीकी कारक, शैक्षिक कारक इत्यादि।

प्रश्न 6.
प्रगति क्या है ?
उत्तर-
जब हम अपने किसी ऐच्छिक उद्देश्य की प्राप्ति के रास्ते की तरफ बढ़ते हैं तो इस परिवर्तन को प्रगति कहते हैं।

प्रश्न 7.
नियोजित परिवर्तन के उदाहरण लिखो।
उत्तर-
लोगों को पढ़ाना लिखाना, ट्रेनिंग देना नियोजित परिवर्तन की उदाहरण हैं।

प्रश्न 8.
अनियोजित परिवर्तन के दो उदाहरण लिखो।
उत्तर–
प्राकृतिक आपदा जैसे कि बाढ़, भूकम्प इत्यादि से समाज पूर्णतया बदल जाता है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

II. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 30-35 शब्दों में दीजिए :

प्रश्न 1.
सामाजिक परिवर्तन का अर्थ बताइए।
उत्तर-
जब समाज के अलग-अलग भागों में परिवर्तन आए तथा वह परिवर्तन अगर सभी नहीं तो समाज के अधिकतर लोगों के जीवन को प्रभावित करे तो उसे सामाजिक परिवर्तन कहा जाता है। इसका अर्थ है कि समाज के लोगों के जीवन जीने के तरीकों में संरचनात्मक परिवर्तन आ जाता है।

प्रश्न 2.
प्रसार (Diffusion) क्या है ?
उत्तर-
प्रसार का अर्थ है किसी वस्तु को बहुत अधिक फैलाना। उदाहरण के लिए जब सांस्कृतिक विचार एक समूह से दूसरे समूह तक फैल जाते हैं तो इसे प्रसार कहा जाता है। सभी समाजों में सामाजिक परिवर्तन आमतौर पर प्रसार के कारण ही आता है।

प्रश्न 3.
उद्भव तथा क्रान्ति को संक्षिप्त रूप में लिखो।
उत्तर-

  • उद्भव-जब परिवर्तन एक निश्चित दिशा में हो तथा तथ्य के गुणों तथा रचना में परिवर्तन हो तो उसे उद्भव कहते हैं।
  • क्रान्ति-वह परिवर्तन जो अचनचेत तथा अचानक हो जाए, क्रान्ति होता है। इससे मौजूदा व्यवस्था खत्म हो जाती है तथा नई व्यवस्था कायम हो जाती है।

प्रश्न 4.
तीन मुख्य तरीकों की सूची बनाएं जिसमें सामाजिक परिवर्तन होता है।
उत्तर-
समाज में तीन मूल चीजों में परिवर्तन से परिवर्तन आता है-

  1. समूह का व्यवहार
  2. सामाजिक संरचना
  3. सांस्कृतिक गुण।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

प्रश्न 5.
वह तीन स्त्रोत क्या हैं जिनसे परिवर्तन आता है ?
उत्तर-

  1. Innovation मौजूदा वस्तुओं की सहायता से कुछ नया तैयार करना Innovation होता है। इसमें मौजूदा तकनीकों का प्रयोग करके नई तकनीक का इजाद किया जाता है।
  2. Discovery-इसका अर्थ है कुछ नया पहली बार सामने आना या सीखना। इसका अर्थ है कुछ नया इजाद जिसके बारे में हमें कुछ पता नहीं है।
  3. Diffusion-इसका अर्थ है किसी वस्तु का फैलना। जैसे सांस्कृतिक विचारक समूह से दूसरे तक फैल जाना फैलाव होता है।

प्रश्न 6.
सामाजिक तथा सांस्कृतिक परिवर्तन के मध्य संक्षिप्त रूप में अन्तर कीजिए।
उत्तर-

  • सामाजिक परिवर्तन चेतन या अचेतन रूप में आ सकता है परन्तु सांस्कृतिक परिवर्तन हमेशा चेतन रूप से आता है।
  • सामाजिक परिवर्तन वह परिवर्तन है जो केवल सामाजिक संबंधों में आता है परन्तु सांस्कृतिक परिवर्तन वह परिवर्तन है जो धर्म, विचारों, मूल्यों, विज्ञान इत्यादि में आता है।

III. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 75-85 शब्दों में दीजिए :

प्रश्न 1.
सामाजिक परिवर्तन के मुख्य प्रकार क्या हैं ? संक्षिप्त रूप में इन पर विचार-विमर्श करें।
उत्तर-
उद्विकास, प्रगति, विकास तथा क्रान्ति सामाजिक परिवर्तन के मुख्य प्रकार हैं। जब परिवर्तन आन्तरिक तौर पर क्रमवार, धीरे-धीरे हों तथा सामाजिक संस्थाएं साधारण से जटिल हो जाएं तो वह उद्विकास होता है। जब किसी चीज़ में परिवर्तन आए तथा यह किसी ऐच्छिक दिशा में आए तो इसे विकास कहते हैं। जब लोग किसी निश्चित उद्देश्य को प्राप्त करने के रास्ते की तरफ बढ़े तथा उद्देश्य को प्राप्त कर लें तो इसे प्रगति कहते हैं। जब परिवर्तन अचनचेत तथा अचानक आए व मौजूदा व्यवस्था बदल जाए तो इसे क्रान्ति कहते हैं।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

प्रश्न 2.
सामाजिक परिवर्तन के जनसंख्यात्मक परिवर्तन का संक्षिप्त रूप वर्णन करो।
उत्तर-
जनसंख्यात्मक परिवर्तन का भी सामाजिक परिवर्तन पर प्रभाव पड़ता है। सामाजिक संगठन, परम्पराएं, संस्थाएं, प्रथाएं इत्यादि के ऊपर जनसंख्यात्मक कारकों का प्रभाव पड़ता है। जनसंख्या का घटना-बढ़ना, स्त्री-पुरुष अनुपात में आए परिवर्तन का सामाजिक संबंधों पर प्रभाव पड़ता है। जनसंख्या में आया परिवर्तन समाज की आर्थिक प्रगति में रुकावट का कारण भी बनता है तथा कई प्रकार की सामाजिक समस्याओं का कारण बनता है। बढ़ रही जनसंख्या, बेरोज़गारी, भुखमरी की स्थिति उत्पन्न करती है जिससे समाज में अशांति, भ्रष्टाचार इत्यादि बढ़ता है।

प्रश्न 3.
सामाजिक परिवर्तन के लिए ज़िम्मेदार चार कारकों को लिखो।
उत्तर-

  • प्राकृतिक कारक-प्राकृतिक कारक जैसे कि बाढ़, भूकम्प इत्यादि के कारण समाज में परिवर्तन आ जाता है तथा इसका स्वरूप ही बदल जाता है।
  • जनसंख्यात्मक कारक-जनसंख्या के घटने-बढ़ने से स्त्री और पुरुष के अनुपात के घटने-बढ़ने से भी सामाजिक परिवर्तन आ जाता है।
  • तकनीकी कारक-समाज में अगर मौजूदा तकनीकों में अगर काफ़ी अधिक परिवर्तन आ जाए तो भी सामाजिक परिवर्तन आ जाता है।
  • शिक्षात्मक कारक-जब समाज की अधिकतर जनसंख्या शिक्षा ग्रहण करने लग जाए तो भी सामाजिक परिवर्तन आना शुरू हो जाता है।

प्रश्न 4.
शैक्षिक कारक तथा तकनीकी कारक के मध्य कुछ अंतरों को दर्शाइए।
उत्तर-

  • शैक्षिक कारक तकनीकी कारक का कारण बन सकते हैं परन्तु तकनीकी कारकों के कारण शैक्षिक कारक प्रभावित नहीं होता।
  • शिक्षा के बढ़ने के साथ जनता का प्रत्येक सदस्य प्रभावित हो सकता है परन्तु तकनीकी कारकों का जनता पर प्रभाव धीरे-धीरे पड़ता है। (iii) शिक्षा से नियोजित परिवर्तन लाया जा सकता है परन्तु तकनीकी कारकों की वजह से नियोजित तथा अनियोजित परिवर्तन दोनों आ सकते हैं।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

IV. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 250-300 शब्दों में दें :

प्रश्न 1.
सामाजिक परिवर्तन को परिभाषित कीजिए । इसकी विशेषताओं पर विस्तृत रूप से विचार विमर्श करें।
उत्तर-
सामाजिक परिवर्तन का अर्थ (Meaning of Social Change)-परिवर्तन शब्द एक मूल्य रहित शब्द है। यह हमें अच्छे-बुरे या किसी नियम के बारे में नहीं बताता है। आम भाषा में परिवर्तन वह अन्तर होता है जो किसी वस्तु की वर्तमान स्थिति में व पिछली स्थिति में होता है। जैसे आज किसी के पास पैसा है कल नहीं था। पैसे से उसकी स्थिति में परिवर्तन आया है। परिवर्तन में तुलना अनिवार्य है क्योंकि यदि हमें किसी परिवर्तन को स्पष्ट करना है तो वह तुलना करके स्पष्ट किया जा सकता है। इस तरह सामाजिक परिवर्तन समाज से सम्बन्धित होता है। जब समाज या सामाजिक सम्बन्धों में परिवर्तन आता है तो उसको सामाजिक परिवर्तन कहते हैं।

मानवीय समाज में मिलने वाले प्रत्येक तरह के परिवर्तन सामाजिक परिवर्तन नहीं होते। सामाजिक परिवर्तन का सम्बन्ध सामाजिक सम्बन्धों में मिलने वाले परिवर्तनों से है। इन सामाजिक सम्बन्धों में हम समाज के भिन्न-भिन्न भागों में पाए गए सम्बन्ध व आपसी क्रियाओं को शामिल करते हैं। परिवर्तन के अर्थ असल में किसी भी चीज़ में उसके पिछले व वर्तमान आकार से तुलना करें तो हमें कुछ अन्तर नज़र आने लगता है। यह पाया गया अन्तर ही सामाजिक परिवर्तन होता है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि सामाजिक परिवर्तन सामाजिक क्रियाओं, आकार, सम्बन्धों, संगठनों आदि में पाए जाने वाले अन्तर से सम्बन्धित होता है। मानव स्वभाव द्वारा ही परिवर्तनशील प्रकृति वाला होता है। इसी कारण कोई समाज स्थिर नहीं रह सकता।

परिभाषाएं (Definitions) –
1. गिलिन व गिलिन (Gillin & Gillin) के अनुसार, “सामाजिक परिवर्तन जीवन के प्रचलित तरीकों में पाए गए अन्तर को कहते हैं, चाहे यह परिवर्तन भौगोलिक स्थिति के परिवर्तन से हों या सांस्कृतिक साधनों, जनसंख्या के आकार या विचारधाराओं के परिवर्तन से व चाहे प्रसार द्वारा सम्भव हो सकते हों या समूह में हुई नई खोजों के परिणामस्वरूप हों।”

2. किंगस्ले डेविस (Kingsley Davis) के अनुसार, “सामाजिक परिवर्तन का अर्थ केवल उन परिवर्तनों से है जो सामाजिक संगठन भाव सामाजिक संरचना व कार्यों में होते हैं।”

3. जोंस (Jones) के अनुसार, “सामाजिक परिवर्तन वह शब्द है जिस को हम सामाजिक प्रक्रियाओं, सामाजिक तरीकों, सामाजिक अन्तक्रियाओं या सामाजिक संगठन इत्यादि में पाए गए परिवर्तनों के वर्णन करने के लिए हैं।”

उपरोक्त परिभाषाओं के आधार पर हम कह सकते हैं कि सभी समाजशास्त्रियों ने सामाजिक अन्तक्रियाओं, सामाजिक संगठन, सामाजिक सम्बन्धों, सामाजिक प्रक्रियाओं इत्यादि में किसी एक पक्ष में जब कोई भी भिन्नता या अन्तर पैदा होता है तो वह सामाजिक परिवर्तन कहलाता है। इस प्रकार हम यह भी कहते हैं कि प्रत्येक परिवर्तन सामाजिक परिवर्तन नहीं होता। सामाजिक परिवर्तन समाज के सामाजिक सम्बन्धों या संगठनों या क्रियाओं में पाया जाता है।

सामाजिक परिवर्तन की प्रकृति या विशेषताएँ (Nature or Characteristics of Social Change) –

1. सामाजिक परिवर्तन सर्वव्यापक होता है (Social Change is Universal)—सामाजिक परिवर्तन ऐसा परिवर्तन है जो सभी समाज में पाया जाता है। कोई भी समाज पूरी तरह स्थिर नहीं होता क्योंकि परिवर्तन प्रकृति का नियम होता है। चाहे कोई समाज आदिम हो या चाहे आधुनिक, परिवर्तन प्रत्येक समाज से सम्बन्धित रहा है। समाज में जनसंख्यात्मक परिवर्तन, अनुसन्धान व खोजों के कारण परिवर्तन, आदर्शों व कद्रों-कीमतों में परिवर्तन हमेशा आते रहते हैं। यह ठीक है कि सामाजिक परिवर्तन की गति प्रत्येक समाज में अलग-अलग होती है परन्तु परिवर्तन हमेशा सर्वव्यापक ही होता है।

2. सामाजिक परिवर्तन में निश्चित भविष्यवाणी नहीं हो सकती (Definite prediction is not possible in Social Change) सामाजिक परिवर्तन में किसी प्रकार की भी निश्चित भविष्यवाणी करनी असम्भव होती है। इसका कारण यह है कि समाज में पाए गए सामाजिक सम्बन्धों में कोई भी निश्चितता नहीं होती। इनमें परिवर्तन होता रहता है। सामाजिक परिवर्तन समुदायक परिवर्तन होता है। इस का अर्थ यह नहीं है कि सामाजिक परिवर्तन का कोई नियम नहीं होता या हम इसके बारे में कोई अनुमान नहीं लगा सकते। इस का अर्थ सिर्फ इतना है कि कई बार किसी कारण एकदम परिवर्तन हो जाता है जिनके बारे में हमने सोचा भी नहीं होता।

3. सामाजिक परिवर्तन की गति एक समान नहीं होती (Speed of Social Change is not uniform)सामाजिक परिवर्तन चाहे सर्वव्यापक होता है परन्तु उसकी गति भिन्न-भिन्न समाज में भिन्न-भिन्न होती है। किसी समाज में यह बहुत तेजी से पाई जाती है व किसी समाज में इसकी रफतार बहुत धीमी होती है। उदाहरणत: यदि हम प्राचीन समाज व आधुनिक समाज की तुलना करें तो हम क्या देखते हैं कि आधुनिक समाज में इसकी रफ्तार, प्राचीन समाज की तुलना बहुत ही तेज़ होती है।

4. सामाजिक परिवर्तन सामुदायिक परिवर्तन होता है (Social Change is Community Change)जब भी समाज में हम परिवर्तन अकेले व्यक्ति या कुछ व्यक्तियों के जीवन में देखें तो इस प्रकार का परिवर्तन सामाजिक परिवर्तन नहीं कहलाता क्योंकि सामाजिक परिवर्तन व्यक्तिगत नहीं होता। यह वह परिवर्तन होता है जो विशाल समुदाय में रहते हुए व्यक्तियों के जीवन जीने के तरीके (Life Patterns) में आता है। इस विवरण के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि समाज में जिस परिवर्तन के आने से एक व्यक्ति या कुछ लोग ही परिवर्तित हों तो वह व्यक्तिगत परिवर्तन कहलाता है तथा जिस परिवर्तन के आने से सम्पूर्ण समुदाय प्रभावित हो ऐसे परिवर्तन को ही हम सामाजिक परिवर्तन कहते हैं। इसी कारण ही यह व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामाजिक होता है।

5. सामाजिक परिवर्तन कई कारणों की अन्तक्रिया के परिणामस्वरूप होता है (Social Change Results from Interactions of number of Factors) सामाजिक परिवर्तन में पाए जाने वाले कारकों में कोई भी एक कारक उत्तरदायी नहीं होता। हमारा समाज उलझी हुई प्रकृति का है। इसके प्रत्येक क्षेत्र में किसी-न-किसी कारण परिवर्तन होता रहता है। साधारणतः हम देखते हैं कि समाज में अधिक प्रगति, तकनीकी क्षेत्र में विकास, वातावरण में परिवर्तन या जनसंख्या इत्यादि में परिवर्तन होता ही रहता है। चाहे यह ठीक है कि एक विशेष कारक का प्रभाव भी परिवर्तन के लिए उत्तरदायी होता है परन्तु उस अकेले कारक के ऊपर ही दूसरे कारकों का प्रभाव होता है या वह उससे जुड़े होते हैं। वास्तव में सामाजिक प्रकटन में आपसी निर्भरता पाई जाती है।

6. सामाजिक परिवर्तन प्रकृति का नियम होता है (Change is law of nature)-सामाजिक परिवर्तन का पाया जाना प्रकृति का नियम है। यदि हम न भी चाहें परिवर्तन तो भी समाज में होना ही होता है। प्राकृतिक शक्तियां जिन पर हम पूरी तरह नियन्त्रण नहीं रख सकते यह परिवर्तन अपने आप ही ले आती है। मानव स्वभाव द्वारा ही परिवर्तनशील होता है। समाज में परिवर्तन या तो प्राकृतिक शक्तियों से आता है या फिर व्यक्ति के योजनाबद्ध तरीकों के द्वारा। समाज में व्यक्तियों की आवश्यकताएं, इच्छाएँ इत्यादि परिवर्तित होती रहती हैं। हम हमेशा नई वस्तु की इच्छा करते रहते हैं व उसको प्राप्त करने के लिए यत्न करने शुरू कर देते हैं इसलिए व्यक्ति की परिवर्तनशील प्रकृति भी सामाजिक परिवर्तन के लिए उत्तरदायी होती है। इस प्रकार जैसे-जैसे व्यक्ति को किसी चीज़ की ज़रूरत पैदा होती है उसी तरह परिवर्तन आना शुरू हो जाता है। इस तरह परिवर्तन प्रत्येक व्यक्ति की इच्छा भी होती है।

7. सामाजिक परिवर्तन की रफ़्तार में एकरूपता नहीं होती (Social Change is not Uniform)-चाहे हम देखते हैं परिवर्तन सब समाजों में पाया जाता है परन्तु इसकी रफ़्तार समाज में एक जैसी नहीं होती। कुछ समाजों में इसकी रफ़्तार बहुत तेज़ होती है व कुछ में बहुत ही धीमी। जो व्यक्ति जिस समाज में रह रहा होता है उसको उस समाज में हो रहे परिवर्तन की जानकारी होती है। पहले परिवर्तन कैसा था व अब इसकी गति किस प्रकार की है। यदि हम आधुनिक समय में नज़र डालें तो भी हम देखते हैं कि परिवर्तन की गति कुछ क्षेत्रों में बहुत तेज़ है व कुछ में बहुत धीमी। जैसे छोटे शहरों में बड़े शहरों की तुलना में परिवर्तन की गति बहुत ही धीमी पाई गई है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

