PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 6 राष्ट्रीय ध्वज

Punjab State Board PSEB 6th Class Physical Education Book Solutions Chapter 6 राष्ट्रीय ध्वज Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Physical Education Chapter 6 राष्ट्रीय ध्वज

PSEB 6th Class Physical Education Guide राष्ट्रीय ध्वज Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
राष्ट्रीय झण्डे में कौन-कौन से तीन रंग हैं ? इन तीनों रंगों के महत्त्व पर प्रकाश डालिए।
उत्तर-
राष्ट्रीय झण्डे के रंग-हमारे राष्ट्रीय झण्डे के तीन रंग हैं-

  1. केसरिया
  2. सफ़ेद और
  3. हरा। सब से ऊपर केसरिया रंग होता है, मध्य में सफ़ेद और सबसे नीचे हरा रंग होता है।

तीनों रंगों का महत्त्व-
1. केसरिया रंग-केसरिया रंग आग से लिया गया है जीवन देना और नाश करना आग के गुण होते हैं। इसलिए केसरिया रंग वीरता और उत्साह का प्रतीक है। हमें यह दुःखियों, कमज़ोरों और ज़रूरतमन्दों की सहायता वीरता और उत्साह से करने की प्रेरणा देता है।

2. सफ़ेद रंग-सफ़ेद रंग अच्छाई, सच्चाई और शान्ति का चिह्न है। सारे राष्ट्र में ये गुण पर्याप्त मात्रा में होना चाहिएं। इस रंग पर अशोक चक्र अंकित होता है।

3. हरा रंग-हरा रंग हमारे देश की उपजाऊ भूमि और लहलहाते खेतों का प्रतीक है। हमारा देश कृषि प्रधान देश है। उन्नत खेती के कारण हमारा देश अमीर और खुशहाल है।

प्रश्न 2.
राष्ट्रीय झण्डे के आकार के बारे में नोट लिखिए।
उत्तर-
राष्ट्रीय झण्डे की लम्बाई और चौड़ाई का आपसी अनुपात 3 : 2 होता है। यह नीचे लिखे पांच आकारों का होता है।

  • 6.40 मीटर x 4.27 (21 फुट x 14 फुट)
  • 3.66 मीटर x 2.44 (12 फुट x 8 फुट)
  • 1.83 मीटर x 1.22 (6 फुट x 4 फुट)
  • 90 सेंटीमीटर x 60 सेंटीमीटर (3 फुट x 22 फुट)
  • 23 सैंटीमीटर x 15 सैंटीमीटर (9″ x 6″)।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 6 राष्ट्रीय ध्वज

प्रश्न 3.
राष्ट्रीय झण्डा किस समय लहराया जा सकता है ?
उत्तर-
राष्ट्रीय झण्डा लहराने के अवसर-राष्ट्रीय झण्डा निम्नलिखित अवसरों पर लहराया जाता है
1. गणतन्त्र दिवस (26 जनवरी)-प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भारत के राष्ट्रपति दिल्ली में राष्ट्रीय झण्डा लहराते हैं। देश के अन्य शहरों में भी इस दिन राष्ट्रीय झण्डा लहराया जाता है।

2. राष्ट्रीय सप्ताह (6 अप्रैल से 13 अप्रैल)-राष्ट्रीय सप्ताह जलियांवाला बाग के शहीदों की याद में मनाया जाता है। इस सप्ताह में भी राष्ट्रीय झण्डा लहराया जाता है।

3. स्वतन्त्रता दिवस (15 अगस्त)-15 अगस्त, 1947 को भारत शताब्दियों की गुलामी के बाद स्वतन्त्र हुआ। इसलिए प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त का दिन बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भारत के प्रधानमन्त्री दिल्ली में लाल किले पर राष्ट्रीय झण्डा लहराते हैं। देश के अन्य भागों में भी राष्ट्रीय झण्डा लहराया जाता है।

4. गांधी जयन्ती-महात्मा गांधी के जन्म दिन 2 अक्तूबर को भी राष्ट्रीय झण्डा लहराया जाता है।

5. राष्ट्रीय अधिवेशन-राष्ट्रीय अधिवेशन के समय भी राष्ट्रीय झण्डा लहराया जाता है।

6. अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं-अन्तर्राष्ट्रीय खेल मुकाबलों के समय भी अन्य देशों के झण्डों के साथ हमारा राष्ट्रीय ध्वज भी लहराया जाता है।।

7. प्रान्तीय दिवस-यदि कोई प्रान्त अपना दिवस मनाये तो उस दिन भी राष्ट्रीय झण्डा लहराया जाता है।

8. लोक सभा, राज्य सभा, सुप्रीम कोर्ट, उप-राष्ट्रपति, गवर्नरों और लेफ्टिनेंट गवर्नरों के सरकारी निवास स्थानों पर राष्ट्रीय झण्डा प्रतिदिन लहराया जाता है।

प्रश्न 4.
राष्ट्रीय ध्वज कैसे लहराया जाता है ?
उत्तर-

  1. राष्ट्रीय ध्वज लहराते समय केसरिया रंग सबसे ऊपर होना चाहिए।
  2. सभाओं में राष्ट्रीय ध्वज वक्ता के सिर से काफ़ी ऊंचा होना चाहिए।
  3. राष्ट्रीय ध्वज शेष सभी सजावटों में ऊंचा होना चाहिए।
  4. जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज उठाने वाले के दाएं कन्धे पर होना चाहिए। यह बिल्कुल सीधा होना चाहिए।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 6 राष्ट्रीय ध्वज

प्रश्न 5.
राष्ट्रीय झण्डा लहराते समय कौन-कौन सी सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए ?
उत्तर-
राष्ट्रीय झण्डा लहराते समय निम्नलिखित सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए –

  • केसरिया रंग सबसे ऊपर होना चाहिए।
  • सभाओं में राष्ट्रीय झण्डा वक्ता के पीछे उसके सिर और बाकी सजावटों आदि से ऊपर होना चाहिए।
  • जुलूस में झण्डा दायें कन्धे पर होना चाहिए।
  • जुलूस और उत्सवों के समय झण्डा स्टेज के आगे दाईं ओर लहराना चाहिए।
  • झण्डे को तेजी से चढ़ाना और धीरे-धीरे उतारना चाहिए।
  • झण्डा सूर्य निकलने से पहले चढ़ाना और सूर्य अस्त होने पर उतारना चाहिए।
  • राष्ट्रीय झण्डे से ऊपर यू० एन० ओ० का झण्डा ही लहराया जा सकता है।
  • किसी को सलामी (सेल्यूट) देते समय राष्ट्रीय झण्डा नीचे नहीं झुकाया जा सकता है।
  • एक पोल पर केवल एक ही झण्डा लहराया जा सकता है।
  • झण्डे को न ही पानी में गिरने देना चाहिए और न ही जमीन के साथ छूने देना चाहिए।
  • किसी चादर, थैले, रूमाल आदि पर राष्ट्रीय झण्डे की कढ़ाई नहीं करनी चाहिए।
  • विज्ञापन आदि में केवल सरकार ही राष्ट्रीय झण्डा दे सकती है।
  • फीके रंग वाले या फटे हुए झण्डे को नहीं लहराना चाहिए।
  • किसी बड़े व्यक्ति की मृत्यु पर राष्ट्रीय झण्डा आधी ऊंचाई तक लहराया जाता है।

प्रश्न 6.
नीचे लिखे शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरेंराष्ट्रपति, गवर्नर, लैफ्टिनेंट गवर्नर, प्रधानमन्त्री।
(क) 15 अगस्त को लाल किले पर ………. झण्डा लहराते हैं।
(ख) 26 जनवरी को राजपथ पर ………. झण्डा लहराते हैं।
उत्तर-
(क) प्रधानमन्त्री
(ख) राष्ट्रपति।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 6 राष्ट्रीय ध्वज

Physical Education Guide for Class 6 PSEB राष्ट्रीय ध्वज Important Questions and Answers

बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
किसी भी देश का राष्ट्रीय झण्डा किन बातों का सूचक है ?
उत्तर-
सभ्याचार तथा सभ्यता।

प्रश्न 2.
राष्ट्रीय झण्डे के प्रति ज्ञान देने के बारे में सरकार ने कहां प्रबन्ध किया है ? …
उत्तर-
स्कूलों और कॉलेजों में।

प्रश्न 3.
हमारे राष्ट्रीय ध्वज में कौन-कौन से तीन रंग हैं?
उत्तर-
केसरी, सफ़ेद और हरा।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 6 राष्ट्रीय ध्वज

प्रश्न 4.
हमारे संविधान द्वारा तरंगे ध्वज को कब मान्यता प्राप्त हुई ?
उत्तर-
15 अगस्त, 1947 की रात को।

प्रश्न 5.
हमारे राष्ट्रीय ध्वज का केसरी रंग किस बात का सूचक है ?
उत्तर-
वीरता और जोश को।।

प्रश्न 6.
राष्ट्रीय ध्वज में चक्र का निशान कहां से लिया गया ?
उत्तर-
अशोक के सारनाथ स्तम्भ से।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 6 राष्ट्रीय ध्वज

प्रश्न 7.
राष्ट्रीय ध्वज कैसे कपड़े पर बनाया जाता है ?
उत्तर-
खद्दर के कपड़े का।

प्रश्न 8.
सब से छोटा ध्वज कहां लगाया जाता है ?
उत्तर-
कार पर।

प्रश्न 9.
भारत के प्रधानमन्त्री प्रतिवर्ष लाल किले पर किस दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं ?
उत्तर-
15 अगस्त को।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 6 राष्ट्रीय ध्वज

प्रश्न 10.
जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज किस कन्धे पर होना चाहिए ?
उत्तर-
दाएं कन्धे पर।

छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
आप अपने राष्ट्रीय झण्डे के इतिहास के विषय में क्या जानते हैं ?
उत्तर-
1947 में हमारा देश शताब्दियों की पराधीनता के बाद आजाद हुआ। देश की आज़ादी के साथ इसके लिए एक नया झण्डा भी तैयार किया गया। 22 जुलाई, 1947 को हमारे तिरंगे झण्डे को संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त हुई, 14-15 अगस्त की रात को इसे लाल किले पर फहराया गया।

प्रश्न 2.
राष्ट्रीय झण्डे की बनावट के बारे में तीन-चार पंक्तियां लिखें।
उत्तर-
हमारा राष्ट्रीय झण्डा आयताकार है। इसमें तीन पृथक्-पृथक् रंग की बराबर पट्टियां होती हैं। इसलिए इसे तिरंगा झण्डा कहा जाता है। मध्य की पट्टी में गोल चक्कर का निशान होता है। राष्ट्रीय झण्डे में तीन रंग होते हैं-केसरी, सफ़ेद और हरा।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 6 राष्ट्रीय ध्वज

प्रश्न 3.
राष्ट्रीय ध्वज से हमें क्या प्रेरणा मिलती है ?
उत्तर-
राष्ट्रीय झण्डे से हमें निम्नलिखित प्रेरणा मिलती है –

  • वीर बहादुर बनना ।
  • तप तथा त्याग करना, सच्चाई तथा शान्ति स्थापित करना
  • प्रायः परिश्रम करते रहना
  • देश को उपजाऊ और समृद्ध बनाना।

प्रश्न 4.
हमारे राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों के महत्त्व लिखो।
उत्तर-
केसरी रंग त्याग और वीरता का प्रतीक है। सफ़ेद रंग अच्छाई, सच्चाई और शान्ति का प्रतीक है। हरा रंग हमारे देश की उपजाऊ भूमि और लहलहाते खेतों का प्रतीक है।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 6 राष्ट्रीय ध्वज

रिक्त स्थानों की पूर्ति

प्रश्न-
निम्नलिखित रिक्त स्थानों को कोष्ठकों में दिए गए शब्दों में से उचित शब्द चुन कर भरो –

  1. राष्ट्रीय झण्डे को हमारे संविधान द्वारा ……….. को मान्यता प्राप्त हुई। (22 जुलाई, 1947, 15 अगस्त, 1947)
  2. राष्ट्रीय झण्डा सबसे पहले ………. की आधी रात को लहराया गया। (22 जुलाई, 1947, 14-15 अगस्त, 1947)
  3. 26 जनवरी को भारत के ……… राष्ट्रीय झण्डा लहराते हैं। (प्रधानमन्त्री, राष्ट्रपति)
  4. 15 अगस्त को भारत के प्रधानमन्त्री ……… पर राष्ट्रीय झण्डा लहराते हैं। (दिल्ली गेट, लाल किला)
  5. हमारे राष्ट्रीय झण्डे में सबसे ऊपर ……… रंग होता है। (हरा, केसरिया)
  6. हमारे राष्ट्रीय झण्डे के मध्य में ………. रंग होता है। (हरा, सफ़ेद)
  7. जुलूस में राष्ट्रीय झण्डा ………. कन्धे पर होना चाहिए। (बाएं, दाएं)
  8. विज्ञापन में राष्ट्रीय ध्वज ……… ही दे सकती है। (सुप्रीम कोर्ट, सरकार)
  9. किसी महान् व्यक्ति की मृत्यु पर राष्ट्रीय झण्डा ………. पर लहराया जाता है। (आधी ऊंचाई, पूरी ऊंचाई)
  10. राष्ट्रीय झण्डा तेजी से चढ़ाना और ………. उतारना चाहिए। (तेज़ी से, धीरे-धीरे)

उत्तर-

  1. 22 जुलाई, 1947
  2. 14-15 अगस्त, 1947
  3. राष्ट्रपति
  4. लाल किले
  5. केसरिया
  6. सफ़ेद
  7. दायें
  8. सरकार
  9. आधी ऊँचाई
  10. धीरेधीरे।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 10 प्राकृतिक संसाधनों का अनुरक्षण

Punjab State Board PSEB 7th Class Agriculture Book Solutions Chapter 10 प्राकृतिक संसाधनों का अनुरक्षण Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Agriculture Chapter 10 प्राकृतिक संसाधनों का अनुरक्षण

PSEB 7th Class Agriculture Guide प्राकृतिक संसाधनों का अनुरक्षण Textbook Questions and Answers

(क) एक-दो शब्दों में उत्तर दो :

प्रश्न 1.
अपने आस-पास मिलने वाले कोई दो नवीकरणीय प्राकृतिक संसाधनों के नाम लिखो।
उत्तर-
पन ऊर्जा, सौर ऊर्जा।

प्रश्न 2.
अलग-अलग स्रोतों से हवा में फैल रही कोई दो जहरीली गैसों को नाम लिखो।
उत्तर-
कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर-डाइऑक्साइड।

प्रश्न 3.
फसलों को ज़रूरत के अनुसार कम-से-कम पानी लगाने के लिए विकसित की गई नवीनतम सिंचाई विधियों के नाम लिखो।
उत्तर-
फव्वारा तथा ड्रिप सिंचाई प्रणाली।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 10 प्राकृतिक संसाधनों का अनुरक्षण

प्रश्न 4.
रेतीली जमीनों में प्रति एकड़ कितनी.क्यारियां बनानी चाहिए ?
उत्तर-
रेतीली ज़मीनों में 16 क्यारे प्रति एकड़ बनाएं।

प्रश्न 5.
भूमि की सेहत के लिए फसली चक्र में कौन-सी फसलें आवश्यक हैं ?
उत्तर-
फसली चक्रों में फलीदार फसलें होनी चाहिएं।

(ख) एक-दो वाक्यों में उत्तर दें:

प्रश्न 1.
फलीदार फसलें क्यों उगानी चाहिए ?
उत्तर-
फलीदार फसलें हवा में से नाइट्रोजन लेकर भूमि में इकट्ठा करती हैं।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 10 प्राकृतिक संसाधनों का अनुरक्षण

प्रश्न 2.
नवीकरणीय प्राकृतिक संसाधनों के नाम लिखो।
उत्तर-
नवीकरणीय प्राकृतिक संसाधन हैं-जीव-जन्तु, हवा से ऊर्जा, अवशेष से ऊर्जा, समुद्री लहरों से ऊर्जा, पन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, जंगलात आदि।

प्रश्न 3.
फसलों और घरेलू अवशेष से किस प्रकार की खाद तैयार की जा सकती है ?
उत्तर-
फसलों के अवशेष से बनी कम्पोस्ट खाद, हरी खाद आदि तैयार की जा सकती है।

प्रश्न 4.
घरेलू स्तर पर पानी की बचत के लिए किए जा सकने वाले कोई पाँच उपाय बताएं।
उत्तर-
फर्श को धोने के स्थान पर पोंचे से साफ करना, फलों, सब्जियों को बर्तन में पानी डाल कर धोना, घर की खराब टूटियों को जल्दी-जल्दी मुरम्मत करवाना, कार को पाइप से नहीं धोना चाहिए। घरों में छोटे मुँह वाली टुटियां लगानी चाहिए। रसोई का पानी घर के बगीचे में, लॉन या गमलों को देना चाहिए।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 10 प्राकृतिक संसाधनों का अनुरक्षण

प्रश्न 5.
प्राकृतिक संसाधन कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर-
प्राकृतिक संसाधन दो प्रकार के होते हैं-

  1. नवीकरणीय
  2. अनवीकरणीय।

नवीकरणीय स्त्रोत हैं-पन बिजली, हवा से ऊर्जा, सौर ऊर्जा आदि।
अनवीकरणीय स्रोत हैं-कोयला, पेट्रोलियम पदार्थ आदि।

(ग) पाँच-छ: वाक्यों में उत्तर दें:

प्रश्न 1.
प्राकृतिक संसाधनों के अधिक प्रयोग के कारण किस प्रकार की समस्याएं पैदा हो रही हैं ?
उत्तर-
प्राकृतिक संसाधनों का अधिक प्रयोग करने से अग्रलिखित समस्याएं पैदा हो रही हैं@

  1. पानी के अधिक प्रयोग से भूमिगत पानी का स्तर और नीचे जा रहा है।
  2. खेतों में अनावश्यक खादों तथा रसायनों का प्रयोग करने से मिट्टी, पानी तथा वातावरण प्रदूषित हो रहा है।
  3. शहरीकरण तथा. औद्योगीकरण के कारण जंगल काटे जा रहे हैं तथा खेती योग्य भूमि कम हो रही है। .
  4. अधिक प्रयोग के कारण अनवीकरणीय स्रोत जल्दी समाप्त हो जाएंगे।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 10 प्राकृतिक संसाधनों का अनुरक्षण

प्रश्न 2.
वायु प्रदूषण को कम करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं ?
उत्तर-
वायु प्रदूषण को कम करने के लिए निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं@

  1. अधिक वृक्ष लगाने चाहिए जिससे कार्बन डाइऑक्साइड कम होती है तथा ऑक्सीजन बढ़ती है।
  2. सल्फर तथा सीसा रहित पेट्रोल का प्रयोग करना चाहिए।
  3. ज़हरीली गैसों वाले धुएं को पानी के स्प्रे में से गुज़ार कर साफ करना चाहिए।
  4. ईंधन वाले कोयले के स्थान पर सौर ऊर्जा, बायोगैस, गैस तथा बिजली का प्रयोग करना चाहिए।
  5. कारखानों में धुएं को साफ करने के लिए उपकरण लगाएं तथा चिमनियां ऊंची होनी चाहिए।
  6. हवा साफ करने के लिए फिल्टर प्लांट लगाने चाहिए।

प्रश्न 3.
खेती में पानी का उचित प्रयोग कैसे किया जा सकता है ?
उत्तर–
पानी एक प्राकृतिक स्रोत है जिसे बचाने की बहुत आवश्यकता है। खेतों में भी पानी का उचित प्रयोग बहुत ज़रूरी है। इसलिए निम्नलिखित अनुसार करना चाहिए-

  1. सिंचाई करने के लिए फव्वारा तथा ड्रिप सिंचाई प्रणाली का प्रयोग करना चाहिए।
  2. खेतों को लेज़र कराहे से समतल करने से भी पानी की बचत होती है।
  3. ऐसी फसलों की बोआई करनी चाहिए जिनको विकसित होने के लिए कम पानी की आवश्यकता हो।
  4. धान में पहले 15 दिन के बाद पानी लगातार खड़ा नहीं रखना चाहिए। धान में पानी की बचत के लिए टैंशियोमीटर का प्रयोग करना चाहिए।
  5. फसल की बोआई मेड़ों पर करनी चाहिए इससे पानी की बचत की जा सकती है।
  6. खेतों में पराली या पॉलीथीन बिछा कर मल्चिंग करने से पानी की बचत होती है।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 10 प्राकृतिक संसाधनों का अनुरक्षण

प्रश्न 4.
भूमि की सम्भाल के बारे में अपने विचार दें।
उत्तर-
भूमि सम्भाल के लिए निम्नलिखित अनुसार करना चाहिए@

  1. पहाड़ियों पर ढलान की उल्ट दिशा में कतारों में फसलें बोने से भूमि क्षरण कम होता है।
  2. ढलान वाले स्थानों पर सीढ़ीदार खेती करनी चाहिए।
  3. रसायनों तथा खादों का अनावश्यक प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  4. वायु द्वारा भूमि क्षरण को रोकने के लिए वायु रोधी बाड़ तथा वृक्षों की कतारें लगानी चाहिए।
  5. जैविक खेती को बढ़ावा देना चाहिए।
  6. फसलों के अवशेष से बनी कम्पोस्ट खाद, रूड़ी खाद, हरी खाद आदि का प्रयोग करना चाहिए।
  7. फसली चक्रों में फलीदार फसलें ज़रूर लगानी चाहिएं जो हवा में से नाइट्रोजन को ज़मीन में जमा करती हैं।

प्रश्न 5.
प्राकृतिक संसाधनों के दुरुपयोग एवं प्रदूषण पर एक नोट लिखो।
उत्तर-

  1. अधिक विकसित देशों ने तकनीकी तरक्की करके प्राकृतिक स्रोतों का बहुत नुकसान (दोहन) किया है तथा अधिक जनसंख्या वाले देशों; जैसे चीन तथा भारत में प्राकृतिक स्रोतों की कमी हो गई है।
  2. जगलों की अधाधुन्ध कटाई से वातावरण में मौसमी बदलाव आ रहे हैं तथा हानिकारक गैसों की वृद्धि हवा में हो रही है।
  3. पानी के अधिक प्रयोग के कारण भूमिगत जल का स्तर और नीचे जा रहा है।
  4. खेतों में अनावश्यक खादों तथा रसायनों के प्रयोग के कारण मिट्टी, पानी तथा वातावरण प्रदूषित हो रहा है।
  5. शहरीकरण तथा औद्योगीकरण के कारण जंगल काटे जा रहे हैं तथा खेती योग्य भूमि कम हो रही है।
  6. अधिक प्रयोग के कारण अनवीकरणीय स्रोत जल्दी समाप्त हो जाएंगे।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 10 प्राकृतिक संसाधनों का अनुरक्षण

Agriculture Guide for Class 7 PSEB प्राकृतिक संसाधनों का अनुरक्षण Important Questions and Answers

बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
मुख्य प्राकृतिक स्रोत कौन-से हैं ?
उत्तर-
हवा, पानी, भूमि।

प्रश्न 2.
तापमान में वृद्धि क्यों हो रही है ?
उत्तर-
जंगलों के कटने के कारण।

प्रश्न 3.
पानी के प्रदूषण के कारण क्या फैल रहा है ?
उत्तर-
रोग।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 10 प्राकृतिक संसाधनों का अनुरक्षण

प्रश्न 4.
ओजोन परत नष्ट होने के कारण कौन-सी किरणें धरती पर पहुंच रही हैं ?
उत्तर-
पराबैंगनी किरणें।

प्रश्न 5.
पराबैंगनी किरणों से कौन-सी बीमारी का खतरा बढ़ता है ?
उत्तर-
कैंसर का।

प्रश्न 6.
वृक्ष लगाने से कौन-सी गैस वातावरण में कम होती है ?
उत्तर-
कार्बन-डाइऑक्साइड।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 10 प्राकृतिक संसाधनों का अनुरक्षण

प्रश्न 7.
धरती के कुल पानी में से कितना पानी खारा है ?
उत्तर-
97%.

प्रश्न 8.
धरती पर कितना पानी बर्फ है ?
उत्तर-
2%.

प्रश्न 9.
प्रयोग होने वाले पानी में से कितना पानी कृषि में प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर-
90%.

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 10 प्राकृतिक संसाधनों का अनुरक्षण

प्रश्न 10.
उद्योग तथा घरेलू प्रयोग में कितना पानी प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर-
उद्योग में 7% तथा घर में 3%.

प्रश्न 11.
फर्श को धोने के स्थान पर क्या करना चाहिए?
उत्तर-
पोंचे से साफ करना।

प्रश्न 12.
कार साफ करने के लिए कितना पानी चाहिए ?
उत्तर-
3 से 4 लीटर।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 10 प्राकृतिक संसाधनों का अनुरक्षण

प्रश्न 13.
धान में पानी की बचत के लिए क्या प्रयोग करना चाहिए ?
उत्तर-
टैंशियोमीटर।

प्रश्न 14.
भारी भूमियों में कितने क्यारे बनाने चाहिए ?
उत्तर-
8 क्यारे प्रति एकड़।

प्रश्न 15.
वन्य कृषि कैसे लाभदायक है ?
उत्तर-
भूमि क्षरण को रोकती है।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 10 प्राकृतिक संसाधनों का अनुरक्षण

छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
ट्यबवैल के अधिक प्रयोग से क्या हुआ है ?
उत्तर-
इससे धरती के नीचे वाले पानी का स्तर और नीचे चला गया है तथा इस तरह होता रहा तो यह पानी बहुत नीचे चला जाएगा।

प्रश्न 2.
प्राकृतिक स्रोतों से क्या भाव है ?
उत्तर-
प्रकृति से मिलने वाली प्राकृतिक वस्तुएं-जैसे-हवा, पानी, सूरज ऊर्जा, पशु, सूक्ष्मजीव, पौधे, वृक्ष, मिट्टी, खनिज आदि प्राकृतिक स्रोत हैं।

प्रश्न 3.
पहाड़ों से जंगल काटने से क्या वृद्धि हुई है ?
उत्तर-
डैमों में मल्ल जमना, भू-क्षरण, बाढ़ तथा भू-स्खलन में वृद्धि हुई है।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 10 प्राकृतिक संसाधनों का अनुरक्षण

प्रश्न 4.
नवीकरणीय स्रोत क्या होते हैं ?
उत्तर-
ऐंसे स्रोत जो प्रयोग के साथ-साथ नए-नए बनते रहते हैं, को नवीकरणीय स्रोत कहते हैं। उदाहरण–पन ऊर्जा, पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा।

प्रश्न 5.
ईंधन में कोयले के स्थान पर क्या प्रयोग करना चाहिए ?
उत्तर-
कोयले के स्थान पर बायोगैस, सौर ऊर्जा, गैस तथा बिजली का प्रयोग करना चाहिए।

प्रश्न 6.
वस्त्र धोने के लिए पानी की सम्भाल के बारे में लिखें। …
उत्तर-
कपड़े धोने से पहले आधा घण्टा तक भिगो कर रखने से पानी बचता है तथा कपड़े धोकर बचे पानी से फर्श तथा पशुओं की शैड धो सकते हैं।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 10 प्राकृतिक संसाधनों का अनुरक्षण

प्रश्न 7.
फव्वारा प्रणाली का प्रयोग कौन-सी ज़मीन पर करना चाहिए ?
उत्तर-
फव्वारा प्रणाली का प्रयोग रेतीली तथा टिबों वाली ज़मीन पर किया जाता है। यहां ज़मीन समतल करने पर अधिक खर्चा आता है।

प्रश्न 8.
धान को 15 जून के बाद क्यों बोना चाहिए ?
उत्तर-
मई और जून में बहुत गर्मी होती है। यह महीने गर्म तथा शुष्क होते हैं तथा फसल को अधिक पानी देने की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए धान को 15 जून के बाद बोना चाहिए।

बड़े उत्तर वाला प्रश्न

प्रश्न-
पानी की घरेलू स्तर पर सम्भाल के बारे में बताओ।
उत्तर-

  1. फलों, सब्जियों को बहते पानी के नीचे न धोकर बर्तन में धोना चाहिए।
  2. बर्तन धोने के लिए बड़े टब में पानी भर कर धोना चाहिए। खुले पानी में नहीं।
  3. यदि बहते पानी में बर्तन धुलने हों तो टूटी को धीमा चलाएं।
  4. फर्श धोने के स्थान पर पोचा लगाएं।
  5. कपड़े धोने से पहले आधे घण्टे के लिए भिगो कर रखने चाहिएं।
  6. कपड़े धोकर बचे पानी से फर्श साफ की जा सकती है।
  7. घर में फल्श की टंकी छोटी तथा वाल्व वाली होनी चाहिए।
  8. कार को धोने के लिए 3-4 लीटर पानी की आवश्यकता है जबकि पाइप लगाकर धोने से अधिक पानी खर्च होता है।
  9. खराब टूटियों, टंकियों को तुरंत ठीक करवाएं।
  10. छतों पर वर्षा के पानी को ज़मीन में डालने के लिए बोर करने चाहिए या टैंक में स्टोर करके प्रयोग करना चाहिए।
  11. कार को लॉन में धोने से लॉन को भी पानी दिया जाता है।
  12. दांत साफ करते, शेव करते, हाथों पर साबुन मलते समय टूटी बंद रखनी चाहिए।
  13. रसोई के पानी को बगीचे, गमलों आदि में देना चाहिए।
  14. घरों में छोटे मुंह वाली टूटियां लगानी चाहिएं।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 10 प्राकृतिक संसाधनों का अनुरक्षण

प्राकृतिक संसाधनों का अनुरक्षण PSEB 7th Class Agriculture Notes

  • हवा, पानी, मिट्टी, सूर्य ऊर्जा, पौधे, पेड़, खनिज, पशु तथा सूक्ष्मजीव आदि – प्राकृतिक साधन व संसाधन हैं।
  • ट्यूबवैल के अधिक प्रयोग से धरती के नीचे भूमिगत जल का स्तर नीचे जा रहा है।
  • प्राकृतिक साधनों की मनुष्य द्वारा किए कार्यों के कारण हानि हो रही है; जैसे_कृषि में उर्वरकों का अनावश्यक उपयोग, औद्योगीकरण, जंगलों की कटाई आदि।
  • पानी के प्रदूषण के कारण बहुत-सी बीमारियां फैल रही हैं।
  • कुछ प्राकृतिक स्रोत नवीकरणीय होते हैं; जैसे-हवा से ऊर्जा, अवशेष से उत्पन्न ऊर्जा, पनबिजली, सौर ऊर्जा, समुद्री लहरों से ऊर्जा आदि। यह स्रोत प्रयोग के साथ नए बनते रहते हैं।
  • कुछ प्राकृतिक स्रोत प्रयोग के बाद नए नहीं बनते या सदा के लिए समाप्त हो जाते हैं; जैसे-कोयला, पेट्रोलियम पदार्थ, खनिज आदि।
  • हवा के प्रदूषण के कारण ओजोन परत नष्ट होती जा रही है तथा सूर्य की परा बैंगनी किरणें धरती पर पहुंच रही हैं जिससे कैंसर जैसे रोग होने का खतरा बढ़ता जा रहा है।
  • धरती पर 70% पानी है तथा कुल पानी में से 97% समुद्री खारा पानी है।
  • धरती पर कुल पानी में से 3% साफ पानी है जिसमें से 2% पानी बर्फ के रूप में है।
  • धरती पर उपलब्ध कुल पानी का सिर्फ 1% पानी ही प्रयोग लायक है।
  • पानी को खेतों में, घरों में तथा उद्योगों में संभाल कर प्रयोग करना चाहिए।
  • भूमि भी एक प्राकृतिक स्रोत है इसकी भी सम्भाल करनी आवश्यक है।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

Punjab State Board PSEB 11th Class History Book Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 11 History Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

अध्याय का विस्तृत अध्ययन

(विषय-सामग्री की पूर्ण जानकारी के लिए)

प्रश्न 1.
सामाजिक प्रबन्ध में परिवर्तन के सन्दर्भ में उलेमा लोगों तथा सूफियों के धार्मिक विश्वासों और व्यवहारों की चर्चा करो।
उत्तर-
दिल्ली सल्तनत भारत के लिए एक नवीन अनुभव था। इस्लाम धर्म के आगमन से इस देश के पूरे समाज तथा सामाजिक परम्पराओं में परिवर्तन आ गया। शासक वर्ग में भी नवीन श्रेणियां देखने को मिलीं। इन सबका वर्णन इस प्रकार है

I. सामाजिक प्रबन्ध में परिवर्तन –

मुस्लिम समाज-सल्तनत काल में सामाजिक प्रबन्ध में शासक वर्ग का विशेष महत्त्व था। इस वर्ग में बड़ी संख्या में तुर्क और पठान या अफ़गान थे। उनके अतिरिक्त कई अरब और ईरानी लोग भी उत्तरी भारत में आकर बस गए। इन आवासियों का शासक वर्ग के साथ निकट सम्बन्ध था, परन्तु ये सभी सैनिक या प्रशासक नहीं थे। इनमें व्यापारी, लेखक, मुल्ला तथा सूफ़ी भी सम्मिलित थे। इन विदेशियों में से कइयों ने इस देश की स्त्रियों से विवाह कर लिया। दूसरे, नगरों में शिल्पकारों और गांवों में किसानों के कई समूहों ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया। इस प्रकार उत्तरी भारत में इस्लाम धर्म के अनुयायियों की संख्या बहुत अधिक हो गई।

गैर-मुस्लिम समाज-इन परिवर्तनों का प्रभाव समाज के देशी तत्त्वों पर भी पड़ा। विजयनगर साम्राज्य और राजस्थान के बाहर अब कहीं-कहीं, छोटे-छोटे इलाकों पर, पुराने शासकों के उत्तराधिकारियों का अधिकार रह गया था। इनमें कुछ शासक स्वतन्त्र थे। अधिकांश शासक सुल्तानों के सामन्त मात्र थे। सल्तनतों के सीधे प्रशासन क्षेत्र में भी देशी लोगों का काफ़ी प्रभाव था। वे प्रायः प्रशासन के निचले स्तरों पर छाए हुए थे। लगान प्रबन्ध का अधिकांश कार्य उनके हाथों में था। फिर भी उनका स्तर गौण था।

ब्राह्मण अब अपना पहले वाला गौरव खो बैठे थे। उनमें से कुछ अब भी स्वतन्त्र शासकों अथवा सामन्तों के पास राजज्योतिषी के रूप में या प्रशासन में विभिन्न पदों पर थे। परन्तु अधिकांश को नये संरक्षण और नये व्यवसायों की खोज करनी पड़ी। फिर भी समाज के धार्मिक कार्यों के कारण उनका महत्त्व बना रहा। ऐसा लगता था कि इस काल में व्यापारिक उन्नति के कारण व्यापारिक जातियां पहले से भी कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण और प्रभावशाली हो गई थीं। वे कस्बों और शहरों के आर्थिक जीवन की रीढ़ की हड्डी बन गईं। अतः इस युग में वैश्य जाति का महत्त्व खूब बढ़ा।

II. उलेमा-

उलेमा अथवा मुल्ला लोग सुन्नी मर्यादा के संरक्षक माने जाते थे। वे कुरान तथा हदीस पर आधारित शतकियों से प्रचलित विश्वासों और रस्मों के बाहरी पालन पर बल देते थे। उनका मूल विश्वास था कि अल्लाह के अतिरिक्त कोई भगवान् नहीं तथा मुहम्मद उसके पैगम्बर हैं। मुसलमानों के लिए धार्मिक निष्ठा और नेक जीवन व्यतीत करने के लिए चार स्तम्भ थे। इनमें से एक था-रोज़ नमाज अदा करना। दूसरा रमज़ान के पवित्र महीने में रोज़ा अथवा प्रवास का नाम जकात था। इसके अनुसार प्रत्येक मुसलमान के लिए अपनी वार्षिक आय का एक निश्चित भाग गरीब मुसलमानों के कल्याण के लिए देना आवश्यक था। चौथा हज अर्थात् मक्का की यात्रा करना था। इन सभी रस्मों में धार्मिक भावना की अपेक्षा मर्यादा के बाह्य पालन पर अधिक बल दिया गया था।

III. सूफी-

धार्मिक नेताओं की एक और श्रेणी थी। इन्हें सूफी कहा जाता था। सूफी लोग बाहरी मर्यादा के स्थान पर भावना के महत्त्व पर बल देते थे। वे शेख पीर के नाम से प्रसिद्ध थे। उनके अनुसार ईश्वर और मनुष्य के बीच बुनियादी नाता प्रेम का है। उनका यह भी विश्वास था कि पीर के नेतृत्व में एक विशेष प्रकार का जीवन व्यतीत करके ही ईश्वर में लीन होना सम्भव है। ईश्वर की प्राप्ति की आध्यात्मिक यात्रा के कई पड़ाव थे जिनमें एक ओर भावपूर्ण प्रचण्ड भक्ति थी और दूसरी ओर घोर त्याग तथा ‘कठिन संयम की आवश्यकता थी। मुल्ला लोग सूफियों को पसन्द नहीं करते थे।

सच तो यह है कि मुल्ला लोगों के विरोध के बावजूद, समाज में सूफी लोकप्रिय होते गए। उनका प्रभाव भी बढ़ता गया। उत्तरी भारत में सूफियों की कई परिपाटियां थीं। इनमें दो सबसे महत्त्वपर्ण भी-चिश्ती और सुहरानदी। उन्होंने इस्लाम को शान्तिपूर्ण ढंग से फैलाया। उनका उद्देश्य इस्लाम धर्म फैलाना नहीं था। परन्तु उनके व्यवहार से प्रभावित होकर कई लोगों ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया। मुसलमान लोगों में भी उनका बड़ा प्रभाव था। स्वयं सुल्तान उन्हें लगान मुक्त भूमि दिया करते थे।
वास्तविकता तो यह है कि इस्लाम के आगमन से पूरे भारतीय समाज का रूप ही बदल गया।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

प्रश्न 2.
सन्त कबीर के विशेष सन्दर्भ में सन्तों तथा वैष्णव भक्तों के विश्वासों एवं व्यवहारों की चर्चा करें।
उत्तर-
मध्यकाल में भारत में एक महान् समाज एवं धर्म सुधार आन्दोलन चला जो भक्ति लहर के नाम से विख्यात है। सन्त लहर तथा वैष्णव भक्ति इसी आन्दोलन की दो शाखाएं थीं। भले ही इन दोनों शाखाओं के प्रचारकों के अनेक सिद्धान्त मेल खाते थे तो भी इनके विश्वासों एवं व्यवहारों में कुछ मूल अन्तर भी थे। इस दृष्टि से सन्तों की विचारधारा वैष्णव भक्ति की अपेक्षा अधिक विकसित थी। सन्त लहर को सबल बनाने वाले मुख्य सन्त कबीर जी थे। उनके सन्दर्भ में सन्तों एवं वैष्णव भक्तों के विश्वासों तथा व्यवहारों का विस्तृत वर्णन इस प्रकार है

I. सन्त कबीर-

जीवन-कबीर जी उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। कहते हैं कि उनका जन्म बनारस में 1398 ई० में हुआ था। उनको नीरू नामक मुसलमान जुलाहे ने पाल-पोस कर बड़ा किया था। कबीर जी भी कपड़ा बुन कर बाज़ार में बेचते थे और अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। अपने समय के कई सन्तों के साथ उनका सम्पर्क था। सन्त कबीर ने हिन्दी में रामायणी, साखी तथा शब्द छन्दों में बहुत सुन्दर भक्ति साहित्य की रचना की। इनकी रचनाओं के एक संकलन को बीजक कहा जाता है। इनके शब्द गुरु ग्रन्थ साहिब में भी सम्मिलित हैं। सन्त कबीर की मृत्यु 1518 ई० में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के मघर नामक स्थान पर हुई। उनके अनुयायी कबीर पन्थी कहलाए। परन्तु सन्त कबीर ने अपने जीवन काल में किसी संगठित पंथ की नींव नहीं रखी थी। इसलिए इनकी मृत्यु के पश्चात् कबीर पंथ कई हिस्सों में बंट गया।

विचारधारा-सन्त कबीर ने उस समय में प्रचलित विश्वासों तथा रीति-रिवाजों की कड़े शब्दों में निन्दा की। उन्होंने मूर्ति पूजा, शुद्धि स्नान, व्रत तथा तीर्थ यात्राएं आदि परम्पराओं का घोर खण्डन किया। उनके विचारानुसार, मुल्ला तथा पण्डित दोनों ही सच्ची धार्मिक जिज्ञासा से भटक चुके थे। उन्होंने वेदों और कुरान दोनों को ही कोई महत्त्व नहीं दिया।

कबीर के अनुसार परमात्मा मनुष्य के मन में बसता है। वह एक ही है; चाहे उसे अल्लाह कहा जाए या हरि। अत: मानव को अपनी अन्तरात्मा की गहराई में झांकना चाहिए। परमात्मा को अपने भीतर ढूंढ़ना ही मुक्ति है। इसी अनुभव के द्वारा ही मानव आत्मा परमात्मा के साथ चिर मिलन प्राप्त करती है। परन्तु इस उद्देश्य की प्राप्ति सरल नहीं है। इसके लिए परमात्मा के प्रति पूर्ण प्रेम-भक्ति और समर्पण की आवश्यकता है। इसमें परमात्मा से विरह की पीड़ा भी है और मुक्ति के लिए निरन्तर यत्न की आवश्यकता भी। वास्तव में इसकी प्राप्ति परमात्मा की कृपा पर निर्भर है। कहने का अभिप्राय यह है कि सच्चा गुरु स्वयं परमात्मा है। वह विश्व के बाहर भी है और भीतर भी है। इसलिए वह मानव में भी विद्यमान है। सन्त कबीर के अनुसार मुक्ति का मार्ग सबके लिए खुला है। यद्यपि उस तक कोई विरला ही पहुंचता है। इस प्रकार कबीर भक्ति के विचार सूफियों और जोगियों के विचारों के साथ मिलकर एक मौलिक विचारधारा को जन्म देते हैं।

