PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 10 रेशों का वर्गीकरण

Punjab State Board PSEB 10th Class Home Science Book Solutions Chapter 10 रेशों का वर्गीकरण Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 10 Home Science Chapter 10 रेशों का वर्गीकरण

PSEB 10th Class Home Science Guide रेशों का वर्गीकरण Textbook Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
रेशों की लम्बाई के आधार पर उन्हें कौन-सी श्रेणियों में बांटा जा सकता है?
अथवा
छोटे रेशे तथा लम्बे रेशे क्या होते हैं?
उत्तर-
रेशों को लम्बाई के आधार पर दो श्रेणियों में बांटा जा सकता है

  1. छोटे रेशे या स्टेप्ल रेशे (Staple Fibre)-इन रेशों की लम्बाई छोटी होती है। इसकी लम्बाई इंचों या सेंटीमीटरों में मापी जाती है। साधारणतः 1/4″ से लेकर 18 इंच तक लम्बे होते हैं। सिल्क के अतिरिक्त सभी प्राकृतिक रेशे स्टेप्ल रेशे हैं।
  2. लम्बे रेशे/फिलामैंट (Filament)-इन रेशों की लम्बाई ज्यादा होती है। इसको मीटरों में मापा जाता है। सिल्क तथा कृत्रिम रेशे फिलामैंट रेशे होते हैं।

प्रश्न 2.
प्राकृतिक फिलामैंट रेशे की उदाहरण दें।
उत्तर-
प्राकृतिक फिलामैंट रेशे सिर्फ सिल्क ही हैं।

प्रश्न 3.
सैलूलोज रेशे कौन-कौन से हैं?
उत्तर-
सैलूलोज रेशे कपड़े के रेशों या लकड़ी के गुद्दे को कृत्रिम रेशों से मिलाकर तैयार होते हैं। इनकी भिन्न-भिन्न किस्में हैं-जैसे कि विस्कोल क्यूपरामोनियम तथा नीटरो सैलूलोज।

प्रश्न 4.
(i) प्राकृतिक रेशे कहाँ-कहाँ से प्राप्त किये जाते हैं?
(ii) प्राकृतिक रेशे कौन-कौन से हैं?
उत्तर-
(i) प्राकृतिक रेशे पौधों के तनों के रेशों के रूप में जूट, पटसन तथा कपास से प्राप्त होते हैं। इसके अतिरिक्त जानवरों के बालों से ऊन के रूप में तथा रेशम के कीड़ों से रेशम प्राप्त होता है। कच्ची धातु या खनिज पदार्थ के रूप में ऐसबेसटास के रूप में मिलते हैं।
(ii) जूट, पटसन, कपास, रेशम आदि।

प्रश्न 5.
मनुष्य द्वारा तैयार किये रेशों को कौन-कौन सी श्रेणियों में बांटा जा सकता है?
उत्तर-
मनुष्य द्वारा तैयार किये रेशों को मुख्य चार श्रेणियों में बाँटा जा सकता है

  1. सैलूलोज के पुनः निर्माण से प्राप्त होने वाले प्राकृतिक रेशे-यह रेशे लकड़ी के गुद्दे या कपास के छोटे रेशों को रसायन पदार्थों से मिलाकर बनाए जाते हैं।
  2. थर्मोप्लास्टिक रेशे (Thermoplastic Fibres)-गर्म होने से यह रेशे सड़ने के स्थान पर पिघल जाते हैं। इसलिये इनको थर्मोप्लास्टिक रेशे कहा जाता है। जैसे कि नाइलॉन, पौलिएस्टर तथा ऐसिटेट आदि।
  3. धातु से बने रेशे-गोटे तथा जरी के लिये प्रयोग किये जाने वाले रेशे सोना. चांदी, एल्यूमीनियम धातुओं से बनते हैं।
  4. गलास फाइबर/शीशे से बने रेशे-ये रेशे शीशे को पिघला कर बनते हैं।

प्रश्न 6.
थर्मोप्लास्टिक रेशों से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
थर्मोप्लास्टिक रेशे कृत्रिम रेशे हैं अभिप्राय यह कि मनुष्य द्वारा बनाये हुए। यह रेशे गर्मी से सड़ने की अपेक्षा पिघल जाते हैं। इस कारण इनको थर्मोप्लास्टिक रेशे कहा जाता है।

प्रश्न 7.
थर्मोप्लास्टिक रेशों के चार उदाहरण दें।
उत्तर-
नाइलोन, टैरीलीन, पौलिएस्टर, ऐकरिलिक तथा ऐसिटेट थर्मोप्लास्टिक रेशों की उदाहरणें हैं।

प्रश्न 8.
रेयॉन कितनो प्रकार की होती है तथा कौन-कौन सी?
उत्तर-
रेयॉन भी मनुष्य द्वारा तैयार किया रेशा है। परन्तु ये रेशे प्राकृतिक रेशों में जैसे कपास या पटसन या जूट के गुद्दे में रासायनिक पदार्थ मिलाकर तैयार किये जाते हैं।

प्रश्न 9.
धातु से प्राप्त होने वाले रेशे कौन-से हैं?
उत्तर-
गोटे तथा जरी के रेशे सोना, चांदी तथा एल्यूमीनियम धातुओं से प्राप्त किये जाते हैं। इन धातओं को पिघला कर बारीक रेशे तैयार किये जाते हैं। पर आजकल सोना, चाँदी, महँगी धातुएँ होने के कराण एल्यूमीनियम रेशे बनाकर उस पर सोने तथा चांदी की परत चढ़ाई जाती है।

प्रश्न 10.
प्रोटीन वाले रेशों के दो उदाहरण दो।
उत्तर-
जानवरों से प्राप्त होने वाले रेशे प्रोटीन युक्त रेशे होते हैं जैसे कि जानवरों भेड़ों, ऊँट तथा खरगोशों के बालों से बनी ऊन प्रोटीन युक्त रेशों की उदाहरणें हैं। इसी प्रकार सिल्क के कीड़ों से तैयार हुए सिल्क के रेशे भी प्रोटीन वाले होते हैं।

प्रश्न 11.
मिश्रित रेशे कौन-से होते हैं? कोई चार उदाहरण दें।
उत्तर-
मिश्रित रेशे दो भिन्न-भिन्न प्रकार के रेशे मिलाकर तैयार होते हैं, जैसे कपास तथा पटसन आदि से पौलिस्टर या टैरीलीन मिलाकर मिश्रित रेशे तैयार होते हैं। इस प्रकार ऊन तथा एक्रिलिक रेशे मिलाकर कैशमिलोन तैयार की जाती है।

प्रश्न 12.
पौधों के तनों से प्राप्त होने वाले प्राकृतिक रेशे कौन-से हैं?
उत्तर-
पौधों के तनों से प्राप्त होने वाले प्राकृतिक रेशे निम्नलिखित हैंलिनन-यह फलैक्स पौधे के तने से प्राप्त होती है। पटसन-यह जूट के पौधे के तने से प्राप्त होता है। रेमी-यह भी पौधे के तने से प्राप्त होता है। जूट-यह रेशा भी पौधे के तने से प्राप्त किया जाता है।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
(13) मूल गुणों के अलावा रेशों में कौन-कौन से और गुण हो सकते
उत्तर-
रेशों में उनके मूल गुणों के अतिरिक्त निम्नलिखित गुण भी होने आवश्यक हैं

  1. चमक (Lusture)
  2. पानी सोखने की क्षमता (Absorption of Water)
  3. चिपकना (Felting)
  4. आग पकड़ने की क्षमता (Flammability)
  5. संघनता (Density)
  6. ताप प्रतिरोधिकता (Resistence to heat)
  7. अम्ल तथा खारापन सहन करने की शक्ति (Resistence to acid and alkalies)
  8. बल न पड़ें (Resiliience)
  9. बलदार होना (Crimp) आदि।

प्रश्न 2.
(14) सूती रेशों को रेशों का सरताज क्यों कहा जाता है?
अथवा
सूती रेशों को सबसे अच्छा क्यों कहा जाता है?
उत्तर- सूती रेशे को रेशों का सरताज कहा जाता है क्योंकि इस रेशे में बहुत गुण होते हैं जैसे प्राकृतिक चमक का होना, मज़बूत रेशा तथा ताप का संचालक होने के साथसाथ इसमें पानी सोखने की क्षमता भी होती है। इस कारण ही ये कपड़े गर्मियों तथा सर्दियों में ठीक रहते हैं। इस रेशे के कपड़े चमड़ी के लिये आरामदायक होते हैं। इसको उबाला भी जा सकता है। इस कारण ही अस्पताल में पट्टी बनाने के लिये इसको प्रयोग किया जाता है। सूती रेशा इन गुणों के कारण ही रेशों का सरताज माना जाता है।

प्रश्न 3.
(15) कौन-से गुणों के कारण सूती कपड़ों को गर्मियों में पहना जाता है?
उत्तर-
सूती कपड़े ताप के संचालक तथा पानी सोखने की क्षमता रखते हैं जिससे ये शरीर का पसीना सोख लेते हैं। इस कारण ही इनको गर्मियों में पहना जाता है। इसके अतिरिक्त ताप के संचालक होने के कारण ताप इनमें से गुज़र जाता है, जो पसीना सूखने में मदद करते हैं। इन दोनों गुणों के कारण ये रेशे ठण्डे होते हैं तथा गर्मियों में सबसे आरामदायक रहते हैं। इसके अतिरिक्त हल्के क्षार तथा अम्लों का इन पर कोई प्रभाव नहीं होता जिस कारण पसीने से खराब नहीं होते।

प्रश्न 4.
(16) सूती रेशों से बनाये कपड़ों की देखभाल कैसे की जाती है तथा यह कपड़ा कहाँ इस्तेमाल किया जाता है?
उत्तर-

  1. सूती रेशों के कपड़ों को उबाल कर भी धोया जा सकता है। पर रंगदार सूती कपड़ों को उबालना नहीं चाहिए तथा न ही तेज़ धूप में सुखाना चाहिए जबकि सफ़ेद कपड़ों को धूप में सुखाने से ज्यादा सफ़ेदी आती है।
  2. सूती रेशों पर क्षार का कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता, अतः किसी भी साबुन से धोये जा सकते हैं।
  3. सूती कपड़ों पर रंगकाट का भी कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। अतः लिशेषतया क्लोरीन रंगकाट प्रयोग करने चाहिएं। तेज़ रंगकाट कपड़े को कमजोर कर देते हैं।
  4. सूती कपड़ों को पूरा सुखाकर ही अल्मारी में सम्भालना चाहिए अन्यथा फंगस लग सकती है।
  5. इनको नम तेज़ गर्म प्रैस से प्रैस किया जा सकता है। जिससे कपड़े के पूरे बल निकल कर चमक आ जाती है।
    सूती रेशे पहनने वाले कपड़ों, चादरों, खेस, मेज़पोश, तौलिये तथा पर्दे आदि के लिये प्रयोग किये जाते हैं।

प्रश्न 5.
(17) सूती रेशे के गुण बताएं।
उत्तर-
सूती रेशा कपास के पौधे से तैयार होता है। इस रेशे में 87 से 90% सैलूलोज, 5 से 8% पानी तथा शेष अशुद्धियाँ होती हैं। सूती रेशे के गुण निम्नलिखित हैं

  1. सूती रेशे की लम्बाई आधे इंच से दो इंच तक होती है तथा साधारणतया इस का रंग सफ़ेद होता है।
  2. इस रेशे में प्राकृतिक चमक नहीं होती।
  3. यह एक मज़बूत तथा टिकाऊ रेशा है।
  4. इस रेशे में पानी सोखने की क्षमता काफ़ी होती है। जिस कारण यह शरीर का पसीना सोख लेता है। इस गुण के कारण ही तौलिये सूती रेशे के बनाये जाते हैं।
  5. यह रेशा ताप का बढ़िया संचालक है। गर्मी इसमें से गुज़र सकती है। सूती रेशे की पानी सोखने की क्षमता तथा ताप संचालकता के कारण ही सूती कपड़े गर्मियों में पहनने के लिये सबसे आरामदायक होते हैं।

प्रश्न 6.
(18) लिनन तथा सूती कपड़े में क्या समानता है?
उत्तर-
लिनन तथा सूती कपड़े में निम्नलिखित समानताएँ हैं

  1. ये दोनों रेशे प्राकृतिक रेशे हैं। सूती रेशा कपास से बनता है तथा लिनन फलैक्स पौधे के तने से तैयार होता है।
  2. लिनन तथा सूती रेशे दोनों में पानी सोखने की क्षमता अधिक होती है।
  3. दोनों रेशे ताप के बढ़िया संचालक हैं।
  4. लिनन तथा सूती दोनों रेशे मज़बूत होते हैं। इनकी गीले होने पर मजबूती और भी बढ़ जाती है।

प्रश्न 7.
(19) लिनन के कपड़ों की विशेषताएँ बताओ।
अथवा
लिनन का प्रयोग तथा इसकी देखभाल के बारे में बताएं।
उत्तर-
सती कपडे की तरह लिनन को जलाते समय कागज़ के सड़ने जैसी गंध होती है तथा आग से बाहर निकालने पर अपने आप थोड़ी देर जलता रहता है। जलने के बाद स्लेटी रंग की राख बन जाती है। लिनन को मध्यम से तेज़ प्रैस से प्रैस किया जा सकता है। इसके रेशे मज़बूत तथा टिकाऊ होते हैं। इसलिये बिस्तरों की चादरें आदि बनाई जाती हैं। लिनन पर क्षार का प्रभाव कम होता है। इस रेशे में प्राकृतिक चमक होती है।

प्रश्न 8.
(20) लिनन के कपड़े कौन-सी ऋतु में पहने जाते हैं तथा क्यों? इनकी देखभाल कैसे करोगे?
उत्तर-
लिनन के कपड़े गर्मियों में ही पहने जाते हैं। क्योंकि इसके रेशों में पानी सोखने की क्षमता तथा ताप संचालकता अधिक होती है। जिससे ये गर्मियों में ठंडक पहुँचाते हैं। लिनन के कपड़ों की देखभाल अग्रलिखित ढंग से की जा सकती है

  1. ये रेशे मज़बूत होने के कारण रगड़ कर धोये जा सकते हैं। परन्तु इनको उबालना नहीं चाहिए क्योंकि गर्मी से खराब हो जाते हैं।
  2. लिनन के रेशों पर क्षार का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। इस कारण किसी भी साबुन से धोए जा सकते हैं।
  3. इनको नमी पर ही प्रेस करना चाहिए।
  4. लिनन के रंग पक्के नहीं होते, इसलिए इन कपड़ों को छाँओं में सुखाना चाहिए।
  5. लिनन के कपड़े को कीड़ा बहुत जल्दी लगता है। इस कारण धोकर अच्छी तरह सुखाकर सूखे स्थान पर सम्भालना चाहिए।

प्रश्न 9.
(21) सूती तथा लिनन के अलावा और कौन-से प्राकृतिक रूप में मिलने वाले सैलूलोज़ रेशे हैं?
उत्तर-
सूती तथा लिनन के अतिरिक्त पटसन, नारियल के रेशे, कपोक, रेमी, जूट, पिन्ना तथा साइसल रेशे हैं जो प्राकृतिक रूप में प्राप्त होते हैं।

  1. पटसन- यह रेशा जूट के पौधे के तने से मिलता है। यह रेशा ज्यादा मज़बूत नहीं होता तथा इसमें प्राकृतिक चमक होती है। ये रेशे थोड़े खुरदरे होते हैं। यह आमतौर पर सजावटी सामान, थैले, बोरियाँ, मैट तथा गलीचे आदि के लिये प्रयोग किया जाता है। परन्तु आजकल इसमें थोड़ा सूती या लिनन के रेशे मिलाकर इसको पोशाकों के लिये प्रयोग किया जाता है।
  2. नारियल के रेशे – ये रेशे नारियल के बीज के छिलके से प्राप्त किये जाते हैं। गिरि तथा बाहरी छिलके के मध्य यह रेशे होते हैं। ये भूरे रंग के होते हैं तथा इनकी आमतौर पर रंगाई नहीं की जा सकती। यह आम तौर पर टाट, सोफों तथा गद्दों में भरने तथा जूतों के तले बनाने के काम आता है।
  3. कपोक-यह कपोक पौधे के बीजों के बालों से प्राप्त होता है। यह हल्का, नर्म तथा हवा में उड़ने वाला होता है। इस रेशे को अधिकतर तकियों, सोफों तथा गद्दों में भरने के लिये प्रयोग किया जाता है। यह गीला होने पर जल्दी सूख जाता है।
  4. रेमी-यह भी पौधे के तने से मिलने वाला रेशा है। इसको लिनन के स्थान पर प्रयोग किया जाता है। इसके रेशे लम्बे, मज़बूत, चमकदार तथा सफ़ेद रंग के होते हैं पर इनमें तनाव ज्यादा होता है।
  5. जूट-यह भी पौधे के तने से मिलने वाला रेशा है, परन्तु यह लिनन तथा पटसन से मज़बूत होता है। यह लम्बा, मज़बूत तथा भूरे रंग का रेशा है। साधारणतया रस्सियां, डोरियां तथा बढ़िया कपड़ा बनाने के लिये भी प्रयोग किया जाता है।
  6. पिन्ना-यह रेशा अनानास के पत्तों से मिलता है। यह सफ़ेद से क्रीम रंग का बारीक, चमकदार तथा मज़बूत रेशा है। इसको बैग या अन्य ऐसा सामान बनाने के लिये प्रयोग किया जाता है।
  7. साइसल-ये रेशे असेण नामक पौधे के पत्तों से मिलता है। इस रेशे को तेज़ रंगों में रंगाकर गलीचें, मैट, रस्सियां तथा ब्रश आदि बनाए जाते हैं।

प्रश्न 10.
(22) जानवरों से प्राप्त होने वाले मुख्य रेशे कौन-से हैं?
उत्तर-
जानवरों से प्राप्त होने वाले मुख्य रेशे ऊन तथा ऊन की विभिन्न किस्में जैसे-मैरीनो, लामा, मुहीर, पशमीना तथा कश्मीर ऊन। सिल्क जो रेशम के कीड़े की लार से प्राप्त होता है। फर जो मिंक तथा अंगोरा खरगोशों के बालों से प्राप्त होती है।

प्रश्न 11.
(23) जानवरों के रेशे जानवरों के किस भाग से प्राप्त किये जाते हैं?
उत्तर-
जानवरों के रेशे जानवरों के विभिन्न भागों से प्राप्त किये जाते हैं जैसे निम्नलिखित बताया गया है —

रेशे जानवरों के शरीर का भाग जहाँ से रेशे प्राप्त किये जाते हैं
(1) ऊन तथा इसकी किस्में जैसे मैरीनो, मुहेर, लामा, पशमीना तथा कश्मीयर ऊन। भेड़ के बालों से तथा विशेष किस्म की ऊन विशेष किस्म की भेड़ों, अंगोरा तथा कश्मीरी बकरी, ऊंट, लामा तथा खरगोश के बालों से मिलती है।
(2) सिल्क रेशम के कीड़े की लार से प्राप्त होती है।
(3) फर मिंक तथा अंगोरा जानवरों की चमड़ी के बालों से।

प्रश्न 12.
(24) रेशम किस जानवर से तथा कैसे प्राप्त किया जाता है?
उत्तर-
रेशम जानवर वर्ग का रेशा है। यह रेशम के कीड़े की लार से बनता है। यह प्रोटीन युक्त रेशा है।
रेशम का कीड़ा जो कि शहतूत के पत्तों पर पलता है तथा अपने मुँह में से एक लारसी निकालता है जो हवा के सम्पर्क में आकर जम जाती है तथा रेशे का रूप धारण कर लेती है। यह रेशा लारवे के आस-पास लिपट कर एक खोल सा बना लेता है। इसको कोका कहा जाता है। लारवा आठ सप्ताह का होकर लार निकालने लगता है तथा अपने खोल में ही बंद हो जाता है। इस कोकून में लगभग 1800-3600 मीटर लम्बा धागा होता है। धागे का रंग कभी-कभी सफ़ेद पीला तथा कभी-कभी हरा होता है। लारवे के बढ़कर बाहर निकलने से पहले ही इन कोकूनों को इकट्ठे करके पानी में उबाल लिया जाता है, इससे रेशे पर लगी गंद उतर जाती है तथा लारवा अन्दर मर जाता है। फिर रेशे को उतारा जाता है। यह रेशा बहत नर्म होता है। इसलिये 3 से 6 रेशे इकट्ठे करके लपेट कर लच्छियां बनाई जाती हैं। रेशों की संख्या धागे की मोटाई के अनुसार ली जाती है। फिर इस धागे से कपडा तैयार किया जाता है। कीड़े पालने तथा सिल्क तैयार करने को मैरी कल्चर कहा जाता है।

प्रश्न 13.
(25) रेशों की प्राप्ति के साधन के अनुसार उनका वर्गीकरण करो।
अथवा
तन्तुओं का विस्तृत वर्गीकरण करें।
उत्तर-
साधनों के आधार पर रेशों की प्राप्ति का वर्गीकरण निम्नलिखित दिया है —
PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 10 रेशों का वर्गीकरण 1

प्रश्न 14.
(26) रेशम को किन गुणों के कारण कपड़ों की रानी माना जाता है?
उत्तर-
रेशम प्राकृतिक रेशों में सबसे लम्बा रेशा है। यह रेशा मज़बूत तथा लचकदार होता है। परन्तु गीला हो कर कमजोर हो जाता है। इस रेशे में चमक सबसे अधिक होती है जिससे देखने को सुन्दर लगता है। इसीलिये इसको कपड़ों की रानी कहा जाता है।

प्रश्न 15.
(27) रेशम (सिल्क) की विशेषताएँ बताएं।
उत्तर-
सिल्क की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

  1. बनावट-खुर्दबीन के नीचे इसके रेशे चमकदार तथा दोहरे धागे के बने दिखाई देते हैं जिस पर स्थान-स्थान पर गूंद के धब्बे लगे होते हैं।
  2. लम्बाई-यह प्राकृतिक रेशों में से सबसे लम्बा रेशा है। इस रेशे की लम्बाई 750 से 1100 मीटर तक होती है।
  3. चमक-इस रेशे की सबसे अधिक चमक होती है।
  4. मज़बूती-प्राकृतिक रूप में मिलने वाले सब रेशों से यह मज़बूत होता है पर गीला होकर कमजोर हो जाता है।
    PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 10 रेशों का वर्गीकरण 2
  5. रंग-इसका रंग सफ़ेद, पीला या स्लेटी होता है।
  6. लचकीलापन-यह रेशा चमकदार होता है इसलिये इसमें बल कम पड़ते हैं।
  7. पानी सोखने की क्षमता- यह रेशा आसानी से पानी सोख लेता है तथा जल्दी ही सूख जाता है।
  8. ताप संचालकता-इस में से ताप निकल नहीं सकता इसलिये यह ताप का संचालक नहीं है। इस कारण गर्मियों में नहीं पहना जाता।
  9. अम्ल का प्रभाव-हल्के अम्ल का कोई बुरा प्रभाव नहीं होता।
  10. क्षार का प्रभाव-हल्की क्षार भी इस रेशे को खराब कर देती है इसलिये क्लोरीन युक्त रंगकाट नहीं प्रयोग करनी चाहिए।
  11. रंगाई-इस रेशे पर रंग जल्दी तथा पक्का चढ़ता है। इसलिये हर प्रकार के रंग से रंगा जा सकता है।
  12. ताप से-सिल्क के जलने पर बाल या पंख सड़ने की गन्ध आती है। आग से बाहर निकालने पर अपने आप बुझ जाती है तथा सड़ने के पश्चात् इक्का-दुक्का काला मनका सा बन जाता है। इसलिये गर्म पानी से धोने, धूप में सुखाने तथा गर्म प्रेस से प्रेस करने से खराब हो जाता है।

प्रश्न 16.
(28) रेशम तथा ऊन दोनों ही ताप के कुचालक हैं परन्तु ऊन अधिक गर्म क्यों होती है?
उत्तर-
ऊन तथा सिल्क दोनों ही प्राकृतिक तथा जानवरों से प्राप्त रेशे हैं इसके अतिरिक्त दोनों ही ताप के कुचालक हैं तथा दोनों का प्रयोग गर्मियों में किया जाता है पर फिर भी सिल्क से ऊन ज्यादा गर्म है क्योंकि सिल्क का कपड़ा बारीक तथा ऊपरी परत मुलायम होने के कारण बाहर वाली ठण्ड से ठण्डा हो जाता है पर ऊन का कपड़ा मोटा तथा खुरदरा होने के कारण ठण्डा नहीं होता तथा शरीर की गर्मी बाहर नहीं आने देता। इस कारण ऊन सिल्क से ज्यादा गर्म होती है।

प्रश्न 17.
(29) ऊन में ऐसा कौन-सा तत्त्व होता है जो दूसरे रेशों में नहीं होता तथा इसकी विशेषताएँ बताएं।
उत्तर-
ऊन में एक विशेष विशेषता है जो बाकी रेशों में नहीं होती। ऊन के रेशे में लहरिया होता है जिसको क्रिंप (Crimp) कहा जाता है। लहरिये की संख्या रेशे की मज़बूती तथा आकार पर निर्भर करती है। रेशा जितना बारीक हो उतना ही मज़बूत होता है। इस विशेषता के कारण रेशे एक दूसरे से जुड़ जाते हैं जिसको फैलटिंग (Felting) कहा जाता है। इस विशेषता के कारण इससे नमदा, कंबल, गलीचे आदि बनते हैं। ऊन की विशेषताएँ निम्नलिखित दी हैं

  1. खुर्दबीन के नीचे इस रेशे की परतें एक दूसरे पर चढ़ी दिखाई देती हैं। जितनी ये परतें सघन होंगी उतनी ही ऊन गर्म होगी। ।
  2. इस रेशे की लम्बाई भी कम है लगभग 1 से 8 इंच तक।
  3. इन रेशों में कोई चमक नहीं होती।
  4. यह रेशा काफ़ी लचकदार होता है इसलिये ऊनी कपड़ों में बल नहीं पड़ते।
  5. ऊन के रेशे में पानी सोखने की क्षमता बहुत होती है। परन्तु गीले होकर ये रेशे कमजोर हो जाते हैं।
  6. ये रेशे ताप के कुचालक हैं इसलिये ही सर्दियों में प्रयोग किये जाते हैं। ये शरीर की गर्मी को बाहर नहीं निकलने देते।
  7. इस रेशे पर हल्के अम्ल का कोई बुरा प्रभाव नहीं होता। परन्तु क्षार से रेशा खराब हो जाता है। इसलिये ऊनी कपड़े धोने के लिये सोडा नहीं प्रयोग करना चाहिए।
  8. ऊनी रेशे को कीड़ा बहुत जल्दी लगता है।
  9. ताप से ही ये रेशे खराब हो जाते हैं इसलिये कभी भी सीधा प्रैस नहीं करना चाहिए बल्कि मलमल का गीला कपड़ा बिछाकर हल्की प्रैस करनी चाहिए।
  10. तेज़ाब वाले रंगों का प्रयोग करना चाहिए पर रंगकाटों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

प्रश्न 18.
(30) रेशम तथा ऊन के गुणों में समानता क्यों है?
उत्तर-
सिल्क तथा ऊन दोनों रेशे प्राकृतिक तथा जानवरों से प्राप्त होते हैं। दोनों रेशे प्रोटीन युक्त तथा इनमें क्राबोहाइड्रेट, ऑक्सीजन तथा नाइट्रोजन होते हैं। इसलिये इनमें कई समानताएं हैं जैसे कि इन का प्रयोग सर्दियों में ही किया जाता है। दोनों ही ताप के कुचालक हैं। इन रेशों को कीड़ा जल्दी लग जाता है। दोनों की बहुत सम्भाल करनी पड़ती है। इस के अतिरिक्त इन पर ताप का बुरा प्रभाव पड़ता है।

प्रश्न 19.
(31) सूती तथा लिनन के रेशों में समानता क्यों है?
अथवा
सूती तथा लिनन के रेशों के गुणों में क्या समानता है?
उत्तर-
ये दोनों रेशे प्राकृतिक तथा पौधों से मिलते हैं। सूती रेशा कपास की रूई से बनता है तथा लिनन का रेशा फलैक्स पौधे के तने तथा शाखाओं से प्राप्त होते हैं। इन दोनों रेशों में सैलूलोज अधिक होता है। इस कारण इनमें काफ़ी समानता है। जैसे दोनों रेशों की लम्बाई छोटी होती है, ये रेशे मज़बूत होते हैं तथा पानी सोखने की क्षमता भी अधिक होती है। ये दोनों रेशे ही ताप के संचालक हैं जिस कारण गर्मियों में पहनने के लिये आरामदायक होते हैं।

प्रश्न 20.
(32) ऊनी कपड़ों की देखभाल कैसे होती है?
अथवा
ऊल की देखभाल के बारे में विस्तार से बताएं।
उत्तर-
ऊनी रेशे कमजोर होते हैं तथा गीले होकर और भी कमजोर हो जाते हैं। इसलिये बहुत ध्यान से धोना चाहिए। गीला होने से कपड़ा भारा हो जाता है तथा इनको लटका कर नहीं सुखाना चाहिए क्योंकि भारी होने के कारण इनका आकार बिगड़ जाता है। ऊन के कपड़ों को ज्यादा देर तक भिगो कर नहीं रखना चाहिए तथा न ही रगड़ कर धोना चाहिए। इसलिये पानी के तापमान का भी ध्यान रखना आवश्यक है। पानी न ज्यादा गर्म तथा न ही ठण्डा होना चाहिए। ऊनी कपड़े को सुखाने के लिये अखबार या कागज़ पर धोने से पहले कपड़े के आकार का नक्शा बनाकर समतल स्थान पर रख कर सुखाना चाहिए। यदि हो सके तो ड्राइक्लीन करवा लेना चाहिए।

ऊनी कपड़े को प्रैस भी बहुत ध्यान से करना चाहिए। कपड़े पर सीधी प्रैस नहीं करनी चाहिए। नमी वाला सूती कपड़ा बिछाकर हल्की गर्म प्रैस करनी चाहिए। इन कपड़ों को अच्छी प्रकार से सुखाकर सूखे स्थान पर सम्भाल कर रखना चाहिए क्योंकि ऊनी रेशे को कीड़ा जल्दी लग जाता है।

प्रश्न 21.
(33) ऐसबेसटास कैसा रेशा है?
उत्तर-
यह प्राकृतिक रूप में मिलने वाला रेशा है। यह कच्ची धातु या खनिज पदार्थ से प्राप्त होता है। यह आग में रखने पर सड़ता नहीं। इस पर न ही तेज़ाबी तथा क्षार का कोई प्रभाव पड़ता है। आग बुझाने के लिये प्रयोग किये जाने वाले कपड़े भी इस रेशे से बनाये जाते हैं। साधारण पहनने वाले कपड़े इससे नहीं बनाए जाते।

प्रश्न 22.
(34) ऐसी रेयॉन का नाम बताएँ जो थर्मोप्लास्टिक भी है?
उत्तर-
ऐसिटेट रेयन के रेशे थर्मोप्लास्टिक रेशों से मेल खाते हैं। ये रेशे देखने को नर्म तथा चमकदार होते हैं तथा आम तौर पर घरेलू पोशाकों तथा वस्त्र बनाने के काम आते हैं।

प्रश्न 23.
(35) कृत्रिम ढंग से रेशा कैसे बनाया जाता है?
उत्तर-
कृत्रिम ढंग से रेशा तैयार करने के लिये रासायनिक पदार्थों को नियत स्थितियों में क्रिया करके रेशे बनाए जाते हैं, फिर बारीक छेदों वाली छाननी में से निकाला जाता है। यह भाग हवा के सम्पर्क में आकर रेशों का रूप धारण कर लेते हैं।
PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 10 रेशों का वर्गीकरण 3

प्रश्न 24.
(36) थर्मोप्लास्टिक रेशों के मुख्य गुण बताएँ।
उत्तर-
थर्मोप्लास्टिक रेशे कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन तथा नाइट्रोजन तत्त्वों से मिलकर बनता है। इस रेशे की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

  1. ये फिलामैंट रेशे होते हैं। इनकी लम्बाई इच्छा अनुसार रखी जा सकती है।
  2. ये रेशे मज़बूत तथा चमकदार होते हैं तथा इसके कपड़े टिकाऊ होते हैं।
  3. इन रेशों की पानी सोखने की क्षमता बहुत कम होती है। इसलिये ये जल्दी सख जाते हैं। इस कारण यह कपड़े पसीना भी नहीं सोखते।
  4. ये रेशे ताप के कुचालक होते हैं इसलिये गर्मियों में नहीं प्रयोग किये जाते।
  5. थर्मोप्लास्टिक रेशों पर क्षार का कोई प्रभाव नहीं होता जबकि तेज़ाब में यह रेशे घुल जाते हैं।
  6. थर्मोप्लास्टिक रेशे ताप से पिघल जाते हैं तथा जलने पर प्लास्टिक के सड़ने जैसी गन्ध आती है। यह ज्यादा गर्मी नहीं बर्दाश्त कर सकते इसलिये कम गर्म प्रेस से प्रेस करने चाहिएं।
  7. इन रेशों को कोई फंगस या टिडी आदि नहीं लगती।

प्रश्न 25.
(37) थर्मोप्लास्टिक रेशों का प्रयोग दिन प्रतिदिन क्यों.बढ़ रहा है?
उत्तर-
थर्मोप्लास्टिक रेशे मज़बूत, लचकदार, टिकाऊ, धोने तथा सम्भालने में आसान होते हैं । इसलिये इसको जुराबें, खेलों में पहनने वाले कपड़े तथा आम पहनने वाले कपड़ों के लिये प्रयोग किया जाता है। मज़बूती के कारण इसकी रस्सियां, डोरियां आदि भी बनाई जाती हैं। इसको दूसरे रेशों से मिलाकर भी प्रयोग किया जाता है। इस रेशे की मजबूती कारण ही इसका प्रयोग दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

प्रश्न 26.
(38) मिश्रित रेशे बनाने के क्या लाभ हैं?
उत्तर-
मिश्रित रेशे बनाने से उनकी मज़बूती तथा टिकाऊपन बढ़ जाता है। इससे इनकी सम्भाल भी आसान हो जाती है। मिश्रित रेशे सस्ते भी होते हैं तथा दाग भी कम लगते हैं। इनके रंग भी पक्के होते हैं तथा देखने में भी सुन्दर लगते हैं।

प्रश्न 27.
(39) कृत्रिम कपड़ों को सम्भालना आसान क्यों है?
उत्तर-
कृत्रिम कपड़ों की देखभाल तथा सम्भाल आसान होती है क्योंकि यह धोने आसान होते हैं। गर्म पानी की आवश्यकता नहीं पड़ती। इनके रंग पक्के होने के कारण धोने से या धूप से खराब नहीं होते। प्रैस की भी ज्यादा आवश्यकता नहीं पड़ती। टिड्डियों, कीड़ों या फंगसों द्वारा कोई हानि नहीं होती क्योंकि यह रसायनों से बने होते हैं। इसलिये सम्भालने भी आसान हैं।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
(40) रेशे से कपड़ा बनाने के लिये कौन-कौन से मूल गुण होने चाहिएं?
अथवा
रेशे से कपड़ा बनाने के लिए मूल गुणों का वर्णन करो।
उत्तर-
प्रकृति में अनेक प्रकार के रेशे मिलते हैं, परन्तु रेशों से कपड़ा बनाने के लिये इनमें कुछ मूल गुण होने आवश्यक हैं तभी इन रेशों से कपड़ा बनाया जा सकता है। ये मूल गुण निम्नलिखित हैं

  1. रेशे के रूप में होना (Staple)
  2. मज़बूती (Strength/Tenacity)
  3. लचकीलापन (Elasticity/Flexibility)
  4. समरूपता (Uniformity)
  5. जुड़ने की शक्ति (Spinning Quality/Cohesiveness)।

1. रेशे के रूप में होना (स्टेपल) – रेशे स्टेपल या फिलामैंट दो प्रकार के हो सकते हैं। स्टेपल से अभिप्राय है कि रेशे से कपड़ा बनाने के लिये उन की विशेष लम्बाई तथा व्यास का होना आवश्यक है तभी उनका संतोषजनक प्रयोग हो सकता है। व्यास की तुलना में रेशों की लम्बाई बहुत ज्यादा होती है जो कम-से-कम 1 : 100 के अनुपात में होनी चाहिए। यदि रेशों की लम्बाई आधा इंच से कम हो तो वह धागा बनाने के लिये इस्तेमाल नहीं किये जा सकते। मनुष्य द्वारा तैयार किये तथा सिल्क के रेशों की लम्बाई तो बहुत होती है, परन्तु ऊन तथा कपास के रेशों की लम्बाई कम होती है परन्तु इनके रेशों में आपस में जुड़कर काते जाने का गुण बहुत ज्यादा होता है जो कपड़ा बनाने के लिये लाभकारी है। कपास के छोटे रेशे जिनसे धागा नहीं बनाया जा सकता उन पर रासायनिक पदार्थों की प्रक्रिया से रेशे का पुनः निर्माण करके रेयोन का रेशा बनाया जाता है। इसलिये ही रेयॉन के गुण सूती कपड़े से काफ़ी मिलते हैं।

2. मज़बूती-रेशे से कपड़ा बनाना एक लम्बी प्रक्रिया है। रेशे इतने मज़बूत होने चाहिएं कि कताई, सफ़ाई तथा बुनाई समय पड़ रही खींच का मुकाबला कर सकें तथा टिकाऊ कपड़े के रूप में बदले जा सकें। रेशों की मज़बूती तथा वातावरण की नमी का प्रभाव पड़ता है। साधारणतया प्राकृतिक रूप में पौधों से प्राप्त होने वाले रेशे जब गीले हों तो ज्यादा मज़बूत होते हैं, जबकि दूसरे रेशे जैसे रेयोन तथा ऊन, सिल्क आदि गीले होने पर कमजोर हो जाते हैं।

3. लचकीलापन रेशों में टूटे बिना मुड़ सकने का गुण होना चाहिए ताकि इनको एक-दूसरे पर लपेट कर बल देकर धागा बनाया जा सके, जिससे कि कपड़ा बनाया जाता है। यह गुण कपड़े को टिकाऊ बनाने तथा पुन: पुरानी सूरत तथा आकार कायम रखने में मदद करता है। जिन रेशों में लचक अधिक होती है। उनमें बल कम पड़ते हैं।

4. समरूपता-रेशों की लम्बाई तथा व्यास में समरूपता होने से उनसे साफ़ तथा समरूप धागा बनाया जा सकता है जिससे कपड़ा भी मुलायम तथा साफ़ बनता है।

5. जुड़ने की शक्ति – अच्छी कताई के लिये रेशों में आपस में जुड़ सकने की शक्ति का होना आवश्यक है ताकि उनकी कताई हो सके। रेशों की जुड़ने की शक्ति चार बातों पर निर्भर करती है

  1. रेशे की लम्बाई
  2. रेशे की बारीकी
  3. रेशे की सतह की किस्म
  4. लचकीलापन।

रेशे में जितनी जुड़ने की शक्ति ज्यादा होगी उतनी ही कताई उपरान्त धागे की बारीकी तथा मज़बूती होगी तथा यही गुण कपड़े में भी आयेंगे।

प्रश्न 2.
(41) गर्मियों में पहनने के लिये किस किस्म के रेशों से बने वस्त्र ठीक रहते हैं ? कृत्रिम ढंग से बनाए रेशों से बने हुए वस्त्र गर्मियों में क्यों नहीं पहने जाते?
उत्तर-
गर्मियों में पहनने के लिये सूती तथा लिनन रेशे के कपड़े ठीक रहते हैं क्योंकि इनमें पानी सोखने की क्षमता अधिक होती है जिससे यह पसीना सोख लेते हैं – तथा ताप के संचालक होने के कारण पसीने को सूखने में मदद करते हैं तथा ठण्डे रहते हैं। इसलिये यह कपड़े गर्मियों में अधिक आरामदायक होते हैं। ये रेशे मज़बूत होते हैं पर गीले होने पर और भी मज़बूत हो जाते हैं।

सूती तथा लिनन के कपड़ों के विपरीत कृत्रिम रेशे गर्मियों में नहीं पहने जाते क्योंकि ये पानी नहीं सोखते तथा पसीना आने पर गीले हो जाते हैं, परन्तु पसीना सूखता नहीं।
ताप के कुचालक होने के कारण शरीर की गर्मी बाहर नहीं निकल सकती। इसलिये इनमें अधिक गर्मी लगती है। इसलिये ये कपड़े गर्मियों में नहीं पहने जाते।

प्रश्न 3.
( 42 ) (i) प्रकृति से प्राप्त होने वाले रेशे कौन-कौन से हैं? किसी एक रेशे की विशेषताएँ, रचना और देखभाल के बारे में बताओ।
(ii) सूती रेशे की विशेषताएँ तथा देखभाल के बारे में विस्तार में बतायें।
उत्तर-
प्राकृतिक रूप में पौधों, जानवरों तथा खनिज पदार्थों या कच्ची धातु से प्राप्त होने वाले रेशे प्राकृतिक रेशे हैं। इनको प्राप्ति के साधन के आधार पर तीन वर्गों में बांटा जाता है
(क) पौधों से प्राप्त होने वाले रेशे-ये पौधों के बीजों के बालों के रूप में कपास तथा तनों के रेशों के रूप में जूट, पटसन आदि हैं।
(ख) जानवरों से प्राप्त होने वाले रेशे-जानवरों के बालों के रूप में ऊन तथा रेशम के कीड़ों से रेशम प्राप्त होता है।
(ग) धातु से प्राप्त होने वाले रेशे-कच्ची धातु का खनिज पदार्थों के रूप में ऐसबैस्टास प्राकृतिक रूप में धरती की सतह से प्राप्त होने वाला रेशा है।
प्राकृतिक रेशे-ये रेशे विभिन्न पौधों से प्राप्त किये जाते हैं। पौधों से मिलने वाले ये रेशे जैसे कपास (सूती), लिनन, जूट तथा नारियल के रेशे मनुष्य के लिये बहुत लाभकारी हैं। ये पौधों के भिन्न-भिन्न भागों जैसे-बीज, तने, पत्ते या फल से प्राप्त होते हैं।
सूती रेशे-यह रेशा पुराने समय से भारत में उगाया जाता है। सूती रेशा कपास के पौधे के बीजों के बाल हैं। कपास का पौधा 90-120 सेंटीमीटर ऊंचा होता है जो गर्म, नम तथा काली मिट्टी वाली ज़मीन में उगाया जाता है। इसकी डोडी जो फूल में बदल जाती है जहाँ बाद में टींडा बन जाता है। टींडा पक कर फूट जाता है। जिससे रूई (कपास) बाहर निकल आती है। रूई ही वास्तव में कपास के पौधे के फल हैं जिससे बीज तथा कपास (बीजों के बाल) अलग-अलग कर लिये जाते हैं। कपास की कंघी करके छोटे तथा लम्बे रेशे अलग-अलग कर लिये जाते हैं। लम्बे रेशों से मशीनों से धागा बनाकर कपड़ा बना लिया जाता है। पहले घरों में ही चरखे से धागा बनाया जाता था जिससे खद्दर या खेस आदि भी घर ही बनाये जाते हैं।
रचना-सूती रेशे में 87-90% सैलूलोज, 5 से 8% पानी तथा शेष अशुद्धियाँ होती हैं। विशेषताएँ

  1. बनावट-कपास का रेशा खुर्दबीन से देखने पर नाली की तरह दिखाई देता है। जिसमें रस होता है जब कपास पकती है तो यह रस सूख जाता है तथा रेशा चपटा, मुड़े हुए रिबन की तरह लगता है।
    PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 10 रेशों का वर्गीकरण 4
  2. लम्बाई-यह छोटा रेशा है इसकी लम्बाई इंच से दो इंच तक हो सकती है।
  3. रंग-साधारणतया रंग सफ़ेद होता है पर कपास की किस्म अनुसार इसका रंग क्रीम या हल्का भूरा भी हो सकता है।
  4. चमक-इसमें प्राकृतिक चमक नहीं होती पर रासायनिक प्रक्रिया जिसको मीराइजेशन कहते हैं, से इसकी चमक सुधारी जा सकती है।
  5. मजबूती-यह एक मज़बूत रेशा है इसलिये काफ़ी रगड़ सह सकता है। गीले होने से मज़बूती और बढ़ जाती है मर्सीराइजेशन से पक्के तौर पर मज़बूत हो जाता है।
  6. लचकीलापन-इनमें लचक नहीं होती इसलिये सूती कपड़े पर बल जल्दी पड़ जाते हैं।
  7. पानी सोखने की क्षमता-इनकी नमी या पानी सोखने की शक्ति अच्छी होती है जिस कारण पसीना सोख सकते हैं इसलिये इनको गर्मियों में पहना जाता है। इस गुण कारण ही सूती रेशे के तौलिये बनाए जाते हैं।
  8. ताप चालकता-ये ताप के अच्छे संचालक होते हैं। गर्मी इनमें से गुज़र सकती है इसलिये ही ये पसीने को सूखने में मदद करते हैं। सूती रेशों की अच्छी पानी सोखने की क्षमता तथा अच्छी ताप सुचालकता के कारण भी ये ठण्डे रेशे हैं तथा गर्मियों में पहनने के लिये सब से अधिक उचित तथा उपयुक्त हैं।
  9. रसायनों का प्रभाव-क्षार का इन पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है परन्तु हल्के या गाढ़े तेज़ाब से खराब हो जाते हैं।
  10.  रंगाई-इनको रंगना आसान है परन्तु धूप तथा धोने से इनके रंग खराब हो जाते हैं।
  11. फंगस का प्रभाव-नमी वाले कपड़ों को फंगस बहुत लग जाती है तथा खराब कर देती है परन्तु कीड़ा नहीं लगता।
  12. अन्य विशेषताएँ-इन पर गर्मी का प्रभाव कम होता है जिससे ये कपड़े उबाले भी जा सकते हैं तथा धूप में सुखाये भी जा सकते हैं। परन्तु रंगदार कपड़ों का रंग खराब हो जाता है जिस कारण उनको न तो उबाला जाता है तथा न ही धूप में सुखाना चाहिए।
  13. ताप का प्रभाव-सूती रेशा आग जल्दी पकड़ता है तथा पीली लाट से जलता है। जलते समय कागज़ के जलने जैसी गन्ध आती है। आग से दूर करने पर भी अपने आप जलता रहता है। जलने के उपरान्त स्लेटी रंग की राख बनती है।

देखभाल-

  1. सफ़ेद सूती कपड़ों को गर्म पानी में या उबाल कर तथा रगड़ कर धोया जा सकता है। रंगदार कपड़ों को ठण्डे पानी में धोना चाहिए तथा छाया में ही सुखाना चाहिए, परन्तु सफ़ेद कपड़ों को धूप में सुखाने से उनमें और सफ़ेदी आती है।
  2. क्षार का बुरा प्रभाव नहीं होता इसलिये किसी भी प्रकार के साबुन से धोये जा सकते हैं।
  3. इनको नमी में प्रैस करना चाहिए। मध्यम तथा तेज़ गर्म प्रैस से प्रैस किया जा सकता है।
  4. रंगकाट का इन पर बुरा प्रभाव नहीं होता विशेषतया क्लोरीन वाले रंगकाट का तेज़ रंगकाट कपड़े को कमजोर कर देते हैं।