प्रश्न 2.
सामाजिक परिवर्तन के स्त्रोतों को विस्तृत रूप में दर्शाइए।
उत्तर-
सामाजिक परिवर्तन के स्रोतों के बारे में डब्ल्यू० जी० आगबर्न (W.G. Ogburn) ने विस्तार सहित वर्णन किया है। आगबर्न के अनुसार सामाजिक परिवर्तन मुख्य रूप से निम्नलिखित तीन स्रोतों में से एक अधिक स्रोतों के अनुसार आता है तथा वे तीन स्रोत हैं

(i) Innovation
(ii) Discovery
(iii) प्रसार Diffusion

(i) Innovation-Innovation का अर्थ है मौजूदा तत्त्वों का प्रयोग करके कुछ नया तैयार करना। उदाहरण के लिए पुरानी कार की तकनीक का प्रयोग करके कार की नई तकनीक तैयार करके उसके तेज़ भागने की तकनीक ढूंढ़ना तथा उसके ईंधन की खपत को कम करने के तरीके ढूंढ़ना। Innovation भौतिक (तकनीकी) भी हो सकती है तथा सामाजिक भी। यह रूप (Form) में कार्य (Function) में, अर्थ (Meaning) अथवा सिद्धान्त (Principle) में भी परिवर्तन हो सकता है। नए आविष्कारों के साथ सामाजिक संरचना में भी परिवर्तन आ जाते हैं जिस कारण सम्पूर्ण समाज ही बदल जाता है।

(ii) Discovery-जब किसी वस्तु को पहली बार ढूंढ़ा जाता है अथवा किसी वस्तु के बारे में पहली बार पता चलता है तो इसे Discovery कहा जाता है। उदाहरण के लिए पहली बार किसी ने कार बनाई होगी अथवा स्कूटर बनाया होगा अथवा किसी वैज्ञानिक ने कोई नया पौधा ढूंढ़ा होगा। इसे हम Discovery का नाम दे सकते हैं। इसका अर्थ है कि वस्तुएं तो संसार में पहले से ही मौजूद हैं परन्तु हमें उनके बारे में कुछ पता नहीं है। इससे संस्कृति में काफ़ी कुछ जुड़ जाता है। चाहे इसे बनाने वाली वस्तुएं पहले ही संसार में मौजूद थीं परन्तु इसके सामने आने के पश्चात् यह हमारी संस्कृति का हिस्सा बन गईं। परन्तु यह सामाजिक परिवर्तन का कारक उस समय बनता है जब इसे प्रयोग में लाया जाता है न कि जब इसके बारे में पता चलता है। सामाजिक तथा सांस्कृतिक स्थितियाँ Discovery के सामर्थ्य को बढ़ा या फिर घटा देते हैं।

(iii) प्रसार Diffusion-फैलाव का अर्थ है किसी वस्तु का अधिक-से-अधिक फैलना। उदाहरण के लिए जब एक समूह के सांस्कृतिक विचार दूसरे समूह तक फैल जाते हैं तो इसे फैलाव कहा जाता है। लगभग सभी समाजों में सामाजिक परिवर्तन फैलाव के कारण आता है। यह समाज के बीच तथा समाजों के बीच कार्य करता है। जब समाजों के बीच संबंध बनते हैं तो फैलाव होता है। यह द्वि-पक्षीय प्रक्रिया है। फैलाव के कारण जब एक संस्कृति के तत्व दूसरे समाज में जाते हैं तो उसमें परिवर्तन आ जाते हैं तथा फिर दूसरी संस्कृति उन्हें अपना लेती है। उदाहरण के लिए इंग्लैंड की अंग्रेज़ी तथा भारतीयों की अंग्रेज़ी में काफी अंतर होता है। जब भारत पर अंग्रेजों का कब्जा था तो ब्रिटिश तत्व भारतीय संस्कृति में मिल गए परन्तु उनके सभी तत्वों को भारतीयों ने नहीं अपनाया था। इस प्रकार फैलाव होते समय तत्वों में परिवर्तन भी आ जाता है।

प्रश्न 3.
सामाजिक परिवर्तन को प्रभावित करने वाले कारक लिखो।
उत्तर-
1. भौतिक वातावरण (Physical Environment)- भौतिक वातावरण में उन प्रक्रियाओं द्वारा परिवर्तन होते हैं जिन के ऊपर मनुष्यों का कोई नियन्त्रण नहीं होता। इन परिवर्तनों की वजह से मनुष्य के लिए नई दिशाएं पैदा होती हैं जो मनुष्यों की संस्कृति को अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती हैं। भौगोलिक वातावरण में वह सभी निर्जीव घटनाएं आती हैं जो किसी-न-किसी तरीके से सामाजिक जीवन को प्रभावित करती हैं। मौसम में परिवर्तन जैसे वर्षा, गर्मी, सर्दी ऋतु का बदलना, भूचाल, बिजली का गिरना, टोपोग्राफी सम्बन्धी परिवर्तन जैसे मिट्टी में खनिज पदार्थों का होना, नहरों का होना, चट्टानों का होना इत्यादि गहरे रूप से सामाजिक जीवन को प्रभावित करते हैं। भौतिक परिवर्तन व्यक्ति के शरीर की कार्य करने की योग्यता को प्रभावित करते हैं। व्यक्ति का व्यवहार गर्मी तथा सर्दी के दिनों में अलग-अलग होता है। मौसम के बदलने से शरीर के कार्य करने के तरीके में फर्क पड़ता है। सर्दी में लोग तेज़ी से कार्य करते हैं। गर्मी में लोगों को ज़्यादा गुस्सा आता है।

व्यक्ति उन भौगोलिक हालातों में रहना पसन्द करते हैं जहां जीवन आसानी से व्यतीत हो सके। व्यक्ति वहां रहना पसंद नहीं करता जहां प्राकृतिक आपदाएं जैसे कि बाढ़, भूकम्प इत्यादि हमेशा आते रहते हों। इसके विपरीत व्यक्ति वहां रहने लगते हैं जहां जीवन जीने की सभी सुविधाएं उपलब्ध हों। भौगोलिक वातावरण में परिवर्तनों के कारण जनसंख्या का सन्तुलन बिगड़ जाता है जिस कारण कई समस्याएं पैदा हो जाती हैं। भौगोलिक वातावरण संस्कृति को भी प्रभावित करता है। जहां भूमि उपजाऊ होगी, वहां लोग ज्यादातर कृषि करेंगे तथा समुद्र के नजदीक रहने वाले लोग मछलियां पकड़ेंगे।

2. जैविक कारक (Biological Factor)-कई समाज शास्त्रियों के अनुसार जीव वैज्ञानिक कारक सामाजिक परिवर्तन का महत्त्वपूर्ण कारक है। जीव वैज्ञानिक कारक सामाजिक परिवर्तन का महत्त्वपूर्ण कारक है। जैविक कारक का अर्थ है जनसंख्या के वह गुणात्मक पक्ष जो वंश परम्परा (Heredity) के कारण पैदा होते हैं। जैसे मनुष्य का लिंग जन्म के समय ही निश्चित हो जाता है तथा इस आधार पर ही आदमी तथा औरतों के बीच अलग-अलग शारीरिक अन्तर मिलते हैं। इस अन्तर के कारण उनका सामाजिक व्यवहार भी अलग होता है। औरतें घर को संभालती हैं, बच्चे पालती हैं जबकि आदमी पैसे कमाने का कार्य करता है। यदि किसी समाज में आदमी तथा औरतों में समान अनुपात नहीं होता तो कई सामाजिक मुश्किलें पैदा हो जाती हैं।

शारीरिक लक्षण पैतृकता द्वारा निश्चित होते हैं तथा यह लक्षण समानता तथा अन्तरों को पैदा करते हैं जैसे कोई गोरा है या काला है। अमेरिका में यह गोरे-काले का अन्तर ईर्ष्या का कारण होता है। गोरी स्त्री को सुन्दर समझते हैं तथा काली स्त्री को वह सम्मान नहीं मिलता जो गोरी स्त्री को मिलता है। व्यक्ति का स्वभाव भी पैतृकता के लक्षणों से सम्बन्धित होता है। बच्चे का स्वभाव माता-पिता के स्वभाव के अनुसार होता है। व्यक्तियों में ज्यादा या कम गुस्सा होता है। ग्रन्थियों में दोष व्यक्तियों में सन्तुलन स्थापित करने नहीं देता। पैतृकता तथा बुद्धि का सम्बन्ध भी माना जाता है। मनुष्य का स्वभाव तथा दिमाग सामाजिक जीवन में बहुत महत्त्वपूर्ण होते हैं। संक्षेप में हम कह सकते हैं कि मनुष्य को विरासत में मिले गुण उसके व्यक्तिगत गुणों को निर्धारित करते हैं। यह गुण मनुष्य की अन्तक्रियाओं को प्रभावित करते हैं। अन्तक्रियाओं के कारण मानवीय सम्बन्ध पैदा होते हैं जिन के आधार पर सामाजिक व्यवस्था तथा संरचना निर्धारित होती है। यदि इनमें कोई परिवर्तन होता है तो वह सामाजिक परिवर्तन होता है।

3. जनसंख्यात्मक कारक (Demographic Factor)-जनसंख्या की बनावट आकार, वितरण इत्यादि भी सामाजिक संगठन पर प्रभाव डालते हैं। जिन देशों की जनसंख्या ज्यादा होती है वहां कई प्रकार की सामाजिक समस्याएं जैसे कि निर्धनता, अनपढ़ता, बेरोज़गारी, निम्न जीवन स्तर इत्यादि पैदा हो जाती हैं। जैसे भारत तथा चीन में ज़्यादा जनसंख्या के कारण कई प्रकार की समस्याएं तथा निम्न जीवन स्तर पाया जाता है। वह देश जहां जनसंख्या कम है-जैसे कि ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया इत्यादि में कम समस्याएं तथा उच्च जीवन स्तर है। जिन देशों की जनसंख्या ज़्यादा होती है वहां जन्म दर कम करने की कई प्रथाएं प्रचलित होती हैं। जैसे भारत में परिवार नियोजन का प्रचार किया जा रहा है। परिवार नियोजन के कारण छोटे परिवार सामने आते हैं तथा छोटे परिवारों के कारण सामाजिक सम्बन्धों में परिवर्तन आ जाते हैं।

जिन देशों में जनसंख्या कम होती है वहां अलग प्रकार के सम्बन्ध पाए जाते हैं। वहां औरतों की स्थिति उच्च होती है तथा परिवार नियोजन की कोई धारणा नहीं होती है। संक्षेप में, जनसंख्या के आकार के कारण लोगों के बीच की अन्तक्रिया के प्रतिमानों में निश्चित रूप से परिवर्तन आ जाता है।

इस तरह जनसंख्या की बनावट के कारण भी परिवर्तन आ जाते हैं। जनसंख्या की बनावट में आम उम्र विभाजन, जनसंख्या का क्षेत्रीय विभाजन, लिंग अनुपात, नस्ली बनावट, ग्रामीण शहरी अनुपात, तकनीकी स्तर पर जनसंख्या का अनुपात, आवास-प्रवास के कारण परिवर्तन पाया जाता है। जनसंख्या के यह गुण सामाजिक संरचना पर बहुत प्रभाव डालते हैं तथा इन तथ्यों को ध्यान में रखे बिना कोई समस्या हल नहीं हो सकती। जैसे बूढ़ों की अपेक्षा जवान परिवर्तन को जल्दी स्वीकार करते हैं तथा ज्यादा उत्साह दिखाते हैं।

4. सांस्कृतिक कारक (Cultural Factors) संस्कृति के भौतिक तथा अभौतिक हिस्से में परिवर्तन सामाजिक सम्बन्धों पर गहरा प्रभाव डालते हैं। परिवार नियोजन की धारणा ने पारिवारिक संस्था पर प्रभाव डाला है। कम बच्चों के कारण उनकी अच्छी देखभाल, उच्च शिक्षा तथा उच्च व्यक्तित्व का विकास होता है। सांस्कृतिक कारणों के कारण सामाजिक परिवर्तन की दिशा भी निश्चित हो जाती है। यह न सिर्फ सामाजिक परिवर्तन की दिशा निश्चित करती है बल्कि गति प्रदान करके उसकी सीमा भी निर्धारित करती है।

5. तकनीकी कारक (Technological Factor)–चाहे तकनीकी कारक संस्कृति के भौतिक हिस्से के अंग हैं परन्तु इसका अपना ही बहुत ज्यादा महत्त्व है। सामाजिक परिवर्तन में तकनीकी कारक बहुत महत्त्वपूर्ण योगदान देते हैं। तकनीक हमारे समाज को परिवर्तित कर देती है। यह परिवर्तन चाहे भौतिक वातावरण में होता है परन्तु इससे समाज की प्रथाओं, परम्पराओं, संस्थाओं में परिवर्तन आ जाता है। बिजली से चलने वाले यन्त्रों, संचार के साधनों, रोज़ाना जीवन में प्रयोग होने वाली मशीनों ने हमारे जीवन तथा समाज को बदल कर रख दिया है। मशीनों के आविष्कार से उत्पादन बड़े पैमाने पर शुरू हुआ, श्रम विभाजन तथा विशेषीकरण बढ़ गया। शहरों का तेजी से विकास हुआ, जीवन स्तर उच्च हुआ, उद्योग बढ़े परन्तु झगड़े, बीमारियां, दुर्घटनाएं बढ़ीं, गांव शहरों तथा कस्बों में बदलने लग गए, धर्म का प्रभाव कम हुआ, संघर्ष बढ़ गया। इस जैसे कुछ सामाजिक जीवन के पक्ष हैं जिन पर तकनीक का बहुत असर हुआ। आजकल के समय में तकनीकी कारक सामाजिक परिवर्तन का बहुत बड़ा कारक

6. विचारात्मक कारक (Ideological Factor)-इन कारकों के अतिरिक्त अलग-अलग विचारधाराओं का आगे आना भी परिवर्तन का कारण बनता है। उदाहरणत: परिवार की संस्था में परिवर्तन, दहेज प्रथा का आगे आना, औरतों की शिक्षा का बढ़ना, जाति प्रथा का प्रभाव कम होना, लैंगिक सम्बन्धों में परिवर्तन आने से सामाजिक परिवर्तन आए हैं। नई विचारधाराओं के कारण व्यक्तिगत सम्बन्धों तथा सामाजिक सम्बन्धों में बहुत परिवर्तन आए संक्षेप में, नए विचार तथा सिद्धान्त, आविष्कारों तथा आर्थिक दशाओं को प्रभावित करते हैं। वह सीधे रूप से प्राचीन परम्पराओं, विश्वासों, व्यवहारों, आदर्शों के विरुद्ध खड़े होते हैं। वास्तव में समाज में क्रान्ति ही नई विचारधारा लेकर आती है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

प्रश्न 4.
सामाजिक परिवर्तन से आपका क्या अर्थ है ? सामाजिक परिवर्तन का जनसंख्यात्मक कारक बताओ।
उत्तर-
सामाजिक परिवर्तन का अर्थ-देखें पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न IV (1)

जनसंख्यात्मक कारक (Demographic Factor)-यदि हम समाज को ध्यान से देखें तो हम देखते हैं कि जनसंख्या हमारे समाज में सदैव कम या अधिक होती रहती है। समाज में बहुत-सी समस्याओं का सम्बन्ध जनसंख्या से ही सम्बन्धित होता है। यदि हम 19वीं शताब्दी की तरफ नजर डालें तो हम देखते हैं कि जनसंख्यात्मक कारक काफी सीमा तक सामाजिक परिवर्तन के लिए जिम्मेदार हैं। जनसंख्यात्मक कारकों का प्रभाव केवल भारत देश के साथ ही सम्बन्धित नहीं रहा बल्कि इसका प्रभाव प्रत्येक देश में रहा है। यह ठीक है कि हमारे भारत देश में बढ़ती हुई जनसंख्या कई प्रकार की समस्याएं पैदा कर रही है जैसे आर्थिक दृष्टिकोण से देश को कमज़ोर करना। सामाजिक बुराइयां पैदा करना इत्यादि। परन्तु इसका प्रभाव भिन्न-भिन्न देशों में अलग-अलग रहा है।

इस प्रकार हम देखते हैं कि जनसंख्यात्मक कारक हमारे सामाजिक ढांचे, संगठनों, कार्यों, क्रियाओं, आदर्शों इत्यादि में काफ़ी परिवर्तन लाता है। सामाजिक परिवर्तन इसके साथ सम्बन्धित रहता है। जनसंख्यात्मक कारकों के बारे में विचार पेश करने से पहले हमारे लिए यह समझना आवश्यक हो जाता है कि जनसंख्यात्मक कारकों का क्या अर्थ है।

जनसंख्यात्मक कारकों का अर्थ (Meaning of Demographic Factors)-जनसंख्यात्मक कारकों का सम्बन्ध जनसंख्या के कम या अधिक होने से होता है अर्थात् इसमें हम जनसंख्या का आकार, घनत्व और विभाजन इत्यादि को शामिल करते हैं। जनसंख्यात्मक कारक सामाजिक परिवर्तन का एक ऐसा कारक है जो हमारे समाज के ऊपर सीधा प्रभाव डालता है। किसी भी समाज का अमीर या ग़रीब होना भी जनसंख्यात्मक कारकों के ऊपर निर्भर करता है अर्थात् जिन देशों की जनसंख्या अधिक होती है उन देशों के लोगों का जीवन स्तर निम्न होता है और जिन देशों की जनसंख्या कम होती है, उन समाजों या देशों में लोगों के रहने-सहने का स्तर काफ़ी ऊंचा होता है। उदाहरणत: हम देखते हैं कि भारत व चीन जैसे देशों की जनसंख्या अधिक होने के कारण दिन-प्रतिदिन समस्याएं बढ़ती रहती हैं। दूसरी तरफ़ ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका आदि देशों की जनसंख्या कम होने की वजह से वहां के लोगों का रहन-सहन व जीवन स्तर काफ़ी ऊंचा होता है। इस प्रकार उपरोक्त दोनों उदाहरणों से हम कह सकते हैं कि जनसंख्या का हमारे समाज में सामाजिक परिवर्तन के लिये बहुत बड़ा हाथ होता है।

जनसंख्यात्मक कारकों के बीच जन्म दर और मृत्यु दर बढ़ने एवं कम होने का प्रभाव भी हमारे समाज के ऊपर पड़ता है। उपरोक्त विवरण से हम इस परिणाम पर पहुंचते हैं कि समाज में कई प्रकार के परिवर्तन केवल जनसंख्या के बढ़ने व कमी से ही सम्बन्धित होते हैं। किसी भी देश की बढ़ती जनसंख्या उसके लिये कई प्रकार की समस्याएं खड़ी कर देती है।

अब हम यह देखेंगे कि जनसंख्यात्मक कारक कैसे हमारे समाज के बीच सामाजिक परिवर्तन लाने के लिये ज़िम्मेदार होता है। सर्वप्रथम हम वह प्रभाव देखेंगे जो जनसंख्या की वृद्धि की वजह से पाये जाते हैं अर्थात् जन्म दर की वृद्धि के साथ पाये जाने वाले प्रभाव। इस प्रकार हम अब यह वर्णन करेंगे कि जनसंख्यात्मक कारण हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं ?