II. सन्तों के विश्वास एवं व्यवहार सन्त लहर के प्रचारक अवतारवाद में बिल्कुल विश्वास नहीं रखते थे। वे मूर्ति-पूजा के भी विरुद्ध थे। उनका विश्वास था कि ईश्वर एक है और वह मनुष्य के मन में निवास करता है। अतः परमात्मा को पाने के लिए मनुष्य को अपनी अन्तरात्मा की गहराइयों में डूब जाना चाहिए। अन्तरात्मा से परमात्मा को खोज निकालने का नाम ही मुक्ति है। इस अनुभव से मनुष्य की आत्मा पूर्ण रूप से परमात्मा में विलीन हो जाती है। सन्तों के अनुसार सच्चा गुरु परमात्मा तुल्य है। जिस किसी को भी सच्चा गुरु मिल जाता है, उसके लिए परमात्मा को पा लेना कठिन नहीं है। संत जाति-प्रथा के भेदभाव के विरुद्ध थे। कुछ प्रमुख सन्तों के नाम इस प्रकार हैं-कबीर, नामदेव, सधना, रविदास, धन्ना तथा सैन जी। श्री गुरु नानक देव जी भी अपने समय के महान् सन्त हुए हैं।

III. वैष्णव भक्तों के विश्वास एवं व्यवहार वैष्णव भक्ति शाखा के प्रचारक सीता-राम तथा राधा-कृष्ण को परमात्मा (विष्णु) का रूप मानते थे और उनकी पूजा पर बल देते थे। इस लहर के प्रचारक विष्णु को नारायण, हरि, गोबिन्द आदि के रूप में भी पूजते थे। इस लहर के प्रमुख प्रचारक रामानुज, निम्बार्क, वल्लभ, रामानन्द और चैतन्य महाप्रभु थे। रामानुज ने भक्ति मार्ग की महानता पर बल दिया। उन्होंने विष्णु को ईश्वर का रूप कहा। निम्बार्क ने कृष्ण तथा राधा की भक्ति का प्रचार किया। वल्लभ ने भी कृष्ण और राधा की भक्ति पर बल दिया। उनके शिष्य कृष्ण की पूजा भिन्न-भिन्न ढंगों से करते थे। रामानन्द 14वीं शताब्दी के महान् प्रचारक थे। भक्ति-मार्ग के लिए उन्होंने स्थान-स्थान पर भ्रमण किया। उन्होंने अपना प्रचार आम बोल-चाल की भाषा में किया। वह जातिपाति में विश्वास नहीं रखते थे। उनके शिष्यों में अनेक जातियों के लोग शामिल थे। रामानन्द ने राम और सीता की भक्ति पर अधिक बल दिया। चैतन्य महाप्रभु बंगाल के वैष्णव प्रचारक थे। वह काफ़ी समय तक बंगाल तथा उड़ीसा में भक्ति मार्ग का प्रचार करते रहे। उन्होंने कृष्ण तथा राधा का कीर्तन करने और उनकी स्तुति में गीत गाने पर विशेष बल दिया।

सच तो यह है कि सन्त लहर तथा वैष्णव भक्ति ‘भक्ति लहर’ का अंग होते हुए भी दो पृथक् विचारधाराएं हैं। इन दोनों विचारधाराओं में कई मूल अन्तर थे। वैष्णव भक्ति के प्रचारक राम अथवा कृष्ण को विष्णु का अवतार मान कर उनकी पूजा करते थे। परन्तु सन्तों ने वैष्णव भक्ति को स्वीकार न किया। इसके अतिरिक्त वैष्णव भक्ति के कुछ प्रचारक मूर्ति-पूजा में भी विश्वास रखते थे जबकि सन्त इसके घोर विरोधी थे। वास्तव में सन्त लहर की विचारधारा वैष्णव भक्ति की अपेक्षा सूफ़ियों की विचारधारा से अधिक मेल खाती है।

महत्त्वपूर्ण परीक्षा-शैली प्रश्न

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. उत्तर एक शब्द से एक वाक्य में

प्रश्न 1.
बनारस से सम्बन्धित दो संतों के नाम बताइए।
उत्तर-
भक्त कबीर तथा संत रविदास।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

प्रश्न 2.
सूफी संत किन दो नामों से प्रसिद्ध थे?
उत्तर-
शेख और पीर।

प्रश्न 3.
चिश्ती सिलसिले की नींव किसने रखी?
उत्तर-
खवाजा मुइनुद्दीन चिश्ती।

प्रश्न 4.
अलवार कौन थे?
उत्तर-
दक्षिण के वैष्णव संत।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

प्रश्न 5.
नयनार कौन थे?
उत्तर-
दक्षिण के शैव संत।

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति

(i) रामानंद ने अपने प्रचार के लिए………….भाषा का प्रयोग किया।
(ii) कीर्तन की प्रथा…………ने आरम्भ की।
(iii) संत…………..परमात्मा में विश्वास रखते थे।
(iv) निम्बार्क तथा माधव………..भक्ति के प्रतिपादक थे।
(v) रामानंद ने…………..भक्ति का प्रचार किया।
उत्तर-
(i) हिंदी
(ii) चैतन्य
(iii) निर्गुण
(iv) कृष्ण
(v) राम।

3. सही / ग़लत कथन

(i) मुलतान तथा लाहौर सुहरावर्दी (सूफी मत) सिलसिले के केंद्र थे। — (✓)
(ii) गुरु ग्रंथ साहिब में संत कबीर की वाणी शामिल नहीं है। — (✗)
(iii) गीतगोबिन्द की रचना जयदेव ने की थी। — (✓)
(iv) गोरखनाथियों का मूल उद्देश्य शिवास्था को प्राप्त करना था। — (✓)
(v) शेख फ़रीद एक वैष्णव संत थे। — (✗)

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

4. बहु-विकल्पीय प्रश्न

प्रश्न (i)
चैतन्य महाप्रभु का सम्बन्ध था
(A) शैव भक्ति
(B) वैष्णव भक्ति
(C) सूफी संत
(D) नाथ पंथ।
उत्तर-
(B) वैष्णव भक्ति

प्रश्न (ii)
‘पद्मावत’ का रचयिता था
(A) मलिक मुहम्मद जायसी
(B) जयदेव
(C) कल्हण
(D) सूरदास।
उत्तर-
(A) मलिक मुहम्मद जायसी

प्रश्न (iii)
‘राजतरंगिणी’ का लेखक था
(A) चन्द्रबरदाई
(B) जयदेव
(C) कलहण
(D) रामानुज।
उत्तर-
(C) कलहण

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

प्रश्न (iv)
‘उर्दू भाषा का जन्म किन दो भाषाओं के मेल से हुआ?
(A) हिन्दी तथा फ़ारसी
(B) अरबी तथा फ़ारसी
(C) तुर्की तथा फ़ारसी
(D) हिन्दी तथा अरबी।
उत्तर-
(A) हिन्दी तथा फ़ारसी

II. अति छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत में आवासी मुसलमान किन चार श्रेणियों से थे ?
उत्तर-
भारत में आवासी मुसलमान तुर्क, पठान, अरब और ईरानी श्रेणियों से थे।

प्रश्न 2.
नगरों तथा गांवों में इस्लाम स्वीकार करने वाले दो वर्गों के नाम बताएं।
उत्तर-
नगरों में शिल्पकारों और गांवों में किसानों ने इस्लाम स्वीकार किया।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

प्रश्न 3.
सल्तनत के प्रशासन में देशी लोग अधिकतर किस स्तर पर तथा शासन प्रबन्ध के किस क्षेत्र में कार्य करते थे ?
उत्तर-
सल्तनत के प्रशासन में देशी लोग अधिकतर निचले स्तर पर कार्य करते थे। वे लगान प्रबन्ध के क्षेत्र में कार्य करते थे।

प्रश्न 4.
सल्तनत काल में व्यापारिक जातियां कहां के आर्थिक जीवन का स्तम्भ थीं ?
उत्तर-
व्यापारिक जातियां कस्बों और शहरों के आर्थिक जीवन का स्तम्भ थीं।

प्रश्न 5.
भारत में इस्लाम धर्म के तीन सम्प्रदायों के नाम बताएं तथा इनमें से सबसे अधिक संख्या किस सम्प्रदाय की थी ?
उत्तर-
भारत में इस्लाम के मुख्य तीन सम्प्रदाय ‘सुन्नी’, ‘शिया’ तथा ‘इस्माइली’ थे। इनमें से सबसे अधिक संख्या “सुन्नी’ सम्प्रदाय की थी।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

प्रश्न 6.
उलेमा लोग किन दो विषयों के विद्वान् थे ?
उत्तर-
उलेमा लोग इस्लाम के धार्मिक सिद्धान्तों तथा कानून के विद्वान थे।

प्रश्न 7.
उलेमा लोगों के विश्वास किन दो स्रोतों पर आधारित थे ?
उत्तर-
उलेमा लोगों के विश्वास कुरान तथा हदीस पर आधारित थे।

प्रश्न 8.
मुसलमानों के लिए धार्मिक निष्ठा के चार स्तम्भों के नाम बताएं।
उत्तर-
मुसलमानों के लिए धार्मिक निष्ठा के चार स्तम्भ हैं-

  • रोज़ नमाज़ अदा करना
  • रमज़ान के पवित्र महीने में रोज़ा रखना
  • जकात, जिसके अनुसार प्रत्येक मुसलमान के लिए अपनी वार्षिक आय का निश्चित भाग ग़रीबों को देना आवश्यक है।
  • हज, अर्थात् मक्का की यात्रा करना।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

प्रश्न 9.
सूफी लोग बाहरी मर्यादा के स्थान पर किसे अधिक महत्त्व देते थे ?
उत्तर-
सूफी लोग बाहरी मर्यादा के स्थान पर भावना को अधिक महत्त्व देते थे।

प्रश्न 10.
सूफी लोग किन दो नामों से प्रसिद्ध थे तथा इनकी विचारधारा के लिए किस शब्द का प्रयोग किया जाता
उत्तर-
सूफी लोग शेख और पीर के नाम से अधिक प्रसिद्ध थे। इनकी विचारधारा के लिए तसव्वुफ़ शब्द का प्रयोग किया जाता था।

प्रश्न 11.
सूफियों में सिलसिले अथवा परिपाटी से क्या भाव था ?
उत्तर-
सिलसिले से तात्पर्य एक सूफी शेख के मुरीदों अथवा उत्तराधिकारियों की परिपाटी से था।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

प्रश्न 12.
दिल्ली सल्तनत के समय में सूफियों की दो सबसे महत्त्वपूर्ण परिपाटियों अथवा सिलसिलों के नाम बताएं।
उत्तर-
दिल्ली सल्तनत के समय में सूफियों की दो सबसे महत्त्वपूर्ण परिपाटियां ‘चिश्ती’ तथा ‘सुहरावर्दी’ थीं।

प्रश्न 13.
चिश्ती सिलसिले की नींव किस सूफी शेख ने रखी और वे कहां बस गए ?
उत्तर-
चिश्ती सिलसिले की नींव अजमेर के ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती ने रखी थी और वे अजमेर में ही बस गए।

प्रश्न 14.
चिश्ती सिलसिले से सम्बन्धित चार प्रमुख सूफी शेखों के नाम बताएं।
उत्तर-
चिश्ती सिलसिले से सम्बन्धित सूफी शेखों के नाम हैं-

  • शेख कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी
  • फरीद शकर गंज
  • निज़ामुद्दीन औलिया तथा
  • शेख नसीरूद्दीन।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

प्रश्न 15.
सुहरावर्दी सिलसिले की नींव किसने तथा कहां रखी ?
उत्तर-
सुहरावर्दी सिलसिले की नींव मखदूम बहाऊद्दीन जकरिया ने मुल्तान में रखी।

प्रश्न 16.
15वीं सदी में भारत में आरम्भ होने वाली दो सूफी परिपाटियों तथा उनके संस्थापकों के नाम बताएं।
उत्तर-
15वीं सदी में भारत में आरम्भ होने वाली दो सूफी परिपाटियां शत्तारी तथा कादरी थीं। इनके संस्थापक क्रमशः शाह अब्दुल्ला शत्तारी तथा सैय्यद गौस थे।

प्रश्न 17.
चिश्ती सिलसिले के चार केन्द्रों के नाम बताएं।
उत्तर-
चिश्ती सिलसिले के चार केन्द्र अजमेर, अजौधन, नारनौल तथा नागौर थे।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

प्रश्न 18.
सुहरावर्दी सिलसिले के दो केन्द्र कहां थे ?
उत्तर-
सुहरावर्दी सिलसिले के दो केन्द्र मुल्तान तथा लाहौर थे।

प्रश्न 19.
भारत के किन दो प्रदेशों में सूफियों का सबसे अधिक प्रभाव था ? किस सुल्तान के राज्यकाल में सूफी प्रभाव दक्षिण में भी पहुंचा ?
उत्तर-
भारत में पंजाब और सिन्ध में सूफियों का प्रभाव सबसे अधिक था। मुहम्मद-बिन-तुग़लक के राज्यकाल में यह प्रभाव दक्षिण में भी पहुंचा।

प्रश्न 20.
सूफियों द्वारा शातिपूर्वक ढंग से इस्लाम को फैलाने में कौन-सी दो बातें सहायक सिद्ध हुईं ?
उत्तर-
सूफियों को इन दो बातों ने सहायता पहुंचाई-

  1. उनके द्वारा आम लोगों की बोली बोलना तथा
  2. खानकाह के द्वारा साधारण लोगों के साथ उनका सम्पर्क।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

प्रश्न 21.
जोगियों का आन्दोलन मुख्यतः किन दो बातों के विरुद्ध प्रतिक्रिया थी ? ।
उत्तर-
जोगियों का आन्दोलन मुख्यतः ब्राह्मणीय संस्कार विधियों तथा जाति-पाति के भेदों के विरुद्ध प्रतिक्रिया थी।

प्रश्न 22.
जोगियों के दो मुख्य पंथ कौन-कौन से थे और इनमें से उत्तर भारत में कौन-सा पंथ अधिक लोकप्रिय था ?
उत्तर-
जोगियों के दो मुख्य पंथ अधोपंथी और नाथपंथी थे। इनमें से नाथपंथी पंथ उत्तर भारत में अधिक लोकप्रिय था।

प्रश्न 23.
‘कनफटे’ जोगी से क्या प्रभाव था ?
उत्तर-
कनफटा जोगी उस संन्यासी को कहते थे, जिसके कान की पट्टियों में चाकू से सुराख कर दिया जाता था ताकि वह बड़े-बड़े कुण्डल पहन सके। कनफटे जोगियों का स्थान औघड़’ योगियों से ऊंचा समझा जाता था।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

प्रश्न 24.
पंजाब में गोरखनाथियों के कितने मठ थे तथा ये किसके निरीक्षण में संगठित थे ?
उत्तर-
पंजाब में गोरखनाथियों के लगभग 12 मठ थे। ये सभी मठ ज़िला जेहलम में स्थित टिल्ल गोरखनाथ के मठाधीश अथवा ‘नाथ’ के निरीक्षण में संगठित थे।

प्रश्न 25.
मध्यकाल में विष्णु के कौन-से दो अवतारों को सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ ?
उत्तर-
मध्यकाल में विष्णु के ‘कृष्ण तथा राम अवतारों’ को सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ।

प्रश्न 26.
कृष्ण भक्ति के दो प्रति-पादकों के नाम बताएं और ये दक्षिण के किन प्रदेशों से थे ?
उत्तर-
कृष्ण भक्ति के दो प्रतिपादक निम्बार्क और माधव थे। निम्बार्क का सम्बन्ध तमिलनाडु से तथा माधव का सम्बन्ध मैसूर प्रदेश से था।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

प्रश्न 27.
राधा-कृष्ण की पूजा विधि किसने तथा कहां प्रचलित की ?
उत्तर-
राधा-कृष्ण की पूजा विधि वल्लभाचार्य ने मथुरा के निकट गोवर्धन में प्रचलित की।

प्रश्न 28.
चैतन्य पर कौन-से दो भक्ति रस के कवियों का प्रभाव था ?
उत्तर-
चैतन्य पर जयदेव तथा चण्डीदास का प्रभाव था।

प्रश्न 29.
कीर्तन की प्रथा किसने आरम्भ की और यह किस प्रकार किया जाता था ?
उत्तर-
कीर्तन की प्रथा चैतन्य ने आरम्भ की। इसमें वाद्य-संगीत और नृत्य के साथ भजनों का गायन किया जाता था।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

प्रश्न 30.
चैतन्य के अनुसार मुक्ति का प्रयोजन क्या था ?
उत्तर-
चैतन्य के अनुसार मुक्ति का प्रयोजन मृत्यु के पश्चात् ‘गोलोक’ में जाना था ताकि वहां राधा और कृष्ण की अनन्तकाल तक सेवा की जा सके।

प्रश्न 31.
चैतन्य की मृत्यु कब हुई और उन्होंने कौन-से मन्दिर में अपने जीवन के अन्तिम वर्ष व्यतीत किए ?
उत्तर-
चैतन्य की मृत्यु 1534 ई० में हुई। उन्होंने अपने जीवन के अन्तिम वर्ष उड़ीसा में जगन्नाथ पुरी के प्रसिद्ध मन्दिर में व्यतीत किए।

प्रश्न 32.
राम भक्ति का प्रचार करने वाले कौन-से भक्त थे और ये किस नगर के रहने वाले थे ?
उत्तर-
राम भक्ति का प्रचार करने वाले भक्त रामानन्द जी थे। वे प्रयाग नगर के रहने वाले थे।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

प्रश् 33.
रामानन्द जी ने कौन-सी भाषा का प्रयोग किया तथा उनके मठों के साथ कौन-सी दो संस्थाएं सम्बन्धित थीं ?
उत्तर-
रामानन्द जी ने हिन्दी भाषा का प्रयोग किया। उनके मठों के साथ सम्बन्धित दो संस्थाएं थीं-पाठशालाएं तथा गौशालाएं।

प्रश्न 34.
गुरु ग्रन्थ साहिब में जिन भक्तों तथा सन्तों की रचनाएं सम्मिलित की गई हैं, उनमें से किन्हीं चार का नाम बताएं।
उत्तर-
गुरु ग्रन्थ साहिब में जिन भक्तों तथा सन्तों की रचनाएं सम्मिलित की गई हैं, उनमें से चार के नाम हैं-भक्त कबीर, नामदेव जी, रामानन्द जी तथा धनानन्द जी।

प्रश्न 35.
बनारस से सम्बन्धित दो सन्तों के नाम बताएं।
उत्तर-
बनारस से सम्बन्धित दो सन्त थे-संत कबीर और संत रविदास।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

प्रश्न 36.
भक्तों तथा सन्तों के बीच दो मुख्य अन्तर कौन-से हैं ?
उत्तर-

  1. भक्त अवतारवाद तथा मूर्ति पूजा में विश्वास रखते थे, परन्तु सन्त निर्गुण परमात्मा को मानते थे।
  2. भक्त गुरु को अधिक महत्त्व नहीं देते थे परन्तु सन्तों के अनुसार गुरु को सर्वोच्च स्थान प्राप्त था।

प्रश्न 37.
महाराष्ट्र से सम्बन्धित दो सन्तों के नाम बताएं।
उत्तर-
नामदेव जी तथा त्रिलोचन जी महाराष्ट्र से सम्बन्धित दो प्रमुख सन्त थे। प्रश्न 38. राजस्थान से सम्बन्धित दो सन्तों के नाम बताएं। उत्तर-राजस्थान से सम्बन्धित दो सन्त थे-धन्ना जी तथा पीपा जी।

III. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
उलेमा लोगों के बुनियादी विश्वास क्या थे ?
उत्तर-
उलेमा अथवा मुल्ला लोग सुन्नी मर्यादा के संरक्षक स्वीकार किए जाते थे। वे कुरान तथा हदीस पर आधारित सदियों से प्रचलित विश्वासों और रस्मों के बाहरी पालन पर बल देते थे। उनका मूल विश्वास था कि ‘अल्ला’ के अतिरिक्त कोई भगवान् नहीं और मुहम्मद उसके पैगम्बर हैं। वे ईश्वर की एकता पर बल देते थे। वे इस बात पर भी बल देते थे कि हज़रत मुहम्मद उनके अन्तिम पैगम्बर हैं। मुसलमानों के लिए धार्मिक निष्ठा और नेक जीवन के चार स्तम्भ थे। प्रतिदिन नमाज़ अदा करना, रमज़ान के पवित्र महीने में रोज़ा अथवा उपवास रखना, अपनी वार्षिक आय का एक निश्चित भाग ग़रीब मुसलमानों की भलाई के लिए दान में देना तथा मक्का की यात्रा करना। उलेमा लोग रस्मों के पालन पर बल देते थे।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

प्रश्न 2.
सूफियों के बुनियादी विश्वास क्या थे ?
उत्तर-
धार्मिक नेताओं की एक श्रेणी, जिन्हें सूफी कहा जाता था, बाहरी मर्यादा के स्थान पर भावना के महत्त्व पर बल देती थी। वे शेख और पीर के नाम से अधिक प्रसिद्ध थे। उनके अनुसार ईश्वर और मनुष्य के मध्य बुनियादी रिश्ता प्रेम का है। इसके अतिरिक्त उनका विश्वास था कि पीर की अगुवाई में एक विशेष प्रकार के जीवन को व्यतीत करने से ईश्वर में लीन होना सम्भव था। ईश्वर की प्राप्ति की आध्यात्मिक यात्रा के कई पड़ाव थे, जिसमें एक ओर भावावेग से परिपूर्ण प्रचण्ड भक्ति और दूसरी ओर घोर त्याग, संयम की आवश्यकता थी। मुल्ला लोग सूफियों को पसन्द नहीं करते थे। उनके सोचने के ढंग में आधारभूत अन्तर था।

प्रश्न 3.
व्यावहारिक स्तर पर चिश्ती और सुहरावर्दी सिलसिलों में कौन-से अन्तर थे ?
उत्तर-
उत्तरी भारत में सूफियों के दो सबसे महत्त्वपूर्ण सिलसिले थे-चिश्ती और सुहरावर्दी। चिश्ती परिपाटी की स्थापना अजमेर के ख्वाजा मुइनुद्दीन ने की थी। पाकपटन (पश्चिमी पाकिस्तान) के शेख फरीद शकरगंज और दिल्ली के शेख निज़ामुद्दीन औलिया का सम्बन्ध भी इसी से था। भारत में सुहरावर्दी परिपाटी की स्थापना मुल्तान के मखदूम बहाऊद्दीन जकरिया ने की। यह दोनों परिपाटियां इस काल में बराबर विकसित होती रहीं। चिश्ती और सुहरावर्दी शेखों ने देश के कई भागों में खानकाहों (सूफ़ी शेखों के इकट्ठे मिलकर रहने के स्थान) की स्थापना की।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

प्रश्न 4.
गोरखनाथी जोगियों के बुनियादी विश्वास क्या थे ?
उत्तर-
गोरखनाथियों का मूल उद्देश्य शिवावस्था को प्राप्त करना था। वे इसे ‘सहज’ अथवा ‘चिर आनन्द’ की अवस्था का नाम देते थे। इस अवस्था की प्राप्ति को जोगी जीवन मुक्ति कहते थे। जोगी नौ नाथों और चौरासी सिद्धों पर विश्वास रखते थे। उनका यह भी विश्वास था कि पर्वतों पर रहने वाली तथा हिमालय की चोटी की रक्षक देवात्माएं सिद्ध ही थे।

प्रश्न 5.
गोरखनाथी जोगियों की प्रथाओं और व्यवहारों के बारे में बताएं।
उत्तर-
गोरखनाथियों के मठ में दीक्षा गुरु द्वारा दी जाती थी। दीक्षा के अन्त में जोगी की कर्णपलियों में भैरवी चाकू से सुराख किया जाता था। उसके बाद वह बड़े-बड़े कुण्डल पहन लेता था। इस रस्म के पश्चात् जोगी ‘कनफटा’ कहलाता था। केवल कनफटे जोगी को ही अपने नाम के साथ ‘नाथ’ पद के प्रयोग की आज्ञा थी। जोगी अपने पास ‘सिंगी’ भी रखते थे जिसको वे फूंक कर बजाया करते थे। गोरखनाथियों के मठों में निरन्तर धूनी सुलगती रहती थी। अकेला जोगी भजन के लिए द्वार-द्वार पर जाकर भिक्षा मांग सकता था। किन्तु जो जोगी मठ में रहते थे। वे सांझे भण्डारे में भोजन करते थे।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

प्रश्न 6.
वल्लभाचार्य जी द्वारा स्थापित वैष्णव भक्ति की पूजा विधि में नित्य नेम क्या था ?
उत्तर-
वल्लभाचार्य जी द्वारा स्थापित कृष्ण भक्ति की पद्धति का सबसे महत्त्वपूर्ण भाग राधा-कृष्ण की पूजा की विधि था। पूजा के नित्य कर्म का आरम्भ मन्दिर में प्रभात के समय में घंटियां और शंख बजाकर किया जाता था। इसके बाद इष्ट देव को निद्रा से जगाते थे और उन्हें प्रसाद भेंट करते थे। इसके बाद वे थाल में दीये जलाकर उनकी आरती करते थे। आरती के पश्चात् वे भगवान् को स्नान करवाते थे तथा उन्हें नए वस्त्र पहना कर भोजन अर्पित करते थे। तत्पश्चात् गायों को चराने के लिए बाहर ले जाने की रस्म की जाती थी। इसके बाद भगवान् को दोपहर का भोजन करवा कर आरती की जाती थी। आरती के बाद पर्दा तान दिया जाता था ताकि भगवान् निर्विघ्न आराम कर सकें। भगवान् के रात के विश्राम से पूर्व भी भोजन कराने की रस्म की जाती थी।

प्रश्न 7.
रामानन्दी बैरागियों के विश्वासों तथा व्यवहारों के बारे में बताएं।
उत्तर-
रामानन्दी बैरागी जाति प्रथा में विश्वास नहीं रखते थे। उनके विचार उदार थे। वे एक साथ भोजन करते थे। उन्हें अपने मठों में नित्य कठोर नियम का पालन करना पड़ता था। वे बहुत सवेरे उठते थे और स्नान कर के पूजा-पाठ करते थे। तत्पश्चात् वे धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन एवं मनन करते थे और मठ से सम्बन्धित कार्य करते थे। उनमें से अधिकांश दिन में केवल एक बार दोपहर के समय भोजन करते थे। उनमें से कुछ बैरागी स्थान-स्थान पर घूमते थे। वे विशेष प्रकार की पोशाक पहनते थे और माथे पर विलक्षण प्रकार के तिलक लगाते थे।।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

प्रश्न 8.
सन्त कबीर का बुनियादी धार्मिक दृष्टिकोण तथा बुनियादी विश्वास क्या थे ? (M. Imp.)
उत्तर-
सन्त कबीर के बुनियादी दृष्टिकोण के अनुसार परमात्मा मानव के हृदय में बसता है। उसी को हम अल्लाह या हरि कहते हैं। अतः मनुष्य को अपनी अन्तरात्मा की गहराई में झांकना चाहिए। परमात्मा को अपने भीतर ढूंढ़ना ही मुक्ति है। इस अनुभव के द्वारा मनुष्य की आत्मा परमात्मा के साथ चिर मिलन प्राप्त करती है। किन्तु यह कार्य सरल नहीं है। इसके लिए परमात्मा के प्रति पूर्ण स्नेह और समर्पण की आवश्यकता है। इसमें परमात्मा से विरह की पीड़ा भी है और मुक्ति के लिए निरन्तर प्रयास की आवश्यकता भी है। वास्तव में इसकी प्राप्ति परमात्मा की कृपा पर निर्भर है। सन्त कबीर के अनुसार मुक्ति का मार्ग सबके लिए समान रूप से खुला है। फिर भी उस तक कोई विरला ही पहुंचता है।

प्रश्न 9.
सन्त कौन थे ?
उत्तर-
सन्त भक्ति-लहर के प्रचारक थे। उन्होंने 14वीं शताब्दी से 17वीं शताब्दी के मध्य भारत के भिन्न-भिन्न भागों में भक्ति लहर का प्रचार किया। लगभग सभी भक्ति प्रचारकों के सिद्धान्त काफ़ी सीमा तक एक समान थे। परन्तु कुछ एक प्रचारकों ने विष्णु अथवा शिव के अवतारों की पूजा को स्वीकार न किया। उन्होंने मूर्ति पूजा का भी खण्डन किया। उन्होंने वेद, कुरान, मुल्ला, पण्डित, तीर्थ स्थान आदि में से किसी को भी महत्त्व न दिया। वे निर्गुण ईश्वर में विश्वास रखते थे। उनका मानना था कि परमात्मा निराकार है। ऐसे सभी प्रचारकों को ही प्रायः सन्त कहा जाता है। वे प्रायः जनसाधारण की भाषा में अपने विचारों का प्रचार करते थे।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

प्रश्न 10.
क्या सन्त लहर को वैष्णव भक्ति के साथ जोड़ा जा सकता है ?
उत्तर-
सन्त लहर को वैष्णव भक्ति के साथ कदापि नहीं जोड़ा जा सकता। इन दोनों विचारधाराओं में कई मूल अन्तर थे। वैष्णव भक्ति के प्रचारक राम अथवा कृष्ण को विष्णु का अवतार मानकर उसकी पूजा करते थे। परन्तु सन्तों ने वैष्णव भक्ति को स्वीकार न किया। इसके अतिरिक्त वैष्णव भक्ति के कुछ प्रचारक मूर्ति-पूजा में भी विश्वास रखते थे, जबकि सन्त इसके घोर विरोधी थे। वास्तव में सन्त लहर की विचारधारा वैष्णव भक्ति से दूर सूफियों की विचारधारा से अधिक मेल खाती

प्रश्न 11.
भारत में इस्लाम धर्म के कौन-कौन से सम्प्रदाय थे ?
उत्तर-
भारत में इस्लाम धर्म के अनेक सम्प्रदाय थे। इनमें से सुन्नी, शिया, इस्मायली आदि सम्प्रदाय प्रमुख थे। देश के अधिकतर सुल्तान सुन्नी सम्प्रदाय को मानते थे। अतः देश की अधिकतर मुस्लिम जनता का सम्बन्ध भी इसी सम्प्रदाय से था। परन्तु शिया तथा इस्मायली मुसलमानों की संख्या भी कम नहीं थी। इन सम्प्रदायों में आपसी तनाव भी रहता था। इसका कारण यह था कि सुन्नी अपने आपको परम्परागत इस्लाम के वास्तविक प्रतिनिधि समझते थे और अन्य सम्प्रदायों के मुसलमानों को घृणा तथा शत्रुता की दृष्टि से देखते थे। मुस्लिम सम्प्रदायों का यह आपसी तनाव कभी-कभी बहुत गम्भीर रूप धारण कर लेता था, जिसका सामाजिक जीवन तथा राजनीति पर बुरा प्रभाव पड़ता था।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

प्रश्न 12.
आप भारत में सूफ़ी शेखों के बारे में क्या जानते हैं ?
उत्तर-
मध्य काल में इस्लाम धर्म में एक नई सहनशील धार्मिक श्रेणी का उदय हुआ, जो सूफ़ी के नाम से लोकप्रिय है। इस धर्म श्रेणी के नेता शेख कहलाये। इस श्रेणी का उदय मुल्लाओं द्वारा धार्मिक सिद्धान्तों के पालन के बाहरी दिखावे के विरुद्ध हुआ था। अतः सूफ़ी शेख बाहरी दिखावे के स्थान पर सच्चे मन से प्रभु भक्ति करने और मन को शुद्ध करने पर बल देते थे। उनके अनुसार ‘प्रेम’ बहुत बड़ी शक्ति है। यह अल्लाह और मनुष्यों के आपसी सम्बन्ध को दृढ़ करता है। उनका विश्वास था कि किसी धार्मिक नेता के अधीन रहकर एक विशेष प्रकार का धार्मिक जीवन व्यतीत करने से परमात्मा को प्राप्त करना सम्भव नहीं है। यह केवल प्रेम, त्याग, संयम तथा सच्ची भक्ति द्वारा ही सम्भव है।

प्रश्न 13.
बाबा फ़रीद के जीवन के विषय में बताओ। उन्होंने पंजाब में सूफी मत के लिए क्या कुछ किया ?
उत्तर-
शेख फ़रीद का जन्म ज़िला मुल्तान के एक गांव खोतवाल में हुआ था। वे बचपन से ही पक्के नमाज़ी थे। उनके मन में धार्मिक भावना उत्पन्न करने में उनकी माता जी का बहुत बड़ा हाथ था। वह दिल्ली के ख्वाजा बख्तियार काकी के शिष्य थे। वह हांसी, सिरसा तथा अजमेर में भी रहे। इनके नाम पर ही मोकल नगर का नाम फ़रीदकोट पड़ा। बख्तियार काकी की मृत्यु के पश्चात् वह चिश्ती गद्दी के स्वामी बने। उन्होंने अपनी आयु के अन्तिम दिन अयोधन में व्यतीत किए। दूर-दूर से लोग इनके दर्शनों के लिए यहां आते थे। फ़रीद के प्रयत्नों से चिश्ती सम्प्रदाय ने बड़ी उन्नति की। दिल्ली के चिश्ती गद्दी के सूफ़ी सन्त समय-समय पर पंजाब में भी आते रहे। बाबा फ़रीद ने पंजाब में सूफी मत का दूर-दूर तक प्रचार किया। उन्होंने अनेक श्लोकों की रचना की। उनके कुछ श्लोक गुरु ग्रन्थ साहिब में भी अंकित हैं।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

प्रश्न 14.
वैष्णव भक्ति के भावुक पक्ष को किसने विकसित किया ? इस परिपाटी की सबसे महत्त्वपूर्ण प्रथा कया थी ?
उत्तर-
वैष्णव भक्ति के भावुक पक्ष का सबसे अधिक विकास बंगाल में चैतन्य महाप्रभु ने किया। इस भावपूर्ण परम्परा . का आरम्भ 13वीं शताब्दी में जयदेव की रचना ‘गीत-गोबिन्द’ से हुआ था। चैतन्य ने कविता के इसी संग्रह को अपना आधार बना कर राधा-कृष्ण भक्ति का प्रचार किया। उसने चण्डीदास के भजनों से भी प्रेरणा ली। चैतन्य जी कृष्ण भक्ति में कभीकभी इतना लीन हो जाते थे कि उन्हें यह भी पता नहीं चलता था कि उनके आस-पास क्या हो रहा है। वैष्णव भक्ति के भावुक पक्ष की सबसे महत्त्वपूर्ण प्रथा कीर्तन थी। इसमें भजनों को बड़ी लय के साथ गाया जाता था और साथ में कुछ वाद्य-यन्त्र भी बजाए जाते थे। कभी-कभी लोग मग्न होकर नृत्य भी करने लगते थे। इस प्रकार भक्तजन भक्ति के प्रति और भी अधिक भावुक हो उठते थे। इस भक्ति का सबसे बड़ा आदर्श मुक्ति प्राप्त करके राधा और कृष्ण के पास पहुंचना था ताकि उनकी सच्ची सेवा की जा सके।

IV. निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
भक्ति आन्दोलन से क्या अभिप्राय है ? इसके उदय के कारणों तथा मुख्य विशेषताओं का वर्णन करो।
अथवा
भक्ति आन्दोलन के भारतीय समाज पर क्या प्रभाव पड़े ?
उत्तर-
12वीं शताब्दी में भारत में मुसलमानों का राज्य स्थापित हो चुका था। मुस्लिम शासक हिन्दुओं को मुसलमान बनाने के लिए उन पर बहुत अत्याचार करते थे। इससे हिन्दुओं और मुसलमानों में द्वेष बढ़ गया था। समाज में अनेक कुरीतियों ने भी घर कर लिया था। ऐसे समय में आपसी द्वेषभाव और सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए कुछ धार्मिक सन्त आगे आये। उन्होंने जो प्रचार किया वह भक्ति आन्दोलन के नाम से जाना जाता है। .
कारण-

1. हिन्दू धर्म में कई आडम्बरों का समावेश हो गया था। लोग अन्धविश्वासी हो चुके थे। वे जादू-टोनों में विश्वास करने लगे थे। इन सभी कुप्रथाओं का अन्त करने के लिए भक्ति-आन्दोलन का जन्म हुआ।

2. हिन्दू-धर्म में जातिपाति के बन्धन कड़े हो गये थे। निम्न जाति के लोगों को घृणा की दृष्टि से देखा जाता था। अत: निम्न जातियों के हिन्दू मुसलमान बनने लगे, जिससे हिन्दू धर्म खतरे में पड़ गया। हिन्दू-धर्म को इस खतरे से बचाने के लिए किसी धार्मिक आन्दोलन की आवश्यकता थी।

3. मुसलमानों ने हिन्दुओं को बलात् मुसलमान बनाना आरम्भ कर दिया था। अतः उनका आपसी द्वेष बढ़ गया। इस आपसी भेदभाव को मिटाने के लिए भक्ति आन्दोलन का जन्म हुआ।

4. इसी समय सूफी-धर्म का प्रसार आरम्भ हो गया। इस धर्म ने ईश्वर-प्रेम पर बहुत बल दिया। बाबा फरीद और मुइनुद्दीन चिश्ती जैसे महान् सूफी-सन्तों के उपदेशों ने भक्ति आन्दोलन का रूप धारण कर लिया।

भक्ति आन्दोलन की विशेषताएं –

भक्ति आन्दोलन की विशेषताएं निम्नलिखित थीं-

1. ईश्वर की एकता-भक्ति-आन्दोलन के प्रचारकों ने ईश्वर की एकता का प्रचार किया। उन्होंने लोगों को अनेक देवीदेवताओं के स्थान पर एक ही ईश्वर की उपासना करने का उपदेश दिया।

2. ईश्वर का महत्त्व-भक्त प्रचारकों के अनुसार ईश्वर सर्वशक्तिमान तथा सर्वव्यापक है। वह कण-कण में विद्यमान्

3. जाति-प्रथा में विश्वास-भक्ति मार्ग के लगभग सभी प्रचारक जाति-प्रथा के विरुद्ध थे। उनके अनुसार ईश्वर के लिए न तो कोई छोटा है न कोई बड़ा।

4. गुरु की महिमा-सन्त प्रचारकों ने गुरु का स्थान सर्वोच्च बताया है। उनका कहना था कि सच्चे गुरु के बिना ईश्वर को प्राप्त नहीं किया जा सकता।

5. मूर्ति-पूजा का विरोध-भक्ति-मार्ग के प्रचारकों ने मूर्ति-पूजा का कड़ा विरोध किया। इस कार्य में कबीर और नामदेव आदि धार्मिक सन्तों ने बहुत योगदान दिया।

6. निरर्थक रीति-रिवाजों में अविश्वास-भक्ति आन्दोलन के प्रचारकों ने समाज में झूठे रीति-रिवाजों का भी खण्डन किया। उनके अनुसार सच्ची ईश्वर भक्ति के लिए मन को निर्मल बनाना आवश्यक है।

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

प्रश्न 2.
भक्ति आन्दोलन के समाज पर क्या प्रभाव पड़े ? इस आन्दोलन के मुख्य नेताओं के नाम भी लिखो।
उत्तर-
भक्ति आन्दोलन ने मध्यकालीन भारतीय समाज के हर पहलू को प्रभावित किया। समाज का कोई भी क्षेत्र तथा वर्ग इसके प्रभाव से अछूता नहीं रह सका।

भक्ति आन्दोलन का प्रभाव-
1. हिन्दू धर्म का पुनरुत्थान-भक्ति आन्दोलन के कारण हिन्दू धर्म में सुधार हुआ। भक्ति-सुधारकों ने धर्म के व्यर्थ के रीति-रिवाजों तथा जाति-पाति का खण्डन किया। इससे हिन्दू धर्म की लोकप्रियता बढ़ गई।

2. इस्लाम के विकास में बाधा-इस्लाम धर्म भ्रातृभाव, समानता और एक ईश्वर के सिद्धान्त के कारण काफी लोकप्रिय हुआ था। कबीर, गुरु नानक देव जी आदि ने भी इन्हीं विचारों का प्रचार किया। इससे इस्लाम का आकर्षण समाप्त होने लगा।

3. बौद्ध धर्म का पतन-भक्ति आन्दोलन के प्रभाव में आकर अनेक बौद्धों ने हिन्दू धर्म को ग्रहण कर लिया। इससे बौद्ध धर्म का तेजी से पतन आरम्भ हो गया।

4. सिक्ख धर्म का जन्म-पंजाब में गुरु नानक देव जी तथा अन्य नौ गुरु साहिबानों के प्रचार ने सिक्ख धर्म का रूप ले लिया।

5. अन्धविश्वासों का अन्त-भक्त प्रचारकों ने झूठे रीति-रिवाजों तथा अन्धविश्वासों का ज़ोरदार खण्डन किया। फलतः अन्धविश्वासों का प्रचलन कम हो गया।

6. हिन्दू-मुस्लिम एकता-भक्ति आन्दोलन के कारण हिन्दुओं और मुसलमान दोनों को एक-दूसरे को समझने का अवसर मिला। फलस्वरूप देश में हिन्दू-मुस्लिम एकता स्थापित हुई।

7. साहित्यिक उन्नति-भक्ति आन्दोलन के फलस्वरूप देश में साहित्यिक उन्नति हुई। भक्ति प्रचारकों ने हमें ‘सूरसागर’, ‘रामचरितमानस’ तथा ‘गीतगोविन्द’ जैसे उत्कृष्ट साहित्यिक ग्रन्थ दिए।

मुख्य नेता-भक्ति आन्दोलन के मुख्य नेता शंकराचार्य, रामानन्द, कबीर, गुरु नानक देव जी, चैतन्य महाप्रभु आदि थे।
सच तो यह है कि भक्त प्रचारकों ने भारतीय समाज की अनेक कुरीतियों को दूर करके इसका रूप निखारा। उन्होंने लोगों को सच्चे ज्ञान और भक्ति का मार्ग दिखाया और हिन्दू धर्म को नष्ट होने से बचाया। संक्षेप में, “भक्ति आन्दोलन ने भारतीय जन-जीवन के प्रत्येक अंग को प्रभावित किया।”

PSEB 11th Class History Solutions Chapter 10 सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन

प्रश्न 3.
भारत में सूफी मत के प्रसार और मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
अथवा
भारत में सूफ़ी मत का प्रसार कैसे हुआ ? सूफ़ी मत की किन्हीं पांच शिक्षाओं का वर्णन भी कीजिए।
उत्तर-
भारत में सूफी मत का प्रसार-सूफी मत का उदय सबसे पहले ईरान में हुआ था। भारत में इसका आरम्भ मुसलमानों के आगमन के साथ हुआ। महमूद गज़नवी और मुहम्मद गौरी के साथ कई एक सूफी सन्त भारत में आए और यहीं रहने लगे। इनमें से ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती का नाम बड़ा प्रसिद्ध है। वे 1197 ई० में मुहम्मद गौरी के साथ भारत आए और अजमेर में रहने लगे। उनके उच्च चरित्र तथा सरल उपदेशों के कारण हिन्दू और मुसलमान दोनों ही उनका बड़ा आदर करते थे। बाबा फरीद, कुतुबुद्दीन, निजामुद्दीन औलिया, सलीम चिश्ती, शेख नुरुद्दीन आदि सूफी मत के अन्य प्रसिद्ध प्रचारक थे। शिक्षाएं-सूफी मत की शिक्षाएं इस प्रकार थीं

1. ईश्वर की एकता-सूफी सन्तों ने लोगों को बताया कि ईश्वर एक है और आत्मा ईश्वर का ही रूप है। ईश्वर सर्वव्यापी है। वह मनुष्य के मन में भी निवास करता है।

2. ईश्वर भक्ति-उनका विश्वास था कि ईश्वर को सच्ची भक्ति द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।

3. ईश्वर की प्राप्ति-सूफी सन्तों का कहना है कि ईश्वर की प्राप्ति मनुष्य जीवन का अन्तिम उद्देश्य है। उसे पाने के लिए मनुष्य का मन पवित्र होना चाहिए।

4. आत्मसंयम-ईश्वर को पाने के लिए मनुष्य को आत्मसंयम रखना चाहिए। उसका जीवन बहुत ही सादा होना चाहिए। उसे कम खाना चाहिए, कम बोलना चाहिए।

5. प्रेम-ईश्वर को पाने के लिए हमें एक-दूसरे से प्रेम करना चाहिए। प्रेम द्वारा ईश्वर को भी प्राप्त किया जा सकता है।

6. अहंकार का नाश-मनुष्य को चाहिए कि वह अहंकार को मिटा दे। जब तक मनुष्य अहंकार में रहता है, वह ईश्वर को प्राप्त नहीं कर सकता। .