इनको कभी भी नमी में नहीं सम्भालना चाहिए क्योंकि इनको फंगस जल्दी लग जाती है।
लिनन-यह फलैक्स पौधे के तने तथा शाखाओं से प्राप्त होने वाला रेशा है। यह पौधा कम गर्म, परन्तु ज्यादा नमीदार मौसम में होता है। इन पौधों की लम्बाई 10 इंच से 40 इंच तक हो सकती है। यह रेशा गूंद से तने के साथ जुड़ा होता है। इन रेशों को पौधों से सही रूप में उतारने के लिये पौधों के तनों को औस, रसायन या पानी में रखकर जैसे नदी या तालाब या रसायनों से प्रक्रिया करके अपनाया जाता है जिसको गलाना (Retting) कहा जाता है। गलाने से गूंद सा गलकर अलग हो जाता है तथा रेशे ढीले पड़ जाते हैं तथा अलग हो जाते हैं।
रचना- इसमें 70-85 प्रतिशत सैलूलोज होता है तथा शेष अशुद्धियाँ होती हैं। विशेषताएँ

  1. बनावट-लिनन का रेशा खुर्दबीन के नीचे लम्बा, सीधा एक समान, चमकदार तथा चिकना दिखाई देता है जिसमें बांस जैसी थोड़ीथोड़ी दूरी पर गांठें होती हैं।
    PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 10 रेशों का वर्गीकरण 5
  2. लम्बाई-यह भी छोटा रेशा ही है तथा रेशे की लम्बाई 6-40 इंच तक हो सकती है। 12 इंच से छोटे रेशे को कपड़े की बुनाई के लिये इस्तेमाल नहीं किया जाता।
  3. रंग-इसका रंग फीके पीले से फीका भूरा हो सकता है।
  4. चमक-इसमें सूती रेशे से ज्यादा चमक होती है, परन्तु सिल्क से थोड़ी कम।
  5. लचकीलापन-यह सूती रेशे से भी कम लचकीले होते हैं इसलिये बल और ज्यादा पड़ते हैं।
  6. मज़बूती-यह रेशा सूती रेशे से भी अधिक मज़बूत होता है। गीला होकर इसकी मज़बूती और भी बढ़ जाती है।
  7. पानी सोखने की क्षमता-पानी सोखने की शक्ति सूती रेशे से भी ज्यादा होती है।
  8. ताप चालकता-सूती रेशों से भी अधिक ताप के संचालक होते हैं इसलिये गर्मियों में सूती रेशे से अधिक ठण्डक पहुँचाते हैं।
  9. रसायनों का प्रभाव-ये तेज़ तेज़ाब से खराब हो जाते हैं जबकि सूती कपड़े की तरह क्षार का प्रभाव कम होता है।
  10. रंगाई-सूती कपड़े की तरह सीधे रंगों से रंगे जाते हैं तथा रंगाई सूती कपड़े से मुश्किल होती है परन्तु धोने पर धूप में सुखाते समय रंग जल्दी फीके हो जाते हैं। रंग पक्के नहीं होते।
  11. फंगस तथा कीड़े का प्रभाव-इसको कीड़ा बहुत जल्दी लग जाता है।
  12. अन्य विशेषताएँ-सूती कपड़े की तरह ही इसको जलाते समय कागज़ के जलने जैसी गन्ध आती है तथा आग से बाहर निकालने पर अपने आप थोड़ी देर जलता रहता है। जलने के बाद स्लेटी रंग की राख बनती है। मध्यम तथा तेज़ प्रैस से प्रैस किया जा सकता है। लिनन की कई विशेषताएँ सूती कपड़े से मेल खाती हैं पर ज्यादा गर्मी से ये रेशे खराब हो जाते हैं इसलिये

इनको उबालना नहीं चाहिए। ये रेशे मज़बूत होने के कारण इनको भी रगड़ कर धोया जा सकता है।
देखभाल-इन रेशों पर क्षार का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। इस कारण किसी भी प्रकार के साबुन से धोये जा सकते हैं। इनको सूती कपड़ों की तरह नमी में प्रेस करना चाहिए। ये मज़बूत होते हैं इसलिये रगड़ कर धोया जा सकता है। गर्मी से खराब होते हैं इसलिये उबालना नहीं चाहिए। इनमें रंग पक्के नहीं होते इसलिये छाया में ही सुखाना चाहिए। इनको कीड़ा बहुत जल्दी लगता है। इसलिये अच्छी तरह धोकर सुखाकर साफ़ जगह पर रखना चाहिए।

प्रश्न 4.
(43) लिनन की विशेषताएं बताएं।
उत्तर-
स्वयं उत्तर दें।

प्रश्न 5.
(44) जानवरों से प्राप्त होने वाले रेशे कौन-से हैं? इनकी रचना और आम विशेषताओं के बारे में बताओ।
उत्तर-
जानवरों से प्राप्त होने वाले रेशों में प्रोटीन का अंश अधिक होता है जिस कारण इनको प्रोटीन रेशे कहते हैं। इनके कई गुण एक समान होते हैं तथा अधिकतर जानवरों के बालों से प्राप्त किये जाते हैं।
सिल्क (रेशम)- यह जानवरों से मिलने वाला प्रोटीन युक्त रेशा है जो सिल्क के कीड़े के लारवे की लार से बनता है।
रचना-ये रेशे प्रोटीन से बने होते हैं जिसमें कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन तथा नाइट्रोजन तत्त्व होते हैं।
(क) विशेषताएँ

  1. बनावट-खुर्दबीन के नीचे रेशम के रेशे चमकदार, दोहरे धागे के बने हुए दिखाई देते हैं जिन पर स्थान-स्थान पर गूंद के धब्बे लगे होते हैं।
    (टसर सिल्क)
    PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 10 रेशों का वर्गीकरण 6
  2. लम्बाई-प्राकृतिक रूप में मिलने वाला एक ही फिलामैंट रेशा है। रेशे की लम्बाई 750 से 1100 मीटर तक हो सकती है।
  3. रंग-इसका रंग क्रीम से भूरा या स्लेटी-सा हो सकता है।
  4. चमक-इन रेशों में सबसे अधिक चमक होती है। इसलिये सिल्क को कपड़ों . की रानी कहा जाता है।
  5. मजबूती-प्राकृतिक रूप में मिलने वाले सब रेशों से मजबूत होता है, परन्तु गीला होने पर इनकी मज़बूती घटती है।
  6. लचकीलापन-लचक अच्छी होती है। इसलिये ही बल कम पड़ते हैं।
  7. पानी सोखने की क्षमता-आसानी से पानी सोख लेती है तथा अनुभव भी नहीं होता कि कपड़ा गीला है। सुखाने पर कपड़ा बराबर सूखता है।
  8. ताप चालकता-ऊन की तरह ताप के अच्छे चालक नहीं जिस कारण इनको सर्दियों में पहना जाता है। इनकी सतह मुलायम होने के कारण ऊन जितने गर्म नहीं होते।
  9. रसायनों का प्रभाव-ऊन की तरह हल्के तेज़ाब द्वारा खराब नहीं होते, परन्तु हल्की क्षार भी इन पर बुरा प्रभाव डालती है। क्लोरीन युक्त रंगकाटों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  10. रंगाई-इनको रंग जल्दी तथा पक्के चढ़ते हैं जो धूप तथा धोने से भी खराब नहीं होते। इनको हर प्रकार के रंग से रंगा जा सकता है।
  11. ताप का प्रभाव-सिल्क के जलते समय चर-चर की आवाज़ आती है तथा पंखों या बालों के जलने जैसी गन्ध आती है। आग से बाहर निकालने पर अपने आप बुझ जाती है। जलने के उपरान्त इक्का-दुक्का काला मनका बनता है। धूप में सुखाने से या गर्म पानी से धोने से तथा गर्म प्रेस करने से कपड़ा कमजोर हो जाता है। चमक तथा रंग भी खराब हो जाते हैं।
  12. अन्य विशेषताएँ-गीले होकर कपड़ा कमज़ोर होता है इसलिये रगड़ने से फट सकता है।
    ऊन-रचना-ऊन का मुख्य तत्त्व किरेटिन (Keratin) नामक प्रोटीन है जिसमें कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन तथा नाइट्रोजन के अतिरिक्त सल्फर भी होती है।

Home Science Guide for Class 10 PSEB रेशों का वर्गीकरण Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
छोटे रेशों (स्टेपल) की लम्बाई कितनी होती है?
उत्तर-
1/4 से 18 इंच।

प्रश्न 2.
लम्बे (फिलामेंट) रेशों की लम्बाई कितनी होती है?
उत्तर-
मीटरों में होती है।

प्रश्न 3.
छोटे रेशों की उदाहरण दें।
उत्तर-
लगभग सारे प्राकृतिक रेशे।

प्रश्न 4.
रेशम कैसा रेशा है?
उत्तर-
लम्बा रेशा।

प्रश्न 5.
बनावटी फिलामेंट रेशे कौन-से हैं?
उत्तर-
नाईलोन, पॉलिएस्टर।

प्रश्न 6.
दो प्राकृतिक रेशों की उदाहरण दें।
उत्तर-
सन्, पटसन, कपास।

प्रश्न 7.
धातु से बने रेशे की उदाहरण दें।
उत्तर-
गोटा, ज़री।

प्रश्न 8.
थर्मोप्लासटिक रेशों की उदाहरणें।
उत्तर-
नायलान, पोलिस्टर, ऐसीटेट।

प्रश्न 9.
कैशमीलोन कैसा रेशा है?
उत्तर-
यह मिश्रित रेशा है।

प्रश्न 10.
प्रोटीन वाला रेशा कौन-सा है?
उत्तर-
ऊन, सिल्क।

प्रश्न 11.
सूती रेशे के कितने प्रतिशत सैलूलोज़ होता है?
उत्तर-
87-90%.

प्रश्न 12.
लिनन कहां से प्राप्त होता है?
उत्तर-
फलैक्स पौधों के तने से।

प्रश्न 13.
किन्हीं दो वनस्पतिक तंतुओं के नाम लिखें।
उत्तर-
सूती, लिनन, नारियल के रेशे।

प्रश्न 14.
लम्बाई और चौड़ाई में चलने वाले धागे का नाम लिखिए।
अथवा
ताना तथा बाना क्या होता है?
उत्तर-
जब कपड़ा बनाया जाता है तो लम्बाई वाले धागे को ताना तथा चौड़ाई वाले धागे को बाना कहते हैं।

प्रश्न 15.
टैरीलीन तंतु का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर-
पोलीएस्टर।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
नारियल के रेशे किस भाग से प्राप्त किये जाते हैं तथा किस काम आते हैं?
उत्तर-
नारियल के रेशे नारियल के बीज के छिलके से तैयार होते हैं। यह गिरि तथा बाहरी छिलके के मध्य होते हैं। इनको समुद्र के पानी में भिगो कर नर्म किया जाता है फिर कूट-कूट कर साफ़ करके बाहर निकाल लिया जाता है। इन रेशों को आमतौर पर रंगा नहीं जाता। इनका अपना रंग गहरा भूरा होता है। नारियल के रेशे तनाव वाले तथा मज़बूत होते हैं। इनको बल नहीं पड़ते। ज्यादातर ये रेशे सोफों तथा गद्दों को भरने के लिये प्रयोग किये जाते हैं। परन्तु इनसे टाट तथा जूतों के तले भी बनाए जाते हैं।

प्रश्न 2.
चीन की लिनात किस रेशे से तैयार की जाती है तथा इसके कौन-से गुण हैं?
उत्तर-
चीन की लिनन पौधे के तने से तैयार की जाती है तथा इसको रेमी भी कहा जाता है। यह पौधे जापान, फ्राँस, मिस्र, इटली तथा रूस में उगाये जाते हैं। इसके पौधे 4 से 8 फुट ऊँचे हो सकते हैं। इसके तनों को काटकर पानी में गलाया जाता है तथा फिर रसायनों के प्रयोग से फालतू गूंद निकाल दी जाती है। उसके उपरान्त कंघी करके इसके रेशों को साफ़ किया जाता है। यह रेशे लम्बे, मज़बूत, चमकदार, बारीक तथा सफ़ेद रंग के होते हैं। इन रेशों में तनाव अधिक तथा लचक कम होती है।

प्रश्न 3.
प्रकृति में मिलने वाले रेशे कौन-कौन से हैं? किसी एक रेशे की विशेषताएं तथा देखभाल के बारे में बताएं।
उत्तर-
पिछले प्रश्न देखें।

प्रश्न 4.
पटसन क्या है?
उत्तर-
यह पौधे के तने से मिलने वाला रेशा है। इसके रेशे लम्बे, मज़बूत तथा भूरे रंग के हैं। इससे रस्सियाँ, डोरियां तथा बढ़िया कपड़ा बनता है।

प्रश्न 5.
ऊन क्या है? इसकी विशेषताएं और देखभाल के बारे में बताएं।
अथवा
ऊन की विशेषताएं, प्रयोग तथा देखभाल के बारे में बताओ।
उत्तर-
देखें उपरोक्त प्रश्नों में।

प्रश्न 6.
बनावटी कपड़ों को सम्भालना आसान क्यों है?
उत्तर-
बनावटी कपड़ों को कीड़े तथा फफूंदी नहीं लगती। इसलिए इन्हें सम्भालना आसान है।

प्रश्न 7.
सूती रेशे और लिनन के प्रयोग के बारे में बताएं।
उत्तर-
सूती रेशे का प्रयोग

  1. सूती रेशे से बने वस्त्र गर्मियों के लिए उत्तम तथा त्वचा के लिए आरामदायक होते हैं।
  2. सूती रेशों को दूसरे रेशों के साथ मिलाकर मिश्रित धागे बनाए जाते हैं।
  3. सूती कपड़े को उबाला जा सकता है। इसलिए अस्पतालों में इससे पट्टियां बनाई ५ जाती हैं।

लिनन के प्रयोग

  1. गर्मियों की पोशाकें बनती हैं, ठण्डक देने वाली होती हैं।
  2. मज़बूत तथा लम्बे समय तक चलने वाला होता है। इसलिए चादरें आदि बनाते हैं।
  3. मेज़पोश आदि भी बनते हैं।
  4. गर्मियों में अन्दर पहनने वाले वस्त्र भी बनाए जाते हैं।

प्रश्न 8.
बनावटी रेशे क्या होते हैं?
उत्तर-
ऐसे रेशे. जो मनुष्य द्वारा बनाए जाते हैं उन्हें बनावटी रेशे कहते हैं, जैसेरेयोन, नाइलोन, टैरालीन, आरलोन आदि बनावटी रेशे हैं। इन रेशों से बने कपड़ों को सिंथेटक कपड़े भी कहा जाता है।

प्रश्न 9.
ऊन की विशेषताएं बताओ।
उत्तर-
स्वयं उत्तर दें।

प्रश्न 10.
सिल्क पर ताप का क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर-
स्वयं उत्तर दें।

प्रश्न 11.
लिनन की विशेषताएं, प्रयोग तथा देखभाल के बारे में बताएं।
उत्तर-
स्वयं उत्तर दें।।

प्रश्न 12.
सिल्क की देखभाल के बारे में बताओ।
उत्तर-
सिल्क से बने कपड़े बहुत नाजुक होते हैं। यह गीले होने पर ओर भी कमज़ोर हो जाते हैं। इसलिए इन्हें धीरे-धीरे दबाकर धोना चाहिए। रगड़ने से यह फट सकते हैं। क्षार तथा गर्म पानी का इन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इन्हें ड्राईक्लीन करवा लेना चाहिए। जब यह नम ही हो तो प्रैस कर लेना चाहिए। पसीने से भी यह कमज़ोर हो जाते हैं। इनके अन्दर सूती कपड़े का अन्दरग लगा लेना चाहिए।

प्रश्न 13.
रेशे से कपड़ा बनाने के लिए उसमें लचकीलापन होना क्यों आवश्यक है?
उत्तर-
स्वयं उत्तर दें।

प्रश्न 14.
मिश्रित रेशे कौन-से हैं तथा इनकी देखभाल के बारे में बताओ।
उत्तर-
स्वयं उत्तर दें।
देखभाल-मिश्रित रेशों की देखभाल सरल है इन्हें धोना भी सरल है। ऊली नहीं लगती, धूप में रंग खराब नहीं होता। कीड़े भी हानी नहीं पहुंचाते।

प्रश्न 15.
रेशे से कपड़े बनाने के लिए रेशे का रूप में होना तथा जुड़न शक्ति का होना क्यों आवश्यक है?
उत्तर-
स्वयं उत्तर दें।

प्रश्न 16.
प्राकृतिक रेशों के बारे में बताएं।
उत्तर-
स्वयं उत्तर दें।

प्रश्न 17.
सूती रेशे की विशेषताएं, प्रयोग तथा देखभाल के बारे में बताएं।
उत्तर-
स्वयं उत्तर दें।

प्रश्न 18.
ताप तथा रंगाई का ऊन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर-
देखें उपरोक्त प्रश्नों में।

प्रश्न 19.
लम्बे रेशे/फिलामेंट रेशे क्या होते हैं?
उत्तर-
देखें उपरोक्त प्रश्नों में।

प्रश्न 20.
पटसन तथा नारियल के रेशे के बारे में बताएं
उत्तर-
स्वयं उत्तर दें।

प्रश्न 21.
रेशों का लम्बाई के अनुसार वर्गीकरण करें।
उत्तर-
देखें उपरोक्त प्रश्नों में।

प्रश्न 22.
धातुओं से प्राप्त रेशों के बारे में बताएं।
उत्तर-
देखें उपरोक्त प्रश्नों में।

प्रश्न 23.
कपास और सिल्क की विशेषताओं की तुलना कीजिये।
उत्तर-

कपास सिल्क
1. यह स्टेपल रेशा है। इसकी लम्बाई 1/2 इंच से 2 इंच तक होती है। यह प्राकृतिक रूप में मिलने वाला एक मात्र फिलामेंट रेशा है। इसकी लम्बाई 750 से 1100 मीटर तक हो सकती है।
2. इसका रंग प्रायः सफेद होता है। इसका रंग क्रीम से भूरा होता है या स्लेटी होता है।
3. प्राकृतिक चमक नहीं होती। प्राकृतिक चमक होती है।
4. लचक नहीं होती तथा सिलवटें पड़ जाती हैं। लचक अधिक होती है तथा सिलवटें नहीं पड़तीं।
5. रंगाई करना सरल है परन्तु धुलने तथा धूप से रंग खराब हो जाता है। रंगाई करना सरल है, रंग पक्के चढ़ते हैं जो धूप अथवा धुलने से छूटते नहीं।
6. रेशे गीले होने पर मज़बूत होते हैं। गीले होने पर कमज़ोर होते हैं।

प्रश्न 24.
रेशे एवं फिलामेंट की परिभाषा दें और रेशे के वर्गीकरण के बारे में लिखें।
उत्तर-
देखें उपरोक्त प्रश्नों में।

प्रश्न 25.
कृत्रिम रेशे को खरीदना लोग क्यों अधिक पसन्द करते हैं?
उत्तर-
कृत्रिम रेशे मज़बूत होते हैं। इन पर कीड़ों, फंगस आदि का प्रभाव भी कम होता है। इनको धो कर सुखाना तथा सम्भालना भी सरल है। यह देखने में भी सुंदर लगते हैं। इसलिए कृत्रिम रेशों की पसन्द बढ़ गई है।

प्रश्न 26.
मिश्रित कपड़े क्या होते हैं ? ग्रीष्म व शीत प्रत्येक ऋतु में पहने जाने वाले मिश्रित वस्त्र का एक उदाहरण दें।
उत्तर-
कृत्रिम रेशे तथा प्राकृतिक रेशे को मिला कर जो रेशे तैयार किए जाते हैं, मिश्रित रेशे कहा जाता है। जैसे
पोलीएस्टर + सूती = पोलीवस्त्र
टैरालीन + सूती = टैरीकाट
पोलीएस्टर + ऊन = टैरीवूल।
टैरीकाट ऐसा मिश्रित कपड़ा है जिसे गर्मी सर्दी में पहना जा सकता है।

प्रश्न 27.
सूती रेशों के गुणों का वर्णन करो।
उत्तर-
देखें उपरोक्त प्रश्नों में।

दीर्घ उत्तरीय प्रश

प्रश्न 1.
रेयॉन का प्रयोग, विशेषताएं और देखभाल के बारे में बताएं।
उत्तर-
रेयॉन का प्रयोग-रेयॉन में रेशम जैसी चमक होने के कारण इसे नकली रेशम भी कहा जाता है। इससे कम तथा अधिक चमक वाले कपड़े, जैसे-जार्जट, क्रेप, बम्बर आदि बनाए जाते हैं। इसका प्रयोग आम पहनने वाली पोशाक के लिए भी होता है।
विशेषताएं-रेयॉन पुनर्निर्मित सैलुलोज़ के रेशे होते हैं। इसमें कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन जैसे तत्त्व होते हैं —

  1. सूक्ष्मदर्शी के नीचे रचना-रेशा एक समान तथा गोल होता है।
    PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 10 रेशों का वर्गीकरण 7
  2. लम्बाई-यह लम्बे रेशे (फिलामैंट) होते हैं।
  3. रंग-इन रेशों का रंग नहीं होता। ये पारदर्शी हैं।
  4. लचकीलापन-इनमें लचक कम होती है। धोने पर सिकुड़ जाते हैं तथा प्रैस करने पर फिर पहले जैसे हो जाते हैं।
  5. ताप चालकता-यह ताप के चालक हैं।
  6. मज़बूती-पानी में डालने से कमजोर होते हैं, वैसे इनकी मज़बूती कम या ज्यादा हो सकती है।
  7. जल शोषकता-रेयॉन की जल शोषकता प्राकृतिक सैलुलोज़ रेशों से अधिक होती है।
  8. रसायनों का प्रभाव-अम्ल का प्रभाव होता है परन्तु क्षार का प्रभाव नहीं पड़ता।
  9. रंगाई-इसे रंगना सरल है। कोई भी रंग किया जा सकता है तथा रंग पक्का चढ़ता है। धूप में रंग खराब नहीं होता परन्तु रंगकाट से रंग कमज़ोर पड़ जाते हैं।
  10. ताप का प्रभाव-आग में एकदम जलते हैं तथा कागज़ जैसे गन्ध से जलते देखभाल- यह रेशे गीले होने पर कमजोर हो जाते हैं। रगड़ से भी जल्दी खराब हो जाते हैं। इन कपड़ों को निचोड़ना तथा इन पर अधिक दबाव नहीं डालना चाहिए। अधिक गर्म प्रैस भी नहीं करनी चाहिए। इन्हें सुखा कर ही सम्भालना चाहिए। सिल्वर फिश तथा फफूंदी इनको हानि पहुँचा सकते हैं।

प्रश्न 2.
पॉलिएस्टर (टैरीलीन ) का प्रयोग, विशेषताएँ और देखभाल के बारे में बताएं।
अथवा
पॉलिएस्टर की विशेषताएं तथा प्रयोग के बारे में बताएं।
उत्तर-
प्रयोग-

  1. इन रेशों को दूसरे रेशों से मिलाकर मिश्रित रेशे तैयार किए जाते हैं, जैसे
    टैरीकॉट – टैरीलीन + सूती
    टैरीवूल – टैरीलीन + ऊनी
    टैरी रूबिया – टैरीलीन + सूती
    टैरी सिल्क – टैरीलीन + सिल्क
  2. कपड़े शरीर के लिए ठीक होते हैं तथा मज़बूत होते हैं।
  3. इन्हें दाग़ कम लगते हैं तथा धोना भी आसान है।
  4. इनसे आम पहनने वाले तथा दूसरी प्रकार के कपड़े भी बनाए जाते हैं। विशेषताएंरचना-यह एक बहुलक है।

सूक्ष्मदर्शी के नीचे रचना-इसके रेशे गोल, सीधे, चीकने तथा एक जैसे होते हैं। रंग-इसके रेशे सफ़ेद रंग के होते हैं।
मज़बूती-यह मज़बूत होते हैं। मजबूती को और भी बढ़ाया जा सकता है।
PSEB 10th Class Home Science Solutions Chapter 10 रेशों का वर्गीकरण 8
लम्बाई-यह फिलामैंट तथा स्टेपल दोनों चित्र-पोलिएस्टर का रेशा तरह के होते हैं।
लचक-इनमें सूती तथा लिनन से अधिक लचक होती है, परन्तु नायलॉन से कम होती है।
दिखावट-चमक आवश्यकता अनुसार कम या अधिक की जा सकती है। ताप चालकता-ताप के अच्छे चालक नहीं हैं। रसायनों का प्रभाव- अम्ल तथा क्षार का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। रंगाई-कुछ विशेष रंगों से ही रंगा जा सकता है। ताप का प्रभाव-जलने पर तेज़ गन्ध आती है। गर्मी से पिघल जाते हैं।
देखभाल-धोना आसान है, फफूंदी तथा कीड़े भी नहीं लगते। धूप से रंग खराब नहीं होता। अधिक प्रेस की भी आवश्यकता नहीं है। इसलिए इन्हें सम्भालना सरल है।

प्रश्न 3.
सिल्क की विशेषताएं, प्रयोग और देखभाल के बारे में बताएं।
उत्तर-
विशेषताओं के लिए देखें उपरोक्त प्रश्न।
प्रयोग-सिल्क के रेशों से बने वस्त्रों का प्रयोग उत्सवों, शादियों के अवसरों या विशेष अवसरों पर पहनने के लिए होता है। सिल्क से घर की सजावट का सामान जैसेगलीचे, कुश्न, पर्दे आदि तथा अन्य सजावटी सामान भी बनाया जाता है। सिल्क महंगा है इसलिए इसका प्रयोग अमीर लोग अधिक करते हैं।
देखभाल-रेश्म का रेशा अधिक कमज़ोर होता है तथा गीला होने पर और भी कमज़ोर हो जाता है। इन्हें धोने के लिए रगड़ना नहीं चाहिए बल्कि पोला-पोला दबा कर धोना चाहिए।

प्रश्न 4.
कैश्मीलोन और फाइबर ग्लास के बारे में बताओ।
उत्तर-

  1. कैश्मीलोन-यह आरलोन की ही एक किस्म है तथा इससे स्वैटर, शालें, कोट आदि बनाए जाते हैं।
    विशेषताएं-कश्मीलोन में नाइलोन जैसे गुण होते हैं, परन्तु इसकी दिखावट ऊन के रेशों जैसी होती है। यह ऊन से सस्ते होते हैं तथा इनका रंग पक्का तथा यह मज़बूत होते हैं। कुछ समय तक प्रयोग के बाद इन वस्त्रों पर बुर आ जाती है।
  2. फाइबर ग्लास-इन रेशों का प्रयोग वस्त्र बनाने के लिए कम ही होता है, परन्तु इन का प्रयोग पारदर्शी पर्दे बनाने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 5.
(रेशम) सिल्क की विशेषताएँ बताएं।
उत्तर-
देखें उपरोक्त प्रश्नों में।

प्रश्न 6.
सूती तथा रेशनी तन्तुओं की मौलिक विशेषताओं का मूल्यांकन करें।
उत्तर-
देखें उपरोक्त प्रश्नों में।

प्रश्न 7.
मानव निर्मित तन्तु कौन-से हैं? किसी एक तन्तु की विशेषताओं का वर्णन करें।
उत्तर-
देखें उपरोक्त प्रश्नों में।

प्रश्न 8.
सूती रेशे की विशेषताएँ बताएं।
अथवा
सूती रेशे के गुणों के बारे में विस्तार से बताइए।
उत्तर-
देखें उपरोक्त प्रश्नों में।

प्रश्न 9.
लिनन के रेशों की विशेषताएं, प्रयोग और देखभाल के बारे में लिखिए।
उत्तर-
स्वयं करें।

प्रश्न 10.
थर्मोप्लास्टिक रेशे कौन-कौन से हैं? किसी एक थर्मोप्लास्टिक रेशे की विशेषताएं, प्रयोग और देखभाल के बारे में विस्तार से लिखिए ।
उत्तर-
स्वयं करें।

प्रश्न 11.
रेशे से कपड़ा बनाने के लिए कौन-कौन से मूल गुण होने चाहिएं? विस्तार सहित लिखिए।
उत्तर-
स्वयं करें।

प्रश्न 12.
लिनन रेशों की विशेषताएं और देखभाल के बारे में वर्णन कीजिए।
उत्तर-
स्वयं करें।

प्रश्न 13.
रेयान का प्रयोग, विशेषताएं और देखभाल के बारे में बताएं।
उत्तर-
स्वयं करें।

प्रश्न 14.
प्रकृति में मिलने वाले रेशे कौन-कौन से हैं? किसी एक रेशे की विशेषताएं, प्रयोग और देखभाल के बारे में लिखिए।
उत्तर-
स्वयं करें।

प्रश्न 15.
जानवरों से प्राप्त होने वाले रेशे कौन-कौन से हैं? इनकी विशेषताओं के बारे में लिखिए।
उत्तर-
स्वयं करें।

प्रश्न 16.
पॉलिएस्टर का प्रयोग, विशेषताएं और देखभाल के बारे में लिखिए।
उत्तर-
स्वयं करें।

प्रश्न 17.
सिलक के रेशे खुर्दबीन के नीचे किस तरह के दिखते हैं? चित्र बनाओ। इन रेशों की क्या-क्या विशेषताएं हैं?
उत्तर-
स्वयं करें।

प्रश्न 18.
लिनन और सूती कपड़ों में क्या समानता है?
उत्तर-
स्वयं करें।

प्रश्न 19.
शीतल एक फुटबाल का खिलाड़ी है। उसे खेलों के मुकाबले में भाग लेना है। उसे कौन से रेशे का बना हुआ ट्रैकसूट खरीदना चाहिए और इस रेशे की क्या-क्या विशेषताएं हैं?
उत्तर-
स्वयं करें।

प्रश्न 20.
कपास का रेशा खुर्दबीन के नीचे किस तरह का दिखता है? चित्र बनाओ। इस रेशे की क्या-क्या विशेषताएं हैं?
उत्तर-
स्वयं करें।

प्रश्न 21.
सिल्क को कपड़ों की रानी क्यों कहा जाता है ? आप सिल्क के कपड़ों की देखभाल कैसे करेंगे?
उत्तर-
स्वयं करें।

प्रश्न 22.
रीमा को बारिश के मौसम में पिकनिक के लिए जाना है। उसे अपने पहनने वाले कपड़ों के लिए कौन-से रेशे का चुनाव करना चाहिए और इस रेशे की क्या-क्या विशेषताएं हैं ?
उत्तर-
स्वयं करें।

प्रश्न 23.
ऊन के रेशे खुर्दबीन के नीचे किस तरह दिखते हैं? चित्र बनाओ। इन रेशों की क्या-क्या विशेषताएं हैं?
उत्तर-
स्वयं करें।

प्रश्न 24.
सूती रेशे को रेशों का सिरताज क्यों कहा जाता है ? आप इन रेशों की देखभाल कैसे करेंगे?
उत्तर-
स्वयं करें।

प्रश्न 25.
सुनीता की बहन की शादी 15 दिसम्बर को होनी है। उसे शादी के लिए प्राकृतिक रेशे का सूट सिलवाना है। उसे कौन-से रेशे का चुनाव करना चाहिए? इस रेशे की क्या-क्या विशेषता है ?
उत्तर-
स्वयं करें।

विस्तानष्ठ प्रश्न

I. रिक्त स्थान भरें

  1. छोटे रेशे ………………. इंच तक लम्बे होते हैं।
  2. लिनन ……………… पौधे के तने से प्राप्त होता है।
  3. प्राकृतिक फिलामैंट रेशा केवल ……………. है।
  4. ऊन तथा एकरेलिक रेशे मिला कर ………………. रेशा बनता है।
  5. सूती रेशे में …………….. प्रतिशत सैलूलोज़ होता है।
  6. ……… तथा …….. ऐंठन के दो प्रकार हैं।
  7. अधिकतर मानव निर्मित तन्तुओं में ………….. लचीलापन होता है।
  8. प्रोटीन तन्तु को ……………….. तन्तु भी कहते हैं।
  9. रेशमी रेशा ………. किस्म का रेशा है।
  10. …….. तथा ……….. दो प्राकृतिक प्रोटीन तन्तु हैं।
  11. ………… एक मानव निर्मित तन्तु है।

उत्तर-

  1. 18,
  2. फलैक्स,
  3. सिल्क,
  4. कैशमिलान,
  5. 87-90%,
  6. S, Z,
  7. बहुत,
  8. प्राकृतिक,
  9. प्राकृतिक फिलामैंट,
  10. रेशम, ऊन,
  11. रेयान।

II. ठीक/ग़लत बताएं

  1. छोटे रेशे 18 इंच तक लम्बे होते हैं।
  2. सन् प्राकृतिक रेशा है।
  3. रेयान मनुष्य द्वारा निर्मित रेशा है।
  4. सूती रेशों में प्राकृतिक चमक नहीं होती।
  5. साईसल एक कीट है।
  6. रेशम ताप का संचालक नहीं है।

उत्तर-

  1. ठीक,
  2. ठीक,
  3. ठीक,
  4. ठीक,
  5. ग़लत,
  6. ठीक।

III. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
ऊन के लिए ठीक है
(क) प्राकृतिक रेशा
(ख) प्रोटीन रेशा
(ग) जानवर से प्राप्त
(घ) सभी ठीक।
उत्तर-
(घ) सभी ठीक।

प्रश्न 2.
रेशों में जुड़न शक्ति निर्भर है
(क) रेशों की लम्बाई
(ख) रेशे की बारीकी
(ग) लचकीलापन
(घ) सभी ठीक।
उत्तर-
(घ) सभी ठीक।

प्रश्न 3.
पौधे से प्राप्त होने वाला रेशा नहीं है
(क) सन
(ख) ऊन
(ग) पटसन
(घ) कपास।
उत्तर-
(ख) ऊन

प्रश्न 4.
थर्मोप्लास्टिक रेशा नहीं है
(क) नायलोन
(ख) पोलीस्टर
(ग) कपास
(घ) सभी ठीक।
उत्तर-
(ग) कपास

रेशों का वर्गीकरण PSEB 10th Class Home Science Notes

कपड़ा मानवीय जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं में से एक महत्त्वपूर्ण आवश्यकता है। इस आवश्यकता को पूरा करने के लिये हम भिन्न-भिन्न प्रकार के कपड़े पहनते हैं तथा घर में और कई कार्यों के लिये प्रयोग करते हैं, जैसे-पर्दे, चादरें, तौलिये तथा मेज़पोश आदि। यह भिन्न-भिन्न कपड़े धागों से बनते हैं। यदि कपड़े को किनारे से देखें तो धागे निकल आते हैं। परन्तु यह धागे बालों जैसे बारीक रेशों से बनते हैं। ये रेशे कपड़े की एक मूल इकाई है। विभिन्न किस्म के कपड़े, जैसे-ऊनी, सूती, | रेशमी भिन्न-भिन्न रेशों से बनते हैं तथा यह विभिन्न रेशे प्राप्त भी भिन्न-भिन्न साधनों से होते हैं।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग

Punjab State Board PSEB 11th Class Physical Education Book Solutions Chapter 4 योग Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 11 Physical Education Chapter 4 योग

PSEB 11th Class Physical Education Guide योग Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
आसन कितने प्रकार के होते हैं ?
(How many types of Asanas are there ?)
उत्तर-
आसन तीन प्रकार के होते हैं—

  1. ध्यानात्मक आसन (Meditative Asanas)पद्मासन, सिद्ध आसन, सुख आसन, वज्र आसन।
  2. आरामदायक आसन (Relaxative Asanas)-. शवासन और मक्रासन।
  3. कल्चरल आसन (Cultural Asanas)पवनमुक्तासन, कटिंचचक्रासन, पर्वतासन, चक्रासन, शलभासन, वृक्षासन, उष्ट्रासन, गोमुखासन आदि।

प्रश्न 2.
योग की परिभाषा, अर्थ तथा महत्त्व के बारे में लिखें।
(Write the definition, meaning and importance of Yoga.)
उत्तर-
योग का अर्थ (Meaning of Yoga)-भारतीय विद्वानों ने आत्मबल, द्वारा “योग विज्ञान” के सम्बन्ध में जानकारी दी है तथा इसमें बताया है कि मनुष्य का शरीर तथा मन अलग-अलग हैं। ये दोनों ही मनुष्य को अलग.. अलग दिशाओं में आकर्षित करते हैं जिसके कारण मनुष्य को शारीरिक एवं मानसिक शक्तियों का विकास रुक जाता है। शरीर तथा मन को एकाग्र करके परमात्मा से मिलने का मार्ग बताया गया है जिसे योग की सहायता से जाना जा सकता है।

‘योग’ शब्द की उत्पत्ति संस्कृत भाषा के शब्द ‘युज’ से हुई है, जिसका अभिप्राय है जोड़’ अथवा ‘मेल’। इस प्रकार शरीर तथा मन के सुमेल को योग कहते है। योग वह क्रिया अथवा साधन है जिससे आत्मा का मिलाप परमात्मा से होता है।

इतिहास (History)-‘योग’ शब्द काफी समय से प्रचलित है। गीता में भी योग के बारे में लिखा हुआ मिलता है। रामायण तथा महाभारत युग में भी इस शब्द का काफी प्रयोग हुआ है। इन पवित्र ग्रन्थों में योग द्वारा मोक्ष (Moksha) की प्राप्ति करने के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक लिखा हुआ मिलता है। इन विद्वानों में से प्रसिद्ध विद्वान् पतंजलि का नाम प्रमुख है। उसने योग के सम्बन्ध में काफी विस्तार में लिखा परन्तु योग के सम्बन्ध में सभी विद्वानों का एक मत नहीं है। पतंजलि ऋषि के अनुसार, “मनोवृत्ति के विरोध का नाम ही योग है।”
गीता में भगवान् कृष्ण जी लिखते हैं, कि सही ढंग से काम करने का नाम ही योग है।

डॉक्टर सम्पूर्णानन्द (Dr. Sampurnanand) के अनुसार, “योग आध्यात्मिक कामधेनु है जिससे जो मांगो, वही मिलता है।”
श्री व्यास जी (Sh. Vyas Ji) ने लिखा है कि “योग का अर्थ समाधि है।”
ऊपर दी गई विचारधाराओं से पता चला है कि “योग का शाब्दिक अर्थ जोड़ना है।” मानवीय शरीर स्वस्थ तथा मन शुद्ध होने से उसका परमात्मा से मेल हो जाता है। योग द्वारा शरीर स्वस्थ रहता है तथा मन की एकाग्रता में वृद्धि होती है। इससे परमात्मा से मिलाप आसान हो जाता है।

“योग विज्ञान मनुष्य का मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक रूप से सम्पूर्ण विकास होता है।”
इस प्रकार आत्मा का परमात्मा से मेल ही योग है। इस मधुर मिलन का माध्यम शरीर है। स्वस्थ तथा शक्तिशाली शरीर के बल पर ही आत्मा पर परमात्मा से मिलन हो सकता है तथा उस सर्वशक्तिमान प्रभु के दर्शन हो सकते हैं। योग शरीर को स्वस्थ एवं शक्तिशाली बनाता है। इसलिए ही आत्मा का परमात्मा में विलीन होने का यह एकमात्र साधन है। परमात्मा अलौकिक, गुण, कर्म एवं विद्या युक्त है। वह आकाश के समान व्यापक है। प्राणी तथा परमात्मा का आपस में सम्बन्ध होना अति आवश्यक है। योग इन सम्बन्धों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।

मनुष्य का उद्देश्य-संसार के सभी सुखों को प्राप्त करते हुए अन्त में जीवात्मा को परमात्मा में विलीन होना है ताकि आवागमन के चक्करों से मुक्ति प्राप्त की जा सकें।
योग का मुख्य लक्ष्य शरीर को स्वस्थ, लचकदार, जोशीला एवं चुस्त रखना तथा महान् शक्तियों (Great Powers) का विकास करके मन पर विजय प्राप्त करना है जिससे आत्मा का परमात्मा से मिलन हो सके। आत्मा को परमात्मा में विलीन करके आवागमन अर्थत् जन्म और मृत्यु के चक्र से छुटकारा प्राप्त करना ही वास्तव में मोक्ष (Moksha) अथवा मुक्ति है। शारीरिक शिक्षा से योग के केवल दो साधन-आसन (Asanas) और प्राणायाम (Pranayama) सम्बन्ध रखते हैं। योग विज्ञान द्वारा मनुष्य शारीरिक रूप में स्वस्थ, मानसिक रूप में दृढ़ चेतना तथा व्यवहार मे अनुशासनबद्ध रहता हुआ मन पर विजय प्राप्त करके परमात्मा में लीन हो जाता है।

योग का महत्त्व
(Importance of Yoga)
योग विज्ञान का मनुष्य के जीवन के लिए बहुत महत्त्व है। योग केवल भारत का ही नहीं बल्कि संसार का प्राचीन ज्ञान है। देश-विदेशों के डॉक्टरों तथा शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों ने इसके महत्त्व को स्वीकार किया है। योग से शरीर तथा मन स्वस्थ रहता है तथा इसके साथ-साथ शरीर की नाड़ियां लचकदार एवं मज़बूत रहती हैं। योग शरीर को रोगों से दूर रखता है और यदि कोई बीमारी लग भी जाए तो आसन अथवा किसी अन्य योग क्रिया द्वारा इसे दूर किया जा सकता है। योग जहां शरीर को स्वस्थ, सुन्दर एवं शक्तिशाली बनाता है, वहां यह प्रतिभा को चार चांद लगा देता है। योग हमें उस दुनिया में ले जाता है जहां जीवन है, स्वास्थ है, परम सुख है, मन की शान्ति है। योग ज्ञान की ऐसी गंगा है जिसकी एक-एक बूंद में अनेक रोगों को समाप्त करने की क्षमता है। योग परमात्मा से मिलने का सर्वोत्तम साधन है। शरीर आत्मा और परमात्मा के मिलन का माध्यम है। स्वस्थ शरीर के द्वारा ही परमात्मा के दर्शन किये जा सकते हैं। योग मनुष्य को स्वस्थ एवं शक्तिशाली बनाने के साथ-साथ सुयोग्य एवं गुणवान् भी बनाता है। यह हमारे शरीर में शक्ति पैदा करता है। योग केवल रोगी व्यक्ति के लिए ही लाभदायक नहीं बल्कि स्वस्थ मनुष्य भी इसके अभ्यास से लाभ उठा सकते हैं। योग प्रत्येक आयु के व्यक्तियों के लिए लाभदायक है।
1. “Yoga can be defined as Science of healthy and better living physically, mentally, intellectually and spiritually.”