1.ग़रीबी (Poverty) तेजी के साथ बढ़ती हुई जनसंख्या लोगों को उनकी रोजाना की रोटी की आवश्यकताओं को पूरा करने से भी बाधित कर देती है। मालथस के सिद्धान्त के अनुसार जनसंख्या में वृद्धि रेखा गणित के अनुसार होती है अर्थात् 6×6 = 36 परन्तु आर्थिक स्त्रोतों के उत्पादन में वृद्धि अंक गणित की तरह ही होती है अर्थात् 6 + 6 = 12 । कहने का अर्थ यह है कि यदि देश में 36 व्यक्ति अनाज खाने वाले होते हैं तो उत्पादन केवल 12 व्यक्तियों की आवश्यकताओं को पूरा कर सकता है। इस कारण ही ग़रीबी या भूखमरी की समस्याओं में वृद्धि होती है। कहने का तात्पर्य यह है कि आर्थिक स्रोतों में विकास काफ़ी मन्द गति के साथ होता है और जब भी जन्म दर में वृद्धि होगी तो उसका सीधा प्रभाव देश की आर्थिक स्थिति पर ही पड़ता है।

2. पैतृक व्यवसाय या कृषि (Hereditary occupation of Agriculture)-भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां की अधिकतर जनसंख्या कृषि व्यवसाय से ही सम्बन्धित है अर्थात् कृषि व्यवसाय केवल एक व्यक्ति से सम्बन्धित न होकर बहुत सारे व्यक्तियों से मिल-जुल कर होने वाला व्यवसाय है। इस कारण बच्चों की अधिक संख्या भी आवश्यक हो जाती है क्योंकि यदि परिवार बड़ा होगा तो ही कृषि सम्भव है।

3. अनपढ़ता (Illiteracy)-भारतवर्ष में अनपढ़ता भी जनसंख्या वृद्धि का एक बड़ा कारण है। यहां की अधिकतर जनसंख्या अनपढ़ ही है। अनपढ़ लोग कुछ अंधविश्वासों में अधिक फंस जाते हैं जैसे पुत्र का होना आवश्यक समझना, बच्चे परमात्मा की देन इत्यादि या फिर उनमें छोटे परिवार प्रति चेतनता ही नहीं होती है। उनको छोटे परिवार के कोई लाभ भी नज़र नहीं आते हैं। इसी कारण ही उनका स्तर बिल्कुल निम्न हो जाता है। वह शिक्षा ग्रहण सम्बन्धी, अपना जीवन स्तर ऊपर करने सम्बन्धी, बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति चेतन नहीं होते हैं। यह सब अनपढ़ता के कारण ही होता है।

4. सांस्कृतिक पाबन्दियां (Cultural Restrictions) भारतीयों पर संस्कृति का इतना गहरा प्रभाव पड़ा होता है कि वह अपने आप को इन सांस्कृतिक पाबन्दियों से मुक्त नहीं कर पाते हैं। परन्तु यदि कोई व्यक्ति इन पाबन्दियों को तोड़ता है तो सभी व्यक्ति उसके साथ बातचीत तक करनी बन्द कर देते हैं। उदाहरण के लिये भारत में पिता की मृत्यु के पश्चात् मुक्ति तब प्राप्त होती है यदि उसका पुत्र उसको अग्नि देगा। इस कारण उसके लिये पुत्र प्राप्ति आवश्यक हो जाती है। यहां तक कि उसको समाज में भी पुत्र प्राप्ति पश्चात् ही सत्कार मिलता है। इस प्रकार उपरोक्त सांस्कृतिक पाबन्दियों के कारण वह प्रगति भी नहीं कर पाता।

5. सुरक्षा (Safety)-वास्तव में प्रत्येक व्यक्ति यह सोचना आरम्भ कर देता है, कि वह जब बूढ़ा होगा और उसके बच्चे ही उसकी सुरक्षा करेंगे। बच्चों की अधिक संख्या ही उसे तसल्ली देती है कि उसके बुढ़ापे का सहारा रहेगा। .

6. बेरोज़गारी (Unemployment)-जैसे-जैसे समाज में औद्योगिकीकरण एवं शहरीकरण का विकास हुआ तो, उसके साथ बेरोज़गारी में भी वृद्धि हो गई। लोगों को रोजगार ढूंढ़ने के लिये अपने घरों से बाहर निकलना पड़ा। गांवों के लोग अधिकतर शहरों में जाकर रहने लग पड़े। इसी कारण शहरों में जनसंख्या की वृद्धि हो गई और जिस कारण रहने-सहने के लिये मकानों की कमी हो गई और महंगाई हो गई। घरेलू उत्पादन का कार्य कारखानों में चला गया। मशीनों के साथ कार्य पहले से बढ़िया एवं कम समय में होने लग गया। इस कारण जब मशीनों ने कई व्यक्तियों की जगह ले ली तो इस कारण बेरोज़गारी का होना स्वाभाविक सा हो गया।

7. रहने-सहने का निम्न स्तर (Low Standard of Living)-जनसंख्या के बढ़ने के साथ जब ग़रीबी एवं बेरोज़गारी भी उस रफ्तार से बढ़ने लगी, तो उसके साथ लोगों के रहने के स्तर में भी कमी आई। कमाने वाले सदस्यों की संख्या कम हो गई, खाने वाले सदस्यों की संख्या में वृद्धि हो गई। दिन-प्रतिदिन बढ़ती महंगाई की वजह से लोगों को अपने बच्चों को सुविधाएं प्रदान करना कठिन हो गया। रहने-सहने की कीमतों में वृद्धि होने से लोगों के रहने-सहने के स्तर में कमी आई।

जनसंख्या सम्बन्धी आई समस्याओं को देखते हुए भारतीय सरकार ने भी कई कदम उठाये। सर्वप्रथम ग़रीबी का कारण बढ़ती हुई जनसंख्या ही माना गया। इसके हल के लिये परिवार नियोजन से सम्बन्धित कार्यों को आरम्भ किया गया। इसके अन्तर्गत कॉपर-टी, गर्भ निरोधक गोलियों का प्रयोग एवं नसबन्दी आप्रेशन इत्यादि नये आधुनिक प्रयोग आरम्भ किये गये। इस के अतिरिक्त लोगों में लड़का पैदा होने सम्बन्धी दृष्टिकोण में परिवर्तन लाने के लिये, फिल्मों, टी० वी० इत्यादि की सहायता ली गई ताकि लोग लड़के एवं लड़की में अन्तर न समझें। इसके साथ ही बढ़ती जनसंख्या पर काबू पाया जायेगा। बड़े परिवारों के स्थान पर छोटे परिवारों को सरकार की तरफ़ से सहायता मिली।

8. आवास (Immigration)-जनसंख्या के ऊपर आवास एवं प्रवास का भी काफ़ी प्रभाव पड़ता है। उदाहरण के तौर पर हम देखते हैं कि भारत में बाहर के देशों जैसे-बांग्लादेश, तिब्बत, नेपाल, श्रीलंका आदि के लोग काफ़ी संख्या में आकर रहने लग गये हैं। इनके आवास के कारण हमारी जनसंख्या में भी वृद्धि हो जाती है। ग़रीबी, भुखमरी, महंगाई और कई प्रकार की समस्याएं इसी परिणामस्वरूप पैदा होती हैं।

9. प्रवास (Emigration)-जैसे भारत में आवास पाया जाता है वैसे ही प्रवास पाया जाता है। प्रवास का अर्थ यह है कि भारत के लोग यहां से बाहर जाकर बसने लग गये हैं। बड़ी बात तो इस सम्बन्ध में यह है कि भारत में अच्छी शिक्षा प्राप्त करने वाले इन्जीनीयर, डॉक्टर इत्यादि बाहर जाकर बसने में दिलचस्पी दिखाते हैं। भारत देश उनकी शिक्षा प्राप्ति हेतु काफ़ी धन भी लगाता है परन्तु उनके द्वारा प्राप्त शिक्षा का लाभ दूसरे देश के लोग ही उठाते हैं। एक कारण यह भी है कि हमारा देश उनको उनकी योग्यतानुसार धन नहीं देता है। यहां तक कि कई बार उनको बेरोज़गारी का सामना भी करना पड़ता है क्योंकि पढ़े-लिखे लोग जो देश को सुधारने में सहायता कर सकते हैं वह अपनी योग्यता का प्रयोग दूसरे देशों में करते हैं। यहां तक कि उनके विदेश जाने से उनका अपना परिवार तक भी टूट जाता है। उनकी देखभाल करने वाला भी कोई नहीं होता। इसका प्रभाव हमारी सम्पूर्ण संरचना पर पड़ता है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

प्रश्न 5.
सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया में शैक्षिक कारक की भूमिका पर विचार-विमर्श करो।
उत्तर-
सामाजिक परिवर्तनों को लाने में शिक्षा भी एक महत्त्वपूर्ण कारक है। वास्तव में शिक्षा प्रगति का मुख्य आधार है। इसको प्राप्त करके व्यक्ति के ज्ञान में वृद्धि होती है। इस कारण इसको प्राप्त करके ही व्यक्ति मानवीय समाज में पाई जाने वाली समस्याओं का भी हल ढूंढ लेता है। जिन देशों में पढ़े-लिखे लोगों की संख्या अधिक होती है वह देश दूसरे देशों के मुकाबले अधिक विकासशील एवं प्रगतिशील होते हैं। इसका कारण यह है कि पढ़ालिखा व्यक्ति समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में अपना पूर्ण सहयोग देता है। भारतीय समाज में अनपढ़ लोगों की प्रतिशतता अधिक पाई जाती है। इस कारण लोग अत्यधिक अन्ध विश्वासी, वहम से भरे एवं बुरी परम्पराओं में पूर्णत: जकड़े रहते हैं। इनसे व्यक्ति को बाहर निकालने के लिए यह आवश्यक होता है कि उसके मन को उचित रूप से शिक्षित किया जाये। शैक्षिक कारणों के सामाजिक प्रभावों को जानने से पूर्व इस शिक्षा के अर्थ के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

शब्द ‘Education’ लातीनी भाषा के शब्द ‘Educere’ से निकला है जिसका अर्थ होता है “To bring up”। शिक्षा का अर्थ व्यक्ति को केवल पुस्तकों का ज्ञान देना ही नहीं होता बल्कि व्यक्ति के बीच अच्छी आदतों का निर्माण करके उसको भविष्य के लिए तैयार करने से भी होता है। ऐण्डरसन (Anderson) के अनुसार, “शिक्षा एक सामाजिक प्रक्रिया है जिसके द्वारा व्यक्ति उन वस्तुओं की शिक्षा प्राप्त करता है, जो उसको समाज के बीच ज़िन्दगी व्यतीत करने के लिए तैयार करती हैं।”

इस प्रकार हम इस विवरण के आधार पर कह सकते हैं कि शिक्षा के द्वारा समाज की परम्पराएं, रीति-रिवाज, रूढ़ियां, आदि अगली पीढ़ी तक पहुंचाये जाते हैं। यह औपचारिक एवं अनौपचारिक दोनों तरीकों से प्रदान की जाती हैं। रस्मी शिक्षा प्रणाली, व्यक्ति शिक्षण संस्थाओं जैसे स्कूल, कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी में से प्राप्त करता है।

शैक्षिक कारक एवं परिवार (Educational Factors and Social Changes)-

1. शैक्षिक कारक एवं परिवार (Educational Factor and Family) शैक्षिक कारकों का परिवार की संस्था के ऊपर गहरा प्रभाव पड़ा है। प्राचीन समाजों के बीच व्यक्ति केवल अपनी ज़िन्दगी व्यतीत करने के लिए ही रोजी-रोटी का प्रबन्ध करता था। परिवार के सभी सदस्य एक प्रकार के ही व्यवसाय में लगे रहते थे। रहनेसहने का स्तर काफ़ी नीचा था, क्योंकि लोगों में प्रगति करने की चेतनता ही नहीं होती थी। जैसे-जैसे शिक्षा सम्बन्धी चेतनता आई तो धीरे-धीरे नई परम्पराओं एवं कीमतों का विकास हुआ। लोगों के जीवन स्तर-शैली में भी परिवर्तन आया।

जैसे-जैसे पहले-पहले वह एक ही व्यवसाय में लगे रहते थे लेकिन धीरे-धीरे जागृति आयी और अपनी इच्छा व योग्यतानुसार वह अलग-अलग कार्य करने लग गए। इस प्रकार प्राचीन समाज से चली आ रही संयुक्त पारिवारिक प्रणाली की जगह केन्द्रीय परिवार ने ले ली। आधुनिक विचारों के बीच यदि व्यक्ति मेहनत करता है तो वह अपना गुजारा चला सकता है और अपने रहने-सहने के स्तर को भी उठा सकता है। अतः उसको अपनी स्थिति योग्यतानुसार मिलने लगी है न कि नैतिकता के अनुसार। इस प्रकार शैक्षिक कारकों के प्रभाव के साथ परिवारों की संरचना और कार्यों में भी परिवर्तन आया। ऐसे परिवार जिनमें पति-पत्नी दोनों कार्यों में व्यस्त हों तो बच्चों की पढ़ाई व देखभाल करैचों में होने लग पड़ी। इस कारण परिवार का अपने सदस्यों पर नियन्त्रण भी कम हो गया।

2. शैक्षिक कारकों का जाति प्रथा पर प्रभाव (Effect of educational factors on Caste System) भारतीय समाज में जाति प्रथा एक ऐसी सामाजिक बुराई है जिसने प्रगति के रास्ते में कई रुकावटें डाली हैं। जाति प्रथा में शिक्षा केवल उच्च जाति तक ही सीमित थी, और शिक्षा की प्रकार भी धार्मिक ही थी। अंग्रेज़ी सरकार के आने के पश्चात् ही जाति-प्रथा कमजोर होनी आरम्भ हुई क्योंकि उनके लिये सभी जातियों के लोग भारतीय थे। उन्होंने सभी जाति-धर्मों के व्यक्तियों से समान व्यवहार किया। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने पश्चिमी शिक्षा को महत्त्व दिया। इस कारण ही शिक्षा धर्म-निरपेक्ष हो गई। आधुनिक शिक्षा प्रणाली ने समानता, स्वतन्त्रता एवं भाईचारे जैसे सिद्धान्तों पर जोर दिया। औपचारिक शिक्षा के लिये स्कूल एवं कॉलेज खोले गये। इनमें प्रत्येक जाति से सम्बन्धित व्यक्ति शिक्षा प्राप्त करने लग गये। सभी जातियों के लोग एक साथ पढ़ने से अस्पृश्यता की बुराई समाप्त हुई।

3. शैक्षिक कारकों का विवाह पर प्रभाव (Effect of Educational Factor on Marriage)-विवाह की संस्था में भी शिक्षा के कारण काफ़ी परिवर्तन आया। पढ़े-लिखे लोगों का विवाह सम्बन्धी नज़रिया ही बदल गया। आरम्भ में विवाह पारिवारिक सहमति के बिना सम्भव नहीं थे। परिवार के बुजुर्ग ही अपने लड़के या लड़की के विवाह को तय करते थे और वह समान परिवार में ही विवाह करने का विचार रखते थे। वह लड़की-लड़के के गुणों की बजाय खानदान की तरफ अधिक ध्यान देते थे परन्तु अब लड़के एवं लड़की के व्यक्तिगत गुणों की तरफ ध्यान दिया जाता है। अब विवाह को धार्मिक संस्कार न मानकर एक सामाजिक समझौता माना गया है जोकि कभी भी तोड़ा जा सकता है। आजकल प्रेम विवाह एवं अदालती (Court) विवाह भी प्रचलित हैं। प्राचीन काल में छोटी आयु में ही विवाह कर दिया जाता था जिसके काफ़ी नुकसान होते थे। अब कानून पास करके विवाह की एक आयु निश्चित कर दी गई है। अब एक निश्चित आयु के पश्चात् ही विवाह सम्भव हो सकता है।

4. शिक्षा का सामाजिक स्तरीकरण पर प्रभाव (Effect of Education on Social Stratification)शिक्षा सामाजिक स्तरीकरण के आधारों में एक प्रमुख आधार है। (1) पढ़े-लिखे तथा अनपढ़ व्यक्ति को समाज में स्थिति शिक्षा के द्वारा ही प्राप्त होती है। व्यक्ति समाज में ऊंचा पद प्राप्त करने हेतु ऊंची शिक्षा ग्रहण करता है। जिस प्रकार की शैक्षणिक योग्यता व्यक्ति के पास होती है उसी प्रकार का पद वह प्राप्त करने योग्य हो जाता है। इस प्रकार आधुनिक समाज की जनसंख्या का शिक्षा के आधार पर स्तरीकरण किया जाता है। पढ़े-लिखे व्यक्तियों को समाज में सम्मान की भी प्राप्ति होती है।

प्राचीन समाज में व्यक्ति की स्थिति प्रदत्त होती थी अर्थात् वह जिस परिवार में जन्म लेता था, उसको उसी प्रकार की स्थिति की प्राप्ति होती थी लेकिन शिक्षा को ग्रहण करने के पश्चात् व्यक्ति की स्थिति अर्जित पद की होती है। वर्तमान समाज में व्यक्ति को अपनी स्थिति योग्यतानुसार ही प्राप्त होती है। व्यक्ति अपनी इच्छानुसार, मेहनत के साथ, योग्यता के साथ ऊंचे से ऊंचा पद प्राप्त कर सकता है।