7. सहनशीलता-मनुष्य को सहनशील होना चाहिए और उसे सभी धर्मों का आदर करना चाहिए। कोई धर्म बुरा नहीं है, क्योंकि सभी का उद्देश्य ईश्वर को प्राप्त करना है।

8. गुरु में विश्वास-सूफी सन्तों का विश्वास था कि ईश्वर को प्राप्त करने के लिए गुरु का होना आवश्यक है।

9. जाति-पाति में अविश्वास-सूफी सन्तों ने जाति-पाति का घोर विरोध किया। उनका कहना था कि सभी मनुष्य समान हैं। कोई भी छोटा-बड़ा नहीं है।

10. हिन्दू-मुस्लिम एकता-सूफी सन्त हिन्दू-मुस्लिम एकता पर बड़ा बल देते थे। अतः उन्होंने हिन्दुओं तथा मुसलमानों को आपसी भेदभाव मिटाने का उपदेश दिया।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 11 दल प्रणाली

Punjab State Board PSEB 12th Class Political Science Book Solutions Chapter 11 दल प्रणाली Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 12 Political Science Chapter 11 दल प्रणाली

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजनीतिक दलों की मुख्य विशेषताओं का वर्णन करो।
(Explain the main Characteristics of Political Parties.)
अथवा
राजनीतिक दलों की चार विशेषताएं बताते हुए लोकतन्त्र में राजनीतिक दलों की भूमिका का वर्णन करें।
(Explain the characteristics of Political Parties and also write the importance of Political Parties in Democracy.)
अथवा
राजनीतिक दलों की परिभाषा दें और लोकतन्त्र में राजनीतिक दलों के कोई चार कार्यों का वर्णन करें ।
(Define Political Parties. Describe any four functions of Political Parties in democracy.)
उत्तर-
आधुनिक प्रजातन्त्र राज्यों में राजनीतिक दलों का होना अनिवार्य समझा जाता है। प्रजातन्त्र और राजनीतिक दलों का एक-दूसरे के साथ इतना घनिष्ठ सम्बन्ध है कि प्रजातन्त्र के बिना राजनीतिक दलों की उन्नति नहीं हो सकती तथा बिना राजनीतिक दलों के प्रजातन्त्र शासन का चलाना सम्भव नहीं होता। वास्तव में आधुनिक युग राजनीतिक दलों का युग है। किसी भी देश में इसके बिना शासन चलाना सम्भव नहीं। चुनाव भी दलों के आधार पर होते हैं, विधानमण्डल का काम भी इनके द्वारा ही चलाया जाता है और शासन भी किसी-न-किसी राजनीतिक दल के कार्यक्रम के अनुसार ही चलाया जाता है।
राजनीतिक दल की परिभाषाएं (Definitions of Political Party)-राजनीतिक दल की परिभाषा विभिन्न लेखकों ने विभिन्न प्रकार से की है

परम्परागत परिभाषाएं (Traditional Definitions)-

1. बर्क (Burke) का कहना है कि, “राजनीतिक दल ऐसे लोगों का समूह होता है जो किसी ऐसे आधार पर, जिस पर वे सब एकमत हों, अपने सामूहिक प्रयत्नों द्वारा जनता के हित में काम करने के लिए एकता में बंधे हों।”
(“A political party is a body of men united for promoting, by their joint endeavours, the national interest upon some particular principle on which they are all agreed.”)

2. डॉ० लीकॉक (Dr. Leacock) के मतानुसार, “राजनीतिक दल से हमारा अभिप्राय उन नागरिकों का थोड़ा या अधिक संगठित समूह है जो एक राजनीतिक इकाई के रूप में इकटे काम करते हैं। वे सार्वजनिक मामलों पर एक-सी राय रखते हैं और सामान्य उद्देश्यों की पूर्ति के लिए मतदान की शक्ति का प्रयोग करके सरकार पर अपना नियन्त्रण रखना चाहते हैं।”
(“By a political party we mean more or less organised group of citizens who act together as a political unit. They share or profess to share the same opinion on public questions and by exercising their voting power towards a common end, seek to obtain control of the government.”)

3. गिलक्राइस्ट (Gilchrist) के शब्दानुसार, “राजनीतिक दल ऐसे नागरिकों का संगठित समूह है जिनके राजनीतिक विचार एक से हों और जो एक राजनीतिक इकाई के रूप में कार्य करके सरकार पर नियन्त्रण रखने का प्रयत्न करते हों।”
(“A political party may be defined as an organised group of citizens who profess to share the same political view and who, by acting as a political unit, try to control the government.”)

4. मैकाइवर (Maclver) का कहना है, “राजनीतिक दल किसी सिद्धान्त या नीति के समर्थन के लिए संगठित वह समुदाय है जो संवैधानिक ढंग से उस सिद्धान्त या नीति को शासन का आधार बनाना चाहता है।” .
(“A political party is an association organised in support of some principle or policy which by constitutional means it endeavours to make the determinant of the government.”)

5. गैटल (Gettell) के अनुसार, “राजनीतिक दल उन नागरिकों का कम या अधिक संगठित समूह है जो एक राजनीतिक इकाई की तरह काम करते हैं और जो अपने मतों के द्वारा सरकार पर नियन्त्रण करने तथा अपने सिद्धान्त को लागू करना चाहते हों।”
इन सभी परिभाषाओं द्वारा हम इस निष्कर्ष पर पहुंचते हैं कि राजनीतिक दल ऐसे नागरिकों का समूह है जो सार्वजनिक मामलों पर एक-से विचार रखते हों और संगठित होकर अपने मताधिकार द्वारा सरकार पर अपना नियन्त्रण स्थापित करना चाहते हों ताकि अपने सिद्धान्तों को लागू कर सके।

आधुनिक परिभाषाएं-मोरिस दुवर्जर (Maurice Duverger), रॉय मैकरिडिस (Roy Macridis) तथा जे० ए० शूम्पीटर (J. A. Schumpeter) आदि आधुनिक विद्वानों का विचार है कि राजनीतिक दल केवल ‘सत्ता’ हथियाने के साधन बन गए हैं। जे० ए० शूम्पीटर (J. A. Schumpeter) के मतानुसार, “राजनीतिक दल एक ऐसा गुट या समूह है जिसके सदस्य सत्ता प्राप्ति के लिए संघर्ष व होड़ में संलग्न हैं।” (“A party is a group whose members propose to act in concert in the competitive struggle for political power.”).

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 11 दल प्रणाली

प्रश्न 2.
आधुनिक लोकतन्त्र में राजनीतिक दलों के कार्यों का वर्णन करें। (Discuss the functions of Political Parties in a Democratic Government.)
उत्तर-
लोकतन्त्र में राजनीतिक दलों का विशेष महत्त्व है। इन्हें हम लोकतन्त्र की धुरी कह सकते हैं जिनके ऊपर सरकार की मशीन के पहियों का भार होता है। प्रो० मैकाइवर के शब्दों में, “बिना दलीय संगठन के किसी सिद्धान्त का पर्याप्त प्रकाशन नहीं हो सकता, किसी भी नीति का क्रमानुसार विकास नहीं हो सकता और न ही किसी प्रकार की स्वीकृत संस्थाएं हो सकती हैं जिनके द्वारा कोई दल शक्ति प्राप्त करना चाहता है या उसे स्थिर रखना चाहता हैं।”
राजनीतिक दल निम्नलिखित महत्त्वपूर्ण कार्य करते हैं-

1. लोकमत तैयार करना (To Mould Public Opinion)-लोकतन्त्रात्मक देश में राजनीतिक दल जनमत के निर्माण में बहुत सहायता करते हैं। साधारण जनता को देश की पूरी जानकारी नहीं होती जिसके कारण वे इन समस्याओं पर ठीक प्रकार से सोच नहीं सकते। राजनीतिक दल देश की समस्याओं को स्पष्ट करके जनता के सामने रखते हैं तथा उनको हल करने के सुझाव भी देते हैं जिससे जनमत के निर्माण में बहुत सहायता मिलती है। .

2. सार्वजनिक नीतियों का निर्माण (Formulation of Public Policies) राजनीतिक दल देश के सामने आने वाली समस्याओं पर विचार करते हैं तथा अपनी नीति निर्धारित करते हैं। राजनीतिक दल अन्तर्राष्ट्रीय समस्याओं पर भी सोच-विचार करते हैं और अपनी नीति बनाते हैं। प्रत्येक दल का समस्याओं को सुलझाने के लिए अपना दृष्टिकोण होता है।

3. राजनीतिक शिक्षा (Political Education)-राजनीतिक दल जनता को राजनीतिक शिक्षा देने का महत्त्वपूर्ण कार्य करते हैं। राजनीतिक दल देश की समस्याओं को सुलझाने के लिए अपनी नीति का निर्माण करते हैं और उन नीतियों का जनता में प्रचार करते हैं। इससे जनता को देश की समस्याओं की जानकारी होती है तथा विभिन्न दलों की नीतियों का पता चलता है। राजनीतिक दल सरकार की आलोचना करते हैं तथा जनता को सरकार की बुराइयों से अवगत करवाते हैं। विशेषकर चुनाव के दिनों में प्रत्येक राजनीतिक दल जनता को अपने पक्ष में करने के लिए अपनी नीतियों का जोरदार समर्थन करता है। राजनीतिक दलों के नेता नागरिकों के घरों में जाकर उन्हें अपने विचारों से अवगत करवाते हैं। चुनाव के दिनों में तो साधारण से साधारण व्यक्ति भी राजनीति में रुचि लेने लगता है।

4. चुनाव लड़ना (To Contest Election)-राजनीतिक दलों का मुख्य कार्य चुनाव लड़ना है। राजनीतिक दल अपने उम्मीदवार खड़े करते हैं और उनको चुनाव में विजयी कराने के लिए उनके पक्ष में प्रचार करते हैं। राजनीतिक दल चुनाव का घोषणा-पत्र (Election Manifesto) प्रकाशित करते हैं। स्वतन्त्र उम्मीदवार बहुत कम खड़े होते हैं और मतदाता भी स्वतन्त्र उम्मीदवारों को बहुत कम वोट डालते हैं। राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए हर सम्भव यत्न करते हैं।

5. सरकार बनाना (To form the Government)-प्रत्येक राजनीतिक दल का मुख्य उद्देश्य सरकार पर नियन्त्रण करके अपनी नीतियों को लागू करना होता है। चुनाव में जिस दल को बहुमत प्राप्त होता है उसी दल की सरकार बनती है। सरकार की स्थापना करने के पश्चात् सत्तारूढ़ दल अपनी नीतियों तथा चुनाव में किए गए वायदों को व्यावहारिक रूप देने का प्रयत्न करता है। बहुमत दल शासन को अच्छी तरह चलाने का प्रयत्न करता है ताकि अगले चुनाव में भी बहुमत प्राप्त कर सके।

6. विरोधी दल बनाना (To form Opposition)-चुनाव में जिन दलों को बहुमत प्राप्त नहीं होता, वे विरोधी दल के रूप में कार्य करते हैं। विरोधी दल सरकार की आलोचना करके सरकार को निरंकुश बनने से रोकता है और सरकार की बुराइयों को जनता के सामने रखता है। विरोधी दल केवल विरोध करने के लिए ही सरकार की आलोचना नहीं करता बल्कि रचनात्मक आलोचना करता है और संकटकाल में सरकार का पूर्ण सहयोग करता है। संसदीय सरकार में विरोधी दल सत्तारूढ़ दल को हटाकर स्वयं सरकार बनाने के लिए प्रयत्न करता रहता है। लोकतन्त्र की सफलता के लिए एक संगठित तथा शक्तिशाली विरोधी दल का होना बहुत आवश्यक है।

7. अपने विधायकों पर नियन्त्रण करता है (Control over the Legislators)-राजनीतिक दल विधानमण्डल के सदस्यों पर नियन्त्रण रखता है तथा उन्हें संगठित करता है। एक दल के सदस्य विधानमण्डल में एक टोली के रूप में कार्य करते हैं और दल के आदेशों के अनुसार अपने मतों का प्रयोग करते हैं। संसदीय सरकार में बहुमत दल के सदस्य सरकार का सदा समर्थन करते हैं और विरोधी दल के सदस्य सरकार की नीतियों के विपक्ष में वोट डालते हैं।

8. आर्थिक तथा सामाजिक सुधार (Economic and Social Reforms)-राजनीतिक दल राजनीतिक कार्यों के साथ-साथ आर्थिक एवं सामाजिक सुधार के भी कार्य करते हैं। राजनीतिक दल सामाजिक कुरीतियों जैसे कि छुआछूत, दहेज प्रथा, नशीली वस्तुओं आदि के विरुद्ध प्रचार करते हैं तथा उन्हें समाप्त करने का प्रयास करते हैं। जब कभी लोगों पर किसी प्रकार का संकट आ जाए उस समय भी राजनीतिक दल ही जनता की सेवा करने के लिए मैदान में आते हैं और संगठित रूप में लोगों की सहायता करते हैं, प्राकृतिक आपत्तियों-बाढ़, अकाल, युद्ध आदि के कारण पीड़ित लोगों की भी राजनीतिक दल सहायता करते हैं।

9. कार्यपालिका और विधानपालिका में सहयोग उत्पन्न करना (To Create Harmony betweent the Executive and the Legislature)-अध्यक्षात्मक शासन में कार्यपालिका और व्यवस्थापिका में कोई कानूनी सम्बन्ध नहीं होता। सरकार के ये दोनों अंग एक-दूसरे से पृथक और स्वतन्त्र होते हैं। ऐसी दशा में इन अंगों में गतिरोध होने की सम्भावना रहती है। ऐसे अवसरों पर राजनीतिक दल बहुत लाभकारी सिद्ध होते हैं। चूंकि दोनों अंगों में राजनीतिक दलों के सम्बन्धित व्यक्ति होते हैं, ये आपस में सामंजस्य तथा सहयोग स्थापित कर सकते हैं। अपने राजनीतिक दल के उन सदस्यों के द्वारा जो विधानपालिका में होते हैं, अध्यक्ष अपने विचारों आदि को वहां तक पहुंचा सकता है। यह सदस्य अध्यक्ष और विधानपालिका के बीच एक कड़ी का काम करते हैं।

10. जनता और सरकार के बीच कड़ी का काम करना (To Serve as a Link between People and the Government)-राजनीतिक दल जनता और सरकार के बीच कड़ी का काम करता है। जिस दल की सरकार होती है वह जनता में सरकार के कार्यक्रमों का प्रचार करता है। राजनीतिक दल जनता की तकलीफों और उनकी शिकायतों को भी सरकार तक पहुंचाते हैं और उनको दूर करवाने का प्रयत्न करते रहते हैं।

11. केन्द्र तथा इकाइयों में ताल-मेल करना (To create Harmony between the Centre and the Units)—संघात्मक शासन में केन्द्र तथा इकाइयों में शक्तियों का विभाजन होता है जिसके कारण केन्द्र तथा इकाइयों में गतिरोध उत्पन्न होने की सम्भावना बनी रहती है। राजनीतिक दलों ने गतिरोध की सम्भावना को कम कर दिया है। जब केन्द्र तथा इकाइयों में एक ही दल की सरकार होती है तब मतभेद उत्पन्न होने की कोई सम्भावना नहीं रहती।

12. राष्ट्रीय एकता का साधन (Means of National Unity)-संघात्मक राज्यों में राजनीतिक दल राष्ट्रीय एकता का एक महत्त्वपूर्ण साधन है। संघात्मक शासन में शक्तियों के केन्द्र तथा इकाइयों में विभाजन के कारण दोनों अपने-अपने क्षेत्र में स्वतन्त्र होते हैं। कई बार केन्द्र तथा इकाइयों में झगड़े उत्पन्न हो जाते हैं जिससे राष्ट्रीय एकता खतरे में पड़ सकती है। ऐसी स्थिति में राजनीतिक दल केन्द्र तथा इकाइयों में कड़ी होने के कारण राष्ट्रीय एकता स्थापित करने में सहायता करते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)-आज के युग में, राजनीतिक दलों का बड़ा महत्त्व है और प्रजातन्त्र की सफलता के लिए राजनीतिक दल अनिवार्य हैं। लॉर्ड ब्राइस (Lord Bryce) का कहना है कि, “इनके बिना कोई देश कार्य नहीं कर सकता। कोई भी आज तक यह नहीं दिखा सका है कि लोकतन्त्र सरकारें इनके बिना कैसे कार्य कर सकती हैं।” जब अमेरिकन संविधान बना तो वहां कोई राजनीतिक दल नहीं था और न ही संविधान निर्माताओं को इसकी सम्भावना थी, परन्तु कुछ समय के बाद ही वहां दल प्रणाली ने अपना स्थान बना लिया। देश में क्या हो रहा है और क्या होना चाहिए इसकी जानकारी जनता को देने का श्रेय राजनीतिक दलों को ही है। प्रो० ब्रोगन (Prof. Brogan) ने लिखा है कि, “बिना दलीय व्यवस्था के अमेरिका के राष्ट्रपति जैसे किसी राष्ट्रीय महत्त्व के अधिकारी का निर्वाचन शायद असम्भव हो जाता और यह भी निश्चित है कि अमेरिका के संवैधानिक इतिहास में सबसे बड़ा गतिरोध अथवा गृह-युद्ध केवल उसी समय हुआ जब वहां दल व्यवस्था नष्ट हो चुकी थी।”

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 11 दल प्रणाली

प्रश्न 3.
दल प्रणाली की किस्मों का वर्णन कीजिए। आपको कौन-सी दल प्रणाली पसन्द है व क्यों ? (Describe the types of Party System. Which party system do you like and why ?)
उत्तर-
आज लोकतन्त्र का युग है और लोकतान्त्रिक शासन प्रणाली राजनीतिक दलों के बिना कार्य नहीं कर सकती है। दल प्रणाली कई प्रकार की होती है
(क) एक दलीय प्रणाली
(ख) दो दलीय प्रणाली
(ग) बहु-दलीय प्रणाली।
नोट-एक दलीय प्रणाली, दो दलीय प्रणाली तथा बहु-दलीय प्रणाली की व्याख्या-

यदि किसी राज्य में केवल एक ही राजनीतिक दल राजनीति में भाग ले रहा हो और अन्य राजनीतिक दलों को संगठित होने का कार्य करने की स्वतन्त्रता एवं अधिकार प्राप्त न हो तो ऐसी दल-प्रणाली को एक दलीय प्रणाली कहा जाता है। अधिनायकतन्त्र देशों में प्रायः एक दल प्रणाली प्रचलित होती है। 1917 की क्रान्ति के बाद रूस में एक दल प्रणाली स्थापित की गई। सोवियत संघ में साम्यवादी दल के अतिरिक्त और किसी दल की स्थापना नहीं की जा सकती थी। प्रथम महायुद्ध के पश्चात् इटली और जर्मनी में एक-दलीय प्रणाली स्थापित की गई। इटली में फासिस्ट पार्टी के अतिरिक्त अन्य कोई पार्टी स्थापित नहीं की गई। जर्मनी में केवल नाज़ी पार्टी थी। 1991 में सोवियत संघ, रूमानिया, पोलैण्ड आदि देशों में एक दलीय शासन समाप्त हो गया। आजकल चीन, वियतनाम, क्यूबा, उत्तरी कोरिया आदि देशों में एक दलीय प्रणाली (साम्यवादी) पाई जाती है।

एक दलीय प्रणाली के गुण (MERITS OF ONE PARTY SYSTEM) –

एक दलीय प्रणाली में निम्नलिखित गुण पाए जाते हैं-

1. राष्ट्रीय एकता-एक दलीय प्रणाली में राष्ट्रीय एकता बनी रहती है क्योंकि विभिन्न दलों में संघर्ष नहीं होता। सभी नागरिक एक ही विचारधारा में विश्वास रखते हैं और एक ही नेता के नेतृत्व में कार्य करते हैं जिससे राष्ट्रीय एकता की भावना उत्पन्न होती है।
2. स्थायी सरकार-एक दलीय प्रणाली के कारण सरकार स्थायी होती है। मन्त्रिमण्डल के सदस्य एक ही दल से होते हैं और विधानसभा के सभी सदस्य सरकार का समर्थन करते हैं।
3. दृढ़ शासन-एक दलीय प्रणाली में शासन दृढ़ होता है। किसी दूसरे दल के न होने के कारण सरकार की आलोचना नहीं होती। इस शासन से देश की उन्नति होती है।
4. दीर्घकालीन योजनाएं सम्भव-एक दलीय प्रणाली में सरकार स्थायी होने के कारण दीर्घकालीन योजनाएं बनानी सम्भव होती हैं जिससे देश की आर्थिक उन्नति बहुत होती है।
5. शासन में दक्षता-सरकार के सदस्यों में पारस्परिक विरोध न होने के कारण शासन प्रणाली के निर्णय शीघ्रता से लिए जाते हैं जिससे शासन में दक्षता आती है।
6. राष्ट्रीय उन्नति–राजनीतिक दलों के पारस्परिक झगड़े, आलोचना और सत्ता के लिए खींचातानी में समय नष्ट नहीं होता और जो भी योजना बन जाती है उसको ज़ोरों से लागू किया जाता है, जिससे देश की उन्नति तेज़ी से होती है।

एक दलीय प्रणाली के दोष (DEMERITS OF ONE PARTY SYSTEM)

एक दलीय प्रणाली में निम्नलिखित दोष पाए जाते हैं-
1. लोकतन्त्र के विरुद्ध-यह प्रणाली लोकतन्त्र के अनुकूल नहीं है। इसमें नागरिकों को अपने विचार व्यक्त करने की स्वतन्त्रता नहीं होती और न ही उन्हें संगठन बनाने की स्वतन्त्रता होती है।
2. नाममात्र के चुनाव-एक दलीय प्रणाली में चुनाव केवल दिखावे के लिए होते हैं। नागरिकों को अपने प्रतिनिधि चुनने की स्वतन्त्रता नहीं होती।
3. तानाशाही की स्थापना-एक दलीय प्रणाली में तानाशाही का बोलबाला रहता है। विरोधियों को सख्ती से दबाया जाता है अथवा उन्हें समाप्त कर दिया जाता है।
4. सरकार उत्तरदायी नहीं रहती-सरकार की आलोचना और विरोध करने वाला कोई और दल नहीं होता जिसके कारण सरकार उत्तरदायी नहीं रहती।
5. व्यक्तित्व का विकास नहीं होता-मनुष्यों को स्वतन्त्रता प्राप्त नहीं होती जिसके कारण वे अपने व्यक्तित्व का विकास नहीं कर पाते।
6. सभी हितों को प्रतिनिधित्व नहीं मिलता-एक दलीय प्रणाली के कारण सभी वर्गों को मन्त्रिमण्डल में प्रतिनिधित्व नहीं मिलता। सभी नागरिकों के विचारों का सही प्रतिनिधित्व एक दलीय प्रणाली में नहीं हो सकता।
7. लोगों को राजनीतिक शिक्षा नहीं मिलती-विरोधी दलों के अभाव के कारण चुनाव के दिनों में भी कोई विशेष हलचल नहीं होती। एक दल होने के कारण यह सदा सरकार की अच्छाइयों का प्रचार करता है। जनता को सरकार की बुराइयों का पता नहीं चलता।
8. विरोधी दल का अभाव-एक दलीय प्रणाली में विरोधी दल का अभाव रहता है। सरकार को निरंकुश बनाने से रोकने के लिए तथा सरकार की गलत नीतियों की आलोचना करने के लिए विरोधी दल का होना अति आवश्यक है। बिना विरोधी दल के बिना लोकतन्त्र सम्भव नहीं है।
9. संवैधानिक साधनों से सरकार को बदलना कठिन कार्य है-एक दलीय प्रणाली का एक महत्त्वपूर्ण दोष ये हैं कि इसमें सरकार को संवैधानिक तथा शान्तिपूर्ण साधनों द्वारा बदला नहीं जा सकता। सरकार को केवल क्रान्तिकारी तरीकों से ही बदला जा सकता है।

द्वि-दलीय प्रणाली के अन्तर्गत केवल दो मुख्य महत्त्वपूर्ण दल होते हैं। दो मुख्य दलों के अतिरिक्त और भी दल होते हैं, परन्तु उनका कोई महत्त्व नहीं होता। सत्ता मुख्य रूप में दो दलों में बदलती रहती है। इंग्लैण्ड और अमेरिका में द्वि-दलीय प्रणाली प्रचलित है। इंग्लैण्ड के मुख्य दलों के नाम हैं-अनुदार दल तथा श्रमिक दल। अमेरिका में दो महत्त्वपूर्ण दल हैं-रिपब्लिकन पार्टी तथा डैमोक्रेटिक दल।

द्वि-दलीय प्रणाली के गुण (MERITS OF BI-PARTY SYSTEM)
द्वि-दलीय प्रणाली में निम्नलिखित गुण पाए जाते हैं-

1. सरकार आसानी से बनाई जा सकती है-द्वि-दलीय प्रणाली का सबसे बड़ा गुण यह है कि इसमें सरकार आसानी से बनाई जा सकती है। दोनों दलों में एक दल का विधानमण्डल में बहुमत होता है। बहुमत दल अपना मन्त्रिमण्डल बनाता है और दूसरा दल विरोधी दल बन जाता है। जिस समय सत्तारूढ़ दल चुनाव में हार जाता है अथवा विधानमण्डल में बहुमत का विश्वास खो देता है तब विरोधी दल को सरकार बनाने का अवसर मिलता है।

2. स्थिर सरकार-बहुमत दल की सरकार बनती है और दूसरा दल विरोधी दल बन जाता है। मन्त्रिमण्डल तब तक अपने पद पर रहता है जब तक उसे विधानमण्डल में बहुमत प्राप्त रहता है। दल में कड़ा अनुशासन पाया जाता है जिसके कारण मन्त्रिमण्डल के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पास करके मन्त्रिमण्डल को हटाया नहीं जा सकता। इस तरह सरकार अगले चुनाव तक अपने पद पर रहती है।

3. दृढ़ सरकार तथा नीति में निरन्तरता-सरकार स्थिर होने के कारण शासन में दृढ़ता आती है। सरकार अपनी नीतियों को दृढ़ता से लागू करती है। सरकार स्थायी होने के कारण लम्बी योजनाएं बनाई जा सकती हैं और इससे नीति में भी निरन्तरता बनी रहती है।

4. जनता स्वयं सरकार चुनती है-द्वि-दलीय प्रणाली में जनता स्वयं प्रत्यक्ष रूप से सरकार का चुनाव करती है। दोनों दलों के कार्यक्रम और दोनों दलों के नेताओं को जनता अच्छी तरह जानती है। अतः जनता जिस दल को शक्ति सौंपना चाहती है उस दल के पक्ष में निर्णय दे दिया जाता है। जनता दो दलों में से जिस दल को सत्तारूढ़ दल बनाना चाहे बना सकती है।

5. निश्चित उत्तरदायित्व-द्वि-दलीय प्रणाली में बहुमत दल की सरकार होती है जिससे सरकार की बुराइयों के लिए सत्तारूढ़ को जिम्मेवार ठहराया जा सकता है। परन्तु जब मन्त्रिमण्डल में विभिन्न दलों के सदस्य होते हैं तब मन्त्रिमण्डल के बुरे प्रशासन के लिए किसी एक दल को जिम्मेवार नहीं ठहराया जा सकता।

6. प्रधानमन्त्री की शक्तिशाली स्थिति-प्रधानमन्त्री को संसद् में स्पष्ट बहुमत का समर्थन प्राप्त होता है, जिसके कारण वह दृढ़ता से शासन कर सकता है। इंग्लैण्ड में द्वि-दलीय प्रणाली के कारण ही प्रधानमन्त्री बहुत शक्तिशाली है।

7. संगठित विरोधी दल-द्वि-दलीय प्रणाली में संगठित विरोधी दल होता है जो सरकार की रचनात्मक आलोचना करके सरकार को निरंकुश बनने से रोकता है। सत्तारूढ़ दल को विरोधी दल की आलोचना को ध्यान से सुनना पढ़ता है और कई बार सत्तारूढ़ दल को विरोधी दल के सुझाव को मानना पड़ता है।

8. सरकार आसानी से बदली जा सकती है-सत्तारूढ़ दल के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पास करके उसे हटाया जा सकता है और विरोधी दल को सरकार बनाने का अवसर प्राप्त हो जाता है। इस प्रकार सरकार बदलने में कोई कठिनाई नहीं होती।

9. राजनीतिक एकरूपता-द्वि-दलीय प्रणाली में मन्त्रिमण्डल के सभी सदस्य एक ही दल से लिए जाते हैं जिस कारण मन्त्रियों के राजनीतिक विचारों में एकरूपता पाई जाती है।

10. संसदीय सरकार के लिए लाभदायक-द्वि-दलीय प्रणाली संसदीय सरकार को सफल बनाने में सहायक सिद्ध होती है क्योंकि संसदीय सरकार दलों पर आधारित होती है। जहां पर दो दल पाए जाते हैं वहां पर स्पष्ट होता है कि किस दल को संसद् में बहुमत प्राप्त है। अत: इस बात पर विवाद पैदा नहीं होता कि किस दल को सरकार बनाने के लिए आमन्त्रित किया जाए।

द्वि-दलीय प्रणाली के दोष (DEMERITS OF BI-PARTY SYSTEM)
द्वि-दलीय प्रणाली में निम्नलिखित दोष पाए जाते हैं-

1. मन्त्रिमण्डल की तानाशाही-दलीय मन्त्रिमण्डल की तानाशाही स्थापित हो जाती है। मन्त्रिमण्डल को विधानमण्डल में बहुमत का समर्थन प्राप्त होने के कारण मन्त्रिमण्डल जो चाहे कर सकता है। विरोधी दल की आलोचना का मन्त्रिमण्डल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। विरोधी दल सरकार की कितनी ही आलोचना क्यों न कर ले पर जब वोटें ली जाती हैं तब बहुमत सरकार के समर्थन में ही होता है। इंग्लैण्ड में आजकल मन्त्रिमण्डल की तानाशाही स्थापित हो चुकी है।

2. विधानमण्डल के महत्त्व की कमी-मन्त्रिमण्डल को विधानमण्डल में बहुमत प्राप्त होने के कारण कोई भी बिल पास करवाना कठिन नहीं होता। विधानमण्डल मन्त्रिमण्डल की इच्छाओं को रजिस्टर करने वाली एक संस्था बन जाती है।

3. मतदाताओं की सीमित स्वतन्त्रता-द्वि-दलीय प्रणाली में मतदाताओं की इच्छा सीमित हो जाती है। मतदाताओं को दो दलों के कार्यक्रमों में से एक को पसन्द करना पड़ता है। परन्तु कई मतदाता दोनों में से किसी को भी पसन्द नहीं करते पर उनके सामने कोई और विकल्प (Alternative) नहीं होता।

4. सभी हितों को प्रतिनिधित्व नहीं मिलता-समाज में विभिन्न वर्गों के लोग रहते हैं जिनके हित तथा विचार भी भिन्न-भिन्न हैं। द्वि-दलीय प्रणाली के कारण इन वर्गों को प्रतिनिधित्व नहीं मिलता।

5. राष्ट्र दो विरोधी गुटों में बंट जाता है-द्वि-दलीय प्रणाली से राष्ट्र दो विरोधी गुटों में बंट जाता है जो एक-दूसरे से ईर्ष्या करते हैं। दोनों गुटों का एक नीति पर सहमत होना कठिन होता है जिससे राष्ट्रीय एकता को खतरा हो जाता है।

6. कानून दलीय हितों को समक्ष रख कर बनाए जाते हैं-सत्तारूढ़ दल सदैव अपने दलीय हितों को समक्ष रखते हुए नीति का निर्माण करता है और कानून बनाता है। इससे राष्ट्रीय हितों को हानि पहुंचती है।

निष्कर्ष (Conclusion)-द्वि-दलीय प्रणाली के अनेक दोषों के बावजूद भी इसे अच्छा समझा जाता है। संसदीय सरकार की सफलता के लिए द्वि-दलीय प्रणाली का होना आवश्यक है। इंग्लैण्ड और अमेरिका में प्रजातन्त्र की सफलता का कारण द्वि-दलीय प्रणाली ही है।

बहु-दलीय प्रणाली में दो से अधिक दलों का राजनीतिक क्षेत्र में भाग होता है। प्रायः इन दलों में से कोई दल इतना अधिक शक्तिशाली नहीं होता कि वह बिना किसी दल की सहायता के सरकार बनाने में समक्ष हो। भारत, फ्रांस, इटली, जापान, जर्मनी आदि देशों में बहु-दलीय प्रणाली प्रचलित है।

बहु-दलीय प्रणाली के गुण (MERITS OF MULTI-PARTY SYSTEM)
बहु-दलीय प्रणाली में निम्नलिखित गुण पाए जाते हैं-

1. विभिन्न मतों का प्रतिनिधित्व-बहु-दलीय प्रणाली से सभी वर्गों तथा हितों को प्रतिनिधित्व मिल जाता है। इस प्रणाली से सच्चे लोकतन्त्र की स्थापना होती है।
2. मतदाताओं को अधिक स्वतन्त्रता-अधिक दलों के कारण मतदाताओं को अपनी वोट का प्रयोग करने के लिए अधिक स्वतन्त्रता होती है। मतदाताओं के लिए अपने विचारों से मिलते-जुलते दल को वोट देना आसान हो जाता है।
3. राष्ट्र दो गुटों में नहीं बंटता-बहु-दलीय प्रणाली का महत्त्वपूर्ण गुण यह है कि इससे राष्ट्र दो गुटों में नहीं बंटता। जहां बहु-दलीय प्रणाली होती है वहां अनेक प्रकार के विचार प्रचलित होते हैं और दलों में कठोर अनुशासन नहीं होता यदि कोई सदस्य अपने दल को छोड़ दे या उसे निकाल दिया जाए तो वह अपने विचारों से मिलता-जुलता दल ढूंढ़ लेता है।
4. मन्त्रिमण्डल की तानाशाही स्थापित नहीं होती-बहु-दलीय प्रणाली में अनेक दल मिलकर मन्त्रिमण्डल का निर्माण करते हैं जिस कारण मन्त्रिमण्डल तानाशाह नहीं बन सकता। मन्त्रिमण्डल में शामिल होने वाले दल एक-दूसरे से विचार-विमर्श करके तथा समझौते की नीति अपना कर कार्य करते हैं।
5. सरकार बिना चुनाव के बदली जा सकती है-बहु-दलीय प्रणाली में चुनाव से पहले भी सरकार को बड़ी आसानी से बदला जा सकता है। यदि एक दल भी मन्त्रिमण्डल से बाहर आ जाए तो सरकार हट जाती है और नई सरकार का निर्माण करना पड़ता है।
6. विधानमण्डल मन्त्रिमण्डल के हाथों में कठपुतली नहीं बनता-बहु-दलीय प्रणाली में मन्त्रिमण्डल का निर्माण कई दल मिलकर करते हैं। जिस कारण मन्त्रिमण्डल को अपने अस्तित्व के लिए एक दल पर निर्भर न रहकर विधानमण्डल पर निर्भर रहना पड़ता है।

बहु-दलीय प्रणाली के दोष (DEMERITS OF MULTI-PARTY SYSTEM)
बहु-दलीय प्रणाली में निम्नलिखित दोष पाए जाते हैं-

1. निर्बल तथा अस्थायी सरकार-विभिन्न दल मिल कर मन्त्रिमण्डल का निर्माण करते हैं जो किसी भी समय टूट सकता है। मिली-जुली सरकार शासन की नीतियों को दृढ़ता से लागू नहीं कर सकती।

2. दीर्घकालीन आयोजन असम्भव-सरकार अस्थायी होने के कारण लम्बी योजनाएं नहीं बनाई जाती क्योंकि सरकार का पता नहीं होता कि यह कितने दिन चलेगी।

3. सरकार के बनाने में कठिनाई-बहु-दलीय प्रणाली में किसी दल को बहुमत प्राप्त न होने के कारण सरकार का बनाना कठिन हो जाता है। मन्त्रिमण्डल को बनाने के लिए विभिन्न दलों में कई प्रकार की सौदेबाज़ी होती है। कई सदस्य मन्त्री बनने के लिए दल भी बदल जाते हैं, इसमें दल बदली को बढ़ावा मिलता है।

4. संगठित विरोधी दल का अभाव-बहु-दलीय प्रणाली में संगठित विरोधी दल का अभाव होता है जिस कारण सरकार की नीतियों की प्रभावशाली आलोचना नहीं हो पाती। अत: सरकार के लिए मनमानी करना तथा विरोधी दल की अपेक्षा करना सम्भव हो जाता है।

5. प्रधानमन्त्री की कमज़ोर स्थिति-मिली-जुली सरकार में प्रधानमन्त्री की स्थिति कमज़ोर होती है। प्रधानमन्त्री को उन दलों को साथ लेकर चलना पड़ता है। जो मन्त्रिमण्डल में शामिल होते हैं। प्रधानमन्त्री के लिए सभी दलों को प्रसन्न करना कठिन होता है। इस प्रकार प्रधानमन्त्री विभिन्न दलों की दया पर निर्भर रहता है।

6. उत्तरदायित्व निश्चित नहीं-बहु-दलीय प्रणाली में मिली-जुली सरकार होने के कारण बुरे प्रशासन के लिए किसी दल को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।

7. शासन में अदक्षता-मन्त्रिमण्डल के सदस्यों में सहयोग न होने के कारण शासन दक्षतापूर्ण नहीं चलाया जा सकता। इसके अतिरिक्त सरकार अस्थायी होने के कारण कर्मचारी शासन को ठीक तरह से नहीं चलाते और न ही शासन में दिलचस्पी लेते हैं।

8. जनता प्रत्यक्ष रूप से सरकार नहीं चुनती-बहु-दलीय प्रणाली में सरकार के निर्माण में जनता का प्रत्यक्ष हाथ नहीं होता। मतदान के समय जनता को यह पता नहीं होता कि किस दल का मन्त्रिमण्डल बनेगा। मिश्रित मन्त्रिमण्डल में न जाने कौन-कौन से दलों का समझौता हो और किसकी सरकार बने ?