योग का अभ्यास करने से शरीर के सभी अंग ठीक प्रकार से कार्य करने लगते हैं। योग अभ्यास द्वारा मांसपेशियां मज़बूत होती हैं तथा मानसिक संतुलन में वृद्धि होती है। योग की आवश्यकता आधुनिक युग में भी उतनी ही है जितनी प्राचीन युग में थी। हमारे देश से कहीं अधिक विदेशों ने इस क्षेत्र में प्रगति की है। उन देशों में मानसिक शान्ति के लिए इसका अत्यधिक प्रचार होता है। साथ ही उन देशों में योग के क्षेत्र में बहुत विद्वान् हैं । यह विचारधारा भी गलत है कि आजकल के लोग योग करने के योग्य नहीं रहे। आज के युग में भी मनुष्य योग से पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकता है। योग-विज्ञान व्यक्ति के सम्पूर्ण विकास में इस प्रकार योगदान देता है—

1. मनुष्य की शारीरिक और मानसिक आधारभूत शक्तियों का विकास (Development of Physical, Mental and Latent Powers of Man)-योग-ज्ञान मनुष्य निरोग रहकर दीर्घ-आयु का आनन्द प्राप्त करता है। योग नियम और आसन व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होते हैं । विभिन्न आसनों का अभ्यास करने से शरीर के विभिन्न अंग क्रियाशील होते हैं। इनसे उनका विकास होता है। इसके अतिरिक्त यह शरीर की विभिन्न प्रणालियों जैसे-पाचन प्रणाली, श्वास प्रणाली और मांसपेशी प्रणाली के ऊपर भी अच्छा प्रभाव डालता है और व्यक्ति की कार्य क्षमता में वृद्धि होती है। शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। प्राणायाम और अष्टांग योग द्वारा मनुष्य की गुप्त शक्तियों (Latent Powers) का विकास होता है।

2. शरीर की आन्तरिक शुद्धता (Cleanliness of Body)—योग की छः अवस्थाओं द्वारा शरीर का सम्पूर्ण विकास (All Round Development) होता है। आसनों से जहां शरीर स्वस्थ होता है वहां योगाभ्यास द्वारा मन नियन्त्रण तथा नाड़ी संस्थान और मांसपेशी संस्थान को आपसी तालमेल भी बना रहता है। प्राणायाम द्वारा शरीर चुस्त तथा स्वस्थ रहता है। प्रत्याहार द्वारा दृढ़ता में वृद्धि होती है। ध्यान और समाधि से सांसारिक चिन्ताओं से मुक्ति प्राप्त होती है। इससे आत्मा-परमात्मा में विलीन हो जाती है। इसी तरह ध्यान, समाधि, यम और नियमों की भान्ति षटकर्म भी आन्तरिक सफाई में सहायक होते हैं। षट कर्मों में धोती, नेती, बस्ती, त्राटक, नौली से कपाल, छाती, जिगर और आंतों की सफाई होती है।
आत्मा का परमात्मा से मेल कराने में शरीर माध्यम है और षट कर्मों, आसनों तथा प्राणायाम इत्यादि क्रियाओं से शरीर की आन्तरिक सफाई के लिए योग सहायता करता है।

3. शारीरिक अंगों में शक्ति एवं लचक का विकास करना (Development of Strength and Elasticity)-प्रायः देखने में आता है कि यौगिक क्रियाओं में भाग लेने वाले व्यक्ति की सेहत उन व्यक्तियों के बेहतर होती है जो योग क्रियाओं में रुचि नहीं रखते। योग द्वारा मनुष्य का केवल शारीरिक विकास ही नहीं होता बल्कि आसनों द्वारा जोड़ों और हड्डियों का विकास भी होता है। खून का प्रवाह तेज हो जाता है। धनुष आसन तथा हलआसन रीढ़ की हड्डी में लचक पैदा करते हैं जिससे मनुष्य शीघ्र बूढ़ा नहीं होता। इस प्रकार योग क्रियाओं द्वारा शरीर में शक्ति तथा लचक पैदा होती है।

4. भावात्मक विकास (Emotional Development) आधुनिक मानव मानसिक और आत्मिक शान्ति की इच्छा करता है। प्रायः देखने में आता है कि हम अपनी भावनाओं के प्रवाह में बहकर कभी तो उदासी की गहरी खाई में डूब जाते हैं और कभी खुशी के मारे पागलों जैसे हो जाते हैं। एक साधारण-सी असफलता अथवा दुःखदाई घटना हमें इतना दुःखी कर देती है कि संसार की कोई भी वस्तु हमें अच्छी नहीं लगती। हमें जीवन नीरस तथा बोझिल दिखाई देता है। इसके विपरीत कई बार साधारण-सी सफलता अथवा प्रसन्नता की बात हमें इतना खुश कर देती है कि हमारे पांव ज़मीन पर नहीं लगते। हम अपना मानसिक सन्तुलन खो बैठते हैं। इन बातों में हमारी भावात्मक अपरिपक्वता (Emotional Immaturity) की झलक होती है।

योग हमें अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखना एवं सन्तुलन में रहना सिखाता है। यह हमें सिखाता है कि असफलता अथवा सफलता, प्रसन्नता अथवा अप्रसन्नता एक ही सिक्के के दो पहलू (Two sides of the same coin) हैं। यह जीवन दुःखों तथा सुखों का अद्भुत संगम है। दुःखों और खुशियों से समझौता करना ही सुखी जीवन का भेद है। हमें अपने जीवन में विजय और पराजय को, शोक और प्रसन्नता को सहर्ष स्वीकार करना चाहिए। यदि भाग्य में सफलता हमारे पांव चूमती है तो हमें खुशी के मारे स्वयं के नियन्त्रण से बाहर नहीं होना चाहिए। इसके विपरीत यदि हमे असफलता का मुंह देखना पड़ता है। तो हमें मुंह लटकाना नहीं चाहिए। इसलिए योग क्रियाएं भावात्मक विकास में विशेष महत्त्व रखती है।

5. रोगों की रोकथाम और रोगों से प्राकृतिक बचाव (Prevention of Diseases and Immunization) योग क्रियाओं से रोगों से बचाव होता है। यदि किसी कारण वश-बीमारियां लग जाएं तो उनसे छुटकारा पाने की विधियों और रोगों से प्राकृतिक बचाव शामिल हैं। रोगों के कीटाणु (Germs And Bacteria) एक मनुष्य से दूसरे मनुष्य के शरीर पर आक्रमण करके रोग फैलाते हैं। इन रोगों से बचाव करने के ढंग अर्थात् रोगों का मुकाबला किस प्रकार किया जाए। रोगों से छुटकारा किस प्रकार पाया जाए और मनुष्य को निरोग किस प्रकार रखा जाए। यह आसन, धोती, नौली इत्यादि जिनसे आन्तरिक अंग शुद्ध होते हैं, योग ज्ञान ही बताता है।

6. त्याग एवं अनुशासन की भावना (Spirit of Sacrifice and Discipline) योग ज्ञान द्वारा व्यक्ति में त्याग एवं अनुशासन की भावना का संचार होता है। त्यागी तथा अनुशासन में रहने वाले नागरिक ही वास्तव में आदर्श नागरिक कहलाने के अधिकारी होते हैं। इन गुणों से भरपूर व्यक्ति ही कठिन कार्य आसानी से कर सकते हैं। अष्टांग योग में अनुशासन को मुख्य स्थान दिया जाता है। अनुशासन के सांचे में ढलकर नागरिक अपने देश को महान् बना सकते हैं। योग के नियमों की पालना करने वाला व्यक्ति अपनी आवश्यकताओं, अनुशासित इच्छाओं, मानवीय भावनाओं, संवेग, विचार इत्यादि पर नियन्त्रण रखता है।

7. सुधारात्मक महत्त्व और शिथिलता (Corrective value and Relexation) आसनों से योग का सुधारात्मक महत्त्व भी बहुत अधिक है। यह हमें उचित आसन (Correct positive) बनावट रखने में महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं। योग क्रियाओं और आसनों द्वारा ठीक ढंग से बैठने, ठीक ढंग से खड़े होने तथा ठीक ढंग से चलने आदि के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग

प्रश्न 3.
योग करने से पूर्व किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
(What precautions are needed to taken before performing Yoga ?).
उत्तर-

  1. योग आसन करते समय सबसे पहले सूर्य नमस्कार करना चाहिए।
  2. यौगिक व्यायाम करने का स्थान समतल होना चाहिए। जमीन पर दरी या कम्बल डाल कर यौगिक व्यायाम करने चाहिएं।
  3. यौगिक व्यायाम करने का स्थान एकान्त, हवादार और सफाई वाला होना चाहिए।
  4. यौगिक व्यायाम करते हुए श्वास और मन को शान्त रखना चाहिए।
  5. भोजन करने के बाद कम से कम चार घण्टे के पश्चात् यौगिक आसन करने चाहिएं।
  6. सबसे पहले आरामदायक तथा फिर कल्चरल आसन करने चाहिए।
  7. यौगिक आसन धीरे-धीरे करने चाहिएं और अभ्यास को धीरे-धीरे बढ़ाना चाहिए।
  8. अभ्यास प्रतिदिन किसी योग्य प्रशिक्षक की देख-रेख में करना चाहिए।
  9. दो आसनों के मध्य में थोड़ा विश्राम शव आसन द्वारा कर लेना चाहिए।
  10. शरीर पर कम-से-कम कपड़े पहनने चाहिएं, लंगोट, निक्कर, बनियान आदि और सन्तुलित भोजन करना चाहिए।
  11. योग आसन के समय श्वास अन्दर तथा बाहर निकालने की क्रिया की तरतीब ठीक होनी चाहिए।
  12. योग करने से पहले मौसम के अनुसार गरम या ठंडे पानी से स्नान कर लेना चाहिए या फिर बाद में कमसे-कम आधे घंटे का अन्तराल होना चाहिए।

प्रश्न 4.
सूर्य नमस्कार से क्या अभिप्राय है ? इसके कुल कितने अंग है ?
(What is meant by Surya Namaskara ? How may parts does it have in total ?)
उत्तर-
‘सूर्य’ से अभिप्राय ‘सूरज’ और ‘नमस्कार’ से अभिप्राय है-प्रणाम करना। क्रिया करते हुए सूर्य को प्रणाम करना, सूर्य नमस्कार कहलाता है। सूर्य नमस्कार में कुल 12 क्रियाएं होती हैं जो कि व्यायाम करते हुए पूरे शरीर की लचक बढ़ाने में मदद करती हैं। प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने से व्यक्ति में बल और बुद्धि का विकास होता है। इसके साथ व्यक्ति की उम्र भी बढ़ती है। सूर्य नमस्कार के साथ हमारा सारा शरीर चुस्त हो जाता है। शरीर, साँस और मन एकसार हो जाते हैं। अग्रअंकित चित्र को देखकर इसकी एक से बारह तक की क्रियाएं स्पष्ट होती हैं। सूर्य नमस्कार की विधि इस प्रकार है।
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग 1
सूर्य नमस्कार विधि
ढंग—
स्थिति 1. प्रणामासन

  1. यदि सम्भव हो तो सूर्य की तरफ मुंह करके खड़े हो जाएं।
  2. पाँव सीधे तथा हाथों को छाती के केन्द्र में आराम की स्थिति में रखें।
  3. चेतना में धीरे-धीरे साँस लेते रहें।
  4. शरीर को बिल्कुल ढीला तथा पीठ सीधी रखें।

लाभ-इस स्थिति में ध्यान और शांति को बनाने में मदद मिलती है।
स्थिति 2. हस्त उत्थानासन

  1. धीरे-धीरे सांस लेते हुए बाजू को ऊपर की तरफ लेकर जाएं। बाजुओं को कंधों की चौड़ाई अनुसार खोल कर रखें।
  2. पीठ को धीरे-धीरे पीछे की तरफ खींचो तथा धीरे-धीरे बाजुओं को पीछे की तरफ ले जाओ।
  3. धीरे-धीरे अभ्यास से कमर में लचकता आ जाएगी।

लाभ-इस आसान से पेट की मांसपेशियां अच्छी तरह खुल कर फैल जाती हैं। बाजू, कंधे तथा रीढ़ की हड्डी टोन हो जाती है। इसके अभ्यास के साथ फेफड़े भी खुल जाते हैं।

स्थिति 3. पद-हस्तासन

  1. साँस बाहर छोड़ते हुए आगे की तरफ को झुको, टांगे सीधी रखो तथा अपने हाथों की ऊंगलियों के साथ फर्श को छूने की कोशिश करो।
  2. रीढ़ की हड्डी को कमर के जोड़ को उतना ही झुकाओ जितना की दर्द महसूस ना हो या फिर जितना झुका जा सके।

लाभ-इस आसन से पेट की कई बिमारियों से मुक्ति मिलती है तथा आराम पहुंचता है। ये पेट की फालतू चर्बी को घटाता है।
स्थिति 4. अश्व संचालनासन

  1. हाथों की ऊंगलियों को फर्श के साथ छूते हुए बाईं टांग मोड़ते हुए दाईं टांग को पीछे की तरफ सीधा कर के ले जाओ।
  2. सिर और गर्दन को आगे की ओर रीढ़ की हड्डी की सीध में रखें। छाती को आगे की ओर झुकाकर न रखें।

लाभ-ये आसन पेट की मांसपेशियों को टोन करता है तथा टांगों और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता है।
स्थिति 5. पर्वतासन

  1. साँस बाहर छोड़ते हुए, बाईं टांग को पीछे की तरफ दाईं टाँग की तरफ सीधा रखो।
  2. सिर को दोनों बाजुओं के बीच रखते हुए शरीर के सारे भार को बाजुओं तथा पैरों पर डालो और यही स्थिति बनाकर रखो।

लाभ-ये आसन कन्धों तथा गर्दन की मांसपेशियों को टोन करता है। टांगों तथा बाजुओं की मांसपेशियों को भी मज़बूत करता है।
स्थिति 6. अष्टांग आसन

  1. पिछले आसन से धीरे-धीरे घुटनों को ज़मीन की तरफ ले जाओ।
  2. छाती और ठोड़ी को ज़मीन से छुआओ।
  3. दोनों बाजुओं को छाती के बराबर मोड़ कर रखो तथा चूल्हों को जमीन से ऊपर की तरफ खींच कर रखो।

लाभ-ये आसन कन्धों तथा गर्दन की मांसपेशियों को टोन करता है। टांग तथा हाथ की मांसपेशियों को मज़बूत बनाता है तथा छाती को विकसित करता है।
स्थिति 7. भुजंगासन

  1. धीरे-धीरे साँस अन्दर लेते हुए टांगें तथा कमर को ज़मीन पर रखो।
  2. बाजुओं को खींचते हुए छाती वाले भाग को पीछे की तरफ खींचों।
  3. सिर को धीरे-धीरे पीछे की तरफ ले जाओ।

लाभ-ये आसन पेट की तरफ खून के दौरे को तेज़ करता है तथा कई पेट की बिमारियों से छुटकारा दिलवाता है; जैसे कि बदहज़मी कब्ज आदि। रीढ़ की हड्डी को मज़बूती मिलती है तथा खून संचार में सुधार होता है।
स्थिति 8. पर्वतासन

  1. धीरे-धीरे दोनों पैरों पर वापिस जा के सीधे खड़े हो जाओ।
  2. छाती वाले भागों को पेट की तरफ लेकर जाओ तथा दोनों हाथों से जमीन को छू लो। ये बिल्कुल 5वीं स्थिति जैसा हो सकता है।

स्थिति 9. अश्व संचालनासन

  1. धीरे-धीरे सांस अन्दर खींचते हुए दाएं पैर को दोनों हाथों के बीच ले जाओ तथा बाईं टांग को पीछे की तरफ सीधा रखो। इसके साथ ही कन्धों को पीछे की तरफ सीधे खींचों तथा छाती वाले भाग को पीछे की तरफ ले जाओ तथा पीठ का आर्क बनाओ।

स्थिति 10. पद-हस्तासन

  1. धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए टांगें सीधी रखो तथा हाथों के साथ फर्श से छूने की कोशिश करो। ऐसे करते समय घुटने सीधे हों।

स्थिति 11. हस्त-उत्थानासन

  1. धीरे-धीरे सांस लेते समय बाजुओं को ऊपर की तरफ ले जाओ। बाजुओं को कन्धों की चौड़ाई अनुसार खोल . के रखो।
  2. पीठ को धीरे-धीरे पीछे की तरफ खींचों तथा धीरे-धीरे बाजू पीछे की तरफ ले जाओ।
  3. अभ्यास से कमर में लचकता आ जाएगी।

स्थिति 12. प्रणामासन

  1. पैर सीधे तथा हथेली को छाती के केन्द्र में आराम की स्थिति में रखो।
  2. चेतना में धीरे-धीरे सांस लेते रहो।
  3. शरीर बिल्कुल ढीला तथा पीठ सीधी रखो।

लाभ—

  1. सूर्य नमस्कार शरीर की अतिरिक्त चर्बी को भी घटा देता है।
  2. सूर्य नमस्कार शरीर के बल, शक्ति और लचक में विस्तार करता है।
  3. यह एकाग्रता बढ़ाने में सहायता करता है।
  4. यह शरीर को गर्म करता है।
  5. यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
  6. यह आसन बच्चों का कद बढ़ाने में भी मदद करता है।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग

प्रश्न 5.
किसी एक आरामदायक तथा कल्चरल आसन की विधि तथा लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक लिखें।
(Write in detail the method and benefits of any one of Relaxative and Cultural asana.)
उत्तर-
सभ्याचारक आसन (मुद्रा)
(Cultural Asanas)
शवासन की विधि (Technique of Shavasana)-शवासन में पीठ के बल सीधा लेटकर शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ा जाता है। शवासन करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाओ और शरीर के अंगों को ढीला छोड़ दें। धीरेधीरे लम्बे सांस लो। बिल्कुल चित्त लेटकर सारे शरीर के अंगों को ढीला छोड़ दो। दोनों पांवों के बीच में एक डेढ फुट की दूरी होनी चाहिए। हाथों की हथेलियों की आकाश की ओर करके शरीर से दूर रखो। आंखें बन्द कर अन्तर्ध्यान होकर सोचो कि शरीर ढीला हो रहा है। अनुभव करो कि शरीर विश्राम की स्थिति में है। यह आसन 3 से 5 मिनट तक करना चाहिए। इस आसन का अभ्यास प्रत्येक आसन के शुरू तथा अन्त में करना जरूरी है।
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग 2
शवासन
महत्त्व (Importance)—

  1. शवासन से उच्च रक्त चाप और मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है।
  2. दिल और दिमाग को ताजा करता है।
  3. इस आसन द्वारा शरीर की थकावट दूर होती है।

हलासन (Halasana) -इस आसन के पूर्ण रूप में आने पर मनुष्य की आकृति बिल्कुल हल जैसी हो जाती है।
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग 3
हलासन
विधि (Procedure)- भूमि पर कम्बल बिछा कर पीठ के बल लेट जाइए। हाथों को दोनों ओर भूमि पर रखिये। हथेलियां ज़मीन की ओर हों। दोनों पांवों को मिला कर धीरे-धीरे सांस भीतर की ओर कीजिए और बहुत धीरे-धीरे अपनी टांगों को ऊपर उठाते हुए पीछे सिर की ओर ले जाइए। टांगों के साथ-साथ शरीर को भी पीछे की ओर मोड़ते जाएं जब तक की पंजे ज़मीन को न छू लें। घुटनों को मिला कर टांगें बिल्कुल सीधी रखें। ठोड़ी को सीने ऊपर दबा दें और फिर नासिका द्वारा सांस लें और छोड़ें। जब तक सम्भव हो बिना कष्ट के इस आसन में रहें अन्यथा इसी प्रकार बिना किसी झटके के वापस पहली वाली मुद्रा में लौट आइए।

इस आसन में हाथों से पांवों की उंगलियों को छुआ भी जा सकता है या सिर के पीछे हाथों से एक दूसरी कोहनी को भी पकड़ा जा सकता है। किसी प्रकार का कोई झटका नहीं लगना चाहिए। आसन समाप्त कर धीरे-धीरे उसी प्रकार अपनी मूल स्थिति में आ जाएं।

लाभ (Advantages)- इस आसन से रीढ़ की नसें, कमर की मांसपेशियां, रीढ़ की हड्डी एवं नाड़ी प्रणाली (Nervous System) स्वस्थ रहता है। इससे नाड़ियों में रीढ़ रज्जू (Spins Cord) संवेदनशील ग्रन्थियों में पर्याप्त भागों में रक्त इकट्ठा होता है। इसलिए इनका पोषण अच्छी तरह होता है। इस आसन से मेरुदंड (Spinal Cord) अधिक लचकीला एवं मुलायम होता है। यह आसन मेरु (Spine) सम्बन्धी हड्डियों के शीघ्र विकास (Enlargement) को रोकता है। अस्थियों के विकास (Enlargement) से हड्डियों में जल्दी विकार पैदा होता है। इससे बुढ़ापा जल्दी आता है। हलासन करने वाला व्यक्ति अधिक फुर्तीला एवं बलवान् होता है। पीठ की मांसपेशियों को अधिक मात्रा में रक्त प्राप्त होता है तथा वे अच्छी तरह से पोषित होती हैं। आलस दूर होता है। इस आसन से मोटापा दूर होता है, चर्बी कम होती है। कब्ज दूर होती है। रक्त संचार तेज़ होता है।

ध्यानशील आसन मुद्रा
(Meditative Poses)
पद्मासन (Padamasana)-इसमें टांगों की चौकड़ी लगाकर बैठा जाता है।
पद्मासन की विधि (Technique of Padamasana)-चौकड़ी मारकर बैठने के बाद दायां पांव बायीं जांघ पर इस तरह रखो कि दायें पांव की एड़ी बाईं जांघ पर पेडू हड्डी को छुए। इसके पश्चात् बायें पांव को उठाकर उसी प्रकार दायें पांव की जाँघ पर रख लें। रीढ़ की हड्डी बिल्कुल सीधी रहनी चाहिए। बाजुओं को तानकर हाथों को घुटनों पर रखो। कुछ दिनों के अभ्यास द्वारा आसन को बहुत ही आसानी से किया जा सकता है।
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग 4
सुखासन
लाभ (Advantages)—

  1. इस आसन से पाचन शक्ति बढ़ती है।
  2. यह आसन मन की एकाग्रता के लिए सर्वोत्तम है।
  3. कमर दर्द दूर होता है।
  4. दिल तथा पेट के रोग नहीं लगते।
  5. मूत्र के रोगों को दूर करता है।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग

प्रश्न 6.
अष्टांग योग के अंगों के बारे में विस्तारपूर्वक लिखें। (Write in detail about the parts of Astanga Yoga.)
उत्तर-
अष्टांग योग
(Ashtang Yoga)
अष्टांग योग के आठ अंग हैं, इसलिए इसका नाम अष्टांग योग है।
योगाभ्यास की पतजंलि ऋषि द्वारा आठ अवस्थाएं मानी गई हैं। इन्हें पतजंलि ऋषि का अष्टांग योग भी कहते हैं—

  1. यम (Yama, Forbearmace)
  2. नियम (Niyama, Observance)
  3. आसान (Asana, Posture)
  4. प्राणायाम (Pranayama, Regulation of Breathing)
  5. प्रत्याहार (Pratyahara, Abstracition)
  6. धारणा (Dharma, Concentration)
  7. ध्यान (Dhyana, Meditation)
  8. समाधि (Samadhi, Trance)।

योग की ऊपरी बताई गई आठ अवस्थाओं में से पहली पांच अवस्थाओं का सम्बन्ध आन्तरिक यौगिक क्रियाओं से है। इन सभी अवस्थाओं को आगे फिर इस प्रकार वर्गीकृत किया गया है—

  1. यम (Yama, Forbearance)-यम के निम्नलिखित पांच अंग हैं—
    • अहिंसा (Ahimsa, Non-violence)
    • सत्य (Satya, Truth)
    • अस्तेय (Astey, Conquest of the sense of mind)
    • अपरिग्रह (Aprigraha, Non-receiving)
    • ब्रह्मचर्य (Brahmacharya, Celibacy)
  2. नियम (Niyama, Observance)-नियम के निम्नलिखित पांच अंग हैं :
    • शौच (Shauch, Obeying the call of nature)
    • सन्तोष (Santosh, Contentment)
    • तप (Tapas, Penance)
    • स्वाध्याय (Savadhyay, Self-study)
    • ईश्वर परिधान (Ishwar Pridhan, God Consciousness)।
  3. आसन (Asana or Posture) आसनों की संख्या उतनी है जितनी कि इस संसार में पशु-पक्षियों की। आसन-शारीरिक क्षमता, शक्ति के अनुसार, प्रतिदिन सांस द्वारा हवा को बाहर निकलने, सांस रोकने और फिर सांस लेने से करने चाहिएं।।
    4. प्राणायाम (Pranayma, Regulation of Breathing) प्राणायाम उपासना की मांग है। इसको तीन भागों में बांटा जा सकता है—

    • पूरक (Purak, Inhalation)
    • रेचक (Rechak, Exhalation) और
    • कुम्भक (Kumbhak, Holding of Breath)
      कई प्रकार से सांस लेने तथा इसे रोककर बाहर निकालने को प्राणायाम कहते हैं।
  4. प्रत्याहर (Pratyahara)-प्रत्याहार से अभिप्रायः है वापिस लाना तथा सांसारिक प्रसन्नताओं से मन को मोड़ना।
  5. धारणा (Dharna)-अपनी इन्द्रियों पर नियन्त्रण रखने को धारणा कहते हैं जो बहुत कठिन है।
  6. ध्यान (Dhyana)-जब मन पर नियन्त्रण हो जाता है तो ध्यान लगना आरम्भ हो जाता है। इस अवस्था में मन और शरीर नदी के प्रवाह की भान्ति हो जाते हैं जिसमें पानी की धाराओं का कोई प्रभाव नहीं होता।
  7. समाधि (Samadhi)-मन की वह अवस्था जो धारणा से आरम्भ होती है, समाधि में समाप्त हो जाती है। इन सभी अवस्थाओं का आपस में गहरा सम्बन्ध है।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग

Physical Education Guide for Class 11 PSEB योग Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

प्रश्न 1.
“ठीक ढंग से कार्य करना ही योग है।” किसका कथन है ?
उत्तर-
भगवान् श्री कृष्ण जी का।

प्रश्न 2.
अष्टांग योग के अंग हैं—
(a) 6
(b) 8
(c) 10
(d) 12.
उत्तर-
(d) 12.

प्रश्न 3.
आसनों की किस्में हैं—
(a) 2
(b) 4
(c) 6
(d) 8.
उत्तर-
(a) 2.

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग

प्रश्न 4.
सूर्य-भेदी प्राणायाम, उजयी प्राणायाम किसके भेद हैं ?
उत्तर-
यह प्राणायाम के भेद हैं।

प्रश्न 5.
श्वास बाहर निकालने की क्रिया को क्या कहते हैं ?
उत्तर-
श्वास बाहर निकालने की क्रिया को रेचक कहते हैं।।

प्रश्न 6.
जब श्वास अंदर खींचते हैं तो उस क्रिया को क्या कहते हैं ?
उत्तर-
जब श्वास अन्दर खींचते हैं तो उस क्रिया को पूरक कहते हैं।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग

प्रश्न 7.
श्वास अंदर खींचने के पश्चात् उस क्रिया को क्या कहते हैं ?
उत्तर-
श्वास अंदर खींचने के पश्चात् वहां ही रोकने की क्रिया को कुंबक कहते हैं।

प्रश्न 8.
प्राणायाम के भेद हैं—
(a) 8
(b) 6
(c) 4
(d) 2.
उत्तर-
(a) 8.

प्रश्न 9.
सूर्य नमस्कार की कितनी अवस्थाएँ हैं ?
(a) 12
(b) 8
(c) 6
(d) 4.
उत्तर-
(a) 12.

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग

प्रश्न 10.
अष्टांग योग के अंग हैं ?
(a) यम
(b) आसन
(c) नियम
(d) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(d) उपरोक्त सभी।

प्रश्न 11.
योग शब्द का अर्थ बताओ।
उत्तर-
योग का अर्थ जुड़ना या मिलना है।

प्रश्न 12.
आसन कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर-
आसन दो तरह के होते हैं।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग

प्रश्न 13.
सूर्य नमस्कार में कितनी अवस्थाएं हैं ?
उत्तर-
12.

प्रश्न 14.
सूर्य नमस्कार कब करना चाहिए?
उत्तर-
सूर्य नमस्कार आसन करने से पहले करना चाहिए।

प्रश्न 15.
योग क्या है ?
उत्तर-
आत्मा को परमात्मा से मिलाने को योग कहते हैं।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग

प्रश्न 16.
आत्मा और परमात्मा के मिलने को क्या कहते हैं ?
उत्तर-
योग।

प्रश्न 17.
योग संस्कृति के किस शब्द से बना है ?
उत्तर-
यूज से बना है, जिसका अर्थ है मेल।

प्रश्न 18.
सूर्य नमस्कार कब करना चाहिए ?
उत्तर-
सूर्य नमस्कार आसन करने से पहले करना चाहिए।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग

अति छोटे उत्तरों वाले प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
योग का कोई एक महत्त्व लिखो।
उत्तर-

  1. मनुष्य की शारीरिक और मानसिक शक्तियों का विकास करना।
  2. बिमारियों का रोकथाम और लोगों को बचाओ।

प्रश्न 2.
सूर्य नमस्कार करने के दो लाभ लिखो।
उत्तर-

  1. सूर्य नमस्कार ताकत, शक्ति और लचक में वृद्धि करता है।
  2. इससे एकाग्रता बढ़ती है।

प्रश्न 3.
आसन कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर-
आसन दो प्रकार के होते हैं।

  1. सभ्याचारक आसन
  2. आरामदायक आसन।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग

प्रश्न 4.
शव आसन के लाभ लिखो।
उत्तर-
इस आसन को करने से शरीर ताज़ा हो जाता है। शव आसन करने से माँसपेशियां और नाड़ियां आराम की हालत में आ जाती हैं।

प्रश्न 5.
पवनमुक्तासन या पर्वत आसन के लाभ लिखें।
उत्तर-

  1. पाचन प्रणाली को मज़बूत करता है।
  2. गैस की बीमारी ठीक होती है।
  3. पेट के आस-पास भाग में बनी चर्बी कम हो जाती है।

प्रश्न 6.
प्राणायाम के कोई चार भेद लिखो।
उत्तर-

  1. सूर्यभेदी प्राणायाम
  2. शीतली प्राणायाम
  3. शीतकारी प्राणायाम
  4. उजयी प्राणायाम।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग

छोटे उत्तरों वाले प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
योग का अर्थ अपने शब्दों में लिखो। (Write the meaning of yoga in your own words.):
उत्तर-
‘योग’ शब्द संस्कृत की ‘युज्’ धातु से लिया गया है। इसका अर्थ है : जोड़ना या बाँधना। जोड़ने या बाँधने से अभिप्रायः है कि शरीर, दिमाग और आत्मा को एकसार करना। नीरोग शरीर में ही नीरोग मन का निवास होता है। योग के द्वारा हम मन और शरीर दोनों को चिंता और रोगों से मुक्त करके स्वस्थ शरीर प्राप्त कर लेते हैं।”

प्रश्न 2.
योग आसन करते समय कोई चार दिशा निर्देश लिखो।
उत्तर-

  1. यौगिक व्यायाम करने स्थान समतल होना चाहिए। ज़मीन पर दरी या कम्बल डाल कर यौगिक व्यायाम करने चाहिए।
  2. यौगिक व्यायाम करने वाला स्थान एकान्त, हवादार और सफाई वाला होना चाहिए।
  3. यौगिक व्यायाम करते हुए श्वास और मन को शान्त रखना चाहिए।
  4. भोजन करने के बाद कम से कम चार घण्टे के पश्चात् यौगिक आसन करने चाहिएं।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग

प्रश्न 3.
सूर्य नमस्कार में पहली चार मुद्रा के बारे में लिखो।
उत्तर-

  1. दोनों हाथ और पैर जोड़कर नमस्कार की मुद्रा में सीधे खड़े हो जाओ।
  2. साँस अंदर खींचते हुए दोनों बाजुओं को सिर के ऊपर ले जाओ और कमर को मोड़ते हुए थोड़ा पीछे को झुक जाओ।
  3. साँस को बाहर छोड़ते हुए दोनों हाथों के साथ ज़मीन को छूना है और माथा घुटनों को लगाना है। इस स्थिति में घुटने सीधे होने चाहिए।
  4. दाहिनी टांग पीछे को सीधी कर दो। बायाँ पैर दोनों हथेलियों में रहेगा। इस स्थिति में कुछ सेकिंड के लिए रुको।

प्रश्न 4.
योग करने के कोई दो महत्त्व लिखो।
उत्तर-

  1. योग करने से मनुष्य की शारीरिक, मानसिक शक्तियों का विकास होता है।
  2. योग से शरीर पूर्ण रूप से स्वस्थ रहता है। इससे शरीर के सभी अन्दरूंनी अंगों में ताकत मिलती है।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग

प्रश्न 5.
अष्टांग योग के अंगों के नाम लिखो।
उत्तर-

  1. यम
  2. नियम
  3. आसन
  4. प्राणायाम
  5. प्रत्याहार
  6. धारणा
  7. ध्यान
  8. समाधि।

प्रश्न 6.
पद्मासन की विधि लिखें।
उत्तर-
चौकड़ी मारकर बैठने के बाद दायां पांव बायीं जांघ पर इस तरह रखो कि दायें पांव की एड़ी बाईं जांघ पर पेडू हड्डी को छुए। इसके पश्चात् बायें पांव को उठाकर उसी प्रकार दायें पांव की जाँघ पर रख लें। रीढ़ की हड्डी बिल्कुल सीधी रहनी चाहिए। बाजुओं को तानकर हाथों को घुटनों पर रखो। कुछ दिनों के अभ्यास द्वारा आसन को बहुत ही आसानी से किया जा सकता है।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग

प्रश्न 7.
शवासन के लाभ लिखें।
उत्तर-
शवासन के लाभ-

  1. शवासन से उच्च रक्त चाप और मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है।
  2. दिल और दिमाग को मजा करता है।
  3. इस आसन द्वारा शरीर की थकावट दूर होती है।

बड़े उत्तरों वाले प्रश्न (Long Answer Type Questions)

‘प्रश्न 1.
योग का अर्थ तथा मानव जीवन में इसके महत्त्व के बारे में जानकारी दें।
उत्तर-
योग का अर्थ-‘योग’ शब्द की उत्पत्ति संस्कृत भाषा के शब्द ‘युज’ से हुई है, जिसका अभिप्राय है ‘जोड़ . अथवा ‘मेल’। शरीर, दिमाग तथा मन का सुमेल योग कहलाता है। योग वह साधन है जिससे आत्मा का मिलाप परमात्मा से होता है।

मानव जीवन में इसका महत्त्व-योग विज्ञान का मनुष्य के जीवन के लिए बहुत महत्त्व है। योग केवल भारत का ही नहीं बल्कि संसार का प्राचीन ज्ञान है। देश-विदेशों के डॉक्टरों तथा शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों ने इसके महत्त्व को स्वीकार किया है। योग से शरीर तथा मन स्वस्थ रहता है तथा इसके साथ-साथ शरीर की नाड़ियां लचकदार एवं मज़बूत रहती हैं ! योग शरीर को रोगों से दूर रखता है और यदि कोई बीमारी लग भी जाए तो आसन अथवा किसी अन्य योग क्रिया द्वारा इसे दूर किया जा सकता है। योग जहां शरीर को स्वस्थ, सुन्दर एवं शक्तिशाली बनाता है, वहां यह प्रतिभा को चार चांद लगा देता है। योग हमें उस दुनिया में ले जाता है जहां जीवन है, स्वास्थ है, परम सुख है, मन की शान्ति है। योग ज्ञान की ऐसी… गंगा है जिसकी एक-एक बूंद में अनेक रोगों को समाप्त करने की क्षमता है। योग परमात्मा से मिलने का सर्वोत्तम साधन है। शरीर आत्मा और परमात्मा के मिलन का माध्यम है। स्वस्थ शरीर के द्वारा ही परमात्मा के दर्शन किये जा सकते हैं। योग मनुष्य को स्वस्थ एवं शक्तिशाली बनाने के साथ-साथ सुयोग्य एवं गुणवान् भी बनाता है। यह हमारे शरीर में शक्ति पैदा करता है। योग केवल रोगी व्यक्ति के लिए ही लाभदायक नहीं बल्कि स्वस्थ मनुष्य भी इसके अभ्यास से लाभ उठा सकते हैं। योग प्रत्येक आयु के व्यक्तियों के लिए लाभदायक है। इसका अभ्यास करने से शरीर के सभी अंग ठीक प्रकार से कार्य करने लगते हैं। योग अभ्यास द्वारा मांसपेशियां मज़बूत होती हैं तथा मानसिक संतुलन में वृद्धि होती है। योग की आवश्यकता आधुनिक युग में भी उतनी ही है जितनी प्राचीन युग में थी। हमारे देश से कहीं अधिक विदेशों ने इस क्षेत्र में प्रगति की है। उन देशों में मानसिक शान्ति के लिए इसका अत्यधिक प्रचार होता है। साथ ही उन देशों में योग के क्षेत्र में बहुत विद्वान् हैं। यह विचारधारा भी गलत है कि आजकल के लोग योग करने के योग्य नहीं रहे। आज के युग में भी मनुष्य योग से पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकता है।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग

प्रश्न 2.
प्राणायाम क्या है ? इसकी विधि और महत्त्व लिखें।
उत्तर-
प्राणायाम दो शब्दों के मेल से बना है “प्राण” का अर्थ है ‘जीवन’ और ‘याम’ का अर्थ है ‘नियन्त्रण’ जिससे अभिप्राय है जीवन पर नियन्त्रण अथवा सांस पर नियन्त्रण।
प्राणायाम यह क्रिया है जिससे जीवन की शक्ति को बढ़ाया जा सकता है और इस पर नियन्त्रण किया जा सकता है। मनु-महाराज ने कहा है, “प्राणायाम से मनुष्य के सभी दोष समाप्त हो जाते हैं और कमियां पूरी हो जाती है।”

प्राणायाम के आधार
(Basis of Pranayam)
सांस को बाहर की ओर निकालना तथा फिर अन्दर की ओर करना और अन्दर ही कुछ समय रोक कर फिर कुछ समय के बाद बाहर निकालने की तीनों क्रियाएं ही प्राणायाम का आधार है।
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग 5
प्राणायाम
रेचक-सांस बाहर की ओर छोड़ने की क्रिया को ‘रेचक’ कहते हैं।
पूरक-जब सांस अन्दर को खींचते हैं तो इसे ‘पूरक’ कहते हैं।
कुम्भक-सांस को अन्दर खींचने के बाद उसे वहां ही रोकने की क्रिया को कुम्भक कहते हैं।

प्राण के नाम
(Name of Prana)
व्यक्ति के सारे शरीर में प्राण समाया हुआ है। इसके पांच नाम हैं—

  1. प्राण-यह गले से दिल तक है। इसी प्राण की शक्ति से सांस शरीर में नीचे जाता है।
  2. अप्राण-नाभिका से निचले भाग में प्राण को अप्राण कहते हैं। छोटी और बड़ी आंतों में यही प्राण होता है। यह शौच, पेशाब और हवा को शरीर में से बाहर निकालने के लिए सहायता करता है।
  3. समान-दिल और नाभिका तक रहने वाली प्राण क्रिया को समान कहते हैं। यह प्राण पाचन क्रिया और ऐडरीनल ग्रन्थि की कार्यक्षमता में वृद्धि करता है।
  4. उदाण-गले से सिर तक रहने वाले प्राण को उदाण कहते हैं। आंखों, कानों, नाक, मस्तिष्क इत्यादि अंगों का काम इसी प्राण के कारण होता है।
  5. ध्यान- यह प्राण शरीर के सभी भागों में रहता है और शरीर का अन्य प्राणों से मेल-जोल रखता है। शरीर के हिलने-जुलने पर इसका नियन्त्रण होता है।

प्राणायाम करने की विधि
(Technique of doing Pranayama)
प्राणायाम श्वासों पर नियन्त्रण करने के लिए किया जाता है। इस क्रिया से श्वास अन्दर की ओर खींच कर रोक लिया जाता है और कुछ समय रोकने के बाद फिर बाहर छोड़ा जाता है। इस प्रकार सांस पर धीरे-धीरे नियन्त्रण करने के समय को बढ़ाया जा सकता है। अपनी दाईं नासिका को बन्द करके, बाईं से आठ गिनते समय तक सांस खींचो। फिर नौ और दस गिनते हुए सांस रोको। इससे पूरा सांस बाहर निकल जाएगा। फिर दाईं नासिका से गिनते हुए सांस खींचो। नौ-दस तक रोको। फिर दाईं नासिका बन्द करके बाईं से आठ कर गिनते हुए सांस बाहर निकालो तथा नौ-दस तक रोको।

प्राणायाम के भेद
(Kinds of Pranayama). शास्त्रों में प्राणायाम कई प्रकार के दिये गये हैं परन्तु प्राय: यह आठ होते हैं—

  1. सूर्य–भेदी प्राणायाम
  2. उजयी प्राणायाम
  3. शीतकारी प्राणायाम
  4. शीतली प्राणायाम
  5. भस्त्रिका प्राणायाम
  6. भरभरी प्राणायाम
  7. मूछ प्राणायाम
  8. कपालभाती प्राणायाम।

इन आठों का संक्षेप वर्णन इस प्रकार है—
1. सूर्यभेदी प्राणायाम-यह प्राणायाम शरीर में गर्मी पैदा करता है। इससे इच्छा शक्ति में वृद्धि होती है। इसे पदम आसन लगा कर करना चाहिए। पीठ, गर्दन, छाती और रीढ़ की हडी सीधी रखनी चाहिए। बायें हाथ की अंगुली के साथ नाक का बायां छेद बन्द कर लिया जाता है। दायें छेद से सांस लिया जाता है। सांस अन्दर खींच कर कुम्भक की जाती है। जब तक सांस रोका जा सके, रोकना चाहिए। इसके बाद दायें होती है, दिमाग के रोग दूर होते हैं और नाड़ियों की सफाई होती है।

अंगूठे से दायें छेद को दबा कर बायें छेद से आवाज़ करते हुए सांस को बाहर निकाला जाना चाहिए। पहले तीन बार अभ्यास होने से पन्द्रह बार किया जा सकता है।
इसमें सांस धीरे-धीरे लेना चाहिए। कुम्भक सांस रोकने का समय बढ़ाना चाहिए।

2. उज्जयी प्राणायाम (मानस श्वास)-उज्जयी प्राणायाम उचित श्वसन की नींव है, क्योंकि यह अभ्यास किया जाने वाला आम व्यायाम है। योग में ऐसा विश्वास किया जाता है कि जीवन का आंकलन साँसों की संख्या से किया जाता है। इसलिए श्वास के प्रवाह को निर्बाध बनाने के लिए तथा जीवन-काल में वृद्धि के लिए उज्जयी प्राणायाम की सलाह दी जाती है।
बैठने की मुद्रा-पैरों को क्रॉस करके आराम की मुद्रा में बैठे। धीरे-धीरे अपनी आँखों को बंद करें। अपने शरीर तथा मस्तिष्क को विश्रामावस्था में लाएँ।
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग 6
उज्जयी प्राणायाम
तकनीक-गहराई से भीतर की ओर श्वास लें तथा धीरे से श्वास बाहर निकालें। अपनी गर्दन की मांसपेशियों को मजबूत करें तथा श्वास लेते वक्त अपने बंद मुँह से आवाज़ निकालें। जब फेफड़े हवा से भर जाएँ, तब जितना देरं तक संभव हो सके, साँसों को रोककर रखें। दाई नाक को बंद करें। धीरे-धीरे बाई नाक से श्वास बाहर निकालें। यह उज्जयी प्राणायाम का प्रथम चक्र है। इस प्राणायाम को 10 से 15 बार दोहराएँ।
सावधानियाँ—

  1. प्रारंभिक अवस्था में इस व्यायाम को बिना साँस रोके करना चाहिए।
  2. इस व्यायाम को हमेशा एक योगा शिक्षक के निरीक्षण में किया जाना चाहिए।
  3. जो लोग उच्च रक्तचाप तथा दिल की बीमारी से ग्रसित हैं, उन्हें ऐसा व्यायाम नहीं करना चाहिए।

लाभ—

  1. खरटि की तकलीफ को ठीक करता है।
  2. जुकाम को ठीक करता है तथा गला साफ़ करता है।
  3. हृदय की मांसपेशियों को ठीक करता है।
  4. थायरॉइड के रोगियों के लिए यह व्यायाम लाभदायक है।
  5. श्वसन प्रणाली में सामंजस्य स्थापित करता है।
  6. शरीर के निचले भाग के लिए उपयोगी है तथा कमर के चारों ओर के मांस को कम करता है।

3. शीतकारी प्राणायाम (सिसकारीयुक्त श्वसन)-यह शीतली प्राणायाम का ही एक भिन्न रूप है। ‘शी’ का तात्पर्य वैसी आवाज़ से है, जो श्वास लेने के दौरान उत्पन्न की जाती है तथा ‘कारी’ का अर्थ है जो उत्पन्न किया जाता है। इस प्रकार शीतकारी प्राणायाम को वैसी श्वसन क्रिया के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जिसमें ‘शी’ की आवाज़ उत्पन्न होती है। बैठने की मद्रा-किसी भी आसन में आराम से बैठिए। धीरेधीरे अपनी आँखों को बंद कीजिए तथा अपने शरीर तथा मस्तिष्क को विश्राम दीजिए।
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग 7
शीतकारी
तकनीक-अपने ऊपरी तथा निचले दाँतों को मिलाइए। अपने होंठ को जितना संभव हो सके, उतन, फैलाइए। अपनी जीभ को इस प्रकार मोडिए कि इसके सिरे मुँह के ऊपरी भाग को स्पर्श करें। ‘शी’ की आवाज़ के साथ धीरे-धीरे किंतु गहरी साँस लें। श्वास लेने के पश्चात् अपने होठों को बंद रखें तथा जीभ को आराम दें। अपने श्वास को जितना हो सके, रोकें। धीरे-धीरे नासिका की सहायता से श्वास को बाहर निकालें, लेकिन अपना मुंह न खोलें। यह ‘शीतकारी-प्राणायाम’ का प्रथम चरण है। इसे 10 से 15 बार नियमित दोहराएँ।
सावधानियाँ—

  1. जो व्यक्ति सर्दी, जुकाम या अस्थमा से पीड़ित हों, उन्हें शीतकारी प्राणायाम नहीं करना चाहिए।
  2. जो व्यक्ति उच्च रक्तचाप से पीड़ित होते हैं, उन्हें इस अभ्यास से बचना चाहिए।
  3. इसका अभ्यास ठंडे मौसम में नहीं करना चाहिए।

लाभ—

  1. शरीर तथा मस्तिष्क को ठंडा रखता है।
  2. यह आसन पायरिया को ठीक करता है तथा मुँह को साफ़ करता है, जो दाँत तथा मसूड़ों के लिए उचित है।
  3. शरीर से अतिरिक्त ऊष्मा को हटाता है।
  4. तनाव प्रबंधन में बहुत ही प्रभावकारी है।

4. शीतली प्राणायाम श्वास को शीतल करना-यह ‘हठ योग’ का एक भाग है। शीतल का अर्थ है-शांत। यह एक श्वसन व्यायाम है, जो आंतरिक ऊष्मा को कम करता है तथा मानसिक, शारीरिक तथा भावात्मक संतुलन को कायम रखता है।

बैठने की मुद्रा-पैरों को क्रॉस की तरह मोड़कर आराम से ज़मीन पर इस प्रकार बैठें, जिससे कि पैर जाँघों के ऊपर रहें तथा पैरों का तलवा ऊपर की ओर हो। अपने पैरों तथा मेरुदंड को सीधा रखें। तर्जनी अंगुली के सिरों को अँगूठों के सिरों से मिलाएँ। अपनी बाकी अंगुलियों को या तो फैलाएँ या ढीला छोडें। धीरे-धीरे अपनी आँखों को बंद करें तथा अपने मस्तिष्क
शीतली तथा शरीर को विश्राम दें।
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग 8
शीतलता
तकनीक-अपना मुँह खोलें तथा धीरे-धीरे जीभ को बाहर की ओर निकालते हुए मोड़ने की कोशिश करें। शांति से भीतर की ओर फुफकार की आवाज़ के साथ साँस लें तथा श्वास लेने की शीतलता को महसूस करें। अब अपनी जीभ को भीतर की ओर ले जाएँ तथा अपनी आँखों को बंद रखते हुए जब तक संभव हो, साँसों को रोककर रखें। अब इस बात का अहसास करें कि साँसें आपके मस्तिष्क को अनुप्राणित कर रही हैं तथा धीरे-धीरे समस्त तंत्रिका तंत्र में फैल रही हैं। धीरे-धीरे नासिका से श्वास छोड़ते हुए शीतलता का अनुभव करें। यह ‘शीतली प्राणायाम’ का प्रथम चरण है। इसे 10 से 15 बार नियमित दोहराएँ।
सावधानियाँ—

  1. इसका अभ्यास ठंडे मौसम में नहीं करना चाहिए।
  2. ऐसे लोग जिन्हें ठंड, जुकाम, अस्थमा, आर्थराइटिस, ब्रानकाइटिस तथा दिल की बीमारी है, उन्हें प्राणायाम से बचना चाहिए।

लाभ—

  1. यह क्रोध, चिंता तथा तनाव को कम करता है।
  2. यह रक्त को शुद्ध रखता है तथा शरीर और मस्तिष्क को तरोताज़ा रखता है।
  3. यह आसन उन लोगों के लिए लाभदायक है, जो सुबह उठते वक्त अथवा पूरे दिन थकावट, सुस्ती तथा आलस्य का अनुभव करते हैं।
  4. यह शरीर तथा मस्तिष्क को शांत रखता है।
  5. यह न केवल पाचन-क्रिया को सुधारता है, बल्कि उच्च रक्तचाप तथा अम्लता के लिए भी लाभकारी

5. भस्त्रिका प्राणायाम-इस प्राणायाम में लोहार की धौंकनी की तरह सांस अन्दर और बाहर लिया और निकाला जाता है। पहले नाक के एक छेद से सांस लेकर दूसरे से बाहर की ओर छोड़ा जाता है। इसके बाद दोनों छेदों द्वारा सांस बाहर तथा अन्दर किया जाता है। भस्त्रिका प्राणायाम आरम्भ में धीरे-धीरे करना चाहिए तथा बाद में इसकी गति को बढ़ाया जा सकता है। इस प्राणायाम के करने से मोटापा दूर होता है। मन की इच्छा बलवान् होती है। विचार ठीक रहते हैं।

6. भ्रमरी प्राणायाम-किसी आसन में बैठ कर कुहनियों को कन्धों के बराबर करके सांस लिया जाता है। थोडी देरं सांस रोकने के बाद निकालते समय भँवरे की आवाज़ के समान गले में से आवाज़ निकाली जाती है। इस प्रकार आवाज़ करते हुए सांस अन्दर खींचा जाता है। इस प्राणायाम का अभ्यास सात से दस बार किया जा सकता है। रेचक जहां तक हो सके, लम्बा किया जाना चाहिए। आवाज़ तथा रेचक करते हुए मुँह बन्द रखना चाहिए।
लाभ (Advantages)—इसका अभ्यास करने से आवाज़ साफ तथा मधुर होती है। गले के रोग दूर होते हैं।

7. मूर्छा प्राणायाम-इस प्राणायाम से नाड़ियों की सफाई होती है। सिद्ध आसन में बैठ कर नाक की बाईं नासिका से सांस लेना चाहिए। सांस लेकर कुम्भक किया जाए। इसके बाद दूसरी नासिका द्वारा सांस धीरे-धीरे बाहर छोड़ा जाता है। कुछ समय के लिए आन्तरिक कुम्भक किया जाता है और साथ बाईं नासिका द्वारा सांस बाहर छोड़ा जाता है। इसमें 1: 2: 2 का अनुपात होना चाहिए जैसे सांस लेने में पांच सैकिंड, सांस छोड़ने में दस सैकिंड इस तरह धीरे-धीरे कुम्भक का समय बढ़ाया जा सकता है। कुम्भक द्वारा ऑक्सीजन फेफड़ों के सभी छेदों में पहुँच जाती है। रेचक से फेफड़े सिकुड़ जाते हैं तथा हवा बाहर निकल जाती है।
लाभ (Advantages)—इस प्राणायाम से फेफड़ों के रोग दूर होते हैं और दिल की कमज़ोरी दूर होती है।

8. कपालभाति प्राणायाम (अग्रमस्तिष्क का धौंकना)कपालभाति शब्द की उत्पत्ति संस्कृत से हुई है। कपाल का अर्थ है-‘ललाट’ तथा भाति का अर्थ है-‘चमकना’। इस प्रकार कपालभाति का तात्पर्य है-आंतरिक कांति के साथ चेहरे का चमकना। यह एक अत्यधिक ऊर्जा देने वाला उदर का व्यायाम है। इस तरह के प्राणायाम में तेज़ी से श्वास छोड़ा जाता है तथा सामान्य तरीके से श्वास लिया जाता है।
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग 9
कपालभाति प्राणायाम
बैठने की मुद्रा-पीठ को सीधा रखते हुए पैरों को क्रॉस करते हुए बैठें। अपने हाथों को घुटनों पर आरामदायक अवस्था में रखें। अपने शरीर तथा मन को सहज रखें।
तकनीक-उदर को फैलाते हुए धीरे-धीरे गहराई से दोनों नाक की सहायता से श्वास भीतर लाएँ। अब उदर को अंदर खींचते हुए श्वास को बाहर निकालें। अब सहज हो जाएँ। फेफड़े स्वतः ही वायु से भर जाएँगे। 10 से 15 बार तेजी से श्वास लें तथा छोड़ें। तत्पश्चात् गहराई से श्वास लें तथा छोड़ें।
सावधानियां—