5. शैक्षिक कारकों के कुछ अन्य प्रभाव (Some other effects of Educational Factors) शैक्षिक कारकों के प्रभावों के साथ स्त्रियों की स्थिति में महत्त्वपूर्ण परिवर्तन आया है। आधुनिक समाज की शिक्षित स्त्री देश के प्रत्येक क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर भाग ले रही है। भारत की प्रधानमन्त्री श्रीमती इन्दिरा गांधी ने काफ़ी लम्बा समय राजनीति में बिताया और देश के ऊपर राज किया। शिक्षा के प्रसार के साथ स्त्रियों की वैवाहिक आयु में भी वृद्धि हो गई। वह अपना जीवन साथी चुनने के लिये पूर्ण तौर पर स्वतन्त्र हो गई है। प्रेम विवाह को महत्त्व दिया गया है और तलाकों की संख्या में भी वृद्धि हो गई है। शिक्षा के प्रभाव से स्त्रियों की दशा में परिवर्तन आया है। वह अपना जीवन साथी चुनने के लिए पूर्णता स्वतन्त्र हो गई है। शिक्षा के प्रभाव के कारण ही परिवारों का आकार छोटा हो गया है। पढ़ी-लिखी औरतें अधिक सन्तान उत्पत्ति की नीति को अच्छा नहीं समझती हैं। बच्चों की परवरिश तो पहले से ही बाहर से ही होती है। दूसरा रहने-सहने के स्तर को ऊँचा उठाने की इच्छा ने आर्थिक दबाव भी डाल दिया। एक या दो बच्चों को पढ़ाना-लिखाना सम्भव है। भारतीय समाज में अब स्त्रियां, आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक इत्यादि क्षेत्रों में पुरुषों की बराबरी कर रही हैं। अब वह पुरुषों की गुलामी न करके, ज़िन्दगी व्यतीत करने में उसके मित्र स्वरूप खड़ी हो रही हैं।

6. सामाजिक कंद्रों एवं कीमतों पर प्रभाव (Effect on Social Values) शिक्षा न केवल व्यक्तिगत कद्रों-कीमतों को उत्पन्न करती है बल्कि सामाजिक कद्रों-कीमतों जैसे लोकतन्त्र, समानता इत्यादि को भी बढ़ाती है। यही शिक्षा के कारण ही कानून के आगे सभी व्यक्ति एक समान समझे जाते हैं। शिक्षा के प्रभाव के कारण ही कई सामाजिक कुरीतियों जैसे-जाति-प्रथा, सती प्रथा, बाल-विवाह, विधवा विवाह का न होना इत्यादि समाप्त हुए हैं। शिक्षा के कारण ही विधवा विवाह तथा अन्तर्जातीय विवाह इत्यादि आगे आये हैं। अब शिक्षा के प्रभाव में ही भेदभाव समाप्त हो गया है। स्त्रियों की दशा में काफ़ी सुधार हो गया है और हो रहा है। आधुनिक समाज एवं आधुनिक समाज की कद्रों-कीमतें शिक्षा की ही देन हैं।

7. शिक्षा का व्यवसायों पर प्रभाव (Effect of Education on Occupations)—प्राचीनकाल में व्यवसायों का आधार शिक्षा न होकर जाति व्यवस्था थी। व्यक्ति जिस किसी जाति विशेष में जन्म लेता था, उन्हीं से सम्बन्धित व्यवसायों को ही अपनाना पड़ता था। उस समय शिक्षा का कोई प्रभाव नहीं था, परन्तु आधुनिक समय में शिक्षा को ही महत्त्व दिया जाता है जिस कारण जाति विशेष के स्थान पर व्यक्तिगत योग्यता को ही केवल महत्त्व दिया जाने लगा है। अब व्यक्ति का व्यवसाय इस बात पर निर्भर नहीं करता कि वह किस जाति से सम्बन्धित है ? बल्कि इस बात पर निर्भर करता है कि वह क्या है ? उसकी शैक्षिक योग्यता क्या है ? आजकल यदि व्यक्ति को अपनी योग्यता में वृद्धि करनी है तो उसके लिए शिक्षा अनिवार्य है। यदि व्यक्ति ने उच्च पद प्राप्त करना है तो उसके लिए पढ़ना-लिखना आवश्यक है। पढ़ाई-लिखाई ने जाति की महत्त्वता को काफ़ी कम कर दिया है। अब कोई भी शिक्षा प्राप्त करके ऊंची पदवी प्राप्त कर सकता है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

प्रश्न 6.
सामाजिक परिवर्तन की प्रौद्योगिकी (तकनीकी) कारक को विस्तृत रूप में लिखो।
उत्तर-
सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए तकनीकी कारक भी भारतीय समाज में काफ़ी प्रबल हैं। समाज में दिन-प्रतिदिन नये-नये आविष्कार एवं खोजें होती रहती हैं जिनका प्रभाव सम्पूर्ण समाज के ऊपर पड़ता है। आधुनिक समय में आविष्कारों में काफ़ी तेजी आई है जिस कारण आधुनिक शताब्दी को वैज्ञानिक युग कहा गया है। तकनीकी में लगातार विकास होता रहता है जिस कारण समाज का विकास होता रहता है और उसमें परिवर्तन आता रहता है। किसी भी समाज की प्रगति वहां की तकनीकी पर निर्भर करती है। आजकल यातायात के साधन, संचार के साधन, डाकतार विभाग इत्यादि में तकनीकी पक्ष से बहुत ही परिवर्तन और प्रगति हुई है।

ऐसा युग मशीनी युग कहा जाता है जिसमें समाज में प्रत्येक क्षेत्र में मशीनों का प्रभाव देखने को मिलता है। कई समाजशास्त्रियों ने तकनीकी कारणों को ही सामाजिक परिवर्तन का मुख्य कारण बताया है।

वास्तव में तकनीकी कारणों में मशीनें, हथियार और उन सभी वस्तुओं को शामिल किया जाता है जिसमें मानवीय शक्ति का प्रयोग किया जाता है। ।

तकनीकी कारण एवं सामाजिक परिवर्तन (Technology & Social Change)-यहां पर हम विचार करेंगे कि कैसे तकनीकी कारणों ने समाज को परिवर्तित किया और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तन लाने में योगदान दिया है।

1. उत्पादन के क्षेत्र में परिवर्तन (Change in area of production) तकनीक ने उत्पादन के क्षेत्र को तो अपने अधीन ही कर लिया है। कारखानों के खुलने के साथ घरेलू उत्पादन काफ़ी प्रभावित हुए। सबसे महत्त्वपूर्ण परिवर्तन यह आया है कि मशीनों के आने के कारण घरेलू या व्यक्तिगत उत्पादन कारखानों की तरफ चला गया। प्रत्येक क्षेत्र में नई-नई तकनीकों का विकास होने लगा। इसके साथ ही औद्योगीकरण का भी विकास हुआ। घरेलू उत्पादन के समाप्त होने के कारण स्त्रियां भी घर से बाहर निकल आईं। इस कारण स्त्रियों की सामाजिक ज़िन्दगी में काफ़ी परिवर्तन आया। आधुनिक तकनीक का ही बोलबाला होने लग गया। इससे उत्पादन पर खर्च भी कम होने लगा और कम-से-कम समय में अधिक और अच्छा उत्पादन होने लग गया। इन बड़े-बड़े कारखानों में स्त्रियां भी रोज़गार के क्षेत्र में आ गईं। प्राचीन काल में भारत में कपड़े का घरेलू उत्पादन होता था। इसके अतिरिक्त चीनी का निर्माण भी लोग घर में रह कर ही कर लेते थे। परन्तु कारखानों के खुलने के साथ यह उद्योग भी कारखानों में चला गया। आजकल भारतवर्ष में कपड़े एवं चीनी के कई कारखानों के निर्माण के कारण हज़ारों लोग कारखानों में कार्य करने लग गये हैं।

2. संचार के साधनों में विकास (Development in means of communication)-कारखानों में मशीनीकरण होने के साथ बड़े स्तर पर उत्पादन का विकास जिसके साथ संचार का विकास होना भी आवश्यक हो गया था। संचार के साधनों में हुए विकास के साथ, समय एवं स्थान में सम्बन्ध स्थापित हुआ। आधुनिक संचार की तकनीकों जैसे टेलीफोन, रेडियो, टेलीविज़न, पुस्तकें, प्रिंटिंग प्रेस की सहायता के साथ आपसी सम्बन्धों में निर्भरता पैदा हुई।

आरम्भिक काल में संचार केवल बोलचाल, संकेतों की सहायता के साथ पाया जाता था। परन्तु जब बोलचाल के स्थान पर लिखित प्रयोग किया जाने लगा तो उसके साथ व्यक्तियों में निजीपन पाया गया और भिन्न-भिन्न समूहों के लोग एक-दूसरे को समझने लग गये। इसके साथ हमारी ज़िन्दगी के दैनिक समय में बहुत तेजी आई। हम दूर बैठे विदेशों में भी व्यक्तियों के साथ सम्बन्ध स्थापित करने में सफल हुए। आजकल के समय में व्यक्ति अपने कार्य को योग्यता के अनुसार फैला रहा है जिससे उसकी प्रगति भी हई है, और रहन-सहन के स्तर में भी वृद्धि हई।

3. कृषि में नयी तकनीकें (New Techniques of Argiculture)-ऐसे युग में कृषि व्यवसाय के क्षेत्र में नयी तकनीकों का प्रयोग होने लग पड़ा। जैसे कृषि से सम्बन्धित औज़ार में, रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग, नयी मशीनें आदि के प्रयोग के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वालों के स्तर में भी वृद्धि हुई। रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग के साथ कृषि के उत्पादन में भी वृद्धि हुई। नये प्रकार के बीजों का उत्पादन भी आरम्भ हो गया। प्राचीन काल में सम्पूर्ण परिवार ही कृषि के व्यवसाय में लगा रहता था। मशीनों के प्रयोग के साथ कम व्यक्ति भी अधिक कार्य करने लग पड़े। इस कारण सम्पूर्ण भारत की प्रगति हुई।

4. यातायात के साधनों का विकास (Development of means of transportation)-विकास के साथ-साथ यातायात के साधनों का भी विकास हआ। यह विकास व्यक्तियों के एक-दूसरे के सम्पर्क में आने की वजह से सम्भव हुआ। हवाई जहाज़, बसें, कारें, सड़कें, रेलगाड़ियां, समुद्री जहाज़ इत्यादि की खोज के साथ एक देश से दूसरे देश तक जाना आसान हो गया। व्यक्ति अपने घर से दूर जाकर भी कार्य करने के लिए जाने लग पड़ा क्योंकि एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए हर प्रकार की सुविधा प्राप्त है। इस कारण व्यक्ति की गतिशीलता में वृद्धि भी हुई।

भारत में पुरातन काल से चला आ रहा अस्पृश्यता का भेदभाव भी यातायात के साधनों के विकास के साथ कम हो गया। बस व रेलगाड़ियों में भिन्न-भिन्न जाति के लोग मिलकर सफर करने लग गये। इसके साथ विभिन्न जातियों के लोगों में भी समानता के सम्बन्ध पैदा हो गए।

यातायात के साधनों में वृद्धि से व्यापार के क्षेत्र में भी काफ़ी विकास हुआ। विभिन्न जातियों एवं विभिन्न देशों के लोगों में आपस में नफरत व ईर्ष्या, दुःख को छोड़कर, प्यार, हमदर्दी एवं सहयोग वाले सम्बन्ध स्थापित किये। व्यक्तियों को अपनी ज़िन्दगी बढ़िया ढंग से जीने का अवसर प्राप्त हुआ। यातायात के साधनों के विकास के कारण हज़ारों मील की यात्रा कुछ घण्टों में ही सम्भव हो गई।

5. तकनीकी कारणों का परिवार की संस्था पर पड़ा प्रभाव (Change in Family) सबसे पहले हम यह देखते हैं कि तकनीकी कारणों के प्रभाव के कारण परिवार की संस्था को बिल्कुल बदल दिया है।

आधुनिक परिवार का तो नक्शा ही बदल गया है। परिवार के सदस्यों को रोजी रोटी कमाने हेतु घर से बाहर जाना पड़ता है। इस कारण वह कार्य (पुराने समय में) जो परिवार के सदस्य स्वयं करते थे, वह दूसरी संस्थाओं के पास चला गया है। बच्चों की देख भाल घर से बाहर करैचों में चली गई है। स्वास्थ्य के कार्य अस्पतालों में चले गये हैं। व्यक्ति अपना मनोरंजन भी घर से बाहर या. देखने एवं सुनने वाले साधनों की सहायता के साथ करता है। उसका नज़रिया (दृष्टिकोण) भी व्यक्तिगत हो गया है। पारिवारिक संगठन का स्वरूप ही बदल गया है। बड़े परिवारों के स्थान पर छोटे एवं सीमित परिवार विकसित हो गये हैं। परिवार को प्राचीन समय में प्राइमरी समूह के फलस्वरूप जो मान्यता प्राप्त थी, वह अब नहीं रही है।

6. तकनीकी कारणों का विवाह की संस्था के ऊपर पड़ा प्रभाव (Effect on institution of marriage)प्राचीन समाज में विवाह को एक धार्मिक बन्धन का नाम दिया जाता था। व्यक्ति का विवाह उसके पूर्वजों की सहमति के साथ होता था। इस संस्था के बीच प्रवेश करके व्यक्ति गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जाता था, लेकिन तकनीकी कारणों के प्रभाव के साथ विवाह की संस्था के प्रति लोगों का दृष्टिकोण भी बदल गया है।

सबसे पहली बात यह है कि आजकल के समय में विवाह की संस्था एक धार्मिक बन्धन न रह कर एक सामाजिक समझौता बनकर रह गई है। विवाह की नींव समझौते के ऊपर आधारित है और समझौता न होने की अवस्था में यह टूट भी जाती है।

विवाह की संस्था का नक्शा ही बदल गया है। विवाह के चुनाव का क्षेत्र बढ़ गया है। व्यक्ति अपनी इच्छा से किसी भी जाति में विवाह करवा सकता है। यदि पति-पत्नी के विचार नहीं मिलते तो वह एक-दूसरे से अलग हो सकते हैं। औरतों ने जब से उत्पादन के क्षेत्र में हिस्सा लेना शुरू किया है तब से ही वह अपने आपको आदमियों से कम नहीं समझती है। आर्थिक पक्ष से वह आदमी पर अब निर्भर नहीं है। इस कारण उसकी स्थिति आदमी के बराबर समझी जाने लग गई है।

7. सामाजिक जीवन पर प्रभाव (Impact on Social Life) आधुनिक संचार के साधनों, यातायात के साधनों, नये-नये उद्योगों, काम धन्धों के सामने आने से हमारे समाज के ऊपर काफ़ी गहरा प्रभाव पड़ा है। शहरों में बड़े-बड़े उद्योग स्थापित हो गये हैं, जिस कारण गांवों का कुटीर एवं लघु उद्योग लगभग समाप्त हो गया है। गांवों के लोग कार्यों को करने के लिए शहरों की तरफ जाने लग गए। इस कारण गांवों के संयुक्त परिवार टूट रहे हैं और उनकी जगह केन्द्रीय परिवार ले रहे हैं। लोग गांवों से शहरों की तरफ बढ़ रहे हैं जिस कारण उनके रहनेसहने के स्तर, खाने-पीने, विचार, व्यवहार एवं तौर-तरीकों में काफ़ी परिवर्तन आ रहा है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions):

प्रश्न 1.
शब्द Progress लातीनी भाषा के किस शब्द से लिया गया है ?
(A) Progressor
(B) Progred
(C) Progredior
(D) Pregrodoir.
उत्तर-
(C) Progredior.

प्रश्न 2.
क्रान्ति की कोई विशेषता बताएं।
(A) अप्रत्याशित परिणाम
(B) शक्ति का प्रतीक
(C) तेज़ परिवर्तन
(D) उपर्युक्त सभी।
उत्तर-
(D) उपर्युक्त सभी।

प्रश्न 3.
सांस्कृतिक विडम्बना का सिद्धान्त किसने दिया था ?
(A) मैकाइवर
(B) जिन्सबर्ग
(C) ऑगबन
(D) वैबर।
उत्तर-
(C) ऑगबर्न।

प्रश्न 4.
रेखीय परिवर्तन को रेखीय परिवर्तन क्यों कहते हैं ?
(A) क्योंकि यह परिवर्तन चक्र में होता है
(B) क्योंकि यह परिवर्तन घूम कर होता है
(C) क्योंकि यह एक रेखा की तरह सीधी रेखा में होता है
(D) क्योंकि यह कुछ समय के लिए चक्र की तरह घूमता है तथा कुछ समय रेखा की तरह चलता है।
उत्तर-
(C) क्योंकि यह एक रेखा की तरह सीधी रेखा में होता है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

प्रश्न 5.
जब परिवर्तन एक निश्चित दिशा में हो तथा तथ्य में गुणों तथा रचना में भी परिवर्तन हो तो उसे क्या कहते हैं ?
(A) उद्विकास
(B) क्रान्ति
(C) विकास
(D) प्रगति।
उत्तर-
(A) उद्विकास।

प्रश्न 6.
उस परिवर्तन को क्या कहते हैं जो हमारी इच्छाओं तथा लक्ष्यों के अनुरूप हो तथा हमेशा जो लाभदायक स्थिति उत्पन्न करे।
(A) उद्विकास
(B) प्रगति
(C) क्रान्ति
(D) विकास।
उत्तर-
(B) प्रगति।

प्रश्न 7.
उस परिवर्तन को क्या कहते हैं जो सामाजिक व्यवस्था को बदलने के लिए एकदम तथा अचनचेत हो जाए।
(A) प्रगति
(B) विकास
(C) क्रान्ति
(D) उद्विकास।
उत्तर-
(C) क्रान्ति।

प्रश्न 8.
सोरोकिन के अनुसार किस चीज़ में होने वाला परिवर्तन सामाजिक होता है ?
(A) सांस्कृतिक विशेषताओं
(B) समाज
(C) समुदाय
(D) सामाजिक सम्बन्धों।
उत्तर-
(A) सांस्कृतिक विशेषताओं।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

प्रश्न 9.
किसी समाज विशेष की संस्कृति में होने वाले परिवर्तन को क्या कहते हैं ?
(A) सामाजिक परिवर्तन
(B) सामूहिक परिवर्तन
(C) सांस्कृतिक परिवर्तन
(D) कोई नहीं।
उत्तर-
(C) सांस्कृतिक परिवर्तन।

प्रश्न 10.
सामाजिक परिवर्तन की प्रकृति किस प्रकार की होती है ?
(A) व्यक्तिगत
(B) सामूहिक
(C) सामाजिक
(D) सांस्कृतिक।
उत्तर-
(C) सामाजिक।

II. रिक्त स्थान भरें (Fill in the blanks) :

1. …………. प्रकृति का नियम है।
2. ………….. का अर्थ है आंतरिक तौर पर क्रमवार परिवर्तन।
3. ………. से समाज में अचानक तथा तेज़ परिवर्तन आते हैं।
4. …………. , …………. तथा ………….. सामाजिक परिवर्तन के प्राथमिक स्रोत हैं।
5. ………… वह प्रक्रिया है जिससे सांस्कृतिक तत्त्व एक संस्कृति से दूसरी संस्कृति में फैल जाते हैं।
6. जब हम अपने ऐच्छिक उद्देश्य की प्राप्ति के रास्ते की तरफ बढ़ते हैं तो इसे ……….. कहते हैं।
उत्तर-

  1. परिवर्तन,
  2. उद्विकास,
  3. क्रान्ति,
  4. Innovation, discovery, diffusion,
  5. प्रसार,
  6. प्रगति।