9. नौकरशाही के प्रभाव में वृद्धि-इस प्रणाली के अन्तर्गत सरकार की अस्थिरता तथा मन्त्रियों के नियन्त्रण बदलने के कारण शासन का संचालन वास्तविक रूप में सरकारी अधिकारियों के द्वारा किया जाता है। इससे नौकरशाही के प्रभाव मे वृद्धि होती है और मन्त्रियों का प्रभाव कम हो जाता है। शासन की बागडोर अधिकारी वर्ग के हाथ में होने के कारण शासन में नौकरशाही के सभी अवगुण उत्पन्न हो जाते हैं।

10. भ्रष्टाचार में वृद्धि-बहु-दलीय प्रणाली में कई प्रकार के भ्रष्टाचारों की वृद्धि होती है। बहु-दलीय प्रणाली में सरकार को बनाए रखने के लिए विधायकों को कई प्रकार के लालच देकर साथ रखने का प्रयास किया जाता है। विभिन्न दलों का समर्थन प्राप्त करने के लिए सरकार उन्हें अनेक प्रकार का लालच देती है।

11. राजनीतिक एकरूपता का अभाव-बहु-दलीय प्रणाली में मन्त्रिमण्डल प्रायः विभिन्न दलों द्वारा मिलकर बनाया जाता है। इसलिए मन्त्रिमण्डल के सदस्यों में राजनीतिक एकरूपता नहीं पाई जाती। मन्त्रिमण्डल के सदस्य विभिन्न विचारधाराओं के होने के कारण कई बार एक दूसरे की भी आलोचना कर देते हैं।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 11 दल प्रणाली

प्रश्न 4.
एक पार्टी प्रणाली से क्या भाव है ? इसके गुणों और अवगुणों की चर्चा कीजिए। (What is meant by one Party System ? Discuss its merits and demerits.)
अथवा
एक दलीय प्रणाली के गुण और अवगुण की व्याख्या करो। (Explain the merits and demerits of Single Party System.)
उत्तर-
यदि किसी राज्य में केवल एक ही राजनीतिक दल राजनीति में भाग ले रहा हो और अन्य राजनीतिक दलों को संगठित होने का कार्य करने की स्वतन्त्रता एवं अधिकार प्राप्त न हो तो ऐसी दल-प्रणाली को एक दलीय प्रणाली कहा जाता है। अधिनायकतन्त्र देशों में प्रायः एक दल प्रणाली प्रचलित होती है। 1917 की क्रान्ति के बाद रूस में एक दल प्रणाली स्थापित की गई। सोवियत संघ में साम्यवादी दल के अतिरिक्त और किसी दल की स्थापना नहीं की जा सकती थी। प्रथम महायुद्ध के पश्चात् इटली और जर्मनी में एक-दलीय प्रणाली स्थापित की गई। इटली में फासिस्ट पार्टी के अतिरिक्त अन्य कोई पार्टी स्थापित नहीं की गई। जर्मनी में केवल नाज़ी पार्टी थी। 1991 में सोवियत संघ, रूमानिया, पोलैण्ड आदि देशों में एक दलीय शासन समाप्त हो गया। आजकल चीन, वियतनाम, क्यूबा, उत्तरी कोरिया आदि देशों में एक दलीय प्रणाली (साम्यवादी) पाई जाती है।

एक दलीय प्रणाली के गुण (MERITS OF ONE PARTY SYSTEM) –

एक दलीय प्रणाली में निम्नलिखित गुण पाए जाते हैं-

1. राष्ट्रीय एकता-एक दलीय प्रणाली में राष्ट्रीय एकता बनी रहती है क्योंकि विभिन्न दलों में संघर्ष नहीं होता। सभी नागरिक एक ही विचारधारा में विश्वास रखते हैं और एक ही नेता के नेतृत्व में कार्य करते हैं जिससे राष्ट्रीय एकता की भावना उत्पन्न होती है।
2. स्थायी सरकार-एक दलीय प्रणाली के कारण सरकार स्थायी होती है। मन्त्रिमण्डल के सदस्य एक ही दल से होते हैं और विधानसभा के सभी सदस्य सरकार का समर्थन करते हैं।
3. दृढ़ शासन-एक दलीय प्रणाली में शासन दृढ़ होता है। किसी दूसरे दल के न होने के कारण सरकार की आलोचना नहीं होती। इस शासन से देश की उन्नति होती है।
4. दीर्घकालीन योजनाएं सम्भव-एक दलीय प्रणाली में सरकार स्थायी होने के कारण दीर्घकालीन योजनाएं बनानी सम्भव होती हैं जिससे देश की आर्थिक उन्नति बहुत होती है।
5. शासन में दक्षता-सरकार के सदस्यों में पारस्परिक विरोध न होने के कारण शासन प्रणाली के निर्णय शीघ्रता से लिए जाते हैं जिससे शासन में दक्षता आती है।
6. राष्ट्रीय उन्नति–राजनीतिक दलों के पारस्परिक झगड़े, आलोचना और सत्ता के लिए खींचातानी में समय नष्ट नहीं होता और जो भी योजना बन जाती है उसको ज़ोरों से लागू किया जाता है, जिससे देश की उन्नति तेज़ी से होती है।

एक दलीय प्रणाली के दोष (DEMERITS OF ONE PARTY SYSTEM)

एक दलीय प्रणाली में निम्नलिखित दोष पाए जाते हैं-

1. लोकतन्त्र के विरुद्ध-यह प्रणाली लोकतन्त्र के अनुकूल नहीं है। इसमें नागरिकों को अपने विचार व्यक्त करने की स्वतन्त्रता नहीं होती और न ही उन्हें संगठन बनाने की स्वतन्त्रता होती है।
2. नाममात्र के चुनाव-एक दलीय प्रणाली में चुनाव केवल दिखावे के लिए होते हैं। नागरिकों को अपने प्रतिनिधि चुनने की स्वतन्त्रता नहीं होती। ___3. तानाशाही की स्थापना-एक दलीय प्रणाली में तानाशाही का बोलबाला रहता है। विरोधियों को सख्ती से दबाया जाता है अथवा उन्हें समाप्त कर दिया जाता है।
4. सरकार उत्तरदायी नहीं रहती-सरकार की आलोचना और विरोध करने वाला कोई और दल नहीं होता जिसके कारण सरकार उत्तरदायी नहीं रहती।
5. व्यक्तित्व का विकास नहीं होता-मनुष्यों को स्वतन्त्रता प्राप्त नहीं होती जिसके कारण वे अपने व्यक्तित्व का विकास नहीं कर पाते।
6. सभी हितों को प्रतिनिधित्व नहीं मिलता-एक दलीय प्रणाली के कारण सभी वर्गों को मन्त्रिमण्डल में प्रतिनिधित्व नहीं मिलता। सभी नागरिकों के विचारों का सही प्रतिनिधित्व एक दलीय प्रणाली में नहीं हो सकता।
7. लोगों को राजनीतिक शिक्षा नहीं मिलती-विरोधी दलों के अभाव के कारण चुनाव के दिनों में भी कोई विशेष हलचल नहीं होती। एक दल होने के कारण यह सदा सरकार की अच्छाइयों का प्रचार करता है। जनता को सरकार की बुराइयों का पता नहीं चलता।
8. विरोधी दल का अभाव-एक दलीय प्रणाली में विरोधी दल का अभाव रहता है। सरकार को निरंकुश बनाने से रोकने के लिए तथा सरकार की गलत नीतियों की आलोचना करने के लिए विरोधी दल का होना अति आवश्यक है। बिना विरोधी दल के बिना लोकतन्त्र सम्भव नहीं है।
9. संवैधानिक साधनों से सरकार को बदलना कठिन कार्य है-एक दलीय प्रणाली का एक महत्त्वपूर्ण दोष ये हैं कि इसमें सरकार को संवैधानिक तथा शान्तिपूर्ण साधनों द्वारा बदला नहीं जा सकता। सरकार को केवल क्रान्तिकारी तरीकों से ही बदला जा सकता है।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 11 दल प्रणाली

प्रश्न 5.
द्वि-दलीय प्रणाली किसे कहते हैं ? इसके गुणों और अवगुणों का वर्णन करें।
(What is Bi-Party System ? Discuss its merits and demerits.)
अथवा
द्वि-दलीय प्रणाली के गुण और अवगुण लिखो। (Write down the merits and demerits of Bi-party System.)
उत्तर-
द्वि-दलीय प्रणाली के अन्तर्गत केवल दो मुख्य महत्त्वपूर्ण दल होते हैं। दो मुख्य दलों के अतिरिक्त और भी दल होते हैं, परन्तु उनका कोई महत्त्व नहीं होता। सत्ता मुख्य रूप में दो दलों में बदलती रहती है। इंग्लैण्ड और अमेरिका में द्वि-दलीय प्रणाली प्रचलित है। इंग्लैण्ड के मुख्य दलों के नाम हैं-अनुदार दल तथा श्रमिक दल। अमेरिका में दो महत्त्वपूर्ण दल हैं-रिपब्लिकन पार्टी तथा डैमोक्रेटिक दल।

द्वि-दलीय प्रणाली के गुण (MERITS OF BI-PARTY SYSTEM)
द्वि-दलीय प्रणाली में निम्नलिखित गुण पाए जाते हैं-

1. सरकार आसानी से बनाई जा सकती है-द्वि-दलीय प्रणाली का सबसे बड़ा गुण यह है कि इसमें सरकार आसानी से बनाई जा सकती है। दोनों दलों में एक दल का विधानमण्डल में बहुमत होता है। बहुमत दल अपना मन्त्रिमण्डल बनाता है और दूसरा दल विरोधी दल बन जाता है। जिस समय सत्तारूढ़ दल चुनाव में हार जाता है अथवा विधानमण्डल में बहुमत का विश्वास खो देता है तब विरोधी दल को सरकार बनाने का अवसर मिलता है।

2. स्थिर सरकार-बहुमत दल की सरकार बनती है और दूसरा दल विरोधी दल बन जाता है। मन्त्रिमण्डल तब तक अपने पद पर रहता है जब तक उसे विधानमण्डल में बहुमत प्राप्त रहता है। दल में कड़ा अनुशासन पाया जाता है जिसके कारण मन्त्रिमण्डल के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पास करके मन्त्रिमण्डल को हटाया नहीं जा सकता। इस तरह सरकार अगले चुनाव तक अपने पद पर रहती है।

3. दृढ़ सरकार तथा नीति में निरन्तरता-सरकार स्थिर होने के कारण शासन में दृढ़ता आती है। सरकार अपनी नीतियों को दृढ़ता से लागू करती है। सरकार स्थायी होने के कारण लम्बी योजनाएं बनाई जा सकती हैं और इससे नीति में भी निरन्तरता बनी रहती है।

4. जनता स्वयं सरकार चुनती है-द्वि-दलीय प्रणाली में जनता स्वयं प्रत्यक्ष रूप से सरकार का चुनाव करती है। दोनों दलों के कार्यक्रम और दोनों दलों के नेताओं को जनता अच्छी तरह जानती है। अतः जनता जिस दल को शक्ति सौंपना चाहती है उस दल के पक्ष में निर्णय दे दिया जाता है। जनता दो दलों में से जिस दल को सत्तारूढ़ दल बनाना चाहे बना सकती है।

5. निश्चित उत्तरदायित्व-द्वि-दलीय प्रणाली में बहुमत दल की सरकार होती है जिससे सरकार की बुराइयों के लिए सत्तारूढ़ को जिम्मेवार ठहराया जा सकता है। परन्तु जब मन्त्रिमण्डल में विभिन्न दलों के सदस्य होते हैं तब मन्त्रिमण्डल के बुरे प्रशासन के लिए किसी एक दल को जिम्मेवार नहीं ठहराया जा सकता।

6. प्रधानमन्त्री की शक्तिशाली स्थिति-प्रधानमन्त्री को संसद् में स्पष्ट बहुमत का समर्थन प्राप्त होता है, जिसके कारण वह दृढ़ता से शासन कर सकता है। इंग्लैण्ड में द्वि-दलीय प्रणाली के कारण ही प्रधानमन्त्री बहुत शक्तिशाली है।

7. संगठित विरोधी दल-द्वि-दलीय प्रणाली में संगठित विरोधी दल होता है जो सरकार की रचनात्मक आलोचना करके सरकार को निरंकुश बनने से रोकता है। सत्तारूढ़ दल को विरोधी दल की आलोचना को ध्यान से सुनना पढ़ता है और कई बार सत्तारूढ़ दल को विरोधी दल के सुझाव को मानना पड़ता है।

8. सरकार आसानी से बदली जा सकती है-सत्तारूढ़ दल के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पास करके उसे हटाया जा सकता है और विरोधी दल को सरकार बनाने का अवसर प्राप्त हो जाता है। इस प्रकार सरकार बदलने में कोई कठिनाई नहीं होती।

9. राजनीतिक एकरूपता-द्वि-दलीय प्रणाली में मन्त्रिमण्डल के सभी सदस्य एक ही दल से लिए जाते हैं जिस कारण मन्त्रियों के राजनीतिक विचारों में एकरूपता पाई जाती है।

10. संसदीय सरकार के लिए लाभदायक-द्वि-दलीय प्रणाली संसदीय सरकार को सफल बनाने में सहायक सिद्ध होती है क्योंकि संसदीय सरकार दलों पर आधारित होती है। जहां पर दो दल पाए जाते हैं वहां पर स्पष्ट होता है कि किस दल को संसद् में बहुमत प्राप्त है। अत: इस बात पर विवाद पैदा नहीं होता कि किस दल को सरकार बनाने के लिए आमन्त्रित किया जाए।

द्वि-दलीय प्रणाली के दोष (DEMERITS OF BI-PARTY SYSTEM)
द्वि-दलीय प्रणाली में निम्नलिखित दोष पाए जाते हैं-

1. मन्त्रिमण्डल की तानाशाही-दलीय मन्त्रिमण्डल की तानाशाही स्थापित हो जाती है। मन्त्रिमण्डल को विधानमण्डल में बहुमत का समर्थन प्राप्त होने के कारण मन्त्रिमण्डल जो चाहे कर सकता है। विरोधी दल की आलोचना का मन्त्रिमण्डल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। विरोधी दल सरकार की कितनी ही आलोचना क्यों न कर ले पर जब वोटें ली जाती हैं तब बहुमत सरकार के समर्थन में ही होता है। इंग्लैण्ड में आजकल मन्त्रिमण्डल की तानाशाही स्थापित हो चुकी है।

2. विधानमण्डल के महत्त्व की कमी-मन्त्रिमण्डल को विधानमण्डल में बहुमत प्राप्त होने के कारण कोई भी बिल पास करवाना कठिन नहीं होता। विधानमण्डल मन्त्रिमण्डल की इच्छाओं को रजिस्टर करने वाली एक संस्था बन जाती है।

3. मतदाताओं की सीमित स्वतन्त्रता-द्वि-दलीय प्रणाली में मतदाताओं की इच्छा सीमित हो जाती है। मतदाताओं को दो दलों के कार्यक्रमों में से एक को पसन्द करना पड़ता है। परन्तु कई मतदाता दोनों में से किसी को भी पसन्द नहीं करते पर उनके सामने कोई और विकल्प (Alternative) नहीं होता।

4. सभी हितों को प्रतिनिधित्व नहीं मिलता-समाज में विभिन्न वर्गों के लोग रहते हैं जिनके हित तथा विचार भी भिन्न-भिन्न हैं। द्वि-दलीय प्रणाली के कारण इन वर्गों को प्रतिनिधित्व नहीं मिलता।

5. राष्ट्र दो विरोधी गुटों में बंट जाता है-द्वि-दलीय प्रणाली से राष्ट्र दो विरोधी गुटों में बंट जाता है जो एक-दूसरे से ईर्ष्या करते हैं। दोनों गुटों का एक नीति पर सहमत होना कठिन होता है जिससे राष्ट्रीय एकता को खतरा हो जाता है।

6. कानून दलीय हितों को समक्ष रख कर बनाए जाते हैं-सत्तारूढ़ दल सदैव अपने दलीय हितों को समक्ष रखते हुए नीति का निर्माण करता है और कानून बनाता है। इससे राष्ट्रीय हितों को हानि पहुंचती है।

निष्कर्ष (Conclusion)-द्वि-दलीय प्रणाली के अनेक दोषों के बावजूद भी इसे अच्छा समझा जाता है। संसदीय सरकार की सफलता के लिए द्वि-दलीय प्रणाली का होना आवश्यक है। इंग्लैण्ड और अमेरिका में प्रजातन्त्र की सफलता का कारण द्वि-दलीय प्रणाली ही है।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 11 दल प्रणाली

प्रश्न 6.
बहु-दलीय प्रणाली के गुण और अवगुण का वर्णन करो। (Write down the merits and demerits of Multi-Party System.)
अथवा
बहु-दलीय प्रणाली के गुणों और दोषों की व्याख्या करें। (Discuss the merits and demerits of Multi-Party System.)
उत्तर-
बहु-दलीय प्रणाली में दो से अधिक दलों का राजनीतिक क्षेत्र में भाग होता है। प्रायः इन दलों में से कोई दल इतना अधिक शक्तिशाली नहीं होता कि वह बिना किसी दल की सहायता के सरकार बनाने में समक्ष हो। भारत, फ्रांस, इटली, जापान, जर्मनी आदि देशों में बहु-दलीय प्रणाली प्रचलित है।

बहु-दलीय प्रणाली के गुण (MERITS OF MULTI-PARTY SYSTEM)
बहु-दलीय प्रणाली में निम्नलिखित गुण पाए जाते हैं-

  • विभिन्न मतों का प्रतिनिधित्व-बहु-दलीय प्रणाली से सभी वर्गों तथा हितों को प्रतिनिधित्व मिल जाता है। इस प्रणाली से सच्चे लोकतन्त्र की स्थापना होती है।
  • मतदाताओं को अधिक स्वतन्त्रता-अधिक दलों के कारण मतदाताओं को अपनी वोट का प्रयोग करने के लिए अधिक स्वतन्त्रता होती है। मतदाताओं के लिए अपने विचारों से मिलते-जुलते दल को वोट देना आसान हो जाता है।
  • राष्ट्र दो गुटों में नहीं बंटता-बहु-दलीय प्रणाली का महत्त्वपूर्ण गुण यह है कि इससे राष्ट्र दो गुटों में नहीं बंटता। जहां बहु-दलीय प्रणाली होती है वहां अनेक प्रकार के विचार प्रचलित होते हैं और दलों में कठोर अनुशासन नहीं होता यदि कोई सदस्य अपने दल को छोड़ दे या उसे निकाल दिया जाए तो वह अपने विचारों से मिलता-जुलता दल ढूंढ़ लेता है।
  • मन्त्रिमण्डल की तानाशाही स्थापित नहीं होती-बहु-दलीय प्रणाली में अनेक दल मिलकर मन्त्रिमण्डल का निर्माण करते हैं जिस कारण मन्त्रिमण्डल तानाशाह नहीं बन सकता। मन्त्रिमण्डल में शामिल होने वाले दल एक-दूसरे से विचार-विमर्श करके तथा समझौते की नीति अपना कर कार्य करते हैं।
  • सरकार बिना चुनाव के बदली जा सकती है-बहु-दलीय प्रणाली में चुनाव से पहले भी सरकार को बड़ी आसानी से बदला जा सकता है। यदि एक दल भी मन्त्रिमण्डल से बाहर आ जाए तो सरकार हट जाती है और नई सरकार का निर्माण करना पड़ता है।
  • विधानमण्डल मन्त्रिमण्डल के हाथों में कठपुतली नहीं बनता-बहु-दलीय प्रणाली में मन्त्रिमण्डल का निर्माण कई दल मिलकर करते हैं। जिस कारण मन्त्रिमण्डल को अपने अस्तित्व के लिए एक दल पर निर्भर न रहकर विधानमण्डल पर निर्भर रहना पड़ता है।

बहु-दलीय प्रणाली के दोष (DEMERITS OF MULTI-PARTY SYSTEM)
बहु-दलीय प्रणाली में निम्नलिखित दोष पाए जाते हैं-

1. निर्बल तथा अस्थायी सरकार-विभिन्न दल मिल कर मन्त्रिमण्डल का निर्माण करते हैं जो किसी भी समय टूट सकता है। मिली-जुली सरकार शासन की नीतियों को दृढ़ता से लागू नहीं कर सकती।

2. दीर्घकालीन आयोजन असम्भव-सरकार अस्थायी होने के कारण लम्बी योजनाएं नहीं बनाई जाती क्योंकि सरकार का पता नहीं होता कि यह कितने दिन चलेगी।

3. सरकार के बनाने में कठिनाई-बहु-दलीय प्रणाली में किसी दल को बहुमत प्राप्त न होने के कारण सरकार का बनाना कठिन हो जाता है। मन्त्रिमण्डल को बनाने के लिए विभिन्न दलों में कई प्रकार की सौदेबाज़ी होती है। कई सदस्य मन्त्री बनने के लिए दल भी बदल जाते हैं, इसमें दल बदली को बढ़ावा मिलता है।

4. संगठित विरोधी दल का अभाव-बहु-दलीय प्रणाली में संगठित विरोधी दल का अभाव होता है जिस कारण सरकार की नीतियों की प्रभावशाली आलोचना नहीं हो पाती। अत: सरकार के लिए मनमानी करना तथा विरोधी दल की अपेक्षा करना सम्भव हो जाता है।

5. प्रधानमन्त्री की कमज़ोर स्थिति-मिली-जुली सरकार में प्रधानमन्त्री की स्थिति कमज़ोर होती है। प्रधानमन्त्री को उन दलों को साथ लेकर चलना पड़ता है। जो मन्त्रिमण्डल में शामिल होते हैं। प्रधानमन्त्री के लिए सभी दलों को प्रसन्न करना कठिन होता है। इस प्रकार प्रधानमन्त्री विभिन्न दलों की दया पर निर्भर रहता है।

6. उत्तरदायित्व निश्चित नहीं-बहु-दलीय प्रणाली में मिली-जुली सरकार होने के कारण बुरे प्रशासन के लिए किसी दल को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।

7. शासन में अदक्षता-मन्त्रिमण्डल के सदस्यों में सहयोग न होने के कारण शासन दक्षतापूर्ण नहीं चलाया जा सकता। इसके अतिरिक्त सरकार अस्थायी होने के कारण कर्मचारी शासन को ठीक तरह से नहीं चलाते और न ही शासन में दिलचस्पी लेते हैं।

8. जनता प्रत्यक्ष रूप से सरकार नहीं चुनती-बहु-दलीय प्रणाली में सरकार के निर्माण में जनता का प्रत्यक्ष हाथ नहीं होता। मतदान के समय जनता को यह पता नहीं होता कि किस दल का मन्त्रिमण्डल बनेगा। मिश्रित मन्त्रिमण्डल में न जाने कौन-कौन से दलों का समझौता हो और किसकी सरकार बने ?

9. नौकरशाही के प्रभाव में वृद्धि-इस प्रणाली के अन्तर्गत सरकार की अस्थिरता तथा मन्त्रियों के नियन्त्रण बदलने के कारण शासन का संचालन वास्तविक रूप में सरकारी अधिकारियों के द्वारा किया जाता है। इससे नौकरशाही के प्रभाव मे वृद्धि होती है और मन्त्रियों का प्रभाव कम हो जाता है। शासन की बागडोर अधिकारी वर्ग के हाथ में होने के कारण शासन में नौकरशाही के सभी अवगुण उत्पन्न हो जाते हैं।

10. भ्रष्टाचार में वृद्धि-बहु-दलीय प्रणाली में कई प्रकार के भ्रष्टाचारों की वृद्धि होती है। बहु-दलीय प्रणाली में सरकार को बनाए रखने के लिए विधायकों को कई प्रकार के लालच देकर साथ रखने का प्रयास किया जाता है। विभिन्न दलों का समर्थन प्राप्त करने के लिए सरकार उन्हें अनेक प्रकार का लालच देती है।

11. राजनीतिक एकरूपता का अभाव-बहु-दलीय प्रणाली में मन्त्रिमण्डल प्रायः विभिन्न दलों द्वारा मिलकर बनाया जाता है। इसलिए मन्त्रिमण्डल के सदस्यों में राजनीतिक एकरूपता नहीं पाई जाती। मन्त्रिमण्डल के सदस्य विभिन्न विचारधाराओं के होने के कारण कई बार एक दूसरे की भी आलोचना कर देते हैं।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 11 दल प्रणाली

प्रश्न 7.
लोकतंत्र में विरोधी दल की भूमिका लिखें।
(Write down the role of Opposition Party in Democracy.)
अथवा
प्रजातन्त्रीय ढांचे में विपक्षी दलों की भूमिका की व्याख्या करें।
(Discuss the role of opposition parties in a democratic set up.)
अथवा
लोकतन्त्र में विरोधी दलों की भूमिका लिखें। (Explain the role of opposition Parties in Democracy.)
उत्तर-
आज का युग दल प्रणाली का युग है। लोकतन्त्र के लिए राजनीतिक दल अनिवार्य है। शासन पर जिस दल का नियन्त्रण होता है उसे सत्तारूढ़ दल कहा जाता है और अन्य दलों को विरोधी दल कहा जाता है। इंगलैण्ड में दो मुख्य दल हैं-श्रमिक दल और अनुदार दल। आजकल इंग्लैण्ड में अनुदार दल की सरकार है और श्रमिक दल विरोधी दल है। अमेरिका में दो मुख्य दल हैं-रिपब्लिकन पार्टी तथा डेमोक्रेटिक पार्टी। चुनावों में सदा इन दोनों दलों का मुकाबला होता है। भारत में अनेक राष्ट्रीय स्तर के दल पाए जाते हैं। 1977 में जनता पार्टी की सरकार बनी और कांग्रेस को मान्यता प्राप्त विरोधी दल का दर्जा प्राप्त हुआ। 1980 के चुनाव में कांग्रेस (इ) सत्तारूढ़ हुई और अन्य दल विरोधी दल कहलाए। 1984 के चुनाव में कोई भी विरोधी दल मान्यता प्राप्त विरोधी दल नहीं था। 1989 के चुनाव में राष्ट्रीय मोर्चा की सरकार बनी और कांग्रेस (इ) को मान्यता प्राप्त विरोधी दल का दर्जा प्राप्त हुआ।

जून, 2004 में भारतीय जनता पार्टी को 14वीं लोकसभा में प्रमुख विरोधी दल की मान्यता प्रदान की गई। अप्रैल-मई, 2009 में हुए 15वीं लोकसभा के चुनावों के पश्चात् भी भारतीय जनता पार्टी को विरोधी दल के रूप में मान्यता प्रदान की गई। 2014 के 16वीं लोकसभा के चुनावों के पश्चात् किसी भी दल को मान्यता प्राप्त विरोधी दल का दर्जा नहीं दिया गया। लोकतन्त्र में विरोधी दल का बड़ा महत्त्व होता है। वास्तव में जिस प्रकार लोकतन्त्र के लिए दलों का होना आवश्यक है, उसी तरह विरोधी दल का अस्तित्व भी प्रजातन्त्र के लिए आवश्यक समझा जाता है। इंग्लैण्ड में विरोधी दल का महत्त्व इतना अधिक है कि उसे रानी का विरोधी दल (Her Majestry’s Opposition) कहा जाता है। इसका अर्थ यह है कि इंग्लैण्ड में विरोधी दल को सरकार मान्यता प्राप्त है। लोकतन्त्र में विरोधी दल अनेक कार्य करता है और जिनमें महत्त्वपूर्ण निम्नलिखित हैं

1. आलोचना (Criticism)-विरोधी दल का मुख्य कार्य सरकार की नीतियों की आलोचना करना है। विरोधी दल यह आलोचना मन्त्रिमण्डल के सदस्यों से विभिन्न प्रश्न पूछ कर, वाद-विवाद तथा अविश्वास प्रस्ताव पेश करके करता है। जब सत्तारूढ़ दल संसद् में बजट पेश करता है, तब विरोधी दल की आलोचना अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाती है। विरोधी दल सरकार से प्रत्येक तरह की जानकारी प्राप्त कर सकता है। विरोधी दल सरकार की आलोचना करके उस समुदाय को जागरूक कर देता है जिस पर सरकार की नीतियों का प्रभाव पड़ना होता है। इसके अतिरिक्त मतदाताओं को सरकार की कार्यकुशलता और नीतियों के सम्बन्ध में अपनी राय बनाने में सुविधा हो जाती है।

2. उत्तरदायी आलोचना (Responsible Criticism)—विरोधी दल के सदस्य केवल आलोचना करने के लिए ही आलोचना नहीं करते बल्कि सत्तारूढ़ दल को शासन अच्छे ढंग से चलाने के लिए भी सुझाव देते हैं और कई बार उन के सुझाव मान भी लिए जाते हैं। आवश्यकता पड़ने पर विरोधी दल सरकार को पूर्ण सहयोग भी देते हैं । सत्तारूढ़ दल भी कई बार संसद् के कार्य और राष्ट्रीय समस्याओं के बारे में विरोधी दल से सलाह-मशवरा करता है। विशेष कर संकटकालीन समय में जब देश की रक्षा का प्रश्न होता है, विरोधी दल सरकार को सहयोग देता है और सरकार भी प्रत्येक कार्य विरोधी दल को विश्वास में लेकर करती है।

3. अस्थिर मतदाता को अपील करना (Appeal to Floating Voters)-विरोधी दल संसद् में अविश्वास प्रस्ताव पेश करता है ताकि सत्तारूढ़ दल को अपने पद से हटा कर स्वयं सरकार बना सके। परन्तु द्वि-दलीय प्रणाली वाले देशों में अविश्वास प्रस्ताव पास होना आसान नहीं है।
भारत में अविश्वास प्रस्ताव पास होना बहु कठिन है। इसलिए विरोधी दल आम चुनावों में सत्तारूढ़ दल को हराने का प्रयत्न करता है। विरोधी दल सत्तारूढ़ दल की आलोचना करके मतदाताओं के सामने यह प्रमाणित करने का प्रयत्न करता है कि यदि उसे अवसर दिया जाए तो वह देश का शासन सत्तारूढ़ दल की अपेक्षा अच्छा चला सकता है। जैनिंग्स (Jennings) ने ठीक ही कहा है, “विरोधी दल अपने वोटों के आधार पर कभी यह आशा नहीं करता कि सत्तारूढ़ दल को अपने पद से हटा सकेगा। यह तो अस्थायी मतदाताओं (Floating Voters) को समझाने और प्रभावित करने का प्रयत्न करता है ताकि अगले आम चुनाव में उनकी सहायता से शासन पर अधिकार किया जा सके।”

4. शासन नीति को प्रभावित करना (To Influence the policy of the Administration)-विरोधी दल सरकार की नीतियों की आलोचना करके सरकार की नीतियों को प्रभावित करता है। सत्तारूढ़ दल बड़ा सोच-समझ करके अपनी नीतियों का संचालन करता है ताकि विरोधी दल को आलोचना का अवसर ही न मिले, परन्तु विरोधी दल इस ताक में रहता है कि किस तरह सरकार की आलोचना की जाए।

5. विरोधी दल सरकार को निरंकुश बनने से रोकता है (Opposition checks the despotism of the Government) विरोधी दल सरकार को सत्ता का दुरुपयोग करने से रोकता है। विरोधी दल सरकार की विधानमण्डल में तथा उसके बाहर आलोचना करके उसे अनुचित कार्य करने से रोकता है। विरोधी दल सरकार की त्रुटियों को प्रकाशित करके नागरिकों को यह बताने की चेष्टा करता है कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को जो विश्वास सौंपा गया है उसका दुरुपयोग हो रहा है। विरोधी दल की उपस्थिति में सरकार मनमानी नहीं कर सकती।

6. जनता को राजनीतिक शिक्षा (Political Education to the People)-विरोधी दल जनता को राजनीतिक शिक्षा देता है। सरकार के सभी दोषों की जानकारी उसकी आलोचना द्वारा जनता तक पहुंचती है। जनता को सरकार के कार्यों पर सोचने और इसके बारे में कोई निर्णय करने का अवसर मिलता रहता है।

7. अधिकारों और स्वतन्त्रताओं की रक्षा (Protection of Rights and Freedoms)-लोकतान्त्रिक राज्यों में नागरिकों को कई प्रकार के अधिकार और स्वतन्त्रताएं प्राप्त होती हैं। विरोधी दल नागरिकों को उनके अधिकारों एवं स्वतन्त्रताओं का ज्ञान कराता है। यदि सरकार नागरिक के अधिकारों का उल्लंघन करती है तो विरोधी दल सरकार के विरुद्ध कदम आवाज़ उठाता है। विरोधी दल जनमत को जागृत एवं संगठित करके अधिकारों एवं स्वतन्त्रताओं की रक्षा करते हैं।

8. जनता की शिकायतों को प्रकट करना (Ventilation of the grievances of the People)-जनता को शासन से कई प्रकार की शिकायतें होती हैं। विरोधी दल जनता की शिकायतों को प्रकट करते हैं और सरकार तक पहुंचाते है। विरोधी दल जलसों द्वारा, समाचार-पत्रों द्वारा और विधानमण्डलों के अन्दर भाषण देकर जनता की शिकायतों को दूर करने के लिए दबाव डालते हैं।

9. विशेषज्ञों की समितियों की नियुक्ति (Appointment of Committees of Experts) कई बार देश के अन्दर कोई महत्त्वपूर्ण घटना घट जाती है या देश के सामने कोई महत्त्वपूर्ण समस्या खड़ी हो जाती है, उस समय विरोधी दल उस घटना या समस्या की जांच-पड़ताल के लिए विशेषज्ञों की समिति नियुक्त करता है। विशेषज्ञों की समिति की रिपोर्ट के आधार पर विरोधी दल अपनी नीति तय करते हैं और कई बार श्वेत-पत्र (White-Paper) भी प्रकाशित करते हैं।

10. लोकतन्त्र की सुरक्षा (To Safeguard Democracy)-विरोधी दल अपने उपर्युक्त कार्यों से लोकतन्त्र की सुरक्षा के महान् कार्य को बहुत हद तक सम्पादित करता है। वह जनता के कष्टों का वर्णन करके सरकार का ध्यान उनकी तरफ करता है ताकि कष्टों को दूर किया जा सके। विरोधी दल सरकार को बाध्य करता है ताकि वह अपनी नीतियों को कल्याणकारक रूप प्रदान करे।

11. सरकार के साथ सहयोग करना (Co-operation with the Govt.)-यद्यपि विरोधी दल सरकार की आलोचना तथा विरोध करते हैं, परन्तु कई बार राष्ट्रीय समस्याओं के हल के लिए सरकार को पूर्ण सहयोग व समर्थन देते हैं। राष्ट्रीय उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सत्ताधारी दल भी विरोधी दलों से विचार-विमर्श करते रहते हैं और राष्ट्रीय समस्याओं पर राष्ट्रीय सहमति बनाने का प्रयास करते हैं।

12. वैकल्पिक सरकार प्रदान करना (To provide Alternative Govt.)—प्रजातन्त्र में विरोधी दल सदैव वैकल्पिक सरकार बनाने के लिए तैयार रहते हैं। विरोधी दल हमेशा इस ताक में रहते हैं, कि कब सत्ताधारी दल सत्ता छोड़े, तथा वे सत्ताहीन हों। सामान्यतः देखा गया है कि जब भी सत्तारूढ़ दल ने शासन छोड़ा है, तब विपक्षी दल को सरकार बनाने के लिए आमन्त्रित किया जाता है।

निष्कर्ष (Conclusion)-निःसन्देह लोकतन्त्र में विरोधी दल का बहुत महत्त्व है। विरोधी दल सरकार की आलोचना करके सरकार को मनमानी करने से रोकता है और नागरिकों के अधिकारों तथा स्वतन्त्रताओं की रक्षा करता है। हॉग क्विटन (Hogg Quintin) ने ठीक ही कहा, “संगठित विरोधी दल के अभाव और पूर्ण तानाशाही में कोई अधिक फासला नहीं है।” (It is not along step from the absence of an organised opposition to a complete dictatorship.”) भारत में अनेक विरोधी दल होने के बावजूद संगठित विरोधी दल का अभाव है।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 11 दल प्रणाली

लघु उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजनीतिक पार्टी किसे कहते हैं ?
उत्तर-
राजनीतिक दल ऐसे नागरिकों का समूह है जो सार्वजनिक मामलों पर एक-से विचार रखते हों और संगठित होकर अपने मताधिकार द्वारा सरकार पर अपना नियन्त्रण स्थापित करना चाहते हों ताकि अपने सिद्धान्तों को लागू कर सकें।

  • गिलक्राइस्ट के शब्दानुसार, “राजनीतिक दल ऐसे नागरिकों का संगठित समूह है जिनके राजनीतिक विचार एक से हों और एक राजनीतिक इकाई के रूप में कार्य करके सरकार पर नियन्त्रण रखने का प्रयत्न करते हों।”
  • मैकाइवर का कहना है कि, “राजनीतिक दल किसी सिद्धान्त या नीति के समर्थन के लिए संगठित वह समुदाय है जो संवैधानिक ढंग से उस सिद्धान्त या नीति को शासन के आधार पर बनाना चाहता है।”
  • गैटेल के अनुसार, “राजनीति दल उन नागरिकों का कम या अधिक संगठित समूह है जो एक राजनीतिक इकाई की तरह काम करते हों और अपने मतों के द्वारा सरकार पर नियन्त्रण करना तथा अपने सिद्धान्तों को लागू करना चाहते हों।”
    भारतीय जनता पार्टी तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महत्त्वपूर्ण राजनीतिक दल हैं।

प्रश्न 2.
राजनीतिक दलों के कोई चार कार्यों का वर्णन करें।
अथवा
राजनीतिक दलों के कोई चार कार्य लिखो।
उत्तर-

  • सार्वजनिक नीतियों का निर्माण-राजनीतिक दल देश के सामने आने वाली समस्याओं पर विचार करते हैं तथा अपनी नीति निर्धारित करते हैं। राजनीतिक दल अन्तर्राष्ट्रीय समस्याओं पर भी सोच-विचार करते हैं और अपनी नीति बनाते हैं।
  • राजनीतिक शिक्षा-राजनीतिक दल देश की समस्याओं को सुलझाने के लिए अपनी नीतियों का निर्माण करते हैं और उन नीतियों का जनता में प्रचार करते हैं । इससे जनता को देश की समस्याओं की जानकारी होती है तथा विभिन्न दलों की नीतियों का पता चलता है।
  • चुनाव लड़ना-राजनीतिक दलों का मुख्य कार्य चुनाव लड़ना है। राजनीतिक दल अपने उम्मीदवार खड़े करते हैं और उनको चुनाव में विजयी कराने के लिए उनके पक्ष में प्रचार करते हैं।
  • सरकार बनाना-चुनाव में जिस दल को बहुमत प्राप्त होता है उसी दल की सरकार बनती है। सरकार की स्थापना करने के पश्चात् सत्तारूढ़ दल अपनी नीतियों तथा चुनाव के लिए किए गए वायदों को व्यावहारिक रूप देने का प्रयत्न करता है।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 11 दल प्रणाली

प्रश्न 3.
राजनीतिक दल की कोई चार विशेषताएं लिखें।
उत्तर-

  • संगठन-राजनीतिक दल के निर्माण के लिए संगठन का होना आवश्यक है। जब तक एक से विचार रखने वाले सदस्य पूर्ण रूप से संगठित न हों तब तक राजनीतिक दल का निर्माण नहीं हो सकता।
  • मूल सिद्धान्तों पर सहमति-राजनीतिक दल के सदस्यों की मूल सिद्धान्तों पर सहमति होनी चाहिए। समान राजनीतिक विचार रखने वाले व्यक्ति ही राजनीतिक दल का निर्माण कर सकते हैं। सिद्धान्तों के विस्तार में थोड़ा-बहुत मतभेद हो सकता है परन्तु मूल सिद्धान्त पर कोई मतभेद नहीं होना चाहिए।
  • शासन पर नियन्त्रण की इच्छा-राजनीतिक दल का उद्देश्य शासन पर नियन्त्रण करना होता है। अपने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए राजनीतिक दल जनमत का समर्थन प्राप्त करने के प्रयास करते हैं।
  • प्रत्येक राजनीतिक दल का एक निश्चित कार्यक्रम होता है।

प्रश्न 4.
दल प्रणाली की भिन्न-भिन्न किस्में लिखिए।
उत्तर-
सभी लोकतान्त्रिक देशों में राजनीतिक दल पाए जाते हैं और अधिनायकतन्त्रीय राज्यों में भी राजनीतिक दल मिलते हैं। दल प्रणाली कई प्रकार की होती है-एक दलीय प्रणाली, द्वि-दलीय प्रणाली तथा बहु-दलीय प्रणाली।