  1. दिल के रोगियों, उच्च रक्तचाप, हर्निया तथा अस्थमा के रोगियों को इस व्यायाम से बचना चाहिए।
  2. अगर दर्द या चक्कर का अनुभव होता है, तो इसे रोक देना चाहिए।
  3. इसका अभ्यास खाली पेट ही करना चाहिए।

लाभ—

  1. शरीर को अतिरिक्त ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है।
  2. रक्त को शुद्ध करता है।
  3. चिंतन-मनन के लिए मस्तिष्क को तैयार करता है।
  4. पाचन तंत्र को सुधारता है।
  5. यह फेफड़ों तथा समस्त श्वसन प्रणाली के लिए उपयुक्त है।

प्राणायाम का महत्त्व
(Importance of Pranayama)
जिस प्रकार शरीर की सफाई के लिए स्नान करना आवश्यक है, उसी प्रकार मन की सफाई के लिए प्राणायाम ज़रूरी है। प्राणायाम से स्मरण शक्ति में वृद्धि, नाड़ी संस्थान (Nervous System) शक्तिशाली होता है और मन की चंचलता दूर होती है।

जिस प्रकार आग में सोना अथवा चांदी डालने से इनकी मैल समाप्त हो जाती है, उसी प्रकार प्राणायाम से मन और बुद्धि की मैल धुल जाती है। इन्द्रियों पर नियन्त्रण किया जा सकता है।
प्राणायाम करने से मनुष्य की आत्मा शक्तिशाली बनती है। आत्मा के बुरे संस्कार समाप्त होते हैं और अच्छे संस्कार बनते हैं।

प्राणायाम करने से पेट, छाती की मांसपेशियां मज़बूत बनती हैं और पेट के काफ़ी अंगों पर मालिश हो जाती है। अंगों के स्वस्थ और शक्तिशाली रहने से भोजन के पचने में बहुत लाभ होता है।

सांस भली प्रकार आने से शरीर में ऑक्सीजन अधिक मात्रा में मिलने लगती है। दिल की कार्यक्षमता बढ़ती है और यह शक्तिशाली हो जाता है। इससे रक्त संचार ठीक तरह होता है। रक्त संचार के भली प्रकार कार्य करने से नाड़ीसंस्थान और ग्रन्थि संस्थान के स्वास्थ्य में वृद्धि होती है। शरीर में इन दोनों संस्थानों के कारण शरीर के सभी अंग ठीक तरह से काम करने लगते हैं। यह दोनों ही स्वास्थ्य का आधार हैं।

प्राणायाम से थकावट दूर हो जाती है। अधिक ऑक्सीजन के कारण रक्त साफ होता है। एक प्रसिद्ध कहावत है”आधा सांस, आधा जीवन।” पूरा तथा संतुलित सांस लेने से आयु लम्बी होती है। सांस के रोगों, गले के रोगों, जैसे गले पड़ना (Tonsils) से छुटकारा मिलता है।

आवाज़ मधुर तथा स्पष्ट हो जाती है। इच्छा शक्ति (Will Power) में वृद्धि होती है। गले, नाक, कान आदि के रोगों से मुक्ति मिलती है। इसके अतिरिक्त चेहरा प्रभावशाली आंखें साफ हो जाती हैं। सुषुम्ना-नाड़ी के साफ हो जाने से भूख लगने लगती है। स्वास्थ्य में वृद्धि होती है।

PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग

प्रश्न 3.
भुजंगासन और सर्वांगासन की विधि और लाभ बताओ।
उत्तर-
भुजंगासन (Bhujangasana)—इसमें चित्त लेटकर धड़ को ढीला किया जाता है।
भुजंगासन की विधि (Technique of Bhujangasana)-इसे सर्पासन भी कहते हैं।
इसमें शरीर की स्थिति सर्प के आकार जैसी होती है। सर्पासन करने के लिए भूमि पर पेट के बल लेटें। दोनों हाथ कन्धों के बराबर रखो। धीरे-धीरे टांगों को अकड़ाते हुए हथेलियों के बल छाती को इतना ऊपर उठाएं कि भुजाएं बिल्कुल सीधी हो जाएं। पंजों को अन्दर की ओर करो और सिर को धीरे-धीरे पीछे की ओर लटकाएं। धीरे-धीरे पहली स्थिति में लौट आएं। इस आसन को तीन से पांच बार करें।
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग 10
भुजंगासन
लाभ (Advantages)—

  1. भुजंगासन से पाचन शक्ति मिलती है।
  2. जिगर और तिल्ली के रोगों से छुटकारा मिलता है।
  3. रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियां मज़बूत बनती हैं।
  4. कब्ज़ दूर होती है।
  5. बढ़ा हुआ पेट अन्दर को धंसता है।
  6. फेफड़े शक्तिशाली होते हैं।

सर्वांगासन (Sarvangasana)—इसमें कन्धों पर खड़ा हुआ जाता है।
सर्वांगासन की विधि (Technique of Saravangasana)-सर्वांगासन में शरीर की स्थिति अर्द्ध हल आसन की भांति होती है। इस आसन के लिए शरीर को सीधा करके पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं। हाथों को जंघाओं के बराबर रखें। दोनों पांवों को एक बार उठाकर हथेलियां द्वारा पीठ को सहारा देकर कुहनियों को ज़मीन पर टिकाएं। सारे शरीर को सीधा रखें। शरीर का भार कन्धों और गर्दन पर रहे। ठोडी कण्ठकूप से लगी रहे। कुछ समय इस स्थिति में रहने के पश्चात् धीरेधीरे पहली स्थिति में आएं। आरम्भ में आसन का समय बढ़ाकर 5 से 7 मिनट तक किया जा सकता है। जो व्यक्ति किसी कारण शीर्षासन नहीं कर सकते उन्हें सर्वांगासन करना चाहिए।
PSEB 11th Class Physical Education Solutions Chapter 4 योग 11
सर्वांगासन
लाभ—

  1. इस आसन से कब्ज दूर होती है, भूख खूब लगती है।
  2. बाहर को बढ़ा हुआ पेट अन्दर की ओर धंसता है।
  3. शरीर के सभी अंगों में चुस्ती आती है।
  4. पेट की गैस नष्ट होती है।
  5. रक्त संचार तेज़ और शुद्ध होता है।
  6. बवासीर के रोग से छुटकारा मिलता है।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 14 कबीले, खानाबदोश तथा स्थिर भाईचारे

Punjab State Board PSEB 7th Class Social Science Book Solutions History Chapter 14 कबीले, खानाबदोश तथा स्थिर भाईचारे Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Social Science History Chapter 14 कबीले, खानाबदोश तथा स्थिर भाईचारे

SST Guide for Class 7 PSEB कबीले, खानाबदोश तथा स्थिर भाईचारे Textbook Questions and Answers

(क) निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर लिखें

प्रश्न 1.
कबीलों के लोगों का प्रमुख कार्य कौन-सा था ?
उत्तर-
कबीलों के लोगों का प्रमुख कार्य कृषि करना होता था। परन्तु कुछ कबीलों के लोग शिकार करना, संग्राहक या पशु-पालन का कार्य करना भी पसन्द करते थे।

प्रश्न 2.
खानाबदोश से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
कुछ कबीलों के लोग अपना जीवन-निर्वाह करने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते-फिरते रहते थे। इन्हें खानाबदोश कहा जाता है।

प्रश्न 3.
कबीले समाज के लोग कहां रहते थे ?
उत्तर-
कबीले समाज के लोग मुख्य रूप से जंगलों, पहाड़ों तथा रेतीले प्रदेशों में रहते थे।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 14 कबीले, खानाबदोश तथा स्थिर भाईचारे

प्रश्न 4.
मध्यकालीन युग में पंजाब में कौन-कौन से कबीले रहते थे ?
उत्तर-
मध्यकालीन युग में पंजाब में खोखर, गखड़, लंगाह, अरघुन तथा बलूच आदि कबीले रहते थे।

प्रश्न 5.
सुफ़ाका कौन था ?
उत्तर-
सुफाका अहोम वंश का पहला शासक था। उसने 1228 ई० से 1268 ई० तक शासन किया। उसने कई स्थानीय शासकों को पराजित करके ब्रह्मपुत्र घाटी तक अपने राज्य का विस्तार कर लिया। गड़गाऊ उसकी राजधानी थी।

प्रश्न 6.
किस क्षेत्र को गौंडवाना कहा जाता है ?
उत्तर-
पश्चिमी उड़ीसा, पूर्वी महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश आदि क्षेत्रों को सामूहिक रूप से गौंडवाना कहा जाता है। इस क्षेत्र को गौंड लोगों की अधिक संख्या के कारण यह नाम दिया जाता है।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 14 कबीले, खानाबदोश तथा स्थिर भाईचारे

(ख) निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति करें

  1. ……………. तथा ……………… दो कबीले थे।
  2. अहोम कबीले ने अपना शासन वर्तमानकालीन …………… के क्षेत्रों में स्थापित किया था।
  3. 15वीं सदी से 18वीं सदी तक ………………. में खुशहाल (राज्य) शासन था।
  4. अहोम कबीले के लोग चीन के …………… वर्ग से सम्बन्ध रखते थे।
  5. रानी दुर्गावती एक प्रसिद्ध ………….. शासक थी।

उत्तर-

  1. अहोम, नागा,
  2. आसाम,
  3. गौंडवाना,
  4. ताई-मंगोलिड,
  5. गौंड।

PSEB 7th Class Social Science Guide कबीले, खानाबदोश तथा स्थिर भाईचारे Important Questions and Answers

प्रश्न 1.
मध्यकालीन युग में उत्तरी भारत का समाज किस प्रकार का था?
उत्तर-
मध्यकालीन युग में उत्तर भारत का समाज ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र नामक चार प्रमुख वर्गों में बंटा हुआ था। इनकी आगे भी कई जातियां और उपजातियां थीं।

समाज में कुलीन वर्ग के अतिरिक्त ब्राह्मणों, कारीगरों और व्यापारियों का भी बहुत संत्कार था। महिलाओं को उच्च शिक्षा दी जाती थी। उन्हें अपने पति का चुनाव करने का अधिकार था।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 14 कबीले, खानाबदोश तथा स्थिर भाईचारे

प्रश्न 2.
दिल्ली सल्तनत काल की सामाजिक स्थिति के बारे में जानकारी दीजिए।
उत्तर-
दिल्ली सल्तनत काल में भारतीय समाज हिन्दू और मुस्लिम दो प्रमुख वर्गों में विभक्त था –
I. मुस्लिम वर्ग-

1. शासक वर्ग-मुस्लिम वर्ग मुख्य रूप से शासक वर्ग था। अब शासक वर्ग में तुर्क और अफगानों के साथ राजपूत भी शामिल हो गए थे। समय बीतने पर अरब, ईरानी और मंगोल जातियों के लोग भी कुलीन वर्ग में शामिल हो गए। ये लोग बहुत विलासी जीवन व्यतीत करते थे।

2. दास-उस समय समाज में दासों की संख्या बहुत अधिक थी। उदाहरण के लिए कुतुबुद्दीन ऐबक, इल्तुतमिश और बलबन सुल्तान बनने से पहले दास ही थे।

3. महिलाओं की दशा-मुस्लिम समाज में महिलाओं की दशा अच्छी नहीं थी। अधिकतर महिलाएं अशिक्षित थीं। वे पर्दा करती थीं।

4. वेश-भूषा, भोजन तथा मनोरंजन-मुसलमान लोग सूती, ऊनी और रेशमी कपड़े पहनते थे। महिलाएं और पुरुष दोनों ही आभूषणों के शौकीन थे। मुस्लिम लोग मुख्य रूप से चावल, गेहूं, सब्जियां, घी, अण्डे आदि खाते थे। वे शिकार, चौगान और कुश्ती आदि से अपना मनोरंजन करते थे।

II. हिन्दू समाज-देश में हिन्दुओं की संख्या बहुत अधिक थी, परन्तु उनका सत्कार नहीं किया जाता था। उन्हें इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए विवश किया जाता था।

1. जाति प्रथा बहुत कठोर थी। हिन्दू समाज भी बहुत-सी जातियों और उप-जातियों में बंटा हुआ था। समाज में ब्राह्मणों को उच्च स्थान प्राप्त था। वैश्य आय विभाग में बहुत से पदों पर नियुक्त थे। समाज में क्षत्रियों की दशा बहुत ही दयनीय थी क्योंकि वे मुसलमानों से हार गये थे। उच्च जाति के लोग शूद्रों से घृणा करते थे।

2. हिन्दू समाज में नारियों की दशा बहुत ही खराब थी। वे अधिकतर अशिक्षित थीं। स्त्रियां पति की मृत्यु पर पति की चिता पर जलकर मर जाती थीं। वे जौहर भी निभाती थीं। मुस्लिम स्त्रियों की तरह वे भी पर्दा करती थीं।

3. हिन्दू लोग सूती, ऊनी और रेशमी वस्त्र पहनते थे। स्त्री तथा पुरुष दोनों ही आभूषणों के शौकीन थे। उनका मुख्य भोजन गेहूं, चावल, सब्जियां, घी और दूध आदि था। उन्हें नाच-गाने का बड़ा चाव था।

प्रश्न 3.
अहोम लोगों के बारे में जानकारी दीजिए।
उत्तर-
अहोम कबीले के लोगों ने 13वीं शताब्दी से लेकर 19वीं शताब्दी तक वर्तमान असम पर राज्य किया। उनका सम्बन्ध चीन के ताई-मंगोल कबीले से था। वे 13वीं सदी में चीन से असम आये थे। सुफाका असम का पहला अहोम शासक था। उसने 1228 ई० से 1268 ई० तक शासन किया। अहोमों ने अपने क्षेत्र के अनेक स्थानीय शासकों को पराजित किया। इनमें कचारी, मीरन और नाग आदि स्थानीय राजवंश शामिल थे। इस प्रकार अहोमों ने ब्रह्मपुत्र घाटी तक अपने राज्य का विस्तार कर लिया। अहोमों की राजधानी गड़गाऊ थी।

अहोमों ने मुग़लों और बंगाल आदि के विरुद्ध भी संघर्ष किया। मुग़लों ने असम पर अधिकार करने का प्रयास किया परन्तु असफल रहे। अन्त में औरंगजेब ने अहोमों की राजधानी गड़गाऊ पर विजय प्राप्त कर ली, परन्तु वह इसे मुग़ल शासन के अधीन न रख सका। 18वीं सदी में अहोम शासन का पतन होने लगा। लगभग 1818 ई० में बर्मा (म्यांमार) के लोगों ने असम पर आक्रमण कर दिया। उन्होंने अहोम राजा को असम छोड़ने के लिए विवश कर दिया। 1826 ई० में अंग्रेज़ असम में पहुंचे। उन्होंने बर्मा के लोगों को हरा कर उनके साथ यंदाबू की सन्धि की। इस प्रकार असम पर अंग्रेज़ों का अधिकार हो गया।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 14 कबीले, खानाबदोश तथा स्थिर भाईचारे

प्रश्न 4.
गौण्ड लोगों के इतिहास के बारे में लिखिए।
उत्तर-
गौण्ड कबीले का सम्बन्ध मध्य भारत से है। ये पश्चिमी उड़ीसा, पूर्वी महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश आदि प्रान्तों में रहते हैं। इन प्रान्तों में गौण्ड लोगों की पर्याप्त संख्या होने के कारण इस क्षेत्र को गोंडवाना कहते हैं।

15वीं सदी से लेकर 18वीं सदी तक गोंडवाना क्षेत्र में कई राज्य स्थापित हुए। रानी दुर्गावती एक प्रसिद्ध गौण्ड शासिका थी। उसका राज्य यहां के स्वतन्त्र राज्यों में से एक था। जबलपुर उसकी राजधानी थी। मुग़ल शासक अकबर ने उसे अपनी अधीनता स्वीकार करने के लिए कहा परन्तु रानी दुर्गावती ने अकबर के सामने झुकने से इन्कार कर दिया। अतः मुग़लों और रानी दुर्गावती के बीच एक भीषण युद्ध हुआ। इस युद्ध में रानी दुर्गावती मुग़लों के हाथों मारी गई।

गौण्ड लोगों की मूल आवश्यकताएं बहुत कम होती हैं। उनके घर भी साधारण बनावट (रचना) के हैं। एक निरीक्षण के अनुसार गौण्ड लोग गोण्डवाना क्षेत्र के अन्य लोगों की अपेक्षा कम पढ़े-लिखे हैं।

प्रश्न 5.
800 से 1200 ई० तक दक्षिण भारत की जाति-प्रथा की मुख्य विशेषताएं बताओ।
उत्तर-
मध्यकाल में दक्षिण भारत में जाति-प्रथा बहुत कठोर हो गई थी। इस समय समाज चार वर्गों-ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र में विभक्त था। समाज में ब्राह्मणों का स्थान बहुत ऊंचा था, क्योंकि वे धार्मिक रीतियों को पूरा करने का काम करते थे। वैश्य व्यापार करते थे। समाज में शूद्रों के साथ बुरा व्यवहार किया जाता था।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 14 कबीले, खानाबदोश तथा स्थिर भाईचारे

प्रश्न 6.
आरम्भिक मध्यकाल (800-1200 ई०) में दक्षिण भारत में महिलाओं की दशा कैसी थी?
उत्तर-
आरम्भिक मध्यकाल में दक्षिण भारत के समाज में महिलाओं का सत्कार किया जाता था। उन्हें शिक्षा भी दी जाती थी। वे सामाजिक तथा धार्मिक रीतियों को पूरा करने में समान रूप से भाग लेती थीं। उन्हें अपने वर को स्वयं चुनने का अधिकार था। उनका आचरण बहुत उच्च था। वे जौहर की प्रथा निभाती थीं जो उनके शौर्य और शान का प्रतीक था।

प्रश्न 7.
800 से 1200 ई० तक दक्षिण भारत के लोगों के सामाजिक जीवन की कोई तीन विशेषताएं बताओ।
उत्तर-

  1. इस काल में लोग, विशेषतया राजपूत बड़े वीर और साहसी थे।
  2. साधारणतया लोग संगीत, नृत्य और शतरंज खेलकर अपना मनोरंजन करते थे।
  3. वे सादा भोजन खाते थे और सादे कपड़े पहनते थे।

प्रश्न 8.
भारत के आदिवासी कबीलों, खानाबदोशों तथा घुमक्कड़ समूहों के जीवन का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
उत्तर-
मणिपुर, मेघालय, मध्य-प्रदेश, नागालैण्ड, दादरा और नगर हवेली आदि राज्यों में आदि कबीले, खानाबदोश और घुमक्कड़ वर्ग के लोग बहुत संख्या में रहते हैं। इन वर्गों में भील, गोंड, अहोम, कूई, कोलीम, कुक्की आदि लोग शामिल हैं। ये साधारणतया जंगलों में रहते हैं। खानाबदोश लोग अपने पशुओं के झुण्डों के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते-फिरते रहते हैं।
सरकार ने इन लोगों की सहायता के लिए इन्हें बहुत-सी सुविधाएं प्रदान की हैं। उदाहरण के लिए –

  1. कबाइली क्षेत्रों में व्यवसाय प्रशिक्षण संस्थाएं आरम्भ की गई हैं।
  2. इन्हें अपनी आर्थिक दशा सुधारने के लिए कम ब्याज-दर पर बैंकों से ऋण दिये जाते हैं।
  3. इन लोगों के लिए लगभग 7-% नौकरियां सुरक्षित रखी जाती हैं।
  4. शिक्षण संस्थानों में भी इनके लिए कुछ सीटें सुरक्षित हैं। यहां तक कि लोक सभा और विधान सभाओं के विशेष चुनाव-क्षेत्र अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 14 कबीले, खानाबदोश तथा स्थिर भाईचारे

प्रश्न 9.
मुग़ल काल में मुस्लिम समाज की मुख्य विशेषताएं बताओ।
उत्तर-

  1. मुग़ल काल में मुस्लिम समाज तीन श्रेणियों में विभक्त था-उच्च श्रेणी, मध्य श्रेणी तथा निम्न श्रेणी।
  2. समाज में नारी की दशा अच्छी नहीं थी। वे अशिक्षित होती थीं। वे पर्दा करती थीं।
  3. मुस्लिम लोग मांस, हलवा, पूरी, मक्खन, फल और सब्जियां खाते थे। वे शराब भी पीते थे।
  4. पुरुष कुर्ता और पाजामा पहनते थे और सिर पर पगड़ी बांधते थे। महिलाएं लम्बा बुर्का पहनती थीं। महिलाएं और पुरुष दोनों ही आभूषणों के शौकीन थे।

प्रश्न 10.
मुग़ल काल के हिन्दू समाज की विशेषताएं बताएं।
उत्तर-

  1. मुग़ल काल में हिन्दू समाज अनेक जातियों और उप-जातियों में विभक्त था। ब्राह्मणों को उच्च स्थान प्राप्त था। जाति प्रथा बहुत कठोर थी।
  2. समाज में महिलाओं की दशा बहुत ही शोचनीय थी। लोग अपनी कन्याओं को शिक्षित नहीं करते थे। महिलाएं पर्दा करती थीं।
  3. उस समय लोग साधारणतया सादा भोजन करते थे। वे सूती, ऊनी और रेशमी वस्त्र पहनते थे।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 14 कबीले, खानाबदोश तथा स्थिर भाईचारे

(क) सही कथनों पर (✓) तथा ग़लत कथनों पर (✗) का चिन्ह लगाएं :

  1. कबायली समाज श्रेणियों या वर्गों में बंटा हुआ नहीं था।
  2. कबीलों के लोगों का मुख्य कार्य व्यापार करना था।
  3. सुफ़ाका अहोम वंश का अन्तिम शासक था।
  4. बंजारा लोग प्रसिद्ध व्यापारी खानाबदोश थे।

उत्तर-

  1. (✓)
  2. (✗)
  3. (✗)
  4. (✓)

(ख) सही जोड़े बनाइए :

  1. गड़गाऊ – कौली
  2. जबलपुर – अहोम
  3. पंजाब – गौंड
  4. गुजरात – खोखर

उत्तर-

  1. गड़गाऊ – अहोम
  2. जबलपुर – गौंड
  3. पंजाब – खोखर
  4. गुजरात – कौली

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 14 कबीले, खानाबदोश तथा स्थिर भाईचारे

(ग) सही उत्तर चुनिए :

प्रश्न 1.
खानाबदोश (मध्यकालीन) कबीले कुलों में बंटे हुए थे? ये कुल क्या थे?
(i) एक ही पूर्वज की संतान
(ii) कई परिवारों का समूह
(iii) ये दोनों।
उत्तर-
(iii) ये दोनों।

प्रश्न 2.
मुण्डा तथा संथाल कबीलों का सम्बन्ध वर्तमान के किस स्थान से है?
(i) बिहार तथा झारखण्ड
(ii) जम्मू-कश्मीर
(iii) हिमाचल प्रदेश।
उत्तर-
(i) बिहार तथा झारखण्ड।

प्रश्न 3.
अहोम लोग 13वीं शताब्दी में बाहर से आसाम में आये थे। उनका सम्बन्ध किस देश से था?
(i) जापान
(ii) चीन
(iii) मलाया।
उत्तर-
(ii) चीन।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 13 दल खालसा का उत्थान और इसकी युद्ध प्रणाली

Punjab State Board PSEB 12th Class History Book Solutions Chapter 13 दल खालसा का उत्थान और इसकी युद्ध प्रणाली Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 12 History Chapter 13 दल खालसा का उत्थान और इसकी युद्ध प्रणाली

निबंधात्मक प्रश्न (Essay Type Questions)

दल खालसा के उत्थान के कारण तथा महत्त्व (Causes and Importance of the Rise of the Dal Khalsa)

प्रश्न 1.
किन परिस्थितियों में दल खालसा का उत्थान हुआ ? इसके संगठन, महत्त्व और युद्ध प्रणाली का परीक्षण कीजिए।
(Describe the circumstances leading to the rise of Dal Khalsa. Examine its organisation, importance and mode of fighting.)
अथवा
दल खालसा के उत्थान के कारण, संगठन, महत्त्व और युद्ध प्रणाली के बारे में बताएँ।
(Discuss about the reasons of the creation, organisation, importance and mode of fighting of Dal Khalsa.)
अथवा
दल खालसा की उत्पत्ति, मुख्य विशेषताएँ और महत्त्व का वर्णन करें।
(Discuss the origin, important, features and importance of the Dal Khalsa.)
अथवा
किन स्थितियों के कारण दल खालसा की स्थापना हुई ? इसका पंजाब के इतिहास में क्या महत्त्व है ?
(Discuss the circumstances leading to the establishment of Dal Khalsa. What is its significance in the History of Punjab ?)
अथवा
दल खालसा की स्थापना के क्या कारण थे ?
(What were the causes reponsible for the rise of Dal Khalsa ?)
अथवा
दल खालसा की उत्पत्ति, मुख्य विशेषताएँ तथा महत्त्व के बारे में आप क्या जानते हैं ?
(What do you know about the organisation, main features and significance of the Dal Khalsa ?)
अथवा
दल खालसा के उत्थान की परिस्थितियों का वर्णन करें। इसके संगठन, युद्ध प्रणाली तथा महत्त्व की संक्षिप्त जानकारी दें।
(Describe the circumstances leading to the establishment of the Dal Khalsa. Give a brief account of its organisation, mode of fighting and importance.)
अथवा
दल खालसा की स्थापना के कारणों का अध्ययन करें। (Study the causes of the establishment of Dal Khalsa.)
अथवा
दल खालसा की स्थापना के क्या कारण थे ? इसका पंजाब के इतिहास में क्या महत्त्व है ?
(What were the reasons of the creation of Dal Khalsa ? What is its importance in the History of Punjab ?)
अथवा
दल खालसा के संगठन का वर्णन कीजिए और इसके महत्त्व का परीक्षण कीजिए।
(Give an account of the organisation of Dal Khalsa and examine its significance.)
अथवा
दल खालसा का पंजाब के इतिहास में क्या महत्त्व है ? (What is the significance of Dal Khalsa in the History of Punjab ?)
अथवा
दल खालसा की सैनिक प्रणाली की मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए। (Describe the main features of the military system of Dal Khalsa.)
अथवा
दल खालसा की सैनिक प्रणाली की मुख्य विशेषताएँ क्या थी ? (What were the main features of the military system of the Dal Khalsa ?)
उत्तर-
1748 ई० में दल खालसा की स्थापना सिख इतिहास की एक महत्त्वपूर्ण घटना मानी जाती है। इसकी स्थापना ने सिख कौम में नवप्राण फूंके। इसने सिखों को पंजाब के मुग़ल और अफ़गान सूबेदारों के जुल्मों से टक्कर लेने के योग्य बनाया। दल खालसा के यत्नों के कारण ही सिख अंत में पंजाब में अपना स्वतंत्र राज्य स्थापित करने में सफल हुए। निस्संदेह दल खालसा की स्थापना तो सिख इतिहास का एक मील पत्थर था।

I. दल खालसा की स्थापना के कारण (Causes of the Establishment of the Dal Khalsa)
1. सिखों पर अत्याचार (Persecution of the Sikhs)-1716 ई० में बंदा सिंह बहादुर की शहीदी के बाद पंजाब के मुग़ल सूबेदारों अब्दुस समद खाँ और जकरिया खाँ ने सिखों पर कठोर अत्याचार करने शुरू कर दिए। सिखों के सिरों पर इनाम घोषित किए गए। सिखों को गिरफ्तार कर लाहौर में शहीद किया जाने लगा। मजबूर हो कर सिखों को वनों और पहाड़ों में जा कर शरण लेनी पड़ी। यहाँ उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मुग़ल सेनाएँ उनका पीछा करती रहती थीं। ऐसी स्थिति में उनको अपने-आप को जत्थों में संगठित करने की आवश्यकता अनुभव हुई। उन्होंने अपने छोटे-छोटे जत्थे बना लिए जो बाद में दल खालसा की स्थापना में सहायक सिद्ध हुए।

2. बुड्डा दल और तरुणा दल का गठन (Foundation of Buddha Dal and Taruna Dal)-1734 ई० में नवाब कपूर सिंह ने सारे छोटे-छोटे दलों को मिला कर दो मुख्य दलों में संगठित कर दिया। इनके नाम बुड्ढा दल तथा तरुणा दल थे। बुड्डा दल में 40 वर्ष की आयु से ऊपर के सिखों को शामिल किया गया था। इस दल का कार्य सिखों के पवित्र धार्मिक स्थानों की देख-भाल करना और सिख धर्म का प्रचार करना था। तरुणा दल में 40 साल से कम आयु के सिखों को शामिल किया गया था। इस दल का मुख्य कार्य दुश्मनों का मुकाबला करना था। तरुणा दल को आगे पाँच जत्थों में बाँटा गया था। प्रत्येक जत्थे को एक अलग जत्थेदार के अधीन रखा गया था। इन दलों की स्थापना ने सिखों का संगठन मज़बूत किया।

3. दलों का पुनर्गठन (Reorganisation of the Dals) जकरिया खाँ की मृत्यु के बाद पंजाब में अराजकता का दौर आरंभ हुआ। इस स्थिति का लाभ उठा कर सिखों ने 1745 ई० को दीवाली के अवसर पर अमृतसर में यह गुरमता पास किया कि सौ-सौ सिखों के 25 जत्थे बनाए जाएँ। इन जत्थों ने सरकार का सामना करने के लिए गुरिल्ला युद्ध नीति अपनाई। इन जत्थों ने बटाला, जालंधर, बजवाड़ा और फगवाड़ा आदि स्थानों पर भारी लूटमार की। धीरे-धीरे इन जत्थों की गिनती 25 से बढ़ कर 65 हो गई।

II. दल खालसा की स्थापना (Establishment of the Dal Khalsa)
29 मार्च, 1748 ई० को बैसाखी के दिन सिख अमृतसर में इकट्ठे हुए। इस अवसर पर नवाब कपूर सिंह ने यह सुझाव दिया कि पंथ को एकता और मज़बूती की ज़रूरत है। इस उद्देश्य को सामने रखते हुए उस दिन दल खालसा की स्थापना की गई। 65 सिख जत्थों को 12 मुख्य जत्थों में संगठित कर दिया गया। प्रत्येक जत्थे का अपना अलग नेता और झंडा था। सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया को दल खालसा का प्रधान सेनापति नियुक्त किया गया। दल खालसा में शामिल होने वाले सिखों से यह आशा की जाती थी कि वह घुड़सवारी और शस्त्र चलाने में निपुण हो। दल खालसा का प्रत्येक सदस्य किसी भी जत्थे में शामिल होने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र था। युद्ध के समय 12 जत्थों के सरदारों में से एक को दल खालसा का प्रधान चुन लिया जाता था। ‘सरबत खालसा’ की बैठक हर वर्ष वैसाखी और दीवाली के अवसर पर अमृतसर में बुलाई जाती थी। इस बैठक में महत्त्वपूर्ण मामलों संबंधी गुरमते पास किए जाते थे। इन गुरमतों का सारे सिख पालन करते थे।

III. दल खालसा की सैनिक-प्रणाली की विशेषताएँ
(Features of the Military System of the Dal Khalsa) दल खालसा की महत्त्वपूर्ण सैनिक विशेषताएँ निम्नलिखित थीं—
1. घुड़सवार सेना (Cavalry)-घुड़सवार सेना दल खालसा की सेना का महत्त्वपूर्ण अंग थी। वास्तव में इस काल में होने वाली लड़ाइयाँ ही ऐसी थीं जिनमें घुड़सवार सेना के बिना जीत प्राप्त करना असंभव था। सिखों के घोड़े बहुत कुशल थे। वे एक दिन में पचास से सौ मील तक का सफर तय करने की समर्था रखते थे।।

2. पैदल सेना (Infantry)-दल खालसा में पैदल सेना का काम केवल पहरा देना था। सिख इस सेना में भर्ती होने को अपना अपमान समझते थे।

3. शस्त्र (Arms)-लड़ाई के समय सिख तलवारों, बरछियों, खंडों, नेजों, तीर कमानों और बंदूकों का प्रयोग करते थे। बारूद की कमी के कारण बंदूकों का कम ही प्रयोग किया जाता था।

4. सेना में भर्ती और अनुशासन (Recruitment and Discipline)-दल खालसा में भर्ती होने के लिए कोई निश्चित नियम नहीं था। कोई भी सिख किसी भी जत्थे में शामिल हो सकता था। वह अपनी इच्छा के अनुसार जब चाहे जत्थे को छोड़कर दूसरे जत्थे में जा सकता था। सैनिकों के नामों, वेतन का भी कोई लिखित विवरण नहीं रखा जाता था। सैनिकों के प्रशिक्षण इत्यादि की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। दल खालसा के सैनिक सदैव धार्मिक जोश के साथ लड़ते थे। वे अपने नेता की आज्ञा का पालन करना अपना कर्तव्य समझते थे। इस कारण दल खालसा में सदैव अनुशासन की भावना रहती थी।

5. वेतन (Salary)–दल खालसा में सिखों को कोई निश्चित वेतन नहीं मिलता था। उनको केवल लूट में से हिस्सा मिलता था। बाद में उन्हें जीते गए प्रदेश में से भी कुछ हिस्सा दिया जाने लगा।

6. युद्ध प्रणाली (Mode of Fighting)-दल खालसा की सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता गुरिल्ला अथवा छापामार युद्ध प्रणाली थी। गुरदास नंगल की लड़ाई से सिखों ने यह पाठ लिया कि मुग़ल सेना से खुले युद्ध में टक्कर लेना हानिकारक सिद्ध हो सकता है। दूसरा, सिखों के साधन मुग़लों की अपेक्षा सीमित थे। गुरिल्ला युद्ध प्रणाली सिखों की शक्ति बढ़ाने में बड़ी उपयोगी सिद्ध हुई। इस प्रणाली के द्वारा सिख अपने शत्रुओं पर अचानक हमला करके उनको भारी हानि पहुँचाते थे। जितने समय में शत्रु संभलते सिख पुनः जंगलों और पहाड़ों की ओर चले जाते। सिख सैनिकों ने इस युद्ध प्रणाली के कारण मुग़लों और अफ़गानों की नाक में दम कर रखा था।

IV. दल खालसा का महत्त्व (Significance of the Dal Khalsa)
देल खालसा की स्थापना सिख इतिहास में एक मील पत्थर साबित हुई। इसने सिखों की बिखरी हुई शक्ति को एकता के सूत्र में बाँध दिया। इसने उनको धर्म के लिए हर प्रकार की कुर्बानी देने के लिए प्रेरित किया। इसके नेतृत्व में सिखों ने मुग़लों और अफ़गानों का डटकर मुकाबला किया। दल खालसा ने ही पंजाब में सिखों को राजनीतिक शक्ति प्राप्त करने की प्रेरणा प्रदान की। इसके अतिरिक्त दल खालसा के यत्नों से ही सिख पंजाब में स्वतंत्र मिसलें स्थापित करने में सफल हुए। प्रसिद्ध इतिहासकार निहार रंजन रे का यह कहना बिल्कुल ठीक है,
“दल खालसा की स्थापना सिख इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण मोड़ सिद्ध हुई।” 1

1. “ The organisation of the Dal Khalsa has been rightly characterised as landmark in the history of the Sikhs.” Nihar Ranjan Ray, The Sikh Gurus and the Sikh Society (Patiala : 1970)p: 160.

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 13 दल खालसा का उत्थान और इसकी युद्ध प्रणाली

प्रश्न 2.
दल खालसा की सैनिक प्रणाली की मुख्य विशेषताएँ क्या थी ? (What were the main features of the Military System of the Dal Khalsa ?)
उत्तर-
दल खालसा की सैनिक-प्रणाली की विशेषताएँ
(Features of the Military System of the Dal Khalsa) दल खालसा की महत्त्वपूर्ण सैनिक विशेषताएँ निम्नलिखित थीं—
1. घुड़सवार सेना (Cavalry)-घुड़सवार सेना दल खालसा की सेना का महत्त्वपूर्ण अंग थी। वास्तव में इस काल में होने वाली लड़ाइयाँ ही ऐसी थीं जिनमें घुड़सवार सेना के बिना जीत प्राप्त करना असंभव था। सिखों के घोड़े बहुत कुशल थे। वे एक दिन में पचास से सौ मील तक का सफर तय करने की समर्था रखते थे।।

2. पैदल सेना (Infantry)-दल खालसा में पैदल सेना का काम केवल पहरा देना था। सिख इस सेना में भर्ती होने को अपना अपमान समझते थे।

3. शस्त्र (Arms)-लड़ाई के समय सिख तलवारों, बरछियों, खंडों, नेजों, तीर कमानों और बंदूकों का प्रयोग करते थे। बारूद की कमी के कारण बंदूकों का कम ही प्रयोग किया जाता था।

4. सेना में भर्ती और अनुशासन (Recruitment and Discipline)-दल खालसा में भर्ती होने के लिए कोई निश्चित नियम नहीं था। कोई भी सिख किसी भी जत्थे में शामिल हो सकता था। वह अपनी इच्छा के अनुसार जब चाहे जत्थे को छोड़कर दूसरे जत्थे में जा सकता था। सैनिकों के नामों, वेतन का भी कोई लिखित विवरण नहीं रखा जाता था। सैनिकों के प्रशिक्षण इत्यादि की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। दल खालसा के सैनिक सदैव धार्मिक जोश के साथ लड़ते थे। वे अपने नेता की आज्ञा का पालन करना अपना कर्तव्य समझते थे। इस कारण दल खालसा में सदैव अनुशासन की भावना रहती थी।

5. वेतन (Salary)–दल खालसा में सिखों को कोई निश्चित वेतन नहीं मिलता था। उनको केवल लूट में से हिस्सा मिलता था। बाद में उन्हें जीते गए प्रदेश में से भी कुछ हिस्सा दिया जाने लगा।

6. युद्ध प्रणाली (Mode of Fighting)-दल खालसा की सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता गुरिल्ला अथवा छापामार युद्ध प्रणाली थी। गुरदास नंगल की लड़ाई से सिखों ने यह पाठ लिया कि मुग़ल सेना से खुले युद्ध में टक्कर लेना हानिकारक सिद्ध हो सकता है। दूसरा, सिखों के साधन मुग़लों की अपेक्षा सीमित थे। गुरिल्ला युद्ध प्रणाली सिखों की शक्ति बढ़ाने में बड़ी उपयोगी सिद्ध हुई। इस प्रणाली के द्वारा सिख अपने शत्रुओं पर अचानक हमला करके उनको भारी हानि पहुँचाते थे। जितने समय में शत्रु संभलते सिख पुनः जंगलों और पहाड़ों की ओर चले जाते। सिख सैनिकों ने इस युद्ध प्रणाली के कारण मुग़लों और अफ़गानों की नाक में दम कर रखा था।

संक्षिप्त उत्तरों वाले प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
दल खालसा की स्थापना के मुख्य कारण क्या थे ? (What were the main causes of the foundation of Dal Khalsa ?)
अथवा
दल खालसा की उत्पत्ति के तीन कारणों की व्याख्या कीजिए।
(Discuss the three causes of the foundation of Dal Khalsa.)
उत्तर-
1716 ई० में बंदा सिंह बहादुर की शहीदी के बाद सिखों में नेतृत्व का अभाव उत्पन्न हो गया। परिणामस्वरूप सिख संगठित रूप में न रह सके। मुग़ल सेनाएँ उनका पीछा करती रहती थीं। अतः सिखों ने अपने छोटे-छोटे जत्थे बना लिए। 1734 ई० में नवाब कपूर सिंह ने बुड्वा दल तथा तरुणा दल की स्थापना की। यह दल खालसा की स्थापना की दिशा में उठाया गया एक ठोस कदम था। नवाब कपूर सिंह ने 29 मार्च, 1748 ई० को अमृतसर में दल खालसा की स्थापना की। इस प्रकार दल खालसा अस्तित्व में आया।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 13 दल खालसा का उत्थान और इसकी युद्ध प्रणाली

प्रश्न 2.
दल खालसा के संगठन बारे आप क्या जानते हैं ?
(What do you know about the organisation of Dal Khalsa ?)
अथवा
दल खालसा के मुख्य सिद्धांत बताएँ।
(What are main principles of Dal Khalsa ?)
अथवा
दल खालसा की तीन मुख्य विशेषताएँ लिखिए।
(Write the main three features of the Dal Khalsa.) ।
अथवा
दल खालसा की स्थापना कब हुई ? इसकी मुख्य विशेषताएँ बताएँ।
(When was Dal Khalsa founded ? Describe its main features.)
उत्तर-
नवाब कपूर सिंह ने 29 मार्च, 1748 ई० को अमृतसर में दल खालसा की स्थापना की। दल खालसा का प्रधान सेनापति सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया को नियुक्त किया गया। प्रत्येक सिख जिसका गुरु गोबिंद सिंह जी के नियमों पर विश्वास था, को दल खालसा का सदस्य समझा जाता था। दल खालसा में शामिल होने वाले सिखों से यह आशा की जाती थी कि वे घुड़सवारी और शस्त्र चलाने में निपुण हों। दल खालसा के सैनिक छापामार युद्ध प्रणाली द्वारा युद्ध करते थे।

प्रश्न 3.
दल खालसा की सैनिक प्रणाली की मुख्य विशेषताएँ लिखें। (Write the chief salient features of military administration of Dal Khalsa.)
उत्तर-

  1. दल खालसा में सिख अपनी इच्छानुसार भर्ती होते थे।
  2. सैनिकों के नामों, वेतन इत्यादि का कोई लिखित विवरण नहीं रखा जाता था।
  3. सैनिकों को प्रशिक्षण देने का भी कोई प्रबंध नहीं था
  4. सिख सैनिक छापामार युद्ध प्रणाली द्वारा युद्ध करते थे। वे अपने शत्रुओं पर अचानक आक्रमण करके उनको भारी हानि पहुँचाते थे।
  5. दल खालसा की सेना में पैदल सेना तथा तोपखाने का अभाव था।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 13 दल खालसा का उत्थान और इसकी युद्ध प्रणाली

प्रश्न 4.
सिखों की गुरिल्ला युद्ध नीति पर एक नोट लिखिए।
(Write a note on guerilla mode of fighting of the Sikhs.)
अथवा
दल खालसा की युद्ध प्रणाली की मुख्य विशेषताएँ संक्षेप में बताएँ।
(Give a brief account of the main features of mode of fighting of Dal Khalsa.)
अथवा
दल खालसा की युद्ध प्रणाली की मुख्य विशेषताओं का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। (Make a brief mention of the main features of the mode of fighting of Dal Khalsa.)
उत्तर-
दल खालसा की सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता छापामार युद्ध-नीति थी। इसका कारण सिखों के सीमित साधन थे। इस प्रणाली के द्वारा सिख अपने शत्रुओं पर अचानक हमला करके उन्हें भारी हानि पहुँचाते थे। शत्रु के संभलने से पहले ही वे पुनः जंगलों और पहाड़ों की ओर चले जाते। सिख सैनिक इस युद्ध प्रणाली के कारण ही . मुग़लों और अफ़गानों का मुकाबला करने में सफल हुए।

प्रश्न 5.
दल खालसा की कब और कहाँ स्थापना हुई ? सिख इतिहास में दल खालसा के महत्त्व का वर्णन करो।
(When and where was Dal Khalsa’ established ? What is its significance in Sikh History ?)
अथवा
दल खालसा के महत्त्व का वर्णन कीजिए।
(Describe the importance of Dal Khalsa.)
उत्तर-
दल खालसा की स्थापना 29 मार्च, 1748 ई० में वैसाखी वाले दिन अमृतसर में हुई। इसने सिखों को पंजाब में मुग़ल और अफ़गान अत्याचारों का मुकाबला करने के योग्य बनाया। इसने सिखों को राजनीतिक शक्ति प्राप्त करने की प्रेरणा प्रदान की। फलस्वरूप सिख पंजाब में अपनी स्वतंत्र मिसलों की स्थापना करने में सफल हुए। दल खालसा के कारण सिखों में एकता तथा अनुशासन आ गया। दल खालसा की स्थापना के कारण ही सिख एक गौरवमयी युग में प्रवेश कर पाए।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 13 दल खालसा का उत्थान और इसकी युद्ध प्रणाली

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

(i) एक शब्द से एक पंक्ति तक के उत्तर (Answer in One Word to One Sentence)

प्रश्न 1.
दल खालसा की उत्पत्ति के लिए जिम्मेदार कोई एक कारण बताएँ।
अथवा
‘दल खालसा की स्थापना का कोई एक कारण बताएँ।
उत्तर-
सिख अपनी शक्ति को संगठित करना चाहते थे।

प्रश्न 2.
बुड्डा दल तथा तरुणा दल की स्थापना कब हुई ?
उत्तर-
1734 ई०।

प्रश्न 3.
बुड्डा दल में किन सिखों को सम्मिलित किया जाता था ?
उत्तर-
40 वर्ष से अधिक आयु के सिखों को।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 13 दल खालसा का उत्थान और इसकी युद्ध प्रणाली

प्रश्न 4.
बुड्डा दल के नेता कौन थे ?
उत्तर-
नवाब कपूर सिंह।

प्रश्न 5.
तरुणा दल में किन सिखों को सम्मिलित किया जाता था ?
उत्तर-
नौजवान सिखों को।

प्रश्न 6.
तरुणा दल का मुख्य कार्य क्या था ?
उत्तर-
शत्रुओं का सामना करना।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 13 दल खालसा का उत्थान और इसकी युद्ध प्रणाली

प्रश्न 7.
दल खालसा की स्थापना कब हुई ?
उत्तर-
29 मार्च, 1748 ई०।

प्रश्न 8.
दल खालसा की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर-
नवाब कपूर सिंह।

प्रश्न 9.
दल खालसा की स्थापना कहाँ की गई ?
उत्तर-
अमृतसर।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 13 दल खालसा का उत्थान और इसकी युद्ध प्रणाली

प्रश्न 10.
दल खालसा से आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
सिखों का सैनिक संगठन।

प्रश्न 11.
दल खालसा के कितने जत्थे थे?
उत्तर-
12.