III. सही/गलत (True/False) :

1. क्रान्ति तेज़ परिवर्तन लाती है।
2. प्रसार से सांस्कृतिक तत्त्व नहीं फैलते।
4. जनसंख्या के बढ़ने या कम होने से सामाजिक परिवर्तन आता है।
5. क्रान्ति सामाजिक परिवर्तन का प्रकार नहीं है।
6. क्रान्ति से संपूर्ण सामाजिक संरचना बदल जाती है।
उत्तर-

  1. सही,
  2. गलत,
  3. गलत,
  4. सही,
  5. गलत,
  6. सही।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

IV. एक शब्द/पंक्ति वाले प्रश्न उत्तर (One Wordline Question Answers) :

प्रश्न 1.
सामाजिक परिवर्तन क्या होता है ?
उत्तर-
सामाजिक संबंधों में होने वाला परिवर्तन सामाजिक परिवर्तन होता है।

प्रश्न 2.
सामाजिक परिवर्तन का कोई कारण बताएं।
उत्तर-
भौगोलिक कारक जैसे कि भूकम्प, बाढ़ इत्यादि से सामाजिक परिवर्तन हो जाता है।

प्रश्न 3.
क्या सामाजिक परिवर्तन के बारे में पहले बताया जा सकता है ?
उत्तर-
जी नहीं, समाजिक परिवर्तन के बारे में पहले नहीं बताया जा सकता।

प्रश्न 4.
सामाजिक परिवर्तन के कारकों को कितने भागों में बांटा जा सकता है ?
उत्तर-
सामाजिक परिवर्तन के कारकों को दो भागों-प्राकृतिक कारक तथा मानवीय कारक में बाँटा जा सकता

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

प्रश्न 5.
सामाजिक परिवर्तन की प्रकृति किस प्रकार की होती है ?
उत्तर-
सामाजिक परिवर्तन की प्रकृति सामाजिक होती है।

प्रश्न 6.
सांस्कृतिक परिवर्तन क्या होता है ?
उत्तर-
किसी विशेष समाज की संस्कृति में होने वाले परिवर्तन को सांस्कृतिक परिवर्तन कहते हैं।

प्रश्न 7.
उद्विकास किसे कहते हैं ?
उत्तर-
जब परिवर्तन एक निश्चित दिशा में हो तथा तथ्य के गुणों व रचना में भी परिवर्तन आए तो उसे उद्विकास कहते हैं।

प्रश्न 8.
प्रगति क्या है ?
उत्तर-
ऐसे परिवर्तन जो हमारी इच्छाओं तथा लक्षणों के अनुसार हों तथा हमेशा लाभदायक स्थिति उत्पन्न करें उसे प्रगति कहते हैं।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

प्रश्न 9.
क्रान्ति क्या है ?
उत्तर-
जब सामाजिक व्यवस्था को बदलने के लिए अचानक परिवर्तन हो जाए तो इसे क्रान्ति कहते हैं।

प्रश्न 10.
मार्क्स के अनुसार सामाजिक परिवर्तन का क्या कारण है ?
उत्तर-
मार्क्स के अनुसार सामाजिक परिवर्तन का कारण आर्थिक होता है।

प्रश्न 11.
क्रान्ति की एक विशेषता बताएं।
उत्तर-
क्रान्ति से तेज़ परिवर्तन आता है जिसके अचानक परिणाम निकलते हैं।

प्रश्न 12.
सामाजिक परिवर्तन के कौन-से कारक होते हैं ?
उत्तर-
भौगोलिक कारक, जनसंख्यात्मक कारक, जैविक कारक, तकनीकी कारक इत्यादि।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
सामाजिक परिवर्तन की परिभाषा दें।
उत्तर-
जोंस (Jones) के अनुसार, “सामाजिक परिवर्तन वह शब्द है जिसे हम सामाजिक प्रक्रियाओं, सामाजिक ढंगों, सामाजिक अन्तक्रियाओं अथवा सामाजिक संगठन इत्यादि में पाए गए परिवर्तनों के वर्णन करने के लिए है।”

प्रश्न 2.
सामाजिक परिवर्तन की दो विशेषताएं बताएं।
उत्तर-

  1. सामाजिक परिवर्तन सर्वव्यापक होता है क्योंकि कोई भी समाज पूर्णतया स्थिर नहीं होता तथा परिवर्तन प्रकृति का नियम है।
  2. सामाजिक परिवर्तन में किसी प्रकार की निश्चित भविष्यवाणी नहीं हो सकती क्योंकि सामाजिक संबंधों में कोई भी निश्चितता नहीं होती।

प्रश्न 3.
सामाजिक परिवर्तन तुलनात्मक कैसे है ?
उत्तर-
जब हम किसी परिवर्तन की बात करते हैं तो हम वर्तमान स्थिति की तुलना प्राचीन स्थिति से करते हैं कि प्राचीन स्थिति व वर्तमान स्थिति में क्या अंतर है। यह अंतर केवल दो स्थितियों की तुलना करके ही पता किया जा सकता है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि सामाजिक परिवर्तन तुलनात्मक होता है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

प्रश्न 4.
उद्विकास को समझने का सूत्र बताएं।।
उत्तर-
उद्विकास को हम निम्नलिखित सूत्र की सहायता से समझ सकते हैंउविकास = गुणात्मक परिवर्तन + रचना में परिवर्तन + निरन्तरता + दिशा।

प्रश्न 5.
सामाजिक परिवर्तन के कौन-से कारक होते हैं ?
उत्तर-

  • भौगोलिक कारकों के कारण सामाजिक परिवर्तन आता है।
  • जैविक कारक भी सामाजिक परिवर्तन लाते हैं।
  • जनसंख्यात्मक कारकों की वजह से भी सामाजिक परिवर्तन आता है।
  • सांस्कृतिक तथा तकनीकी कारक भी सामाजिक परिवर्तन का कारण बनते हैं।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
सामाजिक परिवर्तन।
उत्तर-
सामाजिक सम्बन्धों, सामाजिक संगठन, सामाजिक संरचना, सामाजिक अन्तक्रिया में होने वाले किसी भी प्रकार के परिवर्तन को सामाजिक परिवर्तन का नाम दिया जाता है। समाज में होने वाला हरेक प्रकार का परिवर्तन सामाजिक परिवर्तन नहीं होता। केवल सामाजिक सम्बन्धों, सामाजिक क्रियाओं इत्यादि में पाया जाना वाला परिवर्तन ही सामाजिक परिवर्तन होता है। संक्षेप में हम कह सकते हैं कि लोगों के जीवन जीने के ढंगों में पाया जाने वाला परिवर्तन ही सामाजिक परिवर्तन होता है। यह हमेशा सामूहिक तथा सांस्कृतिक होता है। जब भी मनुष्यों के व्यवहार में परिवर्तन आता है तो हम कह सकते हैं कि सामाजिक परिवर्तन हो रहा है।

प्रश्न 2.
सामाजिक परिवर्तन की विशेषताएं।
उत्तर-
1. सामाजिक परिवर्तन एक सर्वव्यापक प्रक्रिया है क्योंकि समाज के किसी न किसी हिस्से में परिवर्तन आता ही रहता है। कोई भी समाज ऐसा नहीं है जिसमें परिवर्तन न आया हो, क्योंकि परिवर्तन प्रकृति का नियम है।

2. सामाजिक परिवर्तन के बारे में निश्चित तौर पर भविष्यवाणी नहीं कर सकते कि यह कब तथा कैसे होगा क्योंकि व्यक्तियों के बीच मिलने वाले सामाजिक सम्बन्ध निश्चित नहीं होते तथा सम्बन्धों में हमेशा परिवर्तन आते रहते हैं।

3. सामाजिक परिवर्तन की गति असमान होती है क्योंकि यह किसी समाज में तो काफ़ी तेज़ी से आता है तथा किसी समाज में यह काफ़ी धीमी गति से आता है। परन्तु समाज में होता ज़रूर है।

4. सामाजिक परिवर्तन कई कारकों के आकर्षण का परिणाम होती है। इसके पीछे केवल एक ही कारक.नहीं होता क्योंकि हमारा समाज जटिल प्रवृत्ति का है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

प्रश्न 3.
सामाजिक परिवर्तन में भविष्यवाणी नहीं कर सकते।
उत्तर-
हम किसी भी प्रकार के सामाजिक परिवर्तन के बारे में निश्चित तौर पर भविष्यवाणी नहीं कर सकते कि यह कब तथा कैसे होगा। क्योंकि व्यक्तियों के बीच मिलने वाले सामाजिक सम्बन्ध निश्चित नहीं होते। सम्बन्धों में हमेशा परिवर्तन आते रहते हैं जिस कारण हम इनके बारे में निश्चित रूप से कुछ कह नहीं सकते। हम किसी भी व्यक्ति के व्यवहार के बारे में निश्चित अनुमान नहीं लगा सकते कि यह किसी विशेष स्थिति में किस प्रकार का व्यवहार करेगा। इसलिए हम इसके बारे में निश्चित रूप से भविष्यवाणी नहीं कर सकते।

प्रश्न 4.
सामाजिक परिवर्तन के मुख्य कारक।
उत्तर-
सामाजिक परिवर्तन के मुख्य कारक निम्नलिखित हैं-

  • सांस्कृतिक कारक (Cultural factor)
  • जनसंख्यात्मक कारक (Demographical factor)
  • शैक्षिक कारक (Educational factor)
  • आर्थिक कारक (Economic factor)
  • तकनीकी कारक (Technological factor)
  • जैविक कारक (Biological factor)
  • मनोवैज्ञानिक कारक (Psychological factor).

प्रश्न 5.
सामाजिक उदविकास।
उत्तर-
सामाजिक उदविकास सामाजिक परिवर्तन के प्रकारों में से एक है। शब्द उदविकास अंग्रेजी भाषा के शब्द Evolution से निकला है जोकि लातिनी भाषा के शब्द Evolvere से निकला है जिसका अर्थ है बाहर की तरफ फैलना। क्रम विकासीय परिवर्तन से न सिर्फ बढ़ौत्तरी होती है बल्कि उस परिवर्तन से संरचनात्मक बढौत्तरी का ज्ञान होता है। इस तरह क्रम विकासीय परिवर्तन ऐसा परिवर्तन होता है जिसमें निरन्तर क्रम परिवर्तन निश्चित दिशा की तरफ होता है। यह साधारण से जटिल की तरफ जाने की प्रक्रिया है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

प्रश्न 6.
उद्विकास की तीन विशेषताएं। (Three Characteristics of Evolution.)
उत्तर-

  1. सामाजिक उद्विकास निरन्तर पाया जाने वाला परिवर्तन होता है तथा यह परिवर्तन लगातार होता रहता है।
  2. निरन्तरता के साथ सामाजिक उद्विकासीय परिवर्तन में निश्चित दिशा भी पायी जाती है क्योंकि यह सिर्फ आकार में नहीं बल्कि संरचना में भी पायी जाती है।
  3. सामाजिक उद्विकास के ऊपर किसी प्रकार का कोई बाहरी दबाव नहीं होता बल्कि इसमें भीतरी गुण बाहर निकलते हैं।
  4. उद्विकासीय परिवर्तन हमेशा साधारण से जटिलता की तरफ पाया जाता है तथा निश्चित दिशा में पाया जाता है।

प्रश्न 7.
क्रान्ति।
उत्तर-
क्रान्ति भी सामाजिक परिवर्तन का एक प्रकार है। इसके द्वारा समाज में इस तरह का परिवर्तन होता है कि जिसका प्रभाव वर्तमान समय पर तो पड़ता ही है परन्तु भविष्य तक भी इसका असर रहता है। वास्तव में समाज में कई बार ऐसे हालात पैदा हो जाते हैं जिसके द्वारा समाज विघटन के रास्ते पर चल पड़ता है। ऐसे हालातों को खत्म करने के लिए समाज में क्रान्तिकारी परिवर्तन पैदा हो जाते हैं। यह क्रान्तिक परिवर्तन एकदम तथा अचानक होता है। इस पर बाहरी शक्तियों का भी प्रभाव पड़ता है। क्रान्ति से एकदम परिवर्तन आता है जिससे समाज का ढांचा ही बदल जाता है।

प्रश्न 8.
क्रान्ति की तीन विशेषताएं।
उत्तर-

  1. क्रान्ति में सामाजिक व्यवस्था में एकदम परिवर्तन आ जाता है जिस कारण अचानक परिणाम निकलते हैं।
  2. क्रान्ति से संस्कृति के दोनों भाग, चाहे वह भौतिक हो या अभौतिक, में तेजी से परिवर्तन आता है जिससे समाज पूरी तरह बदल जाता है।
  3. क्रान्ति एक चेतन प्रक्रिया है अचेतन नहीं जिसमें चेतन रूप से काफ़ी समय से प्रयास चलते हैं तथा राज्य सत्ता को बदला जाता है।
  4. क्रान्ति में हिंसक तथा अहिंसक तरीके से पुरानी व्यवस्था को उखाड़ फेंका जाता है तथा नई व्यवस्था को कायम किया जाता है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

प्रश्न 9.
क्रान्ति शक्ति की प्रतीक कैसे होती है ?
उत्तर-
क्रान्ति में शक्ति का प्रयोग ज़रूरी होता है। राजनीतिक क्रान्ति तो खून-खराबे तथा कत्ले-आम पर आधारित होती है जैसे 1789 की फ्रांस की क्रान्ति तथा 1917 की रूसी क्रान्ति। राज्य की सत्ता को पलटने के लिए हिंसा को साधन बनाया जाता है जिस कारण लूट-मार, कत्ले-आम तो होता ही है। क्रान्ति के सफल या असफल होने में भी शक्ति का ही हाथ होता है। यदि क्रान्ति करने वालों की शक्ति अधिक है तो वह राज्य सत्ता को पलट देते हैं नहीं तो राज्य उनकी क्रान्ति को असफल कर देता है। इस तरह क्रान्ति शक्ति का प्रतीक है क्योंकि यह तो होती ही शक्ति से है।

प्रश्न 10.
क्रान्ति का सामाजिक कारण।
उत्तर-
बहुत-से सामाजिक कारण क्रान्ति के लिए जिम्मेदार होते हैं। समाजशास्त्रियों के अनुसार यदि समाज में प्रचलित रीति-रिवाज, परम्पराएं ठीक नहीं हैं तो वह क्रान्ति का कारण बन सकते हैं। प्रत्येक समाज में कुछ प्रथाएं, परम्पराएं होती हैं जो समाज की एकता तथा अखण्डता के विरुद्ध होती हैं। क्रान्ति कई बार इन परम्पराओं को खत्म करने के लिए भी की जाती है। कई बार इन परम्पराओं के कारण समाज में विघटन पैदा हो जाता है जिस कारण इस विघटन को खत्म करने के लिए क्रान्ति करनी पड़ती है। जैसे 20वीं सदी में भारत में कई बुराइयों के कारण सामाजिक विघटन पैदा होता था।

प्रश्न 11.
क्रान्ति का राजनीतिक कारण।
उत्तर-
यदि हम इतिहास पर दृष्टि डालें तो हमें पता चलता है कि साधारणतः सभी ही क्रान्तियों के कारण राजनीतिक रहे हैं तथा यह कारण वर्तमान राज्य की सत्ता के विरुद्ध होते हैं। बहुत बार राज्य की सत्ता इतनी अधिक निरंकुश हो जाती है कि अपनी मनमर्जी करने लग जाती है। उसको लोगों की इच्छाओं का ध्यान भी नहीं रहता। आम जनता की इच्छाओं को दबा दिया जाता है। इच्छाओं के दबने के कारण जनता में असन्तोष फैल जाता है। धीरे-धीरे यह असन्तोष सम्पूर्ण समाज में फैल जाता है तथा यह असन्तोष समय आने पर क्रान्ति बन जाता है।

प्रश्न 12.
विकास।
उत्तर-
सामाजिक विकास एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें कई चीजें अपने बड़े तथा विस्तृत आकार की तरफ बढ़ती हैं। इसका अर्थ है कि विकास ऐसा परिवर्तन है जिसमें विशेषीकरण तथा विभेदीकरण में बढ़ोत्तरी होती है तथा वह चीज़, जिसका हम मूल्यांकन कर रहे हैं, हमेशा उन्नति की तरफ बढ़ती है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

प्रश्न 13.
विकास की विशेषताएं।
उत्तर-

  • विकास एक सर्वव्यापक प्रक्रिया है।
  • विकास में एक चीज़ एक स्थिति से दूसरी स्थिति में परिर्वतन हो जाती है।
  • विकास सरलता से जटिलता की तरफ बढ़ने की प्रक्रिया है।
  • विकास जीवन के सभी पक्षों में होता है।
  • विकास करने की कोशिशें हमेशा चलती रहती हैं।

प्रश्न 14.
सामाजिक विकास के तीन मापदण्ड।
उत्तर-

  • जब कानून की दृष्टि में समानता बढ़ जाती है तो यह विकास का प्रतीक होता है।
  • जब देश के सभी बालिगों को वोट देने का अधिकार प्राप्त हो जाए तथा देश में लोकतन्त्र स्थापित हो जाए तो यह राजनीतिक विकास का सूचक है।
  • जब स्त्रियों तथा सभी लोगों को समाज में समान अधिकार प्राप्त हो जाएं तो यह सामाजिक विकास का सूचक है।
  • जब समाज में पैसे या पूँजी का समान विभाजन हो तो यह आर्थिक प्रगति का सूचक माना जाता है।

प्रश्न 15.
विकास की दो परिभाषाएं।
उत्तर-
हाबहाऊस (Hobhouse) के अनुसार, “समुदाय का विकास उस समय माना जाता है जब किसी वस्तु की मात्रा, कार्य सामर्थ्य तथा सेवा की नज़दीकी में बढ़ोत्तरी होती है।”
Oxford Dictionary के अनुसार, “आम प्रयोग में विकास का अर्थ है भूमिका प्रकटन, किसी वस्तु का अधिक-से-अधिक ज्ञान तथा जीवन का विकास।”

प्रश्न 16.
तकनीकी कारक की वजह से आए दो परिवर्तन।
उत्तर-
1. शहरीकरण-उद्योगों के विकास होने के साथ दूर-दूर स्थानों पर रहने वाले लोग रोज़गार को प्राप्त करने के लिए औद्योगिक स्थानों पर इकट्ठे होते हैं। बाद में वह वहीं जाकर रहना शुरू कर देते हैं। इस तरह शहरों का विकास होता जाता है।

2. कृषि के नए तरीकों का विकास-नए आविष्कारों की वजह से कृषि में नए तरीकों का निर्माण हुआ तथा इससे कृषि के उत्पादन में भी बढ़ोत्तरी हुई। लोगों के जीवन में भी सुधार हुआ।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