  • एक-दलीय प्रणाली-यदि किसी राज्य में केवल एक ही राजनीतिक दल राजनीति में भाग ले रहा हो और अन्य दल संगठित करने का अधिकार न हो तो ऐसी दल प्रणाली को एक-दलीय प्रणाली तथा बहु-दलीय प्रणाली कहते हैं।
  • द्वि-दलीय प्रणाली-द्वि-दलीय प्रणाली के अन्तर्गत केवल दो महत्त्वपूर्ण दल होते हैं। अन्य दलों का कोई विशेष महत्त्व नहीं होता। अमेरिका और इंग्लैण्ड में द्वि-दलीय प्रणाली पाई जाती है।
  • बहु-दलीय प्रणाली-बहु-दलीय प्रणाली में दो से अधिक राजनीतिक दल पाए जाते हैं। भारत, फ्रांस, इटली, स्विट्ज़रलैण्ड में बहु-दलीय प्रणाली पाई जाती है।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 11 दल प्रणाली

प्रश्न 5.
बहु-दलीय प्रणाली के कोई चार गुण लिखो।
उत्तर-
बहु-दलीय प्रणाली में निम्नलिखित गुण पाए जाते हैं-

  • विभिन्न मतों का प्रतिनिधित्व-बहु-दलीय प्रणाली में सभी वर्गों तथा हितों को प्रतिनिधित्व मिल जाता है। इस प्रणाली में सच्चे लोकतन्त्र की स्थापना होती है।
  • मतदाताओं को अधिक स्वतन्त्रता-अधिक दलों के कारण मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने के लिए अधिक स्वतन्त्रता होती है। मतदाताओं के लिए अपने विचारों से मिलते-जुलते दल को वोट देना आसान हो जाता है।
  • राष्ट्र दो गुटों में नहीं बंटता-बहु-दलीय प्रणाली का महत्त्वपूर्ण गुण यह है कि इससे राष्ट्र दो गुटों में नहीं बंटता। जहां बहु-दलीय प्रणाली होती है वहां अनेक प्रकार के विचार प्रचलित होते हैं लेकिन दलों में कठोर अनुशासन नहीं होता है।
  • बहुदलीय प्रणाली में मन्त्रिमण्डल की तानाशाही स्थापित नहीं होती है।

प्रश्न 6.
राजनीतिक दलों के कोई चार अवगुण लिखिए। .
उत्तर-
यद्यपि दल-प्रणाली के गुण अत्यन्त प्रभावशाली हैं, परन्तु दूसरी ओर इसके दोष भी कम भयानक नहीं हैं। राजनीतिक दलों का उचित संगठन न हो तो अनेक दोष भी निकल सकते हैं। इसके मुख्य दोष निम्नलिखित हैं-

  • राष्ट्रीय एकता को खतरा-राजनीतिक दलों के कारण राष्ट्रीय एकता को सदैव खतरा बना रहता है। दलों के द्वारा देश में गुटबन्दी की भावना उत्पन्न होती है जिसके द्वारा सारा देश उतने विभागों में बंट जाता है जितने कि राजनीतिक दल होते हैं।
  • राजनीतिक दल भ्रष्टाचार फैलाते हैं-चुनाव के दिनों में दल चुनाव जीतने के लिए जनता को कई प्रकार का प्रलोभन देते हैं। चुनाव जीतने के पश्चात् सत्तारूढ़ दल उन लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाता है जिन्होंने चुनाव के समय उसकी पूरी मदद की होती है।
  • राजनीतिक दल नैतिक स्तर को गिराते हैं-राजनीतिक दल अपनी नीतियों का प्रसार करने के लिए तथा दूसरे दलों को नीचा दिखाने के लिए झूठा प्रचार करते हैं। विशेषकर चुनाव के दिनों में एक दल दूसरे दलों पर इतना कीचड़ उछालते हैं कि नैतिक स्तर बहुत गिर जाता है।
  • साम्प्रदायिक भावना को बढ़ाना-राजनीतिक दल अपने लाभ के लिए देश में साम्प्रदायिक भावना को बढ़ावा देते हैं।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 11 दल प्रणाली

प्रश्न 7.
राजनीतिक दलों के कोई चार गुणं लिखो।
उत्तर-
राजनीतिक दलों में निम्नलिखित गुण पाए जाते हैं-

  • राजनीतिक दल मानवीय प्रकृति के अनुसार हैं-मनुष्य की प्रकृति में विभिन्नता दलों द्वारा प्रकट होना अनिवार्य है। कुछ लोग उदार विचारों के होते हैं और कुछ अनुदार विचारों के होते हैं।
  • राजनीतिक दल लोकतन्त्र के लिए आवश्यक हैं-राजनीतिक दलों के बिना लोकतन्त्र की सफलता सम्भव नहीं है।
  • दृढ़ सरकार की स्थापना में सहायक-जिस दल को भी चुनाव में बहुमत प्राप्त है, उस दल की सरकार बनती है ! ऐसे दल को यह विश्वास होता है कि जनता का बहुमत उसके साथ है और वे दल की नीतियों का समर्थन करते हैं।
  • राजनीतिक दल लोगों को राजनीतिक शिक्षा प्रदान करते हैं।

प्रश्न 8.
बहु-दलीय प्रणाली के कोई चार दोष लिखो।
अथवा
बहु-दलीय प्रणाली के कोई तीन दोष लिखो।
उत्तर-
बहु-दलीय प्रणाली में निम्नलिखित दोष पाए जाते हैं-

  • निर्बल तथा अस्थायी सरकार-विभिन्न दल मिलकर मन्त्रिमण्डल का निर्माण करते हैं जो किसी भी समय टूट सकता है। मिली-जुली सरकार शासन की नीतियों को दृढ़ता से लागू नहीं कर सकती।
  • दीर्घकालीन आयोजन असम्भव-सरकार अस्थायी होने के कारण लम्बी योजनाएं नहीं बनाई जाती क्योंकि सरकार का पता नहीं होता कि यह कितने दिन चलेगी।
  • सरकार बनाने में कठिनाई-बहु-दलीय प्रणाली में किसी भी दल को बहुमत प्राप्त न होने के कारण सरकार का बनाना कठिन हो जाता है। मन्त्रिमण्डल को बनाने के लिए विभिन्न दलों में कई प्रकार की सौदेबाज़ी होती है। कई सदस्य मन्त्री बनने के लिए दल भी बदल लेते हैं, जिससे दल बदली को बढ़ावा मिलता है।
  • बहुदलीय प्रणाली में संगठित विरोधी दल का अभाव होता है।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 11 दल प्रणाली

प्रश्न 9.
एक-दलीय प्रणाली के चार गुणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
एक-दलीय प्रणाली में निम्नलिखित गुण पाए जाते हैं-

  • राष्ट्रीय एकता-एक-दलीय प्रणाली में राष्ट्रीय एकता बनी रहती है क्योंकि विभिन्न दलों में संघर्ष नहीं होता। सभी नागरिक एक ही विचारधारा में विश्वास रखते हैं और एक ही नेता के नेतृत्व में कार्य करते हैं जिससे राष्ट्रीय एकता की भावना उत्पन्न होती है। .
  • स्थायी सरकार-एक-दलीय प्रणाली के कारण सरकार स्थायी होती. है। मन्त्रिमण्डल के सदस्य एक ही दल से होते हैं और विधानमण्डल में सभी सदस्य सरकार का समर्थन करते हैं।
  • दृढ़ शासन-एक-दलीय प्रणाली में शासन दृढ़ होता है। किसी दूसरे दल के न होने के कारण सरकार की आलोचना नहीं होती। इस शासन से देश की उन्नति होती है।
  • एक दलीय प्रणाली में सरकार स्थायी होने के कारण दीर्घकालीन योजनाएं बनानी सम्भव होती हैं।

प्रश्न 10.
एक दल प्रणाली के कोई चार दोष लिखो।
उत्तर-
एक-दलीय प्रणाली में निम्नलिखित दोष पाए जाते हैं-

  • लोकतन्त्र के विरुद्ध-यह प्रणाली लोकतन्त्र के अनुकूल नहीं है। इसमें नागरिकों को अपने विचार व्यक्त करने की स्वतन्त्रता नहीं होती और न ही उन्हें संगठन बनाने की स्वतन्त्रता होती है।
  • नाममात्र के चुनाव-एक-दलीय प्रणाली में चुनाव केवल दिखावे के लिए होते हैं। नागरिकों को अपने प्रतिनिधि चुनने की स्वतन्त्रता नहीं होती।
  • तानाशाही की स्थापना-एक-दलीय प्रणाली में तानाशाही का बोलबाला रहता है। विरोधियों को सख्ती से दबाया जाता है अथवा उन्हें समाप्त कर दिया जाता है।
  • एक दलीय प्रणाली में सरकार उत्तरदायी नहीं होती।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 11 दल प्रणाली

प्रश्न 11.
‘द्वि-दलीय’ (Two Party) प्रणाली का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
द्वि-दलीय प्रणाली उसे कहते हैं जब किसी राज्य में केवल दो मुख्य तथा महत्त्वपूर्ण दल हों परन्तु इसका यह अर्थ नहीं कि द्वि-दलीय प्रणाली में तीसरा दल हो ही नही सकता। दो मुख्य दलों के अतिरिक्त और दल भी हो सकते हैं परन्तु उनका कोई महत्त्व नहीं होता। इंग्लैण्ड और अमेरिका में द्वि-दलीय प्रणाली को अपनाया गया है । इंग्लैण्ड में दो मुख्य दलों के नाम है-अनुदार दल तथा श्रमिक दल। इंग्लैण्ड में इन दलों के अतिरिक्त और दल भी हैं जैसे कि उदारवादी तथा साम्यवादी दल परन्तु इन दलों का राजनीति में कोई महत्त्व नहीं है। वास्तव में अनुदार दल तथा श्रमिक दल का ही राजनीति में महत्त्व है। अमेरिका में भी दो दल ही महत्त्वपूर्ण हैं। इनके नाम हैं-रिपब्लिकन दल तथा डैमोक्रेटिक दल।

प्रश्न 12.
द्वि-दलीय प्रणाली के कोई चार गुण लिखो।
उत्तर-
द्वि-दलीय प्रणाली में निम्नलिखित गुण पाए जाते हैं-

  • सरकार आसानी से बनाई जा सकती है-द्वि-दलीय प्रणाली का सबसे बड़ा गुण यह है कि इसमें सरकार आसानी से बनाई जा सकती है। दोनों दलों में से एक दल का विधानमण्डल में बहुमत होता है। बहुमत दल अपना मन्त्रिमण्डल बनाता है और दूसरा दल विरोधी दल बन जाता है।
  • स्थिर सरकार-बहुमत दल की सरकार बनती है और दूसरा दल विरोधी दल बन जाता है। मन्त्रिमण्डल तब तक अपने पद पर रहता है और जब तक उसे विधानमण्डल में बहुमत प्राप्त होता है। दल में कड़ा अनुशासन पाया जाता है जिसके कारण मन्त्रिमण्डल के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव करके मन्त्रिमण्डल को हटाया नहीं जा सकता। इस तरह सरकार अगले चुनाव तक अपने पद पर रहती है।
  • दृढ़ सरकार तथा नीति में निरन्तरता-सरकार स्थिर होने के कारण शासन में दृढ़ता आती है। सरकार अपनी नीतियों को दृढ़ता से लागू करती है। सरकार स्थायी होने के कारण लम्बी योजनाएं बनाई जा सकती हैं और इससे नीति में भी निरन्तरता बनी रहती है।
  • द्वि-दलीय प्रणाली में प्रधानमन्त्री की स्थिति शक्तिशाली होती है।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 11 दल प्रणाली

प्रश्न 13.
बाएं-पक्षीय राजनीतिक दल कौन-से होते हैं ?
उत्तर-
बाएं-पक्षीय राजनीतिक दल साम्यवादी विचारधारा से प्रभावित होते हैं । वामपंथी दल विचारधारा की दृष्टि से वे दल होते हैं जो क्रान्तिकारी सामाजिक तथा आर्थिक परिवर्तनों का समर्थन करते हैं और दूसरे वे जो समाजवाद का समर्थन करते हैं। भारत में भारतीय साम्यवादी दल मार्क्सवादी दल बाएं-पक्षीय राजनीतिक दल माने जाते हैं।

प्रश्न 14.
दाएं-पक्षीय राजनीतिक दल कौन-से होते हैं ?
उत्तर-
राजनीतिक प्रणाली में दाएं पक्षीय या दक्षिणपंथी राजनीतिक दल भी पाए जाते हैं। दक्षिणपंथी दल विचारधारा की दृष्टि से वे दल होते हैं जो यथास्थिति को बनाये रखने के लिए रूढ़िवादी स्थिति का समर्थन करते हैं।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 11 दल प्रणाली

प्रश्न 15.
लोकतन्त्र में विपक्ष पार्टी की भूमिका का वर्णन करें।
उत्तर-

  • आलोचना-विरोधी दल का मुख्य कार्य सरकार की नीतियों की आलोचना करना है।
  • शासन नीति को प्रभावित करना-विरोधी दल सरकार की नीतियों की आलोचना करके सरकार की नीतियों को प्रभावित करता है।
  • विरोधी दल सरकार को निरंकुश बनने से रोकता है-विरोधी दल सरकार को सत्ता का दुरुपयोग करने से रोकता है।
  • विरोधी दल नागरिकों के अधिकारों एवं स्वतन्त्रताओं की रक्षा करते हैं।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजनीतिक दल किसको कहा जाता है?
उत्तर-
राजनीतिक दल ऐसे नागरिकों का समूह है जो सार्वजनिक मामलों पर एक-से विचार रखते हों और संगठित होकर अपने मताधिकार द्वारा सरकार पर अपना नियन्त्रण स्थापित करना चाहते हों ताकि अपने सिद्धान्तों को लागू कर सकें।
(1) गिलक्राइस्ट के शब्दानुसार, “राजनीतिक दल ऐसे नागरिकों का संगठित समूह है जिनके राजनीतिक विचार एक से हों और एक राजनीतिक इकाई के रूप में कार्य करके सरकार पर नियन्त्रण रखने का प्रयत्न करते हों।”

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 11 दल प्रणाली

प्रश्न 2.
राजनीतिक दलों के कोई दो कार्य लिखो।
उत्तर-

  • लोकमत तैयार करना-लोकतन्त्रात्मक देश में राजनीतिक दल जनमत के निर्माण में बहुत सहायता करते हैं। .
  • सार्वजनिक नीतियों का निर्माण-राजनीतिक दल देश के समाने आने वाली समस्याओं पर विचार करते हैं तथा अपनी नीति निर्धारित करते हैं।

प्रश्न 3.
बहु-दलीय प्रणाली के कोई दो गुण लिखो।
उत्तर-

  • विभिन्न मतों का प्रतिनिधित्व-बहु-दलीय प्रणाली में सभी वर्गों तथा हितों को प्रतिनिधित्व मिल जाता है। इस प्रणाली में सच्चे लोकतन्त्र की स्थापना होती है।
  • मतदाताओं को अधिक स्वतन्त्रता-अधिक दलों के कारण मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने के लिए अधिक स्वतन्त्रता होती है।

प्रश्न 4.
राजनीतिक दलों के कोई से दो दोष बताएं।
उत्तर-

  • राष्ट्रीय एकता को खतरा-राजनीतिक दलों के कारण राष्ट्रीय एकता को सदा खतरा बना रहता है।
  • राजनीतिक दल भ्रष्टाचार फैलाते हैं-चुनाव के दिनों में दल चुनाव जीतने के लिए जनता को कई प्रकार का प्रलोभन देते हैं।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 11 दल प्रणाली

प्रश्न 5.
दो दलीय प्रणाली के दो देशों के नाम बताएं।
उत्तर-

  1. इंग्लैण्ड
  2. संयुक्त राज्य अमेरिका।

प्रश्न 6.
एक दलीय प्रणाली के दो प्रमुख देशों के नाम बताएं।
उत्तर-

  1. चीन
  2. क्यूबा ।

प्रश्न 7.
बहु-दलीय प्रणाली के किन्हीं दो दोषों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-

  • निर्बल तथा अस्थायी सरकार-विभिन्न दल मिलकर मन्त्रिमण्डल का निर्माण करते हैं जो किसी भी समय टूट सकता है। मिली-जुली सरकार शासन की नीतियों को दृढ़ता से लागू नहीं कर सकती।
  • दीर्घकालीन आयोजन असम्भव-सरकार अस्थायी होने के कारण लम्बी योजनाएं नहीं बनाई जाती क्योंकि सरकार का पता नहीं होता कि यह कितने दिन चलेगी।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 11 दल प्रणाली

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

प्रश्न I. एक शब्द/वाक्य वाले प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1.
एक दलीय प्रणाली से आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
जिस देश की राजनीतिक व्यवस्था पर केवल एक ही दल का नियन्त्रण हो तथा अन्य दलों के संगठित होने और कार्य करने पर प्रतिबन्ध हो तो उसे एक दलीय प्रणाली कहते हैं।

प्रश्न 2.
एक-दलीय प्रणाली वाले दो देशों के नाम लिखो।
उत्तर-

  1. चीन
  2. क्यूबा।

प्रश्न 3.
द्वि-दलीय प्रणाली वाले दो देशों के नाम लिखो।
अथवा
किसी एक देश का नाम लिखो जिसमें द्वि-दलीय प्रणाली पाई जाती है?
उत्तर-
इंग्लैण्ड और अमेरिका में द्वि-दलीय प्रणाली पाई जाती है।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 11 दल प्रणाली

प्रश्न 4.
किसी एक देश का नाम लिखो, जिनमें बहु-दल प्रणाली पाई जाती है ?
उत्तर-
भारत।

प्रश्न 5.
बहु-दलीय प्रणाली का क्या अर्थ है?
अथवा
बहुदल प्रणाली से आपका क्या अभिप्राय है?
अथवा
बहु-दलीय प्रणाली से क्या भाव है ?
उत्तर-
जहां तीन या तीन से अधिक राजनीतिक दलों का अस्तित्व हो उस प्रणाली को बहु-दलीय प्रणाली का नाम दिया जाता है।

प्रश्न 6.
विरोधी दल का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
विधानपालिका में सत्ता पक्ष का विरोध करने वाले दलों को विरोधी दल कहा जाता है।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 11 दल प्रणाली

प्रश्न 7.
सत्तारूढ़ दल किसको कहा जाता है?
उत्तर-
सत्तारूढ़ दल उसे कहा जाता है, जिसने चुनावों में जीतने के पश्चात् सरकार का निर्माण किया हो।

प्रश्न 8.
चीन में कौन-सी दल-प्रणाली पाई जाती है ?
उत्तर-
चीन में एक दलीय प्रणाली पाई जाती है।

प्रश्न 9.
द्वि-दलीय प्रणाली का कोई एक दोष लिखें।
उत्तर-
द्वि-दलीय प्रणाली से राष्ट्र दो विरोधी गुटों में बंट जाता है, जो एक-दूसरे से ईर्ष्या करते हैं।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 11 दल प्रणाली

प्रश्न 10.
द्वि-दलीय प्रणाली से आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
किसी देश में दो बड़े और महत्त्वपूर्ण दल हों और शेष महत्त्वहीन हों।

प्रश्न 11.
राजनीतिक दलों का एक गुण लिखो।
उत्तर-
राजनीतिक दल जनमत निर्माण में मदद करते हैं।

प्रश्न 12.
राजनीतिक दलों का एक अवगुण लिखो।
उत्तर-
राजनीतिक दल राष्ट्रीय हितों की अपेक्षा दलीय हितों को बढ़ावा देते हैं।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 11 दल प्रणाली

प्रश्न 13.
राजनीतिक दलों के गठन का एक आधार लिखो।
उत्तर-
राजनीतिक दलों के गठन का एक आधार राजनीतिक है।

प्रश्न II. खाली स्थान भरें-

1. आधुनिक प्रजातन्त्र राज्यों में ……….. का होना अनिवार्य समझा जाता है।
2. जे० ए० शूम्पीटर के अनुसार राजनीतिक दल एक ऐसा गुट या समूह है, जिसके सदस्य ……….. प्राप्ति के लिए संघर्ष व होड़ में संलग्न है।
3. राजनीतिक दल के सदस्यों में ………… पर सहमति होनी चाहिए।
4. प्रत्येक राजनीतिक दल का एक निश्चित ……….. होता है।
5. राजनीतिक दल का उद्देश्य ………… शक्ति प्राप्त करना होता है।
6. राजनीतिक दल .. ……………… की जान कहलाते हैं।
उत्तर-

  1. राजनीतिक दलों
  2. सत्ता
  3. मूल सिद्धान्त
  4. कार्यक्रम
  5. राजनीतिक
  6. लोकतन्त्र।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 11 दल प्रणाली

प्रश्न III. निम्नलिखित वाक्यों में से सही एवं ग़लत का चुनाव करें-

1. संघात्मक राज्यों में राजनीतिक दल राष्ट्रीय एकता का एक महत्त्वपूर्ण साधन होते हैं।
2. प्रजातन्त्र में राजनीतिक दलों का अधिक महत्त्व नहीं होता।
3. प्रत्येक राजनीतिक दल चुनाव के लिए अपने-अपने उम्मीदवार खड़े करता है।
4. जिस दल को बहुमत प्राप्त होता है, वह विपक्ष में बैठता है।
5. आधुनिक राज्य में राजनीतिक दल लोगों को राजनीतिक शिक्षा प्रदान करते हैं।
उत्तर-

  1. सही
  2. ग़लत
  3. सही
  4. ग़लत
  5. सही।

प्रश्न IV. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
दलीय प्रणाली निम्नलिखित प्रकार की होती है-
(क) एक दलीय
(ख) द्वि-दलीय
(ग) बहु दलीय
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 11 दल प्रणाली

प्रश्न 2.
निम्नलिखित एक देश में एक दलीय प्रणाली पाई जाती है-
(क) भारत
(ख) इंग्लैण्ड
(ग) चीन
(घ) अमेरिका।
उत्तर-
(ग) चीन

प्रश्न 3.
निम्नलिखित एक देश में द्वि-दलीय प्रणाली पाई जाती है-
(क) अमेरिका
(ख) भारत
(ग) चीन
(घ) जापान।
उत्तर-
(क) अमेरिका

प्रश्न 4.
निम्नलिखित एक देश में बहुदलीय प्रणाली पाई जाती है-
(क) इंग्लैण्ड
(ख) अमेरिका
(ग) भारत
(घ) चीन।
उत्तर-
(ग) भारत

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 11 दल प्रणाली

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से कौन-सा राजनीतिक दल का कार्य नहीं है-
(क) जनमत तैयार करना
(ख) राजनीतिक शिक्षा देना
(ग) सड़कें एवं पुल बनवाना
(घ) चुनाव लड़ना।
उत्तर-
(ग) सड़कें एवं पुल बनवाना

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

Punjab State Board PSEB 11th Class Agriculture Book Solutions Agriculture Objective Questions and Answers.

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

ख़रीफ़ की फसलें

बहुविकल्पीय प्रश्न –

प्रश्न 1.
सावनी की अनाज वाली फसलें हैं :
(क) मक्की
(ख) धान
(ग) ज्वार
(घ) सभी ठीक।
उत्तर-
(घ) सभी ठीक।

प्रश्न 2.
कपास की बोवाई का समय है :
(क) 1 अप्रैल से 15 मई
(ख) 1 जनवरी से 15 जनवरी
(ग) दिसम्बर
(घ) जून।
उत्तर-
(क) 1 अप्रैल से 15 मई

प्रश्न 3.
मक्की की पर्ल पॉपकार्न के लिए बीज की मात्रा है :
(क) 7 किलो प्रति एकड़
(ख) 20 किलो प्रति एकड़
(ग) 25 किलो प्रति एकड़
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(क) 7 किलो प्रति एकड़

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

प्रश्न 4.
सावनी की फ़सल कब काटी जाती है ?
(क) जनवरी-फरवरी
(ख) अक्तूबर-नवम्बर
(ग) अप्रैल-मई
(घ) कभी भी।
उत्तर-
(ख) अक्तूबर-नवम्बर

प्रश्न 5.
भारत में सब से अधिक दाल की पैदावार …………. में होती है।
(क) हिमाचल प्रदेश
(ख) राजस्थान
(ग) पंजाब
(घ) गुजरात।
उत्तर-
(ख) राजस्थान

सही-गलत –

1. बासमती की किस्में हैं-पंजाब बासमती-3, पूसा पंजाब बासमती-1509, पूसा बासमती-1121.
2. मक्की की पैदावार में संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व में तथा भारत में आंध्र प्रदेश सबसे आगे हैं।
3. मूंगी के लिए ठंडे जलवायु की आवश्यकता होती है।
4. सोयाबीन, दाल तथा तेल बीज दोनों श्रेणियों में है।
5. सोयाबीन को चितकबरा.रोग लग जाता है।
उत्तर-

1. सही
2. सही
3. गलत
4. सही
5. सही।

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

रिक्त स्थान भरो –

1. मूंगी की लगभग ………………… पक जाने पर काट लें।
2. मक्की को उत्पन्न होने से लेकर फसल पकने तक ……………… जलवायु की आवश्यकता है।
3. सोयाबीन को ………………. जलवायु की आवश्यकता है।
4. बासमती को ………………… तत्त्व वाली खाद अधिक मात्रा में नहीं डालनी चाहिए।
5. सोयाबीन के …………………… बीज प्रति एकड़ की आवश्यकता होती है।
उत्तर-

  1. 80% फलियां
  2. नमी और गर्म
  3. गर्म
  4. नाइट्रोजन
  5. 25-30 किलो।

ख़रीफ़ की सब्ज़ियाँ

बहुविकल्पीय प्रश्न –

प्रश्न 1.
टमाटर के लिए बीज की मात्रा है : .
(क) 1000 ग्राम प्रति एकड़
(ख) 500 ग्राम प्रति एकड़
(ग) 100 ग्राम प्रति एकड़
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) 100 ग्राम प्रति एकड़

प्रश्न 2.
पंजाब बरकत ……………. की किस्म है।
(क) घीया
(ख) करेला
(ग) टमाटर
(घ) मिर्च।
उत्तर-
(क) घीया

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

प्रश्न 3.
करेले की किस्म है :
(क) पंजाब करेली-1
(ख) पंजाब चप्पन कद्
(ग) पंजाब नीलम ।
(घ) पी०ए०जी०-3.
उत्तर-
(क) पंजाब करेली-1

प्रश्न 4.
खरबूजे के लिए बीज की मात्रा है (प्रति एकड़):
(क) 200 ग्राम
(ख) 70 ग्राम
(ग) 100 ग्राम
(घ) 400 ग्राम।
उत्तर-
(घ) 400 ग्राम।

प्रश्न 5.
पंजाब नवीन ……………. की किस्म है।
(क) पेठा
(ख) घीया
(ग) टमाटर
(घ) खीरा।
उत्तर-
(घ) खीरा।

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

सही-गलत-

1. सब्जियों में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, धातु, विटामिन आदि तत्त्व होते हैं।
2. अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 50 ग्राम सब्जियां खानी चाहिए।
3. पत्तों वाली सब्जियां हैं-पालक, मेथी, सलाद और साग।
4. जड़ों वाली सब्जियां हैं-गाजर, मूली, शलगम।
5. पौधे का नर्म भाग जैसे कि-फल, पत्ते, जड़ें, तना आदि को सलाद के रूप में कच्चा खाया जाता है, सब्जी कहलाता है।
उत्तर-

  1. सही
  2. गलत
  3. सही
  4. सही
  5. सही।

रिक्त स्थान भरो-

1. …………………….. की सब्जियां हैं-मिर्च, बैंगन, भिण्डी, करेला, चप्पन कद्दू, टमाटर, तोरी, घीया कद्, टिण्डा, ककड़ी, खीरा आदि।
2. मिर्च के लिए एक मरले की पनीरी के लिए ……………… बीज की आवश्यकता
3. बैंगन की पनीरी के लिए ………………. बीज प्रति एकड़ की आवश्यकता होती है।
4. पंजाब सुर्ख …………………. की किस्म है।
5. पंजाब-7, पंजाब-8 और पंजाब पदमनी ………………. की किस्में हैं।
उत्तर-

  1. खरीफ
  2. 200 ग्राम
  3. 300-400 ग्राम
  4. मिर्च
  5. भिण्डी।

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

फूलों की खेती

बहुविकल्पीय प्रश्न –

प्रश्न 1.
डंडी वाले फूलों की उगाई जाने वाली मुख्य फ़सल है :
(क) गेंदा
(ख) गुलाब
(ग) ग्लैडीऑल्स
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) ग्लैडीऑल्स

प्रश्न 2.
रजनीगंधा फूलों की डंडी रहित प्रति एकड़ उत्पादन है :
(क) 2-2.5 टन
(ख) 5 टन
(ग) 20 टन
(घ) 1 टन।
उत्तर-
(क) 2-2.5 टन

प्रश्न 3.
ग्लैडीऑल्स की कृषि ……………. से की जाती है :
(क) बल्बों से
(ख) कलमों से
(ग) पत्ते से
(घ) कुछ भी।
उत्तर-
(क) बल्बों से

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

प्रश्न 4.
डंडी रहित फूल है:
(क) गेंदा
(ख) गुलाब
(ग) मोतिया
(घ) सभी ठीक।
उत्तर-
(घ) सभी ठीक।

प्रश्न 5.
फ्रांसीसी फूल ………………… की किस्म है।
(क) गेंदा
(ख) गुलाब
(ग) मोतिया
(घ) जरवरा।
उत्तर-
(क) गेंदा

सही-गलत-

1. पंजाब में 5000 हैक्टेयर क्षेत्रफल फूलों की कृषि के अधीन है।
2. पंजाब में 3000 हैक्टेयर क्षेत्रफल पर ताज़े तोड़ने वाले फूलों की कृषि होती है।
3. ग्लैडीऑल्स की कृषि बल्बों से की जाती है।
4. गेंदे की कृषि के लिए एक एकड़ की नर्सरी के लिए 600 ग्राम बीज की आवश्यकता है।
5. गुलदाउदी डंडी वाला तथा डंडी रहित फूल दोनों तरह प्रयोग होते हैं।
उत्तर-

  1. गलत
  2. गलत
  3. सही
  4. सही
  5. सही।

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

रिक्त स्थान भरो-

1. पंजाब में मुख्य फूलों वाली फसलों को …………………. भागों में बांटा जाता है-डंडी रहित फूल (Loose flower), डंडी वाले फूल (Cut flower)। ।
2. डंडी रहित फूलों को ……………….. के साथ तोड़ा जाता है। उदाहरण_ग्लैडीऑल्स गुलाब, मोतिया आदि।
3. गेंदा पंजाब का .. …………… फूलों वाला मुख्य फूल है।
4. रजनीगंधा के बल्ब गांठें …………………. के लगाए जाते हैं।
5. मोतिया के फूल ……………… के तथा खुश्बूदार होते हैं।
उत्तर-

  1. दो
  2. लम्बी डंडी
  3. डंडी रहित
  4. फरवरी-मार्च
  5. सफेद रंग।

कृषि उत्पादों का मंडीकरण

बहुविकल्पीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
मंडी में उपज ले जाने का उचित समय है :
(क) रात का
(ख) सवेर का
(ग) सायंकाल
(घ) वर्षा का।
उत्तर-
(ख) सवेर का

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

प्रश्न 2.
फसल की कटाई देर से करने पर :
(क) दाने गिरने का डर लगता है
(ख) कुछ नहीं होता
(ग) अधिक लाभ होता है
(घ) सभी गलत।
उत्तर-
(क) दाने गिरने का डर लगता है

प्रश्न 3.
ठीक तथ्य है :
(क) उपज की दर्जाबंदी (वर्गीकर्ण) करके मंडी में ले जाना चाहिए
(ख) मंडीकरण एकट 1961 किसानों को तुलाई की जांच का अधिकार देता है।
(ग) किसानों को J फार्म लेना चाहिए
(घ) सभी ठीक।
उत्तर-
(घ) सभी ठीक।

प्रश्न 4.
दर्जाबंदी कारण उपज बेचने के लिए अधिक कीमत मिलती है :
(क) 10-20%
(ख) 50%
(ग) 1%
(घ) 40%
उत्तर-
(क) 10-20%

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

सही-गलत

1. कृषि उपज का मंडीकरण बढ़िया ढंग से किया जाए तो अधिक मुनाफ़ा कमाया जा सकता है।
2. निराई, दवाइयों का प्रयोग, पानी, खाद, कटाई आदि विशेषज्ञों की सलाह से करें।
3. अच्छे मंडीकरण के लिए बुवाई के समय से ही ध्यान रखना पड़ता है।
4. उत्पाद बेचने के दौरान आढ़ती से फार्म व रसीद ले लें ताकि मुनाफे और खर्चे की पड़ताल की जा सके।
5. कृषकों को अपने आस-पास की मंडियों के भाव की जानकारी लेने की ज़रूरत नहीं होती।
उत्तर-

  1. सही,
  2. सही
  3. सही
  4. सही
  5. गलत।

रिक्त स्थान भरो-

1. उत्पाद निकालने के बाद इसे ………………. चाहिए।
2. किसानों को अपनी उपज का मंडीकरण ………………… संस्थाओं द्वारा करना चाहिए।
3. पंजाब राज्य मंडी बोर्ड द्वारा कुछ मंडियों में ………………. इकाइयाँ स्थापित की गई हैं।
4. ……………… द्वारा मंडी गोबिन्दगढ़, मोगा तथा जगराओं में गेहूँ को संभालने के लिए बड़े स्तर पर प्रबंध इकाइयों की स्थापना की गई है।
5. भिन्न-भिन्न ……………… मूल्य रेडियो, टी०वी० तथा समाचार-पत्रों आदि से भी पता लगते रहते हैं।
उत्तर-

  1. तोल लेना
  2. सांझी तथा सहकारी
  3. मकैनिकल हैंडलिंग
  4. भारतीय खाद्य निगम
  5. मंडियों के।

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

बीज, खाद और कीड़ेमार दवाइयों का क्वालिटी कन्ट्रोल

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
खादों की प्रयोगशाला कहां है ?
(क) लुधियाना
(ख) कपूरथला
(ग) जालंधर
(घ) नहीं है।
उत्तर-
(क) लुधियाना

प्रश्न 2.
कीटनाशक दवाइयों के लिए प्रयोगशाला कहां है ?
(क) लुधियाना
(ख) भटिण्डा
(ग) अमृतसर ।
(घ) सभी ठीक।
उत्तर-
(घ) सभी ठीक।

प्रश्न 3.
बीज कन्ट्रोल आर्डर कब बना ?
(क) 1980
(ख) 1983
(ग) 1950
(घ) 1995.
उत्तर-
(ख) 1983

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

प्रश्न 4.
कीटनाशक दवाइयों के लिए इनसैक्टीसाइड एक्ट कब लागू किया गया ?
(क) 1950
(ख) 1968
(ग) 1990
(घ) 2000.
उत्तर-
(ख) 1968

प्रश्न 5.
खाद कन्ट्रोल आर्डर कब बना ?
(क) 1985
(ख) 1968
(ग) 1995
(घ) 1989.
उत्तर-
(क) 1985

सही-गलत

1. फ़सलों की लाभदायक उत्पादन के लिए बीज, खाद तथा कीटनाशक दवाइयां मुख्य तीन वस्तुएं हैं।
2. इन्सैक्टीसाइड अधिनियम (कीटनाशक एक्ट) 1968 में बनाया नहीं गया।
3. भारत सरकार ने अनिवार्य वस्तुओं के कानून के अन्तर्गत कृषि में काम आने वाली इन तीनों वस्तुओं के लिए विभिन्न कानून बनाए हैं।
4. ये कानून हैं बीज कन्ट्रोल आर्डर, खाद कन्ट्रोल आर्डर, कीटनाशक एक्ट।।
5. बीज कानून की धारा 7 के अन्तर्गत केवल निर्धारित बीजों की ही बिक्री नहीं की जा सकती है।
उत्तर-

  1. सही
  2. गलत
  3. सही
  4. सही
  5. गलत।

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

रिक्त स्थान भरो-

1. खाद परीक्षण प्रयोगशाला ………………… तथा ………………… में है।
2. खाद कन्ट्रोल आर्डर ……………….. बनाया गया है जो कि खादों की क्वालटी तथा वज़न को ठीक रखने तथा मिलावट, घटिया तथा अप्रमाणित खादें बेचने को रोकने के लिए सहायक है।
3. दवाइयां चैक करने के लिए प्रयोगशालाएं लुधियाना, भटिण्डा तथा …………….. में हैं।
4. सेन्ट्रल इन्सैक्टीसाइड बोर्ड (केन्द्रीय कीटनाशक बोर्ड) ……………… को यह अधिनियम लागू करने की सलाह देता है।
5. सेन्ट्रल (केन्द्रीय) रजिस्ट्रेशन कमेटी कृषि रसायनों की रजिस्ट्रेशन करके इन्हें ……………. तथा आयात निर्यात के लिए आज्ञा देती है।
उत्तर-

  1. लुधियाना, फरीदकोट
  2. 1985
  3. अमृतसर
  4. सरकार
  5. बनाने।

पशु पालन

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
भैंस के दो सूयों में अंतर होता है :
(क) 15-16 माह
(ख) 24-25 माह
(ग) 4-5 माह
(घ) 6-7 माह।
उत्तर-
(क) 15-16 माह

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

प्रश्न 2.
जर्सी नस्ल का मूल घर है :
(क) पंजाब
(ख) हरियाणा
(ग) इंग्लैंड
(घ) सिंध।
उत्तर-
(ग) इंग्लैंड

प्रश्न 3.
गाय के पहले सूये की आयु बताएं।
(क) 30 माह
(ख) 10 माह
(ग) 50 माह
(घ) 100 माह।
उत्तर-
(क) 30 माह

प्रश्न 4.
400 किलो भार की गाय के लिए हरे चारे की मात्रा है :
(क) 50 किलो
(ख) 400 किलो
(ग) 35 किलो
(घ) 100 किलो।
उत्तर-
(ग) 35 किलो

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

प्रश्न 5.
स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन कितना दूध आवश्यक है ?
(क) 250 ग्राम
(ख) 500 ग्राम
(ग) 100 ग्राम
(घ) 700 ग्राम।
उत्तर-
(क) 250 ग्राम

सही-गलत-

1. पंजाब में लगभग 70% जनसंख्या ग्रामीण है।
2. थारपार्कर तथा हरियाणा द्विउद्देश्यीय नसलें हैं।
3. देसी गाय एक सुए में लगभग 1000 से 1700 किलोग्राम दूध देती है।
4. पंजाब में 17 लाख गायें तथा 60 लाख भैंसें हैं।
5. होलस्टीन-फ्रीज़ियन दूध देने वाली सबसे बढ़िया विदेशी नसल है।
उत्तर-

  1. सही
  2. सही
  3. गलत
  4. गलत
  5. सही।

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

रिक्त स्थान भरो-

1. बछड़े को दूध पिलाना चाहिए तथा ………………… नहीं चाहिए।
2. दूध दोहन का काम ……………….. मिनट में पूरी मुट्ठी से करना चाहिए।
3. दूध को 5°C तक ठण्डा करके रखें, इस तरह …………… फलते फूलते – नहीं।
4. भारत में भैंस के एक सूए का औसतन दूध ……………. किलोग्राम है। पंजाब में यह 1500 किलोग्राम है।
5. दूध वाले ………………… को अच्छी तरह साफ़ करना चाहिए।
उत्तर-

  1. चुसवाना
  2. 6-8
  3. बैक्टीरिया
  4. 500
  5. बर्तनों।

दूध और दूध से बनने वाले पदार्थ

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
गाय के एक किलो दूध से कितना खोया तैयार हो सकता है ?
(क) 200 ग्राम
(ख) 500 ग्राम
(ग) 700 ग्राम
(घ) 300 ग्राम।
उत्तर-
(क) 200 ग्राम

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

प्रश्न 2.
गाय के दूध में कितने प्रतिशत वसा होती है ?
(क) 4%
(ख) 50%
(ग) 0.5%
(घ) 70%.
उत्तर-
(क) 4%

प्रश्न 3.
टोन्ड दूध में कितनी वसा होती है ?
(क) 1/2%
(ख) 3%
(ग) 10%
(घ) 25%.
उत्तर-
(ख) 3%

प्रश्न 4.
भैंस के एक किलोग्राम दूध में से कितना पनीर तैयार हो जाता है ?
(क) 100 ग्राम
(ख) 50 ग्राम
(ग) 520 ग्राम
(घ) 250 ग्राम।
उत्तर-
(घ) 250 ग्राम।

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

प्रश्न 5.
डब्ल टोन्ड दूध में SNF की प्रतिशत मात्रा है ?
(क) 3%
(ख) 1%
(ग) 9%
(घ) 2%.
उत्तर-
(ग) 9%

सही-गलत-

1. दूध से बनाए जाने वाले पदार्थ हैं-खोया, पनीर, घी, दही आदि।
2. गाय के एक किलोग्राम दूध में से 200 ग्राम खोया तथा 160 ग्राम पनीर मिल जाता है।
3. दूध में कई आहारीय तत्त्व जैसे-प्रोटीन, हड्डियों के लिए कैल्शियम, अन्य धातुएं आदि होते हैं।
4. दूध एक अनमोल (बहुमूल्य) तथा बहुत बढ़िया पौष्टिक पदार्थ नहीं है।
5. भैंस के दूध में फैट की मात्रा 6% तथा एस०एन०एफ० की मात्रा 9% होनी चाहिए।
उत्तर-

  1. सही
  2. गलत
  3. सही
  4. गलत
  5. सही।

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

रिक्त स्थान भरो-

1. दूध के ……………….. में सहकारी सभाओं का बहुत योगदान है।
2. दूध की श्रेणियां हैं-टोन्ड दूध, डबल टोन्ड दूध, …… ……. दूध।
3. दूध के ……………… से दूध की तुलना में अधिक कमाई की जा सकती है।
4. कच्चा दूध जल्दी ……………….. हो जाता है।
5. भैंस के एक किलोग्राम दूध में 250 ग्राम खोया तथा ……………….. ग्राम पनीर मिल जाता है।
उत्तर-

  1. मण्डीकरण
  2. स्टैंडर्ड
  3. पदार्थों
  4. खराब
  5. 250.