प्रश्न 12.
दल खालसा के किसी एक मुख्य जत्थे का नाम लिखें।
उत्तर-
शुकरचकिया जत्था।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 13 दल खालसा का उत्थान और इसकी युद्ध प्रणाली

प्रश्न 13.
दल खालसा का प्रधान सेनापति कब नियुक्त किया गया ?
उत्तर-
1748 ई०।

प्रश्न 14.
दल खालसा का प्रधान सेनापति किसे नियुक्त किया गया था ?
अथवा
दल खालसा का प्रथम जत्थेदार कौन था ?
उत्तर-
जस्सा सिंह आहलूवालिया।

प्रश्न 15.
दल खालसा का प्रथम मुख्य जत्थेदार कौन था?
उत्तर-
जस्सा सिंह आहलूवालिया।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 13 दल खालसा का उत्थान और इसकी युद्ध प्रणाली

प्रश्न 16.
जस्सा सिंह आहलूवालिया को किस उपाधि के साथ सम्मानित किया गया था ?
उत्तर-
सुल्तान-उल-कौम।

प्रश्न 17.
सरबत खालसा से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
समूची सिख संगत।

प्रश्न 18.
दल खालसा की युद्ध विधि कैसी थी ?
उत्तर-
छापामार युद्ध।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 13 दल खालसा का उत्थान और इसकी युद्ध प्रणाली

प्रश्न 19.
दल खालसा ने गुरिल्ला युद्ध प्रणाली क्यों अपनाई ?
उत्तर-
क्योंकि सिखों के साधन मुगलों की तुलना में बिल्कुल सीमित थे।

प्रश्न 20.
दल खालसा का क्या महत्त्व था ?
उत्तर-
इसने सिखों की बिखरी हुई शक्ति को एकता के सूत्र में बाँधा।

(ii) रिक्त स्थान भरें (Fill in the Blanks)

प्रश्न 1.
……..में बुड्ढा दल और तरुणा दल की स्थापना की गई।
उत्तर-
(1734 ई०)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 13 दल खालसा का उत्थान और इसकी युद्ध प्रणाली

प्रश्न 2.
तरुणा दल और बुड्डा दल की स्थापना…….ने की थी।
उत्तर-
(नवाब कपूर सिंह)

प्रश्न 3.
दल खालसा की स्थापना……..में की गई थी।
उत्तर-
(1748 ई०)

प्रश्न 4.
दल खालसा की स्थापना……..में की गई थी।
उत्तर-
(अमृतसर)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 13 दल खालसा का उत्थान और इसकी युद्ध प्रणाली

प्रश्न 5.
दल खालसा का प्रधान सेनापति ……………. को नियुक्त किया गया था।
उत्तर-
(सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया)

प्रश्न 6.
दल खालसा की सेना का सबसे महत्त्वपूर्ण अंग……..था।
उत्तर-
(घुड़सवार सेना)

प्रश्न 7.
दल खालसा की सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता……..युद्ध प्रणाली को अपनाना था।
उत्तर-
(छापामार)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 13 दल खालसा का उत्थान और इसकी युद्ध प्रणाली

(ii) ठीक अथवा गलत (True or False)

नोट-निम्नलिखित में से ठीक अथवा गलत चुनें—

प्रश्न 1.
नवाब कपूर सिंह ने बुड्डा दल और तरुणा दल की स्थापना 1738 ई० में की थी।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 2.
दल खालसा की स्थापना 1749 ई० में की गई थी।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 3.
दल खालसा की स्थापना श्री आनंदपुर साहिब में की गई थी।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 4.
दल खालसा का प्रधान सेनापति सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया को नियुक्त किया गया था।
उत्तर-
गलत

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 13 दल खालसा का उत्थान और इसकी युद्ध प्रणाली

प्रश्न 5.
दल खालसा की सेना का सबसे महत्त्वपूर्ण अंग घुड़सवार सेना था।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 6.
दल खालसा ने गुरिल्ला युद्ध प्रणाली को अपनाया था।
उत्तर-
ठीक

(iv) बहु-विकल्पीय प्रश्न | (Multiple Choice Questions)

नोट-निम्नलिखित में से ठीक उत्तर का चयन कीजिए—

प्रश्न 1.
दल खालसा की स्थापना क्यों की गई थी ?
(i) सिख अपनी शक्ति को संगठित करना चाहते थे
(ii) नवाब कपूर सिंह पंथ में एकता स्थापित करना चाहते थे
(iii) सिख मुग़ल सरकार को सबक सिखाना चाहते थे
(iv) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(iv)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 13 दल खालसा का उत्थान और इसकी युद्ध प्रणाली

प्रश्न 2.
दल खालसा की स्थापना कब की गई थी ?
(i) 1733 ई० में
(ii) 1734 ई० में
(iii) 1739 ई० में
(iv) 1748 ई० में।
उत्तर-
(iv)

प्रश्न 3.
दल खालसा की स्थापना किसने की थी ?
(i) नवाब कपूर सिंह ने
(ii) जस्सा सिंह आहलूवालिया ने
(iii) जस्सा सिंह रामगढ़िया ने
(iv) महाराजा रणजीत सिंह ने।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 4.
दल खालसा की स्थापना कहाँ की गई थी ?
(i) दिल्ली में
(ii) जालंधर में
(iii) अमृतसर में
(iv) लुधियाना में।
उत्तर-
(iii)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 13 दल खालसा का उत्थान और इसकी युद्ध प्रणाली

प्रश्न 5.
नवाब कपूर सिंह ने दल खालसा की स्थापना कहाँ की थी ?
(i) लाहौर
(ii) अमृतसर
(iii) तरनतारन
(iv) अटारी।
उत्तर-
(ii)

प्रश्न 6.
दल खालसा का प्रधान सेनापति कौन था ?
(i) जस्सा सिंह आहलूवालिया
(ii) जस्सा सिंह रामगढ़िया
(iii) नवाब कपूर सिंह
(iv) बाबा आला सिंह।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 7.
दल खालसा ने किसको ‘सुल्तान-उल-कौम’ की उपाधि से सम्मानित किया था ?
(i) महाराजा रणजीत सिंह को
(ii) नवाब कपूर सिंह को
(iii) जस्सा सिंह आहलूवालिया को
(iv) जय सिंह को।
उत्तर-
(iii)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 13 दल खालसा का उत्थान और इसकी युद्ध प्रणाली

प्रश्न 8.
सरबत खालसा की सभाएँ कहाँ बुलाई जाती थीं ?
(i) दिल्ली में
(ii) लाहौर में
(iii) अमृतसर में
(iv) खडूर साहिब में।
उत्तर-
(iii)

Long Answer Type Question

प्रश्न 1.
दल खालसा की स्थापना के मुख्य कारण क्या थे ? (What were the main causes of the foundation of Dal Khalsa ?)
अथवा
दल खालसा की उत्पत्ति के मुख्य कारणों की व्याख्या कीजिए। (Discuss the main causes of the foundation of Dal Khalsa.)
उत्तर-
1716 ई० में बंदा सिंह बहादुर की शहीदी के बाद सिख संगठित रूप से पंजाब में न रह सके। ऐसी स्थिति का लाभ उठाकर पंजाब के मुगल सूबेदारों अब्दुस समद खाँ तथा जकरिया खाँ ने सिखों पर घोर अत्याचार करने आरंभ कर दिए। सिखों के सिरों के लिए इनाम घोषित किये गये। बाध्य होकर सिखों को पहाड़ों एवं वनों में जाकर शरण लेनी पड़ी। मुग़ल सेनाएँ उनका पीछा करती रहती थीं। जहाँ कहीं वे अकेले नज़र आते शहीद कर दिए जाते। ऐसी स्थिति में सिखों ने अपने आप को जत्थों के रूप में संगठित करने की आवश्यकता अनुभव की। परिणामस्वरूप उन्होंने अपने छोटे-छोटे जत्थे बना लिए। 1734 ई० में नवाब कपूर सिंह ने एक बहुत प्रशंसनीय निर्णय किया। उसने सिखों को दो दलों-बड़ा दल तथा तरुणा दल-में गठित किया। यह दल खालसा की स्थापना की दिशा में उठाया गया एक ठोस कदम था। 1745 ई० में दीवाली के अवसर पर अमृतसर में 100-100 सिखों के 25 जत्थे बनाए गये। धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़कर 65 हो गई। मुग़लों के विरुद्ध अपनी कार्यवाही को तीव्र करने के उद्देश्य से नवाब कपूर सिंह ने 29 मार्च, 1748 ई० को अमृतसर में दल खालसा की स्थापना की।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 13 दल खालसा का उत्थान और इसकी युद्ध प्रणाली

प्रश्न 2.
दल खालसा के संगठन के बारे में आप क्या जानते हैं ? (What do you know about the organisation of Dal Khalsa ?)
अथवा
दल खालसा के मुख्य सिद्धांत बताओ। (What are the main principles of Dal Khalsa ?)
अथवा
दल खालसा की मुख्य विशेषताएँ लिखिए। (Write the main features of the Dal Khalsa.)
अथवा
दल खालसा की स्थापना कब हुई ? इसकी मुख्य विशेषताएँ लिखें। (When was Dal Khalsa founded ? Describe its main features.)
उत्तर-
नवाब कपूर सिंह के सुझाव पर सिख पंथ की एकता के लिए 29 मार्च, 1748 ई० को अमृतसर में दल खालसा की स्थापना की गई। सिखों के 65 जत्थों को 12 जत्थों में संगठित किया गया। प्रत्येक जत्थे का अलग नेता और झंडा था। सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया को दल खालसा का प्रधान सेनापति नियुक्त किया गया। प्रत्येक सिख जिसका गुरु गोबिंद सिंह जी के नियमों पर विश्वास था, को दल खालसा का सदस्य समझा जाता था। प्रत्येक सिख के लिए यह आवश्यक था कि वह पंथ के शत्रुओं का मुकाबला करने हेतु दल खालसा में शामिल हो। दल खालसा में शामिल होने वाले सिखों से यह आशा की जाती थी कि वे घुड़सवारी और शस्त्र चलाने में निपुण हों। दल खालसा का प्रत्येक सदस्य किसी भी जत्थे में शामिल होने के लिए स्वतंत्र था। लड़ाई के समय 12 जत्थों के सरदारों में से किसी एक को दल खालसा का प्रधान चुन लिया जाता था और शेष सरदार उसकी आज्ञा का पालन करते थे। घुड़सवार सेना दल खालसा की सेना का मुख्य अंग था। सिख छापामार युद्धों के द्वारा अपने शत्रुओं का मुकाबला करते थे।

प्रश्न 3.
दल खालसा की सैनिक प्रणाली की छः विशेषताएँ लिखें।
(Write the six features of military administration of Dal Khalsa.)
उत्तर-
दल खालसा की महत्त्वपूर्ण सैनिक विशेषताएँ निम्नलिखित थीं—
1. घुड़सवार सेना-घुड़सवार सेना दल खालसा की सेना का महत्त्वपूर्ण अंग थी। वास्तव में इस काल में होने वाली लड़ाइयाँ ही ऐसी थीं जिनमें घुड़सवार सेना के बिना जीत प्राप्त करना असंभव था। सिखों के घोड़े बहुत कुशल थे। वे एक दिन में पचास से सौ मील तक का सफर तय करने की समर्था रखते थे।

2. पैदल सेना-दल खालसा में पैदल सेना का काम केवल पहरा देना था। सिख इस सेना में भर्ती होने को अपना अपमान समझते थे।

3. शस्त्र-लड़ाई के समय सिख तलवारों, बरछियों, खंडों, नेजों, तीर-कमानों और बंदूकों का प्रयोग करते थे। बारूद की कमी के कारण बंदूकों का कम ही प्रयोग किया जाता था।

4. सेना में भर्ती और अनुशासन-दल खालसा में भर्ती होने के लिए किसी भी सिख को विवश नहीं किया जाता था। प्रत्येक सिख अपनी इच्छानुसार दल खालसा के किसी भी जत्थे में सम्मिलित हो सकता था, वह जब चाहे उस जत्थे को छोड़कर दूसरे जत्थे में जा सकता था। सैनिकों के नामों, वेतन इत्यादि का कोई लिखित विवरण नहीं रखा जाता था।

5. वेतन–दल खालसा में सिखों को कोई निश्चित वेतन नहीं मिलता था। उनको केवल लूट में से हिस्सा मिलता था। बाद में उन्हें जीते गए प्रदेश में से भी कुछ हिस्सा दिया जाने लगा।

6. युद्ध प्रणाली–दल खालसा की सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता गुरिल्ला अथवा छापामार युद्ध प्रणाली थी। गुरिल्ला युद्ध प्रणाली सिखों की शक्ति बढ़ाने में बड़ी उपयोगी सिद्ध हुई। इस प्रणाली के द्वारा सिख अपने शत्रुओं पर अचानक हमला करके उनको भारी हानि पहुँचाते थे। जितने समय में शत्रु संभलते सिख पुनः जंगलों और पहाड़ों की ओर चले जाते। सिख सैनिकों ने इस युद्ध प्रणाली के कारण मुग़लों और अफ़गानों की नाक में दम कर रखा था।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 13 दल खालसा का उत्थान और इसकी युद्ध प्रणाली

प्रश्न 4.
दल खालसा की गुरिल्ला युद्ध नीति पर एक नोट लिखिए। (Write a note on guerilla mode of fighting of the Dal Khalsa.)
अथवा
दल खालसा की युद्ध प्रणाली की मुख्य विशेषताएँ संक्षेप में बताएँ। . (Give a brief account of the main features of mode of fighting of Dal Khalsa.)
अथवा
दल खालसा की युद्ध प्रणाली की मुख्य विशेषताओं का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। (Make a brief mention of the main features of the mode of fighting of Dal Khalsa.)
उत्तर-
दल खालसा की सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता गुरिल्ला अथवा छापामार युद्ध प्रणाली को अपनाना था। अनेक कारणों से सिखों को यह प्रणाली अपनाने के लिए विवश होना पड़ा। पहला, गुरदास नंगल की लड़ाई में बंदा सिंह बहादुर और सैंकड़ों अन्य सिखों को कैदी बना लिया गया था जिन्हें बाद में बड़ी निर्ममता के साथ कत्ल कर दिया गया। इससे सिखों ने यह पाठ सीखा कि मुग़ल सेना से खुले युद्ध में टक्कर लेना उनके लिए कितना हानिकारक सिद्ध हो सकता है। दूसरे, अब्दुस समद खाँ, जकरिया खाँ, याहिया खाँ और मीर मन्नू के भारी अत्याचारों का मुकाबला करने के लिए सिखों के पास कोई अन्य रास्ता नहीं था। इसका कारण यह था कि सिखों के साधन मुग़लों की अपेक्षा बहुत सीमित थे। गुरिल्ला युद्ध प्रणाली सिखों की शक्ति बढ़ाने में बड़ी उपयोगी सिद्ध हुई। इस प्रणाली के द्वारा सिख अपने शत्रुओं पर अचानक हमला करके उनको भारी हानि पहँचाते थे। जितने समय में शत्र संभलते सिख पुनः जंगलों और पहाड़ों की ओर चले जाते। सिख यह कार्यवाही बड़ी फुर्ती के साथ करते। सिख सैनिक इस युद्ध प्रणाली के कारण ही पहले मुग़लों और बाद में अफ़गानों का मुकाबला करने में सफल हुए।

प्रश्न 5.
दल खालसा की कब और कहाँ स्थापना हुई ? सिख इतिहास में दल खालसा के महत्त्व का वर्णन करो। (When and where was Dal Khalsa established ? What is its significance in Sikh History ?)
अथवा
दल खालसा का क्या महत्त्व है ? (What is the importance of Dal Khalsa ?)
उत्तर-
दल खालसा की स्थापना 29 मार्च, 1748 ई० में वैशाखी वाले दिन अमृतसर में की गई। दल खालसा की स्थापना सिख इतिहास में एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण घटना मानी जाती है। इसने सिख कौम में एक नए जीवन का संचार किया। इसने सिखों को एकता के सूत्र में बाँधा। इसने सिखों को पंजाब के मुग़ल और अफ़गान सूबेदारों के अत्याचारों का मुकाबला करने के योग्य बनाया। इसने पंजाब में सिखों को राजनीतिक शक्ति प्राप्त करने की प्रेरणा प्रदान की। दल खालसा के प्रयत्नों के फलस्वरूप सिख पंजाब में अपनी स्वतंत्र मिसलों की स्थापना करने में सफल हुए। दल खालसा ने लोकतंत्रीय सिद्धांतों का प्रचलन किया। वास्तव में दल खालसा की स्थापना के कारण ही सिख अंधकारपूर्ण युग से एक गौरवमयी युग में दाखिल होने में सफल हुए। निस्संदेह दल खालसा ने सिखों को बहुपक्षीय देन दी।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 13 दल खालसा का उत्थान और इसकी युद्ध प्रणाली

Source Based Questions

नोट-निम्नलिखित अनुच्छेदों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनके अंत में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।

1
जकरिया खाँ के सभी प्रयास जब सिखों की शक्ति को कुचलने में असफल रहे तो उसने 1733 ई० में सिंखों से समझौता कर लिया। इस कारण सिखों को अपनी शक्ति संगठित करने का सुनहरी मौका मिल गया। 1734 ई० में नवाब कपूर सिंह ने सारे छोटे-छोटे दलों को मिला कर मुख्य दल में संगठित कर दिया। इनके नाम बुड्डा दल तथा तरुणा दल थे। बुड्डा दल में 40 वर्ष की आयु से ऊपर के सिखों को शामिल किया गया था। इस दल का कार्य सिखों के पवित्र धार्मिक स्थानों की देख-भाल करना और सिख धर्म का प्रचार करना था। तरुणा दल में 40 साल से कम आयु के सिखों को शामिल किया गया था। इस दल का मुख्य कार्य अपनी कौम की रक्षा करना और दुश्मनों का मुकाबला करना था। तरुणा दल को आगे पाँच जत्थों में बाँटा गया था और प्रत्येक जत्थे को एक अलग अनुभवी सिख जत्थेदार के अधीन रखा गया था। प्रत्येक दल में 1300 से लेकर 2000 तक नौजवान थे। प्रत्येक जत्थे का अपना झंडा तथा नगाड़ा था। चाहे नवाब कपूर सिंह जी को बुड्डा दल का नेतृत्व सौंपा गया था, पर वह दोनों दलों में साझी कड़ी का कार्य भी करते थे। दो दलों में संगठित हो जाने के कारण सिख मुग़लों के विरुद्ध अपनी गतिविधियाँ तेज़ कर सके।

  1. जकरिया खाँ कौन था ?
  2. बुड्ढा दल तथा तरुणा दल का गठन कब किया गया था ?
  3. बुड्डा दल तथा तरुणा दल का गठन किसने किया था ?
    • बंदा सिंह बहादुर
    • नवाब कपूर सिंह।
    • गुरु गोबिंद सिंह
    • उपरोक्त में से कोई नहीं।
  4. तरुणा दल में कौन सम्मिलित थे ?
  5. बुड्डा दल का नेतृत्व किसने किया था ?

उत्तर-

  1. जकरिया खाँ लाहौर का सूबेदार था।
  2. बुड्ढा दल तथा तरुणा दल का गठन 1734 ई० में किया गया था।
  3. नवाब कपूर सिंह।
  4. तरुणा दल में 40 साल से कम आयु के नौजवान सम्मिलित थे।
  5. बुड्ढा दल का नेतृत्व नवाब कपूर सिंह ने किया था।

2
29 मार्च, 1748 ई० को बैसाखी के दिन सिख अमृतसर में इकट्ठे हुए। नवाब कपूर सिंह जी ने यह सुझाव दिया कि आने वाले समय को देखते हुए पंथ को एकता और मज़बूती की ज़रूरत है। इस उद्देश्य को सामने रखते हुए उस दिन दल खालसा की स्थापना की गई। 65 सिख जत्थों को 12 मुख्य जत्थों में संगठित कर दिया गया। प्रत्येक जत्थे का अपना अलग नेता और झंडा था। सरदार जस्सा सिंह आहलुवालिया को दल खालसा का प्रधान सेनापति नियुक्त किया गया। प्रत्येक सिख जिसको गुरु गोबिंद सिंह जी के असूलों पर विश्वास था, को दल खालसा का सदस्य समझा जाता था। प्रत्येक सिख के लिए यह ज़रूरी था कि वह पंथ के शत्रुओं का मुकाबला करने के लिए दल खालसा में शामिल हो। दल खालसा में शामिल होने वाले सिखों से यह आशा की जाती थी कि वह घुड़सवारी और शस्त्र चलाने में निपुण हों। दल खालसा का प्रत्येक सदस्य किसी भी जत्थे में शामिल होने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र था।

  1. दल खालसा की स्थापना किसने की थी ?
  2. दल खालसा की स्थापना कब की गई थी ?
    • 1733 ई०
    • 1734 ई०
    • 1738 ई०
    • 1748 ई०
  3. सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया कौन था ?
  4. दल खालसा में कौन शामिल हो सकता था ?
  5. दल खालसा की कोई एक विशेषता लिखें।

उत्तर-

  1. दल खालसा की स्थापना नवाब कपूर सिंह जी ने की थी।
  2. 1748 ई०।
  3. सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया दल खालसा के प्रधान सेनापति थे।
  4. दल खालसा में प्रत्येक वह सिख शामिल हो सकता था जो गुरु गोबिंद जी के नियमों में विश्वास रखता था।
  5. घुड़सवार सेना दल खालसा की सेना का मुख्य अंग थी।

PSEB 8th Class Home Science Practical अपने लिए बिना बाजू का स्वैटर बनाना

Punjab State Board PSEB 8th Class Home Science Book Solutions Practical अपने लिए बिना बाजू का स्वैटर बनाना Notes.

PSEB 8th Class Home Science Practical अपने लिए बिना बाजू का स्वैटर बनाना

  • नाप : छाती 32″-34″ लम्बाई 23″
  • समान : लाल इमली की मोटी ऊन-250 ग्राम
  • सलाइयाँ : 1 जोड़ी 7 नम्बर
    : 1 जोड़ी 9 नम्बर बटन
  • बटन : 6
  • पिछला पल्ला : 7 नम्बर वाली सलाइयों पर 95 कुंडे डालते हैं तथा 12 सलाइयाँ सीधी बुनते हैं।
  • पहली सलाई : 11 उल्टे 1 सीधा-एक पूरी सलाई इस तरह बुनते हैं, अन्त में 11 कुंडे उल्टे बुनते हैं।
  • दूसरी सलाई : 1 उल्टा *9 सीधे, 3 उल्टे-इसे * से दोहराते हैं, अन्तिम कुंडा सीधा डालते हैं।
  • तीसरी सलाई : 2 सीधे, *7 उल्टे, 5 सीधे—इसे * से दोहराते हैं, अन्तिम दो कुंडे सीधे डालते हैं।
  • चौथी सलाई : 3 उल्टे, *5 सीधे, 7 उल्टे-इसे * दोहराते हैं, अन्तिम 4 कुंडे उल्टे डालते हैं।
  • पाँचवीं सलाई : 4 सीधे, *3 उल्टे, 9 सीधे-इसे * दोहराते हैं, अन्तिम 4 कुंडे सीधे डालते हैं।
  • छठी सलाई : 5 उल्टे, *1 सीधा, 11 उल्टे-इसे * से दोहराते हैं, अन्तिम 5 कुंडे उल्टे डालते हैं।
    ये 6 सलाइयाँ दोहराते हैं ताकि पिछला पल्ला 1572″ बन जाए।

कंधे के लिए घटाना-अगली 2 सलाइयों को शुरू के 5-5 कुंडे बन्द कर देते हैं। हर सीधी सलाई पर 7 बार शुरू में तथा अन्त में जोड़ा बुनते हैं।
नमूना ठीक रखते हुए कन्धे के ऊपर 1572″ बनाते हैं। अन्तिम सलाई नमूने की भी अन्तिम सलाई होनी चाहिए। गले के लिए बीच के 27 कुंडे बन्द कर देते हैं।

PSEB 8th Class Home Science Practical अपने लिए बिना बाजू का स्वैटर बनाना

सामने वाले पल्ले-(दोनों एक ही तरह के) 7 नम्बर की सलाई पर 40 कुंडे डालते हैं और 12 सलाइयाँ सीधी बुनते हैं।
पिछले पल्ले की तरह ही नमूना बनाकर 10″ तक बुनते हैं। गले वाले किनारे के शुरू में जोड़ा बुनकर सारी सलाई बुनते हैं। इसके बाद हर आठवीं सलाई पर गले वाले किनारे की तरफ जोड़ा बुनते हैं।

कंधे की काट-जब दोनों किनारे 1572″ हो जाएँ तो पिछले किनारे की तरह ही कंधे की काट बनाते हैं। इसके साथ ही हर आठवीं सलाई पर गले वाले किनारे पर भी जोड़ बनाते हैं। पिछले किनारे के समान ही बुनते हैं। कन्धे के लिए 22 कुंडे रहने चाहिएँ। पिछले तथा अगले पल्लों के कुंडों को मिलाकर बन्द कर देते हैं।

कंधे की पट्टी-स्वेटर का सीधा किनारा अपने सामने रखते हैं और 9 नम्बर की सलाई से किनारे के साथ-साथ 120 कुंडे उठाते हैं। 8 सीधी सलाइयाँ बुनते हैं और फिर कुंडे बन्द कर देते हैं। इसी तरह दूसरा कंधा भी बुनते हैं।

PSEB 8th Class Home Science Practical अपने लिए बिना बाजू का स्वैटर बनाना

सामने की पट्टी-9 नम्बर सलाई पर 10 कुंडे डालते हैं। 4 सीधी सलाइयाँ बुनने के बाद काज बनाते हैं। 4 कुंडे बुनते हैं, 2 बन्द कर देते हैं, 4 कुंडे बुनते हैं। दूसरी सलाई पर जहाँ 2 कुंडे बन्द किए थे, 3 कुंडे चढ़ा लेते हैं ताकि फिर 10 हो जाएँ। दो-दो इंच की दूरी पर 6 काज बनाते हैं। पट्टी इतनी लम्बी बनाते हैं जो स्वेटर के एक सिरे से दूसरे सिरे तक पूरी आ जाए। पट्टी को स्वेटर से जोड़ते हैं।

पूरा करना-दोनों सीधे किनारों को उल्टे किनारे से सी देते हैं। उल्टे किनारों पर लगाते हैं।

PSEB 8th Class Home Science Practical अपने लिए बिना बाजू का स्वैटर बनाना

नोट-

  1. यदि जेबों की ज़रूरत हो तो 20 कुंडे पर नमूना डालकर 3″ बुनते हैं, फिर 6 सलाइयाँ सीधी बुनकर बन्द कर देते हैं। इस तरह की दो जेबें बनाकर स्वेटर से सी देते हैं।
  2. यदि बन्द स्वेटर हो तो पिछले किनारे की तरह ही कन्धे तक बुनते हैं। कन्धा शुरू करने के साथ ही वी (V) गले के लिए हर चौथी सलाई पर दोनों ओर एक-एक कुंडा घटाते हैं। गोल गला बनाने के लिए कन्धे की कटाई से 4/2″ ऊपर बुन बीच के 15 कुंडे घटा देते हैं तथा फिर दोनों ओर 3 फिर 2 तथा फिर 1 कुंडा घटाते हैं। बाद में ऊपर तक सीधा ही बुनते हैं।
  3. बार्डर के लिए सीधी सलाइयों की बजाए एक सीधे और पाँच उल्टे कुंडे का भी बार्डर बनाते हैं।

PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 2 भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत

Punjab State Board PSEB 6th Class Home Science Book Solutions Chapter 2 भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Home Science Chapter 2 भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत

PSEB 6th Class Home Science Guide भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
शरीर का निर्माण और विकास करने वाले मुख्य तत्त्व का नाम लिखें।
उत्तर-
प्रोटीन।

प्रश्न 2.
शरीर की सुरक्षा करने वाले तत्व का नाम लिखो।
उत्तर-
विटामिन।

प्रश्न 3.
कार्बोहाइड्रेट के दो प्रमुख प्राप्ति स्रोत बताइए।
उत्तर-
अनाज तथा गन्ना।

PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 2 भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत

प्रश्न 4.
शरीर में वसा का प्रमुख कार्य क्या है ?
उत्तर-
शरीर को ऊर्जा तथा शक्ति प्रदान करना।

प्रश्न 5.
कैल्शियम (चूना) का शरीर के लिए मुख्य कार्य क्या है ?
उत्तर-
शरीर में हड्डियों और दाँतों का निर्माण करना व उन्हें स्वस्थ रखना।

प्रश्न 6.
लोहा प्राप्ति के मुख्य साधन क्या हैं ?
उत्तर-
लिवर, मांस, मछली, अण्डे, पत्तेदार सब्जियाँ, शलगम, बैंगन, अनाज, पूर्ण गेहूँ, दालें, सूखे मेवे, सेला चावल, गुड़ आदि।

PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 2 भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत

प्रश्न 7.
विटामिन ‘बी’ का प्रमुख कार्य क्या है ?
उत्तर-
यह हृदय तथा मस्तिष्क को शक्ति देता है।

प्रश्न 8.
शरीर के लिए विटामिन ‘सी’ क्यों ज़रूरी है ?
उत्तर–
दाँतों व मसूढ़ों को स्वस्थ व मज़बूत रखने के लिए, घाव को जल्दी भरने के लिए तथा शरीर को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए।

प्रश्न 9.
विटामिन ‘ए’ का एक आवश्यक कार्य बताइये।
उत्तर-
आँखों को रोगग्रस्त होने से बचाना तथा त्वचा को स्वस्थ व चिकना रखना।

PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 2 भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत

प्रश्न 10.
पानी का मुख्य कार्य लिखें।
उत्तर–
पानी हमारे भोजन को तरलता प्रदान करता है ताकि यह एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुगमता से जा सके।

लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
भोजन खाना क्यों ज़रूरी है ?
उत्तर-
हमें अपने शरीर की वृद्धि के लिए, रोगों से बचने के लिए, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए तथा शरीर के सभी अंगों को सुचारु रूप से कार्य करते रहने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है। शरीर की क्रियाओं को करने के लिए शक्ति की आवश्यकता पड़ती है जो भोजन से मिलती है।

प्रश्न 2.
भोजन के कौन-कौन से पौष्टिक तत्त्व हैं ?
उत्तर-
भोजन के निम्नलिखित तत्त्व हैं –

  1. प्रोटीन,
  2. कार्बोहाइड्रेट,
  3. वसा (चिकनाई),
  4. खनिज लवण,
  5. विटामिन,
  6. जल।

PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 2 भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत

प्रश्न 3.
बढ़ रहे बच्चों के भोजन में प्रोटीन का होना क्यों ज़रूरी है ? प्रोटीन हमें कौन-से भोजनों से मिलती है ?
उत्तर–
बढ़ रहे बच्चों के भोजन में प्रोटीन का होना निम्नलिखित कारणों से ज़रूरी है –
PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 2 भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत 1

  1. यह शरीर की वृद्धि के लिए आवश्यक है।
  2. यह शरीर के तन्तुओं की टूट-फूट की मरम्मत करता है।
  3. यह शरीर में नए कोशों तथा तन्तुओं को बनाता है।
  4. इससे शरीर में पाचक तत्त्वों का निर्माण होता है।
  5. यह मानसिक शक्ति बढ़ाने में सहायक है।
  6. यह शरीर में रक्त कणों की वृद्धि करता है। रक्त में उपस्थित फाइब्रिन प्रोटीन रक्त को बहने से रोकने के लिए रक्त को जमाने का कार्य करता है।
  7. इससे शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति में वृद्धि होती है।
  8. प्रोटीन शरीर के विभिन्न कार्यों के नियन्त्रण में सहायता करते हैं।

प्रोटीन प्राप्ति के साधन-प्रोटीन पौधों तथा जन्तु दोनों से प्राप्त होते हैं।
(अ) वनस्पति प्रोटीन-
1. अनाज-गेहूँ, ज्वार, बाजरा, चावल, मकई, रागी, जई।
2. दालें-अरहर, उड़द, मूंग, मसूर, सोयाबीन व चने की दाल, चपटी सेम के सूखे बीज, सूखी मटर आदि।
3. मेवा-काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता, मूंगफली आदि।
(ब) जन्तु प्रोटीन-
1. अण्डा, मांस, मछली, कलेजी (लिवर) आदि।
2. दूध व दूध से बने पदार्थ-गाय, भैंस, बकरी व माता का दूध, सूखा दूध, दही, पनीर आदि।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
महत्त्वपूर्ण खनिज लवण कौन-से हैं तथा हमारे शरीर में उसका क्या काम है ?
उत्तर-
हमारे शरीर के लिए महत्त्वपूर्ण खनिज लवण निम्नलिखित हैं –
(i) कैल्शियम,
(ii) फॉस्फोरस,
(iii) लोहा,
(iv) आयोडीन,
(v) मैग्नीशियम।
महत्त्वपूर्ण खनिज लवण के कार्य –
(i) कैल्शियम के कार्य –

  1. हड्डियों और दाँतों का निर्माण करता है।
  2. हड्डियों और दाँतों को स्वस्थ बनाए रखता है।
  3. मांसपेशियों की क्रियाशीलता तथा हृदय की गति नियन्त्रित करता है।
  4. यह स्नायुओं को स्वस्थ रखता है।
  5. यह रक्त के जमने में सहायता करता है।

(ii) फॉस्फोरस के कार्य –

  1. कैल्शियम के समान ही यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  2. यह स्नायु संस्थान को पूर्णरूप से स्वस्थ बनाता है।
  3. हमारे शरीर में स्थित द्रव पदार्थों की मात्रा को स्थिर रखने में मदद देता है।
  4. यह शरीर के उचित विकास में सहायक होता है।
  5. यह कैल्शियम के अवशोषण में सहायता करता है।

(iii) लोहा के कार्य –

  1. यह प्रोटीन के साथ संयोग करके लाल रक्त कणों में हीमोग्लोबिन को बनाता है।
  2. हीमोग्लोबिन की सहायता से यह प्राण वायु (ऑक्सीजन) की पूर्ति करता है।
  3. हीमोग्लोबिन शरीर में बनने वाली दूषित वायु (कार्बन डाइऑक्साइड) को शुद्ध करने के लिए फेफड़ों में ले जाता है।

(iv) आयोडीन के कार्य –

  1. यह थायरॉइड ग्रन्थि की क्रियाशीलता के लिए आवश्यक है।
  2. यह प्रौढ़ावस्था में मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है।
  3. यह शरीर में कैल्शियम और वसा का उचित प्रयोग करने में सहायता प्रदान करता
  4. आयोडीन की कमी से बालों की वृद्धि नहीं हो पाती।

(v) मैग्नीशियम के कार्य –

  1. यह हड्डी, दाँत, कोशिका तथा रक्त में पाया जाता है।
  2. यह कैल्शियम तथा फॉस्फोरस के उपापचयन में सहायक है।
  3. इसके अभाव में स्नायु सम्बन्धी रोग तथा ऐंठन होने लगती है।
  4. इसकी कमी से सिर दर्द तथा जोड़ों में दर्द का भय रहता है।

PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 2 भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत

प्रश्न 2.
पानी में घुलनशील विटामिन कौन-से हैं ? इनकी कमी से शरीर में कौनसी बीमारियाँ हो जाती हैं ?
उत्तर–
पानी में घुलनशील विटामिन निम्नलिखित हैं –
(i) विटामिन ‘बी’,
(ii) विटामिन ‘सी’।
(i) विटामिन ‘बी’ की कमी से शरीर में होने वाली बीमारियाँ –

  1. बेरी-बेरी नामक रोग हो जाता है।
  2. भूख कम लगती है तथा कब्ज हो जाती है।
  3. जी मितलाता है।
  4. स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है।
  5. साँस जल्दी फूलने लगती है।
  6. मांसपेशियाँ सख्त हो जाती हैं।

(ii) विटामिन ‘सी’ की कमी से शरीर में होने वाली बीमारियाँ –

  1. स्कर्वी नामक रोग हो जाता है।
  2. मसूड़े, दाँत तथा हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं।
  3. मसूड़ों से खून आने लगता है।
  4. टाँगों में दर्द रहता है।
  5. खून की कमी हो जाती है।
  6. थकावट होने लगती है।

प्रश्न 3.
विटामिन ‘ए’ के स्रोत कौन-से हैं ? इनकी कमी से क्या हानि होती है ?
उत्तर-
विटामिन ‘ए’ के स्त्रोत-दूध, दही, अण्डे का पीला भाग, मछली के यकृत के तेल, मछली, घी और मक्खन (पशु जगत् से प्राप्त) में विटामिन ‘ए’ अधिक पाया जाता है। वनस्पतियों में हरी पत्तेदार सब्जियाँ, टमाटर, गाजर, पका पपीता, आम, कद्दू, सन्तरा, रसभरी आदि विटामिन ‘ए’ के प्राप्ति स्रोत हैं।
विटामिन ‘ए’ की कमी से हानि –
शरीर में विटामिन ‘ए’ की कमी से निम्नलिखित हानियाँ होती हैं –

  1. नेत्रों में रात्रि अन्धापन या रतौंधी रोग हो जाता है।
  2. शरीर की वृद्धि रुक जाती है।
  3. शरीर के पूर्ण विकास में बाधा पहुँचती है।
  4. त्वचा शुष्क पड़ जाती है।
  5. दाँतों का रंग पीला पड़ जाता है।
  6. साँस लेने में कठिनाई होती है, फलस्वरूप श्वास सम्बन्धी संक्रामक रोग जैसे क्षय, निमोनिया, इन्फ्लुएन्जा आदि होने की सम्भावना हो जाती है।
  7. पेशाब की नलियों में पथरी हो जाती है।

PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 2 भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत

प्रश्न 4.
पानी से हमें क्या लाभ हैं ?
उत्तर–
पानी से हमें निम्नलिखित लाभ हैं –

  1. पानी हमारे भोजन को तरल बनाता है जिससे यह एक से दूसरे स्थान पर सुगमता से जा सकता है और भोजन आसानी से पच भी जाता है।
  2. पानी हमारे शरीर में विभिन्न क्रियाओं के फलस्वरूप बने विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में सहायता देता है।
  3. पानी शरीर का तापमान ठीक रखने तथा खून के दौरे को ठीक रखने के लिए भी ज़रूरी है।

प्रश्न 5.
खून का रंग लाल क्यों होता है ? भोजन में लोहे की कमी के कारण कौन-सा रोग हो जाता है ?
उत्तर-
खून का रंग लोहा तत्त्व के कारण लाल होता है। भोजन में यदि लोहे की कमी हो तो अनीमिया रोग हो जाता है।
लोहे की कमी से –

  1. रक्तहीनता या एनीमिया रोग हो जाता है।
  2. खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाने से नाखून, त्वचा, जीभ व आँखें पीली नज़र आती हैं।
  3. भूख कम लगती है।
  4. बच्चों के विकास में रुकावट आती है।
  5. जल्दी थकावट आती है।
  6. रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है।

प्रश्न 6.
शरीर के विकास के लिए भोजन के किस पौष्टिक तत्व की ज़रूरत होती है ? इस पौष्टिक तत्व के स्रोत कौन-कौन से हैं ?
उत्तर-
शरीर के विकास के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है।
प्रोटीन-यह कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन तथा नाइट्रोजन के मेल से बनी होती है। केवल प्रोटीन ही भोजन का एक ऐसा भाग है, जिसमें नाइट्रोजन होता है। प्रोटीन हमारे शरीर में टूटी-फूटी कोशिकाओं की मुरम्मत तथा नई कोशिकाओं का निर्माण करती है। यह हमारे शरीर के विकास के लिए बहुत ज़रूरी है। इसलिए विकसित हो रहे बच्चों के भोजन में प्रोटीन होना चाहिए। इसकी कमी से बच्चों का कद छोटा हो जाता है।

स्त्रोत-वनस्पति प्रोटीन-सोयाबीन, मूंगफली, राजमाह, छिलके वाली दालें, मटर, फ्रांसबीन, गेहूँ।
जैविक प्रोटीन-अण्डा, मछली, मुर्गा, दूध, दही तथा पनीर।

PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 2 भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत

प्रश्न 7.
दालों को अंकुरित करके खाने का क्या लाभ है ?
उत्तर-
प्रायः दालों में विटामिन ‘सी’ नहीं होता है तथा इनका पौष्टिक मान बढ़ाने के लिए उन्हें अंकुरित किया जाता है। अंकुरित करने से दालों में विटामिन ‘सी’ तथा अन्य विटामिनों की मात्रा बढ़ जाती है।

Home Science Guide for Class 6 PSEB भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत Important Questions and Answers

अति छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
भोजन के तत्त्व शरीर के लिए क्यों आवश्यक होते हैं ?
उत्तर-
शरीर को क्रियाशील रखने तथा शारीरिक विकास हेतु।

प्रश्न 2.
ऊर्जा प्रदान करने वाले तत्त्व कौन-से होते हैं ?
उत्तर-
कार्बोहाइड्रेट्स तथा वसा।

PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 2 भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत

प्रश्न 3.
कार्बोहाइड्रेट किस-किस तत्त्व से मिलकर बनते हैं ?
उत्तर-
कार्बन, हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन।

प्रश्न 4.
कार्बोहाइड्रेट का प्रमुख कार्य क्या है ?
उत्तर-
शरीर की क्रियाशीलता हेतु ऊर्जा प्रदान करना।

प्रश्न 5.
प्रोटीन किस-किस तत्त्व से मिलकर बने होते हैं ?
उत्तर-
कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस एवं गन्धक।

PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 2 भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत

प्रश्न 6.
प्रोटीन के दो प्रमुख प्राप्त स्रोत बताइए।
उत्तर-
अण्डा व दालें।

प्रश्न 7.
पूर्ण प्रोटीन किसे कहते हैं ?
उत्तर-
जो प्रोटीन पशुओं से प्राप्त होते हैं उसे पूर्ण प्रोटीन कहते हैं।

प्रश्न 8.
किन-किन वनस्पतियों में प्रोटीन अधिक पाया जाता है ?
उत्तर–
दालें, अनाज, सोयाबीन, अखरोट, मूंगफली, बादाम, सेम के बीज, मटर आदि में।

PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 2 भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत

प्रश्न 9.
जन्तुओं से प्राप्त किन-किन पदार्थों में प्रोटीन अधिक मात्रा में होती है ?
उत्तर-
दूध, दही, मक्खन, पनीर, अण्डे, माँस, मछली।

प्रश्न 10.
कार्बोहाइड्रेट्स कितने रूपों में पाए जाते हैं ?
उत्तर-
तीन रूपों में स्टार्च, शक्कर तथा चीनी व रेशे।

प्रश्न 11.
कौन-कौन से स्टार्चयुक्त पदार्थों में कार्बोहाइड्रेट अधिक पाया जाता है?
उत्तर-
चावल, गेहूँ, शकरकन्द, मक्का, साबूदाना, जौ, अखरोट, आलू आदि।

PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 2 भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत

प्रश्न 12.
कौन-कौन से शर्करायुक्त पदार्थों में कार्बोहाइड्रेट अधिक पाया जाता है?
उत्तर-
शहद, चीनी, गुड़, शीरा, चुकन्दर, अंगूर तथा अन्य मीठे फल।

प्रश्न 13.
वसा के दो प्रमुख स्रोत बताइए।
उत्तर-
तेलीय बीज तथा दूध।

प्रश्न 14.
वसा के कितने प्रकार होते हैं ?
उत्तर-
दो प्रकार-

  1. प्राणीजन्य वसा तथा
  2. वनस्पति वसा।

PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 2 भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत

प्रश्न 15.
जन्तुओं से प्राप्त होने वाले वसा पदार्थ कौन-से हैं ?
उत्तर-
घी, दूध, मक्खन, क्रीम, दही, पनीर, जानवरों की चर्बी, मछली, अण्डे की सफेदी।

प्रश्न 16.
वनस्पति से प्राप्त होने वाले वसा पदार्थ कौन-से हैं ?
उत्तर-
मूंगफली, सरसों, तिल, नारियल, बादाम, अखरोट, चिलगोजा आदि।

प्रश्न 17.
शरीर के लिए आवश्यक पाँच खनिच तत्त्व बताइए।
उत्तर-
कैल्शियम, फॉस्फोरस, लोहा, आयोडीन तथा सोडियम।

PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 2 भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत

प्रश्न 18.
कैल्शियम प्राप्ति के मुख्य साधन क्या हैं ?
उत्तर-
दूध व दूध से बने पदार्थ, ताज़ा व हरी पत्तेदार सब्जियाँ तथा अण्डा।

प्रश्न 19.
लोहा शरीर के लिए क्यों आवश्यक हैं ?
उत्तर-
प्रोटीन के साथ संयोग करके हीमोग्लोबिन के निर्माण में जिसके कारण खून (रक्त) का रंग लाल होता है।

प्रश्न 20.
शरीर के लिए आवश्यक विटामिन कौन-कौन से हैं ?
उत्तर-
विटामिन ‘ए’, विटामिन ‘बी’, विटामिन ‘सी’, विटामिन ‘डी’ तथा विटामिन ‘के’।

PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 2 भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत

प्रश्न 21.
विटामिन ‘ए’ के प्रमुख स्रोत क्या हैं ?
उत्तर-
हरी पत्तेदार सब्जियाँ, आम, पपीता, गाजर, अण्डा, दूध, मक्खन, मांस आदि।

प्रश्न 22.
विटामिन ‘बी’ के स्रोत क्या हैं ?
उत्तर-
अनाज, मूंगफली, दालें, अंकुरित दालें व खमीर किए गए पदार्थ। कुछ मात्रा में मटर, सेम, गोभी तथा दूध से भी मिलता है।

प्रश्न 23.
जल का शरीर के लिए प्रमुख कार्य क्या है ?
उत्तर-
यह पोषक तत्त्वों तथा शारीरिक क्रियाओं के नियमन का कार्य करता है।

PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 2 भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
सन्तुलित भोजन किसे कहते हैं ?
उत्तर-
वह भोजन जो हमारे शरीर को सभी पौष्टिक तत्त्व हमारी शारीरिक आवश्यकतानुसार उचित मात्रा में प्रदान करता है, सन्तुलित भोजन कहलाता है।

प्रश्न 2.
सन्तुलित भोजन के मुख्य तत्त्व कौन-कौन से हैं ?
उत्तर-
सन्तुलित भोजन में पाए जाने वाले मुख्य तत्त्व निम्नलिखित हैं –

  1. प्रोटीन।
  2. वसा।
  3. कार्बोहाइड्रेट्स या कार्बोज-श्वेतसार तथा शक्कर देने वाले पदार्थ।
  4. विटामिन-विटामिन ए, बी, सी तथा डी।
  5. खनिज लवण, कैल्शियम, लोहा, नमक आदि।
  6. जल।

प्रश्न 3.
वसा प्राप्ति के साधनों का वर्णन करो।
उत्तर-

  1. तेल और घी-मूंगफली, सरसों का तेल, नारियल का तेल, देसी घी, वनस्पति घी।
  2. मक्खन।
  3. मेवा व बीज-बादाम, काजू, नारियल, मूंगफली, पिस्ता, अखरोट, सोयाबीन आदि।
  4. दूध व दूध से बने पदार्थ-गाय-भैंस का दूध, खोआ, सूखा दूध आदि।
  5. मांसाहारी भोजन-अण्डा, मांस, मछली, लिवर आदि।

PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 2 भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत

प्रश्न 4.
पूर्ण प्रोटीन क्या होता है ?
उत्तर-
पशु स्रोतों से प्राप्त होने वाला प्रोटीन पूर्ण प्रोटीन कहलाता है। पशु स्रोतों से प्राप्त प्रोटीन अच्छे गुण वाला होता है। ये दूध, पनीर, अण्डा, मांस, मछली इत्यादि से प्राप्त होते हैं।

प्रश्न 5.
भोजन के कौन-से पौष्टिक तत्त्व में नाइट्रोजन होती है तथा शरीर में इनके क्या कार्य हैं ?
उत्तर-
भोजन के प्रोटीन पौष्टिक तत्त्व में नाइट्रोजन होती है। प्रोटीन हमारे शरीर में टूटी-फूटी कोशिकाओं की मुरम्मत तथा नई कोशिकाओं का निर्माण करता है।

PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 2 भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत

बड़े उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
भोज्य तत्त्वों की कमी से शरीर को कौन-कौन सी हानियाँ होती हैं ?
उत्तर-
विभिन्न भोज्य तत्त्वों की कमी से शरीर को निम्नलिखित हानियाँ होती हैं –
1. कार्बोहाइड्रेट्स की कमी से

  1. व्यक्ति का वज़न कम हो जाता है। शरीर दुबला हो जाता है।
  2. बेचैनी रहती है तथा थकावट होती है।
  3. प्रोटीन से शक्ति व गर्मी लेने के कारण प्रोटीन द्वारा तन्तुओं के निर्माण का कार्य कठिन हो जाता है।
  4. त्वचा में झुर्रियाँ पड़ जाती हैं तथा त्वचा लटक जाती है।