प्रश्न 17.
तकनीक तथा शहरीकरण।
उत्तर-
तकनीक की वजह से बड़े-बड़े उद्योग शुरू हो गए तथा देश का औद्योगीकरण हो गया है। औद्योगीकरण के कारण बड़े-बड़े शहर उन उद्योगों के आसपास बस गए। शुरू में गांवों से कारखानों में काम करने के लिए आने वाले मजदूरों के लिए उद्योगों के आसपास बस्तियां बस गईं। फिर उन बस्तियों में जीवन जीने के लिए चीजें देने के लिए दुकानें तथा बाज़ार खुल गए। फिर लोगों के लिए होटल, स्कूल, व्यापारिक कम्पनियां खुल गईं तथा दफ़्तर बन गए। इस तरह धीरे-धीरे इनकी वजह से शहरों का विकास हुआ तथा शहरीकरण बढ़ गया। इस तरह शहरीकरण को बढ़ाने में तकनीक का सबसे बड़ा हाथ है।

प्रश्न 18.
तकनीक का औरतों की दशा में परिवर्तन पर प्रभाव।
उत्तर-
तकनीक ने औरतों की दशा सुधारने में काफ़ी बड़ा योगदान डाला है। तकनीक के बढ़ने के कारण विद्या का प्रसार हुआ तथा औरतों ने शिक्षा लेनी शुरू कर दी। शिक्षा लेकर वह आर्थिक क्षेत्र में मर्दो से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। वह दफ्तरों, फैक्टरियों में जाकर काम कर रही है तथा पैसे कमा रही है। मशीनों के बढ़ने की वजह से औरतों के ऊपर परिवार के कार्य करने का बोझ काफ़ी कम हो गया है। आजकल प्रत्येक कार्य के लिए मशीनों का प्रयोग हो रहा है जैसे कपड़े धोने, सफ़ाई करने, बर्तन धोने इत्यादि। इससे औरतों का कार्य काफ़ी कम हो गया है। यह सब तकनीक की वजह से मुमकिन हुआ है।

प्रश्न 19.
तकनीक का विवाह पर प्रभाव।
उत्तर-
पुराने समय में विवाह एक धार्मिक संस्कार होता था परन्तु तकनीक के बढ़ने की वजह से आधुनिक समाज आगे आए जहां विवाह एक धार्मिक संस्कार रहकर एक सामाजिक समझौता माना जाने लग गया। विवाह का आधार समझौता होता है तथा समझौता न होने की सूरत में विवाह टूट भी जाता है। अब विवाह के चुनाव का क्षेत्र काफ़ी बढ़ गया है। व्यक्ति अपनी इच्छा से किसी भी जाति में विवाह करवा सकता है। यदि पति पत्नी के विचार नहीं मिलते तो वह अलग भी हो सकते हैं। औरतें आर्थिक क्षेत्र में भी आगे आ गई हैं तथा अपने आपको मर्दो से कम नहीं समझती हैं। वह अब मर्दो पर बिल्कुल भी निर्भर नहीं है तथा यह सब कुछ तकनीक की वजह से हुआ है।

प्रश्न 20.
जनसंख्यात्मक कारक के दो प्रभाव।
उत्तर-
(i) आर्थिक हालातों पर प्रभाव (Effect on EconomicLife)-जनसंख्यात्मक कारक का उत्पादन के तरीकों, जायदाद की मलकीयत, आर्थिक प्रगति के ऊपर भी प्रभाव पड़ता है। जैसे जनसंख्या के बढ़ने के कारण कृषि के उत्पादन को बढ़ाना ज़रूरी हो जाता है।

(ii) सामाजिक जीवन पर प्रभाव (Effect on Social Life)-बढ़ रही जनसंख्या, बेरोज़गारी, भूखमरी की स्थिति पैदा करती है जिससे समाज में अशान्ति, भ्रष्टाचार बढ़ता है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

प्रश्न 21.
शिक्षात्मक कारक।
उत्तर-शिक्षा के द्वारा व्यक्ति का समाजीकरण भी होता है तथा उसके विचारों, आदर्शों, कीमतों इत्यादि के ऊपर भी प्रभाव पड़ता है। मनुष्य की प्रगति भी शिक्षा के ऊपर ही आधारित होती है। यह व्यक्ति को वहमों, भ्रमों, अज्ञानता से छुटकारा दिलाता है। व्यक्ति के प्रत्येक पक्ष में परिवर्तन लाने में शिक्षात्मक कारक महत्त्वपूर्ण है।

प्रश्न 22.
शिक्षात्मक कारक के दो प्रभाव।
उत्तर-
1. जाति प्रथा पर प्रभाव-अनपढ़ता व्यक्ति को गतिहीन बना देती है तथा व्यक्ति भ्रमों, परम्पराओं में फंसे रहते हैं। आधुनिक शिक्षा के द्वारा जाति प्रथा को काफ़ी कमजोर कर दिया गया है। यह शिक्षा धर्म निरपेक्ष होती है। इसके द्वारा आज़ादी, समानता, भाईचारा इत्यादि जैसी कीमतों पर जोर दिया जाता है।

2. औरतों की स्थिति पर प्रभाव-शिक्षात्मक कारकों के द्वारा औरतों की दशा में काफी सुधार हुआ है। वह घर की चार दीवारी से बाहर निकल कर अपने अधिकारों तथा फों के प्रति जागरूक हुई है। आर्थिक रूप से वह स्वैः निर्भर हो गई है।

प्रश्न 23.
शिक्षा का शाब्दिक अर्थ।
उत्तर-
शिक्षा अंग्रेज़ी के शब्द Education का हिन्दी रूपान्तर है। Education लातिनी भाषा के शब्द Educere से निकला है जिसका अर्थ होता है to bring up : शिक्षा का अर्थ व्यक्ति को सिर्फ किताबी ज्ञान देने से ही सम्बन्धित नहीं बल्कि व्यक्ति में अच्छी आदतों का निर्माण करके उस को भविष्य के लिए तैयार करना भी होता है। ऐंडरसन के अनुसार, “शिक्षा एक सामाजिक प्रक्रिया है जिस के द्वारा व्यक्ति उन चीज़ों की सिखलाई प्राप्त करता है जो उसको ज़िन्दगी जीने के लिए तैयार करती है।”

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

प्रश्न 24.
शिक्षा का परिवार पर प्रभाव।
उत्तर-
शैक्षिक कारक का परिवार पर गहरा प्रभाव पड़ा है। शिक्षा में प्रगति से लोगों में जागृति आयी है तथा उन्होंने नई कीमतों के अनुसार रहना शुरू कर दिया। अब वह अपनी इच्छा तथा योग्यता के अनुसार अलग-अलग कार्य करने लग गए जिससे संयुक्त परिवारों की जगह केन्द्रीय परिवार अस्तित्व में आए। अब व्यक्ति गांवों से निकल कर शहरों में नौकरी करने के लिए जाने लग गए। लोग अब व्यक्तिवादी तथा पदार्थवादी हो गए हैं। बच्चों ने रस्मी शिक्षा लेनी शुरू कर दी जिस वजह से उन्होंने स्कूल, कॉलेज इत्यादि में जाना शुरू कर दिया। अब शिक्षा की वजह से ही छोटे परिवार को ठीक माना जाने लग गया है। अब बच्चे के समाजीकरण में शिक्षा का काफ़ी प्रभाव है क्योंकि बच्चा अपने जीवन का आरम्भिक समय शैक्षिक संस्थाओं में बिताता है। …

प्रश्न 25.
शैक्षिक कारकों का जाति प्रथा पर प्रभाव।
उत्तर-
पुराने समय में शिक्षा सिर्फ उच्च जाति के लोगों तक ही सीमित थी परन्तु अंग्रेज़ी शिक्षा के आने से अब प्रत्येक जाति का व्यक्ति शिक्षा ले सकता है। पश्चिमी शिक्षा को महत्त्व दिया गया है जिस वजह से शिक्षा धर्म निरपेक्ष हो गई है। आधुनिक शिक्षा प्रणाली ने समानता, स्वतन्त्रता तथा भाईचारे वाली कीमतों पर जोर दिया है। शिक्षा की वजह से ही सभी व्यक्ति स्कूल में पढ़ने लग गए जिससे अस्पृश्यता का भेदभाव खत्म हो गया है। अब व्यक्ति अपनी शिक्षा तथा योग्यता के अनुसार कोई भी कार्य कर करता है। शिक्षा प्राप्त करके व्यक्ति अपने परिश्रम से समाज में कोई भी स्थिति प्राप्त कर सकता है। अन्तः जाति विवाह भी शिक्षा की वजह से बढ़ गए हैं। हमारे समाज में से जाति प्रथा को खत्म करने में शैक्षिक कार्य महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

प्रश्न 26.
शिक्षा का सामाजिक स्तरीकरण पर प्रभाव।
उत्तर-
शिक्षा सामाजिक स्तरीकरण का एक प्रमुख आधार है। इसने समाज को दो भागों पढ़े-लिखे तथा अनपढ़ में बांट देता है। व्यक्ति समाज में ऊंची स्थिति प्राप्त करने के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करता है। जिस तरह की शैक्षिक योग्यता व्यक्ति के पास होती है, वह उसी तरह की समाज में पदवी प्राप्त करता है। इस तरह समाज की जनसंख्या को शिक्षा के आधार पर स्तरीकृत किया जाता है। पढ़े-लिखे व्यक्ति को समाज में आदर प्राप्त होता है। वर्तमान समाज में व्यक्ति अपनी इच्छा के अनुसार अपनी मेहनत तथा योग्यता से ऊंचा पद प्राप्त कर सकता है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

बड़े उतारों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
सामाजिक उद्विकास के बारे में आप क्या जानते हैं ? विस्तार से लिखें।
उत्तर-
सामाजिक उद्विकास सामाजिक परिवर्तन के प्रकारों में से एक है। उदविकास अंग्रेजी भाषा में शब्द EVOLUTION का हिन्दी रूपांतर है जो कि लातिनी भाषा के शब्द Evolvere में से निकला है। उदविकासीय परिवर्तन में न सिर्फ बढ़ोत्तरी होती है बल्कि उस परिवर्तन से संरचनात्मक ज्ञान की भी बढ़ोत्तरी होती है। इस तरह उद्विकास एक ऐसा परिवर्तन होता है जिस में निरन्तर परिवर्तन निश्चित दिशा की तरह पाया जाता है। मैकाइवर तथा पेज (MacIver and Page) का कहना है कि “परिवर्तन में गतिशीलता नहीं होती बल्कि परिवर्तन की एक दिशा होती है तो ऐसे परिवर्तन को विकास में बढ़ोत्तरी कहते हैं।”

मैकाइवर (MacIver) ने एक और स्थान पर लिखा है कि, “जैसे-जैसे व्यक्ति की ज़रूरतें बढती हैं उसी तरह सामाजिक संरचना भी उस के अनुसार बदलती रहती है जिस से इन ज़रूरतों की पूर्ति होती है तथा यह ही उद्विकास का अर्थ होता है।”

हरबर्ट स्पैंसर (Herbert Spencer) के अनुसार, “विकास में बढ़ोत्तरी तत्त्वों का एकीकरण तथा उस से सम्बन्धित वह गति जिस के दौरान कोई तत्त्व एक अनिश्चित तथा असम्बन्धित समानता से निश्चित सम्बन्धित भिन्नता में बदल जाती है।”

इस तरह इन परिभाषाओं से यह स्पष्ट हो जाता है कि सामाजिक उविकास बाहरी दबाव के कारण नहीं बल्कि आन्तरिक शक्तियों के कारण होने वाले परिवर्तन हैं। अगस्ते काम्ते के अनुसार प्रत्येक समाज उद्विकास के तीन स्तरों में से होकर गुजरता है तथा वह हैं-

  1. धार्मिक स्तर (Theological Stage)
  2. अर्द्धभौतिक स्तर (Metaphysical Stage)
  3. वैज्ञानिक स्तर (Scientific Stage)

मार्गन का कहना था कि, “सभ्यता तथा समाज का विकास एक क्रम में हुआ है। सामाजिक उद्विकास को समझने के लिए हमें सामाजिक संस्थाओं, संगठनों के विभिन्न विकास में बढ़ोत्तरी के स्तरों को जानना ज़रूरी होता

हरबर्ट स्पैंसर (Spencer) के अनुसार, “सामाजिक जनसमूह की आम बढ़ोत्तरी तथा उसको मिलाने तथा दोबारा मिलाने की मदद से एकीकरण को प्रदर्शित करता है। समाज जाति का गैर जातियों में परिवर्तन, आम जनजातियों से लेकर पढ़े-लिखे राष्ट्रों जिन में सभी अंगों में काफ़ी प्रक्रियात्मक विभिन्नता है, को कई उदाहरणों से स्पष्ट किया जा सकता है। जैसे-जैसे विभेदीकरण तथा एकीकरण बढ़ते जाते हैं उसी तरह सामाजिक इकट्ठ अस्पष्ट होता है। उद्विकास निश्चित व्यवस्था को जन्म देता है जो धीरे-धीरे स्पष्ट होता है। प्रथाओं की जगह कानून ले लेते हैं जो स्थिरता प्राप्ति के कार्यों तथा संस्थाओं में लागू किए जाने पर ज्यादा विशिष्ट हो जाते हैं। सामाजिक इकट्ठ धीरेधीरे अपने विभिन्न अंगों की संरचना को एक-दूसरे से ज्यादा स्पष्ट रूप में अलग कर लेते हैं। बड़ा विशाल आकार निश्चितता की तरफ तरक्की होती है।”

स्पैंसर ने उद्विकास के चार निम्नलिखित नियम बताए हैं-

  • सामाजिक उद्विकास ब्रह्माण्ड (Universe) के विकास के नियम का एक सांस्कृतिक तथा मानवीय रूप होता है।
  • सामाजिक उद्विकास उसी तरह ही घटित होता है जैसे संसार की ओर बढोत्तरियां। (3) सामाजिक उद्विकास की प्रक्रिया बहुत ही धीमी होती है। (4) सामाजिक उद्विकास उन्नति वाला होता है।

मैकाइवर का कहना है कि, “जहां कहीं भी समाज के इतिहास में समाज के अंगों में बढ़ते हुए विशेषीकरण को देखते हैं उसे हम सामाजिक उद्विकास कहते हैं।”
(“Where ever in the history of society, we can see increasing specialization in different parts of society, we call it social evolution.”) ।
संक्षेप में हम कह सकते हैं कि आन्तरिक छुपी हुई वस्तुओं के द्वारा पाया गया परिवर्तन उद्विकास होता है।

विशेषताएं (Characteristics) –
1. उद्विकास का सम्बन्ध जीवित वस्तु या मनुष्यों में होने वाले परिवर्तन से होता है। स्पैंसर ने इसे जैविक उद्विकास कहा है। यह विकास सभी समाजों में समान रूप से विकसित रहता है। उदाहरणतः अमीबा (Amoeba) एक जीव है जिस के शरीर के सभी कार्य केवल सैल (cell) द्वारा पूरे किए जाते हैं। मनुष्य का शरीर जीव का ज्यादा विकसित रूप होता है जिसके विभिन्न कार्य विभिन्न अंगों द्वारा पूर्ण किए जाते हैं। जैविक विकास में जैसे जैसे बढ़ोत्तरी होती है, उसी तरह उस की प्रकृति भी जटिल होती जाती है।

2. सामाजिक उद्विकास निरंतर पाया जाने वाला परिवर्तन होता है। यह परिवर्तन लगातार चलता रहता है।

3. निरन्तरता के साथ सामाजिक उद्विकासीय परिवर्तन में निश्चित दिशा भी पायी जाती है क्योंकि यह केवल आकार में ही नहीं बल्कि संरचना में भी पाया जाता है। यह विकास निश्चित दिशा की तरफ इशारा करता है।

4. सामाजिक उद्विकास के ऊपर किसी प्रकार का बाहरी दबाव नहीं होता है बल्कि इस के अन्दरूनी गुण बाहर निकल आते हैं। परिवर्तन वस्तु में कई तत्त्व मौजूद होते हैं। इसलिए परिवर्तन इन के परिणामस्वरूप पाया जाता

5. अन्दर मौजूद तत्त्वों के द्वारा होने वाला परिवर्तन हमेशा बहुत ही धीमी गति से होता है। इस का कारण यह है कि अन्दर छूपे हुए तत्त्वों का हमें आसानी से पता नहीं लग सकता। प्रत्येक परिवर्तनशील वस्तु में आन्तरिक गुण मौजूद होते हैं।

6. उदविकासीय परिवर्तन साधारणत: से जटिलता की तरफ पाया जाता है। जैसे शुरू में मनुष्यों का समाज सरल था, धीरे-धीरे श्रम विभाजन तथा विशेषीकरण विकसित हुआ जिस ने मनुष्यों के समाज को जटिल अवस्था की तरफ परिवर्तित कर दिया।

इस तरह हम कह सकते हैं कि सामाजिक उद्विकास अस्पष्टता से स्पष्टता की तरफ परिवर्तन होता है। जैसे मनुष्यों के अंगों में परिवर्तन कुछ समय बाद स्पष्ट रूप से दिखाई देने लग जाता है। परिवर्तन की इस प्रकार की दिशा निश्चित होती है। यह वस्तु में पाए जाने वाले आन्तरिक तत्त्वों के कारण होती है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

प्रश्न 2.
क्रान्ति की परिभाषाएं दें। इसकी विशेषताओं का वर्णन करें।
उत्तर-
क्रान्ति भी सामाजिक परिवर्तन की ही एक प्रकार है। इसके द्वारा समाज में इस तरह परिवर्तन होता है कि जिसका प्रभाव वर्तमान समय पर तो पड़ता है परन्तु भविष्य तक भी इसका प्रभाव रहता है। वास्तव में समाज में कई बार ऐसे हालात पैदा हो जाते हैं जिसके द्वारा समाज विघटन के रास्ते पर चल पड़ता है। ऐसे हालातों को खत्म करने के लिए समाज में क्रान्तिकारी परिवर्तन पैदा हो जाते हैं। यह क्रान्तिकारी परिवर्तन अचानक तथा एकदम होता है। इसके ऊपर बाहरी शक्तियों का भी प्रभाव पड़ता है।

क्रान्ति के द्वारा अचानक ही परिवर्तन हो जाता है जिससे समाज की संरचना ही बदल जाती है। प्रसिद्ध समाजशास्त्री कार्ल मार्क्स के अनुसार समाज अलग-अलग अवस्थाओं में से क्रान्तिकारी परिवर्तन की प्रक्रिया के परिणामों में से होकर गुजरता है। इस कारण एक सामाजिक अवस्था की जगह दूसरी सामाजिक अवस्था पैदा हो जाती है।