मुर्गी पालन

बहुविकल्पीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
मुर्गी कितने दिनों बाद अण्डे देना शुरू करती है ?
(क) 50 दिन
(ख) 160 दिन
(ग) 500 दिन
(घ) 250 दिन।
उत्तर-
(ख) 160 दिन

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

प्रश्न 2.
चूचों को गर्मी देने वाला यन्त्र है :
(क) माइक्रोवेव ओवन
(ख) बरूडर
(ग) अंगीठी
(घ) तवा।
उत्तर-
(ख) बरूडर

प्रश्न 3.
विष्ठी से कौन-सी गैस बनती है ?
(क) ऑक्सीजन
(ख) हाइड्रोजन
(ग) अमोनिया
(घ) हीलीयम।
उत्तर-
(ग) अमोनिया

प्रश्न 4.
रैड आइलैंड रैंड रंग के अण्डे देती है :
(क) खाकी
(ख) सफेद
(ग) काले
(घ) संतरी।
उत्तर-
(क) खाकी

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

प्रश्न 5.
सतलुज लेयर के अण्डे का औसत भार है –
(क) 10 ग्राम
(ख) 20 ग्राम
(ग) 100 ग्राम
(घ) 55 ग्राम।
उत्तर-
(घ) 55 ग्राम।

सही-गलत-

1. ‘पोल्ट्री’ शब्द का अर्थ है ऐसे हर प्रकार के पक्षियों को पालना जो आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हों।
2. सतलुज लेयर, मुर्गियों की एक जाति है जो एक वर्ष में 255-265 अण्डे देती
है तथा अण्डे का औसत भार 55 ग्राम होता है।
3. ह्वाइट लैगहार्न विदेशी नसल है, जो वर्ष में 100-200 अण्डे देती है।
4. रैड आईलैंड रैड खाकी रंग के लगभग वार्षिक 180 अण्डे देती है।
5. आई० बी० एल० 80 ब्रायलर मीट पैदा करने वाली मुर्गियों की एक जाति है।
उत्तर-

  1. सही
  2. सही
  3. गलत
  4. सही
  5. सही।

रिक्त स्थान भरो-

1. चूजों को गर्मी देने वाला यंत्र ……………….. होता है।
2. एक मुर्गी को …………….. वर्ग फुट स्थान चाहिए।
3. पक्षियों के शरीर में पसीने के लिए …………….. नहीं होते।
4. ह्वाइट प्लाइमाऊथ राक वार्षिक ………………… के लगभग अण्डे देती है तथा इसके चूज़े दो माह में एक किलो भार के हो जाते हैं।
5. मुर्गियों को अपने भोजन में . …………… से अधिक तत्त्वों की आवश्यकता होती है।
उत्तर-

  1. बरूडर,
  2. 2
  3. रोमछिद्र
  4. 140
  5. 40.

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

सूअर, भेड़ें/बकरियां और खरगोश पालना

बहुविकल्पीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
सफेद यार्कशायर किस की किसकी किस्म है ?
(क) मुर्गी
(ख) सूअर
(ग) गाय
(घ) भेड़।
उत्तर-
(ख) सूअर

प्रश्न 2.
बकरी की नसल नहीं है :
(क) सानन
(ख) बोअर
(ग) बीटल
(घ) मैरीनो।
उत्तर-
(घ) मैरीनो।

प्रश्न 3.
मास वाले छल्लों को कब खस्सी करवाना चाहिए?
(क) 2 माह की आयु में
(ख) 10 माह की आयु में
(ग) 15 माह की आयु में
(घ) 20 माह की आयु में।
उत्तर-
(क) 2 माह की आयु में

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

प्रश्न 4.
मादा सुअर एक बार में कितने बच्चे पैदा कर सकती है ?
(क) 25-30
(ख) 10-12
(ग) 20-25
(घ) 3-40.
उत्तर-
(ख) 10-12

प्रश्न 5.
खरगोश की मादा पहली बार किस आयु में गर्भित हो जाती है ?
(क) 3-4 माह
(ख) 6-9 माह
(ग) 15-20 माह
(घ) 12-13 माह।
उत्तर-
(ख) 6-9 माह

सही-गलत-

1. सूअर अपने वंश की वृद्धि तेज़ी से करते हैं तथा कम आहार लेते हैं।
2. स्वस्थ मादा सूअर पहली बार 3-4 माह की आयु में कामवेग में आती हैं।
3. सूअरों के 160 वर्ग फुट में 10 बच्चे रखे जा सकते हैं।
4. बकरी की नसलें हैं-बीटल, जमनापरी।
5. भेड़ों की नसलें हैं-मैरीनो, कोरीडेल।
उत्तर-

  1. सही
  2. गलत
  3. गलत
  4. सही
  5. सही।

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

रिक्त स्थान भरो-

1. मादा सूअर वर्ष में दो बार प्रसव कर सकती है तथा एक बार में बच्चे पैदा करती है।
2. बकरी तथा भेड़ का गर्भकाल का समय ………………… दिन है।
3. खरगोश की मादा पहली बार ……………….. माह की आयु में गर्भ धारण कर सकती है।
4. वार्षिक ऊन की क्रमशः पैदावार रूसी, ब्रिटिश तथा जर्मन अंगोरा से 215, 230 तथा ………………. ग्राम है।
5. खरगोश की आयु औसतन ……………….. वर्ष की है।
उत्तर-

  1. 10-12
  2. 145-153
  3. 6-9,
  4. 590
  5. 5.

मछली पालन

बहुविकल्पीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
मछली कब बेचने योग्य हो जाती है ?
(क) 500 ग्राम की
(ख) 50 ग्राम की
(ग) 10 ग्राम की
(घ) 20 ग्राम की।
उत्तर-
(क) 500 ग्राम की

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

प्रश्न 2.
नदीन मछली है :
(क) कतला
(ख) मरीगल
(ग) पुट्ठी कंघी
(घ) रोहू।
उत्तर-
(ग) पुट्ठी कंघी

प्रश्न 3.
प्रति एकड़ कितने बच्चे तालाब में छोड़े जाते हैं ?
(क) 4000
(ख) 15000
(ग) 1000
(घ) 500.
उत्तर-
(क) 4000

प्रश्न 4.
मांसाहारी मछली है :
(क) सिंगाड़ा
(ख) डोला
(ग) मल्ली
(घ) सभी ठीक।
उत्तर-
(घ) सभी ठीक।

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

प्रश्न 5.
मछली पालन के लिए प्रयोग किए जाने वाले पानी का पी०एच० अंक कितना होना चाहिए ?
(क) 7-9
(ख) 2-3
(ग) 13-14
(घ) 11-72.
उत्तर-
(क) 7-9

सही-गलत-

1. मछलियों की भारतीय किस्में हैं-कतला, रोहू तथा मरीगल।
2. जौहड (छप्पड़) 1-5 एकड़ क्षेत्रफल के तथा 6-7 फुट गहरा होना चाहिए।
3. पानी की गहराई 2-3 फुट होनी चाहिए।
4. मछलियों को 10% प्रोटीन वाला सहायक भोजन देना चाहिए।
5. विभिन्न संस्थाओं से मछली पालन के व्यवसाय के लिए प्रशिक्षण नहीं लेना चाहिए।

रिक्त स्थान भरो-

1. जौहड़ में 1-2 इंच आकार के ………………. प्रति एकड़ के हिसाब से डालो।
2. …………………… ग्राम की मछली को बेचा जा सकता है।
3. वैज्ञानिक विधि से मछलियां पालने से वर्ष में लाभ ……………………. से भी अधिक हो जाता है।
4. ………………. बनाने के लिए चिकनी अथवा चिकनी मैरा मिट्टी वाली भूमि का प्रयोग करना चाहिए।
5. पानी का पी०एच० अंक ……. ……………….. के मध्य होना चाहिए। यदि 7 से कम हो तो चूने के प्रयोग से बढ़ाया जा सकता है।
उत्तर-

  1. 4000
  2. 500
  3. कृषि
  4. जौहड़
  5. 7-9.

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers
कुछ नए कृषि विषय

बहुविकल्पीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
ग्रीन हाऊस गैसें हैं :
(क) कार्बन डाइऑक्साइड
(ख) नाइट्रस ऑक्साइड
(ग) मीथेन
(घ) सभी ठीक।
उत्तर-
(घ) सभी ठीक।

प्रश्न 2.
पौधे की किस्म तथा किसान अधिकार सुरक्षा एक्ट कौन-से वर्ष पास हुआ ?
(क) 1985
(ख) 2001
(ग) 2015
(घ) 1980.
उत्तर-
(ख) 2001

प्रश्न 3.
धान में पानी की बचत करने वाला यंत्र :
(क) टैशियोमीटर
(ख) कराहा
(ग) बी०टी०
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(क) टैशियोमीटर

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

प्रश्न 4.
ग्रीन हाऊस गैसों के कारण पिछले सौ वर्षों में धरती की सतह पर तापमान में कितनी वृद्धि हुई है ?
(क) 0.5°C
(ख) 5C
(ग) 2°C
(घ) 10°C.
उत्तर-
(क) 0.5°C

सही-गलत-

1. आदिकाल से ही मनुष्य कृषि का व्यवसाय नहीं करता आ रहा है।
2. बी० टी० का अर्थ बैसिलस थुरिजैनिसस नाम के बैक्टीरिया से है।
3. बी० टी० नरमे की किस्म से पैदावार पाँच क्विंटल कपास प्रति एकड़ से भी ज्यादा नहीं मिलता है।
4. बी० टी० किस्मों के प्रयोग के कारण कीटनाशकों के प्रयोग पर भी रोक लगी है।
5. वृक्ष और बेलदार वाली फ़सलों का समय पहले 9 साल तथा बढ़ा कर 10 साल तक हो सकता है।
उत्तर-

  1. गलत
  2. सही
  3. गलत
  4. सही
  5. गलत।

PSEB 11th Class Agriculture Objective Questions and Answers

रिक्त स्थान भरो –

1. नई तकनीकों का प्रयोग करके किसी ओर फ़सल या जीव जंतु का ……….. किसी फ़सल में डाल कर इसको संशोधित जाता है।
2. बी० टी० नरमे (कपास) में एक रवेदार प्रोटीन पैदा होता है जिसको खाकर ……………….. मर जाती हैं।
3. जीन डाल कर संशोधित फ़सल को जी० एम० या .. ……………… फ़सलें कहा जाता है।
4. किसानों के अधिकार और पौधे किस्मों के संबंध में ……………… में भारत सरकार ने पौध किस्म और किसान अधिकार सुरक्षा एक्ट पास किया।
5. बैंगन, सोयाबीन, मक्की , चावल आदि की भी ………………. फ़सलें तैयार की जा चुकी हैं।

PSEB 10th Class SST Solutions Geography उद्धरण संबंधी प्रश्न

Punjab State Board PSEB 10th Class Social Science Book Solutions Geography उद्धरण संबंधी प्रश्न

PSEB 10th Class Social Science Solutions Geography उद्धरण संबंधी प्रश्न

(1)

नीचे दिए गए उद्धरणों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए
इसी विशालता के कारण ही भारत को एक उप-महाद्वीप (Indian sub-continent) कहकर पुकारा जाता है। उपमहाद्वीप एक विशाल और स्वतंत्र क्षेत्र होता है। जिसके भू-खंड की सीमाएँ विभिन्न प्राकृतिक भू-आकृतियों (Natural Features) द्वारा बनाई जाती हैं, जो उसे आस-पास के क्षेत्रों से अलग करती हैं। भारत को भी उत्तर दिशा में हिमालय के पार अगील (Aghil), मुझतघ (Muztgh), कुनलुन (Kunlun), कराकोरम, हिन्दुकुश और जसकर पर्वत श्रेणियाँ तिब्बत से, दक्षिणी दिशा में पाक-जल ढमरू मध्य और मन्नार की खाड़ी श्रीलंका से, पूर्वी दिशा में अराकान योमा मियांमार (Burma) से और पश्चिमी दिशा. में विशाल थार मरुस्थल, पाकिस्तान से अलग करते हैं। भारत के इतने विशाल क्षेत्र के कारण ही अनेक सांस्कृतिक, आर्थिक व सामाजिक विभिन्नताएं पाई जाती हैं। परन्तु इसके बावजूद भी देश में जलवायु, संस्कृति आदि में एकता पाई जाती है।

(a) भारत को उपमहाद्वीप क्यों कहा जाता है?
(b) देश की अनेकता में एकता’ बनाए रखने में कौन-कौन से तत्त्वों का योगदान है ?
उत्तर-
(a) अपने विस्तार और स्थिति के कारण भारत को उप-महाद्वीप का दर्जा दिया जाता है। उप-महाद्वीप एक विशाल तथा स्वतन्त्र भू-भाग होता है जिसकी सीमाएं विभिन्न स्थलाकृतियों द्वारा बनाई जाती हैं। ये स्थलाकृतियां इसे अपने आस-पास के क्षेत्रों से अलग करती हैं। भारत के उत्तर में हिमालय से पार अगील (Agill), मुझतघ (Mugtgh), कुनलुन (Kunlun), कराकोरम, हिन्दुकुश आदि पर्वत श्रेणियां उसे एशिया के उत्तर-पश्चिमी भागों से अलग करती हैं। दक्षिण में पाक जलडमरू मध्य तथा मन्नार की खाड़ी इसे श्रीलंका से अलग करते हैं। पूर्व में अराकान योमा इसे म्यनमार से अलग करते हैं। थार का मरुस्थल इसे पाकिस्तान के बहुत बड़े भाग से अलग करता है। इतना होने पर भी हम वर्तमान भारत को उपमहाद्वीप नहीं कह सकते। भारतीय उप-महाद्वीप का निर्माण अविभाजित भारत, नेपाल, भूटान तथा बांग्लादेश मिल कर करते हैं।
(b) भारत विभिन्नताओं का देश है। फिर भी हमारे समाज में एक विशिष्ट एकता दिखाई देती है। भारतीय समाज को एकता प्रदान करने वाले मुख्य तत्त्व निम्नलिखित हैं —

  1. मानसूनी ऋतु-मानसून पवनें अधिकांश वर्षा ग्रीष्म ऋतु में करती हैं। इससे देश की कृषि भी प्रभावित होती है और अन्य व्यवसाय भी। मानसूनी पवनें पहाड़ी प्रदेशों में वर्षा करके बिजली की आपूर्ति को विश्वसनीय बनाती हैं। वास्तव में मानसूनी वर्षा पूरे देश की अर्थव्यवस्था का आधार है।
  2. धार्मिक संस्कृति-धार्मिक संस्कृति के पक्ष में दो बातें हैं। एक तो यह कि धार्मिक स्थानों ने देश के लोगों को एक सूत्र में बांधा है। दूसरे, धार्मिक सन्तों ने अपने उपदेशों द्वारा भाईचारे की भावना पैदा की है। तिरूपती, जगन्नाथपुरी, अमरनाथ, अजमेर, हरिमन्दिर साहिब, पटना, हेमकुण्ट साहिब तथा अन्य तीर्थ स्थानों पर देश के सभी भागों से लोग आते हैं और पूजा करते हैं। सन्तों ने भी धार्मिक समन्वय पैदा करने का प्रयास किया है।
  3. भाषा तथा कला-लगभग सारे उत्तरी भारत में वेदों का प्रचार संस्कृत भाषा में हुआ। इसी भाषा के मेल से मध्य युग में उर्दु का जन्म हुआ। अंग्रेज़ी सम्पर्क भाषा है और हिन्दी राष्ट्र भाषा है। इन सब ने मिलकर एक-दूसरे को निकट से समझने का अवसर प्रदान किया है। इसी तरह लोकगीतों तथा लोक-कलाओं ने भी लोगों को समान भावनाएं व्यक्त करने का अवसर जुटाया है।
  4. यातायात तथा संचार के साधन-रेलों तथा सड़कों ने विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को समीप लाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दूरदर्शन तथा समाचार-पत्रों जैसे संचार के साधनों ने भी लोगों की राष्ट्रीय सोच देकर राष्ट्रीय धारा से जोड़ दिया है।
  5. प्रवास-गांवों के कई लोग शहरों में आकर बसने लगे हैं। उनमें जातीय विभिन्नता होते हुए भी वे एक-दूसरे को समझने लगे हैं और इस प्रकार वे एक-दूसरे के निकट आए हैं।
    सच तो यह है कि अनेक प्राकृतिक और सांस्कृतिक तत्त्वों ने हमारे देश को एकता प्रदान की है।

(2)

हिमालय के साथ लगते विशाल उत्तरी मैदान देश की 40% जनसंख्या को निवास व जीवन-यापन प्रदान करते हैं। इनकी उपजाऊ मिट्टी, उपयुक्त जलवायु, समतल धरातल ने दरियाओं, नहरों, सड़कों, रेलों व शहरों के प्रसार व विस्तृत तथा कृषि के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। इसीलिए यह मैदानी क्षेत्र देश के अन्न भंडार होने का गौरव रखते हैं। इन मैदानों ने आर्य लोगों से लेकर अब तक एक विशेष प्रकार की सभ्यता व समाज का निर्माण किया है। सारे देश के लोग गंगा को अभी भी एक पवित्र नदी मानते हैं और इसकी घाटी में बसे ऋषिकेश, हरिद्वार, मथुरा, प्रयाग, अयोध्या, कांशी आदि स्थान देश के विभिन्न भागों में रहने वाले सूफी सन्त और धार्मिक लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे हैं। इन मैदानी भागों में बाद में सिख गुरु, महात्मा बुद्ध, महावीर जैन जैसे महापुरुषों ने जन्म लिया और अलग-अलग धर्म स्थापित हुए। इसका गहरा प्रभाव हिमालय पर्वत और दक्षिण भारत में भी देखा जा सकता है।

(a) उत्तर के विशाल मैदानों में नदियों द्वारा निर्मित प्रमुख भू-आकृतियों के नाम बताइए।
(b) विशाल उत्तरी मैदानों का देश के विकास में योगदान बताइए।
उत्तर-
(a) उत्तरी मैदानों में नदियों द्वारा निर्मित भू-आकार हैं-जलोढ़ पंख, जलोढ़ शंकु, सर्पदार मोड़, दरियाई सीढ़ियां, प्राकृतिक बांध तथा बाढ़ के मैदान।
(b) हिमालय क्षेत्रों का देश के विकास में निम्नलिखित योगदान है —

  1. वर्षा-हिन्द महासागर से उठने वाली मानसून पवनें हिमालय पर्वत से टकरा कर खूब वर्षा करती हैं। इस प्रकार यह उत्तरी मैदान में वर्षा का दान देता है। इस मैदान में पर्याप्त वर्षा होती है।
  2. उपयोगी नदियां-उत्तरी भारत में बहने वाली सभी मुख्य नदियां गंगा, यमुना, सतलुज, ब्रह्मपुत्र आदि हिमालय पर्वत से ही निकलती हैं। ये नदियां सारा वर्ष बहती रहती हैं। शुष्क ऋतु में हिमालय की बर्फ इन नदियों को जल देती है।
  3. फल तथा चाय-हिमालय की ढलाने चाय की खेती के लिए बड़ी उपयोगी हैं। इनके अतिरिक्त पर्वतीय ढलानों पर फल भी उगाए जाते हैं।
  4. उपयोगी लकड़ी-हिमालय पर्वत पर घने वन पाए जाते हैं। ये वन हमारा धन हैं। इनसे प्राप्त लकड़ी पर भारत के अनेक उद्योग निर्भर हैं। यह लकड़ी भवन-निर्माण कार्यों में भी काम आती है।
  5. अच्छी चरागाहें-हिमालय पर सुन्दर और हरी-भरी चरागाहें मिलती हैं। इनमें पशु चराये जाते हैं।
  6. खनिज पदार्थ-इन पर्वतों में अनेक प्रकार के खनिज पदार्थ पाए जाते हैं।

PSEB 10th Class SST Solutions Geography उद्धरण संबंधी प्रश्न
(3)

‘जलवाय’ अथवा ‘पवन-पानी’ शब्द से तात्पर्य यह है कि किसी स्थान में लम्बी अवधि की मौसमी स्थितियाँ. जिनमें उस स्थान का तापमान वहाँ से बह रही वायु में जल की कितनी मात्रा है। ये स्थितियाँ मुख्य रूप से उस स्थान की धरातलीय विभिन्नता, समुद्र-तट से दूरी तथा भूमध्य रेखा से दूरी जैसे महत्त्वपूर्ण तत्त्वों के द्वारा निर्धारित की जाती है। इसका मानव एवम् मानवीय क्रिया-कलापों पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
भारत एक विशाल देश है। जिसकी विशाल धरातलीय इकाइयां, प्रायद्वीपीय स्थिति और कर्क रेखा का इसके बीच से होकर गुज़रना इसकी जलवायु पर गहरा प्रभाव डालते हैं। देश की विशालतम धरातलीय विभिन्नताओं के कारण ही इसमें तापमान, वर्षा, पवनों व बादलों आदि की विभिन्नताएं मिलती हैं।

(a) भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले (दो) तत्त्वों को बताइए।
(b) भारतीय जलवायु की प्रादेशिक विभिन्नताएं कौन-कौन सी हैं?
उत्तर-
(a) भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले मुख्य तत्त्व हैं-

  1. भूमध्य रेखा से दूरी,
  2. धरातल का स्वरूप,
  3. वायुदाब प्रणाली,
  4. मौसमी पवनें और
  5. हिन्द महासागर से समीपता।

(b) भारतीय जलवायु की प्रादेशिक विभिन्नताएं निम्नलिखित हैं

  1. सर्दियों में हिमालय पर्वत के कारगिल क्षेत्रों में तापमान-45° सेन्टीग्रेड तक पहुंच जाता है परन्तु उसी समय तमिलनाडु के चेन्नई (मद्रास) महानगर में यह 20° सेंटीग्रेड से भी अधिक होता है। इसी प्रकार गर्मियों की ऋतु में अरावली पर्वत की पश्चिमी दिशा में स्थित जैसलमेर का तापमान 50° सेन्टीग्रेड को भी पार कर जाता है, जबकि श्रीनगर में 20° सेन्टीग्रेड से कम तापमान होता है।
  2. खासी पर्वत श्रेणियों में स्थित माउसिनराम (Mawsynaram) में 1141 सेंटीमीटर औसतन वार्षिक वर्षा दर्ज की जाती है। परन्तु दूसरी ओर पश्चिमी थार मरुस्थल में वार्षिक वर्षा का औसत 10 सेंटीमीटर से भी कम है।
  3. बाड़मेर और जैसलमेर में लोग बादलों के लिए तरस जाते हैं परन्तु मेघालय में सारा साल आकाश बादलों से ढका रहता है।
  4. मुम्बई तथा अन्य तटवर्ती नगरों में समुद्र का प्रभाव होने के कारण तापमान वर्ष भर लगभग एक जैसा ही रहता है। इसके विपरीत राष्ट्रीय क्षेत्र दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सर्दी एवं गर्मी के तापमान में भारी अन्तर पाया जाता है।

(4)

किसी भी देश या क्षेत्र के आर्थिक, धार्मिक तथा सामाजिक विकास में वहां की जलवायु का गहरा प्रभाव होता है। उस क्षेत्र की आर्थिक प्रगति का अनुमान वहाँ की कृषि, उद्योग, खनिज-सम्पदा के विकास से लगाया जा सकता है। भारतीय जीवन लगभग पूरी तरह से कृषि पर आधारित है। जिसके विकास में मानसूनी वर्षा ने एक प्रमुख एवम् सुदृढ़ आधार प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। मानसून को देश का केंद्रीय ध्रुव (Pivotal Point) माना जाता है। इस पर कृषि के अलावा समूचा आर्थिक ढाँचा निर्भर करता है। मानसूनी वर्षा जब समय से तथा उचित मात्रा में होती है तो कृषि उत्पादन बढ़ जाता है तथा चारों तरफ हरियाली व खुशहाली होती है। परन्तु इसकी असफलता के परिणामस्वरूप फसलें सूख जाती हैं। देश में सूखा पड़ जाता है तथा अनाज के भंडारों में कमी आ जाती है।

(a) भारत में मानसूनी वर्षा की (कोई तीन) महत्त्वपूर्ण विशेषताएं बताइए।
(b) भारतीय अर्थव्यवस्था (बजट) को मानसून पवनों का जुआ क्यों कहा जाता है ?
उत्तर-
(a) भारत में मानसूनी वर्षा मुख्यतः जुलाई से सितम्बर के महीनों में होती है। देश में इसका विस्तार दक्षिणपश्चिमी मानसून पवनों के विस्तार के साथ होता है। मानसूनी वर्षा की तीन महत्त्वपूर्ण विशेषताएं निम्नलिखित हैं —

  1. अस्थिरता-भारत में मानसून भरोसे योग्य नहीं है। यह आवश्यक नहीं है कि वर्षा एक-समान होती रहे। वर्षा की इसी अस्थिरता के कारण ही भुखमरी और अकाल की स्थिति पैदा हो जाती है। वर्षा की यह अस्थिरता देश के आन्तरिक भागों तथा राजस्थान में अपेक्षाकृत अधिक है।
  2. असमान वितरण-देश में वर्षा का वितरण समान नहीं है। पश्चिमी घाट के पश्चिमी ढलानों और मेघालय तथा असम की पहाड़ियों में 250 सेंटीमीटर से भी अधिक वर्षा होती है। इसके विपरीत पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी गुजरात, उत्तरी कश्मीर आदि में 25 सेंटीमीटर से भी कम वर्षा होती है।
  3. अनिश्चितता-भारत में होने वाली मानसूनी वर्षा की मात्रा निश्चित नहीं है। कभी तो मानसून पवनें समय से पहले पहुंचकर भारी वर्षा करती हैं, परन्तु कभी यह वर्षा इतनी कम होती है या निश्चित समय से पहले ही समाप्त हो जाती है। परिणामस्वरूप देश में सूखे की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

(b) “भारतीय अर्थव्यवस्था मानसून पवनों का जुआ है”-यह वक्तव्य इस बात को प्रकट करता है कि भारत की अर्थव्यवस्था की उन्नति या अवनति इस बात पर निर्भर करती है कि किसी वर्ष वर्षा का समय, वितरण तथा मात्रा कितनी उपयुक्त है। यदि वर्षा समय पर आती है और उसका वितरण और मात्रा भी उपयुक्त है, तो कृषि की अच्छी फसल की आशा की जा सकती है। उदाहरण के लिए अच्छी मानसून के कारण फसलें अच्छी होती हैं, तो तीन बातें घटित होती हैं।

  1. कारखानों के लिए उचित कच्चा माल उपलब्ध होता है। कपास, पटसन, तिलहन, ईख इत्यादि की अधिकता से सम्बन्धित उद्योग फलते-फूलते हैं।
  2. अच्छी मानसून से जब कृषि और उद्योगों को बल मिलता है, तो उत्पादकता बढ़ती है। एक ओर निर्यात को बढ़ावा मिलता है, तो दूसरी ओर अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार फलता-फूलता है। देश में धन की वृद्धि होती है और लोगों का जीवन स्तर उन्नत होता है।
  3. अच्छी मानसून के कारण नदियों में जल की वृद्धि होती है। बांधों का जलस्तर ऊंचा उठता है। इस जल से जहां जल-विद्युत् के उत्पादन में सहयोग मिलता है, वहां सिंचाई की व्यवस्था में सुधार होता है। इससे देश में आर्थिक गतिविधियों में हलचल पैदा होती है।
    इसमें कोई सन्देह नहीं है कि आज विज्ञान की उन्नति के कारण हम मानसून के अभाव में भी अच्छी फसल उगा सकते हैं, परन्तु हमें सोचना यह है कि क्या सभी किसान वर्षा के अभाव में या वर्षा के असमान वितरण से लाभ उठा सकते हैं। अच्छी मानसून पूरे देश के प्रत्येक वर्ग तथा प्रत्येक क्षेत्र को प्रभावित करती है। यदि मानसून उपयुक्त है, तो देश का आर्थिक विकास सुनिश्चित है। अतः भारतीय अर्थव्यवस्था को मानसून पवनों का जुआ कहना उचित है।

PSEB 10th Class SST Solutions Geography उद्धरण संबंधी प्रश्न

(5)

कृषि की भारतीय अर्थव्यवस्था में एक अहम् भूमिका है। कृषि क्षेत्र देश के लगभग दो-तिहाई श्रमिकों को रोजगार प्रदान करता है। इस क्षेत्र से कुल राष्ट्रीय आय का 29.0 भाग प्राप्त होता है और विदेश निर्यात में भी कृषि उत्पादों का महत्त्वपूर्ण स्थान है। कृषि के अनेकों उत्पादन हमारे कल-कारखानों में कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल किये जाते हैं। कृषि के क्षेत्र में तरक्की के कारण ही प्रति व्यक्ति खाद्यान्नों की उपलब्धि जो 1950 के वर्षों में 395 ग्राम थी, 1991 में बढ़कर 510 ग्राम प्रति व्यक्ति प्रति दिन तक पहुंच गयी है। रासायनिक खादों के उपयोग में भी भारत का स्थान, विश्व में चौथा है। हमारे देश में दालों के अन्तर्गत क्षेत्र, विश्व में सबसे अधिक हैं। कपास उत्पाद के क्षेत्र में भारत विश्व में पहला देश है जहां उन्नत किस्म की कपास पैदा करने के प्रयास सबसे पहले किये गये। देश ने झींगा मछली का बीज तैयार करने तथा कीट संवर्धन (pest culture) तकनीकी विकास में महत्त्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर ली हैं।

(a) भारत में कितने प्रतिशत भूमि कृषि योग्य है?
(b) कृषि को भारतीय अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार क्यों कहा जाता है?
उत्तर-
(a) भारत में 51% भूमि कृषि योग्य है।
(b) कृषि भारत की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। कुल राष्ट्रीय उत्पादन में अब कृषि का योगदान भले ही केवल 33.7% है, तो भी इसका महत्त्व कम नहीं है।

  1. कृषि हमारी 2/3 जनसंख्या का भरण-पोषण करती है।
  2. कृषि क्षेत्र से देश के लगभग दो-तिहाई श्रमिकों को रोजगार मिलता है।
  3. अधिकांश उद्योगों को कच्चा माल कृषि से प्राप्त होता है। सच तो यह है कि कृषि की नींव पर उद्योगों का महल खड़ा किया जा रहा है।

(6)

दालों की प्रति व्यक्ति उपलब्धि में पंजाब एवं देश के अन्य भागों में इतनी गिरावट चिन्ता का एक विषय है। ऐसा लगता है कि ‘हरित क्रांति’ की लहर, जिसने देश में गेहूँ व चावल के उत्पादन में क्रांतिकारी परिवर्तन ला दिया है, दालों के उत्पादन को बढ़ाने में कोई विशेष योगदान नहीं कर पाया है। असल में अगर यह कहा जाये कि नुकसान पहुंचाया है तो कोई गलत नहीं होगा। क्योंकि ‘हरित क्रांति’ के बाद के वर्षों में दालों का क्षेत्रफल काफी मात्रा में गेहूँ एवं चावल जैसी अधिक उत्पादन देने वाली फसलों की ओर मोड़ दिया गया है। ऐसा विशेष तौर पर पंजाब जैसे व्यावसायिक कृषि प्रधान राज्यों में काफी बड़े स्तर पर हुआ है।
(a) पंजाब में दाल उत्पादन क्षेत्र में हरित क्रान्ति के बाद किस प्रकार का परिवर्तन आया है? (b) दालों के उत्पादन क्षेत्र में गिरावट के मुख्य कारण क्या हैं?
उत्तर-
(a) हरित क्रान्ति के बाद दाल उत्पादन क्षेत्र 9.3 लाख हेक्टेयर से घटकर मात्रा 95 हजार हेक्टेयर रह गया।
(b) पिछले दशकों में दालों के उत्पादन क्षेत्र में कमी आई है। इसके मुख्य कारण निम्नलिखित हैं

  1. दालों वाले क्षेत्रफल को हरित क्रान्ति के बाद अधिक उत्पादन देने वाली गेहूं तथा चावल जैसी फसलों के अधीन कर दिया गया है।
  2. कुछ क्षेत्र को विकास कार्यों के कारण नहरों, सड़कों तथा अन्य विकास परियोजनाओं के अधीन कर दिया गया है।
  3. बढ़ती हुई जनसंख्या के आवास के लिए बढ़ती हुई भूमि की मांग के कारण भी दालों के उत्पादन क्षेत्र में कमी आई है।

PSEB 10th Class SST Solutions Geography उद्धरण संबंधी प्रश्न

(7)

हमारा देश भी खनिज सम्पदा की दृष्टि से काफी सम्पन्न माना जाता है। एक अनुमान के अनुसार देश में विश्व के कुल लौह अयस्क (Iron ore) भण्डार का एक चौथाई भाग है। लौह-इस्पात उद्योग में काम आने वाले प्रमुख खनिज मैंगनीज़ के भी विशाल भण्डार भारत में पाये जाते हैं। देश में कोयला, चूने का पत्थर, बाक्साइट तथा अभ्रक के भी प्रचुर भण्डार हैं। लेकिन अलौह खनिजों (Non-ferrous) जैसे जस्ता, सीसा, तांबा, और सोने के भण्डार बहुत ही सीमित मात्रा में हैं। देश में गंधक का भण्डार लगभग नहीं के बराबर है, जबकि गंधक आधुनिक रासायन उद्योग का प्रमुख आधार है। हमारे यहां जल शक्ति के संसाधन तथा परमाणु खनिज भी काफी हैं। इनका शक्ति साधनों के रूप में उपयोग इनकी शक्ति क्षमता तथा वातावरण के साथ बहुत कम छेड़-छाड़ करने के कारण तेज़ी से बढ़ रहा है। इसी कारण सौर-ऊर्जा भी शक्ति साधन के रूप में इस्तेमाल हो रही है। सौर ऊर्जा ईश्वर की दी अमूल्य शक्ति भंडार है। इसका उपयोग भविष्य में तेज़ी से शक्ति के स्रोत के रूप में बढ़ेगा।

प्रश्न
(a) खनिजों का राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में क्या योगदान है?
(b) सौर ऊर्जा को भविष्य की ऊर्जा का स्त्रोत क्यों कहा जाता है?
उत्तर-
(a) खनिजों का राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में बड़ा महत्त्व है। निम्नलिखित तथ्यों से यह बात स्पष्ट हो जाएगी

  1. देश का औद्योगिक विकास मुख्य रूप से खनिजों पर निर्भर करता है। लोहा और कोयला मशीनी युग का आधार हैं। हमारे यहां संसार के लौह-अयस्क के एक-चौथाई भण्डार हैं। भारत में कोयले के भी विशाल भण्डार पाये जाते हैं।
  2. खनन कार्यों से राज्य सरकारों को आय में वृद्धि होती है और लाखों लोगों को रोजगार मिलता है।
  3. कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि खनिज ऊर्जा के महत्त्वपूर्ण साधन हैं।
  4. खनिजों से तैयार उपकरण कृषि की उन्नति में सहायक हैं।

(b) कोयला और खनिज तेल समाप्त होने वाले साधन हैं। एक दिन ऐसा आएगा जब विश्व के लोगों को इनसे पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलेगी। इनके भण्डार समाप्त हो चुके होंगे। इनके विपरीत सूर्य ऊर्जा कभी न समाप्त होने वाला साधन है। इससे विपुल मात्रा में ऊर्जा मिलती है। जब कोयले और खनिज तेल के भण्डार समाप्त हो जाएंगे तब सौर बिजली घरों से शक्ति प्राप्त होगी और हम अपने घरेलू कार्य और संयन्त्रों से सुगमता से कर लेंगे।

(8)

प्राकृतिक वनस्पति में वह सारे वृक्ष, कंटीली झाड़ियाँ, पौधे व घास आदि शामिल किये जाते हैं जो कि मानव हस्तक्षेप के बिना ही उगते हैं। इसका अध्ययन प्रारम्भ करने से पहले वनस्पति जाति (Flora), वनस्पति (Vegetation) और वन (Forests) जैसे सम्बन्धित शब्दों की जानकारी होना अनिवार्य है। वनस्पति जाति में किसी निश्चित समय तथा निश्चित क्षेत्र में उगने वाले पौधों की भिन्न-भिन्न किस्में (Species) शामिल की जाती हैं। किसी निश्चित वातावरण में किसी स्थान पर पैदा होने वाली झाड़ियों, पौधे, घास आदि को वनस्पति कहा जाता है। जबकि सघन व एक दूसरे पास उगे हुए पेड़, पौधे, कंटीली झाड़ियों आदि से घिरे हुए एक बड़े क्षेत्र को वन कहा जाता है। जंगल शब्द का प्रयोग सबसे अधिक वातावरण वैज्ञानिक और वन रक्षक तथा भूगोलवेत्ता करते हैं। हर एक किस्म की विकसित वनस्पति को अपने वातावरण के साथ एक नाजुक सन्तुलन (Delicate Balance) बना कर एक लम्बे जीवन-चक्र में से निकलना पड़ता है, जो इसके आपसी सामंजस्य और मौसमानुसार ढलने की क्षमता के गुण पर निर्भर करता है। हमारे देश में मिलने वाली सम्पूर्ण वनस्पति जाति (Flora) स्थानीय नहीं है, बल्कि इसका 40% भाग विदेशी जातियों का है जिन को बोरिअल (Boreal) और पेलियो-उष्ण-खण्डीय (Paleo-Tropical) जातियाँ कहा जाता है।

(a) देश में मौजूद विदेशी वनस्पति जातियों के (i) नाम तथा (i) मात्रा बताइए।
(b) पतझड़ या मानसूनी वनस्पति पर संक्षेप में टिप्पणी लिखें।
उत्तर-
(a) देश में मौजूद विदेशी वनस्पति जातियों को बोरिअल (Boreal) और पेलियो-उष्ण खण्डीय (PaleoTropical) के नाम से पुकारते हैं। (ii) भारत की वनस्पति में विदेशी वनस्पति की मात्रा 40% है।
(b) वह वनस्पति जो ग्रीष्म ऋतु के शुरू होने से पहले अधिक वाष्पीकरण को रोकने के लिए अपने पत्ते गिरा देती है, पतझड़ या मानसून की वनस्पति कहलाती है। इस वनस्पति को वर्षा के आधार पर आई व आर्द्र-शुष्क दो उप-भागों में बाँटा जा सकता है।

  1. आई पतझड़ वन- इस तरह की वनस्पति उन चार बड़े क्षेत्रों में पाई जाती है, जहाँ पर वार्षिक वर्षा 100 से 200 से०मी० तक होती है। इन क्षेत्रों में पेड़ कम सघन होते हैं परन्तु इनकी ऊँचाई 30 मीटर तक पहुंच जाती है। साल, शीशम, सागौन, टीक, चन्दन, जामुन, अमलतास, हलदू, महुआ, शारबू, ऐबोनी, शहतूत इन वनों के प्रमुख वृक्ष हैं।
  2. शुष्क पतझड़ी वनस्पति- इस प्रकार की वनस्पति 50 से 100 सें०मी० से कम वर्षा वाले क्षेत्रों में मिलती है। इसकी लम्बी पट्टी पंजाब से आरम्भ होकर दक्षिण के पठार के मध्यवर्ती भाग के आस-पास के क्षेत्रों तक फैली हुई है। कीकर, बबूल, बरगद, हलदू यहां के मुख्य वृक्ष हैं।

PSEB 10th Class SST Solutions Geography उद्धरण संबंधी प्रश्न

(9)

हमारे देश में वनस्पति की विविधता के साथ-साथ जीव-जन्तुओं में भी बहुत बड़ी विविधता पायी जाती है। वास्तव में दोनों के बीच गहरा अन्तर्सम्बन्ध है। देश में जीव-जन्तुओं की लगभग 76 हज़ार जातियां मिलती हैं। देश के ताजे और खारे पानी में 2500 जाति की मछलियाँ पायी जाती हैं। इसी प्रकार पक्षियों की भी 2000 जातियां हैं। सांपों की 400 जातियों भारत में मिलती हैं। इसके अतिरिक्त उभयचारी, सरीसृप, स्तनधारी तथा छोटे कीट और कृमि भी पाये जाते हैं।

स्तनधारियों में राजसी ठाठ-बाठ वाले पशु हाथो प्रमुख हैं। यह विषुवतरेखीय उष्म आई वनों का जीव है। हमारे देश में यह असम, केरल तथा कर्नाटक के जंगलों में पाया जाता है। यहां भारी वर्षा होती है तथा जंगल भी बहुत घने हैं। इसके विपरीत ऊंट और जंगली गधे बहुत ही गर्म तथा शुष्क मरुस्थलों में पाये जाते हैं। ऊँट थार मरुस्थल का सामान्य पशु है, जबकि जंगली पौधे केवल कच्छ के रन (Rann of Kuchh) में ही मिलते हैं। इनकी विपरीत दिशा में एक सींग वाला गैंडा रहता है। ये असम और पश्चिमी बंगाल के ऊत्तरी भागों में दलदली क्षेत्रों में रहते हैं। भारतीय जन्तुओं में भारतीय गौर (बाइसन), भारतीय भैंसा तथा नील गाय विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। हिरण भारतीय जीव जगत की विशेषता है।