2. प्रोटीन की कमी से

  1. शारीरिक वृद्धि में कमी आ जाती है क्योंकि नए तन्तुओं का निर्माण रुक जाता है।
  2. स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो जाता है।
  3. व्यक्ति का मन काम करने को नहीं होता।
  4. भूख कम लगती है।
  5. शरीर के भार में कमी हो जाती है।
  6. काम करने की शक्ति कम हो जाती है।
  7. त्वचा पर सूखापन, झुर्रियाँ और स्थान-स्थान पर चकते पड़ जाते हैं।

3. वसा की कमी से

  1. वज़न कम हो जाता है।
  2. थकावट व बेचैनी जल्दी हो जाती है।
  3. वसा की कमी की पूर्ति प्रोटीन द्वारा होती है, जिससे नए तन्तुओं का निर्माण कार्य कठिन हो जाता है।
  4. त्वचा शुष्क हो जाती है।

4. कैल्शियम की कमी से

  1. बच्चों की हड्डियों तथा दाँतों का विकास ठीक से नहीं हो पाता।
  2. हड्डियाँ कमज़ोर व टेढ़ी-मेढ़ी हो जाती हैं। हड्डियों के टूटने का भय रहता है।
  3. दाँत खराब हो जाते हैं।
  4. खून के जमने की शक्ति नहीं रहती। चोट लगने पर खून बहता रहता है।
  5. पाचन-शक्ति कम हो जाती है।
  6. मांसपेशियों की क्रियाशीलता में कमी आ जाती है।

5. लोहे की कमी से

  1. रक्तहीनता या एनीमिया रोग हो जाता है।
  2. खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाने से नाखून, त्वचा, जीभ व आँखें पीली नज़र आती हैं।
  3. भूख कम लगती है।
  4. बच्चों के विकास में रुकावट आती है।
  5. जल्दी थकावट आती है।
  6. रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है।

6. विटामिन ‘ए’ की कमी से

  1. इसकी कमी का अधिक प्रभाव आँखों पर पड़ता है। इसकी कमी से रतौंधी या अंधराता नामक रोग हो जाता है। रोगी धुंधले प्रकाश में साफ-साफ नहीं देख सकता।
  2. त्वचा सूखी और खुरदरी हो जाती है।
  3. शरीर को निमोनिया तथा तपेदिक जैसी बीमारियों का भय रहता है।
  4. शारीरिक विकास में रुकावट आती है।

7. विटामिन ‘बी’ की कमी से

  1. बेरी-बेरी नामक रोग हो जाता है।
  2. भूख कम लगती है तथा कब्ज़ हो जाती है।
  3. जी मितलाता है।
  4. स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है।
  5. सांस जल्दी फूलने लगता है।
  6. मांसपेशियाँ सख्त हो जाती हैं।

प्रश्न 2.
शरीर की वृद्धि तथा विकास के लिए भोजन के कौन-कौन से पौष्टिक तत्त्वों की आवश्यकता होती है ? इसके स्रोत भी बताओ।
उत्तर-
शरीर की वृद्धि तथा विकास के लिए भोजन के निम्नलिखित पौष्टिक तत्त्वों की आवश्यकता होती है –
1. प्रोटीन-यह कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन तथा नाइट्रोजन के मेल से बनी होती है। केवल प्रोटीन ही भोजन का एक ऐसा भाग है, जिसमें नाइट्रोजन होता है। प्रोटीन हमारे शरीर में टूटी-फूटी कोशिकाओं की मुरम्मत तथा नई कोशिकाओं का निर्माण करती है। यह हमारे शरीर के विकास के लिए बहुत ज़रूरी है। इसलिए विकसित हो रहे बच्चों के भोजन में प्रोटीन होना चाहिए। इसकी कमी से बच्चों का कद छोटा हो जाता है।

स्रोत-वनस्पति प्रोटीन-सोयाबीन, मूंगफली, राजमाह, छिलके वाली दालें, मटर, फ्रांसबीन, गेहूँ।
जैविक प्रोटीन-अण्डा, मछली, मुर्गा, दूध, दही तथा पनीर।

2. कार्बोहाइड्रेट-ये कार्बन, हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन के मेल से बनते हैं। ये हमारे शरीर में जलकर गर्मी पैदा करते हैं, जिसमें हमें कार्य करने की शक्ति मिलती है। दूसरे भोजनों की तुलना में सस्ते होने के कारण गरीब लोग भी अधिक कार्बोहाइड्रेट का इस्तेमाल करते हैं। इसकी कमी से शरीर पतला और अधिक मोटा हो जाता है।
स्रोत-गुड़, चीनी, गन्ने के रस, शहद, खजूर, अंगूर, किशमिश, गेहूँ, चावल, आलू, शक्करकन्दी आदि।

3. वसा-कार्बोहाइड्रेट की तरह वसा भी कार्बन, हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन के मेल से बनती है। यह भी हमारे शरीर को गर्मी तथा शक्ति देती है। वसा शरीर के अंगों की रक्षा करती है परन्तु यदि आवश्यकता से अधिक मात्रा में खाई जाए तो शरीर पर चर्बी की मोटी परत जम जाती है, जिससे शरीर मोटा हो जाता है।

स्रोत-जैविक वसा-मक्खन, देसी घी, दूध, मछली के तेल, जानवरों की चर्बी तथा अण्डे की जर्दी।
वनस्पति वसा-तेल तथा तेलों के बीज, वनस्पति घी तथा शुष्क मेवा।

4. खनिज लवण-प्रोटीन, कार्बोज, वसा, विटामिन तथा जल के अतिरिक्त शरीर के लिए खनिज लवण भी आवश्यक हैं। ये शरीर की रक्षात्मक भोज्य पदार्थों के अन्तर्गत आते हैं। इनके अभाव से शरीर में कई प्रकार की न्यूनताएँ आ जाती हैं।
स्रोत-हरी पत्तेदार सब्जियों, ताजे फलों, दूध, अण्डे, खमीर, मूंगफली, छिलकों वाली अनाजों और दालें।

5. विटामिन-यदि हमारे भोजन में शेष सब तत्त्व सम्मिलित हों यदि उसमें विटामिन की कमी हो तो शरीर ठीक तरह विकास नहीं करता है।
स्रोत-दूध, दही, गाजर, पपीता, अनाज, दालें, आँवला, कलेजी आदि।

6. जल-जल एक रासायनिक संयोग है। इसमें दो मात्रा हाइड्रोजन तथा एक मात्रा ऑक्सीजन की होती है। हमारे शरीर में 70-75 प्रतिशत जल का ही होता है।
स्रोत-दूध, चाय, लस्सी, नींबू, संतरा, माल्टा, तरबूज, नारियल, हरी सब्जियाँ।

PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 2 भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत

एक शब्द में उत्तर दें

प्रश्न 1.
अंकुरित दालों में कौन-सा विटामिन बढ़ जाता है ?
उत्तर-
विटामिन ‘सी’।

प्रश्न 2.
आयोडीन का सम्बन्ध किस ग्रन्थि से है ?
उत्तर-
थाईराईड।

प्रश्न 3.
चिकनाई दो प्रकार की प्राणीज़ तथा …………… चिकनाई होती है ।
उत्तर-
वनस्पतिक।

PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 2 भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत

प्रश्न 4.
विटामिन ‘सी’ की कमी से …………. रोग हो जाता है।
उत्तर-
स्कर्वी।

प्रश्न 5.
दाँतों तथा हड्डियों में कौन-सा खनिज प्रयोग होता है ?
उत्तर-
कैल्शियम।

प्रश्न 6.
चिकनाई की कमी से क्या होता है ? (कोई एक)
उत्तर-
थकावट तथा बेचैनी।

PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 2 भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत

प्रश्न 7.
पूर्ण प्रोटीन के उदाहरण दो। (कोई एक)
उत्तर-
अण्डा, मास।

प्रश्न 8.
बेरी-बेरी रोग किस विटामिन की कमी से होता है ?
उत्तर-
विटामिन बी।

PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 2 भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत

भोजन के कार्य, तत्त्व तथा उनके स्रोत PSEB 6th Class Home Science Notes

  • भोजन प्रत्येक जीव का प्राण है।
  • उचित भोजन के बिना शरीर का विकास ठीक तरह नहीं हो सकता।
  • शरीर के विकास के लिए, नई कोशिकाओं के निर्माण तथा पुरानी कोशिकाओं की मुरम्मत के लिए जिन तत्त्वों की आवश्यकता होती है, वे सभी तत्त्व हमें भोजन से ही मिलते हैं।
  • टूटी हुई कोशिकाओं की मुरम्मत तथा नई कोशिकाओं के निर्माण के लिए प्रोटीन युक्त भोजन की आवश्यकता है।
  • हमारे शरीर को रोगों से बचाने की शक्ति भी भोजन से ही प्राप्त होती है।
  • हमारे शरीर कई रासायनिक तत्त्वों से मिलकर बना हुआ है। इनमें से कार्बन, हाइड्रोजन ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, चूना, फॉस्फोरस, लोहा, सोडियम आदि महत्त्वपूर्ण हैं।
  • प्रोटीन-यह कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन तथा नाइट्रोजन के मेल से बनी होती है। प्रोटीन ही भोजन का एक ऐसा भाग है, जिसमें नाइट्रोजन होती है।
    स्रोत-वनस्पति-प्रोटीन, सोयाबीन, मूंगफली, राजमाह, छिलके वाली दालें, . मटर, फ्रांसबीन तथा दूसरी फलियों से और कुछ प्रोटीन अनाजों से भी मिलती हैं।
  • जैविक प्रोटीन वनस्पति प्रोटीन से अच्छी समझी जाती है। इसलिए शाकाहारी लोगों को दूध, दही तथा पनीर का अधिक प्रयोग करना चाहिए।
  • कार्बोहाइड्रेट-ये कार्बन, हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन के मेल से बनते हैं।। इसकी कमी से शरीर पतला और अधिकता से मोटा हो जाता है।
    स्रोत-शक्कर के रूप में कार्बोहाइड्रेट गुड़, चीनी, गन्ने के रस, शक्कर, शहद, खजूर, अंगूर तथा किशमिश आदि में।
  • जैविक चिकनाई मक्खन, देसी घी, दूध, मछली के तेल, जानवरों की चर्बी तथा अंडे की जर्दी से मिलती है।
  • चूना अधिकतर दूध, लस्सी, पनीर और हरी पत्ते वाली सब्जियों से मिलता है।
  • लोहा खून को लाल रंग देता है। रक्त लाल कण फेफड़ों में से ऑक्सीजन खींचकर सारे अंगों को देते हैं तथा कार्बन-डाइऑक्साइड को फेफड़ों द्वारा बाहर निकालते हैं।
  • लोहा की कमी से अनीमिया (खून की कमी का रोग) हो जाता है।
  • स्रोत- यह मांस, विशेषत: गुर्दा, कलेजी तथा अंडे की जर्दी से मिलता है। इसके अतिरिक्त हरे पत्ते वाली सब्जियों, सोयाबीन, काले चने और गुड़ आदि।
  • विटामिन दो प्रकार के होते हैं –
    1. पानी में घुलनशील जैसे-विटामिन ‘बी’ तथा विटामिन ‘सी’।
    2. चिकनाई में घुलनशील जैसे-विटामिन ‘ए’, ‘डी’, ‘ई’ और ‘के’।
  • विटामिन ‘ए’ हमारी आँखों की दृष्टि के लिए बहुत आवश्यक है।
    स्त्रोत-विटामिन ‘ए’ दूध, मक्खन, देसी घी तथा अण्डे की जर्दी।
  • विटामिन ‘सी’ की कमी से मसूढ़ों से खून निकलने लग जाता है तथा घाव शीघ्र ठीक नहीं होते।
    स्रोत-खट्टे फल जैसे-आँवला, अमरूद, सन्तरा, मालटा, नींबू, चकोतरा तथा हरी पत्ते वाली सब्जियाँ।
  • पानी शरीर का तापमान ठीक रखने तथा खून के दौरे को ठीक रखने के लिए भी ज़रूरी है।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 7 पंजाब के मुख्य फल

Punjab State Board PSEB 6th Class Agriculture Book Solutions Chapter 7 पंजाब के मुख्य फल Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Agriculture Chapter 7 पंजाब के मुख्य फल

PSEB 6th Class Agriculture Guide पंजाब के मुख्य फल Textbook Questions and Answers

(क) एक-दो शब्दों में उत्तर दो-

प्रश्न 1.
पंजाब में फलों की काश्त का क्षेत्रफल लिखो। यह कितने क्षेत्र में होती है ? बताइए।
उत्तर-
लगभग 75 हज़ार हैक्टेयर।

प्रश्न 2.
पंजाब में किन्नू की काश्त किन-किन जिलों में की जाती है ?
उत्तर-
होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा।

प्रश्न 3.
किन्नू के पौधे कब लगाए जाते हैं ?
उत्तर-
फरवरी-मार्च और सितम्बर-अक्तूबर।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 7 पंजाब के मुख्य फल

प्रश्न 4.
अमरूद में किस विटामिन की मात्रा अत्यधिक होती है ?
उत्तर-
विटामिन सी।

प्रश्न 5.
किस फल को फलों का राजा कहा जाता है ?
उत्तर-
आम को।

प्रश्न 6.
आम की काश्त मुख्यतः किन जिलों में की जाती है ?
उत्तर-
अर्ध-पहाड़ी जिलों रोपड़, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, गुरदासपुर, केन्द्रीय प्रदेश चंडीगढ़।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 7 पंजाब के मुख्य फल

प्रश्न 7.
नाशपाती की काश्त प्रमुखतः किन इलाकों में की जाती है ?
उत्तर-
अमृतसर, गुरदासपुर, जालन्धर।

प्रश्न 8.
लीची की कौन-कौन सी किस्में हैं ?
उत्तर-
सीडलैस लेट, कलकत्तिया, देहरादून।

प्रश्न 9.
आडू के पौधे कब लगाने चाहिएं ?
उत्तर-
आडू के एक साल के पौधे अर्ध-जनवरी तक नई फोट शुरू होने से पहले बाग में लगाने चाहिएं।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 7 पंजाब के मुख्य फल

(ख) एक-दो वाक्यों में उत्तर दो

प्रश्न 1.
निम्नलिखित मुख्य तत्त्व अधिक मात्रा में किन फलों में पाए जाते हैं ?
विटामिन सी, विटामिन ए, लोहा, प्रोटीन, विटामिन बी, पोटाशियम, कैल्शियम
उत्तर-
विटामिन सी-नींबू जाति के फल, अमरूद, आंवला, बेर।
विटामिन ए-आम, नाशपाती, बेर, पपीता।
लोहा-अमरूद, नाशपाती, बेर, करौंदा, अंजीर, खजूर।
प्रोटीन-काजू, बादाम, अखरोट।
विटामिन बी-आम, नाशपाती, आडू। पोटाशियम-केला। कैल्शियम-लीची, करौंदा।

प्रश्न 2.
नींबू जाति के फलों में कौन-से फल आते हैं ?
उत्तर-
किन्नू, मालटा, नींबू, गरेपफ्रूट और गलगल।

प्रश्न 3.
फल मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए क्यों महत्त्वपूर्ण हैं ?
उत्तर-
फलों में बहुत सारे आहारीय तत्व मिलते हैं; जैसे-विटामिन, खनिज पदार्थ, पिगमेंट्स, एंटीआक्सीडेंट्स आदि। एक मनुष्य को रोज़ाना 100 ग्राम फलों की ज़रूरत है। फल मनुष्य में बीमारियों का सामना करने की शक्ति बढ़ाते हैं।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 7 पंजाब के मुख्य फल

प्रश्न 4.
पंजाब के प्रमुख फल कौन-से हैं ?
उत्तर-
पंजाब में किन्न, अमरूद, आम, नाशपाती, लीची, आड़, बेर, मालटा आदि।

प्रश्न 5.
आडू की किस्मों के बारे में बताओ।
उत्तर-
प्रताप, शाने पंजाब, प्रभात, शरबती, पंजाब नेकट्रेन।

प्रश्न 6.
बेर खाने के क्या लाभ हैं ?
उत्तर-
बेर खून को साफ करता है और भोजन की पाचन शक्ति बढ़ाता है।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 7 पंजाब के मुख्य फल

प्रश्न 7.
किन्नू खाने के क्या-क्या लाभ हैं ?
उत्तर-
किन्नू में विटामिन सी की मात्रा ज़्यादा होती है। यह शरीर की बीमारियों के साथ लड़ने की शक्ति में बढ़ौतरी करता है।

प्रश्न 8.
पंजाब में नाशपाती, बेर, लीची तथा आडू की काश्त किन-किन स्थानों पर है ?
उत्तर-
नाशपाती-अमृतसर, गुरदासपुर, जालन्धर । बेर-संगरूर, पटियाला, मानसा। लीची-गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर। आडू-तरनतारन, जालन्धर, पटियाला।

प्रश्न 9.
आम से कौन-कौन से खाने वाले पदार्थ तैयार किए जाते हैं ?
उत्तर-
खट्टी-मीठी चटनी, अचार, आमचूर, आम पापड़, जूस, शर्बत।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 7 पंजाब के मुख्य फल

(ग) पांच-छ: वाक्यों में उत्तर दो –

प्रश्न 1.
पंजाब में उगाए जाने वाले फलों के नाम, उनकी किस्में, ज़िले जहां काश्त होती है, पौधे लगाने का समय तथा उनकी महत्ता की सारणी तैयार करो।
उत्तर-
PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 7 पंजाब के मुख्य फल 1
PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 7 पंजाब के मुख्य फल 2

प्रश्न 2.
किन्नू की काश्त के बारे में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर-
किन्नू एक नींबू जाति का फल है। इसकी काश्त अन्य नींबू जाति के फलों की तुलना में पहले स्थान पर है।
काश्त वाले जिले-फिरोजपुर, फाजिल्का, होशियारपुर, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फरीदकोट।

लगाने का समय-फरवरी-मार्च तथा सितम्बर-अक्तूबर।
इसमें विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित फलों के गुणकारी गुणों का विवरण दो :
अमरूद, किन्न, आम, नाशपाती ।
उत्तर-
अमरूद-इसमें विटामिन सी संतरे से भी 2-5 गुणा तथा टमाटर से 10 गुणा अधिक होता है। इसके गुद्दे में ऐंटीऑक्सीडेंट्स के अंश होते हैं जो ऊपरी खून के दबाव को ठीक रखते हैं।

किन्नू- इनमें विटामिन सी बहुत होता है। यह शरीर के रोगों के साथ लड़ने की शक्ति में वृद्धि करता है।
आम-आम में विटामिन ए सबसे अधिक होता है। यह आँखों के लिए लाभदायक है। इसमें अन्य विटामिन भी होते हैं।
नाशपाती-इसमें प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी, कैल्शियम, फॉस्फोरस तथा लोहा होता है। यह तत्त्व हड्डियां तथा खून बनाने में सहायक है।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 7 पंजाब के मुख्य फल

प्रश्न 4.
निम्नलिखित फलों का काश्त पर नोट लिखो
बेर, लीची, आडू, अमरूद, आम, नाशपाती।
उत्तर-
किन्नू की काश्त-किन्नू, नींबू जाति का फल है। इसकी काश्त नींबू जाति के अन्य फलों में पहले स्थान पर है। इसकी काश्त होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर आदि जिलों में होती है। फरवरी-मार्च तथा सितम्बर-अक्तूबर में पौधे लगाए जाते हैं।

बेर की काश्त-बेर की काश्त संगरूर, पटियाला, मानसा, बठिण्डा, फाजिल्का, फिरोजपुर में होती है। उमरान, विलायती, सनौर-2 इसकी उन्नत किस्में हैं। इसे फरवरीमार्च तथा अगस्त-सितम्बर में लगाया जाता है।

लीची की काश्त-लीची की काश्त गुरदासपुर, होशियारपुर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, रूपनगर आदि में होती है। इनको सितम्बर में लगाया जाता है। इसकी किस्में हैं–कलकत्तिया, देहरादून, सीडलैस लेट।

आडू की काश्त-यह ठण्डे क्षेत्र का फल है। इसकी काश्त जालन्धर, पटियाला, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, तरनतारन में होती है। इसके एक वर्ष के पौधे मध्य जनवरी तक नई फोट शुरू होने से पहले बाग़ में लगाए जाते हैं। इसकी किस्में हैं-शाने पंजाब, प्रभात, प्रताप, शरबती तथा पंजाब नैकट्रेन।

अमरूद की काश्त-पंजाब में नींबू जाति के बाद अमरूद की काश्त दूसरे स्थान पर है। इसकी पैदावार पर खर्च कम आता है। इसकी काश्त पंजाब के लगभग सारे क्षेत्रों में होती है। फरवरी-मार्च तथा अगस्त-सितम्बर में इसके पौधे लगाए जाते हैं। पंजाब पिंक, सरदार, इलाहाबाद सफैदा इसकी किस्में हैं।

आम की काश्त-आम को फलों का राजा कहा जाता है। इसका पंजाब में तीसरा स्थान है। इसकी काश्त होशियारपुर, रोपड़, शहीद भगत सिंह नगर, गुरदासपुर, फतेहगढ़ साहिब तथा केन्द्रीय प्रदेश चण्डीगढ़ में होती है। फरवरी-मार्च तथा अगस्त-सितम्बर में इस के पौधे लगाए जाते हैं। अल्फांसो, दुशहरी, लंगड़ा इसकी किस्में हैं।

नाशपाती की काश्त-नाशपाती की काश्त अमृतसर, गुरदासपुर तथा जालन्धर में की जाती है। इसकी किस्में हैं-पत्थरनाख, बग्गूगोशा, पंजाब ब्यूटी, पंजाब सोफ्ट आदि। इसके पौधे सर्दियों में मध्य फरवरी तक नई फोट शुरू होने से पहले लगाए जाते हैं।

प्रश्न 5.
पंजाब में फलों वाले पौधे लगाने के समय का विवरण दो तथा उनकी किस्मों के नाम भी लिखो।
उत्तर-
PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 7 पंजाब के मुख्य फल 3

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 7 पंजाब के मुख्य फल

Agriculture Guide for Class 6 PSEB पंजाब के मुख्य फल Important Questions and Answers

बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
पंजाब में नींबू जाति के फलों के अधीन क्षेत्रफल बताएं
उत्तर-
50 हज़ार हैक्टेयर।

प्रश्न 2.
अमरूद में विटामिन सी संतरे से कितने गुणा अधिक है ?
उत्तर-
2-5 गुणा।

प्रश्न 3.
आम की काश्त का पंजाब में कौन-सा स्थान है ?
उत्तर-
तीसरा।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 7 पंजाब के मुख्य फल

प्रश्न 4.
आम में कौन-सा विटामिन अधिक मात्रा में होता है ?
उत्तर-
विटामिन ए।

प्रश्न 5.
संतुलित आहार में स्वस्थ मनुष्य को प्रतिदिन कितने फल खाने चाहिएं ?
उत्तर-
100 ग्राम।

प्रश्न 6.
गलगल किस जाति का फल है ?
उत्तर-
नींबू जाति का।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 7 पंजाब के मुख्य फल

प्रश्न 7.
केले में कौन-सा आहारीय तत्त्व अधिक है?
उत्तर-
पोटाशियम।

प्रश्न 8.
काजू, बादाम, अखरोट में कौन-सा आहारीय तत्त्व अधिक है ?
उत्तर-
प्रोटीन।

प्रश्न 9.
अमरूद की बरसाती फसल पर किसका हमला होता है ?
उत्तर-
फल की मक्खी।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 7 पंजाब के मुख्य फल

प्रश्न 10.
पके आम से क्या बनाया जाता है ?
उत्तर-
जूस, मुरब्बा, शर्बत।

प्रश्न 11.
पंजाब सोफ्ट किसकी किस्म है ?
उत्तर-
नाशपाती की।

प्रश्न 12.
सीडलैस लेट किसकी किस्म है ?
उत्तर-
लीची की।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 7 पंजाब के मुख्य फल

प्रश्न 13.
आडू किस क्षेत्र का फल है ?
उत्तर-
ठण्डे इलाके का।

प्रश्न 14.
पंजाब नैकदेन किसकी किस्म है ?
उत्तर-
आडू की।

प्रश्न 15.
फलदार पौधे लगाने के लिए कितना गहरा गड्ढा खोदा जाता है ?
उत्तर-
एक मीटर गहरा तथा एक मीटर घेरे वाला।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 7 पंजाब के मुख्य फल

प्रश्न 16.
पंजाब में अमरूद की काश्त का क्या स्थान है ?
उत्तर-
दूसरा।

प्रश्न 17.
अमरूद की उन्नत किस्मों के नाम लिखें।
उत्तर-
पंजाब पिंक, सरदार तथा इलाहाबाद सफैदा।

प्रश्न 18.
अमरूद में कौन से तत्त्व मिलते हैं ? जो ऊपरी खून के दबाव को ठीक रखते हैं ?
उत्तर-
एंटीऑक्सीडेंट्स के अंश।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 7 पंजाब के मुख्य फल

प्रश्न 19.
आम के पौधे लगाने का समय बताएं।
उत्तर-
फरवरी-मार्च तथा अगस्त-सितम्बर।

प्रश्न 20.
बेर की उन्नत किस्में बताएं।
उत्तर-
उमरान, विलायती, सनौर-2.

प्रश्न 21.
बेर के पौधे लगाने का समय बताओ।
उत्तर-
फरवरी-मार्च या अगस्त-सितम्बर।।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 7 पंजाब के मुख्य फल

छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
पंजाब में कम लगाए जाने वाले फल कौन-से हैं ?
उत्तर-
नींबू, गलगल, अंगूर, अलूचा, लोकाठ, अनार, पपीता, चीकू, फालसा आदि कम लगाए जाने वाले फल हैं।

प्रश्न 2.
अमरूद की काश्त पंजाब के लगभग सभी क्षेत्रों में की जाती है। क्यों ?
उत्तर-
दूसरे फलों की तुलना में इसकी पैदावार पर कम खर्च आता है।

प्रश्न 3.
आम को कब खाया जाता है ?
उत्तर-
आम को उसके बढ़ते हुए सभी सोपानों पर खाया जाता है। कच्चे आम का अचार, चटनी आदि बना कर तथा पके फल का शर्बत तथा सीधा भी खाया जा सकता है।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 7 पंजाब के मुख्य फल

प्रश्न 4.
बेर का स्वास्थ्य के पक्ष से लाभ बताएं।
उत्तर-
यह खून को साफ करता है तथा भोजन की पाचन शक्ति बढ़ाता है।

प्रश्न 5.
फलदार पौधे बोने की क्रिया के बारे में बताएं।
उत्तर-
फलदार पौधे लगाने के लिए एक मीटर गहरा तथा एक मीटर चौड़े घेरे वाला गड्ढा खोदा जाता है। इसकी ऊपर वाली मिट्टी में गली-सड़ी रूड़ी मिला कर भूमि को थोड़ा सा ऊँचा रख कर भरा जाता है तथा पानी लगा दिया जाता है।

बड़े उत्तर वाला प्रश्न

प्रश्न-
आम, नाशपाती, बेर, लीची की किस्मों तथा काश्त वाले जिले बताओ।
उत्तर-
PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 7 पंजाब के मुख्य फल 4

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 7 पंजाब के मुख्य फल

पंजाब के मुख्य फल PSEB 6th Class Agriculture Notes

  • फल खाने में स्वादिष्ट होते हैं और शरीर को तंदरुस्त रखते हैं।
  • फलों में विटामिन, खनिज पदार्थ, एंटीआक्सीडेंट्स होते हैं।
  • तंदरुस्त व्यक्ति को रोज़ाना 100 ग्राम फलों का सेवन करना चाहिए।
  • पंजाब में मुख्य तौर पर किन्नू, अमरूद, आम, मालटा, नाशपाती, लीची, बेर और आडू मिलते हैं।
  • फलों की काश्त लगभग 75 हज़ार हैक्टेयर क्षेत्रफल में की जाती है।
  • नींबू जाति के फलों की काश्त सब से ज़्यादा क्षेत्रफल 50 हज़ार हैक्टेयर में की जाती है।
  • किन्नू की काश्त फिरोज़पुर, फाजिल्का, होशियारपुर, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा आदि में की जाती है।
  • किन्नू के पौधे फरवरी-मार्च और सितम्बर-अक्तूबर में लगाए जाते हैं।
  • पंजाब में अमरूद की काश्त दूसरे स्थान पर है और किन्नू की पहले स्थान पर है।
  • अमरूद में विटामिन सी ज़्यादा मात्रा में होता है जोकि संतरे से 2-5 गुणा और टमाटर से 10 गुणा ज्यादा है।
  • अमरूद के गुद्दे में एंटीआक्सीडेंट के अंश होते हैं जो ऊपर वाले खून के दबाव को ठीक करते हैं।
  • पंजाब पिंक, इलाहाबाद सफैदा और सरदार, अमरूद की किस्में हैं।
  • आम को फलों का बादशाह कहा जाता है।
  • आम में विटामिन ए अधिक मात्रा में होता है।
  • आम की उन्नत किस्में हैं-अलफांसे, दुशहिरी और लंगड़ा।
  • आम के पौधे फरवरी-मार्च और अगस्त-सितम्बर में लगाए जाते हैं।
  • आम की काश्त अर्ध-पहाड़ी क्षेत्रों जैसे-रोपड़, शहीद भगत सिंह नगर, फतेहगढ़ साहिब आदि क्षेत्रों में होती है।
  • नाशपाती में प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी, धातु आदि तत्व होते हैं।
  • नाशपाती की उन्नत किस्में हैं-पत्थरनाख, पंजाब ब्यूटी, बग्गुगोशा और पंजाब सॉफ्ट।
  • बेर एक प्राचीन फल है।
  • बेर में विटामिन सी, विटामिन ए, प्रोटीन, लोहा, कैल्शियम आदि मिलते हैं।
  • उमरान, विलायती और सनौर-2 बेर की उन्नत किस्में हैं।
  • लीची के फल में विटामिन सी, कैल्शियम, पोटाशियम तथा फास्फोरस मिलते हैं।
  • लीची औरतों की छाती के कैंसर के लिए लाभदायक है।
  • लीची की किस्में हैं-देहरादून, कलकत्तिया और सीडलैस लेट।
  • लीची के पौधे सितम्बर में लगाए जाते हैं।
  • आडू की काश्त तरनतारन, जालन्धर, पटियाला, शहीद भगत सिंह नगर और गुरदासपुर आदि में की जाती है।
  • आडू में प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी आदि मिलते हैं।
  • प्रताप, शान-ए-पंजाब, प्रभात, शरबती और पंजाब नैकट्रेन आडू की किस्में हैं।
  • फलदार पौधे लगाने के लिए एक मीटर गहरा और एक मीटर घेरे वाला गड्ढा खोदा जाता है।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्त्व

Punjab State Board PSEB 7th Class Agriculture Book Solutions Chapter 3 फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्त्व Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Agriculture Chapter 3 फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्त्व

PSEB 7th Class Agriculture Guide फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्त्व Textbook Questions and Answers

(क) एक-दो शब्दों में उत्तर दें :

प्रश्न 1.
फसल के लिए आवश्यक कोई दो प्रमुख पोषक तत्त्वों के नाम लिखो।
उत्तर-
फास्फोरस, नाइट्रोजन, कार्बन, ऑक्सीजन, हाइड्रोजन आदि।

प्रश्न 2.
फसलों के लिए आवश्यक कोई दो लघु तत्त्वों के नाम लिखो।
उत्तर-
जिंक, मैंगनीज़।

प्रश्न 3.
नाइट्रोजन की कमी वाले पौधों के पत्तों का रंग कैसा हो जाता है ?
उत्तर-
पीला।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्त्व

प्रश्न 4.
पौधे को बीमारियों से लड़ने में सहायक किसी एक पोषक तत्त्व का नाम लिखो।
उत्तर-
फास्फोरस तत्त्व, पोटाशियम तत्त्व।

प्रश्न 5.
पोटाशियम तत्त्व की कमी से प्रभावित होने वाले पौधों का रंग कैसा हो जाता है ?
उत्तर-
पौधे के पत्ते पहले पीले तथा कुछ समय बाद भूरे हो जाते हैं।

प्रश्न 6.
पौधों के अंदर सैल बनाने में सहायक पोषक तत्त्व का नाम लिखो।
उत्तर-
फास्फोरस तत्त्व पौधे के अंदर नई कोशिकाएं बनाने में सहायक है।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्त्व

प्रश्न 7.
नाइट्रोजन की कमी की पूर्ति के लिए प्रयोग में आने वाली कोई दो रासायनिक खादों के नाम लिखो।
उत्तर-
यूरिया, कैन, अमोनियम क्लोराइड।

प्रश्न 8.
फॉस्फोरस तत्त्व की कमी की पूर्ति के लिए पौधों को कैसी खाद डाली जा सकती है ?
उत्तर-
डाईअमोनीयम फास्फेट (डाया) या सुपर फास्फेट

प्रश्न 9.
रेतली भूमि में मैंगनीज़ की कमी से कौन-सी फसल अधिक प्रभावित होती है?
उत्तर-
गेहूँ की फ़सल।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्त्व

प्रश्न 10.
गंधक की कमी आने पर कौन-सी खाद का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर-
जिप्सम, सुपर फास्फेट में फास्फोरस के साथ गंधक तत्त्व भी मिल जाता है।

(ख) एक-दो वाक्यों में उत्तर दें:

प्रश्न 1.
फसलों के लिए आवश्यक मुख्य तत्त्व और लघु तत्त्व कौन-कौन से हैं ?
उत्तर-
मुख्य तत्त्व-कार्बन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, गंधक, ऑक्सीजन, फास्फोरस, पोटाश, कैल्शियम, मैगनीशियम।
लघु तत्त्व-लोहा, जिंक, मैंगनीज़, बोरोन, क्लोरीन, माल्बडीनम, कोबाल्ट, तांबा।

प्रश्न 2.
पौधे में जिंक कौन-से प्रमुख कार्य करता है ?
उत्तर-
जिंक एन्जाइमों का अभिन्न अंग है यह पौधे की वृद्धि में सहायक है, अधिक हार्मोनज़ तथा स्टार्च बनने में सहायता करते हैं।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्त्व

प्रश्न 3.
पौधे में मैंगनीज़ के क्या कार्य होते हैं ?
उत्तर-
यह अधिक क्लोरोफिल बनाने में सहायता करता है। यह कई एन्जाइमों का अभिन्न अंग भी है।

प्रश्न 4.
फास्फारेस तत्त्व की कमी के लक्षण बताएं।
उत्तर-
कमी के कारण पत्ते पहले गहरे हरे रंग के तथा कुछ समय बाद पुराने पत्तों का रंग बैंगनी हो जाता है।

प्रश्न 5.
धान की फसल में जिंक की कमी आने पर किस प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं ?
उत्तर-
पुराने पत्तों में पीलापन आ जाता है तथा कहीं-कहीं पीले से भूरे धब्बे दिखाई देते हैं। यह धब्बे मिल कर बड़े हो जाते हैं। इनका रंग गहरा भूरा, जैसे लोहे को जंग लगा हो, हो जाता है। पत्ते छोटे रह जाते हैं तथा सूख कर झड़ जाते हैं। फसल देर से पकती है तथा उत्पादन कम हो जाता है।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्त्व

प्रश्न 6.
लोहे की कमी आने के क्या कारण हैं ?
उत्तर-
यदि भूमि का पी०एच०मान 6 से 6.5 के बीच न हो तो पौधे लोहा तत्त्व को प्राप्त नहीं कर सकते। क्षारीय भूमियों में पी०एच० 6.5 से अधिक होने पर यह समस्या होती है। सेम वाली भूमियों में लोहे की कमी हो जाती है। यदि अन्य तत्त्व वाली खादों का प्रयोग अधिक मात्रा में किया जाए तो भी लोहा तत्त्व पौधों को प्राप्त नहीं होता।

प्रश्न 7.
गेहूँ में मैंगनीज़ तत्त्व की पूर्ति कैसे की जाती है ?
उत्तर-
सप्ताह-सप्ताह के अन्तर से दो-तीन बार मैंगनीज़ सल्फेट के घोल का छिड़काव करना चाहिए। गेहूँ में एक स्प्रे पहली सिंचाई से दो-तीन दिन पहले करें तथा दो-तीन छिड़काव उसके बाद सप्ताह-सप्ताह के अंतर पर करें।

प्रश्न 8.
गेहूँ में मैंगनीज़ की कमी आने से कैसे लक्षण दिखाई देते हैं ?
उत्तर-
पत्ते के नीचे वाले भाग की नाड़ियों के बीच वाले भाग पर पीलापन दिखाई देता है जो ऊपरी सिरे की तरफ बढ़ता है। यह कमी पहले तो पत्ते के निचले 2/3 भाग तक सीमित रहती है। पत्तों पर बारीक स्लेटी भूरे रंग के दानेदार धब्बे पड़ जाते हैं जो अधिक कमी होने पर बढ़ जाते हैं तथा नाड़ियों के बीच लाल मटमैली धारियां बन जाती हैं। नाड़ियां हरी रहती हैं। बल्लियाँ बहुत कम निकलती हैं तथा दाती जैसे मुड़ी दिखाई देती हैं।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्त्व

प्रश्न 9.
पोटाशियम तत्त्व की कमी से प्रभावित होने वाली प्रमुख फसलों के नाम लिखो।
उत्तर-
गेहूँ, धान, आलू, टमाटर, सेब, गोभी आदि।

प्रश्न 10.
लोहे की कमी की पूर्ति कैसे की जा सकती है ?
उत्तर-
एक किलो फेरस सल्फेट को 100 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ के हिसाब से पत्तों के ऊपर छिड़काव करना चाहिए। इस प्रकार 2-3 बार छिड़काव करना चाहिए। पौधे द्वारा भूमि से लोहा प्राप्ति प्रभावकारी नहीं है।

(ग) पाँच-छ: वाक्यों में उत्तर दें :

प्रश्न 1.
पौधों में नाइट्रोजन तत्त्व के मुख्य कार्य बताएं।
उत्तर-
पौधों में नाइट्रोजन तत्त्व के मुख्य कार्य इस प्रकार हैं—

  1. नाइट्रोजन पौधों में क्लोरोफिल तथा प्रोटीन का अभिन्न अंग है।
  2. नाइट्रोजन की ठीक मात्रा होने पर पौधों की वृद्धि तेज़ी से होती है।
  3. कार्बोहाइड्रेट्स (Carbohydrates) का प्रयोग उचित प्रकार से करने में सहायक है।
  4. फास्फोरस, पोटाशियम तथा अन्य पोषक तत्त्वों के उचित प्रयोग में सहायक है।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्त्व

प्रश्न 2.
फसलों में नाइट्रोजन तत्त्व की कमी के लक्षण बताएं।
उत्तर-
नाइट्रोजन तत्त्व की कमी सब से पहले पुराने नीचे वाले पत्तों में दिखाई देती है। पुराने पत्ते नोक से नीचे की ओर पीले पड़ने शुरू हो जाते हैं। कमी बनी रही तो पीलापन ऊपरी पत्तों की ओर बढ़ जाता है। शाखाएं कम निकलती हैं तथा पौधे का फैलाव कम होता है। पोरियाँ (गाँठ) छोटी रह जाती हैं । बल्लियाँ छोटी रह जाती हैं। इस कारण उत्पादन कम हो जाता है।

प्रश्न 3.
फास्फोरस तत्त्व की कमी की पूर्ति कैसे की जा सकती है ?
उत्तर-
फास्फोरस तत्त्व की कमी पूरी करने के लिए डाईमोनियम फास्फेट (डाया) या सुपर फास्फेट खाद की आवश्यकता अनुसार सिफ़ारिश की गई मात्रा को बीज बोते समय ही ड्रिल कर दिया जाता है। यह तत्त्व भूमि में एक स्थान से दूसरे स्थान पर चलने के समर्थ नहीं है। इस तत्त्व की पूर्ति के लिए मिश्रित खादों जैसे सुपरफास्फेट, एन०पी०के०, डी०ए०पी० आदि का भी प्रयोग किया जाता है। रबी की फसलों पर इस तत्त्व वाली खाद का अधिक प्रभाव होता है।

प्रश्न 4.
फसलों में जिंक की कमी आने के मुख्य कारण और इसकी पूर्ति के संबंध में लिखें।
उत्तर-
कमी के कारण-जिन भूमियों में फास्फोरस तत्त्व तथा कार्बोनेट की मात्रा अधिक होती है, उन भूमियों में जिंक की कमी प्रायः देखी जाती है।
जिंक की पूर्ति-भूमि में जिंक की कमी को पूरा करने के लिए जिंक सल्फेट का प्रयोग करना चाहिए। यदि जिंक की कमी अधिक हो तो जिंक सल्फेट के घोल का छिड़काव किया जा सकता है।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्त्व

प्रश्न 5.
फसलों में लोहे की कमी के लक्षण और इसकी पूर्ति कैसे की जा सकती है ?
उत्तर-
लोहे की कमी के लक्षण-

  1. लोहे की कमी के लक्षण पहले नए पत्तों पर दिखाई देते हैं।
  2. पहले नाड़ियों के बीच वाले भाग पर पीलापन नज़र आता है तथा बाद में नाडियां भी पीली हो जाती हैं।
  3. यदि अधिक कमी हो तो पत्तों का रंग उड़ जाता है तथा यह सफेद हो जाते हैं।

कमी की पूर्ति-लोहे की कमी की पूर्ति निम्नलिखित अनुसार करें—
जब पीलेपन की निशानियां नज़र आएं तो फसल को जल्दी-जल्दी खुला पानी दें। एक सप्ताह के अंतर पर एक प्रतिशत एक किलोग्राम फैरस सल्फेट को 100 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करना चाहिए। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि लोहे की पूर्ति भूमि द्वारा प्रभावकारक नहीं है।

Agriculture Guide for Class 7 PSEB फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्त्व Important Questions and Answers

बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
पौधे के आवश्यक खाद्य तत्त्वों की संख्या कितनी है ?
उत्तर-
पौधे के आवश्यक खाद्य तत्त्वों की संख्या 17 है।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्त्व

प्रश्न 2.
पौधों का रंग किस तत्त्व के कारण गहरा होता है ?
उत्तर-
नाइट्रोजन क्लोरोफिल का आवश्यक अंग है, इससे पौधों का रंग गहरा हो जाता है।

प्रश्न 3.
कुछ तत्त्वों के नाम बताओ जो आवश्यक तो नहीं हैं पर फसलों की पैदावार में बढ़ौतरी करने के लिए इनका होना अनिवार्य है ?
उत्तर-
ऐसे तत्त्व हैं-सोडियम, सिलिकॉन, फ्लोरीन, आयोडीन, स्ट्रांशियम तथा बेरियम।
फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्त्व जब पौधे के पांच अथवा छ: पत्ते हों, तो पत्तों पर पीले रंग के धब्बे बन जाते हैं। इसकी कमी से पत्तों की नाड़ियों का रंग लाल अथवा जामुनी हो जाता है तथा कमी के चिन्ह पत्ते के मध्य से तने की तरफ के भाग पर होते हैं। अधिक कमी होने पर पौधे बोने रह जाते हैं।

प्रश्न 4.
पौधों में पोटाशियम की कमी के लक्षण बताएं।
उत्तर-
पोटाशियम की कमी से पत्तों का झुलसना तथा धब्बे पड़ना नीचे वाले पत्तों से शुरू होता है। पहले नोक पीली होती है तथा फिर मूल की तरफ बढ़ता है। अधिक कमी होने पर सारा पत्ता सूख जाता है। पौधे की वृद्धि धीमी हो जाती है तथा कद छोटा रह जाता है। दाने बारीक तथा फसल का उत्पादन कम होता है।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्त्व

प्रश्न 5.
पौधों में नाइट्रोजन की कमी के क्या चिन्ह हैं ?
उत्तर-
नाइट्रोजन की कमी से पत्तों का रंग पीला पड़ जाता है। पीलापन निम्न पत्तों से आरंभ होता है। पहले नोक पीली होती है तथा फिर पीलापन पत्ते के अंतिम भाग की ओर बढ़ता है। अधिक कमी होने की सूरत में सारा पत्ता सूख जाता है। पौधों की वृद्धि धीमी हो जाती है तथा कद छोटा रह जाता है। दाने बारीक होते हैं तथा फसल की पैदावार कम हो जाती है।

प्रश्न 6.
फास्फोरस के पौधों को क्या लाभ हैं ?
उत्तर-
पौधों के लिए फास्फोरस के निम्नलिखित लाभ हैं—

  1. नए सैल (डी०एन०ए०, आर०एन०ए०) अधिक बनते हैं।
  2. फूल, फल तथा बीज बनने में सहायता करती है।
  3. जड़ों में वृद्धि बहुत तेजी से होती है।
  4. तने को मजबूत करता है तथा इस तरह फसल को गिरने से बचाती है।
  5. फलीदार फसलों की हवा से नाइट्रोजन इकट्ठा करने की शक्ति में वृद्धि होती है।
  6. बीमारियां लगने की संभावना को घटाती है।

प्रश्न 7.
आवश्यकता से अधिक नाइट्रोजन के पौधों को क्या नुकसान हैं ?
उत्तर-
आवश्यकता से अधिक नाइट्रोजन के पौधों को नुकसान—

  1. फसल पकने में देरी लगती है।
  2. तना कमज़ोर हो जाता है तथा पौधे गिर जाते हैं।
  3. कीड़े तथा बीमारियां अधिक लगती हैं।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्त्व

प्रश्न 8.
गेहूं पर जिंक की कमी. का क्या प्रभाव होता है ?
उत्तर-
गेहं पर जिंक की कमी का प्रभाव-जिंक की कमी से पौधों की वद्धि धीरे होती है। पौधे छोटे तथा झाड़ी की तरह दिखाई देते हैं। कमी के चिन्ह पहले पानी देते समय तथा फिर जब पौधा पैदा होता है तो कुछ समय पहले दिखाई देते हैं। कमी के पहचान चिन्ह ऊपर से तीसरे अथवा चौथे पत्ते से आरम्भ होते हैं। पत्ते के मध्य में पीले अथवा भूरे रंग के धब्बे बन जाते हैं। इसके पश्चात् पत्तों की नाड़ियों के बीच पीली-सफ़ेद धारियां पड़ जाती हैं तथा पत्ते बीच में से मुड़ जाते हैं।

प्रश्न 9.
बरसीम पर मैंगनीज़ की कमी का क्या प्रभाव होता है ?
उत्तर-
बरसीम पर मैंगनीज़ की कमी के पहचान-चिन्ह पौधे के बीच के पत्तों से आरंभ होते हैं। किनारे पर डंडी वाली दिशा को छोड़कर पत्ते के बाकी हिस्से पर पीले रंग तथा भूरे रंग के धब्बे बन जाते हैं तथा बाद में यह धब्बे सारे पत्ते पर फैल जाते हैं। यदि मैंगनीज़ की कमी अधिक हो तो पत्ते सूख जाते हैं।

प्रश्न 10.
खाद्य तत्त्व से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
पौधों के फलने-फूलने के लिए इन्हें भोजन की आवश्यकता होती है। भोजन में शामिल सभी तत्त्वों को खाद्य तत्त्व कहते हैं। यह खाद्य तत्त्व दो तरह के होते हैं। मुख्य तथा सूक्ष्म तत्त्व; जैसे-कार्बन, हाइड्रोजन, फास्फोरस, नाइट्रोजन, जिंक, तांबा, बोरोन, कोबाल्ट आदि। पौधे ये तत्त्व हवा, पानी तथा भूमि से प्राप्त करते हैं।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्त्व

प्रश्न 11.
खाद्य तत्त्वों का पौधों के लिए क्या महत्त्व है ?
उत्तर-
पौधों के लिए खाद्य तत्त्वों का महत्त्व—

  1. आवश्यक खाद्य तत्त्वों के बिना पौधे अपना जीवन चक्र पूरा नहीं कर सकते।
  2. आवश्यक खाद्य तत्त्वों की कमी के चिन्ह उसी खाद्य तत्त्व को डालने से ठीक किए जा सकते हैं, किसी अन्य तत्त्व के डालने से नहीं।
  3. आवश्यक खाद्य तत्त्व पौधे के आंतरिक रासायनिक परिवर्तनों में सीधा योगदान देते हैं।