परिभाषाएं (Definitions)-

  • आगबर्न तथा निमकॉफ (Ogburn and Nimkoff) के अनुसार, “क्रान्ति संस्कृति में महत्त्वपूर्ण तथा तेज़ परिवर्तन को कहते हैं।”
  • गाए रोशर (Guy Rochar) के अनुसार, “क्रान्ति एक खतरनाक तथा ज़बरदस्त लोगों की बगावत होती है जिसका उद्देश्य सत्ता या शासन को उखाड़ देना तथा स्थिति विशेष में परिवर्तन करना होता है।”
  • किम्बल यंग (Kimball Young) के अनुसार, “राज्य शक्ति का राष्ट्रीय राज्य के अधीन नए ढंगों से सत्ता हथिया लेना ही क्रान्ति है।”

इस तरह इन परिभाषाओं को देखकर हम कह सकते हैं कि क्रान्ति सामाजिक संरचना में होने वाली अचनचेत प्रक्रिया तथा तेजी से होने वाला परिवर्तन है। इसमें वर्तमान सत्ता को उखाड़ कर फेंक दिया जाता है तथा नई सत्ता को बिठाया जाता है। क्रान्ति खून-खराबे वाली भी हो सकती है तथा इसमें हिंसा का प्रयोग ज़रूरी है। जो शक्ति हिंसा से प्राप्त की जाती है वह कई बार हिंसा से खत्म भी हो जाती है।

क्रान्ति की विशेषताएं (Characteristics of Revolution) –
1. अचानक परिणाम (Contingency Results)-क्रान्ति एक ऐसा साधन हैं जिसमें हिंसा का प्रयोग किया जाता है। यह किसी भी स्वरूप चाहे वह धार्मिक आर्थिक या राजनीतिक को धारण कर सकती है। इस क्रान्ति का परिणाम यह निकलता है कि सामाजिक व्यवस्था तथा संरचना में एकदम परिवर्तन आ जाता है। इस कारण सामाजिक क्रान्ति सामाजिक कद्रों-कीमतों में परिवर्तन करने का प्रमुख साधन है।

2. तेज़ परिवर्तन (Rapid Change)-क्रान्ति की एक विशेषता यह होती है कि इसके परिणामस्वरूप संस्कृति में दोनों हिस्सों, चाहे वह भौतिक हो या अभौतिक में परिवर्तन आ जाता है तथा क्रान्ति के कारण जो भी परिवर्तन होते हैं वह बहुत ही तेज़ गति से होते हैं। इस कारण समाज पूरी तरह बदल जाता है।

3. आविष्कार का साधन (Means of invention)-क्रान्ति एक ऐसा साधन है जिससे सामाजिक व्यवस्था को तोड़ दिया जाता है। इस सामाजिक व्यवस्था के टूटने के कारण बहुत-से नए वर्ग अस्तित्व में आ जाते हैं। इन नए वर्गों के अस्तित्व को कायम रखने के लिए बहुत-से नए नियम बनाए जाते हैं। इस तरह क्रान्ति के कारण बहुत-से नए वर्ग तथा नियम अस्तित्व में आ जाते हैं।

4. शक्ति का प्रतीक (Symbol of power)-क्रान्ति में शक्ति का प्रयोग ज़रूरी तौर पर होता है। राजनीतिक क्रान्ति तो खून-खराबे तथा कत्लेआम पर आधारित होती है जैसे कि 1789 की फ्रांस की क्रान्ति तथा 1917 की रूसी क्रान्ति। राज्य की सत्ता को पलटने के लिए हिंसा को साधन बनाया जाता है जिस कारण लूट-मार, कत्लेआम इत्यादि होते हैं। क्रान्ति के सफल या असफल होने में शक्ति का सबसे बड़ा हाथ होता है। यदि क्रान्ति करने वालों की शक्ति ज़्यादा होगी तो वह राज्य की सत्ता को पलट देंगे नहीं तो राज्य उनकी क्रान्ति को असफल कर देगा।

5. क्रान्ति एक चेतन प्रक्रिया है (Revolution is a conscious process)-क्रान्ति एक अचेतन नहीं बल्कि चेतन प्रक्रिया है। इसमें चेतन तौर पर प्रयास होते हैं तथा राज्य की सत्ता को पलटा जाता है। क्रान्ति के प्रयास काफ़ी समय से शुरू हो जाते हैं तथा वह पूरे वेग से क्रान्ति कर देते हैं। क्रान्तिकारियों को इस बात का पता होता है कि उनकी क्रान्ति के क्या परिणाम होंगे।

6. क्रान्ति सामाजिक असन्तोष के कारण होती है (Revolution is because of Social dissatisfaction)-क्रान्ति सामाजिक असन्तोष का परिणाम होती है। जब समाज में असन्तोष शुरू होता है तो शुरू में यह धीरे-धीरे उबलता है। समय के साथ-साथ यह तेज़ हो जाता है तथा जब यह असन्तोष बेकाबू हो जाता है तो यह क्रान्ति का रूप धारण कर लेता है। समाज का बड़ा हिस्सा वर्तमान सत्ता के विरुद्ध हो जाता है तथा यह असन्तोष क्रान्ति का रूप धारण करके सत्ता को उखाड़ देता है।

7. नई व्यवस्था की स्थापना (Establishment of new system) क्रान्ति में हिंसक या अहिंसक तरीके से पुरानी व्यवस्था को उखाड़ कर फेंक दिया जाता है तथा नई व्यवस्था को कायम किया जाता है। इसकी हम कई उदाहरणे देख सकते हैं जैसे कि 1799 की फ्रांस की क्रान्ति में लुई 16वें की सत्ता को उखाड़ कर नेशनल असैम्बली की सरकार बनाई गई थी तथा 1917 की रूसो क्रान्ति में ज़ार की सत्ता को उखाड़ कर बोल्शेविक पार्टी की सत्ता स्थापित की गई थी। इस तरह क्रान्ति से पुरानी व्यवस्था खत्म हो जाती है तथा नई व्यवस्था बन जाती है।

8. क्रान्ति की दिशा निश्चित नहीं होती (No definite direction of revolution) क्रान्ति की दिशा निश्चित नहीं होती। उदविकास में परिवर्तन की दिशा निश्चित होती है परन्तु क्रान्ति में परिवर्तन की दिशा निश्चित नहीं होती। यह परिवर्तन उन्नति की जगह पतन की तरफ भी जा सकता है तथा समाज की प्रगति उलट दिशा में भी जा सकती है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

प्रश्न 3.
क्रान्ति के कारणों का वर्णन करो।
अथवा
क्रान्ति कौन-से कारणों की वजह से आती है ? .
उत्तर-
1. सामाजिक कारण (Social Causes)-बहुत-से सामाजिक कारण क्रान्ति के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। समाजशास्त्रियों के अनुसार यदि समाज में प्रचलित रीति-रिवाज, परम्पराएं इत्यादि ठीक नहीं है तो वह क्रान्ति का कारण बन सकती है। प्रत्येक समाज में कुछ ऐसी प्रथाएं, परम्पराएं प्रचिलत होती हैं जो समाज की एकता तथा अखण्डता के विरुद्ध होती हैं जैसे भारत में 19वीं शताब्दी में सती प्रथा, बाल विवाह, विधवा विवाह न होना तथा 20वीं शताब्दी में दहेज प्रथा इत्यादि। कई बार क्रान्ति का उद्देश्य ही समाज में से इन प्रथाओं को खत्म करना होता है। इस तरह समाज में फैली कुछ प्रथाएं विघटन को उत्पन्न करती हैं। वेश्यावृत्ति जुआ, शराब इत्यादि के कारण व्यक्ति की नैतिकता खत्म हो जाती है। उसको इनके बीच समाज की मान्यताओं, कद्रों-कीमतों, नैतिकता इत्यादि का ध्यान ही नहीं रहता। इस तरह इनसे धीरे-धीरे समाज में विघटन फैल जाता है। जब यह विघटन अपनी सीमाएं पार कर जाता है तो समाज में क्रान्ति आ जाती है। इस तरह बहुत-से सामाजिक कारण होते हैं जिनके कारण समाज में क्रान्ति आ जाती है।

2. मनोवैज्ञानिक कारण (Psychological causes)-कई बार मनोवैज्ञानिक कारण भी क्रान्ति का मुख्य कारण बनते हैं। कई बार व्यक्ति या व्यक्तियों की मौलिक इच्छाओं की पूर्ति नहीं होती। वह इन इच्छाओं को अपने अन्दर ही खत्म कर लेते हैं परन्तु इच्छा की एक विशेषता होती है कि यह कभी भी ख़त्म नहीं होती। यह व्यक्ति के मन में सुलगती हुई चिंगारी के जैसी सुलगती रहती है। कुछ समय बाद किसी के इस चिंगारी को हवा देने से यह आग की तरह जल पड़ती है तथा आग का रूप धारण कर लेती है। इस तरह यह दबी हुई इच्छाएं क्रान्ति को उत्पन्न करती हैं। । कुछ समाजशास्त्रियों का कहना है कि व्यक्तियों में आवेग इकट्ठे होते रहे हैं अर्थात् व्यक्ति की सभी इच्छाएं कभी भी सम्पूर्ण नहीं होती हैं। वे व्यक्ति के मन में इकट्ठी होती रहती हैं। समय के साथ ये आवेग बन जाती हैं। अंत में ये आवेग इकट्ठे हो कर क्रान्ति का कारण बनते हैं।

इनके अतिरिक्त व्यक्तियों के अन्दर कुछ दोष, कुछ समस्याएं अचेतन रूप में पैदा हो जाती हैं तथा समय आने पर यह दोष अपना प्रभाव दिखाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति में हिंसा की प्रवृत्ति होती है जो अचेतन रूप में ही व्यक्ति के मन के अन्दर पनपती रहती है। जब समय आता है तो यह हिंसा धमाके के साथ व्यक्ति में से निकलती है। जब क्रान्ति होती है तो लोग हिंसा पर उतर आते हैं। इस तरह व्यक्ति के अचेतन मन में भी क्रान्ति के कारण पैदा हो सकते हैं।

3. राजनीतिक कारण (Political Causes)-यदि हम इतिहास पर दृष्टि डालें तो हमें पता चलेगा कि साधारणतः सभी ही क्रान्तियों के कारण राजनीतिक रहे हैं तथा विशेषकर यह कारण वर्तमान राज्य की सत्ता के विरुद्ध होते हैं। बहुत बार राज्य की सत्ता इतनी ज्यादा निरंकुश हो जाती है कि अपनी मनमर्जी करने लग जाती है। वह लोगों की इच्छाओं का ध्यान भी नहीं रखती। आम जनता की इच्छाओं को दबा दिया जाता है। इच्छाओं के दबने के कारण जनता में असन्तोष फैल जाता है। धीरे-धीरे यह असन्तोष सम्पूर्ण समाज में फैल जाता है तथा यही असन्तोष समय आने से क्रान्ति बन जाता है।

इस तरह बहुत बार ऐसा होता है कि सरकारी अधिकारियों में भ्रष्टाचार फैल जाता है। वह अपने पद का फायदा अपनी जेबों को भरने में लगाते हैं तथा आम जनता की तकलीफों की तरफ कोई ध्यान नहीं देते हैं। आम जनता में उन सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध असन्तोष फैल जाता है तथा वह इन अधिकारियों को उनके पदों से उतारने की कोशिश करते हैं तथा यह प्रयास क्रान्ति का रूप धारण कर लेते हैं।

कई देशों में सरकार किसी विशेष धर्म पर आधारित होती है तथा उस धर्म के लोगों को विशेषाधिकार देती है। कई बार इस कारण और धर्मों के लोगों में असन्तोष पैदा हो जाता है जिस कारण लोग ऐसी सरकार से मुक्ति प्राप्त करने के बारे में सोचने लग जाते हैं। उन का यह सोचना ही क्रान्ति का रूप धारण कर लेता है। इसके साथ ही यदि सरकार आम जनता के रीति-रिवाजों, परम्पराओं में दखल देने लग जाए तो लोग अपनी परम्पराओं को बचाने की खातिर सरकार के विरुद्ध विद्रोह कर देते हैं। 1857 का विद्रोह इन्हीं कुछ कारणों पर आधारित था।

आजकल के समाज में लोकतन्त्र का युग है। लोकतन्त्र में एक दल सत्ता में होता है तथा दूसरा सत्ता से बाहर। जो दल सत्ता से बाहर होता है वह आम जनता को सत्ताधारी दल के विरुद्ध भड़काता है तथा कई बार यह भड़काना ही क्रान्ति का रूप धारण कर लेता है।

4. आर्थिक कारण (Economic Causes)-कई बार आर्थिक कारण भी क्रान्ति के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। मार्क्सवादी विचारधारा के अनुसार मनुष्यों के समाज का इतिहास वर्ग संघर्ष का इतिहास रहा है। मार्क्स के अनुसार हरेक समाज में दो वर्ग रहे हैं-पूँजीवादी वर्ग अर्थात् शोषक वर्ग तथा मजदूर वर्ग अर्थात् शोषित वर्ग। पूँजीपति वर्ग अपने पैसे तथा राजनीतिक सत्ता के बल पर हमेशा मजदूर वर्ग का शोषण करता आया है। इस शोषण के कारण मज़दूर वर्ग को दो समय का खाना भी मुश्किल से मिल पाता है। मज़दूरों तथा पूंजीपतियों में बहुत ज़्यादा आर्थिक अन्तर आ जाता है। शोषक अर्थात् पूँजीपति वर्ग ऐशो ईशरत का जीवन व्यतीत करता है तथा मजदूर वर्ग को मुश्किल से रोटी ही मिल पाती है। वह इस जीवन से छुटकारा पाना चाहता है। इस कारण धीरे-धीरे मज़दूर वर्ग में असन्तोष फैल जाता है जिस कारण वह क्रान्ति कर देते हैं तथा पूँजीपति वर्ग को उखाड़ देते हैं। इस तरह आर्थिक कारण भी लोगों को क्रान्ति के लिए मजबूर करते हैं।

इस तरह हम देखते हैं कि क्रान्ति एकदम होने वाली प्रक्रिया है जिससे समाज की संरचना तथा व्यवस्था एकदम ही बदल जाते हैं। क्रान्ति सिर्फ एक कारण के कारण नहीं होती बल्कि बहत-से कारणों की वजह से होती है। साधारणतः राजनीतिक कारण ही क्रान्ति के लिए ज़िम्मेदार होते हैं परन्तु और कारणों का भी इसमें महत्त्वपूर्ण हिस्सा होता है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

प्रश्न 4.
सामाजिक विकास क्या होता है ? विस्तार सहित लिखो।
उत्तर-
सामाजिक परिवर्तन के अनेक रूप होते हैं। जैसे क्रम-विकास, प्रगति, क्रान्ति, विकास आदि। इस प्रकार विकास भी परिवर्तन के अनेकों रूपों में से एक है। ये सभी प्रक्रियाएं आपस में इतनी जुड़ी होती हैं कि इन्हें अलग करना बहुत कठिन है।

आजकल के समय में विकास शब्द को आर्थिक विकास के लिए उपयोग किया जाता है। व्यक्ति की आमदनी में बढ़ोत्तरी, पूंजी में बढ़ोत्तरी, प्राकृतिक साधनों का उपयोग, उत्पादन में बढ़ोत्तरी, उद्योग में बढ़ोत्तरी आदि कुछ ऐसे संकल्प हैं, जिनके बढ़ने को पूरे विकास के लिए उपयोग किया जाता है। परन्तु केवल इन संकल्पों में अधिकता को ही हम विकास नहीं कह सकते। समाज में परम्पराएं, संस्थाएं, धर्म, संस्कृति इत्यादि भी होते हैं। इनमें भी विकास होता है। यदि सामाजिक सम्बन्धों में विस्तार होता है पुरानी सामाजिक संरचना, आदतें, कद्रों-कीमतों विचारों में भी परिवर्तन आदि में भी विकास होता है। व्यक्ति की स्वतन्त्रता, समूह की आमदनी, नैतिकता, सहयोग इत्यादि में भी अधिकता होती है। इस तरह आर्थिक विकास को ही सामाजिक विकास माना जाता है व इस आधार पर अलग-अलग आधारों को देखना आसान होता है।

बोटोमोर (Botomore) के अनुसार, “आधुनिक युग में विकास शब्द का उपयोग दो प्रकार के समाजों में अन्तर दर्शाने की नज़र से किया जाता है। एक ओर तो ऐसे औद्योगिक समाज हैं, व दूसरी ओर वह समाज हैं जो पूरी तरह ग्रामीण हैं व जिनकी आय काफ़ी कम है।”

हॉबहाऊस (Hobhouse) के अनुसार, “समुदाय का विकास उस समय माना जाता है, जब किसी वस्तु की । मात्रा, कार्य सामर्थ्य व सेवा की नज़दीकी में अधिकता होती है।”

चाहे इन परिभाषाओं में विकास शब्द के अस्पष्ट अर्थ दिए हैं, परन्तु समाज शास्त्र में विकास ऐसी स्थिति को दर्शाता है जिसमें मनुष्य अपने लगातार बढ़ते ज्ञान तथा तकनीकी कुशलता से प्राकृतिक वातावरण के ऊपर नियन्त्रण करता जाता है तथा सामाजिक जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ता जाता है। विकास की

विशेषताएं (Characteristics of Development)-
1. विकास एक सर्वव्यापक प्रक्रिया है, जो कि प्रत्येक समाज में व्याप्त है। विकास नाम की प्रक्रिया आधुनिक समाजों में भी चल रही है। आज का आधुनिक समाज, पुरातन काल में होने वाले विकास का ही परिणाम है। पुरातन समाज के विकास के परिणामस्वरूप ही आधुनिक समाज हमारे सामने है। ज़मींदारी समाज से औद्योगिक समाज में आना विकास के कारण ही सम्भव हुआ।

2. विकास में एक वस्तु एक स्थिति से दूसरी स्थिति में परिवर्तित हो जाती है। यह परिवर्तन सही या गलत भी हो सकता है। इसलिए कहते हैं कि मानवीय विकास का सम्बन्ध दिन-प्रतिदिन परिवर्तन करने से एक स्थिति से दूसरी स्थिति की तरफ़ बढ़ना है।

3. विकास में केवल अच्छाई नहीं होती है बल्कि बुराई भी हो सकती है। इस तरह विकास में बुराई एवं अच्छाई दोनों का अस्तित्व होता है।

4. विकास सरलता से जटिलता की तरफ़ बढ़ने की प्रक्रिया है। यदि किसी भी वस्तु का विकास होगा तो वह सरलता से जटिलता की तरफ़ बढ़ेगी। इस प्रकार विकास एक जटिल प्रक्रिया है।

5. विकास में एक बदली हुई रूपरेखा को बनाना पड़ता है। इसमें उन सभी साधनों का ध्यान रखना पड़ता है, जो विकास की प्रक्रिया में सहायता करते हैं। इसलिए रूप-रेखा के निर्माण के लिए विकास के कार्यक्रम को निर्धारित करना पड़ता है। यदि हम कार्यक्रम को निर्धारित नहीं करेंगे तो विकास उल्टी दिशा की तरफ़ जा सकता है।