(a) हिमालय में मिलने वाले जीवों के नाम बताओ।
(b) देश में जीव-जन्तुओं की देख-रेख के लिए कौन-कौन में कार्य किये जा रहे हैं?
उत्तर-
(a) हिमालय में जंगली भेड़, पहाड़ी बकरी, साकिन (एक लम्बे सींग वाली जंगली बकरी) तथा टैपीर आदि जीव-जन्तु पाये जाते हैं, जबकि उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में पांडा तथा हिमतेंदुआ नामक जन्तु मिलते हैं।
(b)

  1. 1972 में भारतीय वन्य जीवन सुरक्षा अधिनियम बनाया गया। इसके अन्तर्गत देश के विभिन्न भागों में 1,50,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र (देश का 2.7 प्रतिशत तथा कुल वन क्षेत्र का 12 प्रतिशत भाग) को राष्ट्रीय उद्यान तथा वन्य प्राणी अभ्याकरण घोषित कर दिया गया।
  2. संकटापन्न (Near Extinction) वन्य जीवों पर विशेष ध्यान दिया जाने लगा है।
  3. पशु-पक्षियों की गणना का कार्य राष्ट्रीय स्तर पर आरम्भ किया गया है।
  4. देश के विभिन्न भागों में इस समय बाघों के 16 आरक्षित क्षेत्र हैं।
  5. असम में गैंडे के संरक्षण की एक विशेष योजना चलायी जा रही है। सच तो यह है कि देश में अब तक 18 जीव आरक्षित क्षेत्र (Biosphere Reserves) स्थापित किये जाय है।
    योजना के अधीन सबसे पहले जीवन आरक्षण क्षेत्र नीलगिरि में बनाया गया था। इस योजना के अन्तर्गत प्रत्येक. जन्तु का संरक्षण अनिवार्य है। यह प्राकृतिक धरोहर (Natural heritage) भावी पीढ़ियों के लिए है।

(10)

पृथ्वी के धरातल पर मिलने वाले हल्के, ढीले और असंगठित चट्टानी चूरे व बारीक जीवांश के संयुक्त मिश्रण को मृदा/मिट्टी कहा जाता है, जिसमें पौधों को जन्म देने की शक्ति होती है।
इस मिश्रण का जमाव 15-30 सैं०मी० से लेकर कई मीटर तक की गहरी तहों में मिलता है। लेकिन मदा वैज्ञानिक, मिट्टी के रंग, बनावट, कणों के आकार आदि की मात्रा के आधार व गहराई में क्रमवार, ए०बी० व सी० नामक तीन परतों में बाँटा जाता है।’ए’ होराईजन वाली मिट्टियों में गल्लढ़ (ह्यूमस) मात्रा अधिक होने के कारण इनका रंग काला होना शुरू हो जाता है। लेकिन इस परत पर निक्षालय क्षेत्र (Zone of leaching) में स्थित होने के कारण खनिज घुलकर नीचे चले जाते . हैं व रंग हल्का काला होना शुरू हो जाता है। इस परत के नीचे ‘बी’ होराईजन वाली उप-परत का रंग ऊपरी परत से रिस कर आए खनिज पदार्थ के कारण रंग भूरा होता है। लेकिन इसमें ह्यूमस की मात्रा कम हो जाती है। इस परत के नीचे ‘सी’ होराईजन वाली मिट्टी की परत मिलती है। जिसमें उपरोक्त चट्टानों से अलग हुए पदार्थों में कोई खास तबदीली नहीं होती व आगे चलकर मुख्य आधार वाली चट्टान से जा मिलती है। इस उप-चट्टानी सतह का रंग सलेटी या हल्का भूरा होता है।

(a) मिट्टी की परिभाषा बताइए।
(b) मिट्टियों के जन्म में प्राथमिक चट्टानों का क्या योगदान है ?
उत्तर-
(a) पृथ्वी के धरातल पर पाये जाने वाले हल्के, ढीले तथा असंगठित चट्टानी चूरे (शैल चूर्ण) तथा बारीक जीवांश के संयुक्त मिश्रण को मिट्टी अथवा मृदा कहा जाता है।
(b) देश में प्राथमिक चट्टानों में उत्तरी मैदानों की तहदार चट्टानें अथवा पठारी भाग की लावा निर्मित चट्टानें आती हैं। इनमें विभिन्न प्रकार के खनिज होते हैं। इसलिए इनसे अच्छी किस्म की मिट्टी बनती है।
प्राथमिक चट्टानों से बनने वाली मिट्टी का रंग, गठन, बनावट आदि इस बात पर निर्भर करता है कि चट्टानें कितने समय से तथा किस तरह की जलवायु द्वारा प्रभावित हो रही हैं। पश्चिमी बंगाल जैसे प्रदेश में, जलवायु में रासायनिक क्रियाओं के प्रभाव तथा ह्यूमस के कारण मृदा अति विकसित होती है। परन्तु राजस्थान जैसे शुष्क क्षेत्र में वनस्पति के अभाव के कारण मिट्टी की उपजाऊ शक्ति कम हो जाती है। इसी तरह अधिक वर्षा तथा तेज़ पवनों वाले क्षेत्र में मिट्टी का कटाव अधिक होता है। परिणामस्वरूप उपजाऊपन कम हो जाता है।

PSEB 10th Class SST Solutions Geography उद्धरण संबंधी प्रश्न

(11)

आज के जानकारी एवं सूचना आधारित (knowledge and information based) विश्व में मानव संसाधनों के महत्त्वपूर्ण योगदान का राष्ट्रीय निर्माण एवं विकास में पहले की अपेक्षा ज्यादा बेहतर ढंग से महसूस किया जाने लगा है। आज विश्व के सभी देश, विशेषकर विकासशील देश, मानव संसाधनों के विकास की ओर पहले से ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। बच्चो क्या आप सोच सकते हैं, ऐसा क्यों है ? ‘ऐशियन टाईगर’ के नाम से जाने वाले दक्षिणी कोरिया, ताईवान, हांगकांग, सिंगापुर, मलेशिया आदि देशों में बड़ी तेजी से हो रहे आर्थिक विकास का श्रेय वहाँ पिछले कुछ दशकों में मानव संसाधनों के विकास पर हुए भारी निवेश को दिया जा रहा है। मानव संसाधन विकास में न केवल शिक्षा, तकनीकी कुशलता, स्वास्थ्य एवं पोषण जैसे मापकों को बल्कि मानव-आचार-विचार, सभ्यता-संस्कृति, प्रजाति एवं राष्ट्र-गर्व जैसे मापकों को भी शामिल किया जाना चाहिए। इसके बाद ही मानव संसाधन विकास एक सम्पूर्ण विचारधारा बन सकेगा।

(a) किसी देश का सबसे बहुमूल्य संसाधन क्या होता है?
(b) देश की जनसंख्या की संरचना का अध्ययन करना क्यों ज़रूरी है?
उत्तर-
(a) बौद्धिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ नागरिक।
(b) किसी देश की जनसंख्या की संरचना को जानना क्यों आवश्यक है, इसके कई कारण हैं-

  1. सामाजिक एवं आर्थिक नियोजन के लिए किसी भी देश की जनसंख्या के विभिन्न लक्षणों जैसे जनसंख्या की आयु-संरचना, लिंगसंरचना, व्यवसाय संरचना आदि के आंकड़ों की जरूरत पड़ती है।
  2. जनसंख्या की संरचना के विभिन्न घटकों का देश के आर्थिक विकास से गहरा सम्बन्ध है। जहाँ एक और से जनसंख्या संरचना घटक आर्थिक विकास से प्रभावित होते हैं, वहीं वे आर्थिक विकास की प्रगति एवं स्तर के प्रभाव से भी अछूते नहीं रह पाते। उदाहरण के लिए यदि किसी देश की जनसंख्या की आयु संरचना में बच्चों तथा बूढ़े लोगों का प्रतिशत बहुत अधिक है तो देश को शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं पर अधिक-से-अधिक वित्तीय साधनों को खर्च करना पड़ेगा। दूसरी ओर, आयु संरचना में कामगार आयु-वर्गों (Working age-groups) का भाग अधिक होने से देश के आर्थिक विकास की दर तीव्र हो जाती है।

(12)

जनसंख्या वितरण के क्षेत्रीय प्रारूप का अध्ययन, जनसंख्या के सभी जनसांख्यिकीय घटकों को समझने के लिए आधार प्रदान करता है। इस कारण से जनसंख्या के वितरण के क्षेत्रीय प्रारूप को समझना बहुत आवश्यक है। यहां सबसे पहले हमें जनसंख्या वितरण एवं जनसंख्या घनत्व के बीच अन्तर को भी स्पष्ट कर लेना ज़रूरी है।
जनसंख्या वितरण का सम्बन्ध स्थान से तथा घनत्व का सम्बन्ध अनुपात से है। जनसंख्या वितरण से यही अर्थ निकलता है कि देश के किसी एक हिस्से में जनसंख्या का क्षेत्रीय प्रारूप (Pattern) कैसा है, यानि जनसंख्या प्रारूप फैलाव (nucleated) लिए है या एक ही जगह पर इकट्ठा जमाव (agglomerated) है। दूसरी तरफ घनत्व में, जिसका सम्बन्ध जनसंख्या आकार एवं क्षेत्र से होता है, मनुष्य तथा क्षेत्र (area) के अनुपात पर ध्यान दिया जाता है।
भारत में मानव बस्तियों का इतिहास बहुत पुराना है। इसी कारण देश का हर वह भाग जो मानव निवास के योग है जनसंख्या निवास करती है। फिर भी जनसंख्या का वितरण भूमि के उपजाऊपन से बहुत अधिक प्रभावित होता है। भारत एक कृषि प्रधान देश होने के कारण, जनसंख्या वितरण का प्रारूप कृषि-उत्पादकता (agricultural productivity) पर निर्भर करता है। इसी कारण जिन प्रदेशों में कृषि-उत्पादकता अधिक है जनसंख्या का जमाव भी उतना ही अधिक है। कृषि उत्पादकता के अलावा, प्राकृतिक कारकों (physical factors) की विभिन्नता, औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक तत्वों का भी भारत के जनसंख्या वितरण प्रारूप को प्रभावित करने में महत्त्वपूर्ण योगदान है।

(a) देश के सबसे अधिक और सबसे कम जनसंख्या वाले राज्यों के नाम बताइए।
(b) देश में जनसंख्या वितरण के प्रादेशिक प्रारूप की प्रमुख विशेषताओं को बताते हुए प्रारूप का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
(a) देश में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य उत्तर प्रदेश और सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य सिक्किम
(b) भारत में जनसंख्या वितरण का प्रादेशिक प्रारूप तथा उसकी महत्त्वपूर्ण विशेषताएं निम्नलिखित हैं

  1. भारत में जनसंख्या का वितरण बहुत असमान है। नदियों की घाटियों और समुद्र तटीय मैदानों में जनसंख्या बहुत सघन है, परन्तु पर्वतीय, मरुस्थलीय एवं अभाव-ग्रस्त क्षेत्रों में जनसंख्या बहुत ही विरल है। उत्तर के पहाड़ी प्रदेशों में देश के 16 प्रतिशत भू-भाग पर मात्र 3 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है, जबकि उत्तरो मैदानों में देश के 18 प्रतिशत भूमि पर 40 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है। राजस्थान में देश के मात्र 6 प्रतिशत भू-भाग पर 6 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।
  2. अधिकांश जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में बसी है। देश की कुल जनसंख्या का लगभग 71% भाग ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 29% भाग शहरों में निवास करता है। शहरी जनसंख्या का भारी जमाव बड़े शहरों में है। कुल शहरी जनसंख्या का दो-तिहाई भाग एक लाख या इससे अधिक आबादी वाले प्रथम श्रेणी के शहरों में रहता है।
  3. देश के अल्पसंख्यक समुदायों का जमाव अति संवेदनशील एवं महत्त्वपूर्ण बाह्य सीमा क्षेत्रों में है। उदाहरण के लिए उत्तर-पश्चिमी भारत में भारत-पाक सीमा के पास पंजाब में सिक्खों तथा जम्मू-कश्मीर में मुसलमानों का बाहुल्य है। इसी तरह उत्तर-पूर्व में चीन व बर्मा (म्यनमार) की सीमाओं के साथ ईसाई धर्म के लोगों का जमाव है। इस तरह के वितरण से अनेक सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक कठिनाइयां सामने आती हैं।
  4. एक ओर तटीय मैदानों एवं नदियों की घाटियों में जनसंख्या घनी है तो दूसरी ओर पहाड़ी, पठारी एवं रेगिस्तानी भागों में जनसंख्या विरल है। यह वितरण एक जनसांख्यिकी विभाजन (Demographic divide) जैसा लगता है।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 5 सुरक्षा शिक्षा

Punjab State Board PSEB 6th Class Physical Education Book Solutions Chapter 5 सुरक्षा शिक्षा Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Physical Education Chapter 5 सुरक्षा शिक्षा

PSEB 6th Class Physical Education Guide सुरक्षा शिक्षा Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
सुरक्षा शिक्षा किसे कहते हैं ?
उत्तर-
सुरक्षा शिक्षा (Safety Education)-सुरक्षा शिक्षा वह विज्ञान है जिससे हमें प्रतिदिन जीवन में घटने वाली दुर्घटनाओं के बारे में पता चलता है। यदि हमें सुरक्षा के नियमों का ज्ञान न हो अथवा उन नियमों का हम पालन न करें तो हम दुर्घटनाओं का शिकार हो सकते हैं। सुरक्षा शिक्षा वह शिक्षा है जो हमें दुर्घटनाओं और टकराने से बचाती है। वर्तमान मशीनी युग में दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। समाचार-पत्रों में प्रतिदिन किसीन-किसी दुर्घटना का समाचार प्रकाशित होता रहता है। दुर्घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा शिक्षा की बहुत ही अधिक आवश्यकता है। इस शिक्षा के ज्ञान के द्वारा हम काफ़ी समय तक दुर्घटनाओं को कम कर सकते हैं। यदि हम सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का पालन करें तो कोई कारण नहीं कि हम दुर्घटनाओं का शिकार बनें। इस प्रकार सुरक्षा शिक्षा हमें सुखी और लम्बा जीवन व्यतीत करने में बहुत सहायक हो सकती है।

प्रश्न 2.
सुरक्षा शिक्षा की क्या आवश्यकता है ?
उत्तर-
सुरक्षा शिक्षा की आवश्यकता (Need for Safety Education)-वर्तमान युग मशीनों का युग है। आजकल यातायात के साधन बहुत ही विकसित और तेज़ हैं।

सड़कों पर यातायात की भरमार होती है। इसलिए प्रतिदिन अनेक दुर्घटनाएं होती हैं। कोई ऐसा दिन नहीं जाता, जबकि समाचार-पत्रों में किसी दुर्घटना का समाचार प्रकाशित न हो। कहीं दो कारों की टक्कर होती है, कहीं कार ट्रक से टकराती है, कहीं बस किसी खड्डे में गिर जाती है और कहीं स्कूल जाता बच्चा कार अथवा ट्रक के नीचे आ जाता है। इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बहुत-सी जानों और सम्पत्ति की क्षति होती है। इन दुर्घटनाओं से बचने का एकमात्र इलाज सुरक्षा शिक्षा है। सुरक्षा शिक्षा द्वारा हमें ऐसे नियमों की जानकारी हो जाएगी, जिनका पालन करके हम दुर्घटनाओं का शिकार नहीं हो सकते। इसलिए वर्तमान युग में सुरक्षा-शिक्षा की बहुत ही अधिक आवश्यकता है।

  1. सुरक्षा शिक्षा द्वारा प्रतिदिन घटने वाली दुर्घटनाओं पर नियन्त्रण करने का अवसर मिलता है।
  2. सुरक्षा शिक्षा हमें सरलता से सड़क पार करने में सहायता करती है।
  3. सुरक्षा शिक्षा के ज्ञान द्वारा हम चौराहे पर खड़े सिपाही के इशारों को समझ कर दुर्घटनाओं से बच सकते हैं।
  4. सुरक्षा के ज्ञान से ही हम हमेशा सड़क के बाएं हाथ चलते हैं। .
  5. सुरक्षा शिक्षा के नियमों का ज्ञान होते हुए हम अपने से आगे जाने वाले साइकिल, कार, स्कूटर, रिक्शा आदि को पार करते समय हम उस के दाएं तरफ से जाएंगे।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 5 सुरक्षा शिक्षा

प्रश्न 3.
घर में चोटें लगने के क्या कारण हैं ?
उत्तर-
यह प्राय: देखने में आता है कि हमारे घरों और स्कूलों में दुर्घटनाएं होती रहती हैं। घर अथवा स्कूल में चोट लगने के अलग-अलग कारणों का विवरण इस प्रकार है

घर में चोटें लगने के कारण (Causes of injuries at Home)-घरों में अक्सर दुर्घटनाएं रसोई घर, गुसलखाने, रिहायशी कमरों, सीढ़ियों अथवा आंगन में होती हैं। इन स्थानों पर दुर्घटनाएं होने के कारण इस प्रकार हैं –

(क) रसोई घर में दुर्घटना के कारण (Causes of injuries at Kitchen)

  1. धुएं के निकास का उचित प्रबन्ध न होना।
  2. प्रकाश का उचित प्रबन्ध न होना।
  3. रसोई घर का फ़र्श अधिक फिसलन वाला होना।
  4. रसोई घर में बिजली की तारें नंगी होना।
  5. ज्वलनशील कपड़े पहन कर रसोई में कार्य करना।
  6. रसोई घर की भली प्रकार सफ़ाई न होना।
  7. चाकू, छुरियों आदि वस्तुओं का ठिकाने पर न पड़े होना।
  8. जलती हुई लकड़ियों और कोयलों के प्रति लापरवाही बरतना।
  9. मिट्टी के तेल आदि का उचित स्थान पर न पड़े होना।
  10. रसोई में साबुन, जूठे बर्तनों आदि का बिखरे होना।

(ख) गुसलखानों में दुर्घटनाओं के कारण (Causes of injuries at Bathroom)

  1. गुसलखाने के फ़र्श पर साबुन, तेल आदि बिखरा होना।
  2. गुसलखाने में स्थान तंग होना।
  3. गुसलखाने में पानी की टूटी अथवा फव्वारे का उचित ऊंचाई पर न होना।
  4. गुसलखाने में ब्लेड, सूई, पिन, तेल की टूटी शीशी पड़े होना।
  5. गुसलखाने में खूटियों का उचित स्थान पर लगे न होना।
  6. गुसलखाने में फर्श पर काई आदि का जमना।

(ग) रिहायशी कमरे में दुर्घटना के कारण (Causes of injuries at Living Room) –

  1. फ़र्श पर बच्चों के खिलौने बिखरे होना।
  2. फ़र्श फिसलन वाला होना।
  3. फ़र्श पर बिछी दरी और गलीचे का मुड़ा होना।
  4. फ़र्नीचर ठीक स्थान पर न पड़ा होना।
  5. सिगरेट-बीड़ी आदि के जलते टुकड़ों को इधर-उधर फर्श पर फेंकना।
  6. कमरे में रोशनी का उचित प्रबन्ध न होना।
  7. सर्दियों में जलती हुई अंगीठी रखकर सो जाना।
  8. चलने-फिरने में रुकावटों का होना।
  9. बन्दूक, पिस्तौल और तलवार का ठीक ठिकाने पर न पड़े होना।
  10. बिस्तरों में कैंची, चाक आदि पड़े होना।

(घ) सीढ़ियों पर दुर्घटना के कारण (Causes of injuries on stairs)

  1. सीढ़ियों पर प्रकाश का उचित प्रबन्ध न होना।
  2. सीढ़ियों का तंग होना।
  3. सीढ़ियों पर चढ़ते अथवा उतरते समय मज़बूत सहारे का न होना।
  4. अन्तिम अथवा पहली सीढ़ी की कोई विशेष निशानी न होना।
  5. सीढ़ियों पर चारपाई या साइकिल अथवा अन्य सामान रखना।

(ङ) आंगन में दुर्घटना के कारण (Causes of injuries at Lawn)

  1. आंगन का समतल न होना।
  2. आंगन में कूड़ा-कर्कट बिखरा होना।
  3. पशुओं का खूटा आंगन में गड़ा होना।
  4. बच्चों द्वारा खेलते समय आंगन में गड्ढे खोदना।
  5. पशुओं का चारा आदि आंगन में बिखरा होना।

स्कूल में दुर्घटना के कारण (Causes of injuries at School)-दुर्घटनाएं केवल घरों में ही नहीं होतीं बल्कि स्कूलों में भी हो जाती हैं। स्कूल में दुर्घटनाओं के निम्नलिखित कारण हैं –

  1. खेलों के मैदान साफ़-सुथरे और समतल न होना।
  2. खेलों के टूटे-फूटे सामान का इधर-उधर बिखरे पड़े होना।
  3. स्कूलों के फ़र्श गंदे अथवा फिसलन वाले होना।
  4. बच्चों द्वारा केले, संगतरे आदि के छिलके इधर-उधर फेंकना।
  5. स्कूल के मूत्रालय अथवा शौचालय में फिसलन का होना।
  6. खेलों में अनाड़ी खिलाड़ियों का भाग लेना।
  7. खेलों की ट्रेनिंग अनुभवी अध्यापकों द्वारा न देना।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 5 सुरक्षा शिक्षा

प्रश्न 4.
घर में बचाव के क्या-क्या तरीके हैं ?
उत्तर-
घर में बचाव की विधियां (Methods of Safety at Home)-घर में दुर्घटनाओं से बचाव की मुख्य विधियां निम्नलिखित हैं

  1. घर में रोशनी का उचित प्रबन्ध करना चाहिए।
  2. रसोई में से धुएं के निकास का उचित प्रबन्ध होना चाहिए।
  3. घर में बिजली की तारें नंगी नहीं रखनी चाहिएं।
  4. कमरों के फ़र्श की अच्छी तरह से सफ़ाई रखनी चाहिए।
  5. स्नानगृह (गुसलखाने) में काई (हरियाली) नहीं रहने देनी चाहिए।
  6. घर का सारा सामान उचित ढंग से रखना चाहिए।
  7. फ़र्श पर चाकू, कैंची आदि नहीं रखना चाहिए। इन्हें प्रयोग करने के बाद उचित स्थान पर रख देना चाहिए।
  8. रसोई में आग को भड़काने वाले कपड़े पहनकर काम नहीं करना चाहिए।
  9. सिगरेट और बीड़ियों के जलते हुए टुकड़ों को फ़र्श पर इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए।
  10. सर्दियों में जलती हुई अंगीठी कमरे में रख कर नहीं सोना चाहिए।
  11. सीढ़ियों पर चारपाइयां, साइकिल आदि सामान नहीं रखना चाहिए।
  12. सीढ़ियों पर चढ़ने और उतरने के लिए मज़बूत आश्रय (सहारे) होने चाहिएं।
  13. घर का आंगन साफ़-सुथरा और समतल होना चाहिए।
  14. पशुओं का चारा या अन्य सामान आंगन में बिखरा हुआ नहीं होना चाहिए।
  15. घर का सारा फर्नीचर यथा स्थान होना चाहिए।

प्रश्न 5.
सुरक्षा शिक्षा की ज़िम्मेवारी किस-किस की है ?
उत्तर-
सुरक्षा शिक्षा का दायित्व (Responsibility for Safety Education)सुरक्षा शिक्षा का दायित्व किसी एक व्यक्ति या संस्था का नहीं है। यह तो माता-पिता, अध्यापक, नगरपालिका, सरकार और समाज का सामूहिक उत्तरदायित्व है।

घर को प्राथमिक पाठशाला कहा जाता है। बच्चा अपना अधिक समय घर में ही व्यतीत करता है। इसलिए माता-पिता की ज़िम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को सुरक्षा सम्बन्धी ज्ञान दें। इससे बच्चे दुर्घटनाओं का शिकार नहीं होंगे। घर के पश्चात् स्कूल एक ऐसा स्थान है जहां बच्चा पांच-छ: घण्टे व्यतीत करता है। स्कूल में अध्यापकों का कर्त्तव्य है कि वे बच्चों को सुरक्षा की शिक्षा दें ताकि वे स्कूल आते-जाते या मैदान में खेलते समय किसी दुर्घटना का शिकार न हों। इसी प्रकार नगरपालिका और सरकार की भी जिम्मेवारी है कि वह लोगों को सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दे। इससे प्रतिदिन होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आयेगी। लोग लम्बी आयु व्यतीत कर सकेंगे।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 5 सुरक्षा शिक्षा

प्रश्न 6.
सुरक्षा के लिए कौन-कौन सी संस्थाएं सहायक हो सकती हैं और कैसे ?
उत्तर-
सुरक्षा के लिए सहायक संस्थाएं-सुरक्षा के लिए निम्नलिखित संस्थाएं सहायता प्रदान कर सकती हैं –
1. स्कूल और कॉलेज (School and Colleges)-स्कूलों और कॉलेजों में ही अध्यापकों को सुरक्षा के नियमों के विषय में जानकारी देनी चाहिए। .

2. नगरपालिका (Municipal Committees)-नगरपालिका को भी सिनेमा, स्लाइडों और प्रदर्शनियों द्वारा सुरक्षा-सम्बन्धी नियमों का प्रचार करना चाहिए।

3. समाज (Society)-समाज भी सुरक्षा के लिए सहायक हो सकता है। समाज द्वारा लोगों को सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी देनी चाहिए। लोगों को इस बात का ज्ञान होना चाहिए कि सड़कों, गलियों में छिलके आदि न फेंकें। यदि सड़क पर कोई रुकावट हो तो उसे हटाने का प्रयत्न करना चाहिए।

4. सरकार (Government) सरकार भी लोगों की सुरक्षा सम्बन्धी बहुत सहायता कर सकती है। सरकार को पैदल चलने वालों के लिए सड़क पर फुटपाथ बनाने चाहिएं। लोगों को ट्रेनिंग के नियमों के विषयों में जानकारी देनी चाहिए। यातायात को कण्ट्रोल में रखने के लिए प्रत्येक चौराहे (चौक) पर सिपाही या ट्रैफिक लाइटों का प्रबन्ध करना चाहिए।

Physical Education Guide for Class 6 PSEB सुरक्षा शिक्षा Important Questions and Answers

बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
जो शिक्षा हमें दुर्घटनाओं से बचाने की शिक्षा देती है उसे क्या कहते हैं ?
उत्तर-
सुरक्षा शिक्षा।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 5 सुरक्षा शिक्षा

प्रश्न 2.
कौन-सी शिक्षा द्वारा हम दुर्घटनाओं को कम कर सकते हैं?
उत्तर-
बचाव की शिक्षा।

प्रश्न 3.
रात को गाड़ी चलाते समय किस वस्तु का प्रयोग करना चाहिए ?
उत्तर-
डिपर का।

प्रश्न 4.
किस हालत में गाड़ी चलाना खतरनाक है ?
उत्तर-
शराब पी कर।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 5 सुरक्षा शिक्षा

प्रश्न 5.
सड़क पर पैदल चलने वालों के लिए किस वस्तु का प्रबन्ध किया जाता है ?
उत्तर-
फुटपाथ का।

प्रश्न 6.
चौराहे पर ट्रैफिक को नियंत्रण करने के लिए क्या करना चाहिए ?
उत्तर-
सिपाही अथवा ट्रैफिक लाइट्स का।

प्रश्न 7.
दुर्घटनाओं के बचाव के लिए लोगों को किस का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर-
ट्रैफिक के नियमों का।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 5 सुरक्षा शिक्षा

प्रश्न 8.
दुर्घटनाओं से बचने के लिए स्कूल का मैदान कैसा होना चाहिए ?
उत्तर-
समतल और साफ़-सुथरा।

छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
सड़क पर दुर्घटनाओं के कोई पांच कारण बताएं।
उत्तर-

  1. शराब पीकर गाड़ी चलाना।
  2. चौराहे पर खड़े सिपाही के इशारों की परवाह न करना।
  3. सड़क पर तेज़ रफ्तार से साइकिल, स्कूटर और कार चलाना।
  4. दूसरी गाड़ी के आगे जाने की कोशिश करना।
  5. मोड़ पार करते समय ठीक इशारा न करना।

प्रश्न 2.
रसोई घर में दुर्घटनाओं के पांच कारण लिखो।
उत्तर-

  1. रसोई घर का फ़र्श अधिक फिसलन वाला होना।
  2. रसोई में धुएं के निकास का उचित प्रबन्ध न होना।
  3. ज्वलनशील कपड़े पहन कर रसोई में कार्य करना।
  4. रसोई में साबुन, जूठे बर्तन आदि का बिखरे होना।
  5. रसोई में प्रकाश का उचित प्रबन्ध न होना।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 5 सुरक्षा शिक्षा

प्रश्न 3.
गुसलखाने में दुर्घटनाओं के पांच कारण लिखें।
उत्तर-

  1. गुसलखाने के फ़र्श पर साबुन, तेल आदि बिखरे होना।
  2. गुसलखाने में पानी की टूटी अथवा फव्वारे का उचित ऊंचाई पर न होना।
  3. गुसलखाने में फ़र्श पर काई आदि का जमना।
  4. गुसलखाने में स्थान तंग होना।
  5. गुसलखाने में ब्लेड, सूई, पिन, तेल की टूटी शीशी पड़े होना।

प्रश्न 4.
रिहायशी कमरों में दुर्घटना के पांच कारण लिखें।
उत्तर-

  1. फ़र्श फिसलने वाला होना।
  2. फ़र्नीचर ठीक स्थान पर न पड़ा होना।
  3. कमरे में रोशनी का उचित प्रबन्ध न होना।
  4. सर्दियों में जलती हुई अंगीठी रख कर सोना।
  5. बिस्तरों पर कैंची, चाक आदि पड़े होना।

प्रश्न 5.
स्कूल में बचाव के कौन-कौन से ढंग हैं ?
उत्तर-
स्कूल में बचाव के ढंग (Methods of Safety at School)-स्कूल में दुर्घटनाओं से बचाव के निम्नलिखित ढंग हैं-

  1. स्कूल का खेल का मैदान साफ़-सुथरा और समतल होना चाहिए।
  2. स्कूल के खेलों का टूटा-फूटा सामान एक बन्द कमरे में रखना चाहिए।
  3. कबड्डी, कुश्ती आदि खेलते समय बच्चों को अंगूठियां या अन्य कोई तीखी वस्तु नहीं पहनने देनी चाहिए।
  4. स्कूल के फर्श साफ़ होने चाहिएं।
  5. बच्चों को केले, संगतरे आदि के छिलके इधर-उधर नहीं फेंकने चाहिएं।
  6. खेल में अनाड़ी खिलाड़ियों को भाग नहीं लेने देना चाहिए।
  7. खेलों का अभ्यास अनुभवी कोचों द्वारा ही करवाना चाहिए।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 5 सुरक्षा शिक्षा

प्रश्न 6.
सड़क पर दुर्घटनाओं के क्या कारण हैं ?
उत्तर-
सड़क पर दुर्घटनाओं के कारण (Causes of Road Accidents)-

  1. सुरक्षा नियमों की परवाह न करना।
  2. तीव्र गति से गाड़ी चलाना।
    PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 5 सुरक्षा शिक्षा 1
  3. शराब या अन्य नशीली वस्तुओं का सेवन करके वाहन चलाना।
  4. गाड़ियों की बत्तियों का ठीक प्रयोग न करना।
  5. मोड़ काटते समय ठीक संकेत का प्रयोग न करना।
  6. गाड़ियों, स्कूटरों, मोटरों आदि में अचानक किसी खराबी का आ जाना।
  7. सड़कों पर केले, संगतरे आदि के छिलके फेंकना।
  8. कम समय होने पर शीघ्र पहुंचने के लिए अन्य गाड़ियों से आगे निकलना।
  9. चौराहे पर खड़े सिपाही के संकेत की अवहेलना करना।
  10. ट्रैफिक के नियमों का ज्ञान न होना।
  11. सड़क के आस-पास की मिट्टी का नर्म होना या सड़क में गड्ढे आदि होना।
  12. चालक की दृष्टि कमज़ोर होना।
  13. लम्बी यात्रा के कारण ड्राइवरों का थका-मदा होना।
  14. किसी पशु या बच्चे आदि का अचानक सड़क पर आ जाना।
  15. बच्चों का सड़क पर खेलना।

प्रश्न 7.
जनसंख्या में वृद्धि के कारण अनेक दुर्घटनाएं होती हैं क्यों ?
उत्तर-
प्रतिदिन समाचार-पत्रों में कहीं-न-कहीं किसी-न-किसी दुर्घटना का समाचार पढ़ने को मिलता है। इन दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण जनसंख्या में वृद्धि है। जनसंख्या के बढ़ने से सड़कों पर चलने वाले लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। इसी प्रकार सड़क पर चलने वाले वाहनों (मोटरों, कारों, मोटर साइकिलों, स्कूटरों, ट्रकों) आदि की संख्या में भी वृद्धि हुई है। भीड़ युक्त सड़कों पर वाहन चालक अपने-अपने वाहनों पर ठीक नियन्त्रण नहीं रख पाते। इसलिए अनेक दुर्घटनाएं हो जाती हैं। कभी ट्रक कार से टकरा जाता है, कभी मोटर साइकिल स्कूटर से टकरा जाता है तथा कभी कोई स्कूटर या मोटर साइकिल सवार किसी पैदल चलने वाले व्यक्ति को कुचल देता है। इस प्रकार जनसंख्या में वृद्धि अनेक दुर्घटनाओं को जन्म देती है। अतः दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जनसंख्या में वृद्धि पर रोक लगाना आवश्यक है।

PSEB 6th Class Physical Education Solutions Chapter 5 सुरक्षा शिक्षा

रिक्त स्थानों की पूर्ति –

प्रश्न-
निम्नलिखित वाक्यों में खाली स्थानों को कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से उचित शब्द चुन कर भरो

  1. जब हम दूसरी गाड़ी …………… की कोशिश करते हैं तो दुर्घटना हो जाती है। (पीछे होने, आगे निकलने)
  2. हमें सड़क पर सदा अपने…………. हाथ चलना चाहिए। (दायें, बायें)
  3. आग भड़काने वाले कपड़े पहन कर ………….. में काम नहीं करना चाहिए। (स्नानगृह, रसोई)
  4. हमारे घरों के फ़र्श ………….. होने चाहिएं। (फिसलने वाले, साफ़-सुथरे)
  5. दुर्घटनाओं से बचने के लिए घर में ………… का उचित प्रबन्ध होना चाहिए। (पानी, रोशनी)
  6. हमें घर में बिजली की तारों को …………. रखना चाहिए। (ढक कर, नंगा कर)
  7. घरों में आंगन ……………. होना चाहिए। (समतल, खुरदरा)

उत्तर-

  1. आगे निकलने
  2. बायें
  3. रसोई
  4. साफ़-सुथरे
  5. रोशनी
  6. ढक कर
  7. समतल।

पंजाब स्टाइल कबड्डी अथवा वृत्त कबड्डी (Punjab Style Kabaddi or Circle Kabaddi) Game Rules – PSEB 10th Class Physical Education

Punjab State Board PSEB 10th Class Physical Education Book Solutions पंजाब स्टाइल कबड्डी अथवा वृत्त कबड्डी (Punjab Style Kabaddi or Circle Kabaddi) Game Rules.

पंजाब स्टाइल कबड्डी अथवा वृत्त कबड्डी (Punjab Style Kabaddi or Circle Kabaddi) Game Rules – PSEB 10th Class Physical Education

वृत कबड्डी

  1. मैदान का आकार = वृत्ताकार
  2. वृत्त का अर्ध व्यास = 65′ से 75′ फुट (50 से 70 मी०)
  3. गेट का फासला, = 20 फुट (6.10 मीटर)
  4. गेट की मार्किंग = दोनों सिरों पर मिट्टी की ढेरियां
  5. प्रत्येक पाले का व्यास = 6 ईंच
  6. खेल का समय = 20-20 मिनट की दो पारियां
  7. विश्राम का समय = 5 मिनट
  8. एक टीम में खिलाड़ियों = 14 खिलाड़ी, 6 बदलवें खिलाड़ी की संख्या
  9. मैच के अधिकारी = दो अम्पायर, एक रैफरी, एक स्कोरर, एक टाइमकीपर

पंजाब स्टाइल अथवा वृत्त कबड्डी खेल की संक्षेप रूपरेखा
(Brief outline of Punjab Style or Circle Kabaddi Game)

  1. खेल दो टीमों के मध्य होती है। प्रत्येक टीम में 14 खिलाड़ी खेलते हैं तथा 6 खिलाड़ी स्थानापन्न (Substitutes) होते हैं।
  2. खेल के दौरान किसी भी खिलाड़ी को चोट लग जाने पर उसका स्थान अतिरिक्त खिलाड़ी ग्रहण कर लेता है।
  3. खिलाड़ी केवल नंगे पांव खेल सकता है।
  4. खिलाड़ी कड़ा, अंगूठी आदि पहनकर नहीं खेल सकता।
  5. कोई भी खिलाड़ी निरन्तर दो से अधिक बार आक्रमण नहीं कर सकता।
  6. ऐसा स्पर्श या आक्रमण मना है जिससे खिलाड़ी के जीवन को भय उत्पन्न हो।
  7. मैदान के बाहर से कोचिंग देना मना है।
  8. विपक्षी खिलाड़ी आक्रामक खिलाड़ी के मुंह पर हाथ रख कर कबड्डी बोलने से नहीं रोक सकता।
  9. कोई भी खिलाड़ी तेल मल कर नहीं खेल सकता।
  10. यदि कोई खिलाड़ी दम भरते समय मार्ग में सांस तोड़े तो रैफरी दुबारा दम भरने के लिए कहता है।

प्रश्न
पंजाब स्टाइल कबड्डी के खेल के मैदान, खेल की अवधि, टीमें, अधिकारी और खिलाडियों को पोशाक के विषय में लिखें।
उत्तर-
खेल का मैदान (Play Ground)-खेल का मैदान वृत्ताकार (Circular) होता है।
KABADDI GROUND PUNJAB STYLE OR CIRCLE KABADDI
पंजाब स्टाइल कबड्डी अथवा वृत्त कबड्डी (Punjab Style Kabaddi or Circle Kabaddi) Game Rules-PSEB 10th Class 1
वृत्त का अर्द्धव्यास 65′ से 75′ तक होता है। केन्द्रीय रेखा इसे दो बराबर भागों में बांटती है। केन्द्रीय रेखा के मध्य में 20 फुट का गेट होता है। गेट के दोनों सिरों पर मिट्टी की ढेरियां बनाई जाती हैं। इन्हें पाला कहते हैं। प्रत्येक पाले का व्यास 6 इंच होता है। इनकी धरती से ऊंचाई एक फुट तक होती है। मध्य रेखा के दोनों ओर 20 फुट लम्बी रेखा के साथ ही डी-क्षेत्र लगाया जाता है। यह पालों से साइडों की ओर 15 फुट दूर होता है। यह मध्य रेखा को जा स्पर्श करता है तथा पाले इसके मध्य में आ जाते हैं।

खेल की अवधि (Duration of Play)-खेल 20-20 मिनट की दो अवधियों में खेला जाता है। पहले 20 मिनट की खेल के पश्चात् 5 मिनट का अवकाश होता है। अवकाश के पश्चात् दोनों टीमें पक्ष बदल लेती हैं।

टीम (Teams)—प्रत्येक टीम में दस खिलाड़ी होते हैं । इनके अतिरिक्त दो खिलाड़ी रिज़र्व में होते हैं। मैंच के अन्त में एक टीम में 10 खिलाड़ियों की संख्या बनी रहनी चाहिए। यदि कोई टीम 10 खिलाड़ियों से कम खिलाड़ियों से खेल रही है तो विरोधी टीम में उतने ही खिलाड़ी कम किए जाएंगे जितनी कि दूसरे खिलाड़ियों की संख्या 10 से कम है। जो भी टीम कम खिलाड़ियों के साथ खेल रही है उसका कोई खिलाड़ी रैफरी को सूचित करके खेल में सम्मिलित हो सकता है। यदि किसी खिलाड़ी को खेल के दौरान चोट लग जाती है तो उसे रिज़र्व खिलाड़ी से बदल लिया जाता है।

निर्णय (Decision) मैच में जो टीम अधिक अंक प्राप्त करती है उसे विजयी घोषित कर दिया जाता है। मैच बराबर रहने की दशा में 5-5 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है।
अधिकारी (Officials) मैच के निम्नलिखित अधिकारी होते हैं—
अम्पायर (2), रैफरी (1), स्कोरर (1), टाइम-कीपर (1)
अपने-अपने अर्द्धकों में,दोनों अम्पायर निर्णय देने का काम करते हैं। किसी विवाद की स्थिति में रैफरी का निर्णय अन्तिम माना जाता है।

टॉस (Toss)—दोनों टीमों के कप्तान साइड के चुनाव के लिए या पहले खिलाड़ी भेजने के लिए टॉस करते हैं।
पोशाक (Dress)-खिलाड़ी जांघिए पहन सकते हैं। जांघिए का रंग टीम के अनुसार होता है। खिलाड़ी नंगे पांव या फिर पतले रबड़ के तलों वाले टैनिस शू पहनकर खेल सकते हैं। खिलाड़ी अंगूठी (Rings), कड़े आदि धारण नहीं कर सकते क्योंकि इनसे विरोधी खिलाड़ी को चोट पहुंचने की सम्भावना होती है।

प्रश्न
पंजाब स्टाइल कबड्डी के नियमों का वर्णन करो।
उत्तर-
खेल के साधारण नियम
(General Rules of Play)

  1. खिलाड़ी बारी-बारी से ‘कबड्डी’ शब्द का उच्चारण करते हुए विरोधी पक्ष की ओर जाएगा। ‘कबड्डी’ पालों से शुरू करनी चाहिए तथा सभी को सुनाई देनी चाहिए। रास्ते में सांस न टूटे और वापिस मुड़ते समय पालों तक सांस कायम रहना चाहिए।
  2. कोई भी खिलाड़ी दो बार कबड्डी डाल सकता है।
  3. ‘कबड्डी’ डालने वाला खिलाड़ी कम-से-कम आवश्यक सीमा को स्पर्श करे। यदि वह ऐसा नहीं करता तो अम्पायर उसे दोबारा कबड्डी डालने के लिए कह सकता है।
  4. प्रत्येक खिलाड़ी को कई बार कबड्डी डालनी चाहिए। ऐसा न हो कि खेल पर एक दो प्रमुख खिलाड़ी एकाधिकार जमा लें।
  5. जब कोई खिलाड़ी किसी विरोधी खिलाड़ी को स्पर्श करके वापस मुड़ रहा है तो उसका पीछा उस समय तक नहीं किया जा सकता जब तक वह अपने पक्ष की आवश्यक रेखा पार नहीं कर लेता।
  6. यदि कबड्डी डालने वाला खिलाड़ी किसी विरोधी खिलाड़ी को छू लेता है तथा फिर अपने कोर्ट में वापिस आ जाता है तो कबड्डी डालने वाली टीम को एक अंक मिल जाता है।
  7. कबड्डी डालने वाला तथा विरोधी पक्ष के खिलाड़ी छूने या पकड़ने के समय शेष सभी खिलाड़ी प्वाईंट का फैसला दिए जाने तक अस्थाई रूप में आऊट माने जाते हैं।
  8. अस्थाई रूप में खिलाड़ी दूर रहते हैं। रक्षक टीम के खिलाड़ी द्वारा किसी बाधा उत्पन्न करने की दशा में आक्रामक टीम को प्वाईंट मिल जाता है।
  9. आक्रमण के समय ‘छू’ या पकड़ हो जाए तथा यदि कबड्डी डालने वाला या विरोधी खिलाड़ी सीमा रेखा से बाहर चला जाए तो विरोधी टीम को 1 अंक मिलेगा। यदि दोनों खिलाड़ी बाहर निकल जाएं तो किसी को कोई प्वाइंट नहीं मिलेगा।
  10. कोई भी ऐसी पकड़ या आक्रमण अयोग्य है जिसमें खिलाड़ी के जीवन को खतरा है। ठोकर मारना, दांतों से काटना, जांघिये को पकड़ना वर्जित है।
  11. शरीर पर तेल या चिकनाहट वाली वस्तुओं का लेप करना मना है।
  12. मैदान के बाहर से कोचिंग वर्जित है, यदि चेतावनी देने के बाद कोचिंग जारी रहती है तो जिस टीम को कोचिंग दी जा रही हो उसका एक अंक काट दिया जाए।
  13. कोई भी रेडर 30 सैकिण्ड के अन्दर-अन्दर रेड डाल कर बिना किसी को हाथ लगाए वापिस आ सकता है । यदि तीस सैकिण्ड के समय में किसी विरोधी को हाथ नहीं लगता और वापिस अपने पाले में नहीं आता हो विरोधी टीम को एक अंक मिल जाता है।

PSEB 6th Class Home Science Practical सिलाई के सादा टाँके

Punjab State Board PSEB 6th Class Home Science Book Solutions Practical सिलाई के सादा टाँके Notes.