प्रश्न 12.
पौधों के लिए कौन-कौन से खाद्य तत्त्वों की ज़रूरत है ? इन खाद्य तत्त्वों की कसौटी क्या है ?
उत्तर-
पौधों के लिए खाद्य तत्त्व; जैसे-कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, गंधक, मैंगनीज़, जिंक, तांबा, बोरोन, क्लोरीन, माल्बडीन तथा कोबाल्ट आदि तत्त्वों की ज़रूरत है। इन खाद्य तत्त्वों को पौधे हवा, पानी तथा भूमि से प्राप्त करते हैं।

कई खाद्य तत्त्व पौधों को अधिक मात्रा तथा कई कम मात्रा में अनिवार्य होते हैं। पौधों में पाए जाते लगभग 90 तत्त्वों में से 17 खाद्य तत्त्व पौधों के लिए अधिक अनिवार्य हैं।

कुछ अन्य तत्त्व जो ज़रूरी तो नहीं, पर उनका अस्तित्व खासकर फसलों की पैदावार में बढ़ौतरी कर सकता है, यह तत्त्व सोडियम, सिलिकॉन, फ्लोरीन, आयोडीन, स्ट्रांशियम तथा बेरियम हैं।

प्रश्न 13.
धान को जिंक की कमी कैसे प्रभावित करती है ?
उत्तर-
धान में जिंक की कमी-धान के पौधों में जिंक की कमी के चिन्ह पौधे लगाने से 2-3 सप्ताह बाद दिखाई देते हैं। कमी के चिन्ह पुराने पत्तों से आरंभ होते हैं।
फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्त्व नाड़ियों के बीच से पत्तों का रंग पीला अथवा सफ़ेद हो जाता है। पत्ते जंग लगे से नज़र आते हैं। पौधे छोटे तथा बल्लियां देरी से निकलती हैं। फसल की पैदावार कम होती है।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्त्व

प्रश्न 14.
पौधों के लिए गंधक के क्या लाभ हैं ?
उत्तर-

  1. यह क्लोरोफिल बनने में सहायक है।
  2. गंधक प्रोटीन तथा एंजाइमों का आवश्यक अंग है।
  3. यह बीज बनने में सहायक होती है।
  4. फलीदार फसलों की जड़ों में हवा की नाइट्रोजन पकड़ने वाली गांठें अधिक बनती

प्रश्न 15.
पौधों में कैल्शियम की कमी की निशानियों के बारे में बताओ।
उत्तर-
नए पत्ते, कोंपलें तथा डोडियों पर झुर्रियां पड़ जाती हैं। पत्तों की नोकें तथा किनारे सूख जाते हैं। कई बार पत्ते मुड़े ही रहते हैं, पूरी तरह खुलते नहीं। जड़ें छोटी तथा गुच्छेदार बन जाती हैं। इसकी कमी के कारण आलू में होलो हार्ट रोग हो जाते हैं तथा आलू अंदर से नर्म रह जाते हैं।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्त्व

बड़े उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
पौधों के लिए अनिवार्य खाद्य तत्त्वों तथा उनके स्त्रोतों का वर्णन करो।
उत्तर-

       अधिक मात्रा में अनिवार्य खाद्य तत्त्व                                            कम मात्रा में अनिवार्य खाद्य तत्त्व
अधिक हवा तथा पानी से भूमि गैसों से भूमि ठोसों से
कार्बन नाइट्रोजन लोहा
हाइड्रोजन फास्फोरस मैंगनीज़
ऑक्सीजन पोटाशियम जिंक
मैग्नीशियम तांबा
गंधक बोरोन
कैल्शियम माल्बडीनम
कोबाल्ट

 

प्रश्न 2.
नाइट्रोजन, फास्फोरस तथा पोटाशियम के क्या लाभ हैं ?
उत्तर-
I. नाइट्रोजन के लाभ—

  1. पौधे के पत्तों का हरा रंग इस तत्त्व के कारण ही होता है।
  2. पत्तों का रंग गहरा हो जाता है तथा पत्ते चौड़े, लंबे तथा रसदार बन जाते हैं।
  3. पौधों का फैलाव अधिक तथा तेज़ होता है।
  4. पौधे अधिक चमकीले तथा कोमल हो जाते हैं।
  5. ‘पौधों की टहनियां पतली तथा नर्म हो जाती हैं।
  6. प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है।

II. फास्फोरस के लाभ-

  1. फसल जल्दी पकती है।
  2. दाने मोटे तथा भारी होते हैं।
  3. अनाज की मात्रा तूड़ी से अधिक हो जाती है।
  4. पौधों की जड़ें काफ़ी फल-फूल सकती हैं।
  5. पौधों के तने मज़बूत तथा पक्के बन जाते हैं तथा फसल गिरती नहीं।
  6. रोग का मुकाबला करने की शक्ति बढ़ती है।
  7. फलों का स्वाद मीठा होता है तथा फल बड़े हो जाते हैं।
  8. फसलों की पैदावार बहुत बढ़ जाती है।

III. पोटाशियम के लाभ—

  1. पोटाशियम से अच्छी प्रकार का फल तैयार होता है।
  2. यह तत्त्व तने को मजबूत करता है।
  3. पौधों में निशास्ता तथा चीनी की मात्रा बढ़ जाती है।
  4. फसलों में रोगों तथा कीड़ों का मुकाबला करने की शक्ति बढ़ जाती है।
  5. नाइट्रोजन के प्रभाव को धीमा करती है।
  6. पौधे काफ़ी लंबे समय के लिए हरे-भरे रहते हैं।
  7. इसकी मौजूदगी में पौधे दूसरे तत्त्वों को अच्छी तरह ग्रहण कर सकते हैं।
  8. पोटाशियम कार्बन-चूषण क्रिया के लिए आवश्यक है।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्त्व

प्रश्न 3.
फास्फोरस की कमी की निशानियां बताओ।
उत्तर-

  1. फास्फोरस की कमी से फसल की वृद्धि धीमी, कद छोटा तथा फसल देरी से पकती है।
  2. फास्फोरस की कमी के चिन्ह निचले पत्तों से आरंभ होते हैं। पत्तों का रंग गहरा हरा, बैंगनी हो जाता है, खासकर नाड़ियों के बीच के हिस्से का। कई बार पत्तियों की डंडियों तथा टहनियों का रंग भी बैंगनी हो जाता है।
  3. फसल छोटी रह जाती है। गेहूं में निचले पत्तों का रंग पीला भूरा हो जाता है।

प्रश्न 4.
पौधों में लोहे के लाभ तथा कमी के चिन्हों पर रोशनी डालें।
उत्तर-
लोहे के लाभ—

  1. लोहा अधिक क्लोरोफिल बनने में सहायता करता है।
  2. यह एंजाइमों का आवश्यक अंग है, जो पौधे में ऑक्सीजन तथा लघुकरण क्रियाएं लाते हैं।
  3. लोहा प्रोटीन बनने के लिए आवश्यक है।

लोहे की कमी के चिन्ह-लोहे की कमी के चिन्ह नए पत्ते तथा टहनियों से आरंभ होते हैं। पत्तों की नाड़ियों के बीच के हिस्से का रंग पीला हो जाता है तथा पुराने पत्ते हरे रहते हैं। पौधे का कद छोटा तथा तना पतला हो जाता है। अधिक कमी की सूरत में तो सारा पत्ता नाड़ियों समेत पीला हो जाता है, नए पत्ते बहुत पीले अथवा सफ़ेद हो जाते हैं। कई बार पत्तों पर लाल भूरे रंग की लकीरें पड़ जाती हैं तथा पत्ते सूख भी जाते हैं।

PSEB 7th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्त्व

प्रश्न 5.
गेहूं में मैंगनीज़ के लाभ तथा इसकी कमी के चिन्ह के बारे में बताओ।
उत्तर-
मैंगनीज़ के लाभ—

  1. यह क्लोरोफिल बनने में मदद करता है।
  2. यह एंजाइमों का आवश्यक अंग है, जो ऑक्सीजन तथा लघुकरण की क्रियाओं में तेजी लाते हैं। यह पौधे के सांस लेने तथा अधिक प्रोटीन बनने में मदद करते हैं।

गेहूं में मैंगनीज़ की कमी के चिन्ह-इस फसल पर मैंगनीज़ की कमी के चिन्ह बीच के पत्तों पर लगभग पहला पानी लगाने के समय दिखाई देते हैं। कमी पहले पत्ते से नीचे दो-तिहाई हिस्से पर सीमित रहती है। पत्तों पर बारीक सलेटी भूरे रंग के दानेदार दाग पड़ जाते हैं। अधिक कमी हो तो यह दानेदार दाग लाल भूरी धारियां बन जाती हैं। पत्ते सूख भी जाते हैं। पौधों के कद तथा जड़े छोटी रह जाती हैं।

फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्त्व PSEB 7th Class Agriculture Notes

  • पौधे के फलने-फूलने के लिए 17 पोषक तत्त्व आवश्यक हैं।
  • पौधे में रासायनिक परिवर्तन में पोषक तत्त्वों की सीधी भूमिका है।
  • मुख्य पोषक तत्त्व हैं-कार्बन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, पोटाशियम, फास्फोरस, ऑक्सीजन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, गंधक (सल्फर)।
  • लघु तत्त्व हैं-लोहा, जिंक, तांबा, बोरोन, क्लोरीन, माल्बडीनम, कोबाल्ट, मैंगनीज़।
  • पौधे हवा में से ऑक्सीजन तथा कार्बन प्राप्त करते हैं तथा हाइड्रोजन तत्त्व को पानी से।
  • कई फलीदार फसलें हवा में से नाइट्रोजन को अपनी वृद्धि के लिए प्रयोग कर सकती हैं।
  • नाइट्रोजन पौधे में क्लोरोफिल तथा प्रोटीन का आवश्यक अंग है।
  • नाइट्रोजन तत्त्व की आवश्यकता फास्फोरस, पोटाशियम तथा अन्य पोषक तत्त्वों के उचित प्रयोग के लिए होती है।
  • नाइट्रोजन तत्त्व वाली खादें हैं-यूरिया, कैन, अमोनियम क्लोराइड आदि।
  • फास्फोरस तत्त्व पौधे में नई कोशिकाओं को बनाने, फूल, फल तथा बीज बनाने में सहायक है।
  • फास्फोरस तत्त्व वाली खादें हैं-डाया, सुपर फास्फेट, डी०ए०पी०, एन०पी०के०
  • आषाढ़ी की फसलों पर फास्फोरस तत्त्व का अधिक प्रभाव पड़ता है।
  • पोटाशियम रोगों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाता है।
  • पोटाशियम की पूर्ति के लिए म्यूरेट ऑफ पोटाश खाद का प्रयोग होता है।
  • गंधक, प्रोटीन तथा एन्जाइमों का अभिन्न अंग है।
  • गंधक, पत्तों में क्लोरोफिल बनाने में सहायक है।
  • गंधक की कमी होने से जिप्सम का प्रयोग किया जाता है।
  • यदि गंधक की कमी हो तो सुपरफास्फेट का प्रयोग करना चाहिए इसमें फास्फोरस के साथ-साथ गंधक भी होती है।
  • बहुत-से एन्जाइमों में जिंक होता है।
  • अधिक मात्रा में फास्फोरस तथा कार्बोनेट वाली भूमियों में जिंक की कमी देखी जाती है।
  • जिंक की कमी होने से धान की फसल देर से पकती है तथा उत्पादन बहुत कम हो जाता है।
  • गेहूँ में जिंक की कमी के कारण बल्लियाँ देर से निकलती हैं तथा देर से पकती
  • जिंक की कमी दूर करने के लिए जिंक सल्फेट का प्रयोग करना चाहिए।
  • लोहा क्लोरोफिल तथा प्रोटीन बनाने के लिए आवश्यक है।
  • लोहे की कमी होने पर फैरस सल्फेट का प्रयोग किया जाता है।
  • रेतीली भूमि में बोई गेहूँ में मैंगनीज़ की कमी हो जाती है।
  • मैंगनीज़ की कमी को दूर करने के लिए मैंगनीज़ सल्फेट का प्रयोग किया जाता है।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

Punjab State Board PSEB 10th Class Social Science Book Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 10 Social Science History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

SST Guide for Class 10 PSEB पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव Textbook Questions and Answers

(क) नीचे लिखे प्रत्येक प्रश्न का उत्तर एक शब्द/ एक पंक्ति (1-15 शब्दों) में लिखें

प्रश्न 1.
पंजाब किस भाषा के शब्द-जोड़ से बना है? इसके अर्थ भी लिखें।
उत्तर-
‘पंजाब’ फ़ारसी के दो शब्दों-‘पंज’ तथा ‘आब’ के मेल से बना है। जिसका अर्थ है-पांच पानियों अर्थात् पांच दरियाओं (नदियों) की धरती।

प्रश्न 2.
भारत के बंटवारे का पंजाब पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर-
भारत के बंटवारे से पंजाब भी दो भागों में बंट गया।

प्रश्न 3.
पंजाब को ‘सप्तसिन्धु’ किस काल में कहा जाता था तथा क्यों?
उत्तर-
पंजाब को वैदिक काल में ‘सप्तसिन्धु’ कहा जाता था क्योंकि उस समय यह सात नदियों का प्रदेश था।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 4.
हिमालय की पश्चिमी पहाड़ी-श्रृंखला में स्थित चार दरों के नाम लिखिए।
उत्तर-
हिमालय की पश्चिमी पहाड़ी-श्रृंखला में स्थित चार दर्रे हैं-खैबर, कुर्रम, टोची तथा बोलान।

प्रश्न 5.
अगर पंजाब के उत्तर में हिमालय न होता तो यह कैसा इलाका होता?
उत्तर-
अगर पंजाब के उत्तर में हिमालय न होता तो यह इलाका शुष्क तथा ठण्डा बन कर रह जाता।

प्रश्न 6.
‘दोआबा’ शब्द से क्या भाव है?
उत्तर-
दो दरियाओं के बीच के भाग को दोआबा कहते हैं।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 7.
दरिया सतलुज तथा दरिया घग्गर के बीच के इलाके को क्या कहा जाता है तथा यहां के निवासियों को क्या कहते हैं?
उत्तर-
दरिया सतलुज तथा दरिया घग्गर के बीच के इलाके को ‘मालवा’ कहा जाता है। यहां के निवासियों को मलवई कहते हैं।

प्रश्न 8.
दोआबा बिस्त का यह नाम क्यों पड़ा ? इसके किन्हीं दो प्रसिद्ध शहरों के नाम लिखिए।
उत्तर-
दोआबा बिस्त ब्यास तथा सतलुज नदियों के बीच का प्रदेश है जिनके नाम के पहले अक्षरों के जोड़ से ही इस दोआबा का नाम बिस्त पड़ा है। जालन्धर तथा होशियारपुर इस दोआबे के दो प्रसिद्ध शहर हैं।

प्रश्न 9.
दोआबा बारी को ‘माझा’ क्यों कहा जाता है तथा यहां के निवासियों को क्या कहते हैं?
उत्तर-
दोआबा बारी पंजाब के मध्य में स्थित होने के कारण माझा कहलाता है। इसके निवासियों को ‘मझैल’ कहते हैं।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

(ख) नीचे लिखे प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 30-50 शब्दों में लिखिए

प्रश्न 1.
हिमालय की पहाड़ियों के कोई तीन लाभ लिखिए।
उत्तर-
हिमालय की पहाड़ियों के मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं —

  1. हिमालय से निकलने वाली नदियां सारा साल बहती हैं। ये नदियां पंजाब की भूमि को उपजाऊ बनाती हैं।
  2. हिमालय की पहाड़ियों पर घने वन पाये जाते हैं। इन वनों से जड़ी-बूटियां तथा लकड़ी प्राप्त होती है।
  3. इस पर्वत की ऊंची बर्फीली चोटियां शत्रु को भारत पर आक्रमण करने से रोकती हैं। (कोई तीन लिखें)
  4. हिमालय पर्वत मानसून पवनों को रोक कर वर्षा लाने में सहायता करते हैं।

प्रश्न 2.
किन्हीं तीन दोआबों का संक्षिप्त वर्णन करो।
उत्तर-

  1. दोआबा सिन्ध सागर-इस दोआबे में दरिया सिन्ध तथा दरिया जेहलम के मध्य का प्रदेश आता है। यह भाग अधिक उपजाऊ नहीं है।
  2. दोआबा चज-चिनाब तथा जेहलम नदियों के मध्य क्षेत्र को चज दोआबा के नाम से पुकारते हैं। इस दोआब के प्रसिद्ध नगर गुजरात, भेरा तथा शाहपुर हैं।
  3. दोआबा रचना-इस भाग में रावी तथा चिनाब नदियों के बीच का प्रदेश सम्मिलित है जो काफ़ी उपजाऊ है। गुजरांवाला तथा शेखपुरा इस दोआब के प्रसिद्ध नगर हैं।

प्रश्न 3.
पंजाब के दरियाओं ने इसके इतिहास पर क्या प्रभाव डाला है?
उत्तर-
पंजाब के दरियाओं (नदियों) ने सदा शत्रु के बढ़ते कदमों को रोका। बाढ़ के दिनों में तो यहां के दरिया (नदियां) समुद्र का रूप धारण कर लेते हैं और उन्हें पार करना असम्भव हो जाता है। यहां के दरिया (नदियां) जहां आक्रमणकारियों के मार्ग में बाधा बने, वहां ये उनके लिए मार्ग-दर्शक भी बने। लगभग सभी आक्रमणकारी अपने विस्तार क्षेत्र का अनुमान इन्हीं नदियों की दूरी के आधार पर ही लगाते थे। पंजाब के दरियाओं (नदियों) ने प्राकृतिक सीमाओं का काम भी किया। मुग़ल शासकों ने अपनी सरकारों, परगनों तथा सूबों की सीमाओं का काम इन्हीं दरियाओं (नदियों) से ही लिया। यहाँ के दरियाओं (नदियों) ने पंजाब के मैदानों को उपजाऊ बनाया और लोगों को समृद्धि प्रदान की।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 4.
विभिन्न कालों में पंजाब की सीमाओं की जानकारी दीजिए।
उत्तर-
पंजाब की सीमाएं समय-समय पर बदलती रही हैं —

  1. ऋग्वेद में बताए गए पंजाब में सिन्ध, जेहलम, रावी, चिनाब, ब्यास, सतलुज तथा सरस्वती नदियों का प्रदेश सम्मिलित था।
  2. मौर्य तथा कुषाण काल में पंजाब की पश्चिमी सीमा हिन्दुकुश के पर्वतों तक चली गई थी तथा तक्षशिला इसका एक भाग बन गया था।
  3. सल्तनत काल में पंजाब की सीमाएं लाहौर तथा पेशावर तक थीं जबकि मुग़ल काल में पंजाब दो प्रान्तों में बंट गया था-लाहौर तथा मुल्तान।
  4. महाराजा रणजीत सिंह के समय पंजाब (लाहौर) राज्य का विस्तार सतलुज नदी से पेशावर तक था।
  5. लाहौर राज्य के अंग्रेजी साम्राज्य में विलय के पश्चात् इसका नाम पंजाब रखा गया।
  6. भारत विभाजन के समय पंजाब के मध्यवर्ती प्रदेश पाकिस्तान में चले गए।
  7. पंजाब भाषा के आधार पर तीन राज्यों में बंट गया-पंजाब, हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश।

प्रश्न 5.
पंजाब के इतिहास को हिमालय पर्वत ने किस तरह से प्रभावित किया?
उत्तर-
हिमालय पर्वत ने पंजाब के इतिहास पर निम्नलिखित प्रभाव डाले हैं —

  1. पंजाब भारत का द्वार पथ-हिमालय की पश्चिमी शाखाओं के कारण पंजाब अनेक युगों से भारत का द्वार पथ रहा। इन पर्वतीय श्रेणियों में स्थित दरों को पार करके अनेक आक्रमणकारी भारत पर आक्रमण करते रहे।
  2. उत्तर-पश्चिमी सीमा की समस्या-पंजाब का उत्तर-पश्चिमी भाग भारतीय शासकों के लिए सदा एक समस्या बना रहा। जो शासक इस भाग में स्थित दरों की उचित रक्षा नहीं कर सके, उन्हें पतन का मुंह देखना पड़ा।
  3. विदेशी आक्रमणों से रक्षा-हिमालय पर्वत ऊंचा है तथा हमेशा बर्फ से ढका रहता है। इस लिये इसे पार करना बड़ा कठिन था। परिणामस्वरूप पंजाब उत्तर की ओर से एक लम्बे समय तक आक्रमणकारियों से सदा सुरक्षित रहा।
  4. आर्थिक समृद्धि-हिमालय के कारण पंजाब एक समृद्ध प्रदेश बना। हिमालय की नदियां प्रत्येक वर्ष नई मिट्टी ला-लाकर पंजाब के मैदानों में बिछाती रहीं। परिणामस्वरूप पंजाब का मैदान संसार के उपजाऊ मैदानों में गिना जाने लगा।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

(ग) नीचे लिखे प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 100-120 शब्दों में लिखिए

प्रश्न 1.
हिमालय तथा उत्तरी-पश्चिमी पहाडियों का वर्णन करो।
उत्तर-
पंजाब का धरातल अनेक विशेषताओं से सम्पन्न है। इस प्रदेश का आकार त्रिकोण है। यह उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में सिन्ध तथा राजस्थान तक फैला हुआ है। पश्चिम में इसकी सीमा सुलेमान तथा पूर्व में यमुना नदी को छूती हैं। अपनी सीमाओं के भीतर पंजाब अंगड़ाइयां लेता हुआ दिखाई देता है।
‘हिमालय तथा उत्तर-पश्चिमी पहाड़ियां-पंजाब के इस भौतिक भाग का वर्णन इस प्रकार है.
1. हिमालय-हिमालय की पहाड़ियां पंजाब में श्रृंखलाबद्ध हैं। इन पहाड़ियों को ऊंचाई के अनुसार तीन भागों में बांटा जाता है-महान् हिमालय, मध्य हिमालय तथा बाहरी हिमालय।

  1. महान् हिमालय-महान् हिमालय की पहाड़ियां पूर्व में नेपाल तथा तिब्बत की ओर चली जाती हैं। पश्चिम में भी इन्हें महान् हिमालय कहा जाता है। यह श्रृंखला पंजाब के लाहौल-स्पीति तथा कांगड़ा ज़िला को कश्मीर से अलग करती है। इन पहाड़ी इलाकों में कुल्लू की रमणीक घाटी तथा रोहतांग दर्रा है। इस श्रृंखला की ऊंचाई लगभग 5851 मीटर से लेकर 6718 मीटर के बीच है। ये पहाड़ियां सदैव बर्फ से ढकी रहती हैं।
  2. मध्य हिमालय-मध्य हिमालय को प्रायः पांगी पहाड़ियों की श्रृंखला कहा जाता है। ये पहाड़ियां रोहतांग दर्रे से आरम्भ होती हैं। ये चम्बा में से निकलती हुई चिनाब तथा रावी दरियाओं की घाटियों को अलग करती हैं। इन पहाड़ियों की ऊंचाई लगभग 2155 मीटर है।
  3. बाहरी हिमालय-बाहरी हिमालय की पहाड़ियां चम्बा तथा धर्मशाला के बीच से गुज़रती हैं। ये कश्मीर से रावलपिंडी, जेहलम तथा गुजरात जिलों के प्रदेश तक जा पहुंचती हैं। इन पहाड़ियों की ऊंचाई लगभग 923 मीटर है। इन पहाड़ियों को ‘धौलाधार की पहाड़ियां’ भी कहा जाता है।

2. उत्तर-पश्चिमी पहाड़ियां-पंजाब के उत्तर-पश्चिम में हिमालय की पश्चिमी शाखाएं स्थित हैं। इन शाखाओं में किरथार तथा सुलेमान की पर्वत-श्रेणियां सम्मिलित हैं। इन पर्वतों की ऊंचाई अधिक नहीं है। इनकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इनमें अनेक रॆ हैं इन दरों में खैबर का दर्रा महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। अधिकतर आक्रमणकारियों के लिए यही दर्रा प्रवेश-द्वार बना रहा।

प्रश्न 2.
पंजाब के मैदानी क्षेत्र का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
पंजाब का मैदानी भाग जितना विस्तृत है उतना समृद्ध भी है। यह पंजाब का रंगमंच था जिस पर इतिहास रूपी नाटक खेला गया। यह उत्तर-पश्चिम में सिन्धु नदी से लेकर दक्षिण-पूर्व में यमुना नदी तक फैला हुआ है। इस मैदान की गणना संसार के सबसे अधिक उपजाऊ मैदानों में की जाती है।

  1. मैदानी क्षेत्र के दो मुख्य भाग-पंजाब के मैदानी क्षेत्र को दो भागों में बांटा गया है-पूर्वी मैदान तथा पश्चिमी मैदान। यमुना तथा रावी के मध्य स्थित भाग को ‘पूर्वी मैदान’ कहते हैं। यह प्रदेश अधिक उपजाऊ है। यहां की जनसंख्या भी घनी है। रावी तथा सिंध के मध्य वाले भाग को ‘पश्चिमी मैदान’ कहते हैं। यह प्रदेश पूर्वी मैदान की तुलना में कम समृद्ध है।
  2. पाँच दोआब-दो नदियों के बीच की भूमि को दोआब कहते हैं। पंजाब का मैदानी भाग निम्नलिखित पाँच दोआबों से घिरा हुआ है।
    1. सिन्ध सागर दोआब-जेहलम तथा सिन्ध नदियों के बीच के प्रदेश को सिन्ध सागर दोआब कहा जाता है। यह प्रदेश अधिक उपजाऊ नहीं है। जेहलम तथा रावलपिंडी यहां के प्रसिद्ध नगर हैं।
    2. रचना दोआब-इस भाग में रावी तथा चिनाब नदियों के बीच का प्रदेश सम्मिलित है जो काफ़ी उपजाऊ है। गुजरांवाला तथा शेखूपुरा इस दोआब के प्रसिद्ध नगर हैं।
    3. बिस्त-जालन्धर दोआब-इस दोआब में सतलुज तथा ब्यास नदियों के बीच का प्रदेश सम्मिलित है। यह प्रदेश बड़ा उपजाऊ है। जालन्धर और होशियारपुर इस दोआब के प्रसिद्ध नगर हैं।
    4. बारी दोआब-ब्यास तथा रावी नदियों के बीच के प्रदेश को बारी दोआब कहा जाता है। यह अत्यन्त उपजाऊ क्षेत्र है। पंजाब के मध्य में स्थित होने के कारण इसे ‘माझा’ भी कहा जाता है। पंजाब के दो सुविख्यात नगर लाहौर तथा अमृतसर इसी दोआब में स्थित हैं। घज दोआब-चिनाब तथा जेहलम नदियों के मध्य क्षेत्र को चज दोआब के नाम से पुकारा जाता है। इस दोआब के प्रसिद्ध नगर गुजरात, भेरा तथा शाहपुर हैं।
  3. मालवा तथा बांगर-पांच दोआबों के अतिरिक्त पंजाब के मैदानी भाग में सतलुज तथा यमुना के मध्य का विस्तृत मैदानी क्षेत्र भी सम्मिलित है। इसको दो भागों में बांटा जा सकता है-मालवा तथा बांगर।
    1. मालवा-सतलुज तथा घग्घर नदियों के मध्य में फैले प्रदेश को ‘मालवा’ कहते हैं। लुधियाना, पटियाला, नाभा, संगरूर, फरीदकोट, भटिंडा आदि प्रसिद्ध नगर इस भाग में स्थित हैं।
    2. बांगर अथवा हरियाणा-यह प्रदेश घग्घर तथा यमुना नदियों के मध्य में स्थित है। इसके मुख्य नगर अम्बाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, जीन्द, रोहतक, करनाल, गुड़गांव तथा हिसार हैं। यह भाग एक ऐतिहासिक मैदान भी है जहां अनेक निर्णायक युद्ध लड़े गए।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

PSEB 10th Class Social Science Guide पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

I. उत्तर एक शब्द अथवा एक लाइन में

प्रश्न 1.
किस मुगल शासक ने पंजाब को दो प्रान्तों में बांटा?
उत्तर-
मुग़ल शासक अकबर ने पंजाब को दो प्रान्तों में बांटा।

प्रश्न 2.
महाराजा रणजीत सिंह के अधीन पंजाब को किस नाम से पुकारा जाने लगा था?
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह के अधीन पंजाब को ‘लाहौर राज्य’ के नाम से पुकारा जाने लगा था।

प्रश्न 3.
पंजाब को अंग्रेजी राज्य में कब मिलाया गया?
उत्तर-
पंजाब को अंग्रेजी राज्य में 1849 ई० में मिलाया गया।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 4.
पंजाब को भाषा के आधार पर कब बांटा गया?
उत्तर-
पंजाब को भाषा के आधार पर 1966 ई० में बांटा गया।

प्रश्न 5.
हिमालय के पश्चिमी दरों के मार्ग से पंजाब पर आक्रमण करने वाली किन्हीं चार जातियों के नाम बताओ।
उत्तर-
इन दरों के मार्ग से पंजाब पर आक्रमण करने वाली चार जातियां थीं-आर्य, शक, यूनानी तथा कुषाण।

प्रश्न 6.
पंजाब के मैदानी क्षेत्र को कौन-कौन से दो भागों में विभक्त किया जाता है?
उत्तर-
पंजाब के मैदानी क्षेत्र को पूर्वी मैदान.तथा पश्चिमी मैदान में विभक्त किया जाता है।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 7.
भारतीय पंजाब में अब कौन-से दो दरिया रह गये हैं?
उत्तर-
सतलुज तथा ब्यास।

प्रश्न 8.
रामायण तथा महाभारत काल में पंजाब को क्या कहा जाता था?
उत्तर-
सेकिया।

प्रश्न 9.
दिल्ली को भारत की राजधानी किस गवर्नर-जनरल ने बनाया?
उत्तर-
लार्ड हार्डिंग ने।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 10.
हिमालय की पश्चिमी श्रृंखलाओं में स्थित किन्हीं दो दरों के नाम बताओ।
उत्तर-
खैबर तथा टोची।

प्रश्न 11.
दिल्ली भारत की राजधानी कब बनी?
उत्तर-
1911 में।

प्रश्न 12.
सिकंदर ने भारत पर कब आक्रमण किया?
उत्तर-
326 ई० पू० में।

प्रश्न 13.
शाह जमान ने भारत (पंजाब) पर आक्रमण कब किया?
उत्तर-
1798 ई० में।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 14.
अंग्रेजों तथा महाराजा रणजीत सिंह के बीच कौन-सा दरिया सीमा का काम करता था?
उत्तर-
सतलुज।

प्रश्न 15.
आज किस दरिया का कुछ भाग हिन्द-पाक सीमा का काम करता है?
उत्तर-
रावी।

प्रश्न 16.
महाराजा रणजीत सिंह के समय पंजाब की राजधानी कौन-सी थी?
उत्तर-
लाहौर।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 17.
पंजाब के मैदानी क्षेत्र को वास्तविक पंजाब’ क्यों कहा गया है? कोई एक कारण बताओ।
उत्तर-
यह क्षेत्र अत्यन्त उपजाऊ है और समस्त पंजाब की समृद्धि का आधार है।

प्रश्न 18.
पंजाब के मैदानी क्षेत्र के किन्हीं चार दोआबों के नाम लिखो।
उत्तर-
पंजाब के मैदानी क्षेत्र के चार दोआब हैं-बिस्त-जालन्धर दोआब, बारी दोआब, रचना दोआब तथा चज दोआब।

प्रश्न 19.
मालवा प्रदेश किन नदियों के बीच स्थित है?
उत्तर-
मालवा प्रदेश सतलुज और घग्घर नदियों के बीच में स्थित है।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 20.
पंजाब के मालवा प्रदेश का नाम किसके नाम पर पड़ा?
उत्तर-
पंजाब के मालवा प्रदेश का नाम यहां बसने वाले मालव कबीले के नाम पर पड़ा।

प्रश्न 21.
पंजाब के किन्हीं चार नगरों के नाम बताओ जहां निर्णायक ऐतिहासिक युद्ध हुए।
उत्तर-
तराइन, पानीपत, पेशावर तथा थानेसर में निर्णायक युद्ध हुए।

प्रश्न 22.
पाकिस्तानी पंजाब को किस नाम से पुकारा जाता है?
उत्तर-
पश्चिमी पंजाब।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 23.
हिंदी-बाखत्री तथा हिन्दी-पारथी राजाओं के अधीन पंजाब की राजधानी कौन-सी थी?
उत्तर-
साकला (सियालकोट)।

प्रश्न 24.
‘सप्तसिंधु’ शब्द से क्या भाव है?
उत्तर-
‘सप्तसिंधु’ शब्द से भाव सात नदियों के प्रदेश अर्थात् वैदिक काल के पंजाब से है।

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति

  1. पंजाब को …………… काल में सप्तसिंधु कहा जाता था।
  2. दो दरियाओं के बीच के भाग को …………. कहते हैं।
  3. मुग़ल शासक अकबर ने पंजाब को ………… प्रांतों में बांटा।
  4. महाराजा रणजीत सिंह के अधीन पंजाब को ………….. राज्य के नाम से पुकारा जाने लगा।
  5. रामायण तथा महाभारत काल में पंजाब को ………. कहा जाता था।
  6. सिकंदर ने भारत पर ………………. ई० पू० में आक्रमण किया।

उत्तर-

  1. वैदिक,
  2. दोआबा,
  3. दो,
  4. लाहौर,
  5. सेकिया,
  6. 326.

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

III. बहुविकल्पीय

प्रश्न 1.
पंजाब को अंग्रेजी राज्य में मिलाया गया
उत्तर-
(A) 1947 ई० में
(B) 1857 ई० में
(C) 1849 ई० में
(D) 1889 ई० में।
उत्तर-
(C) 1849 ई० में

प्रश्न 2.
पंजाब को भाषा के आधार पर दो भागों में बांटा गया
(A) 1947 ई० में
(B) 1966 ई० में
(C) 1950 ई० में
(D) 1971 ई० में।
उत्तर-
(B) 1966 ई० में

प्रश्न 3.
अंग्रेजों तथा महाराजा रणजीत सिंह के बीच सीमा का काम करता था-
(A) सतलुज दरिया
(B) चिनाब दरिया
(C) रावी दरिया
(D) ब्यास दरिया।
उत्तर-
(A) सतलुज दरिया

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 4.
आज हिन्द-पाक सीमा का काम कौन-सा दरिया करता है?
(A) रावी दरिया
(B) चिनाब दरिया
(C) ब्यास दरिया
(D) सतलुज दरिया।
उत्तर-
(A) रावी दरिया

प्रश्न 5.
शाह ज़मान ने भारत (पंजाब) पर आक्रमण किया
(A) 1811 ई० में
(B) 1798 ई० में
(C) 1757 ई० में
(D) 1794 ई० में।
उत्तर-
(B) 1798 ई० में

IV. सत्य-असत्य कथन

प्रश्न-सत्य/सही कथनों पर (✓) तथा असत्य/ग़लत कथनों पर (✗) का निशान लगाएं

  1. पंजाब को वैदिक काल में ‘सप्तसिंधु’ कहा जाता था।
  2. लार्ड हार्डिंग ने दिल्ली को भारत की राजधानी बनाया।
  3. महाराजा रणजीत सिंह के समय पंजाब की राजधानी अमृतसर थी।
  4. मालवा प्रदेश सतलुज और घग्गर नदियों के बीच में स्थित है।
  5. पंजाब को भाषा के आधार पर 1947 में बांटा गया।

उत्तर-

  1. (✓),
  2. (✓),
  3. (✗),
  4. (✓),
  5. (✗).

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

V. उचित मिलान

  1. दो दरियाओं के बीच का भाग – बिस्त दोआब
  2. महाराजा रणजीत सिंह के अधीन पंजाब – सेकिया
  3. जालंधर तथा होशियारपुर – दोआबा
  4. रामायण तथा महाभारत काल में पंजाब – लाहौर राज्य।

उत्तर-

  1. दो दरियाओं के बीच का भाग – दोआबा,
  2. महाराजा रणजीत सिंह के अधीन पंजाब – लाहौर राज्य,
  3. जालंधर तथा होशियारपुर – बिस्त दोआब,
  4. रामायण तथा महाभारत काल में पंजाब – सेकिया।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
पंजाब ने भारतीय इतिहास. में क्या भूमिका निभाई है?
उत्तर-
पंजाब ने अपनी अद्वितीय भौगोलिक स्थिति के कारण भारत के इतिहास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह प्रदेश भारत में सभ्यता का पालना बना। भारत की सबसे प्राचीन सभ्यता (सिन्धु घाटी की सभ्यता) इसी क्षेत्र में फलीफूली। आर्यों ने भी अपनी सत्ता का केन्द्र इसी प्रदेश को बनाया। उन्होंने वेद, पुराण, महाभारत, रामायण आदि महत्त्वपूर्ण कृतियों की रचना की। पंजाब ने भारत के प्रवेश द्वार के रूप में भी कार्य किया। मध्यकाल तक भारत में आने वाले सभी आक्रमणकारी पंजाब के मार्ग से ही भारत आये। अतः पंजाब वासियों ने बार-बार आक्रमणकारियों के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए बार-बार उनसे युद्ध किए। इसके अतिरिक्त पंजाब हिन्दू तथा सिक्ख धर्म की जन्म-भूमि भी रहा है। गुरु नानक देव जी ने अपना पावन सन्देश इसी धरती पर दिया। यहीं रहकर गुरु गोबिन्द सिंह जी ने खालसा पन्थ की स्थापना की और मुग़लों के धार्मिक अत्याचारों का विरोध किया। बन्दा बहादुर तथा महाराजा रणजीत सिंह के कार्य भी भारत के इतिहास में महत्त्वपूर्ण स्थान रखते हैं। निःसन्देह पंजाब ने भारत के इतिहास में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 2.
पंजाब के इतिहास को दृष्टि में रखते हुए पंजाब के भौतिक भागों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर-
पंजाब के इतिहास को दृष्टि में रखते हुए पंजाब को मुख्य रूप से तीन भौतिक भागों में बांटा जा सकता है-

  1. हिमालय तथा उत्तरी-पश्चिमी पर्वतीय श्रेणियां
  2. तराई प्रदेश तथा
  3. मैदानी क्षेत्र। पंजाब के उत्तर में विशाल हिमालय पर्वत फैला है। इसकी ऊंची-ऊंची चोटियां सदैव बर्फ से ढकी रहती हैं। हिमालय की तीन श्रेणियां हैं जो एक-दूसरे के समानान्तर फैली हैं। हिमालय की उत्तर-पश्चिमी शाखाओं में अनेक महत्त्वपूर्ण दर्रे हैं जो प्राचीन काल में आक्रमणकारियों, व्यापारियों तथा धर्म प्रचारकों को मार्ग जुटाते रहे। पंजाब का दूसरा भौतिक भाग तराई (तलहटी) प्रदेश है। यह पंजाब के पर्वतीय तथा उपजाऊ मैदानी भाग के मध्य में विस्तृत है। इस भाग में जनसंख्या बहुत कम है। पंजाब का सबसे महत्त्वपूर्ण भौतिक भाग इसका उपजाऊ मैदानी प्रदेश है। यह उत्तर-पश्चिम में सिन्धु नदी से लेकर दक्षिण-पूर्व में यमुना नदी तक फैला हुआ है। यह हिमालय से निकलने वाली नदियों द्वारा लाई गई उपजाऊ मिट्टी से बना है और आरम्भ से ही पंजाब की समृद्धि का आधार रहा है।

प्रश्न 3.
पंजाब की भौतिक विशेषताओं ने पंजाब के इतिहास को किस प्रकार प्रभावित किया है?
उत्तर-
पंजाब की भौतिक विशेषताओं ने पंजाब के इतिहास को अपने-अपने ढंग से प्रभावित किया है।

  1. हिमालय की पश्चिमी शाखाओं के दरों ने अनेक आक्रमणकारियों को मार्ग दिया। अतः पंजाब के शासकों के लिए उत्तरी-पश्चिमी सीमा की सुरक्षा सदा एक समस्या बनी रही। इसके साथ-साथ हिमालय की बर्फ से ढकी ऊंचीऊंची चोटियां पंजाब की आक्रमणकारियों (उत्तर की ओर से) से रक्षा भी करती रहीं।
  2. हिमालय के कारण पंजाब में अपनी एक विशेष संस्कृति का भी विकास हुआ।
  3. पंजाब का उपजाऊ एवं धनी प्रदेश आक्रमणकारियों के लिए सदा आकर्षण का कारण बना रहा। फलस्वरूप इस धरती पर बार-बार युद्ध हुए।
  4. तराई प्रदेश ने संकट के समय सिक्खों को शरण दी। यहां रहकर सिक्खों ने अत्याचारी शासकों का विरोध किया और अपने अस्तित्व को बनाए रखा। अतः स्पष्ट है कि पंजाब का इतिहास वास्तव में इस प्रदेश के भौतिक तत्त्वों की ही देन है।

प्रश्न 4.
पंजाब को अंग्रेजी राज्य में कब और किसने मिलाया ? स्वतन्त्रता आन्दोलन में पंजाब के योगदान का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
पंजाब को 1849 में लॉर्ड डल्हौज़ी ने अंग्रेजी राज्य में मिलाया। स्वतन्त्रता आन्दोलन में पंजाब का योगदान अद्वितीय था। पंजाब में ही भाई राम सिंह ने कूका आन्दोलन की नींव रखी। 20वीं शताब्दी में सिंह सभा लहर, गदर पार्टी, गुरुद्वारा सुधार आन्दोलन, बब्बर अकाली आन्दोलन, नौजवान सभा तथा अकाली दल के माध्यम से यहां के वीरों ने स्वतन्त्रता आन्दोलन को सक्रिय बनाया। भगत सिंह ने मातृभूमि की जंजीरें तोड़ने के लिए फांसी के फंदे को चूम लिया। करतार सिंह सराभा तथा सरदार ऊधम सिंह जैसे पंजाबी वीरों ने भी हँसते-हँसते भारत माता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। अन्ततः 1947 में भारत की स्वतन्त्रता के साथ पंजाब भी अंग्रेजों की दासता से मुक्त हो गया।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

प्रश्न 5.
पंजाब की पर्वतीय तलहटी अथवा तराई प्रदेश की मुख्य विशेषताएं बताओ।
उत्तर-
तराई प्रदेश हिमाचल प्रदेश के उच्च प्रदेशों और पंजाब के मैदानी प्रदेशों के मध्य स्थित है। इसकी ऊंचाई 308 से 923 मीटर तक है। यह भाग अनेक घाटियों के कारण हिमालय पर्वत श्रेणियों से अलग-सा दिखाई देता है। इस भाग में सियालकोट, कांगड़ा, होशियारपुर, गुरदासपुर तथा अम्बाला का कुछ क्षेत्र सम्मिलित है। सामान्य रूप से यह एक पर्वतीय प्रदेश है। अतः यहां उपज बहुत कम होती है। वर्षा के कारण यहां अनेक रोग फैलते हैं। यहां आने-जाने के साधनों का भी पूरी तरह से विकास नहीं हो पाया है। इसलिए यहां की जनसंख्या कम है। यहां के लोगों को अपना जीवन-निर्वाह करने के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ता है। इस परिश्रम ने उन्हें बलवान् तथा हृष्ट-पुष्ट बना दिया है।

प्रश्न 6.
पंजाब के मैदानी प्रदेश ने पंजाब के इतिहास को कहां तक प्रभावित किया है?
उत्तर-
पंजाब के इतिहास पर पंजाब के मैदानी प्रदेश की स्पष्ट छाप दिखाई देती है।

  1. इस प्रदेश की भूमि अत्यन्त उपजाऊ है जिसके कारण यह प्रदेश सदा समृद्ध रहा। पंजाब के मैदानों की यह सम्पन्नता बाह्य शत्रुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गई।
  2. पंजाब निर्णायक युद्धों का केन्द्र बना रहा। पेशावर, कुरुक्षेत्र, करी, थानेश्वर, तराइन, पानीपत आदि नगरों में घमासान युद्ध हुए। केवल पानीपत के मैदान में तीन बार निर्णायक युद्ध हुए।
  3. अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण जहां पंजाबियों ने अनेक युद्धों का सामना किया, वहां निर्मम अत्याचारों का सामना भी किया। उदाहरण के लिए तैमूर ने पंजाब के लोगों पर अनगिनत अत्याचार किए थे।
  4. निरन्तर युद्धों में उलझे रहने के कारण पंजाब के लोगों में वीरता एवं निर्भीकता के विशेष गुण उत्पन्न हुए।
  5. पंजाब के मैदानी प्रदेश में आर्यों ने हिन्दू धर्म का विकास किया। इसी प्रदेश ने मध्यकाल में गुरु नानक साहिब जैसे महान् सन्त को जन्म दिया जिनकी सरल शिक्षाएं सिक्ख धर्म के रूप में प्रचलित हुई। इन सब तथ्यों से स्पष्ट है कि पंजाब के मैदानी प्रदेश ने पंजाब के इतिहास में अनेक अध्यायों का समावेश किया।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 1 पंजाब की भौगोलिक विशेषताएं तथा उनका इसके इतिहास पर प्रभाव

बड़े उत्तर वाला प्रश्न (Long Answer Type Question)

प्रश्न
“हिमालय पर्वत ने पंजाब के इतिहास पर गहरा प्रभाव डाला है।” इस कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर-
हिमालय पर्वत पंजाब के उत्तर में एक विशाल दीवार की भान्ति स्थित है। इस पर्वत ने पंजाब के इतिहास को पूरी तरह प्रभावित किया है —

  1. पंजाब भारत का द्वार पथ — हिमालय की-पश्चिमी शाखाओं के कारण पंजाब अनेक युगों में भारत का द्वार पथ रहा। आर्यों से लेकर ईरानियों तक सभी आक्रमणकारी इन्हीं मार्गों द्वारा भारत पर आक्रमण करते रहे। परन्तु सर्वप्रथम उन्हें पंजाब के लोगों से संघर्ष करना पड़ा। इस प्रकार पंजाब भारत के लिए द्वार की भूमिका निभाता रहा है।
  2. उत्तर-पश्चिमी सीमा की समस्या — पंजाब का उत्तर-पश्चिमी भाग भारतीय शासकों के लिए सदा एक समस्या बना रहा। भारतीय शासकों को इनकी रक्षा के लिए काफ़ी धन व्यय करना पड़ा। डॉ० बुध प्रकाश ने ठीक ही कहा है, “जब कभी शासकों का इस प्रदेश (उत्तर-पश्चिमी सीमा) पर नियन्त्रण ढीला पड़ गया, तभी उनका साम्राज्य छिन्न-भिन्न होकर अदृश्य हो गया।”
  3. विदेशी आक्रमणों से रक्षा — हिमालय पर्वत बहुत ऊंचा है और सदा बर्फ से ढका रहता है। परिणामस्वरूप यह प्रदेश उत्तर की ओर से एक लम्बे समय तक आक्रमणकारियों से सुरक्षित रहा।
  4. आर्थिक समृद्धि — हिमालय के कारण पंजाब एक समद्ध प्रदेश बना। इसकी नदियां प्रत्येक वर्ष नई मिट्टी लाकर पंजाब के मैदानों में बिछाती रहीं। परिणामस्वरूप पंजाब का मैदान संसार के उपजाऊ मैदानों में गिना जाने लगा। उपजाऊ भूमि के कारण यहां अच्छी फसल होती रही और यहां के लोग समद्ध होते चले गए।
  5. विदेशों से व्यापारिक सम्बन्ध — उत्तर-पश्चिमी पर्वत श्रेणियों में स्थित दरों के कारण पंजाब के विदेशों से व्यापारिक सम्बन्ध स्थापित हुए। एशिया के देशों के व्यापारी इन्हीं दरों के मार्ग से यहां आया करते थे और पंजाब के व्यापारी उन देशों में जाया करते थे।
  6. पंजाब की विशेष संस्कृति — हिमालय की पश्चिमी शाखाओं के दरों द्वारा यहां ईरानी, अरब, तुर्क, मुग़ल, अफ़गान आदि जातियां आईं और यहां अनेक भाषाओं जैसे संस्कृत, अरबी, फारसी, तुर्की आदि का संगम हुआ। इस मेल-मिलाप से पंजाब में एक विशिष्ट संस्कृति का जन्म हुआ जिसमें देशी तथा विदेशी तत्त्वों का संगम था।

PSEB 10th Class Physical Education Solutions Chapter 2 सन्तुलित भोजन

Punjab State Board PSEB 10th Class Physical Education Book Solutions Chapter 2 सन्तुलित भोजन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 10 Physical Education Chapter 2 सन्तुलित भोजन

PSEB 10th Class Physical Education Guide सन्तुलित भोजन Textbook Questions and Answers

बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
प्रोटीन कितने प्रकार के होते हैं ? उनके नाम लिखें।
(Name the type of Protein.)
उत्तर-
प्रोटीन दो प्रकार के होते हैं-पशु प्रोटीन तथा वनस्पति प्रोटीन।

प्रश्न 2.
कार्बोहाइड्रेट्स क्या है ?
(What is Carbohydrates ?)
उत्तर-
कार्बोहाइड्रेट्स कार्बन और हाइड्रोजन का मिश्रण है।

प्रश्न 3.
विटामिन कितने प्रकार के होते हैं ?
(Mention the types of Vitamins ?)
उत्तर-
विटामिन छ: प्रकार के होते हैं-A, B, C, D, E और K.