6. विकास केवल आर्थिक विकास ही नहीं होता, बल्कि वह प्रत्येक पक्ष चाहे वह सामाजिक, राजनैतिक, नैतिक पक्ष हो, सभी में होता है।

7. विकास की प्रक्रिया ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें सामाजिक एवं लैंगिक परिवर्तनों की पूरी जानकारी होना आवश्यक है।

8. विकास करने की कोशिशें हमेशा चलती रहती हैं। परन्तु कई बार ऐसा भी होता है, इस प्रक्रिया के कारण समाज के विकास के साथ-साथ व्यक्तियों का अपना विकास यानि आत्मविकास भी हो जाता है।

सामाजिक विकास के मापदण्ड (Measurement of Development) – कई समाज शास्त्रियों ने सामाजिक विकास के कई मापदण्ड दिये हैं, इनका मिला-जुला रूप इस प्रकार का होगा-

  • जब कानून की नज़रों में लोगों की समानता या बराबरी हो तो यह विकास का प्रतीक होता है।
  • जब लोगों को पढ़ाने-लिखाने या अनपढ़ता दूर करने के लिए कोई आन्दोलन चलाया जाये, तो यह सांस्कृतिक विकास का मापदण्ड है।
  • जब देश के सभी बालिगों को वोट देने का अधिकार प्राप्त हो जाये और देश में लोकतन्त्र की स्थापना हो जाये तो यह विकास का सूचक है।
  • यदि स्त्रियों को समान अधिकार दिये जाएं, और सभी लोगों को समान समझा जाये तो यह सामाजिक विकास का ही सूचक है।
  • जब समाज में धन या पूंजी का समान बंटवारा हो, तो यह आर्थिक विकास का सूचक माना जाता है।
  • जब समूह या समुदाय के प्रत्येक सदस्य को अपने विचार प्रकट करने, और कोई भी कार्य करने का अधिकार प्राप्त हो तो यह सामाजिक स्वतन्त्रता का सूचक है।
  • जब लोगों में सेवा की भावना या सहयोग की भावना बढ़े, तो यह सामाजिक नैतिकता का सूचक है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

प्रश्न 5.
प्रगति के बारे में आप क्या जानते हैं ? इसकी विशेषताओं का वर्णन करो।
उत्तर-
प्रगति एक तरफ तो भौतिक विकास से सम्बन्धित है तथा दूसरी तरफ ज्ञान के नए विचारों से सम्बन्धित हैं। प्रगति अंग्रेजी भाषा के शब्द Progress का हिन्दी रूपान्तर है जोकि लातिनी भाषा के शब्द Progredior से लिया गया है। इस का अर्थ है आगे बढ़ना। प्रगति शब्द का अर्थ तुलनात्मक अर्थों में प्रयोग किया जाता है। जब हम यह कहते हैं कि परिवार आगे बढ़ रहा है तो इस बात का अर्थ हमें उस समय पता चलेगा जब हमें यह पता चलेगा कि वह किस दिशा में आगे बढ़ रहा है। यदि वह गरीबी से अमीरी की तरफ बढ़ रहा है तो इस की दिशा से हमें पता चलेगा कि यह परिवार प्रगति कर रहा है। यहां एक बात ध्यान देने योग्य है कि यदि हम किसी कि गिरावट देखें तो यह प्रगति नहीं होगी। उदाहरणत: जब एक अमीर व्यक्ति व्यापार में हानि हो जाने से गरीब हो जाता है तो उसे हम प्रगति नहीं कहेंगे। इसका कारण यह है कि प्रगति हमेशा किसी उद्देश्य की प्राप्ति से सम्बन्धित होती है। जब हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेते हैं तो हम कहते हैं कि हमने प्रगति की है। इस प्रकार इच्छुक उद्देश्यों को ही प्राप्ति को प्रगति का नाम दिया जाता है जैसे शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति, आर्थिक क्षेत्र में प्रगति इत्यादि।

इस तरह हम कह सकते हैं कि प्रगति परिवर्तन तो ज़रूर होता है परन्तु यह किसी भी दिशा की तरफ नहीं हो सकता। इस का अर्थ यह है कि इसके द्वारा परिवर्तन सिर्फ इच्छुक दिशा की तरफ पाया जाता है। अलग-अलग समाजशास्त्रियों ने प्रगति की परिभाषाएं दी हैं जिनका वर्णन इस प्रकार है-

(1) ग्रूवज़ तथा मूर (Groves and Moore) के अनुसार, “प्रगति स्वीकृत कीमतों के आधार पर इच्छुक दिशा की तरफ गतिशील होने को कहते हैं।”

(2) आगबर्न तथा निमकॉफ (Ogburm and Nimkoff) के अनुसार, “उन्नति का अर्थ भलाई के लिए होने वाला परिवर्तन है, जिसमें मूल निर्धारण का आवश्यक तत्त्व है।”

(3) पार्क तथा बर्जस (Park and Burges) के अनुसार, “वर्तमान वातावरण में कोई परिवर्तन या अनुकूलन जो किसी व्यक्ति, समूह, संस्था या जीवन के किसी और संगठित स्वरूप के लिए जीवित रहना ज्यादा आसान कर दे, प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है।” ___ इस तरह इन विशेषताओं के आधार पर हम कह सकते हैं कि प्रगति इच्छुक या स्वीकृत दिशा में पाया जाने वाला परिवर्तन होता है। इस परिवर्तन के बारे में हम पहले से ही अनुमान लगा सकते हैं।

प्रगति की विशेषताएं (Characteristics of Progress) –

1. प्रगति ऐच्छिक परिवर्तन होता है (Progress is desired change)-प्रगति ऐच्छिक परिवर्तन होता है क्योंकि हम जब चाहते हैं तो ही परिवर्तन लाया जा सकता है। इस परिवर्तन से समाज की भी प्रगति होती है। प्रगति में हमारा ऐच्छिक उद्देश्य कुछ भी हो सकता है तथा प्रगति द्वारा पाया गया परिवर्तन हमेशा लाभदायक होता है। वास्तव में हम कभी भी अपनी हानि करना नहीं चाहेंगे। इसलिए यह परिवर्तन समाज कल्याण के लिए होता है।

2. प्रगति तुलनात्मक होती है (Progress is comparative)—प्रत्येक समाज में प्रगति का अर्थ विभिन्नता वाला होता है। यदि एक समाज में हुई प्रगति से समाज का लाभ होता है तो यह आवश्यक नहीं है कि किसी दूसरे समाज को भी उसी तरह का ही लाभ प्राप्त होगा। वास्तव में प्रत्येक समाज के ऐच्छिक उद्देश्य अलग-अलग होते हैं क्योंकि प्रत्येक समाज की आवश्यकताएं अलग-अलग होती हैं। पहाड़ी इलाके के लोगों की आवश्यकताएं मैदानी इलाके की ज़रूरतों से अलग होती हैं। इस कारण इन के उद्देश्यों में भी भिन्नता पाई जाती है। इस तरह प्रगति का अर्थ तुलनात्मक अर्थों में प्रयोग किया जाता है। विभिन्न ऐतिहासिक कालों, स्थानों तथा इसको विभिन्न अर्थों में परिभाषित किया जाता है।

3. प्रगति परिवर्तनशील होती है (Progress is changeable)-प्रगति हमेशा अलग-अलग देशों तथा कालों से सम्बन्धित होती है परन्तु इस की धारणा हमेशा एक-सी ही नहीं रहती। इसका कारण यह है कि जिसको हम आजकल प्रगति का संकेत समझते हैं उसको दूसरे देशों में गिरावट का संकेत समझते हैं। इसका अर्थ यह है कि प्रगति हमेशा एक-सी ही नहीं रहती। यह समय, काल, देश, हालात इत्यादि के अनुसार बदलती रहती है। हो सकता है कि जो चीज़ पर प्राचीन समय में प्रगति का संकेत समझी जाती हो उसका आजकल कोई महत्त्व ही न हो। इस तरह प्रगति हमेशा परिवर्तनशील होती है तथा बदलती रहती है।

4. प्रगति सामूहिक होती है (Progress is concerned with group)-प्रगति कभी भी व्यक्तिगत नहीं होती। यदि समाज में कुछ व्यक्ति ऐच्छिक लक्ष्यों की प्राप्ति करते हैं तो ऐसी प्रक्रिया को प्रगति नहीं कहते। असल में प्रगति ऐसी धारणा है जिसमें बहुसंख्या में व्यक्ति के जीवन में पाया जाने वाला परिवर्तन प्रगति नहीं होता। इस तरह समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण से जब सम्पूर्ण समूह किसी भी ऐच्छिक दिशा की तरफ आगे बढ़ता है तो उसे प्रगति कहते हैं।

5. प्रगति में लाभ की प्राप्ति ज्यादा होती है (More advantages are there in progress)-प्रगति में चाहे हम फायदा या हानि दोनों को ही देख सकते हैं परन्तु इसमें ज्यादातर लाभ की प्राप्ति होती है। यदि नुकसान की मात्रा अधिक हो तो उस को हम प्रगति नहीं कहते। उदाहरणत: जब हम सती प्रथा की बुराई को समाज में से खत्म करना चाहते थे तो हमें नुकसान उठाना पड़ा क्योंकि लोग इस प्रथा को खत्म नहीं करना चाहते थे। परन्तु सरकार ने ज़ोर लगाकर लोगों के आन्दोलन का मुकाबला करके इस बुराई को खत्म करने की पूरी कोशिश की। सरकार ने यह मुकाबला सामाजिक प्रगति को प्राप्त करने के लिए ही किया।

6. प्रगति में चेतन प्रयास होते हैं (Conscious efforts are there in progress)-प्रगति अपने आप नहीं पायी जाती बल्कि व्यक्ति प्रगति प्राप्त करने के लिए चेतन अवस्था में प्रयास करता है। इस कारण वह निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति कर लेता है। जैसे भारत में जनसंख्या की दर को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि देश प्रगति कर सके। यह सभी प्रयास चेतन अवस्था में ही किए जा रहे हैं। इनमें निर्धारित लक्ष्य होता है। उनको प्राप्त करने के लिए हम प्रत्येक तरह से प्रयास करते हैं। प्रगति की सफलता परिश्रम के ऊपर निर्भर करती है। इसमें कोई आन्तरिक गुण नहीं होते। जब हम परिश्रम करके सफलता प्राप्त कर लेते हैं तो हम कह सकते हैं कि प्रगति हुई है।

प्रगति में सहायक दशाएं (Conditions Conducive to Social Progress) –

बोगार्डस ने प्रगति के निम्नलिखित आधार बताए हैं-

  1. स्वस्थ वातावरण का बढ़ना।
  2. ज्यादा से ज्यादा लोगों का मानसिक तथा शारीरिक अरोग्य होना।
  3. सामूहिक कल्याण के लिए प्राकृतिक साधनों का ज्यादा प्रयोग।
  4. मनोरंजन तथा सेहत के साधनों में बढ़ोत्तरी।
  5. पारिवारिक इकट्ठ की मात्रा में बढ़ोत्तरी।
  6. रचनात्मक कार्यों में लगे व्यक्तियों को ज्यादा सुविधाएं।
  7. व्यापार तथा उद्योग में बढोत्तरी।
  8. सरकारी जीवन में बढ़ोत्तरी।
  9. ज्यादातर व्यक्तियों के जीवन स्तर में उन्नति।
  10. विभिन्न कलाओं का प्रसार।
  11. पेशेवर शिक्षा का प्रसार।
  12. जीवन के आध्यात्मिक पक्ष का विकास।

प्रत्येक परिवर्तन को हम प्रगति नहीं कह सकते। केवल विशेष दिशा में होने वाला परिवर्तन ही प्रगति होता है। वास्तव में प्रगति में सहायक दशाओं में भी परिवर्तन आते रहते हैं क्योंकि प्रत्येक समाज की समस्याएं समय के साथ-साथ बदलती रहती हैं। जैसे जब एक आदमी तथा औरत का विवाह होता है तो उनकी इच्छाएं सीमित होती हैं तथा वह उनको प्राप्त करने में व्यस्त हो जाते हैं। जब बच्चे पैदा हो जाते हैं तो वह नई समस्याओं का सामना करने को जुट जाते हैं। इस तरह प्रगति की सहायक दशाएं निश्चित नहीं होतीं। कुछ एक सहायक दशाओं का वर्णन निम्नलिखित है-

1. प्रगति के लिए समाज के सभी सदस्यों को समान मौके प्राप्त होने चाहिएं। यदि हम समाज के सदस्यों के साथ किसी भी आधार पर भेदभाव करेंगे तो प्रगति की जगह समाज में संघर्ष की स्थिति पैदा हो सकती है।

2. प्रगति के लिए जनसंख्या भी सीमित होनी चाहिए क्योंकि ज्यादा जनसंख्या के साथ जितनी मर्जी कोशिश की जाए तो भी हम उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफलता हासिल नहीं कर सकते।

3. सामाजिक प्रगति के लिए शिक्षा का प्रसार भी सहायक होता है क्योंकि यदि समाज में साक्षर लोगों की संख्या ज्यादा होगी तो वह प्रगति को जल्दी अपनाएंगे। इसलिए शिक्षा के प्रसार को बढ़ाना ज़रूरी होता है।

4. स्वस्थ व्यक्तियों का होना भी प्रगति के लिए सहायक होता है क्योंकि अगर व्यक्ति शारीरिक तथा मानसिक पक्ष से स्वस्थ होंगे तो चेतन प्रयत्नों के साथ वह समाज के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए पूरा जोर लगाएंगे। स्वस्थ व्यक्तियों के लिए उनकी ज़रूरतों का पूरा होना भी ज़रूरी होता है क्योंकि गरीबी, बेरोज़गारी इत्यादि के समय प्रगति करना मुश्किल होता है।

समाज में यदि शान्तमयी वातावरण होगा तो समाज ज्यादा प्रगति करेगा क्योंकि प्रगति के रास्ते में कोई रुकावट नहीं आएगी। तकनीकी तथा औद्योगिक उन्नति का होना भी प्रगति के लिए जरूरी होता है। व्यक्तियों में आत्म विश्वास भी प्रगति के लिए ज़रूरी होता है। हाबहाऊस ने जनसंख्या, कार्य कुशलता, स्वतन्त्रता तथा आपसी सेवा की भावना को सामाजिक प्रगति का आधार बताया है।

PSEB 11th Class Sociology Solutions Chapter 11 सामाजिक परिवर्तन

सामाजिक परिवर्तन PSEB 11th Class Sociology Notes

  • परिवर्तन प्रकृति का नियम है। इस संसार में कोई भी ऐसी वस्तु नहीं है जिसमें परिवर्तन न आया हो। प्रकृति भी स्वयं में समय-समय पर परिवर्तन लाती रहती है।
  • जब समाज के अलग-अलग भागों में परिवर्तन आए तथा वह परिवर्तन अगर सभी नहीं तो समाज के अधिकतर लोगों के जीवन को प्रभावित करे तो उसे सामाजिक परिवर्तन कहा जाता है। इसका अर्थ है कि समाज के लोगों के जीवन जीने के तरीकों में संरचनात्मक परिवर्तन आ जाता है।
  • सामाजिक परिवर्तन की बहुत सी विशेषताएं होती हैं जैसे कि यह सर्वव्यापक प्रक्रिया है, अलग-अलग समाजों में परिवर्तन की गति अलग होती है, यह समुदायक परिवर्तन है, इसके बारे में निश्चित भविष्यवाणी नहीं की जा सकती, यह बहुत सी अन्तक्रियाओं का परिणाम होता है, यह नियोजित भी हो सकता है तथा अनियोजित भी इत्यादि।
  • सामाजिक परिवर्तन में बहुत से प्रकार होते हैं जैसे कि उद्विकास, विकास, प्रगति तथा क्रान्ति। बहुत बार इन शब्दों को एक-दूसरे के लिए प्रयोग कर लिया जाता है परन्तु समाजशास्त्र में यह सभी एक-दूसरे के बहुत ही अलग होते हैं।
  • उद्विकास का अर्थ है आन्तरिक तौर पर क्रमवार परिवर्तन। इस प्रकार का परिवर्तन काफ़ी धीरे-धीरे होता है जिससे सामाजिक संस्थाएं साधारण से जटिल हो जाती हैं।
  • विकास भी सामाजिक परिवर्तन का ही एक पक्ष है। जब किसी वस्तु में परिवर्तन आए तथा वह परिवर्तन ऐच्छिक दिशा में हो तो इसे विकास कहते हैं। अलग-अलग समाजशास्त्रियों ने विकास के अलग-अलग आधार दिए हैं।
  • प्रगति सामाजिक परिवर्तन का एक अन्य प्रकार है। इसका अर्थ है अपने उद्देश्य की प्राप्ति की तरफ बढ़ना।
    प्रगति अपने उद्देश्यों की प्राप्ति करने वाले यत्नों को कहते हैं। जो निश्चित है तथा जिसे सामाजिक कीमतों की तरफ से भी सहयोग मिलता है।
  • क्रान्ति सामाजिक परिवर्तन का एक अन्य महत्त्वपूर्ण प्रकार है। क्रान्ति से समाज में अचानक तथा तेज़ गति से परिवर्तन आते हैं जिससे समाज की प्राचीन संरचना खत्म हो जाती है तथा नई संरचना सामने आती है। कई बार मौजूदा संरचना के विरुद्ध जनता में इतना असंतोष बढ़ जाता है कि वह व्यवस्था के विरुद्ध अचानक खड़े हो जाते हैं। इसे क्रान्ति कहते हैं। सन् 1789 में फ्रांस में ऐसा ही परिवर्तन आया था।
  • सामाजिक परिवर्तन की दिशा तथा गति को बहुत से कारक प्रभावित करते हैं जैसे कि प्राकृतिक कारक, विश्वास तथा मूल्य, समाज सुधारक, जनसंख्यात्मक कारक, तकनीकी कारक, शैक्षिक कारक इत्यादि।
  • प्रसार (Diffusion)-वह प्रक्रिया जिससे सांस्कृतिक तत्व एक संस्कृति से दूसरी संस्कृति तक फैल जाते हैं।
  • आविष्कार (Innovation)-नए विचारों, तकनीक का सामने आना तथा मौजूदा विचारों तथा तकनीकों का बेहतर इस्तेमाल।
  • सामाजिक परिवर्तन (Social Change)—सामाजिक संरचना तथा सामाजिक व्यवस्था के कार्यों में आए परिवर्तन।
  • प्रगति (Progress)—वह परिवर्तन जिससे हम अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए ऐच्छिक दिशा की तरफ बढ़ते हैं।