PSEB 6th Class Home Science Practical सिलाई के सादा टाँके

अति छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
सादे टाँके का प्रयोग कब किया जाता है ?
उत्तर-
सादे टाँके का प्रयोग आमतौर पर दो कपड़ों को आपस में जोड़ने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 2.
सादे टाँके करने का क्या महत्त्व है ?
उत्तर-
सादे टाँके लगाने से स्थायी अन्तिम सिलाई सरलता से और उत्तम होती है।

प्रश्न 3.
बारबर के सादे टाँके किस काम में लाए जाते हैं ?
उत्तर-
एक लाइन में कोट आदि का किनारा जमाने तथा कई लाइन में फ्रॉक, झबले आदि में स्मोकिंग का आधार बनाने के लिए।

PSEB 6th Class Home Science Practical सिलाई के सादा टाँके

प्रश्न 4.
तिरछा सादा टाँका किस काम में लाया जाता है ?
उत्तर-
अस्तर आदि जोड़ने के।

प्रश्न 5.
‘बखिया’ किन कामों में प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर-
फटे कपड़ों की मरम्मत में, आल्ट्रेशन के समय तथा जो हिस्से मशीन के पैर के नीचे नहीं दबाए जा सकते वहाँ।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
सिलाई का सादा टाँका क्या होता है ? इसे चित्र द्वारा समझायें।
उत्तर-
यह अस्थायी टाँका है। इस टाँके का उपयोग अधिकतर तह और अस्तर जमाने के लिए तथा ट्रायल के लिए सादी सिलाई के उद्देश्य से किया जाता है। सादे टाँके लगाने से स्थायी अन्तिम सिलाई सरलता से और उत्तम होती है। इसमें दूर-दूर सूई में थोड़ा कपड़ा लेकर शेष धागा छोड़ दिया जाता है। धागे को गाँठ देकर कपड़े को दाईं ओर से बाईं ओर सीया जाता है। यह टाँका 2 से० मी० से 1 से० मी० लम्बा हो सकता है।
PSEB 6th Class Home Science Practical सिलाई के सादा टाँके 1
चित्र 5.1.1. सादा टाँका (टैकिंग)

PSEB 6th Class Home Science Practical सिलाई के सादा टाँके

प्रश्न 2.
टाँके कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर-
टाँके तो बहुत प्रकार के होते हैं, परन्तु बहुत ही आवश्यक तथा सामान्य प्रकार के टाँके निम्नलिखित हैं

  1. सादा टाँका,
  2. बखिया या बैक टाँका,
  3. तुरपन पर हैमिंग टाँका।

प्रश्न 3.
वस्त्र पर सादा टाँका न लगाने से क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं ?
उत्तर-
वस्त्र पर सादा टाँका न लगाने से सिलाई टेढ़ी-मेढ़ी होती है तथा विशेषकर रेशमी कपड़ों में ढीलापन होता है जिससे सिलाई ठीक से नहीं होती है।

बड़े उत्तर वाले प्रश्

प्रश्न 1.
सादा टाँका कितने प्रकार का होता है ? इसका प्रयोग कहाँ-कहाँ किया जाता है ?
उत्तर-
सादा टाँका कई प्रकार का होता है-
1. बराबर का सादा टाँका (टाँका तथा जगह बराबर)
PSEB 6th Class Home Science Practical सिलाई के सादा टाँके 2
चित्र 5.1.2.
2. टाँका जगह से दुगना
PSEB 6th Class Home Science Practical सिलाई के सादा टाँके 3
चित्र 5.1.3.
3. जगह टाँके से दुगुनी
PSEB 6th Class Home Science Practical सिलाई के सादा टाँके 4
चित्र 5.1.4.
4. असमान सादा टाँका (छोटा बड़ा सादा)
5. छोटा सादा टाँका
PSEB 6th Class Home Science Practical सिलाई के सादा टाँके 5
चित्र 5.1.5.
चित्र 5.1.6.
6. तिरछा सादा टाँका
PSEB 6th Class Home Science Practical सिलाई के सादा टाँके 6
चित्र 5.1.7. सादा टाँका
सादे टाँकों का प्रयोग निम्नलिखित कार्यों के लिए किया जाता है-

  1. आमतौर पर दो कपड़ों को आपस में जोड़ने के लिए।
  2. तह और अस्तर जमाने के लिए तथा ट्रायल के लिए कच्ची सिलाई के रूप में।
  3. कोट आदि का किनारा जमाने के लिए।
  4. फ्रॉक, झबले आदि में स्मोकिंग का आधार बनाने के लिए।

PSEB 6th Class Home Science Practical सिलाई के सादा टाँके

प्रश्न 2.
बखिया व तुरपन किस प्रकार की जाती है ?
उत्तर-
बखिया (बैक स्टिच)-यह स्थायी टाँका है। यह बहुत महीन होता है, इसलिए इसमें काफ़ी समय लगता है। यह दो भागों को स्थायी रूप से जोड़ने में काम आता है, जैसे-कंधों की सिलाई, पेटीकोट या सलवार के अलग-अलग भागों को आपस में जोड़ने के लिए। यह टाँका दाहिनी ओर से आरम्भ होता है। इन टाँकों के बीच में जगह बिलकुल नहीं छोड़ी जाती। इसमें सूई पर एक बार में एक टाँका और टाँके बराबर होने चाहिएं। सूई जहाँ से निकाली गई हो वहीं से एक बार पीछे की ओर डोरा निकालकर आगे बढ़ना चाहिए। यह बखिया से ही शुरू होता है तथा बखिया से ही समाप्त होता है। यह टाँका मशीन के द्वारा भी लगाया जा सकता है।
PSEB 6th Class Home Science Practical सिलाई के सादा टाँके 7
चित्र 5.1.8. बखिया (बैक टाँका) बड़ा
PSEB 6th Class Home Science Practical सिलाई के सादा टाँके 8
चित्र 5.1.9. बखिया (बैक टाँका) छोटा
तुरपन (तुरपाई या हैमिंग स्टिच)-किसी भी वस्त्र के घेरे पर, मोहरी के निचले बॉर्डर मोड़ने के लिए तथा महिलाओं, बच्चों के वस्त्रों में पट्टियों आदि की सफ़ाई सुन्दरता के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। इसका प्रयोग तब भी किया जाता है जब कपड़े के धागे निकलने वाले किनारे को बन्द करना हो। यह वस्त्र की उल्टी ओर से लगाया जाता है। इस टॉक में यह ध्यान रखना आवश्यक होता है कि दूसरी ओर अर्थात् वस्त्र की सीधी ओर भी टाँके सम दरी पर छोटे और सुन्दर हों। तुरपाई के टाँके तीन तरह से लिए जाते हैं-सीधे, कम तिरछे और अधिक तिरछे। अधिकतर सूती तथा रेशमी वस्त्रों में कम तिरछे टाँके ही चलते हैं। सीधे टाँके कोटिंग आदि में मजबूती के लिए लगाए जाते हैं। अधिक तिरछे टाँके सस्ते व्यावसायिक कामों में उपयोग किए जाते हैं। खूबसूरत तुरपाई के लिए सूई में बहुत कम कपड़ा लेना चाहिए ताकि टाँके पिछली ओर से भी बड़े दिखाई न दें।
PSEB 6th Class Home Science Practical सिलाई के सादा टाँके 9
चित्र 5.1.10. तुरपाई (हैमिंग टाँका)
तुरपाई को शुरू करने के लिए सूई को कपड़े में से इस प्रकार निकालते हैं कि थोड़ासा धागा पीछे बचा रहे। इसी धागे को मोड़कर अन्दर दबाकर दाईं ओर से बाईं ओर को तुरपाई करते हैं। मोड़े हुए हिस्से को सदा ऊपर की ओर रखते हैं। टाँके सादे की तरह सीधे न होकर आगे व पीछे दोनों ओर तिरछे, छोटे व बराबर होने चाहिएं। तुरपाई को बन्द करते समय अन्तिम टाँके को दोहराते हैं। इस प्रकार यह टाँका अंग्रेजी अक्षर V के समान बन जाता है। फिर सूई को 1 या 2 सेंटीमीटर ऊपर निकालकर धागे को कैंची से काट देते हैं।

PSEB 6th Class Home Science Practical सिलाई के सादा टाँके

सिलाई के सादा टाँके PSEB 6th Class Home Science Notes

  • वस्त्रों की सिलाई के लिए या उनका सौन्दर्य बढ़ाने के लिए टाँकों का इस्तेमाल करते हैं।
  • सिलाई कपड़े के दो टुकड़ों को जोड़ने के लिए या कपड़े के किनारों से धागों को बाहर निकलने से बचाने के लिए की जाती है।
  • कई टाँके सजावट के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, जैसे-चेन स्टिच, दसूती आदि।
  • सादा टाँका तुरपन, बखिया आदि सभी टाँकों से आसान होता है।
  • बखिया टाँका सादे और तुरपन वाले टाँके से अधिक मजबूत होता है।
  • तुरपाई टाँका किनारों से धागों को बाहर निकलने से रोकने के लिए किया जाता है।
  • चेन या संगली टाँका सजावट या नमूने के किनारे बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 9 अनाज की संभाल

Punjab State Board PSEB 7th Class Agriculture Book Solutions Chapter 9 अनाज की संभाल Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Agriculture Chapter 9 अनाज की संभाल

PSEB 7th Class Agriculture Guide अनाज की संभाल Textbook Questions and Answers

(क) एक-दो शब्दों में उत्तर दें:

प्रश्न 1.
अनाज को लगने वाले दो कीड़ों के नाम बताएं।
उत्तर-
खपरा, सुसरी, दाने का छोटा बोरर।।

प्रश्न 2.
मूंग और चने को लगने वाले कीड़े का नाम बताएं।
उत्तर-
ढोरा।

प्रश्न 3.
गोदामों को शोधने के लिए प्रयोग में आने वाली एक दवाई का नाम बताएं।
उत्तर-
मैलाथियान, एल्यूमीनियम फॉस्फाइड।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 9 अनाज की संभाल

प्रश्न 4.
गोदाम बनाने के लिए ऋण-सुविधा देने वाले किसी एक संस्था का नाम लिखें।
उत्तर-
पंजाब वित्त कार्पोरेशन।

प्रश्न 5.
कौन-सी संस्था को गोदाम किराये पर दिया जा सकता है ?
उत्तर-
भारतीय फूड कार्पोरेशन ऑफ इण्डिया, मार्कफैड आदि।

(ख) एक-दो वाक्यों में उत्तर दें:

प्रश्न 1.
सुसरी चावल को किस प्रकार नुकसान पहुंचाती है ?
उत्तर-
यह दाने के अन्दर अण्डे देती है तथा दाने को अन्दर से खा जाती है।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 9 अनाज की संभाल

प्रश्न 2.
स्टोर में जीर्ण-शीर्ण दाने स्टोर क्यों नहीं करने चाहिए ?
उत्तर-
स्टोरों में टूट-फूट वाले दाने स्टोर नहीं करने चाहिएं क्योंकि ऐसे दाने स्टोर करने से कीड़ों की आमद उस समय अधिक हो जाती है।

प्रश्न 3.
स्टोर करने वाले कमरे में बोरियां दीवारों से क्यों दूर रखनी चाहिए ?
उत्तर-
ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि दीवारों से नमी बोरियों को खराब न करे।

प्रश्न 4.
सैलोज़ से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
इनमें दाने स्टोर किये जाते हैं। यह लोहे तथा कंक्रीट के बने होते हैं।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 9 अनाज की संभाल

प्रश्न 5.
गोदामों या ढोलों को कीड़ों से कैसे मुक्त किया जा सकता है ?
उत्तर-
इसके लिये 100 मि.ली. साइथियन (मैलाथियान प्रीमियम ग्रेड) 50 शक्ति को 10 लिटर पानी में घोलकर छत तथा फर्श पर छिड़काव करना चाहिए।

प्रश्न 6.
स्टोर किए जाने वाले दानों को कैसे बचाया जा सकता है ?
उत्तर-
अनाज स्टोर करने के लिये केवल नई बोरियों का प्रयोग करो तथा पुरानी बोरियों को सुमीसाइडीन अथवा सिंबुश से सुधार लें। स्टोर अथवा ढोल को एल्यूमीनियम फॉस्फाइड की धूनी दें।

प्रश्न 7.
पुरानी बोरियों में अनाज़ स्टोर करने से पहले कैसे शोधा जाता है ?
उत्तर-
पुरानी बोरियों को 6 मि०ली. सुमीसाइडीन 20 ई०सी० को 5 मि०ली० सिंबुश 25 ई०सी० को 10 लिटर पानी में घोलकर बोरियों को इस घोल में 10 मिनट के लिये भिगोकर रखो। बोरियों को छांव में सुखाकर उनमें दाने भर दो।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 9 अनाज की संभाल

प्रश्न 8.
टोपी गोदाम के बारे में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर-
यह खुले मैदान में दाने स्टोर करने की विधि है। इसका आकार 9.5 × 6.1 मीटर होता है। इस गोदाम में 96 बोरियां 6-6 लाइनों में लकड़ी के डण्डों पर रखी जाती हैं। इस गोदाम पर 7 गुणा खर्च कम होता है।

(ग) पाँच-छ: वाक्यों में उत्तर दें:

प्रश्न 1.
अनाज भण्डारण में हानिकारक कीड़ों की रोकथाम क्यों ज़रूरी है ?
उत्तर-
अनाज भण्डार किसी देश की खुशहाली का प्रतीक होते हैं। अनाज का सही मण्डीकरण तथा रख-रखाव किसी भी देश की प्रगति का प्रतीक है। अनाज को कई तरह के कीड़े तथा जानवर नुकसान पहुंचाते हैं। भण्डार किए दानों को लगभग 20 किम के कीड़े लग सकते हैं। जैसे सुसरी, दाने का छोटा बोरर तथा चावलों की सुण्डी, पतंगा, ढोरा, खपरा आदि। कीड़ों के आक्रमण से दानों की वृद्धि की शक्ति समाप्त हो जाती है। दानों का भार भी घट जाता है तथा अनाज के खाद्य तत्त्व भी कम हो जाते हैं। इसके स्वाद में भी फर्क पड़ जाता है।

कीड़े साधारणतः स्टोर के फर्शों, दीवारों तथा छतों आदि की दरारों से आते हैं। इस तरह अनाज का बहुत नुकसान होता है तथा इसे कई ढंगों का प्रयोग करने और सम्भालने की जरूरत पड़ती है।

प्रश्न 2.
अनाज भण्डारण के लिए कोठी बनाने के समय कौन-कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
उत्तर-

  1. कोठरी कमरे से अलग तथा पक्की होनी चाहिए।
  2. ऐसी कोठरी भूमि की सतह से 30-40 से० मी० ऊंची रखो ताकि कोठरी में नमी न जा सके।
  3. कोठरी को नमी रहित करने के लिए पॉलीथीन की शीट लगा दो।
  4. कोठरी में दाने डालने के लिये एक छिद्र ऊपर तथा दाने निकालने के लिये एक छिद्र नीचे होना चाहिए। जब प्रयोग न किया जाये तो हवा छिद्र बन्द होने आवश्यक हैं।
  5. कोठरी में सूखे तथा साफ़ दाने ही स्टोर करने चाहिएं।
  6. दाने स्टोर करने वाली कोठरी की दीवार कमरे की दीवार से 45-60 सें० मी० दूर होनी चाहिए।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 9 अनाज की संभाल

प्रश्न 3.
कौन-कौन से कीड़े अनाज को लगते हैं ? सूची बनाओ।
उत्तर-
पतंगा, वीवल, मक्खियां, ढोरा, सुसरी, खपरा, दाने का छोटा बोरर, चावलों की भुण्डी, दानों का गडूयां। पतंगा साधारणतः मक्की, ज्वार, गेहूँ, जवी, जौ आदि को नुकसान पहुंचाता है। सुसरी, खपरा, दाने का छोटा बोरर तथा चावलों की भुण्डी साधारणतः धान, गेहूँ, मक्की, जौ आदि को लगते हैं। ढोरा मोटे तौर पर मूंगी, चना तथा अन्य दालों को हानि पहुंचाता है।

प्रश्न 4.
कीड़े लगने से अनाज को कैसे बचाया जा सकता है ? विस्तार से लिखो।
उत्तर-

  1. नये दाने साफ़-सुथरे गोदामों अथवा ढोलों में रखने चाहिएं।
  2. गोदामों की सभी दरारें, दरजें, छिद्र आदि अच्छी तरह बन्द करके रखने चाहिएं।
  3. नाज को स्टोर करने के लिये सिर्फ नई बोरियों का ही प्रयोग करना चाहिए। अगर पुरानी बोरियों का प्रयोग करना हो तो उन्हें पहले सुधार लेना चाहिए। इसके लिए सुमीसाइडीन अथवा सिंबुश का प्रयोग करो। बोरियों को छांव में सुखाओ तथा फिर दाने भरो।
  4. गोदामों अथवा ढोलों को कीड़ों से मुक्त करने के लिये निम्नलिखित किसी एक ढंग का प्रयोग करो
    • 100 मि० ली० मैलाथियान 50 ग्राम ताकत को 10 लिटर पानी में घोल कर छत तथा फर्श पर छिड़काव कर देना चाहिए।
    • गोदामों में एल्यूमीनियम फॉस्फाइड की 25 गोलियां प्रति घन मीटर के हिसाब से रखें तथा 7 दिन तक हवा बंद रखें।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 9 अनाज की संभाल

प्रश्न 5.
व्यापारिक स्तर पर अन्न भण्डार करने के लिए बनाए जाने वाले भिन्नभिन्न गोदामों का विवरण दें।
उत्तर-
1. रिवायती चौड़े गोदाम-इन गोदामों में दानों से भरी बोरियां रखी जाती हैं। इनमें 1-2 वर्ष तक अनाज स्टोर किया जा सकता है। स्टोर किये दानों में नमी की मात्रा 14-15% से अधिक नहीं होनी चाहिए। इन गोदामों की पलिंथ ऊंची, फर्श नमी रहित होनी चाहिए। इनके अन्दर चूहे तथा पक्षी न जा सकते हों। यह रोशनीदार होने चाहिएं तथा सड़क तथा रेल की पहुंच में होने चाहिएं। बोरियों की धाकें लकड़ी के फ्रेम पर लगाई जाती हैं तथा प्लास्टिक से ढक दी जाती हैं।

2. सैलोज़ गोदाम-इनमें दालों तथा मिलर चावलों के अतिरिक्त सभी तरह के दाने 5 वर्ष तक स्टोर किये जा सकते हैं। इन स्टोर किये दानों में नमी की मात्रा 20% तक हो सकती है। यह कम स्थान घेरते हैं तथा इनमें रखे दानों का नुकसान भी बहुत कम होता है। यह सैलोज़ सिलिण्डर की शक्ल के होते हैं तथा नीचे से हापर टाइप के होते हैं। यह लोहे तथा कंकरीट के बने होते हैं। दाने रखने तथा निकालने के लिए लम्बी बैल्टे अथवा अन्य कैनवेयर लगे होते हैं। भारत में मिलने वाले सैलोज़ सिलिण्डर की ऊँचाई 30 से 50 मीटर तथा घेरा 6 से 10 मीटर तक होता है। इन्हें हवादार बनाने के लिये सैंट्रीफ्यूगल पम्पों का प्रयोग किया जाता है।

3. टोपी गोदाम-खुले मैदानों में दाने रखने के लिये इस तरीके का प्रयोग किया जाता है। इसका क्षेत्र 9.5 × 6.1 मीटर होता है। इसमें 96 बोरियां 6-6 लाइनों में लकड़ी के डण्डों पर रखी जा सकती हैं। प्रत्येक बोरी मोटी प्लास्टिक की चादर से ढंकी होती है। जब बाहरी तापमान तथा नमी कम हो तो प्लास्टिक की चादर उतारकर इन बोरियों को हवा दी जाती है।

Agriculture Guide for Class 7 PSEB अनाज की संभाल Important Questions and Answers

बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
स्टोर की जाने वाली मूंगफली में अधिक-से-अधिक कितने प्रतिशत नमी होनी चाहिए ?
उत्तर-
10%.

प्रश्न 2.
चौड़े गोदामों में कितने समय के लिए अनाज स्टोर किया जा सकता है ?
उत्तर-
1-2 वर्ष तक।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 9 अनाज की संभाल

प्रश्न 3.
कीड़े लगे दानों का इलाज करने के लिए प्रयुक्त की जाने वाली किसी एक दवाई का नाम बताओ।
उत्तर-
फोस्टोक्सीन अथवा सैलफास।

प्रश्न 4.
दस क्विटल अनाज की सुरक्षा के लिए एल्यूमीनियम फॉस्फाइट की कितनी गोलियों की आवश्यकता होती है ?
उत्तर-
एल्यूमीनियम फॉस्फाइड की 2 गोलियां 10 क्विटल दानों में काफ़ी हैं।

प्रश्न 5.
टोपी गोदाम का आकार क्या है ?
उत्तर-
9.5 × 6.1 मीटर।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 9 अनाज की संभाल

प्रश्न 6.
स्टोर में कीड़े कहां से आ जाते हैं ?
उत्तर-
स्टोर की दीवारों, फर्श तथा छतों आदि की दरारों से।

प्रश्न 7.
भण्डार किए दानों पर कितनी किस्म के कीड़े हमला करते हैं ?
उत्तर-
20 किस्म के।

प्रश्न 8.
दानों का पतंगा कौन-से अनाज को नुकसान पहुंचाता है ?
उत्तर-
गेहूँ, मक्की, ज्वार, जवी, जौ आदि।,

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 9 अनाज की संभाल

प्रश्न 9.
खपरा, सुसरी, दाने का छोटा बोरर तथा चावलों की मक्खी कौन-से । अनाज को नुकसान करते हैं ?
उत्तर-
गेहूँ, चावल, जौ, मक्की आदि को।

प्रश्न 10.
हानिकारक कीड़ों के नाम बताओ।
उत्तर-
वीवल, मक्खियां, ढोरा, पतंगा।

प्रश्न 11.
कौन-सा पतंगा खेतों में बल्लियों पर अण्डे देता है ?
उत्तर-
एगुमस दाने का पतंगा।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 9 अनाज की संभाल

प्रश्न 12.
पतंगे के नुकसान की पहचान कैसे की जाती है ?
उत्तर-
दानों में पड़े जाले से इसके नुकसान की पहचान हो जाती है। जाले में 5-6 दाने इकट्ठे फंसे होते हैं।

प्रश्न 13.
दाने के अन्दर अण्डे कौन-सा कीड़ा देता है ?
उत्तर-
वीवल।

प्रश्न 14.
दाने की मक्खी तथा जवान कीड़ा दाने का कौन-सा हिस्सा खाती
उत्तर-
दाने का भ्रूण।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 9 अनाज की संभाल

प्रश्न 15.
दानों में कौन-सी मक्खियां गर्मी पैदा करती हैं ?
उत्तर-
तीखे दांतों वाली दाने की मक्खी, आटे की चपटी मक्खी, आटे की लाल मक्खी आदि।

प्रश्न 16.
स्टोर की गेहूँ को कौन-सी मक्खी नुकसान पहुंचाती है ?
उत्तर-
दांतों की मक्खी।

प्रश्न 17.
स्टोर किये आटे में कौन-सी भण्डी पड़ जाती है ?
उत्तर-
आटे की लाल भुण्डी।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 9 अनाज की संभाल

प्रश्न 18.
स्टोरों में नुकसान करने वाली सबसे महत्त्वपूर्ण भुण्डी कौन-सी है ?
उत्तर-
खपरा भुण्डी।

प्रश्न 19.
भुण्डियां स्टोर में कहां रहती हैं ?
उत्तर-
यह स्टोर की चीथों में रहती हैं।

प्रश्न 20.
दालों को हानि पहुंचाने वाले कीड़े का नाम बताओ।
उत्तर-
ढोरा।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 9 अनाज की संभाल

प्रश्न 21.
ढोरे के आक्रमण की पहचान कैसे होती है ?
उत्तर-
स्टोर की गई दालों पर सफ़ेद धब्बे पड़ जाते हैं जो इसके अण्डे होते हैं।

प्रश्न 22.
कौन-से तापमान पर कीड़े अण्डे देना बन्द कर देते हैं तथा मर जाते
उत्तर-
दानों का तापमान 65°F से घट जाने पर कीड़े अण्डे देना बन्द कर देते हैं तथा 30°F तक तापमान घट जाने पर कीड़े मर जाते हैं।

प्रश्न 23.
दाने स्टोर करने वाली कोठरी की दीवार कमरे की दीवार से कितनी दूर होनी चाहिए ?
उत्तर-
45-60 सें० मी०।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 9 अनाज की संभाल

प्रश्न 24.
दाने स्टोर करने वाले कमरे का फर्श ज़मीन से कितना ऊँचा होना चाहिए ?
उत्तर-
75 सें. मी०।

प्रश्न 25.
बोरियां दीवारों से कितनी दूर रखनी चाहिएं ?
उत्तर-
1.5 से 2 फुट।

प्रश्न 26.
बांस के बर्तनों का प्रयोग किन इलाकों में होता है ?
उत्तर-
कण्डी तथा नीम पहाडी इलाकों में।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 9 अनाज की संभाल

प्रश्न 27.
पंजाब में स्टोरों की दाने स्टोर करने की क्षमता कितनी है ?
उत्तर-
149 लाख मीट्रिक टन।

प्रश्न 28.
स्टोर भण्डार कितनी प्रकार के होते हैं ?
उत्तर-
3 प्रकार के।

प्रश्न 29.
विभिन्न गोदामों के नाम बताओ।
उत्तर-
रिवायती चौड़े गोदाम, सैलोज़ गोदाम, टोपी गोदाम।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 9 अनाज की संभाल

प्रश्न 30.
सैलोज़ गोदाम में दाने कितने समय के लिये स्टोर किये जा सकते हैं ?
उत्तर-
5 वर्ष तक।

प्रश्न 31.
भारत में मिलने वाले सैलोज़ सिलिण्डर की ऊँचाई तथा घेरा कितना होता है ?
उत्तर-
ऊँचाई 30-50 मीटर तथा घेरा 6-10 मीटर होता है।

प्रश्न 32.
टोपी गोदाम में कितनी बोरियां रखी जा सकती हैं ?
उत्तर-
96 बोरियां।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 9 अनाज की संभाल

छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
कीड़ों के आक्रमण से दानों को क्या हानि होती है ?
उत्तर-
कीड़ों के आक्रमण से दानों की बढ़ने की शक्ति घट जाती है। दानों का भार घट जाता है। अनाज के खाद्य तत्त्व घट जाते हैं, यह हमारे खाने लायक नहीं रहता तथा इनके स्वाद में भी फर्क पड़ जाता है।

प्रश्न 2.
वीवल के बारे में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर-
वीवल एक सुण्डी है। यह दानों के अन्दर अण्डे देती है तथा दानों को अन्दर से खा जाती है। बाद में यह टूटी में बदल जाती है, जोकि दाने के बीच में ही होती है। बाद में टूटियों से वीवलें बाहर आ जाती हैं।

पतंगों से अलग यह कीड़ा सुंडी तथा जवान कीड़े की अवस्था में फसल को काफ़ी नुकसान पहुंचाता है। यह सुण्डी खेतों में गेहूँ पर हमला नहीं करती, पर कभी-कभी मक्की की फसल पर ज़रूर हमला करती है। इसी तरह ग्रेलरी वीवल तथा लैसर चावल वीवल से भी दानों को काफी नुकसान होता है।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 9 अनाज की संभाल

प्रश्न 3.
चावलों, मूंगफली, सूरजमुखी तथा तोरिये में कितनी नमी होनी चाहिए ?
उत्तर-
चावलों में 12-13%, मूंगफली में 10%, सूरजमुखी तथा तोरिये में 9-10% से अधिक नमी नहीं होनी चाहिए।

प्रश्न 4.
गोदाम बना कर कौन-कौन सी संस्थाओं को किराये पर दिया जा सकता
उत्तर-
गोदाम बनाकर लम्बे समय के लिये मार्कफैड, पंजाब तथा सैंट्रल वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन फूड कार्पोरेशन आदि संस्थाओं को किराये पर दिये जा सकते हैं।

बड़े उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
कुछ हानिकारक कीड़ों के बारे में जानकारी दो।
उत्तर-
कीड़ों में साधारणत: पतंगे, वीवल, कीट तथा ढोरा आदि कीड़े फसलों का काफ़ी नुकसान करते हैं।—
1. पतंगे-एगुमस दाने का पतंगा खेतों में ही बल्लियों पर अण्डे देता है। जब दाने निकाल कर स्टोर किये जाते हैं तो स्टोर में इनकी वृद्धि होने लगती है। पतंगे की सुण्डियां दाने को अन्दर से खाकर खोखला कर देती हैं । खाये हुए दाने में साधारणतः छिद्र नज़र आने लगता है। स्टोरों में इन्हें साधारणतः उड़ते देखा जा सकता है।

2. भारतीय भोजन पतंगा-यह भी खेतों से ही आता है। यह सुण्डियां दाने के भ्रूण को अन्दर से खा जाती हैं। इस कीड़े के अण्डे, सुण्डी, टूटी तथा पतंगा सभी दानों से हमेशा बाहर मिलते हैं। इसके नुकसान की पहचान दानों में पड़े जाले से होती है। जाले में 56 दाने इकट्ठे फंसे हुये देखे जा सकते हैं।

3. भुण्डियां-दाने की भुण्डियां तथा सूड़े की भुण्डियां स्टोर किये दानों का नुकसान करती हैं। दाने की मक्खी की सुण्डी तथा जवान कीड़ा साधारणत: दाने का भ्रूण खा जाते हैं। तीखे दांतों वाली दाने की मक्खी, आटे की चपटी मक्खी, आटे की लाल मक्खी आदि दानों में गर्मी पैदा करती हैं तथा अपने मल त्याग से दानों को खराब कर देती हैं। स्टोर की गेहूँ पर दांतों की मक्खी, जबकि स्टोर किये आटे में आटे की लाल मक्खी पड़ जाती है। इसके अतिरिक्त खपरा स्टोरों में काफ़ी नुकसान करती हैं। सुण्डियों पर पीले बाल काफ़ी होते हैं तथा वह साधारणत: स्टोरों की चीथों में रहती हैं।

4. ढोरा-यह स्टोर की हुई दालों को हानि पहुंचाने वाला कीड़ा है। इसके आक्रमण की पहचान स्टोर की दालों पर सफ़ेद धब्बे से होती है, जोकि वास्तव में इनके अण्डे होते हैं। मुंगी तथा चने का ढोरा महत्त्वपूर्ण है।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 9 अनाज की संभाल

प्रश्न 2.
घरेलू अनाज भण्डार की तीन विधियां बताएं।
उत्तर-
1. ढोल-घरों में अनाज भण्डारण के लिए इनका प्रयोग किया जाता है। यह विभिन्न क्षमता वाले तथा विभिन्न धातुओं के बने हो सकते हैं। यह ढोल हवा रहित होते हैं तथा इस प्रकार बनाये जाते हैं कि इनमें अनाज को हानि पहुंचाने वाले कीड़े, चूहे आदि नहीं जा सकते। जो कीट अनाज के अन्दर रह जाते हैं उन्हें फलने-फूलने के लिये उचित वातावरण नहीं मिलता।
लाभ-

  • इनकी कीमत कम होती है।।
  • इन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना आसान है।
  • इनकी बनावट सादी होती है।
    ध्यान रखने योग्य बातें-ढोलों में दाने सम्भालने से पहले इन्हें अन्दर से अच्छी तरह साफ कर लेना चाहिए ताकि इनमें पहले स्टोर किये अनाज के अवशेष न रहें। ढक्कन अच्छी तरह कस कर बन्द करना चाहिए। दाने अच्छी तरह साफ़ किये होने चाहिएं तथा
    टूटे-फूटे दाने अलग कर देने चाहिएं। नए दानों को पुराने दानों में नहीं मिलाना चाहिए। हो सकता है कि उन्हें कीड़े लगे हों। लगे हुए अथवा नम दाने स्टोर नहीं करने चाहिएं। दाने अच्छी तरह धूप में सुखाकर तथा ठण्डे करके ढोलों में डालने चाहिए।

2. दाने स्टोर करने वाला कमरा-किसान दाने स्टोर करने के लिये कमरे बना लेते हैं। स्टोर किये यह दाने मण्डी में कीमत बढ़ने पर बेचे जाते हैं। दाने स्टोर करने वाले कमरे का फर्श ज़मीन से 75 सें० मी० ऊंचा होना चाहिए। कमरे के चारों ओर बरामदा होना चाहिए। कमरे में एक दरवाजा और कम-से-कम दो रोशनदान होने चाहिएं। दीवारें आदि साफ तथा सफ़ेदी की हुई होनी चाहिए। कमरा बनाने के पश्चात् जब यह अच्छी तरह सूख जायें तो ही इनमें बोरियां रखो। बोरियों के दीवारों से दूरी 1.5-2.0 फुट होनी चाहिए।

3. बांस के बने स्टोर-कण्डी तथा नमी पहाड़ी इलाकों में किसान बांस के बने बड़े बर्तनों में दाने स्टोर करते हैं।

प्रश्न 3.
यदि अनाज को कीड़ा लग जाये तो उसकी सुरक्षा के लिए क्या काना चाहिए ?
उत्तर-
1. कीड़ों से बचाने के लिये-अगर दानों को खपरा लग जाए तो उन्हें गोदामों में एल्यूमीनियम फॉस्फाइड की दो गोलियां प्रति 10 क्विटल के हिसाब से धूनी देनी चाहिए। दाने सुखा कर रखने चाहिएं। टिन के बर्तन साफ़ होने चाहिएं तथा इन्हें 2-3 दिन धूप लगवा लेनी चाहिए। नए दानों को पुराने दानों में नहीं मिलाना चाहिए।

2. कीड़े लगे दानों का इलाज-निम्नलिखित दवाइयों में से किसी एक से हवाबन्द कमरे में धूनी दें

i) डैल्शिया अथवा फोस्टोक्सिन अथवा सैल्फास (एल्यूमीनियम फॉस्फाइड) की 3 ग्राम की एक गोली को एक टिन दानों के लिए अथवा 25 गोलियों को 100 घन मीटर स्थान के लिए प्रयोग किया जा सकता है। कमरे में धूनी देने के पश्चात् कमरे को 7 दिन तक हवाबन्द रखो।

ii) ई० डी० सी० टी० मिश्रण (क्लिोपटोरा) एक लिटर को 20 क्विटल दानों अथवा 35 लिटर को 100 घन मीटर स्थान के लिए प्रयोग करना चाहिए। इसके प्रयोग के पश्चात् गोदाम को 4 दिन हवा बन्द रखना चाहिए।

iii) ई० डी० बी० (एथलीन डाइब्रोमाइंड) 3 मि० ली० प्रति क्विटल दानों के हिसाब से प्रयोग करनी चाहिए तथा दानों को 4 दिन हवाबन्द रखना चाहिए।

सिफ़ारिश की गई दवाई का प्रयोग न किया जाये तो टिन के बर्तनों में भी दानों को कीड़े लग सकते हैं। इन कीड़ों से बचाव धूनी देने वाली दवाइयों से किया जा सकता है। धूनी देने वाले पदार्थों का प्रयोग केवल हवाबन्द गोदामों में ही करना चाहिए।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 9 अनाज की संभाल

अनाज की संभाल PSEB 7th Class Agriculture Notes

  • एक अनुमान के अनुसार फसल की कटाई से लेकर दानों की खपत तक लगभग 10% नुकसान हो जाता है। इसका कारण कीट, चूहे तथा पक्षी होते हैं।
  • अनाज खराब होने से इसके पौष्टिक तत्त्व कम हो जाते हैं तथा स्वाद में अन्तर आ जाता है।
  • कीड़ों के आक्रमण से दानों की उगने की शक्ति कम हो जाती है।
  • कीड़े साधारणतः स्टोर की दीवारों, फर्श तथा छतों आदि की दरारों में से आ जाते
  • कीड़े लगे पुराने अनाज के पास नया अनाज रखने से उसे भी कीड़े लग जाते हैं।
  • भण्डार किये अनाज पर 20 किस्म के कीड़े हमला करते हैं जैसे-सुसरी, खपरा, दाने का छोटा बोरर, चावलों की भण्डी, दानों का पतंगा, ढोरा आदि।
  • एगुमस दाने का पतंगा खेतों में ही बल्लियों पर अण्डे देता है।
  • वीवल सुण्डी दाने को अन्दर से खा जाती है।
  • मक्खियां दाने का भ्रूण खाती हैं तथा दानों में गर्मी पैदा करती हैं।
  • खपरा भुण्डी सबसे अधिक नुक्सान करता है।
  • ढोरा स्टोर की दालों को नुक्सान पहुंचाता है।
  • दालों पर सफ़ेद धब्बे ढोरे के अण्डे होते हैं।
  • दाने स्टोर करने से पहले अच्छी तरह सुखा लेने चाहिएं।
  • दानों के तापमान 65°F पर कीड़े अण्डे देना बन्द कर देते हैं तथा 35°F पर कीड़े मर जाते हैं।
  • चावल में 12-13%, मूंगफली में 10%, सूर्यमुखी तथा तोरिया में 9-10% से अधिक नमी नहीं होनी चाहिए।
  • किसान दाने स्टोर करने के लिये पक्की कोठरी भी बनाते हैं।
  • व्यापारिक अन्न भण्डार के लिये रिवायती चौड़े गोदाम, ब्लॉक गोदाम, टोपी गोदाम आदि बनाये जाते हैं।
  • दानों को कीड़ों से बचाने के लिये सुमीसाइडीन, सिम्बुश, साइथियॉन, एल्यूमीनियम फॉस्फाइड आदि दवाइयों का प्रयोग किया जाता है।