PSEB 10th Class Physical Education Solutions Chapter 2 सन्तुलित भोजन

प्रश्न 4.
कौन-से विटामिन पानी में घलनशील नहीं हैं ?
(Which Vitamins are not soluble in water ?)
उत्तर-
विटामिन C, D, E और K.

प्रश्न 5.
छोटे बच्चे के लिए कौन-सा दूध अच्छा होता है ?
(Which Milk is better for a child ?)
उत्तर-
मां का दूध।।

प्रश्न 6.
हमारे दैनिक भोजन में प्रोटीन की मात्रा कितनी होनी चाहिए ?
(How much Proteins we should take in our daily by meals ?)
उत्तर-
70 से 100 ग्राम।

PSEB 10th Class Physical Education Solutions Chapter 2 सन्तुलित भोजन

प्रश्न 7.
कार्बोहाइड्रेट किन दो रूपों में मिलते हैं ?
(Mention the forms of Carbohydrates.)
उत्तर-
स्टार्च तथा शक्कर के रूप में।

प्रश्न 8.
प्रोटीन किन तत्त्वों का मिश्रण है ?
(Which elements Protein in mixture ?)
उत्तर-
कार्बन, नाइट्रोजन, हाइड्रोजन तथा गन्धक।

प्रश्न 9.
जीवन तत्त्व किन्हें कहते हैं ?
(Which thing is known as life saving ?)
उत्तर-
विटामिनों को।

PSEB 10th Class Physical Education Solutions Chapter 2 सन्तुलित भोजन

प्रश्न 10.
हमारे भोजन में चर्बी (वसा) की मात्रा कितनी होनी चाहिए ?
(How much fat one should take daily ?)
उत्तर-
50 से 70 ग्राम।

छोटे उत्तरों वाले प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
भोजन क्या होता है ? हम भोजन क्यों करते हैं ?
(What is Food ? Why we take food ?)
उत्तर-
भोजन क्या होता है ? (What is Food ?)-भोजन एक ऐसी वस्तु का नाम है जो हमारे शरीर में जा कर शरीर का भाग बन जाती है, नई वस्तुओं का निर्माण करती है, भीतरी टूट-फूट की मुरम्मत करती है और शरीर में गर्मी तथा शक्ति उत्पन्न करती है।

  1. क्षतिपूर्ति या नए तन्तुओं का बनाना (Formation of new Tissues)-मानव शरीर के हर समय क्रियाओं के करने से शरीर के तन्तु (Tissues) टूटते-फूटते रहते हैं। उचित भोजन के द्वारा शरीर के पुराने तन्तुओं की मुरम्मत होती है और नए तन्तुओं का निर्माण होता है।
  2. भोजन शरीर को शक्ति देता है (Food supplies energy to Body)-दैनिक जीवन के कार्यों को करने के लिए शरीर को शक्ति की आवश्यकता होती है। भोजन के जलने (Combustion) से ताप पैदा होता है जिससे शरीर में काम करने के लिए शक्ति पैदा होती है।
  3. भोजन शरीर को ताप प्रदान करता है (Food supplies heat to Body)भोजन द्वारा शरीर को ताप मिलता है। यदि शरीर में ताप की मात्रा कम हो जाती है तो जीवन असम्भव हो जाता है।
  4. भोजन शरीर की वृद्धि में सहायक होता है (Food helps in the growth of Body)-भोजन द्वारा शरीर के अंगों में विकास होता है। यदि किसी बच्चे को भोजन न

मिले या उचित मात्रा में न मिले तो उसके शरीर के अंगों का उचित विकास नहीं हो पाता।

प्रश्न 2.
भोजन के कौन-कौन से मुख्य कार्य हैं ?
(What are the main functions of Food ?)
उत्तर-
हम जो भोजन खाते हैं, वह पचने के बाद शरीर में कई कार्य करता है। उन कार्यों का विवरण निम्नलिखित है—

  1. शारीरिक वृद्धि में सहायक-भोजन शरीर की वृद्धि में सहायता करता है। इससे शरीर के विभिन्न अंगों का निर्माण और वृद्धि होती है।
  2. शरीर को शक्ति प्रदान करता है-भोजन शरीर को शक्ति प्रदान करता है। हमारा शरीर कई प्रकार की क्रियाएं करता है। इन क्रियाओं के लिए आवश्यक शक्ति भोजन से ही प्राप्त होती है।
  3. शरीर में गर्मी पैदा करना-भोजन शरीर में गर्मी पैदा करता है। जब खाया हुआ भोजन पचकर सांस द्वारा प्राप्त ऑक्सीजन में मिलकर खून में उबलता है तो गर्मी पैदा होती है। यह गर्मी शरीर के लिए बहुत ही ज़रूरी है। इसके बिना हम जीवित नहीं रह सकते।
  4. नए तन्तुओं का निर्माण और टूटे-फूटे तन्तुओं की मुरम्मत करना-भोजन टूटेफूटे तन्तुओं की मुरम्मत करता है। भोजन से नए तन्तु भी बनते हैं। शरीर में चल रही क्रियाओं के कारण कुछ तन्तु नष्ट हो जाते हैं और कुछ टूट जाते हैं। भोजन का सबसे बड़ा काम टूटे-फूटे तन्तुओं की मुरम्मत करना होता है। नष्ट हुए तन्तुओं के स्थान पर नए तन्तु भी भोजन ही तैयार करता है।
  5. बीमारियों से रक्षा-भोजन शरीर की बीमारियों से रक्षा करता है। भोजन खाने से शक्ति उत्पन्न होती है। यह शक्ति हमें बीमारियों का मुकाबला करने के योग्य बनाती है। इस प्रकार हम कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं।
    ऊपर बताए गए सभी कार्य भोजन के मुख्य कार्य होते हैं।

PSEB 10th Class Physical Education Solutions Chapter 2 सन्तुलित भोजन

प्रश्न 3.
विटामिन क्या होते हैं ? ये हमारे शरीर के लिए क्यों आवश्यक हैं ?
(What are Vitamins ? Why these are needed for our body ?)
उत्तर-
विटामिन-विटामिन ऐसे रासायनिक पदार्थ हैं जो हमारे शरीर के विकास के लिए आवश्यक होते हैं। अब तक कई प्रकार के विटामिनों की खोज की जा चुकी है। परन्तु प्रमुख विटामिन छ: ही हैं। ये हैं-विटामिन ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’, ‘डी’, ‘ई’ और ‘के’। इनमें विटामिन ‘बी’ और ‘सी’ पानी में घुलनशील हैं और रोप विटामिन ‘ए’, ‘डी’, ‘ई’ और ‘के’ चर्बी में घुलनशील होते हैं। विटामिन एक प्रकार के विशेष पदार्थों में पाए जाते हैं। भोजन में विटामिनों का उचित मात्रा में होना बहुत ज़रूरी है। विटामिन का जीवन के लिए बहुत अधिक महत्त्व अनुभव करते हुए इन्हें ‘जीवनदाता’ भी कहा जाता है। विटामिन डी धूप से मिलता है।
विटामिनों की शरीर को आवश्यकता — विटामिनों की हमारे शरीर के लिए आवश्यकता निम्नलिखित तथ्यों से बिल्कुल स्पष्ट हो जाती है

  1. विटामिन हमारे स्वास्थ्य को ठीक रखते हैं।
  2. ये हमारी शारीरिक वृद्धि में सहायता करते हैं।
  3. ये हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं।
  4. ये हमारा खून साफ़ करते हैं और खून की मात्रा को बढ़ाते हैं।
  5. ये हड्डियों और दांतों को मज़बूत बनाते हैं।
  6. ये हमें बीमारियों का मुकाबला करने के योग्य बनाते हैं।
  7. विटामिनों के प्रयोग से चमड़ी के रोग दूर हो जाते हैं।
  8. विटामिन शरीर की शक्ति बढ़ाते हैं।

प्रश्न 4.
कार्बोहाइड्रेट्स तथा चिकनाई (वसा) हमारे शरीर के लिए क्यों आवश्यक हैं ?
(Why Carbohydrates and Fats are necessary for us ?)
उत्तर-
कार्बोहाइड्रेट्स-ये हमें शक्कर तथा स्टॉर्च के रूप में मिलने वाले पदार्थों से प्राप्त होते हैं; जैसे कि-आम, गन्ने का रस, गुड़, शक्कर , अंगूर, खजूर, गाजर, सूखे मेवे, गेहूं, मक्की, जौ, ज्वार, शकरकन्दी, अखरोट, केले आदि से प्राप्त होता है।
आवश्यकता-

  1. कार्बोहाइड्रेट्स हमारे शरीर को गर्मी तथा शक्ति देते हैं।
  2. ये शरीर में चर्बी पैदा करते हैं।
  3. ये चर्बी से सस्ते होते हैं।
  4. ग़रीब तथा कम आय वाले लोग भी इसका प्रयोग कर सकते हैं। चिकनाई

यह हमें वनस्पति तथा पशुओं की चर्बी से प्राप्त होती है। यह सब्जियों, सूखे मेवों, फलों, अखरोट, बादाम, मूंगफली, बीजों से प्राप्त तेल, घी, दूध, मक्खन, मछली का तेल, अण्डे आदि में मिलती है।
आवश्यकता-

  1. चिकनाई शरीर में शक्ति पैदा करती है
  2. इससे शरीर में गर्मी पैदा होती है।
  3. यह शरीर में ईंधन का काम करती है।
  4. चर्बी से शरीर मोटा हो जाता है।

PSEB 10th Class Physical Education Solutions Chapter 2 सन्तुलित भोजन

बड़े उत्तरों ले प्रश्न (Long Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
विटामिन कितने प्रकार के होते हैं ? इनके मुख्य कार्य बताओ। यह किन-किन खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं ?
(Give the types of Vitamins. Describe their main functions and sources.)
उत्तर-
अब तक बहुत-से विटामिनों की खोज हो चुकी है, परन्तु प्रसिद्ध विटामिन ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’, ‘डी’, ‘ई’ और ‘के’ ही माने जाते हैं। इनमें से प्रत्येक विटामिन के मुख्य कार्य और प्राप्ति स्रोत निम्नलिखित हैं
1. विटामिन ‘ए’-विटामिन ‘ए’ के कार्य निम्नलिखित हैं—

  1. इससे आंखों की ज्योति बढ़ती है।
  2. भूख बढ़ती है।
  3. पाचन-शक्ति ठीक रहती है।
  4. यह विटामिन शरीर के विकास और शक्ति की वृद्धि में योगदान देते हैं।

कमी से हानियां—
PSEB 10th Class Physical Education Solutions Chapter 2 सन्तुलित भोजन 1

  1. इसकी कमी से अन्धराता हो जाता है।
  2. त्वचा शुष्क हो जाती है।
  3. गर्दन, नाक और आंखों की त्वचा को प्रत्येक छूत की बीमारी शीघ्र लगती है।
  4. शरीर दुर्बल हो जाता है और वृद्धि रुक जाती है।
  5. फेफड़े कमजोर हो जाते हैं।

प्राप्ति स्रोत—ये अधिकतर दूध, दही, मक्खन, पनीर, अण्डों, मछली, पत्तों वाली सब्जियों जैसे पालक और ताज़ी सब्जियों; जैसे-गाजर, बन्दगोभी, टमाटर तथा केले, संगतरे, आम, पपीता और अनानास आदि फलों में मिलते हैं।

2. विटामिन ‘बी’—विटामिन ‘बी’ के कार्य इस प्रकार हैं—
PSEB 10th Class Physical Education Solutions Chapter 2 सन्तुलित भोजन 2

  1. इस विटामिन से नर्वस सिस्टम (नाड़ी (बी) प्रणाली) ठीक रहता है।
  2. यह नाड़ियों, पेशियों, दिल और दिमाग़ को शक्ति प्रदान करता है।
  3. भूख को बढ़ाता है।
  4. चमड़ी रोगों से सुरक्षा करता है।

कमी से हानियां—

  1. भूख कम लगती है।
  2. बच्चों का विकास रुक जाता है।
  3. बेरी-बेरी रोग तथा त्वचा के कई रोग लग जाते हैं।
  4. जिह्वा पर छाले पड़ जाते हैं।
  5. बाल झड़ने लग पड़ते हैं।

प्राप्ति स्त्रोत — -यह दूध, दही, मक्खन, पनीर, दालों, अनाज, सोयाबीन, मटर, अण्डे, हरी और पत्तों वाली सब्जियों जैसे-पालक, बन्दगोभी, शलगम, टमाटर, प्याज़ और सलाद आदि में पाया जाता है।

3. विटामिन ‘सी’—विटामिन ‘सी’ के निम्नलिखित कार्य हैं—
PSEB 10th Class Physical Education Solutions Chapter 2 सन्तुलित भोजन 3

  1. यह विटामिन लहू (खून, रक्त) को साफ़ रखता है।
  2. दांतों को मजबूत करता है।
  3. ज़ख्मों और टूटी हुई हड्डियों को भी शीघ्र ठीक करता है।
  4. शरीर की छूत की बीमारियों से रक्षा करता है।
  5. गले को ठीक रखता है।
  6. जुकाम से बचाता है।

कमी से हानियां—

  1. दांतों को पायोरिया रोग लग जाता है।
  2. हड्डियां कमज़ोर हो जाती हैं।
  3. घाव शीघ्र ठीक नहीं होते।
  4. अनीमिया हो जाता है।
  5. रक्त बहना शीघ्र बन्द नहीं होता।

प्राप्ति स्त्रोत — यह प्रायः रसदार और खट्टे पदार्थों में से होता है; जैसे-संगतरा, माल्टा, मुसम्मी, अंगूर, अनार, नींबू, अमरूद और आंवला आदि। इसके अतिरिक्त हरी सब्जियों, जैसे टमाटर, बन्दगोभी, गाजर, पालक, शलगम आदि में भी मिलता है।

4. विटामिन ‘डी’—विटामिन ‘डी’ के कार्य निम्नलिखित हैं—
PSEB 10th Class Physical Education Solutions Chapter 2 सन्तुलित भोजन 4

  1. यह विटामिन हड्डियों और दांतों का निर्माण करता है।
  2. उन्हें मज़बूत भी बनाता है।
  3. बच्चों के शारीरिक विकास के लिए इसकी बहुत आवश्यकता होती है।

कमी से हानियां—

  1. हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।
  2. दांत ठीक समय पर नहीं निकलते।
  3. मिरगी, हिस्टीरिया और सोकड़ा हो जाता है।
  4. मांसपेशियां कमज़ोर हो जाती हैं।

प्राप्ति स्त्रोत—यह दूध, अण्डे की ज़र्दी, मक्खन, घी, मछली के तेल आदि में बहुत होता है। यह विटामिन सूर्य की किरणों के प्रभाव से स्वयं ही बनता रहता है।

5. विटामिन ‘ई’—विटामिन ‘ई’ के कार्य इस प्रकार हैं
PSEB 10th Class Physical Education Solutions Chapter 2 सन्तुलित भोजन 5

  1. यह विटामिन स्त्रियों और पुरुषों में सन्तान उत्पन्न करने की शक्ति को बढ़ाता है।
  2. यह नपुंसकता और बांझपन को रोकता

कमी से हानियां—

  1. फोड़े फिनसियां निकलती हैं।
  2. बांझपन का रोग हो जाता है।

प्राप्ति स्रोत–यह बन्दगोभी, गाजर, सलाद, मटर, प्याज, टमाटर, फूलगोभी में होता है। इसके अतिरिक्त शहद, गेहूं, चावल, बीजों के तेल, अण्डे की जर्दी, बादाम, पिस्ता, चने की दाल और दलिया में अधिक मात्रा में होता है।

6. विटामिन ‘के’-विटामिन ‘के’ के कार्य निम्नलिखित हैं—
PSEB 10th Class Physical Education Solutions Chapter 2 सन्तुलित भोजन 6

  1. यह विटामिन जख्मों से रिस रहे रक्त को रोकता है।
  2. उसके जमाव में सहायता करता है।
  3. यह चमड़ी के रोगों से सुरक्षा करता है।

कमी से हानियां—

  1. रक्त जमने की क्रिया में रुकावट पड़ती है।
  2. त्वचा के रोग हो जाते हैं।

प्राप्ति स्रोत-यह अधिकतर बन्दगोभी, पालक, मछली, सोयाबीन, टमाटर की ज़र्दी आदि में होता है।

PSEB 10th Class Physical Education Solutions Chapter 2 सन्तुलित भोजन

प्रश्न 2.
मुख्य भोज्य पदार्थों और उनके गुणों का वर्णन कीजिए।
(Discuss the main constituents of food and give their advantages.)
उत्तर-
अनाज, दालें, सब्जियां, फल, सूखे फल (मेवे), दूध, मांस, मछली आदि खाद्य पदार्थ मुख्य हैं। इसके गुण इस प्रकार हैं

  1. अनाज-गेहूं, चावल, चने, जौ, मक्की और बाजरा आदि अनाज प्रायः खाए जाते गुण-अनाज के गुण निम्नलिखित अनुसार हैं
    • इनसे हमारे शरीर का निर्माण होता है।
    • ये शरीर को शक्ति भी प्रदान करते हैं।
    • इनमें कार्बोहाइड्रेट्स अधिक मात्रा में होते हैं।
    • इनके छिलकों में लोहा, चूना, विटामिन और प्रोटीन होते हैं।
  2. दालें-सोयाबीन, मांह, मूंगी, मसूर, अरहर, सूखे मटर, राजमांह आदि की गणना मुख्य दालों में होती है। गुण-दालों के निम्नलिखित गुण हैं
    • इनका प्रयोग करने से शरीर को शक्ति मिलती है।
    • भूख बढ़ती है।
    • पाचन शक्ति तेज़ होती है। इनमें विटामिन ‘ए’, ‘बी’ और ‘सी’ अधिक मात्रा में होते हैं। इसके अतिरिक्त इनमें प्रोटीन, खनिज लवण, लोहा, फॉस्फोरस भी होते हैं।
  3. सब्जियां-बन्दगोभी, पालक, सरसों का साग, मेथी, गाजर, मूली, सलाद, चुकन्दर, टमाटर, आलू, मटर, करेला, बैंगन, भिंडी, फूलगोभी और शलगम आदि मुख्य सब्जियां हैं।
    गुण-सब्जियों के गुण इस प्रकार हैं

    • ये शरीर की रक्षा करती हैं।
    • ये शरीर को स्वस्थ रखती हैं।
    • ये खून को साफ़ करती हैं।
    • ये कब्ज नहीं होने देती।
  4. फल-अंगूर, अमरूद, आंवला, नारंगी, संगतरा, माल्टा, अनार, मुसम्मी, नींबू, आम, केला, सेब, नाशपाती और आलू बुखारा आदि फलों का अधिक मात्रा में प्रयोग करना चाहिए।
    गुण-फलों में गुण निम्नलिखित प्रकार हैं

    • ये शरीर की सफ़ाई में सहायता करते हैं।
    • इनमें लोहा, लवण और सारे विटामिन होते हैं।
    • ये शरीर की रोगों से सुरक्षा करते हैं।
  5. सूखे मेवे (फल)-बादाम, अखरोट, पिस्ता, काजू, खजूर और मूंगफली आदि सूखे मेवे होते हैं। इनमें कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन और चर्बी बहुत होती है।
    गुण-

    • ये शारीरिक विकास में सहायता करते हैं।
    • ये दिमागी ताकत को बढ़ाते हैं।
  6. दूध और उससे बनने वाले पदार्थ-मक्खन, घी, दही, पनीर और लस्सी आदि दूध से तैयार होते हैं। इनमें भोजन के सारे तत्त्व होते हैं। ये शरीर में गर्मी और शक्ति पैदा करते हैं। ये शरीर का विकास करते हैं और टूटे-फूटे तन्तुओं की मुरम्मत भी करते हैं। ये साफ खून भी तैयार करते हैं।
  7. मांस, मछली, अण्डे आदि-मांस, मछली और अण्डों का प्रयोग बहुत किया जाता है। इनमें प्रोटीन, चर्बी, कैल्शियम, लोहा और विटामिन ए, बी और डी अधिक मात्रा में होते हैं। ये शरीर के विकास में सहायता करते हैं और इसे कई रोगों से बचाते हैं।

प्रश्न 3.
हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक खनिज लवणों का वर्णन करो।
(Why the different salts are useful for our body ?)
उत्तर-
हमारे शरीर में कैल्शियम, फॉस्फोरस, सोडियम, लोहा, मैग्नीशियम, पोटाशियम, आयोडीन, क्लोरीन और गन्धक जैसे तत्त्वों की बहुत आवश्यकता है। हमारे भोजन में इन खनिज लवणों का होना नितान्त आवश्यक है। ये खनिज लवण हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत आवश्यक हैं। इन खनिज लवणों की हमारे शरीर के लिए उपयोगिता का संक्षिप्त वर्णन निम्नलिखित है

  1. कैल्शियम और फॉस्फोरस-ये खनिज लवण दूध, दही, पनीर, अण्डे, मछली, मांस, हरी सब्जियां तथा ताज़ा फलों, दलिया, दालों और बादामों में अधिक होते हैं। इनसे शरीर का विकास होता है। दांतों और हड्डियों का निर्माण होता है। ये दिल और दिमाग के लिए लाभदायक होते हैं।
  2. लोहा-लोहा हरी सब्जियों, फलों, अनाजों, अण्डों और मांस में अधिक होता है। यह नया खून उत्पन्न करता और भूख को बढ़ाता है। यह रक्त को साफ करता है।
  3. सोडियम-यह प्रायः भिण्डी, अंजीर, नारियल, आलू बुखारा, मूली, गाजर और शलगम आदि में मिलता है। यह जिगर और गुर्दो की कई बीमारियों को रोकता है।
  4. पोटाशियम-यह नाशपाती, आलू बुखारा, नारियल, नींबू, अंजीर, बन्दगोभी, करेला, मूली, शलगम आदि में मिलता है। यह जिगर और दिल को शक्ति प्रदान करता है तथा कब्ज को दूर करता है।
  5. आयोडीन – यह समुद्री मछली, समुद्री लवण, प्याज, लहसुन, टमाटर, पालक, गाजर और दूध आदि से प्राप्त होती है। इससे शरीर का भार और शक्ति बढ़ती है। इस की कमी से गिलट का रोग हो जाता है।
  6. मैग्नीशियम- यह नारंगी, संगतरे, अंजीर, आलू-बुखारे, टमाटर और पालक आदि में पर्याप्त मात्रा में मिलता है। यह चर्म रोगों की रोकथाम करता है और पट्ठों को मजबूत बनाता है।
  7. गन्धक-यह प्याज, मूली, बन्दगोभी, फूलगोभी में बहुत होती है। यह नाखूनों और बालों को बढ़ाती है तथा चमड़ी को साफ रखती है।
  8. क्लोरीन-यह प्याज़, पालक, मूली, गाजर, बन्दगोभी और टमाटर में बहुत होती है। यह शरीर से गन्दे पदार्थों को बाहर निकालती है। यह शरीर की सफ़ाई करती है।

PSEB 10th Class Physical Education Solutions Chapter 2 सन्तुलित भोजन

प्रश्न 4.
निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए
(क) सन्तुलित भोजन
(ख) प्रोटीन
(ग) कैल्शियम
(घ) फॉस्फोरस
(ङ) विटामिनों की कमी।
[Write down a brief note on the following:
(a) Balanced diet
(b) Proteins
(c) Calcium
(d) Phosphorus
(e) Lack of Vitamins.)
उत्तर-
(क) सन्तुलित भोजन-जिस भोजन में सारे आवश्यक तत्त्व उचित मात्रा में विद्यमान हों और जो शरीर की सारी की सारी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के योग्य हो, उसे सन्तुलित भोजन कहते हैं। सन्तुलित भोजन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, चर्बी, खनिज लवण, विटामिन और पानी उचित मात्रा में होने चाहिएं। शरीर के पूर्ण विकास और अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें सन्तुलित भोजन ही करना चाहिए। कोई भी अकेला भोज्य पदार्थ सन्तुलित भोजन नहीं। केवल दूध ही एक ऐसा पदार्थ है जिसमें सभी पौष्टिक तत्त्व मिलते हैं।

(ख) प्रोटीन-प्रोटीन, कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन और गन्धक के रासायनिक मिश्रण से बनते हैं। ये दो प्रकार के होते हैं-पशु प्रोटीन तथा वनस्पति प्रोटीन। पशु प्रोटीन मांस, मछली, अण्डे और दूध आदि से प्राप्त होते हैं। वनस्पति प्रोटीन दालों, मटर, फूल गोभी, सोयाबीन, चने, पालक, हरी मिर्च, प्याज और सूखे मेवों में मिलते हैं। प्रोटीन शरीर में शक्ति पैदा करते हैं। हड्डियों का निर्माण और भोजन के पचाने में सहायता करते हैं। इनके कम प्रयोग से शरीर कमज़ोर हो जाता है।

(ग) कैल्शियम-कैल्शियम दूध, दही, पनीर, अण्डे, मछली, मांस, हरी सब्जियों, ताजे फलों, लवणों, दलिए, दालों और बादाम में अधिक मात्रा में होता है। इससे शरीर का विकास होता है। दांतों और हड़ियों के लिए यह बहुत लाभदायक हैं। यह दिल और दिमाग के लिए लाभदायक है। इसकी कमी से हड्डियां कमज़ोर हो जाती हैं और दांत गिर जाते हैं।

(घ) फॉस्फोरस-फॉस्फोरस दूध, दही, पनीर, अण्डे, मछली, मांस, हरी सब्जियों और ताजे फलों में होती है। इससे भी हड्डियां और दांत मज़बूत होते हैं। इसकी कमी से हड्डियां टेढ़ी हो जाती हैं।

(ङ) विटामिनों की कमी-मुख्य विटामिन ए, बी, सी, डी, ई और के हैं। इनकी कमी से शरीर में जो विकार उत्पन्न होते हैं उनका विवरण क्रमानुसार इस प्रकार है

  1. विटामिन ‘ए’
    • इसकी कमी से अन्धराता रोग हो जाता है।
    • गले तथा नाक के रोग लग जाते हैं।
    • फेफड़े कमज़ोर हो जाते हैं।
    • चमड़ी के रोग लग जाते हैं।
    • छूत के रोग लग जाते हैं।
  2. विटामिन ‘बी’-
    • भूख नहीं लगती।
    • चमड़ी के रोग उत्पन्न हो जाते हैं।
    • बाल झड़ने लगते हैं।
    • जिह्वा में छाले पड़ जाते हैं।
    • खून की कमी हो जाती है।
  3. विटामिन ‘सी’-
    • हड्डियां कमज़ोर हो जाती हैं।
    • घाव शीघ्र नहीं भरते।
    • आंखों में मोतिया (मोती बिन्द) उत्पन्न हो जाता है।
    • पायोरिया रोग लग जाता है।
    • इसकी कमी से स्कर्वी रोग उत्पन्न हो जाता है।
  4. विटामिन ‘डी’-
    • हड्डियां कमज़ोर हो जाती हैं।
    • मिर्गी तथा सोकड़े के रोग हो जाते हैं।
    • हड्डियां टेढ़ी हो जाती हैं।
    • मांसपेशियां कमज़ोर हो जाती हैं।
  5. विटामिन ‘ई’
    • इसकी कमी से नपुंसकता तथा बांझपन के रोग लग जाते हैं।
    • फोड़े-फुन्सियां निकल आते हैं।
    • शरीर कमज़ोर हो जाता है।
  6. विटामिन ‘के’-
    • चमड़ी के रोग हो जाते हैं।
    • घावों से बहता रक्त शीघ्र बन्द नहीं होता।

PSEB 10th Class Physical Education Solutions Chapter 2 सन्तुलित भोजन

प्रश्न 5.
सन्तुलित भोजन के भिन्न-भिन्न तत्त्व कौन-से हैं ?
(What are the various constituents of Balanced Diet ?)
उत्तर-
सन्तुलित भोजन (Balanced Diet)-सन्तुलित भोजन वह भोजन है जिसमें शरीर के लिए ज़रूरी सभी आवश्यक तत्त्व उचित मात्रा में होते हैं जैसे प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट्स, खनिज लवण, विटामिन, जल तथा फोट तत्त्वों की मात्रा व्यक्ति की आयु, स्वास्थ्य तथा कार्य पर निर्भर करती है।
PSEB 10th Class Physical Education Solutions Chapter 2 सन्तुलित भोजन 7
सन्तुलित भोजन के तत्त्व (Constituents of Balanced Diet)-सन्तुलित भोजन के विभिन्न तत्त्वों का संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार हैं

  1. प्रोटीन (Proteins)-प्रोटीन कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, गन्धक तथा फ़ॉस्फोरस के रासायनिक मेल से बना एक मिश्रित पदार्थ है। प्रोटीन दो प्रकार के होते हैं-वनस्पति प्रोटीन तथा पशु प्रोटीन।
  2. प्राप्ति के स्त्रोत (Sources)
    • वनस्पति प्रोटीन-यह सोयाबीन, मूंगफली, काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट, गेहूं, बाजरा, मक्की आदि में पाया जाता है।
    • पशु प्रोटीन-यह मांस, मछली, कलेजी, अण्डा, दूध, पनीर आदि में पाया जाता है।

प्रोटीन के लाभ (Advantages)-

  1. इससे शारीरिक वृद्धि और विकास होता है।
  2. ये शरीर के टूटे-फूटे सैलों की मुरम्मत करते हैं।
  3. ये शरीर का तापमान ठीक रखते हैं।
  4. शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स या वसा की मात्रा कम हो जाती है तो शक्ति पैदा करने का कार्य भी प्रोटीन ही करते हैं।

प्रोटीन की कमी से हानियां -प्रोटीन की कमी से निम्नलिखित रोग लग जाते हैं—

  1. क्वाशियोरकर (Kwashiorkar)—प्रोटीन की कमी से एक वर्ष से लेकर तीन वर्ष तक की आयु के बच्चों को यह रोग हो जाता है। पहले बच्चे की टांगें सूख जाती हैं
    और फिर उसके मुंह और सारे शरीर में सूजन हो जाती है। त्वचा खुरदरी और लाल हो जाती है। बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है।
  2. सोका-प्रोटीन की कमी से बच्चों को सोका नामक रोग लग जाता है। बच्चा पतला और कमजोर हो जाता है। उसके मांस के नीचे हड्डियां दिखाई देती हैं।
  3. भूख के कारण सूजन (Hunger edema)-भूखे रहने तथा प्रोटीन की कमी के कारण मनुष्य के शरीर में कम खुराक पहुंचती है तथा सैलों में पानी अधिक एकत्र हो जाता है तथा सारा शरीर सूजा हुआ नज़र आता है।
  4. प्लैगरा (Pellagra) -इस रोग के कारण त्वचा खुरदरी और शुष्क हो जाती है।
  5. जिगर की खराबी-प्रोटीन की कमी से जिगर खराब हो जाता है।

प्रोटीन की अधिकता से हानियां–प्रोटीन की अधिक मात्रा लेने से गुर्दो की कई. बीमारियां लग जाती हैं। रक्त नाड़ियों की लचक में भी अन्तर आता है और जोड़ों के दर्द भी हो जाते हैं।
प्रोटीन की उचित मात्रा (Proper Quantity)-एक वर्ष से लेकर छ: वर्ष तक की आयु के बच्चों को प्रोटीन की बहुत अधिक आवश्यकता होती है। एक साधारण व्यक्ति को प्रतिदिन 70 से 100 ग्राम तक प्रोटीन की मात्रा लेनी चाहिए।
कार्बोहाइड्रेट्स (Carbohydrates) (P.S.E.B. 2002 C, 2003 E, 2011B)कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को शक्ति और गर्मी प्रदान करते हैं। भारतीयों के भोजन का 70-80% भाग इसी तत्त्व से पूरा किया जाता है।
प्राप्ति के स्त्रोत (Sources)-कार्बोहाइड्रेट्स गेहूं, चावल, ज्वार, जौ, मक्की, चीनी, शकरकन्दी, आल आदि वस्तुओं में पाये जाते हैं।
कार्बोहाइड्रेट्स के लाभ (Advantages)—

  1. कार्बोहाइड्रेट्स से शरीर को शक्ति और गर्मी प्राप्त होती है।
  2. वे वसा को बचाने में सहायता करते हैं।
  3. इनसे अमाशय तथा आंतों की सफ़ाई होती है।
    PSEB 10th Class Physical Education Solutions Chapter 2 सन्तुलित भोजन 8

कमी से हानियां-

  1. कार्बोहाइड्रेट्स की उचित मात्रा न मिलने से रक्त में एलक्लीन कम हो जाती है तथा तेज़ाब (Acidity) बढ़ जाता है। इस दशा में व्यक्ति बेहोश हो सकता है। ऐसी दशा अधिक भूखा रहने से मधुमेह (Diabetes) के रोगी की हो सकती है।
  2. आंतों की पूरी तरह सफ़ाई नहीं होती।
  3. कार्बोहाइड्रेट्स के कम खाने से शरीर की वसा ठीक प्रकार से हज़म नहीं की जा सकती।
  4. कार्बोहाइड्रेट्स के कम खाने से अमाशय में तेज़ाबी तत्त्वों की वृद्धि हो जाती है जिससे शरीर को हानि पहुंचती है।
  5. इनकी अधिक कमी से शरीर बहुत कमजोर हो जाता है तथा व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है।

अधिकता की हानियां-कार्बोहाइड्रेट्स की अधिकता से शरीर में मोटापा आ जाता है और उच्च रक्त चाप, मधुमेह तथा जोड़ों के दर्द आदि रोग हो जाते हैं।
कार्बोहाइड्रेट्स की उचित मात्रा (Proper Quantity)-हमारे भोजन में 50-80% कार्बोहाइड्रेट्स तत्त्व होते हैं। सन्तुलित भोजन का 50-60% भाग कार्बोहाइड्रेट्स का ही होता है। एक साधारण व्यक्ति के भोजन में प्रतिदिन 400 से 700 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा होनी चाहिए।

3. वसा या चिकनाई (Fats) —वसा या चिकनाई दो प्रकार की होती है-वनस्पति वसा तथा पशु वसा।
प्राप्ति के स्त्रोत (Sources)—
PSEB 10th Class Physical Education Solutions Chapter 2 सन्तुलित भोजन 9

  1. वनस्पति वसा-यह सरसों, मूंगफली तथा नारियल के तेल, अखरोट, बादाम, मूंगफली, सोयाबीन आदि में पाई जाती है।
  2. पशु वसा-यह घी, मक्खन, दूध, मांस, मछली, अण्डों आदि में पाई जाती है। वसा के लाभ (Advantages)
    • इससे शरीर में शक्ति उत्पन्न होती है।
    • यह शरीर के तापमान को स्थिर रखती |
    • शरीर के सभी अंगों की बाहरी चोट मछली का तेल से रक्षा करती है।
    • यह विटामिन ए, डी, ई तथा के को शारीरिक आवश्यकता के अनुसार सम्भाल कर रखती है।

कमी से हानियां–वसा की कमी से कई हानियां होती हैं—

  1. त्वचा (Skin) शुष्क हो जाती है। ।
  2. विटामिन ए, डी, ई तथा के की कमी | हो जाती है।
  3. वसा-तेज़ाबों की कमी से त्वचा शुष्क हो जाती है।

अधिकता से हानियां—भोजन में वसा की अधिक मात्रा भी हानिकारक होती है।

  1. शरीर में मोटापा आ जाता है।
  2. हृदय के रोग लग जाते हैं।
  3. हाजमा खराब हो जाता है।
  4. मधुमेह (Diabetes) रोग हो जाता है।
  5. पेट में पत्थरी (Stone) बन जाती है।

वसा की उचित मात्रा (Proper Quantity) —एक साधारण व्यक्ति के भोजन में प्रतिदिन लगभग 50 ग्राम वसा की मात्रा होनी चाहिए।

4. खनिज लवण (Mineral Salts)-हमारे शरीर में खनिज लवण 4% होते हैं। फ़ॉस्फोरस, कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, पोटाशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज़, आयोडीन तथा जिंक आदि मुख्य खनिज लवण हैं।
प्राप्ति के स्रोत (Sources)—ये खनिज हरे पत्तों वाले साग तथा फलों, मांस, मछली, दूध आदि में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। दूध में लोहे की मात्रा कम परन्तु अन्य सभी खनिज लवण प्राप्त हो जाते हैं।
अधिकता से लाभ (Advantages)—

  1. ये दांतों तथा हड्डियों को मजबूत बनाते
  2. ये मांसपेशियों के तन्तुओं (Muscular Tissues) का विकास करते हैं।
  3. ये रक्त के रंग को लाल बनाते हैं।
  4. कैल्शियम खून के जमाव में योगदान देते हैं।
  5. खनिज लवण शरीर के सभी कार्यों को ठीक तरह से चलाते हैं।

कमी से हानियां (Disadvantages)—

  1. कैल्शियम की कमी से हड्डियां और दांत कमजोर हो जाते हैं।
  2. शरीर प्रत्येक रोग का जल्दी शिकार हो जाता है।
  3. लोहे की कमी से त्वचा का रंग पीला हो जाता है।
  4. आयोडीन की कमी से गिल्लड़ नामक रोग हो जाता है।

5. पानी (Water)-हमारे शरीर का 2/3 भाग पानी का होता है। यह ऑक्सीजन तथा हाइड्रोजन के मेल से बनता है। इसका हमारे शरीर के लिए उतना ही महत्त्व है जितना कि वायु का।
स्रोत (Sources)—पानी हमें कई प्रकार के भोजन के तत्त्वों दूध, फल तथा सब्जियों में शुद्ध रूप में मिलता है। पानी के लाभ (Advantages of Water)

  1. पानी सैलों के निर्माण में सहायता देता है।
  2. यह सैलों तक खुराक पहुंचाता है। यह शरीर से गन्दे पदार्थों का निकास करता
  3. यह भोजन को पचाने में सहायता करता है।
  4. यह हमारे शरीर की गर्मी को नियमबद्ध करता है।
  5. पानी के द्वारा भोजन के तत्त्व रक्त में मिलते हैं।
  6. यह शरीर के जोड़ों तथा अंगों को नर्म रखता है।
  7. पानी के सहारे ही शरीर में रक्त चक्कर लगाता है।

पानी की कमी से हानियां (Harm of taking less water)—पानी की कमी से बहुत-सी हानियां होती हैं।

  1. पानी कम पीने से खाया हुआ भोजन भली भान्ति नहीं पचता।
  2. अमाशय भारी रहता है।
  3. कब्ज हो जाती है।
  4. सिर सदा थका सा महसूस होता है।
  5. शरीर कमजोर हो जाता है।
  6. चेहरा पीला पड़ जाता है।
  7. शरीर से गन्दे पदार्थों का कम निकास होता है।
  8. जोड़ों का दर्द हो जाता है।
  9. गुर्दो में पत्थरी बन जाती है।

पानी की अधिकता से हानियां (Harm of taking excess water)-पानी सदा उचित मात्रा में ही पीना चाहिए। अधिक पानी पीने से अमाशय भरा रहता है और भूख कम लगती है। भोजन करते समय साथ-साथ पानी पीने से भोजन शीघ्र ही हज़म हो जाता है।

पानी की उचित मात्रा (Proper Quantity)-पानी की मात्रा में ऋतु, व्यवसाय या खुराक के अनुसार परिवर्तन होता रहता है। साधारणतया एक दिन में 5-6 गिलास पानी पीना चाहिए।

6. विटामिन (Vitamins) -2016 भोजन में विटामिन भी उचित मात्रा में होने चाहिएं। इनका मानव शरीर के लिए विशेष महत्त्व है। इनके बिना शरीर का कोई काम नहीं हो सकता। विटामिनों से रहित भोजन सन्तुलित भोजन नहीं कहला सकता। विटामिन, प्राय: ताजे फल, हरी तरकारियों तथा अण्डों में मिलते हैं। ये मुख्यतः 6 प्रकार के होते हैं। विटामिन ए, बी, सी, डी, ई तथा के।
लाभ (Advantages)-

  1. ये पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं।
  2. विभिन्न रोगों को रोकते हैं।
  3. हमारे शरीर की चर्म रोगों से रक्षा करते हैं।
  4. हमारी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

PSEB 10th Class Physical Education Solutions Chapter 2 सन्तुलित भोजन

प्रश्न 6.
प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स तथा चिकनाई की प्राप्ति के क्या साधन हैं तथा इनकी उचित मात्रा कितनी होनी चाहिए ? (What are the sources of carbohydrates, fats and proteins ? How much quantity we should take all of these ?)
उत्तर-
(क) प्रोटीन (Proteins)-प्रोटीन कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, गन्धक तथा फ़ॉस्फोरस के रासायनिक मेल से बना मिश्रित पदार्थ है। प्रोटीन दो प्रकार के होते हैं-वनस्पति प्रोटीन तथा पशु प्रोटीन। वनस्पति प्रोटीन सोयाबीन, मूंगफली, बादाम, अखरोट, गेहूं, बाजरा, मक्की आदि में पाई जाती है। पशु प्रोटीन मांस, ‘ मछली, अण्डा, दूध, पनीर आदि में पाई जाती है। एक साधारण व्यक्ति को प्रतिदिन 70 से 100 ग्राम तक प्रोटीन की मात्रा लेनी चाहिए।

(ख) कार्बोहाइड्रेट्स (Carbohydrates) कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को गर्मी और शक्ति प्रदान करते हैं। भारतीयों के भोजन में तो 70-80% तक ही यह तत्त्व पाया जाता है। एक साधारण व्यक्ति के दैनिक भोजन में 400 से 700 ग्राम तक कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा होनी चाहिए।

(ग) वसा की मात्रा (Quantity of Fats)—वसा शरीर को शक्ति देती है। वसा दो प्रकार की होती है-वनस्पति वसा तथा पशु वसा। वनस्पति वसा सरसों, मूंगफली तथा नारियल के तेल, सोयाबीन, अखरोट, बादाम, मूंगफली, अखरोट आदि में पाई जाती है। घी, मक्खन, दूध, मछली, मांस, अण्डे आदि पशु वनस्पति के मुख्य स्रोत हैं।
एक साधारण व्यक्ति के भोजन में प्रतिदिन लगभग 50 से 75 ग्राम तक वसा की मात्रा होनी चाहिए।

प्रश्न 7.
खनिज लवण तथा विटामिनों के लाभ बताओ।
(Describe the advantages of Mineral Salts and Vitamins.)
उत्तर-
खनिज लवणों के लाभ (Advantages of Mineral Salts) मानव शरीर में प्रोटीन, कार्बोहाइडेट्स, वसा तथा पानी की मात्रा 96% होती है तथा शेष 4% खनिज लवण होते हैं। कैल्शियम, फॉस्फोरस, सोडियम, क्लोरीन, सल्फर, आयरन, आयोडीन आदि मुख्य खनिज लवण हैं। खनिज लवणों के निम्नलिखित लाभ हैं

  1. ये दांतों तथा हड्डियों की वृद्धि करते हैं और इन्हें मज़बूत बनाते हैं।
  2. ये मांसपेशियों के तन्तुओं (Muscular Tissues) की वृद्धि करते हैं।
  3. ये रक्त का रंग लाल बनाते हैं।
  4. कैल्शियम रक्त के जमाव में योगदान देते हैं।
  5. ये शरीर का सारा काम ठीक ढंग से चलाने के लिए आवश्यक हैं। विटामिनों के लाभ (Advantages of Vitamins) विटामिन भोजन के महत्त्वपूर्ण तत्त्व हैं। ये संख्या में छः हैं-विटामिन ए, बी, सी, डी, ई तथा के। इनके लाभ क्रमशः इस प्रकार हैं

विटामिन ‘ए’ के लाभ

  1. यह आंखों की सेशनी तेज़ करता है।
  2. यह आंखों, आमाशय तथा आंतों की झिल्लियों को मज़बूत बनाता है।
  3. छूत के रोगों से रक्षा करता है।
  4. यह शरीर को बढ़ाने तथा विकसित करने में सहायता प्रदान करता है।
  5. यह भूख बढ़ाता है और पाचन-क्रिया को ठीक रखता है।

विटामिन ‘बी’ के लाभ—

  1. यह मस्तिष्क को शक्ति प्रदान करता है।
  2. यह हड्डियों को मजबूत बनाता है।
  3. बच्चों की वृद्धि में सहायता पहुंचाता है।
  4. इससे पाचन-शक्ति ठीक होती है और भूख लगती है।
  5. त्वचा को ठीक रखता है।

विटामिन ‘सी’ के लाभ—

  1. शरीर की छूत के रोगों से रक्षा करता है।
  2. दांतों तथा मसूड़ों को मजबूत बनाता है।
  3. घावों को भरने तथा टूटी हड्डियों को ठीक करने में सहायता करता है।

विटामिन ‘डी’ के लाभ-हड्डियों को मजबूत करता है।
विटामिन ‘ई’ के लाभ-यह प्रजनन शक्ति को बढ़ाता है।
विटामिन ‘के’ के लाभ-यह रक्त के जमने की क्रिया में सहायता पहुंचाता है।

PSEB 10th Class Physical Education Solutions Chapter 2 सन्तुलित भोजन

प्रश्न 8.
एक सामान्य खिलाड़ी के लिए उचित खराक की मात्रा बताओ।
(Describe the Balanced Diet of an ordinary sports person.)
उत्तर-
एक सामान्य साधारण खिलाड़ी के लिए उचित खुराक की मात्रा नीचे दी जाती है—
PSEB 10th Class Physical Education Solutions Chapter 2 सन्तुलित भोजन 10
PSEB 10th Class Physical Education Solutions Chapter 2 सन्तुलित भोजन 11
मूंगफली के स्थान पर भोजन में 30 ग्राम चिकनाई एवं तेल जोड़े जा सकते हैं।
PSEB 10th Class Physical Education Solutions Chapter 2 सन्तुलित भोजन 12
मूंगफली के स्थान पर भोजन में 30 ग्राम चिकनाई एवं तेल जोड़े जा सकते हैं।
PSEB 10th Class Physical Education Solutions Chapter 2 सन्तुलित भोजन 13
मूंगफली के स्थान पर भोजन में 30 ग्राम अतिरिक्त चिकनाई एवं तेल जोड़ा जा सकता है।